अंबाला में निकाली शांति मार्च, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दिखाई हरी झंडी
जे कुमार, अम्बाला 3 अक्तूबर - मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रवीण के मार्गदर्शन में अंबाला में शांति मार्च का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रवीण, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अंबाला ने हरी झंडी दिखाकर शांति मार्च को रवाना किया। शांति, सद्भावना और अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु आयोजित इस मार्च में अध्यापक, अधिवक्ता, पैरालीगल वालंटियर, तथा स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतिभागियों ने गांधी के आदर्शों सत्य, अहिंसा एवं नैतिक मूल्यों का प्रचार करते हुए समाज में शांति तथा एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अंबाला ने अपने संबोधन में कहा कि आज की पीढ़ी के लिए महात्मा गांधी के विचार सदैव मार्गदर्शक रहेंगे। हमें उनके द्वारा दिखाए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर समाज में समानता एवं भाईचारे को मजबूत करना चाहिए।
#ambala #News #shantimarch #peace-march #chiefjudicial #magistrate #flaggedoff