दैनिक खबर: आज 13 अगस्त , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
संसद का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:
लोकसभा की कार्यवाही महज एक मिनट चली; राज्यसभा में एमएमडीआर संशोधन बिल पास, विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर के बाहर बंदर का खिलौना लेकर किया विरोध प्रदर्शन।
बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से 20 राज्यों में भारी बारिश:
वाराणसी में घाट डूबने से अंतिम संस्कार के लिए करना पड़ा इंतजार, उन्नाव की सड़कों पर चली नाव; 15 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट।
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तीखा हमला:
'रचनात्मक कांग्रेस प्रकोष्ठ' अधिवेशन में बोले- अमित शाह खुद को चाणक्य बताते थे लेकिन गायब हो गए, देश अपने विचार व्यक्त करने से पीछे नहीं हटेगा।
एअर इंडिया पायलट्स का अब रोज ड्रग टेस्ट होगा:
एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के सभी पायलटों का अब रोज होगा ड्रग टेस्ट: फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद फैसला लागू; 5 हजार से ज्यादा पायलटों की होगी जांच।
महाराष्ट्र के नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर हमला:
गुरुद्वारा माता साहिब कौर में निहंग ने कृपाण से किया वार; हाथ में लगी चोट, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी घायल, आरोपी जसपाल सिंह गिरफ्तार।
बांग्लादेश में गहराया भीषण बिजली संकट:
ढाका समेत ग्रामीण इलाकों में 8-10 घंटे की कटौती, सरकार ने रात 8 बजे बाजार बंद करने का दिया आदेश; संकट से निपटने के लिए भारत से मांगी अतिरिक्त डीजल सप्लाई।
पुतिन पहली बार जापान के दावे वाले कुरील आइलैंड पहुंचे:
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किया विवादित कुरील द्वीप समूह का दौरा: फिश प्रोसेसिंग प्लांट का लिया जायजा; 80 साल पुराने द्वीपीय विवाद पर जापान ने जताया कड़ा विरोध, बताया अपना अभिन्न हिस्सा।
ट्रम्प की वफादार कैरोलिन लेविट ने नौकरी छोड़ी:
डोनाल्ड ट्रंप की मुख्य सहयोगी और व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने दिया इस्तीफा: परिवार को समय देने के लिए महीने के अंत में छोड़ेंगी पद; रिपब्लिकन पार्टी और बाहरी सलाहकार के रूप में करेंगी काम।
लाल किला धमाके में अलकायदा के संगठन का हाथ:
UNSC की 38वीं रिपोर्ट में AQIS की भूमिका का बड़ा दावा; 10 नवंबर 2025 को हुए इस भीषण विस्फोट में गई थी 11 लोगों की जान।
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो का बड़ा फैसला:
15 अगस्त को सुबह 4 बजे से ही शुरू होंगी मेट्रो सेवाएं; आम लोगों और विशेष अतिथियों की सुविधा के लिए सभी टर्मिनल स्टेशनों से मिलेगी पहली ट्रेन।
दिल्ली उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मास्टर प्लान-2047 को दी मंजूरी:
लंदन-पेरिस की तर्ज पर तैयार योजना में हरित क्षेत्र, प्रदूषण नियंत्रण और जल प्रबंधन पर जोर; विकसित भारत-2047 विजन के तहत होगा राजधानी का विकास।
लाल किला धमाका अलकायदा ने कराया:
दिल्ली में पुल बंगश और पुल डफरिन ओवरब्रिज पुनर्निर्माण के चलते लंबे समय के लिए बंद: असुरक्षित घोषित होने पर दोबारा बनाए जाएंगे दोनों आरओबी, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की वाहन चालकों के लिए विस्तृत एडवाइजरी।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की तारीखें घोषित:
18 सितंबर को होगा मतदान और 19 सितंबर को आएंगे नतीजे; चुनाव कार्यक्रम का ऐलान होते ही डीयू परिसर में बढ़ी छात्र संगठनों व संभावित प्रत्याशियों की सरगर्मियां।
मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा कैबिनेट बैठक संपन्न:
27 अगस्त से शुरू होगा 3 दिवसीय मानसून सत्र; वॉटर सिक्योर प्रोग्राम, स्टार्टअप्स और 7570 करोड़ की राज्य गारंटी सहित 8 प्रमुख प्रस्तावों पर हुई चर्चा।
नूंह के तावडू में ACB की बड़ी कार्रवाई:
15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गईं महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका; रेप केस की जांच के दौरान पीड़ित पक्ष से दूसरे व्यक्ति को आरोपी बनाने के नाम पर मांगी थी घूस।'
किसान नेता के मकान का हिस्सा अचानक हुआ गर्म:
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के सीहमा गांव में किसान नेता अजीत यादव के घर की जमीन हुई अचानक गर्म: जानकारी मिलते ही देखने के लिए जुटी ग्रामीणों की भीड़, सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी धर्मवीर।
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में बड़ा हादसा:
तीसरी मंजिल पर जनरेटर चढ़ाते समय क्रेन पलटी; भारी-भरकम जनरेटर के साथ नीचे गिरे दो हेल्परों की दर्दनाक मौत, सेक्टर-19 पुलिस चौकी ने शुरू की मामले की जांच।
हरियाणा कौशल रोजगार निगम को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला:
19 अगस्त को HKRN दफ्तर पर धरने का ऐलान; राहुल गांधी की तर्ज पर 'युवाओं की गूंज' कार्यक्रम से रोजगार के दावों को बताया खोखला।
अंबाला में पुलिस और सिख संगत के बीच टकराव से बिगड़े हालात:
प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड्स, जीटी रोड (NH-44) किया जाम; भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, पंजोखरा साहिब तक तनाव।
अंबाला पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल संपन्न:
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने ध्वजारोहण कर ली सलामी; 15 अगस्त को जिला स्तरीय मुख्य समारोह में कैबिनेट मंत्री अनिल विज फहराएंगे तिरंगा।
अंबाला उपायुक्त कार्यालय में समाधान शिविर आयोजित:
DC सचिन गुप्ता ने सुनीं आमजन की समस्याएं; अधिकारियों को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने व प्राथमिकताओं के आधार पर त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
Previous
दैनिक खबर पर प्रतिदिन देखें भगवद् गीता का एक श्लोक व्याख्या सहित। आज अध्याय 2 : श्लोक 42
Next