सिरसा: बुलेट का 25 हजार का चालान काटा तो SHO को दी धमकी; कहा- 'ताऊ CIA में इंस्पेक्टर है', पुलिस ने जब्त की बाइक
सिरसा, 15 अगस्त (अन्नू): 15 अगस्त को लेकर शहीद भगत सिंह स्टेडियम के बाहर सुरक्षा चेकिंग कर रही सिरसा पुलिस की टीम और तीन युवकों के बीच तीखी नोकझोंक का मामला सामने आया है। बुलेट का 25 हजार रुपये का चालान काटने पर युवकों ने ट्रैफिक SHO सुरेंद्र सिंह को "24 घंटे में देख लेने" की धमकी दे डाली। एक युवक ने जहां अपने ताऊ के सीआईए (CIA) में इंस्पेक्टर होने का रौब दिखाया, वहीं दूसरे ने पिता के लघु सचिवालय में तैनात होने की बात कही।
'घणा लादेन बन रहा है क्या...' - SHO ने सिखाया सबक
वीडियो हुआ वायरल: घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें धमकियों के जवाब में ट्रैफिक SHO सुरेंद्र सिंह कहते नजर आ रहे— "घणा बड़ा कामरेड बनै हैं। क्या अल्मेटम देरा, करवा बात तेरे ताऊ इंस्पेक्टर सै। घणा लादेन बनरा क्या तू… हम पाली लग रे क्या यहां।"
नंबर प्लेट और दस्तावेज गायब: SHO के अनुसार, तीन युवक एक ही बुलेट पर सवार होकर स्टेडियम की ओर आ रहे थे। बाइक पर न तो नंबर प्लेट लगी थी और न ही युवकों के पास कोई कागज मौजूद थे।
पटका साइलेंसर और बदसलूकी पर 25 हजार का भारी चालान
साइन करने से किया मना: पुलिस ने जब बाइक रोकी और जांच की तो मूल साइलेंसर बदलकर पटाखे फोड़ने वाला (Modified Silencer) साइलेंसर लगा हुआ मिला। जब पुलिस ने 25 हजार रुपये के चालान की रसीद दी तो युवकों ने चालान बुक पर साइन करने से इनकार कर दिया।
बाइक की गई जब्त: SHO ने स्पष्ट कहा, "साइन करना है तो रसीद ले जाओ, वरना कोई जरूरी नहीं।" इसके बाद पुलिस ने 25 हजार रुपये की पर्ची थमाकर बुलेट को जब्त कर लिया।
'सिफारिश नहीं चलेगी' - SP के सख्त आदेश
रौब झाड़ने पर नहीं मानी बात: SHO सुरेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों युवकों का व्यवहार पुलिस के साथ बेहद अभद्र था। वे फोन पर किसी से बात कराने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन एसपी (SP) के सख्त आदेश हैं कि किसी भी अफसर की सिफारिश नहीं मानी जाएगी।
नियमों के तहत कार्रवाई: SHO ने बताया कि बुलेट के अवैध साइलेंसर और नियमों के उल्लंघन पर 25 हजार का चालान काटा गया है। चेकिंग के दौरान अन्य गाड़ियों के भी 40 से 50 हजार रुपये तक के चालान काटे गए हैं।
#SirsaNews #HaryanaPolice #TrafficChallan #BulletSilencer #SirsaPolice #DainikKhabar #HaryanaNews #ChallanUpdate
Previous
फतेहाबाद: चैतन्य स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर एसपी निकिता खट्टर ने फहराया तिरंगा
Next