दैनिक खबर : आज 30 मार्च, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

नक्सलवाद मुक्ति की समय सीमा:

लोकसभा में नियम 193 के तहत ऐतिहासिक चर्चा; गृह मंत्री अमित शाह की 31 मार्च की डेडलाइन से पहले नक्सलियों का सफाया, श्रीकांत शिंदे ने विपक्ष को घेरा।

डिजिटल जनगणना 2026:

1 अप्रैल से 33 सवालों के साथ पहला चरण शुरू; 'स्थिर' लिव-इन कपल्स को भी माना जाएगा शादीशुदा, हाउस लिस्टिंग के लिए सरकार ने जारी किया ऑनलाइन पोर्टल और FAQs।

नवीन पटनायक का पलटवार:

पिता बीजू पटनायक पर निशिकांत दुबे की 'CIA कड़ी' वाली टिप्पणी को बताया आपत्तिजनक; भाजपा सांसद को दी 'मेंटल डॉक्टर' की सलाह, 1962 युद्ध का किया जिक्र।

साइबर स्ट्राइक:

I4C ने 83,000 व्हाट्सएप अकाउंट और 12 लाख सिम कार्ड किए ब्लॉक; 2025 से जारी महाअभियान में डिजिटल अरेस्ट और निवेश धोखाधड़ी के सिंडिकेट पर गृह मंत्रालय का बड़ा प्रहार।

पश्चिम एशिया संकट:

विदेश मंत्रालय ने कहा—भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता; असीम महाजन ने दी 24x7 कंट्रोल रूम की जानकारी, अब तक 4.26 लाख नागरिक लौटे स्वदेश।

होर्मुज जलडमरूमध्य संकट:

भारत की तेल कंपनियों ने गैस सप्लाई के लिए अंगोला से शुरू की बातचीत; IOC, BPCL और गेल सोनानगोल के साथ कर रहे दीर्घावधि एलपीजी और एलएनजी समझौते पर विचार।

ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच भारत का बड़ा कदम:

श्रीलंका को भेजी 38,000 टन पेट्रोलियम की मदद; स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति से पड़ोसी की रणनीतिक सुरक्षा सुनिश्चित।

अफगानिस्तान का बड़ा फैसला:

विदेशी पर्यटकों के लिए ई-वीजा सेवा शुरू; डिजिटल सिस्टम से वीजा आवेदन होगा आसान, तालिबान सरकार का पर्यटन बढ़ाने और कागजी प्रक्रिया खत्म करने पर जोर।

ईरान की पुष्टि:

इजरायली एयरस्ट्राइक में घायल IRGC नेवी चीफ अलीरेजा तंगसीरी की मौत; होर्मुज स्ट्रेट नाकेबंदी का मुख्य चेहरा थे तंगसीरी, ईरान ने सैन्य रणनीति जारी रखने का किया ऐलान।

दिल्ली बॉर्डर पर लश्कर कमांडर गिरफ्तार:

आईएसआई के इशारे पर बांग्लादेश से चल रहा था बड़ा आतंकी नेटवर्क; दिल्ली, कोलकाता और तमिलनाडु में युवाओं की भर्ती और हमले की थी बड़ी साजिश।

दिल्ली एनजीटी में डीपीसीसी की पोल खुली:

डेयरी फार्मों पर गलत जानकारी देने का आरोप; आवेदनकर्ता ने तस्वीरों के साथ दावों को नकारा, मामले की अगली सुनवाई अब 15 जुलाई को।

शिक्षा निदेशालय:

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कंपार्टमेंट परीक्षाओं की डेटशीट जारी; 10 से 30 अप्रैल तक होंगी 5वीं, 8वीं, 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं, सुबह और शाम की शिफ्ट निर्धारित।

हरियाणा कांग्रेस में खलबली:

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद दिल्ली में बुलाई गई अहम बैठक; पांचों आरोपी विधायकों को बैठक से रखा बाहर, नवनिर्वाचित सांसद कर्मवीर बौद्ध भी रहे मौजूद।

हरियाणा में मौसम का यू-टर्न:

तेज धूप के बाद गुरुग्राम और हिसार समेत कई जिलों में बूंदाबांदी; रोहतक में 36.7°C के साथ गर्मी का टॉर्चर, 31 मार्च तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी।

हरियाणा ग्रुप-D भर्ती:

चयनित अभ्यर्थियों का 20 से 30 अप्रैल तक होगा बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन; मंडल स्तर पर 9 दिनों में पूरी होगी प्रक्रिया, अनुपस्थित रहने वालों की बनेगी दैनिक रिपोर्ट।

हरियाणा में महंगे होंगे टोल:

1 अप्रैल से एनएचएआई की दरें 5% तक महंगी; खेड़की दौला और पिहोवा समेत देशभर के टोल प्लाजा होंगे पूरी तरह कैशलेस, आज आधी रात से लागू।

अंबाला उपायुक्त का लघु सचिवालय में औचक निरीक्षण;

एसडीएम और डीएसपी समेत कई अधिकारी मिले नदारद, वेतन रोकने के निर्देश और एसडीएम के स्टेनो को किया सस्पेंड।

समाधान शिविर में नगराधीश अभिषेक गर्ग ने सुनीं जनसमस्याएं;

फैमिली आईडी और राशन कार्ड शिकायतों के त्वरित निपटान के निर्देश, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने पर दिया जोर।

डीएफएससी निशांत राठी का बड़ा बयान;

जिले में गैस और पेट्रोल की आपूर्ति सामान्य, अफवाहों पर न दें ध्यान, अवैध इस्तेमाल पर 95 सिलेंडर जब्त और कंट्रोल रूम जारी।

कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

नमस्कार

#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate #journalism #newsreporting #publicawareness #information #newday #newyearnews #2026news #knowledge #education #currentevents #insight

Previous

हरियाणा : चयनित ग्रुप-डी उम्मीदवारों का होगा बायोमीट्रिक सत्यापन

Next

अम्बाला: रामनवमी पर 'राष्ट्रभाषा विचार मंच' की ऑनलाइन संगोष्ठी; साहित्यकारों ने श्रीराम को बताया राष्ट्र का आधार