13/11/25

अंबाला की 16 वर्षीय जंजीरों में जकड़ी युवती को समाजसेवी संस्थाओं ने किया रेस्क्यू, करवाएगे इलाज

जे कुमर, अम्बाला 13 नवम्बर - अम्बाला शहर के कैथ माजरी इलाके से आज एक 16 वर्षीय युवती को वंदे मातरम सेवा दल और मनुख्ता दी सेवा टीम के संयुक्त प्रयास से रेस्क्यू किया गया। यह युवती कथित तौर पर मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और सुरक्षा कारणों से उसके परिवार ने उसके पैरों में जंजीर डाल रखी थी।

दुर्घटना और मानसिक संतुलन बिगड़ने की कहानी :- जानकारी के अनुसार, युवती जब छोटी थी, तब वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई थी। इस दुर्घटना में उसकी जान तो बच गई, लेकिन उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया। मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होने के कारण, वह अक्सर घर से बाहर भागने लगी और सफर करके दूसरे शहरों तक पहुँच जाती थी।

युवती की सुरक्षा को लेकर चिंतित परिवार अत्यधिक परेशान रहने लगा। बार-बार भागने की प्रवृत्ति को रोकने और उसकी जान बचाने के लिए, परिवार ने विवश होकर उसके पांव में जंजीर बांध दी थी।

संस्थाओं ने बढ़ाया मदद का हाथ :- जब युवती और उसके परिवार की दयनीय स्थिति का पता समाजसेवी संस्थाओं वंदे मातरम सेवा दल और मनुख्ता दी सेवा की टीम को चला, तो उन्होंने तुरंत हस्तक्षेप करने का फैसला किया। मानवीय आधार पर, दोनों टीमों ने मिलकर युवती को उसके घर से रेस्क्यू किया।

रेस्क्यू के बाद, युवती को बेहतर इलाज और देखभाल सुनिश्चित करने के लिए लुधियाना (पंजाब) में मनुख्ता दी सेवा टीम के सुपुर्द कर दिया गया है। संस्था अब यह सुनिश्चित करेगी कि बच्ची का उचित इलाज हो सके और वह एक बेहतर जीवन जी सके। यह घटना समाज के संवेदनशील और जरूरतमंद लोगों के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को दर्शाती है।

Previous

ए वतन ए वतन हमकों तेरी कसम ... ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने देशभक्ति पर गाया गीत

Next

मार्च-2026 हेतु स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के लिए आज से लाईव होंगे आवेदन फार्म