पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन, 11 दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद ली अंतिम सांस

जे कुमार, पंजाब 8 अक्टूबर - पंजाबी संगीत जगत से दुखद खबर आई है। मशहूर गायक राजवीर जवंदा का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें गंभीर हालत में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह पिछले 11 दिनों से वेंटिलेटर पर थे। बुधवार को उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली।

गायक के निधन की खबर से पूरे पंजाबी संगीत जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग उनके गीतों को साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। साथी कलाकारों ने भी कहा कि संगीत जगत ने एक सच्चा कलाकार खो दिया है। राजवीर जवंदा हमेशा अपने गीतों और मधुर आवाज़ के जरिए प्रशंसकों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

#punjabisinger #rajveerjawanda #punjab #ventilator11days

Previous

हरियाणा सरकार इन बच्चों को देगी अब हर महीने 1850 रुपए की आर्थिक मदद

Next

वैदिक गणित समय प्रबंधन व समस्या समाधान का सशक्त माध्यम: प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त