अरुणाचल प्रदेश: लाडा-सारली फ्रंटियर हाईवे घोटाले में ED का बड़ा एक्शन; न्यकपो यांगफो की 2.69 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां कुर्क
अरुणाचल प्रदेश, 15 अगस्त (अन्नू): प्रवर्तन निदेशालय के ईटानगर उप-क्षेत्रीय कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने अरुणाचल प्रदेश के लाडा-सारली फ्रंटियर हाईवे प्रोजेक्ट (पैकेज-IV व V) में भूमि अधिग्रहण मुआवजे के वितरण में हुई वित्तीय अनियमितताओं के मामले में न्यकपो यांगफो (Nyakpo Yangfo) की 2.69 करोड़ रुपये मूल्य की दो अचल संपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क (Provisionally Attach) कर लिया है।
जब्त संपत्तियों का विवरण
तरासो गांव की जमीन: पापुम पारे जिले के बालीजान वृत्त स्थित तारासो गांव में 7,950 वर्ग मीटर जमीन (मूल्य 1.59 करोड़ रुपये)।
चेस्सा गांव की जमीन व मछली तालाब: बालीजान वृत्त के चेस्सा गांव में 3,440 वर्ग मीटर जमीन और 2 मछली तालाब (मूल्य 1.10 करोड़ रुपये)।
फर्जी पेड़-पौधों के नाम पर उठाया 3.25 करोड़ का अवैध मुआवजा
ACB की एफआईआर से शुरू हुई जांच: ईडी ने ईटानगर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) द्वारा सरकारी अधिकारियों और निजी लाभार्थियों के खिलाफ दर्ज FIR के आधार पर जांच शुरू की थी। एफआईआर में मुआवजा आकलन और वितरण में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप था।
फिजिकल वेरिफिकेशन में खुली पोल: जांच में सामने आया कि न्यकपो यांगफो को पैकेज-IV और V के तहत कुल 3.36 करोड़ रुपये का मुआवजा मिला था। हालांकि, फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी की जांच में पाया गया कि बांस (Bamboo), सामान्य पेड़ों और SPT भवनों के नाम पर लगभग 3.25 करोड़ रुपये का फर्जी/अपात्र मुआवजा लिया गया था, जो मौके पर मौजूद ही नहीं थे।
मनी ट्रेल का हुआ खुलासा
05 जून 2025: 1.89 करोड़ रुपये का मुआवजा मिलने के ठीक अगले दिन (06 जून 2025) आरोपी ने तारासो गांव में 1.59 करोड़ रुपये में 7,950 वर्ग मीटर जमीन खरीदी।
22 जुलाई 2025: 1.46 करोड़ रुपये की अगली किस्त मिलने के अगले दिन (23 जुलाई 2025) उसने चेस्सा गांव में 1.10 करोड़ रुपये में 3,440 वर्ग मीटर जमीन और 2 मछली तालाब खरीदे।
ईडी ने मनी ट्रेल (Money Trail) स्थापित कर यह साबित किया कि इन संपत्तियों की खरीदारी सीधे तौर पर अपराध की आय (Proceeds of Crime) से की गई थी।
मामले में अन्य अवैध लाभार्थियों की भूमिका और संलिप्तता की जांच जारी है।
#EDAction #ArunachalPradesh #PMLA #LandScam #FrontierHighway #EDRaid #DainikKhabar #CorruptionNews
Previous
छत्तीसगढ़: CBI की बड़ी कार्रवाई; भिलाई में SECR के सीनियर DME ₹50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, घर से ₹77 लाख नकद बरामद
Next