राहुल गांधी अब तरह तरह के काम कर के देख रहे है कि राजनीति छोड़ने के बाद कौन से काम उन्हें करने है : मंत्री अनिल विज

अम्बाला/चंडीगढ़, 10 नवंबर- कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब पेंट करते हुए दिखाई दे रहे है जिसे लेकर मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी का राजनीति का काम समाप्त हो गया है, बिहार चुनाव के बाद ये पूरी तरह खत्म हो जाएगा। अब आदमी ने कोई काम तो करना है इस लिए ये कभी मछलियां पकड़ते है, तो कभी पेंट करते है, कभी खेतों में जाकर काम करते है। राहुल गांधी अब तरह तरह के काम कर के देख रहे है कि राजनीति छोड़ने के बाद कौन से काम उन्हें करने है।

वही, राहुल गांधी ने बयान दिया है कि प्रधानमंत्री मोदी और शाह कहीं भी भाग ले लेकिन वोट चोरी के लिए एक दिन पकडे ही जाएंगे जिसपर बोलते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी खुद की बात को समझ नहीं पाते। उन्होंने ये तो दिखा दिया कि किसी आदमी को फेक वोट डाली है लेकिन उससे ये कैसे सिद्ध होता है कि ये वोट किसको डली है, हो सकता है ये वोट कांग्रेस ने बनाई हो और कांग्रेस को ही डली हो। कांग्रेस शुरू से ही यह खेल खेलती आई है। जाली वोट डालना भाजपा की नहीं कांग्रेस की संस्कृति है।

#AnilVij #RahulGandhi #BiharElection #VoteChori #CongressCulture #BJP #FitIndia #Politics #हरियाणा #Election2025 #DanikKhabar #News #National #Bharat

Previous

पंजाब के मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को अमृतसर ले जाने वाली बसों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Next

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पलवल पहुंचकर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के दादा के निधन पर जताया शोक