Skip to Videos
  • download.jpg
    01/12/25 |

    HCMS ने 8 और 9 दिसंबर को स्वास्थ्य सेवाएं बंद करने और 10 दिसंबर से अनिश्चितकालीन पूर्ण बंदी शुरू करने की दी चेतावनी

    जे कुमार, अम्बाला 1 दिसंबर : - हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (HCMS) की स्टेट एक्शन कमेटी द्वारा 8 और 9 दिसंबर को पूर्ण स्वास्थ्य सेवा बंदी की चेतावनी के पीछे हरियाणा सरकार द्वारा उनके दो प्रमुख मुद्दों पर आश्वासनों को पूरा न करना है | वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (SMO) के पदों पर पदोन्नति : - डॉक्टर नेताओं का पहला और सबसे बड़ा मुद्दा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (SMO) के पदों पर पदोन्नति से संबंधित है।

    सरकार का वादा: सरकार ने पिछले वर्ष लिखित आश्वासन दिया था कि भविष्य में SMO के पदों पर सीधी भर्ती (Direct Recruitment) नहीं की जाएगी और सभी पद पदोन्नति (Promotion) के माध्यम से भरे जाएंगे। इसके लिए सेवा नियमों में संशोधन का वादा किया गया था। वर्तमान स्थिति: एसोसिएशन के अनुसार, SMO कैडर में 644 पदों में से 200 पद अभी भी खाली पड़े हैं। इनमें से 160 पद केवल इसलिए रुके हुए हैं क्योंकि सेवा नियमों में संशोधन नहीं किया गया है।

    एसोसिएशन का सुझाव: HCMS ने सुझाव दिया था कि विशेषज्ञ चिकित्सकों को प्रशासनिक पद (जैसे SMO) देने के बजाय, उन्हें विशेष भत्ता, आयुष्मान प्रोत्साहन, या वैकल्पिक भत्ते दिए जाएं, ताकि विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता प्रभावित न हो और वे अपनी विशेषज्ञता के क्षेत्र में काम करते रहें। वेतन-वृद्धि (वेतन स्तर) की अधिसूचना जारी न होना |

    दूसरा मुद्दा डॉक्टरों के उच्च वेतन स्तर (Higher Pay Levels) से जुड़ा है, जिसके लिए पिछले वर्ष भी आंदोलन हुआ था। सहमति और प्रस्ताव: पिछले वर्ष के आंदोलन के बाद सरकार और एसोसिएशन में यह सहमति बनी थी कि HCMS डॉक्टरों को केंद्र सरकार की तर्ज पर तीन अलग-अलग सेवा काल पर उच्च वेतन स्तर दिए जाएंगे : 5 वर्ष की सेवा पर 6600 स्तर, 10 वर्ष की सेवा पर 8000 स्तर, 15 वर्ष की सेवा पर 9500 स्तर |

    अधिसूचना में देरी: एसोसिएशन का आरोप है कि यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री और वित्त विभाग द्वारा मंजूर किया जा चुका है, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी इसकी आधिकारिक अधिसूचना (Notification) जारी नहीं हुई है, जिसके कारण डॉक्टरों को वित्तीय लाभ नहीं मिल पाया है। इन दो प्रमुख मांगों को पूरा न किए जाने पर ही HCMS ने 8 और 9 दिसंबर को स्वास्थ्य सेवाएं बंद करने और 10 दिसंबर से अनिश्चितकालीन पूर्ण बंदी शुरू करने की चेतावनी दी है।

    #hcms #civilhosiptal #haryana #doctors #healthdepartment #news #strike #opdclosed

  • 1000152895.png
    01/12/25 |

    आज का राशिफल 1 दिसंबर 2025

    ♈ मेष (Aries)

    कैरियर: आज काम में तेजी रहेगी। रुके कार्य पूरे होंगे।

    लाभ/हानि: धन लाभ संभव लेकिन अनावश्यक खर्च भी बढ़ेगा।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:30–11:00

    शेयर मार्केट: शॉर्ट टर्म में लाभ दिखेगा, पर जोखिम न लें।

    स्वास्थ्य: थकावट, सिरदर्द संभव।

    शत्रु स्थिति: विरोधी कमजोर पड़ेंगे।

    लकी नंबर: 3

    शुभ रंग: लाल

    ---

    ♉ वृषभ (Taurus)

    कैरियर: वरिष्ठों से प्रशंसा मिलेगी, जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी।

    लाभ/हानि: निवेश में लाभ के अवसर।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:15–2:45

    शेयर मार्केट: स्थिर लाभ, FMCG सेक्टर शुभ।

    स्वास्थ्य: गले या गर्दन का ध्यान रखें।

    शत्रु स्थिति: सावधानी रखें, कोई ईर्ष्या कर सकता है।

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: सफेद

    ---

    ♊ मिथुन (Gemini)

    कैरियर: नई डील या प्रोजेक्ट मिलने की संभावना।

    लाभ/हानि: आज धन लाभ मध्यम रहेगा।

    शुभ मुहूर्त: शाम 4:30–6:00

    शेयर मार्केट: टेक/आईटी सेक्टर अच्छा देगा।

    स्वास्थ्य: नींद की कमी/तनाव।

    शत्रु स्थिति: बोलने से शत्रु बन सकते हैं—सावधानी।

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    ---

    ♋ कर्क (Cancer)

    कैरियर: निर्णय सोच–समझकर लें। ऑफिस राजनीति सताएगी।

    लाभ/हानि: नुकसान की आशंका—निवेश रोकें।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:00–1:00

    शेयर मार्केट: आज बाजार में उतार–चढ़ाव से दूर रहें।

    स्वास्थ्य: पेट/एसिडिटी परेशान कर सकती है।

    शत्रु स्थिति: छुपे शत्रु सक्रिय।

    लकी नंबर: 2

    शुभ रंग: क्रीम

    ---

    ♌ सिंह (Leo)

    कैरियर: प्रमोशन/इंक्रीमेंट का संकेत।

    लाभ/हानि: बड़ी कमाई का योग।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:00–11:30

    शेयर मार्केट: मेटल सेक्टर लाभदायक।

    स्वास्थ्य: ऊर्जा बेहतर, उत्साह बढ़ेगा।

    शत्रु स्थिति: शत्रु स्वयं नष्ट होंगे।

    लकी नंबर: 1

    शुभ रंग: सुनहरा

    ---

    ♍ कन्या (Virgo)

    कैरियर: कार्यभार बढ़ेगा, लेकिन परिणाम अनुकूल।

    लाभ/हानि: खर्च बढ़ेगा, बचत कम।

    शुभ मुहूर्त: शाम 3:00–4:00

    शेयर मार्केट: जोखिम से बचें।

    स्वास्थ्य: गैस/अपच संभव।

    शत्रु स्थिति: आलोचना बढ़ सकती है।

    लकी नंबर: 7

    शुभ रंग: हल्का हरा

    ---

    ♎ तुला (Libra)

    कैरियर: पार्टनरशिप में लाभ, नए अवसर।

    लाभ/हानि: धन प्रवाह अच्छा।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:30–2:00

    शेयर मार्केट: बैंकिंग सेक्टर शुभ।

    स्वास्थ्य: पेट और पीठ का ध्यान रखें।

    शत्रु स्थिति: मित्र जैसा शत्रु मिल सकता है।

    लकी नंबर: 9

    शुभ रंग: गुलाबी

    ---

    ♏ वृश्चिक (Scorpio)

    कैरियर: दबाव रहेगा लेकिन परिणाम उत्तम।

    लाभ/हानि: धन वृद्धि, पुराने बकाया मिल सकते हैं।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 11:45–12:30

    शेयर मार्केट: ऑटो सेक्टर शुभ।

    स्वास्थ्य: हार्मोनल या BP समस्याएँ।

    शत्रु स्थिति: शत्रु सक्रिय—नज़र रखें।

    लकी नंबर: 4

    शुभ रंग: मरून

    ---

    ♐ धनु (Sagittarius)

    कैरियर: यात्राओं से लाभ, नई मीटिंग्स सफल।

    लाभ/हानि: मध्यम आय, खर्च नियंत्रित।

    शुभ मुहूर्त: शाम 5:00–6:15

    शेयर मार्केट: ट्रेंड फॉलो करें—लाभ संभव।

    स्वास्थ्य: घुटने/कमर में दर्द।

    शत्रु स्थिति: शत्रु दूरी बनाए रखेंगे।

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: पीला

    ---

    ♑ मकर (Capricorn)

    कैरियर: आज तरक्की के संकेत, बॉस खुश रहेंगे।

    लाभ/हानि: धन लाभ उत्कृष्ट।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00–10:00

    शेयर मार्केट: दीर्घकालिक निवेश शुभ।

    स्वास्थ्य: ठंड/खांसी से बचें।

    शत्रु स्थिति: आपके आगे टिक नहीं पाएंगे।

    लकी नंबर: 10

    शुभ रंग: नीला

    ---

    ♒ कुंभ (Aquarius)

    कैरियर: काम में रुकावटें, सहयोग कम मिलेगा।

    लाभ/हानि: हानि का योग—सावधानी।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00–3:15

    शेयर मार्केट: निवेश बिल्कुल न करें।

    स्वास्थ्य: माइग्रेन/खांसी।

    शत्रु स्थिति: सहयोगी ही विरोध कर सकते हैं।

    लकी नंबर: 11

    शुभ रंग: आसमानी

    ---

    ♓ मीन (Pisces)

    कैरियर: रचनात्मक कामों में सफलता।

    लाभ/हानि: धन लाभ—खासकर शाम में।

    शुभ मुहूर्त: शाम 6:00–7:00

    शेयर मार्केट: फार्मा/हेल्थ सेक्टर अच्छा।

    स्वास्थ्य: मन शांत, ऊर्जा अच्छी।

    शत्रु स्थिति: शत्रु अप्रभावी।

    लकी नंबर: 9

    शुभ रंग: बैंगनी

    ---

    #TodaysHoroscope #December1 #Horoscope2025 #Astrology #AstrologyTips #ZodiacSigns #DailyHoroscope #WoodHorse #FutureForecast #AstrologyLovers #TarotReading #AstrologyCommunity #AstrologyEveryday #HoroscopeDaily #CelestialInsights #AstrologicalAdvice #SignsOfTheZodiac #CosmicEnergy #HoroscopeLove

  • 1000258964.jpg
    30/11/25 |

    दैनिक खबर प्रस्तुत करता है पंजाब की आर्थिक स्थिति। प्रत्येक रविवार को दैनिक खबर एक प्रदेश की आर्थिक स्थिति का विश्लेषण पेश करेगा ।

    #DainikKhabar #EconomicSituation #PunjabEconomy #PunjabNews #EconomyAnalysis #WeeklyUpdate #PunjabFinance #SundaySpecial #CurrentAffairs #NewsAnalysis #StateEconomy #PunjabUpdates #EconomicReview #DainikKhabarAnalysis #EconomicTrends #PunjabStories #LocalNews #EconomicInsights #SundaysInPunjab

  • FLAGOFFICERNGMZ.jpg
    30/11/25 |

    वाइस एडमिरल संजय साधु, एवीएसएम, एनएम ने युद्धपोत उत्पादन एवं अधिग्रहण नियंत्रक का पदभार संभाला

    आरएस अनेजा, 30 नवम्बर नई दिल्ली - वाइस एडमिरल संजय साधु, एवीएसएम, एनएम ने 28 नवंबर 2025 को युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण नियंत्रक के रूप में पदभार ग्रहण किया।

    उन्होंने वाइस एडमिरल राजाराम स्वामीनाथन, एवीएसएम, एनएम से कार्यभार ग्रहण किया है, जो राष्ट्र के प्रति 38 वर्षों की विशिष्ट सेवा के बाद 30 नवंबर 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वाइस एडमिरल राजाराम स्वामीनाथन के कार्यकाल के दौरान, भारतीय नौसेना में आठ जहाजों को शामिल किया गया।

    वाइस एडमिरल 1987 में भारतीय नौसेना में शामिल हुए। ये मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर और रक्षा एवं सामरिक अध्ययन में एमफिल हैं।

    अपने 38 वर्षों से भी अधिक के शानदार करियर के दौरान, इन्होंने कई प्रमुख ऑपरेशनल, स्टाफ और यार्ड पदों पर कार्य किया है। उन्होंने विमानवाहक पोत आईएनएस विराट पर विभिन्न पदों पर और अग्रिम पंक्ति के युद्धपोत आईएनएस ब्रह्मपुत्र और आईएनएस दूनागिरी पर भी कार्य किया है।

    फ्लैग रैंक पर पदोन्नति से पहले, उन्होंने नौसेना डॉकयार्ड (मुंबई) में अतिरिक्त महाप्रबंधक (उत्पादन), नौसेना पोत मरम्मत यार्ड (कारवार) के कमोडोर अधीक्षक और नौसेना मुख्यालय, नई दिल्ली में प्रधान निदेशक समुद्री इंजीनियरिंग सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।

    वे रूस से विमानवाहक पोत विक्रमादित्य के आधुनिकीकरण और अधिग्रहण में भी शामिल थे। इस परियोजना में विभिन्न पदों पर काम किया, जिनमें रूस के युद्धपोत निरीक्षण दल (सेवेरोडविंस्क) में वरिष्ठ नौसेना इंजीनियर ओवरसियर, विमानवाहक परियोजना निदेशक और नौसेना मुख्यालय, नई दिल्ली में विमानवाहक परियोजना के प्रधान निदेशक के पद शामिल रहे।

    फ्लैग रैंक पर पदोन्नत होने पर, उन्होंने युद्धपोत डिज़ाइन ब्यूरो (पनडुब्बी डिज़ाइन समूह) के अतिरिक्त महानिदेशक, पूर्वी नौसेना कमान के मुख्य कर्मचारी अधिकारी (तकनीकी), एडमिरल अधीक्षक डॉकयार्ड (विशाखापत्तनम) और पश्चिमी नौसेना कमान के मुख्य कर्मचारी अधिकारी (तकनीकी) के रूप में कार्य किया। फ्लैग ऑफिसर को पश्चिमी और पूर्वी दोनों तटों पर दो प्रमुख डॉकयार्डों का नेतृत्व करने और पश्चिमी एवं पूर्वी नौसेना कमान के मुख्य कर्मचारी अधिकारी (तकनीकी) होने का दुर्लभ गौरव प्राप्त है।

  • download (4).jpeg
    30/11/25 |

    केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल सुंदर नर्सरी में सरस आजीविका फूड फेस्टीवल का उद्घाटन करेंगें

    आरएस अनेजा, 30 नवम्बर नई दिल्ली - केन्द्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल (एक दिसम्बर 2025 को) नई दिल्ली स्थित सुंदर नर्सरी में आयोजित किए जा रहे सरस आजीविका फूड फेस्टीवल 2025 का उद्घाटन करेंगें।

    इस अवसर पर केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी विशिष्ट अतिथी के तौर पर उपस्थित रहेंगी। केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री श्री चन्द्र शेखर पेम्मासानी और केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान भी इस अवसर पर सम्मानित अतिथी के तौर पर शामिल होंगे।

    इस फेस्टिवल में राजधानी के लोगों को एक बार फिर भारतीय संस्कृति व खान पान की झलक दिल्ली की सुंदर नर्सरी में दिखाई देगी। सरस फूड फेस्टिवल में 62 स्टॉलों पर देश भर के 25 राज्यों की क़रीब 300 से ज्यादा लखपति दीदीयां (महिला उद्यमी) व स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भाग ले रही है। 09 दिसंबर 2025 तक चलने वाले सरस फूड फेस्टिवल का आयोजन नई दिल्ली में सुंदर नर्सरी, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स मार्ग, निजामुद्दीन, हुमायूं के मकबरे के पास किया जा रहा है। सरस फूड फेस्टिवल दर्शकों के लिए सुबह 11.30 से लेकर रात्रि 9.30 तक खुला रहेगा।

    सरस फूड फेस्टिवल 2025, महिला सशक्तिकरण का अनूठा उदाहरण है जो देश की राजधानी में आयोजित हो रहा है। इसका उद्देश्य न केवल देश की खाद्य संस्कृति से लोगों को परिचित कराना है बल्कि अन्य ग्रामीण महिलाओं को प्रेरित करना भी है। ग्रामीण विकास मंत्रालय के मुख्य कार्यक्रम राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित देश भर के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को न केवल ग्रामीण उत्पाद बनाने में कुशलता हासिल है बल्कि विभिन्न राज्यों के परंपरागत पकवान बनाने में उनको दक्षता और महारथ हासिल है।

    सरस फूड फेस्टिवल के तहत दिल्ली और समीपवर्ती राज्यों के लोग 25 राज्यों की संस्कृति और स्वाद के संगम के संगम से न केवल रूबरू हो सकेंगे बल्कि इन राज्यों के सामाजिक ताने बाने के बारे में भी जान सकेंगे और इन राज्यों के प्रसिद्ध व्यंजनों से भी परिचित हो सकेंगे और उसका स्वाद ले सकेंगे। सरस फूड फेस्टिवल में 62 स्टॉलों में जहां 50 लाइव फूड के स्टॉल होंगे वहीं 12 स्टॉल प्राकृतिक खाद्य पदार्थों के होंगे। इस बार सरस फूड फेस्टिवल में लोग 500 से अधिक व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। इसमें मुख्य रूप से हिमाचली सीडडू, उत्तराखंड का तंदूर चाय, जम्मू कश्मीर का मशहूर कलारी कुल्चे, हैदराबादी दम बिरयानी, नॉर्थ ईस्टर्न मोमो, बंगाली फ्राइड मछली समेत राजस्थान की कैर सागरी, गट्टे की सब्ज़ी, बाजरे की रोटी , बंगाल की हिलसा , फ़िश करी , तेलंगाना का चिकन , केरल की मालाबार बिरयानी, बिहार का लिट्टी चोखा , पंजाब का सरसों का साग और मक्के की रोटी सहित अन्य राज्यों के बेहतरीन स्वादिष्ट पकवान उपलब्ध रहेंगे। इसमें हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, असम, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और गुजरात सहित अन्य राज्य भी हिस्सा ले रहे हैं।

  • download (3).jpeg

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा विज्ञान भवन में विश्व एड्स दिवस के वार्षिक राष्ट्रीय समारोह का नेतृत्व करेंगे

    आरएस अनेजा, 30 नवम्बर नई दिल्ली - केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, एक दिसंबर 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में विश्व एड्स दिवस 2025 के वार्षिक राष्‍ट्रीय समारोह के आयोजन का नेतृत्व करेंगे।

    इस अवसर पर स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव; नाको के अपर सचिव एवं महानिदेशक; और स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जो एचआईवी की रोकथाम, उपचार, देखभाल और कलंक उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम  को आगे बढ़ाने के लिए भारत सरकार की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि करेंगे।

    राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (एनएसीओ) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सरकारी नेता, विकास साझेदार, युवा प्रतिनिधि, समाज में इस कार्यक्रम के समर्थक, एचआईवी से पीड़ित व्यक्ति (पीएलएचआईवी) और अग्रणी स्वास्थ्य कार्यकर्ता एक साथ आएंगे। यह एड्स को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरे के रूप में समाप्त करने की दिशा में भारत की यात्रा को गति देने के लिए एकजुट दृष्टिकोण को दर्शाता है।

    युवाओं के नेतृत्व में एक फ्लैश प्रदर्शन जागरूक और ज़िम्मेदारीपूर्ण व्यवहार के महत्व पर ज़ोर देगा। इसके बाद एक विषयगत प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा, जिसमें राष्ट्रीय एड्स एवं यौन संचारित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत डिजिटल नवाचारों, कार्यक्रम की उपलब्धियों और समुदाय-आधारित मॉडलों को प्रदर्शित किया जाएगा। लाभार्थियों के अनुभवों की कहानियाँ और एक दृश्य-श्रव्य प्रस्तुति एनएसीपी-5 के तहत भारत की प्रगति और आगामी प्राथमिकताओं के बारे में बताया जाएगा।

    इस समारोह का एक प्रमुख आकर्षण नाको की राष्ट्रीय मल्टीमीडिया पहल के तहत एक नई अभियान वीडियो श्रृंखला का शुभारंभ होगा, जो तीन प्रमुख आधार - युवा एवं जागरूकता, ऊर्ध्वाधर संचरण का उन्मूलन, और कलंक एवं भेदभाव - पर केंद्रित होगी।

  • Yogi-Adityanath-new_380_PTI.jpg
    30/11/25

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कबलाना स्थित सिद्ध बाबा पालनाथ आश्रम में होंगे शामिल

    जे कुमार, झज्जर 30 नवम्बर : - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गांव कबलाना के पास स्थित सिद्ध बाबा पालनाथ आश्रम में आयोजित एक महत्वपूर्ण धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आश्रम में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और आठमान भंडारा कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत बालक नाथ करेंगे।

    आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, और बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

    #news #jhajjar #chiefminister #yogiadityanath

  • Photo--21.jpg
    30/11/25 |

    गीता जयंती महोत्सव अम्बाला: स्टालों पर 'सूर्य घर' सब्सिडी, मुफ्त योग और स्वरोजगार की जानकारी

    जे कुमार, अम्बाला 30 नवम्बर :- जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टाल पर लोगों को विभिन्न विभागों द्वारा अपने अपने विभाग से सम्बंधित योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। बिजली निगम के स्टाल पर नोडल ऑफिसर गगनदीप सिंह द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में जानकारी दी गई।

    उन्होंने बताया कि घरों पर सोलर रूफटोप सिस्टम लगवाने के लिए भारत सरकार द्वारा अधिकतम 78 हजार रूपए की सब्सिडी दी जा रही है। केन्द्र सरकार की सब्सिडी के अलावा हरियाणा के एक लाख गरीब परिवारों को सोलर रूफटोप सिस्टम लगवाने के लिए राज्य सरकार द्वारा अधिकतम 50 हजार रूपए तक की सब्सिडी दी जाएगी। यह सब्सिडी पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी। इस बारे में ओर अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता अपने नजदीकी बिजली निगम के कार्यालय से सम्पर्क कर सकते है।


    पीएनबी द्वारा लगाये गये स्टॉल पर अधिकारी अंकुश द्वारा पी.एन.बी.आरसेटी व विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान गांव घेल कलां में चलाया जा रहा है। जिसमें विभिन्न प्रकार के नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये जा रहे है। जिनमें उद्यमिता विकास कार्यक्रम, वस्त्र निर्माण (महिला), सॉफट टवायज मेकिंग, डेयरी एवं वर्मी कंपास्ट, मशरूम उत्पादन, जूट प्रोडक्ट उद्यमी आदि कार्यक्रम चलाये जा रहे है।


      भारतीय योग संस्थान द्वारा योग को बढ़ावा देने के लिए देश के साथ-साथ विदेशों में भी सैंटर चलाए जा रहे हैं। इन सैंटरों पर निशुल्क योग की शिक्षा दी जाती है। यह जानकारी जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में भारतीय योग संस्थान की अम्बाला शहर अर्बन ईकाई द्वारा लगाए गए स्टाल पर दी जा रही है। इस स्टाल पर जिला मंत्री पवन कुमार सिंगला, केन्द्र प्रमुख श्याम लाल, संगठन मंत्री राज कुमार, जोन प्रधान कनुप्रिया तथा जिला उप प्रधान मामचंद द्वारा जहां योग संबधी जानकारी दी जा रही हैं वहीं पर नि:शुल्क साहित्य, भारतीय योग संस्थान द्वारा तैयार अमृत पेय, हर्बल टी, दंत मंजन आदि प्रोडक्ट और साहित्य नो प्रोफिट नो लोस पर  दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला अम्बाला में योग कक्षाएं निशुल्क चलाई जा रही हैं, जिनमें प्रतिदिन योग साधना करवाई जा रही है।


    जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव समारोह में प्रदर्शनी स्थल पर सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा सरकार की योजनाओं के साथ-साथ श्रीमदभागवदगीता से सम्बन्धित फलैक्स डिस्प्ले किये गये हैंं।  इस प्रदर्शनी को देखने में लोगों मेें काफी रूचि देखने को मिली।


    गीता जयंती महोत्सव में रोटरी क्लब अम्बाला सैंट्रल अम्बाला द्वारा लगाए गए स्टॉल पर पदाधिकारी बी.के. ऑबरोए ने बताया कि प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को चाय और बिस्कुट नि:शुल्क वितरित करने के लिए यह स्टाल लगाया गया है जहां पर प्रदर्शनी देखने आने वाले लोग चाय और बिस्कुट लेकर रोटरी क्लब अम्बाला सैंट्रल की प्रशंसा कर रहे हैं।


    प्रदर्शनी स्थल पर प्रजापिता ब्रहमकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय 16 कंचघर अम्बाला शहर द्वारा भी स्टाल लगाया गया है और इस स्टाल पर शिवानी दीदी, ब्रहमकुमारी बहन रंजना आदि द्वारा आत्मा परमात्मा के बारे में जानकारी देने के साथ ही योग एवं मैडिटेशन के बारे में जानकारी दी जा रही है।


    समय, संकल्प, वचन और कर्म को महत्व देने वाला व्यक्ति स्वत: ही महत्वपूर्ण बन जाता है। जीवन में सुख और शान्ति आनंद और प्रेम की अनुभूति करना चाहते हैं, परामात्म, प्यार पाना चाहते हैं तो अपने आपको जानना बहुत जरूरी है। जब आप परमात्मा पिता को जान लेगें, पहचान लेगें उसके साथ संबंध जोड़ेगे तब आपको आत्मिक अनुभूति परात्म सुख की प्राप्ति होगी। इस स्टॉल पर नशामुक्ति जीवन, भोजन की सात्विकता से खुशहाल जीवन की ओर, योगाभ्यास, तनावरहित जीवन, तनाव का निवारण के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। इस स्टॉल पर मन की शांति और मन का परात्मा से मिलन और मैडिटेशन के बारे में बताया जा रहा है।

    #ambala #news #geetajayanti #festivalambala #stallsoffer

  • 20251129_153836.jpg
    30/11/25 |

    जी.एम.एन. कॉलेज, अम्बाला कैंट में नशा मुक्ति हेतु ई-प्रतिज्ञा अभियान का सफल आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 30 नवम्बर : - जी.एम.एन. कॉलेज, अम्बाला कैंट के एंटी-ड्रग क्लब द्वारा नशामुक्ति के उद्देश्य से ई-प्रतिज्ञा अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था। 

    कॉलेज के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से नशामुक्ति की शपथ ली। डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग से विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित हुई, जिससे कार्यक्रम और अधिक प्रभावी बना। 

    प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने इस अवसर पर कहा कि “नशा समाज और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक गंभीर बाधा है। ऐसे अभियान विद्यार्थियों को सही दिशा प्रदान करते हैं और उन्हें स्वस्थ, सशक्त एवं जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। कॉलेज प्रशासन सदैव ऐसे सकारात्मक प्रयासों को प्रोत्साहित करता रहेगा।” 

    अभियान के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम, स्वास्थ्य पर इसके दीर्घकालिक प्रभाव तथा समाज निर्माण में युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में सारगर्भित जानकारी प्रदान की गई। 

    इस पूरे अभियान का संचालन एंटी-ड्रग क्लब की संयोजक डॉ. सरोज के नेतृत्व में किया गया, जिसमें डॉ. बृजेश कुमार (स्पोर्ट्स विभाग) तथा डॉ. प्रबलीन का सराहनीय सहयोग रहा। क्लब के सदस्यों ने पूरे समर्पण के साथ अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया और विद्यार्थियों को शपथ लेने के लिए प्रेरित किया।

    #ambala #News #gmncollege #drug de-addiction

  • 1000254453.jpg
    30/11/25 |

    आज के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक, हरियाणा के खेल समाचार । 30 नवंबर 2025

    #SportsNews #InternationalSports #NationalSports #RegionalSports #HaryanaSports #October2025 #SportsUpdate #BreakingNews #SportsHighlights #AthleticsNews #GameDay #SportsRecap #MyHaryana #SportsRoundup #SportsFan #HaryanaAthletes #SportsCoverage #DailySports #SportsCommunity

  • 1000152895.png
    30/11/25 |

    आज का राशिफल (30 नवंबर 2025)

    🌟

    🐏 1. मेष (Aries)

    कैरियर: नए कार्य में सफलता, बॉस प्रसन्न रहेंगे।

    लाभ/हानि: धन लाभ के योग, पर खर्च भी बढ़ेगा।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:40–11:10

    शेयर मार्केट: लघु अवधि में लाभ, पर जोखिम वाले स्टॉक्स से बचें।

    लकी नंबर: 9

    शुभ रंग: लाल

    स्वास्थ्य: सिर दर्द हो सकता है।

    दुश्मन: गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, सावधान रहें।

    ---

    🐂 2. वृषभ (Taurus)

    कैरियर: कार्यस्थल पर आपकी राय सुनी जाएगी।

    लाभ/हानि: निवेश से लाभ की संभावना।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:20–2:45

    शेयर मार्केट: FMCG और IT सेक्टर शुभ।

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: सफेद

    स्वास्थ्य: पेट संबंधी समस्या।

    दुश्मन: कोई मित्र जैसे दिखने वाला व्यक्ति नुकसान पहुँचा सकता है।

    ---

    👬 3. मिथुन (Gemini)

    कैरियर: ट्रांसफर/जॉब चेंज का योग।

    लाभ/हानि: अनावश्यक खर्च।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:20–12:00

    शेयर मार्केट: ट्रेडिंग में उतार–चढ़ाव, जल्दबाज़ी न करें।

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    स्वास्थ्य: तनाव और नींद की कमी।

    दुश्मन: आज दुश्मन कमजोर रहेंगे।

    ---

    🦀 4. कर्क (Cancer)

    कैरियर: अधूरे कार्य पूरे होंगे।

    लाभ/हानि: रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना।

    शुभ मुहूर्त: शाम 4:00–5:15

    शेयर मार्केट: मेटल सेक्टर से लाभ।

    लकी नंबर: 2

    शुभ रंग: चांदी

    स्वास्थ्य: रक्तचाप नियंत्रित रखें।

    दुश्मन: आपसे ईर्ष्या करने वालों पर विजय।

    ---

    🦁 5. सिंह (Leo)

    कैरियर: प्रमोशन/इंक्रीमेंट के संकेत।

    लाभ/हानि: व्यवसाय में बड़ा लाभ।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:10–1:20

    शेयर मार्केट: मिड-कैप में लाभ।

    लकी नंबर: 1

    शुभ रंग: सुनहरा

    स्वास्थ्य: ऊर्जा बढ़िया रहेगी।

    दुश्मन: कोई पुराना विरोधी सक्रिय हो सकता है।

    ---

    🌾 6. कन्या (Virgo)

    कैरियर: नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए उत्तम दिन।

    लाभ/हानि: भाग्य से धन लाभ।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:30–9:45

    शेयर मार्केट: बैंकिंग सेक्टर शुभ।

    लकी नंबर: 3

    शुभ रंग: हल्का हरा

    स्वास्थ्य: कमर दर्द।

    दुश्मन: दुश्मन परास्त, चिंता कम।

    ---

    ⚖️ 7. तुला (Libra)

    कैरियर: साझेदारी में फायदे के योग।

    लाभ/हानि: खर्च बढ़ेगा, पर आय भी बढ़ेगी।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 3:00–4:00

    शेयर मार्केट: ब्लू-चिप शेयर सुरक्षित लाभ देंगे।

    लकी नंबर: 7

    शुभ रंग: आसमानी

    स्वास्थ्य: मानसिक तनाव दूर होगा।

    दुश्मन: आपके खिलाफ योजना असफल होगी।

    ---

    🦂 8. वृश्चिक (Scorpio)

    कैरियर: मान-सम्मान में वृद्धि।

    लाभ/हानि: अचानक धन लाभ।

    शुभ मुहूर्त: शाम 5:10–6:30

    शेयर मार्केट: रियल एस्टेट सेक्टर सकारात्मक।

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: काला

    स्वास्थ्य: आंखों में जलन।

    दुश्मन: गुप्त शत्रु सक्रिय, सावधान।

    ---

    🏹 9. धनु (Sagittarius)

    कैरियर: विदेश से जुड़े कार्य सफल।

    लाभ/हानि: लाभ के नए अवसर।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 11:45–12:55

    शेयर मार्केट: लॉन्ग-टर्म निवेश अच्छा रहेगा।

    लकी नंबर: 4

    शुभ रंग: पीला

    स्वास्थ्य: ब्लड शुगर कंट्रोल रखें।

    दुश्मन: आपके सामने टिक नहीं पाएँगे।

    ---

    🐐 10. मकर (Capricorn)

    कैरियर: निर्णय लेने में सावधानी।

    लाभ/हानि: साझेदारी से हानि हो सकती है।

    शुभ मुहूर्त: शाम 6:00–7:00

    शेयर मार्केट: जोखिम अधिक, सीनियर की सलाह लें।

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: नीला

    स्वास्थ्य: घुटनों में दर्द संभव।

    दुश्मन: सतर्क रहें, बिना सोचे किसी पर भरोसा न करें।

    ---

    ⚱️ 11. कुंभ (Aquarius)

    कैरियर: नए अवसर मिलेंगे।

    लाभ/हानि: अचानक खर्च बढ़ेगा।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00–10:00

    शेयर मार्केट: छोटी अवधि में हानि, लंबी अवधि में लाभ।

    लकी नंबर: 11

    शुभ रंग: बैंगनी

    स्वास्थ्य: एलर्जी हो सकती है।

    दुश्मन: सामान्य स्थिति, कोई चिंता नहीं।

    ---

    🐟 12. मीन (Pisces)

    कैरियर: वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

    लाभ/हानि: धन की स्थिति मजबूत।

    शुभ मुहूर्त: शाम 3:45–5:00

    शेयर मार्केट: फार्मा सेक्टर में लाभ।

    लकी नंबर: 3

    शुभ रंग: फिरोज़ी

    स्वास्थ्य: थकावट और कमजोरी।

    दुश्मन: दुश्मन पर जीत मिलेगी।

    ---

    #TodaysHoroscope #HoroscopeNovember30 #Astrology #ZodiacSigns #DailyHoroscope #Forecasting #AstrologyToday #AstrologicalInsights #ZodiacForecast #HoroscopeReading #AstrologyFun #CosmicGuide #November29 #CelestialEvents #EnergeticTrends #PlanetaryAlignments #TarotInsights #Manifestation #InnerWisdom #SpiritualGuidance

  • 1000249740.jpg

    बाबर भी मर चुका है और बाबरी मस्जिद भी इस्लाम के अनुसार पुनर्जन्म नहीं होता फिर बाबरी मस्जिद दुबारा कैसे बन सकती है (Copy)

    बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक हुमायूं कबीर ने की है।

    परंतु विधायक हुमायूं कबीर को इस्लाम की मान्यताओं का ज्ञान नहीं है ।

    इस्लाम पुनर्जन्म में विश्वास नहीं करता ।बाबर भी मर चुका है और बाबरी मस्जिद भी इस्लाम के अनुसार यह अब कयामत वाले दिन ही पुनर्जीवित होंगे फिर विधायक हुमायूं कबीर कौन होता इनको जन्म देने वाला । पुनर्जन्म में हिंदुत्व ही विश्वास करता है कहीं यह धर्म परिवर्तन के बारे में तो नहीं सोच रहे और अगर हिंदू बन जाते हैं फिर इनका किसी मस्जिद से क्या वास्ता

    उन्होंने 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में इसकी आधारशिला रखने का ऐलान किया है।

    हुमायूं कबीर का दावा है कि यह मस्जिद तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगी।

    विधायक हुमायूं कबीर ने यह घोषणा अयोध्या में बाबरी मस्जिद के विध्वंस की 33वीं बरसी के दिन की है।

    #BabarIsDead #BabriMasjid #NotReborn #IslamicFaith #HistoricalContext #CulturalHeritage #ReligiousDiscussion #FaithAndHistory #PilgrimageSites #ReligiousLandmarks #TempleAndMasjid #DebateOfFaith #IndianHistory #RamMandir #MasjidConstruction #ReligiousTolerance #SecularIndia #InterfaithDialogue #UnderstandingReligion #CulturalDiscourse

    ‍ ‍

  • Untitled Project (60).jpg
    29/11/25

    BREAKING: US वॉशिंगटन गोलीबारी के बाद ट्रंप प्रशासन सख्त: अफगान नागरिकों का वीज़ा रुका, 19 देशों के ग्रीन कार्ड धारकों की होगी कड़ी जाँच

    वॉशिंगटन/ अमेरिका, 29 नवंबर (अन्‍नू)- वॉशिंगटन डीसी में बुधवार को हुई एक गोलीबारी की घटना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का प्रशासन अप्रवासी (Immigration) नीतियों को लेकर बहुत सख्त हो गया है।

    देखिये क्या हुआ?

    1. अफगान वीज़ा पर रोक: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने घोषणा की कि अफ़गानिस्तान के सभी नागरिकों को वीज़ा जारी करने पर तुरंत रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की सुरक्षा अब सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

    2. शरण (Asylum) के फैसलों पर रोक: अमेरिकी अप्रवासन विभाग ने देश भर के दफ्तरों को आदेश दिया है कि अफ़गान नागरिकों से जुड़े सभी शरण (Asylum) आवेदनों पर फैसला अगली सूचना तक रोक दिया जाए।

    3. कड़ी कार्रवाई का कारण: यह सख्ती इसलिए आई क्योंकि वॉशिंगटन में गोलीबारी करने वाला आरोपी रहमानुल्ला लकनवाल अफ़गान मूल का नागरिक था, जिसे 2021 में अमेरिका में शरण दी गई थी। इस हमले में नेशनल गार्ड्स की एक महिला सैनिक की मौत हो गई थी।

    4. 19 देशों के ग्रीन कार्ड धारकों की जाँच: ट्रंप प्रशासन ने सिर्फ अफ़गानिस्तान तक ही कार्रवाई नहीं रोकी है। राष्ट्रपति ने 19 देशों के ग्रीन कार्ड धारकों के सभी दस्तावेजों की दोबारा और सघन जाँच करने का आदेश दिया है। इन देशों के नागरिकों में अब भय और अनिश्चितता का माहौल है।

    यह घटनाक्रम दिखाता है कि वॉशिंगटन गोलीकांड ने ट्रंप प्रशासन को अपनी सुरक्षा नीतियों पर बहुत कड़ा रुख अपनाने के लिए मजबूर किया है, और आने वाले दिनों में अमेरिका की अप्रवासन नीति और भी सख्त हो सकती है।

    #USTrump #ImmigrationBan #AfghanVisa #USSecurity #WashingtonDC #MarcoRubio #GreenCardHolders #AsylumPolicy #America #Breaking

  • 43880.jpg
    29/11/25 |

    हिमाचल के वित्त एवं लेखा सेवा प्रशिक्षु अधिकारियों ने राज्यपाल से भेंट की

    हिमाचल, 29 नवंबर, (अन्‍नू)- डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (एमएसएचआईपीए) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हिमाचल प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा (एचपीएफ एंड एएस) के 30 प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की।

    राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनका चयन परिश्रम, लग्न और लोक सेवा के प्रति समर्पण को दिखाता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह अधिकारी शीघ्र ही राज्य की वित्तीय व्यवस्था को मजबूती देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यों में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने को कहा। 

    राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों से राज्य के हितों को सर्वोच्च अधिमान देनेे और इनके प्रति सदैव समर्पित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के लिए जनसेवा में अधिकारों से अधिक जिम्मेदारियां महत्त्वपूर्ण होनी चाहिए। 

    शुक्ल ने अधिकारियों से बातचीत करते हुए प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही के महत्त्व पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को पेशावर दृष्टिकोण, ईमानदारी और सेवाभाव के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया ताकि वे हिमाचल प्रदेश के विकास में सार्थक योगदान दे सकें। 

    इस अवसर पर पाठ्यक्रम निदेशक दिनेश शर्मा ने राज्यपाल को प्रशिक्षण कार्यक्रम की संरचना और उद्देश्य के बारे में अवगत करवाया। 

    एमएसएचआईपीए की निदेशक रूपाली ठाकुर ने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत अभ्यर्थियों को एक क्वालीफाईंग परीक्षा उतीर्ण करनी होगी। परीक्षा उतीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को ही वित्त विभाग द्वारा राज्य के विभिन्न विभागों और संगठनों में नियुक्ति के लिए योग्य माना जाएगा। 

    राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    #HPFAS #MSHIPA #GovernorShukla #RajBhavan #HimachalPradesh #FinancialServices #PublicService #Integrity #Training #DanikKhabar #HimachalNews

  • 43881.jpg
    29/11/25 |

    ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण हिमाचल प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

    हिमाचल, 29 नवंबर, (अन्‍नू)- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में पशु पालन विभाग के उप-निदेशक कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन किया। यह भवन 3.21 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया गया है जिससे कांगड़ा जिला के पशुपालकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले अढ़ाई वर्ष में दूध के मूल्य में 21 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा दूध पर परिवहन अनुदान 1.50 रुपये से बढ़ाकर 3 रुपये प्रति लीटर किया गया है। 2 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित खरीद केन्द्रों तक दूध पहुंचाने के लिए किसानों को 2 रुपये प्रति लीटर की दर से अनुदान दिया जा रहा है। सरकार के इन प्रयासों से पशुपालक लाभान्वित हो रहे हैं। 

    उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला के ढगवार में 1.50 लाख लीटर का दूध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। शिमला जिला के दत्तनगर स्थित दूध प्रसंस्करण संयंत्र की क्षमता में भी वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों के परिणामस्वरूप मिल्कफेड अब राज्य में हर दिन 3 लाख लीटर दूध की खरीद कर रहा है जबकि पूर्व सरकार के समय केवल 90,000 लीटर दूध की खरीद की जाती थी। 

    इस अवसर पर कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार, विधायक सुरेश कुमार, हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी और राम चंद्र पठानिया, सचिव पशुपालन रितेश चौहान, निदेशक पशुपालन संजीव कुमार धीमान, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक पुलिस मयंक चौधरी और अन्य गणमान्य उपस्थित थे। 

    #SukhvinderSinghSukhu #HimachalPradesh #Dharamshala #AnimalHusbandry #RuralEconomy #MilkProcurement #Kangra #Development #MandiRate #DanikKhabar #Himachal #HimachalNews

  • WhatsApp Image 2025-11-29 at 2.49.18 PM.jpg
    29/11/25 |

    गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेजअम्बाला कैंट में ‘वेस्ट टू वेल्थ’ के तहत कपड़ा दान अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

    जे कुमार, अम्बाला 29 नवम्बर : - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज,अम्बाला कैंट   (NAAC A++ मान्यता प्राप्त) में  “वेस्ट टू वेल्थ” पहल के अंतर्गत कपड़ा दान अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। दो दिन चले इस कपड़ा दान अभियान का आयोजन इको क्लब, एन एस एस यूनिट, एस डी जी क्लब, स्वच्छ भारत मिशन सेल और समाजशास्त्र विभाग द्वारा नगर परिषद अंबाला सदर के सहयोग से किया गया। इस पहल का प्रमुख उद्देश्य “कचरे से कीमती वस्तु” की अवधारणा को प्रोत्साहित करना और सेल्फ हेल्प ग्रुप (एस एच जी) से जुड़ी महिलाओं के लिए आय-सृजन के अवसरों को सशक्त करना था।

    इस अभियान की संकल्पना, योजना और सफल संचालन में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त का दूरदर्शी नेतृत्व अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। उनके स्पष्ट दृष्टिकोण, मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग ने न केवल कार्यक्रम को व्यवस्थित बनाया, बल्कि विद्यार्थियों एवं स्टाफ में सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण जागरूकता को भी सुदृढ़ किया।

    प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज सदैव समाज और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील पहलों को बढ़ावा देता रहा है। ‘वेस्ट टू वेल्थ’ जैसे अभियान न केवल छात्रों में जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें वास्तविक सामाजिक योगदान का अवसर भी प्रदान करते हैं। इस कपड़ा दान अभियान से हम न सिर्फ जरूरतमंदों की सहायता कर रहे हैं बल्कि इस एच जी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी सहयोग दे रहे हैं। मैं पूरे कॉलेज परिवार को उनके सहयोग और उत्साह के लिए हार्दिक धन्यवाद देता हूँ।

    कपड़ा दान अभियान में कॉलेज के विद्यार्थियों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने उपयोग योग्य एवं स्वच्छ कपड़ों का दान कर जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता दिखाई तथा पुनर्चक्रण, स्थायी विकास और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया।

    #ambala #News #gmncollege #Waste to Wealth'

  • WhatsApp Image 2025-11-29 at 2.25.26 PM (1).jpeg
    29/11/25 |

    डीएवी हाई स्कूल में "भारत से इंडिया की यात्रा" वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, दर्शकों ने सराहा छात्रों का प्रदर्शन

    जे कुमार, अम्बाला, 29 नवम्बर : डीएवी हाई स्कूल ने (शनिवार) को अपने वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम "भारत से इंडिया की यात्रा" का सफल आयोजन किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों ने यह खूबसूरती से दर्शाया कि भारत का अस्तित्व कैसे शुरू हुआ और समय के साथ उसका अद्भुत विकास किस प्रकार 'भारत' से 'इंडिया' तक हुआ।

    कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री एम. एल. झुल्का, आईआरएस (सेवानिवृत्त), डॉ. आर. सी. शर्मा, सेवानिवृत्त प्रोफेसर, और नगर पार्षद श्री हरमिंदर (कांग्रेस) सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। भारतीय संस्कृति और धरोहर के सच्चे संरक्षक कर्नल आर. डी. सिंह (INTACH) ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

    छात्रों ने आकर्षक नृत्यों, मनमोहक गीतों, प्रभावशाली नाटकों, अभिव्यक्तिपूर्ण स्किट्स, एक विचारपूर्ण मूक अभिनय और भारत को समर्पित भव्य अंतिम प्रस्तुति के माध्यम से इस अवधारणा को जीवंत कर दिया। प्रत्येक प्रस्तुति ने गहरी सांस्कृतिक समझ, छात्रों की मेहनत और उत्कृष्ट कलात्मक अभिव्यक्ति को दर्शाया। अतिथियों ने भारत की विरासत को उजागर करने के विद्यालय के प्रयासों की सराहना की और विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और अनुशासन की विशेष प्रशंसा की।

    विद्यालय की निदेशक शिवानी सरीन, ने छात्रों और स्टाफ की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवा शिक्षार्थियों को भारत की विरासत और मूल्यों से जोड़ते हैं और उनके जीवन कौशल के विकास में मदद करते हैं। प्राचार्या वंदना शर्मा, ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सांस्कृतिक समझ, राष्ट्रीय गर्व और छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय ने सभी शिक्षकों, छात्रों, अभिभावकों और सहायक कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया, जिनके सामूहिक प्रयासों से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    #ambala #davpublicschool #annual-cultural-programme #bharat-se-india-ki-yatra #performance-of-the-students

  • WhatsApp Image 2025-11-29 at 3.55.06 PM.jpeg
    29/11/25 |

    कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत विराट संत सम्मेलन, संतों के दिव्य सान्निध्य से मिली प्रेरणा

    जे कुमार, कुरुक्षेत्र 29 नवम्बर : - कुरुक्षेत्र स्थित पवित्र ब्रह्मसरोवर के तट पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत आज विराट संत सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में देश भर से आए संत-महात्माओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

    सम्मेलन में जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, पूज्य शंकराचार्य जी, तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी सहित अनेक विशिष्ट संत एवं विद्वानों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    गीता: कर्तव्यबोध और राष्ट्र-सेवा का अमर संदेश

    इस अवसर पर वक्ताओं ने कुरुक्षेत्र की तपोभूमि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह वह पवित्र भूमि है, जहाँ भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को श्रीमद्भगवद्गीता का कालजयी संदेश दिया था।

    वक्ताओं ने कहा कि गीता विश्व का अद्वितीय ग्रंथ है, जिसकी जयंती मनाई जाती है। यह ग्रंथ हमें कर्म को सर्वोपरि मानने का अमर उपदेश देता है। गीता का यह संदेश आज भी हमारे कर्तव्यबोध, राष्ट्र-सेवा और मानवीय उत्थान के पथ को आलोकित करता है और मन को नई प्रेरणा एवं ऊर्जा प्रदान करता है।

    #kurukshetra #geetajayanti #news #haryana #

  • WhatsApp Image 2025-11-29 at 3.57.33 PM.jpg
    29/11/25 |

    कुरुक्षेत्र: एंटी करप्शन ब्यूरो ने महिला थाने की सब इंस्पेक्टर को 85,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    जे कुमार, कुरुक्षेत्र, 29 नवम्बर : हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत, एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) अंबाला की टीम को आज बड़ी सफलता मिली है। ब्यूरो की टीम ने कुरुक्षेत्र के महिला थाने में कार्यरत सब इंस्पेक्टर (SI) सत्यवती को 85,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, सब इंस्पेक्टर सत्यवती ने एक शिकायतकर्ता से किसी मामले में कार्रवाई करने के एवज में 1 लाख की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता द्वारा पहले ही 15,000 की राशि दी जा चुकी थी।

    शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो को दी, जिसके बाद ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही एसआई सत्यवती ने बाकी बचे 85,000 की रिश्वत स्वीकार की, ACB की टीम ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। ACB ने आरोपी महिला सब इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

    #ambala #Kurukshetra #News #haryana #crimenews #anti-corruption-bureau #arrested-a-sub-inspector #womens-police-station

  • Photo--12.jpeg
    29/11/25 |

    अंबाला शहर में तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता महोत्सव का हवन यज्ञ के साथ भव्य शुभारम्भ

    जे कुमार, अम्बाला 29 नवम्बर :- अम्बाला शहर के रामबाग मैदान में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता महोत्सव का शुभारम्भ आज हवन यज्ञ के साथ किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर, एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार, सीईओ गगनदीप, नगराधीश अभिषेक गर्ग, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालडा, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


    गीता महोत्सव में विभिन्न विभागों व संस्थाओं द्वारा 32 स्टाल लगाए गए हैं। इस प्रदर्शनी का उदघाटन उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने किया। उदघाटन उपरांत उपायुक्त, जिला परिषद चेयरमैन मक्खन सिंह लबाणा सहित अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्टाल पर जानकारी प्राप्त कर उनकी सराहना की। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के उपरांत उपायुक्त ने कहा कि प्रदर्शनी में लगाए गए स्टाल के माध्यम से लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी का अवलोकन करने आने वाले लोगों को अधिकारी, कर्मचारी अपने विभाग से सम्बन्धित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। जिससे कि पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ उठा सके।


    मंचीय कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उपायुक्त अजय सिंह तोमर द्वारा मंच पर सुशोभित श्रीमदभगवद गीता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। गीता जयंती महोत्सव के प्रथम दिन भारी संख्या मे लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और जानकारी प्राप्त की जिनमें स्कूली बच्चों के साथ-साथ अन्य लोग भी शामिल रहे।


    इस अवसर पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि रामबाग मैदान में तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जोकि आज से शुरू होकर 01 दिसम्बर तक आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जिला स्तर पर गीता जयंती महोत्सव मनाने के साथ-साथ कुरूक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिलावासी जिला स्तर पर आयोजित गीता जयंती महोत्सव में बढ़-चढक़र भाग लें और यहां लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त करें। इस मौके पर उपायुक्त ने जिला रैडक्रास सोसायटी की ओर से जरूरतमंद लोगों को कम्बल भी वितरित किए।


    उन्होंने कहा कि गीता जयंती महोत्सव हर वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाने का काम किया जाता है। उनके लिए सौभाग्य की बात है कि जब वह यहां पर 2015 में बतौर एसडीएम के पद पर तैनात थे तो यहां पर गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया था और आज यहां पर जब वह उपायुक्त के पद पर सेवाएं दे रहे हैं तो आज भी यहंा पर गीता जयंती महोत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जीवन की जो भी समस्या है उसका समाधान करने में श्रीमदभगवदगीता कूंजी है। उन्होने उपस्थित विद्यार्थियों व अन्य को कहा कि हमें श्रीमदभगवदगीता के उपदेशों को आत्मसात करते हुए अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। गीता में यह भी संदेश दिया गया है कि कर्म करो फल की चिंता मत करो, यानि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए बिना फल की चिंता किए परिश्रम करें। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे केवल उतना ही अपना पाठयक्रम न पडें जिससे कि परीक्षा में उत्तीर्ण हा सके बल्कि अपने को इम्पू्रव करने के लिए पूरी मेहनत व लग्न के साथ शिक्षा प्राप्त करें। उन्होने कहा कि राम राज्य की जो परिकल्पना है उसे साकार करने में आगे बढऩा है। उन्होंने कहा कि गीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाना ही सभी का ध्येय होना चाहिए।


    इस अवसर पर नगर निगम मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने कहा कि श्रीमदभगवदगीता भगवान श्री कृष्ण की वाणी है। उन्होने कहा कि श्रीमदभगवदगीता की अराधना करना हम सबका कत्र्तव्य है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गीता जयंती महोत्सव मनाना शुरू किया गया था जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन है कि भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बने और इसी कार्य में हरियाणा की महत्वपूर्ण भूमिका रहे, इसी विजन को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी हरियाणा को एक विकसित प्रदेश बनाने में जुटे हुए हैं। उन्होने कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों तथा अन्य लोगों से कहा कि वह श्रीमदभगवदगीता का अध्ययन करें। उन्होंने कहा कि जीवन और जगत में ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसका समाधान गीता में न हो। उन्होंने बच्चों एवं युवाओं से आहवान किया कि वे नशे से दूर रहें तथा मोबाईल आदि देखने का स्क्रीन टाईम कम से कम रखें।


    इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा कुरूक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुरूक्षेत्र की धरा पर आज से लगभग 5 हजार वर्ष पूर्व लडे गए धर्म युद्ध महाभारत की साक्षी रही है। कुरूक्षेत्र की रणभूमि पर ही योगेश्वर श्री कृष्ण के मुखारविंद से गीता का ज्ञान प्रवाहित हुआ और भारत को गीता का अमूल्य ज्ञान प्राप्त हुआ।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विगत दिवस कुरूक्षेत्र में गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित समागम में तथा अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में शिरकत करना हम सबके लिए खुशी की बात है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी श्रीमदभगवदगीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने में लगे हुए हैं और अब गीता जयंती महोत्सव को विदेशों में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।


    गीता के ज्ञान के प्रकाश को अपने जीवन में धारण करने के लिए हम सभी को पवित्र ग्रन्थ गीता के उपदेशों को अपनाना होगा और भगवान श्री कृष्ण द्वारा दिए गए निष्काम कर्म के संदेश को अपने जीवन में धारण करना होगा। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति विभिन्न स्कूलों के बच्चों तथा कलाकारों द्वारा दी गई।


    इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी एवं एडवोकेट संदीप सचदेवा, संजय लाकड़ा, सुरेश सहोता, हरपाल सिंह कम्बोज, रैडक्रास सोसायटी सचिव विजय लक्ष्मी, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनीषा गागट, सीडीपीओ सुमन बाला, बीईओ सतबीर सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

    #ambala #News #geetajayanti #district-level

  • WhatsApp Image 2025-11-29 at 3.26.18 PM.jpeg

    “महिलाएं सुरक्षित, गुंडों को सबक”: अंबाला कैंट में छेड़छाड़ के आरोपियों की परेड पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कैंट थाना एसएचओ की पीठ थपथपाई

    अम्बाला/चंडीगढ़, 29 नवम्बर - अम्बाला छावनी में गत दिनों पुलिस द्वारा कोचिंग सेंटर से घर जा रही युवती से छेड़छाड़ और फिर लड़की के माता-पिता से मारपीट मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कैंट थाना पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की प्रशंसा की है।

    आज एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कैंट थाना के एसएचओ सुरेंद्र की पीठ थपथापते हुए कहा कि वह अम्बाला छावनी थाने के एसएचओ को शाबासी देना चाहते है क्योंकि एसएचओ ने मामले में बढ़िया कार्रवाई करते हुए मामले में अच्छा संदेश शहर को दिया है। उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी में गुंडागर्दी करने नहीं दी जाएगी, छावनी में महिलाएं बच्चियां जब चाहे अपने घर-दफ्तर जा सकती है। यदि कोई गुंडागर्दी करेगा तो हमारी पुलिस उसे नहीं छोड़ेगी।

    गौरतलब है कि गत दिनों जनसुनवाई के दौरान युवती व उसके परिवार ने मंत्री अनिल विज को शिकायत दी थी जिसपर उन्होंने कैंट थाना पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके सिर मुंडवा दिए थे जिसके बाद उन्हें पैदल बाजारों से ले जाते हुए मौका-ए-वारदात स्थल पर जाकर जांच की थी। पकड़े गए आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर भी था।

    #AnilVij #AmbalaPolice #AntiGoonism #CrimeControl #AmbalaCantt #WomenSafety #PoliceAction #HaryanaNews #LawAndOrder #danikkhabar #HaryanaPolice #Ambala

  • 240_F_1597187733_PKXuRv21ygwqUpvU2UUrKsG64qSiTumf.jpg
    29/11/25

    अमृतसर के वड्डाला भिटेवाड़ में देर रात गोलियां चलीं, ड्रग्स बेचने से रोकने पर युवक घायल

    अमृतसर, 29 नवम्बर, 2025: अमृतसर के वड्डाला भिटेवाड़ गांव में देर रात उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब अचानक गोलियां चलीं और एक युवक दिलबाग सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर आए और दिलबाग सिंह पर पास से गोली चला दी, जिससे उनके कंधे में चोट आई है।

    नशा बेचने से रोकने पर हमला : - पीड़ित दिलबाग सिंह और उनके परिवार वालों ने बताया कि यह हमला गांव के कुछ स्थानीय लोगों द्वारा करवाया गया, जिन्हें दिलबाग सिंह ने गांव में नशा बेचने से रोका था। इस बात को लेकर उनकी कहासुनी हुई थी, जिसके बाद देर रात अनजान लोगों को साथ लेकर अंधाधुंध फायरिंग की गई। गोली लगने से दिलबाग सिंह खून से लथपथ मिले, जिन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया। मौके से पुलिस को दो से तीन खाली खोखे भी मिले हैं। परिवार वालों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने नशा बेचने वाले इन लोगों की शिकायत पुलिस से कई बार की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

    मीडिया कवरेज रोकने की कोशिश :- जब मीडिया कर्मी घटना की कवरेज करने मौके पर पहुंचे, तो ड्यूटी पर मौजूद पुलिस ऑफिसर अजयपाल सिंह ने कैमरे की कवरेज रोकने की कोशिश की, जिसके कारण मीडिया और पुलिस अधिकारियों के बीच तनाव भी देखा गया

    ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, क्योंकि कुछ दिन पहले ही इस गांव में चर्च पर भी कुछ अज्ञात लोगों द्वारा गोलियां चलाई गई थीं। लोगों ने प्रशासन से नशा और गुंडागर्दी बंद करने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    #crimereport #amristar #firing #punjabpolice #news

  • Untitled Project (57).jpg

    उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 30 नवंबर, 2025 को कुरुक्षेत्र, हरियाणा का दौरा करेंगे

    नई दिल्ली, 29 नवंबर (अन्‍नू) - उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 30 नवंबर, 2025 को कुरुक्षेत्र, हरियाणा का दौरा करेंगे।

    उपराष्ट्रपति राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कुरुक्षेत्र के 20वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

    वह अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर कुरुक्षेत्र में आयोजित अखिल भारतीय देवस्थानम सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगें।

    #VicePresident #CPRadhakrishnan #KurukshetraVisit #NITKurukshetra #Convocation #InternationalGitaMahotsav #DevasthanamConference #Haryana #DanikKhabar

  • WhatsApp Image 2025-11-29 at 1.55.29 PM.jpeg
    29/11/25 |

    सिविल हॉस्पिटल अंबाला छावनी में 'टीबी चैंपियन' कार्यशाला: स्वस्थ हुए मरीज अब बनेंगे समुदाय के मार्गदर्शक

    जे कुमार, अम्बाला 29 नवम्बर :- राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत, टीबी अलर्ट इंडिया द्वारा कर्नाटक हेल्थ प्रमोशन ट्रस्ट के सहयोग से इंपैक्ट इंडिया कार्यक्रम के तहत अंबाला छावनी में सिविल हॉस्पिटल के सम्मेलन हाल में 21वें बैच की एक-दिवसीय टीबी चैंपियन प्रशिक्षण कार्यशाला उप सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी डॉ सीमा के मार्गदर्शन और पीएमओ डॉ पूजा पेंटल की देखरेख में आयोजित हुआ ।

    जिला प्रमुख रेखा ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य टीबी से स्वस्थ हुए व्यक्तियों को “टीबी चैंपियन” के रूप में तैयार करना है। प्रशिक्षण के उपरांत इन्हें आयुष आरोग्य मंदिर से जोड़ा जाएगा, जिससे ये समुदाय स्तर पर टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, उपचाराधीन मरीजों को सहयोग प्रदान करने तथा अपनी बीमारी पर विजय की प्रेरणादायक कहानी साझा कर अन्य मरीजों को उपचार पूरा करने के लिए प्रेरित कर सकें।

    कार्यक्रम के दौरान एमओटीसी डॉ. नीनू गांधी , संजीव गोयल फिजिशियन और एसटीएस हरीश ने प्रतिभागियों को टीबी की मूलभूत जानकारी और राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत उपलब्ध सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए प्रतिभागियों को टीबी चैंपियन बनकर गाँवों में जागरूकता फैलाने, टीबी से जुड़े कलंक को समाप्त करने और उपचार ले रहे लोगों को भावनात्मक व सामाजिक सहयोग देने के लिए प्रेरित किया।

    टीबी अलर्ट इंडिया की सामुदायिक समन्वयक राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित सुनैना गुप्ता ने प्रतिभागियों को समाज में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए प्रेरित करते हुए टीबी मुक्त भारत की शपथ दिलवाई l मौके पर कॉर्डिनेटर रजनी और महक सहित अन्य उपस्थित रहे l

    #ambala #News #tbhealth #healthdepartment #tb-champion-workshop #civil-hospital-ambala-cantt #community-leaders

  • ex police1.jpg
    29/11/25 |

    एक्स पुलिस ऑफिसर सोशल वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक में पेंशनरों के हितों को लेकर उठाई महत्वपूर्ण मांगें

    जे कुमार, अम्बाला 29 नवम्बर :- एक्स पुलिस ऑफिसर सोशल वेलफेयर एसोसिएशन अंबाला की मासिक बैठक आज अश्विनी कुमार प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने वरिष्ठ नागरिकों व पेंशनभोगियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने की अपील की।


    बैठक में सर्वसम्मति से मांग की गई कि हरियाणा रोडवेज बसों में वरिष्ठ नागरिक पेंशनरों को यात्रा के दौरान 50 प्रतिशत किराया छूट प्रदान की जाए। इसके साथ ही सभी प्रकार की बीमारियों के लिए कैशलेस उपचार सुविधा तुरंत प्रभाव से लागू करने की मांग की जाए। सदस्यों ने कहा कि एल.टी.सी. की सुविधा सभी पात्र सेवानिवृत पुलिस कर्मचारियों को समय पर उपलब्ध करवाई जाए। साथ ही 65, 70, 75 और 80 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर पेंशन में क्रमशः 5, 10, 15 और 20 की वृद्धि की जानी चाहिए। इसके अतिरिक्त यह भी मांग रखी गई कि वर्तमान में 1000 रुपये दिया जाने वाला मेडिकल भत्ता बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह किया जाए।


    बैठक में प्रमुख रूप से  फूल कुमार (सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक), टेकन राज शर्मा (सेवानिवृत्त डीएसपी), पुरनचंद, गुलजार सिंह, दर्शन सिंह, वेद प्रकाश (सेवानिवृत्त  इंस्पेक्टर), राजपाल सिंह (ज्वाइंट सचिव), यशपाल राणा (सचिव), बलदेव कृष्ण, अशोक शर्मा, सुरेश कुमार, जगन्नाथ, राजेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, वेद प्रकाश, चंद्रपाल, इकबाल सिंह, देशराज (सेवानिवृत्त उप निरीक्षक) आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सदस्यों ने कहा कि सरकार यदि इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेती है, तो इससे प्रदेश के लाखों वरिष्ठ पेंशनरों को राहत मिलेगी।

    #ambala #News #important-demands #meeting-of-ex-police-officer #

  • WhatsApp Image 2025-11-29 at 2.49.25 PM.jpeg

    परिवहन मंत्री अनिल विज बोले “धूल-मिट्टी गई, अब 'बेहतरीन बस क्यू शेल्टर' में आराम से करें बसों का इंतजार

    अम्बाला/चंडीगढ़, 29 नवम्बर (अन्‍नू) - हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी के लोगों को पहले धूल-मिट्‌टी में खड़े रहते हुए बसों का इंतजार करना पड़ता था। मगर अब हमने बेहतरीन बस क्यू शेल्टर बनाकर दिए हैं जहां यात्री आराम से इंतजार कर सकते है। हम लोकल बस सेवा के रुट में आने वाले सभी बस स्टॉप पर शेल्टर बनाएंगे। अभी 23 बस क्यू शेल्टर बन रहे हैं जिनमें से कुछ बन चुके हैं और शेष जल्द बनाए जाएंगे। बस क्यू शेल्टर में पंखे, बैठने की व्यवस्था आदि पूरा इंतजाम किया गया है ताकि यात्रियों को पूरी सुविधा मिल सके।

    विज आज अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल के निकट नवनिर्मित बस क्यू शेल्टर के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में पहले 25 साल से लोकल बसे रूकी थी। आज 25 बसें चल रही है जिनमें से 15 इलेक्ट्रिक है और कुछ मिनी बसें चल रही हैं। उन्होंने बताया कि बस क्यू शेल्टर पर टाइम टेबल लगाया गया है और हर बस को यही पर रूकने के निर्देश दिए गए हैं। बसों में ट्रैकिंग सिस्टम भी लगा रहे हैं, जिससे पता चल सकेगा कि कौन सी बस कहां पर खड़ी है।

    परिवहन मंत्री ने कहा कि हरियाणा में यदि बस स्टैंड के अलावा बस कहीं और खड़ी हुई तो कार्रवाई होगी। बसों में ट्रैकिंग सिस्टम से बस की लोकेशन का पता कंप्यूटर पर लग जाएगा। इसकी बकायदा एक ऐप भी बना रहे हैं, जिससे मोबाइल पर बस की लोकेशन का पता चल सकेगा। सभी बस स्टैंड पर एयरपोर्ट की तर्ज पर डिस्पले बोर्ड जिससे बस की लोकेशन का पता चल सकेगा।

    गौरतलब है कि परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयासों से 2. 16 करोड़ रुपए की लागत से 23 बस स्टॉप पर बस क्यू शैल्टर बनाए जा रहे हैं जिसमें से 5 बन चुके हैं।

    इन स्थानों पर होंगे बस क्यू शेल्टर

    कैपिटल चौक, सिविल अस्पताल चौक, सुभाष पार्क, बब्याल व बोह में बस क्यू शेल्टर बन चुके हैं। इसके अलावा चुंगी चौक, टुंडला, डिफैंस कालोनी, कलरेहड़ी, शास्त्री कालोनी, डीआरएम ऑफिस, सुंदर नगर, चंद्रपुरी कालोनी, मच्छौंडा, शाहपुर, बीडी फ्लोर मील, हाथीखाना मंदिर, रंगिया मंडी चौक, नन्हेड़ा, एसडी कालेज, महेशनगर, टांगरी बांध मोड व दलीपगढ़ में जल्द इनका निर्माण होगा।

    इस अवसर पर जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, भाजपा पदाधिकारी रवि बुद्धिराजा, प्रवेश शर्मा, हर्ष बिन्द्रा, बिजेन्द्र चौहान, सुरेन्द बिंद्रा, जसबीर सिंह जस्सी, संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल, रवि सहगल, भरत कोछड़, रशमी वर्मा, शिव काकरान, शिल्पा पासी, मदन लाल शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    #AnilVij #AmbalaCantt #BusQueueShelters #HaryanaTransport #LocalBusService #SmartTransport #Development #AmbalaNews #HaryanaNews #Haryana #Ambala #Chandigarh

  • 1000249740.jpg

    बाबर भी मर चुका है और बाबरी मस्जिद भी इस्लाम के अनुसार पुनर्जन्म नहीं होता फिर बाबरी मस्जिद दुबारा कैसे बन सकती है

    बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक हुमायूं कबीर ने की है।

    परंतु विधायक हुमायूं कबीर को इस्लाम की मान्यताओं का ज्ञान नहीं है ।

    इस्लाम पुनर्जन्म में विश्वास नहीं करता ।बाबर भी मर चुका है और बाबरी मस्जिद भी इस्लाम के अनुसार यह अब कयामत वाले दिन ही पुनर्जीवित होंगे फिर विधायक हुमायूं कबीर कौन होता इनको जन्म देने वाला । पुनर्जन्म में हिंदुत्व ही विश्वास करता है कहीं यह धर्म परिवर्तन के बारे में तो नहीं सोच रहे और अगर हिंदू बन जाते हैं फिर इनका किसी मस्जिद से क्या वास्ता

    उन्होंने 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में इसकी आधारशिला रखने का ऐलान किया है।

    हुमायूं कबीर का दावा है कि यह मस्जिद तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगी।

    विधायक हुमायूं कबीर ने यह घोषणा अयोध्या में बाबरी मस्जिद के विध्वंस की 33वीं बरसी के दिन की है।

    #BabarIsDead #BabriMasjid #NotReborn #IslamicFaith #HistoricalContext #CulturalHeritage #ReligiousDiscussion #FaithAndHistory #PilgrimageSites #ReligiousLandmarks #TempleAndMasjid #DebateOfFaith #IndianHistory #RamMandir #MasjidConstruction #ReligiousTolerance #SecularIndia #InterfaithDialogue #UnderstandingReligion #CulturalDiscourse

    ‍ ‍

  • salary-1764348324291.jpg

    हरियाणा में वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन स्टेपिंग-अप, वित्तीय शक्तियां री-डेलीगेट करने के सम्बन्ध में नए निर्देश

    चंडीगढ़, 29 नवम्बर (अन्‍नू)- हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन/एसीपीएल को कनिष्ठ कर्मचारियों के बराबर स्टेपिंग-अप किए जाने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के सम्बन्ध में महत्त्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। साथ ही, वित्तीय शक्तियां री-डेलीगेट करने से जुड़े पीएफआर वाॅल्यूम-1 के नियम 19.1 के नीचे नोट 5 के सम्बन्ध में भी स्थिति स्पष्ट की गई है।

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, जिनके पास वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का दायित्व भी है, द्वारा इस सम्बन्ध में दो अलग-अलग पत्र जारी किए गए हैं।

    वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि 20 दिसम्बर, 2024 को जारी निर्देशों के अनुसार, वरिष्ठ कर्मचारी का वेतन/एसीपीएल कनिष्ठ कर्मचारी के बराबर तभी स्टेपिंग-अप किया जा सकता है, जब वरिष्ठ कर्मचारी एचसीएस (एसीपी) नियम, 2016 के तहत एसीपी के पात्र हों। हालांकि, यदि कनिष्ठ कर्मचारी को व्यक्तिगत कारणों से अधिक वेतन प्राप्त हो रहा है तो उस स्थिति में स्टेपिंग-अप देय नहीं होगा।

    यह देखने में आया है कि विभागों द्वारा इन मामलों की जांच स्वयं करने की बजाय इन्हें वित्त विभाग को भेजा जा रहा है। अतः सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ऐसे मामलों की जांच अपने स्तर पर करें और केवल उन्हीं मामलों का विवरण पूर्ण तथ्यों सहित वित्त विभाग को भेजें जो उपरोक्त आदेशों के दायरे में नहीं आते।

    इसके अतिरिक्त, वित्त विभाग ने पीएफआर वाॅल्यूम-1 के नियम 19.1 के नीचे दिए गए नोट 5 के संबंध में भी विस्तृत स्पष्टीकरण जारी किया है। विभाग द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार, यह देखने में आया है कि कुछ विभागाध्यक्ष अपनी वित्तीय शक्तियां फील्ड अधिकारियों को री-डेलीगेट कर रहे हैं, जो नियमों के विपरीत है। प्रशासनिक विभाग केवल अपने विभाग में कार्यरत राजपत्रित अधिकारियों, जैसे सचिव, संयुक्त सचिव, उप सचिव, या एसएएस कैडर अधिकारियों को ही ये शक्तियां सौंप सकते हैं। इसी तरह, विभागाध्यक्ष केवल अपने कार्यालय के राजपत्रित अधिकारियों, जैसे अतिरिक्त निदेशक, संयुक्त निदेशक, उप निदेशक आदि को ही ये शक्तियां री-डेलीगेट कर सकते हैं।

    प्रशासकीय सचिव अपनी वित्तीय शक्तियां किसी भी परिस्थिति में विभागाध्यक्षों  को री-डेलीगेट नहीं कर सकते और विभागाध्यक्ष अपनी वित्तीय शक्तियां फील्ड अधिकारियों या कार्यालय प्रमुखों को नहीं सौंप सकते।

    #HaryanaGovt #SalarySteppingUp #ACPL #AnuragRastogi #FinanceDepartment #PFRRules #FinancialPowers #HRPolicy #EmployeesWelfare #Chandigarh #DanikKhabar #Haryana #Salary #HaryanaNews

  • Screenshot 2025-11-29 131531.png

    IFFI 2025 में हरियाणा की 'नॉनस्टॉप फिल्मी हरियाणा' झाँकी को मिला पुरस्कार, संस्कृति की छटा से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

    चंडीगढ़, 29 नवंबर (अन्‍नू)- गोवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI 2025) में इस बार हरियाणा ने सांस्कृतिक भव्यता के साथ अपनी एक अनूठी छाप छोड़ी है। पारंपरिक रंगों, लोकनृत्यों, संगीत, इतिहास और आधुनिक फिल्मी उपलब्धियों को समेटे हरियाणा की झांकी ने न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि निर्णायक मंडल को भी गहराई से प्रभावित किया। इसी का परिणाम रहा कि राज्य की आकर्षक और सजीव झांकी को महोत्सव में पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    गोआ में आयोजित नौ-दिवसीय प्रतिष्ठित महोत्सव  के पहले दिन 28 प्रतिभागियों ने अलग-अलग थीम पर अपनी झांकिया प्रस्तुत की। अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ऑफ इंडिया की ओपनिंग परेड में हरियाणा ने पहली शानदार राज्य झांकी प्रस्तुत की। सूचना, जनसम्पर्क, भाषा एवं कला संस्कृति विभाग, हरियाणा के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग के दिशा-निर्देशन में ‌‌विभाग के अतिरिक्त निदेशक विवेक कालिया और संयुक्त निदेशक ‌फिल्म नीरज टुटेजा ने अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया।

    "नॉन स्टॉप फिल्मी हरियाणा" की थीम पर तैयार झांकी ने दर्शकों को भारतीय संस्कृति और सिनेमा के रंगों से सराबोर एक अनोखा “चलित उत्सव” प्रदान किया। हरियाणा की झांकी ने देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों, फिल्म निर्माताओं और दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में झांकियों के प्रदर्शन के उपरांत निर्णायक मंडल द्वारा टॉप-5 अचीवर्स को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें हरियाणा, आंध्र प्रदेश, हॉम्बेल मूवी मेकर्स, वेव्स ओटीटी और ज़ी स्टूडियोज शामिल हैं।


    सिनेमा पृष्ठभूमि के लिए हरियाणा को विशेष आकर्षक स्थल के रूप में स्थापित करने के लिए किए जा रहे विशेष प्रयास - के. मकरंद पांडुरंग

    सूचना, जनसम्पर्क, भाषा एवं कला संस्कृति विभाग, हरियाणा के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग ने इस उपलब्धि पर अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा हैं। हरियाणा ‌में फिल्म सिटी बनाई जा रही है, ताकि निर्माता, निर्देशक राज्य में आकर सिनेमा के माध्यम से यहां की संस्कृति को प्रदर्शित करें, जिससे हरियाणा की पहचान वैश्विक पटल पर बने।

     

    फिल्म-कैमरे के अद्भुत रूप में सजी झांकी हरियाणा की रचनात्मक शक्ति का बनी प्रतीक

    फिल्म-कैमरे के अद्भुत रूप में सजी झांकी हरियाणा की  रचनात्मक शक्ति के प्रतीक के रूप में संस्कृति, अपने लोगों और अपनी आवाज़ को दुनिया के सामने नए अंदाज़ में प्रस्तुत करती नज़र आई। कैमरे से निकलती सुनहरी किरणें राज्य की रचनात्मक चेतना, ऊर्जा और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक बनीं। डिजिटल स्क्रीन पर उभरती झलकियों में हरियाणा की विरासत, पर्यटन, लोक-संस्कृति, थिएटर-कला और फिल्मांकन स्थलों  की अनोखी दुनिया एक ही परदे पर जीवंत दिखाई दी।

    झांकी में राज्य की सांस्कृतिक विरासत, सिनेमा में हरियाणा, लोकेशन्स को कलात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया। हरियाणा की झांकी को लेकर देशी-विदेशी पर्यटक काफी आकर्षित नजर आए। “नॉनस्टॉप फिल्मी हरियाणा” की थीम के साथ झांकी में दर्शया गया कि  हरियाणा एक ऐसा प्रदेश है जहाँ कहानियाँ मिट्टी में अंकुरित होती हैं और कला फसलों की खुशबू में अपना सौंदर्य सँवारती है।


    इस झांकी में हरियाणा की फिल्म नीति का प्रभावी संदेश भी प्रदर्शित किया गया। झांकी में प्रदर्शित किया गया कि किस तरह गाँव की चौपालों से निकली कहानियाँ आज विश्व के बड़े परदों तक पहुँच रही हैं। नीचे लहलहाते सरसों के सुनहरे खेत हरियाणा की समृद्ध परंपरा और इस मिट्टी में जन्म लेने वाली कहानियों की अनंत यात्रा के प्रतिबिंब की कहानी कहते नज़र आए। राज्य की इस उपलब्धि से अब हरियाणा सिनेमा और फिल्मी जगत में देश के साथ-साथ वैश्विक मंच पर भी अपनी एक अनूठी पहचान बनाने में सफल होगा।

    #IFFI2025 #HaryanaAtIFFI #NonstopFilmyHaryana #AwardWinner #CulturalPride #FilmCityHaryana #KMPandurang #NeerajTuteja #IndianCinema #CreativeHaryana #DanikKhabar #HaryanaNews #HaryanaAward #HaryanaWinner

  • 1000247988.jpg
    29/11/25 |

    आज के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक, हरियाणा तथा स्थानीय खेल समाचार

    #InternationalSports #NationalSports #RegionalSports #HaryanaSports #LocalSportsNews #SportsNews #SportsUpdates #HaryanaAthletes #SportsHighlights #GlobalSports #SportsCoverage #LocalAthletes #HaryanaNews #SportsCommunity #AthleteSpotlight #GameHighlights #SportsInFocus #HaryanaFit #RegionalAthletes #SportsEvent

  • 1000152895.png
    29/11/25 |

    आज का राशिफल 29 नवंबर 2025

    मेष (Aries)

    कैरियर: कार्यस्थल पर कोई पुराना अटका काम पूरा होगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
    लाभ/हानि: आर्थिक लाभ के संकेत, यात्रा में खर्च बढ़ेगा।
    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:20–10:10
    शेयर मार्केट: मेटल व बैंकिंग सेक्टर में लाभ के अवसर।
    स्वास्थ्य: सिरदर्द या थकान से बचें।
    लकी नंबर: 4
    शुभ रंग: लाल

    वृषभ (Taurus)

    कैरियर: नए प्रोजेक्ट मिलेंगे। टीमवर्क आपके पक्ष में रहेगा।
    लाभ/हानि: धन वृद्धि का योग। रुका पैसा मिलने की संभावना।
    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:40–2:30
    शेयर मार्केट: FMCG व IT में निवेश शुभ।
    स्वास्थ्य: तनाव कम होगा, ऊर्जा बढ़ेगी।
    लकी नंबर: 6
    शुभ रंग: सफेद

    मिथुन (Gemini)

    कैरियर: महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें। सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं।
    लाभ/हानि: सामान्य लाभ, अनावश्यक खर्च से बचें।
    शुभ मुहूर्त: शाम 4:00–5:00
    शेयर मार्केट: शॉर्ट टर्म ट्रेड से बचें।
    स्वास्थ्य: नींद की कमी रह सकती है।
    लकी नंबर: 3
    शुभ रंग: हरा

    कर्क (Cancer)

    कैरियर: अवसरों में बढ़ोतरी। नौकरी परिवर्तन के संकेत मजबूत।
    लाभ/हानि: धन लाभ, संपत्ति विवाद सुलझ सकता है।
    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:45–11:30
    शेयर मार्केट: फार्मा और ऑटो सेक्टर अच्छा चलेगा।
    स्वास्थ्य: पाचन संबंधी समस्या।
    लकी नंबर: 2
    शुभ रंग: क्रीम

    सिंह (Leo)

    कैरियर: नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। नए क्लाइंट जुड़ सकते हैं।
    लाभ/हानि: लाभ प्रबल। सौदे बाज़ी में फायदा।
    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:25–1:10
    शेयर मार्केट: ब्लू-चिप कंपनियों में अच्छा रिटर्न।
    स्वास्थ्य: सामान्य, ऊर्जा बढ़िया।
    लकी नंबर: 9
    शुभ रंग: सुनहरा

    कन्या (Virgo)

    कैरियर: तकनीकी क्षेत्र के लोगों के लिए उन्नति का दिन।
    लाभ/हानि: मिले-जुले परिणाम। खर्च बढ़ेगा पर आय भी ठीक।
    शुभ मुहूर्त: शाम 5:20–6:15
    शेयर मार्केट: सावधानी रखें, जोखिम न लें।
    स्वास्थ्य: कमर व पीठ दर्द।
    लकी नंबर: 5
    शुभ रंग: हल्का हरा

    तुला (Libra)

    कैरियर: प्रमोशन या प्रशंसा मिलने की संभावना।
    लाभ/हानि: व्यापार में अच्छा लाभ।
    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:55–10:40
    शेयर मार्केट: रियल एस्टेट व इंफ्रा स्टॉक्स लाभ देंगे।
    स्वास्थ्य: मन शांत रहेगा।
    लकी नंबर: 7
    शुभ रंग: नीला

    वृश्चिक (Scorpio)

    कैरियर: बड़े फैसले के लिए बेहतर दिन।
    लाभ/हानि: निवेश में लाभ के योग।
    शुभ मुहूर्त: शाम 3:10–3:55
    शेयर मार्केट: एनर्जी सेक्टर में लाभ के अच्छे संकेत।
    स्वास्थ्य: रक्तचाप नियंत्रित रखें।
    लकी नंबर: 8
    शुभ रंग: मैरून

    धनु (Sagittarius)

    कैरियर: नए काम की शुरुआत के लिए उत्तम।
    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत।
    शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:15–3:05
    शेयर मार्केट: लांग टर्म निवेश फायदेमंद।
    स्वास्थ्य: बीपी/शुगर नियंत्रण में रखें।
    लकी नंबर: 1
    शुभ रंग: पीला

    मकर (Capricorn)

    कैरियर: मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में स्थिरता।
    लाभ/हानि: बचत बढ़ेगी, बड़े खर्च से बचें।
    शुभ मुहूर्त: सुबह 11:20–12:00
    शेयर मार्केट: बैलेंस्ड पोर्टफोलियो रखें।
    स्वास्थ्य: घुटनों में दर्द संभव।
    लकी नंबर: 8
    शुभ रंग: ग्रे

    कुंभ (Aquarius)

    कैरियर: ऑफिस में आपकी बातों का महत्व बढ़ेगा।
    लाभ/हानि: अचानक लाभ संभव।
    शुभ मुहूर्त: शाम 6:30–7:10
    शेयर मार्केट: टेक्नोलॉजी स्टॉक्स लाभ देंगे।
    स्वास्थ्य: माइग्रेन से बचें।
    लकी नंबर: 11
    शुभ रंग: बैंगनी

    मीन (Pisces)

    कैरियर: रचनात्मक कार्यों में सफलता।
    लाभ/हानि: धन लाभ, पर परिवार में खर्च बढ़ेगा।
    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:00–1:50
    शेयर मार्केट: डिफेंस/PSU स्टॉक्स अच्छे रहेंगे।
    स्वास्थ्य: गले में समस्या हो सकती है।
    लकी नंबर: 3
    शुभ रंग: समुद्री नीला

    #Horoscope #HoroscopeForToday #November292025 #DailyHoroscope #ZodiacSigns #Astrology #AstrologyDaily #CosmicEnergy #FortuneTelling #AstrologicalInsights #FuturePredictions #DailyAstrology #HoroscopeReading #Tarot #StarsAlign #LoveHoroscope #CareerHoroscope #MonthlyHoroscope #CelestialEvents #SpiritualGuidance

  • f13f6eb6a4e035c527d659ca8e9c4e881762347029275957_original.jpg
    28/11/25

    जनता अब काम करने वाली पार्टी व काम करने वाले नेता को मानती है जो भाजपा व नरेंद्र मोदी है : मंत्री अनिल विज

    जे कुमार, सिरसा 28 नवम्बर : - एसआईआर मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी बिहार चुनाव में देखा कि राहुल गांधी ने उलटा सीधा होकर जितना जोर लगा सकते थे लगाया, मगर जनता ने इन्हें रिजेक्ट कर दिया, जनता अब काम करने वाली पार्टी व काम करने वाले नेता को मानती है और भाजपा व नरेंद्र मोदी है।

    खिलाड़ियों की मृत्यु पर दुख, मामले में जांच होगी व दोषी पर कार्रवाई होगी : अनिल विज

    प्रदेश में खिलाड़ियों की मौत के मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि दो खिलाड़ियों की जो मृत्यु हुई है उसका उन्हें दुख है जिसकी जांच होगी और जो दोषी होगा उसपर कार्रवाई होगी।

    एक समय पंजाब देश का सबसे उन्नत राज्य था आज वह सबसे ज्यादा कर्जे में दबा है : अनिल विज

    वहीं हरियाणा में खिलाड़ियों की मौत के मामले में पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान पर पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि भगवंत मान अपने प्रदेश की तो बात करते नहीं है कि उनके प्रदेश में क्या हो रहा है, उनके प्रदेश की क्या हालत है। एक समय में पंजाब देश का सबसे उन्नत राज्य था आज वह सबसे ज्यादा कर्जे में दबा है, भगवंत मान को यह तो नजर नहीं आता।

    मैनें कभी भी कुछ भी बनने की चाहत नहीं रखी : अनिल विज

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि मैनें कभी भी कुछ भी बनने के लिए चाहत नहीं रखी। जब यह मंत्रालय बंटते है और मुख्यमंत्री व मंत्री बनाए जाते हैं, वह आज तक कभी दिल्ली नहीं गए क्योंकि मुझे नहीं मांगना है। उन्हें पार्टी उनकी काबलियत देखकर जो दायित्व देगी वह निर्वाह करेंगे। इसलिए उन्होंने कभी इस बात की चाहत नहीं रखी है।

    #ambala #sirsa #anilvij #bjpharyana #narendra-modi-minister-anil-vij #people-now-believe

  • 405edbf1-49b4-45b7-88fd-3fd4cd181f4d_1763970273.jpeg
    28/11/25

    गाड़ी नहीं मिलने के मामले में किसी का भी कोई दोष नहीं : अनिल विज

    जे कुमार, सिरसा 28 नवम्बर : कुरुक्षेत्र में गीता जयंती महोत्सव के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज को गाड़ी नहीं मिलने के प्रश्न पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि इसमें किसी का भी कोई दोष नहीं है। प्रशासन का भी दोष नहीं है, उनका कुरुक्षेत्र जाने का कोई कार्यक्रम नहीं था। मुझे तो न्यौता भी नहीं था, वह अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी का स्वागत करने गए थे। रक्षा मंत्री ने हेलीकॉप्टर में बैठते ही मुझे भी कुरुक्षेत्र जाने का अनुरोध किया और वह रक्षामंत्री के साथ हेलीकॉप्टर में चले गए और कुरुक्षेत्र में उनकी कार में बैठकर ब्रह्मसरोवर चले गए। आगे कार में कोई और बैठ गया, बस इतनी सी बात थी जिसमें किसी का कोई दोष नहीं है।

    #ambala #sirsa #news #haryana #bjpharyana #rajnathsingh #geetajayanti #anilvij

  • download (1).jpg
    28/11/25 |

    कष्ट निवारण समिति बैठक में कुल 17 शिकायतें आई, शिकायत पर दो कर्मी सस्पेंड किए जिनमें एक पुलिस कर्मी व एक बिजली कर्मी शामिल है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    जे कुमार, सिरसा 28 नवम्बर : - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने आज सिरसा में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इसके उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आज बैठक में 17 शिकायतें आई है, जिनमें से छह हल कर दी गई है और 11 अगले बैठक में रखी जाएगी जिनमें जानकारी मांगी गई है। शिकायतों के आधार पर आज दो कर्मियों को सस्पेंड किया गया है जिनमें एक पुलिस कर्मी शामिल है जबकि दूसरा बिजलीकर्मी है।

    उन्होंने कहा वह शिकायतों के आधार पर इंसाफ करते है और जिसने गलत कार्य किया है उसके खिलाफ कार्रवाई तो होगी। आज 31 पेड़ काटने के आरोप लगाए गए मगर इस मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है जोकि मौके पर जाकर देखेगी। यदि गड़बड़ी मिली तो वह उसपर भी एक्शन लेंगे।

    #anilvij #news #Bjpharyana #Grievance Redressal Committee meeting #two-employees-suspended

  • 1000242679.jpg
    28/11/25 |

    ताज़ा बॉलीवुड तथा मनोरंजन समाचार 28 नवंबर 2025

    #LatestBollywood #BollywoodNews #EntertainmentNews #BollywoodUpdates #CelebrityNews #BollywoodEntertainment #FilmIndustry #MovieReview #BollywoodMovies #LatestInBollywood #IndianCinema #BollywoodBuzz #November2025 #EntertainmentBuzz #NewReleases #RedCarpet #StarBuzz #FilmFacts #BollywoodLife

  • Screenshot 2025-11-28 164903.png
    28/11/25 |

    सिरसा कष्ट निवारण समिति की बैठक में उमड़ी भीड़, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सभी शिकायतें सुनीं

    जे कुमार, सिरसा, 28 नवम्बर : हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में सिरसा में आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक में अपनी शिकायतें और व्यक्तिगत मुद्दे रखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मंत्री विज ने मौके पर उपस्थित सभी लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों को सुना जाएगा। उन्होंने किसी को भी निराश नहीं किया और व्यक्तिगत रूप से सभी शिकायतें लीं।

    अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश : शिकायतों की सुनवाई के दौरान, मंत्री अनिल विज ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्राप्त हुई शिकायतों को गंभीरता से लें और उन पर तत्काल कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि कष्ट निवारण समिति की बैठकों का उद्देश्य यही है कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान त्वरित और पारदर्शी तरीके से हो सके। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के समाधान की प्रगति रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। यह बैठक लोगों को अपनी समस्याओं को सीधे सरकार के प्रतिनिधि तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुई।

    #sirsa #News #haryana #anilvij #bjpharyana

  • image001S689.jpg
    28/11/25 |

    हिंद-प्रशांत और ग्‍लोबल साउथ के देश भारत को एक विश्वसनीय साझेदार के रूप में देखते हैं: चाणक्य रक्षा संवाद में रक्षा मंत्री

    आरएस अनेजा, 28 नवम्बर नई दिल्ली - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 28 नवंबर, 2025 को नई दिल्ली में ‘परिवर्तन के लिए सुधार- सशक्त, सुरक्षित और विकसित भारत' विषय पर आयोजित चाणक्य रक्षा संवाद में कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि, तकनीकी क्षमताओं और विदेश नीति ने देश को बदलते वैश्विक परिवेश में संतुलन और जिम्मेदारी की आवाज बना दिया है।

    इसलिए हिंद-प्रशांत और ग्‍लोबल साउथ के देश हमें एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत सभ्यतागत मूल्यों में निहित जिम्मेदारी, रणनीतिक स्वायत्तता और आत्मविश्वास की भावना के साथ आज की वैश्विक चर्चाओं को आकार दे रहा है और इसने जो वैश्विक विश्वास अर्जित किया है, वह महत्‍वपूर्ण सुधारों और राष्ट्रों की संप्रभुता के सम्मान और नियम-आधारित व्यवस्था के लिए इसके निरंतर रुख के कारण है।

    रक्षा मंत्री ने कहा कि भू-राजनीतिक अनिश्चितता और आतंकवाद, चरमपंथी तत्वों को सीमा पार से समर्थन, यथास्थिति को बदलने के प्रयास, समुद्री दबाव और सूचना युद्ध जैसी चुनौतियों के लिए निरंतर सतर्कता और उद्देश्य की स्पष्टता की आवश्यकता है और सुधार, विकल्प से ज्‍यादा रणनीतिक आवश्यकता बनते जा रहे हैं।

    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सशक्त, सुरक्षित और विकसित भारत के निर्माण के लिए उठाए गए कदमों का उल्‍लेख करते हुए कहा कि सुधार संस्थानों की अनुकूलन क्षमता को मजबूत करते हैं, सशस्त्र बलों की क्षमता बढ़ाते हैं और राष्ट्र को अपना भाग्य स्वयं गढ़ने का आत्मविश्वास देते हैं।

  • Pic(6)CUWV.jpeg
    28/11/25 |

    आईएनएस विक्रांत और आईएनएस उदयगिरी ने श्रीलंका नौसेना द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू 2025 में भाग लिया

    आरएस अनेजा, 28 नवम्बर नई दिल्ली - भारत का पहला स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत स्वदेशी रुप से निर्मित फ्रिगेट आईएनएस उदयगिरी के साथ, 27 से 29 नवंबर 2025 तक कोलंबो में श्रीलंका नौसेना द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू 2025 में भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्‍व कर रहा है। यह आयोजन श्रीलंका नौसेना की 75वीं वर्षगांठ समारोह का एक हिस्सा है और इसमें कई देशों के नौसेनिक जहाजों, प्रतिनिधिमंडलों और पर्यवेक्षकों की भागीदारी शामिल है।

    यह यात्रा दोनों जहाजों की पहली विदेश तैनाती को दर्शाती है और क्षेत्रीय समुद्री सहयोग को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। स्‍वदेशी रूप से निर्मित और राष्‍ट्र के गौरव आईएनएस विक्रांत की अंतर्राष्‍ट्रीय फ्लीट रिव्‍यू में पहली भागीदारी हिन्‍द महासागर क्षेत्र में भागीदार नौसेनाओं के साथ भारत के निरंतर जुड़ाव को उजागर करती है तथा सहयोग और अंतर संचालनीयता के माध्‍यम से शांति, स्थिरता और सुरक्षा को बढ़ावा देने पर भारत के ज़ोर देने को दर्शाती है।

    हाल ही में कमीशन किए गए आईएनएस उदयगिरी की भागीदारी भारत की उन्‍नत स्‍वदेशी जहाज निर्माण क्षमताओं तथा आईओआर में इसकी संतुलित, विस्‍तृत नौ‍सैनिक उपस्थिति को और प्रदर्शित करती है।

    कोलंबो में अपने ठहराव के दौरान ये जहाज प्रमुख प्रमुख आईएफआर कार्यक्रमों भाग लेंगे, जिनमें औपचारिक फ्लीट रिव्यू, सिटी पेरड, सामुदायिक आउटरीच गतिविधियां और पेशेवर नौसैनिक संवादों शामिल हैं। जनसंपर्क पहलों के हिस्‍से के रूप में ये जहाज आईएफआर 2025 के दौरान आगंतुकों के लिए भी खुले रहेंगे।

  • Photo--5.jpg
    28/11/25 |

    जे कुमार, अम्बाला 28 नवम्बर : एसडीएम दर्शन कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव से सम्बन्धित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होने बताया कि जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन 29 नवम्बर से 01 दिसम्बर तक रामबाग मैदान शिव मंदिर अम्बाला शहर में किया जाएगा, 29 नवम्बर को प्रात: हवन यज्ञ के साथ गीता जयंती महोत्सव का आगाज होगा। एसडीएम दर्शन कुमार आज कार्यक्रम स्थल का दौरा कर रहे थे।


    एसडीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव में अध्यात्म, कला एवं संस्कृति का अदभुत संगम नजर आएगा। कार्यक्रम में तीनों दिन लोक कलाकारों व स्कूली विद्यार्थियों द्वारा भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित मनमोहक व आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी।

    उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत 29 नवम्बर को उपायुक्त अजय सिंह तोमर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए हवन यज्ञ में आहुति डालेंगे तथा प्रदर्शनी का उदघाटन एवं अवलोकन करेंगे। इसी प्रकार 30 नवम्बर को रामबाग मैदान अम्बाला शहर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति रहेगी। कार्यक्रम के अंतिम रामबाग मैदान अम्बाला शहर में जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति रहेगी वहीं स्कूली विद्यार्थियों द्वारा श्लोकों का उच्चारण होगा, गीता के 18 अध्यायों के श्लोकों का उच्चारण कुरूक्षेत्र से लाईव प्रसारण देखने व सुनने को मिलेगा।  इसके उपरांत 01 दिसम्बर को नगर शोभायात्रा निकाली जाएगी। एसडीएम ने जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए शहरवासियों व आमजन से आग्रह किया है कि इस कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।


    बॉक्स:- एसडीएम दर्शन कुमार ने जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर कार्यक्रम स्थल का दौरा भी किया और यहां पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के दृष्टिगत सभी तैयारियां पूरी होनी चाहिए।

    #ambala #News #haryana #geetajayanati #

  • Photo--1.jpg
    28/11/25 |

    सोहन लाल डी.ए.वी शिक्षण महाविद्यालय में गीता जयंती पर जिला स्तरीय सेमिनार का हुआ आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 28 नवम्बर - श्रीमदभगवदगीता हमारा वैश्वीक ग्रन्थ है, श्रीमदभगवदगीता हम सबके लिए है, यदि हम अपने कर्तव्य , दायित्व, डयूटी को समझ लें, यह गीता का सार है। जीवन की सभी समस्याओं का हल श्रीमदभगवदगीता में है। यह अभिव्यक्ति एसडीएम दर्शन कुमार ने शुक्रवार को जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में सोहन लाल डी.ए.वी शिक्षण महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय एक दिवसीय सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि अपने सम्बोधन में कहे।

    यहां पहुंचने पर कालेज के प्रधानाचार्य डा. पूजा व कालेज के स्टाफगण ने मुख्य अतिथि के साथ-साथ वशिष्ठ अतिथि जी.एस. चोपडा को फूल-माला पहनाकर उनका भव्य अभिनंदन भी किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कालेज परिसर में प्रश्नोत्तरी के तहत चल रही प्रतियोगिता का भी अवलोकन किया और विद्यार्थियों को श्रीमदभगवदगीता की महत्वता बारे जानकारी दी।
    एसडीएम दर्शन कुमार ने इस मौके पर उपस्थित विद्यार्थियों व अन्य को सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने वर्षों पूर्व अर्जुन को जो गीता का उपदेश दिया था वह आज भी उतना ही सार्थक है।

    उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी श्रीमदभगवदगीता को पढ़ा है, उसका जीवन सफल हुआ है। श्रीमदभगवदगीता जीवन की पूंजी है, गीता में जन्म से लेकर कर्म करने बारे भी बताया गया है। गीता जीवन का मूल आधार है यह एक अदृश्य शक्ति है जो जीवन को महान बनाए रखने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा गीता की महत्वता बारे जो विचार रखे उसकी भी भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों द्वारा प्रश्नोत्तरी के तहत जो प्रश्र पूछे गए उनका भी बेबाकी से उत्तर देने की उन्होने प्रशंसा की।


    आयोजित सैमिनार में बी.एड. व एम.एड. के विद्यार्थियों वंशिका व मृदुला के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों ने सेमिनार में बढ़ चढ़ कर भाग लिया और गीता की महत्वता बारे सभी को विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर साहा स्थित राजकीय कालेज से आए डा. सुखबीर सिंह ने उपस्थित विद्यार्थियों को श्रीमदभगवदगीता एक पुस्तक मात्र नहीं है बल्कि वैश्वणीक ग्रन्थ है। श्रीमतदभगवदगीता भगवान का गीत है। प्रदेश सरकार द्वारा गीता जयंती महोत्सव का पूरे प्रदेश में आयोजन करने तथा कुरूक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयती महोत्सव का आयोजन किए जाने के लिए उन्होंने प्रशंसा की।

    उन्होंने इस मौके पर कहा कि गीता जयंती समारोह के तहत हमें यह संकल्प लेना है कि अपनी डयूटी तथा जो भी जिम्मेवारी मिली है उसका सही तरह से भली-भांति निर्वहन करना है। उन्होंने यह भी कहा कि श्रीमदभगवदगीता में यह भी लिखा है कि कर्म करो, फल की इच्छा मत करो, यानि हमें अपने दायित्व का भली-भांति निहर्वन करना है। उन्होंने यहां पर महाभारत के युद्ध के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी और श्लोकों के माध्यम से श्रीमदभगवदगीता को जीवन में आत्मसात करने के लिए भी प्रेरित किया।

    उन्होंने कहा कि श्रीमदभगवदगीता को हम अपने जीवन में धारण करके और उसके श्लोकों को आत्मसात करते हुए अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं।
    इस अवसर पर वशिष्ठ अतिथि जी.एस. चोपडा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी ने बेहतर तैयारी करते हुए श्रीमदभगवदगीता पर जो व्याख्यान किया है, वह काबिलेतारीफ है। उन्होंने कहा कि श्रीमदभगवदगीता के प्रत्येक श्लोक को हमें आत्मसात करते हुए अपने जीवन को सफल बनाना है।


    इस अवसर पर कालेज की प्रधानाचार्य डा. पूजा ने मुख्य अतिथि के साथ-साथ उपस्थित सभी का धन्यवाद किया और कहा कि जिला स्तरीय गीता सेमिनार का आज यहां पर जो आयोजन हुआ है उससे निसंदेह विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य को श्रीमदभगवदगीता के बारे में जानकारी मिली है। इस दौरान उन्होंने कालेज के विद्यार्थियों द्वारा नशे जैसी गतिविधियों से दूर रहें, उस बारे जो कार्य किए जा रहे हैं उस बारे भी मुख्य अतिथि को अवगत करवाया। मंच संचालन की भूमिका नेहा ने बखूबी निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक गण व गैर शिक्षक गण उपस्थित रहे।

    #ambala #news #geetajayanti #district-level-seminar #teaching-college

  • 1.jpg

    मंत्री अनिल विज के निर्देशों पर कड़ी कार्रवाई : छेड़खानी व हमला करने के 5 आरोपी बाजारों में पैदल चलाए

    अम्बाला, 28 नवम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के निर्देशों पर आज अम्बाला पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए युवती के साथ छेड़खानी व उसके माता-पिता पर हमला करने के आरोप 5 आरोपियों को 10 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है।

     

    दरअसल गुरुवार को युवती व उसके परिजनों ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज के समक्ष पेश होकर इस पूरे मामले की शिकायत दी थी और कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। हरकत में आई पुलिस ने रातों-रात छापेमारी करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस हाउसिंग बोर्ड चौकी से सभी आरोपियों को पैदल बाजारों से होते हुए मौका-ए-वारदात पर लेकर गई जहां सीन ऑफ क्राइम क्रिएट कर जांच की गई। इसके बाद पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश करेगी।

     

    मौके पर मौजूद अम्बाला छावनी के एसएचओ सुरेंद्र ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। अम्बाला छावनी का माहौल किसी को खराब करने नहीं दिया जाएगा।

  • nasha awarness chapra1.jpeg
    28/11/25 |

    अम्बाला पुलिस का गाँव काठगढ़ छपरा में विशेष जागरूकता अभियान: नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और महिला अधिकारों पर जानकारी

    जे कुमार, अम्बाला 28 नवम्बर - पुलिस अधीक्षक अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार, अम्बाला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे व्यापक जागरूकता अभियान के तहत थाना नग्गल क्षेत्र के गाँव काठगढ़ छपरा में महिलाओं और आमजन को महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। एनडीपीएस (NDPS) सैल की टीम ने उप निरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया।

    मुख्य फोकस और दिए गए निर्देश : - पुलिस टीम ने आमजन को निम्नलिखित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी | नशा मुक्ति: नशे से होने वाले दुष्प्रभावों और समाज पर उसके विनाशकारी प्रभाव के बारे में बताया गया। महिला सुरक्षा: महिलाओं के अधिकार, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम और आत्मरक्षा के उपाय बताए गए। साइबर जागरूकता: साइबर अपराधों से बचाव के तरीके और ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तुरंत क्या कदम उठाने चाहिए, इसकी जानकारी दी गई।

    यातायात नियम: सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक सिग्नल, ओवर स्पीड और शराब पीकर गाड़ी न चलाने के नियमों की पालना का आह्वान किया गया। सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन : पुलिस ने महिलाओं और आमजन को सुरक्षा और सहायता के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और मौके पर ही डायल-112 ऐप डाउनलोड करवाकर रजिस्ट्रेशन करवाया | विषय संपर्क माध्यम नंबर महिला सहायता डायल-112 / महिला हेल्पलाइन 112 / 1091 नशा संबंधी जानकारी एनसीबी मानस पोर्टल 1933 और 9050891508 साइबर धोखाधड़ी साइबर हेल्पलाईन 1930 |

    #ambala #News #crimereport #pecial-awareness #information-on-drug #cybersecurity #womensrights

  • Screenshot 2025-11-28 123211.png
    28/11/25 |

    मुख्यमंत्री नायब सैनी और रेल मंत्री वैष्णव ने की 'आत्मनिर्भर भारत रेल यात्री संपर्क अभियान' की शुरुआत

    जे कुमार, 28 नवम्बर : - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर संयुक्त रूप से 'आत्मनिर्भर भारत रेल यात्री संपर्क अभियान' की शुरुआत की।

    इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के संकल्प को जनता के बीच व्यापक रूप से पहुंचाना और देशवासियों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

    यात्रियों से सीधा संवाद : - मुख्यमंत्री सैनी ने स्वयं यात्रियों से संवाद किया और उन्हें आत्मनिर्भर भारत के विजन पर आधारित एक पत्र भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह अभियान केवल हरियाणा का नहीं, बल्कि पूरे देश का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह संदेश देश के हर कोने तक पहुंचाया जा रहा है, और इसी कड़ी में मंत्री, विधायक तथा पार्टी कार्यकर्ता भी इस संदेश को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।

    'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देने की अपील : - मुख्यमंत्री ने देश की आर्थिक प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 11 साल पहले देश की अर्थव्यवस्था धीमी थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने तेज गति से काम किया और आज देश आर्थिक मजबूती के नए आयाम छू रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण भारत अब वैश्विक महाशक्ति बनने की राह पर अग्रसर है।

    यात्रियों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हमें स्वदेशी संकल्प को आगे बढ़ाना है और देश को विकसित बनाने के लिए 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने यात्रियों से आग्रह किया कि वे स्थानीय और भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता दें, क्योंकि यह देश की अर्थव्यवस्था को गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की कुंजी है। यह अभियान भारतीय रेलवे के माध्यम से व्यापक जनसंपर्क स्थापित करने और नागरिकों को राष्ट्रीय विकास की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    #nayabsinghsaini #bjpharyana #news #haryana #chandigarh #railwaystation #bhartiyjantaparty cmharyana

  • WhatsApp Image 2025-11-26 at 2.41.43 PM.jpeg
    28/11/25 |

    जी.एम.एन. कॉलेज ने किया खालसा स्कूल के विद्यार्थियों के लिए एआई आधारित कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम आयोजित

    जे कुमार, अम्बाला 28 नवम्बर : - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला कैंट ने फरूका खालसा स्कूल के विद्यार्थियों के लिए एक कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम आयोजित किया, जिसका उद्देश्य उन्हें उभरती तकनीकों और उनके व्यावहारिक उपयोग से अवगत कराना था।

    कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि बदलते समय में विद्यार्थियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों की समझ बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि जी.एम.एन. कॉलेज छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने हेतु ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करता है।

    कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. गीता कौशिक (असिस्टेंट प्रोफेसर, कंप्यूटर एप्लीकेशंस) और डॉ. दिशा अरोड़ा (असिस्टेंट प्रोफेसर, मैनेजमेंट) रहीं। दोनों विशेषज्ञों ने छात्रों को एआई की मूल अवधारणाओं, उसकी बढ़ती प्रासंगिकता और करियर संभावनाओं के बारे में सरल और उपयोगी जानकारी दी। इंटरएक्टिव सत्र ने छात्रों के तकनीकी ज्ञान और समझ में महत्वपूर्ण वृद्धि की।

    #ambala #news #gmncollege #capacitybuilding #program #khalsaschoolstudents

  • 2024_2image_18_13_120977425roadsafety.jpg
    28/11/25 |

    अंबाला में धुंध के सीजन से पहले सड़क सुरक्षा पर DC सख्त: व्हाइट मार्किंग और रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश

    जे कुमार, अम्बाला, 28 नवम्बर : उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए आगामी घने कोहरे (धुंध) के सीजन को ध्यान में रखते हुए सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एसपी अजीत सिंह शेखावत, एसीयूटी राहुल कनवरिया, आरटीए सचिव सुशील कुमार, और एसडीएम विश्वजीत भारती उपस्थित रहे।

    उपायुक्त तोमर ने कहा कि धुंध के सीजन में सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए सभी विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सड़क सुरक्षा कार्यों पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने निम्नलिखित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया |

    दृश्यता उपकरण: सभी प्रमुख सड़कों पर व्हाइट रोड मार्किंग, पोल रिफ्लेक्टर, कैट-आई लगाना सुनिश्चित करें। वाहन सुरक्षा: कॉमर्शियल वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेपिंग करवाई जाए। सड़क की मरम्मत: सड़कों पर कहीं भी पैचवर्क या अन्य मरम्मत कार्य प्राथमिकता से किए जाएँ। ब्लैक स्पॉट्स: चिन्हित किए गए सभी ब्लैक स्पॉट्स से संबंधित सुधार कार्य तुरंत दुरुस्त किए जाएँ।

    उपायुक्त ने बेसहारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि सड़कों पर पशुओं को आने से रोकने के लिए ठोस और प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों पर पशु दिखने पर एनएचएआई हैल्पलाईन नम्बर 1033 पर कॉल करने के लिए आमजन को जागरूक करने को कहा।

    स्वास्थ्य विभाग को निर्देश: सड़क दुर्घटना पीड़ितों को समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में कोई देरी नहीं होनी चाहिए। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार देकर तुरंत ट्रामा सैंटर में रैफर किया जाए।

    उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल विभागों की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पुलिस विभाग को यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा, लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस का मकसद चालान काटना नहीं है, अपितु आमजन को नियमों के प्रति सचेत करते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

    पुलिस विभाग द्वारा जनवरी 2025 से अक्तूबर 2025 की अवधि के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर 1,04,339 चालान जारी किए गए, जिनकी कुल राशि 3 करोड़ 21 लाख 25 हजार है। परिवहन विभाग ने अकेले अक्तूबर 2025 माह में ओवरलोडिंग पर 141 चालान सहित कुल 92 लाख 7 हजार के चालान जारी किए। उन्होंने पुलिस विभाग को स्कूलों व कॉलेजों में जागरूकता कैंप लगाकर युवाओं को यातायात नियमों के प्रति सचेत करने का भी निर्देश दिया।

    #ambala #roadsafety #dcambala #dc-tightens-road-safety #markings-and-reflectors #road-safety-in-ambala

  • download.jpg
    28/11/25 |

    सर्दी से बचाव के लिए प्रशासन मुस्तैद: अंबाला उपायुक्त ने रैन बसेरों में बेहतर व्यवस्था के दिए निर्देश

    जे कुमार, अम्बाला 28 नवम्बर :- उपायुक्त अजय सिंह तोमर की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में सर्दी के मौसम में जरूरतमंद एवं बेघर व्यक्तियों के लिए रैन बसेरों में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्दी के  मौसम को ध्यान में रखते हुए नगर निकाय, रैडक्रास सोसायटी एवं अन्य संबंधित विभाग अभी से पूरी तैयारी सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर न हो।

    उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम जरूरतमंद लोगों की सेवा करना प्रशासन के साथ-साथ आमजन का नैतिक  कर्तव्य है, इसलिए संबंधित विभाग सभी रैन बसेरों में व्यवस्थाएं समय रहते पुरा करवाना सुनिश्चित करें।


    उपायुक्त ने बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों से जिलें में रैन बसेरा बारें विस्तार से जानकारी लेते हुए संबंधित को निर्देश दिए कि कि रैन बसेरों में पर्याप्त साफ-सुथरे और गर्म कंबल, गद्दे व बिस्तर उपलब्ध होने चाहिए और इससे संबंधी सभी जरूरी सामान पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। हर रैन बसेरे में विजिटर रजिस्टर में उचित एंट्री की जाए।

    बिजली, पेयजल, स्वच्छ शौचालय, रोशनी और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाए। ठंड के मौसम में रात के समय कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति खुले में न हो, इसके लिए सम्बन्धित विभाग कार्य करे और उन्हें रैन बसेरों में आश्रय उपलब्ध करवाने का कार्य करे। इसके साथ-साथ रैन बसेरों के बाहर बोर्ड भी चश्पा करवाएं ताकि जरूरतमंद लोगों को रैन बसेरों ेक बारे में जानकारी मिल सके।

    उन्होने पुलिस विभाग के साथ-साथ संबंधित विभाग को रात के समय समय समय पर सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए ताकि कोई खुले आसमान में न सो रहा हो। उन्होंने ठण्ड के मौसम में ऑपन बर्निग जैसी घटनाओं पर भी संबंधित विभाग को विशेष रूप निगरानी करने के निर्देश दिए।


      उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड के मौसम में बाहर न रहे, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं रैन बसेरों में होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रैन बसेरों का निरीक्षण करने और वहां पर यदि कोई कमी है तो उसे भी प्राथमिकता के आधार पर दुरूस्त करने के निर्देश दिए।


    इस मौके पर एसीयूटी राहुल कनवरिया, नगराधीश अभिषेक गर्ग, एसडीएम शिवजीत भारती, एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम विनेश कुमार, डीएसपी विजय कुमार, डीआरओ राजेश ख्यालिया, सचिव रैड क्रॉस विजय लक्ष्मी के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें ।

    #ambala #News #dcambala #night-shelters #protect-against-cold

  • 1000152895.png
    28/11/25 |

    आज का राशिफल 28 नवंबर 2025

    Ni♈ मेष (Aries)

    कैरियर: नए कामों में तेजी दिखेगी। प्रमोशन के संकेत।

    लाभ-हानि: मध्यम लाभ, कोई बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें।

    शुभ मुहूर्त: 11:20 AM – 1:00 PM

    शेयर मार्केट: बैंकिंग व FMCG सेक्टर अच्छा।

    स्वास्थ्य: थकान और सिरदर्द।

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: लाल

    ---

    ♉ वृषभ (Taurus)

    कैरियर: किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद।

    लाभ-हानि: धन लाभ की स्थिति मजबूत।

    शुभ मुहूर्त: 2:40 PM – 4:00 PM

    शेयर मार्केट: मिड-कैप में लाभ संभव।

    स्वास्थ्य: कमर दर्द बढ़ सकता है।

    लकी नंबर: 9

    शुभ रंग: सफेद

    ---

    ♊ मिथुन (Gemini)

    कैरियर: मल्टी-टास्किंग से फायदा।

    लाभ-हानि: खर्च बढ़ेगा लेकिन काम पूरे होंगे।

    शुभ मुहूर्त: 10:15 AM – 12:00 PM

    शेयर मार्केट: IT व टेक सेक्टर बेहतर।

    स्वास्थ्य: गैस-एसिडिटी।

    लकी नंबर: 3

    शुभ रंग: हरा

    ---

    ♋ कर्क (Cancer)

    कैरियर: पुराने काम पूरे होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

    लाभ-हानि: आर्थिक स्थिति स्थिर।

    शुभ मुहूर्त: 4:15 PM – 5:30 PM

    शेयर मार्केट: सतर्कता आवश्यक, बड़ा निवेश न करें।

    स्वास्थ्य: माइग्रेन।

    लकी नंबर: 2

    शुभ रंग: सफेद

    ---

    ♌ सिंह (Leo)

    कैरियर: नई जिम्मेदारी मिलेगी। लीडरशिप मजबूत।

    लाभ-हानि: धन लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

    शुभ मुहूर्त: 1:40 PM – 3:00 PM

    शेयर मार्केट: ऑटो सेक्टर में बढ़त।

    स्वास्थ्य: एनर्जी बढ़िया।

    लकी नंबर: 7

    शुभ रंग: सुनहरा

    ---

    ♍ कन्या (Virgo)

    कैरियर: प्रोजेक्ट में सफलता।

    लाभ-हानि: आय में वृद्धि।

    शुभ मुहूर्त: 9:45 AM – 11:05 AM

    शेयर मार्केट: फ्यूचर्स व ऑप्शन्स में लाभ।

    स्वास्थ्य: घुटनों में दर्द।

    लकी नंबर: 4

    शुभ रंग: हरा

    ---

    ♎ तुला (Libra)

    कैरियर: ऑफिस में नए अवसर।

    लाभ-हानि: अपेक्षित लाभ।

    शुभ मुहूर्त: 3:30 PM – 4:45 PM

    शेयर मार्केट: फार्मा सेक्टर ठीक।

    स्वास्थ्य: स्किन एलर्जी।

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: नीला

    ---

    ♏ वृश्चिक (Scorpio)

    कैरियर: तनाव रहेगा, धैर्य रखें।

    लाभ-हानि: बड़े निवेश से बचें।

    शुभ मुहूर्त: 12:20 PM – 1:40 PM

    शेयर मार्केट: वोलाटिलिटी अधिक।

    स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखें।

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: मरून

    ---

    ♐ धनु (Sagittarius)

    कैरियर: इंटरव्यू/मीटिंग में सफलता।

    लाभ-हानि: धन आगमन।

    शुभ मुहूर्त: 8:50 AM – 10:15 AM

    शेयर मार्केट: PSU सेक्टर अच्छा।

    स्वास्थ्य: पेट संबंधी समस्या।

    लकी नंबर: 1

    शुभ रंग: पीला

    ---

    ♑ मकर (Capricorn)

    कैरियर: कार्यस्थल पर सराहना।

    लाभ-हानि: स्थिर लाभ।

    शुभ मुहूर्त: 5:10 PM – 6:30 PM

    शेयर मार्केट: धातु (Metal) सेक्टर मजबूत।

    स्वास्थ्य: नींद की कमी।

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: काला

    ---

    ♒ कुंभ (Aquarius)

    कैरियर: नई योजनाओं पर काम शुरू होगा।

    लाभ-हानि: मध्यम लाभ।

    शुभ मुहूर्त: 9:10 AM – 10:30 AM

    शेयर मार्केट: टेलीकॉम व ऊर्जा क्षेत्र ठीक।

    स्वास्थ्य: हल्का बुखार/जुकाम।

    लकी नंबर: 22

    शुभ रंग: आसमानी

    ---

    ♓ मीन (Pisces)

    कैरियर: रचनात्मक कार्य में सफलता।

    लाभ-हानि: अचानक लाभ की संभावना।

    शुभ मुहूर्त: 2:10 PM – 3:30 PM

    शेयर मार्केट: स्मॉल-कैप में लाभ।

    स्वास्थ्य: पैरों में दर्द।

    लकी नंबर: 9

    शुभ रंग: पीला/नीला

    ---

    #TodaysHoroscope #November282025 #AstrologyInsights #ZodiacSigns #HoroscopeReading #Astrology2025 #DailyHoroscope #AstrologicalUpdates #CosmicGuidance #StarSignPredictions # HoroscopeForecast #DivineEnergy #CelestialInsights #AstrologyLovers #SpiritualJourney #Tarot #Manifestation #HoroscopeJournal #DailyAstrology

  • 1000236697.jpg
    27/11/25 |

    26 नवंबर 2025 को, भारत के शहर Ahmedabad को 2030 के Commonwealth Games के आयोजन के लिए औपचारिक रूप से चुना गया है

    #Ahmedabad2025 #CommonwealthGames2030 #Ahmedabad #SportsEvents #India #GameOn #SportsHost #Cwg2025 #HostCity #MajorEvents #AhmedabadSport #CommonwealthPride #IndiaHost #Athletics #SportsHistory #CulturalCelebration #CityOfSports #FutureGames #CelebratingSport

  • Pic 1.jpeg
    27/11/25 |

    34 करोड़ रुपए की लागत से बिजली व्यवस्था में होगा सुधार ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध व बेहतर तरीके से बिजली मिले : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज बिजली निगम के नए भवन का मुआयना किया, सब डिवीजन नंबर एक व दो एसडीओ के अलावा, एक्सईएन कार्यालय भी नए भवन में होगा

    अम्बाला, 27 नवम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि 34 करोड़ रुपए की लागत से जर्जर हालत में ट्रांसफार्मर, खंभे, फीडरों में सुधार, तारों के गुच्छे या लटकती तारों के साथ-साथ जो भी अन्य आवश्यक कार्य हैं उन्हें ठीक करने का काम किया जाएगा ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से और बेहतर तरीके से बिजली मिल सके।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज वीरवार देर शाम 12 क्रास रोड अम्बाला छावनी स्थित उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के नए भवन का मुआयना कर रहे थे। इससे पहले कैबिनेट मंत्री अनिल विज का यहां पहुंचने पर बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता व अन्य अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर बताया कि 12 क्रास रोड पर बिजली निगम का पुराना कार्यालय होता था लेकिन आज यहां पर सभी सुविधाओं से युक्त बिजली निगम कार्यालय बनाया गया है जिसमें सब डिवीजन नंबर एक व दो के एसडीओ कार्यालय के साथ-साथ एक्सईएन कार्यालय भी है। यहां पर बिजली उपभोक्ताओं के बिल भरने के लिए विंडो के साथ-साथ बिजली संबधी शिकायत दर्ज करवाने के लिए भी विंडो स्थापित की गई है ताकि उपभोक्ताओं का किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने यह भी बताया कि यहां पर लिफ्ट की सुविधा के साथ-साथ कार्यालय के कर्मचारियों के लिए भी कमरों की व्यवस्था है।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस भवन के बनने से बिजली उपभोक्ताओं को काफी सुविधा मिलेगी। लोग सुगमता से यहां पर आकर अपने कार्यों को करवा सकेंगे। पहले अलग-अलग जगहों पर कार्यालय होने से लोगों को काफी परेशानी होती थी लेकिन अब उन्हें इन परेशानियों से निजात मिलेगी।

    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बिजली निगम द्वारा लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधा मिले इस दिशा में काम किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत जो भी उपभोक्ता सौलर लगवाना चाहता है उसे सबसीडी की सुविधा भी दी जा रही है।

    इस मौके पर अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल, कार्यकारी अभियंता विकास दीप शर्मा, नगर परिषद के उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, भाजपा पदाधिकारी रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिन्द्रा, प्रवेश शर्मा, संजीव सोनी, बी.एस. बिन्द्रा, एडवोकेट सीएस बिन्द्रा, डा. लोंगिया, विजय धीमान, सुनील नदारिया सहित बिजली निगम के अन्य कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।

    #anilvij #ministeranilvij #uhbvn #energy #ambalacantt #solarenergy

  • download (2).png
    27/11/25

    रोहतक का 'सिरतार' संस्थान बनेगा अत्याधुनिक: दिव्यांग बच्चों के लिए अर्ली डायग्नोसिस और ट्रीटमेंट की मिलेंगी सुविधाएँ

    जे कुमार, चंडीगढ़, 27 नवम्बर : हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने घोषणा की है कि रोहतक स्थित स्टेट इंस्टिट्यूट फॉर रिहैबिलिटेशन, रिसर्च एंड ट्रेनिंग (सिरतार) को 'स्टेट ऑफ द आर्ट' यानी अत्याधुनिक संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्थान को मजबूत आधारभूत संरचना और आधुनिक सुविधाओं से लैस कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी।

    नोडल एजेंसी के रूप में होगा विकसित : मंत्री कृष्ण बेदी ने आज चंडीगढ़ में सिरतार संस्थान के अधिकारियों संग शासी निकाय की सातवीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों के लिए महत्वपूर्ण सुविधाएँ, जैसे:

    • अर्ली डायग्नोसिस (जल्दी पहचान)

    • असेसमेंट (मूल्यांकन)

    • थैरेपी

    • ट्रीटमेंट

    ये सभी सुविधाएँ सिरतार संस्थान में उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके साथ-साथ, इस संस्थान को प्रदेश में दिव्यांग बच्चों से जुड़े विषयों के लिए नोडल एजेंसी के रूप में विकसित किया जाएगा।

    नए पाठ्यक्रम और कर्मचारियों को लाभ : बेदी ने अधिकारियों के साथ संस्थान में नए पाठ्यक्रम आरम्भ करने पर चर्चा की और इसके लिए मसौदा (ड्राफ्ट) तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिरतार संस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर लाने के लिए रोड मैप तैयार करने की बात कही और राज्य सरकार की ओर से हर तरह की वित्तीय सहायता और सहयोग का आश्वासन दिया।

    बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सिरतार संस्थान में लंबे समय से कार्यरत ग्रुप सी और ग्रुप डी कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोज़गार निगम के अंतर्गत रजिस्टर किया जाएगा। गौरतलब है कि सिरतार संस्थान पिछले कई वर्षों से विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए शिक्षा और पुनर्वास सुविधाएँ प्रदान कर रहा है। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव जी. अनुपमा, निदेशक प्रशांत पवार, रोहतक डिवीज़न के आयुक्त राजीव रतन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और सिरतार संस्थान के प्रिंसिपल एडी पासवान भी उपस्थित थे।

    #ambala #News #chandigarh #rohtaks-sirtar-institute #state-of-the-art-facilities #children-with-disabilities

  • licensed-image.jpg
    27/11/25 |

    फरीदाबाद में 'द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स' का 40वां राष्ट्रीय सम्मेलन 3 दिसंबर से: IoT और स्मार्ट कनेक्टिविटी पर होगा फोकस

    जे कुमार, चंडीगढ़, 27 नवम्बर : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद में 3 और 4 दिसंबर 2025 को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर्स का 40वां राष्ट्रीय सम्मेलन और राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होने जा रहा है। यह दो दिवसीय प्रतिष्ठित आयोजन द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) (IEI) के फरीदाबाद स्थानीय केंद्र द्वारा किया जा रहा है।

    सम्मेलन की थीम और उद्देश्य : - इस वर्ष के आयोजन की मुख्य थीम है: आईओटी एवं सेंसर एम्बेडेड आईओटी: स्मार्ट कनेक्टिविटी को गति प्रदान करना। आई.ई.आई. देश का सबसे बड़ा बहु-विषयी इंजीनियरिंग पेशेवर संगठन है, जिसमें 15 इंजीनियरिंग संभागों के अंतर्गत 2.5 लाख से अधिक सदस्य हैं। आई.ई.आई. फरीदाबाद सेंटर के अध्यक्ष इंजी. आई.एस. ओबेरॉय ने बताया कि फरीदाबाद सेंटर को पहली बार इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करने का अवसर मिला है।

    उद्योग और शिक्षा का संगम : - इस आयोजन में देश भर से प्रमुख शिक्षाविद्, उद्योग जगत के पेशेवर, शोधकर्ता एवं छात्र भाग लेंगे। यह सम्मेलन इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) तथा सेंसर-एकीकृत प्रणालियों में नवीनतम शोध प्रस्तुत करने का प्रमुख मंच होगा, जो एक सतत भविष्य की दिशा निर्धारित कर रही हैं।

    फरीदाबाद, जो भारत के सबसे बड़े औद्योगिक कॉरिडोर में से एक है, में ऑटोमोटिव, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनरी एवं विनिर्माण क्षेत्रों की मजबूत उपस्थिति है। इस पृष्ठभूमि में, यह सम्मेलन शिक्षण और उद्योग के बीच सार्थक संवाद का अवसर प्रदान करेगा। इसमें आईओटी की अपार संभावनाओं की खोज के साथ-साथ स्केलेबिलिटी, साइबर सिक्योरिटी एवं अफोर्डेबिलिटी जैसी महत्वपूर्ण चुनौतियों पर भी गहन विचार-विमर्श होगा।

    राष्ट्रीय योजनाओं से जुड़ाव : आई.ई.आई. फरीदाबाद सेंटर के मानद सचिव प्रो. प्रदीप डिमरी ने बताया कि सम्मेलन की थीम राष्ट्रीय प्रमुख योजनाओं – डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत तथा स्मार्ट सिटी मिशन – के साथ पूर्णतः जुड़ी हुई है, जिससे तकनीकी आत्मनिर्भरता एवं औद्योगिक आधुनिकीकरण को बल मिलेगा। आयोजन में तकनीकी शोध-पत्र प्रस्तुति, पैनल चर्चा तथा प्रायोगिक कार्यशालाएं शामिल होंगी जो युवा इंजीनियरों को प्रेरित करेंगी। सम्मेलन में कुल 65 शोध-पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे, और छात्रों के नवाचारी प्रोजेक्ट्स का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

  • WhatsApp Image 2025-11-27 at 5.33.46 PM.jpeg
    27/11/25 |

    हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण का गोवा दौरा: विधायी और विकास योजनाओं पर गोवा के CM व स्पीकर से चर्चा

    जे कुमार, चंडीगढ़ 27 नवम्बर : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने पणजी पहुंचकर गोवा का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और गोवा विधान सभा अध्यक्ष डॉ. गणेश गांवकर से मुलाकात कर अनेक महत्वपूर्ण विधायी और सामाजिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

    विधायी संरचना और विकास योजनाओं पर फोकस :- श्री कल्याण ने गोवा प्रवास के दौरान गोवा विधान सभा परिसर और सिविल सचिवालय का भी अवलोकन किया। उनकी चर्चा का मुख्य केंद्र दोनों राज्यों में अपनाए जा रहे विधायी प्रक्रियाएँ (Legislative Processes) और प्रदेश के विकास की योजनाएँ (Development Schemes) रहीं। इस मुलाकात से दोनों राज्यों को बेहतर प्रशासनिक और विधायी मॉडलों का आदान-प्रदान करने का अवसर मिला।

    विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने गोवा विधान सभा अध्यक्ष डॉ. गणेश गांवकर के लंबे और संघर्षपूर्ण राजनीतिक सफर की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. गांवकर का अनुभव वास्तव में प्रेरणादायक है।

    विकास की दिशा में सहयोग पर बल : दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि राज्यों के बीच ऐसे संवाद और मुलाक़ातें न केवल द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करती हैं, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थानों को सशक्त बनाने और नागरिकों को प्रभावी शासन देने में भी सहायक होती हैं।

    कल्याण का यह दौरा हरियाणा सरकार की उस पहल का हिस्सा है जिसके तहत विभिन्न राज्यों के साथ सर्वोत्तम कार्यप्रणाली साझा की जा रही है ताकि हरियाणा में सुशासन और विकास की गति को और तेज किया जा सके। इस मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के नेताओं ने भविष्य में भी ऐसे संपर्क बनाए रखने और एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने पर जोर दिया।

    #ambala #news #haryana #goa #bjpharyana

  • download.jpg
  • Screenshot 2025-11-27 165627.png
    27/11/25 |

    सिलेंडर फटने से भीषण धमाका, डीज़ल भरा होने से आग हुई विकराल, बच्चे समेत दो की दर्दनाक मौत

    जे कुमार, अंबाला 27 नवम्बर :- अम्बाला शहर में मंगलवार एक घर में सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया। घर में बड़ी मात्रा में डीज़ल रखा होने के कारण धमाका कुछ ही सेकंड में भीषण आग में बदल गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक डेढ़ साल के बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक 13 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे रेफर कर दिया गया।

    घटना अंबाला शहर की फ्रेंड्स कॉलोनी की है, जहां घर में अचानक सिलेंडर फटने के बाद बड़ा ब्लास्ट हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घर में गच्चक बनाने का काम होता था। धमाके के बाद आग इतनी तेज़ी से फैली कि आसपास के घर भी इसकी चपेट में आ गए। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।

    जब हादसा हुआ, उस समय घर में तीन लोग मौजूद थे। फायर ब्रिगेड टीम ने उन्हें बाहर निकाल नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 1.5 साल के बच्चे और 32 वर्षीय महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से झुलसी 13 वर्षीय बच्ची को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जोरदार धमाके के तुरंत बाद आग भड़क उठी, क्योंकि घर में बड़ी मात्रा में डीज़ल रखा हुआ था। इससे आग ने कुछ मिनटों में ही विकराल रूप ले लिया।

    नागरिक अस्पताल की डॉक्टर अदिति ने पुष्टि करते हुए बताया कि तीन लोग आग में झुलसकर लाए गए थे, जिनमें से दो की मौत हो गई है। मौके पर पहुंचे एसडीएम दर्शन कुमार ने बताया कि हादसा सिलेंडर फटने की वजह से हुआ है। तीनों घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया था।

    फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही एक के बाद एक चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने कहा कि तेज़ आग और घर में डीज़ल मौजूद होने के कारण हालात बेहद चुनौतीपूर्ण थे। हादसे ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी, वहीं मां के सामने दो बच्चों की मौत से माहौल गमगीन हो गया है। पुलिस और प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

    #ambala #News #cylinder-burst #child-died-tragically #diesel-filled-cylinder-caused-a-massive-fire

  • WhatsApp Image 2025-11-27 at 4.16.50 PM.jpeg

    दंपत्ति व बेटी से मारपीट मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, एसएचओ से बोले लड़कियां शहर में आ-जा न सके, मैं अपने शहर में ये होने नहीं दूंगा

    अम्बाला/चंडीगढ़, 27 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज जनसमस्याएं सुनते हुए युवती व उसके परिवार से हुई मारपीट मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए कैंट थाने के एसएचओ को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “मैं अपने शहर में ये नहीं होने दूंगा, लड़कियां शहर में आ-जा न सके, ये मेरे और तेरे लिए मरना है”।

    उन्होंने कहा जिन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाए और मामले में सख्त कार्रवाई की जाए।

    इससे पहले ऊर्जा मंत्री अनिल विज के समक्ष अम्बाला छावनी हाउसिंग बोर्ड निवासी दंपत्ति ने मंत्री विज को अपनी शिकायत दी थी। दंपत्ति ने बताया कि उनकी बेटी गत शाम कोचिंग सेंटर से घर वापस लौट रही थी, तभी दो युवकों ने उनकी बेटी का पीछा गया और गाली-ग्लोच की। इसपर युवती ने माता-पिता को तुरंत फोन करके मौके पर बुला लिया। युवती के पिता ने बताया कि उन्होंने मौके से डॉयल 112 को फोन कर पुलिस बुलाई, कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची मगर इससे पहले ही युवकों ने परिवार के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद वह रात्रि सिविल अस्पताल मैडिकल कराने पहुंचे तो वहां भी 15 युवक इकट्‌ठा हो गए जोकि उन्हें गोलियों से मारने की धमकी दे रहे थे।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कैंट थाने के एसएचओ को मौके पर तलब किया और मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं पुलिस ने इस मामले में मामला भी दर्ज किया है।

    इससे पहले मंत्री अनिल विज ने आज अपने आवास पर अन्य समस्याओं को भी सुना। उनके समक्ष बिजली, मारपीट व अन्य शिकायतें आई जिसपर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। गांव मच्छौंडा निवासी महिला ने अपने घर में पीने के पानी का कनेक्शन लगाने में हुई देरी बारे, युवकों द्वारा रोडवेज वर्कशॉप में कुछ वर्ष पहले अपरेंटस करने के बावजूद मेहनताना नहीं मिलने व अन्य शिकायतें आई।

    #ambala #news #anilvij #bjpharyana #haryanapolice #spambala

  • WhatsApp Image 2025-11-27 at 2.55.55 PM.jpeg
    27/11/25 |

    आर्य कॉलेज में 'लोकतांत्रिक भारतीय संविधान' पर वर्कशॉप: "संविधान हमारे देश का सर्वोच्च कानून" - डॉ. अंजु बाला

    जे कुमार, अम्बाला 27 नवम्बर : - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के राजनीति शास्त्र विभाग और एन.एस.एस. यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर एक दिवसीय लोकतांत्रिक भारतीय संविधान वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से संविधान पर अपने विचार साझा किए।

    संविधान: सर्वोच्च कानून और अधिकारों का संरक्षक : - महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजु बाला ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संविधान हमारे देश का सर्वोच्च कानून है। यह सरकार की संरचना, शक्तियों और नागरिकों के अधिकारों और कर्त्तव्यों को परिभाषित करता है।

    राजनीतिक शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अमनीत कौर ने बताया कि भारतीय संविधान 26 नवम्बर, 1949 को अपनाया गया था और 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, और हमारे संविधान की विशेषता यह है कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता की भावनाओं को दर्शाता है। इसी विशेषता के कारण यह हमारे अधिकारों को सुरक्षा प्रदान करता है और सरकार को जवाबदेह भी बनाता है, साथ ही देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में मदद करता है।

    छात्रों को संविधान पर गर्व करने की प्रेरणा : - एन.एस.एस. पी.ओ. डॉ. अमनदीप मक्कड़ ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को अपने देश के संविधान पर गर्व करने और उसे नमन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुमन ने छात्राओं से संविधान के विभिन्न पहलुओं पर प्रश्न पूछे, जिससे छात्रों की सहभागिता और ज्ञान में वृद्धि हुई। इस कार्यक्रम में डॉ. अमनदीप, डॉ. अमनीत, डॉ. सुमन, डॉ. गुरमीत, प्रो. अरविन्द, प्रो. संध्या सहित कई प्राध्यापक उपस्थित रहे।

    #ambala #News #haryana #aryacollege #workshop #indian-constitution #law-of-our-country

  • Untitled Project (44).jpg

    ममता बैनर्जी नहीं, उनका अहंकार बोल रहा है… अहंकारी स्वयं नष्ट हो जाता है” – ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    चण्डीगढ, 27 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी को रावण के अंहकार के बारे में याद दिलाते हुए कहा कि ‘‘यह ममता बैनर्जी नहीं बल्कि उनका अहंकार बोल रहा है और अहंकारी अपने आप ही खत्म हो जाता है। अहंकार तो रावण में भी था, मगर वह तहस नहस हो गया’’।

    विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए ब्यान कि भाजपा सीमावर्ती इलाकों में एसआईआर के ज़रिए सीएए लागू करने की कोशिश कर रही है, और अगर बंगाल में मुझे निशाना बनाया गया, तो मैं देश हिला दूँगी, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

    एक अन्य प्रश्न कि इस समय पंजाब कर्ज़ वाला सबसे बड़ा राज्य बन गया है, पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री अनिल विज ने पंजाब की मौजूदा और पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘‘पंजाब को लूट कर खा गए यह लोग। पंजाब एक वक्त देश का सबसे उन्नत प्रदेश माना जाता था लेकिन समय-समय पर यहां विभिन्न दलों का शासन रहा है उन्होंने पंजाब को खोखला कर दिया। आज पंजाब के ऊपर कर्ज बहुत ज्यादा है और पंजाब की हालत भी बहुत खराब है’’।

    हाल ही में राहुल गांधी ने कहा है कि संविधान पर हमला नहीं होने देंगे, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने पलटवार करते हुए कहा कि ‘‘संविधान के ऊपर कोई भी हमला नहीं कर रहा और सभी काम संविधान के अनुसार हो रहे हैं तथा संविधान के अनुसार सभी नियमों का पालन किया जा रहा है। बल्कि संविधान पर हमला कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संविधान को एक किनारे रखकर इमरजेंसी लगा दी थी तथा सबके मौलिक अधिकार छीन लिए थे’’।

    विज ने कहा कि ‘‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी रोजाना संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करते हैं, वे कभी चुनाव आयोग पर हमला करते हैं तो कभी सीबीआई पर हमला करते हैं और संविधान पर प्रहार लगातार कांग्रेस पार्टी कर रही है’’।

    #अनिलविज #ममताबैनर्जी #अहंकार #रावण #सीएए #बंगाल #पंजाब #कर्ज #राहुलगांधी #संविधान #इमरजेंसी #कांग्रेस #DanikKhabar #Haryana #LatestNews

  • Untitled Project (43).jpg

    कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत के लिए गौरव का क्षण- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    चण्डीगढ़, 27 नवंबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारत को एक बार फिर कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिली है, जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और खेल क्षेत्र में उसकी मजबूत पहचान को दर्शाती है।

    ऊर्जा मंत्री विज मीडिया प्रतिनिधियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

    कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि “बहुत स्वागत है। दूसरी बार मेजबानी प्राप्त होना देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है।”

    रोहतक में एक खिलाड़ी की मृत्यु पर चिंता जताते हुए विज ने कहा कि “यह अत्यंत दुखद घटना है। इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए और यदि किसी अधिकारी की लापरवाही पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।”

    इस मामले पर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि “कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए हर विषय को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति नहीं, जवाबदेही तय होनी चाहिए।”

    #अनिलविज #हरियाणा #कॉमनवेल्थगेम्स #मेजबानी #भारत #खेल #रोहतक #खिलाड़ीमृत्यु #जांच #राजनीति #Haryana #Ambala #HaryanaNews #LatestNews

  • Untitled-1.jpg
    27/11/25 |

    डाक्टरों की हड़ताल का अम्बाला छावनी में नहीं कोई असर

    27 नवम्बर, चंडीगढ़ - हरियाणा में आज सरकारी डॉक्टरों द्वारा दो घंटे पेन डाउन हड़ताल की घोषणा की थी जिसके कारण हरियाणा के कई जिलों में स्वास्थ्य सेवाए ठप्प हैँ , लेकिन अंबाला में इसका असर होता नहीं दिखाई दे रहा।

    अंबाला छावनी के नागरिक हस्पताल में रोज मर्रा की तरह मरीजों को देखा जा रहा है। सभी डॉक्टर पूर्ण रूप से अपने ड्यूटी दे रहे हैं जिसके कारण सभी तरह की मेडिकल सेवाए सूचरु रूप से चल रही हैँ। अंबाला छावनी नागरिक हस्पताल की पीएमओ डा. पूजा ने जानकारी देते हुए बताया की उनके हस्पताल में किसी तरह की हड़ताल का कोई असर नहीं है।

    #doctorstrike #pendownstrike #healthharyana #haryanagoverment #ambalacantt #ambala

  • P--9.jpg
    27/11/25 |

    🕉️ अंबाला शहर में 29 नवंबर से तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 27 नवम्बर :- जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन 29 नवम्बर से 01 दिसम्बर तक तीन दिवसीय कार्यक्रम के रूप में रामबाग मैदान, अंबाला शहर में किया जाएगा। एसडीएम दर्शन कुमार ने इस महोत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

    जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर : - एसडीएम दर्शन कुमार ने कहा कि श्रीमद् भगवद् गीता का ज्ञान जीवन के लिए अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने संस्थाओं के प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे इस जिला स्तरीय महोत्सव में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ मनाएं, क्योंकि अधिक भागीदारी ही कार्यक्रम की सफलता का पैमाना है। उन्होंने जोर दिया कि सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं हमेशा जिला प्रशासन का सहयोग करती हैं और समाज के गणमान्य लोगों से सीधा जुड़ी होती हैं, इसलिए उनकी भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।

    युवा पीढ़ी को गीता ज्ञान से जोड़ना लक्ष्य : - एसडीएम ने कहा कि हमें अपनी युवा पीढ़ी को भी पौराणिक एवं धार्मिक गाथाओं के बारे में जानकारी देनी है और श्रीमद् भगवद् गीता के ज्ञान के बारे में विस्तार से बताना है।

    कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियाँ : - तीन दिवसीय इस महोत्सव के दौरान रामबाग मैदान में निम्नलिखित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा | सांस्कृतिक कार्यक्रम: विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ। प्रदर्शनी: विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभाग से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे। सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा भी विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। नगर शोभा यात्रा: संस्थाओं को स्वेच्छा अनुसार झांकियों की प्रस्तुति देकर नगर शोभा यात्रा को भव्य बनाने का आह्वान किया गया है।

    एसडीएम ने संस्थाओं को विश्वास दिलाया कि वे महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेकर कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, तहसीलदार आदित्य रंगा, और कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

    #ambala #News #geetajayanti #haryana #sdmambala

  • images (1).jpg
    27/11/25 |

    आपकी पूंजी-आपका अधिकार’ अभियान के तहत गांव रतिपुर में 28 नवंबर को होगा महा शिविर का आयोजन

    जे कुमार, पलवल, 27 नवंबर: - अग्रणी जिला प्रबंधक दर्शन लाल भल्ला ने बताया कि अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय द्वारा ‘आपकी पूंजी-आपका अधिकार’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार 28 नवंबर को प्रात: 11 बजे रतिपुर पीएनबी ग्रामीण प्रशिक्षण केंद्र में एक महा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर को लेकर संबंधित विभागों और बैंकों में उत्साह का माहौल है। इस शिविर में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय रिजर्व बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न बैंकों के क्षेत्रीय प्रमुख और पलवल जिले के सभी बैंकों के जिला समन्वय अधिकारी तथा विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहेंगे। बैंक ग्राहक इस शिविर में भाग लेकर इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं।


    अग्रणी जिला प्रबंधक ने बताया कि अभियान का उद्देश्य उन निष्क्रिय बैंक खातों को पुन: सक्रिय करना है जिनमें पिछले 10 वर्षों से कोई लेनदेन नहीं किया गया। शिविर में बैंक अधिकारी आमजन को यह जानकारी देंगे कि किस प्रकार बैंक से संपर्क कर खाता फिर से सक्रिय कराया जा सकता है एवं वित्तीय गतिविधियों को पुन: शुरू किया जा सकता है।

    उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर आवश्यक जानकारी प्राप्त करें और इस पहल का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि यह अभियान जनता की पूंजी की सुरक्षा एवं उसे पुन: उपयोग में लाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महा शिविर के सफल आयोजन को लेकर सभी संबंधित बैंक एवं विभाग पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं।

    #your-capital-your-rights #palwal #News #haryana #mega-camp #ratipur-village

  • pledge2.jpeg
    27/11/25 |

    जिला पुलिस ने पुलिस लाईन अम्बाला शहर में भारतीय संविधान के प्रति निष्ठावान रहने की ली शपथ, साथ मनाया गया संविधान दिवस

    जे कुमार, अम्बाला 27 नवम्बर : - संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अम्बाला अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि किसी भी देश का संविधान उसकी पहचान होती है। उन्होंने कहा कि संविधान से किसी भी देश का राजनैतिक व सामाजिक व्यवस्था का बुनियादी सांचा-ढांचा निर्धारित करता है, जिसके तहत उसकी जनता शासित होती है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संविधान राज्य की विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका जैसे प्रमुख अंगों की स्थापना करता है और उसकी शक्ति की व्याख्या करता है तथा उनके दायित्वों का सीमाकंन करता है।



    पुलिस अधीक्षक अम्बाला अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि संविधान उनके संस्थापकों एवम निर्माताओं के आदर्शो व सपनों के मूल्यों का दर्पण होता है। उन्होंने कहा कि 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा की ओर से संविधान पारित किया गया, जिन्हें भारतीय लोकतंत्र का आधार कहा जाता है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भारत में नए गणराज्य के संविधान का शुभारम्भ 26 जनवरी 1950 को हुआ था और भारत अपने लम्बे इतिहास में प्रथम बार एक आधुनिक संस्थागत ढांचे के साथ पूर्ण संसदीय लोकतंत्र बना। भारतीय संविधान में देश के सभी नागरिकों को समानता का अधिकार प्राप्त है।



    इस कड़ी में आज जिला पुलिस द्वारा पुलिस लाइन अम्बाला शहर में संविधान दिवस मनाया गया। इस शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने भारतीय संविधान के निर्माण दिवस के मौके पर भारतीय संविधान उद्देशिका पढ़ने के बाद मौजूद पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों तथा सिविल स्टाफ को संविधान के प्रति सत्य व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।

    #ambala #News #constitution-day #district-police-took-oath #loyal-to-the-indian-constitution

  • 34.jpeg
    27/11/25 |

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अनुसार इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (आईपीआर) रेगुलेशन में व्यापक बदलाव लाने की जरूरत -डॉ. रोहित दत्त

    जे कुमार, अम्बाला 27 नवम्बर : - राजीव गांधी गवर्नमेंट कॉलेज, साहा में मंगलवार को “इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (आईपीआर)” विषय पर कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आई क्यू ए सी ) तथा उच्चतर शिक्षा विभाग, पंचकूला के सहयोग से एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।



    संगोष्ठी में देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 114 प्रतिभागियों ने भाग लिया।कार्यक्रम में गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज (जी.एम.एन. कॉलेज) के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र में विशेषज्ञ वक्ताओं ने आईपीआर के महत्व, इसकी विभिन्न श्रेणियों तथा शोध एवं नवाचार पर इसके प्रभाव पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।



    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अनुसार इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (आईपीआर) रेगुलेशन में व्यापक बदलाव लाने की जरूरत है क्योंकि कंप्यूटर एलगोरिदम,  कंप्यूटर से संबंधित कार्यों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के द्वारा किये गये शोध में मुख्य लेखक कौन माना जायेगा!  आर्टिफिशल इंटेलीजेंन्स के माध्यम से किये गये शोध या रिसर्च कार्यों क़ो ध्यान रखते हुए कंप्यूटर ‑रिलेटेड इन्वेंशन्स (सी आर आई'स) 2025 के मसौदा दिशानिर्देश” जारी किए। इन दिशानिर्देशों का उद्देश्य सॉफ़्टवेयर, एल्गोरिदम और कृत्रिम‑बुद्धिमत्ता‑सम्बंधी आविष्कारों की पेटेंट योग्यता को स्पष्ट करना है।



    मसौदा में विशेष रूप से आधुनिक तकनीकों – ए आई /एम एल , ब्लॉकचेन, क्वांटम कंप्यूटिंग – को शामिल किया गया है, जिससे इन क्षेत्रों में नवाचार को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। अपने संबोधन में डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार आज शिक्षा और शोध का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं। ये अधिकार न केवल नवाचार को प्रोत्साहित करते हैं बल्कि विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं में मौलिकता की भावना को भी मजबूत करते हैं।

    उन्होंने कहा कि रचनात्मक उपलब्धियों की सुरक्षा हेतु आईपीआर के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार की संगोष्ठियाँ युवा शोधकर्ताओं को नई दिशा प्रदान करती हैं और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सकारात्मक बदलाव लाती हैं। संगोष्ठी में डॉ राजेंदर देसवाल, पूर्व निदेशक, आईपीआर सेल, एनआईटी कुरुक्षेत्र डॉ. राहुल तनेजा, वैज्ञानिक पेटेंट सूचना केंद्र, एचएससीआईटी, पंचकूला तथा यूजीसी सूचीबद्ध जर्नल “नाद-नद” के निदेशक डॉ. रवि शर्मा भी उपस्थित रहे।

    #ambala #news #gmncollege #intellectual-property #artificial-intelligence

  • Opd-Closed.jpg
    27/11/25 |

    हरियाणा में सरकारी डॉक्टरों की दो घंटे की हड़ताल आज, स्वास्थ्य विभाग ने किए पुख्ता इंतजाम

    जे कुमार, चंडीगढ़, 27 नवम्बर : हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (HCMS) के आह्वान पर आज राज्य भर के सरकारी डॉक्टर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक दो घंटे की पेन-डाउन हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल सीनियर मेडिकल ऑफिसर (SMO) की सीधी भर्ती शुरू करने और संशोधित ACP (सुनिश्चित कॅरिअर प्रगति) संरचना को अधिसूचित करने में देरी के विरोध में की जा रही है। इस दो घंटे की हड़ताल के दौरान नागरिक अस्पतालों सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी सेवाएं स्थगित रहेंगी, जिससे मरीजों को असुविधा होने की आशंका है।

    स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रखने के लिए सरकार अलर्ट : - डॉक्टरों की हड़ताल को देखते हुए हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रखने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एसीएस ने सभी सिविल सर्जनों व पीएमओ को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ओपीडी और सभी इमरजेंसी सेवाएं चालू रखी जाएँ ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

    वैकल्पिक व्यवस्था: सभी कंसलटेंट, कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले मेडिकल ऑफिसर की सेवाएं ली जा रही हैं। RBSK डॉक्टरों की ड्यूटी: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के लगभग 400 डॉक्टरों को भी ओपीडी सेवाओं में ड्यूटी पर लगाया गया है।

    एचसीएमएस एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया, तो वे चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को तेज करने और 30 नवंबर को सभी सेवाओं को बंद करने पर विचार कर सकते हैं। Haryana Doctors Strike: पूरे प्रदेश के अस्पतालों में 2 घंटे बंद रही OPD सेवा यह वीडियो हरियाणा में डॉक्टरों की पेन-डाउन हड़ताल के दौरान ओपीडी सेवाएं बंद रहने के बारे में अधिक जानकारी देता है।

    #ambala #news #opdclosed #healthdepartment #doctors-in-haryana #governmentdoctors

  • 1000234856.jpg

    गृह मंत्री की घोषणा भारत 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा।

    #HomeMinister #NaxalismFreeIndia #India2026 #NationalSecurity #PeaceInIndia #NaxalFree #IndiaGrowth #SafeIndia #SocialReform #SecurityEnhancement #GovernmentInitiative #March312026 #ResilientIndia #UnityInDiversity #HopeForIndia #FutureIndia #EndingNaxalism #IncredibleIndia #ProgressInSecurity

  • images.jpg

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पंजाब प्रवास पर: मोगा और जालंधर में किसानों और ग्रामीण विकास योजनाओं पर करेंगे संवाद

    जे कुमार, चंडीगढ़/जालंधर, 27 नवम्बर : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पंजाब प्रवास पर हैं। वह राज्य के मोगा और जालंधर जिलों में अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। केंद्रीय मंत्री का मुख्य फोकस किसानों के साथ संवाद करने और ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा पर रहेगा।

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज का कार्यक्रम : - समय स्थान गतिविधि सुबह 10:00 बजे रण सिंह कलां गांव, मोगा किसानों और ग्रामीणों के साथ संवाद दोपहर 1:15 बजे उधम सिंह नगर, जालंधर मनरेगा (MNREGA) के लाभार्थियों से चर्चा। दोपहर 3:15 बजे जालंधर ग्रामीण विकास की योजनाओं की समीक्षा बैठक।अपरान्ह 4:30 बजे डीसी कार्यालय, जालंधर पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। शाम 5:15 बजे I CAR केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र, जालंधर किसानों के साथ संवाद

    इस प्रवास के दौरान, केंद्रीय मंत्री कृषि नीतियों, किसानों के मुद्दों और ग्रामीण क्षेत्रों में चलाई जा रही विकास योजनाओं की प्रगति को जानने का प्रयास करेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगे।

  • 1000232673.jpg
    27/11/25 |

    आज के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक, हरियाणा तथा स्थानीय खेल समाचार । 27 नवंबर 2025

    #SportsNews #HaryanaSports #InternationalSports #NationalSports #RegionalSports #LocalSports #November272025 #DailySportsUpdate #TrendingSports #HaryanaAthletics #WorldSportsNews #IndianSports #SportsHighlights #SportsUpdate #LiveSportsReport #GameDay #SportsCoverage

  • 452fc9e2-c81f-4e54-b3bb-f130edfb0602.jpg

    हरियाणा में 'ठंड' का जबरदस्त अटैक: नारनौल में पारा 5.5 C तक लुढ़का, मौसम विभाग ने दी और ठिठुरन की चेतावनी

    चंडीगढ़/हरियाणा, 27 नवंबर- हरियाणा राज्य में ठंड ने एक बार फिर जोरदार दस्तक दे दी है, और पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीती रात प्रदेश ने इस सीज़न की सबसे ठंडी रात महसूस की।

    मुख्य बातें

    • नारनौल में पारा गिरकर 5.5 डिग्री C तक पहुंच गया है, जिसने ठंड की तीव्रता को दर्शाया है।

    • अंबाला, गुरुग्राम और अन्य शहरों में सुबह की हल्की धुंध और ठंडी हवाएं लोगों की ठिठुरन को बढ़ा रही हैं।

    • आज (27 नवंबर, 2025 को) सुबह हरियाणा का औसत तापमान 11 डिग्री C दर्ज किया गया।

    • अंबाला जिले में सुबह का तापमान 9 डिग्री C दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी कम है।

    मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 28 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा और रात के तापमान में और गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में ठंड और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

    #HaryanaColdWave #HaryanaWeather #Narnaul #Ambala #ColdAttack #IMDAlert #ठंडकाअटैक #DanikKhabar #Bharat #HaryanaNews #AajKaMausam #TodaysWeather

  • 1000152895.png
    27/11/25 |

    आज कब राशिफल 27 नवंबर 2025

    🔮 मेष (Aries)

    कैरियर: नए प्रोजेक्ट में सफलता। इंटरव्यू में अच्छा प्रदर्शन।

    लाभ/हानि: अचानक लाभ की संभावना। खर्च नियंत्रित रखें।

    शुभ मुहूर्त: 11:20 AM – 12:40 PM

    शेयर मार्केट: टेक और ऑटो सेक्टर शुभ। लंबी अवधि के लिए अच्छा दिन।

    लकी नंबर: 3, 9

    ---

    🔮 वृषभ (Taurus)

    कैरियर: कार्यस्थल पर जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं।

    लाभ/हानि: स्थिर लाभ। निवेश सोच-समझकर करें।

    शुभ मुहूर्त: 9:15 AM – 10:30 AM

    शेयर मार्केट: मेटल और बैंकिंग सेक्टर से सावधानी।

    लकी नंबर: 2, 6

    ---

    🔮 मिथुन (Gemini)

    कैरियर: नए अवसर मिल सकते हैं। टीम वर्क लाभ देगा।

    लाभ/हानि: मध्यम लाभ, खर्च सामान्य।

    शुभ मुहूर्त: 1:30 PM – 3:00 PM

    शेयर मार्केट: फार्मा और आईटी में लाभ के योग।

    लकी नंबर: 5, 7

    ---

    🔮 कर्क (Cancer)

    कैरियर: प्रमोशन या प्रशंसा मिलने की संभावना।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत।

    शुभ मुहूर्त: 12:05 PM – 1:20 PM

    शेयर मार्केट: ब्लू-चिप शेयर फायदेमंद।

    लकी नंबर: 4, 8

    ---

    🔮 सिंह (Leo)

    कैरियर: बॉस से सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे।

    लाभ/हानि: अच्छा लाभ, विशेषकर पुराने निवेश से।

    शुभ मुहूर्त: 10:50 AM – 12:00 PM

    शेयर मार्केट: एफएमसीजी और ऊर्जा सेक्टर शुभ।

    लकी नंबर: 1, 9

    ---

    🔮 कन्या (Virgo)

    कैरियर: थोड़ा दबाव रह सकता है पर परिणाम अच्छे मिलेंगे।

    लाभ/हानि: अनावश्यक खर्च से बचें।

    शुभ मुहूर्त: 2:05 PM – 3:25 PM

    शेयर मार्केट: छोटे निवेश करें, जोखिम न लें।

    लकी नंबर: 3, 6

    ---

    🔮 तुला (Libra)

    कैरियर: व्यापार में विस्तार के अवसर। नौकरी वालों को राहत।

    लाभ/हानि: आय में बढ़ोतरी।

    शुभ मुहूर्त: 9:40 AM – 11:00 AM

    शेयर मार्केट: रियल एस्टेट और इंफ्रा सेक्टर अच्छा।

    लकी नंबर: 5, 8

    ---

    🔮 वृश्चिक (Scorpio)

    कैरियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

    लाभ/हानि: धन की आवक अच्छी।

    शुभ मुहूर्त: 3:10 PM – 4:00 PM

    शेयर मार्केट: मिड-कैप में लाभ।

    लकी नंबर: 4, 7

    ---

    🔮 धनु (Sagittarius)

    कैरियर: नौकरी बदलने की सोच रहे हों तो अच्छा दिन।

    लाभ/हानि: लाभ अधिक, हानि कम।

    शुभ मुहूर्त: 11:35 AM – 1:10 PM

    शेयर मार्केट: आईटी और टेलीकॉम फायदेमंद।

    लकी नंबर: 1, 5

    ---

    🔮 मकर (Capricorn)

    कैरियर: कार्यक्षेत्र में स्थिरता। पुराने काम पूरे होंगे।

    लाभ/हानि: धन लाभ के अच्छे संकेत।

    शुभ मुहूर्त: 10:10 AM – 12:15 PM

    शेयर मार्केट: बड़े निवेश के लिए सही दिन।

    लकी नंबर: 8, 2

    ---

    🔮 कुंभ (Aquarius)

    कैरियर: नई डील या प्रोजेक्ट मिल सकता है।

    लाभ/हानि: सामान्य दिन, लाभ सीमित।

    शुभ मुहूर्त: 1:55 PM – 3:40 PM

    शेयर मार्केट: हाई-रिस्क निवेश से बचें।

    लकी नंबर: 7, 9

    ---

    🔮 मीन (Pisces)

    कैरियर: काम में रचनात्मकता बढ़ेगी।

    लाभ/हानि: धन लाभ के अनेक अवसर।

    शुभ मुहूर्त: 9:05 AM – 10:40 AM

    शेयर मार्केट: फार्मा और एनर्जी सेक्टर में फायदा।

    लकी नंबर: 2, 8

    ---

    #TodaysHoroscope #November272025 #Horoscope #Astrology #ZodiacSigns #DailyHoroscope #AstrologicalPredictions #LoveHoroscope #Tarot #Mystic #StarsAlign #CosmicEnergy #SpiritualGuidance #FullMoon #AstroCommunity #DivineTiming #LifePath #HoroscopeToday #AstrologyLovers #CelestialEvents

  • How-to-Get-9999-Number-Plate-jpg.webp
    26/11/25 |

    करोड़ों में बिका फैंसी नंबर — हरियाणा में बढ़ी वीआईपी नंबर प्लेट की चमक

    चंडीगढ़ – हरियाणा में फैंसी नंबरों का जुनून लगातार बढ़ता जा रहा है। गाड़ियों के खास और शुभ माने जाने वाले नंबरों को लोग अब प्रतिष्ठा और निजी ब्रांडिंग का प्रतीक मानने लगे हैं। यही वजह है कि हरियाणा परिवहन विभाग की कमाई में भी लगातार उछाल देखा जा रहा है।

    चरखी दादरी जिले की बढ़ाडा (HR 88B) सीरीज की नवीनतम ई-नीलामी में हिसार निवासी सुधीर कुमार ने फैंसी नंबर HR 88B 8888 को पाने के लिए 1 करोड़ 17 लाख रुपए की बेहद ऊँची बोली लगाकर यह नंबर अपने नाम कर लिया है। यह बोली अब तक इस सीरीज में सबसे महंगी साबित हुई है।

    विभाग के अनुसार, बोली जीतने वाले वाहन मालिक को सोमवार शाम 5 बजे तक पूरी बोली राशि ऑनलाइन जमा करवानी होगी। यदि समयसीमा के अंदर भुगतान नहीं किया गया तो यह नंबर तुरंत कैंसिल कर दिया जाएगा और उनके द्वारा बोली के समय जमा 11,000 रुपए की सुरक्षा राशि भी जब्त कर ली जाएगी। इसके बाद यह नंबर पुनः नीलामी के लिए जारी कर दिया जाएगा।

    हरियाणा में 0001, 7777, 9999, 0786 और 8888 जैसे नंबरों की मांग हमेशा सबसे ज्यादा रहती है। लोग इन्हें भाग्यशाली, आकर्षक व स्टेटस बढ़ाने वाला मानते हैं। कई वाहन मालिकों के लिए यह नंबर केवल गाड़ी की पहचान नहीं, बल्कि उनके शौक, संपन्नता और सामाजिक रुतबे का प्रतीक बन चुके हैं।

    हर साल फैंसी नंबरों की नीलामी से हरियाणा सरकार करोड़ों रुपए की आय अर्जित करती है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में फैंसी नंबर खरीदने की यह होड़ और भी तेज होने की पूरी संभावना है, क्योंकि इसे एक प्रकार के प्रीमियम निवेश के रूप में भी देखा जा रहा है।

    यदि सुधीर कुमार समय पर भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर लेते हैं, तो जल्द ही हरियाणा की सड़कों पर करोड़ों की कीमत वाली नंबर प्लेट से सजी उनकी गाड़ी लोगों का ध्यान आकर्षित करती नजर आएगी। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि वाहन नंबर अब केवल प्लेट पर लिखे अंकों तक सीमित नहीं, बल्कि शोहरत और पहचान का नया मापदंड बन गए हैं।

  • 1000228249.jpg
    26/11/25

    गुरु तेग बहादुर जी " हिंद दी चादर "

    गुरु तेग बहादुर जी " हिंद दी चादर "

    यह उपाधि गुरु तेग बहादुर जी (सिखों के नौवें गुरु) को दी गई है।

    ​उन्हें "हिंद दी चादर" (यानी भारत की ढाल/रक्षा) इसलिए कहा जाता है क्योंकि:

    • ​उन्होंने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

    • ​उन्होंने विशेष रूप से उस समय के मुगल शासक औरंगजेब के जबरन धर्मांतरण के प्रयासों का कड़ा विरोध किया।

    • ​उन्होंने केवल सिख धर्म के लिए ही नहीं, बल्कि कश्मीरी पंडितों सहित सभी गैर-मुस्लिम समुदायों को उनके धार्मिक स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार को बचाने के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

      उनका यह बलिदान किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं था, बल्कि पूरे हिंदुस्तान की रक्षा के लिए था, इसलिए उन्हें यह सम्मानजनक नाम दिया गया।

    #GuruTeghBahadurJi #TheSheetOfIndia #SikhHistory #Inspiration #SpiritualLeader #IndianCulture #Heritage #ReligiousFreedom #Martyrdom #Bravery #Sikhism #IndiaInspiration #Courage #Legacy #BelieveInYourself #UnityInDiversity #MoralValues #FreedomFighter #RespectYourRoots #CulturalPride

  • IMG-20251126-WA0032.jpg
  • download (1).png

    भारत की तरक्की का सूत्रधार: संविधान, जिसने हमें दी प्रशासनिक व कानूनी शक्ति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    जे कुमार, अम्बाला 26 नवम्बर : - आज संविधान दिवस है इस पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज का दिन इतिहास में बहुत महान है, आज हमारा संविधान लागू हुआ था और देश में जितनी शासन पद्धति चल रही है वो सभी संविधान के मुताबिक चल रही है। अगर हम आज हर क्षेत्र में तरक्की कर पा रहे है और हमारी अच्छी प्रशासनिक व कानून व्यवस्था है वो सिर्फ इस संविधान की वजह से है।

    #ambala #anilvij #bjpharyana #news ##haryananews #architect-of-india

  • anij-vij-and-mamata-banerjee-1724911272765-16_9.jpg
    26/11/25 |

    ममता बनर्जी के बयान पर मंत्री अनिल विज का पलटवार कहा अहंकारी अपने आप ही खत्म हो जाता है

    जे कुमार, अम्बाला 26 नवम्बर : - राम मंदिर ध्वजारोहण को लेकर एआईएमआईएम के नेता का कहना है कि वहां मस्जिद थी और कयामत तक रहेगी जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कल का दिन हर भारतवासी के लिए गर्व का दिन है कि राम मंदिर पर प्रधानमंत्री द्वारा ध्वजारोहण किया गया है।

    जो लोग कहते है वहां मस्जिद थी, झूठ कभी भी चला नहीं करता, सदियों तक वहां लड़ाई लड़ी गई, वहां बाबर आया उसने मंदिर तुड़वाकर वहां मस्जिद बना दी। जब मस्जिद वहां से हटाई गई तब मैं खुद मौके पर मौजूद थे और मैनें देखा वहां से भगवान की सैकड़ों मूर्तियां निकली जो हिंदू मंदिरों के निशान होते हैं, अगर यह मस्जिद थी तो इन्होंने उसमें मूर्तियां क्यों लगा रखी थी।

    #ambala #anilvij #mamtabenarji #haryana #bjpharyana #news

  • 25_11_2025-ram_mandir_dhwajarohan_update_20251125_12224.jpg
    26/11/25

    राम मंदिर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ध्वजारोहण करना हर भारतवासी के लिए गर्व का दिन : मंत्री अनिल विज

    जे कुमार, अम्बाला 26 नवम्बर : - राम मंदिर ध्वजारोहण को लेकर एआईएमआईएम के नेता का कहना है कि वहां मस्जिद थी और कयामत तक रहेगी जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कल का दिन हर भारतवासी के लिए गर्व का दिन है कि राम मंदिर पर प्रधानमंत्री द्वारा ध्वजारोहण किया गया है। जो लोग कहते है वहां मस्जिद थी, झूठ कभी भी चला नहीं करता, सदियों तक वहां लड़ाई लड़ी गई, वहां बाबर आया उसने मंदिर तुड़वाकर वहां मस्जिद बना दी। जब मस्जिद वहां से हटाई गई तब मैं खुद मौके पर मौजूद थे और मैनें देखा वहां से भगवान की सैकड़ों मूर्तियां निकली जो हिंदू मंदिरों के निशान होते हैं, अगर यह मस्जिद थी तो इन्होंने उसमें मूर्तियां क्यों लगा रखी थी।

    #anilvij #News #rammandir #bjpharyana #narendramodi #flaghoisting #prime-minister

  • IMG_9093.JPG
    26/11/25 |

    गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज ने संविधान दिवस पर भव्य जागरूकता रैली का किया सफल आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 26 नवम्बर : - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में राजनीति विज्ञान विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं मतदाता साक्षरता क्लब, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विभाग एवं एन्टी ड्रग क्लब के संयुक्त सहयोग से एक विस्तृत व्याख्यान एवं भव्य जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय संविधान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों—नागरिक उत्तरदायित्व, समानता और लोकतांत्रिक आदर्शों—के प्रति प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित करना था।



    रैली का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य के कार्यालय से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, एनएसएस स्वयंसेवकों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने संविधान की प्रस्तावना को स्मरण करते हुए समाज को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।



    कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने रैली को हरी झंडी दिखाते हुए संविधान की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की नींव संविधान है, जो न केवल हमारे अधिकारों की सुरक्षा करता है, बल्कि हमें एक आदर्श नागरिक बनने की दिशा भी दिखाता है। डॉ. दत्त ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में लोकतांत्रिक मर्यादा, पारदर्शिता, अनुशासन और नागरिक कर्तव्यों का निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ पालन करें। उन्होंने यह भी कहा कि युवा पीढ़ी यदि संवैधानिक मूल्यों को व्यवहार में उतारेगी, तो समाज अधिक जागरूक, संगठित और प्रगतिशील बन सकेगा। अंत में, डॉ. दत्त ने रैली के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों, सहयोगी संस्थाओं, शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई दी।



    कॉलेज में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के सह-प्राध्यापक डॉ. कृष्ण कांत पूनियां ने विद्यार्थियों को संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। डॉ. पूनियां ने पर्यावरण संरक्षण, सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा और राष्ट्रीय एकता जैसे प्रमुख कर्तव्यों पर जोर देते हुए विद्यार्थियों से इन मूल्यों को व्यवहार में अपनाने का आह्वान किया।



    इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक एवं रैली संयोजक डॉ. राकेश, एनएसएस इकाई एवं मतदाता साक्षरता क्लब के सह-संयोजक डॉ. राकेश, डॉ. चन्द्रपाल पूनिया, डॉ. पिंकी गुप्ता, गीती बिन्द्रा, श्याम रहेजा, हर्षिता लाम्बा, डॉ.सरोज लोहान, प्रियंका, तथा जनसंचार विभाग के सहायक प्राध्यापक राजिन्दर मीरवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    #ambala #gmncollege #successfully #awareness-rally #constitutionday

  • WhatsApp Image 2025-11-26 at 3.38.13 PM.jpeg
    26/11/25 |

    कैंटोनमेंट बोर्ड में मनोनीत सदस्य ने सुनी लोगो की समस्या : मंत्री अनिल विज के निर्देश पर वार्ड 7 के लोगों की 'वैल्यूएशन' समस्या का समाधान

    जे कुमार, अम्बाला छावनी, 26 नवम्बर : हरियाणा के मंत्री अनिल विज और भाजपा नेता कपिल विज के निर्देश पर, कैंटोनमेंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष अजय बावेजा ने आज समस्याएं लेकर पहुंचे लोगो की बोर्ड कार्यालय में समस्याओं को सुना।

    शास्त्री मंडल अध्यक्ष प्रवेश शर्मा के नेतृत्व में मुख्य रूप से हिम्मतपुरा, वार्ड नं. 07 के निवासी अपनी वैल्यूएशन (मूल्यांकन) से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुँचे।

    बावेजा ने नागरिकों की बातों को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को 'वैल्यूएशन' की त्रुटियों को तुरंत ठीक करने के आदेश दिए। इस दौरान युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद सन्नी तुली भी उपस्थित रहे। उन्होंने अधिकारियों के साथ मिलकर त्रुटियाँ ठीक करवाईं, जिससे नागरिकों को तत्काल राहत मिली।

    अजय बावेजा ने आश्वासन दिया कि हरियाणा के कर्मठ मंत्री अनिल विज के अनुरूप, कैंटोनमेंट बोर्ड नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए निरंतर काम करता रहेगा।

    #ambalanews #news #public-hearing #cantonment-board #people-of-ward-7 #अनिलविज #AmbalaCantt #कैंटोनमेंटबोर्ड #अजयबावेजा #जनराहत #वैल्यूएशनसमस्या #अंबाला #Haryana

  • Untitled Project (38).jpg

    अंबाला के टांगरी बांध रोड से जीटी रोड तक होगी सीधी कनेक्टिविटी, वाहन चालकों को मिलेगी सुविधा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    अम्बाला, 26 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला के टांगरी बांध रोड पर गांव रामगढ़ माजरा से महेशनगर पंप हाउस तक रोड की कारपेटिंग का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी रोड को आगे घसीटपुर से जीटी रोड तक जोड़ने के लिए नई रोड बनाई जा रही है।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज आज टांगरी बांध रोड पर पीडब्ल्यूडी द्वारा की जा रही कारपेटिंग के कार्य का मुआयना कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि टांगरी बांध रोड को आगे घसीटपुर से लेकर जीटी रोड तक जोड़ा जाएगा और इसके लिए नई रोड बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि टांगरी बांध रोड पूर्व में बनने से बांध की ऊंचाई बड़ी है जिस कारण बरसातों के दौरान नदी में रिकार्ड पानी आने के बावजूद भी शहर की ओर पानी नहीं आया और पूरे शहर का बचाव हुआ।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि रामगढ़ माजरा से जीटी रोड तक रोड पर कारपेटिंग का कार्य चल रहा है। यह कार्य पूरा होने के बाद आगे इस रोड को छह फुट और चौड़ा किया जाएगा। रोड बनाने के कार्य में कोई दिक्कत न हो इसके लिए पुलिस को रोड बनने तक ट्रेफिक डायवर्ट करने को कहा गया है।

    मंत्री अनिल विज ने आज रोड कारपेटिंग के कार्य का मुआयना किया और मौके पर मौजूद निर्माण एजेंसी के स्टाफ को दिशा-निर्देश भी दिए।

    गौरतलब है कि रामगढ़ माजरा से लेकर महेशनगर पंप हाउस तक लगभग आठ किमी. लंबी रोड की कारपेटिंग की जा रही है। आगामी दिनों में इस कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा।

    #अनिलविज #अंबाला #टांगरीबांधरोड #TangriDamRoad #विकासकार्य #RoadCarpetting #हरियाणा #Infrastructure #DanikKhabar #AmbalaNews #Haryana #HaryanaGovt #LatestNews

  • Screenshot 2025-11-26 154559.png
    26/11/25 |

    अंबाला में कांग्रेस ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन, 'संविधान बचाने' की उठाई मांग

    जे कुमार, अम्बाला 26 नवम्बर - संविधान दिवस के अवसर पर अंबाला कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने ज्ञापन में देश के संवैधानिक ढांचे को कमजोर करने के गंभीर आरोप लगाए और राष्ट्रपति से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

    कांग्रेस शहरी अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा कि सरकार लगातार संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को कमजोर कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत हैं, जिसके कारण कांग्रेस को संविधान की रक्षा के लिए राष्ट्रपति के हस्तक्षेप की मांग करनी पड़ी है। कांग्रेस अंबाला कैंट के अध्यक्ष रविंद्र सिंह परि ने चुनाव आयोग पर मिलकर चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताएं करने का आरोप लगाया।

    कांग्रेसी नेताओं ने ज्ञापन में राष्ट्रपति से अपील करते हुए कहा कि वे संविधान की रक्षा के लिए निर्णायक कदम उठाएं और चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने के लिए सख्त निर्देश जारी करें।

    #ambala #congress #news #dcoffice #dcambala

  • Untitled Project (37).jpg

    अंबाला में टांगरी नदी के तल को गहरा करने हेतु मिट्‌टी निकालने का महत्वपूर्ण कार्य आज फिर से हुआ शुरू : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    अम्बाला/चंडीगढ़, 26 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला में टांगरी नदी को गहरा करने के लिए नदी तल से मिट्‌टी निकालने का बहुत महत्वपूर्ण कार्य आज फिर से शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्य पहले भी शुरू हुआ था, मगर तब कुछ रुकावटे डाल दी गई, लेकिन अब यह शुरू हो गया है। टांगरी नदी तल को आठ फुट गहरा किया जाएगा और 11 फुट का तटबंध बनाया जाएगा ताकि निचले इलाकों में पानी न आए।

    विज आज अंबाला के चंदपुरा पुल पर टांगरी नदी तल में प्रारंभ हुए मिट्‌टी की खुदाई (डि-सिलटिंग) के कार्य का जायजा ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि नदी तल में से मिट्‌टी निकालने का कार्य तीन एजेंसियों को सौंपा गया है। पहली एजेंसी रामगढ़ माजरा से जगाधरी रोड टांगरी पुल तक कार्य करेगी, दूसरी एजेंसी जगाधरी रोड से शाहपुर तक और तीसरी एजेंसी गांव शाहपुर से दुराना तक मिट्‌टी निकालने का कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि पहली एजेंसी ने रामगढ़ माजरा से जगाधरी रोड तक काम शुरू कर दिया है और शेष एजेंसियां भी जल्द कार्य शुरू करेंगी, जिसके लिए सैम्पलिंग हो रही है। उन्होंने बताया कि नदी तल से मिट्‌टी निकालने से आने वाली बाढ़ से होने वाली बर्बादी से बचा जा सकेगा। विज ने बताया कि लगभग तीन माह में कार्य को पूरा खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है।

    नदी में रिकार्ड पानी आने के बावजूद नहीं हुआ था ज्यादा नुक्सान

    गौरतलब है कि नदी तल को गहरा करने के लिए ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से सिंचाई विभाग द्वारा खुदाई का कार्य किया जा रहा है। इस साल बरसातों से पहले यह कार्य किया गया था और बरसातों में इसी बार टांगरी नदी में रिकार्ड 43 हजार क्यूसिक पानी आने के बावजूद आसपास बसी कालोनियों को ज्यादा नुक्सान नहीं हुआ था। अब नदी तल को आठ फुट तक और गहरा किया जा रहा है साथ ही रामपुर-सरसेहड़ी की तरफ बांध को भी पक्का किया जा रहा है जिससे आसपास क्षेत्रों में पानी से बचाव होगा।

    इस अवसर पर भाजपा नेता जसबीर सिंह जस्सी, भरत कोछड़, फकीरचंद सैनी, मदनलाल, संजीव अत्री, गुरपाल माजरा, रवि जाट, विकास चौहान व अन्य मौजूद रहे।

    #अनिलविज #टांगरीनदी #TangriRiver #अंबाला #बाढ़नियंत्रण #FloodControl #Ambala #हरियाणा #Desilting #विकास #DanikKhabar #LatestNews #AmbalaNews #HaryanaNews

  • 07.jpg
    26/11/25 |

    उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ 28 नवंबर को गांव रसूलपुर में करेंगे रात्रि ठहराव

    जे कुमार, पलवल हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार 28 नवंबर को सायं 5 बजे से जिला के खंड बडौली के गांव रसूलपुर के डा. बीआर अंबेडकर पार्क में उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में रात्रि ठहराव का आयोजन किया जाएगा। रात्रि ठहराव के दौरान उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ व पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी लोगों की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर समाधान करवाएंगे।
    उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार प्रति माह जिला के किसी भी एक गांव में जिला प्रशासन प्रशासनिक अधिकारी और सभी विभागों के अधिकारी रात्रि ठहराव कर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निवारण करवाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों  से अपील की है कि वे 28 नवंबर को सायं 5 बजे से गांव रसूलपुर के डा. बीआर अंबेडकर पार्क में जिला प्रशासन की ओर से लगाए जाने वाले रात्रि ठहराव में उपस्थित होकर अपनी व गांव की समस्याओं का निवारण करवाएं। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रात्रि ठहराव कार्यक्रम में अपने-अपने विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगवाना सुनिश्चित करें और ग्रामीणों को सरकार की अंत्योदय उत्थान और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें।

  • WhatsApp Image 2025-11-26 at 3.33.02 PM.jpeg

    अटल कैंसर केयर सेंटर में 9 किलो की गांठ का सफल ऑपरेशन, 8 महीने से पीड़ित युवती को मिली नई जिंदगी

    जे कुमार, अम्बाला 26 नवम्बर : - अम्बाला छावनी स्थित नागरिक अस्पताल के अटल कैंसर केयर सेंटर में चिकित्सकों की टीम ने एक बड़ा चिकित्सा कारनामा करते हुए 26 वर्षीय युवती के पेट से 9 किलो वजनी गांठ को सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जिंदगी को नया आयाम दे दिया। पिछले करीब 8 महीनों से गंभीर परेशानी झेल रही इस युवती का इलाज कई जगहों पर कराया गया, परंतु कोई राहत नहीं मिली। आखिरकार अटल कैंसर केयर सेंटर की टीम ने जटिल ऑपरेशन को अंजाम देकर मरीज और उसके परिजनों को नई उम्मीद दी।

    इस सफल सर्जरी का नेतृत्व सेंटर में ड्यूटी पर तैनात गायनी विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी भूषण ने किया। ऑपरेशन के दौरान उनकी टीम में डॉ. वेद पाठक, स्टाफ नर्स दिव्या, पूजा और लखविंदर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीमवर्क और बेहतर समन्वय के कारण यह जटिल सर्जरी पूरी तरह सफल रही।

    डॉ. मीनाक्षी भूषण ने बताया कि मरीज अम्बाला की रहने वाली है और लंबे समय से पेट में बढ़ती गांठ के कारण असहनीय दर्द, कमजोरी और रोजमर्रा की गतिविधियों में कठिनाई का सामना कर रही थी। समय पर सही इलाज न मिलने की वजह से स्थिति और गंभीर होती जा रही थी। जांच में पता चला कि युवती के पेट में करीब 9 किलो की एक बड़ी गांठ मौजूद है, जिसे हटाना चिकित्सकीय रूप से काफी चुनौतीपूर्ण था। लेकिन टीम ने पूरी तैयारी के साथ ऑपरेशन किया और युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। डॉक्टर ने कहा कि ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत अब स्थिर है और वह तेजी से स्वस्थ हो रही है। आगे कुछ दिनों तक निगरानी में रखकर इलाज जारी रहेगा।

    इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर डॉ. मीनाक्षी भूषण ने हरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मंत्री विज द्वारा अस्पताल में उपलब्ध करवाई गई आधुनिक सुविधाएं और अत्याधुनिक उपकरण इस तरह की जटिल सर्जरी को संभव बनाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने सीएमओ और पीएमओ अम्बाला का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने अस्पताल की व्यवस्था और संसाधनों को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया।

    अटल कैंसर केयर सेंटर द्वारा किया गया यह सफल ऑपरेशन न केवल चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि है, बल्कि यह साबित करता है कि सरकारी अस्पतालों में भी उच्च स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं। युवती और उसके परिवार ने डॉक्टरों की टीम के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की है।

    #ambala #civilhospitalambala #news #atalcancercarecenter #drmeenakshirana #successful operation # 9kglump

  • 12.jpeg
    26/11/25 |

    जिला में 28 से 01 दिसंबर तक होगा जिला स्तरीय गीता महोत्सव का आयोजन : एसडीएम ज्योति

    जे कुमार, पलवल 26 नवम्बर - जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के भव्य आयोजन की तैयारियों के संबंध में एसडीएम ज्योति की अध्यक्षता में लघु सचिवालय पलवल में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें 28 नवंबर से 01 दिसंबर तक जिले में आयोजित होने वाले गीता जयंती महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई।

    बैठक में एसडीएम ज्योति ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि गीता जयंती महोत्सव को गरिमामयी एवं सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव जिले के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व से जुड़ा कार्यक्रम है, इसलिए सभी अधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण समर्पण के साथ करें।


    उन्होंने संबंधित विभागों को मंच, लाइट व्यवस्था, सफाई, पेयजल, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा अन्य व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी तैयारियों की जानकारी एसडीएम ज्योति को दी और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समन्वय बनाकर कार्य करने का आश्वासन दिया।


    बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल, खंड शिक्षा अधिकारी मामराज रावत, डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार, रेडक्रॉस सोसायटी की लेखाकार अंजली भयाना सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

    #palwal #district-level #geeta-mahotsav #sdm #news

  • P--7.jpg
    26/11/25 |

    अंबाला में संविधान दिवस पर शपथ समारोह: DC अजय सिंह तोमर ने दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ

    जे कुमार, अम्बाला 26 नवम्बर - संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आज उपायुक्त अजय सिंह तोमर की अध्यक्षता में उपायुक्त परिसर स्थित कोर्ट रूम में एक गरिमामय भारत का संविधान उदेशिका शपथ समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कार्यालय व अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत के संविधान के प्रति निष्ठा रखने, उसके सिद्धांतों का पालन करने और देश की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा करने की शपथ दिलाई।


    उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक संरचना, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों का आधार है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सरकारी अधिकारी व कर्मचारी का दायित्व है कि वे संविधान द्वारा प्रदत्त मूल्यों न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को अपने कार्यों व व्यवहार में उतारें।

    उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि संवैधानिक कर्तव्यों के पालन से ही सुशासन की भावना मजबूत होती है और नागरिकों को पारदर्शी, समयबद्ध और प्रभावी सेवाएं प्रदान की जा सकती हैं। सभी पुरी निष्ठा भाव से संविधान के नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि संविधान देश की मुख्य आधारशिला है। हम सबको संविधान में दिए गए नियमों की पालना करते हुए देश के नवनिर्माण में अपना अहम योगदान देना चाहिए।


    सभी ने एक स्वर में संविधान के प्रति अपनी निष्ठा जताते हुए देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया। इसके साथ-साथ एसडीएम कार्यालय अंबाला छावनी में भी संविधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें एसडीएम विनेश कुमार ने कार्यालय के सभी अधिकारीगण व कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। इस मौके पर नगराधीश अभिषेक गर्ग, सीईओ जिला परिषद गगनदीप सहित उपायुक्त कार्यालय के सभी शाखाओं के अधिकारी व कर्मचारी  व अन्य मौजूद रहे।

    #ambala #news #dcambala #oath-ceremony #constitution-day #administered

  • download.jpg
    26/11/25 |

    हरियाणा में शराब पीकर ड्राइविंग पर ज़ीरो टॉलरेंस: सभी टोल प्लाजा पर अल्को-सेंसर से होगी सख़्त चेकिंग, DGP ने दिए विशेष निर्देश

    जे कुमार, चंडीगढ़ 26 नवम्बर :- हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) ओ.पी. सिंह ने राज्य में सड़क दुर्घटना दर को कम करने के लिए एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश के सभी टोल प्लाजाओं पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी के निर्देश पर, पुलिस ने टोल प्लाजाओं को नशा मुक्त ड्राइविंग सुनिश्चित करने का एक प्रमुख केंद्र बना दिया है।

    डीजीपी के निर्देशों के अनुसार, टोल प्लाजाओं पर पुलिस की विशेष टीमों को तैनात किया गया है। ये टीमें आधुनिक अल्को-सेंसर (Alco-Sensor) मशीनों और ई-चालान मशीनों से लैस होंगी। इन उपकरणों की मदद से मौके पर ही वाहन चालकों की सख़्ती से जाँच की जाएगी और नशे में पाए जाने पर तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    डीजीपी ओ.पी. सिंह ने स्पष्ट किया कि हरियाणा पुलिस का उद्देश्य राज्य की सड़कों को सुरक्षित बनाना है। उन्होंने कहा कि नशे में ड्राइविंग करना न केवल ड्राइवर के लिए, बल्कि सड़क पर चल रहे हर नागरिक के लिए जानलेवा खतरा पैदा करता है। इस तरह की अनैतिक और खतरनाक प्रथाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई प्रदेश में एक्सीडेंट रेट में कमी लाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

    पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे शराब पीकर गाड़ी न चलाएं और यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करें। पुलिस ने कहा कि सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यह अभियान अब राज्य भर में निरंतर जारी रहेगा, जिससे सड़कों पर अनुशासन और सुरक्षा का माहौल बन सके।

    #ambala #news #dgp #chandigarh #zero-tolerance #drunk-driving-in-haryana #haryana-strict

  • photo 8 amb.jpg
    26/11/25 |

    हरियाणा बाल संरक्षण आयोग सख्त : अंबाला में प्लेवे स्कूलों का पंजीकरण अनिवार्य, 30 दिन में मिलेगी स्वीकृति

    जे कुमार, अम्बाला 26 नवम्बर : - हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य श्याम शुक्ला ने अम्बाला में एक दिवसीय दौरे के दौरान प्लेवे स्कूलों के संचालकों के साथ स्कूल के पंजीकरण और बच्चों की सुरक्षा को लेकर शिक्षा सदन में अम्बाला शहर में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय बैठक की।

    आयोग सदस्य श्याम शुक्ला ने कहा कि जो प्राईवेट प्लेवे स्कूल जिले के शहर व गांवों में चल रहे हैं, उनका पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा और निजी संस्थाओं व एंजैसियों की गतिविधियों की समीक्षा के लिए अधिकारियों की भी बैठक ली।


    आयोग सदस्य श्याम शुक्ला ने कहा कि अगर किसी विद्यालय में बच्चों के शोषण से सम्बन्धित कोई मामला संज्ञान में आता है तो उस तत्काल कार्रवाई करके जिला बाल कल्याण समिति को सूचित करें। बच्चों की सुरक्षा व उनके अधिकारो की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता है। उसी को पूरा करने के लिए आयोग तत्परता से कार्य कर रहा है।

    उन्होने बाल परियोजना अधिकारियों व सुपरवाईजरों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्लेवे स्कूलों का पंजीकरण सभी खंड शिक्षा अधिकारी, बीईओ व जिला बाल संरक्षण ईकाई के सहयोग से करें। सरकार की गाईडलाईन के मुताबिक सभी शर्तें पूरी करते हुए ऑनलाईन प्रक्रिया के माध्यम से  wwwsaralharyana.gov.in     पर स्कूल के पंजीकरण के लिए आवेदन करें।

    यह प्रक्रिया बिल्कुल सरल है, अगर स्कूल ऑनलाईन प्रक्रिया से आवेदन करता है तो इस प्रक्रिया का रिजल्ट 30 दिन के अंदर दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि आज की मीटिंग का उद्देश्य है कि हम आमने-सामने बैठकर रजिस्टर में आ रही दिक्कतों व परेशानियों को दूर कर सकें और जिन स्कूलों ने अभी तक पंजीकरण नहीं करवाया, उन्हें अवेयर करें ताकि ज्यादा से ज्यादा प्राईवेट प्लेवे स्कूलों का पंजीकरण हो सके।

    उन्होंने इस बैठक में आए हुए प्राईवेट प्लेवे स्कूलों के संचालकों को आश्वासन दिया कि पंजीकरण प्रक्रिया में आयोग व विभागीय अधिकारियों को उन्हें पूरा सहयोग रहेगा। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी मनीषा गागट, डीसीपीओ ममता, सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन रंजीता, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, सभी आंगनवाडी सुरपरवाईजर सहित सभी पंजीकृत प्राईवेट प्लेवे स्कूलों के संचालक व  संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    #ambala #News #playwayschool #haryana-child-protection #commission-strict #ambalamandatory

  • Untitled Project (34).jpg
    26/11/25 |

    अम्बाला में सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य आगाज़

    अम्बाला, 26 नवंबर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न के तहत युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने और उन्हें नशे से दूर रखने के उद्देश्य से आज अंबाला में सांसद खेल महोत्सव 2025 का विधिवत शुभारंभ हुआ।

    उद्घाटन समारोह और मुख्य अतिथि

    इस महोत्सव का शुभारंभ हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने मुख्य रूप से कार्यक्रम में पहुंचकर किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

    खेलों का उत्साह

    उद्घाटन के दौरान एथलेटिक्स, खो-खो और अन्य फील्ड गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया।

    खेल मंत्री का संदेश: खेल से जागरूकता

    खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव का आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश देना है।

    दुखद घटना पर प्रतिक्रिया:

    खेल मंत्री ने रोहतक में बास्केटबॉल कोर्ट का पोल गिरने से हुई खिलाड़ी की मौत की दुखद घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार इस हादसे में पीड़ित परिवार के साथ है और जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने अंबाला के खेल स्टेडियम के विकास के लिए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

    #सांसदखेलमहोत्सव #SansadKhelMahotsav #अंबाला #Ambala #गौरवगौतम #खेलमंत्री #खेलइंडिया #KheloIndia #युवाशक्ति #FitIndia #नशामुक्तभारत #DanikKhabar #HaryanaNews #LatestNews

  • 1000226336.jpg
    26/11/25 |

    आज के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक, हरियाणा तथा स्थानीय खेल समाचार 26 नवंबर 2025

    #InternationalSports #NationalSports #RegionalSports #HaryanaSports #LocalSportsNews #SportsUpdate #SportsHighlights #SportsNewsToday #26November2025 #SportsRoundup #SportsEventCoverage #AthleteSpotlight #HaryanaAthletes #SportsScores #GameDayNews #CurrentSports #LocalAthletics #NationalCompetitions #RegionalChampionships #SportingAchievements

  • 1000152896.jpg
    26/11/25 |

    आज का राशिफल 26 नवंबर 2025

    🐏 1. मेष राशि (Aries)

    करियर: कार्यस्थल पर नए कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। नेतृत्व क्षमता चमकेगी।

    लाभ: निवेश से छोटा लाभ।

    हानि: जल्दबाजी में निर्णय न लें।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:20 से 10:40 तक।

    शेयर मार्केट: फाइनेंस और बैंकिंग सेक्टर में मध्यम लाभ की संभावना।

    लक्की नंबर: 3

    ---

    🐂 2. वृषभ राशि (Taurus)

    करियर: नौकरी बदलने का विचार पक्का हो सकता है।

    लाभ: रुका पैसा मिल सकता है।

    हानि: परिवार में खर्च बढ़ेगा।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:05–1:25

    शेयर मार्केट: FMCG और फार्मा में स्थिर लाभ।

    लक्की नंबर: 6

    ---

    👯‍♂️ 3. मिथुन राशि (Gemini)

    करियर: आज मीटिंग्स में आपकी बातों का प्रभाव रहेगा।

    लाभ: पार्टनरशिप कार्य में फायदा।

    हानि: यात्रा खर्च बढ़ेगा।

    शुभ मुहूर्त: 3:10–4:15

    शेयर मार्केट: आईटी सेक्टर में बढ़त का योग।

    लक्की नंबर: 5

    ---

    🦀 4. कर्क राशि (Cancer)

    करियर: सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

    लाभ: संपत्ति से लाभ।

    हानि: भावनात्मक निर्णय नुकसान दे सकते हैं।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:00–11:00

    शेयर मार्केट: मेटल सेक्टर में जोखिम; सावधानी रखें।

    लक्की नंबर: 2

    ---

    🦁 5. सिंह राशि (Leo)

    करियर: प्रमोशन से जुड़ी खबर मिल सकती है।

    लाभ: बड़ा सौदा हाथ लग सकता है।

    हानि: पेंडिंग काम को अनदेखा न करें।

    शुभ मुहूर्त: 11:50–1:00

    शेयर मार्केट: ऑटो सेक्टर में बढ़िया संकेत।

    लक्की नंबर: 9

    ---

    🌾 6. कन्या राशि (Virgo)

    करियर: ऑफिस में प्रशंसा मिलेगी पर काम का भार बढ़ेगा।

    लाभ: बचत में वृद्धि।

    हानि: आलोचना से बचें।

    शुभ मुहूर्त: शाम 4:40–5:50

    शेयर मार्केट: शॉर्ट टर्म ट्रेड से लाभ।

    लक्की नंबर: 7

    ---

    ⚖️ 7. तुला राशि (Libra)

    करियर: टीमवर्क में आपका बोलबाला रहेगा।

    लाभ: नया ग्राहक जुड़ सकता है।

    हानि: रिश्तों में गलतफहमी न होने दें।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00–10:15

    शेयर मार्केट: ऊर्जा (Power) सेक्टर में सकारात्मक स्थिति।

    लक्की नंबर: 4

    ---

    🦂 8. वृश्चिक राशि (Scorpio)

    करियर: महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सफलता।

    लाभ: पुराने निवेश से लाभ।

    हानि: स्वास्थ्य ढीला पड़ सकता है।

    शुभ मुहूर्त: 2:20–3:25

    शेयर मार्केट: रियल एस्टेट और इंफ्रा सेक्टर में फायदा।

    लक्की नंबर: 1

    ---

    🏹 9. धनु राशि (Sagittarius)

    करियर: नए विचारों से लाभ होगा।

    लाभ: व्यवसाय में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।

    हानि: फिजूल खर्च से नुकसान।

    शुभ मुहूर्त: 11:00–12:10

    शेयर मार्केट: लॉन्ग टर्म निवेश फायदेमंद।

    लक्की नंबर: 8

    ---

    🐐 10. मकर राशि (Capricorn)

    करियर: आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

    लाभ: सरकारी कार्यों में सफलता।

    हानि: किसी पर ज्यादा भरोसा न करें।

    शुभ मुहूर्त: 1:45–2:55

    शेयर मार्केट: PSU स्टॉक्स में लाभ।

    लक्की नंबर: 10

    ---

    🏺 11. कुंभ राशि (Aquarius)

    करियर: रचनात्मक कार्य में सफलता।

    लाभ: ऑनलाइन बिजनेस से फायदा।

    हानि: समय प्रबंधन में दिक्कत।

    शुभ मुहूर्त: 5:00–6:15

    शेयर मार्केट: टेक और टेलीकॉम में लाभ।

    लक्की नंबर: 22

    ---

    🐟 12. मीन राशि (Pisces)

    करियर: नई नौकरी का अवसर मिल सकता है।

    लाभ: धन आगमन के संकेत।

    हानि: वाद-विवाद से बचें।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:30–9:30

    शेयर मार्केट: मिड-कैप में अच्छा रिटर्न।

    लक्की नंबर: 11

    ---

    #TodaysHoroscope #November26 #Horoscope #Astrology #DailyHoroscope #ZodiacSigns #AstrologicalInsights #WeeklyHoroscope #StarSign #CosmicGuidance #Let'sAstro #AstrologyBelievers #ExcitingDestiny #AstrologyCommunity #GoodVibes #FuturePredictions #HoroscopeReading #DestinyAwaits #AstrologyLovers #SpiritualJourney

  • WhatsApp Image 2025-11-24 at 11.43.22 AM.jpeg
    25/11/25 |

    जीएमएन कॉलेज की डॉ. नेहा अग्रवाल को मिला प्रतिष्ठित 'डॉ. सरोजिनी नायडू इंटरनेशनल अवॉर्ड'

    जे कुमार, अम्बाला 25 नवम्बर - गाँधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज (जी.एम.एन. कॉलेज), अम्बाला कैंट की रसायन शास्त्र की विभागाध्यक्ष एवं वीमेन सेल की कन्वीनर डॉ. नेहा अग्रवाल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित ‘डॉ. सरोजिनी नायडू – द नाइटिंगेल ऑफ इंडिया इंटरनेशनल अवॉर्ड फॉर वर्किंग वुमन’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें इंटरनेशनल चैम्बर ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (ICMEI) द्वारा "इंटरनेशनल वोमेन्स फ़िल्म फोरम" के सहयोग से आयोजित 9वें संस्करण के विशेष समारोह में प्रदान किया गया।

    शिक्षा और महिला सशक्तिकरण में योगदान :- डॉ. नेहा अग्रवाल को यह गौरवपूर्ण सम्मान, शिक्षाविद, लेखिका और समीक्षक के रूप में देश के विकास में दिए गए उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता स्थापित करते हुए महिला सशक्तिकरण, सामाजिक उत्थान तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    प्राचार्य ने बताया संस्थान का गौरव :- जी.एम.एन. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने इस उपलब्धि पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा "डॉ. नेहा अग्रवाल हमारे संस्थान की गौरवशाली उपलब्धियों में एक महत्वपूर्ण नाम हैं। उनकी कर्मठता, विद्वत्ता और समाज के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण उन्हें विशिष्ट बनाते हैं। यह सम्मान संस्थान की सभी छात्राओं के लिए प्रेरणा का माध्यम बनेगा।"

    7,000 आवेदनों में से चयन : - नॉएडा फ़िल्म सोसाइटी के संस्थापक एवं चांसलर डॉ. संदीप मारवाह ने अपने संबोधन में बताया कि पूरे देश से 7,000 एप्लीकेशन प्राप्त हुई थीं, जिनमें से उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 वर्किंग विमेंस को यह अवार्ड दिया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं देश की नई पहचान और नई दिशा दिखाने का साहस रखती हैं।

    जी.एम.एन. कॉलेज संस्थान के सभी स्टाफ सदस्यों ने डॉ. नेहा अग्रवाल को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी है।

  • 1000673055.jpg
    25/11/25 |

    एस.डी. कॉलेज में 'संविधान दिवस' पर विशेष व्याख्यान आयोजित, डॉ. चिमन लाल ने संविधान के प्रतीकों का महत्व बताया

    जे कुमार, अम्बाला 25 नवम्बर - सनातन धर्म (एस.डी.) कॉलेज, अंबाला छावनी में संचालित राजनीति विज्ञान विभाग और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाइयों द्वारा संविधान दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विभागाध्यक्ष एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. चिमन लाल ने भारतीय संविधान के महत्व, उसकी विशिष्टताओं और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

    डॉ. चिमन लाल ने अपने वक्तव्य में भारतीय संविधान की मूल प्रति में समाहित विविध तस्वीरों और प्रतीकों के महत्व पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि संविधान में शामिल चित्र—जैसे अशोक स्तंभ, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, विभिन्न ऐतिहासिक घटनाएँ और सांस्कृतिक धरोहर—हमारी सभ्यता, मूल्य और राष्ट्रीय एकता का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये चित्र नागरिकों को उनके कर्तव्यों, मूल्यों और देश की गौरवशाली परंपरा से जोड़ते हैं।

    मूल्यों को अपनाने की अपील : - कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अल्का शर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक छात्र को संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

    एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोहित बिंदलिश, डॉ. आरती तथा डॉ. गिरधर गोपाल ने विद्यार्थियों को समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन नीलम (संयोजक) एवं डॉ. कोमल सिंह चौहान (सहायक प्राध्यापक) ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भारतीय लोकतंत्र की बुनियादी समझ को समृद्ध किया।

    #ambala #News #haryana #sdcollege #speciallecture #constitutionday #symbols-of-the-constitution

  • sp ambala.jpeg
    25/11/25 |

    पार्सल डिलीवरी स्कैम से रहें सावधान: ऑनलाइन शॉपिंग की आड़ में ठगी का नया जाल, पुलिस अधीक्षक अंबाला ने किया अलर्ट

    जे कुमार, अम्बाला 25 नवम्बर - आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन शॉपिंग और कोरियर सेवाओं का बढ़ता प्रचलन साइबर अपराधियों के लिए नया जाल बन गया है। देशभर में हाल ही में पार्सल डिलीवरी स्कैम के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें भोले-भाले नागरिक लाखों रुपये गँवा चुके हैं। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक अंबाला ने आमजन से अत्यधिक सतर्क रहने की अपील की है।

    पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने बताया कि इस स्कैम में ठग खुद को कोरियर एजेंट, कस्टम अधिकारी या विदेशी मित्र बताकर लोगों को फँसाते हैं। वे दावा करते हैं कि आपके नाम से विदेश से कोई महंगा गिफ्ट या पार्सल आया है।

    इसके बाद, कॉल, ईमेल या वॉट्सऐप संदेश भेजकर बताया जाता है कि पार्सल एयरपोर्ट के कस्टम विभाग में फंसा है और उसे छुड़ाने के लिए तुरंत टैक्स या शुल्क चुकाना होगा। लोग लालच या कानूनी कार्रवाई के डर से भुगतान कर देते हैं।

    ठगी के स्पष्ट चेतावनी संकेत : - पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने नागरिकों को ऐसे स्कैम से बचने के लिए कुछ स्पष्ट संकेत बताए हैं | संदिग्ध संदेश: अनजान नंबर या ईमेल से महंगे गिफ्ट संबंधी संदेश आना। निजी खाते में दबाव: पैसे किसी कंपनी/कस्टम खाते के बजाय निजी बैंक अकाउंट में डालने का दबाव बनाना। रसीद का अभाव: बिना किसी वैध रसीद या आधिकारिक दस्तावेज के कंपनी/कस्टम के नाम पर पैसे मांगना।

    पुलिस की अपील और शिकायत प्रक्रिया : पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि लालच और डर में आकर कोई भी ऑनलाइन भुगतान न करें। किसी भी अनजान कॉल, ईमेल या लिंक पर भरोसा न करें और भुगतान से पहले पूरी तरह पुष्टि करें। साइबर ठग अपने हथकंडे बदलते रहते हैं, लेकिन यदि नागरिक सतर्क रहें तो किसी भी स्कैम से बचा जा सकता है। याद रहे, सतर्क नागरिक ही सुरक्षित नागरिक है। किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

    #ambala #spambala #haryana #news crimenews #delivery-scam #beware-of-parcel #new-fraud

  • Screenshot 2025-11-25 161810.png
    25/11/25 |

    ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कामयाबी: अमृतसर में डेढ़ किलो हेरोइन और आधा किलो 'ड्रग आइस' के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

    जे कुमार अमृतसर, 25 नवम्बर : ड्रग्स के खिलाफ जारी जंग अभियान के तहत, किला लाल सिंह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए करीब डेढ़ किलोग्राम हेरोइन और लगभग आधा किलोग्राम 'ड्रग आइस' बरामद की है और चार युवकों को गिरफ्तार किया है, जो अमृतसर के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं।

    डीएसपी विपिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अब इन गिरफ्तार तस्करों के बारे में तकनीकी तरीकों से और संबंधित पुलिस थानों से जानकारी हासिल कर रही है, ताकि आगे और बरामदगी की जा सके। किला लाल सिंह पुलिस स्टेशन के चीफ ऑफिसर इंस्पेक्टर प्रभजोत सिंह को खुफिया जानकारी मिली, जिसके बाद चेकिंग के दौरान पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया गया।

    गिरफ्तार आरोपी: सहलप्रीत सिंह (निवासी अकालगढ़ ढप्पैया) और वरिंदर सिंह (निवासी खलेहीरा), दोनों थाना जंडियाला गुरु के रहने वाले। बरामदगी: तलाशी के दौरान, उनके पास से 492 ग्राम हेरोइन और 446 ग्राम नशीली बर्फ ('ड्रग आइस') बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना किला लाल सिंह में मामला दर्ज किया गया है, और आगे की जांच में और खुलासे होने की उम्मीद है।

    इसी कड़ी में, अगले दिन इंस्पेक्टर प्रभजोत सिंह को खुफिया जानकारी मिलने पर एक डीलक्स मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य युवकों की चेकिंग की गई। गिरफ्तार आरोपी: राजा (पुत्र करमजीत सिंह, निवासी अदलीवाल, थाना राजासांसी) और जोधबीर सिंह उर्फ जोधा (पुत्र बलदेव सिंह, निवासी सराय, थाना अजनाला)। बरामदगी: तलाशी लेने पर उनके पास से 1 किलोग्राम 12 ग्राम हेरोइन, एक सैमसंग मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद हुई। डीएसपी विपिन कुमार ने कहा कि पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि नशे की चेन को पूरी तरह तोड़ा जा सके।

    #amritsar #news #drugiceinamritsar #majorsuccess #15kgheroin

  • 11.jpeg
    25/11/25 |

    जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल द्वारा औद्योगिक इकाइयों में लगाए जा रहे हैं कानूनी जागरूकता शिविर

    जे कुमार, पलवल 25 नवम्बर - हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश अनुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन डीएलएसए राज गुप्ता के मार्गदर्शन और सीजेएम एवं डीएलएसए पलवल के सचिव  हरीश गोयल के नेतृत्व में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल द्वारा पृथला-दूधौला रोड पर स्थापित मैसर्ज वीनस इनजेक्टोप्लेस प्राइवेट लिमिटेड में एक व्यापक कानूनी जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।

    इस कार्यक्रम में कंपनी के लगभग 25 कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को उनके विधिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा डीएलएसए के माध्यम से उपलब्ध नि:शुल्क विधिक सेवाओं के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम में संसाधन व्यक्ति के रूप में अधिवक्ता भारत भूषण चौहान ने प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण विधिक जानकारियां प्रदान की।


    अधिवक्ता भूषण चौहान ने उपस्थिति को वैधानिक श्रम कानूनों, कल्याणकारी प्रावधानों, वेतन भुगतान के अधिकार, बाल श्रम एवं बंधुआ मजदूरी की रोकथाम तथा महिला श्रमिकों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को नालसा, हालसा की योजनाओं से अवगत करवाने के साथ-साथ, नालसा हेल्पलाइन नंबर-15100, नि:शुल्क विधिक सहायता की सुविधा, लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत, विशेष लोक अदालत, गिरफ्तारी के दौरान विधिक सहायता एवं पीडि़त क्षतिपूर्ति योजना के बारे में जागरूक किया।

    उन्होंने विशेष सत्र में कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, दिव्यांग एवं ट्रांसजेंडर बच्चों के अधिकार, मानव तस्करी के विरुद्ध संरक्षण, बाल विवाह एवं शोषण के खिलाफ कानूनी प्रावधान तथा शिक्षा के अधिकार पर चर्चा की। प्रतिभागियों को विवादों के सरल, समयबद्ध एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए मध्यस्थता की उपयोगिता के बारे में बताया गया। शिविर का समापन एक सक्रिय प्रश्न-उत्तर सत्र के साथ हुआ, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया।

    प्रतिभागियों ने डीएलएसए द्वारा कर्मचारियों तक कानूनी जागरूकता पहुंचाने के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। यह शिविर कर्मचारियों को उनके मौलिक अधिकारों, कानूनी उपचारों एवं उपलब्ध सहायता तंत्र के बारे में सशक्त और जागरूक बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हुआ।

    #palwal #news #legal-awareness-camps #industrial-units #services-authority

  • Screenshot 2025-11-25 160351.png
    25/11/25 |

    फिरोजपुर में NTF को बड़ी सफलता: सीमा पार से 4 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

    जे कुमार, फिरोजपुर, 25 नवम्बर : नारकोटिक्स टास्क फोर्स (NTF) फिरोजपुर को एक बार फिर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। फोर्स ने सीमा पार से तस्करी की गई 4 किलोग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, एनटीएफ ने कुछ दिन पहले बरामद हुई 50 किलोग्राम हेरोइन के मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए इन तस्करों के तार सीधे पाकिस्तान में बैठे तस्करों से जुड़े हुए हैं।

    युवाओं का नशे के धंधे में शामिल होना चिंता का विषय : 02वीं डिवीजन के अधिकारी ने मीडिया को संबोधित करते हुए गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि यह चिंता का विषय है कि पैसों के लालच में कम उम्र के बच्चे भी नशे के इस धंधे में शामिल हो रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि उनकी टीम इस समस्या पर पूरी तत्परता से काम कर रही है।

    अधिकारी ने नशा तस्करों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा : "हम नशा तस्करों को चेतावनी देते हैं कि वे इस नशा तस्करी के धंधे को बंद कर दें, अन्यथा वे परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। उन्होंने बताया कि यह गिरफ्तारी पिछले दिनों बरामद 50 किलो हेरोइन के मामले में चेन ऑफ कमांड को तोड़ने की कार्रवाई का हिस्सा है। उन्होंने जोर दिया कि उनकी टीमें अभी भी इस काम में लगी हुई हैं ताकि तस्करों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।

    #news #firojpur #news #major-success #smugglers-arrested #4kgheroin

  • 10.jpeg
    25/11/25 |

    आईटीआई पलवल में आयोजित शिक्षुता एवं रोजगार मेले में 87 छात्र हुए शॉर्टलिस्ट

    जे कुमार, पलवल 25 नवम्बर :- कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के आदेश अनुसार हरियाणा राज्य की नोडल आईटीआई पलवल में छात्रों को अधिक से अधिक शिक्षुता एवं रोजगार दिलाने के लिए सोमवार को शिक्षुता एवं रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस शिक्षुता एवं रोजगार मेले में फरीदाबाद, पलवल व गुरुग्राम के औद्योगिक क्षेत्रों से विभिन्न उद्योगों ने भाग लिया, जिनमें मुख्यत: शिवानी लॉक्स प्राइवेट लिमिटेड पृथला, फ्लॉवेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड दीघोट, विश्वकर्मा ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड फरीदाबाद, फीनिक्स कॉन्टैक्ट प्राइवेट लिमिटेड पृथला, ट्रिनिटी टच प्राइवेट लिमिटेड पृथला, सी एम आर ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड पृथला, साधु ऑटो प्राइवेट लिमिटेड पृथला, बालाजी रिक्रूटर प्राइवेट लिमिटेड फरीदाबाद, सोनालिका ट्रैक्टर्स लिमिटेड पलवल, सीआईआई गुरुग्राम इत्यादि शामिल रहे।


        प्लेसमेंट अधिकारी कैप्टन उदय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया बताया कि इस शिक्षुता एवं रोजगार मेले में 108 अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा उनका साक्षात्कार लेकर 87 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया और उनको उद्योगों में आने का समय दिया गया। इसके अलावा एक छात्र को मौके पर ही बालाजी इंडस्ट्रीज में नौकरी दी गई। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा आईटीआई पास छात्र/छात्राओं को रोजगार एवं शिक्षुता पर लगाया जा सके।

    #palwal #news #iti #apprenticeship #87-students

  • 7686448.jpg

    वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल का इस्राइल दौरा संपन्‍न, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को मजबूती मिली

    आरएस अनेजा, 25 नवम्बर नई दिल्ली - केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस्राइल की अपनी सफल यात्रा (20-22 नवंबर 2025) पूरी की। उन्‍होंने इस यात्रा के दौरान भारत-इस्राइल रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से कई उच्च स्तरीय बैठकें कीं।

    इस्राइल के अर्थव्यवस्था एवं उद्योग मंत्री नीर बरकत के साथ चर्चा में मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा हुई। इस चर्चा का एक प्रमुख आकर्षण भारत-इस्राइल मुक्त व्यापार समझौते के लिए संदर्भ शर्तों पर हस्ताक्षर है जो एक संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी परिणाम के लिए वार्ता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस्राइल के वित्त मंत्री बेजालेल स्मोट्रिच के साथ चर्चा में बुनियादी ढांचे, खनन के क्षेत्र में भारतीय कंपनियों के लिए अवसरों और इस्राइल में भारतीय कामगारों के लिए अवसरों पर चर्चा हुई। इस्राइल के कृषि एवं खाद्य सुरक्षा मंत्री एवी डिचर के साथ चर्चा में इस्राइल की दीर्घकालिक खाद्य सुरक्षा रणनीति, बीज-सुधार प्रौद्योगिकियों और कृषि जल-पुन उपयोग पर चर्चा हुई।

    गोयल ने भारत-इस्राइल व्यापार मंच और सीईओ मंच में भाग लिया जिसमें दोनों पक्षों की ओर से उद्योग जगत की मजबूत भागीदारी हुई। 250 से ज्‍यादा बिजनेस-टू-बिजनेस बैठकें भी आयोजित की गईं।

    #piyushgoyal #india #israel #business #trade #internationaltrade

  • 7c3a015a-74d8-480f-a0c9-5d638c151625.jpg

    इंटर रेलवे पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025: अंबाला मंडल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, स्वर्ण और रजत पदक से बढ़ाया गौरव

    जे कुमार, अम्बाला/ चंडीगढ़, 25 नवंबर-

    दिनांक 21 नवंबर से 24 नवंबर 2025 तक प्रतिष्ठित इंटर रेलवे पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप - 2025 का सफल आयोजन देहरादून में किया गया। यह प्रतियोगिता अम्बाला मण्डल के लिए गर्व का अवसर बनी, जिसमें अम्बाला मण्डल के दो उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने आयोजित प्रतिस्पर्धाओं में अपने अद्वितीय कौशल, दृढ़ संकल्प और कठोर मेहनत के बल से दो पदक प्राप्त कर शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। इन खिलाड़ियों ने न केवल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि उत्तर रेलवे, अम्बाला मण्डल का नाम राष्ट्रीय पटल पर उज्ज्वल किया है। साथ ही उत्तर रेलवे की टीम ने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है, जिसमें अम्बाला मण्डल के खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    खिलाड़ी अमनप्रीत सिंह (कार्यालय अधीक्षक/कार्मिक शाखा) ने +120 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उनकी शक्ति, तकनीक और संतुलन का बेहतरीन संयोजन पूरे आयोजन के दौरान स्पष्ट रूप से देखने को मिला। इस उपलब्धि ने न केवल अम्बाला मण्डल बल्कि पूरे उत्तर रेलवे परिवार के गौरव में वृद्धि की है। उनके प्रभावशाली लिफ्ट इस प्रकार रहे:-

    स्क्वाट: 430 कि.ग्रा.

    बेंच प्रेस: 275 कि.ग्रा.

    डेडलिफ्ट: 280 कि.ग्रा.

    कुल योग: 985 कि.ग्रा.

    खिलाड़ी अंग्रेज सिंह (उप मुख्य टिकट निरीक्षक) ने -120 किलोग्राम वर्ग में उपविजेता (द्वितीय स्थान) प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया है। उनका प्रदर्शन तकनीक और शक्ति का बेहतरीन उदाहरण रहा। उनके प्रभावशाली लिफ्ट इस प्रकार रहे:-

    स्क्वाट: 380 कि.ग्रा.

    बेंच प्रेस: 250 कि.ग्रा.

    डेडलिफ्ट: 325 कि.ग्रा.

    कुल योग: 955 कि.ग्रा.

    मण्डल रेल प्रबंधक, उ०रे०, अम्बाला, विनोद भाटिया के निरंतर सहयोग, सकारात्मक सोच और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने वाले माहौल ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही मण्डल खेल अधिकारी, कुलवंत सिंह द्वारा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और मजबूत खेल-सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निरंतर प्रयास सराहनीय हैं। खिलाड़ियों की मेहनत एवं सुविधाओं के संगम, दोनों के संयुक्त नेतृत्व से ही ऐसी उपलब्धियां संभव हो पाती हैं। अम्बाला मण्डल खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।

    अम्बाला मण्डल दोनों खिलाड़ियों को अपनी कौशलता का उल्लेखनीय प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने के लिए हार्दिक बधाई देता है, साथ ही भविष्य में इसी प्रकार अन्य खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पटल पर मंडल का नाम अंकित करने के लिए शुभकामनाएं देता है।

    #InterRailwayPowerlifting #AmbalaDivision #NorthWesternRailway #GoldMedal #SilverMedal #DanikKhabar #AmbalaNews #PowerliftingChampion #SportsAchievement #Dehradun2025

  • dd50de3c-eac3-4e46-90df-bdb32983c247.jpg
    25/11/25 |

    यात्री सुविधाओं के मद्देनज़र अम्बाला मण्डल ने ऑन-बोर्ड सेवाओं पर निगरानी कड़ी की

    जे कुमार, अम्बाला/ चंडीगढ़, 25 नवंबर-

    अम्बाला मण्डल द्वारा विभिन्न ट्रेनों में यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस (OBHS) तथा पेंट्री सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने हेतु कड़े कदम उठाए गए हैं। जिसमें (OBHS) के मेडिकल सर्टिफिकेट, पहचान पत्र की जाँच की गयी।

    भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, हाइजीन तथा यात्रियों के प्रति स्टाफ के व्यवहार को लेकर अधिकारियों द्वारा वाणिज्य निरीक्षकों को नियमित तौर पर जांच के लिए रणनीति बनाई गई एवं इस पर कार्रवाई करते हुए अम्बाला मण्डल ने कई ट्रेनों में सेवाओं की जांच की तथा संबंधित OBHS एवं पेंट्री स्टाफ की काउंसलिंग की। स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित सेवा मानकों का कड़ाई से पालन करें और यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं संतोषजनक सेवा प्रदान करें। साथ ही ट्रेन में इकट्ठा हुए कूड़े को ट्रैक पर न फेंकने व उसका अनुबंध में दी गयी शर्तो के अनुसार निपटान करने की सख्त हिदायतें दी गई और यदि जाँच में ऐसा कुछ पाया जाता है तो नियमानुसार पेनल्टी या अनुबंध भी रद्द किया जा सकता है।

    अम्बाला मण्डल के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,“यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। सेवा मानकों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मण्डल द्वारा समय समय पर ट्रेनों तथा स्टेशनों नियमित निगरानी और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, ताकि यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल सकें।”

    अम्बाला मण्डल ऑन-बोर्ड सेवाओं की निरंतर निगरानी कर रहा है और यह सुनिश्चित करेगा कि यात्रियों को स्वच्छ, हाइजेनिक और बेहतर यात्रा अनुभव प्राप्त हो।

    #AmbalaDivision #RailwayNews #OBHS #PantryServices #PassengerAmenities #QualityCheck #RailTravel #Hygiene #Cleanliness #यात्रीसुविधाएँ

  • 1000218306.jpg
    25/11/25

    राम मंदिर के शिखर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्म ध्वजा फहराई।

    #NarendraModi #DharmaDhwaj #RamTemple #FlagRaising #VivahPanchami #India #HinduCulture #Heritage #Faith #Spiritual #CulturalCelebration #TempleCeremony #DivineBlessings #JaiShriRam #Devotion #CelebratingTradition #NationalPride #Unity #ReligiousCeremony

  • 1000216319.jpg
    25/11/25 |

    आज के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक, हरियाणा तथा स्थानीय खेल समाचार 25 नवंबर 2025

    #SportsNews #InternationalSports #NationalSports #RegionalSports #HaryanaSports #LocalSports #SportsUpdates #SportsHighlights #25November2025 #TodayInSports #BreakingSportsNews #TodayinHaryana #HaryanaUpdates #DailySportsBuzz #AthleteSpotlight #SportsReview #GameDay #SportsCommunity #SportsTalk #SportsFeed

  • Untitled Project (6).jpg
    25/11/25 |

    देखिये, हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

    हिमाचल, 25 नवंबर- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में आपदा प्रभावित परिवारों को घरेलू सामान के नुकसान की भरपाई के लिए मिलने वाली धनराशि 70,000 रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये करने का निर्णय लिया गया। 

    मंत्रिमंडल ने आग लगने की स्थिति में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त घरों के लिए सात लाख रुपये का विशेष सहायता पैकेज प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया है।

    प्रदेश में आपदा की स्थिति के दौरान हेलीकॉप्टर सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए वायुसेना को 4.32 करोड़ रुपये स्वीकृति किए गए।

    मंत्रिमंडल ने राज्य में पंचायतों के पुनर्गठन का निर्णय लिया।

    मनरेगा के अंतर्गत 150 दिनों का रोजगार उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया है। व्यक्तिगत कार्यों के अंतर्गत रिटेनिंग वॉल निर्मित करने के लिए दो लाख रुपये तक की राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया। 

    मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर रोगी-सेवा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग में 1000 रोगी मित्रों की नियुक्ति का निर्णय लिया है।

    मंत्रिमंडल ने पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 800 पदों के सृजन एवं भरने को स्वीकृति प्रदान की है। सोलन जिला के कंडाघाट और सिरमौर जिला के राजगढ़ में उप-अग्निशमन केंद्र खोलने के साथ-साथ 46 पद सृजित कर इन्हें भरने तथा चार फायर टेंडर खरीदने को मंजूरी दी गई।

    जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग में 150 कनिष्ठ अभियंता (सिविल) को जॉब ट्रेनी के रूप में भरने का निर्णय लिया गया है।

    बैठक में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर में नौ सुपर स्पेशियलिटी विभागों के सृजन एवं 73 पदों (प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर और सीनियर रेजिडेंट) के सृजन और भरने को स्वीकृति दी गई।

    मंत्रिमंडल ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा, जिला कांगड़ा में सुपर स्पेशियलिटी विभाग के लिए 27 सीनियर रेजिडेंट के पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया है।

    मंडी जिला के श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नेरचौक में नई पुलिस पोस्ट खोलने एवं आवश्यक पदों के सृजन और भरने की मंजूरी प्रदान की गई।

    बैठक में पुलिस विभाग में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के पांच पदों का सृजन और भरने का निर्णय लिया गया।

    धर्मशाला स्थित क्षेत्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (नॉर्थ रेंज) में डिजिटल फॉरेंसिक सुविधा के लिए पांच पदों का सृजन और भरने को स्वीकृति दी गई।

    मंत्रिमंडल ने 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले सभी व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने का निर्णय लिया है। जिस दिव्यांगजन के अभिभावक यदि सरकारी, अर्ध-सरकारी, बोर्डांे या निगमों के कर्मचारी या पेंशनर हों, उसके लिए पुरानी पात्रता शर्त को समाप्त कर दिया गया है।

    बैठक में राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना-2023 के तहत 1000 पेट्रोल और डीजल टैक्सियों को इलेक्ट्रिक टैक्सी में बदलने के लिए 40 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

    मंत्रिमंडल ने एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स का स्पेशल टास्क फोर्स में विलय  कर गृह विभाग के अधीन एक एकीकृत स्पेशल टास्क फोर्स बनाने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य संचालन क्षमता में सुधार और नशे से जुड़े मामलों से निपटने के लिए एक प्रभावी एजेंसी तैयार करना है। इसके साथ ही प्रदेश में पंचायत स्तर पर एंटी-चिट्टा अभियान चलाने को भी मंजूरी प्रदान की गई।

    बैठक में सड़क सुरक्षा को और मजबूती देने के उद्देश्य से हाईवे पेट्रोलिंग के लिए दस इलेक्ट्रिक बाइकों की खरीदने का निर्णय लिया गया।

    कांगड़ा जिला में हरिपुर तहसील से हरिपुर और बिलासपुर कानूनगो वृत्तों को विभाजित कर बनखंडी में नया कानूनगो वृत्त बनाने का निर्णय लिया गया है।

    मंत्रिमंडल ने वन भूमि पर खनिज रियायतों के अनुदान के लिए वन विभाग को आशय पत्र जारी करने का अधिकार प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की। 

    बैठक में ‘मुख्यमंत्री लघु दुकानदार कल्याण योजना’ को शहरी क्षेत्रों के छोटे दुकानदारों और 10 लाख रुपये से कम वार्षिक कारोबार वाले खुदरा विक्रेताओं तक विस्तार देने का निर्णय लिया गया है। योजना के अंतर्गत एनपीए (गैर निष्पादित परिसंपत्ति) घोषित हो चुके छोटे दुकानदारों को बैंक के माध्यम से एक लाख रुपये तक की एकमुश्त निपटान सहायता प्रदान की जाएगी जिसका वहन प्रदेश सरकार करेगी। 

    मंत्रिमंडल ने हमीरपुर जिला के बमसन और हमीरपुर विकास खंडों के पुनर्गठन की भी मंजूरी प्रदान की है। 

    राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर को समर्पित विज्ञान महाविद्यालय में परिवर्तित करने और एकीकृत बी.एड (बी.एससी.) कार्यक्रम आरम्भ करने के लिए एक यूनिट शुरू करने को स्वीकृति दी गई है। बैठक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र), हमीरपुर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, हमीरपुर (छात्रा) का विलय कर अगले शैक्षणिक सत्र से सह-शैक्षिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनाने का निर्णय लिया गया।

    मंत्रिमंडल ने धर्मशाला, नादौन, चायलकोटी तथा जिला शिमला के टिक्कर स्थित राजकीय महाविद्यालयों में चार वर्षीय एकीकृत बी.एड कार्यक्रम शुरू करने की मंजूरी दी है। इसके अतिरिक्त, जिला शिमला में राजकीय महाविद्यालय सरस्वती नगर में दो वर्षीय बी.पी.एड कार्यक्रम शुरू करने और लोहराब स्थित फाइन आर्ट्स कॉलेज में नए विषय शुरू करने तथा कांगड़ा जिला के हरिपुर गुलेर स्थित महाविद्यालय को फाइन आर्ट्स महाविद्यालय में परिवर्तित करने का भी निर्णय लिया गया है।

    बैठक में सरकारी स्कूलों के 805 प्रधानाचार्यों की पदोन्नति के लिए डीपीसी आयोजित करने को भी स्वीकृति दी गई जिसकी अध्यक्षता सचिव (शिक्षा) करेंगे। 

    #HimachalCabinetDecisions #HPGovt #DanikKhabar #आपदासहायता #मनरेगा #स्वास्थ्यसेवा #पुलिसभर्ती #रोज़गार #दिव्यांगपेंशन #इलेक्ट्रिकटैक्सी #नशामुक्ति #शिक्षासुधार #HimachalNews

  • 1000152896.jpg
    25/11/25 |

    आज का राशिफल 25 नवम्बर 2025

    🐏 मेष (Aries)

    कैरियर: नई जिम्मेदारियाँ मिलेंगी। इंटरव्यू/प्रेजेंटेशन सफल।

    लाभ/हानि: व्यापार में मध्यम लाभ, साझेदारी में सावधानी।

    शेयर मार्केट: शॉर्ट-टर्म निवेश लाभकारी। जोखिमपूर्ण स्टॉक्स से बचें।

    शुभ मुहूर्त: 11:10 AM – 12:35 PM

    स्वास्थ्य: माइग्रेन या आँखों में दर्द हो सकता है।

    ---

    🐂 वृषभ (Taurus)

    कैरियर: पुराने अटके काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा को सराहना।

    लाभ/हानि: आय बढ़ने के योग, खर्च भी बढ़ेगा।

    शेयर मार्केट: FMCG और बैंकिंग सेक्टर में फायदा।

    शुभ मुहूर्त: 3:00 PM – 4:25 PM

    स्वास्थ्य: थकान, सुस्ती—आराम जरूरी।

    ---

    👫 मिथुन (Gemini)

    कैरियर: नई डील या प्रोजेक्ट की शुरुआत शुभ।

    लाभ/हानि: बड़ी खरीदारी से बचें।

    शेयर मार्केट: लंबी अवधि वाले स्टॉक्स लाभ देंगे।

    शुभ मुहूर्त: 9:15 AM – 10:30 AM

    स्वास्थ्य: पेट से संबंधित समस्या।

    ---

    🦀 कर्क (Cancer)

    कैरियर: टीम वर्क में सफलता। कार्यस्थल पर तनाव कम होगा।

    लाभ/हानि: अचानक धन लाभ के योग।

    शेयर मार्केट: IT व फार्मा सेक्टर में बढ़त संभव।

    शुभ मुहूर्त: 1:10 PM – 2:45 PM

    स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखें।

    ---

    🦁 सिंह (Leo)

    कैरियर: नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। आज निर्णय लें।

    लाभ/हानि: व्यापार में अच्छा लाभ।

    शेयर मार्केट: पॉजिटिव ट्रेंड, लाभदायक दिन।

    शुभ मुहूर्त: 10:40 AM – 12:00 PM

    स्वास्थ्य: घुटनों या पीठ में दर्द।

    ---

    👧 कन्या (Virgo)

    कैरियर: नई जिम्मेदारियाँ आएंगी, काम थोड़ा बढ़ेगा।

    लाभ/हानि: बचत बढ़ेगी, खर्च नियंत्रित रहेगा।

    शेयर मार्केट: मेटल सेक्टर में हल्की गिरावट से नुकसान।

    शुभ मुहूर्त: 4:20 PM – 5:30 PM

    स्वास्थ्य: ज्यादा तनाव से बचें।

    ---

    ⚖️ तुला (Libra)

    कैरियर: अटकी परियोजनाएँ आगे बढ़ेंगी।

    लाभ/हानि: निवेश के लिए अच्छा समय।

    शेयर मार्केट: ऑटो सेक्टर में बढ़िया रिटर्न।

    शुभ मुहूर्त: 8:30 AM – 9:40 AM

    स्वास्थ्य: एलर्जी की समस्या हो सकती है।

    ---

    🦂 वृश्चिक (Scorpio)

    कैरियर: बॉस से सहयोग मिलेगा।

    लाभ/हानि: धन हानि की आशंका—सावधानी जरूरी।

    शेयर मार्केट: आज जोखिम न लें।

    शुभ मुहूर्त: 2:20 PM – 3:40 PM

    स्वास्थ्य: पेट दर्द, गैस की समस्या।

    ---

    🏹 धनु (Sagittarius)

    कैरियर: यात्रा/मीटिंग से लाभ।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    शेयर मार्केट: एनर्जी सेक्टर में मुनाफा।

    शुभ मुहूर्त: 12:15 PM – 1:20 PM

    स्वास्थ्य: जोड़ों में हल्का दर्द।

    ---

    🐐 मकर (Capricorn)

    कैरियर: सरकारी कार्य आज पूरे होंगे।

    लाभ/हानि: स्थिर लाभ, खर्च बढ़ सकता है।

    शेयर मार्केट: आज स्थिरता—ना ज्यादा लाभ, ना नुकसान।

    शुभ मुहूर्त: 6:20 PM – 7:40 PM

    स्वास्थ्य: सर्दी-खांसी से बचें।

    ---

    🏺 कुम्भ (Aquarius)

    कैरियर: प्रमोशन/वेतन वृद्धि के संकेत।

    लाभ/हानि: आर्थिक लाभ के अच्छे योग।

    शेयर मार्केट: इंफ्रास्ट्रक्चर स्टॉक्स लाभ देंगे।

    शुभ मुहूर्त: 9:50 AM – 11:05 AM

    स्वास्थ्य: नींद पूरी न होने से थकान।

    ---

    🐟 मीन (Pisces)

    कैरियर: नया अवसर मिलेगा, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें।

    लाभ/हानि: बचत पर ध्यान दें।

    शेयर मार्केट: आज मिश्रित परिणाम—लॉन्ग टर्म बेहतर।

    शुभ मुहूर्त: 5:15 PM – 6:30 PM

    स्वास्थ्य: ब्लड शुगर पर नियंत्रण रखें।

    ---

    #SEO #DigitalMarketing #ContentCreation #SocialMediaStrategy #OnlineVisibility #BrandAwareness #SearchEngineOptimization #WebTraffic #MarketingTips #ContentMarketing #SocialMediaGrowth #KeywordResearch #Analytics #SmallBusinessMarketing #LeadGeneration #AudienceEngagement #VideoMarketing #SocialMediaTrends #SEOTrends

  • 24/11/25

    कुरुक्षेत्र में PM मोदी: 'पांचजन्य' लोकार्पण और गुरु तेग बहादुर जी के सम्मान में सिक्का-डाक टिकट जारी करेंगे

    कुरुक्षेत्र, 24 नवंबर, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (मंगलवार) हरियाणा की धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में ऐतिहासिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में हिस्सा लेंगे। उनके दौरे में भगवान श्रीकृष्ण के पवित्र शंख 'पांचजन्य' के सम्मान में नवनिर्मित केंद्र का लोकार्पण और श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर विशेष स्मारक सिक्का-डाक टिकट जारी करना शामिल है।

    प्रधानमंत्री का विस्तृत कार्यक्रम

    शाम 4:00 बजे: प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के 'पांचजन्य' शंख को समर्पित नवनिर्मित केंद्र का लोकार्पण किया जाएगा।

    इसके तुरंत बाद: प्रधानमंत्री महाभारत अनुभव केंद्र का दौरा कर महाकाव्य के इतिहास और ज्ञान से रूबरू होंगे।

    शाम 4:30 बजे: प्रधानमंत्री श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे गुरु साहिब के सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में विशेष सिक्का और स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे।

    अंत में: PM मोदी पवित्र ब्रह्म सरोवर में पूजा-अर्चना कर धार्मिक अनुष्ठान करेंगे।

    प्रधानमंत्री का यह दौरा कुरुक्षेत्र की पौराणिक और राष्ट्रीय धरोहर के प्रति सरकार के सम्मान को दर्शाएगा।

  • 24/11/25

    पचास हजार रुपए की रिश्वत लेते तहसील कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार

    हिसार 24 नवंबर : राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार की टीम ने आज देर शाम को आरोपी अनिल कुमार, कलर्क, कार्यालय तहसीलदार सिवानी, जिला भिवानी को शिकायतकर्ता से 50,000/-रू. (पच्चास हजार रूप्ये) नकद रिश्वत सहित रंगे हाथो गिरफतार किया गया । आरोपी के विरूद्व अभियोग संख्या 42 दिनंाक 24.11.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट 1988 थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचारनिरोधक ब्यूरो, हिसार में दर्ज किया गया है। आरोपी को कल न्यायालय के सम्मुख पेश किया जाएगा। शिकायतकर्ता ने रा.स. एवं भ्र.नि.ब्यूरो, हिसार को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाय है कि उसकी गांव कालोद जिला भिवानी में स्थित करीब 26 कनाल कृषि भूमि राजबाला पत्नी रत्न सिंह निवासी कालोद ने धोखे से अपने नाम करवा ली थी। इस सम्बन्ध में उसके द्वारा सिविल न्यायालय, सिवानी में दावा दायर किया था। न्यायायल द्वारा उसकी जमीन पर स्टे के आदेश फरमाये गये है। राजबाला द्वारा इस जमीन खाता विभाजन के लिये तहसील न्यायालय, सिवानी में दावा किया हुआ है जिसकी सुनवाई नायब तहसीलदार कर रहे हैं। इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता द्वारा तहसील कार्यालय, सिवानी में प्रार्थना दायर की हुई है, कि जब तक माननीय न्यायालय का फैसला नही आता तब तक उसकी इस विवादित जमीन का खाता विभाजन न किया जाये। इस सम्बन्ध में जब वह (शिकायतकर्ता) आरोपी अनिल कुमार, लिपिक, कार्यालय तहसील सिवानी से मिला था तो उसने तहसील न्यायालय में जमीन खाता विभाजन मामले में न्यायालय के आदेश लागू करवाने की एवज में उससे (शिकायतकर्ता) 50,000/-नकद रूपये रिश्वत की मांग की गई।

    राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो प्रमुख द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी व कर्मचारी उनके सरकारी कार्य करने की एवज में उनसे रिश्वत राशी की मांग करता है तो इसकी सूचना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा के टोल फ्री नम्बर 1800-180-2022 व 1064 पर दी जा सकती है।

  • 1000211637.jpg
    24/11/25 |

    बॉलीवुड स्टार धर्मेंद्र तो चले गए मगर दुनिया हमेशा याद रखेगी

    #Dharmendra #BollywoodLegend #GoneButNotForgotten #InMemoriam #FilmIndustryIcon #CinematicLegacy #RememberingDharmendra #BollywoodStar #ForeverInOurHearts #CinemaHistory #TributeToDharmendra #LegendaryActor #CherishedMemories #HollywoodBollywood #TimelessStars #BollywoodMemories #RoleModel #InspirationalActor #ForeverRemembered #CinemaLovers

  • Photo--5.jpeg
    24/11/25 |

    अंबाला में अवैध कॉलोनियों पर DTP का प्रहार जारी: सरसेहड़ी में 1.5 एकड़ में बनी टाइल वाली सड़कें ध्वस्त

    जे कुमार, अम्बाला 24 नवम्बर : - जिला नगर योजनाकार अम्बाला के दस्ते द्वारा अर्बन एरिया अम्बाला के गंाव सरसेहड़ी, तहसील अम्बाला छावनी में लगभग 1.5 एकड़ (खसरा न0 9//19/2, 22)  में अवैध रूप से विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी में बनी हुई टाईल वाली सडक़ों को पूर्ण रूप से धवस्त कर दिया गया। मौका पर डयूटी मैजिस्ट्रेट कम जिला नगर योजनाकार - रोहित चैहान, कनिष्ठ अभियन्ता - रविन्द्र, कनिष्ठ अभियन्ता -  अभिषेक पुलिस बल के साथ उपस्थित थे।


    मौके पर उपस्थित जिला नगर योजनाकार रोहित चैहान ने आमजन से अपील की है कि भूमालिक/प्रोपट्री डीलर में कालोनी के रेगूलर होने का झांसा देकर प्लाट बेच रहे हैं। अत: सभी को सूचित किया जाता है कि इस प्रकार से किसी भी झांसे में ना आएं तथा इन अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदने तथा किसी भी प्रकार का निर्माण न करने के प्रति चेताया तथा बताया कि ऐसी अवैध कालोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी।

    #ambala #News #townplanning #illegal-colonies #dtp-continues-crackdown

  • WhatsApp Image 2025-11-24 at 5.02.04 PM.jpeg

    कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 का भव्य शुभारंभ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया गीता पूजन

    जे कुमार, अम्बाला 24 नवम्बर - मंत्रोच्चारण और शंखनाद की गुंजायमान ध्वनि के बीच कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव - 2025 में पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन किया गया। पवित्र ग्रंथ गीता के महापूजन तथा गीता के श्लोकों के उच्चारण के बीच कुरुक्षेत्र के अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव - 2025 का शुभारंभ हुआ। इसके साथ ही आज ब्रह्मसरोवर के चारों तरफ पवित्र ग्रंथ गीता के श्लोकोच्चारण से समस्त वातावरण गीतामय हो उठा।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कैबिनेट मंत्री अनिल विज, कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, कुरुक्षेत्र लोकसक्षा क्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने गीता यज्ञ में पूर्ण आहुति डाली और ब्रह्मसरोवर का पूजन किया। ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में मेहमानों आगमन हुआ | यहां पर देश के विभिन्न राज्यों से आए लोक कलाकारों ने अपने - अपने प्रदेश की वेशभूषा में सुसज्जित होकर परंपरा अनुसार सभी मेहमानों और पर्यटकों का कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर पहुंचने पर अभिनंदन किया।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गीता यज्ञ में पूर्ण आहुति डालने के बाद पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन किया गया। उन्होंने देश और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आध्यात्मिक, संस्कृति, ज्ञान एवं कला का दिव्य संगम हो रहा है। केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से गीता जयंती को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का दर्जा मिला।

    उन्होंने कहा कि इस पावन धरा पर सरस्वती के तट पर ही वेद, उपनिषद और पुराणों की रचना हुई। इतना ही नहीं सम्राट हर्षवर्धन की वैभवशाली राजधानी थानेसर भी यहीं पर है। कुरुक्षेत्र की इसी महत्व को जानते हुए भगवान श्रीकृष्ण ने इसे महाभारत युद्ध के लिए चुना था, यहीं पर अर्जुन को कर्मयोग का दिव्य संदेश दिया, जो आज भी मानव के लिए प्रेरणा स्त्रोत है।

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि गीता केवल दार्शनिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि इसकी व्यावहारिक जीवन में भी उपयोगिता है। यह ज्ञान - विज्ञान का अनूठा उदाहरण है, यहीं कारण है कि गीता भारतीयों को ही नहीं बल्कि विदेशियों को भी प्रिय है। पिछले 9 वर्षों से महोत्सव को अपार सफलता और लोकप्रियता मिली, वर्ष 2019 में यह महोत्सव देश से बाहर मॉरीशस, लंदन, कनाडा, आस्ट्रेलिया एवं श्रीलंका आदि देशों में भी मनाया गया।

    #ambala #News #anilvij #bjpharyana #rajnathsingh #haryana #kurukshetra #geetajayanti #international-gita-mahotsav-2025

  • combing pic.jpeg
    24/11/25 |

    अंबाला में VVIP सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस का 'कॉम्बिंग अभियान' शुरू, संदिग्धों और बाहरी लोगों की हो रही गहन जाँच

    जे कुमार, अम्बाला 24 नवम्बर - कुरुक्षेत्र में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के आगमन को देखते हुए, अंबाला पुलिस ने VVIP सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुए एक व्यापक 'कॉम्बिंग अभियान' शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अंबाला श्री अजीत सिंह शेखावत ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों और थाना प्रबंधकों को अपने-अपने थानाधिकार क्षेत्रों में सघन जाँच के निर्देश दिए हैं।

    जाँच के मुख्य बिंदु : - इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना, कानून व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी अप्रिय घटना से बचना है। पुलिस विशेष रूप से निम्नलिखित स्थानों की गहनता से जाँच कर रही है | बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, होटल, ढाबे, धर्मशालाएं। टैक्सी स्टैंड, सराय, मॉल, और भीड़-भाड़ वाले बाजार। झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे घुमंतू जाति के लोग जो हाल ही में आकर बसे हैं।

    पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि इन क्षेत्रों में या इनके आसपास कोई भी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति छिपा न हो। ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों को तुरंत गिरफ्तार कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन से पुलिस की अपील पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपनी सुरक्षा में सहयोग दें घरेलू नौकर और किराएदारों की पुलिस वेरिफिकेशन करवाने के लिए सूचना तुरंत पुलिस को दें। यदि उनके आस-पास के क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है, तो उसकी सूचना भी तुरंत पुलिस को दें, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस अभियान के दौरान, पुलिस अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान भी चलाएगी।

    #ambala #News #haryana #alart #harayanapolice #hotelchecking #pmnarendermodi

  • 24/11/25 |

    कुरुक्षेत्र गीता जयंती महोत्सव: पीएम मोदी के दौरे से पहले अंबाला में सुरक्षा कड़ी, रूट तीन दिन के लिए डायवर्ट

    जे कुमार, अम्बाला 24 नवम्बर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री के कुरुक्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में शामिल होने से पहले, अम्बाला में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। VVIP क्रॉसिंग को देखते हुए, अंबाला से कुरुक्षेत्र जाने वाले प्रमुख रूट्स को तीन दिनों के लिए डायवर्ट किया गया है, जबकि पूरे शहर के चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

    सब इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है। बाहर से आने वाली सभी गाड़ियों की गहन चेकिंग की जा रही है, और पुलिस सड़कों के साथ-साथ छतों के ऊपर खड़ी होकर भी हर गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए है।

    यातायात को सुचारू रखने के लिए, चंडीगढ़ से आने वाले सभी वाहनों को हाईवे 152 D पर डायवर्ट किया जा रहा है। आज (सोमवार) भारत के रक्षा मंत्री अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में शामिल होंगे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (मंगलवार) इस महोत्सव में शिरकत करेंगे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और डायवर्ट किए गए रूट्स का पालन करें।

    #ambala #security-tightened #kurukshetra-gita-jayanti #news #pm-modis-visit-routes-diverted

  • awareness program pic 2.jpeg
    24/11/25 |

    अंबाला पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान: नशे से बचाव, महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम पर किया जागरूक

    जे कुमार, अम्बाला 24 नवम्बर - पुलिस महानिदेशक हरियाणा ओपी सिंह के निर्देशानुसार और पुलिस अधीक्षक अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के कुशल मार्गदर्शन में, अंबाला पुलिस द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस और राष्ट्रीय सुरक्षा के संबंध में विभिन्न जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रबंधक महिला थाना नारायणगढ़ ने थाना नारायणगढ़ क्षेत्र के बस स्टैंड नारायणगढ़ में छात्र/छात्राओं, महिलाओं और आमजन को कई महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया।

    जागरूकता शिविर के मुख्य विषय : - प्रबंधक महिला थाना निरीक्षक संतोष देवी ने निम्नलिखित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी | नशे से बचाव: युवाओं को नशे की हानिकारक प्रवृत्तियों से दूर रहने और समाज को जागरूक करने की अपील की गई। महिला सुरक्षा: महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम और आत्मसुरक्षा के गुर सिखाए गए। गुड टच/बैड टच: छात्राओं को गुड टच/बैड टच के बारे में बारीकी से समझाया गया और उन्हें ऐसी अभद्र घटना होने पर तुरंत अपने माता-पिता या शिक्षकों को बताने के लिए प्रेरित किया गया।

    डिजिटल सुरक्षा: साइबर अपराध से बचने के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया। यातायात नियम: अपने और दूसरों के अमूल्य जीवन की सुरक्षा के लिए यातायात के नियमों की पालना करने बारे जागरूक किया। डायल 112 और हेल्पलाइन नंबर निरीक्षक संतोष देवी ने महिला सुरक्षा के संबंध में डायल 112 एप्प और ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर ही कई छात्र/छात्राओं/महिलाओं के फोन में डायल 112 एप्प डाउनलोड करवाकर रजिस्ट्रेशन भी करवाया गया।

    पुलिस ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे नशे से संबंधित कोई भी सूचना एनसीबी मानस पोर्टल ट्रोल फ्री नम्बर 1933 और 9050891508 पर दे सकते हैं। साइबर अपराधों पर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल कर सूचना दी जा सकती है। पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इन कार्यक्रमों के माध्यम से डायल 112 एप्प, ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस और यातायात के नियमों की विशेष जानकारी देना जारी रखें ताकि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

    #ambala #crimenews #spambala #ambalapolice #News

  • WhatsApp Image 2025-11-22 at 14.36.28 (1).jpeg
    24/11/25 |

    आर्य कॉलेज NSS यूनिट द्वारा टुंडली गाँव में एक दिवसीय कैम्प का आयोजन, प्राचार्या बोलीं- 'पेड़ हमारे जीवन का अस्तित्व'

    जे कुमार, अम्बाला 24 नवम्बर - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) यूनिट द्वारा आज गोद लिए हुए गाँव टुंडली में एक दिवसीय कैम्प का सफल आयोजन किया गया। इस कैम्प के दौरान एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

    पौधारोपण और जागरूकता रैली : - विद्यार्थियों को गाँव टुंडली ले जाया गया, जहाँ छात्रों ने स्कूल परिसर में पौधारोपण किया। लगाए गए पौधों में आम, नीम, पीपल आदि शामिल थे। इस अवसर पर गाँव के निवासियों ने इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी ली, जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामुदायिक जुड़ाव दिखाई दिया।

    पौधारोपण के बाद, एन.एस.एस. स्वयंसेवकों और ग्रामवासियों ने मिलकर एक जागरूकता रैली का भी आयोजन किया। इस कैम्प से छात्रों को एन.एस.एस. के आदर्श वाक्य "नॉट मी बट यू" (मैं नहीं, तुम) के महत्व को समझने का शानदार अवसर मिला।

    प्राचार्या और कार्यक्रम अधिकारी का संदेश : - महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजु बाला ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए महत्वपूर्ण संदेश दिया | "पेड़ हमारे जीवन का अस्तित्व हैं। हमें हमेशा ऐसे कैम्प में भाग लेते रहना चाहिए और पर्यावरण को शुद्ध करते रहना चाहिए। एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमनदीप मक्कड़ ने कहा कि एन.एस.एस. छात्रों को सामाजिक कार्यों से जुड़ने, टीम के साथ मिलकर काम करना सीखने और अपने व्यावहारिक कौशल को बढ़ावा देने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करता है। इस कैम्प के सफल आयोजन में प्रो. शीनम चुघ का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जबकि लक्ष्मण सिंह ने विशेष सहयोग दिया।

    #ambala #aryacollege #news #nsscamp

  • Screenshot 2025-11-24 125315.png
    24/11/25 |

    अमृतसर में दुकानदार की हत्या के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश ढेर; दूसरा गिरफ्तार

    अमृतसर/बाबा बकाला, 24 नवम्बर : - अमृतसर के धुलके गांव में 50 लाख रुपये की फिरौती न देने पर दुकानदार की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस और बदमाशों के बीच रईया नहर के पास मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक आरोपी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गिरफ्तार कर लिया गया।

    डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि दुकानदार की हत्या के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हत्या में वांछित आरोपी बाबा बकाला के गांव रईया नहर के पास देखे गए हैं। फायरिंग: पुलिस ने तुरंत चेकपॉइंट लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर गोली चला दीजवाबी कार्रवाई: पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिसमें दोनों आरोपियों को गोलियां लगीं। घायल पुलिसकर्मी: मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

    एक आरोपी ढेर, दूसरा गिरफ्तार : - घायल आरोपियों को तुरंत इलाज के लिए अमृतसर अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गईमृतक आरोपी की पहचान: राजा बिल्ला के रूप में हुई है, जो तरनतारन का रहने वाला था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान: कृष्णा नगर, अमृतसर के रहने वाले एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई फिरौती के लिए दुकानदार की गोली मारकर हत्या करने की घटना के दूसरे दिन हुई है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह के बाकी सदस्यों और हत्या के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा हो सके।

    #punjab #amritsar #news #Breakingnews #shopkeepers-murder

  • images (4).jpg

    देश को आज मिलेंगे 53वें मुख्य न्यायाधीश: जस्टिस सूर्यकांत राष्ट्रपति भवन में लेंगे शपथ

    जे कुमार, नई दिल्ली, 24 नवम्बर : - जस्टिस सूर्यकांत ने आज देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

    उन्होंने निवर्तमान सीजेआई जस्टिस बी.आर. गवई का स्थान लिया, जिनका कार्यकाल रविवार शाम को समाप्त हुआ था। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस समारोह में छह देशों के मुख्य न्यायाधीश और न्यायाधीशों का एक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुआ।

    हरियाणा के हिसार जिले से आने वाले जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल लगभग 15 महीनों का होगा और वह 9 फरवरी, 2027 तक पद पर रहेंगे। उनका जन्म 1962 में हुआ था और उन्होंने हरियाणा से ही कानून की पढ़ाई पूरी की। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में उन्होंने अनुच्छेद 370 को हटाने, पेगासस जासूसी मामले और राजद्रोह कानून को स्थगित रखने जैसे कई महत्वपूर्ण संवैधानिक फैसलों में अपनी भूमिका निभाई है। उन्होंने हिंदी में शपथ लेकर एक नई परंपरा का भी निर्वाह किया।

    #haryana #delhi #breakingnews #53rd-chief-justice-today #the-country #rashtrapati-bhavan

  • WhatsApp Image 2025-11-24 at 12.46.07.jpeg

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन पर स्वागत किया

    अम्बाला/चंडीगढ़, 24 नवंबर- देश के यशस्वी रक्षामंत्री आदरणीय राजनाथ सिंह का आज प्रात: अम्बाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन पर आगमन पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने गर्मजोशी से स्वागत अभिनंदन किया किया।

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह प्रात: दिल्ली से विशेष विमान से अम्बाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे जहां ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अलावा मंडल आयुक्त, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ सेना और वायुसेना अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके उपरांत रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा ऊर्जा मंत्री अनिल विज भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर में अम्बाला से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुए।

     

    गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हिस्सा लेने तथा गीता पूजन के साथ सहभागी राज्य मध्य प्रदेश व हरियाणा के पवेलियन का उद्घाटन करेंगे।

    #rajnathsingh #defenseminister #anilvij #anilvijministerharyana #ambalaairforcestation #mod #defenseminister #geetajayantimohotsav #haryanagoverment

  • images (3).jpg
    24/11/25

    डीएपी-यूरिया के साथ अतिरिक्त सामान थोपने पर हरियाणा सरकार सख्त : कृषि मंत्री ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

    जे कुमार, चंडीगढ़, 24 नवम्बर : हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने राज्य के सभी सरकारी अधिकारियों और निजी उर्वरक-कीटनाशक डीलरों को सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसानों को डीएपी या यूरिया जैसी मुख्य खाद के साथ अतिरिक्त उत्पाद (जैसे जिंक, कीटनाशक या अन्य कृषि सामग्री) जबरन खरीदने के लिए बाध्य करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

    राणा ने कहा कि ऐसी प्रथाएं अनैतिक हैं और केंद्र तथा राज्य सरकार की नीतियों का सीधा उल्लंघन करती हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी किसी भी जबरदस्ती पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उल्लंघनकर्ता अधिकारियों या डीलरों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

    लाइसेंस निलंबन और आपराधिक मुकदमे के आदेश : - कृषि मंत्री ने सभी जिला के कृषि उपनिदेशकों (DDA) को ऐसे मामलों पर तुरंत संज्ञान लेने और मौके पर जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ लाइसेंस निलंबन से लेकर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने तक की सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने के लिए एक विशेष मॉनिटरिंग व्यवस्था सक्रिय करने की भी जानकारी दी।

    शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर जारी :- राणा ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई अधिकारी या डीलर अतिरिक्त उत्पाद खरीदने का दबाव डालता है, तो वे तुरंत इसकी शिकायत दर्ज कराएं: टोल-फ्री नंबर: 1800-180-1551 पर कॉल करें। अन्य माध्यम: जिला कृषि कार्यालय या ब्लॉक/जिला स्तर के कृषि अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार तुरंत कार्रवाई करेगी और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

    पर्याप्त उर्वरक स्टॉक उपलब्ध : - उर्वरक की उपलब्धता को लेकर चिंता दूर करते हुए कृषि मंत्री ने बताया कि रबी सीजन के लिए राज्य में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। हरियाणा को डीएपी और यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति मिल चुकी है, और सभी जिलों में पर्याप्त बफर स्टॉक बनाए रखा गया है। उन्होंने कहा कि पीओएस मशीनों पर अनिवार्य बायोमेट्रिक सत्यापन ने कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाई है।

    #ambala #News #haryana #governmentstrict #additional-items-along #agriculture-minister-shyam-singh-rana

  • WhatsApp Image 2025-11-22 at 3.04.47 PM.jpeg
    24/11/25 |

    जी.एम.एन. नर्सिंग कॉलेज में फ्री ओवरसीज एजुकेशन काउंसलिंग सेमिनार का सफल आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 24 नवम्बर : अंबाला छावनी स्थित जी.एम.एन. कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए निशुल्क ‘ओवरसीज़ एजुकेशन काउंसलिंग सेमिनार’ का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों को विदेशों में उच्च शिक्षा से संबंधित अवसरों और प्रक्रियाओं से अवगत कराना था। यह सेमिनार एडवाइज़ संस्था के सहयोग से संपन्न हुआ, जो विश्व के 850 से अधिक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों का प्रतिनिधित्व करती है और छात्रों को विदेश में पढ़ाई के लिए मार्गदर्शन प्रदान करती है।



    कार्यक्रम में एडवाइज़ के काउंसलर श्री गगनदीप ने विद्यार्थियों को विभिन्न देशों—जैसे यूके, यूएसए, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, सिंगापुर, आयरलैंड और जर्मनी—में उपलब्ध शैक्षिक अवसरों, विश्वविद्यालयों के चयन तथा आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही छात्रों को टोफल, पीटीई, आइलेट्स, जीआरई, जीएमएटी, एसएटी कोचिंग, करियर एवं एप्टीट्यूड टेस्ट, वीज़ा काउंसलिंग, स्कॉलरशिप, प्लेसमेंट, बैंक लोन, आवास, फॉरेक्स, यात्रा सहायता तथा फ्री इंग्लिश टेस्ट प्रिपरेशन जैसी सेवाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।



    यह सेमिनार प्राचार्य डॉ. रामलखन माली के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को वैश्विक शिक्षा प्रणाली को समझने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने करियर को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं। नर्सिंग छात्रों ने इस सेमिनार से विदेश में पढ़ाई और करियर अवसरों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की, जिससे यह पहल उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुई।

    #ambala #news #gmncollege #gmn-nursing-college


  • Lok-Adalat.jpg
    24/11/25 |

    राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसम्बर 2025 को:  सी.जे.एम

    जे कुमार, अम्बाला, 24 नवंबर -  हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसम्बर 2025 को किया जायेगा। प्रवीण, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला ने बताया की लोगों के लंबित मामलों का निपटारा करने के लिए समय-समय पर लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है |

    इस कड़ी में आगामी 13 दिसम्बर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है । लोक अदालत में वैवाहिक, पारिवारिक विवाद, आपराधिक मामले, भूमि अधिग्रहण, श्रम विवाद, बैंक रिकवरी मामले, बिजली, पानी और पेंशन मामलों का निपटारा होगा।


    इस कड़ी में जिला न्यायालय में हेल्पडेस्क भी स्थापित किया गया है ताकि लोगों तक इसकी अधिक से अधिक जानकारी पहुँच सके और ज्यादा से ज्यादा लोग इस लोक अदालत का फायदा ले सकें।


    न्यायिक अधिकारी प्रवीण ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि इसके अलावा बिजली, पानी इत्यादि संबधित प्रीलिटिगेशन स्टेज पर मुकदमे स्थायी लोक अदालत मे लगाकर निपटाए जा सकते है। स्थायी लोक अदालत, ए.डी.आर. सैंटर अम्बाला में स्थापित है ।

    उन्होंने यह भी बताया कि स्थायी लोक अदालत मे लोक अदालत का आयोजन 11 दिसम्बर 2025 को किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए हैल्पलाइन नं- 0171-2532142 व 9991112660 तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होने जनसाधारण से अपील की कि वे अदालत मे लम्बित मुकदमें व प्रीलिटिगेशन स्टेज पर मुकदमे इस लोक अदालत मे रख कर उनका निपटारा करवा सकते है, जिससे आपसी समझौते से मुकदमे का निपटारा होने पर भाईचारे की भावना बढ़ती है और लोक अदालत मे समझौता हुए मुकदमों की अपील भी नहीं होती जिससे समय व धन की बचत होती है।

    #ambala #news #haryana #national-lok-adalat

  • 1000207442.jpg
    24/11/25 |

    आज के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक, हरियाणा तथा स्थानीय खेल समाचार 24 नवंबर 2025

    #SportsNews #InternationalSports #NationalSports #RegionalSports #HaryanaSports #LocalSports #SportsUpdates #BreakingNews #24November2025 #SportsHighlights #SportingEvents #HaryanaUpdates #NewsAroundTheWorld #DailySports #GlobalSports #SportsRoundup #FitnessNews #AthleteSpotlight #GameDay #SportsCommunity

  • 1000152896.jpg
    24/11/25 |

    आज का राशिफल – 24 नवम्बर 2025

    ♈ मेष (Aries)

    कैरियर: नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी।

    लाभ–हानि: छोटे लाभ सम्भव। खर्च नियंत्रण में रखें।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:45 से 11:15 बजे।

    शेयर बाजार: जोखिम लेकर निवेश न करें; स्थिर सेक्टर देखें।

    ---

    ♉ वृषभ (Taurus)

    कैरियर: वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। इंटरव्यू/मीटिंग में सफलता।

    लाभ–हानि: लाभ की स्थिति मज़बूत।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:05 से 2:00 बजे।

    शेयर बाजार: मिड–टर्म में स्थिर रिटर्न देने वाले शेयर उपयुक्त।

    ---

    ♊ मिथुन (Gemini)

    कैरियर: मल्टीटास्किंग बढ़ेगी। थोड़ी व्यस्तता रहेगी।

    लाभ–हानि: अनियोजित खर्च हो सकता है।

    शुभ मुहूर्त: शाम 4:40 से 5:40 बजे।

    शेयर बाजार: उतार–चढ़ाव; अल्पकालिक ट्रेड से बचें।

    ---

    ♋ कर्क (Cancer)

    कैरियर: कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी। प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

    लाभ–हानि: रुके हुए पैसे मिलने की संभावना।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:20 से 11:40 बजे।

    शेयर बाजार: बैंकिंग और FMCG सेक्टर शुभ।

    ---

    ♌ सिंह (Leo)

    कैरियर: नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। टीम आपका साथ देगी।

    लाभ–हानि: आय अच्छी लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:30 से 1:30 बजे।

    शेयर बाजार: लंबी अवधि के निवेश के लिए दिन ठीक।

    ---

    ♍ कन्या (Virgo)

    कैरियर: लक्ष्य पूरे होंगे। कार्य में सटीकता सफल बनाएगी।

    लाभ–हानि: अच्छा आर्थिक लाभ मिलने के योग।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:20 से 10:30 बजे।

    शेयर बाजार: आईटी और फार्मा सेक्टर अच्छा।

    ---

    ♎ तुला (Libra)

    कैरियर: सलाह–मशविरा लेकर निर्णय लें।

    लाभ–हानि: मध्यम लाभ; बड़े निवेश से बचें।

    शुभ मुहूर्त: शाम 5:10 से 6:00 बजे।

    शेयर बाजार: वोलैटिलिटी; सावधानी से कदम रखें।

    ---

    ♏ वृश्चिक (Scorpio)

    कैरियर: आज प्रभाव और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रमोशन के संकेत।

    लाभ–हानि: धन लाभ के योग मजबूत।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:50 से 9:50 बजे।

    शेयर बाजार: ऊर्जा व मेटल सेक्टर अनुकूल।

    ---

    ♐ धनु (Sagittarius)

    कैरियर: नई योजना शुरू करेंगे। विदेश–संबंधी काम में प्रगति।

    लाभ–हानि: मध्यम लाभ; बचत बढ़ेगी।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:25 से 3:30 बजे।

    शेयर बाजार: दीर्घकालीन निवेश लाभकारी दिखता है।

    ---

    ♑ मकर (Capricorn)

    कैरियर: मेहनत ज्यादा, परिणाम स्थिर।

    लाभ–हानि: फालतू खर्च बढ़ सकते हैं।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 11:10 से 12:00 बजे।

    शेयर बाजार: सुरक्षित निवेश को प्राथमिकता दें।

    ---

    ♒ कुंभ (Aquarius)

    कैरियर: रचनात्मक कार्यों में सफलता।

    लाभ–हानि: धन आगमन के अच्छे संकेत।

    शुभ मुहूर्त: शाम 3:50 से 4:45 बजे।

    शेयर बाजार: टेक और स्टार्टअप सेक्टर आकर्षक।

    ---

    ♓ मीन (Pisces)

    कैरियर: सहकर्मी सहयोग करेंगे। तनाव कम होगा।

    लाभ–हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:00 से 11:10 बजे।

    शेयर बाजार: स्थिर स्टॉक्स में लाभ संभावित।

    ---

    #TodaysHoroscope #November242025 #DailyHoroscope #Astrology #ZodiacSigns #HoroscopeReading #AstrologyLovers #CosmicVibes #SpiritualGuidance #HoroscopePredictions #AstrologyCommunity #ZodiacForecast #TarotReading #FutureInsights #AstrologicalForecast #SignsOfTheZodiac #HoroscopeDaily #PersonalGrowth #CelestialWisdom आई

  • Screenshot 2025-11-24 093611.png

    श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर 25 नवंबर को हरियाणा व चंडीगढ़ में अवकाश घोषित

    चंडीगढ़, 24 नवंबर- गुरु तेग बहादुर जी के शहादत दिवस के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ प्रशासन और हरियाणा सरकार ने 25 नवंबर 2025 (मंगलवार) को अवकाश घोषित कर दिया है। चंडीगढ़ प्रशासन ने वर्ष 2025 की छुट्टियों की अधिसूचना में संशोधन करते हुए इस दिन को पूर्ण सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, जबकि हरियाणा सरकार ने इसे वैकल्पिक अवकाश के रूप में मानने का फैसला किया है।

    चंडीगढ़ प्रशासन की नई अधिसूचना के अनुसार प्रशासन के अधीन सभी सरकारी विभाग, बोर्ड, निगम, संस्थान और औद्योगिक प्रतिष्ठान 25 नवंबर को बंद रहेंगे। पहले यह दिन प्रतिबंधित अवकाश की श्रेणी में शामिल था, लेकिन अब इसे सिख इतिहास और धार्मिक महत्व को देखते हुए पूर्ण अवकाश घोषित किया गया है।हरियाणा सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस (25 नवंबर) पर राज्य में वैकल्पिक अवकाश घोषित किया है।

    #GuruTeghBahadurShaheediDiwas #ChandigarhHoliday #Haryana #DanikKhabar #Chandigarh #Holiday

  • rojgar mela.jpg

    पलवल आईटीआई में 24 नवंबर को लगेगा अप्रेंटिसशिप और रोजगार मेला

    पलवल/हरियाणा, जे कुमार, 23 नवंबर- कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा के निर्देशानुसार, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), पलवल में सोमवार, 24 नवंबर 2025 को अप्रेंटिसशिप और रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

    यह मेला फरीदाबाद और पलवल औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों की मांग को पूरा करेगा। आईटीआई पलवल के शिक्षुता एवं प्लेसमेंट अधिकारी, कैप्टन उदय सिंह ने बताया कि इसमें आईटीआई पास (जैसे मशीनिस्ट, वेल्डर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, कोपा आदि) के साथ-साथ 10वीं और 12वीं पास आउट नॉन-आईटीआई विद्यार्थियों के लिए भी रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध होंगे।

    मेले में मॉडर्न ट्रैक्टर्स, जेबीएम फरीदाबाद, डी-डेवलपमेंट, सुमिरिको, शिवानी लॉक्स, ट्रिनिटी टच जैसी कई कंपनियाँ भाग लेंगी।

    इच्छुक अभ्यर्थी 24 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे आईटीआई पलवल की शिक्षुता एवं प्लेसमेंट सेल में आकर संपर्क कर सकते हैं।

    #आईटीआईपलवल #रोजगारमेला #अप्रेंटिसशिप #कौशलविकास #हरियाणा #नौकरी #24नवंबर #पलवल #HaryanaNews #JobsInHaryana #LatestVacancy #HaryanaJob #PalwalRojgarMela #Jobs

  • palwal.jpg
    23/11/25 |

    पलवल में 28 नवंबर से जिला स्तरीय गीता महोत्सव, 30 को भव्य नगर शोभा यात्रा; उपायुक्त ने किया जन भागीदारी का आह्वान

    पलवल/हरियाणा, जे कुमार 23 नवंबर- पलवल के उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने घोषणा की है कि पलवल में 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। चार दिन तक चलने वाले इस महोत्सव का उद्देश्य गीता ज्ञान के अलौकिक प्रकाश को जन-जन तक पहुंचाना है।

    मुख्य आकर्षण और कार्यक्रम:

    • शुभारंभ (28 नवंबर): गीता के महत्व पर व्याख्यान के साथ सेमिनार।

    • हवन व पूजन (29 नवंबर): समारोह का शुभारंभ हवन और गीता पूजन से होगा, इसके बाद विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी और स्कूली बच्चों व लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

    • नगर शोभा यात्रा (30 नवंबर): गीता पर आधारित भव्य झांकियों के साथ नगर शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सभी धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं अपनी भागीदारी करेंगी।

    • समापन (1 दिसंबर): जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का समापन समारोह।

    उपायुक्त ने बताया कि इस दौरान स्कूलों और कॉलेजों में गीता पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने पलवल के सभी जिला वासियों और धार्मिक/सामाजिक संस्थाओं से इस 'दिव्य और भव्य' महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है, ताकि पलवल गीता जयंती के रंग में रंगा हुआ नज़र आए।

    #पलवल #गीतामहोत्सव #गीताजयंती #डॉहरीशकुमारवशिष्ठ #नगरशोभायात्रा #सांस्कृतिककार्यक्रम #हरियाणा #DanikKhabar #HaryanaNews #PalwalNews

  • Pic 3.jpeg

    शहीद स्मारक की शान बढ़ी : ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आग्रह पर सेना ने भेंट की पांच 'पुराने समय की' ऐतिहासिक राइफलें

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज से कुछ समय पहले सैन्य अधिकारियों ने की थी मुलाकात,  राइफलों के बारे मंत्री विज ने जानकारी ली

    अम्बाला/चंडीगढ़, 23 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज शहीद स्मारक में सेना द्वारा पुराने समय की राइफल के बारे जानकारी ली जोकि सेना द्वारा शहीद स्मारक को भेंट की गई हैं।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज से गत दिनों सेना के अधिकारियों ने मुलाकात की थी और इस मुलाकात के दौरान मंत्री विज ने सैन्य अधिकारियों से अनुरोध किया था कि पुराने समय की कोई राइफल या अन्य हथियार सेना के पास उपलब्ध हो तो वह शहीद स्मारक में प्रदर्शित करने के लिए उपलब्ध कराया जाए। मंत्री अनिल विज के इस अनुरोध पर सैन्य अधिकारियों द्वारा पांच पुराने समय की राइफल शहीद स्मारक में प्रदर्शित करने के लिए उपलब्ध कराई गई है।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज इन राइफलों को देखा व जानकारी ली। इन राइफलों का पुराने समय में उपयोग सैनिकों द्वारा किया जाता था। मंत्री अनिल विज ने राइफल पर लगी मुहर, राइफल का नंबर आदि ध्यानपूर्वक देखा। इन सभी पांच राइफलों को शहीद स्मारक में बनाई गई डिस्पले गैलरी में रखा जाए।

    गौरतलब है कि अम्बाला छावनी में ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से सन् 1857 में देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम की याद में शहीद स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। स्मारक में विभिन्न आर्ट गैलरियां बनाई गई है जहां पर पुराने हथियारों तथा सैनिकों द्वारा उपयोग की जाने वाली वस्तुओं को प्रदर्शित किया जाएगा।  

    #anilvij #ambalacantt #anilvijminister #haryanagoverment #indianarmy #mod #rajnathsingh #ministryofdefense #shahidsamarak

  • rajnath ji.jpg

    कुरुक्षेत्र गीता महोत्सव: कल राजनाथ सिंह करेंगे पवेलियन का उद्घाटन, 25 को पीएम मोदी महा-आरती में होंगे शामिल

    कुरुक्षेत्र/हरियाणा, 23 नवंबर- कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव अपनी भव्यता के साथ जारी है, जिसका आयोजन 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक 'ज्ञान, संस्कृति और आध्यात्मिकता' के मंच के रूप में हो रहा है।

    इस महोत्सव में कई महान हस्तियाँ हिस्सा ले रही हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल, 24 नवंबर को हरियाणा पवेलियन का औपचारिक शुभारंभ करेंगे, जहाँ राज्य की लोककला, भोजन और सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई जाएगी। इसी दिन, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का भी आरंभ होगा, जिसमें देश-विदेश के विद्वान गीता के गूढ़ अर्थों पर संवाद करेंगे।

    महोत्सव का एक और प्रमुख आकर्षण 25 नवंबर को है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य महा-आरती में भाग लेंगे। सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, और शहर को महाभारत-थीम पर सजाया गया है। आयोजकों का अनुमान है कि इस बार 70 लाख से अधिक लोग भाग लेंगे। इस आयोजन को विदेश मंत्रालय के सहयोग से 50 देशों में मनाया जा रहा है, जिससे गीता का संदेश विश्व तक पहुँच रहा है।

    #गीतामहोत्सव #कुरुक्षेत्र #राजनाथसिंह #पीएममोदी #हरियाणापवेलियन #अंतरराष्ट्रीयगीतासंगोष्ठी #गीतासंदेश #DanikKhabar #HaryanaNews #Bharat #PMO

  • haryana dgp.jpg

    ऑपरेशन ट्रेकडाउन : डीजीपी के सख्त निर्देश, हरियाणा के हर थाने को पकड़ने होंगे 5 गैंगस्टर

    चंडीगढ़/ हरियाणा, 23 नवंबर- हरियाणा में बढ़ते गैंगस्टर नेटवर्क और आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए राज्य पुलिस ने अब सबसे बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। डीजीपी ने सभी जिलों के एसपी और थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए “ऑपरेशन ट्रेकडाउन” को तुरंत प्रभाव से लागू करने के आदेश दिए हैं। नए निर्देशों के मुताबिक, हरियाणा के हर थाने को अगले चरण में कम से कम 5 सक्रिय गैंगस्टर या गैंग के सहयोगियों को गिरफ्तार करना अनिवार्य होगा।

    डीजीपी ने स्पष्ट कहा है कि अब किसी भी थाना क्षेत्र में संगठित अपराध को पनपने नहीं दिया जाएगा। पुलिस को स्थानीय स्तर पर सक्रिय बदमाशों, रंगदारी मांगने वालों, फायरिंग या धमकाने जैसी वारदातों में शामिल अपराधियों की सूची तैयार कर उन्हें जल्द से जल्द दबोचने को कहा गया है। जिलों में बनाए गए स्पेशल टास्क फोर्स और क्राइम ब्रांच की टीमों को भी थानों के साथ समन्वय कर संयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

    अभियान के तहत मुखबिर तंत्र को मजबूत करने, हाई-रिस्क अपराधियों की निगरानी बढ़ाने, सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग और सीमा क्षेत्रों में चेकिंग बढ़ाने जैसे उपाय भी लागू होंगे। डीजीपी ने कहा है कि गैंगस्टरों के खिलाफ केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि उनकी अवैध संपत्ति, वाहनों और हथियारों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस मुख्यालय का मानना है कि हाल के महीनों में गैंगस्टर गतिविधियों में बढ़ोतरी दिखी है, इसलिए यह ऑपरेशन प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करेगा। निर्देशों का पालन न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

    राज्यभर में शुरू हुए इस अभियान ने पुलिस महकमे में तेजी ला दी है। आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर गिरफ्तारी अभियान देखने को मिल सकता है, जिससे संगठित अपराध पर निर्णायक प्रहार होने की उम्मीद है।

    #हरियाणापुलिस #ऑपरेशनट्रेकडाउन #गैंगस्टरनेटवर्क #संगठितअपराध #कानूनव्यवस्था #DGPहरियाणा #अपराधीगिरफ्तारी #हरियाणा #DanikKhabar #HaryanaNews

  • Screenshot 2025-11-23 171346.png
    23/11/25 |

    रूस में अंबाला के युवक की मौत, शव लाने के लिए परिवार बेबस

    अम्बाला, 23 नवंबर- अंबाला के साहा के गाँव साबापुर के 26 वर्षीय युवक नारायण की रूस में बीमारी के कारण दुखद मृत्यु हो गई है। नारायण, जो स्टडी वीज़ा पर अपने और परिवार के भविष्य को संवारने गया था, अब ज़िंदगी की जंग हार चुका है। उनके पिता रविंद्र ने अपने बेटे के लिए जो सपने संजोए थे, वे टूट गए। इस खबर से पूरे गाँव में सन्नाटा छा गया है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

    नारायण के परिजन इस समय गंभीर आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उनकी आर्थिक हालत इतनी खराब है कि उनके पास बेटे के पार्थिव शरीर को रूस से हिंदुस्तान वापस लाने तक के पैसे नहीं हैं। बेटे का शव न ला पाने की बेबसी में, परिजन अब नम आँखों से दानी सज्जनों और सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं, ताकि वे अपने बेटे को अंतिम विदाई दे सकें।

    #अंबाला #रूस #शववापसी # मददकीगुहार # साबापुर #DanikKhabar #Ambalacantt #LatestNews #HaryanaNews #Haryana #Help

  • Screenshot 2025-11-23 170428.png
    23/11/25

    DAINIK CRIME BEAT presents latest crime report

    The current significant crime reports across international, national, state (Haryana), and local (Ambala) levels are heavily focused on major law enforcement crackdowns and ongoing international human rights cases.

    Here is a breakdown of the important crime reports as of today, Sunday, November 23, 2025, with proofs (source publications).

    🌍 International Crime Reports

    * ICC Addresses Sudan Atrocities and Ongoing Cases: The International Criminal Court (ICC) is actively addressing reports of mass killings, rapes, and war crimes in El Fasher, Sudan, expressing "profound alarm and deepest concern" over the humanitarian crisis. The UN fact-finding mission also reported that war crimes are being committed on a large scale.

    * Proof: House of Lords Library Report, November 17, 2025 (Source 1.2); ICC updates (Source 1.1).

    * Global Organized Crime Index 2025 Highlights: The latest Index identifies major shifts in global criminal economies, noting a surge in synthetic drugs and cocaine dominance. It also points to the rise of "invisible" crimes like financial fraud and cyber-dependent crimes, which are becoming more embedded in transnational financial and digital systems.

    * Proof: Global Organized Crime Index 2025 report summary (Source 1.4).

    * Ukraine Civilian Toll Surge: The UN Security Council was warned on November 19, 2025, that civilian deaths in Ukraine have surged past last year's toll as winter deepens the crisis, leaving millions without basic services.

    * Proof: UN Security Council News Story, November 19, 2025 (Source 1.3).

    🇮🇳 National Crime Reports (India)

    * Massive Cyber Fraud Crackdown (Operation CyHawk): Delhi Police, in a multi-state operation, have arrested 877 individuals and detained thousands more in a concerted crackdown on organized cyber-fraud networks. They have uncovered a trail of over ₹1,000 crore defrauded from victims across India through mule accounts, job scams, and 'digital arrest' schemes. The networks are noted to be operating across Delhi, Uttar Pradesh, and Haryana.

    * Proof: The Hindu and Times of India reports, November 22, 2025 (Sources 2.2, 2.4).

    * Arms Trafficking Network Linked to ISI Busted: The Delhi Police Crime Branch busted an international arms trafficking network allegedly linked to Pakistan's ISI-backed suppliers. Four key operatives were arrested for supplying high-end foreign-made weapons, smuggled via drones, to organized crime groups in North India, including Haryana and Punjab.

    * Proof: The Hindu report, November 22, 2025 (Source 2.3).

    * Interstate Narcotics Supplier Arrested in Delhi: The Delhi Crime Branch arrested Tushar, a key interstate narcotics supplier and proclaimed offender, wanted in two NDPS Act cases involving the recovery of high-purity heroin worth over ₹8 crore.

    * Proof: ANI News report, November 23, 2025 (Source 5.4).

    🚨 Haryana State Crime Report

    The dominant and most current crime news in Haryana is the success and extension of a major law enforcement initiative:

    * "Operation Trackdown" Extended Due to Success: The Haryana Police's massive state-wide crackdown, Operation Trackdown, launched on November 5, has been extended for another week due to its significant results in dismantling criminal networks.

    * Total Arrests (as of Nov 21): 4,566 criminals arrested, including 1,439 notorious and wanted offenders.

    * Focus Areas: The operation focused on habitual offenders, violent criminals, and organized gangs, making significant arrests in cities like Gurugram (highest), Faridabad, and Sonipat.

    * Key Arrests: Two notorious chain-snatching criminals, Sumit and Sanjeev, were arrested in Gurugram, and a notorious criminal, Manish alias Goga, with 20 severe cases against him, was arrested near Dwarka Expressway.

    * Proof: Multiple ANI and The Statesman reports, November 23, 2025, confirming the extension and total arrests up to November 21 (Sources 3.3, 5.1, 5.3).

    🏘️ Ambala Local Crime Report (Current)

    Local reports from Ambala have focused on recent arrests related to violent and heinous crimes:

    * Arrest in Molestation and Rape Case (Mullana, Ambala): Police in Mullana, Ambala, arrested an accused named Bablu for the alleged rape of a minor girl in a village. The case was registered after the victim reported the incident to her family.

    * Proof: Amar Ujala report, November 22, 2025 (Source 4.1).

    * Arrests in Police Constable's Murder Case (Ambala/Barara): Six accused were arrested in connection with the murder of Police Constable Aman following a group clash over music at a wedding ceremony in Sirasgarh village on November 13, 2025. Three of the main accused were taken on police remand.

    * Proof: Amar Ujala report, November 15, 2025, and The Print report, November 13, 2025 (Sources 4.2, 4.3).

    Would you like me to find the latest updates on "Operation Trackdown" in a specific district of Haryana?

    Thanks we will come back

    tomorrow with new crime report

    #DANIKKHABAR #CrimeReport #LatestNews #BreakingNews #TrueCrime #CrimeStory #CrimeAlert #NewsUpdate #Investigation #Forensic #JusticeServed #CrimeWatch #LawAndOrder #Awareness #SafetyFirst #CrimeStatistics #LocalNews #WorldOfCrime #CrimeChronicles

  • 1000202023.jpg
    23/11/25 |

    आज के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक,23 नवंबर 2025हरियाणा तथा स्थानीय खेल समाचार

    #SportsNews #InternationalSports #NationalSports #RegionalSports #HaryanaSports #LocalSports #SportsUpdate #November232025 #BreakingNews #SportsHighlights #DailySports #SportsRoundup #HaryanaUpdates #SportsWorld #LiveSports #GlobalSports #TodayInSports #AthleteSpotlight #EventCoverage

  • Untitled-1.jpg
    23/11/25

    हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा करेगी यह सच्ची कहानी - फ़िल्म "120 बहादुर"

    आरएस अनेजा, 23 नवम्बर नई दिल्ली - सन् 1962 में दुर्गम चोटियों पर लड़े गए भारत-चीन युद्ध पर आधारित फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं जिसे पसंद किया जा रहा है।

    फिल्म '120 बहादुर' की कहानी असल में भारतीय सेना के जांबाज अधिकारी परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह भाटी के साहस और नेतृत्व पर केंद्रित है, जो 120 भारतीय जवानों के साथ रेज़ांग ला पोस्ट की रक्षा के लिए 3000 चीनी सैनिकों के सामने डटकर खड़े रहे। पोस्ट पर कब्जा करने के लिए चीनी सैनिक हर तरह की रणनीतियाँ अपनाते हैं, लेकिन बेहद कम संसाधनों, कड़ाके की ठंड और लगातार बढ़ते दबाव के बीच भारतीय सेना का अदम्य हौसला पराजित नहीं होता।

    फिल्म यह दिखाती है कि किस तरह इन वीर जवानों ने असंभव हालात में भी अपने कर्तव्य और देश के सम्मान को सर्वोपरि रखा। फिल्म में भारतीय सैनिकों के असाधारण साहस को बेहद प्रभावशाली तरीके से पेश किया गया है। कुल मिलाकर ‘120 बहादुर’ फिल्म उन 120 वीरों की अमर गाथा है जिसे हर भारतीय को देखना चाहिए।

    फिल्म की कहानी की बात करें तो ये रेडियो मैन रणचंदर यादव (स्पर्श वालिया) की नजर से दिखाई गई है। वो चार्ली कंपनी में शामिल हुआ एक जवान हैं और सैनिकों की बहादुरी और बलिदान की कहानी को दर्शकों तक पहुंचाता है। फिर कहानी 15 नवंबर, 1962 के वक्त में जाती है, जहां रणचंदर अपनी बटालियन से मिलते हैं। अहीर रेजिमेंट के 120 बहादुर सैनिक मेजर शैतान सिंह भाटी (फरहान अख्तर) के नेतृत्व में लड़ते हैं। मेजर भाटी साहसी अधिकारी हैं। वे लीडर के साथ अपने साथियों की भावनाओं को समझने वाले इंसान भी हैं। बता दें कि फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांग ला की लड़ाई पर बनी है, जहां 3000 चीनी सैनिकों ने एक भारतीय चौकी पर हमला कर दिया था। 18000 फीट ऊंचाई, माइनस 20 डिग्री तापमान, संसाधनों की कमी के बावजूद भारतीय जवानों ने हार नहीं मानी और लद्दाख के रेजांग ला दर्रे में चीनी का डटकर मुकाबला किया।

    #bollywood #120bahadur #movieonarmy #indianarmy #indo-china #battle1962 #indochinawar #farhanaktar #indianmovie

  • 1000152896.jpg
    23/11/25 |

    आज का राशिफल 23 नवंबर 2025

    🌟 मेष (Aries)

    कैरियर: अटके कार्य पूरे होंगे। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत लाभदायक।
    लाभ/हानि: मध्यम लाभ; अनावश्यक खर्च से बचें।
    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:15–10:30
    शेयर मार्केट: मेटल और बैंकिंग सेक्टर में हल्का लाभ संभव।

    🌟 वृषभ (Taurus)

    कैरियर: प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना।
    लाभ/हानि: धन लाभ के योग मजबूत।
    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:10–1:20
    शेयर मार्केट: FMCG, फार्मा स्टॉक्स लाभ देंगे।

    🌟 मिथुन (Gemini)

    कैरियर: टीम वर्क बेहतर रहेगा। इंटरव्यू/प्रेजेंटेशन में सफलता।
    लाभ/हानि: छोटे निवेश में लाभ, बड़े निवेश टालें।
    शुभ मुहूर्त: शाम 4:15–5:30
    शेयर मार्केट: IT और टेलीकॉम में हलचल, लाभ सीमित।

    🌟 कर्क (Cancer)

    कैरियर: तनाव कम होगा। अधिकारी प्रभावित होंगे।
    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति सामान्य। खर्च बढ़ सकता है।
    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:40–11:55
    शेयर मार्केट: ऊर्जा (Energy) सेक्टर में बेहतर रिटर्न संभव।

    🌟 सिंह (Leo)

    कैरियर: नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। असाइनमेंट समय पर पूरा।
    लाभ/हानि: उम्मीद से अधिक लाभ हो सकता है।
    शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:10–3:00
    शेयर मार्केट: बैंकिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़त।

    🌟 कन्या (Virgo)

    कैरियर: विश्लेषण शक्ति मजबूत रहेगी; नई रणनीति सफल।
    लाभ/हानि: स्थिर लाभ; बचत बढ़ेगी।
    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:50–9:40
    शेयर मार्केट: फार्मा/केमिकल सेक्टर में लाभ।

    🌟 तुला (Libra)

    कैरियर: रचनात्मक काम में सफलता। नए क्लाइंट मिलेंगे।
    लाभ/हानि: आय बढ़ेगी, खर्च नियंत्रित।
    शुभ मुहूर्त: शाम 5:25–6:10
    शेयर मार्केट: मिड-कैप स्टॉक्स में अच्छा मूवमेंट।

    🌟 वृश्चिक (Scorpio)

    कैरियर: जॉब बदलने की सोच रहे हैं तो समय उपयुक्त।
    लाभ/हानि: आज बड़े लाभ के योग।
    शुभ मुहूर्त: सुबह 11:45–12:30
    शेयर मार्केट: ऑटो और रियल एस्टेट सेक्टर चमक सकता है।

    🌟 धनु (Sagittarius)

    कैरियर: काम का दबाव रहेगा पर परिणाम सकारात्मक।
    लाभ/हानि: बचत बढ़ेगी; साझेदारी में लाभ।
    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:50–2:45
    शेयर मार्केट: PSU और पावर सेक्टर में लाभ।

    🌟 मकर (Capricorn)

    कैरियर: मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्रमोशन की संभावना।
    लाभ/हानि: आज आर्थिक रूप से मजबूत दिन।
    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:55–11:10
    शेयर मार्केट: लॉन्ग-टर्म स्टॉक्स में अच्छा रिटर्न संकेत।

    🌟 कुंभ (Aquarius)

    कैरियर: विदेशी प्रोजेक्ट या टाई-अप के अवसर।
    लाभ/हानि: आय के नए स्रोत बनेंगे।
    शुभ मुहूर्त: शाम 6:45–7:35
    शेयर मार्केट: IT, Tech में अच्छा उछाल संभव।

    🌟 मीन (Pisces)

    कैरियर: क्रिएटिव वर्क में सफलता; इंटरव्यू में अच्छा प्रदर्शन।
    लाभ/हानि: मध्यम लाभ; पुराने बकाया मिल सकते हैं।
    शुभ मुहूर्त: सुबह 7:40–8:20
    शेयर मार्केट: हेल्थकेयर व डिफेंस सेक्टर लाभकारी।

  • 23/11/25

    प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति बायो की मुलाकात: भारत-सिएरा लियोन संबंधों को नई दिशा

    नई दिल्ली 23 नवंबर: भारत की 'पड़ोसी पहले' और अफ्रीका के साथ घनिष्ठ संबंध स्थापित करने की नीति को आगे बढ़ाते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में सिएरा लियोन गणराज्य के महामहिम राष्ट्रपति जूलियस माडा बायो के साथ एक सफल द्विपक्षीय वार्ता की। इस महत्वपूर्ण मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने साझा किया कि उनके द्विपक्षीय संबंध अब तीन मजबूत स्तंभों पर आधारित होंगे, जो जनता के हितों को प्राथमिकता देते हैं और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हैं:

    जन-केंद्रित : सहयोग और विकास परियोजनाओं का लाभ सीधे दोनों देशों के आम नागरिकों, खासकर शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास के क्षेत्र में पहुँचेगा।

    भविष्य-उन्मुख : यह साझेदारी स्वच्छ ऊर्जा, डिजिटल गवर्नेंस और जलवायु परिवर्तन से संबंधित प्रौद्योगिकियों पर ध्यान केंद्रित करेगी।

    अटूट विश्वास पर आधारित : लोकतांत्रिक मूल्यों और आपसी समझ पर आधारित एक विश्वसनीय और टिकाऊ वैश्विक साझेदारी को बढ़ावा दिया जाएगा।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत, सिएरा लियोन की विकास यात्रा में एक विश्वसनीय भागीदार बना रहेगा। दोनों राष्ट्रों ने क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों, विशेषकर संयुक्त राष्ट्र सुधारों पर, एक-दूसरे का समर्थन करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

  • 23/11/25

    ऑपरेशन सिंदूर' के पीड़ितों को मोदी सरकार की सबसे बड़ी सौगात: J&K में बनेंगे 1500 'स्मार्ट घर'

    जम्मू 23 नवंबर: सीमा पार से होने वाली अकारण गोलीबारी और हाल की प्राकृतिक आपदाओं से जर्जर हो चुके घरों में अब रोशनी लौटेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिलों में रहने वाले 1500 परिवारों के लिए एक व्यापक पुनर्वास योजना का शिलान्यास किया है। इस परियोजना के तहत, प्रभावित परिवारों को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाओं से लैस 'स्मार्ट घर' मिलेंगे।

    झंगेर में हुआ शिलान्यास: आशा की नई नींव

    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल (LG) मनोज सिन्हा ने राजौरी जिले के नौशेरा उपमंडल स्थित झंगेर गाँव में इस महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला रखी। यह गाँव 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारी गोलाबारी का गवाह रहा है।

    LG मनोज सिन्हा ने इस अवसर पर कहा:

    “यह सिर्फ मकान बनाने का काम नहीं है, बल्कि उन परिवारों के प्रति राष्ट्र की अटूट प्रतिबद्धता है, जिन्होंने देश की सेवा में अपार त्याग किया है। इन नए घरों के माध्यम से हम उन्हें सुरक्षा, सम्मान और एक बेहतर कल का विश्वास दिला रहे हैं। उनका संघर्ष अब सम्मानजनक जीवन में बदलेगा।”

  • 23/11/25

    मैक्सिको की फातिमा बॉश बनीं मिस यूनिवर्स 2025

    मैक्सिको की फातिमा बॉश बनीं मिस यूनिवर्स 2025! 👑

    बैंकॉक, थाईलैंड] - दुनिया के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट मिस यूनिवर्स 2025 का ताज इस बार मैक्सिको की फातिमा बॉश (Fatima Bosch) ने जीत लिया है!थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित हुए भव्य फिनाले में, फातिमा बॉश ने 100 से अधिक देशों की सुंदरियों को पछाड़कर यह प्रतिष्ठित ख़िताब अपने नाम किया।

    -विजेता फातिमा बॉश ने अपनी प्रेरणादायक कहानी से जजों का दिल जीता। वह डिस्लेक्सिया (Dyslexia) और ADHD जैसी चुनौतियों का सामना कर चुकी हैं, जिसे उन्होंने अपनी ताकत बनाया।

    - फर्स्ट रनर-अप का स्थान थाईलैंड की प्रवीणर सिंह को मिला।

    -भारत की प्रतिनिधि, मनिका विश्वकर्मा, टॉप 12 में जगह बनाने से चूक गईं।

    फातिमा अब अपनी जीत का उपयोग अदृश्य विकलांगता (Invisible Disabilities) से जूझ रहे लोगों के लिए जागरूकता बढ़ाने में करेंगी।

  • 23/11/25

    दक्षिण मध्य रेलवे की बड़ी पहल: ₹3,200 करोड़ की ट्रैक फेंसिंग परियोजना शुरू; 130 किमी/घंटा की रफ्तार होगी संभव

    हैदराबाद, 23 नवंबर : दक्षिण मध्य रेलवे ने अपने उच्च घनत्व (High Density) वाले महत्वपूर्ण रेल मार्गों पर ट्रेनों की अधिकतम गति को 130 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ाने के लिए एक विशाल परियोजना का शुभारंभ किया है। इस महत्वाकांक्षी पहल के तहत, 1835 किलोमीटर लंबे मार्ग पर ₹3,200 करोड़ की अनुमानित लागत से ट्रैक फेंसिंग का काम शुरू किया गया है।

    सुरक्षा और रफ्तार को मिलेगी गति

    इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य रेल पटरियों पर पैदल चलने वालों, मवेशियों और अनाधिकृत वाहनों के प्रवेश को पूरी तरह रोकना है। ट्रैक के किनारे मज़बूत फेंसिंग लगाने से सुरक्षा का स्तर अभूतपूर्व रूप से बढ़ेगा, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी और ट्रेनें बिना किसी बाधा के उच्च गति पर दौड़ सकेंगी।

    रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह परियोजना भारतीय रेलवे के 'मिशन रफ़्तार' के तहत एक महत्वपूर्ण कदम है। 130 किमी/घंटा की गति हासिल करने से ट्रेनों की यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा और परिचालन दक्षता और समय की पाबंदी में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

    किन मार्गों पर हो रहा है काम?

    ₹3,200 करोड़ की यह फेंसिंग परियोजना ज़ोन के उन प्रमुख मार्गों पर केंद्रित है जो देश के व्यस्ततम रेल नेटवर्क का हिस्सा हैं। इसमें सिकंदराबाद, विजयवाड़ा, हैदराबाद और नांदेड़ मंडलों के मुख्य सेक्शन शामिल हैं।

    रेलवे द्वारा डिज़ाइन की गई यह फेंसिंग न केवल मजबूत और टिकाऊ है, बल्कि इसे इलेक्ट्रिक इंडक्शन से सुरक्षित रखने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।

    निष्कर्ष

    यह ट्रैक फेंसिंग परियोजना न केवल दक्षिण मध्य रेलवे को तेज़ गति से ट्रेनों का संचालन करने में सक्षम बनाएगी, बल्कि यात्रियों और ट्रैक के किनारे रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी मील का पत्थर साबित होगी।

  • Anil Vij 1.jpg
    22/11/25 |

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को लिखा पत्र-‘‘श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ (25 नवंबर, 2025) को राजपत्रित अवकाश घोषित करने का किया अनुरोध’’

    अम्बाला, 22 नवम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को एक महत्वपूर्ण पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि 25 नवंबर 2025, जो हिन्द की चादर, नौवीं पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ है, उसे राज्य में ‘राजपत्रित अवकाश’ घोषित किया जाए।

    गुरु तेग बहादुर जी की शहादत-मानवता का श्रेष्ठतम उदाहरण - विज

    मंत्री अनिल विज ने पत्र के माध्यम से कहा है कि श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत संपूर्ण मानवता के लिए एक अमूल्य प्रेरणा है। उन्होंने धर्म, मानवाधिकार और सत्य की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसके कारण उन्हें हिंद की चादर कहा जाता है। विज ने कहा कि गुरू साहिब की 350वीं शहीदी वर्षगांठ देशभर में अत्यंत श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाई जाती है।

    करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान आवश्यक-विज

    उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को श्रद्धालुओं द्वारा गुरुद्वारों में विशाल संगतें एकत्रित होती हैं, धार्मिक कार्यक्रम होते हैं और लोग गुरु साहिब की शिक्षाओं को नमन करने के लिए उत्साहपूर्वक शामिल होते हैं। ऐसे में वैकल्पिक अवकाश पर्याप्त नहीं है, क्योंकि लाखों श्रद्धालु और सरकारी कर्मचारी इस पर्व में पूर्ण रूप से सम्मिलित होना चाहते हैं।

    मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री को लिखे अनुरोध पत्र में कहा है कि “श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ धार्मिक, ऐतिहासिक और सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को देखते हुए 25 नवंबर 2025 को राजपत्रित अवकाश घोषित किया जाना चाहिए।” हालांकि, राज्य सरकार ने 25 नवंबर को वैकल्पिक अवकाश घोषित किया हुआ है, लेकिन गुरु साहिब की 350वीं शहादत का यह वर्ष श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इसलिए इस दिन को पूर्ण सरकारी अवकाश (राजपत्रित अवकाश) घोषित किया जाना चाहिए।

    #cmharyana #nayabsaini #anilvij #ministerharyana #haryanagoverment #shahididivas #gurutegbahadur #sikhguru #holidays

  • 1000195351.jpg
    22/11/25

    दैनिक क्राइम बीट (22 नवंबर 2025 )

    #DailyCrimeBeat #CrimeNews #DailyUpdate #PoliceReport #LawAndOrder #CrimeAlert #CriminalInvestigation #CommunitySafety #PublicAwareness #JusticeMatters #CrimeTrends #SafetyFirst #FollowTheLaw #UrbanCrime #SecurityMatters #November2025 #BreakingNews #StayInformed #CrimeWatch

  • WhatsApp Image 2025-11-20 at 17.22.17.jpeg
    22/11/25 |

    आर्य कॉलेज में नशा मुक्ति कार्यशाला: 'नशा केवल व्यक्ति का नहीं, पूरे समाज का भविष्य नष्ट कर देता है' - डॉ. अंजु बाला

    जे कुमार, अम्बाला 22 नवम्बर - आर्य कॉलेज, अंबाला छावनी में नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे की हानिकारक प्रवृत्तियों से दूर रखना और समाज में एक स्वस्थ एवं जागरूक वातावरण का निर्माण करना था। कार्यक्रम की शुरूआत महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अंजु बाला के स्वागत भाषण से हुई।

    उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज का भविष्य नष्ट कर देता है। युवाओं को चाहिए कि वे नशे के किसी भी रूप से दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए श्रीमती रंजू त्रेहन ने नशे के मानसिक प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि छोटी-छोटी आदत धीरे-धीरे  गंभीर बन जाती है। उन्होंने वास्तविक जीवन के उदाहरण देकर विद्यार्थियों को संवेदनशील बनाया।

    इसके पश्चात् डॉ. रेखा वासु ने नशा मुक्ति के उपायों, उपलब्ध परामर्श, सेवाओं और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे से बड़ी कोई कैद नहीं और नशा छोड़ने से बड़ी कोई आजादी नहीं। इस विषय पर विद्यार्थियों को जागरुक करते हुए श्रीमती ममता भटनागर ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी शक्ति है और नशा इस शक्ति का सबसे बड़ा दुश्मन है, इसलिए सदैव नशे से दूरी बनाए रखें।

    मिस जेसिका ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्परिणामों से अवगत करते हुए कहा कि जीवन ईश्वर का दिया अनमोल उपहार है। इसे नशे के हवाले मत करो। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशा  विरोधी पोस्टर बनाएं तथा कविताओं के माध्यम से नशे के प्रति अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने प्राध्यापकों से प्रश्नोत्तरी के माध्यम से भी अपने जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

    #ambala #News #aryacollege #addiction-workshop #drugs-destroy #entire-society-dr-anju-bala

  • excise pic pjr 3.jpeg
    22/11/25 |

    अम्बाला पुलिस का अवैध शराब पर बड़ा प्रहार: 2245 पेटी अंग्रेजी/देसी शराब नष्ट की गई

    जे कुमार, अम्बाला 22 नवम्बर - पुलिस अधीक्षक अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार, अवैध शराब की तस्करी से संबंधित मामलों में जब्त की गई शराब को नष्ट करने के लिए अंबाला जिले में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत, कोर्ट के आदेशानुसार भारी मात्रा में अवैध शराब को मनोनीत कमेटी द्वारा नष्ट करवाया गया।

    नष्ट की गई अवैध शराब का विवरण : - कुल 2,245 पेटी अंग्रेजी और देसी अवैध शराब को नष्ट किया गया, जिसमें शामिल हैं | थानामुकदमा संख्यापेटी की संख्याथाना पंजोखरा साहिब26/20161045 पेटीथाना बलदेव नगर4/20181200 पेटीकुल योग 2245 पेटी, यह शराब उन मामलों से बरामद की गई थी, जिनका माननीय न्यायालय द्वारा निपटारा कर दिया गया था।

    वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी : - अवैध शराब को नष्ट करने की यह कार्रवाई मनोनीत गठित कमेटी की मौजूदगी में की गई, जिसमें निम्नलिखित अधिकारी शामिल थे | पुलिस उप अधीक्षक बराड़ा सुरेश कुमार, तहसीलदार आदित्य रंगा अम्बाला, एइटीओ लोकेश कुमार, आबकारी विभाग से शबनम शर्मा | पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने कहा कि भविष्य में भी अन्य थानों में लंबित पड़े अवैध शराब के मामलों में जल्द ही कमेटी गठित कर माननीय न्यायालय से मामलों का निपटारा होने के उपरांत इसी प्रकार की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    #ambala #News #haryana #liquor-destroyed #ambala-police-crackdown

  • WhatsApp Image 2025-11-21 at 5.12.02 PM.jpg
    22/11/25 |

    गीता जयंती समारोह: एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा सृष्टि ने भाषण प्रतियोगिता में जीता प्रथम स्थान

    जे कुमार, अम्बाला 22 नवम्बर :- सनातन धर्म (एस.डी.) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हिल रोड, अम्बाला छावनी के छात्रों ने राजकीय मॉडल स्कूल, पुलिस लाइन में आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

    सृष्टि ने किया विद्यालय का नाम रोशन : - विद्यालय की छात्रा सृष्टि ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। अन्य विद्यार्थियों की भूमिका भी समारोह में सराहनीय रही। कार्यक्रम के अंत में, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सुधीर कालड़ा जी द्वारा विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

    प्रधानाचार्य और प्रबंधन की बधाई : - विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्रों को आशीर्वाद दिया और उनका मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन श्री कैलाश चन्द मल्हौत्रा, प्रबंधक प्रो. तारा चन्द गुप्ता, और महा सचिव श्री सुधीर बिंदलास ने सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने छात्रों की सफलता को विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया।

    #ambala #News #sdschool #geeta-jayanti-celebrations #sd-senior-secondary-school

  • download.jpg
    22/11/25 |

    श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ को समर्पित हिंद की चादर लाइट एंड साउंड शो कार्यक्रम

    जे कुमार, अम्बाला 22 नवम्बर - श्री गुरू तेग बहादुर जी के जीवन आदर्श और उनकी अमर विरासत पर आधारित हिंद की चादर लाइट एंड साउंड शो का वीरवार देर शाम एसडी कालेज अम्बाला छावनी में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम अम्बाला छावनी विनेश कुमार, ई.ओ. देवेन्द्र नरवाल, गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व उप प्रधान सुदर्शन सहगल, बी.एस. बिन्द्रा, टी.पी. सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य डा. राजेन्द्र राणा, प्रधानाचार्य अंजु गुर चौधरी व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।


    यहां पर आयोजित लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से श्री गुरु तेग बहादुर जी के जन्म से लेकर शहादत तक के चित्रण को कलाकारों द्वारा दिखाया गया। शो के माध्यम से मुगलों द्वारा श्री गुरू तेग बहादुर व उनके अनुयायी भाई सती दास, भाई मती दास, भाई दयाला पर जो यातनाएं की गई थी उसे यहां दिखाया गया।

    यहां यह भी दर्शाया गया कि श्री गुरू तेग बहादुर वह महापुरुष थे जिन्होंने अपने शीश की कुर्बानी देकर मानवता व धर्म की स्वतंत्रता की रक्षा की थी तथा धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। लाइट एंड साउंड शो की प्रस्तुति देने वालों में मुख्य आर्टिस्ट तलविन्द्र सिंह व इस नाटक में विभिन्न किरदार निभा रहे कलाकारों ने उस समय मुगलों द्वारा जो अत्याचार व यातनाएं दी गई थी, उसे यहां पर दिखाने का काम किया। इसके अलावा सोनीपत के गांव बडखालसा व लखी शा बंजारा की भी जो महत्वपूर्ण भूमिका रही है उसे भी दिखाया गया।


      कार्यक्रम के दौरान लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से गुरु तेग बहादुर जी के त्याग, शौर्य और मानवीय मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचे, इसे भी दिखाने का काम किया गया। लाइट एण्ड साउंड के माध्यम से श्री गुरू तेग बहादुर जी के जीवन वृतांत को इस तरह संजोया गया मानो सभी दृश्य प्रत्यक्ष रूप से संजीव हो उठे हों। कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं व सिख संगत के साथ-साथ सभी ने इस शो की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि गुरू तेग बहादुर जी की जो शिक्षाएं है उसे हमें अपने जीवन में धारण करना है और युवा पीढ़ी को भी इस बारे बताना है।


    यह कार्यक्रम गुरु तेग बहादुर जी के जीवन आदर्शों, त्याग, बलिदान और अमर विरासत को समर्पित है। गुरु जी ने धर्म, मानवता और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनका बलिदान राष्ट्र की अस्मिता और एकता का प्रतीक है।


    यहां बता दें कि राज्य सरकार द्वारा हरियाणा में गत एक नवंबर से गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आरंभ की गई है, जिनका राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन 25 नवम्बर को कुरुक्षेत्र में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी को हिंद की चादर इसलिए कहा गया, क्योंकि वे केवल सिख धर्म के नहीं, बल्कि पूरे भारत की अस्मिता की ढाल बन गए थे। दिल्ली के चांदनी चौक में जब उन्होंने अपना शीश बलिदान किया, तो वह सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानव जाति की धर्म की रक्षा के लिए किया था। उनका संदेश था निडर बनो, डर से मुक्त रहो, और सच्चाई के मार्ग पर चलो, ऐसे संदेश को हमें आत्मसात करना चाहिए।


    इस मौके पर हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यगणों ने लाइट एंड साउंड शो के मुख्य आर्टिस्ट तलविन्द्र सिंह के साथ-साथ इस शो में शामिल लगभग 20 कलाकारों को सिरोपा भेंट कर उनका अभिनंदन भी किया। तलविन्द्र सिंह ने उपस्थित सभी का स्नेह व प्यार देने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह भी बताया कि 22 नवम्बर को दिल्ली लालकिले पर भी इस लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया जाएगा।


    इस मौके पर सीईओ जिला परिषद गगनदीप, मार्किट कमेटी के चेयरमैन सरदार बलविन्द्र सिंह शाहपुर, बी.एस. बिन्द्रा, सुदर्शन सहगल, श्याम राणा, अजय बवेजा, टी.पी. सिंह, रतन सिंह ढिल्लो, जसदीप बेदी, आरती सहगल के साथ-साथ सिख संगत के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    #ambala #hind-ki-chadar-light-and-sound #dedicated #350th-martyrdom #shri-guru-tegh-bahadur-ji

  • P--17.JPG
    22/11/25 |

    अंबाला में अवैध कॉलोनियों पर DTP का कड़ा प्रहार: कलरहेड़ी में 2.5 एकड़ भूमि पर विकसित हो रही कॉलोनी ध्वस्त

    जे कुमार, अम्बाला 22 नवम्बर - जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) अम्बाला के दस्ते द्वारा अर्बन एरिया अम्बाला में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी तोड़-फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई है। इस कार्रवाई के तहत, गाँव कलरहेड़ी, तहसील अंबाला छावनी में लगभग 2.5 एकड़ भूमि (खसरा न0 46//3/1, 3/2, 4/1 4/2, 5) पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में तोड़फोड़ की गई।

    कच्ची सड़कों को किया गया ध्वस्त :- तोड़-फोड़ की इस कार्रवाई के दौरान, अवैध कॉलोनी में बनाई गई कच्ची सड़कों को पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई उन भूमालिकों और प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ एक सख्त संदेश है जो सरकारी नियमों का उल्लंघन कर अवैध प्लॉटिंग कर रहे हैं।

    डीटीपी ने दी कानूनी चेतावनी :- मौका पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट कम जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने आमजन से एक बार फिर अपील की है। उन्होंने कहा कि भूमालिक/प्रॉपर्टी डीलर लोगों को कॉलोनी के रेगुलर होने का झांसा देकर प्लाट बेच रहे हैं, इसलिए सभी को ऐसे झांसे में आने से बचना चाहिए।

    डीटीपी चौहान ने चेताया कि इस अवैध कॉलोनी में चूककर्ताओं के खिलाफ पुलिस विभाग में एफआईआर दर्ज करने हेतु शिकायत भी भेजी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इन अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें तथा किसी भी प्रकार का निर्माण न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी अवैध कॉलोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इस तोड़-फोड़ की कार्रवाई के दौरान डीटीपी चौहान के साथ कनिष्ठ अभियंता रविन्द्र, क्षेत्रान्वेषक रविन्द्र कुमार, और एसएचओ इनफोर्समेंट ब्यूरो पुलिस विभाग भारी पुलिस बल के साथ उपस्थित थे।

    #dtp-cracks-down #ambala #news #illegal-colonies #2.5-acres-of-land-in-kalerheri-demolished

  • P--15.jpg
    22/11/25 |

    कृषि विज्ञान केंद्र अंबाला में तीन दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शिविर संपन्न

    जे कुमार, अम्बाला 22 नवम्बर - चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), अंबाला शहर द्वारा तीन दिवसीय (19-21 नवंबर, 2025) व्यावसायिक प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर मशरूम उत्पादन विषय पर केंद्र परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें 32 किसानों और महिलाओं ने भाग लिया।

    मशरूम उत्पादन: स्वास्थ्य और आर्थिक लाभ : - केंद्र की सीनियर कोऑर्डिनेटर सुनीता आहूजा ने बताया कि किसानों का रुझान अब मशरूम व्यवसाय की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। उन्होंने मशरूम की खेती के बहुआयामी लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा "वैज्ञानिक तरीके से उगाई जाने वाली मशरूम खाने योग्य, पौष्टिक और स्वादिष्ट होती है। मशरूम स्वास्थ्य, व्यवसाय, पर्यावरण और आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत ही बढिय़ा है। इसलिए, 'खुम्भ उगाएं, आमदनी बढ़ाएं'।"

    तकनीकी और व्यावहारिक ज्ञान : - बागवानी विशेषज्ञ डॉक्टर देवेंद्र चहल ने प्रशिक्षणार्थियों को मशरूम की खेती की विस्तृत तकनीकी जानकारी दी। इसमें निम्नलिखित महत्वपूर्ण चरण शामिल थे | कंपोस्ट तैयार करना, स्पॉन (बीज) मिलाना, बैग तैयार करना, मशरूम की कटाई, तुड़ाई, संभाल, बीमारियों से बचाव के उपाय |

    उन्होंने बताया कि इस खेती को छप्पर या कमरों के अंदर भी सफलतापूर्वक किया जा सकता है। इस दौरान, गांव जनेतपुर में सफलतापूर्वक मशरूम व्यवसाय कर रहे प्रभात सिंह ने भी अपना अनुभव प्रशिक्षणार्थियों के साथ साझा किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए और उन्हें केंद्र के वैज्ञानिकों के साथ जुड़े रहकर अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित किया गया।

    #ambala #News #three-day-mushroom-production #training-camp-concluded #krishi-vigyan-kendra-ambala

  • gavel-mobile-phone.jpeg
    22/11/25 |

    अंबाला में 25 नवंबर को 'टेलीफोन अदालत' और 'खुला दरबार' का आयोजन, उपभोक्ताओं की शिकायतों का होगा निपटारा

    जे कुमार, अम्बाला 22 नवम्बर - अंबाला दूरसंचार जिले के उपभोक्ताओं की टेलीफोन सेवाओं से संबंधित शिकायतों और विवादों का तुरंत निपटारा करने के उद्देश्य से, टेलीफोन अदालत एवं खुला दरबार का आयोजन किया जा रहा है। यह अदालत/खुला दरबार दिनांक 25 नवम्बर 2025, दिन मंगलवार को, प्रातः 11:00 बजे कार्यालय महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अंबाला में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अंबाला द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों का समाधान किया जाएगा।

    इन मामलों पर विचार किया जाएगा : - इस अदालत में मुख्य रूप से निम्नलिखित प्रकार के मामलों पर विचार किया जाएगा | बिल संबंधी शिकायतें: टेलीफोन का अधिक बिल आना या बिल संबंधी अन्य शिकायतें (विशेष रूप से वे बिल जो दिनांक 31.10.2025 तक जारी हुए हों)। सेवा संबंधी शिकायतें: टेलीफोन सेवाओं (सर्विस) से संबंधित सामान्य शिकायतें। स्थापना संबंधी शिकायतें: टेलीफोन समय पर न लगने अथवा देरी से लगने से सम्बंधित शिकायतें।

    इन शिकायतों पर विचार नहीं होगा : - निम्नलिखित श्रेणी की शिकायतों पर इस टेलीफोन अदालत में विचार नहीं किया जाएगा | पूर्व में आयोजित अदालतों में आई जन शिकायतें, जिनके निर्णय की सूचना उपभोक्ता को दी जा चुकी हो। ऐसी शिकायतों/विवादों जिन पर किसी न्यायालय द्वारा अपना निर्णय लिया जा चुका हो।

    शिकायत प्रस्तुत करने की प्रक्रिया : उपभोक्ता अपनी शिकायतें निम्नलिखित प्रक्रिया से प्रस्तुत कर सकते हैं: जमा करने का तरीका: उपभोक्ता अपनी शिकायत दो प्रतियों में संबंधित दस्तावेजों (जैसे पूर्व में प्रेषित पत्र, बिल कॉपी) और संपर्क टेलीफोन नंबरों आदि के साथ कार्यालय समय में जमा करवाएं, या डाक द्वारा भिजवाएं। जमा करने का स्थान: सहायक महाप्रबंधक (प्रचालन), कार्यालय महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अम्बाला (दूरभाष: 0171-2601070)। पहचान: बंद लिफाफे पर 'टेलीफोन अदालत एवं खुला दरबार' स्पष्ट रूप से लिखें। मौके पर शिकायत: उपभोक्ता शिकायत उसी समय मौके पर भी दे सकते हैं।

    #ambala #News #khula-darbar #adalat #telephone #consumer-complaints #organised-in-ambala

  • Haryana-Voter-List-2024.png
    22/11/25 |

    हरियाणा में मतदाता सूचियों के अपडेट का अभियान तेज, 3 दिनों में पूरा करने के निर्देश

    जे कुमार, अम्बाला 22 नवम्बर :- केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर हरियाणा में मतदाता सूचियों को अपडेट करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा ने राज्य के सभी उपायुक्तों और जिला निर्वाचन अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि अगले तीन दिनों के भीतर मतदाता सूची के सभी आवश्यक संशोधन और अपडेट अनिवार्य रूप से पूरे किए जाएं। चुनाव आयोग का यह कदम आगामी चुनावी तैयारियों को मजबूत करने और मतदाता डेटा को अधिक सटीक बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

    जानकारी के अनुसार, हरियाणा में इस समय लगभग 2 करोड़ से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं। इतने बड़े पैमाने पर सूची अपडेट करना प्रशासन के लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य माना जा रहा है, लेकिन अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम सूची से न छूटे और अपात्र नाम तुरंत हटाए जाएं।

    निर्वाचन विभाग के अनुसार, इस प्रक्रिया के तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत व्यक्तियों के नाम हटाने, पते में परिवर्तन, उम्र या अन्य विवरणों में संशोधन जैसे कार्य शामिल हैं। अधिकारियों को बूथ स्तर पर तैनात कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर तेजी से रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अपने मतदाता पहचान पत्र से संबंधित किसी भी त्रुटि को तुरंत सुधारने के लिए निर्वाचन कार्यालय से संपर्क करें।

    सूत्रों के मुताबिक, निर्वाचन आयोग सख्ती से यह सुनिश्चित करना चाहता है कि आगामी चुनावों में राज्य की मतदाता सूची पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित हो। तीन दिन की समयसीमा को देखते हुए सभी जिलों में चुनाव कार्यालयों ने स्टाफ की ड्यूटी बढ़ा दी है और विशेष टीमों का गठन भी किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मतदाता सूची का सटीक और पारदर्शी होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की नींव है, इसलिए इस अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

    #ambala #News #haryana-accelerates #voter-list-update #completed-within-3-days

  • 1000152896.jpg
    22/11/25 |

    आज का राशिफल 22 नवंबर 2025

    ♈ मेष (Aries)

    कैरियर: काम में तेजी रहेगी, नई ज़िम्मेदारियाँ मिल सकती हैं।

    लाभ–हानि: लाभ के मौके अधिक रहेंगे।

    शुभ मुहूर्त: 11:40 AM – 1:10 PM

    शेयर मार्केट: छोटी अवधि के सौदों में लाभ संभव, जोखिम कम रखें।

    ---

    ♉ वृषभ (Taurus)

    कैरियर: रुका हुआ काम पूरा होगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

    लाभ–हानि: मध्यम लाभ, खर्च थोड़ा बढ़ सकता है।

    शुभ मुहूर्त: 9:25 AM – 10:55 AM

    शेयर मार्केट: सावधान रहें, उतार–चढ़ाव अधिक रहेगा।

    ---

    ♊ मिथुन (Gemini)

    कैरियर: नए अवसर मिलेंगे, इंटरव्यू में सफलता के योग।

    लाभ–हानि: अचानक लाभ संभव।

    शुभ मुहूर्त: 3:00 PM – 4:30 PM

    शेयर मार्केट: टेक और फार्मा सेक्टर अनुकूल हो सकते हैं।

    ---

    ♋ कर्क (Cancer)

    कैरियर: सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

    लाभ–हानि: आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, बड़े खर्च से बचें।

    शुभ मुहूर्त: 1:30 PM – 2:50 PM

    शेयर मार्केट: सुरक्षित निवेश बेहतर, नए स्टॉक खरीदने में जल्दबाजी न करें।

    ---

    ♌ सिंह (Leo)

    कैरियर: नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, मीटिंग सफल रहेंगी।

    लाभ–हानि: लाभ की स्थिति मजबूत।

    शुभ मुहूर्त: 7:45 AM – 9:00 AM

    शेयर मार्केट: आज अच्छा दिन, लंबी अवधि के निवेश से फायदा।

    ---

    ♍ कन्या (Virgo)

    कैरियर: प्लानिंग से काम करें, तनाव कम होगा।

    लाभ–हानि: औसत लाभ, कुछ देरी के योग।

    शुभ मुहूर्त: 12:20 PM – 1:40 PM

    शेयर मार्केट: संतुलित निवेश रखें, अति जोखिम से बचें।

    ---

    ♎ तुला (Libra)

    कैरियर: क्रिएटिव काम में सफलता।

    लाभ–हानि: धन लाभ के योग प्रबल।

    शुभ मुहूर्त: 2:00 PM – 3:20 PM

    शेयर मार्केट: बैंकिंग और ऑटो सेक्टर लाभ दे सकते हैं।

    ---

    ♏ वृश्चिक (Scorpio)

    कैरियर: मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

    लाभ–हानि: बढ़िया लाभ, पुराने पैसे वापसी के योग।

    शुभ मुहूर्त: 8:40 AM – 10:10 AM

    शेयर मार्केट: आज बहुत अनुकूल, नए निवेश भी कर सकते हैं।

    ---

    ♐ धनु (Sagittarius)

    कैरियर: काम में दबाव रहेगा पर परिणाम सकारात्मक।

    लाभ–हानि: हल्का लाभ और संतुलन बना रहेगा।

    शुभ मुहूर्त: 4:10 PM – 5:25 PM

    शेयर मार्केट: सतर्क रहें, बड़े निवेश टालें।

    ---

    ♑ मकर (Capricorn)

    कैरियर: प्रमोशन या प्रोजेक्ट में सफलता के योग।

    लाभ–हानि: धन की स्थिति मजबूत।

    शुभ मुहूर्त: 9:15 AM – 10:30 AM

    शेयर मार्केट: मेटल या इंफ्रा सेक्टर से लाभ मिल सकता है।

    ---

    ♒ कुंभ (Aquarius)

    कैरियर: नई योजनाएँ लाभ देंगी।

    लाभ–हानि: खर्च पर नियंत्रण रखें, मध्यम लाभ।

    शुभ मुहूर्त: 12:00 PM – 1:00 PM

    शेयर मार्केट: छोटी–मोटी खरीदारी ठीक, बड़े निवेश टालें।

    ---

    ♓ मीन (Pisces)

    कैरियर: कार्यस्थल में सम्मान बढ़ेगा।

    लाभ–हानि: लाभ बढ़ेगा, धन का आगमन संभव।

    शुभ मुहूर्त: 5:00 PM – 6:15 PM

    शेयर मार्केट: आज अच्छा दिन, स्थिर स्टॉक में निवेश लाभकारी।

    ---#TodaysHoroscope #November22 #Horoscope #Astrology #AstrologicalEvents #ZodiacSigns #DailyHoroscope #TAROT #Foresight #CosmicGuidance #CelestialInsights #StarForecast #BelieveInTheUniverse #SpiritualJourney #Inspiration #AstrologyLovers #UniverseSpeaks #NationalAstrologyDay #MysticalMoments

  • 1000189433.jpg
  • Pic 1.jpeg

    “घुसपैठियों के सबसे बड़े हिमायती ममता, राहुल और तेजस्वी-देशहित के खिलाफ राजनीति कर रहे हैं” -ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज

    अम्बाला/चण्डीगढ़, 21 नवंबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बैनर्जी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव जैसे कई नेता घुसपैठियों के सबसे बड़े नेता बन चुके हैं। ये लोग घुसपैठियों की पैरवी करते हैं, उनके राशन कार्ड और वोट बनवाना चाहते हैं, जो न केवल देशहित में नहीं बल्कि पूरी तरह देशविरोधी गतिविधि है।”

    मंत्री अनिल विज मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे सवाल का जवाब दे रहे थे।

    कांग्रेस की दिल्ली बैठक में राहुल गांधी द्वारा एसआईआर आदि मुद्दों को उठाने के बावजूद चुनावी हार पर टिप्पणी करते हुए विज ने कहा कि “बच्चा यदि परीक्षा में फेल होकर आता है तो अपनी कमजोरी नहीं मानता-कभी कहता है कुर्सी टूट गई, स्याही गिर गई, कलम टूट गई, राहुल गांधी भी ऐसे ही बहाने बनाते रहते हैं।”

    बिहार चुनाव पर धांधली के विपक्षी आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि “जब तक पोलिंग एजेंट लिखकर शिकायत नहीं देते, बाहरी लोगों के बयान/लिखने से कोई धांधली सिद्ध नहीं होती। यह केवल माहौल-बनाने/अभियान चलाने का असफल प्रयास है।”

    प्रशांत किशोर के इस बयान पर कि “बिहार में लोकतंत्र के साथ अन्याय हुआ”, विज ने कहा कि “प्रशांत किशोर का क्या आधार है? न उनकी खुद कोई सीट आई, न उनकी पार्टी का कोई व्यक्ति जीता। अब ऐसे लोग भी राष्ट्रीय राजनीति पर भाषण दे रहे हैं। इन्हें राजनीति छोड़कर कोई और काम कर लेना चाहिए।”

    पंजाब के कांग्रेस नेता बंडीग के “वोट चोर-गद्दी छोड़” वाले बयान पर ऊर्जा मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि “सबसे पहले यह पता करना चाहिए कि नकली वोटें बनाता कौन है और नकली वोट किसे डलती हैं। यदि ऐसा हो रहा है तो इनके चुनाव एजेंटों ने आपत्ति क्यों नहीं की? इनके एजेंटों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई? वास्तव में नकली वोटों के उस्ताद तो यही लोग हैं। इंदिरा गांधी भी जाली वोटों के आधार पर चुनाव याचिका हार गई थीं, जस्टिस जे.एल.एम. सिन्हा ने उनकी सीट निरस्त की थी। यह इनकी पुरानी परंपरा है।”

    अंबाला में कांग्रेस की जोन मीटिंग पर विज ने कहा कि “अच्छी बात है कि वे अपनी पार्टी की उठक-बैठक करें, हमें क्या आपत्ति है।” 

    #anilvij #bjp #bjpharyana #congress #mamtabanerjee #rjd #congress #rahulgandhi #tmc

  • WhatsApp Image 2025-11-21 at 1.42.44 PM.jpeg
    21/11/25 |

    सनातन धर्म महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा विषय पर हुआ व्याख्यान का सफल आयोजन

    जे कुमार अम्बाला 21 नवम्बर - सनातन धर्म कॉलेज, अंबाला छावनी में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं कंप्यूटर साइंस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में “साइबर सुरक्षा” विषय पर एक आमंत्रित व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल संसार में बढ़ते साइबर अपराधों, ऑनलाइन सुरक्षा के उपायों तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करना था।



    कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. ज्ञान देवी, सहायक प्रोफेसर, गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर-14 गुरुग्राम रहीं। उन्होंने छात्रों को साइबर सुरक्षा से जुड़े नवीनतम खतरों, साइबर फ्रॉड, पासवर्ड सुरक्षा, सोशल मीडिया से जुड़ी सावधानियों तथा डेटा प्रोटेक्शन के महत्त्व पर विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे जिनका उन्होंने सरल और व्यावहारिक उदाहरणों के साथ समाधान किया।



    इस अवसर पर कंप्यूटर एसोसिएशन की इंचार्ज आरती तथा NSS प्रोग्राम ऑफिसर्स डॉ. गिरधर गोपाल, डॉ. आरती व डॉ. मोहित बिंदलिश उपस्थित रहे। कॉलेज की प्राचार्या*डॉ. अंजू गुर* ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा जैसी विषय-वस्तु अत्यंत आवश्यक है और ऐसे कार्यक्रम छात्रों में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



    कार्यक्रम का संचालन डॉ. गिरधर गोपाल द्वारा किया गया। उन्होंने पूरे सत्र को सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया और विद्यार्थियों को सक्रिय रूप से सहभागिता हेतु प्रेरित किया। अंत में, कंप्यूटर साइंस एसोसिएशन की ओर से मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने इस व्याख्यान को अत्यंत ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की।

    #ambala #News #sdcollege #sanatan-dharma-college #lecture-on-cyber-security #organised

  • photo 9 ngh.jpg
    21/11/25 |

    लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के उपलक्ष्य में नारायणगढ़ में निकला यूनिटी मार्च।

    जे कुमार, अम्बाला 21 नवम्बर -  लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नारायणगढ़ में भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर मुख्यतिथि पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी, भाजपा जिला महामंत्री विवेक गुप्ता, नायब तहसीलदार सुनील कुमार, बीडीपीओं नारायणगढ़ जोगेश कुमार, बीडीपीओं शहजादपुर शबनम रेलन, मण्डल प्रधान जगदीप कौर, विक्रम राणा शहजादपुर, धर्मवीर गुर्जर, मेरा युवा भारत के मनोनीत सदस्य अरपित अग्रवाल तथा प्रिंसीपल राजिन्द्र कौर (बीईओं कार्यभार) आदि ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। यह आयोजन मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय) भारत सरकार एवं प्रशासन के सहयोग से किया गया।


    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने उपस्थितजन को संबोधित करते हुए कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल केवल भारत के पहले गृहमंत्री ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के वास्तुकार थे। उन्होंने 562 रियासतों को एक धागे में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। आज यदि हम एक मजबूत, संगठित और संयुक्त भारत में सांस ले रहे हैं, तो इसका श्रेय लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता, नेतृत्व और राष्ट्रनिष्ठा को जाता है।


    उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता, कर्तव्यपरायणता और अनुशासन का संदेश आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होने कहा कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, शहीद भगत सिंह, वीर सावरकर, झांसी की रानी लक्ष्मी बाई तथा महाराण प्रताप जैसे महापुरूषों एवं क्रांतिकारी वीरों की जीवनीयों को पढ कर उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।


    उन्होंने कहा कि आज के भारत में युवाओं की भूमिका केवल दर्शक की नहीं, बल्कि नेतृत्व की है। अमृतकाल में प्रवेश कर चुका हमारा राष्ट्र विश्व शक्ति बनने के मार्ग पर अग्रसर है और इस यात्रा में युवाओं की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। आज का यह यूनिटी मार्च केवल आयोजन नहीं, बल्कि हमारे संकल्प, चरित्र और देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।

    उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने को लेकर काम कर रहे है जिसमें सभी लोगों का सहयोग हो। हम सभी लोग अपने देश में निर्मित वस्तुओं यानि स्वदेशी सामान का प्रयोग करें और देश को आत्मनिर्भर बनाने में अपना योगदान दें।


    उन्होंने प्रतिभागियों एवं आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में विश्वास, सहयोग, भाईचारे और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करते हैं। उन्होंने नशे की रोकथाम एवं राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलवाई।


    इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विवेक गुप्ता ने कहा कि  युवा भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं। जब युवा देश के लिए सोचते और आगे बढ़ते हैं, तो राष्ट्र नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। यूनिटी मार्च जैसी गतिविधियों से समाज में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रभावना मजबूत होती है।


     आयोजन का उद्देश्य
    मेरा युवा भारत के सैक्शन ऑफिसर सनी सिंह ने बताया कि इस पदयात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, जागरूकता, जिम्मेदारी और एकता की भावना को सशक्त करना है। इस यूनिटी मार्च में विद्यार्थी, एनएसएस-एनसीसी कैडेट, पार्षद, सरपंच, भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने बढ़.चढक़र हिस्सा लिया। यूनिटी मार्च के दौरान देशभक्ति नारों और तिरंगे झंडों ने पूरे शहर का वातावरण राष्ट्रभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया। इस यूनिटी मार्च को डॉ. पवन सैनी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया और इसमें पैदल यात्रा की जोकि राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक, हुड्डा सेक्टर, हुसैनी रोड से होते हुए पुन: विद्यालय परिसर में पहुंचकर सम्पन्न हुई। जब यूनिटी मार्च नेता जी सुभाष चन्द्र बोस चौंक पर पहुंचा तो सभी ने रूक कर नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा को नमन कर आगे बढे।


    इस अवसर पर रविन्द्र आर्य, प्राध्यापक संजीव कोचर ने भी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला तथा स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन जसवीन्द्र सिंह बख्तुआ, मण्डल प्रधान हरजिन्द्र पाल, पार्षद सुरजीत सिंह मक्कड, संजीव कौशिक, जश्र ढींगरा, पवन गुर्जर, रणधीर सिंह, बीडीसी मैम्बर दीपचंद सैनी, मदन चानना, अश्वनी अग्रवाल, कुलदीप सिंह, मंजू कौशिक, हैप्पी शर्मा तथा सहायक अनुराग यादव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

    #ambala #news #narayangarh #unity-march #iron-man-sardar-vallabhbhai

  • Jaismine-Lamboria-Wins-Gold-at-World-Boxing-2025.jpg
    21/11/25 |

    भिवानी की 'गोल्डन गर्ल' जैस्मिन लंबोरिया ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में दिलाया स्वर्ण पदक

    जे कुमार, भिवानी 21 नवम्बर - हरियाणा की मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने हाल ही में आयोजित विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 57 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीतकर देश, हरियाणा और विशेष रूप से भिवानी को गौरवान्वित किया है।

    एक साल में तीसरा अंतर्राष्ट्रीय मेडल : - जैस्मिन के परिजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि पिछले एक साल के भीतर जैस्मिन का यह तीसरा अंतर्राष्ट्रीय मेडल है। उनके पिता और कोच जयवीर ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है, जिसने अपनी मेहनत और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है।

    पिता जयवीर ने बताया कि जैस्मिन लंबोरिया ने वर्ष 2016 में बॉक्सिंग शुरू की थी और मात्र 9 सालों के भीतर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश को कई मेडल दिलाए हैं। कोच संदीप और प्रविंद्र ने बताया कि जैस्मिन ने केवल डेढ़ साल के प्रारंभिक प्रशिक्षण के बाद ही मेडल जीतना शुरू कर दिया था।

    अगला लक्ष्य 2028 ओलंपिक गोल्ड : - जैस्मिन के पिता व कोच ने उनके भविष्य के बड़े लक्ष्यों के बारे में बताते हुए कहा कि निकट भविष्य का लक्ष्य: अगले वर्ष 2026 में होने वाले एशियन और कॉमनवेल्थ खेलों में मेडल हासिल करना उनका अगला टारगेट है।

    अंतिम लक्ष्य: वर्ष 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलंपिक खेलों में मुक्केबाजी में गोल्ड मेडल लाना जैस्मिन के बड़े लक्ष्यों में शामिल है। जैस्मिन की इस जीत से भिवानी बॉक्सिंग क्लब और पूरे देश में जश्न का माहौल है, और सभी को उम्मीद है कि वह जल्द ही ओलंपिक में भी भारत का नाम रोशन करेंगी।

    #ambala #news #bhiwani #golden-girl #jasminelamboriawon #worldboxingchampionship

  • Screenshot 2025-11-21 134103.png
    21/11/25 |

    बिहार में नीतीश कुमार की ताजपोशी पर हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा बोले- 'जलेबी की मिठास अब बंगाल और पंजाब पहुंचेगी'

    जे कुमार अम्बाला 21 नवम्बर - बिहार में नीतीश कुमार के 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बीच, हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने एक बड़ा दावा किया। उन्होंने पंचकूला में आयोजित सहकारिता विभाग के एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि हरियाणा से दिल्ली और बिहार पहुंची 'जलेबी की मिठास' अब जल्द ही बंगाल और पंजाब में भी पहुंचेगी।

    कैबिनेट मंत्री डॉ. शर्मा ने प्रतीकात्मक रूप से 'जलेबी की मिठास' का अर्थ इन राज्यों में भी एनडीए (NDA) की सरकार बनने से लगाया। उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की जीत का श्रेय केंद्र सरकार की नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने को दिया।

    डॉ. अरविंद शर्मा पंचकूला के सेक्टर 5 में आयोजित सहकारिता सप्ताह के राज्य स्तरीय समापन समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर सहकारिता गान (Cooperation Anthem) का भी लॉन्च किया गया।

    राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यहाँ लगा स्वदेशी मेला और सहकारिता उत्पादों की प्रदर्शनी मात्र उत्पाद नहीं हैं, बल्कि ये हजारों परिवारों की उम्मीदों और रोजमर्रा के प्रयासों की झलक है, जो मिलकर आर्थिक अवसरों का निर्माण करते हैं।

    उन्होंने बताया कि सहकारिता आंदोलन के माध्यम से महिलाएं और विद्यार्थी आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। युवा नवाचारों को व्यवसाय में बदल रहे हैं। किसान सहकारी संस्थाओं के माध्यम से अपनी आय और उत्पादन को बढ़ा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने भी विकसित भारत के अभियान में हरियाणा के सहकारिता क्षेत्र के महत्वपूर्ण योगदान का इस दौरान जिक्र किया।

    #ambala #News #haryana #bihar #nitish-kumars #coronation

  • water_connection-1761725571363.webp
    21/11/25 |

    अम्बाला में पानी-सीवर कनेक्शन फीस में भारी कटौती, अब केवल ₹1550 में मिलेगा नया कनेक्शन

    जे कुमार, अम्बाला 21 नवम्बर - जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, अम्बाला, ने जिले के निवासियों को बड़ी राहत देते हुए नए पानी और सीवर कनेक्शन की फीस में भारी कटौती की घोषणा की है। सरकार द्वारा जारी नवीनतम नोटिफिकेशन (दिनांक 25.09.2025) के तहत, कनेक्शन फीस को ₹11,946 से घटाकर अब केवल ₹1,550 कर दिया गया है।

    जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी। यह कदम आम जनता को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने और अवैध कनेक्शनों को वैध बनाने की प्रक्रिया को सरल और सस्ता बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

    कार्यकारी अभियंता ने अम्बाला के सभी नागरिकों से अपील की है कि जिन लोगों ने अभी तक नया पानी या सीवर कनेक्शन नहीं लिया है, वे सरकार की इस महत्वपूर्ण सुविधा का लाभ उठाएं और निर्धारित नई व रियायती फीस जमा कर वैध कनेक्शन प्राप्त करें।

    विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कटौती तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है और यह सुविधा लोगों को साफ पानी और उचित सीवरेज निपटान की सुविधा सुनिश्चित करने में मदद करेगी। सभी इच्छुक नागरिक आवश्यक दस्तावेजों के साथ जन स्वास्थ्य विभाग के संबंधित कार्यालयों में संपर्क कर सकते हैं।

    #ambala #water-and-sewer #connection #newconnection #news #for-just-1550

  • WhatsApp Image 2025-11-19 at 4.17.33 PM.jpeg
    21/11/25 |

    एसडी कॉलेज में रोटरैक्ट क्लब का इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न, भव्यनीत कौर बनीं नई अध्यक्ष

    जे कुमार, अम्बाला 21 नवम्बर - सनातन धर्म (एसडी) कॉलेज, अंबाला छावनी में रोटरैक्ट क्लब का इंस्टॉलेशन समारोह (बैज समारोह) अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर नए छात्र सदस्यों को उनकी रुचि, क्षमता और नेतृत्व गुणों के आधार पर शैक्षणिक सत्र 2025–2026 के लिए विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

    नेतृत्व को मिली नई दिशा:- यह कार्यक्रम कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अंजू चौधरी की अनुमति से सेमिनार हॉल में आयोजित किया गया। समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए डीआरआर ऋतिक नागपाल तथा रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री संजीव गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक संबोधन द्वारा छात्रों को समाज कल्याण की दिशा में कार्य करने और शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ अपने दृष्टिकोण को व्यापक बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

    समारोह के दौरान विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में सत्र 2025–2026 के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई | पद नाम कक्षा अध्यक्ष (President)भव्यनीत कौर बी.कॉम–III (SF) उपाध्यक्ष (Vice President) सिया जिंदल बी.कॉम–II सचिव (Secretary) निखिल राणा बी.ए.–III (जनरल) सार्जेंट-एट-आर्म्स (Sergeant-at-Arms) रमनप्रीत सिंह बी.कॉम–II (SF) रोटरी क्लब के अन्य सदस्य रोट्रैक्टर रिशभ, मनप्रीत रावत, चिराग मेहता तथा रोटेरियन अंकुश गुप्ता भी समारोह में शामिल हुए।

    अंत में शिक्षक प्रभारी राखी मिश्रा ने मुख्य अतिथियों तथा अपनी सक्रिय टीम के सदस्यों को हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यक्रम की सफलता टीमवर्क का परिणाम होती है, और सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयासों ने इस समारोह को अत्यंत सफल बनाया। यह इंस्टॉलेशन समारोह छात्रों के लिए प्रेरणा, नेतृत्व तथा सेवा के मूल्यों को समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध हुआ।

    #ambala #News #sdcollege #installation-ceremony #rotaract-club #bhavyaneetkaur-became-the-new-president

  • WhatsApp Image 2025-11-20 at 14.01.45 (1).jpeg
    21/11/25 |

    गुरू तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर आर्य कॉलेज अम्बाला मे विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 21 नवम्बर - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के प्रांगण में पंजाबी विभाग द्वारा गुरू तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर भाषण, गीत व कविता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजु बाला ने कहा कि गुरू तेग बहादुर जी ने धर्म व मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया।

    ऐसी महान शख्सियत को कोटि-कोटि नमन। 350वीं जयंती पर सिक्ख समुदाय के नौंवे गुरू के बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। भारत का इतिहास इस बात का गवाह है कि सिक्ख धर्म के सभी गुरूओं को हमेशा, धर्म मातृभूमि मानव सेवा व सर्वोच्च बलिदानी के रूप में देखा गया है। गुरू जी को ‘‘हिन्द की चादर’’ के नाम से नवाजा गया है। आज की युवा पीढ़ी को गुरू जी के जीवन, चरित्र से प्रेरणा लेकर मानवीय, नैतिक मूल्यों, आदर्श और शुद्ध व सच्चाई के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

    उन्होंने कहा था कि ‘‘धर्म एक कर्त्तव्य है’’ अत्याचार और अन्याय ना करो और ना ही सहन करो। हिन्दू धर्म के रक्षक को विश्व गुरू इसलिए माना जाता है। गुरू जी ने औरंगजेब के अत्याचारी कृत्य भयानक होते हुए भी उन्होंने सिर कटवाना मंजूर किया और लेकिन धर्म का पथ कभी नहीं छोड़ा। डॉ. रेखा ने कहा कि भारत के इतिहास में सिक्ख गुरूओं को सम्मान, वीरता, धर्मरक्षक, बलिदानी, देशभक्त, मानव रक्षक आदि की श्रृंखला में रखा जाता है। मुगल सम्राट औरंगजेब द्वारा गुरू जी और उनके परिवार को भारी यातनाएं दी गई।

    गुरू जी के साथ उनके तीनों भक्तों, भाई सती दास, भाई मति दास और भाई दयाला को जबरन धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर किया गया लेकिन उनके इंकार करने पर तीनों को शारीरिक यातनाएं देकर गुरू जी के सामने मार दिया गया जब गुरू जी ध्यानत रूप में थे। 1675 में गुरू तेग बहादुर जी का सिर कलम किया गया। गुरूद्वारा शीशगंज साहिब उनकी शहादत की पहचान है।

    आज की युवा पीढ़ी को ऐसे बलिदानी महापुरूष से प्रेरणा लेनी चाहिए कि धर्म व मानवता की रक्षा करना हम सभी का परमधर्म है। गुरू तेग बहादुर जी के सम्मान में प्रीति, शगुन, रूपा, संजना, उर्वशी और आंचल ने कविता, भाषण व गीत प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में प्रो. रंजू त्रेहन, डॉ. पंकज, मिस सोनिया, मिस ममता व अन्य सभी सदस्य शामिल हुए। सभी छात्र-छात्राओं ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

    #ambala #News #haryana #aryacollege #students

  • WhatsApp Image 2025-11-20 at 2.16.41 PM (2).jpeg
    21/11/25 |

    शिक्षक‑अभिवाहक का सीधा संवाद छात्रों के समग्र विकास के लिए बिल्कुल अनिवार्य हो गया है: डॉ रोहित दत्त

    जे कुमार, अम्बाला 21 नवम्बर - जी.एम.एन. कॉलेज ने एक बार फिर उत्कृष्टता का परचम लहराया, और वर्ष 2025 के एपेक्स एसडीजी पुरस्कार में ए+ गोल्ड ग्रेड प्राप्त कर गर्व का नया आयाम जोड़ दिया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान कॉलेज द्वारा पूरे वर्ष सतत विकास लक्ष्यों (एस.डी.जी एस.) पर आधारित 22 नवाचारपूर्ण और प्रभावी गतिविधियों के सफल एवं परिणामकारी संचालन हेतु प्रदान किया गया है।

    कॉलेज ने पर्यावरण संरक्षण, लैंगिक समानता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता, स्वच्छ ऊर्जा, नवाचार, तथा सामुदायिक सेवा जैसे विविध क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन सभी पहलों में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी, शिक्षकों की मार्गदर्शक भूमिका और विभिन्न विभागों का समन्वय इस उपलब्धि के प्रमुख स्तंभ रहे। इन सामूहिक प्रयासों ने जी.एम.एन. कॉलेज को राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाई है।

    इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने सभी विभागों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। साथ ही एपेक्स एसडीजी संयोजक डॉ. अमिता, एसडीजी संयोजक डॉ. भारती विज, तथा सभी गतिविधि संयोजकों को इस उपलब्धि के लिए विशेष रूप से सराहा। प्राचार्य ने कहा कि यह सम्मान कॉलेज की सामाजिक जिम्मेदारी, गुणवत्ता-उन्नयन और सतत विकास के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

    प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी जी.एम.एन. कॉलेज इसी समर्पण, मेहनत और नवाचार के साथ नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहेगा और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक स्तंभ बना रहेगा।

    #ambala #News #haryana #gmncollege #directteacher #parent-communication

  • 1000185635.jpg
    21/11/25 |

    आज के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक, हरियाणा तथा स्थानीय खेल समाचार

    6#TodaysInternationalSports #NationalSportsNews #RegionalSportsUpdates #HaryanaSports #LocalSportsHighlights #SportsNewsToday #GlobalSportsNews #HaryanaAthletics #NationalAthletes #CapacitybuildingInSports #YouthSportsInitiatives #SportsEventUpdates #SportsCommunity #HaryanaPremierLeague #LocalChampions #HaryanaSportsHeroes #InternationalSportsEvents #SportsAnalysisToday #SportsCommentary #DiverseSportsCoverage

  • 1000152895.png
    21/11/25 |

    आज का राशिफल 21 नवंबर 2025

    ♈ मेष (Aries)

    कैरियर: नए अवसर मिल सकते हैं, इंटरव्यू या मीटिंग सफल।

    लाभ–हानि: व्यापार में मध्यम लाभ।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:30–11:00

    शेयर मार्केट: टेक व फार्मा सेक्टर में हल्की बढ़त का संकेत।

    ---

    ♉ वृषभ (Taurus)

    कैरियर: ऑफिस में प्रोजेक्ट को लेकर दबाव बढ़ेगा।

    लाभ–हानि: निवेश सोच-समझकर करें।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:00–2:00

    शेयर मार्केट: मेटल व बैंकिंग सेक्टर में उतार–चढ़ाव।

    ---

    ♊ मिथुन (Gemini)

    कैरियर: नई जिम्मेदारियाँ मिलेंगी, प्रमोशन का योग।

    लाभ–हानि: लाभ के बड़े अवसर।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:00–12:00

    शेयर मार्केट: शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग से फायदा।

    ---

    ♋ कर्क (Cancer)

    कैरियर: शांत रहें, विवाद से बचें।

    लाभ–हानि: अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है।

    शुभ मुहूर्त: शाम 4:00–5:00

    शेयर मार्केट: लॉन्ग टर्म निवेश ठीक रहेगा।

    ---

    ♌ सिंह (Leo)

    कैरियर: नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी।

    लाभ–हानि: व्यापार में अच्छा लाभ।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:00–1:00

    शेयर मार्केट: ऑटो सेक्टर मजबूत दिखेगा।

    ---

    ♍ कन्या (Virgo)

    कैरियर: कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी।

    लाभ–हानि: पैसा फँस सकता है, सावधानी जरूरी।

    शुभ मुहूर्त: शाम 5:30–7:00

    शेयर मार्केट: डिफेंस व IT खरीदारी लाभदायक।

    ---

    ♎ तुला (Libra)

    कैरियर: नई डील या पार्टनरशिप बनने की संभावना।

    लाभ–हानि: आर्थिक सुधार।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 7:30–9:00

    शेयर मार्केट: FMCG व बैंकिंग में सकारात्मकता।

    ---

    ♏ वृश्चिक (Scorpio)

    कैरियर: मेहनत अधिक, परिणाम देर से।

    लाभ–हानि: बड़े निवेश से बचें।

    शुभ मुहूर्त: शाम 6:00–7:00

    शेयर मार्केट: मार्केट में गिरावट से बचाव रखें।

    ---

    ♐ धनु (Sagittarius)

    कैरियर: विदेश संबंधी कामों में सफलता।

    लाभ–हानि: लाभ के नए स्रोत बनेंगे।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00–3:30

    शेयर मार्केट: इंफ्रा व ऊर्जा सेक्टर अच्छा।

    ---

    ♑ मकर (Capricorn)

    कैरियर: ऑफिस में निर्णय क्षमता बढ़ेगी।

    लाभ–हानि: फायदेमंद दिन।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00–10:00

    शेयर मार्केट: ब्लू-चिप स्टॉक्स में मजबूती।

    ---

    ♒ कुंभ (Aquarius)

    कैरियर: पुरानी समस्याओं का समाधान।

    लाभ–हानि: धन की आवक बढ़ेगी।

    शुभ मुहूर्त: शाम 3:00–4:00

    शेयर मार्केट: तेज़ी के संकेत।

    ---

    ♓ मीन (Pisces)

    कैरियर: रचनात्मक कार्यों में सफलता।

    लाभ–हानि: नई कमाई के अवसर।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 11:30–1:00

    शेयर मार्केट: हेल्थकेयर व IT सेक्टर लाभकारी।

    #TodaysHoroscope #November21 #Horoscope2025 #AstrologyToday #DailyHoroscope #ZodiacSigns #AstrologicalPredictions #StarSigns #DailyGuidance #HoroscopeReading #MoonPhases #AstrologicalInfluence #CosmicVibes #SpiritualJourney #AstrologyLovers #HoroscopeAdvice #FateAndFortune #UniversalEnergy #AstrologyCommunity #FutureForecasts

  • 20/11/25

    ED ने ₹1,452 करोड़ की और संपत्ति कुर्क की; कुल कुर्की ₹9,000 करोड़ के करीब पहुँची

    पुणे, चेन्नई, मुंबई और भुवनेश्वर में अनिल अंबानी समूह की कंपनियों की जमीन और इमारतें जब्त

    नई दिल्ली, 20 नवंबर ।: प्रवर्तन निदेशालय (ED), विशेष कार्य बल, मुख्यालय ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹1,452.51 करोड़ की अतिरिक्त संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क (provisionally attached) कर लिया है। मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई इस कार्रवाई के बाद, इस मामले में कुल कुर्की ₹8,997 करोड़ हो गई है।

    कुर्क की गई संपत्ति:

    ED ने जो संपत्ति कुर्क की है, उनमें मुख्य रूप से पुणे, चेन्नई और भुवनेश्वर में स्थित जमीन के भूखंड (Plots of Land) और इमारतें (Buildings) शामिल हैं। इसके अलावा, मुंबई के धीरूभाई अंबानी नॉलेज सिटी (DAKC), नवी मुंबई और मिलेनियम बिजनेस पार्क में स्थित कई इमारतें भी कुर्क की गई हैं।

    धोखाधड़ी का विवरण:

    • यह कार्रवाई रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (RCOM), रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (RCFL) और रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) से जुड़े बैंक धोखाधड़ी मामलों में चल रही है।

    • ED ने सीबीआई द्वारा भारतीय दंड संहिता (IPC), 1860 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act), 1989 की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी, जिसमें अनिल अंबानी और अन्य आरोपी थे।

    • RCOM और इसकी समूह कंपनियों ने 2010-2012 की अवधि से घरेलू और विदेशी कर्जदाताओं से ₹40,185 करोड़ का कुल ऋण लिया था, जो अभी भी बकाया है। 9 बैंकों ने समूह द्वारा लिए गए ऋणों को धोखाधड़ी (Fraud) घोषित किया है।

    • ED की जांच में पता चला है कि एक बैंक से लिए गए ऋण का उपयोग अन्य बैंकों से लिए गए ऋणों के पुनर्भुगतान, संबंधित पक्षों को हस्तांतरण और पारस्परिक फंडिंग (Mutual Funding) में निवेश के लिए किया गया था, जो ऋणों के स्वीकृति पत्र (Sanction Letter) की शर्तों के विपरीत था।

    ऋण का दुरुपयोग:

    • RCOM और इसकी समूह कंपनियों ने ₹13,600 करोड़ से अधिक का ऋण 'एवरग्रीनिंग' (Evergreening) के लिए दिया।

    ₹12,600 करोड़ से अधिक जुड़े हुए पक्षों (Connected Parties) को हस्तांतरित किए गए।

    ₹1,800 करोड़ से अधिक एफडी/एमएफ (FDs/MFs) आदि में निवेश किए गए, जिसे समूह संस्थाओं को पुनर्भुगतान के लिए काफी हद तक समाप्त कर दिया गया था।

    • जुड़े हुए पक्षों को फंडिंग करने के उद्देश्य से बिल डिस्काउंटिंग का भारी दुरुपयोग भी ED द्वारा पता चला है।

    • कुछ ऋणों को विदेशी प्रेषण (Foreign Outward Remittances) के माध्यम से भारत के बाहर भेज दिया गया था।

    ED वित्तीय अपराधों के अपराधियों का सक्रिय रूप से पीछा कर रहा है और अपराध की आय को उनके असली दावेदारों को वापस दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। मामले में आगे की जांच जारी है।

  • 20/11/25

    लाल किला ब्लास्ट मामला: NIA ने 4 और मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार, कुल संख्या 6 हुई

    पुलवामा, अनंतनाग, शोपियां (जम्मू-कश्मीर) और लखनऊ (उत्तर प्रदेश) से हुई गिरफ्तारियां; सभी ने निभाई थी आतंकी हमले में अहम भूमिका

    नई दिल्ली, 20 नवंबर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली में लाल किले के बाहर हुए बम विस्फोट मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही, इस मामले में गिरफ्तार किए गए कुल आरोपियों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों को NIA ने श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर से पटियाला हाउस कोर्ट के जिला सत्र न्यायाधीशों के प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लिया।

    गिरफ्तार किए गए 4 मुख्य आरोपी:

    NIA ने जिन आरोपियों की पहचान की है, वे इस प्रकार हैं:

    1. डॉ. मुज़म्मिल शकील गनाई (पुलवामा, जम्मू-कश्मीर)

    2. डॉ. अदील अहमद राठेर (अनंतनाग, जम्मू-कश्मीर)

    3. डॉ. शाहीन सईद (लखनऊ, उत्तर प्रदेश)

    4. मुफ्ती इरफान अहमद वगाय उर्फ़ दानिश (शोपियां, जम्मू-कश्मीर)

    NIA के अनुसार, इन सभी आरोपियों ने उस आतंकी हमले में अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें कई निर्दोष लोग मारे गए थे और कई घायल हुए थे।

    पहले हुई थी दो गिरफ्तारियां:

    NIA ने इस मामले की जांच में तेजी लाते हुए इससे पहले दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था:

    1. अमीर राशिद अली: जिसके नाम पर विस्फोट में इस्तेमाल की गई कार पंजीकृत थी।

    2. जसीर बिलाल वानी उर्फ़ दानिश: जिसने हमले में शामिल आतंकवादी को तकनीकी सहायता (Technical Aid) प्रदान की थी।

    एंटी-टेरर एजेंसी (NIA), जिसे भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा हमले के तुरंत बाद जांच सौंपी गई थी, अब विभिन्न राज्य पुलिस बलों के साथ मिलकर काम कर रही है। उनका उद्देश्य इस घातक हमले में शामिल पूरे आतंकवादी मॉड्यूल की साजिश को उजागर करना और प्रत्येक सदस्य को पकड़ना है। सभी छह गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।

  • 20/11/25

    कस्टम विभाग ने कर्नाटक से केरल जा रही कार से 3.15 करोड़ की नकदी जब्त की

    केरल 20 नवंबर। केरल में कस्टम विभाग ने कर्नाटक से राज्य में अवैध रूप से लाई जा रही एक बड़ी नकदी को जब्त करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्टम विभाग ने एक कार से ₹3.15 करोड़ की भारी-भरकम राशि जब्त की है। यह नकदी कार के अंदर गुप्त रूप से छिपाकर कर्नाटक से केरल लाई जा रही थी।

    -जब्त की राशि: ₹3.15 करोड़

    -जब्त का स्थान: केरल में कर्नाटक सीमा के पास

    -ढोने का तरीका: एक कार के अंदर गुप्त चैंबर/तरीके से छिपाकर।

    कस्टम अधिकारियों ने इस गुप्त तस्करी की सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की और जांच के दौरान यह बड़ी राशि बरामद की। यह नकदी किस उद्देश्य से ले जाई जा रही थी, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन आशंका है कि यह हवाला या किसी अन्य अवैध व्यापार से जुड़ी हो सकती है।

    कस्टम विभाग ने नकदी और कार को जब्त कर लिया है, साथ ही इस मामले में संलिप्त व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि इस अवैध नकदी का स्रोत क्या है और इसे कहाँ पहुँचाया जाना था।

  • 20/11/25

    सीबीआई ने रिश्वत मामले में दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार

    सब-इंस्पेक्टर ₹30,000, जबकि एएसआई ₹50,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए

    नई दिल्ली, 20 नवंबर। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने रिश्वत के अलग-अलग मामलों में दिल्ली पुलिस के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में एक सब-इंस्पेक्टर (एस.आई.), पीएस-कृष्णा नगर और एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.), पीएस-हर्ष विहार, उत्तर पूर्वी जिला, दिल्ली शामिल हैं।

    पहला मामला: सब-इंस्पेक्टर (कृष्णा नगर)

    सीबीआई ने दिनांक 19.11.2025 को सब-इंस्पेक्टर (एस.आई.) के खिलाफ शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।

    मांग: एस.आई. पर आरोप था कि उसने शिकायतकर्ता के भाई को अनुकूल चार्जशीट दाखिल कर जमानत दिलाने में मदद करने के लिए ₹40,000 की रिश्वत की मांग की थी।

    समझौता: बातचीत के बाद, आरोपी एस.आई. ₹30,000 की रिश्वत लेने पर सहमत हो गया।

    गिरफ्तारी: सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी सब-इंस्पेक्टर को शिकायतकर्ता से ₹30,000 की अनुचित राशि मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

    दूसरा मामला: असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (हर्ष विहार)

    असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) के खिलाफ सीबीआई ने दिनांक 18.11.2025 को मामला दर्ज किया था।

    मांग: ए.एस.आई. पर आरोप था कि उसने एफ.आई.आर. से शिकायतकर्ता का नाम हटाने के लिए ₹1 लाख की रिश्वत की मांग की थी।

    समझौता: बातचीत के बाद, आरोपी ए.एस.आई. ₹50,000 की रिश्वत लेने पर सहमत हो गया।

    गिरफ्तारी: सीबीआई ने 18.11.2025 को जाल बिछाकर आरोपी ए.एस.आई. को शिकायतकर्ता से ₹50,000 की अनुचित राशि मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

    दोनों आरोपी अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीबीआई द्वारा मामले की जांच जारी है।

  • 20/11/25

    भ्रष्टाचार मामले में पूर्व तहसीलदार, पटवारी समेत 4 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश

    अवैध रूप से जमीन की 'रिलीज डीड' को 'सेल डीड' के रूप में पंजीकृत करने का है आरोप

    चंडीगढ़, 20 नवंबर। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम ने भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में चार आरोपियों के खिलाफ माननीय न्यायालय नारनौल में चालान पेश किया है।

    जिन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया गया है, उनमें रोहताश (तत्कालीन तहसीलदार, जिला महेंद्रगढ़), धर्मबीर (तत्कालीन पटवारी, जिला महेंद्रगढ़), रामकिशन उर्फ जीवन (प्राइवेट व्यक्ति/प्रॉपर्टी डीलर) निवासी गांव मेघनवास, और प्रमोद कुमार (नंबरदार) निवासी मोहल्ला बालुना, जिला महेंद्रगढ़ शामिल हैं।

    इन चारों आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420, 120 बी, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act) की धारा 7, 7ए, 8, 13 (2), और 10 एच.डी.आर.यू.ए. एक्ट के तहत आरोप लगाए गए हैं।

    क्या था मामला?

    मामला यह था कि रोहताश (तत्कालीन तहसीलदार) और धर्मबीर (तत्कालीन पटवारी) ने प्राइवेट प्रॉपर्टी डीलर रामकिशन उर्फ जीवन और नंबरदार प्रमोद कुमार के साथ मिलीभगत की।

    • आरोप है कि गांव माजरा, जिला महेंद्रगढ़ में एच.डी.आर.यू.ए. एक्ट 1975 की धारा 7ए लागू होने के बावजूद, अधिकारियों ने रिश्वत लेकर अवैध काम किया।

    • चारों आरोपियों ने आपस में सांठगांठ करके ₹300 प्रति गज बतौर रिश्वत लेकर कई 'रिलीज डीड' (Release Deeds) को 'सेल डीड' (Sale Deeds) के रूप में पंजीकृत कर दिया।

    • उन्होंने भारतीय स्टाम्प एक्ट नंबर 10 वर्ष 2000 के आर्टिकल 55बी का हवाला देकर दिनांक 21.08.2017 को रिलीज डीड नंबर 1700, 1702, 1708, 1709, 1710, 1716, 1718, 1719 और 1720 को पंजीकृत किया।

    इस संबंध में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम द्वारा विस्तृत जांच की गई थी। जांच के बाद, आरोपी रोहताश (तत्कालीन तहसीलदार), धर्मबीर (तत्कालीन पटवारी), रामकिशन उर्फ जीवन, और प्रमोद कुमार (नंबरदार) के खिलाफ अभियोग संख्या 25 दिनांक 19.7.2022 को थाना राज्य चौकसी ब्यूरो, गुरुग्राम में दर्ज किया गया था। अब इस मामले में न्यायालय में चालान पेश कर दिया गया है।

  • 20/11/25

    दस हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, कंप्यूटर ऑपरेटर फरार

    राजस्व रिकॉर्ड में लोन एंट्री हटाने और नई एंट्री दर्ज करने के एवज में मांगी थी रिश्वत

    चंडीगढ़, 20 नवंबर। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विक्रम सिंह, हल्का पटवारी, कोटिया, तहसील कनीना, जिला महेंद्रगढ़ को ₹10,000 (दस हजार रुपये) नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    इस मामले में पटवारी विक्रम सिंह के साथ-साथ विजय, कंप्यूटर ऑपरेटर, तहसील कनीना, जिला महेंद्रगढ़ को भी आरोपी बनाया गया है। दोनों के खिलाफ थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में अभियोग संख्या 40 दिनांक 20.11.2025, धारा 7 पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कंप्यूटर ऑपरेटर विजय फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

    क्या था मामला?

    शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को बताया कि उसके पिता ने वर्ष 2024 में इंडिया शेल्टर बैंक, नीमराना, राजस्थान से एक मकान का लोन लिया था, जो राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज था और अब यह लोन पूरा हो चुका है। शिकायतकर्ता इस पहले वाले लोन की एंट्री को राजस्व रिकॉर्ड से हटवाने के लिए बैंक से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लेकर पटवारी विक्रम सिंह से मिला था। पटवारी ने इस काम के लिए पैसे लगेंगे कहकर रिश्वत की मांग की।

    इसके अतिरिक्त, शिकायतकर्ता के पिता ने वर्ष 2025 में उत्कर्ष बैंक, रेवाड़ी से एक दूसरा मकान लोन लिया था। दिनांक 18.11.2025 को जब शिकायतकर्ता इस नए लोन के कागजात को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाने के लिए पटवारी विक्रम से मिला, तो आरोपी ने इस पूरे काम के लिए ₹22,500 नकद रिश्वत देने को कहा। पटवारी ने शिकायतकर्ता को कंप्यूटर ऑपरेटर विजय से मिलने को कहा, जो रिकॉर्ड में लोन की एंट्री दर्ज करेगा।

    शिकायतकर्ता ने कंप्यूटर ऑपरेटर विजय से संपर्क किया, जिसने इस काम के लिए ₹2,000 अपने मोबाइल नंबर 94856-35253 पर Google Pay के माध्यम से तुरंत ले लिए।

    गिरफ्तारी की कार्रवाई

    पटवारी विक्रम सिंह द्वारा मांगी गई कुल रिश्वत राशि में से शिकायतकर्ता द्वारा ₹10,000 का इंतजाम होने पर, पटवारी इस राशि को नकद रिश्वत के तौर पर लेने के लिए सहमत हो गया। इसी दौरान, राज्य सतर्कता ब्यूरो ने जाल बिछाकर आरोपी विक्रम सिंह, हल्का पटवारी को ₹10,000 की नकद रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपी विजय की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

  • Screenshot 2025-11-20 182900.png
    20/11/25 |

    अंबाला छावनी: एक्टिवा की टक्कर के बाद 16 साल की मुस्कान की मौत

    अंबाला छावनी 20 नवंबर :- अंबाला छावनी की 16 साल की मुस्कान को 2 दिन पूर्व एक महिला ने एक्टिवा से टक्कर मार दी थी जिसके बाद से मुस्कान अस्पताल में थी, लेकिन आज आज 16 साल की मुस्कान जिंदगी की जंग हार गई और मौत के मुंह का ग्रास बन गई। मुस्कान के परिजन आज अंबाला छावनी के सदर थाने में इकट्ठे हुए और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाते हुए आरोपी महिला पर कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है की हादसे के 2 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उधर पुलिस का कहना है कि उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं पहुंची थी लेकिन अब जो भी कार्रवाई बनेगी वह अमल में लाई जाएगी।

    छावनी के बाजीगर मोहल्ला की रहने वाली 16 साल की मुस्कान दो दिन पूर्व अंबाला छावनी के बिग बाजार के सामने से अपनी दो सहेलियों के साथ गुरुद्वारे में माथा टेकने जा रही थी कि इतने में पीछे से एक एक्टिवा सवार महिला ने तीनों युवतियों को जोरदार टक्कर दे मारी जिससे तीनों युवतियाँ घायल हो गई, लेकिन मुस्कान को कुछ ज्यादा चोटें लगी जिसको तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एक्टिवा सवार महिला के परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए और अच्छे इलाज का हवाला देकर मुस्कान को किसी निजी अस्पताल में ले गए लेकिन आखिरकार मुस्कान जिंदगी की जंग हार गई। अब परिजन एक्टिवा सवार महिला पर लापरवाही से एक्टिवा चलाने और उसके परिजनों पर ठीक से मुस्कान का इलाज ना करवाने का आरोप लगा रहे हैँ। इसी को लेकर मुस्कान के परिजनों ने आज थाने के बाहर प्रदर्शन किया और पुलिस पर भी कार्रवाई न करने के आरोप लगाए।

    ‍ मुस्कान के परिजन पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगा रहे हैं लेकिन पुलिस इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए यह बयान दे रही है की यह मामला 2 दिन पूर्व का है जब दुर्घटना हुई थी लेकिन उस समय परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की लेकिन कल रात यह फिर मुस्कान को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल गए तो अस्पताल से उन्हें मृत लाये जाने की सूचना मिली जिसके बाद अब वह पोस्टमार्टम करवा कर जो भी कानून कार्यवाई बनेगी उसे अमल में लाएंगे।

    #hit-by-an-activa #ambala #accident #girldeath #ambalapolice #spambala #news

  • Pic 1.jpeg
    20/11/25 |

    बैंक स्क्वेयर में एक ही छत के नीचे शिफ्ट होंगे 32 बैंक, अन्य शोरूम बड़ी कंपनियों को देने की योजना : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    अम्बाला/चंडीगढ़, 20 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में निर्माणाधीन बैंक स्क्वेयर के पहले चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है, इसमें 50 शोरूम का प्रपोज्जल था।

    पत्रकारों से बातचीत करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि दूसरे चरण के कार्य के लिए भी लगभग 64 करोड़ रुपए मंजूर हो गए हैं। बाकि का हिस्सा भी बनना शुरू होगा। उन्होंने कहा हम चाहते हैं कि जब सारा बन जाए तभी शोरूम की नीलामी की जाए। इसके बनने से लोगों को फायदा होगा क्योंकि बाजार में जितने बैंक है उनके पास पार्किंग नहीं है। सड़कों पर वाहन खड़े हो रहे हैं। बैंक स्क्वेयर में लगभग 32 बैंक शिफ्ट होंगे। उन्होंने बताया यहां पार्किंग की बेसमेंट के दो मंजिलों में सुविधा है। इसके अलावा यहां शोरूम भी है जिन्हें ग्लोबल कंपनियों को देने की योजना है।

    गौरतलब है कि बैंक स्क्वेयर भवन में द्वितीय चरण के निर्माण हेतु 64.47 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है और जल्द टेंडर कर द्वितीय चरण के निर्माण कार्य को प्रारंभ किया जाएगा। इससे पहले चल रहा पहले चरण निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है। अम्बाला छावनी के बैंकों को एक ही छत के नीचे लाने के लिए प्रारंभ की गई बैंक स्क्वेयर परियोजना एक मील का पत्थर साबित होगी।

    द्वितीय चरण के तहत बैंक स्क्वेयर में पिछली तरफ बनने वाली बिल्डिंग चार मंजिला होगी जिसमें कई शोरूम बनाए जाएंगे। इसके अलावा यहां पर कार्यक्रम व कांफ्रेंस आदि आयोजित करने के लिए 450 लोगों की क्षमता का ऑडिटोरियम बनेगा। इसके अतिरिक्त रूफ टॉप पर फूट कोर्ट बनाएं जाएंगे जहां लोग खाने-पीने का आनंद ले सकेंगे।

    गौरतलब है कि मंत्री अनिल विज के प्रयासों से 3.97 एकड़ में बैंक स्क्वेयर कम शापिंग मॉल भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। पहले चरण के कार्य के तहत लगभग 111 करोड़ रुपए की लागत से आगे बन रहे तीन मंजिला भवन का निर्माण कार्य लगभग 85 प्रतिशत पूरा हो चुका है। पूरे बैंक स्क्वेयर में कुल 100 शोरूम का निर्माण होगा।

    #anilvij #banksquareambala #ambalacantt #haryanagoverment #bjp #bjpharyana

  • photo-collage.png (14).jpg

    नीतिश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जताई खुशी, कहा – “जो राजनीति एनडीए कर रही है उसपर विश्वास की मोहर लगी है”

    अम्बाला/चंडीगढ़, 20 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बिहार में नीतिश कुमार द्वारा 10वीं बार मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने खुशी जताते हुए कहा कि जनता का भरोसा, जनता का विश्वास है, जो राजनीति एनडीए कर रही है उसपर बिहार चुनाव में विश्वास की मोहर लगी है। एनडीए को छोट चुनाव लड़ रही अन्य सभी पार्टियों के दफ्तर बंद है और ताले लगे हैं। झूठ-फरेब करने वाली पार्टी को बिहार की जनता ने नकार दिया है।

    विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 272 रिटायर्ड अफसरों व जजों द्वारा पत्र लिखने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह 272 अफसरों ने नहीं यह सारे हिंदुस्तान की बात है। ये वोट चोरी का बेमलतब का मुद्दा बना रहे हैं। इन्होंने आज तक एक भी शिकायत लिखित में दायर नहीं की है, यह जो दिखाते हैं कि एक से ज्यादा वोट बनी, मगर ये वोट किसने बनवाई, किसको डली यह इन्होंने आज तक नहीं बताया। हो सकता है कि यह खुद वोट बनाते हो और इन्हीं को वोट डलती हो। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि अम्बाला जिले में विधानसभा मुलाना से एक गांव में महिला की 232 वोट बनी है और वहां से विधायक व सांसद कांग्रेस का जीता है, तो कैसे फैसला होगा कि जो जाली वोट बनी उसका फायदा विपक्ष या कांग्रेस उठाती है।

    बिहार चुनाव के बाद महागठबंधन के सारे दफ्तर बंद, झूठ बोलने वाले नेताओं के मुंह पर जनता ने पट्‌टी बांधी : अनिल विज

    बिहार चुनाव के बाद महागठबंधन में दरार पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि महागठबंधन के सारे दफ्तर बंद हो गए हैं, उनके ताले लग गए हैं, बिहार की जनता ने झूठ बोलने वाले नेताओं के मुंह पर पट्‌टी बांधी है। यह झूठ बोलकर वातावरण को खराब कर रहे हैं। राहुल गांधी ने चुनाव के दौरान मछलियां पकड़ देखी और वो मछली का काम करे तो अच्छी बात होगी।

    कांग्रेस की एसआईआर को बिहार की जनता ने इनके मुंह पर फेंक दिया है, ये अपनी हार छिपाने के लिए नौटंकी कर रहे हैं : अनिल विज

    एसआईआर पर कांग्रेस की बैठक व बिहार चुनाव में वोट चोरी के कांग्रेस द्वारा लगाए आरोप पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि इनकी एसआईआर बुरी तरह से फेल हो चुकी है। लोग इनकी बातों में आने वाले नहीं है। बिहार की जनता ने दिखा दिया है और इनकी एसआईआर इनके मुंह पर फेंक दी है। लोग समझ चुके हैं यह अपनी हार छिपाने के लिए इस प्रकार की नौटंकी कर रहे हैं।

    #AnilVij #BiharElection #NitishKumar #NDABihar #RahulGandhi #VoteTheftAllegations #CongressFail #BiharVerdict #Votes #HaryanaPolitics

  • 20251119_104641.jpg
    20/11/25 |

    जीएमएन कॉलेज में एनएसएस द्वारा 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला कैंट, 20 नवम्बर : गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज (जीएमएन) में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की दोनों इकाइयों द्वारा "राष्ट्रीय एकता दिवस" के उपलक्ष्य में एक ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव, तथा भारत की सांस्कृतिक विविधता के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करना था।

    विजेताओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन :- प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया और अपने ज्ञान, विश्लेषण क्षमता एवं तर्कशक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विजेता टीम (प्रथम स्थान): टीम नंबर 3 सदस्य: अभिषेक (बीए ऑनर्स पॉलिटिकल साइंस), छविकान्त (बीए ऑनर्स पॉलिटिकल साइंस), तथा शशिकांत (बीए ऑनर्स इंग्लिश)।

    प्राचार्य का संबोधन : - महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि भारत की शक्ति उसकी अपार विविधता और आपसी एकता में निहित है। उन्होंने बताया कि ऐसी क्विज प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के लिए देश के इतिहास, संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों को समझने तथा आत्मसात करने का उत्कृष्ट माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बौद्धिक विकास के साथ-साथ विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति कर्तव्य भावना, अनुशासन एवं सहयोग की प्रवृत्ति को भी सुदृढ़ करते हैं।

    आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका : - कार्यक्रम के सफल संचालन में एनएसएस के कार्यकारी सदस्य एवं सहायक प्राध्यापक गीती बिन्द्रा, राजिन्दर मीरवाल तथा श्याम रहेजा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करते हैं। प्रश्नकर्ता: सहायक प्राध्यापक गीती बिन्द्रा ने प्रश्नकर्ता की भूमिका निभाई। धन्यवाद ज्ञापन:‍ ‍श्याम रहेजा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन का कार्य किया गया। फोटोग्राफी: बीएससी. प्रथम वर्ष की छात्राओं तृप्ति एवं हिमानी ने छायांकन का कार्य उत्कृष्ट रूप से संपन्न किया। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों, विजेताओं, आयोजकों एवं स्वयंसेवकों का हृदय पूर्वक धन्यवाद किया |

    #ambala #News #nss-successfully #quiz-competition #national-unity-day #gmn-college

  • WhatsApp Image 2025-11-19 at 15.03.03 (2).jpeg
    20/11/25 |

    राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया के जागरूकता एवं उपयोग विषय पर कार्यशाला का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 20 नवम्बर : - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के पुस्तकालय द्वारा आज छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया (NDLI) के जागरूकता एवं उपयोग विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को NDLI के माध्यम से उपलब्ध विशाल ई-संसाधनों, अध्ययन सामग्री तथा शोध संबंधित सामग्री का प्रभावी रूप से उपयोग करना सिखाना था।

    डिजिटल शिक्षा में NDLI का महत्व :- कार्यशाला के शुभारंभ में, महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजु बाला ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी आज की शिक्षा प्रणाली में एक क्रांतिकारी पहल है। उन्होंने कहा कि भविष्य में अधिकांश शिक्षण-अध्ययन कार्य डिजिटल माध्यमों पर आधारित होंगे, इसलिए विद्यार्थियों को ऐसे डिजिटल प्लेटफॉर्म की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी को इन संसाधनों का नियमित उपयोग कर अपनी अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ाने और डिजिटल साक्षरता के प्रति सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।

    उपयोग और पंजीकरण प्रक्रिया : - कार्यशाला सत्र में पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. प्रिया शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसका उद्देश्य एक ही प्लेटफॉर्म पर लाखों पुस्तकों, नोट्स, जर्नल्स, विडियो लैक्चर तथा ई-शिक्षा सामग्री को निःशुल्क उपलब्ध कराना है। उन्होंने सत्र के दौरान विद्यार्थियों और स्टाफ को निम्नलिखित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी |

    • पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया: प्रतिभागियों का NDLI पोर्टल पर पंजीकरण करवाया गया।

    • पास-की रजिस्ट्रेशन: महाविद्यालय को NDLI द्वारा जारी पास-की के माध्यम से भी पंजीकरण करवाया गया।

    • उपलब्ध सामग्री: विभिन्न विषयों के अध्ययन संसाधनों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपलब्ध सामग्री के बारे में विस्तार से बताया गया।

    डॉ. शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला छात्र-छात्राओं की डिजिटल साक्षरता, शोध कौशल और अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ाने में अत्यंत सहायक है। इस कार्यशाला में लगभग 92 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और डिजिटल लर्निंग संसाधनों की उपयोगिता के बारे में अपने प्रश्न पूछे।

    #ambala #news #aryacollege #national #digitallibraryofindia #haryana

  • WhatsApp Image 2025-11-20 at 2.49.09 PM (1).jpeg

    कांग्रेस में कभी भी अनुशासन नहीं रहा और इन्होंने कभी प्रजातांत्रिक व्यवस्था में विश्वासन नहीं रखा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    अम्बाला/चंडीगढ़, 20 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी व बैनरों पर नेताओं की फोटो गायब होने पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस नाम की पार्टी कोई है ही नहीं, ये थी ही नहीं, ये तो कुनबे या छोटे-छोटे झुंड है। इसलिए इनमें कभी भी अनुशासन नहीं रहा है। कभी भी इन्होंने प्रजातांत्रिक व्यवस्था में विश्वास नहीं रखा।

    विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    वहीं, पाकिस्तान से आए बयान कि लाल किले हमले के बाद पाकिस्तान को भारत द्वारा हमले का खतरा है पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चोर मचाए शोर, उन्होंने कहा जब वो ऐसे काम करते हैं फिर उसका माकूल जवाब तो दिया जाएगा। जवाब क्या दिया जाएगा वह नहीं कह सकते, मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह चुके हैं कि करने और कराने वालों को बक्शा नहीं जाएगा

    #AnilVij #HaryanaCongress #CongressInfighting #ChorMachayeShor #PakistanThreat #PMModiStatement #AmbalaCantt #IndianPolitics #DanikKhabar

  • P--4.jpg
    20/11/25 |

    श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित शहीदी यात्रा आज बादशाही बाग से नन्यौला के लिए रवाना

    जे कुमार, अम्बाला 20 नवम्बर :- श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस की वर्षगांठ को समर्पित एक भव्य शहीदी यात्रा/नगर कीर्तन का आयोजन आज अंबाला जिले में पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। यह यात्रा सुबह बादशाही बाग गुरुद्वारा से आरंभ हुई, जहाँ बड़ी संख्या में संगत ने मत्था टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया।

    इस नगर कीर्तन का उद्देश्य 'हिंद की चादर' के नाम से विख्यात गुरु तेग बहादुर जी के सर्वोच्च बलिदान और मानवता के लिए उनके दिए गए संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना है। गुरु ग्रंथ साहिब जी को पालकी साहिब में सुशोभित करके, पंज प्यारों के नेतृत्व में, यह यात्रा अंबाला के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विभिन्न गांवों और कस्बों की ओर बढ़ी।

    भक्ति और सेवा का वातावरण : - यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भक्तिमय और सेवाभाव का वातावरण बना रहा। जगह-जगह धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों द्वारा लंगर, जल और अन्य सेवा की व्यवस्था की गई। संगत जयकारे लगाते हुए, बैंड बाजों और गतका (सिख मार्शल आर्ट) समूहों के साथ चल रही थी, जिससे यह आयोजन और भी भव्य बन गया।

    यात्रा का रूट आज बादशाही बाग से शुरू होकर मानव चौक से होते हुए दुर्गानगर, नसीरपुर, धुरकड़ा, बलाना, भड़ी, अहमा, कुर्बानपुर, इस्माईलपुर, मलौर, भुडंगपुर, दौदपुर, नकटपुर मोड़, पंजौला और खुर्चनपुर-लौंटो जैसे गांवों से होकर गुजरा।

    आज रात्रि नन्यौला में विश्राम :- यह शहीदी यात्रा आज शाम को नन्यौला गाँव पहुँचेगी, जहाँ इसका रात्रि ठहराव होगा। नन्यौला में रात्रि विश्राम के दौरान विशेष धार्मिक दीवान और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें संगत गुरु की बाणी का श्रवण करेगी। इस यात्रा ने समूचे क्षेत्र को गुरु तेग बहादुर जी के त्याग और मानवता के प्रति उनके समर्पण के प्रति श्रद्धा से भर दिया है।

    #ambala #News #350th-martyrdom-day

  • Photo----11.jpeg
    20/11/25 |

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एव कृषि विभाग के सहयोग से हार्वेस्ट हार्मनी कैपेन के तहत जागरुकता शिविर का आयोजन

    जे कुमार, 20 नवम्बर अम्बाला :- अम्बाला प्रवीण मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला द्वारा कृषि विभाग के सहयोग से हार्वेस्ट हार्मनी कैंपेन के तहत जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य किसानों को प्रदूषण-मुक्त खेतों की दिशा में जागरूक करना तथा पराली प्रबंधन के लिए पर्यावरण अनुकूल उपाय अपनाने हेतु प्रेरित करना है।

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला की ओर से पैनल पैरा लीगल वोलन्टीरस के माध्यम से किसानों को पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों और जिम्मेदारियों तथा पराली को जलाने के विकल्प, जैसे जैविक खाद बनाना मल्चर मशीन का उपयोग आदि विषयों पर जानकारी देने के लिए कृषि विभाग तथा पैरा लीगल वालंटियर के साथ बैठक का भी आयोजन किया गया है |

    कृषि विभाग से आए हुए प्रतिनिधियों द्वारा बैठक में मौजूद पैनल के पैरा लीगल वालंटियर्स को विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी और ये भी बताया गया कि अगर किसी भी किसान को किसी मशीन की जरूरत है तो वो कृषि विभाग से सब्सिडी पर ले सकते हैं या फिर अपनी एप्लीकेशन दे कर लाभ उठा सकते हैं कृषि विभाग की और से ये भी जानकारी दी गयी की अभी तक अम्बाला जिला ग्रीन जोन में है और कोई भी इस प्रकार का केस नहीं आया है |

    कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को स्वच्छ और प्रदूषण-मुक्त खेतों के महत्व पर बल दिया गया तथा यह संदेश दिया गया कि किसानों की सक्रिय भागीदारी से ही हरियाणा को हरित व स्वस्थ राज्य बनाया जा सकता है। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला ने आमजन से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए सहयोग करें और पराली जलाने जैसी हानिकारक गतिविधियों से बचें। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण अम्बाला के हेल्प लाइन नंबर: 0171-2532142 तथा नालसा हेल्प लाइन नंबर: 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।


    #ambala #News #haryana #awarenesscamp

  • Photo----14.JPG
    20/11/25 |

    अम्बाला के शहजादपुर में DTP दस्ते की बड़ी कार्रवाई: 5 अवैध निर्माण ध्वस्त, 'ट्रैक' कॉलोनियों में निवेश न करने की चेतावनी

    जे कुमार, अम्बाला 20 नवम्बर :- जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) अम्बाला के दस्ते द्वारा आज नियंत्रित क्षेत्र शहजादपुर में बने कुल 5 अवैध निर्माणों के खिलाफ सघन तोड़-फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई। यह कार्रवाई सरकारी नियमों का उल्लंघन कर किए जा रहे अवैध कॉलोनाइजेशन और निर्माण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई है।

    इन स्थानों पर हुई तोड़फोड़ : - डीटीपी दस्ते ने निम्नलिखित स्थानों पर बने अवैध निर्माणों को पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया, जिसके दौरान मौके पर बनी चारदीवारी तथा नीवों को पूर्ण रूप से ढहा दिया गया | गाँव शहजादपुर (सब तहसील शहजादपुर) 4 अवैध निर्माण (खसरा न0 90//14/1 मिन, 49//21 मिन, 58//14/2 मिन, 17/2 मिन, 18 मिन, 26 मिन, 47//24 मिन)। गाँव मघ्घरपुरा (सब तहसील शहजादपुर) 1 अवैध निर्माण (खसरा न0 24//5/2/2, 6/2 मिन)।

    आमजन को डीटीपी की चेतावनी : - मौके पर उपस्थित ड्यूटी मैजिस्ट्रेट कम जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने आमजन से विशेष अपील की है। उन्होंने आगाह किया कि भूमालिक/प्रॉपर्टी डीलर लोगों को कॉलोनी के रेगुलर होने का झांसा देकर अवैध रूप से प्लाट बेच रहे हैं। डीटीपी चौहान ने सभी को सूचित किया कि इस प्रकार के किसी भी झांसे में न आएं, अवैध कॉलोनियों में प्लाट न खरीदें, और किसी भी प्रकार का निर्माण न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी अवैध कॉलोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इस कार्रवाई के दौरान डीटीपी चौहान के साथ कनिष्ठ अभियंता अभिषेक, क्षेत्रान्वेषक रविन्द्र, तथा एसएचओ इनफोर्समेंट ब्यूरो पुलिस विभाग भारी पुलिस बल के साथ उपस्थित थे।

    #ambala #dtp #squad-in-ambala #shahzadpur-5-illegal #demolished-warning #investing-in-track-colonies

  • 1000179038.jpg
    20/11/25 |

    आज के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक, हरियाणा तथा स्थानीय खेल समाचार ( 20 नवंबर 2025 )

    #InternationalSports #NationalSports #RegionalSports #HaryanaSports #LocalSportsNews #SportsUpdates #SportsNewsToday #SportsHighlights #GameDay #AthleteSpotlight #SportsResults #LatestScores #SportsCoverage #HaryanaAthletes #RegionalCompetitions #NationalChampions #LiveSportingEvents #SportsTalk #SportsCommunity #NovemberSportsNews

  • student sci.jpg

    पंजाब विश्वविद्यालय में 6 से 9 दिसंबर तक आयोजित होगा ‘स्टूडेंट साइंस विलेज’ कार्यक्रम

    चंडीगढ़, 20 नवंबर-- विद्यार्थियों में विज्ञान विषय के प्रति रुचि बढ़ाने और उन्हें आधुनिक वैज्ञानिक सोच से जोड़ने के उद्देश्य से भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय तथा भारतीय मौसम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल–2025 (IISF–2025) का आयोजन किया जा रहा है।

    इस श्रृंखला के अंतर्गत पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में 6 से 9 दिसंबर, 2025 तक ‘स्टूडेंट साइंस विलेज’ कार्यक्रम आयोजित होगा।

     

    हरियाणा सरकार के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशालय, उत्तर, शिक्षा विभाग हरियाणा के महानिदेशक को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

     

    उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के प्रत्येक जिले से कक्षा 8वीं से 11वीं तक के 35 विद्यार्थी तथा 5 अध्यापक भाग लेंगे।  कार्यक्रम स्थल तक पहुँचाने और वापस लाने के लिए बसों की व्यवस्था अलग से की जाएगी।

     

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों से प्रतिदिन 2000 विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएँगी।

    इसके साथ ही उच्चतर शिक्षा व स्कूल शिक्षा, परिवहन विभाग, पर्यटन विभाग, होस्पिटलिटी विभाग तथा उपायुक्त पंचकूला को कार्यक्रम की सूचना स्वरूप एक-एक प्रति भेज दी गई है ताकि सभी विभाग समन्वय के साथ अपना सहयोग प्रदान कर सकें।

    #IISF2025 #StudentScienceVillage #विज्ञान #ScienceFestival #चंडीगढ़ #हरियाणा #पृथ्वीविज्ञानमंत्रालय #IndiaInternationalScienceFestival

  • Photo----15.jpg
    20/11/25 |

    अम्बाला शहर में 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक भव्य गीता जयंती महोत्सव, सीईओ जिला परिषद ने दिए तैयारियों के निर्देश

    जे कुमार, अम्बाला 20 नवम्बर - अम्बाला शहर में इस वर्ष भी जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। सीईओ जिला परिषद गगनदीप ने बताया कि यह भव्य महोत्सव 29 नवम्बर से 01 दिसम्बर तक राम बाग मैदान, अम्बाला शहर में मनाया जाएगा।

    सीईओ गगनदीप एनआईसी कार्यालय के सभागार में महोत्सव के आयोजन की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों की बैठक ले रहे थे। इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम शिवजीत भारती, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच और नगराधीश अभिषेक गर्ग सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

    तीन दिवसीय आयोजन की रूपरेखा : - हर वर्ष की भांति, इस वर्ष भी समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी और जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 28 नवम्बर: महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में सोहन लाल डीएवी कॉलेज में सैमिनार का आयोजन किया जाएगा।

    29 नवम्बर: मुख्य कार्यक्रम स्थल रामबाग मैदान अम्बाला शहर में प्रातः हवन यज्ञ के साथ जिला स्तरीय समारोह का आरम्भ होगा। मुख्य आकर्षण: तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति रहेगी। कार्यक्रम में नगाड़ों, बीन वादकों और अन्य की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी। शोभा यात्रा: गीता जयंती महोत्सव के तहत शोभा यात्रा का आयोजन भी किया जाएगा, जो शहर के मुख्य बाजारों से गुजरेगी।

    भव्यता के लिए सामूहिक अपील :- सीईओ जिला परिषद गगनदीप ने सभी विभागाध्यक्षों से अपील की कि वे अपने परिवार के साथ स्वयं उपस्थित रहें ताकि कार्यक्रम की भव्यता और शोभा को और बढ़ाया जा सके। उन्होंने धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि वे कार्यक्रम का हिस्सा बनकर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए प्रेरित करें और शोभा यात्रा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त दीपक सूरा, डीएसपी विजय कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

    #ambala #News #geetajayantifestival #ambala-city #instructions

  • Screenshot 2025-11-20 102856.png
    20/11/25 |

    हरियाणा में वीआईपी नंबर की रिकॉर्ड बोली: HR22W-2222 के नंबर प्लेट ने मारी 35.04 लाख की छलांग

    जे कुमार, हरियाणा 20 नवम्बर :- हरियाणा में आकर्षक और वीआईपी नंबर प्लेट का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका ताज़ा उदाहरण उस समय देखने को मिला जब HR22W-2222 नंबर की नीलामी ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस नंबर की अंतिम बोली 35 लाख 4 हजार रुपये में लगी, जो हरियाणा के इतिहास में अब तक की सबसे महंगी बोलियों में से एक बन गई है। दिलचस्प बात यह है कि यह बोली 50 हजार रुपये की आरंभिक कीमत से शुरू होकर लाखों में पहुंच गई।

    इस साल अक्टूबर में भी हरियाणा में वीआईपी नंबरों का असर देखने को मिला था, जब HR14W-0001 नंबर की बोली 31 लाख रुपये में लगी थी। उस समय इसे सबसे महंगी बोली माना गया था, लेकिन अब HR22W-2222 नंबर ने उस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि "डबल और ट्रिपल" एक जैसे अंकों वाले नंबरों का हरियाणा में विशेष आकर्षण है, और कई लोग इन्हें शुभ मानते हैं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा, स्टेटस और शौक भी इन महंगी बोलियों के पीछे बड़ी वजह बताए जा रहे हैं।

    परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस नीलामी में कई बड़े कारोबारियों और वाहन शौकीनों ने हिस्सा लिया। शुरू में साधारण लगने वाली यह बोली धीरे-धीरे रोमांचक मुकाबले में तब्दील हो गई और कीमत लगातार बढ़ती गई। अंततः 35.04 लाख रुपये की बोली लगने के बाद इसे इतिहास की सबसे बड़ी राशि घोषित किया गया।

    अधिकारियों का कहना है कि इस राशि का उपयोग राज्य सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा, परिवहन सुविधाओं और टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन में किया जाएगा। विभाग को उम्मीद है कि आने वाले समय में भी वीआईपी नंबरों की मांग और नीलामी के प्रति उत्साह बढ़ता रहेगा।

    हरियाणा में वीआईपी नंबरों का यह नया रिकॉर्ड एक बार फिर साबित करता है कि शौक के लिए लोग बड़ी से बड़ी रकम खर्च करने को तैयार हैं, खासकर जब बात उनकी गाड़ियों की पहचान और प्रतिष्ठा की हो।

    #number-plate #haryana #record-bid-for-vip-number

  • images (3).jpeg
    20/11/25

    हरियाणा विधानसभा में आएगा 'जल संरक्षण बिल': पानी बर्बाद करने पर भारी जुर्माना और सज़ा का प्रावधान

    जे कुमार, 20 नवम्बर चंडीगढ़ :- हरियाणा में पानी के दुरुपयोग और बर्बादी को रोकने के लिए नायब सैनी सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। दिसंबर में होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पेयजल की बर्बादी और अवैध इस्तेमाल पर लगाम लगाने के लिए एक विशेष बिल लाया जाएगा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने लीगल एक्सपर्ट्स की सलाह से विधेयक का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। विभाग के मंत्री ने स्पष्ट किया है कि पानी का दुरुपयोग, बर्बादी और चोरी-छिपे कमर्शियल इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

    कड़े प्रावधान और जुर्माने की तैयारी :- मंत्री ने कहा कि विधेयक में भारी जुर्माने के साथ-साथ सजा तक का प्रावधान रखा गया है। अवैध कट लगाकर पेयजल लाइन से पानी लेने वालों पर भी कार्रवाई का प्रावधान होगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के इस तरह के रवैये के कारण बाकी नागरिकों को पानी की दिक्कत उठानी पड़ती है। जल संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए यह कानून लोगों की पानी बर्बाद करने की आदतों पर अंकुश लगाएगा।

    ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में प्रबंधन :- मंत्री ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में पानी की कोई बड़ी दिक्कत नहीं है, लेकिन कुछ ग्रामीण इलाकों से शिकायतें मिली हैं। हालांकि उन्होंने इसके तकनीकी कारणों को भारी बारिश और जलभराव से भी जोड़ा। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि नियमित कार्यों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में भी पानी की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

    अन्य ठोस प्रबंधन : मीटर और बिल वसूली: पानी के इस्तेमाल को लेकर मीटर लगाए जाएंगे, और बिलों का बकाया समय से जमा हो, इसके लिए ठोस प्रबंधन किए जा रहे हैं। वसूली की दर: मंत्री ने बताया कि शहरों में बिलों की रिकवरी 60 से 65 फीसदी है, जबकि गांवों में यह मात्र 5 से 7 फीसदी है। इसलिए विभाग गांवों में भी पेयजल सप्लाई के मीटर लगाए जाने के विकल्प पर काम कर रहा है। महाग्राम योजना: 10 हजार से अधिक आबादी वाले 148 गांवों को महाग्राम योजना में चिह्नित किया गया है। इनमें से 17 में पेयजल, सीवरेज और एसटीपी की व्यवस्था पूरी हो चुकी है, और 30 में कार्य प्रगति पर है। दो साल में इन सभी गांवों में शहरों की तर्ज पर सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

    कई जिलों में दोगुनी हुई पानी की दरें :- यह भी उल्लेखनीय है कि गुरुग्राम नगर निगम ने नई दरें तय कर दी हैं, और बाकी नगर निगमों में भी तैयारी हो रही है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत जैसे कई जिलों में नवंबर से पानी के बिलों में लगभग दोगुनी बढ़ोतरी होने जा रही है। नई पेयजल और सीवरेज लाइन बिछाने में खर्च की गई रकम की भरपाई के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

    #water-conservation #haryana-assembly #heavy-fines-and-punishment #wasting-water

  • Screenshot 2025-11-20 095205.png

    सिरसा और सोनीपत के डॉक्टरों के निलंबन पर बवाल, आज 2 घंटे के लिए OPD बंद; पूरे हरियाणा में आंदोलन की चेतावनी

    जे कुमार, चंडीगढ़ 20 नवम्बर - हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन (HCMA) ने प्रदेश के सिरसा और सोनीपत के डॉक्टरों के निलंबन के विरोध में कड़ा रुख अपनाया है। निलंबन के विरोध में आज, वीरवार को, सोनीपत और सिरसा के चिकित्सक पेन डाउन हड़ताल पर जाएंगे और प्रदर्शन करेंगे। इस कारण दोनों जिलों में दो घंटे के लिए ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी।

    उत्पीड़न का आरोप और लिंगानुपात पर विरोध : - एसोसिएशन ने निलंबन पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए साफ कहा है कि डॉक्टरों के साथ बिना वजह उत्पीड़न की कार्रवाई की जा रही है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश ख्यालिया, महासचिव अनिल यादव, और डॉ. अमरजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने तर्क दिया कि "पुरस्कार लेने के लिए तो महिला एवं बाल कल्याण विभाग के अधिकारियों को बुलाया जाता है, जबकि लिंगानुपात के मामले में डॉक्टरों का सीधे सीधे कोई लेना देना नहीं है, फिर भी उन्हें निलंबित किया जा रहा है।" एसोसिएशन ने इस आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सिरसा और सोनीपत के साथियों को न्याय नहीं मिला, तो आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश के अंदर आंदोलन पर विचार किया जाएगा।

    25 नवंबर को प्रदेशव्यापी हड़ताल का अल्टीमेटम :- एचसीएमए ने पहले से ही अपनी अन्य मांगों (सीधे एसएमओ भर्ती का विरोध, एसीपी में वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी न होना, और डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाना) को लेकर 25 नवंबर को पूरे प्रदेश में दो घंटे की कलम छोड़ हड़ताल का अल्टीमेटम दिया हुआ है। अगला कदम: एसोसिएशन ने अब 30 नवंबर को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी, जिसमें सभी जिलों के प्रतिनिधि व पदाधिकारी जुड़ेंगे और आंदोलन को लेकर बड़ा फैसला लिया जाएगा, जिसमें पूरी तरह से काम बंद पर विचार किया जाएगा।

    #ambala #chandigarh #sirsa #sonipat #outrage-over #suspension-of-doctors #opdsclosed #twohourstoday

  • 1000152896.jpg
    20/11/25 |

    आज का राशिफल 20 नवंबर 2025

    ▶️ 1. मेष राशि (Aries)

    कैरियर: कार्यस्थल पर नए अवसर मिलेंगे। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी।

    लाभ/हानि: मध्यम लाभ। अनावश्यक खर्च से बचें।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:15–11:00 बजे

    शेयर मार्केट: सावधानी से ट्रेड करें। शॉर्ट-टर्म में हल्का उतार-चढ़ाव।

    ---

    ▶️ 2. वृषभ राशि (Taurus)

    कैरियर: प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे। वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा।

    लाभ/हानि: धनलाभ के अच्छे योग।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:20–3:00 बजे

    शेयर मार्केट: FMCG या फार्मा सेक्टर में लाभ संकेत।

    ---

    ▶️ 3. मिथुन राशि (Gemini)

    कैरियर: मानसिक दबाव रहेगा। प्लानिंग मजबूत रखने की जरूरत।

    लाभ/हानि: मिश्रित परिणाम।

    शुभ मुहूर्त: शाम 4:30–6:00 बजे

    शेयर मार्केट: नई पोजीशन आज न लें।

    ---

    ▶️ 4. कर्क राशि (Cancer)

    कैरियर: नई जिम्मेदारियाँ मिलेंगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

    लाभ/हानि: लाभ के संकेत।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:10–12:00 बजे

    शेयर मार्केट: IT और बैंकिंग सेक्टर सकारात्मक।

    ---

    ▶️ 5. सिंह राशि (Leo)

    कैरियर: अचानक प्रोफेशनल टर्न मिलेगा। सीनियर्स का सहयोग मिलेगा।

    लाभ/हानि: मध्यम लाभ।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:45–2:00 बजे

    शेयर मार्केट: मुनाफा बुकिंग करें; जोखिम न बढ़ाएँ।

    ---

    ▶️ 6. कन्या राशि (Virgo)

    कैरियर: अत्यधिक ध्यान और परिश्रम की आवश्यकता।

    लाभ/हानि: खर्च अधिक, लाभ कम।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:30–10:00 बजे

    शेयर मार्केट: निवेश सोच-समझकर करें।

    ---

    ▶️ 7. तुला राशि (Libra)

    कैरियर: टीमवर्क मजबूत रहेगा। नए कॉन्टैक्ट्स बनेंगे।

    लाभ/हानि: अच्छे लाभ के योग।

    शुभ मुहूर्त: शाम 5:00–6:30 बजे

    शेयर मार्केट: लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट फायदेमंद।

    ---

    ▶️ 8. वृश्चिक राशि (Scorpio)

    कैरियर: प्रमोशन/इंक्रीमेंट के संकेत।

    लाभ/हानि: धन संचय में सफलता।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00–12:15 बजे

    शेयर मार्केट: मेटल, क्रूड-लिंक्ड स्टॉक्स में लाभ।

    ---

    ▶️ 9. धनु राशि (Sagittarius)

    कैरियर: ट्रैवल संबंधित काम में सफलता।

    लाभ/हानि: लाभ मिलेगा।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 3:00–4:10 बजे

    शेयर मार्केट: आज निवेश शुभ माना गया है।

    ---

    ▶️ 10. मकर राशि (Capricorn)

    कैरियर: बाधाएँ रहेंगी, पर परिणाम सकारात्मक।

    लाभ/हानि: मध्यम लाभ।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 7:40–9:00 बजे

    शेयर मार्केट: सतर्कता से निवेश करें।

    ---

    ▶️ 11. कुंभ राशि (Aquarius)

    कैरियर: नई योजनाओं में सफलता।

    लाभ/हानि: धनवृद्धि के अच्छे योग।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:00–2:30 बजे

    शेयर मार्केट: टेक/स्टार्टअप आधारित कंपनियों में सकारात्मक रुझान।

    ---

    ▶️ 12. मीन राशि (Pisces)

    कैरियर: रचनात्मक कार्यों में उत्कृष्ट परिणाम।

    लाभ/हानि: अनपेक्षित लाभ संभव।

    शुभ मुहूर्त: शाम 6:00–7:15 बजे

    शेयर मार्केट: सतर्क रहें; भावनात्मक निर्णय न लें।

    #TodaysHoroscope #HoroscopeNovember2025 #November2025 #Astrology #ZodiacSigns #DailyHoroscope #AstrologyAdvice #HoroscopeReading #KnowYourFate #StarSigns #HoroscopePredictions #CosmicInsights #AstrologyLovers #AstrologyCommunity #FutureInsights #TodayinAstrology #FaithInFate #CelestialGuidance #UniverseKnows

    ---

  • 20/11/25

    कांगो के खनन मंत्री का विमान दुर्घटनाग्रस्त, सवार सभी लोग चमत्कारिक रूप से सुरक्षित

    कोलवेज़ी, डीआर कांगो। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (DRC) के खनन मंत्री लुई वाटम कबाम्बा और उनके प्रतिनिधिमंडल को ले जा रहा एक चार्टर्ड विमान कोलवेज़ी हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान रनवे से फिसलकर बाहर निकल गया और उसके पिछले हिस्से में आग लग गई, जिससे पूरा विमान नष्ट हो गया।हालांकि यह दृश्य भयावह था, लेकिन अधिकारियों ने पुष्टि की है कि विमान में सवार मंत्री कबाम्बा और उनके प्रतिनिधिमंडल के लगभग 20-29 यात्री और चालक दल के सदस्य चमत्कारिक रूप से बिना किसी चोट के सुरक्षित निकाल लिए गए।

    दुर्घटना का विवरण

    - घटना: चार्टर्ड एम्ब्रेयर ERJ-145LR विमान, जिसका संचालन एयरजेट अंगोला द्वारा किया जा रहा था, किंशासा से कोलवेज़ी आ रहा था।

    - हादसा: विमान कोलवेज़ी हवाई अड्डे पर रनवे 29 पर उतरते समय फिसल गया (overshot the runway)। रनवे से बाहर निकलते ही विमान के पिछले हिस्से में आग लग गई और कुछ ही देर में भीषण आग की लपटों ने इसे पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया।

    -जांच के प्रारंभिक संकेत

    दुर्घटना के सही कारणों की जांच जारी है, लेकिन शुरुआती रिपोर्टों में कुछ कारक सामने आए हैं:

    -रनवे पर काम: बताया जा रहा है कि रनवे 29 पर नवीनीकरण का काम चल रहा था, जिसके कारण लैंडिंग के लिए उपलब्ध दूरी कम हो गई थी।

    -पहिया टूटना: विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर रुकने के दौरान उसके मुख्य लैंडिंग गियर टूट गए थे, जिसके बाद पिछले हिस्से में आग लग गई।

    - महत्वपूर्ण मिशन पर थे मंत्री

    यह प्रतिनिधिमंडल एक अत्यंत महत्वपूर्ण और दुखद मिशन पर कोलवेज़ी जा रहा था। मंत्री कबाम्बा कोलवेज़ी के पास कालोंडो खदान में हुए एक भयानक हादसे का जायजा लेने जा रहे थे, जहां भारी बारिश के कारण पुल ढहने से सप्ताहांत में 30 से अधिक खनिकों की मौत हो गई थी।

    इस विमान दुर्घटना ने देश के खनन उद्योग के सामने आने वाली चुनौतियों के बीच विमानन सुरक्षा के बुनियादी ढांचे पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।कांगो के विमानन प्राधिकरणों ने मामले की पूरी जांच शुरू कर दी है।

  • 19/11/25

    लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल अमेरिका से प्रत्यर्पित, एनआईए ने एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार

    नई दिल्ली 19 नवंबर: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को एक बड़ा झटका लगा है। लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई और गिरोह के प्रमुख सहयोगी अनमोल बिश्नोई को बुधवार को संयुक्त राज्य अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित (deport) कर दिया गया। राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर विमान से उतरते ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

    11 दिन की NIA रिमांड

    गिरफ्तारी के बाद, अनमोल बिश्नोई को तुरंत दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने NIA की अर्जी स्वीकार करते हुए उसे 11 दिन की न्यायिक हिरासत (रिमांड) में भेज दिया है। एजेंसी अब उससे गैंग के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, फंडिंग, हथियारों की तस्करी और हाई-प्रोफाइल मामलों में उसकी भूमिका को लेकर गहन पूछताछ करेगी।

    गिरोह का अंतरराष्ट्रीय हैंडलर

    जांच एजेंसियों के मुताबिक, 29 वर्षीय अनमोल बिश्नोई गिरोह के लिए विदेश से मुख्य हैंडलर के रूप में काम कर रहा था। वह कथित तौर पर:

    वित्तीय लेनदेन: जबरन वसूली से प्राप्त पैसों को मैनेज करने और गिरोह के लिए फंडिंग जुटाने का काम करता था।

    अंतर्राष्ट्रीय संपर्क: अमेरिका, कनाडा, और यूरोप से गिरोह के सदस्यों को निर्देश देने और उनके बीच समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था।

    कई बड़े मामलों में वांछित

    अनमोल बिश्नोई का नाम कई सनसनीखेज आपराधिक मामलों में सामने आया है, जिनमें शामिल हैं:

    -सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड (2022): पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश में उसका हाथ माना जाता है।

    -सलमान खान के आवास पर फायरिंग (2024): अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के पीछे उसका कथित मास्टरमाइंड था।

    -बाबा सिद्दीकी की हत्या (2024): एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में भी उसकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

    इस गिरफ्तारी को आतंकवादी-गैंगस्टर गठजोड़ के खिलाफ भारत की बड़ी कूटनीतिक और कानूनी जीत माना जा रहा है।

  • 19/11/25

    मनी लॉन्ड्रिंग केस: ED ने 'अल फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट' से जुड़े चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया

    दिल्ली 19 नवंबर : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अल फलाह समूह के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी अल फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 18/11/2025 को गहन जांच के बाद हुई है।

    प्रमुख आरोप: फ़र्ज़ी मान्यता और करोड़ों का गबन

    जांच का आधार: ED ने यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा दर्ज की गई FIRs के आधार पर शुरू की।

    फर्ज़ी दावा: FIR में आरोप है कि फ़रीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय (Al-Falah University) ने छात्रों, अभिभावकों और अन्य हितधारकों को धोखा देने के इरादे से NAAC मान्यता के संबंध में फर्जी और भ्रामक दावे किए।

    UGC मान्यता का फ़र्ज़ीवाड़ा: FIR में यह भी बताया गया कि विश्वविद्यालय ने UGC अधिनियम, 1956 की धारा 12(B) के तहत फर्जी UGC मान्यता का दावा किया, ताकि महत्वाकांक्षी छात्रों और आम जनता को ठगा जा सके।

    UGC का स्पष्टीकरण: UGC ने स्पष्ट किया कि अल फलाह विश्वविद्यालय केवल धारा 2(f) के तहत एक निजी विश्वविद्यालय (State Private University) के रूप में सूचीबद्ध है, और इसे धारा 12(B) के तहत अनुदान के लिए शामिल किए जाने हेतु कभी आवेदन नहीं किया गया है।

    ट्रस्ट के फंड का दुरुपयोग

    जांच में सामने आया है कि अल फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना 1995 में हुई थी और जवाद अहमद सिद्दीकी इसके संस्थापकों में से एक और प्रबंध न्यासी (Managing Trustee) थे।

    नियंत्रण: इस ट्रस्ट के तहत सभी शैक्षणिक संस्थान (विश्वविद्यालय और कॉलेज) आते हैं, और यह पूरा समूह सिद्दीकी द्वारा प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जाता था।

    अपराध की आय (POC): ED की जांच से पता चला है कि बड़ी मात्रा में अपराध की आय (Proceeds of Crime) उत्पन्न की गई।

    फंड का डायवर्जन: सबूतों से पता चला है कि ट्रस्ट के करोड़ों रुपये को परिवार के स्वामित्व वाली संस्थाओं में डाइवर्ट किया गया।

    ठेके: उदाहरण के लिए, निर्माण (Construction) और कैटरिंग (Catering) के ठेके ट्रस्ट/जवाद अहमद द्वारा उनकी पत्नी और बच्चों की संस्थाओं को दिए गए थे।

    शेल कंपनियां: समूह की कई शेल कंपनियां (Shell Companies) की भी पहचान की गई है, और कई अन्य अधिनियमों के तहत उल्लंघन पाए गए हैं।

    तलाशी अभियान और हिरासत

    तलाशी: ED ने 18.11.2025 को दिल्ली में 19 स्थानों पर तलाशी ली, जिसमें अल फलाह विश्वविद्यालय के परिसर और समूह के प्रमुख व्यक्तियों के आवास शामिल थे।

    ज़ब्ती: तलाशी के दौरान ₹48 लाख से अधिक की नकदी, कई डिजिटल उपकरण और दस्तावेजी साक्ष्य जब्त किए गए।

    गिरफ्तारी: जवाद अहमद सिद्दीकी को 18/11/2025 को PMLA के तहत उनकी संलिप्तता स्थापित होने के बाद गिरफ्तार किया गया।

    रिमांड: उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जिसने 13 दिनों की ED हिरासत (Custody) प्रदान की है।

    ED के अनुसार, जवाद अहमद सिद्दीकी ने फंड को परिवार की कंपनियों में डाइवर्ट करने, फंड को घुमाने (Layering) और अपराध की आय उत्पन्न करने के पैटर्न को नियंत्रित किया था। आगे की जांच जारी है।

  • 19/11/25

    प्रवर्तन निदेशालय ने तुषार खरबंदा की ₹11.26 करोड़ की संपत्ति और ₹280 करोड़ के बिटकॉइन कुर्क किए

    दिल्ली 19 नवंबर : प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दिल्ली ज़ोनल कार्यालय ने एक बड़े साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नोएडा स्थित अवैध कॉल सेंटर चलाने वाले मुख्य आरोपी तुषार खरबंदा पर कड़ी कार्रवाई की है। ED ने 11.26 करोड़ की सात (7) अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क (Provisionally Attached) किया है, जो खरबंदा और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर दिल्ली-NCR और दुबई (UAE) में पंजीकृत हैं।

    जांच का आधार और धोखाधड़ी का तरीका

    यह कार्रवाई केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और दिल्ली पुलिस द्वारा खारबंदा और उसके साथियों के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी (FIRs) पर आधारित है।

    लक्ष्य: गिरोह मुख्य रूप से विदेशी नागरिकों को निशाना बनाता था।

    पहचान की चोरी: जालसाज़ खुद को पुलिस अधिकारी/जांच अधिकारी बताकर पीड़ितों को फोन करते थे।

    धमकी: पीड़ितों को झूठी गिरफ्तारी या उनके बैंक खाते फ्रीज करने की धमकी देकर डराया जाता था।

    जबरन वसूली: डर के माहौल में, पीड़ितों से बड़ी मात्रा में धन की जबरन वसूली (Extortion) की जाती थी।

    अपराध की आय (Proceeds of Crime) और क्रिप्टो रूपांतरण

    धोखाधड़ी से प्राप्त धन को छुपाने और वैध बनाने के लिए, गिरोह ने जटिल तंत्र का उपयोग किया:

    क्रिप्टो में रूपांतरण: ठगी गई धनराशि को तुरंत क्रिप्टो करेंसी में बदल दिया गया।

    खारबंदा के वॉलेट: यह क्रिप्टो करेंसी अंततः तुषार खारबंदा द्वारा नियंत्रित कई वॉलेट्स में ट्रांसफर की गई।

    बिटकॉइन की ज़ब्ती: ED की जांच में सामने आया कि तुषार खारबंदा और उसके सहयोगियों ने कई क्रिप्टो-वॉलेट में 351.8605 बिटकॉइन (BTC) इकट्ठा किए थे, जिनका वर्तमान बाजार मूल्य लगभग ₹280 करोड़ है। इस राशि को अपराध की आय (POC) माना गया है और इसे कुर्क किया गया है।

    आगे का रूपांतरण: POC को फिर USDTs (एक स्टेबलकॉइन) में बदल दिया गया और नकदी में परिवर्तित करने के लिए विभिन्न वॉलेट्स और व्यक्तियों को हस्तांतरित किया गया।

    UAE और हवाला कनेक्शन

    ED ने पाया कि तुषार खारबंदा ने शेड्यूल अपराध (Scheduled Offence) करने के बाद, दुबई (UAE) से भारत में हवाला (Hawala) और अन्य गैर-बैंकिंग चैनलों के माध्यम से फंड भेजा और संपत्तियां खरीदीं।

    विदेश में संपत्ति: खारबंदा ने UAE में भी कई संपत्तियां खरीदी थीं। इनमें से दो (2) संपत्तियां अभी भी मुख्य आरोपी के नाम पर पंजीकृत हैं और उन्हें भी PMLA (धन शोधन निवारण अधिनियम) के तहत कुर्क किया गया है।

    पिछली कार्रवाई

    इससे पहले, 06.08.2025 को तुषार खारबंदा और उनके सहयोगियों से जुड़े विभिन्न परिसरों पर तलाशी और ज़ब्ती (Search and Seizure) अभियान चलाया गया था।

    पिछली कुर्की: इस अभियान में UAE और नोएडा में स्थित महत्वपूर्ण संपत्तियों के साथ-साथ क्रिप्टो एक्सचेंज के रूप में रखे गए 0.29 BTC मूल्य की अपराध की आय (POC) का पता चला था। इस क्रिप्टो करेंसी का मूल्य (09.09.2025 को) ₹28.90 लाख था और इसे भी कुर्क कर लिया गया था।

    प्रवर्तन निदेशालय ने कहा है कि इस हाई-प्रोफाइल मामले में आगे की जांच अभी भी जारी है।

  • 19/11/25

    भारतीय रेलवे की पहल - 'भारत गौरव डीलक्स एसी पर्यटक ट्रेन' से करें गुजरात और राजस्थान की भव्य यात्रा

    नई दिल्ली 16 नवंबर : भारतीय रेलवे ने जनवरी 2026 में देश के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक वैभव को दर्शाने के लिए 'भारत गौरव डीलक्स एसी पर्यटक ट्रेन' के तहत दो रोमांचक यात्राओं की घोषणा की है। यह ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी, जिसमें यात्रियों को शानदार सुविधाओं के साथ "गरवी गुजरात" और "पधारो राजस्थान" के अनुभवों का आनंद मिलेगा।

    1. 'गरवी गुजरात' टूर (Garvi Gujarat)

    प्रस्थान: 13 जनवरी 2026

    अवधि: 9 रातें/10 दिन

    मुख्य आकर्षण: यह यात्रा यात्रियों को गुजरात की समृद्ध विरासत से परिचित कराएगी, जिसमें वडोदरा, चंपानेर, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (केवडिया), और प्रसिद्ध तीर्थस्थल सोमनाथ, दीव, द्वारका शामिल हैं। इसके अलावा, अहमदाबाद के शहरी आकर्षण और पाटन-मोढेरा-वडनगर के ऐतिहासिक स्थल भी इस पैकेज का हिस्सा हैं।

    किराया: ₹67,350/- प्रति व्यक्ति से शुरू।

    2. 'पधारो राजस्थान' टूर (Padharo Rajasthan)

    प्रस्थान: 24 जनवरी 2026

    अवधि: 5 रातें/6 दिन

    मुख्य आकर्षण: यह सर्किट "रंग-रंगीले" राजस्थान की झलक पेश करेगा। यात्री इस दौरान राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे जयपुर (गुलाबी शहर), स्वर्ण नगरी जैसलमेर, और ऐतिहासिक जोधपुर (नीला शहर) की सैर करेंगे।

    किराया: ₹50,855/- प्रति व्यक्ति से शुरू।

    भारत गौरव ट्रेन की खास बातें

    यह डीलक्स एसी पर्यटक ट्रेन यात्रियों को प्रीमियम अनुभव प्रदान करती है। इसमें AC I, AC II और AC III टियर के कोच, ऑनबोर्ड रेस्टोरेंट, आधुनिक पैन्ट्री, और शॉवर क्यूबिकल जैसी विश्व स्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

    छूट की घोषणा: पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, भारतीय रेलवे इन पैकेजों पर लगभग 33% रियायत दे रहा है, जो यात्रियों के लिए एक बड़ा आकर्षण है।

    इच्छुक यात्री इन पैकेजों के लिए बुकिंग IRCTC की आधिकारिक पर्यटन वेबसाइट या IRCTC के पर्यटन कार्यालयों के माध्यम से कर सकते हैं। यह यात्रा भारत के दो सबसे जीवंत राज्यों की संस्कृति और इतिहास को करीब से जानने का एक शानदार अवसर है।

  • 19/11/25

    पचास हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों कर्मी गिरफ्तार

    चंडीगढ़, 19 नवंबर। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए आज दिनांक आरोपी विजय, चालक (एच.के.आर.एन.) सिंचाई विभाग पंचकूला को शिकायतकर्ता से 50,000/- रुपये (पचास हजार रुपये) नकद रिश्वत लेते हुए हैफेड के नजदीक सेक्टर-5 पंचकूला से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया तथा इस सम्बन्ध में आरोपी विजय, चालक उपरोक्त के विरुद्ध अभियोग संख्या 16 दिनांक 19.11.2025 धारा 7ए पी.सी. एक्ट के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला दर्ज किया गया है।

    शिकायतकर्ता ने रा.स. एवं भ्र.नि.ब्यूरो, पंचकूला को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी बुआ के लड़के अनूप निवासी गांव गोगडिया जिला जीन्द के खेतों को बधाना माईनर से नहरी पानी लगता है। बधाना माईनर से खेतों की सिंचाई के लिए पहले आउटलेट (आर.डी. 10200 एल. 1 आर.) बना हुआ था, जो उसके खेतों से काॅफी दूर है। अब सिंचाई विभाग द्वारा पहले आउटलेट को स्थानांतरित करके दूसरा आउटलेट (आर.डी. 12500 एल.) बनाने के लिए सिंचाई विभाग, मुख्यालय, पंचकूला में फाईल लम्बित है। इस फाईल को निकलवाने के सम्बन्ध में वह कार्यालय सिंचाई विभाग, मुख्यालय, पंचकूला में तैनात विशम्बर (एडवाईजर) से मिला जिसने उसे बताया कि आउटलेट को स्थानांतरित करने की फाईल पर कार्यवाही चल रही है और उसको विजय चालक से मिलने के लिए कहा। जब वह विजय, चालक, (एच.के.आर.एन.) सिंचाई विभाग पंचकूला से मिला तो आरोपी विजय चालक उपरोक्त द्वारा सिंचाई विभाग, मुख्यालय पंचकूला पर तैनात अधिकारी के कहने पर आउटलेट को स्थानांतरित करने की लम्बित फाईल निकलवाने की एवज उससे (शिकायतकर्ता) 50,000/- रुपये (पचास हजार रुपये) नकद रिश्वत की मांग की गई है।

  • 1000173861.jpg
    19/11/25 |

    आज के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक, हरियाणा तथा स्थानीय खेल समाचार

    #SEO #DigitalMarketing #ContentStrategy #SocialMediaTips #OnlinePresence #SearchEngineOptimization #MarketingTrends #ContentCreation #WebsiteTraffic #BrandAwareness #Analytics #ContentMarketing #GoogleRanking #OrganicSearch #SEOTricks #SocialMediaGrowth #MarketingVideos #InfluencerMarketing #EngagementTips #VideoMarketing

  • SK9_4404UKNU.jpeg
    19/11/25 |

    भारत के राष्ट्रपति ने एनआईटी दिल्ली के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

    आरएस अनेजा, 19 नवम्बर नई दिल्ली - भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली के पाँचवें दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

    इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि एनआईटी दिल्ली ने बहुत कम समय में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि यह संस्थान आधुनिक बुनियादी ढाँचे और शैक्षणिक उत्कृष्टता पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। उन्होंने कहा कि बहु-विषयक शिक्षा, नवाचार, अनुसंधान, उद्यमों के साथ सहयोग और कौशल-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देकर, संस्थान छात्रों को भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार कर रहा है।

    राष्ट्रपति को यह जानकर खुशी हुई कि एनआईटी दिल्ली ने उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक स्टार्ट-अप केंद्र स्थापित किया है, जो छात्रों और शिक्षकों को उनके स्टार्ट-अप के लिए आवश्यक संसाधन, मार्गदर्शन और नेटवर्किंग के अवसर प्रदान करता है। यहाँ एक इनक्यूबेशन सेंटर भी स्थापित किया जा रहा है, जो नवीन विचारों को व्यवहार्य व्यवसायों में बदलने के लिए आवश्यक सुविधाएँ और विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस तरह के प्रयास छात्रों को सशक्त बनाएंगे और स्वरोजगार की संस्कृति को बढ़ावा देंगे।

    राष्ट्रपति ने कहा कि हम एक विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं। यह प्रतिबद्धता केवल आर्थिक प्रगति तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें समावेशी विकास, तकनीकी उन्नति, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास भी शामिल है। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया, स्किल इंडिया, सुगम्य भारत अभियान और उन्नत भारत अभियान जैसी सरकारी पहल दर्शाती हैं कि जनभागीदारी से भारत अपने लक्ष्य की ओर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इन सभी राष्ट्रीय प्रयासों का उद्देश्य एक ऐसे भारत का निर्माण करना है जहाँ प्रत्येक नागरिक को समान अवसर और सम्मान प्राप्त हो, और जहाँ व्यक्तिगत प्रतिभा के पोषण के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि एनआईटी जैसे उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थान आदर्श डिजिटल गाँव बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे शिक्षण संस्थान आसान तकनीकी समाधान विकसित कर सकते हैं, लोगों को डिजिटल कौशल सिखा सकते हैं और उद्योगों के साथ मिलकर गाँवों में बेहतर सुविधाएँ प्रदान कर सकते हैं।

    #presidentofindia #dropdimurmmu #nit #education

  • Photo64ISAMLogoG8JS.jpeg

    भारतीय एयरोस्पेस मेडिसिन सोसायटी (आईएसएएम) का 64वें वार्षिक सम्मेलन 20 नवम्बर से होगा

    आरएस अनेजा, 19 नवम्बर नई दिल्ली - इंडियन सोसाइटी ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन (आईएसएएम) 20 से 21 नवंबर 2025 तक बेंगलुरु स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन (आईएएम) में अपना 64वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित कर रहा है। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह 20 नवंबर 2025 को इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन में देश-विदेश से लगभग 300 प्रतिनिधि भाग लेंगे। डीआरडीओ प्रयोगशालाओं और इसरो के प्रमुख वैज्ञानिकों सहित संबद्ध संस्थानों के शोधकर्ता भी इसमें भाग लेंगे।

    कार्यक्रम में इतिहासकार अंचित गुप्ता एयर मार्शल सुब्रतो मुखर्जी स्मारक व्याख्यान देंगे। एयर वाइस मार्शल दीपक गौड़ (सेवानिवृत्त) एयर वाइस मार्शल एम.एम. श्रीनागेश स्मारक व्याख्यान देंगे।

    सम्मेलन का एक अन्य महत्वपूर्ण व्याख्यान ‘जेमी होर्मुस्जी फ्रामजी मानेकशॉ पैनल’ है जिसमें पिक्सल एयरोस्पेस टेक्नोलॉजीज के सीईओ और संस्थापक श्री अवैस अहमद और इंडिगो एयरलाइंस के मुख्य उड़ान सुरक्षा अधिकारी कैप्टन ध्रुव रेब्बाप्रगदा सहित कई जाने-माने विशेषज्ञों के व्याख्यान शामिल हैं।

    इस सम्मेलन का विषय ‘एयरोस्पेस मेडिसिन में नवाचार: अनंत संभावनाएं’ है जो एविएटर्स की सुरक्षा और प्रदर्शन आवश्यकताओं को संतुलित करने में एयरोस्पेस मेडिसिन चिकित्सकों के अपनाए गए अभिनव दृष्टिकोणों पर प्रकाश डालता है।

    सम्मेलन में 100 से अधिक वैज्ञानिक शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे जिससे प्रतिनिधिगण वैज्ञानिक चर्चाओं, प्रस्तुतियों और नेटवर्किंग अवसरों का लाभ उठाएंगे। इसका उद्देश्य देश में एयरोस्पेस चिकित्सा अनुसंधान और नीति के भविष्य को आकार देना है।

    1952 में स्थापित इंडियन सोसाइटी ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन भारत में एयरोस्पेस चिकित्सा के ज्ञान और अभ्यास को बढ़ावा देने के लिए समर्पित एकमात्र पंजीकृत संस्था है। यह विशिष्ट और प्रमुख संस्थान देश के अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम के मानवीय पहलुओं सहित सैन्य और नागरिक एयरोस्पेस चिकित्सा से संबंधित है। अनुसंधान को आगे बढ़ाने, ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और एयरोमेडिकल चुनौतियों के समाधान खोजने के उद्देश्य से, इंडियन सोसाइटी ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन 1954 से अपना वार्षिक वैज्ञानिक सम्मेलन आयोजित करता आ रहा है।

  • Train-cancelled.webp
    19/11/25 |

    मौसम के चलते अंबाला रेल मंडल का बड़ा फैसला: 1 दिसंबर से 32 ट्रेनें रद्द, 20 ट्रेनों की अवधि में कटौती

    जे कुमार, अम्बाला 19 नवम्बर - अंबाला रेल मंडल ने मौसम में बदलाव को देखते हुए आगामी तीन माह के लिए ट्रेनों के संचालन को लेकर बड़ा फैसला लिया है, जिससे 1 दिसंबर से रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। रेलवे द्वारा जारी आदेश के तहत, दिसंबर से लेकर फरवरी तक कुल 32 ट्रेनों को रद्द रखा जाएगा, जबकि 20 ट्रेनों के संचालन की अवधि में कटौती की गई है।

    यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व सूचना :- अम्बाला रेल मंडल के सीनियर डीसीएम नवीन ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इन ट्रेनों को रद्द करने का फैसला बदलते मौसम को देखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि इन रद्द ट्रेनों में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से चलने वाली सबसे व्यस्त हरिहर एक्सप्रेस सहित कई लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं।

    डीसीएम नवीन ने बताया कि "पहले अक्सर यह होता था कि लास्ट मोमेंट पर ट्रेन कैंसिल होती थी, जिसकी वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन इस बार हमने पहले से ही ट्रेनों को रद्द करने का शेड्यूल जारी कर दिया है।"

    रेल मंडल के अनुसार, यात्रियों की सुविधा को देखते हुए स्टेशन लेवल पर पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। इन फैसलों का उद्देश्य अचानक होने वाली देरी और असुविधाओं से यात्रियों को बचाना है।

    #ambala #railway #division-takes-major-decision #32-trains-cancelled #weather #20-trains-curtailed

  • download (2).jpg
    19/11/25 |

    अंबाला कैंट में नाइट फ़ूड स्ट्रीट बनकर तैयार, 3 करोड़ की लागत से 60 दुकानें; जल्द होगा उद्घाटन

    जे कुमार, अम्बाला 19 नवम्बर - अंबाला छावनी के गांधी मैदान के साथ लगभग 3 करोड़ की लागत से बनी नाइट फ़ूड स्ट्रीट (Night Food Street) अब बनकर लगभग तैयार हो चुकी है। नगर परिषद द्वारा इस परियोजना पर पहले चरण में एक करोड़ रुपये और दूसरे चरण में लगभग दो करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। अब परिसर की साज-सज्जा का काम शुरू हो गया है और जल्द ही इसके उद्घाटन की कार्रवाई भी शुरू कर दी जाएगी।

    सुविधाएँ और दुकानों का आवंटन :- नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने बताया कि इस फूड स्ट्रीट में कई आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं | दुकानें: यहाँ कुल 60 दुकानें बनाई गई हैं, जिनमें 40 दुकानों पर शाकाहारी खाद्य पदार्थ परोसे जाएंगे, जबकि 20 दुकानें मांसाहारी खाद्य पदार्थ परोसने के लिए निर्धारित की गई हैं। बैठने की व्यवस्था: फूड स्ट्रीट में एक साथ 200 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। पार्किंग: गांधी मैदान के साथ की खाली जगह को दुरुस्त किया गया है, जहाँ लगभग 50 कारें खड़ी की जा सकेंगी। अन्य सुविधाएँ: आगंतुकों के लिए साफ व स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाने हेतु अलग से शौचालय का निर्माण किया गया है। बच्चों के मनोरंजन के लिए खेल-खिलौनों की सुविधा भी खाली जगह पर उपलब्ध होगी। सुरक्षा: सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे और गार्ड आदि की तैनाती भी की जाएगी।

    नामी कंपनियों से मांगे आवेदन :- कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने बताया कि नाइट फूड स्ट्रीट की दुकानों को निविदा पर देने के लिए प्रमुख खान-पान कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर निर्धारित की गई है। यह फूड स्ट्रीट अंबाला कैंट के निवासियों और आगंतुकों के लिए रात के समय भोजन का एक नया और आकर्षक केंद्र बनेगी।

    #ambala #News #haryana #night-food-street #60shops #rs-3-crore-inauguration

  • Photo--5.jpeg
    19/11/25 |

    अम्बाला कैंट इंडस्ट्रियल एरिया में DLSA और श्रम विभाग द्वारा विशेष 'श्रमिक सुरक्षा अभियान'

    जे कुमार, अम्बाला 19 नवम्बर - मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के सचिव प्रवीन के मार्गदर्शन में, डीएलएसए और श्रमिक विभाग की ओर से इंडस्ट्रियल एरिया, अम्बाला कैंट में एक विशेष कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से पैनल अधिवक्ता कमल धीमान और मोना पी.एल.वी. ने 'श्रमिक सुरक्षा अभियान' चलाया।

    कानून और श्रमिक के बीच की खाई पाटना उद्देश्य : - पैनल अधिवक्ता कमल धीमान ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कानून और श्रमिक के बीच की खाई को पाटकर यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक श्रमिक, चाहे उसकी आर्थिक या सामाजिक स्थिति कुछ भी हो, वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो और न्याय पाने के लिए सशक्त हो।

    उन्होंने बताया कि इसका लक्ष्य श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं, कानूनी सहायता और सामाजिक सुरक्षा लाभों तक पहुंच बनाने में सक्षम बनाना है। यह अभियान डीएलएसए, सरकारी विभागों और कल्याणकारी संस्थाओं के बीच समन्वय सुनिश्चित करता है, ताकि असंगठित श्रमिकों की सुरक्षा और उत्थान के लिए एक समन्वित दृष्टिकोण अपनाया जा सके।

    मुख्य रूप से दी गई जानकारी : - कानूनी अधिकार: कंपनी अधिनियम और मिनिमम वेजिज अधिनियम के तहत श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करना। कार्य की परिस्थितियाँ: काम करने की बेहतर और सुरक्षित परिस्थितियाँ प्रदान करना। विषय: न्यूनतम मजदूरी, काम के घंटे, अवकाश और यूनियन बनाने के अधिकार जैसे कई विषयों की जानकारी दी गई। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण अम्बाला के हेल्प लाइन नंबर 0171-2532142 तथा नालसा हेल्प लाइन नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।

    #ambala #News #labour-department #special-shramik-suraksha #industrial-area

  • images.jpeg
    19/11/25 |

    पीएम किसान सम्मान निधि: तेपला कृषि विज्ञान केंद्र में आज होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, तीसरी किस्त ऑनलाइन जारी

    जे कुमार, अम्बाला 19 नवम्बर - प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत आज, बुधवार को, जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन तेपला कृषि विज्ञान केंद्र में प्रातः 11 बजे किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, ब्लॉक स्तर पर नारायणगढ़ और मुलाना में भी इसी योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित होंगे।

    कृषि विज्ञान केंद्र के उप निदेशक डॉ. जसविन्द्र सैनी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान किसानों को योजना के तहत तीसरी राशि ऑनलाइन वितरित करने का काम किया जाएगा।

    डॉ. सैनी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल प्रक्रिया के माध्यम से किसानों को अपना शुभ संदेश देंगे, जिसे आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित किसानों के लिए प्रसारित किया जाएगा। यह कार्यक्रम किसानों को सीधी आर्थिक सहायता प्रदान करने और उन्हें प्रधानमंत्री के संदेश से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

    #ambala #news #pm-kisan #district-level-program #krishi-vigyan-kendra

  • WhatsApp Image 2025-11-18 at 2.06.39 PM.jpg
    19/11/25 |

    एसडी कॉलेज में 'ब्रांड आइडेंटिटी हैकाथॉन' का सफल आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 19 नवम्बर - सनातन धर्म कॉलेज, अंबाला छावनी के मैनेजमेंट एसोसिएशन ने इनर व्हील क्लब के सहयोग से एक रचनात्मक कार्यक्रम ब्रांड आइडेंटिटी हैकाथॉन का सफल आयोजन किया। यह कार्यक्रम कॉलेज के CDR रूम में सुबह 10:00 बजे आयोजित किया गया, जिसमें स्नातक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।




    कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अंजू चौधरी ने इस नवोन्मेषी गतिविधि की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को वास्तविक कार्यक्षेत्र के लिए तैयार करते हैं और उनके कौशलों को उभारते हैं। इस हैकाथॉन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ब्रांडिंग की वास्तविक दुनिया से जोड़ना, उनकी डिजाइनिंग क्षमता को निखारना तथा लोगो निर्माण एवं टैगलाइन निर्माण के माध्यम से उनकी सर्जनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना था। प्रतिभागियों को ऐसा लोगो और टैगलाइन बनाने का अवसर दिया गया जो किसी ब्रांड की पहचान को प्रभावशाली रूप से दर्शा सके।



    कार्यक्रम का संचालन डॉ. नैन्सी चोपड़ा (संयोजक, इनर व्हील क्लब एवं मैनेजमेंट एसोसिएशन) के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को रचनात्मकता के महत्व और आधुनिक व्यावसायिक परिवेश में ब्रांडिंग की भूमिका के बारे में प्रेरित किया।


    प्रतिभागियों ने अपने विचारों को आकर्षक डिज़ाइनों और प्रभावशाली टैगलाइन के माध्यम से प्रस्तुत किया। सभी विद्यार्थियों ने इस हैकाथॉन को सीखने और कौशल-विकास का एक उत्कृष्ट अवसर बताया। निर्णायक के रूप में डॉ. रेनू शर्मा, डॉ. छवि किरण और कवलीन भरेज विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान "तानिया",  द्वितीय स्थान "अवनी गुप्ता" और तृतीय स्थान "शिवानी" ने प्राप्त किया।

    #ambala #News #sdcollege #brand-identity #hackathon-successfully

  • Photo--8.jpg
    19/11/25 |

    पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कौलां में डीसी ने की बैठक, मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश

    जे कुमार, अम्बाला 19 नवम्बर - उपायुक्त (डीसी) अजय सिंह तोमर ने आज पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी), कौलां में विद्यालय प्रबंधन समिति और जिला स्तरीय मैस समिति की बैठक की अध्यक्षता की। डीसी तोमर ने एजेंडे में रखे गए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की और स्कूल में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    इससे पहले, स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य अजय कुमार लिमल ने पुष्प गुच्छ देकर उपायुक्त का अभिनंदन किया। उपायुक्त ने विद्यालय की गतिविधियों और कार्यों की जानकारी हासिल करते हुए, निम्नलिखित समस्याओं के निवारण हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए |

    समस्या का विषयसंबंधित विभाग को निर्देशस्वच्छता एवं पर्यावरणनगर निगम द्वारा परिसर में फॉगिंग करवाना और कचरे के डस्टबिन समय-समय पर खाली करवाना।सुरक्षा एवं बिजलीविद्यालय के नजदीक से गुजर रही 11 हजार केवी लाईन के पास पेड़ों की छंटाई करना।

    बुनियादी ढांचागाँव कौलां से जेएनवी तक जाने वाले रास्ते पर स्ट्रीट लाइट लगवाना।जल निकासीविद्यालय परिसर के गंदे पानी की निकासी की समस्या का समाधान।स्वास्थ्य सुविधाएँस्वास्थ्य विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य कैंप लगवाना।भोजन गुणवत्ताविद्यार्थियों को बेहतर गुणवत्तापूर्ण भोजन मिले, इसके लिए डायटिशियन और अभिभावकों का मार्गदर्शन लेना।

    प्रधानाचार्य अजय कुमार लिमल ने इस मौके पर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और अन्य कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उपायुक्त ने स्कूली विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को भी देखा और उनकी सराहना करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अजय कुमार लिमल, कौलां गाँव से प्रधानाचार्य अनुपिका, स्वास्थ्य विभाग से उप सिविल सर्जन, नगर निगम से दिनेश गर्ग के साथ-साथ अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

    #ambala #News #haryana #

  • download (1).jpg
    19/11/25 |

    बटाला के घुमान कस्बे में पैसों के लेन-देन को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, हमलावर बुलेट मोटरसाइकिल और नकदी ले उड़े

    जे कुमार, अम्बाला 19 नवम्बर - गुरदासपुर जिले के बटाला पुलिस ज़िले के अंतर्गत आने वाले घुमान कस्बे में पैसों के लेन-देन को लेकर एक गंभीर वारदात हुई है। लगभग 15 से 20 लोगों ने एक घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और कीमती सामान लूट लिया।

    पीड़ित परिवार, जसविंदर सिंह और रंजीत कौर, ने बताया कि हमलावरों ने पहले गेट के बाहर से ईंटें फेंकनी शुरू कीं और फिर जबरन घर के अंदर घुस गए और तोड़फोड़ की। हमलावर अपने साथ घर से कीमती सामान भी ले गए | उन्होंने घर के अंदर खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर उसे चुरा लिया। घर की एक महिला का पर्स भी चुरा लिया गया, जिसमें कान की बालियाँ और लगभग 4000 रुपये नकद थे।

    पीड़ित परिवार ने तुरंत डायल 112 पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद, संबंधित थाना किला लाल सिंह के एसएचओ राकेश कुमार पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मुआयना किया। एसएचओ राकेश कुमार ने बताया कि यह हमला पैसों के लेन-देन को लेकर किया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जाँच कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवार का बयान लेने के बाद तुरंत मामला दर्ज किया जाएगा और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू किए जाएंगे।

    #ambala #News #ghuman-town #attackers-broke #money-dispute #bullet-motorcycle-and-cash

  • download.jpg

    सीएमओ अंबाला की अपील, सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें और बाहर के खाने से बचें

    जे कुमार, अम्बाला 19 नवम्बर : - मौसम ने अब करवट बदलनी शुरू कर दी है, जिसके चलते सुबह और शाम के समय ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम में आए इस बदलाव को देखते हुए, अंबाला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. राकेश सहल ने आम जनता से स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतने की अपील की है।

    सर्दी से बचाव और खान-पान पर ध्यान दें : - सीएमओ डॉ. राकेश सहल ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम बदलने के कारण अस्पताल में गला दर्द और खांसी जैसे रूटीन के रोगी आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इन छोटे-मोटे संक्रमणों से बचने के लिए एहतियात बरतें |

    • गर्म कपड़े पहनें: सुबह और शाम को ठंड बढ़ जाती है, इसलिए गर्म वस्त्र पहनकर शरीर को पूरी तरह से ढक कर रखें।

    • बाहर का खाना टालें: संक्रमण से बचने के लिए बाहर का खाना खाने से बचें और केवल ताजा व गर्म भोजन ही करें।

    • पानी पीते रहें: शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए पानी भी पर्याप्त मात्रा में पीते रहना चाहिए।

    डॉ. सहल ने कहा कि वर्तमान में कोई खास तरह के रोगी नहीं आ रहे हैं, लेकिन अगर कोई व्यक्ति बीमार होता है, तो वह लापरवाही न बरते और तुरंत नजदीकी अस्पताल में उपचार करवाए। उन्होंने कहा कि समय पर सावधानी और उपचार से ही मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है।

    #cmo-ambala #wear-warm-clothes #morning-and-evening #avoid-eating-outside-food

  • WhatsApp Image 2025-11-18 at 12.48.45.jpeg
    19/11/25 |

    जीएमएन कॉलेज में गीता जयंती पर क्विज़ प्रतियोगिता, डॉ. रोहित दत्त बोले- "गीता का ज्ञान जीवन का पथ प्रदर्शन"

    जे कुमार, अम्बाला 19 नवम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल (जीएमएन) कॉलेज, अंबाला छावनी के संस्कृत विभाग ने हिंदी एवं अंग्रेज़ी विभाग के सहयोग से गीता जयंती के उपलक्ष्य में एक क्विज़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में भगवद्गीता के नैतिक, दार्शनिक और सांस्कृतिक संदेशों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें भारतीय मूल्य प्रणाली और सकारात्मक सोच से जोड़ना था।

    प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना, अध्ययन में रुचि, तार्किक सोच तथा टीमवर्क को प्रोत्साहन मिला। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि गीता का ज्ञान सदैव जीवन में मार्गदर्शन प्रदान करता है। इस प्रकार के आयोजन छात्रों के बौद्धिक विकास और व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    कार्यक्रम की संयोजिका प्रियंका बल्दिया ने गीता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भोजन से पूर्व उच्चारित किया जाने वाला प्रेरणादायी श्लोक प्रस्तुत किया, जो अन्न की शुद्धि और कृतज्ञता भाव का संदेश देता है। इस कार्यक्रम में इस्कॉन स्वयंसेवक चिराग सिंगल और अनुराग रौत ने मुख्य वक्ता के रूप में भूमिका निभाई। उन्होंने गीता के द्वितीय अध्याय 'कर्मयोग' पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को निःस्वार्थ कर्म के महत्व के बारे में समझाया।

    विभागीय शिक्षकों ने इस पहल को उपयोगी बताते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए गीता के सार को सरल और रोचक तरीके से समझने का एक सार्थक अवसर सिद्ध हुई। कार्यक्रम में डॉ. रितु गुप्ता, डॉ. अनीश और डॉ. अमित ने सहभागिता दिखाई। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर गीता जयंती के महत्व को और अधिक सार्थक बनाया।

    #ambala #News #gmncollege #quiz-competition #geeta-jayanti

  • 1000152896.jpg
    19/11/25 |

    आज का राशिफल ( 19 नवंबर 2025 )

    ♈ मेष (Aries)

    कैरियर: नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा दिन। अधूरे काम पूरे होंगे।

    लाभ/हानि: लाभ की स्थिति मजबूत।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:45 – 10:15

    शेयर मार्केट: शॉर्ट-टर्म ट्रेड में लाभ संभव, लेकिन जल्दबाज़ी न करें।

    ---

    ♉ वृषभ (Taurus)

    कैरियर: ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

    लाभ/हानि: सामान्य लाभ। खर्च थोड़ा बढ़ सकता है।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:00 – 2:20

    शेयर मार्केट: स्थिर शेयरों में निवेश बेहतर।

    ---

    ♊ मिथुन (Gemini)

    कैरियर: कम्युनिकेशन कौशल से सफलता। इंटरव्यू/मीटिंग पॉज़िटिव रहेगी।

    लाभ/हानि: अच्छा लाभ संभावित।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:30 – 12:00

    शेयर मार्केट: आईटी/कम्युनिकेशन सेक्टर में फायदा।

    ---

    ♋ कर्क (Cancer)

    कैरियर: कार्यस्थल पर दबाव बढ़ सकता है, संयम रखें।

    लाभ/हानि: लाभ मिश्रित।

    शुभ मुहूर्त: शाम 4:00 – 5:30

    शेयर मार्केट: जोखिम वाले शेयरों से दूरी रखें।

    ---

    ♌ सिंह (Leo)

    कैरियर: महत्वपूर्ण निर्णय लेना अनुकूल। किसी वरिष्ठ का सहयोग मिलेगा।

    लाभ/हानि: मजबूत लाभ संकेत।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:30 – 2:00

    शेयर मार्केट: मिडकैप शेयरों में फायदा।

    ---

    ♍ कन्या (Virgo)

    कैरियर: प्रोजेक्ट पर सावधानी जरूरी। गलतफहमी से बचें।

    लाभ/हानि: खर्च नियंत्रित रखें।

    शुभ मुहूर्त: शाम 6:15 – 7:45

    शेयर मार्केट: लॉन्ग-टर्म निवेश ही सुरक्षित।

    ---

    ♎ तुला (Libra)

    कैरियर: नई पार्टनरशिप बनने की संभावना।

    लाभ/हानि: लाभ में वृद्धि।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00 – 10:20

    शेयर मार्केट: बैंकिंग सेक्टर अनुकूल।

    ---

    ♏ वृश्चिक (Scorpio)

    कैरियर: मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।

    लाभ/हानि: मध्यम लाभ।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:30 – 4:00

    शेयर मार्केट: थोड़ी सावधानी रखें, उतार-चढ़ाव संभव।

    ---

    ♐ धनु (Sagittarius)

    कैरियर: नई योजनाएँ सफल होंगी।

    लाभ/हानि: धन आगमन संभव।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 7:45 – 9:10

    शेयर मार्केट: मेटल/एनर्जी सेक्टर में लाभ मिलता दिख रहा है।

    ---

    ♑ मकर (Capricorn)

    कैरियर: कार्यस्थल पर प्रगति। प्रमोशन संबंधी खबर मिल सकती है।

    लाभ/हानि: लाभ सामान्य लेकिन स्थिर।

    शुभ मुहूर्त: शाम 5:00 – 6:00

    शेयर मार्केट: ब्लू-चिप स्टॉक्स अच्छे रहेंगे।

    ---

    ♒ कुंभ (Aquarius)

    कैरियर: नए अवसर मिलेंगे लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें।

    लाभ/हानि: लाभ होगा, पर खर्च भी रहेगा।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 3:00 – 4:40

    शेयर मार्केट: जोखिम वाले सेक्टर में न जाएँ।

    ---

    ♓ मीन (Pisces)

    कैरियर: क्रिएटिव काम में सफलता।

    लाभ/हानि: धन लाभ मजबूत संकेत।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 11:15 – 12:40

    शेयर मार्केट: फार्मा/एफएमसीजी सेक्टर शुभ।

    ---

  • 18/11/25

    अंबाला-श्रीगंगानगर-अंबाला रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी

    अंबाला-श्रीगंगानगर-अंबाला रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी

    अम्बाला 18 नवंबर : अन्मंबा मंडल के बठिंडा-अबोहर रेलखंड के मलोट स्टेशन पर सब-वे निर्माण कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु अंबाला-श्रीगंगानगर-अंबाला रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी । उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 14525, अंबाला-श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 19.11.2025 को अंबाला से प्रस्थान करेगी वह बठिंडा तक ही संचालित होगी अर्थात बठिंडा-श्रीगंगानगर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14526, श्रीगंगानगर - अंबाला रेलसेवा दिनांक 19.11.2025 को श्रींगगानगर के स्थान पर बठिंडा से प्रस्थान करेगी अर्थात श्रीगंगानगर- बठिंडा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।