पी केआर जैन पब्लिक स्कूल की एन एस एस शाखा ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान
जे कुमार, अम्बाला 8 अक्तूबर - पी के आर जैन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सड़क सुरक्षा अवेयरनेस ड्राइव के अंतर्गत एक रैली निकाली । बच्चों ने हाथों में सुंदर तख्तियां लेकर , एवं उन पर पर सड़क सुरक्षा से संबंधित नारे लिखकर लगाए एवं हाथों में फूल पकड़ कर, उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक पर, लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया। जिन लोगों ने हेलमेट नहीं पहना था या सीट बेल्ट नहीं लगाई थी ,छात्र-छात्राओं ने उन्हें रोक कर सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी और उन्हें गुलाब का फूल देखकर आगे से नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
इस दौरान एनएसएस प्रोगाम ऑफीसर संगीता मक्कड़ और वरुण जैन उपस्थित रहकर छात्रों के साथ-साथ उन्होंने भी लोगों को जागरूक किया। प्रधानाचार्या नीरू शर्मा ने छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जानकारी दी और उन्हें कहा कि कभी भी सड़क पर वाहन चलाते हुए मोबाइल का उपयोग न करें । हमेशा कार चलते हुए सीट बेल्ट पहने और दो पहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट पहनें
क्योंकि युवा शक्ति हमारी कल की जरूरत है और युवाओं को रक्त सड़क पर नहीं रक्तदान शिवरों में बहाना चाहिए ताकि वह किसी के काम आ सके। इसलिए हमेशा सड़क पर चलते हुए यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करना चाहिए । इस अवसर पर मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों ने छात्रों के प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि आज सभी शपथ लें कि वे कभी भी 18 साल से पहले वाहन नहीं चलाएंगे और यातायात के सभी नियमों का पालन करेंगे।
#ambala #News #pkrjainschool #road-safety-campaign