कुन्हाड़ी गर्ल्स होस्टल में आरएसजीएल की डीपीएनजी सेवा शुरु केन्द्र व राज्य सरकार का स्वच्छ सुरक्षित हरित उर्जा के लिए पीएनजी-डीपीएनजी सुविधा विस्तार पर जोर- एमडी विनय पाटनी
एन.एस.बाछल, 16 अगस्त, जयपुर।
राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस आरएसजीएल ने डीपीएनजी सेवाओं का विस्तार करते हुए कोटा के कुन्हाडी के सद्गुरु प्राइम गर्ल्स हॉस्टल में डीपीएनजी सेवाएं उपलब्ध करा दी है। आरएसजीएल के प्रबंध निदेषक विनय पाटनी ने बताया कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा स्वच्छ, सुरक्षित, हरित और 24 गुणा 7 सीएनजी-डीपीएनजी सेवाओं के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरएसजीएल द्वारा कोटा में कोटावासियों के लिए घरेलू डीपीएनजी कनेक्षन जारी करने के साथ ही हॉस्टल्स, होटल्स, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग्स, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और ओैद्योगिक प्रतिष्ठानों को डीपीएनजी सेवाओं से जोड़ने के लिए प्राथमिकता से संरचना विकसित की जा रही है और उपलब्ध संरचना क्षेत्र में कनेक्षन जारी किये जा रहे हैं।
आरएसजीएल एमडी ने कुन्हाड़ी स्थित सद्गुरु प्राइम हॉस्टल में पाइपलाइन के जरिए प्राकृतिक गैस (पीएनजी) सेवा का औपचारिक रूप से शुभारंभ करते हुए कहा कि डीपीएनजी एलपीजी का बेहतर विकल्प और सस्ती व सुगम सेवाएं हैं। डीपीएनजी सेवाएं स्वच्छ, सुरक्षित और कुशल ऊर्जा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर आरएसजीएल के उप महाप्रबंधक सीपी चौधरी, ने कहा कि पीएनजी पर्यावरण अनुकूल, सुरक्षित और किफायती ईंधन है जो हॉस्टल में खाना पकाने के लिए उत्कृष्ट और विश्वसनीय गैस आपूर्ति सुनिश्चित करता है। इस अवसर पर आरएसजीएल और हॉस्टल से जुड़े अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
Previous
फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद फ्लाईओवर पर चाइनीज मांझे की चपेट में आया युवक; गर्दन पर 11 सेमी लंबा घाव, दिल्ली रेफर
Next