हार से ही मिलती है जीत की प्रेरणा इसलिये हार से न हो निराश - ऊर्जा मंत्री राजस्थान
एन.एस.बाछल, 15 मार्च, जयपुर।
कोटा थर्मल के सामुदायिक भवन में 47 वीं अखिल भारतीय विद्युत पॉवरलिफ्टिंंग और बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के कर कमलों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि श्री हीरालाल नागर का नन्हीं बालिकाओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया। ऊर्जा मंत्री ने कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित करके प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया । इस अवसर पर बालिकाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उद्घाटन समारोह के दौरान ऊर्जा मंत्री ने सभी राज्यों के खिलाड़ियों से परिचय लिया और प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों जोश का संचार किया । प्रतियोगिता में राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा और गुजरात के विद्युत क्षेत्र के कार्मिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
ऊर्जा मंत्री नागर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हार जीत खेल का नियम हैं, हार कर ही जीत की प्ररेणा मिलती है इसलिये हारने पर कभी हतोत्साहित नहीं होना चाहिये। उन्होंने आयोजकों को सलाह दी कि प्रतियोगिता के साथ ही विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों को कोटा के ऑक्सीजन पार्क, सेवन वन्डर्स पार्क, रिवर फ्रन्ट तथा अन्य सभी पर्यटन स्थलों का भी भ्रमण कराया जाये ताकि हमारे अतिथि शिक्षा नगरी कोटा की सुन्दरता के दर्शन कर सके। कोटा थर्मल प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों के लिए कोटा शहर भ्रमण की व्यवस्था की गई।
हीरालाल नागर ने यह भी कहा कि पॉवरलिफ्टिंग और बॉडीबिल्डिंग केवल खेल नहीं हैं, बल्कि ये आत्मसंयम, धैर्य और संघर्ष की मिसाल हैं। यहाँ उपस्थित हर प्रतिभागी ने विद्युत विभाग की अत्यावश्यक सेवा के पदीय कर्तव्यों का निर्वहन करने के साथ ही दिन-रात निरन्तर अभ्यास करके खुद को इस प्रतियोगिता के लिए तैयार किया है। यह प्रतियोगिता केवल शक्ति और शरीर सौष्ठव का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि यह उन अथक प्रयासों, समर्पण और अनुशासन की पहचान है जो हर खिलाड़ी इस मंच तक पहुंचने के लिए करता है।
इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में उत्पादन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक श्री देवेन्द्र शृंगी भी उपस्थित रहे उन्होंने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमारे सभी कर्मचारियों को खेलकूद में अपना मनोबल बढ़ाना चाहिये। उन्होंने बताया कि राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के कर्मचारियों में शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती लाने के लिए सभी कार्यालयों, विद्युतगृहों में योग, आर्ट ऑफ लिविंग, ब्रहमाकुमारी द्वारा संचालित विभिन्न कोर्स कराए हैं, जिनके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं।
सीएमडी, उत्पादन निगम ने यह भी कहा कि इसी वर्ष से विद्युत उत्पादन निगम के विद्युत गृहों के मध्य इंटर पॉवर प्लान्ट टूर्नामेंट भी प्रारम्भ किये जायेंगें जिसमें महिला एवं पुरूष कर्मचारी खेल सकेंगें। इन प्रतियोगिताओं में जो विजेता बनेंगें वे राजस्थान विद्युत निगम का प्रतिनिधत्व करते हुए अखिल भारतीय विद्युत प्रतियोगिताओं में खेल सकेंगें। उन्होने कोटा थर्मल द्वारा लगातार दूसरे वर्ष अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता का सफल आयोजन करवाने पर आयोजन समिति और समस्त कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
सोमवार को हुए पॉवरलिफ्टिंग के मुकाबलों में राजस्थान के खिलाड़ियों ने 2 कांस्य पदक जीते—
सोमवार शाम तक हुए पॉवरलिफ्टिंग के मुकाबलों में 59 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के अजमेर सिंह ने स्वर्ण, मध्यप्रदेश के सुरेन्द्र कुमार ने रजत और राजस्थान के रामेश्वर तेली, हाइडल ऑपरेटर-द्वितीय, राणा प्रताप सागर जल विद्युत गृह, उत्पादन निगम ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। 66 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबलों मध्यप्रदेश के पृथ्वी राज चौधरी ने स्वर्ण, महाराष्ट्र के दीपक ने रजत और राजस्थान के शाकिर हुसैन, तकनीषियन-प्रथम, झालावाड़, जयपुर डिस्कॉम ने कांस्य पदक प्राप्त किया है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan