- . |
- TMC |
- UNO |
- अहमदाबाद |
- चीन |
- रूस |
- Big Breaking |
- आप |
- बंगाल |
- भाजपा |
- चुनाव आयोग |
- ईरान |
- पाकिस्तान |
- अमेरिका |
- विशेष |
- जापान |
- समाचार |
- डोनाल्ड ट्रंप |
- मध्य पूर्व युद्ध |
- मीडिया |
- राहुल गांधी |
- अंतरराष्ट्रीय |
- अदालती |
- भूकंप |
- जम्मू और कश्मीर |
- USA |
- Crime |
- क्रिकेट |
- पुलिस |
- अंबाला |
- आहार |
- संसद |
- ताजा खबर |
- मौसम |
- नीतीश कुमार |
- Reliogn |
- अमित शाह |
- बेंगलुरु |
- NDA |
- बांग्लादेश |
- इतिहास |
- एयरपोर्ट |
- नरेंद्र मोदी |
- बॉलीवुड |
- नेपाल |
- India |
- चंडीगढ़ |
- हरियाणा |
- भारत |
- केंद्र शासित प्रदेश |
- विशेष दिन |
- आपदा |
- RSS |
- पूर्वोत्तर राज्य |
- दिल्ली |
- दक्षिण भारत राज्य |
- अनिल विज |
- स्वास्थ्य |
- पश्चिम भारत राज्य |
- दुर्घटना |
- अपराध |
- राजनीति |
- व्यापार |
- मनोरंजन |
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी |
- पश्चिम बंगाल |
- उत्तर प्रदेश |
- मध्य प्रदेश |
- ओडिशा |
- बिहार |
- झारखंड |
- छत्तीसगढ़ |
- राष्ट्रीय लोक दल |
- AGP |
- TRS |
- तृणमूल कांग्रेस |
- BJD |
- समाजवादी पार्टी |
- NCP |
- JDU |
- DMK |
- AIADMK |
- CPI(M) |
- बहुजन समाज पार्टी |
- शिरोमणि अकाली दल |
- NPP |
- हिमाचल |
- आम आदमी पार्टी |
- कांग्रेस |
- भारतीय जनता पार्टी |
- खेल |
- राजस्थान |
- पंजाब |
- राशिफल |
-
20/03/26 |मुंबई के रेस्टोरेंट में वेटर बन छिपा था ₹50,000 का इनामी हत्यारा, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने फिल्मी अंदाज में दबोचा
नई दिल्ली/मुंबई, 20 मार्च (अन्नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (सेंट्रल रेंज) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सरिता विहार के चर्चित और नृशंस हत्याकांड में शामिल ₹50,000 के इनामी अपराधी विजय पात्रो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद से ही अपनी पहचान छिपाकर मुंबई में शरण लिए हुए था, जिसे क्राइम ब्रांच की टीम ने एक सटीक ऑपरेशन के जरिए धर दबोचा।
पुरानी रंजिश और बेरहम कत्ल: यह पूरा मामला 15 सितंबर 2023 का है। दिल्ली के अली विहार (सरिता विहार) में रहने वाले अर्धेन्दु मंडल पर आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते बीच सड़क पर कुल्हाड़ी और चाकू जैसे घातक हथियारों से हमला कर दिया था। इस हमले में अर्धेन्दु की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पहले ही चार आरोपियों को जेल भेज दिया था, लेकिन विजय पात्रो और उसका साथी फरार चल रहे थे, जिन्हें अदालत ने 'भगोड़ा' घोषित कर दिया था।
पहचान छिपाकर होटल में कर रहा था काम: डीसीपी संजीव कुमार यादव के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर वीर सिंह की टीम ने तकनीकी जांच शुरू की, जिससे पता चला कि विजय पात्रो मुंबई के भीड़भाड़ वाले सीएसटी (CST) इलाके में छिपा है। पुलिस टीम ने जब मुंबई के 'नीलम फूड सेंटर' पर छापा मारा, तो पता चला कि वह वहां एक वेटर के रूप में काम कर रहा था ताकि किसी को शक न हो। दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मुंबई कोर्ट से 5 दिन की ट्रांजिट रिमांड हासिल की है।
अपराध की दुनिया का पुराना नाता: पुलिस के अनुसार, 9वीं तक पढ़ा विजय पात्रो बचपन से ही बुरी संगत में था। उसके दो बड़े भाई भी इसी हत्याकांड में शामिल थे और पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। फिलहाल पुलिस उसे दिल्ली लाकर आगे की पूछताछ कर रही है ताकि केस के अन्य पहलुओं और फरार साथियों का पता लगाया जा सके।
#DainikKhabar #DelhiCrimeBranch #MumbaiPolice #CrimeNews #SaritaViharMurder #BigArrest #PoliceAction #DelhiNews #DanikKhabarDelhi -
20/03/26 |दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता: दिल्ली और हैदराबाद से दो नाबालिगों सहित तीन लापता व्यक्तियों को किया बरामद
नई दिल्ली, 20 मार्च (अन्नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मानवीय संवेदनाओं और पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए अलग-अलग राज्यों में चलाए गए ऑपरेशनों के दौरान दो लापता नाबालिग बच्चों और एक महिला को सुरक्षित ढूंढ निकालने में कामयाबी हासिल की है। इन तीनों ही मामलों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और क्राइम ब्रांच की टीमों ने तकनीकी सर्विलांस और जमीनी स्तर पर सूचनाएं जुटाकर उन्हें उनके परिवारों से मिलाया। बरामद किए गए लोगों में से एक महिला पर 20,000 रुपये का इनाम भी घोषित था।
पहले मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने बेगमपुर इलाके से 14 वर्षीय एक किशोरी को बरामद किया, जो बीती 18 जनवरी से लापता थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर मनोज दहिया और उनकी टीम ने तकनीकी निगरानी के जरिए किशोरी की लोकेशन का पता लगाया। जांच में सामने आया कि आठवीं कक्षा छोड़ चुकी यह लड़की एक युवक के संपर्क में थी और परिजनों को बिना बताए उसके साथ चली गई थी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे राजीव नगर एक्सटेंशन से बरामद कर लिया।
दूसरे मामले में भलस्वा डेयरी इलाके से लापता हुए 12 वर्षीय बालक को सुरक्षित ढूंढ निकाला गया। जानकारी के अनुसार, बालक अपनी दादी के पास से बिना बताए पैसे लेने के कारण मां की डांट से डर गया था और घर छोड़कर चला गया था। इंस्पेक्टर मुकेश कुमार और उनकी टीम ने दिल्ली के विभिन्न आश्रय गृहों और ऑब्जर्वेशन होम्स में सघन तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद बालक को 'सलाम बालक ट्रस्ट' से ढूंढ लिया गया।
तीसरे महत्वपूर्ण ऑपरेशन में क्राइम ब्रांच की ईस्टर्न रेंज-II की टीम ने हैदराबाद से एक 20 वर्षीय युवती को खोज निकाला। अलीपुर थाने में दर्ज इस मामले में युवती लंबे समय से लापता थी और दिल्ली पुलिस ने उसकी सूचना देने वाले के लिए 20,000 रुपये का इनाम भी रखा था। इंस्पेक्टर पवन कुमार के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी सुरागों का पीछा करते हुए हैदराबाद में दबिश दी। पूछताछ में पता चला कि युवती बालिग है और उसने अपनी मर्जी से विवाह कर लिया था। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नाबालिगों को संबंधित थानों के हवाले कर दिया है।
#DelhiPolice #CrimeBranch #MissingFound #HumanTrafficking #DelhiNews #SuccessStory #PoliceOperation #SafetyFirst #DanikKhabar -

उत्तराखंड में मंत्रीमंडल विस्तार, पांच नए मंत्रियों को राज्यपाल ने शपथ दिलाई
आरएस अनेजा, 20 मार्च नई दिल्ली — उत्तराखंड सरकार में धामी मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों की एंट्री हो गई है। आज सुबह 10 बजे नव नियुक्त कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पांच विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जिसमें आज धामी मंत्रिमंडल के लिए विधायक मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, भरत चौधरी, राम सिंह कैड़ा और खजानदास को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। मंत्रिमंडल में गढ़वाल और कुमाऊं के क्षेत्रीय संतुलन को बनाने की बजाय विधायकों को तवज्जो दी गई है। उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार विस्तार की चर्चाओं को लेकर हमेशा सियासी हलचल बढ़ती रही है। अब धामी मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है
#CabinetExpansion #Uttarakhand #Governor #OathCeremony #NewMinisters #PoliticalUpdate #UttarakhandPolitics #GovernmentNews #Leadership #Ministry #StateGovernment #OathOfOffice #ServingThePeople #AdministersOath #PoliticsInUttarakhand #GovernmentFormation #CivicEngagement #MinisterialSwearingIn #LocalLeadership #PolicyMaking
-
20/03/26 |
विक्रम संवत भारतीय ज्ञान, विज्ञान और गौरवशाली काल गणना का प्रतीक-राज्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 20 मार्च, भोपाल।
मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार ने राजगढ़ में गुड़ी पड़वा और नव संवत्सर (विक्रम संवत 2083) के पावन अवसर पर आयोजित "विक्रमोत्सव" कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जिला स्तरीय भव्य कोटि सूर्योपासना एवं सम्राट विक्रमादित्य केंद्रित नाट्य मंचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने उपस्थित नागरिकों को हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने अपने संबोधन में कहा कि गुड़ी पड़वा केवल एक पर्व नहीं है, बल्कि यह भारत की समृद्ध कालगणना, सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास का प्रस्थान बिंदु है। उन्होंने शास्त्रों का उल्लेख करते हुए बताया कि इसी दिन सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना का शुभारंभ किया था, इसीलिए यह दिवस संपूर्ण सृष्टि के प्रथम दिन के रूप में भी पूजनीय है। उन्होंने कहा कि इसी कालखंड में महान सम्राट विक्रमादित्य ने विक्रम संवत का शुभारंभ किया था। यह संवत हमारे प्राचीन भारतीय ज्ञान, विज्ञान और समय की सटीक गणना की समृद्ध परंपरा का जीवंत प्रतीक है। राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य का शासन न्याय और लोक-कल्याण का आदर्श रहा है, जिससे प्रेरणा लेकर आज हम समृद्ध राष्ट्र के निर्माण की ओर अग्रसर हैं।
राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने कहा कि गुड़ी पड़वा विजय, आशा और नव-आरंभ का संदेश देता है। घरों पर स्थापित किया जाने वाला 'गुड़ी' यानी विजय ध्वज हमें सदैव यह प्रेरणा देता है कि सत्य और धर्म की ही अंततः विजय होती है। उन्होंने आह्वान किया कि इस पावन अवसर पर हम सभी अपनी समृद्ध परंपराओं को आगे बढ़ाने, समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लें।
कार्यक्रम के दौरान सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित नाट्य का मंचन भी हुआ। राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और गौरवशाली अतीत को समझने का अवसर मिलता है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
20/03/26 |सांपों के जहर मामले में शो 'बिग बॉस' विजेता एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, एफआईआर हुई रद्द
नई दिल्ली, 20 मार्च (अन्नू): मशहूर यूट्यूबर और रियलिटी शो 'बिग बॉस' के विजेता एल्विश यादव के लिए न्यायपालिका से एक बड़ी खुशखबरी आई है। सांपों के जहर की सप्लाई और रेव पार्टियों के आयोजन से जुड़े बहुचर्चित मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव को क्लीन चिट देते हुए उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर (FIR) को निरस्त कर दिया है। शीर्ष अदालत ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया कि रिकॉर्ड पर मौजूद सबूत एल्विश के खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। कोर्ट ने जांच प्रक्रिया और तथ्यों में पाई गई गंभीर खामियों को आधार बनाते हुए इस कानूनी कार्यवाही को पूरी तरह समाप्त करने का आदेश दिया।
इस मामले की शुरुआत नवंबर 2023 में हुई थी, जब नोएडा पुलिस ने पीपल्स फॉर एनिमल्स संस्था की शिकायत पर एल्विश समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोप था कि ये लोग फार्म हाउसों में आयोजित होने वाली पार्टियों में सांपों के जहर का इस्तेमाल नशे के लिए करते थे और वीडियो शूट के लिए अवैध रूप से वन्य जीवों का प्रयोग किया जाता था। जांच के दौरान पुलिस ने कुछ सपेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से कोबरा और अजगर जैसे दुर्लभ प्रजाति के नौ सांप और 20 मिलीमीटर जहर बरामद करने का दावा किया था। इसी मामले में मार्च 2024 में नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था, हालांकि कुछ दिनों बाद उन्हें जमानत मिल गई थी।
कानूनी लड़ाई के दौरान एल्विश यादव ने लगातार खुद को निर्दोष बताते हुए कहा था कि उन्हें झूठे आरोपों में फंसाया गया है। इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दाखिल 1200 पन्नों की चार्जशीट को रद्द करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। एल्विश के वकीलों ने तर्क दिया कि उनके मुवक्किल के पास से न तो कोई नशीला पदार्थ मिला और न ही सह-आरोपियों के साथ उनका कोई सीधा संबंध स्थापित हो सका। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने मामले की गंभीरता और तथ्यों की कमी को देखते हुए अब यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।
सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय से एल्विश यादव को उस लंबे विवाद से मुक्ति मिल गई है जिसने पिछले एक साल से उनका पीछा किया था। पुलिस की चार्जशीट में उन पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई थीं। अदालत द्वारा एफआईआर रद्द किए जाने के बाद अब इस केस से जुड़ी सभी आपराधिक कार्यवाहियां तत्काल प्रभाव से रुक गई हैं। यह फैसला उन सभी लोगों के लिए एक बड़ी खबर है जो इस हाई-प्रोफाइल मामले पर लंबे समय से नजर बनाए हुए थे।
#ElvishYadav #Supreme Court #SnakeVenomCase #LegalVictory #BreakingNews #NoidaPolice #BigBossWinner #WildlifeProtectionAct #ElvishArmy #JusticeServed #DanikKhabar -
20/03/26 |
जयपुर के आईटीसी राजपूताना में “इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्यूनिटीज इन मध्यप्रदेश”
एन.एस.बाछल, 20 मार्च, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश को देश के सबसे भरोसेमंद और उभरते निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर निवेश आकर्षण की सक्रिय मुहिम चला रहे हैं। इसी कड़ी में वे विभिन्न राज्यों में रोड-शो और उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन संवाद कर मध्यप्रदेश की औद्योगिक संभावनाओं को निवेशकों के सामने रख रहे हैं। भीलवाड़ा में टेक्सटाइल सेक्टर पर केंद्रित सफल संवाद के बाद अब मुख्यमंत्री डॉ. यादव 21 मार्च 2026 को जयपुर के आईटीसी राजपूताना में “इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्यूनिटीज इन मध्यप्रदेश” में उद्योग जगत से सीधा संवाद करेंगे, जहां वे मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों, नई औद्योगिक नीतियों और बेहतर अधोसंरचना की जानकारी देते हुए निवेशकों को राज्य में उद्योग स्थापित करने के लिए आमंत्रित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्था वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में अपनी निर्णायक उपस्थिति दर्ज करा रही है, तब मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने औद्योगिक विस्तार और संतुलित क्षेत्रीय विकास को लेकर एक स्पष्ट, आत्मविश्वासपूर्ण और परिणामोन्मुख रणनीति के साथ आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय निवेश परिदृश्य में भी मध्यप्रदेश अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए स्वयं को एक उभरते हुए निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित कर रहा है।
जयपुर में आयोजित सत्र विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों—कृषि, फूड प्रोसेसिंग, डेयरी, टेक्सटाइल एवं गारमेंट्स, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक व्हीकल, नवकरणीय ऊर्जा, माइनिंग एवं मिनरल्स तथा पर्यटन से जुड़े उद्योगपतियों और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों की सहभागिता का साक्षी बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ प्रत्यक्ष संवाद तथा चयनित निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें प्रमुख आकर्षण रहेंगी, जिनमें सेक्टर-विशिष्ट अवसरों, परियोजना स्तर के सहयोग और समयबद्ध निवेश क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य जयपुर एवं राजस्थान के आसपास के क्षेत्रों के उद्योगपतियों और निवेशकों को मध्यप्रदेश में उपलब्ध औद्योगिक अवसरों, उन्नत अधोसंरचना, नवीन औद्योगिक नीतियों तथा आकर्षक प्रोत्साहन योजनाओं की प्रत्यक्ष एवं तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें राज्य में निवेश के लिए प्रोत्साहित करना है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्पष्ट संदेश है कि मध्यप्रदेश अब संभावनाओं तक सीमित राज्य नहीं रहा, बल्कि नीतिगत स्पष्टता, त्वरित निर्णय क्षमता और मजबूत औद्योगिक आधार के साथ निवेश को धरातल पर उतारने वाला अग्रणी राज्य बन चुका है। उनका मानना है कि निवेश केवल पूंजी का प्रवाह नहीं, बल्कि रोजगार सृजन, कौशल विकास, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और समग्र क्षेत्रीय विकास का माध्यम है।
मोहन सरकार की प्राथमिकताओं में भी निरंतरता और स्पष्टता दिखाई देती है। विगत वर्ष को ‘औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन वर्ष’ के रूप में समर्पित करते हुए मध्यप्रदेश ने निवेश आकर्षण और औद्योगिक आधार को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। वहीं वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में चिन्हित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव अब कृषि, एग्री-बिजनेस, फूड प्रोसेसिंग और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को औद्योगिक विकास के साथ समेकित करने की दिशा में आगे बढ़ रहे है। यह संतुलित दृष्टिकोण राज्य को समग्र और समावेशी विकास की ओर अग्रसर कर रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के भीलवाड़ा में टेक्सटाइल सेक्टर पर केंद्रित एक सफल इंटरैक्टिव सत्र में मध्यप्रदेश के धार जिले में देश के पहले पीएम मित्र पार्क में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए जयपुर में यह दूसरा प्रमुख आयोजन हो रहा है, जिससे मध्यप्रदेश अपने औद्योगिक सामर्थ्य और निवेश संभावनाओं को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत कर रहा है। राज्य द्वारा अल्प समय में 18 नई औद्योगिक नीतियों का क्रियान्वयन तथा 2 ‘जन विश्वास अधिनियमों’ को लागू कर प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और उद्योग-अनुकूल बनाया जाना इस परिवर्तनशील और निवेशोन्मुखी दृष्टिकोण का स्पष्ट प्रमाण है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की “रीजनल बैलेंस अप्रोच” के अंतर्गत औद्योगिक विकास को पूरे प्रदेश में संतुलित रूप से विस्तार दिया जा रहा है। उज्जैन में मेडिकल डिवाइस पार्क, नर्मदापुरम में पॉवर एवं रिन्यूएबल एनर्जी उपकरणों के लिए देश का पहला मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन, ग्वालियर में फुटवियर पार्क, जबलपुर में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब, रतलाम में मेगा इंडस्ट्रियल पार्क और धार में सबसे बड़े पीएम मित्रा पार्क जैसी पहलें राज्य की औद्योगिक प्रगति और दूरदर्शी योजना के सशक्त उदाहरण हैं। इसके साथ ही भोपाल में स्थापित देश का पहला संत रविदास मल्टी-स्किल्स ग्लोबल स्किल्स पार्क तथा इंदौर, भोपाल, उज्जैन और रीवा में विकसित हो रहे आईटी पार्क राज्य के नवाचार, कौशल विकास और प्रतिभा पारिस्थितिकी तंत्र को नई गति प्रदान कर रहे हैं।
राज्य सरकार का उद्देश्य मध्यप्रदेश के औद्योगिक पोटेंशियल को प्रदर्शित कर देश-विदेश के निवेशकों को आकर्षित करना, उद्योगों को प्रदेश में स्थापित होने के लिये प्रेरित करना और रोजगार, कौशल तथा क्षेत्रीय समृद्धि के नए अवसर सृजित करना।
औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग द्वारा राज्य की औद्योगिक तैयारियों, अधोसंरचना विस्तार, एक्सप्रेस-वे और औद्योगिक कॉरिडोर कनेक्टिविटी तथा लॉजिस्टिक दक्षता पर विस्तृत प्रेजेंटेशन भी किया जाएगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
20/03/26 |गर्भवती महिलाओं को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने वाले चिकित्सक और संस्थान राज्य स्तर पर पुरस्कृत:राजस्थान
एन.एस.बाछल, 20 मार्च, जयपुर।
गर्भवती महिलाओं को प्रसव काल के दौरान विभिन्न स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं उपचार सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस कार्यक्रम संचालित हैं। इसकी प्रभावी क्रियान्विति के परिणामस्वरूप प्रदेश में मातृ मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। इस उपलब्धि के दृष्टिगत प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में गर्भवती महिलाओं को उत्कृष्ट सेवाएं उपलब्ध करवाने वाले चिकित्सकों और चिकित्सा संस्थानों को गुरूवार को राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया गया।
राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (सीफू) में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में अतिरिक्त मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. टी.शुभमंगला ने प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर कार्मिकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों में कार्यरत अधिकारी एवं कार्मिक संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ उप स्वास्थ्य केन्द्र स्तर तक प्रत्येक गर्भवती महिला की सम्पूर्ण प्रसव पूर्व जांचें सुनिश्चित करें।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले चिकित्सकों और उनकी टीम को सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने के लक्ष्य में उत्कृष्ट योगदान करने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पुरस्कार विजेताओं सहित अन्य चिकित्साकार्मिकों और संस्थानों को संकल्पबद्ध होकर आमजन को सुलभ चिकित्सा सेवाएं मुहैया करवाने की अपील की है। प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ एवं मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. अमित यादव ने भी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी है।
ये हुए पुरस्कृत
निदेशक आरसीएच डॉ. मधु रतेश्वर ने बताया कि राजकीय चिकित्सा संस्थानों की श्रेणी में जालौर जिले की भीनमाल सीएचसी को प्रथम, पाली जिले की सुमेरपुर सीएचसी को द्वितीय और नागौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेड़ता को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इस श्रेणी के पुरस्कार अधिकतम उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान करने व अधिकतम 4 प्रसवपूर्व जांचों की उपलब्धि जैसी उपलब्धियों पर दिए जाते हैं।
प्रसवपूर्व जांच सेवाओं में उत्कृष्ट सेवाएं देने के कार्य में निजी चिकित्सकों की व्यक्तिगत पुरस्कार श्रेणी में कोटा जिले की डॉ. रंजना गुप्ता, डॉ. प्रियंका माहेश्वरी और डॉ. निधि बंसल को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
परियोजना निदेशक डॉ. तरूण चौधरी ने बताया कि अधिकतम गर्भवती लाभार्थियों को पीएमएसए के तहत अधिकतम सेवाएं सुलभ कराने और लक्ष्य से अधिक पीएमएसए सत्रों का संचालन करने की श्रेणी में 6 जिलों को विशिष्ट अवार्ड दिये गये हैं। इनमें उच्च प्राथमिकता जिलों के वर्ग में उदयपुर, राजसमंद व जिला बूंदी को और गैर उच्च प्राथमिकता वाले जिलों में जयपुर-1, बीकानेर और कोटा जिलों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किये गये हैं। डॉ. चौधरी ने बताया कि पिंक पखवाड़ा अभियान और अनीमिया से ग्रसित गर्भवती महिलाओं को एफसीएम इंजेक्शन उपलब्ध करवाने में विशेष योगदान देने पर डवलपमेंट पार्टनर संस्थान जपाइगो की स्टेट टीम को भी सम्मानित किया गया। इसी क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कार्मिकों और चिकित्सा केन्द्रों को भी सम्मानित किया गया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
20/03/26 |हिमाचल प्रदेश में 870 पीईटी (PET) पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश
हिमाचल प्रदेश, 20 मार्च (अन्नू): हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से रिक्त चल रहे शारीरिक शिक्षा अध्यापकों (PET) के पदों को भरने की कवायद अब धरातल पर शुरू हो गई है। शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 870 पीईटी पदों पर भर्ती प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से शुरू करने के आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। यह कदम हाल ही में आए कानूनी फैसले के बाद उठाया गया है, जिसमें राज्य सरकार को भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की अनुमति मिली थी। यह नियुक्तियां 'जॉब ट्रेनी स्कीम' के अंतर्गत की जाएंगी, जिसके तहत चयनित पीईटी अभ्यर्थियों को 21,500 रुपये का मासिक मानदेय निर्धारित किया गया है।
भर्ती का यह मार्ग माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जनवरी 2026 में 'राज्य बनाम योग राज' मामले में सुनाए गए फैसले के बाद प्रशस्त हुआ है। अदालत ने पूर्व के विवादित आदेशों को दरकिनार करते हुए सरकार के पक्ष में फैसला दिया, जिसके बाद 13 मार्च 2026 को सरकार ने इन 870 पदों को भरने की औपचारिक मंजूरी प्रदान की। शिक्षा विभाग ने अब सभी जिला उपनिदेशकों (प्राथमिक) को नई प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं, जिससे प्रदेश के बेरोजगार पीईटी डिग्री धारकों को रोजगार का बड़ा अवसर मिलेगा।
पदों के जिलावार विवरण पर नजर डालें तो सबसे अधिक 189 पीईटी पद कांगड़ा जिले में भरे जाएंगे। इसके बाद मंडी में 158, शिमला में 106, चंबा में 83, सिरमौर में 76 और ऊना में 73 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं, हमीरपुर में 48, कुल्लू में 42, सोलन में 40, बिलासपुर में 25, किन्नौर में 18 और लाहौल-स्पीति में 12 पद स्वीकृत किए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पुराने सभी भर्ती विज्ञापनों को रद्द कर अब नए सिरे से 'बैचवाइज' भर्ती के लिए श्रेणीवार रिक्विजिशन तैयार की जाएगी।
पूरी भर्ती प्रक्रिया रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन (R&P) नियमों के अनुसार संचालित होगी, जिसमें आरक्षण रोस्टर का कड़ाई से पालन किया जाएगा। विभाग ने जिलों को निर्देश दिए हैं कि वे पांच दिनों के भीतर श्रेणीवार रिक्तियों का पूरा डेटा मुख्यालय भेजें ताकि लंबित बैकलॉग पदों को भी इसमें शामिल किया जा सके। उन मिडिल स्कूलों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं जहाँ छात्र संख्या 100 से कम है, ताकि रोस्टर का संतुलन बना रहे। इस व्यापक भर्ती अभियान से प्रदेश के स्कूलों में खेल और शारीरिक शिक्षा के स्तर में सुधार आने की उम्मीद है।
#HimachalPradesh #PETBharti #PhysicalEducationTeacher #EducationDepartment #JobsInHimachal #TeacherRecruitment2026 #KangraNews #ShimlaUpdate #EmploymentNews -
20/03/26 |हिमाचल विधानसभा: निजी भूमि पर बांस कटान शुल्क मुक्त करने की तैयारी, मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन
हिमाचल प्रदेश, 20 मार्च (अन्नू): हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जसवां परागपुर के विधायक बिक्रम सिंह ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन में मांग की कि जिन किसानों ने अपनी निजी जमीन पर बांस के झुरमुट उगाए हैं, उनसे बांस काटने के बदले किसी भी तरह का शुल्क नहीं वसूला जाना चाहिए। विधायक ने तर्क दिया कि किसानों को अपनी ही फसल के लिए सरकारी महसूल देना अनुचित है।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया कि सरकार ने पहले ही गैर-वन भूमि पर उगने वाले बांस को 'वृक्ष' की श्रेणी से हटा दिया है। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि निजी भूमि पर बांस की कटाई को शुल्क मुक्त करने के संबंध में उचित कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री के इस बयान से उन किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है जो बांस की खेती को अपनी आय का जरिया बनाना चाहते हैं।
हालांकि, मुख्यमंत्री ने एक व्यावहारिक चुनौती की ओर भी इशारा किया। उन्होंने बताया कि वन क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से उगने वाला बांस अभी भी 'वन उपज' के दायरे में आता है। परिवहन के दौरान यह पहचान करना मुश्किल हो जाता है कि बांस निजी जमीन का है या वन विभाग की भूमि का, इसलिए दुरुपयोग रोकने के लिए कुछ स्तर पर जांच और नियंत्रण अभी भी आवश्यक है। विधायक बिक्रम सिंह ने फिर भी जोर दिया कि प्रक्रिया को सरल बनाया जाए ताकि निजी उत्पादकों पर कोई आर्थिक बोझ न पड़े।
#HimachalPradesh #VidhanSabha #BambooFarming #FarmersRelief #SukhvinderSinghSukhu #BikramSingh #AgricultureNews #HimachalNews #DanikKhabar -
20/03/26 |आगरा में भीषण सड़क हादसा: कैलादेवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पेड़ से टकराई, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत
आगरा, 20 मार्च (अन्नू): उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में नवरात्रि के पहले ही दिन एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां श्रद्धालुओं से भरी एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे ने इटावा के एक ही परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया, जिसमें पिता, पुत्र, बहू और दो मासूम बच्चों सहित कुल 5 लोगों की जान चली गई। यह हादसा गुरुवार देर रात करीब 11 बजे चित्राहाट थाना क्षेत्र में हुआ, जब परिवार राजस्थान के कैलादेवी मंदिर में दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहा था।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और गाड़ी की छत के परखच्चे उड़ गए। चश्मदीदों के मुताबिक, हादसे के वक्त इतनी जोरदार आवाज हुई जैसे कोई धमाका हुआ हो। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और गाड़ी में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की, लेकिन दरवाजे बुरी तरह लॉक हो चुके थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन अन्य गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
मृतकों की पहचान इटावा के नगला वर निवासी कांता प्रसाद (70), उनके बेटे देवेंद्र (35), बहू सीमा (30), मासूम पोती आराध्या (3) और गाड़ी चला रहे नाती ऋषि (20) के रूप में हुई है। घायलों में परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं जिनका उपचार जारी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के सही कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और पीड़ित परिवार के घर पर कोहराम मचा है।
#AgraAccident #RoadSafety #Tragedy #UPNews #PilgrimsAccident #Navratri2026 #EtawahNews #HighspeedCrash #DevastatingNews #DanikKhabar -
20/03/26 |राजस्थान दिवस के अवसर परअल्बर्ट हॉल पर राज्य स्तरीय भव्य सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन
एन.एस.बाछल, 20 मार्च, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में राजस्थान दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय सांस्कृतिक संध्या का अल्बर्ट हॉल पर भव्य आयोजन किया गया। इसमें राजस्थान के प्रसिद्ध लोक कलाकारों के लोक गायन, नृत्यों और अन्य मनमोहक प्रस्तुतियों ने आमजन को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्यमंत्री की पहल पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाए गये राजस्थान दिवस में पद्मश्री अनवर खां मांगणियार एवं दल और पद्मश्री तगाराम भील एवं दल द्वारा सुरीली प्रस्तुतियां दी गई। वहीं, 100 से अधिक लोक कलाकारों एवं कथक नृत्यांगनाओं ने विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियों से आयोजन स्थल पर मौजूद जनसमूह को ऊर्जा से भर दिया। इस दौरान राज्य सरकार के 2 वर्ष से अधिक के जनसेवा को समर्पित कार्यकाल एवं उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। अल्बर्ट हॉल पर आयोजित की गई भव्य सांस्कृतिक संध्या में घूमर, गैर, चरी, कच्छी घोड़ी, कालबेलिया सहित विभिन्न लोक नृत्यों का शानदार प्रदर्शन किया गया।
भव्य आतिशबाजी ने शहरवासियों में भरा जोश, रोशनी से अल्बर्ट हॉल की बढ़ी भव्यता
अल्बर्ट हॉल पर 2 घंटे से अधिक समय तक आयोजित हुई राज्य स्तरीय भव्य सांस्कृतिक संध्या का समापन रंग-बिरंगी आतिशबाजी से हुआ। इस दौरान पटाखों की रोशनी ने जहां एक ओर अल्बर्ट हॉल की भव्यता को बढ़ाया, वहीं पटाखों की आवाज ने भी शहरवासियों को उत्साह और जोश से भर दिया। इससे पहले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लोक कलाकार तगाराम भील एवं अनवर खां मांगणियार का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया और अन्य कलाकारों का भी हौंसला बढ़ाया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सांसद, विधायक, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, गणमान्यजन सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
20/03/26 |चंडीगढ़: नई आबकारी नीति के तहत ठेकों की ई-नीलामी संपन्न, पलसोरा का ठेका 16.71 करोड़ में बिका
चंडीगढ़, 20 मार्च (अन्नू): चंडीगढ़ के होटल माउंटव्यू में नई आबकारी नीति के तहत शराब के ठेकों के लिए हुई ई-टेंडरिंग प्रक्रिया में प्रशासन पर जमकर धनवर्षा हुई है। गुरुवार को हुई इस नीलामी में सबसे महंगी बोली पलसोरा गांव के ठेके के लिए लगी, जो 16.71 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ। गौर करने वाली बात यह है कि इस ठेके का आरक्षित मूल्य (रिजर्व प्राइस) 11.41 करोड़ रुपये तय किया गया था। इस सफल नीलामी से स्पष्ट है कि शहर में शराब के कारोबार को लेकर व्यापारियों में भारी उत्साह है।
नीलामी के दौरान दूसरे स्थान पर धनास गांव का ठेका रहा, जिसकी बोली 12.27 करोड़ रुपये तक पहुंची, जबकि इसका आरक्षित मूल्य 9.62 करोड़ रुपये था। वहीं, सेक्टर-61 का शराब ठेका 11.52 करोड़ रुपये की बोली के साथ तीसरे नंबर पर रहा। प्रशासन ने इस बार कुल 97 ठेकों को नीलामी के लिए रखा था, जिनमें से 84 ठेकों के लिए 195 आवेदकों ने अपनी दावेदारी पेश की। 83 सफल ठेकों से प्रशासन को कुल 496.81 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो उनके कुल आरक्षित मूल्य से लगभग 29 प्रतिशत ज्यादा है।
प्रशासन ने बाजार में एकाधिकार या कार्टेलाइजेशन को रोकने के लिए इस बार कड़े नियम लागू किए हैं। नई नीति के तहत अब कोई भी व्यक्ति, परिवार या कंपनी अधिकतम 10 लाइसेंस ही अपने नाम कर सकती है। इस कैपिंग का उद्देश्य निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा बनाए रखना है। हालांकि, तकनीकी कारणों से एक ठेके की बोली को फिलहाल रोक दिया गया है।
जिन 14 ठेकों के लिए इस चरण में बोली नहीं लग पाई, उनके लिए विभाग जल्द ही दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रहा है। आबकारी विभाग को पूरी उम्मीद है कि आगामी नीलामी में भी इन बचे हुए ठेकों से आरक्षित मूल्य की तुलना में कहीं बेहतर राजस्व हासिल होगा।
#ChandigarhNews #LiquorAuction #ExcisePolicy #RevenueGeneration #Palsora #Dhanas #ChandigarhAdministration #BusinessNews #TenderUpdate #DanikKhabar -
20/03/26 |जयपुर में भ्रूण लिंग परीक्षण में लिप्त गिरोह का पर्दाफाश
एन.एस.बाछल, 20 मार्च, जयपुर।
देशभर में नवरात्रि के अवसर पर मातृ शक्ति की पूजा अर्चना की जा रही है, वहीं राज्य की पीसीपीएनडीटी टीम ने 'बेटी बचाओ’ के संकल्प को चरितार्थ करते हुए राजधानी जयपुर में भ्रूण लिंग परीक्षण में लिप्त एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डॉ. अमित यादव और अतिरिक्त मिशन निदेशक डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन में पीसीपीएनडीटी डिकॉय टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया और एक अवैध पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन और कार जब्त करने के साथ ही एक चिकित्सक सहित तीन को गिरफ्तार किया है।
अतिरिक्त मिशन निदेशक डॉ. टी.शुभमंगला ने बताया कि मुखबिर योजना के तहत सूचना मिली थी कि जयपुर व आसपास के जिलों में कुछ गिरोह पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन से भ्रूण लिंग परीक्षण कार्य में लिप्त हैं। सूचना की गहन पड़ताल के बाद एडिशनल एसपी डॉ. हेमंत जाखड़ की निगरानी में सीआई सत्यपाल यादव के नेतृत्व में डिकॉय टीम गठित की गई। टीम ने एक्शन प्लान के अनुसार भ्रूण लिंग परीक्षण के लिए डॉ. शेरसिंह राजावत से संपर्क साधा। राजावत ने गर्भवती डिकॉय महिला को केसर चौराहा, सांगानेर स्थित कुबेर हेल्थ केयर में बुलवाया। इसी केन्द्र पर आरोपी डॉक्टर राजावत ने गर्भवती महिला से भ्रूण लिंग जांच के लिए 80 हजार रुपए लिए और दूसरे आरोपी जगबीर के साथ गर्भवती महिला को हेल्थ केयर सेंटर से चौरड़िया पेट्रोल पंप के पास भेजा। यहां तीसरा एवं मुख्य आरोपी हरी कुमावत मिला, जो अपनी सेंट्रो गाड़ी में गर्भवती महिला को साथ बिठाकर मयूर रेजिडेंसी स्थित फ्लैट नंबर 16 में ले गया और गर्भवती महिला की पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन से सोनोग्राफी कर गर्भ में लड़की होना बताया।
गर्भवती महिला ने मौका मिलते ही टीम को सूचना दी और टीम ने फ्लैट में दबिश दी। यहां गर्भवती महिला के साथ चौथी महिला आरोपी शिला देवी भी मिली। उसने पूछताछ में बताया कि आरोपी हरी कुमावत यहां महिलाओं को लाकर भ्रूण लिंग जांच करता है। ऐसे में टीम ने तीनों आरोपियों 41 वर्षीय हरी कुमावत पुत्र राकेश कुमावत निवासी गांव आंतेला जिला कोटपूतली, 50 वर्षीय शिला देवी पत्नी राकेश जाट निवासी हनुमानपुरा जिला झुंझुनूं एवं कुबेर हेल्थ केयर के 48 वर्षीय डॉ. शेर सिंह राजावत पुत्र मदन सिंह राजपूत निवासी बड़ागांव जिला दौसा को गिरफ्तार कर लिया जबकि आरोपी जगबीर फरार है, जिसकी तलाश जारी है। तीनों आरोपियों से पूछताछ में जानकारी मिली कि डॉ. शेरसिंह राजावत शातिर किस्म का अपराधी है और वह गर्भवती महिलाओं को भ्रूण लिंग जांच के लिए प्रेरित कर अवैध पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन से जांच करता है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
20/03/26 |
आमजन को गर्मियों में राहत देने के लिए मुख्यमंत्री राजस्थान ने दिखाई संवेदनशीलता
एन.एस.बाछल, 20 मार्च, जयपुर।
प्रदेश में आगामी भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आमजन की सुविधा और राहत को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जलदाय विभाग के सभी फील्ड अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा जनता को शुद्ध एव समुचित पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं पेयजल आपूर्ति सम्बंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विभाग द्वारा राज्य स्तरीय एवं प्रत्येक जिले में जिला स्तरीय नियन्त्रण कक्षों की स्थापना की गई है।
राज्य सरकार द्वारा ग्रीष्मकाल 2026 के लिए प्रदेश के शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनता के लिए पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी 41 जिलों के शहरी क्षेत्र के लिए 55.88 करोड़ रुपए एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए 154.83 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी कर दी गई है।
जल परिवहन के लिए राशि स्वीकृत
ग्रीष्म ऋतु में प्रदेश के शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनता के लिए पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 41 जिलों के लिए 1 अप्रेल 2026 से 31 जुलाई 2026 तक आवश्यकतानुसार जल परिवहन के लिए अनुमानित शहरी क्षेत्र के लिए 23 करोड़ रुपए एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए 82.37 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी कर दी गई है।
किराए के वाहन एवं श्रमिकों के लिए भी स्वीकृति
गर्मियों के सीजन में पेयजल आपूर्ति की मॉनिटरिंग के लिए सरकार ने 1 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक अवधि के लिए 500 श्रमिक प्रतिमाह एवं 100 किराये के वाहन प्रतिमाह लेने की स्वीकृति जारी की है। इसी तरह 1 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक की अवधि के लिए 2000 श्रमिक प्रतिमाह एवं 400 किराये के वाहन प्रतिमाह तथा 1 मई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक अवधि के लिए 2500 श्रमिक प्रतिमाह एवं 450 किराये के वाहन प्रतिमाह की स्वीकृति जारी कर दी गई है।
आकस्मिक कार्यों के लिए जिला कलेक्टर को एक-एक करोड़ रुपए की स्वीकृति
जलदाय विभाग ने गर्मियों के मौसम में प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनता के लिए पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों में आकस्मिक कार्यों के लिए 1-1 करोड रुपये की राशि खर्च करने की स्वीकृति जारी कर दी गई है। इसके तहत जिला कलक्टर्स की अनुशंषा पर सम्बंधित क्षेत्र के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अपने अधीन आने वाले जिलों में 1 करोड़ रुपये तक की सीमा में पेयजल व्यवस्था से सम्बंधित आवश्यक कार्य करा सकेंगे।
जेजेएम में पूर्ण पेयजल परियोजनाओं के लिए 25-25 लाख
प्रदेश में संचालित जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत पूर्ण हो चुकी जल योजनाओ के संचालन के लिए विभाग गर्मियों के मौसम में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में जनता के लिए पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों के लिए 25-25 लाख रुपये की राशि खर्च करने की स्वीकृति जारी कर दी गई है।
वहीं जल योजनाओ के निर्बाध संचालन के लिए फील्ड अधिकारियों की मौके पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अवकाश पर रोक लगाई गई है। अपरिहार्य परिस्थिति में आवश्यक होने पर संबंधित कर्मचारी से उच्च स्तर के अधिकारी की अभिशंषा से ही अवकाश स्वीकृति किया जायेगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
20/03/26 |आज का राशिफल (20 मार्च 2026)
♈ मेष (Aries)
परिवार: घर में हल्की नोकझोंक संभव, धैर्य रखें
कैरियर: नए अवसर मिल सकते हैं, बॉस से प्रशंसा
लाभ/हानि: निवेश में सावधानी रखें
शेयर मार्केट: जल्दीबाजी में निर्णय न लें
स्वास्थ्य: सिरदर्द/थकान संभव
ऊर्जा: मध्यम
बिजनेस: नया कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है
मूड: थोड़ा चिड़चिड़ा
लक्की नंबर: 9
शुभ रंग: लाल
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:30–11:00
---
♉ वृषभ (Taurus)
परिवार: परिवार में खुशियां, सहयोग मिलेगा
कैरियर: स्थिरता बनी रहेगी
लाभ/हानि: आर्थिक लाभ के संकेत
शेयर मार्केट: लंबी अवधि निवेश अच्छा रहेगा
स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा
ऊर्जा: उच्च
बिजनेस: मुनाफा बढ़ेगा
मूड: खुश
लक्की नंबर: 6
शुभ रंग: सफेद
शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00–3:30
---
♊ मिथुन (Gemini)
परिवार: रिश्तों में सुधार होगा
कैरियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है
लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकते हैं
शेयर मार्केट: जोखिम से बचें
स्वास्थ्य: पेट संबंधी समस्या
ऊर्जा: सामान्य
बिजनेस: पार्टनरशिप में लाभ
मूड: मिश्रित
लक्की नंबर: 5
शुभ रंग: हरा
शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00–12:30
---
♋ कर्क (Cancer)
परिवार: भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा
कैरियर: सफलता मिलेगी
लाभ/हानि: धन लाभ
शेयर मार्केट: निवेश लाभदायक
स्वास्थ्य: अच्छा
ऊर्जा: उच्च
बिजनेस: विस्तार के योग
मूड: सकारात्मक
लक्की नंबर: 2
शुभ रंग: क्रीम
शुभ मुहूर्त: सुबह 10:00–11:30
---
♌ सिंह (Leo)
परिवार: सम्मान मिलेगा
कैरियर: प्रमोशन के संकेत
लाभ/हानि: आय में वृद्धि
शेयर मार्केट: मुनाफा हो सकता है
स्वास्थ्य: अच्छा
ऊर्जा: बहुत अच्छा
बिजनेस: नया निवेश फायदेमंद
मूड: उत्साहित
लक्की नंबर: 1
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:00–2:30
---
♍ कन्या (Virgo)
परिवार: विवाद से बचें
कैरियर: काम का दबाव
लाभ/हानि: खर्च बढ़ेंगे
शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश करें
स्वास्थ्य: कमजोरी
ऊर्जा: कम
बिजनेस: धीमी गति
मूड: तनाव
लक्की नंबर: 7
शुभ रंग: नीला
शुभ मुहूर्त: शाम 4:00–5:30
---
♎ तुला (Libra)
परिवार: सामंजस्य रहेगा
कैरियर: नई नौकरी का योग
लाभ/हानि: लाभ होगा
शेयर मार्केट: अच्छा दिन
स्वास्थ्य: ठीक
ऊर्जा: अच्छी
बिजनेस: विस्तार संभव
मूड: संतुलित
लक्की नंबर: 8
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00–10:30
---
♏ वृश्चिक (Scorpio)
परिवार: गुप्त तनाव
कैरियर: सफलता मिलेगी
लाभ/हानि: अचानक लाभ
शेयर मार्केट: सावधानी रखें
स्वास्थ्य: ठीक
ऊर्जा: मध्यम
बिजनेस: लाभ
मूड: गंभीर
लक्की नंबर: 3
शुभ रंग: मरून
शुभ मुहूर्त: दोपहर 3:00–4:30
---
♐ धनु (Sagittarius)
परिवार: यात्रा के योग
कैरियर: प्रगति
लाभ/हानि: लाभ
शेयर मार्केट: निवेश लाभकारी
स्वास्थ्य: अच्छा
ऊर्जा: उच्च
बिजनेस: नया काम शुरू करें
मूड: खुश
लक्की नंबर: 4
शुभ रंग: पीला
शुभ मुहूर्त: सुबह 8:00–9:30
---
♑ मकर (Capricorn)
परिवार: जिम्मेदारी बढ़ेगी
कैरियर: मेहनत का फल मिलेगा
लाभ/हानि: स्थिर आय
शेयर मार्केट: सुरक्षित निवेश करें
स्वास्थ्य: कमर दर्द संभव
ऊर्जा: सामान्य
बिजनेस: स्थिरता
मूड: गंभीर
लक्की नंबर: 10
शुभ रंग: काला
शुभ मुहूर्त: शाम 5:00–6:30
---
♒ कुम्भ (Aquarius)
परिवार: सहयोग मिलेगा
कैरियर: नई योजना सफल
लाभ/हानि: अच्छा लाभ
शेयर मार्केट: लाभदायक
स्वास्थ्य: अच्छा
ऊर्जा: उच्च
बिजनेस: तेजी
मूड: उत्साहित
लक्की नंबर: 11
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:00–1:30
---
♓ मीन (Pisces)
परिवार: सुख-शांति
कैरियर: सफलता
लाभ/हानि: लाभ
शेयर मार्केट: अच्छा रिटर्न
स्वास्थ्य: अच्छा
ऊर्जा: उच्च
बिजनेस: विस्तार
मूड: शांत
लक्की नंबर: 12
शुभ रंग: आसमानी
शुभ मुहूर्त: सुबह 10:30–12:00
---
#राशिफल2026
#आज का राशिफल
#सभी राशियों का राशिफल
#मासिक राशिफल
#आज का दिन कैसा रहेगा
#परिवार का मूड
#कैरियर सलाह
#शेयर मार्केट आज
#लाभ हानि
#शुभ मुहूर्त
#लकी नंबर
#शुभ रंग
#स्वास्थ्य टिप्स
#ऊर्जा स्तर
#बिजनेस सलाह
#टैरो अंक
#धार्मिक शुभ योग
#जीवन मंत्र
#साप्ताहिक राशिफल
#आज का शुभ समय
#लाइफ हिमाकत
#मनोविज्ञान टिप्स
#धन लाभ
#खराब दिन से बचाव
#शुभ संकेत
#राशि अनुसार भाग्य
#संपत्ति और निवेश
#सिंह, कर्क,
#तुला राशिया
#राशि परिवर्तन
-
20/03/26 |आज 20 मार्च का इतिहास
आज 20 मार्च का इतिहास
1739 - नादिरशाह ने दिल्ली सल्तनत पर कब्ज़ा किया। मयूर सिंहासन के गहने चोरी किये और उन्होंने दो महीने तक दिल्ली में लूटमार की थी।
1990 - अर्धरात्रि में नामीबिया की स्वतंत्रता की घोषणा।
1991 - बेगम ख़ालिदा जिया बांग्लादेश की राष्ट्रपति निर्वाचित।
1999 - प्रख्यात ब्रिटिश अमूर्त चित्रकार पैट्रिक हेरोन का निधन।
2002 - नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे, जिम्बाब्वे राष्ट्रमंडल से निलम्बित।
2003 - इराक पर अमेरिकी हमला शुरू।
2006 - अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री ने दावा किया कि ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में है।
2009 - न्यायमूर्ति चन्द्रमौली कुमार प्रसाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मूख्य न्यायधीश नियुक्त हुए।
-
19/03/26 |चेटीचण्ड पर्व पर राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष की प्रदेशवासियों को बधाई
एन.एस.बाछल, 19 मार्च, जयपुर।
राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने चेटीचण्ड पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। वासुदेव देवनानी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि चेटीचण्ड पर्व प्रदेश में लोगों के जीवन में खुशहाली व समृद्धि लाये। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव वासुदेव देवनानी ने चेटीचंड के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर सिंधी समाज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि चेटीचंड का पर्व भगवान झूलेलाल के प्राकट्य दिवस के रूप में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व आस्था, सेवा, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देता है। सिंधी समाज ने अपनी मेहनत, उद्यमशीलता और सामाजिक सेवा के माध्यम से देश और प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व हमें आपसी प्रेम, एकता और सद्भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। चेटीचंड का उत्सव समाज में सकारात्मक ऊर्जा, खुशहाली और समृद्धि लेकर आए, यही कामना है।
वासुदेव देवनानी ने शुभकामनाएं दी हैं कि भगवान झूलेलाल की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि बनी रहे तथा प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-

अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : पुर्तगाल से चल रहे हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 7 विदेशी पिस्तौलें बरामद
पंजाब, 19 मार्च (अभी) : अमृतसर शहरी पुलिस ने संगठित अपराध और अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है, जो इस खतरनाक नेटवर्क का हिस्सा बनकर काम कर रहा था। पुलिस ने इन तस्करों के कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसके तार यूरोप और पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में बेहद चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी सीधे तौर पर पुर्तगाल में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में थे। यह हैंडलर पाकिस्तान से ड्रोन या अन्य अवैध माध्यमों से हथियारों की खेप भारत मंगवाने में मुख्य भूमिका निभा रहा था। सीमा पार से आई हथियारों की यह खेप आगे पंजाब और अन्य राज्यों के आपराधिक तत्वों और गैंगस्टरों तक पहुँचाई जानी थी। पुलिस ने इस संबंध में कैंटोनमेंट थाने में मामला दर्ज कर लिया है और गिरोह के अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क के 'फॉरवर्ड और बैकवर्ड' लिंक्स को जोड़ने में जुटी है। जांच का मुख्य केंद्र यह पता लगाना है कि पाकिस्तान से हथियार मंगवाने के लिए किस तकनीक का उपयोग किया गया और पुर्तगाल स्थित हैंडलर को वित्तीय मदद (फंडिंग) कहाँ से मिल रही थी। पुलिस कमिश्नर भुल्लर ने स्पष्ट किया कि अमृतसर पुलिस अवैध हथियारों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपना रही है। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिससे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में उनके अन्य साथियों और हथियारों की संभावित डिलीवरी लोकेशंस का भी पता चल सकेगा।
#AmritsarPolice #WeaponSmuggling #PunjabPolice #OrganizedCrime #BreakingNewsAmritsar #SecurityAlert #InternationalSmuggling #GurpreetBhullar #LawAndOrder #DanikKhabar
-
19/03/26 |अमृतसर के लॉरेंस रोड पर फूड विभाग का एक्शन: खाने के सैंपल भरे, सफाई में कमी मिलने पर दुकानदारों को दी चेतावनी
अमृतसर, 19 मार्च (अन्नू): शहर के नोवेल्टी चौक और लॉरेंस रोड जैसे व्यस्त इलाकों में आज खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान खाने-पीने की कई प्रसिद्ध दुकानों की सघन जांच की गई, जिससे पूरे बाजार के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। विभाग ने गुणवत्ता की बारीकी से जांच करने के लिए विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र कर उन्हें सरकारी लैब भेज दिया है।
छापेमारी के दौरान टीम लॉरेंस रोड स्थित "3डी फूड" नामक नॉनवेज शॉप पर पहुँची, जहाँ निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई को लेकर काफी खामियां पाई गईं। दुकान के संचालक कुलविंदर सिंह ने अधिकारियों के सामने अपनी गलतियाँ स्वीकार कीं और बताया कि रात के समय काम करने वाले कर्मचारियों की लापरवाही के कारण सुबह गंदगी रह गई थी। उन्होंने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि भविष्य में वे स्वच्छता का पूरा ध्यान रखेंगे और केवल प्रमाणित कंपनी के मक्खन का ही इस्तेमाल करेंगे।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतनाम सिंह ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें इस दुकान के बारे में कुछ विशेष शिकायतें मिली थीं। इसी आधार पर यहाँ दबिश दी गई और गुणवत्ता की जांच के लिए नॉनवेज आइटम्स के सैंपल लिए गए। अधिकारी ने मौके पर पाया कि दुकान में हाइजीन (स्वच्छता) के मानकों का पालन सही ढंग से नहीं किया जा रहा था, जिसके लिए संचालक को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी और सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि आम जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि सभी खाद्य विक्रेताओं के लिए साफ-सफाई के सरकारी नियमों का पालन करना अनिवार्य है। विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी अमृतसर के अन्य इलाकों में इसी तरह के चेकिंग अभियान जारी रहेंगे ताकि लोगों को सुरक्षित और शुद्ध भोजन मिल सके।
#AmritsarNews #FoodSafety #LawrenceRoad #HealthDepartment #FoodRaid #AmritsarDiaries #BreakingNews #HygieneCheck #danikkhabar -

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को दी नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएँ
नई दिल्ली, 19 मार्च (अन्नू): केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नवसंवत्सर 'विक्रम संवत 2083' के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों को अपनी हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश साझा करते हुए कामना की कि यह नया साल सभी के जीवन में नई ऊर्जा, नवचेतना और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि देश का हर नागरिक सुख और शांति के साथ इस नववर्ष का स्वागत करे।
चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत पर भी अमित शाह ने जनता को अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने माँ भगवती से सभी के उत्तम स्वास्थ्य और वैभवपूर्ण जीवन की कामना की। अपने संदेश में उन्होंने 'जय माता दी' का जयघोष करते हुए कहा कि देवी की कृपा से समाज में खुशहाली और संपन्नता बनी रहे। नवरात्रि का यह पर्व पूरे देश में भक्ति और शक्ति के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।
इसके साथ ही, उन्होंने भारत के विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले पारंपरिक त्योहारों जैसे उगादी, गुड़ी पड़वा, नवरेह, साजिबू चेइराओबा और चेटीचंड पर भी विशेष संदेश दिए। उन्होंने कर्नाटक और तेलुगु समुदाय के लोगों को उगादी की बधाई दी और महाराष्ट्र के नागरिकों के लिए गुड़ी पड़वा को विजय और शुभता का प्रतीक बताया। कश्मीरी पंडितों को नवरेह और मणिपुर के लोगों को साजिबू चेइराओबा की बधाई देते हुए उन्होंने सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करने पर जोर दिया।
सिंधी समुदाय के प्रमुख पर्व चेटीचंड और भगवान झूलेलाल की जयंती पर भी अमित शाह ने अपनी शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि भगवान झूलेलाल द्वारा दिया गया आपसी सद्भाव और मानवता का संदेश हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने भगवान झूलेलाल से सभी के कल्याण की प्रार्थना की और विश्वास जताया कि ये विविधतापूर्ण उत्सव देश में एकता और भाईचारे की भावना को और भी मजबूत करेंगे।
#AmitShah #Navratri #NewYear #GudiPadwa #Ugadi #VikramSamvat2083 #IndianFestivals #Greetings #DanikKhabar -
19/03/26 |अमृतसर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 4 किलो हेरोइन और हथियारों के साथ 'सरपंच' गिरफ्तार, VIP स्कॉर्पियो में तस्करी का भंडाफोड़
पंजाब/अमृतसर, 19 मार्च (अन्नू): पंजाब पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज करते हुए अमृतसर में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस की टीम ने एक वीआईपी नंबर वाली स्कॉर्पियो गाड़ी को रोककर भारी मात्रा में हेरोइन और अवैध असलहा बरामद किया है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह है कि पकड़े गए आरोपियों में एक स्थानीय सरपंच भी शामिल है। पुलिस ने सरपंच के साथ उसके दो अन्य साथियों को भी हिरासत में लिया है।
मेहता थाना पुलिस को इस तस्करी के संबंध में पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी। एएसआई पलविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव मेहता के पास नाकाबंदी की थी। सूचना थी कि कोट हिरदेराम का लवप्रीत सिंह, सिमरप्रीत सिंह और वेरका का बलवंत सिंह भारी मात्रा में नशा और हथियारों के साथ बुट्टर कलां की तरफ से कत्थूनंगल की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए संदिग्ध स्कॉर्पियो (PB02-BD-9300) को रोका और तलाशी ली।
वाहन की सघन तलाशी के दौरान पुलिस को 4 किलो 300 ग्राम हेरोइन, एक 30 बोर का पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही गाड़ी व नशे की खेप को जब्त कर लिया। इस बड़ी रिकवरी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य संपर्कों को खंगालने में जुटी है।
वहीं, सरपंच की गिरफ्तारी के बाद पंजाब की सियासत भी गरमा गई है। सोशल मीडिया पर सरपंच की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के दिग्गज नेताओं और हलका इंचार्जों के साथ नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि आरोपी सरपंच हाल ही में अकाली दल छोड़कर 'आप' में शामिल हुआ था। हालांकि, राजनीतिक गलियारों में मची इस हलचल पर फिलहाल पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन तस्वीरों ने विपक्ष को हमला करने का मौका दे दिया है।
#AmritsarNews #PunjabPolice #DrugBust #HeroinSeized #PunjabPolitics #CrimeUpdate #BreakingNews #SayNoToDrugs #DanikKhabar -
19/03/26 |दिल्ली न्यू अशोक नगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 200 CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद चेन स्नेचर गिरफ्तार
नई दिल्ली, 19 मार्च (अन्नू): पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने न केवल आरोपी को दबोचा, बल्कि वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 27 वर्षीय सोनू कुमार के रूप में हुई है, जो घड़ोली इलाके का रहने वाला है।
क्या था मामला?
बीती 13 मार्च 2026 की रात न्यू कोंडली मेन रोड पर एक महिला के साथ झपटमारी की वारदात हुई थी। पीड़िता बाजार से घर लौट रही थी, तभी इंद्र चौक की ओर से आए एक अज्ञात बाइक सवार ने उनके गले से करीब 10 ग्राम की सोने की चेन झपट ली और जय अंबे अपार्टमेंट की तरफ फरार हो गया। इस संबंध में थाना न्यू अशोक नगर में BNS की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
200 से अधिक कैमरों ने खोला राज
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी कल्याणपुरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें हेड कांस्टेबल अंकित, अजीत मलिक, नितिन और बॉबी शामिल थे। जांच के दौरान पुलिस टीम ने इलाके के 200 से अधिक CCTV कैमरों को खंगाला। फुटेज में आरोपी एक 'TVS सुपर XL 100' मोपेड पर भागता नजर आया। शातिर अपराधी ने पकड़े जाने के डर से अपनी बाइक की नंबर प्लेट पर टेप चिपका रखा था ताकि उसकी पहचान न हो सके।
तकनीकी निगरानी और छापेमारी
पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और स्थानीय मुखबिरों की मदद से संदिग्ध का रूट ट्रैक किया और उसकी पहचान सोनू कुमार के रूप में की। पुलिस ने घड़ोली स्थित उसके आवास पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल वाहन (DL14SN****) भी बरामद कर लिया गया है।
नोएडा में बेची लूटी हुई चेन
पूछताछ के दौरान आरोपी सोनू ने खुलासा किया कि उसने लूटी हुई सोने की चेन नोएडा के सेक्टर-62 स्थित झुग्गियों में रहने वाले एक व्यक्ति को बेच दी है। पुलिस अब उस खरीदार की तलाश और चेन की रिकवरी के लिए छापेमारी कर रही है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
अपराधिक प्रोफाइल:
नाम: सोनू कुमार (27 वर्ष)
शिक्षा: 8वीं पास
पेशा: ई-रिक्शा चालक
पिछला रिकॉर्ड: आरोपी पहले भी नोएडा के सेक्टर-24 थाने में दर्ज लूट के एक मामले में शामिल रहा है।
#DelhiPolice #EastDelhi #ChainSnatching #Arrested #CCTVInvestigation #NewAshokNagar #CrimeNews #DelhiCrime #DanikKhabar -
19/03/26 |दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: सीलमपुर का शातिर लुटेरा और भगोड़ा अपराधी गिरफ्तार
नई दिल्ली, 19 मार्च (अन्नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (ER-II) ने एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन के दौरान सीलमपुर इलाके के एक घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय शिवम, पुत्र बद्री प्रसाद के रूप में हुई है। वह लूटपाट और मारपीट के एक गंभीर मामले में जमानत मिलने के बाद से फरार चल रहा था।
यह मामला 28 मई 2024 का है, जब सोनू नामक व्यक्ति सीलमपुर मेट्रो पार्किंग से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में आरोपी शिवम और उसके साथियों ने उसे घेर लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने सोनू के साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे वह सड़क पर ही बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी उसका मोबाइल फोन और नकदी लूटकर फरार हो गए थे। इस संबंध में सीलमपुर थाने में आईपीसी की धारा 392/394/34 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, शिवम को पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, लेकिन कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह जानबूझकर सुनवाई पर नहीं पहुंचा और अपना ठिकाना बदल लिया। बार-बार अदालत की अवमानना करने के कारण उसे 'भगोड़ा अपराधी' (PO) घोषित कर दिया गया था। वह अपनी पहचान छिपाकर गांधी नगर इलाके में गुपचुप तरीके से रह रहा था।
डीसीपी पंकज कुमार और एसीपी नरेंद्र सिंह के निर्देशन में इंस्पेक्टर उमेश सती की टीम (जिसमें एसआई ब्रह्मपाल, एएसआई संजय सिंह और हेड कांस्टेबल भूपेंद्र शामिल थे) को इस अपराधी को पकड़ने का जिम्मा सौंपा गया। टीम ने ई-कोर्ट पोर्टल और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी का सुराग लगाया। 18 मार्च 2026 को सटीक सूचना मिलने पर टीम ने गांधी नगर के अजीत नगर इलाके में जाल बिछाया और घेराबंदी कर शिवम को दबोच लिया।
आरोपी शिवम महज छठी कक्षा तक पढ़ा है और मजदूरी का काम करता है, लेकिन कम उम्र में ही वह अपराध की दुनिया में काफी सक्रिय रहा है। पुलिस के मुताबिक उस पर पहले से ही चार बड़े आपराधिक मामले दर्ज हैं:
सीलमपुर थाना: लूटपाट और चोट पहुँचाने का मामला (2024)
न्यू उस्मानपुर थाना: चोरी और चोरी का सामान रखने का मामला (2023)
भजनपुरा थाना: चोरी का मामला (2023)
सीलमपुर थाना: आर्म्स एक्ट और चोरी का मामला (2022)
दिल्ली पुलिस ने आरोपी को BNSS की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
#DelhiPolice #CrimeBranch #Arrested #SeelampurCrime #DelhiNews #ProclaimedOffender #BreakingNews #CrimeUpdate #DanikKhabar -
19/03/26 |जहांगीरपुरी शूटआउट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने बिछाया जाल, हत्या के बदले की थी हत्या
नई दिल्ली, 19 मार्च (अन्नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (NR-I) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए जहांगीरपुरी इलाके में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 22 वर्षीय फिरदौस उर्फ 'चुम्मा' के रूप में हुई है, जो पिछले कई दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा था।
घटना 4 मार्च 2026 की है, जब आरोपी फिरदौस ने अपने साथियों के साथ मिलकर आपसी रंजिश के चलते रहमतुल्लाह उर्फ भोला नाम के युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस हमले में रहमतुल्लाह की मौके पर ही मौत हो गई थी। वारदात के बाद से ही आरोपी दिल्ली और आसपास के इलाकों में अपनी पहचान छिपाकर भाग रहा था।
18 मार्च 2026 की शाम, क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि आरोपी फिरदौस किसी से मिलने भलस्वा झील के पास आने वाला है। डीसीपी पंकज कुमार के मार्गदर्शन और एसीपी अशोक शर्मा की देखरेख में इंस्पेक्टर अजय शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। शाम करीब 6 बजे जैसे ही आरोपी वहां पहुंचा, मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।
पूछताछ में सामने आया कि फिरदौस का परिवार पहले से ही अपराध की दुनिया से जुड़ा रहा है। उसके पिता अनवर उर्फ अनु पर 50 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं, वहीं उसका चाचा अक्षर उर्फ खोदू भी अपराधी रह चुका है। फिरदौस खुद भी चोरी के मामलों में शामिल रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को आलीशान जीवन जीने और क्लब जाने का शौक है। उसने केवल दोस्ती निभाने और बदला लेने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।
क्राइम ब्रांच ने आरोपी को BNSS की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है और जहांगीरपुरी थाना पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस अब इस मामले में शामिल उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। इस गिरफ्तारी को दिल्ली पुलिस की अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
#DelhiPolice #CrimeBranch #JahangirpuriMurder #Arrested #DelhiCrime #LawAndOrder #BreakingNews #DelhiNews #DanikKhabar -
19/03/26 |प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नव संवत्सर के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं
आरएस अनेजा, 19 मार्च नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नव संवत्सर के शुभ अवसर पर देशवासियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और समृद्धि से भरे वर्ष तथा राष्ट्रीय प्रगति के प्रति नए संकल्प की कामना की है।
नव संवत्सर के अत्यंत विशेष अवसर पर सभी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए, प्रधानमंत्री ने प्रार्थना की कि आने वाला नव वर्ष प्रत्येक के जीवन में साहस, आत्मविश्वास और सेवा की भावना को मजबूत करे। मोदी ने आगे उम्मीद जताई कि ये मूल्य राष्ट्र निर्माण की दिशा में किए जा रहे सामूहिक प्रयासों को नई गति प्रदान करेंगे, और साथ ही उन्होंने सभी नागरिकों के लिए असीम सुख, सफलता और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
प्रधानमंत्री ने एक्स (X)पर लिखा;
"देशवासियों को नव संवत्सर की अनंत शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह नया साल आप सभी के जीवन में साहस, आत्मविश्वास और सेवा की भावना को और सशक्त करे, जो राष्ट्र निर्माण के प्रयासों को भी नई मजबूती दे।"
“नव संवत्सर के अत्यंत विशेष अवसर पर सभी को शुभकामनाएं। सभी को असीम सुख, सफलता और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्राप्त हो। मैं प्रार्थना करता हूं कि आने वाला नव वर्ष प्रत्येक के जीवन में साहस, आत्मविश्वास और सेवा की भावना को और सुदृढ़ करे। साथ ही, राष्ट्र-निर्माण की दिशा में किए जा रहे हमारे सामूहिक प्रयासों को भी यह एक नई गति प्रदान करे।”
#NavSamvatsar #HindiNewYear #VikramSamvat2083 #NewYear2026 #NationBuilding #SelflessService #Prosperity #NewBeginnings #IndianCulture #AmritKaal #DanikKhabar
-
19/03/26 |प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुड़ी पड़वा, उगादी, चेती चांद, नवरेह और साजिबू चेइराओबा के अवसर पर शुभकामनाएं दीं
आरएस अनेजा, 19 मार्च नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुड़ी पड़वा, उगादी, चेती चांद, नवरेह और साजिबू चेइराओबा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
एक्स(X)पर अलग-अलग पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने लिखा:
“गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं!”
“गुढीपाडव्याच्या हार्दिक शुभेच्छा!”
“गुडी पाडव्याचीं परबीं”
“आपका उगादी मंगलमय हो!”
“ನಿಮ್ಮ ಯುಗಾದಿ ಸಡಗರದಿಂದ ಕೂಡಿರಲಿ! ”
“ఉగాది పండుగను ఆనందంగా జరుపుకోండి!”
“चेती चांद की हार्दिक शुभकामनाएं! आपके लिए यह वर्ष बहुत ही शुभ हो, ऐसी कामना करता हूं।”
“नवरेह पोश्ते! आने वाला वर्ष आपके लिए बहुत अच्छा हो।”
“साजिबू चेइराओबा की शुभकामनाएं। सभी के लिए एक शानदार वर्ष की कामना करता हूं।”#GudiPadwa #Ugadi #ChetiChand #Navreh #SajibuCheiraoba #IndianNewYear #ChaitraNavratri #FestivalsOfIndia #UnityInDiversity #NewBeginnings #DanikKhabar
-
19/03/26 |सांस्कृतिक परंपरा, शुभता और नवचेतना का प्रतीक है गुड़ी पड़वा - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 19 मार्च, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सांस्कृतिक परंपरा, शुभता और नवचेतना का प्रतीक गुड़ी पड़वा हमें नए संकल्प लेने, अपने जीवन में लक्ष्यों को अपनाने और समृद्धि की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। गुड़ी पड़वा हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ता है। हमें एकता, सद्भाव और समृद्धि का संदेश देता है। यह दिन नए संकल्प लेने और सकारात्मक ऊर्जा के साथ जीवन को आगे बढाने का अवसर प्रदान करता है। चैत्र प्रतिपदा नव संवत्सर का यह पर्व प्रकृति की हरितिमा और नवजीवन का प्रतीक है। यह समय दो ऋतुओं का संधि काल है, जिसमें प्रकृति नया रूप धारण करती है। यह तिथि ऐतिहासिक भी है, इसी दिन सम्राट विक्रमादित्य ने विक्रम संवत का प्रारंभ किया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव समग्र मराठी समाज द्वारा मुख्यमंत्री निवास में नव वर्ष गुड़ी पड़वा पर्व के आरंभ के प्रतीक स्वरूप आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का इस अवसर पर ढोल ताशें के साथ परंपरागत रूप में स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिनंदन करते हुए उन्हें पेशवाई टोपी पेश की। इसके साथ ही उन्हें पटका और प्रतीक स्वरूप छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भेंट की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को महाराष्ट्र मंडल, नई दिल्ली सहित इंदौर, जबलपुर, भोपाल ,सागर, दमोह, छतरपुर, बीना, देवास, उज्जैन से आए समूहों ने गुड़ी भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर मराठी साहित्य अकादमी की पत्रिका का अथर्वनाद का विमोचन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पिछले सौ -डेढ़ सौ वर्षों से मराठी कला, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में सक्रिय संस्थाओं के प्रतिनिधियों का सम्मान भी किया।
गुड़ी पड़वा उत्साह और उमंग का पर्व
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि सनातन संस्कृति की ध्वजा हर काल और हर युग में हमारी पहचान रही है। हमने कई आक्रांताओं का सामना किया, लेकिन कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी। सम्पूर्ण विश्व भारतीय संस्कृति और परंपरा के महत्व को स्वीकार करती है। भगवा ध्वज और तिरंगे के साथ युद्ध काल में अपने स्वाभिमान और देश के गौरव की रक्षा के अनेक उत्कृष्ट उदाहरण इतिहास में मौजूद हैं। गुड़ी पड़वा और नववर्ष सभी के लिए उत्साह, उमंग और आनंद का पर्व है। इसीलिए राज्य सरकार ने इस पर्व पर अवकाश घोषणा की है। गुड़ी पड़वा अर्थात चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मंत्रीगण अपने प्रभार के जिलों में सूर्य को नमन करने के साथ गुड़ी पड़वा उत्सव के आयोजनों में सहभागिता करेंगे।
सम्राट विक्रमादित्य और लोकमाता अहिल्याबाई ने स्थापित किया गुड़ी पड़वा का महत्व
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर के कालखंड में सनातन संस्कृति के देवालय भव्यता के साथ विकसित हुए। सम्राट विक्रमादित्य ने गुड़ी पड़वा का महत्व स्थापित किया। वे न्यायप्रियता, दानवीरता और सुशासन की उत्कृष्ट मिसाल हैं। वर्तमान दौर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इसी धारा को आगे बढ़ा रहे हैं। व्यक्तित्व में वीरता का गुण निडरता से आता है और निडरता के लिए मन का भय समाप्त करना आवश्यक है। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल और सक्षम नेतृत्व ने भारतीयों को वैश्विक स्तर पर इस गुण धर्म की पहचान दिलाई है। पहले यूक्रेन और अब खाड़ी देशों में यह स्थिति सबके सामने है।
राज्य सरकार देगी सम्राट विक्रमादित्य के नाम से एक करोड़ एक लाख रूपये का अंतर्राष्ट्रीय सम्मान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर 1 करोड़ 1 लाख रुपए राशि का अंतर्राष्ट्रीय सम्मान आरंभ किया है। यह देश का सबसे बड़ा पुरस्कार है। सम्राट विक्रमादित्य के बहुविध गुणों, भारतीय संस्कृति के उत्थान, सामाजिक नवोन्मेष, भारतीय दर्शन, धर्म, परम्परा के प्रचार-प्रसार, रचनात्मक और जनकल्याणकारी कार्यों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्थापित इस पुरस्कार के लिए गुड़ी पड़वा से नामांकन आमंत्रित किये जा रहे हैं। सम्राट विक्रमादित्य की न्यायप्रियता, दानवीरता, सुशासन, मानव कल्याण, सर्वधर्म समन्वय जैसे मूल्यों को राज्य सरकार निरंतर प्रोत्साहित कर रही है। कार्यक्रम को मराठी साहित्य अकादमी के निदेशक तथा अथर्वनाद पत्रिका के प्रधान संपादक श्री संतोष गोड़बोले ने भी संबोधित किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
19/03/26 |विद्युत कार्मिकों को खेलों की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी - ऊर्जा मंत्री राजस्थान
एन.एस.बाछल, 19 मार्च, जयपुर।
राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम द्वारा कोटा में 47 वीं अखिल भारतीय विद्युत पॉवरलिफ्टिंग और बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 15 मार्च 2026 तक किया गया जिसमें राजस्थान के विद्युत निगमों की पॉवरलिफ्टिंग टीम ने 6 पदक सहित टीम चैम्पियनशिप जीती।
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने विद्युत भवन में टीम के प्रबन्धन एवं खिलाड़ियों को शानदार उपलब्धि अर्जित करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि राजस्थान के बिजली कर्मचारी विषम परिस्थितियों में अपनी नौकरी करते हैं और नौकरी करने के साथ ही खेलों का अभ्यास कर अखिल भारतीय स्तर की प्रतियागिताओं में राजस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। हीरालाल नागर ने कहा इन विभागीय प्रतियोगिताओं के आयोजन से न केवल कर्मचारियों के स्वास्थ्य, शक्ति और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना में बढ़ोतरी हो रहीं है, बल्कि कार्यस्थलों पर भी ऊर्जा और टीम भावना मजबूत हो रही है।
ऊर्जा मंत्री ने शीघ्र ही अखिल भारतीय विद्युत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक प्राप्त करने वाले राजस्थान के विभिन्न जिलों में कार्यरत सभी खिलाड़ियों को जयपुर बुलाकर उनसे संवाद एवं हौंसला अफजाई करने की मंशा जताई।
राजस्थान विद्युत निगमों की पॉवरलिफ्टिंग टीम को ऐतिहासिक प्रदर्शन पर अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा अजिताभ शर्मा, चैयरमैन डिस्कॉम आरती डोगरा, अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम देवेन्द्र श्रृंगी, संयुक्त सचिव ऊर्जा विभाग सौरभ स्वामी एवं सभी निगमों के निदेशक, मुख्य कार्मिक अधिकारी सहित उच्चाधिकारियों ने बधाई प्रेषित की।
राजस्थान विद्युत पॉवरलिफ्टिंग टीम की यह उपलब्धि खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम, समर्पण और टीम भावना से प्राप्त हो पाई है। प्रतियोगिता में देशभर के राज्यों से विद्युत विभागों के शीर्ष पॉवरलिफ्टिंग खिलाड़ियों ने भाग लिया। राजस्थान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और 2 स्वर्ण पदक, 1 रजत पदक व 3 कांस्य पदक प्राप्त किये।
ऊर्जा मंत्री से विद्युत भवन में प्रतियोगिता के आयोजन सचिव पवन शर्मा सहायक निदेशक जनसंपर्क, राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम, टीम मैनेजर जगदीश प्रसाद मीणा कार्मिक अधिकारी राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम और टीम कोच कृष्ण कुमार गुप्ता, कनिष्ठ लेखाकार प्रसारण निगम ने मुलाकात कर प्रतियोगिता एवं राजस्थान टीम के प्रदर्शन की जानकारी दी। राजस्थान विद्युत पॉवरलिफ्टिंग टीम में राजस्थान के सभी विद्युत वितरण निगम, प्रसारण निगम और उत्पादन निगम के विद्युत गृहों के खिलाड़ी शामिल है।
पदक जीतकर राजस्थान को पहली बार टीम चैम्पियनशिप दिलाने वाले खिलाड़ियों में हरीश मीणा (कनिष्ठ अभियन्ता, अलवर) और अजीत सिंह (कनिष्ठ अभियन्ता, भिवाड़ी) ने राजस्थान को लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक दिलाए। जयपुर डिस्कॉम के रूप सिंह यादव (तकनीशियन-प्रथम, धौलपुर) ने रजत और राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के रामेश्वर तेली (हाइडल ऑपरेटर-द्वितीय, रावतभाटा), जोधपुर डिस्कॉम के नरेश गोयल (तकनीशियन-प्रथम, जोधपुर)एवं जयपुर डिस्कॉम के शाकिर हुसैन (तकनीशियन-प्रथम, झालावाड़) ने कांस्य पदक जीता।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
19/03/26 |'राजस्थान संपर्क' पर नागरिक संतुष्टि स्तर 'ऑल टाइम हाई लेवल' पर
एन.एस.बाछल, 19 मार्च, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पारदर्शी, जवाबदेह एवं नागरिक-केंद्रित शासन की दिशा में राजस्थान ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। प्रदेश की नागरिक-केंद्रित शासन व्यवस्था के तहत संचालित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) पर परिवादों का द्रुत गति से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश में मार्च 2026 में लोक शिकायतों के निस्तारण में नागरिक संतुष्टि का स्तर 'ऑल टाइम हाई लेवल', 80 प्रतिशत से अधिक हो गया है, जो पूर्व माह के लगभग 69.54 प्रतिशत की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है।
राजस्थान सरकार लोक शिकायतों के समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कई बार स्वयं राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का निरीक्षण कर परिवादियों से सीधा संवाद स्थापित कर चुके हैं, वे पूर्व में निस्तारित प्रकरणों में दी गई राहत एवं समाधान का नियमित फीडबैक ले रहे हैं तथा उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। पिछले दिनों में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने भी राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का दौरा कर शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद कर फीडबैक लिया है।
विभागों के प्रभारी सचिव नियमित कर रहे संपर्क हेल्पलाइन (181) का दौरा
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने लोक शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से सभी विभागों के प्रभारी सचिवों को एक परिपत्र जारी कर 4 मार्च से 28 अप्रैल तक राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) पर निर्धारित तिथियों में स्वयं उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों की अनुपालना में सभी विभागों के प्रभारी एसीएस से शासन सचिव स्तर के अधिकारी राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) केन्द्र पर निर्धारित तिथियों में स्वयं उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं से कॉल पर वार्ता कर फीडबैक ले रहे हैं। इस पहल के माध्यम से प्रकरणों की सुनवाई, तथ्यात्मक समीक्षा तथा त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान में लगातार सकारात्मक बदलाव आ रहा है।
क्रांतिकारी सुधारों को मिल रही उल्लेखनीय गति
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बताया कि नागरिक-केंद्रित शासन राज्य सरकार की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है और राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) ने 'नेक्स्ट जेन जन संपर्क' के रूप में प्रौद्योगिकी के माध्यम से नागरिकों एवं सरकार के बीच की दूरी को काफी कम कर दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) में क्रांतिकारी सुधारों को उल्लेखनीय गति प्रदान की जा रही है। सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव से शासन सचिव स्तर के वरिष्ठ अधिकारी प्रतिदिन राजस्थान संपर्क केंद्र का दौरा कर नागरिकों से सीधा संवाद कर रहे हैं। इससे शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जा रहा हैं।
एक दिन में 25,254 प्रकरणों का निस्तारण
उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी, 2026 को राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) पर दैनिक शिकायत निस्तारण का 'ऑल टाइम हाई लेवल', 25,254 प्रकरण दर्ज किया गया था। इस दिन दर्ज शिकायतें सिर्फ 11,788 थीं, जिससे स्पष्ट है कि प्रदेश में शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही, औसत निस्तारण अवधि घटकर 7 दिवस रह गई है, जो शिकायतों के तेजी से हो रहे समाधान को दर्शाता है।
राजस्थान सरकार का यह प्रयास नागरिकों की आवाज को सीधे सरकार तक पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं का घर बैठे समाधान उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रदेश के नागरिक राजकीय विभागों से जुड़ी अपनी किसी भी परिवेदना के लिए टोल-फ्री नंबर 181 पर कॉल करें या राजस्थान संपर्क पोर्टल अथवा ऐप का उपयोग कर सकते हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
19/03/26 |15 से 29 साल की उम्र है तो वीबी-जी राम जी का लोगो डिजाइन करो और जीतो 50 हजार
एन.एस.बाछल, 19 मार्च, जयपुर।
रूपये का लोगो डी. उदय कुमार, एयर इंडिया का महाराजा शुभंकर बॉबी कूका और अमूल बेबी शुभंकर सिलवेस्टर डी कुन्हा ने बनाया और रातों—रात लोगों के दिलों पर छा गए। अब युवाओं को ऐसा ही मौका दे रहा है, केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय। विकास एवं आजीविका से युवाओं को जोडने के उद्देश्य से मंत्रालय ने राष्ट्रव्यापी विकसित भारत-जी राम जी यूथ डिजिटल कैंपेन की शुरूआत की है। यह अभियान माय भारत पोर्टल के सहयोग से संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से देशभर के युवा विडियो चैलेंज, क्विज तथा रचनात्मक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर इस डिजिटल जन आंदोलन से जुड सकते हैं।
ग्रामीण विकास विभाग की शासन सचिव एवं ईजीएस आयुक्त पुष्पा सत्यानी ने बताया कि वीबी-जी राम जी लोगो डिजाइन प्रतियोगिता के माध्यम से देश एवं राज्य के नागरिकों को रचनात्मक एवं नवाचार पूर्ण डिजाइन प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। चयनित सर्वश्रेष्ठ लोगो को अधिनियम का आधिकारिक लोगो बनाया जावेगा, जिसका उपयोग भविष्य में एक्ट के प्रचार-प्रसार तथा अन्य गतिविधियों में किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ लोगो डिजाइन करने वाले विजेता को केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से 50 हजार रूपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
अभियान के अंतर्गत माय विलेज चैलेंज नाम से नेशनल लेवल शॉर्ट वीडियो, रील प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा किसी भी भारतीय भाषा में 30 से 60 सैकंड की अवधि का अधिकतम साईज 25 एमबी वीडियो तैयार कर माय भारत पोर्टल के माध्यम से अपलोड कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागी अपने गांव के विकास, रोजगार सृजन तथा आजीविका संवर्धन में अधिनियम की भूमिका को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत कर सकेंगे। चयनित प्रतिभागियों को केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय कार्यक्रम आयोजित कर अपने अनुभव साझा करने का मंच देगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
19/03/26 |"डिजाइन एंड डवलप इन इंडिया का नारा आज की आवश्यकता"-विधानसभा अध्यक्ष राजस्थान
एन.एस.बाछल, 19 मार्च, जयपुर।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि मेक इन इंडिया से आगे बढ़ते हुए डिजाइन एंड डवलप इन इंडिया का नारा देते हुए राष्ट्र को विकास के मार्ग पर अग्रसर होना होगा। इसके लिए अपने प्राचीन ज्ञान, वर्तमान प्रतिभा एवं उपलब्ध संसाधनों पर विश्वास करते हुए शोध एवं विकास का मार्ग अपनाना होगा।
वासुदेव देवनानी उदयपुर में देबारी स्थित होटल लोटस काउंटी में पश्चिम क्षेत्र के विश्वविद्यालयों के कुलगुरु सम्मेलन के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। सम्मेलन का विषय था स्वदेशी, आर्थिक राष्ट्रवाद एवं तकनीकी राष्ट्रवाद के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत। वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्राचीन भारत में प्रत्येक गांव एक आत्मनिर्भर इकाई था। वे गांव उत्पादन के साथ-साथ ज्ञान एवं स्वावलंबन के केंद्र थे। वासुदेव देवनानी ने तक्षशिला–नालंदा विश्वविद्यालय, प्राचीन शल्य चिकित्सक सुश्रुत, भारतीय आयुर्वेद की प्राचीन परंपरा, शून्य व दशमलव का आविष्कार, आर्यभट्ट व ब्रह्मभट्ट जैसे खगोलविद व गणितज्ञ आदि का उदाहरण देते हुए प्राचीन भारत की ज्ञान परंपरा का विस्तृत चित्र प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि आधुनिक भौतिक विज्ञान में यूनिफाइड फील्ड की अवधारणा हमारे वैदिक संप्रत्यय अहम् ब्रह्मास्मि प्रेरित है। उन्हें लोकल फॉर वोकल को आत्मनिर्भर भारत की नींव बताते हुए कहा कि इसी से आर्थिक राष्ट्रवाद आएगा। हमें इसे आगे बढ़ते हुए डिजाइन एंड डवलप इन इंडिया की बात करते हुए भारत में ही तकनीकी दक्षता हासिल करने एवं पूर्ण उत्पादन पर विशेष जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2014 में भारत की विश्व में 11वीं अर्थव्यवस्था थी जो आज चौथे स्थान पर है और शीघ्र ही तीसरे स्थान पर देश आ जाएगा।
वासुदेव देवनानी ने भारत को अगली महाशक्ति कहने की बजाय मार्गदर्शक कहने पर जोर देते हुए कहा कि भारत महाशक्ति बनकर किसी पर शासन का अभिलाषी नहीं बल्कि प्राचीन काल की तरह मार्गदर्शन बनकर विश्व को मानव कल्याण की दिशा दिखाना चाहता है और शीघ्र ही वह दिन आयेगा।
समापन समारोह की अध्यक्षता प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अतुल कोठारी, राजेंद्र सिंह शेखावत एवं डॉ पंकज मित्तल उपस्थित रहे।
कुलगुरु विश्वविद्यालय की धुरी, नई पीढ़ी को करें प्रेरित—
वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्राचीन भारतीय ज्ञान की उच्चता के बारे में नई पीढ़ी को जानकारी देना आवश्यक है। इस कार्य में विश्वविद्यालयों के कुलगुरुओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि वे विश्वविद्यालयों की धुरी हैं। कुलगुरु राष्ट्रवाद की भावना आत्मसात करते हुए उसे अपने व्यवहार में उतारें जिससे विश्वविद्यालय में सकारात्मक माहौल बने और नई पीढ़ी इससे प्रेरणा लेकर राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका का निर्वहन कर पाए। उन्होंने विश्वविद्यालय में हो रहे शोध कार्य के बारे में अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि पीएचडी के शोध का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मिलना चाहिए। भारत का भविष्य गांव में है और विश्वविद्यालय इस भविष्य की कहानी को अवश्य लिखेंगे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
19/03/26जी.एम.एन. कॉलेज में 'एनवायरनमेंट वॉरियर्स' अभियान: विद्यार्थियों ने दिया 'प्लास्टिक को ना कहें' का कड़ा संदेश
जे कुमार अंबाला छावनी, 19 मार्च 2026: गांधी मेमोरियल नेशनल (जी.एम.एन.) कॉलेज में एडु ट्रस्ट ऑफ इंडिया के तत्वावधान में चलाए जा रहे सात दिवसीय “एनवायरनमेंट वॉरियर्स” अभियान के तीसरे दिन विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और सशक्त कदम बढ़ाया। अभियान के तृतीय दिवस पर कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में 'सिंगल-यूज़ प्लास्टिक' के पूर्ण बहिष्कार का आह्वान किया गया।
पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों पर ज़ोर अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने न केवल प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक किया, बल्कि दैनिक जीवन में इसके टिकाऊ विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित भी किया। छात्रों ने कपड़े के थैलों और स्टील के बर्तनों के उपयोग को बढ़ावा देते हुए एक जीवंत संदेश फैलाया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में “से नो टू प्लास्टिक” की संस्कृति को विकसित करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके।
प्राचार्य का संदेश कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विद्यार्थियों के इस उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं के कंधों पर ही भविष्य के पर्यावरण की जिम्मेदारी है। इस तरह के अभियान विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व (Social Responsibility) की भावना को मजबूत करते हैं। डॉ. दत्त ने प्रत्येक छात्र से इस बदलाव का सक्रिय हिस्सा बनने की अपील की ताकि अंबाला छावनी को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके।
#GMNCollege #EnvironmentWarriors #SayNoToPlastic #EcoFriendly #AmbalaCanttNews #EduTrustOfIndia #GreenCampus #Sustainability #YouthForChange #EnvironmentProtection
-
19/03/26 |आधुनिक खेती में महिलाओं का बढ़ता कदम, आगर की रीना बनीं ‘ड्रोन सखी’
एन.एस.बाछल, 19 मार्च, भोपाल।
आधुनिक तकनीक अब ग्रामीण भारत की महिलाओं को भी आत्मनिर्भरता की नई उड़ान दे रही है। आगर जिले के ग्राम थडोदा की रीना चंदेल इसका प्रेरक उदाहरण हैं। आजीविका मिशन और नाफेड के सहयोग से प्राप्त ड्रोन संचालन प्रशिक्षण ने रीना को न केवल नई पहचान दी, बल्कि उन्हें गांव-गांव में आधुनिक खेती की अग्रदूत बना दिया है। अब रीना ड्रोन तकनीक के माध्यम से किसानों के खेतों में स्प्रे कर रही हैं और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खेती-किसानी के क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद रीना ने जिले में किसानों के खेतों तक ड्रोन तकनीक पहुंचाने का काम शुरू किया। वह स्वयं ड्रोन का संचालन करती हैं और खेतों में कीटनाशक व पोषक तत्वों का स्प्रे करती हैं। खरीफ सीजन में रीना ने 42 किसानों की लगभग 121 एकड़ जमीन पर ड्रोन के माध्यम से स्प्रे किया और प्रति एकड़ 500 रुपये की दर से सेवा प्रदान की। वहीं रबी सीजन में उन्होंने 56 किसानों की लगभग 156 एकड़ जमीन पर ड्रोन स्प्रे कर आधुनिक कृषि पद्धति को बढ़ावा दिया।
रीना की सक्रियता और मेहनत को देखते हुए कृषि विभाग ने उन्हें “कृषि सखी” की जिम्मेदारी भी सौंपी है। जिला स्तरीय प्रशिक्षण के बाद वह समूह की महिलाओं और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दे रही हैं। इस कार्य के लिए उन्हें विभाग की ओर से प्रतिमाह 5 हजार रुपये का मानदेय भी दिया जा रहा है।
रीना चंदेल की कहानी यह दर्शाती है कि यदि अवसर और प्रशिक्षण मिले तो ग्रामीण महिलाएं भी तकनीक के क्षेत्र में नई मिसाल कायम कर सकती हैं। ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीक के उपयोग से उन्होंने न केवल अपनी आय का स्रोत बढ़ाया है, बल्कि किसानों को भी समय और श्रम की बचत के साथ बेहतर खेती की दिशा दिखाई है।
आज रीना अपने गांव की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। उनकी यह सफलता बताती है कि बदलते समय में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और आधुनिक तकनीक को अपनाकर गांव और खेती दोनों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
19/03/26 |दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: 30 फीट नीचे गिरी फॉर्च्यूनर, पुणे के 3 दोस्तों की मौत
जे कुमार कोटा (राजस्थान), 19 मार्च 2026: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें पुणे के रहने वाले तीन दोस्तों की जान चली गई। हादसा कोटा जिले के कैथून थाना क्षेत्र के अंतर्गत बालापुरा और कराड़िया गांवों के बीच सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और उछलकर हाईवे से करीब 30 फीट नीचे ड्रेन (खाई) में जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
लद्दाख ट्रिप से लौट रहा था ग्रुप मृतकों की पहचान सिद्धांत (21), कुणाल (25) और मयूरेवा (23) के रूप में हुई है। ये तीनों अपने 10 दोस्तों के एक समूह के साथ 26 फरवरी को लेह-लद्दाख और जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर निकले थे। वापसी के दौरान उनका ग्रुप तीन अलग-अलग गाड़ियों में सवार होकर पुणे लौट रहा था। हादसे का शिकार हुई फॉर्च्यूनर सबसे आगे चल रही थी, जबकि बाकी दोस्त पीछे दूसरी गाड़ियों में आ रहे थे।
झपकी बनी काल कैथून थाना पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, हादसे की मुख्य वजह चालक को नींद की झपकी आना माना जा रहा है। झपकी आने के कारण तेज रफ्तार कार पर से नियंत्रण खो गया और वह डिवाइडर पार कर नीचे गिर गई। पीछे चल रहे दोस्तों और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को कैथून सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया है।
#DelhiMumbaiExpressway #RoadAccident #KotaNews #FortunerCrash #PuneFriends #TragicDeath #HighWaySafety #RajasthanNews #BreakingNews #LehLadakhTrip
-
19/03/26 |तेलंगाना में दिल दहला देने वाली वारदात: गर्भवती यूट्यूबर की पति ने की निर्मम हत्या, दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
जे कुमार जगित्याल (तेलंगाना), 19 मार्च 2026: तेलंगाना के जगित्याल जिले के कोरुतला मंडल से एक रूहकपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक लोकप्रिय 20 वर्षीय यूट्यूबर, वैष्णवी, की उसके पति हरिबाबू ने बेरहमी से हत्या कर दी। वैष्णवी चार महीने की गर्भवती थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
दहेज और घरेलू विवाद बना काल: मिली जानकारी के अनुसार, वैष्णवी और हरिबाबू ने करीब 10 महीने पहले प्रेम विवाह किया था। वैष्णवी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं और उनके यूट्यूब चैनल 'वैशु अम्मा' के 50,000 से अधिक फॉलोअर्स थे। वह अक्सर अपनी दैनिक जीवनशैली और गर्भावस्था से जुड़े वीडियो साझा करती थीं। मृतका के पिता, दुर्गाप्रसाद, ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही हरिबाबू और उसके परिजन 5 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। इसी विवाद के चलते वैष्णवी अपने मायके माधापुर गांव में रह रही थी।
हत्या का खौफनाक तरीका: मंगलवार तड़के आरोपी हरिबाबू ससुराल पहुँचा और कथित तौर पर सोते समय वैष्णवी का गला घोंट दिया और फिर चाकू से उसके चेहरे व गर्दन पर कई वार किए। वारदात को अंजाम देकर वह मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से मंगलवार रात को ही धर दबोचा। डीएसपी ए. रामुलु ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय और सोशल मीडिया जगत को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस अब आरोपी के परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच कर रही है जिन्हें फरार बताया जा रहा है।
#TelanganaCrime #YouTuberVaishnavi #JusticeForVaishnavi #DomesticViolence #DowryHarassment #JagtialNews #CrimeUpdate2026 #BreakingNewsTelangana #SocialMediaSafety #NariShakti
-
19/03/26 |आज का राशिफल 19 मार्च 2026
♈ मेष (Aries)
परिवार: घर में सहयोग मिलेगा, रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
कैरियर/बिजनेस: नई जिम्मेदारी मिल सकती है, व्यापार में धीरे-धीरे लाभ।
लाभ/हानि: छोटे निवेश से फायदा संभव।
शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश करें।
स्वास्थ्य: सिरदर्द/थकान हो सकती है।
ऊर्जा/मूड: आत्मविश्वास अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 9 | शुभ रंग: लाल
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:30–11:00
---
♉ वृषभ (Taurus)
परिवार: परिवार में खुशखबरी मिल सकती है।
कैरियर/बिजनेस: नौकरी में स्थिरता, व्यापार में लाभ।
लाभ/हानि: धन लाभ के योग।
शेयर मार्केट: लाभदायक दिन।
स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा।
ऊर्जा/मूड: सकारात्मक।
लकी नंबर: 6 | शुभ रंग: सफेद
शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:00–2:30
---
♊ मिथुन (Gemini)
परिवार: विवाद से बचें।
कैरियर/बिजनेस: काम में देरी हो सकती है।
लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकते हैं।
शेयर मार्केट: जोखिम न लें।
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी समस्या।
ऊर्जा/मूड: थोड़ा तनाव।
लकी नंबर: 5 | शुभ रंग: हरा
शुभ मुहूर्त: शाम 4:00–5:30
---
♋ कर्क (Cancer)
परिवार: परिवार का सहयोग मिलेगा।
कैरियर/बिजनेस: नई शुरुआत के योग।
लाभ/हानि: धन लाभ संभव।
शेयर मार्केट: मध्यम लाभ।
स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा।
ऊर्जा/मूड: खुश और संतुष्ट।
लकी नंबर: 2 | शुभ रंग: सफेद
शुभ मुहूर्त: सुबह 10:00–11:30
---
♌ सिंह (Leo)
परिवार: मान-सम्मान बढ़ेगा।
कैरियर/बिजनेस: प्रमोशन या फायदा।
लाभ/हानि: बड़ा लाभ संभव।
शेयर मार्केट: अच्छा समय।
स्वास्थ्य: फिट रहेंगे।
ऊर्जा/मूड: उत्साहपूर्ण।
लकी नंबर: 1 | शुभ रंग: सुनहरा
शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:00–1:30
---
♍ कन्या (Virgo)
परिवार: रिश्तों में सुधार।
कैरियर/बिजनेस: मेहनत का फल मिलेगा।
लाभ/हानि: स्थिर लाभ।
शेयर मार्केट: सोचकर निवेश करें।
स्वास्थ्य: सामान्य।
ऊर्जा/मूड: संतुलित।
लकी नंबर: 7 | शुभ रंग: नीला
शुभ मुहूर्त: सुबह 8:00–9:30
---
♎ तुला (Libra)
परिवार: रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।
कैरियर/बिजनेस: नए अवसर मिलेंगे।
लाभ/हानि: लाभ के योग।
शेयर मार्केट: सकारात्मक संकेत।
स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा।
ऊर्जा/मूड: खुशमिजाज।
लकी नंबर: 4 | शुभ रंग: गुलाबी
शुभ मुहूर्त: शाम 5:00–6:30
---
♏ वृश्चिक (Scorpio)
परिवार: थोड़ी अनबन हो सकती है।
कैरियर/बिजनेस: काम में सावधानी रखें।
लाभ/हानि: नुकसान से बचाव करें।
शेयर मार्केट: निवेश टालें।
स्वास्थ्य: तनाव से बचें।
ऊर्जा/मूड: मिश्रित।
लकी नंबर: 8 | शुभ रंग: काला
शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00–3:30
---
♐ धनु (Sagittarius)
परिवार: परिवार में खुशी का माहौल।
कैरियर/बिजनेस: सफलता के योग।
लाभ/हानि: लाभ मिलेगा।
शेयर मार्केट: अच्छा दिन।
स्वास्थ्य: अच्छा।
ऊर्जा/मूड: उत्साहित।
लकी नंबर: 3 | शुभ रंग: पीला
शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00–12:30
---
♑ मकर (Capricorn)
परिवार: जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।
कैरियर/बिजनेस: मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।
लाभ/हानि: सामान्य लाभ।
शेयर मार्केट: सावधानी रखें।
स्वास्थ्य: थकान हो सकती है।
ऊर्जा/मूड: गंभीर।
लकी नंबर: 10 | शुभ रंग: भूरा
शुभ मुहूर्त: शाम 6:00–7:30
---
♒ कुंभ (Aquarius)
परिवार: सहयोग मिलेगा।
कैरियर/बिजनेस: नए अवसर।
लाभ/हानि: लाभ होगा।
शेयर मार्केट: लाभदायक दिन।
स्वास्थ्य: अच्छा।
ऊर्जा/मूड: सकारात्मक।
लकी नंबर: 11 | शुभ रंग: नीला
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00–10:30
---
♓ मीन (Pisces)
परिवार: भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
कैरियर/बिजनेस: सफलता के संकेत।
लाभ/हानि: धन लाभ।
शेयर मार्केट: अच्छा समय।
स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा।
ऊर्जा/मूड: शांत और खुश।
लकी नंबर: 12 | शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:30–3:00
---
#राशिफल2026
#आज का राशिफल
#सभी राशियों का राशिफल
#मासिक राशिफल
#आज का दिन कैसा रहेगा
#परिवार का मूड
#कैरियर सलाह
#शेयर मार्केट आज
#लाभ हानि
#शुभ मुहूर्त
#लकी नंबर
#शुभ रंग
#स्वास्थ्य टिप्स
#ऊर्जा स्तर
#बिजनेस सलाह
#टैरो अंक
#धार्मिक शुभ योग
#जीवन मंत्र
#साप्ताहिक राशिफल
#आज का शुभ समय
#लाइफ हिमाकत
#मनोविज्ञान टिप्स
#धन लाभ
#खराब दिन से बचाव
#शुभ संकेत
#राशि अनुसार भाग्य
#संपत्ति और निवेश
#सिंह, कर्क, तुला राशियाँ
#फलित ज्योतिष
#राशि परिवर्तन
-
19/03/26 |आज 19 मार्च का इतिहास
आज 19 मार्च का इतिहास
1972 - भारत और बांग्लादेश के बीच में मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किया।
1982 - ब्रिटेन एवं बेटिकन में 400 वर्षों के अंतराल के बाद राजनयिक संबंध स्थापित।
1996 - बोस्निया हर्जेगोविना की राजधानी सरायेवो का पुन: एकीकरण।
1999 - यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जैकस सांटर का अपने पद से इस्तीफ़ा।
2001 - तालिबान द्वारा 100 गायों की बलि, ब्रिटेन के उच्च सदन ने संगीतकार नदीम के प्रत्यर्पण का प्रस्ताव ठुकराया।
2004 - अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन में पहली बार चीन पर मुकदमा ठोका।
2005 - पाकिस्तान ने शाहीन-II प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
2007 - पाकिस्तान की मुख्तारन माई को यूरोपीय परिषद का मानवाधिकार सम्मान प्रदान किया गया।
2008 - डोनकुपर रॉय ने मेघालय के नये मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सबरजीत की फ़ांसी 30 अप्रैल, 2008 तक रोकी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार पर बने नये मसौदे को भारत सहित अधिकतर देशों ने खारिज किया।
2009 - डालर के मुक़ाबले में रुपया 93 पैसे की लम्बी छलांग लगाकर तीन सप्ताह के उच्चतर स्तर पर पहुँचा
-
18/03/26 |प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के पालम में हुई आग की घटना में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया
आरएस अनेजा, 18 मार्च नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पालम में दुखद अग्निकांड पर गहरा शोक व्यक्त किया है और प्रभावित परिवारों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है।
दिल्ली के पालम में अग्निकांड पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। मोदी ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;
“दिल्ली के पालम में हुई आग की घटना बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर करे कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।
पीएमएनआरएफ की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री”पूरी खबर पढ़े
#DelhiFire #Palam #NarendraModi #PMO #ReliefFund #NationalReliefFund #BreakingNews India #LocalNews #SafetyAwareness #RestInPeace #DanikKhabar
-
18/03/26 |दिल्ली के पालम में चार मंजिला इमारत में भीषण आग का तांडव, कई लोगों की दर्दनाक मौत
नई दिल्ली, 18 मार्च (अन्नू): राजधानी दिल्ली के पालम स्थित साध नगर इलाके में बुधवार सुबह एक भयावह हादसा सामने आया, जहाँ एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह करीब 7 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जान बचाने की जद्दोजहद में कुछ लोगों ने ऊपरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की करीब 30 गाड़ियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया।
दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। फिलहाल मौके पर कूलिंग ऑपरेशन जारी है और एनडीआरएफ की टीमें मलबे में तलाशी अभियान चला रही हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अंदर कोई और फंसा न हो।
बताया जा रहा है कि इमारत के निचले हिस्सों का इस्तेमाल कपड़ों और कॉस्मेटिक सामान के गोदाम के रूप में किया जा रहा था, जबकि ऊपरी मंजिलों पर परिवार रहते थे। आग लगने के बाद नीचे से उठती लपटों और ऊपर जमा हुए दमघोंटू धुएं के कारण लोग अंदर ही फंस गए। सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने आसपास की इमारतों को भी एहतियातन खाली करवा लिया है। घायल व्यक्तियों का उपचार सफदरजंग और आईजीआई अस्पताल में चल रहा है। इस घटना ने रिहायशी इलाकों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#PalamFireTragedy #DelhiNews #SadhnagarFire #BreakingNewsDelhi #FireSafety #DelhiAccident #EmergencyResponse #SafetyAwareness #DelhiFireService #PalamUpdate #RescueOperation #DanikKhabar -
18/03/26 |पंजाब के मानसा में आवारा कुत्तों का कहर: 9 साल की मासूम को बुरी तरह नोचा, गंभीर हालत में पटियाला रेफर
पंजाब/मानसा, 18 मार्च (अन्नू): मानसा जिले के बुढलाड़ा क्षेत्र से एक रूह कपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ आवारा कुत्तों के झुंड ने एक 9 वर्षीय मासूम बच्ची को अपना शिकार बना लिया। गांव बछोआना की रहने वाली सुखमण कौर अपनी दादी के साथ खेत की ओर जा रही थी, तभी अचानक 5-6 हिंसक कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्ची को जमीन पर गिराकर बुरी तरह नोचना शुरू कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से लहूलुहान हो गई। गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाया और कड़ी मशक्कत के बाद मासूम को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया।
हादसे के तुरंत बाद सुखमण को गंभीर हालत में बुढलाड़ा के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। बच्ची की नाजुक स्थिति और गहरे जख्मों को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटियाला रेफर कर दिया है। परिजनों के अनुसार, बच्ची की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है और उसका सघन उपचार जारी है। इस घटना ने पूरे गांव में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
स्थानीय निवासियों और पीड़ित परिवार के सदस्यों, इकबाल सिंह और बलविंदर सिंह ने प्रशासन के प्रति अपना कड़ा रोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या बेतहाशा बढ़ गई है, जिससे अब बच्चों का घर से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद आवारा पशुओं की समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला जा रहा है, जिसका खामियाजा अब मासूम बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।
गांववासियों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए तुरंत ठोस अभियान चलाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी किसी अनहोनी को रोका जा सके। साथ ही, पीड़ित परिवार ने सरकार से बच्ची के इलाज में आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी मांग की है।#MansaNews #StrayDogMenace #PunjabAlert #ChildSafety #AnimalControl #Budhlada #PublicSafety #StrayDogAttack #DanikKhabar
-
18/03/26 |मोगा प्रशासन ने 800 किसानों को बांटे सरसों के बीज, मूंगफली की खेती के लिए भी कसी कमर
हरियाणा/मोगा, 18 मार्च (अन्नू): मोगा जिले में पारंपरिक फसलों के चक्र से हटकर तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग ने कमर कस ली है। "नेशनल मिशन ऑन ऑयलसीड स्कीम" के अंतर्गत प्रशासन ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए लगभग 800 किसानों को 22 क्विंटल सरसों के बीज का मुफ्त वितरण किया है। इस प्रोत्साहन का सीधा असर धरातल पर दिखाई दे रहा है, जिसके परिणामस्वरूप जिले के करीब 5060 एकड़ क्षेत्र में सरसों की बुवाई संपन्न हुई है।
डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने इस विकास पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि सरकारी योजनाओं और किसानों की जागरूकता के कारण तिलहन के रकबे में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024-25 में जहाँ सरसों की खेती मात्र 2364 एकड़ में सिमटी थी, वहीं 2025-26 के सीजन में यह बढ़कर 5060 एकड़ तक पहुँच गई है। इसके अतिरिक्त, विभाग ने 80 चयनित किसानों के खेतों में आधुनिक तकनीक का प्रदर्शन करने के लिए 'डेमोंस्ट्रेशन प्लांट' भी लगाए हैं। इन किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 9 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई है।
सरसों के साथ-साथ मोगा में मूंगफली की खेती को पुनर्जीवित करने के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. गुरप्रीत सिंह ने जानकारी दी कि सरकारी बीज फार्म 'रौंता' में मूंगफली की उन्नत किस्म 'जे-87' की बुवाई प्रायोगिक तौर पर की गई है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के किसानों को मूंगफली की खेती के लाभों से परिचित कराना और उन्हें इस ओर आकर्षित करना है। यह किस्म न केवल उच्च गुणवत्ता वाली है, बल्कि इसकी उत्पादकता भी काफी प्रभावशाली है।
विशेषज्ञों के अनुसार, मूंगफली की यह फसल मात्र तीन महीने में तैयार हो जाती है और प्रति एकड़ 13 से 15 क्विंटल तक की पैदावार देने में सक्षम है। इसमें तेल की मात्रा भी लगभग 50 प्रतिशत तक पाई जाती है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जो किसान जून महीने में मूंगफली की बुवाई करना चाहते हैं, उन्हें बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अपने संबंधित ब्लॉक कृषि अधिकारियों से जल्द संपर्क करना चाहिए। सरकार इन प्रदर्शन प्लांटों के लिए बीज उपलब्ध करा रही है ताकि किसान नई तकनीकों को अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकें।#MogaNews #AgricultureUpdate #OilseedsMission #PunjabFarmers #MustardCultivation #GroundnutFarming #FarmerSupport #SustainableFarming #DanikKhabar
-

CBI की बड़ी कार्रवाई: बैंक धोखाधड़ी का मुख्य आरोपी चेन्नई से गिरफ्तार, पहचान बदलकर 9 साल से काट रहा था फरारी
चेन्नई/नई दिल्ली, 18 मार्च (अन्नू): केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बैंक धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी एम. नागा कुमार उर्फ तमिल सेलवन को चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले कई वर्षों से अपनी पहचान छिपाकर गिरफ्तारी से बच रहा था, जिसे सीबीआई की विशेष टीम ने एक गुप्त और सुनियोजित ऑपरेशन के जरिए 16 मार्च 2026 को धर दबोचा।
यह पूरा मामला सितंबर 2015 का है, जब इंडियन बैंक की चेन्नई उत्तर क्षेत्र शाखा की शिकायत पर सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोप था कि मैसर्स श्री साईं बाबा रियल एस्टेट एंड कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर के. राजेंद्रन, चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म मैसर्स सारथी एंड बालू और कुछ अज्ञात लोक सेवकों ने मिलकर बैंक को करीब ₹4.66 करोड़ का चूना लगाया। आरोपियों ने विभिन्न होम लोन प्राप्त करने के लिए बैंक में जाली और फर्जी दस्तावेज जमा किए थे। एम. नागा कुमार इस मामले में उन कर्जदारों (Borrowers) में शामिल था, जिन्होंने धोखाधड़ी से लोन लिया था।
जांच के दौरान जब सीबीआई ने मार्च 2017 में 33 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, तब से नागा कुमार फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने बेहद शातिराना तरीका अपनाया। वह चेन्नई में ही अपनी पत्नी के साथ नई पहचान के साथ रह रहा था। उसने अपना नाम बदलकर 'तमिल सेलवन' रख लिया था और उसी के अनुसार अपने सभी पहचान पत्र और दस्तावेज भी संशोधित करवा लिए थे।
आरोपी का पता लगाने के लिए सीबीआई ने आधुनिक तकनीकी उपकरणों और जमीनी खुफिया जानकारी का सहारा लिया। गहन निगरानी के बाद जब यह पुष्टि हो गई कि तमिल सेलवन ही असल में फरार आरोपी नागा कुमार है, तो सीबीआई ने गुप्त अभियान चलाकर उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को चेन्नई की सक्षम अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि पहचान बदलकर कानून की नजरों से बचना नामुमकिन है।
#CBIRaid #BankFraud #ChennaiNews #Arrested #FinancialCrime #IndianBank #FraudCase #CBIUpdate #LegalAction #DanikKhabar -
18/03/26 |चंडीगढ़: सेक्टर 22 की मोबाइल मार्केट में लगी भयानक आग, बचाव कार्य जारी
चंडीगढ़, 18 मार्च (अन्नू): चंडीगढ़ के सेक्टर 22 स्थित व्यस्त मोबाइल मार्केट में बुधवार दोपहर को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस बाजार को इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्टफोन का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहाँ भारी संख्या में ग्राहकों की आवाजाही रहती है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते धुएं का काला गुबार आसमान में छा गया, जिससे दुकानदारों और खरीदारी करने आए लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग हरकत में आ गया। आग पर काबू पाने के लिए वर्तमान में करीब 33 दमकल की गाड़ियां और नगर निगम के पानी के टैंकर मोर्चा संभाले हुए हैं। अग्निशमन कर्मियों को संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाके के कारण शुरुआत में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। एहतियात के तौर पर पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है और आसपास की इमारतों को खाली करा लिया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
मौके पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी खुद स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस अग्निकांड के सटीक कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन प्राथमिक तौर पर इसे शॉर्ट सर्किट से जोड़कर देखा जा रहा है। राहत की बात यह है कि समय रहते बाजार खाली कराने से किसी के हहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन करोड़ों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।#ChandigarhFire #Sector22 #MobileMarket #BreakingNews #FireSafety #ChandigarhNews #EmergencyAlert #DanikKhabar
-

झारखंड: 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों धरा गया रेलवे का जूनियर इंजीनियर, CBI ने बिछाया जाल
झारखंड/बोकारो, 18 मार्च (अन्नू): केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) के आद्रा मंडल में तैनात एक जूनियर इंजीनियर (JE) को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी इंजीनियर बोकारो जिले के भोजूडीह में विद्युत विभाग (इलेक्ट्रिकल) में कार्यरत है। सीबीआई की टीम ने आरोपी को उस वक्त दबोचा जब वह एक निजी कंपनी से काम के बदले अवैध राशि स्वीकार कर रहा था।
बिजली कनेक्शन के बदले मांगी थी रिश्वत
सीबीआई द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी जूनियर इंजीनियर भोजूडीह में साइट इंजीनियर के पद पर तैनात है। आरोप है कि उसने एक निजी कंपनी के साइट ऑफिस में नया बिजली कनेक्शन प्रदान करने के एवज में ₹15,000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इस भ्रष्टाचार की सूचना सीबीआई को दी, जिसके बाद विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 16 मार्च 2026 को केस दर्ज कर जांच शुरू की।
जाल बिछाकर रंगे हाथों की गिरफ्तारी
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक सुनियोजित जाल (Trap) बिछाया। जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किस्त के रूप में ₹10,000 स्वीकार किए, घात लगाकर बैठी सीबीआई की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। मौके पर ही रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।
आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी जारी
गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीमें आरोपी लोक सेवक के कार्यालय और आवासीय परिसरों की गहन तलाशी ले रही हैं। समाचार लिखे जाने तक छापेमारी की कार्रवाई जारी थी, जिसमें महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने की संभावना जताई जा रही है। सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को जल्द ही सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस खेल में और कौन-कौन शामिल है।#CBIRaid #BokaroNews #RailwayCorruption #BribeCase #SouthEasternRailway #CBIArrest #JharkhandCrime #AntiCorruption #BreakingNews #DanikKhabar
-

भारतीय नौसेना की ओर से हिंद महासागर के आसपास के देशों के साथ सामुद्रिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए आईओएस सागर पहल
आरएस अनेजा, 18 मार्च नई दिल्ली- हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोगात्मक समुद्री सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए, इंडियन ओशन शिप (आईओएस) सागर की 16 मार्च 2026 को शुरूआत हुई। यह आईओएस सागर पहल का दूसरा आयोजन है।
फरवरी 2026 में भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर नौसेना सिम्पोजियम (आईओएनएस) की अध्यक्षता ग्रहण की थी। इसलिए, इस आयोजन में हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर ) के 16 आईओएनएस देशों की भागीदारी शामिल है।
यह पहल भारत के दीर्घकालिक सामुद्रिक सहयोग के प्रयासों पर आधारित है और क्षेत्र में सभी के लिए सरकार के सुरक्षा और विकास (सागर) के संबंध में दृष्टिकोण को दर्शाती है, साथ ही यह पूरे क्षेत्र में महासागर यानी पारस्परिक और समग्र क्षेत्रीय सुरक्षा विकास के व्यापक कार्यक्रम को भी आगे बढ़ाती है।
आईओएस सागर एक अद्वितीय संचालन सहभागिता कार्यक्रम है जो विदेशी मित्र देशों के नौसैनिकों को भारतीय नौसेना के जहाज पर एक साथ प्रशिक्षण और नौकायन करने में सक्षम बनाता है। जहाज पर होने वाली गतिविधियों और व्यावसायिक प्रशिक्षण मॉड्यूल में अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों को शामिल करके, यह पहल व्यावहारिक सहयोग, अंतरसंचालनीयता और सामुद्रिक संचालन की साझा समझ को बढ़ावा देती है।
आईओएस सागर के वर्तमान आयोजन के हिस्से के रूप में, 16 विदेशी मित्र देशों के नौसैनिक इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
कार्यक्रम का प्रारंभ कोच्चि में स्थित भारतीय नौसेना प्रशिक्षण केंद्रों में व्यावसायिक प्रशिक्षण सत्रों के साथ होगा, जहां प्रतिभागियों को नौसेना संचालन, समुद्री कौशल और सामुद्रिक सुरक्षा से जुड़ी अवधारणाओं के प्रमुख पहलुओं से अवगत कराया जाएगा। इस चरण के बाद, प्रतिभागियों को भारतीय नौसेना के जहाज पर तैनात किया जाएगा, जहां वे भारतीय नौसेना कर्मियों के साथ मिलकर समुद्री यात्रा करेंगे और समुद्र में संचालनात्मक गतिविधियों में भाग लेंगे।
यात्रा के दौरान, जहाज सामुद्रिक गतिविधियों और बंदरगाह के दौरे में भाग लेगा, जिससे क्षेत्र भर में सहयोगी नौसेनाओं और समुद्री एजेंसियों के साथ संवाद स्थापित करने में मदद मिलेगी। इन गतिविधियों का उद्देश्य पेशेवर संबंधों को मजबूत करना, सर्वोत्तम प्रणालियों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना और साझा सामुद्रिक चुनौतियों की एक गहरी समझ को विकसित करना है।
-
18/03/26 |प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में हुई अग्नि दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया
नई दिल्ली, 18 मार्च (अन्नू): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंदौर में हुई दुखद अग्नि दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और प्रभावित परिवारों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री ने इंदौर अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। मोदी ने घोषणा की कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;
“मध्य प्रदेश के इंदौर में हुई अग्नि दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि से मैं अत्यंत व्यथित हूं। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सुरक्षा बल (पीएमएनआरएफ) की ओर से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”
#IndoreFireTragedy #PMModi #IndoreNews #ExGratia #PMNRF #MadhyaPradesh #Condolences #SafetyFirst #RescueOperation #DanikKhabar
-
18/03/26 |प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा के सेवानिवृत्त सदस्यों को संबोधित किया
नई दिल्ली, 18 मार्च : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राज्यसभा के सेवानिवृत्त सदस्यों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने सेवानिवृत्त साथियों को सम्मानित करने का अवसर मिलने पर हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे अवसर सदन को दलीय सीमाओं से ऊपर उठकर एक साझा भावना का संचार करने का अवसर प्रदान करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चाहे सदस्य वापस लौटें या व्यापक सामाजिक सेवा में लग जाएं, उनका संचित अनुभव राष्ट्र के लिए अमूल्य संपत्ति बना रहेगा। उन्होंने कहा कि राजनीति के गतिशील क्षेत्र में यात्रा कभी समाप्त नहीं होती, क्योंकि भविष्य में अनुभवी नेताओं के लिए हमेशा नए अवसर विद्यमान रहते हैं। मोदी ने बल देकर कहा, “राजनीति में कोई विराम नहीं होता; आपका अनुभव और योगदान राष्ट्र के जीवन का सदा हिस्सा रहेगा।”
प्रधानमंत्री ने निवर्तमान सांसदों के उत्कृष्ट योगदानों पर प्रकाश डालते हुए सुझाव दिया कि सांसदों की नई पीढ़ी को देवगौड़ा, खड़गे और शरद पवार जैसे वरिष्ठ नेताओं को अपना आदर्श मानना चाहिए। उन्होंने उपसभापति हरिवंश जी के मृदुभाषी स्वभाव और जटिल संकटों को संभालते हुए सदन का विश्वास बनाए रखने की क्षमता की प्रशंसा की। मोदी ने कहा कि ऐसी समर्पित सेवा समाज द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। प्रधानमंत्री ने कहा, "समाज द्वारा दी गई जिम्मेदारियों के प्रति पूर्णतः समर्पित रहने के बारे में इन वरिष्ठ नेताओं से बहुत कुछ सीखा जा सकता है।"
प्रधानमंत्री मोदी ने सदन की बदलती परंपराओं पर टिप्पणी करते हुए कहा कि चौबीसों घंटे चलने वाले मीडिया के माहौल ने भले ही सबको अधिक जागरूक बना दिया हो, लेकिन हास्य और बुद्धिमत्ता की विरासत संसदीय जीवन का एक अभिन्न अंग बनी हुई है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रत्येक दो वर्ष में एक समूह के जाने से ज्ञान का निरंतर आदान-प्रदान होता रहता है, जिससे सदन की समृद्ध विरासत आने वाले सदस्यों द्वारा संरक्षित रहती है। मोदी ने कहा कि यह संस्थागत निरंतरता एक महत्वपूर्ण लाभ है जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ करती है। प्रधानमंत्री ने कहा, "यहां की विरासत एक सतत प्रक्रिया है जो हमारी संसदीय प्रणाली को समृद्ध बनाती है।"
प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा के अनूठे संस्थागत महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि संसदीय प्रणाली को "द्वितीय मत" की अवधारणा से असीम शक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि दोनों सदनों के बीच निर्णयों का आदान-प्रदान विधायी प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण नया आयाम जोड़ता है, जिससे देश के लिए अधिक परिष्कृत परिणाम सुनिश्चित होते हैं। उनके अनुसार, यह लोकतांत्रिक विरासत राष्ट्रीय निर्णय लेने में पारदर्शिता और पूर्णता की भावना को बढ़ावा देती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "यह द्वितीय मत हमारे लोकतंत्र में एक विशाल योगदान है जिसे हमें संजो कर रखना चाहिए।"
प्रधानमंत्री ने बताया कि सेवानिवृत्त हो रहे सांसदों को यह विशिष्ट गौरव प्राप्त है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पुराने और नए दोनों संसद भवनों में सेवा की है। उन्होंने कहा कि नए सदन में ऐतिहासिक परिवर्तन का हिस्सा बनना उनके सार्वजनिक सेवा करियर में एक नया और महत्वपूर्ण स्मृति के रूप में रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने सदन को एक "महान खुला विश्वविद्यालय" बताया जो सदस्यों को राष्ट्रीय जीवन की जटिलताओं की अनूठी शिक्षा प्रदान करता है। प्रधानमंत्री ने जोर देते हुए कहा, "यहां व्यतीत छह वर्ष राष्ट्र के प्रति योगदान और आत्म-विकास के लिए अमूल्य हैं।"
अपने संबोधन के समापन में, प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि संसदीय अनुभव के वर्षों के दौरान सदस्यों की दूरदृष्टि और क्षमता में कई गुना वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में उनका अमूल्य योगदान औपचारिक व्यवस्था के भीतर या स्वतंत्र सामाजिक कार्य के माध्यम से निरंतर महसूस किया जाता रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर सेवानिवृत्त हो रहे प्रतिनिधियों की लंबी और समर्पित सेवा की सराहना करते हुए उनकी प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद दिया। मोदी ने कहा, "मैं एक बार फिर सभी सेवानिवृत्त सदस्यों के योगदान को नमन करता हूं और उनकी सराहना करता हूं।"
#PMModi #RajyaSabha #ParliamentIndia #NarendraModi #FarewellSpeech #Democracy #IndianPolitics #NationFirst #RSMembersFarewell #DanikKhabar
-
18/03/26 |दिल्ली: 5 लाख की लूट मामले में रंजीत नगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, फरार चल रहे दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
नई दिल्ली, 18 मार्च (अन्नू): राजधानी दिल्ली के रंजीत नगर थाना पुलिस ने ₹5 लाख की लूट के एक पुराने मामले को सुलझाते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी और लगातार छापेमारी के बाद इन दोनों आरोपियों को इंद्रपुरी के जेजे कॉलोनी इलाके से धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल (32) और करनदास उर्फ फुक्का (31) के रूप में हुई है, जो लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे थे।
इस घटना की शुरुआत 15 नवंबर 2025 को हुई थी, जब पुलिस को शादीपुर फ्लाईओवर के पास लूट की सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि अज्ञात बदमाशों ने उसकी कार से लैपटॉप और करीब ₹5 लाख नकद लूट लिए और मौके से फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के शुरुआती चरण में 17 नवंबर 2025 को ही आकाश नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके पास से लूटा गया लैपटॉप और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद हुई थी, लेकिन राहुल और करनदास तब से फरार चल रहे थे।
एसीपी पटेल नगर और एसएचओ रंजीत नगर के मार्गदर्शन में गठित एक विशेष टीम, जिसमें एसआई नूर हसन और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे, ने इन फरार आरोपियों की तलाश जारी रखी। पुलिस ने दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) का बारीकी से विश्लेषण किया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे, लेकिन पुलिस टीम ने हार नहीं मानी और उनके संभावित ठिकानों पर लगातार नजर रखी।
बीती 10 मार्च 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी राहुल इंद्रपुरी की जेजे कॉलोनी में अपने किराए के मकान पर मौजूद है, जहाँ छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद, राहुल से मिली जानकारी और ठोस सूचना के आधार पर 15 मार्च 2026 को दूसरे फरार आरोपी करनदास उर्फ फुक्का को भी इंद्रपुरी इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी राहुल एक आदतन अपराधी है। वह अनपढ़ है और उसके खिलाफ दिल्ली के लाजपत नगर, रंजीत नगर और हरि नगर जैसे थानों में चोरी और डकैती के 5 से ज्यादा मामले पहले से दर्ज हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने लूट की रकम का अपना हिस्सा पहले ही खर्च कर दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है।
#DelhiPolice #RanjitNagar #RobberyCaseSolved #CrimeNews #DelhiCrime #PoliceAction #Arrested #CentralDistrict #SafetyFirst #DanikKhabar -
18/03/26 |राज्य सरकार की प्राथमिकता है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना - उच्च शिक्षा मंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 18 मार्च, भोपाल।
उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने भोपाल में मंत्रालय स्थित प्रतिकक्ष में, उच्च शिक्षा विभाग की बैठक लेकर, विभिन्न विभागीय विषयों के अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। मंत्री इन्दर सिंह परमार ने नवीन संकाय, संकाय उन्नयन एवं विधि महाविद्यालय से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।
मंत्री इन्दर सिंह परमार ने नवीन संकाय एवं स्नातकोत्तर कक्षाएं प्रारंभ करने के संबंध में समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री इन्दर सिंह परमार ने प्रदेश में संचालित शासकीय विधि महाविद्यालयों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा कर निर्देशित किया कि समस्त मानकों की पूर्ति करते हुए बीसीआई से मान्यता प्राप्त करने एवं विश्वविद्यालयो से संबद्धता प्राप्त करने की कार्यवाही आगामी सत्र प्रवेश प्रारंभ होने से पूर्व सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में विश्वविद्यालयों से उच्च स्तर पर समन्वय स्थापित कर कार्यवाही समय-सीमा में पूर्ण करने को भी कहा।
मंत्री इन्दर सिंह परमार ने निर्देशित किया कि जन प्रतिनिधियों से प्राप्त होने वाले प्रस्तावों पर, समय-सीमा में परीक्षण कर प्रावधान अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा प्रगति से अनिवार्यतः अवगत भी कराया जाए। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि महाविद्यालय में छात्र संख्या के परिप्रेक्ष्य में स्वीकृत शैक्षणिक पदों का युक्तियुक्तकरण किया जाए एवं प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग को अनुमति के लिये प्रेषित किया जाए जिससे शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हो सके। मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना, राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
18/03/26 |राज्य में बना है औद्योगिक विकास का अनुकूल वातावरण - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 18 मार्च, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई निवेश संवर्धन संबंधी मंत्रि-परिषद समिति सीसीआईपी की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रस्ताव पर उद्योग संवर्धन नीतियों के प्रावधानों के साथ ही नीति से अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान करने पर भी सैद्धांतिक अनुमोदन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2025 में उद्योग और रोजगार वर्ष के अंतर्गत हुई गतिविधियां राज्य में नए निवेश को लाने में कारगर सिद्ध हुई हैं। बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। पूरे राज्य में औद्योगिक विकास का अनुकूल वातावरण बना है।
12 इकाईयों के निवेश प्रस्तावों पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योग संवर्धन नीति के प्रावधानों का पूरा लाभ औद्योगिक इकाइयों को देने के निर्देश दिए। बैठक में जिन इकाइयों के निवेश प्रस्तावों पर चर्चा हुई। उनमें मेसर्स पेप्सिको इंडिया होल्डिंग्स प्रा.लि., मेसर्स पिनेकल मोबिलिटी सॉल्यूशन्स प्रा.लि., मेसर्स ट्राइडेंट लि., अंबुजा कंक्रीट नॉर्थ प्रा.लि., अदाणी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजी लि., बालाजी वेफर्स प्रा.लि., बारमॉल्ट मॉल्टिंग इंडिया प्रा.लि., एसीसी लि., एलेंबिक फार्मास्युटिकल्स लि., रॉलसर टायर लि. एवं दौलतराम एन.आर.ई.सी. लोकोमोटिव्स शामिल हैं। इन इकाइयों की स्थापना से लगभग 12 हजार व्यक्तियों को रोजगार सुलभ होगा।
सीहोर और शिवपुरी जिलों में होगा ट्राइडेंट और अदाणी डिफेंस के प्रस्तावों पर क्रियान्वयन
बैठक में जानकारी दी गई कि मेसर्स ट्राइडेंट लि. द्वारा सीहोर जिले में टेरी टॉवेल निर्माण की नई इकाई की स्थापना प्रस्तावित है। करीब 1190 करोड़ के निवेश प्रस्ताव से 3 हजार व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। कंपनी द्वारा सीहोर जिले में ही एक बेड शीटिंग निर्माण इकाई भी प्रस्तावित है, जो करीब एक हजार करोड़ रूपए की लागत से स्थापित होगी। इससे 2800 व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त होगा। इसी तरह अदाणी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजी लि. द्वारा शिवपुरी जिले में रक्षा उत्पादन क्षेत्र में 2145 करोड़ रूपए का निवेश किया जाएगा। इस इकाई से 1600 व्यक्तियों को सीधा रोजगार प्राप्त होगा। अदाणी ग्रुप की ही कंपनी एसीसी लि. कटनी जिले में इंटीग्रेटेड सीमेंट निर्माण इकाई का संचालन कर रही है। इससे 780 व्यक्तियों को रोजगार मिल रहा है। बैठक में प्रस्तुत अन्य महत्वपूर्ण निवेश प्रस्ताव के अंतर्गत उज्जैन विक्रम उद्योगपुरी में पेप्सिको इंडिया होल्डिंग्स लि. का शीतल पेय के लिए कच्चा माल तैयार करने की निर्माण इकाई का भी रखा गया, जिससे 500 व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त होगा।
बैठक में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री गौतम टेटवाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
18/03/26 |कर्तव्यपालन, दूसरों की सेवा मानवता का आधार - राज्यपाल मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 18 मार्च, भोपाल।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि स्काउटिंग और गाइडिंग के मूल मंत्र ईश्वर, देश के प्रति कर्तव्य तथा दूसरों की सेवा और चरित्र निर्माण मानवता का आधार है। उन्होंने कहा कि बिम्सटेक भारत सहित बंगाल की खाड़ी क्षेत्र के सदस्य देशों की युवा चेतना के लिए सीखने, समझने और आत्म-विकास का प्रेरक मंच है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं का आह्वान किया कि वह भौगोलिक सीमाओं से परे मानवता, सह-अस्तित्व और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करें। समूचे क्षेत्र के सतत विकास, शांतिपूर्ण, समृद्ध भविष्य के निर्माण में योगदान करें।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल मंगलवार को बिम्सटेक द्वारा यूथ कल्चरल हेरिटेज एंड सस्टेनेबिलिटी इमर्शन प्रोग्राम के तहत आयोजित शुभारंभ समारोह में सदस्य देशों बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड भारत के स्काउट्स-गाइड्स, रोवर्स-रेंजर्स और पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के तत्वावधान में स्काउट्स और गाइड्स द्वारा आयोजित किया गया था। समारोह का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में किया गया। इस अवसर पर सेंट माउंट फोर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटेल नगर की छात्राओं ने स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि बिम्सटेक दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के साझा इतिहास, समुद्री परंपराओं, सांस्कृतिक धरोहर और विकास की सामूहिक आकांक्षाओं का जीवंत स्वरूप है। भारत की सम्पूर्ण विश्व को एक परिवार मानने की भावना “वसुधैवकुटुम्बकम्” का आधुनिक स्वरूप है। उन्होंने कहा कि आयोजन का विषय “विरासत, प्रकृति और सतत भविष्य के लिए नेतृत्व”, भौगोलिक सीमाओं से परे मानवता, सह-अस्तित्व और साझा उत्तरदायित्व के भाव को सुदृढ़ करने वाली महत्वपूर्ण पहल है। युवाओं से कहा कि एक-दूसरे की विविध संस्कृतियों को समझने और सीमाओं से परे स्थायी मित्रता स्थापित करने के इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के विजनरी नेतृत्व में जन-केंद्रित, युवा-संचालित और प्रकृति के प्रति उत्तरदायी विकास के विभिन्न आयामों को भारत ने अपनाया है। इनका अध्ययन कर विकसित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण के प्रयासों को समझा जा सकता है।
संयुक्त सचिव बिम्सटेक एवं सार्कविदेश मंत्रालय सी.एस.आर. राम ने बताया कि मध्य प्रदेश में आयोजित बिम्सटेक कार्यक्रम के माध्यम से 'इंडो-पैसिफिक' और 'ग्लोबल साउथ' के विजन को मजबूती दी गई। 'महासागर' पहल और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के सहयोग से इसे सरकारी नीतियों के बजाय एक जन-आंदोलन बनाया जा रहा है। युवाओं को सांस्कृतिक विरासत और सतत विकास से जोड़ने की पहल है। दिल्ली से बाहर निकलकर गुवाहाटी और महाराष्ट्र के क्रम में आयोजन की चौथी कड़ी मध्यप्रदेश का आयोजन है। उन्होंने कहा है कि नागरिक समाज की यह सक्रियता दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के बीच सहयोग का नया अध्याय लिखेगी।
चीफ नेशनल कमिश्नर भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स डॉ. के.के. खंडेलवाल ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिम्सटेक दक्षिण एवं दक्षिण एशियाई क्षेत्र की साझा संस्कृति और इतिहास का स्वरूप है। उन्होंने बिम्सटेक को बंगाल की खाड़ी को जोड़ने वाला एक सेतु बताते हुए क्षेत्र के युवाओं के लिए नेतृत्व और सहकार के अनुभव प्राप्त करने की पहल बताया है। स्काउट्स-गाइड्स को विरासत, प्रकृति संरक्षण, चरित्र निर्माण और भविष्य के नेतृत्व की जिम्मेदारी उठाने के लिएप्रेरित किया।
स्वागत उद्बोधन सेक्रेट्री जनरल एण्ड प्रेसीडेंट इन काऊंसिल भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स श्री पी.जी.आर. सिंधिया ने दिया। डायरेक्टर स्काउट ब्यूरों एशिया पेसिफिक श्री एस. प्रसन्ना श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की गतिविधियों का संक्षिप्त ब्यौरा प्रस्तुत किया। आभार प्रदर्शन नेशनल कमिश्नर ऑफ स्काउट्स भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स श्री मनीष मेहता ने दिया।
कार्यक्रम में स्टेट चीफ कमिश्नर भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स मध्यप्रदेश पूर्व मंत्री पारस चंद्र जैन, सेवानिवृत्त वरिष्ठ आई.पी.एस. पवन कुमार श्रीवास्तव, डायरेक्टर भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स दर्शना पावस्कर, एडिशनल चीफ कमिश्नर भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स एम.ए. खालिद मंचासीन थे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
18/03/26 |सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी - मुख्य सचिव राजस्थान
एन.एस.बाछल, 18 मार्च, जयपुर।
'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को यदि सोच-समझकर शिक्षा प्रणाली में शामिल किया जाए तो यह बुनियादी शिक्षा की प्रक्रिया को काफी मजबूत बना सकता है।' यह बात जिले मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने कही। मुख्य सचिव मंगलवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में संपर्क फाउंडेशन के सौजन्य से आयोजित 'राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका' विषय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्य सचिव ने कहा कि बुनियादी शिक्षा पद्धति को बेहतर बनाने और शिक्षा से जुड़े निर्णय लेने एवं सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। कहा कि राजस्थान ऐसे नए तरीकों को खोजने के लिए प्रतिबद्ध है जो शिक्षकों को सशक्त बनाते हैं, कक्षा में बच्चों की भागीदारी बढ़ाए और अधिक जवाबदेह बनाते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के सीखने के नतीजों को बेहतर बनाने के लिए टेक्नोलॉजी, शिक्षण विधियों और नीतियों को एक साथ लाने में एआई एक प्रभावी मंच प्रदान करता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव श्री कृष्ण कुणाल ने स्कूल शिक्षा में एआई तकनीक की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में बुनियादी साक्षरता और अंकज्ञान को बेहतर बनाने के प्रयासों में टेक्नोलॉजी महत्वपूर्ण सहायक भूमिका निभा सकती है, बशर्ते इसे शिक्षकों और विद्यार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाए। उन्होंने शिक्षकों को भी इस तकनीक को सीखने और विद्यार्थियों को इस स्तर तक सक्षम बनाने की बात कही कि वे एआई से केवल उत्तर ही नहीं प्राप्त करें, बल्कि सही प्रश्न पूछना भी सीखें।
संवाद कार्यक्रम में समग्र शिक्षा के वरिष्ठ अधिकारियों ने पैनल चर्चा में भाग लेते हुए राजकीय विद्यालयों की शिक्षा पद्धति में एआई की भूमिका और संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। टैक्नोलॉजी आधारित शिक्षा के क्षेत्र में संपर्क फाउंडेशन के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस संवाद में डीओआईटी के सचिव रवि कुमार सुरपुर, फाउंडेशन के विनित नायर एवं राजेश्वर राव सहित राज्य के वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा के प्रतिनिधि, विश्वविद्यालयों के अकादमिक विशेषज्ञ तथा टेक्नोलॉजी एवं नीति क्षेत्र के विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
विभाग के उपायुक्त आकाशदीप ने एआई आधारित शिक्षा को मुख्यधारा से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं उपायुक्त संतोष कुमार मीना ने भी शिक्षा में एआई के प्रभाव और उपयोगिता को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
18/03/26 |दिल्ली में ‘रंगीलो राजस्थान’ की झलक, बीकानेर हाउस बना कला, शिल्प और लोक संस्कृति का आकर्षण केंद्र
एन.एस.बाछल, 18 मार्च, जयपुर।
बीकानेर हाउस, नई दिल्ली में आयोजित ‘राजस्थान उत्सव’ के तीसरे दिन पूरा परिसर राजस्थानी कला, शिल्प और लोक परंपराओं के रंगों से सजा नजर आया। आयोजन स्थल में हर ओर राजस्थान की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिली।
राजीविका और रूडा द्वारा लगाए गए आकर्षक स्टॉल्स ने आगंतुकों का विशेष ध्यान खींचा। इन स्टॉल्स पर पारंपरिक हस्तशिल्प, लोक कलाकृतियां और ग्रामीण उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री ने लोगों को खूब आकर्षित किया। इससे न केवल कारीगरों को मंच मिला, बल्कि आगंतुकों को राजस्थान की असली पहचान से भी जुड़ने का अवसर मिला।
आमजन ने पारंपरिक वस्त्र, सजावटी सामान और हस्तनिर्मित उत्पादों की खरीदारी की। देशी और विदेशी पर्यटकों ने भी उत्सव में पहुंचकर आयोजन की रौनक बढ़ाई।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। खैरथल के पुष्पांजलि ग्रुप की ‘रंगीलो राजस्थान’ प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। लोक संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
‘राजस्थान उत्सव’ के जरिए बीकानेर हाउस एक बार फिर राजधानी में राजस्थान की संस्कृति, कला और परंपरा का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है, जहां हर दिन नए रंग और उत्साह के साथ आयोजन हो रहे हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
18/03/26 |हवा महल में राजस्थान के प्राचीन सिक्के और मुद्रा विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन
एन.एस.बाछल, 18 मार्च, जयपुर।
राजस्थान दिवस समारोह—2026 के अंतर्गत गुरूवार तक हवा महल स्मारक में पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग द्वारा राजस्थान के प्राचीन सिक्के और मुद्रा विषय पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत विभिन्न काल खण्डों की मुद्राओं को पर्यटकों के अवलोकन हेतु प्रदर्शित किया गया है।
प्रदर्शनी में पंचमार्क, इंडो ग्रीक, योद्धेय गणराज्य, जनजातीय, कुषाण, उत्तर कुषाण, पश्चिम क्षत्रप, गुप्तकालीन, इण्डो- ससेनियन, गधैया, आदिवराह, घुड़सवार-नदी शैली, अजयदेव चौहान, सोमलदेवी, कलचुरी, दिल्ली सल्तनत, मुगल, उत्तर मुगल, जौनपुर सुल्तान, गुजरात सुल्तान, ईस्ट इंडिया कपनी, ब्रिटिश, जयपुर के झाड़शाही सिक्के, विभिन्न मेडल और टोकन प्रदर्शित किया गये। यह प्रदर्शनी पर्यटकों एवं शोधार्थियों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
18/03/26 |अमृतसर में ड्रग माफिया पर चला पीला पंजा: तस्कर की अवैध संपत्ति ज़मींदोज़
जे कुमार अमृतसर, 18 मार्च 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के 'नशा मुक्त पंजाब' अभियान के तहत अमृतसर पुलिस और नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात ड्रग तस्कर की अवैध संपत्ति को ढहा दिया है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में बटाला रोड स्थित सुभाष कॉलोनी में यह कार्रवाई की गई, जहाँ नशा तस्करी की काली कमाई से बनाए गए लगभग 80 वर्ग गज के अवैध ढांचे को निगम के बुलडोजर ने नेस्तनाबूद कर दिया।
गिराई गई संपत्ति मुख्तार सिंह (निवासी मुस्तफाबाद) की थी, जिसके खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के खिलाफ 'ज़ीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि ड्रग मनी से खड़ी की गई किसी भी प्रॉपर्टी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे ड्रग्स और गैंग क्राइम की सूचना पुलिस के साथ साझा करें; जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी और बड़ी सूचना पर 10 लाख रुपये तक का इनाम भी दिया जा सकता है।
आंकड़ों के अनुसार, "ड्रग्स के खिलाफ जंग" मुहिम के तहत 1 मार्च 2025 से 16 मार्च 2026 तक अमृतसर पुलिस ने रिकॉर्ड 1877 मामले दर्ज कर 3321 तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा है। इस दौरान 280 किलो से अधिक हेरोइन, अफीम, कोकीन और करोड़ों रुपये मूल्य के नशीले कैप्सूल व इंजेक्शन ज़ब्त किए गए हैं। साथ ही, तस्करी में इस्तेमाल होने वाली 136 गाड़ियां भी ज़ब्त की गई हैं। पुलिस का यह अभियान आने वाले दिनों में और तेज़ होगा।
#AmritsarPolice #DrugFreePunjab #ActionAgainstDrugs #BulldozerAction #PunjabGovernment #NDPSAct #CrimeUpdateAmritsar #DrugsWar PunjabNews2026 #AntiDrugCampaign
-
18/03/26 |'हर घर जल' की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम
एन.एस.बाछल, 18 मार्च, जयपुर।
राजस्थान ने ‘हर घर जल’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत नई गाइडलाइन्स के अनुसार केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के साथ एमओयू करने वाले देश के पहले राज्य बनने का गौरव प्राप्त किया है। यह एमओयू केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल की गरिमामय उपस्थिति में जल शक्ति मंत्रालय, नई दिल्ली में हस्ताक्षरित किया गया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए इसके लिए केन्द्र सरकार से आग्रह किया था। वहां से अनुमति मिलने के बाद यह एमओयू साइन किया गया है। यह एमओयू राज्य में जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
केंद्र-राज्य में समन्वय से मिशन को मिलेगी गति —
प्रदेश में डबल इंजन की सरकार प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इस पहल के माध्यम से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जिससे विशेष रूप से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा और दैनिक जीवन अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनेगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जल जीवन मिशन के विस्तारित स्वरूप को स्वीकृति मिलने के बाद मिशन को अधिक प्रभावी, जवाबदेह एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। यह एमओयू प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक नल से स्वच्छ एवं नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने, सेवा गुणवत्ता में सुधार, समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति तथा पारदर्शिता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना, जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा सहित अन्य केन्द्रीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
18/03/26रोहतक: नौकरी का झांसा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया
जे कुमार रोहतक, 18 मार्च 2026: हरियाणा के रोहतक जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ एक महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला ने शहर के महिला थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने आरोपियों पर धोखे से बुलाकर इस जघन्य अपराध को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
वारदात का विवरण: पीड़ित महिला के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से रोजगार की तलाश में थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने उसे एक निजी कंपनी में अच्छी नौकरी और आकर्षक वेतन दिलाने का भरोसा दिया। सोमवार शाम को आरोपी ने उसे इंटरव्यू के बहाने शहर के एक सुनसान इलाके में बुलाया। वहां पहले से ही उसके दो अन्य साथी मौजूद थे। महिला का आरोप है कि तीनों ने उसे बंधक बना लिया और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।
पुलिस की कार्रवाई: महिला थाना पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है, जिसमें प्रारंभिक तौर पर दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं और गैंगरेप के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी रोहतक ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया गया है और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स के आधार पर मुख्य आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है। इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भारी रोष है और उन्होंने महिला सुरक्षा के कड़े इंतजामों की मांग की है।
#RohtakNews #WomenSafety #GangrapeCase #HaryanaPolice #CrimeAgainstWomen #RohtakCrimeUpdate #JusticeForVictim #SafetyAlert #BreakingNewsRohtak
-
18/03/26हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत में 5 यात्रियों की मौत
जे कुमार हनुमानगढ़, 18 मार्च 2026: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। रावतसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेगा हाईवे पर बरमसर गांव के पास एक निजी स्लीपर बस और सामने से आ रहे एक भारी ट्रेलर ट्रक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस हृदयविदारक दुर्घटना में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
हादसे का कारण: प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बस श्रीगंगानगर से जयपुर की ओर जा रही थी। सुबह करीब 7:00 बजे जब बस बरमसर के पास पहुँची, तो सड़क किनारे सरसों से लदे दो ट्रेलर खड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस चालक ने इन खड़े वाहनों को ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी सामने से आ रहे एक अन्य तेज रफ्तार ट्रेलर से बस की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
राहत और बचाव कार्य: हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय निवासियों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। एसडीएम संजय अग्रवाल और डीएसपी सुभाष गोदारा ने बताया कि घायलों को तुरंत रावतसर ट्रोमा सेंटर पहुँचाया गया, जहाँ से नाजुक हालत वाले 5 मरीजों को हनुमानगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाकर मृतकों की पहचान शुरू कर दी है।
#HanumangarhAccident #RajasthanNews #RoadAccident #BusTrailerCollision #Rawatsar #MegaHighway #BreakingNewsRajasthan #RoadSafety #HanumangarhPolice
-
18/03/26 |हैदराबाद: कुकटपल्ली में फिल्मी अंदाज में लूट, मिर्च पाउडर डालकर 1 करोड़ रुपये उड़ाए
जे कुमार हैदराबाद, 18 मार्च 2026: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के कुकटपल्ली इलाके में सोमवार रात एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। चार अज्ञात बदमाशों ने दो बाइक सवारों की आंखों में लाल मिर्च का पाउडर झोंककर उनसे लगभग 1 करोड़ रुपये की बड़ी रकम लूट ली। यह घटना कुकटपल्ली में मेट्रो पिलर नंबर 837 के पास रात करीब 9:40 बजे हुई, जिसने इलाके में दहशत फैला दी है।
वारदात का विवरण: पीड़ितों की पहचान खुसरो (42) और अजीमुद्दीन (38) के रूप में हुई है, जो बहादुरपुरा के रहने वाले हैं और पेशे से एसी (AC) मैकेनिक बताए जा रहे हैं। दोनों अपनी स्कूटी से जा रहे थे, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उनका रास्ता रोका। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, हमलावरों ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया। आंखों में जलन के कारण जब वे असहाय हो गए, तो बदमाश उनके पास मौजूद 'गोल्ड ड्रॉप' के कार्टन बॉक्स को छीनकर फरार हो गए, जिसमें 1 करोड़ रुपये नकद रखे थे।
पुलिस की कार्रवाई और हवाला का शक: घटना की सूचना मिलते ही कुकटपल्ली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया है। शुरुआती जांच में पुलिस को इस बड़ी रकम के पीछे 'हवाला' नेटवर्क का संदेह है, क्योंकि पीड़ित इतनी बड़ी नकदी के स्रोत के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए हैं। पुलिस इलाके के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों के भागने के रूट को ट्रैक किया जा रहा है।
#HyderabadRobbery #KukatpallyCrime #ChilliPowderHeist #BreakingNewsHyderabad #CrimeUpdate #TelanganaPolice #1CroreLoot #SecurityAlert #HyderabadNews2026
-

पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की धमकी
जे कुमार मोहाली/चंडीगढ़, 18 मार्च 2026: मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी और कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने जान से मारने की धमकी दी है। सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें खुद को गोल्डी बराड़ बताने वाला व्यक्ति गिप्पी ग्रेवाल को सीधे तौर पर चेतावनी दे रहा है।
ऑडियो क्लिप में दी गई चेतावनी वायरल ऑडियो में कॉल करने वाला कह रहा है कि उसने पहले भी गिप्पी को कई मैसेज किए थे, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिला। धमकी भरे लहजे में कहा गया, "मैसेज तो इग्नोर कर सकते हो, लेकिन जब गोलियां बरसेंगी तो उन्हें इग्नोर नहीं कर पाओगे।" ऑडियो में मोहाली स्थित उनके घर पर हमला करने और उनकी आगामी फिल्म 'अकाल' का भी जिक्र किया गया है।
सुरक्षा वापसी पर उठा विवाद शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा हाल ही में गिप्पी ग्रेवाल की सुरक्षा वापस लेने के तुरंत बाद यह धमकी मिली है। बादल ने आरोप लगाया कि सुरक्षा केवल इसलिए हटाई गई क्योंकि गिप्पी हाल ही में उनसे मिलने उनके आवास पर गए थे।
पुलिस की कार्रवाई मोहाली पुलिस इस वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच कर रही है। डीएसपी सिटी-2 ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन पुलिस ने एहतियात के तौर पर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कनाडा में गिप्पी ग्रेवाल के घर पर फायरिंग हो चुकी है, जिसकी जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली थी। इस नई धमकी के बाद पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और प्रशंसकों में डर का माहौल है।
#GippyGrewal #GoldyBrar #ThreatCall #PunjabCrime #AmbalaNews #SecurityUpdate #PunjabPolice #MohaliNews #LawrenceBishnoi #PollywoodNews
-
18/03/26 |आज 18 मार्च का इतिहास
आज 18 मार्च का इतिहास
2000- उगांडा में प्रलय दिवस सम्प्रदाय के 230 सदस्यों ने आत्मदाह किया।
2006- संयुक्त राष्ट्र ने 'मानवाधिकार परिषद' के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया।
2007- उत्तर कोरिया ने परमाणु कार्यक्रम बन्द करने का कार्य प्रारम्भ किया। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच बॉब वूल्मर का निधन।
2008- टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर में 'डॉक्टर ऑफ़ सांइस' की मानद उपाधि से सम्मानित किया। भारती इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील भारती मित्तल अमेरिका के विशिष्ट उद्यमी अकादमी में शामिल होने वाले प्रथम भारतीय बने।
पाकिस्तान की सरकार ने विवादित इर्ब इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख एजान शाह को बर्ख़ास्त किया।
2009- केन्द्रीय मंत्री मण्डल ने मेघालय में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफ़ारिश की।
2013- 60वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा। 'पान सिंह तोमर' को 60वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह में वर्ष 2012 का सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया।
2017- योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमन्त्री बने।
-
17/03/26 |सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने हुई कार्यशाला
एन.एस.बाछल, 17 मार्च, भोपाल।
वन्य जीव संस्थान देहरादून द्वारा ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क कंज़र्वेशन एरिया (जीएचएनपीसीए), साईरोपा कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) में 2 दिवसीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मध्यप्रदेश टाइगर फाउंडेशन बोर्ड (एमपीटीबी) द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के लिए तैयार किए जा रहे नामांकन डोजियर की समीक्षा की गई। डोजियर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने के लिए तैयार किया जा रहा है। यह पहल सतपुड़ा क्षेत्र की वैश्विक स्तर पर पहचान स्थापित करने के साथ-साथ इसके संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और सतत पर्यटन को भी नई दिशा प्रदान करेगी।
कार्यशाला में नामांकन डोजियर की प्रगति, आवश्यक दस्तावेज़ीकरण तथा अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें वन्य जीव वैज्ञानिकों, विषय-विशेषज्ञों और संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को वर्ष 2021 में यूनेस्को की टेंटेटिव लिस्ट में शामिल किया गया था। इसे प्राकृतिक मानदंड (vii), (ix) और (x) के अंतर्गत विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने के लिए प्रस्तावित किया गया है। इन मानदंडों के अंतर्गत क्षेत्र की अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता, पारिस्थितिकी तंत्र, जैव-विकास प्रक्रियाओं का संरक्षण एवं समृद्ध जैव-विविधता और वन्य जीव आवासों का महत्व प्रमुख हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
17/03/26 |हमारे बच्चों को पौष्टिक भोजन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होना अत्यंत आवश्यक है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
आरएस अनेजा, 17 मार्च नई दिल्ली - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में अक्षय पात्र फाउंडेशन के पांच बिलियन भोजन वितरण के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया।
राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहा कि शैक्षिक उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए पांच बिलियन भोजन परोसना अक्षय पात्र फाउंडेशन की उल्लेखनीय उपलब्धि है। इस कार्यक्रम की थीम, 'सुपोषित और शिक्षित भारत से विकसित भारत की ओर', वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' के निर्माण के हमारे राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में सुपोषित और शिक्षित समाज के महत्व को रेखांकित करती है। राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे बच्चों के लिए एक सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य केवल सरकार का उत्तरदायित्व नहीं है, बल्कि हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। जब शिक्षक, माता-पिता, सामाजिक संगठन, कॉर्पोरेट जगत और समाज के सभी वर्ग मिलकर काम करते हैं, तभी हम आने वाली पीढ़ी के लिए एक मजबूत नींव रख सकते हैं। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पौष्टिक भोजन, अच्छा स्वास्थ्य और स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिले। ये मूलभूत तत्व बच्चों के सर्वांगीण विकास को संभव बनाते हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा वह साधन है जो किसी व्यक्ति के जीवन में उपलब्ध अवसरों को निर्धारित करती है और उसकी सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है। यह परिवर्तन और सशक्तिकरण का एक प्रभावी माध्यम है। सशक्तिकरण और क्षमता निर्माण की प्रक्रिया बच्चों के स्कूल जाना आरम्भ करने के क्षण से ही आकार लेना शुरू कर देती है। स्कूल बच्चों को दैनिक जीवन की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने और जिम्मेदार, कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने के लिए आवश्यक कौशल और अनुभव प्रदान करता है। उन्होंने अक्षय पात्र फाउंडेशन की सराहना की, जो पिछले 25 वर्षों से स्कूलों में मध्याह्न भोजन पहुंचाकर बच्चों में कुपोषण की समस्या का समाधान करने और उन्हें शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे बच्चे, जो राष्ट्र का भविष्य हैं, उनके लिए पौष्टिक भोजन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुगम उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। भारत सरकार ने गर्भवती माताओं और बच्चों को पर्याप्त पोषण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से अनेक महत्वपूर्ण पहल की हैं। प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत कार्यान्वित विद्यालय दोपहर के भोजन कार्यक्रम से अभिभावकों को अपने बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए महत्वपूर्ण प्रोत्साहन मिला है। अनेक अध्ययनों से यह सिद्ध होता है कि इस कार्यक्रम के परिणामस्वरूप बच्चों के विद्यालय में नामांकन, उपस्थिति और स्कूल में बने रहने की दर में वृद्धि हुई है। साथ ही, उनकी सीखने की क्षमता और शैक्षणिक प्रदर्शन में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि अक्षय पात्र फाउंडेशन 'समग्र शिक्षा अभियान' के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जिसका लक्ष्य वर्ष 2030 तक सभी बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा सुनिश्चित करना है।
राष्ट्रपति ने कहा कि बच्चे केवल निशुल्क भोजन कार्यक्रम के लाभार्थी नहीं हैं। वे राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं। आज उन्हें जो पौष्टिक भोजन मिल रहा है, वह हमारे राष्ट्र की मानव पूंजी में निवेश है। स्वस्थ, शिक्षित और ऊर्जावान बच्चे भारत के कार्यबल का निर्माण करेंगे और वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
#PresidentOfIndia #DroupadiMurmu #AkshayaPatra #ViksitBharat2047 #ChildNutrition #EducationForAll #PoshanAbhiyaan #SocialImpact #HumanCapital #NewIndia #DanikKhabar
-
17/03/26 |दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: लापता चार बच्चों को किया बरामद, परिवारों से कराया मिलन
नई दिल्ली, 17 मार्च (अन्नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अलग-अलग इलाकों से लापता हुए चार बच्चों (तीन लड़कियाँ और एक लड़का) को सुरक्षित बरामद कर लिया है। आईएसओ-प्रमाणित इस टीम ने तकनीकी सर्विलांस और जमीनी खुफिया जानकारी के आधार पर इन बच्चों को दिल्ली के विभिन्न कोनों से ढूंढ निकाला और उन्हें उनके परिजनों व संबंधित थानों को सौंप दिया। पुलिस की इस तत्परता ने चार परिवारों की खुशियाँ वापस लौटा दी हैं।
पहले मामले में, टीम ने बुध विहार इलाके से 7 जून 2024 से लापता 17 वर्षीय किशोरी को रोहिणी सेक्टर-23 से बरामद किया। पूछताछ में सामने आया कि घर में माँ की डांट से परेशान होकर वह अपने एक दोस्त के पास गुरुग्राम चली गई थी। दूसरे मामले में, प्रेम नगर इलाके से पिछले साल सितंबर से लापता एक अन्य किशोरी को नांगलोई रेलवे स्टेशन से रेस्क्यू किया गया। यह लड़की भी पारिवारिक अनबन के चलते घर छोड़कर बिहार स्थित अपनी मौसी के घर चली गई थी और वापस लौटते समय पुलिस की सक्रियता से पकड़ी गई।
तीसरा मामला बुराड़ी इलाके का है, जहाँ इसी साल जनवरी में लापता हुई एक किशोरी को मंडावली से बरामद किया गया। पुलिस जांच में पता चला कि वह इंस्टाग्राम के जरिए एक युवक के संपर्क में आई थी और उसके साथ रहने लगी थी, लेकिन बाद में धोखा मिलने पर वह एक अन्य युवक के साथ मंडावली में रहने लगी। पुलिस ने लड़की के साथ-साथ संदिग्ध युवक को भी हिरासत में लेकर बुराड़ी पुलिस को सौंप दिया है। वहीं चौथे मामले में, जम्मू-कश्मीर के मंजाकोट से लापता एक लड़के को दिल्ली के कमला नगर स्थित 'ओपन शेल्टर होम' से बरामद किया गया। वह किसी के बहकावे में आकर आश्रम से भागकर दिल्ली आ गया था, जिसे अब वापस जम्मू-कश्मीर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
डीसीपी (क्राइम ब्रांच) पंकज कुमार के अनुसार, एसीपी सुरेश कुमार के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर मुकेश कुमार और उनकी टीम ने इन संवेदनशील मामलों पर दिन-रात काम किया। टीम ने माता-पिता, पड़ोसियों और तकनीकी इनपुट्स का सहारा लेकर इन बच्चों तक पहुँचने में सफलता पाई। दिल्ली पुलिस की इस मानवीय और पेशेवर कार्रवाई की चारों तरफ सराहना हो रही है, जिससे मानव तस्करी के विरुद्ध चल रहे अभियान को और मजबूती मिली है।
#DelhiPolice #CrimeBranch #AHTU #ChildRescue #MissingChildren #SafeDelhi #HumanTrafficking #DelhiNews #PoliceSuccess #Reunion #JammuKashmirPolice #DanikKhabar -
17/03/26 |भ्रष्टाचार पर CBI का कड़ा प्रहार: ECHS मेडिकल ऑफिसर और निजी अस्पताल का अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
नई दिल्ली, 17 मार्च (अन्नू): केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले का भंडाफोड़ करते हुए पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS) के एक मेडिकल ऑफिसर और एक निजी अस्पताल के सहायक महाप्रबंधक (AGM) को गिरफ्तार किया है। 15 मार्च 2026 को दर्ज की गई इस प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी मेडिकल ऑफिसर निजी अस्पताल के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर एक संगठित नेटवर्क चला रहा था, जिसके तहत वह अवैध रिश्वत के बदले ईसीएचएस के मरीजों को अनुचित लाभ पहुँचाते हुए उसी विशेष अस्पताल में रेफर करता था। इस साठगांठ के जरिए सरकारी व्यवस्था का दुरुपयोग कर निजी लाभ कमाया जा रहा था।
CBI ने एक सुनियोजित जाल बिछाकर आरोपी लोक सेवक को निजी अस्पताल के प्रतिनिधि से 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद जांच एजेंसी ने उत्तर प्रदेश के नोएडा, एटा, फिरोजाबाद और फर्रुखाबाद में आरोपियों के विभिन्न ठिकानों पर सघन छापेमारी की। इस तलाशी अभियान के दौरान CBI को कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण मिले हैं, जो इस घोटाले की गहराई को समझने में सहायक होंगे। वर्तमान में इस मामले की विस्तृत जांच जारी है ताकि इस भ्रष्टाचार के खेल में शामिल अन्य लोगों के चेहरों को भी बेनकाब किया जा सके।
#CBI #InterpolConference #CorruptionCase #ECHS #DelhiNews #LawEnforcement #IndiaAgainstCorruption #CrimeUpdate #MedicalScam #HomeMinistry #DanikKhabar -
17/03/26 |CBI मुख्यालय में 12वें इंटरपोल संपर्क अधिकारी सम्मेलन का आयोजन; गृह सचिव ने अंतर्राष्ट्रीय पुलिस समन्वय पर दिया जोर
नई दिल्ली, 17 मार्च (अन्नू): केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में 12वें इंटरपोल संपर्क अधिकारी (ILO) सम्मेलन का भव्य आयोजन किया, जिसका उद्घाटन केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन द्वारा किया गया। 'प्रभावी कानून प्रवर्तन के लिए सहयोग और क्षमता निर्माण' के विषय पर आधारित इस सम्मेलन में NIA, ED, और NCB जैसी केंद्रीय एजेंसियों सहित विभिन्न राज्यों के 150 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। अपने संबोधन में गृह सचिव ने स्पष्ट किया कि आधुनिक समय में साइबर धोखाधड़ी, आतंकवाद और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे अपराधों से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग अब केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि एक अनिवार्य परिचालन आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने इस बात पर भी गर्व व्यक्त किया कि भारत को 2025-2029 के कार्यकाल के लिए इंटरपोल एशियाई समिति का सदस्य चुना गया है, जो वैश्विक सुरक्षा मंच पर भारत के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है।
इसी क्रम में CBI के निदेशक प्रवीण सूद ने भगोड़ों के खिलाफ की गई कार्रवाई के महत्वपूर्ण आंकड़े साझा करते हुए बताया कि वर्ष 2025 में अब तक 47 भगोड़ों को सफलतापूर्वक भारत वापस लाया गया है, जो पिछले 15 वर्षों में एक रिकॉर्ड उपलब्धि है। उन्होंने जांच एजेंसियों को निर्देश दिया कि रेड नोटिस जारी होते ही प्रत्यर्पण से संबंधित कानूनी दस्तावेज तैयार रखें ताकि अपराधी के मिलते ही उसे तुरंत हिरासत में लिया जा सके। सम्मेलन के दौरान विशेषज्ञों ने रेड नोटिस तैयार करने के कानूनी पहलुओं और साक्ष्य मानकों जैसे तकनीकी विषयों पर भी चर्चा की। इस आयोजन ने विदेशी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय को मजबूत करने और वैश्विक पुलिसिंग तंत्र के बेहतर उपयोग के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया है।#CBI #Interpol #CrimePrevention #InternalSecurity #GovindMohan #PraveenSood #InternationalCooperation #LawEnforcement #GlobalPolicing #IndiaAgainstCrime #DanikKhabar
-

CBSE की शिक्षकों को चेतावनी: कॉपी चेकिंग से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने पर होगी कानूनी कार्रवाई
नई दिल्ली, 17 मार्च (अभी) : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों और परीक्षकों के लिए एक बेहद सख्त एडवाइजरी जारी की है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी तरह से गोपनीय होती है और इसे सार्वजनिक करना पेशेवर आचरण का उल्लंघन माना जाएगा। सीबीएसई ने पाया है कि मूल्यांकन प्रक्रिया में शामिल कुछ शिक्षक और व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपनी राय, अनुभव और मार्किंग से जुड़ी जानकारियां साझा कर रहे हैं, जो न केवल नियमों के विरुद्ध है बल्कि छात्रों और अभिभावकों के बीच भारी भ्रम पैदा कर रहा है।
16 मार्च को जारी किए गए आधिकारिक सर्कुलर में बोर्ड ने स्कूल प्रिंसिपलों को निर्देश दिया है कि वे अपने शिक्षकों को इस संवेदनशील मामले में सचेत करें। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रही कई जानकारियां तथ्यहीन और भ्रामक हैं, जिससे अफवाहों को बल मिल रहा है और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर बुरा असर पड़ रहा है। बोर्ड ने चेतावनी दी है कि जो भी शिक्षक या व्यक्ति मूल्यांकन प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी, फोटो या अनुभव सार्वजनिक मंचों पर पोस्ट करेगा, उसके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई (Legal Action) की जाएगी।
सीबीएसई ने शिक्षकों को 'पेशेवर संयम' बरतने की सलाह देते हुए कहा है कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन एक अत्यंत जिम्मेदारी वाला कार्य है जिसे निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत ही पूरा किया जाना चाहिए। बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि किसी भी व्यक्ति को सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने के लिए सीबीएसई के नाम, लोगो (Logo) या उसकी इमारतों की तस्वीरों का उपयोग करने की अनुमति नहीं है। परीक्षकों से अपेक्षा की गई है कि वे अपनी ड्यूटी के दौरान गोपनीयता, गरिमा और व्यावसायिकता बनाए रखें। बोर्ड ने अभिभावकों और छात्रों से भी अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी अनधिकृत जानकारी पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट (cbse.gov.in) पर दी गई सूचनाओं को ही सही मानें।
#CBSEBoardExams2026 #CBSEWarning #TeacherAdvisory #EvaluationProcess #BoardExams #SocialMediaGuidelines #EducationNewsIndia #MarkingScheme #CBSEUpdate #Confidentiality #Danikkhabar
-

दिल्ली एम्स की बड़ी पहल: नसों की गंभीर ऑटोइम्यून बीमारियों के लिए न्यूरोसाइंसेज सेंटर ने शुरू की तीन नई रक्त जांचें
नई दिल्ली, 17 मार्च (अभी) : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने चिकित्सा निदान और अनुसंधान के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए तंत्रिका तंत्र (नर्वस सिस्टम) के मरीजों को बड़ी राहत दी है। एम्स के प्रतिष्ठित न्यूरोसाइंसेज सेंटर (एनएससी) ने अब तीन नई और अत्यंत महत्वपूर्ण रक्त जांच (ब्लड टेस्ट) की सुविधा आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। ये अत्याधुनिक जांचें विशेष रूप से नसों से जुड़ी जटिल और दुर्लभ ऑटोइम्यून बीमारियों के सटीक और त्वरित निदान में मील का पत्थर साबित होंगी। इस नई सुविधा के शुरू होने से अब मरीजों को इन गंभीर बीमारियों की पहचान के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा या महंगी निजी लैब्स पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, एम्स द्वारा शुरू की गई ये तीनों नई जांचें मुख्य रूप से न्यूरोफैसिन एंटीबॉडी (Neurofascin Antibodies) के स्तर का पता लगाने से संबंधित हैं। ऑटोइम्यून बीमारियां वे स्थितियां होती हैं जिनमें शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यून सिस्टम) किसी भ्रम के कारण अपने ही स्वस्थ ऊतकों और नसों पर हमला करने लगती है। न्यूरोफैसिन हमारी नसों के सुचारू रूप से काम करने और मस्तिष्क से शरीर तक संदेश पहुंचाने के लिए एक बेहद आवश्यक प्रोटीन है। जब शरीर इस प्रोटीन के खिलाफ एंटीबॉडी बनाने लगता है, तो नसों को भारी नुकसान पहुंचता है, जिससे पैरालिसिस, कमजोरी या सुन्नपन जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इन नई रक्त जांचों के माध्यम से अब डॉक्टर शरीर में मौजूद इन विशिष्ट एंटीबॉडीज का बिल्कुल सटीक पता लगा सकेंगे।
इन उन्नत जांचों के एम्स में ही उपलब्ध हो जाने से न्यूरोलॉजी के मरीजों के इलाज में एक बड़ी क्रांति आएगी। पहले इन जटिल न्यूरोलॉजिकल स्थितियों की सटीक पहचान करना एक बड़ी चिकित्सीय चुनौती होती थी, जिसके कारण सही इलाज शुरू होने में अक्सर देरी हो जाती थी और बीमारी गंभीर रूप ले लेती थी। अब न्यूरोफैसिन एंटीबॉडी की समय रहते पहचान हो जाने से चिकित्सक बिल्कुल सटीक और लक्षित (टार्गेटेड) चिकित्सा योजना तैयार कर सकेंगे। एम्स के न्यूरोसाइंसेज सेंटर की यह पहल यह दर्शाती है कि संस्थान न्यूरोलॉजी के क्षेत्र में विश्वस्तरीय डायग्नोस्टिक सुविधाएं और नवीनतम तकनीक देश के आम नागरिकों तक सुलभ कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
#AIIMS #AIIMSDelhi #Neurology #Neurosciences #AutoimmuneDisease #HealthNews #MedicalUpdate #Neurofascin #BloodTest #HealthcareIndia #MedicalResearch #danikkhabar
-
17/03/26 |किसान के हाथ में पैसा देने पर काम कर रही सरकार- मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश
एन.एस.बाछल, 17 मार्च, शिमला।
हिमाचल प्रदेश सरकार तथा राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के मध्य यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति में तीन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। इन समझौता ज्ञापनों पर प्रदेश सरकार की तरफ से सचिव पशुपालन रितेश चौहान तथा प्रबंध निदेशक दि हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक प्रसंघ समिति अभिषेक वर्मा ने हस्ताक्षर किए, जबकि राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने बोर्ड की ओर से हस्ताक्षर किए। पहला समझौता ज्ञापन कांगड़ा मिल्क यूनियन का गठन एवं संचालन, जबकि दूसरा समझौता जिला सिरमौर के नाहन तथा सोलन जिला के नालागढ़ में 20 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता के दो दूध प्रसंस्करण संयंत्रों व जिला हमीरपुर के जलाड़ी और जिला ऊना के झलेड़ा में 20 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता के दो दुग्ध अभिशीतन केन्द्रों की स्थापना व तीसरा समझौता ज्ञापन मिल्कफेड में उद्यम संसाधन प्लानिंग सॉफ्टवेयर लागू करने के बारे में है।
कांगड़ा ज़िला के ढगवार में 250 करोड़ रुपये की लागत से 1.50 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता का स्वचालित आधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किया जा रहा है, जिसकी क्षमता भविष्य में तीन लाख लीटर प्रतिदिन तक बढ़ाई जा सकेगी। समझौते के तहत नई मिल्क यूनियन में कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर और चम्बा जिलों को शामिल किया गया है जिससे दुग्ध संग्रहण, प्रसंस्करण और विपणन व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा।
डेयरी क्षेत्र को आधुनिक एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उद्यम संसाधन प्लानिंग सॉफ्टवेयर लागू किया जा रहा है। इससे दूध संग्रहण, गुणवत्ता परीक्षण, उत्पादन, भंडारण तथा वितरण से संबंधित सभी प्रक्रियाओं का डिजिटल प्रबंधन संभव हो पायेगा। इस पहल से दूध उत्पादक किसानों का रिकॉर्ड व्यवस्थित होगा तथा उन्हें समय पर और पारदर्शी तरीके से भुगतान किया जा सकेगा। इसके साथ ही उत्पादन प्रबंधन, स्टॉक नियंत्रण और सप्लाई चेन की निगरानी अधिक प्रभावी होगी, जिससे डेयरी संचालन में दक्षता और पारदर्शिता बढ़ेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पहले दिन से ही कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि डेयरी क्षेत्र को राज्य सरकार ने प्राथमिकता दी है और यह सिलसिला यहीं रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से राज्य सरकार सीधे किसान के हाथ में पैसा देने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में ढगवार मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट बनने के बाद ‘हिम’ ब्रांड के गुणवत्तापूर्ण उत्पाद बाजार में उतारे जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब उत्पाद की गुणवत्ता बेहतर होगी तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत बनेगी और किसानों को उनकी मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि डेयरी क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार के पास धन का कोई अभाव नहीं है और राज्य सरकार प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने पर आने वाले समय में 300 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश दूध ख़रीद पर सबसे अधिक समर्थन मूल्य देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने गाय और भैंस के दूध के ख़रीद मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि की है। गाय के दूध पर समर्थन मूल्य 32 रुपये से बढ़ाकर 51 रुपये प्रति लीटर तथा भैंस के दूध पर 47 रुपये से 61 रुपये प्रति लीटर किया गया है। उन्होंने कहा कि दुग्ध प्रोत्साहन योजना के तहत दूध ख़रीद केन्द्र तक स्वयं दूध ले जाने पर प्रति लीटर तीन रुपये का प्रत्यक्ष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। दूध पर मिलने वाली परिवहन सब्सिडी में 1.50 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार का मकसद मात्र दूध का रेट बढ़ाना नहीं है, बल्कि गांव में युवाओं को स्वरोजगार प्रदान करना है, ताकि गांव की आर्थिकी में सुधार आ सके।’’
उन्होंने कहा कि गोपाल योजना के तहत असहाय पशुओं की उचित देखभाल की जा रही है। गौ-सदनों और गौ-अभ्यारण्य में गायों के लिए देखभाल अनुदान को 700 रुपये से बढ़ाकर एक हजार 200 रुपये प्रतिमाह किया गया है।
कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने ‘हिम’ ब्रांड को प्रचलित करने पर बल देते हुए कहा कि हमें अपने उत्पादों को वेरका और अमूल की तर्ज पर आगे बढ़ाना होगा, ताकि प्रदेश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अक्तूबर माह तक ढगवार मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट शुरू हो जाएगा, जिससे कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर और चम्बा जिला के किसानों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि किसानों को पशुओं की सेहत में सुधार करने की भी आवश्यकता है और राज्य सरकार उन्हें अच्छी नस्ल के दुधारू पशु खरीदने के लिए प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार देसी गाय को भी बढ़ावा दे रही है क्योंकि डेयरी और कृषि क्षेत्र राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शराब बिक्री पर भी राज्य सरकार ने सेस लगाया है, जिसका सबसे बड़ा हिस्सा डेयरी क्षेत्र को दिया गया है तथा इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं।
इस अवसर पर मिल्क फेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव सोसाइटीज डी.सी. नेगी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
17/03/26 |दिल्ली एलजी तरणजीत सिंह संधू की सोशल मीडिया शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई
नई दिल्ली, 17 मार्च (अभी) : दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने राजधानी की नागरिक समस्याओं के समाधान के लिए एक नई और प्रभावी कार्यशैली अपनाई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आम जनता द्वारा की जा रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए एलजी कार्यालय अब सीधे संबंधित एजेंसियों को सख्त निर्देश जारी कर रहा है। उपराज्यपाल स्वयं इन शिकायतों के निवारण की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं, ताकि फाइलों के बजाय धरातल पर बदलाव नजर आए। संधू ने स्पष्ट किया है कि शिकायतों का निपटारा केवल कागजों पर नहीं, बल्कि विजुअल सबूतों के साथ होना चाहिए, जिसमें काम पूरा होने के बाद की तस्वीरें और वीडियो अपडेट मांगे जा रहे हैं।
इस सक्रियता का असर दिल्ली के विभिन्न इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है, जहां टूटी सड़कें, जलभराव और कूड़े के ढेरों जैसी समस्याओं पर नगर निगम और पीडब्ल्यूडी जैसी एजेंसियां तत्काल हरकत में आ रही हैं। एलजी संधू की इस पहल ने प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को कम किया है, जिससे आम नागरिकों को अपनी आवाज सीधे उच्च स्तर तक पहुँचाने का भरोसा मिला है। निगरानी तंत्र को मजबूत करने के लिए एलजी सचिवालय द्वारा एक विशेष टीम तैनात की गई है जो हर डिजिटल शिकायत की प्रगति रिपोर्ट तैयार करती है और समाधान सुनिश्चित होने तक संबंधित विभाग को जवाबदेह ठहराती है।
#DelhiLG #TaranjitSinghSandhu #DelhiGovernance #SocialMediaGrievance #CitizenFirst #DelhiDevelopment #PublicAccountability #DigitalGovernance #QuickAction #DelhiAdministration #danikkhabar
-

पूर्व सैनिकों के लिए विशेष रोजगार मेले का आयोजन करेगा पुनर्वास महानिदेशालय
आरएस अनेजा, 17 मार्च नई दिल्ली - पुनर्वास महानिदेशालय (डीजीआर) पूर्व सैनिकों को सशक्त बनाने और नागरिक कार्यबल में उनका समर्थन करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में, पूर्व सैनिक कल्याण विभाग (रक्षा मंत्रालय) के अंतर्गत 20 मार्च 2026 को नई दिल्ली में पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन कर रहा है।
यह रोज़गार मेला भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के पूर्व सैनिकों को सुरक्षा, आईटी, प्रशासन, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य सेवा, प्रशासन और इंजीनियरिंग सहित विविध क्षेत्रों के कॉर्पोरेट और उद्योग जगत के प्रमुख नियोक्ताओं से जोड़ने के लिए मंच के रूप में कार्य करेगा।
यह पहल पूर्व सैनिकों के पुनर्वास और कल्याण के प्रति पूर्व सैनिक कल्याण विभाग (रक्षा मंत्रालय) की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस रोजगार मेले का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पूर्व सैनिकों के अनुशासन, नेतृत्व और तकनीकी विशेषज्ञता को रोजगार बाज़ार में मान्यता मिले। रक्षा मंत्रालय वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान देश भर में विभिन्न स्थानों पर पूर्व सैनिकों के लिए 18 रोजगार मेलों का आयोजन कर रहा है, जिनमें से सत्रह रोजगार मेले अब तक दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, लखनऊ, वाराणसी, कोलकाता, सिकंदराबाद, जम्मू, भोपाल, कोच्चि, गुवाहाटी, देहरादून, बेंगलुरु, पुणे और चंडीगढ़ में आयोजित किए जा चुके हैं।
रोजगार मेले में पूर्व सैनिकों को नियोक्ताओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का करने का अवसर मिलेगा, जो कार्यबल में पूर्व सैनिकों के अनूठे योगदान को समझते और सराहते हैं। पंजीकरण करने पर नियोक्ताओं को समर्पित, कुशल और कार्यकुशल पेशेवरों के रिज्यूमे देखने को मिलेगा। नियोक्ता रोजगार मेले के दौरान पहले से चयनित उम्मीदवारों के साक्षात्कार और चयन की योजना बना सकते हैं।
नियोक्ता और पूर्व सैनिक एआई-संचालित जॉब प्लेटफॉर्म www.esmhire.com पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण का लिंक डीजीआर की वेबसाइट www.dgrindia.gov.in पर भी उपलब्ध है। पूर्व सैनिकों और नियोक्ताओं के लिए पंजीकरण निःशुल्क है।
दिनांक और समय: 20 मार्च, 2026, सुबह 7:00 बजे से
स्थान: अरावली ऑडिटोरियम, शंकर विहार मेट्रो स्टेशन के पास, दिल्ली कैंट, नई दिल्ली-110010
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें :-
निदेशक (एसई), डीजीआर : dirsedgr@desw,gov.in| फ़ोन: 011-20862532
संयुक्त निदेशक (एसई), डीजीआर : seopadgr@desw.gov.in| फ़ोन: 011-20863432
#JobFair #ExServicemen #Resettlement #VeteranJobs #EmploymentOpportunities #CareerFair #JobSearch #VeteransRecognition #SupportOurTroops #WorkForVeterans #ResettlementPrograms #TransitionToCivilianLife #SkillsForSuccess #HiringVeterans #JobsForHeroes #MilitaryVeterans #CareerOpportunities #ExMilitaryJobs # DGResettlement
-
17/03/26एस.डी. कॉलेज की बैडमिंटन टीम ने जिला स्तर पर गाड़ा झंडा: खेलो भारत प्रतियोगिता में जीता गोल्ड और कैश प्राइज
जे कुमार अम्बाला छावनी, 17 मार्च 2026: अम्बाला छावनी के प्रतिष्ठित सनातन धर्म (एस.डी.) कॉलेज के खेल प्रांगण में आयोजित 'खेलो भारत' बैडमिंटन प्रतियोगिता में कॉलेज की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। इस कड़े मुकाबले में एस.डी. कॉलेज की महिला टीम ने अपनी फुर्ती और बेहतरीन तालमेल के साथ प्रतिद्वंद्वी टीमों को मात दी और स्वर्ण पदक (Gold Medal) के साथ नकद पुरस्कार (Cash Prize) पर भी कब्जा जमाया।
इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय टीम की तीन प्रमुख खिलाड़ियों—मान्या, प्रियंका और वंशिका को जाता है। इन तीनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के हर दौर में आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। विशेष रूप से फाइनल मुकाबले में मान्या के सटीक स्मैश और प्रियंका व वंशिका के बेहतरीन डिफेंस ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। जिला स्तर की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि कॉलेज न केवल शिक्षा के क्षेत्र में, बल्कि खेल के मैदान में भी अव्वल है।
कॉलेज की इस उपलब्धि पर प्रबंधन समिति और खेल विभाग में भारी उत्साह है। प्राचार्य ने विजेता टीम का स्वागत करते हुए कहा कि मान्या, प्रियंका और वंशिका की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और खेल सुविधाओं को और बेहतर बनाने का आश्वासन दिया। इस जीत के साथ ही टीम ने अब आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी अपनी तैयारी तेज कर दी है।
#SDCollegeAmbala #KheloIndia #BadmintonChampions #AmbalaNews #SportsSuccess #WomenInSports #DistrictLevelChampionship #ProudMoment #AmbalaCantt #BadmintonIndia
-
17/03/26 |आज का राशिफल - मंगलवार, 17 मार्च 2026
♈ मेष (Aries)
परिवार: परिवार में सहयोग मिलेगा, किसी सदस्य की अच्छी खबर मिल सकती है।
करियर: नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
लाभ/हानि: धन लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन जल्दबाजी में खर्च से बचें।
शेयर मार्केट: छोटे निवेश से लाभ मिल सकता है।
स्वास्थ्य: सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है।
ऊर्जा: मध्यम से अच्छी।
बिजनेस: व्यापार में नए ग्राहक मिल सकते हैं।
मूड: उत्साही
शुभ मुहूर्त: सुबह 10:30 – 12:00
लकी नंबर: 9
शुभ रंग: लाल
---
♉ वृषभ (Taurus)
परिवार: परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
करियर: कार्यक्षेत्र में स्थिरता रहेगी, मेहनत का फल मिलेगा।
लाभ/हानि: धन बचत के अच्छे अवसर।
शेयर मार्केट: लंबी अवधि के निवेश के लिए अच्छा दिन।
स्वास्थ्य: पेट संबंधी समस्या से सावधान रहें।
ऊर्जा: अच्छी
बिजनेस: साझेदारी में लाभ संभव।
मूड: संतुलित
शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:00 – 2:30
लकी नंबर: 6
शुभ रंग: सफेद
---
♊ मिथुन (Gemini)
परिवार: रिश्तों में बातचीत से गलतफहमियाँ दूर होंगी।
करियर: नई योजना पर काम शुरू हो सकता है।
लाभ/हानि: अचानक खर्च बढ़ सकता है।
शेयर मार्केट: जोखिम से बचें।
स्वास्थ्य: नींद पूरी लें।
ऊर्जा: सामान्य
बिजनेस: मार्केटिंग से लाभ होगा।
मूड: सोच-विचार वाला
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00 – 10:30
लकी नंबर: 5
शुभ रंग: हरा
---
♋ कर्क (Cancer)
परिवार: परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
करियर: पदोन्नति या प्रशंसा की संभावना।
लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
शेयर मार्केट: सावधानी से निवेश करें।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
ऊर्जा: उच्च
बिजनेस: व्यापार में विस्तार के योग।
मूड: खुश
शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:00 – 1:30
लकी नंबर: 2
शुभ रंग: क्रीम
---
♌ सिंह (Leo)
परिवार: परिवार में किसी मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।
करियर: नेतृत्व का अवसर मिलेगा।
लाभ/हानि: धन लाभ के योग।
शेयर मार्केट: मिड-टर्म निवेश लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर का ध्यान रखें।
ऊर्जा: अच्छी
बिजनेस: बड़े सौदे संभव।
मूड: आत्मविश्वासी
शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00 – 12:30
लकी नंबर: 1
शुभ रंग: सुनहरा
---
♍ कन्या (Virgo)
परिवार: परिवार में सहयोग मिलेगा।
करियर: मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलेगा।
लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकते हैं।
शेयर मार्केट: आज निवेश टालें।
स्वास्थ्य: तनाव से बचें।
ऊर्जा: मध्यम
बिजनेस: नई योजना से लाभ हो सकता है।
मूड: थोड़ा चिंतनशील
शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00 – 3:30
लकी नंबर: 7
शुभ रंग: हरा
---
♎ तुला (Libra)
परिवार: रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
करियर: सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।
लाभ/हानि: आर्थिक लाभ संभव।
शेयर मार्केट: सावधानी से निवेश करें।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
ऊर्जा: अच्छी
बिजनेस: व्यापार में प्रगति होगी।
मूड: प्रसन्न
शुभ मुहूर्त: सुबह 10:00 – 11:30
लकी नंबर: 6
शुभ रंग: गुलाबी
---
♏ वृश्चिक (Scorpio)
परिवार: परिवार में किसी बात पर मतभेद हो सकता है।
करियर: कार्य में चुनौतियाँ आएंगी पर सफलता मिलेगी।
लाभ/हानि: अचानक धन लाभ संभव।
शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश करें।
स्वास्थ्य: ऊर्जा में कमी महसूस हो सकती है।
ऊर्जा: मध्यम
बिजनेस: पुराने निवेश से लाभ।
मूड: गंभीर
शुभ मुहूर्त: शाम 4:00 – 5:30
लकी नंबर: 8
शुभ रंग: मैरून
---
♐ धनु (Sagittarius)
परिवार: परिवार के साथ यात्रा का योग।
करियर: नई नौकरी या अवसर मिल सकता है।
लाभ/हानि: आय में वृद्धि संभव।
शेयर मार्केट: लंबी अवधि के निवेश से लाभ।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
ऊर्जा: उच्च
बिजनेस: नए प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं।
मूड: उत्साहित
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:30 – 11:00
लकी नंबर: 3
शुभ रंग: पीला
---
♑ मकर (Capricorn)
परिवार: परिवार में जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं।
करियर: मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।
लाभ/हानि: धन की स्थिति स्थिर रहेगी।
शेयर मार्केट: सुरक्षित निवेश बेहतर रहेगा।
स्वास्थ्य: हड्डियों या जोड़ों का ध्यान रखें।
ऊर्जा: मध्यम
बिजनेस: व्यापार में धीरे-धीरे वृद्धि।
मूड: व्यावहारिक
शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:30 – 3:00
लकी नंबर: 4
शुभ रंग: नीला
---
♒ कुंभ (Aquarius)
परिवार: मित्रों व परिवार से सहयोग मिलेगा।
करियर: नए विचार सफलता दिला सकते हैं।
लाभ/हानि: अचानक लाभ संभव।
शेयर मार्केट: टेक्नोलॉजी सेक्टर में लाभ।
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव कम रखें।
ऊर्जा: अच्छी
बिजनेस: व्यापार में नई डील हो सकती है।
मूड: रचनात्मक
शुभ मुहूर्त: शाम 5:00 – 6:30
लकी नंबर: 11
शुभ रंग: आसमानी
---
♓ मीन (Pisces)
परिवार: परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
करियर: कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
लाभ/हानि: आर्थिक लाभ के अच्छे योग।
शेयर मार्केट: निवेश से फायदा हो सकता है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
ऊर्जा: उच्च
बिजनेस: व्यापार में तेजी।
मूड: सकारात्मक
शुभ मुहूर्त: सुबह 10:30 – 12:00
लकी नंबर: 7
शुभ रंग: पीला
---
#राशिफल2026
#आज का राशिफल
#सभी राशियों का राशिफल
#मासिक राशिफल
#आज का दिन कैसा रहेगा
#परिवार का मूड
#कैरियर सलाह
#शेयर मार्केट आज
#लाभ हानि
#शुभ मुहूर्त
#लकी नंबर
#शुभ रंग
#स्वास्थ्य टिप्स
#ऊर्जा स्तर
#बिजनेस सलाह
#टैरो अंक
#धार्मिक शुभ योग
#जीवन मंत्र
#साप्ताहिक राशिफल
#आज का शुभ समय
#लाइफ हिमाकत
#मनोविज्ञान टिप्स
#धन लाभ
#खराब दिन से बचाव
#शुभ संकेत
#राशि अनुसार भाग्य
#संपत्ति और निवेश
#सिंह, कर्क, तुला राशियाँ
#फलित ज्योतिष
#राशि परिवर्तन
-
17/03/26 |AI और डीपफेक का बढ़ता खतरा,आवाज और वीडियो की नकल कर ठग रहे साइबर अपराधी,राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी
एन.एस.बाछल, 17 मार्च, जयपुर।
साइबर अपराधियों ने अब ठगी के लिए नई तकनीक का सहारा लेना शुरू कर दिया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डीपफेक तकनीक के माध्यम से अपराधी परिचितों की आवाज और वीडियो की नकल कर लोगों को कॉल कर रहे हैं और आपात स्थिति का बहाना बनाकर पैसे ट्रांसफर करवाने की कोशिश कर रहे हैं। इस तरह के मामलों में आमजन भावनात्मक दबाव में आकर ठगी का शिकार हो रहे हैं। इसको लेकर राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने आमजन के लिए विशेष एडवाइजरी जारी कर सतर्क रहने की अपील की है।
क्या है AI और डीपफेक तकनीक —
उपमहानिरीक्षक पुलिस शांतनु कुमार सिंह ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ऐसी आधुनिक तकनीक है, जो कंप्यूटर को इंसानों की तरह सोचने, बोलने और काम करने में सक्षम बनाती है। इसी तकनीक की मदद से साइबर अपराधी डीपफेक ऑडियो और वीडियो तैयार करते हैं। ये नकली ऑडियो या वीडियो कॉल बिल्कुल किसी परिचित व्यक्ति की आवाज या चेहरे जैसी लगती है, जिससे सामने वाला व्यक्ति आसानी से भ्रमित हो सकता है। इसके अलावा ठगी और ब्लैकमेलिंग के लिए नकली फोटो और वीडियो क्लिप का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
ऐसे पहचानें साइबर ठगी के संकेत —
साइबर अपराधियों द्वारा की जाने वाली ठगी में कुछ सामान्य संकेत दिखाई देते हैं। यदि कोई व्यक्ति फोन या मैसेज के माध्यम से “अभी पैसे भेजो” या “तुरंत ट्रांसफर करो” जैसे संदेश देता है तो सतर्क हो जाएं। कई बार अपराधी डर, घबराहट या गोपनीयता का हवाला देकर जल्दबाजी में निर्णय लेने के लिए दबाव बनाते हैं। इसके साथ ही ओटीपी, पासवर्ड या बैंक संबंधी जानकारी मांगना भी साइबर ठगी का स्पष्ट संकेत हो सकता है। अक्सर ठग पीड़ित को किसी अन्य व्यक्ति से पुष्टि करने से भी रोकने की कोशिश करते हैं।
खुद को ऐसे रखें सुरक्षित —
राजस्थान पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या वीडियो पर तुरंत विश्वास न करें। यदि कोई परिचित व्यक्ति पैसे मांगता है तो पहले उसके पहले से ज्ञात मोबाइल नंबर पर सामान्य कॉल करके जानकारी की पुष्टि जरूर करें। ओटीपी, पासवर्ड या बैंक से जुड़ी संवेदनशील जानकारी कभी भी किसी के साथ साझा न करें। सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, वॉइस नोट या वीडियो अनावश्यक रूप से सार्वजनिक करने से भी बचें।
ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत —
यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होता है तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाएं। इसके अलावा राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती है। सहायता के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 और 9257510100 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
राजस्थान पुलिस ने आमजन से अपील की है कि तकनीक के इस दौर में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश पर बिना जांच-पड़ताल के विश्वास न करें और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहकर खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
17/03/26 |जल है तो कल है का नहीं है कोई विकल्प, बूंद-बूंद बचाने के करेंगे हर संभव प्रयास - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 17 मार्च, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल प्रकृति का अमूल्य उपहार है। इसे बचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। हम हर गांव, हर शहर और हर नागरिक को जल संरक्षण के कार्यों से जोड़ना चाहते हैं। समाज और सरकार जब साथ मिलकर काम करेंगे, तो मध्यप्रदेश समृद्धि की दिशा में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। प्रदेश के नागरिकों को पानी बचाने के लिए सक्रिय रूप से जुड़ना होगा, इससे मध्यप्रदेश जल संचयन और प्रबंधन में देश का एक मॉडल स्टेट बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल संबंधी जरूरतों की पूर्ति और भावी पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों की सुरक्षा की मंशा से प्रदेश सरकार एक बार फिर बड़े पैमाने पर जल गंगा संवर्धन अभियान शुरु करने जा रही है। भारतीय नववर्ष प्रतिपदा (गुढ़ी पड़वा) के शुभ अवसर पर 19 मार्च को उज्जैन की शिप्रा नदी तट से इस राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। यह अभियान 30 जून तक अनवरत् चलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल संरक्षण एक सामाजिक आंदोलन बनाना है। प्रदेश की जनता, पंचायतों, स्वयंसेवी संगठनों और विभिन्न शासकीय विभागों की साझेदारी से यह अभियान प्रदेश में जल संवर्धन की नई मिसाल स्थापित करेगा।
जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की पहल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में जल संरक्षण की परम्परा सदियों पुरानी है। प्राचीन काल से ही तालाब, कुएं और बावड़ियां सिर्फ़ जल के स्रोत न होकर सामाजिक जीवन का केंद्र हुआ करते थे। सरकार उसी परम्परा को आधुनिक तकनीक और जनभागीदारी के जरिए पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान का उद्देश्य नई जल संरचनाएं बनाने के साथ ही प्रदेश में जल संरक्षण की संस्कृति को समृद्ध करना भी है। अभियान से गांव-गांव में लोगों को यह समझाया जाएगा कि वर्षा जल का संरक्षण, भूजल का पुनर्भरण और जल स्रोतों का संरक्षण जीवन और विकास दोनों के लिए अनिवार्य है।
जनभागीदारी है अभियान की सबसे बड़ी शक्ति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान की सफलता का सबसे बड़ा आधार जनभागीदारी है। उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जल संरक्षण के इस महाअभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करे। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में श्रमदान कर तालाब और कुओं की सफाई की जाए। वर्षा जल के संचयन की व्यवस्था घरों में भी करने के उपाय करे। जल स्रोतों के आस-पास स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि यदि समाज और सरकार मिलकर काम करेंगे, तो प्रदेश जल समृद्ध राज्य बन सकता है। जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण को तो बढ़ावा मिलेगा ही, साथ ही इसके दूरगामी पर्यावरणीय और आर्थिक लाभ भी होंगे। इस अभियान से भू-जल स्तर में सुधार, किसानों को सिंचाई के लिए और अधिक पानी, जल अभाव/अल्प वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों को राहत, पर्यावरण-संरक्षण को बल और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही भविष्य के लिए बेहतर जल प्रबंधन भी सुनिश्चित किया जा सकेगा। जलवायु परिवर्तन और अनियमित वर्षा की चुनौती के दृष्टिगत जल प्रबंधन आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। मध्यप्रदेश सरकार का यह अभियान इसी दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।
पहले चरण में बनीं 2.79 लाख से अधिक जल संरचनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2024 में राज्य स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का पहला चरण प्रारंभ किया गया था। इसमें जल संरक्षण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए गए। पहले चरण में कुल 2.79 लाख से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण और पुनर्जीवन किया गया। इनमें प्रमुख रूप से तालाब निर्माण एवं पुनर्जीवन, कुएं और बावड़ियों की मरम्मत नहर निर्माण, सूखी नदियों का पुनर्जीवन एवं जल संरक्षण से जुड़ी अन्य संरचनाएं शामिल हैं। इन कामों से प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में भूजल स्तर में सुधार देखने को मिला और किसानों को सिंचाई के लिए अतिरिक्त जल भी उपलब्ध हुआ है।
दूसरे चरण के काम भी हो रहे तेजी से
वर्ष-2025 में चलाए गए जल संरक्षण अभियान के दूसरे चरण में भी व्यापक स्तर पर कार्य हुए। इस चरण में प्रदेश में 72 हजार 647 से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त 64 हजार 395 जल संरचनाओं का निर्माण कार्य अभी भी प्रगति पर है। इन कार्यों में खेत तालाब, चेक डैम, स्टॉप डैम, नहर, कुएं, बावड़ियां तथा अन्य जल संचयन संरचनाएं बनाई जा रही हैं। इन परियोजनाओं से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में जल उपलब्धता को स्थायी रूप से बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
17/03/26 |चंडीगढ़: नशा तस्करी के दोषी को 10 साल की कड़ी कैद और 1 लाख का जुर्माना
चंडीगढ़, 17 मार्च (अन्नू): चंडीगढ़ की एक स्थानीय अदालत ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक दोषी युवक को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। सजा पाने वाले आरोपी की पहचान सेक्टर-38 निवासी अक्षय के रूप में हुई है। कारावास के साथ-साथ माननीय न्यायालय ने दोषी पर एक लाख रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया है। अक्षय को करीब सात साल पहले प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शनों की तस्करी करते हुए पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा था।
यह मामला सितंबर 2019 का है, जब सेक्टर-39 थाना पुलिस की एक टीम इलाके में नियमित गश्त पर तैनात थी। 18 सितंबर की रात करीब सवा नौ बजे जब पुलिस टीम सेक्टर-38सी और 38डी की विभाजक सड़क के पास पहुंची, तो उन्हें एक युवक पैदल आता दिखाई दिया जिसके हाथ में एक संदिग्ध लिफाफा था। पुलिस की मौजूदगी देख आरोपी घबरा गया और पकड़े जाने के डर से लिफाफा छिपाकर वापस भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा किया और घेराबंदी कर उसे काबू कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास मौजूद लिफाफे से 20 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। जब पुलिस ने आरोपी से इन दवाओं से संबंधित वैध दस्तावेज या लाइसेंस मांगा, तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके तुरंत बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। लंबी न्यायिक प्रक्रिया और गवाहों के बयानों के आधार पर अदालत ने उसे दोषी पाया और यह कड़ा फैसला सुनाया।
#ChandigarhNews #DrugTrafficking #CourtVerdict #NDPSAct #ChandigarhPolice #CrimeNews #DrugFreeIndia #LegalNews #DanikKhabar
-

-
16/03/26 |दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंडका के गोदाम से 610 अवैध एलपीजी सिलेंडर बरामद, ब्लैक मार्केटिंग रैकेट का भंडाफोड़
नई दिल्ली, 16 मार्च (अन्नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन एंड किडनैपिंग सेल (AEKC) ने बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके में छापेमारी कर एलपीजी सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी और भंडारण के एक बड़े खेल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त किए हैं, जिन्हें सुरक्षा नियमों और सरकारी दिशानिर्देशों को ताक पर रखकर स्टोर किया गया था। इस कार्रवाई के दौरान कुल 610 सिलेंडर बरामद किए गए हैं, जो अलग-अलग कंपनियों के हैं।
पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मुंडका स्थित 'गुरुजी इंडेन गैस सर्विस' के परिसर (खसरा नंबर 111/22 और 111) में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा है। इंस्पेक्टर अमित सोलंकी के नेतृत्व और डीसीपी संजीव कुमार यादव (IPS) की देखरेख में जब टीम ने वहां छापा मारा, तो दंग रह गई। जांच में पाया गया कि यह एजेंसी केवल 'इंडेन' की अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर थी, लेकिन गोदाम के अंदर भारत गैस और एचपी गैस जैसी अन्य कंपनियों के कमर्शियल सिलेंडर भी भारी संख्या में अवैध रूप से रखे हुए थे। यह आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 और एलपीजी आपूर्ति व वितरण आदेश का सीधा उल्लंघन है।
बरामदगी के आंकड़ों की बात करें तो पुलिस को कुल 610 सिलेंडर मिले हैं। इनमें इंडेन के 423 (133 भरे हुए, 290 खाली), भारत गैस के 92 और एचपी गैस के 95 सिलेंडर शामिल हैं। शुरुआती जांच में स्टॉक रजिस्टर में भी भारी गड़बड़ी पाई गई है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) के अधिकारियों के अनुसार, 10 मार्च 2025 तक इंडेन का स्टॉक शून्य होना चाहिए था, लेकिन मौके पर 133 भरे हुए सिलेंडर मिले। पुलिस को संदेह है कि बाजार में कृत्रिम कमी पैदा करने और बाद में ऊंचे दामों पर कालाबाजारी (Black Marketing) करने के इरादे से इन सिलेंडरों को जमा किया गया था।
खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में की गई इस कार्रवाई के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2) (आपराधिक साजिश) और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 7 के तहत एफआईआर (संख्या 52/2026) दर्ज कर ली है। छापेमारी के दौरान गोदाम का मालिक मौके पर नहीं मिला और वह फिलहाल फरार है। पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है और इस पूरे सप्लाई चेन और कालाबाजारी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
#DelhiPolice #CrimeBranch #LPGScam #Mundka #BlackMarketing #DelhiNews #LPGStorageRacket #LawAndOrder #DanikKhabar -
16/03/26प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ओडिशा के राज्यपाल और मध्य प्रदेश के सीएम ने की मुलाकात
आरएस अनेजा, 16 मार्च नई दिल्ली - ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसकी मुलाकात की तस्वीरें प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है।
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ओडिशा के राज्यपाल कंभमपति ने बताया कि उन्होंने पीएम को ओडिशा में चल रहे विकास कार्यक्रमों, विभिन्न क्षेत्रों में हो रही निरंतर प्रगति के प्रयासों के बारे में जानकारी दी।
ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने पीएम मोदी संग मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”आज मुझे नई दिल्ली स्थित संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैंने उन्हें ओडिशा में चल रहे विकास कार्यक्रमों, विभिन्न क्षेत्रों में हो रही निरंतर प्रगति और विकसित ओडिशा और विकसित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप राज्य के विकास को और गति देने के लिए जारी प्रयासों के बारे में जानकारी दी।”
इससे पहले ओडिशा के राज्यपाल ने कटक स्थित एक अस्पताल में लगी आग में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे पर दुख जताते हुए लिखा, ”कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर आईसीयू में हुई भीषण अग्निकांड से मैं अत्यंत स्तब्ध हूं। मरीजों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है और उनका उपचार जारी है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इसकी जानकारी खुद उन्होंने दी है। सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज नई दिल्ली में भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।”
उन्होंने आगे बताया कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी को प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत हो रहे कार्यक्रमों, गतिविधियों एवं राज्य की प्रगति से अवगत कराया।
पीएम मोदी के अलावा मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी मुलाकात की।
-
16/03/26 |जौहर श्रद्धांजलि समारोह में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरांगनाओं को दी श्रद्धांजलि
एन.एस.बाछल, 16 मार्च, जयपुर।
जौहर श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरता, त्याग और स्वाभिमान की प्रतीक चित्तौड़गढ़ की पावन भूमि को नमन करते हुए जौहर की ज्वालाओं में सर्वस्व समर्पित करने वाली वीरांगनाओं को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म, मर्यादा और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाली इन वीरांगनाओं की स्मृति इतिहास में अद्वितीय है और ऐसा उदाहरण पूरे विश्व में मिलना कठिन है। त्याग और बलिदान की परंपरा क्या होती है, यह चित्तौड़ दुर्ग से सीखा जा सकता है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चित्तौड़ का दुर्ग केवल पत्थरों से बना किला नहीं है, बल्कि यह भारत की अस्मिता और स्वाभिमान का प्रतीक है। अपने दादा गुरु के राजस्थान से संबंध का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो भी सकारात्मक कार्य हो रहे हैं, उनकी प्रेरणा में राजस्थान और विशेष रूप से चित्तौड़गढ़ की तेजस्वी परंपरा का योगदान है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जौहर सत्ता या साम्राज्य के संघर्ष का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय अस्मिता, नारी सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है। यह केवल इतिहास का स्मरण नहीं, बल्कि इतिहास रचने वाली इस धरती का साक्षात्कार है। यह कार्यक्रम इस बात का भी संदेश देता है कि भविष्य में किसी भी बहन या बेटी को जौहर व्रत के उस दौर से गुजरना नहीं पड़े और हर बेटी को सुरक्षा व सम्मान की गारंटी मिले।
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि चित्तौड़गढ़ दुर्ग भारत के स्वाभिमान, अस्मिता और अदम्य जिजीविषा का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि चित्तौड़गढ़ दुर्ग यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल होने के कारण यहां विकास कार्यों की कुछ सीमाएं हैं, लेकिन प्रयास है कि यहां आने वाले पर्यटक राष्ट्रप्रेम, गौरव और गर्व की भावना के साथ लौटें। इसके लिए दुर्ग में एक्सपीरियंस सेंटर स्थापित करने की पहल प्रस्तावित है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक और गौरवमयी विरासत को संभालना हमारी जिम्मेदारी है। इतिहास किसी एक जाति या समुदाय का नहीं, बल्कि हम सभी का है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक स्थलों को इतिहास की दृष्टि से देखा जाना चाहिए, मनोरंजन की दृष्टि से नहीं। इतिहास हमें पूर्वावलोकन का अवसर देता है।
विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि चित्तौड़गढ़ की सांस्कृतिक और शौर्य परंपरा को जौहर श्रद्धांजलि समारोह में जनभागीदारी से नई व्यापकता मिली है।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर द्वारा लिखित पुस्तक “जयमल वंश प्रकाश” का अतिथियों ने विमोचन किया। समारोह में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रतिभाओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजस्थान के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह, सहकारिता राज्यमंत्री गौतम दक, विधायक श्रीचन्द कृपलानी, अर्जुनलाल जीनगर, रवीन्द्र सिंह भाटी, वीरेन्द्र सिंह कानावत, दिलीप सिंह परिहार सहित जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।
जौहर स्मृति संस्थान के अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह विजयपुर ने अतिथियों का स्वागत किया तथा महामंत्री तेजपाल सिंह शक्तावत ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
कालिका माता मंदिर में की पूजा-अर्चना-
कार्यक्रम से पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड पर पहुंचे, जहां राज्यमंत्री गौतम दक, सांसद सी.पी. जोशी, विधायक चन्द्रभान सिंह आक्यां, श्रीचन्द कृपलानी, अर्जुनलाल जीनगर,श्री अशोक कोठारी, वीरेन्द्र सिंह कानावत, दिलीप सिंह परिहार के साथ जिला कलक्टर आलोक रंजन और पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने उनकी अगवानी की। इसके पश्चात योगी आदित्यनाथ दुर्ग स्थित जौहर स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर यज्ञ में आहुति दी। उन्होंने कालिका माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की समृद्धि की कामना भी की।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
16/03/26 |वन राज्य मंत्री राजस्थान ने किया ‘एक जिला एक उत्पाद‘ (ओडीओपी) प्रदर्शनी एवं मेले का शुभारम्भ
एन.एस.बाछल, 16 मार्च, जयपुर।
वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने राजस्थान दिवस-2026 के अवसर पर अलवर जिला प्रशासन एवं जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र द्वारा होटल मयूर में आयोजित पाँच दिवसीय ‘एक जिला एक उत्पाद‘ (ओडीओपी) प्रदर्शनी एवं मेले का शुभारम्भ किया।
वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने प्रदर्शनी एवं मेले का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को विकसित राजस्थान के संकल्प के माध्यम से मूर्त रूप देने में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हर सैक्टर को मजबूत व हर वर्ग के उत्थान की दिशा में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के ओडीओपी एवं पंच गौरव जैसे अभियान स्थानीय उत्पादों व हस्तशिल्प कला व स्वरोजगार को बढ़ावा देकर विकसित भारत की संकल्पना को मजबूती प्रदान कर रहें है। उन्होंने डीआईसी के महाप्रबंधक को स्थानीय कम्पोनेंटस, एमएसएमई इकाइयों व हस्तशिल्पियों के विपणन के लिये कार्ययोजना बनाकर ब्रेडिंग करें, ताकि जिले की एमएसएमई इकाइयों व हस्तशिल्पियों के उत्पादों को बेहतर मार्केटिंग प्लेटफार्म प्राप्त हो सके। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रदर्शनी व मेले का अवलोकन कर स्थानीय उत्पाद खरीदने का आग्रह किया है।
19 मार्च तक चलेगी प्रदर्शनी, आमजन हस्तशिल्प उत्पाद खरीद सकते है-
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक संजय प्रधान ने बताया कि राजस्थान दिवस के उपलक्ष में आयोजित एक जिला एक उत्पाद प्रदर्शनी व मेला मयूर होटल में 19 मार्च तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सांय 7 बजे तक लगेगा। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में 25 स्टॉल लगाई गई है, जिसमें 9 ऑटो कम्पोनेंटस इकाइयां, 4 एमएसएमई इकाइयां एवं 13 हस्तशिल्पियों यथा-वुडन हैण्डिक्राफ्ट, नागरा जूती, खादी के उत्पाद, सजावटी सामान (हस्तशिल्प उत्पाद ) की स्टॉल लगायी गयी है। इस मेले में आमजन हस्तशिल्प उत्पाद उचित मूल्य पर खरीद सकते है।
इस दौरान रीको अलवर के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक परेश सक्सेना, अलवर चौम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इण्डस्ट्रीज के अध्यक्ष निकुंज सांघी व संरक्षक राजेश गुप्ता, ऑटो कम्पोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एशोसिमेशन के अध्यक्ष विवेक गुप्ता व राहुल गुप्ता, राजगढ इण्डस्ट्रीज एशोसिएशन के अध्यक्ष गोपेश शर्मा, मत्स्य उद्योग संघ के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष शंशाक झालानी, मिनरल संघ के अध्यक्ष मनीष गुप्ता, अलवर जिला व्यापार महासंघ के अध्यक्ष रमेश जुनेजा, प. जले सिंह, राजेंद्र कसाना, उद्योगपति, हस्तशिल्पीएवं आमजन मौजूद रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
16/03/26 |प्रयागराज: तीन महीने से स्टेशन पर खाकी का रौब झाड़ रहा फर्जी दरोगा चढ़ा पुलिस के हत्थे
उत्तर प्रदेश/प्रयागराज, 16 मार्च (अन्नू): उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जंक्शन पर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक पिछले तीन महीनों से स्टेशन परिसर में खाकी वर्दी पहनकर रौब झाड़ रहा था। वह न केवल बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को डरा-धमका करता था, बल्कि उसने अपने परिवार को भी धोखे में रखा हुआ था। रविवार को जीआरपी की टीम ने संदेह होने पर जब उससे पूछताछ की, तो उसकी असलियत सामने आ गई और उसने अपना जुम कबूल कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान गाजीपुर जिले के रेंगा गांव निवासी दिव्यांशु कुमार के रूप में हुई है। दिव्यांशु ने बताया कि वह लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। परिवार की ओर से नौकरी के बढ़ते दबाव के कारण उसने झूठ बोल दिया कि उसका चयन आरपीएफ में दरोगा के पद पर हो गया है। अपने इस झूठ को सच साबित करने के लिए उसने बाजार से वर्दी, स्टार, बैच, मोनोग्राम और लाल जूते खरीदे और फर्जी अधिकारी बनकर घूमने लगा।
हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने इस फर्जीवाड़े का इस्तेमाल अपने परिवार का भरोसा जीतने के लिए भी किया। माघ मेले के दौरान वह अपनी पत्नी और माता-पिता को प्रयागराज लाया और वर्दी के रसूख का इस्तेमाल कर उन्हें संगम स्नान कराया। उसके आत्मविश्वास को देखकर परिजनों को जरा भी शक नहीं हुआ कि उनका बेटा वास्तव में बेरोजगार है। जीआरपी प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह की टीम ने जब प्लेटफॉर्म नंबर एक पर गश्त के दौरान उसे संदिग्ध हालत में देखा, तो कड़ाई से पूछताछ करने पर वह घबरा गया और पूरा सच उगल दिया।
सीओ रेलवे अरुण कुमार पाठक ने जानकारी दी कि आरोपी दिव्यांशु के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने उसके पास से आरपीएफ की वर्दी, 650 रुपये की नकदी, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड बरामद किया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि पिछले तीन महीनों में उसने कितने यात्रियों को अपना निशाना बनाया और क्या इस गिरोह में कोई और भी शामिल है।
#PrayagrajJunction #FakeOfficer #RailwayPolice #GRP #CrimeNews #UPNews #Exposed #FakeRPF #PrayagrajNews #DanikKhabar #UttarPradesh -
16/03/26 |राजस्थान सरकार सुशासन एवं जन कल्याण के लिए कर रही निरंतर काम-संसदीय कार्य मंत्री
एन.एस.बाछल, 16 मार्च, जयपुर।
नगर निगम जोधपुर के कुड़ी भगतासनी क्षेत्र के जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, राजस्थान आवासन मंडल, डिस्कॉम, नगर निगम एवं राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक पंचायत समिति लूणी के सभागार में संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
जोगाराम पटेल ने कहा हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संवेदनशील नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन एवं जन कल्याण के लिए निरंतर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा अधिकारी नियमित जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें। उन्होंने कहा अधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद कर स्थानीय समस्याओं को समझ कर उनका समुचित निस्तारण सुनिश्चित करें।
आवासन मंडल के अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
विधि मंत्री ने आवासन मंडल के अधिकारियों को नाम ट्रांसफर की पेंडेंसी की सूचना 3 दिवस में उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कम्युनिटी हॉल, पार्कों एवं स्ट्रीट लाइट के रख - रखाव के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आवासन मंडल की सभी कॉलोनियों का नगर निगम हैंड ओवर करने के लिए आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।
समुचित जलापूर्ति के लिए आवश्यक सर्वे के दिए निर्देश
जोगाराम पटेल ने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को कुड़ी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टर एवं अन्य कॉलोनियों में समुचित जलापूर्ति के लिए वर्तमान क्षमता एवं जनसंख्या के अनुरूप पेयजल मांग का आवश्यक सर्वे करने, सभी एसआर की नियमित सफाई करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने रामेश्वर नगर, जनता कॉलोनी एवं राजीव गांधी सेवा बस्ती में जलापूर्ति सुचारू करने और विवेक विहार में अवैध कनेक्शन पृथक कर एफआईआर दर्ज करवाने के लिए निर्देशित किया।
सभी वार्डों में हो नियमित सफाई
संसदीय कार्य मंत्री ने उपखंड अधिकारी को क्षेत्र समस्याओं के समुचित निस्तारण के लिए नियमित समीक्षा बैठक लेने और जनसुनवाई करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने तहसीलदार कुड़ी को क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट, सीवरेज और जलापूर्ति व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को सभी वार्डों में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।
ये रहे उपस्थित
बैठक में उपखंड अधिकारी (दक्षिण) पंकज जैन,तहसीलदार कुड़ी नरेन्द्र चौहान, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता, नगर निगम की अधिशासी अभियंता शिल्पा जोशी, आवासन मंडल के अधिशासी अभियंता राजेंद्र व्यास, दिनेश सिंह, चन्द्रलाल खावा, गिरवर सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
16/03/26 |हिमाचल में बर्फीला संकट: अटल टनल में रात भर फंसे रहे पर्यटक, 21 मार्च तक अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश, 16 मार्च (अन्नू): हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में बर्फबारी का आनंद लेने पहुंचे हजारों सैलानियों के लिए रविवार की रात किसी दुस्वप्न से कम नहीं रही। ताजा हिमपात के कारण सड़कों पर फिसलन इतनी बढ़ गई कि अटल टनल रोहतांग के भीतर और इसके दोनों पोर्टल्स पर करीब एक हजार वाहन फंस गए। पर्यटक पूरी रात कड़ाके की ठंड के बीच सड़क बहाली का इंतजार करते रहे। दरअसल, रविवार दोपहर बाद सिस्सू, कोकसर और शिंकुला जैसे ऊंचे क्षेत्रों में शुरू हुई बर्फबारी ने शाम होते-होते सड़कों पर बर्फ की मोटी चादर बिछा दी, जिससे मनाली लौट रहे वाहनों के पहिये थम गए और टनल के आसपास लंबा जाम लग गया।
कुदरत के इस बदले मिजाज का असर पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटों में चंबा, शिमला, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और किन्नौर सहित सात जिलों के ऊंचे इलाकों में भारी हिमपात हुआ है, जबकि निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। इस मौसमी बदलाव के कारण राज्य की 150 से अधिक सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। फिसलन और खराब मौसम ने न केवल पर्यटकों बल्कि स्थानीय जनजीवन को भी बुरी तरह प्रभावित किया है, जिससे आवाजाही एक बड़ी चुनौती बन गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार, हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का यह दौर अभी थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि कल पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) में थोड़ी कमी आएगी, लेकिन 18 से 20 मार्च के बीच एक और सक्रिय विक्षोभ दस्तक देगा। इसे देखते हुए किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर बाकी सभी जिलों के लिए आंधी-तूफान का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में अचानक जनवरी जैसी ठंड का अहसास होने लगा है। अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है। ऊना और कसौली जैसे शहरों में पारा सामान्य से काफी नीचे चला गया है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य से नीचे (माइनस) पहुंच चुका है। प्रशासन ने हिमाचल की यात्रा पर आने वाले पर्यटकों को पर्याप्त गर्म कपड़े साथ रखने और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से पहले मौसम की ताजा जानकारी लेने की सख्त सलाह दी है।
#HimachalWeather #AtalTunnel #SnowfallAlert #ManaliDiaries #HimachalPradesh #TravelUpdate #WeatherAlert #WinterReturns #WesternDisturbance #DanikKhabar -
16/03/26 |दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी: पालम डकैती कांड का वांछित अपराधी 'महेश गंजा' गिरफ्तार
नई दिल्ली, 16 मार्च (अन्नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (NDR टीम) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पालम गांव इलाके में हुई डकैती और तोड़फोड़ की सनसनीखेज वारदात में शामिल एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 26 वर्षीय महेश उर्फ गंजा के रूप में हुई है, जो दिल्ली के राज नगर, पालम का रहने वाला है। वह पिछले कई महीनों से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने उसे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(3) के तहत गिरफ्तार किया है।
यह मामला 28 सितंबर 2025 की रात का है, जब पालम गांव स्थित एक होटल में डकैती और तोड़फोड़ की भीषण वारदात हुई थी। होटल मालिक की शिकायत के अनुसार, लोहे की रॉड से लैस और चेहरे पर नकाब पहने 5-6 बदमाश जबरन होटल के अंदर घुसे थे। बदमाशों ने होटल के शीशे और फर्नीचर तोड़कर वहां मौजूद स्टाफ में आतंक पैदा कर दिया था। इस दौरान बदमाशों ने होटल कर्मचारी प्रियांशु पर हमला कर उसे घायल कर दिया और काउंटर से करीब 2 लाख रुपये लूट लिए। सबूत मिटाने के उद्देश्य से आरोपी होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर (DVR) भी साथ ले गए थे।
इस मामले में स्थानीय पुलिस ने पहले ही पांच आरोपियों—रितिक, मो. लड़का, प्रकाश उर्फ चीनू, राकेश और मो. इबरार को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन महेश उर्फ गंजा फरार चल रहा था। क्राइम ब्रांच की एनडीआर टीम, जिसमें एसआई दीपेंद्र और महिला कांस्टेबल ज्ञानवती सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे, लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। तकनीकी निगरानी और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को सूचना मिली कि महेश अपने माता-पिता से मिलने पालम आएगा। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की और उसे सफलतापूर्वक दबोच लिया।
पूछताछ के दौरान महेश ने स्वीकार किया कि वह डकैती की इस साजिश में शामिल था। आरोपी की पृष्ठभूमि की बात करें तो उसने आठवीं तक पढ़ाई की है और आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छोड़ दी थी। वह पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था और बाद में रैपिडो बाइक राइडर बन गया। इसी दौरान वह स्थानीय अपराधियों के संपर्क में आया और अपराध की दुनिया में कदम रखा। साल 2022 में भी उस पर लूट की कोशिश और आर्म्स एक्ट का एक मामला दर्ज हुआ था, हालांकि उसमें वह बरी हो गया था। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
#DelhiCrimeBranch #DelhiPolice #Arrested #PalamDacoity #CrimeNews #NDRTeam #SafetyFirst #BNS #LawAndOrder #DanikKhabar -
16/03/26 |बीकानेर हाउस में सजा राजस्थान की कला, संस्कृति और परंपरा का महोत्सव
एन.एस.बाछल, 16 मार्च, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस में आयोजित “राजस्थान उत्सव 2026” का भव्य शुभारंभ किया। राष्ट्रीय राजधानी में 15 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित होने वाला यह उत्सव राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, लोकसंगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक व्यंजनों की झलक प्रस्तुत करेगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की संस्कृति, लोक परंपराएं और कला-संस्कृति हमारी गौरवशाली पहचान का आधार हैं। राज्य सरकार इनके संरक्षण और संवर्धन के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि यह उत्सव देश-विदेश के लोगों को राजस्थान की जीवंत सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।
मुख्यमंत्री ने शिल्पकारों और राजीविका दीदियों से किया आत्मीय संवाद
भजनलाल शर्मा ने मेले में राजीविका और ग्रामीण गैर-कृषि विकास एजेंसी (रूडा) की तरफ से लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए शिल्पकारों और राजीविका से जुड़ी महिला स्वयं सहायता समूहों की दीदियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने हस्तशिल्प उत्पादों, पारंपरिक वस्त्रों और कलात्मक कृतियों की सराहना करते हुए उनके अनुभव और कार्य प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री ने राजीविका दीदियों से स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों, उत्पादों की बिक्री और आजीविका के अवसरों के बारे में चर्चा कर उत्साहवर्धन किया। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर काम कर रही है। ऐसे आयोजन एसएचजी और शिल्पकारों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और उनकी आय में वृद्धि करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं। साथ ही, उन्होंने कहा कि राजस्थान की पारंपरिक शिल्पकला और हस्तशिल्प हमारी सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिन्हें संरक्षित और प्रोत्साहित करना हम सब की जिम्मेदारी है।
बीकानेर हाउस में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
बीकानेर हाउस परिसर में श्री शर्मा ने राजस्थानी फोटोग्राफी प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया, जिसमें राजस्थान के लोकजीवन, ऐतिहासिक धरोहरों और सांस्कृतिक परंपराओं को आकर्षक चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में अलवर के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर प्रवीण प्रजापत ने पारंपरिक मटका भवाई नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं, कलाकार विष्णु दत्त शर्मा द्वारा प्रस्तुत “ब्रज के रंग” के साथ ही मनमोहक मयूर नृत्य तथा फूलों की होली की रंगारंग प्रस्तुति ने आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
16/03/26 |
प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे “गीता भवन” - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 16 मार्च, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर और जबलपुर की तर्ज पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में गीता भवन बनाएँ जा रहे हैं। गीता भवन के माध्यम से दार्शनिक वातावरण निर्मित करने का प्रयास है। इन केन्द्रों में युवा पीढ़ी को गीता के निष्काम कर्म और भारतीय मूल्यों से जोड़ने और शोधार्थियों के लिए विशेष संसाधन उपलब्ध कराना गीता भवन का मुख्य उद्देश्य है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना को विस्तार देने के लिए 'गीता भवन' परियोजना को अब वृहद स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। प्रदेश के सभी 413 शहरों में गीता भवन निर्माण की योजना के लिए 5 वर्षीय कार्ययोजना के वर्ष 2026-27 के लिए 60 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में भारतीय दर्शन, कला और साहित्यिक विमर्श के लिए एक आधुनिक अवसंरचना तैयार करना है। इंदौर और जबलपुर में निर्मित गीता भवन की सफलता को आधार मानते हुए अब इस मॉडल को पूरे प्रदेश में लागू किया जा रहा है।
4 शहरों में प्रोजेक्ट्स स्वीकृत, 100 निकायों में भूमि चिन्हांकित
योजना के क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति करते हुए विभाग ने चार प्रमुख शहरों में ब्राउनफील्ड (Brownfield) प्रोजेक्ट्स को तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इनमें रीवा (5 करोड़ रुपये), छिंदवाड़ा (2.5 करोड़ रुपये), कटनी (2.4 करोड़ रुपये) तथा खंडवा (2 करोड़ रुपये) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 6 नगर निगमों सहित 100 नगर पालिकाओं में 'ग्रीनफील्ड' प्रोजेक्ट्स के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित हो चुकी है, जिनकी डीपीआर (DPR) को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शेष 313 नगरीय निकायों में भी भूमि का चिन्हांकन कर लिया गया है और जिला कलेक्टरों के माध्यम से आवंटन की प्रक्रिया प्रचलन में है।
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होंगे सांस्कृतिक केंद्र
प्रत्येक 'गीता भवन' को एक बहुउद्देश्यीय केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके प्रमुख घटकों में अत्याधुनिक ऑडिटोरियम: वृहद स्तर पर सांस्कृतिक एवं वैचारिक आयोजनों के लिये ज्ञान का केंद्र: ज्ञानार्जन के लिए समृद्ध लाइब्रेरी एवं हाई-टेक ई-लाइब्रेरी। व्यावसायिक एवं जन-सुविधाएं: कैफेटेरिया और विशेष रूप से पुस्तकों एवं आध्यात्मिक सामग्री के लिए समर्पित विक्रय केंद्र शामिल हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
16/03/26 |भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात: सफर के बदले मिलेंगे रिवॉर्ड पॉइंट्स, अब मुफ्त मिलेंगी ये सुविधाएं
जे कुमार नई दिल्ली, 16 मार्च 2026: भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के अनुभव को और अधिक सुखद और डिजिटल बनाने के लिए एक क्रांतिकारी 'लोयल्टी प्रोग्राम' (Loyalty Program) शुरू करने की तैयारी में है। इस योजना के तहत यात्रियों को हर सफर के बदले 'रेल पॉइंट्स' (Rail Points) मिलेंगे, जिनका उपयोग वे भविष्य में मुफ्त सुविधाओं और टिकटों के लिए कर सकेंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नियमित यात्रियों को पुरस्कृत करना और हवाई यात्रा की ओर आकर्षित हो रहे यात्रियों को वापस रेल सेवा से जोड़ना है।
क्या है नई रिवॉर्ड योजना? रेलवे बोर्ड के अनुसार, यात्रियों द्वारा तय की गई दूरी और टिकट की श्रेणी (Class) के आधार पर उनके डिजिटल वॉलेट में पॉइंट्स जमा होंगे। इन पॉइंट्स को 'कैश' की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह योजना अप्रैल 2026 से वंदे भारत और तेजस एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों में पायलट आधार पर शुरू की जा सकती है। इसके लिए IRCTC पोर्टल और 'RailOne' जैसे मोबाइल ऐप्स को अपडेट किया जा रहा है ताकि यात्री रीयल-टाइम में अपने पॉइंट्स देख सकें।
-
16/03/26 |अध्ययन भ्रमण विभिन्न दृष्टिकोणों को समझने, सीखने का सुअवसर - राज्यपाल मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 16 मार्च, भोपाल।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि अध्ययन भ्रमण आपदा प्रबंधन, प्रशासनिक समन्वय और संसाधन प्रबंधन के विभिन्न दृष्टिकोणों को समझने का अवसर होता है। अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे भ्रमण के दौरान समझने और सीखने का प्रयास करें। प्रतिदिन भ्रमण के अंत में दिनभर की गतिविधियों और अनुभवों का चिंतन करें। भ्रमण टीप का अभिलेखन करें।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल लोकभवन में आयोजित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, नई दिल्ली में अध्ययनरत वरिष्ठ सैन्य एवं सिविल अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। दल 15 से 21 मार्च तक मध्यप्रदेश के अध्ययन भ्रमण आया है। कार्यक्रम में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी भी मौजूद थे।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि भ्रमण नये अनुभवों, सामाजिक विशिष्टताओं, आध्यात्मिक आस्था और विकास के विभिन्न आयामों को देखने और उनसे प्रेरणा प्राप्त करने का सुअवसर होता है। विगत दिनों बौद्ध अवशेषों को कोलंबो, श्रीलंका से वापस भारत लाने की उनकी यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि श्रीलंका में 7 दिवस की अवधि के लिए प्रदर्शित पवित्र अवशेषों का 14 लाख लोगों ने दर्शन किया। प्रदर्शन के आखिरी दिन सारी रात लाखोंश्रद्धालुओं ने लाइन लगाकर दर्शन किए। आस्था के प्रति समर्पण और आध्यात्मिकता का उनके लिए यह अद्भुत अनुभव रहा है।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और सामरिक क्षेत्रों में आई क्रांतिकारी प्रगति, वास्तव में 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के विराट स्वरूप को समझने का सुअवसर है।जरूरी है कि आप प्रशासनिक ढांचे, विकास योजनाओं तथा सामाजिक-आर्थिक प्रगति के विभिन्न आयामों को नजदीक से देखे उनमें लोकतांत्रिक मूल्यों, की महत्ता का अनुभव करें।उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य की धरती आदिम सभ्यता, प्राचीन भारत की ऐतिहासिक, आध्यात्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत स्वरूप है।यहां कि विश्व धरोहर सांची स्तूप, भीमबेटका और खजुराहों, उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग जैसे पवित्र स्थल हमारे गौरवशाली इतिहास के साक्षी है। भ्रमण अवसर पर ग्रामीण विकास, शहरी प्रबंधन, पर्यटन संवर्धन तथा औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के मॉडल में जन सहभागिता की भूमिका और महत्व को भी जानने का प्रयास करें। उज्जैन और इंदौर जैसे शहरों में बड़े आयोजनों में प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और औद्योगिक विकास के मॉडल का गहन अध्ययन जरूर करें।कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल को प्रशासन अकादमी और राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। राज्यपाल ने भ्रमण दल के प्रमुख मेजर जनरल पवन पाल सिंह को गोंड कला की पेटिंग भेंट की।
आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी के संचालक मुजीबुर्रहमान खान ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय में 47 सप्ताह के पाठ्यक्रम में भाग लेने वाले अधिकारियों में से 16 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल प्रदेश प्रवास पर आया है।उन्होंने बताया कि अध्ययन दल प्रदेश के विभिन्न स्थानों का भ्रमण करेगा। उनको राज्य के आध्यात्मिक, ऐतिहासिक, स्थलों औद्योगिक प्रगति, विभिन्न नवाचारों और प्रबंधकीय व्यवस्थाओं से रू-ब-रू कराया जाएगा।
कोमोडोर सुमीत शिदौरे ने महाविद्यालय द्वारा संचालित प्रशिक्षण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में प्रशिक्षण में 122 अधिकारी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण को 6 मॉड्यूल में संयोजित किया गया है। अध्ययन भ्रमण के लिए प्रशिक्षणाधीन अधिकारियों के 8 बैच बनाकर देश के अलग-अलग राज्यों में भेजे गए हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
16/03/26 |न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम- जस्टिस सूर्यकांत
एन.एस.बाछल, 16 मार्च, शिमला।
भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति में 152 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मंडी ज्यूडिशियल कोर्ट कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया। यह अत्याधुनिक कोर्ट 9.6 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा। इसमें चार ब्लॉक होंगे, जजों के साथ-साथ वकीलों और लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
इसके उपरांत, विधिक साक्षरता शिविर में भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि न्यायिक परिसरों को अस्पतालों की तरह काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लोग उम्मीद के साथ अस्पताल जाते हैं। जो भूमिका अस्पतालों की है उसी सेवाभाव के साथ न्यायिक व्यवस्था को भी काम करना चाहिए। लोग न्यायालय में राहत की उम्मीद लेकर आते हैं। उन्होंने कहा कि सुविधाएं बढ़ने के साथ न्यायिक व्यवस्था की ज़िम्मेदारी भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मंडी को छोटी काशी के नाम से जाना जाता है और लोग श्रद्धाभाव के साथ यहां आते हैं। आज इसी स्थान पर न्याय के मंदिर की स्थापना हो रही है, जो जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि आज की यह गोष्ठी बहुत महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सब मौलिक अधिकारों की बात तो करते हैं लेकिन मौलिक कर्तव्य भी संविधान का अभिन्न अंग हैं और उनकी पालना भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने अपनी प्राकृतिक सुंदरता को संजोकर रखा है। उन्होंने कहा कि लोगों को मौलिक अधिकारों के बारे में जागरूक करना आवश्यक है। छोटे स्तर पर भी इसी तरह के आयोजन होने चाहिए, ताकि मौलिक कर्तव्यों के बारे में जागरूकता बढ़े। जस्टिस श्री सूर्यकांत ने कहा कि आपका प्यार दोबारा मुझे हिमाचल प्रदेश लेकर आया है। आपके प्रेम और सम्मान से अभिभूत हूं।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत का हिमाचल प्रदेश आने पर स्वागत किया और उन्हें दोबारा प्रदेश में आने का न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक न्याय और अपने अधिकारों की पहुंच सुनिश्चित करना राज्य सरकार का संकल्प है। उन्होंने कहा कि हम संविधान की भावना के अनुरूप समावेशी विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और पारदर्शी प्रशासन के माध्यम से हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर नागरिक को समान अवसर प्राप्त हो और लोकतंत्र की जड़ें और अधिक मजबूत हों।
सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लगभग 6000 अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाया है। इसके लिए देश का पहला कानून बनाया गया है। बेटियों की शादी की आयु को बढ़ाकर 21 वर्ष किया गया है, जिससे उन्हें लड़कों के समान अधिकार और अवसर मिल सकें। बेटियों को समान अधिकार देते हुए सरकार ने 150 बीघा तक की पैतृक संपत्ति में बेटियों को भी बराबर का अधिकार प्रदान किया है। पहले यह अधिकार केवल बेटों तक सीमित था। विधवा महिलाओं के बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना’ शुरू की गई है, जिसके तहत राज्य सरकार उनके बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठा रही है। राजस्व लोक अदालतों का आयोजन कर सरकार ने लगभग साढ़े पांच लाख लंबित मामलों का निपटारा किया है, जो कई वर्षों से लंबित पड़े थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान केवल एक क़ानूनी दस्तावेज़ नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्र के मूल आदर्शों, मूल्यों और आकांक्षाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संविधान के शिल्पकार डॉ. भीम राव अंबेडकर का योगदान सदैव याद रहेगा, जिन्होंने संविधान निर्माण का नेतृत्व करते हुए यह सुनिश्चित किया था कि भारत का लोकतंत्र समानता, न्याय और स्वतंत्रता के सिद्धांतों पर आधारित हो। उन्होंने कहा कि मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्य भी उतने ही महत्त्वपूर्ण हैं। यदि हम अपने अधिकारों का लाभ उठाना चाहते हैं, तो हमें अपने कर्तव्यों का भी पूरी निष्ठा से पालन करना होगा।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को अपने संवैधानिक अधिकार के रूप में मिलने वाला राजस्व घाटा अनुदान बन्द कर दिया गया है, जो हमारे राज्य की वित्तीय स्थिति पर बहुत बड़ा संकट है। यह अनुदान हिमाचल को संविधान के अनुच्छेद 275(1) के तहत दिया जा रहा था तथा वर्ष 1952 से शुरू हुई इस व्यवस्था के तहत पिछले 73 वर्षों से हिमाचल प्रदेश को यह ग्रांट निरंतर मिल रही थी।
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया ने कहा कि आज आयोजित जागरूकता शिविर का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित बनाना है। उन्होंने कहा कि न्याय केवल कोर्ट रूम तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसका उद्देश्य अधिकारों के प्रति जागरूकता, क़ानूनी सहायता तक पहुंच के साथ-साथ समय पर सहायता उपलब्ध करवाना भी होना चाहिए, जैसा कि देश के मुख्य न्यायाधीश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम अपने मौलिक कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करते हैं तो अधिकार बेमानी हो जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश विवेक ठाकुर ने कहा कि देश की आजादी के बाद मौलिक अधिकारों पर अधिक बल दिया गया। उन्होंने कहा कि हम अपने मौलिक कर्तव्यों का पालन करते हैं तो मौलिक अधिकारों की रक्षा अपने आप हो जाती है।
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश अजय मोहन गोयल ने भारत के मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सहित सभी गणमान्य व्यक्तियों का कार्यक्रम में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज मंडी में नया ज्यूडिशियल कॉम्पलेक्स बनाने की पुरानी मांग पूरी हो गई है और यहां देशभर का सबसे बेहतर परिसर बनकर तैयार होगा।
वहीं हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश श्री संदीप शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस ज्योत्सना रिवाल दुआ, जस्टिस सुशील कुकरेजा, जस्टिस वीरेंद्र सिंह, जस्टिस रंजन शर्मा, जस्टिस बिपिन चंद्र नेगी, जस्टिस राकेश कैंथला, जस्टिस जिया लाल भारद्वाज, जस्टिस रोमेश वर्मा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, एडवोकेट जनरल अनूप रतन, पूर्व सीपीएस सोहन सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर, अनुसूचित जाति एवं जन जाति विकास निगम के अध्यक्ष लाल सिंह कौशल, हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, कांग्रेस नेता जगदीश रेड्डी, मुख्यमंत्री के सचिव आशीष सिंघमार, उपायुक्त अपूर्व देवगन, एसपी विनोद कुमार, न्यायिक अधिकारियों सहित मंडी जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
16/03/26 |केरल: ऐतिहासिक कोडियार महल में बड़ी चोरी, 2 करोड़ के शाही आभूषण गायब
जे कुमार तिरुवनंतपुरम, 16 मार्च 2026: केरल के प्रतिष्ठित कोडियार महल, जो त्रावणकोर शाही परिवार का आधिकारिक निवास है, में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। शाही परिवार की वरिष्ठ सदस्य अश्वथी थिरुनल गौरी लक्ष्मी बाई की शिकायत पर पुलिस ने लगभग 2 करोड़ रुपये मूल्य के सोने और रत्नों से जड़ित प्राचीन आभूषणों की चोरी का मामला दर्ज किया है।
अक्टूबर-नवंबर 2025 के बीच हुई वारदात पुलिस के अनुसार, यह चोरी पिछले साल अक्टूबर से नवंबर के बीच हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उन्होंने नवंबर में बेंगलुरु जाने से पहले अपनी बेडरूम की लोहे की अलमारी खोली, तो उसमें रखे पुश्तैनी जेवरात गायब थे। शुरुआत में परिवार को लगा कि गहने महल के भीतर ही कहीं रखे गए होंगे, लेकिन व्यापक खोज के बाद भी कुछ न मिलने पर आखिरकार शनिवार को पेरूरकटा पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई।
पुश्तैनी और दुर्लभ रत्नों की चोरी चोरी हुए सामान में करीब 12 बेशकीमती आभूषण शामिल हैं, जिनमें पीढ़ी-दर-पीढ़ी चले आ रहे पारंपरिक हार, हीरे और माणिक जड़ी चूड़ियां, 'नागपदम' मलाई, और भगवान पद्मनाभ की आकृति अंकित पेंडेंट शामिल हैं। चोरी हुए आभूषणों में कुछ विदेशी आभूषण और भारी मात्रा में सोने के सिक्के भी थे।
जांच के घेरे में महल के कर्मचारी अत्यधिक सुरक्षा वाले इस क्षेत्र में हुई सेंधमारी ने पुलिस को हैरान कर दिया है। सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में एक विशेष टीम जांच कर रही है। पुलिस महल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और वहां कार्यरत कर्मचारियों व सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में किसी 'अंदरूनी सूत्र' के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि अलमारी के साथ बिना किसी बड़ी तोड़-फोड़ के वारदात को अंजाम दिया गया है।
#KowdiarPalaceTheft #KeralaNews #TravancoreRoyalFamily #JewelleryHeist #Thiruvananthapuram #RoyalBurglary #AntiqueJewels #CrimeUpdateKerala #HistoricalPalace
-
16/03/26 |नेपाल में बड़ा सड़क हादसा: मनकामना मंदिर से लौट रहे 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत
जे कुमार काठमांडू, 16 मार्च 2026: नेपाल के मध्य क्षेत्र में स्थित गोरखा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। प्रसिद्ध मनकामना मंदिर के दर्शन कर वापस लौट रहे भारतीय तीर्थयात्रियों की एक इलेक्ट्रिक माइक्रोबस अनियंत्रित होकर पहाड़ी सड़क से करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में 7 भारतीय नागरिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार अन्य कई यात्री घायल हो गए।
हादसे का विवरण और बचाव कार्य घटना शनिवार रात की है, जब श्रद्धालु मनकामना मंदिर से अपनी पूजा संपन्न कर नीचे की ओर आ रहे थे। शहीद लखन ग्रामीण नगरपालिका के पास एक तीखे मोड़ पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस पहाड़ से लुढ़कते हुए नीचे खड्ड में जा गिरी। मृतकों में 5 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं, जो तमिलनाडु के कोयंबटूर और शिवगंगा जिले के रहने वाले थे।
सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेसक्यू ऑपरेशन शुरू किया। अंधेरा और ढलान होने के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घायलों को तुरंत पास के अंबुखैरेनी और भरतपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।
प्रशासनिक कार्रवाई शुरुआती जांच में हादसे का कारण ब्रेक फेल होना या सड़क की खराब स्थिति माना जा रहा है। तमिलनाडु सरकार और भारतीय विदेश मंत्रालय इस मामले में नेपाल प्रशासन के संपर्क में हैं। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम काठमांडू में कराने के बाद उन्हें विशेष विमान से भारत भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नेपाल के पहाड़ी रास्तों पर सुरक्षा मानकों और पुरानी गाड़ियों के रखरखाव को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।
#NepalBusAccident #IndianPilgrims #ManakamanaTemple #GorkhaNews #Tragedy #RoadSafety #NepalIndiaRelations #BreakingNewsNepal
-

-
16/03/26 |आज का राशिफल - 16 मार्च, 2026
♈ मेष (Aries)
* मूड: आज आप काफी ऊर्जावान और उत्साहित महसूस करेंगे।
* करियर: ऑफिस में नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी।
* बिजनेस व लाभ/हानि: व्यापार में वृद्धि होगी, लेकिन लेन-देन में स्पष्टता रखें।
* शेयर मार्केट: निवेश के लिए अच्छा दिन है, खासकर बैंकिंग सेक्टर में।
* परिवार व स्वास्थ्य: परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, बस खान-पान पर ध्यान दें।
* शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:15 से 1:45 तक।
* लकी नंबर: 9 | शुभ रंग: लाल
♉ वृषभ (Taurus)
* मूड: थोड़ा सुस्ती महसूस कर सकते हैं, धैर्य बनाए रखें।
* करियर: काम का दबाव अधिक रहेगा। सहकर्मियों से विवाद से बचें।
* बिजनेस व लाभ/हानि: पुराने निवेश से लाभ होने की संभावना है। फिजूलखर्ची से बचें।
* शेयर मार्केट: आज रुकना बेहतर है, बड़े रिस्क न लें।
* परिवार व स्वास्थ्य: जीवनसाथी के साथ समय बिताएं। आंखों में थकान महसूस हो सकती है।
* शुभ मुहूर्त: शाम 4:00 से 5:30 तक।
* लकी नंबर: 6 | शुभ रंग: सफेद
♊ मिथुन (Gemini)
* मूड: रचनात्मक और सामाजिक। नए लोगों से मिलना सुखद रहेगा।
* करियर: नेटवर्किंग से करियर में लाभ होगा। नए आईडिया पर काम शुरू करें।
* बिजनेस व लाभ/हानि: पार्टनरशिप में लाभ के योग हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है।
* शेयर मार्केट: आईटी और टेक शेयरों में लाभ की संभावना।
* परिवार व स्वास्थ्य: भाई-बहनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। मानसिक शांति महसूस करेंगे।
* शुभ मुहूर्त: सुबह 10:30 से 12:00 तक।
* लकी नंबर: 5 | शुभ रंग: हरा
♋ कर्क (Cancer)
* मूड: भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील महसूस कर सकते हैं।
* करियर: कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
* बिजनेस व लाभ/हानि: प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में लाभ होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
* शेयर मार्केट: रियल एस्टेट और ऑटोमोबाइल में निवेश फायदेमंद हो सकता है।
* परिवार व स्वास्थ्य: मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खुद को हाइड्रेटेड रखें।
* शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00 से 3:30 तक।
* लकी नंबर: 2 | शुभ रंग: सिल्वर/सफेद
♌ सिंह (Leo)
* मूड: आत्मविश्वास से भरपूर और नेतृत्व करने के लिए तैयार।
* करियर: बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। पदोन्नति के संकेत हैं।
* बिजनेस व लाभ/हानि: सरकारी टेंडर या बड़े क्लाइंट मिल सकते हैं। बड़ा मुनाफा संभव है।
* शेयर मार्केट: गोल्ड और सरकारी बॉन्ड्स में लाभ के योग।
* परिवार व स्वास्थ्य: पिता का मार्गदर्शन मिलेगा। पेट से जुड़ी छोटी समस्या हो सकती है।
* शुभ मुहूर्त: सुबह 9:15 से 10:45 तक।
* लकी नंबर: 1 | शुभ रंग: सुनहरा/नारंगी
♍ कन्या (Virgo)
* मूड: विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक।
* करियर: पेंडिंग काम पूरे करने के लिए दिन अच्छा है। बारीकियों पर ध्यान दें।
* बिजनेस व लाभ/हानि: अनावश्यक जोखिम न लें। मुनाफे की गति सामान्य रहेगी।
* शेयर मार्केट: मार्केट की स्थिति को देखकर ही निवेश करें, जल्दबाजी न करें।
* परिवार व स्वास्थ्य: घर में शांति बनी रहेगी। योग और प्राणायाम से लाभ होगा।
* शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:30 से 3:00 तक।
* लकी नंबर: 7 | शुभ रंग: गहरा हरा
♎ तुला (Libra)
* मूड: संतुलित और शांतिप्रिय।
* करियर: टीम वर्क से सफलता मिलेगी। विवादों को सुलझाने में आप सफल रहेंगे।
* बिजनेस व लाभ/हानि: लग्जरी आइटम्स के व्यापार में लाभ होगा। नया निवेश कर सकते हैं।
* शेयर मार्केट: मीडिया और एफएमसीजी (FMCG) सेक्टर में लाभ।
* परिवार व स्वास्थ्य: लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। कमर दर्द की शिकायत हो सकती है।
* शुभ मुहूर्त: शाम 5:00 से 6:30 तक।
* लकी नंबर: 8 | शुभ रंग: गुलाबी
♏ वृश्चिक (Scorpio)
* मूड: गंभीर और केंद्रित।
* करियर: गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। अपनी रणनीति किसी से साझा न करें।
* बिजनेस व लाभ/हानि: पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। अचानक रुका हुआ पैसा वापस आएगा।
* शेयर मार्केट: फार्मा और केमिकल सेक्टर में निवेश लाभदायक हो सकता है।
* परिवार व स्वास्थ्य: परिवार में किसी बात पर तनाव हो सकता है। क्रोध पर काबू रखें।
* शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00 से दोपहर 12:30 तक।
* लकी नंबर: 4 | शुभ रंग: मरून
♐ धनु (Sagittarius)
* मूड: दार्शनिक और साहसी।
* करियर: शिक्षा और यात्रा से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी।
* बिजनेस व लाभ/हानि: बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है जो सफल रहेगी।
* शेयर मार्केट: लंबी अवधि का निवेश फायदेमंद रहेगा।
* परिवार व स्वास्थ्य: बच्चों के साथ समय बिताएंगे। घुटनों के दर्द का ध्यान रखें।
* शुभ मुहूर्त: सुबह 8:00 से 9:30 तक।
* लकी नंबर: 3 | शुभ रंग: पीला
♑ मकर (Capricorn)
* मूड: अनुशासित और जिम्मेदार।
* करियर: काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन आप बखूबी निपटा लेंगे।
* बिजनेस व लाभ/हानि: लोहे और मशीनरी के काम में लाभ। निवेश के लिए स्थिर दिन है।
* शेयर मार्केट: इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी सेक्टर पर नजर रखें।
* परिवार व स्वास्थ्य: बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। अच्छी नींद लें।
* शुभ मुहूर्त: दोपहर 3:30 से 5:00 तक।
* लकी नंबर: 10 | शुभ रंग: नीला
♒ कुंभ (Aquarius)
* मूड: सामाजिक और परोपकारी।
* करियर: नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। तकनीक का भरपूर उपयोग करें।
* बिजनेस व लाभ/हानि: ऑनलाइन बिजनेस में ग्रोथ होगी। खर्च आय से अधिक हो सकते हैं।
* शेयर मार्केट: स्मॉल कैप शेयरों में सावधानी बरतें।
* परिवार व स्वास्थ्य: मित्रों से मुलाकात होगी। पैरों में सूजन की समस्या हो सकती है।
* शुभ मुहूर्त: शाम 6:00 से 7:30 तक।
* लकी नंबर: 11 | शुभ रंग: बैंगनी
♓ मीन (Pisces)
* मूड: आध्यात्मिक और शांत।
* करियर: आपकी कला और प्रतिभा को पहचान मिलेगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
* बिजनेस व लाभ/हानि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दान-पुण्य में रुचि बढ़ेगी।
* शेयर मार्केट: बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर से लाभ की उम्मीद।
* परिवार व स्वास्थ्य: घर में धार्मिक कार्य हो सकता है। मौसमी बीमारियों से बचें।
* शुभ मुहूर्त: सुबह 10:00 से 11:30 तक।
* लकी नं
बर: 12 | शुभ रंग: पीला/सुनहरा
#राशिफल2026
#आज का राशिफल
#सभी राशियों का राशिफल
#मासिक राशिफल
#आज का दिन कैसा रहेगा
#परिवार का मूड
#कैरियर सलाह
#शेयर मार्केट आज
#लाभ हानि
#शुभ मुहूर्त
#लकी नंबर
#शुभ रंग
#स्वास्थ्य टिप्स
#ऊर्जा स्तर
#बिजनेस सलाह
#टैरो अंक
#धार्मिक शुभ योग
#जीवन मंत्र
#साप्ताहिक राशिफल
#आज का शुभ समय
#लाइफ हिमाकत
#मनोविज्ञान टिप्स
#धन लाभ
#खराब दिन से बचाव
#शुभ संकेत
#राशि अनुसार भाग्य
#संपत्ति और निवेश
#सिंह, कर्क, तुला राशियाँ
#फलित ज्योतिष
#राशि परिवर्तन
-
15/03/26 |- भारत,
पद्म पुरस्कार 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 31 जुलाई तक ऑनलाइन भेजे जा सकेंगे नामांकन
नई दिल्ली, 15 मार्च (अभी) : गणतंत्र दिवस, 2027 के अवसर पर घोषणा किए जाने वाले पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन/अनुशंसाएं 15 मार्च, 2026 से प्रारंभ हो गई हैं। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/अनुशंसाएं केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) पर ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी।
पद्म पुरस्कार अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। 1954 में प्रारंभ किए गए इन पुरस्कारों की घोषणा प्रति वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। ये पुरस्कार ‘विशिष्ट कार्य’ के लिए दिए जाते हैं। ये पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा के लिए दिए जाते हैं। जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम में काम करने वाले लोगों सहित सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं हैं।
सरकार पद्म पुरस्कारों को ‘‘जनता का पद्म’’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए, सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे स्वयं के नामांकन सहित नामांकन/अनुशंसाएं भेजें। ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के लिए मिलकर प्रयास किए जाने चाहिए, जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में पहचान की हकदार हैं। ये व्यक्ति महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदायों, दिव्यांग व्यक्तियों में से हो सकते हैं जो समाज की नि:स्वार्थ सेवा कर रहे हों।
नामांकन/अनुशंसाओं में ऊपर बताए गए पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में दी गई सभी उपयुक्त जानकारी होनी चाहिए जिसमें अनुशंसित व्यक्ति की अपने संबंधित क्षेत्र/विषय में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं को स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया हो।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी गृह मंत्रालय की वेबसाइट (https://mha.gov.in) पर ‘पुरस्कार और पदक’ शीर्षक के अंतर्गत और पद्म पुरस्कार पोर्टल (https://padmaawards.gov.in) पर भी उपलब्ध है। इन पुरस्कारों से संबंधित नियम और कानून वेबसाइट पर इस लिंक https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx पर उपलब्ध हैं।
#PadmaAwards2027 #PeoplesPadma #NationalAwards #GovernmentOfIndia #PadmaShri #CivicHonours #MHA #PublicNomination #SocialService #ViksitBharat
-

देशव्यापी सोने की तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: DRI ने दिल्ली-कोलकाता में पकड़ा संगठित गिरोह, 14.13 करोड़ का सोना-नकदी जब्त
नई दिल्ली, 15 मार्च (अभी) : राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) के अधिकारियों ने विदेशी मूल के सोने की भारत में तस्करी करने वाले एक शातिर और संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में तस्करी के सोने को रेल मार्ग से ढोने, उसे अवैध संयंत्रों में पिघलाकर पहचान मिटाने और फिर गुपचुप तरीके से घरेलू बाजार में खपाने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत की गई इस कार्रवाई में कुल 13.41 करोड़ रुपये मूल्य का सोना (8286.81 ग्राम), 19.67 लाख रुपये की चांदी और 51.74 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा जब्त की गई है।
यह पूरी कार्रवाई सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू हुई, जब डीआरआई के अधिकारियों ने कोलकाता से ट्रेन द्वारा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे एक यात्री को घेराबंदी कर रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से विदेशी मुहर वाला सोना बरामद हुआ, जिसे वह स्टेशन के बाहर एक व्यक्ति को सौंपने वाला था। पुलिस ने यात्री और प्राप्तकर्ता दोनों को तत्काल हिरासत में ले लिया। आरोपियों से हुई पूछताछ के बाद दिल्ली में एक गुप्त ठिकाने पर छापेमारी की गई, जहाँ तस्करी के सोने को पिघलाकर उसमें मिलावट करने का अवैध धंधा चल रहा था। यहाँ से अतिरिक्त सोना, चांदी और नकदी बरामद करने के साथ ही इकाई के प्रबंधक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
डीआरआई की जांच का अगला सिरा कोलकाता तक पहुँचा, जहाँ इस पूरे गिरोह के सरगना का पता चला। कोलकाता में एक अन्य अवैध पिघलाने वाली इकाई पर छापेमारी के दौरान सरगना को उसके दो साथियों के साथ दबोच लिया गया। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे तस्करी के सोने पर लगे विदेशी चिह्नों को मिटाने के लिए उसे पिघलाते थे और फिर रेल मार्ग के जरिए सुरक्षित तरीके से दिल्ली भेजते थे। इस संगठित अपराध में शामिल सभी छह व्यक्तियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। विभाग अब इस तस्करी नेटवर्क की अंतरराष्ट्रीय कड़ियों और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
#DRI #GoldSmuggling #RevenueIntelligence #DelhiNews #KolkataUpdate #CustomsAct #EconomicCrime #GoldSeized #CrimeNewsIndia #OrganizedCrime #danikkhabar
-
15/03/26 |बिहार के कुख्यात हत्यारोपी को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दबोचा: डिलीवरी एजेंट की हत्या कर 5 महीने से दिल्ली में छिपा था अपराधी
नई दिल्ली, 15 मार्च (अन्नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (AGS टीम) ने एक साहसिक ऑपरेशन में बिहार के मोस्ट वांटेड अपराधी बाबुल कुमार को किराड़ी इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार के महिंदवारा थाने में दर्ज हत्या के एक सनसनीखेज मामले में पिछले 5 महीनों से फरार चल रहा था। दिल्ली और बिहार पुलिस के इस संयुक्त ऑपरेशन ने एक ऐसे शातिर अपराधी को सलाखों के पीछे पहुँचाया है, जिसने लूट का विरोध करने पर एक बेगुनाह की जान ले ली थी।
घटनाक्रम के अनुसार, 29 अगस्त 2025 को बिहार में डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करने वाले राहुल कुमार अपनी ड्यूटी से लौट रहे थे। इसी दौरान बाबुल कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उन्हें लूटने का प्रयास किया। जब राहुल ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें सरेआम गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। इस वारदात के बाद आरोपी बिहार छोड़कर दिल्ली भाग आया और अपनी पहचान छिपाने के लिए किराड़ी के सुलेमान नगर में एक वेल्डर के रूप में काम करने लगा। वह पिछले छह महीनों से इसी इलाके की भीड़भाड़ का फायदा उठाकर पुलिस की नजरों से बच रहा था।
12 मार्च 2026 को बिहार पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में दिल्ली पहुँची और क्राइम ब्रांच से सहयोग माँगा। डीसीपी (क्राइम ब्रांच) हर्ष इंदोरा और एसीपी भगवती प्रसाद के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर पवन कुमार की एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार ने अपनी सूझबूझ और स्थानीय इनपुट्स के जरिए आरोपी के सटीक ठिकाने का पता लगाया। 13 मार्च की सुबह जब पुलिस ने रतन विहार स्थित एक इमारत में छापेमारी की, तो आरोपी बाबुल कुमार ने बचने के लिए तीसरी मंजिल के बाथरूम में छिपने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद टीम ने उसे धर दबोचा।
आरोपी का पिछला रिकॉर्ड भी बेहद आपराधिक रहा है। महज 12वीं तक पढ़ा बाबुल कुमार साल 2022 के बाद स्थानीय अपराधियों के संपर्क में आकर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने लगा था। उसके खिलाफ बिहार में हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के चार से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बिहार पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
#DelhiPolice #CrimeBranch #BiharPolice #Arrested #MurderCase #DelhiCrime #LawAndOrder #Kirari #PoliceAction #JusticeForRahul #DanikKhabar -
15/03/26 |दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी: विशेष अभियान में 6 नाबालिगों को किया रेस्क्यू, UP और हरियाणा से भी ढूँढ निकाले बच्चे
नई दिल्ली,15 मार्च (अन्नू): दिल्ली पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), क्राइम ब्रांच ने एक विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 6 लापता और अपहृत बच्चों को सुरक्षित बरामद किया है। ISO-9001:2015 प्रमाणित इस यूनिट ने दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश और हरियाणा के विभिन्न जिलों में तकनीकी निगरानी और जमीनी स्तर पर जांच कर इन मासूमों को उनके परिवारों से मिलाया। डीसीपी (क्राइम-IV) पंकज कुमार के अनुसार, इन मामलों की संवेदनशीलता को देखते हुए एएचटीयू को नोडल एजेंसी के तौर पर जांच सौंपी गई थी।
इस अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि सरोजिनी नगर इलाके का वह मामला रहा, जिसमें अक्टूबर 2023 से लापता एक नाबालिग लड़की को करीब 3 साल बाद लखनऊ (UP) से बरामद किया गया। माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर दिसंबर 2025 में यह जांच क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर हुई थी, जिसे इंस्पेक्टर संजय कुमार की टीम ने तकनीकी सर्विलांस के जरिए महज दो महीने में सुलझा लिया। पुलिस ने इस मामले में 20,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
वहीं, एक अन्य मामले में रोहिणी के बेगमपुर इलाके से लापता हुई 17 वर्षीय किशोरी को हरियाणा के पानीपत से बरामद किया गया। जांच में सामने आया कि छात्रा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' के जरिए एक युवक के संपर्क में आई थी। इसी तरह, न्यू अशोक नगर और बुद्ध विहार क्षेत्र से लापता बच्चों को भी पुलिस की अलग-अलग टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद कापसहेड़ा और शाहाबाद डेयरी जैसे इलाकों से सुरक्षित खोज निकाला।
क्राइम ब्रांच की टीम ने द्वारका सेक्टर-23 के एक नशा मुक्ति केंद्र (आशा गृह) से परीक्षा के दौरान लापता हुए एक अनाथ बच्चे को भी सुरक्षित रेस्क्यू किया है। वहीं, भलस्वा डेयरी इलाके से घर में हुए मामूली विवाद के बाद गुस्से में निकले 12 वर्षीय बालक को उत्तर प्रदेश के लोनी से बरामद किया गया। एसीपी सुरेश कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर मनोज दहिया, मुकेश कुमार और उनकी समर्पित टीम ने इन ऑपरेशनों को अंजाम दिया। बरामद किए गए सभी बच्चों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित थानों के जांच अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
#DelhiPolice #CrimeBranch #AHTU #ChildSafety #RescueOperation #DelhiNews #LawAndOrder #HumanTrafficking #SuccessStory #OperationMilap #DanikKhabar -
15/03/26 |जयपुर के चरक भवन में देश का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का चर्म रोग संस्थान एसएमएस में तैयार
एन.एस.बाछल, 15 मार्च, जयपुर।
प्रदेशवासियों को जल्द ही राजकीय क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर की चर्म रोग चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सवाई मानसिंह चिकित्सालय, जयपुर के चरक भवन में देश का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का इंस्टीट्यूट ऑफ डर्मेटोलॉजी बनकर तैयार है। जल्द ही इसे शुरू किया जाएगा। निजी अस्पतालों में लाखों रूपए में होने वाला उपचार यहां आमजन को न्यूनतम दरों पर मिल सकेगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने सवाई मानसिंह अस्पताल स्थित इस इंस्टीट्यूट का निरीक्षण किया। उन्होंने इस इंस्टीट्यूट का जल्द से जल्द शुरू करने के निर्दैश दिए।
प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि लंदन के बाद विश्व का यह दूसरा सबसे एडवांस एवं उत्कृष्ट संस्थान है, जो डर्मेटोलॉजी के क्षेत्र में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा। इस संस्थान में 6 प्रकार की अत्याधुनिक लेजर मशीनें जैसे डायोड लेजर और फ्रेक्शनल कॉबर्न डाई ऑक्साइड लेजर, एक्साइमर लेजर, एनडी-याग लेजर व अलेकजन ड्राइड लेजर स्थापित किये हैं, जो समस्त प्रकार की जन्मजात कॉस्मेटिक बीमारियों में काम में लिये जाते हैं।
मिलेगा एडवांस कॉस्मेटिक उपचार —
गायत्री राठौड़ ने बताया कि इस संस्थान में पीआरपी पद्धति द्वारा बाल उगाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। यहां पर हाइफू मशीन द्वारा स्किन टाइट करके झुर्रियां हटाने का इलाज भी किया जायेगा। लेजर पद्धति द्वारा सफेद दागों व सोरायसिस का इलाज एवं रेडियो फ्रीक्वेंसी व कायो द्वारा विभिन्न चर्म रोगों के इलाज की सुविधा भी यहां उपलब्ध कराई जायेगी। इस प्रकार का एडवांस कॉस्मेटिक उपचार, जो प्राइवेट कॉस्मेटिक संस्थानों में लाखों रुपये में मिलता है, यहां न्यूनतम दरों पर मिल सकेगा।
कार्डियक टॉवर का काम भी अंतिम चरण में, हृदय रोगियों को मिलेगी बड़ी राहत—
प्रमुख शासन सचिव ने सवाई मानसिंह अस्पताल में नवनिर्मित इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोवेस्कुलर साइंसेज का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक इस कार्डियक टॉवर का सिविल वर्क पूरा हो चुका है। उपकरण एवं मशीनें स्थापित करने का काम भी जल्द पूरा कर इसे शीघ्र शुरू किया जाए, ताकि हृदय रोगियों को एक ही छत के नीचे विश्व स्तरीय उपचार सुगमता से मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इसके संचालन के लिए जरूरी शेष कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करवाएं। साथ ही, कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
212 बैड, 5 कैथलेब —
उल्लेखनीय है कि एसएमएस अस्पताल में उच्च स्तरीय हृदय रोग सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियो वेस्कुलर साइंसेज विकसित किया गया है। इसमें 212 बैड, 5 ऑपरेशन थियेटर, 5 कैथलैब, 4 ओपीडी काउंटर की सुविधा उपलब्ध होगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
15/03/26 |जयपुर जिले में हो रहा सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन
एन.एस.बाछल, 15 मार्च, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार जयपुर जिले में फ्लेगशिप योजनाओं एवं बीस सूत्री कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
मुख्य आयोजना अधिकारी डॉ. सुदीप कुमावत ने बताया कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के अंतर्गत क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल श्रेणी में जयपुर जिले ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत प्राइमरी कलेक्शन ऑफ सॉलिड वेस्ट तथा रिमूवल ऑफ जीवीपी में शत-प्रतिशत उपलब्धि के साथ जिले ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना में भी जयपुर जिले ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
उन्होंने बताया कि बीस सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग तथा ऊर्जा विभाग ने राज्य स्तर से आवंटित लक्ष्यों को पूर्ण रूप से हासिल कर लिया है। जबकि ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट में जिले की द्वितीय रैंक दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त सीटी, पीटी एवं पिंक टॉयलेट श्रेणियों में भी जिला राज्य के शीर्ष तीन में शामिल रहा है। वहीं बैंक सखी, कृषि सखी एवं पशु सखी कार्यक्रमों में भी जिले ने निर्धारित लक्ष्य का शत-प्रतिशत प्राप्त कर लिया है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कुसुम योजना एवं संशोधित वितरण क्षेत्र योजना के अंतर्गत 33 केवी एवं 11 केवी फीडर के बिफरकेशन कार्य में जयपुर जिले ने राज्य के शीर्ष 5 जिलों में स्थान प्राप्त किया है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के विभिन्न घटकों में भी आवंटित लक्ष्य के विरुद्ध जिले में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। इस उपलब्धि पर जिला कलक्टर डॉ. सोनी ने अधिकारियों की सराहना करते हुए शेष लक्ष्यों को भी शीघ्र प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं है, उनमें कार्ययोजना बनाकर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में पंच गौरव योजना के अंतर्गत जयपुर जिले में ‘एक जिला एक खेल’ के तहत कबड्डी को बढ़ावा देने तथा ‘एक जिला एक उपज’ के अंतर्गत किसानों में जनजागरूकता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए शेष कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि कलेक्ट्रेट सभागार में फ्लेगशिप योजनाओं एवं बीस सूत्री कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
15/03/26 |विरासत और संस्कृति को संजोकर रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है - केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
एन.एस.बाछल, 15 मार्च, जयपुर।
राष्ट्रीय अभिलेखागार, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित “भारत की विश्व विरासत : राजस्थान” विषयक 10 दिवसीय लोक संस्कृति प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के केंद्रीय कार्यालय परिसर में किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने प्रदर्शनी का लोकार्पण करते हुए कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं को संरक्षित एवं सुरक्षित रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि हम अपनी सांस्कृतिक जड़ों और परंपराओं को सुरक्षित रखेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली इतिहास और संस्कृति से परिचित करा सकेंगे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक धरोहरें केवल ऐतिहासिक महत्व की नहीं हैं, बल्कि वे हमारी पहचान, परंपरा और जीवन मूल्यों की प्रतीक भी हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की भूमि सदियों से वीरता, त्याग, कला, स्थापत्य और लोक परंपराओं की समृद्ध धरोहर को संजोए हुए है। यहाँ की लोक संस्कृति, ऐतिहासिक स्मारक, मंदिर, दुर्ग, चित्रकला, पांडुलिपियाँ और लोक परंपराएँ न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व के लिए आकर्षण का केंद्र रही हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत सरकार “विकास भी, विरासत भी” की भावना के साथ कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य यह है कि एक ओर देश में आधुनिक विकास और आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ किया जाए, वहीं दूसरी ओर देश की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहरों, ऐतिहासिक स्थलों और परंपराओं का संरक्षण एवं संवर्धन भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि देश की पांडुलिपियों, अभिलेखों और सांस्कृतिक दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहलें की जा रही हैं।
गजेंद्र सिंह शेखावत ने जय नारायण व्यास विश्विद्यालय से जुड़ी अपनी पुरानी स्मृतियों को भी साझा किया और कहा कि यह विश्वविद्यालय लंबे समय से शिक्षा, शोध और सांस्कृतिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों की भूमिका केवल शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं होती, बल्कि वे समाज और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने राजस्थान के इतिहास, कला और लोक संस्कृति के वैभव का उल्लेख करते हुए कहा कि मेवाड़, मारवाड़ और शेखावाटी जैसे क्षेत्र अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान के कारण देश-विदेश में प्रसिद्ध हैं।
इस प्रदर्शनी में राजस्थान के विभिन्न अंचलों—मेवाड़, मारवाड़ तथा शेखावाटी—की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाने वाले अनेक दुर्लभ और महत्वपूर्ण दस्तावेजों, पांडुलिपियों, स्थापत्य कला के चित्रों तथा ऐतिहासिक चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी के माध्यम से राजस्थान के दुर्गों, मंदिर स्थापत्य, लोक परंपराओं, ऐतिहासिक घटनाओं और सांस्कृतिक विकास से संबंधित महत्वपूर्ण सामग्री आमजन के समक्ष प्रस्तुत की गई है। यह प्रदर्शनी न केवल राजस्थान की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करती है, बल्कि नई पीढ़ी को अपने इतिहास और संस्कृति से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास भी है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अभिलेखागार के महानिदेशक संजय रस्तोगी ने अभिलेखागार की गतिविधियों, अभिलेख संरक्षण की प्रक्रियाओं तथा ऐतिहासिक दस्तावेजों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अभिलेखागार देश की ऐतिहासिक धरोहरों को सुरक्षित रखने तथा शोधार्थियों और आमजन तक उन्हें पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।
जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय कुलगुरु प्रो. पवन कुमार शर्मा ने संस्कृति मंत्रालय का प्रदर्शनी हेतु विश्वविद्यालय को अवसर प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण लोक संस्कृति प्रदर्शनी के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय का चयन किया जाना संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि राजस्थान का इतिहास, कला और संस्कृति अत्यंत समृद्ध और विशिष्ट रही है, जिसका अध्ययन और संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी विद्यार्थियों, शोधार्थियों और आमजन को अपनी सांस्कृतिक धरोहर को समझने और उससे जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है।
कार्यक्रम के अंत में सहायक निदेशक डॉ देवेंद्र शर्मा ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, शिक्षाविदों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
15/03/26 |भारतीय शिक्षा परंपरा ज्ञान, मूल्यों और समग्र विकास पर आधारित-राज्यपाल हिमाचल प्रदेश
एन.एस.बाछल, 15 मार्च, शिमला।
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि भारत की शिक्षा परंपरा सदैव ज्ञान, मूल्यों और चरित्र निर्माण के सामंजस्यपूर्ण समन्वय पर आधारित रही है। उन्होंने कहा कि भारत में शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं रहा, बल्कि व्यक्ति के समग्र विकास को सुनिश्चित करना रहा है। उन्होंने डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग केवल व्यक्तिगत विकास के लिए ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए भी करें।
राज्यपाल हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला के 9वें दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर स्वर्ण पदक विजेताओं और डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि 32 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए, जिनमें 23 मेधावी छात्राएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’’ के संकल्प की सफलता को दर्शाता है, क्योंकि आज बेटियां शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार में अग्रणी भूमिका निभाते हुए राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर रही हैं।
दीक्षांत समारोह के दौरान विभिन्न संकायों में कुल 511 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं।
देवभूमि हिमाचल में भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का स्वागत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह गर्व की बात है कि उन्होंने धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लिया। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल डिग्री प्राप्त करने का अवसर नहीं होता, बल्कि यह जीवन के एक महत्त्वपूर्ण चरण की पूर्णता और नई जिम्मेदारियों की शुरुआत का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि यह शिक्षा का अंत नहीं, बल्कि अर्जित ज्ञान को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने में लागू करने की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल विद्यार्थियों की व्यक्तिगत सफलता ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति उनकी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि इस नीति का उद्देश्य शिक्षा प्रणाली को अधिक समावेशी, बहु-विषयक और कौशल-आधारित बनाना है। उन्होंने अनुसंधान और नवाचार को प्रोत्साहित करने, कौशल आधारित पाठ्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में कार्य करने के लिए विश्वविद्यालय की सराहना की।
राज्यपाल ने भारतीय ज्ञान परंपरा पर 34 महत्त्वपूर्ण कृतियों के प्रकाशन तथा संविधान की नौवीं अनुसूची में सूचीबद्ध भाषाओं, विशेषकर पंजाबी और डोगरी में पुस्तकों के अनुवाद के लिए भी विश्वविद्यालय को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह भारतीय भाषाओं और संस्कृति के संरक्षण तथा संवर्धन की दिशा में सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय विश्वविद्यालय को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से स्वायत्तता प्राप्त हुई है जो सराहनीय है।
दीक्षांत समारोह में कृषि मन्त्री प्रो. चन्द्र कुमार, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर और राजीव भारद्वाज, कुलाधिपति हरमोहिंदर सिंह बेदी, कुलपति सत प्रकाश बंसल, संकाय सदस्य, छात्र और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
15/03/26 |टूरिज्म विकास से विंध्य क्षेत्र में आयेंगी नई क्रान्ति - उप मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 15 मार्च, भोपाल।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मुकुंदपुर स्थित व्हाइट टाइगर सफारी देश-प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान रखती है। यहां स्थापित किया गया नया रेप्टाइल हाउस वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि महाराजा मार्तण्ड सिंह सफारी को मध्यम रूप के जू का स्वरूप देने का प्रयास किया जायेगा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल मैहर जिले के मुकुन्दपुर स्थित महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी में स्थापित रेप्टाइल हाउस के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद सतना गणेष सिंह ने की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह रीवा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुस्मिता सिंह, नगर निगम रीवा के स्पीकर व्यंकटेश पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधिगण, वन विभाग के अधिकारी एवं जू के कर्मचारी उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने पट्टिका का अनावरण कर रेप्टाइल हाउस का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रेप्टाइल हाउस का निरीक्षण कर वहां रखे गये विभिन्न प्रजातियों के सरीसृप वर्ग के वन्यप्राणियों को देखा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में मुकुन्दपुर सफारी के सभी कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिये गये है। भविष्य की योजना के तहत अतिरिक्त 100 हेक्टेयर क्षेत्र में इसका एक्सटेंशन किया जायेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा में एयरपोर्ट की स्थापना होने से विंध्य क्षेत्र के पर्यटन को गति मिलेगी। पर्यटन की दिशा में विंध्य क्षेत्र में एक नई क्रान्ति आयेगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
15/03/26 |खुद फिट रहें और परिवार को भी करें प्रेरित- खेल मंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 15 मार्च, भोपाल।
सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने टीटी नगर स्टेडियम, भोपाल में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के भोपाल शाखा द्वारा आयोजित दो दिवसीय फिट इंडिया कार्निवाल का शुभारंभ किया। शुभारंभ में पारंपरिक खेल मलखंभ और सांस्कृतिक नृत्यों की भव्य प्रस्तुति दी गई। मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही किसी व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। जब नागरिक स्वस्थ और सक्रिय रहते हैं, तब देश विकास और प्रगति के नए शिखरों को स्पर्श करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया फिट इंडिया मूवमेंट आज पूरे देश में जन आंदोलन का रूप ले चुका है। एक घंटा, खेल के मैदान में ऐसे अभियानों के माध्यम से समाज के हर आयु वर्ग के लोग फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि यह कार्निवाल भी उसी संकल्प का सशक्त उदाहरण है जहाँ विभिन्न खेल एवं फिटनेस गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
खेल विभाग के सतत प्रयास
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि प्रदेश में खेल और फिटनेस संस्कृति को मजबूत करने के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इनमें खेलो एमपी यूथ गेम्स, हर विधानसभा में खेल परिसर, पार्थ योजना, फिट इंडिया क्लब, मध्यप्रदेश युवा प्रेरक अभियान और युवा उत्सव जैसी योजनाएँ शामिल हैं, जिनके माध्यम से युवाओं को खेलों से जोड़ते हुए स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
खुद फिट रहें और परिवार को भी करें प्रेरित
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सभी नागरिकों से आह्वान किया है कि फिटनेस को केवल व्यक्तिगत आदत न बनाकर पारिवारिक संस्कृति बनाएं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को नियमित व्यायाम, योग और खेल गतिविधियों से जोड़ें जिससे समाज में स्वस्थ और सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो सके।
युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि जब देश का युवा स्वस्थ, अनुशासित और ऊर्जावान होता है, तब राष्ट्र प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करता है। फिट और जागरूक युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत बनेंगे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
15/03/26 |वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती
एन.एस.बाछल, 15 मार्च, भोपाल।
मध्यप्रदेश में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर राज्य सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में महिला सुरक्षा और बाल संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए तकनीक आधारित सहायता तंत्र को मजबूत किया गया है।
महिलाओं और बेटियों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध सरकार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति तब संभव होती है जब महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा, सम्मान और समान अवसर मिलें। राज्य सरकार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनकी सुरक्षा और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं, नवाचारों और तकनीक आधारित सेवाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है, जिससे उन्हें शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के बेहतर अवसर मिल सकें। महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, जागरूकता कार्यक्रम और त्वरित सहायता तंत्र इसी दिशा में किए जा रहे महत्वपूर्ण प्रयास हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए प्रशासनिक तंत्र को अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और तकनीकी से सशक्त बनाने में कई पहल की गई हैं।
भारत सरकार की “वन नेशन, वन हेल्पलाइन” पहल के अनुरूप महिला हेल्पलाइन 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को आपातकालीन सेवा ERSS-112 (Emergency Response Support System) से एकीकृत करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना 31 अगस्त 2023 को की गई। इस एकीकृत प्रणाली के माध्यम से अब प्रदेश की कोई भी महिला, 18 वर्ष से कम आयु का बच्चा या उनकी ओर से कोई भी व्यक्ति सप्ताह के सातों दिन, 24 घंटे (24×7) 181, 1098 या 112 पर टोल-फ्री कॉल कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकता है। तकनीक आधारित यह व्यवस्था संकट की घड़ी में त्वरित मदद उपलब्ध कराने के साथ महिला और बाल सुरक्षा के प्रति राज्य सरकार की संवेदनशील प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।
महिला हेल्पलाइन 181: संकट में महिलाओं का भरोसेमंद सहारा
हिंसा से प्रभावित महिलाओं को त्वरित सहायता और सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महिला हेल्पलाइन 181 का संचालन किया जा रहा है। यह सेवा प्रदेश के सभी वन स्टॉप सेंटर से एकीकृत है, जिससे पीड़ित महिलाओं को एक ही मंच से पुलिस, अस्पताल, एम्बुलेंस, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संरक्षण अधिकारी और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुँच उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही हेल्पलाइन के माध्यम से महिलाओं को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाती है तथा प्रशिक्षित परामर्शदाताओं द्वारा भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक सहयोग भी प्रदान किया जाता है। इस सेवा की प्रभावशीलता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 29 जनवरी 2026 तक लगभग 1.28 लाख महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 181 के माध्यम से सहायता प्रदान की जा चुकी है।
चाइल्ड हेल्पलाइन 1098: बच्चों के संरक्षण की मजबूत कड़ी
बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को भी ERSS-112 से जोड़ा गया है। हेल्पलाइन पर प्राप्त कॉल्स को कॉल रेस्पॉन्डर द्वारा उनकी प्रकृति के आधार पर वर्गीकृत किया जाता है। आपातकालीन स्थिति में कॉल्स को तुरंत ERSS-112 तथा संबंधित जिले की जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU) को भेजा जाता है, जबकि अन्य मामलों में आवश्यक कार्रवाई के लिए सीधे जिला बाल संरक्षण इकाई को प्रेषित किया जाता है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में 29 जनवरी 2026 तक चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के माध्यम से 26 हजार 974 बच्चों को विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान की जा चुकी है, जिसमें संकटग्रस्त बच्चों को संरक्षण, परामर्श, पुनर्वास और आवश्यक सेवाओं तक पहुँच सुनिश्चित करना शामिल है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
15/03/26 |नई दिल्ली: भारत में फंसे विदेशियों को बड़ी राहत, 30 दिन के लिए बढ़ी वीजा अवधि
जे कुमार नई दिल्ली, 15 मार्च 2026: पश्चिम एशिया (Mid-East) में चल रहे भीषण तनाव और हवाई क्षेत्र (Airspace) बंद होने के कारण भारत में फंसे हजारों विदेशी नागरिकों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत की घोषणा की है। गृह मंत्रालय (MHA) के निर्देशों के बाद, विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालयों (FRRO) को निर्देश दिया गया है कि वे प्रभावित पर्यटकों और यात्रियों के वीजा की अवधि को 30 दिनों के लिए बढ़ा दें।
वीजा विस्तार और जुर्माना माफी सरकार ने घोषणा की है कि जिन विदेशी नागरिकों के नियमित वीजा या ई-वीजा (e-Visa) की अवधि समाप्त हो चुकी है या जल्द ही समाप्त होने वाली है, उन्हें एक महीने का 'ग्रेटिस' (निःशुल्क) विस्तार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 28 फरवरी 2026 के बाद हवाई उड़ानों के रद्द होने या मार्ग परिवर्तन (Rerouting) के कारण हुए 'ओवरस्टे' (निर्धारित अवधि से अधिक रुकने) पर लगने वाले जुर्माने को भी पूरी तरह माफ कर दिया गया है। यह निर्णय मानवीय आधार पर लिया गया है ताकि संघर्ष की स्थिति में फंसे निर्दोष यात्रियों को कानूनी पेचीदगियों का सामना न करना पड़े।
एग्जिट परमिट और अस्थायी लैंडिंग अनुमति मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि जो विदेशी नागरिक उड़ानें बहाल होने पर भारत से बाहर जाना चाहते हैं, उन्हें 'एग्जिट परमिट' भी बिना किसी शुल्क के प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, जिन यात्रियों की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें पश्चिम एशिया के तनाव के कारण भारत की ओर मोड़ी (Divert) गई हैं, उन्हें निःशुल्क 'अस्थायी लैंडिंग परमिट' (TLP) दिया जाएगा। यह कदम मुख्य रूप से दुबई, कतर और ईरान जैसे क्षेत्रों से प्रभावित होकर भारत आए यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
अधिकारियों के निर्देश गृह मंत्रालय ने दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता सहित सभी प्रमुख केंद्रों के FRRO अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे उन विदेशी नागरिकों की मदद करें जो उड़ान रद्दीकरण का प्रमाण दिखाते हैं। अधिकारियों ने कहा है कि यदि कोई विदेशी नागरिक वर्तमान परिस्थितियों के कारण समय पर आवेदन नहीं कर पाता है, तो इसे आव्रजन कानूनों का उल्लंघन नहीं माना जाएगा।
#NewDelhiNews #IndiaVisaUpdate #StrandedForeigners #WestAsiaCrisis #VisaExtension #TravelRelief #MHAIndia #FRRO #InternationalTravel #BreakingNewsDelhi
-
15/03/26 |हार से ही मिलती है जीत की प्रेरणा इसलिये हार से न हो निराश - ऊर्जा मंत्री राजस्थान
एन.एस.बाछल, 15 मार्च, जयपुर।
कोटा थर्मल के सामुदायिक भवन में 47 वीं अखिल भारतीय विद्युत पॉवरलिफ्टिंंग और बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के कर कमलों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि श्री हीरालाल नागर का नन्हीं बालिकाओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया। ऊर्जा मंत्री ने कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित करके प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया । इस अवसर पर बालिकाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उद्घाटन समारोह के दौरान ऊर्जा मंत्री ने सभी राज्यों के खिलाड़ियों से परिचय लिया और प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों जोश का संचार किया । प्रतियोगिता में राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा और गुजरात के विद्युत क्षेत्र के कार्मिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
ऊर्जा मंत्री नागर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हार जीत खेल का नियम हैं, हार कर ही जीत की प्ररेणा मिलती है इसलिये हारने पर कभी हतोत्साहित नहीं होना चाहिये। उन्होंने आयोजकों को सलाह दी कि प्रतियोगिता के साथ ही विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों को कोटा के ऑक्सीजन पार्क, सेवन वन्डर्स पार्क, रिवर फ्रन्ट तथा अन्य सभी पर्यटन स्थलों का भी भ्रमण कराया जाये ताकि हमारे अतिथि शिक्षा नगरी कोटा की सुन्दरता के दर्शन कर सके। कोटा थर्मल प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों के लिए कोटा शहर भ्रमण की व्यवस्था की गई।
हीरालाल नागर ने यह भी कहा कि पॉवरलिफ्टिंग और बॉडीबिल्डिंग केवल खेल नहीं हैं, बल्कि ये आत्मसंयम, धैर्य और संघर्ष की मिसाल हैं। यहाँ उपस्थित हर प्रतिभागी ने विद्युत विभाग की अत्यावश्यक सेवा के पदीय कर्तव्यों का निर्वहन करने के साथ ही दिन-रात निरन्तर अभ्यास करके खुद को इस प्रतियोगिता के लिए तैयार किया है। यह प्रतियोगिता केवल शक्ति और शरीर सौष्ठव का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि यह उन अथक प्रयासों, समर्पण और अनुशासन की पहचान है जो हर खिलाड़ी इस मंच तक पहुंचने के लिए करता है।
इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में उत्पादन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक श्री देवेन्द्र शृंगी भी उपस्थित रहे उन्होंने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमारे सभी कर्मचारियों को खेलकूद में अपना मनोबल बढ़ाना चाहिये। उन्होंने बताया कि राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के कर्मचारियों में शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती लाने के लिए सभी कार्यालयों, विद्युतगृहों में योग, आर्ट ऑफ लिविंग, ब्रहमाकुमारी द्वारा संचालित विभिन्न कोर्स कराए हैं, जिनके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं।
सीएमडी, उत्पादन निगम ने यह भी कहा कि इसी वर्ष से विद्युत उत्पादन निगम के विद्युत गृहों के मध्य इंटर पॉवर प्लान्ट टूर्नामेंट भी प्रारम्भ किये जायेंगें जिसमें महिला एवं पुरूष कर्मचारी खेल सकेंगें। इन प्रतियोगिताओं में जो विजेता बनेंगें वे राजस्थान विद्युत निगम का प्रतिनिधत्व करते हुए अखिल भारतीय विद्युत प्रतियोगिताओं में खेल सकेंगें। उन्होने कोटा थर्मल द्वारा लगातार दूसरे वर्ष अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता का सफल आयोजन करवाने पर आयोजन समिति और समस्त कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
सोमवार को हुए पॉवरलिफ्टिंग के मुकाबलों में राजस्थान के खिलाड़ियों ने 2 कांस्य पदक जीते—
सोमवार शाम तक हुए पॉवरलिफ्टिंग के मुकाबलों में 59 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के अजमेर सिंह ने स्वर्ण, मध्यप्रदेश के सुरेन्द्र कुमार ने रजत और राजस्थान के रामेश्वर तेली, हाइडल ऑपरेटर-द्वितीय, राणा प्रताप सागर जल विद्युत गृह, उत्पादन निगम ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। 66 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबलों मध्यप्रदेश के पृथ्वी राज चौधरी ने स्वर्ण, महाराष्ट्र के दीपक ने रजत और राजस्थान के शाकिर हुसैन, तकनीषियन-प्रथम, झालावाड़, जयपुर डिस्कॉम ने कांस्य पदक प्राप्त किया है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-

"शिक्षण में नवाचार और 'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प से ही सिद्ध होगा 'विकसित भारत 2047': उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन"
आरएस अनेजा, 15 मार्च नई दिल्ली - उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।
उपराष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश को देवभूमि और वीरभूमि बताते हुए कहा कि राज्य ने राष्ट्र के सशस्त्र बलों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने राज्य की समृद्ध आतिथ्य सत्कार, जीवंत संस्कृति और चिरस्थायी परंपराओं की भी प्रशंसा की।
राधाकृष्णन ने भारत की समृद्ध शैक्षणिक विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय और तक्षशिला जैसे महान प्राचीन शिक्षा केंद्र अपने शिक्षकों के ज्ञान, विद्वता और निरंतर बौद्धिक विकास के कारण फले-फूले। इन संस्थानों के गुरु और आचार्य आजीवन शिक्षार्थी थे जिन्होंने वाद-विवाद, संवाद और शोध के माध्यम से अपने ज्ञान को परिष्कृत किया, जिससे विचारों के विकास और सभ्यताओं की उन्नति का वातावरण बना। इसी भावना से प्रेरित होकर उन्होंने जोर दिया कि आधुनिक विश्वविद्यालयों को संकाय विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए और शिक्षण में नवाचार, अंतःविषयक अनुसंधान और वैश्विक सहयोग को प्रोत्साहित करना चाहिए।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को उत्साहपूर्वक लागू कर रहा है और भारतीय ज्ञान परंपराओं से संबंधित विषयों को शामिल किया है, जिससे एक नए दृष्टिकोण के साथ शिक्षा की एक नई संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा कई रचनाओं का डोगरी में अनुवाद करने और हिंदी साहित्य का पंजाबी में अनुवाद करने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वदेशी चिंतन और भारतीय शोध पद्धतियों पर इसका जोर भारत की बौद्धिक परंपराओं में नए सिरे से विश्वास को दर्शाता है।
राधाकृष्णन ने केंद्र और राज्य सरकारों के उच्च शिक्षा संस्थानों के बीच अधिक सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संयुक्त शोध, शिक्षकों की साझा विशेषज्ञता, डिजिटल संसाधनों और अकादमिक आदान-प्रदान के माध्यम से ऐसी साझेदारियां एक व्यापक शिक्षण समुदाय का निर्माण कर सकती हैं, जिससे छात्रों और विद्वानों दोनों को लाभ होगा और एक विकसित भारत के लिए वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी उच्च शिक्षा प्रणाली के निर्माण में योगदान मिलेगा।
उन्होंने कहा कि स्टार्टअप इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी पहलों ने युवा नवप्रवर्तकों के लिए नए रास्ते खोल दिए हैं। उन्होंने युवाओं में नवाचार को प्रोत्साहित करने और विश्वविद्यालय की "कम्युनिटी लैब" पहल की सराहना की, जिसके माध्यम से छात्र और शिक्षक आस-पास के समुदायों से जुड़ते हैं, पहुंच को मजबूत करते हैं और छात्रों को ग्रामीण भारत की वास्तविकताओं को समझने में मदद करते हैं।
उपराष्ट्रपति ने विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण का जिक्र करते हुए कहा कि स्वतंत्रता शताब्दी तक भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलने के लिए आर्थिक विकास, सामाजिक समावेश, तकनीकी उन्नति, पर्यावरणीय स्थिरता और नैतिक नेतृत्व की आवश्यकता होगी। उन्होंने आगे कहा कि इस परिकल्पना को साकार करने में छात्र और युवा सबसे महत्वपूर्ण हितधारकों में से हैं।
राधाकृष्णन ने इस बात पर जोर दिया कि विकसित भारत की परिकल्पना समावेशी विकास पर आधारित होनी चाहिए, जिसमें हमारा कोई भी राज्य या समाज का कोई भी वर्ग पीछे नहीं रह जाए।
उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा नशामुक्त परिसर बनाने की दिशा में की गई पहलों की सराहना करते हुए कहा कि नशा युवाओं, समाज और राष्ट्र को बुरी तरह प्रभावित करता है और सभी से नशाखोरी के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आग्रह किया। उपराष्ट्रपति ने युवाओं से समाज कल्याण के लिए अपने ज्ञान का उपयोग करने, राष्ट्र की उन्नति के लिए जीने, हमेशा नशा न करने और सबसे बढ़कर राष्ट्र को सर्वोपरि 'राष्ट्र प्रथम' रखने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि आज के दीक्षांत समारोह में 700 से अधिक मेधावी छात्रों को उपाधियाँ और पदक प्रदान किए गए, जिनमें से अधिकांश महिलाएं थीं। उन्होंने कहा कि 32 स्वर्ण पदक विजेताओं में से 23 युवा महिलाएं थीं, और उनकी हिस्सेदारी राष्ट्र की प्रगति में महिलाओं के बढ़ते सशक्तिकरण और योगदान को दर्शाती हैं।
दीक्षांत समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता, हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री चंद्र कुमार, हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर, सांसद राजीव भारद्वाज और अनुराग सिंह ठाकुर, कुलाधिपति हरमोहिंदर सिंह बेदी और कुलपति सत प्रकाश बंसल के साथ-साथ संकाय सदस्य, छात्र और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
#ViksitBharat2047 #InnovationInEducation #NationFirst #CPRadhakrishnan #FutureOfIndia #IndianEducation #EmpowerEducation #TransformativeLearning #LeadershipGoals #ProgressiveNation #EducationalReform #InspiringFuture #InvestInEducation #VisionForIndia #ReshapeLearning #NationalResolve #EducateToInnovate #BuildingIndia #EnhancingSkills #PathToSuccess
-
15/03/26 |सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला
आरएस अनेजा, 15 मार्च नई दिल्ली - 24 सितंबर 2025 को शांतिप्रिय शहर लेह में उत्पन्न हुई गंभीर कानून-व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर, सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लेह के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के तहत श्री सोनम वांगचुक को 26 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के प्रावधानों के अंतर्गत हिरासत में लिया गया। श्री सोनम वांगचुक उक्त अधिनियम के अंतर्गत हिरासत की अवधि का लगभग आधा समय व्यतीत कर चुके हैं।
सरकार लद्दाख में विभिन्न हितधारकों और समाज के नेताओं के साथ सक्रिय रूप से संवाद कर रही है ताकि क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं और चिंताओं का समाधान किया जा सके। हालांकि, बंद और विरोध प्रदर्शनों का मौजूदा माहौल समाज के शांतिप्रिय स्वरूप के लिए हानिकारक साबित हुआ है और इसने छात्रों, नौकरी चाहने वालों, व्यवसायों, पर्यटन संचालकों और पर्यटकों सहित समुदाय के विभिन्न वर्गों को तथा लदाख की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है।
सरकार लद्दाख में शांति, स्थिरता और आपसी विश्वास का वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि सभी हितधारकों के साथ रचनात्मक और सार्थक संवाद को सुगम बनाया जा सके। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए, और उचित विचार-विमर्श के बाद, सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए श्री सोनम वांगचुक की हिरासत तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्णय लिया है।
सरकार लद्दाख की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराती है। उसे आशा है कि उच्चाधिकार समिति और अन्य उपयुक्त मंचों सहित रचनात्मक सहयोग और संवाद के माध्यम से इस क्षेत्र से संबंधित मुद्दों का समाधान हो जाएगा।
#SonamWangchuk #ReleaseSonamWangchuk #FreedomForWangchuk #GovernmentRevokeDetention #Tibet #HumanRights #FreeTibet #GrassrootsMovement #Activism #VoicesForChange #ChangeMakers #PoliticalFreedom #CultureAwareness #JusticeForSonam #GlobalAwareness #StandWithWangchuk #HopeForTibet #RestoreJustice #ShoutOutForRights
-
15/03/26 |आज का राशिफल - रविवार, 15 मार्च 2026
♈ मेष राशि
परिवार: परिवार में खुशहाल माहौल रहेगा, किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है।
करियर: नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
लाभ/हानि: धन लाभ के योग हैं, लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है।
शेयर मार्केट: सावधानी से निवेश करें, छोटे निवेश लाभ दे सकते हैं।
स्वास्थ्य: हल्का सिरदर्द या थकान हो सकती है।
ऊर्जा: मध्यम से अच्छी।
बिजनेस: नया सौदा लाभदायक हो सकता है।
मूड: सकारात्मक
लकी नंबर: 9
शुभ रंग: लाल
---
♉ वृषभ राशि
परिवार: परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
करियर: कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी।
लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी।
शेयर मार्केट: दीर्घकालीन निवेश के लिए अच्छा समय।
स्वास्थ्य: पेट संबंधी समस्या से बचें।
ऊर्जा: अच्छी।
बिजनेस: पुराने ग्राहकों से लाभ मिलेगा।
मूड: शांत
लकी नंबर: 6
शुभ रंग: क्रीम
---
♊ मिथुन राशि
परिवार: परिवार में किसी बात पर बहस हो सकती है।
करियर: नई योजना पर काम शुरू हो सकता है।
लाभ/हानि: अचानक धन लाभ संभव।
शेयर मार्केट: उतार-चढ़ाव रहेगा।
स्वास्थ्य: तनाव से बचें।
ऊर्जा: मध्यम।
बिजनेस: साझेदारी में फायदा।
मूड: थोड़ा चिंतित
लकी नंबर: 5
शुभ रंग: हरा
---
♋ कर्क राशि
परिवार: घर में सुख-शांति रहेगी।
करियर: प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
लाभ/हानि: आर्थिक लाभ के संकेत।
शेयर मार्केट: समझदारी से निवेश लाभ देगा।
स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा।
ऊर्जा: उच्च।
बिजनेस: नए संपर्क बनेंगे।
मूड: खुश
लकी नंबर: 2
शुभ रंग: सफेद
---
♌ सिंह राशि
परिवार: परिवार में आपकी सलाह महत्वपूर्ण होगी।
करियर: ऑफिस में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है।
लाभ/हानि: खर्च बढ़ने की संभावना।
शेयर मार्केट: जोखिम लेने से बचें।
स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर का ध्यान रखें।
ऊर्जा: अच्छी।
बिजनेस: नए अवसर मिल सकते हैं।
मूड: आत्मविश्वासी
लकी नंबर: 1
शुभ रंग: सुनहरा
---
♍ कन्या राशि
परिवार: परिवार का सहयोग मिलेगा।
करियर: काम का दबाव रहेगा लेकिन सफलता मिलेगी।
लाभ/हानि: धन लाभ संभव।
शेयर मार्केट: विशेषज्ञ की सलाह से निवेश करें।
स्वास्थ्य: पेट का ध्यान रखें।
ऊर्जा: अच्छी।
बिजनेस: नई डील मिल सकती है।
मूड: संतुलित
लकी नंबर: 7
शुभ रंग: हरा
---
♎ तुला राशि
परिवार: परिवार के साथ यात्रा का योग।
करियर: नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।
लाभ/हानि: खर्च बढ़ेगा।
शेयर मार्केट: मुनाफा संभव लेकिन जोखिम भी रहेगा।
स्वास्थ्य: सामान्य।
ऊर्जा: मध्यम।
बिजनेस: मार्केटिंग से फायदा होगा।
मूड: उत्साहित
लकी नंबर: 6
शुभ रंग: गुलाबी
---
♏ वृश्चिक राशि
परिवार: किसी पुराने विवाद का समाधान होगा।
करियर: मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।
लाभ/हानि: निवेश से लाभ संभव।
शेयर मार्केट: मिड-कैप शेयर में फायदा हो सकता है।
स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा।
ऊर्जा: मजबूत।
बिजनेस: व्यापार में वृद्धि।
मूड: जोशीला
लकी नंबर: 8
शुभ रंग: मैरून
---
♐ धनु राशि
परिवार: परिवार के साथ खुशी का समय।
करियर: विदेश से जुड़ा काम लाभ दे सकता है।
लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
शेयर मार्केट: लॉन्ग-टर्म निवेश लाभकारी।
स्वास्थ्य: फिट महसूस करेंगे।
ऊर्जा: उच्च।
बिजनेस: विस्तार के योग।
मूड: आशावादी
लकी नंबर: 3
शुभ रंग: पीला
---
♑ मकर राशि
परिवार: परिवार में जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
करियर: नई परियोजना शुरू हो सकती है।
लाभ/हानि: खर्च अधिक हो सकता है।
शेयर मार्केट: सावधानी जरूरी।
स्वास्थ्य: घुटनों का ध्यान रखें।
ऊर्जा: मध्यम।
बिजनेस: स्थिर लाभ।
मूड: गंभीर
लकी नंबर: 10
शुभ रंग: नीला
---
♒ कुम्भ राशि
परिवार: घर में शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है।
करियर: रचनात्मक कार्यों में सफलता।
लाभ/हानि: धन लाभ संभव।
शेयर मार्केट: टेक सेक्टर में लाभ।
स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा।
ऊर्जा: अच्छी।
बिजनेस: नई योजना सफल हो सकती है।
मूड: प्रेरित
लकी नंबर: 11
शुभ रंग: आसमानी
---
♓ मीन राशि
परिवार: परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
करियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत।
शेयर मार्केट: लाभ की संभावना।
स्वास्थ्य: सामान्य।
ऊर्जा: अच्छी।
बिजनेस: व्यापार में वृद्धि।
मूड: शांत और संतुष्ट
लकी नंबर: 12
शुभ रंग: हल्का पीला
---
---
#राशिफल2026
#आज का राशिफल
#सभी राशियों का राशिफल
#मासिक राशिफल
#आज का दिन कैसा रहेगा
#परिवार का मूड
#कैरियर सलाह
#शेयर मार्केट आज
#लाभ हानि
#शुभ मुहूर्त
#लकी नंबर
#शुभ रंग
#स्वास्थ्य टिप्स
#ऊर्जा स्तर
#बिजनेस सलाह
#टैरो अंक
#धार्मिक शुभ योग
#जीवन मंत्र
#साप्ताहिक राशिफल
#आज का शुभ समय
#लाइफ हिमाकत
#मनोविज्ञान टिप्स
#धन लाभ
#खराब दिन से बचाव
#शुभ संकेत
#राशि अनुसार भाग्य
#संपत्ति और निवेश
#सिंह, कर्क, तुला राशियाँ
#फलित ज्योतिष
#राशि परिवर्तन
-

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया
नई दिल्ली, 14 मार्च (अभी) : उपराष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश को देवभूमि और वीरभूमि बताते हुए कहा कि राज्य ने राष्ट्र के सशस्त्र बलों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने राज्य की समृद्ध आतिथ्य सत्कार, जीवंत संस्कृति और चिरस्थायी परंपराओं की भी प्रशंसा की।
राधाकृष्णन ने भारत की समृद्ध शैक्षणिक विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय और तक्षशिला जैसे महान प्राचीन शिक्षा केंद्र अपने शिक्षकों के ज्ञान, विद्वता और निरंतर बौद्धिक विकास के कारण फले-फूले। इन संस्थानों के गुरु और आचार्य आजीवन शिक्षार्थी थे जिन्होंने वाद-विवाद, संवाद और शोध के माध्यम से अपने ज्ञान को परिष्कृत किया, जिससे विचारों के विकास और सभ्यताओं की उन्नति का वातावरण बना। इसी भावना से प्रेरित होकर उन्होंने जोर दिया कि आधुनिक विश्वविद्यालयों को संकाय विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए और शिक्षण में नवाचार, अंतःविषयक अनुसंधान और वैश्विक सहयोग को प्रोत्साहित करना चाहिए।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को उत्साहपूर्वक लागू कर रहा है और भारतीय ज्ञान परंपराओं से संबंधित विषयों को शामिल किया है, जिससे एक नए दृष्टिकोण के साथ शिक्षा की एक नई संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा कई रचनाओं का डोगरी में अनुवाद करने और हिंदी साहित्य का पंजाबी में अनुवाद करने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वदेशी चिंतन और भारतीय शोध पद्धतियों पर इसका जोर भारत की बौद्धिक परंपराओं में नए सिरे से विश्वास को दर्शाता है।
श्री राधाकृष्णन ने केंद्र और राज्य सरकारों के उच्च शिक्षा संस्थानों के बीच अधिक सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संयुक्त शोध, शिक्षकों की साझा विशेषज्ञता, डिजिटल संसाधनों और अकादमिक आदान-प्रदान के माध्यम से ऐसी साझेदारियां एक व्यापक शिक्षण समुदाय का निर्माण कर सकती हैं, जिससे छात्रों और विद्वानों दोनों को लाभ होगा और एक विकसित भारत के लिए वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी उच्च शिक्षा प्रणाली के निर्माण में योगदान मिलेगा।
उन्होंने कहा कि स्टार्टअप इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी पहलों ने युवा नवप्रवर्तकों के लिए नए रास्ते खोल दिए हैं। उन्होंने युवाओं में नवाचार को प्रोत्साहित करने और विश्वविद्यालय की "कम्युनिटी लैब" पहल की सराहना की, जिसके माध्यम से छात्र और शिक्षक आस-पास के समुदायों से जुड़ते हैं, पहुंच को मजबूत करते हैं और छात्रों को ग्रामीण भारत की वास्तविकताओं को समझने में मदद करते हैं।
उपराष्ट्रपति ने विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण का जिक्र करते हुए कहा कि स्वतंत्रता शताब्दी तक भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलने के लिए आर्थिक विकास, सामाजिक समावेश, तकनीकी उन्नति, पर्यावरणीय स्थिरता और नैतिक नेतृत्व की आवश्यकता होगी। उन्होंने आगे कहा कि इस परिकल्पना को साकार करने में छात्र और युवा सबसे महत्वपूर्ण हितधारकों में से हैं।
श्री राधाकृष्णन ने इस बात पर जोर दिया कि विकसित भारत की परिकल्पना समावेशी विकास पर आधारित होनी चाहिए, जिसमें हमारा कोई भी राज्य या समाज का कोई भी वर्ग पीछे नहीं रह जाए।
उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा नशामुक्त परिसर बनाने की दिशा में की गई पहलों की सराहना करते हुए कहा कि नशा युवाओं, समाज और राष्ट्र को बुरी तरह प्रभावित करता है और सभी से नशाखोरी के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आग्रह किया। उपराष्ट्रपति ने युवाओं से समाज कल्याण के लिए अपने ज्ञान का उपयोग करने, राष्ट्र की उन्नति के लिए जीने, हमेशा नशा न करने और सबसे बढ़कर राष्ट्र को सर्वोपरि 'राष्ट्र प्रथम' रखने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि आज के दीक्षांत समारोह में 700 से अधिक मेधावी छात्रों को उपाधियाँ और पदक प्रदान किए गए, जिनमें से अधिकांश महिलाएं थीं। उन्होंने कहा कि 32 स्वर्ण पदक विजेताओं में से 23 युवा महिलाएं थीं, और उनकी हिस्सेदारी राष्ट्र की प्रगति में महिलाओं के बढ़ते सशक्तिकरण और योगदान को दर्शाती हैं।
दीक्षांत समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता, हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री चंद्र कुमार, हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर, सांसद राजीव भारद्वाज और अनुराग सिंह ठाकुर, कुलाधिपति हरमोहिंदर सिंह बेदी और कुलपति सत प्रकाश बंसल के साथ-साथ संकाय सदस्य, छात्र और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
#VicePresidentOfIndia #HimachalPradesh #CUHPConvocation #ViksitBharat2047 #NationalEducationPolicy #WomenEmpowerment #YouthForNation #Devbhoomi #EducationInnovation #DrugFreeIndia #NationFirst #danikkhabar
-
14/03/26 |दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी: चंडीगढ़ का भगोड़ा नाइजीरियाई ड्रग तस्कर तिलक नगर से गिरफ्तार
नई दिल्ली, 14 मार्च (अन्नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (WR-II) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने तिलक नगर इलाके से एक नाइजीरियाई मूल के नागरिक को गिरफ्तार किया है, जिसे चंडीगढ़ की एक अदालत ने एनडीपीएस (NDPS) मामले में 'भगोड़ा अपराधी' (PO) घोषित किया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान 39 वर्षीय चुक्स (Chuks) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में तिलक नगर के शाहपुरा में रह रहा था।
गुप्त सूचना के बाद बिछाया गया जाल डीसीपी (क्राइम ब्रांच) हर्ष इंदोरा के निर्देशानुसार, ड्रग तस्करी और स्ट्रीट क्राइम को रोकने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। हवलदार संदीप कादियान को पुख्ता सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ पुलिस का वांटेड ड्रग तस्कर अपने किसी साथी से मिलने तिलक नगर मेट्रो स्टेशन के पास आने वाला है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अक्षय गहलोत के नेतृत्व में एक रेडिंग टीम तैयार की गई। पुलिस ने मौके पर जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, सतर्क टीम ने उसे दबोच लिया।
कपड़े के व्यापार से ड्रग्स की दुनिया तक का सफर पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह साल 2015 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था। शुरुआत में उसने तिलक नगर में कपड़ों का व्यापार किया, लेकिन भारी नुकसान के कारण उसे काम बंद करना पड़ा। इसके बाद उसने अफ्रीकी मूल के लोगों के लिए खाना बनाकर बेचना शुरू किया। आर्थिक तंगी के चलते वह दिल्ली में सक्रिय ड्रग माफियाओं के संपर्क में आ गया और हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ जैसे राज्यों में नशीले पदार्थों की सप्लाई करने लगा।
पुराना आपराधिक रिकॉर्ड और गिरफ्तारी आरोपी चुक्स पहले भी कई बार जेल जा चुका है। साल 2019 में उसे हिमाचल प्रदेश के भोरंज थाने में और 2021 में चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया थाने में ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मार्च 2024 में जेल से बाहर आने के बाद वह कोर्ट की कार्रवाई में शामिल नहीं हुआ और अपनी लोकेशन बदलता रहा। लगातार अनुपस्थित रहने के कारण अदालत ने उसे 'प्रोक्लेमड ऑफेंडर' (PO) घोषित कर दिया था। अब क्राइम ब्रांच की टीम उससे यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
#DelhiPolice #CrimeBranch #DrugBust #NDPSAct #NigerianNationalArrested #DelhiNews #DrugFreeIndia #TilakNagar #ChandigarhPolice #DanikKhabar -
14/03/26 |पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का अहम फैसला: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 73 वर्षीय दोषी को दी सशर्त जमानत, 20 पौधे लगाने का आदेश
चंडीगढ़, 14 मार्च 2026: पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में सजा काट…..
-
14/03/26 |प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए है सुरक्षा कवच - कृषि मंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 14 मार्च, भोपाल।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुवाहाटी (असम) से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों को 18 हजार 640 करोड़ की राशि हस्तांतरित की। किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना की उपस्थिति में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कृषि उपज मंडी परिसर करोंद में सुना गया। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए।
किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कंषाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। किसानों को खुशहाल एवं समृद्ध बनाने के लिए अनेक निर्णय लिए गए हैं। सशक्त एवं आत्मनिर्भर किसान बनाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री सम्मान निधि सामाजिक सुरक्षा का माध्यम है। यह योजना किसानों के लिए सुरक्षा कवच का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में सचिव कृषि निशांत बरवडे, प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड कुमार पुरुषोत्तम सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
14/03/26 |बवाना मर्डर केस का वांछित आरोपी दिल्ली क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में, आपसी रंजिश में मारी थी गोली
नई दिल्ली, 14 मार्च (अन्नू): दिल्ली पुलिस की Crime Branch (NR-II) ने बवाना इलाके में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान निखिल (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो हत्या की वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था।
क्या था मामला?
8 मार्च 2026 को बवाना थाना इलाके के पूठ खुर्द में भूपेंद्र (24 वर्ष) नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब पीड़ित अपनी स्कूटी के पास था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इस संबंध में थाना बवाना में हत्या (बीएनएस की धारा 103(1)) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई और गिरफ्तारी
आरोपियों की धरपकड़ के लिए एसीपी गिरीश कौशिक की देखरेख और इंस्पेक्टर संदीप स्वामी के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की एक विशेष टीम गठित की गई थी। एसआई रवि राणा और हेड कांस्टेबल योगेंद्र को आरोपी निखिल की लोकेशन के बारे में पुख्ता जानकारी मिली। तकनीकी विश्लेषण और जमीनी सूचनाओं के आधार पर टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रोहिणी सेक्टर-34 से दबोच लिया।
बदला लेने के लिए की हत्या
पूछताछ के दौरान आरोपी निखिल ने खुलासा किया कि उसने अपने साथियों देवराज, सुमित और एक किशोर (CCL) के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। उसने बताया कि देवराज की मृतक भूपेंद्र के साथ पुरानी रंजिश थी, जिसका बदला लेने के लिए उन्होंने उस पर फायरिंग की। इस मामले में एक किशोर को पहले ही पकड़ा जा चुका है, जबकि दो अन्य आरोपी (देवराज और सुमित) अभी भी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।
आरोपी का प्रोफाइल
आरोपी निखिल पूठ खुर्द गांव का रहने वाला है और 10वीं तक पढ़ा है। वह अपने साथी देवराज के साथ मिलकर काम करता था और रंजिश के चलते इस जघन्य अपराध में शामिल हो गया।
#DelhiCrimeBranch #BawanaMurderCase #CrimeNews #DelhiPolice #Arrested #LawAndOrder #MurderCaseSolved #DelhiCrime #DanikKhabar -
14/03/26 |कैथल अदालत का सख्त फैसला : रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए ASI बलविन्द्र सिंह को 4 वर्ष का कारावास
हरियाणा, 14 मार्च (अभी) : भ्रष्टाचार के एक मामले में माननीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कैथल की अदालत द्वारा आरोपी सहायक उप-निरीक्षक (ASI) बलविन्द्र सिंह, जिला कैथल को दोषी ठहराते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 तथा धारा 13(1)(b) सहपठित धारा 13(2) के तहत 4 वर्ष के कठोर कारावास एवं 50,000/- रुपये के जुर्माने से दंडित किया गया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में आरोपी को 5 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
प्रकरण के अनुसार शिकायतकर्ता संदीप कुमार ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला को दी गई शिकायत में आरोप लगाया था कि उसकी माता कृष्णा देवी के विरुद्ध दर्ज मुकदमा संख्या 284/2023 (लड़ाई-झगड़े का मामला), जिसकी जांच पुलिस चौकी भागल में चल रही थी, में गिरफ्तारी का दबाव बनाकर आरोपी द्वारा 60,000 रुपये रिश्वत वसूली गई। इसके अतिरिक्त, इसी मामले में शिकायतकर्ता के पड़ोसी जयपाल के पुत्रों शेखर व अमन तथा शिकायतकर्ता का नाम केस से निकालने के एवज में प्रत्येक व्यक्ति से 50-50 हजार रुपये की रिश्वत तय की गई और 10,000 रुपये अग्रिम रिश्वत की मांग की जा रही थी।
उक्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला की टीम ने आरोपी ASI बलविन्द्र सिंह को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध अभियोग संख्या 30 दिनांक 12.12.2023 के तहत धारा 7, 13(1)(b) सहपठित धारा 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 तथा धारा 384 आईपीसी के अंतर्गत थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला में मामला दर्ज किया गया था। जांच पूर्ण होने उपरांत आरोपी के विरुद्ध दिनांक 08.02.2024 को माननीय न्यायालय, कैथल में चालान प्रस्तुत किया गया, जिस पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए उपरोक्त सजा सुनाई है।
#KaithalCourt #AntiCorruptionBureau #HaryanaPolice #JusticeServed #BriberyCase #CorruptionFreeHaryana #LegalVerdict #ASIArrested #HaryanaNews #ZeroTolerance #danikkhabar
-

क्षमता विकास आयोग की पहल: प्रशिक्षण संस्थानों को मजबूत करने के लिए दक्षिणी क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन
नई दिल्ली, 14 मार्च (अभी) : भारत सरकार के क्षमता विकास आयोग (सीबीसी) ने 13 मार्च 2026 को हैदराबाद स्थित प्रशासनिक कर्मचारी महाविद्यालय (एएससीआई) में सहयोगात्मक क्षमता विकास और संसाधन साझा करने पर दक्षिणी क्षेत्रीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में दक्षिण भारत के 23 सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थानों (सीएसटीआई) और प्रशिक्षण संस्थानों के 47 प्रतिभागियों ने संकाय आदान-प्रदान करने, साझा शिक्षण सामग्री और बुनियादी ढांचे को साझा करने के लिए व्यावहारिक रूपरेखाओं पर विचार-विमर्श करने के लिए भाग लिया।
सीबीसी की अध्यक्ष सुश्री एस. राधा चौहान के नेतृत्व में आयोजित परामर्श कार्यशाला का शुभारंभ सीबीसी की प्रधान सलाहकार सुश्री चंद्रलेखा मुखर्जी के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने कहा कि सीएसटीआई के बीच सहयोग अब तक संरचित संस्थागत तंत्रों के बजाय गैर-संस्थागत कारकों पर अधिक निर्भर रहा है। उन्होंने आपूर्ति-आधारित प्रशिक्षण से मांग-आधारित क्षमता विकास की ओर मूलभूत बदलाव का आह्वान किया जहां संस्थान व्यापक विशेषज्ञता का लाभ उठाते हुए शासन संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करे।
इसके बाद एएससीआई के महानिदेशक डॉ. निम्मागड्डा रमेश कुमार ने संबोधित किया। उन्होंने लोक सेवक और सरकार के बीच आजीवन नियम के रूप में, सार्वजनिक नीति में नवाचार के लिए एएससीआई के केंद्र को इस बात के उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया कि कैसे संस्थान लोक प्रशासन में निरंतर सुधार की संस्कृति को बढ़ावा दे सकते हैं।
मुख्य सत्र का संचालन राष्ट्रीय संचार अकादमी-वित्त के उप महानिदेशक और विषयगत कार्य बल के अध्यक्ष डॉ. कमल कपूर ने किया। उन्होंने कई सप्ताहों के परामर्श के दौरान कार्य बल द्वारा किए गए सामूहिक विचार-विमर्श के बारे बताया। उन्होंने साझा संसाधन निर्देशिका, विभिन्न संस्थानों में सामग्री की पुनरावृत्ति को दूर करने की महत्वपूर्ण आवश्यकता और संस्थागत सहयोग के महत्व सहित संभावित क्षेत्रों का उल्लेख किया। उन्होंने संरचित सहयोग के लिए तीन स्तंभ बताए: संकाय साझा करना, सामग्री और ज्ञान साझा करना, और अवसंरचना साझा करना।
इसके बाद प्रतिभागियों ने तीन विषयगत समूहों में संरचित चर्चाओं में भाग लिया। प्रत्येक समूह ने मौजूदा बाधाओं पर चर्चा की, सहयोग के लिए व्यवहार्य तंत्रों की पहचान की और संस्थागत, प्रणाली-संचालित ढाँचों की ओर तंत्र को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से व्यावहारिक अनुशंसाएँ की। प्रमुख परिणामों में केंद्रीकृत संकाय और संसाधन निर्देशिका, सामग्री खोज और कैलेंडर एक करने, और एनएससीएसटीआई मान्यता और क्रेडिट तंत्र से जुड़े डिजिटल अवसंरचना डैशबोर्ड के प्रस्ताव शामिल थे।
कार्यशाला का समापन ब्रेकआउट परिणामों को एक करके आगे की राह पर टिप्पणियों के साथ हुआ, जिसके बाद सुश्री चंद्रलेखा मुखर्जी ने समापन भाषण दिया। उन्होंने एक सहयोगात्मक, एकीकृत और भविष्य के लिए तैयार सिविल सेवा प्रशिक्षण तंत्र के निर्माण की दिशा में ठोस सिफारिशों में क्षेत्रीय अंतर्दृष्टि को बदलने के महत्व का उल्लेख किया।
#CBC #CapacityBuilding #RegionalWorkshop #SkillDevelopment #Governance #TrainingInstitutes #IndiaUpdates #danikkhabar
-
14/03/26 |दिल्ली: लूट और फायरिंग के मामलों में शामिल कुख्यात अपराधी को क्राइम ब्रांच ने अवैध पिस्तौल के साथ किया गिरफ्तार
नई दिल्ली, 14 मार्च (अन्नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (NR-II, रोहिणी सेक्टर-18) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए जहांगीरपुरी इलाके के कुख्यात अपराधी ध्रुव उर्फ राज उर्फ 'तूफान' को गिरफ्तार किया है। 22 वर्षीय यह आरोपी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में लूटपाट और फायरिंग की कई वारदातों में वांछित था। पुलिस ने इसके पास से एक लोडेड सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
क्राइम ब्रांच को हेड कांस्टेबल प्रदीप डाबास के जरिए सटीक सूचना मिली थी कि 'तूफान' अपने साथियों से मिलने के लिए भलस्वा डेयरी झील के पास गोल्फ कोर्स रोड पर आने वाला है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर नीरज शर्मा के नेतृत्व और एसीपी गिरीश कौशिक की देखरेख में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने गोल्फ कोर्स के पास जाल बिछाकर घेराबंदी की और आरोपी को सफलतापूर्वक दबोच लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 7.65 एमएम की एक अत्याधुनिक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने शस्त्र अधिनियम (Arms Act) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ध्रुव केवल 11वीं तक पढ़ा है और नशे की लत व बुरी संगत के कारण अपराध की राह पर चल पड़ा। वह जहांगीरपुरी और भलस्वा डेयरी इलाके में सक्रिय 'SD ग्रुप' का हिस्सा है। आरोपी ने बताया कि उसने अलीगढ़ से हथियार खरीदे थे, जिसका इस्तेमाल वह लूटपाट और प्रतिद्वंदी गैंग से अपनी सुरक्षा के लिए करता था।
पकड़ा गया अपराधी ध्रुव एक आदतन अपराधी है। वह आदर्श नगर, किशनगढ़ और महेंद्र पार्क जैसे थानों में दर्ज लूटपाट और फायरिंग के 4 प्रमुख मामलों में वांछित चल रहा था। अदालती कार्यवाही से बचने के लिए वह लंबे समय से फरार था, जिसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।
#DelhiPolice #CrimeBranch #DelhiCrime #CriminalArrested #RohiniPolice #LawAndOrder #BreakingNewsDelhi #ArmsAct #DanikKhabar #DelhiNews -
14/03/26 |
गंभीर अनियमितताओं पर आयुष्मान योजना से वेदान्त हॉस्पिटल, इंदौर निलंबित
एन.एस.बाछल, 14 मार्च, भोपाल।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आयुष्मान भारत “निरामयम्”, ने वेदान्त हॉस्पिटल, इंदौर के भौतिक निरीक्षण में योजनांतर्गत निर्धारित मानकों के गंभीर उल्लंघन पर वेदान्त हॉस्पिटल, इंदौर को तत्काल प्रभाव से आयुष्मान भारत “निरामयम्” योजना से निलंबित कर दिया गया है।
हॉस्पिटल में ऑपरेशन थिएटर की स्थिति अत्यंत खराब एवं अस्वच्छ पाई गई। सर्जिकल ऑनकोलॉजी में संबद्ध होने के बावजूद ट्यूमर बोर्ड उपलब्ध नहीं था। कैजुअल्टी/इमरजेंसी सुविधा भी नहीं पाई गई। इसके अतिरिक्त प्रचार-प्रसार सामग्री, मरीजों के भोजन की व्यवस्था एवं पर्याप्त स्टाफ का अभाव भी पाया गया। राज्य स्वास्थ्य एजेंसी ने इन अनियमितताओं को गंभीर वित्तीय एवं प्रक्रियागत त्रुटि माना है। साथ ही अस्पताल के विरुद्ध आगे की सख्त कार्रवाई करते हुए योजना से असंबद्ध करने की प्रक्रिया भी की जाएगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
14/03/26 |चिकित्सकों के संवेदनशील व्यवहार से मरीजों की आधी तकलीफ़ हो जाती है दूर - उप मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 14 मार्च, भोपाल।
चिकित्सक धरती पर भगवान के स्वरूप होते हैं। चिकित्सक मरीजों को नया जीवन देने का कार्य करते हैं। मरीज अस्पताल में जीवन की नई उम्मीदों के साथ आते हैं। यदि स्वास्थ्य विभाग का अमला पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करे तो अस्पताल आने वाले मरीजों की आधी तकलीफ स्वत: दूर हो जाती है और उन्हें जीवन जीने का संबल भी मिलता है। उक्त विचार उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज शासकीय बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय शहडोल में ब्लड सेंटर के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि ब्लड सेंटर का शुभारंभ शहडोल संभाग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे संभाग के मरीजों को सरलता और सहजता से रक्त उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि शासकीय बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थी बेहतर शिक्षा ग्रहण कर देश और समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दें। विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ अपनी संवेदनशीलता और सेवा भावना का भी परिचय देना चाहिए। मरीजों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है। पढ़ाई पूरी कर चिकित्सक बनने के बाद बाद पिछड़े एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों अपनी सेवाएं दें।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगातार नए मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश में 19 शासकीय मेडिकल कॉलेज संचालित हैं और शीघ्र ही इनकी संख्या 26 होने जा रही है। शहडोल मेडिकल कॉलेज में भी एमबीबीएस की सीटों को 100 से बढ़ाकर 200 करने तथा पीजी सीटों को 6 से बढ़ाकर 71 करने की प्रक्रिया अंतिम चरण पर हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सीएम केयर योजना के तहत मेडिकल कॉलेजों को ह्रदय रोग, कैंसर तथा अंग प्रत्यारोपण की सुविधा देने जा रही है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह नई क्रांति होगी। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में रिक्त पदों की भर्ती हेतु विज्ञापन निकालकर वॉक-इन इंटरव्यू शीघ्र आयोजित कर भर्ती प्रक्रिया पूरा करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा रक्तदान करने की सराहना करते हुए कहा कि यह संवेदनशीलता प्रदर्शित करता है। कार्यक्रम में रक्त दाताओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. गिरीश बी. रामटेके ने बताया कि टेलीमेडिसिन सेवा के माध्यम से मार्च 2025 से फरवरी 2026 तक कुल 5587 मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि ब्लड सेंटर के ब्लड कंपोनेंट स्टोरेज रूम में 4 ब्लड बैंक रेफ्रिजरेटर तथा 2 डीप फ्रीजर की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही उन्होंने कोर्ट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम, एमबीबीएस सीटों, ओपीडी संचालन सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी भी दी। विधायक जयसिंह नगर मनीषा सिंह, विधायक जैतपुर जयसिंह मरावी, विधायक ब्यौहारी शरद कोल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभा मिश्रा, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
14/03/26 |दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरराज्यीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़, 12 लाख के नशीले पदार्थ के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
नई दिल्ली, 14 मार्च (अन्नू): ड्रग्स के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति अपनाते हुए दिल्ली पुलिस की ईस्ट जिला एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड (ANS) ने एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में दो शातिर ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 21 किलो 730 ग्राम गांजा और 46 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस बरामद नशीले पदार्थ की कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई है।
यह सफल ऑपरेशन 11 और 12 मार्च 2026 की दरमियानी रात को अंजाम दिया गया। एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति स्कूटी पर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ लेकर गाजियाबाद से दिल्ली की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने एनएच-24 स्थित खिचड़ीपुर बस स्टैंड के पास जाल बिछाया। जैसे ही यूपी नंबर की स्कूटी वहां पहुंची, पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। स्कूटी पर रखे दो सफेद बैगों से भारी मात्रा में गांजा और आरोपी फिरोज खान के पास से स्मैक बरामद हुई।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान 41 वर्षीय फिरोज खान और 36 वर्षीय अकबर के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। फिरोज खान पर पहले से ही उत्तर प्रदेश और हरियाणा में एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं, और उस पर नोएडा में यूपी गैंगस्टर एक्ट भी लगाया जा चुका है। वहीं, आरोपी अकबर भी पूर्व में दिल्ली के विभिन्न थानों में दर्ज कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे मोटे मुनाफे और जल्दी पैसा कमाने के लालच में इस अवैध धंधे से जुड़े थे। वे उत्तर प्रदेश से नशीले पदार्थ लाकर दिल्ली-एनसीआर के शहरी इलाकों में सप्लाई करते थे। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई स्कूटी को भी जब्त कर लिया है। फिलहाल, कल्याणपुरी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और इनके उत्तर प्रदेश स्थित नेटवर्क की तलाश में जुटी है।
#DelhiPolice #DrugBust #AntiNarcotics #CrimeUpdate #DelhiNews #DrugFreeIndia #Ghaziabad #NDPSAct #DanikKhabar #Delhi #DelhiNews -
14/03/26 |- भारत,
असम में CBI का बड़ा एक्शन: ₹16,000 की रिश्वत लेते SBI का असिस्टेंट मैनेजर रंगे हाथों गिरफ्तार
असम, 14 मार्च (अन्नू): केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम के तहत असम के कामरूप (ग्रामीण) जिले में बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई की टीम ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की गुमी शाखा में कार्यरत असिस्टेंट मैनेजर (लोन ऑफिसर) को 16,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी पर आरोप है कि उसने ग्राहकों के लोन आवेदन को आगे बढ़ाने के बदले यह अवैध मांग की थी।
सीबीआई ने इस मामले में 12 मार्च 2026 को आरोपी असिस्टेंट मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया था। यह कार्रवाई एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर आधारित थी, जिसमें बताया गया था कि आरोपी अधिकारी ने 'छत पर सौर विद्युतीकरण' (Rooftop Solar Electrification) योजना के तहत ग्राहकों के ऋण आवेदनों की फाइल प्रोसेस करने के लिए 16,000 रुपये की रिश्वत की मांग की है।
शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि स्वीकार की, उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद सीबीआई की टीमों ने आरोपी अधिकारी के ठिकानों पर तलाशी अभियान भी चलाया, ताकि मामले से जुड़े अन्य दस्तावेजों और साक्ष्यों को जुटाया जा सके।
सीबीआई के प्रवक्ता के अनुसार, गिरफ्तार किए गए असिस्टेंट मैनेजर को गुवाहाटी स्थित विशेष सीबीआई न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जा रहा है। जांच एजेंसी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस मामले में बैंक के कुछ अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं या आरोपी पहले भी इस तरह की गतिविधियों में लिप्त रहा है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।
#CBI #SBINews #AssamCrime #CorruptionFreeIndia #BriberyCase #GuwahatiNews #CentralBureauOfInvestigation #BankingNews #DanikKhabar -
14/03/26 |हिमाचल के शहर अब ए.आई. सक्षम स्मार्ट सिटी के रूप में उभर रहे हैं
एन.एस.बाछल, 14 मार्च, शिमला।
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार, गोकुल बुटेल ने आज चंडीगढ़ में आयोजित ‘अर्बन इनोवेशन समिट’ में मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। इस प्रतिष्ठित शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया।
राज्यपाल ने गोकुल बुटेल का आभार व्यक्त करते हुए शिखर सम्मेलन में उपस्थित अन्य राज्यों के प्रतिनिधियों और हितधारकों से विशेष आग्रह किया कि वह हिमाचल प्रदेश के ‘डेटा-ड्रिवन गवर्नेंस मॉडल’ का गहन अध्ययन करें और इसे एक बेंचमार्क के रूप में अपनाएं।
शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए गोकुल बुटेल ने कहा, आज की बदलती दुनिया में नवाचार अब केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हमारे शहरों और नागरिकों के अस्तित्व के लिए एक अनिवार्य आवश्यकता बन गया है। हिमाचल प्रदेश के शहरी केंद्र अब केवल संवेदनशील पर्वतीय पारिस्थितिकी तंत्र तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वह अब तेजी से ए.आई. सक्षम स्मार्ट शहरों के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं।
बुटेल ने राज्य की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पिछले तीन-चार वर्षों में हिमाचल ने तकनीक के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि हिम सेवा पोर्टल के माध्यम से वर्तमान में 550 से अधिक नागरिक-केंद्रित सेवाएं ए.आई. के उपयोग से प्रदान की जा रही हैं। हिमाचल प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है जिसने अपनी स्टेट डेटा होस्टिंग पॉलिसी अधिसूचित की है। डेटा-संचालित युग में बेहतर विश्लेषण और सटीक नीति निर्धारण के लिए डेटा का व्यवस्थित और सुलभ होना अनिवार्य है, जिसे हमने संभव कर दिखाया है।
उन्होंने हिम डेटा पोर्टल और ए.आई. आधारित दस्तावेज सत्यापन प्रणाली के विभिन्न लाभों की जानकारी देते हुए कहा कि पहले राजस्व और नगर निगम के अधिकारियों को मैन्युअल सत्यापन में हफ्तों लग जाते थे। अब हमारा ए.आई. सक्षम सिस्टम रीयल-टाइम फीडबैक प्रदान करता है, जिससे नागरिकों को जमा करने से पहले सुधार का मौका मिलता है। गोकुल बुटेल ने कहा कि हिमसोमसा, पंचायती राज और शहरी विकास के डिजिटल सुधारों, विशेषकर परिवार रजिस्टर के माध्यम से राज्य सरकार को प्रतिवर्ष 60 करोड़ रुपये से अधिक की प्रत्यक्ष बचत हो रही है।
नवाचार के मानवीय चेहरे पर बल देते हुए उन्होंने हिम परिवार और माई डीड जैसी योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि माई डीड के माध्यम से हिमाचल पूरी तरह से पेपरलेस संपत्ति पंजीकरण प्रणाली लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है, जिसने बिचौलियों को खत्म कर तहसील कार्यालय को सीधे नागरिक के मोबाइल स्क्रीन पर पहुंचा दिया है।#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
14/03/26 |पत्रकारों के सम्मान एवं सुरक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री राजस्थान
एन.एस.बाछल, 14 मार्च, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। वे जनता और सरकार के बीच संवाद का एक मजबूत सेतु है। पत्रकारों पर समाज को विश्वास होता है तथा पत्रकार सदैव जनहित के मुद्दे सामने लाकर समाज को जागरूक करते हैं। जब मीडिया निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करता है तो लोकतंत्र और मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के बजट में पत्रकारों के कल्याण के लिए अनेक निर्णय लिए गए हैं। हमारी सरकार पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा एवं उनके हितों के लिए प्रतिबद्ध है।
भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेशभर के पत्रकारों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में भी मेहनत और समर्पण के साथ निरंतर कार्य करते हैं। वे जनहित की खबरों को जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। आज के दौर में पत्रकारों का योगदान और भी बढ़ गया है। सूचना के इस युग में पत्रकार सही एवं विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं।
बिजली-पानी-रोजगार के क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व निर्णय—
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए प्रदेश में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। विकसित राजस्थान 2047 के लक्ष्य को आधार मानकर ग्राम पंचायतों से लेकर नगर निकायों तक के समग्र विकास का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा पानी जैसी बुनियादी सुविधा को प्राथमिकता देते हुए रामजल सेतु लिंक परियोजना, देवास परियोजना, यमुना जल समझौता, आईजीएनपी, गंगनहर, माही सहित परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। साथ ही, प्रदेश मेंबिजलीतंत्र को भी सुदृढ़ किया जा रहा है। राजस्थान में आज 22 जिलों में दिन में बिजली दी जा रही है, 2027 तक सभी जिलों में दिन में बिजली देने के लिए हम संकल्पित हैं।
भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर दिए जा रहे हैं। हमारी सरकार युवाओं को 4 लाख सरकारी क्षेत्र में एवं 6 लाख निजी क्षेत्र में रोजगार देने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। अब तक 1 लाख 25 हजार नियुक्तियां दी जा चुकी है। 1 लाख 33 हजार भर्ती प्रक्रियाधीन हैं तथा 1 लाख से ज्यादा पदों का भर्ती कैलेण्डर जारी किया जा चुका है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों से व्यक्तिशः संवाद किया और उनके सुझावों को भी सुना तथा उनकी सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।पत्रकारों ने इस वर्ष के बजट में राजस्थान वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकार सम्मान योजनाके अंतर्गत दी जाने वाली सम्मान राशि को 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने के साथ ही राजस्थान आवासन मंडल के माध्यम से जयपुर में आवासीय योजना लाये जाने की घोषणा सहित अन्य पत्रकार कल्याण के कार्यों के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
14/03/26एस.ए. जैन सीनियर मॉडल स्कूल में शिक्षक कार्यशाला: 'कक्षा प्रबंधन' के गुर सीखकर निखरेगा विद्यार्थियों का भविष्य
अम्बाला शहर, 14 मार्च 2026: शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अम्बाला शहर के एस.ए. जैन सीनियर मॉडल स्कूल में "कक्षा प्रबंधन एवं कौशल बोध" (Classroom Management and Skill Perception) विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस सत्र में विद्यालय के शिक्षकों ने आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और बेहतर क्लासरूम हैंडलिंग की बारीकियों को समझा।
कार्यशाला के मुख्य बिंदु:
संसाधन व्यक्ति (Resource Person): सत्र का सफल संचालन विद्यालय की एकेडमिक कोऑर्डिनेटर सुश्री रितु मखीजा द्वारा किया गया। उन्होंने एक एक्सपर्ट के तौर पर शिक्षकों के साथ अपने अनुभव और प्रभावी रणनीतियां साझा कीं।
प्रमुख विषय: कार्यशाला का केंद्र कक्षा में अनुशासन बनाए रखना, विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना और जटिल विषयों को रोचक तरीके से पढ़ाना रहा।
कौशल विकास: शिक्षकों को बताया गया कि कैसे वे अपनी शिक्षण शैली में बदलाव लाकर विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता और उनके शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार ला सकते हैं।
प्रबंधन समिति और प्राचार्या का प्रोत्साहन:
स्कूल की प्रबंधक समिति ने इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना की।
प्रशंसक: प्रधान श्री रजत जैन, उपाध्यक्ष डॉ. विनीत जैन, सचिव श्री हितेश जैन, मैनेजर श्री रितेश जैन, कोषाध्यक्ष श्री सुनील जैन और सलाहकार श्री रविकांत जैन ने कार्यशाला को शिक्षकों के व्यावसायिक विकास (Professional Development) के लिए अनिवार्य बताया।
प्राचार्या का संदेश: प्राचार्या डॉ. रेनू गहलावत ने सुश्री रितु मखीजा के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक कुशल शिक्षक वही है जो अपनी कक्षा को एक जीवंत और प्रेरणादायक वातावरण में बदल सके।
यह कार्यशाला न केवल शिक्षकों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगी, बल्कि भविष्य में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में भी मील का पत्थर साबित होगी।
#SAJainSchool #AmbalaEducation #TeacherWorkshop #ClassroomManagement #SkillDevelopment #EducationExcellence #AmbalaCity #TeacherTraining #StudentSuccess
-
14/03/26 |जयपुर जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
एन.एस.बाछल, 14 मार्च, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार जयपुर शहर में घरेलू एवं व्यावसायिक एलपीजी गैस सिलेण्डरों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा अवैध रिफिलिंग, भण्डारण और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्यवाही की जा रही है।
जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशन में जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम प्रियव्रत सिंह चारण द्वारा जयपुर शहर में विशेष अभियान चलाते हुए 3 विशेष प्रवर्तन दलों का गठन किया गया।
पूरी कार्यवाही के दौरान कुल 83 गैस सिलेण्डर (घरेलू एवं व्यावसायिक) तथा एक पिकअप वाहन जब्त किया गया। साथ ही प्रथम दृष्टया उर्मिल गैस एजेंसी, लालकोठी की संलिप्तता सामने आने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाने की कार्रवाई की जा रही है।
विशेष प्रवर्तन दल “ए” में कविता शर्मा (प्रवर्तन अधिकारी) व श्रीमती सुनीता चौधरी (प्रवर्तन निरीक्षक), दल “बी” में पूजा शर्मा व विजयलक्ष्मी शर्मा (प्रवर्तन अधिकारी) तथा दल “सी” में निर्मला चौधरी (प्रवर्तन अधिकारी) व प्रिया गंगवानी (प्रवर्तन निरीक्षक) को शामिल किया गया।
जिला रसद अधिकारी चारण के नेतृत्व में विशेष प्रवर्तन दल द्वारा एयरपोर्ट रोड, सांगानेर क्षेत्र में चील गाड़ी रेस्टोरेंट के पास दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान घरेलू गैस सिलेण्डरों से व्यावसायिक सिलेण्डरों में अवैध रिफिलिंग कर कालाबाजारी किये जाने की पुष्टि हुई। मौके से 14 व्यावसायिक एवं 69 घरेलू गैस सिलेण्डर तथा एक पिकअप वाहन जब्त किया गया।
जांच के दौरान लगभग 15 घरेलू सिलेण्डरों में लगभग 2 किलोग्राम गैस कम पाई गई। मौके पर विधिक माप विज्ञान अधिकारी (एलएमओ) को बुलाकर जांच भी करवाई गई। इस अवैध गतिविधि में संलिप्त दो व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की गई।
इसके अतिरिक्त दो विशेष प्रवर्तन दलों द्वारा दो गैस एजेंसियों का निरीक्षण भी किया गया तथा एजेंसियों को घरेलू गैस सिलेण्डरों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने, उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा एजेंसी परिसर में अनावश्यक कतारें नहीं लगने देने के निर्देश दिए गए।
उल्लेखनीय है कि जयपुर शहर में अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा “ऑपरेशन प्रवर्तन – सतर्क नागरिक, सुरक्षित शहर” अभियान पूर्व से ही संचालित किया जा रहा है।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध गैस रिफिलिंग, भण्डारण या कालाबाजारी की गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि आमजन की सुरक्षा और उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
14/03/26 |मंडला 2026’ में पॉश अधिनियम पर उदयपुर में कार्यशाला
एन.एस.बाछल, 14 मार्च, जयपुर।
‘मंडला 2026 प्लेसेंटली इन्क्लूसिव’ के पाँचवें दिन मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र द्वारा पॉश (पीओएसएच) अधिनियम, 2013- कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जतन संस्थान, उदयपुर तथा आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी), मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के संयुक्त सहभाग से आयोजित हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध महाविद्यालयों में सुरक्षित, सम्मानजनक और समावेशी कार्य-पर्यावरण सुनिश्चित करने के कानूनी प्रावधानों, संस्थागत जिम्मेदारियों और व्यावहारिक प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा करना था।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार रहीं। डॉ. मंजू बाघमार ने कहा कि कार्यस्थल हो या बाहर कहीं भी महिलाओं को सुरक्षित वातावरण मुहैया करना हमारी जिम्मेदारी ।
कार्यशाला में सक्षम पोर्टल की प्रक्रिया पर विशेष सत्र रखा गया, जिसमें चरणबद्ध तरीके से बताया गया कि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, वार्षिक अनुपालन रिपोर्ट, पॉश अधिनियम के प्रावधानों का पालन आदि के बारे में जानकारी दी गई।
इस संदर्भ में सुझाव दिया गया कि हर कॉलेज में पॉश अधिनियम के बारे में सूचना-पट्ट, वेबसाइट लिंक, पोस्टर, हैंडबुक और जन-जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएँ, ताकि छात्र-छात्राएँ, शिक्षक और कर्मचारी अपने अधिकारों और प्रक्रियाओं से भली-भांति परिचित रहें।
इसी अवसर पर महिला अध्ययन केंद्र, उदयपुर द्वारा पॉश एक्ट पर तैयार की गई हैंडबुक का विमोचन भी किया गया। यह हैंडबुक हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसे आसानी से समझ सकें। इसमें अधिनियम की मूल धाराएँ, ‘यौन उत्पीड़न’ की परिभाषा, शिकायत दर्ज करने के चरण, आईसीसी की कार्यवाही की रूपरेखा, सामान्य प्रश्नोत्तर (एफएक्यू) और उपयोगी संसाधन संक्षिप्त और व्यावहारिक शैली में संकलित हैं।
आयोजकों ने बताया कि ‘मंडला 2026’ के अंतर्गत आयोजित यह कार्यशाला विश्वविद्यालय परिसर में लैंगिक न्याय, सुरक्षा और सम्मान की संस्कृति को न केवल संवैधानिक और कानूनी स्तर पर, बल्कि व्यवहार और दृष्टिकोण के स्तर पर भी मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-

-
14/03/26 |चंडीगढ़ सोना चोरी मामला: सेशन कोर्ट ने आरोपी की जमानत की रद्द, 15 दिनों के भीतर सरेंडर करने का कड़ा आदेश
चंडीगढ़, 14 मार्च (अन्नू): चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित एक ज्वेलरी शॉप से 505 ग्राम सोना चोरी करने के मामले में आरोपी पलाश साहू की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सेशन कोर्ट ने इस मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी को मिली जमानत को तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया है। एडिशनल सेशन जज डॉ. हरप्रीत कौर की अदालत ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आरोपी को अगले 15 दिनों के भीतर ट्रायल कोर्ट में आत्मसमर्पण (सरेंडर) करना होगा। यदि आरोपी तय समय सीमा के अंदर पेश नहीं होता है, तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
यह पूरा मामला साल 2024 का है, जब शिकायतकर्ता सौरव भुनिया ने पलाश साहू पर अपनी दुकान से भारी मात्रा में सोना चोरी करने का आरोप लगाते हुए मनीमाजरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तफ्तीश शुरू की और जून 2024 में पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले में छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद आरोपी को चंडीगढ़ लाने के दौरान फ्लाइट छूट जाने की वजह से उसे स्थानीय बरासात कोर्ट और फिर घाटल कोर्ट में पेश करना पड़ा, जहाँ से उसे कुछ तकनीकी शर्तों के आधार पर अंतरिम डिफॉल्ट बेल मिल गई थी।
जुलाई 2024 में जब आरोपी चंडीगढ़ की अदालत में पेश हुआ, तो उसे मिली डिफॉल्ट बेल को बरकरार रखा गया था। इसके बाद पुलिस ने इस जमानत को चुनौती देते हुए इसे रद्द करने की अर्जी लगाई थी, जिसे शुरुआत में 4 सितंबर को खारिज कर दिया गया था। अब सत्र न्यायालय ने शिकायतकर्ता की अपील पर सुनवाई करते हुए निचली अदालत के उस पुराने फैसले को पलट दिया है। अदालत ने माना कि आरोपी की जमानत रद्द करने के पर्याप्त आधार मौजूद हैं और पिछली प्रक्रिया में कानूनी बारीकियों को सही तरीके से नहीं परखा गया था।
अपने फैसले में सेशन कोर्ट ने 24 घंटे के भीतर पेशी के नियम पर भी महत्वपूर्ण टिप्पणी की। अदालत ने स्पष्ट किया कि आरोपी को गिरफ्तारी के निर्धारित समय के भीतर ही मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था, इसलिए केवल समय की गणना के आधार पर उसे डिफॉल्ट बेल का लाभ नहीं दिया जा सकता। कोर्ट ने जोर देकर कहा कि डिफॉल्ट बेल का अधिकार केवल तब मिलता है जब जांच एजेंसी तय 60 या 90 दिनों में अपनी रिपोर्ट पेश करने में विफल रहे। इस आदेश के बाद अब आरोपी को अनिवार्य रूप से सरेंडर करना होगा, अन्यथा उसे दोबारा जेल की सलाखों के पीछे भेजने के लिए पुलिस सख्त कदम उठाएगी।
#ChandigarhNews #ManiMajra #GoldTheft #SessionCourt #LegalUpdate #ChandigarhPolice #JusticeServed #CourtOrder #DanikKhabar -
13/03/26 |असम को ₹4,500 करोड़ की सौगात: पीएम मोदी ने कोकराझार को दिया विकास का 'डबल इंजन', 3 नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
आरएस अनेजा, 13 मार्च नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के लोगों को बड़ी सौगात दी। असम की राजधानी गुवाहाटी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने असम के कोकराझार में 4,570 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया और इसके साथ ही तीन नई ट्रेन सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाई।
इसके साथ ही पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोगों से माफी भी मांगी। पीएम ने कहा, "मौसम खराब होने की वजह से मैं कोकराझार नहीं आ पा रहा हूं और इसके लिए मैं आप सभी से माफी मांगता हूं। पीएम ने कहा, मैं दिल्ली से निकला था आपके पास आने के लिए, लेकिन मुझे गुवाहाटी में ही उतरना पड़ा और अब मैं यहीं से आपसे बात कर पा रहा हूं।"
पीएम मोदी ने कहा, भाजपा-एनडीए की डबल इंजन सरकार असम के तेजी से विकास के लिए निरंतर काम कर रही है और आज ही विकास के लिए 4,500 करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इसमें से 1,100 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि बोडोलैंड की सड़कों के लिए खर्च होगी और इससे असम की रोड कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
पीएम मोदी ने 3,200 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली 'असम माला 3.0' की परियोजना की शुरुआत की, जिसके तहत, अंतर-राज्यीय संपर्क को बेहतर बनाने और राष्ट्रीय राजमार्गों व ग्रामीण सड़कों के बीच समन्वय को मजबूत करने के लिए सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
पीएम मोदी ने असम के लिए तीन नई रेल सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाई, इसमें कामाख्या-चारलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल है, जो उत्तर-पूर्व और दक्षिण भारत के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, असम और पश्चिम बंगाल के बीच संपर्क को बेहतर बनाएगी। वहीं नारंगी-अगरतला एक्सप्रेस असम और त्रिपुरा के बीच संपर्क को बेहतर बनाएगी।
-
13/03/26 |प्रोजेक्ट GIB का 'चौथा साल' और बड़ी उपलब्धि: अब कैप्टिव ब्रीडिंग से निकलकर खुले आसमान में पंख फैलाएंगे ग्रेट इंडियन बस्टर्ड।
आरएस अनेजा, 13 मार्च नई दिल्ली - केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को बताया कि 'प्रोजेक्ट ग्रेट इंडियन बस्टर्ड' (GIB) अपने कैप्टिव ब्रीडिंग प्रोग्राम के चौथे साल में प्रवेश कर गया है। इस हफ़्ते राजस्थान के संरक्षण प्रजनन केंद्र में दो नए चूजों के जन्म के साथ, कैप्टिव ब्रीडिंग में रखे गए पक्षियों की कुल संख्या 70 हो गई है।
मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण-संवेदनशील नेतृत्व में, देश इस प्रोजेक्ट को बड़ी सफलता बनाने की राह पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
श्री यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'X' पर एक पोस्ट में इस घटनाक्रम की जानकारी दी और इसे 'प्रोजेक्ट GIB' के तहत हासिल की गई एक और बड़ी उपलब्धि बताया। मंत्री ने कहा कि इस हफ़्ते राजस्थान के संरक्षण प्रजनन केंद्र में जो दो चूजे जन्मे हैं, उनमें से एक का जन्म प्राकृतिक मिलन से और दूसरे का जन्म कृत्रिम गर्भाधान से हुआ है। इस प्रजाति के संरक्षण प्रयासों के लिए इसे एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताते हुए, श्री यादव ने कहा कि इस साल कैप्टिव ब्रीडिंग से जन्मे कुछ चूजों को धीरे-धीरे (सॉफ्ट रिलीज़ के ज़रिए) जंगल में छोड़ा जाएगा, जो इस प्रोजेक्ट के लिए एक नई और चुनौतीपूर्ण शुरुआत होगी। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए राजस्थान वन विभाग के वन अधिकारियों को भी बधाई दी।
-
13/03/26 |हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में 800 पदों पर होगी भर्ती; मुख्यमंत्री ने नादौन में की कई बड़ी घोषणाएं
हिमाचल प्रदेश, 13 मार्च (अन्नू): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर जिले के सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के 29वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाने का संकल्प दोहराया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि शिक्षा विभाग में जल्द ही लेक्चरर और असिस्टेंट लेक्चरर के 400-400 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के 140 विद्यालयों को सीबीएसई (CBSE) पाठ्यक्रम से जोड़ा जा रहा है। इन स्कूलों में शिक्षकों की कमी को अगले दो महीनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा और विद्यार्थियों के लिए एक विशिष्ट ड्रेस कोड भी लागू होगा। नादौन कॉलेज के विकास पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी सत्र से यहाँ भौतिक, जीव और वनस्पति विज्ञान के साथ-साथ एमबीए और एमसीए जैसे पेशेवर पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा, उन्होंने कॉलेज में बहुद्देश्यीय हॉल की आधारशिला रखी और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए 5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की।
स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर ध्यान केंद्रित करते हुए मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में 300 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कैंसर अस्पताल और 100 करोड़ रुपये के मदर एंड चाइल्ड अस्पताल का जिक्र किया। उन्होंने नादौन को 'स्पोर्ट्स टूरिज्म' का प्रमुख केंद्र बनाने का दृष्टिकोण साझा करते हुए बताया कि यहाँ ब्यास नदी पर रिवर फ्रंट, राफ्टिंग सेंटर और एक आधुनिक वेलनेस सेंटर विकसित किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन प्रयासों से क्षेत्र में पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने भ्रष्टाचार के रास्तों को बंद कर 3800 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व जुटाया है। उन्होंने डॉ. वाई एस परमार विद्यार्थी ऋण योजना और अनाथ बच्चों के लिए 'चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट' जैसे कानूनों का उल्लेख करते हुए इसे 'व्यवस्था परिवर्तन' की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ओपीएस (OPS) का निर्णय कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य के लिए लिया गया है और सरकार हर चुनौती का डटकर सामना करते हुए 2032 तक हिमाचल को देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाएगी।
#HimachalPradesh #CMISukhu #EducationReform #JobAlert #NadaunNews #HimachalDevelopment #GovtJobs2026 #EducationNewUpdate #DanikKhabar -
13/03/26 |हिमाचल प्रदेश: HPMC ने कमाया 6.65 करोड़ का शुद्ध लाभ; बागवानों के हित में लिए गए कई बड़े फैसले
हिमाचल प्रदेश, 13 मार्च (अन्नू): हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम लिमिटेड (HPMC) के निदेशक मंडल की 220वीं बैठक बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में निगम की वित्तीय स्थिति को और मजबूत करने और बागवानों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। वित्तीय वर्ष 2024-25 के आंकड़ों के अनुसार, निगम का कुल वार्षिक टर्नओवर लगभग 111 करोड़ रुपये रहा है, जिसमें 6.65 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया गया है।
रणनीतिक विकास के लिए उप-समिति का गठन निगम की कार्यकुशलता और राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से एचपीएमसी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा की अगुवाई में एक विशेष उप-समिति बनाने को मंजूरी दी गई है। यह समिति मुख्य रूप से निगम की खाली पड़ी भूमियों के व्यावसायिक उपयोग, मार्केटिंग नेटवर्क को सशक्त बनाने और भविष्य की योजनाओं के लिए बेहतर 'फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज' स्थापित करने पर अपने सुझाव देगी। इसके अतिरिक्त, चौपाल क्षेत्र के बागवानों की सुविधा के लिए वहां नई ग्रेडिंग-पैकिंग लाइन और सीए (CA) स्टोर स्थापित करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दी गई है।
किसानों को सीधी राहत और एचएमओ स्प्रे की सुविधा बैठक में बागवानों के कल्याण पर विशेष ध्यान देते हुए 'मंडी मध्यस्थता योजना' के तहत भुगतान को सीधे बैंक खातों (DBT) के माध्यम से करने पर चर्चा हुई। छोटे और जरूरतमंद किसानों को तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए राजस्व रिकॉर्ड की जांच के बाद प्रति व्यक्ति 5 एचएमओ (HMO) ड्रम उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। साथ ही, संस्थान में कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए बागवानी विभाग से प्रतिनियुक्ति (Secondment) के आधार पर स्टाफ तैनात करने को भी स्वीकृति दी गई।
प्रबंधन के प्रयासों की सराहना बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने निगम के मार्केटिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के लिए प्रबंधन की पीठ थपथपाई। उन्होंने जोर दिया कि प्रदेश के बागवानी क्षेत्र की प्रगति के लिए किसान-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाना अनिवार्य है। बैठक में सचिव बागवानी सी. पालरासू, प्रबंध निदेशक विनय सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी व गैर-सरकारी निदेशक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने निगम की आगामी कार्ययोजनाओं पर अपनी सहमति जताई।
#HPMC #HimachalHorticulture #JagatSinghNegi #AppleFarming #HimachalPradesh #FarmerWelfare #HPMCBordMeeting #AgricultureNews #DanikKhabar -
13/03/26 |उत्तर रेलवे की ट्रेनों के समय में बड़ा बदलाव: फिरोजपुर मंडल में ब्लॉक के कारण दर्जनों गाड़ियां होंगी प्रभावित
पंजाब, 13 मार्च (अन्नू): उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में ट्रैफिक और ओएचई (Overhead Equipment) ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित होने वाला है। रेलवे प्रशासन ने जानकारी दी है कि इस आवश्यक तकनीकी कार्य के चलते कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है और कुछ ट्रेनों को मार्ग में रोककर (रेगुलेट) चलाया जाएगा।
यह बदलाव 13 मार्च से 20 मार्च 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों पर लागू होंगे, जिससे दिल्ली, अंबाला, मुरादाबाद और फिरोजपुर मंडलों से गुजरने वाली ट्रेनों पर असर पड़ेगा। यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए रेलवे ने अपडेटेड समय सारणी जारी की है और यात्रियों को सलाह दी है कि वे स्टेशन निकलने से पहले रेलवे की पूछताछ सेवा 139 या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) के जरिए अपनी ट्रेन की स्थिति जांच लें।
प्रभावित होने वाली मुख्य ट्रेनों में नई दिल्ली-लोहियां खास जंक्शन और दिल्ली जंक्शन-पठानकोट जैसी गाड़ियां शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न मंडलों में 30 से 120 मिनट तक के लिए रोका या रिशेड्यूल किया जाएगा। लंबी दूरी की गाड़ियां जैसे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अमृतसर, जयनगर-अमृतसर, और कोलकाता टर्मिनल-अमृतसर को भी मार्च के मध्य में अलग-अलग दिनों पर मार्ग में 30 से 70 मिनट तक रेगुलेट किया जाएगा।इसके अलावा अमृतसर से जयनगर, बरहनी, टाटानगर और कटिहार जाने वाली ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है, जहां कुछ ट्रेनें अमृतसर से देरी से चलेंगी तो कुछ को रास्ते में निर्धारित समय से अधिक रुकना होगा। माता वैष्णो देवी कटरा से डॉ. अंबेडकर नगर जाने वाली ट्रेन भी 13 से 20 मार्च के बीच फिरोजपुर मंडल में आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी।
#NorthernRailway #IndianRailways #TrainUpdate #FirozpurDivision #RailwayNews #TravelAlert #IndianRail #PunjabRailways #DanikKhabar
-

इंश्योरेंस कंपनी से धोखाधड़ी करने वाले पूर्व सहायक को 4 साल की जेल, CBI कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला
नई दिल्ली, 13 मार्च (अन्नू): गाजियाबाद स्थित विशेष सीबीआई (CBI) अदालत ने ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के साथ वित्तीय धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने मेरठ स्थित कंपनी के तत्कालीन सहायक, दविंदर सिंह अधिकारी को दोषी करार देते हुए 4 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। सजा के साथ-साथ कोर्ट ने दोषी पर 35,000 रुपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया है।
यह मामला साल 2018 में सीबीआई द्वारा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी दविंदर सिंह अधिकारी ने साल 2014 से 2016 के बीच अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर एक आपराधिक साजिश रची थी। इस साजिश के तहत उसने धोखाधड़ी करते हुए इंश्योरेंस कंपनी को करीब 36,11,059 रुपये का वित्तीय नुकसान पहुँचाया था। आरोपी ने बदनियती के साथ कंपनी की इस भारी-भरकम राशि को अपने और अपने एक मित्र के बैंक खाते में स्थानांतरित कर लिया था। हालांकि, जांच शुरू होने और मामला दर्ज होने के बाद आरोपी ने पूरी राशि कंपनी के खाते में वापस जमा कर दी थी।
सीबीआई ने इस मामले में 31 मई 2021 को आरोप पत्र (Chargesheet) दाखिल किया था, जिसके बाद 6 जनवरी 2023 को अदालत ने आरोपी के खिलाफ आरोप तय किए थे। मुकदमे की सुनवाई के दौरान दविंदर सिंह अधिकारी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए गाजियाबाद की सक्षम अदालत में अपना गुनाह कबूल (Plead Guilty) करने के लिए आवेदन दायर किया था।
माननीय न्यायालय ने आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने के आवेदन को मंजूर करते हुए 12 मार्च 2026 को यह अंतिम फैसला सुनाया। अदालत ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी के साथ किया गया विश्वासघात गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। इस सजा के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को कानून के शिकंजे से बचना मुमकिन नहीं है।
#CBICourt #GhaziabadNews #OrientalInsurance #FraudCase #CBIIndia #LegalNews #CorruptionFreeIndia #FinancialScam #BreakingNewsHindi #CourtVerdict #InsuranceFraud #MeerutNews #DanikKhabar -

करोड़ों की ऑनलाइन धोखाधड़ी का भंडाफोड़: CBI का 15 ठिकानों पर छापा, 900 करोड़ के घोटाले का मास्टरमाइंड CA गिरफ्तार
नई दिल्ली, 13 मार्च (अन्नू): केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन निवेश और पार्ट-टाइम जॉब घोटाले के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 15 अलग-अलग स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया है। यह मामला मुख्य रूप से विदेशी फिनटेक प्लेटफॉर्म, विशेषकर दुबई स्थित 'Pyypl' के जरिए किए गए संदिग्ध लेन-देन और धोखाधड़ी से जुड़ा है। गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) से मिले इनपुट के आधार पर CBI ने यह केस दर्ज किया था। आरोप है कि एक संगठित गिरोह ने फर्जी लुभावनी योजनाओं के जरिए हजारों भारतीय नागरिकों से करोड़ों रुपये की ठगी की है।
जांच के दौरान यह बात सामने आई कि यह सिंडिकेट सोशल मीडिया, मोबाइल ऐप और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर लोगों को ऊंचे मुनाफे का लालच देता था। ठग पहले पीड़ितों से छोटी रकम निवेश करवाते थे और विश्वास जीतने के लिए उन्हें फर्जी मुनाफा दिखाते थे। एक बार जब पीड़ित को भरोसा हो जाता, तो उसे मोटी रकम निवेश करने के लिए उकसाया जाता था। ठगी गई राशि को मनी ट्रेल छिपाने के लिए कई 'म्यूल' बैंक खातों के माध्यम से घुमाया जाता था और फिर अंतरराष्ट्रीय डेबिट कार्डों का उपयोग करके विदेशों में एटीएम से निकाल लिया जाता था या विदेशी वॉलेट्स में ट्रांसफर कर दिया जाता था।
CBI ने दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर स्थित बिजवासन के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) अशोक कुमार शर्मा को इस पूरे सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बताया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि शर्मा ने अकेले पिछले एक साल में करीब 900 करोड़ रुपये की हेराफेरी की है। इस राशि को 15 शेल (फर्जी) कंपनियों से जुड़े खातों में जमा किया गया और बाद में भारतीय वर्चुअल एसेट एक्सचेंजों के माध्यम से इसे क्रिप्टोकरेंसी (USDT) में बदलकर विदेशी वॉलेट्स में भेज दिया गया। CBI ने सितंबर 2025 में ही इन संदिग्ध संस्थाओं के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया था।
छापेमारी के दौरान जांच एजेंसी को भारी मात्रा में आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल सबूत मिले हैं। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि कई मासूम लोगों को धोखा देकर इन शेल कंपनियों का निदेशक बनाया गया था और उनके नाम पर फर्जी कागजात तैयार किए गए थे। फिलहाल मुख्य आरोपी अशोक शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। CBI अब इस गिरोह से जुड़े विदेशी नागरिकों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले वित्तीय जाल को खंगालने में जुटी है ताकि अपराध की पूरी कमाई को बरामद किया जा सके।
#CBIRaid #CyberCrimeIndia #InvestmentFraud #OnlineScam #BreakingNews #FinancialFraud #CBIAction #CyberSecurity #CryptoScam #DelhiNews #900CroreScam #Awareness #DanikKhabar -
13/03/26 |नशा मुक्त चंडीगढ़ अभियान: अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ेगी पुलिस, प्रॉपर्टी जब्त करने और शहर छोड़ने की दी सख्त चेतावनी
चंडीगढ़, 13 मार्च (अन्नू): चंडीगढ़ में नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस ने अब आर-पार की जंग छेड़ दी है। क्राइम ब्रांच के इंचार्ज इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियाल ने नशीले पदार्थों की तस्करी और सेवन करने वालों को सीधे शब्दों में चेतावनी दी है कि वे या तो अपनी इन आदतों को सुधार लें या फिर चंडीगढ़ छोड़ दें। उन्होंने साफ किया है कि पुलिस की रडार पर शहर का हर संदिग्ध व्यक्ति है और अपराधी यह गलतफहमी न पालें कि वे कानून की नजरों से छिपे हुए हैं।
पुलिस की यह रणनीति केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि अब नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है। इंस्पेक्टर पटियाल ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार से अर्जित की गई हर संपत्ति को प्रशासन द्वारा कुर्क (अटैच) किया जाएगा। पुलिस वर्तमान में उन अपराधियों की सूची तैयार कर रही है जो इस धंधे से काली कमाई कर आलीशान जीवन जी रहे हैं। उनकी संपत्तियों की जांच की जा रही है, जिसके बाद कानून के कड़े प्रावधानों के तहत उन्हें जब्त करने की फाइलें तैयार होंगी।
तस्करों के बीच फैले इस भ्रम को भी पुलिस ने दूर कर दिया है कि वे पड़ोसी शहरों में छिपकर बच सकते हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधी चाहे पंचकूला में रहें या किसी अन्य क्षेत्र में, चंडीगढ़ पुलिस उन्हें कहीं से भी दबोचने में सक्षम है। अधिकारियों ने तंज कसते हुए कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए उन्हें किसी विशेष अनुमति या 'वीजा' की जरूरत नहीं है। ऐसे लोग जो दूसरों के संरक्षण में यह अवैध धंधा चला रहे हैं, पुलिस की गिरफ्त में आने पर उन्हें कोई भी कानूनी कवच नहीं बचा पाएगा।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य चंडीगढ़ की युवा पीढ़ी को नशे के दलदल से सुरक्षित निकालना है। पुलिस विभाग न केवल अपराधियों पर नकेल कस रहा है, बल्कि विभिन्न मोहल्लों में जागरूकता अभियान भी चला रहा है ताकि युवाओं को इसके दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया जा सके। पुलिस ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है और आश्वासन दिया है कि नशा माफिया की जानकारी देने वालों की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
#ChandigarhPolice #DrugFreeChandigarh #CrimeBranch #ChandigarhNews #DrugAbuseAwareness #ZeroTolerance #DanikKhabar #ChandigarhDanikKhabar -
13/03/26 |प्रदेश में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं-निर्बाध आपूर्ति रहेगी जारी- मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 13 मार्च, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वर्तमान में मिडिल ईस्ट-एशिया में युद्ध की स्थितियों के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मंत्रीगण सजग हैं। नागरिकों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, केंद्र और राज्य सरकार के स्तर पर कालाबाजारी रोकने के लिए पूरे प्रबंधन किए गए हैं। नागरिकों को रसोई गैस संबंधी परेशानी नहीं होगी। प्रदेश में घरेलू रसोई गैस सहित पीएनजी और सीएनजी की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक गतिविधियों के कारण से पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस के संबंध में वर्तमान स्थितियों में अभी तक अधिकांश कच्चे तेल की आपूर्ति स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होती थी, जिसे परिवर्तित कर अन्य स्थानों से भी कच्चे तेल की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। साथ ही देश की रिफाइनरी उच्च क्षमता पर कार्य कर रही है। प्राकृतिक गैस की आपूर्ति के लिये वैकल्पिक आपूर्तिकर्ता के माध्यम से खरीदी प्रक्रिया जारी है। घरेलू पीएनजी और सीएनजी की आपूर्ति बिना कटौती के हो रही है। रिफाइनरी को एलपीजी उत्पादन अधिकतम करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे वर्तमान में एलपीजी उत्पादन में लगभग 25 प्रतिशत की वृद्धि भी हुई है। इसके अलावा एक विशेष उपलब्धि प्राप्त हुई है कि जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले ऐसे जहाज एवं टेंकर जिनमें भारतीय फ्लेग लगे हैं उनको नहीं रोका जाएगा, यह एक राजनयिक विजय है, जिससे पेट्रोलियम सप्लाई में बाधा समाप्त होगी। गैस आपूर्ति प्रबंधन के लिये प्राकृतिक गैस नियंत्रण आदेश जारी किया गया है, जिससे देश में किसी भी प्रकार की घरेलू गैस की आपूर्ति में कमी न हो। उपरोक्त के अनुक्रम में प्रदेश में पेट्रोल, डीजल, एटीएस, क्रूड ऑयल और घरेलू गैस की किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है तथा निरंतर आपूर्ति जारी है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं हुई है। इसी के दृष्टिगत मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशानुसार वरिष्ठ मंत्रियों की समिति का गठन भी किया गया है।
मुख्य सचिव श्री जैन ने जिला कलेक्टर्स को दिये निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कमिश्नर-कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ पश्चिम-मध्य एशिया में युद्ध के कारण उत्पन्न हुई स्थिति के दृष्टिगत एलपीजी सहित अन्य ईंधन की उपलब्धता की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में डीजीपी श्री कैलाश मकवाना और एसीएस श्री शिवशेखर शुक्ला एवं श्रीमती रश्मि अरूण शमी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्य सचिव जैन ने कलेक्टर्स से कहा कि घरेलू गैस वितरण की ऑनलाइन व्यवस्था को और मजबूत करें तथा इससे जुड़ी कंपनियां भी सर्वर आदि की क्षमता बढाएं जिससे रिफिल बुकिंग ओटीपी जनरेशन और वितरण बिना असुविधा के सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सुनिश्चत करें कि गलत सूचनाओं का प्रसार और अफवाहों को सख्ती से रोंके और उपभोक्ताओं तक मीडिया आदि का उपयोग कर सही सूचना पहुचाएं। उन्होंने कहा कि नागरिकों के बीच सकारात्मक माहौल बनाए और सूचना तंत्र मजबूत कर अवैध जमाखोरी और कालाबाजारी की कोई भी घटना नही हो, यह सुनिश्चत करें।
मुख्य सचिव जैन ने कई कलेक्टर्स द्वारा होटल्स, रेस्टोरेंट, मैरिज गार्डन आदि के संचालकों से बात कर रसोई गैस की जगह इलेक्ट्रिक भट्टी और इंडेक्शन आदि का उपयोग बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सभी कलेक्टर्स से कहा कि वे भी वैकल्पिक और सुरक्षित ईंधन के उपयोग के प्रति नागरिकों और खानपान व्यवसाय में लगे लोगों बीच वैकल्पिक ईंधन के उपयोग के प्रति जागरूकता बढाएं।
मुख्य सचिव जैन ने विभिन्न शहरों में पीएनजी के कनेक्शन की जानकारी ली और कलेक्टर्स से कहा कि वे अधिकाधिक उपभोक्ताओं को पाइप लाइन गैस प्रणाली से जोड़ें। उन्होंने कलेक्टर्स से कहा कि सी एम हेल्पलाइन की शिकायतों का उसी दिन संतुष्टि पूर्वक समाधान सुनिश्चित किया जाए। डी.जी.पी. श्री मकवाना ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे सोशल मीडिया सहित विभिन्न प्लेट फार्म पर गलत सूचनाओं और अफवाह फैलाने वालों पर कार्यवाही करें और संपूर्ण व्यवस्था में सुरक्षात्मक इंतजाम सुनिश्चित करें।
अपर मुख्य सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति रश्मि अरूण शमी ने बताया कि प्रदेश में एलपीजी सहित पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। प्रदेश के सीएनजी स्टेशन एवं पीएनजी उपभोक्ताओं के उपयोग के लिए एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है। प्रदेश मे पेट्रोलियम/ सीएनजी/पीएनजी गैस की आपूर्ति लगातार जारी है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त मात्रा में एलपीजी की लगातार उपलब्धता है। शैक्षणिक एवं चिकित्सा संस्थानों को वाणिज्यिक सिलेंडर के उपयोग की छूट प्रदान की गई है। उन्होंने कलेक्टर्स से मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के लिए भी कहा है।
कांफ्रेंस में इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, सागर, धार के कलेक्टर्स सहित ग्वालियर एवं रीवा के कमिश्नर ने किए जा रहे उपायों की जानकारी दी। एसीएस श्रीमती शमी ने अधिकारियों से कहा कि वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को उपलब्ध स्टॉक का विवेकपूर्ण उपयोग करने एवं वैकल्पिक ईंधन स्रोतों को अपनाने की सलाह दें। जहां पीएनजी लाइन उपलब्ध है वहां पीएनजी के कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया जाए। जिन कामो में गैस ज्यादा खर्च होती है उनको नियंत्रित करने एवं विकल्प तैयार करने के लिए प्रेरित किया जाए। जिला कलेक्टर, जिले के खाद्य नियंत्रक/अधिकारी, ऑयल कंपनी के नोडल अधिकारी तथा एलपीजी वितरकों से समन्वय कर एलपीजी की आवश्यकता तथा उपलब्धता की प्रतिदिन समीक्षा भी करें।
वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा
प्रदेश में घरेलू रसोई गैस की कोई कमीं नहीं है और उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। राज्य शासन एलपीजी सहित अन्य ईंधन के परिवहन, भंडारण और वितरण पर पूरी तरह से सतर्क है।
खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की अपर मुख्य सचिव को समन्वय अधिकारी बनाया गया है, वे प्रतिदिन सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से संवाद और समन्वय करेंगी। मुख्य सचिव श्री जैन ने कहा कि पर्याप्त उपलब्धता के बावजूद गलत सूचनाओं के कारण घरेलू गैस की कमी की अफवाह फैलने से रोका जाए। उन्होंने कहा कि रसोई गैस सहित अन्य ईंधन का सुरक्षित परिवहन, भंडारण और वितरण सुनिश्चित किया जाए।
मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य स्तर के साथ ही जिला स्तर पर भी कंट्रोल रूम बनाए जाएं जहां प्रतिदिन की स्थिति की समीक्षा के साथ ही समाधान हो। बैठक में बताया गया कि गैस कंपनियों की भी हेल्पलाइन से लोगों को सही जानकारी दी जा रही है। मुख्य सचिव जैन ने निर्देश दिए कि जन भावनाओं के दृष्टिगत कंट्रोल रूम में कई फोन नम्बर रखें तथा दक्ष अमले की तैनाती की जाए। उन्होंने कहा कि रसोई गैस वितरण की पारदर्शी व्यवस्था है और संबंधित विभागों का दायित्व है कि वे ऐसा वातावरण तैयार करें जिससे जन भावनाएं व्यवस्था के साथ हों।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
13/03/26 |विधानसभा अध्यक्ष ने अजमेर को गौरवशाली पहचान देने का दोहराया संकल्प
एन.एस.बाछल, 13 मार्च, जयपुर।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर को गुलामी के प्रतीक चिन्हों से मुक्त करा भारत के गौरवशाली इतिहास एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का संकल्प उनके द्वारा लिया गया था और यह काम जारी है। इसके अंतर्गत शहर में विभिन्न स्थानों के नामों में परिवर्तन किया जा रहा है। इसी क्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राजकीय मोइनिया इस्लामिया उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिवर्तित नाम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड का लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत स्टेशन रोड स्थित एडवर्ड मेमोरियल का नाम बदलकर महर्षि दयानंद विश्रांति गृह करने से की गई। इसके पश्चात फॉयसागर झील का नाम परिवर्तन कर वरुण सागर किया गया। राजस्थान पर्यटन विकास निगम की होटल का नाम बदलकर अजयमेरू रखा गया। इससे आगंतुकों की संख्या में इजाफा हुआ। इसी क्रम में वीर शहीद अविनाश माहेश्वरी के नाम पर सड़क का नामकरण किया गया तथा नवीन एलिवेटेड रोड़ का नाम रामसेतु रखा गया।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि पूर्व में इस विद्यालय का नाम भी गुलामी के प्रतीक से जुड़ा हुआ था। इसे अब सभी संप्रदायों की समावेशी भावना को ध्यान में रखते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड किया गया है। यह विद्यालय शिक्षा विभाग की भूमि पर संचालित है और इसका नया नाम क्षेत्र की पहचान के अनुरूप रखा गया है।
उन्होंने अजमेर के समग्र विकास की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि तारागढ़ के विकास के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा 20 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इससे इस ऎतिहासिक स्थल को और अधिक रमणीय एवं आकर्षक बनाया जाएगा। साथ ही अजमेर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पर्यटक स्थलों का विकास किया जा रहा है। इसमें पर्यावरणीय पर्यटन के अंतर्गत लेपर्ड सफारी का विकास तथा वरुण सागर का सौंदर्यीकरण भी शामिल है। अजमेर शहर एक श्रेष्ठ, विकसित और सुंदर नगर के रूप में उभरेगा।
उन्होंने कहा कि अजमेर में आयुर्वेद के क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयुर्वेद विश्वविद्यालय से संबंधित विधेयक पारित किया गया है। वर्तमान समय में आमजन का आयुर्वेद के प्रति रुझान बढ़ रहा है, इसी को ध्यान में रखते हुए रामनगर क्षेत्र में पंचकर्म केंद्र भी स्थापित किया जाएगा।
शिक्षा के क्षेत्र में विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यालयों में नए कक्षा-कक्षों का निर्माण कराया जा रहा है तथा विद्यार्थियों की अध्ययन सुविधा को ध्यान में रखते हुए गांधी भवन में बहुमंजिला लाइब्रेरी का निर्माण भी प्रस्तावित है। इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए पृथक व्यवस्था भी होगी।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि वर्तमान आईटी युग को ध्यान में रखते हुए स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए आईटी पार्क भी विकसित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अजमेर में बड़े राष्ट्रीय पर्वों एवं अन्य आयोजनों के लिए वृहद स्टेडियम का निर्माण भी प्रस्तावित है। चिकित्सा क्षेत्र में मरीजों की सहायता के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं। इनमें स्पीकर हेल्प डेस्क की सुविधा हजारों मरीज लाभान्वित हो चुके है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
13/03/26 |आपदा राहत हेतु केंद्र का बड़ा कदम: 6 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लिए ₹1,912.99 करोड़ की अतिरिक्त सहायता मंजूर
आररएस अनेजा, 13 मार्च नई दिल्ली - केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली एक उच्चस्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में बाढ़, आकस्मिक बाढ़ (Flash Flood), बादल फटने (Cloudburst), चक्रवात 'मोंथा' और भूस्खलन से प्रभावित आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड तथा केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को 1,912.99 करोड़ रुपए की अतिरिक्त केन्द्रीय सहायता को मंजूरी दी है।
यह केन्द्रीय सहायता राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (NDRF) से प्रदान की गई है, जो वर्ष की प्रारंभिक शेष राशि में उपलब्ध राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) के 50% के समायोजन के अधीन है। कुल राशि 1,912.99 करोड़ रुपए में से, आंध्र प्रदेश के लिए 341.48 करोड़ रुपए, छत्तीसगढ़ के लिए 15.70 करोड़ रुपए, गुजरात के लिए 778.67 करोड़ रुपए, हिमाचल प्रदेश के लिए 288.39 करोड़ रुपए, नगालैंड के लिए 158.41 करोड़ रुपए तथा जम्मू-कश्मीर के लिए 330.34 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार प्राकृतिक आपदाओं और विपत्तियों के समय राज्य सरकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रही है।
यह अतिरिक्त सहायता उन धनराशि से अतिरिक्त है, जो केन्द्र सरकार द्वारा राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) के तहत राज्यों को पहले ही जारी की जा चुकी हैं और जो राज्यों के पास खर्च के लिए उपलब्ध हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान, केन्द्र सरकार ने 28 राज्यों को SDRF के तहत 20,735.20 करोड़ रुपए तथा 21 राज्यों को NDRF के तहत 3,628.18 करोड़ रुपए जारी किए हैं।
इसके अतिरिक्त, राज्य आपदा न्यूनीकरण कोष (SDMF) से 23 राज्यों को 5,373.20 करोड़ रुपए तथा राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण कोष (NDMF) से 21 राज्यों को 1,189.56 करोड़ रुपए भी जारी किए गए हैं।
-
13/03/26 |महिलाओं की आय बढ़ाने और कृषि आधारित आजीविका को सशक्त बनाने हेतु राजीविका, प्रदान की साझा पहल
एन.एस.बाछल, 13 मार्च, जयपुर।
राजस्थान में ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाने और कृषि आधारित आजीविका को मजबूत करने के उद्देश्य से राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) और गैर-सरकारी संस्था प्रदान (PRADAN) की साझा पहल के अंतर्गत बुधवार को जयपुर में एक राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के पूर्व अतिरिक्त सचिव चरणजीत सिंह तथा राजीविका की राज्य मिशन निदेशक नेहा गिरि ने किया।
इस पहल के तहत प्रारंभिक चरण में प्रदेश के आठ जिलों के चयनित ब्लॉकों—राजगढ़ (अलवर), जोथरी व सीमलवाड़ा (डूंगरपुर), बाली (पाली), सुहागपुरा (प्रतापगढ़), झालरा, लसाड़िया, सलूंबर व जैसमंद (सलूंबर), आबू रोड, पिंडवाड़ा, रेवदर व शिवगंज (सिरोही), खमनोर (राजसमंद) तथा गोगुन्दा, सायरा, भिंडर व कुराबड़ (उदयपुर) में इस पहल को क्रियान्वित किया जाएगा।
राजीविका और प्रदान के सहयोग से राज्य में कृषि आधारित आजीविका गतिविधियों को सुदृढ़ किया जाएगा तथा महिला स्वयं सहायता समूह परिवारों की आय में वृद्धि के लिए तकनीकी सहयोग, नवाचार और क्षमता निर्माण को बढ़ावा दिया जाएगा। इस रणनीतिक सहयोग के माध्यम से चयनित जिलों में समुदाय आधारित संगठनों को सशक्त बनाने, आजीविका गतिविधियों की गुणवत्ता सुधारने और लखपति दीदी कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
इस अवसर पर चरणजीत सिंह ने कहा कि समुदाय आधारित संगठनों की मजबूती ग्रामीण विकास और स्थायी आजीविका के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संगठित समुदाय और सशक्त महिला समूह ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे सकते हैं।
राज्य मिशन निदेशक नेहा गिरि ने कहा कि राजीविका द्वारा प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से व्यापक स्तर पर आजीविका संवर्धन के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदान की तकनीकी सहभागिता से महिलाओं की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और स्वयं सहायता समूह आत्मनिर्भर बनेंगे।
कार्यशाला में प्रदान के प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न आय सृजन मॉडलों पर प्रस्तुति देते हुए कृषि, पशुपालन और उद्यमिता आधारित आजीविका गतिविधियों के सफल मॉडल साझा किए गए।
इस अवसर पर राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक, जिला प्रबंधक (आजीविका), ब्लॉक परियोजना प्रबंधक सहित पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान में कार्यरत विभिन्न विकास साझेदार संस्थाओं—DISHA, GRAVIS, URMUL, Centre for microFinance (CmF), सेवा मन्दिर, श्रीजन तथा उन्नति—के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपने अनुभवों के साथ सफल आजीविका मॉडलों को साझा किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
13/03/26 |मोबाइल आई-केयर यूनिट द्वारा दूरस्थ इलाकों में नेत्र जांच एवं उपचार हो रहा सुलभ- मुख्यमंत्री राजस्थान
एन.एस.बाछल, 13 मार्च, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी की वार्षिक कॉन्फ्रेंस में नेत्र-चिकित्सा पर ज्ञान का आदान-प्रदान होगा। साथ ही, इसमें नई तकनीकों और नवाचारों पर चर्चा होगी, जिससे देश-विदेश के नेत्र चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों के बीच आपसी सहयोग प्रगाढ़ बनेगा। उन्होंने कहा कि एआईओसी 2026 एक नई दृष्टि, नई सोच और नए भारत के निर्माण का संकल्प मंच है। इसके निष्कर्ष, विचार एवं संकल्प नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में नया अध्याय लिखेंगे। इससे आने वाली नई तकनीकों, दवाइयों एवं शल्य चिकित्सा पद्धतियांे को प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में अपनाने के लिए हमारी सरकार हर संभव सहयोग करेगी।
भजनलाल शर्मा गुरुवार को जेईसीसी, सीतापुरा में ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी की 84वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में देश में अभूतपूर्व काम हुए हैं। मेडिकल कॉलेज खुले हैं तथा भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाने के लिए काम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में ‘हेल्थी आईज-हैप्पी लाईव्स’ का संदेश सामाजिक सोच की अद्भुत मिसाल है।
एआईओसी लाखों लोगों के जीवन में उजाला लाने का बनेगी माध्यम-
मुख्यमंत्री ने कहा कि दृष्टि हमारे जीवन की गुणवत्ता, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक भागीदारी से सीधे जुड़ी है। भारत में करोडों लोग दृष्टिहीनता या दृष्टि दोष से प्रभावित हैं, जिनमें बड़ी संख्या ग्रामीण एवं गरीब वर्ग की है। इसलिए तकनीकी नवाचार, जन जागरूकता और नीतिगत इच्छाशक्ति से अंधता का उन्मूलन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन की वैज्ञानिक चर्चाएं, शोध एवं नवाचार लाखों लोगों के जीवन में उजाला लाने का माध्यम बनेंगी।
घर-घर पहुंच रहा ‘एक दान, दो जीवनों में रोशनी’ का संदेश-
भजनलाल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत गरीब एवं मध्यम वर्ग के नागरिकों को नेत्र रोग संबंधी उपचार निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही, स्कूल आई-स्क्रीनिंग कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में दृष्टि दोष की पहचान एवं उपचार भी सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जीवन ज्योति प्रोजेक्ट के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल आई-केयर यूनिट द्वारा दूरस्थ इलाकों में नेत्र जांच एवं उपचार मिल रहा है। नेत्रदान जागरूकता अभियान को जन-आंदोलन का रूप देते हुए ‘एक दान, दो जीवनों में रोशनी’ का संदेश घर-घर पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि मधुमेह जनित अंधेपन की रोकथाम के लिए विशेष स्क्रीनिंग कार्यक्रम शुरू किए हैं। राजस्थान आज तकनीकी नवाचार में भी तेजी से प्रगति कर रहा है। एआई आधारित रेटिनल स्क्रीनिंग, टेलीमेडिसिन एवं डिजिटल आई-केयर के माध्यम से दूरदराज के क्षेत्रों में विशेषज्ञ सेवाएं पहुंचाने की दिशा में हम काम कर रहे हैं।
चिकित्सा ढांचे को मजबूत बना रही राज्य सरकार-
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में एमबीबीएस की 1700 सीटें, पीजी (राजकीय एवं निजी) की 469 सीटें तथा सुपर स्पेशियलिटी की 54 सीटें बढ़ाई गई हैं। केंद्र प्रवर्तित योजना के तीसरे चरण में 15 नवीन मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य प्रगतिरत है। उन्होंने कहा कि आरयूएचएस का उन्नयन करते हुए एम्स की तर्ज पर रिम्स की स्थापना का कार्य प्रगति पर है। साथ ही, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के अंतर्गत 815 करोड़ रुपये की लागत से 31 क्रिटिकल केयर ब्लॉक भी बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 2 का निर्माण पूर्ण हो चुका है।
भजनलाल शर्मा ने कहा कि नेत्र-चिकित्सकों के हाथों में अंधेरे जीवन में रोशनी भरने की शक्ति है, जो ईश्वरीय वरदान से कम नहीं है। वे टेक्नोलॉजी, ज्ञान एवं अपना अनुभव सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जोड़ें, ताकि राजस्थान के हर नागरिक को स्वस्थ दृष्टि मिले। उन्होंने चिकित्सकों से ग्रामीण राजस्थान में कैम्प लगाने, निशुल्क जांच एवं नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
उल्लेखनीय है कि 12 से 15 मार्च तक आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में दुनिया भर के 8 हजार से अधिक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ, चिकित्सक एवं शोधकर्ता भाग लेंगे। इस कॉन्फ्रेंस में एक साथ 23 हॉलों में साइंटिफिक सेशन, लाइव सर्जरी ट्रेनिंग एवं वर्कशॉप का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें आधुनिक नेत्र-चिकित्सा उपकरणों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसमें आई-केयर की नवीनतम मशीनें देखने को मिलेंगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
13/03/26 |प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मार्च को पश्चिम बंगाल में 18,680 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे
आरएस अनेजा, 13 मार्च नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 मार्च 2026 को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 2 बजे कोलकाता में लगभग 18,680 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे।
क्षेत्र में सड़क अवसंरचना को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के तहत, प्रधानमंत्री लगभग 16,990 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 420 किलोमीटर से अधिक की कुल लंबाई वाली कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उद्घाटन की जा रही परियोजनाओं में पश्चिम बंगाल और झारखंड में एनएच-19 और पश्चिम बंगाल में एनएच-114 के खंड शामिल हैं। इन परियोजनाओं से सड़क सुरक्षा में सुधार, यात्रा समय में कमी, भीड़भाड़ और प्रदूषण में कमी, क्षेत्रीय संपर्क में वृद्धि, पर्यटन को बढ़ावा और क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री कई नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें एनएच-116ए के 231 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले खड़गपुर-मोरग्राम आर्थिक गलियारे के पांच पैकेज शामिल हैं। यह परियोजना खड़गपुर और सिलीगुड़ी के बीच आर्थिक गलियारे का हिस्सा है और पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुरा, हुगली, पूर्वी बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों से होकर गुजरेगी। खड़गपुर-मोरग्राम के बीच सीधी कनेक्टिविटी से यात्रा की दूरी लगभग 120 किलोमीटर कम हो जाएगी और यात्रा समय में लगभग सात से आठ घंटे की बचत होगी।
यह गलियारा एनएच-16, एनएच-19, एनएच-14 और एनएच-12 सहित प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों से भी जुड़ेगा, जिससे मल्टी-कॉरिडोर कनेक्टिविटी मजबूत होगी। प्रधानमंत्री एनएच-14 पर 5.6 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले दुबराजपुर बाईपास के निर्माण की आधारशिला भी रखेंगे, जिससे दुबराजपुर शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में यातायात कम होगा और यात्रा समय में लगभग एक घंटे की कमी आएगी। वह एनएच-14 पर कांगशबाती और शिलाबाती नदियों पर बनने वाले अतिरिक्त चार लेन वाले प्रमुख पुलों के निर्माण की आधारशिला भी रखेंगे।
प्रधानमंत्री इस यात्रा के दौरान कई जहाजरानी और बंदरगाह संबंधी परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे। वे हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स के बर्थ नंबर 2 के मशीनीकरण परियोजना का उद्घाटन करेंगे, जिससे कुशल, तेज और पर्यावरण के अनुकूल माल ढुलाई संभव हो सकेगी। यह परियोजना माल ढुलाई क्षमता को बढ़ाएगी, कुशल फुल-रेक रेल लोडिंग सिस्टम को सुगम बनाएगी, प्रमुख निष्पादन संकेतकों में सुधार करेगी, खतरनाक कार्यों में मानव जोखिम को कम करके सुरक्षा बढ़ाएगी और रोजगार सृजित करेगी। प्रधानमंत्री खिद्दरपुर डॉक्स (डॉक 1 - पश्चिम) में जीर्णोद्धार परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री राज्य में कई बंदरगाह अवसंरचना परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इनमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह के हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स में बर्थ नंबर 5 का मशीनीकरण शामिल है। अन्य परियोजनाओं में कोलकाता डॉक सिस्टम में बैस्क्यूल ब्रिज का नवीनीकरण; किडरपोर डॉक-I (पूर्व) और डॉक-II (पूर्व) में जल निकासी प्रणालियों सहित यार्ड विकास; हावड़ा ब्रिज के स्तंभ से निमतला घाट तक कोलकाता नदी तट पर तटबंध संरक्षण कार्य; और कोलकाता डॉक सिस्टम में इंडेंचर मेमोरियल कॉम्प्लेक्स के पास एक नदी क्रूज टर्मिनल और नदी पर्यटन सुविधा के लिए टर्मिनल भवन का निर्माण शामिल है।
रेल सेक्टर में, प्रधानमंत्री पुरुलिया-आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) एक्सप्रेस को झंडी दिखाएंगे, जिससे पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बीच रेल कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी।
प्रधानमंत्री अमृत स्टेशन योजना के तहत पुनर्निर्मित छह रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन करेंगे। इन स्टेशनों में कामाख्यागुरी, अनारा, तामलुक, हल्दिया, बरभूम और सिउरी शामिल हैं।
प्रधानमंत्री दो रेल परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे: बेल्डा और दंतान के बीच 16 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन और कलाइकुंडा और कनिमोहुली के बीच स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली। इन परियोजनाओं से ट्रेनों की सुरक्षा और समयबद्धता में सुधार होगा, भीड़ कम होगी और क्षेत्र में यात्रियों के लिए यात्रा की सुगमता बढ़ेगी।
ये पहलें पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, कनेक्टिविटी बढ़ाने और आर्थिक विकास को गति देने के लिए सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
-
13/03/26 |गर्मी शुरू हो रही है, 48 घंटे में आपूर्ति जारी रहनी चाहिए- विधानसभा अध्यक्ष राजस्थान
एन.एस.बाछल, 13 मार्च, जयपुर।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जलदाय विभाग को सख्त हिदायत दी है कि गर्मी के मौसम में अजमेर शहर में 48 घंटे में जलापूर्ति किसी भी तरह बाधित नहीं होनी चाहिए। अधिकारी फील्ड में रहें और लगातार मॉनिटरिंग करें। उन्होंने जेईएन व एईएन अधिकारियों के कामकाज में लापरवाही पर नाराजगी जताई और कहा कि आमजन के काम गंभीरता से करें। उन्होंने बजट घोषणाओं की भी समीक्षा की और कहा कि कामकाज में तेजी लाएं।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सर्किट हाऊस में जलदाय विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि इस बार गर्मी जल्द शुरू हो गई है। जुलाई तक मौसम गर्म रहेगा। पानी की खपत बढ़ेगी, यह विभाग के लिए चुनौती भरा समय है। अजमेर को आगे से पर्याप्त जलापूर्ति हो रही है। ऎसे में शहर में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। अफसर फील्ड में रहें और नियमित मॉनिटरिंग करें। आमजन को 48 घंटे में पानी मिलना चाहिए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने बैठक में जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से अमृत योजना 2.0 की प्रगति, ग्राम माकड़वाली और लोहागल में नवनिर्मित पानी की टंकी से सप्लाई चालू करने की वस्तुस्थित, बोराज रावत नगर, ईदगाह, मिलिट्री स्कूल नवनिर्मित पानी की टंकी से सप्लाई की प्रगति, वरूण सागर से फिल्टर प्लांट तक बिछाई जा रही पाइप लाइन की प्रगति एवं लाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कार्यों की जानकारी ली गई। श्री देवनानी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आने वाले गर्मी के मौसम में क्षेत्र की जनता को पेयजल के लिए परेशान ना होना पड़े इसकी पर्याप्त मॉनिटरिंग करें।
अधिकारियों द्वारा जोन के अनुसार लगने वाले बल्क मीटर की स्थिति, नगर निगम, अजमेर में परिसीमन में सम्मिलित ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति हेतु बजट घोषणा अनुसार डीपीआर बनाने की कार्यवाही, बजट घोषणा में हैण्डपम्प एवं ट्यूबवेल की प्रगति से अवगत कराया गया।
वासुदेव देवनानी ने बजट घोषणा 2025-26 के अंतर्गत अजमेर शहर की पेयजल आपूर्ति के लिए बीसलपुर जयपुर पेयजल परियोजना स्टेज द्वितीय (फेज-द्वितीय) के अन्तर्गत कॉमन इनटेक वेल, विथ रॉ वाटर ट्रान्समिशन लाइन जल शोधन संयंत्र मय क्लियर वाटर ट्रान्समिशन लाइन एवं स्वच्छ जलाशय निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने इसी प्रकार अजमेर शहर की पेयजल आवश्यकता की पूर्ति के लिए 270 करोड़ रूपए की लागत से सर्विस रिर्जवायर निर्माण तथा नसीराबाद से नौसरघाटी -कोटड़ा क्षेत्र तक पाईपलाई का कार्य, केकड़ी क्षेत्र में थड़ोली से केकड़ी के मध्य भांसू गांव के समीप 24 करोड़ 81 लाख रुपये से पाइप लाइन का कार्य, अजमेर क्षेत्र में गोयला से नसीराबाद के मध्य 34 करोड़ 95 लाख रुपये से पाइप लाइन का कार्य, अजमेर व केकडी के लिए 5 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से थडोली, केकड़ी, गोयला एवं नसीराबाद पम्प हाउस को डबल फीडर से जोड़कर बस ट्रांसफर सिस्टम लगाने का कार्य, बीसलपुर पेयजल योजना में अजमेर (फेज-3), जयपुर (फेज-2) के लिए 265 करोड़ 25 लाख रूपए की लागत से कॉमन इंटेक वैल मय ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
13/03/26 |- भारत,
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: देश में लागू हुई नई केरोसिन आवंटन नीति, राज्यों को मिली ज्यादा स्वायत्तता
नई दिल्ली, 13 मार्च (अभी) : भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और आम नागरिकों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए 'सुपीरियर केरोसिन तेल' के आवंटन के संबंध में एक महत्वपूर्ण आधिकारिक आदेश जारी किया है। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 से 2027-28 के लिए एक नई 'PDS केरोसिन आवंटन नीति' लागू की है, जिसके तहत अब 'सब्सिडी' और 'गैर-सब्सिडी' श्रेणियों के अलग-अलग आवंटन को समाप्त कर इसे 'PDS SKO' की एक एकल श्रेणी में बदल दिया गया है। मंत्रालय का यह निर्णय वैश्विक ऊर्जा बाजारों में जारी अस्थिरता और आपूर्ति श्रृंखला में संभावित व्यवधानों के बीच घरेलू स्तर पर ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
इस नई नीति के तहत, प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश को उनकी पिछली तीन वर्षों की अधिकतम खपत के आधार पर तिमाही आधार पर केरोसिन का कोटा आवंटित किया जाएगा। इस व्यवस्था की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि राज्य सरकारों को अब यह पूरी स्वायत्तता दी गई है कि वे आवंटित तेल का उपयोग अपनी विशिष्ट आवश्यकताओं जैसे कि खाना पकाने, रोशनी, मछली पकड़ने के जहाजों, मेलों, प्रदर्शनियों या प्राकृतिक आपदाओं के समय कर सकें। जो राज्य 'केरोसिन मुक्त' घोषित हो चुके हैं, वहां भी विशेष परिस्थितियों और आपदा प्रबंधन के लिए तेल कंपनियों के माध्यम से स्टॉक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह आवंटन 'एडहॉक' आधार पर किया गया है ताकि किसी भी राज्य में ईंधन की कमी न हो।
प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने वितरण प्रणाली में भी कड़े बदलाव किए हैं। अब राज्यों को आवंटित मात्रा को संबंधित तिमाही (45-90 दिन) के भीतर ही उठाना अनिवार्य होगा और बची हुई मात्रा को अगली तिमाही में ले जाने की अनुमति केवल प्राकृतिक आपदा जैसी आपात स्थितियों में ही मिलेगी। केंद्र ने सख्त चेतावनी दी है कि इस केरोसिन तेल का किसी भी व्यावसायिक कार्य या पेट्रोल-डीजल में मिलावट के लिए उपयोग नहीं होना चाहिए। वितरण की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए ई-पॉस (e-POS) मशीनों और बायोमेट्रिक सत्यापन पर जोर दिया गया है। यह पहल न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सहारा देगी, बल्कि उन क्षेत्रों में रोशनी और ईंधन का संकट दूर करेगी जहाँ अभी भी स्वच्छ ईंधन (LPG) की पहुंच पूरी तरह सुनिश्चित नहीं हो पाई है।
#PetroleumMinistry #EnergySecurity2026 #KerosenePolicy #PDSIndia #RuralDevelopment #SKOAllocation #GovernmentOfIndia #FuelSafety #EnergyCrisisSupport #IndiaUpdates #danikkhabar #newsupdate
-

केंद्रीय एजेंसियों और पंजाब पुलिस का साझा ऑपरेशन: वांटेड अपराधी भुवनेश दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार
नई दिल्ली/चंडीगढ़, 13 मार्च (अभी) : पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध और सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी…..
-
13/03/26अम्बाला CIA-2 की बड़ी कामयाबी: पिरामिड होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी सतिंदर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
जे कुमार अम्बाला, 13 मार्च 2026: अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए अम्बाला पुलिस की सीआईए-2 इकाई ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने पिछले तीन वर्षों से वांछित और घोषित अपराधी (PO) सतिंदर को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सतिंदर, जो पंजाब के एस.ए.एस. नगर के गांव जोधपुर का निवासी है, संगीन वारदातों को अंजाम देकर विदेश भाग गया था। उसे कानून के शिकंजे में लाने के लिए पुलिस निरंतर प्रयासरत थी और जैसे ही वह दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा, सीआईए-2 की टीम ने उसे दबोच लिया।
सतिंदर मुख्य रूप से वर्ष 2018 में हुए चर्चित पिरामिड होटल गोलीकांड में संलिप्त था। थाना अम्बाला छावनी में दर्ज मुकदमा नंबर 155 के तहत उस पर होटल कर्मचारियों पर गोलियां चलाने और हत्या के प्रयास के गंभीर आरोप हैं, जिसमें अदालत ने उसे 1 मार्च 2024 को भगोड़ा घोषित किया था। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2018 में ही थाना बलदेव नगर में दर्ज जेल के अंदर मारपीट के एक अन्य मामले (मुकदमा नंबर 555) में भी उसे 26 अक्टूबर 2023 को पीओ घोषित किया गया था। लंबे समय से कानून से बच रहे इस शातिर अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस ने ठोस पैरवी और कानूनी प्रक्रिया का सहारा लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई के माध्यम से अम्बाला पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराधी चाहे सात समंदर पार ही क्यों न छिपा हो, वह कानून की पहुंच से बाहर नहीं रह सकता। पुलिस ने युवाओं से भी अपील की है कि वे विदेशों में बैठे अपराधियों के बहकावे में आकर अपना भविष्य बर्बाद न करें, क्योंकि एक गलत कदम न केवल उनकी जिंदगी खत्म कर देता है बल्कि पूरे परिवार को भी संकट में डाल देता है।
#AmbalaPolice #CIA2Success #CriminalArrested #IGIAirport #PyramidHotelCase #LawAndOrder #ZeroTolerance #HaryanaPolice #AmbalaNews #CrimeUpdate
-
13/03/26 |आज का राशिफल – 13 मार्च 2026
♈ मेष राशि (Aries)
परिवार: परिवार में किसी सदस्य की मदद करनी पड़ सकती है।
कैरियर: नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
लाभ/हानि: धन लाभ के योग बन रहे हैं लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है।
बिजनेस: व्यापार में नए संपर्क लाभ देंगे।
शेयर मार्केट: सावधानी से निवेश करें, जल्दबाजी न करें।
स्वास्थ्य: हल्का सिरदर्द या थकान हो सकती है।
ऊर्जा: मध्यम
मूड: सकारात्मक 😊
लकी नंबर: 9
शुभ रंग: लाल
---
♉ वृषभ राशि (Taurus)
परिवार: परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
कैरियर: प्रमोशन या नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।
लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
बिजनेस: व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा।
शेयर मार्केट: लंबी अवधि का निवेश लाभ देगा।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
ऊर्जा: अच्छी
मूड: उत्साहित 😃
लकी नंबर: 6
शुभ रंग: क्रीम
---
♊ मिथुन राशि (Gemini)
परिवार: किसी रिश्तेदार से मुलाकात संभव।
कैरियर: काम में थोड़ा दबाव रह सकता है।
लाभ/हानि: धन आने के साथ खर्च भी होगा।
बिजनेस: नई योजना बन सकती है।
शेयर मार्केट: छोटे निवेश में लाभ।
स्वास्थ्य: नींद पूरी लें।
ऊर्जा: मध्यम
मूड: सोच-विचार वाला 🤔
लकी नंबर: 5
शुभ रंग: हरा
---
♋ कर्क राशि (Cancer)
परिवार: परिवार में शांति और सहयोग रहेगा।
कैरियर: वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
लाभ/हानि: आर्थिक लाभ संभव।
बिजनेस: व्यापार में वृद्धि होगी।
शेयर मार्केट: सावधानी जरूरी।
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
ऊर्जा: सामान्य
मूड: शांत 🙂
लकी नंबर: 2
शुभ रंग: सफेद
---
♌ सिंह राशि (Leo)
परिवार: परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
कैरियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
लाभ/हानि: आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे।
बिजनेस: व्यापार में बड़ा निर्णय लेने का समय।
शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश करें।
स्वास्थ्य: ऊर्जा अच्छी रहेगी।
मूड: आत्मविश्वास से भरा 💪
लकी नंबर: 1
शुभ रंग: सुनहरा
---
♍ कन्या राशि (Virgo)
परिवार: परिवार में किसी बात पर चर्चा हो सकती है।
कैरियर: मेहनत का परिणाम मिलेगा।
लाभ/हानि: धन लाभ संभव।
बिजनेस: नया ऑर्डर मिल सकता है।
शेयर मार्केट: स्थिर निवेश लाभ देगा।
स्वास्थ्य: कमर दर्द से सावधान रहें।
ऊर्जा: अच्छी
मूड: व्यस्त 😌
लकी नंबर: 5
शुभ रंग: हरा
---
♎ तुला राशि (Libra)
परिवार: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कैरियर: ऑफिस में प्रशंसा मिलेगी।
लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
बिजनेस: साझेदारी में लाभ।
शेयर मार्केट: मध्यम लाभ।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
ऊर्जा: अच्छी
मूड: खुश 😊
लकी नंबर: 6
शुभ रंग: नीला
---
♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)
परिवार: परिवार में छोटी-मोटी बहस हो सकती है।
कैरियर: काम का दबाव रहेगा।
लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकता है।
बिजनेस: नए सौदे में सावधानी रखें।
शेयर मार्केट: जोखिम न लें।
स्वास्थ्य: तनाव से बचें।
ऊर्जा: मध्यम
मूड: गंभीर 😐
लकी नंबर: 8
शुभ रंग: मरून
---
♐ धनु राशि (Sagittarius)
परिवार: परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
कैरियर: करियर में प्रगति होगी।
लाभ/हानि: धन लाभ संभव।
बिजनेस: व्यापार में वृद्धि।
शेयर मार्केट: अच्छा लाभ मिल सकता है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
ऊर्जा: उच्च
मूड: उत्साही 😃
लकी नंबर: 3
शुभ रंग: पीला
---
♑ मकर राशि (Capricorn)
परिवार: परिवार में जिम्मेदारी बढ़ेगी।
कैरियर: मेहनत का फल मिलेगा।
लाभ/हानि: आर्थिक लाभ संभव।
बिजनेस: व्यापार में स्थिरता रहेगी।
शेयर मार्केट: लंबी अवधि के निवेश ठीक।
स्वास्थ्य: थकान हो सकती है।
ऊर्जा: सामान्य
मूड: गंभीर 🙂
लकी नंबर: 8
शुभ रंग: काला
---
♒ कुम्भ राशि (Aquarius)
परिवार: दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएंगे।
कैरियर: नई योजना सफल हो सकती है।
लाभ/हानि: धन लाभ के योग।
बिजनेस: व्यापार में विस्तार संभव।
शेयर मार्केट: अच्छा लाभ मिल सकता है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
ऊर्जा: अच्छी
मूड: खुश 😊
लकी नंबर: 4
शुभ रंग: नीला
---
♓ मीन राशि (Pisces)
परिवार: परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है।
कैरियर: नई नौकरी या अवसर मिल सकते हैं।
लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
बिजनेस: व्यापार में लाभ।
शेयर मार्केट: अच्छा समय।
स्वास्थ्य: मानसिक शांति रहेगी।
ऊर्जा: उच्च
मूड: सकारात्मक 😇
लकी नंबर: 7
शुभ रंग: पीला
---
⏰ आज का शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: 12:07 PM – 12:54 PM
अमृत काल: 08:30 AM – 10:05 AM
⚠️ आज का राहुकाल
राहुकाल (शुक्रवार): 10:30 AM – 12:00 PM
इस समय नए कार्य शुरू करने से बचें
#राशिफल2026
#आज का राशिफल
#सभी राशियों का राशिफल
#मासिक राशिफल
#आज का दिन कैसा रहेगा
#परिवार का मूड
#कैरियर सलाह
#शेयर मार्केट आज
#लाभ हानि
#शुभ मुहूर्त
#लकी नंबर
#शुभ रंग
#स्वास्थ्य टिप्स
#ऊर्जा स्तर
#बिजनेस सलाह
#टैरो अंक
#धार्मिक शुभ योग
#जीवन मंत्र
#साप्ताहिक राशिफल
#आज का शुभ समय
#लाइफ हिमाकत
#मनोविज्ञान टिप्स
#धन लाभ
#खराब दिन से बचाव
#शुभ संकेत
#राशि अनुसार भाग्य
#संपत्ति और निवेश
#सिंह, कर्क, तुला राशियाँ
#फलित ज्योतिष
#राशि परिवर्तन
-
12/03/26अम्बाला: जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू, 1 मई से मोबाइल ऐप के जरिए होगा पहले चरण का कार्य
जे कुमार अम्बाला, 12 मार्च 2026: आगामी राष्ट्रीय जनगणना 2027 के प्रथम चरण को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए अम्बाला जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। आज अतिरिक्त उपायुक्त विराट की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक और अधिसूचित अधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। इस बैठक में जनगणना से जुड़े तकनीकी, प्रशासनिक और प्रबंधन पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
डिजिटल जनगणना: इस बार क्या है खास?
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि भारत के इतिहास में पहली बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल (मोबाईल एप्प) के माध्यम से होगी।
रियल-टाइम डेटा: मोबाइल ऐप के उपयोग से सारा डेटा साथ-साथ सिंक (Sync) होता रहेगा।
स्व-गणना (Self-Enumeration): अप्रैल 2026 के मध्य में एक पोर्टल शुरू किया जाएगा, जिसके माध्यम से लोग स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। यह विशेषकर आईटी क्षेत्र और व्यस्त कामकाजी लोगों के लिए मददगार होगा।
CMMMS पोर्टल: सभी अधिसूचित अधिकारियों का इस पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है ताकि कार्य की निगरानी पारदर्शी तरीके से हो सके।
महत्वपूर्ण तिथियां और शेड्यूल:
प्रथम चरण (मकान सूचीकरण): 1 मई से 30 मई 2026 तक।
फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण: 19 मार्च से 21 मार्च 2026 तक।
प्रगणकों (Enumerators) व सुपरवाइजरों की ट्रेनिंग: 6 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तक।
द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना): 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक।
अम्बाला जिले का संगठनात्मक ढांचा:
जनगणना कार्य के लिए पूरे जिले को 12 चार्ज कार्यालयों (4 ग्रामीण और 8 नगरीय) में बांटा गया है।
कुल कर्मचारी: जिले भर में लगभग 1943 प्रगणक और 323 सुपरवाइजर नियुक्त किए जाएंगे, जिनमें मुख्य रूप से शिक्षा विभाग के कर्मचारी शामिल होंगे।
निगरानी: ग्रामीण क्षेत्रों में तहसीलदार और शहरी क्षेत्रों में म्यूनिसिपल सेक्रेटरी/ईओ (EO) 'चार्ज अधिकारी' के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।
राष्ट्र निर्माण में आंकड़ों की भूमिका:
बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने जोर देकर कहा कि जनगणना के सटीक आंकड़े राष्ट्र निर्माण के लिए अनिवार्य हैं। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर:
आगामी पंचवर्षीय योजनाएं बनाई जाती हैं।
परिसीमन आयोग द्वारा विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों की सीमाओं का निर्धारण किया जाता है।
सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने की रूपरेखा तैयार होती है।
जनता से अपील: प्रशासन ने जिला लोक संपर्क अधिकारी के माध्यम से जनता को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं ताकि हर नागरिक इस प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनगणना में दी गई जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। इस अवसर पर एसडीएम दर्शन कुमार, विनेश कुमार, शिवजीत भारती, सतीन्द्र सिवाच और नगराधीश अभिषेक गर्ग सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
#Census2027 #DigitalIndia #AmbalaNews #CensusTraining #Governance #DataDrivenIndia #HaryanaGovernment #NationalDevelopment #SelfEnumeration
-
12/03/26 |आज का राशिफल ( 12 मार्च, 2026 )
♈ मेष (Aries)
परिवार: परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। किसी शुभ समाचार की संभावना।
कैरियर: नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
लाभ/हानि: धन लाभ के अवसर बन सकते हैं।
शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश करें।
स्वास्थ्य: ऊर्जा अच्छी रहेगी लेकिन थकान हो सकती है।
बिजनेस: नए ग्राहकों से फायदा हो सकता है।
मूड: उत्साहित और सकारात्मक।
लक्की नंबर: 9
शुभ रंग: लाल
शुभ समय: सुबह 9:30 – 11:00
---
♉ वृषभ (Taurus)
परिवार: परिवार में शांति बनी रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
कैरियर: काम में थोड़ी मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है।
लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकता है।
शेयर मार्केट: दीर्घकालीन निवेश बेहतर रहेगा।
स्वास्थ्य: गले और सर्दी से सावधान रहें।
बिजनेस: साझेदारी में लाभ संभव।
मूड: थोड़ा चिंतनशील।
लक्की नंबर: 6
शुभ रंग: सफेद
शुभ समय: दोपहर 1:00 – 2:30
---
♊ मिथुन (Gemini)
परिवार: परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है।
कैरियर: नई योजना सफल हो सकती है।
लाभ/हानि: अचानक धन लाभ संभव।
शेयर मार्केट: लाभ के संकेत।
स्वास्थ्य: सामान्य रहेगा।
बिजनेस: नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं।
मूड: उत्साही।
लक्की नंबर: 5
शुभ रंग: हरा
शुभ समय: सुबह 10:30 – 12:00
---
♋ कर्क (Cancer)
परिवार: परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
कैरियर: प्रमोशन की संभावना बन सकती है।
लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
शेयर मार्केट: मध्यम लाभ।
स्वास्थ्य: पेट से संबंधित समस्या से सावधान रहें।
बिजनेस: व्यापार में वृद्धि।
मूड: संतुलित।
लक्की नंबर: 2
शुभ रंग: क्रीम
शुभ समय: शाम 4:00 – 5:30
---
♌ सिंह (Leo)
परिवार: परिवार का सहयोग मिलेगा।
कैरियर: नेतृत्व क्षमता से सफलता मिलेगी।
लाभ/हानि: धन लाभ संभव।
शेयर मार्केट: सावधानी जरूरी।
स्वास्थ्य: तनाव से बचें।
बिजनेस: नई डील हो सकती है।
मूड: आत्मविश्वासी।
लक्की नंबर: 1
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ समय: सुबह 8:30 – 10:00
---
♍ कन्या (Virgo)
परिवार: परिवार में खुशी का माहौल।
कैरियर: काम में सफलता मिलेगी।
लाभ/हानि: निवेश से लाभ।
शेयर मार्केट: अच्छा दिन।
स्वास्थ्य: सामान्य।
बिजनेस: व्यापार में विस्तार।
मूड: शांत और संतुष्ट।
लक्की नंबर: 7
शुभ रंग: नीला
शुभ समय: दोपहर 12:30 – 2:00
---
♎ तुला (Libra)
परिवार: रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
कैरियर: सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
लाभ/हानि: खर्च और आय संतुलित रहेगी।
शेयर मार्केट: सीमित निवेश करें।
स्वास्थ्य: सिरदर्द हो सकता है।
बिजनेस: नई योजना सफल।
मूड: सकारात्मक।
लक्की नंबर: 6
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ समय: शाम 3:30 – 5:00
---
♏ वृश्चिक (Scorpio)
परिवार: परिवार में किसी समारोह की संभावना।
कैरियर: मेहनत का फल मिलेगा।
लाभ/हानि: धन लाभ के संकेत।
शेयर मार्केट: सावधानी जरूरी।
स्वास्थ्य: ऊर्जा अच्छी रहेगी।
बिजनेस: मुनाफा बढ़ेगा।
मूड: जोश से भरा।
लक्की नंबर: 8
शुभ रंग: मैरून
शुभ समय: सुबह 9:00 – 10:30
---
♐ धनु (Sagittarius)
परिवार: परिवार के साथ यात्रा का योग।
कैरियर: नई नौकरी का अवसर मिल सकता है।
लाभ/हानि: आय में वृद्धि।
शेयर मार्केट: लाभ संभव।
स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा।
बिजनेस: नए निवेश से लाभ।
मूड: खुश और आशावादी।
लक्की नंबर: 3
शुभ रंग: पीला
शुभ समय: सुबह 11:00 – 12:30
---
♑ मकर (Capricorn)
परिवार: परिवार में सहयोग मिलेगा।
कैरियर: मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।
लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति स्थिर।
शेयर मार्केट: लंबी अवधि के लिए निवेश अच्छा।
स्वास्थ्य: कमर दर्द की संभावना।
बिजनेस: लाभ में वृद्धि।
मूड: व्यावहारिक।
लक्की नंबर: 4
शुभ रंग: भूरा
शुभ समय: दोपहर 2:00 – 3:30
---
♒ कुम्भ (Aquarius)
परिवार: परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी।
कैरियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
लाभ/हानि: अचानक खर्च हो सकता है।
शेयर मार्केट: सावधानी रखें।
स्वास्थ्य: सामान्य।
बिजनेस: नए अवसर मिलेंगे।
मूड: रचनात्मक।
लक्की नंबर: 11
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ समय: शाम 5:00 – 6:30
---
♓ मीन (Pisces)
परिवार: परिवार में खुशियां बढ़ेंगी।
कैरियर: कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा।
लाभ/हानि: धन लाभ की संभावना।
शेयर मार्केट: अच्छा संकेत।
स्वास्थ्य: मानसिक शांति रहेगी।
बिजनेस: व्यापार में प्रगति।
मूड: शांत और प्रसन्न।
लक्की नंबर: 12
शुभ रंग: आसमानी
शुभ समय: सुबह 7:30 – 9:00
---
⏰ आज का राहुकाल
दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक
इस समय नए शुभ कार्य शुरू करने से बचना बेहतर माना जाता है।
#राशिफल2026
#आज का राशिफल
#सभी राशियों का राशिफल
#मासिक राशिफल
#आज का दिन कैसा रहेगा
#परिवार का मूड
#कैरियर सलाह
#शेयर मार्केट आज
#लाभ हानि
#शुभ मुहूर्त
#लकी नंबर
#शुभ रंग
#स्वास्थ्य टिप्स
#ऊर्जा स्तर
#बिजनेस सलाह
#टैरो अंक
#धार्मिक शुभ योग
#जीवन मंत्र
#साप्ताहिक राशिफल
#आज का शुभ समय
#लाइफ हिमाकत
#मनोविज्ञान टिप्स
#धन लाभ
#खराब दिन से बचाव
#शुभ संकेत
#राशि अनुसार भाग्य
#संपत्ति और निवेश
#सिंह, कर्क, तुला राशियाँ
#फलित ज्योतिष
#राशि परिवर्तन
-
12/03/26 |- भारत,
NCERT की पाठ्यपुस्तक में बड़ा बदलाव: भारतीय लेखकों को मिली प्रमुखता, 'कावेरी' में सुधा मूर्ति और रवींद्रनाथ टैगोर के पाठ शामिल
नई दिल्ली, 12 मार्च (अभी) : राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF-SE 2023) के अनुरूप कक्षा 9 के लिए अंग्रेजी की एक नई पाठ्यपुस्तक 'कावेरी' (Kaveri) लॉन्च की है। यह नई पुस्तक पिछली दो पुस्तकों, 'बिहाइव' (Beehive) और 'मोमेंट्स' की जगह लेगी। इस बदलाव का सबसे महत्वपूर्ण पहलू पाठ्यपुस्तकों में भारतीय लेखकों और भारतीय ज्ञान प्रणाली (IKS) को दी गई प्रमुखता है।
नई पाठ्यपुस्तक 'कावेरी' में अब अंतरराष्ट्रीय साहित्य के साथ-साथ भारतीय साहित्यिक विरासत का संतुलन बनाया गया है। इसमें सुधा मूर्ति की कहानी 'How I Taught My Grandmother to Read' को पहले पाठ के रूप में शामिल किया गया है। इसके अलावा, तमिल राष्ट्रवादी कवि सुब्रह्मण्य भारती, नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर, नागा लेखिका टेम्सुला आओ और असमिया उपन्यासकार मित्रा फुकन जैसे दिग्गज भारतीय लेखकों की रचनाओं को स्थान दिया गया है। पुस्तक में कुल 16 पाठ हैं, जिनमें से 8 भारतीय लेखकों द्वारा और शेष अंतरराष्ट्रीय लेखकों द्वारा रचित हैं, जो वैश्विक और स्थानीय दृष्टिकोण का सटीक मिश्रण पेश करते हैं।
विद्यार्थियों पर से पढ़ाई के बोझ को कम करने के लिए एनसीईआरटी ने सामग्री को काफी संक्षिप्त किया है। जहाँ पहले दो अलग-अलग किताबों में कुल 29 पाठ पढ़ने होते थे, वहीं अब उन्हें घटाकर केवल 16 पाठ कर दिया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे छात्रों को रटकर पढ़ने के बजाय विषयों की गहरी समझ और व्यावहारिक कौशल विकसित करने में मदद मिलेगी।
'कावेरी' पुस्तक केवल कहानियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें भारतीय ज्ञान प्रणाली के तत्व भी पिरोए गए हैं। पुस्तक में पारंपरिक शिल्प कौशल, मानवीय रिश्तों और भारतीय मूल्यों पर आधारित सामग्री शामिल की गई है। इसके साथ ही, आधुनिक भारत की उपलब्धियों को दर्शाने के लिए पैरालंपिक एथलीट दीपा मलिक का साक्षात्कार भी शामिल किया गया है, जो छात्रों को सीमाओं से परे सोचने और असंभव को संभव बनाने की प्रेरणा देता है।
एनसीईआरटी के अधिकारियों के अनुसार, यह नई पाठ्यपुस्तक सत्र 2026-27 से लागू होगी। पुस्तक में क्यूआर (QR) कोड भी दिए गए हैं, जो छात्रों को अतिरिक्त डिजिटल संसाधनों और ई-सामग्री तक पहुँच प्रदान करेंगे, जिससे सीखने की प्रक्रिया और अधिक रोचक और डिजिटल-फ्रेंडली बनेगी।
#NCERT #NewTextbook #KaveriEnglish #IndianAuthors #SudhaMurty #RabindranathTagore #NEP2020 #IndianEducation #Class9English #EducationReform2026 #danikkhabar
-
12/03/26 |बीज बैंक कार्यशाला में पंचायती राज मंत्री राजस्थान ने भ्रष्टाचार पर सख्ती के दिए निर्देश
एन.एस.बाछल, 12 मार्च, जयपुर।
जयपुर स्थित इंदिरा गांधी पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय वनस्पतिक बीज बैंक कार्यशाला में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
मदन दिलावर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो अधिकारी अच्छा कार्य करेंगे उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा, वहीं लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने वर्ष 2024-25 के बजट में गोचर एवं औरण भूमि के विकास, घास-चारा उत्पादन तथा देशी वृक्षों के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वनस्पतिक बीज बैंक स्थापित करने की घोषणा की थी। इसी क्रम में प्रदेश के 30 जिलों में कुल 150 बीज बैंक स्थापित किए गए हैं, जिनका उद्घाटन 22 अप्रैल 2025 को किया गया था।
मंत्री ने कहा कि कुछ बीज बैंक बेहतर कार्य कर रहे हैं, जबकि कई स्थानों पर अपेक्षित स्तर पर बीज संग्रहण नहीं हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय प्रजातियों के घास, चारा एवं देशी वृक्षों के बीजों का संग्रहण, संरक्षण एवं भंडारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि चारागाह विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी न आए। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे तथा चारागाह विकास कार्यों को गति मिलेगी।
कार्यशाला में जल ग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण निदेशक मोहम्मद जुनेद ने भी संबोधित किया तथा अतिरिक्त निदेशक मनोज कुमार ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए विकास अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
गौ माता आश्रय स्थल स्थापित किए जाएंगे—
मदन दिलावर ने बताया कि राज्य सरकार निराश्रित गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में राज्य के 457 पंचायत समितियों की एक-एक ग्राम पंचायत में लगभग 20 हेक्टेयर क्षेत्रफल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय चारागाह विकास आधारित गौ माता आश्रय स्थल स्थापित किए जाएंगे।
इन आश्रय स्थलों पर जल संरक्षण संरचनाएं, पानी की पक्की खेल, सघन वृक्षारोपण, चारागाह विकास, चारा भंडारण तथा कंपोस्ट खाद उत्पादन जैसे कार्य किए जाएंगे। प्रत्येक आश्रय स्थल की अनुमानित लागत लगभग 85 लाख रुपये होगी। इस योजना के लिए कुल 388 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।
उन्होंने कहा कि यह योजना गौ संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगी। इन आश्रय स्थलों में गौवंश को प्राकृतिक वातावरण में स्वतंत्र रूप से विचरण करने की सुविधा मिलेगी तथा उन्हें चारा, पानी एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। साथ ही जल संरक्षण संरचनाओं के माध्यम से भूजल स्तर में भी सुधार होगा और किसानों को जैविक खाद भी उपलब्ध हो सकेगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
12/03/26 |साइबर फ्रॉड पर राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
एन.एस.बाछल, 12 मार्च, जयपुर।
डिजिटल इंडिया के इस दौर में यूपीआई से भुगतान करना जितना आसान है, उतनी ही सावधानी की भी आवश्यकता है। अक्सर जल्दबाजी या गलत नंबर टाइप होने के कारण हमारी मेहनत की कमाई किसी अनजान व्यक्ति के खाते में चली जाती है। ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा द्वारा जारी यह नई एडवाइजरी आपके लिए मददगार साबित हो सकती है।
1. तुरंत सुरक्षित करें डिजिटल सबूत—
जैसे ही आपको पता चले कि पैसा गलत खाते में चला गया है, सबसे पहले उस ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट लें। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप UTR (Unique Transaction Reference) नंबर को कहीं नोट कर लें। यह 12 अंकों का नंबर ही आपकी राशि की रिकवरी का सबसे बड़ा आधार होता है।
2. यूपीआई ऐप पर तुरंत Dispute दर्ज करें—
आप जिस भी ऐप (Google Pay, PhonePe, Paytm आदि) का उपयोग कर रहे हैं, उसकी ट्रांजेक्शन हिस्ट्री में जाएं। वहां "Report a Problem" या "Raise a Dispute" का विकल्प चुनें। बैंक और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर को तुरंत सूचित करने से ट्रांजेक्शन को ट्रैक करना आसान हो जाता है।
3. बैंक को दीजिये सूचना—
गलत ट्रांजेक्शन होने के बाद बिना समय गंवाए अपने बैंक की निकटतम शाखा में जाएं या कस्टमर केयर को फोन करें। उन्हें बताएं कि पैसा गलती से ट्रांसफर हुआ है। बैंक को लाभार्थी की यूपीआई आईडी, लेन-देन का समय और राशि का विवरण लिखित में दें। आरबीआई के नियमों के अनुसार, समय पर सूचना देने से रिफंड की प्रक्रिया तेज हो जाती है।
4. NPCI पोर्टल: समाधान का अंतिम द्वार—
यदि ऐप या बैंक से संतोषजनक समाधान नहीं मिलता है, तो आप सीधे NPCI (National Payments Corporation of India) के पोर्टल और हेल्पलाइन: 1800-120-1740 पर संपर्क करें।
साइबर पुलिस की विशेष सलाह—
पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने आमजन से अपील की है कि बचाव ही उपचार है।
भुगतान करने से पहले इन सावधानियों को अपनी आदत बना लें—
मोबाइल नंबर या क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद दिखाई देने वाले नाम को दोबारा जांचें।
किसी अनजान व्यक्ति के दबाव या कॉल पर आकर तुरंत भुगतान न करें।
याद रखें, पैसा प्राप्त करने के लिए कभी भी पिन डालने या क्यूआर कोड स्कैन करने की आवश्यकता नहीं होती।
मदद के लिए तत्काल 1930 पर कॉल करें —
यदि किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की आशंका हो तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल https://cybercrime.gov.in, साइबर हेल्पलाइन 1930 और साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 / 9257510100 माध्यमों पर शिकायत दर्ज कराएं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
12/03/26 |एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी- खाद्य मंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 12 मार्च, भोपाल।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि प्रदेश में एलपीजी उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नही हो, इस हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देशित किया गया है कि किसी भी स्थिति में वितरक स्तर पर एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी की स्थिति निर्मित नहीं हो। गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि वर्तमान में प्रदेश में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस सिलेण्डर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है एवं आपूर्ति बनी हुई है।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य के कारण आयात में हुई रुकावट को देखते हुए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सभी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कम्पनियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं कि एलपीजी की आपूर्ति एवं विपणन केवल घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को किया जाये। ऑयल कम्पनियों द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिये वितरण प्रणाली में कुछ उपाय शुरू किये गये हैं। अब पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही रिफिल बुकिंग स्वीकार की जा रही है। इसका उद्देश्य कालाबाजारी और अफरा-तफरी को रोकना तथा उपभोक्ताओं को नियमित रूप से समान वितरण सुनिश्चित करना है। इन परिस्थितियों में ऑयल कम्पनियों द्वारा तय किया गया है कि वर्तमान में चिकित्सालय एवं शैक्षणिक संस्थाओं के अलावा किसी और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं (होटल, मॉल, वल्क एलपीजी का उपयोग करने वाले औद्योगिक क्षेत्र, फैक्ट्री आदि) को कॉमर्शियल एलपीजी की सप्लाई नहीं की जायेगी।
जिला कलेक्टर्स को निर्देशित किया गया है कि जिला स्तर पर खाद्य विभाग तथा ऑयल कम्पनी के अधिकारी और एलपीजी वितरकों के साथ नियमित रूप से बैठक कर वाणिज्यिक और घरेलू सिलेण्डर की उपलब्धता की समीक्षा करें। साथ ही जिले के बड़े वाणिज्यिक उपभोक्ताओं की भी बैठक कर उनके पास उपलब्ध स्टॉक का विवेकपूर्ण उपयोग करने एवं उनकी ईंधन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये वैकल्पिक ईंधन आपूर्ति/स्रोतों का उपयोग करने की सलाह दी जाये।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
12/03/26 |स्टाफ नर्सों को उच्च शिक्षा के दौरान मिलेगा पूरा वेतन- मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश
एन.एस.बाछल, 12 मार्च, शिमला।
नर्सिंग स्कॉलर सोसाइटी को पांच लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आईजीएमसी शिमला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के दौरान स्टाफ नर्स को भी 40 प्रतिशत के स्थान पर पूरा वेतन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले महीने मेडिकल एजुकेशन विभाग में 80 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक साल में स्वास्थ्य विभाग में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा और आने वाले समय में इस क्षेत्र में बहुत सारी नौकरियां मिलने वाली हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में बहुत तेजी से सुधार कर रही है और हाई-एंड टेक्नोलॉजी उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में रोबोटिक सर्जरी, हाई-एंड एमआरआई जैसी मशीनें लगाई जा रही हैं।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार आऊटसोर्स आधार पर नियुक्तियों को बंद करना चाहती है क्योंकि यह युवाओं का शोषण है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग में नियमित स्टाफ नर्सों के साथ-साथ असिस्टेंट स्टाफ नर्सों के पद भी सृजित किए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को जल्द से जल्द रोजगार मिल सके। बैचवाइज नर्सों की भर्ती भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ओवरसीज भर्ती विभाग भी बनाया है, जो नौकरी के लिए विदेश जाने वाले युवाओं का पूरा ट्रैक एंड ट्रेस रखता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस था और आज शिमला में नर्सिंग स्कॉलर सोसाइटी इस उपलक्ष्य पर एक कार्यशाला का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में आज बेटियां पुरुषों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर काम कर रही हिमाचल प्रदेश में 57.5 प्रतिशत महिलाएं पंचायती राज संस्थानों में चुन कर आईं जो प्रदेश के लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की बेटियां निंरतर आगे बढ़ रही हैं और ध्येय को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को वर्ष 1952 से आरडीजी मिल रही थी लेकिन इस संवैधानिक अधिकार को सोलहवें वित्तायोग ने बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में आय व व्यय का अंतर होता है, उन्हें आरडीजी दी जाती थी लेकिन हिमाचल प्रदेश के लोगों का यह अधिकार अब छीन लिया गया है। उन्होंने कहा ‘‘अगर किसी प्रदेश के बजट से हर साल 10 हजार करोड़ रुपये कम हो जाएं, तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उस राज्य पर क्या असर पड़ेगा? भाजपा के नेता कहते हैं कि 17 राज्यों की आरडीजी बंद हुई है लेकिन उनके संसाधन ज्यादा हैं। हमारे पास सिर्फ पानी और जंगल हैं। हमें उद्योगों से भी ज्यादा लाभ नहीं मिलता क्योंकि जीएसटी उत्पाद की खरीद पर लगता है और हिमाचल प्रदेश की आबादी बहुत कम है। उत्पाद हिमाचल में तैयार हो रहे हैं लेकिन जीएसटी का फायदा बड़े राज्यों को हो रहा है। हमारा टैक्स कलेक्शन 4000 करोड़ रुपये से घटकर 150 करोड़ रुपये रह गया है।’’
उन्होंने कहा कि हमें बिजली परियोजनाओं में 50 प्रतिशत रॉयल्टी मिलनी चाहिए, ताकि हिमाचल के लोगों को उनका अधिकार मिले। उन्होंने नर्सिंग स्कॉलर सोसाइटी को पांच लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
12/03/26 |"सुरक्षित गलियारे, सुरक्षित भविष्य: रेलवे ट्रैक पर हाथियों की मौत रोकने के लिए MoEFCC और WII की बड़ी पहल"
आरएस अनेजा, 12 मार्च नई दिल्ली - पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) के प्रोजेक्ट एलीफेंट डिवीज़न ने वाइल्डलाइफ़ इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया के साथ मिलकर देहरादून के वाइल्डलाइफ़ इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया (WII) में “रेलवे ट्रैक पर हाथियों की मौत को कम करने के लिए पॉलिसी लागू करने” पर दो दिन की नेशनल वर्कशॉप आयोजित की।
इस इवेंट में 40 लोग शामिल हुए, जिनमें MoEFCC के प्रोजेक्ट एलीफेंट डिवीज़न, रेल मंत्रालय, हाथी-रेंज वाले राज्यों के वन विभागों के सीनियर प्रतिनिधि और जाने-माने कंज़र्वेशन साइंटिस्ट शामिल थे। इसमें शामिल मुख्य रेलवे ज़ोन में ईस्ट सेंट्रल रेलवे, ईस्ट कोस्ट रेलवे, नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे, नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे, नॉर्दर्न रेलवे, साउथ ईस्टर्न रेलवे, सदर्न रेलवे और साउथ वेस्टर्न रेलवे शामिल थे।
भारत में दुनिया की 60% से ज़्यादा एशियाई हाथी आबादी रहती है, जिनके मुख्य रहने की जगहें पूर्वी, उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और मध्य इलाकों में फैली हुई हैं। लेकिन, हाथियों के रहने की जगहों में बढ़ते बंटवारे और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार की वजह से रेलवे ट्रैक पर हाथियों की मौत के मामले बढ़े हैं, खासकर असम, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़ और झारखंड जैसे राज्यों में। वर्कशॉप का मकसद कंजर्वेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के बीच तालमेल को मजबूत करना और साइंस-बेस्ड मिटिगेशन स्ट्रेटेजी को बढ़ावा देना था।
रेलवे ट्रैक पर जंगली जानवरों की मौत के बढ़ते मामलों को दूर करने की कोशिश में, MoEFCC ने WII और रेल मंत्रालय के साथ पार्टनरशिप में, हाथियों की रेंज में 110 सेंसिटिव रेलवे हिस्सों और दो टाइगर-रेंज राज्यों में 17 और हिस्सों की पहचान की है।
प्रोजेक्ट एलीफेंट, WII, राज्य वन विभागों और भारतीय रेलवे की टीमों द्वारा किए गए बड़े जॉइंट फील्ड सर्वे में साइट-स्पेसिफिक इकोलॉजिकल कंडीशन का मूल्यांकन किया गया और हर जगह के हिसाब से टारगेटेड मिटिगेशन उपायों का सुझाव दिया गया। 3,452.4 किलोमीटर लंबे 127 रेलवे खंडों के विस्तृत आकलन के आधार पर, 14 राज्यों में 1,965.2 किलोमीटर लंबे 77 खंडों को वन्यजीवों की आवाजाही के पैटर्न और जानवरों की मृत्यु के जोखिम को ध्यान में रखते हुए शमन के लिए प्राथमिकता दी गई थी।
इन प्राथमिकता वाले खंडों के लिए अनुशंसित शमन पैकेज में 503 रैंप और लेवल क्रॉसिंग, 72 पुल विस्तार और संशोधन, 39 बाड़ लगाने या खाई बनाने के ढांचे, 4 निकास रैंप, 65 नए अंडरपास और 22 ओवरपास शामिल हैं, कुल 705 शमन संरचनाएं हैं जो वन्यजीवों के सुरक्षित मार्ग को सुगम बनाने और टकरावों को कम करने के लिए डिजाइन की गई हैं।
इन सक्रिय उपायों के अलावा, कई नई रेलवे लाइनों और विस्तार परियोजनाओं - जिसमें ट्रैक दोहरीकरण और तिहराकरण शामिल है - में वन्यजीव-अनुकूल बुनियादी ढांचे को शामिल किया गया है महाराष्ट्र में दारेकसा-सालेकासा रेलवे ट्रैक ट्रिपलिंग प्रोजेक्ट और नागभीड़-इतवारी गेज कन्वर्जन प्रोजेक्ट, और महाराष्ट्र में कान्हा-नवेगांव-ताडोबा-इंद्रावती टाइगर कॉरिडोर को जोड़ने वाली वडसा-गढ़चिरौली रेलवे लाइन।
असम में अज़रा-कामाख्या रेलवे लाइन के 3.5 km के सेंसिटिव हिस्से पर एक खास इंटरवेंशन की योजना है, जो रानी-गरभंगा-दीपोर बील हाथी कॉरिडोर को जोड़ता है, जहाँ पहले कई हाथियों की मौत हो चुकी है। इस हिस्से को एलिवेटेड किया जाएगा ताकि हाथियों का कॉरिडोर में सुरक्षित मूवमेंट हो सके।
-
12/03/26 |प्रधानमंत्री ने दांडी मार्च में शामिल होने वाली सभी विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की
आरएस अनेजा, 12 मार्च नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दांडी मार्च में हिस्सा लेने वाले सभी महान लोगों को श्रद्धांजलि दी, जो आज ही के दिन 1930 में शुरू हुआ था।
प्रधानमंत्री ने सत्य की जीत पर ज़ोर देते हुए एक संस्कृत सुभाषित शेयर किया:
“सत्यमेव जयति नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।
येनाक्रमन्त्यृषयो ह्याप्तकामा यत्र तत्सत्यस्य परमं निधानम्॥”
सुभाषित बताता है कि, सत्य की हमेशा जीत होती है और झूठ का अंत में नाश होता है। इसलिए, व्यक्ति को उस रास्ते पर चलना चाहिए जिस पर चलकर ऋषियों ने आनंद पाया और परम सत्य को जाना।
प्रधानमंत्री ने X पर लिखा;
“सन 1930 में आज ही के दिन दांडी मार्च की शुरुआत हुई थी। इसमें शामिल सभी विभूतियों का श्रद्धापूर्वक स्मरण!
-
12/03/26 |हमारे मध्यप्रदेश में जन्म से लेकर आजीवन पूजी जाती हैं बेटियां- मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एन.एस.बाछल, 12 मार्च, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जहां बेटियां जन्म से लेकर आजीवन पूजी जाती हैं, वह सिर्फ़ और सिर्फ़ अपना मध्यप्रदेश ही है। नारी सदैव पूजनीय हैं। हम अपने देश को भी जननी मानकर भारत माता की जय कहकर पूजते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेटियों और महिलाओं के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। सरकार की योजनाएं महिलाओं के जीवन में हर कदम पर पक्की सहेली बनकर उनके साथ खड़ी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को दमोह जिले के हटा में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन सह शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना के कारण प्रदेश के लिंगानुपात में व्यापक सुधार हुआ है। साथ ही बेटियों के प्रति समाज की सोच में भी सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहनों की प्रगति और आशीर्वाद से ही प्रदेश में समृद्धि आ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक से दमोह जिले के लिए 405 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक की लागत के 13 विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। इसमें लगभग 232 करोड़ रूपए की लागत से हटा से गैसाबाद सिमरिया मार्ग (एसएच-55) के 73 किमी मार्ग के टू-लेन रोड के रूप में उन्नयन एवं चौड़ीकरण, 74 करोड़ 44 लाख रूपए की लागत से मडियादो से बर्धा किशनगढ़ सड़क निर्माण और 48 करोड़ 89 लाख रूपये की लागत से मड़ियादो से रजपुरा मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन शामिल है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विरासत से विकास के मूल मंत्र को अपनाते हुए प्रदेश में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। विगत वर्ष बुंदेलखंड क्षेत्र के वैश्विक पर्यटन स्थल खजुराहो में स्टेट कैबिनेट की मीटिंग कर सरकार ने 27 हजार 500 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हाल में ही सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन का टीकाकरण शुरू हुआ है। उन्होंने सभी माताओं-बहनों से अपील करते हुए कहा कि अपनी 14 वर्ष से अधिक उम्र कीबेटियों को यह टीका अवश्य लगवाएं और दूसरे लोगों को भी ऐसा ही करने के लिए जागरूक करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है, इससे हमारी बेटियों का भविष्य आजीवन सुरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एचपीवी वैक्सीन का टीका लगवाने वाली हटा की 8 बेटियों को मंच से प्रमाण पत्र भी सौंपे। मुख्यमंत्री ने पात्र हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए।
हटा अब बनेगा शिवकाशी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हटावासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए हटा का नाम बदलकर इसे शिवकाशी नाम देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हटा श्री श्री 1008 देवश्री गौरीशंकर की नगरी है, इसलिए अब इसे शिवकाशी के रूप में ही जाना जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हटावासियों को और भी कई सौगातें दीं। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि हटा में नवीन आईटीआई भवन बनाया जाएगा। हटा में सर्वसुविधायुक्त नवीन नगर पालिका भवन एवं भव्य गीता भवन भी निर्मित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र में कार्य का दायदा बहुत विस्तृत है, इसलिए हटा के महाविद्यालय में अब कृषि, उद्यानिकी एवं पशुपालन संकाय/विषय भी पढ़ाये जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विनती-मड़ियादौ-चौरईया मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाएगा। हटा के शासकीय पीएमश्री महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में इंडोर ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पटेरा में नया महाविद्यालय खोले जाने की घोषणा करते हुए कहा कि मड़ियादो एवं देवरी फतेहपुर में नया हायर सेकेण्डरी भवन बनाया जाएगा। इसी प्रकार नगर परिषद तेंदूखेड़ा में तारादेही तिराहे से चौरई तक मार्ग चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य कराए जाएंगे। नगर परिषद तेंदूखेड़ा में वार्ड क्रमांक 3 में सी.सी. रोड निर्माण कराया जाएगा। गहरा से चौपरा-सिमरी तक मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दमोह जिले में औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन-बेतवा नदी लिंक परियोजना के जरिए बुंदेलखंड के हर खेत को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। खेतों में फसलें लहलहाएंगी, अब हटा से कोई रोजगार की तलाश में बाहर नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा अब 55 लाख हैक्टेयर तक पहुंच गया है। इसमें 10 लाख हैक्टेयर रकबा तो पिछले 2 साल में ही बढ़ा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना है। बेटियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए हम कोई कसर नहीं रखेंगे। महिलाओं की खुशहाली में ही प्रदेश की खुशहाली है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमने 2 दिन पहले महिला दिवस मनाया है। अब आगे नवरात्रि आ रही है। राज्य सरकार नारी कल्याण के लिए समर्पित है। प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को हर माह सम्मानपूर्वक 1500 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द लोकसभा और विधानसभा में बहनों को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। राज्य में नगरीय निकायों में यह आरक्षण 50 प्रतिशत तक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हटा विधायिका श्रीमती उमादेवी खटीक को जन्मदिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे हटावासियों की दीर्घकाल तक सेवा करती रहें।
हटा विधायिका खटीक ने स्वागत संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहली बार हटा विधानसभा क्षेत्र आए हैं। साथ में 405 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगातें भी लाये हैं। उन्होंने कहा कि नारी पूरे समाज के विकास की प्रमुख आधारशिला होती है। आज हमारी महिलाएं शिक्षा, सेना और हर क्षेत्र में देश को गौरव दिला रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में माताओं-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मजबूती से काम हो रहा है। प्रदेश में हर बेटी का सम्मान और हर महिला को रोजगार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आज दमोह जिले के लिए अनेक विकास कार्यों का भूमि-पूजन पूरा हुआ है। इससे इस क्षेत्र के विकास को नए पंख लगेंगे।
कार्यक्रम में उच्च शिक्षा, आयुष एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री एवं दमोह जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार, प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी, पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, हटा विधायक उमादेवी खटीक, पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत मलैया, राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू धर्मेन्द्र कटारे, पूर्व विधायक सोना अहिरवार, पूर्व विधायक हटा पीएल तंतुवाय, हटा जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगा राम पटेल, लालचंद खटीक, श्याम शिवहरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें और गणमान्य नागरिक, लोग मौजूद रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
12/03/26 |चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की आहट से दहशत: सीसीटीवी में कैद हुई जंगली जानवर की मूवमेंट, वन विभाग अलर्ट
चंडीगढ़, 12 मार्च (अन्नू): चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में बुधवार की रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रिहायशी इलाके में एक तेंदुआ देखे जाने की खबर सामने आई। इस सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में डर का माहौल बन गया और लोग सुरक्षा के लिहाज से अपने घरों में ही दुबके रहे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीमों ने मोर्चा संभाला और देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद भी तेंदुए का सीधा सुराग नहीं लग सका, लेकिन इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों ने इस खबर की गंभीरता को बढ़ा दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 7:30 से 8:00 बजे के बीच एक महिला अपने बच्चों के साथ पार्क में टहल रही थी, तभी उनकी नजर झाड़ियों के पास घूमते एक तेंदुए पर पड़ी। महिला ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और बच्चों को सुरक्षित लेकर वहां से निकल गई। इसके बाद, रात करीब 11:00 बजे एक अन्य व्यक्ति ने भी पीर दरगाह के पास एक जंगली जानवर को घूमते देखा। जब दरगाह परिसर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तो उसमें एक लंबी पूंछ वाला जानवर पानी पीते और घूमते हुए स्पष्ट दिखाई दिया, जिसकी चाल ढाल बिल्कुल तेंदुए जैसी लग रही है।
सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे फिलहाल सतर्क रहें और रात के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। गौरतलब है कि इससे पहले पंचकूला के सेक्टर-6 में भी इसी तरह एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुस आया था, जिसे काफी संघर्ष के बाद रेस्क्यू किया गया था। फिलहाल, प्रशासन ड्रोन और अन्य माध्यमों से इलाके पर पैनी नजर रख रहा है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
दैनिक खबर इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।
#ChandigarhNews #LeopardAlert #Sector29Chandigarh #WildlifeSecurity #ForestDepartment #PublicSafety #ChandigarhPolice #LeopardInCity #DanikKhabar -
12/03/26 |सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: भारत में पहली बार 'निष्क्रिय इच्छा मृत्यु' को मिली व्यावहारिक अनुमति
जे कुमार नई दिल्ली, 11 मार्च 2026: भारत के न्यायिक इतिहास में एक अत्यंत संवेदनशील और युगांतरकारी मोड़ तब आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को देश में पहली बार 'पैसिव यूथेनेशिया' (Passive Euthanasia) यानी निष्क्रिय इच्छा मृत्यु की याचिका को व्यावहारिक रूप से स्वीकार कर लिया। न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति के.वी. विश्वनाथन की पीठ ने 32 वर्षीय हरीश राणा के मामले में यह ऐतिहासिक आदेश सुनाया, जो पिछले 13 वर्षों से 'परसिस्टेंट वेजिटेटिव स्टेट' (PVS) में थे।
मुख्य विवरण: हरीश राणा केस
गाजियाबाद के रहने वाले हरीश राणा 2013 में चंडीगढ़ में एक इमारत से गिर गए थे, जिससे उन्हें 100% विकलांगता और गंभीर दिमागी चोटें आईं। पिछले 13 वर्षों से वे पूरी तरह बिस्तर पर थे और केवल फीडिंग ट्यूब (CANH) के सहारे जीवित थे। उनके माता-पिता ने उनकी अंतहीन पीड़ा को देखते हुए गरिमापूर्ण मृत्यु के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था।
अदालत के महत्वपूर्ण निर्देश:
दार्शनिक दृष्टिकोण: फैसला सुनाते समय कोर्ट भावुक हो गया। जजों ने कहा कि 13 वर्षों से हरीश की पीड़ा इसलिए और क्रूर थी क्योंकि वे अपनी व्यथा को आवाज़ भी नहीं दे सकते थे।
इलाज बनाम मशीन: कोर्ट ने माना कि 'क्लीनिकली असिस्टेड न्यूट्रिशन' (CANH) एक तकनीकी चिकित्सा हस्तक्षेप है। जब सुधार की कोई उम्मीद न हो, तो इसे हटाना 'हत्या' नहीं बल्कि 'प्रकृति को अपना रास्ता चुनने देना' है।
AIIMS को जिम्मेदारी: कोर्ट ने हरीश को दिल्ली एम्स के 'पेलिएटिव केयर' विभाग में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है, जहाँ विशेषज्ञों की देखरेख में मानवीय तरीके से लाइफ सपोर्ट हटाया जाएगा।
कानूनी और सामाजिक महत्व:
यद्यपि 2018 के 'कॉमन कॉज' फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने 'राइट टू डाई विद डिग्निटी' (गरिमा के साथ मरने का अधिकार) को मौलिक अधिकार माना था, लेकिन हरीश राणा का मामला पहला ऐसा वास्तविक उदाहरण बना जहाँ कोर्ट ने व्यावहारिक रूप से इसे लागू करने की अनुमति दी। कोर्ट ने केंद्र सरकार से इस विषय पर एक ठोस कानून बनाने की भी अपील की है।
#HarishRana #SupremeCourtIndia #PassiveEuthanasia #RightToDieWithDignity #HistoricVerdict #LegalNewsIndia #JusticeWithCompassion #HumanRights #AIIMS #BreakingNews
-
12/03/26 |IDFC फर्स्ट बैंक धोखाधड़ी मामला: चंडीगढ़ और हरियाणा में ED की बड़ी कार्रवाई
जे कुमार चंडीगढ़, 12 मार्च 2026: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हरियाणा सरकार के फंड में हुई ₹590 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बुधवार और गुरुवार को चंडीगढ़, गुरुग्राम और मोहाली सहित 19 से 20 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। यह कार्रवाई IDFC फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में सरकारी पैसे के गबन और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत की गई है।
मामले के मुख्य बिंदु : ₹590 करोड़ का गबन: जांच में सामने आया है कि हरियाणा सरकार की विभिन्न एजेंसियों (जैसे हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) ने बैंक में भारी रकम जमा की थी। फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के नाम पर खेल: इन पैसों को फिक्स्ड डिपॉजिट में रखने के बजाय, बैंक के कुछ पूर्व अधिकारियों ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए निजी खातों और शेल कंपनियों (Shell Companies) में ट्रांसफर कर दिया।
मनी ट्रेल और निवेश: ED के अनुसार, इस काली कमाई को रियल एस्टेट सेक्टर, सोने की खरीद और चंडीगढ़ के एक होटल व्यवसायी विक्रम वाधवा के प्रोजेक्ट्स में निवेश किया गया है। विक्रम वाधवा फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। डिजिटल सबूतों की तलाश: छापेमारी के दौरान ED की टीमों ने बैंक रिकॉर्ड, कंप्यूटर, मोबाइल और अन्य डिजिटल दस्तावेज जब्त किए हैं ताकि इस पूरे घोटाले के 'मनी ट्रेल' (पैसे के लेन-देन की कड़ी) का पर्दाफाश किया जा सके।
अब तक की कार्रवाई : गिरफ्तारियां: हरियाणा एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) पहले ही इस मामले में बैंक के पूर्व मैनेजर ऋषभ ऋषि और रिलेशनशिप मैनेजर अभय कुमार सहित कुछ अधिकारियों को गिरफ्तार कर चुका है। ED की एंट्री: ACB की जांच के आधार पर अब ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर आरोपियों, उनके सहयोगियों और कुछ बिल्डरों के आवासों व दफ्तरों पर दस्तक दी है।
बैंक का पक्ष: IDFC फर्स्ट बैंक ने स्पष्ट किया है कि यह धोखाधड़ी केवल चंडीगढ़ की एक विशेष शाखा के कुछ सरकारी खातों तक सीमित थी। बैंक ने हरियाणा सरकार के दावों (मूलधन और ब्याज) का 100% भुगतान पहले ही कर दिया है।
विशेष नोट: यह घोटाला तब उजागर हुआ जब हरियाणा सरकार के एक विभाग ने अपना खाता बंद कर पैसा ट्रांसफर करने को कहा, लेकिन बैंक रिकॉर्ड और विभाग के स्टेटमेंट में ₹590 करोड़ का भारी अंतर पाया गया।
#EDRaid #IDFCFirstBankScam #ChandigarhNews #HaryanaCorruptionCase #MoneyLaundering #BankingFraud #EDAction #TricityNews #VikramWadhwa
-
11/03/26 |विकसित केरलम: प्रधानमंत्री मोदी ने दी ₹11,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
आरएस अनेजा, 11 मार्च नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरलम के विकास को गति देने के लिए आज जीवंत तटीय शहर कोच्चि का दौरा किया और कई प्रभावशाली परियोजनाओं का शुभारंभ किया। निवेश की व्यापकता पर जोर देते हुए, प्रधानमंत्री ने लगभग 11,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कोच्चि आना हमेशा एक शानदार अनुभव होता है। उन्होंने कहा, "मैं इन परियोजनाओं के लिए केरलम के लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं।"
प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि कोच्चि रिफाइनरी में आज पॉलीप्रोपाइलीन यूनिट की आधारशिला रखने का उद्देश्य पेट्रोलियम क्षेत्र को मजबूत बनाना है। इस यूनिट से प्रति वर्ष चार लाख टन पॉलीप्रोपाइलीन का उत्पादन होने की उम्मीद है, जिससे पैकेजिंग, कपड़ा और चिकित्सा उपकरण उद्योगों को सहयोग मिलेगा। इस सुविधा के रणनीतिक महत्व के बारे में चर्चा करते हुए श्री मोदी ने कहा, "आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए, 'मेक इन इंडिया' के लिए पेट्रोलियम सेक्टर का विस्तार बहुत आवश्यक है।"
भारत को वैश्विक विनिर्माण और प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में मजबूत करने के उद्देश्य से, प्रधानमंत्री ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में देश की प्रगति को सतत ऊर्जा की बढ़ती मांग से जोड़ा। श्री मोदी ने कहा कि केरलम को सौर ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में प्रगति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, आज पश्चिम कल्लाडा में 50 मेगावाट की फ्लोटिंग सोलर परियोजना की आधारशिला रखी गई है। श्री मोदी ने कहा कि केरलम में बड़ी संख्या में जलाशय मौजूद हैं, इसलिए राज्य में फ्लोटिंग सोलर पावर के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। हरित भविष्य की ओर बढ़ते कदम के बारे में बताते हुए श्री मोदी ने कहा, "हमारा प्रयास है कि केरलम सौर ऊर्जा उत्पादन में और आगे बढ़े।"
प्रधानमंत्री ने अमृत भारत स्टेशन योजना और रेलवे विद्युतीकरण के माध्यम से क्षेत्रीय संपर्क में हुई महत्वपूर्ण प्रगति का भी विस्तृत विवरण दिया। शोरानूर जंक्शन, कुट्टीपुरम और चांगनास्सेरी में आधुनिकीकरण के प्रयासों के साथ-साथ नई पलक्कड़-पोल्लाची ट्रेन सेवा से केरलम और तमिलनाडु दोनों राज्यों के निवासियों के यात्रा अनुभव में बड़ा बदलाव आने वाला है। स्थानीय विकास पर केन्द्रीय बजट के पड़ने वाले प्रभाव पर जोर देते हुए श्री मोदी ने कहा, "आज दुनिया आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर हो रहे निवेश के लिए भारत की प्रशंसा करती है।"
सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर के विषय पर प्रधानमंत्री ने प्रकाश डाला कि कोझिकोड बाईपास और अझिक्कल बंदरगाह से बेहतर कनेक्टिविटी सहित नई छह-लेन परियोजनाएं यात्रा में लगने वाले समय और भीड़भाड़ को काफी हद तक कम कर देंगी। श्री मोदी ने कहा, “इन सभी परियोजनाओं से केरलम के किसानों को लाभ होगा और यहां पर्यटन और अन्य उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।”
अपने संबोधन के समापन में प्रधानमंत्री ने दोहराते हुए कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश किया गया प्रत्येक रुपया युवाओं के लिए व्यापक रोजगार सृजन में उत्प्रेरक का काम करता है। श्री मोदी ने दृढ़ विश्वास व्यक्त किया कि ये बहुक्षेत्रीय परियोजनाएं राज्य के समृद्ध भविष्य के लिए आवश्यक आधारशिला हैं। क्षेत्र की प्रगति के प्रति अपने संकल्प को दोहराते हुए श्री मोदी ने कहा, "मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये परियोजनाएं 'विकसित केरलम' के हमारे संकल्प को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।"
-
11/03/26 |जयपुर एयर शो में अमूल्य योगदान देने वाले प्रशासनिक अधिकारियों को भारतीय वायु सेना ने किया सम्मानित
एन.एस.बाछल, 11 मार्च, जयपुर।
जयपुर के जलमहल पाल पर 20 और 22 फरवरी 2026 को सूर्य किरण एरोबैटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम द्वारा किए गए साहसिक और सफल हवाई प्रदर्शनों में नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए अमूल्य योगदान पर उन्हें सम्मानित करने के लिए एयर फोर्स स्टेशन, जयपुर में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने कहा कि ऐतिहासिक जलमहल की पाल पर हुए इन एयर डिस्प्ले में आम जनता ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस आयोजन ने न केवल भारतीय वायु सेना की सटीक उड़ान और पेशेवर दक्षता का प्रदर्शन किया, बल्कि वायु सेना और नागरिक प्रशासन के बीच के सुदृढ़ आपसी तालमेल को भी उजागर किया।
उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के बड़े सार्वजनिक आउटरीच कार्यक्रमों के आयोजनों में भारतीय वायु सेना और नागरिक प्रशासन के बीच निरंतर और मजबूत सहयोग पर जोर दिया है।
उन्होंने भारतीय वायु सेना के एयरशो में उत्कृष्ट सहयोग और समर्थन देने पर श्री नवीन जैन, प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, राजस्थान सरकार, डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी, जिला कलेक्टर, जयपुर, सचिन मित्तल, पुलिस कमिश्नर, जयपुर, आदित्य नारायण रावत, अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जयपुर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर नैन्सी सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष, वायु सेना परिवार कल्याण संघ, दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान, और एयर फोर्स स्टेशन जयपुर के स्टेशन कमांडर, ग्रुप कैप्टन विनय भारद्वाज भी उपस्थित थे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
11/03/26 |मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश ने आईएसबीटी टूटीकंडी से प्री-पेड टैक्सी सेवा का किया शुभारंभ
एन.एस.बाछल, 11 मार्च, शिमला।
पारदर्शिता और सुरक्षा की जाएगी सुनिश्चित
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला के अंतर्राज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) टूटीकंडी से राज्य के लिए प्री-पेड टैक्सी सेवा का शुभारंभ किया। इस सुविधा के अंतर्गत यात्री आईएसबीटी टूटीकंडी स्थित प्री-पेड टैक्सी काउंटर से टैक्सी बुक करवा सकते हैं। काउंटर पर भुगतान करने के बाद ग्राहक को एक भुगतान पर्ची दी जाएगी, जिसे टैक्सी चालक को दिखाना अनिवार्य होगा। इसके बाद चालक यात्री को निर्धारित गंतव्य तक पहुंचाएंगे। वापिस स्टेशन लौटने पर चालक उस पर्ची को काउंटर पर जमा करेगा और यात्रा का भुगतान प्राप्त करेगा।
किराया पहले ही अदा कर दिया जाएगा, इसलिए यात्रियों को किराए को लेकर चालकों के साथ किसी प्रकार की असुविधा या विवाद का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह प्री-पेड टैक्सी सेवा शिमला शहर के भीतर 26 स्थानों को कवर करेगी, साथ ही चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और चंडीगढ़ शहर को भी इसमें शामिल किया गया है। इस सेवा में कुल 115 वाहन शामिल होंगे, जिनका संचालन टैक्सी यूनियन द्वारा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘यह पहल पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी क्योंकि किराया दरें परिवहन विभाग द्वारा अधिसूचित की गई हैं। इससे यात्रियों की सुरक्षा भी बढ़ेगी और पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को भी इसका लाभ मिलेगा।’
इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-

आरएस अनेजा, 11 मार्च नई दिल्ली - कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में 10 मार्च को विशेष सेवा पखवाड़ा 2026 के सफल समापन के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 मनाया गया। इस कार्यक्रम में ईएसआईसी की महिला कर्मचारियों और लाभार्थियों के अधिकारों, मान्यता और कल्याण को बढ़ावा देने की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई।
इस अवसर पर ईएसआईसी के महानिदेशक श्री अशोक कुमार सिंह, वित्तीय आयुक्त सुश्री टीएल यदेन, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री मनीष कुमार अग्रवाल और चिकित्सा आयुक्त (एमई) डॉ. सपना मित्तल, मुख्य अतिथि और वक्ता सुश्री अंजू बाहरी और आश्रय ट्रस्ट के कार्यक्रम समन्वयक श्री मुंजेश यादव तथा ईएसआईसी मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।
इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का विषय 'गिव टू गेन ईएसआईसी के मूल मार्गदर्शक सिद्धांत निस्वार्थ सेवा से मेल खाता है। ईएसआईसी के महानिदेशक श्री अशोक कुमार सिंह ने कहा कि यह विषय सामाजिक सुरक्षा के प्रति निगम की अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है। उन्होंने कहा कि ईएसआईसी अपनी व्यापक स्वास्थ्य सेवा पहलों के माध्यम से, गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा देखभाल और सशक्त सामाजिक सुरक्षा तक निरंतर पहुंच सुनिश्चित करके देशभर में महिला लाभार्थियों को सशक्त बना रहा है।
वर्तमान में, ईएसआईसी 3.84 करोड़ से अधिक बीमित व्यक्तियों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है, जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य, मातृत्व लाभ और समग्र कल्याण पर विशेष ध्यान दिया जाता है। ईएसआईसी की वित्तीय आयुक्त सुश्री टीएल यदेन ने कहा कि ईएसआईसी देशभर में महिला लाभार्थियों को सशक्त बनाने और उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
-
11/03/26अम्बाला: पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, जमाखोरी रोकने के लिए नए नियम लागू
जे कुमार अम्बाला, 11 मार्च 2026: जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक (DFSC), अम्बाला ने जिले में ईंधन और रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। प्रशासन ने आमजन को आश्वस्त किया है कि जिले में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी (LPG) का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी भी प्रकार की किल्लत की स्थिति नहीं है।
स्टॉक की वर्तमान स्थिति:
पेट्रोल और डीजल: अम्बाला में 152 पेट्रोल पंप कार्यरत हैं, जहाँ आगामी 5 से 6 दिनों का अग्रिम स्टॉक मौजूद है। जिले में प्रतिदिन लगभग 276 KL पेट्रोल और 374.65 KL डीजल की खपत होती है।
घरेलू गैस (LPG): जिले की 26 गैस एजेंसियों के पास 3.30 लाख उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त सिलेंडर उपलब्ध हैं और आपूर्ति निरंतर जारी है।
जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त नियम: पेट्रोलियम मंत्रालय और जिला प्रशासन ने ईंधन के सुचारू वितरण के लिए कुछ महत्वपूर्ण प्रतिबंध और आदेश जारी किए हैं:
25 दिन का अंतर: घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी रोकने के लिए अब एक सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन बाद ही अगली बुकिंग स्वीकार की जाएगी।
व्यावसायिक आपूर्ति पर रोक: आगामी आदेशों तक व्यावसायिक (Commercial) गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूरी तरह बंद कर दी गई है। हालांकि, चिकित्सा और शैक्षणिक संस्थानों को इससे छूट दी गई है।
कड़ी निगरानी: खाद्य एवं पूर्ति विभाग के निरीक्षकों को पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि ओवर प्राइसिंग (तय कीमत से अधिक वसूली) और बिना कनेक्शन के सिलेंडर वितरण को रोका जा सके।
अफवाहों से बचने की अपील और चेतावनी: जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और ईंधन का अनावश्यक भंडारण न करें। साथ ही, पेट्रोल पंप मालिकों और गैस वितरकों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि यदि कोई भी कालाबाजारी या नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ एसेंशियल कमोडिटी एक्ट (आवश्यक वस्तु अधिनियम) 1955 के तहत सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
#AmbalaNews #FuelUpdate #LPGSupply #HaryanaGovernment #DistrictAdministration #NoHoarding #PetrolDieselStock #ConsumerAwareness #AmbalaCity
-

जल महोत्सव 2026: पानी की सुरक्षा के लिए सामुदायिक भागीदारी और महिला सशक्तिकरण पर राष्ट्रपति का ज़ोर
आरएस अनेजा, 11 मार्च नई दिल्ली - भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज (8 मार्च, 2026) नई दिल्ली में ‘जल महोत्सव 2026’ में शिरकत की और भाषण दिया।
इस मौके पर राष्ट्रपति ने कहा कि भारत में पानी सिर्फ़ एक बुनियादी सुविधा नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपराओं, रोज़ी-रोटी और सामुदायिक जीवन से जुड़ा है। इतने सालों तक, गांव वालों, खासकर महिलाओं और बच्चों को पीने का पानी बहुत दूर से लाना पड़ता था। साफ़ पानी देना सिर्फ़ सुविधा की बात नहीं थी; यह समय, सेहत और सम्मान की बात थी। इन चुनौतियों से निपटने के लिए, भारत सरकार ने ‘जल जीवन मिशन’ शुरू किया। जो गांव वाले कभी पीने के पानी के लिए संघर्ष करते थे, अब उनके घरों में साफ़ और सुरक्षित पानी मिल रहा है।
राष्ट्रपति ने कहा कि जब किसी संसाधन की ज़िम्मेदारी सिर्फ़ सरकार नहीं बल्कि पूरा समाज लेता है, तो उसका संरक्षण ज़्यादा असरदार और टिकाऊ हो जाता है। पानी के मैनेजमेंट और संरक्षण में सामुदायिक मालिकाना हक भी अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने भरोसा जताया कि 'जल अर्पण दिवस' मनाने से, यानी ग्राम पंचायतों को पानी सप्लाई का इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर्मल तौर पर सौंपने से, कम्युनिटी ओनरशिप की भावना मज़बूत होगी।
राष्ट्रपति को यह जानकर खुशी हुई कि सेल्फ-हेल्प ग्रुप पानी की टेस्टिंग, ऑपरेशन और दूसरे मेंटेनेंस के कामों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कई उदाहरण हैं जहाँ सेल्फ-हेल्प ग्रुप के कमिटमेंट और डेडिकेशन से महिलाओं और समाज की ज़िंदगी में अच्छे बदलाव आए हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि सेल्फ-हेल्प ग्रुप के ज़रिए महिलाओं की काबिलियत का इस्तेमाल करना पानी की सिक्योरिटी को सुलझाने में बहुत फायदेमंद होगा।
राष्ट्रपति ने कहा कि पानी की सिक्योरिटी को मज़बूत करने के लिए कई तरह के और मिलकर किए जाने वाले काम बहुत ज़रूरी हैं। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि "क्लीन इंडिया मिशन" के साथ कोऑर्डिनेशन के ज़रिए ग्रामीण इलाकों में ग्रेवाटर मैनेजमेंट को बढ़ावा दिया जा रहा है। पानी के रिसोर्स को बनाए रखने के लिए, सेंट्रल ग्राउंडवाटर बोर्ड और दूसरे जुड़े हुए संगठनों के साथ मिलकर ग्राउंडवाटर रिचार्ज और पानी बचाने पर काम किया जा रहा है। कैच द रेन और जल संचय जन भागीदारी जैसे कैंपेन बारिश के पानी को जमा करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कोऑर्डिनेशन से पानी की सिक्योरिटी पक्की होगी।
-
11/03/26 |NSG जैसी सुरक्षा: दिल्ली पुलिस के बम दस्ते को मिलेगी 24 'टैक्टिकल बैलिस्टिक शील्ड'
नई दिल्ली, 11 मार्च (अभी) : दिल्ली के स्कूलों, अस्पतालों और सरकारी संस्थानों को लगातार मिल रही बम की फर्जी धमकियों के बीच दिल्ली पुलिस ने अपने सुरक्षा तंत्र को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दिल्ली पुलिस का बम निरोधक दस्ता (BDS) अब आतंकवाद रोधी विशिष्ट बल 'नेशनल सिक्योरिटी गार्ड' (NSG) की तर्ज पर 24 'टैक्टिकल बैलिस्टिक शील्ड' (TBS) खरीदने जा रहा है। गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद इन शील्ड की खरीद प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही इन्हें बम निरोधक टीम के बेड़े में शामिल कर लिया जाएगा।
यह निर्णय पिछले कुछ समय से राष्ट्रीय राजधानी में बढ़े ईमेल के जरिए मिल रही 'बम होक्स' (फर्जी धमकियों) के मद्देनजर लिया गया है। हालांकि अधिकांश कॉल फर्जी साबित होते हैं, लेकिन सुरक्षा मानकों के अनुसार हर कॉल पर गहन जांच और हैंडलिंग की आवश्यकता होती है। यह विशेष शील्ड जवानों को किसी भी संभावित विस्फोट या हमले के दौरान 'फ्रंटल प्रोटेक्शन' यानी सामने से सुरक्षा प्रदान करेगी। उच्च-शक्ति वाली मिश्रित सामग्री से बनी यह शील्ड गोलियों के साथ-साथ विस्फोट के बाद निकलने वाले छर्रों और मलबे को रोकने में सक्षम है।
इस शील्ड की सबसे बड़ी विशेषता इसमें लगा 'बुलेटप्रूफ व्यूइंग ग्लास' है, जिसकी मदद से बम निरोधक दस्ते का सदस्य संदिग्ध वस्तु या आईईडी (IED) की ओर बढ़ते समय अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उसे स्पष्ट देख सकता है। इसे एक 'मोबाइल कवर' की तरह इस्तेमाल किया जाता है, जो विशेष रूप से संकरी जगहों जैसे स्कूल के गलियारों, विमान के केबिन या भीड़भाड़ वाले इलाकों में ऑपरेशन के दौरान जवानों के लिए जीवनरक्षक साबित होगी। वर्तमान में दिल्ली पुलिस की आठ बीडीएस इकाइयों और 18 बम डिटेक्शन टीमों में करीब 430 प्रशिक्षित कर्मी तैनात हैं, जिन्हें इन नई शील्ड के इस्तेमाल के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
#DelhiPolice #BombDisposalSquad #SecurityUpgrade #BallisticShield #SafetyFirst #DelhiSchools #HoaxThreats #MHA #ModernPolice #PublicSafety #Danikkhabar
-
11/03/26 |तरणजीत सिंह संधू बने दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल: मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
नई दिल्ली, 11 मार्च (अभी) : पूर्व राजनयिक और अनुभवी अधिकारी तरणजीत सिंह संधू ने आज दिल्ली के नए उपराज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। लोक निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। संधू राष्ट्रीय राजधानी के 23वें उपराज्यपाल बने हैं। उन्होंने विनय कुमार सक्सेना का स्थान लिया है, जिन्हें अब लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।
शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य, दिल्ली के मुख्य सचिव और कई वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी रहे तरणजीत सिंह संधू का करियर बेहद शानदार रहा है। वह विशेष रूप से भारत-अमेरिका संबंधों के विशेषज्ञ माने जाते हैं और फरवरी 2020 से जनवरी 2024 तक अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इससे पहले वे श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त और फ्रैंकफर्ट में महावाणिज्य दूत के पदों पर भी रहे हैं।
संधू की नियुक्ति को दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में एक नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। उनके पास अंतरराष्ट्रीय और रणनीतिक मामलों का व्यापक अनुभव है, जिसका लाभ दिल्ली के विकास और केंद्र व राज्य के बीच बेहतर समन्वय में मिलने की उम्मीद है। शपथ ग्रहण के बाद नवनियुक्त उपराज्यपाल ने कहा कि दिल्ली की प्रगति और यहां के नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए दिल्ली के विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग का भरोसा जताया।
#DelhiLG #TaranjitSinghSandhu #DelhiPolitics #SwearingInCeremony #LokNiwas #NewDelhiUpdate #IndianDiplomacy #RekhaGupta #DelhiHighCourt #danikkhabar
-
11/03/26 |मोगा फायरिंग केस: रंजिश के चलते युवक पर बरसाईं गोलियां, गंभीर हालत में लुधियाना रेफर
पंजाब/मोगा, 11 मार्च (अन्नू): पंजाब के मोगा शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों द्वारा सरेआम गोलीबारी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुरानी रंजिश के चलते हुए इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने हमलावरों की धरपकड़ के लिए अपनी जांच तेज कर दी है।
यह सनसनीखेज घटना बीती देर रात मोगा की तीन नंबर चुंगी के समीप घटित हुई। जानकारी के अनुसार, वेदांत नगर का निवासी कुलजीत सिंह अपने एक दोस्त के साथ घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक कार में सवार होकर आए कुछ अज्ञात हमलावरों ने उसे रास्ते में रोक लिया और अचानक उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस हमले में एक गोली कुलजीत की टांग में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी अपनी कार सहित मौके से रफूचक्कर हो गए।
पुलिस सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह पूरी घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि किस तरह कार सवार युवकों ने योजनाबद्ध तरीके से कुलजीत को निशाना बनाया और फायरिंग कर फरार हो गए। शुरुआती जांच में इस हमले के पीछे पुरानी आपसी रंजिश होने की आशंका जताई जा रही है। घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है और डॉक्टर उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है और उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। पुलिस इस मामले के हर पहलू की गंभीरता से तफ्तीश कर रही है ताकि हमले की असली वजह सामने आ सके।
#MogaNews #CrimeUpdate #PunjabPolice #FiringIncident #MogaCrime #LawAndOrder #PunjabNews #DanikKhabar #Moga #Punjab -
11/03/26 |बिजली कार्मिकों के लिए स्वास्थ्य बीमा का अनोखा कवच-ऊर्जा मंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 11 मार्च, भोपाल।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देश एवं मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में कर्मचारियों, अधिकारियों के लिए कैशलेस बीमा योजना लागू की गई है। कम प्रिमियम पर अधिक चिकित्सकीय व्यय लाभ दिलाने वाली यह य़ोजना बिजली कार्मिकों के लिए अनोखे कवच के रूप में काम आएगी। इस योजना के बिजली कंपनी एवं मेडसेव हेल्थ इंश्योरेंस के बीच दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया मंगलवार को प्रबंध निदेशक कार्यालय में की गई।
इस अवसर पर पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान, संयुक्त सचिव श्री संजय मालवीय, इंश्योरेंस कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक विनय रिछारिया आदि मौजूद थे। इस कैशलेस हेल्थ बीमा योजना से कार्मिकों के परिवार का पांच सौ रूपए प्रतिमाह की प्रिमियम पर 5 लाख का, एक हजार मासिक प्रिमियम पर दस लाख का, दो हजार मासिक प्रिमियम पर 25 लाख का कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस कवर रहेगा। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनर भी सपरिवार इस योजना का चुनिंदा शर्तों के अधीन लाभ ले सकेंगे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
11/03/26 |लुधियाना: मरने से पहले प्लंबर ने खोला मौत का राज, तीन लोगों पर जबरन जहर पिलाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पंजाब/लुधियाना, 11 मार्च (अन्नू): लुधियाना के जगराओं में एक प्लंबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। गांव बीड गगड़ा के निवासी गुरप्रीत सिंह ने दम तोड़ने से कुछ ही समय पहले पुलिस को दिए अपने अंतिम बयान में सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। गुरप्रीत के अनुसार, तीन लोग उसे जबरदस्ती उठाकर सिविला जाने वाले रास्ते पर ले गए, जहाँ उन्होंने उसे बलपूर्वक जहरीला पदार्थ पिला दिया। इस बयान के दर्ज होने के कुछ ही देर बाद गुरप्रीत की मृत्यु हो गई, जिसके बाद लुधियाना देहाती पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने मृतक के बयानों को आधार मानते हुए हैप्पी, गीटा और गीटा की पत्नी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। जांच में यह बात सामने आई है कि यह पूरी रंजिश पेशेवर विवाद से जुड़ी हुई थी। थाना सदर के इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि गुरप्रीत पेशे से प्लंबर था और आरोपी हैप्पी भी इसी व्यवसाय में है। पिछले कुछ दिनों से हैप्पी उसे लगातार धमकियां दे रहा था और गुरप्रीत का काम बंद करवाना चाहता था। मृतक ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि सुधार इलाके में चल रहे उसके काम को लेकर आरोपी हैप्पी उससे रंजिश रखने लगा था और उसे काम करने से रोक रहा था।
वारदात वाले दिन आरोपियों ने कथित तौर पर गुरप्रीत को सुनसान रास्ते पर ले जाकर इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने आपसी रंजिश और कामकाज के विवाद के चलते उसे जहरीली दवाई पिला दी। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं और अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे हैं। पुलिस की विभिन्न टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं ताकि उन्हें जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।
दूसरी ओर, पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना के बाद से गांव में शोक और तनाव का माहौल है। पुलिस का कहना है कि गुरप्रीत का 'डाइंग डिक्लेरेशन' (मृत्यु पूर्व बयान) इस केस में सबसे अहम सबूत है और इसी के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की है।
#LudhianaNews #JagraonCrime #PoliceAction #PunjabCrime #JusticeForGurpreet #CrimeUpdate #LudhianaPolice #DanikKhabar -
11/03/26 |जीरकपुर में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार ऑडी ने महिला को मारी टक्कर, 14 फीट हवा में उछलकर हुई दर्दनाक मौत
पंजाब/जीरकपुर, 11 मार्च (अन्नू): पंजाब के जीरकपुर स्थित वीआईपी रोड पर मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा पेश आया। एमकेयर अस्पताल के सामने एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ऑडी कार ने सड़क पार कर रही तुर्की की मूल निवासी महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 37 वर्षीय विदेशी महिला, मावलूदा, करीब 14 फीट हवा में उछलकर सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चोटों के कारण महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें कार की जानलेवा रफ्तार साफ देखी जा सकती है।
जानकारी के अनुसार, मावलूदा अपने चंडीगढ़ निवासी दोस्त अभिषेक के साथ अस्पताल में उसकी गर्भवती पत्नी का हालचाल जानकर बाहर निकली थी। जैसे ही वे दोनों सड़क किनारे पहुंचे, काले रंग की ऑडी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। अभिषेक को भी इस हादसे में मामूली चोटें आई हैं। चश्मदीदों के मुताबिक, ऑडी की गति इतनी तेज थी कि टक्कर मारने के बाद चालक वाहन रोकने के बजाय मौके से फरार हो गया। फुटेज में दिख रहा है कि युवती सड़क पर गिरने के बाद काफी दूर तक घिसटती चली गई, जिससे मौके पर मौजूद लोग सहम गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर गहरा रोष देखा गया। आरोप है कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल, पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर डेराबस्सी के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तुर्की में रहने वाली मृतका की बहन को सूचित कर दिया गया है। उनके भारत पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम और आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इस घटना ने एक बार फिर वीआईपी रोड पर सुरक्षा व्यवस्था और बेलगाम रफ्तार पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस मार्ग पर रात के समय वाहन चालक नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं, जिससे पैदल चलने वालों की जान हमेशा जोखिम में रहती है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ऑडी के नंबर और आरोपी चालक की पहचान करने में जुटी है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए वीआईपी रोड पर स्पीड ब्रेकर और सख्त ट्रैफिक निगरानी सुनिश्चित की जाए।
#ZirakpurNews #RoadAccident #AudiCrash #PunjabPolice #JusticeForMavluda #VIPRoad #TrafficSafety #ChandigarhNews #DanikKhabar #ZirakpurVIPRoad -
11/03/26 |लुधियाना में बेखौफ लुटेरों का तांडव: पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर एक्टिवा छीनी, 13 दिन बाद भी पुलिस की सुस्ती बरकरार
पंजाब/लुधियाना, 11 मार्च (अन्नू): पंजाब के लुधियाना में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है, जहाँ अब आम नागरिकों का सड़कों पर सुरक्षित चलना भी दूभर हो गया है। ताजा मामला गिल रोड के पास स्थित गांव टोबा का है, जहाँ एक डिपार्टमेंटल स्टोर के मालिक और उनके बेटे को निशाना बनाया गया। अपराधियों ने न केवल उनसे लूटपाट की, बल्कि उन पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला भी किया। इस पूरी घटना में सबसे चौंकाने वाली बात पुलिस की कार्यप्रणाली है, जिसने वारदात के 13 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक आधिकारिक प्राथमिकी (FIR) दर्ज नहीं की है।
यह खौफनाक वारदात 26 फरवरी की रात करीब 10 बजे की है। अशोक कुमार अपने बेटे पुनीत कुमार के साथ दिनभर की मेहनत के बाद अपना स्टोर बंद कर एक्टिवा से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे टोबा गांव के बाहरी हिस्से में पहुंचे, दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका, जिससे वे संतुलन खो बैठे। इसके बाद बदमाशों ने पुनीत पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर और शरीर पर गहरे जख्म आए हैं। गंभीर रूप से घायल पुनीत को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहाँ उन्हें करीब 17 टांके लगे हैं।
वारदात का पूरा मंजर पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बदमाशों ने पिता-पुत्र को सड़क पर रोका और उन पर हमला बोल दिया। लुटेरे पुनीत को बुरी तरह पीटते हुए पीछे की ओर खींच ले गए, जबकि उनके साथी अशोक कुमार से मारपीट कर उनकी नकदी और एक्टिवा छीनकर मौके से फरार हो गए। वीडियो में हमलावरों के चेहरे और उनकी हरकतें स्पष्ट होने के बावजूद पुलिस प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद मराडो पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अशोक कुमार ने अपना दर्द साझा करते हुए कहा कि वे अपनी मेहनत की कमाई लेकर घर जा रहे थे और अपराधियों ने उनकी जान लेने की कोशिश की। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सीसीटीवी में सब कुछ साफ दिख रहा है, तो पुलिस एफआईआर दर्ज करने में देरी क्यों कर रही है? परिवार का मानना है कि पुलिस की यह ढिलाई अपराधियों के हौसले और बुलंद कर रही है।
#LudhianaCrime #PunjabPolice #CrimeNews #LudhianaNews #LawAndOrder #JusticeForVictim #PunjabNews #DanikKhabar -
11/03/26 |मंत्रिमंडल ने तमिलनाडु के मदुरै हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में घोषणा को मंजूरी दी
आरएस अनेजा, 11 नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज तमिलनाडु के मदुरै हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में घोषणा को मंजूरी दे दी है।
तमिलनाडु में मंदिरों के शहर के रूप में प्रसिद्ध मदुरै स्थित मदुरै हवाई अड्डा राज्य के सबसे पुराने हवाई अड्डों में से एक है। यह दक्षिणी तमिलनाडु के लिए एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है और पर्यटन एवं तीर्थयात्रा को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाता है, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास में योगदान होता है।
मदुरै हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिलने से क्षेत्रीय संपर्क बढ़ेगा, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय तीर्थयात्रियों और व्यवसायों को आकर्षित करने की हवाई अड्डे की क्षमता शहर के ऐतिहासिक महत्व के अनुरूप है।
-
11/03/26 |समाधान योजना में 22 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं ने लिया लाभ - ऊर्जा मंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 11 मार्च, भोपाल।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि समाधान योजना में अब तक 22 लाख 14 हजार बिजली उपभोक्ताओं में सरचार्ज में छूट का लाभ लिया है। उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार की समाधान योजना 2025-26 के द्वितीय व अंतिम चरण को 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया है। पूर्व में यह योजना 28 फरवरी तक लागू थी। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 3 नवम्बर को समाधान योजना 2025-26 की शुरुआत हुई थी। समाधान योजना में तीन माह से अधिक के बकायादार उपभोक्ताओं को एकमुश्त राशि जमा करने पर 90 प्रतिशत तक सरचार्ज में छूट का लाभ दिया जा रहा है। मंत्री श्री तोमर ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि वे तीन माह से अधिक के बकाएदार हैं और योजना में अभी तक शामिल नहीं हो पाए वे अब 31 मार्च तक योजना में शामिल होकर अपना बकाया बिल एकमुश्त जमा करके 90 फीसदी तक सरचार्ज माफी का लाभ उठा सकते हैं।
392 करोड़ 28 लाख का सरचार्ज हुआ माफ
मध्यप्रदेश सरकार की समाधान योजना 2025-26 में अभी तक 22 लाख 14 हजार बिजली उपभोक्ताओं ने इस योजना का लाभ लिया है। कुल 1062 करोड़ 45 लाख रूपये जमा किये गये हैं, जबकि 392 करोड़ 28 लाख रूपये का सरचार्ज माफ किया गया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 6 लाख 48 हजार बकायादार उपभोक्ताओं ने अपना पंजीयन कराकर लाभ लिया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के खाते में 624 करोड़ 89 लाख से अधिक की मूल राशि जमा हुई है, जबकि 286 करोड़ 78 लाख रूपए का सरचार्ज माफ किया गया है। इसी तरह पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 8 लाख 22 हजार उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लिया है। कंपनी के खाते में 229 करोड़ रूपये जमा हुए हैं, जबकि 74 करोड़ 57 लाख रूपये का सरचार्ज माफ किया गया है। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 7 लाख 44 हजार उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लिया है। कंपनी के खाते में 208 करोड़ 56 लाख रूपये जमा हुए हैं, जबकि 30 करोड़ 93 लाख रूपये का सरचार्ज माफ किया गया है।
समाधान योजना 2025-26 एक नजर में
समाधान योजना 2025-26 का उद्देश्य 3 माह से अधिक अवधि के उपभोक्ताओं को बकाया विलंबित भुगतान के सरचार्ज पर छूट प्रदान करना है। यह योजना जल्दी आएं, एकमुश्त भुगतान कर ज्यादा लाभ पाएं के सिद्धांत पर आधारित है। योजना में एक मुश्त भुगतान करने पर 70 से 90 फीसदी तथा किस्तों में भुगतान करने पर 50 से 60 फ़ीसदी तक सरचार्ज माफ किया जा रहा है। समाधान योजना 2025-26 का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को कंपनी के पोर्टल पर पंजीयन करना है। पंजीयन के दौरान अलग-अलग उपभोक्ता श्रेणी के लिए पंजीयन राशि निर्धारित की गई है। घरेलू एवं कृषि उपभोक्ता कुल बकाया राशि का 10 प्रतिशत तथा गैर घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ता कुल बकाया राशि का 25 प्रतिशत भुगतान कर पंजीयन कराकर योजना में शामिल होकर लाभ उठा सकते हैं। योजना की विस्तृत जानकारी तीनों कंपनियों की वेबसाइटों पर भी देखी जा सकती है। साथ ही विद्युत वितरण केंद्र में पहुंचकर भी योजना के संबंध में जानकारी ले सकते हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
11/03/26पलवल: राजकीय माध्यमिक विद्यालय रायपुर में NSS के सात दिवसीय विशेष शिविर का आगाज़
जे कुमार पलवल, 11 मार्च 2026: जिला के गांव रायपुर स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का मंगलवार को उत्साहपूर्वक शुभारंभ हुआ। राजकीय महाविद्यालय पलवल द्वारा आयोजित यह शिविर 10 मार्च से 16 मार्च तक चलेगा। इस वर्ष शिविर के मुख्य विषय 'युवा मेरे भारत के लिए' और 'डिजिटल साक्षरता के लिए युवा' रखे गए हैं, जो आधुनिक भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित करते हैं।
महाविद्यालय प्रबंधन का मार्गदर्शन शिविर का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य तरुण सैनी के कुशल मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उद्घाटन अवसर पर रायपुर स्कूल के प्राचार्य संजय कुमार ने स्वयंसेवकों को NSS के महत्व और समाज सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सेवा ही राष्ट्र निर्माण की पहली सीढ़ी है।
अनुशासन और राष्ट्र निर्माण पर जोर विशिष्ट अतिथि एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य के.सी. शर्मा ने अपने प्रेरणादायक व्याख्यान में विद्यार्थियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है। कार्यक्रम का संचालन NSS इकाई-1 के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ओम प्रकाश और इकाई-2 की कार्यक्रम अधिकारी निशा रानी के नेतृत्व में किया गया।
7 दिनों तक चलने वाली मुख्य गतिविधियां: आगामी 16 मार्च तक चलने वाले इस शिविर में स्वयंसेवक विभिन्न रचनात्मक कार्यों में जुटेंगे:
डिजिटल साक्षरता: ग्रामीणों को ऑनलाइन सेवाओं और सुरक्षित डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक करना।
स्वच्छता एवं पर्यावरण: गांव में स्वच्छता अभियान चलाना, वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना।
जागरूकता रैलियां: सामाजिक बुराइयों के खिलाफ और स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति रैली निकालना।
शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सेवा की भावना विकसित करना और उन्हें समाज की जमीनी समस्याओं से जोड़ना है। कार्यक्रम के पहले दिन स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी सहभागिता दर्ज की।
#NSSPalwal #YouthForBharat #DigitalLiteracy #RaipurVillage #SocialService #HaryanEducation #NSSSpecialCamp #SkillIndia #CleanIndia #YouthEmpowerment
-
11/03/26 |
मध्यप्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2025: पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिवहन की दिशा में महत्वपूर्ण कार्ययोजना
एन.एस.बाछल, 11 मार्च, भोपाल।
नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा प्रदेश में स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन तंत्र को सुदृढ़ करने और कार्बन उत्सर्जन के न्यूनीकरण के उद्देश्य से "मध्यप्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2025" का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया है। यह दूरदर्शी नीति 27 मार्च 2025 से संपूर्ण प्रदेश में प्रभावशील हो चुकी है, जिसमें पर्यावरण संवर्धन के लिये इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के क्रय एवं उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए नागरिकों को व्यापक स्तर पर विभिन्न वित्तीय रियायतें एवं विशिष्ट प्रोत्साहन प्रदान किए जा रहे हैं। शासन की इस पहल का मुख्य ध्येय पारंपरिक ईंधन आधारित वाहनों के स्थान पर आधुनिक एवं प्रदूषण मुक्त आवागमन के साधनों को जन-सामान्य के लिए सुलभ बनाना है।
राज्य शासन की इस अभिनव नीति में नवीन इलेक्ट्रिक वाहनों के क्रय पर उपभोक्ताओं को पंजीयन शुल्क (Registration Fee) एवं मोटरयान कर (Road Tax) में विशेष छूट प्रदान की जा रही है। यह निर्णय न केवल नागरिकों को आर्थिक संबल प्रदान कर रहा है, अपितु उन्हें भविष्योन्मुखी परिवहन व्यवस्था से जुड़ने के लिये प्रेरित भी कर रहा है। इसके अतिरिक्त, धारणीय विकास के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिये पेट्रोल, डीजल एवं सीएनजी संचालित पारंपरिक वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों में परिवर्तित (रेट्रोफिट) करने की तकनीक को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिसके लिए नियमानुसार समुचित वित्तीय सहायता सुलभ कराई जा रही है।
चार्जिंग अधोसंरचना विकास के लिये 30 प्रतिशत तक का अनुदान
अधोसंरचना विकास की दिशा में प्रदेश को 'इलेक्ट्रिक व्हीकल हब' के रूप में स्थापित करने के लिये राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन अथवा चार्जरों की स्थापना पर लगभग 30 प्रतिशत तक के अनुदान (सब्सिडी) का प्रावधान किया गया है। इस दूरगामी कदम से प्रदेश भर में चार्जिंग स्टेशनों के व्यापक तंत्र का विस्तार होगा, जिससे नागरिकों को वाहन को सुगम एवं निर्बाध यात्रा का अनुभव प्राप्त हो सकेगा।
"ईव्ही तरंग पोर्टल" के माध्यम से योजनाओं का सुगम लाभ
EV वाहनों पर प्रोत्साहनों के लाभ वितरण की प्रक्रिया को अत्यंत सरल, पारदर्शी एवं तकनीक-आधारित बनाने के उद्देश्य से शासन द्वारा "ईव्ही तरंग पोर्टल" का संचालन किया जा रहा है। इस डिजिटल अधिष्ठान के माध्यम से पात्र हितग्राही विभिन्न सब्सिडी एवं अन्य लाभों के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। राज्य शासन ने समस्त प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि वे इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता देकर 'स्वच्छ एवं हरित मध्यप्रदेश' के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करे
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
11/03/26 |
प्रदेश में उपलब्ध हैं आपूर्ति के सभी संसाधन - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 11 मार्च, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में आपूर्ति व्यवस्था में कहीं किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं है। सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति संसाधन उपलब्ध हैं। किसी को भी खाद्य पदार्थ, गैस या तेल आपूर्ति के लिए परेशान या पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रदेश में बेहतर से बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार परिस्थितियों पर गहनता से नजर बनाए हुए हैं। केंद्र सरकार के मार्गदर्शन में देश के साथ मध्यप्रदेश में भी कहीं कोई आपूर्ति संबंधित दिक्कत नहीं है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को मंत्रालय में खाड़ी देशों में उपजी विषम परिस्थितियों के मद्देनजर मध्यप्रदेश में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विश्व और देश के समक्ष उपजी परिस्थितियों और संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए मध्यप्रदेश में बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन सदस्यीय मंत्री और अधिकारियों की समिति प्रदेश की आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी करेगी और आपूर्ति बहाल रखने के लिए सभी कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खाड़ी देशों में रह रहे या वर्क वीजा पर गए या पर्यटन के लिए गए भारतीय नागरिकों, विशेषकर मध्यप्रदेश के निवासियों की स्वदेश वापसी के लिए मध्यप्रदेश सरकार लगातार केंद्र सरकार के सम्पर्क में है। राज्य सरकार से हेल्पलाइन के जरिए अब तक 255 लोगों ने संपर्क किया है, जिनकी सकुशल स्वदेश वापसी के लिए प्रयास तेज किए जा रहे हैं।
बैठक में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, सभी मंत्रीगण सहित प्रभारी मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) नीरज मंडलोई, अपर मुख्य सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण रश्मि अरूण शमी, सचिव परिवहन एवं आयुक्त जनसम्पर्क मनीष सिंह एवं अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
11/03/26 |बढ़ती आबादी की आवश्यकताओं को केन्द्र में रखकर बनेंगी सुनियोजित विकास की योजनाएं-मुख्यमंत्री राजस्थान
एन.एस.बाछल, 11 मार्च, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विकसित राजस्थान - 2047 के लक्ष्य के क्रम में राज्य के प्रत्येक ग्राम और वार्ड का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। इन मास्टर प्लान्स में भविष्य की आवश्यकताएं और महिला, युवा, गरीब, किसान सहित सभी आयु वर्ग के सुझाव शामिल किए जाएंगे ताकि यह जन आकांक्षाओं का प्रतिबिंब बन सके।
भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री कार्यालय में ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डों के मास्टर प्लान की बजट घोषणा के क्रम में प्रस्तावित अभियान से संबंधित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंचायत एवं वार्डों के मास्टर प्लान को लघु, मध्यम एवं दीर्घ अवधि की श्रेणियों में विभाजित करते हुए तैयार करें ताकि बढ़ती जनसंख्या के अनुरूप उनकी जरूरतों की पूर्ति सुनिश्चित हो सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन मास्टर प्लान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुनियोजित विकास करना है जिससे ग्रामीणों का पलायन रूके और शहरों पर भार ना पड़े। उन्होंने साक्ष्य आधारित दृष्टिकोण से मास्टर प्लान्स में शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी, सड़क, स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं की योजनाएं बनाने के विशेष दिशा-निर्देश दिए।
विकास के साथ-साथ विरासत के मूल मंत्र पर आधारित होंगे मास्टर प्लान्स-
भजनलाल शर्मा ने कहा कि विकास के साथ-साथ विरासत के मूल मंत्र को केन्द्र में रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों की परंपराएं, शिल्प कलाएं, धार्मिक-ऐतिहासिक महत्व के अनुरूप योजनाएं बनाई जाए। इन योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित करने के साथ-साथ ग्रामीणों के सामाजिक और सांस्कृतिक परिवेश को संरक्षित और संवर्धित करना हो।
बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि प्रस्तावित अभियान में ग्राम सभाओं के माध्यम से मास्टर प्लान्स को अनुमोदित किया जाएगा। इसके पश्चात संबंधित विभागों द्वारा प्रभावी योजना, नीति और कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई जा सकेगी। इन मास्टर प्लान्स में रोजगार के प्रमुख स्रोत, कृषि उत्पादन बढ़ाने के उपाय, स्वरोजगार के अवसर आदि पर विशेष फोकस किया जाए। साथ ही, पात्र व्यक्तियों की पहचान कर उनका सरकारी योजनाओं में समावेशन सुनिश्चित भी किया जाएगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
11/03/26 |अर्धसैनिक बलों की सुरक्षा होगी अभेद्य: केंद्र सरकार खरीदेगी 50,000 अत्याधुनिक बुलेटप्रूफ जैकेट
जे कुमार नई दिल्ली, 11 मार्च 2026: आंतरिक सुरक्षा में तैनात देश के जांबाज जवानों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) जैसे CRPF, BSF, CISF, ITBP और SSB के जवानों के लिए 50,000 अत्याधुनिक बुलेटप्रूफ जैकेट की खरीद को मंजूरी दे दी गई है। यह कदम आतंकवाद विरोधी अभियानों और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात जवानों की जीवन रक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अत्याधुनिक तकनीक से लैस होंगी जैकेट: इन नई बुलेटप्रूफ जैकेटों की सबसे बड़ी विशेषता उनकी 'नेक्स्ट-जेन' तकनीक है:
AK-47 और स्टील कोर बुलेट्स से सुरक्षा: ये जैकेट एके-47 की घातक गोलियों और अत्याधुनिक स्नाइपर राइफल्स के वार को भी सहने में सक्षम होंगी।
हल्का वजन (Lightweight): पुरानी भारी-भरकम जैकेटों के विपरीत, ये नई जैकेट काफी हल्की होंगी, जिससे जवानों को कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और लंबी दूरी के अभियानों में चलने-फिरने में आसानी होगी।
360-डिग्री प्रोटेक्शन: ये जैकेट शरीर के महत्वपूर्ण अंगों के साथ-साथ गर्दन और कमर के ऊपरी हिस्से को भी पूर्ण सुरक्षा प्रदान करेंगी।
मेड इन इंडिया (Make in India): रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हुए, इन जैकेटों का निर्माण भारतीय कंपनियों द्वारा स्वदेशी मानकों के अनुरूप किया जाएगा।
क्यों पड़ी इसकी जरूरत? वर्तमान में अर्धसैनिक बल जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद, पूर्वोत्तर में उग्रवाद और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में माओवाद से लोहा ले रहे हैं। मुठभेड़ के दौरान अक्सर दुश्मन आधुनिक हथियारों का उपयोग करते हैं। ऐसे में जवानों के पास उच्च स्तरीय (Level-4) सुरक्षा कवच होना अनिवार्य है। गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, इन जैकेटों की पहली खेप आगामी कुछ महीनों में ही बलों को सौंप दी जाएगी।
इस निवेश से न केवल जवानों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि ऑपरेशंस के दौरान होने वाली कैजुअलिटी (हताहतों की संख्या) में भी भारी कमी आएगी।
#CAPFSecurity #BulletproofJackets #IndianArmy #InternalSecurity #HomeMinistry #MakeInIndia #ParaMilitaryForces #SoldierSafety #ModernWarfare #DefenceUpdate
-
11/03/26 |जयपुर को गड्ढा, गंदगी एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने का हो लक्ष्य-स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) राजस्थान
एन.एस.बाछल, 11 मार्च, जयपुर।
स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत जयपुर जिले की समस्त नगरीय निकायों, रूडीप/अमृत 2.0 परियोजना तथा जल जीवन मिशन से संबंधित अधिकारियों की कार्यशाला का आयोजन नगर निगम जयपुर के सभागार में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) राजस्थान के ब्रांड एम्बेसडर के.के. गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए ब्रांड एम्बेसडर के.के. गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता में ही राष्ट्र के नागरिकों के स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कुंजी निहित है। स्वच्छता एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि वर्षभर निरंतर किया जाने वाला पुण्य कार्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जयपुर को गड्ढा, गंदगी एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य हम सभी का होना चाहिए। स्वच्छता कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जयपुर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सभी निकायों में संबंधित अधिकारियों के साथ-साथ मोहल्लों में रहने वाले आम नागरिकों को भी जोड़ते हुए व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर स्वच्छता कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर नियमित रूप से किया जाना चाहिए।
उन्होंने स्वच्छता को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जोर दिया, जिनमें 100 प्रतिशत कचरा संग्रहण, गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण, समयबद्ध तरीके से वर्ष के 365 दिन कचरा उठाव, जीपीएस के माध्यम से मॉनिटरिंग तथा सॉफ्टवेयर के माध्यम से पेनल्टी की व्यवस्था शामिल है।
इसके अलावा उन्होंने सार्वजनिक शौचालयों एवं मूत्रालयों की दिन में तीन बार सफाई (जीईओ टैग्ड फोटो के माध्यम से मॉनिटरिंग), खाली भूखंडों की सफाई नहीं होने पर पेनल्टी एवं सीज करने की कार्रवाई, व्यावसायिक क्षेत्रों में नियमित रात्रिकालीन सफाई, बिजली के पोलों पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखना, बेसहारा गायों को गौशालाओं में पहुंचाना, नालियों की हाई-प्रेशर मशीन से सफाई, बाग-बगीचों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना तथा नगरीय निकायों में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर (चतुर्थ) आशीष कुमार, डीसी ओम थानवी तथा जयपुर जिले के नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
10/03/26 |उत्तर प्रदेश कानपुर: प्रेम प्रसंग छिपाने के लिए 'मामा' बना हत्यारा: घाटमपुर में किशोर की गला घोंटकर हत्या, आरोपी ने कबूला जुर्म
उत्तर प्रदेश/कानपुर, 10 मार्च (अन्नू): कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के कठेठा गांव में 15 वर्षीय किशोर प्रतीक उर्फ कृष्णा सिंह की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि रिश्ते में मृतक का मामा लगने वाला आशुतोष सिंह निकला। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने प्रेम संबंधों का राज खुलने के डर से इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पहले अहमदाबाद में पेंटिंग का काम करता था और कुछ समय पहले ही गांव लौटा था।
हत्या की वजह आरोपी और मृतक की बहन के बीच चल रहा गुप्त प्रेम प्रसंग बना। आरोपी ने बताया कि कुछ समय पहले कृष्णा ने उसे अपनी बहन के साथ संदिग्ध हालत में देख लिया था, जिसके बाद कृष्णा के पिता ने उसे चेतावनी भी दी थी। हालांकि, आशुतोष ने सुधरने का वादा किया था, लेकिन वह दोबारा युवती से मिलने पहुंच गया और कृष्णा ने उसे फिर देख लिया। हालांकि इस बार किशोर ने घर पर कुछ नहीं बताया, लेकिन आरोपी के मन में यह खौफ बैठ गया कि कृष्णा कभी भी परिवार के सामने उसकी पोल खोल सकता है।
वारदात वाले दिन 7 मार्च को, कृष्णा ने आवारा पशुओं को खेत से निकालने के लिए आशुतोष को अपने साथ चलने को कहा। खेत से लौटते समय आरोपी के मन में अचानक हत्या का विचार आया। उसने शारीरिक रूप से कमजोर कृष्णा को जमीन पर पटक दिया और गला दबाने लगा। जब किशोर ने संघर्ष किया, तो आरोपी ने उसकी लोअर का नाड़ा निकालकर उससे गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शातिर आरोपी ने अपराध करने के बाद पकड़े जाने से बचने के लिए काफी नाटक किया। वह हत्या के बाद काम पर चला गया और शाम को वापस लौटकर परिजनों के साथ कृष्णा को खोजने का ढोंग करने लगा। वह बाइक पर बैठकर गांव वालों के साथ खोजबीन में शामिल रहा ताकि किसी को उस पर संदेह न हो। पुलिस ने जब कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाली, तो मृतक के घर के नंबरों पर आशुतोष की अत्यधिक बातचीत ने शक पैदा कर दिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
#GhatampurNews #KanpurCrime #CrimeUpdate #JusticeForKrishna #PoliceAction #BreakingNews #CrimeInvestigation #DanikKhabar #Kanpur #KanpurMurder #DanikKhabarUttarPradesh #UPMurder #KanpurLocal #DanikKhabarKanpur #UttarPradesh -
10/03/26 |
राजस्थान में भ्रष्ट एवं अनुशासनहीन लोक सेवकों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई
एन.एस.बाछल, 10 मार्च, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार आमजन को संवेदनशील, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन देने के लिए जवाबदेहिता और पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है। इसी दिशा में जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं भ्रष्टाचार के दोषी कार्मिकों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने अभियोजन स्वीकृति, 17-ए एवं विभागीय जांच के 50 से अधिक प्रकरणों को निस्तारित किया।
भजनलाल शर्मा ने निजी व्यक्तियों के पक्ष में गैर कानूनी तरीके से आदेश पारित कर अवैध लाभ पहुंचाने के आरोपों में तत्कालीन उपखण्ड अधिकारी सहित सार्वजनिक निर्माण एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के दो अधिकारियों के विरूद्ध अभियोजन स्वीकृति दी।
कृषि उपज मण्डी समिति के तत्कालीन सचिव राज्य सेवा से पदच्युत-
साथ ही, न्यायालय से दोषसिद्ध होने के आधार पर कृषि उपज मण्डी समिति के तत्कालीन सचिव को राज्य सेवा से पदच्युत किया गया तथा निरन्तर लंबी अनुपस्थिति के आधार पर एक अन्य अधिकारी को राजकीय सेवा से हटाया गया। इसी प्रकार उन्होंने पद के दुरूपयोग, अनियमित भुगतान एवं राजकोष को हानि पहुंचाए जाने के आरोपों के तहत तत्कालीन विकास अधिकारी के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 17-ए के तहत विस्तृत जांच एवं अनुसंधान का भी अनुमोदन किया।
राज्य सेवा के 27 अधिकारी गंभीर आरोपों में दो से चार वेतन वृद्धियां
संचयी प्रभाव से रोके जाने की शास्ति से दण्डित-
मुख्यमंत्री ने भारतीय पुलिस सेवा के एक अधिकारी के विरूद्ध दो प्रकरणों में संघ लोक सेवा आयोग के परामर्श से दण्ड की मात्रा बढ़ाने का अनुमोदन किया। साथ ही, राज्य सेवा के अधिकारियों के विरूद्ध संचालित सीसीए नियम-16 में गंभीर आरोपों के 23 प्रकरणों में 27 अधिकारियों के विरूद्ध दो से चार वेतन वृद्धियां संचयी प्रभाव से रोके जाने की शास्ति से दण्डित किया।
पांच प्रकरणों में सेवानिवृत्त अधिकारियों की पेंशन रोकने का अनुमोदन-
भजनलाल शर्मा ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के पांच प्रकरणों में पेंशन रोकने तथा अन्य नौ प्रकरणों में प्रमाणित आरोपों के जांच निष्कर्ष का अनुमोदन करते हुए राज्यपाल को प्रकरण अग्रेषित किए। वहीं, राज्य सेवा के अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत अपील के पांच प्रकरणों में से चार को खारिज करते हुए एक में दण्ड की मात्रा कम की गई। इसी तरह अभियोजन स्वीकृति के एक प्रकरण में विभागीय जांच के आदेश तथा दो में अभियोजन की मनाही करते हुए विभागीय जांच के तीन प्रकरणों में दोषमुक्ति का अनुमोदन भी किया गया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
10/03/26 |मोगा: शादी समारोह से लौट रहे स्कूटी सवार की सड़क किनारे गड्ढे में गिरने से मौत, साथी घायल
पंजाब/मोगा, 10 मार्च (अन्नू): पंजाब के मोगा में कोटईसेखां रोड पर सोमवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें एक स्कूटी सवार व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान पुराना मोगा के गुरुद्वारा बीबी वाला क्षेत्र के निवासी 39 वर्षीय सोनू कुमार के रूप में हुई है। सोनू अपने मित्र किरणदीप सिंह के साथ वालिया पैलेस में आयोजित एक विवाह समारोह में शिरकत करने गए थे। खुशियों भरे माहौल से विदा लेकर जब दोनों देर रात अपनी स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी गाँव गगड़ा के पास यह हादसा हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, सफर के दौरान अचानक स्कूटी अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गिरने के बाद किरणदीप सिंह सड़क की दूसरी दिशा में जाकर गिरे, लेकिन सोनू कुमार स्कूटी समेत सड़क किनारे बने एक गहरे गड्ढे में जा गिरे। गड्ढे में गिरने के कारण सोनू को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में प्राणघातक चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। उनके साथी किरणदीप सिंह को भी काफी चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारी नछत्तर सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में संतुलन बिगड़ने को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोनू कुमार के पार्थिव शरीर को शोक संतप्त परिजनों के हवाले कर दिया है। इस घटना ने एक बार फिर सड़कों की खराब स्थिति और किनारे बने गड्ढों से होने वाले खतरों की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है।
#MogaNews #RoadAccident #PunjabPolice #HighwaySafety #Tragedy #LocalNews #MogaDiaries #SafeDriving #DanikKhabar -
10/03/26 |जयपुर में अवधि पार अमूल ब्राण्ड की करीब डेढ़ लाख किलो सामग्री नष्ट की
एन.एस.बाछल, 10 मार्च, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में मिलावट पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर में अवधि पार अमूल ब्राण्ड की करीब डेढ़ लाख किलो सामग्री नष्ट की है। उल्लेखनीय है कि इस अवधिपार सामग्री को तिथि मिटाकर नई तिथि अंकित कर बेचने की तैयारी थी, जिसकी शिकायत राज्य सरकार की हेल्पलाइन 181 पर मिली थी।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दे रहा है। विगत दिनों 181 हेल्पलाइन पर किसी नागरिक ने शिकायत दर्ज करवाई कि जयपुर के खो नागोरियान क्षेत्र में मैसर्स एथलीट डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा अवधिपार अमूल ब्राण्ड की खाद्य सामग्री को बेचने की तैयारी की जा रही है। इस पर विभाग ने सीएमएचओ जयपुर, द्वितीय की टीम को मौके पर निरीक्षण के लिए भेजा।
गायत्री राठौड़ ने बताया कि टीम को एक बडे़ गोदाम में भारी मात्रा में खाद्य सामग्री के कार्टन मिले, जिनमें मैसर्स कायरा डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर यूनियन, गुजरात द्वारा उत्पादित एवं मैसर्स एडवनसिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सप्लाई किए गए अमूल ब्रांड के अनेक नॉन डेयरी फूड प्रोडक्ट नूडल्स, केचअप ,म्योनीज, एनर्जी ड्रिंक आदि उत्पाद थे। लगभग 12 हजार कार्टन एक्सपायरी डेट के मिले, जिनमें से 3000 कार्टून में रखे पैकेट से एक्सपायरी डेट मिटा दी गई थी। मौके पर डेट मिटाने के लिए थिनर, एसीटोन, केमिकल एवं अन्य सामग्री पाई गई। मैसर्स एथलीट डिस्ट्रीब्यूटर फर्म का कारोबारी गगन आहूजा इस खाद्य सामग्री पर नई डेट प्रिंट कर इसे 4500 नए अमूल ब्रांड के कार्टनों में भर कर मोटे मुनाफे में बेचने की तैयारी में था।
खाद्य सुरक्षा आयुक्त डाॅ. टी शुभमंगला ने बताया कि इस गोदाम में अवैध तरीके से खाद्य सामग्री का बेचान किए जाने की जानकारी मिली है। पड़ोसियों ने बताया कि 10-12 कर्मचारी गोदाम में प्रवेश करने के बाद इसका मुख्यद्वार शाम तक बंद रहता था, किसी को अंदर नहीं जाने दिया जाता था। मैसर्स एथलीट स्टोर का फूड लाइसेंस एक्सपायर हो चुका था।
यू-ट्यूब से सीखा अवधिपार माल बेचने का तरीका—
अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह ने बताया कि टीम इतनी भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री देख कर दंग रह गई। पूछताछ करने पर गगन ने बताया कि यू ट्यूब पर डेट बदल कर एक्सपायरी माल बेचने का तरीका सीखा। एक्सपायरी खाद्य सामग्री को आमजन को बेचे जाने का अंदेशा होने पर टीम ने नमूने लेने के बाद गोदाम में रखी खाद्य सामग्री, मशीनों एवं अन्य सामान को सीज कर परिसर को सील कर दिया है। अग्रिम कार्रवाई तक खाद्य कारोबार करने पर पाबंदी लगाई गई है।
4 दिन चली कार्रवाई, 27 ट्रकों में भरकर नष्ट करवाई सामग्री
स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने के कारण एक्सपायरी सामग्री को नष्ट किया गया है। एक्सपायरी उत्पादों को फर्म के स्वयं के खर्चे पर नष्ट करवाया गया। चार दिन तक चली कार्रवाई में 27 ट्रकों में भरकर यह सामग्री कचरागाह ले जाई गई।
फर्म ने की तिथि मिटाने की तस्दीक—
खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई करने हेतु दोनों फर्म कियारा एवं एडवनसिस कंपनियों के प्रतिनिधियों को नोटिस जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि फर्म द्वारा नष्टीकरण का शुल्क नगर निगम में जमा करवाकर रसीद पेश की गई, जिस पर कम्पनी के प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर अमूल ब्रांड की अवधिपार सामग्री की एक्सपायरी दिनांक मिटाने की तस्दीक की है। उन्होंने बताया कि गगन आहूजा उनकी फर्म से औने पौने दामों पर नियर एक्सपायरी सामग्री खरीदता है।
न्यायालय में दायर किया जाएगा परिवाद—
फर्म एथलीट डिस्ट्रीब्यूटर के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत धारा 26 एवं 27 में अवधिपार सामग्री का भंडारण एवं एक्सपायरी दिनांक मिटाकर नई डेट प्रिंट कर बेचने की तैयारी, धारा 31 में बिना खाद्य लाइसेंस व्यापार करने पर धारा 60 में सीज सामग्री को मौके से हटाने के लिए, धारा 55 में एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी के दिशा निर्देशों की पालना नहीं करने के उल्लंघन किए जाने पर निर्धारित सजा एवं जुर्माना लगाने जाने के लिए माननीय न्यायालय में परिवाद दायर किया जाएगा। बिना खाद्य लाइसेंस वाली फर्म को खाद्य सामग्री सप्लाई करने एवं अन्य अनियमितताओं के संबंध में निर्माता एवं मार्केटिंग फर्म मैसर्स कियारा डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर यूनियन एवं सप्लायर फर्म मैसर्स एडवनसिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी कर एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
10/03/26 |
प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना अंतर्गत पंजीयन में मध्यप्रदेश, देश में चौथे स्थान पर
एन.एस.बाछल, 10 मार्च, भोपाल।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना में 15 जनवरी से 8 मार्च 2026 तक आयोजित विशेष पंजीयन अभियान में श्रमिकों के पंजीयन में मध्यप्रदेश ने देश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। मध्यप्रदेश के बैतूल में सर्वाधिक 1771 पंजीयन हुए है। बैतूल जिला देश के जिलों में दूसरे स्थान पर तथा नर्मदापुरम जिला 1501 पंजीयन के साथ तीसरे स्थान पर रहा है।
असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले रेहड़ी-पटरी वाले, रिक्शा चालक, घरेलू कामगार आदि जिनकी आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच है तथा मासिक आमदनी 15 हजार रूपये से कम है, उनके लिये केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना प्रारम्भ की गई है। योजना में पंजीकृत श्रमिक को 60 वर्ष की आयु के बाद प्रतिमाह 3 हजार रुपये निश्चित मासिक पेंशन दिये जाने का प्रावधान है। इस योजना में श्रमिक और सरकार द्वारा अंशदान दिया जाता है। अंशदान की राशि श्रमिक की आयु अनुसार 55 रूपये से 200 रुपये तक निर्धारित है। यदि लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है तो पति/पत्नी को पेंशन का 50 प्रतिशत (1500 रूपये) दिये जाने के प्रावधान है। इस योजना में पंजीयन कॉमन सर्विस सेंटर अथवा maandhan.in Portal पर आधार कार्ड और बैंक खाते के साथ किया जा सकता है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
10/03/26 |
श्रम विभाग की पहल पर भोपाल में घर-घर तकनीकी सेवाएं उपलब्ध कराने की पहल
एन.एस.बाछल, 10 मार्च, भोपाल।
श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के निर्देश पर "श्री" अवधारणा के अंतर्गत श्रमिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार एवं संपूर्ण विकास हेतु विभिन्न गतिविधियों श्रम विभाग द्वारा संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में श्रम विभाग की पहल पर गठित प्रथम श्रमणा सहकारी समिति, भोपाल द्वारा शहर के नागरिकों को आईटीआई प्रशिक्षित, तकनीशियनों के माध्यम से घर-घर में तकनीकी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित, विश्वसनीय एवं पेशेवर घरेलू तकनीकी सेवाएं उपलब्ध कराना तथा प्रशिक्षित श्रमिकों को सम्मानजनक एवं स्थायी रोजगार के अवसर प्रदान करना तथा स्वयं का रोजगार प्रारम्भ करने को बढावा देना है।
प्रथम श्रमणा श्रमिक सहकारी समिति के माध्यम से वर्तमान में भोपाल में प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, बढ़ई (कारपेंटर) तथा रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग तकनीशियन की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सेवाओं के लिए न्यूनतम सेवा शुल्क ₹200 निर्धारित किया गया है, जिससे नागरिकों को पारदर्शी एवं निर्धारित शुल्क पर सेवाएं प्राप्त हो सकें। समिति द्वारा सेवाओं को अधिकतम दक्षता एवं लागत प्रभावशीलता के साथ संचालित करने तथा बाजार में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिष्ठित एवं अनुभवी संस्थाओं से इन क्षेत्रों में सेवाएं प्रदान करने हेतु राजस्व साझेदारी मॉडल (Revenue Sharing Model) के आधार पर प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। लेखा सेवाएं (Accounting Services), विज्ञापन एवं जनसंपर्क सेवाएँ (Advertisement & Public Relations / Outreach), प्रबंधन एवं संचालन सेवाएँ (Management and Operational Support) तथा तकनीकी सेवाएँ (IT & Technical Services), अकाउंटेंट/लेखा फर्म, विज्ञापन एवं ब्रांडिंग एजेंसियां तथा प्रोफेशनल मैनेजमेंट/कंसल्टिंग फर्म प्रस्ताव भेजने हेतु पात्र किया गया है।
इच्छुक संस्था का प्रस्ताव सीलबंद लिफाफे में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक द्वारा सामात के पजाकृत कायर्यालय-प्रथम श्रमणा सहकारी समिति, शासकीय आई.टी.आई. परिसर, गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, गोविंदपुरा, भोपाल (म.प्र.) -462023 पर दिनांक 30 मार्च 2026 (सोमवार) शाम 05:00 बजे तक जमा करने का बताया गया हैं। अधिक जानकारी के लिये समिति के अधिकृत मोबाइल नम्बर 7805027023, 7470888745, ईमेल: prathamshramana@gmail.com पर भी संपर्क किया जा सकता है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan #Madhya Pardesh
-
10/03/26 |उत्तर प्रदेश अंबेडकरनगर: मेले में मधुमक्खियों का तांडव, हमले में एक श्रद्धालु की गई जान, कई अन्य जख्मी
उत्तर प्रदेश/अंबेडकरनगर, 10 मार्च (अन्नू): उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले से एक ह्रदयविदारक खबर सामने आई है, जहाँ जलालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नर्सरी बाजार स्थित औघड़ बाबा स्थान पर मंगलवार को मधुमक्खियों ने श्रद्धालुओं पर धावा बोल दिया। इस अचानक हुए हमले में दर्शन करने आए एक 55 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद मेला परिसर में भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। घायलों को तुरंत पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने एक श्रद्धालु को मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, औघड़ बाबा के स्थान पर हर मंगलवार को विशाल मेला लगता है, जिसमें दूर-दराज से भारी संख्या में श्रद्धालु आस्था के साथ पहुँचते हैं। मंदिर परिसर में लगे एक ऊँचे पेड़ पर मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता था। दोपहर के समय अचानक मधुमक्खियों का झुंड छत्ते से निकला और नीचे मौजूद भीड़ पर हमला कर दिया। इस हमले की चपेट में जैतपुर के राजापुर कुठमा निवासी संतराम भी आ गए। मधुमक्खियों के बुरी तरह काटने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
मृतक की पत्नी यशोदा देवी ने बताया कि वे सभी श्रद्धा के साथ बाबा के दर्शन करने आए थे, लेकिन तभी इस प्राकृतिक आपदा ने उनके परिवार को उजाड़ दिया। मामले की सूचना पाकर एसओ सुनील पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अन्य घायलों का उपचार बसखारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। प्रशासन अब मामले की जांच कर रहा है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
#AmbedkarNagarnews #UttarPradesh #HoneybeeAttack #Tragedy #LocalNewsUpdate #UPPolice #FairSafety #SadNews -
10/03/26 |जालंधर-पठानकोट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: कॉलेज प्रिंसिपल और उनके बेटे सहित तीन की मौत
पंजाब, 10 मार्च (अन्नू): जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित चौलांग टोल प्लाजा के पास सोमवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। यहाँ सड़क किनारे खड़ी एक बोलेरो पिकअप में पीछे से आ रही अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। इस भीषण टक्कर में अर्टिगा सवार दसूहा के केएमएस (KMS) कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. शबनम सैनी और उनके 18 वर्षीय बेटे तुषांत की जान चली गई। हादसे में पिकअप के चालक राहुल (निवासी गुरदासपुर) की भी मौत हो गई, जबकि पिकअप का क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रिंसिपल डॉ. शबनम अपनी बेटी से मिलने जालंधर गई थीं, जो हाल ही में अमेरिका से आई थी। रात करीब 9 बजे जब वह अपने बेटे के साथ वापस घर लौट रही थीं, तभी टोल प्लाजा के पास यह हादसा पेश आया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अंधेरा होने के बावजूद सड़क पर खड़ी पिकअप गाड़ी की पार्किंग लाइटें नहीं जल रही थीं, जिसके कारण पीछे से आ रही कार चालक को वह दिखाई नहीं दी और कार सीधे उसमें जा घुसी। टक्कर इतनी भयानक थी कि पिकअप पलट गई और अर्टिगा कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
हादसे की आवाज सुनकर टोल प्लाजा के कर्मचारी और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गुरिंदरजीत सिंह नागरा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। घायल क्लीनर विलियम ने बताया कि वे जालंधर से खाली गाड़ी लेकर लौट रहे थे और कुछ समय के लिए टोल पर रुके थे, तभी पीछे से जोरदार टक्कर हुई। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
#JalandharPathankotHighway #Jalandhar #RoadAccident #Tragedy #DasuyaNews #PunjabPolice #Pathankot #HighwaySafety #LocalNewsUpdate #Punjab #KMSCollege #DanikKhabar -

रक्षा मंत्री ने ‘रक्षा बल विजन 2047: भविष्य के लिए तैयार भारतीय सेना के लिए एक रोडमैप’ जारी किया
आरएस अनेजा, 10 मार्च नई दिल्ली - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साउथ ब्लॉक, नई दिल्ली में एक इवेंट में ‘डिफेंस फोर्सेज विजन 2047: भविष्य के लिए तैयार भारतीय सेना के लिए एक रोडमैप’ जारी किया।
यह पूरा ब्लूप्रिंट हेडक्वार्टर इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ ने डिफेंस फोर्सेज को एक मॉडर्न, इंटीग्रेटेड और टेक्नोलॉजिकली एडवांस्ड सेना में बदलने के लिए तैयार किया है, जो 2047 तक भारत के विकसित भारत बनने के सपने को पूरा करने में मदद कर सके।
विजन डॉक्यूमेंट में डिफेंस फोर्सेज के अंदर ज़रूरी स्ट्रेटेजिक सुधारों, क्षमता बढ़ाने और ऑर्गेनाइजेशनल बदलावों की रूपरेखा बताई गई है ताकि बदलते जियोस्ट्रेटेजिक, टेक्नोलॉजिकल और सिक्योरिटी माहौल से असरदार तरीके से निपटा जा सके। इसमें सेना को एक इंटीग्रेटेड, मल्टी-डोमेन और फुर्तीली सेना में बदलने की सोची गई है, जो दुश्मनों को रोकने, संघर्ष के हर पहलू पर जवाब देने और तेज़ी से बदलते ग्लोबल और रीजनल हालात के बीच बढ़ते स्ट्रेटेजिक हितों की रक्षा करने में सक्षम हो।
विजन का एक मुख्य आधार सेनाओं के बीच तालमेल और तालमेल पर ज़ोर देना है, जिससे प्लानिंग, ऑपरेशन और क्षमता विकास में ज़्यादा तालमेल को बढ़ावा मिलता है। यह डॉक्यूमेंट भविष्य की युद्ध चुनौतियों के लिए अनुकूल फोर्स बनाने के लिए इनोवेशन, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और मॉडर्न ट्रेनिंग फ्रेमवर्क के महत्व पर भी ज़ोर देता है।
एक और मुख्य फोकस एरिया डिफेंस में आत्मनिर्भरता है, जो देश की खास सुरक्षा ज़रूरतों के हिसाब से स्वदेशी टेक्नोलॉजी और सॉल्यूशन के डेवलपमेंट और अपनाने को बढ़ावा देता है। घरेलू डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजिकल क्षमताओं को मज़बूत करने से ऑपरेशनल तैयारी बढ़ने और देश की ग्रोथ में योगदान देने की उम्मीद है।
विज़न डॉक्यूमेंट शॉर्ट-टर्म, मिड-टर्म और लॉन्ग-टर्म टाइमलाइन में स्पष्ट रूप से प्राथमिकता वाले क्षमता लक्ष्यों के साथ एक कैलिब्रेटेड रोडमैप अपनाता है। यह स्ट्रक्चर्ड अप्रोच एक वर्ल्ड क्लास डिफेंस फोर्स बनाने के लिए ज़रूरी ज़रूरी मिलिट्री क्षमताओं, इंस्टीट्यूशनल सुधारों और स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के डेवलपमेंट को गाइड करेगा।
भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों की जटिलता को पहचानते हुए, विज़न डॉक्यूमेंट पूरे देश के अप्रोच की ज़रूरत पर ज़ोर देता है, जिसमें नेशनल सिक्योरिटी सुनिश्चित करने के लिए मिलिट्री ताकत को डिप्लोमैटिक, टेक्नोलॉजिकल और इकोनॉमिक पावर के साथ जोड़ा जाता है। लगातार सुधारों, इनोवेशन और देश के कमिटमेंट के ज़रिए, इसका मकसद यह पक्का करना है कि भारत की आज़ादी के सौ साल तक, देश की सेना दुनिया भर में इज्ज़तदार, टेक्नोलॉजी में आगे और लड़ाई के लिए तैयार सेना के तौर पर खड़ी हो, और एक मज़बूत और मज़बूत विकसित भारत में योगदान दे।
इस मौके पर चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, चीफ ऑफ़ द नेवल स्टाफ एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, चीफ ऑफ़ द एयर स्टाफ एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, डिफेंस सेक्रेटरी राजेश कुमार सिंह, वाइस चीफ ऑफ़ द आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह और दूसरे सीनियर अधिकारी मौजूद थे।
-
10/03/26 |चंडीगढ़: अवैध पिस्टल के साथ कॉलेज छात्र गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने नाकाम की साजिश
चंडीगढ़, 10 मार्च (अन्नू): चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने ट्राइसिटी में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना को विफल करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान डडूमाजरा कॉलोनी के निवासी मोहित के रूप में हुई है, जो शहर के एक निजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल और मैगजीन बरामद की है। यह कार्रवाई डीएसपी लक्ष्य पांडेय की देखरेख और इंस्पेक्टर नरिंदर पटियाल के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी की प्रक्रिया तब शुरू हुई जब पुलिस टीम सारंगपुर के पास गश्त पर थी। आईआरबी कॉम्प्लेक्स की तरफ से पैदल आ रहे मोहित ने जब सामने पुलिस को देखा, तो उसने भागने की कोशिश की। संदेह होने पर टीम ने पीछा कर उसे काबू किया और तलाशी के दौरान हथियार बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।
जांच में सामने आया है कि मोहित का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ पहले से ही सेक्टर-39 थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 118(1), 126(2) और 351(2) के तहत मामले दर्ज हैं। साथ ही मलोया थाने में भी उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट का एक केस दर्ज है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसने यह हथियार कहाँ से खरीदा था और कॉलेज में उसके साथ इस साजिश में और कौन शामिल है।
#ChandigarhNews #CrimeBranch #ArmsAct #PoliceArrest #TricityNews #CrimeUpdate -
10/03/26 |
पंचायती राज संस्थाओं में चुनाव लड़ने से वंचित योग्य व्यक्तियों को अब मिलेंगे अवसर- पंचायती राज मंत्री राजस्थान
एन.एस.बाछल, 10 मार्च, जयपुर।
दो से अधिक संतान के माता—पिता भी अब राज्य में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव लड़ सकेंगे। इस बाबत लाए गए राजस्थान पंचायती राज (संशोधन) विधेयक, 2026 को राजस्थान विधानसभा ने ध्वनिमत से पारित कर दिया।
विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि प्रदेश में तत्कालीन परिस्थितियों के अनुसार राजस्थान पंचायती राज अधिनियम— 1994 की धारा 19 के तहत किसी व्यक्ति के दो से अधिक बच्चे होने पर उसकी पंचायती राज संस्थाओं का सदस्य बनने की पात्रता समाप्त करने का फैसला लिया गया था। उस समय तेज जनसंख्या वृद्धि दर को नियंत्रित करना मुख्य उद्देश्य था। उन्होंने कहा कि महिलाओं में शिक्षा के प्रसार एवं समाज में आई जागरूकता के कारण आज जनसंख्या वृद्धि दर में उल्लेखनीय कमी आई है जिससे वर्तमान परिपेक्ष्य में उक्त नियम अप्रासंगिक हो गया है।
मदन दिलावर राजस्थान विधानसभा में राजस्थान पंचायती राज (संशोधन) विधेयक, 2026 पर चर्चा का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि दो से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने की पात्रता समाप्त होने के प्रावधान में संशोधन से जो योग्य व्यक्ति दो से अधिक बच्चे होने के कारण पंचायती राज संस्था का सदस्य नहीं बन सकते थे, उन्हें अब चुनावों में भाग लेने का अवसर मिल सकेगा। मदन दिलावर ने कहा कि राजकीय कर्मचारियों हेतु दो से अधिक बच्चे होने पर पदोन्नति नहीं मिलने का प्रावधान भी पूर्ववर्ती सरकार द्वारा समाप्त कर दिया गया था। यह इस प्रकार के नियमों की वर्तमान में अप्रासंगिकता को रेखांकित करता है।
पंचायती राज मंत्री ने कहा कि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा आदि प्रदेशों में पंचायती राज संस्थाओं का चुनाव लड़ने हेतु इस प्रकार के प्रावधान को पहले ही समाप्त किया जा चुका है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-

प्रधानमंत्री व गृह मंत्री ने CISF के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
आरएस अनेजा, 10 मार्च नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह ने केन्द्रीय औधोगिक सुरक्षा बल (CISF) के स्थापना दिवस पर उसके कर्मियों को शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया कि “सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स के सभी कर्मचारियों को उनके स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई। अपने पक्के इरादे, अनुशासन और लगन के लिए जाने जाने वाले CISF, पूरे देश में ज़रूरी इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं। ड्यूटी के प्रति उनका अटूट कमिटमेंट भारत की सुरक्षा और तरक्की में बहुत बड़ा योगदान देता है।”
वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में अमित शाह ने कहा, “CISF के स्थापना दिवस पर सभी कर्मियों को शुभकामनाएं। चाहे देश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा करना हो या संकट के समय राष्ट्र की रक्षा करना, उनकी समर्पण भावना सच्ची देशभक्ति और पेशेवर प्रतिबद्धता की भावना को दर्शाती है। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि।”
-
10/03/26चारधाम यात्रा 2026: गौचर से बदरीनाथ तक शुरू होगी शटल सेवा, जाम से मिलेगी मुक्ति
जे कुमार देहरादून, 10 मार्च 2026: उत्तराखंड सरकार ने इस वर्ष की चारधाम यात्रा को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान घोषणा की कि अब गौचर से बदरीनाथ धाम तक शटल सेवा शुरू की जाएगी। यह सेवा सोनप्रयाग-गौरीकुंड (केदारनाथ मार्ग) की तर्ज पर संचालित होगी, जिससे यात्रियों के समय और परेशानी में भारी कमी आने की उम्मीद है।
जाम की समस्या का स्थायी समाधान बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर, विशेषकर जोशीमठ और बदरीनाथ के बीच, यात्रा सीजन के दौरान वाहनों का अत्यधिक दबाव रहता है। संकरे रास्तों और भारी भीड़ के कारण अक्सर घंटों लंबा ट्रैफिक जाम लग जाता है। इस नई शटल व्यवस्था के लागू होने से:
वाहनों का दबाव कम होगा: श्रद्धालु अपने निजी वाहनों या बड़ी बसों को गौचर के पास सुरक्षित पार्किंग में खड़ा कर सकेंगे।
त्वरित आवाजाही: वहां से विशेष शटल बसों के माध्यम से उन्हें सीधे बदरीनाथ धाम तक पहुँचाया जाएगा।
सुविधाजनक यात्रा: शटल सेवा के निरंतर संचालन से श्रद्धालुओं को अपनी बारी का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री का विजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट अभिभाषण में स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का लक्ष्य 'अतिथि देवो भव:' की भावना के साथ सुरक्षित चारधाम यात्रा सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस योजना को इसी यात्रा सत्र (2026) से प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा और पार्किंग सुविधाओं को समय रहते पूरा कर लिया जाए।
इस कदम से न केवल बाहरी राज्यों से आने वाले तीर्थयात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि स्थानीय यातायात व्यवस्था को संभालने में भी पुलिस और प्रशासन को मदद मिलेगी।
#ChardhamYatra2026 #BadrinathDham #PushkarSinghDhami #UttarakhandNews #ShuttleService #TravelUpdate #GaucharToBadrinath #SafeYatra #UttarakhandBudget2026
-
10/03/26 |एचपीवी वैक्सीन का एक टीका बेटियों को बचाएगा सर्वाइकल कैंसर से-: मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 10 मार्च, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में माताओं-बहनों के स्वास्थ्य की चिंता करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सर्वाइकल कैंसर बेटियों की जिंदगी में सबसे कठिन समय होता है। मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर एचवीपी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है। इसमें 14 वर्ष से अधिक आयु की बेटियों को 4 हजार रुपए मूल्य का यह टीका नि:शुल्क लगाया जा रहा है। वैक्सीन का एक टीका गर्भाशय एवं ग्रीवा कैंसर के प्रति भविष्य में बेटियों को जीवनभर की सुरक्षा की गारंटी देगा और उन्हें गंभीर रोग से बचाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस कल्चरल एंड इंर्फोमेशन सेंटर में महिलाओं के लिए आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आहवान किया कि बहनें और बेटियां सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण का लाभ लेकर टीका अवश्य लगवा लें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीका लगवा चुकी बेटियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। साथ ही जबलपुर में 37 करोड़ रूपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार लाड़ली बहनों से लेकर लाड़ली लक्ष्मी बेटियों तक निरंतर जनकल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ा रही है। लाड़ली बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार योजना की राशि को निरंतर बढ़ा रही है। प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को अब 1500 रुपए की राशि हर माह उनके बैंक खातों में अंतरित की जा रही है। राज्य सरकार ने बहनों को रोजगारपरक उद्योगों में काम करने पर 5 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि अलग से देने का निर्णय लिया है। प्रदेश में लैंगिग असमानता को खत्म करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। स्थानीय निकायों के चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। लोकसभा और विधानसभा में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। बेटियां सेना से लेकर हर क्षेत्र में आगे बढ़कर बेहतर भविष्य का निर्माण कर रही हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उन्होंने 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अशोकनगर जिले में करीला धाम पहुंचकर माता जानकी और उनके पुत्र लव-कुश का आशीर्वाद प्राप्त किया और सभी प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री ने जबलपुर को दी 37 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर में 10.51 करोड़ लागत से आधुनिक जनपद भवन का भूमि-पूजन और 27.16 करोड़ लागत से नवनिर्मित गीता भवन सहित 3 अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 21 स्वास्थ्य एवं उप स्वास्थ्य केंद्र और सोलर ट्रैफिक सिस्टम शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संस्कार धानी जबलपुर की छटा देश में सबसे अलग है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को आगामी नवरात्रि पर्व एवं गुड़ी पड़वा की मंगलकामनाएं दीं।
नेत्र दिव्यांग बालिकाओं का किया सम्मान
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एचपीवी टीकाकरण पूर्ण कर चुकी बालिकाओं जिया सेन और अंशी विश्वकर्मा को प्रतीकात्मक रूप से प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने नेत्रहीन कन्या विद्यालय जबलपुर की बालिकाओं से भेंट कर उनका सम्मान भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लखपति दीदी आरती चौधरी और सीता गोंड को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
पूर्व मंत्री अजय बिश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश का नेतृत्व करते हुए हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं शुरू कर रहे हैं। बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने के लिए शुरू की गई टीकाकरण की यह योजना मील का पत्थर सिद्ध होगी। देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने में माताओं-बहनों का पूर्ण सहयोग सरकार को मिल रहा है। प्रदेश की आंगनवाड़ी एवं हेल्थ वर्कर्स की सहायता से विभिन्न प्रकार के कैंसर की पहचान करने के लिए आमजन को जागरुक किया जा सकता है। कार्यक्रम में विधायक संतोष बरकड़े सहित जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता, लाड़ली बहनें एवं बड़ी संख्या में बेटियां उपस्थित थीं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
10/03/26 |अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार
एन.एस.बाछल, 10 मार्च, भोपाल।
प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन एवं तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विगत एक सप्ताह के दौरान छतरपुर, टीकमगढ़ एवं दमोह जिलों में पुलिस द्वारा अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लगभग 7890 किलोग्राम से अधिक अफीम की फसल जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 3 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। संबंधित प्रकरणों में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
छतरपुर
छतरपुर जिले के थाना गढ़ीमलहरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उर्दमऊ में पुलिस को खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर खेत का निरीक्षण किया गया, जहां लगभग आधा एकड़ क्षेत्रफल में डोडा युक्त अफीम के पौधे लगे पाए गए। पुलिस द्वारा मौके पर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए खेत में लगे अफीम के पौधों को जड़ सहित उखाड़कर जब्त किया गया है। जब्त की गई फसल का कुल वजन लगभग 1140 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 70 लाख रुपये आंकी गई है।
टीकमगढ़
टीकमगढ़ जिले के थाना दिगोड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम प्रतापपुरा में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कृषि भूमि में अन्य फसलों के बीच अवैध रूप से अफीम के पौधे लगाए गए हैं। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई तथा खेत का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान गेहूं की फसल के बीच अवैध रूप से उगाए गए अफीम के पौधे पाए गए। पुलिस द्वारा मौके पर अफीम के पौधों को जड़, तना एवं पत्तियों सहित उखाड़कर जब्त किया गया और उनकी विधिवत तौल कराई गई। कार्रवाई के दौरान कुल लगभग 419.1 किलोग्राम अवैध अफीम की फसल बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 45 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
दमोह
दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया चौकी के ग्राम सुहेला में पुलिस को अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर खेत का निरीक्षण किया गया, जहां लगभग ढाई एकड़ क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की फसल पायी गई। उक्त फसल को अन्य कृषि फसलों के बीच छिपाकर लगाया गया था। पुलिस द्वारा मौके पर पर्याप्त पुलिस बल एवं श्रमिकों की सहायता से पूरी फसल को उखाड़कर जब्त किया गया है। जब्त की गई फसल का कुल वजन लगभग 6331.5 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ 89 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
मध्यप्रदेश पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन, संग्रहण, परिवहन एवं तस्करी जैसी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
09/03/26 |राजस्थान में “प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026” को मिला अभूतपूर्व जनसमर्थन
एन.एस.बाछल, 09 मार्च, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व और स्वच्छता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत 16 फरवरी से 28 फरवरी तक “प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026” का आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री द्वारा पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की सोच ने इस अभियान को नई ऊर्जा प्रदान की, जिसके चलते प्रदेश के लाखों लोगों ने उत्साहपूर्वक अभियान में भागीदारी निभाई तथा अभियान को राज्यभर में अभूतपूर्व जनसमर्थन मिला। अभियान के दौरान 18 लाख 61 हजार प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई तथा राज्यभर से लगभग 39 हजार किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया गया। एकत्रित प्लास्टिक के पुनर्चक्रण एवं वैज्ञानिक निस्तारण से लगभग 2 लाख रुपये का राजस्व भी प्राप्त हुआ, जो इस अभियान की प्रभावशीलता को दर्शाता है।
विद्यालयों, महिला समूहों और स्वयंसेवी संगठनों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
मुख्यमंत्री ने प्रदेश को स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए लगातार जनभागीदारी पर बल दिया है। उनके नेतृत्व में राज्य सरकार स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए ठोस कदम उठा रही है। यही कारण है कि इस अभियान में ग्राम पंचायतों से लेकर विद्यालयों, स्वयंसेवी संगठनों, महिला समूहों और आम नागरिकों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ एवं प्लास्टिक कचरा मुक्त बनाना तथा आमजन में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अभियान को व्यापक जनआंदोलन का रूप मिला और लोगों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूती मिली।
राज्यभर की ग्राम पंचायतों में विविध गतिविधियों का आयोजन
अभियान के तहत राज्यभर की ग्राम पंचायतों में विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, जल स्रोतों, धार्मिक स्थलों और बाजार क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता गतिविधियाँ संचालित की गईं। इसके साथ ही चौपाल, स्वच्छता रैलियाँ, श्रमदान, विद्यालयों में पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिताएँ, दुकानदारों के साथ संवाद, महिलाओं को कचरा पृथक्करण के प्रति जागरूक करने के कार्यक्रम तथा बर्तन बैंक को प्रोत्साहित करने जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
आमजन ने प्लास्टिक कचरा मुक्त वातावरण बनाए जाने की ली शपथ
अभियान के दौरान कई स्थानों पर सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए जागरूकता के साथ-साथ जुर्माने की कार्रवाई भी की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने प्लास्टिक कचरा मुक्त वातावरण बनाए रखने और कचरा पृथक्करण अपनाने की शपथ ली। जिससे ‘प्लास्टिक मुक्त राजस्थान‘ का संकल्प धरातल पर साकार हो सके।
मुख्यमंत्री की पहल पर चलाए जा रहे ऐसे जनहितकारी अभियानों से प्रदेश में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को नई मजबूती मिल रही है तथा राजस्थान स्वच्छ और हरित भविष्य की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
09/03/26 |मुख्य सचिव ने गृह रक्षा विभाग के आधुनिकीकरण को 'विकसित राजस्थान@2047' के अनुरूप गति देने पर बल दिया
एन.एस.बाछल, 09 मार्च, जयपुर।
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गृह रक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक लेकर विभाग की वर्तमान स्थिति, उपलब्धियों तथा भावी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की।
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गृह रक्षा विभाग के आधुनिकीकरण को राज्य सरकार की दीर्घकालीन परिकल्पना 'विकसित राजस्थान@2047' के अनुरूप गति देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि होमगार्ड स्वयंसेवकों को केवल आरक्षित सहायक बल के रूप में सीमित न रखते हुए उन्हें एक सक्रिय तकनीकी रक्षक और मुख्य धारा में एकीकृत सहायक बल के रूप में विकसित किया जाए।
उन्होंने आपदा प्रबंधन में होमगार्ड की अग्रिम भूमिका को सुदृढ़ करने, जयपुर सहित प्रदेशभर में यातायात प्रबंधन में उनकी संस्थागत एवं परिचालनात्मक भागीदारी बढ़ाने तथा नवीनतम तकनीकों के अनुरूप उनके प्रशिक्षण एवं क्षमता सर्वंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने विभाग की आईटी एवं सरंचना को सुदृढ़ करने एवं एचडीएमएस प्रणाली की कार्यात्मक क्षमताओं का विस्तार करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे स्वयंसेवकों के नियोजन, प्रशिक्षण तथा सेवा प्रबंधन में पारदर्शिता एवं दक्षता सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार गृह रक्षा दल राज्य की सुरक्षा व्यवस्था में एक विश्वसनीय, सक्रिय एवं तकनीकी सक्षम सहायक बल के रूप में और अधिक सुदृढ़ भूमिका निभा सकेगा।
वी. श्रीनिवास ने विभागीय केडर रिव्यू, स्वयंसेवकों को देय शीतकालीन वर्दी वितरण प्रणाली में विद्यमान विसंगतियों के समाधान तथा विभाग में आईटी सेल की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण विषयों की प्रगति पर सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्त किया गया। उन्होंने आश्वस्त किया कि इन विषयों पर आगामी तीन माह के भीतर पुन: समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी तथा लंबित प्रस्तावों पर निर्णय लिये जाएंगे।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) भास्कर ए. सावंत, महानिदेशक गृह रक्षा मालिनी अग्रवाल, संयुक्त शासन सचिव गृह (ग्रुप-7) सोविला माथुर, निदेशालय अधिकारीगणों सहित समस्त जिलों के गृह रक्षा कमांडेंट उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
09/03/26 |कुनो में गूंजी नन्हे चीतों की दहाड़: मादा चीता ज्वाला ने दिया 5 शावकों को जन्म, भारत में चीतों का कुनबा हुआ 53
आरएस अनेजा, 9 मार्च नई दिल्ली - केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को बताया कि नामीबिया की चीता ज्वाला, जो तीसरी बार सफल माँ बनी है, ने कुनो नेशनल पार्क में पाँच बच्चों को जन्म दिया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में, मंत्री ने कहा कि इस जन्म के साथ, भारत में जन्मे स्वस्थ बच्चों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है, जो भारतीय धरती पर 10वीं सफल चीता संतान है और भारत की चीता संरक्षण यात्रा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
यादव ने कहा कि यह प्रोजेक्ट चीता के लिए बहुत गर्व का पल है और कहा कि यह उपलब्धि जानवरों के डॉक्टरों, फील्ड स्टाफ और इसमें शामिल सभी लोगों की समर्पित कोशिशों, हुनर और कमिटमेंट को दिखाती है जो ज़मीन पर बिना थके काम करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि इन बच्चों के आने के साथ ही भारत में चीतों की कुल आबादी 53 हो गई है।
इसे वाइल्डलाइफ कंज़र्वेशन के लिए एक ऐतिहासिक और दिल को छू लेने वाला पल बताते हुए, मंत्री ने उम्मीद जताई कि ज्वाला और उसके बच्चे मज़बूत होकर आगे बढ़ेंगे, और भारत की चीतों की कहानी को और भी ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
हाल ही में, एक साउथ अफ़्रीकी चीता, गामिनी, दूसरी बार मां बनी, और उसने चार बच्चों को जन्म दिया। इसके अलावा, 28 फरवरी, 2026 को, श्री यादव ने बोत्सवाना से मिले नौ चीतों – 6 मादा और 3 नर – को मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क के क्वारंटाइन बाड़ों में छोड़ा। जानवरों को बड़े इलाके में धीरे-धीरे छोड़ने से पहले, उन्हें माहौल के हिसाब से ढाला जा रहा है और उनकी हेल्थ पर नज़र रखी जा रही है।