अम्बाला छावनी स्टेशन पर के प्लेटफार्म पर महिला ने बच्ची को जन्म दिया
जे कुमार, अम्बाला 4 अक्तूबर - अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बच्ची को जन्म दिया जच्चा व बच्चा दोनों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया दिया गया | गाड़ी संख्या 12470 जम्मू- कानपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच में जम्मू से शाहजहांपुर तक जाने के लिए यात्रा कर रहे थे यात्रा के दौरान महिला यात्री को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई |
रेलवे कर्मचारियों की तत्परता और डॉक्टरों की टीम की मदद से अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर महिला ने एक नन्ही बच्ची को जन्म दिया ए एस आई हंसराज ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला कांस्टेबल ज्योति दीक्षित के साथ संबंधित कोच की ओर दौड़ लगाई और उन्होंने देखा कि महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है स्थिति नाजुक होने के कारण उन्होंने हेल्पलाइन 112 पर कॉल करते हुए एम्बुलेंस के लिए सूचना दी |
महिला यात्री पूजा जो अपने पति विनोद कुमार निवासी उत्तर प्रदेश और छोटी बेटी के साथ जम्मू से शाहजहांपुर जाने के लिए यात्रा कर रहे थे बच्ची को जन्म देने के पश्चात जच्चा व बच्चा दोनों को इलाज के लिए अंबाला कैंट सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया जहां पर डॉक्टरों ने बताया कि जच्चा व बच्चा दोनों की स्थिति स्थिर है |
#ambala #news #railwaystation #womanbirth #babygirl