थाना पड़ाव क्षेत्र से 11 किलो 500 ग्राम डोडा चूरापोस्त व मोटरसाईकिल सहित आरोपी काबू
जे कुमार, अम्बाला 8 अक्तूबर - अम्बाला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ आमजन को जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है साथ-साथ नशा तस्करी को रोकने हेतू नशा तस्करों पर कड़़ा प्रहार भी किया जा रहा है। अम्बाला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना पड़ाव क्षेत्र नजदीक डीआरएम स्टेडियम अम्बाला छावनी के पास से नशा तस्करी के मामले में 06 अक्तूबर 2025 को एएनसी निरीक्षक ऋषि पाल के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक सत प्रकाश व पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी सुखविन्द्र सिहँ उर्फ छिन्दा निवासी गाँव मछरौली थाना शाहबाद जिला कुरूक्षेत्र वर्तमान पता सुन्दर नगर थाना पड़ाव जिला अम्बाला को 11 किलो 500 ग्राम डोडा चूरापोस्त व मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार 03 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। रिमाण्ड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
मामले की जानकारी देते हुए एएनसी निरीक्षक ऋषि पाल ने बतलाया कि 06 अक्तूबर 2025 को पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है जो आज मोटरसाईकिल पर सवार होकर चन्द्रपुरी सुन्दर नगर थाना पड़ाव से डीआरएम स्टेडियम अम्बाला छावनी की तरफ जाएगा।
सूचना उपरान्त एएनसी के पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना पड़ाव क्षेत्र नजदीक डीआरएम स्टेडियम अम्बाला छावनी के पास नाकाबंदी की और नाकाबंदी के दौरान मोटरसाईकिल सवार सन्दिग्ध आरोपी को काबू कर विधिनुसार तलाशी लेने पर उससे 11 किलो 500 ग्राम डोडा चूरापोस्त बरामद किया। आरोपी की पहचान सुखविन्द्र सिहँ निवासी गाँव मछरौली थाना शाहबाद जिला कुरूक्षेत्र वर्तमान पता सुन्दर नगर थाना पड़ाव जिला अम्बाला के रुप में हुई, जिसे उपरोक्त मादक पदार्थ सहित काबू कर थाना पड़ाव में मामला दर्ज किया गया।
#ambala #News #police #paraothana