02/10/25

जीएमएन स्कूल के बच्चों ने बुराई पर अच्छाई की विजय का दिया संदेश

जे कुमार, अम्बाला 2 अक्तूबर - जी.एम.एन. पब्लिक स्कूल में कक्षा चौथी और पाँचवीं के विद्यार्थियों द्वारा एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा पाँचवीं का विषय “गांधी जयंती” रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन, उनके सिद्धांतों तथा उनके आदर्शों को रोचक और प्रेरणादायक ढंग से प्रस्तुत किया।

वहीं कक्षा चौथी का विषय “दशहरा” रहा, जिसमें बच्चों ने बुराई पर अच्छाई की विजय के संदेश को विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावी ढंग से दर्शाया।कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरी सभा आनंद और उत्साह से सराबोर हो गई तथा उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों की मेहनत की सराहना की।

  साथ ही अभिभावकों ने भी विद्यालय के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों का विशेष आभार व्यक्त किया।

#ambala #News #dussehra #schoolchildren

Previous

पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल की एन एस एस शाखा ने आयोजित किया एक दिवसीय स्वच्छता शिविर

Next

सेवा पखवाड़ा के तहत महिला थाना पुलिस ने महिलाओ को किया जागरूक