दैनिक खबर : आज 25 मार्च, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

बजट सत्र का दूसरा चरण, 11वां दिन:

2 अप्रैल से पहले होगा स्थगित: 816 सीटों और महिला आरक्षण बिल पर फिलहाल ब्रेक; सरकार ने सभी दलों की सहमति तक संविधान संशोधन प्रस्ताव टाला।

अजित पवार विमान हादसा:

भतीजे रोहित पवार ने बेंगलुरु में दर्ज कराई 'जीरो एफआईआर'; हादसे को बताया आपराधिक साजिश, जांच अब महाराष्ट्र पुलिस के हवाले।

कर्नाटक की नई डिजिटल ड्राफ्ट पॉलिसी:

छात्रों के मनोरंजन हेतु रोज 1 घंटा स्क्रीन टाइम तय; शाम 7 बजे के बाद इंटरनेट बंद और मोबाइल में 'चाइल्ड प्लान' की सिफारिश।

ब्लड बैंकों पर सरकार की 'डिजिटल' स्ट्राइक:

अब 'ई-रक्तकोष' पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य; ड्रग इंस्पेक्टर्स करेंगे स्टॉक का सीधा मिलान, डेटा में हेराफेरी और कालाबाजारी पर होगी सख्त जेल।

चिनूक की बड़ी कामयाबी:

भारतीय वायुसेना ने पश्चिमी सेक्टर में पहली बार तैनात किया आर्मी का पोंटून ब्रिज; नदियों और जल स्रोतों को तेजी से पार करने की सैन्य क्षमता में भारी इजाफा।

ईरान-इजराइल जंग:

कुवैत एयरपोर्ट के फ्यूल टैंक पर ईरानी ड्रोन अटैक से मची तबाही; इराक के उग्रवादी समूह ने अमेरिका से जुड़े 23 ठिकानों को बनाया निशाना।

चीनी दूतावास की दीवार फांदने वाला जापानी सैनिक गिरफ्तार:

चाकू के साथ घुसे 'थर्ड लेफ्टिनेंट' ने राजनयिकों को दी जान से मारने की धमकी; चीन का जापान से कड़ा विरोध और स्पष्टीकरण की मांग।

ट्रंप का दोहरा मापदंड:

मेल-इन वोटिंग को बताया 'धोखाधड़ी' और खुद फ्लोरिडा चुनाव में डाक से डाला वोट; मार-ए-लागो क्षेत्र में ट्रंप समर्थित उम्मीदवार की करारी हार, डेमोक्रेट्स ने छीनी सीट।

अंबेडकर विश्वविद्यालय को दिल्ली हाई कोर्ट का झटका:

छात्रा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई रद्द; शांतिपूर्ण विरोध और अलग विचारधारा की अभिव्यक्ति पर रोक लगाना अभिव्यक्ति की आजादी का हनन।

सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती:

सीने में संक्रमण और सांस लेने में तकलीफ के बाद 'गहन चिकित्सा' में; डॉक्टरों ने हालत स्थिर बताई, राहुल और प्रियंका अस्पताल में मौजूद।

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई:

शालीमार बाग से अवैध बांग्लादेशी महिला मीतू अख्तर गिरफ्तार; फोन में मिले प्रतिबंधित ऐप्स और विदेशी दस्तावेज, पुलिस ने शुरू की देश निकाला प्रक्रिया।

दिल्ली में स्वास्थ्य क्रांति:

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 750 नए 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' के लिए 1500 करोड़ रुपये किए आवंटित; अब राजधानी में 1120 केंद्रों पर मिलेगी मुफ्त ओपीडी और दवाएं।

रेलवे पदोन्नति में बड़ा बदलाव:

GDCE परीक्षा पैटर्न संशोधित; ग्रुप ‘C’ के लिए अब केवल एक चरण की CBT परीक्षा, RRB सीधी भर्ती के स्तर के समान होगा पेपर और चयन प्रक्रिया।

सोनीपत में किसान का हाई वोल्टेज ड्रामा:

250 फीट ऊंचे टावर पर 18 घंटे से भूखा-प्यासा डटा; वैकल्पिक जमीन की मांग पर अड़ा परिवार, किसानों का सरकार के खिलाफ बड़ा धरना।

हरियाणा में गेहूं खरीद के सख्त नियम:

'घोस्ट परचेज' रोकने को वाहनों पर नंबर प्लेट और गेट पर फोटो अनिवार्य; किसानों के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन और MFMB पंजीकरण के बिना नहीं मिलेगी एंट्री।

फतेहाबाद में LPG की कालाबाजारी पर नकेल:

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त; अनाधिकृत प्रयोग और अवैध वसूली की शिकायत हेतु मोबाइल नंबर जारी, सीधे कर सकेंगे संपर्क।

चिराग योजना:

हरियाणा के 1108 प्राइवेट स्कूलों की 47 हजार सीटों पर 30 मार्च तक आवेदन; केवल सरकारी स्कूल के छात्र होंगे पात्र, 1 से 5 अप्रैल तक निकलेगा ड्रॉ।

राज्यसभा क्रॉस वोटिंग पर हथीन विधायक का बड़ा खुलासा:

'प्रत्याशी पसंद नहीं थे, इसलिए नहीं दिया वोट'; मोहम्मद इसराइल ने सोशल मीडिया से हटाया कांग्रेस का नाम, बेटे ने भी तोड़े रिश्ते।

अंबाला डीसी की 'दयालु-2' योजना पर समीक्षा बैठक:

आवारा पशुओं के हमले में मृत्यु या दिव्यांगता पर मिलेगी बड़ी आर्थिक सहायता; 90 दिन में पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य।



अंबाला में अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा:

जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान के नेतृत्व में 0.6 एकड़ में अवैध निर्माण और सड़कों का जाल ध्वस्त।

आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ



नमस्कार।

Previous

नई दिल्ली: रेलवे के रिफंड नियमों में बड़ा बदलाव, अब 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर ही मिलेगा पैसा

Next

हिसार: जीजेयू में फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस बैरिकेड्स और दीवार फांदकर वीसी ऑफिस घेरा