प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
आरएस अनेजा, 02 अक्टूबर नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मल्लिकार्जुन खड़गे से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली तथा उनके शीघ्र और पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि “मैंने खड़गे जी से बात की। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मैं उनकी निरंतर खुशहाली और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।
गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया गया है कि मल्लिकार्जुन खरगे के लिए पेसमेकर प्रत्यारोपण प्रक्रिया आज सुबह सफलतापूर्वक पूरी हो गई। उनकी हालत अब स्थिर है। मल्लिकार्जुन खरगे के जल्द काम पर लौटने और अपने सभी नियोजित कार्यक्रमों में भाग लेने की संभावना है।
Previous
हिमाचल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दशहरा उत्सव पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
Next