थाना अम्बाला छावनी में दर्ज चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा तीन बाइक व 2 गैस सिलेण्डर बरामद
जे कुमार, अम्बाला 5 अक्तूबर - अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाकर अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामले में वांछित आरोपियों के खिलाफ कठोरता से कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना अम्बाला छावनी में दर्ज मोटरसाईकिल चोरी के मामले में सीआईए-2 के पुलिस दल ने निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी इन्द्र मोहन निवासी गाँव लखमडी थाना बबैन जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अन्य मामलांे में भी आरोपी से चोरीशुदा दो मोटरसाईकिल व दो गैस सिलेण्डर भी बरामद किए गए है।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता मामराज निवासी गाँव सरसेहडी जिला अम्बाला ने 8 सितम्बर 2025 को थाना अम्बाला छावनी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 8 सितम्बर 2025 को नजदीक खुकरैन भवन अम्बाला छावनी से अज्ञात आरोपी ने उसकी मोटरसाईकिल चोरी की है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जाँच सीआईए-2 को सौंप दी थी। इस मामले में सीआईए-2 ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिफ्तार किया।