थाना अम्बाला सदर में दर्ज 23 ग्राम 92 मिलिग्राम हैरोइन मामले में आरोपी गिरफ्तार
जे कुमार, अम्बाला 8 अक्तूबर - अम्बाला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ आमजन को जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है साथ-साथ नशा तस्करी को रोकने हेतू नशा तस्करों पर कड़़ा प्रहार भी किया जा रहा है। अम्बाला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना अम्बाला सदर में दर्ज नशा तस्करी के मामले में 6 अक्तूबर 2025 को पुलिस दल ने प्रबन्धक थाना अम्बाला सदर उप निरीक्षक शम्भु लाल के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए मामले में संलिप्त अन्य आरोपी जोगा सिहँ निवासी गाँव बलाना थाना अम्बाला सदर जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार 01 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया। रिमाण्ड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी। इसके अतिरिक्त आरोपी जोगा सिहँ के खिलाफ चोरी, अवैध मादक पदार्थ रखने व अन्य धाराओं के तहत लगभग 21 मुकदमें दर्ज है।
16 अगस्त 2025 को थाना अम्बाला सदर के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी महिला मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करती है। सूचना उपरान्त पुलिस ने कार्यवाही करते हुए थाना अम्बाला सदर क्षेत्र गाँव बलाना से आरोपी महिला को 23 ग्राम 92 मिलिग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
#ambala #news #police #heroin-case