जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वीं तथा 11वीं कक्षा मेंआवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर
जे कुमार, पलवल 6 अक्तूबर - जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की ओर से 9 वीं तथा 11 वीं कक्षा में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर है। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने दी |
उन्होंने बताया कि सत्र 2025-26 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर की कक्षा 9 वीं और 11 वीं में रिक्त स्थानों पर लेटरल एंट्री टेस्ट-2026 के माध्यम से प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2025 तक अभ्यर्थी जवाहर नवोदय विद्यालय समिति के वेब पोर्टल के कक्षा 9 वीं के लिंक https://cbseitms.nic.in/2025/nvsix_9/ तथा कक्षा 11 वीं के लिए लिंक https://cbseitms.nic.in/2025/nvsxi_11/ पर जाकर निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
Previous
पर्यटन एवं चहुंमुखी विकास को गति देने के किए जा रहे है सार्थक प्रयास
Next