दो दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव अम्बाला का हुआ समापन
जे कुमार, अम्बाला 5 अक्तूबर - दो दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव 2025 पी.के.आर. जैन गल्र्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अंबाला शहर में जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालडा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। महोत्सव के दूसरे दिन 5वीं - 8वीं के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया।
महोत्सव के अंतर्गत विद्यार्थियों के द्वारा चार मुख्य प्रतियोगिता कराई गई जिनमें समूह नृत्य, एकल नृत्य, रागनी और नाटिका शामिल रही। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्योति रानी ने सांस्कृतिक गतिविधियों को बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जाने वाले आयोजनों के महत्त्व पर बल दिया । जिले से आए विद्यार्थियों ने इन विधाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया । समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में खण्ड शिक्षा अधिकारी,अम्बाला 1 सतबीर सिंह भी उपस्थित रहे।
जिला कॉर्डिनेटर डॉ अरविंद सिंह ने बताया कि इस महोत्सव में लगभग 391 बच्चों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली टीम राज्य स्तर पर होने वाले सांस्कृतिक महोत्सव में अंबाला का प्रतिनिधित्व करेगी। निर्णायक मंडल द्वारा निष्पक्षता से परिणाम घोषित किए। संपूर्ण कार्यक्रम प्रधानाचार्य कंवलजीत कौर, राजेश पराशर, रमेश गोयल व नीलम शर्मा की देखरेख में आयोजित किया गया।
विजेता विद्यार्थियों को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के अंत में खण्ड शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह ने संपूर्ण कार्यक्रम का कुशल नेतृत्व एवं प्रबंधन कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का बहुत धन्यवाद दिया।
#ambala #news #schools #education