सरकारी पीजी कॉलेज अंबाला में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 250 विद्यार्थियों और शिक्षकों की हुई जांच
जे कुमार, अम्बाला 10 नवम्बर - सरकारी पीजी कॉलेज, अंबाला में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के लगभग 250 विद्यार्थियों और शिक्षकों की जांच की गई। शिविर में हीमोग्लोबिन (एचबी), ब्लड प्रेशर (बीपी), ब्लड शुगर, रिफ्रैक्शन और नेत्र जांच (आई चेकअप) की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
इस जांच शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. नीनू गांधी, डॉ. ईश्वर गोयल, डॉ. पवनित, काउंसलर शालिनी, ऑप्टोमेट्रिस्ट शंकर, डॉ. विजय (आई विभाग) और रीना (एनसीडी विभाग) ने अपनी सेवाएं दीं।
इस अवसर पर पीएमओ डॉ. पूजा पैंटल मुखरूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने बताया कि युवाओं में एनीमिया, ब्लड प्रेशर और आंखों की समस्याओं जैसी बीमारियों का समय पर पता लगाना और रोकथाम करना बहुत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने और वार्षिक स्वास्थ्य जांच करवाने की सलाह दी।
कॉलेज प्राचार्य ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभदायक हैं। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ, स्वास्थ्य विभाग की टीम और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
#ambala #News #govtcollege #healthcamp #pmocivilhospital doctorsteam