अंबाला छावनी के वार्ड नंबर 1 में 8 लाख की लागत से गली एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ
जे कुमार, अम्बाला 10 नवम्बर - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम विभाग मंत्री अनिल विज के आशीर्वाद से एवं ग्रामीण मंडल महामंत्री भारत कोछड़ की अध्यक्षता में नगर परिषद वार्ड नंबर 1 में विकास कार्यों की श्रृंखला के तहत गली और नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह कार्य 8 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ ग्रामीण मंडल सचिव राम सिंह सैनी एवं शक्ति प्रमुख सचिन धीमान ने पांचाल निवास से श्री शिव मंदिर, सेक्टर डी तक नारियल फोड़कर किया।
इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने मंत्री अनिल विज के जनहितकारी प्रयासों की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया। लोगों का कहना था कि मंत्री जी के मार्गदर्शन और सहयोग से वार्ड में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र की सूरत बदल रही है।
कार्यक्रम में कर्नल भारद्वाज, अनुज यादव, देवेंद्र मान, हरदम सिंह, एस.के. शर्मा, राकेश कुमार, अशोक पांडे, अशोक भल्ला सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से क्षेत्र के विकास के लिए विज जी के नेतृत्व पर भरोसा जताया और आगे भी इसी प्रकार जनहित के कार्यों के निरंतर जारी रहने की आशा व्यक्त की।
इस मौके पर ग्रामीण मंडल महामंत्री भारत कोछड़ ने कहा कि मंत्री अनिल विज जी के दिशा-निर्देशों पर जनता की हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जा रहा है और विकास का कार्य लगातार जारी रहेगा।
#ambala #anilvij #haryana #wardno1 #inauguration #street-and-drain-construction