पलवल मे पांच दिवसीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को हुआ समापन
जे कुमार, पलवल 8 नवम्बर - भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी तथा महासचिव महेश जोशी से प्राप्त निर्देशानुसार और जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन व सचिव बिजेंद्र सौरोत के नेतृत्व में जिला पलवल के श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के प्रांगण में यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
इस पांच दिवसीय शिविर के समापन समारोह में शुक्रवार को उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने यूथ रेडक्रॉस समापन समारोह के अवसर पर विभिन्न कॉलेजों से आए तथा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि यूथ रेडक्रॉस स्वयंसेवक हर कठिन समय में समाज में लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। लोगों को समय-समय पर हर प्रकार की कुरीतियों से अवगत करवाते रहते हैं। जिला रेडक्रॉस सोसायटी पलवल के सचिव बिजेंद्र सौरोत ने मुख्य अतिथि, कॉलेज के प्रोफेसर, विद्यार्थियों, जिन्होंने इस शिविर में प्रशिक्षण लिया का धन्यवाद करते हुए प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए रेडक्रॉस के इतिहास, यूथ रेडक्रॉस की गतिविधियों, राज्य एवं जिला स्तर पर मानव हित में संचालित गतिविधियों, प्रतिभागियों के आत्मविश्वास एवं इच्छा शक्ति को जगाने, रेडक्रॉस के चिन्ह प्रयोग एवं दुरुपयोग, राष्ट्रीय एकता, महिला सशक्तिकरण, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजन के सम्मान, नशा मुक्त भारत के सपने को साकार बनाने, संतुलित आहार, व्यक्तिगत साफ-सफाई, समाज की सेवा, बेहतर स्वास्थ्य, पौधारोपण, हरित क्रांति, जल संरक्षण, वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत, हेपेटाइटिस बी. व सी., एच.आई.वी., सडक़ सुरक्षा-जीवन रक्षा, आपदा प्रबंधन, ट्रैफिक नियमों की पालना, बेहतर स्वास्थ्य रखने आदि बारे जागरूक किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक डा. सुरेश कुमार गुप्ता ने रेडक्रॉस को मानवीय संस्था बताते हुए रेडक्रॉस द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा सभी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे सपने जरूर देखे और उनको पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत भी करें। महाविद्यालय के यूथ रेडक्रॉस काउंसलर अंकित सिंह ने पांच दिवसीय यूथ रेडक्रॉस कार्यक्रम के अंतिम दिन की रूपरेखा स्पष्ट की तथा विभिन्न कॉलेजों से आए प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी की जिला प्रशिक्षण अधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि शिविर के दौरान प्रतिभागियों के मध्य निबंध, भाषण, म्यूजिकल प्रतियोगिताएं भी कराई गई और फस्र्ट एड के माध्यम में आपदा से निपटने के गुर सिखाए गए। इसके साथ-साथ पर्यावरण बचाने के लिए सभी उपस्थित कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थियों को शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से जिला रेडक्रॉस सोसायटी पलवल से लेखाकार अंजलि भयाना, नितिन कुमार, भोजपाल, अनीता शर्मा, आरती मौर्य, उषा देवी, हरवंश आदि का अहम योगदान रहा।
#palwal #news #haryana #redcrosstrainingcamp #five-day