07/10/25

लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मारी बाज़ी

जे कुमार, अम्बाला 7 अक्तूबर - लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में बाजी मारी दिनांक 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक कराटे स्टेट स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा आर के एस डी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स कैथल में राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ी 22 जिलो के लगभग सभी 1200 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया |

जिसमें हमारे विद्यालय से नौ छात्रों ने नकेवल प्रतिभागिता दर्ज कराई बल्कि स्वर्ण और कांस्य पदक जीत कर विद्यालय का नाम भी गौरवान्वित किया। इन सफलताओं के साथ ही विद्यालय का मान बढ़ा है। मान्या जोशी (कक्षा बारहवीं- नॉन मेडिकल ) ने अपने उत्कृष्ट कौशल और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अंडर-19 गर्ल्स इंडिविजुअल वर्ग के अंतर्गत स्वर्ण पदक जीता और साथ ही 1000 का कैश अवार्ड भी जीता , वही , कांस्य पदक विजेता आठवीं के - अभिषेक ने भी अंडर -14 के कुमाइते वर्ग के अंतर्गत अपने परिश्रम और प्रतिभा का प्रदर्शन कर सबका ध्यान आकर्षित किया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय से कक्षा- ग्यारहवीं नॉन मेडिकल के पुलकित जैन, कक्षा -आठवीं एम की रावी, कक्षा- छठी की त्रिशा ,कक्षा- सातवीं के अखिलेश और अंशुमान ने भी प्रतियोगिता दर्ज कराई ।

विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल की कराटे प्रशिक्षिका शिवानी को दिया और उन्होंने कहा कि यह सफलता न केवल छात्रों की कठिन मेहनत का परिणाम है, बल्कि विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था और खेल भावना का भी प्रमाण है। इन सफलताओं से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे भविष्य में और भी ऊँचे शिखर छुएंगे। यह उपलब्धि विद्यालय के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है कि खेल और शिक्षा का समागम क्यों जरूरी है। हम सभी को इन छात्रों पर गर्व है और आशा करते हैं कि ये अपने प्रदर्शन से विद्यालय का नाम लगातार ऊँचा करते रहेंगे। विद्यालय की तरफ से इन विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।

#ambala #news #lordmahavirschool #sports

Previous

अम्बाला छावनी में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

Next

आर्य कॉलेज अम्बाला मे करियर काउंसलिंग फॉर कम्पेटेटिव एग्जाम्स’’  विषय पर 10 दिवसीय वर्कशॉप