Skip to Videos
  • 5.jpg

    नागरिक अस्पताल अम्बाला छावनी: नेत्र विभाग में DNB प्रोग्राम के निरीक्षण के लिए दिल्ली से पहुंचे डॉ. जे.के.एस. परिहार

    जे कुमार अम्बाला छावनी, 18 अगस्त 2026 : अम्बाला छावनी के क्षेत्रीय नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के स्तर को परखने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक व शैक्षणिक निरीक्षण आयोजित किया गया। दिल्ली से पधारे प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जे.के.एस. परिहार ने अस्पताल के नेत्र विभाग में संचालित 'डीएनबी' (Diplomate of National Board) पाठ्यक्रम और उससे जुड़ी सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया।

    अस्पताल परिसर में आगमन पर प्रधान चिकित्सा अधिकारी (PMO) डॉ. पूजा पेंटल ने डॉ. परिहार का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधा बजाज और डॉ. पुनीत ढींगरा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

    दस्तावेजों का निरीक्षण और डॉक्टरों की परीक्षा:

    निरीक्षण के दौरान दिल्ली से आए डॉ. जे.के.एस. परिहार ने डीएनबी प्रोग्राम से जुड़े सभी शैक्षणिक, प्रशासनिक व चिकित्सकीय दस्तावेजों का गहनता से अवलोकन किया। उन्होंने नेत्र विभाग की ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर (OT) और मरीजों के वार्डों का दौरा कर उपलब्ध आधुनिक उपकरणों की कार्यप्रणाली को परखा। इसके साथ ही उन्होंने DNB कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों से पाठ्यक्रम, क्लिनिकल केस और आधुनिक मोतियाबिंद/नेत्र चिकित्सा से जुड़े कई तकनीकी सवाल पूछे और उनके ज्ञान व तैयारियों का मूल्यांकन किया।

    डॉ. परिहार ने अस्पताल में उपलब्ध आधुनिक संसाधनों और मरीजों को दी जा रही उच्चस्तरीय सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर अस्पताल का समस्त स्टाफ एवं नेत्र विभाग की पूरी टीम उपस्थित रही।

    #AmbalaNews #AmbalaCantt #CivilHospitalAmbala #HealthDepartmentHaryana #DNBProgram #AmbalaUpdate #HaryanaNews #MedicalEducation #EyeCare

  • Untitled Project - 2026-08-18T143631.033.jpg
    18/08/26 |

    उकलाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुगलपुरा में 25 बोतल हथकढ़ शराब बरामद, आरोपी जितेंद्र गिरफ्तार

    हिसार, 18 अगस्त (अन्‍नू): पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उकलाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने गांव मुगलपुरा में छापेमारी कर अवैध रूप से तैयार की जा रही 25 बोतल हथकढ़ (देसी) शराब बरामद की है। मौके से आरोपी जितेंद्र पुत्र राजबीर, निवासी मुगलपुरा को गिरफ्तार किया गया है।

    गुप्त सूचना के आधार पर मकान में पुलिस की रेड

    थाना उकलाना की गश्त टीम हेड कांस्टेबल (HC) जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में रेलवे पुल और फाटक के पास मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से गुप्त सूचना मिली कि आरोपी जितेंद्र अपने घर में अवैध रूप से हथकढ़ शराब बनाकर बेचने का धंधा करता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांव मुगलपुरा स्थित आरोपी के मकान पर दबिश दी और उसे मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना उकलाना में आबकारी अधिनियम (Excise Act) की धारा 61-1(a)-4-2020 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    अवैध शराब कारोबारियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर: एसपी

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी और बिक्री के खिलाफ हिसार पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास कहीं भी अवैध शराब बनाने या बेचने की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि नशे के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

    #HisarPolice #UklanaPolice #IllegalLiquor #Mughalpura #HaryanaPolice #DainikKhabar #HaryanaNews

  • 249734_HomePage_3ad7c38d-5ff2-4d73-be91-990b624dbc2a.jpg

    AI और साइबर तकनीक से स्मार्ट होगी राजस्थान पुलिस डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने कोटा में किया ‘स्मार्ट पुलिसिंग’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

    एन.एस.बाछल, 18 अगस्त, जयपुर।

    अपराध का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और पुलिसिंग के सामने नई डिजिटल चुनौतियां उभर रही हैं। इन चुनौतियों से निपटने और राजस्थान पुलिस को तकनीक के क्षेत्र में और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। कोटा में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), साइबर सुरक्षा और OSINT जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य तकनीक के प्रभावी उपयोग के माध्यम से अपराध अनुसंधान, साइबर जांच और दैनिक पुलिसिंग को और स्मार्ट एवं प्रभावी बनाना है।

    डीजीपी ने किया तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

    भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT), कोटा के तकनीकी सहयोग से 19 अगस्त 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं साइबर सुरक्षा आधारित स्मार्ट पुलिसिंग’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को IIIT कोटा परिसर में महानिदेशक पुलिस राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा ने दीप प्रज्चलन कर किया।

    कार्यक्रम में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विशाल बंसल, उप महानिरीक्षक पुलिस कुँवर राष्ट्रदीप सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कोर्स समन्वयक प्रोफेसर ज्ञान सिंह उपस्थित रहे।

    भविष्य की डिजिटल चुनौतियों के लिए तैयार होगी पुलिस — डीजीपी

    डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने पुलिसिंग को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने और साइबर अपराधों से प्रभावी ढंग से निपटने की दिशा में की गई इस पहल की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राजस्थान पुलिस में तकनीकी नवाचार और स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य पुलिस बल को भविष्य की डिजिटल चुनौतियों के लिए तैयार करना तथा तकनीक के बेहतर उपयोग के माध्यम से नागरिकों को अधिक सुरक्षित और प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना है।

    AI और साइबर तकनीक पर होगा फोकस

    कोटा शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की AI, साइबर सुरक्षा, OSINT और उभरती डिजिटल तकनीकों के संबंध में व्यावहारिक दक्षता बढ़ाना है। इन तकनीकों के माध्यम से अपराध अनुसंधान, डिजिटल इंटेलिजेंस, साइबर जांच और  पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

    75 पुलिसकर्मी ले रहे प्रशिक्षण

    तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कोटा शहर एवं कोटा रेंज के अन्य जिलों से कुल 75 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान वास्तविक पुलिसिंग परिदृश्यों को ध्यान में रखते हुए तकनीकी ज्ञान एवं कौशल विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

    प्रैक्टिकल और सिमुलेशन से मिलेगा प्रशिक्षण

    कार्यक्रम में केवल सैद्धांतिक जानकारी तक सीमित न रहकर व्यावहारिक अभ्यास एवं सिमुलेशन के माध्यम से AI टूल्स, साइबर जांच, OSINT और स्मार्ट पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे पुलिसकर्मी तकनीकी संसाधनों का वास्तविक पुलिसिंग में बेहतर उपयोग कर सकेंगे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • Untitled Project - 2026-08-18T142708.153.jpg
    18/08/26 |

    फतेहाबाद: मुख्य सिपाही दलीप सिंह और जिले सिंह बने सहायक उपनिरीक्षक, एसपी निकिता खट्टर ने स्टार लगाकर दी बधाई

    फतेहाबाद, 18 अगस्त (अन्‍नू): पुलिस विभाग में पदोन्नति अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत व उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान होती है। इसी क्रम में फतेहाबाद पुलिस में कार्यरत मुख्य सिपाही दलीप सिंह और जिले सिंह को पदोन्नत कर सहायक उपनिरीक्षक (ASI) बनाया गया है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी निकिता खट्टर (IPS) ने दोनों पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    पदोन्नति को बताया नई जिम्मेदारियों का प्रतीक

    इस अवसर पर एसपी निकिता खट्टर ने कहा कि पदोन्नति किसी भी पुलिसकर्मी के लिए गर्व का क्षण होने के साथ-साथ नई और बड़ी जिम्मेदारियों का प्रतीक होती है। उन्होंने नवपदोन्नत अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे अनुशासन, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। एसपी ने जोर देकर कहा कि प्रत्येक अधिकारी का व्यवहार और कर्तव्यनिष्ठा ही आमजन में पुलिस की सकारात्मक छवि को सुदृढ़ करती है।

    अधिकारियों ने जताया आभार, जनसेवा के लिए दोहराई प्रतिबद्धता

    पदोन्नति पाने वाले सहायक उपनिरीक्षक दलीप सिंह और जिले सिंह ने एसपी निकिता खट्टर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे विभाग द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और आमजन की सेवा व विभाग की गरिमा बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस दौरान पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे और सभी ने दोनों नए एएसआई को बधाई दी।

    #FatehabadNews #FatehabadPolice #NikitaKhattaraIPS #HaryanaPolice #DainikKhabar #PolicePromotion #HaryanaNews

  • Untitled Project - 2026-08-18T143047.684.jpg
    18/08/26 |

    फतेहाबाद में 'ऑपरेशन जीवन ज्योति' के तहत नशा विरोधी अभियान जारी: भट्टू मंडी और ठूंइया में विद्यार्थियों को किया जागरूक

    फतेहाबाद, 18 अगस्त (अन्‍नू): जिला पुलिस फतेहाबाद द्वारा युवाओं और आमजन को नशे के चंगुल से दूर रखने तथा नशे की गिरफ्त में आए लोगों को इलाज व पुनर्वास के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत जागरूकता और काउंसलिंग अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में एसआई सुंदर लाल के नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम फतेहाबाद ने जिले के विभिन्न स्थानों पर नशा विरोधी कार्यक्रम और सेमिनार आयोजित किए।

    कंप्यूटर सेंटर और पंचायती लाइब्रेरी में विद्यार्थियों को दिया संदेश

    नशा मुक्ति टीम ने भट्टू मंडी स्थित हारटोन कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर और गांव ठूंइया की पंचायती लाइब्रेरी में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता सेमिनार आयोजित किए। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। टीम ने छात्रों को खुद नशे से दूर रहने, अपने साथियों को जागरूक करने और नशा बिक्री से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।

    ढाबी कलां में नुक्कड़ सभाएं, 2 नशा पीड़ितों को दी गई दवाइयां

    आगामी नशा मुक्ति शिविर की तैयारियों के तहत टीम ने गांव ढाबी कलां में तीन अलग-अलग स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं कर ग्रामीणों से एकजुट होकर कैंप को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की। इसके अलावा, नशा मुक्ति टीम ने गांव माजरा और धांगड़ में दो नशा पीड़ित व्यक्तियों को चिन्हित कर उनकी काउंसलिंग की और उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करते हुए आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक दवाइयां उपलब्ध कराईं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशा पीड़ितों को उपचार के जरिए समाज की मुख्यधारा में वापस लाने का यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

    #FatehabadNews #OperationJeevanJyoti #FatehabadPolice #AntiDrugCampaign #HaryanaPolice #DainikKhabar #HaryanaNews

  • 249710_Image_9a9b576d-6bed-416e-bcb7-81826ed29274.jpg

    बीकानेर हाउस में दस दिवसीय ‘तीजोत्सव-2026’,तीज मेला में दिखा राजस्थानी कला और संस्कृति का अनूठा संगम

    एन.एस.बाछल, 18 अगस्त, जयपुर।

    नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में आयोजित ‘तीजोत्सव-2026’ में आ रहे दर्शकों को राजस्थानी कला और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस उत्सव में प्रत्येक दिवस आगंतुकों के मनोरंजन के लिए अलग-अलग पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं तथा राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है।

    15 अगस्त से शुरू हुए दस दिवसीय तीजोत्सव में राजस्थानी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों और युवा प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य कला का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे राजस्थान की लोक परंपराएं, नृत्य शैलियां और सांस्कृतिक भावनाएं जीवंत हो उठीं।

    नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों की श्रेणी में प्रथम स्थान प्रणवी, द्वितीय स्थान जीनल सहगल और तृतीय स्थान मनस्वी ने प्राप्त किया। वहीं, युवा नृत्य कलाकारों की श्रेणी में प्रथम स्थान डिंपल, द्वितीय स्थान सुमित्रा और तृतीय स्थान अक्षिता ने प्राप्त किया। विजेताओं को प्रमुख आवासीय आयुक्त श्री रोहित कुमार ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका मनोबल बढाया।

    तीजोत्सव के दौरान आयोजित क्विज प्रतियोगिता में बच्चों से लेकर बड़ों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राजस्थान की कला, संस्कृति, परंपराओं और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नों पर प्रतिभागियों ने अपनी जानकारी और त्वरित सोच का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों के बीच सवालों के सही जवाब देने को लेकर खासा उत्साह रहा और दर्शकों ने भी प्रतियोगिता का भरपूर आनंद लिया।

    इस अवसर पर प्रमुख आवासीय आयुक्त रोहित कुमार ने बताया कि बीकानेर हाउस में चल रहे इस प्रसिद्ध मेले का आयोजन इस तरह से किया गया है ताकि सभी आयु वर्ग के दर्शक मनोरंजन के साथ-साथ खान पान और खरीदारी का भी आनंद उठा सके। उन्होंने बताया कि विगत तीन दिनों में हजारों की संख्या में दर्शकों ने मेले का भ्रमण किया जिससे राजस्थान से आए आर्टिजंस की खूब बिक्री हो रही है। उन्होंने बताया कि शुरुआती तीन दिनों में ही रूडा और राजीविका के आर्टिजंस की बिक्री का आंकड़ा 50 लाख से ऊपर पहुंच गया हैं इससे राजस्थानी हस्तशिल्प कलाकारों और सभी विक्रेताओं में खुशी का माहौल है।

    संयुक्त आवासीय रिंकू मीना ने बताया कि दर्शकों के आकर्षण के लिए बीकानेर हाउस में राजस्थान की रंगीन कला-संस्कृति और पर्यटन स्थलों को दर्शाते हुए सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, राजस्थानी व्यंजनों के स्वाद का आनंद लेने के लिए फूड कोर्ट भी लगाए गए हैं। राजस्थानी उत्पादों की खरीदारी के लिए राजीविका और रूडा के सहयोग से राजस्थानी हस्तशिल्पकारों के स्टॉल भी लगाए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि तीजोत्सव का उद्देश्य राजस्थान की समृद्ध लोक कला, संस्कृति, परंपराओं और खान-पान को देश की राजधानी में आमजन तक पहुंचाना है। उत्सव में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर राजस्थानी संस्कृति की विविधता और रंगों का आनंद ले रहे हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • Untitled Project - 2026-08-18T142405.749.jpg

    ED का बड़ा एक्शन: 10,000 करोड़ के सागा ग्रुप घोटाले में मुंबई-भोपाल में रेड, 30 करोड़ के शेयर और 1.53 करोड़ कैश जब्त

    नई दिल्ली, 18 अगस्त (अन्‍नू): प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मुख्यालय की टीम ने 10,000 करोड़ रुपये से अधिक के SAGA ग्रुप पोंजी घोटाले के सिलसिले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने 13 अगस्त से 16 अगस्त 2026 के बीच समीर अग्रवाल और उनके सहयोगियों से जुड़े मुंबई और भोपाल स्थित कई आवासीय और व्यावसायिक ठिकानों पर धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत छापेमारी की। यह घोटाला लोनी अर्बन मल्टी-स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (LUCC) और अन्य संबद्ध सहकारी समितियों से जुड़ा हुआ है।

    नकदी, विदेशी मुद्रा और करोड़ों के शेयर फ्रीज

    छापेमारी के दौरान ईडी ने भारी मात्रा में आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए। इसके अलावा अपराध से अर्जित संपत्ति के तहत 30 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के लिस्टेड शेयर, सिक्योरिटीज, म्यूचुअल फंड्स, एलआईसी पॉलिसी और बैंक बैलेंस फ्रीज कर दिए हैं। कार्रवाई में 9 हाई-एंड लग्जरी गाड़ियां, 1.53 करोड़ रुपये कैश, करीब 35 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा और 5.25 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व बुलियन जब्त किए गए हैं।

    10,000 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा, 3 से 5 साल में पैसा दोगुना-तिगुना करने का झांसा

    उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में दर्ज कई एफआईआर के आधार पर ईडी ने जांच शुरू की थी। आरोप है कि 2009 से समीर अग्रवाल (सागा ग्रुप) द्वारा प्रचारित आवर्ती जमा (RD), फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और मासिक आय योजनाओं में निवेश के नाम पर जनता को ठगा जा रहा था। निवेशकों को 3 से 5 वर्षों में पैसा दोगुना या तिगुना करने और कार जैसे उपहार देने का फर्जी लालच दिया गया। इस तरह बिना किसी वास्तविक व्यवसाय के फर्जी बैंकिंग ढांचे का उपयोग कर 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई गई।

    शेल कंपनियों और हवाला के जरिए विदेशों में भेजा गया पैसा

    जांच में खुलासा हुआ कि निवेशकों से ज्यादातर नकदी जमा कराई जाती थी। इसे क्षेत्रीय कैश-चेस्ट के जरिए डायवर्ट कर प्रमोटरों द्वारा देश-विदेश में अचल और चल संपत्तियों में निवेश करने के लिए इस्तेमाल किया गया। इस फंड को स्थानांतरित करने के लिए शेल कंपनियों और हवाला चैनलों का सहारा लिया गया। ईडी की जांच में 50 से अधिक ऐसी फर्जी (शेल) कंपनियों के विस्तृत नेटवर्क का पता चला है, जिन्हें सिंडिकेट के ऑपरेटरों द्वारा नियंत्रित किया जा रहा था।

    विदेश भागा मुख्य आरोपी समीर अग्रवाल, आरोपी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

    सागा ग्रुप का सीएमडी और मुख्य नियंत्रक समीर अग्रवाल देश छोड़कर फरार हो चुका है और वर्तमान में भगोड़ा है। ईडी इस मामले में पहले भी दो अलग-अलग प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी कर संपत्तियां कुर्क कर चुकी है। वहीं, ग्रुप के प्रमुख पदाधिकारी रवि शंकर तिवारी को 14 जुलाई 2026 को पीएमएलए के तहत गिरफ्तार किया जा चुका है और 24 जुलाई 2026 को विशेष अदालत के समक्ष अभियोजन शिकायत (चार्जशीट) भी दाखिल की जा चुकी है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

    #EDRaid #SagaGroupScam #PonziScam #MoneyLaundering #MumbaiNews #BhopalNews #DainikKhabar #NationalNews

  • Untitled Project - 2026-08-18T141429.518.jpg
    18/08/26 |

    गोहाना: भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज में दो इंटर्न से छेड़छाड़ पर आक्रोश, सुरक्षा की मांग को लेकर धरने पर बैठीं छात्राएं

    गोहाना, 18 अगस्त (अन्‍नू): गोहाना के खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस (MBBS) की दो इंटर्न छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं के बाद भारी जनरोष व्याप्त है। सुरक्षा व्यवस्था में चूक को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्राएं निदेशक कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गईं। छात्राओं का साफ कहना है कि जब तक मेडिकल कैंपस और हॉस्टल के रास्तों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम नहीं किए जाते, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

    ड्यूटी और लाइब्रेरी से लौटते वक्त हुई वारदात, चेहरा दबाने व हाथापाई का आरोप

    खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज में दो दिन पहले दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई थीं। छात्राओं के अनुसार, रात करीब 10:30 बजे ड्यूटी से लौट रही एक इंटर्न के साथ हॉस्टल के पास हाथापाई की गई, जिससे उसकी गर्दन पर खरोंचें आईं। वहीं, रात करीब 11:13 बजे लाइब्रेरी से लौट रही दूसरी छात्रा को पीछे से दबोचकर उसका मुंह व गला दबाया गया और आपत्तिजनक हरकत की गई। छात्राओं का आरोप है कि रात के समय कैंपस के रास्तों पर पर्याप्त रोशनी (स्ट्रीट लाइट्स) और सुरक्षा गार्ड्स तैनात नहीं थे।

    महिला थाने में केस दर्ज; आरोपी गिरफ्तार

    घटना के समय पुलिस के देरी से पहुंचने पर छात्राओं ने रात में ही जमकर हंगामा किया था। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना खानपुर कलां में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 और 78 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन छात्राओं का कहना है कि 24 घंटे ड्यूटी करने वाली महिला डॉक्टरों की सुरक्षा प्रणाली अब भी पूरी तरह रामभरोसे है।

    सुरक्षा गार्ड्स की भारी कमी, निदेशक बोले- सरकार को भेजा है प्रस्ताव

    मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. जगदीश चंद्र दुरेजा ने माना कि विशाल कैंपस के मुकाबले सुरक्षाकर्मियों की भारी कमी है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बढ़ाने का मामला राज्य सरकार का है और शासन को अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड्स की तैनाती के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। निदेशक ने कहा कि सरकार के निर्णय का इंतजार है, जबकि छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दूसरी ओर, छात्राएं कैंपस में तुरंत नई लाइटें लगाने, गार्ड्स की संख्या बढ़ाने और नियमित गश्त सुनिश्चित करने की मांग पर अड़ी हैं।

    #GohanaNews #KhanpurMedicalCollege #WomensSafety #BPSMedicalCollege #HaryanaNews #DainikKhabar #Protest

  • TN5-Bhopal170826070048.jpg

    डिजिटल युग में एक सुरक्षित और जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त उपभोक्ता होता है : मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 18 अगस्त, भोपाल।

    डिजिटल बाज़ार ने खरीदारी और भुगतान को जितना आसान बनाया है, उतना ही इसने उपभोक्ताओं के लिए धोखाधड़ी, डेटा गोपनीयता और शिकायतों के त्वरित समाधान जैसी नई चुनौतियाँ भी खड़ी कर दी हैं। इस युग में, उपभोक्ता अधिकारों और सुरक्षित डिजिटल लेनदेन के बारे में जानकारी केवल जागरूकता का विषय नहीं, बल्कि उपभोक्ता सशक्तिकरण के लिए एक अनिवार्य शर्त बन गई है। इस बदलते परिदृश्य में, मध्य प्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने भोपाल में डिजिटल उपभोक्ता अधिकारों, ऑनलाइन धोखाधड़ी और प्रभावी शिकायत निवारण पर विशेषज्ञों के साथ एक व्यापक विचार-विमर्श सत्र आयोजित किया।

    कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में आयोजित कार्यशाला का विषय था “डिजिटल उपभोक्ता सशक्तिकरण: अधिकार, निवारण और सुरक्षित लेनदेन”। मध्य प्रदेश राज्य नीति आयोग की सहभागिता से आयोजित इस कार्यशाला में न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और साइबर विशेषज्ञों ने डिजिटल बाजार में उपभोक्ताओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके समाधानों पर अपने विचार साझा किए।

    बाजार में बदलाव के साथ धोखाधड़ी की तस्वीर भी बदल रही है।

    मध्य प्रदेश राज्य उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुनीता यादव की उपस्थिति में कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर आयोग की सदस्य डॉ. मोनिका मलिक, रजिस्ट्रार श्रीमान शुक्ला, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के आयुक्त दिनेश जैन और उपभोक्ता बार के अध्यक्ष मोहन चौकसे उपस्थित थे।

    सुनीता यादव ने कहा कि मोबाइल फोन और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अब लोगों के दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बन गए हैं। डिजिटल मीडिया ने बाजार तक पहुंच और लेन-देन को आसान बना दिया है, लेकिन धोखाधड़ी और छल के तरीके भी उतनी ही तेजी से बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत निवारण प्रणाली को सरल और सुलभ बनाया जाना चाहिए ताकि उपभोक्ता को शिकायत दर्ज कराने के लिए जटिल प्रक्रियाओं से न गुजरना पड़े। मजबूत कानूनों के साथ-साथ जागरूक नागरिकों की भी आवश्यकता है जो अपने अधिकारों को समझते हों और डिजिटल लेन-देन में सावधानी बरतें। उन्होंने उपभोक्ता जागरूकता संवाद में विधि के छात्रों और युवाओं को शामिल करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और निष्पक्ष डिजिटल वातावरण बनाने में नागरिक जागरूकता की भी उतनी ही महत्वपूर्ण भूमिका है।

    डिजिटल सुविधा के साथ नई जिम्मेदारियां भी आईं

    आयोग के रजिस्ट्रार श्रीमान शुक्ला ने कहा कि प्रौद्योगिकी और व्यापार की तेजी से बदलती प्रकृति ने उपभोक्ताओं के लिए सुविधा तो बढ़ाई है, लेकिन ई-कॉमर्स धोखाधड़ी, व्यक्तिगत जानकारी की चोरी और दुरुपयोग, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी और डिजिटल लेनदेन से संबंधित शिकायतों का स्वरूप भी बदल रहा है। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों से शिकायतों की निगरानी, ​​मध्यस्थता और निवारण को अधिक प्रभावी बनाया जाना चाहिए।

    डिजिटल प्रणाली 5.17 करोड़ उपभोक्ताओं तक पहुंच रही है

    खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के आयुक्त दिनेश जैन ने कहा कि विभाग सार्वजनिक वितरण प्रणाली और न्यूनतम समर्थन मूल्य आधारित खरीद के माध्यम से बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं और किसानों से सीधे जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि लगभग 5.17 करोड़ उपभोक्ता सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े हुए हैं। उन्होंने डिजिटल प्रणालियों के माध्यम से पारदर्शिता, जवाबदेही, समय पर भुगतान और शिकायत निवारण में हुए बदलावों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

    डेटा सुरक्षा से लेकर फर्जी समीक्षाओं तक कई तरह की चिंताएं हैं।

    आयोग की सदस्य डॉ. मोनिका मलिक ने कहा कि डिजिटल बाजार के तेजी से विस्तार के साथ-साथ उपभोक्ता संरक्षण प्रणाली को भी लगातार विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने विलंबित डिलीवरी, फर्जी ऑनलाइन समीक्षाएं, धोखेबाज संस्थाएं, उपभोक्ता डेटा का दुरुपयोग और व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता जैसे मुद्दों को प्रमुख चुनौतियां बताया।

    साइबर धोखाधड़ी को रोकने के लिए व्यावहारिक उपायों पर चर्चा करें

    कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञों ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019, ई-कॉमर्स में उपभोक्ता अधिकार, अनुचित व्यापार प्रथाएं, उत्पाद दायित्व, डिजिटल भुगतान धोखाधड़ी, साइबर अपराध और ऑनलाइन शिकायत निवारण जैसे विषयों पर चर्चा की। साइबर स्टेट सेल के पुलिस अधीक्षक श्री प्रणय नागवंशी ने साइबर अपराध की वर्तमान स्थिति और बदलते स्वरूपों पर विशेष संबोधन दिया।

    अधिवक्ता यशवर्धन सिंह रघुवंशी ने "हर उपभोक्ता को जानने योग्य 10 बातें" विषय पर एक प्रस्तुति दी और उपभोक्ता अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं को सरल तरीके से समझाया।

    सुविधा के अलावा, एक विश्वसनीय डिजिटल बाज़ार की आवश्यकता है।

    कार्यशाला में विशेषज्ञों की चर्चा का सार यह था कि डिजिटल परिवर्तन का उद्देश्य केवल लेन-देन को आसान बनाना ही नहीं होना चाहिए, बल्कि उपभोक्ताओं के लिए बाजार को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और भरोसेमंद बनाना भी होना चाहिए। इसके लिए डिजिटल रिकॉर्ड की उपलब्धता, शिकायत की स्थिति पर पारदर्शी जानकारी, समय पर समाधान और सुरक्षित डिजिटल भुगतान प्रणाली के साथ-साथ नेटवर्क या प्रमाणीकरण संबंधी समस्याओं के मामले में वैकल्पिक व्यवस्था की आवश्यकता है। मध्य प्रदेश राज्य नीति आयोग की प्रशासनिक अधिकारी सुश्री पूर्णिमा शर्मा ने धन्यवाद व्यक्त किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • Untitled Project - 2026-08-18T141032.180.jpg
    18/08/26 |

    हिसार पुलिस की अनूठी पहल: हादसों की रोकथाम के लिए गोवंश के गले में बांधी रिफ्लेक्टिव टेप, दूर से चमकेगी रोशनी

    हिसार, 18 अगस्त (अन्‍नू): पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन (IPS) के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए एक सराहनीय अभियान शुरू किया गया है। इस विशेष पहल के तहत पीसीआर नंबर-17 (PCR-17) की टीम ने हाईवे और मुख्य सड़कों पर आवारा घूम रहे करीब 15 से 20 गोवंश के गले में रिफ्लेक्टिव टेप बांधी है। यह टेप रात के समय गाड़ियों की लाइट पड़ते ही दूर से चमकेगी, जिससे चालकों को समय रहते सतर्क होने का मौका मिलेगा।

    अंधेरे में हादसों का कारण बनते हैं पशु, टेप से बढ़ेगी दृश्यता

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हाईवे और प्रमुख सड़कों पर रात के समय अचानक सामने आ जाने वाले पशुओं के कारण अक्सर गंभीर हादसे हो जाते हैं। रिफ्लेक्टिव टेप लगाने से अंधेरे में भी गोवंश की दृश्यता (विजिबिलिटी) काफी बढ़ जाएगी। इससे वाहन चालकों को दूर से ही पशुओं की मौजूदगी का संकेत मिल जाएगा, जिससे वे अपने वाहन की गति नियंत्रित कर सुरक्षित रूप से निकल सकेंगे।

    सड़क पर छिपे खतरों को कम करना जरूरी: एसपी सिद्धान्त जैन

    मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि सड़क पर मौजूद संभावित हादसों के खतरों को कम करना भी इसका एक अहम हिस्सा है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे विशेषकर रात के समय निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं और हाईवे पर अलर्ट रहें। हिसार पुलिस का कहना है कि आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

    #HisarPolice #HisarNews #RoadSafety #ReflectiveTape #TrafficSafety #DainikKhabar #HaryanaNews #SiddhantJainIPS

  • ED 2.jpg

    ईडी का बड़ा एक्शन: अहमदाबाद में 129.80 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क; रीयल एस्टेट में होमबॉयर्स से ठगी का पर्दाफाश

    अहमदाबाद, 18 अगस्त (अन्‍नू): प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अहमदाबाद जोनल कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत कार्रवाई करते हुए 129.80 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क कर लिया है। यह कार्रवाई रौनक रवजीभाई सोनाणी, विपुलभाई गोर्धनभाई गंगाणी, मेसर्स केशव नारायण ग्रुप व अन्य के खिलाफ अहमदाबाद में होमबॉयर्स और निवेशकों के साथ की गई बड़ी रीयल एस्टेट धोखाधड़ी के मामले में की गई है।

    बिना RERA अप्रूवल और एनए परमिशन के बेची दुकानें व फ्लैट्स

    ईडी की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने आम खरीदारों, छोटे निवेशकों, व्यापारियों और मध्यम वर्गीय परिवारों को निशाना बनाया। उन्होंने अपनी योजनाओं को वैध बताकर आकर्षक प्री-लॉन्च दरों पर फ्लैट्स और दुकानें देने का झांसा दिया। इतना ही नहीं, निवेशकों को 54% से 100% तक के सुनिश्चित रिटर्न का फर्जी आश्वासन दिया गया।

    छाछरोड़ी व शीला प्रोजेक्ट में सैकड़ों खरीदारों से करोड़ों ऐंठे

    जांच से खुलासा हुआ कि बिना किसी अनिवार्य एनए (N.A.) अनुमति और रेरा पंजीकरण के प्रोजेक्ट्स बेचे जा रहे थे। छाछरोड़ी योजना में लगभग 250 खरीदारों/निवेशकों से और शीला स्थित 'अक्षर अनंत' योजना में 44 से अधिक खरीदारों से भारी रकम वसूली गई। न तो खरीदारों को दुकानें व फ्लैट्स का पजेशन दिया गया और न ही पैसे वापस लौटाए गए।

    फर्जी दस्तावेज और डमी सेल डीड से हड़पी जमीन

    आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से फर्जी वादों के सहारे पैसे ऐंठकर फंड को डायवर्ट किया। छाछरोड़ी प्रोजेक्ट में RERA रजिस्ट्रेशन "अंडर प्रोसेस" बताकर बाद में उस जमीन को केवल महेंद्रभाई पटेल, आशिष विष्णुभाई पटेल व अन्य के नाम ट्रांसफर कर दिया। इसी तरह शीला स्थित अक्षर अनंत प्रोजेक्ट में फर्जी एमओयू बनाकर बाद में प्रोजेक्ट बंद कर दिया गया और जमीन पूर्व रमेशचंद्र पटेल, दीपराजसिंह विक्रमसिंह झाला, महेंद्रसिंह प्रद्युम्नसिंह चुड़ासमा व अन्य के नाम ट्रांसफर कर दी गई। भुगतान दिखाए बिना डमी सेल डीड के जरिए तीसरे पक्षों को संपत्तियां बेची गईं।

    129.80 करोड़ की जमीन कुर्क, आगे की जांच जारी

    मामले में अहमदाबाद के डीसीबी, सैटेलाइट, नवरंगपुरा और बोपल पुलिस स्टेशनों में दर्ज 5 प्राथमिकियों और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत दाखिल चार्जशीट के आधार पर ईडी ने जांच शुरू की थी। कुर्क की गई संपत्तियों में छाछरोड़ी, शीला और कलोल/कडी तालुका के जेसंगपुरा व अगोल की कुल 44,000 वर्ग मीटर से अधिक की जमीनें शामिल हैं। ईडी ने खरीदारों को सलाह दी है कि किसी भी रीयल एस्टेट प्रोजेक्ट में निवेश से पहले रेरा रजिस्ट्रेशन, एनए परमिशन और मालिकाना हक के दस्तावेजों की अच्छी तरह से जांच कर लें।

    #EDAction #RealEstateScam #AhmedabadNews #EDRaid #PMLA #DainikKhabar #RealEstateFraud

  • images.png

    आतंकी नेटवर्क का खात्मा, आतंकवाद के प्रति हमारी शून्य सहिष्णुता नीति: मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 18 अगस्त, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आईएसआई समर्थित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ सफल अभियान इस बात का संकेत है कि भारत आतंकवाद के प्रति बिल्कुल भी सहनशील नहीं है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ ऐतिहासिक सफलता के बाद, भारत अब देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले हर तत्व के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करना जारी रखेगा।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को सूचित किया

    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 'X' को देशवासियों को सूचित किया कि मोदी सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से पहले आईएसआई समर्थित आतंकी समूह शहजाद भट्टी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया है और इसके 200 से अधिक सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो इसके खतरनाक हमले की योजना बना रहे थे। भारतीय सुरक्षा बलों ने 14 राज्यों में विभिन्न स्थानों पर एक साथ चलाए गए अभियान में इस नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया, जो आतंकवाद के प्रति भारत की शून्य सहिष्णुता नीति का एक प्रमुख उदाहरण है।

    गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि आईएसआई से धनराशि प्राप्त करने वाले इस गिरोह से भारी मात्रा में सामान जब्त किया गया है। इसमें आईईडी, पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्री के चिह्नित ग्रेनेड, पिस्तौल, जिंदा कारतूस और जासूसी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सीसीटीवी कैमरे शामिल हैं। यह नेटवर्क कई आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त था।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • Untitled Project - 2026-08-18T140247.092.jpg
    18/08/26 |

    अंबाला: घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला को छूकर निकली गोली, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

    अंबाला, 18 अगस्त (अन्‍नू): अंबाला शहर के काजीवाड़ा इलाके में सोमवार देर रात एक खौफनाक वारदात सामने आई। अपने घर के बाहर बैठी 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में एक गोली जांघ को छूती हुई निकल गई। अचानक हुए इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे परिजन तुरंत इलाज के लिए अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल ले गए।

    अचानक हुआ तेज दर्द का अहसास, डॉक्टरों ने की गोली लगने की पुष्टि

    अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला की जांच की और बताया कि जख्म गोली का है जो जांघ को छूकर निकल गई है। प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पीड़िता संतोष (62) ने पुलिस को बताया कि वह देर रात अपने घर के बाहर बैठी हुई थी, तभी अचानक उसे जांघ पर तेज दर्द महसूस हुआ। महिला का कहना है कि उसे बिल्कुल अंदाजा नहीं है कि गोली किस दिशा से आई और किसने चलाई।

    सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस, जांच जारी

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। अंबाला सिटी थाना प्रभारी सुनीता ढाका ने बताया कि काजीवाड़ा और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि गोली चलने की दिशा और संदिग्धों का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़कर सच्चाई सामने लाई जाएगी।

    #AmbalaNews #AmbalaCrime #KaziwaraAmbala #AmbalaPolice #DainikKhabar #HaryanaNews #CrimeUpdates

  • Untitled Project - 2026-08-18T135538.506.jpg
    18/08/26 |

    पलवल में सूदखोरों से तंग आकर युवक ने पिया जहर: पिता के 30 लाख के कर्ज को डेढ़ करोड़ बनाने का आरोप; शादी के 4 महीने बाद उठाया खौफनाक कदम

    पलवल, 18 अगस्त (अन्‍नू): पलवल जिले के चांदहट थाना क्षेत्र स्थित गांव चिरवाड़ी में 32 वर्षीय हरेन्द्र ने सूदखोरों की कथित प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। जहर पीने से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

    30 लाख के कर्ज को बनाया डेढ़ करोड़, मानसिक प्रताड़ना का आरोप

    हरेन्द्र बैंक के कलेक्शन विभाग में काम करता है और उसकी शादी महज चार महीने पहले ही हुई थी। उसके छोटे भाई बलजीत के अनुसार, सात साल पहले उनके स्वर्गीय पिता गोविंद राम ने गांव के ही कुछ लोगों से 30 लाख रुपये ब्याज पर लिए थे और दो एकड़ जमीन गिरवी रखी थी। परिवार समय पर ब्याज चुका रहा था, लेकिन बाद में आरोपियों ने चक्रवृद्धि ब्याज लगाना शुरू कर दिया। कर्ज के मानसिक दबाव के कारण पिता को ब्रेन हेमरेज हुआ और दिसंबर 2025 में उनका निधन हो गया।

    6 पंचायतों के बाद भी नहीं माना पक्ष, जमीन हड़पने की नीयत का आरोप

    पिता की मौत के बाद हरेन्द्र ने घर की जिम्मेदारी संभाली। अप्रैल 2026 में परिवार ने कर्ज चुकाने के लिए 42 गांवों की तेवतिया पाल की पंचायत बुलाई। आरोप है कि पंचायत में आरोपियों ने 30 लाख के कर्ज का हिसाब डेढ़ करोड़ रुपये बना दिया। रकम चुकाने के लिए परिवार ने अपनी एक एकड़ जमीन भी बेच दी, लेकिन इसके बावजूद आरोपी और पैसों की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। परिजनों का आरोप है कि जमीन की कीमत बढ़ने के कारण आरोपी पूरी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं और पहले भी हरेन्द्र को गोली मारने की धमकी दे चुके हैं।

    मां को गिलास से आई बदबू, फोन पर आया जहर पीने का वीडियो

    सोमवार शाम करीब 5 बजे हरेन्द्र अपने कमरे में बैठा था। कमरे से बाहर निकलने के बाद जब उसकी मां को गिलास से बदबू आई, तो उन्होंने तुरंत छानबीन की। इसी दौरान हरेन्द्र के भाई के फोन पर उसका एक वीडियो आया, जिसमें वह जहरीला पदार्थ पीते हुए दिख रहा था। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर भागे।

    चार आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

    घटना की सूचना मिलते ही चांदहट थाना पुलिस हरकत में आई। चांदहट थाना प्रभारी श्री भगवान ने बताया कि मामला पैसों के लेन-देन से जुड़ा है, जो प्राथमिक जांच में करीब 50 लाख रुपये का बताया जा रहा है। परिजनों की शिकायत के आधार पर प्रेमराज, सोनू, हेमराज और महेश के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है।

    #PalwalNews #ChandhatPolice #PalwalCrime #HaryanaNews #DainikKhabar #CrimeNews #HaryanaPolice

  • Untitled Project - 2026-08-18T135029.798.jpg
    18/08/26 |

    चरखी दादरी के लाल रवि प्रकाश बेंगलुरु में शहीद: प्रमोशन ट्रेनिंग के दौरान आया हार्ट अटैक, सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

    चरखी दादरी, 18 अगस्त (अन्‍नू): हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव कासनी निवासी सेना के जवान रवि प्रकाश (31) का बेंगलुरु में ट्रेनिंग के दौरान अचानक निधन हो गया। मंगलवार सुबह वे ग्राउंड में फिजिकल एक्टिविटी (पीटी) कर रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी जवान उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार निधन का मुख्य कारण हार्ट फेल होना बताया गया है।

    रवि प्रकाश वर्ष 2015 में भारतीय सेना की मद्रास इंजीनियरिंग रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती राष्ट्रीय राइफल्स की 54 बटालियन में कश्मीर में थी और वे पिछले कुछ समय से प्रमोशन कोर्स के सिलसिले में बेंगलुरु में प्रशिक्षण ले रहे थे।

    पिता श्रीकृष्ण सांगवान ने बताया कि सोमवार रात रवि ने परिवार से वीडियो कॉल पर बात की थी। बातचीत के दौरान रवि काफी खुश थे और उन्होंने पत्नी व बेटे से कहा था कि आज ट्रेनिंग का आखिरी दिन है और इसके बाद वे हवलदार बन जाएंगे। प्रमोशन के बाद उन्हें वापस घर लौटना था, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद खबर आ गई।

    रवि प्रकाश अपने पीछे पत्नी सुनीता, 8 वर्षीय बेटे देव, पिता श्रीकृष्ण, मां नीलम और भाई-बहन का रोता-बिलखता परिवार छोड़ गए हैं। सेना की ओर से जरूरी कागजी कार्रवाई और पार्थिव शरीर को गांव कासनी लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। देर शाम तक उनका पार्थिव शरीर पैत्रीक गांव पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    #CharkhiDadriNews #HaryanaMartyr #RaviPrakash #IndianArmy #DainikKhabar #HaryanaNews #VeerJawan

  • 4.jpg
    18/08/26 |

    हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फरीदाबाद यूनिट की बड़ी कार्रवाई: 40 ग्राम हेरोइन के साथ 2 नशा तस्कर गिरफ्तार

    जे कुमार पलवल, 18 अगस्त 2026 : हरियाणा को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद यूनिट ने जिला पलवल के थाना गदपुरी क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं HSNCB प्रमुख संजय कुमार के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई करते हुए टीम ने 40 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

    HSNCB फरीदाबाद यूनिट के इंचार्ज निरीक्षक संग्राम सिंह ने बताया कि एएसआई महेंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम गदपुरी क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव सोफता में नाजिम नामक युवक सुहाना कैफे एंड जनरल स्टोर के पीछे बनी झोपड़ी से अवैध नशीला पदार्थ (चिट्टा/स्मैक) बेचने का काम कर रहा है।

    रंगे हाथों पकड़े गए दोनों तस्कर:

    सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर छापेमारी की। वहां आरोपी नाजिम अपने साथी वसीम (निवासी गांव सोफता, जिला पलवल) के साथ नशीला पदार्थ बेचते हुए पाया गया। पुलिस ने दोनों को काबू कर जब तलाशी ली, तो उनके कब्जे से 40 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई।

    पुलिस ने बरामद हेरोइन को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गदपुरी में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और नशे के इस नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।

    #PalwalNews #HaryanaPolice #HSNCB #NDPSAct #DrugFreeHaryana #Gadpuri #PalwalUpdate #HaryanaNews

  • 3.jpg

    फिलिपिंस के स्कूल में दर्दनाक गोलीबारी: छात्र ने साथी की हत्या कर खुद को भी उड़ाया, दो की मौत

    आरएस अनेजा, 18 अगस्त नई दिल्ली - दक्षिणी फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर (Zamboanga City) में एक हाई स्कूल में गोलीबारी की दुखद घटना हुई है। आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार, इस घटना में दो लोगों की जान चली गई है और दो अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं। यह घटना अटेनियो डी जाम्बोआंगा यूनिवर्सिटी (Ateneo de Zamboanga University) परिसर के भीतर स्थित एक माध्यमिक स्कूल में हुई।

    पुलिस के मुताबिक, स्कूल में पढ़ने वाला छात्र बॉडी कैमरा पहनकर स्कूल पहुंचा और दो बंदूकें लेकर कैंपस में घुस गया। सबसे पहले उसने अपने टीचर पर गोली चलाई लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि टीचर को गोली लगी या नहीं। इसके बाद उसने अपने साथी छात्र को गोली मार दी। गोली लगते ही छात्र की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद हमलावर छात्र ने खुद को भी गोली मार ली। यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट एर्नाल्ड अंदल ने बताया कि अब गोलीबारी नहीं हो रही है और घटना में किसी अन्य के मौत या घायल होने की खबर नहीं है।

    पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूल परिसर को सुरक्षित कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, अब स्थिति नियंत्रण में है और वहां कोई सक्रिय खतरा नहीं है। स्थानीय मेयर और पुलिस विभाग ने पुष्टि की है कि मृतकों में हमले का संदिग्ध भी शामिल है। घायलों का उपचार किया जा रहा है और उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि सुरक्षा में चूक कैसे हुई और परिसर में हथियार कैसे पहुँचा।

    फिलीपींस में हाल के समय में स्कूल सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा बनकर उभरा है। इससे पहले जून में टेक्लोबिन शहर (Tacloban City) के एक स्कूल में भी ऐसी ही एक दुखद घटना हुई थी, जिसके बाद से देश भर के शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा ऑडिट और सख्त नियमों की मांग की जा रही है। सरकार अब स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य सहायता और सख्त प्रवेश जांच लागू करने पर विचार कर रही है।

  • 3.jpg
    18/08/26 |

    जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण जिला प्रशासन की प्राथमिकता: एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने 'समाधान शिविर' में सुनीं शिकायतें

    जे कुमार पलवल, 18 अगस्त 2026 : हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशानुसार पलवल के लघु सचिवालय में आयोजित 'समाधान शिविर' के दौरान एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में एसडीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान करने के सख्त निर्देश दिए।

    एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने से बचाना और उनकी समस्याओं का एक ही छत के नीचे तुरंत समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे हर शिकायत को पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ सुनें, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

    इस दौरान राजस्व, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली और समाज कल्याण विभाग से जुड़ी कई शिकायतें आईं, जिन पर एसडीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से जवाब-तलब कर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार दिनेश कुमार, उप सिविल सर्जन डॉ. रामेश्वरी देवी सहित कई विभागों के विभागाध्यक्ष व अधिकारी उपस्थित रहे।

    #PalwalNews #SamadhanShivir #DCPalwal #SDMPalwal #HaryanaNews #PalwalUpdate #PublicGrievances #HaryanaAdministration

  • Untitled Project - 2026-08-18T115640.012.jpg
    18/08/26 |

    फरीदाबाद: चाइनीज मांजे से युवक का गला कटने के बाद हरकत में आया प्रशासन; CM फ्लाइंग और पुलिस की छापेमारी में 10 बंडल जब्त

    फरीदाबाद, 18 अगस्त (अन्‍नू): फरीदाबाद में रविवार को प्रतिबंधित चाइनीज मांजे (घातक डोर) से एक युवक का गला कटने की गंभीर घटना के बाद प्रशासन और पुलिस एक्शन मोड में आ गए हैं। स्थानीय पुलिस और सीएम फ्लाइंग (CM Flying) की संयुक्त टीम ने पर्वतीय चौकी क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के 10 बड़े बंडल बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से चोरी-छिपे मांझा बेचने वाले 2 दुकानदारों को गिरफ्तार किया है।

    भड़ाना चौक और केडी स्कूल के पास दुकानों पर रेड

    • ऐसे मिली गुप्त सूचना: सीएम फ्लाइंग और पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि भड़ाना चौक और केडी पब्लिक स्कूल के पास चोरी-छिपे खतरनाक चाइनीज मांझा बेचा जा रहा है।

    • दुकानों से बरामदगी:

      • नगला रोड (केडी पब्लिक स्कूल के पास): दुकानदार योगेश की दुकान में रखी एक पेटी से चाइनीज मांझे के 4 बड़े बंडल बरामद हुए।

      • भड़ाना चौक: दुकानदार अंकित की दुकान पर की गई जांच में मांझे के 6 बड़े बंडल हाथ लगे।

    • 'Industrial Use' का चकमा: बरामद मांझे के बंडलों पर चकमा देने के लिए "For Industrial Use Only" लिखा हुआ था, जिसे आम पतंगबाजों और लोगों को बेचने की तैयारी की जा रही थी।

    हाल ही में चाइनीज मांजे से कटा था युवक का गला

    • जानलेवा है चाइनीज मांझा: प्लास्टिक और कांच के मिश्रण से बना यह मांझा सामान्य पतंग डोर से बेहद घातक होता है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों, राहगीरों और पक्षियों की जान को हमेशा खतरा बना रहता है।

    • अस्पताल में भर्ती है पीड़ित: बीते रविवार को ही फरीदाबाद में चाइनीज मांजे की चपेट में आने से एक युवक की गर्दन गंभीर रूप से कट गई थी, जिसका फिलहाल निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

    सारन थाने में केस दर्ज; सख्त कार्रवाई की चेतावनी

    • दुकानदारों पर FIR: सीएम फ्लाइंग ने जब्त किए गए मांझे को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सारन थाना पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपी दुकानदारों (योगेश और अंकित) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    • चौकी इंचार्ज का बयान: पर्वतीय पुलिस चौकी इंचार्ज महेश कुमार ने साफ चेतावनी दी है कि शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने या इसका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    #FaridabadNews #CMFlying #ChineseManjha #FaridabadPolice #SaranPolice #CrimeNews #DainikKhabar #HaryanaNews #SafetyFirst

  • 2.jpg
    18/08/26 |

    सम्पत्ति करदाताओं के लिए बड़ी राहत: 31 अगस्त तक बकाया प्रॉपर्टी टैक्स भरने पर ब्याज में 75% की छूट

    जे कुमार अम्बाला छावनी, 18 अगस्त 2026 : नगर परिषद अम्बाला छावनी के सचिव देवेन्द्र नरवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा घोषित नई योजना के तहत शहर के सम्पत्ति करदाताओं को बकाया कर पर भारी छूट दी जा रही है। नोटिफिकेशन के अनुसार, वर्ष 2010-2011 से लेकर वर्ष 2024-2025 तक के लम्बित प्रॉपर्टी टैक्स के बकायों पर लगने वाले ब्याज में 75 प्रतिशत की छूट देने का प्रावधान किया गया है।

    सचिव देवेन्द्र नरवाल ने बताया कि जो भी करदाता 31 अगस्त 2026 तक अपने बकाया सम्पत्ति कर का एकमुश्त भुगतान करते हैं, वे इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए करदाताओं को 'सम्पत्ति कर बकाया भुगतान व बेबाकी प्रमाण पत्र प्रबधंन पद्धति' पोर्टल पर जाकर अपनी सम्पत्ति के विवरण को स्वयं प्रमाणित करना होगा।

    नगर परिषद ने सभी नागरिकों और व्यवसायियों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी सम्पत्ति की जानकारी पोर्टल पर प्रमाणित करें और सरकार द्वारा ब्याज में दी जा रही 75% की इस छूट का लाभ उठाकर अपने बेबाकी प्रमाण पत्र (No Dues Certificate) प्राप्त करें।

    #AmbalaNews #AmbalaCantt #PropertyTax #HaryanaGovernment #AmbalaUpdate #MunicipalCouncilAmbala #HaryanaNews #TaxRelief

  • Untitled Project - 2026-08-18T115337.990.jpg

    गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बीच हाईवे ब्लैक थार रोक रईसजादों का हुड़दंग; खिड़कियों से निकलकर किए स्टंट

    गुरुग्राम, 18 अगस्त (अन्‍नू): दिल्ली-एनसीआर के सबसे व्यस्त और हाई-स्पीड मार्गों में शामिल द्वारका एक्सप्रेस-वे से खतरनाक स्टंटबाजी और हुड़दंग का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर रील्स बनाने और मशहूर होने की चाहत में कुछ युवकों ने लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ बीच हाईवे पर ट्रैफिक रोक दिया। युवकों ने न केवल अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाली, बल्कि बीच सड़क गाड़ियों से बाहर निकलकर तिरंगा झंडा लहराते हुए राष्ट्रीय ध्वज संहिता का भी उल्लंघन किया।

    ब्लैक थार और लग्जरी गाड़ियों का काफिला; बीच सड़क रोका ट्रैफिक

    • ऐसे मचाया हुड़दंग: प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के अनुसार, द्वारका एक्सप्रेस-वे पर काले रंग की महिंद्रा थार (Mahindra Thar) और कई अन्य महंगी गाड़ियों का काफिला चल रहा था।

    • जाम हुआ एक्सप्रेस-वे: युवकों ने रील्स बनाने के लिए हाईवे के मुख्य हिस्से में अपनी गाड़ियां बीच सड़क पर ही खड़ी कर दीं, जिससे पीछे चल रहे आम वाहन चालकों का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया और लंबा जाम लग गया।

    • खतरनाक पोज और स्टंटबाजी: गाड़ियों के रुकते ही युवकों ने खिड़कियों से आधा बाहर निकलकर और चलती गाड़ियों के दरवाजे खोलकर लटकते हुए खतरनाक स्टंट किए। कुछ युवक थार की छत पर बैठकर पोज देते नजर आए।

    सोशल मीडिया पर रील्स की चाहत; तिरंगे के अपमान का आरोप

    • राष्ट्रीय ध्वज संहिता का उल्लंघन: स्टंटबाजी के दौरान युवकों ने थार पर लगे राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) को हाथ में लेकर बीच सड़क पर लहराना शुरू कर दिया। रील्स के चक्कर में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने के साथ-साथ तिरंगे के अपमान पर लोगों में भारी गुस्सा है।

    • खुद ही अपलोड किया वीडियो: सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज हासिल करने के लिए युवकों ने खुद ही इन खतरनाक स्टंट्स की रील्स बनाकर इंटरनेट पर पोस्ट की थी, जो अब वायरल हो रही है।

    सोशल मीडिया टीम ने लिया संज्ञान; नंबर प्लेट से हो रही पहचान

    • यूजर्स का फूटा गुस्सा: वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय निवासियों और सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सख्त पुलिस कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि एक्सप्रेस-वे पर स्टंटबाजी आम बात बनती जा रही है।

    • पुलिस की जांच शुरू: वीडियो सामने आने के बाद गुरुग्राम पुलिस की सोशल मीडिया निगरानी टीम ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर गाड़ियों की नंबर प्लेट ट्रेस कर वाहन मालिकों की पहचान कर रही है।

    • सख्त कार्रवाई की चेतावनी: पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामला खतरनाक ड्राइविंग, सार्वजनिक मार्ग बाधित करने और यातायात नियमों के उल्लंघन का है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि व्यूज पाने के लिए दूसरों की जान खतरे में डालने वाले हुड़दंगियों को बख्शा नहीं जाएगा।

    #GurugramNews #DwarkaExpressway #StuntBaazi #GurugramPolice #MahindraThar #ReelsControversy #TrafficViolation #DainikKhabar #HaryanaNews

  • Untitled Project - 2026-08-18T114631.850.jpg
    18/08/26 |

    अंबाला: सावन के तीसरे सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब; अलौकिक श्रृंगार और महाआरती से गुंजायमान हुए देवालय

    अंबाला, 18 अगस्त (अन्‍नू): सावन माह के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर अंबाला छावनी के प्रमुख शिव मंदिरों में तड़के से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया और दुग्ध, बेलपत्र व धतूरा अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। दिनभर मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'जय भोलेनाथ' के जयकारों से गुंजायमान रहे।

    पंचदेव और कैलाश मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

    • सुबह से लगी लंबी कतारें: अंबाला छावनी के प्रसिद्ध पंचदेव शिव मंदिर, कैलाश मंदिर (हाथीखाना) और सनातन धर्म मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।

    • विधि-विधान से पूजन: श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और अक्षत अर्पित कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

    शिव महापुराण कथा और भजन संध्या की धूम

    • सनातन धर्म मंदिर: मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कथावाचक बुद्धि वल्लभ ने श्रद्धालुओं को 'शिव महापुराण कथा' का रसपान कराया। उन्होंने भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों और उनकी महिमा का संगीतमय वर्णन किया, जिससे भक्त भावविभोर हो उठे। कथा के उपरांत भव्य आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।

    • कैलाश मंदिर हाथीखाना: संध्या समय कैलाश मंदिर में विशेष भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय गायकों ने एक से बढ़कर एक शिव भजनों की प्रस्तुतियां दीं।

    बाबा का अलौकिक श्रृंगार और ढोल-नगाड़ों के साथ महाआरती

    • पुष्पों से सजा शिवलिंग: देर रात कैलाश मंदिर हाथीखाना में भोले बाबा का विशेष अलौकिक श्रृंगार किया गया। ताजे पुष्पों और दिव्य वस्त्रों से सजे शिवलिंग का दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

    • महाआरती और प्रसाद वितरण: शंख ध्वनि और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच बाबा की भव्य महाआरती संपन्न हुई। इसके बाद उपस्थित जनसमुदाय में महाप्रसाद का वितरण किया गया।

    #AmbalaNews #Sawan2026 #AmbalaCantt #ShivMandir #SawanSomwar #DainikKhabar #HaryanaNews #AmbalaUpdates

  • Untitled Project - 2026-08-18T114323.487.jpg
    18/08/26 |

    मुलाना: 'प्रयास' संस्था की महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

    मुलाना, 18 अगस्त (अन्‍नू): मुलाना में 'प्रयास समाज सेवा संस्था' की महिला विंग द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। महिला विंग की प्रधान मोनिका कालड़ा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में टंगैल सिलाई सेंटर और मुलाना ब्यूटी एंड वैलनेस सेंटर की महिलाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

    सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और मनोरंजक गतिविधियां

    • प्रतिभा का प्रदर्शन: तीज महोत्सव के दौरान कई मनोरंजक गेम्स, छोटी-छोटी गतिविधियों और सोलो डांस व संगीत परफॉर्मेंस का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और युवतियों ने जमकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

    • आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास: महिला विंग की प्रधान मोनिका कालड़ा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं को केवल सिलाई और ब्यूटीशियन कोर्स सिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करना भी है।

    कार्यक्रम में ये वरिष्ठ सदस्य रहीं मौजूद

    • समारोह के दौरान संस्था की वरिष्ठ सदस्य गुरमीत कौर, अनु कौशिक, चिकंल, अध्यापिका आशा रानी, मोनिका कालड़ा और नीति जैन विशेष रूप से मौजूद रहीं और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

    #MulanaNews #TeejCelebration #PrayasSanstha #AmbalaNews #WomenEmpowerment #DainikKhabar #HaryanaNews

  • 1.jpg

    अम्बाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘ऑपरेशन ट्रैक डाउन’ के तहत बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

    जे कुमार अम्बाला छावनी, 18 अगस्त 2026 : अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष ‘ऑपरेशन ट्रैक डाउन’ (Operation Track Down) अभियान के तहत थाना अम्बाला छावनी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

    मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सहायक उप-निरीक्षक (ASI) संजय कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता जसबीर सिंह, निवासी गांव नड्याली (थाना नग्गल, जिला अम्बाला) ने 16 अगस्त 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि 11 अगस्त 2026 को सिविल अस्पताल अम्बाला छावनी के पास से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

    तकनीकी साक्ष्यों से पकड़ा गया आरोपी:

    थाना अम्बाला छावनी पुलिस ने मामले की तफ्तीश के दौरान तकनीकी संसाधनों और गुप्त साक्ष्यों की मदद से आरोपी संरजट सिंह (निवासी गांव हंडेसरा, पंजाब) को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

    पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

    #AmbalaNews #AmbalaCantt #AmbalaPolice #OperationTrackDown #HaryanaNews #BikeTheft #AmbalaUpdate #CrimeNewsAmbala

  • HP7J_JUa8AA6slU.jpg
    17/08/26 |

    मंगोलिया में भारत ने घास के मैदानों और अन्य खुले प्राकृतिक इकोसिस्टम पर मार्गदर्शिका का शुभारंभ किया

    आरएस अनेजा, 18 अगस्त नई दिल्ली - भारत ने उलानबातर (मंगोलिया) में संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण निवारण सम्मेलन (यूएनसीसीडी) के पक्षकारों के सम्मेलन (कॉप-17) के 17वें सत्र में भारत के घास के मैदानों और अन्य खुले प्राकृतिक इकोसिस्टम (ओएनईएस) के लिए अपनी पहली मार्गदर्शिका का शुभारंभ किया।

    यह दस्तावेज़ भारत के घास के मैदानों, सवाना, मरुस्थलों और अन्य खुले प्राकृतिक इको-सिस्टम की समृद्ध विविधता, पारिस्थितिक महत्व और सामाजिक-आर्थिक महत्व को उजागर करता है। यह इनके संरक्षण, पुनर्स्थापन और सतत प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    इस शुभारंभ से पहले भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव का एक विशेष वीडियो संदेश प्रसारित किया गया। उन्होंने बताया कि घास के मैदानों, झाड़ियों और खाइयों को लंबे समय से वृक्षों के अभाव के आधार पर आंका जाता रहा है, जबकि ये इकोसिस्टम पृथ्वी पर कहीं और न पाई जाने वाली प्रजातियों को आश्रय देते हैं और पशुपालक समुदायों का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक विज्ञान स्थानीय समुदायों की इस समझ को पुष्ट करता है कि स्वस्थ घास के मैदान जैव विविधता, आजीविका और जलवायु परिवर्तन के प्रति सहनशीलता के लिए आवश्यक हैं। यादव ने कहा कि गाइड उनके दिल के बेहद करीब है क्योंकि उनका पालन-पोषण राजस्थान के अजमेर में हुआ, जहां चरागाह और रेगिस्तानी झाड़ियां थीं जिन्हें अक्सर "बंजर भूमि" कहा जाता था। गांवों द्वारा संरक्षित पारंपरिक ओरान या गौचर परिदृश्यों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय समुदाय समझते थे कि भूमि, पशुधन और उनका अपना जीवन आपस में घनिष्ठ रूप से जुड़े हुए हैं।

    केन्द्रीय मंत्री ने इस मार्गदर्शिका को भारत के खुले प्राकृतिक इकोसिस्टम को मान्यता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और वनों के साथ-साथ इनके विज्ञान आधारित संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इससे इन इकोसिस्टम की बेहतर समझ और संरक्षण को प्रोत्साहन मिलेगा।

    सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तत्वावधान और मार्गदर्शन में आयोजित यूएनसीसीडी कॉप-17 के एक आधिकारिक कार्यक्रम में इस मार्गदर्शिका का शुभारंभ किया गया। मार्गदर्शिका का प्रकाशन और कार्यक्रम अशोक ट्रस्ट फॉर रिसर्च इन इकोलॉजी एंड द एनवायरनमेंट द्वारा इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑन सस्टेनेबल लैंड मैनेजमेंट, इंडियन काउंसिल ऑफ फॉरेस्ट्री रिसर्च एंड एजुकेशन और स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर, इसरो के सहयोग से आयोजित किया गया था। इसमें सरकार, वैज्ञानिक एवं अनुसंधान संस्थानों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रस्तुतियों और चर्चाओं में भारत के घास के मैदानों और वन-वन क्षेत्रों की विविधता और वितरण, उनके पारिस्थितिक महत्व और भारत के भूमि क्षरण तटस्थता (एलडीएन) लक्ष्यों को प्राप्त करने में उनके पुनर्स्थापन की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। साथ ही, मजबूत वैज्ञानिक ज्ञान, बेहतर भूमि क्षरण आकलन और भू-दृश्य स्तर की योजना की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।

    यह मार्गदर्शिका भारत भर के प्रमुख खुले प्राकृतिक इकोसिस्टम (ओपन नेचुरल इकोसिस्टम्स) की जानकारी संकलित करती है। इसमें उनकी भौगोलिक स्थिति, पारिस्थितिक विशेषताएं, जैव विविधता और उनसे जुड़े समुदायों और जनजातियों का विवरण शामिल है। इसके साथ ही पशुपालन, अग्नि पारिस्थितिकी और कार्बन पृथक्करण पर भी विषयगत अनुभाग भी हैं। भारत के ये इकोसिस्टम हिमालय और तराई के घास के मैदानों से लेकर थार और बन्नी के भूभाग, दक्कन के सवाना, पथरीले पठार, खड्ड, झाड़ीदार भूमि, तटीय इकोसिस्टम और रेगिस्तानी भूभाग तक फैले हुए हैं। ये इकोसिस्टम विविध जैव विविधता का समर्थन करते हैं, मृदा और जल प्रक्रियाओं में योगदान करते हैं, अपनी मृदा में पर्याप्त कार्बन संग्रहित करते हैं और पशुपालन, पशुधन आधारित और कृषि आजीविका को बनाए रखते हैं।

  • Untitled Project - 2026-08-18T114010.371.jpg
    18/08/26 |

    अंबाला: मां की मौत के बाद बदहवास घूम रहा नन्हा घोड़ा सड़क हादसे में घायल; डॉक्टरों ने 3 घंटे की सर्जरी कर बचाई जान

    अंबाला, 18 अगस्त (अन्‍नू): अंबाला छावनी के गांधी ग्राउंड के पास से एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। तीन दिन पहले बीमारी के कारण मां (घोड़ी) की मौत होने के बाद एक मासूम बछड़ा बदहवास होकर गलियों और सड़कों पर अपनी मां को ढूंढ रहा था। सोमवार को मां की तलाश में भटकते हुए यह नन्हा घोड़ा अंबाला-जगाधरी राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। 'वंदे मातरम दल' की तत्परता और पशु डॉक्टरों के 3 घंटे चले जटिल ऑपरेशन के बाद बेजुबान की जान बचा ली गई है।

    मां की मौत के बाद सड़कों पर भटक रहा था मासूम

    • मां की साए से हुआ वंचित: स्थानीय लोगों के अनुसार, तीन दिन पहले बीमारी की वजह से बछड़े की मां की मौत हो गई थी। बेखबर और मासूम बछड़ा तब से लगातार इलाके में भटकते हुए अपनी मां की तलाश कर रहा था।

    • तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर: सोमवार को अंबाला-जगाधरी हाईवे पार करते समय एक अनियंत्रित वाहन ने नन्हे घोड़े को सीधी टक्कर मार दी, जिससे उसकी गर्दन पर गहरा घाव हो गया और मुंह से खून बहने लगा।

    वंदे मातरम दल ने पहुंचाया अस्पताल; 3 घंटे चला ऑपरेशन

    • राहगीरों ने दी सूचना: सड़क पर तड़पते हुए बेजुबान को देखकर राहगीरों ने तुरंत वंदे मातरम दल को सूचित किया। सूचना मिलते ही संस्था के सदस्य भरत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल बछड़े को रामबाग स्थित सरकारी पशु चिकित्सालय ले गए।

    • डॉक्टरों ने बचाई जान: सरकारी पशु चिकित्सालय के डॉक्टरों की टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। करीब तीन घंटे तक चले जटिल ऑपरेशन और प्राथमिक उपचार के बाद नन्हे घोड़े की हालत में सुधार आया और उसकी जान बचा ली गई।

    #AmbalaNews #AnimalRescue #VandeMataramDal #AmbalaCantt #AmbalaUpdates #HaryanaNews #DainikKhabar #AnimalWelfare

  • 2.jpg
    17/08/26

    भारत-थाईलैंड संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास ‘मैत्री’ में भाग लेने के लिए भारतीय सेना की टुकड़ी थाईलैंड रवाना

    आरएस अनेजा, 18 अगस्त नई दिल्ली - भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मैत्री’ के 15वें संस्करण (2026) में भाग लेने के लिए भारतीय सेना की टुकड़ी आज थाईलैंड रवाना हुई। यह अभ्यास 31 अगस्त 2026 तक थाईलैंड के सूरत थानी स्थित विभावादी रंगसिट कैंप में आयोजित किया जा रहा है। इस अभ्यास का पिछला संस्करण सितंबर 2025 में मेघालय के उमरोई में आयोजित किया गया था।

    भारतीय सेना और थाई शाही सेना की टुकड़ियों में 85-85 जवान शामिल हैं। भारतीय सेना की टुकड़ी में मुख्य रूप से 9 गोरखा राइफल्स के सैनिक हैं जबकि थाई सेना की टुकड़ी में 5वीं डिवीजन की 25वीं इन्फैंट्री ब्रिगेड की तीसरी बटालियन के जवान शामिल हैं। इस अभ्यास में कंपनी स्तर का संयुक्त प्रशिक्षण शामिल होगा जो जंगल और अर्ध-शहरी इलाकों में संचालन पर केंद्रित होगा।

    मैत्री अभ्यास का उद्देश्य भारत और थाईलैंड के बीच सैन्य सहयोग को प्रोत्‍साहन देना है। यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय सात के अन्‍तर्गत जंगल और शहरी वातावरण में उग्रवाद और आतंकवाद से निपटने के लिए संयुक्त अभियानों को अंजाम देने में दोनों देशों की क्षमताओं को बढ़ाएगा। इस प्रशिक्षण में क्षेत्र अभ्यास, युद्ध से संबंधित चर्चाएं, व्याख्यान, प्रदर्शन और समापन सत्यापन अभ्यास भी होंगे। टुकड़ियां परिचालन अनुभव का आदान-प्रदान भी करेंगी और संयुक्त अभियानों के दौरान उपयोग किए जाने वाले आधुनिक उपकरणों और प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन करेंगी।

    वर्ष 2006 में शुरू हुआ मैत्री अभ्यास भारत और थाईलैंड के बीच सैन्य सहयोग को सुदृढ़ बनाने और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण मंच है। यह अभ्यास दोनों सेनाओं के बीच अंतर-संचालन, आपसी समझ और सद्भावना को बढ़ाता है, जिससे दोनों देशों के दीर्घकालिक द्विपक्षीय संबंध और भी सशक्त होते हैं।

  • 1.jpg
    17/08/26

    भारत-अमरीकी नौसेना विस्फोटक आयुध निस्‍तारण अभ्यास कोच्चि में संपन्न

    आरएस अनेजा, 18 अगस्त नई दिल्ली - भारत-अमरीकी नौसेना विस्‍फोटक आयुध निस्‍तारण (ईओडी) अभ्‍यास 2026 का आठवां संस्‍करण कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में संपन्न हुआ। इस द्विपक्षीय अभ्यास में दोनों नौसेनाओं की टीमों के बीच गहन पेशेवर संवाद, सर्वोत्तम प्रणालियों का आदान-प्रदान तथा विभिन्‍न प्रदशर्नियों का आयोजन किया गया।

    इस अभ्यास ने ईओडी अभियानों के विभिन्न पहलुओं से संबंधित ज्ञान साझा करने के लिए एक मंच प्रदान किया। विषय विशेषज्ञ आदान-प्रदान (एसएमईई) के अंतर्गत तात्कालिक विस्फोटक उपकरणों (आईईडी) से उत्‍पन्‍न वास्तविक समय के खतरों, विस्‍फोटक को सुरक्षित बनाने की प्रक्रियाओं, बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय करने तथा मानवरहित पानी के भीतर संचालित प्रणालियों के उपयोग से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। पारस्‍परिक प्रशिक्षण चरण में गोताखोरी के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित अभ्यास किए गए, जिनमें जलपोत के मलबे का पता लगाना और उसे निकालना,  विशेषज्ञ उपकरणों का उपयोग तथा स्लिदरिंग ऑपरेशन शामिल थे।

    संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास ने दोनों नौसेनाओं की गोताखोरी टीमों की पेशेवर दक्षता और कौशल में वृद्धि करने के साथ-साथ आपसी समझ और अंतर-संचालनीयता को भी बढ़ावा दिया। इस अभ्यास का सफलतापूर्वक पूरा होना विशिष्‍ट समुद्री अभियानों में परिचालन समन्‍वय और सहयोग को मजबूत करने के लिए दोनों नौसेनाओं की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है ।

  • PIC3.jpgOZBI.jpg
    17/08/26

    भारतीय रक्षा संपदा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने रक्षा मंत्री से मुलाकात की

    आरएस अनेजा, 18 अगस्त नई दिल्ली - भारतीय रक्षा संपदा सेवा (2025 बैच) के प्रशिक्षु अधिकारियों, जो राष्ट्रीय रक्षा संपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीईएम) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। रक्षा मंत्री ने देश भर में रक्षा भूमि के प्रबंधन तथा छावनी बोर्डों के नगरपालिका प्रशासन में रक्षा संपदा विभाग की भूमिका की सराहना की।

    राजनाथ सिंह ने नागरिकों की बदलती आकांक्षाओं को पूरा करने में लोक सेवकों की भूमिका पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सिविल सेवकों को पूर्ण 'सेवा भाव' के साथ कार्य करते हुए जनहितैषी तरीके से सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को लोगों से नियमित रूप से मिलना चाहिए और उनकी शिकायतों को सुनना चाहिए, ताकि उनकी चिंताओं को समझा जा सके और उनमें आश्‍वासन एवं विश्वास की भावना पैदा की जा सके।

    रक्षा मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि लोक सेवकों और उदीयमान अधिकारियों को अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर समान रूप से ध्यान देना चाहिए। उन्‍होंने उन्हें आध्यात्मिक मार्ग अपनाने और ध्यान का अभ्यास करने के लिए आग्रह किया। इस बातचीत के दौरान रक्षा संपदा महानिदेशक शोभा गुप्ता भी उपस्थित थीं।


  • Untitled Project - 2026-08-18T112125.576.jpg
    18/08/26 |

    हरियाणा के ITI संस्थानों में 'ऑन द स्पॉट' ऑनलाइन आवेदन जारी, बिना आरक्षण संयुक्त मेरिट पर मिलेगी सीट

    हरियाणा , 18 अगस्त (अभिकान्त) : कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा ने राज्य के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए रिक्त सीटों पर 'ऑन द स्पॉट' दाखिला प्रक्रिया की घोषणा की है। इस प्रक्रिया के तहत रिक्त सीटों को भरने के लिए नए ऑनलाइन आवेदन पत्र 14 अगस्त, 2026 से विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.admissions.itiharyana.gov.in पर आमंत्रित किए जा रहे हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह दाखिला नए एवं पुराने दोनों आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर सीधे संस्थान स्तर पर किया जाएगा, जिसमें किसी भी प्रकार का कोई आरक्षण लागू नहीं होगा।

     

    एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को 17 अगस्त, 2026 से प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे तक अपने संबंधित संस्थान में जाकर अपना मेरिट कार्ड जमा कराना होगा। दाखिला पोर्टल से आसानी से डाउनलोड किए जा सकने वाले इस मेरिट कार्ड के साथ आवेदकों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य होगा, ताकि मौके पर ही ऑनलाइन दाखिला फीस जमा की जा सके।

     

    इसके अलावा, अभ्यर्थी संस्थानवार रिक्त सीटों की जानकारी भी पोर्टल पर देख सकते हैं। विभाग के अनुसार, सत्र 2026-27 की दाखिला विवरण पत्रिका में वर्णित अन्य सभी नियम एवं शर्तें यथावत लागू रहेंगी।

    #HaryanaVigilanceBureau #AntiCorruptionHaryana #CorruptionFreeHaryana #HaryanaGovernment #Danikkhabar

  • HP6K_PzawAAK2El.jpg
    17/08/26

    उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने तिरुवरूर स्थित तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में शिरकत की

    आरएस अनेजा, 18 अगस्त नई दिल्ली - उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने तिरुवरूर में केंद्रीय तमिलनाडु विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में शिरकत की और स्नातक छात्रों को जीवन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने पर बधाई दी।

    सीपी राधाकृष्णन ने स्नातकों को संबोधित करते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह केवल डिग्री प्रदान करने का उत्सव नहीं है, बल्कि शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति, ज्ञान की खोज और समर्पण, दृढ़ता और सुदृढ़शीलता का उत्सव है जिसने छात्रों को इस महत्वपूर्ण क्षण तक पहुंचाया है।

    उन्होंने डिग्री हासिल करने वाले छात्रों के माता-पिता और शिक्षकों को भी बधाई दी और कहा कि उन्होंने अपने बच्चों व छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपने वर्तमान के कई सुख-सुविधाओं का त्याग किया है।

    सीपी राधाकृष्णन ने तिरुवरूर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भव्य त्यागराज मंदिर वाला यह पवित्र नगर सदियों से आध्यात्मिकता, विद्वत्ता और कलात्मक उत्कृष्टता का केंद्र रहा है।

    उन्होंने कहा कि इस पवित्र भूमि ने संतों, विद्वानों और कर्नाटक संगीत की पौराणिक त्रिमूर्ति को जन्म दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि सच्ची महानता तभी उभरती है जब संस्कृति, ज्ञान और मूल्य एक साथ फलते-फूलते हैं।

    उपराष्ट्रपति ने पिछले बारह वर्षों में उच्च शिक्षा के अभूतपूर्व विस्तार पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देशभर में दीक्षांत समारोहों में वे अक्सर पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा डिग्री और पदक प्राप्त करते हुए देखते हैं जो कि स्वागत योग्य है।

    उपराष्ट्रपति ने कहा कि आज शिक्षा का मूल्यांकन केवल परीक्षाओं या अंकों के आधार पर नहीं किया जा सकता है। इसका आकलन स्वतंत्र रूप से सोचने, प्रभावी ढंग से संवाद करने, सहयोगात्मक रूप से काम करने और जीवन भर सीखते रहने की क्षमता के आधार पर किया जाना चाहिए।

    उन्होंने बहुविषयक शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और मूल्य आधारित शिक्षा पर बल देकर इस दृष्टिकोण को अपनाने के लिए तमिलनाडु के केंद्रीय विश्वविद्यालय की सराहना की।

    संसद द्वारा हाल ही में पारित सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक का जिक्र करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि परीक्षाओं में अनुचित साधनों को रोकना और छात्रों के हितों की रक्षा करना सर्वोपरि महत्व रखता है।

    झारखंड के राज्यपाल के रूप में अपने कार्यकाल को याद करते हुए, श्री सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान झारखंड सरकार द्वारा इसी तरह का एक विधेयक पारित किया गया था और तत्कालीन राज्यपाल के रूप में उन्होंने तुरंत इस पर हस्ताक्षर कर इसे कानून का रूप दिया था।

    उन्होंने कहा, कि अच्छे लोगों के हितों की रक्षा के लिए समाज के बुरे तत्वों को दंडित किया जाना चाहिए। उन्होंने सार्वजनिक परीक्षाओं की निष्पक्षता और अखंडता की रक्षा के लिए कड़े उपायों की आवश्यकता पर बल दिया।

    उपराष्ट्रपति ने स्नातकों से आग्रह किया कि वे ज्ञान के उपभोक्ता बनने के बजाय निर्माता बनें, नकल करने वालों के बजाय नवप्रवर्तक बनें और अनुयायियों के बजाय नेता बनें।

  • Untitled Project - 2026-08-18T104159.396.jpg
    18/08/26 |

    अंबाला: मटहेड़ी गांव में तेंदुए की खबर से दहशत; रेस्क्यू के बाद निकला जंगली बिल्ला, इलाज के बाद जंगलों में छोड़ा

    अंबाला, 18 अगस्त (अन्‍नू): अंबाला के मटहेड़ी गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने तेंदुए जैसी कद-काठी के एक घायल जानवर को तड़पते हुए देखा। मुंह पर चोट के कारण दर्द से कराह रहा यह जानवर किसी को पास नहीं आने दे रहा था। सूचना मिलते ही 'वंदे मातरम दल' की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि वह तेंदुआ नहीं बल्कि एक बड़ा जंगली बिल्ला था। टीम ने रेस्क्यू कर इलाज कराया और 3 दिन बाद स्वस्थ होने पर उसे नारायणगढ़ के जंगलों में छोड़ दिया।

    तेंदुआ समझकर सहमे ग्रामीण; सतर्कता से हुआ रेस्क्यू

    • ऐसे फैला खौफ: मटहेड़ी गांव में घायल जानवर का आकार और बनावट पहली नजर में तेंदुए जैसी लग रही थी, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

    • वंदे मातरम दल ने संभाला मोर्चा: सूचना मिलते ही वंदे मातरम दल की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सतर्कता से जानवर को रेस्क्यू किया।

    3 दिन चला इलाज; नारायणगढ़ के जंगलों में छोड़ा

    • मुंह पर लगी थी चोट: रेस्क्यू के दौरान सामने आया कि मुंह में गंभीर चोट होने के कारण जानवर काफी दर्द में था और हमलावर रुख अपना रहा था।

    • इलाज के बाद किया आजाद: टीम ने उसे प्राथमिक उपचार और 3 दिनों तक बेहतर देखभाल प्रदान की। पूरी तरह स्वस्थ और फिट होने के बाद उसे सुरक्षित रूप से नारायणगढ़ के जंगलों में आजाद कर दिया गया।

    #AmbalaNews #WildlifeRescue #AmbalaUpdates #HaryanaNews #DainikKhabar #VandeMataramDal #Naraingarh

  • Untitled Project - 2026-08-18T103917.234.jpg
    18/08/26 |

    मुलाना: मनका गांव में संदिग्ध बीमारी से बछड़ी की मौत; त्वचा पर दाने उभरने से लंपी स्किन का खौफ, पशुपालकों में दहशत

    मुलाना, 18 अगस्त (अन्‍नू): मुलाना क्षेत्र के गांव मनका में एक बछड़ी की संदिग्ध बीमारी के कारण मौत हो गई। पशु में तेज बुखार और त्वचा पर मोटे-मोटे दाने निकलने जैसे लक्षण देखे गए हैं, जिसके चलते ग्रामीण इसे 'लंपी स्किन डिजीज' मान रहे हैं। हालांकि, पशुपालन विभाग ने फिलहाल लंपी वायरस से मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

    3-4 दिन चला इलाज, नहीं बच सकी बछड़ी; गड्ढे में दबाया शव

    • ऐसे शुरू हुए थे लक्षण: गांव मनका निवासी अजयपाल सिंह के मुताबिक, कुछ दिन पहले उनकी बछड़ी को तेज बुखार हुआ था। इसके बाद उसके शरीर के बाल झड़ने लगे और त्वचा पर बड़े-बड़े दाने उभर आए।

    • मवेशियों का कराया टीकाकरण: लक्षण गंभीर होने पर डॉक्टरों की सलाह से बछड़ी को अन्य पशुओं से अलग किया गया और बाकी गायों का टीकाकरण करवाया गया। हालांकि, इलाज के बावजूद बछड़ी की जान नहीं बचाई जा सकी।

    • सुरक्षित निस्तारण: डॉक्टरों की सलाह पर बछड़ी के शव को गहरे गड्ढे में दबाकर सुरक्षित तरीके से दफनाया गया।

    धीम और डेरा रामनगर में भी फैला खौफ; पशुपालक करा रहे निजी इलाज

    • अन्य गांवों में भी दिखे लक्षण: मनका के अलावा धीन गांव के पास स्थित डेरा रामनगर में भी राजकुमार सैनी, कृष्ण सैनी और कुलदीप की गायों में इसी तरह के संदिग्ध लक्षण दिखने की खबर है।

    • निजी डॉक्टरों पर निर्भरता: विभाग की तरफ से आधिकारिक पुष्टि न होने के कारण पशुपालक महंगे दामों पर निजी डॉक्टरों से मवेशियों का इलाज कराने को मजबूर हैं, जिससे पूरे इलाके में भय का माहौल है।

    पशुपालन विभाग का पक्ष: जांच के बाद स्पष्ट होगी वजह

    • उपनिदेशक का बयान: पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि लंपी बीमारी से किसी भी पशु की मौत का मामला फिलहाल आधिकारिक रूप से संज्ञान में नहीं आया है।

    • जांच जारी: उन्होंने कहा कि पशु की मौत की वजह कोई अन्य बीमारी या संक्रमण भी हो सकती है। विभाग की टीम द्वारा मामले की गहन जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

    #AmbalaNews #MulanaNews #LumpySkinDisease #CattleHealth #AnimalHusbandry #HaryanaNews #DainikKhabar #AmbalaUpdates

  • 249682_HomePage_4ab75332-575a-43b5-a31d-867028450960.jpg

    राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग की निदेशक ने राजस्थान संपर्क 181 कॉल सेंटर का किया निरीक्षण

    एन.एस.बाछल, 18 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा राजस्थान संपर्क 181 कॉल सेंटर का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग (एसआईपीएफ) की निदेशक हेमपुष्पा शर्मा ने शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क 181 कॉल सेंटर का निरीक्षण किया।

    उन्होंने संपर्क पोर्टल की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली तथा विभाग से संबंधित प्राप्त परिवादों, उनके निस्तारण एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा परिवादियों की संतुष्टि दर में वृद्धि के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि पोर्टल पर अब तक विभाग से संबंधित कुल 22 हजार 993 परिवाद दर्ज हुए हैं, जिनमें से 22 हजार 288 परिवादों का निस्तारण किया जा चुका है। इसी प्रकार विभाग द्वारा परिवादों के निस्तारण में लगने वाला औसत समय 21 दिन दर्ज किया गया है। 

    उन्होंने संपर्क एआई टूल के माध्यम से बार-बार प्राप्त होने वाली शिकायतों की प्रकृति एवं उनके निस्तारण की स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा ऐसी शिकायतों के स्थायी एवं त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के सही एवं स्पष्ट कैटेगराइजेशन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि शिकायतों का उचित वर्गीकरण होने से उनका समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सकता है।

    इस दौरान निदेशक ने राजस्थान संपर्क 181 कॉल सेंटर के माध्यम से परिवादियों से सीधे संवाद भी किया। उन्होंने नागौर निवासी गोविंदनारायण शर्मा एवं जोधपुर निवासी पुनाराम की जीपीएफ भुगतान एवं खाता स्थानांतरण संबंधी शिकायतों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को इनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने प्रतापगढ़ निवासी देवीलाल पाटीदार को उनके मंगला पशु बीमा एवं झुंझुनूं निवासी किरण को मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना के तहत विभाग द्वारा किए गए भुगतान के विषय में जानकारी दी। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 249685_HomePage_2600d2bf-81d1-49c4-a478-dc58520a49ca.jpg

    देश की बेटियां आज हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं -लोकसभा अध्यक्ष

    एन.एस.बाछल, 18 अगस्त, जयपुर।

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि देश की बेटियां आज शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, सुरक्षा, खेल और प्रशासन सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़कर नेतृत्व कर रही हैं। हमें ऐसा संस्कारित समाज बनाना है, जहां बेटियां सुरक्षित रहें, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और अपनी प्रतिभा के बल पर देश के विकास में योगदान दें। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में देश की बेटियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

    कोटा शहर पुलिस और ब्लू डॉट डॉयलॉग संस्था की ओर से आयोजित ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सुरक्षा संवाद 2.0’ में महिलाओं और छात्राओं से संवाद करते हुए बिरला ने कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस या सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। पुलिस और समाज के बीच बेहतर संवाद तथा महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि कोटा को सुरक्षित और नशामुक्त शहर बनाना हमारा संकल्प है। कार्यक्रम के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने महिला सुरक्षा अभियान पर बनी डाक्यूमेंट्री फिल्म तथा साइबर एंड वीमेन सेफ्टी पर हैंडबुक का विमोचन भी किया।

    महिलाओं की सुरक्षा के लिए समाज की भागीदारी जरूरी—

    बिरला ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं का पुलिस के साथ निरंतर संवाद बना रहना चाहिए। जागरूकता बढ़ने और समय पर जानकारी मिलने से अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई संभव होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक और सजग रहने की जरूरत है।

    उन्होंने कहा कि कोटा देश का प्रमुख शिक्षा केंद्र है, जहां अलग-अलग राज्यों से छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। ऐसे में शहर में सुरक्षित और परिवार जैसा वातावरण बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कोटा में पढ़ने वाली देश के विभिन्न हिस्सों की बेटियों को सुरक्षित माहौल और अच्छी शिक्षा मिलना पूरे शहर के लिए गर्व की बात है।

    हर पंचायत में स्थापित होंगी डिजिटल लाइब्रेरी—

    लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि दूर-दराज के क्षेत्रों की बेटियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के समान अवसर मिलें, इसके लिए कोटा-बून्दी की हर पंचायत में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी। ऑनलाइन कोचिंग और डिजिटल शिक्षा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी बेहतर तैयारी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि डिजिटल साक्षरता के लिए दादी-नानी की डिजिटल पाठशाला और स्कूलों में बच्चों को प्रारंभिक स्तर से डिजिटल शिक्षा देने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। उद्देश्य है कि संसाधनों के अभाव में किसी बेटी की पढ़ाई और प्रतिभा पीछे न रह जाए।

    लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व बहन-बेटियों की सुरक्षा के साथ सुरक्षित और संस्कारित समाज बनाने का संकल्प भी देता है। उन्होंने महिलाओं से नशामुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज की एकजुटता से ही सुरक्षित, संस्कारित और सशक्त वातावरण तैयार किया जा सकता है।

    महिला सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता - ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर

    ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में नारी को शक्ति के रूप में सम्मान दिया गया है। आज महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता और संवाद की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी तरह के दुर्व्यवहार या असहज स्थिति को नजरअंदाज न करें और इसकी तुरंत शिकायत करें। महिला सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है तथा कार्यस्थल, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

    सुरक्षा संवाद एक सार्थक पहल - विधायक संदीप शर्मा

    कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि पुलिस द्वारा आयोजित महिला सुरक्षा संवाद एक सार्थक पहल है। इसका उद्देश्य केवल महिला सुरक्षा पर चर्चा करना नहीं, बल्कि हर बेटी को सुरक्षित और हर महिला को सम्मान के साथ जीवन जीने का वातावरण देना है। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने की आवश्यकता बताई और कहा कि अपराध होने के बाद कार्रवाई से अधिक जरूरी है कि अपराध को होने से रोका जाए।

    संवाद से बढ़ेगा महिलाओं का आत्मविश्वास - विधायक कल्पना देवी

    लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा केवल सड़क और सार्वजनिक स्थानों तक सीमित नहीं है। कार्यस्थल, घर तथा साइबर अपराध और डिजिटल ब्लैकमेलिंग भी बड़ी चुनौतियां हैं। ऐसे में जागरूकता और संवाद के माध्यम से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बेटियों को पढ़ाने के साथ बेटों को भी महिलाओं का सम्मान करना सिखाना होगा।

    डिजिटल अपराधों के प्रति भी जागरूक रहें महिलाएं - डीजीपी राजीव कुमार शर्मा

    महानिदेशक पुलिस राजस्थान राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में राजस्थान पुलिस महिला सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बेटियां भय नहीं, बल्कि विश्वास के माहौल में आगे बढ़ें, यही पुलिस का प्रयास है। महिलाओं को किसी भी परेशानी या अपराध की स्थिति में संकोच किए बिना पुलिस से संपर्क करना चाहिए। बालिकाओं को आत्मरक्षा के साथ अपने कानूनी अधिकारों और डिजिटल अपराधों के प्रति भी जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कानून तोड़ने वालों के लिए कोई जगह नहीं है और पुलिस महिला सुरक्षा तथा अपराध नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

    इस अवसर पर अतिरिक्त डीजीपी विशाल बंसल, उप महानिरीक्षक पुलिस कुंवर राष्ट्रदीप, जिला कलक्टर पीयूष समारिया, पुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्विनी गौतम, पुलिस अधीक्षक कोटा देहात सुजित शंकर सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में महिलाएं एवं छात्राएं उपस्थित थीं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • History.jpeg
    17/08/26 |

    आज 18 अगस्त का इतिहास

    आज 18 अगस्त का इतिहास

    1800 - लार्ड वेलेजली के द्वारा कलकत्ता में फोर्ट विलियम काॅलेज की स्थापना।

    1868 - फ्रांस के खगोलविद पियरे जेनसीन ने हिलियम की खोज की।

    1891 - कैरेबियाई द्वीप मार्टिनीक्यु में चक्रवाती तूफान से 700 की मौत।

    1949 - हंगरी ने संविधान अंगीकार किया।

    1945 - सुकर्णो ने इंडोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति के तौर कामकाज शुरू की।

    1951 - पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान की स्थापना।

    1963 - अमेरिका में जेम्स मेरीडिथ मिसिसीपी विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाला पहला अश्वेत व्यक्ति।

    1982 - सोवियत संघ द्वारा एक महिला अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन सेल्युत-7 के लिए भेजी गई।

    1999 - तुर्की में भूकम्प से लगभग 45000 लोगों की मौत।

    2000 - इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर दो दिन में टेस्ट जीतने का इतिहास रचा।

    2006 - बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में बरी किया।

    2007 - विवादास्पद ब्रिटिश गायिका लिली एलेन के अमेरिका में घुसने पर प्रतिबन्ध लगा।

    2008 - उत्तर प्रदेश में मायावती सरकार ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा की।

    2008 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने महाभियोग की आशंका के बीच इस्तीफा दिया।

    2012 - नाटो के हवाई हमले में अफ़ग़ानिस्तान के कम से कम 13 आतंकवादियों की मौत।

  • subha 10 bje.jpg

    दैनिक खबर: आज 18 अगस्त, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने भारत की चुनाव प्रणाली का दिया हवाला: '

    सेव अमेरिका एक्ट' पास करने की अपील की; कहा- भारतीय मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अमेरिका में बिना फोटो ID मतदान पर उठाए थे सवाल।

    केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने Gen-Z को बताया अपने बच्चे:

    कहा- छात्रों से संवाद जरूरी; AAP पर छात्र आंदोलन हाईजैक करने का लगाया आरोप, 'कॉकरोच जनता पार्टी' के फाउंडर अभिजीत दीपके पर भी साधा निशाना।

    TISS मुंबई के 86वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि बदले:

    CJI सूर्यकांत की जगह अब डॉ. सीएस प्रमेश होंगे चीफ गेस्ट; हैदराबाद की NALSAR यूनिवर्सिटी में CJI का विरोध होने के बाद लिया गया फैसला।

    उत्तर भारत में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त:

    मौसम विभाग ने राजस्थान और दिल्ली समेत 14 राज्यों में जारी की चेतावनी; यूपी के 25 शहरों में जलभराव से सड़कें, अस्पताल और मकान जलमग्न।

    उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में फैली करंट की अफवाह:

    मची भगदड़ में 13 श्रद्धालु हुए घायल, प्राथमिक उपचार के बाद 10 को किया डिस्चार्ज; नागचंद्रेश्वर दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, स्थिति अब नियंत्रण में।

    जबलपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में हादसा:

    फीलिंग-2 सेक्शन में बारूद भरते समय निकली चिंगारी से कर्मचारी का हाथ झुलसा; प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती, स्थिति नियंत्रण में।

    शी जिनपिंग ने तियानमेन प्रदर्शन कुचलने को सही ठहराया:

    पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन की 100वीं जयंती पर शी जिनपिंग का बड़ा बयान: 1989 तियानमेन प्रदर्शन पर कम्युनिस्ट पार्टी की कार्रवाई का किया समर्थन।

    रूस का यूक्रेन पर मिसाइल हमला:

    यूक्रेन के सबसे बड़े आर्सेलरमित्तल स्टील प्लांट पर रूस का मिसाइल हमला: लक्ष्मी मित्तल की कंपनी के 2 कर्मचारियों की मौत, 13 घायल; प्लांट में उत्पादन रोका गया, राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी।

    ट्रम्प ने PAK-सऊदी-तुर्किये के रक्षा समझौते पर खुशी जताई:

    ट्रम्प ने पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये के 'मक्का संयुक्त रक्षा समझौते' का किया स्वागत: कहा- डील से मिडिल-ईस्ट एकजुट होकर अपनी रक्षा अधिक मजबूती से करेगा, ट्रुथ सोशल पर जाहिर की खुशी।

    साउथ चाइना सी में US नेवी का 'पावर फेल' :

    साउथ चाइना सी में अमेरिकी युद्धपोत USS बेनफोल्ड का जनरेटर खराब होने से गुल हुई बिजली: 300 से अधिक नौसैनिक 4 दिन तक बिना टॉयलेट, एसी, भोजन और पानी के कठिन परिस्थितियों में फंसे रहे।

    CM रेखा गुप्ता ने पेश किया नई टूरिज्म नीति का रोडमैप:

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'स्पिरिचुअल एंड हेरिटेज टूरिज्म कॉन्क्लेव 2026' में 4 नए पर्यटन सर्किट्स का किया शुभारंभ: अक्षरधाम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सद्गुरु भी रहे मौजूद।

    भाजपा की नई केंद्रीय टीम में दिल्ली के नेताओं को मिली जिम्मेदारियां:

    राम माधव बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बीएल संतोष को मिला राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) का दायित्व; सुनील बंसल और राजीव बब्बर को भी सौंपे गए महत्वपूर्ण पद।

    आबकारी घोटाला:

    केजरीवाल और सिसोदिया को आरोपमुक्त करने के खिलाफ सीबीआई की अपील पर दिल्ली हाईकोर्ट 5 अक्टूबर से करेगा सुनवाई; कोर्ट ने जवाब के लिए दिए 4 हफ्ते, कहा- अब मामले में आगे नहीं मिलेगा कोई स्थगन।

    दिल्ली AIIMS में 400 विशेषज्ञों ने दिए अहम सुझाव:

    एम्स नई दिल्ली में इंडियन स्ट्रोक एसोसिएशन की सीएमई आयोजित: विशेषज्ञों ने स्ट्रोक की समय पर पहचान, त्वरित इलाज और बेहतर रेफरल प्रणाली पर दिया जोर; कहा- मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था से रोकी जा सकती है मस्तिष्क की स्थायी क्षति।

    हरियाणा में आज से उत्तरी जिलों में बढ़ेगी मानसूनी हलचल:

    पंचकूला और यमुनानगर में हुई बूंदाबांदी; मौसम विभाग ने 17 की रात से 20 अगस्त तक प्रदेश भर में अच्छी बारिश की जताई संभावना, किसानों को मिली राहत।

    JMC स्टूडेंट्स की आधुनिक स्टूडियो बनाने की मांग:

    रेवाड़ी की इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर में आधुनिक स्टूडियो की मांग को लेकर वीसी को सौंपा ज्ञापन: NSUI ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम।

    नारनौल में इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब के उद्घाटन की तैयारियां :

    उपायुक्त अनुपमा अंजली और एसपी दीपक ने प्रशासनिक अधिकारियों संग परियोजना स्थल का लिया जायजा, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण।

    अम्बाला छावनी नगर परिषद का सम्पत्ति करदाताओं को बड़ा तोहफा:

    31 अगस्त तक बकाया टैक्स जमा करने पर ब्याज में मिलेगी 75% एकमुश्त छूट; सचिव देवेन्द्र नरवाल ने पोर्टल पर डेटा प्रमाणित कर लाभ उठाने की अपील की।

    डिफेंस कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया हरियाणा तीज महोत्सव:

    समाजसेवी अतुल महेंद्रू, भारती महेंद्रू और मंडल अध्यक्ष विकास बहगल ने दर्ज कराई उपस्थिति; सांस्कृतिक रंगों के साथ स्थानीय निवासियों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग।

    उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कृषि विभाग के अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक:

    पात्र किसानों को योजनाओं का समयबद्ध लाभ देने के दिए निर्देश; फसल अवशेष न जलाने और वैज्ञानिक प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने पर जोर।

  • 249692_HomePage_52d2c51f-9729-4e91-978b-6694cfbf2466.jpg

    भण्डारों द्वारा प्रधानमंत्री जनऔषधि केन्द्रों के माध्यम से मरीजो को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध होगी: राजस्थान

    एन.एस.बाछल, 18 अगस्त, जयपुर।

    शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार सहकारिता डॉ. समित शर्मा सचिवालय स्थित कान्फ्रेंस हॉल में राजस्थान उपभोक्ता सहकारी संघ लि., सहकारी उपभोक्ता भण्डारों की वीडियों कान्फ्रेंसिग के माध्यम से समीक्षा कर रहे थे।

    शासन सचिव ने बताया कि केपीआई के आधार पर ए प्लस श्रेणी में प्रथम स्थान पर बीकानेर भण्डार द्वितीय स्थान पर उदयपुर भण्डार रहे। भण्डारों पर प्रधानमंत्री जनऔषधि केन्द्र खोलने एवं उन पर जैनरिक दवाओं के विक्रय के संबंध में जोर दिया गया एवं साथ ही केपीआई के आधार बिन्दु की जानकारी दी गई। दवाओं के विक्रय हेतु समय पर लाईसेंस, तथा समस्त विक्रय केन्द्रों पर पर्याप्त स्टॉक एवं निर्बाध सप्लाई के निर्देश दिए गए।

    इस संबंध में सभी चिकित्सा अधिकारियों का सहयोग लिया जाये। क्रोनिक दवाएं लेने वाले मरीजो को इस योजना से जोड़ा जाये। आरजीएचएस योजना के तहत बकाया राशि के बारे में वित्त विभाग से भुगतान हेतु प्रयास किये जायेगें साथ की क्वलिटी एश्योरेंन्स लिया जावे तथा मरीजों को समझाना पडेगा कि प्रधानमंत्री जनऔषधि केन्द्र में सस्ती एवं गुणवत्तायुक्त औषधियां उपलब्ध है। पीएमओ स्तर के चिकित्साधिकारी से सम्पर्क किया जावे तथा औषधियों की समय पर उपलब्धता पर विशेष दिशा निर्देश प्रदान किए गए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • images.png

    मध्य प्रदेश निवेशकों के लिए सबसे पसंदीदा गंतव्य बन गया है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    एन.एस.बाछल, 18 अगस्त, भोपाल।

    नई दिल्ली में आयोजित उद्योग निवेश प्रोत्साहन के लिए सर्वोच्च केंद्रीय निकाय की बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ भाग लिया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट के सर्वोच्च निगरानी प्राधिकरण की तीसरी बैठक में हिस्सा लिया ।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर कहा कि हमारी सरकार ने केंद्र सरकार की 'भव्य' योजना (भारत औद्योगिक विकास योजना)

    जीआईएस -2025 में पाए गए निवेश प्रस्तावों में से लगभग 30 प्रतिशत अब जमीनी स्तर पर लागू हो चुके हैं।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। रोजगारोन्मुखी उद्योगों के बल पर देश समृद्धि के पथ पर अग्रसर है और इससे हर वर्ग के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में पिछला वर्ष 'रोजगार और उद्योग वर्ष' के रूप में मनाया गया। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 के माध्यम से प्राप्त 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों में से लगभग 30 प्रतिशत अब तक साकार हो चुके हैं, जो इस क्षेत्र में बढ़ते निवेश और उद्योग जगत के हम पर बढ़ते विश्वास का संकेत है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्य प्रदेश की निवेश क्षमता, उद्योगों के लिए उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं और केंद्र एवं राज्य सरकारों के समन्वय से विकसित की जा रही औद्योगिक परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी।

    भव्य योजना क्या है ?

    यह उल्लेखनीय है कि 'भव्या' (भारत औद्योगिक विकास योजना) केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा देश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए अनुमोदित 33,660 करोड़ रुपये की एक प्रमुख केंद्रीय क्षेत्र योजना है। इसका उद्देश्य 6 वित्तीय वर्षों (वित्त वर्ष 2026-27 से 2031-32) में देश भर में 100 'प्लग-एंड-प्ले' औद्योगिक पार्क विकसित करके घरेलू और विदेशी निवेश को आकर्षित करना है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • Inner-Bhopal060725030840.jpg

    किसानों की कड़ी मेहनत का सम्मान करने के लिए ढल है कवच योजना : मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 18 अगस्त, भोपाल।

    खाद्य उत्पादक किसान हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इसलिए, किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए, खेत से लेकर बाजार तक कृषि मूल्य श्रृंखला को मजबूत करना, सिंचाई क्षमता बढ़ाना, आधुनिक और उन्नत कृषि तकनीकों के साथ प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देना और क्षेत्र में संस्थागत वित्त प्रणाली में सुधार करना आवश्यक है।

    'कवच योजना' राज्य सरकार की किसानों के हित में एक बड़ी पहल है। किसानों की मेहनत का सम्मान किया जाना चाहिए, उनकी कृषि को मजबूत किया जाना चाहिए और उन्हें आर्थिक सुरक्षा का आश्वासन दिया जाना चाहिए। इस योजना का उद्देश्य प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करना और उन्हें सहकारी बैंकिंग प्रणाली और ऋण प्रणाली की मुख्यधारा में वापस लाना है, ताकि वे बिना किसी रुकावट के अपनी कृषि गतिविधियों को जारी रख सकें और सरकारी योजनाओं का लाभ भी उठा सकें।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसान कल्याण वर्ष (2026) में लिया गया यह महत्वपूर्ण निर्णय क्षेत्र के हजारों किसानों के लिए एक नई उम्मीद है, जिनके लिए लंबित जांचों के कारण नया ऋण प्राप्त करने का मार्ग अवरुद्ध हो गया था। अब 'कवच योजना' उनके लिए आर्थिक गतिविधियों को पुनः गति देने और संस्थागत वित्त प्रणाली से पुनः जुड़ने का माध्यम भी बनेगी।

    जब योजना को मंजूरी दी गई

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में 4 अगस्त, 2026 को मंत्रालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सहकारिता विभाग की 'कवच योजना' को मंजूरी दी गई है। राज्य सरकार वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। किसानों की आय बढ़ाना, उनका सम्मान और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

    कुछ लोगों को लाभ मिलेगा

    कवच योजना से सहकारी समितियों से जुड़े लगभग 5,000 किसानों को लाभ होगा, जो अपने ऋण खातों में अनियमितताओं की लंबित जांच के कारण सरकारी योजनाओं और नई ऋण सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे थे। सरकार किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी लंबित प्रक्रिया या जांच किसानों की खेती और आजीविका को अनिश्चित काल तक प्रतिकूल रूप से प्रभावित न करे। इसी भावना के अनुरूप, प्रभावित किसानों को मुख्यधारा में वापस लाने और उन्हें 'कवच योजना' के माध्यम से संस्थागत ऋण प्रणाली से जोड़ने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के तहत, प्रभावित किसानों को नया ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए, शीर्ष बैंक और जिला सहकारी बैंक अपने स्तर पर 50 करोड़ रुपये तक का विशेष कोष बनाएंगे। किसान संकट में राज्य सरकार द्वारा 25 करोड़ रुपये की एकमुश्त इक्विटी सहायता प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया है।

    योजना का उद्देश्य

    राज्य सरकार की किसान कल्याण नीति का मूल उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनकी मेहनत के लिए एक सुरक्षित वित्तीय आधार प्रदान करना है। सरकार का प्रयास है कि किसानों को समय पर ऋण, कृषि सामग्री और उनके लाभ के लिए सभी योजनाएं मिलें, ताकि कृषि गतिविधियां प्रभावित न हों। यह योजना संस्थागत कृषि ऋण व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार है। समय पर ऋण उपलब्ध होने से किसान बीज, उर्वरक, कृषि मशीनरी, सिंचाई और अन्य आवश्यक कृषि कार्यों के लिए आवश्यक पूंजी जुटा सकते हैं। इससे किसानों को महंगे ऋणों पर निर्भरता से भी मुक्ति मिलती है।

    बलराम कृषि महोत्सव 13 नवंबर तक चलेगा।

    किसान कल्याण वर्ष 2026 में, राज्य सरकार किसानों के जीवन में खुशियाँ और उनके घरों में समृद्धि लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। भारतीय कृषि के आदि पुरुष, भूमि पुत्र और भगवान बलराम किसानों के आदि देवता हैं। राज्य सरकार के मार्गदर्शन में राज्य के सभी जिलों में अन्नदाता किसानों के सम्मान में बलराम कृषि महोत्सव मनाया जा रहा है। यह महोत्सव 15 जुलाई से शुरू होकर 13 नवंबर 2026 तक चलेगा। कुल 122 दिनों के इस बलराम कृषि महोत्सव में, विभागीय अधिकारी क्षेत्र के सभी कृषि उपज विपणण क्षेत्रों में किसानों से संवाद कर रहे हैं। कृषि वैज्ञानिक किसानों को नई तकनीकों के बारे में मार्गदर्शन दे रहे हैं। कृषि को एक लाभदायक और टिकाऊ व्यवसाय के रूप में विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। बलराम कृषि महोत्सव के दौरान किसानों को जल संरक्षण, सूक्ष्म सिंचाई, मौसम संबंधी सलाह, मृदा परीक्षण, जैविक और प्राकृतिक खेती, ड्रोन तकनीक और फसल विविधीकरण के बारे में जागरूक किया जा रहा है। खाद्य दानदाताओं को सौर पंप कनेक्शन लेने और उनके लिए विकसित की गई एग्री-स्टैक प्रणाली का उपयोग करके ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • 1000850401.jpg
    18/08/26

    आज का राशिफल — मंगलवार, 18 अगस्त 2026

    ♈ मेष

    परिवार: जीवनसाथी या परिवार के किसी सदस्य से महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। गुस्से में निर्णय न लें।

    कैरियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साझेदारी और टीमवर्क से काम जल्दी पूरा होगा।

    लाभ/हानि: रुका पैसा मिलने की संभावना है, लेकिन वाहन या घरेलू वस्तु पर खर्च संभव।

    शेयर मार्केट: तेज उतार-चढ़ाव में बड़ी पोजीशन न लें। मेटल और इंफ्रा में केवल पुष्टि मिलने पर सीमित ट्रेड करें।

    बिजनेस: ग्राहक अथवा साझेदार से नई डील आगे बढ़ सकती है। शर्तें लिखित रखें।

    स्वास्थ्य: सिरदर्द, रक्तचाप और चिड़चिड़ापन परेशान कर सकता है।

    ऊर्जा: ⭐ 8/10 | मूड: साहसी, थोड़ा अधीर

    शुभ समय: सुबह 9:20–10:40

    लकी नंबर: 9 | शुभ रंग: लाल

    उपाय: हनुमान चालीसा पढ़ें और मसूर की दाल दान करें।

    ♉ वृषभ

    परिवार: घर में शांति रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की स्वास्थ्य या खर्च संबंधी चिंता हो सकती है।

    कैरियर: मेहनत का परिणाम मिलेगा। सहकर्मी का सहयोग अधूरा काम पूरा कराएगा।

    लाभ/हानि: आय संतुलित रहेगी, लेकिन विलासिता की खरीदारी बजट बिगाड़ सकती है।

    शेयर मार्केट: बैंकिंग और FMCG जैसे अपेक्षाकृत स्थिर क्षेत्रों पर नजर रख सकते हैं। गिरावट में एकसाथ पूरी पूंजी न लगाएं।

    बिजनेस: पुराने ग्राहक से भुगतान मिलने या ऑर्डर दोबारा शुरू होने का संकेत है।

    स्वास्थ्य: गला, गर्दन, शुगर और खानपान का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: ⭐ 7.5/10 | मूड: शांत और व्यावहारिक

    शुभ समय: सुबह 10:45–12:00

    लकी नंबर: 6 | शुभ रंग: सफेद/क्रीम

    उपाय: छोटी कन्या को फल दें और माता लक्ष्मी का स्मरण करें।

    ♊ मिथुन

    परिवार: संतान, भाई-बहन या मित्र से शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी बातों से घर का माहौल हल्का होगा।

    कैरियर: संवाद, लेखन, मीडिया, मार्केटिंग और डिजिटल कार्यों में सफलता मिलेगी।

    लाभ/हानि: छोटा आर्थिक लाभ संभव है, पर सट्टेबाजी और उधार देने से बचें।

    शेयर मार्केट: IT और कम्युनिकेशन शेयरों में अवसर दिख सकते हैं। बार-बार ट्रेड बदलने से नुकसान होगा।

    बिजनेस: ऑनलाइन प्रचार और नए संपर्क लाभकारी रहेंगे। ग्राहक की आवश्यकता ध्यान से समझें।

    स्वास्थ्य: नींद की कमी, मानसिक थकान और गैस की समस्या हो सकती है।

    ऊर्जा: ⭐ 8.5/10 | मूड: रचनात्मक और प्रसन्न

    शुभ समय: दोपहर 12:05–1:20

    लकी नंबर: 5 | शुभ रंग: हरा

    उपाय: गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें और पक्षियों को हरा दाना दें।

    ♋ कर्क

    परिवार: घर, माता अथवा संपत्ति से जुड़ा विषय सामने आ सकता है। भावुक होकर कठोर शब्द न कहें।

    कैरियर: काम का दबाव रहेगा, पर धैर्य से स्थिति संभल जाएगी। वरिष्ठों से स्पष्ट संवाद रखें।

    लाभ/हानि: घरेलू खर्च बढ़ सकता है। भूमि या वाहन संबंधी निर्णय में कागजात जांचें।

    शेयर मार्केट: तेल की महंगाई से प्रभावित क्षेत्रों में सावधानी रखें। पूंजी बचाना आज लाभ कमाने से अधिक महत्वपूर्ण है।

    बिजनेस: पारिवारिक व्यवसाय में मतभेद संभव; हिसाब-किताब पारदर्शी रखें।

    स्वास्थ्य: पेट, पाचन, छाती और नींद का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: ⭐ 6.5/10 | मूड: संवेदनशील, चिंतनशील

    शुभ समय: दोपहर 1:25–2:40

    लकी नंबर: 2 | शुभ रंग: सफेद

    उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाकर “ॐ नमः शिवाय” 11 बार जपें।

    ♌ सिंह

    परिवार: भाई-बहन अथवा पड़ोसी से सहयोग मिलेगा। अपनी बात थोपने के बजाय दूसरों को भी सुनें।

    कैरियर: नेतृत्व और संवाद क्षमता से प्रभाव बढ़ेगा। मीटिंग या प्रस्तुति सफल हो सकती है।

    लाभ/हानि: छोटे प्रयास से आर्थिक लाभ मिल सकता है; दिखावे पर खर्च न करें।

    शेयर मार्केट: ऊर्जा और ऑयल से जुड़े शेयरों में तेजी के पीछे भागने से बचें। मुनाफा मिले तो आंशिक बुकिंग करें।

    बिजनेस: नए ग्राहक और छोटी यात्रा लाभदायक हो सकती है।

    स्वास्थ्य: पीठ, आंखों और हृदय संबंधी परेशानी वाले लोग सावधान रहें।

    ऊर्जा: ⭐ 8.5/10 | मूड: आत्मविश्वासी

    शुभ समय: सुबह 8:05–9:15

    लकी नंबर: 1 | शुभ रंग: सुनहरा/नारंगी

    उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें और गुड़ दान करें।

    ♍ कन्या

    परिवार: धन या पैतृक विषय पर चर्चा हो सकती है। वाणी में नरमी रखने से विवाद टलेगा।

    कैरियर: विश्लेषण, हिसाब-किताब और तकनीकी काम में सफलता मिलेगी। आपकी सूक्ष्म दृष्टि उपयोगी होगी।

    लाभ/हानि: धन प्राप्ति के संकेत हैं, लेकिन गलत बिल या दस्तावेज से नुकसान हो सकता है।

    शेयर मार्केट: फार्मा और चुनिंदा डिफेंस शेयरों का अध्ययन कर सकते हैं। स्पष्ट ब्रेकआउट के बिना प्रवेश न लें।

    बिजनेस: नकदी प्रवाह सुधर सकता है। ग्राहक से भुगतान की तारीख निश्चित करें।

    स्वास्थ्य: पेट, आंत और त्वचा संबंधी परेशानी पर ध्यान दें।

    ऊर्जा: ⭐ 8/10 | मूड: एकाग्र और व्यावहारिक

    शुभ समय: सुबह 11:15–12:30

    लकी नंबर: 5 | शुभ रंग: हल्का हरा

    उपाय: गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं और जरूरतमंद को हरी मूंग दें।

    ♎ तुला

    परिवार: चंद्रमा आपकी राशि में होने से भावनाएं प्रबल रहेंगी। जीवनसाथी के सहयोग से महत्वपूर्ण विषय सुलझेगा।

    कैरियर: व्यक्तित्व और कूटनीति का लाभ मिलेगा। इंटरव्यू, मीटिंग और समझौते के लिए अच्छा दिन है।

    लाभ/हानि: आय का नया अवसर मिल सकता है, लेकिन सुंदर वस्तुओं पर खर्च बढ़ेगा।

    शेयर मार्केट: बाजार की दिशा देखकर ही ट्रेड लें। बैंकिंग और लार्ज-कैप में चयनात्मक अवसर मिल सकते हैं।

    बिजनेस: साझेदारी, फैशन, सौंदर्य और सेवा क्षेत्र में प्रगति संभव।

    स्वास्थ्य: कमर, किडनी और पानी की कमी से बचें।

    ऊर्जा: ⭐ 9/10 | मूड: आकर्षक और संतुलित

    शुभ समय: दोपहर 12:40–2:00

    लकी नंबर: 6 | शुभ रंग: गुलाबी/सफेद

    उपाय: माता लक्ष्मी को सफेद पुष्प अर्पित करें और मीठी वाणी रखें।

    ♏ वृश्चिक

    परिवार: पुरानी बात मन को परेशान कर सकती है। निजी विषय हर व्यक्ति से साझा न करें।

    कैरियर: पर्दे के पीछे किया गया काम सफल होगा। विदेश या दूर स्थान से जुड़ा अवसर बन सकता है।

    लाभ/हानि: अनियोजित खर्च अथवा भुगतान में देरी संभव। बजट सुरक्षित रखें।

    शेयर मार्केट: आज अत्यधिक जोखिम और बदला लेने वाली ट्रेडिंग से बचें। घाटे की पोजीशन में बिना योजना औसत न करें।

    बिजनेस: गोपनीय योजना और शोध लाभ देंगे, पर कानूनी कागजात जांचना जरूरी है।

    स्वास्थ्य: नींद, तनाव और रक्तचाप का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: ⭐ 6.5/10 | मूड: गंभीर और अंतर्मुखी

    शुभ समय: सुबह 9:35–10:50

    लकी नंबर: 8 | शुभ रंग: मैरून

    उपाय: हनुमानजी को सिंदूर अर्पित करें और “ॐ हनुमते नमः” जपें।

    ♐ धनु

    परिवार: मित्रों और बड़े भाई-बहन से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समारोह की योजना बन सकती है।

    कैरियर: नेटवर्किंग से अवसर मिलेगा। पुराने संपर्क से नौकरी या परियोजना की सूचना मिल सकती है।

    लाभ/हानि: आय बढ़ने अथवा अटका पैसा मिलने की संभावना है। लालच से लाभ वापस न गंवाएं।

    शेयर मार्केट: मजबूत लार्ज-कैप और पूंजीगत वस्तु क्षेत्र पर नजर रख सकते हैं। लाभ मिलने पर स्टॉप-लॉस ऊपर खिसकाएं।

    बिजनेस: थोक व्यापार और नए ग्राहक लाभदायक रहेंगे।

    स्वास्थ्य: पैरों में थकान और अधिक भोजन से परेशानी हो सकती है।

    ऊर्जा: ⭐ 8.5/10 | मूड: आशावादी और मिलनसार

    शुभ समय: दोपहर 1:10–2:25

    लकी नंबर: 3 | शुभ रंग: पीला

    उपाय: केले के पेड़ को जल दें और पीली वस्तु दान करें।

    ♑ मकर

    परिवार: काम की व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालें। पिता या बुजुर्ग की सलाह लाभकारी होगी।

    कैरियर: प्रतिष्ठा और जिम्मेदारी बढ़ सकती है। अधिकारी आपकी कार्यशैली पर ध्यान देंगे।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, पर टैक्स या सरकारी भुगतान का दबाव संभव।

    शेयर मार्केट: इंफ्रा और पूंजीगत वस्तुओं में अवसर दिख सकते हैं, लेकिन बाजार कमजोर हो तो प्रतीक्षा करें।

    बिजनेस: सरकारी संपर्क या बड़ी संस्था से काम मिलने की संभावना है। समयसीमा का पालन करें।

    स्वास्थ्य: घुटने, हड्डियों और थकान का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: ⭐ 8/10 | मूड: महत्वाकांक्षी और अनुशासित

    शुभ समय: सुबह 10:10–11:25

    लकी नंबर: 8 | शुभ रंग: नीला/स्लेटी

    उपाय: हनुमानजी के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

    ♒ कुंभ

    परिवार: बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा या भविष्य की योजना बन सकती है।

    कैरियर: उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण, कानून और विदेशी काम से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है।

    लाभ/हानि: लंबी अवधि की योजना लाभकारी होगी। जोखिमपूर्ण योजना में तुरंत पैसा न लगाएं।

    शेयर मार्केट: दूरसंचार और टेक्नोलॉजी में चयनात्मक अवसर मिल सकते हैं। अफवाह के आधार पर ट्रेड न करें।

    बिजनेस: विदेश अथवा दूसरे शहर के ग्राहक से बातचीत आगे बढ़ेगी।

    स्वास्थ्य: पैरों, नसों और रक्तसंचार का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: ⭐ 8/10 | मूड: स्वतंत्र और जिज्ञासु

    शुभ समय: दोपहर 12:20–1:35

    लकी नंबर: 4 | शुभ रंग: आसमानी

    उपाय: जरूरतमंद को नीले या काले वस्त्र का दान करें।

    ♓ मीन

    परिवार: संयुक्त धन, विरासत या रिश्तों की पुरानी बात सामने आ सकती है। धैर्यपूर्वक समाधान निकालें।

    कैरियर: शोध और गोपनीय कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यालय की राजनीति से दूरी रखें।

    लाभ/हानि: अचानक खर्च संभव है। बीमा, ऋण या टैक्स संबंधी दस्तावेज जांचें।

    शेयर मार्केट: अत्यधिक अस्थिर शेयरों और बिना हेज वाले ऑप्शन ट्रेड से बचें। छोटी मात्रा और कड़ा स्टॉप-लॉस रखें।

    बिजनेस: साझेदारी में हिसाब साफ रखें। उधार पर माल देने से पहले भुगतान क्षमता जांचें।

    स्वास्थ्य: पाचन, पैरों में सूजन और मानसिक तनाव का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: ⭐ 6.5/10 | मूड: भावुक और अंतर्ज्ञानी

    शुभ समय: सुबह 8:40–9:55

    लकी नंबर: 7 | शुभ रंग: पीला/समुद्री हरा

    उपाय: भगवान विष्णु का स्मरण करें और जरूरतमंद को भोजन कराएं।

    #राशिफल #राशियों #ज्योतिष #वार्षिकराशिफल #परिवार #कैरियर #लाभहानि #शुभमूहर्त #शेयरमार्केट #लक्की नंबर #शुभरंग #स्वास्थ्य #ऊर्जा #बिजनेस #मूड #दैनिकपॉजिटिविटी #आजकाशुभदिन #ध्यान #मौजदाताहित्य #जानकारी

  • gita.2.46.jpg
  • images - 2026-08-17T193119.357.jpg

    हरियाणा में 'विजिलेंस रिवॉल्विंग फंड' गठित: ट्रैप में रिश्वत देने वाले शिकायतकर्ताओं को मिलेगी फंसी रकम वापस

    हरियाणा , 17 अगस्त (अभिकान्त) : हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं द्वारा विजिलेंस ट्रैप के लिए रिश्वत के रूप में दी गई राशि की वापसी सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो रिवॉल्विंग फंड का गठन का गठन किया है।

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस फंड का संचालन महानिदेशक, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा द्वारा किया जाएगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ट्रैप की कार्रवाई के दौरान पैसे देने वाले शिकायतकर्ता को जांच पूरी होने तक आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

    इस व्यवस्था के तहत भ्रष्टाचार की शिकायत करने वाले नागरिकों को ट्रैप कार्रवाई के लिए उपलब्ध कराई गई राशि की प्रतिपूर्ति के लिए एक औपचारिक प्रक्रिया निर्धारित की गई है। संबंधित जांच अधिकारी प्रतिपूर्ति संबंधी प्रस्ताव को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित रेंज प्रभारी—पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) अथवा पुलिस अधीक्षक के माध्यम से भेजेंगे।

    प्रतिपूर्ति के संबंध में अंतिम निर्णय विजिलेंस मुख्यालय स्तर पर गठित समिति द्वारा मामले के गुण-दोष के आधार पर लिया जाएगा। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक समिति के अध्यक्ष होंगे। इसके अलावा एक डीआईजी तथा जिला अटॉर्नी/उप जिला अटॉर्नी समिति के सदस्य होंगे।

    समिति द्वारा प्रतिपूर्ति की स्वीकृति दिए जाने के बाद शिकायतकर्ता को एक शपथ-पत्र प्रस्तुत करना होगा, जिसमें वह यह अंडरटेकिंग देगा कि आपराधिक कार्यवाही पूरी होने के बाद न्यायालय द्वारा जारी की जाने वाली ट्रैप राशि को वह रिवॉल्विंग फंड में जमा कर देगा। यह अंडरटेकिंग देने के बाद स्वीकृत राशि शिकायतकर्ता के बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी जाएगी।

    सरकार ने फंड के प्रभावी वित्तीय प्रबंधन के लिए आवश्यक नियंत्रण भी निर्धारित किए हैं। रिवॉल्विंग फंड की 70 प्रतिशत राशि उपयोग होने के बाद फंड में आवश्यक राशि फिर से उपलब्ध कराई जाएगी। फंड का लेखा-परीक्षण प्रधान महालेखाकार (लेखा परीक्षा), हरियाणा द्वारा किया जाएगा।

    सरकार की इस पहल से भ्रष्टाचार के खिलाफ ट्रैप कार्रवाई में शिकायतकर्ताओं को अपनी राशि के फंसने की चिंता कम होगी और विजिलेंस की कार्रवाई में नागरिकों का सहयोग एवं विश्वास और मजबूत होगा।

    #HaryanaVigilanceBureau #AntiCorruptionHaryana #CorruptionFreeHaryana #HaryanaGovernment #AnuragRastog #Danikkhabar

  • images - 2026-08-17T192445.856.jpg
    17/08/26 |

    हरियाणा में HSVP प्लॉट धारकों के लिए 'विवादों से समाधान योजना 2026' का ऐलान,724 करोड़ रुपये से अधिक की छूट

    चंडीगढ़ , 17 अगस्त (अभिकान्त) : हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी ) ने राज्य के प्लॉट धारकों को बड़ी राहत देते हुए 'विवादों से समाधान योजना 2026' की घोषणा की है। यह योजना मुख्य रूप से प्लॉट एन्हांसमेंट से संबंधित लंबित विवादों के एकमुश्त समाधान का अवसर प्रदान करती है, जिससे उन आवंटियों को भी लाभ मिलेगा जो पूर्व की योजनाओं का फायदा उठाने से चूक गए थे। प्राधिकरण इस योजना के जरिए 103 सेक्टरों के लगभग 4,924 लाभार्थियों को सम्मिलित करते हुए 724 करोड़ रुपये से अधिक की महत्वपूर्ण छूट प्रदान कर रहा है।

     

    प्राधिकरण के प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना के तहत आवासीय प्लॉटों के आवंटी, फ्लोर-वाइज पंजीकरण, ग्रुप हाउसिंग साइट्स, संस्थागत  और औद्योगिक  प्लॉट शामिल हैं। पात्र आवंटी अपनी निर्धारित छूट राशि देखने के लिए अपनी प्लाट -आईडी  और पासवर्ड का उपयोग करके HSVP के आधिकारिक पोर्टल https://vsss.hsvphry.org.in/ पर लॉगिन कर सकते हैं।

     

     इसके अलावा, किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए आवंटी अपने संबंधित प्राधिकरण के एस्टेट कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं या पोर्टल के माध्यम से अपना अनुरोध दर्ज करा सकते हैं।

     

    उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ उठाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2026 तय की है और सभी पात्र आवंटियों से इसका जल्द से जल्द लाभ उठाने का अनुरोध किया है। साथ ही प्राधिकरण ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि यदि डिफॉल्टर या बकायेदार आवंटी निर्धारित अवधि के भीतर योजना का लाभ नहीं लेते हैं, तो लागू नियमों और विधिक प्रावधानों के अनुसार प्लॉट के पुनः अधिग्रहण की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

    #HSVP #HaryanaNews #VivadSeSamadhan2026 #HSVPPlotHolders #UrbanDevelopmentHaryana #ChandigarhNews

  • Untitled Project - 2026-08-17T191816.844.jpg
    17/08/26

    हरियाणा के उद्योगों में लागू होगा 5 मिनट का 'वाई-ब्रेक', कर्मचारी करेंगे दैनिक योग

    चंडीगढ़ , 17 अगस्त (अभिकान्त) : हरियाणा सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक औद्योगिक प्रतिष्ठान में प्रतिदिन पांच मिनट का ‘वाई-ब्रेक’ (कार्यस्थल पर योग ब्रेक) सुनिश्चित करने के लिए समयबद्ध पहल शुरू की है। इसके तहत प्रत्येक औद्योगिक इकाई में योग शिविर एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे तथा एक माह के भीतर प्रत्येक 50 कर्मचारियों पर कम से कम एक कर्मचारी को प्रशिक्षित किया जाएगा, जो कार्यस्थल पर योग सत्रों का संचालन करेगा। यह जानकारी आयुष विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने दी।

    शिफ्ट में संचालित होने वाली औद्योगिक इकाइयों में प्रत्येक कार्यरत शिफ्ट में 50 कर्मचारियों के समूह पर कम से कम एक प्रशिक्षित कर्मचारी की व्यवस्था की जाएगी। इससे अलग-अलग शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए भी कार्यस्थल पर योग की सुविधा सुनिश्चित हो सकेगी।

    यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की वर्ष 2026-27 की बजट घोषणा के अनुरूप शुरू किया गया है, जिसमें हरियाणा के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए प्रतिदिन पांच मिनट के ‘वाई-ब्रेक’ का प्रावधान किया गया था।

    आयुष विभाग ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग को पत्र लिखकर हरियाणा के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं औद्योगिक संघों तक इस एडवाइजरी को पहुंचाने तथा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार इसे समयबद्ध ढंग से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

    डॉ. मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक जिले में जिला उद्योग केंद्र (GM-DIC) के महाप्रबंधक, जिला आयुर्वेद अधिकारी के साथ समन्वय कर योग शिविरों और प्रशिक्षण सत्रों का कार्यक्रम तैयार करेंगे।

    इस समन्वित प्रयास के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जिले की प्रत्येक औद्योगिक इकाई को इस कार्यक्रम का लाभ मिले। योग सहायकों के मार्गदर्शन में एक माह के भीतर प्रत्येक औद्योगिक इकाई द्वारा एक या दो कर्मचारियों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे प्रत्येक 50 कर्मचारियों पर कम से कम एक प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक उपलब्ध होगा, जो अपने कार्यस्थल पर ‘वाई-ब्रेक’ सत्रों का संचालन करेगा।

    एडवाइजरी के तहत उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों से भी स्वेच्छा से कार्य अवधि के दौरान पांच मिनट का ‘वाई-ब्रेक’ अपनाने और उसका अभ्यास करने का आग्रह किया गया है। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना तथा अधिक स्वस्थ, उत्पादक और तनावमुक्त कार्य वातावरण तैयार करना है।

    डॉ. मिश्रा ने बताया कि ‘वाई-ब्रेक’ प्रोटोकॉल वैज्ञानिक रूप से तैयार की गई एक सरल दिनचर्या है, जिसमें आसान योगासन, प्राणायाम और ध्यान की तकनीकें शामिल हैं। इसका अभ्यास कार्यस्थल पर बिना किसी विशेष उपकरण या बुनियादी ढांचे के किया जा सकता है। आयुष मंत्रालय द्वारा तैयार यह प्रोटोकॉल कर्मचारियों को तनावमुक्त करने, ऊर्जा पुनः प्राप्त करने और एकाग्रता बढ़ाने में मदद करने के साथ-साथ कार्यस्थल की दक्षता, उत्पादकता और समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

    आधिकारिक ऐप और वीडियो का किया जाएगा उपयोग

    एडवाइजरी में कर्मचारियों के लिए आयुष मंत्रालय के ‘वाई-ब्रेक’ प्रोटोकॉल को सुलभ बनाने तथा उन्हें निर्धारित क्रम के अनुसार इसका अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा गया है।

    कर्मचारियों को निर्देशित अभ्यास के लिए आधिकारिक ‘वाई-ब्रेक’ मोबाइल एप्लिकेशन और प्रशिक्षण वीडियो का उपयोग करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। ‘वाई-ब्रेक’ पुस्तिका और वीडियो सहित संदर्भ सामग्री आयुष मंत्रालय/MDNIY के ‘वाई-ब्रेक’ संसाधनों के माध्यम से उपलब्ध है।

    एडवाइजरी में नियमित योग के स्वास्थ्य लाभों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने तथा कर्मचारियों को अपनी दैनिक दिनचर्या में ‘वाई-ब्रेक’ को शामिल करने के लिए प्रेरित करने पर भी जोर दिया गया है। इसमें कर्मचारियों की भागीदारी स्वैच्छिक रहेगी। औद्योगिक इकाइयों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि पांच मिनट के योग सत्र सुरक्षित तरीके से आयोजित हों और उनके सामान्य कामकाज में किसी प्रकार का व्यवधान न आए।

    डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह पहल मुख्यमंत्री की वर्ष 2026-27 की बजट घोषणा के अनुपालन में शुरू की गई है। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग को इस कार्यक्रम को पूरे हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं औद्योगिक संघों तक पहुंचाने तथा निर्धारित SOP के अनुसार इसका समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

  • Untitled Project - 2026-08-17T190109.111.jpg
    17/08/26 |

    अंबाला के गांव हरड़ा व हरड़ी में DLSA द्वारा विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, बाल विवाह व घरेलू हिंसा पर किया जागरूक

    अम्बाला , 17 अगस्त (अभिकान्त) : जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अंबाला के सक्षम मार्गदर्शन तथा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अंबाला के पर्यवेक्षण में, आज गांव हरड़ा एवं हरड़ी, जिला अंबाला में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।


    इस शिविर का आयोजन कानूनी सहायता अधिवक्ता कमल धीमान द्वारा पीएलवी जय सिंह के सहयोग से तथा महिला एवं बाल विकास विभाग, अंबाला  के समन्वय से किया गया। शिविर में लगभग 20 लाभार्थियों ने भाग लिया।


    शिविर के दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं लाभार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनी एवं जनकल्याणकारी विषयों के बारे में जागरूक किया गया। इनमें विशेष रूप से NALSA (ASHA) – Awareness, Support, Help and Action (Standard Operating Procedure towards Eliminating Child Marriage), 2025  के तहत बाल विवाह की रोकथाम, जागरूकता एवं उपलब्ध सहायता के संबंध में जानकारी दी गई।


    इसके अतिरिक्त यौन शोषण एवं उससे बचाव के कानूनी उपाय, महिलाओं एवं बच्चों को घरेलू हिंसा एवं दहेज संबंधी उत्पीडऩ से संरक्षण, तथा  Protection of Women from Domestic Violence Ac के प्रावधानों के बारे में बताया गया। उपस्थित लोगों को कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडऩ की रोकथाम अधिनियम  के संबंध में भी जागरूक किया गया। शिविर में पीडि़तों के लिए उपलब्ध पीडि़त मुआवजा योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि पात्र पीडि़तों को नियमानुसार मुआवजा एवं विधिक सहायता उपलब्ध करवाई जा सकती है।


    इसके साथ ही Plastic Free Haryana – Green Today, Secure Tomorrow  अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा पौधारोपण अभियान* के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए प्रेरित किया गया।शिविर के अंत में उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे अपने अधिकारों एवं उपलब्ध सरकारी/कानूनी सहायता योजनाओं के प्रति जागरूक रहें तथा बाल विवाह, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, यौन उत्पीडऩ एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध समाज में जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

    #DLSAAmbala #LegalLiteracyCamp #AmbalaNews #NALSA #StopChildMarriage #DomesticViolenceAwareness #WomenSafety

  • Untitled Project - 2026-08-17T185230.887.jpg
    17/08/26 |

    अंबाला उपायुक्त ने कृषि अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, पराली प्रबंधन व सरकारी योजनाओं की समीक्षा

    अम्बाला , 17 अगस्त (अभिकान्त) : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक लेते हुए संबधित विभाग के अधिकारियों को कहा कि कृषि एवं बागवानी विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर पात्र किसानों को समयबद्ध तरीके से मिलना सुनिश्चित होना चाहिए तथा फसल अवशेषों का वैज्ञानिक प्रबंधन बारे किसानों को जागरूक करे। इसके अलावा विभाग से सम्बधिंत योजनाओं के क्रियान्वित बारे जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।


    उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कृषि विभाग से आए अधिकारियों से उनके विभाग से सम्बधिंत जो योजनाएं चलाई जा रही है उसकी विस्तार से समीक्षा की। उन्होनें कहा कि फसलों की कटाई के उपरान्त खतों में पड़े अवशेष न जले, इसको ध्यान में रखकर किसानों को समय रहते जागरूक करना है। मकसद खतों में अवशेषों के जलने की कोई घटना नहीं होनी चाहिए।


    उन्होनें यह भी कहा कि इन अवशेषों का सही प्रबधंन होना चाहिए। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को फसल प्रबधंन के लिए कृषि यंत्रों पर अनुदान मिलता है वही स्कीम अनुसार अवशेषों के सही निस्तारण के लिए विभाग द्वारा हरियाणा पराली प्रोत्साहन योजना 2024-25 के तहत फसल अवशेषों के प्रबंधन के लिए 1000 रूपए प्रति एकड़ का प्रोत्साहन दिया जा रहा है। योजना के तहत किसानों को पराली को मिट्टी में मिलाने और गांठें बनाने के लिए सुपर सीडर, जीरो टिलेज मशीन, स्ट्रॉ चॉपर और हैप्पी सीडर जैसे कृषि यंत्र अनुदान पर दिया जाता हैं।


    उपायुक्त ने सम्बधिंत अधिकारियों से यूरिया की आपूर्ति इत्यादि से सम्बधिंत, फार्मर आईडी बारे, सोयल हैल्थ कार्ड बारे, मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर पंजीकरण बारे आदि विषयों पर भी विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। उन्होनें कहा कि किसानों का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फसलों का पंजीकरण करना अनिवार्य है। पोर्टल पर पंजीकरण होने से किसानों को सरकार की तरफ से कई सुविधाएं दी जाती है। जैसे मंडी में उनकी फसलों को प्राथमिकता के आधार पर खरीदा जाना इत्यादि शामिल हैं।  


    बॉक्स:  उपायुक्त ने बैठक के दौरान उद्यान विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि जितनी भी योजनाएं चल रही है उन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिलना सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होनें बैठक में आए अधिकारियों से भावांन्तर भरपाई योजना, मुख्यमंत्री बागवानी योजना, मिशन एमआईडीएच, मधुमक्खी पालन के साथ-साथ अन्य सम्बधी विषयों पर भी जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    #AmbalaNews #DCAmbala #SachinGupta #AgricultureDepartment #StubbleManagement #MeriFasalMeraByora #HorticultureScheme #AmbalaAdministration #Danikkhabar

  • Untitled Project - 2026-08-17T184559.581.jpg
  • Untitled Project - 2026-08-17T180904.967.jpg
    17/08/26 |

    चंडीगढ़: धनास के पार्क में 3 युवकों पर चाकुओं और कुल्हाड़ी से हमला; 19 वर्षीय वैन चालक की हालत गंभीर, PGI रेफर

    चंडीगढ़, 17 अगस्त (अन्‍नू): चंडीगढ़ के धनास इलाके में देर रात पार्क में बैठे तीन युवकों पर बेखौफ बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने युवकों को घेरकर चाकू और कुल्हाड़ी से वार किए। हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल 19 वर्षीय लक्की के पेट में चाकू घोंपा गया, जिसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे सुबह पीजीआई (PGI) चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। सारंगपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पार्क में हुक्का पी रहे बदमाशों ने किया हमला; छाती-पेट पर किए ताबड़तोड़ वार

    • ऐसे हुई वारदात: लक्की के भाई रोहित के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे लक्की अपने घर के सामने पार्क में बैठा था। पार्क में ऊपर की तरफ कुछ युवक हुक्का पी रहे थे। तभी अचानक बदमाशों ने लक्की, अरुण और कुलदीप पर हमला कर दिया।

    • घायलों की स्थिति:

      • लक्की (19): स्कूल वैन चालक। बदमाशों ने पेट में चाकू घोंपकर घुमा दिया। सेक्टर-16 अस्पताल से सुबह 6 बजे PGI रेफर किया गया, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

      • अरुण (22): नौकरी की तलाश कर रहा युवक। बदमाशों ने छाती और पीठ पर 12 बार चाकू से वार किए। सेक्टर-16 अस्पताल में इलाज जारी है।

      • कुलदीप (25): पेंटिंग ठेकेदार। हाथ पर चाकू का घाव लगा, प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर-16 अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

    परिजनों ने आरोपियों के नाम उजागर किए; पुलिस पर उठाए सवाल

    • आरोपियों की पहचान: पीड़ित परिवार ने सरजू, बिट्टू, धर्मेंद्र और 'जादू' नामक युवकों पर हमले का सीधा आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक लक्की पर पहले भी हमला हो चुका था, तब वह भागकर जान बचाने में सफल रहा था।

    • पुलिस निष्क्रियता का आरोप: लक्की के भाई रोहित और पिता शीशपाल का आरोप है कि घटना के इतने घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

    थाना प्रभारी का बयान: डॉक्टरों की क्लीयरेंस के बाद होगी FIR

    • CCTV खंगाल रही पुलिस: सारंगपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

    • बयान के बाद कार्रवाई: सारंगपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि घायल युवक फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। जैसे ही डॉक्टरों से मेडिकल क्लीयरेंस मिलेगी, पीड़ित के बयान दर्ज कर तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    #ChandigarhNews #DhanasCrime #ChandigarhPolice #PGIChandigarh #CrimeNews #DainikKhabar #ChandigarhUpdates #HaryanaNews

  • Untitled Project - 2026-08-17T180418.532.jpg
    17/08/26 |

    मोहाली में 7 लाख का किडनी ट्रांसप्लांट फेल: मां की दी हुई किडनी भी हुई खराब; इलाज के लिए जमीन बेची

    चंडीगढ़, 17 अगस्त (अन्‍नू): एक मां ने जिस बेटे को जन्म दिया, उसकी जिंदगी बचाने के लिए अपनी किडनी भी दान कर दी। लेकिन मोहाली के एक निजी अस्पताल में हुए ट्रांसप्लांट के बाद भी किस्मत ने साथ नहीं दिया और प्रत्यारोपित किडनी फेल हो गई। यह दर्दनाक कहानी उत्तर प्रदेश के बिजनौर (नजीबाबाद) निवासी 32 वर्षीय अल्ताफ की है, जो अब चंडीगढ़ PGI के बाहर अपने पिता के साथ इलाज की आस में दिन काट रहा है।

    अबू धाबी में ड्राइवर था अल्ताफ; पैर में दर्द से सामने आई बीमारी

    • 5 साल विदेश में की नौकरी: अल्ताफ करीब 5 साल तक अबू धाबी में बतौर ड्राइवर काम करता था, जहां वह 20 से 25 हजार रुपए महीना कमाता था।

    • अचानक बिगड़ी तबीयत: एक दिन अचानक उसके पैर में तेज दर्द और सूजन की शिकायत हुई। अबू धाबी में शुरुआती इलाज के बाद परिवार उसे भारत ले आया। बिजनौर में जांच कराने पर पता चला कि उसकी दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं।

    • मां ने किया अंगदान: बेटे की जान बचाने के लिए मां शेरूनिका ने अपनी किडनी देने का फैसला किया, हालांकि ट्रांसप्लांट से पहले उनकी किडनी में पथरी की समस्या भी बताई गई थी।

    अक्टूबर 2025 में हुआ ट्रांसप्लांट; कुछ समय बाद फिर बिगड़ी हालत

    • मोहाली अस्पताल में ट्रांसप्लांट: अक्टूबर 2025 में मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में करीब 7 लाख रुपए खर्च करके अल्ताफ का किडनी ट्रांसप्लांट कराया गया।

    • फेल हुई किडनी: ट्रांसप्लांट के बाद परिवार को लगा कि अल्ताफ ठीक हो जाएगा, लेकिन कुछ समय बाद उसकी तबीयत फिर बिगड़ने लगी और डॉक्टरों ने बताया कि नई किडनी भी फेल हो चुकी है।

    • बोलने की क्षमता खोई: बीमारी और शारीरिक परेशानी के कारण अल्ताफ अब बोल भी नहीं पाता है। परिवार केवल उसके इशारों और हालत को देखकर उसकी जरूरतों को समझता है।

    PGI में भर्ती कराया; जमीन बेचकर जुटाए 9.5 लाख रुपए

    • PGI चंडीगढ़ के चक्कर: हालत ज्यादा बिगड़ने पर जुलाई 2026 में परिवार उसे चंडीगढ़ PGI लेकर आया, जहां वह 8 दिन भर्ती रहा।

    • जमीन बेचने पर मजबूर हुआ परिवार: इलाज और ट्रांसप्लांट में अब तक परिवार के 9.5 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं। मजबूरी में परिवार को अपनी एक बीघा जमीन तक बेचनी पड़ी।

    • महंगे डायलिसिस का बोझ: परिवार अब हर तीसरे दिन डायलिसिस के लिए PGI पहुंचता है, जहां ₹500 में सस्ता डायलिसिस होता है। लेकिन PGI में नंबर न आने पर उन्हें बाहर के प्राइवेट सेंटरों से ₹3,000 प्रति डायलिसिस खर्च करने पड़ते हैं।

    किडनी दान करने वाली मां की सेहत भी चिंताजनक

    • पेट दर्द और बुखार से पीड़ित: बेटे को अपनी किडनी देने के बाद मां शेरूनिका की तबीयत भी लगातार बिगड़ रही है। उन्हें अक्सर पेट में दर्द और तेज बुखार रहता है।

    • पिता पर दोहरी जिम्मेदारी: अल्ताफ के पिता शाहिद अब एक तरफ बीमार बेटे और दूसरी तरफ अपनी पत्नी दोनों की देखभाल और इलाज के खर्च का इंतजाम अकेले संभाल रहे हैं।

    #MohaliNews #KidneyFailure #MedicalNegligence #PGIChandigarh #BijnorNews #DainikKhabar #HaryanaNews #HealthNews #ChandigarhNews

  • sham 6 bje.jpg
    17/08/26

    दैनिक खबर: आज 17 अगस्त , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

    भाजपा की नई टीम में 65 मेंबर, इनमें 51 नए:

    भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने घोषित की 65 सदस्यीय नई टीम: 51 नए चेहरों और 12 महिलाओं को मिली जगह; चुनावी राज्यों से 18 नेता शामिल, वसुंधरा राजे सबसे वरिष्ठ सदस्य।

    राहुल-सोनिया पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप, जांच शुरू:

    वंदे मातरम के अपमान मामले में राहुल और सोनिया गांधी के खिलाफ जांच शुरू: आईपी एस्टेट थाने में वकील ने दी शिकायत, एफआईआर दर्ज करने की मांग; पुलिस वीडियो साक्ष्यों की कर रही जांच।

    सुप्रीम कोर्ट बोला-7 दिन में फाइनल करें हवाई किराया नियम:

    सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिए निर्देश: 7 दिन के भीतर प्रकाशित करें भारतीय वायुयान अधिनियम 2024 के नियम; कोर्ट ने कहा, 'अनुपालन न करने वाली एयरलाइंस को जमीन पर खड़ा कर दें'।

    उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में फैली करंट की अफवाह:

    मची भगदड़ में 13 श्रद्धालु हुए घायल, प्राथमिक उपचार के बाद 10 को किया डिस्चार्ज; नागचंद्रेश्वर दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, स्थिति अब नियंत्रण में।

    जबलपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में हादसा:

    फीलिंग-2 सेक्शन में बारूद भरते समय निकली चिंगारी से कर्मचारी का हाथ झुलसा; प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती, स्थिति नियंत्रण में।

    शी जिनपिंग ने तियानमेन प्रदर्शन कुचलने को सही ठहराया:

    पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन की 100वीं जयंती पर शी जिनपिंग का बड़ा बयान: 1989 तियानमेन प्रदर्शन पर कम्युनिस्ट पार्टी की कार्रवाई का किया समर्थन।

    रूस का यूक्रेन पर मिसाइल हमला:

    यूक्रेन के सबसे बड़े आर्सेलरमित्तल स्टील प्लांट पर रूस का मिसाइल हमला: लक्ष्मी मित्तल की कंपनी के 2 कर्मचारियों की मौत, 13 घायल; प्लांट में उत्पादन रोका गया, राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी।

    ट्रम्प ने PAK-सऊदी-तुर्किये के रक्षा समझौते पर खुशी जताई:

    ट्रम्प ने पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये के 'मक्का संयुक्त रक्षा समझौते' का किया स्वागत: कहा- डील से मिडिल-ईस्ट एकजुट होकर अपनी रक्षा अधिक मजबूती से करेगा, ट्रुथ सोशल पर जाहिर की खुशी।

    साउथ चाइना सी में US नेवी का 'पावर फेल' :

    साउथ चाइना सी में अमेरिकी युद्धपोत USS बेनफोल्ड का जनरेटर खराब होने से गुल हुई बिजली: 300 से अधिक नौसैनिक 4 दिन तक बिना टॉयलेट, एसी, भोजन और पानी के कठिन परिस्थितियों में फंसे रहे।

    CM रेखा गुप्ता ने पेश किया नई टूरिज्म नीति का रोडमैप:

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'स्पिरिचुअल एंड हेरिटेज टूरिज्म कॉन्क्लेव 2026' में 4 नए पर्यटन सर्किट्स का किया शुभारंभ: अक्षरधाम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सद्गुरु भी रहे मौजूद।

    भाजपा की नई केंद्रीय टीम में दिल्ली के नेताओं को मिली जिम्मेदारियां:

    राम माधव बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बीएल संतोष को मिला राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) का दायित्व; सुनील बंसल और राजीव बब्बर को भी सौंपे गए महत्वपूर्ण पद।

    आबकारी घोटाला:

    केजरीवाल और सिसोदिया को आरोपमुक्त करने के खिलाफ सीबीआई की अपील पर दिल्ली हाईकोर्ट 5 अक्टूबर से करेगा सुनवाई; कोर्ट ने जवाब के लिए दिए 4 हफ्ते, कहा- अब मामले में आगे नहीं मिलेगा कोई स्थगन।

    दिल्ली AIIMS में 400 विशेषज्ञों ने दिए अहम सुझाव:

    एम्स नई दिल्ली में इंडियन स्ट्रोक एसोसिएशन की सीएमई आयोजित: विशेषज्ञों ने स्ट्रोक की समय पर पहचान, त्वरित इलाज और बेहतर रेफरल प्रणाली पर दिया जोर; कहा- मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था से रोकी जा सकती है मस्तिष्क की स्थायी क्षति।

    हरियाणा में आज से उत्तरी जिलों में बढ़ेगी मानसूनी हलचल:

    पंचकूला और यमुनानगर में हुई बूंदाबांदी; मौसम विभाग ने 17 की रात से 20 अगस्त तक प्रदेश भर में अच्छी बारिश की जताई संभावना, किसानों को मिली राहत।

    JMC स्टूडेंट्स की आधुनिक स्टूडियो बनाने की मांग:

    रेवाड़ी की इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर में आधुनिक स्टूडियो की मांग को लेकर वीसी को सौंपा ज्ञापन: NSUI ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम।

    नारनौल में इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब के उद्घाटन की तैयारियां :

    उपायुक्त अनुपमा अंजली और एसपी दीपक ने प्रशासनिक अधिकारियों संग परियोजना स्थल का लिया जायजा, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण।

    अम्बाला छावनी नगर परिषद का सम्पत्ति करदाताओं को बड़ा तोहफा:

    31 अगस्त तक बकाया टैक्स जमा करने पर ब्याज में मिलेगी 75% एकमुश्त छूट; सचिव देवेन्द्र नरवाल ने पोर्टल पर डेटा प्रमाणित कर लाभ उठाने की अपील की।

    डिफेंस कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया हरियाणा तीज महोत्सव:

    समाजसेवी अतुल महेंद्रू, भारती महेंद्रू और मंडल अध्यक्ष विकास बहगल ने दर्ज कराई उपस्थिति; सांस्कृतिक रंगों के साथ स्थानीय निवासियों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग।

    उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कृषि विभाग के अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक:

    पात्र किसानों को योजनाओं का समयबद्ध लाभ देने के दिए निर्देश; फसल अवशेष न जलाने और वैज्ञानिक प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने पर जोर।

    कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

    नमस्कार

  • Untitled Project - 2026-08-17T175532.201.jpg
    17/08/26 |

    गुरुग्राम: VIP इलाके DLF फेज-5 में रनर्स और बाउंसरों के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा; पार्क ड्राइव की सड़क पर दौड़ने से रोका, वीडियो वायरल

    गुरुग्राम, 17 अगस्त (अन्‍नू): साइबर सिटी गुरुग्राम के सबसे वीआईपी और पॉश इलाके डीएलएफ फेज-5 (सेक्टर-54) स्थित पार्क ड्राइव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 'वेदांता हाफ मैराथन' की तैयारी के लिए सुबह दौड़ लगा रहे धावकों (रनर्स) को सुरक्षा के नाम पर तैनात निजी बाउंसरों ने जबरन रोक दिया। खुद को सड़कों का रक्षक बताने वाले बाउंसरों ने रनर्स के साथ बदसलूकी की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    "यह प्राइवेट सड़क है, यहां से भाग जाओ"; आदेश मांगने पर धमकाया

    • सुबह 6 बजे की घटना: सेक्टर-57 निवासी कॉर्पोरेट कर्मचारी व रनर लवेश (32) के अनुसार, वह अन्य धावकों के साथ अपनी टाइमिंग सुधारने के लिए सुबह करीब 6 बजे पार्क ड्राइव रोड पर प्रैक्टिस कर रहे थे।

    • QRT गाड़ियों में आए बाउंसर: इसी दौरान अवैध रूप से 'QRT' (क्विक रिएक्शन टीम) लिखी बोलेरो गाड़ियों में आए बाउंसरों ने उनका रास्ता रोक लिया। बाउंसरों ने धौंस जमाते हुए कहा कि यह प्राइवेट रोड है और यहां दौड़ने की अनुमति नहीं है।

    • लिखित आदेश दिखाने पर बहस: जब लवेश ने उनसे सवाल किया कि किस अथॉरिटी ने सड़क पर दौड़ने पर रोक लगाई है और इसका लिखित आदेश मांगा, तो बाउंसर कोई भी कागजात दिखाने के बजाय धमकी देने लगे।

    रनर ने कैमरे में कैद की घटना; अवैध QRT गाड़ियों पर उठाए सवाल

    • कैमरे में रिकॉर्ड हुई बदसलूकी: रनर लवेश ने बाउंसरों की पूरी दादागिरी अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली। वीडियो में बाउंसर और रनर्स के बीच तीखी बहस साफ दिखाई दे रही है।

    • गैरकानूनी गाड़ियों का आरोप: धावकों ने आरोप लगाया कि बिना किसी आधिकारिक या पुलिस आदेश के वीआईपी इलाकों में हूटर और 'QRT' लिखी गाड़ियां लेकर घूमना पूरी तरह गैरकानूनी है। यह सुरक्षा के नाम पर राहगीरों को डराने का प्रयास है।

    • एजेंसी ने साधी चुप्पी: मामले में जब संबंधित प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी की पीआर टीम से पक्ष जानने की कोशिश की गई, तो उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया।

    गुरुग्राम का सबसे आलीशान और महंगा इलाका है 'पार्क ड्राइव'

    • वीआईपी ठिकाना: पार्क ड्राइव डीएलएफ फेज-5 (सेक्टर-54) में गोल्फ कोर्स रोड से सटा बेहद पॉश एवेन्यू है, जिसे शहर के सबसे अमीर और वीआईपी लोगों का ठिकाना माना जाता है।

    • करोड़ों में हैं प्रॉपर्टी के दाम: वर्ष 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, यहां 'डीएलएफ पार्क प्लेस' और 'द क्रेस्ट' में अपार्टमेंट्स की कीमत ₹6.5 करोड़ से ₹16 करोड़+ है। वहीं, पास ही स्थित 'द कैमेलियास' और 'द मैंगोलियाज' जैसी सुपर-लक्जरी सोसायटियों में फ्लैट्स की कीमत ₹100 करोड़ तक जाती है।

    #GurugramNews #DLFPhase5 #ParkDrive #GurugramRunners #GurugramPolice #DLF5 #DainikKhabar #HaryanaNews #GolfCourseRoad

  • 9.jpg

    हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोजाना होगा 5 मिनट का 'वाई-ब्रेक': कर्मचारियों की तंदुरुस्ती के लिए कार्यस्थल पर शुरू हुआ योग कार्यक्रम

    जे कुमार चंडीगढ़, 17 अगस्त 2026 : हरियाणा सरकार ने प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत लाखों कर्मचारियों और श्रमिकों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक बड़ी पहल शुरू की है। अब राज्य के प्रत्येक औद्योगिक प्रतिष्ठान (Industrial Units) में प्रतिदिन 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’ (कार्यस्थल पर योग ब्रेक) अनिवार्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

    आयुष विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि आयुष विभाग ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग को पत्र भेजकर सभी औद्योगिक संघों (Industrial Associations) में इसकी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) लागू करने के निर्देश दिए हैं।

    हर 50 कर्मचारियों पर होगा 1 प्रशिक्षित योग मास्टर:

    योजना के क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र (GM-DIC) और जिला आयुर्वेद अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर शिविर आयोजित करेंगे। योग सहायकों की देखरेख में 1 माह के भीतर प्रत्येक फैक्ट्री से 1 या 2 कर्मचारियों को चयनित कर योग का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद यही प्रशिक्षित कर्मी अपनी-अपनी इकाइयों में 50-50 कर्मचारियों के बैच को रोजाना 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’ कराएंगे। शिफ्ट में चलने वाली इकाइयों में हर शिफ्ट के हिसाब से योग ट्रेनर की तैनाती की जाएगी।

    इस पहल से औद्योगिक क्षेत्र में तनावमुक्त और स्वास्थ्यवर्धक कार्य वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी।

    #HaryanaNews #YBreak #ChandigarhNews #NayabSinghSaini #HaryanaIndustry #AyushHaryana #YogaAtWorkplace #HaryanaUpdate

  • Untitled Project - 2026-08-17T161420.827.jpg
    17/08/26 |

    गुरुग्राम: सेक्टर-50 में महिला से सोने की चेन झपटी; वारदात के 11 दिन बाद पुलिस ने दर्ज की FIR, स्नेचर्स की तलाश जारी

    गुरुग्राम, 17 अगस्त (अन्‍नू): गुरुग्राम में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। शहर में चेन स्नेचरों का गिरोह सक्रिय हो गया है, जो बेझिझक वारदातों को अंजाम दे रहा है। ताजा मामला सेक्टर-50 थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। घटना के 11 दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने आखिरकार केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    सोसाइटी के पास वारदात; आंखों के सामने ओझल हुए बदमाश

    • साउथ एंड सेक्टर-49 की घटना: पीड़ित महिला महिमा जैन (निवासी साउथ एंड, सेक्टर-49) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 6 अगस्त को क्षेत्र से गुजर रही थीं।

    • अचानक आए बाइक सवार: जब वह 'द नाइल सोसाइटी' के पास पहुंचीं, तो बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उनके गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए।

    • सहम गई पीड़ित महिला: अचानक हुए इस हमले से महिला सहम गई। उन्होंने शोर भी मचाया, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार बाइक से आंखों के सामने से ओझल हो गए।

    11 दिन बाद जगी पुलिस; BNS की धारा 304 के तहत केस दर्ज

    • मामला दर्ज: वारदात के 11 दिन बाद हरकत में आई सेक्टर-50 थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304 (स्नैचिंग) के तहत अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है।

    • सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    #GurugramNews #GurugramPolice #ChainSnatching #Sector50Gurugram #CrimeNews #HaryanaNews #DainikKhabar #GurugramUpdates

  • Untitled Project - 2026-08-17T160827.826.jpg
    17/08/26 |

    फतेहाबाद: 'ऑपरेशन ट्रैक डाउन' के तहत 23.945 किलो गांजे के साथ मां-बेटी गिरफ्तार; ओडिशा से लाकर करती थीं तस्करी

    फतेहाबाद, 17 अगस्त (अन्‍नू): नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन ट्रैक डाउन' के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) फतेहाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 23.945 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ मां-बेटी को गिरफ्तार किया है।

    एनएच-9 बाईपास पर वाहन का इंतजार कर रही थीं आरोपी

    • आरोपियों की पहचान: पकड़ी गई महिला तस्करों की पहचान रानी (पत्नी कपूर चंद) और उसकी बेटी पूनम रानी (पुत्री कपूर चंद), निवासी वार्ड नंबर 15, ढाणी रतिया, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है।

    • ओडिशा से लाती थीं गांजा: एएनसी सेल फतेहाबाद प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल ने बताया कि पुलिस टीम स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर नए बस अड्डे के पास गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों महिलाएं ओडिशा से गांजा लाकर रतिया और फतेहाबाद क्षेत्र में सप्लाई करती हैं।

    • प्लास्टिक के कट्टे में मिला गांजा: पुलिस ने तुरंत एनएच-9 हिसार-सिरसा बाईपास स्थित ड्राइवर्स रेस्ट एरिया के पास दबिश दी और रतिया जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रही दोनों महिलाओं को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद सफेद प्लास्टिक के कट्टे से 23 किलो 945 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

    NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज; कोर्ट में होगी पेशी

    • सदर थाने में FIR दर्ज: पुलिस ने बरामद गांजे को सील कर कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में थाना सदर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 329 (दिनांक 15.08.2026) के तहत धारा 20(C)-61-85 NDPS Act के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।

    • जांच जारी: पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि इस अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और मुख्य आपूर्तिकर्ताओं का पता लगाया जा सके।

    #FatehabadNews #FatehabadPolice #ANCCell #OperationTrackDown #NDPSAct #DrugFreeHaryana #DanikKhabar #HaryanaCrime

  • Untitled Project - 2026-08-17T160330.068.jpg
    17/08/26 |

    फतेहाबाद: साइबर पुलिस की बड़ी कामयाबी; गुम हुए 17 मोबाइल फोन रिकवर कर मालिकों को सौंपे, चेहरे पर लौटी मुस्कान

    फतेहाबाद, 17 अगस्त (अन्‍नू): फतेहाबाद साइबर थाना पुलिस ने आधुनिक तकनीक और प्रभावी पुलिसिंग का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए विभिन्न शिकायतों में गुम हुए 17 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक (SP) श्रीमती निकिता खट्टर ने एसपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए।

    आईएमईआई ट्रैकिंग और सर्विलांस से मिली सफलता

    • तकनीकी टीम की कार्रवाई: साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने आईएमईआई (IMEI) ट्रैकिंग, डिजिटल सर्विलांस और तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से अलग-अलग इलाकों में गुम हुए मोबाइलों का पता लगाया।

    • पहचान के बाद सुपुर्दगी: पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों से फोन रिकवर करने के बाद दस्तावेजों की गहन जांच व सत्यापन कर सभी 17 मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सुरक्षित सौंप दिए।

    मोबाइल प्राप्त करने वाले नागरिकों की सूची

    1. केवल राम (नागपुर)

    2. सुनील (भट्टू कलां)

    3. गरमेल (मीराण, रतिया)

    4. दलीप (भट्टू कलां)

    5. करण सिंह (भूना)

    6. सुरेन्द्र (टोहाना)

    7. रामप्रसाद (भट्टू कलां)

    8. राजकुमार (इशरढाणी)

    9. सुखचैन (रूपावाली, रतिया)

    10. राकेश (अयाली)

    11. कुलदीप (आदमपुर)

    12. नीक (बबलपुर)

    13. राहुल (अलीशहर)

    14. मयंक (भूना)

    15. मुकेश (फतेहाबाद)

    16. राहुल (दौलतपुर)

    17. सोनू (खरकड़ा, हिसार)

    एसपी निकिता खट्टर की नागरिकों से अपील

    • तकनीक से जनसेवा: एसपी श्रीमती निकिता खट्टर (IPS) ने कहा कि तकनीक का वास्तविक उद्देश्य आमजन को त्वरित राहत देना है। मोबाइल बरामदगी फतेहाबाद पुलिस की संवेदनशील और जन-समर्पित कार्यशैली का प्रमाण है।

    • हेल्पलाइन 1930 पर करें शिकायत: उन्होंने अपील की कि मोबाइल गुम होने या साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें, साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं या नजदीकी थाने में सूचना दें ताकि समय रहते त्वरित कार्रवाई की जा सके।

    #FatehabadNews #FatehabadPolice #CyberCrimeCell #MobileRecovery #NikitaKhattar #DainikKhabar #HaryanaPolice #CyberSecurity

  • Untitled Project - 2026-08-17T155847.452.jpg
    17/08/26 |

    फतेहाबाद: सीआईए टोहाना पुलिस ने 8.73 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर को दबोचा; मोटरसाइकिल भी जब्त

    फतेहाबाद, 17 अगस्त (अन्‍नू): नशा तस्करों और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए टोहाना (CIA Tohana) पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर एक युवक को 8.73 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

    नाकाबंदी के दौरान हुआ बेनकाब; भागने की कोशिश में बंद हुई बाइक

    • आरोपी की पहचान: पकड़े गए आरोपी की पहचान रमेश उर्फ मेशी (पुत्र सतपाल), निवासी गांव अंकावाली (तहसील टोहाना, जिला फतेहाबाद) के रूप में हुई है।

    • गुप्त सूचना पर कार्रवाई: सीआईए प्रभारी उप निरीक्षक अजय ने बताया कि एएसआई जतिन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम हिसार-टोहाना रोड पर गांव समैण के पास गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपी नरवाना की तरफ से मोटरसाइकिल पर हेरोइन लेकर सप्लाई करने आ रहा है।

    • भागने की नाकाम कोशिश: पुलिस ने समैण के पास तुरंत नाकेबंदी की। सामने से बाइक पर आ रहे रमेश ने पुलिस टीम को देखकर भागने की नीयत से बाइक मोड़ने की कोशिश की, लेकिन हड़बड़ाहट में बाइक बंद हो गई और पुलिस ने उसे तुरंत दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 8.73 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    NDPS एक्ट में केस दर्ज; नेटवर्क की जांच जारी

    • FIR दर्ज: पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर टोहाना में अभियोग संख्या 160 (दिनांक 16.08.2026) के तहत धारा 21B-61-85 NDPS ACT में मामला दर्ज कर लिया है।

    • अदालत में पेशी: पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह नशीला पदार्थ कहां से लाया था और टोहाना क्षेत्र में किसे सप्लाई करने जा रहा था।

    #FatehabadNews #TohanaNews #FatehabadPolice #CIATohana #NDPSAct #DrugFreeHaryana #DainikKhabar #HaryanaCrime

  • cbi.jpg

    विजयवाड़ा: 7 करोड़ के बोनस दावे को पास कराने के लिए ₹15 लाख रिश्वत लेते रेलवे इंजीनियर रंगे हाथों गिरफ्तार

    विजयवाड़ा, 17 अगस्त (अन्‍नू): केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण मध्य रेलवे के एक सीनियर सेक्शन इंजीनियर और एक निजी व्यक्ति को ₹15 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ₹7 करोड़ के बोनस दावे की फाइल में हेरफेर कर उसे मंजूर कराने के एवज में ली जा रही रिश्वत के मामले में की गई है।

    179.50 करोड़ का प्रोजेक्ट और 7 करोड़ बोनस का खेल

    • प्रोजेक्ट और दावे का मामला: दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा दो निजी कंपनियों (गणपति इंजीनियरिंग वर्क्स और येल्ला कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड) के ज्वाइंट वेंचर को ₹179.50 करोड़ का ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का काम सौंपा गया था। काम समय से पहले पूरा होने पर कंपनी ने करीब ₹7 करोड़ के बोनस का दावा पेश किया था।

    • फाइल की तारीखों में हेरफेर: आरोप है कि विजयवाड़ा स्थित CSTE (चीफ सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर) प्रोजेक्ट्स कार्यालय के अधिकारियों ने ठेकेदार कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए बोनस से जुड़ी फाइल की तारीखों में फेरबदल और हेरफेर किया।

    विशाखापट्टनम से विजयवाड़ा जाते समय CBI ने बिछाया जाल

    • रिश्वत की डिलवरी: निजी कंपनी के प्रबंध निदेशक (MD) ने आरोपी सीनियर सेक्शन इंजीनियर को सूचना दी थी कि उसका बेटा विशाखापट्टनम से विजयवाड़ा आते समय रास्ते में रिश्वत की रकम (₹15 लाख) डिलीवर करेगा।

    • रंगे हाथों गिरफ्तारी: सूचना मिलते ही सीबीआई की टीम ने 16 अगस्त 2026 को जाल बिछाया और आरोपी इंजीनियर (बापीराजू) को निजी व्यक्ति (श्रीचंद) से ₹15 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके से पूरी रकम बरामद कर ली गई।

    चार शहरों में छापेमारी; कोर्ट में पेशी आज

    • कई ठिकानों पर छापेमारी: गिरफ्तारी के तुरंत बाद सीबीआई टीमों ने विशाखापट्टनम, विजयवाड़ा, पिथापुरम और हैदराबाद स्थित आरोपियों के परिसरों और ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।

    • अदालत में पेशी: दोनों गिरफ्तार आरोपियों को आज (17 अगस्त 2026) विजयवाड़ा की सक्षम अदालत के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी व विवेचनात्मक जांच जारी है।

    #CBIArest #RailwayNews #VijayawadaNews #CorruptionFreeIndia #SouthCentralRailway #CBIAction #DainikKhabar #CrimeNews

  • cbi (1).jpg

    जम्मू-कश्मीर: सीबीआई ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पुलिस सब-इंस्पेक्टर को रंगे हाथों किया गिरफ्तार; FIR न दर्ज करने के एवज में मांगी थी घूस

    जम्मू, 17 अगस्त (अन्‍नू): केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी सब-इंस्पेक्टर जम्मू के जानीपुर पुलिस स्टेशन (Police Station Janipur) में तैनात है।

    वैवाहिक विवाद में FIR न दर्ज करने के नाम पर मांगी रिश्वत

    • शिकायत पर सीबीआई का एक्शन: सीबीआई के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को आरोपी सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया गया था।

    • ₹20,000 की मांग, ₹10,000 में हुआ सौदा: आरोप है कि सब-इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता से उसके खिलाफ वैवाहिक विवाद (Marital Dispute) में एफआईआर दर्ज न करने के एवज में ₹20,000 की रिश्वत मांगी थी। बाद में सौदा ₹10,000 में तय हुआ।

    CBI ने ट्रैप बिछाकर किया रंगे हाथों गिरफ्तार

    • ट्रैप में फंसा आरोपी: शिकायत की पुष्टि होने के बाद सीबीआई की टीम ने 16 अगस्त 2026 को जाल बिछाया और सब-इंस्पेक्टर को शिकायतकर्ता से ₹10,000 की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

    • आगे की जांच जारी: सीबीआई ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी व विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।

    #CBIArest #JammuKashmirPolice #JammuNews #CorruptionFreeIndia #CBIAction #DainikKhabar #CrimeNews #JammuKashmir

  • Untitled Project - 2026-08-17T154645.051.jpg

    भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जारी की पदाधिकारियों की सूची, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

    नई दिल्ली , 17 अगस्त (अभिकान्त) : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं अन्य संगठनात्मक दायित्वों के लिए नेताओं की नई टीम की घोषणा कर दी गई है। केंद्रीय कार्यालय से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

    राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

    • वसुंधरा राजे सिंधिया (राजस्थान)

    • तीरथ सिंह रावत (उत्तराखंड)

    • राम माधव (दिल्ली)

    • बैजयंत जय पांडा (ओडिशा)

    • डी. पुरंदेश्वरी (आंध्र प्रदेश)

    • रेखा वर्मा (उत्तर प्रदेश)

    • वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोषी (गुजरात)

    • (डॉ.) भारती प्रवीण पवार (महाराष्ट्र)

    • सरदार मनप्रीत सिंह बादल (पंजाब)

    • लाल सिंह आर्य (मध्य प्रदेश)

    • प्रो. एस. नागराज (कर्नाटक)

    • प्रो. तारिक मंसूर (उत्तर प्रदेश)

    • (डॉ.) मधुचंद कर (पश्चिम बंगाल)

    संगठन एवं राष्ट्रीय महामंत्री

    • राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन): बी.एल. संतोष (दिल्ली)

    • राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन): शिवप्रकाश (मुंबई) एवं सौदान सिंह (चंडीगढ़)

    • राष्ट्रीय महामंत्री: विनोद तावड़े (महाराष्ट्र), सुनील बंसल (दिल्ली), बिप्लब कुमार देव (त्रिपुरा), स्मृति ईरानी (उत्तर प्रदेश), डॉ. सतीश पूनिया (राजस्थान), गजेंद्र पटेल (मध्य प्रदेश), हरीश द्विवेदी (उत्तर प्रदेश) और संजय भाटिया (हरियाणा)।

    राष्ट्रीय मंत्री

    संगठन में युवा व क्षेत्रीय संतुलन बनाते हुए 16 नेताओं को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है, जिनमें कविता पाटीदार (मध्य प्रदेश), के. सुरेंद्रन (केरलम), डॉ. भोला सिंह (उत्तर प्रदेश), डॉ. प्रदीप वर्मा (झारखंड), जगदीश ईश्वरभाई पटेल (गुजरात), डॉ. संदीप पाठक (दिल्ली), फांग नोन कोन्याक (नागालैंड), संगीता यादव (उत्तर प्रदेश), अनिल एंटनी (केरलम), डॉ. एम. वेंकटेशन (तमिलनाडु), मनोज तिग्गा (पश्चिम बंगाल), सिद्धार्थ शंभु (बिहार), डॉ. स्वदेश सिंह (दिल्ली), सुगांका देव बर्मन (असम), रोहन गुप्ता (गुजरात) और जय प्रकाश (दिल्ली) शामिल हैं।

    कोषाध्यक्ष, कार्यालय व मीडिया प्रभारी

    • राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष: पीयूष गोयल (महाराष्ट्र)

    • राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष: राजेश मंगल (राजस्थान)

    • राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी: तरुण चुघ (पंजाब)

    • राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री: महेंद्र पांडे (उत्तराखंड)

    • नॉर्थ ईस्ट संयोजक: डॉ. संबित पात्रा (ओडिशा)

    • नॉर्थ ईस्ट सह-संयोजक: राजीव बब्बर (दिल्ली)

    • प्रकोष्ठ संकुल संयोजक: विष्णु दत्त शर्मा (मध्य प्रदेश)

    • प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक: ऋतुराज सिन्हा (बिहार) एवं श्री विष्णु वर्धन रेड्डी (आंध्र प्रदेश)

    • मीडिया संयोजक: अनिल बलूनी (उत्तराखंड)

    • मीडिया सह-संयोजक: आशीष ऊषा अग्रवाल (मध्य प्रदेश), प्रदीप भंडारी (दिल्ली) एवं सिद्धार्थ यादव (दिल्ली)

    • सोशल मीडिया संयोजक: श्री दीपक म्हसके (छत्तीसगढ़)

    • सोशल मीडिया सह-संयोजक: प्रीति गांधी (महाराष्ट्र), शिवानंद द्विवेदी (दिल्ली), आलोक भट्ट (उत्तराखंड) एवं अरुण यादव (हरियाणा)

    विभिन्न मोर्चों के नए अध्यक्ष

    • युवा मोर्चा: डॉ. हेमांग जोशी (गुजरात)

    • महिला मोर्चा: रूप कुमारी चौधरी (छत्तीसगढ़)

    • ओबीसी मोर्चा: अमरपाल मौर्य (उत्तर प्रदेश)

    • किसान मोर्चा: बंसीलाल गुर्जर (मध्य प्रदेश)

    • एससी मोर्चा: शिवेश कुमार राम (बिहार)

    • एसटी मोर्चा: डॉ. मन्नालाल रावत (राजस्थान)

    • अल्पसंख्यक मोर्चा: कुंवर बासित अली (उत्तर प्रदेश)

    #BJP #NitinNaveen #BJPNationalTeam #BJPOfficeBearers #Danikkhabar #BJPAppointments #BreakingNews #IndianPolitics

  • Untitled Project - 2026-08-17T153628.478.jpg
    17/08/26 |

    अमृतसर में हथियारों की तस्करी का पर्दाफाश: 6 पिस्तौल और 10 मैगजीन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    पंजाब , 17 अगस्त (अभिकान्त) : अमृतसर की घरिंडा थाना पुलिस और सीआईए (CIA) स्टाफ की टीम ने सीमावर्ती इलाके में हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 बोर की 6 पिस्तौल, 10 मैगजीन और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पिंड भकना निवासी कैप्टनप्रीत सिंह उर्फ संधू और अरशदीप सिंह के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना घरिंडा में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ के एएसआई जगतार सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने जीटी रोड अटारी के पास नाकाबंदी की थी। सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी पाकिस्तान से हथियार और गोला-बारूद लाकर स्थानीय इलाकों में सप्लाई करने का काम करते हैं और काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर खेप की डिलीवरी देने जा रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को मौके पर ही दबोच लिया।

    पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 6 अवैध पिस्तौल और 10 मैगजीन जब्त की गईं। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि हथियारों की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों को सौंपा जाना था। पुलिस नेटवर्क के जरिए पाकिस्तान से जुड़े संभावित संपर्कों और स्थानीय खरीदारों का पता लगाने में जुटी हुई है।

    #AmritsarNews #PunjabPolice #IllegalArmsBusted #Danikkhabar #ArmsSmuggling #PunjabNews #BreakingNews #PoliceAction

  • 8.jpg
    17/08/26 |

    अम्बाला के गांव हरड़ा व हरड़ी में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित: बाल विवाह, घरेलू हिंसा और पर्यावरण संरक्षण पर किया जागरूक

    जे कुमार अम्बाला, 17 अगस्त 2026 : जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष तथा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), अम्बाला के दिशा-निर्देशानुसार आज अम्बाला जिले के गांव हरड़ा एवं हरड़ी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से आयोजित इस शिविर का संचालन कानूनी सहायता अधिवक्ता कमल धीमान और पीएलवी जय सिंह ने किया, जिसमें करीब 20 लाभार्थियों ने हिस्सा लिया।

    शिविर के दौरान ग्रामीणों को बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के लिए लागू NALSA (ASHA) SOP 2025 के प्रावधानों से अवगत कराया गया। इसके अलावा, महिलाओं व बच्चों को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पोक्सो एक्ट और कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण देने वाले कानूनों की विस्तार से जानकारी दी गई। अधिवक्ता ने बताया कि अपराध पीड़ितों को नियमानुसार सरकारी मदद और कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए 'पीड़ित मुआवजा योजना' लागू है।

    पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण की अपील:

    शिविर में 'प्लास्टिक फ्री हरियाणा – ग्रीन टुडे, सिक्योर टुमॉरो' अभियान के तहत पर्यावरण सुरक्षा पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को एकल-उपयोग प्लास्टिक का बहिष्कार करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। अंत में सभी से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने और अपने कानूनी अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया गया।

    #AmbalaNews #DLSAAmbala #LegalAwareness #HaryanaNews #AmbalaUpdate #WomenSafety #ChildMarriagePrevention #LegalServicesAuthority

  • Untitled Project - 2026-08-17T152230.426.jpg
    17/08/26 |

    करनाल: घरौंडा में पेट्रोल पंप पर नाम पूछकर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला; हाथ पर आए 17 टांके, वारदात CCTV में कैद

    करनाल, 17 अगस्त (अन्‍नू): हरियाणा के करनाल जिले के घरौंडा में पूंडरी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। बाइक में पेट्रोल डलवाकर लौट रहे एक युवक को रोककर 5-6 युवकों ने उसका नाम पूछा। पीड़ित द्वारा अपना नाम 'मनदीप' बताए जाने पर आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में घायल युवक के हाथ पर 17 टांके लगे हैं। पूरी वारदात पेट्रोल पंप के CCTV में कैद हो गई है।

    "तेरा नाम मनदीप नहीं अजय है" कहकर शुरू की बहस

    • ऐसे हुई वारदात: बरसत गांव निवासी मनदीप (जो सरिया बांधने का काम करता है) रविवार शाम पूंडरी रोड पर पेट्रोल डलवाने गया था। पेट्रोल डलवाकर निकलते समय 5-6 अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया।

    • नाम बताने पर किया हमला: जब मनदीप ने अपना नाम मनदीप बताया, तो एक युवक अड़ गया कि उसका नाम मनदीप नहीं बल्कि अजय है। इसी बात पर बहस करते हुए एक आरोपी ने कुल्हाड़ी निकालकर मनदीप पर सीधा वार कर दिया।

    फैक्ट्री में छिपकर बचाई जान; 17 टांके आए

    • जान बचाकर भागा पीड़ित: कुल्हाड़ी का वार हाथ पर लगते ही मनदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। वह अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर पास की एक फैक्ट्री की तरफ भागा और वहां छिपकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

    • कोई पुरानी रंजिश नहीं: पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह हमलावरों को जानता तक नहीं है और न ही उसकी किसी से कोई दुश्मनी थी।

    CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस जांच जारी

    • CCTV कब्जे में लिया: वारदात की पूरी तस्वीर पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसे पुलिस ने अपनी जांच में शामिल कर लिया है।

    • थाना प्रभारी का बयान: घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। CCTV फुटेज के जरिए आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    #KarnalNews #GharaundaNews #KarnalPolice #CrimeNews #HaryanaNews #DainikKhabar #CCTVVideo #HaryanaCrime

  • Untitled Project - 2026-08-17T153616.207.jpg
    17/08/26 |

    रोहतक: नेहरू कॉलोनी में पानी की टंकी से मिला विवाहिता का शव; मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, पति-सास-ससुर पर केस दर्ज

    रोहतक, 17 अगस्त (अन्‍नू): हरियाणा के रोहतक शहर की नेहरू कॉलोनी में एक 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका का शव छत पर रखी प्लास्टिक की पानी की टंकी में मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने शव को टंकी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतका के पिता ने पति, सास और ससुर पर दहेज के लिए बेटी की हत्या कर शव टंकी में फेंकने का आरोप लगाया है।

    दिसंबर 2025 में हुई थी शादी; गाड़ी के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

    • मृतका की पहचान: मृतका की पहचान 22 वर्षीय चेतना के रूप में हुई है, जो झज्जर जिले के माछरौली गांव के वीरेंद्र सिंह की बेटी थी।

    • गाड़ी की मांग: चेतना की शादी दिसंबर 2025 में नेहरू कॉलोनी निवासी मनीष (पुत्र राजेंद्र) के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज में गाड़ी की मांग को लेकर चेतना के साथ मारपीट और उत्पीड़न कर रहे थे।

    • समझौते का प्रयास: पिता वीरेंद्र सिंह के अनुसार, मामले को सुलझाने के लिए दो-तीन बार पंचायत भी बुलाई गई थी, लेकिन प्रताड़ना का सिलसिला बंद नहीं हुआ।

    गुमशुदगी का नाटक रचा; 2.4 फुट पानी में मिला शव

    • स्वतंत्रता दिवस पर पहुंचे थे पिता: 15 अगस्त को चेतना के पिता उसे मायके ले जाने आए थे, लेकिन ससुराल वालों ने मना कर दिया और गाली-गलौज कर धमकाया।

    • 16 अगस्त की रात फोन: 16 अगस्त की रात करीब 10 बजे ससुराल पक्ष ने चेतना के परिजनों को फोन कर सूचना दी कि वह अचानक गायब हो गई है। पिता और रिश्तेदारों ने मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू की और पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी।

    • टंकी में मिला शव: रात 11 बजे के बाद ससुराल पक्ष ने ही सूचना दी कि चेतना का शव छत पर रखी टंकी में पड़ा है। टंकी में मात्र 2.4 फुट पानी था, जिससे परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्या के बाद शव को उसमें डाला गया।

    पुलिस कार्रवाई और मुकदमा दर्ज

    • पति, सास और ससुर पर FIR: पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति मनीष, ससुर राजेंद्र और सास शीला देवी के खिलाफ दहेज हत्या और साजिश की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

    • जांच अधिकारी का बयान: सिटी थाना के एएसआई संजीत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। दर्ज शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जा रही है।

    #RohtakNews #DowryDeath #RohtakPolice #HaryanaCrime #DainikKhabar #HaryanaNews #CrimeUpdate

  • Untitled Project - 2026-08-17T151618.726.jpg
    17/08/26 |

    फरीदाबाद: आगरा नहर में बहता मिला युवक का शव; दिल्ली के मीठापुर निवासी के रूप में हुई पहचान, शराब के नशे में नहाने उतरा था मृतक

    फरीदाबाद, 17 अगस्त (अन्‍नू): फरीदाबाद के सेक्टर-17 स्थित आगरा नहर में सोमवार को एक व्यक्ति का शव बहता मिलने से सनसनी फैल गई। चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मचारियों की नजर पानी में तैरते शव पर पड़ी, जिसके बाद तुरंत खेड़ी पुल थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया है।

    मीठापुर (दिल्ली) का रहने वाला था मृतक; शराब के नशे में लगाया था गोता

    • ऐसे हुई शिनाख्त: पुलिस जांच में मृतक की पहचान मीठापुर (दिल्ली) निवासी के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है।

    • मोड़बंद के पास नहर में कूदा था: शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक रविवार को शराब के अत्यधिक नशे में मोड़बंद (आलीपुर, दिल्ली) के पास आगरा नहर में नहाने के लिए कूद गया था, जिसके बाद वह पानी के तेज बहाव में बह गया।

    नाके पर तैनात पुलिसकर्मी की पड़ी थी नजर

    • ऐसे मिली सूचना: खेड़ी पुल थाना पुलिस के कर्मचारी आगरा नहर पुल के पास वाहनों की रूटीन चेकिंग और चालान की कार्रवाई कर रहे थे। उसी दौरान एक पुलिसकर्मी की नजर नहर में बह रहे शव पर पड़ी।

    • पुलिस की कार्रवाई: पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला था, हालांकि बाद में दिल्ली पुलिस व आसपास के थानों के संपर्क से उसकी पहचान संभव हो सकी।

    पोस्टमार्टम के लिए भेजा बीके अस्पताल; परिजनों को दी सूचना

    • थाना इंचार्ज का बयान: खेड़ी पुल थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

    • जांच जारी: पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले में नियमानुसार जांच की जा रही है।

    #FaridabadNews #AgraCanal #FaridabadPolice #KheriPulaPolice #DelhiNews #HaryanaNews #DainikKhabar #CrimeNews

  • Untitled Project - 2026-08-17T151635.076.jpg
    17/08/26 |

    चंडीगढ़ नगर निगम का सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट बायलॉज-2026 लागू करने का प्रस्ताव: नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना

    चंडीगढ़ , 17 अगस्त (अभिकान्त) : चंडीगढ़ में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने 'सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट बायलॉज-2026' का नया ड्राफ्ट जारी किया है। इसके तहत अब कचरा प्रबंधन की जिम्मेदारी केवल नगर निगम की ही नहीं, बल्कि हर नागरिक और संस्थान की तय की जाएगी। सड़क, खाली प्लॉट या जलस्रोतों में कचरा फेंकने, खुले में कचरा जलाने और नियमों के उल्लंघन पर ₹500 से लेकर ₹10 लाख तक के भारी जुर्माने का प्रस्ताव दिया गया है। नगर निगम ने इस पूरे ड्राफ्ट पर शहरवासियों से 15 दिनों के भीतर सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं।

    नए प्रावधानों के अनुसार, घरों और दुकानों से निकलने वाले कचरे को स्रोत पर ही चार अलग-अलग श्रेणियों—गीला कचरा, सूखा कचरा, सैनिटरी वेस्ट और स्पेशल केयर वेस्ट में बांटना अनिवार्य होगा। कचरे को एक ही डस्टबिन या पॉलीथिन में देना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। अलग किए गए इस कचरे को नगर निगम या अधिकृत डोर-टू-डोर वेस्ट कलेक्टर को सौंपना होगा, ताकि कचरे की रिसाइक्लिंग और प्रोसेसिंग का काम प्रभावी तरीके से किया जा सके।

    सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने और खुले में कचरा जलाने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव रखा गया है। सार्वजनिक जगह पर पहली बार कचरा फेंकने पर ₹500, दूसरी बार ₹1,000 और बार-बार गलती करने पर ₹2,000 का जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं, सूखे पत्ते, प्लास्टिक या अन्य कचरा खुले में जलाने पर पहली बार ₹5,000, दूसरी बार ₹10,000 और उसके बाद ₹20,000 तक का जुर्माना प्रस्तावित है। इसके अलावा, खुले में शौच या पेशाब जैसी गतिविधियों को भी 'लिटरिंग' की श्रेणी में रखकर दंडात्मक दायरे में लाया गया है।

    व्यावसायिक और बड़े संस्थानों के लिए भी जवाबदेही तय की गई है। रोजाना 100 किलो से अधिक कचरा उत्पन्न करने वाले होटल, रेस्टोरेंट, अस्पताल और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स को 'बल्क वेस्ट जनरेटर' की श्रेणी में रखा जाएगा। ऐसे संस्थानों को अपने परिसर में ही कंपोस्टिंग या बायो-मेथनेशन के जरिए गीले कचरे की प्रोसेसिंग करनी होगी। साथ ही, 100 से अधिक लोगों के आयोजनों, शादी-समारोहों या धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजकों को कचरे के उचित निपटारे की व्यवस्था खुद करनी होगी। आम नागरिक और संबंधित पक्ष 15 दिनों के भीतर ईमेल (swmbylawsmcc@gmail.com) या एमओएच कार्यालय के माध्यम से अपने सुझाव दर्ज करा सकते हैं।

    #ChandigarhNews #SolidWasteManagement2026 #ChandigarhMC #CleanChandigarh #CivicRules #WasteSegregation #Danikkhabar #ChandigarhAdministration

  • 6.jpg
    17/08/26 |

    जीएमएन कॉलेज में एंटी-रैगिंग सप्ताह के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता: विद्यार्थियों ने पोस्टरों के जरिए दिया 'रैगिंग मुक्त परिसर' का संदेश

    जे कुमार अम्बाला छावनी , 17 अगस्त 2026 : गांधी मेमोरियल नेशनल (जी.एम.एन.) कॉलेज, अम्बाला छावनी में एंटी-रैगिंग सेल के तत्वावधान में 'एंटी-रैगिंग सप्ताह' के अंतर्गत एक दिवसीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रैगिंग जैसी कुप्रथा के खिलाफ जागरूक करना और परिसर में आपसी सम्मान व सौहार्द का माहौल बनाना रहा।

    प्रतियोगिता के दौरान एंटी-रैगिंग सेल की संयोजक डॉ. मनजीत कौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए रैगिंग के दुष्प्रभावों और इससे जुड़े कानूनी व प्रशासनिक नियमों की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को अपनी रचनात्मक कला के माध्यम से समाज और कॉलेज में 'रैगिंग मुक्त परिसर' का सकारात्मक संदेश देने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक से बढ़कर एक अर्थपूर्ण पोस्टर तैयार किए।

    सुरक्षित वातावरण निर्माण पर जोर:

    एंटी-रैगिंग सेल के सदस्यों ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सकारात्मक व्यवहार और सहपाठियों के प्रति सम्मानजनक दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी।

    कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि एक भयमुक्त और सुरक्षित शैक्षणिक माहौल केवल सामूहिक प्रयासों से ही निर्मित हो सकता है। उन्होंने हर विद्यार्थी से अपील की कि वे रैगिंग का डटकर विरोध करें और कॉलेज को एक सुरक्षित व सम्मानजनक संस्थान बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

    #AmbalaNews #GMNCollege #AntiRaggingWeek #AmbalaCantt #GMNCollegeAmbala #HaryanaNews #StudentAwareness #AmbalaUpdate

  • images.png

    त्यौहार पर मिलावट करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग राजस्थान

    एन.एस.बाछल, 17 अगस्त, जयपुर।

    प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग गायत्री राठौड़ ने कहा कि त्यौहार के दौरान आमजन को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए । गायत्री राठौड़ ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए जोखिम आधारित जांच, प्रभावी सैंपलिंग और समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि त्यौहार के दौरान जिन खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका अधिक रहती है, उन पर विशेष निगरानी रखी जाए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मैदानी स्तर पर सक्रिय रहें और मिलावटी अथवा असुरक्षित खाद्य पदार्थ मिलने पर नियमानुसार तुरंत कार्रवाई करें।

    उन्होंने निर्देश दिए कि सैंपल लेने के बाद उनकी जांच भी तय समय में पूरी हो, ताकि मिलावट पाए जाने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति या प्रतिष्ठान के खिलाफ आगे की कार्रवाई में अनावश्यक देरी नहीं हो। विभाग की पूरी कार्रवाई का उद्देश्य आमजन की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना होना चाहिए।

    बैठक में बाजार में बिना डॉक्टर की पर्ची के मिलने वाली ओटीसी(बिना पर्ची वाली दवाएँ) दवाओं की सैंपलिंग को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। ऐसी दवाओं की नियमित जांच कर उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि यदि कोई दवा निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप नहीं पाई जाती है तो उसकी जांच और कानूनी कार्रवाई में देरी नहीं की जाएगी। संबंधित पक्ष की जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    प्रमुख शासन सचिव ने निर्देश दिए कि खाद्य एवं औषधि सुरक्षा से जुड़े मामलों में सैंपल लेने, जांच करने, जिम्मेदारी तय करने, कानूनी कार्रवाई और न्यायालय में मामलों की पैरवी तक पूरी प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। लंबित मामलों में जरूरी दस्तावेज और साक्ष्य समय पर उपलब्ध करवाए जाएं, ताकि मामलों का शीघ्र निस्तारण हो सके।

    श्रीमती राठौड़ ने कहा कि खाद्य एवं औषधि सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन को जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। लोगों को मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की पहचान, खाद्य सामग्री के सही भंडारण एवं उपयोग तथा दवाओं के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी जाए।

    उन्होंने कहा कि लोगों को दवा खरीदते समय लेबल पढ़ने, निर्धारित मात्रा एवं उपयोग अवधि का ध्यान रखने तथा एक्सपायर्ड या संदिग्ध दवाओं का इस्तेमाल नहीं करने के लिए भी जागरूक किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर योग्य चिकित्सक या फार्मासिस्ट से सलाह लेने के लिए प्रेरित किया जाए।

    बैठक में आयुक्त,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ.टी.शुभमंगला,अतिरिक्त आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण भगवत सिंह, औषधि नियंत्रक अजय पाठक एवं संयुक्त आयुक्त डॉ. विजय प्रकाश सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 48818.jpg
    17/08/26 |

    अगले पांच वर्षों में एचआरटीसी को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्यः मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश

    एन.एस.बाछल, 17 अगस्त, शिमला।

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आज वर्चुअल माध्यम से मण्डी जिले के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की 25 नई टाइप-1 इलेक्ट्रिक बस सेवाओं का मण्डी के पड्डल मैदान से शुभारंभ किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी के इलेक्ट्रिक बस बेड़े के विस्तार के लिए नई 297 टाइप-1 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की है। नई इलेक्ट्रिक बसें वर्तमान में शिमला, नाहन, नालागढ़, ऊना, हरोली, बिलासपुर, देहरा, हमीरपुर, पालमपुर, धर्मशाला तथा नगरोटा में संचालित की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त कुल्लू, मंडी और सुंदरनगर में भी आवश्यक चार्जिंग अवसंरचना विकसित की जा चुकी है तथा इन क्षेत्रों में नई इलेक्ट्रिक बस सेवाओं का संचालन भी आज से शुरू किया गया है। 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि टाइप-1 इलेक्ट्रिक बसों की निर्धारित ड्राइविंग रेंज 80 प्रतिशत स्टेट ऑफ चार्ज पर लगभग 180 किलोमीटर है। परिचालन के दौरान इन बसों का प्रदर्शन अत्यंत उत्साहजनक रहा है। उन्होंने कहा कि शिमलादृचंडीगढ़ मार्ग पर इलेक्ट्रिक बस द्वारा एक बार चार्ज करने पर लगभग 270 किलोमीटर की दूरी सफलतापूर्वक तय की जा रही है। यह प्रदर्शन हिमाचल प्रदेश के चुनौतीपूर्ण पहाड़ी भू-भाग में लंबी दूरी के अंतर-शहरी मार्गों पर इन बसों की उपयोगिता को प्रदर्शित करता है।

    सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से एचआरटीसी की परिचालन लागत में भी महत्वपूर्ण कमी आ रही है। पारंपरिक डीजल बसों की तुलना में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से ऊर्जा लागत में लगभग 12-13 रूपये प्रति किलोमीटर की बचत हो रही है। इससे निगम के ईंधन एवं परिचालन व्यय में कमी आने के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन सेवाओं की समग्र दक्षता में भी सुधार हो रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े का यह विस्तार प्रदेश में कार्बन उत्सर्जन कम करने, जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता घटाने तथा स्वच्छ एवं हरित सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सरकार के निरंतर सहयोग तथा चार्जिंग अवसंरचना के विस्तार के साथ एचआरटीसी राज्य में आधुनिक, विश्वसनीय, ऊर्जा-कुशल एवं पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

    ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार एचआरटीसी को बसें खरीद कर देती है और हर साल अनुदान के रूप में 840 करोड़ रूपये सरकार की ओर से दिए जा रहे हैं। इतनी ही कमाई एचआरटीसी अपने संसाधनांें से भी कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार का लक्ष्य अगले पांच साल में एचआरटीसी को आत्मनिर्भर बनाने का है। सरकार आने वाले समय में 1000 ई-बसें और 200 हाईड्रोजन बसें खरीदेगी। उन्होंने कहा कि हमने पहले बजट में ग्रीन हिमाचल की परिकल्पना की थी और इन बसों का संचालन इसी दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।

    इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चन्द शर्मा, प्रबंध निदेशक एचआरटीसी शिवम प्रताप सिंह मुख्यमंत्री के साथ शिमला में उपस्थित थे। मण्डी में वर्चुअल माध्यम से एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, जल प्रबन्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी मण्डी अध्यक्ष चंपा ठाकुर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • images.png

    पीएम स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

    एन.एस.बाछल, 17 अगस्त, भोपाल।

    नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा संचालित 'प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि' (पीएम स्वनिधि) योजना के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश निरंतर राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। प्रदेश के सूक्ष्म कार्यक्षेत्रीय रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों एवं पथ-विक्रेताओं के सर्वांगीण आर्थिक स्वावलंबन के लिये संचालित इस कल्याणकारी योजना के माध्यम से अब तक 10.42 लाख से अधिक पथ-विक्रेताओं को लाभान्वित कर वित्तीय समावेशन का एक नया आयाम स्थापित किया है। योजना की पहुँच को और अधिक सर्वव्यापी, पारदर्शी तथा सुदृढ़ बनाने के ध्येय से 01 अगस्त से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेश के समस्त जिलों, नगरीय निकायों तथा संबंधित सेन्सस टाउंस में मिशन मोड के अंतर्गत विशेष अभियान “स्वनिधि पखवाड़ा” का आयोजन किया गया। पखवाड़े में योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ पात्र पथ-विक्रेताओं के नवीन ऋण आवेदन पत्र तथा क्रेडिट कार्ड के आवेदन तैयार कर त्वरित स्वीकृति के लिये बैंकों को प्रेषित किए गए।

    अभियान की अवधि में 12 हजार से अधिक ऋण प्रकरण बैंकों में प्रेषित किए गए तथा 4 हजार से अधिक नवीन पथ-विक्रेताओं को योजना की मुख्यधारा से जोड़ा गया। प्रशासनिक मुस्तैदी और बैंकिंग समन्वय के फलस्वरूप 17,400 से अधिक ऋण प्रकरण स्वीकृत हुए, जिनमें से 16,500 से अधिक हितग्राहियों को ऋण राशि का प्रत्यक्ष वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त, 3 हजार से अधिक पथ-विक्रेताओं के क्रेडिट कार्ड स्वीकृत कर 1,000 क्रेडिट कार्ड्स को सफलतापूर्वक एक्टिवेट कराया जा चुका है। राज्य, जिला एवं ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समितियों की नियमित बैठकों के माध्यम से पथ-विक्रेताओं तथा बैंकिंग संस्थानों के मध्य परस्पर संवाद और समन्वय को नई सुदृढ़ता प्रदान की गई है।

    नवीन एवं पुनर्गठित पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत पथ-विक्रेताओं के व्यवसाय संवर्धन के लिये विभिन्न चरणों में क्रमशः ₹15 हजार, ₹25 हजार एवं ₹50 हजार तक की ऋण सहायता प्रदाय की जा रही है, जिसके साथ ₹30,000 की सीमा वाला UPI-लिंक्ड क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध कराया जा रहा है। 31 मार्च, 2030 तक प्रभावी इस महत्वाकांक्षी योजना में प्रदेश के अथक प्रयासों से अब तक कुल 16.55 लाख ऋण प्रकरणों का सफलतापूर्वक वितरण कर 2,852.03 करोड़ रूपये की धनराशि जारी की जा चुकी है। समावेशन एवं महिला सशक्तीकरण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए योजना के अंतर्गत 40 प्रतिशत महिला हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। इसके साथ ही, डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने के फलस्वरूप प्रदेश के 7.17 लाख से अधिक पथ-विक्रेता डिजिटल लेन-देन में सक्रियता से सहभागिता कर रहे हैं, जिन्हें अब तक 53.85 करोड़ रूपये से अधिक की राशि कैश बैक के रूप में प्राप्त हो चुकी है। योजना के भावी रोडमैप एवं समीक्षा के लिये उज्जैन स्मार्ट सिटी में समस्त बैंकर्स हेड्स तथा नगरीय निकायों के अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक होगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • TN5-Bhopal160826062740.jpg

    युवाओं को बनाएंगे उद्योगपति, ताकि वे नौकरी देने वाले बनें : मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 17 अगस्त, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूज्य संत अवधूत दादागुरु भगवान ने रविवार को मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित 'युवा संवाद' कार्यक्रम में सहभागिता की। 'युवा संवाद' का विषय 'प्रकृति केन्द्रित जीवन : व्यवस्था एवं विकास' था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं से आत्मीय संवाद कर उनके शिक्षा, रोजगार, आजीविका, स्वास्थ्य और युवाओं के विकास के लिए सरकार के प्रयासों पर केन्द्रित प्रश्नों के उत्तर दिए। कार्यक्रम के दौरान पूज्य संत दादागुरु भगवान एवं मानसरोवर ग्लोबल यूनिविर्सिटी ने वर्ष 2027 को युवा वर्ष घोषित करने के लिए प्रदेश के सभी युवाओं की तरफ से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया और उन्हें तुलसी का पौधा एवं शॉल भेंटकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवा संवाद में संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं में निहित असीम ऊर्जा को एक नई दिशा देकर प्रदेश के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। युवा ही विकसित भारत और विकसित मध्यप्रदेश का सपना साकार करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार हर संभव तरीके से युवाओं के कल्याण की दिशा में आगे बढ़ रही है। युवाओं के हित में ठोस प्रयासों के लिए हमने आने वाले वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' घोषित किया है। प्रदेश में औद्योगिक विकास, रोजगार के नए साधन, शासकीय सेवा में नई भर्ती और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देकर हमने युवाओं के लिए प्रदेश में हर तरह के संसाधन उपलब्ध कराए हैं। युवा वर्ष 2027 के लिए भी हमारी तैयारी जारी है। हम योजनाबद्ध तरीके से पूरे साल युवाओं के कल्याण और उनके कौशल विकास से जुड़ी गतिविधियां आयोजित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हो रहे औद्योगिक विकास का लाभ हम युवाओं को देना चाहते हैं। हमारी सरकार युवाओं को भारी उद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा कुटीर एवं ग्रामोद्योग सहित स्वरोजगार से जोड़कर उनके कौशल का विकास कर रही हैं। हमारी सरकार की मंशा है कि हमारे युवा उद्योगपति बनें, ताकि वे रोजगार मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाली सक्षम स्थिति में आ जाएं।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवाओं से संवाद कर उन्हें हमेशा ऊर्जा मिलती है। युवाओं के कल्याण के लिए नए आइडिया मिलते हैं। हमारी सरकार इस तरह के युवा संवाद से मिले सकारात्मक और नवाचारी विचारों को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रयास करेगी।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव का युवाओं से आत्मीय संवाद

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं द्वारा पूछे गये प्रश्नों के बड़ी सहजता से जवाब दिए।

    प्रश्न - 1 छात्र सुजल शुक्ला : मुख्यमंत्री जी, आपका चयन चिकित्सा के क्षेत्र में हो गया था । फिर आपने इस क्षेत्र में केरियर बनाने के बजाय राजनीति और सार्वजनिक जीवन को क्यों चुना ?

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव : पढ़-लिखकर अपना केरियर बनाना हम सभी का सपना हो सकता है, लेकिन हमारे देश में राष्ट्रसेवा के लिए जीवन समर्पित करने की गौरवशाली परंपरा रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनेक प्रचारक अत्यंत शिक्षित होने के बावजूद राष्ट्रकार्य के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर देते हैं। संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने भी चिकित्सा की पढ़ाई की थी, लेकिन उन्होंने डॉक्टरी को व्यवसाय बनाने के बजाय राष्ट्रसेवा का मार्ग चुना। इसी प्रेरक परंपरा का मेरे जीवन पर भी प्रभाव पड़ा। मेरे सामने भी चिकित्सा के क्षेत्र में जाने का विकल्प था, लेकिन मार्गदर्शन मिलने पर मैंने विज्ञान विषय से बीएससी करने का निर्णय लिया, ताकि पढ़ाई के साथ सामाजिक और संगठनात्मक कार्य भी कर सकूं। आज मुझे अपने उस निर्णय पर पूरा संतोष है।

    प्रश्न – 2 छात्र अमन राय : मुख्यमंत्री जी, आपने 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वर्ष 2027 को ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की है। प्रदेश के युवाओं से आपकी क्या अपेक्षाएं हैं और युवा वर्ष के लिए सरकार की क्या कार्ययोजना है ?

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव : हमारे इतिहास में युवाओं की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। भगवान श्रीराम ने युवावस्था में महर्षि विश्वामित्र के साथ जाकर ऋषि-मुनियों की रक्षा की और समाज के सामने अपने सामर्थ्य का परिचय दिया। भगवान श्रीकृष्ण ने भी युवावस्था में कंस के अत्याचार का अंत किया। इसी प्रकार चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह और नेताजी सुभाषचंद्र बोस जैसे असंख्य युवाओं ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। भारत आज दुनिया का सबसे युवा देश है। हमारे युवाओं में अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर भारत को विश्व का अग्रणी राष्ट्र बनाने की क्षमता है। सरकार की अपेक्षा है कि प्रदेश के युवा केवल नौकरी पाने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें। वे बड़े सपने देखें, अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी शक्ति से आगे बढ़ें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। वर्ष 2027 में प्रदेश सरकार के सभी विभाग मिलकर शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार, उद्यमिता और नवाचार से जुड़ी गतिविधियां संचालित करेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे युवा अपने माता-पिता के सपनों को साकार करते हुए मध्यप्रदेश और देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। इसी संकल्प के साथ वर्ष 2027 युवाओं को समर्पित किया गया है।

    प्रश्न - 3 छात्र आदित्य प्रभाकर : मुख्यमंत्री जी, हमने देखा है कि अत्यंत व्यस्त दिनचर्या और कार्यक्रमों के बावजूद आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखते हैं। कृपया हमें भी मार्गदर्शन दें कि हम अपनी जीवनशैली को स्वस्थ और नियमित कैसे बना सकते हैं ?

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव : यदि हम समय का अनुशासन बनाए रखते हुए अपनी दिनचर्या निर्धारित कर लें, तो सभी कार्य सहजता से पूरे कर सकते हैं। जिस प्रकार विद्यार्थी पूरे वर्ष प्रतिदिन नियमित रूप से पाठ्यक्रम की पढ़ाई करें तो परीक्षा के समय उन्हें तनाव नहीं होता, उसी प्रकार जीवन में भी नियमितता आवश्यक है। हमारे दैनिक जीवन में सोना, खाना-पीना और पढ़ना जितना आवश्यक है, उतना ही योग एवं व्यायाम भी जरूरी है। मुझे इस बात का संतोष है कि अन्य व्यस्तताओं के बावजूद मैं नियमित रूप से योग और व्यायाम के लिए समय अवश्य निकालता हूं। परमात्मा की कृपा से मुझे अभी तक डायबिटीज, हृदय रोग या कोई अन्य गंभीर बीमारी नहीं है और आंखों पर चश्मा भी नहीं लगा है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से योग एवं व्यायाम का समय अवश्य निकालना चाहिए।

    प्रश्न - 4 छात्रा कुमारी तन्वी योगी : मैं सेकंड प्रोफेशनल की छात्रा हूं। मेरा प्रश्न है कि आपकी गिनती देश के सबसे अधिक शिक्षित मुख्यमंत्रियों में होती है। इतनी व्यस्त जीवनशैली के बीच आपने अपनी पढ़ाई और अन्य जिम्मेदारियों को किस प्रकार संतुलित किया ?

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव : यह कठिन जरूर है, लेकिन असंभव नहीं। केवल डिग्री प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, हमें अपने ज्ञान को काम और व्यावहारिक जीवन से भी जोड़ना चाहिए। जब मैं पहली बार छात्रसंघ का संयुक्त सचिव बना, उस समय बीएससी प्रथम वर्ष का विद्यार्थी था। पढ़ाई के साथ चुनाव भी लड़ा और अपना व्यवसाय भी संभाला। समय का सही नियोजन किया जाए तो काम करते हुए भी पढ़ाई जारी रखी जा सकती है। मैंने इसी तरह बीएससी और एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। उज्जैन विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष रहते हुए एमए राजनीति विज्ञान की पढ़ाई की। बाद में अन्य सार्वजनिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए एमबीए किया और फिर पीएचडी पूरी की। मेरा मानना है कि पढ़ाई केवल नौकरी प्राप्त करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। मनुष्य को जीवनभर अध्ययन और स्वाध्याय करते रहना चाहिए। मैं आज भी नियमित रूप से स्वाध्याय करता हूं। आप सभी से भी यही आग्रह है कि पुस्तकों को अपना साथी बनाएं और निरंतर आगे बढ़ते रहें। ज्ञान वह दिव्य धन है, जो जीवन में कभी नष्ट नहीं होता और हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

    प्रश्न - 5 मानसरोवर डेंटल कॉलेज के स्टाफर डॉ. जयेश : मुख्यमंत्री जी, प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मैं जानना चाहता हूं कि इन बड़े उद्योगों की स्थापना से मध्यप्रदेश के युवाओं को कितना लाभ और रोजगार मिलेगा ?

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव : प्रदेश में रोजगार सृजन के लिए भारी उद्योग, एमएसएमई तथा लघु एवं कुटीर उद्योग सहित सभी क्षेत्रों में काम किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में खनन, प्रसंस्करण और प्रौद्योगिकी आधारित उद्योगों की अपार संभावनाएं हैं। सरकार का प्रयास है कि इन संभावनाओं का लाभ प्रदेश के युवाओं को मिले। उद्योगों की स्थापना के लिए सरकार बिजली, पानी, भूमि, पंजीयन शुल्क और निवेश पर ब्याज सहायता सहित विभिन्न सुविधाएं प्रदान कर रही है। रोजगार आधारित उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जवाब देते हुए कहा कि रेडीमेड गारमेंट जैसे श्रम आधारित उद्योग स्थापित करने पर नीति के अनुसार प्रति श्रमिक 5 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन सहायता दी जा सकती है। इसका उद्देश्य उद्योगों के विकास के साथ अधिक से अधिक रोजगार सृजित करना है। हमारी विशेष प्राथमिकता है कि बहनों को भी उद्योगों में रोजगार मिले। लाड़ली बहनों को राज्य सरकार प्रतिमाह 1500 रुपये की सहायता दे रही है। यदि वे रेडीमेड गारमेंट अथवा किसी अन्य उद्योग में काम करती हैं, तो शासन द्वारा प्रति महिला श्रमिक प्रोत्साहन सहायता और उद्योगपति द्वारा वेतन दिए जाने से वे प्रतिमाह 10 से 15 हजार रुपये तक अर्जित कर सकती हैं। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में श्रम कानूनों में किए गए सुधारों को मध्यप्रदेश सरकार ने भी अपनाया है। श्रमिकों की सहमति और निर्धारित नियमों के अंतर्गत कार्य के घंटों में लचीलापन दिया गया है। कोई श्रमिक यदि चार दिनों में निर्धारित 48 घंटे का कार्य पूरा करता है, तो उसे शेष तीन दिन परिवार अथवा अपने गांव के लिए मिल सकते हैं। कानून जनता की सुविधा, सहायता और उसकी क्षमता के सदुपयोग के लिए होना चाहिए। मुझे प्रसन्नता है कि मध्यप्रदेश तेजी से निवेश और औद्योगिक विकास की ओर बढ़ रहा है। भोपाल भी निवेश की दृष्टि से आकर्षक औद्योगिक गंतव्य बन रहा है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और आसपास विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्रों का लाभ भोपाल सहित पूरे प्रदेश के युवाओं को मिलेगा। राज्य सरकार का अंतिम लक्ष्य युवाओं को केवल रोजगार दिलाना नहीं, बल्कि उन्हें रोजगार देने वाला बनाना है। हमने प्रदेश के युवाओं को उद्यमी और उद्योगपति बनाने का संकल्प लिया है, ताकि वे स्वयं आगे बढ़ने के साथ अनेक लोगों को रोजगार प्रदान कर सकें।

    पूज्य संत अवधूत दादागुरु भगवान ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु हमेशा विचार और दृष्टि देते है। उनका एक विचार ही इस जीवन और जगत का आधार बन जाता है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया की नजर भारत पर है। क्योंकि भारत ने ही विश्व को वसुधैव कुटुम्ब तथा जियो और जीने दो की दृष्टि दी है। हमारी भारतीय संस्कृति सिर्फ एक संस्कृति ही नहीं, एक जीवन पद्धति है और इसीलिए हम विषम परिस्थतियों में भी विकास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में मध्यप्रदेश ही वह एकमात्र राज्य है, जिसने आनेवाले साल को युवाओं का साल घोषित कर दिया है। यह अकेला निर्णय ही युवाओं के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) का दौर है पर हमें अपने युवाओं को एआई से आगे ले जाकर नेचर इंटेलीजेंस या कहें एनआई (प्राकृतिक बुद्धिमत्ता) से जोड़ना होगा। यह समय उदाहरण देने का नहीं, उदाहरण बनने का है। विकास के साथ हमें प्रकृति का भी ध्यान रखना है। मिट्टी में भी प्राण है। वृक्ष ही प्रत्यक्ष है और यही कारण है कि कोरोना काल में 'धन' संचय करने वाला मृत्यु को प्राप्त हो गया है और 'वन' में रहने वाला असंचयी व्यक्ति बच गया।

    युवा संवाद कार्यक्रम में विधायक रामेश्वर शर्मा, मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय नियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ. खेमसिंह डेहरिया, मध्यप्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, नर्मदा मिशन से जुड़ी प्रिया भावे चित्तावर, मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी की ऑनर श्रीमती मंजुला तिवारी, कुलगुरु एएस यादव, युवा प्रतिनिधि योगिता राय, सीईडी पंकज श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, यूनिवर्सिटी के फैकल्टीज़ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • TN5-Bhopal160826063246.jpg

    मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश ने देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का किया लोकार्पण

    एन.एस.बाछल, 17 अगस्त, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने इंदौर प्राणी संग्रहालय में स्थापित साढ़े 4 करोड़ रुपये की लागत से पीपीपी मॉडल पर निर्मित 14-डी सिनेमा थियेटर एवं वर्चुअल जंगल सफारी का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इंदौर जो भी करता है, सबसे अच्छा करता है। इंदौर निरंतर नवाचार और विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्चुअल जंगल सफारी आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। इससे लोगों को जंगल और वन्यजीवों का आभासी अनुभव प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से नगर निगम को आमदनी भी प्राप्त होगी।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी मंत्रियों एवं स्कूली बच्चों के साथ 14-डी सिनेमा थियेटर में बैठकर फिल्म का आनंद लिया। फिल्म देखने के बाद उन्होंने कहा कि दोनों फिल्में देखकर उन्हें अद्भुत आनंद की अनुभूति हुई। उन्होंने वर्चुअल जंगल सफारी का भी अवलोकन किया तथा सफारी की व्यवस्थाओं एवं तकनीकी विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रिमोट दबाकर फव्वारे का शुभारंभ किया। उन्होंने एक्वेरियम में मौजूद रंग-बिरंगी मछलियों का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने प्राणी संग्रहालय में विकसित की गई इन नवीन सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि इससे शहरवासियों, बच्चों और पर्यटकों को मनोरंजन के साथ वन्यजीवों एवं प्रकृति को नए तकनीकी माध्यम से समझने का अवसर मिलेगा।

    कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेंद्र हार्डिया,  मधु वर्मा,  सावन सोनकर, श्री सुमित मिश्रा,  गौरव रणदिवे, एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Maddhya Pardesh

  • TN5-Bhopal160826061605.jpg

    भोपाल को बनाएंगे खेलों की राजधानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    एन.एस.बाछल, 17 अगस्त, भोपाल।

    राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप (राष्ट्रीय रैंकिंग) के तीसरे संस्करण का भोपाल के बड़ा तालाब स्थित जल क्रीड़ा केन्द्र (बोट क्लब) में समापन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चैम्पियनशिप की विजेता-उपविजेता टीमों को पुरस्कृत कर विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों का सम्मान किया। इस राष्ट्रीय रैंकिंग में भोपाल की सेलिंग टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह चैम्पियनशिप जीती और सबकी सराहना प्राप्त की। गोवा की सेलिंग टीम उपविजेता रही और सिकन्दराबाद की सेलिंग टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोट क्लब परिसर से सेलिंग टीमों की प्रदर्शन बोट्स का मुआयना भी किया।

    खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खेल हमारी पहचान हैं। बीते कुछ सालों से भोपाल में खेल गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं। भोपाल में 18 प्रमुख खेलों में से 11 खेलों की अकादमियां संचालित है। राष्ट्रीय स्तर की खेल स्पर्धाओं की मेजबानी के बाद अब हम अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की खेल स्पर्धाओं की मेजबानी के लिए आगे बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भोपाल को खेलों की राजधानी बनाना चाहती हैं। इसके लिए हमने हर साल खेल विभाग का बजट बढ़ाया है। हमारी सरकार प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक स्टेडियम बनाकर खिलाड़ियों को स्तरीय सुविधाएं मुहैया कराने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों में हमारा प्रदर्शन लगातार सुधर रहा है। कभी 17वें स्थान पर रहने वाला मध्यप्रदेश आज अपने बेहतर प्रदर्शन से इस मामलें में पूरे देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि हमारा देश खेलों की दुनिया में आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत को मिल चुकी हैं। हम वर्ष 2036 में होने वाले ओलंपिक गेम्स की मेजबानी के लिए भी प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि खेल, खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों सभी के समान विकास के लिए हम प्रदेश में सभी जरूरी संसाधन मुहैया करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की झीलों की लहरों पर देश के श्रेष्ठ सेलिंग खिलाड़ियों का हुनर दिखना हमारे लिए गौरव की बात है। हमारा लक्ष्य केवल प्रतियोगिताएं आयोजित करना ही नहीं है। हम प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय रैंकिंग से आगे अंतर्राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। भोपाल की झीलें अब हमारी जल क्रीड़ा में महारत हासिल करने की इच्छुक खेल प्रतिभाओं के सपनों को नई उड़ान देने का बड़ा जरिया बन रही हैं। उन्होंने कहा कि राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के सफल आयोजन से भोपाल की पहचान देश के प्रमुख वाटर स्पोर्ट्स केंद्र के रूप में मजबूत हुई है।

    खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सारंग ने कहा कि खेलों के विकास के लिये मुख्यमंत्री डॉ. यादव का रूझान सराहनीय है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में हम भोपाल में एक खेल संग्रहालय भी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भोपाल की बड़ी झील में विभिन्न जल खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ अब शिकारें भी चल रहे है। हमारी सरकार खेल और पर्यटन के समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है। मध्यप्रदेश के खिलाड़ी अब देश-दुनिया की प्रतियोगिताओं में मेडल लाकर प्रदेश का नाम रौशन कर रहे हैं।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं खेल मंत्री सारंग ने चैम्पियनशिप की विजेता भोपाल टीम और उपविजेता गोवा की टीम को पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री ने विजेता टीम के खिलाड़ियों वासु चन्द्रवंशी, माही वर्मा, तुलसी पटले, एकलव्य बाथम, वंशिका सिकरवार, इयान पाटीदार, प्रार्थना भोई, अंकित सिसौदिया, समर पंचेश्वर एवं सिद्धि टंडन सहित टीम के सभी प्रशिक्षकों जीएल यादव, राम मिलन, नरेन्द्र एस राजपूत एवं अनिल शर्मा को मंच से पुरस्कृत किया। इस अवसर पर ग्लासगो में हाल ही में सम्पन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स - 2026 के प्रतिभागी मध्यप्रदेश के विजेता खिलाड़ियों कुमारी यामिनी मौर्य (जूडो-रजत पदक), समरदीप सिंह गिल (एथलेटिक्स-पुरुष शॉट पुट-सातवां स्थान), देवकुमार मीणा (एथलेटिक्स-पुरुष पोल वॉल्ट-चौथा स्थान) एवं कुलदीप कुमार (एथलेटिक्स-पुरुष पोल वॉल्ट-छठा स्थान) को सम्मानित किया। इसी प्रकार सीनियर कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैम्पियनशिप 2026 में भारतीय महिला ईपीईई टीम ने स्वर्ण पदक एवं ईपीईई एकल स्पर्धा में रजत पदक हासिल करने वाली खिलाड़ी खुशी दाभाड़े को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने सोलहवी हॉकी इंडिया जूनियर चैम्पियनशिप में रजत पदक विजेता हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों करन गौतम, आयुष रजक, सोहेल अली, आनंद यादव, लव, विश्वेश सिंह ठाकुर, अशिर आदिल, राजवीर, हर्ष, शुभान, नवीन इक्का, तोहिद को सम्मानित किया।

    इस अवसर पर सचिव खेल संजीव सिंह, मेजर जनरल टीएसए नारायणन, अजय श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, विक्रम अवार्डी एकता यादव सहित वायएआई के पदाधिकारी एवं इस सेलिंग चैम्पियनशिप में भाग लेने आए खिलाड़ी उपस्थित थे। संयुक्त संचालक खेल बीएस यादव ने आभार व्यक्त किया।

    उल्लेखनीय है कि विगत 11 से 16 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में देश के 12 सेलिंग क्लब्स ने सहभागिता की। नेशनल सेलिंग स्कूल भोपाल की टीम ने 20 मेडल हासिल कर पहला स्थान, नेवी यूथ स्पोट्स कंपनी गोवा की टीम ने दूसरा स्थान और सिकन्दराबाद सेलिंग क्लब, सिकन्दराबाद की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। चैम्पियनशिप में सभी 12 सेलिंग क्लब्स के कुल 87 सेलर्स (खिलाड़ियों) ने भाग लिया। भोपाल की अपर लेक पर खिलाड़ियों ने कौशल, संतुलन और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। प्राकृतिक झीलों के कारण भोपाल सेलिंग, रोइंग, कायकिंग और केनोइंग जैसे वाटर स्पोर्ट्स के लिए अनुकूल है। वर्ष 2007 में स्थापित मध्यप्रदेश राज्य जल क्रीड़ा अकादमी में सेलिंग सहित विभिन्न जल क्रीड़ाओं की प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध हैं। अकादमी के खिलाड़ियों ने अब तक कई अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय पदक अर्जित किए हैं तथा विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सहभागिता की है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • 249615_HomePage_ced8442b-5052-48f6-a771-86faee3f9421.jpg

    जिला कलक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने किया “राजसखी पंच गौरव रथ” का शुभारंभ : राजस्थान

    एन.एस.बाछल, 17 अगस्त, जयपुर।

    राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका), जयपुर द्वारा ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने तथा पंच गौरव कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से रविवार को “राजसखी पंच गौरव रथ” का शुभारंभ किया गया।

    एसआईएएम, दुर्गापुरा, जयपुर से आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में जिला कलक्टर जयपुर संदेश नायक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद् जयपुर प्रतिभा वर्मा द्वारा फीता काटकर राजसखी पंच गौरव रथ को रवाना किया गया।

    राजसखी पंच गौरव रथ के माध्यम से राजीविका से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न स्थानीय एवं स्वदेशी उत्पादों का प्रदर्शन, प्रचार-प्रसार एवं विक्रय किया जाएगा। रथ जयपुर शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर भ्रमण करेगा, जिससे ग्रामीण महिला उद्यमियों के उत्पाद सीधे शहरी उपभोक्ताओं तक पहुंच सकेंगे।

    इस पहल का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना, उनकी आय एवं आजीविका के अवसरों में वृद्धि करना तथा स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दिलाना है। साथ ही पंच गौरव कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विशिष्ट उत्पादों और स्थानीय विशेषताओं के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

    रथ में ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, सजावटी एवं उपयोगी वस्तुओं, खाद्य उत्पादों तथा अन्य स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। जयपुर के विभिन्न स्थानों पर इनके प्रदर्शन एवं बिक्री से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपने उत्पादों के लिए प्रत्यक्ष बाजार एवं ग्राहकों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

    कार्यक्रम के दौरान पुष्पेंद्र सिंह, जिला प्रबंधक–आजीविका; इंदिरा शर्मा, सीएलएफ मैनेजर सहित राजीविका से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

    “राजसखी पंच गौरव रथ” ग्रामीण महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ ‘लोकल फॉर वोकल’ और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • images.png

    मध्यप्रदेश को देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    एन.एस.बाछल, 17 अगस्त, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरीडोर विकास एवं क्रियान्वयन ट्रस्ट की तीसरी अपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी बैठक में भाग लेने के लिए आज प्रातः विमान से नई दिल्ली रवाना हुए। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में यह बैठक नई दिल्ली के होटल अशोका में होगी। बैठक में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जल मार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, नीति आयोग के पदाधिकारी और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

    बैठक में प्रदेश को देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से संचालित गतिविधियों पर चर्चा होगी। इसके अंतर्गत दिल्ली नागपुर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य), प्रदेश में एक्सप्रेस वे आधारित औद्योगिक विकास योजना और लॉजिस्टिक्स अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने की कार्य योजना पर विचार विमर्श होगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • 17/08/26 |

    पलवल में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत लगीं विशेष प्रदर्शनियां: तिरंगे के ऐतिहासिक सफर को देख उत्साहित हुए लोग

    जे कुमार पलवल, 17 अगस्त 2026 : भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत पलवल जिले में देशभक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिल रहा है। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में जिला परिषद के सीईओ जितेंद्र कुमार और सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग (हरियाणा) के सौजन्य से जिले में कई स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे पर आधारित विशेष प्रदर्शनी आयोजित की गई है।

    उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आमजन और युवाओं को अपने राष्ट्रीय ध्वज के गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराना है। प्रदर्शनी में आकर्षक चित्रों और जानकारीपूर्ण पैनलों के माध्यम से बताया गया है कि किस तरह वर्ष 1907 में मैडम भीकाजी कामा ने जर्मनी के स्टुटगार्ट में पहली बार भारतीय ध्वज फहराकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की आजादी की आवाज बुलंद की थी।

    प्रदर्शनी में राष्ट्रीय ध्वज के क्रमिक विकास, इसके निर्माण, रंगों के महत्व और आजादी की लड़ाई में तिरंगे की भूमिका को बेहद बारीकी से दर्शाया गया है। प्रदर्शनी को देखने के लिए विद्यार्थियों, युवाओं और परिवारों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां लोग स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद कर तिरंगे के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान प्रकट कर रहे हैं।

    #PalwalNews #HarGharTiranga #HaryanaNews #PalwalUpdate #IndependenceDay2026 #DCPalwal #TirangaExhibition

  • 5.jpg
    17/08/26 |

    रोहतक में दर्दनाक हादसा: टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी कार, आग लगने से युवक की जिंदा जलकर मौत

    जे कुमार रोहतक, 17 अगस्त 2026 : हरियाणा के रोहतक जिले में एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक कार का अचानक टायर फटने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना के तुरंत बाद कार में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से कार सवार युवक की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई।

    मिली जानकारी के अनुसार, कार चालक अपनी गाड़ी से जा रहा था कि अचानक तेज धमाके के साथ कार का टायर फट गया। गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से वह कई बार पलटते हुए क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के तुरंत बाद कार के सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम के कारण दरवाजे बंद हो गए और इंजन से उठी चिंगारी ने देखते ही देखते पूरी गाड़ी को आग के गोले में तब्दील कर दिया।

    आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग (फायर ब्रिगेड) को सूचित किया और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, जब तक दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया, तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी और अंदर फंसा युवक दम तोड़ चुका था।

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई (PGI) भिजवाया। पुलिस मृतक की पहचान करने और उसके परिजनों से संपर्क करने में जुटी है।

    #RohtakNews #HaryanaNews #CarAccident #RohtakPolice #BreakingNewsHaryana #RohtakUpdate #RoadSafety

  • 4.jpg
    17/08/26 |

    जींद जेल में बंद 2 हवालातियों ने किया आत्महत्या का प्रयास: शीशे के टुकड़े से गोदा गला, रोहतक पीजीआई रेफर

    जे कुमार जींद, 17 अगस्त 2026 : हरियाणा की जींद जिला जेल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अलग-अलग मामलों में जेल में बंद दो हवालातियों (विचारधीन बंदियों) ने संदिग्ध परिस्थितियों में कांच/शीशे के नुकीले टुकड़े से अपनी गर्दन पर वार कर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

    मिली जानकारी के अनुसार, बंदियों को लहूलुहान हालत में देखकर जेल कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। दोनों को तुरंत जेल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पहले जींद के नागरिक अस्पताल और फिर वहां से रोहतक पीजीआई (PGI Rohtak) रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

    घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और जेल प्रशासन के आला अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि दोनों बंदियों के पास शीशे का टुकड़ा कहां से आया और उन्होंने यह आत्मघाती कदम किस वजह से उठाया। पुलिस परिजनों और जेल में मौजूद अन्य बंदियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

    #JindNews #HaryanaNews #JindJail #PGIRohtak #HaryanaPolice #JindUpdate #BreakingNewsHaryana

  • 3.jpg

    गाजियाबाद में चायनीज मांजे का कहर: बाइक सवार युवक की गर्दन कटने से दर्दनाक मौत

    जे कुमार गाजियाबाद, 17 अगस्त 2026 : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से प्रतिबंधित चायनीज मांजे (चायनीज डोर) के कारण एक और जानलेवा हादसा सामने आया है। यहां एक युवक जब अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी सड़क के ऊपर से गुजर रही चायनीज डोर उसकी गर्दन में फंस गई। मांजा इतना धारदार था कि युवक की गर्दन गहराई तक कट गई और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा।

    राहगीरों की मदद से घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन ज्यादा खून बह जाने की वजह से डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन ने शहर में चाइनीज मांजे की अवैध खरीद-बिक्री करने वाले पतंग विक्रेताओं पर नकेल कसने के लिए विभिन्न बाजारों में छापेमारी शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे खतरनाक मांजे का प्रयोग न करें और इसकी बिक्री की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

    #GhaziabadNews #UPNews #ChineseManjha #GhaziabadPolice #BreakingNewsUP #GhaziabadUpdate #RoadSafety

  • 2.jpg
    17/08/26 |

    बिहार के लखीसराय में दर्दनाक हादसा: अशोक धाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत

    जे कुमार लखीसराय (बिहार), 17 अगस्त 2026 : बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर (इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर) में तड़के एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन के लिए जुटी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच अचानक मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार, सावन/सोमवारी के अवसर पर मंदिर परिसर में सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई थीं। जलाभिषेक के दौरान मंदिर के निकास व प्रवेश द्वार पर अचानक धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिसने देखते ही देखते गंभीर भगदड़ का रूप ले लिया। भीड़ के दबाव में कई श्रद्धालु नीचे गिर गए और कुचले गए।

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस बल और एम्बुलेंस की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

    प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और भीड़ नियंत्रण के उपायों की समीक्षा की जा रही है। घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

    #BiharNews #AshokDham #Lakhisarai #Stampede #BiharPolice #BreakingNewsBihar #AshokDhamTemple

  • 1.jpg
    17/08/26 |

    अम्बाला में मानसून के मद्देनजर जलभराव से निपटने की सख्त तैयारी: उपायुक्त सचिन गुप्ता ने दिए मुस्तैदी के निर्देश

    जे कुमार अम्बाला, 17 अगस्त 2026 : अम्बाला के उपायुक्त सचिन गुप्ता ने मानसून सीजन के दौरान शहर में जलभराव (Waterlogging) की समस्या से आमजन को राहत दिलाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सख्त लहजे में निर्देश दिए कि बारिश के दौरान और बाद में सभी अधिकारी फील्ड में रहकर वास्तविक स्थिति का जायजा लें और प्राथमिकता के आधार पर जल निकासी सुनिश्चित करें।

    उपायुक्त ने नगर निगम, सिंचाई विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग और NHAI के अधिकारियों को अपने-अपने विभागों की मशीनरी जैसे डीजल पंप व अन्य उपकरणों को चालू हालत में रखने के आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि जलभराव से निपटने में किसी भी तरह की लापरवाही सामने आई तो संबंधित विभाग की सीधी जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी नालों में कूड़ा-कचरा न फेंकने की अपील की, ताकि पानी का बहाव न रुके।

    5 नए एसटीपी से मिलेगी जलभराव से राहत:

    बैठक के दौरान जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता कर्णवीर सिंह ने उपायुक्त को अवगत कराया कि अम्बाला शहर में जल निकासी को सुगम बनाने के लिए गीता नगरी, मानव चौक, कावलां और दो अन्य प्रमुख स्थानों पर नए एसटीपी (STP) का निर्माण किया जाएगा। इन प्लांट्स के बनने से बरसाती पानी की निकासी तेजी से होगी और शहर में जलभराव की समस्या पर काफी हद तक काबू पाया जा सकेगा।

    पेयजल पाइपलाइन बदलने के आदेश:

    स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर देते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिए कि यदि किसी क्षेत्र से डायरिया या अन्य जलजनित बीमारियों के फैलने की सूचना मिलती है, तो वहां तुरंत पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइनों की जांच की जाए और पुरानी या लीकेज वाली लाइनों को तुरंत बदला जाए।

    बैठक में जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता विकास कुमार, कार्यकारी अभियंता कर्णवीर सिंह, हरबंस सिंह, अनिल चौहान सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    #AmbalaNews #DCAmbala #SachinGupta #HaryanaNews #Waterlogging #AmbalaCantt #AmbalaUpdate #MonsoonPreparations

  • Untitled Project - 2026-08-17T102040.027.jpg
    17/08/26 |

    अंबाला: ई-रिक्शा चालक को मॉडल टाउन ले जाकर लूटपाट; पर्स, नकदी और दस्तावेज छीनकर बाइक से फरार हुए 3 बदमाश

    अंबाला, 17 अगस्त (अन्‍नू): अंबाला सिटी के मॉडल टाउन क्षेत्र में दिनदहाड़े ई-रिक्शा चालक से लूटपाट की वारदात सामने आई है। दो अज्ञात युवकों ने ई-रिक्शा किराए पर लिया और मॉडल टाउन पहुंचकर चालक को जबरन सुनसान जगह ले जाकर 1,600 रुपये नकद, एटीएम कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस छीन लिया। वारदात के बाद आरोपी बाइक पर सवार तीसरे साथी के साथ फरार हो गए। बलदेव नगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    सवारी बनकर बैठे थे बदमाश; विराट नगर के पास की वारदात

    • इंको चौक से तय किया था किराया: प्रीत कॉलोनी निवासी ई-रिक्शा चालक अजमेर सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह 11 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे इंको चौक से अग्रसेन चौक की तरफ जा रहे थे। प्रेम नगर कट के पास खड़े दो युवकों ने मॉडल टाउन जाने के लिए ई-रिक्शा रोका और ₹20 प्रति सवारी किराया तय करके बैठ गए।

    • सुनसान जगह ले जाकर छीना पर्स: मॉडल टाउन पहुंचने पर आरोपी चालक को जबरन विराट नगर की तरफ एक सुनसान इलाके में ले गए। वहां आरोपियों ने अजमेर सिंह का पर्स छीन लिया, जिसमें 1,600 रुपये नकद, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य जरूरी कागजात थे।

    बाइक पर पहले से मुस्तैद था तीसरा साथी; पुलिस जांच में जुटी

    • बाइक से हुए फरार: लूटपाट करने के बाद दोनों आरोपी पास में ही बाइक लेकर खड़े अपने तीसरे साथी के साथ सवार होकर मौके से भाग निकले।

    • FIR दर्ज: पीड़ित चालक की शिकायत के आधार पर बलदेव नगर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

    #AmbalaNews #AmbalaCity #AmbalaPolice #CrimeNews #BaldevNagarPolice #DainikKhabar #AmbalaUpdates #HaryanaCrime

  • Untitled Project - 2026-08-17T101319.730.jpg
    17/08/26 |

    अंबाला: मॉडल टाउन स्थित आश्रम में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान का साप्ताहिक सत्संग

    अंबाला, 17 अगस्त (अन्‍नू): मॉडल टाउन स्थित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान आश्रम में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। सत्संग में संस्थान के संस्थापक गुरु आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी मनीषी भारती ने मानव जीवन के उत्थान और आत्मिक जागृति को लेकर बहुमूल्य विचार साझा किए।

    सत्संग और सुसंगति से जागृत होती है विवेक रूपी शक्ति

    • मनुष्यत्व के गुण आवश्यक: साध्वी मनीषी भारती ने प्रवचन करते हुए कहा कि केवल मानव शरीर प्राप्त कर लेना ही मनुष्यता नहीं है, बल्कि व्यक्ति के भीतर मनुष्यत्व के सद्गुणों का समावेश होना अत्यंत आवश्यक है।

    • विवेक का सही उपयोग: उन्होंने बताया कि प्रकृति ने मनुष्य को विशेष बौद्धिक क्षमता प्रदान की है, लेकिन सही और गलत का भेद करने वाली विवेक रूपी शक्ति केवल सत्संग और सुसंगति के माध्यम से ही जागृत होती है।

    संसाधनों का सही दिशा में उपयोग

    • आत्मिक जागृति: साध्वी जी ने बल देते हुए कहा कि जब व्यक्ति के भीतर विवेक जागृत होता है, तभी वह जीवन के संसाधनों और अपनी क्षमताओं का समाज व स्वयं के कल्याण के लिए सही उपयोग कर पाता है। सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रभु भक्ति का लाभ उठाया।

    #AmbalaNews #AmbalaCity #DivyaJyotiJagratiSansthan #Satsang #SadhviManishiBharti #AmbalaUpdates #DainikKhabar #SpiritualNews

  • subha 10 bje.jpg

    दैनिक खबर: आज 17 अगस्त, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

    भारत-फ्रांस संबंधों में नया अध्याय:

    पीएम मोदी और मैक्रों की मुलाकात के बाद 'विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी' में बदला रिश्ता

    NALSAR दीक्षांत समारोह विवाद:

    CJI सूर्यकांत ने मुख्य अतिथि बनने के निमंत्रण को किया खारिज, कहा- शामिल होने का सवाल ही नहीं

    बांबे हाई कोर्ट लिपिक टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी का आरोप:

    अभ्यर्थियों ने छत्रपति संभाजीनगर में किया प्रदर्शन, दोबारा परीक्षा की मांग

    तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का BRS नेताओं पर बड़ा आरोप: तेलंगाना CM बोले-BRS ने सरकार गिराने के लिए तंत्र-मंत्र कराया: बोले:

    कांग्रेस सरकार को गिराने और सूखा लाने के लिए कराया तंत्र-मंत्र; मंदिरों में जा क्षुद्र पूजा करने का लगाया दावा।

    लखनऊ में घरों में पानी भरा: यूपी में मानसून का कहर:

    लखनऊ में जलभराव से सड़कें बनीं तालाब, 11 नदियां उफान पर; उत्तराखंड के चमोली में भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ हाईवे हुआ बंद।

    ईरान से समझौते को लेकर खाड़ी देश ट्रम्प से नाराज: अमेरिका-ईरान बातचीत से खाड़ी देशों में निराशा:

    ट्रम्प प्रशासन के प्रयासों के बावजूद नहीं हुआ समझौता; व्हाइट हाउस ने मतभेद की खबरों को खारिज कर मजबूत संबंधों का किया दावा।

    कैम्ब्रिज के सबसे कम उम्र के ब्लैक प्रोफेसर की मौत:

    कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के सबसे कम उम्र के अश्वेत प्रोफेसर जेसन अर्डे का निधन: 41 वर्ष की उम्र में घर पर मिले बेहोश; पुलिस ने अचानक मौत की जताई आशंका, जांच जारी।

    इजराइली PM नेतन्याहू को हार का खतरा:

    इजराइल चुनाव सर्वे में नेतन्याहू पर भारी पड़े पूर्व सेना प्रमुख: 'जमान इजराइल' पोल में आइजेनकोट की पार्टी 'यसार' को 25 तो लिकुड को 21 सीटें; 27 अक्टूबर को होना है मतदान।

    अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के 5 साल पूरे:

    तालिबान के काबुल पर कब्जे के 5 साल पूरे: देश पर नियंत्रण मजबूत और अर्थव्यवस्था में सुधार का दावा; महिलाओं के अधिकारों पर लगीं पाबंदियां, शारीरिक सजाएं फिर से हुईं आम।

    दिल्ली मर्डर केस: आदर्श नगर में 16 वर्षीय किशोर की हत्या मामला:

    दिल्ली पुलिस ने हरिद्वार से दबोचे दो कुख्यात आरोपी; वारदात को अंजाम देकर हुए थे फरार, एसीपी जहांगीरपुरी की टीम को मिली सफलता।

    दिल्ली खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का हुआ पुनर्गठन:

    उपराज्यपाल ने तिलक राज कटारिया को बनाया उपाध्यक्ष; कविता राठौर और मोहन गोयल गैर-सरकारी सदस्य नियुक्त, राजपत्र अधिसूचना जारी।

    दिल्ली खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का पुनर्गठन:

    उपराज्यपाल ने तिलक राज कटारिया को बनाया उपाध्यक्ष; कविता राठौर और मोहन गोयल बने गैर-सरकारी सदस्य, सरकार ने जारी की आधिकारिक राजपत्र अधिसूचना।

    एम्स में भर्ती जेपी नड्डा की हालत स्थिर, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती:

    डॉक्टरों ने डिस्चार्ज पर अभी नहीं लिया फैसला; लगातार की जा रही स्वास्थ्य की निगरानी, हालत स्थिर और पहले से बेहतर।

    किसानों के दिल्ली कूच से पहले खनौरी बॉर्डर सील:

    किसानों की 'किसान बचाओ पदयात्रा' को देखते हुए खनौरी-दाता सिंहवाला बॉर्डर सील: कंटीले तार और कंक्रीट ब्लॉक लगाकर रास्ते बंद; भारी पुलिस बल तैनात, रूट बदले, डल्लेवाल के नेतृत्व में जंतर-मंतर कूच की तैयारी।

    भारतीय सेना की ताकत बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय का बड़ा कदम:

    टाटा और NIBE के साथ ₹1,577 करोड़ के दो कॉन्ट्रैक्ट साइन; खरीदे जाएंगे लॉइटरिंग म्युनिशन सिस्टम और अन्य रक्षा उत्पाद।

    फरीदाबाद की बड़खल झील का ₹1.50 करोड़ की लागत से होगा सौंदर्यीकरण:

    प्रमुख पार्कों और मार्गों पर लगाई जाएंगी विक्टोरियन शैली की कास्ट आयरन बैंच, 15 महीने में पूरा होगा विकास कार्य।

    हरियाणा पुलिस में 400 SPO पदों पर भर्ती: हरियाणा पुलिस के टेलीकम्युनिकेशन विंग में होगी 400 स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) की भर्ती:

    पूर्व सैनिकों और एचएसआईएसएफ के पूर्व कांस्टेबलों से मांगे गए आवेदन, जल्द शुरू होगी चयन प्रक्रिया।

    गुरुग्राम के निर्वाणा कंट्री में ग्रीन बेल्ट बनी कूड़ा डंपिंग यार्ड:

    ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से सीएंडडी मलबा फेंकने का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश, प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने 62वें शीतला माता मेला महोत्सव में टेका माथा:

    स्वैच्छिक कोष से 1 लाख रुपये देने की घोषणा

    अम्बाला के डिफेंस कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव:

    800 निवासियों ने ली भागदारी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बंधा समां

  • Weather Update Haryana.jpg

    हरियाणा मौसम अपडेट: आज से मानसूनी हवाएं होंगी मजबूत; 17 से 20 अगस्त तक पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का अलर्ट

    हरियाणा/मौसम, 17 अगस्त (अन्‍नू): हरियाणा में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 17 अगस्त की रात से राज्य में मानसूनी गतिविधियों में तेजी आएगी, जो 20 अगस्त तक जारी रहने का अनुमान है। विशेष रूप से उत्तरी हरियाणा के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

    पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में भारी बारिश का अलर्ट

    • 17 अगस्त की चेतावनी: मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज/येलो अलर्ट जारी किया है।

    • 18 अगस्त का पूर्वानुमान: यमुनानगर में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि पंचकूला और अंबाला में बारिश का दौर जारी रहेगा।

    • इन जिलों में मध्यम बारिश के आसार: कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

    • छिटपुट बौछारें: फतेहाबाद, सिरसा और हिसार में केवल छिटपुट स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है।

    उत्तरी हरियाणा पर बनेगा साइक्लोनिक सर्कुलेशन

    • मानसून ट्रफ की स्थिति: एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ की उत्तरी सीमा अमृतसर, लुधियाना, मुरादाबाद, लखनऊ, वाराणसी और उत्तर ओडिशा से होते हुए उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।

    • साइक्लोनिक सर्कुलेशन: उत्तरी हरियाणा के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र) बनने की संभावना है, जिससे मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ेगी और 21 अगस्त से राज्यभर में बारिश का दायरा और अधिक विस्तृत हो सकता है।

    तापमान में गिरावट और किसानों को सलाह

    • दिन के तापमान में गिरावट: बादलों की आवाजाही और बारिश से दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी। रविवार को हिसार राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 36°C रिकॉर्ड किया गया।

    • कृषि सलाह: मौसम विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे जलभराव की संभावना को देखते हुए खेतों में पानी की निकासी का सही प्रबंध रखें और मौसम पूर्वानुमान के आधार पर ही सिंचाई या कीटनाशक छिड़काव करें।

    #HaryanaWeather #HaryanaRainAlert #AmbalaNews #YamunanagarNews #PanchkulaWeather #DainikKhabar #Monsoon2026 #HaryanaNews

  • History.jpeg
    17/08/26 |

    आज 17 अगस्त का इतिहास

    आज 17 अगस्त का इतिहास

    1836 - ब्रिटेन की संसद में जन्म, विवाह और मृत्यु से संबंधित पंजीकरण स्वीकार किये गये।

    1858 - हवाई द्वीप में पहला बैंक खोला गया।

    1909 -

    मदन लाल ढींगरा को वायली और लालकाका की हत्या मामले में पेंटोनविली कैदखाने में फाँसी दी गयी।

    महान क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा को फाँसी पर चढ़ा दिया गया।

    1914 - लिथुवानिया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

    1915 - चक्रवाती तूफान से गेलवेस्टोन और टेक्सास में 275 लोगों की मौत।

    1917 - इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

    1924 - फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

    1945 - सुकर्णों और मोहम्मद हट्टा ने इंडोनेशिया में नीदरलैंड से अपनी आजादी की घोषणा की।

    1947 - भारत की आज़ादी के बाद पहली ब्रिटिश सैन्य टुकडी स्वदेश रवाना

    1959 - सोवियत संघ और इराक ने इराक में परमाणु संयंत्र के निर्माण के लिये संधि पर हस्ताक्षर किये।

    1982 - जर्मनी में पहली सीडी (कंपेक्ट डिस्क) लोगों के लिये उपलब्ध की गई।

    1988 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया-उल-हक और अमेरिका के राजदूत अर्नाेल्ड राफेल की एक हवाई दुर्घटना में मौत।

    1994 - सं.रा. अमेरिका और जापान ने वाशिंगटन में पेटेंट समझौते पर हस्ताक्षर किये।

    1998 - राष्ट्रपति बिल क्लिंटन अपने अनैतिक आचरण के लिए प्रथम बार ग्रैंड जूरी के समक्ष उपस्थित हुए।

    2000 - फिजी में भारतीय मूल के लोगों की बर्बादी रोकने के लिए अपदस्थ प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी ने भारत से मदद मांगी, ब्रिटेन द्वारा मानव भ्रूण कोशिकाओं की क्लोनिंग की अनुमति।

    2002 - रूस ने दलाई लामा को अपने देश में दौरे के लिए वीजा देने से इन्कार किया।

    2004 - उदारवादी राजनीतिक लिओनल फ़र्नाडीस ने डोमिनिक गणराज्य के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।

    2005 - पूरा बांग्लादेश बम धमाकों से दहला। 63 ज़िलों में लगभग 400 विस्फोट हुए।

    2007 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश की बेटी की सगाई रिपब्लिकन सांसद जॉन हेगर के बेटे के साथ हुई।

    2008 -

    झामुमो ने 23 माह पुरानी मधुकोड़ा सरकार से समर्थन वापस लिया।

    अमेरिका के महान् तैराक एक ओलंपिक खेल के दौरान आठ स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने।

    2009 - आंतरिक सुरक्षा के मसले पर देश के सभी मुख्यमंत्रियों का एकदिवसीय सम्मेलन नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

  • 1000950725.jpg
    17/08/26

    आज का राशिफल — सोमवार, 17 अगस्त 2026

    ♈ मेष

    परिवार: घर में किसी पुराने मुद्दे पर स्पष्ट बातचीत होगी। गुस्से या तीखी भाषा से बचेंगे तो समाधान निकलेगा। माता अथवा बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद लाभकारी रहेगा।

    कैरियर: अधूरे कार्य तेजी से पूरे कर सकते हैं। अधिकारी आपकी पहल देखेंगे, लेकिन बिना तैयारी कोई बड़ा वादा न करें।

    लाभ/हानि: रुका भुगतान मिलने की संभावना है। साथ ही वाहन या घरेलू वस्तु पर अचानक खर्च संभव।

    शेयर मार्केट: बाजार खुलते ही जल्दबाजी न करें। मेटल, डिफेंस और इंफ्रा जैसे तेज उतार-चढ़ाव वाले क्षेत्रों में छोटी मात्रा और सख्त स्टॉप-लॉस रखें।

    बिजनेस: पुराने ग्राहक से नया ऑर्डर या बातचीत मिल सकती है। कीमत तय करते समय मार्जिन न भूलें।

    स्वास्थ्य: सिरदर्द, गर्मी या रक्तचाप की परेशानी वाले लोग सावधानी रखें।

    ऊर्जा: ⭐ 8/10 | मूड: साहसी, थोड़ा अधीर

    शुभ समय: सुबह 10:30–12:00

    लकी नंबर: 9 | शुभ रंग: हरा/लाल

    उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और किसी बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद लें।

    ♉ वृषभ

    परिवार: जीवनसाथी या परिजन के साथ आर्थिक विषय पर गंभीर चर्चा हो सकती है। शांत होकर बात करने से निर्णय सही होगा।

    कैरियर: नियमित काम में स्थिर सफलता मिलेगी। नौकरी बदलने का विचार है तो प्रस्ताव की शर्तें ध्यान से पढ़ें।

    लाभ/हानि: आय सामान्य रहेगी, लेकिन सुख-सुविधा और खरीदारी पर खर्च बढ़ सकता है।

    शेयर मार्केट: बैंकिंग, FMCG और बड़े स्थिर शेयरों पर नजर रख सकते हैं। उधार लेकर या बड़ी मात्रा में ट्रेड न करें।

    बिजनेस: ग्राहक से भुगतान की शर्त स्पष्ट रखें। खाद्य, सौंदर्य और घरेलू उत्पाद से जुड़े काम में अवसर मिल सकता है।

    स्वास्थ्य: गला, गर्दन, शुगर और खानपान का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: ⭐ 7.5/10 | मूड: शांत, कुछ चिंतनशील

    शुभ समय: दोपहर 12:15–1:30

    लकी नंबर: 6 | शुभ रंग: सफेद/हल्का नीला

    उपाय: भगवान शिव को दूध-मिश्रित जल अर्पित करें और सफेद वस्तु का दान करें।

    ♊ मिथुन

    परिवार: भाई-बहन या संतान की ओर से खुशी मिल सकती है। छोटी यात्रा अथवा पारिवारिक मुलाकात के योग हैं।

    कैरियर: संवाद, मीटिंग, लेखन, मार्केटिंग और डिजिटल कार्य में आपकी क्षमता चमकेगी। दस्तावेज भेजने से पहले दोबारा जाँच लें।

    लाभ/हानि: छोटी आर्थिक उपलब्धि संभव है, लेकिन ऑनलाइन खरीदारी या जल्दबाजी में खर्च बढ़ सकता है।

    शेयर मार्केट: IT, टेलीकॉम और मीडिया शेयरों में अवसर दिख सकते हैं, पर अफवाह पर ट्रेड न करें। मुनाफा मिलने पर आंशिक बुकिंग करें।

    बिजनेस: सोशल मीडिया, विज्ञापन और नेटवर्किंग से नया ग्राहक मिल सकता है।

    स्वास्थ्य: नींद की कमी, कंधे का तनाव और मानसिक थकान से बचें।

    ऊर्जा: ⭐ 8.5/10 | मूड: उत्सुक और मिलनसार

    शुभ समय: सुबह 9:25–10:40

    लकी नंबर: 5 | शुभ रंग: हरा

    उपाय: गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” 11 बार जपें।

    ♋ कर्क

    परिवार: घर और संपत्ति से जुड़ा विषय सामने आ सकता है। भावनाओं में आकर निर्णय लेने के बजाय परिवार की सलाह लें।

    कैरियर: काम में अतिरिक्त ध्यान देना होगा। आपके प्रयास अच्छे होंगे, पर परिणाम मिलने में थोड़ा समय लग सकता है।

    लाभ/हानि: घर की मरम्मत, स्वास्थ्य या वाहन पर खर्च संभव। बजट बिगड़ने न दें।

    शेयर मार्केट: आज पूंजी बचाना प्राथमिकता रखें। अत्यधिक उतार-चढ़ाव वाले छोटे शेयरों और बिना हेज की बड़ी पोजीशन से बचें।

    बिजनेस: साझेदार के साथ हिसाब और जिम्मेदारियाँ लिखित रखें। पुराने संपर्क से सहायता मिलेगी।

    स्वास्थ्य: पाचन, एसिडिटी और भावनात्मक तनाव का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: ⭐ 6.5/10 | मूड: संवेदनशील, जिम्मेदार

    शुभ समय: दोपहर 1:35–2:45

    लकी नंबर: 2 | शुभ रंग: सफेद

    उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित कर “ॐ नमः शिवाय” का 21 बार जप करें।

    ♌ सिंह

    परिवार: आपकी बात को महत्व मिलेगा, लेकिन अपनी राय थोपने से बचें। संतान या छोटे सदस्य की उपलब्धि प्रसन्न करेगी।

    कैरियर: नेतृत्व का अवसर मिल सकता है। प्रस्तुति, इंटरव्यू या अधिकारियों से बातचीत के लिए दिन उपयोगी है।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। प्रतिष्ठा दिखाने के लिए अनावश्यक खर्च न करें।

    शेयर मार्केट: ऊर्जा, ऑटो और सार्वजनिक क्षेत्र के शेयरों पर ध्यान जा सकता है। तेजी के पीछे भागने के बजाय उचित प्रवेश स्तर की प्रतीक्षा करें।

    बिजनेस: प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क लाभकारी हो सकता है। सरकारी प्रक्रिया में कागज पूरे रखें।

    स्वास्थ्य: हृदय, रक्तचाप और शरीर में गर्मी का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: ⭐ 9/10 | मूड: आत्मविश्वासी और प्रभावशाली

    शुभ समय: सुबह 10:45–12:10

    लकी नंबर: 1 | शुभ रंग: सुनहरा/नारंगी

    उपाय: सूर्यदेव को जल दें और शिवजी को बेलपत्र अर्पित करें।

    ♍ कन्या

    परिवार: घर की व्यवस्था और आर्थिक योजना सुधारेंगे। छोटी आलोचना या नुक्ताचीनी से रिश्तों में तनाव न आने दें।

    कैरियर: आज आपके लिए सकारात्मक बदलाव और व्यावसायिक लाभ के संकेत हैं। विश्लेषण, अकाउंट, चिकित्सा और तकनीकी काम में सफलता मिल सकती है। (आज का राशि संकेत⁠�)

    लाभ/हानि: आय बढ़ाने का अवसर मिल सकता है, लेकिन उससे जुड़ी छिपी लागत और शर्तें जाँचें।

    शेयर मार्केट: फार्मा, हेल्थकेयर और गुणवत्ता वाले वित्तीय शेयरों का अध्ययन उपयोगी रहेगा। बार-बार ट्रेड करने से बचें।

    बिजनेस: नई डील या ग्राहक से लाभ संभव। बिलिंग और टैक्स संबंधी गलती न होने दें।

    स्वास्थ्य: पेट, त्वचा और तनाव से जुड़ी परेशानी का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: ⭐ 8.5/10 | मूड: व्यावहारिक और केंद्रित

    शुभ समय: दोपहर 12:20–1:40

    लकी नंबर: 5 | शुभ रंग: हल्का हरा

    उपाय: शिवजी को बेलपत्र चढ़ाएं और जरूरतमंद को हरी मूंग दान करें।

    ♎ तुला

    परिवार: संबंधों में संतुलन की जरूरत है। जीवनसाथी की बात ध्यान से सुनें; केवल सबको खुश करने के लिए अपना निर्णय न बदलें।

    कैरियर: मेहनत अधिक और परिणाम अपेक्षा से थोड़ा कम रह सकता है। महत्वपूर्ण ईमेल और समझौते सावधानी से करें।

    लाभ/हानि: खर्च और आय लगभग संतुलित रहेंगे। विलासिता की खरीद कुछ दिन टालना बेहतर होगा।

    शेयर मार्केट: आज सीमित और चुनिंदा ट्रेड करें। भावनात्मक निर्णय या घाटे वाली पोजीशन में बार-बार औसत करने से बचें।

    बिजनेस: साझेदारी में पारदर्शिता रखें। डिजाइन, कपड़ा और सौंदर्य क्षेत्र में नई पूछताछ मिल सकती है।

    स्वास्थ्य: कमर, किडनी और पानी की कमी का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: ⭐ 7/10 | मूड: संतुलित, कुछ अनिश्चित

    शुभ समय: शाम 4:45–6:00

    लकी नंबर: 6 | शुभ रंग: गुलाबी/क्रीम

    उपाय: शिव-पार्वती की पूजा करें और किसी जरूरतमंद को चावल दान करें।

    ♏ वृश्चिक

    परिवार: आपकी भावनात्मक समझ बढ़ेगी। कोई सदस्य निजी समस्या साझा कर सकता है; उसकी बात गोपनीय रखें।

    कैरियर: शोध, रणनीति, सुरक्षा और तकनीकी क्षेत्र में प्रगति होगी। पर्दे के पीछे किया गया प्रयास परिणाम देगा।

    लाभ/हानि: वित्तीय योजना बनाने और पुराने कर्ज की समीक्षा के लिए अच्छा दिन है। संदिग्ध योजना से दूरी रखें।

    शेयर मार्केट: चार्ट और जोखिम-प्रतिफल देखकर ही ट्रेड करें। तेज गिरावट में बिना पुष्टि खरीदारी न करें।

    बिजनेस: गोपनीय बातचीत या नई रणनीति भविष्य में लाभ दे सकती है। कानूनी शर्तें स्पष्ट रखें।

    स्वास्थ्य: हार्मोन, मूत्र संबंधी परेशानी और मानसिक तनाव से सावधान रहें।

    ऊर्जा: ⭐ 8/10 | मूड: गंभीर और अंतर्ज्ञानी

    शुभ समय: सुबह 9:20–10:25

    लकी नंबर: 8 | शुभ रंग: मैरून

    उपाय: शिवलिंग पर जल और काला तिल अर्पित करें; क्रोध पर नियंत्रण रखें।

    ♐ धनु

    परिवार: घर में प्रसन्नता और किसी शुभ योजना पर चर्चा संभव है। दूर के रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है।

    कैरियर: नौकरी, शिक्षा या नई जिम्मेदारी का अवसर बन सकता है। वरिष्ठों के सामने अपनी योजना आत्मविश्वास से रखें।

    लाभ/हानि: आय अथवा रुके धन में प्रगति के संकेत हैं। जोखिमपूर्ण योजना में सारी पूंजी न लगाएं।

    शेयर मार्केट: पूंजीगत वस्तु, पर्यटन और चुनिंदा इंफ्रा शेयरों पर नजर रह सकती है। लक्ष्य और स्टॉप-लॉस पहले निर्धारित करें।

    बिजनेस: नए शहर या ऑनलाइन बाजार से ग्राहक मिल सकता है। विस्तार से पहले लागत का आकलन करें।

    स्वास्थ्य: जांघ, कमर और वजन का ध्यान रखें; हल्का व्यायाम लाभकारी होगा।

    ऊर्जा: ⭐ 9/10 | मूड: आशावादी और उत्साही

    शुभ समय: दोपहर 2:50–4:10

    लकी नंबर: 3 | शुभ रंग: पीला

    उपाय: पीली वस्तु का दान करें और शिवजी को केसर-मिश्रित जल अर्पित करें।

    ♑ मकर

    परिवार: कार्य की व्यस्तता के कारण परिवार को कम समय दे पाएंगे। शाम को संवाद करने से दूरी कम होगी।

    कैरियर: ट्रांसफर, पदोन्नति या नई जिम्मेदारी की चर्चा संभव है। अनुशासन और पुराना अनुभव आपका सहारा बनेगा।

    लाभ/हानि: नियमित आय में स्थिरता रहेगी। दीर्घकालीन बचत की योजना बनाना उचित होगा।

    शेयर मार्केट: बड़े और मजबूत शेयरों में अनुशासित दृष्टिकोण रखें। रियल्टी तथा इंफ्रा में प्रवेश से पहले कर्ज और परिणाम देखें।

    बिजनेस: निर्माण, मशीनरी और प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगों को अवसर मिल सकता है। भुगतान देर से आने की संभावना है।

    स्वास्थ्य: घुटने, जोड़ और थकान का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: ⭐ 8/10 | मूड: गंभीर और लक्ष्य-केंद्रित

    शुभ समय: सुबह 10:50–12:05

    लकी नंबर: 8 | शुभ रंग: नीला/स्लेटी

    उपाय: शिवजी का अभिषेक करें और किसी श्रमिक या जरूरतमंद को भोजन दें।

    ♒ कुंभ

    परिवार: पुराने मतभेद को अलग दृष्टिकोण से देखने पर समाधान मिलेगा। मित्र या भाई-बहन से सहायता मिल सकती है।

    कैरियर: नया विचार उपयोगी होगा, लेकिन उसे लागू करने से पहले व्यावहारिक योजना बनाएं। टेक्नोलॉजी और सामाजिक क्षेत्र में दिन अच्छा है।

    लाभ/हानि: अचानक लाभ के साथ अचानक खर्च भी संभव है। किसी को बड़ी रकम उधार देने में सावधानी रखें।

    शेयर मार्केट: IT, नवीकरणीय ऊर्जा और नई तकनीक वाले शेयर आकर्षित कर सकते हैं, किंतु ऊंचे मूल्यांकन की जाँच जरूरी है।

    बिजनेस: ऑनलाइन काम और नेटवर्किंग से अवसर मिलेगा। नई साझेदारी की पृष्ठभूमि जाँचें।

    स्वास्थ्य: पैरों, रक्तसंचार और नींद पर ध्यान दें।

    ऊर्जा: ⭐ 7.5/10 | मूड: मौलिक, थोड़ा बेचैन

    शुभ समय: शाम 4:40–5:55

    लकी नंबर: 4 | शुभ रंग: आसमानी

    उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें और पक्षियों के लिए पानी रखें।

    ♓ मीन

    परिवार: संपत्ति, विरासत या साझा धन से संबंधित विषय प्राथमिकता बन सकता है। निर्णय में भावनात्मक दबाव से बचें।

    कैरियर: रचनात्मक और सेवा क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन रहेगा। जिम्मेदारी स्पष्ट न हो तो पहले प्रश्न पूछें।

    लाभ/हानि: रुका पैसा मिलने की उम्मीद बन सकती है। साझे खाते और दस्तावेज ध्यान से जाँचें।

    शेयर मार्केट: फार्मा, अस्पताल और उपभोक्ता क्षेत्र पर अध्ययन कर सकते हैं। सुनी-सुनाई टिप पर पैसा न लगाएं।

    बिजनेस: पुराने ग्राहक से दोबारा काम मिलने के योग हैं। उधार बिक्री सीमित रखें।

    स्वास्थ्य: पैरों में सूजन, नींद और पाचन का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: ⭐ 7/10 | मूड: भावुक और कल्पनाशील

    शुभ समय: दोपहर 1:40–2:50

    लकी नंबर: 7 | शुभ रंग: पीला/समुद्री हरा

    उपाय: भगवान शिव को जल चढ़ाएं और महामृत्युंजय मंत्र का 11 बार जप करें।

    #राशिफल #राशियों #ज्योतिष #वार्षिकराशिफल #परिवार #कैरियर #लाभहानि #शुभमूहर्त #शेयरमार्केट #लक्की नंबर #शुभरंग #स्वास्थ्य #ऊर्जा #बिजनेस #मूड #दैनिकपॉजिटिविटी #आजकाशुभदिन #ध्यान #मौजदाताहित्य #जानकारी

  • gita.2.45.jpg
  • Untitled Project - 2026-08-16T172812.026.jpg
    16/08/26 |

    पंजाब: अमृतसर पुलिस ने आतंकी साजिश को किया नाकाम; पुलिस प्रतिष्ठान को निशाना बनाने का प्लान फेल, IED और टाइमर बरामद

    अमृतसर, 16 अगस्त (अन्‍नू): पंजाब पुलिस की सतर्कता से राज्य में एक बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हो गई है। अमृतसर देहात पुलिस ने पुलिस प्रतिष्ठान को निशाना बनाने की साजिश का भंडाफोड़ करते हुए 690 ग्राम वजनी एक इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किया है। इसके साथ ही मौके से इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, बैटरी, टाइमर और एक लोहे का डिब्बा भी जब्त किया गया है।

    बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय किया IED; बड़ा खतरा टला

    • सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई: विस्फोटक सामग्री की जब्ती के तुरंत बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) ने IED को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय (Defuse) कर दिया।

    • बड़ी तबाही टली: समय रहते मिली इस सफलता से देशविरोधी तत्वों के नापाक मंसूबों पर पानी फिर गया है और सार्वजनिक सुरक्षा पर मंडरा रहा बड़ा खतरा टल गया है।

    FIR दर्ज, जांच जारी; DGP पंजाब पुलिस ने दी जानकारी

    • मले में मामला दर्ज: संबंधित पुलिस स्टेशन में कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। इस साजिश के पीछे शामिल असामाजिक तत्वों और उनके नेटवर्क की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए गहन जांच जारी है।

    • डीजीपी पंजाब का बयान: पंजाब पुलिस के महानिदेशक (DGP) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (ट्विटर) पर इस सफलता की जानकारी साझा करते हुए कहा कि पंजाब पुलिस आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने, संगठित अपराध के सफाए और पूरे राज्य में शांति व जनसुरक्षा कायम रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    #PunjabPolice #AmritsarNews #TerrorPlotFoiled #PunjabNews #IEDRecovered #DainikKhabar #SecurityAlert #DGPPanjabPolice

  • sham 6 bje.jpg

    दैनिक खबर: आज 16 अगस्त , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

    पांच बार के विधायक ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई: पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का संदिग्ध हालत में मिला शव:

    बीरभूम के टीएमसी दफ्तर में फांसी से लटका मिला देह; सुसाइड नोट में पार्टी के गलत कामों का किया जिक्र।

    चिदंबरम बोले- दिमागी नक्सली होने पर उन्हें गर्व: पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सली' वाले बयान पर पी. चिदंबरम का पलटवार:

    बोले- मुझे अर्बन नक्सल होने पर है गर्व; स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री ने की थी देश को इनसे बचाने की अपील।

    वाराणसी एयरपोर्ट पर गोली चली, 2 कर्मचारी घायल: वाराणसी एयरपोर्ट पर हथियार की जांच के दौरान चली गोली:

    महिला समेत दो कर्मचारी घायल; मुंबई जा रहे यात्री को पुलिस ने लिया हिरासत में, जांच जारी।

    तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का BRS नेताओं पर बड़ा आरोप: तेलंगाना CM बोले-BRS ने सरकार गिराने के लिए तंत्र-मंत्र कराया: बोले:

    कांग्रेस सरकार को गिराने और सूखा लाने के लिए कराया तंत्र-मंत्र; मंदिरों में जा क्षुद्र पूजा करने का लगाया दावा।

    लखनऊ में घरों में पानी भरा: यूपी में मानसून का कहर:

    लखनऊ में जलभराव से सड़कें बनीं तालाब, 11 नदियां उफान पर; उत्तराखंड के चमोली में भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ हाईवे हुआ बंद।

    ईरान से समझौते को लेकर खाड़ी देश ट्रम्प से नाराज: अमेरिका-ईरान बातचीत से खाड़ी देशों में निराशा:

    ट्रम्प प्रशासन के प्रयासों के बावजूद नहीं हुआ समझौता; व्हाइट हाउस ने मतभेद की खबरों को खारिज कर मजबूत संबंधों का किया दावा।

    कैम्ब्रिज के सबसे कम उम्र के ब्लैक प्रोफेसर की मौत:

    कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के सबसे कम उम्र के अश्वेत प्रोफेसर जेसन अर्डे का निधन: 41 वर्ष की उम्र में घर पर मिले बेहोश; पुलिस ने अचानक मौत की जताई आशंका, जांच जारी।

    इजराइली PM नेतन्याहू को हार का खतरा:

    इजराइल चुनाव सर्वे में नेतन्याहू पर भारी पड़े पूर्व सेना प्रमुख: 'जमान इजराइल' पोल में आइजेनकोट की पार्टी 'यसार' को 25 तो लिकुड को 21 सीटें; 27 अक्टूबर को होना है मतदान।

    अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के 5 साल पूरे:

    तालिबान के काबुल पर कब्जे के 5 साल पूरे: देश पर नियंत्रण मजबूत और अर्थव्यवस्था में सुधार का दावा; महिलाओं के अधिकारों पर लगीं पाबंदियां, शारीरिक सजाएं फिर से हुईं आम।

    दिल्ली मर्डर केस: आदर्श नगर में 16 वर्षीय किशोर की हत्या मामला:

    दिल्ली पुलिस ने हरिद्वार से दबोचे दो कुख्यात आरोपी; वारदात को अंजाम देकर हुए थे फरार, एसीपी जहांगीरपुरी की टीम को मिली सफलता।

    दिल्ली खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का हुआ पुनर्गठन:

    उपराज्यपाल ने तिलक राज कटारिया को बनाया उपाध्यक्ष; कविता राठौर और मोहन गोयल गैर-सरकारी सदस्य नियुक्त, राजपत्र अधिसूचना जारी।

    दिल्ली खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का पुनर्गठन:

    उपराज्यपाल ने तिलक राज कटारिया को बनाया उपाध्यक्ष; कविता राठौर और मोहन गोयल बने गैर-सरकारी सदस्य, सरकार ने जारी की आधिकारिक राजपत्र अधिसूचना।

    एम्स में भर्ती जेपी नड्डा की हालत स्थिर, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती:

    डॉक्टरों ने डिस्चार्ज पर अभी नहीं लिया फैसला; लगातार की जा रही स्वास्थ्य की निगरानी, हालत स्थिर और पहले से बेहतर।

    किसानों के दिल्ली कूच से पहले खनौरी बॉर्डर सील:

    किसानों की 'किसान बचाओ पदयात्रा' को देखते हुए खनौरी-दाता सिंहवाला बॉर्डर सील: कंटीले तार और कंक्रीट ब्लॉक लगाकर रास्ते बंद; भारी पुलिस बल तैनात, रूट बदले, डल्लेवाल के नेतृत्व में जंतर-मंतर कूच की तैयारी।

    भारतीय सेना की ताकत बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय का बड़ा कदम:

    टाटा और NIBE के साथ ₹1,577 करोड़ के दो कॉन्ट्रैक्ट साइन; खरीदे जाएंगे लॉइटरिंग म्युनिशन सिस्टम और अन्य रक्षा उत्पाद।

    फरीदाबाद की बड़खल झील का ₹1.50 करोड़ की लागत से होगा सौंदर्यीकरण:

    प्रमुख पार्कों और मार्गों पर लगाई जाएंगी विक्टोरियन शैली की कास्ट आयरन बैंच, 15 महीने में पूरा होगा विकास कार्य।

    हरियाणा पुलिस में 400 SPO पदों पर भर्ती: हरियाणा पुलिस के टेलीकम्युनिकेशन विंग में होगी 400 स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) की भर्ती:

    पूर्व सैनिकों और एचएसआईएसएफ के पूर्व कांस्टेबलों से मांगे गए आवेदन, जल्द शुरू होगी चयन प्रक्रिया।

    गुरुग्राम के निर्वाणा कंट्री में ग्रीन बेल्ट बनी कूड़ा डंपिंग यार्ड:

    ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से सीएंडडी मलबा फेंकने का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश, प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने 62वें शीतला माता मेला महोत्सव में टेका माथा:

    स्वैच्छिक कोष से 1 लाख रुपये देने की घोषणा

    अम्बाला के डिफेंस कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव:

    800 निवासियों ने ली भागदारी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बंधा समां

    कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

  • WhatsApp Image 2026-08-16 at 4.53.44 PM.jpeg

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने शीतला माता महोत्सव में देवी मां के समक्ष माथा टेक आर्शीवाद लिया

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आयोजकों को अपने स्वैच्छिक कोष से एक लाख रुपए देने की घोषणा की

    अम्बाला, 16 अगस्त --- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज दोपहर 12 क्रास रोड पर 62वें शीतला माता (करूमारियम्मन) सालाना मेला महोत्सव में हिस्सा लेते हुए देवी मां के समक्ष माथा टेका और शोभायात्रा की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने आयोजकों को अपने स्वैच्छिक कोष से एक लाख रुपए देने की घोषणा की।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने श्रद्धालुओं को मेला आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दी। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे ऊर्जा मंत्री अनिल विज का श्रद्धालुओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। सलाना महोत्सव के तहत श्रद्धालुओं द्वारा कलश पूजा, कथा एवं पालकी यात्रा, शोभा यात्रा और अभिष पूजा का आयोजन किया जा रहा है। आज शोभा यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे जिन्होंने ऊर्जा मंत्री अनिल विज का ढोल नगाड़ों की थाप पर स्वागत किया। ऊर्जा मंत्री अनिल द्वारा एक लाख रुपए देने की घोषणा करते ही श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए मंत्री अनिल विज का हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर परिषद अम्बाला सदर के उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, भाजपा नेता सुनील नदारिया, आशीष सभ्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

    #AnilVij #AmbalaNews #SheetlaMataMela #HaryanaNews #DainikKhabar #AnilVijNews #AmbalaUpdates #HaryanaGovernment

  • Untitled Project - 2026-08-16T164225.108.jpg
    16/08/26 |

    सोनीपत: समझौता कराने से रंजिश में कारोबारी को कार से 3 बार कुचलने का प्रयास; PGI रोहतक रेफर, FIR दर्ज

    सोनीपत, 16 अगस्त (अन्‍नू): हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा में दिल्ली रोड पर रंजिश के चलते एक कारोबारी की कार से कुचलकर हत्या करने की खौफनाक कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी ने रंजिश में सुबह सैर पर निकले कारोबारी को कार से टक्कर मारी और फिर गाड़ी बैक करके 3 बार कुचलने का प्रयास किया। वारदात की पूरी तस्वीर पास में लगे CCTV में कैद हो गई है। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को PGI रोहतक रेफर किया गया है।

    प्रॉपर्टी विवाद सुलझाने की कोशिश पड़ी भारी

    • ऐसे शुरू हुई रंजिश: खरखौदा में दिल्ली रोड पर बैंक ऑफ इंडिया के सामने खल-बिनौले की दुकान चलाने वाले बाबूलाल ने अपनी दुकान का एक हिस्सा किराए पर दे रखा था। वहां अश्वनी और हेमंत प्रॉपर्टी का काम करते थे। 13 अगस्त की रात हेमंत ने साथियों से मनमुटाव के चलते अलग होने की बात कही, तो बाबूलाल ने उन्हें शांतिपूर्वक हिसाब करके अलग होने की सलाह दी।

    • दुकान में घुसकर दी थी धमकी: इसी बात से रंजिश रखते हुए हेमंत का भाई आशीष दुकान पर पहुंचा और बाबूलाल से गाली-गलौज व मारपीट का प्रयास किया। उसने बाबूलाल पर उकसाने का आरोप लगाते हुए जान से मारने की धमकी दी।

    सुबह सैर के दौरान 3 बार कुचलने का प्रयास

    • पीछे से मारी सीधी टक्कर: 14 अगस्त की सुबह करीब 6:30 बजे जब बाबूलाल दिल्ली बाईपास की तरफ सैर कर रहे थे, तभी एक हुंडई वैन्यू कार (HR79F1522) ने उन्हें पीछे से सीधी टक्कर मार दी, जिससे वह दूर जा गिरे।

    • बैक करके फिर से गाड़ी चढ़ाने की कोशिश: आरोपी चालक ने इतने पर भी गाड़ी नहीं रोकी। उसने कार मोड़कर दूसरी बार टक्कर मारी और फिर से बैक करके तीसरी बार कुचलने की कोशिश की।

    परिजन पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर हुआ फरार

    • आरोपी की हुई पहचान: शोर सुनकर परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, जिन्हें आता देख आरोपी शीशा नीचे कर जान से मारने की धमकी देते हुए कार लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने कार चालक की पहचान आशीष के रूप में की है।

    • PGI रोहतक रेफर: हादसे में बाबूलाल का पैर बुरी तरह से टूट गया है और गंभीर चोटें आई हैं। खरखौदा CHC में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें PGI रोहतक रेफर कर दिया गया।

    CCTV फुटेज कब्जे में लेकर केस दर्ज

    • पुलिस की कार्रवाई: सूचना मिलते ही खरखौदा थाना पुलिस और SI नरेंद्र की टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल की CCTV फुटेज कब्जे में ले ली है, जिसमें कार से कुचलने की पूरी वारदात दिखाई दे रही है।

    • फरार आरोपी की तलाश: पुलिस ने पीड़ित के बयान और मेडिकल रिपोर्ट (MLR) के आधार पर आरोपी आशीष के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

    #SonipatNews #KharkhodaNews #SonipatPolice #AttemptToMurder #HaryanaNews #DainikKhabar #PGIRohtak #CrimeNews

  • Untitled Project - 2026-08-16T163906.120.jpg
    16/08/26 |

    सोनीपत: इंस्टाग्राम रील के लिए गाड़ियों के काफिले से स्टंटबाजी; स्कॉर्पियो पर लगाई लाल बत्ती-सायरन, 6 गाड़ियां जब्त व 8 गिरफ्तार

    सोनीपत, 16 अगस्त (अन्‍नू): सोनीपत में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर इंस्टाग्राम रील बनाकर रुतबा दिखाने के चक्कर में युवकों को स्टंटबाजी करना भारी पड़ गया। शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार में गाड़ियों का काफिला दौड़ाने, खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंट करने और पुलिस जैसी लाल बत्ती-सायरन का अवैध इस्तेमाल करने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में 6 गाड़ियां इंपाउंड कर 8 युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

    इंस्टाग्राम पर फेमस होने के लिए निकाला था काफिला

    • वीडियो वायरल होते ही एक्शन: सिविल लाइन थाना प्रभारी परविंद्र सिंह के अनुसार, 15 अगस्त को सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप पर स्टंटबाजी का वीडियो सामने आया था। पुलिस ने तुरंत गाड़ियों के नंबरों और हुलिए के आधार पर जांच शुरू की।

    • कॉलेज छात्र और कारोबारी शामिल: पकड़े गए सभी 8 युवक सोनीपत के रहने वाले हैं और उनकी उम्र 22 से 25 साल के बीच है। इनमें से ज्यादातर कॉलेज स्टूडेंट और कुछ युवा कारोबारी हैं, जिन्होंने रील बनाकर सोशल मीडिया पर रुतबा दिखाने के लिए यह कदम उठाया था।

    स्कॉर्पियो पर लाल बत्ती; बिना नंबर प्लेट के दौड़ाईं गाड़ियां

    • सेक्टर-14 से खरीदी थी लाल बत्ती: काफिले में सबसे आगे चल रही सफेद स्कॉर्पियो-एन पर नंबर प्लेट नहीं थी और उस पर सेक्टर-14 की दुकान से खरीदकर अवैध बीकन लाइट (लाल बत्ती) और सायरन लगाया गया था।

    • 6 गाड़ियां इंपाउंड: पुलिस ने सफेद स्कॉर्पियो-एन, थार, काली स्कॉर्पियो एस-11, बलेनो, क्रेटा (HR10AZ-4024) और आई-10 (DL-11C-0748) को जब्त किया है। क्रेटा से ब्लैक फिल्म, प्रेशर हॉर्न और दो टेंपरेरी नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं।

    BNS की धाराओं में केस दर्ज; सख्त चेतावनी

    • केस दर्ज: पुलिस कर्मचारी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना) और 125 (दूसरों की जान खतरे में डालना) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

    • पुलिस की चेतावनी: थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी और नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

    #SonipatNews #HaryanaPolice #ReelsStunt #SonipatPolice #BNSAct #DainikKhabar #RoadSafety #ViralVideo

  • Untitled Project - 2026-08-16T163523.648.jpg
    16/08/26 |

    फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद फ्लाईओवर पर चाइनीज मांझे की चपेट में आया युवक; गर्दन पर 11 सेमी लंबा घाव, दिल्ली रेफर

    फरीदाबाद, 16 अगस्त (अन्‍नू): फरीदाबाद में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का जानलेवा कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ओल्ड फरीदाबाद फ्लाईओवर पर रविवार सुबह बाइक सवार 25 वर्षीय युवक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। मांझा कसने से युवक की गर्दन पर करीब 11 सेंटीमीटर लंबा गहरा घाव हो गया, जबकि माथे पर भी 5 सेंटीमीटर की गंभीर चोट आई है। बीके अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को दिल्ली के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

    बुआ के घर जाते समय हुआ हादसा

    • पल्ला का रहने वाला है पंकज: पल्ला पावर हाउस इलाके का निवासी पंकज (25) एक निजी कंपनी में काम करता है। रविवार सुबह वह अपनी बाइक से ओल्ड फरीदाबाद स्थित बुआ के घर जा रहा था।

    • चलती बाइक पर कसता चला गया मांझा: ओल्ड फरीदाबाद फ्लाईओवर पर अचानक पतंग का चाइनीज मांझा उसकी गर्दन में फंस गया। बाइक न रुक पाने के कारण मांझा गर्दन पर तेजी से कसता चला गया और त्वचा को गहराई तक काट दिया, जिससे खून का तेज बहाव शुरू हो गया।

    लोग बनाते रहे वीडियो, राहगीर रूपेश ने पहुंचाया अस्पताल

    • संवेदनहीनता आई सामने: हादसे के बाद फ्लाईओवर पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन मदद करने के बजाय लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे।

    • समय पर पहुंची मदद: सेक्टर-17 की ओर जा रहे रूपेश कुमार ने भीड़ देखी तो तुरंत पंकज को संभाला और बिना देरी किए बीके अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने गर्दन की गंभीर चोट को देखते हुए प्राथमिक इलाज देकर दिल्ली रेफर कर दिया।

    प्रतिबंधित मांझे पर फिर उठे सवाल

    • प्रशासनिक दावों की खुली पोल: शहर में चाइनीज (प्लास्टिक/कांच युक्त) मांझे पर पूरी तरह से प्रतिबंध के बावजूद इसका सरेआम बिकना और इस्तेमाल होना लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस और प्रशासन से अवैध मांझा बेचने वालों के खिलाफ सख्त चेकिंग अभियान चलाने की मांग की है।

    #FaridabadNews #ChineseManjha #FaridabadAccident #HaryanaNews #PallaFaridabad #DainikKhabar #BanChineseManjha #RoadSafety

  • images.png

    कुन्हाड़ी गर्ल्स होस्टल में आरएसजीएल की डीपीएनजी सेवा शुरु केन्द्र व राज्य सरकार का स्वच्छ सुरक्षित हरित उर्जा के लिए पीएनजी-डीपीएनजी सुविधा विस्तार पर जोर- एमडी विनय पाटनी

    एन.एस.बाछल, 16 अगस्त, जयपुर।

    राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस आरएसजीएल ने डीपीएनजी सेवाओं का विस्तार करते हुए कोटा के कुन्हाडी के सद्गुरु प्राइम गर्ल्स हॉस्टल में डीपीएनजी सेवाएं उपलब्ध करा दी है। आरएसजीएल के प्रबंध निदेषक विनय पाटनी ने बताया कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा स्वच्छ, सुरक्षित, हरित और 24 गुणा 7 सीएनजी-डीपीएनजी सेवाओं के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरएसजीएल द्वारा कोटा में कोटावासियों के लिए घरेलू डीपीएनजी कनेक्षन जारी करने के साथ ही हॉस्टल्स, होटल्स, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग्स, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और ओैद्योगिक प्रतिष्ठानों को डीपीएनजी सेवाओं से जोड़ने के लिए प्राथमिकता से संरचना विकसित की जा रही है और उपलब्ध संरचना क्षेत्र में कनेक्षन जारी किये जा रहे हैं।

    आरएसजीएल एमडी ने कुन्हाड़ी स्थित सद्गुरु प्राइम हॉस्टल में पाइपलाइन के जरिए प्राकृतिक गैस (पीएनजी) सेवा का औपचारिक रूप से शुभारंभ करते हुए कहा कि डीपीएनजी एलपीजी का बेहतर विकल्प और सस्ती व सुगम सेवाएं हैं।  डीपीएनजी सेवाएं स्वच्छ, सुरक्षित और कुशल ऊर्जा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    इस अवसर पर आरएसजीएल के उप महाप्रबंधक सीपी चौधरी, ने कहा कि पीएनजी पर्यावरण अनुकूल, सुरक्षित और किफायती ईंधन है जो हॉस्टल में खाना पकाने के लिए उत्कृष्ट और विश्वसनीय गैस आपूर्ति सुनिश्चित करता है। इस अवसर पर आरएसजीएल और हॉस्टल से जुड़े अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 48810.jpg
    16/08/26 |

    मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित किए : हिमाचल प्रदेश

    एन.एस.बाछल, 16 अगस्त, शिमला।

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के रिज मैदान पर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हिमाचल प्रदेश से विशेष लगाव था। वह मनाली स्थित अपने आवास पर समय-समय पर छुट्टियां बिताने आते रहते थे। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सबको साथ लेकर चलने की राजनीति में विश्वास रखते थे, जो वर्तमान समय में कम देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धापूर्वक याद कर रहा है। मुख्यमंत्री ने उनके देश और प्रदेश के विकास में दिए योगदान को भी याद किया। 

    इस दौरान सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति के गीतों का गायन किया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, पार्षदगण, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, नगर निगम शिमला के आयुक्त सचिन कंवल सहित अन्य गणमान्यों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • WhatsApp Image 2026-08-16 at 3.18.54 PM.jpeg
    16/08/26 |

    अंबाला: डिफेंस कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव; 800 से अधिक लोगों ने लिया भाग

    अंबाला, 16 अगस्त (अन्‍नू): डिफेंस कॉलोनी स्थित पंचायती बाग में हरियाली तीज के अवसर पर एक भव्य तीज महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस सांस्कृतिक उत्सव में क्षेत्र के लगभग 700 से 800 निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

    मुख्य अतिथियों की उपस्थिति और सांस्कृतिक झलकियां

    • अतिथियों का स्वागत: कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतुल महेंद्रू एवं भारती महेंद्रू उपस्थित रहे, जबकि विकास बहगल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

    • हरियाणवी संस्कृति की छटा: आयोजन में पारंपरिक हरियाणवी लोक-नृत्य, संगीत, झूलों और विविध मनोरंजक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। महिलाओं और बच्चों ने सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

    नारी शक्ति और सामाजिक सौहार्द की मिसाल

    • महिला मंडल का विशेष योगदान: इस आयोजन को सफल बनाने में रेनू भामर, आशा राणा, इंदु डांगी, डॉ. भावना, कविता शर्मा, सतविंदर कौर एवं उनकी सहयोगी सखियों का विशेष योगदान रहा।

    • उत्साहवर्धन व आभार: मुख्य अतिथि अतुल महेंद्रू और विकास बहगल ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उपस्थित जनसमूह को हरियाली तीज की बधाई दी। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद व्यक्त किया।

    #AmbalaNews #AmbalaCantt #HariyaliTeej #DefenceColony #HaryanaCulture #DainikKhabar #AmbalaUpdates #TeejMahotsav

  • Untitled Project - 2026-08-16T151048.041.jpg
    16/08/26 |

    अंबाला: डिफेंस कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव; 800 से अधिक लोगों ने लिया भाग

    अंबाला, 16 अगस्त (अन्‍नू): डिफेंस कॉलोनी स्थित पंचायती बाग में हरियाली तीज के अवसर पर एक भव्य तीज महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस सांस्कृतिक उत्सव में क्षेत्र के लगभग 700 से 800 निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

    मुख्य अतिथियों की उपस्थिति और सांस्कृतिक झलकियां

    • अतिथियों का स्वागत: कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतुल महेंद्रू एवं भारती महेंद्रू उपस्थित रहे, जबकि विकास बहगल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

    • हरियाणवी संस्कृति की छटा: आयोजन में पारंपरिक हरियाणवी लोक-नृत्य, संगीत, झूलों और विविध मनोरंजक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। महिलाओं और बच्चों ने सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

    नारी शक्ति और सामाजिक सौहार्द की मिसाल

    • महिला मंडल का विशेष योगदान: इस आयोजन को सफल बनाने में रेनू भामर, आशा राणा, इंदु डांगी, डॉ. भावना, कविता शर्मा, सतविंदर कौर एवं उनकी सहयोगी सखियों का विशेष योगदान रहा।

    • उत्साहवर्धन व आभार: मुख्य अतिथि अतुल महेंद्रू और विकास बहगल ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उपस्थित जनसमूह को हरियाली तीज की बधाई दी। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद व्यक्त किया।

    #AmbalaNews #AmbalaCantt #HariyaliTeej #DefenceColony #HaryanaCulture #DainikKhabar #AmbalaUpdates #TeejMahotsav

  • Untitled Project - 2026-08-16T143632.979.jpg

    कानपुर: बेटे के बर्थडे पर 16 रुपये में कपड़े का ऑफर देना कपड़ा व्यापारी को पड़ा भारी; आधी रात उमड़ी 4 हजार की भीड़, भगदड़ मचने पर ताला लगाकर भागा दुकानदार

    कानपुर, 16 अगस्त (अन्‍नू): उत्तर प्रदेश के कानपुर में बेटे के जन्मदिन पर दिया गया एक लुभावना ऑफर कपड़ा व्यापारी के लिए गले की फांस बन गया। अनवरगंज थाना क्षेत्र की अलम मार्केट में होजरी दुकान चलाने वाले रईस आलम ने 15 अगस्त की रात 11:59 बजे सोशल मीडिया पर एक रील अपलोड की, जिसमें उन्होंने दावा किया कि बेटे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रात में सिर्फ 16 मिनट के लिए दुकान का कोई भी रेडीमेड कपड़ा (सूट, जींस, शर्ट) मात्र 16 रुपये में मिलेगा।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ऑफर, आधी रात पहुंचे हजारों लोग

    • जंगल की आग की तरह फैला वीडियो: वीडियो वायरल होते ही आधी रात को ही ऑफर का फायदा उठाने के लिए लोग अलम मार्केट की ओर दौड़ पड़े।

    • मच गई भगदड़: देखते ही देखते दुकान के बाहर करीब 3,000 से 4,000 लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पहले आगे निकलने की होड़ मची और फिर धक्का-मुक्की होने लगी, जिससे मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े।

    दुकानदार दुकान बंद कर हुआ रफूचक्कर; पुलिस ने भांजी लाठियां

    • ताला लगाकर भागा मालिक: हालात बिगड़ते और भीड़ को बेकाबू होते देख दुकानदार रईस आलम घबरा गया और दुकान में ताला लटकाकर मौके से फरार हो गया।

    • पुलिस ने संभाला मोर्चा: सूचना मिलते ही अनवरगंज और बेगमगंज थाने की पुलिस बल के साथ एसीपी मंजय सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाउडस्पीकर से एनाउंसमेंट की और लाठियां पटककर भीड़ को खदेड़ा।

    भाई हिरासत में; बिना अनुमति भीड़ जुटाने पर FIR की तैयारी

    • पुलिस की कार्रवाई: पुलिस ने मौके से दुकानदार के भाई को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

    • एसीपी का बयान: एसीपी मंजय सिंह ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के इस तरह का ऑफर देकर भारी भीड़ जुटाई गई, जिससे कानून-व्यवस्था और जान-माल का बड़ा खतरा पैदा हुआ। दुकानदार रईस आलम के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    #KanpurNews #ViralOffer #KanpurPolice #AlamMarket #UPNews #DainikKhabar #StampedeIncident #SocialMediaViral

  • image002HO1T.jpg
    16/08/26

    डीआरआई (DRI) का बड़ा खुलासा: 2,500 करोड़ रुपये के सुपारी घोटाले का पर्दाफ़ाश, दक्षिण-पूर्व एशियाई सुपारी को बांग्लादेशी बताकर हो रहा था आयात

    आरएस अनेजा, 16 अगस्त नई दिल्ली - डायरेक्टरेट ऑफ़ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने एक महीने तक चले इंटेलिजेंस-बेस्ड ऑपरेशन में एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफ़ाश किया है। यह नेटवर्क दक्षिण-पूर्व एशियाई सुपारी को बांग्लादेशी बताकर भारत में इम्पोर्ट करता था और साउथ एशियन फ़्री ट्रेड एरिया (SAFTA) के तहत रियायती ड्यूटी का फ़ायदा उठाता था। जांच में अब तक 2,500 करोड़ रुपये से ज़्यादा के संभावित रेवेन्यू लॉस का पता चला है। इस मामले में नौ लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।

    भारत में सुपारी के इम्पोर्ट पर 100% बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) लगती है। हालांकि, SAFTA एग्रीमेंट के तहत सुपारी के योग्य इम्पोर्ट पर कस्टम्स ड्यूटी पूरी तरह से माफ़ होती है। अगर इम्पोर्ट तय 'रूल्स ऑफ़ ओरिजिन' क्राइटेरिया को पूरा करते हैं, तो बांग्लादेश से आने वाली सुपारी SAFTA के तहत छूट की हकदार होती है।

    इसके बाद, कोलकाता और विशाखापत्तनम में इम्पोर्टर्स, कस्टम्स ब्रोकर्स और IEC होल्डर्स से जुड़ी कई जगहों पर एक साथ तलाशी ली गई। सुपारी के दक्षिण-पूर्व एशियाई मूल (ओरिजिन) को साबित करने वाले कई आपत्तिजनक दस्तावेज़ और ठोस सबूत बरामद किए गए। DRI अधिकारियों ने लगभग 75 लाख रुपये नकद भी बरामद और ज़ब्त किए, जिनके बारे में माना जाता है कि यह गैर-कानूनी रूप से इम्पोर्ट किए गए सामान की बिक्री से मिली रकम थी। लगभग 160 MT सुपारी का एक चालू कंसाइनमेंट भी मिला।

    अब तक की जांच से सुपारी के बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी वाले इम्पोर्ट का पता चला है, जिसमें हाल के वर्षों में सरकारी खजाने को 2,500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कस्टम्स ड्यूटी का नुकसान हुआ है। मास्टरमाइंड दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों से सुपारी को बांग्लादेश के एक EPZ में इम्पोर्ट करवाते थे और फिर सिर्फ़ कंटेनर और बैग बदलकर सामान को भारत भेजते थे, और उन्हें बांग्लादेशी मूल की सुपारी बताते थे। उन्होंने बांग्लादेशी अधिकारियों से धोखाधड़ी करके SAFTA 'सर्टिफिकेट ऑफ़ ओरिजिन' हासिल किए थे। मास्टरमाइंड भारतीय इम्पोर्टर्स से कंसाइनमेंट की रूटिंग, डॉक्यूमेंटेशन, क्लीयरेंस और ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था करने और भारी मात्रा में नकद पेमेंट इकट्ठा करने के लिए मोटा कमीशन लेते थे... जांच में पैसों के लेन-देन और हेरफेर के लिए हवाला चैनलों और डमी कंपनियों के इस्तेमाल का भी पता चला है।

    जांच में यह भी पता चला है कि एक कस्टम्स ब्रोकर फ़र्म इस मामले में पहचाने गए सुपारी के ज़्यादातर धोखाधड़ी वाले इम्पोर्ट के क्लीयरेंस के लिए मुख्य रूप से ज़िम्मेदार थी। DRI की चल रही जांच के नतीजतन, सक्षम अधिकारी ने कस्टम्स ब्रोकर का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।

    इस तरह के अवैध आयात से घरेलू सुपारी उत्पादकों और वैध व्यापार पर बुरा असर पड़ता है; इससे कीमतों में अनुचित उतार-चढ़ाव आता है और वैध व्यवसायों के लिए समान अवसर का माहौल बिगड़ता है। सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुँचाने के अलावा, ये अवैध गतिविधियाँ सीमावर्ती क्षेत्रों में विनियमित व्यापार प्रथाओं और आर्थिक सुरक्षा को भी कमज़ोर करती हैं।

    इस ऑपरेशन के ज़रिए, DRI ने एक ऐसे सुनियोजित नेटवर्क को प्रभावी ढंग से तोड़ा है जो उत्पाद के मूल देश (country of origin) के बारे में गलत जानकारी देने, SAFTA के फ़ायदों का धोखाधड़ी से लाभ उठाने और बड़े पैमाने पर कस्टम राजस्व की चोरी करने में शामिल था।

  • Untitled Project - 2026-08-16T143410.207.jpg

    झांसी: जिस पल्लेदार को दी रोटी उसी ने रचा गल्ला व्यापारी को लूटने का चक्रव्यूह; पुलिस एनकाउंटर में 4 बदमाश घायल

    झांसी, 16 अगस्त (अन्‍नू): उत्तर प्रदेश के झांसी में 'जिस थाली में खाया उसी में छेद किया' की कहावत चरितार्थ करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिस व्यापारी ने पल्लेदार को रोजी-रोटी दी, उसी ने दोस्त का कर्ज चुकाने के लिए अपने ही सेठ को गोलियों से भूनने और लूटने की खौफनाक साजिश रच डाली। सीपरी बाजार पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम ने मुठभेड़ के बाद साजिशकर्ता पल्लेदार समेत 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

    दोस्त का कर्ज उतारने के लिए दुकान के पल्लेदार ने कराई रेकी

    • 12 अगस्त की वारदात: कैलाश रेजीडेंसी निवासी गल्ला व्यापारी प्रशांत गुप्ता 12 अगस्त की शाम भोजला मंडी से काम निपटाकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर लूटपाट की कोशिश की थी।

    • पल्लेदार निकला मास्टरमाइंड: पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि व्यापारी की सटीक लोकेशन उनकी ही दुकान पर काम करने वाले पल्लेदार शिवम ने दी थी।

    • कर्ज चुकाने के लिए रची साजिश: शिवम के दोस्त सुरेंद्र पर लाखों का कर्ज था। कर्ज से मुक्ति पाने के लिए शिवम ने सुरेंद्र को सलाह दी कि सेठ रोज मोटा कैश लेकर निकलते हैं, उन्हें लूट लो। सुरेंद्र ने इस साजिश में अपने दो सालों (आकाश और प्रद्युम्न) को भी शामिल कर लिया। घटना के दिन शिवम खुद काम पर नहीं गया और मंडी में छुपकर व्यापारी की लोकेशन देता रहा।

    पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग; थाना प्रभारी की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली

    • लकारा पुलिया के पास घेराबंदी: घटना के 4 दिन बाद सूचना मिलने पर सीपरी बाजार पुलिस और स्वाट टीम ने लकारा पुलिया के पास बदमाशों की घेराबंदी की।

    • पुलिस पर फायर: खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली सीपरी बाजार थाना प्रभारी जय प्रकाश चौबे की बुलेटप्रूफ जैकेट में जा लगी, जिससे वे बाल-बाल बचे।

    जवाबी कार्रवाई में चारों बदमाशों के पैर में लगी गोली; दतिया के रहने वाले हैं आरोपी

    • एनकाउंटर में धराए: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चारों बदमाशों के पैरों में गोली लगी और वे मौके पर गिर पड़े। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

    • बरामदगी: आरोपियों के कब्जे से 4 अवैध तमंचे, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है।

    • एसपी सिटी का बयान: नगर पुलिस अधीक्षक (SP City) प्रीति सिंह ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपी दतिया (मध्य प्रदेश) के रहने वाले हैं। सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

    #JhansiNews #JhansiPolice #UPPolice #JhansiEncounter #GallaVyapari #UPNews #DainikKhabar #CrimeNews

  • image003U9QA.jpg
    16/08/26

    साइबर कुश्ती 2026: भारत का अनोखा साइबर सुरक्षा और AI हैकाथॉन

    आरएस अनेजा, 16 अगस्त नई दिल्ली - भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के तहत, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) ने 15 अगस्त को 'साइबर कुश्ती 2026' (CYBER KUSHTI 2026) लॉन्च किया। यह एक राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हैकाथॉन है, जिसे साइबर सुरक्षा असेसमेंट में इंसानी समझ और फ़ैसले लेने की क्षमता को परखने और पहचानने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

    इस हैकाथॉन को औपचारिक रूप से NIELIT के डायरेक्टर जनरल और NIELIT डीम्ड यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) एम. एम. त्रिपाठी ने लॉन्च किया। इसे 'साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल फोरेंसिक और इंटेलिजेंस पर तीसरी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस' (NCCDFI 2026) के आधिकारिक पैरेलल टेक्निकल ट्रैक के तौर पर शुरू किया गया। यह प्रतियोगिता नेशनल सिक्योरिटी डेटाबेस (NSD) के तहत इंफॉर्मेशन शेयरिंग एंड एनालिसिस सेंटर (ISAC फ़ाउंडेशन) के सहयोग से आयोजित की जा रही है, जिसमें CERT-In नॉलेज पार्टनर है।

    'साइबर कुश्ती 2026' के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त को शुरू हुआ और यह 10 सितंबर 2026 तक खुला रहेगा। इसमें भाग लेना मुफ़्त है और तीन लोगों की टीम में छात्र और स्वतंत्र रिसर्चर हिस्सा ले सकते हैं।

    सिर्फ़ पता लगाने पर नहीं, बल्कि फ़ैसले लेने की क्षमता पर केंद्रित हैकाथॉन

    पारंपरिक साइबर सुरक्षा प्रतियोगिताओं के विपरीत, जो मुख्य रूप से कमज़ोरियों (vulnerabilities) को खोजने या 'कैप्चर द फ़्लैग' (CTF) चुनौतियों पर केंद्रित होती हैं, 'साइबर कुश्ती 2026' को प्रतिभागियों की साइबर सुरक्षा से जुड़े फ़ैसलों का मूल्यांकन करने, उन्हें प्राथमिकता देने और उनका बचाव करने की क्षमता को परखने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

    भाग लेने वाली हर टीम को एक जैसा और जानबूझकर अधूरा छोड़ा गया 'सिक्योरिटी असेसमेंट पैकेज' दिया जाएगा। इसमें AI से तैयार की गई जानकारी, स्टैटिक एनालिसिस आउटपुट, डिपेंडेंसी और सीक्रेट्स स्कैन, आर्किटेक्चर डॉक्यूमेंटेशन, सोर्स कोड और एप्लिकेशन लॉग शामिल होंगे।

    इस पैकेज में गलत, डुप्लिकेट और सही जानकारी शामिल होगी, जबकि कुछ वास्तविक कमज़ोरियों को जानबूझकर हटा दिया जाएगा। टीमों को एक सही और प्राथमिकता के आधार पर तैयार किया गया सिक्योरिटी असेसमेंट रिपोर्ट देना होगा और अपने फ़ैसलों का बचाव करना होगा। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को न केवल वास्तविक समस्याओं की पहचान करने के लिए, बल्कि गलत जानकारी को सही ढंग से खारिज करने के लिए भी पुरस्कृत किया जाएगा।

  • 202608163906429.jpg

    वाराणसी एयरपोर्ट पर बड़ी चूक: एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से पहले चेकिंग के दौरान चली गोली, दो सुरक्षाकर्मी घायल

    आरएस अनेजा, 16 अगस्त नई दिल्ली - आज प्रात: लगभग 9:30 बजे, वाराणसी से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 1810 के यात्री कमलेश केदारनाथ राय ने तय प्रक्रिया के अनुसार चेक-इन काउंटर पर एक लाइसेंसी हथियार (21 जिंदा कारतूसों वाली 7.62 mm की पिस्तौल) होने की जानकारी दी।

    यात्री को ज़रूरी सुरक्षा प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए तय स्क्रीनिंग एरिया में ले जाया गया। हथियार को संभालने और उसकी जांच के दौरान, गलती से एक गोली चल गई। गोली टकराकर वापस आई और दो स्क्रीनिंग कर्मचारियों - रोहित राज और सुमन कुमारी - को घायल कर दिया।

    दोनों कर्मचारियों को तुरंत मदद दी गई और इलाज के लिए वाराणसी के न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।

    स्थानीय पुलिस को तुरंत सूचना दी गई और जांच तथा कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई के लिए यात्री को हिरासत में ले लिया गया है।

    ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) इस घटना की परिस्थितियों की जांच कर रहा है, जिसमें हवाई अड्डों पर लाइसेंसी हथियारों को संभालने और ले जाने के लिए तय प्रक्रियाओं का पालन शामिल है। जांच के नतीजों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

    घटना को तुरंत काबू में कर लिया गया और हवाई अड्डे का कामकाज बिना किसी रुकावट के जारी है।

    *****

  • k8YdNpeaALeaJxtj.jpg
    16/08/26

    भारत ब्रिक्स पर्यावरण कार्य समूह की बैठकों की मेज़बानी करेगा; बैठकें नई दिल्ली के भारत मंडपम में (17-18 अगस्त 2026) होंगी

    v आरएस अनेजा, 16 अगस्त नई दिल्ली - भारत 18 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में ब्रिक्स देशों के पर्यावरण मंत्रियों की 12वीं बैठक की मेज़बानी करने जा रहा है। इससे पहले, 17 अगस्त 2026 को पर्यावरण कार्य समूह और जलवायु परिवर्तन व टिकाऊ विकास पर संपर्क समूह के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक होगी। यह कार्यक्रम भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 की मुख्य थीम - ‘सुदृढशीलता, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा।

    ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव करेंगे। यह बैठक सदस्य देशों के मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों, नीति-निर्माताओं और विशेषज्ञों के लिए सार्थक चर्चा करने, आम सहमति बनाने और पर्यावरण के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने का मंच प्रदान करेगी।

    पहले दिन वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक होगी। इसमें उद्घाटन सत्र और ब्रिक्स पर्यावरण कार्य समूह तथा जलवायु परिवर्तन और सतत विकास पर संपर्क समूह की प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श शामिल होगा।

    दूसरे दिन मंत्री-स्तरीय चर्चा होगी, जिसमें परिणामी दस्तावेज़ और विषयगत चर्चाओं पर बातचीत की जाएगी। ये चर्चाएँ पर्यावरण सहयोग और सतत विकास के प्रति ब्रिक्स सदस्य देशों की सामूहिक प्रतिबद्धता की जानकारी देंगी। अध्यक्षता के हिस्से के रूप में, भारत ने ब्रिक्स पर्यावरण कार्य समूह के तहत केंद्रित गतिविधियों के लिए चार प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की पहचान की है।

    प्राथमिकता I: सतत जीवन शैली को बढ़ावा देना - यह समझदारीपूर्ण उपभोग और सामुदायिक प्रथाओं के माध्यम से सतत जीवन शैली को बढ़ावा देकर पर्यावरणीय प्रतिबद्धताओं पर बल देती है। इसके साथ ही, यह सदस्य देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने, ज्ञान साझा करने, बेहतरीन प्रथाओं और सफलता की कहानियों को साझा करने पर जोर देती है ताकि नवीन दृष्टिकोण विकसित किए जा सकें।

     

    प्राथमिकता II: वनीकरण, जंगल की आग का प्रबंधन और आपदा के प्रति दृढ़ताशील - यह भूमि बहाली को मजबूत करने पर केंद्रित है। इसमें संरचित ज्ञान के आदान-प्रदान और क्षमता निर्माण को उन्नत डेटा संग्रह और निगरानी के साथ जोड़ा जाता है, और एकीकृत, परिदृश्य-आधारित हरित दृष्टिकोणों के माध्यम से साझा चुनौतियों का समाधान किया जाता है। यह प्राथमिकता जंगल की आग के प्रबंधन, रोकथाम, तैयारी, समय पर पता लगाने और त्वरित प्रतिक्रिया पर भी जोर देती है।

    प्राथमिकता III: सर्कुलर इकोनॉमी (चक्रीय अर्थव्यवस्था) - यह मजबूत 'विस्तारित उत्पादक उत्तरदायित्व' (ईपीआर) नीतिगत ढांचे और नियामक दृष्टिकोण विकसित करके प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन प्रथाओं को प्रदर्शित करती है। इस प्राथमिकता का उद्देश्य सदस्य देशों में बेहतरीन प्रथाओं का उदाहरण पेश करना है ताकि समानता और संसाधनों के कुशल उपयोग को सुनिश्चित किया जा सके। यह चक्रीय अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण नीतिगत साधन साबित होगा।

    प्राथमिकता IV: अनुकूलन - यह पारंपरिक ज्ञान पर आधारित जन-केंद्रित और समुदाय-नेतृत्व वाले अनुकूलन के माध्यम से जलवायु अनुकूलन पर सहयोग को आगे बढ़ाने पर केंद्रित है। यह प्राथमिकता व्यावहारिक सहयोग, संरचित ज्ञान के आदान-प्रदान, सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान और पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों पर आधारित नीति-प्रासंगिक परिणामों पर चर्चा का समर्थन करती है। इनसे ब्रिक्स सदस्य देशों में जलवायु के प्रति दृढ़ताशील होने को मजबूती मिलती है।

    पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने भारत की ब्रिक्स 2026 अध्यक्षता के अंतर्गत, मार्च से जुलाई 2026 की अवधि में वर्चुअल बैठकों, तकनीकी सत्रों, वेबिनार और बातचीत की शृंखला के माध्यम से चर्चा और विचार-विमर्श शुरू किया। ब्रिक्स संसाधन दक्षता और चक्रीय अर्थव्यवस्था, और कार्बन बाजारों को अनुकूलन लक्ष्यों के साथ जोड़ने पर बातचीत; साथ ही भूमि क्षरण, मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने की पहल, और आपदा दृढ़तशीलता के लिए जंगल की आग के प्रबंधन के एकीकृत तरीकों पर वेबिनार भी आयोजित किए गए। इन परामर्शों ने आम सहमति बनाने और 17-18 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में आमने-सामने की चर्चा के लिए आधार तैयार करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।

  • Untitled Project - 2026-08-16T135805.727.jpg
    16/08/26 |

    पानीपत: इसराना के पास ब्रेजा कार और पिकअप में भीषण टक्कर; कैटरिंग कर्मी की मौत, भिवानी के 4 दोस्तों समेत 10 गंभीर रूप से घायल

    पानीपत, 16 अगस्त (अन्‍नू): हरियाणा के पानीपत जिले में इसराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव शाहपुर के पास शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार जा रहे भिवानी के 4 दोस्तों की तेज रफ्तार ब्रेजा कार और कैटरिंग का सामान लेकर लौट रही लोडिंग पिकअप के बीच सीधी टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार एक कैटरिंग कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए।

    हरिद्वार जा रहे थे भिवानी के 4 दोस्त; चलती कार में पी रहे थे शराब

    • भिवानी से निकले थे दोस्त: ब्रेजा कार में सवार भिवानी निवासी अमन (व्यापारी), श्रेयस, राहुल और संजय शनिवार शाम हरिद्वार घूमने के लिए निकले थे।

    • कार में शराब पीने की बात आई सामने: घायल अमन ने बताया कि सफर के दौरान चारों दोस्त गाड़ी में शराब पी रहे थे। तड़के करीब 2 बजे शाहपुर के पास तेज रफ्तार के कारण दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे गाड़ियां सड़क किनारे पलट गईं।

    कैटरिंग का काम निपटाकर लौट रहे थे 8 कर्मचारी; जोगेंद्र की मौत

    • पानीपत लौट रहे थे कर्मी: दूसरी ओर, लोडिंग पिकअप में पानीपत के विजय नगर और नूरवाला के 8 कैटरिंग कर्मचारी सवार थे, जो रात को कार्यक्रम निपटाकर सामान लादकर लौट रहे थे।

    • 1 की मौत, 10 खानपुर रेफर: राहगीरों की सूचना पर डायल 112 और एंबुलेंस की टीमों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पिकअप सवार जोगेंद्र (पुत्र अमित सिंह) को मृत घोषित कर दिया। 10 गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां (सोनीपत) रेफर कर दिया गया है।

    पुलिस की कार्रवाई जारी

    • वाहन हटाकर खोला रास्ता: इसराना थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटाकर कब्जे में ले लिया है।

    • परिजनों को दी सूचना: पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भिजवा दिया है और घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। बयानों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    #PanipatNews #IsranaAccident #RoadAccident #HaryanaNews #PanipatPolice #DainikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-08-16T140507.902.jpg
    16/08/26 |

    यमुनानगर: नाके पर पुलिस को देख कार छोड़कर भागा तस्कर; स्विफ्ट से 228 बोतल अवैध देसी शराब बरामद

    यमुनानगर, 16 अगस्त (अन्‍नू): जिले के बुड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत लाकड़ इंटरस्टेट नाके पर देर रात पुलिस की सतर्कता से अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है। पुलिस को देखते ही स्विफ्ट कार सवार तस्कर गाड़ी भगा ले गया और निर्माणाधीन सड़क पर कार फंसने के बाद अंधेरे व पानी भरे खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने कार से 19 पेटियों में कुल 228 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की है।

    पुलिस को देख भगाई कार; पॉपुलर के खेतों में घुसा तस्कर

    • नाकाबंदी देख मोड़ी कार: एंटी नारकोटिक सेल (ANC) यमुनानगर की टीम रात करीब 2 बजे गांव लाकड़ में इंटरस्टेट नाके पर मुस्तैद थी। इसी दौरान नत्थनपुर की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। चालक कार रोकने के बजाय उसे नवाजपुर की ओर भगा ले गया।

    • अंधेरे और खेतों में पानी का उठाया फायदा: पुलिस टीम ने कार का पीछा किया। भागने के चक्कर में कार निर्माणाधीन सड़क पर जाकर फंस गई और उसका एक टायर भी फट गया। इसके बाद चालक कार छोड़कर पास के पॉपुलर के खेतों की तरफ भाग निकला। अंधेरा होने और खेतों में जलभराव के कारण आरोपी फरार होने में कामयाब रहा।

    डिग्गी और पिछली सीट से मिलीं 19 पेटियां

    • 228 बोतल शराब जब्त: कार की तलाशी लेने पर ड्राइवर सीट के पीछे और डिग्गी से 19 गत्ता पेटियां बरामद हुईं, जिनमें कुल 228 बोतल अवैध देसी शराब (प्रति पेटी 12 बोतल) भरी हुई थी।

    • केस दर्ज: पुलिस ने सैंपल निकालकर पूरी शराब को सील कर दिया है। कार और शराब को सबूत के तौर पर कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम (Excise Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    #YamunanagarNews #HaryanaPolice #IllegalLiquor #ExciseAct #AntiNarcoticCell #DainikKhabar #HaryanaNews #YamunanagarPolice

  • WhatsApp Image 2026-08-16 at 12.48.46.jpg

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले 'वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?'

    अम्बाला, 16 अगस्त - कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम गाते समय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे और सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी बातबीच करते दिखाई दिए जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि वंदे मातरम के सम्मान में जिस प्रकार से सावधान खड़े होना चाहिए उनमें से एक भी खड़ा नहीं था। वो बातें कर रहे थे, घूम रहे थे, इतना ही नहीं खड्गे साहब ने बाद में जो भाषण दिया उसमें उन्होंने बहुत कहा कि हमने देश को ये दिया वो दिया लेकिन वो ये नहीं बताते कि उन्होंने देश के साथ क्या किया। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस ने भारत का विभाजन कर करोड़ों लोगों को बेघर किया जिसमें 10 लाख लोग मारे गए, ये भी तो कांग्रेस ने किया। आजादी की लड़ाई में कहीं पर भी ये नहीं कहा गया था कि हिन्दू और मुसलमान देश अलग-अलग बनाए जाएंगे। यह लड़ाई भारत के लिए लड़ी गई थी। खड्गे साहब लोगों को ये क्यों नहीं बताते कि 1984 में सिक्खों का जो नरसंहार हुआ वो भी कांग्रेस के ही राज में हुआ। अब जब जंतर मंतर पर आंदोलन हुआ तो राहुल गांधी ने कहा कि अगर कहीं पर गोली चलती है तो ऊपर के इशारे से चलती है, ऐसे में यह बताना जरूरी है कि 1984 में ऊपर का इशारा किसका था? कौन था उस वक्त प्रधानमंत्री? जिसके आदेश पर इतने बेगुनाह लोग मारे गए।

    ------------------------------

  • 1.jpg
    16/08/26 |

    "1857 में देशभर में हुए संघर्ष का इतिहास तकनीक के जरिए शहीद स्मारक में प्रदर्शित होगा" : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : मंत्री अनिल विज

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर शहीद स्मारक में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लाइट एंड साउंड शो का अवलोकन किया

    अम्बाला, 16 अगस्त --- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने 80वें स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अम्बाला छावनी में निर्मित शहीद स्मारक के ओपन एयर थियेटर में भव्य लाइट एंड साउंड शो का अवलोकन किया।

    इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सन् 1857 में अम्बाला छावनी में उठी स्वतंत्रता की चिंगारी से लेकर देशभर में हुए सभी संघर्षों की कहानी को यहां दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद हर 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) और 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को शाम के समय बेहतरीन कार्यक्रम मनाया जाएगा।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि 15 अगस्त देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस देश के हर हिस्से में मनाया जा रहा है, आज के दिन ही हिंदुस्तान आजाद हुआ था लेकिन आजादी की पहली लड़ाई 10 मई 1857 को अम्बाला छावनी से शुरू हुई थी, मगर अंजान कारणों से इसे पढ़ाया नहीं गया। उस दौरान इस लड़ाई में सारे हिंदुस्तान ने सशस्त्र जंग अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी थी, सही मायनों में आजादी का जज्बा था और जो आजाद होने की लोगों के अंदर भावना थी वो तभी से जागृत हुई। उन्होंने कहा कि 1857 की जंग को समर्पित शहीद स्मारक अम्बाला छावनी में 22 एकड़ क्षेत्र में बनाया गया है और सारे हिंदुस्तान में अम्बाला, मेरठ, झांसी और जहां-जहां भी उस समय संघर्ष हुआ वह इतिहास तकनीक के माध्यम से यहां दिखाया जाएगा।

    इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता कपिल विज, ललता प्रसाद, संजीव वालिया, संजीव सोनी, अजय बवेजा, विपिन खन्ना, विजेंद्र चौहान, शैली खन्ना, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, अनुज यादव, लाडी तुर्का, बलिंद्रपाल, अनिल नागर, नविंद्र गोसांई, सतीश शाक्या के अलावा शहीद स्मारक के निदेशक कुलदीप सैनी, पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन रितेश अग्रवाल एवं अन्य मौजूद रहे।  

  • Untitled Project - 2026-08-16T134929.602.jpg

    महाराष्ट्र: FDA का शाहरुख, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस; 'विमल इलायची' के विज्ञापन से पान मसाले के इनडायरेक्ट प्रचार का आरोप

    मुंबई, 16 अगस्त (अन्‍नू): महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। FDA का आरोप है कि ‘विमल इलायची’ के विज्ञापन के जरिए राज्य में प्रतिबंधित ‘विमल पान मसाला’ का इनडायरेक्ट (सरोगेट) प्रचार किया जा रहा है।

    15 दिन में मांगा जवाब; मन्नत और जुहू स्थित आवास पर भेजा नोटिस

    • 11 अगस्त को भेजा नोटिस: FDA ने तीनों अभिनेताओं को 11 अगस्त को नोटिस भेजकर 15 दिनों के भीतर जवाब और स्पष्टीकरण मांगा है।

    • पते पर पहुंचा नोटिस: शाहरुख खान को उनके बांद्रा स्थित आवास ‘मन्नत’, अजय देवगन को जुहू स्थित घर और टाइगर श्रॉफ को उनकी कंपनी ‘टाइगर श्रॉफ प्रोडक्शंस एलएलपी’ के पते पर नोटिस भेजा गया है।

    • FDA का तर्क: नोटिस में कहा गया है कि विज्ञापन में 'विमल' नाम, प्रोडक्ट और डायलॉग का इस्तेमाल इस तरह किया गया है जिससे मूल पान मसाला ब्रांड को बढ़ावा मिलता है।

    महाराष्ट्र में पान मसाले पर बैन; गुटखा नेटवर्क पर 'मकोका' की तैयारी

    • 2012 से लागू है प्रतिबंध: महाराष्ट्र में तंबाकू या निकोटिन युक्त गुटखा और पान मसाला के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर 2012 से रोक है। 13 जुलाई 2026 को इस बैन को पुनः एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है।

    • मकोका (MCOCA) के तहत कार्रवाई: FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे के निर्देशानुसार संगठित गुटखा व तंबाकू नेटवर्क के खिलाफ पुलिस के साथ मिलकर 'मकोका' (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) के तहत कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है।

    • 2 महीने में 15 करोड़ की जब्ती: 25 मई से 31 जुलाई के बीच FDA ने 658 ठिकानों पर रेड मारकर ₹15.11 करोड़ का प्रतिबंधित माल जब्त किया है, 519 FIR दर्ज की हैं और 701 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    क्या है सरोगेट एडवर्टाइजिंग का विवाद?

    • सरोगेट विज्ञापन का अर्थ: प्रतिबंधित उत्पाद (जैसे पान मसाला/शराब) का सीधा विज्ञापन न करके उसी ब्रांड के किसी अन्य उत्पाद (जैसे इलायची/सोडा) का विज्ञापन करना सरोगेट एडवर्टाइजिंग कहलाता है।

    • विमल का पुराना रुख: 2018 में भी स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दिए नोटिस पर कंपनी ने कहा था कि वह घरेलू बाजार में तंबाकू उत्पाद नहीं बनाती। जनवरी 2024 में दिल्ली हाईकोर्ट ने तंबाकू-रहित उत्पादों के व्यापार को कानूनी अधिकार मानते हुए विज्ञापन की अनुमति दी थी। हालांकि, महाराष्ट्र में पान मसाला पूरी तरह प्रतिबंधित होने के कारण FDA इसे नियमों का उल्लंघन मान रहा है।

    #ShahRukhKhan #AjayDevgn #TigerShroff #MaharashtraFDA #VimalPanMasala #SurrogateAds #BollywoodNews #DainikKhabar

  • HP0Y1W4bwAAvO-V.jpg

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

    आरएस अनेजा, 16 अगस्त नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उन्हें असाधारण दूरदर्शिता से संपन्न एक महान राजनेता के रूप में स्मरण किया, जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उनके विचारों और प्रयासों ने पीढ़ियों को प्रेरित किया है तथा उनके नेतृत्व ने हमारे राष्ट्र को सशक्त बनाया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अटल जी का सुशासन और जनकल्याण पर केन्द्रित दृष्टिकोण सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।

    एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा:

    “अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण कर रहा हूँ। अद्भुत दूरदृष्टि वाले एक असाधारण राजनेता, उन्होंने अपना पूरा जीवन हमारे राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया। उनके विचारों और प्रयासों ने पीढ़ियों को प्रेरित किया और उनके नेतृत्व ने हमारे राष्ट्र को सुदृढ़ बनाया। सुशासन और जन-कल्याण पर केन्द्रित उनका दृष्टिकोण हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।"

  • History.jpeg
    16/08/26 |

    आज 16 अगस्त का इतिहास

    आज 16 अगस्त का इतिहास

    1914 - लॉस एंजिलिस और सैन फ्रांसिस्को के बीच पहले विमान ने उड़ान भरी।

    1918 - लुथियाना ने खुद को स्वतंत्र घोषित किया।

    1959 - राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने फुलगेनसियो बतिस्ता को अपदस्थ करने के बाद क्यूबा की सत्ता संभाली।

    1969 - मिर्जा गालिब की 100वीं पुण्यतिथि पर डाक टिकट जारी किया गया।

    1982 - काेलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) में पहली बार जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

    1986 - मेरिओ सोरेस पुर्तग़ाल के प्रथम असैनिक राष्ट्रपति निर्वाचित।

    1987 - पनडुब्बी से पनडुब्बी पर मार करने की क्षमता वाले मिसाइल को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।

    1990 - सैम नुजोमा नामीबिया के पहले राष्ट्रपति निर्वाचित।

    1994 - इंडोनेशिया के सुमात्रा में 6.5 तीव्रता के भूकंप के भीषण झटकों से 200 लोगों की मौत।

    2001 - अमेरिकी व ब्रिटिश विमानों का इराक पर हमला।

    2003 - विश्व की पहली क्लोन भेंड़ डोली को दया मृत्यु दी गई।

    2004 - इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच वार्ता प्रारम्भ।

    2008-

    मध्य प्रदेश शासन द्वारा पार्श्व गायक नितिन मुकेश को लता मंगेशकर पुरस्कार प्रदान किया गया। टाटा मोटर्स ने सेना के लिए लाइट स्पेशिएस्टि ह्वीकल नाम से एक वाहन उतारा। बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार ने राज्य में 'मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना' का शुभारम्भ किया।

    पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में मिराज विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

    2009- कार्यवाहक वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने वर्ष 2009-10 का अंतरिम बजट पेश किया।

    2010-

    हिन्दी के प्रसिद्ध कवि कैलाश वाजपेयी, मैथिली के दिवंगत कथाकार मनमोहन झा तथा अंग्रेज़ी के लेखक बद्रीनाथ चतुर्वेदी समेत 23 लोगों को वर्ष 2009 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गुजराती के लेखक शिरीष जे. पंचाल ने यह पुरस्कार लेने से मना कर दिया। राज्यसभा संसद एवं प्रसिद्ध हिन्दी अनुवादक वाई. लक्ष्मीप्रसाद को तेलुगु साहित्य के लिये यह पुरस्कार दिया गया।

    शास्त्रीय गायक पंडित जसराज, वरिष्ठ फ़िल्म अभिनेता डॉ. श्रीराम लागू और नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति तथा कर्नाटक संगीत के तीन प्रसिद्ध व्यक्तियों कुल छह व्यक्तियों को उनके संगीत नाटक और नृत्य में योगदान के लिए प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी फ़ैलो (अकादमी रत्न) प्रदान करने की घोषणा की गई।

    2013 - पाकिस्तान के हजारा कस्बे स्थित एक बाज़ार में हुए बम विस्फोट में 84 लोग मारे गए और 190 घायल हुए।

  • 249555_HomePage_de34a94e-c56a-4fed-8b58-1f5525217014.jpg

    शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान,संस्कार स्वीट कैटर्स,जयपुर पर कार्रवाई,83 किलो एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री नष्ट कराई, घेवर का नमूना लिया : राजस्थान

    एन.एस.बाछल, 16 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में प्रदेशभर में संचालित “शुद्ध आहार–मिलावट पर वार” अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

    आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन तथा अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह एवं संयुक्त आयुक्त डॉ. विजय प्रकाश शर्मा के सुपरवीजन में जयपुर मुख्यालय की सेंट्रल टीम के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शनिवार को संस्कार स्वीट कैटर्स, रामपुरा रोड, सांगानेर, जयपुर का निरीक्षण किया।

    कार्रवाई के दौरान टीम ने घेवर का एक नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत लिया। नमूने को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में पाई गई लगभग 83 किलोग्राम एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री, जिसमें मिल्क केक, पाव ब्रेड, खट्टा पनीर, डोडा बर्फी, टोस्ट एवं काला नमक शामिल था, को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।

    इसके अतिरिक्त प्रतिष्ठान में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई तथा तैयार खाद्य सामग्री का रखरखाव भी अनहाइजीनिक स्थिति में पाया गया। मौके पर पाई गई अन्य कमियों के संबंध में प्रतिष्ठान को अलग से इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया जाएगा।

    आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ. टी. शुभमंगला ने कहा कि प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • images.png

    क्षेत्र में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता : मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 16 अगस्त, भोपाल।

    किसानों तक उर्वरकों का वितरण सुगम बनाने के लिए, भारत सरकार के IFMS पोर्टल और क्षेत्र के उर्वरक विक्रेताओं (खुदरा विक्रेताओं) के स्टॉक में सामंजस्य स्थापित करने हेतु, 15 और 16 अगस्त की छुट्टियों के दौरान 14 अगस्त को शाम 7 बजे से उर्वरकों की बिक्री बंद कर दी गई है। 17 अगस्त से हमें आवश्यकतानुसार उर्वरक उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही, 20 अगस्त से 'हर किसान हर घर, हर खेत खाद अभियान' भी शुरू हो रहा है, जिसके तहत किसानों को इस महीने से रबी की खाद उपलब्ध कराई जाएगी।

    कृषि सचिव निशांत वरावडे ने कहा कि क्षेत्र में रासायनिक उर्वरकों का पर्याप्त भंडार है, 1 अप्रैल से आज तक यूरिया की कुल उपलब्धता 17.04 लाख मीट्रिक टन रही है, जिसमें से 12.83 लाख मीट्रिक टन यूरिया किसानों द्वारा उत्पादित किया गया है, वर्तमान में 4.21 लाख मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यूरिया की उपलब्धता 1.60 लाख मीट्रिक टन थी।

    राज्य में 1 अप्रैल तक डीएपी और एनपीके की कुल उपलब्धता 11.20 लाख मीट्रिक टन थी, जिसमें से 7.09 लाख मीट्रिक टन किसानों द्वारा उगाया गया है, वर्तमान में उपलब्धता 4.10 लाख मीट्रिक टन है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में डीएपी + एनपीके की उपलब्धता 3.00 लाख मीट्रिक टन थी।

    राज्य में 1 अप्रैल तक कुल उपलब्ध एसएसपी (SSP) 6.78 लाख मीट्रिक टन था, जिसमें से 3.61 लाख मीट्रिक टन किसानों द्वारा जुटाया गया है, वर्तमान में 3.17 लाख मीट्रिक टन एसएसपी उपलब्ध है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • 249582_HomePage_1a440233-8939-4605-a731-72715da09de2.jpg

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के राजस्थान आगमन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनन्दन किया

    एन.एस.बाछल, 16 अगस्त, जयपुर।

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के राजस्थान आगमन पर शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनन्दन किया। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़) एवं अलवर से प्रदेश को 12 हजार करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास सहित अन्य कई सौगातें देंगे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 1000950725.jpg
    16/08/26 |

    आज का राशिफल - रविवार, 16 अगस्त, 2026

    ♈ मेष

    परिवार: परिवार में किसी पुराने विषय पर बातचीत हो सकती है। शांत रहकर बात करेंगे तो समाधान निकलेगा।

    कैरियर: लक्ष्य स्पष्ट रखें। कागजी काम और वित्तीय मामलों में छोटी गलती से बचें। आज की ज्योतिषीय प्रवृत्ति भी मेष को एकाग्रता बनाए रखने का संकेत देती है। �

    लाभ/हानि: रुका हुआ पैसा मिलने की उम्मीद बन सकती है, लेकिन खर्च नियंत्रित रखें।

    शेयर मार्केट: सोमवार को तेज शुरुआत देखकर तुरंत बड़ी पोजीशन न लें। मेटल/इन्फ्रा जैसे अस्थिर क्षेत्रों में स्टॉप-लॉस जरूरी रखें।

    बिजनेस: पुराने ग्राहक या संपर्क से अवसर बन सकता है।

    स्वास्थ्य: थकान और सिरदर्द से बचें।

    ऊर्जा: ⭐ 8/10 | मूड: आत्मविश्वासी, थोड़ा बेचैन

    शुभ समय: सुबह 9:15–10:30

    लकी नंबर: 9 | शुभ रंग: लाल

    उपाय: गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें और हनुमानजी का स्मरण करें।

    The Times of India

    ♉ वृषभ

    परिवार: आज प्रेम और पारिवारिक सामंजस्य बढ़ने के संकेत हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। �

    कैरियर: रचनात्मक काम में सफलता मिल सकती है। जल्दबाजी में नौकरी संबंधी बड़ा निर्णय न लें।

    लाभ/हानि: आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। अनावश्यक खरीदारी टालें।

    शेयर मार्केट: सोमवार के लिए बैंकिंग/FMCG जैसे अपेक्षाकृत स्थिर क्षेत्रों की वॉचलिस्ट तैयार कर सकते हैं।

    बिजनेस: ग्राहक से सकारात्मक बातचीत हो सकती है।

    स्वास्थ्य: पेट और खानपान का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: ⭐ 8/10 | मूड: शांत और संतुष्ट

    शुभ समय: सुबह 10:35–11:50

    लकी नंबर: 6 | शुभ रंग: सफेद/क्रीम

    उपाय: गणेशजी को सफेद मिठाई अर्पित करें।

    Navbharat Times

    ♊ मिथुन

    परिवार: भाई-बहन या नजदीकी रिश्तेदार से सहयोग मिलेगा। बातचीत से संबंध मजबूत होंगे।

    कैरियर: आपकी बुद्धि, संवाद क्षमता और नेटवर्किंग काम आएगी।

    लाभ/हानि: आर्थिक लाभ की संभावना है, लेकिन जोखिमपूर्ण निर्णय से बचें। आज के कुछ ज्योतिषीय आकलनों में भी मिथुन के लिए आर्थिक पक्ष सकारात्मक बताया गया है। �

    शेयर मार्केट: सोमवार को IT/टेक और कम्युनिकेशन शेयरों पर नजर रख सकते हैं, पर पुष्टि के बिना ट्रेड न लें।

    बिजनेस: मार्केटिंग और ऑनलाइन काम से फायदा।

    स्वास्थ्य: मानसिक थकान हो सकती है; नींद पूरी करें।

    ऊर्जा: ⭐ 8.5/10 | मूड: सक्रिय और जिज्ञासु

    शुभ समय: दोपहर 12:00–1:15

    लकी नंबर: 5 | शुभ रंग: हरा

    उपाय: “ॐ गं गणपतये नमः” 21 बार जपें।

    Indian Express - Gujarati

    ♋ कर्क

    परिवार: परिवार में प्रेम और सहयोग बढ़ेगा। भावनात्मक संबंध मजबूत होने के संकेत हैं। �

    कैरियर: अपनी बात तथ्य के साथ रखें। जल्द प्रतिक्रिया देने से बचें।

    लाभ/हानि: धन प्राप्ति का अवसर बन सकता है, लेकिन घरेलू खर्च भी रहेगा।

    शेयर मार्केट: सोमवार को पूंजी की सुरक्षा को प्राथमिकता दें; अफवाह के आधार पर ट्रेड न करें।

    बिजनेस: पुराने संपर्क उपयोगी साबित हो सकते हैं।

    स्वास्थ्य: पाचन और मानसिक तनाव का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: ⭐ 7/10 | मूड: संवेदनशील लेकिन सकारात्मक

    शुभ समय: दोपहर 1:20–2:30

    लकी नंबर: 2 | शुभ रंग: सफेद

    उपाय: गणेशजी को दूर्वा और मोदक अर्पित करें।

    Navbharat Times

    ♌ सिंह

    परिवार: घर में आपकी बात का प्रभाव रहेगा, लेकिन अहंकार या जिद से बचें।

    कैरियर: नए विचार सामने आएंगे। आज आत्ममंथन और अगले सप्ताह की योजना बनाना लाभकारी रहेगा। �

    लाभ/हानि: आय ठीक रहेगी, लेकिन दिखावे के खर्च से बचें।

    शेयर मार्केट: सोमवार को तेजी मिले तो चरणबद्ध तरीके से ट्रेड करें; एक साथ बड़ी पूंजी न लगाएं।

    बिजनेस: नेतृत्व क्षमता से नई डील आगे बढ़ सकती है।

    स्वास्थ्य: ऊर्जा अच्छी, लेकिन आराम भी जरूरी।

    ऊर्जा: ⭐ 8.5/10 | मूड: प्रभावशाली और आत्मविश्वासी

    शुभ समय: सुबह 8:00–9:10

    लकी नंबर: 1 | शुभ रंग: सुनहरा/केसरिया

    उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

    Navbharat Times

    ♍ कन्या

    आज चंद्रमा आपकी राशि में और हस्त नक्षत्र का प्रभाव होने से व्यावहारिकता, योजना और कार्यकुशलता प्रमुख रह सकती है। �

    The Economic Times +1

    परिवार: आपकी समझदारी से घरेलू समस्या हल हो सकती है।

    कैरियर: बहुत अच्छा दिन। अधूरा काम पूरा करने और नई योजना बनाने में सफलता।

    लाभ/हानि: मेहनत का आर्थिक लाभ मिल सकता है।

    शेयर मार्केट: सोमवार के लिए मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों की सूची बनाएं; ओवरट्रेडिंग से बचें।

    बिजनेस: कौशल आधारित काम से विशेष फायदा हो सकता है।

    स्वास्थ्य: पेट और तनाव का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: ⭐ 9/10 | मूड: केंद्रित और व्यावहारिक

    शुभ समय: सुबह 11:00–12:15

    लकी नंबर: 5 | शुभ रंग: हरा

    उपाय: गणेशजी को 21 दूर्वा अर्पित करें।

    ♎ तुला

    परिवार: घर में सुखद वातावरण रहेगा। किसी करीबी से अच्छी खबर मिल सकती है।

    कैरियर: वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने और प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं। �

    लाभ/हानि: आर्थिक लाभ संभव, लेकिन विलासिता पर खर्च नियंत्रित रखें।

    शेयर मार्केट: बैंकिंग/फाइनेंस पर सोमवार को नजर रख सकते हैं; बाजार खुलने के शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद निर्णय बेहतर रहेगा।

    बिजनेस: साझेदारी से लाभ संभव।

    स्वास्थ्य: कमर और थकावट का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: ⭐ 8.5/10 | मूड: प्रसन्न और संतुलित

    शुभ समय: दोपहर 2:30–3:45

    लकी नंबर: 6 | शुभ रंग: गुलाबी

    उपाय: गणेशजी को मोदक अर्पित करें।

    Navbharat Times

    ♏ वृश्चिक

    परिवार: मित्र या परिवार के किसी सदस्य का सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा। �

    कैरियर: धैर्य रखें; विरोधी या प्रतिस्पर्धी सक्रिय हो सकते हैं।

    लाभ/हानि: अचानक खर्च संभव है। उधार देने से बचना बेहतर।

    शेयर मार्केट: सोमवार को हाई-वोलैटिलिटी शेयरों में छोटी पोजीशन रखें।

    बिजनेस: नया अवसर मिलेगा, लेकिन दस्तावेज जांचकर ही समझौता करें।

    स्वास्थ्य: तनाव और नींद का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: ⭐ 7/10 | मूड: गंभीर और रणनीतिक

    शुभ समय: दोपहर 12:40–1:50

    लकी नंबर: 9 | शुभ रंग: मैरून

    उपाय: गणेशजी को दूर्वा अर्पित करके हनुमान चालीसा पढ़ें।

    Navbharat Times

    ♐ धनु

    परिवार: परिवार और संबंधों में सामंजस्य बढ़ने के अच्छे संकेत हैं। �

    कैरियर: आपकी कार्यक्षमता और नेतृत्व प्रभाव छोड़ सकता है। महत्वपूर्ण योजना आगे बढ़ सकती है।

    लाभ/हानि: धन संबंधी स्थिति सकारात्मक, फिर भी बड़े खर्च सोचकर करें।

    शेयर मार्केट: सोमवार को ट्रेंड स्पष्ट होने के बाद ही ट्रेड लें।

    बिजनेस: विस्तार या नए ग्राहक के संकेत अच्छे हैं।

    स्वास्थ्य: ऊर्जा अच्छी; अधिक भोजन से बचें।

    ऊर्जा: ⭐ 9/10 | मूड: आशावादी और उत्साही

    शुभ समय: सुबह 9:40–10:55

    लकी नंबर: 3 | शुभ रंग: पीला

    उपाय: गणेशजी को पीले फूल अर्पित करें।

    Navbharat Times

    ♑ मकर

    परिवार: घर का माहौल सामान्य से अच्छा रहेगा। बच्चों या युवा सदस्य से खुशी मिल सकती है। �

    कैरियर: लंबी अवधि की योजना बनाने का अच्छा समय।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति स्थिर रखने में सफल रहेंगे।

    शेयर मार्केट: सोमवार को कम जोखिम वाली रणनीति अपनाएं; पहली तेजी के पीछे न भागें।

    बिजनेस: पुराने ग्राहक से फायदा संभव।

    स्वास्थ्य: जोड़ों और कमर पर ध्यान दें।

    ऊर्जा: ⭐ 7.5/10 | मूड: गंभीर लेकिन संतुलित

    शुभ समय: दोपहर 1:50–3:05

    लकी नंबर: 8 | शुभ रंग: नीला

    उपाय: गणेशजी का स्मरण करें और जरूरतमंद को भोजन दें।

    The Times of India

    ♒ कुंभ

    परिवार: किसी महत्वपूर्ण विषय पर परिवार का सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: नई सोच और तकनीकी कौशल फायदा दे सकता है।

    लाभ/हानि: आर्थिक लाभ की संभावना अच्छी है; कुछ आज के ज्योतिषीय आकलनों में भी कुंभ को लाभकारी राशियों में रखा गया है। �

    शेयर मार्केट: सोमवार को IT, टेक और चुनिंदा बड़े शेयरों पर नजर रख सकते हैं; स्टॉप-लॉस के बिना ट्रेड न करें।

    बिजनेस: नए संपर्क और ऑनलाइन कारोबार लाभ दे सकते हैं।

    स्वास्थ्य: पर्याप्त पानी और नींद लें।

    ऊर्जा: ⭐ 8.5/10 | मूड: रचनात्मक और स्वतंत्र

    शुभ समय: सुबह 10:15–11:30

    लकी नंबर: 8 | शुभ रंग: आसमानी

    उपाय: गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें और पक्षियों को दाना दें।

    Indian Express - Gujarati

    ♓ मीन

    परिवार: जीवनसाथी और परिवार के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।

    कैरियर: रुका काम आगे बढ़ सकता है। दूसरों की बात सुनकर निर्णय लेना लाभकारी होगा।

    लाभ/हानि: आर्थिक राहत या रुका भुगतान मिलने की संभावना।

    शेयर मार्केट: सोमवार को फार्मा/FMCG जैसे अपेक्षाकृत रक्षात्मक क्षेत्रों पर नजर रख सकते हैं; केवल राशिफल के आधार पर निवेश न करें।

    बिजनेस: पुराने ग्राहक से लाभ और भुगतान मिलने के संकेत।

    स्वास्थ्य: नींद और पाचन का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: ⭐ 8/10 | मूड: शांत, भावुक और आध्यात्मिक

    शुभ समय: दोपहर 3:05–4:20

    लकी नंबर: 7 | शुभ रंग: हल्का पीला

    उपाय: गणेशजी को मोदक अर्पित करके “ॐ गं गणपतये नमः” 21 बार जपें।

    #राशिफल #राशियों #ज्योतिष #वार्षिकराशिफल #परिवार #कैरियर #लाभहानि #शुभमूहर्त #शेयरमार्केट #लक्की नंबर #शुभरंग #स्वास्थ्य #ऊर्जा #बिजनेस #मूड #दैनिकपॉजिटिविटी #आजकाशुभदिन #ध्यान #मौजदाताहित्य #जानकारी

  • Untitled Project - 2026-08-16T090830.400.jpg
    16/08/26 |

    सोनीपत: यमुनानगर से चुराया डंपर ले भाग रहे बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर; 2 जवान घायल, 1 गिरफ्तार

    सोनीपत, 16 अगस्त (अन्‍नू): सोनीपत में दिनदहाड़े डंपर चोरों का बेखौफ चेहरा देखने को मिला है। यमुनानगर से चुराया हुआ डंपर लेकर भाग रहे बदमाशों ने नाकाबंदी कर रोक रही पुलिस की गाड़ी में भीषण टक्कर मार दी। इस हादसे में पुलिस के दो जवान घायल हो गए और डायल 112 की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह पूरी खौफनाक वारदात पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।

    भीगन टोल से शुरू हुआ पीछा, मुरथल में मारी टक्कर

    • डायल 112 को मिली थी सूचना: एसीपी ऋषिकांत ने बताया कि डायल 112 के जरिए पुलिस को सूचना मिली थी कि यमुनानगर से एक डंपर चोरी हुआ है, जो नेशनल हाईवे-44 पर भीगन टोल प्लाजा की तरफ बढ़ रहा है।

    • पुलिस गाड़ी पर चढ़ाया डंपर: NH-44 पर मुस्तैद पुलिस टीम ने डंपर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक रुका नहीं और गांव मुरथल की तरफ गाड़ी मोड़ दी। मुरथल में जब पुलिस ने दोबारा घेराबंदी की, तो आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से पीछे की तरफ पुलिस की गाड़ी में सीधे टक्कर मार दी और भाग निकले।

    अग्रसेन चौक पर एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा चलते डंपर से कूदा

    • मेवात का खालिद गिरफ्तार: पुलिस की टीमों ने तुरंत नाकाबंदी कर अग्रसेन चौक के पास डंपर को घेर लिया और एक आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खालिद खान (निवासी मेवात) के रूप में हुई है।

    • 2 दिन के रिमांड पर आरोपी: पुलिस पूछताछ में आरोपी खालिद ने कबूल किया कि उसने यमुनानगर से डंपर चुराने से पहले भी एक अन्य डंपर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। कोर्ट ने आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

    • दूसरा आरोपी फरार: वारदात के दौरान दूसरा आरोपी चलते डंपर से कूदकर भागने में कामयाब रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए मुरथल थाना पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

    #SonipatNews #HaryanaPolice #DumperThieves #MurthalAccident #SonipatCrime #DainikKhabar #HaryanaNews #CCTVViral

  • gita.2.44.jpg
  • Untitled Project - 2026-08-16T085844.086.jpg

    लखनऊ में भीषण सड़क हादसा: सुल्तानपुर हाईवे पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक समेत 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत

    लखनऊ, 16 अगस्त (अन्‍नू): उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुल्तानपुर राजमार्ग पर रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां गंगागंज इलाके में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलटने से उस पर सवार चालक और 3 मजदूरों की दबने से मौत हो गई।

    तड़के 4:45 बजे हुआ हादसा; क्रेन की मदद से निकाले गए शव

    • गंगागंज इलाके में दुर्घटना: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 4:45 बजे गंगागंज इलाके में हुआ।

    • राहत और बचाव कार्य: सूचना मिलते ही गोसाईगंज थाना पुलिस, अग्निशमन विभाग और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे 4 लोगों को एनएचएआई की क्रेन की मदद से बाहर निकालकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) गोसाईगंज पहुंचाया गया।

    • अस्पताल में घोषित किया मृत: चिकित्सकों ने अस्पताल पहुंचने पर 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं चौथे व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

    मृतकों की पहचान; बाराबंकी के ईंट भट्ठे पर करते थे काम

    • चालक और मजदूर थे सवार: मृतकों में ट्रैक्टर चालक पीतांबर रावत (35) शामिल है, जो बाराबंकी जिले के अचककामऊ गांव का निवासी था। वह एक ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाने का काम करता था।

    • अन्य तीन मजदूरों की पहचान: अन्य 3 मृतक ईंटों की ढुलाई करने वाले मजदूर थे, जिनकी पहचान संदीप रावत (25), पवन रावत (25) और बलराम रावत के रूप में हुई है।

    • पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव: पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हाईवे से हटाकर यातायात सामान्य कराया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    #LucknowNews #RoadAccident #SultanpurHighway #LucknowAccident #DainikKhabar #UPNews #Barabanki

  • Untitled Project - 2026-08-16T084809.751.jpg
    16/08/26 |

    घरौंडा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरे कैंटर में उतरा हाईवोल्टेज करंट, लगी भीषण आग; 15-20 लोग गंभीर रूप से झुलसे

    घरौंडा/करनाल, 16 अगस्त (अन्‍नू): हरियाणा के करनाल जिले में घरौंडा के मिनी बायपास के पास देर रात एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। राजस्थान स्थित बागड़ धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरे एक कैंटर में ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन (हाईवोल्टेज) बिजली की तार के संपर्क में आने से अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में कैंटर में सवार 15 से 20 श्रद्धालु बुरी तरह झुलस गए हैं।

    सड़क किनारे खड़े कैंटर में उतरा करंट

    • बागड़ धाम जा रहे थे श्रद्धालु: जानकारी के अनुसार, कैंटर में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों समेत लगभग 60 से 70 श्रद्धालु सवार थे, जो राजस्थान के बागड़ धाम के दर्शन के लिए निकले थे।

    • अचानक लगी भीषण आग: घरौंडा मिनी बायपास पर कैंटर सड़क किनारे खड़ा हुआ था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की तार कैंटर से टकरा गई, जिससे पूरे वाहन में जोरदार करंट दौड़ गया और देखते ही देखते भीषण आग लग गई।

    मचा हड़कंप, घायलों का इलाज जारी

    • चीख-पुकार और अफरा-तफरी: आग लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे का भयावह मंजर देखकर आसपास के लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

    • अस्पताल में भर्ती: स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से आनन-फानन में आग पर काबू पाने की कोशिश की गई और झुलसे हुए लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    #KarnalNews #GharaundaAccident #HaryanaNews #HighVoltageAccident #DainikKhabar #KarnalAccident #RoadSafety

  • Untitled Project - 2026-08-16T084153.062.jpg

    पंचकूला: रोहित गोदारा गैंग की धमकियों से दहशत में कारोबारी; 10 बड़े बिजनेसमैन को मिली पुलिस सुरक्षा, 5 करोड़ की मांगी रंगदारी

    पंचकूला, 16 अगस्त (अन्‍नू): बिजनेस के लिहाज से सुरक्षित माने जाने वाले पंचकूला में गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग की धमकी भरी कॉल्स (Threat Calls) ने शराब ठेकेदारों और नाइट क्लब मालिकों की नींद उड़ा दी है। लगातार मिल रही धमकियों के बाद पंचकूला पुलिस ने शहर के 10 प्रमुख कारोबारियों को विशेष पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई है। रंगदारी मांगने का सिलसिला अब केवल बड़े कारोबारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके छोटे पार्टनरों तक पहुंच चुका है।

    हिमाचल के सबसे बड़े शराब कारोबारी को मिली सुरक्षा; सुरक्षा बनी नई चुनौती

    • 25% मार्केट शेयर वाला कारोबारी निशाने पर: सुरक्षा पाने वाले कारोबारियों में पंचकूला निवासी एक बड़ा शराब कारोबारी भी शामिल है, जिसका कारोबार हिमाचल प्रदेश तक फैला है। हिमाचल के हर 4 में से 1 आउटलेट पर इनका नियंत्रण है और राज्य की कुल शराब बिक्री में करीब 25% हिस्सेदारी है।

    • कारोबार पर पड़ा असर: पुलिस सुरक्षा मिलने के बाद कारोबारी के लिए हिमाचल प्रदेश में अपने विशाल व्यापार को सामान्य तरीके से संचालित करना और आवाजाही करना बड़ी चुनौती बन गया है।

    किसे-किसे मिली थ्रेट कॉल्स और रंगदारी की मांग?

    • 5 करोड़ की रंगदारी: जींद-हिसार निवासी एक बड़े शराब कारोबारी से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पंचकूला में इनके 30 से अधिक आउटलेट हैं। अब इनके छोटे पार्टनरों को भी धमकी भरे फोन आ रहे हैं।

    • नाइट क्लब संचालकों पर फायरिंग: सेक्टर-9 स्थित 2 नाइट क्लब संचालकों को धमकियां मिली हैं। इससे पहले सेक्टर-5 में बीजेपी नेता के भाई व 'स्विस लाउंज' क्लब के संचालक रतन लुबाना पर फायरिंग करवाई जा चुकी है। गोली लगने के तुरंत बाद गोदारा ने फोन कर पूछा था— "कितनी गोलियां लगी हैं?"

    • पार्टनर को अल्टीमेटम: रतन लुबाना के पार्टनर को कॉल कर कहा गया— "लाइन पर आ जाओ, नहीं तो लुबाना जैसा हाल होगा। लुबाना का जाना तो तय है, तुम भी जाओगे।"

    • अन्य कारोबारी भी निशाने पर: बरवाला-रायपुररानी क्षेत्र के मुख्य शराब ठेकेदार, अमरावती के प्रॉपर्टी डीलर और जींद में आढ़त का काम करने वाले कारोबारी को गैंगस्टर रणदीप मलिक के नाम पर धमकाया गया है।

    पुलिस की कार्रवाई जारी; शूटरों का हुआ एनकाउंटर

    • एक्शन में पुलिस: पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए गोदारा गैंग के 2 शूटरों का एनकाउंटर कर दिया था।

    • हैंडलर गिरफ्तार: हथियार सप्लाई करने वाले रोहित गोदारा के मुख्य हैंडलर शकील अंसारी को राजस्थान से प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। हालांकि, धमकियों की अंतिम कड़ी और मास्टरमाइंड तक पहुंचने के लिए पुलिस की जांच अभी जारी है।

    #PanchkulaNews #RohitGodaraGang #HaryanaPolice #ThreatCalls #ExtortionScam #PanchkulaCrime #DainikKhabar #HaryanaNews

  • Untitled Project - 2026-08-16T083629.439.jpg

    पंजाब: PSEB के फर्जी सर्टिफिकेट से ली पंजाब पुलिस और हिमाचल के पशुपालन विभाग में नौकरी; 2 ब्लैकलिस्ट

    मोहाली, 16 अगस्त (अन्‍नू): पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए पंजाब पुलिस और हिमाचल प्रदेश के पशुपालन विभाग में सरकारी नौकरी हासिल करने का बड़ा मामला उजागर हुआ है। बोर्ड में सत्यापन (Verification) के लिए आए दस्तावेजों की जांच के दौरान दोनों प्रमाण पत्र पूरी तरह फर्जी पाए गए। इसके बाद शिक्षा बोर्ड ने दोनों उम्मीदवारों को अपने रिकॉर्ड में ब्लैकलिस्ट कर दिया है और संबंधित विभागों को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए पत्र भेज दिया है।

    केस 1: हिमाचल पशुपालन विभाग (करुण कुमार)

    • रोल नंबर निकला पटियाला के छात्र का: डिप्टी डायरेक्टर, एनिमल हसबैंडरी (नाहन, हिमाचल प्रदेश) की ओर से 2009 का 12वीं कक्षा का सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए भेजा गया था, जो करुण कुमार के नाम पर था। इसमें गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (रोपड़) दर्ज था।

    • जांच में खुली पोल: बोर्ड की जांच में सामने आया कि सर्टिफिकेट पर दर्ज रोल नंबर पटियाला के जगजीत सिंह को जारी किया गया था। करुण कुमार के नाम से ऐसा कोई रोल नंबर रिकॉर्ड में था ही नहीं।

    केस 2: पंजाब पुलिस (राजबीर सिंह)

    • रिकॉर्ड में दर्ज ही नहीं था रोल नंबर: पंजाब पुलिस विभाग की ओर से राजबीर सिंह के नाम से 2011 का 12वीं का सर्टिफिकेट जांच के लिए PSEB भेजा गया था।

    • फर्जी निकला दस्तावेज: जांच के दौरान पाया गया कि प्रमाण पत्र पर दर्ज रोल नंबर बोर्ड के आधिकारिक रिकॉर्ड में किसी को जारी ही नहीं किया गया था। विवरण मेल न खाने पर बोर्ड ने इसे फर्जी घोषित कर जब्त कर लिया।

    बोर्ड के पास हर महीने आते हैं 2 हजार से अधिक वेरिफिकेशन केस

    • पहले भी आ चुके हैं मामले: इससे पहले भी फर्जी मार्कशीट और सर्टिफिकेट के जरिए भारतीय सेना, रेलवे, यूनिवर्सिटी और पासपोर्ट ऑफिस में नौकरियां पाने के फर्जीवाड़े सामने आ चुके हैं।

    • तुरंत होती है कार्रवाई: PSEB के पास हर महीने करीब 2,000 से अधिक सर्टिफिकेट सत्यापन के लिए आते हैं। फर्जीवाड़े की पुष्टि होते ही उम्मीदवार को ब्लैकलिस्ट कर संबंधित विभाग और पुलिस को आगे की कार्रवाई के लिए लिखा जाता है।

    #PunjabNews #PSEB #FakeCertificate #PunjabPolice #HimachalNews #SarkariNaukriScam #DainikKhabar #EducationNews

  • Untitled Project - 2026-08-16T082750.840.jpg
    16/08/26 |

    गुरुग्राम: कटारिया चौक के पास चलती CNG कार बनी आग का गोला; चालक ने कूदकर बचाई जान, पूरी गाड़ी जलकर खाक

    गुरुग्राम, 16 अगस्त (अन्‍नू): गुरुग्राम के सेक्टर-14 क्षेत्र में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब सिग्नेचर टावर से माता रोड की ओर जा रही एक चलती सीएनजी कार में अचानक भीषण आग लग गई। कटारिया चौक के पास हुए इस हादसे में चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। बोनट से लपटें उठते ही चालक ने तुरंत कार किनारे रोककर छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और धुएं का काला गुबार आसमान में फैल गया।

    चंद सेकंड में खाक हुई गाड़ी; दमकल ने पाया काबू

    • सूझबूझ से बची जान: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सामान्य गति से आ रही थी कि अचानक बोनट से तेज धुआं निकलने लगा। चालक ने बिना समय गंवाए गाड़ी रोकी और बाहर कूद गया।

    • मशक्कत के बाद बुझी आग: सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जलकर कंकाल बन चुकी थी।

    CNG लीकेज या शॉर्ट सर्किट की आशंका; यातायात रहा प्रभावित

    • मुख्य मार्ग पर लगा जाम: मुख्य सड़क पर आग की ऊंची लपटें उठती देख राहगीर सहम गए और वाहनों की रफ्तार थम गई। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से जल चुकी कार को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

    • तकनीकी जांच जारी: शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट या सीएनजी किट (CNG Kit) में लीकेज के कारण लगी हो सकती है। पुलिस और तकनीकी टीम कारणों की पड़ताल कर रही है।

    #GurugramNews #KatariaChowk #CarFire #CNGCarSafety #GurugramPolice #FireBrigade #DainikKhabar #HaryanaNews

  • Untitled Project - 2026-08-16T082016.227.jpg
    16/08/26 |

    करनाल: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह में 12 उत्कृष्ट पुलिसकर्मी सम्मानित; कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने फहराया तिरंगा

    करनाल, 16 अगस्त (अन्‍नू): 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को नई अनाज मंडी, करनाल में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया।

    सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा परिसर

    • रंगारंग कार्यक्रम: समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट और देशभक्ति के जयकारों से गूंज उठा।

    • अधिकारियों की मौजूदगी: इस अवसर पर करनाल के उपायुक्त आनंद कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया सहित जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    कर्तव्यनिष्ठा और बेहतरीन सेवाओं के लिए 12 पुलिसकर्मी सम्मानित

    मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा द्वारा उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में करनाल जिला पुलिस के 12 जवानों को उनकी निष्ठा, साहस और आमजन के साथ बेहतर व्यवहार के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

    सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों की सूची:

    • सहायक उप निरीक्षक (ASI): हरविश कुमार, विनोद कुमार, फकीर चंद, मनजीत सिंह

    • मुख्य सिपाही: वीरेंद्र सिंह, मनोज राणा, अमित, संदीप कुमार

    • सिपाही: रोहित, मनदीप, दीपक, राजेश कुमार

    पुलिस विभाग के अनुसार, इन जवानों को सच्ची निष्ठा, दृढ़ता और पुलिस की सकारात्मक छवि मजबूत करने में अहम योगदान के लिए सम्मानित किया गया है, जो अन्य जवानों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

    #KarnalNews #IndependenceDay2026 #KarnalPolice #RanbirGangwa #HaryanaNews #DainikKhabar #IndependenceDayCelebration #KarnalUpdates

  • Weather Update Haryana.jpg

    हरियाणा मौसम: 2 दिन हल्की से तेज बारिश के आसार, देखें 19 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान

    हरियाणा/मौसम, 16 अगस्त (अन्‍नू): हरियाणा में मानसूनी हवाएं थोड़ी कमजोर पड़ने से बारिश की रफ्तार पर ब्रेक लगता नजर आ रहा है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तक प्रदेश में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना बनी रहेगी। इसके बाद उत्तरी हरियाणा में मानसून दोबारा सक्रिय होगा, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा।

    बीते 24 घंटों में कहां कितनी हुई बारिश?

    • भिवानी: 46.5 mm (प्रदेश में सर्वाधिक)

    • करनाल: 27.5 mm

    • अंबाला: 26.7 mm

    • कैथल: 21.0 mm

    • सोनीपत: 19.5 mm

    • पंचकूला: 18.5 mm

    • बालसमंद (हिसार): 15.5 mm

    इसके अलावा पानीपत, यमुनानगर, सिरसा, हिसार, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी बादल बरसे, जिससे सोनीपत सहित कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।

    19 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान

    • 17 अगस्त: उत्तरी हरियाणा के जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र) में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

    • 18 अगस्त: पंचकूला और यमुनानगर के आसपास बारिश का अलर्ट रहेगा, जबकि शेष हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

    • 19 अगस्त: प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और केवल सीमित स्थानों पर हल्की बौछारें गिर सकती हैं।

    तापमान का हाल: फरीदाबाद सबसे गर्म, भिवानी में रातें सबसे ठंडी

    • अधिकतम तापमान (0.9°C की बढ़ोतरी): फरीदाबाद में सर्वाधिक 36.2°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा रोहतक में 35.3°C, सिरसा में 35.4°C और हिसार में 34.4°C दर्ज हुआ। वहीं अंबाला (30.9°C) और पंचकूला (31.1°C) में पारा अपेक्षाकृत कम रहा।

    • न्यूनतम तापमान (1.4°C की गिरावट): पंजाब और राजस्थान पर बने चक्रवातीय सर्कुलेशन के असर से औसतन न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। सबसे कम न्यूनतम तापमान भिवानी में 24.5°C दर्ज किया गया। इसके अलावा चंडीगढ़ में 24.8°C, करनाल व गुरुग्राम में 25.0°C और सोनीपत में 25.4°C रिकॉर्ड हुआ।

    #HaryanaWeather #IMDUpdate #Monsoon2026 #HaryanaRain #WeatherAlert #DainikKhabar #BhiwaniNews #AmbalaNews

  • sham 6 bje.jpg

    दैनिक खबर: आज 15 अगस्त , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

    नागपुर में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत:

    आज के युवा 30 साल बाद बुजुर्ग होंगे, केवल अपना नहीं भविष्य का भी रखें ध्यान; देश के लिए 'डेमोग्राफिक डिविडेंड' हैं युवा, सही दिशा न मिली तो बढ़ सकता है बोझ।

    पूरे यूपी में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर:

    यूपी में उफान पर 11 नदियां, वाराणसी में 100 मंदिर डूबे: अरुणाचल में बादल फटने से 5 जवान लापता और 4 की मौत; एमपी-राजस्थान सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी।

    स्वतंत्रता दिवस पर बोले CJI सूर्यकांत:

    देश ने आठ दशकों में कई चुनौतियां की पार, अभी बहुत काम बाकी; यंग लॉ ग्रेजुएट्स और वकीलों को भविष्य की जिम्मेदारी संभालने के लिए रहना होगा तैयार।

    आतंकी कनेक्शन में बेंगलुरु से युवक अरेस्ट:

    बेंगलुरु पुलिस ने आतंकी कनेक्शन के आरोप में पश्चिम बंगाल के युवक को किया गिरफ्तार: बोम्मासंद्रा से पकड़ा गया 25 वर्षीय आसफूल मलिक; 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' के साथ भारत-पाक में हमलों की साजिश का आरोप।

    निहंग बोला-वाहेगुरु के आदेश पर हमला किया:

    सुखबीर बादल पर हमला करने वाले निहंग ने कहा- गुरु साहिब के आदेश पर किया वार: बिक्रम मजीठिया का दावा, हाथ फ्रैक्चर और आए 150 टांके; गुरुग्राम मेदांता में कराया गया इलाज।

    PM रहमान की भारत यात्रा से पहले बांग्लादेश की शर्त:

    बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान 21 अगस्त को आ सकते हैं भारत दौरे पर: यात्रा की तैयारियां शुरू; पूर्व पीएम शेख हसीना के बयानों और राजनीतिक गतिविधियों पर रोक बांग्लादेश के लिए प्रमुख मुद्दा।

    इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप:

    38 लोगों की मौत व कई घायल, 6.1 तक के आए कई आफ्टरशॉक्स; तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी के बाद लोगों से सुरक्षित रहने की अपील।

    ट्रम्प बोले-ईरान की हार के बाद होर्मुज अमेरिका का होगा:

    ईरान को हराने के बाद होर्मुज स्ट्रेट को अमेरिकी 'इलाका' बनाएंगे ट्रम्प: न्यूयॉर्क रैली में अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा दावा; शांति समझौते की कोशिशों के बीच ईरान ने बयान पर किया पलटवार।

    दिल्ली में पैदल यात्रियों को पीडब्ल्यूडी की बड़ी सौगात: 

    दिल्ली में पैदल यात्रियों को मिलेगी राहत, ओखला मंडी और जेएनयू-आईआईटी गेट के पास बनेंगे दो फुट ओवरब्रिज; लिफ्ट व सीढ़ियों की सुविधा के साथ टेंडर प्रक्रिया हुई शुरू।

    गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर रूट पर ट्रेनें प्रभावित,

    गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर रेल मार्ग पर सबवे निर्माण के लिए अगले माह लगेगा ट्रैफिक ब्लॉक: कई ट्रेनों के रूट बदले और कई रहेंगी प्रभावित; रेलवे ने जारी की तिथियां।

    दिल्ली की बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की राहत जारी:

    डीटीसी ने बढ़ाई पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड की तारीख; अब 16 अगस्त की जगह 1 सितंबर 2026 से अनिवार्य होगा स्मार्ट कार्ड, महिलाओं को बड़ी राहत।

    दिल्ली में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 30% वोटर्स हो सकते हैं बाहर, 

    दिल्ली की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हो सकते हैं 30 फीसदी मतदाता: 24 अगस्त को प्रकाशित होगी नई सूची; विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 1.45 करोड़ पंजीकृत वोटरों पर पड़ेगा असर।

    हिसार के जीवन कुंडू हत्याकांड पर हांसी में बवाल:

    CM नायब सैनी के ध्वजारोहण कार्यक्रम को रोकने जा रहे किसानों और पुलिस के बीच तीखा टकराव; पथराव में एसपी विनोद कुमार भी आए नजर।

    चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई के लिए हंगामा:

    सिख बंदियों की रिहाई और हवारा की पैरोल की मांग पर चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बवाल: कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शनकारियों की पुलिस से भिड़ंत; एहतियात के तौर पर वाईपीएस चौक किया गया सील।

    पानीपत में ड्राइवर के साथ साइबर फ्रॉड:

    पानीपत के तहसील कैंप में ड्राइवर से धोखाधड़ी: अज्ञात ठग ने बैंक खाते से उड़ाए 40 हजार रुपये; पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू।

    फरीदाबाद में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़:

    फरीदाबाद साइबर थाना पुलिस ने किया फर्जी कॉल सेंटर गिरोह का पर्दाफाश: सरगना व दो महिलाओं समेत 7 आरोपी गिरफ्तार; क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर करते थे ठगी, 14 मोबाइल बरामद।

    अम्बाला पुलिस लाइन में भारी बारिश के बीच ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने फहराया तिरंगा:

    80वें स्वतंत्रता दिवस पर परेड का किया निरीक्षण; मुसलाधार बरसात भी नहीं रोक पाई जवानों और लोगों का देशभक्ति का जज्बा।

    नारायणगढ़ में शहीदों के परिजनों व वार विडोज को किया गया सम्मानित:

    विधायक शैली चौधरी और एसडीएम शिवजीत भारती ने वीर नारियों और माताओं को नमन कर सौंपा सम्मान।

    हरियाणा वक्फ बोर्ड मुख्यालय पर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस:

    अंबाला छावनी स्थित हरियाणा वक्फ बोर्ड मुख्यालय पर धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्य अतिथि प्रशासक चौधरी जाकिर हुसैन ने फहराया तिरंगा, वीर शहीदों को याद कर दी गई सलामी।

    कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

    नमस्कार

  • Gemini_Generated_Image_m8lg9zm8lg9zm8lg.png
    15/08/26 |

    पंजाब पुलिस का नया रक्षा कवच 'S4C': 24 घंटे सक्रिय रहेगी 1930 हेल्पलाइन, मिलेंगे साइबर कमांडो

    पंजाब , 15 अगस्त (अभिकान्त) : पंजाब में तेजी से बढ़ते डिजिटल फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी और विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों से निपटने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक और तकनीकी कदम उठाया है। सरकार ने पंजाब पुलिस के 'स्टेट साइबर क्राइम विंग' का पुनर्गठन करते हुए इसे अत्याधुनिक 'स्टेट साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर' (S4C) के रूप में स्थापित किया है। इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी से तुरंत राहत दिलाना, राज्य के डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और साइबर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

    इस नई व्यवस्था के तहत 1930 इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेंटर चौबीसों घंटे सक्रिय रहकर काम करेगा, जहां नागरिक किसी भी समय साइबर अपराध से जुड़ी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके साथ ही पीड़ितों को घटना के तुरंत बाद 'ई-जीरो एफआईआर' दर्ज कराने की विशेष सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। सरकारी डेटा और संवेदनशील डिजिटल नेटवर्क को हैकिंग या रैनसमवेयर जैसे बड़े साइबर हमलों से सुरक्षित रखने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित 'साइबर कमांडो' तैनात किए जा रहे हैं, जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत तकनीकी कार्रवाई करेंगे।

    S4C की कार्यप्रणाली को बहुस्तरीय और प्रभावी बनाया गया है। UPI, नेट बैंकिंग या अन्य ऑनलाइन माध्यमों से धोखाधड़ी होने पर 1930 हेल्पलाइन के जरिए शिकायत मिलते ही इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम तुरंत सक्रिय होगी। यह टीम बैंकों, फिनटेक कंपनियों और पेमेंट गेटवे के साथ समन्वय स्थापित कर ठगी गई राशि को फ्रीज कराने का प्रयास करेगी। जांच प्रक्रिया को तेज और वैज्ञानिक बनाने के लिए साइबर इन्वेस्टिगेशन डिवीजन डिजिटल साक्ष्य जुटाएगा, जबकि S-DISC विंग डिजिटल उपकरणों की फोरेंसिक जांच कर तकनीकी रिपोर्ट तैयार करेगा।

    महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए समर्पित एक विशेष यूनिट साइबर स्टॉकिंग, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग, बुलिंग और अश्लील सामग्री से जुड़े मामलों में त्वरित सहायता प्रदान करेगी। इसके अलावा, साइबर थ्रेट एंड सोशल मीडिया मॉनिटरिंग डिवीजन सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और संदिग्ध गतिविधियों पर 24 घंटे नजर रखेगा। पुलिस अधिकारियों की तकनीकी क्षमता बढ़ाने के लिए ट्रेनिंग सेंटर में नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा, वहीं आउटरीच एंड Innovation यूनिट के जरिए आम जनता को ऑनलाइन ठगी और डिजिटल खतरों के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाए जाएंगे।

    #PunjabPolice #StateCyberCrimeCentre #S4C #CyberSecurityPunjab #Danikkhabar #1930CyberHelpline #CyberCommandos #DigitalSafety #PunjabNews #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-08-15T165143.333.jpg
    15/08/26 |

    अमृतसर से 1.990 किलोग्राम हेरोइन बरामद: BSF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अज्ञात तस्करों पर मामला दर्ज

    पंजाब , 15 अगस्त (अभिकान्त) : पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास नशे की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर की गरिंडा थाना पुलिस ने बीओपी भरोभाल क्षेत्र से 1 किलो 990 ग्राम हेरोइन बरामद की है। हेरोइन को कब्जे में लेकर पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21-C, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई सीमा सुरक्षा बल (BSF) की 'A' कंपनी (181 बटालियन) के कंपनी कमांडर राकेश नेगी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायत में बताया गया कि बीओपी भरोभाल इलाके में गश्त के दौरान हेरोइन के दो लावारिस पैकेट बरामद किए गए। इसके तुरंत बाद जांच अधिकारी ASI साहिब सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खेप को कब्जे में लिया और अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

    पुलिस के अनुसार, सीमा क्षेत्र से बरामद हेरोइन का कुल वजन 1.990 किलोग्राम है, जिसके साथ एक मोमी लिफाफा और 203 ग्राम पैकिंग मटीरियल भी जब्त किया गया है। बरामदगी के तुरंत बाद पुलिस ने ड्रग टेस्टिंग किट का उपयोग करके नशीले पदार्थ की पुष्टि की।

    फिलहाल इस मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हेरोइन की यह खेप सीमा पार से ड्रोन के जरिए गिराई गई थी या इसे कोई स्थानीय तस्कर वहां छोड़कर गया था। बरामद सामान और पैकिंग मटीरियल को फोरेंसिक जांच में शामिल कर लिया गया है और पुलिस सीमावर्ती क्षेत्रों के संदिग्ध संपर्कों की गहनता से जांच कर रही है।

    #AmritsarNews #PunjabPolice #BSFAction #DrugSeizure #OpiumBusted #Danikkhabar #BorderSecurity #NDPSAct #PunjabNews #BreakingNews

  • 11.jpg

    विविधता में एकता और संविधान में अटूट आस्था से भारत बना विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    विकसित भारत के चार स्तंभों—युवा, अन्नदाता, नारी शक्ति और गरीब—को सशक्त बना रही हरियाणा सरकार : अनिल विज

    शहीदों के आश्रितों को 12 वर्षों में सवा चार सौ सरकारी नौकरियां, शहीद परिवारों का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता : अनिल विज

    80वें स्वतंत्रता दिवस पर ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने भारी वर्षा के बीच अंबाला में ध्वजारोहण किया, परेड की ली सलामी

    स्वतंत्रता दिवस समारोह में अनिल विज की बड़ी घोषणा—विद्यार्थियों को सोमवार की छुट्टी, जिला प्रशासन को 10 लाख रुपये



    अम्बाला, 15 अगस्त -- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 140 करोड़ से अधिक भारतीयों ने विविधता में एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान में अटूट आस्था के बल पर भारत को विश्व के सबसे बड़े और सशक्त लोकतंत्र के रूप में स्थापित किया है। यह आठ दशकों की हमारी लोकतांत्रिक यात्रा की बड़ी उपलब्धि है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा विकसित भारत के चार प्रमुख स्तंभ-’’युवा, अन्नदाता, नारी शक्ति और गरीब’’-को सशक्त बनाने के लिए हरियाणा सरकार निरंतर कार्य कर रही है।


    मंत्री अनिल विज ने अंबाला में भारी वर्षा के बीच देशभक्ति का जज्बा दिखाते हुए जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। उन्होंने प्रदेशवासियों एवं जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस तथा माताओं, बहनों और बेटियों को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों की सोमवार को छुट्टी तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन को ’’10 लाख रुपये’’ देने की घोषणा की।

    इससे पहले, विज ने पुलिस लाइन परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने युद्ध वीरांगनाओं, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों तथा आपातकाल और हिंदी आंदोलन में भाग लेने वाले महानुभावों को सम्मानित किया। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों तथा देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर जवानों को नमन किया। सरकार ने शहीदों के परिवारों के सम्मान और कल्याण को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है तथा पिछले लगभग 12 वर्षों में करीब ’’सवा चार सौ शहीदों के आश्रितों को अनुकंपा आधार पर सरकारी नौकरी’’ दी गई है।


    ’’1857 की क्रांति और शहीदी स्मारक’’

    विज ने कहा कि हरियाणा वीरता, त्याग और देशभक्ति की धरती है। ’’10 मई 1857 को अंबाला से उठी स्वतंत्रता आंदोलन की चिंगारी’’ ने पूरे देश में आजादी की अलख जगाई थी। इस गौरवशाली इतिहास को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए अंबाला छावनी में बनाया जा रहा भव्य शहीदी स्मारक निर्माण के अंतिम चरण में है। यह स्मारक वीरों के त्याग, संघर्ष और देशभक्ति का स्थायी प्रतीक बनेगा।



    ’’विकसित भारत के साथ विकसित हरियाणा’’


    श्री विज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, नवाचार और आर्थिक विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार का लक्ष्य ऐसा विकास सुनिश्चित करना है, जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी सोच के साथ ’’विकसित भारत के साथ विकसित हरियाणा’’ के संकल्प को आगे बढ़ाया जा रहा है।



    उन्होंने बताया कि वर्ष 2026-27 में हरियाणा का सकल राज्य घरेलू उत्पाद लगभग ’’15.18 लाख करोड़ रुपये’’ रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब ’’11 प्रतिशत वृद्धि’’ दर्शाता है। उद्योगों के लिए कारोबारी वातावरण को सरल और पारदर्शी बनाया गया है। प्रमाण-पत्र, लाइसेंस और अनुमतियों की प्रक्रियाओं को आसान किया गया है। 2026-27 के बजट में औद्योगिक क्षेत्रों के पुनरोद्धार और रोजगार पर विशेष जोर दिया गया है। हाल ही में मंजूर ’’एमएसएमई पॉलिसी’’ से छोटे उद्योगों को मजबूती और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है।

    उन्होंने कहा कि ’’17 जुलाई 2026 को जींद रेलवे स्टेशन से जींद-सोनीपत के बीच देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन’’ को रवाना किया गया। स्वदेशी तकनीक से विकसित यह ट्रेन भारत की तकनीकी क्षमता और स्वच्छ एवं टिकाऊ परिवहन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

    ’’गरीब, किसान, महिला और युवा सरकार की प्राथमिकता’’


    श्री विज ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा विकसित भारत के चार प्रमुख स्तंभ-’’युवा, अन्नदाता, नारी शक्ति और गरीब’’-को सशक्त बनाने के लिए हरियाणा सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सामाजिक न्याय के तहत पिछड़ा वर्ग की क्रीमीलेयर आय सीमा ’’6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये’’ की गई है तथा पिछड़ा वर्ग-बी को पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों में आरक्षण दिया गया है। गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत ’’71 हजार रुपये तक की सहायता’’ दी जा रही है तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है।



    स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत-चिरायु योजना के तहत पात्र परिवारों को ’’5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज’’ की सुविधा मिल रही है। सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में किडनी रोगियों के लिए मुफ्त डायलिसिस की व्यवस्था है। कम आय वाले तीसरी और चौथी स्टेज के कैंसर रोगियों को ’’3,000 रुपये प्रतिमाह’’ की आर्थिक सहायता दी जा रही है। पिछले 12 वर्षों में प्रदेश में एक चिकित्सा विश्वविद्यालय और ’’12 मेडिकल कॉलेज’’ स्थापित किए गए हैं तथा एमबीबीएस की 2,260 और पीजी की 788 सीटें बढ़ी हैं।

    किसानों के लिए हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां ’’24 फसलों की एमएसपी पर खरीद’’ की व्यवस्था की गई है। इनमें गेहूं, सरसों, सूरजमुखी, मसूर, धान, ज्वार, बाजरा, गन्ना, कपास और चना सहित अन्य फसलें शामिल हैं। आबियाना व्यवस्था समाप्त की गई है तथा शामलात भूमि पर 20 वर्षों से काबिज पट्टेदारों को मालिकाना हक देने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए ’’लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रतिमाह 2,100 रुपये’’ की राशि दी जा रही है। गरीब परिवारों की महिलाओं को ’’500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर’’ उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास में सक्रिय भागीदार बनाना है।

    ’’युवा, नशामुक्ति और खेल’’


    श्री विज ने कहा कि वर्ष 2047 में विकसित भारत के निर्माण का नेतृत्व आज के युवा करेंगे। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस की थीम ’’“युवा शक्ति-विकसित भारत 2047 की यात्रा का नेतृत्व”’’ युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करती है। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होना भी देश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने नशे को युवा शक्ति और समाज के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बताते हुए कहा कि ’’“नशामुक्त युवा, स्वस्थ परिवार और विकसित हरियाणा”’’ हमारा संकल्प है। राष्ट्रव्यापी नशामुक्ति अभियान के तहत देशभर में 28,000 से अधिक स्थानों पर युवाओं ने संकल्प लिया। हरियाणा में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ’’3,200 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों और युवाओं’’ ने नशामुक्त भारत का संकल्प लिया। राहगीरी और युवा मैराथन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से भी जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

    खेलों में हरियाणा के योगदान की सराहना करते हुए उन्होंने बताया कि ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल ने ’’39 पदक’’ जीते, जिनमें हरियाणा के खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रदेश के खिलाड़ियों ने ’’10 पदक, जिनमें 7 स्वर्ण’’, जीते तथा हरियाणा की बेटियों ने पांच स्वर्ण पदक हासिल किए।


    ’’पारदर्शी और जन-केंद्रित शासन’’


    विज ने कहा कि सरकार पारदर्शी, जवाबदेह और जन-केंद्रित शासन के लिए प्रतिबद्ध है। तकनीक और ऑनलाइन माध्यमों से सरकारी सेवाएं लोगों के घर-द्वार तक पहुंचाई जा रही हैं। युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरियां देने के साथ कौशल प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ’’सरकार जनता की है, शासन जनता के लिए है और विकास जनता की भागीदारी से ही पूर्ण होता है।’’ उन्होंने कहा कि 2047 में भारत की स्वतंत्रता की शताब्दी के अवसर पर भारत को विकसित राष्ट्र और हरियाणा को विकसित राज्य बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। ऐसा हरियाणा बनाना है जहां किसान समृद्ध हों, युवा रोजगार पाने के साथ रोजगार देने वाले बनें, बेटियां सुरक्षित और आत्मनिर्भर हों, उद्योगों को अवसर मिले, गरीब परिवार सम्मानजनक जीवन जिएं, गांव और शहर समान रूप से विकसित हों, पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता मिले और पारदर्शी शासन पर जनता का विश्वास मजबूत हो।

    ’’बारिश के बावजूद उत्साहपूर्वक मनाया स्वतंत्रता दिवस’’

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने भारी बारिश के बीच ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारी बरसात में भी 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को उत्साहपूर्वक एवं सम्मानूर्वक  मनाने का काम किया है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम होने थे, लेकिन बरसात के चलते वह नहीं हो सके, बच्चों ने काफी मेहनत की थी। इन सभी कार्यक्रमों को कोई कार्यक्रम आयोजित करके दिखाने का काम किया जाएगा। उन्होंने जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले सभी विद्यार्थियों की सोमवार को छुट्टी करने की घोषणा की। उन्होने जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए जिला प्रशासन को 10 लाख रूपए देने की घोषणा भी की।

    जिला पुलिस की टुकड़ी ने पहला, राजकीय रेलवे पुलिस अम्बाला वन की टुकडी ने द्वितीय तथा गृहरक्षी विभाग की टुकड़ी ने तीसरा स्थान मिला

    जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला पुलिस की टुकड़ी ने पहला, राजकीय रेलवे पुलिस अम्बाला वन की टुकडी ने द्वितीय तथा गृहरक्षी विभाग की टुकड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार स्काउटस एंड गाईड की टुकडी ने पहला, हरियाणा बटालियन वन की टुकडी ने दूसरा तथा एनसीसी हरियाणा बटालियन टू की टुकडी ने तीसरा स्थान हासिल किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों कीप्रस्तुति पेश करने वाले स्कूलों के इंचार्जों को भी मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज द्वारा सम्मानित किया गया। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने जिला प्रशासन की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में मंच संचालन की भूमिका प्रध्यापिका ज्योति रानी व प्रोफसर सुखबीर सिंह द्वारा बखूबी निभाई गई।

    ऊर्जा मंत्री ने सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों, पत्रकारों सहित अन्य को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया

    हरियाणा के परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सराहनीय कार्य करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस कर्मचारियों, खेल गतिविधियों व शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों एवं खिलाडियों तथा अन्य गतिविधियों में बेहतरीन कार्य करने वाले लोगों को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में श्री गुलशन कुमार, स्टेनोग्राफर, श्रीमति सुशीला कपूर, युद्धवीर सिंह, उप निरीक्षक रमेश कुमार, उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, उप निरीक्षक रविन्द्र कुमार, गृहरक्षी मांगे राम, इंस्पैक्टर धर्मवीर, अनहद कौर अंटाल, वृंदा, कोमल रानी, विकास कुमार, कृधा गुप्ता, सुरिर्न्द्र कुमा लिपिक, पीजीटी श्रीमती वंदना रानी, समाजसेवी श्रीमती किरण छिब्बर, चिकित्सा अधिकारी डा. अमित शर्मा, जेबीटी अध्यापक शिव कुमार, डा. चेष्ठा कश्यप, कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता हरभजन सिंह, कार्यकारी अभियंता देवेन्द्र नरवाल, कार्यकारी अभियंता विकास कुमार, पीएमओ डा. पूजा पेंटल, समाजसेवी जसवंत जैन, एडवोकेट अजय अग्रवाल, ब्यूरो चीफ पवन पासी, पत्रकार देवदत्ता शर्मा, पत्रकार तरूण कपूर, पत्रकार रतन सिंह ढिल्लो, पत्रकार डी.एन. दीवाकर, पत्रकार अनिल दत्ता, पत्रकार मनजीत कौर, पत्रकार पारूल गर्ग, पत्रकार जसकरण सिंह, पत्रकार जितेन्द्र अग्रवाल, पत्रकार निलिखि सोबती, पत्रकार राहुल, संपादक हरेन्द्र गुलाटी, पत्रकार दीपक बहल शामिल हैं।

    इस मौके पर पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला, मेयर अक्षिता सैनी, उपायुक्त सचिन गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह सेखावत, भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, विधानसभा संयोजक रितेश गोयल, एसडीएम दर्शन कुमार, नगराधीश अभिषेक गर्ग, शिवालिक बोर्ड से मुख्य कार्यकारी अधिकारी पूजा कुमारी, हरियाणा सूचना आयोग की सदस्य नीता खेड़ा, प्रदेश प्रवक्ता मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा, एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य, पूर्व जिला अध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार, अनुभव अग्रवाल, आरटीए सुशील कुमार, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, नगर परिषद ईओ देवेन्द्र नरवाल, जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा, सिविल सर्जन डा. रेणु बेरी, पीएमओ पूजा पैंटल, कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता कर्णवीर, कार्यकारी अभियंता हरभजन सिंह, जिला सैनिक बोर्ड के सचिव कर्नल श्योराण, एडवोकेट संदीप सचदेवा, जिला खेल अधिकारी राम स्वरूप, भाजपा पदाधिकारी यतिन बंसल, विशाल राणा, गुरविन्द्र सिंह मानकपुर, संजीव मिश्रा, बीनू गर्ग, हरपाल सिंह कम्बोज, नविन्द्र सिंह, सतीश साक्य मौजूद रहे।

    -----------

  • H20260815214578.jpg
    15/08/26 |

    80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन

    आरएस अनेजा, 15 अगस्त नई दिल्ली - 80वें स्वतंत्रता दिवस के भाषण में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने, भारत को आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने, विनिर्माण, तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देने, ऊर्जा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने, युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने तथा ‘शक्ति की सप्त धारा’ के माध्यम से देश की विकास यात्रा को नई गति देने की व्यापक रूपरेखा प्रस्तुत की।  

     

    प्रधानमंत्री के संबोधन के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:

    1. आज हम सब 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। आज हर दिलों की धड़कन वंदे मातरम के नाद से गूंज रही है। आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है और देश उत्साह और उमंग के साथ नए संकल्पों को लेकर के आज आगे बढ़ रहा है।

    2. देश आज उन महान सपूतों का पुण्य स्मरण करती है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए त्याग, बलिदान की पराकाष्‍ठा की। अपने तप, त्याग और बलिदान से आजादी के एकमात्र लक्ष्य को लेकर के अपनी पूरी जिंदगी खपा दी। पूज्य बापू समेत सभी स्‍वतंत्र सेनानियों को बलिदान की महान परंपरा जगाने वाले महान क्रांतिकारियों को आज मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।

    3. आजादी के बाद 15 अगस्त को लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम गूंज रहा है। आज जब हम देश के लोग वंदे मातरम के 150 वर्ष मना रहे हैं, तो इससे बड़ा उत्तम अवसर क्‍या हो सकता है।

    4. पिछले दिनों, देश के कुछ हिस्सों में बाढ़ का प्रकोप रहा, भूस्खलन का प्रकोप रहा, अनेक परिवार प्रभावित हुए। उनके दुख, दर्द को हम भलिभांति अनुभव करते हैं। पीड़ित परिवारों को मैं विश्वास दिलाता हूं कि हम और पूरा देश उनके साथ खड़े हैं।

    5. कोई भी राष्ट्र तब महान बनता है, तब अपनी सिद्धियों को प्राप्त करता है, जब अपने सपनों, अपने संकल्पों और अपने सामर्थ्य के दम पर आगे बढ़ता है।

    6. हमारे संकल्प भी ऊंचे होने चाहिए क्योंकि जब सपने ऊंचे होते हैं, संकल्प ऊंचे होते हैं, तो हमारे सामर्थ्य की ऊंचाई भी बढ़ती है, हमारे प्रयासों की ऊंचाई भी बढ़ती है और तब जाकर के हम सपनों को साकार कर सकते हैं।

    7. आज भारत ने भी एक बहुत बड़ा सपना देखा है, दृढ़ संकल्प के साथ देखा है, नई ऊंचाइयों को छूने के लिए देखा है, और वह सपना है, जब आजादी के 100 साल होंगे। 2047 में हम विकसित भारत बना के रहेंगे।

    8. 140 करोड़ देशवासियों के पुरुषार्थ से, इस लक्ष्य को हमें हासिल करना है और जब दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश विकसित होने का संकल्प लेता है, तो यह दुनिया की नजरों में भी हमारे साहस का परिचायक बन जाता है। दुनिया हमारी तरफ देखने का नजरिया बदलने के लिए मजबूर हो जाती है।

    9.  पिछले 12 वर्ष में देश के कोटि-कोटि नागरिकों ने दलित हो, पीड़ित हो, वंचित हो, आदिवासी हो, गांव में रहने वाला हो, शहर में रहने वाला हो, गरीब हो, मध्यम वर्ग का हो, युवा हो, बुजुर्ग हो, नारी हो, पुरुष हो, उत्तर हो, दक्षिण हो, पूरब हो, पश्चिम हो, हर किसी ने पिछले 12 साल में एक संकल्प के साथ, समर्पण के साथ, देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में हर प्रकार से प्रयास किया है। 

    10. मैं उनके इन प्रयासों का आदरपूर्वक स्वीकार करता हूं और उसी का परिणाम है, कि इतने कितने कम समय में 25 करोड़ देशवासी, गरीबी को परास्त करके गरीबी से बाहर निकले हैं

    11. इन्हीं देशवासियों के प्रयास का परिणाम है कि हम कभी फ्रेजाइल फाइव में गिने जाते थे। 12 साल के भीतर-भीतर हम एक मेजर इकोनॉमी में फास्टेस्ट ग्रोइंग इकोनॉमी बन गए हैं।

    12. पिछले 12 वर्षों में डिफेंस प्रोडक्शन करीब 4 गुना हुआ। खादी और ग्राम उद्योग का उत्पादन करीब 5 गुना हुआ, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग करीब 7 गुना बढ़ा, आधुनिक रेलवे कोच का निर्माण 21 गुना बढ़ा, मोबाइल फोन उत्पादन 35 गुना बढ़ा, इतना ही नहीं आधुनिक युग को देखकर के भी डिजिटल और इनोवेशन की दुनिया में भी हमने अपना परचम लहराया।

    13. इंटरनेट यूजर, इंटरनेट कंज्यूमर करीब-करीब चार गुना बढ़े, पेटेंट ग्रांट होने की संख्या 4 गुना बढ़ी, डिजिटल ट्रांजेक्शन 100 गुना बढ़े, सामान्य मानवी की सुविधाओं की तरफ भी हमने उतना ही गंभीरता से काम किया।

    14. हर साल औसतन 15 गुना ज्यादा तेजी से हमने नल से जल कनेक्शन दिए। हर साल औसतन छह गुनी ज्यादा रफ्तार से लोगों को गैस कनेक्शन दिए। हर साल चार गुनी रफ्तार से गरीबों के लिए टॉयलेट बनाने का काम किया। हर साल तीन गुना ज्यादा तेजी से गरीबों को घर देने का काम किया।

    15. देश ने गवर्नेंस में भी बहुत बदलाव लाया। हजारों की संख्या में compliances खत्म किए। सैंकड़ों की तादाद में पुराने कानून खत्म किए। पिछली शताब्दी के कानूनों से 21वीं शताब्दी की मार्च नहीं हो सकती।

    16. हमने आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मेट्रो का विस्तार किया है, हमने पब्लिक ट्रांसपोर्ट को ताकत दी। जिस स्पीड से काम, जिस स्केल पर काम किया, यह सब यह रफ्तार, यह विस्तार, यह अचीवमेंट आजादी के बाद पहली बार पिछले एक दशक ने देखा है और जब इतनी सारी सिद्धियां हमारे सामने हों, इतनी तेज गति दिखाई देती हो, देशवासियों का सामर्थ्य पल-पल प्रबल होता है, तब तो 2047 में विकसित भारत बनने का संकल्प कभी भी अधूरा नहीं रह सकता है।

    17. हमें भी अपनी क्षमताओं को बढ़ाना है, अपने हितों की सुरक्षा हमें खुद को करनी है, और इसलिए आत्मनिर्भर भारत का संकल्प बहुत दृढ़ता के साथ हम लेकर के आगे बढ़ रहे हैं। मेक इन इंडिया, स्वदेशी, वोकल फॉर लोकल, इन सारे क्षेत्रों में आज हर भारतीय का मन जुड़ रहा है।

    18. आज की डिजिटल दुनिया में, आज की टेक्नोलॉजी में, चिप का महात्म्य हम समझते हैं। कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गुड्स होगा, हमारे मेडिकल इक्विपमेंट होंगे, हमारा ट्रांसपोर्ट के रास्ते होंगे, हर किसी में चिप अनिवार्य है और इसे इस चिप के बिना दुनिया थम जाए, ऐसी स्थिति पैदा हो चुकी है और इसलिए भारत ने आत्मनिर्भर होने की दिशा में अपना सेमीकंडक्टर प्लांट, बड़ा सेमीकंडक्टर प्लांट, तीन सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू हो चुके हैं

    19. मैं देशवासियों को कहना चाहता हूं, आने वाले सात-आठ वर्ष में और 5-7 या 8 सेमीकंडक्टर प्लांट बहुत ही जल्द शुरू होने वाले हैं। यह आत्मनिर्भर भारत हमें विकसित भारत की दिशा में जाने का महामार्ग देती है।

    20. क्रिटिकल मिनरल का लक्ष्य साझा किया जाए, नेशनल क्रिटिकल मिनरल्स यह हमने लॉन्च किया। बजट में क्रिटिकल मिनरल्स कॉरिडोर की हमने घोषणा की है, कई देशों के साथ एग्रीमेंट हो रहे हैं, विश्व के कई देश अब इस क्रिटिकल मिनरल्स की दिशा में भारत पर भरोसा करने लगे हैं।

    21. अब एनर्जी के बिना भी नई दुनिया को चलाना मुश्किल है और इसलिए हमें चिप हो, AI हो, डाटा सेंटर हो, हमें बहुत बड़ी मात्रा में बिजली की जरूरत होगी। एनर्जी सिक्योरिटी, यह हमारे समय की मांग है और इसलिए हमने पहले से ही उस दिशा में एक के बाद एक मजबूत कदम उठाए हैं।

    22. एनर्जी सिक्योरिटी का एक बड़ा माध्यम है, परमाणु ऊर्जा न्यूक्लियर एनर्जी, हमने पार्लियामेंट में शांति एक्ट पास कर करके, एक नए लक्ष्य पर जाने का रास्ता तय कर लिया है। 2047 तक हम 100 गीगावॉट न्यूक्लियर पावर का लक्ष्य लेकर के चल रहे हैं।

    23. इसी एक दशक में हम पांच नए न्यूक्लियर रिएक्टर शुरू करने का लक्ष्य लेकर के चल रहे हैं। इस वर्ष भारत ने फास्ट ब्रीडर न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी में महारत हासिल करके एक अहम पड़ाव पार किया है और उसके कारण परमाणु ईंधन में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में हमें एक बहुत बड़ा सफलता का कदम हमने रखा है।

    24. हमने पिछले वर्ष उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रखते हुए, समुद्र मंथन की घोषणा की थी और पिछले दिनों हमने 85000 करोड रुपए इस काम के लिए आवंटित करके काम को गति देने का निर्णय कर लिया है।

    25. 2014 से पहले मतलब आज से 12 साल पहले, हमारे देश में सिर्फ 70 शहरों में पाइप से गैस की व्यवस्था थी, पाइप से गैस डिस्ट्रीब्यूशन होता था। 12 साल में इन 70 शहरों को हमने 700 शहरों तक पहुंचा दिया है। यह होती है रफ्तार, यह होता है विस्तार।

    26. 2014 के पहले मुश्किल से 20-22 लाख घरों में पाइप से गैस पहुंचता था, आज पौने दो करोड़ घरों में पाइप से गैस पहुंचाने का काम हो रहा है। 12 वर्ष पहले देश में सोलर एनर्जी की कैपेसिटी सिर्फ 2 गीगावॉट थी, 2 गीगावॉट, आज 160 गीगावॉट हमने प्राप्त किया है लक्ष्य।

    27. हमने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना चालू की और आज मुझे संतोष है कि इतने कम समय में 50 लाख घरों का सोलर एनर्जी का काम, हम आंकड़ा पार कर चुके हैं, तेजी से चल रहा है और उसके कारण हजारों घरों का बिजली बिल जीरो हो गया है।

    28. हजारों घर अपनी बिजली का उपयोग करने से अतिरिक्त बिजली आज बेचकर के कमाई कर रहे हैं। हर परिवार को हम इस काम के लिए 80000 रुपया सरकार की तरफ से एक-एक परिवार को मदद दी जा रही है, तब जाकर के हम इस काम को पूरा कर रहे हैं।

    29. यह जो हमारी रेलवे है, उसका इलेक्ट्रिफिकेशन का काम हमारे देश में 1925 में शुरू हुआ था। लेकिन 90 साल में 1925 से लेकर के 90 साल में सिर्फ 30% रेल का इलेक्ट्रिफिकेशन हुआ था। हमने इन एक दशक के अंदर शत प्रतिशत काम पूरा कर दिया। 90 साल में 30%, 10 साल में 70%, यह होता है काम और इसके कारण डीजल, जो हमें बाहर से लाना पड़ता है, उसकी बचत हुई। बिजली से हमारी ट्रेनें चली, पर्यावरण को फायदा होने लगा।

    30. देश ने पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन शुरू कर दी है और मुझे खुशी है कि ये सबसे लंबी ट्रेन है और सबसे ताकतवर ट्रेन है और दुनिया में हाइड्रोजन ट्रेन के क्षेत्र में भी भारत अपना ने झंडा गाड़ दिया है।

    31. कोरोना जैसी वैश्विक महामारी ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया था, सारी व्यवस्थाएं चरमरा गई थीं, कोरोना से बाहर निकले, युद्ध की विभीषिका की खबरें आने लगीं, कहीं यूक्रेन तो कहीं पश्चिम एशिया, हर जगह पर तनाव का माहौल।

    32. देश ने देख लिया कि पिछले 10-12 साल की सुविचारित योजनाएं रंग ला रही हैं और हम इतने बड़े संकट के बावजूद भी नागरिक देवो भवः के मंत्र को लेकर के जीते हुए भारत ने जो तैयारियां की थी, एक के बाद एक कदम उठाया था, सोचा नहीं था कि यह संकट आएगा, लेकिन उस संकट के समय में यह सारी चीजें काम आ गई और आज देश में गैस भी है, पेट्रोल भी है, यूरिया भी है। हम अपनी ताकत के ऊपर खड़े हो रहे हैं, चल रहे हैं।

    33. सरकार अपने कंधों पर वो बोझ उठा रही है और दुनिया से जो 3000 रूपया में यूरिया का बोरा हमें मिलता है, वो हमारे किसानों को हम सिर्फ 300 रूपये में दे पाते हैं। इतना ही नहीं DAP, आज दुनिया में बाजार 5000 पहुँच चुका है, लेकिन मेरे देश के किसानों को दिक्कत ना हो, इसलिए 1350 रुपए में आज भी DAP देने का काम हम कर रहे हैं।

    34. दुनिया अपने पास जो कुछ भी है, उसको वेपनाइज करने में लगी है। संसाधनों का वेपनाइज, रिसोर्स का वेपनाइज, पेट्रोल, डीजल, फर्टिलाइजर, दवाइयां, टेक्नोलॉजी की चिप्स, इतना ही नहीं भू-भाग को भी वेपनाइज किया जा रहा है।

    35. आज भारत दुनिया के लिए एक स्वीकृत और सम्माननीय देश के रूप में बन रहा है। भारत के पास स्थिर पॉलिटिकल मैंडेट है, स्थिर सरकार है, भारत का वाइब्रेंट लोकतंत्र है, भारत का मजबूत न्याय तंत्र है और हम सबको दिशा देने वाला भारत का संविधान है और अब दुनिया हमारे इस सामर्थ्य को पहचानने लगी है।

    36. 2014 के बाद, दुनिया के करीब 40 देशों के साथ हमारा एफटीए एग्रीमेंट हो रहा है। आप देखिए, कितना बड़ा अवसर आया है, लेकिन मैं यह जो ट्रेड एग्रीमेंट्स हुए हैं, यह एक बहुत बड़ा अवसर है और इसलिए खास करके मैं मेरे MSMEs को कहना चाहूंगा कि हमें इस मौके को छोड़ना नहीं है।

    37. दुनिया में हमें पहुंचना है, भारत के उत्पाद की हर चीज विश्व के बाजार में पहुंचे और चाहे हमारा टेक्सटाइल हो, हमारी मशीनरी हो, दवाइयां हो, हमने मौका छोड़ता नहीं है, लेकिन वैश्विक जो पैरामीटर्स हैं, उस पैरामीटर को हमें पार करना होगा। हमें दुनिया से जो मिलता है, उससे अच्छा देना पड़ेगा। 

    38. केरलम से लेकर के गुजरात और तमिलनाडु से लेकर के बंगाल, यह हमारा समुद्री तट, हमारे मछुआरे भाई-बहन आज इस FTA के कारण हमारे श्रिंप यानी झींगा, उसके एक्सपोर्ट की बहुत संभावना बढ़ी है। हमारे सी फूड की दुनिया में पहुंच बनने की संभावना बढ़ी हुई है।

    39. हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े हैं और हम आने वाले दिनों में भी नेक्स्ट लेवल रिफॉर्म की ओर बढ़ने वाले हैं और इसलिए सरकार, समाज, उद्योग, उत्पादक, किसान, हर किसी ने अपनी ट्रेडिशनल व्यवस्थाओं में रिफॉर्म करना पड़ेगा, सोच में रिफॉर्म करना होगा, अपने लक्ष्यों को रिफॉर्म करना होगा।

    40. आज लाल किले की प्राचीर से मैं देश के सामने शक्ति की इस सप्त धारा का आह्वान करता हूं। आने वाले 5-7 साल में, जो पिछले 5-7 दशक में नहीं हुआ, वो सप्त धारा के सामर्थ्य से, शक्ति से, हम देश को नई ऊंचाई, नई गति देंगे और नए लक्ष्यों को पार करने वाला सामर्थ्य देंगे।

  • Untitled Project - 2026-08-15T140811.831.jpg
    15/08/26 |

    फतेहाबाद: चैतन्य स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर एसपी निकिता खट्टर ने फहराया तिरंगा

    फतेहाबाद, 15 अगस्त (अन्‍नू): स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चैतन्य स्कूल, फतेहाबाद में शुक्रवार को देशभक्ति और उत्साह से सराबोर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फतेहाबाद की पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। स्कूल परिसर पहुंचने पर प्रिंसिपल अंबिका अरोड़ा और स्कूल प्रबंधन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

    ध्वजारोहण कर शहीदों को दी सलामी

    • राष्ट्रीय ध्वज फहराया: मुख्य अतिथि एसपी निकिता खट्टर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी।

    • सांस्कृतिक प्रस्तुतियां: विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, नृत्य और आकर्षक झांकियों के माध्यम से देश के अमर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और गौरवशाली इतिहास को जीवंत किया।

    नशे, साइबर क्राइम और महिला सुरक्षा पर एसपी का संदेश

    • नशे से रहें दूर: एसपी खट्टर ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज को भी बर्बाद करता है। उन्होंने युवाओं से इसके खिलाफ जागरूक रहने की अपील की।

    • साइबर सुरक्षा का पाठ: सोशल मीडिया व इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें और संदिग्ध संदेशों या ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहें।

    • महिला सुरक्षा और संस्कार: उन्होंने बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी गलत व्यवहार या उत्पीड़न को नजरअंदाज न करें और तुरंत पुलिस या परिजनों को सूचित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि माता-पिता व गुरुजनों का सम्मान और अनुशासन ही सफलता की मजबूत नींव है।

    स्कूल प्रबंधन ने मुख्य अतिथि को किया सम्मानित

    • गणमान्य लोग रहे मौजूद: इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर हरीश झाम्म, गोपाल चौधरी, पूजा चौधरी सहित स्कूल प्रबंधन, शिक्षकगण और अभिभावक मौजूद रहे।

    • स्मृति चिन्ह भेंट: कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल अंबिका अरोड़ा एवं स्कूल मैनेजमेंट द्वारा एसपी निकिता खट्टर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

    #FatehabadNews #NikitaKhattarIPS #ChaitanyaSchool #FatehabadPolice #IndependenceDay #HaryanaNews #DainikKhabar #CyberAwarenessa

  • Untitled Project - 2026-08-15T140159.405.jpg
    15/08/26 |

    सिरसा: बुलेट का 25 हजार का चालान काटा तो SHO को दी धमकी; कहा- 'ताऊ CIA में इंस्पेक्टर है', पुलिस ने जब्त की बाइक

    सिरसा, 15 अगस्त (अन्‍नू): 15 अगस्त को लेकर शहीद भगत सिंह स्टेडियम के बाहर सुरक्षा चेकिंग कर रही सिरसा पुलिस की टीम और तीन युवकों के बीच तीखी नोकझोंक का मामला सामने आया है। बुलेट का 25 हजार रुपये का चालान काटने पर युवकों ने ट्रैफिक SHO सुरेंद्र सिंह को "24 घंटे में देख लेने" की धमकी दे डाली। एक युवक ने जहां अपने ताऊ के सीआईए (CIA) में इंस्पेक्टर होने का रौब दिखाया, वहीं दूसरे ने पिता के लघु सचिवालय में तैनात होने की बात कही।

    'घणा लादेन बन रहा है क्या...' - SHO ने सिखाया सबक

    • वीडियो हुआ वायरल: घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें धमकियों के जवाब में ट्रैफिक SHO सुरेंद्र सिंह कहते नजर आ रहे— "घणा बड़ा कामरेड बनै हैं। क्या अल्मेटम देरा, करवा बात तेरे ताऊ इंस्पेक्टर सै। घणा लादेन बनरा क्या तू… हम पाली लग रे क्या यहां।"

    • नंबर प्लेट और दस्तावेज गायब: SHO के अनुसार, तीन युवक एक ही बुलेट पर सवार होकर स्टेडियम की ओर आ रहे थे। बाइक पर न तो नंबर प्लेट लगी थी और न ही युवकों के पास कोई कागज मौजूद थे।

    पटका साइलेंसर और बदसलूकी पर 25 हजार का भारी चालान

    • साइन करने से किया मना: पुलिस ने जब बाइक रोकी और जांच की तो मूल साइलेंसर बदलकर पटाखे फोड़ने वाला (Modified Silencer) साइलेंसर लगा हुआ मिला। जब पुलिस ने 25 हजार रुपये के चालान की रसीद दी तो युवकों ने चालान बुक पर साइन करने से इनकार कर दिया।

    • बाइक की गई जब्त: SHO ने स्पष्ट कहा, "साइन करना है तो रसीद ले जाओ, वरना कोई जरूरी नहीं।" इसके बाद पुलिस ने 25 हजार रुपये की पर्ची थमाकर बुलेट को जब्त कर लिया।

    'सिफारिश नहीं चलेगी' - SP के सख्त आदेश

    • रौब झाड़ने पर नहीं मानी बात: SHO सुरेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों युवकों का व्यवहार पुलिस के साथ बेहद अभद्र था। वे फोन पर किसी से बात कराने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन एसपी (SP) के सख्त आदेश हैं कि किसी भी अफसर की सिफारिश नहीं मानी जाएगी।

    • नियमों के तहत कार्रवाई: SHO ने बताया कि बुलेट के अवैध साइलेंसर और नियमों के उल्लंघन पर 25 हजार का चालान काटा गया है। चेकिंग के दौरान अन्य गाड़ियों के भी 40 से 50 हजार रुपये तक के चालान काटे गए हैं।

    #SirsaNews #HaryanaPolice #TrafficChallan #BulletSilencer #SirsaPolice #DainikKhabar #HaryanaNews #ChallanUpdate

  • Untitled Project - 2026-08-15T140001.040.jpg
    15/08/26 |

    नारनौल: ढोसी पहाड़ी पर 57 करोड़ की लागत से बन रहा 870 मीटर लंबा रोपवे; 30% काम पूरा, इसी साल तैयार होने की उम्मीद

    महेंद्रगढ़, 15 अगस्त (अन्‍नू): महेंद्रगढ़ जिले के प्रसिद्ध ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल ढोसी पहाड़ी को राष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ी कामयाबी मिली है। कुलताजपुर से पहाड़ी की चोटी तक बनने वाले 870 मीटर लंबे रोपवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। करीब 57 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस परियोजना का लगभग 30 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और इसी साल (2026) इसके चालू होने की पूरी संभावना है।

    कुलताजपुर से शुरू होगा रोपवे; NHLML कर रही निर्माण

    • शुरुआती पॉइंट: रोपवे परियोजना के लिए कुलताजपुर गांव में करीब दो एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई है। यहीं से केबिन की शुरुआत होगी और केबल लाइन ढोसी पहाड़ी की चोटी तक जाएगी।

    • 2 केबिन का संचालन: शुरुआती चरण में रोपवे पर 2 आधुनिक केबिन चलाए जाएंगे, जिनमें सुरक्षा के अंतरराष्ट्रीय मानकों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

    • निर्माता एजेंसी: इस महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (NHLML) द्वारा किया जा रहा है।

    अड़चन दूर: NCZ नोटिस के बाद सीएम के हस्तक्षेप से दोबारा शुरू हुआ काम

    • क्यों अटका था काम: ढोसी पहाड़ी के नेचुरल कंजर्वेशन जोन (NCZ) में शामिल होने के कारण जिला नगर योजनाकार (DTP) विभाग ने नोटिस जारी कर निर्माण पर रोक लगा दी थी।

    • ऐसे दूर हुई बाधा: पूर्व मंत्री एवं नांगल चौधरी के पूर्व विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने यह मामला मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के बाद विभागीय आपत्तियों को दूर कर निर्माण दोबारा शुरू कराया गया।

    • 2018 में हुई थी घोषणा: पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2018 में नांगल चौधरी विधायक के आग्रह पर ढोसी पहाड़ी का दौरा कर इसे पर्यटन स्थल बनाने का ऐलान किया था।

    च्यवन ऋषि की तपोस्थली; बुजुर्गों और श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत

    • धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व: ढोसी पहाड़ी को वैदिक काल के महर्षि च्यवन की तपोभूमि माना जाता है। यहीं पर पहली बार प्रसिद्ध आयुर्वेदिक औषधि च्यवनप्राश का निर्माण हुआ था। चोटी पर च्यवन ऋषि का प्राचीन मंदिर, पवित्र कुंड और गुफाएं स्थित हैं।

    • सुगम होगी चढ़ाई: नारनौल से 7 किमी दूर राजस्थान सीमा पर स्थित इस पहाड़ी की चढ़ाई काफी कठिन मानी जाती थी। रोपवे बनने से बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए चोटी तक पहुंचना सुलभ हो जाएगा, जिससे स्थानीय व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

    #NarnaulNews #DhosiHill #RopewayProject #MahendragarhNews #HaryanaTourism #ChyawanRishi #DainikKhabar #HaryanaNews

  • Untitled Project - 2026-08-15T135650.901.jpg
    15/08/26 |

    गुरुग्राम: पालम विहार में तेज रफ्तार सियाज कार डिवाइडर से टकराकर पलटी; हवा में उछली गाड़ी, बची सवारियों की जान

    गुरुग्राम, 15 अगस्त (अन्‍नू): गुरुग्राम के पालम विहार इलाके में शनिवार को एक बार फिर तेज रफ्तार का खौफनाक रूप देखने को मिला। सेक्टर-23 स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास बेहद तेज गति से आ रही एक मारुति सियाज कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार हवा में उछलते हुए बीच सड़क पर उल्टी हो गई। गनीमत यह रही कि कार सवार दो लोगों को मामूली चोटें आईं और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

    राहगीरों ने तुरंत मसीहा बनकर सुरक्षित बाहर निकाला

    • अचानक खोया नियंत्रण: जानकारी के अनुसार मारुति सियाज कार (नंबर DL 9CL 4364) पालम विहार रोड पर काफी तेज रफ्तार में जा रही थी। सेक्टर-23 पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा।

    • मशक्कत से निकाले गए दोनों सवार: कार पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत सूझबूझ दिखाई। उन्होंने कार के शीशे और दरवाजे के रास्ते अंदर फंसे चालक और उसके सहयात्री को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। दोनों को सिर्फ हल्की खरोंचें आई हैं।

    सड़क पर लगा जाम; क्रेन से हटाई गई कार

    • ट्रैफिक पुलिस ने संभाला मोर्चा: सड़क के बीचों-बीच कार पलटने की वजह से पालम विहार मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और यातायात संभाला।

    • क्रेन से हटाई गई गाड़ी: पुलिस ने क्रेन बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त कार को सीधा करवाया और सड़क किनारे कराया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

    सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

    • जांच में जुटी पुलिस: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक जांच में हादसे का कारण अत्यधिक तेज रफ्तार नजर आ रहा है।

    • फुटेज से होगी पुष्टि: दुर्घटना के सटीक कारणों की पुष्टि के लिए पेट्रोल पंप और आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि पता चल सके कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या अचानक सामने कोई वाहन आ गया था। पुलिस ने सभी चालकों से गति सीमा (Speed Limit) का पालन करने की अपील की है।

    #GurugramNews #PalamVihar #RoadAccident #GurugramPolice #TrafficAlert #HaryanaNews #DainikKhabar #SpeedKills

  • cbi (1).jpg

    छत्तीसगढ़: CBI की बड़ी कार्रवाई; भिलाई में SECR के सीनियर DME ₹50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, घर से ₹77 लाख नकद बरामद

    रायपुर, 15 अगस्त (अन्‍नू): केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR), भिलाई में तैनात भारतीय रेलवे यांत्रिक इंजीनियर सेवा (IRSME) के वरिष्ठ अधिकारी और सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर (Sr. DME) को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने अधिकारी के साथ उनके एक मध्यस्थ (Dallal/Tout) को भी धर दबोचा है।

    पेंडिंग बिल पास करने के एवज में मांगी थी रिश्वत

    • ₹2 लाख की मांग: सीबीआई द्वारा 13 अगस्त 2026 को दर्ज की गई FIR के अनुसार, आरोपी सीनियर डीएमई ने शिकायतकर्ता के लंबे समय से लंबित (Pending) बिलों को पास करने और भुगतान जारी करने के एवज में 2 लाख रुपये की अवैध रिश्वत मांगी थी।

    • ₹1 लाख में तय हुआ सौदा: शिकायतकर्ता द्वारा मोलभाव (Negotiation) करने के बाद आरोपी अधिकारी रिश्वत की रकम घटाकर 1 लाख रुपये लेने पर सहमत हुआ।

    रंगे हाथों गिरफ्तारी और ₹77 लाख का कैश बरामद

    • ट्रैप लगाकर पकड़ा: सीबीआई ने जाल बिछाकर 13 अगस्त को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 50,000 रुपये स्वीकार करते हुए आरोपी अधिकारी को उस वक्त रंगे हाथों पकड़ लिया, जब मध्यस्थ अधिकारी के निर्देश पर यह रकम ले रहा था।

    • छापेमारी में मिला कुबेर का खजाना: गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीमों ने आरोपी अधिकारी के रायपुर और भिलाई स्थित आवासीय और दफ्तर के परिसरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। तलाशी के दौरान सीबीआई को लगभग ₹77 लाख की भारी नकदी (Cash) और ₹14 लाख मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं।

    अदालत ने 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

    सीबीआई ने आरोपी सीनियर डीएमई और मध्यस्थ दोनों को 14 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर सक्षम अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से अदालत ने दोनों आरोपियों को 4 दिनों की सीबीआई रिमांड (Police Custody) पर भेज दिया है। एजेंसी फिलहाल आरोपी अधिकारी की अन्य अचल संपत्तियों और बैंक खातों की गहनता से जांच कर रही है।

    #CBIRaid #SECRailway #BhilaiNews #RaipurNews #CorruptOfficerArrested #CorruptionNews #DainikKhabar #CBIAction

  • ED 2.jpg

    अरुणाचल प्रदेश: लाडा-सारली फ्रंटियर हाईवे घोटाले में ED का बड़ा एक्शन; न्यकपो यांगफो की 2.69 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां कुर्क

    अरुणाचल प्रदेश, 15 अगस्त (अन्‍नू): प्रवर्तन निदेशालय के ईटानगर उप-क्षेत्रीय कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने अरुणाचल प्रदेश के लाडा-सारली फ्रंटियर हाईवे प्रोजेक्ट (पैकेज-IV व V) में भूमि अधिग्रहण मुआवजे के वितरण में हुई वित्तीय अनियमितताओं के मामले में न्यकपो यांगफो (Nyakpo Yangfo) की 2.69 करोड़ रुपये मूल्य की दो अचल संपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क (Provisionally Attach) कर लिया है।

    जब्त संपत्तियों का विवरण

    • तरासो गांव की जमीन: पापुम पारे जिले के बालीजान वृत्त स्थित तारासो गांव में 7,950 वर्ग मीटर जमीन (मूल्य 1.59 करोड़ रुपये)।

    • चेस्सा गांव की जमीन व मछली तालाब: बालीजान वृत्त के चेस्सा गांव में 3,440 वर्ग मीटर जमीन और 2 मछली तालाब (मूल्य 1.10 करोड़ रुपये)।

    फर्जी पेड़-पौधों के नाम पर उठाया 3.25 करोड़ का अवैध मुआवजा

    • ACB की एफआईआर से शुरू हुई जांच: ईडी ने ईटानगर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) द्वारा सरकारी अधिकारियों और निजी लाभार्थियों के खिलाफ दर्ज FIR के आधार पर जांच शुरू की थी। एफआईआर में मुआवजा आकलन और वितरण में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप था।

    • फिजिकल वेरिफिकेशन में खुली पोल: जांच में सामने आया कि न्यकपो यांगफो को पैकेज-IV और V के तहत कुल 3.36 करोड़ रुपये का मुआवजा मिला था। हालांकि, फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी की जांच में पाया गया कि बांस (Bamboo), सामान्य पेड़ों और SPT भवनों के नाम पर लगभग 3.25 करोड़ रुपये का फर्जी/अपात्र मुआवजा लिया गया था, जो मौके पर मौजूद ही नहीं थे।

    मनी ट्रेल का हुआ खुलासा

    • 05 जून 2025: 1.89 करोड़ रुपये का मुआवजा मिलने के ठीक अगले दिन (06 जून 2025) आरोपी ने तारासो गांव में 1.59 करोड़ रुपये में 7,950 वर्ग मीटर जमीन खरीदी।

    • 22 जुलाई 2025: 1.46 करोड़ रुपये की अगली किस्त मिलने के अगले दिन (23 जुलाई 2025) उसने चेस्सा गांव में 1.10 करोड़ रुपये में 3,440 वर्ग मीटर जमीन और 2 मछली तालाब खरीदे।

    • ईडी ने मनी ट्रेल (Money Trail) स्थापित कर यह साबित किया कि इन संपत्तियों की खरीदारी सीधे तौर पर अपराध की आय (Proceeds of Crime) से की गई थी।

    मामले में अन्य अवैध लाभार्थियों की भूमिका और संलिप्तता की जांच जारी है।

    #EDAction #ArunachalPradesh #PMLA #LandScam #FrontierHighway #EDRaid #DainikKhabar #CorruptionNews

  • 12_37_251120176haryana-kuru2.jpg
    15/08/26 |

    पिहोवा: टिकरी गांव के पास बस और ट्रैक्टर की भीषण भिड़ंत; खेतों में पलटी बस, कई यात्री घायल

    पिहोवा, 15 अगस्त (अन्‍नू): कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र स्थित गांव टिकरी के पास शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सवारियों से भरी एक निजी बस और ट्रैक्टर के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में जा पलटी, जबकि टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए।

    यात्रियों में मची चीख-पुकार; ग्रामीणों ने की मदद

    • खेतों में गिरी बस: टक्कर के बाद बस सड़क छोड़कर सीधे गहरे खेतों में उतर गई, जिससे अंदर बैठी सवारियों में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

    • लगभग सभी यात्री चोटिल: प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बस में सवार लगभग सभी यात्रियों को चोटें आई हैं।

    • स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा: हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को क्षतिग्रस्त बस से बाहर निकाला और निजी व सरकारी वाहनों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

    पुलिस जांच में जुटी

    • मौके पर पहुंची पुलिस: घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया।

    • कारणों की पड़ताल जारी: हादसा किस वजह से हुआ और किसकी लापरवाही थी, फिलहाल इसकी स्पष्ट वजह सामने नहीं आ पाई है। पुलिस घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

    #PehowaNews #KurukshetraNews #RoadAccident #PehowaPolice #HaryanaNews #DainikKhabar #AccidentAlert #HaryanaPolice

  • images - 2026-08-15T133837.782.jpg

    SIR 2026: मतदाता सूची के सत्यापन के लिए 19.35 लाख नोटिस जारी, मतदाता प्रक्रिया के तहत 30 अगस्त से पहले रखें अपना पक्ष

    हरियाणा , 15 अगस्त (अभिकान्त) : हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रारंभिक मतदाता सूची में अपना तथा अपने परिवार के पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो आवश्यक दस्तावेजों एवं घोषणा-पत्र के साथ फॉर्म-6 के माध्यम से नाम शामिल करवाने के लिए दावा प्रस्तुत किया जा सकता है। अब तक 25,315 फॉर्म-6 प्राप्त हुए हैं।

    इसी प्रकार मतदाता सूची में नाम, पता, आयु, फोटो अथवा अन्य विवरण में संशोधन के लिए आवश्यक दस्तावेजों एवं घोषणा-पत्र के साथ फॉर्म-8 भरा जा सकता है। अब तक 27,426 फॉर्म-8 प्राप्त हुए हैं। वहीं, किसी अपात्र, मृत, स्थानांतरित अथवा अन्य स्थान पर पहले से पंजीकृत मतदाता का नाम हटाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फॉर्म-7 के माध्यम से आपत्ति दर्ज की जा सकती है। अब तक 1,078 फॉर्म-7 प्राप्त हुए हैं।

    SIR-2026 के तहत प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन 31 जुलाई को किया जा चुका है। प्रारंभिक मतदाता सूची में नाम की जांच तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि अथवा दावा-आपत्ति दर्ज कराने के लिए दावे एवं आपत्तियों की आख़िरी तारीख़ 30 अगस्त है।

    44.88 लाख मामलों में से 19.35 लाख नोटिस जारी

    मतदाता सूची के सत्यापन एवं जांच के दौरान पिछली मतदाता सूची से मैपिंग नहीं होने वाले (नो मैपिंग/ अनमैपड़ मामलों) कुल 18,56,138 मतदाता तथा विभिन्न प्रकार की विसंगतियों वाले 26,31,312 मतदाता सामने आए हैं। इन मामलों की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जांच की जा रही है।

    इन मामलों में संबंधित मतदाताओं को अपना पक्ष रखने तथा आवश्यक दस्तावेज एवं प्रमाण प्रस्तुत करने का उचित अवसर प्रदान करने के लिए सुनवाई नोटिस जारी किए जा रहे हैं। कुल 44,88,795 संबंधित मतदाताओं में से 14 अगस्त, 2026 तक 19,35,126 नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

    अनमैपड़ मामलों में उपलब्ध दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं मतदाता

    विशेष रूप से  नो मैपिंग/ अनमैपड़ मामलों में संबंधित मतदाता अपने, अपने परिवार, माता-पिता अथवा संबंधित पूर्व अभिलेखों से जुड़े उपलब्ध दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं। इन दस्तावेजों के आधार पर संबंधित अधिकारी उपलब्ध रिकॉर्ड का सत्यापन करेंगे और नियमानुसार मामले का निर्णय लिया जाएगा।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा ने स्पष्ट किया है कि सुनवाई नोटिस प्राप्त होना मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाए जाने का अंतिम निर्णय नहीं है। यह सत्यापन एवं सुनवाई प्रक्रिया का एक हिस्सा है, जिसमें संबंधित व्यक्ति को अपना पक्ष रखने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का पूरा अवसर दिया जाता है।

    दावे-आपत्तियां  ईआरओ/ एईआरओ कार्यालय अथवा ऑनलाइन दर्ज कराएं

    दावे एवं आपत्तियां संबंधित ईआरओ/ एईआरओ कार्यालय में जमा की जा सकती हैं। नागरिक voters.eci.gov.in के माध्यम से भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रारंभिक मतदाता सूची में अपने नाम एवं विवरण की जांच करें और यदि उन्हें सुनवाई नोटिस प्राप्त होता है तो उसे गंभीरता से लेते हुए निर्धारित तिथि पर उपस्थित हों तथा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर प्रक्रिया में सहयोग करें। पात्र मतदाताओं के हितों की रक्षा करते हुए मतदाता सूची को सटीक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

    किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए नागरिक अपने बीएलओ/ईआरओ/ एईआरओ कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ECINET App पर  'बुक अ कॉल' सुविधा अथवा मतदाता हेल्पलाइन 1950 के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

    #ChandigarhNews #SIR2026 #VoterListRevision #ElectionCommissionOfIndia #VoterVerification #ChandigarhAdministration #DemocraticRights #AwarenessCampaign

  • img-20260815-wa0031_1786776900.webp
    15/08/26 |

    कैथल: NH-152D पर भीषण सड़क हादसा; ट्रक से टकराई कार, 2 युवकों की दर्दनाक मौत, 2 रोहतक PGI रेफर

    कैथल, 15 अगस्त (अन्‍नू): नेशनल हाईवे 152D पर कैथल के कस्बा ढांड क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार मध्य रात्रि को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित कार के आगे चल रहे ट्रक से टकरा जाने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

    राजस्थान नंबर की कार, गाड़ी में मिलीं शराब की बोतलें

    • ट्रक से जोरदार भिड़ंत: घटना की सूचना मिलते ही ढांड थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ढांड थाना SHO शक्ति सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार पर राजस्थान की नंबर प्लेट लगी हुई है।

    • शराब के नशे की आशंका: कार की तलाशी के दौरान अंदर शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि कार सवार युवकों ने शराब पी रखी थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

    अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत; मृतकों की पहचान जारी

    • पीजीआई रोहतक रेफर: राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायलों और मृतकों को गाड़ी से बाहर निकालकर कैथल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर हालत को देखते हुए दो घायलों को PGI रोहतक रेफर कर दिया गया।

    • उम्र 30 से 35 वर्ष: कार सवार सभी युवकों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मृतकों और घायलों की शिनाख्त (पहचान) करने में जुटी है। पहचान होने के बाद परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    #KaithalNews #NH152D #RoadAccident #KaithalPolice #HaryanaNews #DainikKhabar #AccidentAlert #PGI Rohtak

  • Untitled Project - 2026-08-15T125942.285.jpg
    15/08/26 |

    हरियाणा सरकार ने री-एम्पलायमेंट मामलों के लिए किया समिति का पुनर्गठन, समिति की सिफारिशों के आधार पर होगी कार्रवाई

    हरियाणा , 15 अगस्त (अभिकान्त) : हरियाणा सरकार ने सरकारी सेवाओं में री-एम्पलायमेंट से जुड़े मामलों की जांच और सिफारिश के लिए पहले से गठित समिति में आंशिक संशोधन करते हुए नई समिति का गठन किया है। यह समिति अपनी सिफारिशें संबंधित प्रशासनिक विभागों को प्रस्तुत करेगी, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री सुधीर राजपाल, डॉ. सुमिता मिश्रा और श्री विनीत गर्ग को समिति में बतौर सदस्य शामिल किया गया है।

    यह समिति री-एम्पलायमेंट से संबंधित व्यक्तिगत मामलों के साथ-साथ प्रशासनिक विभागों द्वारा भेजे जाने वाले किसी वर्ग या श्रेणी के कर्मचारियों से संबंधित मामलों की भी जांच करेगी। ऐसे मामलों में री-एम्पलायमेंट तभी विचाराधीन होगी, जब इसे जन सेवाओं की दक्षतापूर्ण डिलीवरी तथा संबंधित विभागों के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए आवश्यक माना जाए।

    गौरतलब है यह समिति पूर्व में 20 जून, 2025 को गठित की गई थी, जिसमें 5 सितंबर, 2025 को भी संशोधन किया गया था।

    #HaryanaGovt #ReEmploymentCommittee #IASUpdate #SudhirRajpal #SumitaMishra #VineetGarg #HaryanaAdministration #HaryanaNews #GovernmentOrders

  • TN5-Bhopal150826110458.jpg

    मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश ने स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री आवास पर ध्वज फहराया।

    एन.एस.बाछल, 15 अगस्त, भोपाल।

    देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री आवास पर ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने ध्वज फहराकर सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सचिवालय और आवास कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवास के अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों और सभी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अपनी सुरक्षा में तैनात अधिकारियों और कर्मियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान करने की भी घोषणा की।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • Untitled Project - 2026-08-15T125524.926.jpg
    15/08/26 |

    हरियाणा में नशे पर रोक व पुनर्वास के लिए चार-स्तरीय व्यवस्था लागू: राज्य से गांव तक गठित कमेटियां करेंगी रोकथाम, इलाज और निगरानी

    हरियाणा , 15 अगस्त (अभिकान्त) : हरियाणा सरकार ने नशे की रोकथाम, उपचार एवं पुनर्वास व्यवस्था को मजबूत करने और सामुदायिक सहयोग बढ़ाने के लिए चार-स्तरीय कमेटियों का गठन किया है। ये कमेटियां राज्य, जिला, उपमंडल तथा ग्राम पंचायत व शहरी वार्ड के स्तर गठित की गई हैं।

    राज्य स्तर पर गठित राज्य स्तरीय संचालन एवं निगरानी समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे। गृह, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, विकास एवं पंचायत, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा तथा महिला एवं बाल विकास विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, खेल विभाग के प्रधान सचिव तथा शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव सदस्य इस समिति के सदस्य होंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक इसके सदस्य सचिव होंगे। सिविल सोसायटी, सूचीबद्ध गैर-सरकारी संगठनों या संबंधित विशेषज्ञों में से दो प्रतिनिधियों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा।

    यह समिति नशे मांग में कमी लाने की राष्ट्रीय कार्य योजना और नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राज्य की कार्य योजना की निगरानी करेगी। समिति जागरूकता, उपचार, परामर्श, पुनर्वास और प्रशिक्षण से संबंधित वार्षिक एवं त्रैमासिक लक्ष्यों की समीक्षा करेगी तथा संबंधित विभागों और सामाजिक संगठनों के बीच समन्वय सुनिश्चित करेगी।

    यह समिति नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों की उपलब्धता और कार्यप्रणाली की भी समीक्षा करेगी। इसके अलावा नशे की दृष्टि से संवेदनशील जिलों की पहचान कर उनके लिए विशेष कार्य योजना तैयार करने, जिला स्तर पर किए जा रहे कार्यों का मूल्यांकन करने तथा आवश्यक सुधार के निर्देश देने का कार्य करेगी। समिति की बैठक प्रत्येक तीन माह में होगी।

    जिला स्तर पर उपायुक्तों की अध्यक्षता में समितियां गठित की जाएंगी। ये समितियां जिला स्तर की नशा रोकथाम कार्य योजना तैयार करेंगी, संवेदनशील क्षेत्रों और जोखिम वाले समूहों की पहचान करेंगी तथा स्कूलों, कार्यस्थलों और समुदायों में जागरूकता कार्यक्रमों की निगरानी करेंगी।

    जिला समितियां नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने के साथ-साथ नशा रोकथाम से जुड़े स्कूलों और केंद्रों का प्रत्येक तीन माह में निरीक्षण भी सुनिश्चित करेंगी।

    उपमंडल स्तर पर उपमंडल अधिकारी (नागरिक) की अध्यक्षता में समितियां कार्य करेंगी। ये समितियां संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, नशा रोकथाम गतिविधियों की प्रगति की निगरानी तथा नशा मुक्ति एवं उपचार केंद्रों का मासिक निरीक्षण सुनिश्चित करेंगी।

    स्थानीय स्तर पर प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम स्तरीय नशा मुक्ति टास्क फोर्स तथा शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तरीय टास्क फोर्स गठित की जाएंगी। इनमें स्थानीय प्रशासन, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य विभागों के प्रतिनिधियों के साथ युवा, वरिष्ठ नागरिक और सामुदायिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

    इन टास्क फोर्स का मुख्य कार्य नशे के संभावित सेवन या तस्करी वाले स्थानों की पहचान कर उनकी सूचना संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना होगा। नशे की लत के लक्षण वाले व्यक्तियों को 72 घंटे के भीतर सरकारी स्तर पर अनुमोदित उपचार, परामर्श एवं पुनर्वास सेवाओं से जोड़ने की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान संबंधित व्यक्ति की गोपनीयता और सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

    ग्राम एवं वार्ड स्तर की टास्क फोर्स ग्राम सभाओं और वार्ड सभाओं के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित करेंगी। इनका उद्देश्य नशे की समस्या से जुड़े सामाजिक कलंक को मिटाना, लोगों को उपचार के लिए आगे आने के लिए प्रोत्साहित करना और समुदाय में नशामुक्त माहौल तैयार करना होगा।

    #Haryana #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews #HindiNews #LatestNews

  • 48698.jpg
    15/08/26 |

    एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत लोक भवन में हरियाली तीज आयोजित : हिमाचल प्रदेश

    एन.एस.बाछल, 15 अगस्त, शिमला।

    लोक भवन में पहली बार हरियाली तीज का भव्य आयोजन किया गया। लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता की पहल पर आयोजित इस समारोह में भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं, नारी शक्ति और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर समागम देखने को मिला। कार्यक्रम ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना के अनुरूप आयोजित किया गया।

    समारोह में महिला कलाकारों ने हरियाली तीज और देश की समृद्ध लोक परंपराओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सिविल सोसायटी से जुड़ी महिलाओं ने भी इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान लोक भवन का दरबार हॉल पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा।

    बाद में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने भी समारोह में भाग लिया और उपस्थित महिलाओं, कलाकारों एवं अतिथियों से संवाद किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए लोक भवन में इस पर्व के आयोजन के लिए लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता की पहल की सराहना की।

    राज्यपाल ने कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति और परंपराओं का महत्वपूर्ण पर्व है, जो भगवान शिव और माता पार्वती के पवित्र मिलन के साथ प्रेम, आस्था, समर्पण और पारिवारिक मूल्यों का संदेश देता है। ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि देश की विकास यात्रा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से जुड़ी रहनी चाहिए। भारत की विविध लोक परंपराएं देश की सभ्यतागत पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और सांस्कृतिक विविधता में एकता को मजबूत करती हैं। हिमाचल प्रदेश अपनी समृद्ध देव संस्कृति, लोक परंपराओं, मेलों और त्योहारों के लिए जाना जाता है। प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी हम सभी की है।

    राज्यपाल ने हरियाली तीज को नारी शक्ति का प्रतीक बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को शक्ति, करुणा, सृजनशीलता और दृढ़ता का प्रतीक माना गया है। मजबूत और विकसित समाज के निर्माण के लिए महिलाओं और बालिकाओं को समान अवसर तथा अपनी क्षमता का पूर्ण उपयोग करने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवाना आवश्यक है। नारी शक्ति सशक्त समाज की आधारशिला है और राष्ट्र के विकास में महिलाओं की समान भागीदारी अनिवार्य है।

    राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि हरियाली तीज की भावना हमें वनों के संरक्षण, जल संवर्धन और हिमाचल की हरित संपदा को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित करती है।

    लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता ने समारोह में शामिल सभी महिलाओं, कलाकारों, अतिथियों और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोक भवन में पहली बार आयोजित यह हरियाली तीज समारोह भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति, सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक पहल है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह आयोजन आने वाले वर्षों में एक वार्षिक परंपरा के रूप में विकसित होगा।

    इस अवसर पर राज्यपाल एवं लेडी गवर्नर ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम में शामिल महिलाओं एवं अतिथियों को पौधे भेंट किए। इसके उपरांत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

    उन्होंने प्रदेशवासियों को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • TN5-Bhopal140826070441.jpg

    मन में उठने वाले प्रश्नों और जिज्ञासाओं को रोकें नहीं, बल्कि उन पर चर्चा करें और उत्तर खोजें: मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 15 अगस्त, भोपाल।

    सूर्य के प्रकाश में क्या-क्या होता है?, हवा क्या करती है? पेड़ों से हमारा क्या संबंध है? राज्य के मुख्यमंत्री ने कुछ ऐसे ही रोचक प्रश्न पूछे। मोहन यादव जन विश्वास शिविर के अंतर्गत एकीकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरलाई के छात्रों से मिलने गए थे। इस दौरान छात्रों ने मुख्यमंत्री के कुछ प्रश्नों के उत्तर दिए। जिन प्रश्नों के उत्तर छात्र नहीं दे पाए, मुख्यमंत्री ने उन्हें उदाहरण देकर समझाया।

    मुख्यमंत्री डॉ. व्हाई यादव छात्रों से प्रश्न पूछते हुए शिक्षक की भूमिका निभा रहे थे, वहीं बच्चे भी निडर होकर मुख्यमंत्री के प्रश्नों के उत्तर दे रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों को अपने मन में उठने वाले प्रश्नों और शंकाओं के उत्तर खोजने चाहिए। विद्यार्थी जीवन सीखने का एक शक्तिशाली माध्यम है। वैसे तो व्यक्ति अपने पूरे जीवन में कुछ न कुछ सीखता है, लेकिन विद्यार्थी जीवन में जो सीखता है, वह जीवन भर याद रहता है। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए, जीवन के लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए और उसी दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, छात्रों को अपनी आंतरिक क्षमता को पहचानना चाहिए और स्वयं को कम न आंकते हुए अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना चाहिए।

    अटल टिकरिंग लैब और आईसीटी लैब का अवलोकन किया गया

    सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरलाई के छात्रों से बातचीत करने के बाद, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यालय परिसर में निर्मित अटल टिकरिंग लैब और आईसीटी लैब का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने छात्रों द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडलों की सराहना करते हुए उनसे संबंधित प्रश्न पूछे और यह भी जाना कि वे भविष्य में क्या बनना चाहते हैं। छात्रों ने मुख्यमंत्री से पूछा कि आपके जीवन में एआई का क्या महत्व है? प्रौद्योगिकी हमें बेहतर बनाती है, लेकिन इसमें सीमित जानकारी होती है। एआई अपने डेटा के आधार पर निष्कर्ष देता है, लेकिन हमें अपने विवेक का भी प्रयोग करना चाहिए।

    निरीक्षण के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल, सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, पानसेमल के विधायक श्याम बार्डे के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्कूली छात्र, जन प्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • TN5-Bhopal140826072033.jpg

    नई तकनीकों को अपनाकर कृषि को लाभदायक व्यवसाय बनाएं - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 15 अगस्त, भोपाल।

    राज्य में चल रहे बलराम कृषि महोत्सव के अंतर्गत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को विदिशा जिले के बोरलाई गांव से आयोजित बलराम कृषि महोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित जैन मुनि श्री 105 तत्व सागर जी महाराज का सर्वप्रथम अभिवादन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बलराम महोत्सव का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक और जैविक खेती के माध्यम से कृषि को लाभ पहुंचाने के लिए नई तकनीकों का उपयोग करना है। इस वर्ष मनाए जा रहे कृषि महोत्सव में किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ कृषि की नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। किसानों को अपनी भूमि को उपजाऊ बनाने के लिए प्राकृतिक और जैविक खेती अपनानी चाहिए। रासायनिक उर्वरकों ने हमारी मिट्टी की अवशिष्ट शक्ति को कम कर दिया है, इसलिए किसानों को जैविक और प्राकृतिक उर्वरकों के माध्यम से मिट्टी की अवशिष्ट शक्ति को बढ़ाना चाहिए।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह भी कहा कि आज के समय में किसान केवल फसलें उगाकर अनाज का उत्पादन ही नहीं करते, बल्कि खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में भी प्रगति कर रहे हैं। किसानों को अनाज की तुलना में प्रसंस्कृत उत्पादों से अधिक मूल्य प्राप्त होगा।

    इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह भी कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। राज्य सरकार द्वारा किसानों को फसल ऋण देने के संबंध में शोध भी किया गया है। अब किसानों के लिए 31 मार्च की नियत तारीख हटा दी गई है। किसानों को अब रात के बजाय दिन में सिंचाई के लिए बिजली दी जाएगी। कवच योजना के माध्यम से चूक करने वाले किसानों के ऋण खातों में सुधार किया जा रहा है।

    ड्रोन दीदी से वर्चुअली डायलॉग बोला

    मुख्यमंत्री डॉ. बलराम कृषि महोत्सव के वर्चुअल कार्यक्रम में मोहन यादव ने विदिशा जिले की ड्रोन दीदी प्रभा वर्मा से भी बातचीत की। इस दौरान प्रभा दीदी ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि दीदियों को ड्रोन उड़ाना सिखाकर उन्होंने महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठाया है। अब तक कुल 1160 खेतों में स्प्रे किए जा चुके हैं, एक स्प्रे की कीमत 300 रुपये है। अब तक उन्होंने 3 लाख रुपये से अधिक की कमाई की है और करोड़पति बन चुकी हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं में साहस की कोई कमी नहीं है, उन्हें केवल अपनी उड़ान को पंख देने की जरूरत है, बाकी मंजिल वे खुद हासिल कर लेंगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • 1000950725.jpg
    15/08/26

    आज का राशिफल — शनिवार, 15 अगस्त 2026

    आज श्रावण शुक्ल पक्ष तृतीया है। पंचांग के अनुसार तृतीया शाम लगभग 5:28 बजे तक है और चंद्रमा कन्या राशि में है। � शनिवार होने के कारण आज के उपायों में शनिदेव, हनुमान जी और सेवा/दान को विशेष महत्व दिया जा सकता है।

    Drik Panchang +1

    शेयर मार्केट संबंधी जरूरी बात: आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस और शनिवार है। NSE के 2026 कैलेंडर में 15 अगस्त को शनिवार की छुट्टी के रूप में सूचीबद्ध किया गया है, इसलिए नियमित इक्विटी/F&O ट्रेडिंग बंद है। नीचे “शेयर मार्केट” वाला भाग अगले कारोबारी सत्र की तैयारी के रूप में पढ़ें, न कि आज की ट्रेडिंग कॉल के रूप में। �

    NSE India +1

    ♈ मेष

    परिवार: घर में आपकी बात का प्रभाव रहेगा। छोटी बात पर गुस्सा करने से बचें; बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: नई जिम्मेदारी या आने वाले सप्ताह की योजना बनाने के लिए अच्छा दिन। अधूरे कार्य व्यवस्थित करें।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। अचानक खर्च हो सकता है, इसलिए बजट संभालें।

    शेयर मार्केट: अगले सत्र में तेज शुरुआत देखकर तुरंत बड़ी पोजीशन न लें। मेटल/इन्फ्रा जैसे तेज उतार-चढ़ाव वाले शेयरों में अनुशासन रखें।

    बिजनेस: पुराने ग्राहक से दोबारा संपर्क लाभकारी हो सकता है।

    स्वास्थ्य: सिरदर्द, थकान या चिड़चिड़ापन हो सकता है।

    ऊर्जा: ⭐ 8/10 | मूड: आत्मविश्वासी, थोड़ा अधीर

    शुभ समय: सुबह 9:15–10:40

    लकी नंबर: 9 | शुभ रंग: लाल

    उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और जरूरतमंद को भोजन दें।

    ♉ वृषभ

    परिवार: जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मिलेगा। घर से जुड़ा कोई निर्णय सकारात्मक रह सकता है।

    कैरियर: धैर्य से किए गए काम का परिणाम मिलेगा। जल्दबाजी में नौकरी संबंधी निर्णय न लें।

    लाभ/हानि: बचत बढ़ाने पर ध्यान दें। विलासिता पर अनावश्यक खर्च रोकें।

    शेयर मार्केट: अगले सत्र के लिए बैंकिंग/FMCG जैसे अपेक्षाकृत स्थिर क्षेत्रों की वॉचलिस्ट बना सकते हैं।

    बिजनेस: पुराने ग्राहक या रुके भुगतान से अच्छी खबर मिलने के संकेत।

    स्वास्थ्य: पेट और खानपान का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: ⭐ 7.5/10 | मूड: शांत और व्यावहारिक

    शुभ समय: सुबह 10:45–12:00

    लकी नंबर: 6 | शुभ रंग: सफेद/क्रीम

    उपाय: काले तिल या जरूरतमंद को भोजन दान करें।

    ♊ मिथुन

    परिवार: बातचीत से पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं। भाई-बहन से सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: आपकी संवाद क्षमता आने वाले दिनों में लाभ दे सकती है। नई योजना लिखकर तैयार करें।

    लाभ/हानि: छोटे आर्थिक लाभ के संकेत हैं, लेकिन उधार देने में सावधानी रखें।

    शेयर मार्केट: IT/टेक्नोलॉजी और कम्युनिकेशन शेयरों पर अध्ययन कर सकते हैं; अगले सत्र में स्टॉप-लॉस जरूरी रखें।

    बिजनेस: मार्केटिंग, ऑनलाइन काम और नेटवर्किंग से फायदा।

    स्वास्थ्य: मानसिक थकान और नींद की कमी से बचें।

    ऊर्जा: ⭐ 8/10 | मूड: जिज्ञासु और सक्रिय

    शुभ समय: दोपहर 12:05–1:20

    लकी नंबर: 5 | शुभ रंग: हरा

    उपाय: गणेश जी का स्मरण करें और पक्षियों को दाना दें।

    ♋ कर्क

    परिवार: भावनात्मक संवेदनशीलता अधिक रहेगी। परिवार के किसी सदस्य को आपके सहयोग की जरूरत हो सकती है।

    कैरियर: कार्यक्षेत्र की चिंता घर तक न लाएं। आने वाले सप्ताह की प्राथमिकताएं तय करें।

    लाभ/हानि: घरेलू खर्च बढ़ने की संभावना; बड़ी खरीद सोचकर करें।

    शेयर मार्केट: अगले सत्र में पूंजी की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। भावनात्मक ट्रेडिंग से बचें।

    बिजनेस: पुराने संपर्क लाभ दे सकते हैं।

    स्वास्थ्य: पाचन और नींद पर ध्यान दें।

    ऊर्जा: ⭐ 7/10 | मूड: संवेदनशील लेकिन सकारात्मक

    शुभ समय: दोपहर 1:30–2:45

    लकी नंबर: 2 | शुभ रंग: सफेद

    उपाय: शिवजी को जल अर्पित कर “ॐ नमः शिवाय” 11 बार जपें।

    ♌ सिंह

    परिवार: सम्मान और सहयोग मिलेगा। अपनी बात दूसरों पर थोपने से बचें।

    कैरियर: नेतृत्व क्षमता मजबूत रहेगी। किसी नई जिम्मेदारी के लिए स्वयं को तैयार करें।

    लाभ/हानि: आर्थिक अवसर सामने आ सकता है, लेकिन दिखावे के खर्च से बचें।

    शेयर मार्केट: अगले कारोबारी दिन तेजी मिले तो चरणबद्ध तरीके से निर्णय लें; एक साथ बड़ी रकम लगाने से बचें।

    बिजनेस: नई डील या विस्तार की योजना बन सकती है।

    स्वास्थ्य: ऊर्जा अच्छी, लेकिन गर्मी/एसिडिटी का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: ⭐ 9/10 | मूड: उत्साही और प्रभावशाली

    शुभ समय: सुबह 11:00–12:25

    लकी नंबर: 1 | शुभ रंग: सुनहरा/केसरिया

    उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें और किसी जरूरतमंद की सहायता करें।

    ♍ कन्या

    परिवार: घर की व्यवस्था और जिम्मेदारियों पर आपका ध्यान रहेगा। आलोचना करने के बजाय सहयोग करें।

    कैरियर: योजनाबद्ध काम करने से बड़ी सफलता की नींव रख सकते हैं। दस्तावेज और हिसाब-किताब जांचें।

    लाभ/हानि: खर्च नियंत्रित रहेगा और बचत की योजना बन सकती है।

    शेयर मार्केट: अगले सत्र के लिए केवल मजबूत सेटअप वाले शेयर चुनें; अत्यधिक ट्रेडिंग से बचें।

    बिजनेस: हिसाब-किताब और पुराने भुगतान की समीक्षा के लिए अच्छा दिन।

    स्वास्थ्य: पेट, गैस या तनाव की समस्या से सावधान रहें।

    ऊर्जा: ⭐ 8.5/10 | मूड: विश्लेषणात्मक और गंभीर

    शुभ समय: दोपहर 2:00–3:20

    लकी नंबर: 5 | शुभ रंग: हरा

    उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

    ♎ तुला

    परिवार: रिश्तों में संतुलन रहेगा। जीवनसाथी के साथ महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक बातचीत संभव।

    कैरियर: सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। नेटवर्किंग भविष्य में फायदा दे सकती है।

    लाभ/हानि: आय-व्यय संतुलित रहेगा; अनावश्यक ऑनलाइन खरीदारी से बचें।

    शेयर मार्केट: अगले सत्र में बैंकिंग/फाइनेंशियल शेयरों पर नजर रख सकते हैं, लेकिन पुष्टि के बिना प्रवेश न करें।

    बिजनेस: साझेदारी में नया अवसर मिल सकता है।

    स्वास्थ्य: कमर और थकान पर ध्यान दें।

    ऊर्जा: ⭐ 7.5/10 | मूड: संतुलित और प्रसन्न

    शुभ समय: शाम 4:00–5:15

    लकी नंबर: 6 | शुभ रंग: गुलाबी

    उपाय: किसी जरूरतमंद महिला को उपयोगी वस्तु दान करें।

    ♏ वृश्चिक

    परिवार: किसी पुरानी बात को लेकर तनाव हो सकता है; प्रतिक्रिया देने से पहले सोचें।

    कैरियर: प्रतियोगिता में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। गोपनीय योजनाएं अभी सीमित लोगों से साझा करें।

    लाभ/हानि: रुका धन मिलने की दिशा में प्रगति हो सकती है।

    शेयर मार्केट: अगले सत्र में हाई-वोलैटिलिटी शेयरों में बड़ा जोखिम न लें; स्टॉप-लॉस पहले तय करें।

    बिजनेस: प्रतिस्पर्धी पर बढ़त बनाने का अवसर मिलेगा।

    स्वास्थ्य: तनाव और रक्तचाप जैसी सामान्य स्वास्थ्य बातों पर ध्यान रखें।

    ऊर्जा: ⭐ 8/10 | मूड: दृढ़ और गंभीर

    शुभ समय: शाम 5:20–6:30

    लकी नंबर: 9 | शुभ रंग: मैरून

    उपाय: हनुमान जी के सामने दीपक जलाएं।

    ♐ धनु

    परिवार: घर में सकारात्मक वातावरण रहेगा। किसी यात्रा या पारिवारिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है।

    कैरियर: नई दिशा में सोचने का समय है। सीखने और कौशल बढ़ाने से लाभ होगा।

    लाभ/हानि: आय के नए विकल्पों पर विचार कर सकते हैं।

    शेयर मार्केट: अगले सप्ताह के लिए मजबूत ट्रेंड वाले शेयरों की वॉचलिस्ट बनाएं; अफवाह के आधार पर ट्रेड न करें।

    बिजनेस: विस्तार या नए बाजार से जुड़ा विचार लाभकारी हो सकता है।

    स्वास्थ्य: सामान्यतः अच्छा; खानपान में संयम रखें।

    ऊर्जा: ⭐ 8.5/10 | मूड: आशावादी

    शुभ समय: सुबह 8:20–9:35

    लकी नंबर: 3 | शुभ रंग: पीला

    उपाय: गुरु/बुजुर्गों का आशीर्वाद लें और पीली वस्तु दान करें।

    ♑ मकर

    परिवार: जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी, लेकिन परिवार आपका साथ देगा।

    कैरियर: अनुशासन से किया काम भविष्य में लाभ देगा। अधूरे काम पूरे करने पर ध्यान दें।

    लाभ/हानि: धन को लेकर सतर्क रहें। पुराने कर्ज या भुगतान व्यवस्थित करने का अच्छा समय।

    शेयर मार्केट: अगले सत्र में कम जोखिम वाली रणनीति बेहतर; बड़ी leveraged position से बचें।

    बिजनेस: धीमी लेकिन स्थिर प्रगति के संकेत।

    स्वास्थ्य: घुटने, कमर और थकान का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: ⭐ 7/10 | मूड: गंभीर और जिम्मेदार

    शुभ समय: शाम 6:00–7:10

    लकी नंबर: 8 | शुभ रंग: नीला

    उपाय: शनिदेव के निमित्त तिल के तेल का दीपक जलाएं या काले तिल दान करें।

    ♒ कुंभ

    परिवार: परिवार में आपकी सलाह महत्वपूर्ण होगी। पुराने मित्र से संपर्क हो सकता है।

    कैरियर: नए और अलग विचार लाभ दे सकते हैं। टेक्नोलॉजी से जुड़े काम में रुचि बढ़ेगी।

    लाभ/हानि: अचानक लाभ का अवसर दिख सकता है, लेकिन जोखिम का आकलन जरूर करें।

    शेयर मार्केट: अगले सत्र में केवल स्पष्ट ट्रेंड पर काम करें; ओवरट्रेडिंग से बचें।

    बिजनेस: डिजिटल/ऑनलाइन माध्यम से अवसर मिल सकता है।

    स्वास्थ्य: पर्याप्त पानी और नींद लें।

    ऊर्जा: ⭐ 8/10 | मूड: रचनात्मक और स्वतंत्र

    शुभ समय: दोपहर 3:15–4:30

    लकी नंबर: 8 | शुभ रंग: आसमानी

    उपाय: जरूरतमंद को काली उड़द या तिल दान करें।

    ♓ मीन

    परिवार: भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। घर के बुजुर्गों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा।

    कैरियर: अपनी अंतर्ज्ञान के साथ तथ्यों को भी महत्व दें। आने वाले सप्ताह की योजना आज बना सकते हैं।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति सामान्य से अच्छी रह सकती है, लेकिन भावुक होकर खर्च न करें।

    शेयर मार्केट: अगले कारोबारी सत्र में बिना पुष्टि के ट्रेड न लें; निवेश और ट्रेडिंग को अलग रखें।

    बिजनेस: पुराने संपर्क से नया अवसर मिल सकता है।

    स्वास्थ्य: नींद, पाचन और मानसिक आराम पर ध्यान दें।

    ऊर्जा: ⭐ 7.5/10 | मूड: शांत और भावुक

    शुभ समय: सुबह 9:45–11:00

    लकी नंबर: 3 | शुभ रंग: हल्का पीला

    उपाय: भगवान विष्णु का स्मरण करें और जरूरतमंद को भोजन दें।

    #राशिफल #राशियों #ज्योतिष #वार्षिकराशिफल #परिवार #कैरियर #लाभहानि #शुभमूहर्त #शेयरमार्केट #लक्की नंबर #शुभरंग #स्वास्थ्य #ऊर्जा #बिजनेस #मूड #दैनिकपॉजिटिविटी #आजकाशुभदिन #ध्यान #मौजदाताहित्य #जानकारी

  • images.png

    मध्यप्रदेशमु ख्यमंत्री डॉ. यादव की बरवानी के उद्यमियों और किसानों के साथ बातचीत

    एन.एस.बाछल, 15 अगस्त, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी जिले के विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख उद्यमियों, किसानों और नवप्रवर्तकों के साथ प्रेरणादायक संवाद किया। इस विशेष बैठक में खाद्य प्रसंस्करण, कपास उद्योग, वस्त्र, नवीकरणीय ऊर्जा और विनिर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव और महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

    निमाद की प्रमुख पहचान 'सफेद सोना' और रोजगार सृजन है।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निमार क्षेत्र की मुख्य पहचान कपास की फसल और उससे जुड़े उद्योग हैं। उन्होंने कहा कि सभी उद्यमियों ने जिनिंग और प्रेसिंग इकाइयों के माध्यम से बेहतरीन गुणवत्ता वाली स्थानीय कपास को देश और विश्व की कपड़ा मिलों तक पहुंचाने में उत्कृष्ट कार्य किया है। इससे स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित हुआ है।

    उद्योगों से संबंधित क्षेत्रों में निवेश और रोजगार को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

    औद्योगिक विकास और कृषि आधारित उद्योगों पर चर्चा करते हुए एक किसान ने कहा कि रेडीमेड गारमेंट उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में भी काम किया जाना चाहिए, इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में विशेष प्रयास करेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार निवेश और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास को गति देने के लिए सरकार कपास के साथ-साथ श्रमिकों पर भी सब्सिडी दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य इस क्षेत्र में रोजगारोन्मुखी उद्योग स्थापित करना है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मित्र पार्क में कपास के विशेष प्रचार और कपास बाजारों के विस्तार पर जोर दिया।

    भविष्य की योजनाएँ: वस्त्र नीति और निर्यात

    मुख्यमंत्री ने भविष्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए घोषणा की कि सरकार वस्त्र नीति के तहत कपास उद्योगों को और अधिक प्रोत्साहन देगी। इसके साथ ही, कपास की गांठों और बीजों के वैश्विक निर्यात को बढ़ावा देने के लिए उद्योगों के तकनीकी उन्नयन हेतु विशेष कार्य किए जाएंगे।

    किसानों और हरित ऊर्जा पहलों के लिए धन्यवाद

    संवाद के दौरान, किसानों ने कपास की खेती पर 50 प्रतिशत सब्सिडी देने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके अलावा, सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना से बिजली बिलों में भारी कमी आई है और इसे हरित ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर क्षेत्र के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, विधायक श्याम बार्डे, विभिन्न जन प्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • 6.jpg
    15/08/26 |

    साइबर ठगी के आरोपी ने जेल के अस्पताल में सैनिटाइजर निगला, रोहतक रैफर। रेवाड़ी

    जे कुमार रेवाड़ी, 15 अगस्त 2026 : रेवाड़ी जिला जेल में बंद साइबर धोखाधड़ी (Cyber Fraud) के एक आरोपी द्वारा जेल के अस्पताल में रखा सैनिटाइजर निगलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी की हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत स्थानीय नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रोहतक पीजीआई (PGI Rohtak) रैफर कर दिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी साइबर अपराध के मामले में रेवाड़ी जेल में बंद था। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत के चलते उसे जेल परिसर स्थित अस्पताल ले जाया गया था, जहां मौका पाकर उसने वहां रखा सैनिटाइजर पी लिया। कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह दर्द से तड़पने लगा।

    जेल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत रेवाड़ी के मुख्य अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उच्च स्तरीय इलाज के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया।

    जेल प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है कि आरोपी तक सैनिटाइजर कैसे पहुंचा और उसने यह आत्मघाती कदम किस वजह से उठाया। सुरक्षा में हुई इस चूक को लेकर पुलिस और प्रशासन जांच में जुट गए हैं।

    #RewariNews #HaryanaNews #RewariJail #PGIRohtak #CyberCrime #BreakingNewsHaryana #RewariUpdate

  • 5.jpg
    15/08/26 |

    हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं को बड़ा बूस्ट: 15 अगस्त से शुरू हुईं 5 'अमृत फार्मेसी'

    चंडीगढ़, 15 अगस्त 2026 : हरियाणा सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के आम नागरिकों और मरीजों को बड़ी राहत दी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विज़न के तहत राज्य के हर जिले में अमृत फार्मेसी खोलने के लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाते हुए पहले चरण में 5 अमृत फार्मेसियों की शुरुआत की गई है।

    पहले चरण के 5 स्थान:

    1. फतेहाबाद (नागरिक अस्पताल)

    2. हांसी

    3. सिरसा

    4. चरखी दादरी

    5. हिसार

    अमृत (AMRIT) योजना का उद्देश्य:

    केंद्र सरकार की 'अफोर्डेबल मेडिसिंस एंड रिलायबल इंप्लांट्स फॉर ट्रीटमेंट' (AMRIT) पहल के तहत HLL लाइफकेयर लिमिटेड द्वारा इन फार्मेसियों का संचालन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य मरीजों के जेब पर पड़ने वाले मेडिकल खर्च के बोझ को कम करना है। इन सेंटरों पर वीटा मिल्क पार्लर के साथ एकीकृत व्यवस्था की जा रही है।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य के सभी 22 से अधिक जिलों के सिविल अस्पतालों में इस सुविधा का विस्तार किया जाएगा।

    #HaryanaNews #AmritPharmacy #ChandigarhNews #NayabSinghSaini #HaryanaHealthcare #MedicalRelief #HaryanaUpdate

  • 4.jpg
    15/08/26 |

    आजादी के बाद पहली बार होगी जातीय जनगणना: केंद्र सरकार ने दिए ऐतिहासिक फैसले के संकेत

    जे कुमार नई दिल्ली, 15 अगस्त 2026 : स्वतंत्रता के बाद भारत की जनसांख्यिकी से जुड़ा एक ऐतिहासिक फैसला सामने आने जा रहा है। देश में आगामी जनगणना (Census) के दौरान पहली बार लोगों की जाति संबंधी जानकारी भी दर्ज की जाएगी। 1947 में आजादी मिलने के बाद से अब तक हुई जनगणनाओं में केवल अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के आंकड़े ही एकत्र किए जाते रहे हैं, लेकिन नए ढांचे के तहत सामान्य और अन्य पिछड़े वर्गों (OBC) की जातिगत स्थिति का भी डेटा जुटाया जाएगा।

    सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार इस विषय पर व्यापक सहमति और तकनीकी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। लंबे समय से विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और राज्य सरकारों द्वारा जातिगत जनगणना कराने की मांग उठाई जा रही थी, ताकि देश में विभिन्न जातियों की वास्तविक संख्या और उनकी आर्थिक व सामाजिक स्थिति का सटीक आंकलन किया जा सके।

    नीति निर्माण में मिलेगी मदद:

    विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से सरकार को आरक्षण, बजट आवंटन और सामाजिक कल्याण की योजनाओं को अधिक पारदर्शी और लक्षित (targeted) तरीके से लागू करने में मदद मिलेगी। डिजिटल माध्यम से होने वाली इस जनगणना में आंकड़ों के त्वरित और सटीक विश्लेषण के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

    सरकार जल्द ही जनगणना के नए प्रारूप, समय-सारणी और प्रश्नावली के संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर सकती है।

    #BreakingNews #CasteCensus #IndiaNews #Census2026 #NewDelhi #IndianPolitics #GovernmentPolicy #CabinetDecision

  • 3.jpg

    पंचकूला-यमुनानगर हाईवे पर भीषण हादसा: सिलेंडरों से भरे ट्रक ने एम्बुलेंस को मारी टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत

    जे कुमार मुलाना/अम्बाला, 15 अगस्त 2026 : पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर मुलाना क्षेत्र के पास हेमा माजरा कट पर देर रात एक बड़ा और दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां गैस सिलेंडरों से भरे एक ट्रक और एम्बुलेंस की भीषण भिड़ंत हो गई, जिसमें एम्बुलेंस चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

    मिली जानकारी के अनुसार, हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद एम्बुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त एम्बुलेंस से चालक के शव को बाहर निकाला।

    वारदात के तुरंत बाद ट्रक चालक अपने वाहन को छोड़कर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

    #MulanaNews #AmbalaNews #RoadAccident #YamunanagarHighway #HaryanaNews #AmbalaUpdate #BreakingNewsAmbala

  • 2.jpg
    15/08/26 |

    रेवाड़ी में एटीएम से नकदी चोरी का प्रयास: 2 सगी बहनें रंगे हाथों गिरफ्तार

    जे कुमार रेवाड़ी, 15 अगस्त 2026 : हरियाणा के रेवाड़ी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शहर के एक एटीएम (ATM) बूथ में घुसकर नकदी चोरी करने की कोशिश कर रही दो सगी बहनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बहनें एटीएम बूथ में दाखिल हुईं और मशीन के साथ छेड़छाड़ कर उसमें से पैसे निकालने का प्रयास करने लगीं। इस दौरान उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर आसपास के लोगों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया।

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों बहनों को एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों महिला आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब उनसे गहनता से पूछताछ कर रही है कि क्या वे पहले भी इस तरह की चोरी या एटीएम फ्रॉड की घटनाओं में शामिल रही हैं अथवा उनके साथ कोई अन्य गिरोह तो काम नहीं कर रहा है।

    #RewariNews #HaryanaNews #RewariPolice #AtmTheft #CrimeNews #RewariUpdate #BreakingNewsHaryana

  • 249500_HomePage_72436eb0-e5aa-4b36-b7e8-fccbe2fe0b8f.jpg

    विभाजन की स्मृति को संजोएं, संवेदना के साथ सजग भी रहें -संसदीय कार्य मंत्री राजस्थान

    एन.एस.बाछल, 15 अगस्त, जयपुर।

    ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार को जोधपुर के मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली, जिला कलक्टर आलोक रंजन सहित विभाजन से प्रभावित एवं पाक विस्थापित परिवारों के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम में विभाजन की त्रासदी पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। विभाजन से प्रभावित परिवारों के गणेश बिजाणी, माजी राणा एवं राजकुमार ने अपने संस्मरण साझा करते हुए विभाजन के कठिन दौर, विस्थापन की पीड़ा एवं उस समय के दुखद अनुभवों को साझा किया। उन्होंने शासन एवं प्रशासन की संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि आज वे इस देश के सम्मानित नागरिक होने पर गौरवान्वित हैं।

    विभाजन की पीड़ा को स्मृति में रखें, एकता और अखंडता के प्रति रहें सजग—जोगाराम पटेल

    संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उन सभी दिवंगतों को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने विभाजन के दौरान अमानवीय यातनाएं झेलीं और बिना किसी कारण अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि विभाजन की पीड़ा को स्मरण रखना आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उस दौर के संघर्ष, त्याग और त्रासदी से परिचित हो सकें।

    उन्होंने कहा कि विभाजन ने लाखों परिवारों को अपनी जन्मभूमि, घर-बार और संपत्ति छोड़ने के लिए विवश किया। अनेक लोगों ने अपनों को खोया और विस्थापन का असहनीय दर्द झेला। इसके बावजूद विस्थापित परिवारों ने साहस, संघर्ष, परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर स्वयं को पुनः स्थापित किया तथा देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

    नई पीढ़ी को बताएं पूर्वजों के संघर्ष और पुरुषार्थ की गाथा—

    जोगाराम पटेल ने कहा कि विभाजन की स्मृतियों को केवल इतिहास के पन्नों तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि नई पीढ़ी को अपने पूर्वजों के संघर्ष, त्याग और पुरुषार्थ की गाथा से परिचित कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाजन की पीड़ा को याद रखते हुए हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को और मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। इतिहास से सीख लेकर भावी पीढ़ी को ऐसी परिस्थितियों से बचाने के लिए जागरूक एवं संवेदनशील बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

    उन्होंने जोधपुरवासियों से आह्वान किया कि विभाजन की त्रासदी को सदैव स्मृति पटल पर रखें और उसके प्रति संवेदनशील रहें, लेकिन साथ ही वर्तमान परिस्थितियों के प्रति सजग भी रहें। उन्होंने कहा कि देश विभाजन का दंश झेल चुका है और राष्ट्र की सुरक्षा, एकता एवं अखंडता के प्रति प्रत्येक नागरिक को सतर्क रहना आवश्यक है।

    जोगाराम पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2021 में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। इस दिवस का उद्देश्य विभाजन के दौरान विस्थापन, हिंसा और पीड़ा झेलने वाले लाखों लोगों के संघर्ष एवं बलिदान को स्मरण करना है। साथ ही, नई पीढ़ी को उस त्रासदी से परिचित कराते हुए सामाजिक सौहार्द, एकता एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश देना है। यह दिवस विभाजन के पीड़ितों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर है।

    कार्यक्रम में विभाजन विभीषिका की त्रासदी से प्रभावित एवं दिवंगत लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। इसके पश्चात कैंडल लाइट कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

    कार्यक्रम के दौरान विभाजन से जुड़े संस्मरणों एवं अनुभवों को साझा करने के साथ ही सामाजिक सौहार्द, एकता, शांति एवं राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 249503_HomePage_d94170ee-5755-4a34-a2ae-d3b09d81fbdc.jpg

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वस्थ भारत का संकल्प हो रहा साकार, सेवा, दान और सामाजिक सरोकारों की समृद्ध परम्परा ही हमारी पहचान- मुख्यमंत्री राजस्थान

    एन.एस.बाछल, 15 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनओं एवं जनसहयोग से स्वस्थ भारत का संकल्प साकार हो रहा है। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में सी.एम. मूंधड़ा मेमोरियल मेडिसिन विंग का निर्माण इसी संकल्प का परिणाम है।

    मुख्यमंत्री ने बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में सी.एम. मूंधड़ा मेमोरियल मेडिसिन विंग का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजस्थानी जहां भी रहे, वह सामाजिक सरोकार से जुड़ा रहता है। हमारे प्रदेश की संस्कृति में सेवा, दान और सामाजिक सरोकारों की समृद्ध परम्परा रही है और यही हमारी पहचान है। उन्होंने कहा कि आर्थिक समृद्धि को समाज की सेवा में लगाने की भावना निश्चित रूप से अन्य भामाशाहों एवं आने वाली पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा बनेगी।       

    अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है नवीन मेडिसिन विंग—

    उल्लेखनीय है कि पीबीएम अस्पताल में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 527 बेड की क्षमता वाले चार मंजिला अत्याधुनिक चिकित्सा विंग का निर्माण किया गया है। जिसमें जनरल बेड के 9 वार्ड, 20-20 बेड के 3 आईसीयू वार्ड, 9 बेड का एक आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इसके साथ ही कुल 53 कॉटेज और वेटिंग हॉल भी बनाया गया है। परिसर में 76 हजार वर्ग फीट का पार्किंग एरिया, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सहित सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

    इस अवसर केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, खाद्य एव नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, विधायक विश्वनाथ मेघवाल, जेठानंद व्यास, ताराचंद सारस्वत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, ट्रस्ट के पदाधिकारी और आमजन उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 1.jpg
    15/08/26 |

    जी.एम.एन. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस एवं तीज उत्सव

    जे कुमार अम्बाला 15 अगस्त 2026 : जी.एम.एन. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, देशभक्ति और गौरवपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ स्कूल की हेड गर्ल और हेड बॉय द्वारा तिरंगा फहराने (ध्वजारोहण) के साथ हुआ। ध्वजारोहण के तुरंत बाद उपस्थित सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने राष्ट्रगान गाया और देश की एकता, अखंडता तथा स्वतंत्रता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

    इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं है, बल्कि यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी है। हमें अपने देश की प्रगति, एकता और सम्मान को बनाए रखने के लिए हमेशा ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने भीतर देशभक्ति, नैतिक मूल्यों और एक जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करें।

    तीज उत्सव की रही विशेष छटा:

    स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ-साथ विद्यालय परिसर में तीज का त्योहार भी पूरे हर्षोल्लास और सांस्कृतिक उमंग के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने देशप्रेम के साथ-साथ अपनी समृद्ध हरियाणवी व भारतीय संस्कृति के रंगों का आनंद उठाया।

    #AmbalaNews #GMNPublicSchool #IndependenceDay2026 #AmbalaCantt #TeejCelebration #HaryanaNews #SchoolNewsAmbala #AmbalaUpdate

  • Untitled Project - 2026-08-15T085157.638.jpg
    15/08/26 |

    अंबाला: सनातन धर्म कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज का पर्व; छात्राओं ने लगाए आभूषणों के आकर्षक स्टॉल

    अंबाला, 15 अगस्त (अन्‍नू): सनातन धर्म (S.D.) कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ की ओर से शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर में हरियाली तीज का पर्व बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की शिक्षण व गैर-शिक्षण स्टाफ की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

    पारंपरिक परिधान और मेहंदी रही मुख्य आकर्षण

    • सांस्कृतिक छटा: पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं और हाथों पर मेहंदी रचाकर उत्सव की खुशियां बांटीं।

    • उद्यमिता का प्रदर्शन: कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए आभूषणों के स्टॉल रहे। छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार और सजाए गए आकर्षक स्टॉलों के जरिए अपनी उद्यमिता (Entrepreneurship) और हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

    हमारी संस्कृति से जोड़ते हैं ऐसे आयोजन: प्राचार्या

    • प्राचार्या का संदेश: कॉलेज की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अल्का शर्मा ने सभी कर्मचारियों और छात्राओं को हरियाली तीज की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन हमें अपनी समृद्ध परंपराओं और संस्कृति से जोड़े रखने का कार्य करते हैं।

    • मंच संचालन: पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन महिला प्रकोष्ठ की संयोजक मिस कवलीन भरेज ने किया।

    #AmbalaNews #SDCollegeAmbala #HariyaliTeej #AmbalaUpdates #HaryanaNews #DainikKhabar #TeejCelebration #CollegeEvents

  • subha 10 bje.jpg

    दैनिक खबर: आज 15 अगस्त, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

    भारत मना रहा 80वां स्वतंत्रता दिवस:

    लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने लगातार 13वीं बार फहराया तिरंगा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    UGC-NET, CSIR-NET और ICAR परीक्षा 2026:

    की प्रोविजनल आंसर-की 16 अगस्त को होगी जारी: NTA ने जारी की आधिकारिक सूचना

    आरजी कर केस में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक पर हमला:

    आरजी कर डॉक्टर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष और संजीब मुखर्जी पर कोर्ट ले जाते समय भीड़ का हमला; लोगों ने बरसाए लात-घूंसे, अंडे और कीचड़, लगाए 'चोर-चोर' के नारे।

    राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की दो टूक:

    भारत की उदारता को कमजोरी न समझें, जोखिम उठाकर कर सकता है कड़ा प्रहार; 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बनी डॉक्यूमेंट्री में 88 घंटे चले इस मिशन का हुआ खुलासा।

    केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 पर 1,057 कर्मियों को दिए मेडल:

    301 गैलेंट्री और 92 प्रेसिडेंट्स मेडल शामिल; सीबीआई के भी 21 अधिकारियों-कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया जाएगा सम्मानित।

    प्यू रिसर्च सेंटर के नए सर्वे में बड़ा खुलासा:

    90% पाकिस्तानी भारत को मानते हैं खतरा, तो भारतीय भी पाकिस्तान को मानते हैं सबसे बड़ा दुश्मन; वहीं दोनों देशों के नागरिक चाहते हैं बेहतर रिश्ते।

    इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का ब्रिटेन पर बड़ा तंज:

    बोले- परमाणु हथियार रखने वाला पहला 'इस्लामिक रिपब्लिक' बन सकता है यूके; ईरान की तुलना करते हुए कहा- हम दूसरा ऐसा देश बनने से रोक रहे हैं।

    जापान के चिबा में एक घंटे में 115 मिमी मूसलाधार बारिश से तबाही:

    बाढ़ और भूस्खलन में 4 की मौत व 5 घायल; नारिता एयरपोर्ट पर फंसे 7 हजार यात्री, 4 लाख को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश।

    सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ की भारत को धमकी:

    बोले- पानी रोकने की कोशिश का देंगे मुंहतोड़ जवाब; कश्मीर पर रुख न बदलने और आसिम मुनीर के नेतृत्व में भारत को हराने का किया दावा।

    इमरान खान से रिश्तेदारों की मुलाकात पर कोर्ट करेगी फैसला:

    इमरान खान के इलाज व मुलाकात से जुड़ी याचिकाओं पर 18 अगस्त को होगी सुनवाई: पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने तीन जजों की बेंच का किया गठन; रजिस्ट्रार दफ्तर ने सभी पक्षों और वकीलों को जारी किए नोटिस।

    लारा प्रोजेक्ट्स मनी लॉन्ड्रिंग मामला:

    पूर्व रेल मंत्री लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी समेत 16 आरोपियों पर आरोप तय करने का फैसला टला; राउज एवेन्यू कोर्ट अब 27 अगस्त को सुनाएगी फैसला।

    फैटी लिवर की पहचान के लिए संसदीय समिति की बड़ी सिफारिश: MBBS डॉक्टरों को 6 महीने की ट्रेनिंग देकर अल्ट्रासाउंड की दें अनुमति; सीएचसी में फाइब्रोस्कैन मशीनें लगाने और मिशन मोड में जांच का सुझाव।

    दिल्ली का राष्ट्रीय प्राणी उद्यान होगा आधुनिक: एक दशक बाद अफ्रीकी देश से लाए जाएंगे जिराफ और जेबरा, विशेष पारदर्शी बाड़े किए जा रहे तैयार; वर्ष 2015 में हुई थी आखिरी जिराफ की मौत।

    छत्तीसगढ़ साइबर फ्रॉड को रफा दफा करने में 1 करोड़ रिश्वत मामले में डीजीपी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की रिपोर्ट: आरोपियों का भी आया जवाब, आईपीएस राहुल बंसल से जुड़े केस में 18 अगस्त को होगी सुनवाई।

    1 करोड़ रिश्वत के आरोप में ट्रेनी IPS के खिलाफ शिकायत: छत्तीसगढ़ साइबर फ्रॉड को रफा दफा करने में 1 करोड़ रिश्वत मामले में डीजीपी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की रिपोर्ट: आरोपियों का भी आया जवाब।

    हरियाणा बीजेपी का संगठन में बड़ा फेरबदल: 27 संगठनात्मक जिलों के नए प्रभारी किए नियुक्त; कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष बने रमेश सैनी, चार महिला पदाधिकारियों को दी गई जिला प्रभारी की कमान।

    भिवानी नगर परिषद में चले लात-घूंसे:

    भिवानी नगर परिषद कार्यालय में वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि और क्लर्क के बीच जमकर चले लात-घूंसे: विवाद बढ़ने पर पहुंची पुलिस; घायल क्लर्क नागरिक अस्पताल में भर्ती, पार्षदों ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की रखी मांग।

    हरियाणा STF की बड़ी कामयाबी:

    UP और हरियाणा में आतंक का पर्याय बने बावरिया गैंग का खूंखार डकैत धारा सिंह गिरफ्तार; गुप्त सूचना पर दबोचे गए इस शातिर अपराधी पर था 1.05 लाख का इनाम।

    हरियाणा के करनाल, कुरुक्षेत्र और रोहतक में बारिश से जलभराव:

    सड़कों पर भरा पानी, वाहन पड़े बंद; मौसम विभाग ने यमुनानगर, कैथल और फतेहाबाद सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट किया जारी।

    अम्बाला शहर में 17 अगस्त को लगेगी बिजली अदालत:

    एक्सईएन हरीश कुमार की अध्यक्षता में सुनी जाएंगी उपभोक्ताओं की समस्याएं; अग्रसेन चौक स्थित विद्युत सदन में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक होगा आयोजन।

    अंबाला उपायुक्त सचिन गुप्ता ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक:

    फ्लड एजेंडे और ड्रेनों की सफाई के कार्यों का लिया जायजा; आगामी वर्ष की योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने के दिए निर्देश।

    अम्बाला में 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत:

    सीजेएम गीतांजलि गोयल ने दी जानकारी; वैवाहिक, पारिवारिक, बैंक रिकवरी और आपराधिक मामलों का होगा निपटारा, सहायता के लिए हेल्प डेस्क स्थापित।

    नमस्कार

  • Weather Update Haryana.jpg

    हरियाणा में मौसम का मिजाज: 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; तापमान गिरा

    रियाणा/मौसम, 15 अगस्त (अन्‍नू): स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), चंडीगढ़ द्वारा जारी अपडेट्स के अनुसार, 15 अगस्त को राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। शुक्रवार को हुई वर्षा से राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 2.6°C की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को उमस और भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

    7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 16 अन्य में भी होगी वर्षा

    • भारी बारिश की चेतावनी (7 जिले): मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।

    • मध्यम से हल्की बारिश (16 जिले): सोनीपत, जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी व दक्षिणी जिलों—सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

    कहां कितनी दर्ज की गई बारिश?

    • पानीपत: 36.0 mm

    • पंचकूला: 18.5 mm

    • करनाल: 18.0 mm

    • हिसार (बालसमंद): 15.5 mm

    • यमुनानगर: 14.0 mm

    तापमान का हाल

    • सर्वाधिक अधिकतम तापमान: प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान सिरसा में 36.7°C दर्ज किया गया। इसके अलावा हिसार में 35.8°C और नारनौल में 34.5°C पारा रहा।

    • तापमान में गिरावट: बारिश के चलते यमुनानगर में पारा गिरकर 29.5°C, रेवाड़ी में 30.0°C, गुरुग्राम में 30.6°C, सोनीपत व पलवल में 30.7°C, झज्जर में 30.9°C, पंचकूला में 32.1°C, रोहतक में 32.2°C और करनाल में 32.6°C रिकॉर्ड किया गया।

    • न्यूनतम तापमान: प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुरुग्राम में 24.0°C दर्ज हुआ। इसके अलावा चंडीगढ़ में 24.8°C, यमुनानगर में 26.0°C, भिवानी में 26.5°C, हिसार में 27.6°C, करनाल में 28.5°C, अंबाला में 29.0°C, रोहतक में 29.2°C और नूंह में 29.4°C रिकॉर्ड किया गया।

    #HaryanaWeather #IMDAlert #HaryanaRain #Monsoon2026 #AmbalaNews #PanchkulaNews #DainikKhabar #WeatherUpdate

  • gita.2.43.jpg
  • WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.15.36 PM.jpg

    तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    तिरंगा यात्रा में देशभक्ति गीतों की धुनों पर थिरके मंत्री अनिल विज, तिरंगा फहराते हुए ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए

    अम्बाला छावनी के बाजारों में मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा, अलग-अलग बाजारों में यात्रा का भव्य स्वागत हुआ

    अम्बाला, 14 अगस्त --- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस से पहले “तिरंगा यात्रा” और “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम मनाया जाता है। आज अम्बाला छावनी में तिरंगा यात्रा निकाली गई, तिरंगा जो हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान है उसको लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी है और उससे यह भी लगता है कि हमारे तिरंगे से लोगों को कितना प्यार है।

    विज आज अम्बाला छावनी में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज विभाजन “विभीषिका स्मृति दिवस” भी है जोकि सारे देश में मनाया जा रहा है। 15 अगस्त को हिंदुस्तान आजाद हुआ था और 15 अगस्त को हिंदुस्तान का विभाजन भी हुआ। उन्होंने कहा उस विभाजन में करोड़ों लोग बेघर हुए और 10 लाख लोग उसमें शहीद हुए। यह कांग्रेस पार्टी गलत नीतियों की वजह से हुआ, यह कांग्रेस पार्टी नहीं कातिल कांग्रेस है क्योंकि आजादी की लड़ाई के दौरान कहीं पर भी किसी भी मुकाम पर यह नहीं बताया गया कि देश का विभाजन होगा। तब यह ही था कि हम देश आजाद कराने के लिए लड़ रहे हैं। मगर, जब आजादी मिली तो फिर यह कहा गया कि हिंदु देश और मुसलमान देश। विभाजन के लिए कोई योजना नहीं बनाई गई और उस वक्त सत्ता के भूखे नेताओं ने हस्ताक्षर कर दिए। लोग कैसे आएंगे, कहां रहेंगे, क्या खाएंगे इसके लिए कोई योजना नहीं बनाई गई और लोगों को उनके मुकदर पर छोड़ दिया गया। यह सारे विश्व में इस तरह का कत्लेआम नहीं हुआ और यह कातिल कांग्रेस, सत्ता की भूखी कांग्रेस जो केवल दिल्ली की कुर्सी पर बैठना चाहती थी उसको देश के लोगों के साथ क्या होगा उसका कुछ पता नहीं था। उन्होंने कहा कि आज तिरंगा यात्रा भी निकाली गई है और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भी मनाया गया है।

    इससे पहले ऊर्जा मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अम्बाला छावनी में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में मंत्री अनिल विज देश भक्ति के रंग में रंगे दिखे और देशक्ति गीतों की धुनों पर वह थिरकते नजर आए। उन्होंने हाथ में तिरंगा फहराते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाते हुए जोश का संचार किया।

    तिरंगामय हुई अम्बाला छावनी, लोगों में यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा

    अम्बाला छावनी हिल रोड पर एसडी मंदिर से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा आम नागरिकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान समूचा शहर तिरंगामय हुआ। लोगों में यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और देशभक्ति गीतों की धुनों पर जमकर झूमें। बाजारों में जगह-जगह तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा एसडी मंदिर से प्रारंभ हुई जोकि सब्जी मंडी से होते हुए, डीसी रोड, चौड़ा बाजार, बजाजा बाजार, सदर चौक, निकलसन रोड, क्रास रोड नंबर से होते हुए वापस एसडी मंदिर परिसर में संपन्न हुई।

    तिरंगा यात्रा के दौरान अम्बाला छावनी देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आई

    तिरंगा यात्रा के दौरान अम्बाला छावनी देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आ आई। यात्रा जहां से निकली वहां लोग देशभक्ति के गीतों पर नाचते-झूमते नजर आए। तिरंगा यात्रा के स्वागत में जगह-जगह फूल बरसाए गए। लोगों व दुकानदारों ने घरों व दुकानों की छतों से यात्रा पर फूलों की वर्षा कर इसका स्वागत किया। यात्रा के दौरान मंत्री अनिल विज ने सभी का अभिवादन किया और लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाईयां दी।

    तिरंगा यात्रा के दौरान अम्बाला छावनी प्रभारी धर्मवीर मिर्जापुर, वरिष्ठ भाजपा नेता कपिल विज, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, ललता प्रसाद, राजीव गुप्ता डिम्पल, बीएस बिंद्रा, बलविंद्र शाहपुर, मदनलाल शर्मा, संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल, विजेंद्र चौहान, अजय बवेजा, प्रवेश शर्मा, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, विकास बहगल, विपिन्न खन्ना, श्याम सुंदर अरोड़ा, आरती सहगल, पुनीत सरपाल, संजीव अत्री, रमन छतवाल, मोहित कौशिक, भूपेश शर्मा, बलकेश वत्स, अनुज यादव, सुनील शाक्य, दीवांश वालिया, जितेंद्र सहगल, रवि सहगल सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता व लोग मौजूद रहे।

    ------------------------------------------------

  • Untitled Project - 2026-08-14T180529.072.jpg
    14/08/26 |

    करनाल: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर DAV पुलिस पब्लिक स्कूल में लगी प्रदर्शनी; विद्यार्थियों ने मेहंदी, रंगोली व पगड़ी प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर

    करनाल, 14 अगस्त (अन्‍नू): स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर आज डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल (पुलिस लाइन, करनाल) में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एक्जीबिशन (प्रदर्शनी) के साथ-साथ मेहंदी, रंगोली, मटकी सजावट, ज्वेलरी मेकिंग और पगड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।

    मुख्य अतिथियों ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

    • मुख्य अतिथि: कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएसपी महिला सुरक्षा (करनाल) श्रीमती मीना कुमारी (HPS) एवं स्कूल प्रिंसिपल श्री अरुण वर्मा द्वारा किया गया।

    • संस्कृति व देशभक्ति का संगम: विद्यार्थियों ने अपनी आकर्षक रंगोलियों और मनमोहक कलाकृतियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं।

    • विशेष अतिथि: इस दौरान हाईवे थाना करनाल के कोऑर्डिनेटर सहायक उप निरीक्षक (ASI) अजय कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

    विद्यार्थियों की प्रतिभा और राष्ट्रीय पर्वों से जुड़ाव पर जोर

    • उत्साहवर्धन: डीएसपी मीना कुमारी और प्रिंसिपल अरुण वर्मा ने बच्चों की कला की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में छिपी रचनात्मकता को बाहर लाने के साथ-साथ उन्हें भारतीय संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्रीय पर्वों से जोड़ने का कार्य करती हैं।

    • शिक्षकों का योगदान: कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल टीचर्स व स्टाफ सदस्य शिखा, रोहित, सपना, सरिता, प्रीति, सविता कौशिक, पूनम और प्रियंका का विशेष सहयोग रहा।

    विद्यार्थियों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर काफी उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

    #KarnalNews #IndependenceDay2026 #DAVPolicePublicSchool #KarnalPolice #HaryanaNews #DainikKhabar #TeejCelebration #SchoolEvents

  • Untitled Project - 2026-08-14T175715.806.jpg
    14/08/26 |

    हिसार: रायपुर रोड पर 5 एकड़ में बन रही अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर; DTP विभाग ने पक्की सड़कें और चहारदीवारी की ध्वस्त

    हिसार, 14 अगस्त (अन्‍नू): जिला नगर योजनाकार (DTP) विभाग ने अवैध कॉलोनियों और भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए हिसार के रायपुर रोड स्थित गांव रायपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने करीब 5 एकड़ भूमि में बिना अनुमति के विकसित की जा रही एक अनधिकृत (अवैध) कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर निर्माण ध्वस्त कर दिया।

    पुलिस बल की मौजूदगी में हुई तोड़फोड़ कार्रवाई

    • संयुक्त कार्रवाई: DTP विभाग की टीम ने हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो (हिसार) की पुलिस टीम के सहयोग से इस तोड़फोड़ अभियान (Demolition Drive) को अंजाम दिया।

    • ध्वस्त किया गया निर्माण: बिना प्रशासनिक अनुमति के कॉलोनी में बिछाया गया कच्ची सड़कों का नेटवर्क और प्री-कास्ट सीमेंट से तैयार की गई दो चहारदीवारियों (Boundary Walls) को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

    • अवैध प्लाटिंग पर रोक: विभाग के अनुसार, भू-माफिया इस जमीन पर बिना किसी मंजूरी के अवैध रूप से प्लॉट काटकर विकास कार्य कर रहे थे।

    DTP की आमजन से अपील: बिना जांच-पड़ताल न खरीदें प्लॉट

    • खरीदने से पहले करें जांच: जिला नगर योजनाकार दिनेश सिंह ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनधिकृत कॉलोनी में प्लॉट खरीदने या निर्माण कार्य करने से बचें।

    • भविष्य के नुकसान से बचें: DTP दिनेश सिंह ने आगाह किया कि अवैध कालोनियों में जमीन खरीदने से लोगों को भविष्य में कानूनी और वित्तीय परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कोई भी जमीन या प्लॉट खरीदने से पहले उसकी वैधता और संबंधित विभाग से मिली मंजूरी की जांच जरूर कर लें।

    #HisarNews #DTPAction #DemolitionDrive #HaryanaNews #IllegalColony #HisarPolice #DainikKhabar #PropertyAlert

  • sham 6 bje.jpg
    14/08/26

    दैनिक खबर: आज 14 अगस्त , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

    सीजेआई सूर्यकांत ने कॉकरोच विवाद पर जताई चिंता:

    बोले- मेरी मौखिक टिप्पणी को गलत तरीके से किया गया पेश; जंतर-मंतर 2.0 की योजना के बीच कहा- सोशल मीडिया पर बिना संदर्भ वायरल की जा रहीं अदालती क्लिप।

    उत्तराखंड के चमोली में टनल में पानी भरा, 7 मौतें:

    उत्तराखंड के पीपलकोटी में निर्माणाधीन टनल में मलबा भरने से 7 मजदूरों की मौत: 3 की तलाश में रेस्क्यू जारी, 12 निकाले गए; घायलों से मिलने जा रहे सांसद अनिल बलूनी की कार पर गिरा बोल्डर।

    आरजी कर केस में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक पर हमला:

    आरजी कर डॉक्टर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष और संजीब मुखर्जी पर कोर्ट ले जाते समय भीड़ का हमला; लोगों ने बरसाए लात-घूंसे, अंडे और कीचड़, लगाए 'चोर-चोर' के नारे।

    राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की दो टूक:

    भारत की उदारता को कमजोरी न समझें, जोखिम उठाकर कर सकता है कड़ा प्रहार; 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बनी डॉक्यूमेंट्री में 88 घंटे चले इस मिशन का हुआ खुलासा।

    केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 पर 1,057 कर्मियों को दिए मेडल:

    301 गैलेंट्री और 92 प्रेसिडेंट्स मेडल शामिल; सीबीआई के भी 21 अधिकारियों-कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया जाएगा सम्मानित।

    प्यू रिसर्च सेंटर के नए सर्वे में बड़ा खुलासा:

    90% पाकिस्तानी भारत को मानते हैं खतरा, तो भारतीय भी पाकिस्तान को मानते हैं सबसे बड़ा दुश्मन; वहीं दोनों देशों के नागरिक चाहते हैं बेहतर रिश्ते।

    इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का ब्रिटेन पर बड़ा तंज:

    बोले- परमाणु हथियार रखने वाला पहला 'इस्लामिक रिपब्लिक' बन सकता है यूके; ईरान की तुलना करते हुए कहा- हम दूसरा ऐसा देश बनने से रोक रहे हैं।

    जापान के चिबा में एक घंटे में 115 मिमी मूसलाधार बारिश से तबाही:

    बाढ़ और भूस्खलन में 4 की मौत व 5 घायल; नारिता एयरपोर्ट पर फंसे 7 हजार यात्री, 4 लाख को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश।

    सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ की भारत को धमकी:

    बोले- पानी रोकने की कोशिश का देंगे मुंहतोड़ जवाब; कश्मीर पर रुख न बदलने और आसिम मुनीर के नेतृत्व में भारत को हराने का किया दावा।

    इमरान खान से रिश्तेदारों की मुलाकात पर कोर्ट करेगी फैसला:

    इमरान खान के इलाज व मुलाकात से जुड़ी याचिकाओं पर 18 अगस्त को होगी सुनवाई: पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने तीन जजों की बेंच का किया गठन; रजिस्ट्रार दफ्तर ने सभी पक्षों और वकीलों को जारी किए नोटिस।

    लारा प्रोजेक्ट्स मनी लॉन्ड्रिंग मामला:

    पूर्व रेल मंत्री लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी समेत 16 आरोपियों पर आरोप तय करने का फैसला टला; राउज एवेन्यू कोर्ट अब 27 अगस्त को सुनाएगी फैसला।

    फैटी लिवर की पहचान के लिए संसदीय समिति की बड़ी सिफारिश: MBBS डॉक्टरों को 6 महीने की ट्रेनिंग देकर अल्ट्रासाउंड की दें अनुमति; सीएचसी में फाइब्रोस्कैन मशीनें लगाने और मिशन मोड में जांच का सुझाव।

    दिल्ली का राष्ट्रीय प्राणी उद्यान होगा आधुनिक: एक दशक बाद अफ्रीकी देश से लाए जाएंगे जिराफ और जेबरा, विशेष पारदर्शी बाड़े किए जा रहे तैयार; वर्ष 2015 में हुई थी आखिरी जिराफ की मौत।

    छत्तीसगढ़ साइबर फ्रॉड को रफा दफा करने में 1 करोड़ रिश्वत मामले में डीजीपी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की रिपोर्ट: आरोपियों का भी आया जवाब, आईपीएस राहुल बंसल से जुड़े केस में 18 अगस्त को होगी सुनवाई।

    1 करोड़ रिश्वत के आरोप में ट्रेनी IPS के खिलाफ शिकायत: छत्तीसगढ़ साइबर फ्रॉड को रफा दफा करने में 1 करोड़ रिश्वत मामले में डीजीपी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की रिपोर्ट: आरोपियों का भी आया जवाब।

    हरियाणा बीजेपी का संगठन में बड़ा फेरबदल: 27 संगठनात्मक जिलों के नए प्रभारी किए नियुक्त; कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष बने रमेश सैनी, चार महिला पदाधिकारियों को दी गई जिला प्रभारी की कमान।

    भिवानी नगर परिषद में चले लात-घूंसे:

    भिवानी नगर परिषद कार्यालय में वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि और क्लर्क के बीच जमकर चले लात-घूंसे: विवाद बढ़ने पर पहुंची पुलिस; घायल क्लर्क नागरिक अस्पताल में भर्ती, पार्षदों ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की रखी मांग।

    हरियाणा STF की बड़ी कामयाबी:

    UP और हरियाणा में आतंक का पर्याय बने बावरिया गैंग का खूंखार डकैत धारा सिंह गिरफ्तार; गुप्त सूचना पर दबोचे गए इस शातिर अपराधी पर था 1.05 लाख का इनाम।

    हरियाणा के करनाल, कुरुक्षेत्र और रोहतक में बारिश से जलभराव:

    सड़कों पर भरा पानी, वाहन पड़े बंद; मौसम विभाग ने यमुनानगर, कैथल और फतेहाबाद सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट किया जारी।

    अम्बाला शहर में 17 अगस्त को लगेगी बिजली अदालत:

    एक्सईएन हरीश कुमार की अध्यक्षता में सुनी जाएंगी उपभोक्ताओं की समस्याएं; अग्रसेन चौक स्थित विद्युत सदन में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक होगा आयोजन।

    अंबाला उपायुक्त सचिन गुप्ता ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक:

    फ्लड एजेंडे और ड्रेनों की सफाई के कार्यों का लिया जायजा; आगामी वर्ष की योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने के दिए निर्देश।

    अम्बाला में 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत:

    सीजेएम गीतांजलि गोयल ने दी जानकारी; वैवाहिक, पारिवारिक, बैंक रिकवरी और आपराधिक मामलों का होगा निपटारा, सहायता के लिए हेल्प डेस्क स्थापित।

    कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

    नमस्कार

  • Untitled Project - 2026-08-14T175413.831.jpg
    14/08/26 |

    मानेसर: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई; 8.39 करोड़ के प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर 2 बड़े कमर्शियल कॉम्प्लेक्स सील

    मानेसर, 14 अगस्त (अन्‍नू): नगर निगम मानेसर ने प्रॉपर्टी टैक्स न भरने वाले डिफ़ॉल्टर्स के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को सीलिंग की बड़ी कार्रवाई की है। निगम की टैक्स विंग ने क्षेत्र के दो बड़े कमर्शियल कॉम्प्लेक्स—एक्जेक्ट डेवलपर एंड प्रमोटर्स और ओरिस फ्लोरल टावर को सील कर दिया। इन दोनों संपत्तियों पर कुल 8 करोड़ 39 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।

    इन दो प्रमुख टावरों पर चला निगम का चाबुक

    • एक्जेक्ट डेवलपर एंड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड टावर (सेक्टर-80): इस व्यावसायिक परिसर पर लंबा प्रॉपर्टी टैक्स बकाया होने के कारण सील कर दिया गया।

    • ओरिस फ्लोरल टावर (सेक्टर-84): बार-बार नोटिस दिए जाने के बाद भी टैक्स न चुकाने पर इस टावर को भी निगम की टीम ने सील कर दिया।

    • टीम नेतृत्व: सीलिंग की यह कार्रवाई टैक्स असिस्टेंट उदय सिंह के नेतृत्व में संजीत, नवीन, भरत और पंकज सहित टैक्स विंग की टीम द्वारा नियमानुसार पूरी की गई।

    टॉप 100 डिफॉल्टर्स पर 229 करोड़ बकाया; शुरू हुआ पहला चरण

    • 229 करोड़ की वसूली का लक्ष्य: नगर निगम के संयुक्त आयुक्त लोकेश यादव ने बताया कि निगम ने पहले चरण में टॉप 100 प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स की सूची तैयार कर ली है, जिन पर करीब 229 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है।

    • निरंतर चलेगी सीलिंग ड्राइव: संयुक्त आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जिन संपत्ति मालिकों ने बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद टैक्स जमा नहीं कराया है, उनके खिलाफ सीलिंग और कानूनी वसूली की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

    31 अगस्त तक ब्याज पर 75% छूट; निगम की अपील

    • ब्याज राहत योजना: संयुक्त आयुक्त ने बताया कि हरियाणा सरकार की हिदायत अनुसार 31 अगस्त तक प्रॉपर्टी टैक्स पर विशेष राहत योजना लागू है। इसके तहत वित्त वर्ष 2024-2025 तक के प्रॉपर्टी टैक्स के ब्याज पर 75% की छूट दी जा रही है।

    • नागरिक सुविधाओं में टैक्स की भूमिका: उन्होंने कहा कि सड़क, सीवर, जल निकासी, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए समय पर टैक्स जमा करना बेहद जरूरी है। बकायादार जल्द से जल्द टैक्स जमा कर सीलिंग की कार्रवाई से बचें।

    #ManesarNews #MCManesar #PropertyTax #GurugramNews #TaxDefaulters #SealingDrive #HaryanaNews #DainikKhabar

  • Untitled Project - 2026-08-14T174809.512.jpg
    14/08/26 |

    पलवल: NH-19 पर बाइक सवार युवक की गर्दन में फंसा चाइनीज मांझा; हाथ से हटाकर बचाई जान, आए 3 टांके

    पलवल, 14 अगस्त (अन्‍नू): राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर पलवल बस अड्डे के पास एक बड़ा हादसा टल गया। पिंगोड़ गांव से बघोला स्थित कंपनी में ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार युवक की गर्दन में अचानक चाइनीज मांझा (Synthetic Kite String) आकर फंस गया। युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत हाथ से मांझे को हटाया, जिससे उसकी गर्दन तो बच गई लेकिन हाथ में गहरा कट लग गया।

    गर्दन बचाते समय कटा हाथ; अस्पताल में लगे 3 टांके

    • पीड़ित की पहचान: घटना का शिकार हुआ युवक मनोज कुमार पलवल के गांव पिंगोड़ का रहने वाला है और बघोला स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत है।

    • अचानक आया मांझा: मनोज सुबह बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। बस अड्डे के पास अचानक मांझा उसकी गर्दन पर आ गिरा। जान का खतरा भांपते हुए मनोज ने चलती बाइक पर ही हाथ आगे बढ़ाकर मांझा दूर फेंका।

    • इलाज के बाद छुट्टी: इस दौरान धारदार मांझा मनोज के हाथ में उलझ गया, जिससे उसका हाथ कट गया। साथी कर्मचारी उसे तुरंत पलवल के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसके हाथ पर करीब तीन टांके लगाए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।

    बैन के बावजूद धड़ल्ले से बिक रहा जानलेवा मांझा; लोगों में रोष

    • प्रशासनिक दावों की पोल खुली: जिला प्रशासन द्वारा चाइनीज मांझे पर पूरी तरह से पाबंदी (Ban) लगाए जाने के बावजूद बाजारों में इसकी बिक्री और इस्तेमाल जारी है।

    • लोगों की मांग: खुले में उड़ने वाला यह प्लास्टिक मांझा राहगीरों, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस और प्रशासन से बाजारों में चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

    #PalwalNews #NH19 #ChineseManjha #RoadSafety #PalwalPolice #HaryanaNews #DainikKhabar #AccidentAlert

  • 48674.jpg
    14/08/26 |

    मुख्यमंत्री ने हमीरपुर के लिए 35 इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया

    एन.एस.बाछल, 14 अगस्त, शिमला।

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला के परिवहन निगम के विभिन्न डिपुओं के लिए 35 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य बनाने और प्रदेश के बहुमूल्य पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में सरकार ई-वाहनों को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहन दे रही है। प्रदेश सरकार ने हाल ही में परिवहन निगम के बेड़े में 297 इलेक्ट्रिक बसें शामिल की हैं। 

    मुख्यमंत्री ने कृषि उप-निदेशक कार्यालय परिसर में 8.64 करोड़ रुपये की लागत से बनी अत्याधुनिक एसआरटी लैब, हमीरपुर डिग्री कॉलेज में 1.50 करोड़ रुपये की सीबीटी लैब और डिग्री कालेज में 70 टैब्ज वाली लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। उन्होंने डिग्री कालेज में 9 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले छात्राओं के आवास का भी शिलान्यास और जिला पुस्तकालय में किताबी कॉर्नर का उद्घाटन भी किया।

    इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश फसल विविधिकरण प्रोत्साहन परियोजना चरण-2 के अंतर्गत 3.05 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न उठाऊ सिंचाई योजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें नादौन क्षेत्र की 57 लाख रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना बसोल, 39 लाख रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना जसोह, 47 लाख रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना खटरोड, सुजानपुर क्षेत्र की 43 लाख रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना घराट, हमीरपुर क्षेत्र की 46 लाख रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना डखोल तथा बड़सर क्षेत्र मेें लाख रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना थौन शामिल हैं। इन योजनाओं से लगभग 320 किसान परिवार लाभान्वित होंगे।

    मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से 5 करोड़ रुपये की लागत से सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में बने हॉस्टल का भी उद्घाटन किया।

    कृषि मंत्री चन्द्र कुमार, विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष, राज्य परिवहन निगम अजय वर्मा, अध्यक्ष, हि.प्र. भवन एवं अन्य सर्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड नरदेव कंवर, हि.प्र. ओबीसी वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष डॉ. मोहन लाल, चेयरमैन कांगड़ा कॉपरेटिव प्राइमरी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक राम चन्द्र पठानिया, चेयरमैन हिमाचल प्रदेश मार्किंटिग बोर्ड कुलदीप पठानिया, नशा निवारण बोर्ड के समन्वयक नरेश कुमार, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, चेयरमैन, हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक निगम कर्नल मनीष कुमार, जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के अध्यक्ष सुमन भारती, कांग्रेस नेता पुष्पेन्द्र वर्मा और सुभाष ढटवालिया, मुख्यमंत्री के सचिव आशीष सिंहमार तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।  

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • NIA 2.jpg

    अमृतसर: 500 किलोग्राम हेरोइन नार्को-टेरर केस में NIA की बड़ी कार्रवाई; आरोपी अनवर मसीह की 2 अचल संपत्तियां अटैच

    अमृतसर, 14 अगस्त (अन्‍नू): राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर सिंडिकेट और 500 किलोग्राम हेरोइन तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने मामले के मुख्य आरोपी अनवर मसीह की अमृतसर स्थित दो अचल संपत्तियों को कुर्क/अटैच कर लिया है।

    UAPA के तहत हुई कार्रवाई; मौके पर चस्पा किया गया आदेश

    • जब्त संपत्तियों का ब्योरा: एनआईए द्वारा अटैच की गई संपत्तियां अमृतसर के सुल्तानविंड स्थित आकाश विहार (फेज-1) के प्लॉट नंबर 128 और 129 हैं, जो आरोपी अनवर मसीह के नाम पर रजिस्टर्ड हैं।

    • कानूनी धारा: यह कार्रवाई गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA, 1967 की धारा 25(1) के तहत की गई है।

    • राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी: 13 अगस्त को गवाहों और स्थानीय राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में संपत्तियों पर अटैचमेंट ऑर्डर पढ़कर चस्पा किया गया और विधिवत पंचनामा तैयार किया गया।

    लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और 6 देशों में फैले नेटवर्क से कनेक्शन

    • सलाया ड्रग जब्ती मामला: यह कार्रवाई मामला संख्या RC-26/2020/NIA/DLI (सलाया ड्रग्स जब्ती कांड) के तहत की गई है, जो पाकिस्तान से समुद्री रास्ते से भारत में 500 किलो हेरोइन की तस्करी से जुड़ा है।

    • अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट: एनआईए की तफ्तीश में सामने आया कि अनवर मसीह इटली, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, थाईलैंड, ईरान और पाकिस्तान तक फैले एक बड़े तस्कर नेटवर्क का अहम हिस्सा था।

    • आतंकी फंडिंग: इस नार्को-नेटवर्क के जरिए मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की भारत विरोधी गतिविधियों को फाइनेंस करने के लिए किया जा रहा था।

    मामले में अब तक 26 आरोपी गिरफ्तार

    एनआईए के अनुसार, इस पूरे नार्को-टेरर नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। मामले में अब तक 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    #AmritsarNews #NIARaid #NarcoTerror #PunjabNews #LashkareTaiba #UAPA #SalayaDrugCase #DainikKhabar #PunjabPolice #DrugFreeIndia

  • Untitled Project - 2026-08-14T173009.694.jpg
    14/08/26 |

    नारनौंद: सफाई व्यवस्था पर प्रशासन और हड़ताली कर्मचारियों में तनातनी; प्राइवेट सफाई कार्य का विरोध

    नारनौंद, 14 अगस्त (अन्‍नू): नारनौंद शहर में कूड़ा उठाने और सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका के हड़ताली कर्मचारियों और स्थानीय प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर 6 अगस्त से हड़ताल पर बैठे सफाई एवं फायर विभाग के कर्मचारियों ने प्रशासन द्वारा प्राइवेट लोगों से शहर में सफाई करवाने के कदम का कड़ा विरोध किया है।

    प्रशासन पर लगाया टकराव पैदा करने का आरोप

    • प्राइवेट सफाई कार्य रुकवाया: कर्मचारी नेता जसबीर ने आरोप लगाया कि प्रशासन जानबूझकर कर्मचारियों के साथ टकराव की स्थिति बना रहा है। प्रशासन ने जब प्राइवेट व्यक्तियों से शहर की सफाई का काम शुरू करवाया, तो हड़ताली कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर उसे रुकवा दिया।

    • सख्त चेतावनी: कर्मचारियों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि हड़ताल रहने तक वे शहर में किसी अन्य माध्यम से सफाई का काम नहीं होने देंगे।

    15 अगस्त की छूट; मांगों को लेकर कटिबद्धता

    • राष्ट्रीय पर्व का सम्मान: कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनकी हड़ताल 15 अगस्त तक घोषित है, लेकिन राष्ट्रीय पर्व के सम्मान में स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल की सफाई के लिए विशेष छूट दी गई है, ताकि कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हो सके।

    • सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप: कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने उनकी 17 सूत्रीय मांगों को मान तो लिया था, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक पत्र जारी नहीं किया गया।

    • जेल जाने को तैयार: कर्मचारी नेताओं ने कहा कि वे अपनी मांगों के लिए प्रतिबद्ध हैं और जेल जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। मांगें पूरी न होने पर 15 अगस्त के बाद आंदोलन को और लंबा खींचा जा सकता है।

    #NarnaundNews #MunicipalityStrike #HaryanaNews #SanitationWorkersStrike #NarnaundAdministration #DanikKhabar #HaryanaUpdates

  • Untitled Project - 2026-08-14T132336.165.jpg
    14/08/26 |

    कुरुक्षेत्र: हाईवोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; भीगी सीढ़ी लेकर जाते वक्त हुआ हादसा

    कुरुक्षेत्र, 14 अगस्त (अन्‍नू): कुरुक्षेत्र की कंग कॉलोनी में गुरुवार शाम एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां 8 से 10 फीट लंबी भीगी सीढ़ी ले जाते समय हाईवोल्टेज बिजली की लाइन की चपेट में आने से 25 वर्षीय बिजली मिस्त्री गौरव पांचाल की मौके पर ही मौत हो गई। करंट इतना भीषण था कि युवक के हाथ-पैर झुलस गए और सीढ़ी में आग लगने के बाद वह टूटकर बिखर गई।

    घर का इकलौता कमाने वाला सहारा छीना; मां मूक-बधिर

    • परिवार का इकलौता सहारा: मूल रूप से अमरगढ़ मझाड़ा निवासी गौरव पांचाल (25) ठेकेदार के अधीन बिजली का काम करता था। गौरव के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है और उसकी मां मूक-बधिर (deaf and dumb) हैं। छोटा भाई राहुल अभी पढ़ाई कर रहा है। गौरव पूरे घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था।

    • ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप: मृतक के चचेरे भाई अभिषेक पांचाल ने आरोप लगाया कि निर्माणाधीन मकान पर काम के दौरान ठेकेदार ने गौरव को अकेले ही दूसरे मकान से भारी और भीगी सीढ़ी लाने भेज दिया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

    करंट से लेंटर में हुआ छेद; बिजली विभाग पर लापरवाही के गंभीर आरोप

    • भीषण हादसा: सीढ़ी के हाईवोल्टेज तार से टकराते ही तेज धमाका हुआ और करंट के असर से मकान के लेंटर में भी छेद हो गया।

    • बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा: स्थानीय निवासी बंटी और अन्य लोगों का कहना है कि कंग कॉलोनी से हाईवोल्टेज लाइन हटाने के लिए बिजली विभाग को कई बार लिखित शिकायत दी जा चुकी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि दूसरी कॉलोनियों से लाइन हटा दी गई, लेकिन यहां अनदेखी के कारण एक निर्दोष युवक की जान चली गई।

    पुलिस की कार्रवाई जारी

    हादसे की सूचना मिलते ही सुभाष मंडी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, परिजनों के बयानों और घटनास्थल की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

    #KurukshetraNews #HaryanaNews #ElectrocutionAccident #DainikKhabar #KurukshetraCrime #TragicNews #UHBVN #HaryanaPolice

  • Untitled Project - 2026-08-14T131520.303.jpg
    14/08/26 |

    लखनऊ: जमीन के लालच में तार-तार हुए रिश्ते; मृत पिता की देह से अंगूठा लगवाता दिखा कलयुगी बेटा, वीडियो वायरल

    लखनऊ, 14 अगस्त (अन्‍नू): उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद स्थित खड़ौहा गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक तरफ घर में 75 वर्षीय वृद्ध पिता की मौत के बाद चीख-पुकार मची थी, वहीं दूसरी तरफ कलयुगी बेटा जमीन हड़पने की हवस में अंधा होकर मृत पिता के शव से सादे कागजों और स्टाम्प पर अंगूठे के निशान लगवा रहा था। ग्रामीणों ने इस शर्मनाक हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

    बेटे की प्रताड़ना से बेघर हुए थे पिता; अखबार में दिया था बेदखली का इश्तहार

    • बेटियों को दी थी जमीन: जानकारी के अनुसार, खड़ौहा गांव निवासी 75 वर्षीय छत्रपाल अपने बेटे महेंद्र और बहू की प्रताड़ना से तंग आकर साल 2023 से बेटियों के साथ रह रहे थे। बेटियों की सेवा से खुश होकर उन्होंने अपनी साढ़े 6 बीघा जमीन में से एक-एक बीघा जमीन तीनों बेटियों के नाम कर दी थी और बेटे महेंद्र को संपत्ति से बेदखल (Disown) कर दिया था।

    • इलाज के बहाने लाया था गांव: इसी रंजिश में बेटा घात लगाए बैठा था। 7 जुलाई को जब छत्रपाल की तबीयत बिगड़ी, तो महेंद्र उन्हें इलाज कराने के बहाने अपने साथ गांव ले आया, जहां 9 जुलाई को वृद्ध पिता की मौत हो गई।

    अंतिम संस्कार के वक्त खुला कलयुगी करतूत का कच्चा चिट्ठा

    • शव से लगवा रहा था अंगूठा: अंतिम संस्कार के दौरान जब बहनें और ग्रामीण पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि महेंद्र अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर पिता के ठंडे पड़ चुके शव का अंगूठा सादे कागजों पर छपवा रहा था।

    • विरोध करने पर मारपीट: जब बेटियों और दामाद ने इस घिनौने काम का विरोध किया, तो आरोपी उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगा।

    पुलिस की कार्रवाई

    घटना का वीडियो वायरल होने और पुलिस तक पहुंचने के बाद रहीमाबाद थाना पुलिस हरकत में आई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी बेटे और उसके सहयोगी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    #LucknowNews #CrimeNews #Rahimabad #UPPolice #LucknowCrime #DanikKhabar #UPNews

  • Untitled Project - 2026-08-14T130742.385.jpg

    गाजियाबाद: रेलवे स्टेशन पर पैंट की जेब में फटा नया स्मार्टफोन; 26 वर्षीय युवक बुरी तरह झुलसा

    गाजियाबाद, 14 अगस्त (अन्‍नू): गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जब एक यात्री की जेब में रखा स्मार्टफोन अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। इस दर्दनाक हादसे में युवक का हाथ और शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है। पीड़ित का इलाज जारी है।

    महज एक महीने पहले खरीदा था फोन

    • पीड़ित की पहचान: हादसे का शिकार हुआ 26 वर्षीय युवक मोहम्मद माजिद उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित दनकौर का रहने वाला है।

    • अचानक बढ़ी गर्मी और हुआ धमाका: माजिद आम दिनों की तरह ही अपने मोबाइल फोन को पैंट की जेब में रखकर स्टेशन पर खड़े थे। अचानक उन्हें जेब में तेज गर्मी महसूस हुई। जब तक वह खतरे को समझ पाते या जेब से फोन बाहर निकाल पाते, तब तक तेज धमाके के साथ फोन के परखच्चे उड़ गए।

    • कंपनी पर उठे सवाल: परिजनों ने बताया कि माजिद ने यह फोन महज एक महीने पहले ही खरीदा था। पीड़ित परिवार ने मोबाइल कंपनी की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

    क्यों फटती है स्मार्टफोन की बैटरी? (एक्सपर्ट्स की राय)

    तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार, आधुनिक स्मार्टफोन्स में लिथियम-आयन (Lithium-ion) बैटरियों का इस्तेमाल होता है, जो अत्यधिक ज्वलनशील होती हैं:

    • वेंटिलेशन की कमी और शरीर की गर्मी: पैंट की जेब में फोन रखने पर प्रॉपर वेंटिलेशन (हवा) नहीं मिलती। शरीर की गर्मी और बैकग्राउंड में चल रहे हैवी ऐप्स के कारण बैटरी तेजी से ओवरहीट (Overheat) होने लगती है।

    • थर्मल रनवे (Thermal Runway): अत्यधिक तापमान बढ़ने पर बैटरी के अंदर 'थर्मल रनवे' की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। इससे बैटरी के भीतर गैस और दबाव बनता है, जो अंततः ब्लास्ट (धमाके) का रूप ले लेता है।

    स्मार्टफोन ब्लास्ट से बचने के लिए जरूर अपनाएं ये सावधानियां

    1. जेब में फोन गर्म महसूस होने पर तुरंत हटाएं: अगर जेब में रखा फोन असामान्य रूप से गर्म होने लगे, तो उसे तुरंत निकालकर किसी खुली और सुरक्षित जगह पर रख दें।

    2. फूली हुई बैटरी को नजरअंदाज न करें: यदि फोन का बैक पैनल या स्क्रीन उभरी हुई दिखे, तो इसका मतलब बैटरी फूल चुकी है। इसे तुरंत अधिकृत (Authorized) सर्विस सेंटर पर जाकर बदलवाएं।

    3. तकिए या कंबल के नीचे रखकर चार्ज न करें: रात में चार्जिंग के दौरान फोन को तकिए, गद्दे या कंबल से ढककर न रखें। चार्जिंग हीट बाहर न निकलने पर ब्लास्ट का खतरा सबसे ज्यादा होता है।

    4. लोकल चार्जर का न करें इस्तेमाल: हमेशा कंपनी के ओरिजिनल चार्जर और केबल का ही इस्तेमाल करें।

    #GhaziabadNews #SmartphoneBlast #MobileSafety #TechAlert #LithiumIonBattery #GhaziabadRailwayStation #DanikKhabar #UPNews

  • Untitled Project - 2026-08-14T130359.504.jpg

    उत्तर प्रदेश: जूते में छिपे कोबरा ने युवक को डसा; परिजन डिब्बे में बंद कर सांप को ही ले पहुंचे अस्पताल

    हमीरपुर, 14 अगस्त (अन्‍नू): उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र स्थित टेढ़ा गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे एक युवक को जूते के अंदर छिपे जहरीले सांप ने डस लिया। आनन-फानन में परिजन युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब परिजन पीड़ित के साथ-साथ डसने वाले सांप को भी प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर सीधे इमरजेंसी वार्ड ले आए।

    बिना देखे पहना जूता और पैर में डसा

    • घटना का विवरण: टेढ़ा गांव निवासी कृष्णकुमार का बेटा सागर सिंह गुरुवार शाम करीब 5 बजे अपनी ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहा था।

    • जूते में छिपा था सांप: जैसे ही सागर ने बिना देखे अपना जूता पहना, उसमें पहले से ही कुंडली मारकर बैठे सांप ने उसके पैर में डस लिया। सांप के काटने के तुरंत बाद सागर की तबीयत बिगड़ने लगी।

    डिब्बे में बंद सांप को देख अस्पताल में मचा हड़कंप

    • परिजन डिब्बे में लाए सांप: घटना के तुरंत बाद परिजनों ने हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए सांप को किसी तरह पकड़ा और एक प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर दिया।

    • कोबरा प्रजाति का सांप: जिला अस्पताल में जब परिजनों ने डिब्बे में बंद सांप को दिखाया, तो वहां मौजूद मरीजों और डॉक्टरों के बीच हड़कंप मच गया। अस्पताल के डॉक्टर धर्मेंद्र ने मरीज की जांच के बाद बताया कि डिब्बे में लाया गया सांप कोबरा (Cobra) प्रजाति का है। फिलहाल युवक को एंटी-स्नेक वेनम देकर इलाज जारी रखा गया है।

    बारिश के मौसम में बरतें ये खास सावधानियां

    चिकित्सकों और विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश के दिनों में बिलों में पानी भर जाने के कारण सांप सूखी व अंधेरी जगहों जैसे जूतों, कपड़ों की ढेरी या अलमारियों में जाकर छिप जाते हैं:

    1. जूता झाड़कर पहनें: बारिश के दिनों में बंद जूते या चप्पल पहनने से पहले उन्हें उल्टा करके अच्छी तरह झाड़ लें और अंदर टॉर्च से जांच लें।

    2. झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें: सांप काटने पर झाड़-फूंक या टोने-टोटके में समय बिल्कुल बर्बाद न करें। मरीज को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाएं, जहां 'एंटी-स्नेक वेनम' (Anti-Snake Venom) इंजेक्शन उपलब्ध रहता है।

    #HamirpurNews #CobraBite #SnakeBiteAlert #UPNews #HamirpurHospital #DanikKhabar #MonsoonSafety

  • NIA 2.jpg

    पंजाब: VHP नेता विकास प्रभाकर हत्याकांड में NIA की बड़ी कार्रवाई; अमृतसर एयरपोर्ट से एक और आरोपी गिरफ्तार

    नई दिल्ली, 14 अगस्त (अन्‍नू): राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पंजाब के नंगल में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के स्थानीय नेता विकास प्रभाकर उर्फ ​​विकास बग्गा की टारगेट किलिंग (Targeted Killing) मामले में एक और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से डिटेन किए जाने के बाद एनआईए ने औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।

    अमृतसर एयरपोर्ट से LOC के आधार पर गिरफ्तारी

    • आरोपी की पहचान: गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनवीर राम उर्फ आशु के रूप में हुई है।

    • लुक आउट सर्कुलर (LOC): एनआईए द्वारा जारी लुक आउट सर्कुलर के आधार पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे गुरुवार को अमृतसर एयरपोर्ट से हिरासत में लिया। इसके बाद एनआईए ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अब उसे विशेष एनआईए अदालत (Special NIA Court) के समक्ष पेश किया जाएगा।

    विदेश में बैठे आतंकियों से जुड़े तार

    • बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) की साजिश: एनआईए जांच के अनुसार, विकास प्रभाकर की हत्या की साजिश जर्मनी में बैठे प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के हैंडलर्स हरजीत सिंह उर्फ लाडी और कुलबीर सिंह उर्फ सिद्धू ने रची थी।

    • हथियारों का इंतजाम और मुख्य कड़ी: मनवीर राम (आशु) यूएई (UAE) में बैठकर काम कर रहा था। उसे हत्याकांड को अंजाम देने के लिए हथियारों का प्रबंध करने का जिम्मा सौंपा गया था। वह जर्मनी में बैठे आकाओं, भारत में हथियार सप्लाई करने वालों और अन्य सहयोगियों के बीच एक मुख्य कड़ी (Crucial Link) के रूप में काम कर रहा था।

    मामले की पृष्ठभूमि

    • केस नंबर: RC-06/2024/NIA/DLI

    • जांच का जिम्मा: एनआईए ने 9 मई 2024 को इस हत्याकांड की जांच अपने हाथ में ली थी।

    • चार्जशीट: एनआईए इस मामले में अब तक मुख्य आरोप पत्र के साथ-साथ दो पूरक आरोप पत्र (Supplementary Chargesheets) अदालत में दाखिल कर चुकी है।

    एजेंसी इस साजिश में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए गहन जांच जारी रखे हुए है।

    #NIARaid #VHPLeaderMurder #NangalCase #AmritsarAirport #BKI #NIAArrest #DanikKhabar #PunjabNews

  • 1000850401.jpg
    14/08/26 |

    आज का राशिफल — शुक्रवार, 14 अगस्त 2026

    ♈ मेष

    परिवार: परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मतभेद को बातचीत से दूर करने का अच्छा अवसर है।

    कैरियर: आत्मविश्वास बढ़ेगा। नया काम या जिम्मेदारी मिल सकती है। वरिष्ठों के सामने अपनी बात स्पष्ट रखें।

    लाभ/हानि: आय के नए अवसर बन सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में खर्च न करें।

    शेयर मार्केट: तेजी देखकर तुरंत बड़ी पोजीशन लेने से बचें। मुनाफा मिले तो आंशिक प्रॉफिट-बुकिंग बेहतर।

    बिजनेस: नई डील या ग्राहक से बातचीत आगे बढ़ सकती है।

    स्वास्थ्य: ऊर्जा अच्छी रहेगी; तनाव और सिरदर्द से बचें।

    ऊर्जा: ⭐ 8.5/10 | मूड: उत्साही और आत्मविश्वासी

    शुभ समय: सुबह 9:15–10:45 | लकी नंबर: 9 | शुभ रंग: लाल

    उपाय: हनुमान जी का स्मरण कर “ॐ हनुमते नमः” 11 बार जपें।

    ♉ वृषभ

    परिवार: घर का माहौल सुखद रहेगा। जीवनसाथी या परिवार से महत्वपूर्ण सहयोग मिल सकता है।

    कैरियर: धैर्यपूर्वक किए गए काम का लाभ मिलेगा। नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो विकल्पों का अध्ययन करें।

    लाभ/हानि: संपत्ति या दीर्घकालीन आर्थिक योजना पर विचार हो सकता है।

    शेयर मार्केट: बैंकिंग, FMCG जैसे अपेक्षाकृत स्थिर क्षेत्रों पर नजर रख सकते हैं; अत्यधिक ट्रेडिंग से बचें।

    बिजनेस: विदेशी संपर्क या दूर के ग्राहक से अवसर मिलने के संकेत हैं।

    स्वास्थ्य: खानपान नियंत्रित रखें; पेट की परेशानी से बचें।

    ऊर्जा: ⭐ 8/10 | मूड: शांत और व्यावहारिक

    शुभ समय: सुबह 10:30–11:45 | लकी नंबर: 6 | शुभ रंग: सफेद/क्रीम

    उपाय: शुक्रवार होने के कारण माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई अर्पित करें।

    ♊ मिथुन

    परिवार: बातचीत से रिश्ते मजबूत होंगे। भाई-बहन से सहयोग मिल सकता है।

    कैरियर: आपकी बुद्धि और संवाद क्षमता काम आएगी। मीटिंग, मार्केटिंग और नेटवर्किंग के लिए अच्छा दिन।

    लाभ/हानि: छोटी लेकिन उपयोगी आर्थिक उपलब्धि हो सकती है।

    शेयर मार्केट: ट्रेडिंग के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन स्टॉप-लॉस जरूरी रखें। अफवाह पर ट्रेड न करें।

    बिजनेस: नए संपर्क भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं।

    स्वास्थ्य: मानसिक थकान और नींद की कमी से बचें।

    ऊर्जा: ⭐ 8.5/10 | मूड: चंचल, रचनात्मक और सकारात्मक

    शुभ समय: दोपहर 12:00–1:15 | लकी नंबर: 5 | शुभ रंग: हरा

    उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

    ♋ कर्क

    आज आपके लिए अपेक्षाकृत मजबूत राशियों में से एक माना जा सकता है; आज के ज्योतिषीय आकलनों में करियर और सम्मान के सकारात्मक संकेत दिए गए हैं। �

    Navbharat Times +1

    परिवार: परिवार से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। घर में किसी शुभ विषय पर चर्चा संभव।

    कैरियर: पद-प्रतिष्ठा बढ़ने या आपके काम की प्रशंसा होने के योग।

    लाभ/हानि: आर्थिक लाभ संभव, लेकिन घरेलू खर्च भी बढ़ सकता है।

    शेयर मार्केट: लाभ की संभावना के बावजूद ओवरट्रेडिंग न करें। मजबूत शेयरों में ही अनुशासन से निर्णय लें।

    बिजनेस: पुराने ग्राहक या संपर्क से फायदा हो सकता है।

    स्वास्थ्य: पाचन और तनाव पर ध्यान दें।

    ऊर्जा: ⭐ 9/10 | मूड: प्रसन्न और आत्मविश्वासी

    शुभ समय: दोपहर 1:20–2:35 | लकी नंबर: 2 | शुभ रंग: सफेद

    उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करके “ॐ नमः शिवाय” का जप करें।

    ♌ सिंह

    परिवार: घर में आपका प्रभाव रहेगा, लेकिन अपनी बात थोपने से बचें।

    कैरियर: नेतृत्व क्षमता सामने आएगी। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।

    लाभ/हानि: आय अच्छी रह सकती है, लेकिन दिखावे के खर्च से बचें।

    शेयर मार्केट: आत्मविश्वास अच्छा है, पर इसे अति-आत्मविश्वास न बनने दें।

    बिजनेस: बड़े निर्णय के लिए दिन उपयोगी, मगर कागजात अच्छी तरह जांचें।

    स्वास्थ्य: गर्मी, एसिडिटी या थकान परेशान कर सकती है।

    ऊर्जा: ⭐ 9/10 | मूड: प्रभावशाली और महत्वाकांक्षी

    शुभ समय: दोपहर 2:00–3:15 | लकी नंबर: 1 | शुभ रंग: सुनहरा/नारंगी

    उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

    ♍ कन्या

    परिवार: छोटी बात पर आलोचना करने से बचें। संयम से रिश्ते अच्छे रहेंगे।

    कैरियर: काम अधिक रहेगा, लेकिन आपकी सूझबूझ समस्याओं का समाधान करेगी।

    लाभ/हानि: अनावश्यक खर्च रोकना आज ज्यादा महत्वपूर्ण है।

    शेयर मार्केट: बार-बार खरीद-बिक्री से बचें। पूंजी की सुरक्षा प्राथमिकता रखें।

    बिजनेस: अकाउंट, भुगतान और दस्तावेजों की जांच करें।

    स्वास्थ्य: पेट, गैस और पाचन का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: ⭐ 7/10 | मूड: गंभीर और विश्लेषणात्मक

    शुभ समय: सुबह 11:20–12:30 | लकी नंबर: 5 | शुभ रंग: हल्का हरा

    उपाय: गणेश जी का स्मरण करें और जरूरतमंद को हरी मूंग दान करें।

    ♎ तुला

    आज तुला राशि के लिए करियर, सम्मान और रिश्तों में अच्छे संकेत हैं, हालांकि बड़े फैसले सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा। �

    Navbharat Times

    परिवार: घर में प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। वरिष्ठों से सकारात्मक बातचीत संभव।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं।

    शेयर मार्केट: लाभ मिलने पर लालच न करें; लक्ष्य आधारित प्रॉफिट-बुकिंग रखें।

    बिजनेस: पार्टनरशिप और ग्राहक संबंधों में सुधार होगा।

    स्वास्थ्य: सामान्यतः अच्छा; पर्याप्त पानी और आराम रखें।

    ऊर्जा: ⭐ 9/10 | मूड: खुश और संतुलित

    शुभ समय: दोपहर 12:45–2:00 | लकी नंबर: 6 | शुभ रंग: गुलाबी

    उपाय: माता लक्ष्मी को खीर या सफेद मिठाई का भोग लगाएं।

    ♏ वृश्चिक

    परिवार: परिवार में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। क्रोध में प्रतिक्रिया न दें।

    कैरियर: मेहनत का परिणाम मिलने लगेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहायता संभव।

    लाभ/हानि: रुका हुआ पैसा मिलने की दिशा में प्रगति हो सकती है।

    शेयर मार्केट: उतार-चढ़ाव में जल्द निर्णय न लें; जोखिम सीमित रखें।

    बिजनेस: पुरानी डील से लाभ मिलने की संभावना।

    स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर/तनाव और थकावट से बचें।

    ऊर्जा: ⭐ 8/10 | मूड: दृढ़ और थोड़ा भावुक

    शुभ समय: शाम 4:15–5:30 | लकी नंबर: 9 | शुभ रंग: मरून

    उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

    ♐ धनु

    परिवार: घर में धार्मिक या शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

    कैरियर: नई योजना बन सकती है। शिक्षा, सलाह, प्रबंधन से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति संतुलित; भविष्य के लिए बचत करें।

    शेयर मार्केट: लॉन्ग-टर्म दृष्टिकोण बेहतर रहेगा; अचानक तेजी के पीछे भागने से बचें।

    बिजनेस: विस्तार की योजना बन सकती है।

    स्वास्थ्य: कमर या पैरों में थकावट संभव।

    ऊर्जा: ⭐ 8/10 | मूड: आशावादी

    शुभ समय: सुबह 9:45–11:00 | लकी नंबर: 3 | शुभ रंग: पीला

    उपाय: भगवान विष्णु का स्मरण करें और पीली वस्तु का दान करें।

    ♑ मकर

    आज के ज्योतिषीय संकेतों में मकर राशि के लिए रिश्तों और कार्यक्षेत्र में सकारात्मकता, लेकिन खर्च और स्वास्थ्य में सावधानी की सलाह है। �

    Navbharat Times

    परिवार: आपसी संबंध बेहतर होंगे। किसी पुराने मतभेद का समाधान संभव।

    कैरियर: जिम्मेदारी बढ़ेगी और मेहनत का परिणाम मिलने की संभावना है।

    लाभ/हानि: आय ठीक रहेगी, मगर अचानक खर्च बजट बिगाड़ सकता है।

    शेयर मार्केट: जोखिम सीमित रखें। बड़ी पोजीशन के बजाय अनुशासित ट्रेडिंग बेहतर।

    बिजनेस: लंबी अवधि की योजना पर काम करें।

    स्वास्थ्य: थकान, जोड़ों या कमर की परेशानी पर ध्यान दें।

    ऊर्जा: ⭐ 7.5/10 | मूड: गंभीर लेकिन सकारात्मक

    शुभ समय: दोपहर 3:15–4:30 | लकी नंबर: 8 | शुभ रंग: नीला

    उपाय: शनि मंत्र “ॐ शं शनैश्चराय नमः” 11 बार जपें।

    ♒ कुंभ

    परिवार: किसी सदस्य से विचारों का मतभेद हो सकता है; शांत बातचीत करें।

    कैरियर: नया विचार लाभदायक होगा, लेकिन उसे लागू करने से पहले पूरी योजना बनाएं।

    लाभ/हानि: पैसा आएगा लेकिन खर्च भी रहेगा; उधार देने में सावधानी रखें।

    शेयर मार्केट: हाई-वोलैटिलिटी शेयरों में जोखिम कम रखें। F&O में अति-उत्साह से बचना बेहतर।

    बिजनेस: टेक्नोलॉजी और ऑनलाइन कार्यों से अवसर मिल सकते हैं।

    स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और नींद का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: ⭐ 7/10 | मूड: विचारशील और थोड़ा बेचैन

    शुभ समय: शाम 5:00–6:15 | लकी नंबर: 8 | शुभ रंग: आसमानी

    उपाय: जरूरतमंद को भोजन कराएं।

    ♓ मीन

    परिवार: संबंधों में मधुरता आएगी। किसी करीबी से अच्छी खबर मिल सकती है।

    कैरियर: नौकरी में सफलता और अधूरे काम पूरे होने के संकेत।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति में सुधार संभव; पुराने भुगतान पर प्रगति हो सकती है।

    शेयर मार्केट: सोच-समझकर चुने गए ट्रेड में अवसर मिल सकता है, पर निश्चित लाभ मानकर न चलें।

    बिजनेस: ग्राहक और साझेदारों से सहयोग मिलेगा।

    स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्यतः अच्छा; खानपान और नींद नियमित रखें।

    ऊर्जा: ⭐ 8.5/10 | मूड: प्रसन्न और शांत

    शुभ समय: सुबह 10:15–11:30 | लकी नंबर: 3 | शुभ रंग: पीला/हल्का हरा

    उपाय: भगवान विष्णु या श्रीकृष्ण का स्मरण करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” 11 बार जपें।

    #राशिफल #राशियों #ज्योतिष #वार्षिकराशिफल #परिवार #कैरियर #लाभहानि #शुभमूहर्त #शेयरमार्केट #लक्की नंबर #शुभरंग #स्वास्थ्य #ऊर्जा #बिजनेस #मूड #दैनिकपॉजिटिविटी #आजकाशुभदिन #ध्यान #मौजदाताहित्य #जानकारी

  • ED 2.jpg

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने कांग्रेस के तत्कालीन कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को किया गिरफ्तार; 7 दिनों की रिमांड पर भेजा

    रायपुर, 14 अगस्त (अन्‍नू): प्रवर्तन निदेशालय (ED), रायपुर आंचलिक कार्यालय ने छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। रामगोपाल अग्रवाल छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्कालीन कोषाध्यक्ष थे।

    जेल में निरुद्ध कैदी के रूप में हुई गिरफ्तारी

    • 11 अगस्त को गिरफ्तारी: रायपुर केंद्रीय जेल में विचाराधीन कैदी के रूप में निरुद्ध रामगोपाल अग्रवाल को PMLA की धारा 19 के तहत 11 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया गया।

    • 7 दिनों की ED रिमांड: गिरफ्तारी के बाद उन्हें विशेष न्यायालय (PMLA), रायपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें 18 अगस्त 2026 तक (7 दिनों के लिए) प्रवर्तन निदेशालय की कस्टडी (अभिरक्षा) में भेज दिया है।

    3,000 करोड़ रुपये का सिंडिकेट और अवैध कमाई

    • EOW/ACB की FIR पर जांच: ED ने यह जांच आर्थिक अपराध शाखा/भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW/ACB), रायपुर द्वारा दर्ज FIR तथा विशेष न्यायालय में दायर चार्जशीट के आधार पर शुरू की थी।

    • 2019 से 2023 के बीच घोटाला: आरोप है कि वर्ष 2019 से 2023 की अवधि के दौरान आबकारी प्रशासन में आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के जरिए बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया।

    • सिंडिकेट का पर्दाफाश: जांच के अनुसार, अनिल टुटेजा (सेवानिवृत्त IAS), अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी (ITS) के साथ मिलकर बने सिंडिकेट ने अवैध कमीशन, बेहिसाबी देशी शराब की बिक्री, डिस्टिलरों व विदेशी शराब कंपनियों से वसूले गए कमीशन और FL-10A लाइसेंस के जरिए लगभग 3,000 करोड़ रुपये की अपराध से अर्जित आय उत्पन्न की।

    राजीव भवन (कांग्रेस कार्यालय) पहुंचाई गई थी नकदी

    • कोषाध्यक्ष के रूप में मिला पैसा: ED की जांच में सामने आया कि अपराध से अर्जित नकदी का एक बड़ा हिस्सा रामगोपाल अग्रवाल को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्कालीन कोषाध्यक्ष के रूप में दिया गया था।

    • समंस का नहीं दिया था सही जवाब: PMLA की धारा 50 के तहत दर्ज बयानों से खुलासा हुआ कि नकदी रायपुर स्थित राजीव भवन (कांग्रेस कमेटी कार्यालय) पहुंचाई गई थी। रामगोपाल अग्रवाल ED द्वारा जारी चार समंसों पर उपस्थित होने में विफल रहे थे और बाद में दर्ज बयानों में भी टालमटोल वाले उत्तर दिए थे।

    फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

    #ChhattisgarhNews #EDAction #ChhattisgarhLiquorScam #RamgopalAgarwal #EDRemand #RaipurNews #DanikKhabar #HaryanaNews

  • Untitled Project - 2026-08-14T115143.692.jpg
    14/08/26 |

    सोनीपत: KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा; बिना इंडिकेटर खड़े कैंटर से टकराई गाड़ी, चालक की मौत

    सोनीपत, 14 अगस्त (अन्‍नू): कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर गोपालपुर गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सड़क पर बिना किसी इंडिकेटर या चेतावनी साइन बोर्ड के खड़े एक अज्ञात कैंटर से पीछे से आ रहा दूसरा कैंटर टकरा गया। इस भीषण दुर्घटना में कैंटर चालक की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई, जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    राजस्थान से दिल्ली लौट रहा था कैंटर चालक

    • मृतक की पहचान: हादसे में जान गंवाने वाले 33 वर्षीय चालक की पहचान हाफिज खान (निवासी: गांव गवारू खुर्द, जिला हाथरस, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

    • वाहन मालिक की शिकायत: शाहपुर गढ़ी (नरेला, दिल्ली) निवासी वाहन मालिक सूरज ने बताया कि उनका कैंटर (HR-55BC-1569) डीजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में चलता है। चालक हाफिज खान राजस्थान के बहरोड़ से सामान लेकर KMP के रास्ते नरेला (दिल्ली) आ रहा था।

    बिना इंडिकेटर सड़क के बीच खड़ा था वाहन

    • लापरवाही बनी हादसे का कारण: शिकायत के अनुसार, गोपालपुर के पास KMP एक्सप्रेसवे पर एक अन्य वाहन (UP-17AT-2373) सड़क के बीच खड़ा था। उसके चालक ने न तो इंडिकेटर चालू किए थे और न ही कोई साइन बोर्ड लगाया था।

    • सीधी टक्कर: अंधेरे व बिना चेतावनी बोर्ड के खड़े वाहन को अचानक न देख पाने के कारण हाफिज का कैंटर सीधे उससे जा टकराया।

    • अस्पताल में तोड़ा दम: हादसे में हाफिज को गंभीर चोटें आईं। एम्बुलेंस की मदद से उसे खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    खरखौदा थाना पुलिस ने BNS की धाराओं के तहत दर्ज किया केस

    • पुलिस कार्रवाई: हादसे की सूचना मिलने पर एसआई (SI) अशोक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया।

    • धाराएं दर्ज: वाहन मालिक सूरज की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (लापरवाही से मौत) और 285 BNS (जनमार्ग पर खतरा पैदा करना) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    • फरार चालक की तलाश: पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन (UP-17AT-2373) के चालक की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।

    #SonipatNews #KMPExpressway #KharKhoda #RoadAccident #SonipatPolice #HaryanaNews #DanikKhabar

  • 249378_HomePage_4dc6ec3a-0dd4-42cf-bdd7-1c18762129d4.jpg

    सीएलजी सदस्यों की सक्रियता से बनेगा सुरक्षित राजस्थान,नशे के खिलाफ समाज में जागरूकता बढ़ाएं सीएलजी सदस्य - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

    एन.एस.बाछल, 14 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस और आमजन के प्रति संवेदनशीलता की नीति से काम कर रही है। इसी कड़ी में नवचयनित सीएलजी सदस्यों की भय एवं अपराध मुक्त और सुरक्षित राजस्थान बनाने में भूमिका निर्णायक साबित होगी। उन्होंने कहा कि सीएलजी सदस्य पुलिस और आमजन के बीच विश्वास, संवाद और सहयोग का महत्वपूर्ण सेतु हैं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में वे पूर्ण सजगता से काम करें। 

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बिड़ला सभागार में नवचयनित सीएलजी सदस्यों के आमुखीकरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अच्छी कानून-व्यवस्था में पुलिस के साथ ही समाज की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। पुलिस अपराध को रोकने और कानून का पालन सुनिश्चित करने का काम करती है, इसमें समाज का पूर्ण सहयोग भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं को समझकर उनकी बात पुलिस और प्रशासन तक तथा पुलिस की कार्यप्रणाली को जनता तक पहुंचाने में नवचयनित सीएलजी सदस्य सक्रियता से काम करें। 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सदस्य सीएलजी की बैठकों को अपने क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं पर चर्चा का प्रभावी प्लेटफॉर्म बनाएं। इसी क्रम में असामाजिक तत्वों, नशे के कारोबार, महिलाओं एवं बच्चों से जुड़ी समस्याओं, यातायात व्यवस्था में परेशानी एवं सामाजिक तनाव की आशंका की सूचनाएं समय पर पुलिस और प्रशासन तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि छोटी सी सूचना भी बड़ी घटना को रोकने में मददगार साबित होती है।

    उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध पर लगाम और सामाजिक सौहार्द जैसे विषय राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सामाजिक स्तर पर मजबूत प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएलजी सदस्य इन विषयों पर जागरूकता और जनभागीदारी का वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएलजी सदस्य अपने विवेक से छोटे-छोटे विवादों का निष्पक्षता से समाधान का प्रयास करें। इससे पुलिस का समय गंभीर अपराधों को रोकने में लगेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग के रूप में संबंध को मजबूती देना बेहद जरूरी है। इसके लिए सदस्य अपने-अपने क्षेत्र में समाज के विभिन्न वर्गों व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद बनाए रखें।

     

    इससे पहले मुख्यमंत्री ने समारोह में टोंक, बाड़मेर, धौलपुर, झालावाड़, डूंगरपुर एवं श्रीगंगानगर से वीसी के जरिए जुड़े सीएलजी सदस्यों से संवाद किया। साथ ही, उन्होंने सभागार में मौजूद विभिन्न जिलों से आए सदस्यों से कानून व्यवस्था एवं उनकी भूमिका पर चर्चा की। सीएलजी सदस्यों ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी नवचयनित सीएलजी सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।

     

    गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की कानून व्यवस्था सुदृढ़ बन रही है। मुख्यमंत्री का सीएलजी सदस्यों से संवाद इस दिशा में मजबूत पहल साबित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के ध्येय से निरंतर काम कर रही है। राजस्थान में सभी प्रकार के अपराधों में 16 प्रतिशत की कमी आई है।  

    महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस और आमजन के मजबूत समन्वय से सुरक्षित समाज का निर्माण होता है। इस कार्य में सीएलजी सदस्य महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस लगातार सीएलजी सदस्यों से संवाद कर आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसी दिशा में 75 हजार से अधिक युवाओं और 22 हजार से अधिक सुरक्षा सखियों को भी जोड़ा गया है।

    आमुखीकरण समारोह में सीएलजी सदस्यों को पीपीटी के माध्यम से उनकी महत्वपूर्ण भूमिका, जिम्मेदारी एवं कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, उदाहरणों के माध्यम से उनकी उल्लेखनीय भूमिका के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

    इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव भास्कर ए. सावंत, महानिदेशक पुलिस कानून एवं व्यवस्था संजय कुमार अग्रवाल सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं 1100 से अधिक सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश के सभी ब्लॉक्स से 5000 से अधिक सीएलजी सदस्य वीसी के माध्यम से जुड़े।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • subha 10 bje.jpg

    दैनिक खबर: आज 14 अगस्त, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

    'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस':

    पर पीएम मोदी ने 1947 के बंटवारे के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'लाखों लोगों के संघर्ष को नमन'

    एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में अचानक आई गिरावट की वजह आई सामने:

    एयरबस की रिपोर्ट में तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होने का खुलासा

    राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तीखा हमला:

    'रचनात्मक कांग्रेस प्रकोष्ठ' अधिवेशन में बोले- अमित शाह खुद को चाणक्य बताते थे लेकिन गायब हो गए, देश अपने विचार व्यक्त करने से पीछे नहीं हटेगा।

    एअर इंडिया पायलट्स का अब रोज ड्रग टेस्ट होगा:

    एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के सभी पायलटों का अब रोज होगा ड्रग टेस्ट: फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद फैसला लागू; 5 हजार से ज्यादा पायलटों की होगी जांच।

    महाराष्ट्र के नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर हमला:

    गुरुद्वारा माता साहिब कौर में निहंग ने कृपाण से किया वार; हाथ में लगी चोट, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी घायल, आरोपी जसपाल सिंह गिरफ्तार।

    बांग्लादेश में गहराया भीषण बिजली संकट:

    ढाका समेत ग्रामीण इलाकों में 8-10 घंटे की कटौती, सरकार ने रात 8 बजे बाजार बंद करने का दिया आदेश; संकट से निपटने के लिए भारत से मांगी अतिरिक्त डीजल सप्लाई।

    पुतिन पहली बार जापान के दावे वाले कुरील आइलैंड पहुंचे:

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किया विवादित कुरील द्वीप समूह का दौरा: फिश प्रोसेसिंग प्लांट का लिया जायजा; 80 साल पुराने द्वीपीय विवाद पर जापान ने जताया कड़ा विरोध, बताया अपना अभिन्न हिस्सा।

    ट्रम्प की वफादार कैरोलिन लेविट ने नौकरी छोड़ी:

    डोनाल्ड ट्रंप की मुख्य सहयोगी और व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने दिया इस्तीफा: परिवार को समय देने के लिए महीने के अंत में छोड़ेंगी पद; रिपब्लिकन पार्टी और बाहरी सलाहकार के रूप में करेंगी काम।

    लाल किला धमाके में अलकायदा के संगठन का हाथ:

    UNSC की 38वीं रिपोर्ट में AQIS की भूमिका का बड़ा दावा; 10 नवंबर 2025 को हुए इस भीषण विस्फोट में गई थी 11 लोगों की जान।

    स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो का बड़ा फैसला:

    15 अगस्त को सुबह 4 बजे से ही शुरू होंगी मेट्रो सेवाएं; आम लोगों और विशेष अतिथियों की सुविधा के लिए सभी टर्मिनल स्टेशनों से मिलेगी पहली ट्रेन।

    दिल्ली उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मास्टर प्लान-2047 को दी मंजूरी:

    लंदन-पेरिस की तर्ज पर तैयार योजना में हरित क्षेत्र, प्रदूषण नियंत्रण और जल प्रबंधन पर जोर; विकसित भारत-2047 विजन के तहत होगा राजधानी का विकास।

    लाल किला धमाका अलकायदा ने कराया:

    दिल्ली में पुल बंगश और पुल डफरिन ओवरब्रिज पुनर्निर्माण के चलते लंबे समय के लिए बंद: असुरक्षित घोषित होने पर दोबारा बनाए जाएंगे दोनों आरओबी, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की वाहन चालकों के लिए विस्तृत एडवाइजरी।

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की तारीखें घोषित:

    18 सितंबर को होगा मतदान और 19 सितंबर को आएंगे नतीजे; चुनाव कार्यक्रम का ऐलान होते ही डीयू परिसर में बढ़ी छात्र संगठनों व संभावित प्रत्याशियों की सरगर्मियां।

    मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा कैबिनेट बैठक संपन्न:

    27 अगस्त से शुरू होगा 3 दिवसीय मानसून सत्र; वॉटर सिक्योर प्रोग्राम, स्टार्टअप्स और 7570 करोड़ की राज्य गारंटी सहित 8 प्रमुख प्रस्तावों पर हुई चर्चा।

    नूंह के तावडू में ACB की बड़ी कार्रवाई:

    15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गईं महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका; रेप केस की जांच के दौरान पीड़ित पक्ष से दूसरे व्यक्ति को आरोपी बनाने के नाम पर मांगी थी घूस।'

    किसान नेता के मकान का हिस्सा अचानक हुआ गर्म:

    हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के सीहमा गांव में किसान नेता अजीत यादव के घर की जमीन हुई अचानक गर्म: जानकारी मिलते ही देखने के लिए जुटी ग्रामीणों की भीड़, सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी धर्मवीर।

    इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में बड़ा हादसा:

    तीसरी मंजिल पर जनरेटर चढ़ाते समय क्रेन पलटी; भारी-भरकम जनरेटर के साथ नीचे गिरे दो हेल्परों की दर्दनाक मौत, सेक्टर-19 पुलिस चौकी ने शुरू की मामले की जांच।

    हरियाणा कौशल रोजगार निगम को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला:

    19 अगस्त को HKRN दफ्तर पर धरने का ऐलान; राहुल गांधी की तर्ज पर 'युवाओं की गूंज' कार्यक्रम से रोजगार के दावों को बताया खोखला।

    अंबाला में पुलिस और सिख संगत के बीच टकराव से बिगड़े हालात:

    प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड्स, जीटी रोड (NH-44) किया जाम; भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, पंजोखरा साहिब तक तनाव।

    अंबाला पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल संपन्न:

    उपायुक्त सचिन गुप्ता ने ध्वजारोहण कर ली सलामी; 15 अगस्त को जिला स्तरीय मुख्य समारोह में कैबिनेट मंत्री अनिल विज फहराएंगे तिरंगा।

    अंबाला उपायुक्त कार्यालय में समाधान शिविर आयोजित:

    DC सचिन गुप्ता ने सुनीं आमजन की समस्याएं; अधिकारियों को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने व प्राथमिकताओं के आधार पर त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

    नमस्कार

  • 249383_Image_48265f51-0361-49f4-a07c-cfedd2015023.jpg

    राष्ट्रीयता का सजग प्रहरी है पांचजन्य,अपने सपनों को पंख दें युवा,राज्य सरकार हर कदम पर उनके साथ- मुख्यमंत्री राजस्थान

    एन.एस.बाछल, 14 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रशासन में पारदर्शिता तथा निर्णय में गति से जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना ही सुशासन की पहचान है। इसी संकल्प के साथ हमारी सरकार शासन को अधिक सरल, पारदर्शी और नागरिक केंद्रित बनाते हुए सरकारी सेवाओं को हर नागरिक तक सहजता से पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

     मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पांचजन्य के सुशासन संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पांचजन्य भारत की राष्ट्रचेतना, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रीय विचारधारा की सशक्त आवाज रहा है। स्वाधीन भारत की यात्रा के प्रत्येक मोड़ पर पांचजन्य राष्ट्रीयता के सजग प्रहरी की भूमिका निभाते हुए राष्ट्र निर्माण के यज्ञ में सतत आहुति दे रहा है। 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हमेशा राष्ट्रसेवा की परंपरा को निभाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठित करने और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित होने की प्रेरणा दी है। पांचजन्य के मार्गदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय चिंतन को एकात्म मानववाद का दर्शन दिया था। उन्होंने कहा कि 1948 में पांचजन्य की साप्ताहिक प्रकाशन से शुरूआत पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के संपादन में हुई। उनकी स्मृति, नेतृत्व, ज्ञान, पवित्र हृदय, राष्ट्र के प्रति उनके शब्द प्रेरणादायी थे। 

    उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाओं से लेकर आतंकवाद-नक्सलवाद का खात्मा एवं दुनिया में बढ़ता भारत का गौरव सभी ने देखा है। जन-धन योजना के जरिए देश के करोड़ों लोगों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा तथा जीएसटी जैसे बड़े टैक्स सुधार से देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ, वहीं अनुच्छेद 370 को समाप्त किया गया। आज का नया भारत दुश्मन को उसके घर में घुस कर मारता है। 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र को धरातल पर उतारते हुए काम कर रही है। इसी दिशा में 181 राजस्‍थान सम्पर्क अंतिम व्यक्ति की बात सरकार तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। इस पोर्टल पर जून माह में ही करीब 4 लाख 90 हजार शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। राजस्थान सम्पर्क के माध्यम से जन समस्याओं की समग्र निस्तारण दर 99.17 प्रतिशत तक पहुंच गई है। 

    उन्होंने कहा कि प्रदेश की ड़बल इंजन की सरकार, गरीब, किसान, युवा और महिला के सशक्तीकरण के लिए कृतसंकल्पित है। हमारी सरकार ने किसान सम्मान निधि की राशि 6 हजार से बढ़ाकर 9 हजार रुपये की है। गरीब कल्याण की दिशा में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को बढ़ाकर 1 हजार 450 रुपये प्रतिमाह किया गया है तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में 4 लाख 40 हजार से अधिक आवास बने हैं। राज्य सरकार ने बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 14 लाख साइकिलें तथा 46 हजार छात्राओं को स्कूटी प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि मा वाउचर योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश के युवाओं को पेपरलीक के दंश से मुक्ति दिलाई है। सरकार बनते ही एसआईटी का गठन किया और पेपरलीक के दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम किया है। एसआईटी ने अब तक 569 लोगों को गिरफ्तार किया है। राज्य सरकार ने लगभग 1 लाख 78 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां दी है जबकि 1 लाख 32 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है तथा 70 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा नौकरी लेने वाला ही नहीं, नौकरी प्रदाता भी बने। युवा अपने सपनों को पंख दें, राज्य सरकार उनके साथ हर कदम पर खड़ी है। 

    उन्होंने कहा कि सरकार और जनता के बीच दूरी कम करने के लिए ग्राम विकास रथ अभियान संचालित किया गया। इसके माध्यम से प्रदेशभर में 14 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया गया। इसी तरह मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-विकसित वार्ड अभियान के माध्यम से गांवों के सर्वांगीण विकास का रोड़मैप तैयार किया जा रहा है। हमारी सरकार ने सहकारी समितियों में लगभग 10 लाख नए सदस्यों को जोड़ा है। 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में पानी-बिजली की आवश्यकताओं को देखते हुए विस्तृत रोड़मैप तैयार किया। इसी दिशा में पूर्वी राजस्थान के लिए रामजल सेतु लिंक परियोजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है। शेखावाटी के लिए दशकों से लंबित यमुना जल समझौते का मार्ग प्रशस्त किया। इसी तरह नर्मदा परियोजना, देवास परियोजना एवं गंग नहर के सुदृढ़ीकरण के लिए भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि इन्हीं प्रयासों से राजस्थान आने वाले समय में जल आत्मनिर्भर बनेगा। साथ ही, राज्य सरकार सभी जिलों में किसानों को दिन में बिजली देने के लिए मिशन मोड पर कार्य कर रही है।

    इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल, प्रांत सह संघचालक हेमंत सेठिया, भारत प्रकाशन के प्रबंध निदेशक अरूण गोयल, पांचजन्य के संपादक हितेश शंकर सहित अन्य गणमान्य, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • images (1).png

    पारंपरिक शिल्प केवल उत्पाद नहीं हैं, बल्कि पीढ़ी दर पीढ़ी हस्तांतरित ज्ञान, कौशल और सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक: मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 14 अगस्त, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार के तहत सर्वश्रेष्ठ मूर्तिकार का पुरस्कार पाने वाले चयनित मूर्तिकारों को प्रदान किया। मूर्तिकारों को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ये पुरस्कार उन कलाकारों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का एक माध्यम हैं जिन्होंने अपनी कला के माध्यम से मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखा है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक शिल्प केवल उत्पाद नहीं हैं, बल्कि पीढ़ी दर पीढ़ी हस्तांतरित ज्ञान, कौशल और सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक हैं। इस प्रकार, कलाकारों को सम्मानित और प्रोत्साहित करना उनकी कला को संरक्षित करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को इससे जोड़ने का एक साधन है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बुनकरों और कारीगरों को वैश्विक बाजार से जोड़ा जा रहा है।

    मध्य प्रदेश की समृद्ध हस्तशिल्प और हथकरघा परंपरा को संरक्षित करने और कारीगरों के कौशल को नई पहचान दिलाने के लिए, राज्य सरकार सम्मान, प्रोत्साहन और बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। कारीगरों के पारंपरिक उत्पादों को व्यापक बाजार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, साथ ही उन्हें पुरस्कार और प्रोत्साहन भी दिए जा रहे हैं।

    इन मूर्तिकारों को मेरा सम्मान।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2022-23 के लिए गोदना (ब्लॉक) सौंसर साड़ी के लिए रोहित रूसिया को एक लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार, भगवान महाकाल की बाटिक कलाकृति के लिए मोहम्मद को पुरस्कार प्रदान किया। रफीक चिप्पा को 50 हजार रुपये का द्वितीय पुरस्कार और श्री सतीश विश्वकर्मा को पत्थर की मूर्ति 'गौतम बुद्ध' के लिए 25 हजार रुपये का तृतीय पुरस्कार दिया गया। दीपा अहिरवार, तनसिंह और हरीश धवन को 15 हजार रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर कुटीर एवं ग्राम उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।

    डिजिटल वाणिज्य के माध्यम से वैश्विक बाजार तक पहुंचना

    'ओडीओपी मार्ट' और 'मृगनयनी' वेब पोर्टल जैसी पहलों के माध्यम से कारीगरों को आधुनिक बाजारों और डिजिटल वाणिज्य से जोड़ा गया

    डिजिटल मीडिया उन कलाकारों के लिए नए अवसर खोल सकता है जिनकी कला, उत्कृष्टता के बावजूद, बाजार तक सीमित पहुंच रखती है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पारंपरिक हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों को क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने के अवसरों को बढ़ाएंगे।

    कौशल संरक्षण के साथ आत्मनिर्भरता पर जोर

    कारीगरों के कौशल को सम्मान देने और उनका विपणन करने की यह पहल न केवल पारंपरिक कलाओं की रक्षा के लिए है, बल्कि कारीगरों की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के लिए भी है। बेहतर बाजार, डिजिटल पहुंच और प्रोत्साहन कारीगरों को अपने कौशल को आजीविका के अधिक सशक्त साधन में बदलने में सक्षम बनाएंगे।

    प्रत्येक जिला कौशल एक मंच है

    एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के विशिष्ट उत्पादों और स्थानीय कौशल की पहचान और विपणन के प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र के विभिन्न जिलों के उत्पादों को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करके स्थानीय कारीगरों और निर्माताओं को नए बाजारों से जोड़ने की दिशा में काम किया जा रहा है।

    स्थानीय हस्तशिल्प को ई-कॉमर्स से जोड़ने से कारीगरों की आजीविका को मजबूत करने और उनके उत्पादों की मांग बढ़ाने के अवसर भी बढ़ेंगे। इससे ग्रामीण और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही पारंपरिक कलाओं का संरक्षण भी होगा।

    ये प्रयास मध्य प्रदेश की हस्तशिल्प और हथकरघा परंपराओं में छिपी विविधता और रचनात्मकता को नई पहचान दिलाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को इन कलाओं का ज्ञान प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। कारीगरों के कौशल को सम्मान, प्रोत्साहन और बाजार प्रदान करके इस क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    कुटीर एवं ग्राम उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल के निर्देशन में आयोजित राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार समारोह में मध्य प्रदेश खादी एवं ग्राम उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पंकज जोशी और उपाध्यक्ष राकेश जादौन, अतिरिक्त मुख्य सचिव के.सी. गुप्ता, थीसिस निदेशक/हस्तशिल्प एवं हथकरघा आयुक्त मदन विभीषण नागर गोजे और रेशम आयुक्त मोहित बुंदास भी उपस्थित थे। नोडल अधिकारी उमेश श्रीवास्तव, सहायक निदेशक रूपाली सक्सेना और हस्तशिल्प प्रबंधक यश श्रवण, ईशम मौर्य, रंजना निनावे, योगेंद्र जोनवार और कुंदनलाल नागर ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संत रविदास हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गोविंदास अग्रे, मदन जोशी, शिवेंद्र सिंह और डिजाइनर अंकिता चंद्रवंशी गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • Untitled Project - 2026-08-14T095814.345.jpg
    14/08/26

    पंचकूला: भारी जनरेटर लोड करते समय पलटी क्रेन; दर्दनाक हादसे में 2 हेल्परों की मौत

    पंचकूला, 14 अगस्त (अन्‍नू): पंचकूला से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक क्रेन के अचानक असंतुलित होकर पलटने से उस पर सवार 2 हेल्परों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

    बिहार और हिमाचल के रहने वाले थे मृतक

    • मृतकों की पहचान: हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान मनीष (मूल निवासी: बिहार) और नवीन (मूल निवासी: हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। दोनों क्रेन पर बतौर हेल्पर काम करते थे।

    कैसे हुआ हादसा?

    • जनरेटर लोड करते समय बिगड़ा संतुलन: जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब क्रेन की मदद से एक भारी-भरकम जनरेटर को गाड़ी/वाहन पर चढ़ाया जा रहा था।

    • ऊपरी हिस्से पर बैठे थे दोनों: बताया जा रहा है कि दोनों हेल्पर (मनीष और नवीन) क्रेन के ऊपरी हिस्से पर बैठे हुए थे। जनरेटर उठाने के दौरान अचानक क्रेन का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे पलट गई।

    • अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत: क्रेन पलटते ही दोनों नीचे आ गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद पहुंचाकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस जांच में जुटी; लापरवाही या तकनीकी खराबी?

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शुरुआती जांच में हादसा भारी लोड के कारण संतुलन बिगड़ने से होना माना जा रहा है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या क्रेन में कोई तकनीकी खराबी आई थी या फिर यह क्रेन चालक/प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा था।

    #PanchkulaNews #PanchkulaAccident #PanchkulaPolice #HaryanaNews #AccidentNews #DanikKhabar #HaryanaPolice

  • Untitled Project - 2026-08-14T095108.423.jpg
    14/08/26 |

    करनाल: 30 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट का 24 घंटे में खुलासा; कार में बैठा दोस्त ही निकला मास्टरमाइंड, 4 गिरफ्तार

    करनाल, 14 अगस्त (अन्‍नू): करनाल पुलिस की सीआईए-3 शाखा ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बीती देर रात कार सवार व्यापारी से हुई 30 लाख रुपये की लूट की गुत्थी को महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य साजिशकर्ता (दोस्त) समेत चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है।

    दोस्त ने ही की मुखबिरी; लाइव लोकेशन भेजकर करवाई लूट

    • दोस्तों के साथ दिल्ली से लौट रहा था पीड़ित: जानकारी के अनुसार, माजरा रोड़ान निवासी पीड़ित नरेंद्र कुमार बुधवार रात अपने दोस्तों के साथ दिल्ली से रजिस्ट्री की पेमेंट (करीब 30 लाख रुपये कैश) लेकर करनाल आ रहे थे। बसताड़ा गांव के पास काली स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने कार रोककर मारपीट की और कैश लूटकर फरार हो गए।

    • अंदर बैठा अरुण निकला गद्दार: सीआईए-3 के जांच अधिकारी राजीव ने बताया कि तफ्तीश के दौरान जब गाड़ी में बैठे पीड़ित के साथी अरुण से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया। अरुण ने ही अपने साथियों को नरेंद्र के पास लाखों रुपये कैश होने की सूचना दी थी और लगातार अपनी लाइव लोकेशन (Live Location) भेज रहा था।

    हथियार और ब्लैक स्कॉर्पियो का इस्तेमाल

    • पीड़ित नरेंद्र के अनुसार, वारदात के समय आरोपी हथियारों से लैस होकर आए थे और गनपॉइंट व मारपीट के बल पर रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए थे।

    • सूचना मिलते ही करनाल पुलिस ने तुरंत विशेष टीमों का गठन किया और डिजिटल सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंच गई।

    कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी पुलिस

    सीआईए अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से लूटी गई 30 लाख रुपये की पूरी कैश राशि, वारदात में इस्तेमाल हथियार और स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की जाएगी।

    #KarnalNews #KarnalPolice #CIATree #CrimeNews #HaryanaPolice #DanikKhabar #HaryanaNews

  • images.png

    वंदे मातरम के संगीत का इतिहास : मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 14 अगस्त, भोपाल।

    आज जब देश वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ मना रहा है, तो युवा पीढ़ी को वंदे मातरम के संगीत से परिचित होना चाहिए। राष्ट्रगान 'वंदे मातरम' के संगीत का एक रोचक इतिहास है। 'वंदे मातरम' की रचना संगीतकारों के लिए गर्व की बात थी, लेकिन यह राष्ट्र के लिए एक बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य भी था। संस्कृत शब्दों को लिपिबद्ध करके उन्हें जन गायन के योग्य बनाना असाधारण संगीत प्रतिभा का काम था। भारतीय शास्त्रीय संगीत के दिग्गजों ने इस गीत के लिए अपनी प्रतिभा समर्पित की है।

    'वंदे मातरम' की पहली धुन रवींद्रनाथ टैगोर ने रची थी और स्वयं राष्ट्रीय कांग्रेस के बारहवें अधिवेशन में प्रस्तुत की थी। सन् 1904 में रवींद्रनाथ टैगोर की आवाज़ में 'वंदे मातरम' का पहला ग्रामोफोन रिकॉर्ड बाज़ार में आया। इसी दौरान स्वतंत्रता संग्राम का आंदोलन तेज़ हो चुका था। इसे फ्रांसीसी रिकॉर्ड कंपनी 'पैथे' ने जारी किया था। यह एक पेंटोग्राफ रिकॉर्ड था। सन् 1901 में दक्षिणराजन सेन ने स्वयं रचित 'वंदे मातरम' का गायन किया। इस्को की रचना में सबसे प्रमुख नाम पंडित विष्णु दिगंबर पलुस्कर का है, जिन्होंने लाहौर से इसका सार्वजनिक प्रदर्शन शुरू किया और देश भर के विभिन्न स्थानों पर भक्तों के बीच इसका गायन जारी रखा। उनके द्वारा रचित 'वंदे मातरम' की विशेषता यह थी कि उन्होंने मूल प्रेरणा और शब्दों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए संगीत तैयार किया था।

    एक अन्य संगीतकार दिलीप कुमार राय ने 'वंदे मातरम' की एक नई रचना तैयार की और 29 अगस्त 1927 को महात्मा गांधी की उपस्थिति में इसका गायन किया। गांधीजी ने उनकी खूब प्रशंसा की। उनके दो रिकॉर्ड उपलब्ध हैं। उन्होंने 'असम की लोकगीत शैली में है' के रूप में अपनी आवाज में 'वंदे मातरम' गाया। दूसरा रिकॉर्ड कर्नाटक संगीत की दिवंगत संगीतकार एम.एस. का है। उन्होंने सुब्बालक्ष्मी के साथ गाया था। यह संगीत रचना राग बिलावल और राग बागेश्री का संयोजन है। 'वंदे मातरम' के संगीत से जुड़ा एक और नाम मास्टर कृष्ण राव का है। उन्होंने ही इसके गायन की शुरुआत की और इसे राष्ट्रगान का दर्जा दिलाने के लिए अथक प्रयास किए। पुणे में जन्मे मास्टर कृष्ण राव एक गायक-अभिनेता थे। उन्होंने राग जिंझौती में 'वंदे मातरम' की रचना की, जो सार्वजनिक गायन के लिए उपयुक्त था। पंडित पलुस्कर ने राग काफी में 'वंदे मातरम' का गायन किया। इसी राग में निबद्ध पं. ओंकारनाथ ठाकुर के 'वंदे मातरम्' गायन को खूब सराहा गया। उन्होंने पूरा गाना गाया. बाद में, 1947 में, जब सरदार वल्लभभाई पटेल ने उन्हें स्वतंत्रता दिवस की सुबह 'वंदे मातरम' गाने के लिए आमंत्रित किया, तो ओंकारनाथ ठाकुर ने सावधान की मुद्रा में पूरा 'वंदे मातरम' गाया। 1935 से 1952 ई. के बीच कई प्रख्यात संगीतकारों ने 'वंदे मातरम्' की रचना की। इनमें प्रमुख हैं मराठी मंच अभिनेता केशव राव भोले, विष्णुपंत फगनीस, वी.डी. अभ्यंकर, मास्टर कृष्णराव और दिलीप कुमार राय प्रिंसिपल हैं। विष्णुपंत फागणियों ने राग सारंग में 'वंदे मातरम्' प्रस्तुत किया। उस बैठक में गोविंद वल्लभ पंत, डॉ. पट्टाभि सीतारमैया, दादा धर्माधिकारी भी मौजूद थे। इसके बाद मोगूबाई कुर्दिकर ने इसे राग मिश्र खंबावती में गाया. बाद में, तिमीरबरन भट्टाचार्य ने राग दुर्गा में 'वंदे मातरम' का संगीत तैयार किया, जिसे एक ब्रिटिश बैंड ने भी बजाया था। राग दुर्गा की धुन मार्च पास्ट में बजाने वाले गीत की तरह है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने जब आज़ाद हिंद फौज की स्थापना की थी, तब उन्होंने सिंगापुर रेडियो पर राग दुर्गा की धुन का प्रसारण किया था। हेमंत कुमार ने 'वंदे मातरम' की एक लोकप्रिय धुन तैयार की थी। मास्टर कृष्ण राव ने विभिन्न अवसरों पर स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े नेताओं के समक्ष इसके संगीत से संबंधित घटनाओं को प्रस्तुत किया था। वे एक नई लोकप्रिय धुन एआर रहमान से बनाई है। उन्होंने 17 जनवरी 1950 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 'वंदे मातरम' की तीन संगीत रचनाएँ भी प्रस्तुत कीं। हमारे समय के संगीतकार भी 'वंदे मातरम' की नई धुनें बना रहे हैं।

    'वंदे मातरम' ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन से लोगों को जोड़ने में विशेष भूमिका निभाई। जब भारत के कोने-कोने से अंग्रेजों को उनके देश वापस भेजने की आवाजें उठ रही थीं, तब इस गीत ने लोगों में देशभक्ति और स्वतंत्रता की भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस गीत ने नागरिकों के आत्मसम्मान को जगाकर देश की गरिमा को संगठित रूप से बनाए रखने का जज़्बा पैदा किया।

    भारत गणराज्य की स्थापना के लिए 26 जनवरी, 1950 की तिथि निर्धारित की गई थी। राष्ट्रपति के चुनाव से पहले राष्ट्रगान का चयन किया जाना था। 'जन गण मन' की तुलना में 'वंदे मातरम' को बैंड संगीत के लिए अनुपयुक्त बताते हुए इस पर आपत्ति जताई गई थी।

    राष्ट्रगान की धुन के संबंध में यह महसूस किया गया है कि शब्दों से अधिक महत्वपूर्ण धुन है, और धुन न केवल भारतीय संगीत की गुणवत्ता को दर्शाती है बल्कि पश्चिमी संगीत के लिए भी कुछ हद तक उपयुक्त होनी चाहिए ताकि इसे विदेशों में ऑर्केस्ट्रा और बैंड द्वारा आसानी से बजाया जा सके। पूर्व अनुभव से पता चलता है कि 'जन गण मन' गीत को विदेशों में बहुत सराहा और पसंद किया गया है। 'वंदे मातरम' अपनी अपार लोकप्रियता और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बावजूद विदेशों में ऑर्केस्ट्रा द्वारा बजाने के लिए बहुत उपयुक्त नहीं है। इसी कारण 'वंदे मातरम' भारत का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रगान होगा और राष्ट्रगान की धुन 'जन गण मन' होगी तथा 'जन गण मन' के शब्दों पर आवश्यकतानुसार शोध किया जाएगा।

    डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा की अध्यक्षता करते हुए यह कथन दिया था, जिसे इस विषय पर अंतिम निर्णय माना जाता है:-

    'जन गण मन' गीत और उसका संगीत भारत का राष्ट्रगान है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में ऐतिहासिक योगदान देने वाले गीत 'वंदे मातरम' को भी 'जन गण मन' के समान सम्मान और दर्जा दिया जाएगा।

    सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रगान

    संसद और विधानसभा में 'वंदे मातरम' गाया जाता है। इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाना चाहिए। कार्यालयों में 'वंदे मातरम' के पहले दो श्लोक गाए जाएंगे। इसकी शुरुआत मंत्रालय और जिला मुख्यालयों से की गई है। 'वंदे मातरम' के गरिमापूर्ण गायन को सुनिश्चित करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे।

    सरकारी कार्यालयों में 'वंदेमातरम' गाने का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों में देशभक्ति और राष्ट्र सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। इससे अनुशासन भी आएगा और सरकारी कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचने के लिए प्रेरित होंगे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • Untitled Project - 2026-08-14T094420.344.jpg
    14/08/26 |

    यमुनानगर: खड्डा कॉलोनी में सनसनी; घर में अकेली 56 वर्षीय महिला की सिर पर वार कर निर्मम हत्या

    यमुनानगर, 14 अगस्त (अन्‍नू): यमुनानगर की शिव नगर खड्डा कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां घर में अकेली 56 वर्षीय महिला पुष्पा रानी की सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर हत्या कर दी गई। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब महिला का छोटा बेटा ड्यूटी से घर वापस लौटा।

    ड्यूटी से लौटे बेटे के उड़े होश; खून से लथपथ मिली मां

    • खुला मिला मुख्य द्वार: मृतका पुष्पा रानी अपने छोटे बेटे दीपक के साथ रहती थीं। दीपक एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। वह रोजाना की तरह रात करीब 8 बजे जब ड्यूटी से घर पहुंचा, तो घर का मुख्य गेट खुला देखकर चौक गया।

    • कमरे में मिला शव: मां को आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिलने पर जब दीपक अंदर कमरे में गया, तो मां पुष्पा रानी जमीन पर खून से लथपथ हालत में पड़ी थीं।

    • बेटी का बयान: मृतका की बेटी पूजा ने बताया कि उसने शाम को अपने भाई दीपक को फोन कर मां से बात कराने को कहा था। जब रात में दीपक का दोबारा फोन आया और पूजा ने फोन उठाकर बात करनी चाही, तो आगे से दीपक रोते हुए बोला कि "मां को किसी ने मार दिया है।"

    एसपी कमलदीप गोयल और सीआईए टीमों ने लिया जायजा

    • वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे मौके पर: हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी कमलदीप गोयल और डीएसपी रजत गुलिया भारी पुलिस बल व सीआईए (CIA) टीमों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

    • फॉरेंसिक साक्ष्य एकत्र: पुलिस और फॉरेंसिक (Forensics) विभाग की टीमों ने मौके से फिंगरप्रिंट व अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्यूरी में भिजवा दिया गया है।

    अज्ञात हमलावर के खिलाफ केस दर्ज; जांच में जुटीं पुलिस की कई टीमें

    मामले की जांच कर रहे ASI सुरजीत सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला के सिर पर हमला कर इस वारदात को अंजाम दिया है। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश या दुश्मनी नहीं थी। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए कई विशेष टीमों का गठन किया है।

    #YamunanagarNews #YamunanagarPolice #CrimeNews #HaryanaNews #YamunanagarCrime #DanikKhabar #HaryanaPolice

  • Untitled Project - 2026-08-14T093413.174.jpg
    14/08/26 |

    सिरसा: डबवाली शहर थाना में विभागीय गाज; ASI बलविंद्र निलंबित, मुंशी सतपाल लाइन हाजिर

    सिरसा, 14 अगस्त (अन्‍नू): डबवाली पुलिस महकमे से बड़ी खबर सामने आई है। डबवाली शहर थाना में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (ASI) बलविंद्र को निलंबित कर दिया गया है, जबकि वहीं कार्यरत मुंशी सतपाल को तुरंत प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। दोनों कर्मचारी एक ही थाने में लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे थे।

    एसपी जसलीन कौर के निर्देश पर हुई कार्रवाई

    • महकमे में हड़कंप: एक ही थाने के दो पुलिसकर्मियों पर एक साथ हुई इस कार्रवाई के बाद से डबवाली पुलिस महकमे में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

    • प्रशासनिक कारण बताया: पुलिस अधिकारियों और विभाग की ओर से इस सख्त कदम के पीछे किसी विशिष्ट घटना या मामले का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है।

    पुलिस प्रवक्ता ने की पुष्टि

    डबवाली पुलिस के प्रवक्ता आनंद कुमार बैनीवाल ने इस विभागीय कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह कदम विभागीय स्तर पर विशुद्ध रूप से प्रशासनिक कारणों के चलते उठाया गया है।

    #DabwaliNews #SirsaNews #DabwaliPolice #HaryanaPolice #SPJasleenKaur #PoliceAction #DanikKhabar #HaryanaNews

  • Untitled Project - 2026-08-14T093210.435.jpg
    14/08/26 |

    अंबाला: मोती नगर के श्री कबीर आश्रम में शिव महापुराण कथा; आचार्य सनातन चैतन्य ने सुनाया गणेश-कार्तिकेय प्रसंग

    अंबाला, 14 अगस्त (अन्‍नू): मोती नगर स्थित श्री कबीर आश्रम, नगर खेड़ा में आयोजित श्रावणी शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यासपीठ से आचार्य सनातन चैतन्य महाराज ने भगवान गणेश और स्वामी कार्तिकेय के जन्म एवं ब्रह्मांड परिक्रमा के प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने संदेश दिया कि माता-पिता की निस्वार्थ सेवा और उनके चरणों में ही संपूर्ण ब्रह्मांड समाहित है।

    विवेक और भक्ति भाव से गणेश जी बने 'प्रथम पूज्य'

    • विवाह की शर्त और कार्तिकेय जी की यात्रा: आचार्य ने बताया कि जब गणेश और कार्तिकेय के विवाह को लेकर स्थिति बनी, तो भगवान शिव ने शर्त रखी कि जो सबसे पहले ब्रह्मांड की परिक्रमा पूरी करेगा, उसका विवाह पहले होगा। शर्त सुनते ही कार्तिकेय अपने वाहन मयूर (मोर) पर सवार होकर परिक्रमा के लिए निकल पड़े।

    • माता-पिता की परिक्रमा: मूषक सवारी होने के कारण गणेश जी ने अपने विवेक का परिचय दिया। उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती को एक स्थान पर बैठाकर उनकी परिक्रमा पूरी की।

    • कैलाश पर आनंद उत्सव: गणेश जी के इस भक्ति भाव को देखकर सभी देवी-देवताओं ने उन्हें 'गणाध्यक्ष' और 'प्रथम पूज्य' घोषित किया।

    • श्री शैल पर्वत रवाना हुए कार्तिकेय: ब्रह्मांड की परिक्रमा कर लौटने पर जब कार्तिकेय जी को इसका ज्ञान हुआ, तो वे रुष्ट होकर दक्षिण दिशा में स्थित श्री शैल पर्वत की ओर चले गए।

    आरती के बाद बांटा गया प्रसाद; कई श्रद्धालु रहे मौजूद

    कार्यक्रम के समापन पर पंडित रविंद्र नाथ तिवारी एवं पंडित देवीप्रसाद भारद्वाज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वस्ति वाचन कराया, जिसके बाद भव्य आरती आयोजित की गई और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

    इस धार्मिक आयोजन में मुख्य यजमान गोयल परिवार, इंदुबाला अरोड़ा, लविश कुमार मोनू तथा सनातन प्रचार मंडल के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    #AmbalaNews #AmbalaCity #ShivMahaPuran #MotinagarAmbala #KabirAshram #DanikKhabar #AmbalaUpdates

  • Weather Update Haryana.jpg

    हरियाणा में आज और कल बारिश के आसार: अंबाला, पंचकूला समेत कई जिलों में अलर्ट

    हरियाणा, 14 अगस्त (अन्‍नू): मानसून टर्फ की अक्षय रेखा में आए बदलाव और राजस्थान के ऊपर बने साइक्लोनिक सरकुलेशन के कारण प्रदेश में एक बार फिर मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों के 4 जिलों—अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा करनाल, कैथल और आसपास के इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

    मध्यम बारिश के आसार; उमस से बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर

    • इन जिलों में मध्यम बारिश: हिसार, जींद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी और चरखी दादरी में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

    • उमस और गर्मी से बेहाल लोग: मानसूनी गतिविधियों में आई अस्थाई कमी के कारण प्रदेशभर में लोग तीखी गर्मी और उमस से परेशान रहे। बढ़ते तापमान और एसी के उपयोग के चलते राज्य में बिजली की मांग 12,477 मेगावॉट के आंकड़े तक पहुंच गई।

    मौसम विशेषज्ञ बोले— 15 अगस्त तक होगी बारिश

    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार:

    • 13 से 15 अगस्त: मानसूनी हवाएं सक्रिय रहने से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश देखने को मिलेगी।

    • 16 अगस्त के बाद: मानसून ट्रफ हिमालय की तलहटी की ओर खिसक जाएगी, जिससे मानसूनी गतिविधियां दोबारा धीमी पड़ेंगी। इस दौरान आंशिक बादल छाए रहेंगे, जिससे दिन का पारा थोड़ा गिरेगा, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

    फरीदाबाद रहा सबसे गर्म; तापमान का हाल

    • दिन का तापमान: राज्य में औसतन अधिकतम तापमान सामान्य से 2.0°C अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान फरीदाबाद में 37.8°C रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा अंबाला में 37.7°C, रोहतक में 37.3°C, करनाल में 36.2°C और चंडीगढ़ में 36.6°C दर्ज हुआ।

    • रात का तापमान: सबसे कम न्यूनतम तापमान यमुनानगर में 25.1°C दर्ज हुआ, जबकि फरीदाबाद में रात का पारा 29.3°C तक चढ़ा रहा।

    • हालिया बारिश: पिछले 24 घंटों में हिसार में 8.3 मिमी, फतेहाबाद में 3.0 मिमी, सादलपुर में 2.5 मिमी, पंचकूला व नारनौल में 2.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

    #HaryanaWeather #HaryanaRainAlert #MonsoonUpdate #HaryanaNews #AmbalaWeather #HAUHisar #DanikKhabar

  • Screenshot_20260813_231319.jpg
  • sham 6 bje.jpg
    13/08/26 |

    दैनिक खबर: आज 13 अगस्त , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

    संसद का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:

    लोकसभा की कार्यवाही महज एक मिनट चली; राज्यसभा में एमएमडीआर संशोधन बिल पास, विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर के बाहर बंदर का खिलौना लेकर किया विरोध प्रदर्शन।

    बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से 20 राज्यों में भारी बारिश:

    वाराणसी में घाट डूबने से अंतिम संस्कार के लिए करना पड़ा इंतजार, उन्नाव की सड़कों पर चली नाव; 15 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट।

    राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तीखा हमला:

    'रचनात्मक कांग्रेस प्रकोष्ठ' अधिवेशन में बोले- अमित शाह खुद को चाणक्य बताते थे लेकिन गायब हो गए, देश अपने विचार व्यक्त करने से पीछे नहीं हटेगा।

    एअर इंडिया पायलट्स का अब रोज ड्रग टेस्ट होगा:

    एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के सभी पायलटों का अब रोज होगा ड्रग टेस्ट: फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद फैसला लागू; 5 हजार से ज्यादा पायलटों की होगी जांच।

    महाराष्ट्र के नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर हमला:

    गुरुद्वारा माता साहिब कौर में निहंग ने कृपाण से किया वार; हाथ में लगी चोट, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी घायल, आरोपी जसपाल सिंह गिरफ्तार।

    बांग्लादेश में गहराया भीषण बिजली संकट:

    ढाका समेत ग्रामीण इलाकों में 8-10 घंटे की कटौती, सरकार ने रात 8 बजे बाजार बंद करने का दिया आदेश; संकट से निपटने के लिए भारत से मांगी अतिरिक्त डीजल सप्लाई।

    पुतिन पहली बार जापान के दावे वाले कुरील आइलैंड पहुंचे:

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किया विवादित कुरील द्वीप समूह का दौरा: फिश प्रोसेसिंग प्लांट का लिया जायजा; 80 साल पुराने द्वीपीय विवाद पर जापान ने जताया कड़ा विरोध, बताया अपना अभिन्न हिस्सा।

    ट्रम्प की वफादार कैरोलिन लेविट ने नौकरी छोड़ी:

    डोनाल्ड ट्रंप की मुख्य सहयोगी और व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने दिया इस्तीफा: परिवार को समय देने के लिए महीने के अंत में छोड़ेंगी पद; रिपब्लिकन पार्टी और बाहरी सलाहकार के रूप में करेंगी काम।

    लाल किला धमाके में अलकायदा के संगठन का हाथ:

    UNSC की 38वीं रिपोर्ट में AQIS की भूमिका का बड़ा दावा; 10 नवंबर 2025 को हुए इस भीषण विस्फोट में गई थी 11 लोगों की जान।

    स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो का बड़ा फैसला:

    15 अगस्त को सुबह 4 बजे से ही शुरू होंगी मेट्रो सेवाएं; आम लोगों और विशेष अतिथियों की सुविधा के लिए सभी टर्मिनल स्टेशनों से मिलेगी पहली ट्रेन।

    दिल्ली उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मास्टर प्लान-2047 को दी मंजूरी:

    लंदन-पेरिस की तर्ज पर तैयार योजना में हरित क्षेत्र, प्रदूषण नियंत्रण और जल प्रबंधन पर जोर; विकसित भारत-2047 विजन के तहत होगा राजधानी का विकास।

    लाल किला धमाका अलकायदा ने कराया:

    दिल्ली में पुल बंगश और पुल डफरिन ओवरब्रिज पुनर्निर्माण के चलते लंबे समय के लिए बंद: असुरक्षित घोषित होने पर दोबारा बनाए जाएंगे दोनों आरओबी, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की वाहन चालकों के लिए विस्तृत एडवाइजरी।

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की तारीखें घोषित:

    18 सितंबर को होगा मतदान और 19 सितंबर को आएंगे नतीजे; चुनाव कार्यक्रम का ऐलान होते ही डीयू परिसर में बढ़ी छात्र संगठनों व संभावित प्रत्याशियों की सरगर्मियां।

    मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा कैबिनेट बैठक संपन्न:

    27 अगस्त से शुरू होगा 3 दिवसीय मानसून सत्र; वॉटर सिक्योर प्रोग्राम, स्टार्टअप्स और 7570 करोड़ की राज्य गारंटी सहित 8 प्रमुख प्रस्तावों पर हुई चर्चा।

    नूंह के तावडू में ACB की बड़ी कार्रवाई:

    15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गईं महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका; रेप केस की जांच के दौरान पीड़ित पक्ष से दूसरे व्यक्ति को आरोपी बनाने के नाम पर मांगी थी घूस।'

    किसान नेता के मकान का हिस्सा अचानक हुआ गर्म:

    हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के सीहमा गांव में किसान नेता अजीत यादव के घर की जमीन हुई अचानक गर्म: जानकारी मिलते ही देखने के लिए जुटी ग्रामीणों की भीड़, सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी धर्मवीर।

    इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में बड़ा हादसा:

    तीसरी मंजिल पर जनरेटर चढ़ाते समय क्रेन पलटी; भारी-भरकम जनरेटर के साथ नीचे गिरे दो हेल्परों की दर्दनाक मौत, सेक्टर-19 पुलिस चौकी ने शुरू की मामले की जांच।

    हरियाणा कौशल रोजगार निगम को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला:

    19 अगस्त को HKRN दफ्तर पर धरने का ऐलान; राहुल गांधी की तर्ज पर 'युवाओं की गूंज' कार्यक्रम से रोजगार के दावों को बताया खोखला।

    अंबाला में पुलिस और सिख संगत के बीच टकराव से बिगड़े हालात:

    प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड्स, जीटी रोड (NH-44) किया जाम; भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, पंजोखरा साहिब तक तनाव।

    अंबाला पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल संपन्न:

    उपायुक्त सचिन गुप्ता ने ध्वजारोहण कर ली सलामी; 15 अगस्त को जिला स्तरीय मुख्य समारोह में कैबिनेट मंत्री अनिल विज फहराएंगे तिरंगा।

    अंबाला उपायुक्त कार्यालय में समाधान शिविर आयोजित:

    DC सचिन गुप्ता ने सुनीं आमजन की समस्याएं; अधिकारियों को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने व प्राथमिकताओं के आधार पर त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

    कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

    नमस्कार

  • Untitled Project - 2026-08-13T155319.674.jpg
    13/08/26 |

    फतेहाबाद: स्कूलों में पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान; विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, डिजिटल अरेस्ट, दहेज प्रथा और यातायात नियमों का दिया पाठ

    फतेहाबाद, 13 अगस्त (अन्‍नू): फतेहाबाद पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने, सोशल मीडिया के जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग और सामाजिक व सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस की टीमों ने जी.एस.एस. स्कूल और गुरु नानक कॉन्वेंट स्कूल (गांव डुल्ट, बुआण, भुना) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

    1. साइबर थाना टीम: "डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई कानूनन व्यवस्था नहीं"

    साइबर थाना में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (ASI) सुनीता के नेतृत्व में पहुंची टीम ने विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा के अहम बिंदु समझाए:

    • निजी जानकारी की सुरक्षा: किसी भी अनजान लिंक, संदिग्ध वेबसाइट, फर्जी मैसेज या कॉल पर भरोसा न करें। अपना पासवर्ड, ओटीपी (OTP) और बैंक विवरण किसी के साथ साझा न करें।

    • डिजिटल अरेस्ट से न डरें: पुलिस टीम ने स्पष्ट किया कि भारतीय कानून में 'डिजिटल अरेस्ट' जैसी कोई व्यवस्था नहीं है। यदि कोई व्यक्ति वीडियो कॉल या फोन पर खुद को पुलिस अधिकारी बताकर डराए या पैसों की मांग करे, तो घबराने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचित करें।

    • अभेद्य ऐप (Abhedya App): विद्यार्थियों को हरियाणा पुलिस के 'अभेद्य ऐप' की सुरक्षा व जागरूकता सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

    2. दहेज प्रथा के खिलाफ संकल्प

    जागरूकता सत्र के दौरान विद्यार्थियों को दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया गया। पुलिस टीम ने छात्रों को जीवन में न दहेज लेने और न देने का संकल्प दिलाया तथा समाज में इसके प्रति अलख जगाने को कहा।

    3. यातायात थाना टीम: सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियम

    यातायात थाना से मुख्य सिपाही राजेंद्र ने सड़क अनुशासन और नियमों पर जानकारी दी:

    • दोपहिया वाहन पर हेलमेट और कार में सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग।

    • निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना।

    • नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने (Minor Driving) और सड़क पर अनुशासन बनाए रखने की सख्त हिदायत।

    फतेहाबाद पुलिस की अपील

    फतेहाबाद पुलिस ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं सतर्क रहें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों तथा सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस स्टेशन पर संपर्क करें।

    #FatehabadNews #FatehabadPolice #CyberCrimeAwareness #DigitalArrest #TrafficRules #AbhedyaApp #SocialAwareness #DanikKhabar #HaryanaNews

  • Untitled Project - 2026-08-13T155044.985.jpg
    13/08/26 |

    फतेहाबाद: स्वतंत्रता दिवस से पहले बच्चों में दिखा देशभक्ति का उत्साह; डिवाइन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने SP निकिता खट्टर को भेंट किया तिरंगा

    फतेहाबाद, 13 अगस्त (अन्‍नू): स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर से पूर्व फतेहाबाद स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल के छोटे-छोटे विद्यार्थियों ने देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की अनूठी मिसाल पेश की। स्कूली बच्चों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर फतेहाबाद की पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर से विशेष मुलाकात की और उन्हें सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट किया।

    बच्चों का बढ़ाया उत्साह; अनुशासन और नैतिक मूल्यों का दिया संदेश

    • राष्ट्रीय ध्वज गौरव का प्रतीक: एसपी निकिता खट्टर ने बच्चों द्वारा ध्वज भेंट करने की इस सुंदर पहल की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हर भारतीय के लिए स्वाभिमान, एकता और देश की आजादी के लिए दिए गए बलिदानों की याद दिलाता है।

    • राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका: पुलिस अधीक्षक ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा:

      "आज के बच्चे ही हमारे देश का कल और स्वर्णिम भविष्य हैं। पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, अच्छे संस्कार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना बेहद जरूरी है।"

    शिक्षकगण व पुलिस अधिकारी रहे मौजूद

    मुलाकात के दौरान बच्चे स्वतंत्रता दिवस को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। पुलिस अधीक्षक ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डिवाइन पब्लिक स्कूल का शिक्षण स्टाफ, पुलिस विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

    #FatehabadNews #IndependenceDay2026 #SPNikitaKhattar #DivinePublicSchool #HarGharTiranga #FatehabadPolice #DanikKhabar #HaryanaNews

  • Untitled Project - 2026-08-13T154807.549.jpg
    13/08/26 |

    फतेहाबाद: नशा तस्करों पर बुलडोजर एक्शन; गांव मिराना में ₹60 लाख का अवैध मकान ध्वस्त, 6 कनाल पंचायती जमीन कराई मुक्त

    फतेहाबाद, 13 अगस्त (अन्‍नू): फतेहाबाद में नशा तस्करों के आर्थिक साम्राज्य और अवैध संपत्तियों पर पुलिस व जिला प्रशासन का बड़ा बुलडोजर एक्शन देखने को मिला है। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई करते हुए गांव मिराना में नशा तस्करी के आरोपियों द्वारा करोड़ों रुपये मूल्य की 6 कनाल पंचायती भूमि पर कब्जा कर बनाए गए लगभग ₹60 लाख की कीमत के मकान को ध्वस्त कर दिया गया।

    प्रशासनिक अधिकारियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई

    • बुलडोजर से ढहाया अवैध निर्माण: जांच में सामने आया कि नशा तस्करी के आरोपी मलकीत, सुरजीत सिंह और मंजीत कौर ने गांव की 6 कनाल पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा करके ₹60 लाख का आलीशान मकान बनाया था।

    • अधिकारी रहे तैनात: ड्यूटी मजिस्ट्रेट व नहरी विभाग के SDO राजेंद्र कुडू, रतिया थाना सदर प्रभारी उपनिरीक्षक शीशपाल, पंचायत सचिव पारस और सरपंच राममूर्ति की मौजूदगी में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

    आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड (NDPS समेत कई मामले दर्ज)

    पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, तीनों आरोपियों पर हरियाणा और पंजाब के विभिन्न थानों में दर्जनों आपराधिक और एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के केस दर्ज हैं:

    1. मलकीत (पुत्र जगीर सिंह): इसके खिलाफ थाना सदर रतिया और पंजाब के थाना बोहा में NDPS एक्ट व BNS की धाराओं के तहत 5 मामले विचाराधीन हैं।

    2. सुरजीत सिंह (पुत्र जगीर सिंह): इसके खिलाफ थाना सदर रतिया, फतेहाबाद और पंजाब में हत्या, चोरी व NDPS एक्ट के 8 मामले दर्ज हैं।

    3. मंजीत कौर (पत्नी जगीर सिंह): इसके खिलाफ थाना सदर रतिया व शहर रतिया में NDPS एक्ट के 2 मामले विचाराधीन हैं।

    "नशा तस्करों की अवैध कमाई और नेटवर्क पर जारी रहेगा प्रहार": SP निकिता खट्टर

    एसपी निकिता खट्टर (IPS) ने स्पष्ट संदेश दिया कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी। पुलिस अब तस्करों की सप्लाई चेन तोड़ने, उनकी काली कमाई से अर्जित संपत्तियों को फ्रीज/अटैच करवाने, बुलडोजर चलाने और अदालतों में मजबूत पैरवी कर सजा दिलाने की रणनीति पर काम कर रही है।

    फतेहाबाद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी की सूचना 'मानस हेल्पलाइन' 1933 पर दें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

    #FatehabadNews #BulldozerAction #HaryanaPolice #SPNikitaKhattat #RatiaNews #FatehabadPolice #AntiDrugDrive #DanikKhabar #HaryanaNews

  • Untitled Project - 2026-08-13T154211.036.jpg
    13/08/26 |

    हिसार: साइबर सेल को मिली बड़ी सफलता; गुम हुए लाखों के 15 मोबाइल किए बरामद, SP सिद्धान्त जैन ने खुद सौंपे

    हिसार, 13 अगस्त (अन्‍नू): हिसार पुलिस की साइबर सेल ने जनसेवा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन के मार्गदर्शन में साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आमजन के 15 गुमशुदा मोबाइल फोन तलाश कर उनके वास्तविक मालिकों को सकुशल लौटा दिए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

    एसपी सिद्धान्त जैन ने स्वयं सौंपे मोबाइल; नागरिकों के खिले चेहरे

    पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान एसपी सिद्धान्त जैन ने स्वयं सभी 15 मोबाइल उनके असली मालिकों के सुपुर्द किए। काफी समय से खोए हुए अपने फोन वापस पाकर नागरिकों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने हिसार पुलिस तथा साइबर सेल टीम की इस तत्परता की जमकर सराहना की।

    साइबर सेल टीम और इन कर्मचारियों की रही अहम भूमिका

    • टीम नेतृत्व: साइबर सेल प्रभारी PSI अमित के नेतृत्व में टीम ने गुमशुदा मोबाइलों से जुड़ी शिकायतों पर तकनीकी ट्रैकिंग के माध्यम से लगातार काम किया।

    • सराहनीय योगदान: इस सफलता में मुख्य सिपाही मुकेश सहारण, महिला ऑपरेटर दीपा (थाना सदर हिसार), सिपाही विनोद (थाना अग्रोहा) तथा सिपाही कुलदीप (थाना अर्बन एस्टेट) की मुख्य भूमिका रही।

    इन नागरिकों को वापस मिले उनके खोए हुए फोन

    मोबाइल प्राप्त करने वाले नागरिकों में मुख्य रूप से शामिल हैं:

    • किरण (मुगलपुरा, उकलाना)

    • ललित शर्मा (शिव नगर, हिसार)

    • नरेश बाला (सेक्टर 9-11, हिसार)

    • सतेन्द्र (TCP कैंट, हिसार)

    • विजय (आदर्श कॉलोनी)

    • दयानन्द, रामदिया व सरजीत (बरवाला)

    • सतबीर (मिर्चपुर)

    • गुलाब सिंह (नगथला)

    • सुशील सोनी (आदमपुर)

    • रामनिवास (ढाणी शिशवाल)

    • समीर (सुंदर नगर, हिसार)

    "जनसेवा और त्वरित राहत हिसार पुलिस की प्राथमिकता": एसपी

    इस अवसर पर एसपी सिद्धान्त जैन (IPS) ने कहा:

    "हिसार पुलिस का ध्येय केवल अपराधों पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाना ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें सीधी राहत पहुंचाना भी है। पुलिस की आधुनिक तकनीकी क्षमताओं का उपयोग जनहित में लगातार किया जा रहा है।"

    #HisarNews #HisarPolice #CyberCellHisar #SPSiddhantJain #LostMobileFound #HaryanaPolice #DanikKhabar #HaryanaNews

  • Untitled Project - 2026-08-13T153900.447.jpg
    13/08/26 |

    हिसार: शांति नगर जानलेवा हमला मामले में 8 माह बाद तीसरा आरोपी गिरफ्तार; एसपी सिद्धान्त जैन के निर्देश पर कार्रवाई

    हिसार, 13 अगस्त (अन्‍नू): पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन के दिशा-निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 12 क्वार्टर चौकी पुलिस ने शांति नगर में हुए झगड़े और जानलेवा हमले के मामले में करीब 8 महीने से फरार चल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान

    • नाम: आर्यन (पुत्र अनिल)

    • पता: पत्थरों वाली गली, डोगरान मोहल्ला, हिसार

    • आपराधिक रिकॉर्ड: आरोपी आर्यन के खिलाफ आर्म्स एक्ट का एक अन्य मामला भी पहले से दर्ज है।

    क्या था पूरा मामला?

    • 29 दिसंबर 2025 की घटना: 12 क्वार्टर चौकी प्रभारी ASI राकेश कुमार के अनुसार, पड़ाव चौक निवासी सुमित अपने दोस्त अंकित (निवासी मुल्तानी चौक) के साथ स्कूटी से जा रहा था।

    • गंडासी और छुरी से हमला: रात करीब 9:30 बजे शांति नगर में पानी की टंकी के पास कुछ युवकों ने उन पर गंडासी और छुरी से जानलेवा हमला कर दिया था।

    • केस दर्ज: इस संबंध में थाना एचटीएम (HTM) में मुकदमा नंबर 814 (दिनांक 30.12.2025) दर्ज किया गया था जिसमें BNS की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की गई थी।

    पहले दो नाबालिगों की हो चुकी है गिरफ्तारी; अब रिमांड पर लेगी पुलिस

    • बाल निरीक्षण गृह भेजे गए थे दो किशोर: मामले की जांच के दौरान पुलिस पूर्व में दो विधि-विरुद्ध किशोरों (नाबालिगों) को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज चुकी है।

    • गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी: 8 महीने से फरार चल रहे मुख्य आरोपी आर्यन को पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है।

    • रिमांड की तैयारी: पुलिस आरोपी आर्यन को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेगी, ताकि वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी और अन्य शामिल लोगों के बारे में पूछताछ की जा सके।

    एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस पुराने और लंबित मामलों में फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

    #HisarNews #HisarPolice #HTMThana #HisarCrime #HaryanaPolice #DanikKhabar #HaryanaNews

  • Untitled Project - 2026-08-13T153550.050.jpg
    13/08/26 |

    हिसार: गांव हरीकोट में फायरिंग करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार; देशी कट्टे, कारतूस और बाइक बरामद

    हिसार, 13 अगस्त (अन्‍नू): पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन के दिशा-निर्देशानुसार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन ट्रैक डाउन’ के तहत पुलिस चौकी मंगाली ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गांव हरीकोट में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से अवैध हथियार और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

    1. सरवर (पुत्र विजय सिंह) - निवासी: पनिहार चक्क, हिसार

    2. मुकेश (पुत्र अजीत) - निवासी: दांग खुर्द, हाल सरसाना, हिसार

    3. पुनित (पुत्र महेन्द्र सिंह) - निवासी: गांव हरीकोट, जिला हिसार

    क्या थी पूरी घटना?

    • 11 अगस्त की रात हुई थी फायरिंग: मंगाली चौकी प्रभारी ASI विनोद कुमार के अनुसार, 11 अगस्त 2026 की रात करीब 11:00 बजे गांव हरीकोट निवासी शिकायतकर्ता सत्यवान अपने घर सो रहा था। तभी उसे गली में दो राउंड हवाई फायरिंग की आवाज सुनाई दी।

    • CCTV फुटेज से खुलासा: गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक फायरिंग करते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने मौके से एक खाली खोल भी बरामद किया था।

    अवैध असलहा व मोटरसाइकिल बरामद

    • मुकेश की निशानदेही पर बरामदगी: पुलिस जांच के दौरान आरोपी मुकेश की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त 1 देशी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस (रौंद), 1 खोल और हीरो मोटरसाइकिल (HR-21-7073) बरामद की गई।

    • पुनित की निशानदेही पर दूसरा कट्टा जब्त: 13 अगस्त 2026 को आरोपी पुनित की निशानदेही पर गांव हरीकोट के एक खेत से एक अन्य देशी कट्टा बरामद किया गया।

    थाना आजाद नगर में केस दर्ज, रिमांड पर लेगी पुलिस

    इस संबंध में थाना आजाद नगर में धारा 287 BNS एवं 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी, ताकि फायरिंग के मुख्य कारणों और इस वारदात में शामिल अन्य संभावित सहयोगियों का पता लगाया जा सके।

    #HisarNews #HisarPolice #OperationTrackDown #HaryanaPolice #HisarCrime #ArmsAct #DanikKhabar #HaryanaNews

  • Untitled Project - 2026-08-13T153037.409.jpg
    13/08/26 |

    सोनीपत: गढ़ी बिलंदा में पिलर गिरने से स्कूली छात्र की मौत; हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, मांगी रिपोर्ट

    सोनीपत, 13 अगस्त (अन्‍नू): हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव गढ़ी बिलंदा में सरकारी स्कूल के मुख्य द्वार का पिलर (आर्च) गिरने से छठी कक्षा के छात्र यश कुमार की दर्दनाक मौत के मामले में हरियाणा मानवाधिकार आयोग (HHRC) ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने प्रमुख हिंदी व अंग्रेजी समाचार पत्रों में प्रकाशित रिपोर्टों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से जवाबदेही तय करने और प्रदेश के सरकारी स्कूलों की सुरक्षा समीक्षा के कड़े निर्देश जारी किए हैं।

    कैसे हुआ हादसा?

    • स्कूल के पास मौजूद था छात्र: गढ़ी बिलंदा का रहने वाला यश कुमार पास के गांव बेगा स्थित सरकारी स्कूल में 6वीं कक्षा का छात्र था। घटना के समय वह गढ़ी बिलंदा स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल के पास मौजूद था।

    • बेल खींचने से गिरा पिलर: रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल के चौकीदार (Watchman) ने मेन गेट/एंट्रेंस आर्च पर उगी घास और लताओं को हटाने के लिए उन्हें खींचा, जिससे ईंटों से बना मुख्य द्वार का आर्च और पिलर अचानक ढह गया।

    • मलबे में दबा यश: यश पिलर के मलबे के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत गन्नौर के अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए खानपुर स्थित 'भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज' रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

    पिता ने लगाए लापरवाही के आरोप; जांच में जुटी पुलिस व शिक्षा विभाग

    • परिजनों का सवाल: मृतक बच्चे के पिता सुभाष ने हादसे के बाद स्कूल प्रशासन की कार्यप्रणाली और लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

    • अधिकारियों का निरीक्षण: घटना की सूचना मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्कूल परिसर का निरीक्षण किया। शिक्षा विभाग की टीम हादसे के कारणों और जवाबदेही की जांच कर रही है।

    • पुलिस कार्रवाई: थाना गन्नौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह जांच कर रही है कि निर्माण की गुणवत्ता कैसी थी और पिलर किन परिस्थितियों में गिरा।

    #SonipatNews #GannaurNews #HHRC #HumanRightsCommission #HaryanaEducation #SchoolSafety #HaryanaNews #DanikKhabar

  • NIA (3).jpg
    13/08/26

    मेथम्फेटामाइन जब्ती मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई; तमिलनाडु और मिजोरम में 13 ठिकानों पर छापेमारी, लाखों की नकदी व विदेशी मुद्रा बरामद

    नई दिल्ली, 13 अगस्त (अन्‍नू): राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने नवंबर 2024 में बंगाल की खाड़ी स्थित बैरन आइलैंड्स के पास म्यांमार की एक नाव से 6016.87 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन (नशीला पदार्थ) की जब्ती के सिलसिले में तमिलनाडु और मिजोरम के 13 ठिकानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया।

    एनआईए की टीमों ने तमिलनाडु में 8 तथा मिजोरम में 5 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान कई डिजिटल उपकरण, भारतीय रुपये और भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा जब्त की गई है।

    छापेमारी के दौरान नकदी व विदेशी मुद्रा की बरामदगी

    • चेन्नई (तमिलनाडु): ₹71 लाख भारतीय रुपये, 53,500 अमेरिकी डॉलर (USD) और 1,50,000 म्यांमार क्यात (Kyat) बरामद किए गए।

    • चंपाई (मिजोरम): ₹22.38 लाख रुपये जब्त किए गए।

    • आइजोल (मिजोरम): ₹20.73 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई।

    मामले की पृष्ठभूमि और एनआईए की जांच

    • शुरुआती कार्रवाई: नवंबर 2024 में म्यांमार की नाव से नशीले पदार्थ, सैटेलाइट फोन और अन्य सामान मिलने के बाद अंडमान एवं निकोबार पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

    • म्यांमार के नागरिकों की गिरफ्तारी: इस मामले में म्यांमार के 6 नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था, जिनके खिलाफ 27 मार्च 2025 को NDPS एक्ट और फॉरेनर्स एक्ट के तहत चार्जशीट दाखिल की गई थी।

    • NIA द्वारा टेकओवर: एनआईए ने 11 अगस्त 2025 को इस केस (RC-16/2025/NIA/DLI) को अपने हाथ में लिया और NDPS एक्ट, फॉरेनर्स एक्ट तथा यूएपीए (UAPA) की धाराओं के तहत नया मामला दर्ज किया। आरोपी वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं।

    अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट की जांच जारी

    एनआईए के अनुसार, इस छापेमारी का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय नशीली दवाओं की तस्करी के नेटवर्क (Transnational Narcotics Syndicate) के तारों को खंगालना और साजिश में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करना है। मामले में अग्रिम जांच जारी है।

    #NIARaid #DrugSeizures #Methamphetamine #TamilNaduNews #MizoramNews #AndamanPolice #DanikKhabar #NationalNews

  • cbi (1).jpg
    13/08/26 |

    ग्वालियर की विशेष व्यापमं अदालत ने फर्जीवाड़ा मामले में दो आरोपियों को सुनाई 3-3 साल की कड़ी सजा

    ग्वालियर/नई दिल्ली, 13 अगस्त (अन्‍नू): सीबीआई मामलों की विशेष अदालत (व्यापमं केस), ग्वालियर ने व्यापमं परीक्षा में दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर फर्जी छात्र बनकर परीक्षा देने के मामले में दो निजी व्यक्तियों—अमितेश और विपिन कुमार को 3-3 वर्ष के कठोर कारावास तथा प्रत्येक पर ₹5,000 के जुर्माने की सजा सुनाई है।

    मामले का विवरण और पृष्ठभूमि

    • मामले का पुन: पंजीकरण: सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के तहत सीबीआई (CBI) ने 5 अगस्त 2015 को यह मामला दर्ज किया था।

    • मूल FIR: इससे पहले मूल प्राथमिकी (FIR) 9 मार्च 2014 को थाना कैंट, गुना (मध्य प्रदेश) में शासकीय पीजी कॉलेज, गुना के परीक्षा केंद्र अधीक्षक की शिकायत पर दर्ज की गई थी।

    • परीक्षा केंद्र पर पकड़ा गया था सॉल्वर: परीक्षा के दौरान वीक्षक (Invigilator) द्वारा रिकॉर्ड में मौजूद फोटो का मिलान न होने पर आरोपी को परीक्षा हॉल से पकड़ा गया था। प्रारंभिक जांच के बाद परीक्षा अधीक्षक ने थाना कैंट, गुना में शिकायत दर्ज कराई।

    • पहचान: पूछताछ में फर्जी परीक्षार्थी ने अपना नाम अमितेश (निवासी: जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश) बताया। उसने स्वीकार किया कि वह मूल उम्मीदवार विपिन कुमार (निवासी: जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश) की जगह फर्जी परीक्षार्थी (Solver/Impersonator) बनकर परीक्षा दे रहा था।

    सीबीआई जांच और अदालत का फैसला

    • चार्जशीट दर्ज: मामले की गहन जांच पूरी करने के बाद, सीबीआई ने 6 अक्टूबर 2016 को दोनों आरोपियों—सॉल्वर अमितेश और मूल उम्मीदवार विपिन कुमार के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र (Chargesheet) दाखिल किया।

    • सजा का ऐलान: ट्रायल (मामले की सुनवाई) पूरा होने के बाद विशेष अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा और जुर्माने का फैसला सुनाया।

    #VyapamScam #CBIPressRelease #GwaliorCourt #VyapamCase #GunaNews #UPNews #DanikKhabar #CBINews

  • TN5-Bhopal120826071249.jpg

    ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से मध्य प्रदेश आत्मनिर्भर बनेगा, 15 हजार से अधिक रोजगार सृजित होंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    एन.एस.बाछल, 13 अगस्त, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने और राज्य को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए टोरेंट ग्रुप इस क्षेत्र में भारी निवेश कर रहा है। टोरेंट ग्रुप द्वारा संचालित और निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से इस क्षेत्र में 43 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जा रहा है, जिससे 15 हजार से अधिक युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुजरात के अहमदाबाद में टोरेंट ग्रुप और टोरेंट पावर लिमिटेड के अध्यक्ष समीर मेहता के साथ हुई बैठक और उच्च स्तरीय चर्चा के बाद यह बात कही। इस दौरान औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन के अतिरिक्त मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, सचिव जॉन किंसले और एमपीआईडीसी के एमडी चंद्रमौली शुक्ला उपस्थित थे।

    अनुप्पुर में 22 हजार करोड़ रुपये की लागत से 1,600 मेगावाट की ताप विद्युत परियोजना।

    राज्य की दीर्घकालिक बिजली आपूर्ति और बेसलोड क्षमता को मजबूत करने के लिए टोरेंट पावर द्वारा अनूपपुर जिले में 1,600 मेगावाट क्षमता की एक अति-अतिक्रिटिकल तापीय विद्युत परियोजना स्थापित की जा रही है। लगभग 22,000 करोड़ रुपये के निवेश से इस परियोजना से लगभग 7000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मध्य प्रदेश विद्युत प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (एमपीपीएमसीएल) के साथ 27 जनवरी 2026 को विद्युत खरीद समझौता (पीपीए) किया गया है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा हो चुका है और एल एंड टी और टाटा प्रोजेक्ट्स जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों को कार्य आवंटित किया जा चुका है। पर्यावरण एवं वन मंत्रालय की मंजूरी के साथ साइट पर पूर्व-निर्माण गतिविधियां पूरी गति से चल रही हैं।

    पंप स्टोरेज, पवन ऊर्जा और अतिरिक्त तापीय ऊर्जा परियोजनाओं का विस्तार

    हरित ऊर्जा और ऊर्जा भंडारण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छिंदवाड़ा जिले में 1,500 मेगावाट क्षमता वाली पातालकोट पंप स्टोरेज परियोजना पर काम चल रहा है, जिसमें 7,500 करोड़ रुपये का प्रस्तावित निवेश है और इससे लगभग 4,000 रोजगार सृजित होंगे। इसके अतिरिक्त, रतलाम और उज्जैन में 250 मेगावाट क्षमता वाली पवन ऊर्जा परियोजनाएं विकास के अधीन हैं, जिनमें 2,000 करोड़ रुपये का निवेश और 500 रोजगार सृजित होंगे। समूह की मंदसौर स्थित 36 मेगावाट क्षमता वाली पवन ऊर्जा इकाई पहले से ही सफलतापूर्वक कार्यरत है। इसके साथ ही, टॉरेंट समूह द्वारा 800 मेगावाट क्षमता वाली एक अन्य अति-अतिक्रिटिकल तापीय ऊर्जा परियोजना पर भी काम किया जा रहा है, जिससे 11,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 3,500 रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।

    भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं के लिए 2,800 मेगावाट की डीबीएफओओ निविदा के लिए आमंत्रण

    राज्य में बिजली की बढ़ती मांग और भविष्य में बिजली की विश्वसनीय उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) ने वर्ष 2036-37 तक लगभग 1,900 मेगावाट अतिरिक्त तापीय ऊर्जा की आवश्यकता का अनुमान लगाया है। इसे देखते हुए, राज्य सरकार द्वारा कुल 2,800 मेगावाट तापीय ऊर्जा क्षमता की खरीद के लिए डीबीएफओओ (डिजाइन, निर्माण, वित्तपोषण, स्वामित्व और संचालन) आधार पर एक पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी निविदा प्रक्रिया शुरू की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस विशाल निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए टॉरेंट पावर को आमंत्रित किया है।

    पीथमपुर में फार्मा यूनिट का सफल संचालन और समूह का वैश्विक दृष्टिकोण

    धार जिले के पीथमपुर में स्थित यूएसएफडीए द्वारा अनुमोदित अत्याधुनिक फार्मा विनिर्माण इकाई को टॉरेंट ग्रुप द्वारा ऊर्जा क्षेत्र के साथ सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। 300 करोड़ रुपये के निवेश से संचालित इस इकाई से 400 से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। अहमदाबाद स्थित टॉरेंट ग्रुप की प्रमुख बिजली कंपनी टॉरेंट पावर की कुल स्थापित उत्पादन क्षमता लगभग 5.1 गीगावाट है और कंपनी 2030 तक 10 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता विकसित करने के लक्ष्य पर काम कर रही है। टॉरेंट ग्रुप का यह बहुआयामी निवेश मध्य प्रदेश के समग्र औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को नई गति प्रदान करेगा।

    टोरेंट ग्रुप ऊर्जा, फार्मा और शहरी गैस क्षेत्रों में सक्रिय है।

    अहमदाबाद स्थित टोरेंट ग्रुप देश के अग्रणी औद्योगिक समूहों में से एक है। समूह ऊर्जा, फार्मास्यूटिकल्स और शहरी गैस वितरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत है। समूह की प्रमुख ऊर्जा कंपनी टोरेंट पावर, विद्युत उत्पादन, पारेषण, वितरण, नवीकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा भंडारण के क्षेत्रों में काम करती है। कंपनी की स्थापित विद्युत उत्पादन क्षमता लगभग 5.1 गीगावाट है। कंपनी सौर, पवन, हाइब्रिड, बैटरी भंडारण और पंप भंडारण परियोजनाओं में निवेश कर रही है, जिसका लक्ष्य 2030 तक लगभग 10 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता विकसित करना है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • Untitled Project - 2026-08-13T150840.875.jpg
    13/08/26 |

    गुरुग्राम: चलती सिटी बस में अचानक लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बचीं कई जानें

    गुरुग्राम, 13 अगस्त (अन्‍नू): शहर के ओल्ड दिल्ली रोड पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब सवारियों से भरी एक चलती सिटी बस में अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि बस चालक ने समय रहते स्थिति की गंभीरता को समझा और बस रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है।

    इंजन से निकला धुआं, मची चीख-पुकार

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस ओल्ड दिल्ली रोड से गुजर रही थी कि तभी अचानक उसके इंजन हिस्से से घना धुआं निकलने लगा। कुछ ही पलों में धुएं ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस में आग की लपटें फैल गईं। आग देखते ही बस के भीतर चीख-पुकार मच गई और सवारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    चालक की त्वरित कार्रवाई

    ड्राइवर ने बिना समय गंवाए बस को सड़क किनारे रोका और यात्रियों से तुरंत नीचे उतरने की अपील की। आग के पूरी तरह बस को अपनी चपेट में लेने से पहले ही सभी सवारियां सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहीं।

    फायर ब्रिगेड और पुलिस की कार्रवाई

    घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने काफी कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया, हालांकि तब तक बस जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थी।

    यातायात प्रभावित, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हादसे के चलते ओल्ड दिल्ली रोड पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया और क्रेन की मदद से जली हुई बस को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया।

    शॉर्ट सर्किट की आशंका

    प्राथमिक जांच और शुरुआती आकलन के अनुसार, आग लगने का मुख्य कारण बस में हुआ शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

    #GurugramNews #Gurugram #OldDelhiRoad #GurugramPolice #FireSafety #HaryanaNews #DanikKhabar

  • TN5-Bhopal120826084242.jpg

    एनीमिया मुक्त भारत अभियान में मध्य प्रदेश को दो राष्ट्रीय सम्मान

    एन.एस.बाछल, 13 अगस्त, भोपाल।

    एनीमिया मुक्त भारत ( एएमबी) लक्षित लाभार्थी समूहों में आयरन और फोलिक एसिड ( आईएफए) पूरक आहार के प्रभावी कार्यान्वयन में इस क्षेत्र को देश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ , जबकि एनीमिया नियंत्रण और जन जागरूकता से संबंधित उत्कृष्ट सूचनात्मक संचार सामग्री के लिए "सर्वश्रेष्ठ सूचनात्मक संचार प्रदर्शन" पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

    सभी छह लाभार्थी समूहों तक आईएफए पूरकता की प्रभावी पहुंच

    एनीमिया मुक्त भारत मिशन के तहत मध्य प्रदेश में एनीमिया की रोकथाम के लिए जीवन-चक्र दृष्टिकोण अपनाया गया है। इसके अंतर्गत, जीवन-चक्र के विभिन्न चरणों में सभी छह परिभाषित लाभार्थी समूहों को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार आईएफए सप्लीमेंट देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ।

    इस क्षेत्र में, 6 से 59 महीने के बच्चों को आईएफए सिरप , 5 से 9 साल के बच्चों को आईएफए पिंक टैबलेट , 10 से 19 साल के किशोरों को आईएफए ब्लू टैबलेट और 20 से 49 साल की प्रजनन आयु की महिलाओं को आईएफए रेड दी जाती हैंटैबलेट भी निर्धारित अवधि और प्रोटोकॉल के अनुसार आईएफए सप्लीमेंट दिया जा रहा है। इस प्रकार, शैशवावस्था से लेकर किशोरावस्था , प्रजनन आयु , गर्भावस्था और स्तनपान तक एनीमिया की रोकथाम के लिए एक सतत दृष्टिकोण अपनाया गया है ।

    आईएफए (सूखा खाद्य पदार्थ) के अनुपूरण को सामुदायिक और विद्यालय-आधारित सेवा वितरण तंत्रों से भी जोड़ा गया है, जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच सीमित नहीं होती । स्कूलों आईएफएके माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के फील्ड स्टाफ के सहयोग से पात्र लाभार्थियों को, साथ ही, छूटे हुए लाभार्थियों की पहचान , आवश्यक अनुवर्ती कार्रवाई और कार्यक्रम की प्रगति की निरंतर निगरानी पर विशेष जोर दिया जा रहा है ।

     नियमित उपभोग और जन जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया है।

    एनीमिया नियंत्रण के लिए न केवल आयरन युक्त खाद्य पदार्थों का वितरण , बल्कि उनका नियमित सेवन और नियमित सेवन भी महत्वपूर्ण माना गया है । इसके लिए लाभार्थियों और उनके परिवारों के बीच एनीमिया के कारणों , स्वास्थ्य और पोषण पर इसके प्रभाव , आयरन युक्त आहार के महत्व और आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के नियमित सेवन के बारे में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं ।

    इसी क्रम में, मध्य प्रदेश की सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईईसी) सामग्री को राष्ट्रीय कार्यशाला में रोकथामकीएनीमिया।"सर्वश्रेष्ठ आईईसी प्रस्तुति" , आईएफए पूरक आहार और व्यवहार परिवर्तन से संबंधित राज्य स्तरीय आईईसी सामग्री में सरल, प्रभावी और नवीन संचार माध्यमों के उपयोग की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना की गई। इन प्रयासों के माध्यम से एनीमिया नियंत्रण के संदेशों को समुदाय तक सरल और प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

    समन्वित प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है।

    मध्य प्रदेश को लक्षित लाभार्थी समूहों में सभी छह समूहों में आईएफए सप्लीमेंटेशन के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए तीसरा राष्ट्रीय पुरस्कार और उत्कृष्ट आईईसी प्रदर्शन के लिए पुरस्कार मिलना, राज्य में एनीमिया नियंत्रण की दिशा में समन्वित प्रयासों की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ये परिणाम अधिकारियों स्वास्थ्य विभाग के , फील्ड स्वास्थ्य कर्मचारियों , आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं , स्कूलों और अभियान से जुड़े सभी भागीदारों के निरंतर प्रयासों, बेहतर समन्वय और सहभागिता के कारण प्राप्त हुए हैं। मध्य प्रदेश अंततः लाभार्थियों तक आईएफए सप्लीमेंट की पहुंच सुनिश्चित करने , नियमित सेवन को बढ़ावा देने और एनीमिया की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जन जागरूकता को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है ।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh