- . |
- मध्य पूर्व युद्ध |
- मीडिया |
- समाचार |
- विशेष |
- अदालती |
- भूकंप |
- अंबाला |
- अंतरराष्ट्रीय |
- क्रिकेट |
- पुलिस |
- USA |
- Crime |
- आहार |
- संसद |
- मौसम |
- ताजा खबर |
- Reliogn |
- नीतीश कुमार |
- इतिहास |
- अमित शाह |
- NDA |
- बेंगलुरु |
- बांग्लादेश |
- नरेंद्र मोदी |
- एयरपोर्ट |
- बॉलीवुड |
- नेपाल |
- India |
- चंडीगढ़ |
- हरियाणा |
- भारत |
- केंद्र शासित प्रदेश |
- आपदा |
- विशेष दिन |
- RSS |
- अनिल विज |
- पूर्वोत्तर राज्य |
- दिल्ली |
- दक्षिण भारत राज्य |
- स्वास्थ्य |
- पश्चिम भारत राज्य |
- दुर्घटना |
- अपराध |
- राजनीति |
- व्यापार |
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी |
- मनोरंजन |
- जम्मू और कश्मीर |
- पश्चिम बंगाल |
- उत्तर प्रदेश |
- मध्य प्रदेश |
- ओडिशा |
- बिहार |
- झारखंड |
- छत्तीसगढ़ |
- राष्ट्रीय लोक दल |
- AGP |
- TRS |
- तृणमूल कांग्रेस |
- BJD |
- समाजवादी पार्टी |
- NCP |
- JDU |
- DMK |
- AIADMK |
- CPI(M) |
- बहुजन समाज पार्टी |
- शिरोमणि अकाली दल |
- NPP |
- हिमाचल |
- कांग्रेस |
- आम आदमी पार्टी |
- भारतीय जनता पार्टी |
- राजस्थान |
- पंजाब |
- राशिफल |
- खेल |
-
09/10/25 |विश्व डाक दिवस (World Post Day)
World Post Day
हर वर्ष 9 अक्टूबर को विश्वभर में विश्व डाक दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को डाक सेवाओं के महत्व, उनके विकास और समाज में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना है।
विश्व डाक दिवस की शुरुआत 1969 में हुई थी। इस दिन को मनाने का निर्णय विश्व डाक संघ (Universal Postal Union - UPU) की स्थापना की स्मृति में लिया गया था।
UPU की स्थापना 9 अक्टूबर 1874 को स्विट्ज़रलैंड के बर्न शहर में हुई थी। भारत ने भी 1876 में इस संघ की सदस्यता ग्रहण की।
यह दिन मानने उद्देश्य लोगों को डाक सेवाओं के महत्व के बारे में जागरूक करना। डाक सेवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में प्रोत्साहन देनाऔर वैश्विक स्तर पर डाक सेवाओं को एकजुट कर संचार और व्यापार को सुगम बनाना।
भारत में डाक विभाग देश के सबसे पुराने और व्यापक नेटवर्क में से एक है।
भारत का पहला डाक टिकट 1852 में सिंध (अब पाकिस्तान) में जारी किया गया था।
भारतीय डाक विभाग देश के कोने-कोने तक पत्र, पार्सल, बचत बैंक, बीमा और ई-कॉमर्स जैसी सेवाएँ प्रदान करता है।
भारत में PIN कोड प्रणाली की शुरुआत 1972 में हुई थी।
विश्व डाक दिवस हमें यह याद दिलाता है कि चाहे डिजिटल युग कितना भी आगे क्यों न बढ़ जाए, डाक सेवाएँ आज भी मानव संबंधों, सरकारी संचार और ग्रामीण भारत के आर्थिक जीवन की रीढ़ बनी हुई हैं।
#विश्वडाकदिवस #भारतीयडाक #डाकसेवा #डाकघर #डाककर्मी #संरक्षण #संचार #टिकटसंग्रह #डाकतश्विर #ब्रांडट्रांसॅक्शन #ईडाक #विदेशीकोरिया #डाकस्थल #डाकसुऐटक холबिल #डाकसंरक्षण #विश्वभर #भारतीयसंस्कृति #प्यासनकारिकी #डाकदुनिया
-
09/10/25 |कॉमन कैडर के ग्रुप-डी पदों की नामावली पर संशय खत्म, हरियाणा सरकार ने जारी किए निर्देश
चंडीगढ़, 09 अक्टूबर (अभी) - हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया है कि चपरासी-कम-चौकीदार, माली-कम-चौकीदार तथा माली-कम-स्वीपर जैसे संयोजित पदों को क्रमशः चपरासी और माली के समकक्ष माना जाएगा। यह निर्णय कॉमन कैडर के अंतर्गत की जाने वाली पोस्टिंग पर लागू होगा।
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस सम्बन्ध में एक पत्र जारी किया गया है।
यह निर्णय हरियाणा ग्रुप-डी कर्मचारी (भर्ती एवं सेवा शर्तें) अधिनियम, 2018 की धारा 23 के अनुरूप है, जिसके अंतर्गत यह अधिनियम अन्य सभी सेवा नियमों पर वरीयता रखता है।
उल्लेखनीय है कि विज्ञापन संख्या 01/2023 के तहत नियुक्त हुए कई कर्मचारी पदनामों में असमानता के कारण अपने आवंटित विभागों में कार्यभार ग्रहण नहीं कर पा रहे थे। माली बनाम माली-कम-चौकीदार तथा चपरासी बनाम चपरासी-कम-चौकीदार जैसे पदों के भिन्न नामों से भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
सरकार द्वारा जारी संशोधित निर्देशों के तहत अब सभी प्रभावित गु्रप-डी कर्मचारी अपने संबंधित विभागों में अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर पाएंगे। मंडलायुक्त कार्यालयों/उपायुक्त पंचकूला से रिलीव होने की तिथि तथा आधिकारिक पोर्टल पर ज्वाइनिंग रिपोर्ट प्रस्तुत करने की तिथि उनकी नियुक्ति की प्रभावी तिथि मानी जाएगी।
सरकार ने सभी प्रशासनिक सचिवों एवं विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि इन निर्देशों को सभी संबंधित अधिकारियों तक तत्काल पहुँचाया जाए और यह सुनिश्चित करें कि इनका पालन पूरी गंभीरता और तत्परता हो। इस संबंध में जारी निर्देशों को ‘अत्यावश्यक’ श्रेणी में रखा गया है ताकि नव-नियुक्त कर्मचारियों की तैनाती प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।
#HaryanaGovt #GroupDRecruitment #CommonCadre #ServiceRules #AnuragRastogi #JobEquivalence #HRReforms #EmployeeWelfare #HaryanaJobs #AdministrativeDecision
-
09/10/25बिहार विधानसभा चुनाव में बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और सेवारत मतदाताओं को डाक मतपत्र से मतदान की मिलेगी सुविधा
चंडीगढ़, 09 अक्टूबर (अभी) - भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने 6 अक्टूबर, 2025 को बिहार विधानसभा के आम चुनाव और 6 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के 8 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की है।
आयोग के एक प्रवक्ता ने बताया कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 60 (सी) के तहत 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता और दिव्यांग मतदाता डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ऐसे मतदाता फॉर्म 12डी भरकर चुनाव अधिसूचना जारी होने के 5 दिनों के भीतर अपने बीएलओ के माध्यम से रिटर्निंग ऑफिसर को जमा कर सकते हैं। मतदान दल उनके घर जाकर उनके वोट एकत्र करेंगे।
उन्होंने बताया कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े मतदाता अपने संबंधित विभाग के नामित नोडल अधिकारी के माध्यम से डाक मतपत्र सुविधा के लिए आवेदन कर सकते हैं। अग्निशमन सेवाएं, स्वास्थ्य, बिजली, यातायात, एम्बुलेंस सेवाएं, विमानन, लंबी दूरी की सरकारी सड़क परिवहन निगम जैसी आवश्यक सेवाएं इस सुविधा के अंतर्गत आती हैं।
उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा मतदान दिवस कवरेज के लिए अधिकृत मीडियाकर्मियों को भी आवश्यक सेवाओं से जुड़े अनुपस्थित मतदाताओं की श्रेणी में शामिल किया गया है और वे डाक मतपत्र सुविधा के हकदार हैं।
उन्होंने बताया कि सेवारत मतदाताओं को निर्वाचन अधिकारी द्वारा इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलट सिस्टम (ईटीपीबीएस) के माध्यम से, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची अंतिम रूप दिए जाने के तुरंत बाद, उनके डाक मतपत्र इलेक्ट्रॉनिक रूप से भेजे जाएँगे। सेवारत मतदाताओं को डाक सेवाओं का खर्च वहन करने की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन अधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे राजनीतिक दलों/चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को उपरोक्त प्रावधानों के बारे में जानकारी दें।
#Elections2025 #ECI #BiharElections #ByPolls #PostalBallot #AbsenteeVoting #ETPBS #Democracy #AccessibleElections #IndianElections -
09/10/25 |केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दुबई स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार, जैबेल अली में की अरदास
चंडीगढ़, 09 अक्टूबर (अभी) - केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलें एवं ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल ने विदेश दौरे के दौरान दुबई स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार, जैबेल अली में अरदास कर देश वासियों के सुख समृद्धि की कामना की।
श्री मनोहर लाल ने कहा कि गुरूओं की वाणी आज भी मानव जाति का मार्गदर्शन कर रही हैं। हम सभी को गुरूओं के संदेश को घर-घर तक पहुंचाना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरणा लेती रहे। हमें गुरूओं के संदेशों पर अमल कर उन्हें अपने जीवन में धारण करना चाहिए। उन्होंने दुबई में प्रगति कर रहे, सिख व पंजाबी समाज की तारीफ की और स्वागत के लिए उनका धन्यवाद किया
केंद्रीय मंत्री का दुबई स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार, जैबेल अली में पहुचनें पर गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार सरदार सुरिंदर सिंह कंधारी और प्रबंधक सेवक एसपी सिंह ओबेरॉय ने उन्हें सिरोपा और सम्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके साथ काउंसलेट जनरल श्री सतीश कौशिक साथ मौजूद थे।
इस दौरान डॉ. प्रभलीन सिंह ने हरियाणा प्रदेश में सिख समाज के लिए किए जा किए गए कार्यों और योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
#ManoharLal #GurdwaraGuruNanakDarbar #Dubai #JebelAli #SukhSamridhi #SikhCommunity #GlobalPunjab #Ardas #SpiritualJourney #BrandAmbassador
-
09/10/25 |मॉडर्न तहसील को लेकर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने ली बैठक
चंडीगढ़, 09 अक्टूबर (अभी) - हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में आज सचिवालय में मॉडर्न तहसील परियोजना को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित विभिन्न हितधारक उपस्थित रहे। इस परियोजना का उद्देश्य तहसील कार्यालयों को डिजिटल और आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित कर जनसेवाओं को पारदर्शी, त्वरित और सुगम बनाना है। बैठक में श्री विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार विकसित हरियाणा-2047 के विजन के तहत प्रशासनिक सुधारों को प्राथमिकता से लागू कर रही है। इसी कड़ी में मॉडर्न तहसील परियोजना के अंतर्गत तहसील कार्यालयों में कैफेटेरिया और तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि आमजन बेहतर सुविधाओं के साथ अपना कार्य सम्पन्न करा सके। बैठक में विभिन्न हितधारकों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिन्हें परियोजना में शामिल किया जाऐगा।
इस संबंध में शीघ्र ही टेंडर जारी किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि परियोजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जायेगा, प्रारंभिक चरण में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कुछ तहसीलों को मॉडर्न तहसील बनाया जाएगा। इसके बाद पूरे राज्य में इसका विस्तार किया जायेगा। श्री गोयल ने कहा कि मॉडर्न तहसील परियोजना न केवल प्रशासनिक दक्षता बढ़ाएगी,बल्कि इससे भ्रष्टाचार मुक्त और जन-केंद्रित तहसील प्रणाली स्थापित होगी।
#ModernTehsilProject #VipulGoyal #HaryanaGovt #DigitalGovernance #LandRecords #AdministrativeReforms #DevelopedHaryana2047 #EGovernance #CorruptionFree #PublicService
-

-
09/10/25 |अम्बाला छावनी का सुभाष पार्क हरियाणा का ऐसा पहला पार्क होगा जहां पर सैर करने के लिए लोगों को सिंथेटिक ट्रैक की सुविधा मिलेगी : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़/अम्बाला, 09 अक्टूबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी का सुभाष पार्क हरियाणा का ऐसा पहला पार्क होगा जहां पर सैर करने के लिए लोगों को सिंथेटिक ट्रैक की सुविधा मिलेगी और लोग सुचारू रूप से यहां सैर कर सकेंगे।
मंत्री विज आज सुभाष पार्क में एक किलोमीटर लंबे सीमेंट के वाकिंग ट्रैक पर 74 लाख रुपए की लागत से सिंथेटिक ट्रैक लगाने के कार्य का शुभारंभ करने के उपरांत लोगों को संबोधित कर रहे थे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि भविष्य में बच्चों के लिए टॉय ट्रेन लगाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी ताकि बच्चों को पार्क में और सुविधा मिल सके। इससे पहले मंत्री अनिल विज ने नारियल फोड़ते हुए सिंथेटिक ट्रैक (ईपीडीएम फ्लोरिंग) लगाने के कार्य का शुभारंभ किया व इसका निर्माण करने वाले कर्मियों से बातचीत की। उनके यहां पहुंचने पर सुभाष पार्क कमेटी के चेयरमैन संजीव वालिया, ईओ देवेंद्र नरवाल ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।
पहले शहर का सबसे गंदा स्थान होता था, हमने इसे सबसे खूबसूरत स्थान बनाया : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि सुभाष पार्क 1996 से पहले छावनी का सबसे गंदा स्थान होता था। कांग्रेस के लोगों ने भूमि को अपने नाम कराया और यहां प्लाट काट लिए थे। हमने लड़ाई लड़ी और हाईकोर्ट से जीते। हमने शहर के इस गंदे स्थान पर पार्क बनाकर इसे शहर का सबसे खूबसूरत स्थान बना दिया। आज हजारों लोग यहां सैर करने के लिए आते हैं। यहां अच्छा पार्क, झील, ओपन एयर थियेरटर, स्केटिंग रिंग, झूले, जिम व अन्य सुविधाएं है। आज यहां सीमेंट का जो एक किलोमीटर लंबा वाकिंग ट्रैक है उसपर सिंथेटिक ट्रैक लगाने का काम किया गया है ताकि सैर करने वाले लोगों के घुटनों में दिक्कत न हो।
अम्बाला छावनी के लोगों के लिए मैं भू-माफियाओं के जबड़े से जमीन निकालकर लाया, फिर पार्क बनाने की कवायद शुरू की
उन्होंने कहा पहले सारे शहर का कूडा-कर्कट इसी स्थान पर गिरता था, इतना ही नहीं दिन के समय यहां से निकलने में लोगों को डर लगता था। गंदे पानी का तालाब होता था जिसे जॉन साहिब की डिग्गी कहा जाता था। इस जमीन को उस समय के शासक दल ने पौने-पौने दामों पर अपने नाम अलाट करा लिया और 20 एकड़ जमीन पर प्लाट काटकर अपने नाम करवा ली थी। उनके पास पुराना रिकॉर्ड है कि तब किस नेता के पास कितना प्लाट है। उसमें यह भी शर्त रखवा ली गई कि प्लाट पर किसी भी प्रकार का डेवलपमेंट चार्ज नहीं लगेगा और जो मिट्टी का भरत होगा वह भी नगर परिषद करवाकर देगी। यानि बेशकीमती इस जमीन को बहुत कम दाम पर खरीदकर लूटने का काम किया। इस जमीन को छुड़वाने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया, जलसे किए, धरने दिए, जुलूस निकाले व हाईकोर्ट तक लड़ाई लड़ी और अम्बाला छावनी के लोगों के लिए उनके जबड़े से जमीन निकालकर वह लेकर आए। इसके बाद उन्होंने यहां पार्क बनाने की कवायद शुरू की। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि उस समय के तत्कालीन मुख्यमंत्री ने इस पार्क के लिए 30 लाख रूपए की राशि दी थी जिसके बाद यहां पर चारदीवारी व फुटपाथ बनाने का काम किया गया। अम्बाला छावनी वासियों के सहयोग से यहां पर बैठने के लिए बैंचों व पौधों की व्यवस्था की गई।
मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि सुभाष पार्क हरियाणा का सबसे खूबसूरत पार्क है : मंत्री अनिल विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा सरकार आते ही और लोगों के आशीर्वाद से उन्होंने इस पार्क का सौंदर्यीकरण करवाया और वह दावे से कह सकते हैं कि यह पार्क हरियाणा का सबसे खूबसूरत पार्क है। गंदगी हटाकर यहां पर पार्क बनाया गया है, निसंदेह इस पार्क को सरकार द्वारा पहला ईनाम भी प्राप्त होगा।
सुभाष पार्क के सौंदर्यीकरण की इस कड़ी में आज यहां पर सिंथेटिक ट्रैक का शिलान्यास किया गया है। इस ट्रैक के लगने से लोगों को सैर करने में आनंद आएगा और घुटनों पर किसी प्रकार का असर नहीं होगा। यह ट्रैक रबड़ का होगा, जिसपर सुगमता से लोग सैर कर सकेंगे। अम्बाला छावनी के लोगों को यह ट्रैक लगने से आनंद की अनुभूति होगी।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सुभाष पार्क में टॉय ट्रेन लगाने की प्रक्रिया शुरू करने निर्देश दिए
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हजारों लोग दूर-दराज से आकर यहां पर इस पार्क का आनंद लेते हैं। टूरिस्ट कंपनियों द्वारा अपनी टयूरिस्ट पैकेज में इस पार्क को भी जोड़ा गया है। दिन के समय स्कूलों की बसें यहां पर आती है जिसमें विद्यार्थी यहां आकर पार्क का लुत्फ उठाते हैं। पार्क में झील के साथ-साथ बच्चों के खेलने के लिए झूले, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ओपन एयर थियेटर के साथ-साथ अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होने कमेटी के पदाधिकारियों व ईओ को कहा कि इस पार्क की भव्यता और सुंदरता बढ़े इसके लिए यहां पर टॉय ट्रेन लगाने की प्रक्रिया शुरू करें ताकि बच्चों को यह सुविधा मिल सके और यह पार्क आकर्षण का केन्द्र बन सके।
यह लोग मौजूद रहे
इस अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क कमेटी के चेयरमैन संजीव वालिया, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, भाजपा पदाधिकारी सोम चोपड़ा, कपिल विज, विपिन खन्ना, संजीव सोनी, रवि बुद्धराजा, हर्ष बिंद्रा, विकास बहगल, प्रवेश शर्मा, बलकेश वत्स, दीपक भसीन, श्याम सुंदर अरोडा, बिजेन्द्र चौहान, प्रेम राणा, आरती सहगल, किरण पाल चौहान, मदन लाल शर्मा, राज कुमार राजा, नरेन्द्र राणा, संजीव अत्री के साथ-साथ पार्षदगण, पार्क कमेटी के सदस्यगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
#anilvij #ambala #bjpharyana #subhashpark #ambala walkingtrack
-
09/10/25 |महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण का आपस में गहरा संबंध - राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष
चंडीगढ़, 09 अक्टूबर (अभी) - हरियाणा के राज्यपाल एवं राज्य बाल कल्याण परिषद् के अध्यक्ष प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, संरक्षण और भावनात्मक विकास को आकार देकर उनका समग्र कल्याण सुनिश्चित करना होगा। महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण का आपस में गहरा संबंध है। जब माताएँ सशक्त, शिक्षित और सुरक्षित होती हैं, तो बच्चों का कल्याण भी सुनिश्चित होता है।
राज्यपाल एवं राज्य बाल कल्याण परिषद् के अध्यक्ष प्रो. असीम कुमार घोष आज हरियाणा राज भवन चण्डीगढ़ में जिला बाल कल्याण अधिकारियों के साथ परिषद् के कार्याे को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री दुष्मंत कुमार बेहरा व राज्य बाल कल्याण परिषद की महासचिव श्रीमती सुषमा गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
राज्यपाल ने कहा कि संस्थागत प्रणालियों को मजबूत करने के लिए मजबूत निगरानी, जिला समन्वय और पारदर्शी शासन जरूरी है। इसके साथ ही परिषद् के आउटरीच और निवारक कार्यों में समुदायों, युवाओं, गैर सरकारी संगठनों और स्थानीय प्रशासन को अधिक शामिल करना है। इसके अलावा, विशेष रूप से कमजोर बच्चों और देखभाल एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के लिए प्रारंभिक हस्तक्षेपों को प्राथमिकता देना है।
उन्होंनें कहा कि परिषद ने गोद लेने, आश्रय गृहों, कोचिंग और बाल भवन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से हाल के वर्षों में अपनी पहुँच का विस्तार किया है। यह हरियाणा में हर साल बड़ी संख्या में बच्चों के जीवन को प्रभावित करती है। यह एक ऐसी ज़िम्मेदारी है जिसे हमें निरंतर सतर्कता, नवाचार और करुणा के साथ निभाना होगा। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि अल्पकालिक कार्य योजनाएँ बनाएँ, प्रशिक्षण को सुदृढ़ बनाएँ, परिणामों पर बारीकी से नज़र रखें और बच्चों के सर्वाेत्तम हित को हमेशा मार्गदर्शक सिद्धांत के रूप में रखें।
हरियाणा का भविष्य बच्चों के स्वास्थ्य, खुशहाली और शिक्षा पर निर्भर - लेडी गवर्नर मित्रा घोष
लेडी गवर्नर एवं राज्य बाल कल्याण परिषद् की उपाध्यक्ष श्रीमती मित्रा घोष ने कहा कि परिषद ने राज्य भर में बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और समग्र कल्याण सुनिश्चित करने में सराहनीय भूमिका निभाई है। उन्होंने आग्रह किया कि समाज के सबसे कमज़ोर तबके तक पहुँचकर उन्हें आगे बढ़ाने का काम करें। राज्य के प्रत्येक बच्चे के उज्जवल और अधिक समावेशी भविष्य सुनिश्चित करने लिए मिशन के तहत कार्य करे। हरियाणा का भविष्य उसके बच्चों के स्वास्थ्य, खुशहाली और शिक्षा पर निर्भर करता है।
परिषद् न केवल बच्चों के लिए बल्कि युवाओं और महिलाओं के कार्यक्रमों का कर रही है सफल संचालन - सुमन सैनी
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद् की उपाध्यक्षा श्रीमती सुमन सैनी ने कहा कि परिषद् न केवल बच्चों के लिए, बल्कि युवाओं और महिलाओं के लिए भी अनेक सार्थक एवं योजनाबद्ध कार्यक्रमों का सफल संचालन कर रही है। विशेष रूप से, बच्चों को गोद देने की प्रक्रिया अत्यंत व्यवस्थित, पारदर्शी और विधिक मानकों के अनुरूप संपन्न की जा रही है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद् सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त वह संस्था है जो देश और विदेश में बच्चों को गोद देने की प्रक्रिया संपन्न करती है। अब तक परिषद् द्वारा कुल 704 बच्चों को गोद दिया जा चुका है, जिनमें से 528 बच्चों को देश में तथा 176 बच्चों को विदेशों में गोद दिया गया है। उन्होंने कहा कि परिषद् द्वारा अंबाला जिले के नारायणगढ़ ब्लॉक में लघु बाल भवन की स्थापना करना एक प्रशंसनीय पहल है। थोड़े से दिनों के भीतर ही इस संस्थान में लगभग 600 बच्चों ने विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों में प्रवेश लिया है, जो परिषद् की प्रभावी कार्यप्रणाली का प्रमाण है। परिषद् भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ बच्चों एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु प्रयासरत करती रहेगी।
इस अवसर पर बैठक में अधिकारियों ने परिषद के चल रहे कार्याे और कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और बैठक में जिला बाल कल्याण अधिकारियों से सुझाव भी लिए गए.
#ChildWelfare #HaryanaRajBhavan #AsimKumarGhosh #ChildProtection #WomenEmpowerment #ChildAdoption #HaryanaCouncil #SushmaGupta #EmotionalDevelopment #MitraGhosh
-
09/10/25 |प्रधानमंत्री ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे समेत, मुंबई में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया
मुंबई, 09 अक्टूबर-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के मुंबई में नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (NMIA) के पहले चरण का उद्घाटन किया, जिसका निर्माण लगभग 19,650 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। उन्होंने इसके साथ ही मुंबई मेट्रो लाइन-3 (एक्वा लाइन) राष्ट्र को समर्पित की और ₹37,270 करोड़ से अधिक की कुल लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया।
नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIA) का लोकार्पण
लंबा इंतज़ार खत्म: प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि मुंबई को अपना दूसरा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा मिलने से शहर का लंबा इंतज़ार खत्म हो गया है।
वैश्विक केंद्र: यह हवाई अड्डा क्षेत्र को एशिया के सबसे बड़े परिवहन-संपर्क केंद्रों में से एक के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
क्षमता और विशेषताएँ: यह भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजना है, जिसे सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत विकसित किया गया है। यह सालाना 9 करोड़ यात्रियों और 3.25 मिलियन मीट्रिक टन माल की ढुलाई करने में सक्षम होगा।
आर्थिक लाभ: यह नया हवाई अड्डा महाराष्ट्र के किसानों को वैश्विक बाजारों (विशेषकर यूरोप और मध्य पूर्व) से जोड़ेगा, जिससे ताज़ा उपज, फल और मत्स्य उत्पाद तेज़ी से निर्यात हो सकेंगे। यह आस-पास के लघु और मध्यम उद्योगों की निर्यात लागत को कम करेगा और निवेश को बढ़ावा देगा।
डिज़ाइन:छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि पर निर्मित इस हवाई अड्डे का आकार कमल के फूल जैसा है, जो संस्कृति और समृद्धि का प्रतीक है।
अद्वितीय सुविधाएँ: इसमें स्वचालित पीपल मूवर (APM), सतत विमानन ईंधन (SAF) भंडारण, 47 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन की सुविधा होगी, और यह वाटर टैक्सी से जुड़ने वाला देश का पहला हवाई अड्डा होगा।
मुंबई मेट्रो और परिवहन में क्रांति
भूमिगत मेट्रो का समर्पण: प्रधानमंत्री ने मुंबई मेट्रो लाइन-3 (एक्वा लाइन) राष्ट्र को समर्पित की। यह मुंबई की पहली और एकमात्र पूर्णतः भूमिगत मेट्रो लाइन है, जिसकी कुल लागत ₹37,270 करोड़ से अधिक है।
सुविधा और बचत: इस लाइन से दो से ढाई घंटे का सफ़र अब सिर्फ 30 से 40 मिनट में पूरा हो जाएगा, जिससे लाखों यात्रियों का समय बचेगा।
चरण 2बी का उद्घाटन: आचार्य अत्रे चौक से कफ परेड तक फैले मेट्रो लाइन-3 के चरण 2बी का भी उद्घाटन किया गया।
'मुंबई वन' ऐप: प्रधानमंत्री ने 11 सार्वजनिक परिवहन ऑपरेटरों के लिए एकीकृत कॉमन मोबिलिटी ऐप "मुंबई वन" भी लॉन्च किया। यह ऐप सिंगल डायनामिक टिकट के माध्यम से यात्रियों को लोकल ट्रेनों, बसों, मेट्रो और टैक्सियों में एक ही टिकट का उपयोग करने में सक्षम बनाता है, जिससे कतारों से मुक्ति मिलती है और मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी बेहतर होती है।
विकास का प्रतीक: मोदी ने भूमिगत मेट्रो को विकासशील भारत का जीवंत प्रतीक बताया और इस परियोजना में शामिल श्रमिकों और इंजीनियरों को बधाई दी।
युवा सशक्तिकरण और कौशल विकास पहल
पीएम सेतु योजना: प्रधानमंत्री ने हाल ही में शुरू की गई ₹60,000 करोड़ की पीएम सेतु योजना का ज़िक्र किया, जिसका उद्देश्य देश भर के विभिन्न आईटीआई को उद्योग जगत से जोड़ना है।
एसटीईपी का उद्घाटन: उन्होंने महाराष्ट्र के कौशल विभाग की पहल अल्पकालिक रोजगार योग्यता कार्यक्रम (STEP) का उद्घाटन किया।
तकनीकी प्रशिक्षण: इस कार्यक्रम के तहत 400 सरकारी आईटीआई और 150 सरकारी तकनीकी उच्च विद्यालयों में 2,500 नए प्रशिक्षण बैच शुरू किए जाएंगे। छात्रों को ड्रोन, रोबोटिक्स, विद्युत-चालित वाहन, सौर ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी उभरती तकनीकों का प्रशिक्षण मिलेगा।
राष्ट्र की प्रगति और विकसित भारत का संकल्प
गति और प्रगति: मोदी ने ज़ोर देकर कहा कि विकसित भारत का संकल्प गति और प्रगति दोनों से परिभाषित होता है, जहाँ जन कल्याण सर्वोपरि है।
विमानन क्षेत्र में प्रगति: उन्होंने बताया कि 2014 में भारत में केवल 74 हवाई अड्डे थे, जो अब 160 से अधिक हो गए हैं। 'हवाई चप्पल पहनने वाले भी हवाई यात्रा कर सकें' के विज़न को साकार करने के लिए उड़ान योजना शुरू की गई।
वैश्विक स्थान: भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाज़ार बन गया है। सरकार भारत को इस दशक के अंत तक एक प्रमुख MRO (रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल) केंद्र के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य बना रही है, जिससे युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे।
रोज़गार सृजन: प्रधानमंत्री ने अवसंरचना (Infrastructure) में निवेश से रोज़गार सृजन पर ज़ोर दिया, जिसमें ₹76,000 करोड़ की वधावन पत्तन परियोजना का उदाहरण दिया।
राष्ट्रीय सुरक्षा और 'स्वदेशी' पर ज़ोर
आतंकवाद पर रुख: प्रधानमंत्री ने 2008 के मुंबई हमलों के बाद की सरकार की कमज़ोरी पर सवाल उठाया और कहा कि आज का भारत आतंकवादियों को पूरी ताकत से जवाब देता है और दुश्मन की ज़मीन पर हमला करता है।
घोटालों और कुशासन की आलोचना: उन्होंने पिछली सरकारों पर विकास कार्यों में बाधा डालने और घोटालों व भ्रष्टाचार के ज़रिए परियोजनाओं को रोकने का आरोप लगाया।
'स्वदेशी' का आह्वान: श्री मोदी ने सभी नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और गर्व से "यह स्वदेशी है" कहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हर नागरिक के स्वदेशी ख़रीदने से देश की संपत्ति देश में ही रहेगी और भारतीय कामगारों के लिए रोज़गार पैदा होगा।
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर महाराष्ट्र के सपूत, लोकनेता डी. बी. पाटिल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और समाज तथा किसानों के प्रति उनकी समर्पित सेवाओं को याद किया, यह कहते हुए कि उनकी सेवा भावना सभी के लिए प्रेरणा है। इसके अतिरिक्त, मोदी ने हाल ही में मनाए गए विजयादशमी और कोजागरी पूर्णिमा के उत्सवों का उल्लेख किया और देशवासियों को आगामी दिवाली उत्सव के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ भी दीं।
#DanikKhabar #Mumbai #NavaMumbaiAirport #NMIA #MumbaiMetro3 #PMModi #Maharashtra #DigitalIndia #SkillIndia #NewMumbai #मोदीकीगारंटी #विकसितभारत #मुंबई #LatestNews
-
09/10/25 |प्रवासी राजस्थानियों की उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत
एन.एस.बाछल, 09 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों की उपलब्धियां राज्य के लोगों, विशेष रूप से युवाओं के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानी अपनी कर्मभूमि (सूरत) के साथ ही अपनी मातृभूमि (राजस्थान) के विकास में भी योगदान दें।
भजनलाल शर्मा बुधवार को गुजरात के सूरत में आयोजित प्रवासी राजस्थानी मीट को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गुजरात और राजस्थान का संबंध केवल भौगोलिक निकटता तक सीमित नहीं है बल्कि दोनों राज्यों के बीच रत्न एवं आभूषण, फार्मा, वस्त्र उद्योग और राज्य में प्रस्तावित पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स जैसे क्षेत्रों में आर्थिक सहयोग के साथ साथ सांस्कृतिक, सामाजिक सहयोग की भी अपार संभावनाएं हैं।
राजस्थान को मिलकर बनाएं ‘जेम्स एण्ड ज्वेलरी हब’-
मुख्यमंत्री ने कहा कि सूरत और राजस्थान उद्यमिता, सृजनशीलता और धैर्य की साझा भावना से जुड़े हैं। सूरत हीरे की कटाई और सिंथेटिक टेक्सटाइल्स के लिए विश्व प्रसिद्ध है, वहीं राजस्थान रंगीन पत्थरों, कुंदन, मीनाकारी, वस्त्र और रत्नों के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर राजस्थान को विश्व का ‘जेम्स एंड ज्वेलरी हब’ बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।
उत्कृष्ट योगदान के लिए मिलेगा ‘प्रवासी राजस्थानी सम्मान पुरस्कार’-
भजनलाल शर्मा ने 10 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस में प्रवासी राजस्थानियों को बड़ी संख्या में भाग लेने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि देश के बड़े उद्योगपतियों में प्रवासी राजस्थानी शामिल हैं, जो हमारे गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानी दिवस के अवसर पर प्रवासी राजस्थानी सम्मान पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, जिसके अंतर्गत विज्ञान, व्यवसाय, कला, खेल, साहित्य, सिनेमा, संगीत और सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रवासी राजस्थानियों को सम्मानित किया जाएगा।
ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स और डेटा सेंटर्स स्थापित करने में मिलेगा सहयोग-
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में दिसम्बर में पेट्रोकेमिकल रिफाइनरी की शुरुआत करने जा रही है। इसके साथ ही हमारी सरकार निवेशकों को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स और डेटा सेंटर्स स्थापित करने में हर संभव सहयोग देगी। उन्होंने उद्यमियों और निवेशकों को आईटी, फार्मा, टेक्सटाइल, जेम्स एंड ज्वेलरी, ऊर्जा, पेट्रोकेमिकल, पर्यटन और खनन जैसे क्षेत्रों में निवेश करने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रवासी राजस्थानियों के साथ संबंध मजबूत करने के लिए एक संस्थागत ढांचा तैयार किया है। वर्तमान में राजस्थान फाउंडेशन के 26 चैप्टर्स देश और विदेश में सक्रिय हैं। ये चैप्टर्स प्रवासी राजस्थानी समुदाय के साथ सार्थक संवाद, सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित कर रहे हैं।
7 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स धरातल पर उतरे-
भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रवासी राजस्थानियों से जुड़ाव को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक समर्पित विभाग भी स्थापित करने जा रही है। इस पहल का उद्देश्य राजस्थान के वैश्विक प्रवासी समुदाय को राज्य के विकास में सहभागी बनाना और ‘विकसित राजस्थान 2047’ के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि राजस्थान 2030 तक 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है। राज्य सरकार के प्रयासों से राजस्थान देश के सबसे अधिक निवेश-अनुकूल और प्रगतिशील राज्यों में शामिल हुआ है। उन्होंने कहा कि ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ के दौरान हुए 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू में से 7 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स धरातल पर उतर चुके हैं।
रिप्स-2024 के तहत निवेशकों को मिली 1400 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी-
मुख्यमंत्री ने राज्य की निवेश-अनुकूल नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने 20 से अधिक नई नीतियां लागू तथा संशोधित की हैं, जिससे एक प्रगतिशील व्यापारिक पारिस्थितिकी तंत्र तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि राजस्थान इन्वेस्टमेंट प्रमोशन स्कीम (रिप्स)-2024 के तहत पिछले डेढ़ वर्ष में 1400 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी निवेशकों को दी गई है, जिससे निवेश के नए अवसर खुल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन पहलों ने राजस्थान में उद्योग स्थापित करना और निवेश करना न केवल पहले से कहीं अधिक आसान बना दिया है बल्कि नवाचार, आर्थिक विकास और रोजगार सृजन के अनेक नए द्वार भी खोले हैं।”
प्रवासी राजस्थानियों का जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण में उल्लेखनीय योगदान-
भजनलाल शर्मा ने प्रवासी राजस्थानी समुदाय ने जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों से राज्य सरकार की योजनाओं जैसे पंचायत समिति नंदीशाला जन सहभागिता योजना, भामाशाह योजना, ज्ञान संकल्प पोर्टल तथा सरकारी कॉलेजों, अस्पतालों और विद्यालयों के नामकरण जैसी पहलों में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आपकी सक्रिय भागीदारी और सहयोग से हम राज्य के अनेक क्षेत्रों में परिवर्तन ला सकते हैं और आधारभूत संरचना को सशक्त बना सकते हैं।
संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि हमारी सरकार ने राजस्थान में निवेशक-अनुकूल वातावरण तैयार किया है और उद्योग के लिए नए अवसर खोले हैं। सौर और पवन ऊर्जा की विशाल क्षमता, मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर और प्रगतिशील नीतियों के कारण राजस्थान अब भारत के शीर्ष निवेश स्थलों में से एक के रूप में उभर रहा है।
प्रवासी राजस्थानियों का हुआ सम्मान, राजस्थान फाउंडेशन का ब्रोशर जारी-
मुख्यमंत्री शर्मा ने सूरत में आयोजित प्रवासी राजस्थानी मीट में सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रवासी राजस्थानियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान प्रवासी राजस्थानी समुदाय की सामूहिक शक्ति, सेवा भावना और राजस्थान की समृद्ध विरासत का प्रतीक है। साथ ही, उन्होंने राजस्थान फाउंडेशन का ब्रोशर भी जारी किया, जिसमें फाउंडेशन के उद्देश्य, संरचना और देश विदेश में संचालित विभिन्न चैप्टर्स का विवरण शामिल है। यह ब्रोशर प्रवासी राजस्थानियों के लिए एक मार्गदर्शिका के रूप में तैयार किया गया है ताकि वे अपनी जड़ों से जुड़े रहें और राज्य के विकास में योगदान दे सकें। उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों से आह्वान किया कि वे राजस्थान में उपलब्ध निवेश अवसरों में भागीदार बनें और विकसित राजस्थान के निर्माण में अपना योगदान दें।
‘प्रवासी राजस्थानी दिवस के बारे में’-
प्रवासी राजस्थानी दिवस, 10 दिसंबर को जयपुर में मनाया जाएगा। यह राजस्थान सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य अपने वैश्विक प्रवासी समुदाय से जुड़ाव को सशक्त करना है। उद्योग विभाग और राजस्थान फाउंडेशन के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम प्रवासी राजस्थानियों को एक मंच पर लाता है और राज्य सरकार के साथ सहयोग, निवेश और सांस्कृतिक जुड़ाव के नए मार्ग खोलता है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
09/10/25 |सीकर के दांता में अंतर महाविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ
एन.एस.बाछल, 09 अक्तूबर, जयपुर।
नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि राज्य सरकार ने संपूर्ण राजस्थान की प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल मैदान आवंटित किए हैं। जिन ग्राम पंचायतों में अब तक खेल मैदान नहीं बने हैं, सरकार शीघ्र ही ऐसे ग्रामों में भी खेल मैदान निर्माण कार्य प्रारंभ करेगी। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा बुधवार को सीकर जिले के दांता में अंतर महाविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में बोल रहे थे। उद्घाटन मैच केम्ब्रीज पीजी गर्ल्स कॉलेज कांवट ओर ग्रामीण पीजी कॉलेज सीकर के मध्य खेला गया जिसमें ग्रामीण पीजी कॉलेज सीकर ने 7 पोइंट से मैच जीता।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगरीय विकास एवं स्वायत शासन राज्य मंत्री ने कहा कि खेल को सदैव खेल की भावना से खेलना चाहिए तथा जीत और हार को समान भाव से स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीत प्रेरणा देती है और हार हमें सीखने का अवसर प्रदान करती है।
यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि शहरी सेवाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार ने पहले ही गाइडलाइन जारी कर दी है। यदि कोई अधिकारी विकास कार्यों में बाधा डालता है, तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार आयोजित शहरी सेवा शिविरों का उद्देश्य कमजोर आर्थिक वर्ग के वास्तविक पात्र लोगों को लाभ पहुंचाना है, न कि धनाढ्य वर्ग को फायदा देना हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में नगरपालिकाओं में रिक्त चल रहे अधिशाषी अधिकारी पदों को लेकर बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग से चयनित 111 अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो 20 अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद प्रत्येक नगरपालिका में नियमित अधिकारी पदस्थापित कर दिए जाएंगे।
यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बताया कि राज्य सरकार ने जर्जर भवनों के नवीनीकरण का निर्णय लिया है तथा जो भवन अत्यधिक खराब स्थिति में हैं, उन्हें अन्यत्र स्थानांतरित करने की स्वीकृति दी गई है। अब प्रत्येक वर्ष सरकारी भवनों की सुरक्षा जांच कराई जाएगी। साथ ही सरकारी एवं निजी अस्पतालों में फायर सेफ्टी जांच अनिवार्य रूप से की जाएगी।
खंडेला विधायक सुभाष मील ने कहा कि खिलाड़ियों को जब भी मौका मिले खेल में अनुशासन के साथ अपना शत—प्रतिशत योगदान देते हुए निश्चित लक्ष्य लेकर आगे बढ़े जिससे सफलता आपके कदम चूमेगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
09/10/25 |निवेशकों के लिए राजस्थान में उद्योग विस्तार की अपार संभावनाएं
एन.एस.बाछल, 09 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को गुजरात के सूरत में प्रवासी राजस्थानी मीट के तहत आयोजित सेक्टोरल राउंड टेबल मीटिंग की अध्यक्षता की। उन्होंने टेक्सटाइल, सिरेमिक, फार्मास्यूटिकल्स, पेट्रोकेमिकल्स और रत्न एवं आभूषण उद्योग क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ प्रदेश में निवेश को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान के मजबूत औद्योगिक आधार, सुदृढ़ बुनियादी ढांचे, सुविधाएं और निवेशक-अनुकूल नीतियां प्रदेश को निवेश के लिए पसंदीदा गंतव्य बनाती हैं।
भजनलाल शर्मा ने टेक्सटाइल क्षेत्र के प्रतिनिधियों से कहा कि भारत के वस्त्र निर्यात में राजस्थान 10 प्रतिशत का योगदान देता है। उन्होंने उद्यमियों को भीलवाड़ा, जयपुर और बांसवाड़ा सहित राजस्थान के कपड़ा समूहों के साथ कार्य करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र कुशल श्रम और बेहतर औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के लगभग 70 प्रतिशत बोन-चाइना टेबलवेयर का उत्पादन राजस्थान करता है। प्रदेश प्रचुर खनिज भंडार और हरित सिरेमिक पर बढ़ते ध्यान के कारण सौर ऊर्जा, निर्माण और औद्योगिक विस्तार में वृद्धि की संभावना भी रखता है। हम सतत औद्योगिक विकास के नए मानक स्थापित करने के लिए नवाचार को शिल्प कौशल और परंपरा को प्रौद्योगिकी के साथ मिला सकते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों का तालमेल भारत की औद्योगिक श्रृंखला को नए सिरे से परिभाषित करेगा।
भजनलाल शर्मा ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र के प्रतिनिधियों से कहा कि भिवाड़ी, नीमराना और अलवर के फार्मा क्लस्टर समर्पित माल ढुलाई कॉरिडोर और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के जरिए निर्बाध कनेक्टिविटी से मजबूत हुए हैं। साथ ही, उन्होंने पचपदरा रिफाइनरी और राजस्थान पेट्रो जोन का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश रसायन और पेट्रोकेमिकल्स के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने सेक्टोरल बैठक में जयपुर के रंगीन पत्थर तथा दस्तकारी आभूषणों में प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने जयपुर के बुनियादी निर्यात ढांचे और सीतापुरा विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) पर भी प्रकाश डाला और उद्यमियों को रत्न और आभूषण उद्योग के साथ साझेदारी करने के लिए आमंत्रित किया।
भजनलाल शर्मा ने सूरत के उद्यमियों से राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना —(रिप्स)-2024 सहित राज्य की निवेशक-अनुकूल नीतियों के तहत निवेश की संभावनाओं को तलाशने का आह्वान किया। साथ ही, राउंड टेबल मीटिंग के दौरान, उद्योग प्रतिनिधियों ने भी प्रदेश के विभिन्न उद्योग क्षेत्रों में संयुक्त उद्यमों और निवेश के अवसरों पर उत्साह व्यक्त किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
09/10/25 |मुख्य सचिव ने दीपावली से पूर्व सभी सड़कों की मरम्मत पूर्ण करने के दिये निर्देश
एन.एस.बाछल, 09 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्य सचिव सुधांश पंत की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सुधांश पंत ने ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर, सेवा पखवाड़ा, राइजिंग राजस्थान, जिलों में चौपाटी निर्माण, पंच गौरव, सड़कों एवं स्कूल भवनों की मरम्मत आदि कार्यों की प्रगति एवं उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा- निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में 17 सितम्बर से आयोजित होने वाले शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों के तहत 17 विभागों की गतिविधियों के 56 प्रतिशत कैम्पों का आयोजन हो गया है।
मुख्य सचिव ने सभी संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर को निर्देशित किया कि दीपावली से पूर्व सभी सड़कों की मरम्मत पूर्ण की जाए, जिसमें ग्रामीण, नगरीय निकाय, पीडब्ल्यूडी और यूआईटी की सड़कें शामिल हैं। साथ ही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने पर बल देते हुए कहा कि सभी जिलों में ऐसे क्षेत्रों, क्रॉसिंग्स और फ्लाईओवर के नीचे के इलाकों में सड़कों का सुदृढ़ निर्माण कराया जाए ताकि आमजन को जलभराव जैसी गंभीर समस्या से राहत मिल सके। उन्होंने पंच गौरव अभियान को मुख्यमंत्री के सर्वाधिक प्राथमिक कार्यक्रमों में से एक बताते हुए सभी जिलों को “वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट” पर ठोस प्रगति करने, लक्ष्य समय पर पूरा करने और अभियान को सफल बनाने के लिए जिलों को आवंटित राशि की स्वीकृतियां शीघ्र जारी कर गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने चौपाटी विकास और राइजिंग राजस्थान के जिलों के एमओयू से जुड़े सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह बैठक मिड रिव्यू के रूप में आयोजित की गई है ताकि अब तक के कार्यों की स्थिति का सही मूल्यांकन किया जा सके, कम प्रगति की गतिविधियों की पहचान हो तथा सभी जिलों को बेहतर प्रदर्शन हेतु प्रेरणा मिल सके।
उन्होंने सभी जिलों को शिविर के दौरान प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, जनधन खातों की ई-केवाईसी जैसी योजनाओं में अधिक से अधिक लाभार्थियों को जोड़ने और फसल बीमा पॉलिसी वितरण की प्रगति को बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने शिविरों और सेवा पखवाड़े से संबंधित तस्वीरें निर्धारित वेबसाइट 'सेवा पर्व' पर अपलोड करने के निर्देश दिए ताकि कार्यों की दृश्यता बढ़े और पारदर्शिता बनी रहे।
उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को यह भी निर्देश दिया कि वे घटनाओं पर तुरंत मौके पर पहुंचें ताकि आमजन में विश्वास और आत्मबल बना रहे। उन्होंने कहा कि सभी कलेक्टर फील्ड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं, योजनाबद्ध और आकस्मिक निरीक्षण नियमित रूप से करें ताकि कार्य की प्रगति का आकलन हो सके तथा फाइलों के निस्तारण की वास्तविक स्थिति का पता लग सके। उन्होंने कहा कि फील्ड में उपस्थिति ही प्रशासन की असली पहचान है, इसलिए सभी अधिकारी अपने भ्रमण, चौपालों और रात्रि विश्राम को गंभीरता से लें। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कलेक्टर अपने अधीनस्थ अधिकारियों के कार्यालयों की रैंडम जांच करें ताकि सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सके।
मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिया कि शिविर अवधि के दौरान यदि कोई प्रकरण लंबित है तो उसका उसी दिन निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, चाहे अधिकारियों को अधिक समय तक कार्य करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिला अपनी सफलता की कहानियां अधिक से अधिक प्रकाशित करे और डिजिटल माध्यम से साझा करे, ताकि जनता तक अच्छे कार्यों की जानकारी उपलब्ध हो सके और प्रेरणा का वातावरण बने। उन्होंने कहा कि धरती आबा कार्यक्रम की कार्य योजना शीघ्र भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड की जाए।
उन्होंने बताया कि हनुमानगढ़ एवं गंगानगर जिले का स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में बेहतर प्रदर्शन रहा है। इसी प्रकार बाड़मेर जिले का शुद्धिकरण के निस्तारित प्रकरणों का प्रति कैम्प औसत सराहनीय है और अन्य जिले इससे प्रेरणा लेकर अपने कार्य में और बेहतर प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि शिविरों में प्रविष्टियों का संशोधन आमजन के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है और वर्तमान में वित्तीय समावेशन सेचुरेशन कैम्पों में राजस्थान पूरे देश में अग्रणी स्थिति में है, जिसे शिविर समाप्ति तक बनाए रखना है।
बैठक में विभिन्न विभागों जैसे आयोजना, राजस्व, नगरीय विकास एवं आवासन, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, स्वायत्त शासन, शिक्षा, उद्योग, जल संसाधन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, वन, आपदा प्रबंधन, ऊर्जा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, पशुपालन, पंचायती राज, कृषि, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सेवा पखवाड़ा, ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर, राइजिंग राजस्थान, पंच गौरव अभियान, चौपाटी विकास और सड़कों एवं स्कूल भवनों की मरम्मत से जुड़े बिंदुओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
09/10/25 |वाहन चालक पर होती है वाहन और यात्रियों की सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
एन.एस.बाछल, 09 अक्तूबर, जयपुर।
सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने कहा कि स्टेट मोटर गैराज विभाग के वाहन चालक अपने कार्य में कुशल होते हैं एवं पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कर्मचारियों के छोटे से छोटे संवर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए भी तत्पर एवं संवेदनशील हैं। वाहन चालक संवर्ग की कुछ वाजिब समस्याएं हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाकर समाधान करवाने के प्रयास किए जाएंगे।
गौतम कुमार दक बुधवार को अखिल राजस्थान राज्य वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ की राजस्थान स्टेट मोटर गैराज उप शाखा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को मुख्य अतिथि के तौर पर सम्बोधित कर रहे थे। राजस्थान राज्य मोटर गैराज विभाग कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में गौतम कुमार दक ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह खुड़ी सहित पूरी कार्यकारिणी को पदीय दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने कार्यकाल में संवर्ग और विभाग की मजबूती के लिए बेहतर तरीके से कार्य करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी नई उमंग और उत्साह के साथ कार्य करेगी।
गौतम कुमार दक ने कहा कि वाहन चालकों का कार्य बहुत पेचीदा होता है। वाहन की सुरक्षा के साथ ही उसमें यात्रा कर रहे लोगों की सुरक्षा भी वाहन चालक की जिम्मेदारी होती है। वाहन चालक अपने अधिकारों के साथ अपने दायित्वों को भी हमेशा अपनी स्मृति में रखें। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रताप सिंह खुड़ी ने अपने संबोधन के दौरान वाहन चालकों के समक्ष आने वाली चुनौतियों एवं समस्याओं से अवगत करवाते हुए उनके शीघ्र समाधान का आग्रह किया।
राजस्थान स्टेट मोटर गैराज विभाग के कंट्रोलर मानसिंह मीणा ने विभाग स्तर की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने तथा शेष समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार को अवगत करवाने का आश्वासन दिया। स्टेट मोटर गैराज विभाग के मुख्य अधीक्षक सुरेश शर्मा एवं ऑटोमोबाइल अभियंता रवि चौधरी सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में वाहन चालक इस अवसर पर मौजूद रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
09/10/25 |यूडीएच राज्य मंत्री ने नवीन रोडवेज बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
एन.एस.बाछल, 09 अक्तूबर, जयपुर।
सीकर जिले के श्रीमाधोपुर शहर के केन्द्रीय बस स्टैंड पर बुधवार को नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा ने 5 नई रोडवेज बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान यूडीएच राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की सुविधा के लिए परिवहन सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम के दौरान कुल 5 नई बसों को श्रीमाधोपुर आगार से विभिन्न रूटों पर रवाना किया गया। इनमें से 2 बसें रामदेवरा, 2 बसें उदयपुर और 1 बस जयपुर-झुंझुनूं के लिए चलाई गई हैं। उन्होंने कहा कि नई बसों के संचालन से यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार नए रूट शुरू कर रही है ताकि लोगों को समय पर और सुलभ परिवहन सेवा मिल सके।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
09/10/25 |“देश में गुरुओं का मान सर्वापरि, गुरुजन भी उसी अनुरूप करें आचरण”
एन.एस.बाछल, 09 अक्तूबर, जयपुर।
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर को उदयपुर दौरे पर रहे। इस अवसर पर उन्होंने आरएनटी मेडिकल कॉलेज परिसर सभागार में आयोजित उदयपुर एवं सलूम्बर जिले के शिक्षा अधिकारियों व प्रधानाचार्यों के संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मदन दिलावर ने कहा कि प्रदेश में शैक्षिक परिदृश्य में मौलिक बदलाव लाने हेतु यह एक अनूठी पहल है। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मैं आप सभी में भारतीय परंपरा के महान शिक्षकों की प्रतिमूर्ति देखता हूँ। इस देश में गुरुओं का मान सर्वापरि माना गया है, गुरुजन भी उसी के अनुरूप आचरण करें।
वायु सेना दिवस पर दी बधाई —
कार्यक्रम के दौरान वायु सेना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए मदन दिलावर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम का परिचय दुनिया को दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक में अच्छे नागरिक तैयार करने की भरपूर क्षमता होती है। अब हमें पूरी निष्ठा से देश में श्रेष्ठ नागरिक बनाने की दिशा में जुट जाना होगा।
शिक्षकों से लिए सुझाव —
मदन दिलावर ने सीधे संवाद के दौरान शिक्षकों से अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर सुझाव लिए, जिनमें आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग के बच्चों को पुनः मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ना,विद्यालयों में प्रार्थना समय को रोचक बनाना, विद्यार्थियों में सीखने की प्रवृत्ति को निरंतर बनाए रखना,एसडीएमसी को मजबूती देना, बालिका शिक्षा को सशक्त करना शामिल रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों-अभिभावकों को विद्यालय समय पश्चात भी संवाद बनाए रखना चाहिए। शिक्षकों द्वारा जितना समय गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्यों में दिया जाएगा, उतना ही देश तेजी से प्रगति करेगा।
शिक्षक हितों पर सरकार संवेदनशील —
मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि अगले दो वर्षों में शिक्षा विभाग में कोई पद रिक्त न रहे। नवीन विद्यालयों के लिए नए पद सृजित किए जा रहे हैं। अब तक 50 हजार से अधिक पदोन्नतियाँ की जा चुकी हैं और 25 हजार और की जाएँगी। स्टाफिंग पैटर्न भी रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है। कार्यक्रम में मंत्री श्री दिलावर के हाथों शिक्षा विभाग, वंडर सीमेंट एवं एसबीआई के साझे में बीमा एमओयू के तहत करंट लगने से देवाराम पुत्र गौरीशंकर के पिता की दुर्घटना में हताहत होने पर एमओयू के तहत पहला बीमा क्लेम राशि 1 लाख रुपये का चेक भी सौंपा गया।
संवाद कार्यक्रम में पूर्व कुलपति एवं शिक्षाविद् प्रो. कैलाश सोढानी ने कहा कि शिक्षकों से संवाद देश की प्रगति का आधार है। आज राष्ट्र का हर विकास शिक्षक वर्ग के परिश्रम का परिणाम है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
09/10/25 |आध्यात्मिक पर्यटन से प्रदेश में बढ़ेगा सांस्कृतिक जुड़ाव और स्थानीय रोजगार
एन.एस.बाछल, 09 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को सूरत स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। प्रदेश में आध्यात्मिक पर्यटन सर्किट के माध्यम से सांस्कृतिक जुड़ाव, ग्रामीण विकास और रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक और सामाजिक रिश्तों को मजबूत बनाने में सूरत में बसे राजस्थानियों की भूमिका की भी सराहना की। इस दौरान संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल सहित वरिष्ठ अधिकारीगण एवं प्रवासी राजस्थानी उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
09/10/25 |“उन्नति इन्क्यूबेशन हब” ग्रामीण एवं आदिवासी महिलाओं के सशक्तिकरण को मिलेगी नई दिशा
एन.एस.बाछल, 09 अक्तूबर, जयपुर।
ग्रामीण एवं आदिवासी महिलाओं के कौशल विकास, उद्यमिता संवर्धन एवं सतत आजीविका सृजन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) ने अपनी नई पहल “उन्नति इन्क्यूबेशन हब” के तहत रुमा देवी फाउंडेशन के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता ज्ञापन राजीविका राज्य मुख्यालय, जयपुर में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर रुमा देवी फाउंडेशन की ओर से डॉ. रुमा देवी, विक्रम सिंह (डायरेक्टर) एवं उनकी टीम उपस्थित रहे। राजीविका की ओर से अतिरिक्त मुख्य सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, श्रेया गुहा, मिशन निदेशक, राजीविका, नेहा गिरी, परियोजना निदेशक प्रीति सिंह, राज्य परियोजना प्रबंधक डॉ. पूजा शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इस समझौते के तहत दोनों संस्थाएँ संयुक्त रूप से महिलाओं के कौशल उन्नयन, उद्यमिता प्रोत्साहन तथा बाज़ार तक पहुँच सुदृढ़ करने के लिए कार्य करेंगी, जिससे ग्रामीण एवं आदिवासी महिलाएँ आत्मनिर्भर बन सकें और उनके उत्पादों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक मंचों तक पहुँचाने में सहयोग प्राप्त हो सके।
राजीविका की व्यापक संस्थागत पहुँच एवं रुमा देवी फाउंडेशन की जमीनी उपस्थिति तथा क्षेत्रीय विशेषज्ञता के माध्यम से यह साझेदारी ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, सामाजिक उत्थान एवं समावेशी विकास के लिए एक नई दिशा और गति प्रदान करेगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
09/10/25 |अम्बाला पुलिस द्वारा आमजन/युवाओं को साईबर जागरूकता, नशे से दूर रहने बारे मे किया जागरूक
जे कुमार, अम्बाला 9 अक्तूबर - अम्बाला पुलिस द्वारा लगातार नशे सेे दूर रहने बारे जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रबन्धक थाना यातायात अम्बाला के नेतृत्व में उनकी टीम ने थाना बलदेव नगर क्षेत्र कालका चैक के पास आमजन/युवाओं को साईबर जागरूकता, नशा व लड़ाई-झगडे से दूर रह कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने बारे जागरूक कर देश की प्रगति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया और यातायात के नियमों की जानकरी दी।
प्रबन्धक थाना यातायात अम्बाला की टीम ने आमजन/युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपनी उर्जा को पढ़ाई व अच्छे कार्यो में लगाकर अपने परिवार तथा राष्ट्र का नाम रोशन करें। कुसंगति से बचंे क्योंकि बुरी संगत में पड़कर युवा बुरी आदतों का शिकार हो जाते है और अपना भविष्य अन्धकारमय बना लेते है।युवावर्ग नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें, पढ़ाई में अपना मन लगाये, अपना व राष्ट्र का भविष्य अन्धकारमय होने से बचायें। नशा आदमी को अन्दर ही अन्दर से खोखला कर देता है जिससे उसमें सोचने-समझने की शक्ति नहीं रहती। युंवावर्ग बुरी संगत में पड़कर अपना तथा अपने परिवार का भविष्य अंधकारमय बना देता है।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों व प्रबन्धक थाना को निर्देश दिए हुए हैं कि वह जागरूकता अभियान द्वारा अपने-अपने थानाधिकार क्षेत्रों में नशे की रोकथाम, नशे से युवाओं को दूर रखने के लिये उन्हें जागरूक करें और आमजन से सम्पर्क कर नशा बेचने/खरीदने वालों व आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति का पता लगाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करें।
प्रबन्धक थाना यातायात अम्बाला की टीम ने कहा कि कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना व उसके दुष्परिणामों बारे जागरूक करना हैं। जिससे समाज को नशा मुक्त व अपराध मुक्त बनाया जा सके। अम्बाला पुलिस द्वारा आमजन/युवाओं को यातायात के नियमों का पालन करने बारेे सड़क सुरक्षा, टैªफिक सिग्नल, ओवर स्पीड, शराब पीकर गाड़ी ना चलाने तथा साइबर अपराध से बचाव और नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया। महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचाव, स्वच्छता, पौधारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, रक्तदान व यातायात के नियमों की पालना बारे जानकारी दी।नशा मुक्त अभियान के दौरान टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की नशा सम्बन्धी समस्या की जानकारी आप मानस पोर्टल पर सम्पर्क कर दे सकते है। इसके लिए आप ट्रोल फ्री नम्बर 1933 पर काॅल कर सूचना दे सकते है। सूचना पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। अम्बाला पुलिस आपकी सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।
#ambala #sp #news #police #
-
09/10/25 |सीआईए 1 ने दर्ज स्नैचिंग के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद
जे कुमार, अम्बाला 9 अक्तूबर - अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों को काबू कर उनके खिलाफ कठोरता से कार्यवाही की जा रही है।
इसी कड़ी में थाना अम्बाला शहर में दर्ज स्नैचिंग के मामले में सीआईए-1 अम्बाला की पुलिस टीम ने निरीक्षक हरजिन्द्र सिहँ के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी राकेश उर्फ राखी निवासी अदमदगढ थाना झिझाना जिला शामली यूपी कोे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार 02 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया था। जिसे आज न्यायिक हिरासत भेजा गया।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता पीडित महिला ने 04 मई 2023 को थाना अम्बाला शहर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 04 मई 2023 को मिलाप नगर अम्बाला शहर के पास से अज्ञात आरोपी ने उसके गले सेे सोने की चेन छीन ली है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सीआईए-1 अम्बाला के पुलिस दल को सौंप दी थी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।#ambala #News #cia1 #spambala #police
-
09/10/25 |एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने की धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
जे कुमार, अम्बाला 9 अक्तूबर - एसी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वांिछत आरोपियों को पकड़ने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान 6 अक्तूबर को थाना बलदेव नगर में दर्ज एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने की धोखाधड़ी करने के मामले में चैकी माडल टाऊन प्रभारी सहायक उप0 निरीक्षक अमन राणा के नेतृत्व में उप निरीक्षक धर्मपाल व मुख्य सिपाही विक्रम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी सोनू निवासी भवानी खेडा जिला भिवानी को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार 02 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया था जिसे आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता पीड़ित महिला ने 9 मार्च को थाना बलदेव नगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 14 फरवरी को पंजाब नैशनल बैंक माॅडल टाऊन अम्बाला शहर में अज्ञात आरोपी ने उसकी सहायता करने के बहाने धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर एटीएम मशीन से नकदी निकालने का आपराधिक कार्य किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
#ambala #news #spambala #police -
09/10/25 |फसलों के लिए समय पर “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य करे - उप निदेशक
जे कुमार, अम्बाला 9 अक्तूबर - कृषि तथा किसान कल्याण विभाग, अंबाला के उप निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार ने किसानों को अनुदानित खाद (उर्वरक) उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को अब “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” पोर्टल से पूरी तरह जोड़ दिया है। इस नई व्यवस्था के तहत प्रदेश के सभी किसानों को खाद क्रय करने के लिए अपना “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” पंजीकरण संबंधित खाद विक्रेता को दिखाना अनिवार्य होगा।
उप निदेशक ने बताया कि हरियाणा में भारत सरकार के उर्वरक पोर्टल को “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” पोर्टल से एकीकृत किया गया है। अब किसान खरीफ सीजन में किए गए अपने पंजीकरण के आधार पर ही रबी सीजन में उर्वरक की खरीद कर सकेंगे। जिन किसानों ने “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करवाया है, उन्हें अनुदानित उर्वरक की आपूर्ति नहीं की जा सकेगी।
उन्होंने कहा कि यह कदम किसानों को पारदर्शी व सुव्यवस्थित प्रणाली के माध्यम से उर्वरक उपलब्ध करवाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे जहां खाद वितरण में पारदर्शिता आएगी, वहीं वास्तविक किसानों को उनकी आवश्यकता अनुसार खाद समय पर मिल सकेगी।
कृषि विभाग ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे आगामी फसलों के लिए समय पर “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं, ताकि उन्हें उर्वरक की उपलब्धता में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
उप निदेशक ने यह भी बताया कि जिला अंबाला में डीएपी, यूरिया और अन्य सभी प्रकार के उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, इसलिए किसान अपनी आवश्यकता अनुसार खाद क्रय कर सकते हैं।
-
09/10/25 |अम्बाला मे अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा ड्रोन पायलट ट्रेनिंग कार्यक्रम हुआ शुरू
जे कुमार, अम्बाला 9 अक्तूबर - अनुसूचित जाति के युवाओं को आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा ड्रोन पायलट ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण योजना उन पात्र उम्मीदवारों के लिए है जो ड्रोन संचालन में कौशल हासिल कर रोजगार या स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करना चाहते हैं।
निगम के प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रशिक्षण के लिए वही अनुसूचित जाति के आवेदक पात्र होंगे जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 3 लाख रुपये (परिवार पहचान पत्र के अनुसार) से अधिक न हो। आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं कक्षा पास होना आवश्यक है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। ड्रोन तकनीक का उपयोग कृषि, सर्वेक्षण, फोटोग्राफी, निगरानी तथा आपदा प्रबंधन जैसे अनेक क्षेत्रों में बढ़ रहा है, जिससे प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार की अपार संभावनाएं मिलेंगी।
इच्छुक आवेदक अपने आवेदन हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के जिला कार्यालय, मकान नं. 17, प्रीत नगर, नजदीक अग्रवाल अस्पताल, अंबाला छावनी, अंबाला में जमा करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदक कार्यालय के दूरभाष नम्बर 0171-2698228 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
#ambala #news #dronepilottraining #programstarted
-
09/10/25 |आज का राशिफल 9 अक्टूबर, 2025
♈ मेष (Aries)
करियर / काम: आज आप नए उद्यम शुरू करने या जिम्मेदारियाँ लेने के लिए प्रेरित रहेंगे। यदि किसी अधूरे प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं, तो उसे पूरा करने का उपयुक्त समय है।
धन / आय-व्यय: आमदनी बढ़ने की संभावना है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना ज़रूरी है। अनावश्यक चीजों पर खर्च करने से बचें।
स्वास्थ्य: ऊर्जा अच्छी रहेगी। हल्की-फुल्की थकान महसूस हो सकती है — नियमित आराम एवं नींद आवश्यक है।
रिश्ते / परिवार: पारिवारिक मामलों में संवाद रखना आज लाभदायक रहेगा। मतभेदों को बढ़ने से पहले सुलझाने की कोशिश करें।
मनोबल / भावनात्मक: आपके अंदर सकारात्मक सोच बनी रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा लेकिन घमंड से बचें।
---
♉ वृषभ (Taurus)
करियर / काम: कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। अड़चनों के बावजूद सफलता के मार्ग खुलेंगे।
धन / आय-व्यय: निवेश क्षेत्रों में लाभ संभव है। परंतु जोखिम लेने से पहले स्थिति का विश्लेषण अवश्य करें।
स्वास्थ्य: हृदय, पेट या रक्त-संबंधित असुविधाएँ हो सकती हैं — खान-पान में सावधानी बरतें।
रिश्ते / परिवार: घर-परिवार में शांति बनी रहेगी। माता-पिता या बुजुर्गों का स्वास्थ्य ध्यान देने योग्य रहेगा।
मनोबल / भावनात्मक: मानसिक संतुलन बनाए रखना आसान रहेगा, लेकिन कुछ मामलों में आप थोड़े संवेदनशील हो सकते हैं।
---
♊ मिथुन (Gemini)
करियर / काम: आज प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी — काम करते समय सूझबूझ और संयम की आवश्यकता होगी।
धन / आय-व्यय: धन लाभ की संभावना बनी है, लेकिन धोखाधड़ी या अनजान सिलसिलों में फँसने से बचें।
स्वास्थ्य: स्त्री रोग, पाचन संबंधी समस्याएँ या नर्व संबंधी परेशानी हो सकती है — स्वास्थ्य संकेतों की अनदेखी न करें।
रिश्ते / परिवार: रिश्तों में थोड़ा तनाव हो सकता है — किसी परेशानी की वजह से आपका मन प्रभावित हो। बातचीत ही समाधान ला सकती है।
मनोबल / भावनात्मक: मन में उछल-कूद रहेगी। निर्णय लेने में हड़बड़ी न करें।
---
♋ कर्क (Cancer)
करियर / काम: सहकर्मियों या टीम के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। आप नेतृत्व के अवसर पा सकते हैं।
धन / आय-व्यय: धन लाभ या बोनस की संभावना है। मगर बड़ी खर्चों या लेनदेन में सावधानी बरतें।
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव हो सकता है — ध्यान रखें कि वह आपका स्वास्थ्य प्रभावित न करे।
रिश्ते / परिवार: पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। किसी पुराने विवाद को सुलह की दृष्टि से देखें।
मनोबल / भावनात्मक: आप अपेक्षाकृत अधिक संवेदनशील रहेंगे; अपनी भावनाओं को सकारात्मक दिशा दें।
---
♌ सिंह (Leo)
करियर / काम: आज आप अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर सकते हैं। वरिष्ठ लोगों से मदद मिलेगी।
धन / आय-व्यय: आमदनी बढ़ सकती है, लेकिन खर्चों की मात्रा भी उतनी ही हो सकती है — बजट बनाएँ।
स्वास्थ्य: अधिक शारीरिक श्रम से थकावट हो सकती है। हल्की कसरत और आराम लाभदायक रहेगा।
रिश्ते / परिवार: प्रियजनों के साथ मधुरता बनी रहेगी। किसी समस्या पर दु:ख बाँटना हल्का महसूस कराएगा।
मनोबल / भावनात्मक: आत्मविश्वास और ऊँचाई की भावना बनी रहेगी — इसका सकारात्मक उपयोग करें।
---
♍ कन्या (Virgo)
करियर / काम: क्रमबद्ध कार्यप्रणाली फायदेमंद रहेगी। कार्यों की प्राथमिकता तय करना आज ज़रूरी होगा।
धन / आय-व्यय: निवेश के विषयों में आज विशेष सावधानी रखें। जो समझदार निर्णय होंगे, वे लंबे समय तक लाभदायक होंगे।
स्वास्थ्य: पाचन संबंधी समस्या या थकान संभव है — हल्की डाइट और आराम पर ध्यान दें।
रिश्ते / परिवार: किसी छोटी चिड़-चिड़ाहट से रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं — मसले को बढ़ने न दें।
मनोबल / भावनात्मक: आपका मन व्याकुल हो सकता है, लेकिन अंदर छुपी मानसिक शक्ति मदद करेगी।
---
♎ तुला (Libra)
करियर / काम: सामाजिक संबंधों से लाभ मिलेगा। आज दूसरों को प्रभावित करने की क्षमता आपके पास होगी।
धन / आय-व्यय: आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वैधानिक एवं कानूनी क्षेत्रों में लाभ की संभावना है।
स्वास्थ्य: तनाव अधिक रहेगा — योग, ध्यान या श्वास संबंधी अभ्यास लाभदायक होंगे।
रिश्ते / परिवार: संवाद आज कुंजी है — किसी को अनसुना या उपेक्षित महसूस न करें।
मनोबल / भावनात्मक: आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा, लेकिन अपेक्षाएँ अधिक न हों।
---
♏ वृश्चिक (Scorpio)
करियर / काम: कार्यक्षेत्र में अचानक आयी चुनौतियों का सामना आपको दृढ़ता से करना होगा।
धन / आय-व्यय: निवेश मामलों में अवसर दिखेंगे, लेकिन धोखा या झूठी जानकारी से सावधान रहें।
स्वास्थ्य: रक्तचाप, मोटापा या संधि संबंधी समस्या हो सकती है — ध्यान रखें।
रिश्ते / परिवार: किसी के साथ टकराव हो सकता है — बचपन से जुड़ी बातें भी आज उभर सकती हैं।
मनोबल / भावनात्मक: आंतरिक संघर्ष होगा लेकिन अंततः आत्म-सन्तुष्टि प्राप्त कर सकेंगे।
---
♐ धनु (Sagittarius)
करियर / काम: आज आपकी सोच और दृष्टिकोण तेज़ रहेंगे। नए प्रस्ताव स्वीकार हो सकते हैं।
धन / आय-व्यय: धन उपार्जन के अवसर बने रहेंगे। परंतु उधार देने या लेने से बचें।
स्वास्थ्य: विशेषकर पेट, जाँघ या गतिशीलता संबंधित असुविधा हो सकती है — हल्की गतिविधियाँ करें।
रिश्ते / परिवार: यात्रा या बाहर जाने की योजना बन सकती है — यह रिश्तों को ताजगी देगा।
मनोबल / भावनात्मक: आशावादी दृष्टिकोण रहेगा, लेकिन कुछ मामलों में अवास्तविक अपेक्षाएँ आपको निराश कर सकती हैं।
---
♑ मकर (Capricorn)
करियर / काम: मेहनत का परिणाम दिखाई देगा। आज योजनाएँ सफल हो सकती हैं।
धन / आय-व्यय: आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। पुराने निवेश लाभ पहुंचा सकते हैं।
स्वास्थ्य: सामान्य से बेहतर रहेगा। परंतु अधिक काम करने से थकान हो सकती है — विराम ले।
रिश्ते / परिवार: पारिवारिक उन्नति या शुभ अवसर आज हो सकते हैं।
मनोबल / भावनात्मक: ठहराव और धैर्य आपके मित्र होंगे — जल्दबाजी न करें।
---
♒ कुंभ (Aquarius)
करियर / काम: आपकी रचनात्मक सोच और नवीन दृष्टिकोण आज प्रगति लाएंगे। सहयोगियों का समर्थन मिलेगा।
धन / आय-व्यय: आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है, लेकिन विस्तृत योजनाएँ बनाने का समय है।
स्वास्थ्य: मांसपेशियों या नसों में परेशानी महसूस हो सकती है — हल्की एक्सरसाइज लाभदायक होगी।
रिश्ते / परिवार: सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी। मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे।
मनोबल / भावनात्मक: मानसिक स्तर पर स्वबल अनुभव करेंगे, सकारात्मक विचारों को अपनाएँ।
---
♓ मीन (Pisces)
करियर / काम: सहयोगियों से आपका तालमेल बेहतर रहेगा। परियोजनाएँ आगे बढ़ेंगी।
धन / आय-व्यय: धन लाभ हो सकता है। पुराने लेन-देन सुलझ सकते हैं।
स्वास्थ्य: मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें — चिंता या तनाव से दूर रहें।
रिश्ते / परिवार: मान-सम्मान बढ़ेगा, परिवार में सौहार्द्य रहेगा। सार्वजनिक प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है।
मनोबल / भावनात्मक: आपके अंदर आध्यात्मिक झुकाव और संवेदनशीलता बढ़ेगी —
ध्यान से अपने विचारों को संभालें।
---
#HoroscopeForToday #October92025 #DailyHoroscope #AstrologyGuidance #ZodiacSigns #Astrology #MonthlyHoroscope #Horoscopes #AstrologyDaily #ZodiacPredictions #TodayInAstrology #AstrologyLovers #HoroscopeReading #CelestialInfluence #AstroInsights #CosmicEnergy #Stargazing #ForeseeYourFuture #AstrologyCommunity
-
09/10/25 |अम्बाला मे जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक 10 अक्तूबर को पंचायत भवन मे
जे कुमार, अम्बाला 9 अक्तूबर - जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक 10 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे पंचायत भवन, अंबाला शहर के सभागार में आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा करेंगे। यह जानकारी नगराधीश अभिषेक गर्ग ने दी।
बैठक में जिले से संबंधित विभिन्न विभागों के कार्यों, आमजन की शिकायतों तथा विकास परियोजनाओं से जुड़े मामलों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु विभागीय अधिकारियों से रिपोर्ट ली जाएगी।
नगराधीश अभिषेक गर्ग ने बताया कि बैठक में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा समिति के सदस्य शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कष्ट निवारण समिति का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि आमजन को सरकारी योजनाओं व सेवाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे जनहित से जुड़े सभी मामलों की अद्यतन रिपोर्ट सहित बैठक में उपस्थित रहें।
-
09/10/25 |रोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसरों से अवगत कराना हमारी जिम्मेदारी: डॉ. रोहित दत्त
जे कुमार, अम्बाला 9 अक्तूबर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई), करनाल के सहयोग से आयोजित साप्ताहिक कौशल विकास कार्यक्रम (Skill Development Program) के अंतर्गत आज का सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल युग में रोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसरों से अवगत कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
आज के प्रशिक्षण सत्र में विद्यार्थियों को Canva पर हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस, सोशल मीडिया मार्केटिंग, तथा LinkedIn प्रोफाइल बिल्डिंग जैसे व्यावहारिक विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही, प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को दीपावली से पूर्व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से कमाई के व्यावहारिक उपाय भी सिखाए।
यह सत्र डिजिटल द्रोणाचार्य टीम, सोनीपत के डॉ. आकाश और मोहित द्वारा अत्यंत रोचक और इंटरएक्टिव तरीके से संचालित किया गया। कार्यक्रम के सुचारू संचालन में प्रो. कमलप्रीत कौर एवं डॉ. दिशा अरोड़ा का मार्गदर्शन रहा, जबकि डॉ. शुभम और महिमा ने सत्र के प्रबंधन व समन्वय की जिम्मेदारी बखूबी निभाई।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज द्वारा संचालित यह साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योग जगत की नवीनतम प्रवृत्तियों से जोड़ते हुए उनके व्यावसायिक विकास की दिशा में एक सशक्त पहल सिद्ध हो रहा है।#ambala #News #gmncollege #entrepreneurship
-
09/10/25 |करवा चौथ पर अम्बाला छावनी के बाजारों में लौटी रौनक, महिलाओं ने लगवाई मेहंदी
जे कुमार, अम्बाला, 9 अक्तूबर — करवा चौथ का त्योहार नजदीक आते ही अम्बाला छावनी के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। वीरवार को दिनभर बाजारों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। सुहागिनों ने व्रत की तैयारियों के लिए साज-सज्जा का सामान, साड़ी, चुनरी, श्रृंगार सामग्री, बिंदी, चूड़ियां, पूजा की थाली और सोलह श्रृंगार से जुड़ी वस्तुएं जमकर खरीदीं।
शाम होते-होते मुख्य बाजारों जैसे बजाजा बाजार, सदर बाजार रोड, हनुमान मार्किट में महिलाये खरीदारी करती देखी गई | महिलाएं करवा चौथ की पूजा में इस्तेमाल होने वाले करवे, मिट्टी के दीपक, छलनी और सजावटी थालियां खरीदने में व्यस्त नजर आईं। दुकानदारों ने बताया कि इस बार पिछले साल की तुलना में बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी हुई है और ग्राहकों का उत्साह देखने लायक है।
बाजारों में मेहंदी लगाने वालों के पास भी महिलाओं की लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाएं हाथों और पैरों में सुंदर डिजाइन की मेहंदी लगवाने के लिए घंटों इंतजार करती दिखीं। करवा चौथ पर व्रत रखने वाली महिलाओं ने बताया कि यह दिन उनके लिए बेहद खास होता है, क्योंकि इस दिन वे अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।
पूरे माहौल में उत्सव का जोश और पारंपरिक खुशियों की झलक साफ नजर आई। अम्बाला छावनी के बाजारों में करवा चौथ की रौनक ने त्योहार की शुरुआत का सुंदर संदेश दे दिया है।
#ambala #news #bazar #karvachoth
-
09/10/25 |मंडलायुक्त ने राजस्व विभाग अधिकारियों के साथ खरीफ 2025 के तहत गिरदावरी कार्य का किया निरीक्षण
जे कुमार, अम्बाला 9 अक्तूबर - मंडलायुक्त संजीव वर्मा ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ खरीफ 2025 के तहत गिरदावरी का कार्य चैक किया। उन्होंने इस मौके पर ल_ा/नक्शा माध्यम से बोई हुई फसलों की वास्तविकता जांची। इस मौके पर उनके साथ एसीयूटी राहुल कनवरिया, एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार मौजूद रहे।
मंडलायुक्त संजीव वर्मा ने गिरदावरी कार्य के तहत अम्बाला शहर के अंतर्गत पडऩे वाले गांव भुन्नी में जाकर कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने इस मौके पर सम्बन्धित पटवारी से ल_ा/नक्शा के माध्यम से कौन सी फसल बोई हुई है व किस रकबे में स्थित है उस कार्य को जांचा। उन्होंने इस मौके पर सम्बन्धित किसानों से इस कार्य की बात की व गिरदावरी कार्य के बारे में जानकारी ली |साथ ही खराबे से सम्बधिंत कार्य का संबंधित विभाग के पटवारी द्वारा निरीक्षण किया गया था, उसकी भी जानकारी हासिल की। उन्होंने गिरदावरी कार्य के तहत ल_ा व मोबाईल ऐप के माध्यम से गिरदावरी कार्य का मिलान किया। निरीक्षण के दौरान गावं भुन्नी के ग्रामीणो ने जल भराव से बचाव के दृष्टिगत अपनी समस्या रखी |
जिस पर मंडलायुक्त ने एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार को कहा कि जल भराव की समस्या से निपटने के लिए जो कार्य किए जा सकते है, उस कार्यो को वे किसानों से समन्वय बनाकर करवाएं। इस मौके पर एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार, राजस्व विभाग के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, किसान यशपाल सिंह, जगीर सिंह, हरबंस सिंह, श्रीचन्द, हरपिन्द्र सिंह, रामश्वर के साथ-साथ अन्य मौजूद रहे।
#ambala #News #commissioner #revenuedepartment
-

-
08/10/25 |आज के बॉलीवुड समाचार 8 अक्तूबर, 2025
यह रही आज की कुछ ताज़ा बॉलीवुड-समाचार की झलक:
---
🎬 आज की महत्वपूर्ण ख़बरें
1. यूनाइटेड किंगडम में तीन नई बॉलीवुड फिल्में बनेंगी (2026 से)
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के दौरान यह ऐलान हुआ है कि 2026 से यूके में तीन बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की प्रोडक्शन शुरू होगी। इस कदम को UK-India ट्रेड डील के सहयोग और फिल्म उद्योग की ग्लोबल साझेदारी के रूप में देखा जा रहा है।
2. “Chandni Bar Returns” शीर्षक विवाद में Madhur Bhandarkar ने की आपत्ति
“Chandni Bar Returns” नामक आगामी सीक्वल के बारे में निर्देशक मधुर भंडारकर ने अपनी अनिच्छा जताते हुए इस शीर्षक के उपयोग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि यह उनके अधिकारों का उल्लंघन है। मेकर्स का दावा है कि उन्होंने मूल टीम से विकल्प अधिकार प्राप्त कर लिए हैं।
3. “The Bads of Bollywood” को लेकर Sameer Wankhede ने लगाए मानहानि के आरोप
समीर वानखेड़े ने इस परियोजना पर दावा किया है कि उसमें उनकी छवि को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस मामले में Red Chillies Entertainment और Netflix को नोटिस जारी किया है।
4. बॉलीवुड का सबसे अमीर शख्स कौन?
Hurun इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रॉनी स्क्रूवाला अब बॉलीवुड का सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं, जिनकी कुल संपत्ति ₹13,300 crore आंकी गई है। वहीं शाहरुख खान इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।
---
#आजकेबॉलीवुडसमाचार #बॉलीवुड #NewsUpdate #BollywoodNews #October2025 #BollywoodUpdate #EntertainmentNews #Superstar #FilmIndustry #FilmiScoop #StarBuzz #MovieBuzz #CelebrityNews #LatestNews #शोबिज #नेता #फिल्म #Trending #BollywoodLife
-
08/10/25 |कांग्रेस ने लगभग नौ महीने बाद अपना नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष चुना, परंतु कांग्रेस में फिर दिखी गुटबाजी : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
#anilvij #bjp #bjpharyana #congress #haryanacongress
-
08/10/25 |हरियाणा सरकार इन बच्चों को देगी अब हर महीने 1850 रुपए की आर्थिक मदद
जे कुमार, अम्बाला 8 अक्तूबर - हरियाणा सरकार ने राज्य के असहाय और बेसहारा बच्चों की सहायता के लिए एक नई पेंशन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत 21 वर्ष से कम आयु के ऐसे बच्चों को, जिनके परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम है, प्रति माह 1850 रुपये की पेंशन प्रदान की जाएगी।
इस योजना का उद्देश्य उन बच्चों को आर्थिक सहायता देना है जो किसी कारणवश अपने माता-पिता या अभिभावकों से वंचित हैं। योजना का लाभ पाने के लिए बेसहारा होने का प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, हरियाणा में कम से कम पांच वर्ष का निवास प्रमाण पत्र (जैसे फोटोयुक्त वोटर कार्ड, राशन कार्ड आदि) और परिवार पहचान पत्र अनिवार्य होंगे।
यदि किसी आवेदक के पास निवास से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं, तो वह पांच वर्ष की रिहायश का हलफनामा प्रस्तुत कर सकता है। साथ ही, जिन बच्चों के माता-पिता या अभिभावक पहले से किसी सरकारी योजना के तहत पारिवारिक पेंशन प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार का कहना है कि यह कदम समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
#haryana #News #child #government
-

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन, 11 दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद ली अंतिम सांस
जे कुमार, पंजाब 8 अक्टूबर - पंजाबी संगीत जगत से दुखद खबर आई है। मशहूर गायक राजवीर जवंदा का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें गंभीर हालत में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह पिछले 11 दिनों से वेंटिलेटर पर थे। बुधवार को उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली।
गायक के निधन की खबर से पूरे पंजाबी संगीत जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग उनके गीतों को साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। साथी कलाकारों ने भी कहा कि संगीत जगत ने एक सच्चा कलाकार खो दिया है। राजवीर जवंदा हमेशा अपने गीतों और मधुर आवाज़ के जरिए प्रशंसकों के दिलों में जिंदा रहेंगे।
#punjabisinger #rajveerjawanda #punjab #ventilator11days
-
08/10/25 |वैदिक गणित समय प्रबंधन व समस्या समाधान का सशक्त माध्यम: प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त
जे कुमार, अम्बाला 8 अक्तूबर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी के गणित विभाग द्वारा “वैदिक गणित” विषय पर एक प्रेरणादायी सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. राजेश ने संसाधन व्यक्ति के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया और वैदिक गणित की विभिन्न तकनीकों एवं उनके व्यावहारिक प्रयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लेकर वैदिक गणित की त्वरित गणना विधियों को समझा।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने अपने उद्बोधन में कहा “वैदिक गणित न केवल हमारी प्राचीन भारतीय ज्ञान-परंपरा का अमूल्य हिस्सा है, बल्कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में विद्यार्थियों के लिए समय प्रबंधन और समस्या समाधान क्षमता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम भी है। गणित जैसे विषय को सरल, रोचक और रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत करना ही इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य रहा, जिसमें हमारे विद्यार्थियों ने गहरी रुचि दिखाई। मैं गणित विभाग और विशेष रूप से डॉ. राजेश का आभार व्यक्त करता हूँ।
इस अवसर पर विभाग की प्राध्यापक डॉ. पिंकी ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा “वैदिक गणित विद्यार्थियों की गणना संबंधी झिझक को दूर करने का एक अद्भुत साधन है। इसकी तकनीकें मानसिक विकास के साथ-साथ आत्मविश्वास को भी बढ़ाती हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में गणित के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है।
कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्यभार इतिहास के प्राध्यापक डॉ.धर्मवीर सैनी ने संभाला । धन्यवाद ज्ञापन का कार्य कॉलेज के हिंदी के विभागाध्यक्ष डॉ. रितु गुप्ता ने किया ।इस मौके पर डॉ. कुलदीप यादव, डॉ. सुजाता, डॉ. एस के पाण्डे, डॉ.अनीश, प्रो प्रियंका, प्रो उपिंदर, प्रो अर्चना एवं विभाग के अन्य प्राध्यापकगण भी उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। कार्यक्रम की झलकियों को फोट के रूप में संजोने का कार्य कॉलेज के जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों रमनी, परितोष तथा राघव ने किया।#ambala #News #gmncollege #vedic-mathematics
-
08/10/25 |राजस्थान: राजस्व मंडल अध्यक्ष ने राविरा के 132 वें अंक "जन कल्याण विशेषांक" का किया विमोचन
एन.एस.बाछल, 08 अक्तूबर, जयपुर-
राजस्व मंडल अध्यक्ष हेमन्त कुमार गेरा ने मंडल की ओर से प्रकाशित पत्रिका राविरा के 132 वें अंक "जन कल्याण विशेषांक" का विमोचन मंगलवार को किया।
इस विशेषांक में राजस्थान में मध्यस्थता के जरिए राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का सहज समाधान, भू प्रशासनिक व्यवस्था एवं भूमि विवादों में सूचना प्रौद्योगिकी व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उपयोगिता, राजस्व न्यायालयों में नवाचार, भू अभिलेखों में अशुद्धियों के शुद्धिकरण के प्रावधान, सरकारी रिकॉर्ड में वन भूमि आदि महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित आलेख प्रकाशित किये गये हैं।
इसी प्रकार राजस्व मंडल स्तर से निर्णीत महत्वपूर्ण प्रकृति के प्रकरण, राजस्व विभाग एवं राजस्व मंडल स्तर से समय-समय पर जारी परिपत्र एवं अधिसूचनाएं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़े से संबंधित उपलब्धिपरक सफलता की कहानियां, रास्ता खोलो अभियान के तहत जिलों में अर्जित उपलब्धियों, राजस्व विषयक महत्वपूर्ण आलेख, सरकार द्वारा जारी महत्वपूर्ण परिपत्र एवं अधिसूचनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है।
विमोचन अवसर पर मंडल के सदस्यगण सहित राविरा सम्पादक पवन शर्मा उपस्थित रहे।
#DanikKhabar #Rajasthan #राजस्वमंडल #राविरा #ArtificialIntelligence #LatestNews #भू_राजस्व
-
08/10/25 |अंता विधानसभा उपचुनाव-2025— मतदान 11 नवम्बर को, 21 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तिथि — मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से वार्ता की
एन.एस.बाछल, 08 अक्तूबर, जयपुर-
अंता विधानसभा उपचुनाव-2025 के लिए मतदान 11 नवम्बर को होगा, 21 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तिथि है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सोमवार को घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 14 नवम्बर 2025 को मतगणना की जाएगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने मंगलवार को इस बारे में राज्य के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ सचिवालय में बैठक कर उन्हें अंता विधानसभा उपचुनाव-2025 के कार्यक्रम तथा आदर्श चुनाव आचार संहिता की जानकारी दी। निर्वाचन विभाग ने सभी दलों से स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान तथा आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करवाने में सहयोग करने का आग्रह किया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अंता उपचुनाव-2025 की घोषणा के साथ ही संबंधित राजस्व जिले में आचार संहिता लागू हो गयी है। उन्होंने बताया कि उपचुनाव की अधिसूचना 13 अक्टूबर 2025 को जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। 21 अक्टूबर 2025 नामांकन पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 23 अक्टूबर को की जाएगी तथा 27 अक्टूबर 2025 तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे।
महाजन ने कहा कि निर्वाचन आयोग के नियमानुसार चुनाव में भाग लेने वाले सभी प्रत्याशियों एवं राजनीतिक दलों को अपनी वेबसाइट, टीवी चैनल्स, राष्ट्रीय एवं स्थानीय समाचार पत्रों में प्रत्याशी की आपराधिक पृष्ठभूमि का विवरण कम से कम तीन बार प्रकाशित, प्रसारित करवाना होगा। उन्होंने कहा कि पोलिंग एजेंट को यह निर्देश दिया जाए कि वे मतदान के दिन सुबह मतदान शुरू होने से 90 मिनट पूर्व ईवीएम मशीन पर मॉक पोल के लिए आवश्यक रूप से मौजूद रहें।
उन्होंने बताया कि अंता विधानसभा क्षेत्र में 1 अक्टूबर 2025 तक कुल 2,27,563 मतदाता पंजीकृत हैं, जिसमें 1 लाख 16 हजार 405 पुरुष एवं 1 लाख 11 हजार 154 महिला और 4 अन्य मतदाता नामांकित है जो विधानसभा क्षेत्र में स्थापित 268 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
महाजन ने बताया कि सभी संबंधित जिलों में मीडिया प्रकोष्ठ और मीडिया में जारी होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों के अधिप्रमाणन के लिए जिला स्तरीय समितियों का गठन किया जा चुका है। उन्होंने अधिकाधिक मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने, नए मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया और ईवीएम की जानकारी देने तथा उपचुनाव के दौरान लोगों की अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मीडिया कार्मिकों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबंधित क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों के निस्तारण हेतु सी-विजिल एप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की सुविधा एवं आयोग द्वारा प्रारंभ किए गए नवाचारों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने मतदाता जागरूकता तथा आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में मीडिया की प्रभावी भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने मीडियाकर्मियों से इन गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल होकर निष्पक्ष, भयमुक्त और धनबल के प्रभाव से रहित चुनाव संपन्न कराने में सहयोग का आह्वान किया।
#DanikKhabar #Rajasthan #अंताउपचुनाव #RajasthanByPoll #मतदान11नवंबर #ElectionCommission #आचारसंहिता #LatestNews #मतदाताजागरूकता #RajasthanPolitics
-
08/10/25 |RPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर: आयोग ने जारी की दो परीक्षाओं की प्रस्तावित परीक्षा तिथि 2026- जनवरी से जुलाई तक 26 लाख से अधिक अभ्यर्थियों हेतु परीक्षा आयोजन
एन.एस.बाछल, 08 अक्तूबर, जयपुर-
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा मंगलवार को दो परीक्षाओं की प्रस्तावित परीक्षा तिथि जारी की गई । प्रस्तावित कार्यक्रमानुसार प्राध्यापक- कृषि (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा, 2025 का आयोजन 31 मई 2026 (रविवार) से 16 जून 2026 (मंगलवार) तक माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत होने वाली प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा, 2025 के साथ किया जाएगा।
वहीं, कनिष्ठ विधि अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा, 2025 (जयपुर विकास प्राधिकरण विभाग) की परीक्षा तिथि 26 जुलाई 2026 (रविवार) और 27 जुलाई 2026 (सोमवार) प्रस्तावित की गई है।
प्राध्यापक- कृषि (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा, 2025 के 500 पदों हेतु 5 हजार से अधिक तथा कनिष्ठ विधि अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा, 2025 (जयपुर विकास प्राधिकरण विभाग) के 12 पदों हेतु 13 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। उक्त परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम यथासमय जारी कर दिया जाएगा।
उपरोक्त परीक्षाओं के अतिरिक्त आयोग द्वारा वर्ष 2026 में जनवरी से जून माह तक आयोजित होने वाली 10 अन्य भर्तियों की प्रस्तावित परीक्षा तिथि भी पूर्व में ही जारी की जा चुकी हैं। इस अनुसार आयोग द्वारा 7 माह के दौरान 13 हजार से अधिक विभिन्न पदों के लिए 26 लाख से अधिक अभ्यर्थियों हेतु परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
जनवरी 2026 में होने वाली परीक्षाएं—
डिप्टी कमांडेंट (होम गार्ड्स) भर्ती- 2025 और व्याख्याता (आयुर्वेद विभाग) भर्ती- 2025 की परीक्षाएं 11 जनवरी 2026 को शुरू होंगी। व्याख्याता (आयुर्वेद विभाग) की परीक्षा 15 जनवरी 2026 तक चलेगी।
फरवरी 2026 में होने वाली परीक्षाएं—
कनिष्ठ रसायनज्ञ भर्ती- 2025 और सहायक विद्युत निरीक्षक भर्ती- 2025 की परीक्षाएं 1 फरवरी 2026 को निर्धारित हैं।
मार्च 2026 में होने वाली परीक्षाएं—
सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 (मुख्य) 15 मार्च 2026 से 18 मार्च 2026 तक आयोजित होगी।
अप्रैल 2026 में होने वाली परीक्षाएं—
उपनिरीक्षक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 की तिथि 5 अप्रैल 2026 है।
पशु चिकित्सा अधिकारी 2025 और सहायक कृषि अभियंता-2025 की परीक्षाएं 19 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित हैं।
मई-जून 2026 में होने वाली परीक्षाएं—
स्कूल व्याख्याता (स्कूल शिक्षा)-2025 और प्राध्यापक- कृषि (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2025 दोनों परीक्षाएं 31 मई 2026 को शुरू होकर 16 जून 2026 तक चलेंगी।
जुलाई 2026 में होने वाली परीक्षाएं—
वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का आयोजन 12 जुलाई 2026 से 18 जुलाई 2026 तक किया जाएगा।
कनिष्ठ विधि अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा, 2025 26 जुलाई 2026 (रविवार) और 27 जुलाई 2026 (सोमवार) को निर्धारित है।
#Rajasthan #DanikKhabar #RPSC #RPSCExamDate #RajasthanRecruitment #सरकारीनौकरी #ExamCalendar2026 #News #LatestNews
-
08/10/25 |मिलावटखोरों पर भजनलाल सरकार का शिकंजा: 76,000 किलो से अधिक संदिग्ध खाद्य पदार्थ जब्त, 58,000 किलो से अधिक मिलावटी सामग्री नष्ट
एन.एस.बाछल, 08 अक्तूबर, जयपुर-
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम लगाकर आमजन को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही, आमजन को स्वस्थ खान-पान एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने हेतु ‘ईट राइट राजस्थान’ और ‘निरामय राजस्थान’ जैसे नवाचारों पर फोकस किया जा रहा है। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय द्वारा त्योहारी सीजन को देखते हुए ‘सिर्फ रोशनी ही नहीं, बल्कि प्रत्येक थाली भी हो सुरक्षित‘ थीम पर मिलावट के विरुद्ध व्यापक अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक 76 हजार किलोग्राम से अधिक संदिग्ध या मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त किए गए हैं एवं 58 हजार किलोग्राम से अधिक खाद्य सामग्री को नष्ट किया गया है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की ओर से दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किया गया है। इस दौरान मिठाई, घी, तेल, मावा, डेयरी उत्पाद और खाद्य रंग सहित अन्य खाद्य पदार्थों के साथ ही कच्चे माल के निर्माता और आपूर्तिकर्ताओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
अब तक 2 हजार 835 निरीक्षण और 2 हजार 556 प्रवर्तन जांच-
राठौड़ ने बताया कि अभियान में 01 सितंबर से अब तक कुल 2 हजार 835 निरीक्षण किए गए, जिनमें 2 हजार 556 प्रवर्तन जांच शामिल हैं। साथ ही, 3 हजार 520 निगरानी नमूने दौरे भी किए गए हैं, जो उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि इन कार्रवाई का उद्देश्य ऐसे उत्पादकों, थोक विक्रेताओं और मिठाई निर्माताओं की पहचान करना था, जो दूध उत्पाद, खोया, खाद्य तेल या घी जैसे अधिक मांग वाले खाद्य पदार्थों में मिलावट करते हैं।
अभियान के तहत अब तक 76 हजार 283 किलोग्राम संदिग्ध या मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त किए गए हैं तथा 58 हजार 780 किलोग्राम मिलावटी खाद्य सामग्री को नष्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान विभाग की वार्षिक रोकथाम कार्ययोजना का हिस्सा था, जिसका मुख्य लक्ष्य त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।
पिछले साल से ज्यादा कार्रवाई-
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 2024-25 के आंकड़ों से तुलना करें तो विभाग और अधिक सतर्कता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित कर रहा है। पिछले वर्ष की अवधि में कुल 39 हजार 245 कार्रवाइयाँ (निरीक्षण, प्रवर्तन और निगरानी) की गईं, जिनमें एक लाख किलोग्राम से अधिक असुरक्षित खाद्य सामग्री नष्ट की गई और 6.18 लाख किलोग्राम जब्त की गई थी। जबकि इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में अप्रैल से अगस्त माह तक ही 20 हजार 503 कार्रवाइयां दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें 57 हजार 260 किलोग्राम सामग्री नष्ट और 78 हजार 463 किलोग्राम जब्त की गई हैं।
घी, तेल, खोया और खाद्य रंग उत्पादन ईकाइयों पर विशेष फोकस-
खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि इस अभियान का विशेष ध्यान उन इकाइयों पर है, जो घी, तेल, खोया, खाद्य रंग और अन्य कच्चे माल का उत्पादन करती हैं, क्योंकि मिलावट का सबसे बड़ा जोखिम इन्हीं स्तरों पर होता है। अभियान के दौरान राज्य के सभी जिलों की टीमों ने सैंपल एकत्र किए हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के लाइसेंसों की जांच की और जहां आवश्यक पाया गया, वहां सुधार नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।
मिलावट की सूचना नियंत्रण कक्ष या एप पर दें-
डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि विभाग ने मिठाई निर्माताओं और खाद्य व्यवसाय संचालकों के लिए कार्यशालाएं और परामर्श सत्र भी आयोजित किए हैं, जिनमें स्वच्छता, भंडारण और असली कच्चे माल के उपयोग पर विशेष मार्गदर्शन दिया गया है। इसके अलावा विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध या अस्वच्छ खाद्य निर्माण या विक्रय गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें। एफएसएसएआई फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप या स्थानीय नियंत्रण कक्ष के नंबरों के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
#DanikKhabar #मिलावट_पर_एक्शन #शुद्ध_के_लिए_युद्ध #Rajasthan #76हजारKGजब्त #खाद्यसुरक्षा #FoodSafetyIndia #त्योहारीसीजन #EatRightRajasthan #NiramayRajasthan #News
-
08/10/25 |राजस्थान: 3207 पैक्स में सफल सहकार सदस्यता अभियान: युवाओं-महिलाओं को जोड़ने पर विशेष ध्यान
एन.एस.बाछल, 08 अक्तूबर, जयपुर-
राज्य सरकार द्वारा 2 से 15 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे ‘सहकार सदस्यता अभियान’ के अंतर्गत मंगलवार तक प्रदेश में 3,207 पैक्स के स्तर पर शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है। इन शिविरों के माध्यम से सहकारी समितियों की सदस्य संख्या में तीव्र गति से वृद्धि हो रही है तथा अभियान के अंतर्गत प्रावधित किये गए अन्य कार्य भी सुगमतापूर्वक सम्पन्न हो रहे हैं।
मंगलवार को प्रदेश में 630 पैक्स के स्तर पर शिविरों का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत अब तक 959 नवीन पैक्स के गठन हेतु प्रस्ताव सहकारिता विभाग को प्राप्त हो चुके हैं तथा 1076 पैक्स एवं केवीएसएस द्वारा गोदाम निर्माण हेतु भूमि चिह्नीकरण की कार्यवाही सम्पन्न की जा चुकी है। वहीं, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 18 हजार 595 कृषकों की आधार सीडिंग तथा 8,419 कृषकों की ई-केवाईसी का कार्य किया गया है। अभियान के अंतर्गत युवाओं एवं महिलाओं को सहकारी समितियों से जोड़ने का कार्य तीव्र गति से जारी है। जबकि, प्रतिदिन बड़ी संख्या में जनसाधारण को प्रस्तावित नवीन सहकारी अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी भी प्रदान की जा रही है। अब तक लगभग 2.50 लाख लोगों को नवीन सहकारी अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी प्रदान की जा चुकी है।
अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक युवाओं एवं महिलाओं को सहकारी समितियों से जोड़ने पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है। इसके लिए शैक्षणिक संस्थाओं, एनजीओ, राजीविका, हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड आदि का सहयोग लिया जा रहा है। मंगलवार को जयपुर के सेंट विल्फ्रेड कॉलेज में ‘सहकार सदस्यता अभियान’ के अंतर्गत युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सहकारिता के विभिन्न आयामों एवं विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान लगभग 2,000 छात्र-छात्राओं से सदस्यता फॉर्म भरवाये गए।
इस दौरान अतिरिक्त रजिस्ट्रार (द्वितीय) संदीप खण्डेलवाल, अतिरिक्त रजिस्ट्रार (जयपुर खण्ड) मदनलाल गुर्जर, केन्द्रीय सहकारी बैंक, जयपुर के प्रबंध निदेशक दिनेश कुमार शर्मा एवं उप रजिस्ट्रार जयपुर (शहर) शिरीष वि. चान्दे इस दौरान मौजूद रहे।
#Danikkhabar #सहकारसदस्यताअभियान #CooperativeMovement #3207पैक्स #News #सहकारिताविभाग #Rajasthan #CurrentNews
-
08/10/25 |राजस्थान :स्वायत्त शासन मंत्री का भीलवाड़ा दौरा, जिले में विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास
एन.एस.बाछल, 08 अक्तूबर, जयपुर-
स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा मंगलवार को भीलवाड़ा जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने नगर निगम स्थित टाउन हॉल में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया है।
झाबर सिंह खर्रा ने नगर निगम भीलवाड़ा के शहरी सेवा शिविर का अवलोकन किया इसके उपरांत उन्होंने टाउन हॉल में आयोजित समारोह में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया, जिसमें मुख्य रूप से सांगानेर में तालाब का सौंदर्य करण कार्य (326 लाख), गांधी सागर तालाब के समानांतर नाले का निर्माण (215 लाख रुपए) एवं शहर में दो पिंक टॉयलेट के शिलान्यास शामिल है।
इस दौरान खर्रा ने विभिन्न योजनाओं अंतर्गत 19 व्यक्तियों को पट्टे और अन्य प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए अधिकाधिक आमजन को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित करने की बात कही।
कार्यक्रम के दौरान यूआईटी सचिव ललित गोयल, नगर निगम आयुक्त हेमाराम, सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
#भीलवाड़ा #विकासकार्य #टाउनहॉल #शहरीविकास #नगरीयनिकाय #तालाबसौंदर्यीकरण #पिंकटॉयलेट #जनहितकारीयोजना
-
08/10/25 |बदलाव की ओर कदम: किसानों के ज्ञान वृद्धि के लिए विदेश भ्रमण का पहला चरण डेनमार्क के लिए रवाना
एन.एस.बाछल, 08 अक्तूबर, जयपुर-
राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 की बजट घोषणा के बिन्दु 124 तहत किसानो की क्षमता वृद्धि के लिए नॉलेज एनहांसमेंट प्रोग्राम प्रारम्भ किया जाना संकल्पित किया गया जिसके अंतर्गत प्रथम चरण में 100 प्रगतिशील युवा कृषकों को इजराइल, डेनमार्क, नीदरलैण्ड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड तथा ब्राजील आदि देशों में से कुछ देशों में कृषि क्षेत्र ग्लोबल स्तरीय तकनिकी ज्ञान साझा करने हेतु भेजा जाना तय किया गया। राजस्थान राज्य के कृषकों की आय का मूल स्रोत कृषि उद्यानिकी एवं पशुपालन के मद्देनजर प्रथम चरण में डेनमार्क व नीदरलैण्ड विदेश दौरा तय किया गया। इजरायल में भूराजनैतिक परिस्थितियां अनुकुल नही होने के कारण इजरायल का चुनाव इस चरण में नही किया गया।
इस कार्यक्रम के प्रथम चरण का शुभारम्भ 08 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 को डेनमार्क दौरे के साथ किया जा रहा है। इस दौरे में भरतपुर, जोधपुर, भीलवाड़ा, सीकर व् उदयपुर कृषि संभाग से 4-4 कृषक, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जालोर व कोटा कृषि संभाग से 3-3 तथा जयपुर कृषि संभाग से 6 कुल 38 किसान भाग ले रहे हैं। कृषक दल (डेलीगेसन) की मंगलवार 07 अक्टूबर को राज्य कृषि प्रबंध संस्थान दुर्गापुरा में आमुखीकरण कार्यशाला रखी गयी तथा इसके पश्चात दिल्ली के लिए प्रस्थान किया।
कृषक दल का प्रतिनिधित्व कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा द्वारा किया जाएगा। इस डेलिगेशन में पशुपालन मंत्री जोरा राम कुमावत, पंचायती राज व ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटा राम देवासी, पशुपालन राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम तथा राज्य किसान आयोग अध्यक्ष सी आर चौधरी को शामिल किया गया है। कृषि सचिव राजन विशाल, पशुपालन सचिव डॉ समित शर्मा, कृषि आयुक्त चिन्मयी गोपाल, कृषि विपणन निदेशक राजेश कुमार चौहान के साथ साथ 9 कृषि, उद्यानिकी एवं पशुपालन के अधिकारी भी भाग ले रहे हैं।
इस दौरे में कृषि एवं डेयरी क्षेत्र में डेनमार्क में हो रहे नवाचारों का दल द्वारा भ्रमण किया जायेगा। भ्रमण के दौरान इस दल की डेनमार्क के विभिन्न संगठनो के साथ बैठकें भी होंगी जिसमे कृषि पशुपालन के क्षेत्र को बढ़ावा देने की जानकारियों को साझा किया जायेगा। भ्रमण दल द्वारा प्रतिदिन किये गए दौरे व् बैठकों का शूक्ष्म विश्लेषण किया जायेगा तथा राज्य व् देश के परिपेक्ष में लाभदायक तकनीक व् नीतियों की सिफारिश की जाएगी।
कृषक चयन हेतु प्रस्तावित मापदंड -
75 कृषक चयन हेतु 10 कृषि संभागों में उच्च कृषि तकनीक की संभावनाओं के मद्देनजर संभागवार लक्ष्य निर्धारित कर, व्यापक प्रचार प्रसार के माध्यम से राजकिसान साथी पोर्टल पर 20 सितम्बर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त कर कृषि खण्ड स्तर पर कृषि, पशुपालन उद्यानिकी विभाग के प्रतिनिधियों के साथ साथ जिला प्रशासन की कमिटी द्वारा निर्धारित स्कोर के आधार पर किया गया तथा शेष 25 कृषकों एवं अधिकारियों का चयन राज्य स्तर से किया जाना तय किया गया
डेनमार्क दौरे में जिलेवार कृषक—
अलवर, करौली, भीलवाड़ा, राजसमंद, नागौर, हनुमानगढ़, टोंक, दौसा, बीकानेर, उदयपुर, प्रतापगढ़ कोटा, झालावाड़, बारां, सिरोही से 1-1 (15), भरतपुर, बाड़मेर, जोधपुर, जालोर, चित्तोड़, श्रीगंगानगर, चूरू बांसवाड़ा से 2-2 (16) , सीकर से 3 तथा जयपुर से 4 कृषक प्रतिनिधित्व करेंगे।
#DanikKhabar #Rajasthan #किसान_विदेश_भ्रमण #डेनमार्क #KnowledgeEnhancementProgram #News #RajasthanFarmers #किरोड़ीलालमीणा #डेयरीटेक्नोलॉजी #कृषि_नवाचार #AgriTech #LatestNews
-
08/10/25 |राजस्थान: कृषि विभाग के सभी एमओयू को शत्—प्रतिशत क्रियान्वित करने के लिए विभाग कृत संकल्पित-सचिव
एन.एस.बाछल, 08 अक्तूबर, जयपुर-
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के अंतर्गत संपादित एमओयू के क्रियान्वयन को गति देने एवं निवेशकों को ग्राउंड ब्रेकिंग व प्रोत्साहित करने के लिए कृषि, उद्यान, कृषि विपणन विभाग और कृषि विपणन बोर्ड द्वारा मंगलवार को शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी राजन विशाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान 253 करोड़ रुपये के निवेश की 5 नयी अन्न भण्डारण की आधुनिक साइलो निर्माण की परियोजनाओं का भी अनुमोदन किया गया।
बैठक में शासन सचिव ने बताया कि राइजिंग राजस्थान में आए एमओयू को पूरा करने के लिए कृषि विभाग गंभीर है और विभाग सभी एमओयू को शत् प्रतिशत क्रियान्वित करने के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्येश्य भूमि धारक निवेशकों जिन्होंने राइजिंग राजस्थान में एमओयू कर रखा है उनकी ग्राउंड ब्रेकिंग में आ रही समस्याओं की जानकारी लेकर उनका समाधान करना है।
राजन विशाल ने बताया कि राज्य में उद्योग विभाग के बाद दूसरे नम्बर पर सबसे अधिक एमओयू लगभग 2 हजार 439 कृषि क्षेत्र में प्राप्त हुए हैं। जिनमें से विभाग द्वारा लगभग 26 प्रतिशत एमओयू को धरातल पर क्रियान्वित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि राइजिंग राजस्थान से प्राप्त एमओयू के क्रियान्वयन की मॉनिट्रिंग मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और शासन सचिव स्तर से लगातार की जा रही है।
उन्होंने बताया कि राइजिंग राजस्थान अभूतपूर्व समावेसी एवं सतत् आर्थिक व सामाजिक विकास तथा लोगों के कल्याण के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण मिशन साबित हुआ है।
जिला कलेक्टर जयपुर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी द्वारा जयपुर जिले में भू-राजस्व से संबंधित रूपान्तरण, नामान्तरण, रास्ते आदि के लंबित प्रकरणों का मौके पर ही प्रक्रियात्मक जानकारी देते हुए उच्च प्राथमिकता के साथ निस्तारण करवाए जाने का आश्वासन दिया गया। कृषि विपणन विभाग के निदेशक राजेश कुमार चौहान द्वारा विपणन बोर्ड स्तर पर एमओयू मोनिटरिंग के लिए विशिष्ठ सेल के गठन एवं क्रियान्वयन की जानकारी देते हुए निवेशकों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला स्तर की मंडी के सचिव (नोडल अधिकारी) तथा एमओयू सेल के अधिकारीयों से संपर्क कर समयबद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराये जाने का आव्हान किया गया। आयोजन में निवेशकों के साथ सम्बंधित विभागीय अधिकारीयों द्वारा भी भाग लिया गया।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर विनिता सिंह, महाप्रबंधक राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड संतोष करोल सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
#DanikKhabar #RisingRajasthan #AgriMOU #₹253करोड़निवेश #SiloProject #कृषिविभाग #GroundBreaking #RajasthanInvestment #News #भूमिसमाधान #Rajasthan
-
08/10/25 |राजस्थान: वित्त विभाग ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए 392.385 करोड़ के बजट की दी सहमति
एन.एस.बाछल, 08 अक्तूबर, जयपुर-
राज्य सरकार बजट घोषणाओं के वादों को धरातल पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रतिबद्ध है। इस क्रम में वित्त विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न विभागों को 392.385 करोड़ की वित्तीय सहमति प्रदान की है।
सार्वजनिक निर्माण विभाग—
भरतपुर जिले के बंध बारेठा से उच्चैन वाया खेरिया मोड़ तक 24.120 किमी. लंबी सड़क के चौड़ाईकरण एवं नवीनीकरण के कार्य के लिए 146.09 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृति एवं जोधपुर जिले में लूणी की बोरानाड़ा से सालावास, बासनी सर से दुन्दाड़ा से जिला सीमा तक, गुढ़ा से भांडू कलां वाया मोगड़ा सालावास नंदवान हिरखेड़ा सड़कों के निर्माण कार्य हेतु 82.14 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
राजधानी में बढ़ते यातायात के कारण जाम की समस्या को कम करने के लिए सांगानेर के वार्ड नं. 65,66,67,77,79,81,83,91 से 103 में सड़क निर्माण कार्य के लिए 52.78 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
स्वायत्त शासन विभाग—
सड़क दुर्घटना, बिमारी या अन्य किसी प्रकार से मृत्यु होने पर पशुओं के अपशिष्ट निस्तारण के लिए वित्त विभाग द्वारा 41 नगरीय निकायों को 96.425 करोड़ रू. की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि से नगर निगम अलवर, बीकानेर, कोटा, भरतपुर, जोधपुर में बॉयलर लगाये जायेंगे तथा 22 नगर परिषदों में इंसीनरेटर लगवाये जायेंगे। नगरीय निकाय बारां एवं पाली में सामुदायिक केन्द्रों के निर्माण हेतु 14.95 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
पर्यावरण विभाग—
राज्य सरकार ने राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल में कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के 27 रिक्त पद एवं कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता के 74 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु सहमति प्रदान की गई है।
#DanikKhabar #News #Rajasthan #बजटघोषणा #वित्तीयसहमति #सड़कमार्ग #PWD #JDA #प्रदूषणनियंत्रण #LatestNews
-
08/10/25 |लंदन में स्पीकर देवनानी का अभिनन्दन— भारत और ब्रिटेन मिलकर विश्व शांति, पर्यावरण और आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं— देवनानी प्रवासी भारतीयों से मिले
एन.एस.बाछल, 08 अक्तूबर, जयपुर-
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने ब्रिटेन प्रवास के दौरान लंदन स्थित भारतीय दूतावास में आयोजित समारोह में ब्रिटेन में बसे भारतीय प्रवासी समुदाय से भावनात्मक और प्रेरणास्पद मुलाकात की। इस अवसर पर प्रवासी भारतीयों ने देवनानी का उत्साहपूर्ण अभिनंदन किया।
प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत कर रहा है अद्भुत प्रगति-
स्पीकर देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। भारत विश्व में आर्थिक शक्ति के रूप में निरन्तर प्रगति कर रहा है। भारतीय संस्कारों और सनातन संस्कृति से भी भारत विश्व को दिशा दे रहा है। देवनानी ने ब्रिटेन में भारतीय दूतावास में प्रवासियों से कहा कि जीएसटी सुधार, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे कदमों से भारतीय अर्थव्यवस्था नई ऊंचाइयों पर पहुँच रही है। उन्होंने प्रवासी भारतीयों से कहा कि वे अपनी जन्मभूमि भारत से जुड़े रहें और भारत की प्रगति में अपने योगदान को निरंतर बनाए रखें।
भारत–ब्रिटेन संबंधों में नया स्वर्णिम अध्याय-
देवनानी ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच संबंध ऐतिहासिक हैं और अब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सम्बन्धों में प्रगाढता बढ रही है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन–भारत मुक्त व्यापार समझौता (Free Trade Agreement) से दोनों देशों के बीच कम टैरिफ, विस्तृत बाजार पहुँच और मज़बूत आर्थिक साझेदारी का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। दोनों देशों के उद्यमियों, निवेशकों और युवाओं को नये अवसर भी मिल रहे है।
वैश्विक मुद्दों पर साझा दृष्टिकोण-
देवनानी ने अपने दस मिनट के प्रेरक उद्बोधन में कहा कि आतंकवाद, पर्यावरण और वैश्विक स्थिरता जैसे विषयों पर भारत और ब्रिटेन मिलकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की भूमिका आज विश्व के हर महत्त्वपूर्ण निर्णय में निर्णायक बन रही है।
दस दिसंबर को राजस्थान में मनाया जाएगा प्रवासी दिवस-
देवनानी ने बताया कि राजस्थान सरकार दस दिसंबर को प्रवासी दिवस मनाने जा रही है। उन्होंने प्रवासी भारतीयों से इस दिवस में सहभागिता और सहयोग का आग्रह किया।
भारत की संस्कृति ही हमारी पहचान-
देवनानी ने कहा भारत की संस्कृति हमारी आत्मा है। जहां भी भारतीय हैं, वहां भारत की चेतना है। प्रवासी भारतीय उस चेतना के जीवंत दूत हैं जो भारत की प्रतिष्ठा को विश्व भर में फैलाते हैं।
इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, सिक्किम विधानसभा अध्यक्ष मंगवा नोरबू शेरपा, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्र नाथ महतो, ब्रिटिश सांसद करन बिलमोरिया, सांसद कृश रावल, राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। डिप्टी हाई कमिशनर कार्तिक पाण्डेय ने देवनानी का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय प्रवासी समुदाय सदैव अपनी मातृभूमि से भावनात्मक रूप से जुड़ा रहता है।
#DanikKhabar #News #IndiaInUK #प्रवासीभारतीय #ModiLeadership #आर्थिकमहाशक्ति #IndiaUKPartnership #FTA #DigitalIndia #RajasthanNews
-
08/10/25 |पी केआर जैन पब्लिक स्कूल की एन एस एस शाखा ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान
जे कुमार, अम्बाला 8 अक्तूबर - पी के आर जैन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सड़क सुरक्षा अवेयरनेस ड्राइव के अंतर्गत एक रैली निकाली । बच्चों ने हाथों में सुंदर तख्तियां लेकर , एवं उन पर पर सड़क सुरक्षा से संबंधित नारे लिखकर लगाए एवं हाथों में फूल पकड़ कर, उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक पर, लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया। जिन लोगों ने हेलमेट नहीं पहना था या सीट बेल्ट नहीं लगाई थी ,छात्र-छात्राओं ने उन्हें रोक कर सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी और उन्हें गुलाब का फूल देखकर आगे से नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
इस दौरान एनएसएस प्रोगाम ऑफीसर संगीता मक्कड़ और वरुण जैन उपस्थित रहकर छात्रों के साथ-साथ उन्होंने भी लोगों को जागरूक किया। प्रधानाचार्या नीरू शर्मा ने छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जानकारी दी और उन्हें कहा कि कभी भी सड़क पर वाहन चलाते हुए मोबाइल का उपयोग न करें । हमेशा कार चलते हुए सीट बेल्ट पहने और दो पहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट पहनें
क्योंकि युवा शक्ति हमारी कल की जरूरत है और युवाओं को रक्त सड़क पर नहीं रक्तदान शिवरों में बहाना चाहिए ताकि वह किसी के काम आ सके। इसलिए हमेशा सड़क पर चलते हुए यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करना चाहिए । इस अवसर पर मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों ने छात्रों के प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि आज सभी शपथ लें कि वे कभी भी 18 साल से पहले वाहन नहीं चलाएंगे और यातायात के सभी नियमों का पालन करेंगे।
#ambala #News #pkrjainschool #road-safety-campaign
-
08/10/25 |डिजिटल युग में कौशल से ही बनती है आत्मनिर्भर सफलता।”— प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त
जे कुमार, अम्बाला 8 अक्तूबर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई), करनाल के सहयोग से चल रहे सप्ताहिक कौशल विकास कार्यक्रम (स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम) का तीसरा सत्र आज उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल युग में रोजगार और उद्यमिता के नए अवसरों से जोड़ना है।
आज कमलप्रीत कौर, टीपीओ, गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज ने विद्यार्थियों को फ्रीलांसर अकाउंट खोलने, यूट्यूब चैनल बनाने और उसका संचालन करने की प्रक्रिया के बारे में विशेष सत्र लिया। उन्होंने इस क्षेत्र से जुड़े व्यावहारिक अनुभव साझा किए और विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर आत्मनिर्भर बनने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी डॉ. दिशा अरोड़ा ने निभाई, जबकि कार्यक्रम का संचालन एवं प्रबंधन डॉ. शुभम और महिमा द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा आज का समय डिजिटल क्रांति का है। ऐसे में डिजिटल मार्केटिंग और ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म्स जैसे क्षेत्रों में कौशल प्राप्त करना न केवल रोजगार के अवसर बढ़ाता है, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाता है। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज सदैव विद्यार्थियों को समय के अनुरूप कौशल प्रदान करने के लिए तत्पर रहा है।
कॉलेज द्वारा आयोजित यह सप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योग जगत की नवीनतम जानकारियों से जोड़ते हुए उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।#ambala #News #gmncollege #digitalageself
-

आज का राशिफल (8 अक्टूबर 2025)
🔯 मेष (Aries)
करियर / व्यवसाय: आज आपके प्रयासों को मान्यता मिल सकती है। कुछ पुरानी बाधाएँ हट सकती हैं।
धन / आर्थिक: रुके हुए पैसे मिलने की संभावना है। लेकिन खर्चों को नियंत्रित रखें।
प्रेम / संबंध: पारिवारिक समर्थन मिलेगा। साथी के साथ समय बिताना सुखद रहेगा।
स्वास्थ्य: ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन हल्की थकान हो सकती है। पर्याप्त विश्राम लें।
उपाय सुझाव: सुबह सूर्य को अर्घ्य देने और हल्का ध्यान (मेडिटेशन) लाभदायक होगा।
---
🔯 वृषभ (Taurus)
करियर / व्यवसाय: आज ध्यान झुका कर काम करना होगा। विरोधियों की गतिविधि पर सतर्क रहें।
धन / आर्थिक: अचानक खर्च आ सकते हैं — उधार देने से बचें।
प्रेम / संबंध: मतभेद हो सकते हैं—पर संवाद से सुलझाव संभव है।
स्वास्थ्य: भोजन और नींद पर ध्यान दें। अनियमितता से बचें।
उपाय सुझाव: ढोक माला (ग्लेडिओलस) या सफेद फूल मंदिर में चढ़ाना शुभ रहेगा।
---
🔯 मिथुन (Gemini)
करियर / व्यवसाय: आज नई योजनाएँ बन सकती हैं। लेकिन जोखिम लेने से पहले सोचें।
धन / आर्थिक: निवेश या व्यापार से लाभ हो सकता है, पर सावधानी ज़रूरी है।
प्रेम / संबंध: भावनात्मक स्तर पर उथल-पुथल हो सकती है — समझदारी से बोलें।
स्वास्थ्य: हल्की कमजोरी संभव है — व्यायाम और संतुलित भोजन रखें।
उपाय सुझाव: दिन में समय निकाल कर सूर्य प्रणाम करें, मन को शांत रखें।
---
🔯 कर्क (Cancer)
करियर / व्यवसाय: आज आपके फैसलों में सफलता मिलने की संभावना है।
धन / आर्थिक: धनार्जन के अवसर बढ़ेंगे। लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें।
प्रेम / संबंध: पारिवारिक वातावरण संतोषजनक रहेगा।
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव हो सकता है—ध्यान या योग से राहत मिलेगी।
उपाय सुझाव: हल्का सा सामायिक उपवास या फलाहार करने से मन और शरीर हल्का रहेगा।
---
🔯 सिंह (Leo)
करियर / व्यवसाय: नेतृत्व की भूमिका से जुड़े काम सफल होंगे।
धन / आर्थिक: स्थिरता रहेगी, नए स्रोत संभव हैं।
प्रेम / संबंध: साथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन वाणी पर संयम रखें।
स्वास्थ्य: थकावट या सिरदर्द संभव है — आराम लें।
उपाय सुझाव: लाल गुलाब चढ़ाना या लाल वस्त्र पहनना शुभ रहेगा।
---
🔯 कन्या (Virgo)
करियर / व्यवसाय: कामकाज में मन लगने से प्रगति होगी।
धन / आर्थिक: निवेश संबंधी लाभ संभव हैं।
प्रेम / संबंध: रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य: सामान्य बनी रहेगी यदि आप संतुलित दिनचर्या रखें।
उपाय सुझाव: सफेद वस्त्र पहनना और मंदिर में शुद्ध जल चढ़ाना लाभदायक होगा।
---
🔯 तुला (Libra)
करियर / व्यवसाय: सहयोगियों का साथ मिलेगा, कामों में गति आएगी।
धन / आर्थिक: आय के स्रोत बढ़ेंगे।
प्रेम / संबंध: प्रेम संबंधों में सामंजस्य रहेगा।
स्वास्थ्य: हल्की थकान संभव है — आराम ज़रूरी है।
उपाय सुझाव: तुला राशि के लोग शंख ध्वनि (ध्वनि यज्ञ) या शंख बजाने से सकारात्मक ऊर्जा पाएंगे।
---
🔯 वृश्चिक (Scorpio)
करियर / व्यवसाय: आज सावधानीपूर्वक कदम बढ़ाएँ — जल्दबाजी न करें।
धन / आर्थिक: लाभ संभव है, लेकिन अनियोजित खर्चों से बचें।
प्रेम / संबंध: किसी पुराने साथी से संपर्क हो सकता है।
स्वास्थ्य: पेट या पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।
उपाय सुझाव: नीले मोतियों की माला जपना लाभदायक रहेगा।
---
🔯 धनु (Sagittarius)
करियर / व्यवसाय: आज नए अवसर मिल सकते हैं, पुराने काम भी सजगता से निपटाएँ।
धन / आर्थिक: लाभ की संभावना है, पर खर्चों पर नियंञण रखें।
प्रेम / संबंध: साथी के साथ समय बिताना शुभ रहेगा।
स्वास्थ्य: सामान्य बनेगा, हल्की रंगीनी से बचें।
उपाय सुझाव: धनु राशि वालों को हनुमान चालीसा पाठ करना हितकारक रहेगा।
---
🔯 मकर (Capricorn)
करियर / व्यवसाय: अधिकारियों व वरिष्ठों का सहारा मिलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय समय पर लें।
धन / आर्थिक: धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे।
प्रेम / संबंध: पारिवारिक मेल-मिलाप से संबंध मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य: ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन अधिक थकान से बचें।
उपाय सुझाव: गुरुवार को हल्दी चढ़ाना या हल्दी से संबंधित पूजा करना लाभदायक होगा।
---
🔯 कुंभ (Aquarius)
करियर / व्यवसाय: नवीनतम परियोजनाएँ सफल होंगी।
धन / आर्थिक: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
प्रेम / Beziehung: साथी से समझ बढ़ेगी।
स्वास्थ्य: तनाव कम करें, हल्का व्यायाम करें।
उपाय सुझाव: गुलाबी पंखुड़ियाँ या गुलाबी फूल पूजा में चढ़ाना शुभ रहेगा।
---
🔯 मीन (Pisces)
करियर / व्यवसाय: आज आपके विचारों को स्वीकार्यता मिलेगी।
धन / आर्थिक: लाभ प्राप्ति संभव है, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें।
प्रेम / संबंध: भावनात्मक स्तर पर हलचल हो सकती है — संयम रखें।
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव हो सकता है — ध्यान, संगीत आदि से राहत मिलेगी।
उपाय सुझाव: मीठा दान देना या दान से जुड़े कार्य करना शुभ रहेगा।
---
#TodaysHoroscope #October82025 #HoroscopeReading #Astrology #ZodiacSigns #DailyHoroscope #AstrologicalInsights #HoroscopeToday #AstrologyCommunity #ZodiacForecast #CosmicGuidance #Enlightenment #AstrologyLovers #SpiritualGrowth #MysticalExperience #Tarot #HoroscopePredictions #StarSign #Manifestation #SunMoonRising
-
08/10/25 |युवा पीढ़ी को महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता: एसडीएम
जे कुमार, अम्बाला 8 अक्तूबर - हरियाणा सरकार की संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के अंतर्गत मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह का आयोजन एसडीएम कार्यालय अंबाला छावनी में किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम विनेश कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
मुख्य अतिथि एसडीएम विनेश कुमार ने भगवान वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीपशिखा प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी धर्मेंद्र कुमार व अन्य ने मुख्य अतिथि का यहां पहुंचने पर स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उन्हें पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक पौधा और शॉल भी भेंट की।
इस अवसर पर एसडीएम विनेश कुमार ने सभी को महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान वाल्मीकि ने अपनी आध्यात्मिक शक्ति और ज्ञान से ऐसा ग्रंथ रचा जो मानव जीवन के आदर्शों पर आधारित है। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन का मार्गदर्शन करने वाला अमूल्य ग्रंथ है, जिसमें सत्य, मर्यादा और कर्तव्य जैसे मूल्यों को प्रमुखता दी गई है।
उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को समानता, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया। आज के समय में उनके विचार पहले से ओर अधिक प्रासंगिक हैं। समाज में बिना भेदभाव, एकता और भाईचारे की भावना को ओर मजबूत करने की आवश्यकता है।
एसडीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संतों-महापुरुषों की जयंती मनाने का उद्देश्य उनके उपदेशों व आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है और समाज में सकारात्मक सोच एवं सामाजिक एकता की भावना मजबूत होती है।
इस मौके पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि हम सभी को महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन से प्रेरणा ले उनके आदर्शों का अपने जीवन में अनुसरण करना चाहिए। रामायण के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि जी ने समाज में सत्य, त्याग, निष्ठा, और धर्म के आदर्शों को स्थापित किया।उन्होंने यह बताया कि समाज तभी प्रगतिशील बन सकता है जब उसमें सभी के प्रति समानता और आदर की भावना हो। इस अवसर पर यादविंदर सिंह ने महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा कार्यक्रम में मंच संचालन की भूमिका लव कुमार ने बखूबी निभाया। इस मौके पर एआईपीआरओ अजीत सिंह, एसडीएम कार्यालय से सुपरिटेंडेंट संजीव कुमार, स्टेनो रीना गुप्ता, मीनू शर्मा, हरप्रीत के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।
#ambala #News #sdmambala #
-
08/10/25 |थाना पड़ाव क्षेत्र से 11 किलो 500 ग्राम डोडा चूरापोस्त व मोटरसाईकिल सहित आरोपी काबू
जे कुमार, अम्बाला 8 अक्तूबर - अम्बाला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ आमजन को जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है साथ-साथ नशा तस्करी को रोकने हेतू नशा तस्करों पर कड़़ा प्रहार भी किया जा रहा है। अम्बाला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना पड़ाव क्षेत्र नजदीक डीआरएम स्टेडियम अम्बाला छावनी के पास से नशा तस्करी के मामले में 06 अक्तूबर 2025 को एएनसी निरीक्षक ऋषि पाल के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक सत प्रकाश व पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी सुखविन्द्र सिहँ उर्फ छिन्दा निवासी गाँव मछरौली थाना शाहबाद जिला कुरूक्षेत्र वर्तमान पता सुन्दर नगर थाना पड़ाव जिला अम्बाला को 11 किलो 500 ग्राम डोडा चूरापोस्त व मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार 03 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। रिमाण्ड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
मामले की जानकारी देते हुए एएनसी निरीक्षक ऋषि पाल ने बतलाया कि 06 अक्तूबर 2025 को पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है जो आज मोटरसाईकिल पर सवार होकर चन्द्रपुरी सुन्दर नगर थाना पड़ाव से डीआरएम स्टेडियम अम्बाला छावनी की तरफ जाएगा।सूचना उपरान्त एएनसी के पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना पड़ाव क्षेत्र नजदीक डीआरएम स्टेडियम अम्बाला छावनी के पास नाकाबंदी की और नाकाबंदी के दौरान मोटरसाईकिल सवार सन्दिग्ध आरोपी को काबू कर विधिनुसार तलाशी लेने पर उससे 11 किलो 500 ग्राम डोडा चूरापोस्त बरामद किया। आरोपी की पहचान सुखविन्द्र सिहँ निवासी गाँव मछरौली थाना शाहबाद जिला कुरूक्षेत्र वर्तमान पता सुन्दर नगर थाना पड़ाव जिला अम्बाला के रुप में हुई, जिसे उपरोक्त मादक पदार्थ सहित काबू कर थाना पड़ाव में मामला दर्ज किया गया।
#ambala #News #police #paraothana
-
08/10/25 |थाना अम्बाला सदर में दर्ज 23 ग्राम 92 मिलिग्राम हैरोइन मामले में आरोपी गिरफ्तार
जे कुमार, अम्बाला 8 अक्तूबर - अम्बाला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ आमजन को जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है साथ-साथ नशा तस्करी को रोकने हेतू नशा तस्करों पर कड़़ा प्रहार भी किया जा रहा है। अम्बाला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना अम्बाला सदर में दर्ज नशा तस्करी के मामले में 6 अक्तूबर 2025 को पुलिस दल ने प्रबन्धक थाना अम्बाला सदर उप निरीक्षक शम्भु लाल के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए मामले में संलिप्त अन्य आरोपी जोगा सिहँ निवासी गाँव बलाना थाना अम्बाला सदर जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार 01 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया। रिमाण्ड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी। इसके अतिरिक्त आरोपी जोगा सिहँ के खिलाफ चोरी, अवैध मादक पदार्थ रखने व अन्य धाराओं के तहत लगभग 21 मुकदमें दर्ज है।
16 अगस्त 2025 को थाना अम्बाला सदर के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी महिला मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करती है। सूचना उपरान्त पुलिस ने कार्यवाही करते हुए थाना अम्बाला सदर क्षेत्र गाँव बलाना से आरोपी महिला को 23 ग्राम 92 मिलिग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
#ambala #news #police #heroin-case -

'राष्ट्र के लिए मध्यस्थता' अभियान के तहत 1503 मामलों का किया गया निपटारा
चंडीगढ़, 07 अक्टूबर (अभी) - राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय की मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति (MCPC) के सहयोग से पूरे भारत में 90 दिनों तक "राष्ट्र के लिए मध्यस्थता" अभियान चलाया गया है और इसी के तहत हरियाणा के जिला न्यायालयों में लंबित विभिन्न श्रेणियों के 1503 मामलों का निपटारा किया गया।
इसके अतिरिक्त प्रदेश के पुलिस थानों, बिजली निगमों, वाणिज्यिक विवादों आदि के 3880 मामलों का निपटारा मुकदमे-पूर्व चरण में मध्यस्थता के माध्यम से किया गया है।
इस अभियान में वादियों, अधिवक्ताओं, मध्यस्थों और आम जनता की उल्लेखनीय भागीदारी होनी है। इस पहल को पूरे भारत में सभी राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणों (SLSA) और जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों (DLSA) के समन्वय से क्रियान्वित किया गया है।
हरियाणा में यह अभियान हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की मुख्य संरक्षक, मुख्य न्यायाधीश शील नागू और हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यकारी अध्यक्ष, न्यायमूर्ति लिसा गिल के नेतृत्व में चलाया गया। सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों ने विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से मध्यस्थता बैठकें, जागरूकता शिविर और जनसंवाद आयोजित किए जा रहे हैं।
इस अभियान के दौरान संख्या में वाहन दुर्घटना दावा मामले, वैवाहिक मामले, वाणिज्यिक विवाद, आपराधिक मामले, ऋण वसूली मामले, भूमि अधिग्रहण मामले, घरेलू हिंसा मामले, चेक बाउंसिंग मामले और सिविल विवाद मामले आपसी समझ के माध्यम से सुलझाए गए।
#MediationForNation #NALSA #LegalAid #HaryanaJustice #ADRCampaign #MCPC #DisputeResolution #MediationSuccess #LegalServices #PeacefulSettlement
-
07/10/25 |लगभग 120 करोड़ रुपये की दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की होगी खरीद : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
चंडीगढ़, 07 अक्टूबर (अभी) — हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके तहत अस्पतालों में दवाओं और इलाज में इस्तेमाल होने वाले चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार नई दवाएं और उपकरण खरीदे जा रहे हैं, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि हाल ही में हुई "स्पेशल हाई पॉवर्ड परचेज कमेटी" की बैठक में लगभग 120 करोड़ रुपये की दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी गई है। इससे राज्य के विभिन्न जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आएगा और मरीजों को उच्च गुणवत्ता की जांच व उपचार सुविधाएं मिलेंगी।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर प्रदेश के 8 स्थानों पर एमआरआई मशीनें, 2 स्थानों पर सीटी स्कैन मशीनें, और 604 स्थानों पर ईसीजी जांच के लिए निर्धारित दरों को अंतिम रूप दिया गया है।
इसके साथ ही, हरियाणा के सभी नागरिक अस्पतालों के लिए लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से 67 एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन खरीदे जाने के अनुबंध को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा, ईएनटी रोगियों के लिए 22 नसल एंडोस्कोप लगभग 2 करोड़ रुपये में खरीदे जाएंगे। टीबी (क्षय रोग) मरीजों के परीक्षण के लिए 40 ट्रूनेट मशीनें करीब 6 करोड़ रुपये में ली जाएंगी। वहीं, 15 पैथोडिटेक्ट मशीनों की खरीद लगभग 13 करोड़ रुपये में करने के अनुबंध को भी अंतिम रूप दिया गया है।
आरती सिंह राव ने आगे बताया कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में आवश्यक दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी विशेष कदम उठाए गए हैं। चिकित्सकों और विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर लगभग 75 करोड़ रुपये की दवाओं की खरीद के लिए विभिन्न दवा कंपनियों से अनुबंध किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस खरीद में कई महत्वपूर्ण दवाएं शामिल हैं — जैसे कि रक्तस्राव विकार (Bleeding Disorder) के मरीजों के लिए एंटी हीमोफिलिया EHL पुनः संयोजक कारक VIII इंजेक्शन, गर्भवती महिलाओं के लिए एंटी RH-O-D इंजेक्शन, आईएफए सिरप, और अन्य महत्वपूर्ण एंटीबायोटिक्स एवं जीवन रक्षक दवाएं।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बहुत जल्द ये सभी दवाएं और उपकरण हरियाणा के सभी सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध हो जाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में अस्पतालों को अतिरिक्त दवाओं या उपकरणों की आवश्यकता होगी, तो उनकी नई खरीद भी की जाएगी।
उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि हरियाणा के नागरिकों को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलें ताकि कोई भी व्यक्ति इलाज के अभाव में परेशान न हो। हमारा उद्देश्य है कि हरियाणा का हर नागरिक स्वस्थ, सुरक्षित और तंदुरुस्त रहे।”
#HaryanaHealth #AartiSinghRao #HealthInfra #MedicalEquipment #HealthcareModernization #PPPScheme #CTSCAN #MRIMachines #Truenat #PublicHealth #HaryanaGovernment #danikkhabar
-
07/10/25 |हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं में आई 95 प्रतिशत की कमी
चंडीगढ़, 07 अक्टूबर (अभी) - हरियाणा में पराली जलाने को लेकर राज्य सरकार के सख्त प्रवर्तन, आधुनिक निगरानी प्रणाली और किसानों को वैकल्पिक उपायों के प्रति प्रेरित करने के सतत प्रयास रंग लाने लगे हैं। बीते वर्ष की तुलना में धान की फसल के अवशेष जलाने से जुड़ी सक्रिय आग की घटनाओं में 95 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की रिपोर्ट के अनुसार, जहाँ 2024–25 सीज़न के दौरान राज्य में पराली जलाने की 150 घटनाएँ दर्ज की गई थीं, वहीं 6 अक्टूबर, 2025 तक इनकी संख्या घटकर केवल सात रह गई है।
मुख्य सचिव श्री रस्तोगी ने कहा कि यह हरियाणा के कृषि और प्रशासनिक ढाँचे के बीच बेहतर समन्वय का परिणाम है, जिससे न केवल वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है बल्कि पर्यावरणीय सततता की दिशा में एक नई मिसाल भी कायम हुई है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे धान कटाई के पूरे सीजन के दौरान सतर्क रहें और यह सुनिश्चित करें कि राज्य में स्वच्छ वायु और सतत कृषि की दिशा में यह प्रगति निरंतर बनी रहे।
बैठक में बताया गया कि सभी जिलों में उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पराली सुरक्षा बल गठित किए गए हैं। रिपोर्ट की गई सात घटनाओं में से तीन में चालान जारी किए गए हैं, प्राथमिकी दर्ज की गई है और कृषि अभिलेखों में रेड एंट्री की गई हैं। उल्लेखनीय है कि इनमें से दो घटनाएँ कृषि से संबंधित नहीं पाई गईं। इनमें से एक फरीदाबाद में कचरा जलाने से और दूसरी सोनीपत में औद्योगिक अपशिष्ट जलाने से संबंधित थी।
सभी जिलों में कुल 9,036 नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं, जो आवश्यक संख्या 8,494 से अधिक हैं। प्रत्येक अधिकारी को रेड और येलो ज़ोन में 50 किसानों तथा अन्य क्षेत्रों में 100 किसानों की निगरानी की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। सभी नोडल अधिकारियों को एक नई मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है। ये अधिकारी किसानों से निरंतर संवाद बनाए रखेंगे, मशीनरी के उपयोग की निगरानी करेंगे और आग की किसी भी घटना की रिपोर्ट मोबाइल प्लेटफॉर्म के माध्यम से रियल-टाइम में करेंगे।
राज्य सरकार ने किसानों को पराली जलाने के विकल्प के रूप में पर्याप्त मशीनरी उपलब्ध कराने में उल्लेखनीय प्रगति की है। फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) मशीनरी की पहचान का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और 51,526 मशीनें कार्यशील हैं। नई मशीनरी की खरीद प्रक्रिया भी तेज गति से जारी है और अब तक 94.74 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। लॉटरी सिस्टम से चयनित 14,088 मशीनों में से 8,213 के परमिट डाउनलोड किए जा चुके हैं और 7,781 के बिल अपलोड हो चुके हैं। फरीदाबाद, झज्जर और रोहतक जैसे जिलों ने 98 प्रतिशत से अधिक की प्रगति हासिल की है, जो इस कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन को दर्शाता है।
फसल अवशेष के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के पानीपत स्थित एथनॉल प्लांट के साथ साझेदारी की है। इस संयंत्र द्वारा पानीपत ज़िले से लगभग 30,000 मीट्रिक टन तथा आसपास के जिलों से 1.7 लाख मीट्रिक टन पराली खरीदे जाने की योजना है। इस पहल से किसानों को पराली जलाने के बजाय आर्थिक रूप से लाभकारी विकल्प मिलेगा और साथ ही स्वच्छ, नवीकरणीय ईंधन के उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा।
राज्य सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देशों के अनुरूप पराली जलाने के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को साप्ताहिक एसएमएस संदेश भेजे जा रहे हैं, जिनमें यह स्पष्ट किया गया है कि पराली जलाने पर चालान, एफआईआर और खेत रिकॉर्ड में रेड एंट्री जैसी कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
#haryana #stubble-burning #government #meeting #danikkhabar #news
-
07/10/25 |महर्षि वाल्मीकि द्वारा दी गई शिक्षाओं एवं उनके सिद्धांतो पर चलकर हमें अपने जीवन को सार्थक बनाना हैं : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
महर्षि वाल्मीकि द्वारा दी गई शिक्षाओं एवं उनके सिद्धांतो पर चलकर हमें अपने जीवन को सार्थक बनाना हैं : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
महर्षि वाल्मीकि पहले ऐसे ऋषि है जिन्होंने ग्रंथों को कविता में लिखा हैं, जिसमें रामायण शामिल हैं : मंत्री अनिल विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी, तोपखाना में 10 लाख व बब्याल में वाल्मीकि मंदिर सभा को 12 लाख स्वैच्छिक कोष से प्रदान किया
चंडीगढ़/अम्बाला, 07 अक्टूबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा दी गई शिक्षाओं एवं उनके सिद्धांतो पर चलकर हमें अपने जीवन को सार्थक बनाना हैं। सारे देश में धर्म एवं संस्कृति की आधारशिला महर्षि वाल्मीकि जी द्वारा रखी गई हैं।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज आज महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के उपलक्ष्य में तोपखाना बाजार व बब्याल में स्थित वाल्मीकि मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने महर्षि वाल्मीकि दिवस के प्रकट दिवस की उपस्थित सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सारे देश में इस जयन्ती को हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। महर्षि वाल्मीकि आदि कवि, सृष्टिकत्र्ता व रामायण के रचयिता हैं। उन्होनें कहा कि विश्व की सबसे पहली कविता की रचना व विश्व का सबसे पुराना शास्त्र रामायण भी महर्षि वाल्मीकि द्वारा लिखी गई है। संस्कृत का पहला श्लोक भी भगवान वाल्मीकि के मुख से प्रकट हुआ हैं। संस्कृत में ही हमारे शास्त्र लिखे गए हैं। भगवान वाल्मीकि पहले ऐसे ऋषि है जिन्होंने ग्रंथों को कविता में लिखा हैं, जिसमें रामायण शामिल हैं। महर्षि वाल्मीकि ने भगवान श्रीराम के जीवन को शास्त्र में लिखकर आने वाली सदियों तक उनके संदेश व आदेश को प्रशस्त किया हैं। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का भाईयों के प्रति प्यार, माता पिता के प्रति आदर सम्मान, पत्नी के प्रति सम्मान और प्रजा के प्रति उनका जो दायित्व है उसका वर्णन रामायण में किया गया हैं और यह रामायण महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित हैं।
महर्षि वाल्मीकि द्वारा मानव कल्याण के लिए रामायण लिखी : मंत्री अनिल विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा मानव कल्याण के लिए रामायण लिखी है। भगवान राम के जीवन को शास्त्र में लिखकर उन्होंने हमारा मार्ग प्रशस्त किया है। रामायण एक सफलता की कूंजी है। रामायण को शास्त्र का आधार बनाकर हम जीवन यापन की जो भी परस्थिति है उससे निकल सकते हैं। कठिन से कठिन रास्ते पर हमें क्या करना है और क्या नहीं करना है यह रामायण में लिखा हैं। विश्व का सबसे पुराना शास्त्र रामायण है। उन्होनें इस मौके पर यह भी कहा कि हिन्दुस्तान में राम लीलाओ के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन परिचय से जुड़ी सभी घटनाओं का वर्णन किया जाता हैं। उन्होंने इस मौके पर उपस्थित सभी को इस पावन पवित्र अवसर पर कहा कि हमें संकल्प लेना है कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा दी गई शिक्षाओं व उनके शास्त्रों के श्लोकों का रसपान करते हुए अपने जीवन को निर्मल बनाना हैं।
ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर यह भी कहा कि रामायण की जो रचना की गई है वह आदि कवि महर्षि वाल्मीकि द्वारा संस्कृत भाषा में लिखी हुई हैं। महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज ने दोनों जगहों पर मन्दिर में माथा टेक कर महर्षि वाल्मीकि जी का आर्शीवाद भी प्राप्त किया। सभा के पदाधिकारियों ने मुख्यअतिथि का यहां पहुंचने पर भव्य अभिन्नदन किया और धर्मशालाओं के विस्तार के लिए जो राशि दी गई है उसके लिए उनका धन्यवाद किया।
तोपखाना में 10 लाख व बब्याल में वाल्मीकि मंदिर सभा को 12 लाख स्वैच्छिक कोष से प्रदान किए
इस अवसर पर मंत्री अनिल विज ने तोपखाना बाजार में 22 लाख रूपए की लागत से बनाई गई वाल्मीकि धर्मशाला का उद्घाटन अपने कर-कमलों से किया और धर्मशाला के विस्तार एवं गतिविधियों के लिए 10 लाख रूपए स्वैच्छिक कोष से देने की घोषणा की। इसके साथ-साथ उन्होनें बब्याल में भी अम्बेडकर धर्मशाला के विस्तार के लिए 12 लाख रूपए देने की घोषणा की। दोनों जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री अनिल विज के पहुंचने पर सभा के पदाधिकारियों व सदस्यगणों ने फुल-माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह, शॉल व सिरोपा भेंटकर उनका भव्य अभिन्नदन किया।
वहीं देर शाम ऊर्जा मंत्री अनिल विज देर शाम बीडी फ्लोर मील के निकट आयोजित भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा में शामिल हुए। इसके उपरांत गांव टुंडला व रेलवे कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
यह मौजूद रहे
इस मौके पर नगर परिषद् के उपाध्यक्ष ललिता प्रसाद, वाल्मीकि सभा के पदाधिकारी अश्विनी कुमार, प्रधान नन्द लाल, चेयरमेन भगत राम, राज कुमार राजा, मोहन लाल बग्गन, मदन लाल शर्मा, संजय कुमार, राजा राम, रवि, मोहन लाल बोबी, लक्ष्मी देवी, राज कुमार मटटू, राज कुमार बोह, भाजपा पदाधिकारी किरण पाल चौहान, संजीव अत्री, संजीव सोनी, दीपक भसीन, रवि बुद्धिराजा, नरेन्द्र राणा, आषिमा, अनिल वालिया के साथ-साथ सभा के अन्य पदाधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहें।
#AnilVij #HaryanaMinister #MaharishiValmikiJayanti #ValmikiJayanti #Valmiki #Ramayana #Adikavi #Ambala #Haryana #EducationAndPrinciples #SocialWork
-
07/10/25 |हरियाणा कैडर के IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार ने की आत्महत्या, चंडीगढ़ स्थित घर में मिला शव
चंडीगढ़, 07 अक्टूबर: हरियाणा कैडर के एक वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारी वाई. पूरन कुमार ने मंगलवार को कथित तौर पर अपने सेक्टर 16 स्थित आवास पर खुद को गोली मार ली। घटना के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना की जानकारी सुबह तब मिली जब घरेलू सहायक ने कमरे में प्रवेश करने की कोशिश की और दरवाजा अंदर से बंद पाया। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुँचीं। अधिकारी का शव उनके कमरे से बरामद किया गया। पुलिस को मौके से एक पिस्तौल भी मिली है, जिसकी जाँच की जा रही है।
चंडीगढ़ पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जाँच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या अधिकारी ने कोई सुसाइड नोट छोड़ा है। बताया गया है कि वाई. पूरन कुमार की पत्नी, जो कि एक वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं, घटना के समय एक आधिकारिक दौरे पर जापान में थीं। पुलिस ने उन्हें घटना की सूचना दे दी है और उनके जल्द भारत लौटने की उम्मीद है।
अधिकारी वाई. पूरन कुमार हरियाणा पुलिस में एक प्रतिष्ठित पद पर कार्यरत थे। इस दुखद घटना से हरियाणा और चंडीगढ़ के प्रशासनिक हल्कों में गहरा सदमा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिवार को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
#IPSSuicide #ChandigarhTragedy #HaryanaIPS #PoliceOfficerDeath #SuicideInvestigation #AdministrativeShock #Sector16 #IndianPoliceService #TragicLoss
-
07/10/25 |अम्बाला जिले में मोटा ब्याज खाने व जरूरतमंद लोगों को कर्ज देकर उनका शोषण करना नहीं होगा बर्दाश्त - एसपी
जे कुमार, अम्बाला 7 अक्तूबर - एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि अम्बाला जिले में सूदखोरी से मोटा ब्याज खाने व लोगों को कर्ज देकर शोषण करना किसी भी सूरत मे बर्दाशत नही किया जाएगा और ब्याज के बदले जमीन/गहने आदि हडपने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने बारे निर्देश दिये गये हैं।
उन्होने कहा कि सूदखोर जरुरतमंद लोगो को ऊंची दर के ब्याज पर पैसा देकर अपने जाल में फंसाते है और फिर उनका शोषण किया जाता है। ऐसे सूदखोरो की गतिविधियों पर पुलिस द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही है। ऐसे सूदखोरो के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया हैं।पुलिस अधीक्षक ने सुदखोरो से पीडित व्यक्तियों से अपील करते हुए कहा कि यदि उनके साथ कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसकी शिकायत नजदीकी पुलिस थाना, पुलिस कन्ट्रोल रुम अम्बाला व मोबाईल नम्बर 9729990112 पर शिकायत कर सकतें है। उन्होने कहा कि शिकायत के लिए उनके कार्यालय में भी मिल सकते है ताकि सूदखोरो के विरु़द्ध उचित कानूनी कार्यावाही की जा सके और लोगो को प्रताडना से बचाया जा सके। पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति ब्याज पर पैसा देकर अधिक ब्याज की मांग करता है या वसूल करता हैं तो ऐसे व्यकित की पुलिस को शिकायत करें |
उन्होने कहा कि सूदखोरो द्वारा मजबूर लोगो से बहुत अधिक ब्याज वसूलकर उनको प्रताडित करते है और सूदखोर जिस व्यक्ति को पैसे उधार देतें है उनसे खाली चैक, स्टाम्प पैपर व खाली दस्तावेजो पर हस्ताक्षर करवाकर अपने पास रख लेतेें है। बाद में स्टाम्प पेपर पर झूठा ब्याना या एग्रीमेंन्ट लिखवा कर उस व्यक्ति को ब्लैकमेल करके मोटा ब्याज वसूलते है।
उन्होंने कहा कि प्रायः ऐसे मामले सामने आते है कि सूदखोर गरीब और असहाय व्यक्तियों को कर्ज देकर उन्हें महंगें ब्याज की अदायगी के बोझ तले दबा देते है और बाद में मानसिक व शारीरिक प्रताडना देने लगते है। ऐसे व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नही जाएगा।
उन्होने सभी प्रबन्धक थाना को सख्त निर्देश देते हुये कहा कि सुदखोरी का कार्य करने वाले लोगों की पहचान करके उनको सलाखों के पीछे पहुचाने का कार्य किया जाये। उन्होने सूदखोरो को भी चेतावनी देते हुए कहा कि उनके विरुद्ध इस प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर सख्त कानूनी कारवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक, अम्बाला ने आम लोगों से भी अपील करते हुए कहा है कि जो लोग इस प्रकार का कार्य करते हैं उनके बारे तुरन्त पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि अपने आस पास सुदखोरी का कार्य करने वाले लोगों के सम्बन्ध में सूचना जिला पुलिस कन्ट्रोल रुम अम्बाला, डायल 112 व मोबाईल नम्बर 9729990112 पर तुरन्त दें ताकि ऐसा कार्य करने वाले लोगों के खिलाफ उचित कार्यवाही अमल में लाई जा सके।#ambala #news #spambala #police
-
07/10/25 |जी.एम.एन. कॉलेज ऑफ नर्सिंग में तीन दिवसीय पल्स पोलियो प्रशिक्षण सत्र संपन्न
जे कुमार, अम्बाला 7 अक्तूबर - जी.एम.एन. कॉलेज ऑफ नर्सिंग अंबाला कैंट में तीन दिवसीय पल्स पोलियो प्रशिक्षण सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामलखन माली के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य नर्सिंग विद्यार्थियों को पल्स पोलियो टीकाकरण की प्रक्रिया, वैक्सीन के सुरक्षित प्रबंधन (Vaccine Handling) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था।
इस अवसर पर सिविल अस्पताल, अंबाला कैंट से वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक सुशील कुमार और सुलिंदर को विशेषज्ञ प्रशिक्षक के रूप में आमंत्रित किया गया। दोनों विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को कोल्ड चेन मेंटेनेंस, टीकाकरण के महत्व तथा जन-जागरूकता अभियानों के प्रभावी संचालन के विषय में विस्तृत जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को बस स्टैंड अंबाला कैंट एवं रेलवे स्टेशन अंबाला कैंट पर फील्ड पोस्टिंग दी गई, जहाँ उन्होंने यात्रियों को पोलियो ड्रॉप पिलाने के साथ-साथ पोलियो उन्मूलन अभियान के प्रति जन-जागरूकता फैलाने में सक्रिय योगदान दिया।
प्राचार्य डॉ. रामलखन माली ने विद्यार्थियों के उत्साह एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें भविष्य में कुशल, संवेदनशील और जागरूक नर्सिंग प्रोफेशनल बनने के लिए प्रेरित भी करते हैं।#ambala #news #gmncollege #pulsepoliotraining
-
07/10/25 |त्योहारी मिठास पर खाद्य विभाग की नज़र: अंबाला छावनी में 7 सैंपल जांच को भेजे
जे कुमार, अम्बाला 7 अकटूबर - त्योहारों के सीजन में मिलावटी मिठाइयों की रोकथाम के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को अंबाला छावनी क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आजाद सिंह के नेतृत्व में टीम ने कैंट क्षेत्र के चार प्रमुख मिष्ठान भंडारों का निरीक्षण किया और दूध, घी, मिल्क केक, पनीर, गुलाब जामुन, रसगुल्ला और बर्फी के कुल 7 सैंपल भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे।
डॉ. आजाद सिंह ने बताया कि दीपावली और अन्य त्योहारों के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है, ऐसे में मिलावटखोरी की संभावना भी रहती है। इस कारण विभाग ने अभियान चलाकर बाजार में बिक रहे दुग्ध उत्पादों और मिष्ठानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में यह कदम उठाया है।
उन्होंने कहा कि लिए गए सभी सैंपल राज्य खाद्य प्रयोगशाला में भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान टीम ने दुकानदारों को साफ-सफाई और गुणवत्ता मानकों का पालन करने के निर्देश भी दिए। साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की कि वे मिठाई खरीदते समय दुकानदार से बिल अवश्य लें और मिठाई की ताजगी व रंग-स्वाद पर ध्यान दें।
-
07/10/25 |
संत-महापुरुषों की जयंतियां मनाने का उद्देश्य समाज को उनके दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ाना: खेल मंत्री
जे कुमार, पलवल 7 अक्तूबर - सत्य, ज्ञान और धर्म के प्रतीक महर्षि वाल्मीकि की जयंती की बधाई देते हुए हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार सभी संत-महापुरुषों की जयंतियां सरकारी तौर पर मना रही है, जिसका उद्देश्य नई पीढ़ी को उनके बताये मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित एवं प्रेरित करना है। हमारे संतों-महापुरुषों ने सत्य व धर्म का मार्ग दर्शाया है जिस पर चलकर जीवन को सफल बनाया जा सकता है।
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के तत्वावधान में जिला प्रशासन के विशेष सहयोग से लघु सचिवालय में महर्षि वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए खेल मंत्री गौरव गौतम ने दीप प्रज्वलित करते हुए समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण रूपी महाग्रंथ की रचना कर सत्य व मर्यादा के स्तर का पाठ पढ़ाया।हमारी जीवनशैली कैसी होनी चाहिए, इसकी सीख हमें संतों-महापुरुषों से मिलती है। यदि हम उनके बताये मार्ग का दस प्रतिशत भी अनुसरण कर लें तो जीवन सफल हो जाता है। संतों की कोई जाति नहीं होती। संत-महापुरुष सभी के लिए पूजनीय होते हैं। वाल्मीकि समाज मेहनतकश समाज है, जिसके लिए स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बड़ी घोषणाएं करेंगे। भाजपा सरकार जरूरतमंद वर्गों के कल्याण को समर्पित है।
खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बीते 25 सितंबर को लाडो लक्ष्मी योजना को लागू कर माताओं-बहनों के खातों में सीधे 2100 रुपये की राशि भेजने की शुरुआत की है। भाजपा सरकार अपने हर वायदे को पूरा करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का स्वप्न संजोया है |जिसे पूरा करने के लिए हमें एकजुटता के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाने होंगे। इसके लिए संकल्प लें कि दिवाली पर्व पर स्वदेशी अपनायेंगे। भारत में बनी तथा भारतीयों द्वारा बनाई गई वस्तुओं की ही खरीद करेंगे। स्वदेशी अपनाकर हम आत्मनिर्भरता की ओर तीव्र गति से बढ़ सकते हैं।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने महर्षि वाल्मीकि जयंती की बधाई देते हुए मुख्यातिथि का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे संत-महापुरुषों की शिक्षाओं को आत्मसात कर जीवन में आगे बढ़ें।ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य एवं समारोह के आयोजन में विशेष सहयोगी रहे ओमकार खांडिया ने इस दौरान मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उन्हें मांगपत्र सौंपा। साथ ही बलि सेना की ओर से रोहित व राजा आदि ने मुख्यातिथि को महर्षि वाल्मीकि की तस्वीर भेंट की। वाल्मीकि महासभा की ओर से दीपक ने भी संबोधन दिया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैसला, अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार, एसडीएम ज्योति, नगराधीश अप्रतिम सिंह, जिला कल्याण अधिकारी अनिल, पंकज विरमानी, वीरपाल दीक्षित, हरेंद्रपाल राणा, वाल्मीकि महासभा के प्रधान दीपक, सतपाल मेढवाल, विजय बेनीवाल, रोहित सहित अन्य संबंधित अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।#palwal #News #ports-minister
-
07/10/25 |एसपी अम्बाला ने रोड सेफ्टी कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं/शिक्षकों को सड़क सुरक्षा नियमों बारे किया जागरूक
जे कुमार, अम्बाला 7 अक्तूबर - एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत ने पीकेआर जैन सीनियर सैकेण्डरी स्कूल अम्बाला शहर में रोड सेफ्टी कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होने स्कूल के छात्र/छात्राओं/शिक्षकों को सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित नियमों बारे जानकारी दी।
एसपी अम्बाला ने स्कूल के छात्र/छात्राओं/शिक्षकों को सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतू कहा कि वाहन चलाते समय सीटबेल्ट लगाएँ और और दो पहिया वाहन चालक हेल्मेट अवश्य लगाएँ क्योंकि सड़क दुर्घटना में अधिकतर मौतें दो पहिया वाहन चलाने वालों की सिर में चोट लगने से ही होती है। शराब पीकर गाड़ी ना चलाएँ, गति सीमा का पालन करें, यातायात संकेतों और नियमों का पालन भली-भाँति करें ताकि सड़क दुर्घटना से बचा जा सके।वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल ना करें। पैदल चलने वालांें को जैबरा क्रंासिग का उपयोग करना चाहिए और सभी को सड़क नियमों का पालन करना चाहिए ताकि सड़क दुघर्टनाओं से बचा जा सके। उन्होंने स्कूल के छात्र/छात्राओं/शिक्षकों को कहा वह शपथ ले कि वह वाहन चलाते समय यातायात से सम्बन्धित नियमों की पालना जैसे वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करेंगे, सीट बेल्ट का इस्तेमाल करेंगे और पैदल चलने वाले जैबरा क्रांसिग का इस्तेमाल करेंगे।
उन्होंने कहा कि जल्द ही हरियाणा स्तर पर पुलिस विभाग की तरफ से रोड सेफ्टी से सम्बन्धित प्रतियोगिता करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से भी स्कूल के छात्र/छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों बारे जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। पुलिस विभाग द्वारा कुछ दिन पहले चैस प्रतियोगिता आयोजित कर छात्र/छात्राओं को नशे के विरूद्ध जागरूक किया गया। सड़क सुरक्षा व नशे विरूद्ध छात्र/छात्राओं को जागरूक करने के लिए एचपीएससी की तरफ से मैराथन का भी आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने अभिभावकों से भी अपील करते हुए कहा कि वह अपने कम आयु के बच्चों को वाहन जैसे एक्टिवा, मोटरसाईकिल व कार इत्यादि सड़क पर चलाने हेतू ना दे। कम आयु के बच्चें पूर्णरूप से परिपक्व नहीं होेते और ना ही उन्हें यातायात के नियमों की जानकारी होती है। यातायात के नियमों की जानकारी ना होने के कारण छोटे बच्चे वाहनों को लापरवाही से चलाते है जिससे वह अपने तथा दूसरों के अमूल्य जीवन में जोखिम में डाल देते है। निर्धारित आयु होने पर ही अभिभावक अपने बच्चों का लाईसैंस बनवाकर उन्हें वाहन चलाने की अनुमति दें।
#ambala #news #police #spambala #road-safety-rules -
07/10/25 |खाद्य नागरिक आपूर्ति चण्डीगढ के निर्देशानुसार डिपो पर सभी राशन वस्तुओं की अवधि 8 अक्टूबर तक बढ़ाई
जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक
-
07/10/25 |अम्बाला छावनी में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती
जे कुमार, अम्बाला 7 अक्तूबर - अम्बाला छावनी में रविवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर छावनी के विभिन्न स्थानों — वाल्मीकि मंदिर, तोपखाना बाजार, राम बाग रोड और रेलवे कॉलोनी में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शोभा यात्राएं निकाली गईं जिनमें श्रद्धालुओं ने जयकारों और भजन-कीर्तन के साथ भाग लिया।
कार्यक्रमों में सामाजिक एकता, सद्भावना और स्वच्छता का संदेश दिया गया। कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर धार्मिक संतों ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनके द्वारा दिए गए ज्ञान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने समाज को सत्य, अहिंसा और ज्ञान का मार्ग दिखाया। स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी कार्यक्रमों में शामिल हुए और लोगों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। पूरे दिन शहर में श्रद्धा और उल्लास का वातावरण बना रहा। प्रशासन की ओर से कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं।
#ambala #News #maharishi-valmiki-jayant
-

-
07/10/25 |आर्य कॉलेज अम्बाला मे करियर काउंसलिंग फॉर कम्पेटेटिव एग्जाम्स’’ विषय पर 10 दिवसीय वर्कशॉप
जे कुमार, अम्बाला 7 अक्तूबर - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के करियर गाइडेंस व प्लेसमेंट सैल एवं महिन्द्रा एजूकेशन प्रा. लि., अम्बाला के संयुक्त तत्वावधान से दस दिवसीय वर्कशॉप ‘‘करियर काउंसलिंग फॉर कम्पेटेटिव एग्जाम्स’’ का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सतवीर धीमान, महिन्द्रा एजूकेशनल प्रा. लिमिटेड रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में अवगत कराया।
इसके साथ-साथ एस.बी.आई. क्लर्क, एस.बी.आई. पी.ओ., ग्रामीण क्षेत्रीय बैंक की परीक्षाएं किस प्रकार से होती है, और उत्तीर्ण करने के तरीके भी सुझाए। उन्होंने विद्यार्थियों को समय के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। इस वर्कशॉप में राजीव शर्मा, महिन्द्रा प्रो. लि., अम्बाला से उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. अंजु बाला ने दस दिवसीय वर्कशॉप के लिए करियर गाइडेंस सैल को बधाई दी व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की वर्कशॉप आपके व्यक्तित्व विकास व जीवन में व्यवसाय प्राप्त करने में सहायक होंगी।
करियर गाइडेंस सैल की इंचार्ज डॉ. अनीता गोदारा ने मंच का संचालन किया व आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह वर्कशॉप दस दिन तक बलेडिंग मोड में विद्यार्थियों को करियर संबंधी जानकारी दी जाएगी। इस वर्कशॉप में लगभग 95 विद्यार्थियों ने भाग लिया। वर्कशॉप के प्रथम दिन का सफल संचालन करियर गाइडेंस सैल के इंचार्ज डॉ. अनीता गोदारा, डॉ. अमनीत, डॉ. सरिता, डॉ. गुरमीत कौर, डॉ. प्रगति शर्मा, प्रो. सोनाली की देखरेख में हुआ।
#ambala #news #aryacollege #workshop
-
07/10/25 |आज मंगलवार, 7 अक्टूबर 2025 का राशिफल
मेष (Aries)
* आज का दिन: आत्मविश्वास से भरा रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
* करियर/धन: धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। कुछ खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन कमाई होने से खुशी मिलेगी।
* स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी, पर माताजी की दी गई जिम्मेदारी से थोड़ी समस्या हो सकती है।
* प्रेम/संबंध: पारिवारिक जीवन में तनाव से बचें। जीवनसाथी के साथ बहस से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।
वृषभ (Taurus)
* आज का दिन: अनुभव का लाभ लेंगे और सबका समर्थन मिलेगा।
* करियर/धन: व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है। संपत्ति के लेनदेन में सावधानी बरतें। करियर में कुछ नया करने का मौका मिलेगा, लाभ पाएंगे।
* स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें, खास टेस्ट आदि कराने पड़ सकते हैं।
* प्रेम/संबंध: भाइयों की मदद मिलेगी। बड़ों का सानिध्य रखें।
मिथुन (Gemini)
* आज का दिन: समय पर कार्य करें और तालमेल बढ़ाएंगे।
* करियर/धन: कामकाज में सावधानी बरतें। दूसरों की जमानत न लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
* स्वास्थ्य: हल्की थकान या नींद की कमी हो सकती है।
* प्रेम/संबंध: पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है।
कर्क (Cancer)
* आज का दिन: किसी बात को लेकर टेंशन रहेगी, लेकिन सोच समझकर निर्णय लेंगे और लक्ष्य बनाए रखेंगे।
* करियर/धन: आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है, भूलकर भी कोई गलती न करें। बजट बनाकर चलेंगे।
* स्वास्थ्य: सेहत के मामले में विशेष ध्यान दें।
* प्रेम/संबंध: परिवार के लिए समय निकालना होगा।
सिंह (Leo)
* आज का दिन: उत्साह बनाए रखेंगे और गोपनीयता पर ध्यान देंगे।
* करियर/धन: करियर में मेहनत का परिणाम सकारात्मक रहेगा। धन और निवेश के मामलों में सतर्कता बरतें।
* स्वास्थ्य: ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा, पर अत्यधिक व्यायाम या काम से बचें।
* प्रेम/संबंध: अहंकार से बचें। प्रेम जीवन में रोमांस और उत्साह रहेगा, साथी के साथ समय बिताना फायदेमंद होगा।
कन्या (Virgo)
* आज का दिन: व्यावहारिक और विश्लेषणात्मक रहेंगे।
* करियर/धन: लाभ बेहतर बनाए रखेंगे, भेंट मिल सकती है। आर्थिक मामलों में समझदारी से आगे बढ़ें।
* स्वास्थ्य: खानपान पर नजर रखें।
* प्रेम/संबंध: परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
तुला (Libra)
* आज का दिन: आत्मविश्वास से भरा रहेगा, संतुलन और संयम की मांग करेगा।
* करियर/धन: कार्यस्थल पर सहयोग और टीमवर्क से सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए नए सौदे फायदेमंद रहेंगे। धन संबंधी मामलों में अतिरिक्त सावधानी रखें।
* स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें। हल्की थकान या नींद की कमी हो सकती है।
* प्रेम/संबंध: प्रेम जीवन में साथी के साथ खुला संवाद संबंधों को मजबूत करेगा।
वृश्चिक (Scorpio)
* आज का दिन: रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
* करियर/धन: व्यापार में नई योजनाओं से लाभ के योग हैं। करियर में शब्दों का ध्यान रखें।
* स्वास्थ्य: कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी।
* प्रेम/संबंध: प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भेंट होगी।
धनु (Sagittarius)
* आज का दिन: समय पर काम करने से फायदा मिलेगा।
* करियर/धन: करियर में शुभ संकेत हैं, नवीन प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। पैसों के मामलों में निवेश सोच-समझकर करें। लेन-देन में सावधानी बरतें।
* स्वास्थ्य: स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
* प्रेम/संबंध: अपने प्रिय व्यक्ति के साथ खुशियों से भरा रूमानी दिन बिताइए।
मकर (Capricorn)
* आज का दिन: हर काम सावधानी से करें।
* करियर/धन: व्यापार में लाभ का समय है। स्थायी संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे।
* स्वास्थ्य: प्रमाद न करें।
* प्रेम/संबंध: परिवार में सौहार्द और प्रेम का माहौल रहेगा।
कुंभ (Aquarius)
* आज का दिन: रचनात्मकता से भरपूर रहेगा।
* करियर/धन: आपके विचारों की प्रशंसा होगी और कामकाज में प्रगति होगी। आर्थिक दृष्टि से लाभ के अवसर मिलेंगे।
* स्वास्थ्य: आराम और पौष्टिक आहार पर ध्यान दें।
* प्रेम/संबंध: परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और किसी पुराने रिश्तेदार से मुलाकात संभव है। प्रेम जीवन में साथी से रिश्ते और गहरे होंगे।
मीन (Pisces)
* आज का दिन: आप बहुत भावुक रहेंगे, अपनी बातें अपने मन में ही दबाए रखने से बचें।
* करियर/धन: नया काम ढूंढ रहे लोगों की कुछ नए असरदार व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है।
* स्वास्थ्य: किसी बाहरी यात्रा से पुनर्रस्फूर्ति का अनुभव होगा।
* प्रेम/संबंध: अपने रूमानी अनुभवों को साझा करें।
#HoroscopeForToday #October72025 #TuesdayHoroscope #DailyHoroscope #AstrologyToday #ZodiacSigns #HoroscopeReading #CelestialPredictions #AstrologyLovers #ZodiacForecast #WeeklyHoroscope #AstrologyInsights #TarotReading #CosmicInsights #SpiritualGuidance #AstrologyCommunity #FuturePredictions #AstroAlignment #HoroscopicEvents
-
07/10/25 |- भारत,
राष्ट्रपति ने माई भारत - राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान किए
#presidentofindia #MY BHARAT NATIONAL SERVICE SCHEME AWARDS
-
07/10/25 |“जल जीवन मिशन को बढ़ावा, अवैध कनेक्शनों पर लगेगा अंकुश
एन.एस.बाछल, 07 अक्तूबर, जयपुर।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी सोमवार को भीलवाड़ा जिले के दौरे पर रहे। कन्हैयालाल चौधरी ने पालड़ी ग्राम में जल जीवन मिशन के अंगर्तत सुवाणा, सहाड़ा एवं रायपुर ब्लॉक में चंबल पेयजल परियोजना सेकंड फेज के चौथे पैकेज के 264.62 करोड़ रुपए के रेट्रोफिटिंग कार्यों का भूमि पूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
कन्हैयालाल चौधरी ने समारोह में आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के हर व्यक्ति तक पानी पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने अवैध कनेक्शन को बड़ी बीमारी बताते हुए कहा कि हम जल्द ही अवैध कनेक्शनों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कानून बनाएंगे।
उन्होंने कहा-प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जल जीवन मिशन के जरिये हर घर जल पहुंचाया जा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में तेज गति से काम हो रहा है। हर घर जल पहुंचाने के लिए घर-घर कनेक्शन दिए जा रहे है। जलदाय मंत्री ने कहा कि मांडल विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में अब पीने के पानी की समस्या नहीं रहेगी। हर घर जल पहुंचेगा तो आने वाली तीन-चार पीढिय़ां सशक्त हो जाएगी साथ ही विभिन्न पेयजल परियोजनाओं का भी मेंटीनेंस किया जाएगा।
कन्हैयालाल चौधरी ने आरजिया कीरखेड़ा में उच्च जलाशय एवं पाइप लाइन बिछाने के 119.97 लाख रुपए के कार्य का लोकार्पण किया। इस दौरान शहरी जल योजना मांडल, मेजा, लुहारिया, करेड़ा, चितांबा में पाइप लाइन बदलने के कार्य का भी शिलान्यास किया गया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
07/10/25 |
'गिव अप' अभियान की अन्तिम तिथि 31 अक्टूबर की
एन.एस.बाछल, 07 अक्तूबर, जयपुर।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने गत 1 नवम्बर को 'गिव अप' अभियान चलाया था। इस अभियान में खाद्य सुरक्षा सूची की निष्कासन श्रेणी में सम्मिलित परिवार जैसे ऐसे परिवार जिनमें कोई भी सदस्य सरकारी/अर्द्धसरकारी/स्वायत्तशाषी संस्थाओं में नियमित कार्मिक हो या 1 लाख रूपये वार्षिक से अधिक पेंशन प्राप्त करता हैं या परिवार के समस्त सदस्यों की कुल वार्षिक आय 1 लाख रूपये से अधिक है या निजी चौपहिया वाहन धारक अथवा आयकरदाता सम्मिलित है, को प्रेरित कर खाद्य सुरक्षा सूची से अपना नाम स्वेच्छा से पृथक करवाए जाने हेतु आवेदन करवाया जाना था।
अभियान की व्यापक सफलता को देखते हुए अब अभियान को 31 अक्टूबर तक संचालित करने का निर्णय लिया गया है। 31 अक्टूबर के बाद खाद्य सुरक्षा सूची में सम्मिलित रहने वाले अपात्र व्यक्तियों के विरूद्ध खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जुर्माना/शास्ति/दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी। शास्ति की गणना 27 रूपये प्रति किलोग्राम गेहूं के अनुसार खाद्य सुरक्षा सूची में नाम अंकित होने की तिथि से नाम हटाने की तिथि तक उस व्यक्ति द्वारा जितना खाद्यान्न प्राप्त किया गया है, के अनुसार की जाकर मय ब्याज वसूली की जावेगी।
जयपुर जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह प्रत्येक उपखण्ड में ग्राम विकास अधिकारी/ पटवारी/ उचित मूल्य दुकानदारों के माध्यम से इस प्रकार के व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा सूची से अपना नाम हटवाने हेतु प्रेरित करें। इस हेतु जिले की समस्त उचित मूल्य दुकानों पर नाम हटवाने हेतु आवेदन पत्र उपलब्ध करवाये गये हैं। कोई भी अपात्र व्यक्ति अपनी निकटतम उचित मूल्य दुकान से आवेदन पत्र प्राप्त कर अपना नाम खाद्य सुरक्षा सूची से हटवा सकता है। किसी भी व्यक्ति द्वारा खाद्य सुरक्षा सूची से अपना नाम हटवाया जाने हेतु खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग राजस्थान सरकार की वेबसाइट food.rajasthan.gov.in पर भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। जयपुर जिले में 26 सितम्बर तक अभियान में 2,41,635 व्यक्त्तियों को खाद्य सुरक्षा सूची से पृथक किया गया है, अपात्र 3497 व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा सूची से अपना नाम स्वेच्छा से हटवाने हेतु नोटिस जारी किये गये हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
07/10/25 |केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और समय सीमा की पूर्ण पालना
एन.एस.बाछल, 07 अक्तूबर, जयपुर।
जोधपुर एवं फलोदी जिलों की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की त्रैमासिक बैठक सोमवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने ली।
बैठक में केंद्र प्रवर्तित संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, कार्यक्रमों एवं लोक कल्याणकारी अभियानों की प्रगति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इसके साथ ही राज्य सरकार की विकास परियोजनाओं, बजट घोषणाओं की प्रगति और व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं की प्रगति पर भी समीक्षा की गई।
लोक सेवाओं के प्रबंधन और जनहित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल—
केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों जिलों में संचालित केंद्र सरकार की योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति पर निरंतर निगरानी रखी जाए। लोक सेवाओं और नागरिक सुविधाओं का प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता हो।
गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि सड़क निर्माण के दौरान पाइपलाइन या अन्य यूटिलिटी क्षतिग्रस्त न हो, इसके लिए विभागों के मध्य समन्वय स्थापित किया जाए तथा यूटिलिटी शिफ्टिंग की एकीकृत योजना के अनुरूप कार्य किया जाए ताकि आमजन को असुविधा न हो। इसी के लिए पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान संचालित किया जा रहा है, इस मंच का पूर्ण उपयोग करें। उन्होंने जिलों की सड़कों के पेचवर्क कार्य को दिवाली से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इंदिरा गांधी नहर के तृतीय चरण को इसी वर्ष करें पूर्ण—
केंद्रीय मंत्री ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए बंद पड़े हैंडपंपों और ट्यूबवेलों को शीघ्र क्रियाशील करने के निर्देश दिए। श्री शेखावत ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से कहा कि पेयजल से संबंधित सभी योजनाओं की सूक्ष्म स्तर पर समीक्षा की जाए तथा इंदिरा गांधी नहर परियोजना के तृतीय चरण को इसी वर्ष पूर्ण किया जाए ताकि क्षेत्र में जल प्रबंधन सुदृढ़ हो।
स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दें—
गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने, प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त चिकित्सकीय स्टाफ की उपलब्धता रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने नगर निगम आयुक्त को सीवरेज प्रणाली के सुधार, साफ-सफाई सुनिश्चित करने और अतिक्रमण पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।
कृषि, ग्रामीण विकास और किसान कल्याण सरकार की प्राथमिकता—
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास और किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में सुधार और आधुनिक तकनीकों के प्रयोग से किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयास निरंतर जारी हैं। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों से लंबी स्किन डिजीज के संबंध में जानकारी ली तथा सुनियोजित टीकाकरण करने के निर्देश दिए।
आधारभूत सुविधाओं के विकास में जन-प्रशासनिक समन्वय आवश्यक—
गजेन्द्र सिंह शेखावत ने निर्देश दिए कि जिलों की सभी आंगनबाड़ियों में शौचालय, पेयजल और बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन को जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय रखते हुए जनता के हित में योजनाओं का कार्यान्वयन करना चाहिए, तथा जहां बाधाएं आएं, उन्हें संवाद और सहयोग से दूर किया जाए।
विकसित भारत के निर्माण के लिए सरकार कृतसंकल्प – जोगाराम पटेल
संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य की डबल इंजन सरकार वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य के प्रति दृढ़संकल्पित है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों के समन्वय से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें और जनता से जुड़ी परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें।
विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा—
बैठक में जोधपुर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल एवं फलोदी जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने अपने-अपने जिलों में संचालित प्रमुख योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
07/10/25 |सहकारिता के माध्यम से राजस्थान का हर गांव और जन-जन सशक्त हो रहा
एन.एस.बाछल, 07 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में ‘‘सहकार सदस्यता अभियान’’ का आयोजन 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक टोंक जिले में किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य किसानों, युवाओं और महिलाओं को सहकारिता आंदोलन से जोड़कर उनको आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। इसी के तहत सोमवार को उपखण्ड मालपुरा की सिन्धोलिया ग्राम सेवा सहकारी समिति में ‘‘सहकार सदस्यता अभियान’’ का जिला स्तरीय कैम्प का आयोजन किया गया।
कैम्प में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने शिरकत की। श्री चौधरी ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा की इस अभियान में ग्राम सेवा सहकारी समिति के माध्यम से किसानों, युवाओं एंव महिलाओं को सहकारिता से जोड़ा जा रहा है। साथ ही नई समितियों के गठन और सहकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।
जलदाय मंत्री ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से राजस्थान का हर गांव और जन-जन सशक्त हो रहा है। हमारी सरकार सहकारिता से जुड़ने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए इससे जोड़ने का प्रयास कर रही है। अभियान के तहत डेयरी क्षेत्र में अधिकाधिक नए सदस्य बनाये जायेंगे। सहकारिता के क्षेत्र में पारदर्शिता के लिए प्रदेश के हजारों पैक्स को कम्प्यूटरीकृत किया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा किसानों को 6 हजार रुपये हर साल दिए जाते है। राज्य सरकार भी किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत अतिरिक्त 3 हजार रुपये प्रतिवर्ष सम्मान राशि दे रही है।
केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक सी.एल. बुनकर ने बताया कि इस कैम्प में सिन्धोलिया समिति में 183 किसानों को अल्पकालीन फसली ऋण व 15 गोपालको को गोपाल क्रेडिट कार्ड के तहत कुल राशि 42 लाख रूपये का ऋण स्वीकृत किया गया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
07/10/25 |
ट्रोमा सेंटर में अग्नि दुखांतिका में प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि
एन.एस.बाछल, 07 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में रविवार देर रात हुई अग्नि दुखांतिका में प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुखद घटना ने हम सभी को व्यथित किया है। शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है।
भजनलाल शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए सभी पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
07/10/25 |नईनाथ मेले में पशुपालकों ने बड़ी संख्या में लिया हिस्सा
एन.एस.बाछल, 07 अक्तूबर, जयपुर।
जयपुर जिले के तुंगा कस्बे में पांच दिवसीय नईनाथ मेले का शुभारंभ सोमवार को हुआ। उद्घाटन सत्र के विशिष्ट अतिथि पशुपालन विभाग के मुख्य अतिथि डॉ आनंद सेजरा थे जबकि अध्यक्षता स्थानीय विधायक प्रत्याशी चन्द्रमोहन मीना ने की।
इस अवसर पर चन्द्रमोहन मीना ने कहा कि राजस्थान में लगने वाले पशु मेले देश विदेश में प्रसिद्ध हैं। पशु मेलों की अपनी अलग ही सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक महत्ता है। लोकदेवता के नाम पर या धार्मिक उत्सवों अथवा पर्वों के अवसर पर आयोजित होने वाले इन पशु मेलों मे जहां एक ओर भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलती है, वहीं आपसी सद्भाव और भाईचारा कायम करने की दिशा में भी ये अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जयपुर जिले में पहली बार इस तरह किसी पशु मेले का आयोजन किया गया है। उन्होंने किसानों और पशुपालकों से इसका पूरा लाभ उठाने के लिए कहा।
पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ आनंद सेजरा ने कहा कि पूर्व में 10 पशु मेले कुछ जिलों में ही आयोजित किए जाते थे पर वर्तमान सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में पशु मेलों के आयोजन का निर्णय अपनी बजट घोषणा में किया है। इसी कड़ी में यह पांच दिवसीय मेला आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पशु मेलों के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा आधुनिक एवं तकनीकी जानकारी एवं विकास पर आधारित प्रदर्शनियों का भी आयोजन किया जाता है जिससे ग्रामीण पशुपालक को एक ही स्थान पर नवीनतम जानकारियां उपलब्ध हो जाती हैं। उन्होंने पशुपालन विभाग की योजनाओं और गतिविधियों के बारे में भी पशुपालकों और किसानों को विस्तार से जानकारी दी और अधिक से अधिक संख्या में लोगों से मेले में हिस्सा लेने का आग्रह किया।
विभाग के संयुक्त निदेशक हनुमान सहाय मीणा ने बताया कि मेले में बड़ी संख्या में पशुपालकों ने देशी नस्ल के गायों और सांडों के साथ भाग लिया। उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय इस मेले में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम और पशुओं के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। मेला 10 अक्टूबर तक चलेगा। मेले में अतिथियों ने गौपूजन और वृक्षारोपण भी किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
07/10/25 |एसएमएस के ट्रोमा सेंटर में आग की घटना के मामले में चिकित्सा मंत्री ने की सख्त कार्रवाई
एन.एस.बाछल, 07 अक्तूबर, जयपुर।
सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में आग की घटना के मामले में राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुशील भाटी, ट्रोमा सेंटर के प्रभारी डॉ. अनुराग धाकड को पद से हटा दिया है एवं एसएमएस में पदस्थापित अधिशाषी अभियंता मुकेश सिंघल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही, फायर सेफ्टी के लिए नियोजित एजेंसी एसके इलेक्ट्रिक कम्पनी की निविदा निरस्त करते हुए उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि ट्रोमा सेंटर में आग की घटना के बाद मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने रात को 3 बजे ही अस्पताल पहुंचकर घटना का जायजा लिया था और प्रकरण में सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद राज्य सरकार ने संबंधित अधिकारियों को पद से हटाने सहित निलंबन की यह कार्रवाई की है। राज्य सरकार ने सवाई मानसिंह अस्पताल में अधीक्षक का कार्यभार डॉ. मृणाल जोशी को एवं ट्रोमा सेंटर के अधीक्षक का कार्यभार डॉ. बीएल यादव को दिया है।
इससे पहले चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने सोमवार को सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचकर वहां लगी आग की घटना का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह हादसा बेहद दुःखुद है। उन्होंने हादसे के 6 मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
चिकित्सा मंत्री ने घटना स्थल पर जाकर वस्तु स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति के सदस्यों को सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को क्षतिग्रस्त आईसीयू को जल्द से जल्द दुरूस्त करवाने और तब तक मरीजों को वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान मीडिया से बातचीत में चिकित्सा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पूरे मामले की गहन जांच के लिए चिकित्सा शिक्षा आयुक्त की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय समिति गठित कर दी है। यह कमेटी घटना के सभी पक्षों की गहनता से जांच करेगी। कमेटी की जांच रिपोर्ट में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मृतकों के आश्रितों को जल्द ही उचित मुआवजा दिया जाएगा।
गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सवाई मानसिंह अस्पताल एवं इससे संबद्ध अस्पतालों में फायर सेफ्टी एवं अन्य सुरक्षा प्रबंध बेहतर करने के लिए जून माह में ही सीआईएसएफ को विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे। यह रिपोर्ट भी शीघ्र प्राप्त हो जाएगी। इसके अनुसार पहले चरण में सवाई मानसिंह अस्पताल एवं इससे संबद्ध अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। इसके बाद प्रदेशभर के अस्पतालों में सीआईएसएफ की रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जाएंगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
07/10/25 |राजस्थान रेगिस्तान से अब सिलिकॉन और सॉफ्टवेयर की दुनिया की ओर बढ़ रहा है
एन.एस.बाछल, 07 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में राजस्थान सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। इसी कड़ी में आगामी 4-6 जनवरी, 2026 को राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026 का जयपुर में आयोजन किया जाएगा। उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी, युवा और खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान ऐसी जगह है जहां साहस, रचनात्मकता और मजबूती का पुराना इतिहास है। हमारा लक्ष्य अब तकनीक और सॉफ्टवेयर की ओर बढ़ना है। हमारी सरकार की नई नीतियां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 'विकसित भारत' के सपने को पूरा करने में योगदान दे रही हैं।
कर्नल राठौड़ नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में सोमवार को आयोजित राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026 के कर्टेन रेजर समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की ओर से उपस्थितजन को जयपुर में 4-6 जनवरी 2026 को होने वाले इस खास आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।
सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के शासन सचिव एवं आयुक्त डॉ. रवि कुमार सुरपुर ने कहा कि यह समिट डिजिटल, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार राजस्थान के प्रदर्शन की दिशा में बड़ा कदम है। राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत और बढ़ते डिजिटल ढांचे के साथ तकनीक और विकास में अपनी खास पहचान बना रहा है।
टाई ग्लोबल समिट 2026 के संयोजक महावीर प्रताप शर्मा ने कहा कि राजस्थान ने नवाचार और प्रतिभा को बढ़ाने वाला माहौल बनाया है। हम ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो साझेदारियों को बढ़ाए और उद्यमशीलता को सम्मान दे।
इस अवसर पर भारत सरकार के डीपीआईआईटी सचिव अमरदीप सिंह भाटिया, टाई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. सौरभ श्रीवास्तव और कई स्टार्टअप संस्थापक व उद्योग जगत के गणमान्य जन उपस्थित थे।
वैश्विक मंच पर चमकेगा राजस्थान—
राजस्थान डिजिफेस्ट, टाई ग्लोबल समिट के साथ मिलकर तकनीक और विकास के नए विचारों को दिखाएगा। यह समिट पहली बार किसी गैर-महानगरीय शहर में हो रहा है। इसका थीम 'एआई युग में सतत उद्यमिता - नए विचार, प्रभाव और सबको साथ लेना' है। यह समिट एआई, फिनटेक, एग्रीटेक, एआर/वीआर, मीडियाटेक, प्रॉपटेक और उच्च शिक्षा जैसे क्षेत्रों पर केन्द्रित होगा।
आयोजन में 30 से ज्यादा देशों के 10,000 से अधिक उद्यमी, 500 से ज्यादा निवेशक, 100 से ज्यादा वैश्विक वक्ता और 200 से ज्यादा स्टार्टअप शामिल होंगे। समिट में वैश्विक निवेशक सम्मेलन, स्टार्टअप शोकेस, पिच सत्र, टाई महिला सेमीफाइनल और फाइनल, टाई विश्वविद्यालय फाइनल, गेमिंग हैकाथॉन, फिल्म महोत्सव और भारत के सबसे निवेश योग्य स्टार्टअप्स के लिए टीजीएस 100 प्रतियोगिता होगी। साथ ही, सरकार-उद्योग संवाद, नेटवर्किंग सत्र, निवेशक-स्टार्टअप मीट, कार्यशालाएं और जयपुर की सांस्कृतिक विरासत दिखाने वाले खास टूर भी आयोजित होंगे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
07/10/25 |
सहकार सदस्यता अभियान के शिविर किसानों के लिए साबित हो रहे सुनहरा अवसर
एन.एस.बाछल, 07 अक्तूबर, जयपुर।
राज्य में 2 से 15 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा ‘सहकार सदस्यता अभियान’ पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभ से वंचित किसानों के लिए सुनहरा अवसर साबित हो रहा है। अभियान के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों की आधार सीडिंग और ई-केवाईसी के कार्य आसानी से पूर्ण हो पा रहे हैं, जिससे उन्हें सुचारू रूप से सम्मान निधि की किश्तों का भुगतान हो सकेगा।
राज्य में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के ऐसे 77.73 लाख लाभार्थी हैं, जिनका भूमि सत्यापन का कार्य पूर्ण हो चुका है। ये लाभार्थी योजना के अंतर्गत सम्मान निधि प्राप्त करने के लिए पात्र हैं। लेकिन इनमें से कई किसान ऐसे हैं , जिन्होंने अभी तक आधार सीडिंग व ई-केवाईसी नहीं करवाई है। उल्लेखनीय है कि सम्मान निधि की 15वीं किश्त से सभी लाभार्थियों के लिए आधार सीडिंग एवं ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है एवं जिन किसानों ने अभी तक आधार सीडिंग व ई-केवाईसी नहीं करवाई है, उनकी सम्मान निधि की किश्तें अस्थायी रूप से रुकी हुई हैं।
‘सहकार सदस्यता अभियान’ के शिविरों में आधार सीडिंग एवं ई-केवाईसी के कार्य को एक प्रमुख गतिविधि के तौर पर शामिल किया गया है। इससे किसानों को बिना चक्कर लगाये एक ही स्थान पर यह सुविधा उपलब्ध हो रही है। पात्र किसान ई-मित्र, कॉमन सर्विस सेंटर या मोबाइल एप (PM Kisan GoI) के माध्यम से स्वयं के स्तर पर भी फेस रिकग्निशन के जरिए आधार सीडिंग करवा सकते हैं। इसके लिए केवल आधार कार्ड की आवश्यकता होती है। इसी प्रकार, ई-केवाईसी के लिए पटवारी या तहसील कार्यालय में भी सम्पर्क किया जा सकता है। फार्मर रजिस्ट्री बनवा चुके किसानों को ई-केवाईसी करवाने की आवश्यकता नहीं है।
‘सहकार सदस्यता अभियान’ के शिविरों में आधार सीडिंग और ई-केवाईसी का कार्य बिना किसी परेशानी के सम्पन्न हो रहा है। अब तक 16 हजार 376 किसानों की आधार सीडिंग तथा 7 हजार 769 किसानों की ई-केवाईसी का कार्य शिविरों में किया जा चुका है। आधार सीडिंग तथा ई-केवाईसी का कार्य पूर्ण हो जाने से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के इन लाभार्थी किसानों को सम्मान निधि की नई किश्तों का समय पर भुगतान के साथ ही अटकी हुई पुरानी किश्तों का भुगतान भी संभव हो पाएगा।
उल्लेखनीय है कि राज्य में पैक्स स्तर पर बिना किसी अवकाश के सहकार सदस्यता अभियान के शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के प्रारम्भिक चार दिवस में 1,927 पैक्स में शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया चुका है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
07/10/25 |पीएम स्वनिधि योजना बनी भंवर सिंह का सहारा, बंद दुकान फिर से हुई गुलजार
एन.एस.बाछल, 07 अक्तूबर, जयपुर।
"कोविड ने सब कुछ छीन लिया था, दुकान बंद हो गई और घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया था। ऐसे मुश्किल समय में पीएम स्वनिधि योजना मेरे लिए नई उम्मीद बनकर आई," यह कहना है बूंदी शहर के किराना व्यवसायी भंवर सिंह का, जिनकी जिंदगी इस योजना की मदद से वापस पटरी पर लौट आई हैं।
भंवर सिंह बताते हैं कि वह कई वर्षों से किराने की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे लेकिन कोविड-19 महामारी की मार उनके व्यवसाय पर पड़ी और उन्हें अपनी दुकान बंद करनी पड़ी। आमदनी का जरिया खत्म हो जाने से उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई और परिवार का भविष्य अंधकारमय लगने लगा।
ऐसे कठिन समय में उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने योजना के तहत ऋण के लिए आवेदन किया और आसानी से उन्हें पहला ऋण स्वीकृत हो गया। इस राशि से भंवर सिंह ने हिम्मत जुटाकर अपनी बंद हो चुकी दुकान को फिर से शुरू किया। धीरे-धीरे उनका काम एक बार फिर चल पड़ा और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगा।
भंवर सिंह कहते हैं, "योजना से सिर्फ आर्थिक मदद ही नहीं मिली, बल्कि हमें व्यापार बढ़ाने का नया तरीका भी सिखाया गया।" जिला परियोजना अधिकारी शालिनी जैन द्वारा उन्हें डिजिटल पेमेंट (ऑनलाइन भुगतान) की जानकारी और प्रशिक्षण दिया गया। इससे उनकी दुकान पर ग्राहकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई क्योंकि अब ग्राहक आसानी से डिजिटल माध्यम से भुगतान कर सकते थे।
अपने व्यवसाय में हो रही प्रगति से उत्साहित होकर भंवर सिंह ने अब एक कदम और आगे बढ़ाया है। उन्होंने हाल ही में 'शहरी सेवा शिविर' में हिस्सा लेकर योजना के तहत 25 हजार के दूसरे ऋण के लिए आवेदन किया ताकि वे अपनी दुकान का और विस्तार कर सके।
भंवर सिंह भावुक होकर कहते हैं, "मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी को हृदय से धन्यवाद देता हूं, जिनकी बदौलत आज मैं फिर से आत्मनिर्भर होकर सम्मान के साथ अपना जीवन जी रहा हूं।"
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
07/10/25 |महर्षि वाल्मीकि जयंती आज, मनुष्यता का दीपक जलाती है उनकी वाणी
#valmikijayanti #maharishivalmiki #specialday
-
06/10/25 |ब्रेकिंग न्यूज: बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान
ब्रेकिंग न्यूज: बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान
चुनाव दो चरणों में होगा
पहला चरण: 6 नवंबर
दूसरा चरण: 11 नवंबर
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना
14 नवंबर 202
5
#BreakingNews #BiharAssemblyElections #Elections2023 #BiharPolitics #ElectionAnnouncement #Bihar #PoliticalNews #Voting2023 #DemocracyInAction #ElectionCampaign #SouthAsiaPolitics #NewsUpdates #IndiaElections #PoliticalAnalysis #BiharVoters #ElectionSeason #CurrentAffairs #BiharElectorate #VoteForChange #GovernmentFormation
-
06/10/25 |नगर परिषद, जींद के दो अधिकारियों को लापरवाही बरतने पर दंड व मुआवजा भुगतान के निर्देश
चंडीगढ़, 06 अक्टूबर (अभी) – हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग ने एक प्रकरण में नगर परिषद, जींद के अधिकारियों द्वारा नागरिक सेवा में लापरवाही बरतने और राज्य सरकार के स्पष्ट निर्देशों की अवहेलना करने पर कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने मामले के सभी तथ्यों और परिस्थितियों पर सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद पाया कि संबंधित अधिकारियों ने 04 जुलाई 2023 को निदेशक, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, हरियाणा द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कार्य नहीं किया। इन निर्देशों में स्पष्ट कहा गया था कि अनाधिकृत कॉलोनियों में भी प्रॉपर्टी आईडी में आवश्यक सुधार किया जा सकता है, परंतु उस पर ‘अनऑथराइज्ड’ टैग बना रहना चाहिए। आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि आयोग ने पाया कि नगर परिषद, जींद की क्लर्क और सचिव ने उक्त दिशा-निर्देशों की अनदेखी करते हुए आवेदक के आवेदन को अस्वीकार कर दिया, जिससे आवेदक को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ा। आयोग ने टिप्पणी की कि “एक सामान्य नागरिक, जो राज्य से बाहर कार्यरत है, को केवल इस कारण नगर परिषद के चक्कर लगाने पड़े क्योंकि अधिकारियों ने सरकार के निर्देशों का पालन नहीं किया।” इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए आयोग ने अधिनियम की धारा 17(1)(ह) के अंतर्गत दोनों अधिकारियों को दोषी ठहराया है। आयोग ने प्रत्येक पर एक हजार रुपये का प्रतीकात्मक दंड लगाया है और साथ ही शिकायतकर्ता को 2500-2500 रुपये कुल 5 हजार रुपये का मुआवजा भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने एसजीआरए-कम-डीएमसी, जींद को निर्देशित किया है कि अक्टूबर 2025 के वेतन से 3500-3500 रुपये की कटौती कर नवम्बर 2025 में भुगतान किया जाए और इसकी रिपोर्ट 10 नवम्बर 2025 तक आयोग को भेजी जाए। दंड की राशि को राज्य कोष में जमा करने के आदेश भी दिए गए हैं। आयोग ने साथ ही यह भी पाया कि प्रथम अपील (एफजीआरए) के निस्तारण में भी त्रुटि रही है, क्योंकि अपील संबंधित अधिकारी तक नहीं पहुँची। इस संबंध में जीएम (आईटी), शहरी स्थानीय निकाय विभाग को निर्देश दिया गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि सभी सेवाएं और अपीलें सही अधिकारियों (डीओ, एफजीआरए, एसजीआरए) से उचित रूप से मैप हों। अंत में, आयोग ने एसजीआरए-कम-डीएमसी, जींद को भी चेताया है कि उन्होंने न तो 04.07.2023 के निर्देशों का पालन किया और न ही आवेदक को अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत सुनवाई का अवसर प्रदान किया। हालांकि, उनकी बिना शर्त माफी और यह प्रथम त्रुटि होने के कारण आयोग ने भविष्य के लिए उन्हें चेतावनी और सतर्कता बरतने की सलाह दी है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकरण में शामिल सभी अधिकारियों के नाम आयोग के डेटाबेस में दर्ज कर लिए गए हैं। भविष्य में किसी प्रकार की पुनरावृत्ति या लापरवाही पाए जाने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी।
#HaryanaRTS #RTSCommission #JindMC #PropertyID #CitizenService #Accountability #GovtNegligence #PunishmentForLaxity #UrbanLocalBodies #GoodGovernance
-
06/10/25 |राष्ट्रभक्ति और चारित्रिक मूल्यों से युवा बन रहे संस्कारवान
एन.एस.बाछल, 06 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि शिक्षक ज्ञान के वाहक हैं, जो राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं। उनकी शिक्षा ही समाज को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाती है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के शिक्षक भारत को ज्ञान में विश्वगुरु, संस्कृति में समृद्ध, मूल्यों में अग्रणी और चरित्र में श्रेष्ठ बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।
श्री शर्मा रविवार को जयपुर के जामडोली स्थित केशव विद्यापीठ में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के 9वें अधिवेशन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 1988 में स्थापित हुआ अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ऐसा मंच है जहां ‘राष्ट्र के हित में शिक्षा, शिक्षा के हित में शिक्षक, शिक्षक के हित में समाज‘ का त्रिसूत्रीय वाक्य साकार होता है।
महासंघ ने राष्ट्रीयता और भारतीय दर्शन की भावना पर किया प्रभावी कार्य-
मुख्यमंत्री ने कहा कि महासंघ ने समाज में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अलख जगाने का काम किया है। राष्ट्रीयता और भारतीय दर्शन की भावना से ओतप्रोत होकर इस संगठन से जुड़े शिक्षक प्री-प्राइमरी से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि महासंघ राष्ट्रभक्ति और चारित्रिक मूल्यों का संचार करते हुए संस्कारवान युवाओं का निर्माण कर रहा हैं।
परीक्षा प्रणाली में स्थापित की पारदर्शिता-
श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने राजस्थान में शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। हमारी सरकार ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता स्थापित की, जबकि पूर्ववर्ती सरकार के समय में केवल पेपरलीक ही हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पांच वर्ष में 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी के लक्ष्य पर कार्य कर रही है। जिसमें से लगभग 91 हजार युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है।
किसानों और खेतिहर श्रमिकों सहित वंचित वर्ग के बच्चों को किया शुल्क माफ-
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लघु, सीमांत, बटाईदार किसानों और खेतिहर श्रमिकों के बच्चों के लिए सत्र 2024-25 से राजकीय महाविद्यालयों में राजकीय निधि कोष में लिये जाने वाला शुल्क पूर्णतः माफ किया है। यह निर्णय समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सशक्त बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही, हमने वंचित वर्ग के बच्चों के लिए शुल्क माफी, छात्रवृत्तियां और विशेष प्रावधान भी किए हैं।
भाषायी विद्यालयों की होगी स्थापना, युवाओं को विदेश में मिलेगा रोजगार-
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को विदेशों में रोजगार उपलब्ध कराने की दृष्टि से भाषायी विद्यालय प्रारम्भ करने जा रही है। इसके अन्तर्गत प्रदेश में ही विभिन्न विदेशी भाषाओं की परीक्षाएं आयोजित होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 10 लाख 51 हजार साइकिलों का वितरण किया गया है। साथ ही, 88 हजार 724 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट मय इंटरनेट कनेक्शन निःशुल्क वितरित किए हैं। इससे युवा सक्षम बनेंगे।
उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि महासंघ से जुड़े शिक्षक राष्ट्र निर्माण के कार्य में समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। वे समाज को अंधकार से उजियारे की ओर ले जा रहे है। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा विभाग शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार और उन्नयन के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रहा है। पॉलिटेक्निक कॉलेजों को आधुनिकतम बनाया जा रहा है।
स्कूली शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शर्मा के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। राजस्थान पहले शिक्षा के क्षेत्र में 11वें स्थान पर था, जो राज्य सरकार के प्रयासों से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। हम सरकारी विद्यालयों में निजी विद्यालयों की तुलना में अधिक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य भी कर रहे है।
महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. नारायण लाल गुप्ता ने कहा कि महासंघ शिक्षक हितों के साथ साथ शिक्षा, समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्पूर्ण भूमिका रहा है। यह देश को दिशा दिखाने का काम कर रहा है जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिवेशन की स्मारिका ‘शिक्षक-राष्ट्र के लिए’, कैलेण्डर तथा ‘शैक्षिक मंथन विकसित भारत-2047’ पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
06/10/25 |पर्यटन एवं चहुंमुखी विकास को गति देने के किए जा रहे है सार्थक प्रयास
एन.एस.बाछल, 06 अक्तूबर, जयपुर।
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री तथा अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव ने रविवार को अलवर जिला स्थित हसन खां मेवात नगर के सेंट्रल पार्क में प्रातः कालीन भ्रमण के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान‘ के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा नागरिकों से संवाद कर शहर को स्वच्छ रखने की मुहीम में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
केंद्रीय वन मंत्री यादव ने आमजन से संवाद करते हुए कहा कि सांसद होने के नाते अलवर को स्वच्छ शहर बनाने, यहां के ट्यूरिज्म को बढाने व जिले का सम्पूर्ण विकास करने की दिशा में पूर्ण मनोयोग से निरन्तर काम किया जा रहा है। उन्होंने अलवर की स्वच्छता रैंकिंग 366वें स्थान से 54वें स्थान पर आने एवं स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देश में तीसरी रैंकिंग प्राप्त करने पर अलवरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इसे और बेहतर बनाने की दिशा में सामूहिक जनसहभागिता के साथ निरन्तर सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि अलवर शहर को स्वच्छ शहर बनाने में प्रशासन का सहयोग करें, अपने घरों के बाहर कचरा पात्र अवश्य रखे तथा कचरे का घर से ही सेरीग्रेशन कर ऑटो टिपर में डाले।
उन्होंने कहा कि सरिस्का अभयारण्य में टाइगरों की संख्या 50 हो गई जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है। अलवर के चहुंमुखी विकास एवं पर्यटन को गति देने हेतु बाबा भर्तृहरि धाम को विकसित करने, सेन्चुरी बनाने, नए डेयरी प्लांट को शुरू करने आदि कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 8 फरवरी को अलवर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की टाइगर मैराथन होगी, इस दौरान देश-विदेश से लोग यहां आएंगे, जिससे अलवर के पर्यटन को बढावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि 120 करोड लागत से नए रेलवे स्टेशन बनने जा रहा है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
06/10/25 |जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वीं तथा 11वीं कक्षा मेंआवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर
जे कुमार, पलवल 6 अक्तूबर - जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की ओर से 9 वीं तथा 11 वीं कक्षा में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर है। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने दी |
उन्होंने बताया कि सत्र 2025-26 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर की कक्षा 9 वीं और 11 वीं में रिक्त स्थानों पर लेटरल एंट्री टेस्ट-2026 के माध्यम से प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2025 तक अभ्यर्थी जवाहर नवोदय विद्यालय समिति के वेब पोर्टल के कक्षा 9 वीं के लिंक https://cbseitms.nic.in/2025/nvsix_9/ तथा कक्षा 11 वीं के लिए लिंक https://cbseitms.nic.in/2025/nvsxi_11/ पर जाकर निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
-
06/10/25विद्यालय में विद्यार्थियों को पोक्सो अधिनियम, बाल अधिकार, साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर बारे किया जागरूक
जे कुमार, पलवल 6 अक्तूबर - मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल की सचिव मेनका सिंह के दिशा-निर्देशन में शुक्रवार को पैनल अधिवक्ता भीम सिंह ने एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। यह जागरूकता शिविर राजकीय उच्च विद्यालय सल्लागढ में आयोजित किया गया।
इस शिविर में पैनल अधिवक्ता ने नालसा स्कीम 2024, चाइल्ड फ्रेंडली लीगल सर्विसेज फॉर चिल्ड्रन, बाल विवाह निषेध कानून, नालसा जागृति एंड साइबर सेफ्टी के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया। इस अवसर पर उनके साथ पीलवी नरेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। जागरूकता शिविर से स्कूल के समस्त अध्यापक व छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए।
जी.एच. स्कूल में भी लगाया गया कानूनी जागरूकता शिविर :
इसी क्रम में रेलवे कॉलोनी पलवल में शनिवार को स्थित जी.एच. स्कूल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए नालसा विधिक सेवा योजना 2016, एसिड हमलों के पीड़ितों के लिए नालसा विधिक सेवा योजना 2016 और सभी नालसा एवं हालसा योजनाओं के बारे में जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया।यह आयोजन अधिवक्ता ब्रजेश चौधरी द्वारा किया गया। पैनल अधिवक्ता ब्रजेश चौधरी ने स्कूल के विद्यार्थियों को पोक्सो अधिनियम, बाल अधिकारों, साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर-15100 के बारे में भी जागरूक कर उनका मार्गदर्शन किया। इस जागरूकता गतिविधि से करीब 263 विद्यार्थी लाभान्वित हुए।
#palwal #news #schoolaware #pocsoact #childrights
-
06/10/25मौसम ने ली करवट, स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क, डेंगू-मलेरिया का अलर्ट
जे कुमार, अम्बाला 6 अक्तूबर - बदलते मौसम के साथ स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी बढ़ने लगे हैं | डेंगू और मलेरिया जैसी संक्रमित बीमारियों की आशंका को देखते हुए अंबाला स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तरह से सतर्कता बरतने का निर्णय लिया है. नागरिक अस्पताल में इस मौसम में बढ़ती बीमारियों के प्रति तैयारी पूरी कर ली गई है और मरीजों के टेस्ट भी किए जा रहे हैं |
अंबाला में इस मौसम में अचानक मौसम परिवर्तन देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई है. ऐसे मौसम में मच्छरों की गतिविधि बढ़ जाती है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का फैलाव तेज़ हो सकता है |
पीएमओ पूजा पैंटल ने बताया कि अस्पताल में इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं | उन्होंने कहा कि मौसम के बदलने के साथ-साथ लोगों में बीमारियों के लक्षण पर नजर रखी जा रही है और आवश्यक टेस्ट किए जा रहे हैं |
स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर कर रही जांच : अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल ने इस मौसम में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलाव को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है | पीएमओ के अनुसार, अस्पताल में आने वाले मरीजों का लक्षण देखकर तुरंत लैब टेस्ट कराया जा रहा है. फिलहाल, अस्पताल में कोई भी डेंगू या मलेरिया का मरीज नहीं आया है |
स्वास्थ्य विभाग की फील्ड टीमें घर-घर जाकर न केवल जांच कर रही हैं, बल्कि लोगों को जागरूक भी कर रही हैं. लोगों को बताया जा रहा है कि घर के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें. खड़े पानी में मच्छर का लार्वा जल्दी पनपता है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है |
-
06/10/25हरियाणा में बारिश का अलर्ट: 11 जिलों में तेज हवाओं और भारी वर्षा की चेतावनी
जे कुमार, अम्बाला 6 अक्तूबर - हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 11 जिलों में अगले दो दिनों तक तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के अनुसार पंचकुला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, कैथल, पनिपत, सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना है। विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में अगले 48 घंटे तक मौसम खराब रहने की संभावना है।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान कई स्थानों पर बिजली गिरने और 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि वे खेतों में खड़ी फसलों को सुरक्षित रखें और खुले में रखी उपज को ढककर रखें। वहीं, लोगों को पेड़ों, बिजली के खंभों और पुराने निर्माणों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति 7 अक्टूबर तक बनी रह सकती है, जिसके बाद धीरे-धीरे मौसम में सुधार आने की संभावना है।
-
06/10/25 |विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर विकसित भारत के संकल्प में अपनी भूमिका अदा करें
एन.एस.बाछल, 06 अक्तूबर, जयपुर।
केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव तथा वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को अलवर जिला स्थित प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित लॉर्ड्स यूनिवर्सिटी के प्रथम दीक्षांत समारोह में शिरकत कर कुल 672 पीएचडी, स्नातकोत्तर और स्नातक विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की। इस दौरान विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले टॉपर छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल देकर भी सम्मानित किया गया।
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने दीक्षांत समारोह में डिग्री प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी के डिग्रीधारियों ने विभिन्न विषयों में अच्छे कार्य किए हैं, इन कार्यों को आगे बढ़ाते हुए अपने-अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि हमें मूल्य आधारित जीवन जीना चाहिए। उन्होंने कहा कि असफलता से सीख लेकर कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए सफलता प्राप्त करें।
केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम ऐसे भारत का निर्माण करना चाहते हैं जो आत्मनिर्भर एवं स्वदेशी हो। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता का आधार यह है कि कोरोना महामारी के दौरान केंद्र की सरकार ने वैक्सीन के माध्यम से 140 करोड लोगों को सुरक्षा कवच दिया। उन्होंने कहा कि आज हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी का मायना यह है कि गांधी जी के चरखे से शुरू होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चंद्रमा तक पहुँचने की यात्रा, स्वदेशी की यात्रा है। उन्होंने कहा कि हम साइंस एवं विजडम के मेल से 2047 का विकसित भारत बनेंगे, 2047 के विकसित भारत की बुनियाद के लिए अनेकों रिफॉर्म किए गए जिनमें पॉलिसी, लेजिसलेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर रिफॉर्म प्रमुख है, जिससे देश की आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल वातावरण मिलगा। उन्होंने कहा कि हमने इज ऑफ डूइंग और इज ऑफ लिविंग में अनेकों कार्य किए हैं, युवा पीढ़ी विजडम व तर्क के आधार पर आत्मनिर्भर में स्वदेशी भारत के लिए कार्य करें।
वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उच्च संस्थान से डिग्री प्राप्त करने के बाद आप सभी अपने-अपने मुकाम को हासिल करें। उन्होंने कहा कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने अलवर शहर सहित लोकसभा क्षेत्र को स्वच्छता में सर्वाेच्च स्थान दिलाने तथा पानी की समस्या के स्थाई समाधान की तरफ कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री यादव की प्रभावी मॉनिटरिंग से स्वच्छता सर्वेक्षण में अलवर को 54 वां स्थान तथा वायु सर्वेक्षण में तीसरा स्थान मिला है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक शिक्षा मिल सके, इसके लिए केंद्रीय मंत्री यादव ने जिले 106 नई ई-लाइब्रेरी खोलने का काम किया है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
06/10/25 |पराली प्रबंधन को आमदनी का साधन बनाएं किसान: अजय सिंह तोमर
जे कुमार, अम्बाला 6 अक्तूबर - उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने किसानों से आह्वान किया है कि वे धान कटाई के बाद बचने वाले फसल अवशेष (पराली) को जलाने की बजाय इसका वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन कर अपनी आय को बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि पराली को जलाना न केवल भूमि की उर्वरा शक्ति को नष्ट करता है, बल्कि वायु प्रदूषण फैलाकर मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पराली प्रबंधन को लेकर व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। कृषि विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी गांव-गांव जाकर किसानों को सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं, प्रोत्साहन राशि तथा आधुनिक तकनीकों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।इसके अलावा जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विभागीय अमले द्वारा भी प्रचार-प्रसार कार्यक्रमों के जरिए भी गांव-गांव जाकर लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं बारे व किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन और पराली जलाने के दुष्प्रभावों बारे भी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई किसान पराली जलाते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त ने किसानों से अपील की कि वे पराली को बोझ नहीं बल्कि अवसर समझें और इसका प्रबंधन कर इसे आय का स्रोत बनाए। फसल अवशेष प्रबंधन करने पर किसानों को विभाग द्वारा 12 सौ रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि जागरूक किसान न केवल अपनी आय बढ़ा सकते हैं बल्कि दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत भी बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि इस सीजन में पराली जलाने की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए।इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, अंबाला के उपनिदेशक डॉ. जसविंदर सिंह ने बताया कि विभागीय अधिकारी गांवों में शिविर आयोजित कर किसानों को पराली प्रबंधन के लाभ और व्यावहारिक उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।
उपायुक्त ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग अम्बाला शहर में स्थापित कमरा नम्बर 17 को कन्ट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका दूरभाष नम्बर 0171-2530517 हैं व नोडल अधिकारी का मोबाईल नम्बर 9416673733 है। इस नम्बर पर कोई भी व्यक्ति फोन करके पराली प्रबंधन हेतू कृषि यंत्रों की जानकारी ले सकता है। इसके अलावा पराली जलाने जैसी घटनाओं बारे जानकारी एवं शिकायत भी दी जा सकती है।
#ambala #news #dc #farmers #stubblemanagement
-
06/10/25 |केंद्रीय मंत्री तथा वन राज्यमंत्री ने मोबाइल मेडिकल यूनिट्स को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
एन.एस.बाछल, 06 अक्तूबर, जयपुर।
केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव तथा वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को अलवर जिला स्थित मंगल विहार में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी अलवर एवं आरईसी फाउन्डेशन गुरुग्राम द्वारा संचालित सर्वसुविधायुक्त पांच मोबाइल मेडिकल यूनिट्स के शुभारंभ कार्यक्रम में शिरकत कर मोबाइल मेडिकल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी एवं आरइसी फाउंडेशन को बधाई देते हुए कहा कि सर्वसुविधायुक्त पांच मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से आमजन को जिले भर में स्थानीय स्तर पर ही उच्च चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि हमने गांव-गांव तक आधुनिक शिक्षा को पहुंचाने के लिए दो ज्ञान वाहन संचालित किए हैं एवं 6 और ज्ञान वाहन प्रारंभ किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अलवर में स्वच्छता, पर्यटन, शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों से जिले के विकास को बढ़ावा मिलेगा।
वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी एवं आरइसी फाउंडेशन को बधाई देते हुए कहा कि इस नवाचार के माध्यम से जिले में उच्च स्तर की चिकित्सा सुविधाओं का ग्रामीण स्तर तक विस्तार संभव होगा। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी सामाजिक क्षेत्र में अनवरत रूप से अच्छा कार्य कर रही है।
इस अवसर पर अलवर जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने कहा कि सर्वसुविधायुक्त पांच मोबाइल मेडिकल यूनिट्स को टेलीमेडिसिन के माध्यम से ई-संजीवनी पोर्टल से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
06/10/25 |पोकरण में उमड़ा जनसैलाब, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का जन्मोत्सव बना जनउत्सव
एन.एस.बाछल, 06 अक्तूबर, जयपुर।
केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का जन्मोत्सव पर स्वागत कार्यक्रम जैसलमेर जिले के पोकरण में आत्मीयता के साथ मनाया गया। जैसलमेर - पोकरण मार्ग पर अनेक स्थानों पर आमजन एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत द्वार, पुष्प सज्जा और बैनर-पोस्टर लगाकर अपने प्रिय नेता का स्वागत किया।
पोकरण पहुंचने पर गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाज़ी के बीच जनसैलाब उमड़ पड़ा। नगरवासियों एवं कार्यकर्ताओं ने जेसीबी की कतार लगाकर एवं फूलों की वर्षा करते हुए केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज के सानिध्य में सैकड़ों कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
जनसेवा का उपहार-
केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सेन समाज धर्मशाला में सभा कक्ष का लोकार्पण किया। इसके लिए केंद्रीय मंत्री ने सांसद कोष से साढ़े सात लाख रुपए का बजट आवंटित किया था। जन्मोत्सव के अवसर पर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने पोकरण पंचायत समिति परिसर स्थित सेन समाज धर्मशाला में नव निर्मित सार्वजनिक सभा कक्ष का लोकार्पण किया। यह कक्ष सांसद मद से साढ़े सात लाख रुपये की लागत से निर्मित हुआ है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका कर्तव्य है, और यह कार्य जनआशीर्वाद से ही संभव है।
जन्मोत्सव कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि जीवन का प्रत्येक क्षण हमें मृत्यु के एक कदम और करीब ले जाता है। जन्म और मृत्यु ईश्वर द्वारा तय की गई यात्रा का हिस्सा हैं। जन्मदिन इस बात का अवसर है कि हम सोचें अब तक हमने क्या पाया, क्या कमाया, और जीवन को कितना सार्थक बनाया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
06/10/25 |वन राज्य मंत्री ने किया ‘स्वयंसिद्धा-दीवाली प्रदर्शनी 2025’ का अवलोकन
एन.एस.बाछल, 06 अक्तूबर, जयपुर।
वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को लघु उद्योग भारती महिला इकाई अलवर द्वारा रिवाज रिजॉर्ट में आयोजित ‘स्वयंसिद्धा-दीवाली प्रदर्शनी 2025’ का अवलोकन किया।
वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने महिला उद्यमियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ‘स्वयंसिद्धा‘ जैसी पहल आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और पहचान भी दे रही है। केंद्र व राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा की योजनाओं व नवाचारों के माध्यम से निरन्तर कार्य कर रही है। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हस्तनिर्मित उत्पादों के विक्रय हेतु मंच प्रदान कर रही है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि लोकल फॉर वोकल के सपने को साकार करने हेतु महिलाओं द्वारा लगाई गई इस प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में खरीददारी कर स्थानीय कारीगरों व उनकी कला को प्रोत्साहित करें।
कार्यक्रम की संयोजक कविता कछावा और रुचि सोढ़ी ने बताया कि प्रदर्शनी में गृह सज्जा, फैशन, आभूषण, हस्तशिल्प, त्योहारी सजावट और पारंपरिक परिधानों के विक्रय हेतु स्टॉल लगाई गई है जिसमें आमजन को यहाँ उत्पाद गुणवत्ता के साथ-साथ न केवल सुंदर बल्कि किफायती दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती महिला इकाई का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके हुनर को बाजार से जोड़ना है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
06/10/25 |जीआरपी ने नशा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को अलग-अलग जगह से किया गिरफ्तार
जे कुमार, अम्बाला 6 अक्तूबर - जीआरपी अंबाला छावनी ने त्योहारों के दोनों के चलते अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर लगातार चेकिंग की जा रही है चेकिंग के दौरान मुखबिर सूचना मिलने पर दो अलग-अलग जगह से दो आरोपियों को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया गया पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया |
सीआरपी अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर 1 -ए एक नशा तस्कर को 5 किलो 538 ग्राम चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया पकड़े गए आरोपों के बारे में चेकिंग के दौरान मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी कि नशा तस्कर अपने साथ नशीला पदार्थ लेकर पंजाब जा रहा है |
सूचना पाकर टीम गठित करते हुए आरोपी को चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया गया पकड़े गए आरोपों की पहचान राजेंद्र पुत्र जगन्नाथ निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया आरोपी से रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी के अन्य साथियों को पकड़ने के लिए उससे पूछताछ करेगी |
दूसरा आरोपी अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर अपने साथ नशीली गोलियां लेजाते हुए पकड़ा गया पकड़े गए आरोपी की पहचान शाहनवाज पुत्र खलील निवासी बिहार के रूप में हुई है आरोपी से तलाशी के दौरान 384 गोलियां ट्रामाडोल और 80 गोलियां अल्प्राजोलम की बरामद की गई |बताया कि वह अपने साथ उत्तर प्रदेश से यह नशीली गोलियां लेकर आया था और पंजाब जा रहा था जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर ले लिया |
#ambala #grp-arrested #two-drug-smugglers
-
06/10/25 |
खांसी की दवा का गुणवत्ता प्रकरण, राजस्थान में उठाए गए कदमों को अन्य राज्य भी अपनाएं
एन.एस.बाछल, 06 अक्तूबर, जयपुर।
देश के विभिन्न राज्यों में खांसी की सीरप की गुणवत्ता का मामला सामने आने के बाद भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव द्वारा रविवार को विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य सचिवगण के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत सरकार की सचिव ने राजस्थान द्वारा इस संबंध में उठाए गए कदमों का विशेष रूप से उल्लेखन करते हुए अन्य राज्यों में इन उपायों को अपनाए जाने के निर्देश दिए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की सचिव ने कहा कि बारिश का दौर थमने के बाद सामान्य रूप से हर बार खांसी-जुकाम-बुखार आदि के रोगियों की संख्या बढ़ जाती है। देशभर में इस तरह के मामले अभी ज्यादा सामने आ रहे हैं। इस स्थिति में आमजन में चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाओं के उपयोग के संबंध में व्यापक जागरूकता होना जरूरी है, ताकि किसी के जीवन को खतरा नहीं हो। उन्होंने कहा कि राजस्थान ने खांसी की दवा की गुणवत्ता का प्रकरण सामने आने के बाद तत्परता के साथ बचाव के जरूरी कदम उठाए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि अन्य राज्यों में राजस्थान की तरह आमजन को जागरूक करने के लिए आवश्यक उपाय सुनिश्चित किये जाएं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में आशा, एएनएम एवं सीएचओ के माध्यम से डोर-टू-डोर सर्वे करते हुए आमजन को विभिन्न बीमारियों से बचाव एवं दवाओं के उपयोग को लेकर जागरूक करना, खांसी की दवाओं के उपयोग को नियंत्रित करना, दवा के नमूने लेकर जांच करवाना, टेक्निकल कमेटी का गठन कर मामले की जांच करना, विशेषज्ञ चिकित्सकों से भी इस प्रकरण में आवश्यक सलाह प्राप्त कर आवश्यक उपाय अपनाने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।
केंद्र सरकार की सचिव ने ऐसी दवाएं जिनसे बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को खतरा हो सकता है, उन पर विशेष रूप से चेतावनी अंकित करने के राजस्थान सरकार के निर्णय को सराहा और अन्य राज्यों में भी ऐसे कदम उठाने पर जोर दिया।
एडवाइजरी जारी की, दवाओं के उपयोग को लेकर की जा रही काउंसलिंग
बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि खांसी की दवा की गुणवत्ता का प्रकरण सामने आते ही विभाग द्वारा इस दवा के सभी बैचों के उपयोग एवं वितरण पर रोक लगा दी थी। साथ ही, दवाओं के उपयोग को लेकर एडवाइजरी जारी कर व्यापक स्तर पर जागरूकता के लिए कदम भी उठाए जा रहे हैं। दवाएं लिखने एवं उपयोग को लेकर चिकित्सक, फार्मासिस्ट एवं आमजन की वृहद स्तर पर काउंसलिंग की जा रही है। खांसी की सीरप के उपयोग के स्थान पर अन्य वैकल्पिक उपायों से उपचार पर जोर दिया जा रहा है।
सीएचओ, एएनएन एवं आशा कर रहे डोर-टू-डोर सर्वे-
गायत्री राठौड़ ने बताया कि मौसमी बीमारियों के दृष्टिगत प्रदेश में सीएचओ, एएनएम एवं आशा के माध्यम से डोर-टू-डोर सर्वे किया जा रहा है। इस सर्वे के दौरान खांसी, जुकाम एवं बुखार के लक्षण वाले रोगियों को चिन्हित करने के साथ ही आमजन को आईईसी गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है कि वे किसी भी तरह की बीमारी के मामले में घर पर रखी किसी दवा का उपयोग नहीं करें। नजदीकी चिकित्सा संस्थान जाकर चिकित्सक से परामर्श लें एवं चिकित्सकीय सलाह के अनुसार ही दवाओं का सेवन करें। विशेषरूप से बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को बिना चिकित्सक के परामर्श के कोई दवा नहीं दें। घर में रखी दवाओं को बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
तकनीकी समिति कर रही है विस्तृत अध्ययन-
गायत्री राठौड़ ने बताया कि दवाओं के उपयोग, बच्चों में सामने आ रहे लक्षणों एवं विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जांच करने के लिए तकनीकी समिति भी गठित कर दी है। यह समिति बच्चों में सामने आ रहे लक्षणों, उन्हें दिए जा रहे उपचार सहित विभिन्न पक्षों पर जांच एवं अनुसंधान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के नामी शिशु रोग विशेषज्ञों एवं अन्य विशेषज्ञों से भी इस प्रकरण को लेकर चर्चा की जा रही है। कई विशेषज्ञों ने अवगत भी कराया है कि इस मौसम में बच्चों में कई बार दिमागी बुखार, निमोनिया, सांस में तकलीफ जैसे मामले सामने आते हैं, जिनसे बच्चों की मौत हो जाती है। हमारा प्रयास है कि बच्चों की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं हो और बचाव के लिए आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जा सकें।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
06/10/25पेंशनर वेल्फेयर एसोसिएशन द्वारा साइबर अपराधों के बारे में अवगत कराया
जे कुमार, अम्बाला 6 अक्तूबर - पेंशनर वेल्फेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक एनआरएमयू के कार्यालय में प्रेम चन्द कश्यप संस्थापक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रेम चंद कश्यप संस्थापक के द्वारा नई नई जानकारी दी गई, भारत पेंशन समाज की 70 वीं ए जी एम जो अम्बाला में हो रही है उसके विषय में जानकारी दी।
डॉक्टर विजय कुमार के द्वारा सेहत से संबंधित और इस मौसम में खानपान से संबंधित जानकारी दी गई, और रेलवे हॉस्पिटल में आने वाली समस्याओं पर विचार किया गया। प्रकाश चंद्र महा सचिव के द्वारा आज कल होने वाले ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के विषय में जागरूक किया ।
डॉक्टर विजय कुमार एवं मनजीत सिंह वालिया , संदीप मोहन का जन्मदिन बड़े ही धूम धाम से मनाया गया,और सभी को उपहार भी दिया गया। इस बैठक में प्रेम चंद कश्यप, हंस राज माही, प्रकाश चंद्र जनरल सेक्रेटरी, ए एस डारिया, कुलदीप सिंह, वी डी मिश्रा, सतीश कालरा, रामसरन, के सी गोयल, बी डी डुंगरियाल, एस के शर्मा और संस्था के 50 सदस्य उपस्थित रहे,चाय नाश्ते के बाद बैठक धन्यवाद के बाद समाप्त की गई।
#ambala #news #pensioner-welfare-association
-
06/10/25 |
प्रधानमंत्री की राजस्थान के युवाओं को बड़ी सौगात- मुख्यमंत्री ने जताया आभार
एन.एस.बाछल, 06 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भरतपुर स्थित आईटीआई को हब के रूप में उन्नत बनाने की सौगात के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के इस महत्वपूर्ण निर्णय से युवाओं को कौशल विकास के अवसर प्राप्त होंगे।
भजनलाल शर्मा ने कहा कि पीएम-सेतु योजना के प्रथम चरण में भरतपुर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) को हब के रूप में विकसित करने के साथ ही आईटीआई धौलपुर, आईटीआई करौली, आईटीआई कामां और आईटीआई बयाना को स्पोक संस्थानों के रूप में उन्नत बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की इस नवीन पहल से युवाओं को उत्कृष्ट तकनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्राप्त होगा, साथ ही रोजगार के और अधिक अवसर भी सृजित होंगे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
06/10/25 |
जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में हुए हादसे पर राज्यपाल की शोक संवेदना
एन.एस.बाछल, 06 अक्तूबर, जयपुर।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आग लगने से हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने ईश्वर से मृतकों की पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
06/10/25 |मुख्यमंत्री ने ग्रामीण परिवहन सेवा ‘आपणी बस-राजस्थान रोडवेज’ का किया शुभारम्भ
एन.एस.बाछल, 06 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को अमर जवान ज्योति पर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की आधुनिक एवं सुविधायुक्त 128 ब्लू लाइन बसों का शुभारम्भ करते हुए उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही, उन्होंने ‘आपणी बस-राजस्थान रोडवेज’ ग्रामीण परिवहन सेवा का शुभारम्भ और वोल्वो, स्केनिया तथा एसी बसों में केटरिंग सुविधा की भी शुरूआत की।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेशवासियों के लिए सार्वजनिक परिवहन सेवा को अधिक सुदृढ़, सुरक्षित और सुविधायुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की आधुनिक एवं सुविधायुक्त ब्लू लाइन बसें शुरू की गई है। ये बसें प्रदेश भर के 23 आगारों को आवंटित की गई हैं।
आपणी बस-राजस्थान रोडवेज से 169 ग्राम पंचायतों को मिलेगी परिवहन सुविधा-
‘आपणी बस-राजस्थान रोडवेज’ ग्रामीण परिवहन सेवा के तहत रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल पर 357 मार्गों पर बसें शुरू की हैं। डीलक्स सीटों से सुसज्जित इन बसों में राज्य सरकार द्वारा राजस्थान रोडवेज के निशुल्क और रियायती यात्रा हेतु दिए जा रहे सभी लाभ मिलेंगे। इन बसों से 25 ग्रामीण मार्गों पर स्थित 169 ग्राम पंचायतों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और रोजगार सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं हासिल करने में मदद मिलेगी।
वातानुकूलित बसों में मिलेगा सीट पर ही खाना-
राज्य सरकार ने नवाचार करते हुए रेल और हवाई यात्रा की तरह निगम की वोल्वो, स्केनिया तथा एसी बसों में केटरिंग सुविधा भी शुरू की है। इससे इन बसों में यात्रियों को यात्रा के दौरान उनकी सीट पर ही खाने-पीने की सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। यात्रियों को सुबह, दोपहर और शाम के मेनू के अनुसार खान-पान मिल सकेगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने नई बसों का अवलोकन किया और निगम द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
06/10/25 |आज 6 अक्टूबर, 2025 (सोमवार) का राशिफल 🌞
♈ मेष राशि (Aries)
आज आपके कामकाज में तेजी आएगी। नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। परिवार में किसी बात पर मतभेद संभव है, परंतु समझदारी से सुलझ जाएगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9♉ वृषभ राशि (Taurus)
धन से जुड़ी समस्याएँ दूर होंगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन शुभ है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6♊ मिथुन राशि (Gemini)
आपकी संचार कला आज काम आएगी। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। विद्यार्थियों को सफलता के अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5♋ कर्क राशि (Cancer)
भावनाओं पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। नौकरी में परिवर्तन की संभावना है।
शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ अंक: 2♌ सिंह राशि (Leo)
कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1♍ कन्या राशि (Virgo)
पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। सेहत में सुधार होगा। कार्य में स्थिरता आने लगेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 7♎ तुला राशि (Libra)
आज रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखें। किसी निर्णय में परिवार का सहयोग लें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन साझेदारी के लिए अच्छा है। निवेश में लाभ होगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 8♐ धनु राशि (Sagittarius)
किसी शुभ कार्य की योजना बनेगी। मानसिक शांति रहेगी। काम में उत्साह और जोश बना रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3♑ मकर राशि (Capricorn)
व्यावसायिक मामलों में सावधानी बरतें। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 5♒ कुंभ राशि (Aquarius)
नए विचारों से काम में सफलता मिलेगी। किसी पुराने विवाद का समाधान होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 7♓ मीन राशि (Pisces)
आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। खर्च बढ़ सकते हैं, संयम रखें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 9#HoroscopeForToday #October6 #October62025 #MondayVibes #DailyHoroscope #AstrologyPredictions #ZodiacSign #HoroscopeReadings #AstrologyLovers #HoroscopeDaily #TodayInAstrology #AstrologyToday #ZodiacHoroscope #CosmicGuidance #AstrologicalInsights #MondayMotivation #TarotAndAstrology #MysticWednesday #PlanetsAlign
-
05/10/25 |दो दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव अम्बाला का हुआ समापन
जे कुमार, अम्बाला 5 अक्तूबर - दो दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव 2025 पी.के.आर. जैन गल्र्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अंबाला शहर में जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालडा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। महोत्सव के दूसरे दिन 5वीं - 8वीं के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया।
महोत्सव के अंतर्गत विद्यार्थियों के द्वारा चार मुख्य प्रतियोगिता कराई गई जिनमें समूह नृत्य, एकल नृत्य, रागनी और नाटिका शामिल रही। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्योति रानी ने सांस्कृतिक गतिविधियों को बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जाने वाले आयोजनों के महत्त्व पर बल दिया । जिले से आए विद्यार्थियों ने इन विधाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया । समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में खण्ड शिक्षा अधिकारी,अम्बाला 1 सतबीर सिंह भी उपस्थित रहे।
जिला कॉर्डिनेटर डॉ अरविंद सिंह ने बताया कि इस महोत्सव में लगभग 391 बच्चों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली टीम राज्य स्तर पर होने वाले सांस्कृतिक महोत्सव में अंबाला का प्रतिनिधित्व करेगी। निर्णायक मंडल द्वारा निष्पक्षता से परिणाम घोषित किए। संपूर्ण कार्यक्रम प्रधानाचार्य कंवलजीत कौर, राजेश पराशर, रमेश गोयल व नीलम शर्मा की देखरेख में आयोजित किया गया।विजेता विद्यार्थियों को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के अंत में खण्ड शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह ने संपूर्ण कार्यक्रम का कुशल नेतृत्व एवं प्रबंधन कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का बहुत धन्यवाद दिया।
#ambala #news #schools #education
-
05/10/25"दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज 05 अक्टूबर, 2025 को शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
"दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज के मुख्य समाचार
https://www.danikkhabar.com
रोजाना देखें
प्रातः 10 बजे
सायं: 6 बजे
#आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमाचार -
05/10/25 |थाना अम्बाला छावनी में दर्ज चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा तीन बाइक व 2 गैस सिलेण्डर बरामद
जे कुमार, अम्बाला 5 अक्तूबर - अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाकर अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामले में वांछित आरोपियों के खिलाफ कठोरता से कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना अम्बाला छावनी में दर्ज मोटरसाईकिल चोरी के मामले में सीआईए-2 के पुलिस दल ने निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी इन्द्र मोहन निवासी गाँव लखमडी थाना बबैन जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अन्य मामलांे में भी आरोपी से चोरीशुदा दो मोटरसाईकिल व दो गैस सिलेण्डर भी बरामद किए गए है।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता मामराज निवासी गाँव सरसेहडी जिला अम्बाला ने 8 सितम्बर 2025 को थाना अम्बाला छावनी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 8 सितम्बर 2025 को नजदीक खुकरैन भवन अम्बाला छावनी से अज्ञात आरोपी ने उसकी मोटरसाईकिल चोरी की है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जाँच सीआईए-2 को सौंप दी थी। इस मामले में सीआईए-2 ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिफ्तार किया। -
05/10/25 |थाना अम्बाला सदर क्षेत्र गाँव सुल्लर में आमजन/युवाओं को नशे से दूर रहने बारे किया जागरूक
जे कुमार, अम्बाला 5 अक्तूबर - अम्बाला पुलिस द्वारा लगातार नशे सेे दूर रहने बारे जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रबन्धक थाना अम्बाला सदर शम्भु लाल के नेतृत्व में उनकी टीम ने थाना अम्बाला सदर क्षेत्र गाँव सुल्लर में आमजन/युवाओं को नशा व लड़ाई-झगडे से दूर रह कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने बारे जागरूक कर देश की प्रगति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया और यातायात के नियमों की जानकरी दी।
प्रबन्धक थाना अम्बाला सदर ने आमजन/युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपनी उर्जा को पढ़ाई व अच्छे कार्यो में लगाकर अपने परिवार तथा राष्ट्र का नाम रोशन करें। कुसंगति से बचंे क्योंकि बुरी संगत में पड़कर युवा बुरी आदतों का शिकार हो जाते है और अपना भविष्य अन्धकारमय बना लेते है। युवावर्ग नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें, पढ़ाई में अपना मन लगाये, अपना व राष्ट्र का भविष्य अन्धकारमय होने से बचायें। नशा आदमी को अन्दर ही अन्दर से खोखला कर देता है जिससे उसमें सोचने-समझने की शक्ति नहीं रहती। युंवावर्ग बुरी संगत में पड़कर अपना तथा अपने परिवार का भविष्य अंधकारमय बना देता है।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों व प्रबन्धक थाना को निर्देश दिए हुए हैं कि वह जागरूकता अभियान द्वारा अपने-अपने थानाधिकार क्षेत्रों में नशे की रोकथाम, नशे से युवाओं को दूर रखने के लिये उन्हें जागरूक करें और आमजन से सम्पर्क कर नशा बेचने/खरीदने वालों व आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति का पता लगाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करें।
प्रबन्धक थाना अम्बाला सदर ने कहा कि कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना व उसके दुष्परिणामों बारे जागरूक करना हैं। जिससे समाज को नशा मुक्त व अपराध मुक्त बनाया जा सके। अम्बाला पुलिस द्वारा आमजन/युवाओं को यातायात के नियमों का पालन करने बारेे सड़क सुरक्षा, टैªफिक सिग्नल, ओवर स्पीड, शराब पीकर गाड़ी ना चलाने तथा साइबर अपराध से बचाव और नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया।महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचाव, स्वच्छता, पौधारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, रक्तदान व यातायात के नियमों की पालना बारे जानकारी दी। नशा मुक्त अभियान के दौरान टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की नशा सम्बन्धी समस्या की जानकारी आप मानस पोर्टल पर सम्पर्क कर दे सकते है। इसके लिए आप ट्रोल फ्री नम्बर 1933 पर काॅल कर सूचना दे सकते है। सूचना पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। अम्बाला पुलिस आपकी सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।
#ambala #news #crime #sadarpolicethana
-
05/10/25 |लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में राष्ट्रीय स्तर पर चयन
जे कुमार, अम्बाला 5 अक्तूबर - लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने एसजीएफआई हरियाणा राज्य रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2025, में शानदार प्रदर्शन करके 3 स्वर्ण, 4 रजत व 1 कांस्य पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के पांच विद्यार्थियों ने भाग लेकर आठ पदक प्राप्त किए । रेयांश कश्यप ने 2 स्वर्ण व 1 कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन सुनिश्चित किया। राहुल सभरवाल ने 1 स्वर्ण व 1 रजत पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुआ। मानवी गुप्ता ने 2 रजत व प्रिंस गुप्ता ने 1 रजत पदक जीता तथा देवांश मेहंदीरत्ता ने चैंपियनशिप में उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
इस प्रतियोगिता में हरियाणा के सभी जिलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया ।जिसका आयोजन जिला शिक्षा विभाग रोहतक द्वारा , दिनांक 29 सितम्बर से 1 अक्टूबर, 2025 तक किया गया। जिसमें अंबाला जिले के 34 विद्यार्थियों ने 29 पदक प्राप्त किए तथा लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने 8 पदक प्राप्त किए ।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने सभी विजेताओं , प्रतिभागियों तथा कोच राजेश को बधाई देते हुए कहा कि यह उनके अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि विद्यार्थी न केवल पदक प्राप्त करते हैं अपितु उनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर भी हो रहा है। विद्यालय को इन जय विद्यार्थियों पर गर्व है । साथ ही उन्होंने आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#ambala #News #sports #lordmahavirschool
-

आईटीआई भरतपुर बनेगा हब: पीएम-सेतु योजना से राजस्थान में औद्योगिक विकास और युवाओं के कौशल को मिलेगा बढ़ावा
#pmo #narenderamodi #pmsetu #itibharatpur
-
05/10/25 |सुरजेवाला एक हताश कवि की तरह लग रहे हैं, वह वैसे गीत लिख रहे है जैसे कोई डिप्रेशन में लिख रहा हो : मंत्री अनिल विज
#anilvij #bjp #bjpharyana #congress #randeepsurjewala
-
05/10/25 |कांग्रेस विदेशी पार्टी जिसका जन्म एक अंग्रेज ने किया था, इसलिए यह अंग्रेजों की औलाद है, भाजपा देसी पार्टी जो भारत की तरक्की के लिए काम करती है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
#anilvij #rss #bjp #bjpharyana #rahulgandhi #congress
-
05/10/25 |विश्व शिक्षक दिवस (World Teachers’ Day) पर आप सबको हार्दिक शुभकामनाएं
विश्व शिक्षक दिवस हर वर्ष 5 अक्टूबर को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह दिन शिक्षकों के योगदान, उनके महत्व और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी भूमिका को सम्मान देने के लिए समर्पित है।
#WorldTeachersDay #HeartyGreetings #TeacherAppreciation #CelebrateTeachers #ThankATeacher #TeachingExcellence #EducatorsMatter #InspireLearning #ThankYouTeachers #TeacherHeroes #EducationMatters #ProudToBeATeacher #TeachingJourney #SupportTeachers #LoveForTeaching #RoleModels #ClassroomChampions #TeachersInFocus #GlobalEducation #TeachingCommunity
-
05/10/25 |जीएसटी दरों में कमी का निर्णय आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा
एन.एस.बाछल, 05 अक्तूबर, जयपुर।
प्रदेश के पंचायती राज एवं आपदा प्रबंधन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ओर से जीएसटी दरों को कम करने का निर्णय आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। देवासी सिरोही जिले में शनिवार को उद्योग संघ केसरपुरा शिवगंज की ओर से माताजी मंदिर परिसर में आयोजित जीएसटी बचत उत्सव कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद किसान केसरी लुंबाराम चौधरी ने की।
राज्यमत्री देवासी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने भाषण में जीएसटी दरों में कमी की ऐतिहासिक घोषणा कर पूरे देश को एक सौगात दी है। इसके क्रियान्वयन में केंद्रीय वित्त मंत्री की सक्रिय भूमिका ने आमजन, व्यापारियों एवं उद्यमियों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय केवल करों का बोझ घटाने वाला कदम नहीं है, बल्कि व्यापार को बढ़ावा देने और उद्योगों को प्रोत्साहित करने वाला भी है। छोटे व्यापारी, उद्यमी और उद्योगपति सभी को इसका सीधा लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नई आर्थिक ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है और यह निर्णय आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने उद्योग संघ का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार इस निर्णय का पूरा लाभ प्रदेश की जनता तक पहुँचाने के लिए कटिबद्ध है।
सांसद लुम्बाराम चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार ने जीएसटी लागू कर न केवल व्यापारियों,उद्यमियों व आम नागरिकों को राहत दी हैं। अब जीएसटी की दरों में कमी होने से आमजन सहित व्यापारियों के लिए भी सोने पे सुहागा साबित होगा। उन्होंने उद्यमियों को उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तैयार रहने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम को जीएसटी उपायुक्त महिपाल देवड़ा ने जीएसटी के संबंध में उद्यमियों को आवश्यक जानकारी देते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया। उद्योग संघ अध्यक्ष दिनेश बिंदल ने राज्यमंत्री देवासी के प्रयासों से रीको क्षेत्र में हुए कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम को जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सहीराम विश्नोई व ताराराम कुमावत ने भी संबोधित किया। मंच का संचालन उद्योग संघ के महेंद्र रावल ने किया। इससे पूर्व अतिथियों का उद्योग संघ की ओर से साफा एवं पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
05/10/25 |व्यापारी, दुकानदार जीएसटी स्लैब में सरलीकरण का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाएं
एन.एस.बाछल, 05 अक्तूबर, जयपुर।
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने अलवर शहर में जीएसटी बचत उत्सव के तहत भगत सिंह सर्किल से दो नंबर रोड होते हुए शहर के मुख्य बाजारों में आयोजित हुई पदयात्रा का शुभारंभ शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। केंद्रीय मंत्री ने पदयात्र में व्यापारियों को सरकार द्वारा जीएसटी में की गई कमी का लाभ आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया तथा व्यापारियों एवं आमजन को जीएसटी बचत उत्सव के बारे में जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जीएसटी बचत उत्सव से संबंधित स्टीकर्स लगाए तथा लोगों को लोकल फॉर वोकल के तहत स्थानीय व स्वदेशी उत्पादों अपनाने के लिए प्रेरित किया।
केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने जीएसटी बचत उत्सव पदयात्र के दौरान व्यापारियों व उपभोक्ताओं से संवाद कर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने जीएसटी स्लैब में सरलीकरण करते हुए दरों में कमी की है। इसका लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले, इसके लिए 22 से 29 सितंबर तक ‘जीएसटी बचत उत्सव’ का आयोजन हुआ है, इससे आमजन में उत्साह का भाव परिलक्षित हुआ है।उन्होंने व्यापारी और दुकानदारों से जीएसटी दरों में कटौती का पूरा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की अपील है।
भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर जीएसटी सरलीकरण की घोषणा की थी। जिसके अनुसार 22 सितंबर से देश में अब जीएसटी की मुख्य रूप से दो दरें 5 और 18 प्रतिशत प्रभावी हो गई हैं। इस निर्णय से दैनिक जरूरत की वस्तुओं की कीमतों में भारी कमी आई है। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, मध्यम वर्ग, व्यापारी और उद्योग जगत सहित सभी वर्ग इस सरलीकरण लाभान्वित होंगे और उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा। उन्होंने ने आमजन से प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया है। नवरात्रि एवं त्यौहारी सीजन में देश में निर्मित वस्तुओं और उत्पादों की खरीद की जाए। इससे हमारे कारीगरों और उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने मुख्य बाजार में दुकानदारों से जीएसटी सुधारों पर चर्चा की जिस पर व्यापारियों ने उत्साह दिखाते हुए जीएसटी स्लैब में सुधारों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का डबल धमाका बताया। एसी विक्रेता दुकानदारों सहित अन्य दुकानदारों ने कहा कि छुट की वजह से ऑफ सीजन में भी ग्राहक उत्साह के साथ एसी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। इस अवसर पर विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने जीएसटी सुधारों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
05/10/25 |
आईडेंटिफाई दुर्लभ पांडुलिपियों में से अब तक 2.5 लाख का हुआ डिजिटलीकरण
एन.एस.बाछल, 05 अक्तूबर, जयपुर।
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि अब तक देशभर से आईडेंटिफाई की गई एक करोड़ से अधिक दुर्लभ पांडुलिपियों में से अब तक 2.5 लाख से अधिक पांडुलिपियां डिजिटल पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी हैं और आने वाले कुछ समय में यह संख्या 10 लाख तक पहुंच जाएगी।
जैसेलमेर प्रवास के दौरान शेखावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ये सभी पांडुलिपियां कंप्यूटर-रीडेबल फॉर्मेट में एआई की मदद से संरक्षित की जाएंगी, ताकि भारत की सदियों पुरानी वैदिक, दार्शनिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक धरोहर को आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रखा जा सके।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अंग्रेजी शासन के दौरान लाखों पांडुलिपियां चुरा कर विदेशों में भेज दी गईं और जो शेष हैं, वे भी समय के साथ नष्ट होती जा रही हैं। ऐसे में, यह मिशन सिर्फ एक तकनीकी परियोजना नहीं, बल्कि राष्ट्र की सांस्कृतिक सुरक्षा का अभियान है। शेखावत ने कहा कि इस कार्य में देश-विदेश के विशेषज्ञों, शोध संस्थानों और विश्वविद्यालयों को साथ लेकर काम किया जा रहा है, जो संस्थाएं पहले से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हैं, उनकी संग्रहित धरोहर को भी एकीकृत किया जा रहा है।
विशेष चर्चा का केंद्र रहा ‘काशी कल्चर पाथवे’ मॉडल-
अपने फ्रांस दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संस्कृति और पारंपरिक कलाओं के संबंध में एक डेवलपमेंट गोल पर गंभीर चर्चा के लिए यह अंतरराष्ट्रीय बैठक बुलाई गई थी, जिसमें 165 देशों के संस्कृति मंत्रियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान भारत द्वारा ळ-20 की अध्यक्षता के समय प्रस्तुत किया गया ‘काशी कल्चर पाथवे’ मॉडल विशेष चर्चा का केंद्र रहा। इस मॉडल के माध्यम से भारत ने यह दिखाया कि कैसे सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय शिल्प, पारंपरिक ज्ञान और कलात्मक अभिव्यक्ति को आधुनिक विकास के साथ जोड़ा जा सकता है।
प्रदेश के विकास को लेकर केंद्र और राज्य सरकार संकल्पित-
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में हिस्सा लेने के बाद कहा कि जिले में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति का विस्तार से फीडबैक लिया और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास को लेकर केंद्र और राजस्थान सरकार पूरी तरह संकल्पित हैं। डबल इंजन सरकार का मूल उद्देश्य यही है कि हर जनकल्याणकारी योजना का लाभ पात्र और अंतिम छोर के व्यक्ति तक समय पर पहुंचे। यही दोनों सरकारों की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
योजनाओं की समीक्षा-
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डी.आर.डी.ए. सभागार में आयोजित बैठक में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जैसलमेर जिले में संचालित केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं, अभियानों और सामुदायिक विकास कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाए जाने का निर्देश दिया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
05/10/25 |केंद्रीय मंत्री ने किया भादरिया ग्राम पंचायत भवन का उद्घाटन
एन.एस.बाछल, 05 अक्तूबर, जयपुर।
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि पंचायत का अपना भवन होना चाहिए। यह केवल प्रशासनिक सुविधा नहीं, बल्कि ग्रामीण स्वराज की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि यह नया पंचायत भवन ग्रामीणों के लिए विकास योजनाओं का केंद्र बनेगा और प्रशासनिक कार्यों में सुगमता लाएगा।
जैसलमेर जिला स्थित भादरिया ग्राम पंचायत भवन के उद्घाटन अवसर पर गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद विकास कार्यों की गति तेज हुई है। कभी विकास में पीछे रहने वाला जैसलमेर आज देश के अग्रणी जिलों में शामिल हुआ है, जो स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जनता के प्रयासों का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि विजयदशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री ने यह संदेश दिया कि रावण दहन केवल उत्सव नहीं बल्कि आत्मावलोकन का अवसर है। इसी भावना से मोदी जी ने गरीबों के जीवन में बदलाव लाने के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंचायत भवनों की चारदीवारी, सड़कों को डबल करने और ओरण जैसे आंदोलनों की प्रासंगिकता पर बल देते हुए उन्होंने जनभागीदारी को अहम बताया।
केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने ज्ञान संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक लाइब्रेरी और रिसर्च सेंटर के निर्माण का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि देश में करोड़ों प्राचीन पांडुलिपियों और दुर्लभ पुस्तकों का डिजिटाइजेशन कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया है। इससे हमारी धरोहर सुरक्षित होगी और नई पीढ़ी को ज्ञान का अमूल्य भंडार मिलेगा। यह प्रयास भारत को सांस्कृतिक, शैक्षिक और लोकतांत्रिक दृष्टि से और मजबूत बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
ग्राम पंचायत भादरिया के नवनिर्मित कार्यालय भवन के उद्घाटन पर पहुंचने पर अतिथियों का फूलों की वर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी, पूर्व विधायक सांग सिंह भाटी, पूर्व विधायक शैतान सिंह राठौड़, ग्राम पंचायत भादरिया के सरपंच प्रेम सिंह भाटी, प्रधान सांकड़ा भगवत सिंह तंवर, समाजसेवी दलपत हिंगड़ा, आईदान सिंह भाटी, जिला कलक्टर प्रताप सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी, पोकरण नगर पालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह के बाद अतिथियों ने भादरिया राय माता जी एवं ज्योत के दर्शन कर आरती में शामिल हुए एवं ग्रामीणों से आत्मीय संवाद भी किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
05/10/25 |सांसद खेल उत्सव 2025 के तहत 40 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
एन.एस.बाछल, 05 अक्तूबर, जयपुर।
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव की अध्यक्षता में शनिवार को अलवर शांतिकुंज में अलवर सांसद खेल उत्सव-2025 के संबंध में बैठक का आयोजन हुआ।
बैठक में केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि अलवर सांसद खेल उत्सव के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी खेल प्रतिभाओं को विभिन्न खेलों के लिए अच्छा प्लेटफार्म मिला है, जिससे संसदीय क्षेत्र में खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि अलवर सांसद खेल उत्सव का उद्देश्य से युवाओं को शारीरिक रूप से फिट रखने के साथ चरित्रवान बनाते हुए उनकी शिक्षा को आगे बढ़ाना है, ताकि अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के अवसर पर अलवर सांसद खेल उत्सव 2025-26 के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया का शुभारंभ हुआ, जिसके तहत 10 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन कराए जा सकते हैं। जिसमें आज दिनांक तक 40 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया है, जो अलवर सांसद खेल उत्सव के पहले संस्करण के रजिस्ट्रेशन से 5 गुणा अधिक है। उन्होंने कहा कि अलवर टाइगर मैराथन जिले को पर्यटन की दृष्टि से उभारने का कार्य करेगी। उन्होंने उपस्थित जन से अपील की कि अपने क्षेत्र के खिलाड़ियों को अलवर सांसद खेल उत्सव के तहत रजिस्ट्रेशन के लिए प्रोत्साहित करें। केंद्रीय मंत्री यादव ने खेल संगठनों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, व्यापार संगठन के पदाधिकारियों, प्रबुद्ध नागरिकों से अलवर सांसद खेल उत्सव के संबंध में अमूल्य सुझाव लेकर इन पर सकारात्मक रूप से अमल करने को कहा।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया व फिट इंडिया मूवमेंट से प्रेरणा लेकर अलवर में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए अलवर सांसद खेल उत्सव को प्रारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार खेलों की मजबूती के लिए खेलों के इको सिस्टम को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि खेल सदियों से हमारी परंपराओं में जुड़े रहे तथा खेलों के माध्यम से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने कहा कि युवा खेल नीति नई शिक्षा नीति के साथ जुड़कर देशभर में खेल भावना को विकसित करेगी। उन्होंने अलवर सांसद खेल उत्सव को युवा खेल नीति को आगे बढ़ाने का माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि अलवर सांसद खेल उत्सव संसदीय क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए खेल को व्यवसाय के रूप में अपनाने का प्लेटफॉर्म बनेगा।
29 अक्टूबर को विधानसभा स्तर पर अलवर सांसद खेल उत्सव का होगा शुभारंभ
केंद्रीय मंत्री यादव ने बताया कि 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विधानसभा स्तर पर अलवर सांसद खेल उत्सव 2025 के खेलों का आयोजन होगा। विधानसभा स्तर पर विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों के लिए लोकसभा स्तर पर अलवर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 7 से 9 नवंबर तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्पोटर्स अर्थाेरिटी (साई) की टीम के द्वारा अलवर सांसद खेल उत्सव के आयोजन के दौरान उत्कृष्ट खेल प्रतिभाओं को सर्च किया जाएगा।
इन खेलों में करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
अलवर संसदीय क्षेत्र के खिलाडी अलवर सांसद खेल उत्सव में भाग लेने के लिए खो-खो, बैडमिंटन, कुश्ती, एथलेटिक्स, रस्साकशी, वॉलीबाल, बॉक्सिंग, कबड्डी, योगा, बास्केटबाल व क्रिकेट खेल का पंजीकरण https://asku.ticketroot.com पर ऑनलाइन करा सकते हैं। अलवर सांसद खेल उत्सव के द्वितीय संस्करण में पहली बार बॉक्सिंग, बैडमिंटन व योग को शामिल किया गया है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
05/10/25 |नगरीय निकाय मंत्री ने शहरी सेवा शिविरों में लाभार्थियों को सौंपे दस्तावेज
एन.एस.बाछल, 05 अक्तूबर, जयपुर।
सेवा पखवाड़े के अन्तर्गत आयोजित अजमेर जिले की शहरी सेवा शिविरों का शनिवार को नगरीय निकाय एवं स्वायत शासन विभाग के राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा द्वारा अवलोकन किया गया। अजमेर विकास प्राधिकरण एवं शास्त्री नगर सामुदायिक भवन में आयोजित शिविरों में उन्होंने लाभार्थियों को दस्तावेज सौंपे।
इस अवसर पर नगरीय निकाय एवं स्वायत शासन विभाग के राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के निर्णयानुसार शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे है। इनका उद्देश्य निम्न एवं मध्यम आय वर्ग के व्यक्तियों को राहत पहुंचाना है। शिविरों के दौरान किए जाने वाले समस्त कार्यों के आवेदन ऑनलाईन करवाए गए। इससे आवेदनों की मॉनिटरिंग आसान हो रही है। ऑनलाईन प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही करने के लिए निर्देश प्रदान किए गए है।
उन्होंने कहा कि ऑनलाईन किए गए आवेदनों को समय पर निस्तारित करने की जिम्मेदारी अधिकारियों की तय की गई है। आगामी 17 अक्टूबर तक शिविरों के दौरान अधिकतम कार्य निपटाएं जाएंगे। इसके पश्चात शेष रहे कार्यों को निस्तारित करने के लिए आवेदनों की संख्या के अनुसार कार्य योजना एवं समय सीमा तय की जाएगी। इस दौरान समस्त प्रकरण निस्तारित करना अनिवार्य होगा।
झाबर सिंह खर्रा ने शिविरों में विभिन्न श्रेणी के पट्टे वितरित किए। साथ ही फायर एनओसी, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की प्रथम किश्त तथा मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के ऋण भी लाभार्थियों को प्रदान किए। नगर निगम द्वारा नगरीय निकाय विभाग मंत्री को इको-फ्रेंडली गिफ्ट हैम्पर दिया गया। इसमें बांस की टोकरी में कार्बनिक खाद एवं फूलों के बीजों के साथ-साथ सुगंधयुक्त सोयाबीन कैंडल थी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
05/10/25 |
भ्रष्टाचार, लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के विरुद्ध मुख्यमंत्री की कठोर कार्रवाई
एन.एस.बाछल, 05 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में राज्य सरकार सरकारी काम-काज में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन की भावना के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में राजकीय कार्य के निष्पादन में लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं भ्रष्टाचार के दोषी कार्मिकों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। राजकीय सेवाओं में अनुशासन और ईमानदारी के लिए सर्वाेपरि स्थान सुनिश्चित करने के क्रम में राज्य सरकार द्वारा कुल 15 प्रकरणों में 28 कार्मिकों के विरुद्ध विभिन्न अनुशासनात्मक कार्यवाहियां की गई हैं।
राजस्थान प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को रिश्वत लेने एवं नियम विरुद्ध कार्य करने के प्रकरणों में मुख्यमंत्री के निर्देश पर निलम्बित किया गया है। साथ ही, चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने के एक अन्य मामले में उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदार के विरुद्ध राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के नियम 16 के अंतर्गत आरोप पत्र जारी कर विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने की स्वीकृति दी गई है।
इसी प्रकार, सेवा से निरंतर अनुपस्थित रहने एवं राजकीय कार्य में लापरवाही करने के आधार पर एक कार्मिक को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की अनुशंसा को भी अनुमोदित किया गया है।
13 अधिकारियों के विरुद्ध अभियोजन स्वीकृति-
अभियोजन स्वीकृति के लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करते हुए तीन प्रकरणों में कुल 13 अधिकारियों के विरुद्ध अभियोजन स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अलावा, भ्रष्टाचार के दो मामलों में न्यायालय से दोषसिद्ध पाए गए अधिकारियों की शत-प्रतिशत पेंशन रोकने का निर्णय लिया गया है। साथ ही, राज्यपाल द्वारा अनुमोदित तीन अन्य प्रकरणों में 5 अधिकारियों की समानुपातिक पेंशन राशि रोकने का दंड दिया गया है।
सेवानिवृत्ति के पश्चात जांच में आरोप प्रमाणित पाए जाने पर एक प्रकरण अनुमोदन हेतु राज्यपाल को भिजवाया गया है। वहीं, नियम 17-सीसीए के तहत क्षेत्राधिकार से बाहर कार्यवाही करने के कारण एक प्राचार्य को दंडित किया गया है।
एक अन्य प्रकरण में राजस्थान पुलिस सेवा के एक अधिकारी द्वारा नियम 34-सीसीए के अंतर्गत प्रस्तुत पुनरावलोकन याचिका को खारिज करते हुए पूर्व में प्रदत्त दंड को यथावत रखा गया है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
05/10/25 |पशुओं के प्रति करुणा, संवेदनशीलता और दया भाव रखना हम सबकी जिम्मेदारी
एन.एस.बाछल, 05 अक्तूबर, जयपुर।
विश्व पशु कल्याण दिवस को प्रति वर्ष एक अभियान के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम जसवंत सिंह बिश्नोई, अध्यक्ष, राजस्थान राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड की अध्यक्षता में ंपशुपालन विभाग एवं राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में गौ पुनर्वास केंद्र, हिंगोनिया गौशाला, जयपुर में आयोजित किया गया। विश्व पशु दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ’सेव एनिमल्स, सेव द प्लेनेट’ की थीम पर मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जीव जंतु कल्याण बोर्ड द्वारा गायों को हरा चारा, गुड़ और पशु आहार खिलाकर किया गया। इस अवसर पर बिश्नोई ने कहा कि पशु न केवल हमारे पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा हैं बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था में भी इनका बहुत योगदान है। इनसे हमारे पर्यावरण का संतुलन बना रहता है।
उन्होंने कहा कि पशुओं के प्रति करुणा, संवेदनशीलता और दया भाव रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे पशुओं के साथ प्रेमपूर्ण और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि पशुओं के संदर्भ में किए जाने वाले सभी कल्याणकारी कार्य समाज सेवा के ही हैं। अध्यक्ष बिश्नोई ने कहा कि गाय और अन्य पशु हमारे सांस्कृतिक एवं सामाजिक जीवन का आधार हैं। विश्व पशु दिवस का संदेश केवल एक दिन तक ही सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि हर दिन हमें पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और करुणा से व्यवहार करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पशु हमारे पर्यावरण और जैव विविधता के महत्वपूर्ण हिस्से हैं। यदि हम पशुओं की रक्षा करेंगे तो धरती का संतुलन सुरक्षित रहेगा। पॉलीथिन का त्याग पशुओं और धरती की सुरक्षा की दिशा में सबसे बड़ा कदम है। पशु कल्याण केवल सरकार का कार्य नहीं है बल्कि हर नागरिक का दायित्व है।
इस अवसर पर बोर्ड अध्यक्ष ने पशु कल्याण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक पोस्टर का विमोचन किया जिसमें पशुओं के प्रति हमारे दायित्वों के महत्वपूर्ण संदेश दिए गए हैं। उन्होंने वहां उपस्थित लोगों को सामूहिक रूप से पॉलीथिन बैग का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान बिश्नोई ने हिंगोनिया गौशाला का अवलोकन करते हुए गाय पर रुमिनोटोमी ऑपरेशन का लाइव प्रदर्शन भी देखा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
05/10/25 |सुमंगल–दीपावली मेला राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपरा का उत्कृष्ट संगम
एन.एस.बाछल, 05 अक्तूबर, जयपुर।
राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) द्वारा आयोजित सुमंगल–दीपावली मेला चतुर्थ दिन भी आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र रहा। मेले में राजीविका के स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं द्वारा निर्मित पारंपरिक परिधान एवं वस्त्र, जिनमें राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपरा का उत्कृष्ट संगम देखने को मिला।
प्रदर्शित परिधानों में कॉटन से बने राजपूती सेट, एप्लिक (कटवर्क) सूट, राजपूती पोशाकें, कशिदाकारी दुपट्टे, बांधणी के सूट, साड़ियाँ और दुपट्टे, एवं अज्रक प्रिंट के सूट एवं दुपट्टे विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अतिरिक्त, ऊन से बने शॉल, जैकेट और स्टोल, पारंपरिक पट्टू और बर्दी शॉल, कॉटन से बने लॉन्ग स्कर्ट, बच्चों के परिधान एवं सूट, बगरू प्रिंट एवं संगानेरी प्रिंट सूट सेट भी प्रदर्शित किए जा रहे हैं। इन परिधानों ने न केवल राजस्थान की पारंपरिक शिल्पकला को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, बल्कि ग्रामीण महिला उद्यमिता की सशक्त झलक भी दिखाई।
सुमंगल दीपावली मेला 2025 ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान करता है। यह पहल स्थानीय शिल्प को प्रोत्साहन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा पारंपरिक परिधानों को नए बाज़ारों तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उल्लेखनीय है कि सुमंगल–दीपावली मेला 2025” का आयोजन 1 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान (आईजीपीआरएस), जयपुर में किया जा रहा है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
05/10/25 |
ग्रामीण बस सेवा तथा डीलक्स बसों में केटरिंग सुविधा की शुरूआत
एन.एस.बाछल, 05 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आमजन को यात्रा में सुविधाजनक एवं नवीनतम तकनीकी से लैस यात्रा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में कल रविवार को मुख्यमंत्री एक कार्यक्रम के तहत 128 नवीन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साथ ही, भजनलाल शर्मा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा के लिए ग्रामीण बस सेवा तथा डीलक्स बसों में केटरिंग सुविधा का भी शुभारम्भ करेंगे।
भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा नवीन क्रय की गई 128 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये बसें नवीनतम प्रदूषण मानक एवं तकनीकी युक्त है। इन 128 ब्ल्यू लाइन बसों का प्रदेशभर में आगारवार आवंटन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यात्री सुविधा के दृष्टिगत गत एक माह में निगम द्वारा कुल 300 बसों को समावेश किया गया है।
ग्रामीण बस सेवा का नाम-‘आपणी बस-राजस्थान रोडवेज‘-
मुख्यमंत्री दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा के लिए ग्रामीण बस सेवा का शुभारम्भ भी करेंगे। योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में डीलक्स बसों का संचालन किया जाएगा तथा यात्रियों को राज्य सरकार अनुमत समस्त प्रकार की निःशुल्क एवं रियायती यात्राओं का लाभ देय होगा। परिवर्तित बजट वर्ष 2024-25 की अनुपालना में राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बस संचालन रेवन्यू शेयरिंग मॉडल की परिकल्पना के आधार पर करेगी। आमजन की सुविधा के लिए इन समस्त बसों का नाम ‘आपणी बस-राजस्थान रोडवेज‘ रखा गया है। इस योजना के क्रियान्वयन से प्रदेश के आदिवासी तथा मरूस्थलीय सहित सभी क्षेत्रों के ग्रामीणों को यात्री परिवहन की सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी।
भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में रेल एवं हवाई यात्रा की तर्ज पर यात्रियों की सुविधा के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की वोल्वो, स्केनिया तथा एसी बसों में केटरिंग सुविधा का भी शुभारम्भ करेंगे। डीलक्स बसों में सशुल्क केटरिंग सुविधा के तहत यात्रियों को यात्रा के दौरान उनकी सीट पर ही पेय तथा खाद्य सामग्री की सुविधा उपलब्ध होगी। यात्रा के दौरान यात्रियों को सुबह, दोपहर व शाम को मैन्यू के अनुसार पेय व खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
05/10/25 |आज 5 अक्टूबर, 2025 का राशिफल
♈ मेष राशि (Aries)
आज का दिन कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाएं।♉ वृषभ राशि (Taurus)
आज आपको कुछ नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। काम में व्यस्तता बनी रहेगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका कम मिलेगा। धन खर्च अधिक होगा। संयम रखें।
उपाय: माँ लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।♊ मिथुन राशि (Gemini)
आज आपके काम की प्रशंसा होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। यात्राओं से लाभ होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।♋ कर्क राशि (Cancer)
आज भावनाओं में बहने से बचें। कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।♌ सिंह राशि (Leo)
आज भाग्य आपका साथ देगा। नए अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में सुख और आनंद रहेगा। निवेश से लाभ हो सकता है।
उपाय: सूर्य देव को अर्घ्य दें और गाय को गुड़ खिलाएं।♍ कन्या राशि (Virgo)
आज काम में बाधाएँ आ सकती हैं। धैर्य से काम लें। परिवार में मतभेद संभव हैं। यात्राओं में सावधानी रखें। अनावश्यक खर्च से बचें।
उपाय: माँ दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें।♎ तुला राशि (Libra)
आज का दिन शुभ रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
उपाय: श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कार्यस्थल पर तनाव हो सकता है। परिवार का साथ मन को शांति देगा।
उपाय: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।♐ धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन शुभ समाचार लेकर आएगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
उपाय: पीपल के वृक्ष की पूजा करें।♑ मकर राशि (Capricorn)
आज मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे। धन लाभ के योग हैं।
उपाय: भगवान गणेश की आराधना करें।♒ कुंभ राशि (Aquarius)
आज योजनाओं में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। व्यावसायिक लाभ संभव है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: शिवजी को बेलपत्र चढ़ाएं।♓ मीन राशि (Pisces)
आज भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में लाभ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।
उपाय: तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें#HoroscopeForToday #October5 #Astrology #DailyHoroscope #ZodiacSigns #AstrologicalPredictions #Tarot #HoroscopeReading #AstrologyLovers #SpiritualGuidance #StarSigns #CosmicEnergy #Horoscope2025 #CelestialEvents #AstrologyCommunity #AstroInsights #FortuneTelling #DailyPredictions #MysticVibes
-
04/10/25 |हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन में अब तक 367.42 करोड़ की अदायगी किसानों के बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित
चंडीगढ़, 04 अक्टूबर (अभी) -- हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन 2025 - 26 के दौरान किसानों के खातों में अब तक 367.42 करोड़ की अदायगी उनके बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित की जा चुकी है। इस तरह सरकार ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान सुनिश्चित किया है।
'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से धान की खरीद की जा रही है। राज्य में अब तक 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल' पर पंजीकृत 53789 किसानों से धान की खरीद की गई है।
हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहाँ जानकारी देते हुए कहा कि अब तक राज्य भर की मंडियों में कुल 735398. 93 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
विभिन्न जिलों की मंडियों से अब तक 219510.74 मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है। अब तक मंडियों से 590657.46 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।
प्रवक्ता ने बताया कि खरीफ खरीद सीजन 2025 के दौरान 22 सितंबर से अब तक धान की सबसे अधिक खरीद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से की गई है।
विभाग ने अब तक 348132.68 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। वहीं हैफेड ने अब तक 175166.98 मीट्रिक धान की खरीद की है। जबकि हरियाणा राज्य भंडारण निगम द्वारा 67357.78 मीट्रिक धान की खरीद की गई है।
#KharifProcurement #HaryanaFarmers #MSPPayment #PaddyProcurement #DirectBenefitTransfer #MeriFasalMeraByora #HAFED #HaryanaGovernment #AgriculturalMarketing
-
04/10/25 |- भारत,
प्रधानमंत्री मोदी ने गाजा में शांति स्थापना के लिए अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व का स्वागत किया
#realDonaldTrump #POTUS” #pmo #narenderamodi
-
04/10/25 |- भारत,
प्रधानमंत्री ने श्यामजी कृष्ण वर्मा की विरासत को पूरा करने पर चिंतन किया, युवाओं से प्रेरणा लेने का आग्रह किया
#pmo #narenderamodi #bjp #freedomfighter
-
04/10/25 |सूरजकुंड दीवाली मेला की मुख्य चौपाल पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मचाई धूम
चंडीगढ़, 04 अक्टूबर (अभी) - हरियाणा प्रदेश के जिला फरीदाबाद के सूरजकुंड में चल रहे दीवाली मेला में दूसरे दिन मुख्य चौपाल पर स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों के सामूहिक नृत्य व गायन और एकल नृत्य ने मंच पर खूब रंग जमाया।
दीवाली के उपलक्ष्य में आत्मनिर्भर भारत-स्वदेशी मेला की थीम के साथ मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन और पर्यटन मंत्री डा. अरविंद कुमार शर्मा के निर्देशन में 7 अक्टूबर तक द्वितीय सूरजकुंड दीवाली मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेला में मुख्य चौपाल से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां लोक कलाकारों और विद्यार्थियों द्वारा रोजाना प्रस्तुत की जाएंगी। इसी कड़ी में आज राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेवला महाराजपुर और पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी फरीदाबाद के विद्यार्थियों ने हरियाणवी संस्कृति और परांपरागत वेशभूषा के साथ के साथ एक से बढक़र एक शानदार प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। इन विद्यार्थियों द्वारा इन बेटियों ने खूबर पढ़ईयो रे... और तीन रंगों का लहराये ये तिरंगा... आदि लोकगीतों पर सामूहिक नृत्य और गायन के साथ एकल नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के अधिकारी, स्टाफ सदस्य व दर्शक रहे।
#SurajkundDiwaliMela #Faridabad #CulturalShow #HaryanaTourism #DiwaliMela2025 #StudentTalent #AatmanirbharBharat #SwadeshiMela #HaryanaCulture #NaibSinghSaini
-
04/10/25 |दिवाली पर मिलेगी अम्बाला ओर पानीपत के लोगों को नई इलेक्ट्रॉनिक बसो की सोगात
जे कुमार, अम्बाला 4 अक्तूबर - हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को दिवाली से पहले एक बड़ी सौगात देने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश सरकार ने पानीपत और अंबाला में नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत पानीपत में 10 से अधिक और अंबाला में 5 इलेक्ट्रिक बसों को सेवा में शामिल किया जाएगा। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को बेहतर, किफायती और पर्यावरण हितैषी यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है।
अधिकारियों का कहना है कि इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत से प्रदूषण में कमी आएगी और लोगों को आधुनिक व आरामदायक परिवहन का विकल्प मिलेगा। यात्रियों को इन बसों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें आरामदायक सीटिंग, जीपीएस ट्रैकिंग और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था शामिल होगी। खास बात यह है कि इन बसों का संचालन शहर और आसपास के प्रमुख रूटों पर किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक यात्री इसका लाभ उठा सकें।
परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इन बसों के संचालन से डीजल और सीएनजी पर निर्भरता घटेगी और ईंधन खर्च में भी बड़ी बचत होगी। वहीं, प्रदूषण नियंत्रण में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इलेक्ट्रिक बसें पूरी तरह से बैटरी से संचालित होंगी और इन्हें चार्जिंग स्टेशनों पर नियमित रूप से ऊर्जा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए आवश्यक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की तैयारी भी अंतिम चरण में है।
#ambala #News #roadways
-
04/10/25 |
मुख्यमंत्री की पहल पर आयोजित शहरी सेवा शिविरों में त्वरित समाधान से बढ़ा नागरिकों का विश्वास
एन.एस.बाछल, 04 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश भर में आयोजित हुए शहरी सेवा शिविरों में आम जन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर उन्हें राहत प्रदान की गई है। प्रदेश में 17 सितम्बर से आयोजित इन शिविरों के माध्यम से शहर में रहने वाले नागरिकों के जन्म, मृत्यु, विवाह पंजीकरण, पट्टे, नामान्तरण, ट्रेड लाइसेंस एवं ऋण स्वीकृति जैसे कार्य त्वरित और पारदर्शी रूप से पूरे किए गए हैं। साथ ही सड़कों, नालियों और सीवर लाइन की मरम्मत, तथा सार्वजनिक स्थानों का सौंदर्यीकरण व लाइटें लगाने आदि जैसे जनोपयोगी कार्य भी प्राथमिकता से किये गए हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अन्त्योदय की संकल्पना के तहत शुरू किए गए इन शिविरों में मौके पर ही आमजन की समस्याओं का समाधान कर राहत दी जा रही है। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी आमजन को दिया जा रहा है।
शहरी जीवन में आ रही रौनक
शहरी शिविरों के माध्यम से अब तक कुल 11 हजार 156 पट्टे जारी किए गए हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 74 हजार 664 पेंशनर्स सत्यापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 10 हजार 558 कचरा संभावित केन्द्रों का उन्मूलन, 2 हजार 876 व्यक्तिगत घरेलु शौचालय का निर्माण, मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के तहत एक हजार 131 ऋण स्वीकृति, दो हजार से अधिक पौषण किटों का वितरण भी किया गया है। शहरी सेवा शिविरों में किए जा रहे इन जनहितैषी कार्यों से शहरी नागरिकों में विश्वास का वातावरण बना है।
स्वास्थ्य का भी रखा जा रहा है ध्यान
मुख्यमंत्री का संकल्प है कि हर प्रदेशवासी को स्वास्थ्य सुविधाए सहजता से उपलब्ध हो, इसी के तहत शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से नगरवासियों की दहलीज तक स्वास्थ्य सेवाए पहुंचाई गईं। अब तक शहरी सेवा शिविरों में 55 हजार 696 व्यक्तियों की टीबी रोग की स्क्रीनिंग की गयी है और कुल एक लाख 49 हजार 360 व्यक्तियों का उपचार किया जा चुका है। इन शिविरों में अब तक 4 हजार 759 निक्षय मित्र भी बनाये गए हैं।
योजनाओं से वंचित परिवारों तक पहुँच
सेवा शिविरों में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र तक सुनिश्चित किया जा रहा है। शहरी शिविरों में अब तक 7 हजार 894 बच्चों का पालनहार योजना में नवीनीकरण, जनाधार में 2 हजार 706 नवीन परिवारों का नामांकन, मांगपत्र जमा होने वाले एक हजार 367 व्यक्तियों को बिजली कनेक्शन देने का काम किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे सेवा शिविरों से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है।
इसी क्रम में कुल 54 हजार 593 जन्म, मृत्यु एवं विवाह के पंजीयन, एनएफएसए पोर्टल पर लंबित 6 हजार 903 प्रकरणों का निस्तारण भी अब तक किया जा चुका है। 10 हजार 789 नई स्ट्रीट लाइट्स भी शहरों में लगाई गयी हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
04/10/25 |
ग्रामीण सेवा शिविर में एक लाख से अधिक मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा का वितरण
एन.एस.बाछल, 04 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव और गरीब के उत्थान, किसान एवं महिला के सम्मान के लिए निरंतर काम कर रही है। इसी दिशा में 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा मनाया गया।
सेवा पखवाड़े के तहत समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रदेशभर में ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया गया। इन सेवा शिविरों में 16 विभागों को शामिल किया गया। ग्रामीण सेवा शिविरों में रजिस्ट्री, पट्टे, गिरदावरी, कुर्रेजात, विभाजन, नामांतरण, प्रमाण पत्र और अन्य विभिन्न कार्य किए जाने के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं से भी पात्र लोगों को जोड़ा गया। इसमें पशुपालन विभाग ने भी सक्रियता से भाग लिया और पशुओं के कल्याण से संबंधित कई गतिविधियों का आयोजन किया गया।
विभाग के निदेशक डॉ आनंद सेजरा ने बताया कि पशुपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत के मार्गदर्शन में पशुपालन विभाग ने इन सेवा शिविरों के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में विभाग की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ पशुओं के उपचार और टीकाकरण आदि गतिविधियां आयोजित हुई। प्रदेश में अब तक 3 लाख 34 हजार 106 पशुपालक इन शिविरों से लाभान्वित हुए। 8 लाख 44 हजार 190 छोटे बड़े पशुओं का उपचार इन शिविरों के तहत हुआ जबकि एफएमडी, गलघोंटू, लंगड़ा बुखार तथा पीपीआर रोगों से बचाव के लिए 3 लाख 93 हजार 990 पशुओं का टीकाकरण किया गया। 11 लाख 74 हजार 634 पशुओं को कृमिनाशक दवा की खुराक पिलाई गई और बाह्य परजीवी रोगों से बचाव के लिए 9 लाख से अधिक पशुओं पर कृमि नाशक दवा का छिड़काव किया गया। इन शिविरों के माध्यम से 1 लाख 10 हजार 852 मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा की पॉलिसी का वितरण भी किया गया।
सेवा पखवाड़ा प्रदेश के हर नागरिक तक सुशासन, सुविधाएं और विकास की पहुंच सुनिश्चित करने के साथ ही जनसेवा के लक्ष्य की प्राप्ति का एक सशक्त माध्यम साबित हुआ जहां एक ही मंच पर और एक ही स्थान पर सभी विभागों ने आपसी समन्वय के साथ आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
04/10/25 |कैबिनेट मंत्री ने पाली जिले में किया बस स्टैंड का उद्घाटन
एन.एस.बाछल, 04 अक्तूबर, जयपुर।
पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने शुक्रवार को अपने प्रवास के दौरान पाली जिले में अनेक कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनिहारी के ग्राम गुड़ा प्रतापसिंह सहित आसपास के गांवों में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
मंत्री जोराराम कुमावत की अनुशंसा से ग्राम मणिहारी में नव निर्मित बस स्टैंड का लोकार्पण कर ग्रामीणजनों को बड़ी सौगात दी । इस अवसर पर मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकास कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री हर विधानसभा क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य करवा रहे हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
04/10/25 |सुमंगल- दीपावली मेला -पारंपरिक शिल्प और ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को उपलब्ध होगा नया बाज़ार
एन.एस.बाछल, 04 अक्तूबर, जयपुर।
राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) द्वारा सुमंगल- दीपावली मेला-2025 का आयोजन 1 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2025 तक इंदिरा गाँधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान (आईजीपीआरएस), जयपुर में किया जा रहा है।
सुमंगल दीपावली मेला 2025 के तृतीय दिवस पर स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं द्वारा निर्मित पर्यावरण अनुकूल एवं सतत् उत्पादों को आगुन्तकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। इन उत्पादों में पारंपरिक कला, नवाचार और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता का उत्कृष्ट संगम देखने को मिल रहा है।
मेले में गोबर से बने विविध प्रकार के उत्पाद जैसे -फूलदान, दीये, राधा-कृष्ण पेंटिंग, वॉल हैंगिंग आदि के साथ ही, अपशिष्ट कपड़ों से रीसायकलिंग और अपसाइक्लिंग के आधार पर तैयार किए गए सॉफ्ट टॉयज़ और की-चेन जैसे आकर्षक उत्पादों ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
इसके अतिरिक्त, जूट से बने फ़ोल्डर, टिफिन बैग, बॉटल बैग जैसे उपयोगी उत्पादों को भी प्रदर्शित किया गया। ऐसे उत्पाद प्लास्टिक के विकल्प के रूप में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं साथ ही, ग्रामीण महिलाओं की उद्यमिता को भी सशक्त बनाते हैं।
इस पहल का उद्देश्य सतत आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देना, पारंपरिक शिल्प को नया बाज़ार उपलब्ध कराना तथा ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को व्यापक मंच प्रदान करना है।
राजीविका द्वारा आयोजित वार्षिक दीपावली मेला, राजीविका द्वारा प्रोत्साहित स्वयं-सहायता समूह की महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन के लिए मंच प्रदान करता है। इस मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कुल 70 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें हथकरघा, हस्तशिल्प, पारंपरिक परिधान, गृह सज्जा सामग्री, त्योहारी उत्पाद, खाद्य सामग्री एवं पर्यावरण अनुकूल उत्पादों की समृद्ध विविधता प्रदर्शित की गई है।
मेले में हस्तशिल्प निर्माण और ग्रामीण कला, संस्कृति की लाइव प्रस्तुतियाँ एवं पारंपरिक स्वादिष्ट व्यंजनों से सजे फूड स्टॉल आगंतुकों को अनूठा अनुभव प्रदान कर रहे हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
04/10/25 |
अक्टूबर माह में ‘कम तेल-ज्यादा सेहत’ की थीम पर आयोजित होंगी जागरूकता गतिविधियां
एन.एस.बाछल, 04 अक्तूबर, जयपुर।
प्रदेश में स्वस्थ जीवन शैली की अवधारणा साकार करने के उद्देश्य से संचालित निरामय राजस्थान अभियान के तहत् अक्टूबर माह में ‘कम तेल-ज्यादा सेहत’ थीम पर विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान की गतिविधियों के प्रभावी संचालन के लिए कम्यूनिटी हैल्थ ऑफिसर (सीएचओ) की भूमिका और अधिक बढ़ाने के निर्देश दिये गये हैं।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डॉ. अमित कुमार यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को स्वास्थ्य भवन में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में अक्टूबर माह में थीम आधारित गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये। उन्होंने बताया कि आमजन में स्वस्थ जीवन शैली की भावना विकसित करने में स्थानीय स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कार्मिक अहम भूमिका निभायेंगे। स्कूलों, आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं अन्य स्थलों पर हैल्थ एंड वेलनेस गतिविधियां जैसे (स्वस्थ व संतुलित आहार, संयमित जीवन शैली) पर चर्चा, व्यायाम, योग सत्रों का आयोजन, आयुष्मान आरोग्य शिविर में हैल्थ स्क्रीनिंग की जायेगी। इन गतिविधियों के संचालन में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं में कार्यरत काउंसलर, नर्सिंगकर्मी एकजुट होकर अपना सहयोग प्रदान करेंगे।
डॉ. यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत कम्युनिटी हैल्थ ऑफिसर की टीकाकरण, प्रसव पूर्व जांच,मातृ-शिशु मृत्यु समीक्षा, गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग एवं अन्य स्वास्थ्य योजनाओं में भूमिका बढ़ाये जाने के निर्देश दिये।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
04/10/25 |प्रदेश सरकार गांव और गरीब के उत्थान एवं कल्याण के लिए कर रही अनवरत काम
एन.एस.बाछल, 04 अक्तूबर, जयपुर।
संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने शुक्रवार को जोधपुर जिले की धवा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत मेलबा में विभिन्न विभागों के 9 करोड़ 57 लाख 85 हजार रूपये की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। संसदीय कार्य मंत्री ने यहां लगे ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन भी किया।
जोगाराम पटेल ने कहा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव और गरीब के उत्थान एवं कल्याण के लिए अनवरत काम कर रही है। इसी दिशा में सेवा पखवाड़ा प्रदेश के हर नागरिक तक सुशासन, सुविधाएं और विकास की पहुंच सुनिश्चित करने के साथ ही जनसेवा के ध्येय की प्राप्ति का एक सशक्त माध्यम है।
समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ—
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से संचालित सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्रीजी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूलमंत्र की मूर्त रूप देने का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए इस सेवा पखवाड़े के अंतर्गत प्रदेश भर में ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
जोजरी में गंदा पानी प्रवाहित नहीं हो इसके लिए पूरी गंभीरता से हो रहा काम—
जोगाराम पटेल ने कहा जोजरी में गंदा पानी प्रवाहित नहीं हो इसके लिए पूरी गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा नई एसटीपी निर्माण के कार्य प्रगतिरत है। साथ ही बजट घोषणा के अनुरूप जोजरी के पुनरुद्धार के लिए 172.58 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। यहां नवीन विद्यालय भवन का निर्माण शीघ्र करवाया जाएगा। उन्होंने उपखंड अधिकारी को जोजरी के गन्दे पानी से प्रभावित खेतों का सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त ग्राम योजना—
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त ग्राम योजना के तहत प्रथम चरण में 5 हजार गांवों को गरीबी से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के तहत गरीबी रेखा से ऊपर उठ चुके परिवार को 21 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों में फार्मर रजिस्ट्री, पट्टे, गिरदावरी, सहमति विभाजन, नामांतकरण आदि के प्रमाण पत्र सहित विभिन्न कार्य संपादित किए जा रहे हैं। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र लोगों की जोड़ा जा रहा है।
इन कार्यों का हुआ लोकार्पण—
- धवा से मेलबा सड़क 197.42 लाख रूपये।
- एआर से राजेश्वर नगर सड़क 210 लाख रूपये।
- परिहारों की ढाणी से मोडाथली सड़क 100 लाख रूपये।
- विधायक निधि के 3 कार्य लागत 24 लाख रूपये।
- ग्राम पंचायत भवन सहित 29 विकास कार्य लागत 195.17 लाख रूपये।
इन कार्यों का हुआ शिलान्यास—
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेलबा 159 लाख रूपये।
- मेलबा से मोडाथली सड़क 56 लाख रूपये।
- विधायक निधि के 2 कार्य 8 लाख रूपये।
- ग्राम पंचायत का 1 कार्य 8.26 लाख रूपये।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
04/10/25 |ग्रामीण सेवा शिविर में शिक्षा मंत्री ने दिए कब्जा हटवाने के निर्देश
एन.एस.बाछल, 04 अक्तूबर, जयपुर।
राज्य सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों के लिए राहत लेकर आए हैं। कोटा जिले की रामगंजमंडी तहसील में शुक्रवार को ग्राम पंचायत मदनपुरा एवं हथियाखेड़ी में आयोजित शिविरों में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने आमजन की समस्याएं सुनी और उनका समाधान किया।
शिविर में सुल्तान नाथ पुत्र समुद्र नाथ निवासी बुद्धखान ने शिक्षा मंत्री से गुहार लगाई के बुद्धखान ग्राम पंचायत के गणेशपुरा गांव में उनकी 10 बीघा जमीन पर चोसला गांव निवासी कंवरलाल ने 15 साल से कब्जा कर रखा है। उन्होंने जमीन से कब्ज़ा हटवाने की गुहार लगाई।
शिक्षा मंत्री ने उपखंड अधिकारी रामगंजमंडी चारु को निर्देश दिए कि सुल्तान नाथ की ज़मीन को कब्ज़ा मुक्त करवा कर उसे सौंपा जाए।
विद्यालय मे टीनशेड के लिए 5 लाख दिये—
ग्राम पंचायत मदनपुरा निवासी बालचंद, भूपेंद्र, भगवान सिंह, कमलेश धाकड़, लक्ष्मी नारायण सहित अन्य ग्रामीणों ने शिविर में उपस्थित होकर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मदनपुरा में प्रार्थना स्थल पर टीन शेड लगाने हेतु अनुरोध किया। जिस पर मंत्री मदन दिलावर ने अपने विधायक कोष से 5 लाख रुपए स्वीकृत किए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
04/10/25 |उद्यमियों को प्रदेश में निवेश के भरपूर अवसर होंगे उपलब्ध
एन.एस.बाछल, 04 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के औद्योगिक विकास को मजबूत बनाने एवं गति प्रदान करने के लिए प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन करने जा रही है। इसी कड़ी में आयोजित होने वाली प्रवासी राजस्थानी मीट से देश एवं विदेश में रह रहे प्रवासी राजस्थानियों का प्रदेश के विकास में योगदान तथा सांस्कृतिक व सामाजिक जुड़ाव को बढ़ावा मिलेगा।
भजनलाल शर्मा गुजरात के सूरत में आगामी 8 अक्टूबर को प्रस्तावित ‘प्रवासी राजस्थानी मीट’ के आयोजन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को प्रवासी राजस्थानी मीट के आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने प्रवासी राजस्थानी उद्यमियों एवं निवेशकों के साथ सेक्टर मीटिंग के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।
प्रवासी राजस्थानियों को मिले प्रमुख सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थलों की जानकारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रवासी राजस्थानी मीट से प्रदेश में होटल, खनन, फार्मा जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए आयोजित होने वाली महत्वपूर्ण बैठकों से संबंधित पूर्व तैयारियां समय से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में प्रदेश के प्रमुख सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थलों की प्रवासी राजस्थानियों को जानकारी दी जाए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
04/10/25 |एजीटीएफ का मिशन नशा मुक्त राजस्थान में गांजे की बड़ी खेप पकड़ी
एन.एस.बाछल, 04 अक्तूबर, जयपुर।
राजस्थान में मादक पदार्थों के तस्करों पर एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और झुंझुनू पुलिस ने करार प्रहार किया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम एन के निर्देश पर चली तीन दिन की हाई-वोल्टेज चेज़ के बाद गुरुवार देर रात पुलिस टीम ने एक ट्रक कंटेनर से 1014 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कीमत 5 करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले में सीकर निवासी दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।
एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन और उप महानिरीक्षक पुलिस दीपक भार्गव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन और पुलिस निरीक्षक सुभाष सिंह के नेतृत्व में गठित टीम के सदस्य एएसआई शंकर दयाल शर्मा व सन्दीप गांधी को गुप्त सूचना मिली थी कि उड़ीसा से गांजा लाकर शेखावाटी क्षेत्र में सप्लाई किया जाना है। इसके बाद झुन्झनू एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के समन्वय में पूरी कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।
मध्य प्रदेश बॉर्डर से ऑपरेशन चेज़—
एजीटीएफ की टीम पिछले तीन दिनों से लगातार इस खेप को ट्रेस कर रही थी। विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद टीम ने मध्य प्रदेश की सीमा झालावाड़ से ही इस ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया था। आसूचना संकलन और तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए टीम लगातार ट्रक की लोकेशन ट्रैक कर तस्करों की हर चाल पर नज़र रखी जा रही थी।
एडीजी एमएन ने बताया कि यह कड़ी निगरानी तब रंग लाई जब झुंझुनू पुलिस को अलर्ट करने पर उदयपुरवाटी थाना क्षेत्र में ट्रक (RJ 32 GA 8137) को नाकाबंदी कर रोका गया।
गुप्त तहखाने में छिपा था 10 क्विंटल से अधिक गांजा—
ट्रक की तलाशी लेने पर पता चला कि तस्करों ने गांजा छिपाने के लिए एक शातिर तरीका अपनाया था। चालक सीट के ठीक पीछे एक गुप्त स्कीम बनी हुई थी। इसे खोलने पर गांजे के बड़े कट्टे मिले, जिनका कुल वज़न 1014 किलोग्राम हुआ। मौके से दो मादक तस्कर सुभाष गुर्जर पुत्र सांवर मल (23) निवासी जाजोद और प्रमोद गुर्जर पुत्र भंवर लाल (20) निवासी दांतारामगढ़ जिला सीकर को गिरफ्तार किया गया।
उड़ीसा से तस्करी कर शेखावाटी के बड़े तस्करों को पहुंचानी थी खेप-
पूछताछ में सामने आया कि यह खेप ओडिशा से लाई गई थी और शेखावाटी के बड़े तस्कर राजू पचलंगी और गोकुल को सप्लाई की जानी थी। उदयपुरवाटी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस अवैध कारोबार की फंडिंग, खरीद फरोख्त और तस्करी में शामिल अन्य व्यक्तियों के बारे में गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है, जिसमें और भी बड़े खुलासे होने की पूरी संभावना है।
इस बड़ी कार्रवाई को सफल बनाने में एएसपी एजीटीएफ शर्मा के सुपरविजन और झुंझुनूं एसपी श्री उपाध्याय के समन्वय में कार्य किया गया।
एजीटीएफ के पुलिस निरीक्षक सुभाष सिंह तंवर के कुशल नेतृत्व में एएसआई शंकर दयाल शर्मा और हेड कांस्टेबल संदीप गांधी की कार्रवाई में विशेष भूमिका तथा हेड कांस्टेबल कमल सिंह और शशिकांत की तकनीकी भूमिका रही।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
04/10/25 |खुद चिकित्सक न बने, बीमारी के लक्षण दिखते ही चिकित्सक से परामर्श लें
एन.एस.बाछल, 04 अक्तूबर, जयपुर।
मौसमी बीमारियों से बचाव एवं रोकथाम के लिए प्रदेशभर में आशा, एएनएम एवं सीएचओ द्वारा शनिवार से घर-घर सर्वे किया जाएगा। सर्वे के दौरान आमजन को बीमार होने पर तत्काल चिकित्सा संस्थान पहुंचकर परामर्श लेने, चिकित्सकीय सलाह से ही दवा का सेवन करने, बच्चों की पहुंच से दवा को दूर रखने एवं दवा के दुष्प्रभाव सामने आने पर आवश्यक उपाय बरतने के संबंध में जागरूक किया जाएगा।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने शुक्रवार को स्वास्थ्य भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित बैठक में इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए। बैठक में समस्त संयुक्त निदेशक जोन, सभी प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बीसीएमओ एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
गायत्री राठौड़ ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना का प्रभावी तरीके से संचालन किया जा रहा है लेकिन यह सुनिश्चित किया जाए कि योजना में उपलब्ध करवाई जाने वाली दवाएं रोगियों को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार लिखी जाएं एवं आमजन दवाओं का उपयोग चिकित्सक के परामर्श के अनुसार ही करें। विगत दिनों कुछ स्थानों पर बिना परामर्श खांसी की दवा के सेवन के कारण बच्चों में दुष्प्रभाव के मामले सामने आए हैं। यह चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए जरूरी है कि चिकित्सकों, फार्मासिस्ट एवं आमजन को दवाएं लिखने एवं उनके उपयोग के बारे में आवश्यक जानकारी हो। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि भविष्य में ऐसी घटनाएं सामने आने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
गायत्री राठौड़ ने कहा कि बारिश का दौर थमने के साथ ही मौसमी बीमारियों का प्रसार होने की आशंका बनी रहती है। इस मौसम में खांसी, जुकाम, बुखार आदि के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी चिकित्सा संस्थानों में जांच, दवा एवं उपचार की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित हों। उन्होंने कहा कि दवाएं लिखते समय चिकित्सक यह ध्यान रखें कि बच्चों एवं व्यस्कों को कौनसी दवाएं लिखी जानी चाहिए, इसके प्रोटोकॉल का पूरा पालन हो। कोई भी दवा देते समय परिजनों को उसकी खुराक के संबंध मे पूरी जानकारी दें।
प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि फार्मासिस्ट चिकित्सक की पर्ची के बिना दवाओं का वितरण न करें और दी जाने वाली दवाओं के उपयोग के संबंध में रोगी व परिजन को आवश्यक जानकारी दें। एएनएम, आशा एवं सीएचओ सर्दी, खांसी, जुकाम या बुखार के लक्षण वाले व्यक्तियों को चिकित्सक से परामर्श के लिए प्रेरित करें। दवाओं के उपयोग से कोई भी दुष्प्रभाव की जानकारी मिलने पर तुरंत सेक्टर प्रभारी को सूचित करें। साथ ही, अभिभावकों को दवाओं के सावधानीपूर्वक उपयोग के बारे में जागरूक करें। आमजन को इस संबंध में भी जागरूक करें कि वे दवा का सेवन पंजीकृत चिकित्सक की सलाह तथा निर्धारित खुराक के अनुसार ही करें।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डॉ. अमित यादव ने कहा कि 4 साल से कम उम्र के बच्चों को डेक्सट्रोमोरफन युक्त दवा नहीं दी जाए। आमजन को समझाया जाए कि वे घर में रखी दवाओं का बिना चिकित्सकीय परामर्श के सेवन नहीं करें। दवा के सेवन के बाद किसी भी तरह का दुष्प्रभाव यथा सांस लेने में कठिनाई, सुस्ती, बेहोशी, उल्टी, दौरे जैसे लक्षण नजर आएं तो नजदीकी अस्पताल या हेल्पलाइन नंबर 104/108 या राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 0141-2225624 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने कहा कि चिकित्सक यह सुनिश्चित करें कि ओपीडी एवं आईपीडी में रोगी को दवा स्पष्ट रूप से लिखें और दवा की कितनी खुराक कब लेनी है, यह जानकारी पर्ची पर अंकित करने के साथ ही रोगी को भी इस संबंध में समझाएं। रोगी एवं उनके परिजनों को दवा की मात्रा एवं दुष्प्रभावों को बारे में पूरी जानकारी दी जाए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
04/10/25 |
विद्युत शुल्क में की कमी, आमजन को मिलेगी राहत
एन.एस.बाछल, 04 अक्तूबर, जयपुर।
राजस्थान डिस्कॉम्स (जयपुर, जोधपुर एवं अजमेर विद्युत वितरण निगमों) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 2 अप्रैल, 2025 को राजस्थान विद्युत नियामक आयोग के समक्ष अपनी टैरिफ याचिकाएं प्रस्तुत की थी, जिस पर नियामक आयोग ने आज निर्णय किया है। लागत और खर्च के बढ़ते दबाव के बावजूद डिस्कॉम्स ने प्रदेश के सभी श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए टैरिफ का सरलीकरण करने की कोशिश की है। मल्टीपल चार्जेज कम करके विभिन्न श्रेणियों को एकीकृत करने का प्रयास किया है। इस कदम का उद्देश्य मौजूदा जटिल टैरिफ संरचना को सरल बनाना है। डिस्कॉम ने टैरिफ में संशोधन का प्रस्ताव करते समय उपभोक्ता के हित को तरजीह दी है।
पहली बार डिस्कॉम्स ने लगभग सभी श्रेणियों में विद्युत शुल्क (एनर्जी चार्ज) कम करने का प्रस्ताव दिया। सिर्फ एक श्रेणी (0 से 50 यूनिट तक प्रति माह विद्युत उपभोग करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं) के लिए विद्युत शुल्क 4 रूपए 75 पैसे प्रति यूनिट यथावत रखा गया है। डिस्कॉम्स ने जब यह टैरिफ याचिका दायर की थी तब उपभोक्ताओं पर 70 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल सरचार्ज देय था। पहली बार डिस्कॉम्स ने फ्यूल सरचार्ज के साथ जोड़कर 0 से 100 यूनिट तक प्रतिमाह उपभोग वाले घरेलू उपभोक्ताओं से 70 पैसे प्रति यूनिट प्रत्तिमाह रेगुलेटरी सरचार्ज प्रस्तावित किया था। इसी तरह अन्य उपभोक्ताओं से फ्यूल सरचार्ज के साथ 1 रूपए प्रति यूनिट रेगुलेटरी सरचार्ज प्रस्तावित किया था।
300 यूनिट प्रति माह तक उपभोग वाले घरेलू उपभोक्ताओं पर रेगुलेटरी
सरचार्ज का नहीं पड़ेगा असर—
प्रदेश में घरेलू श्रेणी के लगभग 1 करोड़ 35 लाख उपभोक्ता हैं, जिनमें से 1 करोड़ 4 लाख रजिस्टर्ड घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना में राजस्थान सरकार सब्सिडी प्रदान कर रही है। इन 1 करोड़ 4 लाख उपभोक्ताओं में से प्रति माह 100 यूनिट तक उपभोग करने वाले 62 लाख उपभोक्ताओं को अपनी बिजली खपत के लिए कुछ भी भुगतान नहीं करना होता है, क्योंकि सब्सिडी की वजह से उनका बिजली बिल शून्य आता है। इन उपभोक्ताओं पर रेगुलेटरी सरचार्ज का भार भी नहीं आएगा। राज्य सरकार इसे वहन करेगी।
वहीं घरेलू श्रेणी के 51 से 150 यूनिट स्लैब में लगभग 35 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं के लिए विद्युत शुल्क 6 रुपये 50 पैसे प्रति यूनिट से घटाकर 6.00 रुपये प्रति यूनिट कर दिया गया है। इस प्रकार इन्हें भी 50 पैसे प्रति यूनिट की राहत दी गई है। घरेलू श्रेणी के 150 से 300 यूनिट स्लैब वाले उपभोक्ताओं के एनर्जी चार्ज में भी 35 पैसे प्रति यूनिट की राहत प्रदान की गई है। याचिका में लघु, मध्यम और वृहद औद्योगिक श्रेणी के लिए विद्युत शुल्क की दरों को एकरूपता प्रदान करने का प्रयास किया गया है। औद्योगिक श्रेणी में विद्युत शुल्क की एक ही दर रखी गई है। वृहद् औद्योगिक श्रेणी में पहले 7 रूपए 30 पैसे प्रति यूनिट विद्युत शुल्क था जिसे 6 रूपए 50 पैसे प्रति यूनिट कर दिया गया है। मध्यम श्रेणी में विद्युत शुल्क दर 7 रूपए प्रति यूनिट थीं। जिसे अब कम करते हए 6 रूपए 50 पैसे प्रति यूनिट कर दिया है। इसी प्रकार स्मॉल औद्योगिक श्रेणी में दो रेट्स थी, 6 रूपए और 6 रूपए 45 पैसे प्रति यूनिट। इसको एकीकृत करते हुए 6 रूपए प्रति यूनिट कर दिया है। इससे औद्योगिक श्रेणी में समान टैरिफ दर को प्रोत्साहन मिलेगा।
20 लाख से अधिक कृषि उपभोक्ताओं के लिए भी नहीं आएगा रेगुलेटरी सरचार्ज का भार—
कृषि उपभोक्ताओं के लिए विद्युत शुल्क 5 रूपए 55 पैसे प्रति यूनिट है। उसे भी घटाते हुए 5 रूपए 25 पैसे प्रति यूनिट किया है। कृषि उपभोक्ताओं पर रेगुलेटरी सरचार्ज को भी राज्य सरकार वहन करेगी। राज्य में 20 लाख से अधिक कृषि उपभोक्ता हैं।
राजस्थान डिस्कॉम्स पर रेगुलेटरी असेट्स का अत्यधिक भार है। रेगुलेटरी असेट्स दरअसल नियामक आयोग द्वारा स्वीकृत वह घाटा है जिसकी भरपाई टैरिफ के द्वारा नहीं हो पा रही है। आयोग इसे वितरण निगमों के घाटे के रूप में तो मानता है लेकिन उपभोक्ताओं पर अधिक भार न डालने की मंशा से इसकी वसूली को मंजूरी नहीं देता। इस कारण साल दर साल यह घाटा बढते हुए वर्तमान में लगभग 49 हजार 800 करोड़ रूपए तक पहुंच चुका है। टैरिफ के माध्यम से इस घाटे की पूर्ति नहीं होने के कारण निगमों को भरपाई के लिए वित्तीय संस्थाओं से बार-बार ऋण लेना पड़ता है जिसे ब्याज सहित चुकाने के कारण निगमों पर आपूर्ति लागत (कॉस्ट ऑफ सप्लाई) का दबाव बढ़ रहा है। इस ब्याज भार का सीधा असर उपभोक्ता के टैरिफ पर पड़ता है, जितना जल्दी इस रेगुलेटरी असेट्स की रिकवरी होगी उपभोक्ता पर ब्याज भार के कारण पड़ने वाला विपरीत असर कम होगा। रेगुलेटरी सरचार्ज से प्राप्त होने वाले राजस्व को डिस्कॉम्स अपने ऋणभार को कम करने तथा विद्युत तंत्र को सुदृढ़ करने के उपयोग में लेंगे। जिससे उन्हें लोन कम लेना पड़ेगा।
डिस्कॉम्स का जोर अपने पावर परचेज कॉस्ट को कम करने पर है। इसके लिए सौर ऊर्जा की क्षमता बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। कुसुम योजना में 1800 मेगावाट से अधिक क्षमता के विकेन्द्रित सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। करीब 22 जिलों में कृषि उपभोक्ताओं को दिन में दो ब्लॉक में बिजली आपूर्ति दी जाने लगी है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश में लगभग 12 हजार मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता विकसित करने का लक्ष्य है। वितरण निगम अपने बेहतर पावर परचेज मैनेजमेंट से बिजली खरीद की औसत लागत को वर्ष 2023-24 के 5 रूपए 7 पैसे प्रति यूनिट से घटाकर वर्ष 2024-25 में 4 रूपए 87 पैसे तक ले आए हैं। इससे आने वाले समय में लॉसेज एवं पावर परचेज कॉस्ट में कमी आएगी। जिसका सीधा फायदा उपभोक्ताओं को होगा। प्रस्तावित रेगुलेटरी सरचार्ज के मंजूर होने से रेगुलेटरी असेट्स लगभग 6 हजार 700 करोड़ रूपए कम हो जाएंगे। इससे आने वाले समय में लॉसेज कम होंगे और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। डिस्कॉम्स ने फिक्स चार्जेज में रिविजन प्रपोज किया है जिससे कि विद्युत तंत्र को मजबूत रखा जा सके।
यूपी, एमपी और आन्ध्र जैसे राज्यों से अधिक है हमारी औसत विद्युत आपूर्ति लागत—
औसत आपूर्ति लागत का विश्लेषण करें तो यह राजस्थान में 7 रूपए 96 पैसे, आन्ध्र प्रदेश में 7 रूपए 26 पैसे, मध्य प्रदेश में 7 रूपए 14 पैसे और उत्तर प्रदेश में 7 रूपए 84 पैसे प्रति यूनिट है क्योंकि राजस्थान को अपनी विषम भौगौलिक परिस्थितियों के कारण विद्युत उत्पादन, प्रसारण से लेकर आम उपभोक्ता तक बिजली पहुंचाने में प्रतिकूलता का सामना करना पड़ता है, जिसका असर लागत पर पड़ता है। प्रदेश की थर्मल इकाइयों के लिए छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक आवंटित है। प्लांट तक कोयला पहुंचाने में परिवहन लागत अधिक होने से पॉवर परचेज कॉस्ट बढ़ती है। साथ ही विशेषकर पश्चिमी राजस्थान में छितरी हुई आबादी और गांव-ढाणियों के बीच अधिक दूरी होने के कारण विद्युत तंत्र विकसित करने के लिए केपिटल इंवेस्टमेंट जुटाना डिस्कॉम्स के लिए टेढ़ी खीर है। पश्चिमी राजस्थान में भूमिगत जल स्तर काफी नीचे होने के कारण औसत 26 एचपी की मोटर वाले एक कृषि कनेक्शन देने के बदले जोधपुर विद्युत वितरण को औसत लागत 3 लाख 79 हजार रूपए वहन करनी पड़ती है। जबकि इसकी एवज में औसतन उपभोक्ता को जो अदा करना होता है वह मात्र 39 हजार 500 रूपए ही है। व्यय और रिकवरी के बीच इस अंतर को पाटने के लिए वित्तीय संस्थानों से ऋण लेना पड़ता है।
जैसे-जैसे शहरों और गांवों में बिजली की औसत खपत बढ़ रही है। प्रति घरेलू उपभोक्ता का औसत लोड जहां पहले 1 से 2 किलोवाट के बीच हुआ करता था वहीं अब घरेलू विद्युत उपकरणों जैसे ए.सी. वॉशिंग मशीन, मिक्सर, इलैक्ट्रिक वाहनों आदि के बढ़ते प्रचलन के कारण यह औसत लोड 5 से 6 किलोवाट तक हो चुका है। औसतन प्रति 20 घरेलू उपभोक्ताओं के लिए विद्युत तंत्र (100 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर, 11 केवी केबल, एल.टी पिलर बॉक्स, पोल, मीटर आदि) विकसित करने पर डिस्कॉम्स को 10 लाख रूपए तक लागत आती है। जबकि 100 वर्ग गज आकार के आवास में रह रहे प्रति घरेलू उपभोक्ता से कनेक्शन के रूप में 8 से 10 हजार रूपए ही लिए जाते हैं। इस प्रकार डिस्कॉम्स को अपने नेटवर्क को विकसित करने में काफी केपिटल इंवेस्टमेंट की जरूरत पड़ती है। यह पूर्ति बैंकों से ऋण के रूप में की जाती है।
औसत विद्युत आपूर्ति लागत अधिक होने के बावजूद राजस्थान में आन्ध्र, महाराष्ट्र और तमिलनाडू से कम है अधिकतम विद्युत शुल्क—
अधिकतम विद्युत शुल्क (प्रति यूनिट)
घरेलू लागत में राजस्थान, आन्ध्र प्रदेश,महाराष्ट्र,तमिलनाडु और मध्यप्रदेश में क्रमश: 7 रूपए 50 पैसे, 9 रूपए 75 पैसे, 16 रूपए 62 पैसे, 11 रूपए 80 पैसे और 6 रूपए 80 पैसे हैं। राजस्थान में वाणिज्यिक विद्युत 8 रूपए 50 पैसे, आन्ध्र प्रदेश में 10 रूपए 15 पैसे, महाराष्ट्र में 13 रूपए 21 पैसे, तमिलनाडु में 9 रूपए 10 पैसे और मध्यप्रदेश में 8 रूपए 90 पैसे है। इसी प्रकार औद्योगिक विुद्युत शुल्क राजस्थान में 6 रूपए 50 पैसे,आन्ध्र प्रदेश में 7 रूपए 80 पैसे , महाराष्ट्र में 8 रूपए 68 पैसे ,तमिलनाडु 8 रूपए और मध्यप्रदेश में 7 रूपए 85 पैसे है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
04/10/25 |स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार उत्तर रेलवे मंडलीय चिकित्सालय मे 2683 लोगों को मिल लाभ
जे कुमार, अम्बाला 4 अक्तूबर - स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" अभियान उत्तर रेलवे मंडलीय चिकित्सालय, अंबाला छावनी और सभी स्वास्थ्य इकाइयों धुरी, चंडीगढ़, शिमला, कालका, भटिंडा और उपमंडल सहारनपुर में व्यापक स्तर पर मनाया गया। इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम के देखरेख में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य गतिविधियों जैसे टीकाकरण, सर्जरी, गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच, मधुमेह जांच, एनीमिया जांच, रक्तचाप जांच, स्क्रीनिंग, पोषण कार्यक्रम, परामर्श, निदान, टीकाकरण खुराक, निगरानी और उपचार, व्यक्तिगत जांच और रोगियों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए।
अभियान के अंतर्गत कुल 2683 लोग लाभान्वित हुए, जिसमें 1776 महिलाएं और 907 पुरुष शामिल है। अभियान के दौरान 9 प्रमुख शल्यक्रियाएँ, 13 लघु शल्यक्रियाएँ, 2 नए कैंसर के मामले पाए गए और उपचार प्रारंभ हुआ व 05 नवजात शिशुओं का जन्म भी हुआ। इस पखवाड़े के दौरान अम्बाला मण्डल में 33 स्वास्थ्य शिविर और स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और उनके परिवारों का उत्साह बढ़ाना था।
#ambala #news #northern-railway-divisional #healthywomenstrongfamily
-
04/10/25 |दीपावली और छठ पूजा पर चलेगी 2 स्पेशल ट्रेन, अम्बाला मे भी होगा तरीन का ठहराव
जे कुमार, अम्बाला 4 अक्तूबर - दीपावली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। त्योहारों के सीजन में उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा होता है।
इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने चंडीगढ़ से दो स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के जरिए यात्री वाराणसी, धनबाद और पटना तक का सफर आसानी से कर सकेंगे। इन ट्रेनों का स्टॉपेज अंबाला रेलवे स्टेशन पर भी रहेगा, जिससे अंबाला और आसपास के जिलों के यात्रियों को त्योहारों पर बड़ी राहत मिलेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, दीपावली और छठ पूजा के दौरान हर साल यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। सामान्य ट्रेनों में सीटें महीनों पहले ही फुल हो जाती हैं। इसी को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है ताकि लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़–पटना स्पेशल ट्रेन पहले ही पूरी तरह फुल हो चुकी है, वहीं दूसरी स्पेशल ट्रेन से यात्री वाराणसी और धनबाद तक की यात्रा कर सकेंगे।
अंबाला रेलवे स्टेशन पर इन ट्रेनों के ठहराव से हजारों यात्रियों को फायदा होगा। त्योहारों पर उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले अधिकांश यात्री अंबाला से ही ट्रेनों में सवार होते हैं। रेलवे ने इस मौके पर स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर भी विशेष इंतजाम किए हैं। अतिरिक्त स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि प्लेटफॉर्म पर भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। साथ ही, यात्रियों को समय पर जानकारी देने के लिए हेल्पडेस्क और अनाउंसमेंट सिस्टम को और मजबूत किया जाएगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अग्रिम आरक्षण कर यात्रा की योजना बनाएं। भीड़भाड़ के समय बिना टिकट यात्रा से बचें और स्टेशन पर बनाए गए दिशानिर्देशों का पालन करें। रेलवे ने यह भी भरोसा दिलाया है कि त्योहारों पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी तरह से लागू की जाएंगी, ताकि यात्री सुरक्षित और आरामदायक यात्रा कर सकें।
त्योहारों पर चलने वाली ये विशेष ट्रेनें चंडीगढ़, अंबाला, पटना, वाराणसी और धनबाद के यात्रियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं हैं। रेलवे प्रशासन ने कहा है कि आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या के आधार पर और भी विशेष ट्रेनों का ऐलान किया जा सकता है।
#ambala #railway #drm #twospecialtrains
-
04/10/25 |अम्बाला छावनी स्टेशन पर के प्लेटफार्म पर महिला ने बच्ची को जन्म दिया
जे कुमार, अम्बाला 4 अक्तूबर - अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बच्ची को जन्म दिया जच्चा व बच्चा दोनों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया दिया गया | गाड़ी संख्या 12470 जम्मू- कानपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच में जम्मू से शाहजहांपुर तक जाने के लिए यात्रा कर रहे थे यात्रा के दौरान महिला यात्री को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई |
रेलवे कर्मचारियों की तत्परता और डॉक्टरों की टीम की मदद से अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर महिला ने एक नन्ही बच्ची को जन्म दिया ए एस आई हंसराज ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला कांस्टेबल ज्योति दीक्षित के साथ संबंधित कोच की ओर दौड़ लगाई और उन्होंने देखा कि महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है स्थिति नाजुक होने के कारण उन्होंने हेल्पलाइन 112 पर कॉल करते हुए एम्बुलेंस के लिए सूचना दी |
महिला यात्री पूजा जो अपने पति विनोद कुमार निवासी उत्तर प्रदेश और छोटी बेटी के साथ जम्मू से शाहजहांपुर जाने के लिए यात्रा कर रहे थे बच्ची को जन्म देने के पश्चात जच्चा व बच्चा दोनों को इलाज के लिए अंबाला कैंट सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया जहां पर डॉक्टरों ने बताया कि जच्चा व बच्चा दोनों की स्थिति स्थिर है |#ambala #news #railwaystation #womanbirth #babygirl
-
04/10/25 |किसान पराली जलाने की बजाय उसका वैकल्पिक करें उपयोग : डीसी
जे कुमार, पलवल, 4 अक्तूबर - डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिला के किसानों से अपील की है कि वे धान की फसल की कटाई के बाद खेतों में पराली न जलाएं। पराली जलाने से वातावरण में प्रदूषण फैलता है, जिससे आमजन के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है तथा प्रदूषण स्तर बढ़ने से सांस और आंखों की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि पराली जलाने पर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है। किसी भी किसान या व्यक्ति द्वारा पराली जलाए जाने की सूचना मिलने पर संबंधित के खिलाफ जुर्माना एवं दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी, जिसके तहत 5 हजार रुपए से लेकर 30 हजार रुपए तक जुर्माना, एफआईआर दर्ज करवाई जा सकती है तथा अगले दो वर्षों तक एमएसपी पर फसल बेचने पर रोक लग सकती है।
उन्होंने किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि पराली जलाने की बजाय उसका वैकल्पिक उपयोग करें जैसे - पशु चारे के रूप में उपयोग, कम्पोस्ट बनाने, बायो सीएनजी उत्पादन, हैप्पी सीडर एवं सुपर सीडर जैसी कृषि मशीनों का प्रयोग कर पराली प्रबंधन किया जा सकता है। उपायुक्त ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा किसानों को पराली प्रबंधन के लिए मशीनें सब्सिडी पर उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके अलावा ग्राम स्तर पर पर्यावरण मित्रों और कृषि अधिकारियों की टीम किसानों को जागरूक करने का कार्य कर रही है।जिला प्रशासन ने आमजन से भी आह्वान किया है कि यदि कहीं पराली जलाने की घटना दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से संचालित किए जा रहे हेल्पलाइन नंबर 01275-254060 पर दें, ताकि समय रहते कार्यवाही की जा सके।
उन्होंने कहा कि इस कार्य में कोताही व लापरवाही करने वाले संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि कहीं भी कोई किसान पराली जलाता है तो उसे ऐसा करने से रोकें और उन्हें पराली जलाने से होने वाले नुकसान से अवगत कराए। यदि कोई खेत में पराली जलाता हुआ पकड़ा जाता है तो उस पर जुर्माना सहित एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करें।#palwal #news #farmers #dc
-
04/10/25 |थाना शहजादपुर क्षेत्र से अवैध देसी पिस्टल व 05 जिन्दा रौन्द सहित आरोपी गिरफ्तार
जे कुमार, अम्बाला 4 अक्तूबर - अम्बाला पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों, अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वांिछत आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान 02 अक्तूबर 2025 को थाना शहजादपुर क्षेत्र पुराना बस स्टैण्ड शहजादपुर के पास से अवैध हथियार रखने के मामले में सीआईए-नारायणगढ़ के पुलिस दल ने उप-निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी मनीष कुमार निवासी गाँव सालवन थाना असंध जिला करनाल वर्तमान पता गाँव बड़ागाँव थाना नारायणगढ़ जिला अम्बाला को देसी पिस्टल व 05 जिन्दा रौंद सहित गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार 03 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया। रिमाण्ड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
02 अक्तूबर 2025 को सीआईए-नारायणगढ़ के पुलिस दल सूचना मिली थी कि आरोपी के पास अवैध हथियार है जो किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। आरोपी थाना शहजादपुर क्षेत्र पुराना बस स्टैण्ड शहजादपुर के पास से गुजरेगा। सूचना उपरान्त पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए शहजादपुर क्षेत्र पुराना बस स्टैण्ड शहजादपुर से संदिग्ध व्यक्ति को काबू कर विधिपूर्वक तलाशी लेने पर उससे अवैध देसी पिस्टल व 05 जिन्दा रौंद बरामद किए। आरोपी की पहचान मनीष कुमार निवासी गाँव सालवन थाना असंध जिला करनाल वर्तमान पता गाँव बड़ागाँव थाना नारायणगढ़ जिला अम्बाला के रूप में हुई जिसे अवैध हथियार सहित काबू कर थाना शहजादपुर में मामला दर्ज किया।#ambala #narayangarh #cia #crime #police
-
04/10/25 |अंतर-जिला युवा रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर में जीएमएन कॉलेज का नाम हुआ रोशन
जे कुमार, अम्बाला 4 अक्तूबर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी के यूथ रेड क्रॉस (YRC) के छात्रों ने 26 सितम्बर से 1 अक्टूबर, 2025 तक वृंदावन में आयोजित अंतर-जिला युवा रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
कॉलेज को प्राप्त उपलब्धियाँ इस प्रकार हैं: श्रेष्ठ एंकर एवं संसाधन व्यक्ति: डॉ. अनीश कुमार (जी.एम.एन. कॉलेज), भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार
नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार, समूहगान प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार
श्रेष्ठ अभिनेता: सपना (जी.एम.एन. कॉलेज), कॉलेज परिवार इन शानदार उपलब्धियों पर सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देता है। साथ ही, छात्रों का मार्गदर्शन और सहयोग करने के लिए वाई.आर.सी. संयोजक डॉ. राकेश तथा डॉ. अनीश कुमार के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया जाता है। यह उपलब्धि एक बार फिर यह सिद्ध करती है कि जी.एम.एन. कॉलेज अपने विद्यार्थियों में उत्कृष्टता, सृजनात्मकता और नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।#ambala #News #gmncollege #interdistrictyouth
-
04/10/25 |13 से 17 अक्तूबर तक होंगी अम्बाला जिला स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताएं :डीसी
जे कुमार, अम्बाला 4 अक्तूबर - जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं डीसी अजय सिंह तोमर ने बताया कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के सौजन्य से जिला बाल कल्याण परिषद एवं बाल भवन अंबाला द्वारा 13 अक्तूबर से 17 अक्तूबर, 2025 तक पंचायत भवन, अंबाला शहर में जिला स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिला बाल कल्याण परिषद का यह मंच बच्चों में छिपी हुई प्रतिभाओं और सृजनात्मक गुणों को सामने लाने तथा उन्हें निखारने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का कार्य करेंगा। अपनी प्रतिभाओं के दम पर बच्चों को मण्डल स्तरीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिलेंगा। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चे अपनी प्रतिभाओं के द्वारा कला, संस्कृति, शिक्षा, साहित्य और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे।
डीसी ने जिले के सभी स्कूलों व बच्चों के अभिभावकों से आह्वान किया कि वे निर्धारित आयु वर्ग के अधिक से अधिक बच्चों को इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि वे अपने प्रतिभा और सृजनात्मकता गुणों के द्वारा एक नई पहचान बनाकर जीवन में आगे बढ सकें।
जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक ने बताया कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिला बाल कल्याण परिषद एवं बाल भवन द्वारा जिला स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में एकल नृत्य, एकल शास्त्रीय नृत्य, एकल गान, समूह नृत्य, प्रश्नोत्तरी, देशभक्ति समूह गान तथा एकांकी नाटक/नाट्य नाटक जैसी प्रतियोगिताएं शामिल होंगी।इन प्रतियोगिताओं में जिला स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमें व प्रतिभागी आगे मण्डल स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के पात्र होंगें। वहीं, मण्डल स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी व टीमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगी।
इसके अतिरिक्त फैंसी ड्रेस, क्ले मॉडलिंग, दीया/मोमबत्ती सजावट, कार्ड मेकिंग, मौके पर स्केचिंग, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, थाली पूजन/कलश सजावट, फन गेम (लडक़े व लड़कियां), रंगोली, हैंड राइटिंग (हिंदी व अंग्रेजी) तथा सर्वश्रेष्ठ ड्रामेबाज जैसी अन्य प्रतियोगिताएं भी जिला स्तर पर करवाई जाएंगी। इन स्पर्धाओं में जिला स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे सीधे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे।#ambala #News #dc
-
04/10/25 |महिला आयोग हरियाणा के विश्वविद्यालयों व स्कूलों में पॉश/पोक्सो एक्ट की दे रहा है जानकारी : चेयरपर्सन रेणू भाटिया
जे कुमार, अम्बाला 4 अक्तूबर - हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं एवं लड़कियों को उनके कानूनी अधिकारों, पॉश/पोक्सो एक्ट एवं साईबर क्राइम बारे जागरूकता के दृष्टिगत कल्पना चावला राजकीय बहुतकनीकी संस्थान (महिला) अम्बाला शहर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उनके साथ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की एडवोकेट दीपा सिंह विशेष तौर पर मौजूद रही। इससे पहले चेयरपर्सन का यहां पहुंचने पर कालेज प्राचार्य मनीष कुमार व अन्य स्टाफगण सदस्यों ने पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया।
हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने इस मौके पर उपस्थित कालेज की छात्राओं को महिला आयोग की महत्वता बारे विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि महिला आयोग द्वारा पूरे हरियाणा के कालेजों के साथ-साथ विश्वविद्यालयों व स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित करके पॉश/पोक्सो एक्ट एवं साईबर क्राइम से सम्बन्धित जानकारी दी जा रही है ताकि महिलाओं के साथ-साथ लड़कियां भी जागरूक हो सके।उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों को किए जाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि अपराध होने से पहले उससे बचा जा सके। उन्होंने इस दौरान पॉश (कार्यस्थल पर यौन उत्पीडऩ की रोकथाम) और पोक्सो (बच्चों के यौन शोषण से सुरक्षा) अधिकारों के महत्व बारे विस्तार से जानकारी दी।
चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने कहा कि महिलाओं को सुरिक्षत कार्य वातावरण देना हर संस्थान की जिम्मेदारी है। पॉश अधिनियम के तहत हर कार्य स्थल पर आतरिंक शिकायत समिति (आईसीसी) का गठन अनिवार्य है ताकि किसी भी प्रकार के यौन उत्पीडऩ की शिकायत को तुरंत व निष्पक्ष तरीके से निपटाया जा सके।उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा राज्यभर में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। जिनमें महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया जाता है। पोक्सो अधिनियम के तहत भी उन्होंने उपस्थित छात्राओं को अवगत करवाते हुए महत्वपूर्ण जानकारी दी। चेयरपर्सन ने इस मौके पर यह भी कहा कि आयोग द्वारा जो कार्यक्रम किए जा रहे हैं, उससे जागरूकता भी आई है और क्राइम में भी कमी आई है।
उन्होंने इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए यह भी बताया कि यदि हम महिलाओं एवं लड़कियों को उनके अधिकारों एवं महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों से सम्बन्धित उन्हें जानकारी दें तो निसंदेह इससे वह जागरूक होंगी, आज के कार्यक्रम को किए जाने का उद्देश्य भी यही है। उन्होंने बताया कि उन्होंने वर्ष 2022 में हरियाणा राज्य महिला आयोग में चेयरपर्सन का पद ग्रहण किया था और उनके पास कई वर्ष पुराने मामले भी आए हैं, उन्होंने सभी केसों में स्वयं मोनिटरिंग की है, कुछ केस कोर्ट तक, कुछ केसों को आपसी सुलह से व कुछ केसों को आपसी समन्वय बनाकर उनका निवारण भी करवाया है और पीडि़तों को न्याय दिलवाने का काम किया है। उन्होने यह भी कहा कि यदि किसी केस में महिलाओं या लड़कियों के साथ कुछ गल्त होता है और आयोग के पास शिकायत पहुंचती है तो आयोग द्वारा नियमानुसार तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाती है।
इस मौके पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की अधिवक्ता दीपा सिंह ने पॉश /पोक्सो एक्ट के बारे में उपस्थित छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होने बताया कि बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराध बेहद ही संदेनशील मुद्दे हैं। यदि किसी के साथ यौन अपराध होता है तो इस एक्ट के तहत कानून में कड़ी सजा का प्रावधान है।इस अवसर पर साईबर एक्सर्पट बबीत भाटिया व पुलिस विभाग से आए इंस्पैक्टर ने साइबर अपराध से बचाव बारे सभी को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि साईबर अपराध से बचाव बारे जागरूकता बेहद आवश्यक है। किसी भी अनजान व्यक्ति को आप अपना ओटीपी न दें तथा अपने बैंक अकाउंट से सम्बन्धित जानकारी भी साझा न करें।
उन्होंने कहा कि यदि किसी के साथ किसी कारणवश साईबर से सम्बन्धित घटना हो जाती है तो वह साईबर सैल में जाकर इसकी शिकायत दर्ज करवा सकता है। उन्होने यह भी बताया कि आज यहां पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से जो महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है उस बारे सभी विद्यार्थी जागरूक होकर अन्य को भी इस बारे जागरूक करें, यही कार्यक्रम को किए जाने का मुख्य उद्देश्य है।
इस मौके पर कालेज प्राचार्य मनीष कुमार ने महिला आयोग द्वारा यहां पर आयोजित कार्यक्रम किए जाने के लिए आयेाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयोग द्वारा आज यहां पर जो महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है, उससे निसंदेह छात्राओं में जागरूकता आएगी और हम ऐसे अपराधों से बचाव कर सकेंगे।
इस मौके पर प्रोटैक्शन ऑफिसर अरविंदजीत कौर, प्रिंसीपल मनीष कुमार, प्रो0 मनीष भारद्वाज, सब इंस्पैक्टर बलविन्द्र के साथ-साथ कालेज का स्टाफगण व विद्यार्थिगण मौजूद रहे।#ambala #News #womenscommission #posh/pocso-act #chairperson-renubhatia
-
04/10/25 |आज 4 अक्टूबर, 2025 का राशिफल
♈ मेष (Aries)
काम / करियर : आज आपके प्रयासों को सराहना मिलेगी। नए प्रोजेक्ट में भागीदारी में सफलता मिलेगी। लेकिन जल्दबाज़ी न करें — सोच-विचार कर आगे बढ़ें।
धन / आर्थिक : धन प्राप्ति के योग हैं; पुराने निवेशों या देनदारी निपटाने का समय अच्छा है।
प्रेम / संबंध : साथी के साथ संवाद से कमी महसूस हो सकती है; संवेदनशील बने रहें।
स्वास्थ्य : ऊर्जा बढ़ी रहेगी, लेकिन हल्की थकान रह सकती है — पर्याप्त विश्राम एवं हल्की हल्की व्यायाम लाभदायक होंगे।
उपाय : लाल या गुलाबी रंग पहनना शुभ होगा। संध्या समय गाय को दाना देना अच्छा रहेगा।
---
♉ वृषभ (Taurus)
काम / करियर : कार्यस्थल पर सहयोग और समर्थन मिलेगा। कुछ बाधाएँ सामने आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें पार कर सकेंगे।
धन / आर्थिक : आय में वृद्धि की संभावना है पर खर्चों पर नियंत्रण रखें।
प्रेम / संबंध : पारिवारिक खुशियाँ बढ़ेंगी। पुराने मतभेद सुलझाने का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य : पाचन संबंधी समस्या हो सकती है — भोजन समय पर लें और जंक फूड कम करें।
उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभदायक रहेगा। पीले फूल मंदिर में चढ़ाएँ।
---
♊ मिथुन (Gemini)
काम / करियर : आज कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। फैसले लेने में दिक्कत हो सकती है — सलाह लेकर आगे बढ़ें।
धन / आर्थिक : आज अचानक खर्च हो सकते हैं — अनावश्यक ख़रीदारी से बचें।
प्रेम / संबंध : वाणी पर नियंत्रण रखें। छोटी बातों पर विवाद हो सकता है।
स्वास्थ्य : गले या श्वसन सम्बन्धी समस्या हो सकती है — गरारा करें, गर्म पेय लें।
उपाय : रुद्राक्ष धारण करना शुभ रहेगा। मित्रों या गुरु का मार्गदर्शन लेने से लाभ होगा।
---
♋ कर्क (Cancer)
काम / करियर : साझे कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी योजना पर टिके रहें और अनावश्यक बदलाव न करें।
धन / आर्थिक : निवेश के अवसर मिल सकते हैं, पर जोखिम मूल्यांकन जरूर करें।
प्रेम / संबंध : भावनाएँ गहरी होंगी; प्रिय व्यक्तियों के साथ समय बिताएँ।
स्वास्थ्य : मानसिक तनाव हो सकता है — ध्यान, योग, संगीत आदि आपके लिए उपयोगी होंगे।
उपाय : चाँदी का बर्तन पानी में रखें और उस पानी से स्नान करें। सुबह स्नान के बाद तुलसी पानी पिएँ।
---
♌ सिंह (Leo)
काम / करियर : नेतृत्व की भूमिका मिल सकती है। आपकी ऊर्जा और साहस प्रेरणा देंगे।
धन / आर्थिक : धन लाभ की संभावना है; पर बड़ा निवेश सोच-समझ कर करें।
प्रेम / संबंध : आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा, रिश्तों में गर्मजोशी बनी रहेगी।
स्वास्थ्य : उच्च रक्तचाप या सिरदर्द की समस्या हो सकती है — नमक कम लें, पानी अधिक पीएँ।
उपाय : सूर्य मंत्र (ॐ सूर्याय नमः) जप करना शुभ रहेगा। सुबह सूर्योदय से पहले सूर्य को जल चढ़ाएँ।
---
♍ कन्या (Virgo)
काम / करियर : मेहनत रंग लाएगी। आप अपने कार्यों में व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ेंगे।
धन / आर्थिक : आज खर्च पर नियंत्रण रखें — अनायास व्यय हो सकता है।
प्रेम / संबंध : साथी की भावनाएँ समझने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातें बड़ी बन सकती हैं।
स्वास्थ्य : पाचन संबंधित समस्या, पेट दर्द हो सकती है — हल्का भोजन लें।
उपाय : सफ़ेद चावल या दूध में हल्का शहद मिलाकर ग्रह शांति का उपाय करें। मीठा बोलना शुभ होगा।
---
♎ तुला (Libra)
काम / करियर : सामाजिक संपर्कों से लाभ मिलेगा। किसी मीटिंग या प्रस्तुति में सफलता मिल सकती है।
धन / आर्थिक : धन संबंधी मामला हल हो सकता है। ऋण/देय भुगतान पर ध्यान दें।
प्रेम / संबंध : साथी से तालमेल बनेगा। साझा योजनाएँ मौजूद होंगी।
स्वास्थ्य : हल्की थकान या कमज़ोरी हो सकती है — आराम एवं पानी की पूर्ति ज़रूरी है।
उपाय : कपूर जलाएँ और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाएँ। नीले रंग के फूल घर में सजाएँ।
---
♏ वृश्चिक (Scorpio)
काम / करियर : आपकी दृढ़ता और इच्छाशक्ति आज खास काम आएगी। साहस से काम लें।
धन / आर्थिक : निवेश या बैंक लेनदेन में सावधानी आवश्यक है।
प्रेम / संबंध : आपका आकर्षण अधिक रहेगा। पुराने मित्र या संबंध पुनः सक्रिय हो सकते हैं।
स्वास्थ्य : नींद कम लग सकती है; ध्यान से सोने की आदत बनाएं।
उपाय : नाग देवता को दूध चढ़ाएँ। पीलापन या दबाव महसूस हो— रक्त चाप पर ध्यान दें।
---
♐ धनु (Sagittarius)
काम / करियर : विस्तार की योजनाएँ बनेंगी। नई चुनौतियाँ मिलेंगी — सकारात्मक सोच रखें।
धन / आर्थिक : लाभ के अवसर हैं, पर सावधानी जरूरी है।
प्रेम / relation : यात्रा के दौरान प्रिय से मुलाकात हो सकती है।
स्वास्थ्य : जोड़ों में दर्द या कंधे की समस्या हो सकती है — हल्की स्ट्रेचिंग करें।
उपाय : हरा रंग पहनना शुभ रहेगा। भगवान विष्णु को तुलसी का पत्ता अर्पित करें।
---
♑ मकर (Capricorn)
काम / करियर : आज समर्पण और लगन का फल मिलेगा। पुराने अधूरे काम पूरे हो सकते हैं।
धन / आर्थिक : स्थिरता बनी रहेगी। अनावश्यक खर्चों से बचें।
प्रेम / संबंध : संयम और समझदारी से बात करें — कटुता न बढ़ने दें।
स्वास्थ्य : ध्यान रखें — गर्दन या पीठ दर्द हो सकती है।
उपाय : गाय या काले कुत्ते को दाना दें। मंदिर में दीपक जलाएँ।
---
♒ कुंभ (Aquarius)
काम / करियर : नए विचार और योजना आज काम आएंगी। समूह कार्य में सफलता मिलेगी।
धन / आर्थिक : कुछ अप्रत्याशित लाभ मिल सकते हैं।
प्रेम / संबंध : मित्रों और प्रियजनों के साथ संवाद से संबंध मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य : अत्यधिक थकान हो सकती है — पर्याप्त नींद लें।
उपाय : सफ़ेद वस्त्र डालना शुभ रहेगा। मीठा भोजन लोगों में बाँटें।
---
♓ मीन (Pisces)
काम / करियर : रचनात्मक काम में सफलता मिलेगी। कला, लेखन आदि में मन लगेगा।
धन / आर्थिक : रुके हुए धन की प्राप्ति संभव है।
प्रेम / संबंध : संवेदनशीलता बढ़ेगी — प्रिय द्वारा सहायता मिलेगी।
स्वास्थ्य : मानसिक तनाव हो सकता है — ध्यान और प्राणायाम करें।
उपाय : नींबू पानी तैयार करें और सुबह पीएँ। मीठे गीत सुनें, शांत मन रखें।
---
#HoroscopeForToday #October4 #OctoberHoroscope #DailyHoroscope # zodiacsigns #Astrology #HoroscopeArea #HoroscopeToday #AstrologyLife #AstrologyForAll #ZodiacLessons #TarotReading #AstrologyReadings #CosmicInsights #FutureForecast #SignOfTheDay #AstroInsights #SignCompatibility #DailyGuidance
-

नए अपराधिक कानूनों के आधार पर अब जो एफआईआर दर्ज होगी उसका निपटान कर मिलेगा 3 साल में न्याय : अमित शाह
चंडीगढ़, 3 अक्टूबर - केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि देश की जनता में एक धारणा बनी थी कि कई सालों तक न्याय नहीं मिलने वाला है। इन नए अपराधिक कानूनों के आधार पर जो भी एफआईआर वर्ष 2026 में दर्ज होगी, उसका पूरा निपटान 3 साल के अंदर कर दिया जाएगा और न्याय सुनिश्चित होगा। पहले जो कानून थे उन्हें अंग्रेजों ने बनाया था। उनका उद्देश्य अपने शासन को बरकरार रखना था। कानून बनाने का उद्देश्य भारत की जनता का कल्याण करना नहीं था। 1947 में अंग्रेजों से आजादी तो मिली, लेकिन देश के लोगों को अंग्रेजी कानूनों से मुक्ति नहीं मिली। अब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 1 जुलाई 2024 से भारतीय न्याय संहिता को लागू करके नए युग का उदय किया है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने शुक्रवार को कुरुक्षेत्र के केडीबी मेला ग्राउंड में तीन नए कानूनों पर लगाई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रदर्शनी का भ्रमण किया और नए कानूनों से आए सकारात्मक परिणामों को जाना। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री ने 825 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया। इसके अलावा, उन्होंने गृह विभाग द्वारा नए आपराधिक कानूनों पर तैयार पुस्तिका का भी विमोचन किया।
उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों को इन कानूनों में दंड की जगह न्याय, गरीब से गरीब नागरिक को सम्मान, संपत्ति और शरीर की सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि कई लोगों के मन में सवाल था कि परिणाम क्या आएंगे। प्रदर्शनी देखोगे तो मालूम पड़ेगा कि 112 दिन में हत्या के अपराधी को सजा सुनाकर जेल की सलाखों में भेजा गया है। जो अपराधी बॉड नहीं भर सकते थे, सालों जेल में रहते थे। अब नए कानून में एक तिहाई सजा होने पर जेल खुद उनकी सजा माफ करवाने की अर्जी लगाएगी।
उन्होंंने कहा कि पुराने कानूनों में केवल 40 प्रतिशत को ही न्याय मिल पाता था। नए कानूनों के लागू होने के बाद 80 फीसदी मामले न्याय तक पहुंच रहे हैं। अब पुलिस तथ्य जुटाने पर काम कर रही है, जिस कारण से न्याय की दर पहले से दोगुना हुई है। सरकार इसमें कई प्रावधान लेकर आई हैं, इनमें सिटीजन, डिग्निटी व कानून को शामिल किया है। अब पुलिस डंडे की जगह डाटा जुटाने पर काम कर रही है, थर्ड डिग्री की जग साइंटिफिक तथ्यों को इकट्ठा करने पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानूनों के माध्यम से पुलिस, जेल, न्यायपालिका, अभियोजन और फोरेंसिक सभी पांचों को ऑनलाइन जोड़ दिया गया है। महिलाओं और बच्चों के लिए अलग से कानून बनाया गया है। सभी बिंदुओं की वीडियोग्राफी सुनिश्चित कर दी गई है। सात साल से ज्यादा के अपराधों में फोरेंसिक जांच को सुनिश्चित कर दिया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद, मॉब लिंचिंग, डिजिटल अपराध और समय सीमा का निर्धारण भी जोड़ा गया है। अब एक जगह पर पुलिस, न्याय और प्रॉसिक्यूशन को इकट्ठा किया गया है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि ट्राइल इन एबसेंसिया का प्रावधान किया है। जो अपराधी अपराध के बाद देश छोडक़र भागे जाते हैं, अब नए कानून में इनके खिलाफ अनुपस्थिति में भी ट्रायल चलेगा और उसे सजा तक लेकर जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तारिख पे तारिख के जुमले खत्म होंगे और तीन साल में न्याय मिलना तय होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 71 प्रतिशत चार्जशीट का चालान 60 दिनों हो पेश किया जा चुका है, जिसके लिए 90 दिन का समय निर्धारित था। इसके लिए पुलिस, कोर्ट से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों, एडवोकेट्स, लोक अभियोजनाओं के लोगों को ट्रेनिंग दी गई।
365 सामानों पर घटाई जीएसटी की दरें, नागरिक करें स्वदेशी की खरीद
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि हाल ही में 365 सामानों में जीएसटी की दरों को कम किया है, जो देशवासियों के लिए बहुत बड़ा तोहफा है। देश के हर घर, हर उपभोक्ता ने यह तय करना है कि रोजाना प्रयोग की चीजों के लिए स्वदेशी उत्पादों को ही खरीदें। उन्होंने कहा कि स्वदेशी का मंत्र महात्मा गांधी ने आजादी के आंदोलन में दिया था, तब अंग्रेजों को इसका सामना करना पड़ा था। देश के लोगों ने इसको अपनाया और हमें आजादी मिली। उन्होंने कहा कि इन प्रयोगों से हमारे देश की अर्थव्यवस्था बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था को 11वें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंचाने का काम किया है और वर्ष 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था को विश्व में पहले नंबर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है।
कुरुक्षेत्र की भूमि से धर्म और सत्य की जीत का मिला संदेश
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि कुरुक्षेत्र की इस भूमि ने सिद्ध किया कि विजय हमेशा धर्म की होती है, सत्य की होती है, अधर्म और असत्य की नहीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की मातृशक्ति देश की सुरक्षा के लिए सेना और सीएपीएफ में सबसे ज्यादा अपने लाल भेज रही है। यहां सरस्वती के तट पर वेद उपनिषदों की रचना हुई। यह वहीं हरियाणा की भूमि है। मैं इस भूमि को प्रणाम करता हूं।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज, विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, सहकारिता मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, लोकनिर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा, सेवा मंत्री श्री कृष्ण बेदी, स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव, खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम, सांसद श्री नवीन जिंदल और श्री कार्तिकेय शर्मा, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।#AmitShah #NewCriminalLaws #BharatiyaNyayaSanhita #KurukshetraEvent #JusticeIn3Years #LegalReforms #NayabSinghSaini #DigitalJustice #CrimeJustice #ForensicInvestigation #TrialInAbsentia #Swadeshi #IndianEconomy
-
03/10/25 |"दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज 03 अक्टूबर, 2025 को शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
"दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज के मुख्य समाचार
https://www.danikkhabar.com
रोजाना देखें
प्रातः 10 बजे
सायं: 6 बजे
#आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमाचार -
03/10/25 |विदेशों में जाकर भारत के खिलाफ बोलना ये तो राहुल गांधी की आदत है : ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज
#anilvij #bjp #bjpharyana #congress #rahulgandhi
-
03/10/25 |गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में एक सप्ताहीय कौशल विकास कार्यक्रम का शुभारंभ
जे कुमार, अम्बाला 3 अक्तूबर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी में एक सप्ताहीय कौशल विकास कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योग आधारित कौशलों से परिचित कराने एवं उन्हें रोजगारोन्मुख शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
पहले दिन के कार्यक्रम में तीन तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। सत्र 1 में एमएसएमई योजनाओं (MSME Schemes) पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया, जिसमें सुश्री मीनू धिमान, सहायक निदेशक, एमएसएमई ने विद्यार्थियों को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, उद्यमिता को प्रोत्साहित करने हेतु उपलब्ध अवसरों एवं स्टार्टअप्स के लिए सहायता तंत्र के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।सत्र 2 में "डिजिटल मार्केटिंग का परिचय एवं नवीनतम रुझान" विषय पर विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को डिजिटल मार्केटिंग की आधुनिक तकनीकों, सोशल मीडिया मार्केटिंग, कंटेंट मार्केटिंग, एवं वर्तमान उद्योग आवश्यकताओं के बारे में अवगत कराया। सत्र 3 में "बिज़नेस फोरकास्टिंग यूज़िंग ए.आई" विषय पर व्याख्यान हुआ, जिसे डॉ. राकेश कुमार, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर साइंस विभाग, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा द्वारा प्रस्तुत किया गया।
उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) किस प्रकार व्यापारिक निर्णय लेने, भविष्य की मांग के अनुमान और रणनीतिक योजना में सहायक सिद्ध हो रही है। कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री कमलप्रीत कौर द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. भारती सुजान ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक शब्दों के माध्यम से प्रोत्साहित किया और कहा कि ऐसे कौशल विकास कार्यक्रम विद्यार्थियों को नयी संभावनाओं और करियर के अवसरों से जोड़ते हैं।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “आज के प्रतिस्पर्धी युग में विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशलों की भी आवश्यकता है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने में सहायता करते हैं और उन्हें उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करते हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे पूरे उत्साह और समर्पण के साथ सप्ताह भर चलने वाले इन सत्रों में भाग लें और अधिकतम लाभ प्राप्त करें। पूरे दिवस के सत्रों का संकलन डॉ. दिशा अरोड़ा द्वारा किया |
#ambala #news #gandhi-memorial-national-college #skill-development-programme
-
03/10/25 |अक्तूबर माह को मनाया जाएगा साइबर क्राइम जागरूकता माह - एसपी
जे कुमार, केथल 3 अक्तूबर - अक्टूबर माह को साइबर क्राइम जागरूकता महीने के रूप में मनाया जा रहा है। एसपी उपासना ने जिले के लोगों को आगाह करते हुए बताया कि साइबर अपराधी अब बैंक अधिकारियों या कस्टमर केयर प्रतिनिधियों के रूप में खुद को प्रस्तुत कर क्रेडिट कार्ड धारकों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ये ठग लोगों को कॉल, एसएमएस या व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से संपर्क कर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का लालच देते हैं और वित्तीय जानकारी चोरी कर लेते हैं।
उन्होंने बताया कि ठग सबसे पहले बड़े ही प्रोफेशनल तरीके से बात कर भरोसा जीतने की कोशिश करते हैं। इसके बाद वे पीड़ितों से कार्ड नंबर, ओटीपी, सीवीवी, जन्मतिथि जैसी गोपनीय जानकारी मांगते हैं। कई मामलों में ठग लिंक या फर्जी एप्लिकेशन डाउनलोड करवाकर मोबाइल का रिमोट एक्सेस भी हासिल कर लेते हैं। एक बार जानकारी मिलते ही ठग कुछ ही मिनटों में खातों से पैसे निकाल लेते हैं या ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाते हैं।#news #cybercrime #jagrukta #sppolice
-
03/10/25 |स्वच्छता अभियान के तहत खुले में शौच से मुक्ति बड़ी उपलब्धि
एन.एस.बाछल, 03 अक्तूबर, जयपुर।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत खुले में शौच से मुक्ति बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि वह राज्य के सभी जिलों में गए हैं। यह जानकर बहुत सुखद लगा कि गांव गांव, ढाणी ढाणी में शौचालय बने हैं। उन्होंने शहर और गांव में कचरा निस्तारण के लिए भी सभी को मिलकर प्रभावी व्यवस्था किए जाने का आह्वान किया।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे गुरुवार को स्वच्छ भारत दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय "स्वच्छोत्सव" समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले जिले के अधिकारी, कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने स्वायत्त शासन की दो पुस्तकों का लोकार्पण किया और सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।
राज्यपाल ने कहा कि शुद्ध हवा रखना हम सबकी ज़िम्मेदारी है। उन्होंने सभी को स्वच्छता के लिए कार्य करने पर जोर देते हुए सार्वजनिक स्थानों पर थूकने, कार्यालयों की सीढ़ियों की दीवारों पर पीक छोड़ने, केला खाकर छिलके सड़क पर फेंकने आदि की बुरी आदतों को छोड़ने और छुड़वाने के संस्कार विकसित किए जाने का आह्वान किया। उन्होंने स्वच्छता के लिए अच्छी आदतों को अपनाने पर जोर दिया। गंदगी दूर करने के लिए मिलकर कार्य की आवश्यकता जताई।
हरिभाऊ बागडे ने बप्पा रावल को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अरबों को भारत से खदेड़ा ही नहीं ऐसा सबक सिखाया कि बाद में डेढ़ सौ वर्षों तक देश में उनके आने की हिम्मत नहीं पड़ी। उन्होंने विकसित भारत लिए कार्य करने, प्राचीन ज्ञान परम्परा से सीख लेने और फिर से देश को विश्वगुरु बनाने पर जोर दिया। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री और गांधी जी के जीवन से जुड़े प्रसंग सुनाते हुए सभी को नैतिकता और ईमानदारी की सोच अपनाने का आह्वान किया।
नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि सेवा कर्तव्य है और उत्सव एक भावना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की भावना हमारे यहां उत्सव रूप में जागृत हो चुकी है। उन्होंने पर्दे के पीछे रहकर कार्य करने वाले सफाई मित्रो की सराहना करते हुए कहा कि यह हमारा नैतिक दायित्व है कि हम उन्हें सम्मान, सुविधा और संबल दें। उन्होंने स्वच्छता के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
आरम्भ में नगरीय विकास विभाग के सचिव श्री रवि जैन ने स्वच्छता सर्वे के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों और राज्य में नगरीय विकास विभाग से जुड़े विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महापौर सौम्या गुर्जर और कुसुम यादव ने आभार जताया। राज्यपाल शी बागडे ने आरंभ में कार्यकम स्थल पर लगी स्वच्छता संयंत्रों, सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े अत्याधुनिक उपकरणों आदि की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
03/10/25 |देश सहकार से समृद्धि की लिख रहा नई कहानी
एन.एस.बाछल, 03 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के प्रयासों से देश सहकार से समृद्धि की नई कहानी लिख रहा है। उनके मार्गदर्शन में हमारी सरकार सहकारिता की शक्ति से प्रदेश की प्रगति को नया आयाम प्रदान कर रही है। इसी दिशा में 15 अक्टूबर तक सहकारिता से जोड़ने के लिए सहकार सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें विशेष रूप से महिलाओं एवं युवाओं को जोड़ा जाएगा।
भजनलाल शर्मा गुरुवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में सहकार सदस्यता अभियान के शुभारम्भ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लगभग 8 हजार 300 पैक्स स्तर पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान में 5 विभागीय गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। साथ ही, सहकारी समितियों की संख्या में 10 प्रतिशत वृद्धि करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि पैक्स विहीन 2 हजार 158 ग्राम पंचायतों में नवीन पैक्स एवं जिन ग्राम सेवा सहकारी समितियों के पास गोदाम बनाने के लिए भूमि नहीं है, उन्हें भूमि आवंटन का कार्य भी किया जाएगा। हमारी सरकार सहकारिता से जुड़ने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए दलहन, मसालों आदि को भी इससे जोड़ने का प्रयास करेगी।
सहकारिता से गांव-गांव और जन-जन हो रहा सशक्त
मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता में सभी व्यक्ति सामाजिक और सांस्कृतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए मिलकर काम करते हैं। यह गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। सहकारिता के माध्यम से राजस्थान का गांव-गांव और जन-जन सशक्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमने लगभग 77 लाख से अधिक किसानों को 42 हजार 765 करोड़ रुपये के अल्पकालीन ब्याज मुक्त फसली ऋण, 2 लाख 48 हजार नए कृषकों को 433 करोड़ रुपये के फसली ऋण, 30 हजार से अधिक लाभार्थियों को 260 करोड़ रुपये के आजीविका ऋण वितरित किए है। साथ ही, अन्न भंडारण योजना के तहत श्रीगंगानगर जिले के घमूड़वाली पैक्स में गोदाम, प्रसंस्करण यूनिट और कस्टम हायरिंग केंद्र शुरू किए हैं। इसी तरह, सहकारी बैंको द्वारा करीब 7 हजार किसानों तथा लघु उद्यमियों को 246 करोड़ रुपये के दीर्घकालीन ऋण भी वितरित किए गए हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सहकारिता को बनाया विकास का महत्वपूर्ण स्तंभ
भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई 2021 में सहकारिता मंत्रालय की स्थापना कर इसे देश के विकास का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बनाया। वहीं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा किसानों को 6 हजार रुपये हर साल दिए जाते हैं। प्रदेश में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 76 लाख से अधिक किसानों को अब तक 7 हजार 54 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अतिरिक्त 3 हजार रुपये प्रतिवर्ष सम्मान राशि दे रही है। इसके तहत किसानों को अब तक 1 हजार 355 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई है।
केन्द्रीय सहकारिता मंत्री ने ‘सहकार से समृद्धि’ को उतारा धरातल पर
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने ‘सहकार से समृद्धि’ के मंत्र को धरातल पर उतारने के लिए अनेक क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। सहकारिता मंत्रालय ने पिछले चार वर्षों में प्राथमिक कृषि ऋण समितियों, डेयरी, मत्स्य, सहकारी बैंकों, चीनी सहकारी संस्थाओं और सहकारी शासन प्रणाली को सशक्त बनाने के लिए 100 से अधिक पहलें की हैं। पैक्स को राष्ट्रीय सॉफ्टवेयर नेटवर्क के माध्यम से कम्प्यूटरीकृत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक पंचायत और गांव में दो लाख से अधिक बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियां पांच वर्षों में गठित किए जाने का कार्य किया जा रहा है। सहकारिता क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी विकेंद्रीकृत अन्न भंडारण योजना के तहत पैक्स स्तर पर गोदाम और अन्न भंडारण केंद्र का निर्माण किया जा रहा है।
किसानों की आर्थिक समृद्धि का आधार है पशुपालन
भजनलाल शर्मा ने कहा कि पशुपालन किसानों की आर्थिक समृद्धि का आधार होता है। इनके लिए गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना संचालित की जा रही है। इसके जरिए डेयरी से संबंधित गतिविधियों के लिए 1 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त अल्पकालीन ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सा के लिए प्रदेश में मोबाइल वेटरनरी यूनिट संचालित की जा रही हैं। किसानों को सौर ऊर्जा के माध्यम से अन्नदाता से ऊर्जादाता बनाने का काम किया गया है। प्रदेश में पेयजल एवं सिंचाई के लिए राम जल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता एवं देवास परियोजना के विस्तार को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पांच वर्ष में 4 लाख सरकारी नौकरियों के लक्ष्य की प्राप्ति में 91 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए हैं।
पशुपालन एवं डेयरी व गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि सहकारिता का भाव ‘एक सब के लिए, सब एक के लिए’ में निहित होता है। सहकार सदस्यता अभियान के तहत डेयरी क्षेत्र में लक्ष्य से ज्यादा नए सदस्य बनाए जाएंगे। इस अभियान में अधिक से अधिक महिलाओं को सदस्य बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डेयरी सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए लगभग 700 करोड़ रुपये से अधिक की बजट सौगातें दी हैं। आरसीडीएफ द्वारा दूध से बनने वाले उत्पादों में वृद्धि के साथ ही शुद्धता और गुणवत्ता का पूर्ण ध्यान रखा जा रहा है। इसीलिए सरस के विभिन्न उत्पादों की डिमांड में निरंतर वृद्धि हो रही है।
सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सहकारिता गतिविधियों में गति आई है। केन्द्रीय सहकारिता विभाग के नवाचारों को अपनाकर उनके क्रियान्वयन की सफलता से राजस्थान देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के किसानों को सम्मान निधि देने का कार्य किया। वहीं, प्रदेश में भी राज्य सरकार ने प्रथम बजट में ही मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि देने की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में पारदर्शिता के लिए प्रदेश की हजारों पैक्स को कम्प्यूटरीकृत किया गया है। दीर्घकालीन ऋण देने वाला भूमि विकास बैंक मजबूत बना है। अन्न भंडारण योजना के तहत लगभग 700 गोदामों की स्वीकृति प्रदान की गई है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दौसा की श्रीरामपुरा व बडीयाल खुर्द नवीन ग्राम सेवा सहकारी समिति को गठन के प्रमाण पत्र एवं चित्तौड़गढ़ की सुखवाड़ा व कोटा की रामराजपुरा भूमिहीन ग्राम सेवा सहकारी समिति को भूमि आवंटन प्रमाण पत्र सौंपे। सहकारिता विभाग की ओर से शर्मा को एपेक्स बैंक की 1.28 करोड़ रुपये की वर्ष 2024-25 की लाभांश राशि तथा कॉनफेड की 21.73 लाख रुपये की वर्ष 2023-24 की लाभांश राशि के प्रतीकात्मक चैक सौंपे गए। इस दौरान उन्होंने सहकार सदस्यता अभियान से संबंधित पोस्टर का विमोचन किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
03/10/25 |जी.एम.एन. कॉलेज की एनएसएस इकाइयों ने किया गांधी अध्ययन केंद्र का दौरा
जे कुमार, अम्बाला 3 अक्तूबर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी में कॉलेज की एनएसएस इकाइयों ने गांधी अध्ययन केंद्र का दौरा किया। यह कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त के मार्गदर्शन तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. चंद्रपाल पूनिया और डॉ. पिंकी गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “गांधी जयंती हमें महात्मा गांधी के आदर्शों और जीवन मूल्यों की याद दिलाती है। हमें उनके दिखाए हुए सत्य, अहिंसा और सरलता के मार्ग पर चलने का निरंतर प्रयास करना चाहिए।” उन्होंने छात्रों को गांधीजी की विचारधारा से प्रेरित होकर समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।
गांधी अध्ययन केंद्र में कॉलेज के इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ. धरमवीर सैनी ने एनएसएस स्वयंसेवकों को महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं और उनके सत्य एवं अहिंसा पर आधारित संघर्षों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
दौरे के दौरान विद्यार्थियों ने गांधीजी के जीवन, उनके आदर्शों और समाज सुधार के लिए किए गए प्रयासों को गहराई से समझा। इस अवसर पर प्रो. श्याम रहेजा, प्रो. गीती बिंद्रा, प्रो. राजिंदर मीरवाल तथा एनएसएस स्वयंसेवक हर्षित लंबा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।#nssunits #gmncollege #visitgandhistudycentre #ambala
-
03/10/25 |हरियाणा सरकार की योजनाओं को सीधे लोगों तक पहुंचाने का किया अनोखा प्रयास
जे कुमार, पलवल 3 अक्तूबर - हरियाणा सरकार के सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित विशेष कार्यक्रमों के तहत जिला के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में भजन मंडलियों ने लोकगीतों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। यह अभियान ग्रामीण समुदायों को राज्य की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं, जैसे किसान समर्थन, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने का प्रयास है। विभाग तथा सूचीबद्ध भजन पार्टी ने लोकगीतों, भजनों के माध्यम से लोगों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश पहुंचाने का कार्य किया।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग के निर्देशानुसार तथा उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में यह जागरूकता अभियान गत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलाया गया।उन्होंने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के लिए लोकगीतों, भजनों और रागनियों का सहारा लिया गया। इन गीतों के माध्यम से लोगों को ‘हर घर गृहणी’ योजना के तहत 500 रुपये में गैस सिलेंडर, ‘लखपति दीदी’ योजना, परिवार पहचान पत्र से घर बैठे योजनाओं का लाभ, आयुष्मान भारत-चिरायु योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का नि:शुल्क स्वास्थ्य लाभ और किसानों की 240 फसलों की एमएसपी पर खरीद के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही युवाओं और शहीदों के आश्रितों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं, बिना पर्ची-खर्ची के मेरिट आधारित भर्ती और समाधान शिविरों के माध्यम से जन समस्याओं के निवारण जैसे प्रयासों को भी रोचक और सरल अंदाज में बताया गया। भजन पार्टियों ने भजनों के जरिए ग्रामीणों को ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के बारे में भी जागरूक किया।
इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को 2100 प्रतिमाह वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसी कड़ी में विभाग की धर्मवीर सिंह भजन पार्टी ने गांव ततारपुर, महीपाल भजन पार्टी ने ग्वाल नगला, सूचीबद्ध भजन पार्टियों में डिगम्बर भजन पार्टी ने गांव काशीपुर, चतर सिंह भजन पार्टी ने फिरोजपुर राजपूत, विरेंद्र सिंह भजन पार्टी ने मोहन नगर तथा दिनेश भजन पार्टी ने कृष्णा कॉलोनी पलवल में कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर लोगों को योजनाओं से अवगत करवाया।
#palwal #News #a-unique-effort
-
03/10/25 |वन राज्यमंत्री ने अलवर में आमजन की सहभागिता के साथ किया श्रमदान
एन.एस.बाछल, 03 अक्तूबर, जयपुर।
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने स्वच्छता दिवस के अवसर पर अलवर के कम्पनी बाग में आमजन के साथ मिलकर साफ-सफाई कर श्रमदान करके स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
संजय शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर कम्पनी बाग में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया है। महात्मा गांधी का स्वच्छता के प्रति भाव था कि क्षेत्र व स्थान स्वच्छ रहेगा तो मानव का स्वास्थ भी अच्छा रहेगा। उनके इसी संकल्प को साकार करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत श्रेष्ठ भारत का नारा दिया जो जन आन्दोलन बनकर देश में स्वच्छता के प्रति आमजन में जागरूकता लेकर आया है। उन्होंने कहा कि अलवर शहर को स्वच्छ व सुन्दर शहर बनाने के लिए आमजन की सामूहिक जनसहभागिता के साथ निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है, अतः गन्दगी ना फैलाए तथा अपने घरों व प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे को गीले व सूखे कचरे के रूप में पृथक करके ऑटो टिपर में ही डालकर शहर की स्वच्छता में सहयोग करें।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
03/10/25 |डाइट मोहड़ा अम्बाला के द्वारा विद्यालयों में सेवा पखवाड़ा का हुआ सफलता संपन्न
जे कुमार, अम्बाला 3 अक्तूबर - हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद, पंचकूला के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा एवं डाइट प्राचार्या व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्योति सभरवाल के कुशल मार्गदर्शन में और सभी छह ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों के सहयोग से दिनांक 17 सितंबर 2025 से विद्यालय, खंड एवं जिला स्तर पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत करवाई गई सभी प्रतियोगिताओं का समापन हुआ।
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं यथा निबंध प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता और हरियाणवी विरासत पर पीपीटी प्रस्तुति प्रतियोगिता को विद्यालय, खंड एवं जिला स्तर पर तथा बच्चों की स्वास्थ्य जांच, व्यावसायिक शिक्षा, नियमित रूप से अनुपस्थित बच्चों को मुख्य धारा में लाना, नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता जागरूकता के लिए प्रभात फेरी, वृक्षारोपण, स्कूल बाल संसद, हरियाणा के ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्त भारत एवं स्वच्छता और एकल उपयोग प्लास्टिक पर साइकिल रैली इत्यादि का संचालन विद्यालय स्तर पर करवाया गया।
कार्यक्रम का संचालन डाइट मोहड़ा के वरिष्ठ प्रवक्ता अजय अग्रवाल व सुशीला गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ए.पी.सी. हरजिंदर सिंह व पूजा शर्मा एवं डाइट मोहडा से प्रवक्ता पवन कुमार, डॉ. साधना, दिलबाग, डॉ. धारा, डॉ. शिवा, रविंद्र पाल कौर, नीरज ढाका और डॉ. विवेक शर्मा का विशेष सहयोग रहा।#ambala #News #service-fortnight #successfully #organised #schoolsdiet
-
03/10/25 |प्रधानमंत्री के ‘हर घर स्वदेशी-घर घर स्वदेशी’ आह्वान को प्रदेशवासी करें आत्मसात
एन.एस.बाछल, 03 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को गांधी जयंती के अवसर पर जयपुर के बजाज नगर स्थित खादी ग्रामोद्योग भवन पहुंचे। उन्होंने यहां खादी उत्पाद खरीदे तथा आमजन को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने यूपीआई के माध्यम से भुगतान करते हुए डिजिटल इंडिया को भी बढ़ावा दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का ‘हर घर स्वदेशी-घर घर स्वदेशी’ का आह्वान आत्मनिर्भर भारत का आधार है। हम सभी इस आह्वान को आत्मसात करते हुए ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं।
इससे पहले उन्होंने खादी एवं ग्रामोद्योग भवन परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के पदाधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
03/10/25 |वन राज्यमंत्री ने लोकल फॉर वोकल को बढावा देने का दिया संदेश
एन.एस.बाछल, 03 अक्तूबर, जयपुर।
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने ‘स्वदेशी अपनाओ’ अभियान के तहत गुरूवार को गांधी जयन्ती के अवसर पर अलवर शहर में स्थित खादी भण्डार में खादी से बने कपडों की खरीददारी कर वोकल फॉर लोकल को बढावा देने के लिए आमजन को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संदेश दिया।
संजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए ‘स्वदेशी अपनाओ देश को मजबूत बनाओ' के मंत्र को अपनाकर हम न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकते हैं, बल्कि स्थानीय उत्पादकों, शिल्पकारों और छोटे उद्यमियों को भी आत्मनिर्भर बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त प्रयास है। उन्होंने कहा कि खादी सिर्फ कपड़ा नहीं, बल्कि हमारे देश की आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना था कि खादी हर घर तक पहुंचे और हर हाथ को काम मिले, अब समय है कि हम स्थानीय कारीगरों का साथ दें और स्वदेशी को अपनाए। उन्होंने कहा कि जब हम अपने देश में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देंगे, तो देश की आर्थिक स्थिति और स्थानीय रोजगार दोनों को बल मिलेगा। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि त्योहारों, उपहारों एवं दैनिक उपयोग में स्वदेशी विकल्पों को प्राथमिकता देकर हमारे हस्तशिल्पियों व स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करके देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करें।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
03/10/25 |अंबाला में निकाली शांति मार्च, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दिखाई हरी झंडी
जे कुमार, अम्बाला 3 अक्तूबर - मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रवीण के मार्गदर्शन में अंबाला में शांति मार्च का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रवीण, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अंबाला ने हरी झंडी दिखाकर शांति मार्च को रवाना किया। शांति, सद्भावना और अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु आयोजित इस मार्च में अध्यापक, अधिवक्ता, पैरालीगल वालंटियर, तथा स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतिभागियों ने गांधी के आदर्शों सत्य, अहिंसा एवं नैतिक मूल्यों का प्रचार करते हुए समाज में शांति तथा एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अंबाला ने अपने संबोधन में कहा कि आज की पीढ़ी के लिए महात्मा गांधी के विचार सदैव मार्गदर्शक रहेंगे। हमें उनके द्वारा दिखाए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर समाज में समानता एवं भाईचारे को मजबूत करना चाहिए।
#ambala #News #shantimarch #peace-march #chiefjudicial #magistrate #flaggedoff
-
03/10/25 |नेतृत्व की नई शुरुआत: आर्य कॉलेज की प्रो डॉ. अंजू ने प्राचार्या पदभार किया ग्रहण
जे कुमार, अम्बाला 3 अक्तूबर - आर्य कॉलेज अम्बाला कैंट में प्रोo डॉ.अनुपमा आर्य की सेवानिवृति के उपरांत प्राचार्य पद का गरिमापूर्ण उत्तरदायित्व प्रो। डॉ. अंजू बाला ने स्वीकार किया।
कार्यभार ग्रहण के अवसर पर मैनेजमेंट कमेटी द्वारा प्रो। डॉ. अंजू का सम्मान स्वागत किया गया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉo इंदरदेव गुप्ता, महासचिव डॉo विवेकशील मल्होत्रा तथा कोषाध्यक्ष श्री ओ. पी सिंघल ने प्राचार्य डॉo अंजू को पुष्पगुच्छ भेट कर हार्दिक अभिनन्दन किया एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर डॉo इंदरदेव गुप्ता ने अपने वक्तव्य में प्राचार्य डॉo अंजू के अनुभव एवं योगदान की सरहाना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महाविद्यालय निश्चित्त ही नई ऊँचाइयों को छुएगा।
डॉo विवेकशील मल्होत्रा ने अपने सम्बोधन में कहा डॉo अंजू के आने से शिक्षण व्यवस्था में नविन ऊर्जा का संचार होगा। हम उनके अनुभव और मार्गदर्शन से महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास की उपेक्षा करते हैं। हम महाविद्यालय को ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए सदैव उनके सहयोगी रहेंगे तथा तत्परता से उनके निर्णयों में उनका साथ देंगे। कोषाध्यक्ष ओ. पी सिंघल ने अवसर को विशेष बताते हुए महाविद्यालय के उज्जवल भविष्य की कामना की।
प्राचार्य डॉo अंजू बाला ने अपने संक्षिप्त वक्तव्य में सभी का आभार व्यक्त करते हुए यह विश्वास दिलाया कि वे संस्था की शिक्षा, अनुशासन एवं समग्र विकास की परम्परा को आगे बढ़ाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगी।
महाविद्यालय के सभी स्टाफ़ सदस्यों ने प्राचार्य का हार्दिक अभिनन्दन व पुष्पगुच्छ व स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्राध्यपकों ने अपने शब्दों द्वारा प्राचार्य के नेतृत्व में संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उसके अनुभव व सरल व्यक्तित्व की सरहाना की। इस अवसर पर विधार्थियों ने भी अपनी नई प्राचार्य के प्रति उत्साह व स्नेह प्रकट करते हुए केक कटवाया और उन्हें पुष्पगुच्छ प्रदान कर शुभकामनाएँ दीं। माहौल आत्मीयता, उल्लास और उत्साह से परिपूर्ण रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक तथा गैर-शैक्षणिक सदस्य उपस्थित रहे । और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।#ambala #News #aryacollege
-
03/10/25 |71वें वन्यजीव सप्ताह में सैकड़ों छात्रों ने उत्साह, उमंग एवं उल्लास से गतिविधियों में ली सहभागिता
एन.एस.बाछल, 03 अक्तूबर, जयपुर।
प्रकृति और वन्यजीवों की रक्षा का संकल्प दोहराते हुए 71वें वन्यजीव सप्ताह का शुभारम्भ नाहरगढ़ जैविक उद्यान में हुआ। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण की नई दिशा का वाहक बना। मुख्य वन संरक्षक डॉ. टी. मोहनराज एवं उप वन संरक्षक विजयपाल सिंह के मार्गदर्शन में पौधारोपण और रंगीन गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
उप वन संरक्षक, वन्यजीव चिड़ियाघर जयपुर विजयपाल सिंह ने बताया कि सप्ताह के पहले दिन विभिन्न विद्यालयों के लगभग 330 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को जीवंत बना दिया। इनमें टैगोर पब्लिक स्कूल, जामडोली, आदर्श विद्या मंदिर कोटखावदा, आदर्श विद्या मंदिर बस्सी, ब्राइट्स पब्लिक स्कूल आमेर और चिल्ड्रन्स एकेडमी बी.बी. स्कूल कुकस के विद्यार्थी शामिल रहे। बच्चों ने वन्यजीव भ्रमण कर अपने अनुभव साझा किए और संरक्षण का संदेश आत्मसात किया।
इस अवसर पर स्वच्छ एवं हरित अभियान को हरी झंडी दिखाकर आगे बढ़ाया गया, विद्यार्थियों को प्रेरित करने हेतु कठपुतली नाट्य का मंचन किया गया तथा श्री बनवारी लाल ने सभी को प्रकृति और वन्यजीवों की रक्षा की शपथ दिलाई। वहीं जयपुर चिड़ियाघर में लगभग 150 विद्यार्थियों और स्टाफ ने दिवंगत वन्यजीवों को श्रद्धांजलि अर्पित की। हाथीगांव और झालाना लेपर्ड रिज़र्व में व्यापक स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संवर्धन का संकल्प दोहराया गया।
सीसीएफ डॉ. टी. मोहनराज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वन्यजीवों का संरक्षण केवल कर्तव्य नहीं बल्कि एक समृद्ध और सुरक्षित भविष्य की नींव है। प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। आगामी सात दिनों तक चलने वाला यह सप्ताह संरक्षण की भावना को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
03/10/25 |सेवा पखवाड़े-2025 के तहत अधिकारियों-कर्मचारियों ने निभाई सक्रिय भागीदारी
एन.एस.बाछल, 03 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार सेवा पखवाड़े-2025 के तहत गांधी जयंती के अवसर पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट जयपुर में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशों की अनुपालना में गुरुवार को आयोजित इस कार्यक्रम में कलक्टरेट के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और कार्यालय परिसर में व्यापक सफाई एवं वीडिंग कार्य किया। इस दौरान सभी ने अपने-अपने कक्षों की धूल-मिट्टी साफ कर जाले हटाए, डस्टिंग की, अभिलेखों को सुव्यवस्थित किया तथा अनुपयोगी कागज एवं सामग्री को हटाकर स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया।
अभियान के अंतर्गत कर्मचारियों ने कार्यालय प्रांगण, गलियारों और खुले क्षेत्र में भी सफाई कर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस अवसर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा को नमन कर उनके स्वच्छता के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि यह निरंतरता से अपनाई जाने वाली जीवनशैली होनी चाहिए। सबने मिलकर कार्यालय को स्वच्छ, व्यवस्थित और सुसज्जित बनाने का संकल्प लिया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित यह गतिविधि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उस परिकल्पना को साकार करती है जिसमें स्वच्छता को समाज और प्रशासन की प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया गया है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
03/10/25 |कोटा का दशहरा मेला धार्मिक आस्था, संस्कृति और लोक परंपराओं का अद्वितीय संगम
एन.एस.बाछल, 03 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का उत्सव है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि सत्य का मार्ग कितना भी चुनौतीपूर्ण हो, समुद्र के समान कितना भी गहरा हो लेकिन समाधान का रामसेतु बन ही जाता है। उन्होंने कहा कि कोटा का दशहरा मेला केवल एक उत्सव नहीं बल्कि राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है।
भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को कोटा में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित 132वें राष्ट्रीय दशहरा मेला में आमजन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह मेला पूरे भारत में अपनी भव्यता और ऐतिहासिक महत्व के लिए विख्यात है। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के दिलों में भी यह मेला एक विशेष स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि यह मेला धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक आयोजन, मनोरंजन और लोक परंपराओं का अद्वितीय संगम है। इस बार का दशहरा मेला कई मायनों में विशेष है क्योंकि मेले का आयोजन तिरंगा थीम पर किया गया है जो हमारी सेना के शौर्य और पराक्रम को दर्शाता है।
जीएसटी सुधारों से आम आदमी की खुशियां हुईं दोगुनी—
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले में राजस्थान और अन्य राज्यों के कारीगर अपने पारंपरिक हस्तशिल्प, आभूषण, वस्त्र और सजावटी वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाने के लिए आते हैं। यह बाजार हमारे कुशल कारीगरों की प्रतिभा और राजस्थान की समृद्ध शिल्प परंपरा का उचित मंच है। उन्होंने कहा कि इस बार हमारे शिल्पकारों और कारीगरों में भी नया उत्साह देखने को मिल रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने जीएसटी सुधारों के तहत विभिन्न हस्तशिल्प उत्पादों पर जीएसटी की दर 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी है। इन जीएसटी सुधारों से इस बार त्योहारी सीजन में आम आदमी की खुशियां भी दोगुनी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि हम सब प्रदेश को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संकल्प लें तथा वोकल फोर लोकल के मंत्र को आत्मसात करें।
राज्य सरकार ने माना नर को नारायण और दीन को देवता—
भजनलाल शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम ने रावण जैसी बुराइयों का अंत कर रामराज्य की स्थापना की। रामराज्य में समाज में सुख-समृद्धि का वास और खुशहाली का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की संकल्पना निहित होती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नर को नारायण और दीन को देवता मानते हुए अपने कार्यकाल में महिला, युवा, किसान और गरीब के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। महिला सुरक्षा तथा महिला सशक्तिकरण के लिए भी राज्य सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। साथ ही, पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना शुरू कर 10 हजार गांवों के बीपीएल परिवारों को गरीबी रेखा के ऊपर लाने का काम किया जा रहा है।
सत्य की राह पर चलकर देश-प्रदेश के विकास में दें योगदान -लोकसभा अध्यक्ष—
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि दशहरा पर्व असत्य पर सत्य की जीत का उत्सव है। श्रीराम ने जनमानस को साथ लेकर अहंकारी राजा रावण के खिलाफ सेना तैयार कर अहंकार और असत्य को पराजित किया। उन्होंने कहा कि इस मौके पर हम सब संकल्प लें कि सत्य और नैतिकता की राह पर चलकर देश-प्रदेश के विकास में अपना योगदान देंगे।
कोटा दशहरा मेला हमारी परंपरा और संस्कृति का प्रतीक—
ओम बिरला ने कहा कि कोटा का दशहरा मेला ऐतिहासिक होने के साथ ही हमारी परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वदेशी अपनाने के मंत्र का आह्वान करते हुए कहा कि इससे देश आत्मनिर्भर और विकसित बनते हुए समृद्धि और खुशहाली की ओर बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में कटौती किए जाने से आमजन और स्वदेशी उत्पादकों को लाभ मिल रहा है।
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि दशहरा मेले में इस बार प्रदेशवासी जीएसटी बचत उत्सव मनाते हुए बड़ी संख्या में हस्तशिल्प और स्वदेशी उत्पाद खरीद रहे हैं। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा मेला हस्तशिल्पियों और स्थानीय कारीगरों के जीवन में नई समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगा।
इस दौरान इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स तथा एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि ने 233 फीट के भारत के सबसे बड़े रावण के पुतले के रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा। इस अवसर पर पूर्व महाराव इज्येराज सिंह ने भगवान लक्ष्मीनारायण के प्रतिनिधि के रूप में परम्परागत रूप से रावण के विशाल पुतले का दहन किया। साथ ही, कार्यक्रम के दौरान भव्य अतिशबाजी की गई जिसे देखकर आमजन रोमांचित हो उठे।
इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कोटा के गढ़ पैलेस पहुंचने पर पूर्व महाराव इज्येराज सिंह ने दरीखाना में उनका परम्परानुसार अभिनन्दन किया गया। सभी ने एक दूसरे को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
03/10/25 |
प्रतिबंधित दवा लिखने पर चिकित्सक और फार्मासिस्ट पर निलंबन की कार्रवाई
एन.एस.बाछल, 03 अक्तूबर, जयपुर।
प्रदेश में संचालित नि:शुल्क दवा योजना के तहत वितरित खांसी की सीरप की गुणवत्ता की शिकायत के प्रकरण में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग गंभीरता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित कर रहा है। भरतपुर एवं सीकर जिले में दो बच्चों की मौत के प्रकरण में प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार दोनों ही बच्चों को खांसी की दवा डेक्सट्रोमैटोरफन नहीं लिखी गई थी। विभाग ने सीकर जिले में हाथीदेह पीएचसी में बच्चों के लिए खांसी की प्रतिबंधित दवा लिखे जाने पर एक चिकित्सक एवं फार्मासिस्ट को निलंबित करने की कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी है।
उल्लेखनीय है कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने प्रकरण सामने आने पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मामले की जांच किए जाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद आरएमएससीएल ने संबंधित दवा के वितरण एवं उपयोग पर रोक लगा दी थी और जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन भी कर दिया था। साथ ही, दवा का वैधानिक नमूना लेकर जांच के लिए राजकीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भी भेजा गया है।
निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि भरतपुर एवं सीकर में दो बच्चों की मौत के प्रकरण में प्राप्त रिपोर्ट में सामने आया है कि चिकित्सक द्वारा दोनों ही बच्चों को Dextromethorphan HBr Syrup नहीं लिखी गई है। प्रोटोकॉल के अनुसार बच्चों को यह दवा नहीं लिखी जाती है। सीकर के अजीतगढ़ ब्लॉक की हाथीदेह पीएचसी पर एक बच्चे को खांसी की यह दवा लिखे जाने का मामला सामने आया था, जिस पर चिकित्सक डॉ. पलक एवं फार्मासिस्ट पप्पू सोनी को निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट के अनुसार भरतपुर के कलसाडा निवासी 30 वर्षीय मोनू जोशी 25 सितम्बर, 2025 को खांसी—जुकाम व बुखार होने पर सीएचसी कलसाडा आए थे। चिकित्सक ने उन्हें अन्य दवाओं के साथ सिरप डैक्ट्रामैट्रोफन हाइड्रो ब्रोमाइड लिखी थी। मोनू जोशी ने अपने तीन वर्षीय पुत्र गगन के जुकाम व निमोनिया होने पर बिना चिकित्सक की सलाह के यह सीरप उसे पिला दी। गगन की तबीयत ज्यादा खराब होने पर वे तुरन्त चिकित्सक डॉ. अशोक जैन के पास महुआ लेकर गए। डॉ. अशोक जैन ने मरीज की गम्भीर अवस्था को देखते हुए उसे जेके लोन जयपुर के लिए रैफर कर दिया गया। 25 सितम्बर को ही दोपहर 2 बजे गगन को जेके लोन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। मरीज की स्थिति में सुधार होने पर उसे 27 सितम्बर को डिस्चार्ज कर दिया गया।
इसी प्रकार 01 अक्टूबर को समाचार पत्र में प्रकाशित खबर तीन भाई बहनों ने लिया खांसी का सीरप, एक की मौत के बारे में वस्तु स्थिति यह है कि 18 सितम्बर 2025 को नहनी उम्र 50 साल उप केन्द्र, मलाह पर दिखाने आई थी, जिसे उप केन्द्र स्तर की पीसीएम दवाई दी गई थी। जिस बच्चे सम्राट की मौत होना खबर में प्रकाशित हुआ है वो पहले से निमोनिया से ग्रसित था, जिसे भरतपुर से जयपुर रैफर किया गया था। सम्राट की मृत्यु 22 सितम्बर को हुई थी।
वहीं सीकर के ग्राम खोरी के नित्यांश पुत्र महेश कुमार शर्मा की मृत्यु के संबंध में प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार वस्तु स्थिति यह है कि 7 जुलाई 2025 को बच्चे को बुखार-जुकाम की शिकायत पर सीएचसी चिराना, झुंझुनूं में दिखाया गया था। रोगी की पर्ची में सिरप डैक्ट्रमैथोरफन नहीं लिखी गई थी। बच्चे की माता खूशबू शर्मा ने बताया कि 28 सितंबर 2025 को रात्रि 9 बजे बच्चे को हल्की खांसी की शिकायत हुई तब पहले से घर में रखी डैक्स्ट्रोमैथोरफन 5 एमएल कफ सिरप माता ने बच्चे को दी थी। 29 सितम्बर को रात्रि 2 बजे बच्चे ने पानी पिया और सो गया। तब तक बच्चा ठीक था। प्रातः 5 बजे मां उठी तो बच्चा बेसुध था। बच्चे को राजकीय श्री कल्याण अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस प्रकार दोनों ही बच्चों की मौत के मामले में चिकित्सक द्वारा डैक्स्ट्रोमैथोरफन दवा नहीं लिखी गई है।
विभाग ने जारी की एडवाइजरी—
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही के साथ ही प्रिसक्रिप्शन लिखने में प्रोटोकॉल का पालन करने तथा रोगियों को प्रिसक्रिप्शन से ही दवा उपलब्ध कराने तथा रोगियों द्वारा बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवा नहीं लेने के संबंध में एडवाइजरी भी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी चिकित्सक दवा लिखते समय एडवाइजरी की पूर्णत: पालना सुनिश्चित करें। बच्चों को दवाई लिखते समय निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन किया जाए। रोगी बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवा का सेवन नहीं करें। निदेशक जनस्वास्थ्य ने बताया कि प्रदेश में मौसमी बीमारियों सहित अन्य सामान्य बीमारियों से बचाव, उपचार एवं अन्य जानकारी के राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 0141—2225624 पर किसी भी समय सम्पर्क किया जा सकता है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
03/10/25 |
सहकारिता से जुड़कर आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ाये कदम
एन.एस.बाछल, 03 अक्तूबर, जयपुर।
जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने गुरुवार को अजमेर में अजमेर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड द्वारा राज्य सरकार के निर्देश पर आयोजित “सहकार सदस्यता अभियान 2025” का शुभारंभ किया।
यह अभियान 2 से 15 अक्टूबर तक चलेगा जिसके अंतर्गत ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों, युवाओं एवं महिलाओं को सहकारिता से जोड़ने, नई समितियों का गठन करने तथा सहकारी योजनाओं की जानकारी देने का कार्य किया जाएगा।
सहकारिता ग्रामीण विकास का सशक्त माध्यम-
किसानों को संबोधित करते हुए मंत्री रावत ने कहा कि वर्ष 2025 को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार ने सहकारिता सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि सहकारिता से जुड़कर ग्रामीण परिवार आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। यह अभियान ‘एक सबके लिये, सब एक के लिये’ की भावना को मूर्त रूप देगा।
अभियान के अंतर्गत निम्न कार्य होंगे-
—पैक्स विहीन ग्राम पंचायतों में पैक्स का गठन
—नवीन गोदाम हेतु भूमि आवंटन
—पीएम किसान लाभार्थियों की आधार सीडिंग एवं ई-केवाईसी
—महिलाओं एवं युवाओं की सहकारी समितियों में अधिकाधिक सदस्यता
—आमजन को सहकारिता कानून की जानकारी
उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सहकारिता आंदोलन से जोड़ते हुए उनकी आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति सुनिश्चित करना है।
गोदाम निर्माण का शिलान्यास—
सुरेश सिंह रावत ने सहकारिता अभियान के तहत गेगल ग्राम सेवा सहकारी समिति के नवीन गोदाम का भूमि पूजन एवं शिलान्यास भी किया। श्री रावत की अनुशंसा पर यह गोदाम 12 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत है।
विकसित राजस्थान 2047 का दृष्टिकोण—
सुरेश सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार सहकारिता को ग्रामीण आर्थिक आज़ादी का सशक्त साधन मानते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के साथ जोड़कर एक आदर्श मॉडल बना रही है।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि विशेष रूप से किसान, युवा, महिलाएं और कमजोर वर्ग सहकारिता आंदोलन से जुड़ें और विकसित राजस्थान 2047 के स्वप्न को साकार करने में सहभागी बनें।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
03/10/25 |"दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज 03 अक्टूबर , 2025 को प्रातः 10 बजे के ताजा समाचार
"दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज के ताजा समाचार
https://www.danikkhabar.com
रोजाना देखें
प्रातः 10 बजे
सायं: 6 बजे
#आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमाचार -
03/10/25 |प्रधानमंत्री के नेतृत्व में घर-घर पहुँचा स्वच्छ भारत अभियान
एन.एस.बाछल, 03 अक्तूबर, जयपुर।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर अजमेर के गांधी भवन में जिला स्तरीय स्वच्छता अभियान एवं पुष्पांजलि संगोष्ठी कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता को जीवन का आधार बनाकर पूरे विश्व को मार्गदर्शन दिया। उनका “स्वच्छता को जनआंदोलन” बनाने का संकल्प आज भी प्रासंगिक है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान ने इसे घर-घर तक पहुँचाया है।
भागीरथ चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को स्मरण करते हुए कहा कि शास्त्री का “जय जवान, जय किसान” का मंत्र सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता है। आज जब भारत आत्मनिर्भरता और कृषि-प्रधान अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब शास्त्री जी के विचार और भी अधिक महत्त्वपूर्ण हो जाते हैं।
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर स्वदेशी उत्पादों और खादी वस्त्रों को अपनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि खादी वस्त्र केवल परिधान नहीं, बल्कि स्वावलंबन और आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
03/10/25 |आज 3 अक्टूबर 2025 का राशिफल
🐏 मेष (Aries)
प्रेम: जीवनसाथी या प्रेमी के साथ समय अच्छा बीतेगा। अविवाहितों के लिए प्रस्ताव आ सकता है।
करियर: कार्यक्षेत्र में सफलता और मान-सम्मान मिलेगा। नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा।
स्वास्थ्य: सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन अधिक तनाव न लें।🐂 वृषभ (Taurus)
प्रेम: रिश्तों में मधुरता आएगी। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य बढ़ेगा।
करियर: धन की प्राप्ति होगी लेकिन खर्च भी अधिक होगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन का संकेत।
स्वास्थ्य: थकान व आलस्य महसूस हो सकता है। खानपान पर ध्यान दें।👬 मिथुन (Gemini)
प्रेम: प्रियजन के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है, धैर्य रखें।
करियर: कामकाज में नई योजनाएँ सफल होंगी। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ।
स्वास्थ्य: मौसम का असर हो सकता है, सावधानी बरतें।🦀 कर्क (Cancer)
प्रेम: परिवार और रिश्तों में खुशियाँ रहेंगी। वैवाहिक जीवन आनंददायी।
करियर: नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे।
स्वास्थ्य: मानसिक शांति बनी रहेगी, सेहत अच्छी रहेगी।🦁 सिंह (Leo)
प्रेम: प्रेम संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
करियर: कामकाज में प्रगति, पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना।
स्वास्थ्य: आत्मविश्वास बढ़ेगा, ऊर्जा बनी रहेगी।👧 कन्या (Virgo)
प्रेम: प्रेम जीवन में कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं, धैर्य रखें।
करियर: नया कार्य शुरू करने से पहले सोचें। निर्णय सोच-समझकर लें।
स्वास्थ्य: पेट और पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।⚖️ तुला (Libra)
प्रेम: जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा।
करियर: आर्थिक लाभ के योग हैं। भाग्य साथ देगा। निवेश में फायदा होगा।
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार होगा, मन प्रसन्न रहेगा।🦂 वृश्चिक (Scorpio)
प्रेम: प्रेम संबंध में मजबूती आएगी। परिवार से भी सहयोग मिलेगा।
करियर: नौकरी और व्यापार में अच्छे परिणाम। विरोधी परास्त होंगे।
स्वास्थ्य: सेहत उत्तम रहेगी, ऊर्जा बनी रहेगी।🏹 धनु (Sagittarius)
प्रेम: प्रियजन के साथ यात्रा की संभावना। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव।
करियर: नए प्रोजेक्ट में सफलता, विद्यार्थियों के लिए दिन लाभकारी।
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी लेकिन यात्रा में सावधानी रखें।🐊 मकर (Capricorn)
प्रेम: परिवार में सामंजस्य रहेगा, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
करियर: मेहनत का पूरा फल मिलेगा। रुका हुआ कार्य पूरा होगा।
स्वास्थ्य: खर्च से तनाव हो सकता है। नींद पूरी लें।🏺 कुंभ (Aquarius)
प्रेम: दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। नए संबंध बनने की संभावना।
करियर: करियर में प्रगति होगी। धन की प्राप्ति होगी।
स्वास्थ्य: पुराने रोगों से राहत मिलेगी।🐟 मीन (Pisces)
प्रेम: प्रेम और वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी।
करियर: रुका हुआ धन मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।
स्वास्थ्य: मानसिक शांति मिलेगी, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।#HoroscopeForToday #October32025 #DailyHoroscope #Astrology #ZodiacSigns #HoroscopeReading #AstroInsights # AstrologyToday #AstroForecast #Tarot #WeeklyHoroscope #HoroscopeLovers #AstroVibes #SpiritualGrowth #CosmicEnergy #StarSign #HoroscopeAdvice #ZodiacTarot #AstrologyCommunity #FutureForecast
-

विजयदशमी पर्व बुराई पर अच्छाई का तथा झूठ पर सच्चाई का प्रतीक : ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने रेलवे कालोनी, तोपखाना बाजार, दशहरा ग्राउंड और शास्त्री कालोनी में दशहरा उत्सव में बतौर मुख्यतिथि शिरकत की
चंडीगढ़/अम्बाला, 2 अक्टूबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज अम्बाला छावनी में भिन्न-भिन्न जगहों पर दशहरा पर्व में शामिल होकर लोगों को बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व दशहरा पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने विजयदशमी पर्व की उपस्थित सभी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि सारे देश में विजयदशमी पर्व बडे ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। नौ दिन जो रामलीला चलती है वह हमारी जीवन पद्धति का सार है। रामलीला में जो एक-एक घटना दिखाई जाती है वह हमारे जीवन को सार्थक करती है। उन्होंने कहा कि विजयदशमी पर्व बुराई पर अच्छाई का तथा झूठ पर सच्चाई का प्रतीक है।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर रेलवे रोड (नाचघर) दशहरा कमेटी व श्री रामलीला नाटक समाज तोपखाना दशहरा कमेटी को 5-5 लाख रूपए देने की तथा श्री रामलीला कमेटी बजाजा बाजार रामलीला कमेटी को 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके उपरांत उन्होंने शास्त्री कालोनी परिवार रेजिडेंट सोसाइटी द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होते हुए बच्चों की प्रस्तुतियों को खूब सराहा। इससे पहले दशहर उत्सव में विभिन्न जगहों पर पहुंचने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का आयोजित कार्यक्रमों में पदाधिकारियों व अन्य गणमान्य लोगों ने मुख्यअतिथि को फूल-माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर उनका भव्य अभिन्नदन किया।
ऊर्जा मंत्री ने इस मौके पर कहा कि बारिश के बावजूद दशहरा पर्व पर लोगों का उत्साह देखने ही बन रहा है, यही हमारी परम्परा है, यही हमारी शिक्षाएं हैं तथा हम अपने महापुरूषों के पदचिन्हों पर चलते हुए अपने जीवन को सार्थक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व पर कईं जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों को जलाया गया और भव्य आतिशबाजी से रावण पर भगवान राम की जीत का जश्न भी मनाया गया।
उन्होंने कहा कि पिछले कईं दशकों से यहां पर दशहरा पर्व मनाने का काम किया जा रहा है। बरसात के बावजूद यहां पर लोगों का इतनी संख्या में डटकर रहना उनकी धार्मिक भावना को दर्शाता है। उन्होंने विजयदशमी पर्व बुराई पर अच्छाई का तथा झूठ पर सच्चाई का प्रतीक है बताते हुए सभी को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ राहुल आनंद, भाजपा पदाधिकारी अजय बवेजा, रवि बुद्धिराजा, श्रीराम लीला कमेटी बजाजा बाजार से संजीव जिंदल, कैलाश धीर, संदीप जिन्दल, दीपक शर्मा, प्रदीप जी, सनातन धर्म रेलवे कालोनी नाचघर अम्बाला छावनी से प्रदीप शर्मा, प्रमोद लक्की, विनोद कुमार राय, संजय कुमार, नीरज शर्मा, बृजमोहन, शास्त्री कालोनी परिवार वेलफेयर रजिडेंट सोसाइटी से कपिल विज, विपिन खन्ना, विवेक जैन, अरविंद, बलित नागपाल के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
#AnilVij #DussehraCelebrations #AmbalaCantt #Vijayadashami #FestivalOfVictory #EnergyMinisterHaryana #RamLeela #CulturalHeritage #GrantAnnouncement #HaryanaPolitics #GoodOverEvil #AmbalaNews
-
02/10/25 |"दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज 02 अक्टूबर, 2025 को शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
"दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज के मुख्य समाचार
https://www.danikkhabar.com
रोजाना देखें
प्रातः 10 बजे
सायं: 6 बजे
#आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमाचार -
02/10/25 |प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
#pmo #narenderamodi #bjp #congress #mallikarjunkhadge #congresspresdient
-
02/10/25 |प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 'मेरी पॉलिसी मेरे हाथ' अभियान शुरू
एन.एस.बाछल, 02 अक्तूबर, जयपुर।
कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने बुधवार को पंत कृषि भवन में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की पॉलिसियों का वितरण कर खरीफ— 2025 की ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
कृषि मंत्री ने कहा कि पूरे देश में खरीफ— 2025 की 8 करोड़ 71 लाख बीमा पॉलिसियां करवाई गई हैं, जिनमें से 2 करोड़ 16 लाख यानी लगभग 25 प्रतिशत पॉलिसियां राजस्थान की हैं।
कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को बीमा के प्रति जागरुक करने के लिए पूरे प्रदेश में ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शिविर लगाकर 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक घर-घर जाकर पॉलिसियों का वितरण किया जा रहा है एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा नवीन कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जो किसान इन शिविरों में पॉलिसी प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं, वे अपनी फसल बीमा पॉलिसी संबंधित कृषि पर्यवेक्षक एवं बीमा कंपनी के स्थानीय कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि फसल बुआई करने के बाद किसी कारण से फसल नहीं उग पाती है तो ऐसे किसान को बीमित राशि का 25 प्रतिशत मुआवजा दिया जा रहा है। बुआई से कटाई तक विभिन्न प्रकार की आपदाओं एवं फसल कटाई पश्चात् सुखाने के लिए खेत में पडी फसल में बेमौसम वर्षा, ओलावृष्टि, चक्रवात और चक्रवाती वर्षा जैसी प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान झेलना पड़ता है। इन आपदाओं से कृषकों को राहत प्रदान करने के लिये केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना वरदान साबित हो रही है। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा निरन्तर प्रचार-प्रसार और किसानों को समय पर बीमा क्लेम का भुगतान मिल जाने से इस योजना की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।
डॉ. किरोडी लाल ने कहा कि किसानों को इन विकट परिस्थितियों में नुकसान होने पर सरकार द्वारा सहायता मिलने से आर्थिक मजबूती मिलती है, जिससे वे अपने परिवार का पालन पोषण अच्छी तरह से कर पाते हैं। पॉलिसी वितरण के दौरान किसान पाठशाला के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार सभी ग्राम पंचायतों में किया जाएगा। बीमा कंपनियों द्वारा राज्य के सभी ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन कर लगभग 32.10 लाख कृषकों को लगभग 2.16 करोड़ पॉलिसियों का वितरण किया जाएगा।
कृषि मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा में हुए नुकसान की आपदा प्रबंधन द्वारा गिरदावरी करके किसानों को नुकसान की भरपाई की जा रही है। कृषि विभाग किसानों की उपज की पैदावार में वृद्धि के हर संभव प्रयास कर रहा है। कृषक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लें जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो । दूर-दराज के क्षेत्र, जहां बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां किसान पीएम कुसुम कंपोनेन्ट बी योजना के तहत सोलर पंप लगवाकर अपने खेतों की सिंचाई कर सकते हैं। जिसमें राज्य सरकार द्वारा 60 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कृषकों को खरीफ फसल के लिए 2 प्रतिशत, रबी फसलों के लिए 1.5 प्रतिशत और वाणिज्यिक व बागवानी फसलों के लिये 5 प्रतिशत प्रीमियम अदा करना पड़ता है। फसल बीमा सभी श्रेणी के कृषकों के लिए खरीफ— 2022 से स्वैच्छिक है लेकिन ऋणी कृषकों को योजना से पृथक होने के लिए योजना से जुड़ने के अन्तिम तिथि से सात दिन पूर्व लिखित में आवेदन किया जाना आवश्यक है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
02/10/25 |विधानसभा अध्यक्ष ने 100 बेड के कामकाजी महिला छात्रावास का किया शिलान्यास
एन.एस.बाछल, 02 अक्तूबर, जयपुर।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि कामकाजी महिला छात्रावास का निर्माण केवल भवन निर्माण नहीं बल्कि नारी सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वर्तमान सरकार महिलाओं को सुरक्षित वातावरण और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। इस छात्रावास के बन जाने से निजी एवं राजकीय क्षेत्र में कार्यरत महिलाएं शहर में कार्य करने के बाद निश्चित होकर सुरक्षित वातावरण में रह सकेंगी।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को अजमेर के लोहागल में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा स्वीकृत 618 लाख रुपये की लागत के 100 बेड के कामकाजी महिला छात्रावास निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि आज की महिला प्रत्येक क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है और नौकरी के अवसर मिलने पर कई बार उन्हें दूसरे शहरों में रहना पड़ता है। ऐसी स्थिति में उनके लिए सुरक्षित आवास, भोजन, पुस्तकालय जैसी सुविधाओं की आवश्यकता होती है। महिला घर के संचालन के साथ-साथ आर्थिक सहयोग भी दे रही है और देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने नवरात्रि और नवमी के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि नारी को शक्ति का स्वरूप माना गया है। यह महत्वपूर्ण है कि छात्रावास का शिलान्यास भी इसी पावन अवसर पर किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संभागीय मुख्यालयों पर कामकाजी महिला छात्रावास बनाए जा रहे हैं। इसकी शुरुआत अजमेर से हो रही है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा कहा कि अगले वर्ष नवरात्रि में इसका लोकार्पण करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक गली-मोहल्ले को सड़कों से जोड़ा जा रहा है। लोहागल में रिजर्वायर टैंक का निर्माण किया जाएगा। इससे पेयजल आपूर्ति और बेहतर होगी। इसके साथ ही पानी, बिजली और रोजगार जैसे क्षेत्रों में विकास कार्य तीव्र गति से चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोहागल में साइंस पार्क सहित कई अन्य विकास परियोजनाएं क्षेत्र की कायापलट कर देंगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
02/10/25 |सुमंगल दीपावली मेला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के हुनर और आत्मनिर्भरता का प्रतीक
एन.एस.बाछल, 02 अक्तूबर, जयपुर।
ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के सौजन्य से इंदिरा गांधी पंचायती राज सस्थान में आयोजित हो रहे सुमंगल दीपावली मेला–2025 का बुधवार को शुभारंभ किया । उन्होंने कहा कि यह मेला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के हुनर और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं बल्कि ग्रामीण जीवन, कला, संस्कृति और महिला सशक्तीकरण का एक सशक्त मंच है जो ग्रामीण महिलाओं के जीवन में नई रोशनी लेकर आएगा।
डॉ. किरोड़ी ने कहा कि राजीविका ने प्रशिक्षण, वित्तीय सहयोग और विपणन अवसर प्रदान कर ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाया है। आज ये महिलाएँ न केवल अपने परिवारों का संबल हैं बल्कि गाँव की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बना रही हैं। उन्होंने मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से बात कर उनकी संख्या, लागत और आय के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आमजन से इस मेले में अधिक से अधिक खरीदारी करने का आह्वान किया तथा कहा कि यहां से खरीदा गया प्रत्येक उत्पाद केवल एक वस्तु नहीं बल्कि हमारी ग्रामीण बहनों की मेहनत और सपनों का प्रतीक है। उन्होंने अलवर के स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाई गई स्टॉल से दीये खरीद कर यूपीआई से भुगतान किया।
उल्लेखनीय है कि यह मेला 1 से 12 अक्टूबर तक इंदिरा गांधी पंचायती राज ग्रामीण विकास संस्थान परिसर जवाहर लाल नेहरू मार्ग जयपुर में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। मेले में 65 हैंडीक्राफ्ट स्टॉल्स एवं 10 स्टॉल्स से सजा भव्य फूड कोर्ट आकर्षण के केंद्र हैं। यहाँ आगंतुकों को राजस्थान के विविध जिलों के हस्तनिर्मित उत्पाद और परम्परागत राजस्थानी व्यंजनों का आनंद लेने का अवसर मिल रहा है।
मेले में जयपुर की ब्लू पॉटरी, सांगानेरी व बगरू प्रिंट, कोटा डोरिया साड़ी, सवाई माधोपुर की लाख की चूड़ियाँ, राजसमंद की मीनाकारी एवं मोलेला पॉटरी, बीकानेर के अचार व नमकीन, अलवर का टेराकोटा, भरतपुर के जूट उत्पाद, नागौर की कैर, सांगरी व कसूरी मेथी, बांसवाड़ा के तीर-कमान, श्रीगंगानगर के सॉफ्ट टॉयज, दौसा एवं जालोर की राजस्थानी जूतियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र हैं।
मेले में आगंतुक राजस्थानी भोजन दाल-बाटी-चूरमा, गट्टे की सब्जी, केर-सांगरी, बाजरे व ज्वार की रोटी, कढ़ी-पकोड़ी, घेवर, मालपुआ, फेणी और रबड़ी जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त भी उठा रहे हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
02/10/25 |राजकीय संग्रहालय में सिंधु सभ्यता की मिलेगी अनोखी झलक
एन.एस.बाछल, 02 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत राजकीय संग्रहालय, अजमेर के संरक्षण, जीर्णाेद्धार एवं उन्नयन कार्यों का बुधवार को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी तथा विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुभारंभ किया ।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि संग्रहालय किसी भी समाज की धरोहर होता है। ये प्राचीन सभ्यता, जीवनशैली, कला, युद्ध कौशल और चिंतन को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि संग्रहालय का रख-रखाव सरकार की जिम्मेदारी है। इसके साथ नागरिकों की भी यह जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने परिवार और बच्चों के साथ इन धरोहर स्थलों पर जाएं और उन्हें जीवंत बनाए रखें। उन्होंने कहा कि बजट घोषणा के अंतर्गत 5 करोड़ रुपये की राशि संग्रहालय विकास कार्यों के लिए स्वीकृत की गई थी, जो अब धरातल पर उतर रही है।
उन्होंने कहा कि हेरिटेज लाइब्रेरी के नवीनीकरण और पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण के लिए भी बजट प्रावधान किया जाएगा। स्थानीय कामगारों की हस्तनिर्मित वस्तुओं को बढ़ावा देने के लिए संग्रहालय में एक सवेनिअर शॉप स्थापित की जाए। इससे वोकल फॉर लोकल की भावना को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि आगामी समय में घूमर उत्सव का आयोजन किया जाएगा। ऎतिहासिक धरोहरों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नियमित रूप से किया जाना चाहिए। इससे धरोहरों की जीवंतता बनी रहेगी।
उन्होंने कहा कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पर्यटक स्थलों से संबंधित जानकारी प्रदर्शित करने वाले साइन बोर्ड लगाए जाने आवश्यक है। इससे पर्यटक बढ़ेंगे। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे सोशल मीडिया सहित अन्य प्लेटफॉर्म पर अपने स्थानीय पर्यटक स्थलों को बढ़ावा दें।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राजकीय संग्रहालय का उन्नयन अजमेर की ऐतिहासिक पहचान को नई दिशा देगा। संग्रहालय में सुरक्षित प्राचीन पांडुलिपियां और हजारों वर्षों की मानव सभ्यता से जुड़ी मूर्तियां हमारी संस्कृति के धरोहर हैं। सिंधु दर्शन दीर्घा पर्यटकों को विश्व की प्राचीनतम सभ्यता का सजीव अनुभव कराएगी। उन्होंने इसे सांस्कृतिक पुनर्जागरण की संज्ञा देते हुए कहा कि नई पीढ़ी यहां आकर अपने पूर्वजों के त्याग और बलिदान से परिचित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि संग्रहालय में पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण कर इन्हें स्थाई रूप से संरक्षित किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अजमेर पर्यटन की दृष्टि से राज्य का हृदय है, जहां धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के साथ-साथ पर्यावरणीय पर्यटन की भी असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने लेपर्ड सफारी, वरुण सागर का सौंदर्यकरण, साइंस पार्क और अन्य परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ये पुष्कर एवं दरगाह आने वाले पर्यटकों को नए विकल्प प्रदान करेंगी। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और शहर विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
02/10/25 |वरिष्ठ नागरिकों का सहारा साबित हो रहा सक्षम जयपुर अभियान
एन.एस.बाछल, 02 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार जयपुर जिले में संचालित सक्षम जयपुर अभियान वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहारा साबित हो रहा है। अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुधवार को जामड़ोली स्थित सामाजिक न्याय संकुल में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। सांसद श्रीमती मंजू शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक बी.पी. चंदेल ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशों की अनुपालना में सक्षम जयपुर अभियान के तहत आयोजित हुए विशेष शिविर में राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत चयनित वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरणों का वितरण किया गया है। समारोह का आयोजन जिला प्रशासन एवं केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के उपक्रम भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
उन्होंने बताया कि सक्षम जयपुर अभियान के तहत गत 8 अगस्त से 23 सितम्बर तक जिले की सभी पंचायत समिति व नगर निकाय मुख्यालयों पर चिन्हीकरण शिविर आयोजित किए गए थे। इन शिविरों में 1040 वरिष्ठ नागरिक चिन्हित किए गए जिन्हें कुल 5600 सहायक उपकरण प्रदान किए गए। जिनमें व्हीलचेयर, वॉकिंग स्टिक, श्रवण यंत्र, सेकल बेल्ट, नी-ब्रॉस, बैसाखी और सर्वाइकल कॉलर आदि शामिल हैं। वहीं, समारोह में अतिथियों द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
02/10/25 |
विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को दी विजय दशमी की शुभकामनाएं
एन.एस.बाछल, 02 अक्तूबर, जयपुर।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विजयादशमी पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
वासुदेव देवनानी ने कहा है कि मन की बुराइयों को पराजित करें। उलझनों पर विजय पाने का प्रयास करें। स्वस्थ जीवन शैली को अपनाकर मन की मजबूती और अनुशासन का संकल्प ले।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रभु श्री राम के जीवन से मिलने वाली मर्यादित जीवन की सीख को अपने जीवन में उतारें और विजयादशमी के मौके पर अपने व्यवहार को जीवन के हर मोर्चे पर सकारात्मक बनाने का प्रण लें।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
02/10/25सीआईए-1 के पुलिस दल ने जेल से फरार बन्दी को किया काबू
जे कुमार, अम्बाला 2 अक्तूबर - अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व अपराधिक मामलों में वांिछंत आरोपियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान थाना बलदेव नगर में दर्ज बन्दी अधिनियम के मामले में मुकदमा नं0 296 दिनांक 27 सितम्बर 2025 धारा 262 बीएनएस व 42 प्रिजनर एक्ट थाना बलदेव नगर के अन्तर्गत मामले में सीआईए-1 पुलिस दल ने निरीक्षक हरजिन्द्र सिहँ के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए जेल से फरार बन्दी आरोपी अजय कुमार निवासी गाँव खजूरी बाडी जिला देहरागाध किशनगंज बिहार को काबू कर कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज गया।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता उप-अधीक्षक केन्द्रीय कारागार अम्बाला ने 27 सितम्बर 2025 को थाना बलदेव नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 27 सितम्बर 2025 को बन्दी आरोपी अजय कुमार निवासी गाँव खजूरी बाडी जिला देहरागाध जिला किशनगंज बिहार (केन्द्रीय कारागार अम्बाला) से चकमा देकर दीवार फाँदकर फरार हो गया था। सीआईए-1 पुलिस दल ने मुस्तैदी से कार्यवाही करते हुए जेल से फरार बन्दी को जिरकपुर पंजाब से काबू कर कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
#ambala #news #cia1 #police -
02/10/25 |"दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज 02 अक्टूबर , 2025 को प्रातः 10 बजे के ताजा समाचार
"दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज के ताजा समाचार
https://www.danikkhabar.com
रोजाना देखें
प्रातः 10 बजे
सायं: 6 बजे
#आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमाचार -
02/10/25 |अम्बाला मे इन अवेध कॉलोनियों पर चला जिला नगर योजनाकार का पीला पंजा
जे कुमार, अम्बाला 2 अक्तूबर - जिला नगर योजनाकार अम्बाला के दस्ते द्वारा अर्बन एरिया साहा के गांव साहा, सब तहसील साहा तथा जिला अम्बाला में लगभग 2.5 एकड़ (खसरा न0 102//13 मिनी, 18, 19 मिनी) में अवैध रूप से विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी में बनी हुई कच्ची सडक़ों को पूर्ण रूप से धवस्त कर दिया गया।
मौका पर डयूटी मैजिस्ट्रेट कम जिला नगर योजनाकार - रोहित चैहान, गुरजीन्द्र कनिष्ठ अभियन्ता तथा पुलिस बल के साथ उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित जिला नगर योजनाकार रोहित चैहान ने आमजन से अपील की है कि भूमालिक/प्रोपट्री डीलर में कालोनी के रेगूलर होने का झांसा देकर प्लाट बेच रहे हैं।
अत: सभी को सूचित किया जाता है कि इस प्रकार से किसी भी झांसे में ना आएं तथा इन अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदने तथा किसी भी प्रकार का निर्माण न करने के प्रति चेताया तथा बताया कि ऐसी अवैध कालोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी।
#ambala #News #townplaning
-
02/10/25डाइट मोहड़ा अम्बाला के द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पेंटिंग प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन संपन्न
जे कुमार, अम्बाला 2 अक्तूबर - हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद, पंचकूला के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा एवं डाइट प्राचार्या व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्योति सभरवाल के कुशल मार्गदर्शन में जिला स्तरीय सेवा पखवाड़ा से संबंधित पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदेव नगर, अम्बाला के प्रांगण में किया गया।
कक्षा 6 से 8 के स्तर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जलबेड़ा की श्रिया ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पसियाला की हरमन ने द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर की उपासना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया व कक्षा 9 से 12 स्तर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोह की श्वेता ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनाना की दीक्षा ने द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिहटा की संध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य व खंड शिक्षा अधिकारी अंबाला-1 सतबीर सैनी ने की। प्रतियोगिता का संचालन डाइट मोहड़ा के वरिष्ठ प्रवक्ता अजय अग्रवाल व श्रीमती सुशीला गुप्ता ने किया। कार्यक्रम प्रभारी ए.पी.सी. हरजिंदर सिंह व श्रीमती पूजा शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से छठी से 12वीं कक्षा तक के 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विद्यार्थियों ने अपनी चित्रकला के माध्यम से सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत थीम को लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डाइट मोहडा के प्रवक्ता पवन कुमार, डॉ. साधना, दिलबाग, डॉ. धारा, डॉ. शिवा, डॉ धीरज वालिया, अजय कौशल, रविंद्र पाल कौर और डॉ. विवेक शर्मा का सहयोग रहा।
#ambala #news #district-level #paintingcompetition
-
02/10/25 |पलवल जिले में सामुदायिक रेडियो स्टेशन पर हुआ स्वच्छता कार्यक्रम
जे कुमार, पलवल 2 अक्तूबर - स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पलवल जिले में स्थित सामुदायिक रेडियो स्टेशन एनजीएफ 90.4 एफएम द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम की शुरुआत की गई। स्वच्छता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीडीपीओ उपमा अरोड़ा ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि हमें हर दिन कम से कम एक घंटा श्रमदान जरूर करना चाहिए, चाहे वह अपने घर पर अथवा कार्य स्थल पर हो या स्कूल और कॉलेज, किसी सार्वजनिक स्थान पर हो।
इस अवसर पर एनजीएफ रेडियो टीम के अलावा कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा भी इस अभियान में अपना श्रमदान किया गया। रेडियो जिंगल्स के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान डीडीपीओ उपमा अरोड़ा ने एफएम रेडियो के द्वारा जिले के नागरिकों को जागरूकता संदेश दिया।कॉलेज के सीईओ अश्विनी प्रभाकर ने इस अभियान को सभी विद्यार्थियों के लिए जरूरी बताया और रोज एक घंटा श्रमदान करने का आह्वान किया। रेडियो निदेशक दीप्ति शाह ने इस कार्य की सराहना की। इस अवसर पर रेडियो टीम से योगिता शर्मा, जितेश पोसवाल, संदीप कुमार, नीतू डागर, भारत और सृष्टि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
#palwal #news #
-
02/10/25आज रात से हरिद्वार में गंगनहर 20 दिनों के लिए बंद, गंगा जी मे चलेगा साफ-सफाई व मुरम्मत का कार्य अभियान
जे कुमार हरिद्वार 2 अक्तूबर - विजयदशमी की रात से उत्तरप्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा गंगनहर की जल आपूर्ति बंद किए जाने से हरिद्वार के गंगा घाटों पर जल संकट गहराने लगा है। विभाग की ओर से गंगनहर को आगामी 20 दिनों तक साफ-सफाई और मरम्मत कार्य के लिए बंद किया गया है।
इसके चलते हरकी पैड़ी समेत आसपास के प्रमुख घाट जलविहीन हो गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को स्नान और धार्मिक कर्मकांड करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, लेकिन स्नान योग्य जल न मिलने पर उन्हें मायूस लौटना पड़ा। गंगनहर में जल आपूर्ति न होने के कारण गंगा घाटों पर जलस्तर काफी नीचे चला गया। इस वजह से कई श्रद्धालु पारंपरिक स्नान और अर्घ्य नहीं कर सके।
ज्ञात हो कि उत्तरप्रदेश सिंचाई विभाग प्रतिवर्ष इसी समय गंगनहर को साफ-सफाई और मरम्मत कार्य के लिए बंद करता है। देर भीमगोड़ा बैराज से गंगनहर का पानी रोके जाने के बाद से हरिद्वार के सभी प्रमुख घाट प्रभावित हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, अगले 20 दिनों तक मरम्मत कार्य जारी रहेगा और उसके बाद गंगनहर की जल आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
गंगनहर बंद होने से जहां श्रद्धालु निराश हैं, वहीं व्यापारी वर्ग और घाटों पर मौजूद पुजारियों को भी असुविधा झेलनी पड़ रही है। सभी की नजरें अब मरम्मत कार्य पूरा होने और गंगा घाटों पर पुनः अविरल धारा बहने पर टिकी हुई हैं।
#haridwar #ganga-cana #cleaning #repairwork
-
02/10/25 |पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल की एन एस एस शाखा ने आयोजित किया एक दिवसीय स्वच्छता शिविर
जे कुमार, अम्बाला 2 अक्तूबर - पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल की एन एस एस शाखा ने एक दिवसीय स्वच्छता शिविर का आयोजन किया। इस दौरान असेंबली में लक्ष्य गीत गाकर एवं स्वच्छता शपथ लेकर स्वच्छता शिविर का उद्घाटन किया। वॉलिंटियर्स एवं स्कूल के सभी छात्रों ने स्वच्छता की शपथ ली एवं प्रण किया कि वह 1 साल में 100 घंटे स्वच्छता के प्रति समर्पित करेंगे एवं न तो गंदगी खुद फैलाएंगे न ही अपने आसपास किसी भी व्यक्ति को फैलाने देंगे। इसके पश्चात वॉलिंटियर्स एवं स्कूल के सभी छात्रों ने मानव लड़ी बनाकर प्रण लिया कि हम अपने समाज को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे एवं व्यक्तिगत स्वच्छता एवं पर्यावरण स्वच्छता पर भी पूरा ध्यान देंगे।
एनएसएस वॉलिंटियर्स ने कक्षा 2, 3 के विद्यार्थियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और उन्हें स्वच्छता की शपथ दिलाई एवं उन्हें हाथ धोने का तरीका एवं फायदे समझाएं। इसके पश्चात वॉलिंटियर्स ने स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों के साथ मिलकर पौधा रोपण किया ताकि सभी छात्रों में पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा हो और हमारा वातावरण भी स्वच्छ एवं सुंदर बने।
शिविर के दूसरे चरण में वॉलिंटियर्स ने अपनी कक्षाओं एवं ग्राउंड एवं अलमारी की सफाई की और स्वच्छता अभियान चलाया एवं इसके पश्चात पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग में हिस्सा लेकर सुंदर-सुंदर पोस्टर बनाएं।
इस दौरान प्रधानाचार्य नीरू शर्मा ने बच्चों को इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और उनका उत्साह वर्धन किया । स्कूल मैनेजमेंट ने इस तरह के कार्यक्रम के लिए एनएसएस शिविर और स्कूल के सभी छात्रों की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं कहा कि व्यक्तिगत स्वच्छता, ब्लॉक की स्वच्छता, शहर की स्वच्छता किसी और पर निर्भर नहीं है बल्कि हम सब स्वयं इसके लिए जिम्मेदार है।
अगर सभी व्यक्ति स्वच्छता के सभी नियमों का पालन करेंगे तो हमारा देश एक स्वच्छ और सुंदर देश बनकर प्रगति के पथ पर हमेशा आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आज के नौजवान ही कल का भविष्य है इसीलिए एनएसएस वॉलिंटियर्स को इस तरह के गतिविधियों में भाग लेना चाहिए ताकि हमारा देश हमेशा स्वच्छ एवं सुंदर रहे।
#ambala #News #pkrjainschool #cleanliness camp
-
02/10/25 |जीएमएन स्कूल के बच्चों ने बुराई पर अच्छाई की विजय का दिया संदेश
जे कुमार, अम्बाला 2 अक्तूबर - जी.एम.एन. पब्लिक स्कूल में कक्षा चौथी और पाँचवीं के विद्यार्थियों द्वारा एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा पाँचवीं का विषय “गांधी जयंती” रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन, उनके सिद्धांतों तथा उनके आदर्शों को रोचक और प्रेरणादायक ढंग से प्रस्तुत किया।
वहीं कक्षा चौथी का विषय “दशहरा” रहा, जिसमें बच्चों ने बुराई पर अच्छाई की विजय के संदेश को विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावी ढंग से दर्शाया।कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरी सभा आनंद और उत्साह से सराबोर हो गई तथा उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों की मेहनत की सराहना की।
साथ ही अभिभावकों ने भी विद्यालय के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों का विशेष आभार व्यक्त किया।
#ambala #News #dussehra #schoolchildren
-
02/10/25 |सेवा पखवाड़ा के तहत महिला थाना पुलिस ने महिलाओ को किया जागरूक
जे कुमार, अम्बाला 2 अक्तूबर - ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ के तहत प्रबन्धक महिला थाना अम्बाला शहर ने थाना अम्बाला छावनी में सेवा समिति हाई स्कूल अम्बाला छावनी में शिक्षकों/स्कूल स्टाफ/महिलाओं को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचाव, स्वच्छता, पौधारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, रक्तदान व यातायात के नियमों की पालना बारे जानकारी दी।
डाॅयल-112 एप्प बारे शिक्षकों/स्कूल स्टाफ/महिलाओं को जानकारी देकर मौका पर ही डाउनलोड करवा कर रजिस्ट्रेशन करवाया तथा ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस बारे भी विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने जानकारी देते हुए बतलाया कि छा़त्राएँ/कामकाजी महिलाएँ निसंकोच होकर किसी भी समय डाॅयल-112 या महिला महिला हेल्पलाइन नं0 1091 पर काॅल करके सहायता प्राप्त कर सकती है।
पुलिस आपकी सेवा, सुरक्षा सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि नशा समाज का शत्रु है नशा सिर्फ शरीर को बीमार नहीं करता, यह परिवार को तोड़ता है और समाज में अपराध व हिंसा को जन्म देता है। जब युवा नशामुक्त होंगे तभी समाज अपने आप भयमुक्त और सुरक्षित बनेगा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देेश्य महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करके डाॅयल-112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस, साईबर अपराध, व यातायात के नियमों बारे विशेष जानकारी देना हैं जिससे गांँवों व कस्बों से आने वाली छात्राओं/कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके व आमजन को यातायात के नियमों और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देकर उन्हंे जागृत किया जा सके।
#ambala #news #sewapakhwada
-
02/10/25 |जी एम एन कॉलेज अम्बाला ने ग्राम खुड्डा कला में किया एक दिवसीय शिविर का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 2 अक्तूबर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला कैंट की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खुद्दा कलां में आयोजित किया गया।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य एनएसएस छात्रों को समाज सेवा और सामुदायिक विकास की दिशा में प्रशिक्षित करना रहा। शिविर में छात्रों को विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिनमें स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण तथा सामुदायिक सेवा जैसी पहल शामिल रही। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्रों में जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी और वे समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित हुए।
प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला कैंट की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित किये जा रहे इस शिविर की सराहना करते हुए कहा कि कॉलेज प्रबंधन को विश्वास है कि यह आयोजन विद्यार्थियों में समाज सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा तथा उन्हें सामुदायिक विकास की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगा। साथ ही गांव के लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा।
शिविर के आयोजक एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रपाल पूनिया और डॉ. पिंकी गुप्ता ने कहा कि इन एस एस वोलेंटियरस ने ग्रमीणों को स्वच्छ रहने के बारे में जागरूक किया साथ ही किस प्रकार से स्वच्छता हमे लिए आवश्यक है यह भी बताया। शिविर के सफल आयोजन में एन.एस.एस. के सदस्य श्याम रहेजा, हर्षित लंबा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।#ambala #News #gmncollege
-
02/10/25 |अंबाला में दशहरे पर्व की धूम, विभिन्न स्थलों पर होगा रावण दहन
जे कुमार, अम्बाला 2 अक्तूबर - विजयादशमी का पर्व इस बार भी अंबाला में धूमधाम और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। छावनी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दशहरे पर्व के आयोजन किए जाएंगे, जहां रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाएगा।
अंबाला छावनी के तोपखाना बाजार स्थित दशहरा मैदान में हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य आयोजन होगा। यहां पर तैयार किए गए विशालकाय रावण के पुतले को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ेगी। इसके साथ ही राम बाग रोड स्थित दशहरा मैदान में भी रावण दहन किया जाएगा, जहां आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे।
इसी तरह रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में भी दशहरे का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया जाएगा। यहां बच्चों और युवाओं में रावण दहन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
दशहरे को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। आयोजन समितियों ने सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था को लेकर प्रशासन से सहयोग मांगा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक इंतजाम करेंगे।
इसके अलावा छावनी के अन्य स्थानों पर भी अलग-अलग स्तर पर रावण दहन कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन आयोजनों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, धार्मिक झांकियां और आतिशबाजी का भी विशेष आकर्षण रहेगा।
दशहरा पर्व पर हर आयु वर्ग के लोग उत्साह से भाग लेते हैं। बच्चों को जहां आतिशबाजी और रावण के पुतले के दहन का इंतजार रहता है, वहीं बुजुर्ग इस पर्व को श्रीराम की आदर्श जीवन शैली से जोड़कर नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का संदेश मानते हैं। इस प्रकार विजयादशमी का पर्व अंबाला में सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बनेगा।
#ambala #news #ravan #dussehra
#celebrations
-
02/10/25 |आज 2 अक्टूबर 2025 (गुरुवार, विजयादशमी) का राशिफल
🌟 मेष (Aries)
करियर: कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है।
प्रेम: पार्टनर से भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा।
स्वास्थ्य: थकान हो सकती है, आराम करें।
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएँ।
🌟 वृषभ (Taurus)
करियर: वित्तीय लाभ के संकेत हैं। निवेश से फायदा मिलेगा।
प्रेम: रिश्तों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य: खानपान पर ध्यान दें, एसिडिटी की समस्या।
उपाय: सफेद कपड़े पहनें।
🌟 मिथुन (Gemini)
करियर: मेहनत का फल मिलेगा, बॉस की सराहना।
प्रेम: मनपसंद व्यक्ति से मुलाकात संभव।
स्वास्थ्य: आंखों में समस्या हो सकती है।
उपाय: गाय को हरी घास खिलाएँ।
🌟 कर्क (Cancer)
करियर: नौकरी में प्रमोशन या मान-सम्मान मिल सकता है।
प्रेम: वैवाहिक जीवन में तनाव कम होगा।
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी समस्या।
उपाय: माता दुर्गा की पूजा करें।
🌟 सिंह (Leo)
करियर: नेतृत्व क्षमता उभर कर सामने आएगी।
प्रेम: साथी के साथ समय अच्छा बीतेगा।
स्वास्थ्य: रक्तचाप नियंत्रित रखें।
उपाय: गुड़ और गेहूँ दान करें।
🌟 कन्या (Virgo)
करियर: व्यापार में लाभ होगा। नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं।
प्रेम: प्रेम संबंध गहरे होंगे।
स्वास्थ्य: थकान व अनिद्रा।
उपाय: तुलसी को जल चढ़ाएँ।
🌟 तुला (Libra)
करियर: कार्यस्थल पर जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी।
प्रेम: रिश्तों में तनाव दूर होगा।
स्वास्थ्य: गले में खराश की समस्या।
उपाय: श्वेत पुष्प भगवान शिव को अर्पित करें।
🌟 वृश्चिक (Scorpio)
करियर: अटके कार्य पूरे होंगे।
प्रेम: साथी से किसी बात पर नाराज़गी।
स्वास्थ्य: त्वचा की समस्या।
उपाय: जल में लाल फूल बहाएँ।
🌟 धनु (Sagittarius)
करियर: पढ़ाई व प्रतियोगिता में सफलता।
प्रेम: पुराने मित्र से मुलाकात प्रेम में बदल सकती है।
स्वास्थ्य: जोड़ों में दर्द।
उपाय: पीपल के वृक्ष की पूजा करें।
🌟 मकर (Capricorn)
करियर: धन प्राप्ति के योग। नया प्रोजेक्ट शुरू होगा।
प्रेम: परिवार का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य: नींद की समस्या।
उपाय: काले तिल का दान करें।
🌟 कुंभ (Aquarius)
करियर: साझेदारी में लाभ।
प्रेम: प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: शुगर के मरीज सावधान रहें।
उपाय: शनि देव को तेल अर्पित करें।
🌟 मीन (Pisces)
करियर: नए अवसर मिलेंगे।
प्रेम: दांपत्य जीवन में खुशहाली।
स्वास्थ्य: सर्दी-जुकाम की परेशानी।
उपाय: भगवान विष्णु को पीले पुष्प चढ़ाएँ।
#HoroscopeForToday #October22025 #Vijayadashami #DailyHoroscope #AstrologyToday #Astrology #ZodiacSigns #HoroscopeReading #Tarot #CosmicEnergy #SpiritualGuidance #AstrologicalInsights #TodayInTheStars #ZodiacForecast #HoroscopeApp #AstrologicalPredictions #CelestialInfluence #AstrologyLovers #DailyAdvice #MysticGuide
-

अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस
#gandhijayanti #mahatmagandhi #InternationalDayofNonViolence
-
01/10/25 |पौधों को लगाया जाना और उनका संरक्षण भी बेहद आवश्यक है : वरिष्ठ भाजपा नेता कपिल विज
#sewapakhwada2025 #namovan #bjp #anilvij #bjpharyana #bjpambala #kapilvij
-
01/10/25 |"दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज 01 अक्टूबर, 2025 को शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
"दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज के मुख्य समाचार
https://www.danikkhabar.com
रोजाना देखें
प्रातः 10 बजे
सायं: 6 बजे
#आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमाचार -
01/10/25 |- भारत,
लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक का पदभार संभाला
#ncc #nationalcadetcorps #mod #indianarmy
-
01/10/25 |- भारत,
मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ ने अपना 25वां स्थापना दिवस मनाया
#mod #rajnathsingh #indianarmy
-
01/10/25 |
ब्रेकिंग न्यूज: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा
ब्रेकिंग न्यूज: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा
-
01/10/25 |सेवा पखवाड़े के दौरान भाजपा ने अम्बाला छावनी में समाज सेवा में नए आयाम स्थापित किए : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
#sewapakhwada2025 #pmo #narenderamodi #jpnadda #anilvij #bjp #bjpharyana #bjpambala
-
01/10/25 |चुनावी खर्च का ब्यौरा न देने वाले 11 गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को अभिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश
चंडीगढ़, 01 अक्टूबर (अभी) - हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री ए श्रीनिवास ने कहा कि हमारे लोकतंत्र प्रणाली में चुनाव प्रक्रिया एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य होता है। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा—निर्देशों के अनुसार राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों की जिम्मेवारी इसे अपने-अपने राज्यों में करवाना होती है। इसी कड़ी में हरियाणा में लोकसभा- विधानसभा चुनावों के दौरान निर्धारित समय-सीमा में चुनाव खर्च का ब्यौरा न देने वाले राज्य की 11 गैर-मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को आवश्यक कागजात/लिखित अभिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधि अधिनियम, 1961 की धारा 29 क के प्रावधानों के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग में पंजीकृत सभी राजनैतिक दलों को वार्षिक लेखापरीक्षित खाते और चुनावी व्यय रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करना अनिवार्य होता है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य के 11 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल (RUPP) जिन्होंने दिसंबर 2018 तक पंजीकरण कराया था, ने पिछले तीन वित्तीय वर्षों (2021-22, 2022-23 और 2023-24) के लेखापरीक्षित खाते निर्धारित तिथियों के भीतर प्रस्तुत नहीं हैं। इसके अतिरिक्त, उक्त दलों ने चुनाव लड़ने के बावजूद व्यय रिपोर्ट समय पर दाखिल नहीं की है। चुनाव खर्च का ब्यौरा विधानसभा चुनाव के मामले में 75 दिन और लोकसभा चुनावों के मामलों में 90 दिन के अंदर—अंदर देना होता है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इन दलों को 13 अक्टूबर 2025 तक आवश्यक कागजात/लिखित अभिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, उन्हें 16 अक्टूबर को इन दलों को सुनवाई का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि गैर-मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव को निर्देशित किया जाता है कि वे आवश्यक दस्तावेज़ और अभिवेदन मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा कार्यालय, 30-बेज बिल्डिंग, तृतीय तल, सेक्टर 17-बी, चंडीगढ़ – 180017 में समय पर जमा करवाना सुनिश्चित करें। अन्यथा उनके विरूद्ध भारत निर्वाचन आयोग के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
श्रीनिवास ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के पास गैर-मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों में पंजीकृत पार्टियों में आदर्श जनता सेवा पार्टी, करनाल, आपकी अपनी अधिकार पार्टी, फरीदाबाद, आरक्षण विरोधी पार्टी, फरीदाबाद, अम्बेडकर समाज विकास पार्टी, यमुनानगर, राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी (एकलव्य), पानीपत, राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी, सोनीपत, राष्ट्रीय लोकस्वराज पार्टी, करनाल, राष्ट्रीय सहारा पार्टी, गुड़गांव, रिपब्लिकन बैकवर्ड कांग्रेस, चरखी दादरी, सर्व जन समाज पार्टी (नंद किशोर चावला), हिसार तथा टोला पार्टी, पलवल शामिल हैं।
#ECIHaryana #ElectionExpenditure #PoliticalParties #RUPP #UnrecognizedParties #ElectionCompliance #TransparencyInElections #RepresentationOfPeopleAct #ASrinivas #HaryanaElections #ElectoralAccountability
-
-
01/10/25 |
राज्यपाल ने पूर्व राष्ट्रपति श्री कोविंद को जन्मदिन की बधाई दी
एन.एस.बाछल, 01 अक्तूबर, जयपुर।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने देश के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। हरिभाऊ बागडे ने पूर्व राष्ट्रपति को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन के लिए कामना की।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
01/10/25 |सेवा शिविरों से सबका साथ, सबका विकास का मूलमंत्र हो रहा साकार
एन.एस.बाछल, 01 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार गांव और गरीब के उत्थान, किसान एवं महिला के सम्मान के लिए कार्य कर रही है। इसी दिशा में सेवा पखवाड़ा प्रदेश के हर नागरिक तक सुशासन, सुविधाएं और विकास की पहुंच सुनिश्चित करने के साथ ही जनसेवा के ध्येय की प्राप्ति का एक सशक्त माध्यम है।
भजनलाल शर्मा मंगलवार को ब्यावर के जैतारण में सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से संचालित सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री जी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र को मूर्त रूप देने का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए इस सेवा पखवाड़े के अंतर्गत प्रदेशभर में ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों में रजिस्ट्री, पट्टे, गिरदावरी, कुर्रेजात, विभाजन, नामांतरण, प्रमाण पत्र और अन्य विभिन्न कार्य किए जाने के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं से भी पात्र लोगों को जोड़ा जा रहा है। वहीं शहरी सेवा शिविरों में सड़कों, नालियों और सीवर लाइन की मरम्मत, सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण आदि के साथ ही जन्म-मृत्यु या विवाह पंजीयन, पट्टे, एनओसी, ट्रेड लाइसेंस, नामांतरण, भवन स्वीकृति, टैक्स जमा, सीवर कनेक्शन, ईडब्लूएस प्रमाण पत्र आदि कार्य किए जा रहे हैं।
4 हजार 121 ग्रामीण सेवा शिविर —
भजनलाल शर्मा ने सेवा शिविरों की प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि इस पखवाड़े में अब तक 4 हजार 121 ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए गए हैं, जिनमें करीब 53 हजार नामांतरण और करीब 54 हजार शुद्धिकरण के कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की 82 हजार से अधिक पॉलिसी के वितरण के साथ ही एनएफएसए पोर्टल पर लंबित 78 हजार से अधिक प्रकरणों को निस्तारित किया गया है। इसी तरह स्वामित्व योजना के तहत 64 हजार से अधिक पट्टे और मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत 85 हजार से ज्यादा पशु बीमा वितरित किए गए। इसी तरह शहरी सेवा शिविरों में 8 हजार से ज्यादा पट्टे वितरित किए गए और 42 हजार से ज्यादा प्रमाणपत्र जारी किए गए।
हमारी सरकार ने ऊर्जा के क्षेत्र में किए अभूतपूर्व कार्य —
मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार प्रदेश के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गत 25 सितंबर को प्रधानमंत्री जी ने बांसवाड़ा में न्यूक्लियर पावर प्लांट की नींव रखी है। यह प्लांट राजस्थान के साथ ही देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने ऊर्जा के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है। प्रदेश के 22 जिलों में किसानों को दिन के समय बिजली मिलनी शुरू हो चुकी है। इसी तरह रामजल सेतु लिंक परियोजना तथा यमुना जल समझौते को मूर्त रूप दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर किए गए जीएसटी सुधारों का सीधा लाभ गरीब, किसान, मध्यम वर्ग, व्यापारी सहित समाज के सभी वर्गों को मिल रहा है। दैनिक उपयोग की अधिकांश वस्तुएं अब सस्ती हो गई हैं और आमजन को बड़ी राहत मिली है।
91 हजार युवाओं को दी सरकारी नौकरियां —
भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने इन डेढ़ वर्षों में जो काम कर दिखाया है, वह काम पूर्ववर्ती सरकार पूरे 5 साल में भी नहीं कर पाई। हमारी सरकार में प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरियों के भरपूर अवसर मिल रहे हैं। हमने अब तक लगभग 91 हजार नियुक्तियां दी हैं तथा लगभग 1 लाख 54 हजार पदों पर नियुक्ति देने की प्रक्रिया विभिन्न चरणों में है। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में प्राप्त 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों में से 3 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत मार्च में की जा चुकी है तथा अब 4 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट धरातल पर उतरने के लिए तैयार हैं। इन निवेश प्रस्तावों के धरातल पर उतरने से युवाओं को निजी क्षेत्र में भी रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।
प्रधानमंत्री ने की सामाजिक सरोकारों की अभिनव पहल —
भजनलाल शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में सामाजिक सरोकार के अनेक काम हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान को जन-जन का अभियान बनाया। साथ ही, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिका लिंगानुपात में सुधार तथा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने देशभर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाया जिससे आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता आई। हमारी सरकार ने इस अभियान से प्रेरणा लेकर पांच वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है तथा दो वर्षों में लगभग 19 करोड़ पौधे लगाए भी जा चुके हैं।
भजनलाल शर्मा ने कहा कि जैतारण की यह गौरवशाली भूमि आस्था और असीम पराक्रम की भूमि है। यह भूमि वीर जैता व कूंपा से लेकर भक्त शिरोमणि मीराबाई एवं राम स्नेही संप्रदाय के संत श्री दरियाव जी महाराज, जैन संत श्रमण विभूति मिश्रीमल जी महाराज तथा संत रूपमुनि रजत जी की याद दिलाती है। उन्होंने कहा कि सेवा के संकल्प के साथ जैतारण से 362 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ है।
लोकार्पण एवं शिलान्यास —
इन कार्यों का हुआ लोकार्पण
- 10 छात्रावास, लागत राशि 28 करोड़ रूपये।
- 05 मुख्यमंत्री पुर्नवास गृह।
- राजकीय देवनारायण आवासीय विद्यालय, रास, जैतारण, लागत राशि 28.62 करोड़ रूपये।
- 16 सड़कों का लोकार्पण, लागत राशि 20.05 करोड़ रूपये।
- 71 जल संरचनाओं का लोकार्पण लागत राशि 04 करोड़ रूपये।
इन कार्यों का हुआ शिलान्यास —
- 30 छात्रावासों का शिलान्यास लागत राशि 84 करोड़ रूपये।
- 21 सड़कों के नवीन निर्माण, नवीनीकरण, डामरीकरण का शिलान्यास लागत राशि 117 करोड़ रूपये।
- 07 उप स्वास्थ्य केन्द्रों का शिलान्यास लागत राशि 49.40 करोड़ रूपये।
- 33/11 के.वी सब स्टेशन आनन्दपुर कालू का शिलान्यास लागत राशि 1.82 करोड़ रूपये।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने डी.बी.टी के माध्यम से 1 लाख 87 हजार निर्माण श्रमिकों और उनके आश्रितों को 209 करोड़ रुपये की राशि का हस्तांतरण किया। कार्यक्रम में ब्यावर जिले के राजस्व ग्राम किशननगर के संपूर्ण नशा मुक्ति में योगदानकर्ताओं का मुख्यमंत्री ने सम्मान किया। इससे पहले उन्होंने विभिन्न विभागों की स्टॉल्स का अवलोकन किया और दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंदो को स्कूटी एवं उपकरणों का वितरण किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जब मंच से कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, तभी जनसमूह में खड़ी एक बेटी पर उनकी नजर पड़ी। उन्होंने मंच से उस बेटी को बुलाने के लिए कहा। संबोधन के बाद मंच पर आकर उसने मुख्यमंत्री को तस्वीर भेंट की।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
01/10/25 |
रेरा का पोर्टल वर्जन 2.0 में अपग्रेड, अब सेवाएं होंगी अधिक तेज और पारदर्शी
एन.एस.बाछल, 01 अक्तूबर, जयपुर।
रेरा राजस्थान ने हितधारकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेरा पोर्टल का नया वर्जन-2.0 शुरू किया है। यह वर्जन https://rera.rajasthan.gov.in वर्ष 2018 से संचालित वर्जन-1.0 के स्थान पर लागू किया गया है। राजस्थान रेरा के रजिस्ट्रार ने बताया कि रेरा राजस्थान के नए पोर्टल वर्जन 2.0 से प्रोजेक्ट रजिस्ट्रेशन और कम्पलेन्ट प्रक्रिया और सरल बन गई है। इस अपग्रेड से रेरा कि सेवाएं अधिक तेज और पारदर्शी बनेगी। उन्होंने बताया कि नए पोर्टल को और अधिक सुदृढ़ और उपयोगी बनाने के लिए आईटी टीम निरंतर कार्यरत है।
रेरा रजिस्ट्रार ने बताया कि सितम्बर माह में वर्जन 2.0 पर 41 नए प्रोजेक्ट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ है। इसी अवधि में 30 नई कम्पलेन्ट्स दर्ज की गईं तथा लगभग 250 कम्पलेन्ट पत्रावलियों में ऑनलाइन शो-कॉज नोटिस, हियरिंग नोटिस एवं लिस्टिंग नोटिस जारी किये गये हैं। वर्जन 2.0 के माध्यम से रेरा कोर्ट की कार्यवाही भी अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुचारू रूप से संचालित हो रही है।
राजस्थान रेरा के रजिस्ट्रार ने बताया कि प्रोजेक्ट रजिस्ट्रेशन एवं कम्पलेन्ट रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल्स सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं। साथ ही, अन्य मॉड्यूल्स में आ रही असुविधाओं का शीघ्र समाधान किया जा रहा है। वर्जन-1.0 से वर्जन-2.0 पर माइग्रेशन की सतत मॉनीटरिंग की जा रही है, ताकि हितधारकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि हितधारकों की शिकायतों के शीघ्र निराकरण हेतु डेडिकेटेड आईटी टीम गठित की गई है।
उन्होंने बताया कि वर्जन माइग्रेशन से संबंधित किसी भी विषय के लिए हितधारक ऑनलाइन अथवा फोन नम्बर 9001906301 पर सम्पर्क कर सकते हैं तथा कोई भी हितधारक व्यक्तिश: रेरा कार्यालय आकर भी अपनी कठिनाई का समाधान करवा सकता है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
01/10/25 |शिक्षा मंत्री ने ग्रामीण प्रतिभाओं को खेल मंच देने की सराहना की
एन.एस.बाछल, 01 अक्तूबर, जयपुर।
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर सीकर के ग्राम दूजोद एवं पिपराली स्थित वैदिक आश्रम के दौरे पर रहे। इस अवसर पर उन्होंने जिला बॉस्केटबॉल एसोसिएशन एवं दूजोद क्लब द्वारा आयोजित 75 वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम हैं, जिनका विस्तार ग्रामीण स्तर तक होना चाहिए।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक खेल सुविधाएं सुलभ करवाई जाएंगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपना योगदान दें। उन्होंने सीकर जिले को शिक्षा और खेलों में अग्रणी क्षेत्र बताते हुए कहा कि यहां की प्रतिभाएं राज्य और देश का नाम रोशन कर रही हैं।
वैदिक आश्रम में खेल महाकुंभ का किया उद्घाटन, गौसेवा को बताया पुण्य कार्य —
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पिपराली के वैदिक आश्रम में पूर्व सांसद सीकर सुमेधानंद सरस्वती को जन्मदिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा मेरा सौभाग्य है कि मैं महाराजजी के जन्मदिवस पर यहां उपस्थित हूं। महाराज जी सभी के लिए प्रेरणा हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे सदा स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पिपराली के वैदिक आश्रम में आयोजित खेल महाकुंभ में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने गौमाता को गुड़ खिलाकर गौसेवा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि गौमाता की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं, और यह हमारी संस्कृति की जड़ें हैं।
स्वच्छता अभियान पर सख्ती, विदेशी वस्तुओं के उपयोग पर जताई आपत्ति —
शिक्षा मंत्री दिलावर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अपने संबोधन में कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश की हर ग्राम पंचायत को एक लाख रुपये की राशि स्वच्छता कार्यों के लिए उपलब्ध करवाई है। उन्होंने सभी पंचायतों से अपील की कि इस राशि का सदुपयोग करते हुए गांवों को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी पंचायत में स्वच्छता की स्थिति खराब पाई गई, तो संबंधित अधिकारियों पर विशेष कार्यवाही की जाएगी। विदेशी वस्तुओं के उपयोग पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा कि यदि हम देशभक्ति की बात करते हैं, तो हमें विदेशी वस्तुओं का प्रयोग बंद करना चाहिए। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि कोई भी अधिकारी बिना अनुमति विदेशी उत्पाद न खरीदे, अन्यथा व्यक्तिगत वसूली की जाएगी। इस दौरान पिपराली के खेल मैदान में शिक्षा मंत्री ने पौधारोपण किया। इस दौरान ग्रामीणजन व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
शिक्षा मंत्री ने सीकर के लाखनी, ठीकरिया, सुजावास में ग्राम पंचायतों का किया सघन निरीक्षण, साफ-सफाई व्यवस्था नहीं मिलने पर जताई नाराजगी —
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर खण्डेला क्षेत्र की लाखनी, ठीकरिया तथा पलसाना पंचायत समिति की सुजावास ग्राम पंचायतों की साफ-सफाई व्यवस्था का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जगह-जगह कूड़े के ढेर मिले और नालियों की सफाई का अभाव पाया गया, जिस पर शिक्षा मंत्री दिलावर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
01/10/25 |सेवा पखवाड़े में दिव्यांगजन को स्कूटी एवं अंग उपकरण किए गए वितरित
एन.एस.बाछल, 01 अक्तूबर, जयपुर।
दिव्यांगों का सहारा बने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनो को स्कूटी एवं सुनने में सहायक उपकरण वितरित कर उन्हें आत्मनिर्भरता और नई आशा की राह दिखाई।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को अजमेर में विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के मुख्य आतिथ्य में मूक-बधिर विद्यालय में दिव्यांगजन को स्कूटी एवं सहायक उपकरण वितरित किए गए।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत यह आयोजन केवल उपकरण वितरण भर नहीं है बल्कि यह दिव्यांगजनों के सपनों को पंख देने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि जीवन एक रणभूमि है। इसमें सभी को संघर्ष कर आगे बढ़ना पड़ता है। प्रधानमंत्री ने दिव्यांग शब्द देकर इन बच्चों की दिव्यता को सम्मान दिया है। सेवा ही सच्चा धर्म है। महात्मा गांधी के जन्मदिन तक सेवा पखवाड़े के दौरान अनेक सेवा गतिविधियां संचालित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भी सेवा भाव को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं। कान की मशीन की सहायता से अब बच्चे पक्षियों की चहक, माँ की लोरी और मित्रों की ठिठोली सुन सकेंगे। यह उपकरण उनके जीवन में आशा की नई किरण जगाएँगे। लोकोमोटिव डिसऑर्डर से पीड़ित लाभार्थियों को स्कूटी उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर किया जा रहा है। स्कूटी से दिव्यांगजन को आजीविका में सहायता मिलेगी और गति मिलेगी। शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका इन्हें नए जीवन की राह दिखाने में निर्णायक सिद्ध होगी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक जयप्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़े के तहत वंचितों की सहायता कर देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर मूक-बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय वैशाली नगर में 150 एवं मां माधुरी बृजवासी मूक-बधिर आवासीय विद्यालय कोटड़ा में 75 मूक-बधिर विद्यार्थियों को कान की मशीनें और 40 दिव्यांगजनो को मुख्यमंत्री दिव्यांग योजना के अंतर्गत उपकरण प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ऑपरेशन सिंदूर पर मनमोहक नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan