पंजाब: PSEB के फर्जी सर्टिफिकेट से ली पंजाब पुलिस और हिमाचल के पशुपालन विभाग में नौकरी; 2 ब्लैकलिस्ट
मोहाली, 16 अगस्त (अन्नू): पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए पंजाब पुलिस और हिमाचल प्रदेश के पशुपालन विभाग में सरकारी नौकरी हासिल करने का बड़ा मामला उजागर हुआ है। बोर्ड में सत्यापन (Verification) के लिए आए दस्तावेजों की जांच के दौरान दोनों प्रमाण पत्र पूरी तरह फर्जी पाए गए। इसके बाद शिक्षा बोर्ड ने दोनों उम्मीदवारों को अपने रिकॉर्ड में ब्लैकलिस्ट कर दिया है और संबंधित विभागों को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए पत्र भेज दिया है।
केस 1: हिमाचल पशुपालन विभाग (करुण कुमार)
रोल नंबर निकला पटियाला के छात्र का: डिप्टी डायरेक्टर, एनिमल हसबैंडरी (नाहन, हिमाचल प्रदेश) की ओर से 2009 का 12वीं कक्षा का सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए भेजा गया था, जो करुण कुमार के नाम पर था। इसमें गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (रोपड़) दर्ज था।
जांच में खुली पोल: बोर्ड की जांच में सामने आया कि सर्टिफिकेट पर दर्ज रोल नंबर पटियाला के जगजीत सिंह को जारी किया गया था। करुण कुमार के नाम से ऐसा कोई रोल नंबर रिकॉर्ड में था ही नहीं।
केस 2: पंजाब पुलिस (राजबीर सिंह)
रिकॉर्ड में दर्ज ही नहीं था रोल नंबर: पंजाब पुलिस विभाग की ओर से राजबीर सिंह के नाम से 2011 का 12वीं का सर्टिफिकेट जांच के लिए PSEB भेजा गया था।
फर्जी निकला दस्तावेज: जांच के दौरान पाया गया कि प्रमाण पत्र पर दर्ज रोल नंबर बोर्ड के आधिकारिक रिकॉर्ड में किसी को जारी ही नहीं किया गया था। विवरण मेल न खाने पर बोर्ड ने इसे फर्जी घोषित कर जब्त कर लिया।
बोर्ड के पास हर महीने आते हैं 2 हजार से अधिक वेरिफिकेशन केस
पहले भी आ चुके हैं मामले: इससे पहले भी फर्जी मार्कशीट और सर्टिफिकेट के जरिए भारतीय सेना, रेलवे, यूनिवर्सिटी और पासपोर्ट ऑफिस में नौकरियां पाने के फर्जीवाड़े सामने आ चुके हैं।
तुरंत होती है कार्रवाई: PSEB के पास हर महीने करीब 2,000 से अधिक सर्टिफिकेट सत्यापन के लिए आते हैं। फर्जीवाड़े की पुष्टि होते ही उम्मीदवार को ब्लैकलिस्ट कर संबंधित विभाग और पुलिस को आगे की कार्रवाई के लिए लिखा जाता है।
#PunjabNews #PSEB #FakeCertificate #PunjabPolice #HimachalNews #SarkariNaukriScam #DainikKhabar #EducationNews
Previous
पंचकूला: रोहित गोदारा गैंग की धमकियों से दहशत में कारोबारी; 10 बड़े बिजनेसमैन को मिली पुलिस सुरक्षा, 5 करोड़ की मांगी रंगदारी
Next