लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भारत को जानो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्राप्त किया प्रथम स्थान
जे कुमार, अम्बाला 9 नवम्बर - लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भारत को जानो अंतर विद्यालय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन बी .ड़ी स्कूल में भारत विकास परिषद द्वारा किया गया। जिसमें 17 विद्यालयों ने अपनी प्रतिभागिता दर्ज कराई।
लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के जूनियर वर्ग से कक्षा आठवीं केअभिषेक और मानवी ने भाग लिया जबकि सीनियर वर्ग से 12वीं आर्टस के आदित्य और रुद्र ने अपना प्रदर्शन दिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच विद्यालय के सीनियर वर्ग के प्रतिभागी आदित्य और रुद्र ने अपनी ज्ञान क्षमता और आत्मविश्वास के बल पर प्रथम स्थान प्राप्त किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।
विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थी निरंतर अपनी प्रतिभा और ज्ञान से विद्यालय का नाम ऊंचा कर रहे हैं। यह उपलब्धि उनकी मेहनत त्याग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है । हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी राष्ट्र से जुड़ी ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेकर ज्ञान और देशभक्ति दोनों में अग्रसर है।
#ambala #Lordmahavirschool #news #haryana #first-place #students