लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल अम्बाला में अंग्रेजी विभाग द्वारा आयोजित की गई विभिन्न ज्ञानवर्धक गतिविधियां
जे कुमार, अम्बाला 8 नवम्बर - लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में 'अंग्रेजी विभाग' द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। वैसे तो अंग्रेजी विभाग द्वारा दिनांक 29 अक्टूबर से कई कक्षात्मक गतिविधियों का भी आयोजन करवाया जा रहा था किंतु 6 और 7 नवंबर को इस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के मंच पर करवाया गया। जिसमें कक्षा तीसरी से 12वीं तक के छात्रों ने भाग लिया।
जिसमें कक्षा तीसरी से पांचवी तक के छात्रों को पहले स्तर में रखा गया ,कक्षा 6 में से आठवीं तक के छात्रों को दूसरे स्तर में ,कक्षा नवमी दशमी के छात्रों को तीसरे स्तर में और कक्षा 11वीं 12वीं के छात्रों को चौथे स्तर में रखा गया। इस क्विज का उद्देश्य छात्रों में व्याकरण नियमों, वाक्य संरचना, काल ,लेखन कौशल और शब्दावली की समझ का परीक्षण करना था। प्रतियोगिता में तीन चरण रखे गए; जिनमें बहुविकल्पीय प्रश्न, सत्य -असत्य, पर्यायवाची और विपरीतार्थक शब्दों के प्रश्न भी शामिल किए गए।
क्विज चुनौती पूर्ण और आनंददायक रही। जिसमें छात्रों ने टीमवर्क की भावना को भी सीखा और साथ ही साथ प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से अपने ज्ञान को लागू करने का अवसर भी पाया। छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह क्विज सभी छात्रों की मेहनत और लगन का प्रमाण है और वे आशा करती हैं कि विद्यालय के छात्र इसे अपने ज्ञानात्मक विकास और जीवन के विकास में क्रियात्मक रूप से भी प्रयोग करते रहेंगे। साथ ही साथ यह भी कहा कि विद्यालय छात्रों के समुचित विकास के लिए सदैव से प्रयासरत रहा है और आगे भी उनके विकास के लिए इस तरह की गतिविधियां विद्यालय में आयोजित की जाती रहेंगी।
#ambala #News #lordmahavirjainschool #englishdepartment #haryana