14/03/26

दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी: चंडीगढ़ का भगोड़ा नाइजीरियाई ड्रग तस्कर तिलक नगर से गिरफ्तार

नई दिल्ली, 14 मार्च (अन्‍नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (WR-II) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने तिलक नगर इलाके से एक नाइजीरियाई मूल के नागरिक को गिरफ्तार किया है, जिसे चंडीगढ़ की एक अदालत ने एनडीपीएस (NDPS) मामले में 'भगोड़ा अपराधी' (PO) घोषित किया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान 39 वर्षीय चुक्स (Chuks) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में तिलक नगर के शाहपुरा में रह रहा था।



गुप्त सूचना के बाद बिछाया गया जाल डीसीपी (क्राइम ब्रांच) हर्ष इंदोरा के निर्देशानुसार, ड्रग तस्करी और स्ट्रीट क्राइम को रोकने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। हवलदार संदीप कादियान को पुख्ता सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ पुलिस का वांटेड ड्रग तस्कर अपने किसी साथी से मिलने तिलक नगर मेट्रो स्टेशन के पास आने वाला है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अक्षय गहलोत के नेतृत्व में एक रेडिंग टीम तैयार की गई। पुलिस ने मौके पर जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, सतर्क टीम ने उसे दबोच लिया।


कपड़े के व्यापार से ड्रग्स की दुनिया तक का सफर पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह साल 2015 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था। शुरुआत में उसने तिलक नगर में कपड़ों का व्यापार किया, लेकिन भारी नुकसान के कारण उसे काम बंद करना पड़ा। इसके बाद उसने अफ्रीकी मूल के लोगों के लिए खाना बनाकर बेचना शुरू किया। आर्थिक तंगी के चलते वह दिल्ली में सक्रिय ड्रग माफियाओं के संपर्क में आ गया और हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ जैसे राज्यों में नशीले पदार्थों की सप्लाई करने लगा।


पुराना आपराधिक रिकॉर्ड और गिरफ्तारी आरोपी चुक्स पहले भी कई बार जेल जा चुका है। साल 2019 में उसे हिमाचल प्रदेश के भोरंज थाने में और 2021 में चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया थाने में ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मार्च 2024 में जेल से बाहर आने के बाद वह कोर्ट की कार्रवाई में शामिल नहीं हुआ और अपनी लोकेशन बदलता रहा। लगातार अनुपस्थित रहने के कारण अदालत ने उसे 'प्रोक्लेमड ऑफेंडर' (PO) घोषित कर दिया था। अब क्राइम ब्रांच की टीम उससे यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।


#DelhiPolice #CrimeBranch #DrugBust #NDPSAct #NigerianNationalArrested #DelhiNews #DrugFreeIndia #TilakNagar #ChandigarhPolice #DanikKhabar

Previous

फरीदाबाद प्लॉट विवाद: राइट टू सर्विस कमीशन ने आवेदकों को मुआवजा देने का दिया आदेश

Next

कुरुक्षेत्र: रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला से लूट, बाइक सवार बदमाशों ने छीनी सोने की बाली