अम्बाला छावनी डिफेंस कॉलोनी में मनाया गया हरियाणा तीज महोत्सव: हरियाणवी संस्कृति,और झूलों का महिलाओं ने उठाया आनंद

अम्बाला , 17 अगस्त (अभिकान्त) : हरियाणा तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में डिफें स कॉलोनी स्थित पंजाबी बाग में हरियाणा तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी अतुल महेंद्रू, श्रीमति भारती महेंद्रू व मंडल अध्यक्ष विकास बहगल के साथ-साथ अन्य ने शिरकत की।


कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी लोक संस्कृति, नृत्य, संगीत, झूले एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों का सभी ने आनन्द लिया। इस मौके पर उपस्थित सभी ने इस त्योहार को हर्षोउल्लास के साथ मनाने का काम किया। विशेषकर काफी संख्या में महिलाओं ने इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर इस पर्व का भरपूर आनन्द उठाया। यहां बता दें कि भारतीय संस्कृति के अनुसार हमें अपने त्योहारों को हर्षोउल्लास के साथ मनाना चाहिए। इन त्योहारों में सभी की भागीदारी से एकता का संदेश मिलता हैं।

सभी को पूरे जोश के साथ त्योहारों को मनाना चाहिए।कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती रेनू भामर की अध्यक्षता में हुआ और सभी ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर इसकी भव्यता का बढ़ाने का काम किया।


इस मौके पर रेनू भामर, भारती महेन्दरु, आशा राणा, इंदू डांगी, डॉ भावना, कविता शर्मा, सतविन्द्र कौर व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

Previous

अंबाला उपायुक्त ने कृषि अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, पराली प्रबंधन व सरकारी योजनाओं की समीक्षा

Next

चंडीगढ़: धनास के पार्क में 3 युवकों पर चाकुओं और कुल्हाड़ी से हमला; 19 वर्षीय वैन चालक की हालत गंभीर, PGI रेफर