अम्बाला बाल सुधार गृह में स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित
जे कुमार, अम्बाला 9 नवम्बर - मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) अम्बाला, प्रवीण के निर्देशानुसार, आज बाल सुधार गृह में एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच शिविर और कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान, बाल सुधार गृह में रह रहे जूविनाइलों (Juveniles) की जांच की गई और जरूरत के अनुसार उन्हें स्वास्थ्य सलाह के साथ-साथ मुफ्त दवाइयां भी प्रदान की गईं।
इसके अतिरिक्त, डीएलएसए के पैनल पी.एल.वी. (पैरा लीगल वॉलंटियर) बिम्पी रेखी ने कानूनी जागरूकता शिविर लगाया। इस शिविर का मुख्य विषय "अधिकारों से न्याय तक" रहा, जिस पर विशेष रूप से चर्चा की गई और जूविनाइलों को उनके कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति को कानूनी सलाह या सहायता की आवश्यकता होने पर, एडीआर सेंटर में स्थापित कानूनी सहायता केंद्र पर उपस्थित अधिवक्ताओं से मुफ्त कानूनी सलाह व सहायता प्राप्त की जा सकती है।
अधिक जानकारी के लिए नागरिक निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: डीएलएसए हेल्पलाइन: 0171-2532142 व 9991112660, नालसा हेल्पलाइन: 15100