हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फरीदाबाद यूनिट की बड़ी कार्रवाई: 40 ग्राम हेरोइन के साथ 2 नशा तस्कर गिरफ्तार
जे कुमार पलवल, 18 अगस्त 2026 : हरियाणा को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद यूनिट ने जिला पलवल के थाना गदपुरी क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं HSNCB प्रमुख संजय कुमार के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई करते हुए टीम ने 40 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
HSNCB फरीदाबाद यूनिट के इंचार्ज निरीक्षक संग्राम सिंह ने बताया कि एएसआई महेंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम गदपुरी क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव सोफता में नाजिम नामक युवक सुहाना कैफे एंड जनरल स्टोर के पीछे बनी झोपड़ी से अवैध नशीला पदार्थ (चिट्टा/स्मैक) बेचने का काम कर रहा है।
रंगे हाथों पकड़े गए दोनों तस्कर:
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर छापेमारी की। वहां आरोपी नाजिम अपने साथी वसीम (निवासी गांव सोफता, जिला पलवल) के साथ नशीला पदार्थ बेचते हुए पाया गया। पुलिस ने दोनों को काबू कर जब तलाशी ली, तो उनके कब्जे से 40 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस ने बरामद हेरोइन को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गदपुरी में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और नशे के इस नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।
#PalwalNews #HaryanaPolice #HSNCB #NDPSAct #DrugFreeHaryana #Gadpuri #PalwalUpdate #HaryanaNews
Previous
चरखी दादरी के लाल रवि प्रकाश बेंगलुरु में शहीद: प्रमोशन ट्रेनिंग के दौरान आया हार्ट अटैक, सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
Next