17/11/25

नौकरी दिलाने के नाम पर 4.60 लाख की ठगी, एफआइआर दर्ज

अम्बाला 17  नवंबर :  पंचायत विभाग अंबाला छावनी में कंप्यूटर आपरेटर की सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख 60 हजार रुपये की ठगी होने पर अंबाला शहर के सेक्टर-9 पुलिस ने  एफआइआर दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जंडली निवासी सागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया अमरीक सिंह ने 9 दिसंबर 2023 को 2 लाख पचास हजार नकद लेकर सागर को एक ज्वाइंनिंग लेटर दिया, जो बाद में फर्जी निकला। इसके बाद आइडी कार्ड और अन्य कागजात बनवाने के नाम पर 18 दिसंबर 2023 को उससे फिर 1 लाख रुपये ले लिए गए। कुछ समय बाद जब सागर ने ज्वाइंनिंग की जानकारी मांगी तो आरोपी फोन काटने लगा और बाद में फोन उठाना ही बंद कर दिया। दबाव बनाने पर आरोपी ने सागर को कोटक महिंद्रा बैंक, जीरकपुर शाखा का 4.50 लाख रुपये का चैक दिया जो जमा करवाने पर बैंक ने उसे अस्वीकार कर दिया और बताया कि खाते में पैसे ही नहीं हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

Previous

स्वच्छता अभियान को बढ़ावा: डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में ऑन-बोर्ड कर्मचारियों को कचरा प्रबंधन का प्रशिक्षण

Next

ब्रेकिंग न्यूज़: शेख हसीना (पूर्व प्रधानमंत्री बांग्लादेश) को International Crimes Tribunal‑1 (ढाका, बांग्लादेश) ने “मानवता के खिलाफ अपराध” के आरोपों में दोषी ठहराया है और फांसी की सजा सुनाई है।