दैनिक खबर : आज 24 मार्च, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
राज्यसभा में प्रधानमंत्री की बड़ी चेतावनी:
पश्चिम एशिया जंग से देश की 'बड़ी परीक्षा'; होर्मुज स्ट्रेट में फंसे भारतीय जहाज और क्रू, तेल-खाद की सप्लाई पर गहराया संकट।
महिला सैन्य अफसरों की बड़ी जीत:
सुप्रीम कोर्ट का शॉर्ट सर्विस कमीशन महिला अधिकारियों को पूरी पेंशन देने का ऐतिहासिक आदेश; सिस्टमिक भेदभाव पर कोर्ट सख्त, कहा— 'परमानेंट कमीशन से वंचित रखना गलत'
रेलवे के नए रिफंड नियम:
ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले कैंसिलेशन पर 'जीरो रिफंड'; 72 घंटे पूर्व रद्दीकरण पर कटेगा न्यूनतम शुल्क, बोर्डिंग स्टेशन बदलने के लिए अब मिलेंगे 30 मिनट।
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:
धर्मांतरण के बाद एससी (SC) का दर्जा और एट्रोसिटी एक्ट का संरक्षण खत्म; केवल हिंदू, सिख और बौद्ध ही अनुसूचित जाति के हकदार, ईसाई धर्म अपनाने पर लाभ नहीं।
वायुसेना की अभूतपूर्व मजबूती:
114 राफेल और 60 ट्रांसपोर्ट विमानों के सौदे को 2026-27 में मिलेगी हरी झंडी; वायुसेना के कैपिटल बजट में 37% की भारी बढ़ोतरी, संसदीय समिति को दी जानकारी।
किम जोंग उन ने परमाणु शक्ति को बताया 'अपरिवर्तनीय':
ईरान पर अमेरिकी हमले को बताया 'सही चुनाव' का प्रमाण; दक्षिण कोरिया को 'सबसे दुश्मन देश' घोषित कर सैन्य ताकत बढ़ाने का संकल्प।
ईरान-अमेरिका युद्ध विराम की ओर:
सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई वार्ता को तैयार; राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर सैन्य हमला 5 दिन टाला, गुप्त वार्ता से शांति की उम्मीद।
दुनिया का सबसे प्रदूषित देश बना पाकिस्तान:
IQAir की रिपोर्ट में खुलासा, WHO मानक से 13 गुना ज्यादा रहा प्रदूषण; बांग्लादेश दूसरे और ताजिकिस्तान तीसरे स्थान पर, भारत का लोनी सबसे प्रदूषित शहर।
कोलंबिया विमान हादसा:
अमेजन के जंगलों में क्रैश हुआ वायुसेना का हरक्यूलिस C-130; 66 सैनिकों की मौत, 50 घायल और 4 लापता; रक्षा मंत्री ने 80 मौतों की जताई आशंका।
भारत में पहली बार 'परोक्ष इच्छामृत्यु':
13 साल कोमा में रहे गाजियाबाद के हरीश राणा को मिली दर्द से मुक्ति; सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ससम्मान दी गई गौरवपूर्ण विदाई।
आचार्य बालकृष्ण के 'व्यक्तित्व अधिकारों' की जीत:
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश; इंटरनेट से तुरंत हटाएं अश्लील और डीपफेक सामग्री, पतंजलि सह-संस्थापक की याचिका पर अदालत सख्त।
जमीन के बदले नौकरी घोटाला:
लालू यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका; भ्रष्टाचार मामले में एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज, जारी रहेगी सीबीआई की जांच।
सोनीपत केएमपी एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा:
गुरुग्राम से तीर्थयात्रा कर लौट रहे मेरठ के कैलाश को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला; तुर्कपुर गांव के पास शौच के लिए रुकना बना काल।
दिल्ली बजट 2026 में परिवहन पर 8,374 करोड़ का दांव:
देश की सबसे बड़ी ईवी पॉलिसी 2.0 लॉन्च; मार्च 2027 तक सड़कों पर दौड़ेंगी 5,800 इलेक्ट्रिक बसें, प्रदूषण मुक्त दिल्ली का लक्ष्य।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज का राहुल-केजरीवाल पर तीखा हमला:
'चश्मा साफ करें राहुल गांधी, धुंधला दिख रहा सच'; मोदी विश्व के चमकते सितारे, डूबे हुए केजरीवाल के सपने कभी सच नहीं होंगे।
हरियाणा में एलपीजी कालाबाजारी पर कड़ा प्रहार:
गैस किल्लत के बीच 8 एफआईआर, 52 आरोपी और 825 सिलेंडर जब्त; राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा— 'पैनिक न हों, स्थिति सामान्य है।'
ऊर्जा मंत्री अनिल विज का AIMIM नेता पर कड़ा प्रहार:
'गलतफहमी में न रहें, देश में कानून का सख्त राज है'; भड़काऊ बयानों पर बरसे ऊर्जा मंत्री, कहा— 'सभी की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी'
सोनीपत में हाईवोल्टेज ड्रामा:
एचएसवीपी (HSVP) के बुलडोजर देख 250 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा शख्स; 4 घंटे से कूदने की धमकी, अवैध कब्जे पर कार्रवाई रुकने तक नीचे उतरने से इनकार।
गुरुग्राम में बुलेट सवार पर भारी जुर्माना:
ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने पर 40 हजार का चालान; बिना लाइसेंस, बीमा और प्रेशर हॉर्न सहित आधा दर्जन उल्लंघनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई।
अंबाला डीसी की 'दयालु-2' योजना पर समीक्षा बैठक:
आवारा पशुओं के हमले में मृत्यु या दिव्यांगता पर मिलेगी बड़ी आर्थिक सहायता; 90 दिन में पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य।
अंबाला में अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा:
जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान के नेतृत्व में 0.6 एकड़ में अवैध निर्माण और सड़कों का जाल ध्वस्त।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार