स्वयं का बिजनेस शुरु करना चाहते थे इरफान, शहरी सेवा शिविर ने राह दिखाई
एन.एस.बाछल, 20 सितम्बर, जयपुर।
काफी समय से स्वयं का बिजनेस शुरु करने की कोशिश कर रहे कोटा के महावीर नगर निवासी इरफान की खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब उसे जिला प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक ने मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के तहत स्वीकृत ऋण का कागज सौंपा।
प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक शुक्रवार को नगर निगम कोटा उत्तर एवं नगर निगम कोटा दक्षिण द्वारा विभिन्न वार्डों के लिए लगाए गए शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण करने आए थे।
ऋण राशि की स्वीकृति के बाद इरफान ने बताया कि वे स्वयं का छोटा-मोटा बिजनेस शुरु करना चाहते थे लेकिन घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं की वजह से नहीं कर पाए। नगर निगम कोटा दक्षिण के कार्यालय में गया तो उसे मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के तहत बिना ब्याज के ऋण मिलने की जानकारी मिली। उसने इसके लिए आवेदन कर दिया। शुक्रवार को शहरी सेवा शिविर में ऋण राशि स्वीकृति का पत्र उन्हें सहकारिता एवं जिले के प्रभारी मंत्री के हाथों मिला तो लगा कि उसका सपना अब साकार होगा और वे खुद के पैरों पर खड़े होकर परिवार का अच्छे से ध्यान रख पाएंगे।
शिविरों में आकर समस्याओं का मौके पर समाधान पाएं-प्रभारी मंत्री
शिविर का निरीक्षण करने आए प्रभारी मंत्री श्री दक एवं कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने स्टॉल पर बैठे विभिन्न विभागों एवं नगर निगम के कर्मचारियों से शिविर में आमजन को राहत देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के प्रयासों से शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन कर राज्य सरकार एक ही छत के नीचे आमजन को सभी योजनाओं का लाभ देने के साथ ही उनकी छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान उपलब्ध करवा रही है। शिविर में अपनी समस्या लेकर आने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए पूरा प्रशासन जुटा हुआ है। जनता को राहत देने के लिए सभी एकजुट होकर प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में आमजन शिविरों में आकर इनका भरपूर लाभ उठाएं और मौके पर ही अपनी समस्या का समाधान पाएं।
कोटा उत्तर में आयोजित शिविर में शुक्रवार को पट्टा बनवाने के लिए 12 तथा नामांतरण के लिए 1 आवेदन प्राप्त हुए। पीएम तथा सीएम स्वनिधि योजना के तहत दो-दो आवेदकों को ऋण को स्वीकृति प्रदान की गई। 145 जन्म प्रमाण पत्र, 16 मृत्यु प्रमाण पत्र तथा 21 विवाह प्रमाण पत्र जारी किए गए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 15 प्रकरणों को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
नगर निगम कोटा दक्षिण की ओर से आयोजित शिविर में नामान्तरण के 2, सड़क/नाली मरम्मत के 3, स्ट्रीट लाईट लगाने के 1, स्ट्रीट लाईट मरम्मत के 31, जन्म-मृत्यु के 75, जनाधार के 186, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन के 13, खाद्य सुरक्षा योजना में सीडिंग के 128, खाद्य सुरक्षा योजना में ई-केवाईसी के 75, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 13, पालनहार योजना के 11 आवेदनों का निस्तारण किया गया।
शिविर में अन्य लाभार्थियों को भी प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक ने विभिन्न
इसी प्रकार जिले में ग्रामीण सेवा शिविरों के तहत शुक्रवार को पंचायत समिति लाडपुरा की ग्राम पंचायत अरण्डखेड़ा एवं बनियानी, सुल्तानपुर की ग्राम पंचायत भौंरा एवं गढेपान, इटावा की ग्राम पंचायत दुर्जनपुरा एवं अयानी, सांगोद की ग्राम पंचायत हींगी एवं किशनपुरा, कनवास की ग्राम पंचायत हिंगोनिया एवं झालरी तथा खैराबाद की ग्राम पंचायत रिछडिया एवं मण्डा में लगाए गए। ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन के राजस्व से जुड़े प्रकरणों का समाधान किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन को दिया गया।
विभिन्न शिविरों में आपसी सहमति से बंटवारे, लम्बित फार्मर रजिस्ट्री, कुरेजात रिपोर्ट तैयार करना, खातेदारी प्रकरणों का निस्तारण कर राजस्व रिकॉर्ड में इन्द्राज करना, लम्बित नामांतरकरण के प्रकरणों का निस्तारण, मूल निवास एवं जाति प्रमाण-पत्र बनाने के साथ ही विभिन्न विभागों के कई कार्य मौके पर ही पूरे कर लोगों को राहत दी गई।
इसके अलावा स्वामित्व योजना अंतर्गत पट्टा वितरण, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण एवं स्वीकृतियां, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जांच, कैंसर और सिकल सेल स्क्रीनिंग, बच्चों का टीकाकरण, टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत स्क्रीनिंग व पोषण किट वितरण, बीज मिनी किट वितरण, एनएफएसए अंतर्गत लंबित प्रकरणों का निस्तारण, नए पात्र परिवारों की आधार सीडिंग और ई-केवाईसी के कार्य, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पालनहार योजना, मुख्यमंत्री घुमंतु आवास योजना आदि से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan