09/10/25

मंडलायुक्त ने राजस्व विभाग अधिकारियों के साथ खरीफ 2025 के तहत गिरदावरी कार्य का किया निरीक्षण

जे कुमार, अम्बाला 9 अक्तूबर - मंडलायुक्त संजीव वर्मा ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ खरीफ 2025 के तहत गिरदावरी का कार्य चैक किया। उन्होंने इस मौके पर ल_ा/नक्शा माध्यम से बोई हुई फसलों की वास्तविकता जांची। इस मौके पर उनके साथ एसीयूटी राहुल कनवरिया, एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार मौजूद रहे।


मंडलायुक्त संजीव वर्मा ने गिरदावरी कार्य के तहत अम्बाला शहर के अंतर्गत पडऩे वाले गांव भुन्नी में जाकर कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने इस मौके पर सम्बन्धित पटवारी से ल_ा/नक्शा के माध्यम से कौन सी फसल बोई हुई है व किस रकबे में स्थित है उस कार्य को जांचा। उन्होंने इस मौके पर सम्बन्धित किसानों से इस कार्य की बात की व गिरदावरी कार्य के बारे में जानकारी ली |

साथ ही खराबे से सम्बधिंत कार्य का संबंधित विभाग के पटवारी द्वारा निरीक्षण किया गया था, उसकी भी जानकारी हासिल की। उन्होंने गिरदावरी कार्य के तहत ल_ा व मोबाईल ऐप के माध्यम से गिरदावरी कार्य का मिलान किया। निरीक्षण के दौरान गावं भुन्नी के ग्रामीणो ने जल भराव से बचाव के दृष्टिगत अपनी समस्या रखी |

जिस पर मंडलायुक्त ने एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार को कहा कि जल भराव की समस्या से निपटने के लिए जो कार्य किए जा सकते है, उस कार्यो को वे किसानों से समन्वय बनाकर करवाएं। इस मौके पर एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार, राजस्व विभाग के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, किसान यशपाल सिंह, जगीर सिंह, हरबंस सिंह, श्रीचन्द, हरपिन्द्र सिंह, रामश्वर के साथ-साथ अन्य मौजूद रहे।

#ambala #News #commissioner #revenuedepartment

Previous

करवा चौथ पर अम्बाला छावनी के बाजारों में लौटी रौनक, महिलाओं ने लगवाई मेहंदी

Next

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पांची गुजरान में इलेक्ट्रिक ट्रक बैटरी स्वैपिंग और चार्जिंग स्टेशन का किया उद्घाटन