वैदिक गणित समय प्रबंधन व समस्या समाधान का सशक्त माध्यम: प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त
जे कुमार, अम्बाला 8 अक्तूबर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी के गणित विभाग द्वारा “वैदिक गणित” विषय पर एक प्रेरणादायी सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. राजेश ने संसाधन व्यक्ति के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया और वैदिक गणित की विभिन्न तकनीकों एवं उनके व्यावहारिक प्रयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लेकर वैदिक गणित की त्वरित गणना विधियों को समझा।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने अपने उद्बोधन में कहा “वैदिक गणित न केवल हमारी प्राचीन भारतीय ज्ञान-परंपरा का अमूल्य हिस्सा है, बल्कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में विद्यार्थियों के लिए समय प्रबंधन और समस्या समाधान क्षमता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम भी है। गणित जैसे विषय को सरल, रोचक और रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत करना ही इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य रहा, जिसमें हमारे विद्यार्थियों ने गहरी रुचि दिखाई। मैं गणित विभाग और विशेष रूप से डॉ. राजेश का आभार व्यक्त करता हूँ।
इस अवसर पर विभाग की प्राध्यापक डॉ. पिंकी ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा “वैदिक गणित विद्यार्थियों की गणना संबंधी झिझक को दूर करने का एक अद्भुत साधन है। इसकी तकनीकें मानसिक विकास के साथ-साथ आत्मविश्वास को भी बढ़ाती हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में गणित के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है।
कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्यभार इतिहास के प्राध्यापक डॉ.धर्मवीर सैनी ने संभाला । धन्यवाद ज्ञापन का कार्य कॉलेज के हिंदी के विभागाध्यक्ष डॉ. रितु गुप्ता ने किया ।इस मौके पर डॉ. कुलदीप यादव, डॉ. सुजाता, डॉ. एस के पाण्डे, डॉ.अनीश, प्रो प्रियंका, प्रो उपिंदर, प्रो अर्चना एवं विभाग के अन्य प्राध्यापकगण भी उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। कार्यक्रम की झलकियों को फोट के रूप में संजोने का कार्य कॉलेज के जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों रमनी, परितोष तथा राघव ने किया।
#ambala #News #gmncollege #vedic-mathematics