21/09/25

धरती का वृक्षों से श्रृंगार करने के साथ सड़क सुरक्षा हो हमारा ध्येय

एन.एस.बाछल, 21 सितम्बर, जयपुर।

"स्वच्छता सेवा पखवाड़ा" और "एक पेड़ मां के नाम" हरियालो राजस्थान अभियान के तहत जिला परिवहन कार्यालय, बालोतरा में एक वृक्षारोपण और सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने अपने संबोधन में कहा कि "धरती का हो वृक्षों से श्रृंगार, सड़क सुरक्षा हमारा ध्येय"। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के 52वें जन्मदिन पर वृक्षारोपण किया और सड़क सुरक्षा की जानकारी दी।

इस अवसर पर कैलाश चौधरी का जन्मदिन कृष्णा सेवा समिति द्वारा घेवर का केक काटकर मनाया गया। श्री कैलाश चौधरी ने अपने संबोधन में वृक्षारोपण और सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित विधायक डॉ. अरुण चौधरी ने भी वृक्षारोपण किया और "सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा" का संदेश दिया।

जिला परिवहन अधिकारी भगवान गहलोत ने अतिथियों का स्वागत किया। सभी अतिथियों और विभागीय कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में 52 पौधे लगाए और उन्हें लोहे की जाली लगाकर सुरक्षित किया।

जिला परिवहन अधिकारी ने सभी से वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए स्वेच्छा से पौधे लगाने और उनकी रक्षा करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रभारी मंत्री को विभाग की प्रगति और लक्ष्यों के बारे में भी जानकारी दी।

#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

Previous

केंदीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने किसानों संग चखा तरबूज स्वाद

Next

सेवा पखवाड़ा में एक ही दिन में 35 हजार से ज्यादा टीबी रोगियों को मिला पोषण सहयोग