डिजिटल युग में कौशल से ही बनती है आत्मनिर्भर सफलता।”— प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त
जे कुमार, अम्बाला 8 अक्तूबर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई), करनाल के सहयोग से चल रहे सप्ताहिक कौशल विकास कार्यक्रम (स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम) का तीसरा सत्र आज उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल युग में रोजगार और उद्यमिता के नए अवसरों से जोड़ना है।
आज कमलप्रीत कौर, टीपीओ, गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज ने विद्यार्थियों को फ्रीलांसर अकाउंट खोलने, यूट्यूब चैनल बनाने और उसका संचालन करने की प्रक्रिया के बारे में विशेष सत्र लिया। उन्होंने इस क्षेत्र से जुड़े व्यावहारिक अनुभव साझा किए और विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर आत्मनिर्भर बनने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी डॉ. दिशा अरोड़ा ने निभाई, जबकि कार्यक्रम का संचालन एवं प्रबंधन डॉ. शुभम और महिमा द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा आज का समय डिजिटल क्रांति का है। ऐसे में डिजिटल मार्केटिंग और ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म्स जैसे क्षेत्रों में कौशल प्राप्त करना न केवल रोजगार के अवसर बढ़ाता है, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाता है। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज सदैव विद्यार्थियों को समय के अनुरूप कौशल प्रदान करने के लिए तत्पर रहा है।
कॉलेज द्वारा आयोजित यह सप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योग जगत की नवीनतम जानकारियों से जोड़ते हुए उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
#ambala #News #gmncollege #digitalageself