दैनिक खबर : आज 25 मार्च, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
मिडल ईस्ट संकट पर सर्वदलीय बैठक:
राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में तेल-गैस आपूर्ति पर मंथन; राहुल गांधी और TMC ने बनाई दूरी, एस जयशंकर ने दी युद्ध के हालातों पर ब्रीफिंग।
ईंधन आपूर्ति पर सरकार का बड़ा आश्वासन:
देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार, घबराहट में पेट्रोल-डीजल खरीदने से बचें; सुजाता शर्मा बोलीं—सप्लाई चेन पूरी तरह सामान्य।
'वंदे मातरम' पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:
गृह मंत्रालय का सर्कुलर अनिवार्य नहीं, केवल एक 'प्रोटोकॉल'; दंडात्मक प्रावधान न होने के कारण याचिका खारिज, इसे गाना स्वैच्छिक।
24 अकबर रोड खाली करने का नोटिस:
कांग्रेस को 28 मार्च तक दफ्तर छोड़ने का अल्टीमेटम; यूथ कांग्रेस कार्यालय पर भी संकट, बदले की कार्रवाई का आरोप लगा कोर्ट जाएगी पार्टी।
कैबिनेट सरकार के बड़े फैसले:
28,840 करोड़ की संशोधित 'उड़ान 2.0' योजना को मंजूरी, बनेंगे 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलीपैड; इमिग्रेशन सुधार और पर्यावरण लक्ष्यों पर सरकार की मुहर।
ईरान ने नकारा ट्रंप का दावा:
15-सूत्रीय शांति प्रस्ताव के बावजूद बातचीत से इनकार; स्पीकर गलीबाफ की अमेरिका को चेतावनी—'1,000 सैनिकों की तैनाती का अंजाम होगा घातक और विनाशकारी'|
ट्रंप का बड़ा खुलासा:
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान खुलेआम आए अमेरिका के साथ; ईरान के खिलाफ जंग में साथ लड़ने की पुष्टि, MBS को बताया 'महान योद्धा'।
ईरान की बड़ी कार्रवाई:
होर्मुज जलडमरूमध्य में पाकिस्तानी जहाज 'सेलेन' जब्त; बिना अनुमति प्रवेश का आरोप, शारजाह से कराची जा रहा था कंटेनर शिप, खाड़ी में तनाव चरम पर।
न्यूयॉर्क विमान हादसा:
लैंडिंग के दौरान फायर ट्रक से टकराया एयर कनाडा का विमान; हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत, 41 लोग घायल; ला गार्डिया एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी।
राउज एवेन्यू कोर्ट का सीबीआई को बड़ा आदेश:
साइबर धोखाधड़ी मामले में याचिकाकर्ता के फ्रीज बैंक खाते तुरंत खोलने के निर्देश; 'अपराध और संपत्ति' के बीच संबंध साबित करने में नाकाम रही एजेंसी।
दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता:
पाकिस्तान-नेपाल से जुड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़; सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी हथियार बरामद, 10 शातिर आरोपी गिरफ्तार।
अक्षरधाम में इतिहास:
26 मार्च को 108 फीट ऊंची 'तपोमूर्ति' नीलकंठ वर्णी का लोकार्पण; महंत स्वामी महाराज करेंगे प्राण-प्रतिष्ठा, एक पैर पर खड़े योगी स्वरूप की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा।
गुरुग्राम के नामी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी:
आधिकारिक मेल आईडी पर मिली थ्रेट के बाद मचा हड़कंप; तुरंत छुट्टी घोषित, बम निरोधक दस्ते और साइबर सेल ने की सघन जांच।
हरियाणा विकास समीक्षा:
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने केंद्रीय अनुदान योजनाओं की प्रगति जांची; समय पर 'उपयोगिता प्रमाण पत्र' भेजने और बजट के पारदर्शी इस्तेमाल के दिए सख्त निर्देश, विकास में आएगी तेजी।
हरियाणा में नशे के खिलाफ महाअभियान:
एफआईआर में 12% और गिरफ्तारियों में 15% की भारी बढ़ोतरी; 144 तस्करों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क, दोषियों की बुढ़ापा पेंशन भी हुई बंद।
आम चुनाव 2026:
निर्वाचन आयोग ने 5 राज्यों में निष्पक्ष मतदान हेतु कसी कमर; अंतर-राज्यीय सीमाएं होंगी सील, हिंसा और प्रलोभन मुक्त चुनाव के लिए मुख्य सचिवों व डीजीपी को सख्त निर्देश।
अंबाला में अवैध निर्माण पर पीला पंजा:
मुलाना में एक एकड़ में विकसित हो रही कॉलोनी ध्वस्त; डीटीपी रोहित चौहान की कार्रवाई, प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में न आने की अपील।
अंबाला ब्लॉक-2 के गांव खतौली में 27 मार्च को सजेगी 'रात्रि चौपाल':
नगराधीश अभिषेक गर्ग की मौजूदगी में जुटेंगे सभी विभागाध्यक्ष; ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही होगा निपटारा।
अंबाला पुलिस का बड़ा एक्शन:
जाली नोटों के ट्रक का लालच देकर 20 लाख ठगने वाला अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब; पंजाब से दो शातिर गिरफ्तार, ₹15 करोड़ का दिया था झांसा।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार