- . |
- भाजपा |
- चुनाव आयोग |
- बंगाल |
- ईरान |
- पाकिस्तान |
- अमेरिका |
- विशेष |
- जापान |
- समाचार |
- डोनाल्ड ट्रंप |
- मध्य पूर्व युद्ध |
- मीडिया |
- राहुल गांधी |
- अंतरराष्ट्रीय |
- अदालती |
- भूकंप |
- जम्मू और कश्मीर |
- USA |
- Crime |
- क्रिकेट |
- पुलिस |
- अंबाला |
- आहार |
- संसद |
- ताजा खबर |
- मौसम |
- नीतीश कुमार |
- Reliogn |
- अमित शाह |
- बेंगलुरु |
- NDA |
- बांग्लादेश |
- इतिहास |
- एयरपोर्ट |
- नरेंद्र मोदी |
- बॉलीवुड |
- नेपाल |
- India |
- चंडीगढ़ |
- हरियाणा |
- भारत |
- केंद्र शासित प्रदेश |
- विशेष दिन |
- आपदा |
- RSS |
- पूर्वोत्तर राज्य |
- दिल्ली |
- दक्षिण भारत राज्य |
- अनिल विज |
- स्वास्थ्य |
- पश्चिम भारत राज्य |
- दुर्घटना |
- अपराध |
- राजनीति |
- व्यापार |
- मनोरंजन |
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी |
- पश्चिम बंगाल |
- उत्तर प्रदेश |
- मध्य प्रदेश |
- ओडिशा |
- बिहार |
- झारखंड |
- छत्तीसगढ़ |
- राष्ट्रीय लोक दल |
- AGP |
- TRS |
- तृणमूल कांग्रेस |
- BJD |
- समाजवादी पार्टी |
- NCP |
- JDU |
- DMK |
- AIADMK |
- CPI(M) |
- बहुजन समाज पार्टी |
- शिरोमणि अकाली दल |
- NPP |
- हिमाचल |
- आम आदमी पार्टी |
- कांग्रेस |
- भारतीय जनता पार्टी |
- खेल |
- राजस्थान |
- पंजाब |
- राशिफल |
-

IPL 2026: न्यू चंडीगढ़ में आज पंजाब और गुजरात का मैच, दर्शकों के लिए जरूरी जानकारी और ट्रैफिक रूट
चंडीगढ़, 31 मार्च (अन्नू): न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में आज शाम 7:30 बजे पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला होने जा रहा है। इस सीजन में पंजाब की टीम का यह पहला मैच है। रिकॉर्ड बताते हैं कि नाम बदलने के बाद से पंजाब की टीम अपना पहला मैच कभी नहीं हारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 6 मैच हुए हैं, जिनमें से 3 मैच पंजाब ने और 3 मैच गुजरात ने जीते हैं। इस रोमांचक मैच के लिए दर्शकों की एंट्री दोपहर 3:30 बजे से शुरू हो जाएगी और शाम 7:00 बजे टॉस किया जाएगा। स्टेडियम में प्रवेश के लिए कुल 10 गेट बनाए गए हैं, जिसमें गेट नंबर 1 को दिव्यांगों के लिए रखा गया है।
मैच के दौरान ट्रैफिक जाम से बचने के लिए प्रशासन ने खास रूट तय किए हैं। दक्षिण मार्ग से आने वाले लोग मुल्लांपुर-चंडीगढ़ बैरियर से बाएं मुड़कर बद्दी-कुराली रोड या एयरपोर्ट रोड के जरिए स्टेडियम पहुँच सकते हैं। वहीं, जो लोग कुराली या बद्दी की तरफ से आ रहे हैं, वे सीधे एयरपोर्ट रोड (PR-7) से होते हुए स्टेडियम रोड की ओर जा सकेंगे। पीजीआई और मध्य मार्ग की तरफ से आने वाले दर्शकों के लिए भी बद्दी-कुराली रोड और इको सिटी-1 के रास्ते स्टेडियम पहुँचने का विकल्प दिया गया है।
प्रशासन ने दर्शकों को सलाह दी है कि वे मैच शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले घर से निकलें ताकि पार्किंग और चेकिंग में देरी न हो। वाहन चलाने वालों को गूगल मैप्स का उपयोग करने और गाड़ी को सड़क किनारे खड़ी न करने की हिदायत दी गई है। गलत जगह पार्क किए गए वाहनों को पुलिस क्रेन से उठा सकती है, इसलिए केवल तय की गई पार्किंग का ही इस्तेमाल करें।
#IPL2026 #PunjabKings #GujaratTitans #ChandigarhNews #CricketUpdate #TrafficAlert #IPL #PunjabKingsVSGujaratTitans #DanikKhabar -
31/03/26 |आज 31 मार्च का इतिहास
आज 31 मार्च का इतिहास
1959- 14 वें दलाई लामा, तेनज़िन ग्यातसो, भारत की सीमा पार करी और राजनीतिक में शरण ली।
1997 - वासलेव क्लार्क को नया नाटो सैनिक कमांडर नियुक्त किया गया।
1998 - भारत और चीन इंटर गवर्नमेंटल कांफ़्रेस आन कल्चरल पॉलिसीज के लिए गठित यूनेस्को की मसौदा समिति के सदस्य निर्वाचित।
2000 - 22 वर्ष बाद जापान के उत्तरी धोकाइडु द्वीप में दाते के निकट उसू ज्वालामुखी फिर सक्रिय।
2001 - यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति मिलोसेविच की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस का धावा, अपने ही घर में नजरबंद, यूरोपीय मंत्रियों ने क्योटो संधि को जीवित घोषित किया।
2005 - संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया को अनाज की आपूर्ति रोकी।
2007 - विश्व तैराकी चैम्पियनशिप में माइकल फ़ेल्प्स ने छह स्वर्ण हासिल किये।
2008 - कृष्णा सोबती को के.के.बिड़ला फाउण्डेशन का वर्ष 2007 का 'व्यास सम्मान' देने की घोषणा की गई। रेवती मेनन को 'दयावती मोदी स्त्री शक्ति सम्मान, 2007' प्रदान किया गया।
पाक वायुसेना की बस के पास बम विस्फोट में 12 लोग मारे गए।
2011- जनगणना के ताजा आंकड़ों के मुताबिक़ भारत की आबादी बढ़ कर 121 करोड़ (1 अरब 21 करोड़) हो गई है। दस साल पहले हुई गणना के मुकाबले यह 17.64 फ़ीसदी ज़्यादा है।
-

दैनिक खबर : आज 30 मार्च, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
नक्सलवाद मुक्ति की समय सीमा:
लोकसभा में नियम 193 के तहत ऐतिहासिक चर्चा; गृह मंत्री अमित शाह की 31 मार्च की डेडलाइन से पहले नक्सलियों का सफाया, श्रीकांत शिंदे ने विपक्ष को घेरा।
डिजिटल जनगणना 2026:
1 अप्रैल से 33 सवालों के साथ पहला चरण शुरू; 'स्थिर' लिव-इन कपल्स को भी माना जाएगा शादीशुदा, हाउस लिस्टिंग के लिए सरकार ने जारी किया ऑनलाइन पोर्टल और FAQs।
नवीन पटनायक का पलटवार:
पिता बीजू पटनायक पर निशिकांत दुबे की 'CIA कड़ी' वाली टिप्पणी को बताया आपत्तिजनक; भाजपा सांसद को दी 'मेंटल डॉक्टर' की सलाह, 1962 युद्ध का किया जिक्र।
साइबर स्ट्राइक:
I4C ने 83,000 व्हाट्सएप अकाउंट और 12 लाख सिम कार्ड किए ब्लॉक; 2025 से जारी महाअभियान में डिजिटल अरेस्ट और निवेश धोखाधड़ी के सिंडिकेट पर गृह मंत्रालय का बड़ा प्रहार।
पश्चिम एशिया संकट:
विदेश मंत्रालय ने कहा—भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता; असीम महाजन ने दी 24x7 कंट्रोल रूम की जानकारी, अब तक 4.26 लाख नागरिक लौटे स्वदेश।
होर्मुज जलडमरूमध्य संकट:
भारत की तेल कंपनियों ने गैस सप्लाई के लिए अंगोला से शुरू की बातचीत; IOC, BPCL और गेल सोनानगोल के साथ कर रहे दीर्घावधि एलपीजी और एलएनजी समझौते पर विचार।
ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच भारत का बड़ा कदम:
श्रीलंका को भेजी 38,000 टन पेट्रोलियम की मदद; स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति से पड़ोसी की रणनीतिक सुरक्षा सुनिश्चित।
अफगानिस्तान का बड़ा फैसला:
विदेशी पर्यटकों के लिए ई-वीजा सेवा शुरू; डिजिटल सिस्टम से वीजा आवेदन होगा आसान, तालिबान सरकार का पर्यटन बढ़ाने और कागजी प्रक्रिया खत्म करने पर जोर।
ईरान की पुष्टि:
इजरायली एयरस्ट्राइक में घायल IRGC नेवी चीफ अलीरेजा तंगसीरी की मौत; होर्मुज स्ट्रेट नाकेबंदी का मुख्य चेहरा थे तंगसीरी, ईरान ने सैन्य रणनीति जारी रखने का किया ऐलान।
दिल्ली बॉर्डर पर लश्कर कमांडर गिरफ्तार:
आईएसआई के इशारे पर बांग्लादेश से चल रहा था बड़ा आतंकी नेटवर्क; दिल्ली, कोलकाता और तमिलनाडु में युवाओं की भर्ती और हमले की थी बड़ी साजिश।
दिल्ली एनजीटी में डीपीसीसी की पोल खुली:
डेयरी फार्मों पर गलत जानकारी देने का आरोप; आवेदनकर्ता ने तस्वीरों के साथ दावों को नकारा, मामले की अगली सुनवाई अब 15 जुलाई को।
शिक्षा निदेशालय:
शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कंपार्टमेंट परीक्षाओं की डेटशीट जारी; 10 से 30 अप्रैल तक होंगी 5वीं, 8वीं, 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं, सुबह और शाम की शिफ्ट निर्धारित।
हरियाणा कांग्रेस में खलबली:
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद दिल्ली में बुलाई गई अहम बैठक; पांचों आरोपी विधायकों को बैठक से रखा बाहर, नवनिर्वाचित सांसद कर्मवीर बौद्ध भी रहे मौजूद।
हरियाणा में मौसम का यू-टर्न:
तेज धूप के बाद गुरुग्राम और हिसार समेत कई जिलों में बूंदाबांदी; रोहतक में 36.7°C के साथ गर्मी का टॉर्चर, 31 मार्च तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी।
हरियाणा ग्रुप-D भर्ती:
चयनित अभ्यर्थियों का 20 से 30 अप्रैल तक होगा बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन; मंडल स्तर पर 9 दिनों में पूरी होगी प्रक्रिया, अनुपस्थित रहने वालों की बनेगी दैनिक रिपोर्ट।
हरियाणा में महंगे होंगे टोल:
1 अप्रैल से एनएचएआई की दरें 5% तक महंगी; खेड़की दौला और पिहोवा समेत देशभर के टोल प्लाजा होंगे पूरी तरह कैशलेस, आज आधी रात से लागू।
अंबाला उपायुक्त का लघु सचिवालय में औचक निरीक्षण;
एसडीएम और डीएसपी समेत कई अधिकारी मिले नदारद, वेतन रोकने के निर्देश और एसडीएम के स्टेनो को किया सस्पेंड।
समाधान शिविर में नगराधीश अभिषेक गर्ग ने सुनीं जनसमस्याएं;
फैमिली आईडी और राशन कार्ड शिकायतों के त्वरित निपटान के निर्देश, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने पर दिया जोर।
डीएफएससी निशांत राठी का बड़ा बयान;
जिले में गैस और पेट्रोल की आपूर्ति सामान्य, अफवाहों पर न दें ध्यान, अवैध इस्तेमाल पर 95 सिलेंडर जब्त और कंट्रोल रूम जारी।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate #journalism #newsreporting #publicawareness #information #newday #newyearnews #2026news #knowledge #education #currentevents #insight
-
30/03/26 |गोशालाओं को गाय और बछड़े के चारे के लिए मिल रहा अनुदान - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 30 मार्च, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि संतों का जीवन विश्व कल्याण एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित होता है। इनका सानिध्य मिलने से व्यक्ति अपने जीवन और कर्मों को सार्थकता की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परम्पराओं के संरक्षण व संवर्धन के लिए काम कर रही है।
भजनलाल शर्मा रविवार को जयपुर में नेटवर्क 10 के संत संसद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने गत दो वर्षों में राजकीय मंदिरों में वर्ष भर उत्सवों के भव्य आयोजन के लिए वित्तीय स्वीकृतियां दी हैं। साथ ही, पुजारियों का मानदेय भी बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के तीर्थ स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए काम कर रही है। पूंछरी का लौठा, खाटूश्याम जी और तीर्थराज पुष्कर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के विकास के लिए रोडमैप बनाकर कार्य किए जा रहे हैं। हमारी सरकार कृष्ण गमन पथ के जरिए सनातन संस्कृति को संरक्षित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
भजनलाल शर्मा ने कहा कि गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए हमारी सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। गोशालाओं में गाय को चारे के लिए प्रतिदिन 50 रुपये एवं बछड़े के चारे के लिए प्रतिदिन 25 रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। इसके अलावा गोशाला में टीनशेड, पानी एवं पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई हैं।
इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढम, विधायकगण कुलदीप धनकड़ व बालमुकुंदाचार्य, मेहंदीपुर बालाजी के महंत 1008 नरेश पुरी जी महाराज सहित बड़ी संख्या में साधु-साध्वीगण उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
30/03/26 |कूनो में जन्मी चीता ‘मुखी’ का तीसरा जन्म-दिन गौरव का क्षण - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 30 मार्च, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कूनो में जन्मी चीता 'मुखी' का तीसरा जन्म-दिन प्रदेश के साथ ही पूरे देश के वन्य-जीव संरक्षण के लिए गौरव का क्षण है। प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में जन्मी भारतीय चीता 'मुखी' ने 29 मार्च को तीन वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है। यह परियोजना के लिये एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मध्यप्रदेश में संचालित 'चीता परियोजना' लगातार सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है।
चीता ‘मुखी’ की कहानी भारत में चीतों की पुनर्स्थापना के प्रयासों के दृढ़ संकल्प, श्रेष्ठ वैज्ञानिक प्रबंधन और संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बन गई है। कूनो नेशनल पार्क में 29 मार्च को ‘मुखी’ के तीसरे जन्म-दिवस के अवसर पर एक विशेष और भावनात्मक वातावरण देखने को मिला। एक नन्हे शावक से आत्म-विश्वास लबरेज फर्राटे भरती वयस्क चीता और अब एक माँ बनने तक की मुखी की यात्रा प्रेरणादायक रही है। यह यात्रा इस बात का संकेत है कि भारत में चीतों के संरक्षण और पुनर्वास के प्रयास सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
कठिन परिस्थितियों में जन्म और जीवन की शुरुआत
चीता मुखी का जन्म 29 मार्च 2023 को नामीबिया से लाई गई ‘ज्वाला’ की कोख से हुआ था। वह चार शावकों के समूह में एकमात्र जीवित बची थी। भीषण गर्मी के कारण उसके अन्य तीन भाई-बहन जीवित नहीं रह सके। प्रारंभिक परिस्थितियाँ चुनौतीपूर्ण थीं, लेकिन कूनो नेशनल पार्क के पशु चिकित्सकों और वन्य-जीव विशेषज्ञों की सतत निगरानी और देखभाल से मुखी आज पूर्णतः स्वस्थ है।
विशेष देखभाल में हुआ पालन-पोषण
जन्म के साथ ही तीन शावकों की मृत्यु के सदमें में डूबी माँ ज्वाला ने मुखी को भी अस्वीकार कर दिया था। वन विभाग और कूनो के पशु चिकित्सकों ने मुखी का विशेष देखभाल के साथ पालन-पोषण किया। उसे भारतीय जलवायु के अनुकूल बनाने के लिए वैज्ञानिक तरीकों से प्रशिक्षित और संरक्षित किया गया। समर्पित और समन्वित प्रयासों का परिणाम यह रहा कि मुखी स्वस्थ रूप से विकसित होकर एक ताकतवर और आत्मनिर्भर चीता बन सकी।
दूसरी पीढ़ी के चीतों का जन्म
नवंबर 2025 में मात्र 33 महीने की आयु में मुखी ने पाँच स्वस्थ शावकों को जन्म देकर इतिहास रच दिया। यह पहला अवसर था जब भारत में जन्मे किसी चीते ने स्वयं शावकों को जन्म दिया। इसके साथ ही भारतीय भूमि पर चीतों की दूसरी पीढ़ी का आगमन हुआ, जिसने मध्यप्रदेश में ‘चीता परियोजना’ की सफलता का परचम ग्लोबल वन्य-जीव संरक्षण जगत में लहरा दिया।
चीता परियोजना की सफलता का प्रतीक
तीन वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी मुखी पूरी तरह विकसित और स्वस्थ है और अपने प्राकृतिक आवास में सफलतापूर्वक अपने शावकों के साथ फर्राटे भर रही है। यह उपलब्धि सिद्ध कर रही है कि कूनो नेशनल पार्क का पर्यावरण और वन्य जीव प्रबंधन प्रवासी चीतों के प्राकृतिक जीवन चक्र के लिए अनुकूल सिद्ध हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार वन्य-जीव संरक्षण के क्षेत्र में वैज्ञानिक प्रबंधन और नवाचार को बढ़ावा दे रही है। मुखी की सफलता न केवल कूनो नेशनल पार्क बल्कि पूरे देश के लिए वन्य-जीव संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है।
बढ़ती संख्या से सफल सिद्ध हो रहा चीता संरक्षण अभियान
कूनो में भारत में जन्मी पहली चीता ‘मुखी’ की सफलता और उसके पाँच शावकों के जन्म के बाद कूनो तथा गांधी सागर क्षेत्र में चीतों की कुल संख्या 32 तक पहुँच चुकी है। यह उपलब्धि भारत में चीतों के सफल पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत है।
गांधी सागर में पुनर्वास की दिशा में कदम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गांधी सागर अभयारण्य को चीतों के लिए अनुकूल आवास के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने वहाँ ‘सॉफ्ट रिलीज बोमा’ का भूमि-पूजन कर नई साइट पर चीतों को बसाने की प्रक्रिया को गति प्रदान की है, जिससे भविष्य में चीतों के लिए अतिरिक्त सुरक्षित आवास उपलब्ध होगा।
अंतर्राज्यीय सहयोग से संरक्षण परियोजना को मिला बल
चीता संरक्षण को और सुदृढ़ बनाने के लिए मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच संयुक्त चीता संरक्षण परिसर विकसित करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। यह पहल क्षेत्रीय स्तर पर वन्य-जीव संरक्षण को नया आयाम प्रदान करेगी।
ईको-टूरिज्म और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा
चीतों की बढ़ती संख्या के कारण कूनो और चंबल क्षेत्र में ईको-टूरिज्म की संभावनाएँ भी तेजी से बढ़ रही हैं। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।
तकनीकी निगरानी से सुनिश्चित हो रही सुरक्षा
चीतों की सुरक्षा और गतिविधियों की निगरानी के लिए रेडियो ट्रैकिंग, ड्रोन और फील्ड टीमों की मदद से सतत निगरानी की जा रही है। इससे चीतों की सुरक्षा के साथ उनके व्यवहार और आवास के अनुकूलन का वैज्ञानिक अध्ययन भी संभव हो रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो नेशनल पार्क की कूनो नदी में घड़ियाल और कछुओं को छोड़कर चंबल अंचल को पर्यटन और जैव-विविधता के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित करने पर भी जोर दिया है। मुखी का तीसरा जन्म-दिवस केवल एक वन्य-जीव की उपलब्धि नहीं, बल्कि भारत में चीतों की वापसी की ऐतिहासिक की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इससे सिद्ध हो रहा है कि समर्पित प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के साथ वन्य-जीव संरक्षण के क्षेत्र में प्रदेश नई सफलताएँ हासिल कर रहा है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
30/03/26 |शरीर की साधना का अद्भुत खेल है बॉडी बिल्डिंग - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 30 मार्च, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बॉडी बिल्डिंग शरीर की साधना का अद्भुत खेल है। यह साधना संगमरमर की मूर्तियों पर रेखा उकेरने जैसा कठिन कार्य है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को नई ऊंचाइयां मिल रही हैं और नई शिक्षा नीति में भी खेलों को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंडियन बॉडी बिल्डर फेडरेशन को 5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय खिलाड़ी और पद्मश्री से सम्मानित प्रेमचंद डिगरा का सम्मान भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को इंदौर के बॉस्केटबाल कॉम्पलेक्स में 17वीं सीनियर मेन्स-विमेंस नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के भव्य आयोजन को संबोधत कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दो दिवसीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप-2026 के विजेताओं को सम्मानित किया और बॉडी बिल्डिंग में सहभागिता करने वाले खिलाड़ियों की प्रतिभा की सराहना की। प्रतियोगिता इंडियन बॉडी बिल्डर फेडरेशन, मुंबई के तत्वावधान में राज्य शरीर सौष्ठव संस्था द्वारा आयोजित की गई, जिसमें देश भर से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में पंजाब के टोनू कुमार, केरलम के रियाज टीके, कर्नाटक के प्रशांत कानूकर, उत्तराखंड के पंकज सिंह बिष्ट और तेलंगाना के हरीश वालूगुंडा सहित पांच खिलाड़ियों ने बॉडी बिल्डिंग की सात अनिवार्य मुद्राओं का उत्साहवर्द्धन किया। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, महेंद्र हार्डिया, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, इंदौर सम्भागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह,कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल सहित जनप्रतिनिधि एवं अन्य राज्यों से आए खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
30/03/26 |अमृतसर में सनसनीखेज वारदात: काम पर जा रहे युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, बाइक और मोबाइल ले उड़े हमलावर
पंजाब/अमृतसर, 30 मार्च (अन्नू): पंजाब के अमृतसर में सोमवार की सुबह एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है, जहाँ दिनदहाड़े एक युवक को गोलियों का निशाना बनाया गया। राजाताल गाँव का रहने वाला 35 वर्षीय सोहणा सिंह रोज़ाना की तरह सुबह करीब 10 बजे अपने घर से काम के लिए निकला था। जैसे ही वह अटारी क्षेत्र के पास पहुँचा, घात लगाकर बैठे अज्ञात हमलावरों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले में सोहणा सिंह को संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि हत्या के बाद आरोपी मृतक की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी अपने साथ लूट ले गए।
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय निवासियों के अनुसार, गोलियों की आवाज़ सुनते ही इलाके में हड़कंप मच गया। जब तक लोग मदद के लिए मौके पर पहुँचते, हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। ग्रामीणों ने तुरंत इस खूनी खेल की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। प्रारंभिक जांच में लूट और हत्या के इस मेल ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
अमृतसर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी और वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस इस हत्याकांड के पीछे आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी या लूट के इरादे जैसे हर संभावित पहलू को खंगाल रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों की पहचान लगभग तय है और उन्हें जल्द ही कानून के शिकंजे में ले लिया जाएगा।
#AmritsarCrime #PunjabPolice #BreakingNews #CrimeAlert #AmritsarNews #JusticeForSohanaSingh #LawAndOrder #DanikKhabar -
30/03/26 |चंडीगढ़: मौलीजागरा में नशेड़ी का हाई वोल्टेज ड्रामा, लोहे की रॉड से गाड़ियों के शीशे तोड़े
चंडीगढ़, 30 मार्च (अन्नू): चंडीगढ़ के मौलीजागरा क्षेत्र में रविवार की रात एक युवक के उत्पात से अफरा-तफरी मच गई। नशे की हालत में धुत एक युवक ने देर रात हाथ में लोहे की रॉड लेकर सड़क पर जमकर हंगामा किया। आरोपी ने बिना किसी उकसावे के वहां खड़ी दो कारों पर हमला कर उनके अगले शीशे चकनाचूर कर दिए। इस दौरान वह लगातार चिल्लाते हुए अपशब्दों का प्रयोग कर रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर जब तक पुलिस की टीम मौके पर पहुँची, आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से रफूचक्कर हो चुका था।
स्थानीय निवासी निखिल ग्रेवाल ने इस डरावने मंजर को बयां करते हुए बताया कि रात के करीब 9:50 बजे जब उनका परिवार गहरी नींद में था, तभी अचानक बाहर से गाली-गलौज की आवाजें आने लगीं। बाहर जाकर देखने पर पता चला कि एक सिरफिरा युवक हाथ में घातक रॉड लिए हवा में लहरा रहा था और वहां मौजूद न होने के बावजूद लोगों को गाली दे रहा था। उसने गुस्से में आकर सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को अपना निशाना बनाया और उन पर रॉड से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया।
हंगामे की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग घरों से बाहर निकलने लगे और आरोपी को दबोचने की कोशिश की, तो वह मौके से भागने में सफल रहा। इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी।
इस मामले पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिओम शर्मा ने पुष्टि की है कि पुलिस को औपचारिक शिकायत मिल गई है। गनीमत यह रही कि पूरी वारदात पास ही लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें आरोपी नशे की हालत में तोड़फोड़ करता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस प्रशासन अब उस फुटेज के जरिए युवक की शिनाख्त करने में जुटा है और दावा किया जा रहा है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।
#ChandigarhNews #CrimeUpdate #MauliJagra #Vandalism #ChandigarhPolice #CCTVFootage #SafetyFirst #DanikKhabar -
30/03/26 |गुजरात में पीएम मोदी का महादौरा: 31 मार्च को देंगे 20,000 करोड़ की सौगात; बदल जाएगी राज्य की तस्वीर
आरएस अनेजा, 30 मार्च नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मार्च 2026 को गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री गांधीनगर में सुबह लगभग 10 बजे सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे और इस अवसर पर जनसभा को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री अहमदाबाद के सानंद में स्थित केयन्स सेमीकॉन प्लांट का दोपहर लगभग 12:45 बजे उद्घाटन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री वाव-थराद जाएंगे, जहां शाम लगभग 4 बजे, वे 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करके राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री का गांधीनगर दौरा
महावीर जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री गांधीनगर के कोबा तीर्थ में सम्राट सम्प्रति संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। अशोक के पौत्र और जैन परंपरा में अहिंसा के प्रति समर्पण तथा जैन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए प्रसिद्ध सम्राट सम्प्रति के नाम पर स्थापित यह संग्रहालय जैन धर्म की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को प्रदर्शित करता है।
महावीर जैन आराधना केंद्र परिसर में स्थित इस संग्रहालय में सात अलग-अलग खण्ड हैं, जिनमें से प्रत्येक भारत की सभ्यतागत परंपराओं के अनूठे पहलुओं को समर्पित है। यह आगंतुकों को सदियों पुराने ज्ञान और विरासत की एक व्यापक यात्रा के दर्शन कराता है। संग्रहालय पारंपरिक प्रदर्शनों को आधुनिक डिजिटल और ऑडियो-विजुअल उपकरणों के साथ एकीकृत करता है, जिससे आगंतुकों, शोधकर्ताओं और विद्वानों के लिए एक गहन और आकर्षक अनुभव का निर्माण होता है।
यह संग्रहालय सदियों पुराने दुर्लभ अवशेषों, जैन कलाकृतियों और पारंपरिक विरासत संग्रहों का संरक्षण और प्रदर्शन करता है। इनमें जटिल रूप से गढ़ी गई पत्थर और धातु की मूर्तियां, विशाल तीर्थ पट्टा और यंत्र पट्टा, लघु चित्रकारी, चांदी के रथ, सिक्के और प्राचीन पांडुलिपियां शामिल हैं, जिन्हें सात भव्य दीर्घाओं में प्रदर्शित किया गया है। विशाल कक्षों में व्यवस्थित दो हजार से अधिक दुर्लभ खजानों से युक्त यह संग्रहालय आगंतुकों को जैन धर्म के विकास और इसके गहन सांस्कृतिक प्रभाव की कालानुक्रमिक समझ प्राप्त करने में सक्षम बनाता है।
प्रधानमंत्री का सानंद दौरा
प्रधानमंत्री अहमदाबाद के सानंद जीआईडीसी में स्थित केयन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही इस संयंत्र में वाणिज्यिक उत्पादन की शुरुआत होगी, जो भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
वाणिज्यिक उत्पादन की शुरुआत उन्नत इंटेलिजेंट पावर मॉड्यूल (आईपीएम) के निर्माण से होगी, जो ऑटोमोटिव और औद्योगिक अनुप्रयोगों के लिए महत्वपूर्ण घटक हैं और जिन्हें कॉम्पैक्ट, कुशल और विश्वसनीय पावर स्विचिंग सिस्टम की आवश्यकता होती है। प्रत्येक मॉड्यूल में 17 चिप्स होते हैं और इनकी आपूर्ति कैलिफोर्निया स्थित अल्फा एंड ओमेगा सेमीकंडक्टर (एओएस) को की जाएगी। संयंत्र के सभी चरण पूरे होने पर, इसकी उत्पादन क्षमता प्रतिदिन 6.33 मिलियन यूनिट होगी।
केयन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कदम है। यह कार्यक्रम के तहत स्वीकृत परियोजनाओं में से माइक्रोन टेक्नोलॉजी के बाद वाणिज्यिक उत्पादन शुरू करने वाली दूसरी सेमीकंडक्टर सुविधा होगी।
यह परियोजना विशेष महत्व रखती है क्योंकि इसके अंतर्गत भारत की दूसरी ओएसएटी/एटीएमपी (आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट/असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकिंग) इकाई उत्पादन चरण में प्रवेश कर रही है। यह परियोजना सेमीकंडक्टर विनिर्माण क्षेत्र में भारतीय मूल की इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज (ईएमएस) कंपनी के प्रवेश का भी प्रतीक है, जिससे घरेलू क्षमताओं को मजबूती मिलती है।
यह सुविधा स्वदेशी सेमीकंडक्टर पैकेजिंग क्षमता के निर्माण में योगदान देगी, भारत के चिप इकोसिस्टम में एक महत्वपूर्ण कमी को दूर करेगी और उच्च-प्रौद्योगिकी विनिर्माण में आत्मनिर्भरता की परिकल्पना को आगे बढ़ाएगी।
प्रधानमंत्री का वाव-थारद दौरा
प्रधानमंत्री 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनका उद्घाटन करेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। ये परियोजनाएं बिजली, रेलवे, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, स्वास्थ्य, शहरी विकास, जनजातीय विकास और ग्रामीण विकास सहित प्रमुख क्षेत्रों को कवर करती हैं।
प्रधानमंत्री 5,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सप्रेसवे क्षेत्रीय संपर्क को बेहतर बनाएगा, धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र (डीएसआईआर) में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा और आर्थिक विकास को गति प्रदान करेगा।
प्रधानमंत्री पक्की शोल्डर वाली चार लेन की इदर-बडोली बाईपास सड़क के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। वे एनएच-754के के धोलावीरा-मौवाना-वाउवा-संतालपुर खंड (पैकेज-II) को दो लेन की पक्की शोल्डर वाली सड़क में अपग्रेड करने की भी आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं से राजमार्ग बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी, धोलावीरा जैसे पर्यटन स्थलों सहित प्रमुख क्षेत्रों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी, लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ेगी और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
प्रधानमंत्री गांधीनगर-कोबा-एयरपोर्ट रोड पर भाईजीपुरा जंक्शन पर बनने वाले फ्लाईओवर सहित कई महत्वपूर्ण सड़क अवसंरचना परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इस फ्लाईओवर से यातायात की भीड़ कम होगी और इसके नीचे व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। गांधीनगर-कोबा-आरोदराम रोड पर स्थित पीडीपीयू जंक्शन पर भी फ्लाईओवर का उद्घाटन किया जाएगा। गांधीनगर को एयरपोर्ट से जोड़ने वाली इस सड़क पर प्रतिदिन 140,000 से अधिक वाहन गुजरते हैं। यह फ्लाईओवर अहमदाबाद और गांधीनगर के बीच सीएच-0 जंक्शन से एयरपोर्ट तक सुचारू और निर्बाध यातायात सुनिश्चित करेगा।
प्रधानमंत्री खावड़ा पूलिंग स्टेशन-2 और उससे जुड़े 4.5 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा के परिवहन हेतु संबद्ध पारेषण प्रणालियों सहित प्रमुख विद्युत पारेषण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जिनकी कुल लागत लगभग 3,650 करोड़ रुपये है। ये परियोजनाएं नवीकरणीय ऊर्जा के एकीकरण और पारेषण क्षमता को मजबूत करेंगी।
रेल क्षेत्र में, प्रधानमंत्री कनलस-जामनगर दोहरीकरण परियोजना (28 किमी), राजकोट-कनलस दोहरीकरण परियोजना का एक भाग (111.20 किमी), और गांधीधाम-आदिपुर खंड (10.69 किमी) के चौगुने विस्तार को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इन परियोजनाओं से रेल क्षमता में वृद्धि होगी, भीड़ कम होगी, परिचालन दक्षता में सुधार होगा और यात्रियों और माल की आवाजाही तेज होगी।
प्रधानमंत्री हिम्मतनगर-खेड़ब्रह्मा गेज रूपांतरण परियोजना (54.83 किमी) का भी उद्घाटन करेंगे, जिससे क्षेत्र में रेल संपर्क और यात्री आवागमन में सुधार होगा। वे खेदब्रह्मा-हिम्मतनगर-असरवा ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे।
प्रधानमंत्री गुजरात में शहरी बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से शुरू की गई लगभग 5,300 करोड़ रुपये की 44 शहरी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य और परिवार कल्याण से जुड़ी विभिन्न पहलों का भी उद्घाटन करेंगे, जिनमें अहमदाबाद के असरवा स्थित सिविल अस्पताल में 858 बिस्तरों वाले रेन बसेरा और गांधीनगर के सिविल अस्पताल और जीएमईआरएस मेडिकल कॉलेज में इसी तरह की सुविधाओं का उद्घाटन शामिल है।
प्रधानमंत्री मोदी पाटन स्थित रानी की वाव में लाइट एंड साउंड शो, शर्मिष्ठा झील, वडनगर में वाटर स्क्रीन प्रोजेक्शन शो सहित पर्यटन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और बनासकांठा में बलराम महादेव और विश्वेश्वर महादेव में पर्यटन अवसंरचना कार्यों की आधारशिला रखेंगे, जिनका उद्देश्य पर्यटन अनुभव को बढ़ाना और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है।
प्रधानमंत्री लगभग 1,780 करोड़ रुपये की लागत वाली दो प्रमुख जल पाइपलाइन परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिनमें बनासकांठा में कसारा-दंतीवाड़ा पाइपलाइन और पाटन और बनासकांठा के बीच से गुजरने वाली दिंद्रोल-मुक्तेश्वर पाइपलाइन शामिल हैं। प्रधानमंत्री अंबाजी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जल आपूर्ति योजना की आधारशिला रखेंगे। इससे बनासकांठा जिले के दंता और अमीरगढ़ तालुकों के 34 गांवों और अंबाजी शहर को पेयजल उपलब्ध होगा, जिससे लगभग 1.5 लाख लोगों को लाभ होगा। प्रधानमंत्री गांधीनगर जिले में लगभग 1000 करोड़ रुपये के संयुक्त निवेश से निर्मित तीन साबरमती नदी तट विस्तार परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।
प्रधानमंत्री अहमदाबाद के वेजलपुर में सरकारी लड़कों के छात्रावास का उद्घाटन करेंगे। यह सुविधा उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे जनजातीय छात्रों को सहायता प्रदान करेगी।#PMModi #GujaratDevelopment #ModiInGujarat #SemiconductorIndia #BreakingNews #DholeraExpressway #DigitalIndia #NewIndia #VibrantGujarat #DanikKhabar
-
30/03/26 |प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्यामजी कृष्ण वर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
आरएस अनेजा, 30 मार्च नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत माता के वीर सपूत श्यामजी कृष्ण वर्मा को आज उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने कहा कि अपने क्रांतिकारी विचारों से उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में एक नई चेतना का संचार किया। मोदी ने कहा, “उनका जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को राष्ट्रीय सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।”
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“भारत माता के वीर सपूत श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। उन्होंने अपने क्रांतिकारी विचारों से आजादी के आंदोलन में नई चेतना जगाई थी। उनका जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।”कौन थे क्रांतिकारी श्यामजी कृष्ण वर्मा?
श्यामजी कृष्ण वर्मा भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक थे। उन्होंने लंदन में रहकर 'इंडिया हाउस' की स्थापना की थी, जो विदेश में भारतीय क्रांतिकारियों का सबसे बड़ा केंद्र बना। उन्होंने 'द इंडियन सोशियोलॉजिस्ट' पत्रिका के माध्यम से ब्रिटिश शासन के खिलाफ आवाज उठाई। वे स्वामी दयानंद सरस्वती और बाल गंगाधर तिलक के विचारों से बेहद प्रभावित थे और उन्होंने विनायक दामोदर सावरकर जैसे अनेक युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया।
#PMModi #ShyamjiKrishnaVarma #Tribute #FreedomFighter #IndiaHouse #NationFirst #AzadiKaAmritMahotsav #RevolutionaryIndia #IndianHistory #Inspiration #DanikKhabar
-
30/03/26 |बठिंडा: कांग्रेस नेता के बेटे वकील दविंदर नत्त ने की आत्महत्या, बिल्डर पर 4 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया
पंजाब/बठिंडा, 30 मार्च (अन्नू): पंजाब के बठिंडा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहाँ मौड़ मंडी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके दिवंगत कांग्रेसी नेता सुखराज नत्त के पुत्र दविंदर नत्त ने खुदकुशी कर ली। पेशे से वकील दविंदर नत्त ने रविवार देर रात अपनी लाइसेंसी 30 बोर की पिस्टल से खुद को गोली मार ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले उन्होंने लगभग पौने नौ मिनट का एक भावुक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने चंडीगढ़ के एक बड़े बिल्डर ग्रुप पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।
वीडियो संदेश में दविंदर ने अपनी व्यथा साझा करते हुए बताया कि 'सुषमा बिल्डटेक' के मालिकों ने उनके साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने दावा किया कि बिल्डर बिंदरपाल मित्तल और उनके परिवार ने उनसे करीब 4 करोड़ रुपए ठग लिए। दविंदर के अनुसार, उन्होंने अपने पिता की जमीन बिक्री के पैसे, बीमा पॉलिसी की राशि और यहाँ तक कि अपनी माँ की जमापूंजी भी इसी उम्मीद में बिल्डर को सौंप दी थी कि उनका भविष्य सुरक्षित रहेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिल्डर के कहने पर उन्होंने शादी तक नहीं की और अपना पूरा भविष्य दांव पर लगा दिया।
दविंदर नत्त ने वीडियो में इस बात का भी जिक्र किया कि उन्होंने इस मामले को सुलझाने के लिए राजनीतिक रसूख का भी इस्तेमाल किया था। उन्होंने कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां और जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी से भी बिल्डर को फोन करवाए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें इंसाफ नहीं मिला। उन्होंने बताया कि उन पर बैंक का कर्ज और दोस्तों के निवेश का भी भारी दबाव था, जिससे तंग आकर उनके पास जीवन समाप्त करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था।
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। चूँकि दविंदर के पिता का पहले ही निधन हो चुका है, अब परिवार में केवल उनकी बुजुर्ग माँ ही बची हैं। अस्पताल में रिश्तेदारों के पहुँचने के बाद ही शव के पोस्टमॉर्टम और आगामी कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। वकील बिरादरी और स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा शोक और रोष है।
#Bathinda #PunjabNews #DavinderNatt #SuicideCase #JusticeForDavinder #ChandigarhBuilderFraud #PunjabPolitics #CongressLeader #CrimeNews #DanikKhabar -
30/03/26 |समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश की दिशा में व्यापक प्रयास जारी - कृषि मंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 30 मार्च, भोपाल।
किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि हमारे प्रदेश की आत्मा उसके किसान हैं और किसान का सशक्तिकरण ही प्रदेश के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है। इसी संकल्प के साथ राज्य सरकार ने वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। कृषक कल्याण वर्ष एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि "समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" की दिशा में एक व्यापक दृष्टिकोण है। इस कार्यक्रम की थीम "समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" है।
मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि, फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि एवं मजबूत विपणन तंत्र स्थापित करना, इस कार्यक्रम की मूल अवधारणा है। इस कार्यक्रम के फोकस क्षेत्र यथा आधुनिक कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य क्षेत्रों में मूल्य-श्रृंखला विकास, प्रोसेसिंग, तकनीक अपनाने और ग्रामीण युवाओं की उद्यमिता को बढ़ावा देकर व्यापक रोजगार सृजन करना है। कृषक कल्याण वर्ष 2026 की गतिविधियों के परिणाम स्वरुप कृषि और संबद्ध क्षेत्रों का समन्वित और सतत विकास सुनिश्चित होगा, जिससे ग्रामीण समृद्धि और राष्ट्रीय आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान होगा। तकनीकी नवाचार, विविधीकरण और नीतिगत समर्थन के माध्यम से इन क्षेत्रों में न केवल उत्पादकता बढ़ाई जा सकेगी, बल्कि विपणन एवं प्रसंस्करण के क्षेत्र में बाजार अनुरूप लाभकारी व्यवस्था कृषकों के लिए निर्मित होगी, साथ ही बड़ी संख्या में गुणवत्तापूर्ण रोजगार के अवसर भी पैदा हो सकेंगे। प्रदेश समावेशी विकास के माध्यम से समृद्ध किसान समृद्ध प्रदेश की ओर अग्रसर हो रहा है।
मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा कि "समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" की दिशा में प्रदेश में 10 बहुउद्देशीय आयामों को शामिल किया गया है। इन आयामों में कृषि क्षेत्र के साथ इससे जुड़े क्षेत्र जैसे उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं सहकारिता के क्षेत्र में भी नई सोच से कार्य प्रारंभ किये जाना शामिल किया गया है। कृषक कल्याण वर्ष 2026 का हर आयाम समृद्ध किसान - समृद्ध प्रदेश की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
प्रथम आयामः कृषि बदलाव की बड़ी परियोजनाएं:- श्री-अन्न (मिलेट्स), चना और सरसों जैसी फसलों पर गहन शोध और उर्वरकों के अग्रिम भंडारण पर जोर दिया गया है। साथ ही तिलहन भावान्तर व्यापीकरण, उड़द, मूंगफली, गन्ना क्षेत्र विस्तारण, ई विकास व्यापीकरण, उर्वरक अग्रिम भंडारण, पराली से उर्जा प्रबंधन इत्यादि कार्य सम्मिलित हैं।
द्वितीय आयामः किसान की आय वृद्धि एवं अपव्यय में कमी:- फसल विविधीकरण और 'प्राइस स्टेबिलाइज़ेशन (मूल्य स्थिरीकरण)' पर केंद्रित है, ताकि आलू-प्याज-टमाटर जैसी फसलों के दाम गिरने पर भी किसान आर्थिक रूप से सुरक्षित रहें।
तृतीय आयामः प्राकृतिक एवं जैविक कृषि:- "प्राकृतिक मध्यप्रदेश" मिशन को समर्पित है, जहाँ रसायन मुक्त खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
चतुर्थ आयामः जल, मृदा एवं कृषि आदान का अनुकूलन:- संसाधनों के इष्टतम उपयोग जैसे 'पर ड्रॉप मोर क्रॉप 2.0' और मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन को शामिल किया गया है।
पंचम आयामः जलवायु, ऊर्जा एवं सततता:- कृषि अपशिष्ट से ऊर्जा बनाने के लिए कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट की स्थापना, एथेनॉल संयंत्र विस्तार, मध्यप्रदेश जैव-विविधता संरक्षण इत्यादि पर कार्यवाही इस आयाम के मुख्य आकर्षण हैं।
षष्ठम आयामः मूल्य श्रृंखला, बाज़ार एवं किसान हिस्सेदारी:- कृषि मंडियों के आधुनिकीकरण, e-NAM का मंडियों में विस्तार, स्वचालित मंडियां, मंडी ई-नीलामी नियम सुधार, भूमि उपयोग नीति इत्यादि शामिल हैं।
सप्तम आयामः निर्यात, ब्रांडिंग एवं वैश्विक उपस्थिति:- एमपी ग्लोबल एग्री ब्रांडिंग" एकीकृत कृषि निर्यात इकोसिस्टम, जीआई टैगिंग ड्राइव, मार्केटिंग व ब्रांडिंग नेटवर्क, बायर-सेलर मीट कार्यक्रम, कृषि निर्यात प्रोत्साहन व सुविधा योजना इत्यादि शामिल हैं।
अष्टम आयामः अनुसंधान, नवाचार एवं सशक्तिकरण:- 'एग्री-हैकाथॉन 2026', कृषि मंथनः लैब टू लैंड मिशन, कृषि अनुसंधान जैसे नवाचारों पर है।
नवम आयामः विरासत, संस्कृति एवं सॉफ्ट ब्रांडिंग:- विरासत मध्यप्रदेश, हेरिटेज मध्यप्रदेश, कृषि पर्यटन प्रोत्साहन कर विश्व पटल पर मध्यप्रदेश को पहचान दिलाना है।
दशम आयामः शासन, डिजिटल व्यवस्था एवं पारदर्शिता:- डिजिटल गवर्नेस और पारदर्शिता सुनिश्चित करता है, जिसमें एआई-आधारित कृषि परामर्श और क्यूआर कोड आधारित फार्म ट्रेसेबिलिटी शामिल है।
मंत्री श्री कंषाना ने कहा कि कृषक कल्याण वर्ष-2026 के कार्यक्रम की सफलता का एक बड़ा आधार इसके 'अलाइड सेक्टर्स' हैं। उद्यानिकी विभाग के द्वारा राज्य के सूक्ष्म सिंचाई क्षेत्र को एक लाख हेक्टेयर और बढ़ाया जाएगा। पशुपालन के क्षेत्र में "नस्ल सुधार और संतुलित आहार" के मंत्र के साथ दुग्ध उत्पादन में वृद्धि की जाएगी। मछुआरों को कम ब्याज दर पर ऋण और अन्य वे सभी सुविधाएं मिल सकेंगी जो पारंपरिक किसानों को प्राप्त होती हैं। 'नील क्रांति' के तहत हर तालाब को रोजगार के संगम में बदलने की योजना है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कृषक कल्याण वर्ष का शुभारम्भ 11 जनवरी को जम्बूरी मैदान भोपाल में "राज्य स्तरीय कार्यक्रम" में किया गया। इसी दिन भोपाल में 1101 ट्रैक्टरों की ऐतिहासिक विशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा किया गया। इस मेगा रैली एवं शुभारंभ कार्यक्रम में 30 हजार से अधिक किसान शामिल हुए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
30/03/26 |लोकतंत्र सेनानियों का साहस और बलिदान देश के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा-पशुपालन मंत्री राजस्थान
एन.एस.बाछल, 30 मार्च, जयपुर।
जालोर शहर स्थित नंदीश्वरदीप जैन तीर्थ परिसर में लोकतंत्र सेनानी-स्वर्ण जयंती सम्मेलन का आयोजन किया गया।
पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि वर्ष 1975 में लागू किए आपातकाल के दौरान उत्पन्न हुई विषम परिस्थितियों में नागरिकों के मौलिक अधिकार निलंबित कर दिए गए एवं प्रेस पर सेंसरशिप लागू की गई लेकिन ऐसे कठिन समय में भी लोकतंत्र सेनानियों ने अपने संघर्ष को जारी रखा और लोकतंत्र की ज्योति को प्रज्वलित रखा। लोकतंत्र सेनानियों का साहस और बलिदान देश के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा एवं उनका समर्पण और त्याग आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राजस्थान लोकतंत्र सेनानी सम्मान निधि अधिनियम के तहत लोकतंत्र सेनानियों को 20 हजार रुपये मासिक पेंशन और 4 हजार रुपये की मासिक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। गर्ग ने आपातकाल के संघर्षों-अनुभव को साझा करते हुए आपातकाल के विरुद्ध लोकतांत्रिक आदर्शों की रक्षा के यज्ञ रूप में याद करने की बात कही।
कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, जालोर सांसद लुम्बाराम चौधरी, आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, सिविल लाइन्स विधायक, जयपुर गोपाल शर्मा ने भी संबोधित करते हुए भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था के मूल्यों, परम्परा, आपातकाल के प्रभाव और नागरिक स्वतंत्रता पर विचार व्यक्त किए।
लोकतंत्र सेनानी व वरिष्ठ अधिवक्ता मधुसूदन व्यास ने आपातकाल के दिनों को याद करते हुए लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष, लोकतंत्र को बचाने के लिए किए प्रयासों के वृतांत और अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके आश्रितों को शॉल व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी कैलाश सोनी, बंशीसिंह चौहान, गेनाराम मेघवाल, हरिशंकर राजपुरोहित, भगाराम सुथार, सूरजप्रकाश व्यास, मिश्री बाई पत्नी लोकतंत्र सेनानी स्व. चम्पालाल मुणोत, रवि सोलंकी, दीपसिंह धनानी, महेन्द्र मुणोत, सुरेश सोलंकी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
30/03/26 |महिलाएं असंभव को भी संभव कर सकती है- राज्यपाल राजस्थान
एन.एस.बाछल, 30 मार्च, जयपुर।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि महिलाएं असंभव को भी संभव कर सकती हैं। वे अबला नहीं, सबला है। उन्होंने सावित्री बाई फुले, अहिल्या बाई और झांसी की रानी लक्ष्मी बाई के जीवन प्रसंग साझा करते हुए कहा कि यह सब महिला सशक्तीकरण की युग संवाहक थी। उन्होंने कलाओं के संरक्षण में महिलाओं की सहभागिता के साथ उनके कौशल विकास पर जोर दिया।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे कला संगम भगिनी फाउंडेशन के अधिवेशन में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं के विकास, कला-संस्कृति संरक्षण और जीवन कौशल के लिए सभी मिलकर कार्य करें।
उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले ने पुणे के भिड़े वाड़ा में अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर लड़कियों के लिए भारत का पहला स्कूल खोला था। अहिल्याबाई होलकर ने महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि संपूर्ण समाज के उत्थान, सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए देश में ऐतिहासिक कार्य किए। रानी लक्ष्मीबाई ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अद्भुत वीरता, अदम्य साहस और युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि महिलाओं हर चुनौती से मुकाबला बेहतर ढंग से करती है। उनके लिए समाज में अवसर बढ़ने चाहिए। इससे पहले राज्यपाल ने कला संगम फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित पुस्तिका का भी विमोचन किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
30/03/26अम्बाला: एस.ए. जैन सीनियर मॉडल स्कूल में करियर मार्गदर्शन कार्यशाला; शिक्षकों को सिखाए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के गुर
जे कुमार अम्बाला शहर, 30 मार्च 2026: विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और सही करियर चुनाव की दिशा में एक सशक्त कदम उठाते हुए, स्थानीय एस.ए. जैन सीनियर मॉडल स्कूल में शनिवार, 28 मार्च को "करियर मार्गदर्शन और परामर्श" (Career Guidance & Counselling) विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक करियर विकल्पों की गहरी समझ देना और उन्हें छात्रों के भावनात्मक स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए मार्गदर्शक के रूप में तैयार करना था।
रुचि और योग्यता के आधार पर करियर का चुनाव: कार्यशाला की रिसोर्स पर्सन सुश्री कमलनीत कौर और सुश्री ज्योति जिंदल ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए बताया कि प्रत्येक छात्र की रुचि, योग्यता और क्षमता अलग होती है। उन्होंने विस्तार से चर्चा की कि शिक्षक कैसे विद्यार्थियों को उनकी नैसर्गिक प्रतिभा के अनुरूप सही राह चुनने में मदद कर सकते हैं। विशेषज्ञों ने पारंपरिक करियर विकल्पों से इतर उभरते हुए नए क्षेत्रों की जानकारी भी साझा की।
परामर्श और मानसिक स्वास्थ्य पर जोर: सत्र के दौरान छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और आत्मविश्वास को बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में छात्रों में तनाव को नियंत्रित करना और उन्हें सोच-समझकर निर्णय लेने के लिए तैयार करना बेहद जरूरी है। इसके लिए 'काउंसलिंग' एक प्रभावी उपकरण है। शिक्षकों ने इस ज्ञानवर्धक चर्चा में सक्रिय रूप से भाग लिया और छात्रों के व्यवहारिक परामर्श से जुड़ी बारीकियों को समझा।
प्रबंधन और प्राचार्या ने जताया आभार: स्कूल की प्राचार्या डॉ. रेनू गहलावत और प्रबंध समिति के माननीय सदस्यों—प्रधान श्री रजत जैन, उपाध्यक्ष डॉ. विनीत जैन, सचिव श्री हितेश जैन, मैनेजर श्री रितेश जैन, कोषाध्यक्ष श्री सुनील जैन और सलाहकार श्री रविकांत जैन ने इस सार्थक सत्र की भरपूर सराहना की। स्कूल प्रबंधन ने विशेषज्ञ वक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों को बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप ढालने और छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने में मील का पत्थर साबित होते हैं।
#SAJainSchool #AmbalaCity #CareerGuidance #TeacherWorkshop #StudentCounselling #FutureCareers #EducationExcellence #MentalHealthAwareness #CareerPathways #AmbalaEducation #SkillDevelopment #TeacherEmpowerment
-
30/03/26 |आज 30 मार्च का इतिहास
आज 30 मार्च का इतिहास
1998 - चीन के उत्तरी हिस्से शिनदोंग में भेंड़ की हड्डी पर उत्कीर्ण 3000 साल पुरानी कुछ शब्दावलियां प्राप्त हुईं।
2003 - पाकिस्तान के कहुटा परमाणु संयंत्र पर 2 वर्षों के लिए प्रतिबंध लगा।
2004 - ताइवान के राष्ट्रपति शेन शुवी बियान राष्ट्रपति पद के लिए भारत के साथ शांति प्रक्रिया से हटने की धमकी दी।
2006 - ईरान पर बर्लिन में बैठक का आयोजन।
2008 -
रिलायंस एनर्जी लिमिटेड को 400 किलोवाट उच्च वोल्टेज विद्युत ट्रांसमिशन के लिए लगभग 1200 करोड़ रुपये के ठेके मिले।
इस्रायल में चेतावनी के साथ अरब लीग सम्मेलन सम्पन्न।
2010 - 15 साल पहले पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को मानव बम से उड़ाने के मामले में सह आरोपी आतंकी परमजीत सिंह भ्योरा को बुड़ैल जेल में विशेष कोर्ट में स्पेशल जज रवि कुमार सोंधी ने आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई
-

दैनिक खबर : आज 30 मार्च, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला:
अब राशन की दुकानों के साथ-साथ चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन; पीडीएस नियमों में 60 दिनों की ढील, प्रत्येक जिले में दो पंपों को मिली अनुमति।
बजट सत्र का दूसरा फेज, 12वां दिन:
लोकसभा में आज गूंजेगा 'नक्सल मुक्त भारत' का संकल्प; अमित शाह के 31 मार्च के लक्ष्य पर सांसद श्रीकांत शिंदे शुरू करेंगे चर्चा, समय से पहले स्थगित हो सकता है सदन।
गुजरात में मस्जिद परिसर में लगी भीषण आग:
वापी के डूंगरी फालिया स्थित मदीना मस्जिद परिसर में देर रात लगी भीषण आग; रात 3:30 बजे मची भारी अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ आग बुझाने में जुटीं।
हवाई यात्रियों को बड़ी राहत:
20 अप्रैल से एयरलाइंस की 60% सीटों पर नहीं लगेगा कोई अतिरिक्त शुल्क; डीजीसीए का नया सर्कुलर जारी, अब मुफ्त में पसंदीदा सीट चुनने का विकल्प बढ़ेगा।
ईरान-अमेरिका संघर्ष:
ईरान ने सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर किया मिसाइल-ड्रोन हमला; AWACS विमान समेत अमेरिकी सैन्य उपकरणों को भारी नुकसान, कई सैनिक घायल।
पश्चिम एशिया संकट:
प्रसिद्ध अर्थशास्त्री जेफरी की यूएई को चेतावनी; अगर युद्ध में कूदे तो पर्यटन केंद्र दुबई और अबू धाबी हो सकते हैं तबाह, सैन्य नहीं मनोरंजन के शहर।
कुवैत में ईरानी हमला:
बिजली संयंत्र पर मिसाइल गिरने से भारतीय कर्मचारी की मौत, इमारत को भारी नुकसान; कुवैती मंत्रालय ने 'ईरानी आक्रामकता' की निंदा कर शांति बनाए रखने की अपील की।
भारत ट्राइब्स फेस्ट-2026:
सुंदर नर्सरी में जनजातीय उत्पादों की बिक्री ₹3 करोड़ के पार; 'रीसा' ब्रांड लॉन्च और दुर्गादास उइके ने 'वन धन कॉन्क्लेव' के जरिए 'लोकल से ग्लोबल' का दिया मंत्र।
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई:
मैसूर से 'सीरियल हॉक्सर' श्रीनिवास गिरफ्तार; देशभर के स्कूलों और अदालतों में 1000 से ज्यादा बार दी थी बम की फर्जी धमकी, आरोपी किराए के घर से चला रहा था नेटवर्क।
दिल्ली सरकार का संशोधित बजट:
महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा और बिजली सब्सिडी में भारी इजाफा; बिजली के लिए ₹4,200 करोड़ और परिवहन हेतु ₹670 करोड़ आवंटित, आईटी प्रोजेक्ट्स के बजट में बड़ी कटौती।
हनुमान जयंती 2026:
दिल्ली में 2 अप्रैल को 1000 से अधिक भव्य आयोजनों की तैयारी; कनॉट प्लेस मंदिर के महासचिव ने उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री से की सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग।
अपहरण की कोशिश:
पानीपत में बच्चा चोरी की कोशिश नाकाम, रंगे हाथ पकड़ी गई संदिग्ध महिला; तलाशी में मिलीं नशीली वस्तुएं, उग्र भीड़ ने महिला को पुलिस के हवाले किया।
हरियाणा मौसम अपडेट:
30 मार्च को प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं के आसार; रोहतक 36.7 डिग्री के साथ सबसे गर्म, औसत तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज।
हरियाणा कांग्रेस में घमासान:
क्रॉस वोटिंग के बाद दिल्ली में आज विधायक दल की बड़ी बैठक; हुड्डा करेंगे अध्यक्षता, बागी पांचों विधायकों को नहीं मिला बुलावा, कड़े एक्शन की तैयारी।
हरियाणा चुनाव आयोग का बड़ा फैसला:
पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम चुनावों में नहीं जुड़ेंगे VVPAT; कांग्रेस की मांग खारिज, आयोग ने संसाधनों की कमी और पुरानी परंपरा का दिया हवाला।
अंबाला: दिव्यांग बच्चों के लिए राहत;
डीए 50% होते ही शिक्षा भत्ता और हॉस्टल सब्सिडी में 25% की भारी बढ़ोतरी, 1 जनवरी 2024 से नई दरें प्रभावी होने से बढ़ेगा वेतन।
अंबाला: रेलवे बोर्ड का सख्त रुख;
ट्रैक सुरक्षा में तैनात कीमैन और पेट्रोलमैन की निगरानी के लिए निजी मोबाइल एप पर पूर्ण प्रतिबंध, सुरक्षा मानकों और मैनुअल नियमों का दिया हवाला।
अंबाला में 29वां भव्य गुरमत समागम आयोजित;
सेवा सिमरन सोसायटी के कार्यक्रम में उमड़ी सैकड़ों की संगत, रागी और ढाड़ी जत्थों के कीर्तन से सुबह तक भक्तिमय रहा वातावरण।
आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ
नमस्कार।
#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate #journalism #newsreporting #publicawareness #information #newday #newyearnews #2026news #knowledge #education #currentevents #insight -
30/03/26 |हिमाचल: सुंदरनगर में नशा तस्करी करते पति-पत्नी गिरफ्तार, 3 महीने के बच्चे को घर छोड़ पंजाब से ला रहे थे नशा
हिमाचल प्रदेश/मंडी, 30 मार्च (अन्नू): हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत सुंदरनगर पुलिस ने एक दंपती को 'चिट्टे' के साथ गिरफ्तार किया है। सुंदरनगर-डैहर मार्ग पर अलसू चौक के पास शनिवार शाम की गई इस कार्रवाई ने समाज के सामने एक डरावनी तस्वीर पेश की है। पकड़े गए पति-पत्नी न केवल नशे के आदी हैं, बल्कि पुलिस को संदेह है कि वे इस काले कारोबार की तस्करी में भी लिप्त हैं।
नशे के लिए गिरवी रख दिए पुश्तैनी जेवर जांच में सामने आया है कि इस दंपती की शादी महज एक साल पहले हुई थी। नशे की इस जानलेवा लत को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने माता-पिता के गहने तक गिरवी रख दिए थे। शर्मनाक बात यह है कि दोनों अपने महज तीन महीने के दुधमुंहे बच्चे को घर पर दादा-दादी के भरोसे छोड़कर चिट्ठा खरीदने के लिए पंजाब गए थे। बुजुर्ग माता-पिता अपने पोते के भविष्य को लेकर गहरे सदमे और सामाजिक लोक-लाज के कारण भारी दुख में हैं।
कॉल रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस सुंदरनगर पुलिस अब इस दंपती के कॉल रिकॉर्ड और स्थानीय संपर्कों की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि ये दोनों नशा करने के साथ-साथ इलाके में इसे सप्लाई भी करते थे। उनके फोन कॉल्स के जरिए अन्य नशा तस्करों के नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
पंचायत ने की सख्त सजा की मांग कलोहड़ पंचायत के ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी रोष है। स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से गुहार लगाई है कि इन आरोपियों को किसी भी कीमत पर जमानत न दी जाए। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में कई ऐसे तस्कर सक्रिय हैं जो जेल से बाहर आते ही दोबारा इसी धंधे में लग जाते हैं। हालांकि, पंचायत की सख्ती से कुछ समय के लिए नशे पर लगाम लगी थी, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#MandiNews #HimachalPradesh #DrugAbuse #ChittaSmuggling #SundernagarPolice #SocialAwareness #SayNoToDrugs #MandiUpdate #DanikKhabar -

दैनिक खबर : आज 29 मार्च, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' का 132वां एपिसोड :
वैश्विक जंग से उपजे पेट्रोल-डीजल संकट पर भारत की पैनी नजर; अफवाहों से बचने और सरकारी जानकारी पर भरोसा करने की अपील, एकजुटता से चुनौतियों को हराने का आह्वान वही अम्बाला में हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रबुद्ध नागरिकों संग सुना 'मन की बात'; कार्यक्रम को बताया 'देश का दर्शन' और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा, 'जो खेलेगा वो खिलेगा' के मूल मंत्र को सराहा
केरल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनावी शंखनाद:
पलक्कड़ रैली और त्रिशूर रोड शो में उमड़ा जनसैलाब; एलडीएफ-यूडीएफ को बताया 'भ्रष्ट और सांप्रदायिक', कहा- दशकों से मतलबी राजनीति के दो मुखौटों में फंसा है राज्य।
मुंबई में डिलीवरी टेम्पो से 27 LPG सिलिंडर चोरी:
चारकोप पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर; 5 भरे और 22 खाली सिलिंडर लेकर हुए फरार।
बिहार मैट्रिक 2026:
दरभंगा के प्रशांत कुमार मिश्रा ने 481 अंक और 96.2% के साथ स्टेट टॉप-10 में बनाई जगह; पुजारी के बेटे की सफलता से जाले प्रखंड में जश्न का माहौल।
अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ 'नो किंग्स रैली' का महाविस्फोट:
50 राज्यों में 3,300 जगहों पर 80 लाख लोगों ने भरी हुंकार; तानाशाही और ईरान युद्ध के विरोध में निकला अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन।
नेपाल में 'बालेन सरकार' का बड़ा एक्शन:
छात्र राजनीति पर पूर्ण प्रतिबंध और 5वीं तक की बोर्ड परीक्षाएं खत्म; विदेशी नाम बदलकर नेपाली करने का आदेश, 100 दिन के एक्शन प्लान से बदलेगी शिक्षा की सूरत।
ईरान जंग रोकने को इस्लामाबाद में महामंथन:
पाकिस्तान की मेजबानी में सऊदी, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू; अमेरिका का 15 सूत्रीय शांति प्रस्ताव सौंप मध्यस्थ बना पाक।
नेपाल में 'बालेन सरकार' का पहला बड़ा फैसला:
सितंबर 2025 के प्रदर्शन में शहीद 27 छात्रों के परिजनों को मिलेगी सरकारी नौकरी; नेपाल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी ने जारी की भर्ती सूची और गृह जिला नियुक्ति का आदेश।
जन विश्वास विधेयक 2026:
दिल्ली में पालतू कुत्ते को बिना पट्टा सड़क पर घुमाना पड़ेगा भारी; 50 रुपये के बजाय अब लगेगा सीधे 1,000 रुपये का जुर्माना, नागरिक उल्लंघनों पर सख्ती बढ़ी।
यमुना अवैध खनन मामला:
दिल्ली-गाजियाबाद सीमा पर फील्ड सर्वे और सीमांकन का कार्य पूरा; उत्तर-पूर्व जिलाधिकारी ने एनजीटी में दाखिल किया हलफनामा, अवैध खनन रोकने को प्रशासन सख्त।
दक्षिण दिल्ली:
सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और विधायक कुलदीप सोलंकी ने पालम में किया 12 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास; बेहतर सड़कों और ड्रेनेज सिस्टम से चमकेगा पूरा इलाका।
महेशनगर में बूस्टिंग स्टेशन के लिए 1.54 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी;
ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से दर्जनों कॉलोनियों को मिलेगा स्वच्छ नहरी पानी, ट्यूबवेल पर निर्भरता होगी कम।
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:
सड़क हादसे में घायल पुलिस कांस्टेबल का मुआवजा बढ़ाकर 14.05 लाख किया; ट्रिब्यूनल के 2012 के पुराने आदेश को बदल राहत, विभाग में खुशी की लहर।
हिसार एयरपोर्ट पर 'उड़ान यात्री कैफे' की शुरुआत:
अब ₹10 में चाय और ₹20 में मिलेगा समोसा; नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने चंडीगढ़ से वर्चुअल रूप से किया उद्घाटन।
सोनीपत:
सीएम नायब सैनी ने खानपुर को तहसील और बरोदा-फरमाना को उप-तहसील बनाने की घोषणा की; बोले- वैश्विक ऊर्जा संकट पर विपक्ष का राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण, पीएम की सोच दूरदर्शी।
हरियाणा खेल विभाग का बड़ा फैसला:
अंबाला में 30 और 31 मार्च को खेल नर्सरियों के लिए होंगे ओपन ट्रायल; उभरती प्रतिभाओं को तराशने के लिए विभागीय चयन प्रक्रिया का आगाज।
नेशनल हाईवे पर फर्जी अधिकारी बन ट्रक लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश;
सोनीपत का इनामी मुख्य सरगना गिरफ्तार, लूट का माल और हथियार बरामद।
अंबाला पुलिस का 'ऑपरेशन मैदान':
नशे के खिलाफ खेल का शंखनाद; एसपी अजीत सिंह शेखावत ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate #journalism #newsreporting #publicawareness #information #newday #newyearnews #2026news #knowledge #education #currentevents #insight #dailybrief #newsbrief #digitalnews #socialmedianews #pressrelease #newsanalysis #localnews #internationalnews #MustKnow #ImportantUpdates #DailySearch
-
29/03/26 |समुद्री सुरक्षा की साझा ढाल: 12 देशों के साथ भारत ने बुना सुरक्षित हिंद महासागर का भविष्य
आरएस अनेजा, 29 मार्च नई दिल्ली - भारतीय नौसेना ने 27 मार्च 2026 को दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (आईएमईएक्स) टीटीएक्स 2026 की मेजबानी की। इस उच्च स्तरीय अभ्यास में हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आईओएनएस) के सदस्य नौसेनाओं के विशिष्ट प्रतिनिधि, आईओएस सागर के अंतर्राष्ट्रीय अधिकारी और भारतीय नौसेना के अधिकारी हिंद महासागर क्षेत्र में उभरती गैर-पारंपरिक समुद्री सुरक्षा चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक साथ आए।
इस अभ्यास में बांग्लादेश, फ्रांस, इंडोनेशिया, केन्या, मालदीव, मॉरीशस, म्यांमार, सेशेल्स, सिंगापुर, श्रीलंका, तंजानिया और तिमोर-लेस्ते के देशों ने भाग लिया। यह विविध बहुराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व आपसी विश्वास को बढ़ावा देने और पूरे क्षेत्र में सहयोगात्मक समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सोलह वर्षों के अंतराल के बाद भारत को 2026-2028 के लिए आईओएनएस की अध्यक्षता मिली है। आईएमईएक्स टीटीएक्स 2026 क्षेत्रीय समुद्री नेतृत्व को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
अत्याधुनिक कृत्रिम वातावरण में आयोजित इस अभ्यास में हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में जटिल समुद्री सुरक्षा चुनौतियों का समाधान किया गया। यह क्षेत्र वैश्विक व्यापार, ऊर्जा प्रवाह और संपर्क के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके प्रमुख उद्देश्यों में भाग लेने वाली नौसेनाओं के बीच परिचालन दृष्टिकोण और बाधाओं की साझा समझ को बढ़ाना, सूचनाएं साझा करना और निर्णय लेने की प्रक्रियाओं जैसे समन्वय तंत्रों की जांच करना और व्यावहारिक अनुप्रयोग के माध्यम से समुद्री सुरक्षा दिशानिर्देशों के सत्यापन सहित आईओएनएस ढांचे के निरंतर परिष्करण का समर्थन करना शामिल था।
वास्तविक तैनाती की बाधाओं के बिना बहु-परिदृश्यीय आकस्मिकताओं का अनुकरण करके, इस अभ्यास ने प्रतिभागियों को पेशेवर आदान-प्रदान के नए रास्ते तलाशने और आपसी विश्वास को गहरा किया है। आईएमईएक्स टीटीएक्स 26 ने रचनात्मक संवाद, सामूहिक जिम्मेदारी और समुद्री चुनौतियों के क्षेत्रीय समाधानों के माध्यम से सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में आईओएनएस की भूमिका को पुनः स्थापित किया।
इस अभ्यास से प्राप्त जानकारियों से आईओएनएस ढांचे को और मजबूत करने की उम्मीद है जिससे हिंद महासागर क्षेत्र में एक सुसंगत, उत्तरदायी और स्थिर समुद्री व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।
-
29/03/26 |मुख्यमंत्री राजस्थान ने हाफ मैराथन का किया फ्लैग ऑफ
एन.एस.बाछल, 29 मार्च, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि तन और मन से स्वस्थ रहना सुखी जीवन का मूल आधार है। हमारा देश युवाओं का देश है और इसी युवा तरुणाई को सिंचित रखने के लिए स्वस्थ रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब युवा बढ़ेगा तभी समाज और राष्ट्र आगे बढ़ेगा। ऐसे में युवा अपने जीवन को सही दिशा में आगे बढ़ाएं और अपने उद्देश्यों की पूर्ति करते हुए देश-प्रदेश के विकास में योगदान दें।
भजनलाल शर्मा रविवार को जयपुर के अजमेर रोड स्थित महिन्द्रा वर्ल्ड सिटी में द टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित हाफ मैराथन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए सरकारी और निजी नौकरियों के साथ स्वरोजगार के अधिकाधिक अवसर प्रदान कर राज्य सरकार ने सवा दो साल में उनका भविष्य सुरक्षित करने का कार्य किया है। भजनलाल शर्मा ने आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य में सरकार की योजनाएं और नीतियां युवाओं पर केंद्रीत हैं। युवा इनका स्वयं भी लाभ उठाएं और अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का प्रयास करें।
मुख्यमंत्री ने हाफ मैराथन का फ्लैग ऑफ करने के बाद पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस दौरान द टाइम्स ऑफ इंडिया के डायरेक्टर अनुराग अग्रवाल, महिन्द्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स लिमिटेड के एमडी-सीईओ अमित कुमार सिन्हा सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। मैराथन में लोगों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
29/03/26 |अमृतसर बॉर्डर पर 'आर्थिक हमला' विफल; BSF ने पीले पैकेट से बरामद किए 2.22 लाख के जाली नोट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
अभिकान्त, 29 मार्च पंजाब : पंजाब के अमृतसर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सतर्क जवानों ने देश की आर्थिक सुरक्षा को निशाना बनाने वाली एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त के दौरान बीएसएफ की 181 बटालियन को एक संदिग्ध पीला पैकेट बरामद हुआ, जिसमें भारी मात्रा में उच्च गुणवत्ता वाली जाली भारतीय मुद्रा भरी हुई थी। इस बरामदगी के बाद पंजाब पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने सीमावर्ती इलाकों में 'हाई अलर्ट' जारी कर दिया है।
बीएसएफ के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 181 बटालियन की 'बी कंपनी' के जवान जब सीमा के पास नियमित गश्त पर थे, तब उनकी नजर कटीली तारों के पास पड़े एक पीले रंग के पैकेट पर पड़ी। सहायक कंपनी कमांडर अमित लोखंडे के नेतृत्व में जब इस पैकेट की जांच की गई, तो उसके भीतर से 500 रुपये के कुल 445 जाली नोट बरामद हुए। इन जाली नोटों की कुल फेस वैल्यू 2,22,500 रुपये आंकी गई है। प्रारंभिक जांच में ये नोट प्रथम दृष्टया असली प्रतीत होते हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि इन्हें बेहद आधुनिक मशीनों से तैयार किया गया है।
सुरक्षा एजेंसियों को प्रबल संदेह है कि जाली नोटों की यह खेप पड़ोसी देश पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) द्वारा भारतीय सीमा में धकेली गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि सीमा पार बैठे हैंडलर अब ड्रग्स और हथियारों के साथ-साथ 'आर्थिक आतंकवाद' का सहारा ले रहे हैं ताकि भारतीय मुद्रा बाजार को अस्थिर किया जा सके। इन नोटों को भारतीय बाजार में खपाने के लिए किसी स्थानीय तस्कर या रिसीवर तक पहुँचाया जाना था, लेकिन बीएसएफ की मुस्तैदी ने इस मंसूबे को फेल कर दिया।
इस गंभीर मामले में बीएसएफ की शिकायत पर थाना रामदास में एफआईआर नंबर 96 (दिनांक 27 मार्च) दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं 178, 179, 180 और 61(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को भी सूचित कर दिया गया है। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह पैकेट ड्रोन के जरिए गिराया गया था या सीमा पार से तस्करी के किसी पुराने रूट का इस्तेमाल किया गया है।
#BSFSuccess #FakeIndianCurrency #AmritsarBorder #ISIPlot #EconomicTerrorism #BorderSecurity #PunjabPolice #RamdasPolice #BreakingNewsPunjab #NationalSecurity #Danikkhabar
-
29/03/26 |देश को एकजुट कर सकारात्मक संदेश देने का अद्भुत प्रयास है मन की बात कार्यक्रम - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 29 मार्च, भोपाल।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय 'मन की बात' कार्यक्रम के 132वें संस्करण का रविवार की सुबह आकाशवाणी से प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन्दौर प्रवास के दौरान लोकमाता अहिल्याबाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की और देश को एकजुटता का संदेश दिया। प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में उपजे हालातों के संदर्भ में कहा कि हमें एकजुट होकर हर चुनौती से बाहर निकलना है] जो भी लोग इस विषय पर भी राजनीति कर रहे हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। यह देश के 140 करोड़ देशवासियों के हित से जुड़ा विषय है, इसमें राजनीति का कोई स्थान नहीं है। ऐसे में जो भी लोग तरह-तरह की अफवाहें फैला रहे हैं, वे देश का बहुत बड़ा नुकसान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी देशवासियों से अपील की कि सभी जागरूक रहें, किसी भी तरह की अफवाहों और किसी के भी बहकावे में न आएं। सरकार की तरफ से जो निरंतर जानकारी दी जा रही है, उस पर भरोसा करें और उसी पर विश्वास करके कोई कदम उठाएं। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि जिस तरह हमने देश के 140 करोड़ देशवासियों के सामर्थ्य से पुराने सभी संकटों को हराया था, इस बार भी हम सब मिलकर के इस कठिन हालत से बहुत ही अच्छी तरह बाहर निकल जाएंगे।
कार्यक्रम श्रवण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 'मन की बात' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 'देश से अपनी बात' कर सबसे जुड़े रहने का एक सशक्त माध्यम है। यह हम सभी देशवासियों के लिए एक बड़ी सौगात है। देश में हो रहे विकास, नवाचार, जनकल्याण के कामों के साथ गैर राजनीतिक विषयों को सामने लाकर पूरे देश को सौहार्द्र, भाईचारे और एकजुटता से रहने का सकारात्मक संदेश देने का प्रधानमंत्री का यह अद्भुत प्रयास है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मन की बात के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, लोकसभा सांसद शंकर लालवानी, पूर्व मंत्री एवं विधायक उषा ठाकुर, विधायक मालिनी गौड़, विधायक मधु वर्मा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, जिलाध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
29/03/26 |सिताही कुटकी, नागदमन कुटकी और बैंगनी अरहर बनेगी शान : मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 29 मार्च, भोपाल।
मध्यप्रदेश की तीन फसलों सिताही कुटकी, नागदमन कुटकी और बैंगनी अरहर को शीघ्र ही जी आई टैग मिलने जा रहा है। तीनों फसलों के प्रस्ताव तैयार कर परीक्षण के लिए भौगोलिक संकेत रजिस्ट्री चैन्नई भेज दिए गए है। कृषक कल्याण वर्ष 2026 में राज्य सरकार श्रीअन्न उत्पादन बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जनजातीय बहुल क्षेत्रों में पारंपरिक कोदो-कुटकी को बचाने और उत्पादन करने के लिये किसानों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। औषधीय गुणवत्ता और पौष्टिकता के कारण अब दुनिया श्रीअन्न की ओर लौट रही है। ग्लोबल मार्केट में श्रीअन्न की मांग बढ़ रही है। श्रीअन्न अब किसानों के लिये आर्थिक लाभ देने वाली फसल बन गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना में किसानों से 1,000 प्रति क्विंटल पर कोदो कुटकी की खरीदी हो रही है। कोदो-कुटकी की खरीद के लिए 22,000 से ज्यादा किसानों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। इन किसानों का 21,000 हेक्टेयर क्षेत्र शामिल है। इस योजना में 16 जिलों में पहली बार खरीद की जा रही है। इन जिलों में जबलपुर, कटनी, मंडला, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, बालाघाट, सिवनी, सीधी और सिंगरौली शामिल हैं ।
सिताही कुटकी
सिताही कुटकी एक कम अवधि (60 दिन) वाली 'लिटिल मिलेट' (छोटी बाजरा) की देशी किस्म है। यह वर्षा-आधारित क्षेत्रों और देर से बुवाई की स्थितियों के लिए उपयुक्त है। यह सूखे की मार, नमी की कमी, और प्रमुख कीटों (शूट फ्लाई), 'ग्रेन स्मट' व 'ब्राउन स्पॉट' जैसी बीमारियों का सामना करने में सक्षम है। इस प्रकार, यह किसानों को एक स्थिर पैदावार दिलाने में मददगार साबित होती है। सिताही कुटकी की मध्यम ऊँचाई और मोटे तने के कारण फसल के गिरने की समस्या नहीं रहती। इसे पहाड़ी, ऊबड़-खाबड़ तथा कमज़ोर मिट्टी वाली स्थितियों में भी उगाया जा सकता है। डिण्डोरी के 'बैगा' तथा 'गोंड' जनजातियों के किसानों के लिए अच्छी आय दे सकती है।
डिंडोरी में 'सिताही कुटकी' की खेती की 10,395 हेक्टेयर क्षेत्र में बढ़ोतरी और 10-11 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की स्थिर पैदावार से इस क्षेत्र में लोगों की आजीविका, भोजन और पोषण सुरक्षा में मदद मिली है। जनजातीय ज़िलों के लगभग 60,000 आदिवासी किसान—खासकर डिंडोरी, मंडला, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, शहडोल, उमरिया, बालाघाट और जबलपुर के कुछ हिस्सों के किसान पैदावार बढ़ाकर आर्थिक ले सकते हैं। डिंडोरी के पहाड़ी और मुश्किल इलाकों के 54 गाँवों के किसानों को मुनाफ़ा हुआ है। इन इलाकों में दूसरी रबी फ़सलों की खेती नहीं होती।
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर ने 'भौगोलिक संकेतक' (GI) टैग के लिए दस्तावेज़ तैयार किया है। इससे राष्ट्रीय स्तर पर 'सिताही कुटकी' का एक ब्रांड नाम स्थापित होगा। बाज़ार के नए अवसर खुलेंगे। इससे बाजरे की खेती करने वाले जनजातीय किसानों को आर्थिक लाभ होगा।
नागदमन कुटकी डिंडोरी जिले में उगाई जाने वाली कुटकी की एक विशिष्ट स्थानीय किस्म है। यह अपने औषधीय गुणों और उच्च पोषण मूल्य के लिए जानी जाती है।
बैंगनी अरहर दरअसल अरहर की विशेष किस्म है। इसमें पौधे या फलियों पर बेंगनी रंग की झलक हेती है। इसमें भरपूर प्रोटीन होता है। रोगों से लड़ने की जबरदस्त क्षमता होती है। अच्छी देखभाल होने पर 15 से 20 क्विंटल प्रति हैक्टेयर तक उत्पादन हो सकता है।
जीआई टैग से लाभ : औषधीय गुणों और उच्च पोषण मूल्य के लिए जानी जाती है। जीआई टैग मिलने से इस फसल की शुद्धता और गुणवत्ता की गारंटी मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी मांग बढ़ेगी। वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी। इससे बिक्री बढेगी। यह साबित होगा कि फसल स्थापित मानकों के अनुरूप है।
जनजातीय क्षेत्रों में उत्पादन
जनजातीय जिलों में किसानों को कोदो-कुटकी की सभी प्रकार की किस्मों को बचाने और उनका उत्पादन बढ़ाने के लिये प्रात्साहित किया जा रहा है। सीधी, जबलपुर, डिंडोरी, मंडला, छिंदवाड़ा जैसे जिलों में किसानों को जोड़ा गया है।
सहरिया-बहुल श्योपुर जिले में जनजातीय बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए मिलेट आधारित व्यंजनों का उपयोग किया जा रहा है। आंगनवाड़ी कार्यकताओं और एकीकृत बाल विकास योजना के अमले को मिलेट के व्यंजन बनाने की जानकारी दी गई है और इसके पौष्टिक गुणों से परिचित कराया गया है। जिले में 130 एकड़ में कोदो कुटकी की खेती हो रही है। करीब 200 किसानों को इसमें जोड़ा गया है। इस पहल का परिणाम यह रहा कि 2000 बच्चों का पोषण स्तर बढ़ गया और उनके स्वास्थ्य में सुधार आया।
डिण्डोरी के समनापुर ब्लाक की महिला किसानों को कोदो-कुटकी उत्पादन से जोड़ा गया है। प्रत्येक महिला किसान के पास औसत ढाई एकड़ खेती है। इससे 32 गांवों की 1250 महिला किसान जुड़कर खेती कर रही है। पिछले दो सालों में कोदो कुटकी उत्पादन बढ़ा है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
29/03/26 |अमृतसर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: पुलिस ने बरामद कीं दो घातक सब-मशीन गन, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े तार
अभिकान्त, 29 मार्च पंजाब : पंजाब में सक्रिय आपराधिक गिरोहों और देश-विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान हथियारों की एक बड़ी खेप बरामद करते हुए राज्य को दहलाने की एक संभावित साजिश को विफल कर दिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो अत्याधुनिक 9MM सब-मशीन गन (SMG) और एक खाली मैगजीन जब्त की है। इतनी घातक मारक क्षमता वाले हथियारों की बरामदगी ने सुरक्षा एजेंसियों को भी चौकन्ना कर दिया है।
प्रारंभिक जांच और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने खुलासा किया है कि बरामद किए गए इन अत्याधुनिक हथियारों के तार कुख्यात गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों से जुड़े हुए हैं। गोल्डी ढिल्लों लंबे समय से विदेशी धरती या अज्ञात ठिकानों से पंजाब में अपने नेटवर्क के जरिए आपराधिक और देश-विरोधी गतिविधियों को संचालित कर रहा है। पुलिस का मानना है कि इन सब-मशीन गन का इस्तेमाल पंजाब के किसी विशिष्ट इलाके में 'टारगेट किलिंग' या किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए किया जाना था।
हथियारों की इस बरामदगी के बाद अमृतसर के थाना छेहरटा में आर्म्स एक्ट की विभिन्न संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस हथियारों की खेप के 'सोर्स' (स्रोत) और 'डेस्टिनेशन' (गंतव्य) दोनों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। फरार आरोपियों और गोल्डी ढिल्लों के स्थानीय गुर्गों की पहचान करने के लिए पुलिस की कई टीमें अलग-अलग ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। यह भी जांच का विषय है कि ये हथियार सीमा पार से ड्रोन के जरिए आए थे या किसी अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह की मदद से पंजाब पहुंचे।
पंजाब पुलिस ने इस सफल ऑपरेशन के बाद एक बार फिर दोहराया है कि राज्य में संगठित अपराध और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जा रही है। अमृतसर पुलिस के आला अधिकारियों के अनुसार, समय रहते इन हथियारों की बरामदगी से एक बहुत बड़े खतरे को टाल दिया गया है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि प्रदेश की शांति और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे नेटवर्क का पूरी तरह सफाया करने तक अभियान जारी रहेगा।
#AmritsarPolice #PunjabPolice #GoldyDhillon #IllegalWeapons #SubMachineGun #LawAndOrderPunjab #ChhehartaPolice #CrimeNewsPunjab #AntiGangsterTaskForce #ZeroTolerance #Danikkhabar
-
29/03/26 |राज्य सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर सुदृढ़ कर रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था- मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश
एन.एस.बाछल, 29 मार्च, शिमला।
उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बजट 2026-27 में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने आज यहां मुख्यमंत्री से भेंट कर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की सरकार की पहल के लिए आभारस्वरूप ‘कचनार’ के फूल भेंट किए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस क्रम में गाय के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर 61 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य 71 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। इसके अलावा, दूध को संग्रह केंद्रों तक पहुंचाने के लिए परिवहन सहायता को तीन रुपये से बढ़ाकर छह रुपये प्रति लीटर किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इन फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की गई है। गेहूं और जौ के लिए 80 रुपये प्रति किलोग्राम, मक्का के लिए 50 रुपये प्रति किलोग्राम और हल्दी के लिए 150 रुपये प्रति किलोग्राम न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। अदरक को पहली बार एमएसपी के दायरे में शामिल किया गया है और इसके लिए 30 रुपये प्रति किलोग्राम दर तय की गई है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले के ढगवार में 200 करोड़ रुपये की लागत से एक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र भी स्थापित किया जा रहा है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
29/03/26 |इंजीनियरिंग छात्र की निर्मम हत्या: 21 साल से फरार मुख्य आरोपी नागपुर से गिरफ्तार, पहचान बदलकर रचा ली थी शादी
तिरुवनंतपुरम, 29 मार्च (अन्नू): केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए तिरुवनंतपुरम के इंजीनियरिंग छात्र श्यामल मंडल के अपहरण और सनसनीखेज हत्या मामले में पिछले 21 वर्षों से फरार चल रहे मुख्य आरोपी दुर्गा बहादुर भट्ट छेत्री उर्फ दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। घोषित अपराधी (PO) करार दिया गया यह आरोपी 2005 से ही कानून की नजरों से बचकर भाग रहा था। सीबीआई की टीम ने सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर उसे महाराष्ट्र के नागपुर से दबोचा, जहाँ वह अपनी असली पहचान छिपाकर रह रहा था।
यह मामला साल 2005 का है, जब तिरुवनंतपुरम के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्र श्यामल मंडल का अपहरण कर लिया गया था। अपहरण के बाद श्यामल के पिता से फिरौती की मांग की गई थी, लेकिन दुर्भाग्यवश 23 अक्टूबर 2005 को श्यामल का शव तिरुवनंतपुरम के थिरुवल्लम इलाके में वेल्लार के पास मिला। केरल उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सीबीआई ने दिसंबर 2008 में इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी। जांच में सामने आया कि इस जघन्य हत्याकांड को दुर्गा बहादुर और उसके साथी मोहम्मद अली ने अंजाम दिया था, जो दोनों अंडमान निकोबार के रहने वाले थे।
सीबीआई की जांच के दौरान सह-आरोपी मोहम्मद अली को तो गिरफ्तार कर लिया गया था और उसे साल 2022 में अदालत ने दोषी करार देते हुए सजा भी सुना दी थी, लेकिन दुर्गा बहादुर लगातार फरार बना रहा। ट्रायल कोर्ट ने उसे 'भगोड़ा' यानी घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित कर दिया था। अपनी फरारी के दौरान आरोपी ने न केवल अपना नाम बदलकर 'सूरज बी. भट्ट' रख लिया, बल्कि पिता का नाम भी फर्जी बताया। इसी फर्जी पहचान के सहारे उसने नागपुर में शादी कर ली और वहीं बस गया, ताकि पुलिस कभी उस तक न पहुँच सके।
दो दशकों की कड़ी मेहनत और गहन जांच के बाद आखिरकार सीबीआई ने 27 मार्च 2026 को नागपुर में आरोपी को घेर लिया और उसकी असली पहचान की पुष्टि होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई अब इस गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत के लिए एर्नाकुलम की संबंधित अदालत में पेश करेगी। इस गिरफ्तारी के साथ ही इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को दो दशक बाद न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।
#CBI #CrimeNews #JusticeForShyamalMandal #NagpurNews #Thiruvananthapuram #MurderMysterySolved #CBIArrest #LawAndOrder #DanikKhabar -

दिल्ली से बांग्लादेश तक फैला मोबाइल तस्करी का जाल, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 83 स्मार्टफोन के साथ दबोचे 2 शातिर तस्कर
नई दिल्ली, 29 मार्च (अन्नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (ईस्टर्न रेंज-I) ने अंतर-राज्यीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय चोरी के मोबाइल फोन खरीदने और बेचने वाले एक बड़े गिरोह को दबोचा है। पुलिस ने राजधानी के यमुना विहार इलाके में एक गुप्त ठिकाने पर छापेमारी कर 83 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ये फोन दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों से चोरी किए गए थे और इन्हें तस्करी के जरिए पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की तैयारी थी।
पुलिस को 27 मार्च 2026 को इंस्पेक्टर आशीष शर्मा के माध्यम से सटीक सूचना मिली थी कि यमुना विहार की एक इमारत की तीसरी मंजिल पर चोरी के मोबाइलों की पैकिंग चल रही है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर आशीष शर्मा, एसआई रंजीत सिंह और हेड कांस्टेबल सौरव की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में पेशेवर तरीके से छापेमारी की। मौके से पुलिस ने सावेज (34 वर्ष) और फरदीन (25 वर्ष) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जो उस समय 83 मोबाइलों की खेप को गत्ते के डिब्बों में पैक कर रहे थे।
बरामद किए गए मोबाइलों में आईफोन (iPhones), वनप्लस, सैमसंग, ओप्पो, वीवो और रियलमी जैसे कई प्रीमियम ब्रांड के स्मार्टफोन शामिल हैं। पुलिस ने जब इन मोबाइलों के आईएमईआई (IMEI) नंबरों की जांच 'सीईआईआर' पोर्टल और पुलिस रिकॉर्ड से की, तो पता चला कि इनमें से कई फोन पहले ही दिल्ली के महेंद्र पार्क, पांडव नगर, पश्चिम विहार और यूपी के नोएडा सेक्टर-49 जैसे थानों में दर्ज चोरी के मामलों से संबंधित हैं। आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ये फोन 'दानिश' नाम के व्यक्ति से खरीदते थे और कूरियर के जरिए बांग्लादेश भेजते थे।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से सावेज का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है; उस पर उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद थाने में आर्म्स एक्ट और चोरी के सामान की हेराफेरी के चार मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। क्राइम ब्रांच की टीम अब इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड और पश्चिम बंगाल में बैठे रिसीवरों की तलाश कर रही है ताकि इस गिरोह की पूरी सप्लाई चेन को ध्वस्त किया जा सके। इस कार्रवाई से दिल्ली पुलिस ने न केवल नागरिकों की संपत्ति बरामद की है, बल्कि संगठित अपराध के खिलाफ एक सख्त संदेश भी दिया है।
#DelhiPolice #CrimeBranch #MobileTheftRacket #DelhiNews #SmartPhoneRecovery #InternationalSmuggling #SafetyFirst #PoliceAction #YamunaVihar #DanikKhabar -

सावधान! आप जो प्रोटीन पी रहे हैं वो असली है या ज़हर? दिल्ली पुलिस ने नकली सप्लीमेंट फैक्ट्री का किया भंडाफोड़
नई दिल्ली, 29 मार्च (अन्नू): अगर आप भी अपनी सेहत बनाने के लिए महंगे प्रोटीन सप्लीमेंट का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए चेतावनी है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (आर.के. पुरम टीम) ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बनाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने राजधानी के रानी खेड़ा गांव में चल रही एक अवैध मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पर छापा मारकर भारी मात्रा में कच्चा माल, नामी कंपनियों के नकली स्टिकर, होलोग्राम और मशीनें बरामद की हैं।
क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मामले में नवीन कुमार उर्फ 'बंजारा' को गिरफ्तार किया है, जो हरियाणा के चरखी दादरी का रहने वाला है। यह कार्रवाई पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपियों—मोहित तिवारी और मोहित दीक्षित—से मिली जानकारी और तकनीकी जांच के आधार पर की गई है। आरोपी नवीन रानी खेड़ा में एक गुप्त फैक्ट्री चला रहा था, जहां वह नामी अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स जैसे 'Optimum Nutrition' और 'Syntha-6' के नाम पर नकली पाउडर तैयार कर रहा था।
पुलिस की छापेमारी के दौरान मौके से चौंकाने वाली बरामदगी हुई है। जांच में सामने आया कि आरोपी माल्टोडेक्सट्रिन, कोको पाउडर और अलग-अलग फ्लेवरिंग एजेंट्स को मिलाकर घटिया क्वालिटी का पाउडर तैयार करता था। इसे असली जैसा दिखाने के लिए वह बाजार से खरीदे गए खाली डिब्बों में भरता और उन पर नामी ब्रांड्स के जाली स्टिकर, होलोग्राम और सील लगा देता था। पुलिस ने मौके से करीब 26 सीलबंद डिब्बे, सैकड़ों की संख्या में नकली स्टिकर, खाली जार और भारी मात्रा में फ्लेवर्ड कच्चा माल जब्त किया है। इसके अलावा, नकली लेबल छापने के लिए इस्तेमाल होने वाला कंप्यूटर और क्यूआर कोड प्रिंटिंग मशीन भी बरामद की गई है।
डीसीपी पंकज कुमार (आईपीएस) के अनुसार, आरोपी नवीन कुमार पहले भी इस तरह के अपराधों में शामिल रहा है। वह बेहद शातिराना तरीके से कम लागत वाले कच्चे माल का उपयोग कर महंगे सप्लीमेंट तैयार करता था, जिससे न केवल ब्रांड मालिकों को आर्थिक नुकसान हो रहा था बल्कि आम उपभोक्ताओं की सेहत के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग (FSSAI) के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया और नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच कर रही है ताकि इस गिरोह के अन्य गुर्गों तक पहुंचा जा सके।
#DelhiPolice #CrimeBranch #FakeProtein #HealthAlert #CrimeNews #SpuriousSupplements #DelhiCrime #Awareness #FitnessAlert #DanikKhabar -

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: साढ़े 4 करोड़ की नशीली दवाओं के साथ अंतर्राज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
नई दिल्ली, 29 मार्च (अन्नू): राजधानी दिल्ली में नशे के सौदागरों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। क्राइम ब्रांच की टीम ने एक सुनियोजित अभियान के तहत दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय एक बड़े ड्रग कार्टेल का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में साइकोट्रोपिक पदार्थ जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग ₹4.5 करोड़ मूल्य की अल्प्रालोजम और ट्रामाडोल दवाएं बरामद की गई हैं। पुलिस ने इस मामले में चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक किशोर (CCL) को भी पकड़ा गया है।
इस पूरे ऑपरेशन की शुरुआत 17 मार्च 2026 को हुई, जब हेड कांस्टेबल दीपक परेवा और एएसआई रमेश बाबू को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में नशीली दवाओं की एक बड़ी खेप की आवाजाही की गुप्त सूचना मिली। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर प्रवीण राठी के नेतृत्व में और एसीपी सत्येंद्र मोहन की देखरेख में शिव विहार तिराहा, जोहरीपुर रोड पर जाल बिछाया गया। यहाँ पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को रोका, जिस पर सवार नितिन पाठक और एक किशोर के पास से भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद हुईं। इनके पास से शुरुआती तलाशी में करीब 1.912 किलोग्राम अल्प्रालोजम और 0.491 किलोग्राम ट्रामाडोल की गोलियां मिलीं।
पकड़े गए आरोपी नितिन पाठक से गहन पूछताछ के बाद पुलिस की कड़ियां जुड़ती गईं। इसकी निशानदेही पर उत्तर प्रदेश के भोपुरा में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया, जहाँ से स्टोर मालिक प्रेम सिंह यादव को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से भी भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल बरामद हुए। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने शालू कुमार और संजय सिंह नामक दो अन्य आरोपियों को भी धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, इस सिंडिकेट का जाल काफी गहरा था, जिसमें मेडिकल स्टोर चलाने वालों से लेकर फार्मास्युटिकल कंपनी के पूर्व मालिक तक शामिल थे।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की प्रोफाइल से पता चला है कि वे अधिक मुनाफे के लालच में इस अवैध धंधे में उतरे थे। आरोपी नितिन पाठक एक बी.एससी ग्रेजुएट है और पूर्व में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के रूप में काम कर चुका है, वहीं शालू कुमार की अपनी फार्मा कंपनी थी जो लॉकडाउन के दौरान बंद हो गई थी। कुल बरामदगी की बात करें तो पुलिस ने 3.539 किलोग्राम अल्प्रालोजम और 1.709 किलोग्राम ट्रामाडोल जब्त किया है। संयुक्त आयुक्त (क्राइम) धीरज कुमार और अतिरिक्त आयुक्त अभिषेक धनियां के मार्गदर्शन में एएनटीएफ की टीम अब इस नेटवर्क के अन्य संपर्कों को खंगालने में जुटी है।
#DelhiPolice #CrimeBranch #DrugBust #AntiNarcotics #DelhiNews #DrugFreeIndia #CrimeNews #PressRelease #ANTF #DanikKhabar -
29/03/26 |बरनाला: जैक से उठाई जा रही इमारत गिरने से बड़ा हादसा, मलबे में दबकर 3 मजदूरों की मौत
पंजाब/बरनाला, 29 मार्च (अन्नू): पंजाब के बरनाला जिले के गांव फरवाही में रविवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां मरम्मत के दौरान एक दोमंजिला मकान जमींदोज हो गया। इस हादसे में वहां सो रहे तीन मजदूरों की मलबे में दबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मकान की नींव सीवर के पानी के कारण धंस गई थी, जिसे जैक की मदद से ऊपर उठाने का काम किया जा रहा था। रविवार सुबह करीब सवा चार बजे अचानक ढांचा ढह गया, जिससे अंदर मौजूद मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
हादसे के वक्त मौके पर कुल चार मजदूर तैनात थे, जिनमें से एक शनिवार रात को ही अपने घर चला गया था, जिसके चलते उसकी जान बच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हुए और गुरुद्वारे से घोषणा करवाकर बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमों ने जेसीबी मशीनों की मदद से घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। मलबे से तीन शव बरामद कर उन्हें अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बॉबी सिंह, प्रिंस और गुरजीत सिंह के रूप में हुई है, जो मोगा के निवासी थे।
गांव के सरपंच जगसीर सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए प्रशासन पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाया है। उन्होंने मांग की है कि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए और मकान मालिक को भी हुए नुकसान की भरपाई सरकारी फंड से की जाए। बरनाला के विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ने भी घटनास्थल का दौरा किया और आश्वासन दिया कि वे सरकार को पत्र लिखकर प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक मदद की मांग करेंगे।
इस मामले में एक चौंकाने वाला पहलू भी सामने आया है। मृतक बॉबी सिंह की मां चरणजीत कौर ने ठेकेदार रणजीत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने रोते हुए बताया कि ठेकेदार मजदूरों को नशीले पदार्थ और कैप्सूल देकर उनसे काम करवाता था। परिजनों का कहना है कि ठेकेदार ने उन्हें हादसे की सूचना तक नहीं दी। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही और ठेकेदार की भूमिका को स्पष्ट किया जा सके।
#BarnalaNews #PunjabAccident #LabourersDeath #BuildingCollapse #BarnalaTragedy #CompensationDemand #SafetyFirst #DanikKhabar -
29/03/26 |प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में माधवपुर मेले के अवसर पर शुभकामनाएँ दीं
आरएस अनेजा, 29 मार्च नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी हैं। मोदी ने कहा कि यह जीवंत उत्सव हमारी गौरवशाली संस्कृति को प्रदर्शित करता है और साथ ही गुजरात तथा पूर्वोत्तर के बीच कालातीत सांस्कृतिक संबंध को सुदृढ़ करता है। मोदी ने कहा, “यह उत्सव विविध परंपराओं को एक साथ लाता है, जो ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की सच्ची भावना को प्रतिबिम्बित करता है। मैं लोगों से इस मेले में आने का आह्वान करता हूँ!”
प्रधानमंत्री ने अप्रैल 2022 के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में माधवपुर मेले के महत्व और हमारी संस्कृति में उसके महत्व के बारे में बात की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ।
यह जीवंत उत्सव हमारी गौरवशाली संस्कृति को प्रदर्शित करता है और साथ ही गुजरात तथा पूर्वोत्तर के बीच कालातीत सांस्कृतिक संबंध को सुदृढ़ करता है।
“यह उत्सव विविध परंपराओं को एक साथ लेकर आता है, जो ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की सच्ची भावना को प्रतिबिम्बित करता है। मैं लोगों से इस मेले में आने का आह्वान करता हूँ!”#MadhavpurMela #EkBharatShreshthaBharat #GujaratToNortheast #CulturalHeritage #PurbiBharat #Porebandar #VibrantIndia #MadhavpurGhed #DanikKhabar
-
29/03/26 |हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: घायल कांस्टेबल का मुआवजा 4.75 लाख से बढ़कर 14.05 लाख हुआ, बीमा कंपनी की अपील खारिज
अभिकान्त, 29 मार्च चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में हरियाणा पुलिस के एक कांस्टेबल को बड़ी राहत दी है, जो वर्ष 2006 में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। हाईकोर्ट ने मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल (MACT) के 2012 के फैसले को संशोधित करते हुए मुआवजा राशि को 4.75 लाख रुपये से बढ़ाकर 14.05 लाख रुपये कर दिया है। अदालत ने इस दौरान एक मानवीय टिप्पणी भी की कि दुर्घटना के बाद सदमे और मानसिक पीड़ा से गुजर रहे व्यक्ति से यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि वह मुआवजे के दावे के लिए मेडिकल बिल इकट्ठा करने में सतर्क रहे।
जस्टिस ने मामले की सुनवाई करते हुए बीमा कंपनी की उन दलीलों को खारिज कर दिया जिनमें कम बिल पेश करने की बात कही गई थी। कोर्ट ने कहा कि जब कोई व्यक्ति जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा हो और गहरे सदमे में हो, तो उसका पूरा ध्यान केवल जीवन बचाने पर होता है, न कि भविष्य के दावों के लिए रसीदें सहेजने पर। कोर्ट ने माना कि ट्रिब्यूनल ने पीड़ित की 'फ्यूचर प्रॉस्पेक्ट्स' (भविष्य की संभावनाओं) और इलाज के दौरान हुई आय की हानि का सही आकलन नहीं किया था।
अदालत ने कांस्टेबल की मासिक आय और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मुआवजे की पुनर्गणना की। कोर्ट ने आदेश दिया कि बढ़ी हुई राशि पर याचिका दायर करने की तिथि से भुगतान तक 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देय होगा। इसके अलावा, कोर्ट ने बीमा कंपनी की उस अपील को भी खारिज कर दिया जिसमें मुआवजे को कम करने की मांग की गई थी।
#HighCourtDecision #HaryanaPolice #RoadAccidentCompensation #JusticeDelayedButNotDenied #LegalNewsHaryana #ChandigarhHighCourt #InsuranceClaim #PoliceConstableNews
-
29/03/26 |धर्म रक्षा स्मृति भवन से सेवा, संस्कार और स्वावलंबन को मिलेगा नया आयाम - विधानसभा अध्यक्ष राजस्थान
एन.एस.बाछल, 29 मार्च, जयपुर।
तीर्थराज पुष्कर के समीपवर्ती ग्राम खरेखड़ी वरुण सागर मार्ग में भारतीय जन सेवा प्रतिष्ठान ब्यावर द्वारा निर्मित धर्म रक्षा स्मृति भवन का भव्य लोकार्पण समारोह श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समर्पण के वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संत-महात्माओं के सानिध्य तथा विभिन्न गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि धर्म रक्षा स्मृति भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि समाज के सर्वांगीण विकास, संस्कार निर्माण और सेवा भाव की सशक्त अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि ऎसे सेवा प्रकल्प समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ ही नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित सफल उद्यमी श्रीमती ललिता निझावन ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के उत्थान के लिए शिक्षा, संस्कार और महिला सशक्तिकरण को एक साथ आगे बढ़ाना आवश्यक है तथा यह भवन इन सभी उद्देश्यों की पूर्ति का एक सशक्त माध्यम बनेगा।
कार्यक्रम में संत सानिध्य के रूप में कपालेश्वर महादेव मंदिर पुष्कर के महंत पूज्य सेवानंदगिरी जी महाराज, नृसिंह द्वारा पाटन-बदनोर के महंत पूज्य रामकृष्ण दास जी महाराज एवं नौसर माता मंदिर पुष्कर घाटी के पूज्य रामाकृष्ण देव जी महाराज ने अपने आशीर्वचन देते हुए इस सेवा कार्य को समाज के लिए अत्यंत पुण्यकारी और अनुकरणीय बताया।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मंत्री उमाशंकर शर्मा, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मंत्री एवं भारतीय जनसेवा संस्थान दिल्ली के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आनन्द गोयल, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदेशपाल तथा विश्व हिन्दू परिषद राजस्थान के क्षेत्र संगठन मंत्री राजाराम ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए इस पहल को समाज के कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम में बताया गया कि धर्म रक्षा स्मृति भवन में आधुनिक एवं सनातन मूल्यों पर आधारित विद्यालय, बाल संस्कार केंद्र, महिला स्वावलंबन हेतु सिलाई एवं हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र तथा निःशुल्क औषधि वितरण केंद्र का संचालन किया जाएगा। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार और रोजगार के क्षेत्र में समाज के विभिन्न वर्गों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
विश्व हिन्दू परिषद धर्म प्रसार विभाग ब्यावर परियोजना की प्रेरणा से निर्मित इस भवन के लोकार्पण पर उपस्थित सभी अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भारतीय जन सेवा प्रतिष्ठान ब्यावर के इस पुनीत प्रयास की सराहना करते हुए सभी सहयोगकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-

नई दिल्ली: सार्वजनिक स्थानों पर बिना पट्टे के कुत्ता घुमाना अब पड़ेगा भारी, लगेगा 1000 रुपये जुर्माना
जे कुमार नई दिल्ली, 29 मार्च 2026: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने सार्वजनिक सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए पालतू कुत्तों के मालिकों के लिए सख्त नियम लागू कर दिए हैं। अब दिल्ली की सड़कों, पार्कों या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर पालतू कुत्ते को बिना पट्टे (Leash) के घुमाना गैर-कानूनी माना जाएगा। इस नियम का उल्लंघन करने वाले मालिकों पर 1000 रुपये का तत्काल जुर्माना लगाया जाएगा।
सुरक्षा और बढ़ती घटनाओं पर लगाम: नगर निगम ने यह फैसला पिछले कुछ महीनों में पालतू कुत्तों द्वारा राहगीरों और बच्चों पर हमले की बढ़ती घटनाओं के बाद लिया है। अक्सर देखा गया है कि खुले में घूम रहे पालतू कुत्ते अचानक आक्रामक हो जाते हैं, जिससे गंभीर दुर्घटनाएं होती हैं। नए नियमों के अनुसार, कुत्ते के गले में पट्टा होना अनिवार्य है और पट्टे की कमान मालिक के हाथ में होनी चाहिए।
पंजीकरण और सफाई के नियम भी सख्त: जुर्माने के साथ-साथ निगम ने पालतू कुत्तों के अनिवार्य पंजीकरण (Mandatory Registration) पर भी जोर दिया है। यदि कोई कुत्ता बिना रजिस्ट्रेशन के पाया जाता है, तो जुर्माने की राशि बढ़ाई जा सकती है। साथ ही, यदि कुत्ता सार्वजनिक स्थान पर गंदगी करता है, तो उसकी सफाई की जिम्मेदारी भी मालिक की होगी, अन्यथा 'न्यूसेंस चार्ज' के तहत अतिरिक्त चालान काटा जाएगा।
निगरानी के लिए विशेष टीमें: MCD ने इन नियमों को कड़ाई से लागू करने के लिए वार्ड स्तर पर विशेष निरीक्षण टीमें गठित की हैं। ये टीमें सुबह और शाम के समय पार्कों और रिहायशी कॉलोनियों में गश्त करेंगी। प्रशासन ने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) से भी अपील की है कि वे अपने क्षेत्रों में इन नियमों के प्रति जागरूकता फैलाएं और उल्लंघन करने वालों की सूचना निगम को दें।
#DelhiNews #MCD #PetOwnerRules #DogLeashLaw #PublicSafety #DelhiPolice #PetRegistration #FineAlert #CleanDelhi #SafetyFirst #NewDelhiUpdates
-
29/03/26 |राजस्थान के मुख्यमंत्री कार्यालय एवं निवास पर अर्थ आवर के तहत एक घंटे बिजली रही बंद
एन.एस.बाछल, 29 मार्च, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को एकजुट होकर ऊर्जा संसाधनों के समुचित उपयोग में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। इसी क्रम में अर्थ ऑवर के तहत मुख्यमंत्री कार्यालय एवं निवास पर शनिवार रात को 8.30 बजे से 9.30 बजे तक एक घंटे के लिए बिजली बंद रखी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय एवं निवास में सभी लाइट्स एवं उपकरण बंद रहे और कार्मिकों ने मोमबत्ती की रोशनी में कार्य किया।
भजनलाल शर्मा ने कहा कि ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग से ही आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सकता है। उन्होंने आमजन से सभी ऊर्जा संसाधनों के सदुपयोग की इस मुहिम को केवल एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन अपनाने की अपील की।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
29/03/26 |
भोपाल में होगा तीन राज्यों के युवा विधायकों का सम्मेलन
एन.एस.बाछल, 29 मार्च, भोपाल।
मध्यप्रदेश विधानसभा में युवा विधायकों का दो दिवसीय सम्मेलन 30 और 31 मार्च, 2026 को विधानसभा के विधान परिषद हाल में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में राष्ट्रकुल संसदीय संघ (भारत क्षेत्र 6) के तीन राज्य में मध्यप्रदेश के 18, छत्तीसगढ़ के 15 तथा राजस्थान के 22 युवा विधायक सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 30 मार्च को उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन के प्रथम दिवस ‘लोकतंत्र और नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करने के लिये युवा विधायकों की भूमिका’ विषय पर मंथन होगा। प्रथम दिवस माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी युवा विधायकों को संबोधित करेंगे। सम्मेलन के दूसरे दिन 31 मार्च को ‘विकसित भारत 2047− युवा विधायकों के दायित्व एवं चुनौतियां’ विषय पर मंथन होगा। इस दिन अन्य सत्रों के अलावा एमआईटी पूना के चेयरमैन डॉ. राहुल वी. कराड का भी संबोधन होगा।
समापन समारोह में राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश शामिल होंगे। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
29/03/26 |धरती माता और भावी पीढ़ी को स्वस्थ रखने के लिए करें प्राकृतिक खेती - उप मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 29 मार्च, भोपाल।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कृषि महाविद्यालय रीवा में विकसित भारत 2047 के लिए विज्ञान और कृषि में नवाचार विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती हमारी अर्थव्यवस्था का आधार है। हम वर्तमान में विपुल अन्न और फल सब्जियों का उत्पादन कर रहे हैं। उत्पादन बढ़ाने के लिए हमने खाद और कीटनाशकों का अत्यधिक उपयोग किया है, जिसके कारण धरती माता बीमार हो गई हैं। धरती माता को स्वस्थ रखना और भावी पीढ़ी को स्वस्थ जीवन देने के लिए प्राकृतिक खेती इस समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है । गोपालन पर आधारित प्राकृतिक खेती से ही हमें अच्छे स्वास्थ्य की नेमत मिलेगी। हर किसान अपनी कुल जमीन के दस प्रतिशत भाग पर प्राकृतिक विधि से अनाज फल और सब्जी का उत्पादन करें जिससे कम से कम उसके परिवार को रसायन रहित पौष्टिक आहार मिल सके। सेमिनार का आयोजन कृषि महाविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर, एकेएस यूनिवर्सिटी तथा श्याम दुलारे तिवारी शिक्षा एवं शोध संस्थान द्वारा किया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार किसानों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही देश के गृहमंत्री अमित शाह जी ने बसामन मामा गौ अभ्यारण्य में प्राकृतिक खेती के प्रकल्प का शुभारंभ किया। उन्होंने प्राकृतिक खेती के लिए किया जा रहे प्रयासों की सराहना की। कृषि वैज्ञानिकों और अनुसंधानकर्ताओं के सामने आज सबसे बड़ी चुनौती यही है कि अन्न उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ ऐसी किस्म का विकास करें जिससे माटी की उर्वरा शक्ति बनी रहे, धरती बीमार न हो और पौष्टिक अनाज से हम सब भी स्वस्थ रहें। समारोह में सांसद जनार्दन मिश्र ने कहा कि वर्ष 2047 की अनुमानित जनसंख्या को ध्यान में रखकर प्राकृतिक खेती तथा अनाज उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित करना होगा। रासायनिक खाद और कीटनाशकों के स्थान पर जैविक विधि से बनाई गई खाद तथा कीटनाशकों का उपयोग करना होगा, जिससे धरती का स्वास्थ्य और मानव के लिए हितकारी जीवाणु, कीट और पक्षी रह सकें। सेमिनार में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रोफेसर पी.के. मिश्रा ने कहा कि कोरोना काल ने हमें प्रकृति की ओर लौटने और प्राकृतिक खेती को अपनाने के स्पष्ट संकेत दिए हैं। हमारा अस्तित्व तभी तक है जब तक हम प्रकृति के अनुसार आचरण करेंगे। निर्माण कार्यों, बड़े बांध, खनन परियोजनाओं से वनों का विनाश होने के साथ-साथ खेती की जमीन घट रही है। साथ ही पूरी दुनिया में जल संकट की आहट है। युवा, कृषि वैज्ञानिक और शोधकर्ताओं के कंधों पर इन संकटों को दूर करने की जिम्मेदारी है। हमारे पूर्वजों ने बहुत सोच समझकर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से खेती के साथ गोपालन को जोड़ा और धरती तथा गौ को माता के समान आदर दिया। हमें पुन: उसी तरफ चलने की आवश्यकता है। सेमिनार में उप मुख्यमंत्री ने कृषि महाविद्यालय की पत्रिका हरियाली, प्राकृतिक खेती की पुस्तिका तथा गौ आधारित प्राकृतिक खेती एवं 17 शोध पत्रों के संकलन का विमोचन किया।
सेमिनार में एकेएस विश्वविद्यालय के चांसलर अनंत सोनी ने ऊर्जा संरक्षण तथा खेती में नवाचार के संबंध में विचार व्यक्त किए। कृषि महाविद्यालय के डीन डॉ. एसके त्रिपाठी ने प्राकृतिक खेती के लिए महाविद्यालय में किए जा रहे शोध की जानकारी दी। सेमिनार में प्रोफेसर डॉ. आरके तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सेमिनार में एके जैन, डॉ. एसके पाण्डेय, प्रोफेसर एके शर्मा तथा वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एवं शोधकर्ता शामिल हुए। सेमिनार में आठ राज्यों के कृषि वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-

दैनिक खबर : आज 29 मार्च, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' का 132वां एपिसोड आज:
मिडिल-ईस्ट संघर्ष और तेल-गैस संकट पर हो सकती है चर्चा; बैसाखी व अंबेडकर जयंती की देंगे बधाई, युवाओं से वोटिंग की अपील संभव।
केरल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनावी शंखनाद:
आज पलक्कड़ के फोर्ट मैदान में जनसभा और त्रिशूर में भव्य रोड शो; भाजपा के प्रचार अभियान को देंगे नई धार।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026:
कांग्रेस CEC की बैठक में 286 उम्मीदवारों के नाम फाइनल; खड़गे और राहुल गांधी की मौजूदगी में हुई चर्चा, सभी 294 सीटों पर अकेले लड़ेगी पार्टी।
रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन:
बेटे गौतम सिंघानिया ने दी जानकारी; आज दोपहर 3 बजे मुंबई के चंदनवाड़ी में होगा अंतिम संस्कार।
ईरान-अमेरिका तनाव:
'तेहरान टाइम्स' की 'नर्क' वाली चेतावनी; मिडिल-ईस्ट पहुंचे 3,500 अतिरिक्त अमेरिकी सैनिक, USS त्रिपोली और F-35 लड़ाकू विमानों की तैनाती से क्षेत्र में युद्ध की आहट तेज़।
पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख बाजवा का निधन:
रावलपिंडी के सैन्य अस्पताल में ली अंतिम सांस; बाथरूम में फिसलने से लगी थी सिर में गंभीर चोट।
पीएम मोदी और सऊदी क्राउन प्रिंस की बातचीत;
होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित रखने और ऊर्जा ठिकानों पर हमलों की निंदा पर सहमति, शांति के लिए पाक में जुटेंगे तीन देशों के विदेश मंत्री।
गोकलपुरी अग्निकांड:
मकान की पार्किंग में लगी आग से फैली दहशत; धुएं से घबराकर पहली मंजिल से कूदीं दो महिलाएं, स्कूटी और बाइक जलकर खाक, दमकल विभाग ने पाया काबू।
संसद में विहिप का बड़ा अभियान:375 सांसदों से मिलकर 'अल्पसंख्यक' शब्द को पुन: परिभाषित करने और अनुच्छेद 29-30 को सभी पर समान रूप से लागू करने की उठाई मांग; 170 पदाधिकारियों ने किया मंथन।
JNU MBA एडमिशन 2026-27:
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में एमबीए प्रवेश प्रक्रिया शुरू; CAT 2025 स्कोर के आधार पर 31 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू से होगा चयन।
गुरुग्राम सर्किल रेट 2026-27:
जिला प्रशासन ने प्रस्तावित की 75% तक की भारी बढ़ोतरी; बजघेड़ा और द्वारका एक्सप्रेस-वे क्षेत्रों में जमीन होगी सबसे महंगी, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें।
हरियाणा में कांग्रेस को झटका:
हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल की खुली बगावत; राज्यसभा चुनाव में सतीश नांदल को क्रॉस वोट देने की बात कबूली, बीजेपी मंत्रियों ने विकास का जिम्मा सौंपा।
हरियाणा में आज भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट:
अंबाला-करनाल सहित 6 जिलों में चेतावनी; 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों को सिंचाई रोकने की सलाह।
रेवाड़ी हाईटेक जेल ब्रेक:
यूपी के दो शातिर ठगों ने उड़ाई सुरक्षा की धज्जियां; निर्माणाधीन दीवार और शातिर प्लानिंग से फरार हुए फैजान और जाहिद, पुलिस अलर्ट पर।
हरियाणा: सरसों की सरकारी खरीद पहले ही दिन ठप;
पोर्टल पर फसल सत्यापन न होने से मंडी से खाली हाथ लौटे किसान, खरीद एजेंसियां भी रहीं नदारद, तकनीकी खामी बनी बड़ी बाधा।
अंबाला:
मुनिश्री प्रतीक सागर महाराज की वाणी में आज होगी क्षेत्र की पहली संगीतमय महावीर कथा; गुड़ बाजार दिगंबर जैन मंदिर में चरित्र निर्माण और सांप्रदायिक सौहार्द पर देंगे प्रवचन।
आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ
नमस्कार।
#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate #journalism #newsreporting #publicawareness #information #newday #newyearnews #2026news #knowledge #education #currentevents #insight #dailybrief -
29/03/26 |आज का राशिफल : 29 मार्च 2026
♈ मेष (Aries)
परिवार: परिवार में सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी बात पर हल्की बहस हो सकती है।
कैरियर: ऑफिस में नए अवसर मिल सकते हैं, प्रमोशन की चर्चा संभव।
लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेगा।
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00 – 10:30
शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश करें, जल्दबाजी से बचें।
लकी नंबर: 3
शुभ रंग: लाल
स्वास्थ्य: सिरदर्द या थकान हो सकती है।
ऊर्जा: मध्यम
बिजनेस: नया काम शुरू करने का सही समय।
मूड: उत्साहित
---
♉ वृषभ (Taurus)
परिवार: घर में शांति और सुख रहेगा।
कैरियर: काम का दबाव रहेगा, लेकिन परिणाम अच्छे मिलेंगे।
लाभ/हानि: धन लाभ के संकेत हैं।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:00 – 2:30
शेयर मार्केट: लाभ के अच्छे योग हैं।
लकी नंबर: 6
शुभ रंग: क्रीम
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
ऊर्जा: अच्छी
बिजनेस: पुराने निवेश से फायदा होगा।
मूड: संतुलित
---
♊ मिथुन (Gemini)
परिवार: परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
कैरियर: नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
लाभ/हानि: छोटे लाभ मिलेंगे।
शुभ मुहूर्त: सुबह 10:30 – 12:00
शेयर मार्केट: जोखिम से बचें।
लकी नंबर: 5
शुभ रंग: हरा
स्वास्थ्य: सर्दी-खांसी से बचें।
ऊर्जा: सामान्य
बिजनेस: पार्टनर से सहयोग मिलेगा।
मूड: खुश
---
♋ कर्क (Cancer)
परिवार: भावनात्मक समर्थन मिलेगा।
कैरियर: कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
लाभ/हानि: धन की स्थिति ठीक रहेगी।
शुभ मुहूर्त: शाम 4:00 – 5:30
शेयर मार्केट: स्थिर निवेश करें।
लकी नंबर: 2
शुभ रंग: सफेद
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव हो सकता है।
ऊर्जा: कम
बिजनेस: नए क्लाइंट मिल सकते हैं।
मूड: भावुक
---
♌ सिंह (Leo)
परिवार: सम्मान और सहयोग मिलेगा।
कैरियर: नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी।
लाभ/हानि: बड़ा लाभ संभव।
शुभ मुहूर्त: सुबह 8:00 – 9:30
शेयर मार्केट: अच्छा मुनाफा हो सकता है।
लकी नंबर: 1
शुभ रंग: गोल्डन
स्वास्थ्य: फिटनेस अच्छी रहेगी।
ऊर्जा: उच्च
बिजनेस: विस्तार के योग हैं।
मूड: आत्मविश्वासी
---
♍ कन्या (Virgo)
परिवार: छोटी बातों पर विवाद हो सकता है।
कैरियर: मेहनत का फल मिलेगा।
लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकता है।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:00 – 1:30
शेयर मार्केट: सावधानी रखें।
लकी नंबर: 7
शुभ रंग: नीला
स्वास्थ्य: थकान महसूस होगी।
ऊर्जा: मध्यम
बिजनेस: योजना बनाकर काम करें।
मूड: चिंतित
---
♎ तुला (Libra)
परिवार: रिश्तों में मिठास आएगी।
कैरियर: सहयोगियों का साथ मिलेगा।
लाभ/हानि: आय में वृद्धि होगी।
शुभ मुहूर्त: शाम 5:30 – 7:00
शेयर मार्केट: अच्छा लाभ मिल सकता है।
लकी नंबर: 4
शुभ रंग: गुलाबी
स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा।
ऊर्जा: उच्च
बिजनेस: साझेदारी में फायदा।
मूड: प्रसन्न
---
♏ वृश्चिक (Scorpio)
परिवार: घर में तनाव रह सकता है।
कैरियर: संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी।
लाभ/हानि: धन हानि से बचें।
शुभ मुहूर्त: सुबह 7:30 – 9:00
शेयर मार्केट: जोखिम न लें।
लकी नंबर: 9
शुभ रंग: मरून
स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर का ध्यान रखें।
ऊर्जा: कम
बिजनेस: नए निर्णय टालें।
मूड: तनावग्रस्त
---
♐ धनु (Sagittarius)
परिवार: खुशियों का माहौल रहेगा।
कैरियर: तरक्की के योग हैं।
लाभ/हानि: अच्छा लाभ होगा।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00 – 3:30
शेयर मार्केट: निवेश फायदेमंद रहेगा।
लकी नंबर: 8
शुभ रंग: पीला
स्वास्थ्य: ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।
ऊर्जा: उच्च
बिजनेस: विस्तार के अवसर।
मूड: उत्साही
---
♑ मकर (Capricorn)
परिवार: जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।
कैरियर: मेहनत करनी पड़ेगी।
लाभ/हानि: लाभ सीमित रहेगा।
शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00 – 12:30
शेयर मार्केट: स्थिर निवेश करें।
लकी नंबर: 10
शुभ रंग: ग्रे
स्वास्थ्य: पीठ दर्द हो सकता है।
ऊर्जा: मध्यम
बिजनेस: धैर्य रखें।
मूड: गंभीर
---
♒ कुंभ (Aquarius)
परिवार: परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
कैरियर: नए अवसर मिलेंगे।
लाभ/हानि: अचानक लाभ संभव।
शुभ मुहूर्त: शाम 6:00 – 7:30
शेयर मार्केट: अच्छा फायदा मिल सकता है।
लकी नंबर: 11
शुभ रंग: बैंगनी
स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा।
ऊर्जा: उच्च
बिजनेस: नई डील फाइनल हो सकती है।
मूड: सकारात्मक
---
♓ मीन (Pisces)
परिवार: रिश्तों में सुधार होगा।
कैरियर: नई शुरुआत का समय।
लाभ/हानि: धन लाभ के योग।
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:30 – 11:00
शेयर मार्केट: लाभकारी दिन।
लकी नंबर: 12
शुभ रंग: आसमानी
स्वास्थ्य: मानसिक शांति मिलेगी।
ऊर्जा: अच्छी
बिजनेस: नए आइडिया सफल होंगे।
मूड: शांत
---
#राशिफल2026
#आज का राशिफल
#सभी राशियों का राशिफल
#मासिक राशिफल
#आज का दिन कैसा रहेगा
#परिवार का मूड
#कैरियर सलाह
#शेयर मार्केट आज
#लाभ हानि
#शुभ मुहूर्त
#लकी नंबर
#शुभ रंग
#स्वास्थ्य टिप्स
#ऊर्जा स्तर
#बिजनेस सलाह
#टैरो अंक
#धार्मिक शुभ योग
#जीवन मंत्र
#साप्ताहिक राशिफल
#आज का शुभ समय
#लाइफ हिमाकत
#मनोविज्ञान टिप्स
#धन लाभ
#खराब दिन से बचाव
#शुभ संकेत
#राशि अनुसार भाग्य
#संपत्ति और निवेश
#सिंह, कर्क,
तुला राशिया
#राशि परिवर्तन
-

पंजाब पुलिस का बड़ा खुलासा: 50 लाख की रंगदारी और फायरिंग मामले में 3 गिरफ्तार, महज 5 हजार में विदेशी हैंडलर ने तय किया था सौदा
पंजाब/कपूरथला, 29 मार्च (अन्नू): कपूरथला पुलिस ने विदेशी नंबर से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने और दहशत फैलाने के लिए घर पर फायरिंग करने के सनसनीखेज मामले को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक पिस्तौल और मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। अदालत ने सभी आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
पूरा मामला 20 मार्च को तब शुरू हुआ, जब गांव आहलीकलां के एक व्यक्ति को पुर्तगाल के एक विदेशी नंबर से वर्चुअल कॉल आई और उससे 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई। शिकायत के आधार पर थाना कबीरपुर पुलिस ने 22 मार्च को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी दौरान, 21 मार्च की देर रात तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर पीड़ित के घर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बचाव में पीड़ित पक्ष ने भी छत से 12 बोर की बंदूक से जवाबी फायर किया, जिसमें छर्रे लगने से दो आरोपी घायल हो गए और तीनों मौके से फरार होने में कामयाब रहे।
एसएसपी गौरव तूरा के अनुसार, पुलिस की टेक्निकल सेल और तरनतारन पुलिस की मदद से आरोपियों का करीब 100 किलोमीटर तक पीछा किया गया। अंततः उन्हें नौशहरा पन्नुआं (तरनतारन) से काबू कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खेड़ा निवासी अमृतप्रीत सिंह और नौशहरा पन्नुआं के निशा सिंह उर्फ निशान के रूप में हुई है, जबकि तीसरा साथी नाबालिग है। पुलिस ने इनके पास से एक .32 बोर का पिस्तौल, मैगजीन, दो मोबाइल फोन और बाइक जब्त की है।
जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इन शूटर्स को इस पूरी वारदात को अंजाम देने के लिए केवल 5 हजार रुपए का ऑनलाइन भुगतान किया गया था। आरोपियों का संपर्क विदेशी हैंडलर से तरनतारन के ही एक व्यक्ति ने करवाया था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे सुल्तानपुर लोधी में भी एक बड़ी वारदात करने की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से वे पहले ही सलाखों के पीछे पहुँच गए।
#KapurthalaPolice #CrimeNews #ExtortionAlert #PunjabPolice #ActionAgainstCrime #BreakingNews #PunjabCrime #ArrestUpdate #DanikKhabar -
29/03/26 |लुधियाना पुलिस का बड़ा एक्शन: 8 साल से फरार 'B' कैटेगरी का गैंगस्टर गिरफ्तार, दर्ज हैं 16 केस
पंजाब/लुधियाना, 29 मार्च (अन्नू): लुधियाना में संगठित अपराध और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए पुलिस ने कुख्यात ड्रग लॉर्ड और बी-कैटेगरी के गैंगस्टर पंकज राजपूत को दबोच लिया है। बस्ती जोधेवाल थाना पुलिस ने शनिवार रात यह कार्रवाई साल 2018 के एक पुराने जानलेवा हमले के मामले में की है। इस केस में पंकज काफी समय से फरार चल रहा था, जिसके चलते अदालत ने उसे भगोड़ा (पीओ) घोषित कर दिया था।
पंकज राजपूत का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है और पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उस पर हत्या के प्रयास और नशा तस्करी जैसे करीब 16 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। दिलचस्प बात यह है कि पिछले महीने 11 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने उसे लुधियाना के पुनीत नगर से गिरफ्तार किया था। उस समय पंजाब पुलिस को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था क्योंकि स्थानीय पुलिस के 'ऑपरेशन प्रहार 2.0' के बावजूद दिल्ली पुलिस ने यहां आकर उसे पकड़ा था। हाल ही में 15 मार्च को लुधियाना पुलिस उसे दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर वापस लेकर आई थी।
बस्ती जोधेवाल थाना प्रभारी (SHO) जसवीर सिंह ने बताया कि पंकज के खिलाफ 5 मई 2018 को हत्या के प्रयास (धारा 307) का मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि पंकज और उसके गुर्गों ने एक 21 वर्षीय युवक पर तेजधार हथियारों से हमला किया था। पीड़ित का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने दोस्त पर हुए एक पुराने हमले के मामले में आरोपियों के खिलाफ गवाही दी थी। वारदात के बाद आरोपी पीड़ित को मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग निकले थे और तब से ही पंकज कानून की नजरों से बच रहा था।
फिलहाल पुलिस पंकज राजपूत से पूछताछ कर रही है ताकि उसके गैंग के अन्य सदस्यों और आपराधिक नेटवर्क के बारे में नई जानकारियां जुटाई जा सकें। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से इलाके में गैंगस्टरों के प्रभाव को कम करने में बड़ी मदद मिलेगी। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की प्रक्रिया जारी है।
#LudhianaCrime #GangsterArrested #PunjabPolice #PankajRajput #CrimeNews #OperationPrahar #LawAndOrder #BreakingNews -

दैनिक खबर : आज 28 मार्च, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का आगाज:
पीएम मोदी ने किया फेज-1 का उद्घाटन; बोले—वैश्विक युद्ध संकट के बीच देश रहे एकजुट, जेवर बनेगा उत्तर भारत का सबसे बड़ा लॉजिस्टिक गेटवे।
गृहमंत्री अमित शाह का ममता सरकार पर हमला:
कोलकाता में जारी किया 15 साल का 'आरोप पत्र'; बोले—बंगाल में अराजकता और बदहाली, अब नहीं चलेगा दीदी का 'विक्टिम कार्ड'।
दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग:
विशाखापट्टनम से आ रही फ्लाइट के इंजन में आई खराबी; रनवे 28 पर 160 यात्री सुरक्षित उतरे, 'फुल इमरजेंसी' अलर्ट जारी।
शिमला में बांग्लादेशी किन्नर स्टूडेंट पर विवाद:
हिंदू रक्षा मंच की शिकायत के बाद पुलिस जांच में खुलासा; स्टडी वीजा पर 'बीजेएमसी' की पढ़ाई के साथ मंदिरों में उगाही के आरोप।
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:
धार्मिक अवकाश मांगना मौलिक अधिकार नहीं; अनुच्छेद 25 के तहत सार्वजनिक छुट्टी का दावा खारिज, कोर्ट ने इसे सरकार का नीतिगत निर्णय बताया।
ट्रम्प की क्यूबा को चेतावनी:
मियामी बिजनेस समिट में बोले—"अगला नंबर क्यूबा का है"; सैन्य शक्ति के इस्तेमाल का दिया संकेत, वेनेजुएला और ईरान के बाद अब लैटिन अमेरिका पर नजर।
ईरान-इजरायल युद्ध का 28वां दिन:
हूती विद्रोहियों की एंट्री; इजरायल के 50 फाइटर जेट्स ने ईरान के परमाणु और मिसाइल ठिकानों पर किया भीषण हमला, अराक और यज्द में सैन्य फैक्ट्रियां तबाह।
नेपाल में बड़ा उलटफेर:
बालेन शाह के शपथ लेते ही पूर्व पीएम केपी ओली और रमेश लेखक गिरफ्तार; 'जेन-जी' आंदोलन में हुई मौतों पर गिरी गाज, 10 साल की सजा का खतरा।
दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त फैसला:
दुष्कर्म में सहायता करने वाली महिला को 10 साल के कठोर कारावास की सजा; 70,000 रुपये जुर्माना, पीड़िता को मिलेंगे 50,000 रुपये का मुआवजा।
अलीपुर नशा मुक्ति केंद्र में मर्डर:
गाली देने पर केमिकल इंजीनियर ने चाकू घोंपकर की 22 वर्षीय अरुण की हत्या; दोनों नशे की लत के कारण केंद्र में थे भर्ती।
एएसआई का 'मिशन मॉनसून':
दिल्ली के 174 स्मारकों को जलभराव से बचाने की तैयारी; ऐतिहासिक नींवों की सुरक्षा के लिए दुरुस्त होगी ड्रेनेज व्यवस्था, प्राचीन धरोहरों का होगा संरक्षण।
वैश्विक संकट के बीच दिल्ली सरकार का भरोसा:
सीएम रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी की बैठक में समन्वय का दिया आश्वासन; 'टीम इंडिया' की भावना से आवश्यक सेवाओं की निरंतरता रहेगी बरकरार।
अंबाला में मुख्यमंत्री-विज की आत्मीय भेंट:
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऊर्जा मंत्री के आवास पहुंच जाना कुशलक्षेम; पुष्पगुच्छ और शॉल भेंटकर हुआ स्वागत, वरिष्ठ नेता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।
रेवाड़ी में सीएम फ्लाइंग की बड़ी कार्रवाई:
कोसली की गैस एजेंसी पर छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध सिलेंडर बरामद; आपूर्ति में धांधली की सूचना पर टीम ने कसा शिकंजा।
हरियाणा राज्यसभा चुनाव घमासान:
क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस में मची रार; मंत्री श्रुति चौधरी ने बताया 'हेडलेस चिकन', बागी विधायकों ने अपनों के ही खिलाफ खोला मोर्चा।
रेवाड़ी हाईटेक जेल से दो बंदी फरार:
यूपी के फैजान और जाहिद ने सुरक्षा को दी चुनौती; पुलिस ने जाहिद को दबोचा, फरार फैजान की तलाश में यूपी पहुंची टीमें।
अंबाला से अयोध्या रवाना हुई विशेष तीर्थ ट्रेन:
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 700 बुजुर्गों को दिखाई हरी झंडी; अप्रैल में नांदेड़ साहिब के लिए भी चलेगी गाड़ी, मुफ्त यात्रा का वादा पूरा।
अंबाला पुलिस का "ऑपरेशन मैदान":
नशे के खिलाफ खेलों से जंग; एसपी अजीत सिंह शेखावत ने किया पहली पुलिस-पब्लिक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज, 20 टीमें मैदान में दिखाएंगी अपना दम।
अंबाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई:
हाईवे पर ट्रक और नकदी लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश; सोनीपत का शातिर अपराधी गिरफ्तार, स्क्रैप से भरा ट्रक और लूटी गई नकदी बरामद।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate #journalism #newsreporting #publicawareness #information #newday #newyearnews #2026news #knowledge #education #currentevents #insight #dailybrief #newsbrief #digitalnews #socialmedianews #pressrelease #newsanalysis #localnews #internationalnews #MustKnow #ImportantUpdates
-
28/03/26 |पेशेंट फ्रेण्डली हों स्वास्थ्य सुविधाएं, शिकायत मिली तो होगी सख्त कार्रवाई - स्वास्थ्य विभाग राजस्थान
एन.एस.बाछल, 28 मार्च, जयपुर।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ ही पेशेंट फ्रेण्डली एप्रोच के सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। बड़े अस्पतालों में मरीज भार अधिक है, लेकिन रोगियों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करते हुए उन्हें गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। स्वास्थ्य जैसे विषय में किसी भी तरह की असंवेदनशीलता बर्दाश्त नहीं की जा सकती। सभी चिकित्सा अधिकारी पूरी निष्ठा और सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों को पूरा करें। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गायत्री राठौड़ सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज में संबद्ध अस्पतालों के सभी अधीक्षकों के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर चर्चा कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज और इससे जुड़े अस्पतालों की अपनी एक प्रतिष्ठा और पहचान है। यहां के उपचार की गुणवत्ता के कारण ही यहां सर्वाधिक रोगी भार रहता है। ऐसे में यह सुनिश्चित करें कि यह छवि धूमिल नहीं हो। यहां का हर एक चिकित्सक एवं हर एक स्वास्थ्यकर्मी प्रो—एक्टिव रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाए।
तात्कालिक आवश्यकताओं के लिए बनाएं अल्पकालिक प्लान—
प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि अस्पताल में सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक प्लान अलग—अलग बनाए जाएं, ताकि जिन सुविधाओं में तत्काल सुधार किया जा सकता है, उनका कार्य लंबित नहीं रहे। स्टाफ का नियोजन इस प्रकार करें कि जहां आवश्यकता अधिक है, वहां जरूरत के अनुरूप चिकित्सक एवं कार्मिक उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि तात्कालिक आवश्यकता के अनुरूप संविदा आधार पर चिकित्सक, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ लिया जा सकता है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश कि अस्पताल में उपलब्ध जांच मशीनों एवं उपकरणों को पूरा उपयोग हो। कार्मिक या स्पेशलिस्ट के अभाव में किसी जांच मशीन का उपयोग नहीं हो रहा हो तो तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, लेकिन रोगी को कोई परेशानी नहीं हो।
रोगी भार अधिक तो बढ़ाएं काउंटर, क्राउड मैनेजमेंट के लिए तकनीकी उपाय भी अपनाएं
गायत्री राठौड़ ने कहा कि अस्पताल में रोगी भार अधिक हो तो काउंटर बढ़ाए जाएं। आवश्यकता अनुसार हेल्प डेस्क स्थापित की जाएं, ताकि रोगियों को उपचार लेने के लिए भटकना नहीं पड़े या लंबे समय तक कतारों में खड़ा नहीं रहना पड़े। उन्होंने क्राउड मैनेजमेंट के लिए तकनीकी उपाय अपनाने पर भी बल दिया। गायत्री राठौड़ ने कहा कि ट्रोमा सेंटर एवं इमरजेंसी में रोगी गंभीर स्थिति में आते हैं, वहां उपचार के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध हों। चिकित्सा विशेषज्ञ हमेशा उपस्थित रहें। प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी अस्पतालों में आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।
स्ट्रेचर, व्हील चेयर की नहीं रहे कोई कमी, इमरजेंसी में हमेशा रहे समुचित स्टाफ
प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य, अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनिटरिंग करें। स्ट्रेचर, व्हील चेयर, दवाओं एवं अन्य संसाधनों की समुचित उपलब्धता रहे। कहीं से भी यह शिकायत नहीं आए कि रोगी को इन संसाधनों के अभाव में परेशानी उठानी पड़े। उन्होंने जांचों के लिए पोर्टेबल मशीनों का उपयोग बढ़ाने पर भी बल दिया, ताकि गंभीर रोगियों को तत्काल जांच सुविधा उपलब्ध हो सके। आपातकालीन इकाई सभी अस्पतालों में बेहतर स्थिति में हो। जिन अधिकारियों की ड्यटी आपातकालीन इकाई में हो, वे हमेशा वहां उपस्थित रहे। रात के समय में भी समुचित स्टाफ वहां मौजूद रहे। सीसीटीवी कैमरा आदि के माध्यम से इसकी मॉनिटरिंग की जाए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
28/03/26 |नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय समिट में ‘एकलव्य ज्ञान केंद्र’ बना आकर्षण का केंद्र:राजस्थान
एन.एस.बाछल, 28 मार्च, जयपुर।
खनन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 23-24 मार्च 2026 को नई दिल्ली स्थित स्कोप कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय विभागीय शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का मुख्य विषय “आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन (DMF) निधि का प्रभावी उपयोग” रहा।
सम्मेलन में केंद्रीय खनन एवं कोयला मंत्री कृष्णा रेड्डी ने विशेष संबोधन देते हुए डीएमएफ निधि के माध्यम से खनन प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया।
चित्तौड़गढ़ जिले का प्रतिनिधित्व नीति आयोग के एबीएफ राधाकिशन शर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरविंद मूंदड़ा तथा खनि विभाग से विशाल जोशी ने किया। सम्मेलन के दौरान आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में चित्तौड़गढ़ द्वारा लगाए गए स्टॉल में डीएमएफटी के अंतर्गत किए गए विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया।
स्टॉल पर विशेष रूप से “एकलव्य ज्ञान केंद्र” आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसमें खनन प्रभावित एवं आकांक्षी क्षेत्रों में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
केंद्रीय मंत्री कृष्णा रेड्डी ने चित्तौड़गढ़ स्टॉल का अवलोकन कर डीएमएफटी के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान एबीएफ राधाकिशन शर्मा ने उन्हें जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों से अवगत कराया। मंत्री ने “एकलव्य ज्ञान केंद्र” पहल की सराहना करते हुए इसे डीएमएफ निधि के प्रभावी एवं अनुकरणीय उपयोग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
28/03/26 |विकसित यूपी की नई उड़ान: पीएम मोदी ने किया जेवर में नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन
आरएस अनेजा, 28 मार्च नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गर्व और खुशी व्यक्त करते हुए प्रधान मंत्री ने कहा कि आज विकसित यूपी, विकसित भारत अभियान में एक नया अध्याय जुड़ा है।
उन्होंने कहा कि भारत का सबसे बड़ा राज्य अब सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाले राज्यों में से एक बन गया है। पीएम मोदी ने साझा किया कि उन्हें दोगुना गर्व महसूस हो रहा है, पहला, इस हवाई अड्डे की आधारशिला रखने और अब इसका उद्घाटन करने के लिए, और दूसरा, क्योंकि इस भव्य हवाई अड्डे का नाम उत्तर प्रदेश से जुड़ा है। श्री मोदी ने टिप्पणी की, "यह वह राज्य है जिसने मुझे अपना प्रतिनिधि चुना और मुझे संसद सदस्य बनाया और इसकी पहचान अब इस शानदार हवाई अड्डे से जुड़ी है।"
नए हवाई अड्डे के दूरगामी प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए, प्रधान मंत्री ने कहा कि नोएडा हवाई अड्डे से आगरा, मथुरा, अलीगढ, गाजियाबाद, मेरठ, इटावा, बुलन्दशहर और फ़रीदाबाद सहित एक विशाल क्षेत्र को लाभ होगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हवाईअड्डा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों, छोटे और मध्यम उद्यमों और युवाओं के लिए कई नए अवसर लाएगा। श्री मोदी ने राज्य के लोगों, विशेषकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा, "यहां से दुनिया भर के लिए विमान उड़ान भरेंगे और यह हवाई अड्डा विकसित उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक भी बनेगा।"
वर्तमान वैश्विक स्थिति के बारे में बोलते हुए, प्रधान मंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया आज बहुत चिंतित है, पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से युद्ध चल रहा है, जिससे कई देशों में भोजन, पेट्रोल, डीजल, गैस और उर्वरक सहित आवश्यक वस्तुओं का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि भारत संघर्ष प्रभावित क्षेत्र से बहुत बड़ी मात्रा में कच्चे तेल और गैस का आयात करता है। श्री मोदी ने पुष्टि की, "सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है कि इस संकट का बोझ सामान्य परिवारों और किसानों पर न पड़े।"
वैश्विक संकट के समय भी भारत के तीव्र विकास की निरंतर गति को रेखांकित करते हुए, प्रधान मंत्री ने कहा कि अकेले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, यह चौथी बड़ी परियोजना है जिसका हाल के हफ्तों में या तो उद्घाटन किया गया है या इसकी आधारशिला रखी गई है। पीएम मोदी ने कहा, "इस अवधि के दौरान, नोएडा में एक प्रमुख सेमीकंडक्टर फैक्ट्री की आधारशिला रखी गई, देश की पहली दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन ने गति पकड़ी, मेरठ मेट्रो का विस्तार किया गया और आज नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया जा रहा है।"
प्रधानमंत्री ने यूपी के विकास में इन उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए वर्तमान सरकार को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर फैक्ट्री भारत को प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भर बना रही है, मेरठ मेट्रो और नमो भारत रेल तेज और स्मार्ट कनेक्टिविटी प्रदान कर रही है, और जेवर हवाई अड्डा पूरे उत्तर भारत को दुनिया से जोड़ रहा है। श्री मोदी ने कहा, "आज मौजूदा सरकार के तहत वही नोएडा यूपी के विकास का एक शक्तिशाली इंजन बन रहा है।"
हवाईअड्डा परियोजना के इतिहास के बारे में विस्तार से बताते हुए, प्रधान मंत्री ने याद किया कि जेवर हवाईअड्डे को अटल जी ने 2003 में ही मंजूरी दे दी थी। और जैसे ही यहां वर्तमान सरकार बनी, नींव रखी गई, निर्माण हुआ और अब इसका परिचालन शुरू हो गया है,'' श्री मोदी ने कहा।
लॉजिस्टिक्स हब के रूप में क्षेत्र की उभरती भूमिका की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए, प्रधान मंत्री ने बताया कि यह क्षेत्र दो प्रमुख माल ढुलाई गलियारों का केंद्र बन रहा है, मालगाड़ियों के लिए विशेष रेलवे ट्रैक बिछाए गए हैं, जिन्होंने बंगाल और गुजरात के समुद्रों के साथ उत्तर भारत की कनेक्टिविटी को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि दादरी वह रणनीतिक बिंदु है जहां ये दोनों गलियारे मिलते हैं, जिसका अर्थ है कि यहां किसान जो कुछ भी उगाते हैं और उद्योग पैदा करते हैं वह अब जमीन और हवाई मार्ग से दुनिया के हर कोने तक तेजी से पहुंच सकता है। पीएम मोदी ने कहा, "इस तरह की मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी यूपी को दुनिया भर के निवेशकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण बना रही है।"
प्रधानमंत्री ने क्षेत्र की छवि में बदलाव को संबोधित करते हुए कहा। आज नोएडा पूरी दुनिया का स्वागत करने के लिए तैयार है। ये पूरा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत कर रहा है।”
प्रधानमंत्री ने उन किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस परियोजना को वास्तविकता बनाने के लिए अपनी जमीनें दीं, यह देखते हुए कि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में कृषि और खेती का बहुत महत्व है। श्री मोदी ने कहा कि आधुनिक कनेक्टिविटी के विस्तार से पश्चिमी यूपी में खाद्य प्रसंस्करण की संभावनाओं को और बढ़ावा मिलेगा, उन्होंने कहा, "यहां की कृषि उपज अब अधिक कुशलता से वैश्विक बाजारों तक पहुंचेगी।"
कच्चे तेल पर भारत की निर्भरता को कम करने में गन्ना किसानों के योगदान को स्वीकार करते हुए, प्रधान मंत्री ने गन्ने से उत्पादित इथेनॉल की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। पीएम मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि इथेनॉल उत्पादन में वृद्धि और पेट्रोल के साथ इसके मिश्रण के बिना, भारत को सालाना अतिरिक्त साढ़े चार करोड़ बैरल, लगभग 700 करोड़ लीटर कच्चे तेल का आयात करना पड़ता, उन्होंने कहा, "हमारे किसानों की कड़ी मेहनत ने देश को संकट के समय में यह बड़ी राहत दी है।"
#UPFlight #PMModi #NoidaInternationalAirport #JewarAirport #AviationIndia #InfrastructureDevelopment #NewBeginnings #NoidaNews #IndiaAviation #EconomicGrowth #TravelIndia #GatewayToIndia #Transportation #AirportInauguration #ModiGovernment #SkyHigh #InvestInIndia #RegionalDevelopment #BeyondBorders #FutureOfAviation
-
28/03/26 |इनकम टैक्स रिफंड घोटाला: सीबीआई कोर्ट ने पूर्व अधिकारी समेत 7 दोषियों को सुनाई 4-4 साल की सजा
चेन्नई, 28 मार्च (अन्नू): देश की प्रतिष्ठित जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) की विशेष अदालत ने इनकम टैक्स रिफंड धोखाधड़ी के एक पुराने और चर्चित मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने आयकर विभाग के तत्कालीन सीनियर टैक्स असिस्टेंट बाबू प्रसाद कुमार और उनके छह निजी सहयोगियों को दोषी करार देते हुए 4-4 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही सभी दोषियों पर कुल 2.4 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
यह पूरा मामला साल 2015 से 2019 के बीच का है, जब आयकर विभाग के सिस्टम में हेरफेर कर और फर्जी दस्तावेजों व पहचान का सहारा लेकर अवैध रूप से रिफंड जारी किए गए थे। इस घोटाले के कारण सरकारी खजाने को करीब 2.38 करोड़ रुपये का चूना लगा था। सीबीआई ने इस मामले में 31 दिसंबर 2019 को चेन्नई के सहायक आयकर आयुक्त की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच के दौरान यह सामने आया कि मुख्य आरोपी बाबू प्रसाद कुमार ने विभाग में अपने पद का दुरुपयोग करते हुए इस पूरी साजिश को अंजाम दिया था।
सीबीआई की जांच में यह भी खुलासा हुआ कि घोटाले से कमाए गए करोड़ों रुपयों को छिपाने के लिए बाबू प्रसाद ने उस राशि को अपने परिवार के सदस्यों और करीबियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया था। जांच एजेंसी ने गहन छानबीन के बाद 1 मार्च 2021 को अदालत में सात आरोप पत्र (Charge Sheets) दाखिल किए थे। सुनवाई के दौरान पेश किए गए सबूतों और गवाहों के आधार पर अदालत ने बाबू प्रसाद कुमार के साथ-साथ बी प्रवीण कुमार, टी एम कॉर्नेल, पी स्टीफन, ए गोपीकृष्ण, वेंकटेश और सी गुणसीलन को इस वित्तीय अपराध का दोषी पाया।
अदालत का यह फैसला सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार करने वालों के लिए एक सख्त संदेश है। सीबीआई ने इस कार्रवाई के जरिए एक बार फिर यह साबित किया है कि वित्तीय धोखाधड़ी और सरकारी धन का गबन करने वाले अपराधी चाहे कितने भी रसूखदार क्यों न हों, कानून के लंबे हाथों से बच नहीं सकते।#CBICourt #IncomeTaxFraud #CorruptionFreeIndia #BreakingNews #DanikKhabar #CBIInvestigation #TaxScam #ChennaiNews #FinancialCrime #JusticeServed #IncomeTaxDepartment #LegalAction #FraudCase #GovernmentScam #ZeroTolerance
-

दुबई से जुड़े हैं तार: दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र में छापा मारकर पकड़े 5 साइबर ठग, करोड़ों के ट्रांजेक्शन का खुलासा
नई दिल्ली, 28 मार्च (अन्नू): दिल्ली पुलिस की साउथ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की साइबर सेल ने निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले एक बड़े अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों से 5 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह स्टॉक मार्केट में भारी मुनाफे का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान श्रीधर दिलीप इंगले (25), अर्चिरयन गोराक्ष कांबले (21), अजीज मीरन शेख (25), प्रणव जालिंदर गुलदगड़ (24) और विशाल दुर्गादास बाचल (25) के रूप में हुई है।
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले एक व्यक्ति, जो वर्तमान में दिल्ली में रह रहे हैं, ने एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि 'नेक्स्ट बिलियन टेक्नोलॉजी' नामक एक फर्जी कंपनी के जरिए उन्हें स्टॉक मार्केट में निवेश करने का झांसा दिया गया। ठगों ने परिणीति जैन नाम की एक महिला और उसके सहयोगियों के जरिए उनसे संपर्क किया और ऊंचे रिटर्न का लालच देकर उनसे कुल 12,22,670 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब पैसे वापस नहीं मिले, तब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।
एसीपी संघमित्रा और एसएचओ प्रवेश कौशिक के नेतृत्व में गठित एसआई सोमबीर और उनकी टीम ने तकनीकी विश्लेषण और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच की। पुलिस की जांच का डिजिटल सिरा महाराष्ट्र के श्रीरामपुर पहुंचा, जहां छापेमारी कर मुख्य आरोपी श्रीधर दिलीप इंगले को दबोच लिया गया। पूछताछ में श्रीधर ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि वह दुबई में बैठे अपने साथी 'चैतन्य' को कमीशन पर 'म्यूल बैंक अकाउंट' (किराए के खाते) उपलब्ध करवाता था। उसकी निशानदेही पर उसके अन्य चार साथियों को भी गिरफ्तार किया गया, जो लोगों से बैंक खाते अरेंज करने में उसकी मदद करते थे।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन और 35 ऐसे बैंक खातों की जानकारी बरामद की है, जिनका इस्तेमाल ठगी की रकम को ठिकाने लगाने के लिए किया जा रहा था। जांच में पता चला है कि इन खातों के जरिए देश के विभिन्न राज्यों में करोड़ों रुपये का फ्रॉड किया गया है और ये आरोपी एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज 18 अन्य शिकायतों से भी जुड़े पाए गए हैं। फिलहाल दिल्ली पुलिस इस सिंडिकेट के दुबई कनेक्शन और मुख्य सरगना चैतन्य की तलाश में जुट गई है।#CyberCrime #InvestmentFraud #DelhiPolice #SouthWestCyberCell #BreakingNews #DanikKhabar #DubaiConnection #StockMarketScam #OnlineFraud #Awareness #MaharashtraPolice #CyberSecurity #NCRP #ActionAgainstFraud #DigitalIndiaSafety
-

दिल्ली: 49 वारदातों में शामिल शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की दो स्कूटी बरामद
नई दिल्ली, 28 मार्च (अन्नू): दिल्ली पुलिस की ईस्ट डिस्ट्रिक्ट टीम ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। प्रीत विहार थाना पुलिस ने इलाके के एक सक्रिय ऑटो-लिफ्टर (वाहन चोर) को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी की दो स्कूटी बरामद हुई हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान पंकज (33) के रूप में हुई है, जो शकरपुर के डाकखाना वाली गली का निवासी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, यह आरोपी पहले से ही लूट, झपटमारी और वाहन चोरी जैसे 49 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।
वारदात को सुलझाने के लिए प्रीत विहार एसएचओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसमें हेड कांस्टेबल राम सिंह, रविंद्र, कांस्टेबल चेतन और बिजेंद्र शामिल थे। पुलिस टीम ने अपराधों की रोकथाम के लिए तकनीकी सर्विलांस और इलाके के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया। 26 मार्च 2026 को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और स्वर्ण जयंती पार्क के पास नागराज मार्ग से आरोपी पंकज को दबोच लिया। गिरफ्तारी के समय उसके पास से एक सफेद रंग की होंडा एक्टिवा बरामद हुई, जो इसी साल जनवरी में प्रीत विहार इलाके से चोरी हुई थी।
पुलिस द्वारा की गई कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक अन्य चोरी की गई काले रंग की होंडा एविएटर स्कूटी भी बरामद की। यह दूसरी स्कूटी मेट्रो अस्पताल के पास नागराज मार्ग से बरामद की गई, जिसे मार्च महीने में ही चोरी किया गया था। आरोपी ने खुलासा किया कि वह नशे का आदी है और अपनी इसी लत को पूरा करने के लिए वह लगातार वाहन चोरी और झपटमारी जैसी वारदातों को अंजाम देता था।
डीसीपी (ईस्ट डिस्ट्रिक्ट) राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी पंकज 8वीं पास है और उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। वह दिल्ली के विभिन्न थानों में दर्ज आर्म्स एक्ट और चोरी के दर्जनों मामलों में नामजद है। फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने चोरी के वाहनों को कहां-कहां ठिकाने लगाया है और इस नेटवर्क में उसके साथ और कौन लोग शामिल हैं।#DelhiPolice #EastDelhi #PreetVihar #BreakingNews #DainikKhabar #AutoLifter #VehicleTheft #CrimeUpdate #DelhiCrime #ActionAgainstCrime #Recovery #Shakarpur #CCTVFootage #SafetyFirst #LawAndOrder #DanikKhabar
-

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹27 लाख की प्रतिबंधित ई-सिगरेट बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, 28 मार्च (अन्नू): दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने अवैध ई-सिगरेट तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान अलग-अलग ब्रांड और फ्लेवर की 2073 प्रतिबंधित ई-सिगरेट जब्त की हैं, जिनकी बाजार में कीमत 27 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। यह ऑपरेशन युवाओं में बढ़ते निकोटीन के नशे और अवैध बाजार पर लगाम लगाने के लिए चलाया गया था। इस मामले में पुलिस ने दिल्ली और हरियाणा के बल्लभगढ़ से कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो पिछले काफी समय से इस काले कारोबार में संलिप्त थे।
पुलिस की कार्रवाई की शुरुआत 25 मार्च 2026 को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर हुई। हेड कांस्टेबल रामकेश को सूचना मिली थी कि दक्षिण दिल्ली के सी.आर. पार्क स्थित एक पान की दुकान पर अवैध रूप से ई-सिगरेट बेची और स्टोर की जा रही है। एसीपी सतेंद्र मोहन और इंस्पेक्टर महिपाल सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर 'स्मोक एन पफ' नामक दुकान पर छापा मारा गया। वहां से 53 प्रतिबंधित ई-सिगरेट बरामद हुईं और दुकान के मैनेजर विकास को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में विकास ने बताया कि यह दुकान ऋत्विक बहल की है, जिसके बाद ऋत्विक के ग्रेटर कैलाश स्थित घर पर छापेमारी कर वहां से भी भारी मात्रा में अवैध माल बरामद किया गया।
मामले की गहराई से जांच और ऋत्विक से हुई कड़ी पूछताछ में इस तस्करी नेटवर्क के मुख्य सप्लायर का खुलासा हुआ। ऋत्विक ने बताया कि वह हरियाणा के बल्लभगढ़ निवासी जीशान उर्फ जस्सू से यह माल मंगवाता था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जीशान को ट्रेस किया और उसे धर दबोचा। जीशान के बल्लभगढ़ स्थित लक्ष्मण नगर स्थित घर पर जब छापेमारी की गई, तो वहां से 20 कार्टन में भरी हुई 2000 ई-सिगरेट बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह इन ई-सिगरेट को करीब 800 से 900 रुपये में खरीदता था और मुनाफा कमाकर आगे बेचता था, जबकि रिटेलर इसे आम जनता और युवाओं को भारी मुनाफे पर बेचते थे।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विकास (33), ऋत्विक बहल (25) और जीशान (24) के रूप में हुई है। चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्य सप्लायर जीशान बी.कॉम पास आउट है और पेशे से डेटा एनालिस्ट था, लेकिन उसने मोटी कमाई के लालच में अपनी नौकरी छोड़कर अवैध ई-सिगरेट का कारोबार शुरू कर दिया। वहीं ऋत्विक बहल एक संपन्न परिवार से ताल्लुक रखता है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ 'प्रॉहिबिशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट एक्ट 2019' के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।#DelhiPolice #CrimeBranch #ANTF #BreakingNews #DainikKhabar #ECigaretteBust #DelhiNews #Ballabgarh #HaryanaNews #DrugFreeIndia #PoliceAction #SmugglingNetwork #NicotineAddiction #LegalAction #LatestUpdate
-
28/03/26 |रणथंभौर: आयरलैंड की महिला पर्यटक की संदिग्ध मौत, होटल में डिनर के बाद अचानक बिगड़ी थी तबीयत
जे कुमार सवाई माधोपुर/जयपुर, 28 मार्च 2026: राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध रणथंभौर टाइगर रिजर्व घूमने आई आयरलैंड की एक 40 वर्षीय महिला पर्यटक, मरियम फ्रांसिस, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह दुखद घटना गुरुवार देर रात सवाई माधोपुर के एक प्रतिष्ठित होटल 'रणथंभौर हेरिटेज हवेली' में हुई। इस घटना से पर्यटन जगत और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
डिनर के बाद कमरे में मिलीं अचेत: पुलिस के अनुसार, मरियम फ्रांसिस अपने दोस्तों के एक दल के साथ 25 मार्च को रणथंभौर आई थीं। गुरुवार को दिनभर दो बार सफारी का आनंद लेने के बाद, समूह ने रात को होटल में एक साथ डिनर किया। खाना खाने के कुछ ही देर बाद मरियम अपने कमरे में चली गईं, जहाँ उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जब उनके साथी उन्हें देखने कमरे में पहुंचे, तो वे बेहोश पड़ी थीं। उन्हें तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें 'ब्रेन डेड' घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में ईसीजी जांच के बाद उन्हें आधिकारिक रूप से मृत घोषित कर दिया गया।
जांच और दूतावास को सूचना: कुंडेरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। एएसआई रूप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी आयरलैंड दूतावास और भारतीय विदेश मंत्रालय को दे दी गई है। नियमों के मुताबिक, दूतावास से लिखित अनुमति मिलने के बाद ही मेडिकल बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस फिलहाल हार्ट अटैक और फूड पॉइजनिंग दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। होटल के किचन स्टाफ से पूछताछ की जा रही है और उस रात परोसे गए खाने के सैंपल भी लिए जा सकते हैं।
#RajasthanTourism #Ranthambore #IrishTourist #SawaiMadhopur #ForeignTouristDeath #BreakingNewsRajasthan #JaipurNews #TravelSafety #Investigation #RanthamboreTigerReserve
-
28/03/26 |किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि संभव- प्रशासक, राजफेड
एन.एस.बाछल, 28 मार्च, जयपुर।
सहकारिता विभाग के शासन सचिव एवं राजस्थान राज्य सहकारी क्रय-विक्रय संघ लिमिटेड (राजफेड) के प्रशासक डॉ. समित शर्मा ने कहा कि ‘सहकार से समृद्धि’ नया विचार नहीं होकर एक-दूसरे की मदद करने की हमारी परम्परा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ‘सहकार से समृद्धि’ कार्यक्रम के माध्यम से समाज में परिवर्तन लाने के पूरे मनोयोग से प्रयास किए जाएंगे।
डॉ. समित शर्मा नेहरू सहकार भवन के सभागार में राजफेड की 69वीं वार्षिक साधारण सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों के प्रतिनिधि के रूप में ईश्वर ने हमें किसानों के परिवार में खुशहाली और समृद्धि लाने का अवसर दिया है। किसान खुशहाल होगा तभी देश समृद्ध होगा। उन्होंने कहा कि किसानों को चिंता से मुक्ति दिलाकर आर्थिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद योजना लागू की। इस योजना से बड़ा परिवर्तन यह आया है कि अन्न उत्पादन में आज देश आत्मनिर्भर हो चुका है तथा दूसरे देशों को अन्न का निर्यात करने लगा है।
राजफेड प्रशासक ने कहा कि सहकारी समितियों को अपने व्यवसाय में वृद्धि कर आय बढ़ाने की आवश्यकता है। साथ ही, अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ जोड़ने की भी जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम जो अन्न खाते हैं वह हमारे शरीर के अनुकूल होना चाहिए। इसके लिए श्री अन्न को प्रोत्साहित किया जाना समय की आवश्यकता है। फसल में रासायनिक उर्वरकों तथा कीटनाशकों का उपयोग संतुलित रूप में किया जाए। साथ ही, जैविक खेती व उत्पादों को अपनाने के लिए किसानों और आमजन को जागरूक किया जाए।
डॉ. समित शर्मा ने प्रदेश भर से आए क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के अध्यक्षों एवं प्रशासकों के सुझावों को गंभीरता से सुना तथा उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कर सूचित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सहकारिता एवं किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिए जाएंगे।
राजफेड के प्रबंध निदेशक बचनेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि विगत दिनों में क्रय-विक्रय सहकारी समितियों को 183 करोड़ रुपए की बकाया राशि हस्तांतरित की गई है। उन्होंने कहा कि समितियों की नियमित आय के लिए खरीद के अलावा अन्य विकल्पों को अपनाने पर भी विचार किया जा रहा है। कृषि विभाग से समन्वय कर खाद का सहकारी समितियों को प्राथमिकता के आधार पर आवंटन करवाने के प्रयास किए जाएंगे। अग्रवाल ने कहा कि जो समितियां बीज उत्पादन, जैविक खेती और निर्यात से जुड़ना चाहती हैं, वे राष्ट्रीय स्तर पर गठित तीन बहुराज्यीय समितियों भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड, राष्ट्रीय सहकारी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड एवं राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड की सदस्य बनें, राजफेड द्वारा इसमें पूर्ण सहयोग किया जाएगा।
वार्षिक साधारण सभा में गत साधारण सभा की कार्यवाही की पुष्टि सहित एजेंडा में शामिल विभिन्न बिंदुओं का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। प्रारंभ में शासन सचिव सहित अन्य गणमान्यजनों ने दीप प्रज्वलन कर वार्षिक साधारण सभा का विधिवत शुभारंभ किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
28/03/26 |मुख्यमंत्री राजस्थान के नेतृत्व में पीएम-कुसुम योजना से प्रदेश में नई ऊर्जा क्रांति का हो रहा सूत्रपात
एन.एस.बाछल, 28 मार्च, जयपुर।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वपूर्ण पहल पीएम-कुसुम योजना में लग रहे ग्रिड कनेक्टेड विकेन्द्रित सौर ऊर्जा संयंत्रों ने प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति ला दी है। इन संयंत्रों से उत्पन्न बिजली से किसानों का दिन में सिंचाई का सपना साकार हो रहा है। गांव-ढ़ाणी और घर रोशन हो रहे हैं। वहीं, ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उद्यमिता के नए युग की शुरूआत से अन्नदाता ऊर्जादाता और भाग्य विधाता बन गया है। इससे कोयले से उत्पन्न बिजली पर निर्भरता कम हुई है और सस्ती एवं प्रदूषणरहित सौर ऊर्जा का उपयोग कृषि में बढ़ा है।
राजस्थान के गांव-ढ़ाणी में कुसुम कंपोनेंट-ए एवं कंपोनेंट-सी में अब तक 3585 मेगावाट के 1617 सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। इनमें से 3462 मेगावाट के 1525 संयंत्र विगत दो वर्ष एवं तीन माह की छोटी सी अवधि में स्थापित हुए हैं। यह आंकड़े मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा इस योजना को दिए जा रहे प्रोत्साहन तथा व्यापक जनभागीदारी की सफलता को दर्शाने के लिए काफी हैं।
राम नवमी पर 23.60 मेगावाट क्षमता के 12 सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित
पीएम-कुसुम योजना से राजस्थान के किसानों को सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता की नई ऊर्जा मिली है। इस योजना में राजस्थान डिस्कॉम्स द्वारा कुल 12 सौर ऊर्जा संयंत्र राम नवमी के पावन अवसर पर स्थापित किए गए हैं, जिनकी कुल क्षमता 23.60 मेगावाट है। जयपुर, अजमेर और जोधपुर में 4-4 सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित हुए हैं। ये संयंत्र बूंदी, अलवर, कोटपूतली, अजमेर, नागौर, डीडवाना, सीकर, बीकानेर, बालोतरा और जोधपुर सर्किल में लगे हैं, इनसे सौर ऊर्जा प्रदेश के गांव-ढ़ाणी तक पहुंच रही है। एक साथ 12 सौर संयंत्रों के ग्रिड से जुड़ने पर 2 हजार से अधिक किसानों को अब दिन में खेती के लिए बिजली उपलब्ध हो सकेगी।
कुसुम कम्पोनेंट-ए में राजस्थान प्रथम
कुसुम कम्पोनेंट-ए में 686 मेगावाट के 496 संयंत्र स्थापित हो चुके हैं। इसमें राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर है। वहीं कम्पोनेंट-सी में 2899 मेगावाट के 1121 प्लांट लग चुके हैं। इसमें राजस्थान का द्वितीय स्थान है। योजना के अंतर्गत फीडर लेवल सोलराइजेशन में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए केन्द्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने इसी वर्ष जनवरी माह में दिल्ली में आयोजित हुए ऑल इंडिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक समारोह में राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया था।
किसानों को दिन के समय मिल रही बिजली
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्ष-2027 तक प्रदेश के किसानों को सिंचाई के लिए दिन में बिजली देने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को साकार करने में यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इन संयंत्रों से उत्पादित बिजली से प्रदेश में 2 लाख 29 हजार से अधिक किसानों को खेती के लिए दिन में बिजली सुलभ हो रही है।
संयंत्रों की स्थापना को मिल रही निरंतर गति
विगत समय में प्रदेश में कुसुम प्लांटों के स्थापित होने की गति और तेज हुई है। जयपुर, जोधपुर और अजमेर विद्युत वितरण निगम क्षेत्र में औसतन तीन से चार नए प्लांट प्रतिदिन लग रहे हैं। जिनसे औसतन 10 मेगावाट क्षमता प्रतिदिन ग्रिड से अतिरिक्त जुड़ रही है। इस वर्ष जनवरी माह में ही 286 मेगावाट तथा फरवरी माह में 295 मेगावाट क्षमता के प्लांट ग्रिड से जुड़ चुके हैं।
कम्पोनेंट-ए में सर्वाधिक 86 प्लांट्स अकेले बीकानेर जिले में स्थापित हुए हैं। इसके पश्चात 34 सौर ऊर्जा संयंत्र जोधपुर तथा 32 सौर संयंत्र झुंझुनूं सर्किल में लग चुके हैं। वहीं कम्पोनेंट-सी में फलौदी में 24,561, जोधपुर में 22,469 तथा बीकानेर में 22003 सोलर पंपों को ऊर्जीकृत किया जा चुका है।इस योजना को जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए प्रदेश के तीनों विद्युत वितरण निगम लगातार अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। लेटर ऑफ अवॉर्ड जारी करने, सोलर प्लांट स्थापित करने तथा पावर परचेज एग्रीमेंट करने से संबंधित प्रक्रियाओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाता है। एसओपी में निहित प्रावधानों के अनुरूप मीटर टेस्टिंग, ट्रांसमिशन लाइनें डालने तथा ट्रांसफार्मर से संबंधित तकनीकी प्रक्रियाओं को निर्धारित समय पर पूर्ण किया जा रहा है।
योजना में 33 केवी ग्रिड सब स्टेशन से 5 किलोमीटर के दायरे में किसान, किसान समूह, सहकारी समितियां तथा सौर ऊर्जा उत्पादक स्वयं अथवा लीज पर भूमि लेकर अधिकतम 5 मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित कर सकते हैं। सौर ऊर्जा उत्पादक अपने संयंत्रों से उत्पादित बिजली वितरण निगमों को खरीद अनुबंध के माध्यम से निर्धारित दर पर उपलब्ध करा रहे हैं। इस वर्ष फरवरी माह में कुसुम प्लांटों से उत्पादित 4001.29 लाख यूनिट सौर ऊर्जा वितरण निगमों को उपलब्ध हुई। पैदा हो रही बिजली का उपयोग उसी सब स्टेशन पर होने से विद्युत निगमों को अलग से वितरण अथवा प्रसारण तंत्र भी विकसित करने की आवश्यकता नहीं होती। इससे वितरण लॉसेज भी न्यूनतम होते हैं, जिसका लाभ वितरण निगमों को मिलता है।
कुसुम योजना में लग रहे सौर ऊर्जा संयंत्रों से एक हजार से अधिक नए सोलर उद्यमी ऊर्जा उत्पादन से जुड़ चुके हैं। उन्हें आय का अतिरिक्त स्रोत मिला है। इससे उनके आर्थिक जीवन स्तर में सुधार आया है। अनुपजाऊ भूमि का उपयोग सुनिश्चित हुआ है और देश की ऊर्जा सुरक्षा में सर्वसुलभ सौर ऊर्जा का योगदान बढ़ा है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
28/03/26 |जयपुर की शैक्षणिक यात्रा पर सिक्किम राज्य महिला आयोग
एन.एस.बाछल, 28 मार्च, जयपुर।
सिक्किम राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष टेनी डोमा भूटिया के नेतृत्व में आयोग प्रतिनिधिमंडल शैक्षणिक यात्रा पर जयपुर पहुँचा। प्रतिनिधिमंडल में सदस्य सकुन राय, जुन्नू छेत्री, ताशी डोमा तमांग, सुनीता सुनवार, पामु शेरपा, रान माया तमांग, रूपा मंगर, नवमित लेप्चा, पारबती आचार्य, देविका बिस्ता तथा सदस्य सचिव योथा लेप्चा शामिल रहे।
राजस्थान राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव दीप्ति जोशी ने आयोग के दल का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार सह विशेषाधिकारी श्री समरेन्द्र सिंह सिकरवार ने प्रतिनिधिमंडल को राजस्थान राज्य महिला आयोग की कार्यप्रणाली, संगठनात्मक संरचना एवं महिलाओं से संबंधित नवीनतम कानूनों की विस्तृत जानकारी दी।
शैक्षणिक भ्रमण के दौरान सिक्किम राज्य महिला आयोग के दल ने महिला पुलिस थाना, जयपुर शहर (पूर्व), महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र (पूर्व) तथा वन स्टॉप सेंटर (अपराजिता केन्द्र), जयपुरिया अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा, परामर्श सेवाओं एवं पीड़ित सहायता से संबंधित व्यवस्थाओं का अध्ययन कर जानकारी प्राप्त की। दौरे के दौरान दोनों राज्यों के बीच महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के क्षेत्र में अनुभवों के आदान-प्रदान पर भी चर्चा की गई।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
28/03/26 |अब वाराणसी में गूंजेगी सम्राट विक्रमादित्य की शौर्य गाथा : मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 28 मार्च, भोपाल।
मध्यप्रदेश में मोहन सरकार भारतीय ज्ञान परंपरा और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पटल पर स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। गौरवमयी अभियान विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत, मोक्षदायिनी नगरी वाराणसी में आगामी 3 से 5 अप्रैल 2026 तक भव्य “महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य” का मंचन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विशेष रुचि और दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से शुरू हुई यह सांस्कृतिक यात्रा अब बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी पहुँच रही है।
सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का महाकुंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य केवल एक शासक नहीं, बल्कि भारतीय न्यायप्रियता, वीरता और सुशासन के जीवंत प्रतीक हैं। वाराणसी में होने वाला यह महानाट्य जन-जन को उस वैभवशाली कालखंड से परिचित कराएगा। जब सम्राट विक्रमादित्य ने आज से लगभग 2100 वर्ष पूर्व आक्रांता शकों का समूल नाश कर 'विक्रम संवत' का प्रवर्तन किया था, यह संवत विश्व की प्राचीनतम काल-गणनाओं में से एक है, जो भारतीय विज्ञान और खगोल शास्त्र की श्रेष्ठता को दर्शाता है।
अद्वितीय शौर्य और न्याय का चित्रण
वाराणसी में होने वाली तीन दिवसीय विक्रमादित्य महानाट्य के माध्यम से सम्राट विक्रमादित्य के 'शकारि' और 'साहसांक' बनने की गाथा को जीवंत किया जाएगा। नाटक में दिखाया जाएगा कि कैसे एक लोक-कल्याणकारी राजा ने अपने राजकोष से धन देकर प्रजा को ऋणमुक्त किया और एक ऐसा साम्राज्य स्थापित किया जहाँ न कोई दरिद्र था और न ही कोई दुखी। साथ ही, सम्राट की 'नवरत्न' परंपरा—जिसमें कालिदास, वराहमिहिर और धन्वंतरि जैसे महान विद्वान शामिल थे—के माध्यम से 'श्रेष्ठ भारत' के निर्माण के संकल्प को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। दिल्ली के लाल किले पर सफल मंचन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इसकी सराहना के बाद, वाराणसी का यह मंचन एक नया मील का पत्थर साबित होगा।
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विक्रमोत्सव की ऐतिहासिक सफलता
उल्लेखनीय है कि उज्जैन में आयोजित 'विक्रमोत्सव 2026' ने डिजिटल आउटरीच में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ की रिपोर्ट के अनुसार, 7 फरवरी से 24 मार्च 2026 के बीच इस आयोजन की डिजिटल रीच 17.72 करोड़ से अधिक रही है। सोशल मीडिया पर #vikramutsav2026 जैसे हैशटैग्स ने वैश्विक स्तर पर ट्रेंड किया, जिससे सिद्ध होता है कि युवा पीढ़ी अपनी जड़ों की ओर लौटने को आतुर है।
महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ और मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित यह महानाट्य वाराणसी में न केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत करेगा, बल्कि राष्ट्रीय एकता के सूत्र को और अधिक सुदृढ़ करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संकल्पों के अनुरूप यह आयोजन 'विकसित भारत' की राह में 'सांस्कृतिक पुनर्जागरण' का एक महत्वपूर्ण अध्याय है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
28/03/26 |कौशल विकास को उद्योगों से जोड़ने पर जोर, युवाओं के लिए नए अवसर होंगे तैयार - मुख्य सचिव राजस्थान
एन.एस.बाछल, 28 मार्च, जयपुर।
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि राजस्थान खनन, टेक्सटाइल एवं हैंडीक्राफ्ट जैसे क्षेत्रों में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। इन क्षेत्रों में व्यापक संभावनाओं को देखते हुए युवाओं का कौशल संवर्धन कर उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में कौशल विकास का मजबूत इकोसिस्टम विकसित किया जा रहा है और इसी दिशा में राज्य सरकार भी निरंतर कार्यरत है।
मुख्य सचिव शासन सचिवालय में कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग एवं राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप कौशल विकास को प्राथमिकता दी जाए ताकि युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण प्रदान किए जा सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) को उत्कृष्टता केंद्र (Centre of Excellence) के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिससे प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल मानव संसाधन तैयार किया जा रहा है।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग संदीप वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा 2026-27 के अंतर्गत ₹450 करोड़ की लागत से विश्व स्तरीय स्किल हब स्थापित किया जाएगा तथा इसके लिए अप्रैल, 2026 के प्रथम सप्ताह में भोपाल एवं भुवनेश्वर स्थित केंद्रों का अध्ययन किया जाएगा। जयपुर एवं भरतपुर में अंतरराष्ट्रीय स्किलिंग एवं ओवरसीज प्लेसमेंट सेंटर स्थापित किए जाएंगे और 5-6 अन्य जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऐसे केंद्र विकसित किए जाएंगे, जिससे ग्रामीण युवाओं को समान अवसर प्राप्त हो सकें।
उन्होने बताया कि NSDC अकादमी के सहयोग से फ्यूचर स्किल्स सेंटर्स स्थापित किए जाएंगे, जिसके लिए महाविद्यालयों एवं 20-25 आईटीआई संस्थानों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही RSLDC द्वारा NSDC के सहयोग से पर्यटन/हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 7 हज़ार टूरिस्ट गाइड्स एवं ग्रीन एनर्जी सेक्टर में 25 हज़ार ‘सोलर दीदी’ के प्रशिक्षण कार्यक्रम अप्रैल 2026 से प्रारंभ किए जाने प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार स्किल इम्पैक्ट बॉंड के माध्यम से परिणाम-आधारित स्किलिंग को बढ़ावा देगी तथा इसके क्रियान्वयन हेतु मध्य प्रदेश के अनुभवों का अध्ययन कर अप्रैल 2026 में रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा।
राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार पिल्लई ने भी निगम द्वारा प्रदेश में संचालित विभिन्न पहलों एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में युवाओं के कौशल विकास के लिए मौजूद संभावनाओं पर चर्चा की।
बैठक में शासन सचिव, श्रम विभाग पी.सी. किशन, आयुक्त कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग रिशव मंडल सहित विभागीय अधिकारी एवं राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-

दैनिक खबर : आज 28 मार्च, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
ईरान जंग पर प्रधानमंत्री की बैठक:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों से 'टीम इंडिया' की तरह जुटने को कहा; सप्लाई चेन, ऊर्जा सुरक्षा और कालाबाजारी पर सख्ती के निर्देश, खाद वितरण पर रहेगी पैनी नजर।
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित लौटे भारतीय जहाज:
विदेश मंत्रालय ने एलपीजी से लदे चार जहाजों के भारत पहुंचने की पुष्टि की; ऊर्जा सुरक्षा हेतु वैश्विक साझेदारों से समन्वय जारी।
निर्वाचन आयोग की सख्ती:
दागी और फरार अपराधियों पर कसता शिकंजा; लापरवाही या पक्षपात करने वाले अधिकारियों को सीधी चेतावनी—आयोग ने याद दिलाया अपना पूर्ण संवैधानिक अधिकार।
असम चुनाव 2026:
हिमंता का कांग्रेस पर 'एक समुदाय' की पार्टी होने का आरोप; 30 मार्च को पीएम मोदी 'नमो ऐप' से करेंगे वर्चुअल रैली, 9 अप्रैल को होगा मतदान।
वीआईपी उड़ान सुरक्षा:
डीजीसीए ने जारी की नई गाइडलाइन; फ्लाइट क्रू पर दबाव डालने पर लगी रोक, मौसम और सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले ऑपरेटर्स पर होगी अब सख्त कार्रवाई।
ट्रम्प का विवादित बयान:
होर्मुज जलडमरूमध्य को कहा 'स्ट्रेट ऑफ ट्रम्प'; बोले—ईरान के 3554 टारगेट अब भी अमेरिकी निशाने पर, सैन्य क्षमता हुई पूरी तरह ध्वस्त।
नेपाल में बड़ी राजनीतिक हलचल:
प्रधानमंत्री बालेन शाह के शपथ लेते ही पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली और रमेश लेखक गिरफ्तार; 'GEN-Z' प्रदर्शनों में हुई मौतों के मामले में हुई कार्रवाई।
रूस का बड़ा फैसला:
1 अप्रैल से पेट्रोलियम निर्यात पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध; पश्चिम एशिया संकट के बीच घरेलू आपूर्ति और ईंधन कीमतों को स्थिर रखना रूस की सर्वोच्च प्राथमिकता।
दिल्ली में 'कमजोर बच्चों' की सुरक्षा हेतु विशेष अभियान:
1098 हेल्पलाइन के प्रति बढ़ाई जाएगी जागरूकता; बाल शोषण और भिक्षावृत्ति रोकने के लिए केजरीवाल सरकार का बड़ा एक्शन प्लान।
NCR प्रदूषण पर प्रहार:
1 अप्रैल से CAQM के 'निर्देश संख्या 97' लागू; निर्माण एवं तोड़फोड़ मलबे का वैज्ञानिक निपटान हुआ अनिवार्य, नियम तोड़ने वालों पर होगी भारी पेनल्टी और कार्रवाई।
डीडीए की बड़ी कामयाबी:
वित्त वर्ष 2025-26 में बिके 11,000 से अधिक फ्लैट; 60% ईडब्ल्यूएस श्रेणी के घर, आवास राजस्व से 3,200 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कमाई की उम्मीद।
CDSCO की रिपोर्ट में फेल हुई ब्लड प्रेशर की दवाएं;
टेल्मिसार्टन सहित 194 दवाओं के बैच क्वालिटी टेस्ट में असुरक्षित पाए गए, मरीजों की सेहत से खिलवाड़ पर सख्त चेतावनी।
करनाल के युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या;
दो साल पहले नौकरी के लिए गया था विदेश, परिजनों में मचा कोहराम और जांच शुरू।
हरियाणा में ईंधन आपूर्ति सामान्य:
सीएम नायब सैनी ने डीसी और एसपी को दिए अफवाह रोकने के निर्देश; डीजल, पेट्रोल और गैस की नहीं होगी कमी, कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।
गदपुरी टोल प्लाजा:
1 अप्रैल से 5% तक बढ़ेंगी टोल दरें; फरीदाबाद-पलवल के बीच सफर होगा महंगा, एनएचएआई (NHAI) ने वार्षिक संशोधन की तैयारी की पूरी।
खेलो इंडिया जनजातीय खेल:
रायपुर में 30 मार्च से होगा आयोजन; नारनौल के सोमेश बने शूटिंग निदेशक, 25 सदस्यीय संचालन समिति में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी।
जनगणना-2027 की तैयारी:
अम्बाला क्लब में चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न; मकान सूचीकरण के पहले चरण हेतु मास्टर ट्रेनर्स ने दी तकनीकी ट्रेनिंग, प्रशासनिक प्रबंधन की सराहना।
अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन सुरक्षा:
एडीसी विराट ने हवाई क्षेत्र पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक में दिए सफाई के निर्देश; 'बर्ड हिट' रोकने हेतु पेड़ों की ट्रिमिंग और कचरा प्रबंधन अनिवार्य।
आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ
नमस्कार। -
28/03/26आज 28 मार्च का इतिहास
आज 28 मार्च का इतिहास
1930 – तुर्की में यूरोपीय मॉडल को अपनाते हुए आधुनिकीकरण की हवा चली। उद्योगों के विकास के बीच राजधानी अंगोरा को अंकारा और प्रमुख शहर कॉन्सटैटिनोपल को इस्तांबुल नाम दिया गया।
1939 – जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने पोलैंड के साथ एक-दूसरे पर आक्रमण नहीं करने संबंधी पांच साल पुराने समझौते को तोड़ा।
1941 – नेताजी सुभाष चंद्र बोस नजरबंदी से बचकर बर्लिन पहुंचे थे।
1959 – चीन ने तिब्बत की सरकार भंग की और पांचेन लामा को पदासीन किया।
1965 – मार्टिन लूथर किंग ने अश्वेत अमेरिकियों के लिए समान अधिकारों की मांग करते हुए और उनकी समस्याओं की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए अलाबामा की राजधानी मॉंटगुमरी में विशाल मार्च निकाला।
1969 – सं.रा.अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन।
1977 – मोरारजी देसाई के नेतृत्व में देश में पहली गैर कांग्रेसी सरकार का गठन।
1979 – अमेरिका के पेन्नसिलवेनिया के थ्री माइल आइलैंड परमाणु संयंत्र से रेडियोधर्मी विकिरण हुआ। समय रहते उचित कदम उठाने से बड़ा हादसा टला।
1998 – अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने संसद में 261 के मुकाबले 274 वोट से विश्वास मत हासिल किया।
2000 – वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्स ने 435 विकेट लेकर कपिल देव का रिकार्ड तोड़ा।
2005 – इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में शक्तिशाली भूकम्प से भारी तबाही।
2006 – अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया।
2007 – अमेरिका में सीनेट ने इराक से सेना वापसी को मंजूरी प्रदान की।
2008 – आस्कर विजेता व पटकथा लेखक ऐबीमैन का निधन।
2011- देश में बाघों की संख्या बढ़ी। वर्ष 2006 में इनकी संख्या 1411 थी जो 21 फ़ीसदी बढ़कर 1706 हो गई है।
2013 – इंटरनेट पर इतिहास का सबसे बड़ा हमला हुआ।
2015- साइना नेहवाल दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।
-
28/03/26 |आज का राशिफल (28 मार्च 2026, शनिवार)
♈ मेष (Aries)
परिवार: परिवार में सहयोग मिलेगा, रिश्ते मजबूत होंगे
कैरियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है, मेहनत रंग लाएगी
लाभ/हानि: आर्थिक लाभ के संकेत
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:30 से 11:00
शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश करें
लकी नंबर: 9
शुभ रंग: लाल
स्वास्थ्य: ऊर्जा अच्छी रहेगी
बिजनेस: नए ग्राहक मिल सकते हैं
मूड: उत्साहित 😊
---
♉ वृषभ (Taurus)
परिवार: घर में शांति बनी रहेगी
कैरियर: स्थिरता रहेगी, जल्दबाजी न करें
लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकता है
शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:00 से 2:30
शेयर मार्केट: आज रिस्क न लें
लकी नंबर: 6
शुभ रंग: सफेद
स्वास्थ्य: हल्की थकान
बिजनेस: पुराने काम पूरे होंगे
मूड: शांत 😌
---
♊ मिथुन (Gemini)
परिवार: बातचीत से समस्या हल होगी
कैरियर: नई योजना सफल होगी
लाभ/हानि: आय में वृद्धि
शुभ मुहूर्त: सुबह 10:00 से 12:00
शेयर मार्केट: लाभ के संकेत
लकी नंबर: 5
शुभ रंग: हरा
स्वास्थ्य: अच्छा
बिजनेस: विस्तार के योग
मूड: खुश 😄
---
♋ कर्क (Cancer)
परिवार: भावनात्मक दिन, संभलकर बोलें
कैरियर: दबाव रहेगा
लाभ/हानि: खर्च बढ़ेगा
शुभ मुहूर्त: शाम 4:00 से 5:30
शेयर मार्केट: नुकसान संभव
लकी नंबर: 2
शुभ रंग: क्रीम
स्वास्थ्य: तनाव से बचें
बिजनेस: धीमी प्रगति
मूड: थोड़ा परेशान 😟
---
♌ सिंह (Leo)
परिवार: सम्मान बढ़ेगा
कैरियर: सफलता मिलेगी
लाभ/हानि: अच्छा लाभ
शुभ मुहूर्त: सुबह 8:00 से 9:30
शेयर मार्केट: निवेश फायदेमंद
लकी नंबर: 1
शुभ रंग: सुनहरा
स्वास्थ्य: फिट रहेंगे
बिजनेस: बड़ा लाभ संभव
मूड: आत्मविश्वासी 😎
---
♍ कन्या (Virgo)
परिवार: सहयोग मिलेगा
कैरियर: मेहनत का फल मिलेगा
लाभ/हानि: सामान्य लाभ
शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 1:30
शेयर मार्केट: स्थिरता
लकी नंबर: 7
शुभ रंग: नीला
स्वास्थ्य: ठीक रहेगा
बिजनेस: योजनाएं सफल होंगी
मूड: संतुष्ट 🙂
---
♎ तुला (Libra)
परिवार: रिश्तों में मधुरता
कैरियर: नए अवसर
लाभ/हानि: धन लाभ
शुभ मुहूर्त: शाम 5:00 से 6:30
शेयर मार्केट: लाभ हो सकता है
लकी नंबर: 6
शुभ रंग: गुलाबी
स्वास्थ्य: अच्छा
बिजनेस: फायदा
मूड: खुश 😍
---
♏ वृश्चिक (Scorpio)
परिवार: विवाद से बचें
कैरियर: सावधानी रखें
लाभ/हानि: नुकसान संभव
शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00 से 12:30
शेयर मार्केट: रिस्क न लें
लकी नंबर: 8
शुभ रंग: काला
स्वास्थ्य: ध्यान दें
बिजनेस: धीमी गति
मूड: तनाव 😐
---
♐ धनु (Sagittarius)
परिवार: खुशहाल माहौल
कैरियर: सफलता मिलेगी
लाभ/हानि: धन लाभ
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00 से 10:30
शेयर मार्केट: लाभदायक
लकी नंबर: 3
शुभ रंग: पीला
स्वास्थ्य: अच्छा
बिजनेस: विस्तार
मूड: उत्साहित 😃
---
♑ मकर (Capricorn)
परिवार: जिम्मेदारी बढ़ेगी
कैरियर: मेहनत ज्यादा
लाभ/हानि: सामान्य
शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00 से 3:30
शेयर मार्केट: सावधानी रखें
लकी नंबर: 8
शुभ रंग: ग्रे
स्वास्थ्य: थकान
बिजनेस: स्थिर
मूड: गंभीर 😶
---
♒ कुंभ (Aquarius)
परिवार: सहयोग मिलेगा
कैरियर: नए मौके
लाभ/हानि: अच्छा लाभ
शुभ मुहूर्त: शाम 6:00 से 7:30
शेयर मार्केट: सकारात्मक
लकी नंबर: 4
शुभ रंग: बैंगनी
स्वास्थ्य: बेहतर
बिजनेस: प्रगति
मूड: अच्छा 🙂
---
♓ मीन (Pisces)
परिवार: भावनात्मक सहयोग
कैरियर: उन्नति
लाभ/हानि: लाभ
शुभ मुहूर्त: सुबह 7:30 से 9:00
शेयर मार्केट: लाभदायक
लकी नंबर: 2
शुभ रंग: आसमानी
स्वास्थ्य: अच्छा
बिजनेस: उन्नति
मूड: खुश 😊
---
#राशिफल2026
#आज का राशिफल
#सभी राशियों का राशिफल
#मासिक राशिफल
#आज का दिन कैसा रहेगा
#परिवार का मूड
#कैरियर सलाह
#शेयर मार्केट आज
#लाभ हानि
#शुभ मुहूर्त
#लकी नंबर
#शुभ रंग
#स्वास्थ्य टिप्स
#ऊर्जा स्तर
#बिजनेस सलाह
#टैरो अंक
#धार्मिक शुभ योग
#जीवन मंत्र
#साप्ताहिक राशिफल
#आज का शुभ समय
#लाइफ हिमाकत
#मनोविज्ञान टिप्स
#धन लाभ
#खराब दिन से बचाव
#शुभ संकेत
#राशि अनुसार भाग्य
#संपत्ति और निवेश
#सिंह, कर्क,
तुला राशिया
#राशि परिवर्तन
-

दैनिक खबर : आज 27 मार्च, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
देश में लॉकडाउन नहीं:
केंद्र सरकार ने अफवाहों को नकारा, एलपीजी उत्पादन 40% बढ़ा; पश्चिम एशिया संकट पर नजर रखने के लिए राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बनी मंत्रियों की हाई-लेवल कमेटी।
अयोध्या में रामलला का भव्य सूर्य तिलक:
अभिजीत मुहूर्त में 9 मिनट तक चमका प्रभु का ललाट; पीएम मोदी ने लाइव देखा अद्भुत दृश्य, 56 भोग और विशेष आरती से गूंजा राम मंदिर।
ब्रह्मोस का नया अवतार:
800 किमी दूर बैठे दुश्मन का काल बनेगी भारतीय सेना; रक्षा मंत्रालय से जल्द मंजूरी की उम्मीद, 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद बड़े ऑर्डर की तैयारी।
नादिया में चुनाव ट्रेनिंग में हंगामा:
प्रोजेक्टर पर ममता बनर्जी का विज्ञापन दिखाने पर विवाद; विरोध करने वाले पोलिंग अधिकारी से मारपीट, एमसीसी उल्लंघन के आरोप में कर्मचारियों का प्रदर्शन।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा:
अयातुल्ला खामेनेई की मौत पर नेशनल कॉन्फ्रेंस का प्रदर्शन और पोस्टरबाजी; राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर भिड़े कांग्रेस-भाजपा विधायक, पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी।
नेपाल में 'बालेन युग' का आगाज:
35 साल के रैपर बालेन्द्र शाह ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ; संदेश में कहा—'एकता ही मेरी शक्ति', भ्रष्टाचार मुक्त नए सिस्टम का युवाओं से किया वादा।
मिडिल ईस्ट में महायुद्ध की आहट:
ईरान ने जुटाए 10 लाख जांबाज, अमेरिका भेजेगा 10 हजार अतिरिक्त सैनिक; युवाओं में बढ़ी सेना में भर्ती की होड़, जमीनी हमले की आशंका से दुनिया में तनाव।
अमेरिकी सीनेट का बड़ा फैसला:
42 दिन से जारी DHS शटडाउन खत्म करने के लिए फंडिंग मंजूर; TSA और कोस्ट गार्ड को मिलेगी राहत, लेकिन ICE और बॉर्डर पेट्रोल फिलहाल दायरे से बाहर।
दिल्ली उपराज्यपाल ने अमेरिकी राजदूत से की मुलाकात:
भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने पर हुई चर्चा; हाल ही में एलजी के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए थे गोर।
दिल्ली विधानसभा में 'फांसी घर' विवाद पर हंगामा:
विशेषाधिकार समिति ने केजरीवाल और 3 'आप' नेताओं को माना अवमानना का दोषी; सदन की गरिमा भंग करने पर कड़ी कार्रवाई की सिफारिश, रिपोर्ट पर चर्चा जारी।
दिल्ली में सोनू निगम का 'सतरंगी रे' कॉन्सर्ट:
ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; कल दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक विकास मार्ग और रिंग रोड पर रहेगा भारी दबाव, वैकल्पिक रास्तों के इस्तेमाल की सलाह।
IELTS परीक्षा में जून 2026 से ऐतिहासिक बदलाव:
अब पूरी परीक्षा होगी कंप्यूटर आधारित, लेखन के लिए मिलेगा पेन-पेपर का विकल्प; कम स्कोर वाले सेक्शन को 60 दिनों में दोबारा देने की सुविधा।
पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कटौती :
ऊर्जा मंत्री अनिल विज बोले—'PM मोदी हर परिस्थिति में रखते हैं जनता का ध्यान'; लॉकडाउन की खबरों को बताया देश विरोधियों की साजिश, LPG की किल्लत को नकारा।
यमुना स्वच्छता मिशन:
हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सचिव योगेश कुमार ने गुरुग्राम में की समीक्षा बैठक; ड्रेनों को प्रदूषण मुक्त बनाने और परियोजनाओं को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश।
हरियाणा मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर:
एसीएस डॉ. सुमिता मिश्रा ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों की प्रगति की समीक्षा की; एमबीबीएस सीटें बढ़ाने और अटके कामों को समय सीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश।
ग्रीन पानीपत मिशन:
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने औद्योगिक सेक्टर-29 में किया पौधारोपण; पर्यावरण संरक्षण को बताया समय की जरूरत, विद्यार्थियों और सामाजिक संस्थाओं से अभियान में जुड़ने की अपील।
कैथल में रबी खरीद की तैयारी:
एसीपीएस डॉ. साकेत कुमार ने गेहूं खरीद के लिए दिए सख्त निर्देश; मंडियों में बारदाना, उठान और किसानों की मूलभूत सुविधाओं का पुख्ता प्रबंध करने को कहा।
डिजिटल जनगणना-2027 की तैयारी:
अम्बाला में चार्ज अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न; 1 मई से फील्ड में उतरेंगे प्रगणक, लापरवाही बरतने पर जनगणना एक्ट के तहत होगी सख्त कार्रवाई।
अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा:
एडीसी विराट ने 'बर्ड हिट' रोकने के लिए सफाई के दिए कड़े निर्देश; नगर निगम और वन विभाग को पेड़ों की ट्रिमिंग और कचरा प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा।
अम्बाला राष्ट्रीय लोक अदालत:
9 मई को सुलझेंगे पेंडिंग मामले; सीजेएम प्रवीण ने कहा—बिजली-पानी बिल और बैंक लोन में नहीं मिलेगी माफी, आपसी समझौते से समय और पैसे बचाने की अपील।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate #journalism #newsreporting #publicawareness #information #newday #newyearnews #2026news #knowledge #education #currentevents #insight #dailybrief #newsbrief
-

केंद्रीय विद्युत अभियांत्रिकी सेवा और भारतीय आर्थिक सेवा के अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की
आरएस अनेजा, 27 मार्च नई दिल्ली - केंद्रीय विद्युत अभियांत्रिकी सेवा (सीपीईएस) और भारतीय आर्थिक सेवा (आईईएस) के अधिकारियों ने आज (27 मार्च, 2026) राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।
अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि वे भारत के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं और उनके निर्णय एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहायक होंगे। समावेशी और सतत विकास को बढ़ावा देने वाली नीतियों को आकार देने और सुधारों को लागू करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
उन्होंने अधिकारियों को समर्पण और उत्साह की भावना से कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने सफर में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन ये चुनौतियां राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान देने के अपार अवसर प्रदान करती हैं। उन्हें हमेशा जिज्ञासा, नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता और निरंतर सीखने की तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।
-
27/03/26 |रक्षा मंत्रालय का बड़ा कदम: तुंगुस्का मिसाइल प्रणाली और P8I विमान रखरखाव के लिए ₹858 करोड़ के अनुबंधों पर हस्ताक्षर
आरएस अनेजा, 27 मार्च नई दिल्ली - रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और P8I लंबी दूरी के समुद्री टोही विमान के निरीक्षण (डिपो स्तर) के लिए कुल 858 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं। इन अनुबंधों पर 27 मार्च, 2026 को नई दिल्ली के कर्तव्य भवन-2 में हस्ताक्षर किए गए।
भारतीय सेना के लिए तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणालियों की खरीद का अनुबंध, जिसका मूल्य 445 करोड़ रुपये है, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में रूस की JSC रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के साथ हस्ताक्षरित किया गया। ये अत्याधुनिक मिसाइलें विमानों, ड्रोनों और क्रूज मिसाइलों सहित हवाई खतरों के खिलाफ भारत की बहु-स्तरीय वायु रक्षा क्षमताओं को बढ़ाएंगी। यह समझौता भारत-रूस रणनीतिक रक्षा साझेदारी को और मजबूत करेगा।
भारतीय नौसेना के लिए P8I लंबी दूरी के समुद्री टोही विमान के निरीक्षण (डिपो स्तर) का अनुबंध—जो 'बाय इंडियन' (Buy Indian) श्रेणी के तहत 100% स्वदेशी सामग्री के साथ 413 करोड़ रुपये का है—रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में बोइंग इंडिया डिफेंस प्राइवेट लिमिटेड (जो बोइंग की पूर्ण स्वामित्व वाली भारतीय सहायक कंपनी है) के साथ हस्ताक्षरित किया गया।
यह अनुबंध देश के भीतर ही स्थित MRO (रखरखाव, मरम्मत और ओवरहॉल) सुविधा पर P8I बेड़े के डिपो-स्तरीय रखरखाव को सुनिश्चित करेगा, जो भारत सरकार की 'आत्मनिर्भर भारत' और 'मेक-इन-इंडिया' के प्रति प्रतिबद्धता के अनुरूप है।
#MinistryOfDefence #TunguskaMissileSystem #P8IAircraft #DefenceContracts #IndianDefense #MilitaryUpdates #DefenseNews #Aerospace #MissileMaintenance #InvestmentInDefense #NationalSecurity #Modernisation #DefenceIndustry #MadeInIndia #TechnologicalAdvancement #SecurityEnhancement #ArmyStrong #StrategicDefense #DefencePartnerships
-
27/03/26 |ब्रिक्स युवा समन्वय बैठक 2026: भारत की अध्यक्षता में युवा सशक्तिकरण के नए युग का आगाज़
आरएस अनेजा, 27 मार्च नई दिल्ली - युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के युवा कार्य विभाग ने वर्चुअल रूप से पहली ब्रिक्स युवा समन्वय बैठक का आयोजन किया। यह बैठक शाम 4:30 बजे से शाम 6:00 बजे (भारतीय समयानुसार) तक चली जिसमें ब्रिक्स के सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
वर्ष 2026 के लिए भारत के ब्रिक्स की अध्यक्षता ग्रहण करने के साथ ही, इस बैठक से औपचारिक रूप से "लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण " विषय के तहत गतिविधियों की शुरुआत हुई। इससे वर्ष भर के लिए युवा सहयोग कार्यक्रमों के लिए दिशा निर्धारित हुई है।
इस बैठक में भारत ने ब्रिक्स यूथ ट्रैक 2026 का एक संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया जिसमें कार्य समूह की बैठकें, विषयगत सहभागिताएं, ब्रिक्स स्वयंसेवी गतिविधियां, युवा विकास मंच, युवा परिषद की बैठक, युवा शिखर सम्मेलन और युवा मंत्रिस्तरीय बैठक सहित प्रमुख पहलों की रूपरेखा शामिल थी।
बैठक में सदस्य देशों के बीच सहयोग के लिए प्राथमिकता वाले विषयों पर चर्चा की गईं जिनमें शिक्षा और कौशल, युवा उद्यमिता, विज्ञान और नवाचार, सामाजिक भागीदारी, समावेशन, स्वास्थ्य और खेल, पर्यावरण और स्थिरता, अंतरधार्मिक संवाद और युवा आदान-प्रदान शामिल हैं।
इस बैठक ने सदस्य देशों को व्यापक विषयगत क्षेत्रों पर सहमति बनाने और ब्रिक्स यूथ ट्रैक 2026 के तहत सहयोग को मजबूत करने के लिए एक मंच प्रदान किया, जिससे भारत की अध्यक्षता के दौरान आगामी कार्यक्रमों की नींव रखी गई।
-
27/03/26 |भारत-जापान मैत्री की नई उड़ान: ₹16,420 करोड़ के विकास ऋण के साथ बदलेंगे तीन राज्य
आरएस अनेजा, 27 मार्च नई दिल्ली - जापान सरकार ने भारत को शहरी परिवहन, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में चार परियोजनाओं के लिए 275.858 अरब जापानी येन (लगभग 16,420 करोड़ रुपये) का आधिकारिक विकास सहायता (ओडीए) ऋण देने की प्रतिबद्धता जताई है, जिन्हें पंजाब, कर्नाटक और महाराष्ट्र राज्यों में कार्यान्वित किया जाना है।
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के संयुक्त सचिव श्री आलोक तिवारी और भारत में जापान के राजदूत केइची ओनो के बीच 24 मार्च, 2026 को ऋण समझौतों का आदान-प्रदान हुआ। इन परियोजनाओं में "बेंगलुरु मेट्रो रेल परियोजना (चरण 3) (I)" (102.480 अरब जापानी येन), "मुंबई मेट्रो लाइन 11 परियोजना (I)" (92.400 अरब जापानी येन), "महाराष्ट्र में तृतीयक स्वास्थ्य सेवा वितरण, चिकित्सा शिक्षा प्रणाली और नर्सिंग शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने की परियोजना (I)" (62.294 अरब जापानी येन) और "पंजाब में सतत बागवानी को बढ़ावा देने की परियोजना" (18.684 अरब जापानी येन) शामिल हैं। भारत सरकार और जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जेआईसीए) के बीच ऋण समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए गए हैं।
बेंगलुरु मेट्रो रेल परियोजना (चरण 3) (I) का उद्देश्य बेंगलुरु महानगर क्षेत्र में बढ़ती यातायात मांग से निपटने के लिए जन-तीव्र परिवहन प्रणाली का विस्तार करना है। इससे क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, शहरी पर्यावरण में सुधार होगा और अंततः यातायात जाम से राहत और बढ़ते मोटर वाहनों से होने वाले प्रदूषण में कमी के माध्यम से जलवायु परिवर्तन को कम करने में मदद मिलेगी।
मुंबई मेट्रो लाइन 11 परियोजना (I) का उद्देश्य जन तीव्र परिवहन प्रणाली का विस्तार करके मुंबई में यातायात की बढ़ती मांग से निपटना है, जिससे क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ावा मिले, शहरी पर्यावरण में सुधार हो और अंततः यातायात जाम से राहत और बढ़ते मोटर वाहनों के कारण होने वाले प्रदूषण में कमी के माध्यम से जलवायु परिवर्तन को कम किया जा सके।
महाराष्ट्र में तृतीयक स्वास्थ्य सेवा वितरण, चिकित्सा शिक्षा प्रणाली और नर्सिंग शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने की परियोजना (I) का उद्देश्य तृतीयक स्वास्थ्य सुविधाओं, कॉलेजों, अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और नर्सिंग स्कूलों के निर्माण के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को सुदृढ़ करके महाराष्ट्र में चिकित्सा देखभाल की पहुंच और गुणवत्ता में सुधार करना है। इससे भारत में सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (यूएचसी) को बढ़ावा देने में भी योगदान मिलेगा।
पंजाब में सतत बागवानी को बढ़ावा देने की परियोजना का उद्देश्य उच्च मूल्य वाली बागवानी फसलों में विविधता लाकर, सुदृढ़ मूल्य श्रृंखला और क्षमता विकास के लिए अवसंरचना का विकास करके सतत बागवानी को बढ़ावा देना और किसानों की आय में सुधार करना है। इससे पंजाब में पर्यावरण संरक्षण और सतत सामाजिक-आर्थिक विकास को बल मिलेगा।
भारत और जापान के बीच सन् 1958 से द्विपक्षीय विकास सहयोग का एक लंबा और फलदायी इतिहास रहा है। आर्थिक सहयोग, जो भारत-जापान संबंधों का एक प्रमुख स्तंभ है, पिछले कुछ वर्षों में लगातार प्रगति कर रहा है। इससे भारत और जापान के बीच रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी और भी मजबूत होती है।
#IndiaJapanFriendship #DevelopmentLoan #NewFlight #Transformation #EconomicGrowth #InternationalRelations #₹16420Crore #InvestInIndia #BilateralCooperation #StateDevelopment #InfrastructureInvestment #PositiveChange #GlobalPartnership #MutualGrowth #Innovation #CulturalExchange #AsiaDevelopment #Friendship #FutureReady #SustainableGrowth
-
27/03/26 |प्रधानमंत्री ने बालेंद्र शाह को नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी
आरएस अनेजा, 27 मार्च नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बालेंद्र शाह को नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी। श्री मोदी ने कहा, “आपकी नियुक्ति नेपाल की जनता द्वारा आपके नेतृत्व पर जताए गए भरोसे को दर्शाती है। मैं भारत और नेपाल के बीच की मित्रता और सहयोग को दोनों देशों के लोगों के पारस्परिक लाभ के लिए नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।”
प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया:
“नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री बालेंद्र शाह को हार्दिक बधाई।
आपकी नियुक्ति नेपाल की जनता द्वारा आपके नेतृत्व पर जताए गए भरोसे को दर्शाती है। मैं भारत-नेपाल मित्रता और सहयोग को दोनों देशों की जनता के पारस्परिक लाभ के लिए नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।”
#PrimeMinister #BalendraShah #Nepal #OathCeremony #NepalPolitics #Leadership #Congratulations #PoliticalMilestone #NewEra #Governance #Unity #Democracy #ChangeMakers #Inauguration #LeadershipJourney #NepalFuture #CitizensOfNepal #PositiveChange #ProgressInNepal #CivilRights
-

रेलवे के बिल पास करने के बदले मांग रहा था 10% कमीशन, CBI ने रांची में बिछाया जाल; चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर दबोचा
झारखंड/रांची, 27 मार्च (अन्नू): केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे, रांची के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (CCI) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी पर आरोप है कि उसने एक शिकायतकर्ता के लगभग 8.70 लाख रुपये के लंबित बिलों को पास करने के बदले में कुल राशि का 10 प्रतिशत कमीशन मांगा था। सीबीआई ने इस मामले में 25 मार्च 2026 को केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू की थी।
सीबीआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ने बिल क्लियर करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद सीबीआई ने एक योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया (Trap) और आरोपी को उस समय रंगे हाथों दबोच लिया, जब वह शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 50,000 रुपये स्वीकार कर रहा था। गिरफ्तारी के तुरंत बाद सीबीआई की टीमों ने आरोपी के कार्यालय और आवासीय परिसरों पर छापेमारी शुरू कर दी है, जहां तलाशी अभियान अभी भी जारी है।
इस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है और सीबीआई अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या इस भ्रष्टाचार के खेल में विभाग के कुछ अन्य लोग भी शामिल थे। रेलवे विभाग में इस कार्रवाई के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। सीबीआई ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका अभियान इसी तरह जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
#CBIRaid #RanchiNews #RailwayCorruption #SouthEasternRailway #BreakingNews #CorruptionFreeIndia #CBIAction #JharkhandNews #DanikKhabar -

दिल्ली: गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, 50 एलपीजी सिलेंडर बरामद
नई दिल्ली, 27 मार्च (अन्नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (NR-1) ने रोहिणी जिले के कंझावला इलाके में छापेमारी कर घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी और कालाबाजारी करने वाले एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सुखबीर नगर (कराला) में दबिश देकर 50 इंडेन गैस सिलेंडर बरामद किए हैं, जिन्हें ऊंचे दामों पर बेचने और अवैध रिफिलिंग के लिए छिपाकर रखा गया था। इस मामले में पुलिस ने गैस एजेंसी के अधिकृत डिलीवरी मैन कुंवर पाल और उसके बेटे पंकज पाल को गिरफ्तार किया है।
क्राइम ब्रांच के डीसीपी पंकज कुमार के अनुसार, एसीपी अशोक शर्मा और इंस्पेक्टर पुखराज सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुखबीर नगर के रामा विहार इलाके में गैस सिलेंडरों का अवैध स्टॉक रखा गया है और वहां से कालाबाजारी की जा रही है। मौके पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी पिता-पुत्र गैस सिलेंडरों से अवैध तरीके से गैस चोरी (रिफिलिंग) कर रहे थे। पुलिस ने मौके से 50 सिलेंडर बरामद किए, जिनमें से 29 भरे हुए और 21 खाली थे। इसके अलावा, गैस ढोने के लिए इस्तेमाल होने वाला एक टाटा एस (छोटा हाथी) वाहन और वजन करने वाली मशीन भी जब्त की गई है।
जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी कुंवर पाल एक अधिकृत गैस एजेंसी में डिलीवरी मैन के तौर पर काम करता है। वह एजेंसी के नांगलोई स्थित गोदाम से सिलेंडर लेकर निकलता था, लेकिन ग्राहकों को पूरी डिलीवरी देने के बजाय उन्हें अपने घर में जमा कर लेता था। इसके बाद वह भरे हुए सिलेंडरों से गैस निकालकर खाली सिलेंडरों में भरता था और उन्हें खुले बाजार में महंगे दामों पर बेचकर अवैध मुनाफा कमाता था। उसका 21 वर्षीय बेटा पंकज पाल भी इस गैर-कानूनी काम में पूरी तरह उसका साथ देता था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत क्राइम ब्रांच थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह खेल कब से चल रहा था और इसमें गैस एजेंसी के किसी अन्य कर्मचारी की मिलीभगत तो नहीं है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रिहायशी इलाके में इस तरह गैस रिफिलिंग करना किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता था।
#DelhiPolice #CrimeBranch #LPGScam #BlackMarketing #DelhiCrime #RohiniNews #GasCylinder #ActionAgainstCrime #BreakingNews #IndaneGas #DanikKhabar -
27/03/26 |राज्य सरकार "सच्चा वादा और पक्का काम" के ध्येय को साकार करते हुए बढ़ रही है संकल्प से सिद्धि की ओर - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 27 मार्च, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार "सच्चा वादा और पक्का काम" के ध्येय को साकार करते हुए संकल्प से सिद्धि की ओर बढ़ रही है। उज्जैन में 3 साल पहले बाबा महाकाल का महालोक बना। उसके बाद प्रदेश में प्रमुख तीर्थ स्थलों को धाम के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। आज चैत्र नवरात्रि में पांढुर्णा के जामसांवली मंदिर में श्री हनुमान लोक सहित 362 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन अद्भुत अवसर है। उन्होंने जामसांवली श्री हनुमान लोक के दूसरे चरण के विकास कार्यों के लिए घोषणा की तथा बताया कि यहां श्रद्धालुओं के लिए 10 बिस्तर का छोटा अस्पताल भी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रीराम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को भोपाल से राजा रामचंद्र धाम ओरछा के लिए पीएमश्री हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ होगा। श्री हनुमान लोक का लोकार्पण प्रदेश में राम राज्य की स्थापना के प्रति सरकार की आस्था को प्रकट करता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पांढुर्णा में स्थित जामसांवली मंदिर में श्री हनुमान लोक के प्रथम चरण के लोकार्पण अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 111 करोड़ 63 लाख रूपए की लागत के 31 विकास कार्यों का लोकार्पण और 251 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत के 33 विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व-सहायता समूह की बहनों को ऋण स्वीकृति पत्र और किसानों को पट्टों का वितरण किया। उन्होंने प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पांढुर्णा जिले की पहचान संतरे की डलिया भेंट की गई।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश केसाथ मध्यप्रदेश भी आगे बढ़ रहा है। खाड़ी में युद्ध की स्थिति में प्रधानमंत्री भारत के स्वाभिमान के साथ विदेश नीति पर निर्णय ले रहे हैं। भारत सरकार के संकल्प से ही संकट के समय विदेशों में फंसे हजारों भारतीयों की स्वदेश वापसी संभव हो पाई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्री हनुमान ने जीवन में बड़ी चुनौतियों का अडिग रहते हुए सामना किया। प्रभु श्रीराम ने संकट के समय जब भी हनुमान जी को याद किया, उन्होंने पल भर में समस्या का समाधान कर दिया। जय बजरंगबली से हमें सीख मिलती है कि जीवन में कभी भी विनम्रता को नहीं छोड़ना चाहिए। साथ ही मन-बुद्धि के साथ अपने शरीर के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नव गठित पांढुर्णा जिले में लंबे समय से कलेक्टर कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय की आवश्यकता थी। इसकी पूर्ति करते हुए अब पांढुर्णा को जिला पंचायत और जनपद पंचायत कार्यालय के भवन की सौगात भी मिल रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पांढुर्णा जिले के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जामसांवली श्री हनुमान लोक के दूसरे चरण के विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। पांढुर्णा में 10 एकड़ भूमि पर इंडोर और आउट डोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। जिले में नगरपालिकाओं के विकास कार्यों के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी। पांढुर्णा जिले में महिला पुलिस थाना बनाया जाएगा। सौंसर में कृषि विकास केंद्र स्थापित करने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्हान नदी पर 30 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से बने पुल, मोहगांव से नांदनवाडी तक 22 करोड़ 68 लाख रूपए की लागत से बनी 24 कि.मी. लंबी सड़क, विभिन्न ग्रामों की नल-जल योजनाओं, नगर पालिका परिषद सौंसर के विभिन्न कार्यों, शासकीय महाविद्यालय पांढुर्णा में अतिरिक्त कक्ष और 4 ग्राम पंचायतों में अटल सेवा केन्द्रों का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया, उनमें 69 करोड़ 49 लाख रूपए की लागत से बनने वाला संयुक्त जिला कार्यालय भवन सहित जिला चिकित्सालय और शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के विभिन्न विकास कार्य, 21 करोड़ 48 लाख रूपए की लागत से बनने वाला पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा पुलिस विभाग से जुड़े विभिन्न विकास कार्य, 61 करोड़ 38 लाख रूपए की लागत से पांढुर्णा में बनने वाला रेलवे ओवर ब्रिज प्रमुख हैं। इसके साथ ही सौंसर में अमृत 2.0, राजस्व विभाग के अंतर्गत विभिन्न आवासों, शासकीय उच्चतर विद्यालयों में बनने वाली प्रयोगशालाओं का भी भूमि-पूजन हुआ।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसान कल्याण वर्ष में किसानों को दिन में भी बिजली प्रदाय की जाएगी। किसान फसल उत्पादन के साथ पशुपालन, दूध उत्पादन और मत्स्य पालन से भी अपनी आय बढ़ाएं। देश के किसान प्राकृतिक खेती को आगे बढ़ाएं। राज्य सरकार ने दूध उत्पादन को 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी सत्र से शासकीय स्कूलों के बच्चों को माता यशोदा योजना में दूध के नि: शुल्क टेट्रा पैकेट वितरित किये जाएंगे। स्कूली बच्चों को साल भर में 5 लाख साइकिलें बांटी गई हैं। कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूटी भी बांटी जा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए संकल्पित है। प्रदेश में अब तक 70 हजार पदों के लिए नियुक्ति पत्रों का वितरण हो चुका है। इसमें ऊर्जा विभाग के 50 हजार पदों पर भर्ती शामिल है। हमारी सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में 42 हजार पदों पर नई भर्ती को भी स्वीकृति दी है। इसी वर्ष लगभग एक लाख नियुक्तियां पूरी कर ली जाएंगी। आगामी समय में युवाओं को 2.5 लाख नियुक्तियों की सौगात मिलेगी।
ऊर्जा मंत्री एवं पांढुर्णा जिले के प्रभारी प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पांढुर्णा जिले को कई विकास कार्यों की सौगात दी है। नवगठित जिले में विकास कार्यों को निरंतर गति प्रदान की जा रही है। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भावसिंह लोधी ने कहा कि श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को श्री हनुमान लोक की अनुपम सौगात मिली है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी: किडनैपिंग केस में 4 साल से फरार चल रहा 'इनामी' बदमाश सुमित उर्फ बादल गिरफ्तार
नई दिल्ली, 27 मार्च (अन्नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (WR-II यूनिट) ने जघन्य अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने कापसहेड़ा थाने के फिरौती के लिए अपहरण (Kidnapping for Ransom) के मामले में वांछित और घोषित अपराधी (PO) सुमित उर्फ बादल को धर दबोचा है। 30 वर्षीय सुमित, हरियाणा के हिसार का रहने वाला है और साल 2022 में जमानत पर बाहर आने के बाद से लगातार अदालत की कार्यवाही से बचकर फरार चल रहा था। इसी महीने 13 मार्च 2026 को द्वारका कोर्ट ने उसे आधिकारिक तौर पर भगोड़ा घोषित किया था।
क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी सुमित अपने पैतृक गांव धीरणवास, हिसार के पास हनुमान मंदिर के आसपास देखा गया है। इस इनपुट पर एसीपी राजपाल डबास के मार्गदर्शन और इंस्पेक्टर गौतम मलिक के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी निगरानी और फील्ड इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने आरोपी की सटीक लोकेशन ट्रैक की और हिसार के धीरणवास गांव में छापेमारी कर उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। इस ऑपरेशन में एसआई कुलदीप सिंह, हेड कांस्टेबल पवन, राजेश और भंवर की मुख्य भूमिका रही।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि सुमित ने अपने साथियों अजीत उर्फ जीतू और मनीष उर्फ गोगा के साथ मिलकर कापसहेड़ा इलाके से एक व्यक्ति का अपहरण किया था। फिरौती के लालच में आरोपियों ने पीड़ित को पूरे दिन चलती कार में कैद रखा और उसके परिवार से 6 लाख रुपये की मांग की थी। पैसे मिलने में देरी होने पर अपहरणकर्ताओं ने पीड़ित के साथ बेरहमी से मारपीट की और बाद में उसे चलती गाड़ी से बाहर फेंक दिया था। इस मामले में पहले भी गिरफ्तारी हुई थी, लेकिन जेल से बाहर आने के बाद सुमित ने न्यायिक प्रक्रिया में शामिल होने के बजाय भागने का रास्ता चुना।
आरोपी सुमित का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। वह दिल्ली के कापसहेड़ा के अलावा हिसार के आजाद नगर थाने में चोरी और अन्य धाराओं के तहत दर्ज मामलों में भी संलिप्त पाया गया है। 11वीं तक पढ़ा सुमित गुरुग्राम में पानी की सप्लाई का काम करता था, लेकिन जल्द पैसा कमाने की चाहत ने उसे अपराध की दुनिया में धकेल दिया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि सुमित की गिरफ्तारी से अब इस गंभीर मामले के ट्रायल में तेजी आएगी और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सकेगा।
#DelhiPolice #CrimeBranch #Arrested #KidnappingCase #HisarNews #DelhiCrime #LawAndOrder #BreakingNews #HaryanaCrime #CrimeUpdate #DanikKhabar -
27/03/26 |प्रयोगशालाओं को बेहतर बनाने भौतिकी, रसायन और गणित विषय के शिक्षकों का प्रशिक्षण 28 मार्च से:मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 27 मार्च, भोपाल।
मध्यप्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मंशा के अनुरूप विज्ञान शिक्षा को और अधिक समृद्ध किया जा रहा है। इसी क्रम में विभाग द्वारा विज्ञान विषय के शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय स्तर के संस्थान में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इसके अंतर्गत भौतिकी, रसायन एवं गणित (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) विषयों के शिक्षकों को प्रयोगशालाओं के बेहतर उपयोग एवं प्रायोगिक शिक्षण को प्रभावी बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 28 मार्च से 2 अप्रैल तक राजधानी भोपाल स्थित राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान में होगा। विभाग की इस पहल से शिक्षकों की क्षमता में वृद्धि होगी। साथ ही विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं व्यावहारिक विज्ञान शिक्षा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
"Skill India" और "Developed India @2047" के विज़न के है अनुरूप
आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय शिल्पा गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आधारभूत सिद्धांत "शैक्षणिक संस्था वह है जिसमें प्रत्येक छात्र का स्वागत किया जाता है और उसकी देखभाल की जाती है। जहां एक सुरक्षित और प्रेरणादायक शिक्षण वातावरण मौजूद होता है। जहां सभी छात्रों को सीखने के लिए विविध प्रकार के अनुभव उपलब्ध कराए जाते है और जहां सीखने के लिए अच्छे बुनियादी ढांचे और उपयुक्त संसाधन उपलब्ध हैं। ये सब हासिल करना प्रत्येक शिक्षा संस्थान का लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उक्त आधारभूत सिद्धान्त के अनुसार विभाग ने सभी हाई और हायर सेंकडरी विद्यालयों में समुचित अधोसंरचना विकास के साथ प्रयोगशालाओं तथा अन्य शैक्षिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। अब आवश्यकता है कि, हमारे शिक्षक साथी इन संसाधनों का कक्षा शिक्षण में यथोचित उपयोग सुनिश्चित करें, जिससे विद्यार्थी रूचिपूर्वक अध्ययन कर सकें।
एनटीटीटीआर के सहयोग से संचालित यह पहल भारत सरकार के "Skill India" और "Developed India @2047" के विज़न के अनुरूप है, जो हमारे शिक्षकों को उनकी दक्षता संवर्धन में सहयोग करने के साथ ही कौशल आधारित शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करने में भी सहायक होगी।
17,000 शिक्षक होंगे प्रशिक्षित
तकनीकी प्रशिक्षण के संबंध में अपर परियोजना संचालक श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने बताया कि प्रदेश में यह प्रथम अवसर होगा जब विज्ञान शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय स्तर के संस्थान में इस प्रकार का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में कक्षा 9 से 12 तक के विज्ञान विषय से संबंधित सभी संकायों (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) के शिक्षकों को विज्ञान प्रयोगशालाओं के व्यापक एवं सार्थक उपयोग का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
इसमें प्रदेश के लगभग 17,000 शिक्षक, प्रयोगशालाओं के बेहतर उपयोग का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण का प्रथम चरण 28 मार्च से प्रारंभ होकर 2 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें कुल 416 मास्टर ट्रेनर तैयार किये जायेंगे। यह मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त अपने-अपने जिलों में प्रशिक्षण देंगे।
अपर परियोजना संचालक कुशरे ने कहा कि विभाग का यह लक्ष्य है कि शिक्षण सत्र के प्रारंभ से ही विद्यार्थी विज्ञान प्रयोगशालाओं का उपयोग करें। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सहज जिज्ञासाओं का समाधान करना, विज्ञान प्रयोगों का व्यावहारिक जीवन में कैसे उपयोग किया जाता है की जानकारी प्राप्त करना, प्रारंभ से ही उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण जागृत करना तथा उनकी तार्किक क्षमता में संवर्धन करना है।
सभी कक्षाओं के लिए तैयार किए गए हैं अलग अलग मॉड्यूल
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा विज्ञान प्रयोगशाला प्रशिक्षण के लिए सभी कक्षाओं के लिए अलग अलग मॉड्यूल तैयार किए गए हैं। इन मॉड्यूल्स में समग्र एवं संतुलित दृष्टिकोण अपनाते हुए सामग्री-आधारित प्रयोगों को शामिल किया गया है, जो विद्यार्थियों को वैज्ञानिक अवधारणाओं की गहन समझ प्रदान करते हैं। प्रत्येक प्रयोग में जीवनोपयोगिता, सिद्धांत, अधिगम उद्देश्य, कार्यविधि, प्रेक्षण, परिणाम, सावधानियां एवं प्रश्नोत्तर को व्यवस्थित रूप से सम्मिलित किया गया है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-

म्यांमार के 'साइबर नर्क' में भारतीयों को धकेलने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, CBI ने मुंबई से दबोचा आरोपी
नई दिल्ली, 27 मार्च (अन्नू): केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे एक बेहद खतरनाक 'साइबर स्लेवरी' नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इसके मुख्य मास्टरमाइंड सुनील नेलथु रामकृष्णन उर्फ 'कृष्ण' को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि वह निर्दोष भारतीय नागरिकों को थाईलैंड में आकर्षक नौकरियों का लालच देकर म्यांमार के म्यावाडी क्षेत्र (विशेषकर बदनाम केके पार्क) में तस्करी के जरिए भेजता था, जहाँ उन्हें जबरन साइबर धोखाधड़ी के केंद्रों में बंधक बनाकर रखा जाता था।
सीबीआई की जांच में खुलासा हुआ है कि यह एक संगठित अंतरराष्ट्रीय आपराधिक सिंडिकेट है। ये लोग पीड़ितों को पहले दिल्ली से बैंकॉक ले जाते थे और वहां से अवैध रास्तों के जरिए म्यांमार भेज देते थे। वहां पहुँचने के बाद इन भारतीयों को 'डिजिटल अरेस्ट' स्कैम, 'रोमांस फ्रॉड' और 'क्रिप्टोकरेंसी' निवेश के नाम पर दुनिया भर के लोगों को ठगने के लिए मजबूर किया जाता था। मना करने पर पीड़ितों को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी जाती थी, उन्हें कमरे में बंद रखा जाता था और उनकी आवाजाही पर सख्त पाबंदी होती थी।
साल 2025 में कुछ भारतीय नागरिक इन केंद्रों से किसी तरह भाग निकलने में सफल रहे और थाईलैंड पहुँचे, जहाँ से उन्हें मार्च और नवंबर 2025 में भारत वापस लाया गया। सीबीआई ने इन पीड़ितों से विस्तृत बातचीत की, जिससे इस पूरे गिरोह के काम करने के तरीके (Modus Operandi) का पता चला। खुफिया जानकारी के आधार पर की गई लंबी जांच के बाद सुनील उर्फ कृष्ण की पहचान इस नेटवर्क के मुख्य सूत्रधार के रूप में हुई।
आरोपी के भारत लौटते ही सीबीआई ने मुंबई में उस पर निगरानी रखी और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके ठिकाने पर की गई छापेमारी के दौरान म्यांमार और कंबोडिया में चल रहे मानव तस्करी और साइबर क्राइम ऑपरेशंस से जुड़े कई अहम डिजिटल दस्तावेज और सबूत बरामद हुए हैं। सीबीआई अब इस नेटवर्क में शामिल अन्य विदेशी नागरिकों और सहयोगियों की तलाश कर रही है ताकि इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह की जड़ों को पूरी तरह से उखाड़ा जा सके।
#CBIAction #CyberSlavery #HumanTrafficking #MumbaiNews #MyanmarScam #DigitalArrest #BreakingNews #CyberCrime #InternationalSyndicate #SafetyFirst #DanikKhabar -
27/03/26 |साइबर ठगी के मामले में मध्यप्रदेश पुलिस को मिली सफलता
एन.एस.बाछल, 27 मार्च, भोपाल।
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही है। इसी क्रम में आलीराजपुर एवं देवास जिलों की पुलिस द्वारा उल्लेखनीय सफलता अर्जित करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ितों को 9 लाख 08 हजार 499 रुपये की राशि वापस दिलाई गई है।
आलीराजपुर
जिले में पुलिस द्वारा त्वरित एवं तकनीकी कार्यवाही करते हुए साइबर धोखाधड़ी के 04 प्रकरणों में कुल 7 लाख 40 हजार 499 रूपये की राशि संबंधित फरियादियों को वापस कराई गई है। यह कार्रवाई साइबर सेल एवं संबंधित संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी रूप से संपन्न की गई।
देवास
जिले में “ई-जीरो FIR” नवाचार के तहत थाना बागली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए साइबर फ्रॉड के एक प्रकरण में 1 लाख 68 हजार रुपये की संपूर्ण राशि करीब तीन माह के अथक प्रयासों के बाद पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई है।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु निरंतर नवाचार एवं सुदृढ़ तंत्र विकसित किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
मध्यप्रदेश पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करेंअथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं या निकटतम पुलिस थाने से संपर्क करें।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
27/03/26 |समाधान योजना में 25 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं ने लिया लाभ - ऊर्जा मंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 27 मार्च, भोपाल।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि समाधान योजना में अब तक 25 लाख 75 हजार बिजली उपभोक्ताओं में सरचार्ज में छूट का लाभ लिया है। उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार की समाधान योजना 2025-26 के द्वितीय व अंतिम चरण को 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया है। पूर्व में यह योजना 28 फरवरी तक लागू थी। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 3 नवम्बर को समाधान योजना 2025-26 की शुरुआत हुई थी। समाधान योजना में तीन माह से अधिक के बकायादार उपभोक्ताओं को एकमुश्त राशि जमा करने पर 90 प्रतिशत तक सरचार्ज में छूट का लाभ दिया जा रहा है। मंत्री श्री तोमर ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि वे तीन माह से अधिक के बकाएदार हैं और योजना में अभी तक शामिल नहीं हो पाए वे अब 31 मार्च तक योजना में शामिल होकर अपना बकाया बिल एकमुश्त जमा करके 90 फीसदी तक सरचार्ज माफी का लाभ उठा सकते हैं।
420 करोड़ 93 लाख का सरचार्ज हुआ माफ
मध्यप्रदेश सरकार की समाधान योजना 2025-26 में अभी तक 25 लाख 75 हजार बिजली उपभोक्ताओं ने इस योजना का लाभ लिया है। कुल 1231 करोड़ 68 लाख रूपये जमा किये गये हैं, जबकि 420 करोड़ 93 लाख रूपये का सरचार्ज माफ किया गया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 7 लाख 63 हजार बकायादार उपभोक्ताओं ने अपना पंजीयन कराकर लाभ लिया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के खाते में 701 करोड़ 91 लाख से अधिक की मूल राशि जमा हुई है, जबकि 301 करोड़ 22 लाख रूपए का सरचार्ज माफ किया गया है। इसी तरह पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 9 लाख 62 हजार उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लिया है। कंपनी के खाते में 275 करोड़ 46 लाख रूपये जमा हुए हैं, जबकि 83 करोड़ 77 लाख रूपये का सरचार्ज माफ किया गया है। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 8 लाख 50 हजार उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लिया है। कंपनी के खाते में 254 करोड़ 31 लाख रूपये जमा हुए हैं, जबकि 35 करोड़ 94 लाख रूपये का सरचार्ज माफ किया गया है।
समाधान योजना 2025-26 एक नजर में
समाधान योजना 2025-26 का उद्देश्य 3 माह से अधिक अवधि के उपभोक्ताओं को बकाया विलंबित भुगतान के सरचार्ज पर छूट प्रदान करना है। यह योजना जल्दी आएं, एकमुश्त भुगतान कर ज्यादा लाभ पाएं के सिद्धांत पर आधारित है। योजना में एक मुश्त भुगतान करने पर 70 से 90 फीसदी तथा किस्तों में भुगतान करने पर 50 से 60 फ़ीसदी तक सरचार्ज माफ किया जा रहा है। समाधान योजना 2025-26 का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को कंपनी के पोर्टल पर पंजीयन करना है। पंजीयन के दौरान अलग-अलग उपभोक्ता श्रेणी के लिए पंजीयन राशि निर्धारित की गई है। घरेलू एवं कृषि उपभोक्ता कुल बकाया राशि का 10 प्रतिशत तथा गैर घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ता कुल बकाया राशि का 25 प्रतिशत भुगतान कर पंजीयन कराकर योजना में शामिल होकर लाभ उठा सकते हैं। योजना की विस्तृत जानकारी तीनों कंपनियों की वेबसाइटों पर भी देखी जा सकती है। साथ ही विद्युत वितरण केंद्र में पहुंचकर भी योजना के संबंध में जानकारी ले सकते हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
27/03/26 |राजस्थान-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में नीमराना मॉडल ऑफ मैन्युफैक्चरिंग की महत्वपूर्ण भूमिका
एन.एस.बाछल, 27 मार्च, जयपुर।
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को कोटपूतली-बहरोड़ के रीको नीमराना औद्योगिक क्षेत्र का दौरा कर औद्योगिक इकाइयों की कार्यव्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उद्योगों को प्रोत्साहन देने और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण सुदृढ़ करने के निर्देश दिए, जिनके लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न नीतियों के माध्यम से प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि उद्योग और निवेश आर्थिक समृद्धि के प्रमुख आधार हैं तथा उद्यमी राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
डाइकिन एयर-कंडीशनिंग इंडिया प्रा. लि. का निरीक्षण—
मुख्य सचिव ने इस दौरान जापानीज जोन की डाइकिन एयर-कंडीशनिंग इंडिया प्रा. लि. का निरीक्षण कर वहां की आधुनिक तकनीक और उत्पादन क्षमता का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के प्रयासों से राज्य में निवेश को गति मिली है और उद्योगों के लिए बेहतर वातावरण विकसित हुआ है। उन्होंने उन्नत तकनीक आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देने के साथ ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कंपनी के जापानी और भारतीय प्रतिनिधियों एवं रीको के अधिकारियों से चर्चा कर क्षेत्र की औद्योगिक प्रगति और निवेश की स्थिति की प्रारंभिक जानकारी प्राप्त की, साथ ही शोर्ट वीडियो के माध्यम से कंपनी की कार्यप्रणाली को जाना एवं राजस्थान में जापनीज निवेशकों और कंपनियों के साथ भविष्य में राजस्थान में और अधिक निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।
उद्योग प्रतिनिधियों के साथ बैठक—
डीजेआईएमई नीमराणा में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने नीमराना औद्योगिक संघ तथा भारतीय एवं जापानी कंपनियों के प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने उद्योगपतियों की समस्याएं, प्रस्ताव एवं सुझावों को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान व आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में एलपीजी, सीएनजी और पेट्रोल डीजल उपलब्ध है, निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रहे है। उन्होंने कहा कि राजस्थान तेजी से एक प्रमुख औद्योगिक गंतव्य के रूप में उभर रहा है और सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है।
उन्होंने “मेक इन इंडिया” के तहत उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के निर्माण को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि इससे राज्य की औद्योगिक पहचान और सुदृढ़ होगी। मुख्य सचिव ने बताया कि वह नीमराना मॉडल ऑफ मैन्युफैक्चरिंग का अध्ययन करने आए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस मॉडल को और अधिक सुदृढ़ करना चाहते हैं। बैठक में उद्योगों के साथ समन्वय को और अधिक व्यवस्थित करने, नए रीको क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने तथा जापानी सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि जेट्रो के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के जापान दौरे के दौरान हुए विचार-विमर्श के बिंदुओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा की विकसित राजस्थान-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में नीमराना मॉडल ऑफ मैन्युफैक्चरिंग की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नीमराना औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाए तथा निवेशकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उद्योगों से संबंधित सभी अनुमतियां समयबद्ध रूप से प्रदान की जाएं ताकि अनावश्यक देरी न हो। साथ ही उद्योगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो, रोजगार एवं कौशल विकास के अधिक अवसर सृजित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उद्यमियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय से ही प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति मिल सकेगी।
मुख्य सचिव ने क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि रामजल सेतु लिंक परियोजना एवं रैपिड रेल ट्रांसपोर्ट की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए हुए, क्षेत्र के विकास के नए आयाम खोले जायेंगे। उन्होंने कहा कि गवर्नेंस मॉडल ऑफ राजस्थान पर चर्चा करते हुए कहा को प्रदेश में आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए 181 राजस्थान सम्पर्क के माध्यम से आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है साथ ही डिजिटल एमपावरमेंट ऑफ सिटीज़न की दिशा में भी कार्य किए जा रहें है। उन्होंने कहा को सबका साथ सबका विकास की संकल्पना को साकार करते हुए राज्य सरकार ने ऐतिहासिक बजट के माध्यम से सभी वर्गों का ध्यान रखा है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
27/03/26 |जयपुर में हिमालयन काले भालुओं की नई जोड़ी आकर्षण का केंद्र
एन.एस.बाछल, 27 मार्च, जयपुर।
नाहरगढ़ जैविक उद्यान, जयपुर में पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण जुड़ गया है। जम्मू (जम्मू एवं कश्मीर) से लाए गए एक नर एवं एक मादा हिमालयन काले भालू को आमजन के अवलोकन के लिए प्रदर्शित किया गया।
वन, पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने एनक्लोजर के डिस्प्ले एरिया का फीता काटकर औपचारिक उद्घाटन किया। इसके साथ ही दोनों भालुओं को पर्यटकों के लिए खोला गया।
उद्यान प्रशासन के अनुसार नर भालू की आयु लगभग 30 माह तथा मादा भालू की आयु लगभग 21 माह है। मंत्री ने नर भालू का नाम “हरि” और मादा भालू का नाम “कमला” रखा।
इस अवसर पर बाघ शिवाजी एवं बाघिन रानी के पांच शावकों का नामकरण भी किया गया। नर शावकों के नाम “सूर्या”, “शौर्य” और “विजय” जबकि मादा शावकों के नाम “अम्बे” और “वृंदा” रखे गए।
वन मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने जैविक उद्यान परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख) पवन कुमार उपाध्याय तथा मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के.सी.ए अरुण प्रसाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
27/03/26 |टोंक जिले में स्कूटी मिलने पर दिव्यांगों के चेहरे पर आई खुशी
एन.एस.बाछल, 27 मार्च, जयपुर।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार महिला, श्रमिक, युवा, किसानों को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक दृष्टि से मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके इसके लिए जनहितैषी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने दिव्यांगो के जीवन को सुगम बनाने के लिए पहले बजट में 2 हजार, दूसरे में 2 हजार 500 स्कूटियों की सौगात दी थी। तीसरे बजट में भी 2 हजार 500 स्कूटियों का वितरण करने का निर्णय लिया गया है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री गहलोत टोंक जिले के उनियारा के राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय में दिव्यांगजनों के स्कूटी वितरण कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2016 में दिव्यांगता के श्रेणी में आने वाली बीमारियों की 7 कैटेगरी को बढ़ाकर 21 कर दिया था। इससे अधिकाधिक दिव्यांग भाई-बहनों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री गहलोत ने कहा कि सरकार के विधायक कोष से स्थानीय विधायक राजेन्द्र गुर्जर द्वारा आप सभी को 1 करोड़ से अधिक राशि की 88 स्कूटियों का वितरण किया जा रहा है। इससे पता चलता है कि आपके विधायक आमजन की व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर बेहद संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता होने पर यूडीआईडी कार्ड भारत सरकार के स्वावलम्बन पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन करने पर बनता है। आगामी 1 अप्रैल से राज्य सरकार की ओर से दिव्यांगो को 1450 प्रतिमाह पेंशन दी जायेगी। साथ ही सौ प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता होने पर 1 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि मिलेगी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री गहलोत ने कहा कि एक ही परिवार के दो सदस्य दिव्यांग होने पर विभाग की ओर से आस्था कार्ड बनाया जाता है। इससे उन्हें बीपीएल कैटेगरी की सुविधाए मिलनी लग जाती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार दिव्यांग भाई-बहनों को 20 हजार तक के कृत्रिम अंग उपलब्ध करवा रही है। इसके लिए पूरे राज्य में कैम्प आयोजित कर जरुरतमंद व्यक्तियों को चिन्हित कर लाभ दिया जा रहा है।
स्थानीय विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने कहा कि जनता ही मेरी ताकत है। उनकी हर समस्या और परेशानी का समाधान तत्परता से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्युत, शिक्षा, चिकित्सा एवं पेयजल की योजनाओं से लोगों को लाभांवित कर रही है। उन्होंने राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय में टीनशैड बनवाने एवं अन्य कार्यो के लिए अपने विधायक कोष से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
27/03/26 |सनातन संस्कृति में यज्ञ का महत्व सर्वश्रेष्ठ है - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 27 मार्च, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति में यज्ञ का महत्व सर्वश्रेष्ठ है। यज्ञ के माध्यम से देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन धन्य हो जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति में बड़े पुण्य व देवताओं की कृपा से मनुष्य का शरीर मिलता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को छिंदवाड़ा के सिहोरा मॉल स्थित रामेश्वरम धाम में सहस्त्र चंडी महायज्ञ के समापन अवसर पर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यज्ञ में सहभागी होकर व्यक्ति अपने जीवन में जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा याचना करता है और यश, सुख तथा समृद्धि की कामना करता है। ऐसे आयोजनों से सनातन संस्कृति के प्रति आस्था मजबूत होती है और सात्विक भाव से जनता की सेवा करने की प्रेरणा मिलती है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवद्गीता के उपदेशों को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उपस्थित जनसमुदाय को नववर्ष विक्रम संवत 2083 की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है और निडरता के साथ कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि आज नवरात्रि के पावन पर्व पर हनुमान लोक का लोकार्पण भी हुआ है। उन्होंने कहा कि यह शरीर पंचतत्व से बना होता है जिसमें पांच कर्मेन्द्रियां और पांच ज्ञानेन्द्रियां होती है। इन दसों इंद्रियों से लगातार सात्विक भाव से कार्य करने पर सात्विक शक्ति उत्पन्न होती है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव सपत्नीक सहस्त्र चंडी महायज्ञ में शामिल हुए और लगभग 3200 श्रद्धालुओं के साथ प्रदेश की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना करते हुए यज्ञ में पूर्णाहुति दी। महायज्ञ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संतश्री विवेक जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा यज्ञ स्थल की परिक्रमा भी की। इसके साथ ही उन्होंने सिहोरामाल स्थित भगवान शंकर के मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामनाएं कीं।
इस अवसर पर सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव का इस सहस्त्र चंडी महायज्ञ में शामिल होना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्रदेश को मिलता रहे। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में नंबर वन कार्य हो रहे हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-

दैनिक खबर : आज 27 मार्च, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
असम और बंगाल में भाजपा का चुनावी शंखनाद:
दरांग में हिमंता का 'ऐतिहासिक' जीत का दावा; बंगाल में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा दांव, मेनिफेस्टो में 7वें वेतन आयोग का हो सकता है वादा।
भारतीय सेना की मारक क्षमता में भारी इजाफा:
800 किमी रेंज वाली ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने की तैयारी; रक्षा मंत्रालय से जल्द मिल सकती है मंजूरी, दुश्मनों के ठिकानों पर अब सटीक प्रहार।
ईरान-इजराइल जंग का साया:
पीएम मोदी आज मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे हाई-लेवल मीटिंग; देश में 60 दिन का तेल भंडार सुरक्षित, अफवाहों पर न दें ध्यान, सरकार की पूरी तैयारी।
लद्दाख में भूकंप के झटके:
लेह में शुक्रवार सुबह 3.9 तीव्रता के साथ कांपी धरती; जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं, नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने की पुष्टि।
सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चेतावनी:
कोर्ट रूम में 'एआई' निर्मित फर्जी फैसलों के बढ़ते चलन पर जताई चिंता; इसे बताया वैश्विक समस्या, वकीलों और जजों को सतर्क रहने की सख्त हिदायत।
मिडिल ईस्ट संकट:
ट्रंप ने टाला ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमला; 6 अप्रैल तक बढ़ाई डेडलाइन, कहा- 'तेहरान के अनुरोध पर बातचीत को दिया मौका, वार्ता सकारात्मक दिशा में' |
पुतिन की चेतावनी:
खाड़ी युद्ध के परिणाम कोरोना महामारी जितने होंगे भयानक; वैश्विक अर्थव्यवस्था, रसद और सप्लाई चेन में भारी तबाही की आशंका, अमेरिका-इजराइल के हमलों को बताया 'अंधाधुंध आक्रामकता'।
165 साल में पहली बार:
अमेरिकी डॉलर पर होंगे सिटिंग प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर; 250वीं वर्षगांठ पर ट्रेजरी विभाग का ऐतिहासिक फैसला, जून से छपेंगे ट्रंप के सिग्नेचर वाले नोट।
दिल्ली जल संकट:
कैग रिपोर्ट में बड़ा खुलासा; 1000 एमजीडी में से 53% पानी रिसाव और चोरी की भेंट, 10 साल में बढ़ी बर्बादी, जनता को मिल रहा सिर्फ 47 प्रतिशत हिस्सा।
दक्षिणी दिल्ली में नाइजीरियाई गिरोह पर बड़ी स्ट्राइक:
8 माह के अभियान में 65 अवैध विदेशी गिरफ्तार और डिटेंशन सेंटर भेजे; 15 तस्करों पर एफआईआर, वीजा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त।
दिल्ली के 13 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प:
अमृत भारत योजना के तहत नई दिल्ली स्टेशन पर अजमेरी गेट साइड का काम पूरा; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में दी जानकारी।
चंडीगढ़ एयर शो:
सुखना लेक पर सूर्यकिरण टीम का रोमांचक प्रदर्शन आज से शुरू; सुबह 10:30 बजे से आसमान में दिखेंगे हैरतअंगेज करतब, पास धारकों को ही मिलेगी एंट्री, सुरक्षा के कड़े इंतजाम।
पंचकूला नगर निगम 150 करोड़ बैंक धोखाधड़ी:
कोटक महिंद्रा बैंक का मैनेजर दिलीप राघव 4 दिन के पुलिस रिमांड पर; जांच में बड़ा 'यूपी कनेक्शन' आया सामने, करोड़ों के गबन की आशंका।
हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला:
गुरुग्राम और फरीदाबाद में तेज बारिश और गरज के साथ झमाझम बरसे बदरा; दक्षिण हरियाणा में बूंदाबांदी से तापमान गिरा, मार्च के अंत में बड़ी करवट।
सोनीपत में 65 घंटे से टावर पर 'शोले' ड्रामा:
असावरपुर में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में किसान का हाई-वोल्टेज प्रदर्शन; आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल, समाधान की उम्मीद।
हरियाणा कांग्रेस में घमासान:
3 बागी विधायकों के पास शोकॉज नोटिस का जवाब देने का आज आखिरी मौका; अनुशासन समिति की बड़ी बैठक में हो सकता है निलंबन या निष्कासन का फैसला।
आयकर विभाग में नौकरी का झांसा देकर 1.10 करोड़ की ठगी:
आर्थिक अपराध शाखा ने मुख्य आरोपी सुनील को सोंटी से किया गिरफ्तार; बेरोजगार युवाओं को बनाया शिकार, जांच में जुटे अधिकारी।
अंबाला होली रिडीमर चर्च तोड़फोड़ मामला:
प्रभु यीशु की प्रतिमा खंडित करने वाले दो दोषियों को 2 साल की कैद; न्यायिक मजिस्ट्रेट अक्षय अरोड़ा की कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक सजा का फैसला।
आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ
नमस्कार।#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate #journalism #newsreporting #publicawareness #information #newday #newyearnews #2026news #knowledge #education #currentevents
-
27/03/26 |ग्रामीणजन विद्युत से सुरक्षा के लिये बरतें सावधानियॉ : मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 27 मार्च, भोपाल।
विद्युत वितरण कंपनियों ने ग्रामीणजनों को आगाह किया है कि वे अपने खेत-खलिहानों में विद्युत से सुरक्षा के लिये सावधानियां जरूर बरतें। अक्सर देखा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में असावधानीवश विद्युत से कई बार अप्रिय घटनाएं घट जाती हैं। यह दुर्घटनाएं कईं बार जान-माल का नुकसान भी कर देती हैं। इनसे बचने के लिए ग्रामीणजनों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कंपनी ने कहा है कि कभी भी विद्युत लाइनों, उपकरणों एवं खंभों से छेड़खानी न करें क्योंकि ऐसा करना विद्युत अधिनियम 2003 के अंतर्गत दण्डनीय अपराध है।
कंपनी ने कहा कि जरा भी असावधानी या छेड़खानी से बड़े-बड़े खतरे पैदा हो सकते हैं। इसलिए ऐसी लाइनें जिनमें विद्युत शक्ति प्रवाहित होती है उन्हें ऑंधी तूफान या अन्य किसी कारण से टूटने वाले तारों को अकस्मात् छूने का प्रयास न करें। इस दौरान जरूरी होगा कि लाइन टूटने की सूचना तत्काल निकटस्थ बिजली कंपनी के अधिकारी को अथवा विद्युत कर्मचारी को दें।
किसानों को सलाह है कि वे खेतों खलिहानों में ऊॅंची-ऊंची घास की गंजी, कटी फसल की ढेरियां, झोपड़ी, मकान अथवा तंबू आदि विद्युत लाइनों के नीचे अथवा अत्यंत समीप न बनायें। साथ ही विद्युत लाइनों के नीचे से अनाज, भूसे आदि की ऊँची भरी हुई गाड़ियाँ न निकालें। इससे आग लगने का खतरा है। बहुत से स्थानों पर बच्चे पतंग अथवा लंगर का खेल खेलते समय धागे और डोर विद्युत लाइनों में फंसा देते हैं। ऐसा करने से उन्हें रोकें। लाइनों में फंसी पतंग निकालने के लिए बच्चों को कभी भी खंभे पर न चढ़ने दें।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
27/03/26वंदे भारत एक्सप्रेस: दही में निकले जिंदा कीड़े, रेलवे ने ठेकेदार पर लगाया 50 लाख का जुर्माना
जे कुमार नई दिल्ली, 27 मार्च 2026: भारतीय रेलवे की प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस में खान-पान की गुणवत्ता को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। पटना-टाटानगर वंदे भारत (ट्रेन संख्या 21896) में यात्रियों को परोसे गए पैकेट बंद दही में जिंदा कीड़े मिलने के बाद रेल मंत्रालय ने कड़ी कार्रवाई की है। इस लापरवाही के लिए कैटरिंग ठेकेदार पर 50 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है और उसका ठेका तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।
'केसर' बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश: घटना 15 मार्च 2026 की है, जब रितेश सिंह नामक यात्री और उनके साथियों को डिनर के साथ दही परोसा गया। पैकेट खोलते ही उसमें जिंदा कीड़े रेंगते हुए मिले। जब यात्री ने इसकी शिकायत ऑन-बोर्ड स्टाफ से की, तो अटेंडेंट ने इसे 'केसर' बताकर मामले को दबाने की कोशिश की। यात्री ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। जांच में सामने आया कि दही का वह पैकेट अपनी एक्सपायरी डेट भी पार कर चुका था।
रेलवे और IRCTC पर भी गिरी गाज: शुरुआत में IRCTC ने ठेकेदार 'कृष्णा एंटरप्राइजेज' पर केवल 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया था, लेकिन रेल मंत्रालय ने इस नरम रुख पर नाराजगी जताई। मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद जुर्माने की राशि को बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया गया। साथ ही, सेवाओं में कमी और उचित निगरानी न रखने के लिए खुद IRCTC पर भी 10 लाख रुपये का जुर्माना ठोंका गया है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सेहत और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी वेंडर को बख्शा नहीं जाएगा।
#Vande Bharat #IndianRailways #IRCTC #FoodSafety #RailwayCatering #VandeBharatExpress #BiharNews #NewDelhi #CleanFood #RailwayUpdate
-
27/03/26 |खतरनाक उद्योगों में बाल श्रम पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर शून्य रेटिंग : मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 27 मार्च, भोपाल।
प्रदेश में 14 से 18 वर्ष तक के बच्चों का खतरनाक उद्योगों एवं प्रक्रियाओं में नियोजन पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। सहायक श्रम आयुक्त राखी जोशी ने बताया है कि श्रम स्टार रेटिंग के अंतर्गत यदि किसी संस्थान में बाल श्रम अथवा बंधक श्रम पाया जाता है, तो जीरो टॉलरेंस नीति के तहत उस संस्थान को शून्य अंक दिए जाएंगे। इस संबंध में मध्यप्रदेश के सभी श्रम अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिन संस्थानों में बाल या बंधुआ श्रमिक नियोजित नहीं हैं, उन्हें अन्य मापदंडों में कुछ कमी होने के बावजूद श्रम स्टार रेटिंग प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
“वेदा पहल” के तहत बाल श्रम उन्मूलन और सतत निगरानी
बाल श्रम उन्मूलन के लिए श्रम विभाग द्वारा “वेदा पहल” के अंतर्गत लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत प्रत्येक नियमित समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है और अभियोजन मामलों की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। साथ ही, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 (टोल-फ्री, 24/7) पर प्राप्त शिकायतों की भी निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।
बाल एवं बंधक श्रम पर सख्त दंड का प्रावधान
सहायक श्रम आयुक्त, श्रमायुक्त कार्यालय इंदौर से प्राप्त जानकारी के अनुसार कानूनी प्रावधानों के तहत बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के तहत दोषी पाए जाने पर 20 हजार से 50 हजार रुपये तक जुर्माना और 6 माह से 2 वर्ष तक कारावास की सजा का प्रावधान है। वहीं, बंधक श्रम पद्धति (उन्मूलन) अधिनियम, 1976 के अंतर्गत अधिकतम 3 वर्ष कारावास या 2 हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है।
बंधक श्रमिकों के पुनर्वास के लिये आर्थिक सहायता और कार्पस फंड व्यवस्था
बंधक श्रमिकों के पुनर्वास के लिए केंद्र प्रवर्तित योजना 2021 के तहत वयस्क पुरुष श्रमिकों को 1 लाख रुपये, महिला श्रमिकों और अनाथ बच्चों को 2 लाख रुपये तथा शारीरिक शोषण या मानव तस्करी के पीड़ितों को 3 लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जाती है। इसके अलावा प्रत्येक जिले में पुनर्वास के लिए कार्पस फंड का भी गठन किया गया है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
27/03/26 |आज 27 मार्च का इतिहास
आज 27 मार्च का इतिहास
2008 -केन्द्र सरकार ने अल्पसंख्यक बहुल 90 ज़िलों में आधारभूत ढ़ाचे के विकास और जीवन स्तर में व्यापक सुधार के लिए 3,780 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दी। उत्तर प्रदेश संगठित अपराध नियन्त्रण विधेयक 'यूपीकोका' को राज्यपाल टीवी राजेश्वर ने मंजूरी प्रदान की।
अंतरिक्ष यान एंडेवर पृथ्वी पर सफलतापूर्वक सुरक्षित लौटा।
2006 - 27 मार्च के दिन ही यासीन मलिक ने कश्मीर में जनमत संग्रह कराए जाने की मांग की थी।
2003 - आज ही के दिन रूस ने घातक टोपोल आर एस-12 एम बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था।
2000 - रूस में 52.52 प्रतिशत मत प्राप्त कर रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति ब्लादीमीर ब्लादीमिरोविच पुतिन ने राष्ट्रपति चुनाव जीता।
1989 - 27 मार्च के दिन ही अंतरिक्ष में अमेरिका के मिसाइल रोधी उपग्रह का परीक्षण विफल हुआ था।
1982 - ए.एफ़.एम.ए. चौधरी बांग्लादेश के राष्ट्रपति नियुक्त।
1977 - आज ही के दिन यूरोपियन फ़ाइटर एअरक्राफ़्ट यूरोफाइटर ने पहली उड़ान भरी थी।
1961 - 27 मार्च के दिन ही आज के दिन से पहला विश्व रंगमंच दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।
1956 - आज ही के दिन अमेरिकी सरकार ने कम्युनिस्ट अखबार डेली वर्कर को जब्त कर लिया था।
1933 - 27 मार्च के दिन ही जापान ने लीग ऑफ नेशंस से खुद को अलग कर लिया था।
1901 - आज ही के दिन अमेरिका ने फिलीपीन्स के विद्रोही नेता एमिलियो एग्विनाल्डो को अपने कब्जे में लिया था।
1899 - 27 मार्च के दिन ही इतालवी आविष्कारक जी मारकोनी द्वारा फ्रांस और इंग्लैंड के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय रेडियो प्रसारण किया गया था।
1884 - आज ही के दिन बोस्टन से न्यूयार्क के बीच पहली बार फोन पर लंबी दूरी की बातचीत हुई थी।
1871 - 27 मार्च के दिन ही पहला अंतरराष्ट्रीय रग्बी मैच स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया था।
1855 - आज ही के दिन अब्राहम गेस्नर ने केरोसिन (मिट्टी के तेल) का पेटेंट कराया था।
1841 - 27 मार्च के दिन ही पहले स्टीम फायर इंजन का सफल परीक्षण न्यूयार्क में किया गया था।
1794 - आज ही के दिन अमेरिकी कांग्रेस ने देश में नौसेना की स्थापना को स्वीकृति दी थी।
-
27/03/26 |आज का राशिफल (27 मार्च 2026)
♈ मेष (Aries)
परिवार: घर में थोड़ी बहस हो सकती है, संयम रखें
कैरियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है
लाभ/हानि: छोटे निवेश में लाभ
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:30–11:00
शेयर मार्केट: सावधानी से निवेश करें
लकी नंबर: 3
शुभ रंग: लाल
स्वास्थ्य: सिर दर्द की समस्या
ऊर्जा: मध्यम
बिजनेस: नए क्लाइंट मिल सकते हैं
मूड: थोड़ा तनावपूर्ण
---
♉ वृषभ (Taurus)
परिवार: सुख-शांति बनी रहेगी
कैरियर: प्रमोशन के योग
लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत
शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:00–1:30
शेयर मार्केट: लाभ के संकेत
लकी नंबर: 6
शुभ रंग: सफेद
स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा
ऊर्जा: उच्च
बिजनेस: विस्तार के योग
मूड: खुश
---
♊ मिथुन (Gemini)
परिवार: रिश्तों में सुधार
कैरियर: नई नौकरी के अवसर
लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकता है
शुभ मुहूर्त: सुबह 10:00–11:30
शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश
लकी नंबर: 5
शुभ रंग: हरा
स्वास्थ्य: पेट संबंधित परेशानी
ऊर्जा: सामान्य
बिजनेस: साझेदारी से लाभ
मूड: उत्साहित
---
♋ कर्क (Cancer)
परिवार: परिवार का सहयोग मिलेगा
कैरियर: कार्य में सफलता
लाभ/हानि: धन लाभ संभव
शुभ मुहूर्त: शाम 4:00–5:30
शेयर मार्केट: अच्छा समय
लकी नंबर: 2
शुभ रंग: क्रीम
स्वास्थ्य: ठीक रहेगा
ऊर्जा: उच्च
बिजनेस: लाभदायक दिन
मूड: संतुष्ट
---
♌ सिंह (Leo)
परिवार: सम्मान मिलेगा
कैरियर: बड़ी उपलब्धि
लाभ/हानि: अच्छा लाभ
शुभ मुहूर्त: सुबह 8:00–9:30
शेयर मार्केट: निवेश लाभकारी
लकी नंबर: 1
शुभ रंग: गोल्डन
स्वास्थ्य: फिट
ऊर्जा: बहुत उच्च
बिजनेस: तेजी आएगी
मूड: आत्मविश्वासी
---
♍ कन्या (Virgo)
परिवार: छोटी चिंताएं
कैरियर: मेहनत का फल मिलेगा
लाभ/हानि: खर्च बढ़ेगा
शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00–3:30
शेयर मार्केट: जोखिम से बचें
लकी नंबर: 7
शुभ रंग: हरा
स्वास्थ्य: थकान
ऊर्जा: कम
बिजनेस: स्थिर
मूड: चिंतित
---
♎ तुला (Libra)
परिवार: सामंजस्य रहेगा
कैरियर: संतुलन बनाए रखें
लाभ/हानि: सामान्य लाभ
शुभ मुहूर्त: शाम 5:00–6:30
शेयर मार्केट: मध्यम लाभ
लकी नंबर: 4
शुभ रंग: नीला
स्वास्थ्य: सामान्य
ऊर्जा: संतुलित
बिजनेस: धीमी प्रगति
मूड: शांत
---
♏ वृश्चिक (Scorpio)
परिवार: मतभेद हो सकते हैं
कैरियर: चुनौतियाँ आएंगी
लाभ/हानि: हानि की संभावना
शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00–12:30
शेयर मार्केट: निवेश टालें
लकी नंबर: 9
शुभ रंग: लाल
स्वास्थ्य: सावधानी रखें
ऊर्जा: कम
बिजनेस: जोखिम से बचें
मूड: चिंतित
---
♐ धनु (Sagittarius)
परिवार: खुशहाल वातावरण
कैरियर: सफलता मिलेगी
लाभ/हानि: लाभ के योग
शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:30–3:00
शेयर मार्केट: अच्छा रिटर्न
लकी नंबर: 8
शुभ रंग: पीला
स्वास्थ्य: अच्छा
ऊर्जा: उच्च
बिजनेस: विस्तार
मूड: उत्साहित
---
♑ मकर (Capricorn)
परिवार: जिम्मेदारियां बढ़ेंगी
कैरियर: मेहनत जरूरी
लाभ/हानि: सामान्य
शुभ मुहूर्त: सुबह 7:30–9:00
शेयर मार्केट: स्थिर
लकी नंबर: 10
शुभ रंग: काला
स्वास्थ्य: कमज़ोरी
ऊर्जा: मध्यम
बिजनेस: धीमी प्रगति
मूड: गंभीर
---
♒ कुंभ (Aquarius)
परिवार: सहयोग मिलेगा
कैरियर: नई योजनाएं सफल
लाभ/हानि: लाभ संभव
शुभ मुहूर्त: शाम 6:00–7:30
शेयर मार्केट: लाभदायक
लकी नंबर: 11
शुभ रंग: आसमानी
स्वास्थ्य: अच्छा
ऊर्जा: उच्च
बिजनेस: प्रगति
मूड: सकारात्मक
---
♓ मीन (Pisces)
परिवार: भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा
कैरियर: तरक्की के योग
लाभ/हानि: अच्छा लाभ
शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:30–2:00
शेयर मार्केट: निवेश लाभकारी
लकी नंबर: 12
शुभ रंग: गुलाबी
स्वास्थ्य: अच्छा
ऊर्जा: उच्च
बिजनेस: लाभ
मूड: खुश
---
🌟 आज का सामान्य सुझाव:
आज धैर्य और संतुलन सबसे महत्वपूर्ण रहेगा
निवेश सोच-समझकर करें
परिवार के साथ समय बिताएं
---
#राशिफल2026
#आज का राशिफल
#सभी राशियों का राशिफल
#मासिक राशिफल
#आज का दिन कैसा रहेगा
#परिवार का मूड
#कैरियर सलाह
#शेयर मार्केट आज
#लाभ हानि
#शुभ मुहूर्त
#लकी नंबर
#शुभ रंग
#स्वास्थ्य टिप्स
#ऊर्जा स्तर
#बिजनेस सलाह
#टैरो अंक
#धार्मिक शुभ योग
#जीवन मंत्र
#साप्ताहिक राशिफल
#आज का शुभ समय
#लाइफ हिमाकत
#मनोविज्ञान टिप्स
#धन लाभ
#खराब दिन से बचाव
#शुभ संकेत
#राशि अनुसार भाग्य
#संपत्ति और निवेश
#सिंह, कर्क,
तुला राशिया
#राशि परिवर्तन
-
27/03/26 |दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता: 2022 के मर्डर केस में 3 साल से फरार 'घोषित अपराधी' गिरफ्तार
नई दिल्ली/गुरुग्राम, 27 मार्च (अन्नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (WR-II) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए वर्ष 2022 के सनसनीखेज हत्या मामले में तीन साल से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) को दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 29 वर्षीय अनिल उर्फ अनिल राजपूत उर्फ 'लंबू' के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अलीपुर, दिल्ली का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे हरियाणा के गुरुग्राम स्थित शीतला कॉलोनी से गिरफ्तार किया।
हत्या और शव ठिकाने लगाने का था मामला यह मामला सितंबर 2022 का है, जब अलीपुर इलाके में नाज़िर नामक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पूछताछ के दौरान आरोपी अनिल ने खुलासा किया कि 23-24 सितंबर 2022 की रात उसने अपने साथियों—रणजीत, दिनेश और रामू के साथ मिलकर शराब पी थी। इस दौरान उन्होंने नाज़िर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से उन्होंने नाज़िर के शव को रणजीत के टेम्पो में लादकर अलीपुर के नाले वाला रोड के पास फेंक दिया था।
ऐसे चला पुलिस का ऑपरेशन डीसीपी क्राइम ब्रांच हर्ष इंदोरा (IPS) के अनुसार, आरोपी अनिल लंबे समय से अपनी पहचान छिपाकर गुरुग्राम में रह रहा था। 24 मार्च 2026 को हेड कांस्टेबल अजय को उसके ठिकाने की सटीक जानकारी मिली थी। इसके बाद एसीपी राजपाल डबास की देखरेख और इंस्पेक्टर सतीश मलिक के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी निगरानी (Technical Surveillance) और फील्ड इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने गुरुग्राम की शीतला कॉलोनी में जाल बिछाकर आरोपी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी का बैकग्राउंड और कानूनी कार्रवाई पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अनिल पेशे से ड्राइवर रहा है और साल 2022 में वह रणजीत के पास काम करता था। नाज़िर की हत्या के बाद से ही वह फरार था, जिसके चलते रोहिणी कोर्ट ने 10 मई 2023 को उसे 'घोषित अपराधी' (PO) करार दिया था। इस मामले में मुख्य आरोपी रणजीत और रामू को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि अनिल और दिनेश तब से कानून की पकड़ से बाहर थे।
पुलिस ने आरोपी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही तीन साल पुराने मर्डर केस की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य फरार साथियों की तलाश कर रही है।
#DelhiPolice #CrimeBranch #MurderCaseSolved #Arrested #GurugramNews #AlipurMurder #LawAndOrder #DelhiCrime #ProclaimedOffender #DanikKhabar -
27/03/26 |दिल्ली: गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर क्राइम ब्रांच का बड़ा प्रहार; 459 सिलेंडर जब्त, एजेंसी मालिक गिरफ्तार
नई दिल्ली, 27 मार्च (अन्नू): देश की राजधानी दिल्ली में एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत की अफवाहों के बीच क्राइम ब्रांच ने एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। क्राइम ब्रांच (WR-I) की टीम ने बाहरी दिल्ली के रनहोला इलाके में एक सुनियोजित छापेमारी करते हुए अवैध रूप से जमा किए गए 459 खाली कमर्शियल गैस सिलेंडरों की बड़ी खेप बरामद की है। इस कार्रवाई में भारत पेट्रोलियम के 175 और इंडेन गैस के 284 सिलेंडर जब्त किए गए हैं। पुलिस की इस मुस्तैदी ने बाजार में कृत्रिम कमी पैदा कर मुनाफा कमाने की साजिश को नाकाम कर दिया है।
यह पूरी कार्रवाई क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर प्रदीप के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम द्वारा अंजाम दी गई, जिसमें एसआई धर्मेंद्र, एसआई नरेश कुमार और महिला एसआई मीनू भान सहित कई अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। एसीपी राज कुमार की देखरेख में टीम ने विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद निहलोथी रोड स्थित 'एचपी बालाजी गैस एजेंसी' पर छापा मारा। मौके पर एजेंसी का मालिक सुशील कुमार सिंघल अवैध रूप से भारी मात्रा में सिलेंडर जमा करते हुए पाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए खाद्य आपूर्ति अधिकारी (FSO) श्रीमती जग प्रवेश को भी मौके पर बुलाया गया और कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
जांच में सामने आया है कि आरोपी सुशील कुमार सिंघल अपनी एजेंसी की आड़ में इस काले धंधे को अंजाम दे रहा था। वह बाजार में गैस की संभावित कमी की खबरों का फायदा उठाकर भारी मात्रा में इंडेन और भारत गैस के कमर्शियल सिलेंडर अपने गोदाम में छिपाकर रख रहा था। आरोपी की योजना इन सिलेंडरों को बाजार में कृत्रिम किल्लत पैदा कर ऊंचे दामों पर बेचने की थी। उसने इस अवैध स्टॉक को अपने नियमित बिजनेस इन्वेंट्री के पीछे छिपाया था ताकि जांच एजेंसियों की नजरों से बचा जा सके।
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2) के तहत थाना क्राइम ब्रांच में एफआईआर संख्या 62/2026 दर्ज कर ली है। बरामद किए गए सभी सिलेंडरों को सुपुर्दगी पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस के सेल्स एरिया मैनेजर को सौंप दिया गया है। पुलिस अब इस मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है ताकि इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा सके।
क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस बेहद सख्त है। डीसीपी क्राइम ब्रांच हर्ष इंदोरा (IPS) ने इस सफलता पर टीम की सराहना की और कहा कि पुलिस जनता के हितों की रक्षा के लिए और आवश्यक वस्तुओं के निष्पक्ष वितरण को सुनिश्चित करने के लिए ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाती रहेगी।
#DelhiPolice #CrimeBranch #LPGScam #BlackMarketing #DelhiNews #LawEnforcement #EssentialCommodities #Ranhola #Indane #BharatGas #DanikKhabar -

पीयू फायरिंग केस: पुलिस मुठभेड़ के बाद मुख्य शूटर जसप्रीत गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
चंडीगढ़, 27 मार्च (अन्नू): चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में हुई हालिया गोलीबारी की घटना में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चंडीगढ़ पुलिस और एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने एक संयुक्त अभियान चलाते हुए मुख्य हमलावर जसप्रीत सिंह उर्फ जस को दबोच लिया है। गिरफ्तारी के दौरान फतेहगढ़ साहिब के अमलोह क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नूरपुरा में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें जवाबी कार्रवाई के दौरान शूटर की टांग में गोली लगी है।
यह मामला 17 मार्च का है, जब यूनिवर्सिटी के बॉटनी विभाग के पास सोपू (SOPU) नेता जश्न जवंदा को निशाना बनाकर चार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। उस हमले में जश्न जवंदा बाल-बाल बच गए थे, जिसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। डीएसपी राजन परमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली थी कि मुख्य आरोपी जसप्रीत अमलोह के आसपास एक संदिग्ध कार में देखा गया है। जब पुलिस ने घेराबंदी कर उसका पीछा शुरू किया, तो उसने पकड़े जाने के डर से अपनी गाड़ी खेतों की तरफ दौड़ा दी और पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
आत्मरक्षा और आरोपी को रोकने के लिए इंस्पेक्टर विक्रम और सब इंस्पेक्टर अमन की टीम ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें जसप्रीत घायल हो गया और उसे काबू कर लिया गया। मुठभेड़ के तुरंत बाद घायल शूटर को उपचार के लिए अमलोह के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल भी बरामद की है। पकड़े गए आरोपी का ताल्लुक फतेहगढ़ साहिब जिले से ही बताया जा रहा है।
प्रारंभिक पूछताछ और जांच के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि जसप्रीत सिंह का संबंध डोनी बल और शगनप्रीत जैसे आपराधिक तत्वों से है और वह उन्हीं के इशारे पर काम कर रहा था। पुलिस अब इस मामले के अन्य पहलुओं और इस साजिश में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस गिरफ्तारी को चंडीगढ़ पुलिस और एजीटीएफ के बीच बेहतर तालमेल का परिणाम माना जा रहा है, जिससे कैंपस में हुई हिंसा के पीछे के गिरोह का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।
#ChandigarhPolice #PUFiringCase #Encounter #PunjabNews #AGTF #CrimeUpdate #JaspreetSingh #LawAndOrder #DanikKhabar -

दैनिक खबर : आज 26 मार्च, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
प्रधानमंत्री मोदी कल मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे अहम बैठक;
तेल-गैस की किल्लत को सरकार ने बताया प्रोपेगैंडा, कहा- 'देश के पास 60 दिन का सुरक्षित स्टॉक मौजूद'।
ईंधन आपूर्ति पर सरकार का बड़ा भरोसा:
पेट्रोलियम मंत्रालय ने पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरों को नकारा; नागरिकों से 'पैनिक बाइंग' न करने और अफवाहों से बचने की अपील।
एअर इंडिया के विमान की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग:
लंदन जा रही फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण हवा से लौटी; 7 घंटे की उड़ान के बाद यात्री वापस दिल्ली पहुंचे।
बंगाल चुनाव में हिंसा:
दक्षिण 24 परगना में भाजपा-टीएमसी समर्थकों के बीच खूनी झड़प, 20 घायल; चुनाव आयोग ने छापेमारी में ₹400 करोड़ से अधिक की अवैध नकदी और शराब की जब्त।
मणिपुर में सेना की चौकी पर कुकी उग्रवादियों का हमला:
फौलजांग और गोथोल के पास भारी गोलीबारी; भारतीय सेना और सीआरपीएफ की जोरदार जवाबी कार्रवाई, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी।
अफगान-पाक सीमा पर भीषण जंग:
5 दिवसीय युद्धविराम के बाद तोपों से गोलाबारी, 3 नागरिक और 1 सैनिक की मौत; अफगान बलों ने तबाह कीं पाकिस्तान की तीन सैन्य चौकियां।
ईरान को बड़ा झटका:
इजराइल का IRGC नौसेना चीफ अलिरेजा तंगसीरी को एयरस्ट्राइक में मारने का दावा; होर्मुज की घेराबंदी करने वाले मास्टरमाइंड की मौत से खाड़ी में तनाव चरम पर।
जलवायु परिवर्तन का भारी आर्थिक बिल:
1990 से अमेरिकी कार्बन उत्सर्जन ने दुनिया को दिया $10 ट्रिलियन का घाटा; भारत को $500 अरब और ब्राजील को $330 अरब का नुकसान, 'नेचर' की रिपोर्ट।
CBSE ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं कीं रद्द;
परिणाम के लिए 'हाइब्रिड असेसमेंट मॉडल' की घोषणा, छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन और पिछले प्रदर्शन के आधार पर बनेंगे नतीजे।
UPSC आरक्षण विवाद:
दिल्ली हाई कोर्ट ने सिविल सेवा से बौद्धिक अक्षमता और मानसिक बीमारी वाले उम्मीदवारों को बाहर रखने पर केंद्र और यूपीएससी से मांगा जवाब; चार सप्ताह में मांगा हलफनामा।
भारत के कार्बन उत्सर्जन में ऐतिहासिक गिरावट:
2025 में CO2 उत्सर्जन की वृद्धि दर मात्र 0.7% रही; 24 वर्षों में सबसे धीमी रफ्तार, क्लीन एनर्जी रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा।
अक्षरधाम में नीलकंठ वर्णी प्रतिमा का भव्य अनावरण:
दिल्ली में 108 फीट ऊंची भगवान स्वामिनारायण की बाल तपस्वी प्रतिमा का प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न; ध्यानमग्न मुद्रा में विश्व को दिया शांति का संदेश।
पानीपत की फैक्ट्री में जहरीली गैस का कहर:
बिना सेफ्टी किट केमिकल टैंक साफ करने उतरे दो युवकों की दम घुटने से दर्दनाक मौत; सीपीआर के बाद भी नहीं बची जान।
हरियाणा राज्यसभा क्रॉस वोटिंग:
गद्दारों पर एक्शन की तैयारी; दिल्ली में राहुल-खड़गे की मौजूदगी में कांग्रेस विधायक दल की बड़ी बैठक, चंडीगढ़ में भी अनुशासन समिति ने कसी कमर।
पंचकूला सिविल अस्पताल में खुलेगी HIV वायरल लोड लैब;
सालाना 15,000 टेस्ट की क्षमता, नाको उठाएगा पूरा खर्च, मरीजों को रोहतक जाने से मिलेगी मुक्ति।
मानव तस्करी पर हाई कोर्ट का सख्त रुख:
अंतरराष्ट्रीय संगठित गिरोह का हिस्सा बताकर आरोपियों की जमानत याचिका खारिज; पंजाब-हरियाणा की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ाने का आदेश।
हरियाणा में रबी 2026-27 के लिए भंडारण तैयारियां तेज:
सीएम सैनी ने जूट बैगों की खरीद के लिए ₹470 करोड़ को दी मंजूरी; नेगोशिएशन से बचाए ₹80 करोड़, किसानों की फसल रहेगी सुरक्षित।
अंबाला पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:
बलदेव नगर में महिला तस्कर 708 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार; 27 मुकदमों वाले शातिर अपराधी पति अमर सिंह की तलाश में छापेमारी, पुलिस की नशा मुक्त समाज की अपील।
अंबाला ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई:
सरकारी नौकरी के नाम पर ₹1.10 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़; मुख्य आरोपी सुनील कुमार गिरफ्तार, दिल्ली-यूपी के साथियों की तलाश में छापेमारी।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate #journalism #newsreporting #publicawareness #information #newday #newyearnews #2026news #knowledge #education #currentevents #insight #dailybrief #newsbrief
-

अंबाला: सरकारी नौकरी के नाम पर 1.10 करोड़ की ठगी, आर्थिक अपराध शाखा ने मुख्य आरोपी को दबोचा
जे कुमार अंबाला, 26 मार्च 2026: अंबाला पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी का झांसा देकर करोड़ों रुपये हड़पने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस धोखाधड़ी के मुख्य सूत्रधार सुनील कुमार (निवासी गांव सोंटी, थाना नग्गल) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने अपने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के साथियों के साथ मिलकर ठगी का यह मायाजाल बुना था।
आयकर विभाग में नौकरी का दिया झांसा: शिकायतकर्ता यादविंदर सिंह (निवासी गोविंदगढ़, शहजादपुर) ने पुलिस को बताया कि आरोपी सुनील कुमार और उसके गिरोह ने उन्हें आयकर विभाग, चंडीगढ़ में पक्की नौकरी लगवाने का लालच दिया था। आरोपियों ने विश्वास में लेकर 1 अगस्त 2024 से 31 जनवरी 2025 के बीच यादविंदर और अन्य कई पीड़ितों से कुल 1 करोड़ 10 लाख रुपये की मोटी रकम ऐंठ ली। समय बीतने के बाद जब न नौकरी मिली और न ही पैसे वापस आए, तब पीड़ितों ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया।
रिमांड के दौरान होगी अन्य आरोपियों की पहचान: आर्थिक अपराध शाखा के निरीक्षक परमवीर सिंह और उप-निरीक्षक रमेश सिंह की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी को काबू किया। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस ठगी गई राशि की बरामदगी का प्रयास करेगी और दिल्ली व उत्तर प्रदेश में छिपे गिरोह के अन्य सदस्यों के ठिकानों पर छापेमारी करेगी।
अंबाला पुलिस की कड़ी चेतावनी: निरीक्षक परमवीर सिंह ने स्पष्ट किया कि यह एक सुनियोजित गिरोह है जो भोले-भाले युवाओं की मजबूरी का फायदा उठाता है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सरकारी नौकरियां केवल आधिकारिक चयन आयोगों और योग्यता के आधार पर ही मिलती हैं। किसी भी व्यक्ति के बहकावे में आकर नौकरी के लिए नकद लेनदेन न करें। यदि कोई इस तरह का प्रलोभन देता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
#AmbalaPolice #JobFraud #EOWAmbala #JobScam #HaryanaCrime #PoliceSuccess #StateJobAlert #CareerFraud #ThugExposed #FinancialCrime
-
26/03/26अंबाला: नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, महिला के घर से 708 ग्राम हेरोइन बरामद
जे कुमार अंबाला, 26 मार्च 2026: नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बलदेव नगर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दशमेश नगर (जड़ोत रोड) स्थित एक घर में छापेमारी कर एक महिला को 708 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बरामद नशे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों में आंकी जा रही है।
पति पर दर्ज हैं 27 संगीन मामले: थाना प्रबंधक निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनसनीखेज खुलासा किया कि गिरफ्तार महिला का पति अमर सिंह उर्फ अमरा इस काले कारोबार का मुख्य सरगना है। अमर सिंह एक घोषित अपराधी है, जिस पर पंजाब और हरियाणा के विभिन्न थानों में नशा तस्करी और चोरी के लगभग 27 मामले पहले से दर्ज हैं। इस गिरोह में उसका एक दोस्त भी शामिल है। छापेमारी के दौरान आरोपी अमर सिंह फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
सप्लाई चेन खंगाल रही पुलिस: गिरफ्तार महिला को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि हेरोइन की यह बड़ी खेप कहाँ से लाई गई थी और अंबाला में इसके खरीदार कौन-कौन हैं। निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अंबाला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे नशे से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना हेल्पलाइन नंबर 9729990112 पर दें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
#AmbalaPolice #DrugBustAmbala #HeroinSeized #AntiDrugDrive #HaryanaCrimeNews #BaldevNagarPolice #DrugFreeHaryana #SayNoToDrugs #PoliceAction #BreakingNewsAmbala
-
26/03/26 |पंजाब में 'विदेशी साजिश' बेनकाब; काउंटर इंटेलिजेंस ने पकड़े यूपी के 2 हथियार तस्कर, जर्मनी-अमेरिका से मिल रहे थे निर्देश
अभिकान्त, 26 मार्च पंजाब : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (CI) विंग ने राज्य में शांति भंग करने की एक बड़ी विदेशी साजिश को नाकाम करते हुए एक अंतर्राज्यीय अवैध हथियार सप्लाई मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। एक विशेष ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने उत्तर प्रदेश के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो पंजाब के स्थानीय गैंगस्टरों और आतंकी तत्वों को हथियारों की खेप पहुंचाने आए थे। पुलिस ने इनके पास से 10 अत्याधुनिक देसी पिस्तौल और 20 अतिरिक्त मैगजीन बरामद की हैं।
जांच में जो सबसे चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है, वह इस गिरोह के विदेशी संबंध हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया है कि वे सीधे तौर पर जर्मनी और अमेरिका (USA) में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। ये विदेशी हैंडलर सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए भारत में मौजूद अपने गुर्गों को निर्देश दे रहे थे। पुलिस के अनुसार, इस मॉड्यूल का मुख्य उद्देश्य पंजाब में 'टारगेट किलिंग', जबरन वसूली (Extortion) और आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देकर दहशत का माहौल पैदा करना था।
पकड़े गए दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और वे लंबे समय से अवैध हथियारों को पंजाब में खपाने का काम कर रहे थे। विदेशी हैंडलरों ने इन आरोपियों को यूपी से हथियार उठाकर पंजाब के विशिष्ट पते पर पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। बरामद किए गए हथियार काफी अत्याधुनिक हैं और इन्हें पंजाब के 'स्लीपर सेल्स' या सक्रिय गैंगस्टर समूहों को सौंपा जाना था। पुलिस अब इन आरोपियों के 'फॉरवर्ड और बैकवर्ड' लिंकेज की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उत्तर प्रदेश में ये हथियार कहां बन रहे थे और पंजाब में इन्हें कौन रिसीव करने वाला था।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने इस सफलता पर काउंटर इंटेलिजेंस टीम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि सीमा पार और सात समंदर पार बैठे राष्ट्रविरोधी तत्व लगातार पंजाब की शांति को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पंजाब पुलिस उनके हर मंसूबे को फेल करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उनके मोबाइल डेटा को खंगाला जा रहा है ताकि विदेशी हैंडलरों की पहचान उजागर की जा सके।
#PunjabPolice #CounterIntelligence #ArmsSmuggling #InternationalNexus #GermanyUSA #NationalSecurity #UPPolice #IllegalWeapons #AntiTerrorOperation #BreakingNewsPunjab #Danikkhabar
-
26/03/26 |दिल्ली अक्षरधाम में भगवान स्वामीनारायण के बाल स्वरूप 'नीलकंठ वर्णी' की 108 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का हुआ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव
अभिकान्त, 26 मार्च हरियाणा : देश की राजधानी स्थित विश्वप्रसिद्ध स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर परिसर आज एक अभूतपूर्व आध्यात्मिक घटना का साक्षी बना। भगवान स्वामीनारायण के बाल तपस्वी स्वरूप 'नीलकंठ वर्णी' की 108 फीट ऊंची विशालकाय प्रतिमा का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। बीती रात से ही दिल्ली के आसमान में भक्ति की लहरें उठ रही थीं, जो आज सुबह वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के साथ अपने चरमोत्कर्ष पर पहुँचीं।
यह गगनचुंबी प्रतिमा भगवान स्वामीनारायण के उस ऐतिहासिक कालखंड को समर्पित है, जब उन्होंने मात्र 11 वर्ष की अल्पायु में गृहत्याग कर 'नीलकंठ वर्णी' के रूप में सात वर्षों तक संपूर्ण भारत की पदयात्रा की थी। प्रतिमा में उन्हें पुलहाश्रम (हिमालय) में एक पैर पर खड़े होकर गहन ध्यानमग्न मुद्रा में दर्शाया गया है। यह स्वरूप उनके उस कठोर तप का प्रतीक है, जिसमें उन्होंने चार महीनों तक बिना अन्न और जल (निर्जल-निरन्न) के कठिन साधना की थी। 108 फीट की यह ऊंचाई न केवल कलात्मक भव्यता को दर्शाती है, बल्कि नीलकंठ वर्णी की दिव्य ऊर्जा और उनके कल्याणकारी संकल्प को भी प्रतिध्वनित करती है।
इस ऐतिहासिक महोत्सव का आयोजन बीएपीएस (BAPS) स्वामीनारायण संस्था के वर्तमान आध्यात्मिक प्रमुख, परम पूज्य महंतस्वामी महाराज के मार्गदर्शन और पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ। प्रतिष्ठा की मुख्य विधि शास्त्रों में वर्णित प्राचीन वैदिक अनुष्ठानों के अनुसार की गई। इस पावन अवसर पर भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और खाड़ी देशों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे पुरुष, महिलाएं और बच्चे सुबह से ही अक्षरधाम परिसर में एकत्रित होने लगे थे, जिससे पूरा वातावरण लघु भारत के रूप में परिवर्तित हो गया।
महोत्सव के दौरान संपूर्ण अक्षरधाम परिसर भजनों, सामूहिक प्रार्थनाओं और वैदिक ऋचाओं के सस्वर पाठ से गुंजायमान रहा। जब महंतस्वामी महाराज ने प्रतिमा की आरती उतारी, तो उपस्थित जनसमूह के 'जय स्वामीनारायण' के जयकारों से दिशाएं गूंज उठीं। यह प्रतिमा अब न केवल दिल्ली के पर्यटन मानचित्र पर एक नया आकर्षण होगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए त्याग, तपस्या और आत्मिक शांति का प्रेरणा केंद्र भी बनेगी।
#AkshardhamDelhi #NilkanthVarni #MahantSwamiMaharaj #BAPS #108FeetStatue #SpiritualIndia #DelhiTourism #SwaminarayanBhagwan #VedicRituals #FaithAndDevotion #Danikkhabar
-
26/03/26 |राज्यपाल मध्यप्रदेश 1 अपैल को मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के हितग्राहियों को पशुओं की देंगे सौगात
एन.एस.बाछल, 26 मार्च, भोपाल।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल 1 अपैल को मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के हितग्राहियों को दुधारू पशुओं की सौगात देंगे। कार्यक्रम मंडला जिले के विकासखंड बिछिया के ग्राम कान्हारी कला में होगा। कार्यक्रम में पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल भी उपस्थित रहेंगे।
पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पटेल ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल पटेल से भेंट की। उन्होंने आगामी 1 अप्रैल को मंडला जिले के विकासखंड बिछिया के ग्राम कान्हारी कला में होने वाले मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना कार्यक्रम के बारे में राज्यपाल श्री पटेल को जानकारी दी और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। राज्यपाल पटेल ने आमंत्रण को स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति प्रदान की। इस अवसर पर पशुपालन एवं डेयरी प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव भी उपस्थित रहे।
प्रदेश सरकार द्वारा विशेष पिछड़ी जनजातीय बैगा, सहरिया एवं भारिया समुदाय के समग्र विकास, आर्थिक सशक्तिकरण के लिये मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना संचालित की जा रही है। योजना में प्रदेश सरकार द्वारा हितग्राही को इकाई लागत का 90 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है, जबकि 10 प्रतिशत राशि हितग्राही को जमा करनी होती है। योजना का क्रियान्वयन डिंडोरी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, श्योपुर, मुरैना और भिंड जिले में किया जा रहा है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
26/03/26 |प्रदेश में तीन से चार दिन में उपभोक्ताओं को हो रही घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजस्थान
एन.एस.बाछल, 26 मार्च, जयपुर।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने एलपीजी आपूर्ति पर खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों तथा ऑयल गैस मार्केटिंग कम्पनियों के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक वीसी के माध्यम से ली। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के निर्देशानुसार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग आमजन को अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों जनित वर्तमान परिस्थिति में अधिकतम राहत देने हेतु संकल्पित होकर कार्य कर रहा है। प्रदेश में घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति के संबंध में कोई समस्या नहीं है। प्रदेश में घरेलू रसोई गैस आपूर्ति हेतु पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा आमजन को इस संबंध में चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने आमजन से भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों जनित वर्तमान स्थिति का घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। घरेलू उपभोक्ताओं को बुकिंग के तीन से चार दिन के अंदर गैस सिलेंडर की आपूर्ति हो रही है। बड़ी संख्या में ऑनलाइन बुकिंग एक समय पर होने के कारण गैस कंपनियों के सर्वर बीच में कुछ समय के लिए रुके थे परन्तु सुचारू आपूर्ति के संबंध में आश्वस्त होने के उपरांत बुकिंग सामान्य होने से अब ऐसी कोई समस्या नहीं है।
बिना ओटीपी और डायरी एंट्री के गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूर्णतया बंद—
खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सभी गैस एजेंसियों के माध्यम से घरेलू उपभोक्ताओं में को निरंतर रसोई गैस आपूर्ति हो रही है। बिना ओटीपी और डायरी में एंट्री किए गैस सिलेंडर के डाइवर्जन की घटनाएं कुछ एजेंसियों में सामने आई है। इस प्रकार के घटनाक्रमों से असल उपभोक्ताओं को आपूर्ति प्रभावित होती है। उन्होंने गैस कंपनियों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ओटीपी और डायरी में एंट्री किए बिना गैस सिलेंडर की डिलीवरी शत—प्रतिशत बंद हो ताकि फर्जी बुकिंग से होने वाले डाइवर्जन की पूर्णतया रोकथाम हो सके तथा उपभोक्ताओं को अधिकतम राहत मिले। उन्होंने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के घर पर डिलीवर करने वाले हॉकर भी अपने आईडी कार्ड को डिलीवरी के दौरान नियमित रूप से पहने रखें।
पीएनजी कनेक्शनों का प्राथमिकता से किया जाए विस्तार—
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि राजस्थान के विभिन्न जिलों में पीएनजी पाइपलाइन पहुंच चुकी है। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में पीएनजी कनेक्शन हेतु पाइपलाइन विद्यमान है वहां प्राथमिकता से आमजन को पीएनजी कनेक्शन दिए जाए। पीएनजी कनेक्शन के लाभ से आमजन एवं संस्थाओं को अवगत कराते हुए उन्हें अधिक से अधिक पीएनजी कनेक्शन लेने हेतु प्रोत्साहित किया जाए।
सभी गैस एजेंसियों का निरीक्षण अगले 24 घंटे में हो पूरा —
सुमित गोदारा ने कहा कि प्रदेश सरकार की राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय निगरानी समितियों द्वारा लगातार कालाबाजारी, डाइवर्जन एवं अवैध भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। गैस कंपनियों के फील्ड ऑफिसर भी लगातार गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर किसी भी प्रकार के डाइवर्जन की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करें। मीटिंग में बताया गया कि लगभग अधिकतर गैस एजेंसियों का निरीक्षण पूरा किया जा चुका है। सुमित गोदारा ने शेष रही गैस एजेंसियों का निरीक्षण आगामी 24 घंटे में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं गैस कंपनियों के फील्ड ऑफिसर्स को लगातार फील्ड विजिट कर गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण करने तथा जिओटैगिंग के साथ में निरीक्षण का विवरण विभाग को प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे गैस एजेंसी में निरीक्षण के दौरान दो से तीन दिन तक रुक कर गैस सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी की प्रक्रिया का गहनता से निरीक्षण करें और वहां आने वाले उपभोक्ताओं से बातचीत कर प्रक्रिया में शुचिता एवं पारदर्शिता के स्तर का पता करें। साथ ही निरीक्षणकर्ता उपभोक्ताओं से फोन पर संपर्क कर घरेलू सिलेंडर की डिलीवरी की प्रक्रिया, डायरी एंट्री, ओटीपी तथा गैस सिलेंडर में गैस की मात्रा के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को संपर्क पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का निवारण 24 घंटे की समयसीमा के अंदर करने के सख्त निर्देश दिए।
राज्य और जिला निगरानी समितियों की प्रभावी कार्यवाही से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की प्रभावी रोकथाम —
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी एवं अन्य कार्य हेतु उपयोग पर प्रभावी रोकथाम के लिए गठित राज्य एवं जिला स्तरीय निगरानी समितियां उत्कृष्ट कार्य कर रही है। नियमित कार्रवाई से कालाबाजारी और डाइवर्जन की प्रभावी रोकथाम हुई है। उन्होंने जिला एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि समितियां निरंतर प्रभावी मॉनिटरिंग एवं फील्ड विजिट के माध्यम से रसोई गैस सिलेंडरों की ब्लैकमार्केटिंग तथा अवैध उपयोग पर स्थाई रोकथाम सुनिश्चित करें ताकि आमजन को अधिकतम राहत मिल सके। आवश्यक वस्तु अधिनियम तथा एलपीजी कंट्रोल ऑर्डर की शत प्रतिशत पालना सुनिश्चित करें।
शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, अन्नपूर्णा रसोइयों को मिल रही रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति —
सुमित गोदारा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने संवेदनशील निर्णय लेते हुए शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों तथा अन्नपूर्णा रसोइयों को रसोई गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्णय लिया। इन संस्थाओं को निरंतर आपूर्ति की जा रही है ताकि विद्यार्थियों, मरीजों एवं वंचित तबकों को किसी प्रकार की समस्या ना हो। सुमित गोदारा ने कहा कि जिन शिक्षण संस्थानों में प्रधानाचार्यों ने अपने नंबर पर घरेलू कनेक्शन के साथ-साथ संस्थान का कनेक्शन भी ले रखा है, उन्हें दोनों नंबरों से एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति के लिए अधिकृत किया गया है ताकि शिक्षण संस्थानों में कोई दिक्कत ना हो। उन्होंने बताया कि व्यावसायिक गैस की भी 20 प्रतिशत तक आपूर्ति बहाल कर दी गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिना वैध कनेक्शन के किसी प्रकार के व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी ना की जाए।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव अम्बरीष कुमार ने कहा कि माननीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों की शत—प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित करवाई जा रही है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
26/03/26 |चंडीगढ़ साइबर फ्रॉड: कोलकाता से दबोचा गया 20 साल का ठग, 3.60 लाख की ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी का खुलासा
चंडीगढ़, 26 मार्च (अन्नू): चंडीगढ़ पुलिस की साइबर सेल ने ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड के एक हाई-प्रोफाइल मामले को सुलझाते हुए पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। 20 वर्षीय सोमनाथ साहा, जो कोलकाता के टंगरा इलाके का निवासी है, पर आरोप है कि उसने महज थोड़े से कमीशन के लालच में साइबर अपराधियों को अपना बैंक खाता और सिम कार्ड उपलब्ध कराया था। डीएसपी ए. वेंकटेशन के दिशा-निर्देशों और साइबर सेल इंचार्ज दविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने इस अंतरराज्यीय कार्रवाई को अंजाम दिया।
धोखाधड़ी का यह मामला तब सामने आया जब चंडीगढ़ के एक निवासी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके एचडीएफसी (HDFC) बैंक खाते से उसकी जानकारी के बिना दो बार में कुल 3.60 लाख रुपये निकाल लिए गए। पहली ट्रांजैक्शन 2 लाख रुपये और दूसरी 1.60 लाख रुपये की थी। हैरान करने वाली बात यह थी कि पीड़ित ने न तो किसी के साथ अपनी बैंकिंग डिटेल साझा की थी और न ही उसे इन लेन-देन का कोई अंदेशा था। जांच में पता चला कि शातिर ठगों ने नेट बैंकिंग में सेंध लगाकर पीड़ित की जानकारी हासिल की और पूरी रकम आरोपी सोमनाथ साहा के खाते में ट्रांसफर कर दी।
आरोपी तक पहुँचने के लिए पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और आईपी एड्रेस (IP Address) का सहारा लिया, जिसका सिरा कोलकाता में जाकर मिला। इंस्पेक्टर दविंदर सिंह की टीम ने कोलकाता पहुँचकर आरोपी के ठिकाने की घेराबंदी की। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी दिए जाने के बावजूद आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किए हैं।
पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि सोमनाथ साहा ने अपना एटीएम कार्ड, सिम और बैंक खाता किसी अन्य व्यक्ति को किराए या कमीशन पर दे रखा था, ताकि अवैध ट्रांजैक्शन किए जा सकें। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं, जिनमें धोखाधड़ी और साजिश (318(4), 61(2) आदि) शामिल हैं, के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस इस गिरोह के मास्टरमाइंड और अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
#ChandigarhPolice #CyberCrime #OnlineFraud #CyberCell #KolkataNews #BankingSecurity #BNS #CrimeUpdate #StaySafeOnline #DanikKhabar -
26/03/26 |चंडीगढ़: विकास नगर में आधी रात को फटा रसोई गैस सिलेंडर, घर का सारा सामान खाक
चंडीगढ़, 26 मार्च (अन्नू): चंडीगढ़ के मौली जागरा स्थित विकास नगर में बुधवार की देर रात एक भयानक हादसा हो गया, जब एक घर में अचानक एलपीजी सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज इतनी भीषण थी कि गहरी नींद में सो रहे पड़ोसी दहशत में आकर अपने घरों से बाहर निकल आए। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि स्थानीय निवासियों की मुस्तैदी के चलते घर के अंदर फंसे ऑटो चालक गिरीश कुमार, उनकी पत्नी और दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान टल गया।
पीड़ित परिवार के पड़ोसी विनोद कुमार ने बताया कि हादसा रात करीब 12:30 बजे हुआ। धमाके के बाद जब लोग बाहर आए तो गिरीश के घर की दूसरी मंजिल से आग की लपटें निकल रही थीं। लोगों ने जान जोखिम में डालकर घर के भीतर प्रवेश किया और फंसे हुए परिवार को बाहर निकाला। हालांकि परिवार सुरक्षित है, लेकिन मेहनत की कमाई से जुटाया गया घर का सारा सामान, जिसमें नकदी, कपड़े, गहने और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल थे, पूरी तरह जलकर राख हो गए।
घटना के बाद घर के मालिक गिरीश ने अपनी आंखों के सामने जलते हुए आशियाने का वीडियो बनाया, जिसमें उनका दर्द साफ झलक रहा था। वीडियो में वह बता रहे हैं कि किस तरह रसोई में रखे सिलेंडर के फटने से बाथरूम की दीवारें ढह गईं, नलके पिघल गए और फ्रिज व वॉशिंग मशीन जैसी चीजों का नामोनिशान तक नहीं बचा। रसोई की स्लैब से लेकर बेडरूम के पंखे तक सब कुछ आग की भेंट चढ़ चुका था। सिलेंडर फटने के प्रभाव से घर की छत और दीवारों में भी गहरी दरारें आ गई हैं।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के घरों को तुरंत खाली करवाया और इलाके की घेराबंदी कर बचाव कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पाया। फायर ऑफिसर जगतार सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में सिलेंडर फटना ही आग का मुख्य कारण प्रतीत हो रहा है, हालांकि मामले की विस्तृत जांच जारी है। ऑटो चलाकर परिवार पालने वाले गिरीश के लिए अब अपनी जिंदगी को फिर से पटरी पर लाना एक बड़ी चुनौती बन गया है।
#ChandigarhNews #FireAccident #CylinderBlast #MauliJagra #BreakingNews #SafetyFirst #DisasterRelief #VikasNagar #danikkhabar -
26/03/26 |मार्कापुरम में मातम: आग का गोला बनी निजी बस, 13 यात्रियों की दर्दनाक मौत; पीएम मोदी और सीएम नायडू ने जताया शोक
आरएस अनेजा, 26 मार्च नई दिल्ली - आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के मार्कापुरम में आज (26 मार्च) तड़के लगभग पांच बजे एक अत्यंत दुखद सड़क दुर्घटना हुई है। यहाँ रायवरम के पास एक निजी बस और बजरी से लदे टिपर ट्रक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई।
दुर्घटना मार्कापुरम जिले में रायवरम के पास खदान क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 25 लोग घायल हैं। कुछ यात्रियों की बस के अंदर ही जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई। निजी बस तेलंगाना के जगतियाल से नेल्लोर जिले के कलिगिरी जा रही थी। हादसे के वक्त बस में करीब 41 यात्री सवार थे। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को इलाज के लिए गुंटूर के सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया है।
उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं और दुख व्यक्त किया है। तेलंगाना सरकार ने पीड़ितों के परिवारों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबरों के साथ कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं।
-
26/03/26 |NCR की नई रफ़्तार: 11,200 करोड़ की लागत से तैयार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे शुभारंभ
आरएस अनेजा, 26 मार्च नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30 बजे, वे गौतम बुद्ध नगर के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का मुआयना करेंगे। इसके बाद, दोपहर लगभग 12 बजे, प्रधानमंत्री नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण (Phase I) का उद्घाटन करेंगे और इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन भारत के वैश्विक विमानन केंद्र (Global Aviation Hub) बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के लिए एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रवेश द्वार के रूप में परिकल्पित यह हवाई अड्डा, देश के हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दिल्ली NCR क्षेत्र के लिए दूसरे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया गया है, जो इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का पूरक होगा। ये दोनों हवाई अड्डे मिलकर एक एकीकृत विमानन प्रणाली के रूप में कार्य करेंगे, जिससे भीड़भाड़ कम होगी, यात्रियों को संभालने की क्षमता बढ़ेगी और दिल्ली NCR दुनिया के अग्रणी विमानन केंद्रों में अपनी जगह बना पाएगा।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजनाओं में से एक है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पहला चरण सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत लगभग ₹11,200 करोड़ के कुल निवेश से विकसित किया गया है। शुरुआत में इस हवाई अड्डे की यात्री संभालने की क्षमता प्रति वर्ष 12 मिलियन यात्री (MPPA) होगी, जिसे पूर्ण विकास के बाद बढ़ाकर 70 MPPA तक किया जा सकेगा। इसमें 3,900 मीटर लंबा रनवे है जो बड़े आकार के विमानों (Wide-body aircraft) को संभालने में सक्षम है; साथ ही, इसमें आधुनिक नेविगेशन प्रणालियाँ—जिनमें इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) और उन्नत एयरफील्ड लाइटिंग शामिल हैं—लगाई गई हैं, ताकि कुशल, हर मौसम में और चौबीसों घंटे संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
इस हवाई अड्डे में एक सुदृढ़ कार्गो इकोसिस्टम भी शामिल है, जिसमें एक मल्टी-मॉडल कार्गो हब, एक एकीकृत कार्गो टर्मिनल और लॉजिस्टिक्स ज़ोन शामिल हैं। कार्गो सुविधा को सालाना 2.5 लाख मीट्रिक टन से अधिक माल संभालने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसे बढ़ाकर लगभग 18 लाख मीट्रिक टन तक किया जा सकता है; इसमें 40 एकड़ में फैली एक समर्पित रखरखाव, मरम्मत और ओवरहॉल (MRO) सुविधा भी शामिल है।
-
26/03/26 |डबल इंजन की सरकार हर परिवार को पक्का घर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध - संसदीय कार्य मंत्री राजस्थान
एन.एस.बाछल, 26 मार्च, जयपुर।
मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत “गृह गौरव: खुशियों की चाबी” कार्यक्रम जोधपुर विकास प्राधिकरण के प्रांगण में संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 38 आवंटियों को आवास की चाबी सौंपी गई।
जोगाराम पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के विजन के अनुरूप डबल इंजन की सरकार प्रत्येक छत विहीन परिवार को पक्का घर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा राजस्थान में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत नवीन 48 हज़ार आवास स्वीकृत किए गए हैं। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत दो वर्षों में 7.16 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं।
अपना घर हर व्यक्ति का सपना—
विधि मंत्री ने कहा अपना घर होना हर व्यक्ति का सबसे बड़ा सपना होता है। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के माध्यम से हम न केवल ईंट-पत्थर का मकान दे रहे हैं, बल्कि सम्मानजनक जीवन जीने का आधार प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा ग्राम बड़ली में निर्मित यह प्रोजेक्ट आधुनिक शहरी सुविधाओं से युक्त है, जहाँ निवासियों को गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया गया है।
जोगाराम पटेल ने कहा जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित इस योजना में सड़क, बिजली, पानी और सार्वजनिक पार्क जैसी समस्त मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने आवंटियों को बधाई देते हुए उनके सुखद भविष्य की मंगलकामना की।
योजना में 1 हजार 216 आवासों का होगा निर्माण—
मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत ग्राम बड़ली के खसरा संख्या 88 में आर्थिक दृष्टि से कमजोर आर्य वर्ग के लिए 768 एवं अल्प आय वर्ग के लिए 448 कुल 1216 आवंटियों के लिए फ्लैट निर्माण का कार्य 2018 में आरम्भ किया गया। अभी तक 320 आवासों का निर्माण हो चुका हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
26/03/26 |जिला कलक्टर के सख्त निर्देश-जयपुर जिले में उपभोक्ताओं को समय पर घरेलू एलपीजी आपूर्ति हो सुनिश्चित
एन.एस.बाछल, 26 मार्च, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार जयपुर जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जिले में उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
जिले में आमजन को घरेलू एलपीजी गैस की समय पर एवं सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में जिला गैस वितरण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें गैस आपूर्ति व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी उपभोक्ताओं को समय पर घरेलू एलपीजी गैस उपलब्ध हो, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डॉ. सोनी ने गैस विपणन कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वे उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाएं, ताकि आमजन में विश्वास कायम रहे और किसी प्रकार की भ्रांति की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन घरों में पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध है, वहां एलपीजी कनेक्शन को नियमानुसार बंद किया जाए, जिससे संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित हो सके।
जिला कलक्टर ने प्रवर्तन शाखा एवं पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि गैस की कालाबाजारी, अवैध भंडारण एवं अनियमितताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इसके साथ ही, उन्होंने सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया कि उनके फोन नंबर हमेशा सुचारू स्थिति में रहें तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए तत्परता से कार्य किया जाए। आमजन को बेहतर सेवा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर युगांतर शर्मा, जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम श्री प्रियव्रत चारण, जिला रसद अधिकारी संघमित्रा बरड़िया सहित पुलिस विभाग एवं गैस वितरण कंपनियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
वहीं, जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर बुधवार को उपखंड अधिकारियों ने गैस एजेंसियों के औचक निरीक्षण कर जमीनी स्तर पर आपूर्ति, मांग एवं वितरण व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आकलन किया गया। निरीक्षण के दौरान गैस एजेंसियों में उपलब्ध स्टॉक, वितरण प्रणाली, उपभोक्ताओं की मांग तथा आपूर्ति के बीच संतुलन की गहन जांच की गई। साथ ही एजेंसियों पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का भी जायजा लिया गया। जिला कलक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए।
गौरतलब है कि गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं की सुविधाओं एवं सहायता के दृष्टिगत खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग स्तर पर हेल्पलाइन नंबर 1445 एवं पुलिस आयुक्तालय जयपुर के स्तर से हेल्पलाइन नंबर 112 जारी किए गए हैं। जयपुर शहर में पहले से ही जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रीफिलिंग, अवैध उपयोग तथा भंडारण पर रोक लगाने के लिए “ऑपरेशन प्रवर्तन – सतर्क नागरिक, सुरक्षित शहर” अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रशासन द्वारा नियमित निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
26/03/26 |सिंगल यूज प्लास्टिक पर राजस्थान में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई
एन.एस.बाछल, 26 मार्च, जयपुर।
राज्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में नगर निगम, जयपुर के चालान प्रकोष्ठ ( स्वास्थ्य शाखा ) और राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की संयुक्त कार्रवाई में सरना डूंगरी स्थित फैक्ट्री से 9000 किलो प्लास्टिक जप्त की गई है।
नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में सिंगल यूज़ प्लास्टिक और प्लास्टिक कैरी बैग का अवैध भंडारण व विक्रय करते पाए जाने पर करीब 9000 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की गई तथा संबंधित व्यापारियों से ₹1 लाख का जुर्माना वसूला गया।
उपायुक्त (स्वास्थ्य) मृणाल कुमार के नेतृत्व में गठित चालान प्रकोष्ठ टीम ने यह कार्रवाई की। श्री मृणाल कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग, भंडारण और बिक्री पूर्णतः निषिद्ध है, इसके बावजूद कुछ व्यापारी नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
ग़ौरतलब है कि इससे पूर्व भी नगर निगम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर बड़ी कार्रवाईयां की गई है।
निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने शहरवासियों और व्यापारियों से अपील की है कि वे सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करें और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें अन्यथा भविष्य में और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
26/03/26 |शार्ट सर्किट को हल्के में न लें, तुरंत ठीक करवाएं:मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 26 मार्च, भोपाल।
मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आमजन को आगाह किया है कि घर अथवा संस्थान में कहीं भी शार्ट सर्किट हो रहा है तो उसे हल्के में न लें, बल्कि तुरंत इलेक्ट्रिशियन को बुलाकर ठीक करवाएं। ऐसे में जरा सी असावधानी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसके लिए आमजनों को भी करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम में सहयोग करना आवश्यक है।
कंपनी ने कहा है कि यदि घरों में अर्थिंग नहीं है तो वायरिंग के पहले अर्थिंग जरूर दें। इसके साथ ही घटिया या सस्ती वायरिंग की बजाय मानक स्तर की वायरिंग करवाएं, जिससे शार्ट सर्किट से होने वाली हानियों से बचा जा सके। एक अनुमान के मुताबिक ज्यादातर शार्ट सर्किट की घटनाएं या तो घटिया वायरिंग के कारण होती हैं, या फिर ज्यादा समय से पुरानी वायरिंग होने के चलते शार्ट सर्किट की घटनाएं होती हैं। इसलिए जरा सी लापरवाही महंगी पड़ सकती है। बिजली कंपनी आपको पुरानी वायरिंग की जगह मानक स्तर की नई वायरिंग करवाने की सलाह देती है, ताकि शार्ट सर्किट की घटनाओं से बचा जा सके। यदि विद्युत लाइनों से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत हों तो तत्काल कॉल सेंटर के टोल फ्री नं. 1912 पर, उपाय ऐप एवं समीप के वितरण केन्द्र कार्यालय में अवश्य दें।
मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि घरेलू विद्युत उपकरणों, वायरिंग, स्विच इत्यादि को स्वयं सुधारने के बजाय किसी प्रशिक्षित इलेक्ट्रीशियन की सेवाएं लें। बिजली के स्विच, सॉकिट, बिजली उपकरण बच्चों की पहुंच से दूर रखें। स्वीकृत भार से अधिक लोड का उपयोग न करें। उचित क्षमता के एम.सी.सी.बी, कट-आउट लगाने के साथ ही अच्छी गुणवत्ता की वायरिंग का ही उपयोग करें। वर्ष में एक बार अपने परिसर की वायरिंग, फिटिंग, अर्थिंग अनुभवी एवं दक्ष इलेक्ट्रीशियन से अवश्य जांच कराएं, जिससे शार्ट सर्किट की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-

दैनिक खबर : आज 26 मार्च, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
संसद में जयशंकर की खरी-खरी:
'हम पाकिस्तान जैसे दलाल देश नहीं जो किसी की मध्यस्थता करें'; सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस को दिया करारा जवाब, कहा- भारत की अपनी स्वतंत्र कूटनीति।
NCP पर कब्जे की कोशिश:
रोहित पवार का सनसनीखेज दावा; अजित पवार की मौत के बाद प्रफुल्ल पटेल ने EC को लिखा था पत्र, पार्टी अधिकारों के 'हाईजैक' की साजिश का लगाया आरोप।
बंगाल वोटर लिस्ट में बड़ी कटौती:
SIR सप्लीमेंट्री लिस्ट से 13 लाख नाम हटे, अब तक कुल 76 लाख वोटर्स बाहर; 28 लाख मामले अब भी लंबित, 705 न्यायिक अधिकारी कर रहे सुनवाई।
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा:
डंपर से टक्कर के बाद यात्री बस में लगी आग, 14 यात्री जिंदा जले; 23 गंभीर रूप से घायल, नेल्लोर जा रही बस में मची चीख-पुकार।
जगन्नाथ मंदिर खजाने की गिनती शुरू:
48 साल बाद खुला 'रत्न भंडार'; दोपहर 12:09 के शुभ मुहूर्त में प्रवेश, 3D मैपिंग और वीडियो रिकॉर्डिंग से होगी लिस्टिंग, श्रद्धालुओं के दर्शन जारी।
ईरान-इजराइल जंग:
भारत समेत 5 'मित्र' देशों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की मिली छूट; अमेरिकी F/A-18 फाइटर जेट मार गिराने का दावा, हिंद महासागर में मची हलचल।
युद्ध विराम पर ईरान का सख्त रुख:
'ट्रंप की शर्तों पर नहीं थमेगी जंग'; अमेरिका के 15-सूत्रीय प्रस्ताव को बताया 'धोखा', तेहरान ने मुआवजे और होर्मुज पर संप्रभुता सहित रखीं 5 बड़ी शर्तें।
बांग्लादेश में दर्दनाक हादसा:
फेरी पर चढ़ते समय पद्मा नदी में गिरी बस, अब तक 23 शव बरामद; 11 यात्रियों ने तैरकर बचाई जान, पीएम तारिक रहमान ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश।
नासा का महामिशन:
चंद्रमा पर मानव बस्ती और मंगल के लिए परमाणु यान की योजना तैयार; 20 अरब डॉलर के बजट से अगले दशक में अंतरिक्ष विज्ञान की बदलेगी तस्वीर, ऐतिहासिक तैयारी शुरू।
दिल्ली दंगा 2020:
कड़कड़डूमा कोर्ट ने ज्योति नगर केस में दो आरोपियों की रिहाई रखी बरकरार; जांच में गंभीर खामियों और पहचान पर संदेह के चलते अजय और गौरव को मिली बड़ी राहत।
बैंक छुट्टियों का अलर्ट:
मार्च के आखिरी हफ्ते में 4 दिन बंद रहेंगे बैंक; रामनवमी और महावीर जयंती के बीच केवल 30 मार्च को होगा काम, वित्त वर्ष के समापन से पहले निपटा लें जरूरी काम।
दिल्ली में शराब की शुद्धता पर सख्त पहरा:
आबकारी विभाग ने थोक विक्रेताओं को हर तीन महीने में IMFL ब्रांडों के नमूने देने का दिया निर्देश; एक्साइज लैब में होगी गुणवत्ता की गहन जांच।
हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज:
15 जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं; सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग का अलर्ट।
महेंद्रगढ़ की बड़ी उपलब्धि:
शहर के होनहार कमल टांक बने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में ग्रेड-बी मैनेजर; कड़ी मेहनत से अखिल भारतीय परीक्षा में पाई सफलता, सामाजिक संस्थाओं ने दी बधाई।
हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल:
देर रात 21 IAS और 42 HCS अफसरों के तबादले; गीता भारती बनीं हिसार तो रवि प्रकाश गुप्ता गुरुग्राम के कमिश्नर, अमित अग्रवाल को कुरुक्षेत्र में मिली नई जिम्मेदारी।
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में वित्तीय फर्जीवाड़े पर प्रहार:
शिक्षा निदेशालय ने मांगी बैंक खातों और एफडी की पूरी रिपोर्ट; 26 मार्च सुबह 11 बजे तक सभी अधिकारियों को रिकॉर्ड जमा करने का आदेश।
सुप्रीम कोर्ट से दलित अभ्यर्थी को राहत:
सिविल जज बनने का मिला दूसरा मौका; SC उम्मीदवार के लिए 45% अंकों की अनिवार्यता में छूट देने पर विचार करेगा हाईकोर्ट, CJI की पीठ ने दिया निर्देश।
अम्बाला से अयोध्या धाम की मुफ्त यात्रा:
28 मार्च को सीएम नायब सैनी दिखाएंगे स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी; बुजुर्गों के लिए खाने-पीने और रहने की निशुल्क व्यवस्था, प्रशासन ने कसी कमर।
अंबाला की डॉ. तन्वी सुसाइड केस:
मरने से पहले पिता को भेजी HOD से विवाद की ऑडियो रिकॉर्डिंग; देहरादून पुलिस ने श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज की विभागाध्यक्ष पर दर्ज की FIR।
कुपोषण के खिलाफ अंबाला की नई जंग:
डीसी अजय सिंह तोमर ने पायलट प्रोजेक्ट 'स्टेट सपोर्ट मिशन' को दी हरी झंडी; 0-71 माह के बच्चों की पहचान और चिकित्सीय आहार से उपचार के दिए निर्देश।
आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ
नमस्कार। -
26/03/26 |लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग - राज्यपाल मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 26 मार्च, भोपाल।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि पत्रकारिता समाज, देश और दुनिया की गतिविधियों से आमजन को प्रतिदिन परिचित कराती है। समस्याओं को उजागर कर उनका समाधान प्रस्तुत करती है। नए परिवर्तनों और भविष्य के दिशा-दर्शन पर चर्चा और चिन्तन को प्रोत्साहित करती है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर सभी हिन्दी प्रेमियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हिंदी के पहले समाचार पत्र ‘उदंत मार्तण्ड’ की संपादकीय में “हिंदुस्तानियों के हित" को पत्रकारिता का लक्ष्य बनाया था,वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। पत्रकारिता का स्वरूप हमेशा जन कल्याणकारी, समाज सेवी और राष्ट्र हितैषी हो, यह समय की महती आवश्यकता भी है।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल माधवराव सप्रे स्मृति समाचार पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान भोपाल द्वारा हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने माधव राव सप्रे सम्मान से लोकमत समाचार पत्र के वरिष्ठ संपादक विकास मिश्र को, महेश गुप्ता सृजन सम्मान से अरूण नेथानी को और अशोक मानोरिया पुरस्कार से डॉ. बृजेश शर्मा को सम्मानित किया।
स्वतंत्रता, समाज सुधार, स्वावलंबन में हिन्दी पत्रकारिता का महत्वपूर्ण योगदान
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि आयोजन का प्रसंग अतीत पर गर्व के साथ पत्रकारिता के भविष्य के लिए अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने का अवसर है। यह केवल एक भाषा या माध्यम की यात्रा नहीं है, बल्कि यह भारत की चेतना, संघर्ष, संस्कृति और विकास की जीवंत और प्रेरक गाथा के स्मरण के द्वारा भविष्य के पथ के आलोकन का प्रसंग है। उन्होंने कहा कि भारत के नव-जागरण और समाज सुधार की अलख जगाने, स्वाधीनता आन्दोलन को जन-मानस से जोड़ने, स्वदेशी, स्वावलंबन और संस्कारवान राष्ट्र निर्माण में हिन्दी पत्रकारिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने भारतीयता की समृद्ध परंपरा के आधार पर हिन्दी पत्रकारिता को जनहित और राष्ट्रहित की दिशा में और अधिक मजबूत बनाने के लिए संकल्पित होने का आह्वान भी किया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आधुनिक हिन्दी भाषा और पत्रकारिता को शून्य से शिखर तक पहुँचाने वाले सभी महान कवियों, लेखकों, संपादकों और विद्वानों का पुण्य स्मरण किया।
सच की राह कठिन पर भरोसा सच से ही
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि पत्रकारिता की असली पहचान, उसकी सच्चाई खोजने की क्षमता में ही है। भले ही सच की राह कठिन हो, पर भरोसा सत्य से ही मिलता है। डिजिटल युग ने फेक न्यूज, भ्रामक सूचनाएँ और ब्रेकिंग न्यूज की अंधी दौड़ में पत्रकारिता की विश्वसनीयता, तटस्थता और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने की अनेक चुनौतियां खड़ी की है। साथ ही रोजगार, कौशल और नवाचारों की अपार संभावनाओं के द्वार भी खोले हैं। उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि ग्रॉफिक्स, वीडियो, पॉडकास्ट, वेब साइट, मोबाइल ऐप आदि डिजिटल माध्यमों के जरिए हिन्दी पत्रकारिता के रचनात्मक पहलुओं से भावी पीढ़ी को जोड़ा जाए।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश शंकर विद्यार्थी जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण कर किया। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल का अंगवस्त्र और ग्रंथ भेंट कर अभिनंदन किया गया। स्वागत उद्बोधन माधवराव सप्रे स्मृति समाचार पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान के संस्थापक एवं पद्मश्री से सम्मानित विजयदत्त श्रीधर ने दिया। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरू एस.के. जैन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलगुरू विजय मनोहर तिवारी ने भी विचार व्यक्त किए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-

डिजिटल अरेस्ट और निवेश के नाम पर 10.6 करोड़ की ठगी: दिल्ली पुलिस ने अंतर्राज्यीय साइबर गैंग का किया खात्मा, 6 राज्यों में छापेमारी
नई दिल्ली, 26 मार्च (अन्नू): दिल्ली पुलिस के आउटर-नॉर्थ जिले की साइबर सेल ने देश के कई राज्यों में फैले एक ऐसे शातिर सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है, जो 'डिजिटल अरेस्ट', नकली आईपीओ (IPO) और ट्रेडिंग के नाम पर मासूम लोगों को अपना शिकार बना रहा था। पुलिस की इस व्यापक कार्रवाई में 6 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और करीब 10.6 करोड़ रुपये के बड़े घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। जांच में सामने आया है कि इस गैंग के खिलाफ देशभर में कुल 89 शिकायतें दर्ज थीं।
6 राज्यों में चली पुलिस की 'स्पेशल स्ट्राइक'
संयुक्त पुलिस आयुक्त (उत्तरी रेंज) विजय सिंह और डीसीपी हरेश्वर स्वामी के नेतृत्व में गठित टीम ने इस गिरोह को दबोचने के लिए झारखंड (रांची), उत्तराखंड (रुड़की/देहरादून), मध्य प्रदेश (भोपाल), राजस्थान (कोटा), दिल्ली और उत्तर प्रदेश (गाजियाबाद) में ताबड़तोड़ छापेमारी की। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और वित्तीय विश्लेषण के आधार पर उन 'म्यूल अकाउंट्स' (धोखाधड़ी के पैसे के लिए इस्तेमाल होने वाले खाते) का पता लगाया, जिनमें ठगी की राशि ट्रांसफर की गई थी।
केस स्टडी: कैसे फैलाया ठगी का जाल?
पुलिस ने चार मुख्य एफआईआर (FIR) पर कार्रवाई करते हुए इस सिंडिकेट की कार्यप्रणाली का खुलासा किया है:
डिजिटल अरेस्ट (केस 1 व 4): एक बुजुर्ग दंपत्ति को TRAI और CBI अधिकारी बनकर डराया गया और करीब एक हफ्ते तक 'डिजिटल अरेस्ट' रखकर 20 लाख रुपये ठग लिए गए। एक अन्य मामले में सिम कार्ड के गलत इस्तेमाल का डर दिखाकर 8 लाख रुपये ऐंठे गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 19 लाख रुपये बरामद कर कोर्ट के जरिए पीड़ितों को वापस दिलाए हैं।
फेक आईपीओ और ट्रेडिंग (केस 2 व 3): व्हाट्सएप ग्रुप और फर्जी 'PM HDFC' जैसे ऐप्स के जरिए लोगों को शेयर बाजार और आईपीओ में भारी मुनाफे का लालच दिया गया। आरोपियों ने पीड़ितों को फर्जी डैशबोर्ड दिखाए जिससे उन्हें लाभ होने का यकीन हो जाए, लेकिन अंत में पैसे निकालने पर रोक लगा दी गई।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
पुलिस ने रांची से शशिकांत कुमार, रुड़की से खालिद त्यागी, दिल्ली के शाहदरा से सचिन मित्तल और नितिन सैनी, गाजियाबाद से आसिफ और चंडीगढ़ निवासी वीरेंद्र मुखिया को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराने, तकनीक संभालने और ठगी की राशि को इधर-उधर करने (लेयरिंग) का काम करते थे। इनमें से कुछ आरोपी गिरफ्तारी के डर से विदेश भागने की फिराक में थे, जिन्हें पुलिस ने मुस्तैदी से दबोच लिया।
जनता के लिए पुलिस की एडवाइजरी
डीसीपी हरेश्वर स्वामी ने आम जनता से अपील की है कि पुलिस, सीबीआई या ट्राई जैसी एजेंसियां कभी भी वीडियो कॉल के जरिए 'डिजिटल अरेस्ट' नहीं करतीं। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी अंजान निवेश स्कीम पर भरोसा न करें और डराने या दबाव बनाने वाली कॉल्स से न घबराएं। किसी भी साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट दर्ज करें।
#CyberCrimeBusted #DelhiPolice #DigitalArrest #CyberSafety #InvestmentScam #OuterNorthPolice #CyberAwareness #CrimeNewsHindi #DanikKhabar -
26/03/26 |किताबों की दुनिया का 'पायरेसी किंग' गिरफ्तार: दिल्ली पुलिस ने पकड़ी 20,000 से ज्यादा नकली किताबें, प्रिंटिंग प्रेस सील
नई दिल्ली, 26 मार्च (अन्नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (इंटर स्टेट सेल) ने अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन समूह 'पेंग्विन रैंडम हाउस' की किताबों की बड़े पैमाने पर पायरेसी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 67 वर्षीय मुख्य आरोपी ज्वाला प्रसाद सोनी को गिरफ्तार किया है, जो रोहिणी इलाके से इस पूरे काले कारोबार को संचालित कर रहा था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 20,000 से अधिक पायरेटेड किताबें और अवैध छपाई में इस्तेमाल होने वाली भारी मशीनें बरामद की हैं।
एसीपी रमेश चंद्र लांबा के मार्गदर्शन और इंस्पेक्टर सतेंद्र पूनिया व सोहन लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सबसे पहले रोहिणी सेक्टर-16 में छापेमारी की। वहां से 8,593 नकली किताबें बरामद हुईं। जांच आगे बढ़ी तो पास के ही एक दूसरे ठिकाने से 11,544 और किताबें मिलीं, जिससे कुल बरामदगी 20,137 किताबों तक पहुँच गई। शुरुआत में आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद उसने आनंद पर्वत औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अपनी अवैध प्रिंटिंग प्रेस का पता उगल दिया।
पुलिस ने आनंद पर्वत स्थित प्रेस से दो बड़ी प्रिंटिंग मशीनें, चार नामी किताबों के 'नेगेटिव्स' और बारह प्रिंटिंग प्लेट्स जब्त की हैं। यह गिरोह कॉपीराइट कानूनों का उल्लंघन कर बेस्ट-सेलर किताबों की हूबहू नकली कॉपियां छापता था और उन्हें बाजार में कम दामों पर बेचकर असली प्रकाशकों और लेखकों को करोड़ों का चूना लगा रहा था। बरामद मशीनों और प्लेट्स से यह साफ हो गया है कि आरोपी किताबों की छपाई से लेकर उनके वितरण तक के पूरे नेटवर्क को खुद ही नियंत्रित करता था।
गिरफ्तार आरोपी ज्वाला प्रसाद सोनी का आपराधिक इतिहास पुराना है। वह पहले भी साल 2011 में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा कॉपीराइट एक्ट के तहत गिरफ्तार किया जा चुका है। बार-बार अपराध दोहराने के कारण वह पुलिस की रडार पर था। डीसीपी (क्राइम ब्रांच) आदित्य गौतम के अनुसार, यह कार्रवाई बौद्धिक संपदा की चोरी रोकने और वैध पुस्तक बाजार के हितों की रक्षा के लिए एक बड़ी जीत है। फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और अन्य प्रकाशकों की नकली किताबें छापने के सुराग तलाश रही है।
#DelhiCrimeBranch #BookPiracyBusted #DelhiPolice #CopyrightAct #CrimeNews #PenguinRandomHouse #IntellectualProperty #DelhiNews #DanikKhabar -
26/03/26 |दिल्ली: गैस सिंडिकेट पर क्राइम ब्रांच का धावा: डिलीवरी बॉय बनकर कर रहे थे हेराफेरी, क्राइम ब्रांच ने पकड़े 183 सिलेंडर
नई दिल्ली, 26 मार्च (अन्नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (ANTF) ने राजधानी के संगम विहार इलाके में अवैध रूप से चल रहे एलपीजी गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया है। एक बेहद गोपनीय सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने 183 इंडेन गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इस अवैध धंधे को गैस एजेंसी के ही अधिकृत डिलीवरी एजेंट अंजाम दे रहे थे।
एसीपी (ANTF) सतेंद्र मोहन के मार्गदर्शन और इंस्पेक्टर महिपाल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने संगम विहार के 'एल' ब्लॉक में स्थित तीन अलग-अलग किराए के गोदामों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 154 भरे हुए और 29 खाली सिलेंडर बरामद किए। मौके से गैस ट्रांसफर करने वाली लोहे की पाइपें, वजन करने वाली मशीनें और सिलेंडरों की सील खोलने वाले उपकरण भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों—शेर सिंह, सूरज परिहार, रघु राज सिंह और जितेंद्र शर्मा को पकड़ा है।
जांच में खुलासा हुआ कि ये सभी आरोपी एक नामी गैस एजेंसी के रजिस्टर्ड डिलीवरी एजेंट हैं। इनका काम शेख सराय स्थित मुख्य गोदाम से सिलेंडर लेकर ग्राहकों तक पहुँचाना था। लेकिन ये आरोपी दैनिक टारगेट पूरा करने के बजाय सिलेंडरों को अपने किराए के गोदामों में अवैध रूप से जमा कर लेते थे।
आरोपी भरे हुए सिलेंडरों की सील सावधानी से खोलते थे।
लोहे की पाइपों के जरिए भरे हुए सिलेंडर से करीब 1 से 2 किलो गैस निकालकर खाली सिलेंडरों में भर दी जाती थी।
इसके बाद इन कम वजन वाले सिलेंडरों को और चोरी की गई गैस से भरे नए सिलेंडरों को खुले बाजार में ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध मुनाफा कमाया जाता था।
आरोपियों का प्रोफाइल और कानूनी कार्रवाई
पकड़े गए आरोपियों में रघु राज सिंह (53 वर्ष) पिछले 15 सालों से डिलीवरी एजेंट का काम कर रहा था, जबकि अन्य आरोपी भी 5 से 8 सालों से इस काम में शामिल थे। पुलिस ने इनके खिलाफ क्राइम ब्रांच थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) की धारा 3/7 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125/3(5) के तहत एफआईआर संख्या 61/2026 दर्ज की है।
डीसीपी (ANTF) राहुल अलवाल के अनुसार, यह कार्रवाई जनता की सुरक्षा और आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य से की गई है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस खेल में गैस एजेंसी के किसी अन्य अधिकारी की मिलीभगत तो नहीं है।
#DelhiCrimeBranch #SangamVihar #GasRacketBusted #LPGBlackMarketing #DelhiPoliceAction #IndaneGas #CrimeNews #DelhiNews #DanikKhabar -

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: छावला में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 65 सिलेंडर बरामद
नई दिल्ली, 26 मार्च (अन्नू): राजधानी दिल्ली के द्वारका जिला पुलिस ने आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। एएटीएस (AATS) द्वारका और थाना छावला की संयुक्त टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध रूप से जमा किए गए 65 एलपीजी (LPG) सिलेंडरों का जखीरा पकड़ा है। यह कार्रवाई मौजूदा भू-राजनीतिक स्थितियों के मद्देनजर गैस आपूर्ति में संभावित बाधा का फायदा उठाकर अवैध मुनाफा कमाने वालों पर नकेल कसने के उद्देश्य से की गई है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि छावला इलाके की एक रिहायशी इमारत का इस्तेमाल गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और व्यापार के लिए किया जा रहा है। इस इनपुट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने प्रेम नगर, पपरावत रोड स्थित कश्मीरी कॉलोनी के एक मकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान वहां से भारी मात्रा में कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर बरामद हुए। पुलिस ने मौके से गैस रिफिल करने वाली मशीन और एक वजन करने वाला कांटा भी जब्त किया है, जिसका इस्तेमाल एक सिलेंडर से दूसरे में गैस चोरी करने और अवैध बिक्री के लिए किया जाता था।
मामले में पुलिस ने 52 वर्षीय अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इटावा का निवासी है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी गैस की कमी और मांग का फायदा उठाकर ऊंचे दामों पर कैटरिंग सर्विस और स्थानीय निवासियों को ये सिलेंडर बेचता था। बरामद सिलेंडरों में 38 इंडेन और 19 भारत गैस के कमर्शियल सिलेंडर, साथ ही 8 घरेलू सिलेंडर शामिल हैं।
इस पूरे मामले में थाना छावला में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 287/288 और आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) की धारा 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह (IPS) ने बताया कि पुलिस आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी रोकने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है।
#DelhiPolice #DwarkaDistrict #CrimeNews #LPGBlackMarketing #DelhiCrime #ActionAgainstHoarding #PublicSafety #ChhawlaPolice #DanikKhabar -
26/03/26 |आज 26 मार्च का इतिहास
आज 26 मार्च का इतिहास
1552 में गुरु अमरदास को सिखों के तीसरे गुरु के तौर पर चुना गया था
1668 में इंग्लैंड ने बॉम्बे (मुंबई) पर अधिकार जमा लिया था
1812 में वेनेजुएला के काराकास में विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें करीब 20,000 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था
26 मार्च, 1907 को महान हिंदी कवयित्री महादेवी वर्मा का जन्म हुआ था
आज ही के दिन नई दिल्ली को औपचारिक रूप से वर्ष 1931 में ब्रिटिश भारत की राजधानी घोषित किया गया था. इससे पहले कोलकाता राजधानी हुआ करती थी
अमेरिकी वैज्ञानिक जोनास साल्क ने 26 मार्तच, 1953 में पोलियो वैक्सीन की सफल खोज का ऐलान किया था
1971 में बांग्लादेश ने पाकिस्तान से स्वतंत्रता का ऐलान किया था. यह घोषणा शेख मुजीबुर्रहमान ने की थी
1979 में मिस्र और इजराइल के बीच ‘कैंप डेविड’ समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे
2019 में यूरोपीय संसद ने सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध को मंजूरी दी। यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम था
-

दैनिक खबर : आज 25 मार्च, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
मिडल ईस्ट संकट पर सर्वदलीय बैठक:
राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में तेल-गैस आपूर्ति पर मंथन; राहुल गांधी और TMC ने बनाई दूरी, एस जयशंकर ने दी युद्ध के हालातों पर ब्रीफिंग।
ईंधन आपूर्ति पर सरकार का बड़ा आश्वासन:
देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार, घबराहट में पेट्रोल-डीजल खरीदने से बचें; सुजाता शर्मा बोलीं—सप्लाई चेन पूरी तरह सामान्य।
'वंदे मातरम' पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:
गृह मंत्रालय का सर्कुलर अनिवार्य नहीं, केवल एक 'प्रोटोकॉल'; दंडात्मक प्रावधान न होने के कारण याचिका खारिज, इसे गाना स्वैच्छिक।
24 अकबर रोड खाली करने का नोटिस:
कांग्रेस को 28 मार्च तक दफ्तर छोड़ने का अल्टीमेटम; यूथ कांग्रेस कार्यालय पर भी संकट, बदले की कार्रवाई का आरोप लगा कोर्ट जाएगी पार्टी।
कैबिनेट सरकार के बड़े फैसले:
28,840 करोड़ की संशोधित 'उड़ान 2.0' योजना को मंजूरी, बनेंगे 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलीपैड; इमिग्रेशन सुधार और पर्यावरण लक्ष्यों पर सरकार की मुहर।
ईरान ने नकारा ट्रंप का दावा:
15-सूत्रीय शांति प्रस्ताव के बावजूद बातचीत से इनकार; स्पीकर गलीबाफ की अमेरिका को चेतावनी—'1,000 सैनिकों की तैनाती का अंजाम होगा घातक और विनाशकारी'|
ट्रंप का बड़ा खुलासा:
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान खुलेआम आए अमेरिका के साथ; ईरान के खिलाफ जंग में साथ लड़ने की पुष्टि, MBS को बताया 'महान योद्धा'।
ईरान की बड़ी कार्रवाई:
होर्मुज जलडमरूमध्य में पाकिस्तानी जहाज 'सेलेन' जब्त; बिना अनुमति प्रवेश का आरोप, शारजाह से कराची जा रहा था कंटेनर शिप, खाड़ी में तनाव चरम पर।
न्यूयॉर्क विमान हादसा:
लैंडिंग के दौरान फायर ट्रक से टकराया एयर कनाडा का विमान; हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत, 41 लोग घायल; ला गार्डिया एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी।
राउज एवेन्यू कोर्ट का सीबीआई को बड़ा आदेश:
साइबर धोखाधड़ी मामले में याचिकाकर्ता के फ्रीज बैंक खाते तुरंत खोलने के निर्देश; 'अपराध और संपत्ति' के बीच संबंध साबित करने में नाकाम रही एजेंसी।
दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता:
पाकिस्तान-नेपाल से जुड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़; सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी हथियार बरामद, 10 शातिर आरोपी गिरफ्तार।
अक्षरधाम में इतिहास:
26 मार्च को 108 फीट ऊंची 'तपोमूर्ति' नीलकंठ वर्णी का लोकार्पण; महंत स्वामी महाराज करेंगे प्राण-प्रतिष्ठा, एक पैर पर खड़े योगी स्वरूप की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा।
गुरुग्राम के नामी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी:
आधिकारिक मेल आईडी पर मिली थ्रेट के बाद मचा हड़कंप; तुरंत छुट्टी घोषित, बम निरोधक दस्ते और साइबर सेल ने की सघन जांच।
हरियाणा विकास समीक्षा:
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने केंद्रीय अनुदान योजनाओं की प्रगति जांची; समय पर 'उपयोगिता प्रमाण पत्र' भेजने और बजट के पारदर्शी इस्तेमाल के दिए सख्त निर्देश, विकास में आएगी तेजी।
हरियाणा में नशे के खिलाफ महाअभियान:
एफआईआर में 12% और गिरफ्तारियों में 15% की भारी बढ़ोतरी; 144 तस्करों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क, दोषियों की बुढ़ापा पेंशन भी हुई बंद।
आम चुनाव 2026:
निर्वाचन आयोग ने 5 राज्यों में निष्पक्ष मतदान हेतु कसी कमर; अंतर-राज्यीय सीमाएं होंगी सील, हिंसा और प्रलोभन मुक्त चुनाव के लिए मुख्य सचिवों व डीजीपी को सख्त निर्देश।
अंबाला में अवैध निर्माण पर पीला पंजा:
मुलाना में एक एकड़ में विकसित हो रही कॉलोनी ध्वस्त; डीटीपी रोहित चौहान की कार्रवाई, प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में न आने की अपील।
अंबाला ब्लॉक-2 के गांव खतौली में 27 मार्च को सजेगी 'रात्रि चौपाल':
नगराधीश अभिषेक गर्ग की मौजूदगी में जुटेंगे सभी विभागाध्यक्ष; ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही होगा निपटारा।
अंबाला पुलिस का बड़ा एक्शन:
जाली नोटों के ट्रक का लालच देकर 20 लाख ठगने वाला अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब; पंजाब से दो शातिर गिरफ्तार, ₹15 करोड़ का दिया था झांसा।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
-

मंत्रिमंडल ने 28,840 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना - संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी दी
आरएस अनेजा, 25 मार्च नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत सरकार के बजटीय सहयोग से 28,840 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ वित्त वर्ष 2026-27 से वित्त वर्ष 2035-36 तक दस वर्षों की अवधि के लिए क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना - संशोधित उड़ान के शुभारंभ और कार्यान्वयन को मंजूरी दे दी है।
प्रभाव :
कम सेवा प्राप्त और सेवा से वंचित क्षेत्रों के लिए क्षेत्रीय हवाई संपर्क में सुधार।
दूसरे और तीसरे दर्जे के शहरों में आर्थिक विकास, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा।
आम नागरिकों के लिए सस्ती हवाई यात्रा का समर्थन।
दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों में आपातकालीन कार्रवाई और स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच में सुधार।
क्षेत्रीय हवाई अड्डों और एयरलाइन संचालकों के लिए अधिक व्यवहार्यता और स्थिरता।
आत्मनिर्भर भारत के तहत स्वदेशी एयरोस्पेस क्षेत्र को बढ़ावा।
विकसित भारत 2047 लक्ष्य की ओर प्रगति।
इस योजना के प्रमुख घटक निम्नलिखित हैं:
(ए) हवाई अड्डों का विकास (पूंजीगत व्यय)
संशोधित उड़ान योजना के तहत, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए मौजूदा अनुपलब्ध हवाई पट्टियों से 100 हवाई अड्डों को विकसित करने का प्रस्ताव है, जो इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और भारत को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी विमानन इकोसिस्टम में बदलने के विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप है, जिसके लिए अगले आठ वर्षों में कुल 12,159 करोड़ रुपये का व्यय किया जाएगा।
(बी) हवाई अड्डों का संचालन एवं रखरखाव (ओएंडएम)
क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना (आरसीएस) के अंतर्गत आने वाले हवाई अड्डों के निरंतर संचालन एवं रखरखाव की उच्च लागत और सीमित राजस्व स्रोतों को देखते हुए, योजना के तहत तीन वर्षों के लिए प्रति हवाई अड्डे 3.06 करोड़ रुपये प्रति वर्ष और प्रति हेलीपोर्ट/वाटर एयरोड्रॉम 0.90 करोड़ रुपये प्रति वर्ष की अधिकतम सीमा के साथ संचालन एवं रखरखाव संबंधी सहायता प्रदान करने का प्रस्ताव है, जिसका अनुमान लगभग 441 हवाई अड्डों के लिए 2,577 करोड़ रुपये है।
(सी) आधुनिक हेलीपैडों का विकास
पहाड़ी, दूरस्थ, द्वीपीय और विकासशील क्षेत्रों में कनेक्टिविटी संबंधी चुनौतियों का समाधान करने के लिए, योजना के तहत 15 करोड़ रुपये प्रति हेलीपैड की लागत से 200 आधुनिक हेलीपैड विकसित करने का प्रस्ताव है, जिसकी कुल आवश्यकता अगले आठ वर्षों में (मुद्रास्फीति-समायोजित) 3,661 करोड़ रुपये होगी। यह योजना प्राथमिकता वाले और विकासशील जिलों पर केंद्रित है ताकि अंतिम-मील कनेक्टिविटी और आपातकालीन कार्रवाई में सुधार किया जा सके।
(डी) व्यवहार्यता में कमी के समाधान हेतु निधि (वीजीएफ)
क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना के तहत, एयरलाइन संचालकों को आवंटित मार्गों पर परिचालन के लिए विजिबिलिटी फंड (वीजीएफ) के रूप में वित्तीय सहायता प्राप्त होती है। दीर्घकालीन बाजार के बदलाव की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइन संचालकों को 10 वर्षों में 10,043 करोड़ रुपये की विजिबिलिटी फंड सहायता प्रस्तावित की गई है।
(ई) आत्मनिर्भर भारत विमान अधिग्रहण
दूरस्थ और दुर्गम इलाकों में संचालन के लिए आवश्यक छोटे फिक्स्ड-विंग विमानों और हेलीकॉप्टरों की कमी को दूर करने और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को आगे बढ़ाने के लिए, इस योजना में पवन हंस के लिए दो एचएएल ध्रुव हेलीकॉप्टर और एलायंस एयर के लिए दो एचएएल डोर्नियर विमान खरीदने का भी प्रस्ताव है।
-
25/03/26 |
भारत ने अप्रैल में डिलीवरी के लिए लगभग 6 करोड़ (60 मिलियन) बैरल रूसी कच्चे तेल खरीदा है
भारत ने हाल ही में रूस से भारी मात्रा में कच्चा तेल खरीदा है, जिसकी बड़ी खेप अप्रैल 2026 में भारत पहुँचने वाली है।
भारतीय रिफाइनरियों ने अप्रैल में डिलीवरी के लिए लगभग 6 करोड़ (60 मिलियन) बैरल रूसी कच्चे तेल का सौदा पक्का किया है।
वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है।
फरवरी के मुकाबले बढ़ोतरी: यह मात्रा फरवरी 2026 में की गई खरीद से दोगुनी से भी अधिक है।
भारत के लिए यह क्यों महत्वपूर्ण है?
होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में तनाव के कारण सऊदी अरब और इराक जैसे देशों से तेल की आपूर्ति में बाधा आ रही है। ऐसे में रूस एक भरोसेमंद विकल्प बनकर उभरा है।
रूस से मिलने वाला तेल वैश्विक कीमतों (Brent Crude) के मुकाबले रियायती दरों पर मिल रहा है, जिससे भारत को अपनी अर्थव्यवस्था संभालने और महंगाई को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
भारत अपनी तेल की जरूरतों का लगभग 85% आयात करता है। अप्रैल की यह बड़ी खेप घरेलू बाजार में ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित करेगी।
भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि तेल की खरीद पूरी तरह से राष्ट्रीय हित पर आधारित है और भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए किसी अन्य देश की अनुमति पर निर्भर न
हीं है।
#रूसी_कच्चा_तेल #AprilDelivery #डिलीवरीसौदा #6करोड़बैरल #60मिलियन #ऑयलमर्केट #तेलकीकीमतें #एनर्जीसेक्टर #ज्योतिषमंडल #कच्चातेल #भारतकीआवश्यकताएँ #रूससेडिलीवरी #फाइनेंशियलन्यूज़ #इंटरनेशनलहम्पर #तेलउत्पादन #ऊर्जा #कच्चा_तेल_आपूर्ति #बैरलसौदा #क्रूडऑयल #इन्वेस्टमेंट
-
25/03/26 |- खेल,
- भारत,
- India,
- अंतरराष्ट्रीय,
स्वर्ण पथ पर भारतीय लैक्रोस: पहले ही बड़े टूर्नामेंट में चैंपियन बनी टीमें, अब मिशन 'लॉस एंजिल्स 2028' पर नजर
आरएस अनेजा, 25 मार्च नई दिल्ली - केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बुधवार को रियाद में आयोजित एशियाई लैक्रोस खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष और महिला लैक्रोस टीमों को बधाई दी और उनसे कड़ी मेहनत जारी रखने और लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करके इतिहास रचने का लक्ष्य रखने का आह्वान किया।
खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए मांडविया ने लैक्रोस जैसे उभरते खेलों में दृढ़ संकल्प, अनुभव और निरंतर प्रयास के महत्व पर जोर दिया। श्री मांडविया ने कहा, “लैक्रोस भारत के लिए एक उभरता हुआ बड़ा खेल है। यह आपका पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव था और आप पहले ही पदक जीत चुके हैं। अब आपका ध्यान और अधिक मेहनत करने, अधिक अनुभव प्राप्त करने और लॉस एंजिल्स 2028 के लिए क्वालीफाई करके देश को गौरवान्वित करने पर केंद्रित होना चाहिए।”
मांडविया यह भी कहा कि सरकार खेलो इंडिया जैसी पहलों के माध्यम से खिलाड़ियों का समर्थन करती रहेगी, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जुनून और दृढ़ता ही सफलता की कुंजी हैं।
इस फरवरी में सऊदी अरब के रियाद में आयोजित एशियाई लैक्रोस खेलों में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों और महिलाओं दोनों के सिक्स फॉर्मेट में स्वर्ण पदक जीते। भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने फाइनल मैच में क्रमशः इराक और पाकिस्तान को हराया।
भारतीय महिला लैक्रोस टीम ने 2024 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण किया, जबकि पुरुष टीम ने 2025 में पदार्पण किया, जिससे यह सफलता और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। भारत की इस जीत की एक खास बात यह थी कि इसमें देश भर के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, गुजरात, तमिलनाडु, ओडिशा, असम, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।
एशिया-पैसिफिक लैक्रोस यूनियन के तहत आयोजित एशियाई लैक्रोस खेल, लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक में लैक्रोस को शामिल करने से पहले इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धी रास्ते विकसित करने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा हैं। भारत के अगले प्रमुख आयोजनों में अप्रैल में चीन के चेंगदू में आयोजित होने वाले तीसरे एशियाई लैक्रोस खेल और इस अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाली एशिया-पैसिफिक सिक्स लैक्रोस चैंपियनशिप शामिल हैं, जो एलए 2028 के लिए क्वालीफिकेशन के रूट के रूप में काम करेगी।
#IndianLacrosse #GoldenPath #LacrosseChampions #FirstTournament #LA2028 #GoldenPathChampions #IndianSports #FutureStars #LacrosseCommunity #SportsJourney #Teamwork #LacrosseLife #ChampionshipGoals #DreamBig #InternationalLacrosse #NextGenSport #LacrosseDevelopment #SportingExcellence #HeritageAndSport #UnityThroughSports
-

आकाशवाणी 26 मार्च से राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का पूर्ण संस्करण प्रसारित करेगा
आरएस अनेजा, 25 मार्च नई दिल्ली - स्वतंत्रता के बाद से ही आकाशवाणी स्टेशनों की यह परंपरा रही है कि वे अपने सुबह के प्रसारण की शुरुआत अपनी प्रतिष्ठित धुन से करते हैं, जिसके बाद राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के दो छंदों वाला संस्करण (अवधि 65 सेकंड) प्रसारित किया जाता है।
गृह मंत्रालय द्वारा दिनांक 28 जनवरी, 2026 को जारी छह छंदों वाले राष्ट्रीय गीत संबंधी दिशानिर्देश के अनुसार, आकाशवाणी के सभी स्टेशनों पर 26 मार्च, 2026 से राष्ट्रीय गीत का नया संस्करण प्रसारित किया जाएगा। नए संस्करण की अवधि 3 मिनट 10 सेकंड है।
प्रसारित होने वाला प्रारंभिक संस्करण प्रसिद्ध हिंदी शास्त्रीय गायक पंडित चंद्रशेखर वाजे द्वारा राग देस में गाया गया है।
क्षेत्रीय वाद्ययंत्रों की विविधता को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय गीत के कई अन्य संस्करण भी रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। इन संस्करणों को संबंधित राज्यों में स्थित आकाशवाणी स्टेशनों द्वारा अपनाया जाएगा।
-
25/03/26 |असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता का मूल मंत्र- उप मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 25 मार्च, भोपाल।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव समारोह स्वयंप्रभा-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए उन्होंने कहा, "ट्राय फॉर द बेस्ट, प्रीपेयर फॉर द वर्स्ट " और समझाया कि असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता का मूल मंत्र है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं के उदाहरण देते हुए बताया कि निरंतर प्रयास, आत्मविश्लेषण और धैर्य से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि भारत तेजी से आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है और विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि इस ऊँचाई को बनाए रखने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है, क्योंकि यही किसी भी राष्ट्र के समग्र विकास का आधार होते हैं। उन्होंने कहा कि देश की अधिकांश आबादी युवा है, जो भारत को वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जाने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि यदि युवाओं की ऊर्जा, शिक्षा और सही दिशा का समन्वय हो जाए, तो भारत विश्व गुरु बनकर विश्व में शांति और स्थिरता स्थापित कर सकता है। इस संदर्भ में उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से 21वीं सदी भारत की सदी होगी।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान की प्रतिष्ठा वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण से बनती है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. श्याम बिहारी गोस्वामी के कार्यों और उनके प्रभावशाली वक्तृत्व कौशल की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि टीम वर्क और योग्य कर्मचारियों का सम्मान करना संस्थान की सफलता की कुंजी है। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया। पं. शंकरदयाल शर्मा स्मृति पुरस्कार के अंतर्गत कु. हिमानी पांडेय को ऑल राउंडर पुरस्कार एवं कु. अर्पणा चौबे को बेस्ट डिबेटर पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त 10 विशिष्ट पुरस्कार भी दिए गए। प्रावीण्य सूची की छात्राओं को पारितोषिक वितरण किया गया एवं एनसीसी व एनएसएस की छात्राओं को भी पुरस्कृत किया।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सम्मानित छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षित, आत्मविश्वासी और संस्कारित युवा ही देश को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आयोजन के लिए कॉलेज प्रबंधन को शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों, प्राध्यापकों, एनसीसी कैडेट्स एवं छात्राओं की उपस्थिति रही।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
25/03/26 |युवा भारत की मूल जड़ो को पहचानें और विकास में सहभागी बने-विधानसभाध्यक्ष राजस्थान
एन.एस.बाछल, 25 मार्च, जयपुर।
राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उम्मीद जताई है कि देश के युवाओं और नागरिकों के वर्तमान जज़्बे को देखते हुए प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी द्वारा @2047 तक विकसित भारत का संकल्प समय से पहले ही साकार हो जाएगा।
वासुदेव देवनानी राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के मानविकी पीठ सभागार में विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एनएनएस )द्वारा विकसित भारत @2047 समर्थ युवा-सशक्त भारत प्रतिभा सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो अल्पना कटेजा ने की जबकि विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना राजस्थान के क्षेत्रीय निदेशालय श्री एस एस भटनागर थे।
विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि विकसित भारत @2047 केवल प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का सपना नहीं बल्कि अब हर भारतीय का संकल्प बन गया है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व की कोई महाशक्ति बनने की होड़ में नहीं है बल्कि वसुधैव कुटुंबकम् की भावना से पूरे विश्व को अपना परिवार मानते हुए पहले की तरह एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाना चाहता है। भारत सदैव विश्व का मार्गदर्शक रहा है और आगे भी बना रहेगा। आज के युवकों को भलीभांति यह बात समझनी होगी कि मेरा भारत महान और सबसे सर्वश्रेष्ठ है।
उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े युवाओं का आह्वान किया कि वे भारत की मूल जड़ो को पहचाने और एआई के वर्तमान समय में युगानुकूल होते हुए नवाचारों और प्राचीन ज्ञान का समन्वय करके विकास की महान यात्रा में भारत की संस्कृति को आत्मसात करते हुए सहभागी बने। साथ ही सेवा की संस्कृरति को अपने जीवन का अंग बनाएं। विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि हम सभी भारतवासियों को इस बात का गर्व होना चाहिए कि हम सदियों पहले से ही विश्व गुरु और विकसित सभ्यता और संस्कृति वाला देश रहें है।
वास्कोडिगामा ने भारत को नहीं खोजा था बल्कि भारत ने पूरे विश्व को खोजा है। समुद्र में रास्ता भटके वास्कोडिगामा को तो गुजरात का एक नाविक भारत तक लाया था। विधानसभाध्यक्ष देवनानी ने कहा कि भारत हमेशा से ही ज्ञान का केन्द्र रहा है और सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, धार्मिक, तकनीकी आदि जीवन के हर क्षेत्र में विश्व में सबसे आगे रहा है लेकिन दो हजार वर्षों की गुलामी के कारण हम अपनी मूल जड़ों और पहचान को भूल गए थे। अंग्रेजों ने भारत के लोगों को सिर्फ कलर्क बना उनकी प्रतिभा को पंगु बनाने का प्रयास किया वरना वेद, पुराणों और उपनिषदों के साथ ही रामायण एवं महाभारत जैसे महान ग्रन्थ भारत की महान सभ्यता और संस्कृति के साथ ही ज्ञान के अपार भण्डार है जिन्हें आज की युवा पीठी को पढ़ना और आत्मसात करना चाहिये ।
विधानसभाध्यक्ष देवनानी ने बताया कि चाहें रामायण कालीन पुष्पक विमान की बात हों, अथवा प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी की सूंड की सर्जरी की बात हो,हमारी सभ्यता और संस्कृति में हर क्षेत्र में भारत के सर्वश्रेष्ठ होने की बात को दर्शाया गया है। गणित का ज्ञान भी विश्व को भारत ने ही दिया है।आर्युवेद और योग भी की भारत की देन है जिसे आज सारा विश्व अंगीकार कर रहा है। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से आज हर वर्ष विश्व योग दिवस मनाया जाने लगा है। स्वास्थ्य के प्रति यह क्रान्ति भारत की देन है । ढाई हजार वर्ष पुरानी अजन्ता और एलोरा की गुफाओं की पेंटिंग हमारी पुरानी केमिकल इंजीनियरिंग को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि मैंने अपनी जर्मनी जापान आदि देशों की यात्राओं में स्वयं देखा है कि वहाँ यूजुर्वेद की युक्तियों पर शोध कार्य हों रहे हैं । आज विदेशी भारत आकर पुष्कर और हरिद्वार आदि पवित्र स्थलों की मिट्टी में लौट पौट होते है और कहते है कि हम कितने ही बड़े अमीर क्यों न हों हमें मन की असली शांति तो भारत की मिट्टी में ही मिलती है।आज सर्वे बताते है कि अमेरिका जैसे देश में भी 11 प्रतिशत लोग मानसिक रोगों और 33 प्रतिशत लोग नींद की बीमारी से ग्रसित है।
विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अपने राष्ट्रीय सेवा योजना शिविरों के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उदयपुर के सुदूर आदिवासी कोटड़ा में उन्होंने जब नया प्रयोग करते हुए एनएसएस छात्रों को आदिवासियों के छप्पर वाले घरों में एक दिन गुजारने भेजा था तो दूसरे दिन अपने अनुभव कथन सुनाते सभी के आँखों में आँसू थे क्यों कि वे इससे पहले कभी गरीब आदिवासियों के जीवन से रूबरू नहीं हुए थे। श्री देवनानी ने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपने जीवन में राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ ही सनातन संस्कृति एवं सेवा संस्कार के भाव भी जागृत करें। तथा गरीबों के प्रति संवेदनशील बनें तभी उन्हें यह एहसास हो पायेगा कि सेवा का यह भाव उन्हें किसी भी प्रकार की विलासिता और करोड़ों रुपए के पैकेज से भी अधिक सन्तोष और आत्म संतुष्टि एवं शांति प्रदान करेगा।
इस अवसर पर विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राजस्थान विश्व विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एनएनएस) की राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय गतिविधियों में भाग लेने वाली प्रतिभाओं, श्रेष्ठ् एनएसएस कार्यकर्ताओं और प्रभारियों को प्रमाण पत्र और बैच प्रदान कर पुरस्कृत और सम्मानित किया।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो अल्पना कटेजा ने राष्ट्रीय सेवा योजना राजस्थान के क्षेत्रीय निदेशालय एस एस भटनागर का विश्वविद्यालय में एन एस एस की बीस इकाइयों को बढ़ा कर पूर्ववत तीस यूनिट्स करने को घोषणा के लिए उनका आभार जताया तथा विश्वविद्यालय में चलाई जा रही आनन्दम पहल की जानकारी दी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-

मोगा: पुलिस ने यातायात नियमों और साइबर सुरक्षा को लेकर चलाया जागरूकता अभियान
पंजाब/मोगा, 25 मार्च (अन्नू): मोगा पुलिस ने आम जनता और कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा व डिजिटल ठगी के प्रति सचेत करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया। वरिष्ठ पुलिस कप्तान (SSP) के दिशा-निर्देशों पर यह कार्यक्रम मोगा के रमीरा मोटर्स में आयोजित किया गया। इस अभियान का सफल नेतृत्व डीएसपी सब-डिवीजन गुरप्रीत सिंह और डीएसपी ट्रैफिक द्वारा किया गया, जिसमें सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
शिविर के दौरान ट्रैफिक एजुकेशन सेल के प्रभारी एएसआई केवल सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए यातायात नियमों की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने सड़क संकेतों की सही पहचान, सुरक्षित ड्राइविंग और जीवन रक्षा के लिए हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से अपील की कि वाहन चलाते समय हमेशा वैध लाइसेंस साथ रखें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें और नशे की हालत में वाहन चलाने जैसी जानलेवा आदतों से दूर रहें। इस मौके पर आपातकालीन सहायता के लिए जारी '112' हेल्पलाइन नंबर के उपयोग के बारे में भी बताया गया।
यातायात के साथ-साथ पुलिस ने समाज को नशा मुक्त बनाने और साइबर अपराध से निपटने के लिए भी जागरूक किया। लोगों को नशा तस्करों से संबंधित गोपनीय सूचना हेल्पलाइन नंबर 97791-00200 पर साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। वहीं, डिजिटल दौर में बढ़ते साइबर फ्रॉड को देखते हुए विशेषज्ञों ने ठगी से बचने के तरीके साझा किए और साइबर अपराध की रिपोर्ट करने हेतु हेल्पलाइन नंबर '1930' के प्रति सतर्क किया।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं को पंजाब पुलिस में चल रही वर्तमान भर्ती प्रक्रिया के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर वर्कशॉप मैनेजर मनमोहन सिंह सहित संस्थान के अन्य कर्मचारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार के अभियानों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को जिम्मेदार बनाना और अपराध मुक्त समाज का निर्माण करना है।
#MogaPolice #RoadSafety #CyberSecurity #TrafficAwareness #PunjabPolice #DrugFreeSociety #CitizenSafety #MogaNews #DanikKhabar -
25/03/26 |फाजिल्का: छात्रों के दो गुटों में आपसी झड़प और मारपीट, पुलिस ने शुरू की जांच
पंजाब/फाजिल्का, 25 मार्च (अन्नू): फाजिल्का के एसडी हाई स्कूल के समीप विद्यार्थियों के दो गुटों के बीच गंभीर विवाद का मामला सामने आया है। मंगलवार को हुई इस घटना में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें धारदार हथियारों के इस्तेमाल की बात भी सामने आ रही है। सड़क पर हुए इस हंगामे का वीडियो राहगीरों द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में छात्रों के दो समूह एक-दूसरे के साथ उलझते और हमला करते दिखाई दे रहे हैं। विवाद इतना बढ़ गया कि सार्वजनिक स्थान पर हथियारों का प्रदर्शन किया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, इस टकराव के पीछे का मुख्य कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर घटनाक्रम को समझने और इसमें शामिल युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
सिटी थाना के एसएचओ सचिन कंबोज ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था, लेकिन तब तक स्कूल का समय समाप्त हो चुका था और वहां कोई मौजूद नहीं मिला। इसके पश्चात पुलिस ने स्थानीय सरकारी अस्पताल में भी पड़ताल की, मगर इस विवाद से संबंधित कोई भी घायल व्यक्ति वहां उपचार के लिए भर्ती नहीं पाया गया। अब तक किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
एसएचओ कंबोज के मुताबिक, पुलिस प्रशासन मामले की गहराई से तफ्तीश कर रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों और उनके गुटों की शिनाख्त की जा रही है ताकि कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कदम उठाए जा सकें। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर ही अगली कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
#FazilkaNews #StudentDispute #PunjabPolice #ViralVideo #SafetyAlert #LawAndOrder #SchoolIncident #JalandharUpdate #DanikKhabar -
25/03/26 |फाजिल्का: लधुवाला में अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश, 300 लीटर लाहन नष्ट
पंजाब/फाजिल्का, 25 मार्च (अन्नू): फाजिल्का के जलालाबाद क्षेत्र में अवैध नशे के विरुद्ध जारी मुहिम के तहत पुलिस और आबकारी विभाग (Excise Department) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। गांव लधुवाला के समीप एक गुप्त ठिकाने पर छापेमारी के दौरान अवैध शराब बनाने का पूरा संयंत्र (सेटअप) बरामद किया गया है। टीम ने मौके पर धधकती हुई भट्टी और भारी मात्रा में अवैध लाहन को पकड़ा है। प्रशासन ने बरामद की गई लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया, जबकि शराब बनाने में प्रयुक्त गैस सिलेंडर और अन्य उपकरणों को जब्त कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, लधुवाला गांव के पास एक ढाणी में स्थित एक कमरे को अवैध शराब निर्माण के केंद्र के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। जब पुलिस और एक्साइज विभाग की संयुक्त टीम ने वहां दबिश दी, तो कमरे के भीतर अवैध शराब बनाने का पूरा तामझाम देख अधिकारी भी दंग रह गए। वहां एक चालू भट्टी मिली, जिस पर ड्रम रखकर शराब तैयार की जा रही थी। हालांकि, पुलिस के पहुँचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है।
छापेमारी के दौरान ड्रमों में भरकर रखी गई लगभग 300 लीटर कच्ची लाहन बरामद हुई, जिसे पुलिस ने तुरंत बहाकर नष्ट कर दिया। इसके अतिरिक्त, कुछ बोतलों में भरी हुई तैयार अवैध शराब भी मिली है। जांच में सामने आया है कि इस गुप्त कमरे में बड़े पैमाने पर शराब तैयार कर उसे बोतलों में भरकर आसपास के इलाकों में अवैध रूप से सप्लाई किया जाता था।
फिलहाल पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध कारोबार का मास्टरमाइंड कौन है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब और नशे के किसी भी रूप को फलने-फूलने नहीं दिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#FazilkaNews #Jalalabad #IllegalLiquor #PunjabPolice #ExciseRaid #CrimeNews #AntiDrugCampaign #PunjabNews #DanikKhabar -
25/03/26 |जालंधर: BSNL एक्सचेंज में भीषण आग से इंटरनेट और टेलीफोन सेवाएं ठप, लाखों का नुकसान
पंजाब/जालंधर, 25 मार्च (अन्नू): पंजाब के जालंधर स्थित नागरा रोड पर बने बीएसएनएल (BSNL) एक्सचेंज में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। प्राथमिक जांच के अनुसार, यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस अग्निकांड के कारण मकसूदां और विधिपुर सहित आसपास के कई बड़े इलाकों में संचार व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और इंटरनेट व लैंडलाइन सेवाएं बंद हो गई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी भयानक थी कि चंद ही मिनटों में पूरा एक्सचेंज परिसर काले धुएं और आग की लपटों से घिर गया। इस हादसे में विभाग को भारी वित्तीय क्षति हुई है; एक्सचेंज के भीतर रखी गई कई महंगी मशीनें, तकनीकी उपकरण और महत्वपूर्ण वायरिंग जलकर खाक हो गई है। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने आशंका जताई है कि इस आगजनी में लाखों रुपये के उपकरणों का नुकसान हुआ है, जिससे शहर की कनेक्टिविटी पर बुरा असर पड़ा है।
इस अग्निकांड का सबसे ज्यादा असर मकसूदां, लिधड़ा और आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है, जहाँ लीज लाइन, ब्रॉडबैंड इंटरनेट और टेलीफोन सेवाएं पूरी तरह ठप हैं। उपभोक्ता सेवाओं के अचानक बंद होने से स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही बीएसएनएल के एसडीओ मनीष कुमार, जेटीओ चमकौर और प्रीत मोगल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। इसके साथ ही दमकल विभाग की गाड़ियां भी तुरंत घटनास्थल पर पहुँच गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया और इसे भवन के अन्य हिस्सों में फैलने से रोका, जिससे एक और बड़ा हादसा होने से टल गया। फिलहाल विभाग सेवाओं को बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है।
#JalandharNews #BSNL #FireAccident #InternetDown #ShortCircuit #PunjabNews #BreakingNews #ConnectivityIssue #DanikKhabar -
25/03/26 |लुधियाना: कंगनवाल में खाना बनाते समय फटा स्टोव, 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलसा
पंजाब/लुधियाना, 25 मार्च (अन्नू): पंजाब के लुधियाना जिले के अंतर्गत कंगनवाल इलाके में एक खौफनाक हादसा सामने आया है। पुरानी चुंगी के पास स्थित एक घर में भोजन तैयार करते समय अचानक डीजल स्टोव फटने से एक 22 वर्षीय युवक बुरी तरह आग की चपेट में आ गया। धमाका इतना भीषण था कि युवक को बचाव का मौका तक नहीं मिला। घायल युवक की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के पश्चात विशेषज्ञ अस्पताल (हायर सेंटर) के लिए रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित की पहचान चंदन कुमार (22) के रूप में हुई है, जो अपने चाचा मिथुन के साथ कंगनवाल क्षेत्र में रहता है। दोनों मिलकर टायर पंचर लगाने का कार्य करते हैं। मंगलवार की रात घर में रसोई गैस (LPG) समाप्त हो जाने के कारण, उन्होंने विकल्प के तौर पर डीजल वाले स्टोव का उपयोग करने का निर्णय लिया। जैसे ही खाना पकाने के लिए स्टोव जलाया गया, उसमें अचानक एक जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे आसपास का हिस्सा आग की लपटों से घिर गया।
हादसे के वक्त पास ही खड़े चंदन को संभलने का अवसर नहीं मिला और वह आग की सीधी चपेट में आ गया। उसके चाचा मिथुन ने तुरंत शोर मचाया और पड़ोसियों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आनन-फानन में चंदन को एक ऑटो रिक्शा के जरिए साहनेवाल के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने बताया कि युवक का शरीर काफी ज्यादा झुलस चुका है।
साहनेवाल सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की और फिर बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया। फिलहाल युवक जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। स्थानीय प्रशासन ने इस तरह के उपकरणों का उपयोग करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।
#LudhianaNews #PunjabAlert #AccidentNews #SafetyFirst #Kanganwal #StoveBlast #EmergencyNews #HealthUpdate #DanikKhabar -
25/03/26 |मोहाली: सेक्टर-81 में भीषण सड़क हादसा, थार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की जान गई
मोहाली, 25 मार्च (अन्नू): पंजाब के मोहाली में रफ्तार के कहर ने एक होनहार युवक की जिंदगी छीन ली। सेक्टर-81 स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ्तार थार गाड़ी और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब युवक अपनी नाइट ड्यूटी के लिए दफ्तर जा रहा था। हादसे के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है, हालांकि आरोपी चालक अभी भी कानून की गिरफ्त से बाहर है।
मृतक की पहचान 25 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है, जो खरड़ का निवासी था और सेक्टर-82 की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। जानकारी के मुताबिक, रोहित अपनी स्कूटी पर सवार होकर कार्यस्थल की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रही काले रंग की अनियंत्रित थार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोहित सड़क पर दूर जा गिरा और उसके सिर में घातक चोटें आईं। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए उसे फेज-6 स्थित अस्पताल पहुँचाया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
सुहाना थाना पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी अमरनाथ ने बताया कि दुर्घटना में शामिल थार गाड़ी पंजाब नंबर की है और पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि, वाहन चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस के पास गाड़ी का नंबर और मालिक का विवरण मौजूद है, जिसके आधार पर उसकी तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी देख रही है ताकि हादसे के समय की स्पष्ट स्थिति का पता लगाया जा सके। इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।
#MohaliNews #RoadSafety #PunjabPolice #Kharar #Sector81 #AccidentNews #Justice ForRohit #TrafficAwareness #DanikKhabar -

दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हथियार मॉड्यूल ध्वस्त: क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किए 10 तस्कर, 21 विदेशी घातक पिस्टल बरामद
अभिकान्त, 25 मार्च नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी रणनीतिक कामयाबी हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियारों की तस्करी करने वाले एक बेहद हाई-टेक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के 10 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों से जुड़े हुए थे। चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा नेटवर्क दिल्ली के भीड़भाड़ वाले 'वॉल्ड सिटी' (पुरानी दिल्ली) इलाके से संचालित किया जा रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई से राष्ट्रीय राजधानी में किसी बड़ी साजिश या गैंगवार की आशंका को टाल दिया गया है।
पुलिस ने छापेमारी के दौरान गिरोह के कब्जे से 21 अत्याधुनिक विदेशी हथियार बरामद किए हैं। बरामदगी की सूची में न केवल सबमशीन गन (SMG) शामिल हैं, बल्कि PX-5.7 पिस्टल, PX-3 पिस्टल, शैडो CZ पिस्टल, बेरेटा, टॉरस और वाल्थर जैसे विश्व प्रसिद्ध ब्रांड्स के घातक हथियार भी मिले हैं। सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, PX-5.7 पिस्टल का इस्तेमाल आमतौर पर विशिष्ट सैन्य इकाइयों (Special Forces) द्वारा किया जाता है, जो इस गिरोह की पहुंच और इनकी मंशा की गंभीरता को दर्शाता है। ये हथियार इतने सटीक और घातक हैं कि इनका इस्तेमाल वीआईपी सुरक्षा को भेदने में भी किया जा सकता था।
क्राइम ब्रांच की शुरुआती जांच में यह खुलासा हुआ है कि ये हथियार अलग-अलग रास्तों से भारत में दाखिल किए गए थे। कुछ खेप नेपाल और बांग्लादेश की सीमाओं के जरिए सड़क मार्ग से लाई गई थीं, जबकि मास्टरमाइंड पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे। पुरानी दिल्ली के 'वॉल्ड सिटी' इलाके को इन हथियारों के भंडारण और वितरण केंद्र (Distribution Point) के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था, जहाँ से इन्हें दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कुख्यात गैंगस्टर समूहों को सप्लाई किया जाना था।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस मॉड्यूल पर पिछले कई हफ्तों से तकनीकी निगरानी रखी जा रही थी। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन विदेशी हथियारों का अंतिम खरीदार कौन था और क्या इनका इस्तेमाल किसी आतंकी गतिविधि या आगामी चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया जाना था। पुलिस अब उन स्थानीय संपर्कों की तलाश कर रही है जो पुरानी दिल्ली में इस मॉड्यूल को पनाह दे रहे थे।
#DelhiPolice #CrimeBranch #ArmsSmuggling #InternationalNexus #InternalSecurity #OldDelhi #ForeignWeapons #NationalSecurity #BreakingNewsDelhi #PoliceSuccess #Danikkhabar
-

'ई-रक्तकोष' पोर्टल पर पंजीकरण हुआ अनिवार्य, डेटा में हेराफेरी मिलने पर होगा सख्त एक्शन
अभिकान्त, 25 मार्च नई दिल्ली : देश के स्वास्थ्य ढांचे को अधिक पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक क्रांतिकारी निर्णय लिया है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने अब देश के सभी लाइसेंस प्राप्त ब्लड सेंटर्स और ब्लड बैंकों के लिए 'ई-रक्तकोष' पोर्टल पर पंजीकरण करना और दैनिक स्टॉक अपडेट करना अनिवार्य कर दिया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य देशभर में रक्त की उपलब्धता का एक एकीकृत डेटाबेस तैयार करना है, जिससे आपात स्थिति में मरीजों को भटकना न पड़े और रक्त की अवैध बिक्री या कालाबाजारी को पूरी तरह रोका जा सके।
नई व्यवस्था में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब 'ई-रक्तकोष' पोर्टल को सीधे तौर पर फिजिकल इंस्पेक्शनकी प्रक्रिया से जोड़ दिया गया है। इसका अर्थ है कि जब भी ड्रग इंस्पेक्टर किसी ब्लड बैंक का दौरा करेंगे, तो वे पोर्टल पर दिखाए गए ऑनलाइन डेटा का मिलान वहां मौजूद वास्तविक स्टॉक से करेंगे। यदि पोर्टल पर दर्ज जानकारी और वास्तविक स्टॉक में कोई भी अंतर या हेराफेरी पाई जाती है, तो संबंधित संस्थान के खिलाफ पहली बार इतनी सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें लाइसेंस रद्द होना और भारी जुर्माना शामिल हो सकता है।
पारदर्शिता को अगले स्तर पर ले जाने के लिए, अब रक्तदाताओं के रिकॉर्ड को भी 'आभा आईडी' या आधार कार्ड से जोड़ने का प्रावधान किया गया है। इससे पूरी 'ब्लड सप्लाई चेन' को ट्रैक करना संभव होगा। राज्यों की लाइसेंसिंग अथॉरिटी को निर्देश दिए गए हैं कि वे आगामी 30 दिनों के भीतर अपने अधिकार क्षेत्र के सभी ब्लड बैंकों की अनुपालन रिपोर्ट केंद्र को सौंपें। इस डिजिटल निगरानी से न केवल दुर्लभ ब्लड ग्रुप्स की उपलब्धता का पता लगाना आसान होगा, बल्कि एक्सपायरी डेट के कारण होने वाली रक्त की बर्बादी को भी कम किया जा सकेगा।
#ERaktKosh #HealthCareIndia #CDSCO #BloodBankUpdate #DigitalHealth #ABHAID #HealthMinistry #BloodDonation #TransparencyInHealth #BreakingNewsIndia #Danikkhabar
-
25/03/26 |सावधान! गैस बुकिंग की समय-सीमा को लेकर न हों भ्रमित, सरकार ने अफवाहों को किया खारिज
आरएस अनेजा, 25 मार्च नई दिल्ली - केंद्र सरकार ने एलपीजी रिफिल बुकिंग को लेकर भ्रमाक प्रचारों पर विराम लगाया है।
आज केंद्र सरकार द्वारा जारी बयान में सरकार ने कहा कि सरकार के संज्ञान में यह बात आई है कि कुछ समाचार रिपोर्टें और सोशल मीडिया पोस्ट LPG रिफिल बुकिंग के लिए नई समय-सीमाओं का दावा कर रहे हैं—जैसे PMUY कनेक्शन के लिए 45 दिन, गैर-PMUY सिंगल बोतल कनेक्शन के लिए 25 दिन, और गैर-PMUY डबल बोतल कनेक्शन के लिए 35 दिन।
यह स्पष्ट किया जाता है कि इस तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। रिफिल बुकिंग की मौजूदा समय-सीमाएं अपरिवर्तित हैं और पहले की तरह ही लागू हैं:
शहरी क्षेत्रों में 25 दिन, और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन; चाहे कनेक्शन किसी भी प्रकार का हो।
नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसी गलत जानकारियों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें आगे फैलाएं; साथ ही, LPG रिफिल की अनावश्यक या घबराहट में की जाने वाली बुकिंग से बचें।
यह दोहराया जाता है कि देश में LPG का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, और चिंता का कोई कारण नहीं है।
-
25/03/26 |दिल्ली उपराज्यपाल का 'एक्शन प्लान': MCD को कचरा प्रबंधन और सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
अभिकान्त, 25 मार्च नई दिल्ली : दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कार्यभार संभालने के बाद राष्ट्रीय राजधानी की नागरिक सुविधाओं को सुधारने के लिए कमान संभाल ली है। एलजी संधू ने मंगलवार को दिल्ली नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था, कचरा निस्तारण की वर्तमान स्थिति और धूल नियंत्रण के उपायों की विस्तृत समीक्षा की। उपराज्यपाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि दिल्ली को एक स्वच्छ और वैश्विक स्तर की राजधानी बनाने के विजन में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कचरा निस्तारण और धूल नियंत्रण पर प्राथमिकता: उपराज्यपाल ने एमसीडी को कचरे के पहाड़ों को समतल करने की प्रक्रिया में तेजी लाने और घर-घर से कचरा संग्रहण की व्यवस्था को शत-प्रतिशत प्रभावी बनाने का लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारों पर जमा होने वाली धूल वायु प्रदूषण का एक बड़ा स्रोत है, जिसे रोकने के लिए मैकेनिकल स्वीपिंग और एंटी-डस्ट गन का नियमित उपयोग सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही, लोक निर्माण विभाग (PWD) और MCD के समन्वय से टूटी सड़कों और फुटपाथों की तत्काल मरम्मत (Pothole Filling) करने के आदेश दिए गए ताकि धूल उड़ने की समस्या को जड़ से खत्म किया जा सके।
बैठक में 'शिकायत निवारण तंत्र' को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया। उपराज्यपाल संधू ने निर्देश दिए कि नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों का समाधान एक निश्चित समय सीमा के भीतर होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड विजिट बढ़ाने और जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करने को कहा। संधू ने कहा कि नागरिकों की संतुष्टि ही निगम की सफलता का पैमाना है, इसलिए पोर्टल और ऐप के माध्यम से आने वाली शिकायतों की निगरानी सीधे उच्च स्तर पर की जाएगी।
उपराज्यपाल ने निगम के लाइसेंसिंग और प्रवर्तन गतिविधियों में अधिक पारदर्शिता लाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और कुशल सेवा वितरण ही सरकार की प्राथमिकता है। आगामी 'स्वच्छ सर्वेक्षण 2026' को देखते हुए, उन्होंने अधिकारियों को दिल्ली की रैंकिंग सुधारने के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान किया।
#DelhiLG #TaranjitSinghSandhu #MCDUpdate #CleanDelhi #DustFreeDelhi #WasteManagement #DelhiGovernance #PublicService #UrbanDevelopment #BreakingNewsDelhi #danikkhabar
-
25/03/26 |रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत की रक्षा तैयारियों पर इसके प्रभाव की समीक्षा की
आरएस अनेजा, 25 मार्च नई दिल्ली - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, सेना प्रमुखों, रक्षा सचिव, रक्षा उत्पादन सचिव और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष के साथ बैठक के दौरान पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत की रक्षा तैयारियों पर इसके प्रभाव का जायजा लिया।
उन्हें वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य, मौजूदा संघर्षों के संभावित विस्तार के भारत पर पड़ने वाले प्रभाव के साथ-साथ वर्तमान भू-राजनीतिक स्थिति से उत्पन्न चुनौतियों और अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। मौजूदा उपकरणों के रखरखाव और सेवाक्षमता सहित रक्षा उपकरणों की खरीद और उत्पादन के लिए आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन पर स्थिति के प्रभाव का भी विश्लेषण किया गया।
रक्षा मंत्री ने निर्देश दिया कि भारत की तैयारियों को बेहतर बनाने के लिए मौजूदा संघर्ष से मिले परिचालन और तकनीकी सबक का निरंतर अध्ययन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “हमें अगले दशक के लिए एक व्यापक एकीकृत रोडमैप तैयार करने की आवश्यकता है, जिसमें सीखे गए सबक, आगे आने वाली चुनौतियों और अवसरों को ध्यान में रखते हुए सभी मोर्चों पर आत्मनिर्भरता और परिचालन तत्परता सुनिश्चित की जाए।”
#DefenceMinister #WestAsia #IndiaDefence #DefencePreparedness #InternationalRelations #MilitaryStrategy #NationalSecurity #PeaceandStability #RiskAssessment #Geopolitics #DefencePolicy #StrategicAnalysis #MilitaryReview #IndianArmy #GlobalSecurity #PoliticalAnalysis #RegionalConflict #DefenceUpdates #SecurityChallenges
-

वजन घटाने वाली दवाओं (GLP-1) पर सरकार की स्ट्राइक: बिना डॉक्टरी सलाह इस्तेमाल पड़ेगा भारी
आरएस अनेजा, 25 मार्च नई दिल्ली - भारत के औषधि नियंत्रक ने वजन घटाने वाली दवा (जीएलपी-1) की आपूर्ति श्रृंखला में नैतिक औषधीय प्रक्रियाओं को सुनिश्चित करने के लिए दवा की अनधिकृत बिक्री और प्रचार के विरूद्ध अपनी नियामक निगरानी को तेज कर दिया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने सलाह दी है कि चिकित्सक की सलाह पर ही इनका प्रयोग किया जाए। भारतीय बाजार में जीएलपी-1 आधारित वजन घटाने वाली दवाओं के कई नवीन जेनेरिक वेरिएंट के आने से खुदरा फार्मेसियों, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, थोक विक्रेताओं और स्वास्थ्य क्लीनिकों के माध्यम से इनकी ऑन-डिमांड उपलब्धता को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। उचित चिकित्सा पर्यवेक्षण के बिना इन दवाओं के उपयोग से गंभीर दुष्प्रभाव और संबंधित स्वास्थ्य जोखिम हो सकते हैं।
भारत के औषधि नियंत्रक ने स्थिति का संज्ञान लेते हुए राज्य नियामकों के सहयोग से दवा आपूर्ति श्रृंखला में संभावित कदाचारों पर अंकुश लगाने और अनधिकृत बिक्री और उपयोग को रोकने और उन अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई शुरू की है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी निर्माताओं को एक व्यापक सलाह जारी की गई, जिसमें स्पष्ट रूप से भ्रमित विज्ञापनों और किसी भी प्रकार के अप्रत्यक्ष प्रचार पर रोक लगाई गई जो उपभोक्ताओं को गुमराह कर सकता है या ऑफ-लेबल उपयोग को प्रोत्साहित कर सकता है।
वर्तमान में प्रवर्तन गतिविधियों को काफी बढ़ाया गया है। ऑनलाइन फार्मेसी गोदामों, दवा थोक विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं, स्वास्थ्य और वजन घटाने वाले क्लीनिकों सहित 49 संस्थाओं में ऑडिट और निरीक्षण किए गए। ये निरीक्षण देश भर के कई क्षेत्रों में किए गए और इनका उद्देश्य अनधिकृत बिक्री, अनुचित नुस्खे लिखने की तरीकों और भ्रामक विपणन से संबंधित उल्लंघनों की पहचान करना था। इसके अलावा, दोषी संस्थाओं को नोटिस भी भेजे गए हैं।
नियामक इस बात पर जोर देता है कि मरीज़ों की सुरक्षा सर्वोपरि है। चिकित्सकीय देखरेख के बिना वजन घटाने वाली दवाओं का दुरुपयोग गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसी दवाओं का उपयोग केवल योग्य चिकित्सकों के मार्गदर्शन में ही करें।
यहां यह दोहराना महत्वपूर्ण है कि भारत में इस दवा को एंडोक्रिनोलॉजिस्ट और इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञों के निर्देश पर ही मंजूरी दी गई है, और कुछ मामलों में केवल कार्डियोलॉजिस्ट द्वारा ही इसका उपयोग किया जा सकता है। आने वाले समय में नियामक निगरानी को और तेज किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें लाइसेंस रद्द करना, जुर्माना लगाना और लागू कानूनों के अंतर्गत मुकदमा चलाना शामिल है।
#GovernmentCrackdown #WeightLossDrugs #GLP1 #MedicalAdvice #HealthRisks #WeightLossJourney #DrugAwareness #ResponsibleUse #HealthSafety #CostlyMistakes #MedicationGuidance #ObesitySolution #PrescriptionResponsibility #SmartChoices #HealthcareRegulations #PharmaceuticalSafety #InformedDecisions #PublicHealth #DrugUsageEducation
-
25/03/26 |‘विकसित भारत – जी-राम-जी, 2025’ से संबंधित प्रतियोगिताओं की अंतिम तिथियों में 15 दिवस की वृद्धि
एन.एस.बाछल, 25 मार्च, भोपाल।
भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा ‘विकसित भारत जी-राम-जी (रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण) अधिनियम, 2025’ के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं की अंतिम तिथियों में 15 दिवस की वृद्धि की गई है। यह निर्णय देशभर के युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों एवं आम नागरिकों को अधिक अवसर प्रदान करने तथा प्रतियोगिताओं में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
संशोधित अंतिम तिथियां इस प्रकार हैं— लोगो डिजाइन प्रतियोगिता (MyGov पोर्टल): अब 4 अप्रैल 2026 तक (पुरूस्कार राशि रू 50000), राष्ट्रीय रील/वीडियो चैलेंज (MY Bharat पोर्टल)– ‘60 सेकंड्स फॉर माय विलेज’: अब 5 अप्रैल 2026 तक (विजेयता प्रतिभगियों को आकर्षक पुरूस्कार एवं प्रमाण पत्र), विकसित भारत – G-RAM-G क्विज प्रतियोगिता (MY Bharat पोर्टल): अब 7 अप्रैल 2026 तक (विजेयता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र)
इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों को ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन एवं आजीविका संवर्धन से जुड़े विषयों पर अपने रचनात्मक विचार, डिजिटल अभिव्यक्ति एवं ज्ञान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। यह पहल युवाओं को अपने गांवों के विकास से जोड़ते हुए “युवा शक्ति – पंचायत की प्रगति” के संकल्प को सशक्त बनाती है तथा विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने में सहायक है।
‘विकसित भारत – जी-राम-जी अधिनियम, 2025’ के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को प्रतिवर्ष 125 दिनों के रोजगार की वैधानिक गारंटी प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। साथ ही, यह अधिनियम ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के अवसरों के विस्तार, समावेशी विकास को बढ़ावा देता है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के युवाओं एवं नागरिकों से इन प्रतियोगिताओं में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की गई है, जिससे वे अपने रचनात्मक योगदान से विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बन सकें।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
25/03/26 |जयपुर डिस्कॉम ने दी परिवादी उपभोक्ताओं को राहत, फोरम ने की ऑनलाइन सुनवाई
एन.एस.बाछल, 25 मार्च, जयपुर।
बिजली बिलों से संबंधित विवादित मामलों में जयपुर डिस्कॉम के मुख्यालय स्थित निगम स्तरीय उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (सीएलजीआरफ) ने ऑनलाइन सुनवाई प्रारंभ कर परिवादी उपभोक्ताओं को राहत देना प्रारंभ कर दिया है।
जयपुर डिस्कॉम की प्रबंध निदेशक आरती डोगरा की अध्यक्षता में फोरम ने 6 मामलों की सुनवाई की। इनमें से 3 मामले जयपुर से बाहर के थे। इन प्रकरणों में परिवादी उपभोक्ता संबंधित सर्किल कार्यालय से ऑनलाइन जुड़े। उन्हें अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए जयपुर नहीं आना पड़ा।
विलंब भुगतान अधिभार माफ करने तथा विद्युत बिल पर बकाया ब्याज माफ करने संबंधी प्रकरणों में दो उपभोक्ता भिवाड़ी सर्किल कार्यालय से जुड़े। इसी प्रकार डिमांड सरचार्ज के बकाया से संबंधित प्रकरण में एक उपभोक्ता अधीक्षण अभियंता (ओ एंड एम) कार्यालय कोटा से जुड़े।
फोरम ने तीनों प्रकरणों को ऑनलाइन सुना और निर्णय पारित किया। उल्लेखनीय है कि परिवादियों के बिलिंग संबंधित 5 लाख रूपए से अधिक के विवादित मामलों की सुनवाई के लिए जयपुर डिस्कॉम के निगम मुख्यालय पर उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (सीएलजीआरफ) स्थापित है, जहां प्रबंध निदेशक की अध्यक्षता में ऐसे मामलों की प्रतिमाह सुनवाई की जाती है।
पूर्व में उपभोक्ताओं को सुनवाई के लिए व्यक्तिगत रूप से हाजिर होना पड़ता था। जयपुर डिस्कॉम ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए पिछले माह ही 19 फरवरी को आदेश जारी कर ऑनलाइन सुनवाई की व्यवस्था प्रारंभ की। इसके बाद यह प्रथम ऑनलाइन सुनवाई है।
जयपुर डिस्कॉम द्वारा जारी आदेश के अनुसार परिवादी उपभोक्ता को सुनवाई की तिथि से 3 कार्यदिवस पूर्व फोरम को अवगत कराना होता है, जिससे कि संबंधित सर्किल में ऑनलाइन सुनवाई के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें। इससे आने-जाने में लगने वाले समय की बचत होगी।
इसके साथ ही, निगम के कार्मिक भी अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए सर्किल कार्यालय से ऑनलाइन जुड़ सकेंगे। उन्हें भी फोरम के सामने व्यक्तिशः उपस्थित नहीं होना होगा। पहले उन्हें प्रकरणों में अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए निगम मुख्यालय जाना होता था। जिससे नियमित कामकाज प्रभावित होता था। उपभोक्ता फोरम को त्रुटिपूर्ण बिलिंग से संबंधित अपनी लिखित शिकायत रजिस्टर्ड डाक अथवा (secomml@jvvnl-org) पर ई-मेल तथा पोर्टल https://www.bijlimitra.com के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
25/03/26 |जयपुर में ‘परिंडा लगाओ, परिंदा बचाओ’ अभियान की शुरुआत
एन.एस.बाछल, 25 मार्च, जयपुर।
भीषण गर्मी के मौसम में पक्षियों एवं छोटे जीवों को पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जयपुर में ‘परिंडा लगाओ, परिंदा बचाओ’ अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कलेक्ट्रेट परिसर में परिंडा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया तथा आमजन से भी इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
जिला कलक्टर डॉ. सोनी ने अपील की कि बढ़ते तापमान के बीच पक्षियों के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। छोटे-छोटे प्रयासों से हम पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जीव-जंतुओं के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
प्रोजेक्ट डायरेक्टर रामवतार भारद्वाज ने बताया कि नव निर्माण एवं पर्यावरण केन्द्र, केशा का बास, करणसर द्वारा सामाजिक कल्याण गतिविधियों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गत दस वर्षों की भांति इस वर्ष भी ‘परिंडा लगाओ, परिंदा बचाओ’ अभियान के तहत शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घरों, कार्यालयों, स्कूलों, सार्वजनिक स्थानों एवं पेड़ों पर पानी के बर्तन लगाए जाएंगे, ताकि गर्मी के मौसम में पक्षियों एवं छोटे जानवरों को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने आमजन, संस्थाओं एवं विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने आसपास परिंडे लगाकर नियमित रूप से उनमें पानी भरें, जिससे अधिक से अधिक पक्षियों को राहत मिल सके और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप दिया जा सके।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर विनीता सिंह, मेघराज मीणा सहित अन्य अधिकारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
25/03/26 |परीक्षा, जीवन का निर्धारण नहीं करती बल्कि सतत् सीखने की ओर अग्रसर करती हैं -उच्च शिक्षा मंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 25 मार्च, भोपाल।
परीक्षा, जीवन का निर्धारण नहीं करती बल्कि सतत् सीखने की ओर अग्रसर करती हैं। सीखना, मानव जीवन में स्वाभाविक रूप से निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, इसलिए परिणाम को लेकर तनावग्रस्त नहीं बल्कि सतत् सीखते रहने की ओर अग्रसर रहना चाहिए। परीक्षा अवधि के दौरान विद्यार्थी तनाव से मुक्त रहकर, सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ स्वस्थ मन से परीक्षाओं की तैयारी करें, इससे परिणाम भी सकारात्मक ही आयेगा। यह बात उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने, विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को सशक्त बनाने के लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए तनाव प्रबंधन पर आधारित 'मनोबल सत्र' के समापन अवसर पर, मंगलवार को भोपाल में मंत्रालय स्थित प्रतिकक्ष से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर सहभागिता कर कही। मंत्री इन्दर सिंह परमार ने विद्यार्थियों से "परीक्षा के दौरान तनाव प्रबंधन" के संदर्भ में, उनकी जिज्ञासाओं के समाधान के आलोक में सार्थक संवाद कर उनका मनोबलवर्धन किया।
मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय परम्परा में एकाग्रता के लिए 'ध्यान' का महत्व रहा है। विद्यार्थियों को अपनी दिनचर्या में ध्यान को सम्मिलित करना चाहिए, इससे एकाग्रता बढ़ेगी और सीखने की क्षमता भी बढ़ेगी। मंत्री श्री परमार ने विद्यार्थियों को सुझाव दिया कि किसी भी तरह के तनाव की स्थिति में, अपने से जुड़े किसी भी साथी, परिजन अथवा गुरुजन से संवाद कर अपनी मनोस्थिति साझा करें। संवाद करने से समाधान निकलता है और मन का बोझ कम होता है। मंत्री श्री परमार ने कहा कि सोशल मीडिया का अपनी आवश्यकता अनुरूप ही उपयोग करें, इससे भी मानसिक स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि विद्यार्थियों में तनाव प्रबंधन के लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा काउंसलर्स का प्रबंधन किया जा रहा है। विद्यार्थी, न केवल परीक्षा अवधि के दौरान बल्कि किसी भी अवधि में इनसे परामर्श लेकर मानसिक स्वास्थ्य लाभ ले सकेंगे। मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ, खेल जैसी विविध महाविद्यालयीन गतिविधियों में भी प्रतिभागिता करनी चाहिए, इससे तनाव से दूर रहने में स्वतः सहायता मिलेगी। मंत्री श्री परमार ने कहा कि विद्यार्थियों के प्रवेश से लेकर परिणाम तक, विद्यार्थियों के प्रश्नों के समाधान के लिए आवश्यक संवाद के संबंध में सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को निर्देशित किया गया है।
"मनोबल सत्र" कार्यक्रम के समापन सत्र में विषयविद प्रो. विनय मिश्रा ने, "परीक्षा के दौरान तनाव प्रबंधन" विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया और विद्यार्थियों के तनाव से जुड़े विभिन्न प्रश्नों का समाधान भी सुझाया। प्रो. मिश्रा ने विद्यार्थियों को ओवरथिंकिंग, फेल होने के डर और तुलना करने से बचने को कहा। प्रो. मिश्रा ने विद्यार्थियों को अपना ध्यान, परफेक्शन पर न रखकर प्रोगेस पर रखने का सुझाव दिया। प्रो. मिश्रा ने समय प्रबंधन, स्टडी हैबिट्स, ध्यान, प्राणायाम, तनाव साझा करने और विचार प्रबंधन सहित विभिन्न पहलुओं पर आवश्यक एवं महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।
पांच दिवसीय "मनोबल सत्र" कार्यक्रम में, विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर आधारित विविध सत्रों में विविध विषयविदों ने, प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को परीक्षा अवधि के दौरान विभिन्न तनावपूर्ण चुनौतियों का सामना करने के लिए महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक सुझाव दिए। उक्त सत्रों का उद्देश्य विद्यार्थियों में सकारात्मक दृष्टिकोण, मानसिक दृढता, आत्मविश्वास एवं जीवन कौशल का विकास करना रहा, जिससे वे तनावपूर्ण परिस्थितियों का सामना संतुलित एवं स्वस्थ दृष्टिकोण के साथ कर सकें।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
25/03/26 |बेगूसराय: एक्सिस बैंक में दिनदहाड़े लूट, हथियारबंद बदमाशों ने 5 लाख रुपये उड़ाए
जे कुमार बेगूसराय, 25 मार्च 2026: बिहार के बेगूसराय जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस की गश्त को चुनौती देते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मंगलवार दोपहर बखरी थाना क्षेत्र के परिहारा स्थित एक्सिस बैंक (Axis Bank) की शाखा में हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर करीब 5 लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
हथियार के बल पर बंधक बनाया: चश्मदीदों के अनुसार, दो बाइकों पर सवार होकर आए 4 से 5 नकाबपोश अपराधी ग्राहक बनकर बैंक के अंदर दाखिल हुए। अंदर घुसते ही उन्होंने हथियार लहराते हुए बैंक कर्मियों और वहां मौजूद ग्राहकों को एक कोने में बंधक बना लिया। बदमाशों ने बैंक के कैश काउंटर पर तैनात कर्मी को पिस्तौल की नोक पर लिया और वहां रखे लगभग 5 लाख रुपये एक बैग में भर लिए। विरोध करने पर उन्होंने कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की।
पुलिस की कार्रवाई और नाकेबंदी: वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए और हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही एसपी (बेगूसराय) भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस बैंक में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। जिले के सभी सीमावर्ती इलाकों में नाकेबंदी कर दी गई है और संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
#BegusaraiNews #BiharCrime #AxisBankLoot #BankRobbery #BiharPolice #BreakingNewsBihar #LawAndOrder #CrimeUpdate #BegusaraiPolice #ArmedRobbery
-
25/03/26 |“महिला सम्मान का असली अर्थ तब होगा जब महिलाओं के खिलाफ अपशब्द बंद होगा”
एन.एस.बाछल, 25 मार्च, भोपाल।
मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग का 28वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। राज्य शासन द्वारा 23 मार्च 1998 को मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग की स्थापना की गई थी। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई।
एआईजी महिला सुरक्षा शाखा बीना सिंह, ने कहा कि आज समाज में महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण तेजी से बदल रहा है। अब लगभग सभी विभागों में महिलाओं की संख्या बढ़ रही है और वे हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी दर्ज करा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन महिलाओं के खिलाफ बोले जाने वाले अपशब्द बंद हो जाएंगे, उसी दिन वास्तविक अर्थों में महिला सम्मान स्थापित होगा।
आयोग के सचिव सुरेश तोमर ने कहा कि लैंगिक भेदभाव, पितृसत्तात्मक सामाजिक व्यवस्था और घरेलू हिंसा जैसे विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग, राष्ट्रीय महिला आयोग तथा अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास नकी जहां कुरैशी, POSH की विशेषज्ञ भावना त्रिपाठी और शिखा छिब्बर, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, जवाहर बाल भवन के बच्चे तथा आयोग कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह में विशेष रूप से उन पुरुषों को भी सम्मानित किया गया, जो समाज में जेंडर समानता के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इस क्रम में उदय सामाजिक संस्था के सोनू सोलंकी, आरंभ संस्था के विजय यादव, रोहित बेड़िया और जितेन्द्र राजाराम को लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा के विरुद्ध जागरूकता, सेनेटरी नैपकिन उपलब्धता तथा बेड़िया समुदाय की महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए विशेष कार्यों के लिए महिला आयोग द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने महिला अधिकारों की सुरक्षा और समाज में समानता की भावना को मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-

दैनिक खबर : आज 25 मार्च, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
बजट सत्र का दूसरा चरण, 11वां दिन:
2 अप्रैल से पहले होगा स्थगित: 816 सीटों और महिला आरक्षण बिल पर फिलहाल ब्रेक; सरकार ने सभी दलों की सहमति तक संविधान संशोधन प्रस्ताव टाला।
अजित पवार विमान हादसा:
भतीजे रोहित पवार ने बेंगलुरु में दर्ज कराई 'जीरो एफआईआर'; हादसे को बताया आपराधिक साजिश, जांच अब महाराष्ट्र पुलिस के हवाले।
कर्नाटक की नई डिजिटल ड्राफ्ट पॉलिसी:
छात्रों के मनोरंजन हेतु रोज 1 घंटा स्क्रीन टाइम तय; शाम 7 बजे के बाद इंटरनेट बंद और मोबाइल में 'चाइल्ड प्लान' की सिफारिश।
ब्लड बैंकों पर सरकार की 'डिजिटल' स्ट्राइक:
अब 'ई-रक्तकोष' पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य; ड्रग इंस्पेक्टर्स करेंगे स्टॉक का सीधा मिलान, डेटा में हेराफेरी और कालाबाजारी पर होगी सख्त जेल।
चिनूक की बड़ी कामयाबी:
भारतीय वायुसेना ने पश्चिमी सेक्टर में पहली बार तैनात किया आर्मी का पोंटून ब्रिज; नदियों और जल स्रोतों को तेजी से पार करने की सैन्य क्षमता में भारी इजाफा।
ईरान-इजराइल जंग:
कुवैत एयरपोर्ट के फ्यूल टैंक पर ईरानी ड्रोन अटैक से मची तबाही; इराक के उग्रवादी समूह ने अमेरिका से जुड़े 23 ठिकानों को बनाया निशाना।
चीनी दूतावास की दीवार फांदने वाला जापानी सैनिक गिरफ्तार:
चाकू के साथ घुसे 'थर्ड लेफ्टिनेंट' ने राजनयिकों को दी जान से मारने की धमकी; चीन का जापान से कड़ा विरोध और स्पष्टीकरण की मांग।
ट्रंप का दोहरा मापदंड:
मेल-इन वोटिंग को बताया 'धोखाधड़ी' और खुद फ्लोरिडा चुनाव में डाक से डाला वोट; मार-ए-लागो क्षेत्र में ट्रंप समर्थित उम्मीदवार की करारी हार, डेमोक्रेट्स ने छीनी सीट।
अंबेडकर विश्वविद्यालय को दिल्ली हाई कोर्ट का झटका:
छात्रा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई रद्द; शांतिपूर्ण विरोध और अलग विचारधारा की अभिव्यक्ति पर रोक लगाना अभिव्यक्ति की आजादी का हनन।
सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती:
सीने में संक्रमण और सांस लेने में तकलीफ के बाद 'गहन चिकित्सा' में; डॉक्टरों ने हालत स्थिर बताई, राहुल और प्रियंका अस्पताल में मौजूद।
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई:
शालीमार बाग से अवैध बांग्लादेशी महिला मीतू अख्तर गिरफ्तार; फोन में मिले प्रतिबंधित ऐप्स और विदेशी दस्तावेज, पुलिस ने शुरू की देश निकाला प्रक्रिया।
दिल्ली में स्वास्थ्य क्रांति:
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 750 नए 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' के लिए 1500 करोड़ रुपये किए आवंटित; अब राजधानी में 1120 केंद्रों पर मिलेगी मुफ्त ओपीडी और दवाएं।
रेलवे पदोन्नति में बड़ा बदलाव:
GDCE परीक्षा पैटर्न संशोधित; ग्रुप ‘C’ के लिए अब केवल एक चरण की CBT परीक्षा, RRB सीधी भर्ती के स्तर के समान होगा पेपर और चयन प्रक्रिया।
सोनीपत में किसान का हाई वोल्टेज ड्रामा:
250 फीट ऊंचे टावर पर 18 घंटे से भूखा-प्यासा डटा; वैकल्पिक जमीन की मांग पर अड़ा परिवार, किसानों का सरकार के खिलाफ बड़ा धरना।
हरियाणा में गेहूं खरीद के सख्त नियम:
'घोस्ट परचेज' रोकने को वाहनों पर नंबर प्लेट और गेट पर फोटो अनिवार्य; किसानों के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन और MFMB पंजीकरण के बिना नहीं मिलेगी एंट्री।
फतेहाबाद में LPG की कालाबाजारी पर नकेल:
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त; अनाधिकृत प्रयोग और अवैध वसूली की शिकायत हेतु मोबाइल नंबर जारी, सीधे कर सकेंगे संपर्क।
चिराग योजना:
हरियाणा के 1108 प्राइवेट स्कूलों की 47 हजार सीटों पर 30 मार्च तक आवेदन; केवल सरकारी स्कूल के छात्र होंगे पात्र, 1 से 5 अप्रैल तक निकलेगा ड्रॉ।
राज्यसभा क्रॉस वोटिंग पर हथीन विधायक का बड़ा खुलासा:
'प्रत्याशी पसंद नहीं थे, इसलिए नहीं दिया वोट'; मोहम्मद इसराइल ने सोशल मीडिया से हटाया कांग्रेस का नाम, बेटे ने भी तोड़े रिश्ते।
अंबाला डीसी की 'दयालु-2' योजना पर समीक्षा बैठक:
आवारा पशुओं के हमले में मृत्यु या दिव्यांगता पर मिलेगी बड़ी आर्थिक सहायता; 90 दिन में पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य।
अंबाला में अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा:जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान के नेतृत्व में 0.6 एकड़ में अवैध निर्माण और सड़कों का जाल ध्वस्त।
आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ
नमस्कार। -
25/03/26 |आज का राशिफल (25 मार्च 2026)
♈ मेष (Aries)
परिवार: घर में शांति रहेगी, बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा
कैरियर: नए अवसर मिल सकते हैं, प्रमोशन की संभावना
लाभ/हानि: आर्थिक लाभ के योग
शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश करें, लाभ संभव
स्वास्थ्य: ऊर्जा अच्छी रहेगी
मूड: उत्साहित
शुभ समय: सुबह 9:30 – 11:00
लकी नंबर: 3
शुभ रंग: लाल
---
♉ वृषभ (Taurus)
परिवार: किसी बात पर तनाव हो सकता है
कैरियर: काम का दबाव बढ़ेगा
लाभ/हानि: खर्च अधिक रहेगा
शेयर मार्केट: नुकसान से बचें, निवेश टालें
स्वास्थ्य: पेट संबंधित समस्या
मूड: चिंतित
शुभ समय: दोपहर 2:00 – 3:30
लकी नंबर: 6
शुभ रंग: सफेद
---
♊ मिथुन (Gemini)
परिवार: खुशियां आएंगी
कैरियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है
लाभ/हानि: आय के नए स्रोत
शेयर मार्केट: अच्छा लाभ संभव
स्वास्थ्य: सामान्य
मूड: खुश
शुभ समय: सुबह 11:00 – 12:30
लकी नंबर: 5
शुभ रंग: हरा
---
♋ कर्क (Cancer)
परिवार: रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी
कैरियर: मेहनत का फल मिलेगा
लाभ/हानि: धन लाभ
शेयर मार्केट: लंबी अवधि निवेश सही रहेगा
स्वास्थ्य: ठीक रहेगा
मूड: संतुष्ट
शुभ समय: शाम 4:00 – 5:30
लकी नंबर: 2
शुभ रंग: क्रीम
---
♌ सिंह (Leo)
परिवार: विवाद से बचें
कैरियर: काम में रुकावट
लाभ/हानि: आर्थिक नुकसान संभव
शेयर मार्केट: रिस्क न लें
स्वास्थ्य: सिर दर्द
मूड: तनावपूर्ण
शुभ समय: सुबह 8:00 – 9:00
लकी नंबर: 1
शुभ रंग: गोल्डन
---
♍ कन्या (Virgo)
परिवार: परिवार का पूरा सहयोग
कैरियर: सफलता मिलेगी
लाभ/हानि: धन लाभ
शेयर मार्केट: लाभ के योग
स्वास्थ्य: अच्छा
मूड: सकारात्मक
शुभ समय: दोपहर 12:30 – 2:00
लकी नंबर: 7
शुभ रंग: नीला
---
♎ तुला (Libra)
परिवार: रिश्तों में सुधार
कैरियर: नई योजना सफल होगी
लाभ/हानि: लाभ होगा
शेयर मार्केट: मध्यम लाभ
स्वास्थ्य: ठीक
मूड: संतुलित
शुभ समय: शाम 5:00 – 6:30
लकी नंबर: 4
शुभ रंग: गुलाबी
---
♏ वृश्चिक (Scorpio)
परिवार: विवाद हो सकता है
कैरियर: सावधानी से काम करें
लाभ/हानि: हानि के संकेत
शेयर मार्केट: नुकसान संभव
स्वास्थ्य: थकान
मूड: चिड़चिड़ा
शुभ समय: सुबह 10:00 – 11:30
लकी नंबर: 9
शुभ रंग: मैरून
---
♐ धनु (Sagittarius)
परिवार: खुशहाल माहौल
कैरियर: नई नौकरी का अवसर
लाभ/हानि: अच्छा लाभ
शेयर मार्केट: निवेश फायदेमंद
स्वास्थ्य: ऊर्जा से भरपूर
मूड: उत्साहित
शुभ समय: दोपहर 1:00 – 2:30
लकी नंबर: 8
शुभ रंग: पीला
---
♑ मकर (Capricorn)
परिवार: सामान्य स्थिति
कैरियर: स्थिरता रहेगी
लाभ/हानि: मामूली लाभ
शेयर मार्केट: सावधानी जरूरी
स्वास्थ्य: कमर दर्द
मूड: शांत
शुभ समय: सुबह 9:00 – 10:30
लकी नंबर: 10
शुभ रंग: ग्रे
---
♒ कुंभ (Aquarius)
परिवार: सहयोग मिलेगा
कैरियर: प्रगति होगी
लाभ/हानि: लाभ के योग
शेयर मार्केट: अच्छा रिटर्न संभव
स्वास्थ्य: अच्छा
मूड: सकारात्मक
शुभ समय: शाम 6:00 – 7:30
लकी नंबर: 11
शुभ रंग: आसमानी
---
♓ मीन (Pisces)
परिवार: भावनात्मक सहयोग मिलेगा
कैरियर: नई शुरुआत
लाभ/हानि: धन लाभ
शेयर मार्केट: लाभदायक
स्वास्थ्य: ठीक
मूड: शांत
शुभ समय: दोपहर 3:00 – 4:30
लकी नंबर: 12
शुभ रंग: बैंगनी
---
---
#राशिफल2026
#आज का राशिफल
#सभी राशियों का राशिफल
#मासिक राशिफल
#आज का दिन कैसा रहेगा
#परिवार का मूड
#कैरियर सलाह
#शेयर मार्केट आज
#लाभ हानि
#शुभ मुहूर्त
#लकी नंबर
#शुभ रंग
#स्वास्थ्य टिप्स
#ऊर्जा स्तर
#बिजनेस सलाह
#टैरो अंक
#धार्मिक शुभ योग
#जीवन मंत्र
#साप्ताहिक राशिफल
#आज का शुभ समय
#लाइफ हिमाकत
#मनोविज्ञान टिप्स
#धन लाभ
#खराब दिन से बचाव
#शुभ संकेत
#राशि अनुसार भाग्य
#संपत्ति और निवेश
#सिंह, कर्क,
तुला राशिया
#राशि परिवर्तन
-
25/03/26 |आज 25 मार्च का इतिहास
आज 25 मार्च का इतिहास
1410 – योंगल सम्राट ने मंगोलों के अपने सैन्य अभियानों का पहला शुभारंभ किया, जिसके परिणामस्वरूप मंगोल खानबुनशिरि का पतन हुआ।
1655 – शनि के सबसे बड़े उपग्रह टाइटन की खोज हुई।
1668 – अमेरिका में पहली बार घुड़दौड़ का आयोजन हुआ।
1669 – सिसदी द्वीप पर ज्वालामुखी माउंट एटना में भयावह विस्फोट, 20 हजार से अधिक लोगों की मौत।
1700 – लंदन ने फ्रांस, इंग्लैंड और हॉलैंड की संधि पर हस्ताक्षर किए।
1788 – भारतीय भाषा (बांग्ला) में पहला विज्ञापन कलकत्ता गजट में प्रकाशित.
1807 – इंग्लैंड में सबसे पहले रेलवे यात्री सेवा की शुरुआत हुई।
1807 – ब्रिटिश साम्राज्य में दास प्रथा समाप्त।
1821 – ग्रीस ने तुर्की से स्वतंत्रता हासिल की।
1898 – स्वामी विवेकानंद ने सिस्टर निवेदिता को अपने शिष्य के रूप में स्वीकार किया।
1905 – प्रसिद्ध भारतीय राजनेता मिर्जा राशिद अली बेग का जन्म हुआ।
1931 – साप्ताहिक पत्रिका ‘प्रताप’ के संपादक, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही एवं सुधारवादी नेता गणेश शंकर विद्यार्थी कानपुर में हिंदू-मुस्लिम दंगों में शहीद हो गए।
1954 – देश के पहले हेलीकॉप्टर S-55 को दिल्ली में उतारा गया।
1989 – अमेरिका में निर्मित देश का पहला सुपर कंप्यूटर X-MP 14 राष्ट्र को समर्पित किया गया।
1992 – विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को 22 रन से हराकर पाकिस्तान बना चैंपियन।
1994 – यासुनोरी मियाबे ने हजार मीटर स्केटिंग में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
1995 – प्रसिद्ध मुक्केबाज माइक टायसन तीन साल की कैद के बाद जेल से रिहा।
1995 – अमेरिकी कंप्यूटर प्रोग्रामर वार्ड कनिंघम ने पहली विकी साइट Wiki Web की स्थापना की।
1996 – अमेरिका के मिशेल क्वान ने एडमोंटन में लेडिज फीगर स्केटिंग चैंपियनशिप जीती।
1996 – अमेरिका के टॉड एल्ड्रेड ने पुरुषों की फीगर स्केटिंग चैंपियनशिप जीती।
1999 – भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के आठ वर्गों को वीज़ा मामले में छूट देने की घोषणा की।
2001 – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 100 मील दूर आए जबरदस्त भूकंप की चपेट में आकर एक हजार से अधिक लोगों की मौत।
2003 – पहला पोर्टेबल कंप्यूटर बनाने वाले एडम ओस्बोर्न का निधन।
2011 – सिक्का निर्माण विधेयक 2011 में नोट फाड़ने या सिक्के को गलाने पर सात साल की कैद का प्रावधान किया गया।
2014 – अमेरिकी लड़की स्काउट केटी फ्रांसिस ने सात सप्ताह में 18,107 बॉक्स बेचकर संगठन के वार्षिक फंडरेज़र के लिए कुकीज बेचने का रिकॉर्ड तोड़ा।
2014 – ग्वेनेथ पाल्ट्रो और क्रिस मार्टिन ने शादी के 11 साल बाद अपने तलाक की घोषणा की।
2017 – राजस्थान के बीकानेर की तनुश्री पारीक बनीं देश की पहली महिला बीएसएफ अधिकारी।
2022 – अफगानिस्तान में आए 6.1 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, हजार से अधिक मौतें।
2022 – योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली।
-

दैनिक खबर : आज 24 मार्च, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
राज्यसभा में प्रधानमंत्री की बड़ी चेतावनी:
पश्चिम एशिया जंग से देश की 'बड़ी परीक्षा'; होर्मुज स्ट्रेट में फंसे भारतीय जहाज और क्रू, तेल-खाद की सप्लाई पर गहराया संकट।
महिला सैन्य अफसरों की बड़ी जीत:
सुप्रीम कोर्ट का शॉर्ट सर्विस कमीशन महिला अधिकारियों को पूरी पेंशन देने का ऐतिहासिक आदेश; सिस्टमिक भेदभाव पर कोर्ट सख्त, कहा— 'परमानेंट कमीशन से वंचित रखना गलत'
रेलवे के नए रिफंड नियम:
ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले कैंसिलेशन पर 'जीरो रिफंड'; 72 घंटे पूर्व रद्दीकरण पर कटेगा न्यूनतम शुल्क, बोर्डिंग स्टेशन बदलने के लिए अब मिलेंगे 30 मिनट।
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:
धर्मांतरण के बाद एससी (SC) का दर्जा और एट्रोसिटी एक्ट का संरक्षण खत्म; केवल हिंदू, सिख और बौद्ध ही अनुसूचित जाति के हकदार, ईसाई धर्म अपनाने पर लाभ नहीं।
वायुसेना की अभूतपूर्व मजबूती:
114 राफेल और 60 ट्रांसपोर्ट विमानों के सौदे को 2026-27 में मिलेगी हरी झंडी; वायुसेना के कैपिटल बजट में 37% की भारी बढ़ोतरी, संसदीय समिति को दी जानकारी।
किम जोंग उन ने परमाणु शक्ति को बताया 'अपरिवर्तनीय':
ईरान पर अमेरिकी हमले को बताया 'सही चुनाव' का प्रमाण; दक्षिण कोरिया को 'सबसे दुश्मन देश' घोषित कर सैन्य ताकत बढ़ाने का संकल्प।
ईरान-अमेरिका युद्ध विराम की ओर:
सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई वार्ता को तैयार; राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर सैन्य हमला 5 दिन टाला, गुप्त वार्ता से शांति की उम्मीद।
दुनिया का सबसे प्रदूषित देश बना पाकिस्तान:
IQAir की रिपोर्ट में खुलासा, WHO मानक से 13 गुना ज्यादा रहा प्रदूषण; बांग्लादेश दूसरे और ताजिकिस्तान तीसरे स्थान पर, भारत का लोनी सबसे प्रदूषित शहर।
कोलंबिया विमान हादसा:
अमेजन के जंगलों में क्रैश हुआ वायुसेना का हरक्यूलिस C-130; 66 सैनिकों की मौत, 50 घायल और 4 लापता; रक्षा मंत्री ने 80 मौतों की जताई आशंका।
भारत में पहली बार 'परोक्ष इच्छामृत्यु':
13 साल कोमा में रहे गाजियाबाद के हरीश राणा को मिली दर्द से मुक्ति; सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ससम्मान दी गई गौरवपूर्ण विदाई।
आचार्य बालकृष्ण के 'व्यक्तित्व अधिकारों' की जीत:
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश; इंटरनेट से तुरंत हटाएं अश्लील और डीपफेक सामग्री, पतंजलि सह-संस्थापक की याचिका पर अदालत सख्त।
जमीन के बदले नौकरी घोटाला:
लालू यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका; भ्रष्टाचार मामले में एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज, जारी रहेगी सीबीआई की जांच।
सोनीपत केएमपी एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा:
गुरुग्राम से तीर्थयात्रा कर लौट रहे मेरठ के कैलाश को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला; तुर्कपुर गांव के पास शौच के लिए रुकना बना काल।
दिल्ली बजट 2026 में परिवहन पर 8,374 करोड़ का दांव:
देश की सबसे बड़ी ईवी पॉलिसी 2.0 लॉन्च; मार्च 2027 तक सड़कों पर दौड़ेंगी 5,800 इलेक्ट्रिक बसें, प्रदूषण मुक्त दिल्ली का लक्ष्य।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज का राहुल-केजरीवाल पर तीखा हमला:
'चश्मा साफ करें राहुल गांधी, धुंधला दिख रहा सच'; मोदी विश्व के चमकते सितारे, डूबे हुए केजरीवाल के सपने कभी सच नहीं होंगे।
हरियाणा में एलपीजी कालाबाजारी पर कड़ा प्रहार:
गैस किल्लत के बीच 8 एफआईआर, 52 आरोपी और 825 सिलेंडर जब्त; राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा— 'पैनिक न हों, स्थिति सामान्य है।'
ऊर्जा मंत्री अनिल विज का AIMIM नेता पर कड़ा प्रहार:
'गलतफहमी में न रहें, देश में कानून का सख्त राज है'; भड़काऊ बयानों पर बरसे ऊर्जा मंत्री, कहा— 'सभी की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी'
सोनीपत में हाईवोल्टेज ड्रामा:
एचएसवीपी (HSVP) के बुलडोजर देख 250 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा शख्स; 4 घंटे से कूदने की धमकी, अवैध कब्जे पर कार्रवाई रुकने तक नीचे उतरने से इनकार।
गुरुग्राम में बुलेट सवार पर भारी जुर्माना:
ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने पर 40 हजार का चालान; बिना लाइसेंस, बीमा और प्रेशर हॉर्न सहित आधा दर्जन उल्लंघनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई।
अंबाला डीसी की 'दयालु-2' योजना पर समीक्षा बैठक:
आवारा पशुओं के हमले में मृत्यु या दिव्यांगता पर मिलेगी बड़ी आर्थिक सहायता; 90 दिन में पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य।
अंबाला में अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा:
जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान के नेतृत्व में 0.6 एकड़ में अवैध निर्माण और सड़कों का जाल ध्वस्त।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
-
24/03/26 |पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ नगर निगम पर लगाया 40 हजार का जुर्माना, लापरवाह अफसरों की जेब से होगी वसूली
ए के वत्स, 24 मार्च चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ नगर निगम (MC) की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार करते हुए मनीमाजरा क्षेत्र में कचरा निस्तारण में बरती गई गंभीर लापरवाही के लिए 40 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस संजीव बेरी की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान बेहद तीखी टिप्पणी करते हुए निगम अधिकारियों से पूछा कि "क्या अब अदालत को ही नगर निगम का काम करना पड़ेगा?"
मलबे और मिट्टी से 'गायब' किया गया कचरा मामला मनीमाजरा की एक बड़ी खाली जमीन पर अवैध रूप से फेंके गए कचरे से जुड़ा है। पिछली सुनवाई में जब कोर्ट ने इस स्थान को साफ करने के आदेश दिए थे, तो नगर निगम ने दावा किया कि क्षेत्र को पूरी तरह साफ कर दिया गया है। साक्ष्य के तौर पर निगम ने कुछ तस्वीरें भी पेश कीं, जिनमें इलाका समतल और साफ नजर आ रहा था। हालांकि, सूक्ष्म जांच और तथ्यों के आधार पर कोर्ट ने पाया कि अधिकारियों ने कचरा वैज्ञानिक तरीके से हटाने के बजाय उस पर बुलडोजर चलाकर मलबे और मिट्टी की परत चढ़ा दी थी, ताकि वह ऊपर से साफ दिखे।
अदालत का समय बर्बाद करने पर नाराजगी चीफ जस्टिस ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह नगर निगम का नियमित प्रशासनिक कर्तव्य है, लेकिन अधिकारियों की गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली के कारण अदालत का बहुमूल्य समय बर्बाद हुआ। कोर्ट ने पाया कि वहां न तो फेंसिंग (घेराबंदी) की गई थी और न ही कंपोस्टिंग (खाद बनाने) का कोई बुनियादी ढांचा नजर आ रहा था।
15 दिन की मोहलत, अधिकारियों से होगी वसूली हाईकोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि जुर्माने की 40 हजार रुपए की राशि 15 दिनों के भीतर जमा करानी होगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अदालत ने यह राशि नगर निगम के कोष से देने के बजाय उन विशिष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों की तनख्वाह से वसूलने के निर्देश दिए हैं, जो इस लापरवाही और 'दस्तावेजी धोखाधड़ी' के लिए जिम्मेदार हैं। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को यह छूट भी दी है कि यदि भविष्य में उस स्थान पर दोबारा कचरा दिखाई देता है, तो वे फिर से अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं।
#ChandigarhNews #PunjabHaryanaHighCourt #MunicipalCorporation #Manimajra #WasteManagement #JusticeNagu #CivicNegligence #CleanCity #BreakingNewsChandigarh #HighCourtOrder #Danikkhabar
-

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: महिला सैन्य अफसरों को पूर्ण पेंशन का हक, भेदभाव खत्म करने का आदेश
ए के वत्स, 24 मार्च हरियाणा : भारतीय न्यायपालिका ने सशस्त्र बलों में लैंगिक समानता की दिशा में आज एक और मील का पत्थर स्थापित किया है। उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को एक युगांतकारी निर्णय सुनाते हुए भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के तहत सेवा दे चुकीं महिला अधिकारियों को पूरी पेंशन और सेवानिवृत्ति लाभ देने का आदेश दिया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां और न्यायमूर्ति एन. कोटिस्वर सिंह की पीठ ने स्पष्ट किया कि जिन महिला अधिकारियों को केवल 'सिस्टम' के भेदभाव के कारण परमानेंट कमीशन (PC) से वंचित रखा गया, उन्हें उनके संवैधानिक अधिकारों से दूर नहीं रखा जा सकता।
20 साल की सेवा मानकर मिलेगी एकमुश्त राहत: अदालत ने उन महिला अधिकारियों के लिए विशेष 'वन-टाइम' राहत की घोषणा की है, जो परमानेंट कमीशन न मिलने के कारण पहले ही सेवा मुक्त हो चुकी थीं। कोर्ट ने आदेश दिया कि ऐसी अधिकारियों की सेवा अवधि को काल्पनिक रूप से 20 वर्ष (पेंशन के लिए अनिवार्य न्यूनतम अवधि) पूरा माना जाए। इससे वे सभी महिलाएं अब पूर्ण पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य पूर्व-सैनिक लाभों की हकदार होंगी, जिन्हें 10 या 14 साल की सेवा के बाद बिना किसी वित्तीय सुरक्षा के घर भेज दिया गया था।
'व्यवस्थागत भेदभाव' पर कोर्ट की कड़ी टिप्पणी: सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने सशस्त्र बलों के भीतर मौजूद गहरे ढांचागत भेदभाव पर कड़ा प्रहार किया। पीठ ने कहा कि महिलाओं को परमानेंट कमीशन से बाहर रखना उनकी पेशेवर क्षमता या योग्यता की कमी नहीं थी, बल्कि यह उस भेदभावपूर्ण व्यवस्था का परिणाम था जो दशकों से चली आ रही थी। कोर्ट ने जोर देकर कहा कि देश की रक्षा में महिलाओं का योगदान पुरुषों के बराबर है और उनके साथ सेवा की शर्तों में किसी भी प्रकार का पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
क्या था पूरा विवाद? यह कानूनी लड़ाई उन महिला अधिकारियों द्वारा शुरू की गई थी जो एसएससी के तहत भर्ती हुई थीं। नियमों के मुताबिक, एसएससी अधिकारियों का कार्यकाल 10 साल का होता है, जिसे अधिकतम 4 साल तक बढ़ाया जा सकता है। इसके बाद परमानेंट कमीशन (PC) मिलने पर ही वे पेंशन के हकदार होते हैं, अन्यथा उन्हें खाली हाथ सेवा छोड़नी पड़ती है। कई योग्य महिला अधिकारियों ने आरोप लगाया था कि उन्हें पीसी देने में जानबूझकर बाधाएं उत्पन्न की गईं। आर्म्ड फोर्स ट्रिब्यूनल (AFT) से होते हुए यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुँचा, जहाँ आज महिलाओं की जीत हुई है।
#SupremeCourtIndia #WomenInArmedForces #GenderEquality #IndianArmy #IndianNavy #IndianAirForce #JusticeForWomen #PensionRights #LegalVictory #NariShakti #BreakingNewsIndia #Danikkhabar
-
24/03/26 |नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की
आरएस अनेजा, 24 मार्च नई दिल्ली- नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक पोस्ट में कहा;
“नागालैंड के राज्यपाल, श्री @nkishoreyadav ने प्रधानमंत्री @narendramodi से मुलाकात की।
@ LokBhavanKohima#PMModi #NagalandGovernor #NandKishoreYadav #NewDelhi #CounstitionalMeet #NagalandDevelopment #NationalNews #DanikKhabar
-
24/03/26 |रेलवे अधिकारी को भारी पड़ी 5000 की रिश्वत: CBI कोर्ट ने सुनाई 4 साल की जेल, 11 साल पुराने मामले में फैसला
उत्तर प्रदेश/गाजियाबाद, 24 मार्च (अन्नू): भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के तत्कालीन चीफ यार्ड मास्टर रफी अहमद को रिश्वतखोरी के मामले में दोषी करार देते हुए 4 साल के कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषी पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
जुर्माना कम करने के बदले मांगी थी 'रिश्वत' यह मामला साल 2015 का है, जब दोषी रफी अहमद ने एक ठेकेदार से रिश्वत की मांग की थी। दरअसल, ट्रेनों में गार्ड लाइन बॉक्स की लोडिंग-अनलोडिंग का काम संतोषजनक न होने के कारण ठेकेदार पर पेनल्टी (जुर्माना) लगाई गई थी। आरोप था कि इस पेनल्टी को कम करने के एवज में रफी अहमद ने शिकायतकर्ता से 30,000 रुपये की अवैध मांग की थी।
पहली किस्त लेते ही सीबीआई के जाल में फंसा अधिकारी शिकायत मिलने पर सीबीआई ने 4 जुलाई 2015 को मामला दर्ज किया और एक रणनीतिक जाल बिछाया। एजेंसी ने आरोपी को उस वक्त रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जब वह रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 5,000 रुपये स्वीकार कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने गहन जांच की और 24 नवंबर 2015 को अदालत में आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल किया।
लंबे ट्रायल के बाद आया फैसला गाजियाबाद स्थित सीबीआई कोर्ट ने मामले की विस्तृत सुनवाई और पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर 23 मार्च 2026 को रफी अहमद को दोषी ठहराया। अदालत ने स्पष्ट किया कि लोक सेवक द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर निजी लाभ कमाना एक गंभीर अपराध है। इस फैसले को रेलवे और अन्य सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।#CBICourt #GhaziabadNews #RailwayCorruption #AgraCantt #BriberyCase #AntiCorruption #JusticeSystem #CBIUpdate #DanikKhabar
-

भ्रष्टाचार पर CBI का कड़ा प्रहार: रिश्वत लेने वाले दिल्ली पुलिस के पूर्व सब-इंस्पेक्टर को 3 साल की जेल
नई दिल्ली, 24 मार्च (अन्नू): भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सीबीआई की विशेष अदालत ने दिल्ली पुलिस के एक पूर्व सब-इंस्पेक्टर को रिश्वतखोरी के मामले में सलाखों के पीछे भेज दिया है। अदालत ने नांगलोई ट्रैफिक सर्कल के तत्कालीन जोनल ऑफिसर (ZO) जगमाल सिंह देशवाल को दोषी करार देते हुए 3 साल के कठोर कारावास (RI) की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषी पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
ट्रकों की एंट्री के बदले मांगी थी 'रिश्वत' मामला फरवरी 2022 का है, जब दोषी सब-इंस्पेक्टर जगमाल सिंह ने एक शिकायतकर्ता से उसके ट्रकों को अपने अधिकार क्षेत्र (जोन) से सुरक्षित गुजारने के बदले 24,000 रुपये की अवैध मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को दी, जिसके बाद एजेंसी ने जाल बिछाकर आरोपी को 24,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।
जांच और अदालती कार्यवाही सीबीआई ने इस मामले में 8 फरवरी 2022 को प्राथमिकी दर्ज की थी। गहन जांच के बाद 26 जुलाई 2022 को आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। सुनवाई के दौरान पेश किए गए सबूतों और गवाहों के आधार पर माननीय अदालत ने 23 मार्च 2026 को अपना फैसला सुनाया। अदालत ने माना कि लोक सेवक का इस तरह रिश्वत मांगना समाज और कानून के प्रति गंभीर अपराध है।
भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए सीबीआई की अपील सीबीआई ने इस सजा के माध्यम से यह संदेश दिया है कि भ्रष्ट लोक सेवकों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। एजेंसी ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी रिश्वत की मांग करता है, तो वे डरे नहीं और इसकी शिकायत सीबीआई के लोधी रोड स्थित कार्यालय में करें। इसके लिए सीबीआई ने हेल्पलाइन नंबर 011-24367887 और मोबाइल नंबर 9650394847 भी जारी किए हैं।#CBIAction #AntiCorruption #DelhiPolice #BriberyCase #JusticeServed #CBICourt #BreakingNewsDelhi #ZeroCorruption #DanikKhabar
-

दिल्ली पुलिस के 'ऑपरेशन मिलाप' ने दिखाई राह, विजय विहार से गायब नाबालिग लड़की सकुशल बरामद
नई दिल्ली, 24 मार्च (अन्नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (ER-II) ने 'ऑपरेशन मिलाप' के तहत एक और परिवार की खुशियाँ लौटा दी हैं। करीब एक महीने पहले विजय विहार इलाके से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को क्राइम ब्रांच की टीम ने उत्तम नगर के संजय एन्क्लेव से खोज निकाला है। दिल्ली पुलिस का यह विशेष अभियान गुमशुदा बच्चों और महिलाओं को उनके परिजनों से मिलाने के लिए निरंतर काम कर रहा है।
फरवरी से तलाश में जुटी थी पुलिस मामला 19 फरवरी 2026 का है, जब विजय विहार थाने में लड़की के लापता होने की रिपोर्ट (FIR No. 110/26) दर्ज कराई गई थी। बेटी के अचानक गायब होने से परिवार गहरे सदमे में था। स्थानीय पुलिस की जांच के साथ-साथ क्राइम ब्रांच की टीम ने भी इस केस पर काम करना शुरू किया। इंस्पेक्टर सुनील कुंडू के नेतृत्व और एसीपी नरेंद्र सिंह की देखरेख में हेड कांस्टेबल शिवानी, विकास और राजीव की एक टीम गठित की गई।
तकनीकी निगरानी और फील्ड वर्क से मिला सुराग शुरुआत में लड़की का कोई सुराग नहीं मिल रहा था, लेकिन क्राइम ब्रांच ने हार नहीं मानी। टीम ने तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय मुखबिरों का जाल बिछाया। गहन जांच के बाद पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली कि लड़की उत्तम नगर के राजापुरी रोड स्थित संजय एन्क्लेव में हो सकती है। सूचना मिलते ही टीम ने इलाके में घेराबंदी की और सफलतापूर्वक लड़की को ढूंढ निकाला।
पूछताछ में सामने आई शादी की बात प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि नाबालिग लड़की ने जनवरी 2026 में ही एक मंदिर में किसी व्यक्ति के साथ शादी कर ली थी और तब से वह उसी के साथ रह रही थी। चूंकि लड़की अभी कानूनन नाबालिग है, इसलिए क्राइम ब्रांच ने उसे बरामद कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए विजय विहार थाने के जांच अधिकारी पीएसआई उदेश्य राठी को सौंप दिया है।
दिल्ली पुलिस की अपील डीसीपी (क्राइम) पंकज कुमार ने इस सफलता पर टीम की सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने जनता से अपील की है कि यदि उनके पास किसी भी गुमशुदा व्यक्ति की जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस के साथ साझा करें ताकि उन्हें सुरक्षित उनके घर पहुंचाया जा सके।#OperationMilap #DelhiPolice #CrimeBranch #MissingChildTraced #SafeRecovery #DelhiNews #WomenSafety #JusticeForFamilies #DanikKhabar
-

दिल्ली: सुलतानपुरी में 'ड्रग सिंडिकेट' पर कड़ा प्रहार: एन्टी-नारकोटिक्स स्क्वॉड ने दबोचा बिहार का तस्कर
नई दिल्ली, 24 मार्च (अन्नू): बाहरी दिल्ली के सुलतानपुरी इलाके में नशे के काले कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 'एन्टी-नारकोटिक्स स्क्वॉड' ने एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बिहार के रहने वाले 26 वर्षीय ओम प्रकाश को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जो इलाके में कोकीन और स्मैक जैसी घातक ड्रग्स की सप्लाई करने आया था।
घेराबंदी देख कांप गया तस्कर, यू-टर्न लेकर भागने की कोशिश नाकाम 23 मार्च 2026 को इंस्पेक्टर राजपाल के नेतृत्व और एसीपी वीरेंद्र सिंह की देखरेख में गठित विशेष टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स, सुलतानपुरी के पास एक ड्रग सप्लायर आने वाला है। एसआई राज कुमार, मुकेश और उनकी टीम ने मौके पर जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी मोटरसाइकिल से पहुंचा, पुलिस की मौजूदगी देख उसने घबराकर यू-टर्न लिया और भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद टीम ने उसे पीछा कर दबोच लिया।
तलाशी में मिली 'मौत की पुड़िया' जब आरोपी की तलाशी ली गई, तो उसके पास से संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ। फील्ड टेस्टिंग किट से जांच करने पर पुष्टि हुई कि वह 20 ग्राम स्मैक और 04 ग्राम कोकीन है। पुलिस ने तुरंत नशीले पदार्थ और तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ सुलतानपुरी थाने में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 21 के तहत एफआईआर संख्या 160/2026 दर्ज की गई है।
नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस पकड़ा गया आरोपी ओम प्रकाश मूल रूप से गोपालगंज, बिहार का रहने वाला है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि वह दिल्ली में ड्रग्स की सप्लाई करने वाले एक बड़े सिंडिकेट का हिस्सा है। डीसीपी (आउटर डिस्ट्रिक्ट) विक्रम सिंह के अनुसार, अब पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि यह ड्रग्स कहाँ से लाई गई थी और दिल्ली में इसके खरीदार कौन-कौन हैं। जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी की संभावना है।#DrugBust #AntiNarcotics #DelhiPolice #OuterDistrict #SayNoToDrugs #CrimeUpdate #SultanpuriNews #DrugFreeDelhi #DanikKhabar
-

पुरानी रंजिश में ली 16 साल के मासूम की जान: दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मर्डर मिस्ट्री, दो आरोपी दबोचे
नई दिल्ली, 24 मार्च (अन्नू): राजधानी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में हुई एक सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (NR-I) ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में शामिल दो किशोरों (JCL) को पकड़ा है और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच की पेशेवर जांच और कुशल फील्ड तालमेल का एक उत्कृष्ट उदाहरण पेश करती है।
पुरानी रंजिश में ली 16 साल के किशोर की जान मामला 22 मार्च 2026 का है, जब सदर बाजार की गली गधिया में स्कूटी पर सवार होकर आए तीन लड़कों ने 16 वर्षीय किशोर 'डी' पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दी गई इस वारदात में घायल किशोर की मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मृतक की माँ की शिकायत पर सदर बाजार थाने में हत्या की संबंधित धाराओं (103(1) BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
क्राइम ब्रांच का 'ऑपरेशन 24 आवर्स' मामले की गंभीरता को देखते हुए सीनियर अधिकारियों के निर्देश पर इंस्पेक्टर अजय गहलावत के नेतृत्व और एसीपी अशोक शर्मा की देखरेख में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में एसआई संजय राणा, एएसआई पवन, हेड कांस्टेबल प्रवीण, सोनू, विकेश और अमित शामिल थे। हेड कांस्टेबल प्रवीण कादयान द्वारा विकसित की गई सटीक खुफिया जानकारी और तकनीकी निगरानी की मदद से पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया और 23 मार्च को दो मुख्य आरोपियों 'यू' और 'ए' को दबोच लिया।
महत्वपूर्ण साक्ष्य और बरामदगी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी (DL-5SCH-****) बरामद कर ली है। इसके अलावा, आरोपियों द्वारा घटना के समय पहने गए खून से सने कपड़े और जूते भी जब्त किए गए हैं। पुलिस का मानना है कि ये वैज्ञानिक साक्ष्य अदालत में आरोपियों के खिलाफ मामले को मजबूती से पेश करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
अपराधिक इतिहास और कानूनी कार्रवाई पकड़े गए आरोपियों में से एक 'यू' का पहले भी अपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह पहले अपहरण (POCSO एक्ट) और झपटमारी के दो मामलों में शामिल रहा है, जो उसके निरंतर अपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने की ओर इशारा करता है।
डीसीपी (क्राइम) पंकज कुमार ने बताया कि इस त्वरित सफलता ने न केवल कानून-व्यवस्था के प्रति दिल्ली पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाया है, बल्कि जनता में सुरक्षा का विश्वास भी पैदा किया है। पुलिस अब इस मामले के तीसरे साथी 'एस' की तलाश कर रही है और आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।
#DelhiPolice #CrimeBranch #SadarBazarMurderSolved #JusticeForVictim #DelhiCrimeNews #SwiftAction #CrimeNewsHindi #DanikKhabar -
24/03/26 |दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता: 25 लाख की डकैती में शामिल वांछित अपराधी रिंकू गिरफ्तार
नई दिल्ली, 24 मार्च (अन्नू): राजधानी में अपराध पर नकेल कसते हुए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (साउदर्न रेंज) ने एक बेहद शातिर और फरार अपराधी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़ा गया आरोपी रिंकू कुमार उर्फ राजिंदर उर्फ सुनील, जो कि बलजीत नगर का रहने वाला है, न केवल 25 लाख रुपये की सनसनीखेज डकैती के मामले में वांछित था, बल्कि वह अंतरिम जमानत मिलने के बाद फरार होकर कानून को चकमा दे रहा था।
पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी निहाल विहार इलाके में छिपा हुआ है। इस जानकारी पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर विजय पाल दहिया के नेतृत्व और एसीपी वी.के.पी.एस. यादव की देखरेख में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में एएसआई विजुमोन, हेड कांस्टेबल अरविंद, चरण सिंह और महिला कांस्टेबल पूनम शामिल थे। 23 मार्च 2026 को टीम ने जाल बिछाया और निहाल विहार के पास एक रणनीतिक छापेमारी के दौरान रिंकू को धर दबोचा।
आरोपी रिंकू का आपराधिक इतिहास काफी गंभीर है। साल 2024 में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर डीबीजी रोड इलाके में 25 लाख रुपये की बड़ी लूट को अंजाम दिया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। दिसंबर 2025 में उसे सात दिनों की अंतरिम जमानत मिली थी, लेकिन जमानत की अवधि खत्म होने के बाद उसने आत्मसमर्पण नहीं किया और फरार हो गया। इसके बाद माननीय अदालत ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया था।
जांच में यह भी सामने आया है कि रिंकू एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में अपहरण, झपटमारी, लूटपाट, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे करीब 10 गंभीर मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं, वह पहले भी डकैती के एक मामले में दोषी करार दिया जा चुका है, जिसमें उसे 10 साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और उससे पूछताछ कर अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।
#DelhiPolice #CrimeBranch #CriminalArrested #DelhiNews #LawAndOrder #BreakingNews #DelhiCrime #PoliceAction #DanikKhabar -

कई किसानों की आय हुई दोगुनी: संसद में बोले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान; देखें किसानों के लिए और क्या-क्या बोले मंत्री
आरएस अनेजा, 24 मार्च नई दिल्ली- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हर परिस्थिति में किसानों को उनकी उपज का उचित दाम दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और अन्नदाता को संकट से उबारने के लिए किसी भी स्तर पर कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर रिकॉर्ड खरीदी, पीएम‑आशा, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, भावांतर भुगतान और मार्केट इंटरवेंशन स्कीम जैसी व्यवस्थाओं के माध्यम से किसान की आय को मज़बूत सुरक्षा‑कवच प्रदान किया है और किसानों की आय दोगुनी हुई है।
लोकसभा में सांसदों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और उनके हितों की रक्षा के लिए नरेंद्र मोदी की सरकार ने बीते वर्षों में कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि कृषि उत्पादन में लगभग 44 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है और किसानों की उत्पादकता तथा आमदनी को समानांतर रूप से बढ़ाने का व्यापक अभियान चलाया गया है। चौहान ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के नाम पर सिर्फ बहाने बनाए गए, यहाँ तक कि यह तक कहा गया कि लागत से 50 प्रतिशत अधिक एमएसपी देने से बाज़ार विकृत हो जाएगा। इसके विपरीत, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने उत्पादन लागत पर 50 प्रतिशत लाभ को ध्यान में रखकर न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने का निर्णय लिया और लगातार उसे लागू किया है, जिससे किसान को उसकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिल सका है।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने स्पष्ट किया कि केवल एमएसपी घोषित कर देना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उस पर वास्तविक खरीदी कराना ज़्यादा महत्वपूर्ण है और इस दिशा में सरकार ने गेहूँ, धान, दलहन और तिलहन के साथ‑साथ विभिन्न फसलों की एमएसपी पर रिकॉर्ड खरीदी कर किसानों को सीधा लाभ पहुँचाया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार सिर्फ अनाज तक सीमित नहीं रही, बल्कि दलहन, तिलहन, फल और सब्ज़ियों तक के लिए भी सक्रिय हस्तक्षेप कर रही है ताकि किसी भी फसल के दाम गिरने पर किसान को नुक़सान न उठाना पड़े।
चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान– पीएम‑आशा योजना, प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यकाल में शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है जिसके अंतर्गत उन फसलों को सुरक्षा दी जाती है जिनके दाम अक्सर एमएसपी के नीचे चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम‑आशा के तहत तीन प्रकार की व्यवस्थाएँ बनाई गई हैं– प्राइस सपोर्ट स्कीम के माध्यम से दलहन और तिलहन की सीधी खरीद, मूल्य‑अंतर भुगतान व्यवस्था के ज़रिए एमएसपी और बाज़ार भाव के बीच की खाई को पाटना, और ज़रूरत पड़ने पर अन्य माध्यमों से भी किसानों को संरक्षण देना।
महाराष्ट्र के संदर्भ में पूछे गए प्रश्न पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि हाल की प्राकृतिक आपदाओं के समय राज्य सरकार ने केंद्र की नीति‑समर्थित डिजिटल व्यवस्था का भरपूर उपयोग किया और मात्र पाँच दिनों के भीतर फार्मर आईडी के माध्यम से 14,000 करोड़ रुपये सीधे किसानों के खाते में भेजकर त्वरित राहत पहुँचाई। उन्होंने कहा कि एक ओर राज्य सरकारें एसडीआरएफ जैसी व्यवस्थाओं के माध्यम से फसल‑क्षति की भरपाई करती हैं, वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को बीमा‑कवरेज और मुआवज़ा दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है।
चौहान ने सोयाबीन सहित दलहन और तिलहन की फसलों का उल्लेख करते हुए कहा कि दाम गिरने की स्थिति में सरकार केवल खरीद पर निर्भर नहीं रहती बल्कि भावांतर जैसी व्यवस्था के माध्यम से एमएसपी और बाज़ार भाव के बीच की पूरी की पूरी राशि सीधे किसान के खाते में डालने का विकल्प भी अपनाती है। उन्होंने मध्य प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहाँ भावांतर भुगतान योजना के जरिए बिना लाइन में लगवाए, बिना अतिरिक्त लॉजिस्टिक लागत के, किसानों की आय को संरक्षण दिया गया है, और यही मॉडल अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरक है।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि सरकार ने मार्केट इंटरवेंशन स्कीम (एमआईएस) के माध्यम से जल्दी खराब होने वाले फल और सब्ज़ियों के लिए भी एक मॉडल रेट तय कर, या तो सीधे खरीद की व्यवस्था की है या फिर मॉडल रेट और बाज़ार भाव के अंतर को किसान के खाते में जमा करने का निर्णय किया है। अंगूर, मिर्च, आलू, प्याज़, टमाटर जैसी उत्पादों के संदर्भ में उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसानों के क्षेत्र में दाम बहुत कम हों और किसान अपना माल बड़े शहरों की मंडियों तक ले जाना चाहें तो ऐसे मामलों में परिवहन लागत तक का भार केंद्र सरकार उठा रही है, जिससे किसान दूर की मंडियों में बेहतर दाम प्राप्त कर सकें।
लोकसभा में जवाब देते हुए श्री शिवराज सिंह चौहान ने दोहराया कि किसान का पूरा उत्पाद ढंग से खरीदा जाए, इसके लिए एफसीआई, नेफेड, राज्य सरकारों की एजेंसियाँ और अन्य संस्थाएँ समन्वित ढंग से काम कर रही हैं और जहाँ जितने खरीद केंद्रों की आवश्यकता है, वहाँ उसी के अनुसार केंद्र खोले जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन की पारदर्शिता और सटीकता पर जोर देते हुए शिवराज सिंह ने बताया कि हर पंचायत स्तर पर फसल‑कटाई प्रयोग (crop cutting experiments) किए जाते हैं और प्रत्येक क्लस्टर/पंचायत में ऐसे चार प्रयोग अनिवार्य रूप से कराए जाते हैं ताकि उपज के आंकड़ों के अनुमान में किसी प्रकार की शंका न रहे। उन्होंने कहा कि अब टेक्नोलॉजी का व्यापक उपयोग करते हुए सैटेलाइट‑आधारित रिमोट सेंसिंग की पद्धति भी अपनाई गई है जिससे वास्तविक उपज और नुकसान का बेहतर आकलन हो सके और बीमा दावों का भुगतान अधिक वैज्ञानिक और निष्पक्ष आधार पर किया जा सके; नई फसल बीमा व्यवस्था में इसका लाभ सीधे किसानों को मिल रहा है।
केंद्रीय मंत्री चौहान ने बताया कि एनडीए सरकार के कार्यकाल में किसानों ने कुल लगभग 36,055 करोड़ रुपये का प्रीमियम प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जमा किया है, जिसके बदले में लगभग 1,92,477 करोड़ रुपये की बीमा दावा राशि किसानों के खातों में जमा की गई है; यह इस बात का प्रमाण है कि योजना किसानों के पक्ष में अत्यंत लाभकारी रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पहले स्थानीय स्तर की आपदा या किसी एक किसान की फसल‑क्षति सामान्यतः कवर नहीं मानी जाती थी और मुख्यतः तहसील/ब्लॉक इकाई पर आकलन होता था, लेकिन अब प्रावधान बदलकर यह सुनिश्चित किया गया है कि यदि किसी एक किसान की फसल भी क्षतिग्रस्त हो और उपज के आंकड़े इसे साबित करें, तो उसके नुकसान की भरपाई भी फसल बीमा योजना के माध्यम से की जाएगी; कोई भी किसान बीमा‑सुरक्षा से वंचित नहीं रहेगा।
उन्होंने कहा कि यह केवल कागज़ी योजनाएँ नहीं हैं बल्कि ज़मीनी स्तर पर लागू किए गए ठोस कदम हैं जिनका सीधा लाभ किसानों की आय और सुरक्षा में दिखाई दे रहा है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार किसान‑हितैषी है जो हर संकट में अन्नदाता और जीवनदाता किसान के साथ मज़बूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि हम किसी भी हालत में किसान को उनके पसीने की पूरी कीमत देने के संकल्प से कभी पीछे नहीं हटेंगे; किसान की मेहनत और सम्मान की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।#ShivrajSinghChauhan #FarmersWelfare #MSPRanking #PMKisan #AgricultureNews #ModiSarkar #CropInsurance #PMASHA #FarmerIncomeBoost #AgriculturalReform #DanikKhabar
-
24/03/26 |चंडीगढ़: 5 मिनट में उड़ा ले गए 2.20 लाख की स्पोर्ट्स बाइक, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
चंडीगढ़, 24 मार्च (अन्नू): चंडीगढ़ के सेक्टर-41 से एक शातिर चोरी का मामला सामने आया है, जहाँ चोरों ने महज 5 मिनट के भीतर घर के बाहर खड़ी एक महंगी यामाहा R15 बाइक पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना 11 मार्च 2026 की तड़के करीब 2:30 बजे की है। पूरी वारदात पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें आरोपियों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
पीड़ित अमृतपाल, जो एक निजी संस्थान में कार्यरत हैं, ने बताया कि उन्होंने बड़ी मुश्किल से पैसे जोड़कर और लोन लेकर लगभग 2.20 लाख रुपये की यह बाइक खरीदी थी। रोजाना की तरह उन्होंने अपनी बाइक घर के बाहर अन्य वाहनों के साथ पार्क की थी। सुबह जब उनकी आंख खुली तो बाइक गायब मिली। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि एक स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए थे। उन्होंने बड़ी चालाकी से बाइक का लॉक तोड़ा, तारों को जोड़कर इंजन स्टार्ट किया और रफूचक्कर हो गए।
वारदात के तरीके से यह साफ अंदेशा लगाया जा रहा है कि चोरों ने पहले इलाके की रेकी की थी। उन्हें अच्छी तरह पता था कि अमृतपाल अपनी बाइक कहाँ खड़ी करते हैं और भागने के लिए कौन सा रास्ता सुरक्षित रहेगा। पीड़ित का आरोप है कि घटना की साफ फुटेज उपलब्ध कराने के बावजूद स्थानीय पुलिस ठोस कार्रवाई करने में ढिलाई बरत रही है।
पुलिस की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होकर अमृतपाल ने अब कानूनी रास्ता अख्तियार किया है। सेक्टर-39 थाना पुलिस से संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय का रुख किया। अंततः, उन्होंने सेक्टर-39 थाने में ही एक आरटीआई (सूचना का अधिकार) दाखिल की है, जिसके माध्यम से उन्होंने अपने केस की वर्तमान स्थिति और अब तक की गई जांच का पूरा ब्यौरा मांगा है।
#ChandigarhNews #BikeTheft #CrimeUpdate #YamahaR15 #CCTVFootage #ChandigarhPolice #RTIPower #Sector41Chandigarh #LawAndOrder #DanikKhabar -

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम राइफल्स के वीर जवानों और उनके परिवारों को 'स्थापना दिवस' की बधाई दी
आरएस अनेजा, 24 मार्च नई दिल्ली- केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने असम राइफल्स के वीर जवानों और उनके परिवारों को 'स्थापना दिवस' की बधाई दी।
X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, असम राइफल्स के वीर जवानों और उनके परिवारों को 'स्थापना दिवस' की बधाई। उन्होंने कहा कि वे पूर्वोत्तर के दुर्गम इलाकों में हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं, अपनी वीरता और देशभक्ति का परिचय देते हुए मानवीय सहायता के माध्यम से विभिन्न समुदायों के बीच विश्वास भी कायम करते हैं। शाह ने कहा कि राष्ट्र सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले असम राइफल्स के वीर जवानों को नमन।#AssamRifles #RaisingDay #AmitShah #IndianArmy #VeerJawan #NorthEastIndia #Patriotism #InternalSecurity #SentinelsOfTheNorthEast #DanikKhabar
-
24/03/26 |‘शौर्य संकल्प योजना’ पर लगी कैबिनेट की मुहर : मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 24 मार्च, भोपाल।
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग युवा अभ्यर्थियों को सुरक्षाबलों में भर्ती के लिए सक्षम बनाने के लिए “शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026” की शुरुआत करने जा रहा है। इसके जरिए युवाओं को गुणवत्तापूर्ण आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें शारीरिक प्रशिक्षण के साथ-साथ सामान्य ज्ञान, गणित, तर्कशक्ति, कंप्यूटर एवं अंग्रेज़ी जैसे विषयों का सैद्धांतिक प्रशिक्षण भी शामिल होगा।
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर कहा कि शौर्य संकल्प योजना हमारे युवाओं को केवल रोजगार ही नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना से भी सशक्त बनाएगी। हमारा उद्देश्य है कि प्रदेश का हर युवा अपनी क्षमता के अनुसार देश की सेवा में योगदान दे सके। मध्यप्रदेश सरकार युवाओं को अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह योजना सुरक्षा बलों में भर्ती की तैयारी को सशक्त बनाकर पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए नए द्वार खोलेगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगी।
योजना के प्रारंभिक चरण में 40 प्रशिक्षण केंद्रों के जरिए 4000 युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। योजना में महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए पृथक-पृथक केंद्र संचालित किए जाएंगे। प्रशिक्षण की अवधि 45 दिन निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को निःशुल्क आवास, भोजन एवं अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही पुरुष अभ्यर्थियों को 1000 रुपये तथा महिला अभ्यर्थियों को 1100 रुपये प्रतिमाह की दर से छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।
योजना के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए तथा OBC वर्ग का प्रमाण-पत्र (नॉन-क्रीमीलेयर) आवश्यक होगा। चयन प्रक्रिया में 12वीं के अंकों के आधार पर वरीयता तय की जाएगी। राज्य शासन द्वारा आगामी तीन वर्षों में इस योजना पर लगभग 15 करोड़ रुपये व्यय किए जाने का प्रावधान है, जिसके माध्यम से 12,000 युवाओं को सुरक्षा सेवाओं में रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा। यह योजना युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं कर्तव्यबोध विकसित करने के साथ उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
24/03/26 |खेल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी देते हैं मजबूती - वन राज्यमंत्री राजस्थान
एन.एस.बाछल, 24 मार्च, जयपुर।
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने अलवर जिले में सनसेट पैवेलियन बख्तल की चौकी ग्राउंड में डॉक्टर्स प्रीमियर लीग सीजन-5 का शुभारम्भ कर खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया।
संजय शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सक धरती पर ईश्वर के समान है, जो मरीज को नया जीवन प्रदान करने में महती भूमिका निभाते हैं। चिकित्सक का पेशा बहुत ही तनावपूर्ण व मेहनत भरा है, जिसमें मरीज के साथ-साथ स्वयं के शरीर को भी स्वस्थ रखना बेहद आवश्यक है।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. तरुण यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में चार टीम हिस्सा ले रही है, इनमें गीतांजलि टाइटंस, सीएलएस वारियर्स, हरीश हरिकेन व गुरूकृपा मनोहर आई स्ट्रॉमर शामिल है। उद्घाटन मैच सीएलएस वॉरियर्स एवं गुरु कृपा मनोहर आई की टीम के बीच खेला गया है, जिसमें दोनों टीमों के खिलाडियों ने उत्साह के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
24/03/26 |राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियान- राज्यपाल हिमाचल प्रदेश
एन.एस.बाछल, 24 मार्च, शिमला।
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से आए पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रैस इनफॉरमेशन ब्यूरो के तत्वाधान में आयोजित की गई 10 दिवसीय इस यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल शिमला, कुल्लू और मनाली सहित विभिन्न स्थानों का भ्रमण करेगा। पत्रकारों ने राज्यपाल के साथ अपने अनुभव साझा किए और प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं पर विस्तृत चर्चा की।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परिकल्पित ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम से सांस्कृतिक आदान-प्रदान सुनिश्चित होता है। उन्होंने कहा कि भारत विभिन्न भाषाओं और बोलियों का देश है। यहां विविधता में एकता के दर्शन होते है और यह हमारे देश की वास्तविक सुन्दरता है। लद्दाख में उनके कार्यकाल के दौरान भी ऐसे सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया गया था। उन्होंने कहा कि एक समय औपनिवेशिक शासकों ने देश को बांटने का प्रयास किया था वहीं ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ जैसे कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहे हैं।
प्रदेश की प्राथमिकताओं को रेखाकिंत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। हिमाचल में अटल टनल जैसी महत्वकांक्षी परियोजनाएं हैं। इसी प्रकार जम्मू और कश्मीर में भी सड़क, सुरंग, वायु और रेल संपर्क में व्यापक सुधार के माध्यम से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर बुनियादी ढांचे ने दूरदराज और सीमावर्ती क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया गया है और इस दिशा में निरंतर कार्य जारी रहना चाहिए, क्योंकि यह राष्ट्र की छवि और विकास को सुदृढ़ करता है।
कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने, नशा मुक्ति तथा प्राकृतिक खेती जैसी पहलों को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने पर्यटन को खेल गतिविधियों, विशेषकर शीतकालीन खेलों से जोड़ने और युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए कौशल विकास के अवसर प्रदान करने की भी आवश्यकता व्यक्त की।
औद्योगिक विकास का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उद्योगों को सशक्त बनाए रखना आवश्यक है। उन्हें समाज के सभी वर्गों के लोगों के साथ संवाद करना पसंद है और राज्य के विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इससे पूर्व, हिमाचल प्रदेश में प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो के सहायक निदेशक संजीव शर्मा ने राज्यपाल का आभार व्यक्त किया और उन्हें सम्मानित किया।
प्रतिनिधिमंडल ने लोक भवन का भी दौरा किया और ऐतिहासिक धरोहर भवन के संरक्षण की सराहना की।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
24/03/26 |वन राज्यमंत्री राजस्थान ने किया माचाड़ी रोड पर ‘लव कुश वाटिका‘ का अवलोकन
एन.एस.बाछल, 24 मार्च, जयपुर।
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) संजय शर्मा ने राजगढ़ माचाड़ी रोड पर वन विभाग द्वारा निर्मित ‘लव कुश वाटिका‘ का विभागीय अधिकारियों के साथ अवलोकन किया।
वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि लव कुश वाटिका का प्रकृति के अनुकूल एवं पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से बेहतर ढंग से रख रखाव किया जाए। जिससे यहां आने वाले लोग प्राकृतिक परिवेश का अनुभव कर सके। उन्होंने निर्देश दिये कि वाटिका के सौन्दर्यकरण पर विशेष फोकस रखते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएं। साथ ही उनकी नियमित रूप से प्रभावी मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित करें।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
24/03/26 |आज का राशिफल (24 मार्च 2026)
🔮 मेष (Aries)
परिवार: परिवार में सहयोग मिलेगा, लेकिन छोटी बातों पर बहस हो सकती है
कैरियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है, प्रमोशन के संकेत
लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति बेहतर होगी
शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश करें
स्वास्थ्य: सिरदर्द या थकान
ऊर्जा: मध्यम
बिजनेस: नया काम शुरू करने का अच्छा समय
मूड: आत्मविश्वासी
लकी नंबर: 9
शुभ रंग: लाल
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:30–11:00
---
🐂 वृषभ (Taurus)
परिवार: परिवार के साथ समय बितेगा
कैरियर: स्थिरता बनी रहेगी
लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकता है
शेयर मार्केट: लाभ के संकेत
स्वास्थ्य: पेट संबंधी समस्या
ऊर्जा: कम
बिजनेस: सामान्य दिन
मूड: शांत
लकी नंबर: 6
शुभ रंग: सफेद
शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:00–2:30
---
👬 मिथुन (Gemini)
परिवार: रिश्तों में सुधार होगा
कैरियर: नई नौकरी के अवसर
लाभ/हानि: धन लाभ संभव
शेयर मार्केट: अच्छा रिटर्न
स्वास्थ्य: ठीक
ऊर्जा: उच्च
बिजनेस: तेजी आएगी
मूड: उत्साहित
लकी नंबर: 5
शुभ रंग: हरा
शुभ मुहूर्त: सुबह 10:00–12:00
---
🦀 कर्क (Cancer)
परिवार: भावनात्मक समर्थन मिलेगा
कैरियर: काम का दबाव बढ़ेगा
लाभ/हानि: खर्च बढ़ेंगे
शेयर मार्केट: जोखिम से बचें
स्वास्थ्य: कमजोरी
ऊर्जा: कम
बिजनेस: धीमी गति
मूड: भावुक
लकी नंबर: 2
शुभ रंग: क्रीम
शुभ मुहूर्त: शाम 4:00–5:30
---
🦁 सिंह (Leo)
परिवार: परिवार में खुशी का माहौल
कैरियर: सफलता मिलेगी
लाभ/हानि: आय बढ़ेगी
शेयर मार्केट: लाभकारी दिन
स्वास्थ्य: अच्छा
ऊर्जा: उच्च
बिजनेस: विस्तार का समय
मूड: खुश
लकी नंबर: 1
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ मुहूर्त: सुबह 8:00–9:30
---
👧 कन्या (Virgo)
परिवार: मतभेद हो सकते हैं
कैरियर: मेहनत का फल मिलेगा
लाभ/हानि: बचत करें
शेयर मार्केट: स्थिर लाभ
स्वास्थ्य: ठीक
ऊर्जा: मध्यम
बिजनेस: सामान्य
मूड: चिंतित
लकी नंबर: 7
शुभ रंग: नीला
शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:00–1:30
---
⚖️ तुला (Libra)
परिवार: शांति बनी रहेगी
कैरियर: सहयोग मिलेगा
लाभ/हानि: धन लाभ
शेयर मार्केट: अच्छा समय
स्वास्थ्य: बेहतर
ऊर्जा: उच्च
बिजनेस: फायदे का सौदा
मूड: संतुलित
लकी नंबर: 6
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ मुहूर्त: शाम 5:00–6:30
---
🦂 वृश्चिक (Scorpio)
परिवार: तनाव हो सकता है
कैरियर: बाधाएं आएंगी
लाभ/हानि: नुकसान संभव
शेयर मार्केट: निवेश टालें
स्वास्थ्य: कमजोरी
ऊर्जा: कम
बिजनेस: सावधानी रखें
मूड: चिड़चिड़ा
लकी नंबर: 8
शुभ रंग: काला
शुभ मुहूर्त: सुबह 7:30–9:00
---
🏹 धनु (Sagittarius)
परिवार: खुशियां आएंगी
कैरियर: तरक्की के योग
लाभ/हानि: लाभ मिलेगा
शेयर मार्केट: अच्छा दिन
स्वास्थ्य: ठीक
ऊर्जा: उच्च
बिजनेस: विस्तार संभव
मूड: सकारात्मक
लकी नंबर: 3
शुभ रंग: पीला
शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00–12:30
---
🐐 मकर (Capricorn)
परिवार: सहयोग मिलेगा
कैरियर: मेहनत बढ़ेगी
लाभ/हानि: संतुलन रहेगा
शेयर मार्केट: सावधानी
स्वास्थ्य: थकान
ऊर्जा: मध्यम
बिजनेस: सामान्य
मूड: गंभीर
लकी नंबर: 10
शुभ रंग: भूरा
शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00–3:30
---
🌊 कुंभ (Aquarius)
परिवार: खुशहाल माहौल
कैरियर: नई योजनाएं बनेंगी
लाभ/हानि: लाभ होगा
शेयर मार्केट: लाभकारी
स्वास्थ्य: अच्छा
ऊर्जा: उच्च
बिजनेस: वृद्धि
मूड: खुश
लकी नंबर: 11
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ मुहूर्त: शाम 6:00–7:30
---
🐟 मीन (Pisces)
परिवार: शांति रहेगी
कैरियर: सफलता मिलेगी
लाभ/हानि: धन लाभ
शेयर मार्केट: अच्छा समय
स्वास्थ्य: बेहतर
ऊर्जा: उच्च
बिजनेस: प्रगति
मूड: संतुष्ट
लकी नंबर: 12
शुभ रंग: आसमानी
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00–10:30
---
#राशिफल2026
#आज का राशिफल
#सभी राशियों का राशिफल
#मासिक राशिफल
#आज का दिन कैसा रहेगा
#परिवार का मूड
#कैरियर सलाह
#शेयर मार्केट आज
#लाभ हानि
#शुभ मुहूर्त
#लकी नंबर
#शुभ रंग
#स्वास्थ्य टिप्स
#ऊर्जा स्तर
#बिजनेस सलाह
#टैरो अंक
#धार्मिक शुभ योग
#जीवन मंत्र
#साप्ताहिक राशिफल
#आज का शुभ समय
#लाइफ हिमाकत
#मनोविज्ञान टिप्स
#धन लाभ
#खराब दिन से बचाव
#शुभ संकेत
#राशि अनुसार भाग्य
#संपत्ति और निवेश
#सिंह, कर्क,
तुला राशिया
#राशि परिवर्तन
-
24/03/26 |सच्चा वादा पक्का काम... हमने जो कहा, पूरा करके दिखाया- मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 24 मार्च, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसान हमारी धरोहर हैं। ये अन्नदाता ही देश के भाग्य विधाता हैं। सरकार प्रदेश के किसानों की समृद्धि के लिए कृत संकल्पित है। अन्नदाताओं को मजबूत करने के लिए ही हम 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मना रहे हैं। इसमें सरकार का पूरा फोकस खेती को आधुनिक तकनीक, नवाचार और मूल्य संवर्धन से जोड़ने पर है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए फसल उत्पादन के साथ गौपालन, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी एवं कृषि आधारित उद्योगों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सच्चा वादा और पक्का काम, यही सरकार का संकल्प है। हमने किसानों से जो वादा किया था, वह पूरा करके भी दिखाया है। उन्होंने कहा कि जब हमारे खेतों से लेकर कारखाने तक समृद्धि आएगी, तभी तो हमारे किसान भी समृद्ध और खुशहाल होंगे। मध्यप्रदेश का समृद्ध किसान ही विकसित भारत@2047 के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को मुख्यमंत्री निवास में किसानों द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिले, इसके लिए प्रदेश में नदी जोड़ो अभियान एवं नयी सिंचाई परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में आगर-मालवा जिले के लिए 167.21 करोड़ रुपए लागत की आहू मध्यम सिंचाई परियोजना और 24.88 करोड़ रुपए की लागत से हड़ाई तालाब निर्माण को मंजूरी दी गई। करीब 200 करोड़ रुपए की इन दोनों योजनाओं से आगर-मालवा जिले के खेतों तक पानी पहुंचेगा और 4800 हैक्टेयर से अधिक भूमि सिंचित होगी। आगर-मालवा जिले को यह दो सौगातें मिलने पर किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत कर आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनप्रतिनिधियों की मांग पर आगर-मालवा जिले के बड़ोद क्षेत्र के कुछ गांवों के अटपटे से नाम बदलने का आश्वासन किया। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द वे स्वयं आगर-मालवा आएंगे और किसानों के बीच जाकर उनसे संवाद करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस-वे से जुड़ने के बाद आगर-मालवा को विकास को नए पंख लगे हैं। अब राजस्थान के झालावाड़ से नया हाई-वे भी सीधे उज्जैन के बाबा महाकाल और नलखेड़ा की मां बगुलामुखी धाम को जोड़ेगा। इससे धार्मिक पर्यटन के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और माल परिवहन में लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने उद्यानिकी फलदार पौधों के मूल्यांकन एवं मुआवजा राशि में वृद्धि कर दी है। इसके तहत हमने आगर-मालवा जिले के मशहूर ओडीओपी उत्पाद संतरे की फसल के लिए पूर्व निर्धारित दर 4500 प्रति वृक्ष को बढ़ाकर 17,500 प्रति वृक्ष कर दिया गया है। यह जिले के संतरा उत्पादक किसानों के लिए बड़ी सौगात है। राज्य सरकार ने भावांतर भुगतान योजना का लाभ सोयाबीन किसानों को दिया है। अब इस योजना में सरसो की फसल को भी शामिल कर किसानों को नई सौगात दी गई है। गेहूं उत्पादक किसानों को 40 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस देकर सरकार 2625 रुपए मूल्य पर खरीदी कर रही है। तुअर की शत-प्रतिशत खरीदी के लिए भी हम प्रतिबद्ध हैं।
आगर-मालवा विधायक मधु गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश का कोना-कोना सिंचाई सुविधाओं से लैस हो रहा है और आगर मालवा जिला भी इससे अछूता नहीं है। कृषि कल्याण वर्ष में जिले के किसानों की समृद्धि के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 200 करोड़ लागत की सिंचाई परियोजना और तालाब विकास कार्यों को मंजूर किया है। उन्होंने औद्योगीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए निवेशकों को आगर मालवा से ईकाई प्रारंभ करने के लिए आकर्षित किया है। अब जिले में फूड चेन मकेन कंपनी की स्थापना से यहां के हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि आगर मालवा में 18 हजार करोड़ रुपए की लागत से भगवान बैजनाथ धाम का निर्माण किया जा रहा है। आगर मालवा को गोकुल ग्राम, 2 नवीन महाविद्यालय और अनेकों गौशालाओं की सौगात मिली है। अभिनंदन समारोह में जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, मेहरबान सिंह सहित आगर-मालवा जिले से बड़ी संख्या में आए किसान बंधु एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
24/03/26जी.एम.एन. कॉलेज में "स्विच ऑफ ड्राइव": विद्यार्थियों ने दिया ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश
जे कुमार अंबाला छावनी, 24 मार्च 2026: स्थानीय गांधी मेमोरियल नेशनल (जी.एम.एन.) कॉलेज में नेशनल एजु ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित 'टू वीक चैलेंज' के अंतर्गत आज ऊर्जा संरक्षण पर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। 'ग्रीन यूनिवर्सिटी रैंकिंग कमेटी' और 'एसडीजी (SDG) क्लब' के संयुक्त प्रयासों से आयोजित इस “स्विच ऑफ ड्राइव” का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी में बिजली की बचत और पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना जागृत करना था।
परिसर में जागरूकता की गूँज: अभियान के दौरान विद्यार्थियों की टोलियों ने पूरे कॉलेज परिसर का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान जहाँ भी बिजली के उपकरण, पंखे या लाइटें अनावश्यक रूप से चालू पाई गईं, उन्हें तुरंत बंद किया गया। विद्यार्थियों ने न केवल स्वयं कदम उठाया, बल्कि अपने सहपाठियों को भी प्रेरित किया कि वे कक्षाओं से बाहर निकलते समय बिजली बंद करने की आदत डालें। यह गतिविधि केवल प्रतीकात्मक नहीं थी, बल्कि विद्यार्थियों को ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग और ग्लोबल वार्मिंग के बीच के संबंध को समझाने का एक व्यावहारिक जरिया बनी।
डिजिटल माध्यम से जन-जागरूकता: आज के डिजिटल युग को देखते हुए विद्यार्थियों ने ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर रचनात्मक सोशल मीडिया रील्स तैयार कीं और समूह चर्चा (Group Discussion) के माध्यम से अपने विचार साझा किए। इन छोटी वीडियो क्लिप्स के जरिए संदेश दिया गया कि कैसे एक छोटा सा 'स्विच ऑफ' भविष्य के लिए एक बड़ा बदलाव ला सकता है।
प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त का संबोधन: कार्यक्रम के समापन पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऊर्जा संरक्षण अब केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अनिवार्य आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने जोर देकर कहा यदि हम अनावश्यक विद्युत उपकरणों को बंद करने जैसे छोटे-छोटे सुधार अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें, तो हम न केवल देश की ऊर्जा बचाएंगे, बल्कि कार्बन फुटप्रिंट कम करके पर्यावरण संरक्षण में भी अमूल्य योगदान देंगे।"
डॉ. दत्त ने विद्यार्थियों को 'ऊर्जा दूत' के रूप में कार्य करने और इस संदेश को समाज के हर कोने तक पहुँचाने के लिए प्रोत्साहित किया।
#GMNCollege #SwitchOffDrive #EnergyConservation #GreenCampus #SDGClub #EnvironmentalAwareness #SaveElectricity #AmbalaCanttNews #SustainableLiving #YouthForChange
-

दैनिक खबर : आज 24 मार्च, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
महिला आरक्षण पर केंद्र की बड़ी घोषणा:
2029 चुनाव से पहले 33% कोटा लागू करने की तैयारी; लोकसभा की सीटें 543 से बढ़कर होंगी 816, महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी 273 सीटें।
राज्यसभा में मिडिल-ईस्ट जंग पर प्रधानमंत्री का संबोधन आज:
दोपहर 2 बजे देंगे बयान; 41 देशों से तेल आयात और 1 करोड़ भारतीयों की सुरक्षा को बताया सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता।
वैष्णो देवी में नवरात्रि पर उमड़ा जनसैलाब:
6 दिनों में 2 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन; भारी भीड़ के चलते अस्थायी रोक के बाद यात्रा रजिस्ट्रेशन दोबारा शुरू।
अनिल अंबानी घोटाला:
सीबीआई-ईडी की 'सुस्ती' पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; 40,000 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी मामले में 'निष्पक्ष और समयबद्ध' जांच के आदेश, कोर्ट ने कहा— 'एजेंसियों की अनिच्छा स्वीकार्य नहीं।'
आरबीआई बुलेटिन:
पश्चिम एशिया संकट और वैश्विक अनिश्चितता के बीच 'आर्थिक स्थिरीकरण कोष' बनाने का सुझाव; विदेशी मुद्रा भंडार को बताया पर्याप्त, कच्चे तेल पर निर्भरता को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी।
ईरान का पीछे हटने से इनकार:
'मुकम्मल भरपाई' तक जंग जारी रखने का ऐलान; सुप्रीम लीडर के सलाहकार ने रखी प्रतिबंध हटाने और अमेरिकी दखलंदाजी बंद करने की सख्त शर्त।
अमेरिका:
टेक्सास की वैलेरो ऑयल रिफाइनरी में भीषण धमाका और आग; पोर्ट आर्थर में आसमान में छाया काला धुआं, हीटर की खराबी ने हिलाए आसपास के घर, इमरजेंसी टीमें मौके पर।
कोलंबिया विमान हादसा:
टेक-ऑफ के दौरान अमेजन के जंगलों में गिरा हरक्यूलिस C-130; 66 सैनिकों की मौत, 50 से अधिक घायल और 4 अब भी लापता; राष्ट्रपति पेट्रो ने आधुनिकीकरण में देरी पर जताई चिंता।
बवाना औद्योगिक क्षेत्र के प्लाईवुड गोदाम में भीषण आग:
दमकल की 17 गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू; एक दमकलकर्मी घायल, लाखों का माल जलकर खाक।
कैग रिपोर्ट में दिल्ली के सरकारी अस्पतालों का बड़ा खुलासा:
2016-2023 के बीच दवाओं की गुणवत्ता और भंडारण में भारी लापरवाही; खराब रिकॉल प्रक्रिया और परीक्षण की कमी पर उठाए गंभीर सवाल।
सीलमपुर फ्लाईओवर पर डेढ़ करोड़ की सनसनीखेज लूट:
स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने चांदनी चौक से लौट रहे ज्वेलर पिता-पुत्र से लूटा 1 किलो सोना; डीसीपी ऑफिस के पास वारदात से हड़कंप।
सोनीपत के सुरेंद्र सिंह का खेलों में धमाका:
अंकित बैयांपुरिया से प्रेरित होकर 2 साल में जीते 70 पदक; खेलो इंडिया मास्टर्स नेशनल में 4 स्वर्ण पदक जीतकर बना नया इतिहास।
हरियाणा में शामलात जमीन पर प्राइवेट रास्ता देना हुआ मुश्किल:
पंचायत के 3/4 और ग्राम सभा के 2/3 सदस्यों की मंजूरी अनिवार्य; नई व्यवस्था से निजी प्रोजेक्ट्स में बढ़ेगी पारदर्शिता।
हरियाणा में मौसम का बदला मिजाज:
26 मार्च को आंधी-बारिश का 'येलो अलर्ट'; 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, दक्षिण और पश्चिमी जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार।
दिल्ली-अंबाला रेलखंड पर इंटरलॉकिंग कार्य:
शाहाबाद मारकंडा और मोहरी स्टेशनों पर ब्लॉक से रेल सेवाएं होंगी प्रभावित; नारनौल क्षेत्र के यात्रियों की बढ़ी परेशानी, रेलवे ने कुछ ट्रेनें रोकीं।
अंबाला में 9 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत:
वैवाहिक, बैंक रिकवरी और भूमि विवादों का होगा मौके पर निपटारा; लोक अदालत के फैसलों के खिलाफ नहीं होती कोई अपील, हेल्पलाइन जारी।
मोहड़ा में चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू:कार्यक्षमता, व्यवहार और आपदा प्रबंधन पर विशेष जोर; प्रिंसिपल ज्योति रानी ने कर्मचारियों को बताया संस्थान की मजबूत आधारशिला।
आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ
नमस्कार। -
24/03/26 |हैदराबाद: बेगमपेट एयरपोर्ट के रनवे के नीचे बनेगा देश का पहला अंडरपास, जाम से मिलेगी मुक्ति
जे कुमार हैदराबाद, 24 मार्च 2026: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में बुनियादी ढांचे (Infrastructure) के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने आधिकारिक घोषणा की है कि शहर के बेगमपेट हवाई अड्डे (Begumpet Airport) के रनवे के नीचे एक भूमिगत यातायात सुरंग (Underground Traffic Tunnel) यानी अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है। यह अपनी तरह का देश का पहला ऐसा प्रोजेक्ट होगा, जहाँ एक सक्रिय रनवे के ठीक नीचे से वाहन गुजरेंगे।
ट्रैफिक जाम का स्थायी समाधान: मुख्यमंत्री ने विधान परिषद में प्रश्नकाल के दौरान बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए भारतीय विमानन प्राधिकरण (AAI) से आवश्यक अनुमति प्राप्त कर ली गई है। इस अंडरपास के बनने से उत्तरी तेलंगाना और शहर के उत्तरी हिस्सों (जैसे सुचित्रा जंक्शन और पैराडाइज सर्कल) से आने वाले वाहनों को कैंटोनमेंट क्षेत्र में लगने वाले भीषण जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। वर्तमान में, इस हवाई अड्डे के विस्तार के कारण सड़क मार्ग घुमावदार है, जिससे यात्रियों का काफी समय बर्बाद होता है।
तकनीकी विशेषता और महत्व: यह अंडरपास एक 'मल्टी-लेन' टनल होगी, जिसे आधुनिक सुरक्षा मानकों और अग्नि-रोधी (Fire-resistant) तकनीक के साथ बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि दुनिया में इस तरह का प्रयोग बहुत कम देखने को मिलता है जहाँ रनवे के नीचे से सार्वजनिक यातायात गुजरता हो। यह परियोजना 'तेलंगाना राइजिंग 2047' विजन का हिस्सा है, जिसके तहत हैदराबाद को वैश्विक स्तर का शहर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रोजेक्ट का काम वर्तमान में प्रगति पर है और इसके पूरा होने से न केवल समय बचेगा, बल्कि ईंधन की खपत में भी भारी कमी आएगी।
#HyderabadNews #BegumpetAirport #RunwayUnderpass #InfrastructureMarvel #TelanganaRising2047 #TrafficSolution #FirstInIndia #UrbanMobility #HyderabadDevelopment #AAI
-
24/03/26 |प्रयागराज: अमोनिया गैस टैंक फटने से कोल्ड स्टोरेज ढहा, मलबे में दबने से 4 मजदूरों की मौत
जे कुमार प्रयागराज, 24 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के फाफामऊ क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसा हो गया। चंदापुर गांव स्थित एक पुराने कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का टैंक जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे इमारत का एक बड़ा हिस्सा ताश के पत्तों की तरह ढह गया। इस भीषण दुर्घटना में अब तक 4 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 14 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मलबे में अभी भी कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है।
धमाके के साथ फैली जहरीली गैस: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 1:30 बजे जब मजदूर लंच के बाद आराम कर रहे थे, तभी अचानक एक तेज धमाका हुआ और पूरी छत नीचे आ गिरी। धमाके के तुरंत बाद अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे आसपास के लगभग एक किलोमीटर के इलाके में हड़कंप मच गया। गैस के तीखे प्रभाव के कारण रेस्क्यू टीम को शुरुआत में मलबे तक पहुँचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमों ने मास्क लगाकर राहत कार्य शुरू किया।
प्रशासनिक कार्रवाई और मुआवजा: यह कोल्ड स्टोरेज पूर्व मंत्री और सपा नेता अंसार अहमद का बताया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है और लाइसेंस व सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। केंद्र और राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। फिलहाल घायलों का इलाज एसआरएन अस्पताल (SRN Hospital) में चल रहा है।
#PrayagrajNews #ColdStorageCollapse #AmmoniaGasLeak #PrayagrajAccident #UPNews #RescueOperation #IndustrialSafety #BreakingNewsUP #Phaphamau #LaborersSafety
-
24/03/26 |आज 24 मार्च का इतिहास
आज 24 मार्च का इतिहास
2020: भारत में कोरोना महामारी के प्रसार पर रोक लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी।
2008: भूटान में पहला आम चुनाव हुआ। जिसमें जिग्मे थिनले के नेतृत्व वाली भूटान पीस एंड प्रोस्पेरिटी पार्टी को चुनाव में 47 में से 45 सीटें मिलीं। 2011- केन्या ने अफ्रीका कार्बन एक्सचेंज खोला।
1998: भारत में दान्तान के माध्यम में तेज तूफान के कारण 250 लोग मारे गए और 3,000 घायल हो गए।
1997: ऑस्ट्रेलियाई संसद ने दुनिया के पहले और केवल इच्छामृत्यु के कानून को पलटा।
1991: क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या का जन्म हुआ। क्रुणाल और उनके भाई हार्दिक इस वक्त टीम इंडिया का हिस्सा हैं।
1989: एग्जॉन वाल्डेज तेल टैंकर के अलास्का के तट के पास ब्लाइ रीफ से टकरा जाने के बाद करीब 11 मिलियन गैलन (4.1 करोड़ लीटर) कच्चा तेल समुद्र में फैल गया।
1989: ‘डेल्टा स्टार’ उपग्रह का परीक्षण।
1979: बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी का जन्म हुआ। इमरान फुटपाथ, मर्डर, जहर, कलयुग, गैंगस्टर जैसी फिल्में कर चुके हैं।
1977: मोरारजी देसाई भारत के चौथे प्रधानमंत्री बने, उन्होंने केंद्र में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार बनाई।
1966: टीडीपी सांसद जयदेव गल्ला का जन्म हुआ। आंध्र प्रदेश के गुंटूर से सांसद गल्ला लोकसभा के सबसे अमीर सांसदों में शामिल हैं।
1959: इराक ने बगदाद संधि से खुद को अलग कर लिया।
1953: ब्रिटेन की महारानी की दादी महारानी मैरी का सोते हुए निधन हो गया।
1946: कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा।
1932: अमेरिका में पहली बार चलती ट्रेन से रेडियो का प्रसारण किया गया।
1882: घातक संक्रामक बीमारी टीबी की पहचान आज ही के दिन 1882 में हुई थी। इसका पता लगाने वाले वैज्ञानिक को बाद में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1855: कलकत्ता (अब कोलकाता) से दिल्ली के बीच पहली बार टेलीग्राफ से लंबी दूरी संदेश प्रेषित किया गया।
1837: कनाडा में अश्वेत नागरिकों को वोट डालने का अधिकार दिया गया।
1603: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-I का निधन हुआ। उनके निधन के बाद स्कॉटलैंड के राजा जेम्स VI ने जेम्स-I के रूप में ब्रिटिश सिंहासन संभाला
-

दैनिक खबर : आज 23 मार्च, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
लोकसभा में प्रधानमंत्री का पश्चिम एशिया संकट पर बड़ा बयान:
'पावर प्लांट पर हमले और होर्मुज की नाकेबंदी नामंजूर'; तेल आपूर्ति के लिए 41 देशों से आयात और भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता।
तमिलनाडु चुनाव:
NDA में सीटों का बंटवारा फाइनल, AIADMK 178 और भाजपा 27 सीटों पर लड़ेगी; केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर की उम्मीदवारी पर हलफनामे में जानकारी छिपाने के आरोप के बाद संकट।
सुप्रीम कोर्ट जज का न्यायपालिका पर कड़ा प्रहार:
'मोर लॉयल देन द किंग सिंड्रोम' से ग्रस्त ज्यूडिशियरी के कुछ हिस्से; PMLA-UAPA के बढ़ते इस्तेमाल और मनमाने केसों पर जताई गहरी चिंता।
राहुल गांधी का वडोदरा में प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला:
पीएम मोदी और ट्रंप के रिश्तों पर उठाए सवाल; एप्स्टीन और अदाणी के मुद्दों पर घेरा।
पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर गिरफ्तार:
वेयरहाउस मैनेजर सुसाइड केस में मंडी गोविंदगढ़ से पुलिस ने दबोचा; राज्यपाल ने मंजूर किया इस्तीफा, कल कोर्ट में होगी पेशी।
ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने इजराइल का सुरक्षा कवच भेदा:
डिमोना परमाणु केंद्र और अराद में गिरी मिसाइलें; आयरन डोम-थाड फेल, 180 लोग घायल और रणनीतिक ठिकानों पर भारी नुकसान।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला:
ईरान के पावर प्लांट्स पर हमले 5 दिनों के लिए टले; होर्मुज संकट पर सफल बातचीत के बाद 48 घंटे का अल्टीमेटम आगे बढ़ा, कूटनीति को मिला मौका।
न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा:
लैंडिंग के दौरान फायर ट्रक से टकराया एयर कनाडा का विमान; पायलट और को-पायलट की मौत, 72 यात्रियों की बची जान।
ट्रंप के 'बोर्ड ऑफ पीस' को इंडोनेशिया का झटका:
राष्ट्रपति प्रबोवो ने 1 अरब डॉलर देने से किया साफ इनकार; कहा- 'सिर्फ शांति सैनिक भेजेंगे, स्थायी सदस्यता के लिए कोई आर्थिक सौदा नहीं।'
दिल्ली में सिग्नेचर ब्रिज के पास भीषण सड़क हादसा:
खड़े ट्रक से टकराई ट्रिपल राइडिंग कर रही बाइक; 17 वर्षीय नाबालिग निखिल की मौत, दो अन्य साथी घायल और पुलिस जांच शुरू।
दिल्ली में साइबर ठगी के आरोपी को राहत नहीं:
राउज एवेन्यू कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका; पत्नी की बीमारी के आधार पर कोमल कुमार ने मांगी थी रिहाई।
दिल्ली विधानसभा के बाहर 'लोकतंत्र की शवयात्रा':
चार विधायकों के निलंबन पर आप का तीखा विरोध; बजट सत्र के पहले दिन 'लोकतंत्र की अर्थी' निकालकर भाजपा सरकार को घेरा।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज बड़ा ऐलान :
अम्बाला छावनी में पहले लगी भगत सिंह की प्रतिमा के साथ राजगुरू और सुखदेव की प्रतिमाएं स्थापित होगी
24वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स में हरियाणा का दबदबा:
95 पदक जीतकर बना ओवरऑल चैंपियन; मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 39 स्वर्ण जीतने वाले होनहार खिलाड़ियों को दी विशेष बधाई और शुभकामनाएं।
अंबाला साइंस इंडस्ट्री में कॉमर्शियल गैस किल्लत पर मंत्री अनिल विज का बड़ा एक्शन:
खाद्य आपूर्ति विभाग को सप्लाई निरंतर उपलब्ध करने के लिए उच्च अधिकारियों को दिए निर्देश
गैस किल्लत पर प्रधानमंत्री मोदी की हाई-लेवल मीटिंग:
हरियाणा सहित राज्यों को नई गाइडलाइन जारी; ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त एक्शन के निर्देश, प्रधानमंत्री ने कहा— 'देश में पर्याप्त स्टॉक, जनता को न हो परेशानी।'
जींद में 2 बदमाशों का एनकाउंटर :
व्यापारी अपहरण कांड के आरोपियों पर जवाबी फायरिंग; एक के पैर में लगी गोली, मास्टरमाइंड फौजी के गुर्गों ने किया था सरेंडर।
अंबाला में 9 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत:
वैवाहिक, बैंक रिकवरी और भूमि विवादों का होगा मौके पर निपटारा; लोक अदालत के फैसलों के खिलाफ नहीं होती कोई अपील, हेल्पलाइन जारी।
मोहड़ा में चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू:
कार्यक्षमता, व्यवहार और आपदा प्रबंधन पर विशेष जोर; प्रिंसिपल ज्योति रानी ने कर्मचारियों को बताया संस्थान की मजबूत आधारशिला।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate #journalism #newsreporting #publicawareness #information #newday #newyearnews #2026news #knowledge #education #currentevents #insight #dailybrief #newsbrief #digitalnews #socialmedianews #pressrelease #newsanalysis #localnews #internationalnews #MustKnow #ImportantUpdates #DailySearch
-
23/03/26 |प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर लोकसभा को संबोधित किया
आरएस अनेजा, 23 मार्च नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज लोकसभा को पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और इससे भारत के समक्ष उत्पन्न व्यापक चुनौतियों के विषय पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह संकट तीन सप्ताह से अधिक समय से जारी है, जिसके वैश्विक अर्थव्यवस्था और जनजीवन पर गंभीर दुष्परिणाम हुए हैं। प्रधानमंत्री ने इसके समाधान की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया। श्री मोदी ने स्थिति की गंभीरता को रेखांकित करते हुए कहा, "पूरी दुनिया सभी पक्षों से इस संकट के शीघ्र समाधान का आग्रह कर रही है।"
भारत के समक्ष विद्यमान चुनौतियों की प्रकृति पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि युद्ध ने अभूतपूर्व आर्थिक, राष्ट्रीय सुरक्षा और मानवीय दबाव पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि युद्धग्रस्त और युद्ध से प्रभावित देशों के साथ भारत के व्यापक व्यापारिक संबंध हैं, संघर्ष क्षेत्र महत्वपूर्ण व्यापार मार्गों पर स्थित है और भारत की कच्चे तेल और गैस की आवश्यकताओं का एक बड़ा हिस्सा इसी क्षेत्र से पूरा होता है। खाड़ी देशों में रहने और काम करने वाले लगभग एक करोड़ भारतीयों और उन जलक्षेत्रों में वाणिज्यिक जहाजों पर सवार बड़ी संख्या में भारतीय चालक दल के सदस्यों की ओर ध्यान दिलाते हुए प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा, "स्वाभाविक रूप से भारत की चिंताएं कहीं अधिक हैं, इसलिए यह आवश्यक है कि इस संकट पर भारत की संसद से एकजुट और सर्वसम्मत आवाज विश्व के सामने रखी जाए।"
प्रधानमंत्री ने भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए सरकार की त्वरित कार्रवाई का विवरण देते हुए सदन को सूचित किया कि युद्ध आरंभ होने के बाद से प्रभावित देशों में प्रत्येक भारतीय को आवश्यक सहायता प्रदान की गई है। श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से दो चरण में अधिकांश पश्चिम एशियाई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से बात की है, जिन्होंने भारतीयों की सुरक्षा के संबंध में पूर्ण आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा, "घायलों को बेहतर चिकित्सा उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है और ऐसी कठिन परिस्थितियों में शोक संतप्त परिवारों को आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।"
प्रधानमंत्री ने विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए सक्रिय किए गए कांसुलर और संस्थागत सहायता ढांचे का विस्तृत विवरण दिया। उन्होंने बताया कि प्रभावित देशों में स्थित सभी भारतीय दूतावास निरंतर सहायता प्रदान कर रहे हैं, नियमित रूप से सलाह जारी कर रहे हैं, और भारत तथा अन्य प्रभावित देशों में चौबीसों घंटे चलने वाले नियंत्रण कक्ष और आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित किए गए हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सक्रिय लोकसम्पर्क पर बल देते हुए कहा, "इन तंत्रों के माध्यम से सभी प्रभावित लोगों को, चाहे वे भारतीय श्रमिक हों या पर्यटक, तुरंत जानकारी प्रदान की जा रही है।"
प्रधानमंत्री ने निकासी अभियान की व्यापकता पर प्रकाश डालते हुए सदन को सूचित किया कि युद्ध आरंभ होने के बाद से 3,75,000 से अधिक भारतीय सुरक्षित रूप से भारत लौट चुके हैं, जिनमें अकेले ईरान से लगभग 1,000 भारतीय शामिल हैं, जिनमें से 700 से अधिक युवा मेडिकल छात्र हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सीबीएसई ने खाड़ी देशों में स्थित भारतीय स्कूलों में निर्धारित कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं और शिक्षा की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रहा है। सरकार के दृष्टिकोण का सारांश प्रस्तुत करते हुए श्री मोदी ने कहा, "सरकार संवेदनशील, सतर्क और हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर है।"
प्रधानमंत्री ने ऊर्जा आपूर्ति के गंभीर मुद्दे पर स्वीकार किया कि बड़ी मात्रा में कच्चा तेल, गैस, उर्वरक और अन्य आवश्यक वस्तुएं होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर भारत पहुंचती हैं, और युद्ध के बाद से जलडमरूमध्य से होकर माल ढुलाई करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि सरकार का मुख्य ध्यान आम परिवारों को कठिनाइयों से बचाने पर रहा है। एलपीजी के घरेलू उपयोग को प्राथमिकता देने और इसके घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने जैसे उपायों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, "पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।"
प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि पिछले एक दशक में अपनाई गई ऊर्जा विविधीकरण रणनीति विद्यमान संकट में कितनी कारगर साबित हुई है। उन्होंने सदन को बताया कि भारत ने पिछले 11 वर्षों में ऊर्जा आयात के अपने स्रोतों को 27 देशों से बढ़ाकर 41 देशों तक कर दिया है, जिससे किसी एक क्षेत्र पर निर्भरता कम हो गई है। इस दूरदर्शितापूर्ण दृष्टिकोण पर बल देते हुए श्री मोदी ने कहा, "आज की परिस्थितियों में, ऊर्जा सुरक्षा के संबंध में पिछले एक दशक में उठाए गए कदम और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं।"
प्रधानमंत्री ने रणनीतिक भंडार के विषय पर कहा कि भारत ने संकट के ऐसे ही समय के लिए कच्चे तेल के भंडारण को प्राथमिकता दी है। उन्होंने सदन को सूचित किया कि भारत के पास आज 53 लाख मीट्रिक टन से अधिक का कार्यनीतिक पेट्रोलियम भंडार है और तेल कंपनियों के अलग-अलग भंडारों के अतिरिक्त 65 लाख मीट्रिक टन से अधिक का भंडार बनाने का कार्य जारी है। भारत के शोधन तंत्र में समग्र सुधार पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, "पिछले 11 वर्षों में हमारी शोधन क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।"
प्रधानमंत्री ने वैश्विक आपूर्तिकर्ताओं के साथ सरकार की सक्रिय भागीदारी और खाड़ी जलमार्गों की सतर्क निगरानी का विस्तृत विवरण दिया, ताकि भारत को तेल, गैस, उर्वरक और अन्य आवश्यक वस्तुएं ले जाने वाले जहाजों का सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जा सके। समुद्री गलियारों को सुरक्षित रखने के लिए सभी वैश्विक साझेदारों के साथ निरंतर संवाद का उल्लेख करते हुए श्री मोदी ने कहा, "इन प्रयासों के कारण, होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे हमारे कई जहाज हाल ही में भारत पहुंच चुके हैं।"
प्रधानमंत्री ने भारत के घरेलू ऊर्जा परिवर्तन की बात करते हुए इथेनॉल मिश्रण में हुई असाधारण प्रगति पर प्रकाश डाला, जो एक दशक पहले मात्र 1-1.5 प्रतिशत से बढ़कर आज लगभग 20 प्रतिशत हो गया है। इससे तेल आयात में प्रति वर्ष लगभग साढ़े चार करोड़ बैरल की कमी आई है। उन्होंने रेलवे के विद्युतीकरण का भी उल्लेख किया, जिससे प्रति वर्ष लगभग 180 करोड़ लीटर डीजल की बचत हुई है। मेट्रो नेटवर्क का विस्तार 2014 में 250 किलोमीटर से कम से बढ़कर आज लगभग 1,100 किलोमीटर हो गया है और केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को 15,000 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई गई हैं। भारत के ऊर्जा भविष्य में विश्वास जताते हुए, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जोर देकर कहा, "वैकल्पिक ईंधनों पर आज जिस स्तर पर काम हो रहा है, उससे भारत का भविष्य और भी सुरक्षित होगा।"
व्यापक आर्थिक प्रभावों पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया कि ऊर्जा आधुनिक अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और पश्चिम एशिया वैश्विक ऊर्जा आवश्यकताओं का एक प्रमुख स्रोत है, जिससे वर्तमान संकट विश्व भर की अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक चुनौती बन गया है। उन्होंने सदन को सूचित किया कि सरकार मजबूत आर्थिक आधारभूत सिद्धांतों, सेक्टर-विशिष्ट हितधारकों के परामर्श और भारत की आयात-निर्यात श्रृंखला में हर कठिनाई का आकलन और समाधान करने के लिए प्रतिदिन बैठक करने वाले एक समर्पित अंतर-मंत्रालयी समूह द्वारा समर्थित एक व्यापक अल्पकालिक, मध्यम-अवधि और दीर्घकालिक रणनीति पर काम कर रही है। श्री मोदी ने आशा व्यक्त करते हुए कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि सरकार और उद्योग के संयुक्त प्रयासों से हम इन परिस्थितियों का प्रभावी ढंग से सामना करने में सक्षम होंगे।"
कृषि पर युद्ध के प्रभाव के बारे में प्रधानमंत्री ने सदन को आश्वस्त किया कि भारत के किसानों ने पर्याप्त खाद्यान्न भंडार सुनिश्चित कर लिया है और सरकार खरीफ की उचित बुवाई को सुविधाजनक बनाने के लिए काम कर रही है तथा हाल के वर्षों में मजबूत आपातकालीन खाद्य व्यवस्थाएं बनाई हैं। कोविड-19 महामारी और उससे संबंधित वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान के दौरान भी, जब अंतरराष्ट्रीय बाजारों में यूरिया की कीमतें 3,000 रुपये प्रति बोरी तक पहुंच गईं थीं, तब भी सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि भारतीय किसानों को वही बोरी 300 रुपये से कम में मिले। श्री मोदी ने कहा, "पहले भी हमारी सरकार ने वैश्विक संकटों का बोझ किसानों पर नहीं पड़ने दिया।"
भारतीय कृषि को बाहरी झटकों से बचाने के लिए उठाए गए संरचनात्मक कदमों का विस्तार से उल्लेख करते हुए, प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले दशक में छह नए यूरिया संयंत्र चालू किए गए हैं, जिससे वार्षिक उत्पादन क्षमता में 76 लाख मीट्रिक टन से अधिक की वृद्धि हुई है। डीएपी और एनपीकेएस उर्वरकों का घरेलू उत्पादन लगभग 50 लाख मीट्रिक टन बढ़ा है और उर्वरक आयात के स्रोतों में विविधता लाई गई है। इन प्रयासों की व्यापकता पर बल देते हुए, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, "जिस प्रकार हमने तेल और गैस आयात को विविधीकृत किया है, उसी प्रकार हमने डीएपी और एनपीकेएस के आयात के विकल्पों का भी विस्तार किया है।"
प्रधानमंत्री ने मेड-इन-इंडिया नैनो यूरिया जैसे नवोन्मेषणों के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और डीजल पर किसानों की निर्भरता को कम करने के लिए पीएम-कुसुम योजना के तहत 22 लाख से अधिक सौर पंपों के वितरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।
जारी युद्ध के बीच गर्मी के मौसम में बिजली की बढ़ती मांग की चुनौती का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने सदन को सूचित किया कि देश भर के सभी बिजली संयंत्रों में पर्याप्त कोयले का भंडार उपलब्ध है और भारत ने लगातार दूसरे वर्ष 100 करोड़ टन कोयले के उत्पादन का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बिजली उत्पादन से लेकर बिजली आपूर्ति तक सभी प्रणालियों की निरंतर निगरानी की जा रही है और पिछले दशक में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व प्रगति से सरकार की तैयारियों को अत्यधिक मजबूती मिली है। भारत की कुल संस्थापित बिजली उत्पादन क्षमता का आधा हिस्सा अब नवीकरणीय स्रोतों से आता है और देश की कुल नवीकरणीय क्षमता 250 गीगावाट के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर चुकी है। श्री मोदी ने कहा कि अकेले सौर ऊर्जा क्षमता पिछले 11 वर्षों में लगभग 3 गीगावाट से बढ़कर 140 गीगावाट हो गई है, लगभग 40 लाख रूफटॉप सौर पैनल लगाए गए हैं, गोबर्धन योजना के तहत 200 संपीड़ित बायोगैस संयंत्र अब चालू हैं, और परमाणु ऊर्जा उत्पादन को प्रोत्साहित किया जा रहा है, साथ ही एक नई स्वीकृत लघु जल विद्युत विकास योजना भी है जो अगले पांच वर्षों में 1,500 मेगावाट क्षमता जोड़ेगी। उन्होंने जोर देकर कहा, "ये सभी प्रयास आज देश की बहुत सेवा कर रहे हैं, और वे भारत के ऊर्जा भविष्य को और भी अधिक सुरक्षित बनाएंगे।"
प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर भारत की राजनयिक प्रतिक्रिया के संबंध में कहा कि भारत का रुख शुरू से ही स्पष्ट रहा है, जिसमें गहरी चिंता व्यक्त करना, तनाव कम करने की पक्षधरता करना और नागरिकों तथा ऊर्जा एवं परिवहन अवसंरचना पर हमलों का विरोध करना शामिल है। उन्होंने सदन को सूचित किया कि उन्होंने सभी संबंधित पश्चिम एशियाई नेताओं से बातचीत की है और उनसे तनाव कम करने और संघर्ष समाप्त करने का आग्रह किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वाणिज्यिक जहाजों पर हमले और होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में अवरोध पैदा करना पूरी तरह से अस्वीकार्य है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "युद्ध के माहौल के बीच भी, भारत कूटनीति के माध्यम से भारतीय जहाजों के सुरक्षित आवागमन के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।"
मानवता और शांति के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि बातचीत और कूटनीति ही इस समस्या का समाधान है। यह उल्लेख करते हुए कि भारत का हर प्रयास तनाव कम करने और शत्रुता को समाप्त करने की दिशा में निर्देशित है और इस युद्ध में किसी भी जीवन को खतरे में डालना मानवता के हितों के विरुद्ध है, श्री मोदी ने कहा, "भारत का प्रयास सभी पक्षों को जल्द से जल्द शांतिपूर्ण समाधान तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित करना है।"
प्रधानमंत्री ने सदन का ध्यान संकट के आंतरिक सुरक्षा पहलू की ओर भी दिलाया और चेतावनी दी कि कुछ तत्व ऐसी स्थितियों का लाभ उठाने की कोशिश कर सकते हैं। सदन को यह सूचित करते हुए कि सभी कानून-व्यवस्था एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है और तटीय, सीमा, साइबर और रणनीतिक प्रतिष्ठानों सहित सभी क्षेत्रों में सुरक्षा को और मजबूत किया जा रहा है, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सावधान किया, "चाहे वह तटीय सुरक्षा हो, सीमा सुरक्षा हो, साइबर सुरक्षा हो या रणनीतिक प्रतिष्ठान, सभी की सुरक्षा को मजबूत किया जा रहा है।"
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन का समापन करते हुए कहा कि इस युद्ध के कारण उत्पन्न कठिन वैश्विक परिस्थितियां लंबे समय तक बनी रहने की संभावना है। उन्होंने राष्ट्र से कोविड-19 महामारी के समय की तरह ही एकजुट बने रहने और तैयार रहने की अपील की। श्री मोदी ने धैर्य, संयम और सतर्कता बरतने का आग्रह करते हुए तथा झूठी अफवाहें फैलाने, कालाबाजारी करने या जमाखोरी करने वालों के प्रति सावधान करते हुए सदन के माध्यम से सभी राज्य सरकारों से ऐसे तत्वों की कड़ी निगरानी और उनके विरूद्ध त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की। राष्ट्र के सामूहिक संकल्प में अपनी अटूट आस्था व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, "जब इस देश की हर सरकार और हर नागरिक एक साथ चलेंगे, तभी हम हर चुनौती का सामना कर सकते हैं। यही हमारी पहचान है और यही हमारी शक्ति है।"
-
23/03/26 |अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारा ध्येय- मुख्यमंत्री राजस्थान
एन.एस.बाछल, 23 मार्च, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिला, किसान, मजदूर, युवा सहित हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि जवाबदेहिता एवं पारदर्शिता से कार्य करते हुए अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई भी इसी ध्येय की ओर बढ़ता एक मजबूत कदम है। मुख्यमंत्री नियमित रूप से की जा रही जनसुनवाई में लोगों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें राहत दे रहे हैं।
भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर जनसुनवाई की। उन्होंने इस दौरान आमजन की परिवेदनाओं को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए अधिकारियों को उन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसुनवाई में परिवादी उम्मीद के साथ आते हैं। ऐसे में अधिकारी इन प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इनका शीघ्र निस्तारण करें।
भजनलाल शर्मा ने जनसुनवाई में बड़ी संख्या में आई महिलाओं, दिव्यांगों, बुजुर्गों सहित विभिन्न लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। आमजन अपनी परिवेदनाओं के निस्तारण से बेहद संतुष्ट नजर आए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवादियों को जल्द से जल्द राहत दी जाए। साथ ही, लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए इसका शीघ्र समाधान करें।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, श्रम, कृषि, गृह, राजस्व, पशुपालन, जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग सहित विभिन्न विभागों की आमजन से जुड़ी परिवेदनाओं को सुना और उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने संत-महात्माओं से लिया आशीर्वाद
इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई में जोधपुर के प्रेम हरि प्राणी मात्र सेवा संस्थान से आए संत-महात्माओं का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया एवं उनसे आशीर्वाद लिया। भजनलाल शर्मा ने विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के पोस्टर विमोचन भी किए। जन सुनवाई में मुख्यमंत्री से ‘मुएथई’ खेल में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराने वाले राजस्थान के युवा प्रतिभागियों से मुलाकात भी की।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
23/03/26 |बेटियों को एचपीव्ही टीके लगवाकर सर्वाइकल कैंसर से दें सुरक्षा - उप मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 23 मार्च, भोपाल।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा प्रवास के दौरान जिले के सर्वांगीण विकास की दिशा में स्वास्थ्य, सांस्कृतिक गौरव और उच्च शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भौतिक विकास के साथ-साथ समाज का स्वास्थ्य और नैतिक मूल्यों का संरक्षण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कैंसर मुक्त भविष्य का संकल्प: नि:शुल्क जांच और एचपीव्ही टीकाकरण का आगाज
उप मुख्यमंत्री ने मनगवां में सामाजिक संस्था 'पासुमा' द्वारा संचालित नि:शुल्क कैंसर जांच केन्द्र का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदेश की 8 लाख किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करने हेतु नि:शुल्क एचपीव्ही (HPV) टीके लगाने के महा-अभियान की चर्चा की। राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि "बीमारी से बचाव ही उसका श्रेष्ठ उपचार है।" उन्होंने अनियमित दिनचर्या को त्याग कर प्राकृतिक खेती और कीटनाशक मुक्त अनाज अपनाने पर बल दिया, जिससे कैंसर, डायबिटीज और हृदय रोगों जैसी विभीषिकाओं पर नियंत्रण पाया जा सके।
शिक्षा एवं संस्कार: 35 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर
विन्ध्य क्षेत्र को पुनः 'छोटी काशी' के रूप में स्थापित करने के संकल्प के साथ उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रामानुज संस्कृत विश्वविद्यालय की संगोष्ठी का शुभारंभ किया। उन्होंने घोषणा की कि लक्ष्मणबाग में 35 करोड़ रुपये की लागत से एक वर्ष के भीतर अत्याधुनिक विश्वविद्यालय परिसर का निर्माण किया जाएगा। इस परिसर में विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क भोजन, आवास, छात्रावास और विशाल पुस्तकालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि संस्कृत और सनातन ज्ञान परंपरा के माध्यम से ही भारत 'विश्व गुरु' के पद पर प्रतिष्ठित होगा।
सांस्कृतिक चेतना का विस्तार: निषादराज जयंती और रिवर फ्रंट का गौरव
रीवा की बीहर नदी के तट पर आयोजित भगवान निषादराज जयंती समारोह में सम्मिलित होकर उप मुख्यमंत्री ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि रिवर फ्रंट विकास के अंतर्गत निषादराज घाट और मंदिर का निर्माण रीवा की सांस्कृतिक गरिमा को नई ऊँचाई प्रदान कर रहा है। भगवान राम और निषादराज के मैत्री संबंधों को रेखांकित करते हुए उन्होंने समाज में आपसी भाईचारे और निश्छल प्रेम को विकास की पहली शर्त बताया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-

CBI का भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार: शाहदरा साउथ जोन के एमसीडी सहायक अभियंता को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा
नई दिल्ली, 23 मार्च (अन्नू): केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को जारी रखते हुए दिल्ली नगर निगम (MCD) के एक सहायक अभियंता (Assistant Engineer) को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी, जो शाहदरा साउथ जोन के गाजीपुर स्थित क्यूयूसी कार्यालय में तैनात था, को सीबीआई की टीम ने एक शिकायतकर्ता से 18,000 रुपये की अवैध राशि स्वीकार करते हुए मौके पर ही धर दबोचा।
यह कार्रवाई 18 मार्च 2026 को दर्ज की गई एक शिकायत के बाद की गई। आरोप के मुताबिक, सहायक अभियंता ने शिकायतकर्ता की बिल सत्यापन (Bill Verification) से जुड़ी एक फाइल को स्वीकृत करने और उसे आगे बढ़ाने के बदले में 20,000 रुपये के अनुचित लाभ की मांग की थी। सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और ईमानदारी को दरकिनार कर रिश्वत की मांग करने वाले इस अधिकारी के खिलाफ सीबीआई ने जाल बिछाने की योजना बनाई।
नियोजित योजना के तहत, 19 मार्च 2026 को सीबीआई ने ट्रैप लगाया। जैसे ही सहायक अभियंता ने शिकायतकर्ता से मोलभाव के बाद तय हुई 18,000 रुपये की राशि मांगी और उसे अपने हाथ में लिया, सीबीआई की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस सफल छापेमारी के बाद आरोपी अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
सीबीआई ने इस कार्रवाई के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि भ्रष्ट लोक सेवकों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही, जांच एजेंसी ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी उनसे काम के बदले रिश्वत मांगता है, तो वे इसकी शिकायत करने में संकोच न करें। नागरिक अपनी शिकायत दिल्ली के सीजीओ परिसर स्थित सीबीआई कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं या हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर भ्रष्टाचार को मिटाने में सहयोग दे सकते हैं।
#CBIRaid #MCDScam #CorruptionFreeIndia #DelhiNews #AntiCorruption #MCDShahdara #CBIAction #BribeCase #DanikKhabar -
23/03/26 |दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: पश्चिम विहार में झपटमारी (स्नैचिंग) करने वाले दो शातिर बदमाश चंद घंटों में गिरफ्तार, 15 से ज्यादा मामलों में थे शामिल
नई दिल्ली, 23 मार्च (अन्नू): दिल्ली पुलिस की पश्चिम विहार ईस्ट टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दो ऐसे शातिर झपटमारों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने मोती नगर और पश्चिम विहार इलाके में एक ही दिन में कई वारदातों को अंजाम देकर सनसनी फैला दी थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 27 वर्षीय अभिषेक (निवासी पीतमपुरा) और 22 वर्षीय जीतू उर्फ साजन (निवासी वजीराबाद इंडस्ट्रियल एरिया) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, जीतू अशोक विहार थाने का घोषित अपराधी यानी 'बैड कैरेक्टर' भी है। इन दोनों की गिरफ्तारी से पुलिस ने झपटमारी और वाहन चोरी के तीन बड़े मामलों को सुलझाने में सफलता हासिल की है।
घटना की शुरुआत 22 मार्च 2026 को हुई, जब एक महिला ने पश्चिम विहार ईस्ट थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे जब वह पीरागढ़ी से पश्चिम विहार ईस्ट मेट्रो स्टेशन की ओर जा रही थी, तभी मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उनका पर्स छीन लिया। उस पर्स में दो मोबाइल फोन, कैश और जरूरी दस्तावेज थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी राजबीर लांबा के मार्गदर्शन और एसएचओ राजपाल के नेतृत्व में एसआई गौरव, हेड कांस्टेबल कुलदीप, मंजीत और अन्य जवानों की एक विशेष टीम गठित की गई।
तफ्तीश के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास के रूट के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। फुटेज में संदिग्धों के चेहरे आंशिक रूप से नजर आए, जिसके बाद तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने उनका पीछा नेताजी सुभाष प्लेस तक किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने एक सटीक छापेमारी की और वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से छीने गए मोबाइल और कैश बरामद किए गए।
पुलिस पूछताछ में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपियों के पास से मिला एक अन्य मोबाइल फोन मोती नगर थाने में दर्ज झपटमारी के मामले से जुड़ा निकला। यही नहीं, जिस मोटरसाइकिल का इस्तेमाल वे अपराध के लिए कर रहे थे, वह भी शालीमार बाग इलाके से चोरी की गई थी। रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि इन दोनों आरोपियों पर पहले से ही चोरी, सेंधमारी और आर्म्स एक्ट जैसे 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और नकदी बरामद कर ली है और मामले की आगे की जांच जारी है।
#DelhiPolice #CrimeNews #PaschimVihar #SnatchersArrested #DelhiCrime #SafetyFirst #ActionAgainstCrime #PoliceSuccess #DanikKhabar -
23/03/26 |सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: पीएनबी बैंक धोखाधड़ी का मुख्य आरोपी विपिन राठी गिरफ्तार, 9 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा
नई दिल्ली, 23 मार्च (अन्नू): केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने करोड़ों रुपये की बैंक धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी विपिन राठी, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की नजफगढ़ शाखा से जुड़े 4.11 करोड़ रुपये के घोटाले में वांछित था। साल 2017 से ही कानून की नजरों से बचकर भाग रहे इस आरोपी को सीबीआई की टीम ने दिल्ली के एक पार्किंग स्थल से दबोच लिया।
यह पूरा मामला साल 2015 का है, जब सीबीआई ने मेसर्स आरबीएम डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और इसके निदेशकों राजेंद्र भूषण शर्मा, मीरा शर्मा और कृष्ण कुमार सहित अन्य के खिलाफ आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान यह पाया गया कि विपिन राठी ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर बैंक को लगभग 4.11 करोड़ रुपये का चूना लगाया था। चार्जशीट दाखिल होने के बाद भी जब वह अदालत में पेश नहीं हुआ, तो साल 2017 में उसे आधिकारिक तौर पर 'उद्घोषित अपराधी' घोषित कर दिया गया था।
पकड़े जाने के डर से विपिन राठी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। सीबीआई की गहन जांच और फील्ड वेरिफिकेशन से पता चला कि वह हाल के दिनों में दिल्ली के शाहदरा स्थित बलबीर नगर में पहचान छिपाकर एक किराए के मकान में रह रहा था। इतना ही नहीं, अपनी पहचान पूरी तरह गुप्त रखने के लिए वह स्वास्थ्य विहार स्थित राधू पैलेस मॉल की एमसीडी पार्किंग में एक साधारण कर्मचारी के रूप में काम कर रहा था। उसे लगा था कि इतनी भीड़भाड़ वाली जगह पर वह कभी पकड़ा नहीं जाएगा।
हालांकि, सीबीआई ने तकनीकी विश्लेषण और अपने खुफिया तंत्र (Human Intelligence) का इस्तेमाल करते हुए एक सटीक ऑपरेशन प्लान किया। 19 मार्च 2026 को टीम ने जाल बिछाया और उसे उसके कार्यस्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। 9 साल तक फरार रहने के बावजूद अंततः कानून के हाथ उस तक पहुँच गए। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
#CBINews #BankFraud #PaisaScam #VipinRathiArrested #DelhiCrime #PNBFraud #JusticeServed #CrimeUpdate #DanikKhabar -
23/03/26 |चंडीगढ़ कोर्ट का सख्त फैसला: नशा तस्कर अरुण कुमार को 10 साल की कैद, भारी मात्रा में गांजा और अवैध हथियार हुआ था बरामद
चंडीगढ़, 23 मार्च (अन्नू): चंडीगढ़ की एक अदालत ने मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियार रखने के मामले में मौली जांगरां निवासी 32 वर्षीय अरुण कुमार को दोषी करार देते हुए कड़ी सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी को एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत 10 साल के कठोर कारावास और 1 लाख रुपये के जुर्माने की सजा दी है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में दोषी को 6 महीने की अतिरिक्त जेल काटनी होगी। इसके साथ ही, आरोपी के पास से हथियार बरामद होने पर आर्म्स एक्ट के तहत उसे 7 साल की कैद और 2000 रुपये जुर्माने की सजा भी सुनाई गई है। अदालत ने स्पष्ट किया कि ये दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी और मुकदमे की सुनवाई (ट्रायल) के दौरान बिताया गया समय कुल सजा में से घटा दिया जाएगा।
सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने अदालत से नरमी बरतने की अपील की थी। दलील दी गई कि अरुण अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला सदस्य है और उसके बुजुर्ग माता-पिता अक्सर बीमार रहते हैं, जिनकी देखभाल के लिए उसका बाहर रहना जरूरी है। वकील ने यह भी बताया कि अरुण का भाई अलग रहता है, इसलिए पूरे घर की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर है। हालांकि, अभियोजन पक्ष ने इन दलीलों का विरोध करते हुए आरोपी के अपराध की गंभीरता पर जोर दिया।
अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुनाते हुए कड़ी टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि आरोपी के पास से 20 किलो 300 ग्राम गांजा और एक पिस्तौल के साथ 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे, जो एक गंभीर अपराध है। माननीय न्यायाधीश ने जोर देकर कहा कि नशा समाज की जड़ों को खोखला कर रहा है और युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के प्रति किसी भी प्रकार की सहानुभूति नहीं दिखाई जा सकती। कोर्ट के इस फैसले को नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में एक बड़ी जीत माना जा रहा है।
#ChandigarhCourt #DrugTrafficking #NDPSAct #ArmsAct #LegalNews #CrimeUpdate #ChandigarhNews #DrugFreeIndia #JusticeServed #DanikKhabar -
23/03/26 |चंडीगढ़: इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में भीषण आग, बैटरी और केमिकल के कारण आसमान में छाया काला धुआं
चंडीगढ़, 23 मार्च (अन्नू): चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। प्लॉट नंबर 406 में स्थित इस शोरूम में सुबह करीब 10:35 बजे अचानक लपटें उठती देखी गईं, जिसकी सूचना तुरंत फायर कंट्रोल रूम को दी गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते पूरे इलाके में गहरा काला धुआं फैल गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें हरकत में आईं और सेक्टर 32, राम दरबार व इंडस्ट्रियल एरिया स्टेशन से फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं।
दमकल विभाग की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस अग्निकांड की मुख्य वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। शोरूम के भीतर भारी मात्रा में इन्वर्टर, बैटरियां और उनमें इस्तेमाल होने वाले केमिकल रखे हुए थे, जिसके कारण आग ने पल भर में रौद्र रूप धारण कर लिया। बिजली के उपकरणों और प्लास्टिक के सामान की मौजूदगी ने आग को और अधिक भड़का दिया, जिससे बचाव कार्य में जुटे कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग की तीव्रता को देखते हुए दमकल विभाग ने मौके पर हाइड्रोलिक मशीन भी मंगवाई है ताकि ऊंचाई से पानी की बौछार कर स्थिति पर काबू पाया जा सके।
राहत की बात यह रही कि दमकल कर्मियों ने समय रहते मोर्चा संभाल लिया, हालांकि दुकान के भीतर रखा लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया है। सूत्रों के अनुसार, प्लास्टिक के जलने से निकले जहरीले धुएं की वजह से आसपास के शोरूम संचालकों में भी दहशत का माहौल रहा। गौरतलब है कि इस औद्योगिक क्षेत्र में पहले भी आगजनी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जो सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े करती हैं। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीमें आग को पूरी तरह ठंडा (Cooling process) करने में जुटी हैं और नुकसान का सटीक आकलन किया जा रहा है।
#ChandigarhNews #FireAccident #IndustrialArea #ShortCircuit #FireSafety #EmergencyUpdate #ElectronicShowroom #ChandigarhFireDept #BreakingNews #DanikKhabar -
23/03/26 |प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की
आरएस अनेजा, 23 मार्च नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शहीद दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र के लिए इन महान नायकों का बलिदान भारत की सामूहिक स्मृति में गहराई से अंकित है; उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि कम उम्र में ही उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के उद्देश्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता दिखाई।
मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि औपनिवेशिक शासन की ताकत से विचलित हुए बिना, उन्होंने दृढ़ विश्वास के साथ बलिदान का मार्ग चुना और राष्ट्र को अपने जीवन से ऊपर रखा; न्याय, देशभक्ति और निडर प्रतिरोध के उनके आदर्श आज भी अनगिनत भारतीयों के मन में प्रेरणा का संचार करते हैं।
प्रधानमंत्री ने एक्स(X) पर लिखा:
"आज हम भारत माता के वीर सपूतों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं। राष्ट्र के लिए उनका बलिदान हमारी सामूहिक स्मृति में सदा के लिए अंकित है।
कम उम्र में ही उन्होंने असाधारण साहस और भारत की स्वतंत्रता के उद्देश्य के प्रति अटूट निष्ठा का परिचय दिया। औपनिवेशिक शासन की ताकत से विचलित हुए बिना, उन्होंने दृढ़ विश्वास के साथ बलिदान का मार्ग चुना और राष्ट्र को अपने जीवन से ऊपर रखा; न्याय, देशभक्ति और निडर प्रतिरोध के आदर्श आज भी अनगिनत भारतीयों के मन में प्रेरणा का संचार करते हैं।
#PrimeMinisterModi #BhagatSingh #Rajguru #Sukhdev #MartyrsDay #Tribute #IndianFreedomFighters #Patriotism #IndependenceHeroes #HistoryMatters #InspiringLeadership #CourageousYouth #LegacyOfBravery #NationalPride #RememberTheHeroes #TeamIndia #IndianHistory #Sacrifice #HeroicLegends #UnityInDiversity
-
23/03/26 |जम्मू: नारकोटिक्स सेल की कस्टडी में BSF जवान की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप
जे कुमार जम्मू/अमृतसर, 23 मार्च 2026: जम्मू में नारकोटिक्स सेल की हिरासत में एक युवक की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान जसविंदर सिंह उर्फ सनी के रूप में हुई है, जो भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) में कार्यरत था। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस और जांच एजेंसियों पर हिरासत में मारपीट और मानवाधिकारों के उल्लंघन के संगीन आरोप लगाए हैं।
14 दिनों तक संपर्क से बाहर रहा जवान: परिजनों का आरोप है कि जसविंदर को 3 तारीख को नारकोटिक्स सेल ने हिरासत में लिया था। इसके बाद अगले 14 दिनों तक परिवार को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई और न ही उनसे मिलने दिया गया। परिवार का कहना है कि अचानक रात 2 बजे उन्हें फोन आया कि सनी की तबीयत खराब है और उसे अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत की खबर दे दी गई।
हिरासत में हिंसा (Custodial Torture) का आरोप: अस्पताल पहुँचे परिजनों ने शव की स्थिति देखकर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक की माँ का कहना है कि सनी के शरीर पर चोटों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं, जिससे अंदेशा होता है कि कस्टडी में उसे बेरहमी से पीटा गया है। परिवार का दावा है कि सनी बेगुनाह था और वह देश की सेवा में तैनात एक अनुशासित जवान था। उन्होंने इसे 'कस्टोडियल लिंचिंग' का मामला करार दिया है।
एजेंसियों का पक्ष और जांच: दूसरी ओर, अधिकारियों का कहना है कि मामला नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की जांच से जुड़ा हो सकता है और उन पर अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी (पाकिस्तान/अफगानिस्तान लिंक) से जुड़े होने का संदेह था। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।
वर्तमान में, पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
#JammuNews #CustodialDeath #BSFJawan #NarcoticsCell #JusticeForSunny #HumanRights #AmritsarNews #BreakingNewsJammu #PoliceInvestigation #CrimeUpdate
-
23/03/26 |नई दिल्ली: दुनिया के आधे से ज्यादा देशों ने स्कूलों में मोबाइल फोन पर लगाई पाबंदी, यूनेस्को की रिपोर्ट में खुलासा
जे कुमार नई दिल्ली, 23 मार्च 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और गिरते शैक्षणिक स्तर को देखते हुए दुनिया भर में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। यूनेस्को (UNESCO) की 'ग्लोबल एजुकेशन मॉनिटरिंग' (GEM) टीम की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अब दुनिया के 58 प्रतिशत देशों (लगभग 114 शिक्षा प्रणालियों) ने स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर आधिकारिक रूप से प्रतिबंध लगा दिया है।
तेजी से बढ़ा प्रतिबंध का दायरा: रिपोर्ट के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। जून 2023 में जहां केवल 24 प्रतिशत देशों में यह पाबंदी थी, वहीं मार्च 2026 तक यह आंकड़ा दोगुने से भी अधिक होकर 58 प्रतिशत तक पहुँच गया है। हाल ही में इस सूची में बोलीविया, क्रोएशिया, मालदीव और माल्टा जैसे देश भी शामिल हुए हैं। ब्रिटेन, फ्रांस और नीदरलैंड जैसे देश पहले ही सख्त नियम लागू कर चुके हैं। स्वीडन ने भी घोषणा की है कि वह अगस्त 2026 से पूरे देश के स्कूलों में फोन पूरी तरह बैन कर देगा।
प्रतिबंध के पीछे के मुख्य कारण: विशेषज्ञों के अनुसार, यह सख्त कदम उठाने के पीछे तीन प्रमुख चिंताएं हैं:
एकाग्रता में कमी: क्लासरूम में मोबाइल की मौजूदगी से छात्रों का ध्यान भटकता है, जिससे सीखने की क्षमता प्रभावित होती है।
साइबर बुलिंग: स्कूलों में डिजिटल उपकरणों के कारण साइबर बुलिंग के मामले तेजी से बढ़े हैं।
मानसिक स्वास्थ्य: सोशल मीडिया के अत्यधिक प्रभाव के कारण बच्चों, विशेषकर लड़कियों में ईटिंग डिसऑर्डर और बॉडी इमेज जैसी मानसिक समस्याएं देखी जा रही हैं।
यूनेस्को का कहना है कि तकनीक शिक्षा का पूरक होनी चाहिए, विकल्प नहीं। हालांकि, कुछ देश पूर्ण प्रतिबंध के बजाय स्कूलों को स्वायत्तता दे रहे हैं कि वे अपनी सुविधा के अनुसार नियम बनाएं। भारत में भी कई राज्यों में स्कूल स्तर पर इस तरह की पाबंदियां पहले से ही प्रभावी हैं।
#GlobalNews #SchoolPhoneBan #UNESCO #EducationSystem #ChildSafety #DigitalDistraction #CyberBullying #MentalHealth #NewDelhiNews #GlobalTrend
-
23/03/26 |महासमुंद: खल्लारी माता मंदिर में रोपवे का केबल टूटा, ट्रॉली गिरने से महिला की मौत
जे कुमार महासमुंद (छत्तीसगढ़), 23 मार्च 2026: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में चैत्र नवरात्रि के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। रविवार सुबह करीब 10 बजे प्रसिद्ध खल्लारी माता मंदिर में पहाड़ी से नीचे उतर रही एक रोपवे ट्रॉली का केबल अचानक टूट गया, जिससे ट्रॉली सीधे जमीन पर आ गिरी। इस दर्दनाक हादसे में रायपुर की रहने वाली 28 वर्षीय महिला आयुषी साठकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति सहित कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, जिस समय यह हादसा हुआ, श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने के बाद रोपवे के जरिए नीचे उतर रहे थे। अचानक तकनीकी खराबी के कारण केबल वायर स्नैप हो गया और ट्रॉली अनियंत्रित होकर ऊंचाई से गिर गई। हादसे के बाद मंदिर परिसर में चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों व प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए महासमुंद जिला अस्पताल और गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर रेफर किया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन अब रोपवे के रखरखाव और सुरक्षा ऑडिट की जांच कर रहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
#MahasamundNews #ChhattisgarhRopewayAccident #KhallariMataTemple #RopewayTragedy #Navratri2026 #SafetyFirst #ChhattisgarhCops #PublicSafety #BreakingNewsChhattisgarh
-
23/03/26 |26 व 27 अप्रैल को उदयपुर की फिजाओं में बहेगी शास्त्रीय नृत्य-संगीत की खुशबू
एन.एस.बाछल, 23 मार्च, जयपुर।
कथक आश्रम उदयपुर एवं ऑल इंडिया डांसर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी 26 व 27 अप्रैल को आयोजित होने वाले 6वें इंटरनेशनल क्लासिकल डांस एंड म्यूजिक फेस्टिवल के पोस्टर का विमोचन राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ द्वारा जयपुर में किया गया। कर्नल राठौड़ ने फेस्टिवल के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देशभर से आने वाले कलाकारों का झीलों की नगरी उदयपुर में हार्दिक स्वागत है।
फेस्टिवल आयोजक चंद्रकला चौधरी ने बताया कि 26 अप्रैल को प्रातः फेस्टिवल का शुभारंभ होगा। दिनभर शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुतियां होंगी, वहीं प्रतिदिन सायंकाल विशेष प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में कई विशिष्ठजन शिरक़त करेगे। पूर्व के सफल आयोजन के उत्साह के साथ इस वर्ष भी ऑल इंडिया डांसर्स एसोसिएशन के सहयोग से इस भव्य फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान फेस्टिवल की सह-आयोजक ग्लोरी इवेंट्स की निदेशक कनिष्का सहित आयोजन से जुड़े अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
23/03/26 |मुख्य सचिव राजस्थान ने “पढ़ाई विद एआई‘‘ पहल की समीक्षा की
एन.एस.बाछल, 23 मार्च, जयपुर।
मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने कोटा से जयपुर जाते समय टोंक स्थित विश्व प्रसिद्ध मौलाना अबुल कलाम आजाद अरबी-फारसी शोध संस्थान (एपीआरआई) का अवलोकन किया। मुख्य सचिव कैलाग्राफी प्रदर्शनी, अरबी-फारसी और कई भाषाओं के सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक दुर्लभ ग्रन्थों को देखकर अभिभूत हुए। इस दौरान जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने संस्थान की कार्यप्रणाली, डिजिटाइजेशन हुए हस्तलिखित ग्रन्थों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इससे पूर्व मुख्य सचिव के आगमन पर संस्थान में पुलिस के जवानों की ओर गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास को जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान एडीएम रामरतन सौकरिया, सीईओ परशुराम धानका, संस्थान के निदेशक भूपेन्द्र यादव, एडीएम मालपुरा विनोद कुमार मीना, एसडीएम टोंक हुक्मीचंद रोहलानिया, पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
“पढ़ाई विद एआई‘‘ पहल की समीक्षा की
मुख्य सचिव ने इस दौरान राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा विकसित “पढ़ाई विद एआई‘‘ पहल की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने इस नवाचार की सराहना करते हुए एआई आधारित समाधान को लागू करने की संभावनाओं पर बल दिया।
जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने बताया कि यह एक एआई आधारित व्यक्तिगत शिक्षण प्लेटफॉर्म है, जिसे विशेष रूप से राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 10 के गणित विषय के विद्यार्थियों के लिए विकसित किया गया है।
सूचना एवं विज्ञान अधिकारी सुशील अग्रवाल ने बताया कि इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से विद्यार्थियों को उनकी क्षमता के अनुसार प्रश्न अभ्यास, तत्काल समाधान एवं व्याख्या हिंदी एवं अंग्रेज़ी में द्विभाषीय सहायता से उपलब्ध कराई जा रही है। वर्तमान में यह पहल टोंक जिले के सभी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में लागू है, जिससे लगभग 12 हजार से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने बताया गया कि “पढ़ाई विद एआई‘‘ के माध्यम से विद्यार्थियों में गणित विषय के प्रति रुचि में वृद्धि हुई है, अभ्यास की मात्रा में उल्लेखनीय सुधार हुआ है तथा शिक्षकों एवं प्रशासन को रीयल-टाइम डैशबोर्ड के माध्यम से विद्यार्थियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने में सुविधा मिल रही है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
23/03/26 |आज का राशिफल – 23 मार्च 2026 (सोमवार)
यूजी♈ मेष (Aries)
परिवार: घर में हल्की नोकझोंक संभव, संयम रखें
कैरियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है, मेहनत रंग लाएगी
लाभ/हानि: मध्यम लाभ, खर्च पर नियंत्रण जरूरी
शेयर मार्केट: जोखिम से बचें
स्वास्थ्य: सिरदर्द/थकान संभव
ऊर्जा: 7/10
मूड: थोड़ा तनावपूर्ण
लकी नंबर: 9
शुभ रंग: लाल
शुभ समय: सुबह 9:30 – 11:00
---
♉ वृषभ (Taurus)
परिवार: परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा
कैरियर: प्रमोशन या नई नौकरी के संकेत
लाभ/हानि: अच्छा आर्थिक लाभ
शेयर मार्केट: निवेश लाभदायक
स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा
ऊर्जा: 8/10
मूड: खुश और संतुष्ट
लकी नंबर: 6
शुभ रंग: सफेद
शुभ समय: दोपहर 1:00 – 2:30
---
♊ मिथुन (Gemini)
परिवार: रिश्तों में सुधार होगा
कैरियर: नई योजनाएं सफल होंगी
लाभ/हानि: अचानक धन लाभ
शेयर मार्केट: समझदारी से निवेश करें
स्वास्थ्य: पेट संबंधी समस्या हो सकती है
ऊर्जा: 7.5/10
मूड: उत्साहित
लकी नंबर: 5
शुभ रंग: हरा
शुभ समय: सुबह 10:00 – 11:30
---
♋ कर्क (Cancer)
परिवार: घर में खुशियों का माहौल
कैरियर: काम में रुकावट आ सकती है
लाभ/हानि: खर्च अधिक होगा
शेयर मार्केट: नुकसान की संभावना
स्वास्थ्य: तनाव से बचें
ऊर्जा: 6/10
मूड: भावुक
लकी नंबर: 2
शुभ रंग: क्रीम
शुभ समय: शाम 4:00 – 5:30
---
♌ सिंह (Leo)
परिवार: सम्मान और सहयोग मिलेगा
कैरियर: सफलता और पहचान मिलेगी
लाभ/हानि: बड़ा लाभ संभव
शेयर मार्केट: अच्छा फायदा
स्वास्थ्य: फिट रहेंगे
ऊर्जा: 9/10
मूड: आत्मविश्वासी
लकी नंबर: 1
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ समय: सुबह 8:00 – 9:30
---
♍ कन्या (Virgo)
परिवार: किसी बात को लेकर तनाव
कैरियर: मेहनत अधिक, परिणाम थोड़ा देर से
लाभ/हानि: सामान्य लाभ
शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश करें
स्वास्थ्य: कमजोरी महसूस हो सकती है
ऊर्जा: 6.5/10
मूड: चिंतित
लकी नंबर: 7
शुभ रंग: नीला
शुभ समय: दोपहर 12:00 – 1:30
---
♎ तुला (Libra)
परिवार: रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी
कैरियर: नई सफलता मिलेगी
लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत
शेयर मार्केट: लाभ के योग
स्वास्थ्य: सामान्य
ऊर्जा: 8/10
मूड: संतुलित
लकी नंबर: 6
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ समय: शाम 5:00 – 6:30
---
♏ वृश्चिक (Scorpio)
परिवार: मतभेद हो सकते हैं
कैरियर: नई चुनौती मिलेगी
लाभ/हानि: नुकसान से बचें
शेयर मार्केट: जोखिम न लें
स्वास्थ्य: BP/तनाव से सावधान
ऊर्जा: 6/10
मूड: गुस्सैल
लकी नंबर: 8
शुभ रंग: मैरून
शुभ समय: सुबह 11:00 – 12:30
---
♐ धनु (Sagittarius)
परिवार: परिवार के साथ अच्छा समय
कैरियर: नई अवसर मिलेंगे
लाभ/हानि: धन लाभ
शेयर मार्केट: निवेश शुभ
स्वास्थ्य: अच्छा
ऊर्जा: 8.5/10
मूड: सकारात्मक
लकी नंबर: 3
शुभ रंग: पीला
शुभ समय: सुबह 9:00 – 10:30
---
♑ मकर (Capricorn)
परिवार: जिम्मेदारियां बढ़ेंगी
कैरियर: मेहनत का फल मिलेगा
लाभ/हानि: स्थिर लाभ
शेयर मार्केट: धीरे-धीरे निवेश करें
स्वास्थ्य: कमर दर्द संभव
ऊर्जा: 7/10
मूड: गंभीर
लकी नंबर: 4
शुभ रंग: ग्रे
शुभ समय: दोपहर 2:00 – 3:30
---
♒ कुंभ (Aquarius)
परिवार: मित्रों और परिवार का सहयोग
कैरियर: नई योजना सफल
लाभ/हानि: अच्छा लाभ
शेयर मार्केट: लाभदायक
स्वास्थ्य: अच्छा
ऊर्जा: 8/10
मूड: खुश
लकी नंबर: 11
शुभ रंग: आसमानी
शुभ समय: शाम 6:00 – 7:30
---
♓ मीन (Pisces)
परिवार: भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा
कैरियर: सफलता मिलेगी
लाभ/हानि: धन लाभ
शेयर मार्केट: अच्छा रिटर्न
स्वास्थ्य: बेहतर
ऊर्जा: 8.5/10
मूड: शांत
लकी नंबर: 2
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ समय: सुबह 7:30 – 9:00
---
#राशिफल2026
#आज का राशिफल
#सभी राशियों का राशिफल
#मासिक राशिफल
#आज का दिन कैसा रहेगा
#परिवार का मूड
#कैरियर सलाह
#शेयर मार्केट आज
#लाभ हानि
#शुभ मुहूर्त
#लकी नंबर
#शुभ रंग
#स्वास्थ्य टिप्स
#ऊर्जा स्तर
#बिजनेस सलाह
#टैरो अंक
#धार्मिक शुभ योग
#जीवन मंत्र
#साप्ताहिक राशिफल
#आज का शुभ समय
#लाइफ हिमाकत
#मनोविज्ञान टिप्स
#धन लाभ
#खराब दिन से बचाव
#शुभ संकेत
#राशि अनुसार भाग्य
#संपत्ति और निवेश
#सिंह, कर्क, तुला राशिया
#राशि परिवर्तन
✨
-
23/03/26 |नाहरगढ़ जैविक उद्यान में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, पर्यटकों का टूटा रिकॉर्ड
एन.एस.बाछल, 23 मार्च, जयपुर।
नाहरगढ़ जैविक उद्यान सैलानियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। उद्यान में पर्यटकों की रिकॉर्ड भीड़ देखने को मिली, जब एक ही दिन में 6 हजार से अधिक पर्यटकों ने यहां पहुंचकर वन्यजीवों का दीदार किया।
एसीएफ देवेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि बदलते मौसम का सुहावना मिजाज और अवकाश का दिन होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक उद्यान की ओर आकर्षित हुए। कुल 6 हजार 29 सैलानियों ने उद्यान का भ्रमण कर वन्यजीवों को नजदीक से देखने का अनुभव प्राप्त किया, जो एक दिन में आने वाले पर्यटकों की अब तक की सर्वाधिक संख्या है।
उन्होंने बताया कि इस दौरान लायन सफारी और टाइगर सफारी पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। कुल 457 पर्यटकों ने इन दोनों सफारियों का रोमांचक अनुभव लिया। बाघों की गर्जना और शेरों की शाही चाल ने सैलानियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
नाहरगढ़ जैविक उद्यान में संचालित टाइगर एवं लायन सफारी इन दिनों न केवल जयपुरवासियों बल्कि अन्य जिलों एवं राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए भी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। शहर के समीप प्राकृतिक हरियाली और वन्यजीवों का यह संगम पर्यटकों को पारिवारिक सैर के साथ रोमांच का अनूठा अनुभव प्रदान कर रहा है।
उप वन संरक्षक विजयपाल सिंह के निर्देशन में उद्यान में पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एसीएफ देवेन्द्र सिंह राठौड़ एवं रेंजर शुभम शर्मा द्वारा रविवार को सफारियों की सघन मॉनिटरिंग कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
एसीएफ राठौड़ की देखरेख में टूरिज्म मैनेजमेंट टीम द्वारा सफारी संचालन एवं भीड़ नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की गई। पर्यटकों को टिकटिंग, वाहन सुविधा, मार्गदर्शन एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं में पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।
वन विभाग की सतत निगरानी एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन के चलते नाहरगढ़ जैविक उद्यान आज राज्य के प्रमुख एवं लोकप्रिय वन्यजीव पर्यटन स्थलों में शुमार हो गया है। यह उद्यान न केवल पर्यावरण संरक्षण का सशक्त उदाहरण है, बल्कि पर्यटकों के लिए शिक्षाप्रद एवं मनोरंजक अनुभव का प्रमुख केंद्र भी बनता जा रहा है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
23/03/26 |आज 23 मार्च का इतिहास
आज 23 मार्च का इतिहास
1995 - रैनटो रूगीएरो विश्व व्यापार संगठन के पहले महानिदेशक नियुक्त, भारत के विश्वनाथन आनंद ने प्रोफ़ेशनल चेस एसोसियेशन कैंडीडेट्स के फ़ाइनल श्रृंखला को जीता।
1996 - ताइवान में पहली बार राष्ट्रपति के लिए सीधे चुनाव सम्पन्न।
1999 - पराग्वे के उपराष्ट्रपति पुई मारिया अरगाना की हत्या।
2001 - रूसी अंतरिक्ष स्टेशन 'मीर' की जल समाधि।
2003 - दक्षिण अफ़्रीका में वाडरर्स में विश्व कप क्रिकेट के फ़ाइनल में आस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रनों से हराकर विश्व कप पर कब्ज़ा बरकरार रखा।
2006 - आस्ट्रेलिया ने तस्करी के आरोप में उत्तरी कोरिया के जहाज़ पोंस गू को डुबोया।
2007 - भारत विश्वकप क्रिकेट में श्रीलंका से हारा।
2008 - भारत ने ज़मीन से ज़मीन पर मार करने वाली मिसाइल 'अग्नि-1' का सफल परीक्षण किया।
अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों राबर्ट वेनकेन और साइक फ़ोरमैन ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए अंतिम स्पेसवॉक किया। नासा ने पृथ्वी से 7.5 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर हुए एक अंतरिक्ष विस्फोट को देखा।
-
22/03/26 |चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव से पहले 'आप' को बड़ा झटका: पार्षद दमनप्रीत सिंह ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में शामिल होकर बताया 'घर वापसी'
ए के वत्स, 20 मार्च चंडीगढ़ : चंडीगढ़ की राजनीति में नगर निगम चुनाव की आहट के बीच दलबदल का खेल तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) को एक करारा झटका देते हुए पार्टी के मौजूदा पार्षद दमनप्रीत सिंह ने रविवार को कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। दमनप्रीत सिंह के साथ युवा नेता उज्जवल भसीन ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह (एचएस) लक्की ने दोनों नेताओं को पार्टी का पटका पहनाकर औपचारिक रूप से संगठन में शामिल कराया।
भावुक हुई 'घर वापसी': कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्षद दमनप्रीत सिंह ने इस कदम को अपनी "घर वापसी" करार दिया। उन्होंने पुरानी यादों को साझा करते हुए कहा कि वह मूल रूप से कांग्रेसी ही थे और चंडीगढ़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व 'आप' के संस्थापक सदस्य रहे स्वर्गीय प्रदीप छाबड़ा के साथ ही कांग्रेस छोड़कर गए थे। दमनप्रीत ने स्पष्ट किया कि 'आप' में रहने के बाद अब उन्हें यह गहराई से महसूस हुआ है कि केवल कांग्रेस ही ऐसा मंच है, जहाँ से वह अपने वार्ड की जनता और चंडीगढ़ शहर की समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान कर सकते हैं और बेहतर सेवा प्रदान कर सकते हैं।
कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार: नए साथियों का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि दमनप्रीत सिंह और उज्जवल भसीन जैसे जमीनी स्तर पर पकड़ रखने वाले प्रभावशाली नेताओं के जुड़ने से संगठन को जबरदस्त मजबूती मिलेगी। उन्होंने इसे चंडीगढ़ में कांग्रेस के बढ़ते प्रभाव का संकेत बताते हुए कहा कि आने वाले समय में अन्य दलों के कई बड़े चेहरे भी राहुल गांधी के नेतृत्व और कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होंगे।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनाव से ठीक पहले एक मौजूदा पार्षद का जाना आम आदमी पार्टी के लिए मनोबल गिराने वाला साबित हो सकता है, जबकि कांग्रेस के लिए यह नगर निगम की सत्ता में वापसी की दिशा में एक सकारात्मक मोड़ है। इस दलबदल ने शहर के सियासी समीकरणों को पूरी तरह गर्मा दिया है।
#ChandigarhPolitics #CongressNews #AAPChandigarh #DamanpreetSingh #HSLucky #MunicipalElection2026 #PoliticalShift #ChandigarhNews #BreakingNews #GharWapsi #Danikkhabar
-

गृह मंत्री अमित शाह ने सिख धर्म के दूसरे गुरु श्री अंगद देव जी के ज्योति-ज्योत दिवस पर उन्हें नमन किया
आरएस अनेजा, 22 मार्च नई दिल्ली - केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिख धर्म के दूसरे गुरु श्री अंगद देव जी के ज्योति-ज्योत दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया।
X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा “गुरु अंगद देव जी ने महान गुरुमुखी लिपि को विकसित कर गुरु नानक देव जी की वाणी को जन-जन तक पहुँचाया। उन्होंने लंगर और संगत की परंपरा को सशक्त बनाकर सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश दिया।
उनके आदर्श आज भी समाज को मार्गदर्शन देते हैं। सिख धर्म के दूसरे गुरु, श्री अंगद देव जी के ज्योति-ज्योत दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।”
-
22/03/26 |- भारत,
- India,
- बिहार,
- नरेंद्र मोदी,
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं
आरएस अनेजा, 22 मार्च नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार दिवस के अवसर पर बिहार के लोगों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के लोगों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार ने लंबे समय से भारतीय विरासत को गौरव और आध्यात्मिकता प्रदान की है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राज्य वर्तमान में प्रतिदिन प्रगति के नए अध्याय गढ़ रहा है। मोदी ने आगे विश्वास व्यक्त किया कि बिहार के कर्मठ और ऊर्जावान लोगों का समर्पण और क्षमता ‘विकसित बिहार’ के संकल्प को ‘विकसित भारत’ के साथ साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
प्रधानमंत्री ने एक्स(X) पर लिखा:
"बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के अपने सभी परिवारजनों को अनेकानेक शुभकामनाएं। भारतीय विरासत को भव्यता और दिव्यता प्रदान करने वाला हमारा यह प्रदेश आज प्रगति के नित-नए अध्याय गढ़ने में जुटा है। मुझे विश्वास है कि विकसित बिहार के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में यहां के कर्मठ एवं ऊर्जावान लोगों का समर्पण और सामर्थ्य बहुत काम आएगा।"
#NarendraModi #BiharDiwas #BiharCelebration #GreetingsFromModi #ProudBihar #IndianCulture #BiharHeritage #FestiveSpirit #NationalUnity #BiharPride #Leadership #CommunityCelebration #BiharDevelopment #ModiInBihar #CulturalDiversity #BiharHistory #StatehoodDay #HonoringBihar #ModiSpeaks #Bihar2023
-
22/03/26 |'विकसित छत्तीसगढ़-2047' के लक्ष्य की प्राप्ति में हर्बल सेक्टर की भूमिका अहम: रायपुर में राज्य स्तरीय संगोष्ठी संपन्न
छत्तीसगढ़/रायपुर, 22 मार्च (अन्नू): अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के गौरवशाली अवसर पर छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा एक महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। "2047 के विकसित छत्तीसगढ़ लक्ष्य को पूरा करने में हर्बल सेक्टर की भूमिका" विषय पर केंद्रित यह कार्यक्रम रायपुर के जीरो पॉइंट स्थित राज्य वन अनुसंधान परिसर के बोर्ड कार्यालय सभागार में संपन्न हुआ। इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य औषधीय पौधों के संरक्षण और हर्बल क्षेत्र में नवाचार के माध्यम से राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे.ए.सी.एस. राव ने प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि राज्य शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर औषधीय पौधों की खेती को एक लाभदायक व्यवसाय के रूप में अपनाया जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी से न केवल ग्रामीणों और किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए और स्थायी अवसर भी सृजित होंगे। राव ने विशेष रूप से युवाओं और आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे हर्बल सेक्टर में स्टार्टअप और उद्यमिता के साथ आगे आएं ताकि 'विकसित छत्तीसगढ़-2047' के विजन को धरातल पर उतारा जा सके।
संगोष्ठी के दौरान तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक कृषि पद्धतियों और वैज्ञानिक तकनीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रतिभागियों को औषधीय पौधों के संरक्षण, उनके लिए सुरक्षित क्षेत्रों की अवधारणा और विशेष रूप से टिश्यू कल्चर तकनीक (Tissue Culture Technology) से पौधों के संवर्धन की बारीकियों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही सुगंधित और औषधीय पौधों की वैज्ञानिक खेती के तरीकों पर जानकारी साझा की गई, जिससे फसल की गुणवत्ता और पैदावार को बढ़ाया जा सके।
इस बौद्धिक विमर्श में पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. कमलेश कुमार शुक्ला ने एक विशेष व्याख्यान दिया। उन्होंने औषधीय पौधों में पाए जाने वाले सूक्ष्मजीवों (माइक्रोब्स) की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की और बताया कि किस प्रकार ये सूक्ष्मजीव पौधों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और उनकी औषधीय गुणवत्ता को निखारने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, स्टार्टअप के इच्छुक युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों पर आधारित वीडियो प्रदर्शन भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।
#ChhattisgarhNews #HerbalSector #ViksitChhattisgarh2047 #MedicinalPlants #InternationalDayOfForests #RaipurUpdate #AgricultureInnovation #ChhattisgarhCares #DainikKhabar #HerbalStartup #EcoEconomy -
22/03/26 |प्रॉपर्टी के नाम पर लोगों को चूना लगाने वाला भगोड़ा अपराधी राहुल दिल्ली कश्मीरी गेट से गिरफ्तार
नई दिल्ली, 22 मार्च (अन्नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (सेंट्रल रेंज) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में सक्रिय एक शातिर अपराधी और भगोड़े जालसाज को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी राहुल पासवान, लक्ष्मी नगर (पूर्वी दिल्ली) के थाने का घोषित अपराधी (पीओ) है, जो लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था। पुलिस ने उसे कश्मीरी गेट पार्किंग इलाके से उस वक्त दबोचा जब वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था।
प्रॉपर्टी डीलर बनकर करता था ठगी राहुल पासवान के काम करने का तरीका (Modus Operandi) बेहद शातिर था। वह खुद को एक रसूखदार प्रॉपर्टी डीलर के रूप में पेश करता था। स्थानीय लोगों का विश्वास जीतने के बाद, वह उन्हें निवेश के नाम पर अलग-अलग फ्लैट और संपत्तियां दिखाता था। जैसे ही खरीदार उसे बयाना या शुरुआती रकम (Partial Payment) दे देते थे, वह पैसे लेकर रफूचक्कर हो जाता था। स्नातक (Graduate) पास राहुल अंग्रेजी भाषा में काफी निपुण है, जिसका फायदा उठाकर वह पढ़े-लिखे लोगों को आसानी से अपने झांसे में ले लेता था।
गिरफ्तारी के डर से फरीदाबाद में बदला ठिकाना फरवरी 2023 में लक्ष्मी नगर थाने में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले (FIR No. 309/2022) में अदालत ने उसे घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) करार दिया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी पिछले एक साल से फरीदाबाद, हरियाणा में छिपकर रह रहा था। हालांकि, क्राइम ब्रांच के हेड कांस्टेबल जय सिंह और विजय सिंह को उसकी लोकेशन के बारे में सटीक गुप्त सूचना मिली। इसके बाद इंस्पेक्टर सुनील कुमार कालखंडे के नेतृत्व और एसीपी पंकज अरोड़ा की देखरेख में एक विशेष टीम बनाई गई, जिसने तकनीकी सर्विलांस और जमीनी खुफिया जानकारी की मदद से उसे कश्मीरी गेट से गिरफ्तार कर लिया।
कई राज्यों में फैला है धोखाधड़ी का जाल पुलिस जांच में सामने आया है कि राहुल पासवान के खिलाफ केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी धोखाधड़ी की कई शिकायतें दर्ज हैं। दिल्ली के लक्ष्मी नगर थाने में ही उसके खिलाफ जालसाजी के तीन बड़े मामले (FIR No. 309/22, 244/24, 163/24) लंबित हैं। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट के नाम पर कुल कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और इस ठगी के नेटवर्क में उसके साथ और कौन-कौन शामिल है।
#DelhiPolice #CrimeBranch #PropertyFraud #KashmiriGate #DelhiCrime #Arrested #CheatingCase #LaxmiNagar #CyberCrime #DelhiNews #NCRNews #DanikKhabar -
22/03/26 |दिल्ली से पटना का सफर अब और भी आसान: DTC शुरू करेगी सीधी बस सेवा, यात्रियों को भीड़ से मिलेगी बड़ी राहत
ए के वत्स, 20 मार्च नई दिल्ली : दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने अंतर्राज्यीय यात्रा को और अधिक सुगम और आरामदायक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली सरकार की नई योजना के तहत डीटीसी जल्द ही दिल्ली से बिहार की राजधानी पटना के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने जा रही है। यह लंबी दूरी का एक महत्वपूर्ण अंतर्राज्यीय रूट होगा, जिसे विशेष रूप से त्योहारों के दौरान ट्रेनों और उड़ानों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए तैयार किया गया है। पटना से शुरू होने वाली यह सेवा उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रमुख शहरों को भी दिल्ली से बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।
दिल्ली सरकार की योजना कुल 17 नए अंतर्राज्यीय रूटों पर परिचालन शुरू करने की है, जिसके लिए बेड़े में 50 नई अत्याधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल (Eco-friendly) एसी बसें शामिल की जा रही हैं। ये बसें न केवल प्रदूषण कम करने में सहायक होंगी, बल्कि लंबी यात्रा के दौरान यात्रियों को थकान मुक्त और सुरक्षित अनुभव भी प्रदान करेंगी। पटना रूट इस पूरी परियोजना का पहला और सबसे प्रमुख हिस्सा है। इन बसों में आधुनिक सुरक्षा उपकरण, सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन और आरामदायक फोल्डिंग सीटों जैसी सुविधाएं मौजूद होंगी।
दिवाली, छठ और होली जैसे बड़े त्योहारों पर दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म रेल टिकट न मिलने के कारण भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। डीटीसी की इस नई बस सेवा से यात्रियों के पास एक विश्वसनीय और किफायती विकल्प मौजूद होगा। अधिकारियों के अनुसार, इन बसों का समय निर्धारण और स्टॉपेज इस तरह से तय किए जाएंगे कि कम से कम समय में लंबी दूरी तय की जा सके। यह पहल दिल्ली सरकार के उस व्यापक विजन का हिस्सा है, जिसके तहत सार्वजनिक परिवहन को केवल शहर के भीतर ही नहीं, बल्कि अंतर्राज्यीय स्तर पर भी मजबूत किया जा रहा है।
#DTCNews #DelhiToPatna #InterstateBus #PublicTransport #DelhiGovernment #EcoFriendlyTravel #TravelUpdate #BiharConnectivity #DTCInterstate #FestiveRushSolution #Danikkhabar
-
22/03/26 |क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली में अवैध विदेशी शराब के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, लग्जरी कार के साथ आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, 22 मार्च (अन्नू): राजधानी में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में दिल्ली पुलिस की इंटर-स्टेट सेल (क्राइम ब्रांच) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच की टीम ने वेस्ट पंजाबी बाग इलाके में जाल बिछाकर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक एमजी हेक्टर (MG Hector) गाड़ी को भी अपने कब्जे में लिया है।
गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल यह पूरी कार्रवाई क्राइम ब्रांच को मिली एक सटीक और विश्वसनीय सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिली थी कि दिल्ली में अवैध शराब की सप्लाई करने वाला एक व्यक्ति भारी खेप के साथ पंजाबी बाग इलाके में आने वाला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी रमेश चंद्र लांबा के पर्यवेक्षण और इंस्पेक्टर पंकज मलिक व रोहित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें एसआई अमित कुमार, एएसआई सुरेश कुमार गुप्ता और हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार शामिल थे। टीम ने 19 मार्च 2026 को वेस्ट पंजाबी बाग के रोड नंबर 40 स्थित कॉमन पार्किंग एरिया के पास घेराबंदी की।
महंगी ब्रांड्स की 144 बोतलें बरामद जैसे ही संदिग्ध व्यक्ति अपनी कार के पास पहुँचा, अलर्ट पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे दबोच लिया। जब कार की गहन तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए। गाड़ी के अंदर से नामी विदेशी ब्रांड्स जैसे 'ग्लेनफिडिच सिंगल माल्ट' (Glenfiddich), 'शिवास रीगल' (Chivas Regal) और 'मंकी शोल्डर' (Monkey Shoulder) की कुल 144 बोतलें (12 कार्टन) बरामद हुईं। आरोपी के पास इस शराब को रखने या परिवहन करने का कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं था।
गुरुग्राम से दिल्ली का कनेक्शन गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 35 वर्षीय नमन कोहली के रूप में हुई है, जो वेस्ट पंजाबी बाग का ही निवासी है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह हरियाणा के गुरुग्राम से कम दामों पर विदेशी शराब खरीदता था और उसे दिल्ली लाकर अवैध रूप से ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, नमन कोहली पहले भी आबकारी अधिनियम के तहत गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाने में दर्ज एक मामले में संलिप्त रहा है।
कानूनी कार्रवाई और आगे की जांच पुलिस ने शराब की पूरी खेप और तस्करी में प्रयुक्त एमजी हेक्टर कार को जब्त कर लिया है। इस संबंध में क्राइम ब्रांच थाने में दिल्ली आबकारी अधिनियम की धारा 33/58 के तहत एफआईआर संख्या 59/2026 दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस इस अवैध नेटवर्क की पूरी सप्लाई चेन को खंगाल रही है ताकि इस धंधे में शामिल अन्य लोगों और उनके ठिकानों का पता लगाया जा सके।
#DelhiPolice #CrimeBranch #LiquorSmuggling #DelhiNews #ExciseAct #CrimeNews #PunjabBagh #IllegalLiquor #DelhiCrime #LawAndOrder #DanikKhabar -
22/03/26 |लुधियाना: दुर्लभ 'राम तोतों' की तस्करी का भंडाफोड़; जमालपुर से एक युवक गिरफ्तार, वन्यजीव विभाग की बड़ी कार्रवाई
लुधियाना, 22 मार्च (अन्नू): पंजाब के लुधियाना स्थित जमालपुर इलाके में वन्यजीव विभाग ने एक सतर्कता अभियान चलाते हुए प्रतिबंधित पक्षियों के अवैध व्यापार में संलिप्त एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विभाग की टीम ने आरोपी के कब्जे से दुर्लभ प्रजाति के दो 'राम तोते' (Alexandrine Parakeet) बरामद किए हैं, जिन्हें वह अवैध रूप से बेचने की फिराक में था। वन्यजीव संरक्षण की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कामयाबी माना जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुंडियां कलां के लहरी नगर निवासी विशाल ग्रेवाल के रूप में हुई है।
इस सफल ऑपरेशन की जानकारी देते हुए वन रेंज ऑफिसर अनू ने बताया कि विभाग को मुंडियां कलां क्षेत्र के एक युवक द्वारा प्रतिबंधित पक्षियों की खरीद-फरोख्त करने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर विभाग ने जाल बिछाया और जमालपुर के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से बरामद किए गए तोतों को विभाग ने अपने संरक्षण में लेकर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न गंभीर धाराओं (2, 39, 48, 48A, 49, 50 और 51) के तहत मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
भारत में तोतों की कई प्रजातियों का व्यापार करना या उन्हें पालतू बनाकर रखना कानूनन अपराध है। वन्यजीव विभाग अब इस मामले की गहराई से जांच कर रहा है कि विशाल के तार किन बड़े अंतरराज्यीय तस्कर समूहों से जुड़े हुए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि वन्यजीव अधिनियम के उल्लंघन पर भारी जुर्माने के साथ-साथ जेल की सजा का भी प्रावधान है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे ऐसे प्रतिबंधित पक्षियों की खरीद-बिक्री से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत विभाग को दें।
#LudhianaNews #WildlifeProtection #BirdTrafficking #WildlifeCrime #SaveBirds #JamalpurUpdate #AlexandrineParakeet #PunjabForestDepartment #NatureConservation #AnimalRights #DanikKhabar -
22/03/26 |पंजाब AGTF की बड़ी सफलता: बठिंडा में कारोबारी को लूटने की साजिश नाकाम, अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
ए के वत्स, 20 मार्च पंजाब : पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने बठिंडा जिला पुलिस के साथ एक संयुक्त और सटीक ऑपरेशन में दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर डकैती की एक बड़ी योजना को विफल कर दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बठिंडा के पारसराम नगर निवासी जैकी कुमार उर्फ जैकी और विशाल नगर निवासी विकास अरोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो अवैध .32 बोर की देसी पिस्तौल, मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
व्यापारी को निशाना बनाने की थी फिराक पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एजीटीएफ की बठिंडा टीम को एक विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली थी कि जैकी और विकास अरोड़ा शहर के एक प्रमुख कारोबारी को लूटने की साजिश रच रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने पंचवटी इलाके में मित्तल मॉल के पास घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को दबोच लिया। शुरुआती जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि वारदात को अंजाम देने के लिए अवैध हथियार विशेष रूप से दिल्ली से मंगवाए गए थे।
अपराधिक इतिहास और कानूनी कार्रवाई एजीटीएफ के डीआईजी गुरमीत चौहान और डीएसपी जसपाल सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड है, जिसमें घरेलू हिंसा जैसे गंभीर मामले भी शामिल हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन आरोपियों का संबंध किसी बड़े गैंगस्टर नेटवर्क या अंतरराज्यीय हथियार तस्करों से तो नहीं है।
इस मामले में बठिंडा के कोतवाली पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि दिल्ली के उस स्रोत का पता लगाया जा सके जहाँ से ये हथियार सप्लाई किए गए थे। इस गिरफ्तारी से बठिंडा में सक्रिय अपराधिक तत्वों को कड़ा संदेश गया है।
#PunjabPolice #AGTF #BathindaNews #CrimeUpdate #DGPPunjab #AntiGangsterTaskForce #BreakingNewsPunjab #IllegalWeapons #LawAndOrder #CrimePrevention #Danikkhabar
-

आज का राशिफल रविवार, 22 मार्च 2026
♈ मेष (Aries)
परिवार: घर में सहयोग मिलेगा, छोटे विवाद खत्म होंगे
कैरियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है, प्रमोशन के संकेत
लाभ/हानि: धन लाभ संभव, खर्च नियंत्रित रखें
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00 – 10:30
शेयर मार्केट: हल्का लाभ, जल्दी निर्णय न लें
लक्की नंबर: 9
शुभ रंग: लाल
स्वास्थ्य: ऊर्जा अच्छी, सिरदर्द संभव
बिजनेस: नई डील फाइनल हो सकती है
मूड: उत्साहित 👍
---
♉ वृषभ (Taurus)
परिवार: परिवार में खुशियां, मेहमान आ सकते हैं
कैरियर: स्थिरता रहेगी, काम समय पर पूरा होगा
लाभ/हानि: आय में वृद्धि, बचत करें
शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:00 – 2:30
शेयर मार्केट: सुरक्षित निवेश करें
लक्की नंबर: 6
शुभ रंग: सफेद
स्वास्थ्य: पेट का ध्यान रखें
बिजनेस: लाभकारी दिन
मूड: संतुष्ट 😊
---
♊ मिथुन (Gemini)
परिवार: बातचीत से रिश्ते सुधरेंगे
कैरियर: नई योजनाएं बनेंगी
लाभ/हानि: मिश्रित परिणाम
शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00 – 12:00
शेयर मार्केट: उतार-चढ़ाव रहेगा
लक्की नंबर: 5
शुभ रंग: हरा
स्वास्थ्य: तनाव से बचें
बिजनेस: पार्टनर से सहयोग मिलेगा
मूड: सामान्य 😐
---
♋ कर्क (Cancer)
परिवार: भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा
कैरियर: मेहनत का फल मिलेगा
लाभ/हानि: धन लाभ संभव
शुभ मुहूर्त: शाम 4:00 – 5:30
शेयर मार्केट: अच्छा लाभ मिल सकता है
लक्की नंबर: 2
शुभ रंग: सफेद
स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा
बिजनेस: विस्तार के अवसर
मूड: खुश 😊
---
♌ सिंह (Leo)
परिवार: विवाद से बचें
कैरियर: अधिकारियों से प्रशंसा
लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकता है
शुभ मुहूर्त: सुबह 8:00 – 9:30
शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश करें
लक्की नंबर: 1
शुभ रंग: सुनहरा
स्वास्थ्य: थकान महसूस हो सकती है
बिजनेस: नई शुरुआत ठीक रहेगी
मूड: थोड़ा तनाव 😓
---
♍ कन्या (Virgo)
परिवार: रिश्तों में मधुरता
कैरियर: सफलता के योग
लाभ/हानि: अच्छा लाभ
शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:30 – 2:00
शेयर मार्केट: लाभकारी दिन
लक्की नंबर: 7
शुभ रंग: नीला
स्वास्थ्य: फिट रहेंगे
बिजनेस: विस्तार संभव
मूड: आत्मविश्वासी 💪
---
♎ तुला (Libra)
परिवार: जीवनसाथी का सहयोग
कैरियर: नए अवसर मिलेंगे
लाभ/हानि: धन लाभ
शुभ मुहूर्त: शाम 3:00 – 4:30
शेयर मार्केट: मध्यम लाभ
लक्की नंबर: 6
शुभ रंग: गुलाबी
स्वास्थ्य: सामान्य
बिजनेस: पार्टनरशिप लाभकारी
मूड: खुश 😄
---
♏ वृश्चिक (Scorpio)
परिवार: तनाव हो सकता है
कैरियर: सावधानी रखें
लाभ/हानि: हानि से बचें
शुभ मुहूर्त: सुबह 10:00 – 11:30
शेयर मार्केट: जोखिम न लें
लक्की नंबर: 8
शुभ रंग: काला
स्वास्थ्य: थकान
बिजनेस: धीमी गति
मूड: चिंतित 😟
---
♐ धनु (Sagittarius)
परिवार: खुशियां रहेंगी
कैरियर: उन्नति के योग
लाभ/हानि: अच्छा लाभ
शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00 – 3:30
शेयर मार्केट: निवेश फायदेमंद
लक्की नंबर: 3
शुभ रंग: पीला
स्वास्थ्य: अच्छा
बिजनेस: तेजी आएगी
मूड: सकारात्मक 😊
---
♑ मकर (Capricorn)
परिवार: जिम्मेदारियां बढ़ेंगी
कैरियर: मेहनत करनी होगी
लाभ/हानि: संतुलित
शुभ मुहूर्त: सुबह 7:30 – 9:00
शेयर मार्केट: धीमा लाभ
लक्की नंबर: 4
शुभ रंग: ग्रे
स्वास्थ्य: कमर दर्द संभव
बिजनेस: स्थिर रहेगा
मूड: गंभीर 😐
---
♒ कुंभ (Aquarius)
परिवार: सहयोग मिलेगा
कैरियर: नई शुरुआत
लाभ/हानि: धन लाभ
शुभ मुहूर्त: शाम 5:00 – 6:30
शेयर मार्केट: अच्छा रिटर्न
लक्की नंबर: 11
शुभ रंग: बैंगनी
स्वास्थ्य: अच्छा
बिजनेस: विस्तार के योग
मूड: उत्साहित 😄
---
♓ मीन (Pisces)
परिवार: शांति बनी रहेगी
कैरियर: सफलता मिलेगी
लाभ/हानि: लाभ के संकेत
शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:30 – 3:00
शेयर मार्केट: लाभदायक दिन
लक्की नंबर: 12
शुभ रंग: आसमानी
स्वास्थ्य: बेहतर
बिजनेस: उन्नति
मूड: संतुलित 😊
---
#राशिफल2026
#आज का राशिफल
#सभी राशियों का राशिफल
#मासिक राशिफल
#आज का दिन कैसा रहेगा
#परिवार का मूड
#कैरियर सलाह
#शेयर मार्केट आज
#लाभ हानि
#शुभ मुहूर्त
#लकी नंबर
#शुभ रंग
#स्वास्थ्य टिप्स
#ऊर्जा स्तर
#बिजनेस सलाह
#टैरो अंक
#धार्मिक शुभ योग
#जीवन मंत्र
#साप्ताहिक राशिफल
#आज का शुभ समय
#लाइफ हिमाकत
#मनोविज्ञान टिप्स
#धन लाभ
#खराब दिन से बचाव
#शुभ संकेत
#राशि अनुसार भाग्य
#संपत्ति और निवेश
#सिंह, कर्क,
तुला राशिया
#राशि परिवर्तन
-
22/03/26 |दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों के लिए आज लगेंगे स्पेशल कैंप, मालिकाना हक के दस्तावेजों का मौके पर होगा निपटारा
ए के वत्स, 20 मार्च नई दिल्ली : दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लाखों निवासियों को मालिकाना हक दिलाने की प्रक्रिया को गति देने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) आज, रविवार को 'पीएम-उदय' (PM-UDAY) योजना के तहत सिंगल विंडो कैंप के दूसरे चरण का आयोजन कर रहा है। यह कैंप दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 10 चयनित स्थानों पर लगाए जाएंगे, जहाँ निवासियों को संपत्ति के पंजीकरण और दस्तावेजीकरण से जुड़ी सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएंगी।
इन कैंपों का मुख्य उद्देश्य उन आवेदनों का त्वरित निस्तारण करना है जो छोटी-मोटी कमियों या तकनीकी कारणों से लंबित हैं। डीडीए अधिकारियों के अनुसार, कैंप में स्वीकृत मामलों के लिए ऑथराइजेशन स्लिप (AS) और कन्वेंस डीड (CD) का निष्पादन किया जाएगा। इसके अलावा, नए पंजीकरण, जीआईएस (GIS) सर्वेक्षण में सहायता और आवेदन फॉर्म भरने में आने वाली समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। बुजुर्गों और कम पढ़े-लिखे लोगों के लिए विशेष सहायता डेस्क भी स्थापित किए गए हैं ताकि वे अपने जरूरी दस्तावेज जैसे आईडी बॉन्ड और नोटरी पेपर आसानी से तैयार करवा सकें।
आज इन 10 प्रमुख स्थानों पर आयोजित होंगे कैंप:
पीतमपुरा (एलयू ब्लॉक): डीडीए मार्केट, रामलीला मैदान के पास।
द्वारका सेक्टर-5: नागरिक सुविधा केंद्र, डीडीए नर्सरी।
मुनिरका: डीडीए ऑफिस कॉम्प्लेक्स (O/o SCC-I)।
लक्ष्मी नगर: प्लॉट नंबर 4, डीडीए बिल्डिंग, डिस्ट्रिक्ट सेंटर।
रोहिणी सेक्टर-3: दीपाली चौक के पास।
पश्चिम विहार: डबल टंकी, डीडीए कार्यालय।
पीतमपुरा-II: मुकरबा चौक, जीटीके डिपो के पास (PC-107)।
शकरपुर: सीड बेड पार्क, स्कूल ब्लॉक, डीडीए ऑफिस।
जनकपुरी: बी2बी, डीडीए ऑफिस।
सरिता विहार: प्रोजेक्ट डिवीजन-2, मेट्रो स्टेशन के पास।
डीडीए ने निवासियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने मालिकाना हक से जुड़े लंबित कार्यों को पूरा करें। कैंप सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सक्रिय रहेंगे। यह पहल दिल्ली की 1,731 अनधिकृत कॉलोनियों को मुख्यधारा के शहरी ढांचे से जोड़ने और वहां के निवासियों को बैंक ऋण व अन्य नागरिक सुविधाएं प्राप्त करने में सक्षम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
#PMUDAY #DDA #DelhiUnauthorisedColonies #PropertyRights #DelhiNews #DDAHousing #HomeOwnership #UrbanDevelopment #SundayCamp #ModiGovernment #DelhiRealEstate #Danikkhabar
-
22/03/26 |चंडीगढ़ की सुखना झील पर 27-28 मार्च को शानदार एयर शो, घर बैठे ऐप से ऐसे करें टिकट बुक
चंडीगढ़, 22 मार्च (अन्नू): चंडीगढ़ की प्रसिद्ध सुखना झील एक बार फिर भारतीय वायुसेना के जंगी जहाजों के हैरतअंगेज करतबों की गवाह बनने जा रही है। आगामी 27 और 28 मार्च को यहाँ 'सूर्य किरण एरोबेटिक टीम' द्वारा विशेष एयर शो का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को उपायुक्त (DC) निशांत कुमार यादव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई, जिसमें वायुसेना, पुलिस, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। डीसी ने इस आयोजन को चंडीगढ़ के लिए गर्व का विषय बताया और कहा कि इससे न केवल शहर की पहचान मजबूत होगी, बल्कि बड़ी संख्या में पर्यटक भी आकर्षित होंगे।
प्रशासन ने आमजन की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। शो के दौरान सुखना झील के आसपास निजी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी, जिसके लिए शहर में सात अलग-अलग पिकअप और ड्रॉप पॉइंट बनाए गए हैं। दर्शकों को लाने वाली बसों के लिए अंतिम समय सुबह 9 बजे तय किया गया है। बैठक में भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक कंट्रोल और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को समय पर अपनी कार्ययोजना पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
वायुसेना के इस रोमांचक शो को देखने के लिए दर्शकों को एंट्री पास लेना अनिवार्य होगा। यह पास 24 मार्च से 'चंडीगढ़ टूरिज्म एप' पर उपलब्ध होंगे, जिसके लिए प्रति व्यक्ति 100 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। सुखना झील पर दर्शकों की क्षमता को देखते हुए प्रतिदिन केवल 10 हजार लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। वायुसेना और प्रशासन के बीच तालमेल बिठाकर तकनीकी तैयारियों और रिहर्सल का खाका भी तैयार कर लिया गया है ताकि शहरवासी बिना किसी असुविधा के इस ऐतिहासिक पल का आनंद ले सकें।
#ChandigarhAirShow #SuryakiranAF #IndianAirForce #SukhnaLake #ChandigarhTourism #AirShow2026 #CityBeautiful #AviationLovers #SukhnaEvents #IAF #DanikKhabar -
22/03/26 |कचरा प्रबंधन में लापरवाही पर हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और राज्य से मांगी रिपोर्ट
हिमाचल/शिमला, 22 मार्च (अन्नू): हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य में ठोस कचरा प्रबंधन नियमों के उल्लंघन और कूड़े के वैज्ञानिक निपटान में बरती जा रही कोताही पर कड़ा संज्ञान लिया है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने इस मामले में केंद्र सरकार, राज्य के शहरी विकास विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित संबंधित जिला प्रशासनों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि कचरा प्रबंधन में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों की अनदेखी करने वाले डिफाल्टरों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
सुनवाई के दौरान अदालत ने 15वें वित्त आयोग के तहत आवंटित 111 करोड़ रुपये के फंड के उपयोग को लेकर केंद्र सरकार से सवाल किया है। आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में कचरा शुल्क के रूप में अपेक्षित 37.18 करोड़ रुपये के मुकाबले केवल 27.71 करोड़ रुपये ही एकत्र हो पाए हैं। इस लगभग 10 करोड़ रुपये के घाटे को देखते हुए कोर्ट ने बकाया राशि वसूलने और लापरवाही बरतने वाली संस्थाओं पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए हैं। विशेष रूप से बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN) क्षेत्र के केंडुवाल साइट पर कचरे के अंबार पर चिंता व्यक्त करते हुए कोर्ट ने कहा कि प्लांट की क्षमता से तीन गुना अधिक कचरा वहां पहुंच रहा है, जिसके लिए सीसीटीवी निगरानी और उचित फेंसिंग अनिवार्य है।
अदालत ने पर्यावरण प्रदूषण से जुड़े एक अन्य गंभीर मामले में नाहन के सैनवाला में नदी किनारे शराब की बोतलें और लेबल फेंकने वाली कंपनियों पर 'प्रदूषक भुगतान करे' (Polluter Pays Principle) के सिद्धांत के तहत भारी जुर्माना लगाने का आदेश दिया है। इस मामले में हिमाचल के कालाअंब और हरियाणा के कुरुक्षेत्र की दो कंपनियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। खंडपीठ ने प्रदेश सरकार को सुझाव दिया कि कचरा प्रबंधन के लिए चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा मॉडल जैसे विशेषज्ञों की सहायता ली जाए और 'हिमाचल प्रदेश डिपॉजिट रिफंड स्कीम 2025' को सख्ती से लागू किया जाए। मामले की अगली सुनवाई अब 14 मई को होगी।
#HimachalHighCourt #WasteManagement #EnvironmentProtection #HimachalNews #BaddiNews #SolidWasteRules #PolluterPays #GreenHimachal #LegalUpdate #CleanIndiaMission -
22/03/26 |हिमाचल के मुख्यमंत्री ने पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण और आईटी क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया
एन.एस.बाछल, 22 मार्च, शिमला
हिमाचल मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सीआईआई हिमाचल प्रदेश द्वारा शिमला में ‘बेहतर कल हेतु भविष्य-उन्मुख हिमाचल प्रदेश का निर्माण: वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता के लिए स्थानीय सामर्थ्य का दोहन’ विषय पर आयोजित वार्षिक सम्मेलन की अध्यक्षता की।इस अवसर पर उन्होंने उद्योगपतियों को पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश की भौगोलिक और पर्यावरणीय विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए हरित उद्योगों को प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगों को हर संभव सहयोग और आवश्यक सुविधाएं प्रदान करेगी तथा पर्यटन और आतिथ्य सत्कार क्षेत्रों में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यटन क्षेत्र में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना भी बना रही है।
राज्य के जिला मुख्यालयों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर हेलीपोर्ट निर्मित किए जा रहे हैं तथा हेली-टैक्सी सेवाओं का संचालन शुरू किया जा चुका है और इन सेवाओं को विस्तार प्रदान करने की योजना है। इसके अलावा कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार का कार्य भी प्रगति पर है।
मुख्यमंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि उद्योगपतियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और वे अपनी शिकायतें सीधे उनके संज्ञान में ला सकते हैं। उन्होंने सिंगल-विंडो प्रणाली में सुधार पर बल देते हुए कहा कि उद्योगों से संबंधित सभी स्वीकृतियां एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाई जानी चाहिए और उद्योग विभाग को निवेशकों का मार्गदर्शन करना चाहिए।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अधिकांश उद्योग पड़ोसी राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों के पास स्थित हैं और सरकार इन क्षेत्रों में बेहतर आधारभूत अधोसंरचना विकसित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा कि शिमला की तर्ज पर बद्दी में अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट्स निर्मित की जाएंगी और औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली लोड की समस्याओं को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऊना जिले के हरोली में बल्क ड्रग पार्क विकसित किया जा रहा है, जहां निवेशकों को प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं। बद्दी तक रेलवे सम्पर्क बढ़ाने के लिए राज्य सरकार 50 प्रतिशत लागत वहन कर रही है, जिसमें भूमि अधिग्रहण का खर्च भी शामिल है, इससे बीबीएमबी से जुड़े उद्योगों को भी लाभ होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को ‘लंग्स ऑफ नॉर्थ इंडिया’ (उत्तर भारत की प्राणवायु) और ‘वाटर बाउल’ (जल पात्र) के रूप में जाना जाता है, लेकिन हिमाचल को इसका उचित हिस्सा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 275(1) के तहत मिलने वाली राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) सहायता को बंद कर दिया गया है और वर्तमान सरकार इसे पुनः बहाल करने के लिए प्रयासरत है।
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू राज्य के पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंनेे संसाधन जुटाने की दिशा में विशेष ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने लगातार प्राकृतिक आपदाओं का सामना किया है। वर्ष 2024 में राज्य ने राजनीतिक संकट भी देखा, लेकिन सरकार ने इन तमाम चुनौतियों का दृढ़ता से सामना किया। राज्य सरकार ने आपदा प्रभावित लोगों को अपने संसाधनों से सहायता प्रदान की। इसके विपरीत प्रधानमंत्री की घोषणा के बावजूद, राज्य के आपदा प्रभावित परिवार अब भी केंद्र से 1,500 करोड़ रुपये की सहायता की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश उद्योग स्थापित करने के लिए उद्योग निवेशी नीतियों और वातावरण प्रदान करता है। यहां बिजली की कोई कमी नहीं है और कानून-व्यवस्था भी सुदृढ़ है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य कर रहा है और स्थानीय उत्पादों की खरीद को बढ़ावा दिया जा रहा है। जब हम स्थानीय उत्पादों को चुनते हैं, तो हम केवल अपने उद्यमों का समर्थन नहीं करते, बल्कि अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हैं, स्थानीय आजीविकाओं का निर्माण करतेे हैं और आत्मनिर्भर हिमाचल प्रदेश की नींव रखते हैं।
इस अवसर पर उद्योग निदेशक यूनुस, सीआईआई उत्तरी क्षेत्र की अध्यक्ष अंजली सिंह, दीपान गर्ग, पुनीत कौर, संजय सूरी और सीआईआई के अन्य सदस्य तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
#SukhvinderSinghSukhu #HimachalPradesh #CIIHimachal #InvestmentInHimachal #HimachalIndustry #GreenIndustry #TourismHP #SelfReliantHimachal #IndustrialGrowth #ShimlaSummit
-
22/03/26 |सुशासन का नया डिजिटल युग: मध्यप्रदेश में जल्द शुरू होगा 'स्टेट एआई मिशन', नागरिक सेवाओं में आएगी क्रांतिकारी पारदर्शिता
एन.एस.बाछल, 22 मार्च, भोपाल
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य की शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी पहल की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुशासन और विकास को नई गति देने के उद्देश्य से शीघ्र ही 'मध्यप्रदेश स्टेट एआई मिशन' का शुभारंभ किया जाएगा। यह मिशन राज्य के 'एआई विजन एंड एक्शन फ्रेमवर्क' पर आधारित होगा, जिसका मुख्य लक्ष्य सरकारी सेवाओं को प्रेडिक्टिव (पूर्वानुमानित), प्रोएक्टिव (सक्रिय) और डेटा-ड्रिवन (डेटा-आधारित) बनाना है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि एआई तकनीकों का उपयोग पूरी तरह से 'ह्यूमन-इन-द-लूप' (मानवीय निगरानी) के साथ किया जाएगा, ताकि सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित रहे। इस मिशन के माध्यम से विशेष रूप से किसानों, ग्रामीण समुदायों, युवाओं और वंचित वर्गों को तेज और व्यक्तिगत सेवाएं प्रदान की जाएंगी। कृषि, स्वास्थ्य, पोषण और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में जोखिमों की पूर्व पहचान के लिए 'प्रेडिक्टिव गवर्नेंस' को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही, सरकारी अधिकारियों को ड्राफ्टिंग और डेटा मैनेजमेंट के लिए आधुनिक एआई टूल्स उपलब्ध कराए जाएंगे।
मिशन का चरणबद्ध क्रियान्वयन और भविष्य की रूपरेखा:
वर्ष 2026-27: वर्तमान एआई पहलों का एकीकरण और आधारभूत तैयारी।
वर्ष 2027-28: सफल मॉडल्स को विभिन्न सरकारी विभागों में व्यापक स्तर पर लागू करना।
वर्ष 2028 से: एआई को शासन की एक स्थायी और संस्थागत क्षमता के रूप में स्थापित करना।
राज्य में पहले से ही संपदा 2.0, फेस रिकग्निशन और एआई आधारित गिरदावरी जैसी प्रणालियों से भूमि और फसल संबंधी सेवाओं में सटीकता आई है। 'सुमन सखी' कार्यक्रम के जरिए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की निगरानी और 'एमपी कौशल रथ' के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ना इस दिशा में सफल उदाहरण हैं। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि 'मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस' के सिद्धांत पर चलते हुए मध्यप्रदेश एआई को प्रयोगशाला से निकालकर 'पब्लिक गुड' (जनहित) के रूप में अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
#MPStateAIMission #DigitalGovernance #DrMohanYadav #ArtificialIntelligence #SmartGovernance #ViksitMadhyaPradesh #AIForGood #FutureTech #GoodGovernance #DigitalIndia -
22/03/26 |साझा विकास की नई राह: मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच औद्योगिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को मिली नई ऊर्जा
एन.एस.बाछल, 22 मार्च, भोपाल
जयपुर में आयोजित 'इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश' सत्र के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश और राजस्थान के प्रगाढ़ रिश्तों को 'जुड़वा भाइयों' जैसी संज्ञा दी। उन्होंने रेखांकित किया कि दोनों प्रदेश न केवल सांस्कृतिक और पारंपरिक रूप से एक-दूसरे के करीब हैं, बल्कि आर्थिक रूप से भी स्वाभाविक साझीदार हैं। राजस्थान की टेक्सटाइल व ज्वेलरी विशेषज्ञता और मध्यप्रदेश की कपास उत्पादन क्षमता व विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र मिलकर एक मजबूत वैश्विक मूल्य श्रृंखला का निर्माण कर सकते हैं। डॉ. यादव ने हाल ही में संपन्न राजस्थान स्थापना दिवस और गणगौर पर्व की शुभकामनाएं देते हुए दोनों राज्यों के बीच 'रोटी-बेटी' के पारंपरिक संबंधों के साथ-साथ अब 'पानी के संबंधों' के सूत्रपात होने की बात भी कही।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना को दोनों राज्यों के लिए ऐतिहासिक बताया। लगभग एक लाख करोड़ रुपये की इस महापरियोजना का 90 प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी, जबकि दोनों राज्यों को मात्र पांच-पांच प्रतिशत राशि देनी होगी। इस योजना के क्रियान्वयन से सूखे क्षेत्रों की तस्वीर बदलेगी और सिंचाई व पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। डॉ. यादव ने राजस्थान के व्यापारियों की युक्ति-बुद्धि और संघर्षशीलता की सराहना करते हुए कहा कि उनके पास न केवल धन कमाने का कौशल है, बल्कि वे दुनिया भर में अपनी योग्यता का लोहा मनवा चुके हैं। उन्होंने निवेशकों को मध्यप्रदेश में नियमों के सरलीकरण और सुगम व्यापार के लिए आमंत्रित किया।
मध्यप्रदेश की औद्योगिक नीतियों पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में 26 विभिन्न क्षेत्रों के लिए नई नीतियां लागू हैं और जल्द ही एआई तथा स्पेस सेक्टर के लिए भी विशेष पॉलिसी लाई जाएगी। मध्यप्रदेश अब एक बिजली सरप्लस राज्य बन चुका है और दिल्ली मेट्रो जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स भी यहाँ की बिजली से संचालित हो रहे हैं। राज्य में औद्योगिक विकास के साथ-साथ मेडिकल टूरिज्म, माइनिंग और दुग्ध उत्पादन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार पीपीपी मॉडल के तहत मात्र एक रुपये की लीज पर जमीन उपलब्ध करा रही है और गौ-वंश संरक्षण के लिए अनुदान राशि को भी दोगुना किया गया है।
निवेशकों को आकर्षित करते हुए डॉ. यादव ने बताया कि नर्मदापुरम के बाबई-मोहासा में देश का पहला रिन्यूएबल एनर्जी इक्विपमेंट जोन विकसित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश का 'सिंगल विंडो सिस्टम' और 'इन्वेस्ट एमपी 3.0' पोर्टल देश के बेहतरीन डिजिटल प्लेटफार्म्स में से एक है। सत्र के दौरान राजस्थान के प्रमुख उद्योगपतियों ने भी मध्यप्रदेश के सकारात्मक वातावरण और सस्ती बिजली की उपलब्धता की प्रशंसा की। इंसुलेशन एनर्जी जैसे समूहों ने राज्य में बड़े निवेश की पुष्टि की है, जिससे हजारों स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने कई दिग्गज उद्योगपतियों के साथ व्यक्तिगत मुलाकात की और उन्हें 'देश के दिल' मध्यप्रदेश में निवेश के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
#InvestMP #MPRajasthanSynergy #DrMohanYadav #IndustrialGrowth #ViksitBharat #RiverLinkingProject #BusinessInvestment #GreenEnergyMP #RajasthanEntrepreneurs #EconomicPartnership -
22/03/26 |जयपुर चाकसू में 'गुरु गोलवलकर स्वास्थ्य पखवाड़ा' का सफल आयोजन: 45 हजार से अधिक लोगों की हुई हेल्थ स्क्रीनिंग
एन.एस.बाछल, 22 मार्च, जयपुर।
जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के मार्गदर्शन में ब्लॉक चाकसू में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 07 मार्च से 21 मार्च 2026 तक ‘गुरु गोलवलकर स्वास्थ्य पखवाड़ा’ आयोजित किया गया। इस विशेष अभियान के जरिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और चिकित्सा सेवाएं सीधे आमजन तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया गया।
इस पखवाड़े के दौरान चाकसू ब्लॉक की 24 ग्राम पंचायतों और नगर पालिका क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी तरह सक्रिय रहीं। सेवाओं के विस्तार के लिए एक उप जिला अस्पताल, सात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और 21 स्वास्थ्य उप-केंद्रों को इस मुहिम से जोड़ा गया। मुख्य आयोजना अधिकारी डॉ. सुदीप कुमावत ने जानकारी दी कि अभियान के तहत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया, जिसमें गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, नियमित स्वास्थ्य जांच, एनीमिया का उपचार और शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने जैसे लक्ष्य रखे गए।
अभियान की एक बड़ी उपलब्धि गैर-संचारी रोगों (NCD) की स्क्रीनिंग रही। 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के निर्धारित 56,294 लोगों के लक्ष्य में से अब तक 45,370 व्यक्तियों की जांच की जा चुकी है। डॉ. कुमावत ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रतिदिन 50 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया था, जिसे स्वास्थ्य टीमों ने समयबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास किया। इसके अतिरिक्त, टीबी मुक्त भारत के संकल्प को दोहराते हुए संभावित रोगियों की पहचान और उनके उपचार की व्यवस्था भी की गई।
#HealthAwareness #ChaksuNews #RajasthanHealth #GuruGolwalkarSwasthyaPakhwada #PublicHealth #ScreeningCamp #TBFreeIndia #HealthyRajasthan #JaipurAdmin #MedicalServices -
22/03/26 |दिल्ली के दिल में राजस्थान: बीकानेर हाउस में 'राजस्थान उत्सव' के दौरान गणगौर की शाही सवारी ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा
एन.एस.बाछल, 22 मार्च, जयपुर।
देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस इन दिनों राजस्थानी संस्कृति के रंगों से सराबोर है। यहाँ आयोजित 11 दिवसीय 'राजस्थान उत्सव' के तहत शनिवार को पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ गणगौर की सवारी निकाली गई। 25 मार्च तक चलने वाले इस उत्सव में राजस्थान की समृद्ध विरासत को दिल्लीवासियों के बीच जीवंत किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर अतिरिक्त आवासीय आयुक्त अंजु ओमप्रकाश ने बताया कि मंगल कलश यात्रा में लगभग 200 महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सिर पर घड़ा और नारियल रखकर पूरे परिसर का भ्रमण किया।
इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण राजस्थान के लोक कलाकार रहे, जिन्होंने मशक वादन और कच्छी घोड़ी जैसी लुप्त होती लोक कलाओं का शानदार प्रदर्शन किया। ईसर और गौरी (भगवान शिव और माता पार्वती) की मूर्तियों को अत्यंत सुंदर ढंग से सजाकर उनकी पूजा-अर्चना की गई। उत्सव में शामिल सैकड़ों महिला-पुरुषों ने मंगल गीतों के साथ इस पावन पर्व का आनंद लिया। शनिवार का अवकाश होने के कारण दिल्ली के विभिन्न कोनों से बड़ी संख्या में लोग यहाँ पहुंचे, जिन्होंने राजस्थानी व्यंजनों का लुत्फ उठाया और हस्तशिल्प उत्पादों की जमकर खरीदारी की।
गणगौर का पर्व राजस्थान की अस्मिता से जुड़ा है, जो वैवाहिक सुख और अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इस आध्यात्मिक उत्सव के बाद शाम को 'लोक रंग' नामक एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ, जिसके बाद गफरूद्दीन मेवाती के भपंग वादन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस शाम को केसरिया बालम, चरी नृत्य, रिम भवई और घूमर जैसी प्रस्तुतियों ने और भी यादगार बना दिया। इस अवसर पर भारत सरकार के संयुक्त सचिव अंकन चौधरी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
#RajasthanUtsav2026 #BikanerHouse #DelhiEvents #GangaurInDelhi #RajasthanTourism #CultureOfRajasthan #Ghoomar #FolkArt #RajasthanDiwas #TraditionalIndia -
22/03/26 |गुलाबी नगरी में गणगौर का शाही वैभव: लोक संस्कृति और आस्था के रंगों में सराबोर हुआ जयपुर
एन.एस.बाछल, 22 मार्च, जयपुर।
राजस्थान की राजधानी जयपुर शनिवार को एक बार फिर अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के चरमोत्कर्ष पर नजर आई। गणगौर महोत्सव 2026 के अवसर पर निकली भव्य शाही सवारी ने पूरे शहर को आस्था और उल्लास के अनूठे रंग में रंग दिया। शाम के वक्त सिटी पैलेस परिसर से जब माता गणगौर की पालकी प्रस्थान हुई, तो उनके दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। नगाड़ों की थाप और शहनाई की गूंज के साथ 'गौर माता' की जय-जयकार ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
सवारी के पारंपरिक मार्ग, विशेष रूप से त्रिपोलिया गेट से छोटी चौपड़ और गणगौरी बाजार तक, मानों पूरा शहर सड़कों पर उतर आया। स्थानीय निवासियों ने छतों और गलियारों से पुष्पवर्षा कर सवारी का आत्मीय स्वागत किया। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए न केवल जयपुरवासी, बल्कि बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी मौजूद रहे, जो राजस्थान की इस जीवंत संस्कृति को अपने कैमरों में कैद करने के लिए खासे उत्साहित दिखे।
इस शोभायात्रा की शोभा को करीब 210 लोक कलाकारों ने अपनी अद्भुत कलाकारी से बढ़ाया। कालबेलिया, कच्छी घोड़ी, गैर और घूमर जैसे नृत्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया, वहीं रावणहत्था और भपंग की पारंपरिक धुनों ने समां बांध दिया। इस साल की सवारी में 32 पारंपरिक लवाजमों का समावेश था, जिसमें सजे-धजे हाथी, ऊंटों का दस्ता और घोड़े शामिल थे। पहली बार शामिल हुए 'शंकर बैंड' की प्रस्तुति ने इस भव्यता में चार चांद लगा दिए। आधुनिक तकनीक के समन्वय से इस पूरे आयोजन का देश-विदेश में लाइव प्रसारण भी किया गया।
महोत्सव का समापन रविवार को होने वाली 'बूढ़ी गणगौर' की शाही सवारी के साथ होगा। पर्यटन विभाग के अनुसार, यह विदाई की सवारी भी शाम 5:45 बजे सिटी पैलेस से रवाना होकर अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए तालकटोरा पहुंचेगी। बूढ़ी गणगौर का दिन विवाहित महिलाओं के लिए सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है और यह माता पार्वती की विदाई की एक भावपूर्ण अभिव्यक्ति है। जयपुर एक बार फिर इस ऐतिहासिक और भावुक परंपरा का साक्षी बनने के लिए पूरी तरह तैयार है।
#Gangaur2026 #JaipurHeritage #RajasthanCulture #GangaurFestival #PinkCityJaipur #IndianTradition #RoyalRajasthan #GangaurMata #RajasthanTourism #CulturalHeritage -
22/03/26 |'राजस्थान ज्ञान सभा-2083' का आगाज; राजस्थान के शिक्षा मंत्री दिलावर बोले— "मूल्य आधारित हो हमारी शिक्षा"
एन.एस.बाछल, 22 मार्च, जयपुर।
राजस्थान में शिक्षा के परिदृश्य पर समग्र चर्चा के लिए दो दिवसीय परिसंवाद 'राजस्थान ज्ञान सभा- 2083' शनिवार को जेईसीआरसी विश्वविद्यालय परिसर में प्रारंभ हुआ। 'विकसित राजस्थान के लिए शिक्षा' विषय पर आयोजित परिसंवाद का उद्घाटन करते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि हमारी शिक्षा मूल्य आधारित होनी चाहिए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 में भी सबसे महत्वपूर्ण बिंदु यही है। उन्होंने शिक्षा के साथ संस्कार के समावेश पर जोर देते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति की शिक्षा के विकास में भूमिका पर प्रकाश डाला। उद्घाटन सत्र में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अतुल कोठारी ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपराओं में अधिकतम सवालों के जवाब निहित हैं। राजस्थान और देश का भौतिक विकास केवल शिक्षा से ही संभव है। आयुक्त कॉलेज शिक्षा राजस्थान डॉ. ओपी बैरवा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विकास करना है।
भविष्य आधारित विकास के लिए शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का समावेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कौशल व रोजगार आधारित शिक्षा आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। युवाओं को रोजगार की गारंटी देने के लिए कॉर्पोरेट सर्टिफिकेशन कोर्स विकसित किए जा रहे हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख श्री सुनील सुखदेवभाई मेहता, वाईस चेयरपर्सन जेईसीआरसी विश्वविद्यालय श्री अमित अग्रवाल व प्रेसिडेंट जेईसीआरसी प्रो. विक्टर गंभीर ने भी शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के तहत 'राजस्थान की शिक्षा में संस्कार व्यवस्था: समाज का मौन संविधान- शिक्षा के माध्यम से सामाजिक मूल्यों एवं चरित्र निर्माण की भूमिका' विषयक सत्र में अतिरिक्त मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा राजस्थान कुलदीप रांका ने मनुष्य जीवन में शिक्षा के आरंभ से लेकर वर्तमान तक के परिदृश्य पर बात करते हुए कहा कि नए विकास से पूरी संस्कृति प्रभावित होती है और तकनीक के चलते आगामी दिनों में रोजमर्रा के कार्यों में मनुष्य का महत्व कम होता चला जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में मूल्य आधारित शिक्षा का महत्व है और मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए हमे सही फैसले लेने होंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अनुभव आधारित शिक्षण हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
इस सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख सुनील सुखदेवभाई मेहता ने सामाजिक मूल्य एवं चरित्र निर्माण को जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि समाज के प्रति आज संवेदना कम होती जा रही है। पूर्व शिक्षा मंत्री भारत सरकार डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि एनईपी का उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से मानवों को मशीन नहीं बल्कि मनुष्य बनाना है।
नवाचारों से बेहतर हुआ राजस्थान का शैक्षणिक परिदृश्य-
परिसंवाद के द्वितीय सत्र में समग्र शिक्षा राजस्थान की उपायुक्त डॉ. निधि सिंह ने स्कूल शिक्षा विभाग के नवाचारों व गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की क्रियान्विति के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान चलाया जा रहा है। ऐसा अभियान चलाने वाला राजस्थान पहला राज्य है। उन्होंने निपुण राजस्थान अभियान, प्रखर अभियान, एआई आधारित सीबीए मूल्यांकन, एफएलएन गतिविधियों सहित शिक्षा विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग की योजनाओं से जुड़े विभिन्न सवालों के जवाब भी दिए। इस सत्र में सहायक प्रोफेसर आरआईई अजमेर डॅा. गणेश दत्त व डाइट जालोर प्रिंसिपल श्री शांति लाल ने भी विषय पर व्याख्यान दिया।
#RajasthanGyanSabha2083 #MadanDilawar #EducationReform #NEP2020 #ViksitRajasthan #JECRC #SkillDevelopment #EducationWithValues #DigitalEducation #शिक्षित_राजस्थान #संस्कार_युक्त_शिक्षा #ArtificialIntelligence #EmploymentGeneration #NipunRajasthan #RajasthanEducation #HigherEducationIndia
-
22/03/26 |निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की असली ताकत, सरकार और जनता के बीच सेतु है मीडिया —राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
एन.एस.बाछल, 22 मार्च, जयपुर।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि लोकतंत्र हमारी संस्कृति, परंपरा और जीवन पद्धति में सदैव विद्यमान रहा है। देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को सशक्त बनाए रखने में पत्रकारिता की अहम भूमिका रही है। पत्रकारिता समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज को शासन तक पहुंचाने का कार्य करती है।
बिरला शनिवार को पत्रिका समूह के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश के जन्म शताब्दी पर्व के उपलक्ष में आयोजित पत्रिका की-नोट कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कर्पूर चंद्र कुलिश ने पत्रकारिता के क्षेत्र में नैतिक मूल्यों पर आधारित पत्रकारिता की एक नई मिसाल स्थापित की, जो आज भी प्रासंगिक और प्रेरणादायी है। आज भी राजस्थान पत्रिका श्री गुलाब कोठारी के नेतृत्व में उन्हीं मूल्यों के आधार पाठक को सर्वोपरि मानकर कार्य कर रहा है।
लोकसभा अध्यक्ष ने भाषा के महत्व को बताते हुए कहा कि लोकसभा में सदस्यों को 22 भाषा में बोलने का अवसर दिया गया। इससे जनप्रतिनिधियों का अपनी क्षेत्र की जनता के साथ जुड़ाव मजबूत हुआ। कुलिश जी ने कहा था कि जनसंख्या बोझ नहीं है। आज भारत दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर रहा है।
कुलिश जी का जीवन सत्य और जनसेवा को समर्पित - मुख्यमंत्री
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि निर्भीक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की ताकत है। पत्रकारिता समाज को जागरूक करने के साथ ही सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करती है। इसके माध्यम से उठाए गए विषयों पर न केवल सरकार का ध्यान आकर्षित होता है, बल्कि उनके समाधान का मार्ग भी प्रशस्त होता है।
शर्मा ने कहा कि एक समय ऐसा था जब राजस्थान में सीमित समाचार पत्र होते थे और लोगों को सम्पूर्ण प्रदेश की जानकारी के लिए विशेष रूप से समाचार पत्र पढ़ने का इंतजार रहता था। उस दौर में श्रद्धेय कुलिश जी ने सत्य, निर्भयता और जनसेवा के प्रति अपने जीवन को समर्पित कर समाज और राष्ट्र के महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से पटल पर रखा। गुलाब कोठारी भी इन मूल्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
राजस्थान मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते समय के साथ मीडिया और पत्रकारिता के स्वरूप में परिवर्तन आया है। ऐसे समय में जनसरोकार एवं निष्पक्षता के मूल्यों पर अड़िग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने 1975 के आपातकाल के समय का उल्लेख करते हुए कहा कि उस कठिन दौर में भी पत्रकारों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया और उसे जीवित रखा। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों और वरिष्ठ पत्रकारों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने कहा कि कर्पूर चंद्र कुलिश ने अपनी पत्रकारिता की यात्रा टोंक से प्रारम्भ की। उस दौर की कठिन चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में भी कुलिश जी ने पत्रकारिता के माध्यम से लोकतंत्र में जनता का विश्वास बनाने का बड़ा कार्य किया। राजस्थान पत्रिका ने जनहित को ध्यान रखते हुए ईमानदारी और सहजता से पत्रकारिता की है। उन्होंने कहा कि कुलिश जी ने पत्रकारिता के बाद जनहित के कार्य किए हैं।
इस अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस अजय रस्तोगी, पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी सहित मंत्रीगण, अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।#OmBirla #BhajanlalSharma #DrMohanYadav #RajasthanPatrika #KarpurChandraKulish #JournalismEthics #Democracy #PatrikaKeynote #CentenaryCelebration #DanikKhabar
-
22/03/26 |राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का आह्वान: "क्लीन अजमेर-ग्रीन अजमेर" के लिए छोड़ें पॉलिथीन
एन.एस.बाछल, 22 मार्च, जयपुर।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि स्मार्ट सिटी अजमेर को पॉलिथीन मुक्त स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए स्वयंसेवी संस्था अहम भूमिका निभाएं।
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी शनिवार को सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में अग्रणीय संस्था जवाहर फाउंडेशन द्वारा क्लीन अजमेर ग्रीन अजमेर अभियान के शुभारंभ पर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में स्वाभिमान भोज रसोई पर आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मिले।
उन्होंने कहा कि आमजन को दैनिक दिनचर्या में कपड़े के थैले का उपयोग करना चाहिए। सामाजिक संस्थाएं आमजन को पॉलिथीन का बहिष्कार करने के लिए जागरूक करें।
इस अवसर पर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य सुनील माथुर ने कहा कि आमजन को पर्यावरण एवं वन्य जीव संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पॉलिथीन का उपयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर पॉलिथीन का उपयोग बन्द नहीं किया गया तो भविष्य में परिणाम घातक होंगे।
विधानसभा अध्यक्ष जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. मनीराम कुमार डॉ. सुनील माथुर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे उप अधीक्षक डॉ. अमित यादव जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा के नेतृत्व में आम जन को पॉलिथीन मुक्त अजमेर बनाने के लिए जागरुक कर एक हजार कपड़े के थैले वितरित किए गए।#Ajmer #CleanAjmerGreenAjmer #VasudevDevnani #PolytheneFreeAjmer #RajasthanAssembly #EcoFriendly #SwachhBharat #JawaharFoundation #EnvironmentProtection #DanikKhabar