07/11/25

अंबाला पुलिस का नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पर जागरूकता अभियान

जे कुमार, अम्बाला 7 नवम्बर : पुलिस महानिदेशक हरियाणा डीजीपी के निर्देशानुसार और एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के कुशल मार्गदर्शन में, अंबाला पुलिस द्वारा जिले में नशा मुक्ति, साइबर जागरूकता और यातायात नियमों पर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एनडीपीएस सैल की टीम ने उप निरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में थाना बराड़ा क्षेत्र (वार्ड नं. 15-16) और थाना साहा क्षेत्र (गाँव अलहापुर) में आमजन और युवाओं को संबोधित किया।

एनडीपीएस सैल की टीम ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अपनी ऊर्जा को पढ़ाई और अच्छे कार्यों में लगाकर अपने परिवार तथा राष्ट्र का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने बुरी संगत से बचने की सलाह देते हुए कहा कि नशा आदमी को अंदर से खोखला कर देता है और सोचने-समझने की शक्ति छीन लेता है, जिससे उनका और राष्ट्र का भविष्य अंधकारमय हो जाता है।

पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों और थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नशे की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाएं और नशा बेचने/खरीदने वालों तथा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें।

साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर :- टीम ने आमजन/युवाओं को यातायात के नियमों का पालन करने, सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक सिग्नल, ओवर स्पीड और शराब पीकर गाड़ी न चलाने के बारे में भी जागरूक किया। इसके साथ ही महिला सुरक्षा, आत्म सुरक्षा, स्वच्छता, पौधारोपण, रक्तदान के महत्व पर भी जानकारी दी गई।

किसी भी समस्या की सूचना दें (सूचना गोपनीय रखी जाएगी) :- नशा सम्बन्धी समस्या: एनसीबी मानस पोर्टल ट्रोल फ्री नम्बर 1933 या 9050891508 पर। साइबर धोखाधड़ी: तुरंत हेल्पलाइन नं. 1930 पर कॉल कर सूचना दें। अम्बाला पुलिस ने दोहराया कि वह सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।

#ambala #news #ambala-polices-awareness #campaign #cyber-security #traffic-rules

Previous

चंडीगढ़ एयरपोर्ट अब 18 घंटे होगा संचालित, 12 घरेलू और दुबई के लिए सीधी उड़ानें शुरू

Next

अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू