Skip to Videos
  • image003WRR4.jpg
    21/02/26

    आत्मनिर्भर भारत की बड़ी उड़ान: जेपी नड्डा ने कसौली (CRI) में लॉन्च की स्वदेशी टिटनेस और वयस्क डिप्थीरिया (Td) वैक्सीन

    आरएस अनेजा, 21 फरवरी नई दिल्ली - केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने आज हिमाचल प्रदेश के कसौली स्थित केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (सीआरआई) में स्वदेशी रूप से निर्मित टेटनस और वयस्क डिप्थीरिया (टीडी) वैक्सीन का शुभारंभ किया।

    सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कसौली स्थित केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (सीआरआई) के वैज्ञानिकों, तकनीकी विशेषज्ञों और कर्मचारियों को बधाई दी और टिटनेस और वयस्क डिप्थीरिया (टीडी) वैक्सीन के स्वदेशी शुभारंभ को एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर बताया। उन्होंने कहा कि यह शुभारंभ राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा की रक्षा और भारत के सार्वजनिक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने स्वास्थ्य और औषधि क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किए हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी रूप से निर्मित टीडी वैक्सीन का शुभारंभ स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना की दिशा में एक ठोस कदम है।

    टीडी वैक्सीन के औपचारिक शुभारंभ के साथ, अब इसे सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (यूआईपी) के तहत आपूर्ति के लिए पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय अनुसंधान संस्थान अप्रैल 2026 तक यूआईपी को 55 लाख खुराकें उपलब्ध कराएगा, और भारत सरकार के सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम को और मजबूत करने के लिए आगामी वर्षों में उत्पादन में धीरे-धीरे वृद्धि होने की उम्मीद है।

    भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा पर प्रकाश डालते हुए मंत्री जी ने कहा कि भारत को व्यापक रूप से "विश्व की औषधालय" के रूप में मान्यता प्राप्त है और यह विश्व स्तर पर अग्रणी टीका निर्माताओं में से एक है। उन्होंने आगे कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के नियामक प्रणालियों के वैश्विक मानकीकरण में भारत ने परिपक्वता स्तर 3 प्राप्त कर लिया है, जो इसके टीका नियामक ढांचे की मजबूती को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सीआरआई जैसे संस्थानों ने इन मानकों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने याद दिलाया कि ऐतिहासिक रूप से, टीके और दवाओं के विकास में लंबा समय लगता था—टेटनस के टीके को विकसित होने में विश्व स्तर पर दशकों लग गए, तपेदिक की दवाइयों को विकसित होने में लगभग 30 साल लगे और जापानी एन्सेफलाइटिस के टीके के लिए लगभग एक सदी का वैज्ञानिक प्रयास करना पड़ा।

    इसके विपरीत, कोविड-19 महामारी के दौरान, भारत ने नौ महीनों के भीतर दो स्वदेशी टीके विकसित किए और बूस्टर खुराक सहित 220 करोड़ से अधिक खुराकें दीं। उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 टीकाकरण प्रमाण पत्र डिजिटल रूप से वितरित किए गए, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं में भारत के डिजिटल परिवर्तन को दर्शाता है।

    #AatmanirbharBharat #JPnadda #TetanusVaccine #DiphtheriaVaccine #IndigenousVaccine #Kasauli #CRI #HealthcareInnovation #Vaccination #IndianHealthcare #MadeInIndia #PublicHealth #VaccineLaunch #BuildingIndia #ProudlyIndian #HealthForAll #MedicalBreakthrough #TetanusAndDiphtheria #VaccineAwareness

  • Screenshot 2026-02-21 165433.jpg
    21/02/26 |

    सोनीपत: राई फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, खराब खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस; कंडक्टर की मौत, 6 घायल

    हरियाणा/सोनीपत, 21 फरवरी (अन्‍नू): हरियाणा के सोनीपत जिले में नेशनल हाईवे-44 पर एक ह्रदयविदारक सड़क दुर्घटना सामने आई है। अमृतसर से दिल्ली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार वॉल्वो बस राई फ्लाईओवर के समीप सड़क किनारे खराब खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में बस के परिचालक (कंडक्टर) की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक समेत छह अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।



    मृतक की शिनाख्त अमृतसर निवासी अमन के रूप में हुई है। वहीं, बस चला रहे निकेश, जो स्वयं भी अमृतसर के रहने वाले हैं, इस हादसे में बुरी तरह जख्मी हुए हैं। घायलों में दिल्ली जा रहा एक ही परिवार भी शामिल है, जो अमृतसर में एक विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। घायलों की पहचान दीपक मल्होत्रा, दिवाकर मल्होत्रा और सुषमा मल्होत्रा के तौर पर की गई है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को एम्बुलेंस के जरिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।


    चिकित्सकों के अनुसार, कुछ घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए बड़े चिकित्सा केंद्र (हायर सेंटर) रेफर किया जा सकता है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटाकर यातायात सुचारू कराया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सड़क किनारे खड़े ट्रक के कारण बस अनियंत्रित होकर उससे भिड़ गई। पुलिस अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी कर रही है।


    #SonipatNews #RoadAccident #NationalHighway44 #HaryanaNews #AccidentAlert #AmritsarToDelhi #BreakingNews

  • WhatsApp Image 2026-02-21 at 4.44.39 PM.jpeg
    21/02/26 |

    रेवाड़ी: कब्जे की कार्रवाई रोकने के लिए दादा ने डेढ़ साल की पोती को JCB के आगे फेंका, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल

    हरियाणा/रेवाड़ी, 21 फरवरी (अन्‍नू): हरियाणा के रेवाड़ी जिले के ढाणी ठेठरबाढ़ गांव से एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है, जहां पंचायती जमीन से कब्जा हटवाने पहुंची प्रशासनिक टीम को रोकने के लिए एक बुजुर्ग ने अपनी ही मासूम पोती की जान जोखिम में डाल दी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह एक व्यक्ति अपनी बहू की गोद से डेढ़ साल की बच्ची को छीनकर चलती हुई जेसीबी मशीन के पंजे के नीचे फेंक देता है। गनीमत यह रही कि ड्राइवर ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते मशीन रोक दी, जिससे बच्ची की जान बाल-बाल बच गई। उस वक्त मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल भी तैनात था, जिनके सामने यह आत्मघाती कदम उठाया गया।


    इस पूरे विवाद की जड़ गांव के होली चौक पर स्थित करीब 40 साल पुराना जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पूर्व सरपंच के परिवार और पंचायत के बीच इस जमीन को लेकर लंबे समय से कानूनी लड़ाई चल रही थी, जिसमें हाल ही में अदालत ने पंचायत के पक्ष में फैसला सुनाया था। प्रशासन की देखरेख में जब 17 फरवरी को वहां माता मंदिर के निर्माण के लिए जेसीबी से खुदाई का कार्य किया जा रहा था, तभी आरोपी उदय सिंह ने इस कार्रवाई का विरोध करने के लिए अपनी पोती को ढाल बनाया। सरपंच प्रतिनिधि के अनुसार, उक्त परिवार अक्सर इस तरह के हंगामे कर सरकारी काम में बाधा डालने की कोशिश करता है।


    वायरल वीडियो के दृश्यों में साफ दिख रहा है कि बच्ची की मां उसे गोद में लेकर सड़क किनारे खड़ी थी, तभी उदय सिंह तेजी से आया और जबरन बच्ची को छीनकर मशीन के सामने पटक दिया। इस दौरान वह खुद भी लड़खड़ा कर गिर पड़ा, लेकिन मासूम को वहीं छोड़कर वापस चला गया। आसपास खड़े लोग 'पागल है क्या' चिल्लाते हुए बच्ची को बचाने दौड़े और उसकी मां ने तुरंत उसे उठाकर अपने सीने से लगा लिया। स्थानीय पुलिस ने सरपंच प्रतिनिधि की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। डहीना चौकी प्रभारी के अनुसार, बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    #RewariNews #HaryanaCrime #ShockingIncident #JCBVideo #ChildSafety #RewariPolice #BreakingNews

  • Screenshot 2026-02-21 163807.jpg
    21/02/26 |

    गुरुग्राम: बारात में साइड देने को लेकर विवाद, दबंगों ने बारातियों पर बरसाईं लाठियां

    हरियाणा/गुरुग्राम, 21 फरवरी (अन्‍नू ): हरियाणा के गुरुग्राम स्थित पालम विहार (सेक्टर-22 बी) में खुशी का माहौल उस वक्त अफरा-तफरी में बदल गया, जब पुरानी रंजिश या मामूली बात पर कुछ हमलावरों ने एक बारात पर धावा बोल दिया। जानकारी के मुताबिक, झाड़सा गांव से वाल्मीकि समाज की यह बारात मोलाहेड़ा के सरकारी स्कूल से कम्युनिटी सेंटर की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान रास्ते में गाड़ी सवार कुछ युवकों के साथ नाचते-गाते बारातियों का साइड देने को लेकर तीखा विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपी पहले बारातियों को धमकी देकर वहां से निकले और फिर भारी संख्या में साथियों के साथ वापस लौटे।



    दूल्हे के परिजनों के अनुसार, जैसे ही बारात कम्युनिटी सेंटर के पास पहुंची, वहां करीब एक दर्जन से अधिक युवक लाठी-डंडों के साथ पहले से ही घात लगाकर बैठे थे। हमलावरों ने वहां पहुंचते ही तोड़फोड़ शुरू कर दी और बारातियों को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस हिंसक झड़प में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बीच-बचाव करने आई प्रीति नामक महिला को भी चोटें आई हैं।


    पुलिस प्रशासन ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। जांच अधिकारी राकेश कुमार ने पुष्टि की कि प्राथमिक विवाद केवल वाहन को रास्ता देने को लेकर शुरू हुआ था, जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया। पुलिस अब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की गाड़ी और उनकी पहचान सुनिश्चित की जा सके। अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।



    #GurugramNews #CrimeNews #HaryanaPolice #PalamVihar #Incident #ViralNews

  • Screenshot 2026-02-21 161925.jpg
    21/02/26 |

    नागरिकों को बिजली, पानी व सड़क जैसी मूलभूत सुविधायें उपलब्ध करवाने हेतु सरकार कृतसंकल्प : मंत्री कृष्ण लाल पंवार

    चंडीगढ़, 21 फरवरी (अभी) :  हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि सरकार नागरिकों को बिजली, पानी व सड़क आदि मूलभूत सुविधायें  उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे नागरिकों की हर समस्या का शीघ्र उचित समाधान करें ताकि उनका सरकार में विश्वास प्रबल हो।

     

    विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार शनिवार को रोहतक में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक के एजेंडे में 16 शिकायतें शामिल की गई थी, जिनमें से 14 शिकायतों का मौके पर निपटारा किया गया तथा दो शिकायतों में कमेटी गठित कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गए।

     

    #KrishanLalPanwar #RohtakNews #PublicGrievance #HaryanaGovernment #DevelopmentAndPanchayat #BasicAmenities #GoodGovernance #OnTheSpotRedressal #RohtakAdministration #ActionMode #PublicService #HaryanaPolitics #InfrastructureDevelopment

  • CM-2-21-2-26.jpg

    पंजाब में नशे और अपराध पर सख्त प्रहार करेगी भाजपा – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    चंडीगढ़, 21 फरवरी (अभी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि युवाओं की नई सोच और सकारात्मक ऊर्जा से प्रदेश और देश को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने पंजाब की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में वहां नशे की समस्या गंभीर रूप से बढ़ी है, जिसका दुष्प्रभाव युवा पीढ़ी पर पड़ा है। युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखना समय की मांग है और भारतीय जनता पार्टी उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    मुख्यमंत्री शनिवार को चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि नशे के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने के लिए हरियाणा में साइक्लोथॉन और मैराथन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में युवा भाग ले रहे हैं। अवैध नशा कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है और उनकी संपत्तियां भी अटैच की जा रही हैं। विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में विशेष जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

    बढ़ते अपराधों पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ कर शांति, सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता होगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है और जनता अपेक्षित परिणाम नहीं देख पा रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है और वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा सुदृढ़ हुई है। बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में सड़क, राष्ट्रीय राजमार्ग और कनेक्टिविटी के विस्तार से विकास को नई गति मिली है।

    रोजगार के विषय में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और स्टैंड अप इंडिया जैसी पहलों से युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। हरियाणा सरकार ने भी पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से बिना खर्ची और बिना पर्ची के सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। पिछले एक वर्ष में लगभग 37,000 युवाओं को सरकारी रोजगार दिया गया है। हाल ही में 12,500 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं, जिन्हें पूर्ण पारदर्शिता के साथ भरा जा रहा है, ताकि सभी वर्गों के युवाओं को समान अवसर मिल सकें।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों के क्षेत्र में हरियाणा के खिलाड़ियों ने ओलंपिक, पैरालंपिक और एशियन गेम्स सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा करोड़ों रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जा रही है।

    उन्होंने बताया कि विदेश सहयोग विभाग की स्थापना कर युवाओं को सुरक्षित और पारदर्शी माध्यम से विदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा वैध प्रक्रिया सुनिश्चित की गई है।

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को सशक्त बनाकर प्रदेश और देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।

    #NayabSinghSaini #YouthEmpowerment #DrugFreeHaryana #HaryanaJobs #AntiDrugCampaign #GoodGovernance #SportsCapitalHaryana #ViksitBharat #ModiGuarantee #EmploymentOpportunities #HaryanaDevelopment #StartUpIndia #FitIndia #ChandigarhNews #SkillIndia #TransparencyInJobs #YouthPower

  • download - 2026-02-21T154512.719.jpg
    21/02/26 |

    यमुनानगर में यूरिया तस्करी पर प्रहार: 550 बोरियों से लदा ट्रक जब्त; कैथल से लाई जा रही खाद की खेप बरामद, FIR दर्ज

    चंडीगढ़, 21 फरवरी (अभी) :  जिले में किसानों के हक की खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने पांसरा के पास घेराबंदी कर कृषि-ग्रेड यूरिया की 550 बोरियों से लदे एक ट्रक को रंगे हाथों पकड़ा। बरामद किया गया यूरिया कृभको कंपनी का है, जिसे नियमों को ताक पर रखकर कैथल जिले से यमुनानगर लाया जा रहा था। इस कार्रवाई ने खाद माफियाओं के बीच हड़कंप मचा दिया है, जो खेती के काम आने वाले यूरिया को अवैध रूप से परिवहन कर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।

    उप निदेशक कृषि आदित्य प्रताप डबास के नेतृत्व में हुई इस जांच में प्रारंभिक तौर पर यह पाया गया कि यूरिया का यह स्टॉक अवैध तरीके से लाया जा रहा था। ट्रक चालक और परिवहन से जुड़े लोग मौके पर खाद के वैध दस्तावेज और परमिट पेश नहीं कर सके। कृषि विभाग की सक्रियता के कारण खाद की यह बड़ी खेप समय रहते पकड़ ली गई, जिससे किसानों को होने वाली खाद की संभावित किल्लत और ऊंचे दामों पर बिक्री की योजना विफल हो गई। विभाग अब इस बात की गहराई से पड़ताल कर रहा है कि इस तस्करी के पीछे कौन से बड़े गिरोह का हाथ है।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए कृषि विभाग ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद थाना सदर में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने ट्रक और यूरिया की सभी 550 बोरियों को अपने कब्जे में ले लिया है। आदित्य प्रताप डबास ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिले में खाद की कालाबाजारी और अवैध भंडारण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग ने किसानों से भी अपील की है कि वे खाद की निर्धारित कीमतों पर ही खरीदारी करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें ताकि उर्वरक आपूर्ति की पारदर्शिता बनी रहे।

    #YamunanagarNews #AgricultureDepartment #UreaSmuggling #FertilizerBlackMarketing #FarmersInterests #HaryanaPolice #BreakingNewsHaryana #Kribhco #AdityaPratapDabas #CrimeUpdate #YamunanagarPolice #AntiCorruption #HaryanaAgriculture

  • download - 2026-02-21T144147.852.jpg

    NHAI का बड़ा निर्णय: 1 अप्रैल 2026 से नेशनल हाईवे पर नकद टोल भुगतान पूरी तरह प्रतिबंधित, डिजिटल ट्रांजेक्शन अनिवार्य

    नई दिल्ली, 21 फरवरी (अभी) : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने देश के परिवहन ढांचे को आधुनिक बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम उठाने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार आगामी 1 अप्रैल 2026 से देशभर के सभी नेशनल हाईवे टोल प्लाजा पर नकद भुगतान की व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त करने की तैयारी कर रही है। इस नई नीति के लागू होने के बाद टोल टैक्स का भुगतान केवल डिजिटल माध्यमों से ही किया जा सकेगा। सरकार का लक्ष्य टोल सिस्टम को शत-प्रतिशत डिजिटल और 'कैशलेस' बनाकर यात्रा को अधिक सुगम और निर्बाध बनाना है।

    टोल प्लाजा पर नकद भुगतान के कारण गाड़ियों की लंबी कतारें लग जाती हैं और खुले पैसों को लेकर यात्रियों व कर्मचारियों के बीच अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती है। एनएचएआई के आंकड़ों के अनुसार, कैश ट्रांजेक्शन में लगने वाला समय डिजिटल भुगतान के मुकाबले काफी अधिक होता है। डिजिटल भुगतान अनिवार्य होने से टोल बूथों पर वाहनों का ठहराव कम होगा, जिससे न केवल यात्रियों का कीमती समय बचेगा, बल्कि ईंधन की खपत में भी कमी आएगी।

    नई व्यवस्था के तहत टोल प्लाजा पर भुगतान के लिए FASTag को प्राथमिक विकल्प के रूप में बनाए रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त, यात्रियों की सुविधा के लिए UPI और अन्य डिजिटल पेमेंट वॉलेट के विकल्प भी उपलब्ध रहेंगे। यात्रियों को अब यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके वाहन पर लगा फास्टैग सक्रिय है और उसमें पर्याप्त बैलेंस उपलब्ध है। इस बदलाव से टोल संकलन में पारदर्शिता आएगी और राजस्व की लीकेज को भी रोका जा सकेगा। यह पहल प्रधानमंत्री के 'डिजिटल इंडिया' विजन को सड़कों पर उतारने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगी।

    #NationalHighway #NHAI #DigitalIndia #TollPlaza #FASTag #UPI #TravelUpdate #InfrastructureIndia #CashlessEconomy #RoadSafety #TrafficManagement #NewRules2026 #HighwaysOfIndia

  • IMG-20260221-WA0022.jpg
  • IMG-20260221-WA0018.jpg
    21/02/26 |

    अंबाला की युवती से 5.86 लाख की ठगी, इंस्टाग्राम पर 'अमेरिकी गोल्ड व्यापारी' से दोस्ती पड़ी भारी

    अंबाला, 21 फरवरी (अन्नू): साइबर अपराधियों ने अब सोशल मीडिया को ठगी का नया हथियार बना लिया है। ताजा मामला अंबाला के नारायणगढ़ का है, जहाँ पंजलासा गांव की रहने वाली 32 वर्षीय सीमा को एक फर्जी 'गोल्ड मर्चेंट' से दोस्ती करना काफी महंगा पड़ा। ठगों ने युवती को अपने जाल में फंसाकर करीब 5.86 लाख रुपये ऐंठ लिए।

    इंस्टाग्राम से शुरू हुआ धोखाधड़ी का खेल

    ठगी की कहानी जनवरी 2026 में शुरू हुई, जब सीमा को इंस्टाग्राम पर '_KARAN._064' नामक यूजर की फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली। खुद को अमेरिका का बड़ा स्वर्ण व्यापारी बताकर आरोपी ने युवती का भरोसा जीता। जब दोस्ती गहरी हुई, तो उसने सीमा को झांसा दिया कि वह उसे एक कीमती 'गोल्ड पार्सल' भेज रहा है।

    किस्तों में वसूले लाखों रुपये

    धोखाधड़ी का सिलसिला 9 जनवरी को तब शुरू हुआ जब सीमा के पास एक कथित डिलीवरी बॉय का फोन आया। उसने पार्सल क्लियर करवाने और प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन जैसे विभिन्न शुल्कों के नाम पर पैसों की मांग की। जब सीमा ने इस बारे में अपने 'अमेरिकी दोस्त' से बात की, तो उसने भी पार्सल को अत्यंत कीमती बताते हुए जल्द भुगतान करने का दबाव बनाया।

    66 ट्रांजेक्शन और लाखों का चूना

    ठगों के दबाव में आकर पीड़िता ने 9 जनवरी से 16 फरवरी के बीच एक या दो बार नहीं, बल्कि कुल 66 बार गूगल पे के माध्यम से अलग-अलग क्यूआर कोड पर पैसे भेजे। कुल मिलाकर युवती ने 5.86 लाख रुपये लुटा दिए। जब काफी समय बीतने के बाद भी कोई पार्सल नहीं मिला, तब सीमा को ठगी का अहसास हुआ और उसने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    सीमा की शिकायत पर 21 फरवरी को थाना साइबर क्राइम अंबाला में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब युवती द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक स्टेटमेंट, ट्रांजैक्शन डिटेल्स और व्हाट्सएप चैट के आधार पर जालसाजों की तलाश कर रही है।

    #AmbalaNews #CyberCrime #OnlineFraud #CyberSafety #InstagramScam #HaryanaPolice #CyberAwareness #GoldSmugglingScam #FraudAlert

  • images (17).jpg
    21/02/26 |

    पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल: 8 IAS और 88 PCS अधिकारियों के किए तबादले; कई जिलों के ADC और SDM बदले

    पंजाब, 21 फरवरी (अभी) : पंजाब की भगवंत मान सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा द्वारा जारी आधिकारिक आदेशों के अनुसार, राज्य में 8 आईएएस और 88 पीसीएसअधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। इस फेरबदल में अतिरिक्त उपायुक्तों , उप-मंडल मजिस्ट्रेटों (SDM) और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों के पोर्टफोलियो में व्यापक बदलाव किए गए हैं।

    प्रमुख आईएएस नियुक्तियां: तबादला सूची के अनुसार, आईएएस अधिकारी राजदीप सिंह बराड़ को बठिंडा का अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास) नियुक्त किया गया है। वहीं, रुबिंदरजीत सिंह बराड़, जो वर्तमान में पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन में एडिशनल सीईओ हैं, को स्थानीय सरकार विभाग के अतिरिक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा, दिव्या पी को जालंधर का एडीसी (ग्रामीण विकास), विवेक कुमार मोदी को बरनाला का एडीसी (सामान्य), और कृष्णा पाल राजपूत को फिरोजपुर का एडीसी (ग्रामीण विकास) तैनात किया गया है। डेवी गोयल को श्री मुक्तसर साहिब का एडीसी और कृतिका गोयल को महल कलां का एसडीएम बनाया गया है।

    पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण: पीसीएस संवर्ग में भी महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। गुरप्रीत सिंह थिंद को तरनतारन का एडीसी (सामान्य), रूपिंदर पाल सिंह को अमृतसर का एडीसी (शहरी विकास), और अमित बंबी को लुधियाना का एडीसी (शहरी विकास) नियुक्त किया गया है। अमरबीर कौर भुल्लर को पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) का सचिव बनाया गया है। सरकार ने इन सभी अधिकारियों को अपनी नई तैनातियों पर तुरंत कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि विकास कार्यों में तेजी लाने और जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए यह 'थोक तबादले' किए गए हैं।

    #PunjabTransfers #IAS #PCS #BhagwantMann #PunjabGovernment #AdministrativeReshuffle #BreakingNewsPunjab #ChandigarhNews #CivilServices #Governance #PublicService #PunjabBureaucracy #TransferList2026

  • 235147_HomePage_5ccc9662-61c1-438c-a7dc-f8ef591e7835.jpg

    सनातन संस्कृति दुनिया की सबसे प्राचीन संस्कृति, दुनिया में ऐसी कोई ताकत नहीं जो इसे मिटा सके- राज्यपाल राजस्थान

    एन.एस.बाछल, 21 फरवरी, जयपुर।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सनातन मंगल महोत्सव को एतिहासिक आयोजन बताते हुए कहा कि सनातन संस्कृति दुनिया की सबसे प्राचीन और समावेशी सोच रखने वाली है।  इस तरह के आयोजन सनातन संस्कृति को मजबूत बनाने वाले है। उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई ताकत नहीं है जो सनातन संस्कृति के प्रति हमारी श्रद्धा और भक्ति को मिटा सके। इसी श्रद्धा के कारण ये संस्कृति सुरक्षित है । महाभारत और रामायण जैसे ग्रन्थ इसी सनातन संस्कृति के प्रतीक हैं।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर भीलवाड़ा के तत्वावधान में आठ दिवसीय सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह में शिरकत की। उन्होंने वहाँ श्रीमद भागवत महापुराण कथा श्रवण कर श्रद्धालुओं को संबोधित किया।

    राज्यपाल ने कहा कि आठवीं सदी से ही सनातन संस्कृति को नष्ट करने के कई प्रयास होते रहे लेकिन आक्रमणकारी कभी सफल नहीं हो पाए।  हमारे साधु संतों के सनातन संस्कृति ओर धर्म को बचाने का कार्य करने से ये सदा सुरक्षित रही।  राज्यपाल ने व्यास पीठ पर विराजित श्रीधाम वृन्दावन के कथा व्यास डॉ. श्यामसुन्दर पाराशर का अभिनंदन करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

    राज्यपाल ने सनातन मंगल महोत्सव के तहत हो रहे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का अवलोकन किया। उन्होंने विश्व शांति, सर्व संकट निवारण एवं विश्व कल्याण की भावना से प्रतिदिन हो रहे वैदिक अग्नि अनुष्ठान पंचकुण्डीय विष्णु महायज्ञ, अष्टोतर शत (108) भागवत मूल पाठ एवं शतचण्डी, अनवरत अखण्ड श्रीमद् भगवतगीता पाठ, रामचरितमानस पाठ, श्रीचंद सिद्धांत सागर पाठ, अखण्ड रामनाम संकीर्तन स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने इस भव्य आयोजन की सफलता के लिए मंगल कामना की।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download - 2026-02-21T122126.179.jpg
  • 235167_HomePage_42bde6e4-c011-4d2e-a55e-fa9b5e4b518d.jpeg

    सावधान निवेशक SEBI Check के बिना न करें कोई भी भुगतान: राजस्थान पुलिस की विशेष एडवाइजरी

    एन.एस.बाछल, 21 फरवरी, जयपुर।

    ऑनलाइन निवेश और ट्रेडिंग के नाम पर बढ़ रही साइबर धोखाधड़ी को देखते हुए महानिदेशक पुलिस राजस्थान के मार्गदर्शन में साइबर शाखा द्वारा एक नई सुरक्षा गाइडलाइन जारी की गई है। किसी भी प्रकार का निवेश/ट्रेडिंग भुगतान करने से पूर्व संबंधित यूपीआई आईडी  / क्यूआर कोड / बैंक खाता संख्या का “SEBI Check” के माध्यम से सत्यापन अवश्य करें।

       उपमहानिरीक्षक पुलिस विकास शर्मा ने बताया कि साइबर अपराधी अक्सर फर्जी निवेश स्कीमों के जरिए लोगों को लुभाते हैं। सेबी द्वारा निवेशकों की सुरक्षा के लिए एक सत्यापन सुविधा उपलब्ध है, जिसके माध्यम से यह जांचा जा सकता है कि भुगतान हेतु दिया गया यूपीआई आईडी/बैंक खाता सेबी-पंजीकृत मध्यस्थ से संबंधित है या नहीं।

    कैसे करें SEBI Check (स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया)

    ◆ सबसे पहले SEBI Saathi App डाउनलोड करें या SEBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    ◆ होमपेज पर दिए गए "SEBI Check" विकल्प पर क्लिक करें।

    ◆ संबंधित व्यक्ति या संस्था का QR Code अपलोड करें अथवा उनकी यूपीआई आईडी / बैंक खाता संख्या दर्ज करें।

    परिणाम को कैसे समझें

    ◆ UPI ID is valid: इसका अर्थ है कि यह UPI ID SEBI-पंजीकृत मध्यस्थ (Intermediary) से संबंधित है और लेनदेन के लिए सुरक्षित है।

    ◆ UPI ID is invalid: इसका अर्थ है कि संबंधित ID SEBI के पास पंजीकृत नहीं है। ऐसी स्थिति में भूलकर भी भुगतान न करें।

    निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

    ◆ केवल SEBI-पंजीकृत ब्रोकर या निवेश सलाहकार के माध्यम से ही निवेश करें।

    ◆ सोशल मीडिया, मैसेजिंग ऐप पर मिलने वाले-रात पैसा डबल वाले प्रस्तावों से सावधान रहें।

    ◆ किसी भी व्यक्तिगत खाते में निवेश की राशि जमा न करें।

    साइबर ठगी होने पर यहाँ करें शिकायत—

    यदि आप या आपके परिचित किसी साइबर धोखाधड़ी का शिकार होते हैं, तो बिना देर किए हेल्पलाइन नंबर 1930, साइबर हेल्प डेस्क नम्बर 9256001930 / 9257510100, ऑनलाइन पोर्टल https://cybercrime.gov.in या अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download (2).jpg

    मेरठ की नई रफ़्तार: प्रधानमंत्री 22 फरवरी को करेंगे नमो भारत और मेरठ मेट्रो का ऐतिहासिक आगाज़

    आरएस अनेजा, 21 फरवरी नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के मेरठ का दौरा करेंगे। दोपहर में करीब 12:30 बजे, प्रधानमंत्री शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यहां से वे मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो का सफर करेंगे। दोपहर लगभग 1 बजे, प्रधानमंत्री मेरठ में लगभग 12,930 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वे इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे।

    प्रधानमंत्री 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वे भारत की पहली नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांसिट सिस्टम (आरआरटीएस) के शेष खंडों का भी उद्घाटन करेंगे। इनमें दिल्ली में सराय काले खान और न्यू अशोक नगर के बीच का 5 किलोमीटर का खंड और उत्तर प्रदेश में मेरठ साउथ और मोदीपुरम के बीच का 21 किलोमीटर का खंड शामिल है।

    180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ, नमो भारत भारत की पहली क्षेत्रीय तीव्र पारगमन प्रणाली है। नमो भारत से साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे प्रमुख शहरी केंद्र दिल्ली से अधिक तेजी से जुड़ पाएगें।

    कॉरिडोर का शुरुआती स्टेशन सराय काले खान, इस उद्घाटन के साथ शुरू होने वाले चार नमो भारत स्टेशनों में से एक है। यह रणनीतिक रूप से एक प्रमुख मल्टी-मॉडल हब के रूप में स्थित है, जो हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन, वीर हकीकत राय आईएसबीटी और रिंग रोड को सरलता से जोड़ता है। शुरू होने वाले अन्य तीन नमो भारत स्टेशन शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम मेरठ में हैं।

    प्रधानमंत्री मेरठ दक्षिण और मोदीपुरम के बीच मेरठ मेट्रो सेवा का भी उद्घाटन करेंगे, जो नमो भारत के ही बुनियादी ढांचे पर संचालित होगी। यह देश में अपनी तरह की पहली पहल है। मेरठ मेट्रो भारत की सबसे तेज मेट्रो प्रणाली होगी, जिसकी अधिकतम परिचालन गति लगभग 120 किमी प्रति घंटा होगी। मेट्रो सभी निर्धारित पड़ावों सहित पूरी दूरी को मात्र 30 मिनट में तय करेगी।

    एक ही बुनियादी ढांचे पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो का यह निर्बाध एकीकरण, तेज़ रफ्तार वाली अंतर-शहरी यात्रा और शहर के भीतर सुगम आवागमन के लिए मददगार साबित होगा, जो भारत में एकीकृत शहरी और क्षेत्रीय परिवहन के लिए एक मिसाल कायम करेगा। इससे सड़क यातायात में भीड़ कम होगी और नतीजतन वाहनों से होने वाले कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में खासी कमी आएगी।

    ये परियोजनाएं शहरी गतिशीलता को बदलने और नागरिकों के जीवन को सरल बनाने वाली निर्बाध, कुशल, आधुनिक और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन प्रणालियों को सुनिश्चित करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को और गति प्रदान करेंगी।

  • download (1).jpg
    21/02/26

    प्रधानमंत्री आज HCL-फॉक्सकॉन संयुक्त उद्यम परियोजना के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे

    आरएस अनेजा, 21 फरवरी नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम करीब 5 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (वायईआईडीए) में HCL-फॉक्सकॉन संयुक्त उद्यम परियोजना—इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड के शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री सभा को भी संबोधित करेंगे।

    HCL-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर फैसिलिटी की स्थापना भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता की यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह परियोजना प्रधानमंत्री के उस विजन को प्रतिबिंबित करती है, जिसमें भारत को हाई-एंड इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर विनिर्माण के लिए एक विश्वसनीय ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।

    यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (वायईआईडीए) में स्थापित होने वाली यह आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (ओएसएटी) सुविधा, इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मॉडिफाइड स्कीम फॉर सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग (एटीएमपी) योजना के तहत स्थापित की जा रही है। ₹3,700 करोड़ से अधिक के कुल निवेश वाली यह परियोजना घरेलू विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करने, आयात पर निर्भरता कम करने और मजबूत ग्लोबल सप्लाई चेन बनाने के सरकार के प्रयासों के अनुरूप है। यह सुविधा मोबाइल फोन, टैबलेट, लैपटॉप, ऑटोमोटिव, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य उपकरणों जैसे प्रमुख क्षेत्रों को सहयोग प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    इस पहल के माध्यम से भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को एक बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे इनोवेशन, स्किल डेवलपमेंट और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर को बढ़ावा मिलेगा। इस सुविधा से इंजीनियरों, टेक्नीशियन और प्रोफेशनल्स  के लिए हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है, साथ ही यह सहायक उद्योगों में विकास को भी गति प्रदान करेगी।

    HCL-फॉक्सकॉन संयुक्त उद्यम ग्लोबल सेमीकंडक्टर लैंडस्केप में भारत के बढ़ते कद को रेखांकित करता है और एक मजबूत व आत्मनिर्भर इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण इकोसिस्टम को बनाने की दिशा में एक बड़े कदम का प्रतिनिधित्व करता है।

  • 235169_HomePage_98ee2d37-4a56-47b1-8893-92128aeddb2e.jpg

    सूर्य किरण और सारंग ने हैरतअंगेज करतबों से जयपुरवासियों को किया रोमांचित

    एन.एस.बाछल, 21 फरवरी, जयपुर।

    जयपुर में जल महल पर भारतीय वायु सेना के शौर्य, साहस और शौर्य का अद्भुत प्रदर्शन हुआ। भारतीय वायु सेना की प्रतिष्ठित ब्रांड एंबेसडर सूर्य किरण एरोबैटिक टीम और सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने अपने हैरतअंगेज करतबों से हजारों दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

    कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सेना के वरिष्ठ अधिकारी, एनसीसी कैडेट्स, स्कूली विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

    जल महल की पाल से खुले आसमान में सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने अपने पांच रंग-बिरंगे हेलिकॉप्टरों के साथ सटीकता और सामूहिक समन्वय का अद्भुत प्रदर्शन किया। आसमान में सधे हुए अंदाज़ में उड़ते हेलिकॉप्टरों ने जटिल संरचनाएँ बनाईं और हैरतअंगेज एरियल मूवमेंट्स प्रस्तुत कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। हेलिकॉप्टरों की सटीक दूरी, संतुलन और तालमेल भारतीय वायु सेना के अनुशासन एवं उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का जीवंत उदाहरण रहा, जिसकी दर्शकों ने जमकर सराहना की।

    इसके पश्चात जब लाल-सफेद रंग के आकर्षक Hawk Mk-132 जेट विमानों ने उड़ान भरी तो वातावरण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सूर्य किरण एरोबैटिक टीम ने लूप, बैरल रोल, उलटी उड़ान, फॉर्मेशन फ्लाइंग तथा लोकप्रिय ‘डीएनए’ संरचना जैसे जटिल और रोमांचक करतबों का प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। आकाश में लहराते तिरंगे रंगों ने दर्शकों के मन में गर्व और देशभक्ति का भाव भर दिया।

    सूर्य किरण एरोबैटिक टीम के तीन प्रतिभाशाली पायलट विंग कमांडर राजेश काजला, विंग कमांडर अंकित वशिष्ठ और स्क्वाड्रन लीडर संजेश सिंह जयपुर के ही निवासी हैं। अपने गृह नगर में साहस, हुनर और कौशल का प्रदर्शन करना उनके लिए विशेष गौरव का क्षण रहा। दर्शकों ने जांबाज पायलटों के सम्मान में खड़े होकर तालियों से उनका अभिनंदन किया।

    यह आयोजन विशेष रूप से युवाओं और एनसीसी कैडेट्स के लिए प्रेरणास्रोत बना। कार्यक्रम ने उनमें देशभक्ति, साहस और सैन्य सेवा के प्रति उत्साह का संचार किया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने इसे जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताया। रविवार, 22 फरवरी को जल महल पर एरोबैटिक डिस्प्ले का मुख्य एवं विस्तृत आयोजन किया जाएगा, जिसमें और भी भव्य हवाई करतब देखने को मिलेंगे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download.png

    यह किसानों की सरकार है,उनके प्रत्येक हित की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी- कृषि मंत्री राजस्थान

    एन.एस.बाछल, 21 फरवरी, जयपुर।

    कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने कहा कि कृषि क्षेत्र और किसानों का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है। क्षेत्र के उत्थान एवं कृषि अर्थव्यवस्था के विकास के लिए विभिन्न गतिविधियां और नवाचार कार्यक्रम लागू किए गए हैं, जिनसे दीर्घकालीन लाभ मिलेंगे। राज्य सरकार कृषि उत्पादकता एवं आय बढ़ाने, गुणवत्ता में सुधार करने, लागत में कमी और उपज का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए सतत प्रयासरत है।

    डॉ. किरोड़ी लाल विधान सभा में कृषि विभाग की (मांग संख्या-46) अनुदान मांग पर हुई बहस का जवाब दे रहे थे। चर्चा के बाद सदन ने कृषि विभाग की 46 अरब 87 करोड़ 36 लाख 77 हजार रूपए की अनुदान मांगें ध्वनिमत से पारित कर दीं।

    कृषि मंत्री ने प्रदेश के किसानों को सदन के माध्यम से आश्वस्त किया कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील में उनके हितों की पूरी रक्षा की गई है। गेहंू, चावल, मक्का व प्रत्येक डेयरी उत्पाद, जिनके उत्पादन में देश आत्मनिर्भर है, उनके आयात की किसी भी सूरत में अनुमति नहीं दी जाएगी। दलहन और तिलहन का रकबा और उत्पादकता बढ़ाकर इनमें भी आत्मनिर्भर बनने का प्रयास किया जा रहा है। केन्द्र सरकार इसके लिए किसानों को विभिन्न योजनाओं से प्रोत्साहन दे रही है लेकिन देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और दलहन-तिलहन की कीमतों में स्थिरीकरण के लिए अमेरिका से इनके कन्ट्रोल्ड आयात किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के कृषि और डेयरी सेक्टर के सभी प्रकार के हितों की सुरक्षा के लिए राष्ट्र के प्रति वचनबद्ध हैं। हम किसान, पशुपालक व आमजन को किसी के बहकावे में नहीं आने देंगे।

    डॉ. किरोड़ी लाल ने कहा कि हमारी सरकार किसानों को समयबद्ध आवश्यक खाद उपब्लध करा रही है। अन्नदाताओं के साथ नकली खाद, बीज, फर्जी फसल बीमा सहित किसी भी तरह की अनियमितता नहीं होने दी जाएगी। पूर्ववर्ती सरकार के समय हुए घोटालों और अन्य गड़बड़ियों की सख्त जांच कर मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में राजस्थान राज्य भण्डार निगम की टेंडर प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं सामने आई है। अब सरकार एसीबी में प्रकरण दर्ज कराकर जांच कराएगी।

    उन्होंने कहा कि किसानो को दुखः दर्द नहीं उठाने दिए जाएंगे। उनके हितों की रक्षा के लिए लगातार औचक निरीक्षण कर सीज करने सहित सख्त कार्रवाईयां की जा रही हैं। अवैध, अमानक और बिना लाइसेंस के विक्रेताओं के खिलाफ 11 हजार 938 निरीक्षण करते हुए 765 विक्रेताओं को नोटिस, 169 के लाइसेंस निलम्बित, 46 के निरस्त किए गए है। साथ ही, 107 एफआईआर दर्ज कराई गई, जिनमें 28 मामलों में गिरफ्तारी हुई और 16 मामलों में चालान पेश किए गए हैं। साथ ही, 27 फैक्ट्रियों को सीज किया गया है। उन्होंने बताया कि टैगिंग करने वाले आदान विक्रेताओं के लाईसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही हैं।

    कृषि मंत्री ने बताया कि बीकानेर में बिना लेबल की दवाईयों के 10 हजार बैग पकड़े हैं। कई स्थानों पर अवधिपार बीज बैग भी जब्त किए गए। बिना अनुसंधान केन्द्र के प्रमाणित बीज उत्पादन के प्रकरणों में भी बड़ी कार्रवाईयां की गई हैं। अब प्रमाणीकरण की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा नवीन सीड बिल लाया जा रहा है, अभी इस सम्बंध में स्टेक होल्डर्स से राय ली जा रही है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • Sector-17-Police-Station_.jpg
    21/02/26 |

    चंडीगढ़: सुखना झील के पास मिला कांसल के युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही और जांच में देरी का आरोप

    चंडीगढ़, 21 फरवरी (अन्‍नू): चंडीगढ़ के कांसल क्षेत्र के रहने वाले 25 वर्षीय पंकज की संदिग्ध मौत ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पंकज का शव 14 फरवरी की शाम सुखना झील के पीछे स्थित गोल्फ क्लब के पास झाड़ियों से बरामद हुआ था, जबकि उसकी मोटरसाइकिल पास ही लावारिस हालत में खड़ी मिली थी। घटना को करीब एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस मौत के असली कारणों का खुलासा नहीं कर पा रही है और न ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी साझा की जा रही है। परिजनों का कहना है कि पंकज 10 फरवरी से लापता था, लेकिन पुलिस ने उनकी शुरुआती शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया।



    मृतक के भाई पुनीत ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि पंकज 9 फरवरी को ही मोहाली के एक नशा मुक्ति केंद्र से अपना 45 दिनों का कोर्स पूरा कर घर लौटा था। अगले ही दिन वह बाल कटवाने के बहाने घर से निकला और फिर कभी वापस नहीं आया। परिवार का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में पंकज दो अज्ञात युवकों के साथ दिखाई दे रहा है, लेकिन उन युवकों के मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने पुलिस से इन संदिग्धों की तलाश और फुटेज खंगालने की मांग की, तो उन्हें खुद ही कैमरे चेक करने की सलाह दे दी गई। यहाँ तक कि गोल्फ क्लब के पास लगे कैमरों को भी खराब बताया जा रहा है।


    पंकज की मां का बुरा हाल है और वे न्याय के लिए दर-दर भटक रही हैं। उनका आरोप है कि जांच अधिकारी न तो उनका फोन उठा रहे हैं और न ही जांच की प्रगति के बारे में कुछ बता रहे हैं। मां का कहना है कि उनके बेटे की मौत सामान्य नहीं है और इसमें उन लोगों की भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए जो आखिरी बार उसके साथ देखे गए थे। परिवार के अनुसार, पुलिस का ढुलमुल रवैया उन्हें मानसिक रूप से और तोड़ रहा है, क्योंकि उन्हें अपने बेटे को खोने का दुख तो है ही, साथ ही सच्चाई जानने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।


    दूसरी ओर, इस मामले में सेक्टर-26 थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। थाना प्रभारी (SHO) के मुताबिक, यदि परिवार को रिपोर्ट के संबंध में कोई जानकारी चाहिए, तो वे जांच अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं या सीधे थाने आकर रिपोर्ट देख सकते हैं। हालांकि, परिजनों की मांग है कि इस मामले को संदिग्ध मानते हुए गहनता से तफ्तीश की जाए ताकि पंकज की मौत की असल वजह और उस दिन की परिस्थितियों का सच सामने आ सके। सुखना झील के शांत इलाके में हुई इस घटना ने एक हंसते-खेलते परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।


     #ChandigarhNews #SukhnaLake #KansalNews #JusticeForPankaj #ChandigarhPolice #CrimeUpdate #Investigation #MissingCase

  • photo-collage.png (17).jpg
    21/02/26 |

    सोनीपत: गोहाना में डॉक्टर का 'हाई वोल्टेज ड्रामा', कार से दो बग्गियों को मारी जोरदार टक्कर; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    हरियाणा/सोनीपत,  21 फरवरी (अन्‍नू ): हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना कस्बे में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक डॉक्टर पर अपनी कार से सड़क किनारे खड़ी दो बग्गियों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगा है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कार चालक ने एक के बाद एक कई बार बग्गियों को टक्कर मारी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बग्गी के पहिये उखड़कर दूर जा गिरे। मौके पर मौजूद लोगों ने जब कार सवार को रोकने की कोशिश की, तो वह वाहन को तेज रफ्तार में दौड़ाते हुए वहां से निकलने का प्रयास करने लगा, जिससे पास खड़ा एक युवक बाल-बाल बच गया।


    बग्गी मालिक सुरेंद्र ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी डॉक्टर शराब के नशे में धुत था। उन्होंने बताया कि घटना से पहले वहां मौजूद दुकानदारों के साथ डॉक्टर की किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसी कहासुनी से आक्रोशित होकर डॉक्टर ने अपनी कार बग्गियों पर चढ़ा दी। सुरेंद्र का कहना है कि आगामी शादियों के सीजन के लिए इन बग्गियों की बुकिंग पहले से ही हो चुकी थी, लेकिन अब इनके पूरी तरह टूट जाने के कारण उन्हें लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शुरुआत में समझौते का झांसा देकर उन्हें पुलिस शिकायत से रोका गया, लेकिन बाद में आरोपी नुकसान की भरपाई करने के वादे से मुकर गया।



    घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज करीब 1 मिनट 28 सेकंड की है, जो पूरे घटनाक्रम की गवाही दे रही है। वीडियो में दिख रहा है कि कार चालक पहली बग्गी को टक्कर मारने के बाद गाड़ी पीछे हटाता है और फिर पूरी रफ्तार के साथ दूसरी बग्गी में सीधी टक्कर मारता है। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। जब कुछ युवकों ने कार की खिड़की खोलकर चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया, तो उसने दोबारा गाड़ी को बैक किया और अंत में वाहन छोड़कर मौके से चला गया।



    दूसरी ओर, इस पूरे विवाद पर आरोपी पक्ष का पक्ष भी सामने आया है। डॉ. सीडी शर्मा ने अपने बेटे डॉ. प्रशांत का बचाव करते हुए बताया कि उनके अस्पताल के पास स्थित डीजे की दुकान और वहां बजने वाले तेज संगीत के कारण अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके घर के नवजात बच्चे काफी परेशान थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार समझाने के बावजूद रात को तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था, जिससे उनके बेटे का मानसिक संतुलन बिगड़ गया। पिता के अनुसार, समझाने जाने पर जब दूसरे पक्ष के लोग झगड़े पर उतारू हो गए, तो गुस्से में आकर उनके बेटे ने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोनों पक्षों के दावों की पुष्टि की जा रही है।


    #SonipatNews #GohanaUpdate #HaryanaPolice #CCTVViral #DoctorControversy #RoadRage #HaryanaCrime #BreakingNews

  • Screenshot 2026-02-21 085833.jpg
    21/02/26 |

    करनाल के संडीर गांव में खूनी संघर्ष: बाइक सवार युवकों ने लाठी-डंडों से दो को पीटा, हालत गंभीर

    हरियाणा/करनाल, 21 फरवरी (अन्‍नू ): हरियाणा के करनाल जिले के अंतर्गत आने वाले गांव संडीर में आपसी रंजिश या विवाद के चलते हिंसा का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, तीन-चार बाइकों पर सवार होकर आए करीब 7-8 अज्ञात हमलावरों ने दो युवकों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले में दोनों युवकों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जिसके बाद लहूलुहान अवस्था में घायलों को तुरंत नीलोखेड़ी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए करनाल के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया है।


    घटना के संबंध में कमालपुर रोडान निवासी राजबीर ने पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उनका बेटा अमन और गांव का ही एक अन्य युवक नीरज, संडीर गांव में मौजूद थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। राजबीर ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए जांच प्रक्रिया तेज कर दी है।



    पुलिस जांच की कड़ी में, 20 फरवरी की शाम को सूचना मिलते ही थाना बुटाना की टीम नीलोखेड़ी अस्पताल पहुंची। जांच अधिकारी एएसआई देवेंद्र सिंह और सिपाही मोहित ने घायलों की मेडिकल रिपोर्ट (MLR) हासिल की और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पुलिस टीम जब अस्पताल पहुंची, तो वहां मौजूद राजबीर ने पूरी घटना का विवरण देते हुए आरोपियों के विरुद्ध बयान दर्ज कराया। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।


    वर्तमान स्थिति में पुलिस मामले की हर पहलू से तफ्तीश कर रही है। जांच अधिकारी देवेंद्र कुमार ने पुष्टि की है कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि सबूतों और तथ्यों को जुटाने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल सतर्क है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी जारी है।


    #KarnalNews #HaryanaCrime #KarnalPolice #CrimeUpdate #KarnalAlert #LawAndOrder #BreakingNewsKarnal

  • images.jpg

    सीमांत गांव अब 'आखिरी' नहीं 'प्रथम': अमित शाह ने असम से किया 'वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम-II' का शंखनाद

    आरएस अनेजा, 20 फरवरी नई दिल्ली - केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज असम के नाथनपुर गांव में ₹6,839 करोड़ की लागत वाले वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम–II (VVP–II) की शुरूआत की। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा और केन्द्रीय गृह सचिव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज शुरु हो रहे वायब्रेंट विलेजेज-2 कार्यक्रम के माध्यम से पूरी बराक घाटी और असम के सीमांत ज़िलों के सभी गांवों में भारत के अन्य गांवों जितनी सुविधाएं देने का प्रयास और शुरूआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने की है। उन्होंने कहा कि एक ज़माना था जब सीमांत गांव को देश का आखिरी गांव कहा जाता था क्योंकि वो विकास, रोज़गार, बिजली कनेक्टिविटी और शिक्षा की दृष्टि से पिछड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने वायब्रेंट विलेजेज-1 कार्यक्रम में तय किया कि सीमा पर स्थित हर गांव आखिरी नहीं बल्कि भारत का प्रथम गांव है।

    शाह ने कहा कि आज से असम का यह गांव भी देश का प्रथम गांव बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह गांव न सिर्फ विकास की दौड़ में बल्कि रोज़गार, शिक्षा, सड़क और दूरसंचार के क्षेत्र में भी देश के प्रथम गांव होंगे।

    अमित शाह ने कहा कि वायब्रेंट विलेजज-2 में लगभग 6,900 करोड़ रूपए के खर्च से 17 राज्यों के 334 ब्लॉक्स के 1954 गांव शामिल हैं जिनमें 9 ज़िले, 26 ब्लॉक और 140 गांव असम के हैं। उन्होंने कहा कि असम के 140 गांवों में भारत के हर गांव जैसी पूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगीं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में अरूणाचल प्रदेश, बिहार, गुजरात, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के गांव भी शामिल हैं।

    शाह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे 334 ब्लॉक्स में लगभग 2000 गांवों के विकास का लगभग 7,000 करोड़ रूपए का कार्यक्रम आज से शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें सुरक्षा, स्कीम सैचुरेशन और कनेक्टिविटी से जुड़ी कई योजनाएं शामिल हैं।

    अमित शाह ने कहा कि पिछली सरकारों ने असम में सालों तक शासन किया लेकिन राज्य के विकास के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि हमने अपने 10 साल के शासन में वो कर दिखाया जो पिछली सरकारें 50 साल में भी नहीं कर सकीं। उन्होंने कहा कि विगत 5 साल में प्रतिदिन असम में 14 किलोमीटर सड़क बनी है, जो भारत में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि असम में 24 हज़ार किलोमीटर से अधिक सड़कों को अपग्रेड किया गया है, अनेक पुल बनाए गए और 4 बड़े नए पुल पिछले 10 साल में हमारी डबल इंजन की सरकार ने असम की जनता को दिए हैं।

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि जब हमारी पार्टी की सरकार बनी थी तब असम में मल्टीडायमेंशनल पॉवर्टी 37 प्रतिशत थी, जो 2023 में घटकर 14 प्रतिशत रह गई। उन्होंने कहा कि 2013-14 में असम की प्रति व्यक्ति आय 49 हज़ार रूपए थी जो 2024-25 में तीन गुना बढ़कर 1 लाख 54 हज़ार रुपए हो गई।

    अमित शाह ने कहा कि हिमंता जी के नेतृत्व में आज असम पूरे नॉर्थईस्ट का हेल्थ हब बन गया है और असम में 27 हज़ार करोड़ रूपए का सेमीकंडक्टर प्लांट आया है। उन्होंने कहा कि सड़कों के विकास के लिए 30 हज़ार करोड़ रूपए, रेलवे के लिए 95 हज़ार करोड़ रूपए और एयरपोर्ट के लिए 10 हज़ार करोड़ रूपए देने का काम मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि हम असम के विकास के लिए एक ल्यूक्रेटिव इंडस्ट्रियल पॉलिसी भी लेकर आए हैं।

    केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में असम देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा और वायब्रेंट विलेज-2 कार्यक्रम इसका एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने कहा कि हर सीमांत गांव देश के अन्य गांवों जितना विकसित हो, सीमा से पलायन न हो, सीमा से घुसपैठिए न घुस सकें और सुरक्षित असम के माध्यम से सुरक्षित भारत की कल्पना हमारी सरकार का संकल्प है।

    शाह ने कहा कि आज वायब्रेंट विलेजेज-2 कार्यक्रम की शुरूआत बराक वैली से हो रही है और यह 17 राज्यों के सीमांत गांवों तक विकास को पहुंचाएगा।

    #VibrantVillages #AmitShah #BorderVillages #Assam #VillageDevelopment #RuralTransformation #FirstNotLast #Empowerment #Infrastructure #LocalEconomy #UnityInDiversity #RegionalDevelopment #SustainableVillages #VillageLife #CommunityGrowth #InnovativeSolutions #ProgressiveAssam #GovernmentInitiatives #SocialWelfare

  • download (15).png
  • Photo--3 (3).jpg
    20/02/26 |

    अंबाला: 6 एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर; सड़कों और नींवों को किया ध्वस्त, डीटीपी ने दी चेतावनी।

    अम्बाला, 20 फरवरी (अभी) : जिला नगर योजनाकार विभाग के दस्ते ने आज अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए अंबाला सदर के गांव फूलेल माजरा (सब तहसील साहा) में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। विभाग की टीम ने लगभग 6.0 एकड़ भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से विकसित की जा रही एक कॉलोनी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कॉलोनी में बिछाए गए सड़कों के जाल, निर्माणाधीन नींवों और बाउंड्री वॉल (चारदीवारी) को बुलडोजर की सहायता से मलबे में तब्दील कर दिया गया।

    कार्यवाही का नेतृत्व ड्यूटी मजिस्ट्रेट सह जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने किया। उनके साथ कनिष्ठ अभियंता रविंद्र और हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो (अंबाला) के एसएचओ सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। विभाग द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई से अवैध रूप से प्लॉट काटने वाले भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

    मौके पर मौजूद जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने आम जनता को सचेत करते हुए कहा कि कुछ प्रॉपर्टी डीलर और भू-मालिक लोगों को कॉलोनी के रेगुलर होने का झूठा झांसा देकर प्लॉट बेच रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी अवैध कॉलोनियों में निवेश करना जोखिम भरा है और भविष्य में भी ऐसी संपत्तियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी गाढ़ी कमाई फंसाने से पहले भूमि की वैधता की जांच अवश्य करें और इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का निर्माण न करें।

    #AmbalaNews #AntiEncroachment #DTPAmbala #IllegalColony #ActionAgainstLandMafia #UrbanPlanning #HaryanaGovernance

  • Photo--1 (7).jpg
    20/02/26 |

    समाधान शिविर समीक्षा: उपायुक्त ने दिए शिकायतों के जल्द निपटान और पोर्टल अपडेट के निर्देश

    अम्बाला, 20 फरवरी (अभी) : उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने शुक्रवार को अपने कार्यालय के सभागार में समाधान शिविरों के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने आयोजित शिविरों में प्राप्त शिकायतों की विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की तथा लंबित मामलों के समयबद्ध और संतोषजनक निपटान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


    इससे पहले हरियाणा के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाईन ने चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उपायुक्तों से समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


    वीसी के दौरान उपायुक्त ने आयुक्त एवं सचिव को अवगत कराया कि जिले में निरंतर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं तथा समाधान शिविर के दौरान जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं उनका समाधान करने की दिशा में प्राथमिकता के आधार पर कार्य भी किया जा रहा है।


    वीसी के उपरांत उपायुक्त ने सम्बन्धित की एक बैठक लेते हुए जो शिकायतें उनके विभाग से सम्बन्धित हैं उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतों के निपटान के उपरांत उसे पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों एवं योजनाओं से संबंधित प्राप्त शिकायतों का विश्लेषण कर उनके प्रभावी समाधान की रणनीति बनाई जाए, ताकि समाधान शिविरों को  आमजन के लिए ओर प्रभावी बनाया जा सकें है।


    उपायुक्त ने कहा कि साप्ताहिक समीक्षा बैठकों का मुख्य उद्देश्य समाधान शिविरो में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए उसका समाधान करवाना है। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक शिकायत का त्वरित, समयबद्ध एवं संतोषजनक समाधान हो, जिससे नागरिकों को समस्याओं से राहत मिल सके।


    उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि समाधान शिविर हरियाणा सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान करना है। जिले में ये शिविर प्रत्येक सोमवार एवं वीरवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला मुख्यालय के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर भी आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं समाधान शिविरों में प्रस्तुत करें और इस पहल का अधिकतम लाभ उठाएं।


    बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त विराट, नगराधीश अभिषेक गर्ग, डीएसपी हितेश, कार्यकारी अभियंता नगर निगम ओम दत्त, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, एसडीओ पब्लिक हेल्थ अनुराग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    #SamadhanShivir #CitizenFirst #HaryanaNews #PublicGrievance #GoodGovernance

  • HVS-7-20-2-26.jpg
    20/02/26 |

    बजट सत्र: राज्यपाल ने समावेशी शहरी विकास और नागरिक सेवाओं का व्यापक रोडमैप प्रस्तुत किया

    चंडीगढ़, 20 फरवरी (अभी) : हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष  ने आज यहां हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के प्रथम दिन सदन को संबोधित करते हुए समावेशी शहरी विकास और नागरिक-केंद्रित सुशासन का व्यापक रोडमैप प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लाखों परिवारों को कानूनी सुरक्षा प्रदान करने, किफायती आवास उपलब्ध कराने, शहरी बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

     

     

    राज्यपाल ने बताया कि नगर निकाय क्षेत्रों में 11,503 एकड़ में फैली 858 अनधिकृत कॉलोनियों को नियमितीकरण के लिए अधिसूचित किया गया है। यह ऐतिहासिक कदम लाखों परिवारों को कानूनी मान्यता और आवश्यक नागरिक सुविधाओं तक पहुंच सुनिश्चित करेगा। इन कॉलोनियों में आधारभूत ढांचे के सुदृढ़िकरण के लिए 723.18 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति दी जा चुकी है।

     

    उन्होंने कहा कि ‘समाधान से विकास’ योजना ने राजस्व वसूली और विकास कार्यों के बीच संतुलन स्थापित किया है और इसे अब 31 मार्च, 2026 तक बढ़ा दिया गया है। अब तक 3,718.14 करोड़ रुपये की बकाया राशि की वसूली की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जा रही 82 नागरिक सेवाओं को ऑनलाइन कर डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है, जिससे पारदर्शिता और समयबद्ध सेवा वितरण सुनिश्चित हुआ है।

     

    दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन का नरेला से कुंडली तक विस्तार को मिली स्वीकृति किया गया है

     

    राज्यपाल ने बताया कि गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना के लिए 300 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है और इसके प्रथम चरण में 11 किलोमीटर लम्बे  भाग  का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। वर्ष 2014 से अब तक 5,500 करोड़ रुपये के निवेश से 34.76 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइनें संचालित की जा चुकी हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन का नरेला से कुंडली तक विस्तार स्वीकृत किया गया है।हरियाणा विधानसभा के 15वें विधानसभा सत्र के बजट सत्र के प्रथम दिन आज सदन को संबोधित करते हुए हरियाणा के राज्यपाल श्री असीम कुमार घोष ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार राजनीतिक शक्ति को जनसेवा का माध्यम मानती है और इसे समाज के अंतिम एवं सबसे निचले पायदान पर खड़े परिवारों के जीवन स्तर को सुधारने में समर्पित भाव से उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट सत्र सार्थक विचार-विमर्श और संवाद के माध्यम से ऐतिहासिक निर्णयों का साक्षी बनेगा। राज्यपाल ने पुनः दोहराया कि सरकार गरीबों के जीवन स्तर में सुधार, किसानों और युवाओं के सशक्तिकरण तथा प्रत्येक नागरिक को गरिमा, सुरक्षा और अवसर सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि भारत के राष्ट्रीय गीत, 'वंदे मातरम्’ के हाल ही में 150 वर्ष पूरे हुए हैं। यह गीत भारत की आत्मा है और भारत माता के प्रति हमारे समर्पण की अमर गाथा है। हरियाणा की धरा हमेशा से राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रही है। ‘वंदे मातरम्’ का भाव हमारी संस्कृति, लोकगीतों और जीवनशैली में सहज रूप से समाया हुआ है। देश भर में हमारे राज्य के लोगों को खाद्य सुरक्षा, सीमा सुरक्षा और ओलंपिक मेडल दिलाने के लिए सराहा जाता है। हमारे किसान, सैनिक और खिलाड़ी हमेशा ‘वंदे मातरम्’ की भावना से प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों के जीवन को बेहतर बनाना, किसानों की आय बढ़ाना, युवाओं को रोज़गार देना और महिलाओं का सम्मान व सुरक्षा सुनिश्चित करना ही देश की सच्ची सेवा तथा ‘वंदे मातरम्’ की सच्ची अभिव्यक्ति है।

    प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दिए गए मंत्र 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' को सुशासन का आधार बनाया है।  यह हम सबका सपना है कि जब भारत अपनी स्वतंत्रता के 100 साल पूरे करेगा, तब तक यह एक विकसित, आत्मनिर्भर और दुनिया में सबसे आगे रहने वाला देश होगा। इस राष्ट्रीय संकल्प में हरियाणा की भूमिका बहुत अहम होगी। इसलिए, 'हरियाणा विज़न डॉक्यूमेंट-2047' तैयार किया है। हरियाणा विज़न डॉक्यूमेंट का लोकार्पण गत 24 दिसंबर, 2025 को केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा पंचकूला में किया गया। यह डॉक्यूमेंट वर्ष 2047 तक हरियाणा को एक ट्रिलियन डॉलर से अधिक की अर्थव्यवस्था के रूप में दृढ़ता से स्थापित करने के लिए रणनीतिक ब्लूप्रिंट है। इस डॉक्यूमेंट में ‘विकसित हरियाणा’ बनाने के लिए छ: मुख्य संकल्प हैं।

    राज्यपाल ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी का ‘अंत्योदय दर्शन’ संवेदनशील शासन की नैतिक प्रतिबद्धता है। इस मार्ग पर चलते हुए सोशल सिक्योरिटी पेंशन अब प्रो-एक्टिव मोड में दी जा रही हैं। परिवार पहचान पत्र के डेटा के ज़रिए योग्य लाभार्थियों की पहचान की जाती है और बिना किसी एप्लीकेशन या सरकारी ऑफिस के चक्कर लगाए पात्रता होने पर पेंशन स्वतः शुरू हो जाती है। हरियाणा देश में सबसे अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने वाले राज्यों में से एक है। वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं, दिव्यांगों और गंभीर बीमारियों से पीड़ितों को हर महीने 3,200 रुपये मिलते हैं। खास बात यह है कि दिव्यांगों के अधिकार अधिनियम-2016 के तहत दिव्यांगता की सभी 21 कैटेगरी को पेंशन स्कीम में शामिल किया गया है। थैलेसीमिया और हीमोफीलिया जैसी बीमारियों के लिए अतिरिक्त वित्तीय मदद भी दी जा रही है।

    असीम कुमार घोष ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ को प्रभावी रूप से लागू किया है। इस योजना के तहत 23 वर्ष या उससे अधिक आयु की उन महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये की सहायता दी जा रही है, जिनके परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है। साथ ही, अब उन माताओं को भी योजना में शामिल किया गया है जो अपने बच्चों की शिक्षा, पोषण और शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित कर रही हैं। अब तक 9 लाख 22 हजार 452 लाभार्थी बहनों के खातों में 4 किस्तों में 634 करोड़ रुपये की राशि डाली जा चुकी है।

    उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्थान के लिए, ‘मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना’ के तहत आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों की बेटियों की शादी के लिए 71 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद दी जा रही है। इस स्कीम को भी प्रो-एक्टिव तरीके से लागू किया जा रहा है। ‘डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्र योजना’ के तहत विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु 12,000 रुपये तक की एकमुश्त अनुदान राशि प्रदान की जाती है।  ‘दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना ( दयालु )’ के तहत, 1 लाख 80 हजार रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को मृत्यु या दिव्यांगता की स्थिति में 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सुरक्षा दी जाती है। अब तक, 49 हजार 983 लाभार्थियों को 1 हजार 881 करोड़ रुपये की मदद दी गई है। स्ट्रीट वेंडर्स को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘पी.एम. स्वनिधि योजना’ के तहत लोन और ब्याज सब्सिडी भी दी जा रही है।

    असीम कुमार घोष ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी और ग्रामीण)’ के तहत हरियाणा में 1 लाख 56 हजार से ज़्यादा मकान बनाए गए हैं। राज्य में ‘मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना’ के तहत 14 शहरों में 30 वर्ग गज (एक मरला) के 15 हजार 256 प्लॉट दिए गए हैं। इसी तरह, ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना’ के तहत 50 से 100 वर्ग गज तक के 12 हजार 561 प्लॉट दिए गए हैं।  ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के तहत मकान बनाने के लिए वित्तीय मदद भी सुनिश्चित की जा रही है। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में हज़ारों परिवारों को प्लॉट का कब्ज़ा और निर्माण के लिए सहायता मिली है। ये चुनिंदा झलकियां स्पष्ट रूप से दर्शाती हैं कि अंत्योदय सिर्फ एक नारा नहीं है, बल्कि हरियाणा में शासन की नींव है।

    #HaryanaBudgetSession #GovernorAddress #Antyodaya #VandeMataram150 #HaryanaVision2047 #LadoLakshmiYojana #SocialSecurity #DevelopedHaryana #PMModiMantra #WomenEmpowerment #PMAY #PoorWelfare

  • D-1-20-2-26 (1).jpg
    20/02/26 |

    आईआईटी रुड़की के साथ ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

    चंडीगढ़, 20 फरवरी (अभी) : हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा तकनीकी शिक्षा विभाग के माध्यम से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की (आईआईटी रुड़की) के साथ 20 फरवरी, 2026 को हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन राज्य के तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी पहल है। उन्होंने कहा कि यह समझौता राज्य के सरकारी इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी एवं बहुतकनीकी संस्थानों में शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान एकीकरण, संकाय विकास और नवाचार आधारित शिक्षण को नई गति प्रदान करेगा। इस समझौता ज्ञापन पर आईआईटी रुड़की की ओर से प्रो. विवेक कुमार मलिक, डीन (प्रायोजित अनुसंधान एवं औद्योगिक परामर्श) तथा हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से श्री प्रभजोत सिंह महानिदेशक तकनीकी शिक्षा, हरियाणा ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में मान्यता प्राप्त आईआईटी रुड़की इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी एवं उन्नत अनुसंधान के क्षेत्र में वैश्विक ख्याति रखता है। इस सहयोग से हरियाणा के राज्य इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थानों (एसआईईटीएस) राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों तथा तकनीकी विश्वविद्यालयों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। यह समझौता आईआईटी रुड़की और तकनीकी शिक्षा विभाग के बीच एक सशक्त शैक्षणिक सेतु स्थापित करेगा, जिससे प्रदेश के विद्यार्थियों और शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर की विशेषज्ञता एवं संसाधनों का लाभ प्राप्त होगा।

    उन्होंने बताया कि समझौता ज्ञापन की प्रमुख विशेषताओं में संकाय विकास एवं क्षमता निर्माण के अंतर्गत संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाएं और संरचित ज्ञान-साझाकरण पहलें शामिल हैं। छात्र प्रशिक्षण एवं परियोजना-आधारित शिक्षण के तहत संस्थागत नियमों के अनुरूप आईआईटी रुड़की में प्रशिक्षण और अनुसंधान के अवसर उपलब्ध होंगे। इसके अतिरिक्त संयुक्त अनुसंधान, संकाय विनिमय और शैक्षणिक संसाधनों के साझा उपयोग के माध्यम से अनुसंधान सहयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा। नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए हैकाथॉन, इन्क्यूबेशन कार्यक्रम, स्टार्ट-अप मार्गदर्शन तथा प्रौद्योगिकी आधारित पहलों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि संकाय को भी आधुनिक अनुसंधान, उद्योगोन्मुखी दृष्टिकोण और नवीन शिक्षण पद्धतियों से सशक्त बनाना है। यह समझौता प्रदेश में एक गतिशील, नवाचार-केंद्रित और उद्योग-संबद्ध शैक्षणिक पारिस्थितिकी तंत्र की नींव रखेगा।

    उन्होंने कहा कि अतिरिक्त मुख्य सचिव, उच्चतर शिक्षा श्री विनीत गर्ग के मार्गदर्शन तथा तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल प्रदेश को तकनीकी नेतृत्व की दिशा में अग्रसर करेगी।

    यह समझौता गैर-वित्तीय एवं गैर-बाध्यकारी प्रकृति का है तथा पांच वर्षों तक प्रभावी रहेगा, जो भविष्य में परियोजना-विशिष्ट सहयोग के लिए एक संरचित एवं लचीला ढांचा प्रदान करेगा।

    इस अवसर पर डॉ. वाई.पी.एस. बरवाल, निदेशक तकनीकी शिक्षा, श्री अनिल कुमार, अतिरिक्त निदेशक प्रो. अमित अग्रवाल, एसोसिएट डीन कॉर्पोरेट इंटरैक्शन (एडीसीआई) आईआईटी रुड़की सहित तकनीकी शिक्षा निदेशालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    #IITRoorkee #HaryanaTechnicalEducation #SkillIndia #InnovationInEducation #FacultyDevelopment #EngineeringExcellence #MahipalDhanda #TechEducationHaryana #ResearchAndDevelopment #DigitalIndia

  • download - 2026-02-20T144314.982.jpg
    20/02/26 |

    चंडीगढ़ रोज फेस्टिवल का आगाज: खिले 850 किस्मों के गुलाब, प्रशासक ने किया तीन दिवसीय मेले का उद्घाटन

    चंडीगढ़, 20 फरवरी (अभी) :  चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित एशिया के सबसे बड़े ज़ाकिर हुसैन रोज गार्डन में शुक्रवार को 54वें रोज फेस्टिवल (2026) का रंगारंग शुभारंभ हुआ। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने दीप प्रज्वलित कर इस तीन दिवसीय पुष्प उत्सव का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की थाप, सैन्य बैंड की प्रस्तुतियों और विभिन्न राज्यों के लोक नृत्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

    इस वर्ष के महोत्सव का मुख्य आकर्षण 850 से अधिक गुलाब की किस्में और लगभग 50,000 पौधों का अद्भुत नजारा है। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए पहली बार हॉट एयर बैलून और हेलीकॉप्टर राइड जैसे विशेष प्रबंध किए गए हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले में 20 से 22 फरवरी के बीच कई रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें 'रोज प्रिंस और प्रिंसेस', 'मिस्टर रोज और मिस रोज', फोटोग्राफी, पेंटिंग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 'रोज किंग-क्वीन' स्पर्धाएं शामिल हैं।

    प्रशासन ने दर्शकों की सुविधा के लिए 100 से अधिक डिस्प्ले बोर्ड और एलईडी स्क्रीन लगाई हैं, जो विभिन्न गुलाबों की प्रजातियों और कार्यक्रमों की जानकारी साझा कर रही हैं। शाम के समय सांस्कृतिक संध्याओं में प्रसिद्ध पंजाबी और सूफी कलाकारों द्वारा लाइव प्रस्तुतियां दी जाएंगी। भारी भीड़ को देखते हुए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर-16 के आसपास विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है।

    #RoseFestival2026 #ChandigarhRoseGarden #CityBeautiful #RoseFestivalChandigarh #FlowerShow2026 #GulabChandKataria #ChandigarhTourism #Sector16 #NamoBharatConnection #GardenCity #ZakirHussainRoseGarden

  • 235105_HomePage_08f91b9b-d291-405d-b101-9df2ceaab34c.jpg

    सुशासन की दिशा में जयपुर विकास प्राधिकरण का बड़ा कदम

    एन.एस.बाछल, 20 फरवरी, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार सुशासन एवं ई-गवर्नेंस को सुदृढ़ करते हुए जयपुर विकास प्राधिकरण ने आरक्षण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को एंड-टू-एंड ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। आयुक्त सिद्धार्थ महाजन के निर्देशानुसार विकसित की जा रही इस डिजिटल प्रणाली के तहत दस्तावेज़ अपलोड, ऑनलाइन परीक्षण, अनुमोदन एवं निर्गमन तक की संपूर्ण कार्यवाही पोर्टल आधारित होगी।

    नई व्यवस्था के माध्यम से आवेदक घर बैठे अपने प्रकरण की अद्यतन स्थिति, आवश्यक टिप्पणियाँ एवं संबंधित अभिलेख देख सकेंगे। इससे न केवल पारदर्शिता सुनिश्चित होगी, बल्कि प्रक्रिया में लगने वाला समय भी घटेगा और नागरिकों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

    सुझावों से संवरता विकास का खाका—

    जयपुर विकास प्राधिकरण की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से आयुक्त श्री महाजन ने आयोजित संवाद कार्यक्रम में विभिन्न हितधारकों से विस्तृत चर्चा की। बैठक में शहरी नियोजन, प्रक्रियागत सरलीकरण, जनसुविधाओं के विस्तार तथा जयपुर के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया साथ ही कार्यक्रम में पधारे आमजन के लम्बित प्रकरणों का भी हाथों हाथ अवोलकन कर संबंधित उपायुक्त को समयबद्ध तरीके से निस्तारण के निर्देश दिए । इस दौरान जेडीए आयुक्त ने जनसुनवाई प्रकरणों की समीक्षा भी की साथ ही अधिकारियों को सुझावों का परीक्षण करवा कर प्राथमिकता के साथ लागू करने के निर्देश दिये। संवाद कार्यक्रम में पधारे हितधारकों ने जेडीए की इस पहल पर संतोष जताया है।

    आयुक्त महाजन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऑनलाइन प्रणाली लागू करने के साथ तीन वर्ष से अधिक पुराने लंबित प्रकरणों एवं लिगेसी डेटा का परीक्षण कर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। इससे अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण, लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण तथा प्रशासनिक पारदर्शिता को बल मिलेगा।

    गौरतलब है कि जेडीए द्वारा विभिन्न योजनाओं में अधिग्रहित भूमि के बदले पूर्व में जारी मैनुअल आरक्षण पत्रों का चरणबद्ध डिजिटलीकरण भी प्रारंभ कर दिया गया है। पुराने हस्तलिखित एवं मुद्रित अभिलेखों का डेटा एंट्री के माध्यम से कंप्यूटरीकरण कर उन्हें प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है, जिससे संबंधित हितधारक बिना कार्यालय आए आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकें।

    अब जयपुर विकास प्राधिकरण ने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए आगामी समय में जारी किए जाने वाले सभी आरक्षण पत्र ई-प्रणाली के माध्यम से तैयार करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत अधिकृत अधिकारी द्वारा ई-साइन किए गए दस्तावेज़ सीधे ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे। इससे दस्तावेज़ों की प्रामाणिकता सुनिश्चित होगी, रिकॉर्ड प्रबंधन सुव्यवस्थित होगा साथ ही मानवीय त्रुटियों की संभावना न्यूनतम रहेगी।

    उल्लेखनीय है कि डिजिटल माध्यम से सेवा प्रदायगी को सरल बनाकर प्राधिकरण ने शहर के सुव्यवस्थित विकास एवं जनसुविधाओं के सशक्तीकरण की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित किया है। जयपुर विकास प्राधिकरण की यह पहल प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता एवं नागरिक-केंद्रित सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक सुदृढ़ कदम साबित होगी।

    बैठक में जेडीए सचिव निशांत जैन, अतिरिक्त आयुक्त भागचंद बधाल सहित सभी ज़ोन के उपायुक्त एवं हितधारक उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download.png

    पिछले 2 साल में राजस्थान में निवेश ने रफ्तार पकड़ी-उद्योग एवं वाणिज्य मंंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

    एन.एस.बाछल, 20 फरवरी, जयपुर।

    उद्योग एवं वाणिज्य मंंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि पिछले दो साल में राजस्थान में औद्योगिक निवेश ने रफ्तार पकड़ी है। राज्य सरकार की दूरगामी सोच के साथ बनाई गई नीतियों, योजनाओं और निर्णयों से प्रदेश में निवेश का सकारात्मक माहौल बना है, उद्योग स्थापित करने के लिए आवश्यक अनुमतियां लेना और संचालन अब आसान है। प्रतिस्पर्धी लागत के चलते प्रदेश में निर्मित माल व सेवा वैश्विक बाजार के अनुकूल बन गई है। राइजिंग राजस्थान और राजस्थान निवेश प्रोत्साहन नीति-2024 के बाद प्रदेश में लगातार निवेश बढ़ रहा है। इससे निजी क्षेत्र में भी युवाओं को रोजगार के समुचित अवसर मिल रहे हैं। प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने, सूक्ष्म और लघु उद्योगों को और मजबूत करने के साथ ही निवेश प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं, ताकि प्रदेश में शुरू हुई यह औद्योगिक विकास की गति लगातार बढ़ती रहे।

    उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विधान सभा में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की (मांग संख्या-56) अनुदान मांगों पर हुई बहस का जवाब दे रहे थे। चर्चा के बाद सदन ने उद्योग विभाग की 17 अरब 53 करोड़ 05 लाख 98 हजार रूपए की अनुदान मांगें ध्वनिमत से पारित कर दीं।

    कर्नल राठौड़ ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुसार प्रदेश के हर एक युवा को रोजगार उपलब्ध कराते हुए सशक्त करने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसी लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व राज्य सरकार साफ नीति, नीयत और निष्पादन के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। इसी का परिणाम है कि आज हर बड़ा उद्योगपति राजस्थान में निवेश करना चाहता है।

    ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में राजस्थान देश में अग्रणी, 180 सुविधाएं पेपरलैस—

    उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने कहा कि राजस्थान में उद्योगों को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सर्वोत्तम अनुभव मिले, यही हमारी प्राथमिकता है। इसी लक्ष्य के साथ पिछले दो वर्षों में किए गए कार्यों के कारण निवेश प्रक्रिया के सरलीकरण के मामले में राजस्थान आज देश के अग्रणी राज्य में शामिल है। राजस्थान सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम को और मजबूत किया गया है। इंटीग्रेटेड पोर्टल के माध्यम से वर्तमान में निवेशकों को 180 सर्विस के तहत पेपरलैस क्लीयरेंस दिए जा रहे हैं, पूर्ववर्ती सरकार के समय इनकी संख्या करीब 80 ही थी।

    13 सेक्टर वाइज नीतियां और योजनाएं लागू—

    कर्नल राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार द्वरा पिछले 2 वर्ष में राज्य के निर्यात, एमएसएमई उद्यमों, हस्तशिल्प, हथकरघा तथा राज्य के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए प्रत्येक सेक्टर को ध्यान में रखते हुए 13 नई नीतियां और योजनाएं लागू की गई हैं। इसमें निर्यात प्रोत्साहन, एक जिला एक उत्पाद और एमएसएमई, एकीकृत कलस्टर विकास, लॉजिस्टिक सहित कई नीतियां और योजनाएं लागू की गई हैं।

    रिप्स-2022 में खामियों की वजह से निवेशकों नहीं मिला वास्तिवक लाभ, रिप्स -2024 से बना निवेश का सकारात्मक माहौल

    उद्योग मंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय लागू की गई राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना (रिप्स) 2022 में उद्यमियों को अनुदान वितरण नहीं होने से निवेशकों को इसका कोई फायदा नहीं मिला। हमारी सरकार ने इन कमियों को दूर करते हुए एक स्पष्ट विजन के साथ राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना (रिप्स) 2024  लागू की। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा 2 वित्तीय वर्षों 2022-2023 एवं 2023-24 में लगभग 487 करोड़ का अनुदान वितरण किया गया। हमारी सरकार द्वारा 2 वित्तीय वर्षों में लगभग 1,600 करोड़ रुपये के अनुदान स्वीकृत किए जा चुके हैं। 

    राइजिंग राजस्थान के एमओयू धरातल पर उतरे—

    कर्नल राठौड़ ने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान किए गए 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौतों में से 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के समझौतों की ग्राउंड ब्रेकिंग की जा चुकी है। इन निवेश समझौतों के सकारात्मक परिणाम भविष्य में दिखाई देंगे। इन उद्योगों की स्थापना से लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही, राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। इस दौरान उन्होंने उन प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया जिनकी ग्राउंड ब्रेकिंग हो चुकी है और धरातल पर कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि अलवर में 2,200 करोड़ के निवेश पर कार्य शुरू हो चुका है। जयपुर में 310 करोड़ रुपये निवेश वाला डेटा सेंटर और 500 करोड़ रुपये निवेश का मेडिकल साइंसेज संस्थान, सवाई माधोपुर में पर्यटन परियोजनाएं, धौलपुर में प्लास्टिक पैकेजिंग इकाई, जोधपुर में हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग और सीकर में एग्रो आधारित उद्योगों का कार्य शुरू हो चुका है।

    भूमि आवंटन में ऐतिहासिक सुधार, भविष्य की जरूरत के लिए 10 हजार एकड़ का भूमि बैंक—

    उद्योग मंत्री ने कहा कि राज्य में जमीन अलॉटमेंट और भू उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया को और आसान बनाया गया है, ताकि छोटे उद्यमियों को भी जमीन मिल सके। भूमि आवंटन प्रक्रिया में ऐतिहासिक सुधार करते हुए 99 वर्ष की लीज व्यवस्था में संशोधन कर 33 वर्ष का प्रावधान किया गया है। साथ ही, प्रदेश की भविष्य की आवश्यकताओं के देखते हुए 10 हजार एकड़ का भूमि बैंक बनाया गया है। साथ ही, निवेशकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार अंडर डवलप जमीन भी आवंटित की जा रही है, ताकि जल्दी काम शुरू किया जा सके।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download - 2026-02-20T132900.912.jpg
  • download - 2026-02-20T131831.947.jpg
  • 235093_HomePage_bc81b57b-5fc2-44d4-9104-42c39ee14056.jpg

    सूर्य किरण एरोबैटिक टीम एवं सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने युवाओं से किया संवाद

    एन.एस.बाछल, 20 फरवरी, जयपुर।

    भारतीय वायु सेना की ब्रांड एंबेसडर टीमों सूर्य किरण एरोबैटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने जयपुर के युवाओं से संवाद कर उन्हें राष्ट्र सेवा, अनुशासन और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया। संवाद कार्यक्रम हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान के भगवत सिंह मेहता सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं मूक-बधिर विद्यार्थी उपस्थित रहे।

    टीम सदस्यों ने विद्यार्थियों को वायुसेना में करियर के अवसरों, कठोर प्रशिक्षण प्रक्रिया, टीमवर्क और समर्पण के महत्व से अवगत कराया। साथ ही 20 एवं 22 फरवरी को जल महल की पाल पर प्रस्तावित भव्य एयर शो की जानकारी साझा की। पायलटों ने कहा कि जयपुरवासियों के लिए यह अवसर भारतीय वायुसेना के साहस, सटीकता और अनुशासन को सजीव रूप में देखने का यादगार क्षण होगा।

    आयोजन में जानकारी दी गई कि वर्ष 1996 में स्थापित सूर्य किरण एरोबैटिक टीम एशिया की एकमात्र नौ-विमान एरोबैटिक टीम है और विश्व की चुनिंदा टीमों में शामिल है। यह टीम लाल-सफेद रंग के आकर्षक Hawk Mk-132 जेट विमानों पर उड़ान भरते हुए लूप, बैरल रोल, उलटी उड़ान तथा लोकप्रिय ‘डीएनए’ संरचना जैसे रोमांचक करतब प्रस्तुत करती है। अब तक 800 से अधिक प्रदर्शनों के माध्यम से टीम ने चीन, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात सहित अनेक देशों में भारतीय वायुसेना की पेशेवर दक्षता का प्रदर्शन किया है।

    टीम में 14 पायलट शामिल हैं। टीम लीडर ग्रुप कैप्टन अजय दसरथी (सु-30 एमकेआई के अनुभवी पायलट) हैं तथा डेप्यूटी लीडर विंग कमांडर तेजेश्वर सिंह हैं। अन्य पायलटों एवं तकनीकी अधिकारियों की समर्पित टीम सटीक गठन उड़ान को संभव बनाती है।

    उल्लेखनीय है कि टीम के तीन पायलट विंग कमांडर राजेश काजला, विंग कमांडर अंकित वशिष्ठ और स्क्वाड्रन लीडर संजेश सिंह जयपुर से ही हैं। हाल ही में विमानों में स्वदेशी स्मोक पॉड्स का एकीकरण किया गया है, जिसे वायुसेना के 11 बेस रिपेयर डिपो, नासिक में विकसित किया गया है। इससे प्रदर्शन के दौरान आकाश में तिरंगे के रंगों की आकर्षक छटा बिखेरी जा सकती है, जो आत्मनिर्भर भारत की भावना को दर्शाती है।

    आयोजन में यह भी जानकारी दी गई कि सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम अपने रंग-बिरंगे हेलिकॉप्टरों और सटीक सामूहिक उड़ान के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। वर्ष 2004 में सिंगापुर में आयोजित एशियन एरोस्पेस शो में पहली अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुति के बाद से टीम 390 से अधिक स्थलों पर 1200 से अधिक प्रदर्शन कर चुकी है।

    टीम ध्रुव हेलिकॉप्टर का संचालन करती है, जिसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा डिजाइन एवं विकसित किया गया है। यह सर्व-मौसम और बहु-उद्देश्यीय क्षमता वाला हेलिकॉप्टर है, जो ‘आत्मनिर्भरता’ की भावना का सशक्त प्रतीक है। 20 फरवरी तक अभ्यास उड़ानों के पश्चात 22 फरवरी को जलमहल के ऊपर पाँच हेलिकॉप्टरों का भव्य सामूहिक प्रदर्शन जयपुरवासियों को रोमांचित करेगा।

     सूर्य किरण एरोबैटिक टीम और सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम का आदर्श वाक्य “सदैव सर्वोत्कृष्ट” उत्कृष्टता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रतिबिंबित करता है। युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम ने न केवल उन्हें प्रेरित किया, बल्कि भारतीय वायुसेना के साहसिक एवं तकनीकी कौशल की झलक भी प्रस्तुत की। जयपुर का आसमान 20 और 22 फरवरी को इसी जोश और गौरव का साक्षी बनेगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download.jpg

    फुटबाल खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से शिलांग सांसद डॉ. रिकी एजे सिंगकॉन का निधन, पीएम ने जताया शोक

    आरएस अनेजा, 20 फरवरी नई दिल्ली - मेघालय की राजधानी शिलांग के लोकसभा सांसद रिकी एजे सिंगकॉन का गत शाम को अचानक निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे और वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी - वीपीपी के सदस्य थे और साथ ही पार्टी के महासचिव भी थे। उनके अचानक निधन से वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी को बड़ा झटका लगा है और राज्य में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

    फुटबॉल खेलते हुए आया हार्ट अटैक

    सिंगकॉन शाम को शिलांग के मावलाई मावियोंग इलाके में एक मैदान में अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल खेल रहे थे। फुटबॉल खेलते हुए वह अचानक मैदान पर गिर पड़े और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उन्हें तुरंत डॉ. एच. गॉर्डन रॉबर्ट्स अस्पताल ले जाया गया, जहां रात को डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि शिलांग से लोकसभा सांसद डॉ. रिकी ए.जे. सिंगकॉन के निधन से गहरा दुःख हुआ है। मेघालय की जनता के प्रति उनकी समर्पित सेवा के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

    #Shillong #DrRickyAJSyngkon #HeartAttack #Football #Condolences #PM reacts #SadNews #PublicRepresentative #TragicLoss #IndianPolitics #HealthcareAwareness #FootballCommunity #Legacy #GoneTooSoon #CapitolHill #Respect #RestInPeace #InMemoriam #Heroes #CommunityLeader

  • modi-arunachal-AFP.jpg

    प्रधानमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं

    आरएस अनेजा, 20 फरवरी नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

    प्रधानमंत्री ने परंपरा और प्रकृति के बीच सामंजस्य के उज्ज्वल उदाहरण के रूप में अरुणाचल प्रदेश की सराहना की। उन्होंने उल्लेख किया कि यहाँ के ऊर्जावान और परिश्रमी नागरिक राष्ट्र की प्रगति को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    एक्स पर एक पोस्ट में नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि “अरुणाचल प्रदेश के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं।”

    मनोरम प्राकृतिक परिदृश्यों और अद्वितीय सांस्कृतिक विविधता से संपन्न अरुणाचल प्रदेश परंपरा और प्रकृति के बीच सामंजस्य का एक उज्ज्वल उदाहरण है। इसके ऊर्जावान और परिश्रमी नागरिक राष्ट्र की प्रगति को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही, राज्य की विविध जनजातीय परंपराएँ हमारे राष्ट्र को अत्यंत समृद्ध बनाती हैं। आने वाले समय में राज्य निरंतर विकास की नई ऊँचाइयां छूता रहे।”

    वहीं उन्होंने मिजोरम के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

    मिजोरम अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और चिरस्थायी सांस्कृतिक परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ की मजबूत सामुदायिक भावना और लोगों का सौम्‍य व्‍यवहार, करूणा और सहानुभूति के मूल्यों का प्रतीक हैं। परंपराओं, संगीत और दैनिक जीवन के अन्य पहलुओं में व्यक्त समृद्ध मिज़ो विरासत बेहद प्रेरणादायक है।

    "आगामी वर्षों में मिजोरम विकास के पथ पर अग्रसर हो और नई उपलब्धियां हासिल करे।"

    #PMGreets #ArunachalPradesh #StatehoodDay #ArunachalDay #India #UnityInDiversity #CelebratingCulture #NortheastIndia #StatehoodCelebration #PeopleOfArunachal #GovernmentOfIndia #JoyousOccasion #StatehoodPride #CulturalHeritage #InspirationalLeadership #TogetherWeRise #StrengthInUnity #ProudToBeIndian #InclusiveGrowth

  • 235101_HomePage_cbb7aae8-c27f-4dbd-85d6-47bc5af02b2c (1).jpg

    केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री ने बीकानेर के कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

    एन.एस.बाछल, 20 फरवरी, जयपुर।

    केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर के जैसलमेर रोड स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अस्पताल के समस्त वार्डों एवं व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया तथा प्रभारी सहित अन्य चिकित्सकों की बैठक ली।

    केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा ईएसआई के तहत बीमित व्यक्तियों और उनके परिजनों को बेहतर और निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए यह अस्पताल संचालित किया जा रहा है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को इसके माध्यम से समयबद्ध और स्तरीय चिकित्सा सुविधा मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं हो। उन्होंने कहा कि यहां उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जाए तथा प्रत्येक श्रमिक तक इसकी जानकारी पहुंचे, इसके मद्देनजर इसका प्रचार-प्रसार किया जाए।

    अर्जुन राम मेघवाल ने अस्पताल की दैनिक ओपीडी पर असंतोष जताया और कहा कि चिकित्सा प्रभारी द्वारा जिले के प्रमुख औद्योगिक संगठनों तथा संस्थानों से समन्वय करते हुए विशेष शिविर लगाए जाएं। जिससे बीमित व्यक्तियों को इस सुविधा की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि यहां मशीनरी और मैन पावर नियोजन संबंधी कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, लेकिन केन्द्र सरकार की मंशा के अनुसार प्रत्येक पात्र व्यक्ति को इसका लाभ मिले, यह सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि यह केन्द्र, शहर के प्रमुख स्थान पर है तथा यहां लाभांवित होने वाले मरीजों की संख्या की नियमित समीक्षा उच्च स्तर पर की जाती है। इसके मद्देनजर यह सुनिश्चित किया जाए कि बीकानेर का यह संस्थान आगे रहे।

    केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि ईएसआई के इस तीस बैडेड अस्पताल की साख किसी स्थिति में प्रभावित नहीं हो। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी, सुविधाओं सहित सभी आवश्ययकताओं की नियमित समीक्षा करें तथा इससे अवगत करवाएं। उन्होंने प्रमुख आवश्यकताओं के संबंध में नोट तैयार कर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए तथा कहा कि इस संबंध में उच्च स्तर पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि थोड़े समय बाद सभी व्यवस्थाओं का पुनः फीडबैक लिया जाएगा।

    अर्जुन राम मेघवाल ने अस्पताल के पंजीकरण काउंटर, आपातकालीन कक्ष, बाल चिकित्सा वार्ड, प्रसूति कक्ष सहित अन्य वार्डों तथा लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां भर्ती मरीजों से व्यवस्था संबंधी फीडबैक लिया। केन्द्रीय मंत्री ने अस्पताल परिसर में पौधारोपण भी किया। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download - 2026-02-20T111350.488.jpg
    20/02/26 |

    हरियाणा में स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: प्रीपेड मोड पर 5% छूट और मोबाइल ऐप से बिजली खपत की निगरानी की सुविधा

    चंडीगढ़, 20 फरवरी (अभी) :  स्मार्ट मीटरिंग को बढ़ावा देने और इसके प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा 9 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक सभी राज्यों में ‘स्मार्ट मीटर पखवाड़ा’ मनाया जा रहा है।

     

    इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (यूएचबीवीएनएल) के प्रवक्ता ने बताया कि अब तक यूएचबीवीएन के तीन शहरों करनाल, पानीपत और पंचकूला में लगभग पांच लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इन शहरों के उपभोक्ता अपने कनेक्शन को पोस्टपेड से प्रीपेड बिलिंग मोड में परिवर्तित कर बिजली शुल्क पर 5 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकते हैं।

     

    ‘स्मार्ट मीटर यूएचबीवीएन’ मोबाइल एप्लिकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल आईओएस स्टोर, दोनों पर उपलब्ध है। इस ऐप के माध्यम से उपभोक्ता अपनी दैनिक बिजली खपत पर निगरानी रख सकते हैं, प्रीपेड बिलिंग की स्थिति में क्रेडिट बैलेंस से संबंधित दैनिक अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं तथा स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। वर्तमान में यूएचबीवीएन में लगभग 31,600 उपभोक्ता मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग कर रहे हैं।

     

    प्रवक्ता ने बताया कि किसी भी सहायता के लिए उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1912 या 1800-180-1550 पर संपर्क कर सकते हैं, । यूएचबीवीएनएल ने उपभोक्ताओं से प्रीपेड बिलिंग अपनाने और अपने बिजली उपयोग के बेहतर नियंत्रण तथा प्रभावी प्रबंधन के लिए मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड करने की अपील की है।

     

    #SmartMeterPakhwada #UHBVN #SmartMetering #HaryanaPower #DigitalIndia #PrepaidElectricity #EnergyEfficiency #SmartGrid #ElectricityDiscount #HaryanaNews

  • 235103_HomePage_d84eee76-8540-43f7-9057-cd1ececabe6e.jpg

    प्रश्नकाल में केवल प्रश्न–उत्तर, वाद-विवाद नहीं -राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष

    एन.एस.बाछल, 20 फरवरी, जयपुर।

    राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदन की कार्यवाही के दौरान स्पष्ट व्यवस्था देते हुए कहा कि प्रश्नकाल का उद्देश्य केवल सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करना है, न कि वाद-विवाद या विस्तृत चर्चा करना।

    स्‍पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रश्नकाल लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अंग है, जिसमें जनप्रतिनिधि सरकार से जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यात्मक जानकारी प्राप्त करते हैं। अतः प्रश्नकाल के दौरान अनावश्यक बहस, आरोप-प्रत्यारोप या विषयांतर चर्चा से बचना चाहिए। उन्होंने सभी माननीय सदस्यों से कहा कि वे नियमों एवं परंपराओं का पालन करते हुए संक्षिप्त एवं स्पष्ट प्रश्न पूछें तथा मंत्रीगण भी निर्धारित विषय पर सटीक और तथ्यात्मक उत्तर दें, जिससे सदन की कार्यवाही सुचारु, मर्यादित और प्रभावी ढंग से संचालित हो सके।

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रश्नकाल की गरिमा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इससे जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सदन की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकता है।

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि पूर्व में दी गई अध्‍यक्षीय व्‍यवस्‍था में अनुपूरक प्रश्‍न मूल प्रश्‍न से ही संबंधित होना चाहिये। सदस्‍य को दो ही पूरक प्रश्‍न पूछने की अनुमति है।

    वासुदेव देवनानी को 'उम्र 18 की' प्रति भेंट—

    राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी को युवा लेखक हर्ष वर्धन पाण्‍डेय ने अपनी नवीन पुस्तक उम्र 18 की प्रति भेंट की। वासुदेव देवनानी ने युवा लेखक को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download - 2026-02-20T111710.895.jpg
    20/02/26 |

    हरियाणा की पहली डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज: 2027 के महाभियान के लिए मुख्य सचिव ने की अहम बैठक

    चंडीगढ़, 20 फरवरी (अभी) : हरियाणा में जनगणना-2027 को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जनगणना के सफल और समयबद्ध संचालन के लिए मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज यहां मंडलायुक्तों, उपायुक्तों, नगर निगम आयुक्तों के एक दिवसीय सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि यह जनगणना केवल एक सांख्यिकीय कवायद भर नहीं, बल्कि आने वाले दशक की नीतियों, कल्याणकारी योजनाओं और आधारभूत संरचना के विकास की नींव है। साथ ही, यह राज्य की प्रशासनिक और तकनीकी दक्षता तथा समन्वय कौशल की भी परीक्षा है।

     

    उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य वरिष्ठ अधिकारियों और प्रधान जनगणना अधिकारियों को जनगणना की कार्यप्रणाली और प्रक्रियाओं तथा उनकी भूमिका एवं उत्तरदायित्वों के प्रति संवेदनशील बनाना है।

     

    मुख्य सचिव ने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े नीति निर्माण एवं विकास योजनाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों ने राज्य में कम बाल लिंगानुपात वाले जिलों की पहचान करने में मदद की और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम के माध्यम से लक्षित हस्तक्षेप संभव हुआ।

     

    मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने कहा कि जनगणना में उपायुक्तों और नगर निगम आयुक्तों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, प्रशिक्षण, जिले का पूर्ण कवरेज तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करना उनकी जिम्मेदारी है। मंडलायुक्त अपने अधीन जिलों की नियमित समीक्षा करें और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

     

    राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि जनगणना से जुड़ी पूरी प्रक्रिया में त्रुटि या लापरवाही की कोई गुंजाइश न रहे। उन्होंने कहा कि इस कार्य में अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रशिक्षण और संवेदनशीलता का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य के लिए जारी की गई धनराशि का समुचित उपयोग किया जाए।

     

    उन्होंने बताया कि देश में पहली बार पूरी तरह से डिजिटल जनगणना होगी। इसके पहले चरण में ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ 1 मई से 30 मई, 2026 तक की जाएगी। वर्ष 1966 में राज्य गठन के बाद से, हरियाणा के लिए यह छठी जनगणना होगी। परंपरागत प्रक्रिया से हटकर इस बार नागरिकों को स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) का विकल्प भी दिया जाएगा, जिसके लिए 16 अप्रैल, 2026 से एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया जाएगा।

     

    डॉ. मिश्रा ने बताया कि नागरिक अपने विवरण पहले ही ऑनलाइन भर सकेंगे। जानकारी सबमिट करने के बाद उन्हें एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से एक विशिष्ट सेल्फ-एन्यूमरेशन आईडी प्राप्त होगी। इसके बाद जब गणनाकर्मी मौके पर आएंगे, तो वे केवल पहले से भरी गई जानकारी का सत्यापन करेंगे, जिससे समय की बचत होगी और आंकड़ों की गुणवत्ता में सुधार होगा।

     

    हरियाणा के जनगणना संचालन निदेशक श्री ललित जैन ने बताया कि आगामी जनगणना के अंतर्गत लगभग 50,000 हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों को 203 ग्रामीण और शहरी चार्जों में कवर किया जाएगा। इस विशाल कार्य के लिए 50,000 से अधिक गणना कर्मी और 8,000 से अधिक पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे। इनके प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनर और फील्ड ट्रेनर की चरणबद्ध प्रशिक्षण व्यवस्था अपनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि गणना कर्मियों और पर्यवेक्षकों की प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने तथा कार्य में निरंतरता बनाए रखने के लिए सरकार ने दोनों चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने पर 25,000 का मानदेय देने का निर्णय लिया है।

     

    उन्होंने बताया कि गणनाकर्मी एक विशेष हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करेंगे, जिसे उनके पंजीकृत निजी मोबाइल उपकरणों पर इंस्टॉल किया जाएगा। यह एप्लिकेशन ऑफलाइन मोड में भी कार्य करेगा, ताकि दूर-दराज़ और नेटवर्क-विहीन क्षेत्रों में भी जनगणना का कार्य बाधित न हो। नेटवर्क उपलब्ध होते ही डाटा स्वतः सिंक्रोनाइज़ हो जाएगा। यह मोबाइल एप्लिकेशन एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा, जिसके लिए न्यूनतम ऑपरेटिंग सिस्टम, रैम और स्टोरेज की शर्तें निर्धारित की गई हैं। रियल-टाइम मॉनिटरिंग और तकनीक-आधारित डैशबोर्ड के माध्यम से प्रत्येक स्तर पर प्रगति की सतत निगरानी की जाएगी।

     

    इस दौरान बताया गया कि जनगणना कार्य में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक जिले में जिला जनगणना समन्वय समिति गठित की जाएगी। राजस्व, शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, पंचायती राज, सूचना प्रौद्योगिकी और जन संपर्क जैसे विभिन्न विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा। आमजन में विश्वास और सहयोग बढ़ाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनगणना में एकत्रित व्यक्तिगत जानकारी पूर्णतः गोपनीय रहेगी और किसी अन्य उद्देश्य के लिए उपयोग नहीं की जाएगी।

     

    सम्मेलन के दौरान खास तौर से जनगणना के लिए तैयार की गई रागनी ‘जनगणना बुनियाद देश की, लोकतंत्र की है पहचान’ भी सुनाई गई।

    #DigitalCensus2027 #HaryanaCensus #DigitalIndia #Census2027 #AnuragRastogi #SelfEnumeration #SmartGovernance #DataForDevelopment #HaryanaNews #FirstDigitalCensus

  • 235107_HomePage_9cf5b7b1-a92b-497d-9ded-e3ffd8633476.jpg

    इंडिया स्किल्स क्षेत्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान के युवाओं का दबदबा, 17 प्रतिभागी नेशनल स्टेज के लिए चयनित

    एन.एस.बाछल, 20 फरवरी, जयपुर।

    कौशल विकास के लिए राज्य की नोडल एजेंसी, राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम (RSLDC), राजस्थान के उन 17 उम्मीदवारों की उपलब्धि का जश्न मना रही है जिन्होंने आधिकारिक तौर पर 'इंडिया स्किल्स नेशनल प्रतियोगिता' के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

    प्रबंध निदेशक ऋषव मंडल ने बताया कि RSLDC उन 17 चयनित उम्मीदवारों को सर्वोत्तम संभव प्रशिक्षण प्रदान करेगा जो राष्ट्रीय कार्यक्रम में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह उपलब्धि राज्य के कौशल विकास ईकोसिस्टम के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और इसके व्यावसायिक प्रशिक्षण पहलों की बढ़ती ताकत को रेखांकित करती है।

    उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता का सफर 5,000 प्रतिभागियों की विशाल स्क्रीनिंग के साथ शुरू हुआ। राज्य स्तरीय फाइनल: जनवरी 2026 में आयोजित राज्य स्तरीय फाइनल में 536 उम्मीदवारों ने प्रतिस्पर्धा की। प्रतिस्पर्धी समूह में से 63 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को क्षेत्रीय स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया था।

    क्षेत्रीय स्तर पर राजस्थान के दल ने पदकों की  झड़ी लगा दी। 9 स्वर्ण पदक (प्रत्येक को ₹75,000 का नकद पुरस्कार), 8 रजत पदक (प्रत्येक को 50,000 रू.) 10 कांस्य पदक (प्रत्येक को 25,000 रू.), 8 मेडालियन ऑफ एक्सीलेंस विभिन्न कौशल श्रेणियों में उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए, राजस्थान के प्रतिभागियों ने अपने हुनर और प्रतिस्पर्धी भावना से अपनी अलग पहचान बनाई। इस विशिष्ट समूह में से, 17 विशिष्ट उम्मीदवारों को अब इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता के राष्ट्रीय स्तर के लिए चुना गया है, जहाँ वे देश के बेहतरीन युवा पेशेवरों के बीच मुकाबला करेंगे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • Screenshot 2026-02-20 070955.jpg
    20/02/26 |

    मोहाली लूट कांड का पर्दाफाश: बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने ही रची थी 4 लाख की लूट की साजिश

    पंजाब/मोहाली, 20 फरवरी (अन्‍नू):  मोहाली में एक्सिस बैंक के एटीएम में पैसे जमा कराने आए एक व्यक्ति की आंखों में मिर्च डालकर हुई 4 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस वारदात का मास्टरमाइंड कोई बाहरी अपराधी नहीं, बल्कि उसी बैंक का सुरक्षाकर्मी (सिक्योरिटी गार्ड) निकला। पुलिस ने गार्ड निशान मसीह और उसके साथी मनिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी दिलप्रीत सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों ने पूरी योजना के तहत इस डकैती को अंजाम दिया था, हालांकि इनका पुराना कोई पुलिस रिकॉर्ड नहीं मिला है।



    जांच में यह तथ्य सामने आया कि मुख्य आरोपी निशान मसीह पिछले तीन महीनों से एक्सिस बैंक में तैनात था। ड्यूटी के दौरान उसने गौर किया कि पीड़ित विक्की, जो 'टेली लिंक' नामक कंपनी में काम करता है, अक्सर बड़ी मात्रा में नकदी जमा कराने आता है। वारदात वाले दिन आरोपी गार्ड की छुट्टी थी, लेकिन उसने पहले से ही अपने दोस्त के साथ मिलकर रेकी कर रखी थी। जैसे ही शनिवार को बैंक बंद होने के कारण विक्की एटीएम मशीन के जरिए पैसे जमा करने पहुंचा, आरोपियों ने उसकी आंखों में लाल मिर्च का पाउडर झोंक दिया और रुपयों से भरा बैग छीनकर रफूचक्कर हो गए।


    कंपनी के मालिक गुरजोत सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उनके कर्मचारी एयरटेल पेमेंट बैंक का कलेक्शन जमा करने का काम करते हैं। शनिवार को छुट्टी होने की वजह से कर्मचारी एटीएम का सहारा ले रहा था, तभी यह हमला हुआ। आरोपियों ने लूटी गई रकम में से करीब 2 लाख रुपये नशे की पूर्ति और नए मोबाइल फोन खरीदने में उड़ा दिए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की और शेष 2 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। मिर्च पाउडर के हमले से घायल हुए कर्मचारी का फिलहाल अस्पताल में उपचार चल रहा है।


    पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से संभव हो पाई है। आरोपी का साथी नशे का आदी है, और इसी लत को पूरा करने के लिए उन्होंने इस अपराध का रास्ता चुना। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वे किसी अन्य संदिग्ध गतिविधि में भी शामिल थे। इस घटना ने बैंकों में तैनात निजी सुरक्षाकर्मियों के वेरिफिकेशन और सुरक्षा इंतजामों पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।


    #MohaliPolice #CrimeUpdate #BankRobberySolved #SecurityGuardArrested #MohaliNews #PunjabPolice #LootCase #CrimeNewsIndia

  • download (3).jpg
    20/02/26 |

    रेलवे में बड़ा वित्तीय घोटाला: सीनियर टीसी पर 17 लाख से अधिक के गबन का आरोप, हिसार के बाद अब सिरसा तक पहुंची जांच

    हरियाणा/हिसार, 20 फरवरी (अन्‍नू ): हरियाणा के हिसार रेलवे जंक्शन पर तैनात एक सीनियर टिकट कलेक्टर (TC) द्वारा सरकारी राजस्व में भारी सेंध लगाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोपी टीसी हरिकिशन पर करीब 17 लाख 610 रुपये की सरकारी राशि का दुरुपयोग करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने जून 2025 से जनवरी 2026 के बीच बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से जुर्माने के तौर पर वसूली गई रकम को रेलवे के खजाने में जमा कराने के बजाय अपने पास ही रख लिया। मामला उजागर होने के बाद रेलवे प्रशासन ने विभागीय जांच तेज कर दी है और हिसार के साथ-साथ सिरसा में भी रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।


    इस घोटाले का खुलासा तब हुआ जब जोधपुर के यातायात लेखा विभाग को कैश जमा न होने पर संदेह हुआ। जोधपुर से आए यातायात इंस्पेक्टर श्याम सिंह ने जब गहनता से जांच की, तो बड़े स्तर पर वित्तीय अनियमितताएं पाई गईं। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी टीसी पूर्व में सिरसा में भी तैनात रहा था और सूत्रों के अनुसार वहां भी उसने करीब 10 से 15 लाख रुपये का गोलमाल किया है। वर्तमान में जोधपुर और जयपुर की संयुक्त रेलवे टीमें इस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ रही हैं। यह जांच की जा रही है कि आरोपी ने अपनी पिछली पोस्टिंग्स के दौरान कहां-कहां विभाग को चूना लगाया है।



    रेलवे पुलिस को सौंपी गई शिकायत में बताया गया है कि टीसी हरिकिशन हिसार में फ्री रोस्टर चेकिंग की जिम्मेदारी संभाल रहा था। लंबे समय तक राशि जमा न होने पर उसे पहले चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन जब उसने कोई संतोषजनक कदम नहीं उठाया, तो प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी। हिसार स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316 (5) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना ने रेलवे की बुकिंग और अकाउंट शाखा की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर इतने महीनों तक इतनी बड़ी रकम का हिसाब क्यों नहीं मांगा गया।



    सिरसा रेलवे स्टेशन के अधीक्षक नरेंद्र कुमार ने पुष्टि की है कि मामले की जांच उच्च स्तरीय टीमें कर रही हैं और सिरसा में पोस्टिंग के दौरान हुए गबन का सही आंकड़ा जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल, आरोपी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी शिकंजा भी कस गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के इस मामले में लिप्त किसी भी अन्य व्यक्ति या लापरवाही बरतने वाले स्टाफ को बख्शा नहीं जाएगा।


    #RailwayScam #HisarNews #SirsaNews #RailwayCrime #TCFraud #CorruptionUpdate #HaryanaNews #JodhpurRailway #FinancialFraud

  • Screenshot 2026-02-20 070227.jpg
    20/02/26 |

    रेवाड़ी मर्डर मिस्ट्री: 'घर के भेदी' लॉ स्टूडेंट ने ही की थी रिटायर्ड फौजी की हत्या, लालच ने बनाया अपराधी

    हरियाणा/रेवाड़ी,  20 फ़रवरी (अन्‍नू): रेवाड़ी के गांव बास बिटौड़ी में एक रिटायर्ड फौजी की रहस्यमयी मौत की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस 'ब्लाइंड मर्डर' केस का खुलासा करने में आधुनिक तकनीक और कॉल डिटेल्स ने मुख्य भूमिका निभाई। जांच में सामने आया कि मृतक महाराम की अंतिम बार बातचीत गांव के ही एक कानून के छात्र (लॉ स्टूडेंट) विशाल से हुई थी। पुलिस के अनुसार, विशाल का महाराम के घर काफी आना-जाना था और वह अक्सर उनके घर का जरूरी सामान लाकर देता था। इसी नजदीकी के दौरान विशाल की नजर घर में रखे कीमती जेवरातों पर पड़ गई और उसने अपने दोस्त साहिल के साथ मिलकर लूट की साजिश रच डाली।


    वारदात वाले दिन, यानी 28 जनवरी को विशाल ने महाराम को शराब लाकर दी और खुद अपने घर चला गया। देर रात वह चाकू लेकर चोरी की नीयत से दोबारा महाराम के घर में दाखिल हुआ। हालांकि, आहट होने पर महाराम की नींद खुल गई और पकड़े जाने के डर से विशाल ने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हत्या को अंजाम देने के बाद विशाल ने अपने साथी साहिल को मौके पर बुलाया। दोनों आरोपियों ने घर से करीब 55 ग्राम सोना, एक किलो चांदी और नगदी समेटी और वहां से फरार हो गए। हैरान करने वाली बात यह है कि हत्या के बाद दोनों आरोपी एक दिन रेवाड़ी में रुके और फिर अपने घरों में इस तरह रहने लगे जैसे कुछ हुआ ही न हो।


    विशाल के परिवार की गांव में दूध की डेयरी है और इसी बहाने उसकी महाराम से जान-पहचान हुई थी। उसे महाराम के पारिवारिक विवादों और घर के कोने-कोने की पूरी जानकारी थी। शुरुआत में महाराम की पत्नी ने इसे बीमारी या शराब के सेवन से हुई सामान्य मौत समझा था, क्योंकि महाराम एलर्जी के मरीज थे। लेकिन जब पुलिस ने 3 फरवरी को बंद कमरे से शव बरामद किया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान पाए गए, तब जाकर हत्या का मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने तीन दिन की रिमांड के दौरान आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल किया गया पेचकस, चाकू और चोरी किए गए जेवरात बरामद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


    इस सनसनीखेज खुलासे ने पूरे गांव को चौंका दिया है, क्योंकि किसी को उम्मीद नहीं थी कि एक कानून की पढ़ाई करने वाला युवक ही इस जघन्य अपराध का मुख्य सूत्रधार निकलेगा। पुलिस अब इस मामले के सभी साक्ष्यों को जोड़कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।


    #RewariCrime #HaryanaNews #MurderMystery #PoliceUpdate #CrimeNews #RewariPolice #LegalAwareness #JusticeForSoldier

  • jhadumajra.jpg
    20/02/26 |

    अंबाला का 'झाड़ूमाजरा' बना मिसाल: सरकारी स्कूल की सूरत देख शिक्षा अधिकारी भी हैरान, प्रदेश के लिए घोषित किया 'रोल मॉडल'

    अम्बाला, 20 फरवरी (अन्‍नू): अक्सर सरकारी स्कूलों का नाम आते ही जर्जर दीवारों और सुविधाओं की कमी की तस्वीर सामने आती है, लेकिन अंबाला के बराड़ा स्थित झाड़ूमाजरा के सरकारी मिडल स्कूल ने इस धारणा को जड़ से मिटा दिया है। मुख्यमंत्री सौंदर्यीकरण योजना में जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले इस विद्यालय का गुरुवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (DEEO) ज्योति सभ्रवाल ने औचक निरीक्षण किया। स्कूल के कैंपस, व्यवस्थाओं और शैक्षणिक माहौल को देखकर शिक्षा अधिकारी इतनी मंत्रमुग्ध हुईं कि उन्होंने इसे पूरे हरियाणा प्रदेश के लिए एक 'आदर्श मॉडल' करार दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल की शानदार बिल्डिंग, आधुनिक कंप्यूटर लैब, व्यवस्थित लाइब्रेरी और साफ-सुथरी रसोई की जमकर सराहना की।


    स्कूल की इस जादुई कायाकल्प के पीछे हेडमास्टर प्रदीप कुमार और उनके समर्पित स्टाफ की कड़ी मेहनत छिपी है। हेडमास्टर प्रदीप कुमार ने साझा किया कि जब उन्होंने यहाँ कार्यभार संभाला था, तब स्कूल परिसर झाड़ियों और ऊबड़-खाबड़ जमीन से भरा हुआ था। लेकिन स्टाफ और ग्रामीणों के सहयोग से उन्होंने 'कबाड़ से कमाल' कर दिखाया और आज यह स्कूल किसी बड़े निजी शिक्षण संस्थान को टक्कर दे रहा है। अपनी इसी उत्कृष्टता के कारण यह विद्यालय साल 2017 में जिले में अव्वल, सक्षम योजना में प्रदेश में प्रथम और अब 2025-26 की सौंदर्यीकरण योजना में भी जिले में शीर्ष पर रहा है। स्कूल की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अब इसे 'उच्च विद्यालय' (High School) का दर्जा दिलाने की मांग भी जोर पकड़ रही है।



    इस स्कूल की एक और अनूठी विशेषता यहाँ का 'किचन गार्डन' है, जो बच्चों की सेहत का ख्याल रख रहा है। स्कूल परिसर में ही केंचुआ खाद का उपयोग कर ब्रोकली, शिमला मिर्च, मटर और साग जैसी आर्गेनिक सब्जियां उगाई जा रही हैं। मिड-डे मील के दौरान छात्रों को यही कीटनाशक मुक्त और शुद्ध सब्जियां परोसी जाती हैं, जो उनके पोषण के लिए वरदान साबित हो रही हैं। इस अवसर पर समाजसेवी गुरयाम सिंह ने भी स्कूल की प्रगति की सराहना की और अन्य ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकारी शिक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए आगे आएं। झाड़ूमाजरा का यह स्कूल साबित करता है कि अगर इच्छाशक्ति दृढ़ हो, तो सरकारी संस्थानों को भी गौरव का प्रतीक बनाया जा सकता है।



    #AmbalaNews #HaryanaEducation #ModelSchool #SchoolTransformation #Jhadumajra #Inspiration #EducationReform #MidDayMeal #GreenSchool

  • download (2).jpg
    20/02/26 |

    चंडीगढ़ में आज से महकेगा 54वां रोज फेस्टिवल: 850 किस्मों के गुलाब और हेलीकॉप्टर राइड बनेगा आकर्षण का केंद्र, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी बानेगा

    चंडीगढ़, 20 फरवरी (अन्‍नू): चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित सुप्रसिद्ध रोज गार्डन में शुक्रवार से तीन दिवसीय वार्षिक 'रोज फेस्टिवल' का भव्य आगाज़ हो रहा है। शहर के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के पर्यटकों के लिए यह महोत्सव आकर्षण का बड़ा केंद्र रहता है, जिसका लोग साल भर बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। इस 54वें संस्करण में गुलाब की 850 से अधिक दुर्लभ और खूबसूरत किस्में प्रदर्शित की जाएंगी। आयोजन की भव्यता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले वर्ष करीब पांच लाख दर्शकों ने यहाँ दस्तक दी थी, और इस बार भी लाखों की भीड़ जुटने की उम्मीद है। मेयर सौरभ जोशी ने तैयारियों का जायजा लेते हुए मुख्य मंच, पंडाल और स्टॉल्स को अंतिम रूप दिया है।


    20 से 22 फरवरी तक चलने वाला यह उत्सव हर आयु वर्ग के लिए मनोरंजन का खजाना लेकर आया है। सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाले इस मेले में 'मिस्टर रोज किंग' और 'रोज क्वीन' जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके अलावा, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्पर्धाएं, ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग, लोक नृत्य और फोटोग्राफी जैसी कलात्मक गतिविधियाँ मुख्य आकर्षण रहेंगी। रोमांच के शौकीनों के लिए हेलीकॉप्टर राइड और हॉट एयर बैलून की सुविधा दी गई है, जबकि बच्चों के लिए विशाल झूलों का विशेष इंतजाम किया गया है।


    बढ़ती भीड़ को देखते हुए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने विशेष पार्किंग व्यवस्था और एडवाइजरी जारी की है। वाहनों को खड़ा करने के लिए पुलिस मुख्यालय के पीछे, सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय और हाउसिंग बोर्ड के पीछे, सेक्टर-16 रोज गार्डन की बैक साइड और सेक्टर-17 की मल्टीलेवल पार्किंग समेत करीब एक दर्जन स्थान निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा सेक्टर-17 स्थित होटल ताज, टीडीआई मॉल, नीलम थिएटर और नगर निगम कार्यालय के पास भी वाहन पार्क किए जा सकेंगे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित पार्किंग के अलावा साइकिल ट्रैक, पैदल मार्ग या नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को तुरंत जब्त कर लिया जाएगा।


    ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1073 पर संपर्क करें। आयोजन के दौरान सेक्टर-16 की अंदरूनी सड़कों पर यातायात को डायवर्ट या प्रतिबंधित भी किया जा सकता है। सिटी ब्यूटीफुल का यह गौरवशाली महोत्सव न केवल फूलों की प्रदर्शनी है, बल्कि यह क्षेत्र की सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।



    #ChandigarhRoseFestival #RoseFest2026 #CityBeautiful #RoseGardenSector16 #ChandigarhEvents #TravelIndia #RoseFestivalChandigarh #TrafficAdvisory

  • देखिए दैनिक खबर पर शाम 6 बजे के समाचार
    19/02/26

    देखिए दैनिक खबर पर शाम 6 बजे के समाचार

    इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026:

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया 'ऑथेंटिसिटी लेबल' का मंत्र; मुकेश अंबानी का 10 लाख करोड़ के निवेश का बड़ा एलान, सुंदर पिचाई और सैम ऑल्टमैन भी हुए शामिल।

    गगनयान मिशन के लिए 'ड्रोग पैराशूट' का टेस्ट सफल:

    इसरो ने जांची पैराशूट की मजबूती और सुरक्षा; अब अंतरिक्ष से पृथ्वी पर सुरक्षित लौटेंगे भारतीय यात्री, मिशन की तैयारी में बड़ी कामयाबी।

    तमिलनाडु चुनाव 2026:

    DMK-DMDK के बीच ऐतिहासिक गठबंधन; मुख्यमंत्री स्टालिन से मुलाकात के बाद प्रेमलता विजयकांत ने किया एलान, पहली बार साथ मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव।

    फ्रीबीज कल्चर पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी:

    कहा- मुफ्त बिजली-पानी से खत्म होगी काम की आदत; सरकार गरीबों की मदद करे पर रेवड़ियां बांटने के बजाय रोजगार देने पर दे ध्यान।

    ईरान ने परमाणु  ठिकानों की सुरक्षा बढ़ाई:

    सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा 'पारचिन' का नया कंक्रीट सुरक्षा कवच; अमेरिका और इजराइल से बढ़ते तनाव के बीच सैन्य परिसरों की किलेबंदी शुरू।

    गाजा में सीजफायर के बाद फिर लौटा हमास का राज:

    90% से अधिक क्षेत्रों पर दोबारा हासिल किया नियंत्रण; पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सड़कों पर तैनात, विरोधियों के खिलाफ कसी कमर।

    दिल्ली में महिला हत्याकांड का खुलासा:

    कर्ज चुकाने के लिए सगे भांजे ने ही की थी मौसी की हत्या; लूटे गए गहने और चाकू समेत दो आरोपी गिरफ्तार।

    मजनू का टीला पर जाम से मिलेगी मुक्ति:

    30 सेकंड की ट्रैफिक लाइट की समस्या का निकला समाधान; फुटओवरब्रिज निर्माण की सभी तकनीकी और भूमि बाधाएं दूर, जल्द शुरू होगा काम।

    दिल्ली में 25 नई अटल कैंटीन का उद्घाटन:

    अब 71 केंद्रों पर मिलेगा 5 रुपये में भोजन; एलजी वीके सक्सेना और सीएम रेखा गुप्ता ने कृष्णा नगर में किया शुभारंभ, लाखों को मिली राहत।

    हरियाणा में डिजिटल जनगणना 2027 की तैयारियां तेज:

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; भविष्य की नीतियों और विकास योजनाओं के लिए डेटा एकत्रीकरण का बनेगा मजबूत आधार।

    हरियाणा के पशु चिकित्सालयों का होगा कायाकल्प:

    मंत्री श्याम सिंह राणा ने आधुनिक मशीनों और 'बायो सेफ्टी लैब' की दी मंजूरी; अब पशुओं को मिलेगा सस्ता और अत्याधुनिक इलाज।

    हरियाणा में एचआईवी के खिलाफ बड़ी मुहिम:

    12.40 लाख से अधिक लोगों की हुई जांच; 104 केंद्रों के माध्यम से बिछाया मुफ्त इलाज का जाल, स्वास्थ्य विभाग ने तेज की एड्स विरोधी जंग।

    हरियाणा में 'स्मार्ट मीटर पखवाड़ा' की धूम:

    23 फरवरी तक चलेगा जागरूकता अभियान; प्रीपेड मोड अपनाने पर बिजली बिल में मिलेगी 5% की भारी छूट, करनाल-पानीपत-पंचकूला में 5 लाख मीटर लगे।

    अंबाला पुलिस की बड़ी कामयाबी:

    बैंक लोन के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला शातिर जालसाज जालंधर से गिरफ्तार; आरोपी का बैंक खाता फ्रीज, पीड़ितों की राशि रिकवर करने में जुटी पुलिस।

    समाधान शिविर के जरिए जनसमस्याओं का त्वरित निपटान:

    सीईओ गगनदीप ने सुनीं पीपीपी और पेंशन संबंधी शिकायतें; हर सोमवार व वीरवार को उपायुक्त कार्यालय में लगेंगे विशेष शिविर।

    कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ।।.......


    #newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate #journalism #newsreporting #publicawareness #information #newday #newyearnews #2026news #knowledge #education #currentevents #insight #dailybrief #newsbrief #digitalnews #socialmedianews #pressrelease #newsanalysis #localnews #internationalnews #MustKnow

  • IMG-20260219-WA0039.jpg
    19/02/26 |

    महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम से बचाव के लिए अंबाला पुलिस की मुहिम, स्कूल स्टाफ ने मौके पर डाउनलोड की डायल-112 ऐप

    अम्बाला, 19 फरवरी (अन्नू) :अम्बाला पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान के तहत आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अम्बाला में सेफ सिटी टीम अम्बाला शहर की मुख्य सिपाही राजबीर कौर व टीम ने पुलिस की पाठशाला द्वारा छात्र/छात्राओं को साइबर अपराध, ट्रिप मोनिटरिंग/डायल-112 एप्प तथा यातायात नियमों बारे जागरूक किया। सेफ सिटी टीम अम्बाला शहर ने उपस्थित छात्राओं को ट्रिप मोनिटरिंग/डायल-112 एप्प बारे विस्तृत जानकारी देकर स्कूल स्टाफ को मौका पर ही डायल-112 एप्प डाउनलोड करवाई।

    अम्बाला पुलिस द्वारा ‘‘पुलिस की पाठशाला’’ के माध्यम से महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साइबर अपराध से बचने तथा यातायात के नियमों की पालना करने बारे विशेष अभियान चलाकर आमजन/महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।

    पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि वह पुलिस की पाठशाला’’ के माध्यम से छात्राओं/कामकाजी महिलाओं/आमजन को डायॅल 112 एप्प, ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस व यातायात के नियमों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करें। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला विरुद्ध अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करके डायॅल 112 एप्प, ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस, साइबर अपराध व यातायात के नियमों की विशेष जानकारी देना हैं जिससे गांवों व कस्बों से आने वाली छात्राओं/कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके तथा आमजन को यातायात के नियमों और साइबर अपराधों की जानकारी देकर उन्हें जागृत किया जा सके।

    #AmbalaPolice #PoliceKiPathshala #WomenSafety #CyberAwareness #Dial112 #SafeCityAmbala #RoadSafety #HaryanaPolice #AwarenessCampaign #TripMonitoring

  • IMG-20260219-WA0032.jpg
    19/02/26 |

    लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला शातिर जालसाज अंबाला पुलिस की गिरफ्त में ,जालंधर से हुआ गिरफ्तार

    अंबाला, 19 फरवरी (अन्नू): पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अंबाला पुलिस को धोखाधड़ी के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

    थाना पंजोखरा साहिब की पुलिस टीम ने बैंक से लोन दिलवाने के नाम पर मासूम लोगों को ठगने वाले आरोपी को जालंधर, पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है।

    मामले का विवरण,

    शिकायतकर्ता तरुण कुमार, निवासी पावर कॉलोनी मंडोर, जिला अंबाला ने 15 अक्टूबर 2025 को थाना पंजोखरा साहिब में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने खुद को बैंक का एजेंट बताकर शिकायतकर्ता सहित छह व्यक्तियों को सेंट्रल बैंक से 10-10 लाख रुपये का लोन कम ब्याज दर पर दिलवाने का झांसा दिया था।

    1.80 लाख रुपये की ठगी,

    आरोपी ने प्रक्रिया शुल्क और अन्य खर्चों के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से 30,000 रुपये ऐंठे, जिससे कुल 1,80,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई। पैसे लेने के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया और फरार हो गया।

    पुलिस कार्रवाई और आरोपी की पहचान,

    पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपी का पीछा किया। आरोपी की पहचान तरुण कुमार, निवासी ओल्ड हॉस्पिटल काजीवाड़ा, अंबाला शहर के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को जालंधर से काबू किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से 01 दिन पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है l

    बैंक खाता होल्ड और रिकवरी,

    अंबाला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के बैंक खाते को फ्रीज (होल्ड) करवा दिया है। अनुसंधान अधिकारी सहायक उप निरीक्षक जसबीर सिंह का कहना है कि ठगी गई राशि की रिकवरी प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी और पीड़ितों को उनका पैसा वापस दिलवाया जाएगा।

    पुलिस की अपील,

    पुलिस विभाग आम जनता से अपील करता है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में आकर बैंक लोन या अन्य सरकारी योजनाओं के नाम पर पैसे न दें। लोन संबंधी किसी भी कार्य के लिए हमेशा सीधे बैंक शाखा से संपर्क करें।

    #AmbalaPolice #FraudAlert #Arrested #PunjabPolice #CyberCrime #FinancialFraud #BankScam #Jalandhar #HaryanaPolice #Awareness

  • WhatsApp Image 2026-02-17 at 10.28.58 AM.jpeg
    19/02/26

    *चोट के बावजूद अडिग हौसला: अनिल विज की मुस्कान और जज्बे ने जीता सबका दिल*

    चोट के बावजूद अडिग हौसला: अनिल विज की मुस्कान और जज्बे ने जीता सबका दिल

    (के.के)

    हरियाणा की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले वरिष्ठ नेता अनिल विज एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान या प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि उनका जज्बा और सकारात्मक सोच है। हाल ही में शारीरिक रूप से चोटिल होने के बावजूद उनका हौसला जिस तरह बरकरार दिखाई दिया, उसने समर्थकों और राजनीतिक पर्यवेक्षकों को समान रूप से प्रभावित किया है। दर्द और असुविधा के बीच भी उनके चेहरे पर वही आत्मविश्वास, वही मुस्कान और वही सहजता देखने को मिली, जिसके लिए वे लंबे समय से जाने जाते हैं।

    चोट लगने की खबर सामने आते ही प्रदेश भर में उनके शुभचिंतकों के बीच चिंता की लहर दौड़ गई थी। लेकिन जब लोगों ने उन्हें सार्वजनिक रूप से देखा तो पाया कि वे न केवल स्वस्थ होने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, बल्कि मानसिक रूप से पहले की तरह ही दृढ़ और सकारात्मक हैं। अस्पताल या विश्राम के दौरान भी उनका अंदाज बदला हुआ नहीं दिखा। उन्होंने मिलने आने वालों का अभिवादन उसी आत्मीयता से किया, जैसे वे किसी नियमित कार्यक्रम में कर रहे हों।

    उनके आवास पर इन दिनों मिलने वालों का तांता लगा हुआ है। राजनीतिक सहयोगी, विभिन्न दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और आम नागरिक—सभी उनका हालचाल जानने के लिए पहुँच रहे हैं। यह दृश्य इस बात का प्रमाण है कि सार्वजनिक जीवन में वर्षों की सक्रियता और स्पष्टवादिता ने उन्हें व्यापक जनसमर्थन दिलाया है। कई लोग फूलों के गुलदस्ते लेकर आए, तो कई शुभकामना संदेशों के साथ पहुँचे। वातावरण में औपचारिकता से अधिक आत्मीयता दिखाई दी।

    दिलचस्प बात यह रही कि चोटिल होने के बावजूद अनिल विज का मूड हमेशा की तरह हल्का-फुल्का और उत्साह से भरा रहा। उन्होंने मिलने आए लोगों से मजाकिया अंदाज में बातचीत की, हालचाल पूछा और कई बार स्वयं ही माहौल को सकारात्मक बना दिया। राजनीतिक हलकों में अक्सर कहा जाता है कि कठिन परिस्थितियाँ किसी भी व्यक्ति के वास्तविक व्यक्तित्व को सामने लाती हैं। इस संदर्भ में उनका व्यवहार यह दर्शाता है कि वे चुनौतियों को भी धैर्य और आत्मविश्वास से स्वीकार करने में विश्वास रखते हैं।

    सार्वजनिक जीवन में सक्रिय व्यक्तियों के लिए शारीरिक अस्वस्थता केवल निजी समस्या नहीं होती; वह एक तरह से सार्वजनिक चिंता का विषय बन जाती है। ऐसे में उनका संयमित और प्रसन्नचित्त रवैया समर्थकों के लिए आश्वस्त करने वाला रहा। कई आगंतुकों ने यह भी कहा कि वे स्वयं उनसे प्रेरित होकर लौटे। उनका कहना था कि जिस व्यक्ति ने वर्षों तक प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कठिन फैसले लिए हों, उसके लिए यह शारीरिक चोट भी केवल एक अस्थायी चुनौती है।

    अनिल विज का राजनीतिक जीवन संघर्षों और स्पष्ट रुख के लिए जाना जाता है। वे अक्सर अपनी बेबाक शैली के कारण सुर्खियों में रहे हैं। समर्थकों का मानना है कि यही स्पष्टवादिता उन्हें जननेता के रूप में अलग पहचान देती है। चोट के बाद भी उनकी दिनचर्या में सक्रियता दिखाई देना इस बात का संकेत है कि वे सार्वजनिक दायित्वों को लेकर गंभीर हैं। बताया जाता है कि वे नियमित रूप से अधिकारियों और सहयोगियों से संवाद बनाए हुए हैं तथा आवश्यक मामलों की जानकारी लेते रहते हैं।

    उनसे मिलने आने वाली हस्तियों में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे। यह दृश्य राजनीति से ऊपर उठकर व्यक्तिगत संबंधों की झलक प्रस्तुत करता है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर संवाद और संवेदना का आदान-प्रदान लोकतांत्रिक संस्कृति को मजबूत बनाता है। उनके आवास पर दिखाई दिया यह सौहार्दपूर्ण वातावरण उसी संस्कृति की मिसाल है।

    आम नागरिकों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। कई लोग केवल शुभकामनाएँ देने और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने पहुँचे। कुछ बुजुर्ग समर्थक तो भावुक भी दिखे। उन्होंने कहा कि वे वर्षों से उनके साथ जुड़े हैं और उन्हें सदैव जनता के मुद्दों पर मुखर पाया है। ऐसे में उनकी सेहत को लेकर चिंता स्वाभाविक है। विज ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह ही उनकी असली ताकत है।

    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह पूरा घटनाक्रम एक सकारात्मक संदेश देता है। सार्वजनिक जीवन में सक्रिय व्यक्ति का व्यवहार केवल व्यक्तिगत नहीं होता, बल्कि वह समाज के लिए एक संकेत बन जाता है। विपरीत परिस्थितियों में भी मुस्कुराते रहना, लोगों से जुड़े रहना और जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहना नेतृत्व की विशेषता मानी जाती है। इस दृष्टि से उनका वर्तमान व्यवहार उनके समर्थकों के लिए प्रेरणादायक है।

    स्वास्थ्य लाभ की प्रक्रिया में धैर्य और सकारात्मक सोच की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। चिकित्सक भी मानते हैं कि मानसिक संतुलन और आशावादी दृष्टिकोण उपचार को प्रभावी बनाते हैं। अनिल विज का रवैया इसी दिशा में संकेत करता है कि वे शारीरिक चोट को अपने उत्साह पर हावी नहीं होने दे रहे। उनके करीबी बताते हैं कि वे नियमित चिकित्सा परामर्श ले रहे हैं और डॉक्टरों की सलाह का पालन कर रहे हैं।

    इस बीच सोशल मीडिया पर भी उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामनाओं की बाढ़ देखी गई। समर्थकों ने संदेश, पोस्ट और तस्वीरों के माध्यम से उनके प्रति अपनी शुभेच्छा व्यक्त की। कई लोगों ने उनकी पुरानी तस्वीरें साझा कर उनके संघर्ष और सक्रियता को याद किया। यह डिजिटल समर्थन भी इस बात का प्रमाण है कि उनका जनाधार केवल भौतिक उपस्थिति तक सीमित नहीं, बल्कि व्यापक स्तर पर फैला हुआ है।

    अंततः, यह पूरा प्रसंग केवल एक नेता की चोट या स्वास्थ्य की खबर भर नहीं है। यह उस जज्बे की कहानी है, जो सार्वजनिक जीवन में सक्रिय व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। अनिल विज का मुस्कुराता चेहरा, मिलने वालों से सहज संवाद और जिम्मेदारियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता यह दर्शाती है कि नेतृत्व केवल पद या अधिकार का नाम नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी है।

    समर्थकों को उम्मीद है कि वे शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर पहले की तरह सक्रिय राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। फिलहाल, उनके आवास पर उमड़ती भीड़ और लगातार मिल रही शुभकामनाएँ यह स्पष्ट करती हैं कि उनका हौसला बरकरार है और जनता का विश्वास भी अडिग। कठिन समय में भी उत्साह और मुस्कान बनाए रखना ही शायद एक सच्चे जननेता की पहचान होती है—और यही छवि इन दिनों देखने को मिल रही है।

  • IMG-20260219-WA0026.jpg
    19/02/26 |

    समालखा: जौरासी के पास रजवाहे में मिला युवक का शव, आंख में गोली मारकर की गई हत्या

    हरियाणा/समालखा, 19 फरवरी (अन्नू): समालखा के जौरासी गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने एक युवक का लहूलुहान शव रजवाहे में पड़ा देखा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तफ्तीश में यह हत्या का मामला नजर आ रहा है, क्योंकि मृतक की आंख पर गोली के निशान मिले हैं।

    पुलिस के अनुसार, युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर करके शव को साक्ष्य मिटाने के इरादे से रजवाहे में फेंका गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों और थानों में युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है ताकि घटना की गुत्थी सुलझ सके।

    मौके पर पहुंचे डीएसपी आत्माराम ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि हमलावरों का सुराग मिल सके।

    #SamalkhaNews #HaryanaCrime #BreakingNews #PoliceInvestigation #PanipatNews #CrimeAlert #JaurasiVillage

  • 235061_HomePage_e24a4a41-4f48-4b53-acfc-0cda38af97d0.jpeg

    राज्यपाल राजस्थान ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर लोकभवन में उनकी छवि पर पुष्पांजलि अर्पित की

    एन.एस.बाछल, 19 फरवरी, जयपुर।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने लोकभवन में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उनकी छवि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका श्रद्धा स्मरण किया।

    हरिभाऊ बागडे ने छत्रपति शिवाजी महाराज के राष्ट्रप्रेम, सुशासन और समाज में न्याय व समानता स्थापित करने से जुड़े आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का संपूर्ण जीवन मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित प्रेरणा देने वाला है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 235046_HomePage_763ff128-75c9-4616-88ea-e4f7e8be8082.jpg

    मुख्यमंत्री राजस्थान ने वायुसेना के अधिकारियों से जयपुर में होने वाले सूर्यकिरण और सारंग एरोबेटिक शो के संबंध में ली जानकारी

    एन.एस.बाछल, 19 फरवरी, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में वायुसेना के अधिकारियों से जयपुर में होने वाले सूर्यकिरण और सारंग एरोबेटिक शो के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि 20 एवं 22 फरवरी को जल महल की पाल पर प्रस्तावित एरोबेटिक शो में सूर्यकिरण डिसप्ले टीम के विमान और सारंग डिस्पले टीम के हेलिकॉप्टर्स हिस्सा लेंगे। इनके द्वारा ट्राई कलर स्मोक का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इन रोमांचकारी हवाई प्रदर्शनों से आम जनता को रूबरू कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। लगभग 50 हजार दर्शक क्षमता के लिए जल महल की पाल पर व्यवस्था की गई है। 

    इस अवसर पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, स्टेशन कमांडर विनय भारद्वाज, विंग कमांडर अजय दशरथी और अभिजीत सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। वायुसेना के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को छायाचित्र भी भेंट किए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • Picsart_26-02-19_11-49-10-618.jpg

    चंडीगढ़ में हाई अलर्ट: पंजाब सचिवालय और जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी

    चंडीगढ़, 19 फरवरी (अन्नू): चंडीगढ़ के वीवीआईपी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब पंजाब सचिवालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली।

    इस सूचना के बाद पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत एक्शन मोड में आ गईं। एहतियात के तौर पर पूरे सचिवालय परिसर को खाली करा लिया गया है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

    जानकारी के अनुसार, संबंधित विभाग को मिले इस धमकी भरे ईमेल में सचिवालय के भीतर भीषण विस्फोट करने की चेतावनी दी गई थी। जैसे ही इसकी जानकारी मिली, पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल, बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) और डॉग स्क्वायड की टीमें चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही हैं।

    धमकी भरे ईमेल में धमाकों का समय तय

    पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस ईमेल में धमाकों का सटीक समय भी बताया गया है। मेल भेजने वाले ने दावा किया है कि दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर पंजाब सचिवालय में विस्फोट होगा। इसके ठीक एक घंटे बाद, यानी दोपहर 3 बजकर 11 मिनट पर चंडीगढ़ कोर्ट को निशाना बनाया जाएगा। प्रशासन इन धमकियों को बेहद गंभीरता से ले रहा है।

    #ChandigarhNews #PunjabSecretariat #HighAlert #SecurityThreat #BhagwantMann #ChandigarhPolice #BreakingNews #KhalistanThreat #SecurityUpdate

  • Picsart_26-02-19_11-32-38-494.jpg
    19/02/26 |

    पानीपत: CRPF की वर्दी में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, फर्जी ID कार्ड और पुलिस लिखे कैंटर का उपयोग

    हरियाणा/पानीपत, 19 फरवरी (अन्नू): हरियाणा के पानीपत में पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है जो सुरक्षा बलों की पहचान का सहारा लेकर शराब की तस्करी कर रहा था। आरोपी केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) की वर्दी पहनकर और गाड़ी पर 'पुलिस' लिखवाकर अधिकारियों को चकमा देने की कोशिश कर रहे थे।

    सेक्टर 40 पार्किंग में पुलिस की छापेमारी

    यह मामला 18 फरवरी की रात का है। CIA-1 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सेक्टर 40 की पार्किंग में एक नीले रंग के कैंटर (HR68A0753) में अवैध शराब की बड़ी खेप खड़ी है। सूचना मिलते ही आबकारी विभाग के साथ मिलकर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। मौके पर कैंटर के अंदर दो व्यक्ति अर्धसैनिक बल की वर्दी पहने हुए मिले, जो पहली नजर में सुरक्षाकर्मी प्रतीत हो रहे थे।

    फर्जी पहचान पत्र और असली चेहरा

    तलाशी के दौरान आरोपियों ने खुद को राजिन्द्र सिंह और सुखविन्द्र सिंह के रूप में पेश किया और CRPF के पहचान पत्र (ID) भी दिखाए। हालांकि, कड़ाई से पूछताछ करने पर उनकी पहचान फर्जी निकली।

    • मोनू (निवासी खोजकीपुर) जो राजिन्द्र सिंह बना हुआ था।

    • संदीप (निवासी आट्टा) जो सुखविन्द्र सिंह का भेष धरे हुए था।

    आरोपियों ने स्वीकार किया कि वर्दी और फर्जी ID का इस्तेमाल केवल रास्तों में पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए किया जाता था।

    502 पेटी शराब बरामद, मिटाए गए थे बैच नंबर

    जब कैंटर की जांच की गई, तो उसमें से 502 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद हुई। तस्करी को और अधिक गोपनीय बनाने के लिए आरोपियों ने बोतलों से बैच नंबर तक खुरच कर मिटा दिए थे, ताकि शराब के स्रोत (Origin) का पता न लगाया जा सके।

    कानूनी कार्रवाई जारी

    पुलिस ने अवैध शराब, वाहन और फर्जी दस्तावेजों को जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसका मुख्य सप्लायर कौन है।

    #PanipatNews #LiquorSmuggling #HaryanaPolice #CRPF #CrimeUpdate #FakeID #IllegalLiquor #PanipatPolice #BNS

  • IMG-20260219-WA0023.jpg
    19/02/26 |

    अंबाला: पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल ने लॉन्च किया 'एक्टिविटी कैलेंडर-2026, नर्सरी विंग के बच्चों के लिए हर शनिवार 'बैग फ्री डे'

    अंबाला, 19 फ़रवरी (अन्नू): पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में आगामी शैक्षणिक सत्र को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में स्कूल परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अंबाला रेंज के आईजी और स्कूल के चेयरमैन पंकज नैन (IPS) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर स्कूल के 'एक्टिविटी कैलेंडर-2026' का विधिवत विमोचन किया। इस गरिमामयी अवसर पर उनके साथ अंबाला के एसपी अजीत सिंह शेखावत, यमुनानगर के एसपी कमलदीप गोयल और कुरुक्षेत्र के एसपी नीतिश अग्रवाल भी मौजूद रहे।

    नर्सरी विंग के लिए बड़ी राहत:

    छात्रों को तनावमुक्त शिक्षा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए चेयरमैन पंकज नैन ने घोषणा की कि नर्सरी विंग के नन्हे बच्चों के लिए हर शनिवार 'बैग फ्री डे' होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह कैलेंडर केवल छुट्टियों या कार्यक्रमों की सूची नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का रोडमैप है। इसमें पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), वैज्ञानिक रिसर्च, टाइम मैनेजमेंट और नैतिक मूल्यों पर आधारित गतिविधियों को प्राथमिकता दी गई है।

    सर्वांगीण विकास पर जोर:

    स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने सत्र 2026 की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने के लिए पूरे साल विभिन्न प्रतियोगिताओं का दौर चलेगा। उन्होंने बताया कि आगामी सत्र में पर्सनैलिटी डेवलपमेंट कैंप, फ्लावर डे, फैशन शो और वर्ल्ड ओजोन डे जैसे इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य किताबी ज्ञान के साथ-साथ बच्चों का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास सुनिश्चित करना है।

    #AmbalaNews #PoliceDAVSchool #Education2026 #NoBagDay #PankajNainIPS #FutureOfEducation #StudentDevelopment #AmbalaCity #SchoolActivities

  • Picsart_26-02-19_11-17-02-378.jpg
    19/02/26 |

    अंबाला: लक्ष्मी नगर में विज्ञान उपकरणों के गोदाम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका

    अंबाला, 19 फरवरी (अन्नू): अंबाला के लक्ष्मी नगर इलाके में बुधवार की देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां स्थित साइंटिफिक उपकरणों के एक बंद गोदाम में अचानक आग लग गई। रात करीब 10 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते भीषण रूप धारण कर लिया। आसमान में धुएं का काला गुबार देख आसपास के निवासियों में दहशत फैल गई।

    स्थानीय लोगों ने जैसे ही बंद गोदाम की खिड़कियों से लपटें निकलती देखीं, फौरन इसकी जानकारी मालिक और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। हालांकि, गली संकरी होने के कारण बचाव कार्य में थोड़ी चुनौती आई, लेकिन दमकल कर्मियों ने अपनी सूझबूझ और कड़ी मशक्कत से आग को आगे फैलने से रोक लिया और उस पर काबू पाया।

    गोदाम के मालिक गुलशन के मुताबिक, यह स्टोर पिछले 5 वर्षों से बंद पड़ा था, लेकिन इसके अंदर विज्ञान से जुड़े कई कीमती उपकरण और निर्माण में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल रखा हुआ था। इस अग्निकांड में हजारों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई है।

    प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि विभाग द्वारा मामले की पूरी जांच अभी जारी है।

    #AmbalaNews #FireAccident #LakshmiNagar #ScientificEquipment #HaryanaNews #ShortCircuit #BreakingNews

  • Picsart_26-02-19_11-05-58-044.jpg
    19/02/26 |

    डेराबस्सी में दिनदहाड़े खूनी संघर्ष: जैन स्कूल के पास युवकों ने सरेआम चलाए चाकू, CCTV में कैद हुई वारदात

    पंजाब/मोहाली, 19 फ़रवरी (अन्नू): मोहाली जिले के डेराबस्सी में बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रामलीला मैदान के नजदीक स्थित जैन स्कूल के गेट के सामने युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। यह हिंसक झड़प दोपहर करीब 1:30 बजे हुई, जिसमें जमकर चाकू, ईंट और पत्थरों का इस्तेमाल किया गया। इस पूरी वारदात का एक खौफनाक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक एक-दूसरे पर जानलेवा हमला करते नजर आ रहे हैं।

    पुरानी रंजिश और सरेआम दहशत

    शुरुआती जांच में इस झगड़े की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। करीब डेढ़ मिनट के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विवाद के दौरान लात-घूंसों के साथ-साथ धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल हुआ। संघर्ष इतना भीषण था कि सड़क पर खून के धब्बे साफ दिखाई दे रहे थे। भीड़भाड़ वाला इलाका होने के बावजूद हमलावरों के हिंसक तेवर देखकर राहगीर भी सहम गए और बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।

    दो घायल, एक अस्पताल में भर्ती

    इस खूनी झड़प में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक घायल युवक को तुरंत डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरा घायल युवक डर के मारे मौके से फरार होने में कामयाब रहा। सीसीटीवी में बाइक सवार तीन युवक भी दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से एक युवक की बहस के बाद ही यह पूरा फसाद शुरू हुआ।

    पुलिस की कार्रवाई

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित मोर ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह हिंसा फैलाकर दहशत पैदा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर करीब आधा दर्जन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

    #DerabassiNews #MohaliCrime #CCTVFootage #PunjabPolice #CrimeNews #Violence #BreakingNews #PunjabCrime #PublicSafety

  • download (1).jpg
    19/02/26 |

    रिटायरमेंट पार्टी की रात ऐसा क्या हुआ? कनाडा से आई बहू की मौत मामले में फंसे ससुर और पति; चंडीगढ़ DGP के आदेश पर SHO पर गिरी गाज

    चंडीगढ़,  19 फरवरी (अन्‍नू ): चंडीगढ़ के सेक्टर-49 थाने के अंतर्गत आने वाले एक हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस विभाग ने सख्त रुख अख्तियार किया है। पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे की पत्नी, अमनदीप कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी ओम प्रकाश को पद से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह कार्रवाई डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा के सीधे आदेशों पर की गई है। हाल ही में आई विसरा रिपोर्ट ने इस गुत्थी को सुलझाते हुए पुष्टि की है कि अमनदीप की जान किसी जहरीले पदार्थ के सेवन के कारण गई थी, जिसके बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।



    फोरेंसिक रिपोर्ट में जहर मिलने की पुष्टि होने के तुरंत बाद पुलिस ने मृतका के ससुराल पक्ष के विरुद्ध सख्त धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सेक्टर-51 स्थित पुलिस सोसाइटी के निवासी और सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर स्वर्ण सिंह, उनके बेटे गगनदीप सिंह और बहू गुरजीत कौर को दहेज हत्या के मामले में आरोपी बनाया गया है। पुलिस की विशेष टीमें अब इन तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि मृतका के मायके पक्ष ने शुरू से ही हत्या की आशंका जताई थी, जिसके बाद विसरा के नमूने जांच के लिए सीएफएसएल भेजे गए थे।


    इस संवेदनशील मामले की कमान खुद डीएसपी (साउथ) गुरजीत कौर ने संभाली है और उनके हस्तक्षेप के बाद ही एफआईआर दर्ज की गई है। परिजनों ने डीजीपी से गुहार लगाई थी कि आरोपी गगनदीप सिंह के कनाडा भागने की फिराक में होने की सूचना है, जिस पर त्वरित संज्ञान लिया गया। जांच में सामने आया है कि गगनदीप और अमनदीप की शादी वर्ष 2021 में हुई थी और वे कनाडा में ही सैटल थे। फरवरी 2025 में स्वर्ण सिंह की सेवानिवृत्ति की पार्टी में शामिल होने के लिए यह दंपत्ति अपनी छोटी बेटी के साथ चंडीगढ़ आया था, लेकिन उसी रात हुए आपसी विवाद ने इस दुखद घटना का रूप ले लिया।


    #ChandigarhNews #CrimeUpdate #DowryDeath #ChandigarhPolice #JusticeForAmandeep #PunjabNews #PoliceAction #SewaSociety #LegalNews #HaryanaAlert #BreakingNewsIndia

     

  • images (5).jpg
    19/02/26 |

    अंबाला: पार्लर जाने का कहकर निकली युवती लापता, साहा पुलिस ने दर्ज किया मामला

    अम्बाला, 19 फरवरी (अन्‍नू ): अंबाला जिले के साहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ढकोला कॉलोनी से एक 22 वर्षीय युवती के रहस्यमय ढंग से गुमशुदा होने की खबर सामने आई है। लापता युवती मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की निवासी है और वर्तमान में अपने परिवार के साथ साहा में किराए के मकान में रह रही थी। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।


    परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार की है जब युवती सुबह करीब 11:30 बजे घर से यह कहकर निकली थी कि वह पास के ही एक ब्यूटी पार्लर जा रही है। करीब आधे घंटे बाद जब उसकी माँ ने फोन पर उससे संपर्क किया, तो युवती ने बताया कि वह साहा मार्केट के पार्लर में मौजूद है और घर लौटने में उसे थोड़ा समय लगेगा। युवती का परिवार उत्तर प्रदेश में एक वैवाहिक कार्यक्रम में जाने की तैयारी कर रहा था और वह भी घर के कार्यों में हाथ बँटा रही थी।



    दुर्भाग्यवश, शाम ढलने तक जब युवती घर वापस नहीं पहुँची, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। बार-बार संपर्क करने के बावजूद उसका मोबाइल फोन बंद आने लगा। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो परिवार ने पुलिस की शरण ली। शिकायतकर्ता माँ ने बताया कि उनकी बेटी ने लाल रंग का सूट पहना हुआ है और उसका कद सामान्य है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है।



    #AmbalaNews #SahaPolice #MissingReport #HaryanaAlert #CrimeNews #AmbalaCity #PublicAwareness #MissingPerson #HaryanaPolice

  • download.png

    हथिनीकुंड बैराज से यमुना जल शेखावाटी क्षेत्र में लाने के लिए राजस्थान सरकार पूर्ण प्रतिबद्ध-जल संसाधन मंत्री

    एन.एस.बाछल, 19 फरवरी, जयपुर।

    जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि हथिनीकुंड बैराज से यमुना जल शेखावाटी क्षेत्र में लाने के लिए हमारी सरकार पूर्ण प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल एवं केन्द्र सरकार के सकारात्मक मार्गदर्शन से राज्य सरकार ने हरियाणा से एमओयू कर अपने हिस्से का पानी लाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया जा रहा है। 

    जल संसाधन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता से केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान और हरियाणा के बीच 17 फरवरी 2024 को संयुक्त डीपीआर तैयार करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। दोनों राज्यों द्वारा संयुक्त टास्क फोर्स का भी गठन किया था। फोर्स से नियुक्त सलाहकारों की ओर से सुझाए गए अलाइनमेंट पर हरियाणा की लिखित स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। 

    सुरेश सिंह रावत ने बताया कि दोनों राज्यों द्वारा तैयार संयुक्त डीपीआर जल्द ही केन्द्रीय जल आयोग को प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद विभिन्न विभागों की आवश्यक मंजूरियों प्राप्त कर वित्तीय वर्ष 2026-27 में परियोजना का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतीक्षित परियोजना के लिए राज्य बजट 2026-27 में 32 हजार करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। 

    जल संसाधन मंत्री ने बताया कि यह परियोजना सीकर, चूरू, झुंझुनूं और अन्य क्षेत्रों की 30 वर्षों से प्रतीक्षित पेयजल और अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण है। परियोजना से क्षेत्र के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और स्वास्थ्य मानकों को बेहतर बनाया जा सकेगा। 

    सुरेश सिंह रावत ने बताया कि यमुना जल के वर्ष पर्यन्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हथिनीकुंड बैराज के ऊपर यमुना बेसिन में तीन बांधों का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। इनमें से 2 बांध, रेणुकाजी व लखवार का निर्माण कार्य प्रगतिरत है। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • WhatsApp Image 2026-02-19 at 9.23.20 AM.jpg
    19/02/26 |

    आर्य कॉलेज अंबाला छावनी में 'नशा मुक्त भारत' का शंखनाद: छात्रों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ

    अम्बाला, 19 फरवरी (अन्‍नू ): आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के प्रांगण में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आरंभ में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजु बाला ने सभी छात्र-छात्राओं को संदेश दिया कि हम सभी का यह कर्त्तव्य बनता है कि भारतीय नागरिक होने के नाते हमें हमारे राष्ट्र को नशा मुक्त बनाना है।

    युवा पीढ़ी व अन्य सभी वर्ग के लोगों का दृढ़ निश्चय ही इस सराहनीय कार्य को सफल बना सकता है। बुरी आदत किसी भी प्रकार की क्यों न हो, अति हर चीज की दुष्परिणाम ही देती है। चाहे फोन, चाय, कॉफी या अन्य प्रकार के सभी नशीले पदार्थ ही क्यूं न हो। आधुनिक युग में देश सफलताओं की सीढ़ीयां चढ़ रहा है लेकिन नशे की चपेट में आए व्यक्ति इस सफलताओं को विफल करने का कार्य कर रहा है। हम सभी को प्रण करना है कि ना तो हमें खुद नशा करना है और ना ही दूसरों को नशा करने को उकसाना है।

    नशा करने वाले व्यक्ति को समझाकर उसे भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त केन्द्र में जाने की सलाह देनी चाहिए ताकि वहां उसका उपचार सही तरीके से हो सके और वह ठीक हो कर अपने परिवार के साथ आम व्यक्ति की तरह समाज सेवा कर सके और सफल जीवन व्यतीत कर सके। प्रो. रंजू त्रेहन ने कहा कि भारत सरकार द्वारा नशीले पदार्थों को बेचने और नशा करने के लिए उकसाने वाले व्यक्तियों के लिए सजा निर्धारित कर रखी है। ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलती है।

    डॉ. रेखा ने कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन करने वाला व्यक्ति केवल अकेला ही जीवन नरक जैसा नहीं जीता बल्कि उसका पूरा परिवार भी इस आग में झुलस जाता है। इसीलिए हम सभी को खुद भी जागरूक होना है और सभी को जागरूक करना है कि नशा एक जानलेवा आदत है। इस आदत से हमें अपने आप को दूर रखना है। तत्पश्चात् शपथ दिलाई गई। इस आयोजन में प्रो. सिल्वी अग्रवाल, डॉ. सरिता चौधरी, डॉ. अनीता गोदारा, डॉ. पंकज, डॉ. प्रगति शर्मा, डॉ. सोनाली, प्रो. रेखा व अन्य सभी सदस्य शामिल हुए।

    #NashaMuktBharat #DrugFreeIndia #AmbalaNews #AryaCollegeAmbala #YouthAgainstDrugs #SayNoToDrugs #SocialAwareness #HaryanaNews #HealthyIndia #NashaMuktHaryana

  • photo-collage.png (16).jpg
  • 235051_HomePage_358b5af0-e974-4ca8-b178-027191deca71.jpg

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित अजमेर यात्रा से ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को मजबूती मिलेगी

    एन.एस.बाछल, 19 फरवरी, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 28 फरवरी को प्रस्तावित अजमेर यात्रा से ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री इस यात्रा के तहत प्रदेशवासियों को 23 हजार 500 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण की सौगात देने के साथ ही युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। 

    भजनलाल शर्मा प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा की तैयारियों के संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कायड विश्राम स्थली पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां आपसी समन्वय से तय समय में पूरी करें। 

    मुख्यमंत्री ने डोम, बैठक व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग, चिकित्सा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था सहित जरूरी व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से फीडबैक लिया। उन्होंने इस संबंध में निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी से इन सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रधानमंत्री के कर कमलों से होने वाले डीबीटी कार्यक्रम और लाभार्थियों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली एवं जरूरी दिशा-निर्देश प्रदान किए। 

     

    भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री की इस अजमेर यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी विभाग एवं जिला प्रशासन अजमेर मिलकर कार्य करें। 

    बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित मुख्यमंत्री कार्यालय, संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी एवं जिला प्रशासन अजमेर के अधिकारी उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 235039_HomePage_8b1d2e61-019f-4964-ba51-c649627168a2.jpg

    पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया पहुंचे बालोतरा जिले के नाकोडा

    एन.एस.बाछल, 19 फरवरी, जयपुर।

    पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान बालोतरा जिले के नाकोड़ा पहुंचे।

    राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने विश्व विख्यात नाकोड़ा जैन तीर्थ में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा अधिष्ठायक भैरवदेव के दर्शन कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। उन्होंने संध्याकालीन आरती में भी सहभागिता कर आध्यात्मिक वातावरण का लाभ लिया।

    नाकोड़ा ट्रस्ट मंडल की ओर से राज्यपाल का पारंपरिक सम्मान किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए राज्यपाल ने तीर्थ की आध्यात्मिक विरासत और समाज में सद्भाव के संदेश को सराहा। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए राज्यपाल कटारिया ने तीर्थ परिसर में पौधरोपण किया और अधिकाधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है और ऐसे पवित्र स्थलों पर हरित पहल समाज को सकारात्मक दिशा देती है।

    कार्यक्रम के दौरान नाकोड़ा ट्रस्ट से गणपत बुरड़, बाठिया ट्रस्ट से गणपत बाठिया, उपखंड अधिकारी सुरेन्द्र सिंह खंगारोत, प्रशासनिक अधिकारी, ट्रस्ट सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download - 2026-02-18T192345.895.jpg

    टीबी को खत्म करने की राह पर मजबूती से आगे बढ़ रहा हरियाणा : एसीएस हेल्थ

    चंडीगढ़, 18 फरवरी (अभी) : हरियाणा में स्वास्थ्य के प्रति दृढ प्रतिबद्धता, डिजिटल नवाचार, मजबूत निदान प्रणाली एवं जनभागीदारी के साथ टीबी को खत्म करने और हर प्रभावित व्यक्ति की सम्मानजनक देखभाल सुनिश्चित करने करने के लिए कार्य किया जा रहा है। 

    अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत रोगियों पर फोकस करते हुए निरीक्षण में टीबी दवा अभियान सबसे आगे रहा है।

     

    स्वास्थ्य विभाग का राज्य टीबी सेल वेबसाइट टीबी सेवाओं की सही समय पर लोगों तक पहुँच बनाने, टीबी से होने वाली मौतों को कम करने के लिए चलाए जाने वाले जागरूकता अभियान के रूप में कार्य कर रहा है। नेशनल निक्षय डिजिटल प्लेटफॉर्म टीबी से ठीक हुए लोगों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में सहायता करने वाला अग्रणी केन्द्र है। 

     

    उन्होंने बताया कि राज्य में टीबी से जुड़ी सेवाओं तक पारदर्शी जनभागीदारी बढ़ाई जा रही है। राज्य सरकार ऐसे लाभार्थियों को जल्द ही लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि टीबी मुक्त होने के बाद लोगों को सुरक्षित जीवन मिल सके।

     

    जनवरी से दिसंबर 2025 तक राज्य की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए, उन्होंने बताया कि हरियाणा में एक लाख आबादी पर 9,75,000 लक्ष्य के मुकाबले 3,848 टेस्ट लिए गए जिसमें 2,52,537 थूक सैम्पल में से 88,689 टीबी केस पाए गए, जो सालाना लक्ष्य का 98 प्रतिशत है। इसी प्रकार प्राइवेट सेक्टर में भी पब्लिक-प्राइवेट कोऑर्डिनेशन से 105 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है।

     

    वर्ष 2024 में 74,483 टीबी रोगियों का सफलतापूर्वक इलाज करते हुए 90 प्रतिशत ईलाज रेट हासिल किया। इसमें एचआईवी टेस्टिंग 98 प्रतिशत, जबकि डायबिटीज जांच में 96 प्रतिशत टीबी रोगियों को कवर किया गया, जिससे सहयोगी परिस्थितियों में एकीकरण प्रबंधन मजबूत हुआ। सूक्ष्म जीव विज्ञान से कन्फर्म 90 प्रतिशत मामलों में सर्वभौमिक दवा संवेदनशीलता परीक्षण किया गया, जिससे देखभाल की गुणवता बेहतर हुई और ईलाज के सार्थक परिणाम रहे।

     

    डॉ. मिश्रा ने बताया कि हरियाणा में स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर लगातार बढ़ रहा है, जिसमें 23 जिला टीबी सेंटर, 168 टीबी यूनिट और 452 माइक्रोस्कोपी सेंटर में 45 सीबीएनएएटी मशीनों, 53 ट्रूनेट मशीनों और करनाल और पीजीआईएमस रोहतक में दो कल्चर और दवा संवदेनशीलता टेस्टिंग लैब से बेहतर सेवाएं दी जा रही हैं।

     

    टीबी मुक्त भारत अभियान (निक्षय शिविर) के तहत 34 लाख से अधिक शारीरिक रूप से कमज़ोर लोगों का मैप तैयार कर 10 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग की गई। निक्षय मित्र पहल के माध्यम से पोषण और जन सहयोग से हज़ारों लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिला। सितंबर 2022 से अब तक 2.64 लाख से अधिक फ़ूड बास्केट बांटे गए। विश्व टीबी दिवस 2025 पर  निक्षय मित्र पहल से हरियाणा की देश भर में सराहना हुई़ और 2024 में 1,855 पंचायतें टीबी मुक्त बनाई गईं।

    #TBElimination #HaryanaHealth #NikshayMitra #EndTB #DigitalHealth #SumitaMishra #NikshayDigitalPlatform #PublicHealthHaryana #TBFeeIndia #HealthcareInnovation #HealthForAll #NutritionSupport #GramPanchayatTBFree #DiagnosticExcellence #HealthInfrastructure #NikshayPoshanYojana

  • CM-5-18-2-26.jpg
    18/02/26 |

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उचाना हल्के में खोला घोषणाओं का पिटारा

    चंडीगढ़, 18 फरवरी (अभी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जींद जिले के उचाना विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, सड़क और सिंचाई  सहित मूलभूत सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए कई अहम घोषणाएं की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा उचाना में नई अतिरिक्त अनाज मंडी और मार्केट कमेटी के भवन का निर्माण करवाया जाएगा।

     

    मुख्यमंत्री बुधवार को उचाना में आयोजित धन्यवाद रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान उचाना विधानसभा के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये, इसके अतिरिक्त उचाना शहर की ब्राह्मण धर्मशाला, पिछड़ा समाज की धर्मशाला तथा अग्रवाल समाज की धर्मशाला के लिए स्वेच्छिक कोटे से 11-11 लाख रूपये देने की घोषणा भी की।

     

    मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि गांव थुआ के मोगा नंबर 3600 एल बधाना माइनर के खाल को 75 लाख रुपये की लागत से पक्का किया जाएगा। साथ ही उचाना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वाटर कोर्स की रिमॉडलिंग तथा रिहैबिलिटेशन तथा छह जल मार्गों की रिमॉडलिंग तथा रिहैबिलिटेशन कराई जाएगी। इस कार्य पर 3 करोड़ 72 लाख रुपये का खर्चा आएगा।

     

    उन्होंने कहा कि घोघड़ियां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा उचाना खुर्द में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन बनवाया जाएगा। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करसिंधु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किया जाएगा। इन विकास कार्यों पर लगभग 20 करोड़ रूपये का खर्च आएगा।

     

    मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि सिंचाई विभाग की गांव बरसोला सब माइनर आरडी 19000 से 36500 तक का पुनर्वास किया जाएगा। उचाना विधानसभा में पंचायती राज विभाग के तहत ग्राम पंचायतों द्वारा दिये गए भवनों में ई-लाइब्रेरी तथा जिम हॉल खोले जाएंगे। पीडब्ल्यूडी के दायरे में आने वाले कहसुन-बड़ौदा से लेकर बाबा नागदेव मंदिर तक की सड़क को 18 फुट चौड़ा किया जाएगा। इसी प्रकार गांव सफा खेड़ी, तारखा,सुदकैन खुर्द तथा थुआ में आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण करवाया जाएगा।

     

    उन्होंने कहा कि गांव कहसुन में जल घर का नवीनीकरण, बुस्टिंग स्टेशन ,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट व गलियों में नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इन विकास कार्यों पर 3 करोड़ रूपये की राशि खर्च की जाएगी।

     

    मुख्यमंत्री ने 9 करोड़ रुपये की लागत से उचाना शहर की पुरानी व अधूरी सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करवाने की घोषणा भी की। उन्होंने गांव पेगा में जल निकासी योजना के विस्तार करने तथा डीआई पाइप लाइन बिछाने का ऐलान भी किया। इन विकास कार्यो पर लगभग 9 करोड़ 33 लाख रूपये की धन राशि खर्च की जाएगी। इसी प्रकार गांव करसिंधु को महाग्राम योजना में शामिल कर वहां सीवरेज सिस्टम तथा एसटीपी लगाने जैसे विकास कार्यो पर लगभग 50 करोड़ की धन राशि  खर्च की जाएगी।

     

    उन्होंने राजकीय उच्च विद्यालय घासो, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कहसुन और राजकीय माध्यमिक विद्यालय बिघाना, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलेवा तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालय खांडा में कुल 15 अतिरिक्त क्लासरूम का निर्माण तथा अन्य कार्य कराए जाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि बरसोला माइनर और ढाकल हेड के लिए एक कमेटी बनाकर इस काम को पूरा करवाने का काम करवाया जाएगा।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उचाना में टीएससी एवं पुरानी अनाज मंडी की स्पेशल रिपेयर कराई जाएगी। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा उचाना हलके के विभिन्न गांवों की लगभग 5 करोड़ की लागत से पुरानी सड़कों को चौड़ा और उनकी मरम्मत कराई जाएगी तथा 25 कि.मी. की नई सड़कों का निर्माण भी किया जाएगा। उचाना विधानसभा की 122 कि.मी. की 146 सड़क जो डीएनपी की अवधि में है, उन्हें आवश्यकता अनुसार संबंधित एजेंसी द्वारा ठीक करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इसी प्रकार 15 कि.मी. की 7 सड़कों का निर्माण प्रगति पर है और 3 कि.मी. की दो सड़कों की 51 लाख 61 हजार की लागत से स्पेशल रिपेयर करवाई जाएगी।

     

    उन्होंने कहा कि उचाना विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की 18 सड़कों की 32 करोड 75 लाख रूपये की लागत से विशेष मरम्मत एवं नवीनीकरण करवाया जाएगा। इन सडकों की कुल लंबाई 68 कि.मी. है । इसके अलावा उचाना विधानसभा क्षेत्र की लोक निर्माण विभाग की 617 कि.मी. की 146 सड़कें जो अभी डीएनपी की अवधि में है , आवश्यकता अनुसार एजेंसी द्वारा ठीक करवाया जाएगा। इसी प्रकार 392 कि.मी. की 88 सड़कों का निर्माण प्रगति पर है ।

     

    विधानसभा क्षेत्र की 54 कि.मी. की 10 सड़कों की 26 करोड़ की लागत से स्पेशल रिपेयर का कार्य करवाया जाएगा ।मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि उचाना विधानसभा के खेत खलिहान के लिए 25 किलोमीटर लम्बाई तक के कच्चे रास्तों को पक्का कराया जाएगा ।

    #NayabSaini #UchanaRally #HaryanaDevelopment #ChiefMinisterHaryana #JindNews #RuralInfrastructure #SmartHealthCare #FarmersFirst #IrrigationReform #HaryanaRoads #SocialWelfare #EducationFirst #DigitalLibrary #MahagramYojana #UchanaMandi #AgriStackHaryana #SewerageManagement #PublicHealthUpdate #GovernanceWithTrust

  • download - 2026-02-18T190740.136.jpg
    18/02/26 |

    बिजली बिलों की शिकायतों का होगा समाधान: 19 फरवरी को अम्बाला शहर में लगेगी उपभोक्ताओं की विशेष अदालत

    अम्बाला, 18 फरवरी (अभी) : उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) द्वारा बिजली उपभोक्ताओं की लंबित समस्याओं और बिल संबंधी शिकायतों के निवारण के लिए कल, 19 फरवरी 2026 को एक विशेष शिकायत निवारण फोरम का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक अम्बाला शहर के विद्युत सदन स्थित कार्यकारी अभियंता (ऑपरेशन डिवीजन) के कार्यालय में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस फोरम का मुख्य उद्देश्य उन उपभोक्ताओं को राहत देना है, जिनकी समस्याओं का समाधान उपमंडल अधिकारी (SDO) स्तर पर नहीं हो पा रहा है।

    निगम द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, इस फोरम में केवल उन्हीं उपभोक्ताओं की सुनवाई की जाएगी जिनका वित्तीय विवाद या बिल संबंधी मामला 50,000 रुपये तक की राशि का है। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अभियंता करेंगे, जो मौके पर ही शिकायतों का विश्लेषण कर उनके समाधान का प्रयास करेंगे। बिजली उपभोक्ता बिलिंग त्रुटियों, मीटर रीडिंग में अंतर और अन्य सेवा संबंधी शिकायतों को लेकर इस फोरम के समक्ष उपस्थित हो सकते हैं।

    हालांकि, निगम ने स्पष्ट किया है कि कुछ विशेष श्रेणियों के मामलों को इस बैठक में शामिल नहीं किया जाएगा। ऐसे उपभोक्ता जिनका बिजली बिल विवाद 50,000 रुपये से अधिक है, या जिनका मामला किसी न्यायालय, ट्रिब्यूनल अथवा अन्य किसी फोरम में पहले से विचाराधीन है, वे इस बैठक में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त, दो वर्ष से पुराने मामले और बिजली चोरी (धारा 126, 135 से 140 आदि) से संबंधित गंभीर कानूनी मामलों की सुनवाई भी इस फोरम में नहीं की जाएगी। उपभोक्ता अपनी शिकायतों के साथ संबंधित दस्तावेज और पहचान पत्र लेकर निर्धारित समय पर पहुंच सकते हैं।

    #UHBVN #ElectricityBillHelp #AmbalaNews #ConsumerForum #BijliVigyan #HaryanaPolice #PublicGrievance #UtilityServices #SmartAmbala #AmbalaCity

  • download - 2026-02-18T190428.404.jpg
    18/02/26 |

    बराड़ा में 19 फरवरी को अतिरिक्त उपायुक्त विराट की अध्यक्षता में लगेगा समाधान शिविर

    अम्बाला, 18 फरवरी (अभी) :  हरियाणा सरकार के सुशासन और पारदर्शी प्रशासन के संकल्प को गति देते हुए जिला प्रशासन द्वारा उपमंडल स्तर पर जनसमस्याओं के त्वरित निपटान के लिए विशेष पहल की जा रही है। इसी कड़ी में, 19 फरवरी (वीरवार) को बराड़ा उपमंडल के नागरिकों के लिए एक विशेष 'समाधान शिविर' का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर बराड़ा स्थित लघु सचिवालय के सभागार में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता अम्बाला के अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) श्री विराट करेंगे।

    इस समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता को अपनी शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर काटने से राहत दिलाना है। शिविर में परिवार पहचान पत्र (PPP), प्रॉपर्टी आईडी, राशन कार्ड, सामाजिक कल्याण पेंशन और स्थानीय विकास कार्यों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से सुना जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिविर में आने वाली शिकायतों का मौके पर ही निपटान करने का प्रयास किया जाएगा और जिन मामलों में तकनीकी जांच की आवश्यकता होगी, उनके लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त समय-सीमा के भीतर कार्यवाही करने के निर्देश दिए जाएंगे। अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं को सीधे प्रशासन के समक्ष रखें।

    #SamadhanShivir #AmbalaNews #BararaNews #PublicGrievance #HaryanaGovernance #ADCVirat #CitizenFirst #GoodGovernance #MiniSecretariatBarara #HaryanaPolice #LocalAdministration

  • दैनिक खबर पर शाम 6 बजे के समाचार
    18/02/26

    दैनिक खबर पर शाम 6 बजे के समाचार

    राज्यसभा चुनाव बिगुल:

    10 राज्यों की 37 सीटों पर 16 मार्च को होगी वोटिंग; शरद पवार और हरिवंश समेत कई दिग्गजों का कार्यकाल खत्म, चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल।

    किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला:

    कहा- वह देश की सुरक्षा के लिए 'सबसे खतरनाक इंसान', नक्सलियों और भारत विरोधियों से जुड़े तार; विपक्ष के नेता का बर्ताव बताया 'बचकाना'।

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:

    आपसी सुसाइड एग्रीमेंट में जिंदा बचा पार्टनर मौत का जिम्मेदार; अभिनेत्री प्रत्यूषा केस में दोषी सिद्धार्थ रेड्डी की दो साल की सजा बरकरार, 'उकसाने' का माना दोषी।

    I-PAC रेड मामले में सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस:

    ममता सरकार ने लगाया ईडी के दुरुपयोग का आरोप, केंद्रीय एजेंसी का पलटवार; शीर्ष अदालत ने कहा- 'हथियार और धमकी' पर हम करेंगे फैसला।

    चीन का तकनीकी चमत्कार:

    ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने मार्शल आर्ट्स और डांस से दुनिया को किया हैरान; बिना गिरे भांजी तलवारें और दिखाए कुंग फू मूव्स, भविष्य की रोबोटिक ताकत का दिया संदेश।

    मिडिल ईस्ट में युद्ध की आहट:

    अमेरिका ने 24 घंटे में भेजे 50 से ज्यादा आधुनिक फाइटर जेट; जिनेवा में परमाणु वार्ता के बीच F-22 और F-35 की तैनाती से ईरान के साथ बढ़ा तनाव।

    ब्राजील के राष्ट्रपति का भव्य भारत दौरा:

    इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में होंगे शामिल; 14 मंत्रियों और 260 कंपनियों के साथ पहुंचे दिल्ली, द्विपक्षीय व्यापार और तकनीक पर जोर।

    दिल्ली जनगणना 2027 की तैयारी तेज:

    15 अप्रैल से शुरू होगा डिजिटल हाउसलिस्टिंग चरण; 40,000 कर्मचारी मोबाइल ऐप के जरिए 33 सवालों के साथ करेंगे घर-घर सर्वे, जून तक पूरी होगी प्रक्रिया।

    केजरीवाल को बड़ी राहत:

    सार्वजनिक संपत्ति विरूपण मामले में पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ दायर याचिका खारिज; राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की जांच को माना संतोषजनक और पूर्ण।

    डीडीए का बड़ा धमाका:

    फ्लैट खरीदारों के लिए अब पार्किंग शुल्क पूरी तरह खत्म; कीमतें ₹12 लाख तक होंगी कम, नए और पुराने सभी आवंटियों को मिलेगा इस ऐतिहासिक फैसले का सीधा लाभ।

    हरियाणा में सौर ऊर्जा से होगी सूक्ष्म सिंचाई:

    एसएलएससी ने ₹402 करोड़ की परियोजनाओं को दी मंजूरी; 4 जिलों के 94 गांवों के करीब 9,000 किसानों को मिलेगा सीधा लाभ।

    हरियाणा में टीबी उन्मूलन को मिली बड़ी कामयाबी:

    एसीएस डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया 90% मरीज हुए स्वस्थ; 1,855 पंचायतें हुईं टीबी मुक्त और सालाना लक्ष्य की 98 प्रतिशत उपलब्धि की हासिल।

    इग्नू बीएड प्रवेश 2026:

    ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी घोषित; करनाल क्षेत्रीय निदेशक ने प्रवेश परीक्षा के लिए जारी किए दिशा-निर्देश, आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू।

    मुख्यमंत्री ने उचाना को दी ₹103 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात;

    सिंचाई, खेल और पेयजल सुविधाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास, जनजीवन को बेहतर बनाने का संकल्प।

    बराड़ा में कल लगेगा समाधान शिविर:

    अतिरिक्त उपायुक्त विराट की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में सुनी जाएंगी जनता की समस्याएं; सुबह 10 से 12 बजे तक मौके पर होगा शिकायतों का निपटारा।

    प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना:

    उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने समीक्षा बैठक में दिए विकास कार्यों को रफ्तार देने के निर्देश; आंगनवाड़ी, पेयजल और रास्तों के सुधार से बदलेंगे चयनित गांवों के हालात।

    अंबाला शहर में कल लगेगी 'बिजली अदालत':

    कार्यकारी अभियंता हरीश कुमार अग्रसेन चौक कार्यालय में सुनेंगे उपभोक्ताओं की शिकायतें; सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक मौके पर होगा समस्याओं का निवारण।

    कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ।


    #newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate #journalism #newsreporting #publicawareness #information #newday #newyearnews #2026news #knowledge #education #currentevents #insight #dailybrief #newsbrief #digitalnews #socialmedianews #pressrelease #newsanalysis #localnews #internationalnews #MustKnow #ImportantUpdates #DailySearch #VerifiedNews #FactCheck

  • 234999_HomePage_af112001-c283-4040-a0ee-00b67a20a6f4.jpg
  • download.png

    गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध - गोपालन मंत्री,राजस्थान

    एन.एस.बाछल, 18 फरवरी, जयपुर।

    गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने विधानसभा में कहा कि प्रदेश में गाय को राज्य माता का दर्जा देने के संबंध में महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश से रिकॉर्ड मंगवाकर परीक्षण कराया जाएगा एवं इन राज्यों में यह दर्जा जिन आधारों पर प्रदान किया गया है, उनका अध्ययन करने के बाद प्रदेश में भी नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

     उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गौमाता के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इस दिशा में प्रदेश में पहले से ही गौवध कानून प्रभावी है, जिसके तहत गौवंश के प्रति किसी भी प्रकार के अत्याचार एवं अन्याय होने पर राज्य सरकार द्वारा नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाती है। 

    जोराराम कुमावत ने बताया कि वैदिक काल से ही गाय को गौ-माता कहा जाता रहा है एवं वैदिक वांग्मय में ''गावो विश्वस्य मातर:''(गाय विश्व की माता है) कहकर संबोधित किया गया है। राज्य सरकार द्वारा भी गाय को माता स्वरुप मानते हुए उनकी सेवा एवं संरक्षण किया जाता है।

     गोपालन मंत्री प्रश्नकाल के दौरान विधायक बालमुकुंदाचार्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा गत 2 वर्षों में गौ संरक्षण की दिशा में सराहनीय कार्य करते हुए प्रदेश में 785 नयी गौशालाएं खोली गईं। वर्तमान में प्रदेश में 4421 गौशालाएं संचालित हैं। उन्होंने कहा कि दो वर्ष पूर्व 3636 गौशालाएं संचालित थीं एवं गौवंश की संख्या 12 लाख 29 हजार 102 थी।

    इससे पहले सदस्य के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में गोपालन मंत्री ने बताया कि प्रदेश में गौ संवर्धन एवं संरक्षण के लिए वर्तमान में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें राजस्थान गौ-संरक्षण एवं संवर्धन निधि नियम 2016 संशोधित नियम 2021 में उल्लेखित प्रावधानों के अनुसार पात्र गौशालाओं में संधारित गौवंश को भरण-पोषण हेतु सहायता राशि, पंचायत समिति स्तरीय नंदीशाला योजना जनसहभागिता योजना, ग्राम पंचायत गौशाला/पशु आश्रय स्थल जनसहभागिता योजना, गौशाला विकास जनसहभागिता योजना, वध से बचाये गौवंश सहायतार्थ योजना प्रमुख हैं। 

    उन्होंने जानकारी दी कि राजस्थान गौसंरक्षण एवं संवर्धन निधि नियम, 2016 संशोधित 2021 अंतर्गत पात्र गौशालाओं में संधारित गौवंश को चारा-पानी एवं पशु आहार हेतु सहायता राशि तथा आधारभूत परिसम्‍पतियों के निर्माण हेतु अनुदान दिये जाने का प्रावधान है। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 234945_HomePage_cba0f489-53bc-4d10-be36-78afea3bc115.jpeg

    नई शिक्षा पद्धति मौलिक सोच से तैयार भारत का भविष्य - राज्यपाल, राजस्थान

    एन.एस.बाछल, 18 फरवरी, जयपुर।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि देश की नई शिक्षा पद्धति मौलिक सोच से तैयार है। यह भारत को भविष्य में विश्वभर में शिक्षा क्षेत्र के जरिए अग्रणी करने वाली है। उन्होंने कहा कि मौलिक विचार ही देश में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। उन्होंने नागरिकों का चरित्र अच्छा करके देश को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे विद्याभारती, राजस्थान विश्वविद्यालय और कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित "अखिल भारतीय संस्थागत नेतृत्व समागम 2026" में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थाओं पर लोगों का विश्वास बढ़ाने के लिए जवाबदेही रखते हुए कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के जरिए देश को अच्छे नागरिक बनाने के लिए मिलकर कार्य करें।

    उन्होंने विश्व में भारत की शिक्षा की स्थिति की चर्चा करते हुए कहा कि अनुसंधान और विकास में भारत का सातवां और पेटेंट कराने में छठा स्थान है।  भारत में असीम संभावना है, सभी क्षेत्रों में देश को आगे लाने के लिए कार्य किया जाए। उन्होंने आचार्य विनोबा भावे और महर्षि अरविंद के कहे की चर्चा करते हुए कहा कि अंग्रेजों ने भारत की शिक्षा पद्धति से चिंतन और मनन की दृष्टि को हटा दिया। इसे फिर से शिक्षा में लागू किया जाए। उन्होंने शिक्षा के अंतर्गत विद्यार्थियों की इच्छाशक्ति बढ़ाने के लिए कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षकों को इसके लिए आगे आकर पहल करने का आह्वान किया।

    राज्यपाल ने कहा कि कॉलेज में प्रवेश से पहले स्कूल में विद्यार्थियों की नींव अच्छी तैयार होनी चाहिए। उनकी बौद्धिक क्षमता वृद्धि के लिए कार्य होना चाहिए। उन्होंने बताया कि हमने महाराष्ट्र के गांवों में स्थापित शिक्षण संस्थानों में एक प्रयोग किया कि वहां शिक्षकों के चिंतन शिविर आयोजित किए। इन शिविरों में उन्हें विद्यार्थियों को पढ़ाने के अच्छे तरीकों और उनके लिए सोच रखते हुए विमर्श के लिए प्रेरित किया। इससे बच्चों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत हुआ है।

    विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि विद्यार्थियों को संस्कार और दिशा देने की दृष्टि से अखिल भारतीय संस्थागत संगम भविष्य की दिशा देने वाला है। उन्होंने कहा कि तक्षशिला और नालंदा जैसे प्राचीन विश्वविद्यालयों ने शिक्षा क्षेत्र में भारत का नेतृत्व किया।

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि विश्वविद्यालय डिग्री देने वाले संस्थान नहीं बने बल्कि संस्कार देने वाले, भारतीय होने में गर्व की अनुभूति कराने वाले संस्थान बने। उन्होंने भारतीय ज्ञान परम्परा की चर्चा करते हुए कहा कि देश की चीजों को युगानुकूल और और युग के विषयों को देशानुकूल बनाने के लिए कार्य करें। उन्होंने सभी को लक्ष्य निर्मित कर भारत को विश्व का मार्गदर्शक बनाने के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

    विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. जगदीश कुमार ने  भारतीय ज्ञान और भाषाओं में हो रहे महत्वपूर्ण कार्यों की चर्चा करते हुए राष्ट्र और इसकी संस्कृति पर गर्व करने पर जोर दिया। इस अवसर पर अखिल भारतीय संस्थागत नेतृत्व समागम का जयपुर घोषणा पत्र भी जारी किया गया। कॉलेज आयुक्त ओमप्रकाश बैरवा ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। विद्याभारती के डॉ. सुनील जांगिड़ ने आभार जताया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • karnal civil line.jpg
    18/02/26 |

    करनाल: अदालती प्रक्रिया में बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश, फर्जी आधार कार्ड से जमानत दिलाने वाला 'प्रोफेशनल' जमानती गिरफ्तार

    हरियाणा/करनाल, 18 फरवरी (अन्‍नू ): हरियाणा की करनाल अदालत में न्याय प्रणाली के साथ धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। मधुबन थाने से जुड़े एक मामले में एक आरोपी की जमानत कराने पहुंचे शख्स को न्यायाधीश के आदेश पर कोर्ट रूम से ही गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में सामने आया है कि यह व्यक्ति एक ही जमीन के दस्तावेजों और अलग-अलग फर्जी आधार कार्डों के सहारे कई जिलों की अदालतों को गुमराह कर रहा था।



    घटनाक्रम के अनुसार, 16 फरवरी को अदालत ने वीरभान नामक एक आरोपी को जमानत देने का निर्देश दिया था। इस आदेश की पूर्ति के लिए पानीपत के तामसाबाद निवासी अश्वनी कुमार बतौर जमानती कोर्ट में पेश हुआ। अश्वनी ने हलफनामा (Affidavit) देकर दावा किया कि वह पहले किसी भी मामले में जमानती नहीं बना है। उसने अपनी जमीन के रिकॉर्ड (जमाबंदी) और आधार कार्ड की मूल प्रतियां भी अदालत में जमा कराईं।



    हालांकि, जब कोर्ट के रीडर ने अत्याधुनिक 'श्योरिटी इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर' (SIMS) के जरिए अश्वनी के विवरण की जांच की, तो सारा खेल उजागर हो गया। सॉफ्टवेयर ने खुलासा किया कि अश्वनी कुमार पहले से ही करनाल, पानीपत, सोनीपत, बहादुरगढ़ और झज्जर जैसे विभिन्न जिलों की अदालतों में कई अपराधियों की जमानत ले चुका है। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि उसने हर बार पहचान के तौर पर अलग-अलग फर्जी आधार नंबरों का उपयोग किया, जबकि जमीन के दस्तावेज एक ही थे।



    अश्वनी की इस जालसाजी पर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कड़ा संज्ञान लिया। 17 फरवरी को अदालत ने उसे तुरंत हिरासत में लेने के निर्देश जारी किए और सेक्टर-13 चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। अदालत ने इस मामले को न्यायिक गरिमा के साथ खिलवाड़ मानते हुए जमानत बांड को खारिज कर दिया और आरोपी व इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।


    सिविल लाइन थाना प्रभारी राम लाल ने बताया कि कोर्ट की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी और दस्तावेजों के दुरुपयोग का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके साथ इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन से लोग या दलाल शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद से अदालती गलियारों में सक्रिय 'फर्जी जमानती' गिरोहों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।


    #KarnalNews #CourtScam #FraudArrest #JudicialUpdate #FakeIdentity #HaryanaPolice #LegalNewsIndia #KarnalCourt #JusticeSystem #CrimeNews2026

  • Screenshot 2026-02-18 131745.jpg
    18/02/26 |

    सिद्धू मूसेवाला की रेकी करने वाला शार्पशूटर 'बॉबी कबूतर' गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को गुरुग्राम बॉर्डर पर मिली बड़ी कामयाबी

    नई दिल्ली/गुरुग्राम, 18 फरवरी (अन्‍नू): दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट के खूंखार बदमाश 'बॉबी कबूतर' को दबोच लिया है। पुलिस ने इस इनामी अपराधी को दिल्ली-गुरुग्राम सीमा से उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह ठिकाना बदलने की फिराक में था। बॉबी कबूतर न केवल सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की साजिश में शामिल रहा है, बल्कि वह दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मकोका (MCOCA) और एनआईए (NIA) द्वारा दर्ज कई संगीन मामलों में भी वांछित था।


    जांच एजेंसियों के मुताबिक, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को अंजाम देने से पहले बॉबी कबूतर ने ही इलाके की टोह ली थी। वह अपने साथी गैंगस्टर शाहरुख के साथ मिलकर मूसेवाला की रेकी करने पंजाब गया था। वारदात से कुछ समय पहले रेकी करने के बाद वह पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा था। बॉबी कबूतर को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सबसे खतरनाक गैंगस्टरों में गिना जाता है, जिसके ऊपर हत्या, फिरौती और जानलेवा हमले जैसे दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं।



    हाल ही में हुए चर्चित 'नदीम ब्रदर्स' हत्याकांड में भी बॉबी कबूतर की मुख्य भूमिका सामने आई थी। बताया जा रहा है कि उस दोहरे हत्याकांड में इस बदमाश ने अंधाधुंध फायरिंग की थी और सबसे ज्यादा गोलियां बरसाई थीं। स्पेशल सेल को लंबे समय से इसकी तलाश थी, क्योंकि वह लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के इशारे पर दिल्ली-एनसीआर में संगठित अपराध का नेटवर्क चला रहा था।


    पुलिस अधिकारियों का मानना है कि बॉबी कबूतर की गिरफ्तारी से मूसेवाला हत्याकांड की साजिश के कई अनसुलझे पहलू सामने आ सकते हैं। फिलहाल उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, ताकि बिश्नोई गैंग के आगामी मंसूबों और उनके छिपने के ठिकानों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। इस गिरफ्तारी को दिल्ली पुलिस के लिए अंडरवर्ल्ड और गैंगवार के खिलाफ एक बड़ी जीत माना जा रहा है।



    #BobbyKabootar #SidhuMoosewalaCase #DelhiPoliceSpecial Cell #LawrenceBishnoiGang #GurugramNews #CrimeUpdate #BreakingNewsIndia #GangsterArrested #DelhiCrime #NationalInvestigationAgency

  • Screenshot 2026-02-18 130733.jpg
    18/02/26 |

    पंजाब : घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पति ने लोहे की पाइप से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पंजाब/पटियाला, 18 फरवरी (अन्‍नू) : पंजाब के पटियाला जिले के अंतर्गत राजपुरा के गांव गंडियां खेड़ी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ मामूली घरेलू विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पति ने लोहे की पाइप से महिला के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान 30 वर्षीय रमनप्रीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि परिवार के अन्य सदस्य फरार बताए जा रहे हैं।



    जानकारी के अनुसार, हरियाणा के शाहबाद की रहने वाली रमनप्रीत कौर का विवाह करीब 10 वर्ष पूर्व गंडियां खेड़ी निवासी गुरमीत सिंह के साथ हुआ था। गुरमीत बनूड़ के पास तेपला स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत है। इस दंपति की दो छोटी बेटियां हैं, जिनकी उम्र 8 और 5 साल है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर मनमुटाव रहता था। सोमवार की रात यह झगड़ा इतना हिंसक हो गया कि गुरमीत ने घर में रखी लोहे की रॉड से रमनप्रीत पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर जब पुलिस घटनास्थल पर पहुँची, तो रमनप्रीत का शव खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ।



    मृतका के भाई सिमरनजीत सिंह के बयानों के आधार पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। गंडियां खेड़ी थाना पुलिस ने पति गुरमीत सिंह के अलावा मृतका की सास जरनैल कौर, ससुर हाकम और ताया ससुर समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ हत्या (IPC/BNS की संबंधित धाराओं) के तहत मामला दर्ज किया है। वारदात के बाद से ही ससुराल पक्ष के अन्य लोग गिरफ्तारी के डर से घर छोड़कर फरार हैं। इस घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है और मृतका के मायके में शोक की लहर दौड़ गई है।



    मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी घनौर हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी गुरमीत सिंह को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है ताकि मौत के सटीक कारणों और चोटों की गंभीरता का दस्तावेजीकरण किया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाकी फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।



    #PatialaNews #RajpuraCrime #DomesticViolence #MurderCase #PunjabPolice #JusticeForRamanpreet #CrimeUpdate #LocalNewsIndia #WomenSafety #PatialaCrime

  • rice mill.jpg

    नारायणगढ़ : श्री कृष्णा राइस मिल पर 5.48 करोड़ का धान घोटाला, 49 गाड़ी चावल गायब होने पर केस दर्ज

    अंबाला/नारायणगढ़, 18 फरवरी (अन्‍नू ): हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने धान मिलिंग सत्र 2024-25 के दौरान एक बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा किया है। नारायणगढ़ के गांव उपलाना स्थित श्री कृष्णा राइस मिल पर सरकारी धान और चावल को खुर्द-बुर्द करने का गंभीर आरोप लगा है। विभाग द्वारा की गई औचक जांच में पाया गया कि मिलर ने लगभग 14,008 क्विंटल सरकारी चावल सरकारी खजाने में जमा नहीं कराया, जिसकी बाजार में कीमत करीब 5.48 करोड़ रुपये आंकी गई है।



    इस बड़े घोटाले का पर्दाफाश विभाग द्वारा गठित एक विशेष जांच समिति के भौतिक निरीक्षण के दौरान हुआ। 30 सितंबर 2025 को गठित इस कमेटी में एएफएसओ विनय सैनी की अध्यक्षता में निरीक्षक महेश रोहिला और दिनेश तुली शामिल थे। जब टीम ने राइस मिल के परिसर में मौजूद स्टॉक की गणना की, तो रिकॉर्ड के मुकाबले 20,908 क्विंटल धान (जो लगभग 14,008 क्विंटल चावल के बराबर है) कम पाया गया। सरल शब्दों में कहें तो करीब 49 ट्रक चावल मिल से गायब मिला, जिसकी रिपोर्ट तुरंत जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक को सौंपी गई।



    इस मामले में कानूनी कार्रवाई करते हुए मुलाना थाना पुलिस ने तत्कालीन खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक महेश कुमार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने राइस मिल के पार्टनर रामकरण और जसरत के साथ-साथ इस सौदे में गारंटर की भूमिका निभाने वाली 'शिवम ट्रेडिंग कंपनी' और 'जमीदारा ट्रेडिंग कंपनी' के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर सरकारी संपत्ति के गबन और विश्वासघात की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।



    प्रशासन की इस सख्ती ने अन्य राइस मिलर्स के बीच भी हड़कंप मचा दिया है। विभाग अब इस बात की गहराई से जांच कर रहा है कि इतना बड़ा स्टॉक मिल से बाहर कैसे ले जाया गया और इसमें किन-किन लोगों की मिलीभगत हो सकती है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी ताकि सरकारी राजस्व की इस बड़ी हानि की वसूली सुनिश्चित की जा सके।



    #AmbalaNews #RiceMillScam #HaryanaFoodDept #NarayangarhNews #PaddyScam #CorruptionWatch #AmbalaPolice #GovernmentAudit #RiceScandal #HaryanaUpdates

  • Screenshot 2026-02-18 125336.jpg
    18/02/26 |

    रोहतक मुठभेड़: गोगा हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता साहिल गिरफ्तार,पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

    हरियाणा/रोहतक, 18 फरवरी (अन्‍नू ): हरियाणा के रोहतक में आईजी कार्यालय के समीप हुए सनसनीखेज दिनेश उर्फ गोगा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद वांछित अपराधी साहिल (25) को गिरफ्तार कर लिया गया है। झज्जर रोड पर शिमली गांव के पास हुई इस क्रास फायरिंग में आरोपी के दाएं पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे उपचार के लिए पीजीआई (PGIMER) में भर्ती कराया गया है।



    पुलिस जांच में यह बात साफ हुई है कि रिटौली गांव का रहने वाला साहिल ही वह कड़ी था, जिसने गोगा की हत्या की पूरी बिसात बिछाई थी। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से पता चला है कि वारदात के समय साहिल उन तीन बाइक सवार शूटरों के साथ मौजूद था। उसने न केवल शूटरों को गोगा की पहचान कराई, बल्कि पूरी रेकी को भी अंजाम दिया। अपराध जांच शाखा (CIA-1) की टीम इंस्पेक्टर कुलदीप कादियान के नेतृत्व में लगातार आरोपियों का पीछा कर रही थी, जिसके बाद घेराबंदी के दौरान यह मुठभेड़ हुई।



    इस मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा आरोपी के मोबाइल संपर्कों से हुआ है। पुलिस के अनुसार, साहिल सीधे तौर पर अमेरिका में बैठे कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ के संपर्क में था। कॉल डिटेल से संकेत मिले हैं कि भाऊ काफी समय से दिनेश उर्फ गोगा को निशाना बनाने की योजना बना रहा था और साहिल ही जमीन पर उसके निर्देशों को लागू कर रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह के पास अत्याधुनिक विदेशी हथियार मौजूद हैं। गिरफ्तारी के दौरान साहिल के कब्जे से भी एक अवैध रिवॉल्वर बरामद की गई है।


    रोहतक के एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने पुष्टि की है कि साहिल ही इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड था और उसी ने शूटरों के साथ मिलकर पूरी प्लानिंग की थी। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि भाऊ गैंग के पास .32 बोर के आधुनिक हथियार कहाँ से सप्लाई हो रहे हैं। इस मुठभेड़ और गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही हत्याकांड में शामिल अन्य शूटरों को भी दबोच लिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस की टीमें साहिल के ठीक होने का इंतजार कर रही हैं ताकि उससे गहन पूछताछ की जा सके।


    #RohtakEncounter #HaryanaPolice #GogaMurderCase #CrimeUpdate #BhauGang #RohtakCrime #PoliceAction #GangWarIndia #LawAndOrder #BreakingNewsHaryana

  • Screenshot 2026-02-18 123624.jpg
    18/02/26 |

    मोहाली: चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर रफ्तार का कहर, तेज कार की टक्कर से दो महिलाओं की मौत, एक घायल

    पंजाब/मोहाली, 18 फरवरी (अन्‍नू ): पंजाब के मोहाली जिले के अंतर्गत डेराबस्सी में चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा पेश आया है। यहाँ इंडस इंटरनेशनल अस्पताल के ठीक सामने दिल्ली नंबर की एक अनियंत्रित कार ने सड़क पार कर रही दो महिलाओं और एक पुरुष को अपनी चपेट में ले लिया। इस जोरदार टक्कर में दोनों महिलाओं की जान चली गई, जबकि उनके साथ मौजूद एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।



    प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान अंबाला के साहा निवासी 66 वर्षीय कुलदीप कौर और 58 वर्षीय गुरदेवी कौर के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति की पहचान गुरदेवी कौर के पति धर्मपाल सिंह के तौर पर हुई है। ये तीनों इंडस अस्पताल में भर्ती अपने एक रिश्तेदार का हाल-चाल जानकर बाहर निकले थे और बस पकड़ने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान अंबाला की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कुलदीप कौर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गुरदेवी कौर की मृत्यु अस्पताल में उपचार के दौरान हुई।


    हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी कार चालक ने रुकने के बजाय मौके से भागने की कोशिश की। हालांकि, वहां मौजूद चश्मदीदों ने साहस दिखाते हुए कार का पीछा किया और डेराबस्सी फ्लाईओवर के पास उसे घेर लिया। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी राजन कुमार के रूप में हुई है, जो घटना के समय अपने परिवार (पत्नी और बेटे) के साथ डेराबस्सी की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि आरोपी की गाड़ी का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।


    मामले की जांच कर रहे एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी राजन कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। इस दुखद घटना के बाद पीड़ित परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है ताकि हादसे की सटीक कड़ियों को जोड़ा जा सके।


    #DerabassiNews #MohaliNews #RoadAccident #ChandigarhAmbalaHighway #HighwaySafety #SpeedingKills #HaryanaPolice #PunjabNews #AccidentUpdate #JusticeForVictims

  • download - 2026-02-18T122730.472.jpg
    18/02/26 |

    भारत निर्वाचन आयोग करेगा राज्य निर्वाचन आयुक्तों के राष्ट्रीय सम्मेलन की मेज़बानी

    चंडीगढ़, 18 फरवरी (अभी) :  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 24 फरवरी को राज्य निर्वाचन आयुक्तों (State Election Commissioners) का एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह सम्मेलन 25 वर्षों से अधिक के अंतराल के बाद आयोजित किया जा रहा है। इससे पूर्व ऐसा राष्ट्रीय सम्मेलन वर्ष 1999 में आयोजित हुआ था।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री ए. श्रीनिवास ने बताया कि इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के सभी 36 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सम्मिलित होंगे।

    उन्होंने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारत निर्वाचन आयोग तथा राज्य निर्वाचन आयुक्तों के बीच, उनके-अपने कानूनी ढांचे के अंतर्गत निर्वाचन प्रक्रियाओं, मतदाता सूची प्रबंधन और संभारिकी  (Logistics) के विषयों पर बेहतर समन्वय और तालमेल स्थापित करना है।

    उन्होंने बताया कि सम्मेलन के दौरान प्रतिभागी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता पात्रता से संबंधित निर्वाचन कानूनों, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू किए गए प्रौद्योगिकी आधारित उपायों, हाल ही में लॉन्च किए गए  ECINET डिजिटल प्लेटफॉर्म, ईवीएम (EVMs)सहित अन्य समसामयिक विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग, संविधान और देश के कानूनी ढांचे के अंतर्गत निर्वाचन कराने के अपने अनुभवों से प्राप्त विशेषज्ञता भी राज्य निर्वाचन आयुक्त के साथ साझा करेगा।

    उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोगों का गठन संबंधित राज्यों के कानूनों के अंतर्गत 73वें और 74वें संवैधानिक संशोधनों के तहत किया गया है। इन आयोगों को पंचायतों और नगर निकायों के सभी चुनावों के अधीक्षण, निदेशन एवं नियंत्रण की संवैधानिक जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    उन्होंने बताया कि आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में वर्ष 2002 की मतदाता सूची के साथ वर्तमान मतदाताओं के विवरण का लगभग 62 प्रतिशत मिलान पूरा किया जा चुका है। इस कार्य में फतेहाबाद जिला 82.77 प्रतिशत मिलान के साथ प्रथम स्थान पर है, जबकि फरीदाबाद जिला 27.80 प्रतिशत के साथ अंतिम स्थान पर है।

    उन्होंने राज्य के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे वर्ष 2002 की मतदाता सूची से संबंधित सत्यापन प्रक्रिया में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) का सहयोग करें। मतदाता सूची से संबंधित किसी भी जानकारी अथवा सहायता के लिए मतदाता टोल-फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं।

    #ElectionCommissionOfIndia #BharatMandapam #StateElectionCommissioners #NationalConference2026 #DemocraticProcess #VoterListModernization #ECINET #EVM #ElectoralReforms #HaryanaElectionUpdate #VoterAwareness #DigitalDemocracy #SpecialIntensiveRevision #BLO #VoterVerificaton #DemocraticCoordination #PanchayatElection #LocalBodyElections

  • photo-collage.png (15).jpg
    18/02/26 |

    हिसार: रैन बसेरे में शराब के नशे में हुई कहासुनी के बाद व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

    हरियाणा/हिसार, 18 फरवरी (अन्‍नू ): हरियाणा के हिसार शहर में नगर निगम द्वारा संचालित एक अस्थायी रैन बसेरे से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मधुबन पार्क के समीप स्थित इस आश्रय स्थल में मंगलवार की देर रात मामूली विवाद ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि एक 45 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान जींद जिले के निवासी बलकार के रूप में हुई है। बुधवार की सुबह जब अन्य लोगों ने उसे लहुलुहान और बेसुध हालत में देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।



    घटनाक्रम के अनुसार, कड़ाके की ठंड से बचने के लिए नगर निगम ने यहाँ अस्थायी शेल्टर बनाया है, जहाँ मंगलवार रात को बलकार सहित 3-4 लोग रुके हुए थे। बताया जा रहा है कि रात के समय शराब पीने के दौरान इन लोगों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि हाथापाई के दौरान बलकार के सीने पर गंभीर वार किए गए, जिससे उसकी नाक से खून बहने लगा और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। शुरुआती तफ्तीश में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी, जिसकी पहचान कृष्ण के रूप में हुई है, घटनास्थल से फरार हो गया।




    सूचना मिलते ही हिसार पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने मौके पर पहुँचकर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सटीक कारणों और चोटों की गहराई का पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस आरोपी कृष्ण की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और रैन बसेरे में मौजूद अन्य प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।



    #HisarNews #CrimeUpdate #HaryanaPolice #ShelterHomeSafety #JindNews #LocalNewsIndia #Investigation #HisarCrime #PublicSafety #JusticeForBalkar

  • download - 2026-02-18T122137.840.jpg
    18/02/26 |

    हरियाणा में 40 करोड़ से अधिक राजस्व अभिलेखों का डिजिटलीकरण

    चंडीगढ़, 18 फरवरी (अभी) : पारदर्शी और तकनीक-आधारित भूमि प्रशासन की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए हरियाणा ने मॉडर्न रेवेन्यू रिकॉर्ड रूम्स (MRRR) पहल के तहत 40 करोड़ 09 लाख 10 हजार 631 से अधिक राजस्व अभिलेखों की छवियाँ अपलोड कर दी हैं। यह राज्य के प्रशासनिक इतिहास के सबसे बड़े डिजिटलीकरण अभियानों में से एक है। इस प्रगति की समीक्षा सभी उपायुक्तों की बैठक में की गई, जिसकी अध्यक्षता वित्त आयुक्त (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग) डॉ. सुमिता मिश्रा ने की।

    डॉ. मिश्रा ने इस डिजिटलीकरण अभियान को ऐतिहासिक भूमि अभिलेखों के संरक्षण, डेटा सुरक्षा सुनिश्चित करने और नागरिकों को प्रमाणित दस्तावेजों की सहज उपलब्धता देने वाला संरचनात्मक सुधार बताया। उन्होंने अधिकारियों को सभी जिलों में सख्त गुणवत्ता जांच और समान मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।

     निर्धारित समय सीमा में अधिकांश रजिस्ट्री पूरी

    लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 16 फरवरी, 2026 तक लगभग 95 प्रतिशत रजिस्ट्रियाँ निर्धारित 5 दिनों की समय-सीमा के भीतर पूरी की गईं, जिससे संकेत मिलता है कि अधिकांश लेन-देन सामान्य समय-सीमा में निपटाए जा रहे हैं। अधिकारियों को शेष मामलों का समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    बैठक में 7,104 गाँवों और 143 तहसीलों में लंबित इंतकाल मामलों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। वेब-हैलरिस (Web-HALRIS) में प्रविष्टियाँ शीघ्र करने और निर्धारित समय-सीमा से अधिक लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि पिछले एक महीने में ही राज्यभर में 51 हजार 199 लंबित इंतकाल मामलों का निपटारा किया गया है। एफसीआर डॉ. मिश्रा ने अधिकारियों को अगले महीने के भीतर सभी लंबित मामलों का निपटान करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक शनिवार को ‘जलसा-ए-आम’ अभियान जारी रखने के निर्देश भी दिए, ताकि लंबित इंतकाल मामलों के निपटान में तेजी लाई जा सके।

    भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण के तहत 64.34 लाख प्राप्त ततिमों में से 60.79 लाख ततिमों का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा 4,115 गाँवों में भू-नक्शा अद्यतन किया जा चुका है। जिन जिलों में अधिक लंबित कार्य है, उन्हें समयबद्ध तरीके से प्रगति तेज करने के निर्देश दिए गए। एफसीआर डॉ. मिश्रा ने सभी उपायुक्तों को 28 फरवरी, 2026 तक ततिमा अद्यतन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

    एग्रीस्टैक (हरियाणा किसान रजिस्ट्री) पहल के तहत राज्य सरकार ने 10.76 लाख से अधिक किसान पंजीकरण दर्ज किए हैं, जिनमें से 6.37 लाख से अधिक स्वीकृतियाँ पूरी हो चुकी हैं। डिजिटल क्रॉप सर्वे परियोजना 3,312 गाँवों में लागू की जा रही है, जिसमें लगभग 68 लाख खेतों को शामिल किया गया है। यह हरियाणा की डेटा-आधारित कृषि शासन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

    बैठक में हरियाणा भूमि राजस्व अधिनियम की धारा 111ए के तहत संयुक्त जोतों का अनिवार्य बंटवारा, स्वामित्व प्रविष्टियों का संशोधन, सरकारी भूमि की एकरूप नामावली तथा इंतकाल और फर्द-बदर अभिलेखों के डिजिटलीकरण पर भी चर्चा की गई। उपायुक्तों को निर्धारित प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    #HaryanaLandReforms #DigitalHaryana #RevenueRecordDigitization #MRRR #LandRecordsModernization #ModernRevenueRecordRoom #WebHALRIS #SmartGovernance #TransparencyInAdministration #AgriStack #FarmerRegistry #DigitalCropSurvey #DataDrivenAgriculture #EaseOfLiving #JalsaEAm #PropertyRegistry #LandSecurity #DigitalIndiaHaryana

  • photo-collage.png (14).jpg
    18/02/26 |

    रोहतक: घर में अकेले रह रहे 40 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

    हरियाणा/रोहतक, 18 फरवरी (अन्‍नू ) : हरियाणा के रोहतक जिले के अंतर्गत महम के वार्ड नंबर-1, ढेर पाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान आकाशदीप उर्फ सन्नी के रूप में हुई है, जो अपने घर में अकेला रहता था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है।



    प्राप्त विवरण के अनुसार, आकाशदीप अविवाहित था और उसके माता-पिता का देहांत पहले ही हो चुका था। सोमवार रात को वह खाना खाकर सोने गया था, लेकिन मंगलवार सुबह वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला। शाम के समय जब उसके घर खाना बनाने वाली महिला पहुँची और अंदर से दरवाजा बंद मिला, तो उसने अनहोनी की आशंका में परिजनों और पड़ोसियों को सूचित किया। शोर मचाने और काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का नजारा देख सबके होश उड़ गए; आकाशदीप का शव बिस्तर के नीचे पड़ा हुआ था।



    मामले की सूचना पाकर महम थाना प्रभारी सुरेश कुमार और चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) टीम की इंचार्ज डॉ. सरोज दहिया को भी मौके पर बुलाया गया। प्राथमिक जांच के बाद विशेषज्ञों ने बताया कि मृतक के शरीर पर फिलहाल किसी बाहरी चोट या संघर्ष के निशान दिखाई नहीं दिए हैं। हालांकि, मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।



    पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक की बहन को दे दी है, जिसके पहुँचने के बाद ही आगामी कानूनी कार्रवाई और बयान दर्ज किए जाएंगे। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि आकाशदीप की दिनचर्या और हालिया गतिविधियों के बारे में सुराग मिल सके। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



    #RohtakNews #MehamUpdate #SuspiciousDeath #HaryanaCrime #PoliceInvestigation #FSLTeam #LocalNewsIndia #MehamNews #CrimeReport2026 #RohtakPolice

  • download - 2026-02-18T121656.651.jpg
    18/02/26 |

    हरसमय पोर्टल पर लापता व्यक्तियों के पंजीकरण की सुविधा शुरू

    चंडीगढ़, 18 फरवरी (अभी) : हरियाणा सरकार ने तकनीक आधारित नागरिक सेवाओं और स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए  हरसमय पोर्टल पर 'लापता व्यक्तियों का पंजीकरण' सुविधा शुरू की है। साथ ही, सत्यापन सेवा प्रमाणपत्रों को डिजिलॉकर से जोड़ा गया है। नागरिक पोर्टल पर जीआईएस-आधारित पुलिस स्टेशन लोकेटर भी शुरू किया गया है, जिससे  ऑनलाइन शिकायत दर्ज करना अब और भी सरल हो गया है।

     

    इन कार्यों की जानकारी आज यहां गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स) की 32वीं बैठक में दी गई।

     

    बैठक में बताया गया कि सीसीटीएनएस का ई-कोर्ट्स और ई-प्रोसिक्यूशन प्रणाली से एकीकरण कर लिया गया है। इससे जांच अधिकारियों को अदालतों और अभियोजन कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता कम हुई है। थानाध्यक्षों (एसएचओ) के लिए कैदियों की रिहाई संबंधी अलर्ट व्यवस्था भी लागू की गई है।

     

    इसके अलावा, सीसीटीएनएस के अंतर्गत एफआईआर, चालान और अन्य दस्तावेजों के लिए आधार-आधारित जेनरिक ई-साइन सुविधा लागू की गई है। इससे फील्ड अधिकारियों के समय और स्टेशनरी की बचत हुई है।

     

    राष्ट्रीय स्वचालित फिंगरप्रिंट पहचान प्रणाली (एनएएफआईएस) और मोबाइल क्राइम यूनिट्स (एमसीयू) सभी जिलों में स्थापित की जा चुकी हैं। गिरफ्तार आरोपियों के फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन और शारीरिक माप व्यवस्थित रूप से दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे एक सुदृढ़ और केंद्रीकृत आपराधिक डाटाबेस तैयार हो रहा है। एमसीयू तैनाती और एनएएफआईएस अपलोड के मामले में हरियाणा अग्रणी राज्यों में शामिल है और तकनीक आधारित पुलिसिंग में अग्रणी राज्य के रूप में पहचान बना चुका है।

     

    राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा तैयार प्रगति डैशबोर्ड पर हरियाणा ने लगातार शत-प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। जून 2021 से लेकर पिछले 55 महीनों में हरियाणा 41 बार शीर्ष स्थान पर रहा है, जो डिजिटल पुलिसिंग के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साल 2022 और 2023 में सीसीटीएनएस-आईसीजेएस की उत्कृष्ट प्रथाओं पर आयोजित वार्षिक सम्मेलन में भी हरियाणा पुलिस को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल चुका है।

     

    राज्य ने नए आपराधिक कानूनों को निर्धारित समय-सीमा में लागू कर राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। इंटरऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (आईसीजेएस) के माध्यम से 247 वाहनों और 400 व्यक्तियों का पता लगाया गया है। राइट टू सर्विस (आरटीएस) डैशबोर्ड पर भी हरियाणा पुलिस को 10 में से 10 अंक मिले हैं। साथ ही, 78.33 लाख से अधिक नागरिक सेवा आवेदनों का निपटान निर्धारित समय में किया गया है।

    #HaryanaPolice #SmartPolicing #DigitalIndia #CCTNS #HarSamayPortal #TechInLawEnforcement #MissingPersonsRegistration #DigiLocker #HaryanaGovernment #SafeHaryana #PublicServiceDelivery #CyberSafety #GovernanceInnovation #ICJS #PoliceReforms

  • photo-collage.png (13).jpg
    18/02/26 |

    पंचकूला: पिंजौर में ट्रैक्टर व्यवसायी के घर में सेंधमारी, नकदी और जेवर लेकर फरार हुए चोर

    हरियाणा/पंचकूला, 18 फरवरी (अन्‍नू): हरियाणा के पंचकूला जिला अंतर्गत पिंजौर की रथपुर कॉलोनी में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक कारोबारी के तीन मंजिला मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार की शिकायत मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और गहन तफ्तीश शुरू कर दी है।


    घटना के संबंध में जानकारी देते हुए ट्रैक्टर स्पेयर पार्ट्स का व्यापार करने वाले नरेश कुमार सैनी ने बताया कि बीती रात लगभग तीन बजे जब पूरा परिवार ग्राउंड फ्लोर पर सो रहा था, तभी तीसरी मंजिल से कुछ संदिग्ध आवाजें सुनाई दीं। आहट सुनकर जब वे छत की ओर भागे, तो उन्होंने एक अज्ञात युवक को वहां से भागते हुए देखा। जब परिवार ने कमरों की तलाशी ली, तो सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी के ताले टूटे मिले।



    पीड़ित के अनुसार, चोरों ने घर से लगभग 25 हजार रुपये की नकदी सहित दो सोने की अंगूठियां और दो जोड़ी चांदी की पायल चुरा ली है। शातिर चोरों ने कुछ कपड़े भी समेट लिए और वे घर में रखी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन को भी ले जाने की फिराक में थे, लेकिन जाग होने के कारण उसे वहीं छोड़कर भाग निकले। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने घर में दाखिल होने के लिए छत पर लगी सीढ़ी का सहारा लिया था।



    मामले की गंभीरता को देखते हुए पिंजौर थाना पुलिस के उप-निरीक्षक सुखबीर ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना करने के लिए फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की मदद ली गई है। पुलिस की टीमें आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं ताकि आरोपियों के भागने के रूट का पता लगाया जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोषियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा, हालांकि इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है।


    #PanchkulaCrime #PinjoreNews #TheftCase #HaryanaPolice #CrimeUpdate #RathpurColony #PublicSafety #LocalNewsIndia #BurglaryReport #PanchkulaUpdates

  • HKRN-Recruitment-2026.jpg
    18/02/26 |

    पंचकूला डिपो में वेतन संकट: कौशल रोजगार कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, आर्थिक तंगी से बेहाल

    जे कुमार 18 फरवरी 2026 पंचकूला : हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत पंचकूला डिपो में कार्यरत करीब 100 कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पिछले महीने का वेतन समय पर न मिलने के कारण इन कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। नियमित रूप से अपनी ड्यूटी निभाने के बावजूद मानदेय में हो रही देरी ने इन कामगारों को मानसिक और आर्थिक रूप से झकझोर कर रख दिया है। डिपो परिसर में एकत्रित हुए कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए जल्द से जल्द भुगतान की मांग की है।

    वेतन न मिलने का असर इन कर्मचारियों के निजी जीवन पर सीधे तौर पर पड़ रहा है। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि महीने की शुरुआत में ही मकान का किराया, बच्चों के स्कूल की फीस और घर के राशन जैसे जरूरी खर्चे सिर उठाए खड़े रहते हैं। वेतन की अनुपस्थिति में दैनिक जरूरतों को पूरा करना अब उनके लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। कई कर्मचारी कर्ज लेकर घर चलाने को मजबूर हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और भी दयनीय होती जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि वे पूरी निष्ठा के साथ डिपो के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग कर रहे हैं, लेकिन बदले में उन्हें केवल आश्वासन और देरी मिल रही है।

    पंचकूला डिपो के इन कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि जल्द ही उनके बैंक खातों में वेतन नहीं डाला गया, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करने के लिए विवश होंगे। आर्थिक मंदी की मार झेल रहे इन परिवारों की मांग है कि सरकार और विभाग के उच्च अधिकारी इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करें और तकनीकी खामियों या बजटीय अड़चनों को दूर कर वेतन जारी करें। यह मुद्दा केवल पंचकूला तक सीमित नहीं है, बल्कि कौशल रोजगार योजना के क्रियान्वयन और उसमें होने वाली देरी पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। फिलहाल, कर्मचारियों की निगाहें विभाग के अगले कदम पर टिकी हैं ताकि उन्हें इस आर्थिक भंवर से राहत मिल सके।

    #HKRN #PanchkulaNews #SalaryDelay #HaryanaGovt #EmployeeProtest #PanchkulaDepot #LabourRights #EconomicCrisis #HaryanaNews #JusticeForEmployees

  • chd nn.jpg
    18/02/26 |

    चंडीगढ़ नगर निगम का बजट पेश: बुनियादी ढांचे और जनसुविधाओं पर 1712 करोड़ का दांव

    जे कुमार 18 फरवरी 2026 चंडीगढ़ : चंडीगढ़ नगर निगम की सदन बैठक में आज शहर के विकास का खाका खींचते हुए मेयर सौरभ जोशी ने वित्त वर्ष के लिए 1712 करोड़ रुपये का मेगा बजट पेश किया। भारी हंगामे और लंबी चर्चा के बाद पारित हुए इस बजट का मुख्य केंद्र बिंदु शहर की आधारभूत संरचना को और अधिक मजबूत बनाना है। मेयर ने स्पष्ट किया कि प्रशासन का प्राथमिक लक्ष्य चंडीगढ़ की 'सिटी ब्यूटीफुल' वाली छवि को बरकरार रखते हुए आम जनता को बेहतर नागरिक सुविधाएं प्रदान करना है।

    बजट में सबसे अधिक प्राथमिकता सड़क, सीवर और पानी की व्यवस्था को दी गई है। शहर की पुरानी हो चुकी सीवरेज लाइनों को बदलने और बरसाती पानी की निकासी के लिए नए ड्रेनेज सिस्टम पर बड़ा निवेश करने का प्रावधान है। सड़कों की री-कार्पेटिंग और नए साइकिल ट्रैक के निर्माण के लिए भी विशेष फंड आवंटित किया गया है। मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि 24 घंटे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में तेजी से काम किया जाएगा, ताकि गर्मियों के दौरान पानी की किल्लत से शहरवासियों को निजात मिल सके।

    एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू गोशालाओं का प्रबंधन है। बजट में लावारिस पशुओं की समस्या से निपटने और मौजूदा गोशालाओं के आधुनिकीकरण के लिए अलग से बजट रखा गया है। इसके अलावा, स्वच्छता रैंकिंग में चंडीगढ़ को शीर्ष पर लाने के लिए कूड़ा निस्तारण और सफाई कर्मचारियों की सुविधाओं पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है। शिक्षा और पार्कों के रखरखाव के लिए भी धन का आवंटन किया गया है, ताकि स्थानीय निवासियों को बेहतर पर्यावरण मिल सके। विपक्ष की तीखी टोका-टाकी के बीच पारित हुआ यह बजट शहर के आगामी विकास की दिशा तय करेगा। निगम प्रशासन का दावा है कि इस बजट से राजस्व घाटे को कम करने और विकास कार्यों को नई गति देने में मदद मिलेगी।

    #ChandigarhMunicipalCorporation #SaurabhJoshi #ChandigarhBudget2026 #CityBeautiful #DevelopmentPlan #ChandigarhNews #UrbanDevelopment #MegaBudget #CivicAmenities #ChandigarhUpdate

  • pgi chd.jpg
    18/02/26 |

    पीजीआई चंडीगढ़: SFC की बैठक में आज स्वास्थ्य सुविधाओं पर लग सकती है मुहर

    जे कुमार 18 फरवरी 2026 चंडीगढ़ : चंडीगढ़ स्थित पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) में आज एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक सरगर्मी देखने को मिल रही है। संस्थान की स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी (SFC) की एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें करोड़ों रुपये की नई परियोजनाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर बड़ा फैसला होने की उम्मीद है। यह बैठक पीजीआई के भविष्य के ढांचे और मरीजों को मिलने वाली आधुनिक चिकित्सा सेवाओं की दिशा तय करने में निर्णायक साबित होगी।

    इस बैठक के एजेंडे में कई महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, पीजीआई में नए अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद, बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण और लंबे समय से लंबित नए सेंटर्स के विस्तार को मंजूरी मिल सकती है। विशेष रूप से, कैंसर और हृदय रोगों के इलाज के लिए नई मशीनों और बेडों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा, संस्थान में फैकल्टी और नर्सिंग स्टाफ के रिक्त पदों को भरने के वित्तीय पहलुओं पर भी विचार किया जा सकता है, जो सीधे तौर पर मरीजों की देखभाल की गुणवत्ता को प्रभावित करता है।

    पीजीआई में रोजाना उत्तर भारत के कई राज्यों से हजारों मरीज पहुँचते हैं, जिससे मौजूदा संसाधनों पर अत्यधिक दबाव बना रहता है। इस दबाव को कम करने के लिए सैटेलाइट सेंटर्स के विकास और डिजिटल हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर आज वित्तीय सहमति बन सकती है। यदि इन प्रस्तावों को हरी झंडी मिलती है, तो यह न केवल पीजीआई के लिए बल्कि पूरे उत्तर भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक के फैसलों पर पूरे मेडिकल जगत की नजरें टिकी हुई हैं।

    #PGIMER #ChandigarhNews #SFCMeeting #HealthcareUpdate #MedicalInfrastructure #PGIChandigarh #HealthSectorIndia #MedicalNews2026 #PatientCare #NorthIndiaHealth

  • HBXMmFibcAY-KrE.jpg
    18/02/26

    बांग्लादेश में नई शुरुआत के बाद ओम बिरला ने तारिक रहमान को दिया पीएम नरेंद्र मोदी का न्योता

    आरएस अनेजा, 18 फरवरी नई दिल्ली - लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ढाका में प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व में गठित बांग्लादेश की नई सरकार के शपथ-ग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तिगत पत्र सौंपा, जिसमें प्रधानमंत्री रहमान को सुविधानुसार शीघ्र भारत यात्रा के लिए आमंत्रित किया गया है।

    बिरला ने पुनः दोहराया कि भारत बांग्लादेश के लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी राष्ट्र निर्माण के प्रयासों में सहयोग हेतु सदैव तत्पर है। उन्होंने दोनों पड़ोसी देशों के बीच स्थायी और सुदृढ़ साझेदारी को और गहरा करने की भारत की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

    #Bangladesh #NewBeginning #OmBirla #PMModi #TariqueRahman #PoliticalInvitation #Diplomacy #IndoBangladeshRelations #BilateralTalks #Politics #Leadership #SouthAsia #India #BangladeshRelations #GlobalPolitics #VisionaryLeadership #Progress #Collaboration #InternationalRelations #FutureBridges

  • HBV9jImbcAE6YMh.jpg

    निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ ने असम में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर गुवाहाटी में राजनीतिक दलों संग की बैठक

    आरएस अनेजा, 18 फरवरी नई दिल्ली - असम में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए भारत निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ ने कल गुवाहाटी में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की।

    इस दौरान राजनीतिक दलों ने सुझाव दिया कि राज्य में विधानसभा चुनाव एक चरण या अधिकतम दो चरणों में कराए जाएं। साथ ही चुनाव की तारीखें तय करते समय बिहू पर्व को ध्यान में रखने का आग्रह भी किया।

    निवार्चन आयोग की टीम मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में तीन दिवसीय असम दौरे पर हैं, जहां वह चुनाव तैयारियों की समीक्षा कर रही है।

    बैठक में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, आम आदमी पार्टी, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट, असम गण परिषद, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल सहित कई दलों ने भाग लिया। राजनीतिक दलों ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया की सराहना की।

    इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि चुनाव अप्रैल के दूसरे-तीसरे सप्ताह में मनाए जाने वाले बोहाग बिहू से पहले कराए जाएं।

    #ElectionCommission #AssemblyElections #AssamElections #GuwahatiMeeting #PoliticalParties #ElectionPreparation #DemocracyInAction #AssamPoliticalScene #CivicEngagement #PollingPlanning #VoterAwareness #ElectoralReforms #PoliticalDialogue #StateElections #ElectoralProcess #ElectionUpdates #PublicParticipation #VoteReady #StayInformed

  • 234947_HomePage_e469c946-9007-4122-ba63-583c30d30a29.jpg

    इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में दर्शकों को आकर्षित कर रहा 'राजस्थान AI पवेलियन

    एन.एस.बाछल, 18 फरवरी, जयपुर।

    भारत सरकार द्वारा 20 फरवरी तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इंडिया आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इम्पैक्ट समिट 2026 आयोजित किया जा रहा है। समिट में राजस्थान सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 'राजस्थान AI पवेलियन' तैयार किया गया है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। ‘पीपल, प्लेनेट और प्रोग्रेस’ थीम के इर्द—गिर्द रचे गए इस समिट में वैश्विक स्तर पर एआई को विश्वसनीय, प्रभावी एवं समावेशी बनाए जाने पर मंथन किया जा रहा है।

    सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के आयुक्त हिमांशु गुप्ता ने 'राजस्थान AI पवेलियन' का दौरा किया। उन्होंने स्टार्टअप्स से जुड़े युवाओं का उत्साहवर्धन किया और विजिटर्स से संवाद किया। उन्होंने बताया कि 'राजस्थान AI पवेलियन' में लगभग 20 स्टॉल लगाई गई हैं। इनमें विभिन्न विभागीय और सरकारी पहलों के अतिरिक्त राज्य सरकार के ‘आईस्टार्ट’ पंजीकृत एआई स्टार्टअप्स को शामिल किया गया है। ये स्टार्टअप स्टॉल रोटेशन के आधार पर संचालित हो रहे हैं, जिससे राज्य के अधिक से अधिक नवाचार उद्यमों को भागीदारी का अवसर मिल सके।

    पवेलियन में ‘राजकिसान’ के माध्यम से एआई आधारित फसल स्वास्थ्य प्रबंधन, राजस्थान जन आधार प्लेटफॉर्म द्वारा डेटा-संचालित लक्षित प्रत्यक्ष लाभ अंतरण, तथा ‘स्मार्ट’ (सर्विस मैनेजमेंट विद आर्टफिशियल इंटेलिजेंस एण्ड रियल टाइम सिस्टम) प्रणाली के जरिए 360-डिग्री नागरिक प्रोफाइलिंग और रीयल-टाइम योजना मॉनिटरिंग को प्रदर्शित किया गया है। इसके अतिरिक्त राजनिवेश के साथ ‘राज GPT’ आधारित निवेश सुविधा प्रणाली को भी प्रस्तुत किया गया है, जो निवेशकों को प्रोत्साहन, भूमि प्रक्रिया और अनुमोदन संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करती है। साथ ही यहां प्रदेश की तीन प्रमुख नीतियां भी प्रदर्शित की जा रही हैं— राजस्थान एआइ/एमल पॉलिसी 2026, राजस्थान डेटा सेंटर पॉलिसी एवं राजस्थान एवीजीसी—एक्सआर पॉलिसी।

    'राजस्थान AI पवेलियन' व्यापक मंच पर राज्य के एआई आधारित दृष्टिकोण और भविष्य की रूपरेखा को आमजन एवं वैश्विक निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत कर रहा है, जिससे राज्य सरकार के एआई से जुड़े तकनीकी प्रयासों को गति मिलेगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • देखिए दैनिक खबर पर प्रातः 10 बजे के समाचार

    देखिए दैनिक खबर पर प्रातः 10 बजे के समाचार

    भारत-फ्रांस रक्षा डील:

    मैक्रों की यात्रा के दौरान 3.25 लाख करोड़ के 114 राफेल लड़ाकू विमानों पर मुहर; 18 विमान फ्रांस से आएंगे, जबकि 96 का निर्माण 'मेक इन इंडिया' के तहत होगा।

    सुप्रीम कोर्ट ने सजा घटाकर मुआवजा बढ़ाने को बताया खतरनाक:

    जस्टिस बिंदल की पीठ ने कहा कि पैसा देकर अपराध से बचने का संदेश समाज के लिए घातक, सजा का डर होना जरूरी।

    असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष थामेंगे भाजपा का दामन:

    मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की मुलाकात के बाद अटकलों पर लगी मुहर, राज्य की सियासत में बड़ा उलटफेर।

    नई दिल्ली में एआई इंपैक्ट समिट 2026:

    अश्विनी वैष्णव ने किया एआई मिशन 2.0 का एलान; भारत जल्द ही पूरी दुनिया को मुफ्त मुहैया कराएगा कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के सॉवरेन एआई मॉडल।

    बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को पीएम मोदी का भारत आने का न्योता:

    ढाका में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए ओम बिरला, ऐतिहासिक सत्ता परिवर्तन पर जताया अटूट समर्थन।

    ब्राजील के राष्ट्रपति आज से पांच दिवसीय भारत दौरे पर:

    14 मंत्रियों और 260 कंपनियों के सबसे बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ एआई समिट और द्विपक्षीय वार्ता में होंगे शामिल।

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने जापान के साथ किया व्यापार समझौते:

    टोक्यो 36 अरब डॉलर की पहली किश्त के साथ कुल 550 अरब डॉलर का करेगा निवेश, लाखों नौकरियों का दावा।

    दिल्ली हाई कोर्ट का स्वास्थ्य ढांचा मजबूत करने का आदेश:

    अस्पतालों में बेड और सुविधाओं की रियल-टाइम जानकारी के लिए 'NextGen e-Hospital' प्लेटफॉर्म और मोबाइल ऐप के शीघ्र उपयोग पर दिया जोर।

    रोहिणी के अस्पताल से पांच महीने में तीन बच्चे गायब:

    दो नवजात और एक चार वर्षीय बच्चे के अपहरण से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, परिजनों में भारी रोष।

    हरियाणा में हिसार, जींद सहित 15 जिलों में जोरदार बारिश:

    मौसम विभाग ने सिरसा और भिवानी समेत आठ जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट।

    हरियाणा में स्मार्ट पुलिसिंग:

    हरसमय पोर्टल पर लापता व्यक्तियों के पंजीकरण की सुविधा शुरू; जीआईएस लोकेटर और डिजिलॉकर एकीकरण के साथ सीसीटीएनएस रैंकिंग में प्रदेश ने फिर बनाया शीर्ष स्थान।

    हरियाणा में राजस्व प्रशासन का ऐतिहासिक कायाकल्प:

    40 करोड़ से अधिक भूमि अभिलेखों का हुआ डिजिटल संरक्षण; वित्त आयुक्त सुमिता मिश्रा ने मॉडर्न रेवेन्यू रिकॉर्ड रूम्स की प्रगति की समीक्षा कर दिए निर्देश।

    हरियाणा बजट सत्र 20 फरवरी से:

    मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जनकल्याण और सुशासन पर जताया भरोसा; संकल्प पत्र को बताया 'गीता' के समान, विपक्ष के दुष्प्रचार पर साधा कड़ा निशाना।

    अंबाला मंडल रेल प्रबंधक ने किया रेल खंड का निरीक्षण:

    संरक्षा और सुरक्षा मानकों की जांच, दोराहा ओवरब्रिज के निर्माण स्थल का भी लिया जायजा।

    नारायणगढ़ में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:

    उपायुक्त ने माइनिंग विभाग को दिए सख्त निर्देश, रात के समय गश्त बढ़ाने और नाकेबंदी के आदेश।

    अंबाला में रात भर हुई बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट:

    दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर कोहरे और बारिश के चलते यातायात धीमा, प्रशासन ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी।

    आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ।

    #newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate #journalism #newsreporting #publicawareness #information #newday #newyearnews #2026news #knowledge #education #currentevents #insight #dailybrief #newsbrief #digitalnews #socialmedianews #pressrelease #newsanalysis #localnews #internationalnews #MustKnow #ImportantUpdates

  • S-1-17-2-26.jpg
    17/02/26 |

    पलवल को मिली चार सुपर सकर मशीनों की सौगात,  सीवरेज व्यवस्था होगी सुदृढ़

    चंडीगढ़, 17 फरवरी (अभी) : हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने आज पलवल में सीवर लाइनों की सफाई के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से खरीदी गई चार सुपर सकर मशीनों का रिबन काटकर शुभारंभ किया।

    इस दौरान खेल राज्य मंत्री ने कहा कि पलवल में पहली बार प्रदेश सरकार द्वारा पब्लिक हेल्थ विभाग को आधुनिक सुपर सकर मशीनें उपलब्ध करवाई गई हैं। इन मशीनों की सहायता से शहर की सीवरेज व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि यह सीवर क्लीनिंग मशीन वैक्यूम और जेटिंग तकनीक का उपयोग कर सीवरेज लाइनों से गाद, कीचड़ और ठोस अपशिष्ट को बाहर निकालने में सक्षम है।

    उन्होंने बताया कि यह मशीन 2200 पीएसआई तक के हाई-प्रेशर जेट से अवरुद्ध सीवर लाइनों को खोल सकती है तथा इसमें लगभग 10,000 लीटर तक कचरा संग्रहण की क्षमता है। इन मशीनों के संचालन से सफाई कार्य में तेजी आएगी और मैनुअल सफाई की आवश्यकता में भी कमी आएगी।

    गौतम ने कहा कि सुपर सकर मशीनों के उपयोग से पलवल की सीवरेज और ड्रेनेज प्रणाली सुदृढ़ होगी तथा शहर को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

    उन्होंने कहा कि पलवल के सौंदर्यीकरण के लिए चौक-चौराहों का विकास किया जा रहा है और करोड़ों रुपये की लागत से सडक़ों का जाल बिछाया जा रहा है।

     #PalwalNews #GauravGautam #SuperSuckerMachine #HaryanaDevelopment #CleanPalwal #SewerageSystem #PublicHealthDepartment #InfrastructureUpdate #PalwalCity #ModernTechnology #WaterLoggingSolution #HaryanaSportsMinister #UrbanDevelopment #BreakingNews #CleanIndia #HaryanaGovt #DevelopmentProjects #PalwalUpdate #NewMachinery #SanitationReform

  • download - 2026-02-17T191149.610.jpg
    17/02/26 |

    आयुष अस्पतालों में रिक्त पदों पर जल्द भर्ती की जाएगी : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

    चंडीगढ़, 17 फरवरी (अभी) : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा है कि प्रदेश के आयुष अस्पतालों में रिक्त पदों पर जल्द भर्ती की जाएगी। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि रिक्त पदों को शीघ्र भरा जा सके और स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाया जा सके।

    उन्होंने बताया कि राज्य सरकार आयुष चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे आम जनता को पारंपरिक और समग्र उपचार पद्धतियों का लाभ बेहतर तरीके से मिल सके। पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति से अस्पतालों में सेवाओं की गुणवत्ता और उपलब्धता दोनों में सुधार होगा।

    स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि भिवानी स्थित 25 बिस्तरों वाले सरकारी अस्पताल के लिए विभिन्न पदों को मंजूरी दे दी गई है। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल में पांच पदों को नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के निर्धारित मानकों के अनुसार स्वीकृति दी गई है। इसके अतिरिक्त, योगा इंस्ट्रक्टर की नियुक्ति पार्ट-टाइम नियमों के तहत की जाएगी।

    उन्होंने दोहराया कि हरियाणा सरकार प्रदेशभर में आयुष और पारंपरिक स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि नागरिकों को व्यापक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

    #HaryanaHealth #AartiSinghRao #AyushHospital #GovtJobs #BhiwaniNews #MedicalRecruitment #YogaInstructor #HaryanaGovt #HealthMinister #BreakingNews #Ayurveda #NHM #HealthcareJobs #HaryanaUpdate #PublicHealth #TraditionalMedicine #YogaLife #EmploymentNews #HealthCareReform #BhiwaniUpdate

  • CM-4-17-2-26.jpg
    17/02/26 |

    हरियाणा की कानून-व्यवस्था को देश में एक मॉडल के रूप में स्थापित करना सरकार का संकल्प-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    चंडीगढ़, 17 फरवरी (अभी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारा संकल्प पुलिस बल को आधुनिक संसाधनों, बेहतर अवसंरचना और अत्याधुनिक प्रशिक्षण से सशक्त बनाकर हरियाणा की कानून-व्यवस्था को देश में एक मॉडल के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल के आधुनिकरण पर 300 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है और 5500 नए पुलिस जवानों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

     

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को कमांडो प्रशिक्षण केंद्र पंचकूला में स्वैट कमांडो कोर्स के छठे बैच के समापन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस कोर्स में 88 जवानों, जिसमें 11 पी.एस.आई. और 77 अन्य रैंक के जवान शामिल हैं, को आधुनिक हथियारों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

     

     इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 85 लाख रुपये की लागत से निर्मित आभासी फायरिंग प्रशिक्षण केंद्र का भी उद्घाटन किया। यह अत्याधुनिक फायरिंग प्रशिक्षण केंद्र आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षण का ऐसा संगम है जो जवानों को वास्तविक परिस्थितियों का सटीक अनुभव प्रदान करेगा। यह केंद्र जवानों को बिना जोखिम के जटिल परिस्थितियों में अभ्यास का अवसर देगा, उनकी प्रतिक्रिया समय को बेहतर बनाएगा और उनकी फायरिंग सटीकता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। इससे प्रशिक्षण अधिक प्रभावी, वैज्ञानिक और परिणामोन्मुख बनेगा।

     

    कमांडो प्रशिक्षण केंद्र में अब तक 25 हजार 700 जवान प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके है

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कमांडो ट्रेनिंग सेंटर पंचकूला की स्थापना वर्ष 1984 में की गई थी और 4 मार्च, 1985 से यहां औपचारिक रूप से कमांडो प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उस समय प्रदेश के समक्ष उभरती सुरक्षा चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए इस केंद्र की परिकल्पना की गई थी, ताकि विशेष अभियानों के लिए उच्च प्रशिक्षित बल तैयार किया जा सके। लगभग 12 एकड़ क्षेत्र में फैला यह प्रशिक्षण केंद्र आज हरियाणा पुलिस की शौर्यगाथा का जीवंत अध्याय बन चुका है। यहां बेसिक कमांडो कोर्स से लेकर स्वैट कमांडो कोर्स सहित 12 प्रकार के विशेष पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। अब तक यहां से 25 हजार 700 जवान प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रदेश और देश की सेवा में समर्पित हो चुके हैं।

     

    कमांडो ट्रेनिंग सेंटर पंचकूला, आने वाले समय में और भी नई तकनीकों से सुसज्जित होगा

     

    मुख्यमंत्री ने स्वैट कमांडो को संबोधित करते हुए कहा कि जब कोई जवान स्वैट कमांडो बनता है, तो वह केवल एक रैंक नहीं पाता बल्कि वह राज्य की सुरक्षा का सबसे सशक्त प्रहरी बन जाता है। उन्होंने कहा कि स्वैट कमांडो कोर्स के दौरान जवानों ने एंटी-टेरर ऑपरेशन, क्लोज क्वार्टर बैटल, ड्रोन ऑपरेशन, आईईडी हैंडलिंग और फायर फाइटिंग जैसी विशेष तकनीकों में दक्षता हासिल की है।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज समय पारंपरिक अपराधों से आगे  बढ़ चुका है। आतंकवाद, संगठित अपराध, साइबर-समर्थित हमले और ड्रोन आधारित खतरे जैसी चुनौतियां हमारे सामने हैं। ऐसे समय में स्वैट जैसी विशेष इकाई की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि कमांडो ट्रेनिंग सेंटर पंचकूला, आने वाले समय में और भी नई तकनीकों से सुसज्जित होगा। यहाँ सिमुलेशन आधारित प्रशिक्षण, वर्चुअल रियलिटी मॉड्यूल और इंटर-एजेंसी संयुक्त अभ्यास को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि हर जवान केवल शारीरिक रूप से नहीं बल्कि मानसिक और तकनीकी रूप से भी पूरी तरह सक्षम हो।

     

    राज्य सरकार पुलिस बल के आधुनिकीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है     

     

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस बल के आधुनिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आधुनिक हथियार, बेहतर बुलेटप्रूफ उपकरण, संचार प्रणाली का सुदृढ़ीकरण, साइबर लैब की स्थापना और प्रशिक्षण संस्थानों का उन्नयन, ये सभी कदम इसी दिशा में उठाए गए हैं। सरकार का लक्ष्य, हरियाणा की सुरक्षा व्यवस्था को देश में सर्वश्रेष्ठ बनाना है। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए राज्य में शांति, सुरक्षा और कानून के राज को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही हैं।

     

    साइबर क्राइम के खिलाफ लड़ाई में हरियाणा देश में सबसे आगे

     

    उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति सुरक्षा की प्रतिबद्धता से वर्ष 2025 में महिलाओं के विरूद्ध अपराधों में 16 प्रतिशत की कमी आई है। साइबर क्राइम के खिलाफ लड़ाई में हरियाणा देश में सबसे आगे हैं। हरियाणा ने रियल टाइम में 36 प्रतिशत फ्रॉड अमाउंट बचाकर और 1.5 लाख फ्रॉड मोबाइल नंबर ब्लॉक करके नागरिकों की 256 करोड़ रुपये की संपत्ति सुरक्षित की है। इसी प्रकार संगठित अपराध पर कड़ी कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने 426 आपराधिक गैंग का भंडाफोड़ किया है और विदेश में शरण लिए हुए 15 गैंगस्टरों का प्रत्यार्पण सुनिश्चित किया है।

     

    सरकार नशा-मुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ, एक्शन प्लान-2029 के साथ मजबूती से आगे बढ़ रही है

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा-मुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ, हम एक्शन प्लान-2029 के साथ मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मधुबन स्थित पुलिस कॉम्प्लैक्स की फॉरेंसिक साइंस प्रयोगशाला में ’ट्रैकिया’ बार-कोडिंग सिस्टम शुरू किया गया है। थाने के स्तर से लेकर फॉरेंसिक लैब तक इस प्रकार की प्रणाली प्रयोग करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि डायल-112 के जरिए 9 मिनट और 44 सेकंड का तेज रिस्पांस टाइम सरकार की जवाबदेही गवर्नेंस सिस्टम की निशानी है। उन्होंने कहा कि 'दुर्गा शक्ति त्वरित कार्यवाही बल' की 30 कंपनियों को तैनात किया गया है और 33 दुर्गा शक्ति वाहनों को हरियाणा-112 में एकीकृत किया गया है। राज्य में 33 महिला पुलिस थाने खोले गए हैं। दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं की तत्काल मदद के लिए 239 महिला सहायता डेस्क की स्थापना की गई है।

     

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वैट कमांडो कोर्स के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कमांडो को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कमांडो ट्रेनिंग सेंटर में विभिन्न सुरक्षा उपकरणों और आभासी फायरिंग प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन किया। 

             

    इस अवसर पर संबोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंघल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी पुलिस विभाग के कल्याण और सुधार के लिए सदैव तत्पर रहते है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच है कि पुलिस के जवानों का मनोबल कभी कम नहीं होना चाहिए। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सीआईडी श्री सौरभ सिंह ने स्वैट कमांडो कोर्स पूरा करने वाले सभी जवानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि तीन महीने के कोर्स के दौरान जवानों को गंभीर परिस्थितियों से निपटने और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

     

    कार्यक्रम के दौरान स्वैट कमांडो द्वारा वॉक अबाउट ड्रिल, होस्टेज रेस्क्यू ऑपरेशन, योग, टाईल ब्रेकिंग, लाइव फायरिंग व अन्य साहसिक गतिविधियों का शानदार प्रदर्शन किया गया।

     

    इस अवसर पर गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) श्री अमिताभ ढिल्लो, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) श्री संजय कुमार, पुलिस आयुक्त पंचकूला श्री शिबास कविराज, आईजीपी (क्राइम) श्री राकेश आर्य, आईजीपी सिक्योरिटी श्री पंकज नैन, आईजीपी सीआईडी श्री अशोक कुमार, उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, पुलिस उपायुक्त श्रीमती सृष्टि गुप्ता सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    #HaryanaPolice #NayabSinghSaini #SwatCommandos #LawAndOrder #ModernPolice #Panchkula #DigitalHaryana #DrugFreeHaryana #SafetyFirst #BreakingNews #HaryanaGovt #PoliceModernization #CyberSecurity #WomenSafety #Dial112 #ActionPlan2029 #HaryanaUpdate #CommandoTraining #Governance #PublicSafety

  • CM-19-17-2-26.jpg
    17/02/26 |

    40 से अधिक विभागों की खरीद प्रक्रियाओं को दिया गया अंतिम रूप, विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

    चंडीगढ़, 17 फरवरी (अभी) : हरियाणा सरकार ने राज्य में विकास कार्यों को और गति देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 40 से अधिक विभागों की विभिन्न खरीद प्रक्रियाओं को अंतिम रूप दिया है। यह निर्णय सोमवार को देर सांय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में लिया गया। बैठक में बिजली, जनस्वास्थ्य, लोक निर्माण, सिंचाई, परिवहन, आईटी सहित अनेक विभागों की परियोजनाओं से जुड़े प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई तथा कई विकास कार्यों के टेंडर जारी किए गए।

     

    बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य आमजन को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए ताकि कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरे हों। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे और एक-एक पैसे के सदुपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। “विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

     

    पेयजल परियोजनाओं को मिली मंजूरी

     

    बैठक में पलवल शहर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए अमृत-2 योजना के तहत दो रेनिवेल तथा एक बूस्टिंग स्टेशन के निर्माण की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया। इस परियोजना पर लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

     

    इसी प्रकार महेंद्रगढ़ के गांव सिरोही बिहाली में 6 एमएलडी क्षमता के जलघर निर्माण की प्रक्रिया पूरी की गई, जिस पर 53.47 करोड़ रुपये व्यय होंगे। इस जलघर से आसपास के लगभग 39 गांवों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।

    रेवाड़ी शहर में 27 करोड़ रुपये की लागत से 8 एमएलडी क्षमता का रॉ-वाटर स्टोरेज टैंक भी बनाया जाएगा, जिससे शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होगी।

     

    सड़क व भवन निर्माण कार्यों को स्वीकृति

     

    झज्जर के गांव छुछकवास - मातनहेल सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए 37.89 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी गई। टोहाना में धारसूल-रतिया सड़क के सुदृढ़ीकरण पर 46.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

     

    इसके अतिरिक्त 9.37 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय महिला महाविद्यालय, गुरुग्राम में शैक्षणिक ब्लॉक का निर्माण और 13.60 करोड़ रुपये की लागत से फतेहाबाद में आबकारी भवन का निर्माण किया जाएगा। एचएसआईआईडीसी द्वारा सोहना में उद्योगों के लिए 12.80 करोड़ रुपये की लागत से फेसिलिटेशन सेंटर का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

     

    शहरी परिवहन को मिलेगा बढ़ावा

     

    मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री सिटी बस सेवा के तहत फरीदाबाद और गुरुग्राम में 200 सिटी इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया है। इसके अलावा अंबाला में 13 करोड़ रुपये तथा हिसार में 14 करोड़ रुपये की लागत से इलेक्ट्रिक बस डिपो का निर्माण किया जाएगा।

    परिवहन विभाग के लिए 19 क्रेनों की खरीद को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। फरीदाबाद में 16.50 करोड़ रुपये की लागत से जिमखाना क्लब का निर्माण किया जाएगा।

     

    सुरक्षा एवं ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय

     

    पुलिस विभाग द्वारा जिला सचिवालयों एवं अन्य सरकारी भवनों के लिए 163 सिंगल डोर एवं 183 सीसीटीवी इंटीग्रेटेड मल्टी-ज़ोन मेटल डोर मशीनों की खरीद प्रक्रिया पूरी की गई। ऊर्जा क्षेत्र में पानीपत और करनाल में 7 नए 33 केवी सब-स्टेशनों के लिए 57.25 करोड़ रुपये की लागत से ट्रांसफॉर्मर एवं अन्य उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी गई। सोनीपत, रोहतक और झज्जर में भी 7 नए 33 केवी सब-स्टेशनों के लिए 62.75 करोड़ रुपये के उपकरण खरीदे जाएंगे।

     

    अंबाला के मुसिम्बल तथा यमुनानगर के सैदोपुर में 40 करोड़ रुपये की लागत से 66-66 केवी के नए सब-स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। रेवाड़ी के धारूहेड़ा में 33.75 करोड़ रुपये की लागत से 66 केवी सब-स्टेशन तथा गुरुग्राम के सेक्टर-75ए में 75 करोड़ रुपये की लागत से 220 केवी सब-स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। 

     

    दामला ब्रिज व भालोठ डिस्ट्रीब्यूटरी का होगा कायाकल्प

     

    यमुनानगर के गांव दामला में 13.39 करोड़ रुपए की लागत से ब्रिज का निर्माण करनें, रोहतक में भालोठ डिस्ट्रीब्यूटरी के चार आरडी की रिमोडलिंग करने व क्षमता बढाने के कार्य पर 97.45 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी।  

     

    बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, राजा शेखर वुंडरू,  जी अनुपमा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. साकेत कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल, प्रधान सचिव विजय दहिया, आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाईन, आयुक्त एवं सचिव अमित अग्रवाल सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

  • download - 2026-02-17T190056.908.jpg
    17/02/26 |

    हरियाणा सरकार ने दिए आरटीआई पेनल्टी की समयबद्ध वसूली के आदेश

    चंडीगढ़, 17 फरवरी (अभी) : हरियाणा सरकार ने सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए, हरियाणा सूचना का अधिकार आयोग द्वारा लगाए गए दंड की समयबद्ध वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

    मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों एवं निगमों के मुख्य प्रशासकों एवं प्रबंध निदेशकों, मंडल आयुक्तों तथा उपायुक्तों को इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

    राज्य सूचना आयोग द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम की धारा 20(1) के अंतर्गत सूचना उपलब्ध कराने में विलंब के मामलों में दोषी राज्य जन सूचना अधिकारियों (एसपीआईओ) पर प्रति मामले 250 रुपये प्रतिदिन की दर से, अधिकतम 25,000 रुपये तक दंड लगाया जाता है। वर्तमान में विभिन्न विभागों से संबंधित एसपीआईओ पर लगाए गए दंड में से कुल 2,94,87,000 रुपये से अधिक की राशि लंबित है।

    सुव्यवस्थित अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने एकमुश्त वसूली के स्थान पर मासिक किस्तों में वसूली की स्वीकृति दी है, ताकि संबंधित अधिकारियों पर अत्यधिक आर्थिक बोझ न पड़े। संबंधित सार्वजनिक प्राधिकरण के आहरण एवं वितरण अधिकारी (डीडीओ) द्वारा संबंधित अधिकारियों के वेतन या पेंशन से मासिक कटौती की जाएगी। क्लास-ए अधिकारियों से सेवा के दौरान 10,000 रुपये प्रतिमाह तथा सेवानिवृत्त होने की स्थिति में 5,000 रुपये प्रतिमाह वसूले जाएंगे। क्लास-बी अधिकारियों से सेवा के दौरान 7,000 रुपये प्रतिमाह तथा सेवानिवृत्त होने पर 3,500 रुपये प्रतिमाह की दर से वसूली की जाएगी। इसी प्रकार क्लास-सी कर्मचारियों से सेवा के दौरान 4,000 रुपये प्रतिमाह तथा सेवानिवृत्त होने पर 2,000 रुपये प्रतिमाह की दर से राशि वसूल की जाएगी। यह प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से लागू होगी और संपूर्ण बकाया राशि की वसूली तक जारी रहेगी।

    निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अगर संबंधित राज्य जन सूचना अधिकारी का निधन हो चुका है, तो अधिनियम के अंतर्गत लगाया गया दंड माफ कर दिया जाएगा तथा किसी प्रकार की वसूली नहीं की जाएगी।

    ग्राम पंचायतों के कार्यरत सरपंचों के मामलों में दंड राशि की वसूली उनके मानदेय से 3,000 रुपये प्रतिमाह की दर से की जाएगी। पूर्व सरपंचों के मामले में स्वेच्छा से राशि जमा न कराने की स्थिति में संबंधित विभाग ऐसे मामलों को संबंधित जिला उपायुक्त को भेजेंगे करेंगे, ताकि लागू राजस्व कानूनों अथवा उपयुक्त वैकल्पिक विवाद निवारण तंत्र के अंतर्गत वसूली की कार्रवाई की जा सके। राज्य सूचना आयोग तथा पंचायत एवं विकास विभाग को इन मामलों में आपसी समन्वय से प्रभावी वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    सभी प्रशासनिक सचिवों एवं विभागाध्यक्षों को अपने-अपने विभागों में इन आदेशों के अनुपालन की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने के लिए कहा गया है। उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि डीडीओ स्वीकृत वसूली कार्यक्रम का कड़ाई से पालन करें। उन्हें वसूली की प्रगति एवं शेष बकाया राशि से संबंधित सावधि स्थिति रिपोर्ट राज्य सूचना आयोग को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

    #HaryanaNews #RTIAkt2005 #AnuragRastogi #Accountability #GovernanceUpdate #HaryanaSarkaar #RTIPenalty #PublicInformationOfficer #SPIO #AdministrativeReform #Transparency #GovernmentOrders #HaryanaPolice #PanchayatNews #InformationCommission #BudgetUpdate #RecoveryNotice #GoodGovernance #RTIHaryana #BreakingNews

  • दैनिक खबर पर प्रस्तुत हैं आज 17 फरवरी, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

    दैनिक खबर पर प्रस्तुत हैं आज 17 फरवरी, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

    मुंबई पहुंचे राष्ट्रपति मैक्रों ने 26/11 पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि;

    आतंकवाद के विरुद्ध भारत संग एकजुटता का संदेश देकर साझा किया मेमोरियल का भावुक वीडियो।

    राहुल गांधी को कर्नाटक हाईकोर्ट से बड़ी राहत:

    '40% कमीशन' विज्ञापन मामले में मानहानि केस रद्द; भाजपा नेता की शिकायत पर दर्ज करप्शन रेट कार्ड विवाद में कोर्ट ने दी क्लीन चिट।

    मुंबई तट पर भारत की बड़ी कार्रवाई:

    तीन संदिग्ध तेल टैंकर जब्त, अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित ईरानी जहाजों से जुड़े होने का शक; 'स्टेलर रूबी' समेत अन्य टैंकरों पर जांच एजेंसियां सतर्क।

    राजस्थान विधानसभा घेराव:

    जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भारी झड़प; प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन और लाठीचार्ज, अमीन पठान का दावा- 12 से अधिक कार्यकर्ता हुए घायल।

    असम के कोकराझार में तेल टैंकर में लगी भीषण आग:

    गोसाईगांव इलाके में दमकल की गाड़ियाँ मौके पर मौजूद, आग बुझाने की कोशिशें जारी, विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार।

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा बयान:

    जिनेवा में आज से शुरू हो रही ईरान-परमाणु कार्यक्रम वार्ता में परोक्ष रूप से रहेंगे शामिल; ओमान के बाद स्विट्जरलैंड में हो रही दूसरी बैठक।

    स्पेन में पांच मंजिला अपार्टमेंट में लगी भीषण आग:

    पांच लोगों की मौत और पांच अन्य घायल, कैटलन पुलिस द्वारा आग लगने के अज्ञात कारणों की गहन जांच जारी।

    बांग्लादेश में नए युग की शुरुआत:

    17 साल का निर्वासन खत्म कर तारिक रहमान बने प्रधानमंत्री; राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ, 18 महीने बाद बहाल हुई लोकतांत्रिक सरकार।

    केजरीवाल के 'शीशमहल' पर दिल्ली सरकार की कार्रवाई:

    पीडब्ल्यूडी से मांगी प्रगति रिपोर्ट; वित्तीय अनियमितताओं और लागत वृद्धि मामले में सीबीआई जांच के बीच बढ़ी हलचल।

    उन्नाव कांड:

    दिल्ली हाई कोर्ट ने कुलदीप सेंगर के भाई जयदीप की अंतरिम जमानत 20 फरवरी तक बढ़ाई; सीबीआई ने मेडिकल रिपोर्ट को बताया मनगढ़ंत, अदालत ने मांगी विस्तृत सत्यापन रिपोर्ट।


    द्वारका सड़क हादसे में 23 वर्षीय की मौत:

    द्वारका साउथ थाना क्षेत्र की घटना के बाद मां ने बयां किया दर्द, बेटे को न्याय दिलाने के लिए की भावुक अपील।

    आरटीआई जुर्माना वसूली पर हरियाणा सरकार सख्त:

    सूचना देने में देरी पर अफसरों और पूर्व सरपंचों से वेतन व पेंशन की किस्तों में होगी 2.94 करोड़ रुपये के बकाया की वसूली।

    हरियाणा को सुरक्षित बनाने का संकल्प:

    मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 1075 करोड़ के पुलिस आधुनिकीकरण और नए कमांडो बैच का किया आगाज; 'नशा मुक्त हरियाणा' के लिए एक्शन प्लान-2029 पर जोर।


    हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगी रफ्तार:

    स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने रिक्त पदों पर जल्द भर्ती के दिए निर्देश; भिवानी अस्पताल को मिली नए पदों की मंजूरी और योगा इंस्ट्रक्टर की होगी नियुक्ति।

    पंचकूला में एचपीएससी दफ्तर का घेराव:

    यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; बैरिकेड्स पर चढ़े सांसद दीपेंद्र हुड्डा और वरुण मुलाना, जमकर हुआ हंगामा और पुलिस से झड़प।

    अंबाला में किसान मेले का सफल आयोजन:

    धान-गेहूं के चक्र से निकल फसल विविधीकरण अपनाने पर जोर; कृषि वैज्ञानिकों ने दी आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं पर विस्तार से जानकारी।

    अम्बाला नगर निगम चुनाव: 

    उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने मतदाता सूची तैयार करने का शेड्यूल किया जारी; 17 फरवरी से वार्डवार कार्य शुरू, 27 मार्च को होगा अंतिम प्रकाशन, अधिकारियों को पारदर्शिता के निर्देश।

    हरियाणा बोर्ड परीक्षाएं:

    नकल रोकने हेतु परीक्षा केंद्रों पर धारा-163 लागू; 200 मीटर के दायरे में बाहरी व्यक्तियों और मोबाइल पर प्रतिबंध, दोपहर 12 से 4 बजे तक फोटोस्टेट दुकानें रहेंगी बंद।

    कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ।

    #newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate #journalism #newsreporting #publicawareness #information #newday #newyearnews #2026news #knowledge #education #currentevents #insight #dailybrief #newsbrief #digitalnews #socialmedianews #pressrelease #newsanalysis #localnews #internationalnews #MustKnow #ImportantUpdates #DailySearch #VerifiedNews #FactCheck #IndependentJournalism

  • Screenshot 2026-02-17 152503.jpg
    17/02/26 |

    अंबाला में डीजल टैंकर में 'बम' जैसा ब्लास्ट, वेल्डिंग कर रहे युवक की मौत; 3 महीने में दूसरी बार दहला वही स्थान

    अम्बाला, 17 फरवरी (अन्‍नू): अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे स्थित बलदेव नगर के पास मंगलवार दोपहर एक बार फिर भीषण हादसा हुआ, जिसने प्रशासन और सुरक्षा मानकों की पोल खोल कर रख दी है। हाईवे के किनारे खड़े एक खाली डीजल टैंकर में वेल्डिंग का काम करते समय अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस दर्दनाक घटना में 30 वर्षीय मैकेनिक लखविंदर उर्फ लक्की की जान चली गई। बताया जा रहा है कि लखविंदर पंजाब के हंडेसरा (रानी माजरा) का रहने वाला था और अपने चाचा गुरचरण के साथ काम कर रहा था।


    यह हादसा दोपहर करीब एक बजे के आसपास हुआ। चश्मदीदों के अनुसार, जैसे ही लखविंदर टैंकर के ऊपर चढ़कर वेल्डिंग करने लगा, टैंक के भीतर जमा ज्वलनशील गैस ने चिंगारी पकड़ ली और जोरदार धमाका हुआ। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि लखविंदर उछलकर दूर जा गिरा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और टैंकर पर पानी की बौछार कर स्थिति को नियंत्रित किया। लखविंदर को तुरंत अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


    हैरानी की बात यह है कि इसी स्थान पर पिछले साल नवंबर में भी ठीक ऐसा ही हादसा हुआ था, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सुरक्षा प्रोटोकॉल की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण यह क्षेत्र 'डेथ स्पॉट' बनता जा रहा है। खाली टैंकरों में मौजूद अवशिष्ट गैस (Residual gas) अक्सर वेल्डिंग के दौरान जानलेवा साबित होती है, लेकिन इसके बावजूद हाईवे किनारे बिना सुरक्षा इंतजामों के यह काम धड़ल्ले से जारी है।


    #AmbalaNews #HaryanaAccident #SafetyAlert #HighwayAccident #BaldevNagar #AmbalaChandigarhHighway #BreakingNews

  • G11-Team-sports-1-2048.webp
    17/02/26

    हरियाणा सरकार खेलों को दे रही नई दिशा: ग्रामीण प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय मंच देने के लिए खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम का संकल्प

    जे कुमार पलवल, 17 फरवरी 2026: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा है कि प्रदेश सरकार खेलों के सर्वांगीण विकास और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नई खेल नीति के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान किया जा रहा है। सरकार द्वारा आधुनिक खेल स्टेडियमों, जिम्नेजियम और खेल नर्सरियों के विस्तार के साथ-साथ खिलाड़ियों के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार, छात्रवृत्ति और सरकारी नौकरियों के पारदर्शी अवसर सुनिश्चित किए जा रहे हैं। गौरव गौतम ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशिक्षकों की नियुक्ति और बेहतर उपकरणों की उपलब्धता से हरियाणा भविष्य में खेलों के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनकर अपनी पहचान को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

    #HaryanaSports #GauravGautam #KhelPolicy #RuralTalent #PalwalNews #InternationalSports #HaryanaAthletes #SportsInfrastructure #ChampionState #HaryanaNews

  • download.jpg
    17/02/26 |

    पलवल में प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट: 18 फरवरी के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश

    जे कुमार पलवल, 17 फरवरी 2026: लघु सचिवालय कुशलीपुर में 18 फरवरी को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम को देखते हुए पलवल प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। एसडीएम ज्योति ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 17(1) के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति कर दी है।

    जारी आदेशों के अनुसार, तहसीलदार पलवल को जिला सचिवालय परिसर के लिए और जीएम रोडवेज जितेंद्र यादव को यातायात प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियों का प्रयोग करेंगे ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों और आमजन से अपील की है कि वे लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।

    #PalwalAlert #LawAndOrder #DutyMagistrate #PalwalNews #HaryanaAdministration #SafetyFirst #PublicProtest #SecurityUpdate #CivilSafety

  • दैनिक खबर पर प्रस्तुत हैं आज 17  फरवरी, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

    दैनिक खबर पर प्रस्तुत हैं आज 17 फरवरी, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

    भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी:

    रक्षा क्षेत्र में फ्रांस बना 'नया रूस'; मुंबई पहुंचे राष्ट्रपति मैक्रों, दिल्ली AI समिट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग द्विपक्षीय वार्ता से रिश्तों को मिलेगी नई ऊंचाई।

    असम कांग्रेस में थमा सियासी तूफान:

    राहुल गांधी से 15 मिनट की बातचीत के बाद भूपेन बोरा ने वापस लिया इस्तीफा; हाईकमान के दखल से सुलझा आंतरिक विवाद, बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष।

    कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश:

    सुरक्षा में तैनात CISF जवानों से खाली कराया जाए चीनी भाषा स्कूल; पेई मेई स्कूल के 18 कमरों से शिफ्ट होंगे जवान, राज्य सरकार को वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश।

    साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज:

    दोपहर 3:26 बजे से दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर' का अद्भुत नजारा; दक्षिण अफ्रीका और अंटार्कटिका में होगा दीदार, भारत में दृश्यमान नहीं।

    अमेरिका में हॉकी मैच के दौरान खूनी संघर्ष:

    हाई स्कूल खेल परिसर में गोलीबारी से 2 की मौत; पारिवारिक रंजिश में हमलावर ने खुद को भी मारी गोली, देशभर में फैली सनसनी।

    भारत-फ्रांस रक्षा इतिहास की सबसे बड़ी डील:

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों करेंगे ₹3.25 लाख करोड़ का रक्षा समझौता; 114 राफेल फाइटर जेट्स के साथ सैन्य क्षेत्र में बढ़ेगी भारत की ताकत।

    म्यूनिख सम्मेलन में जेलेंस्की का विक्टर ऑर्बन पर तंज:

    कहा- हंगरी के पीएम अपना पेट बढ़ाने में व्यस्त, रूस को रोकने के लिए सेना बढ़ाने की चिंता नहीं; यूरोप की आजादी पर दी कड़ी नसीहत।

    दिल्ली एआई समिट के लिए कनॉट प्लेस हुआ रोशन:

    बाजारों से हटा अतिक्रमण और इमारतों पर सजी रंगीन लाइटें; विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए खान मार्केट और सरोजनी नगर भी तैयार।

    गांधी नगर मार्केट को जाम से मिलेगी मुक्ति:

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के नीचे बनेगी 3000 वाहनों की मेगा पार्किंग; NHAI ने जारी किए टेंडर, 1000 कार और 2000 दोपहिया वाहनों की होगी क्षमता।

    CBSE का बड़ा फैसला:

    10वीं के छात्रों को पहली बोर्ड परीक्षा देना अनिवार्य; कम से कम तीन पेपर छोड़ना पड़ेगा भारी, 2026 से लागू होगी 'दो बोर्ड परीक्षा' वाली नई व्यवस्था।

    फरीदाबाद फैक्ट्री अग्निकांड:

    केमिकल ड्रम ब्लास्ट से कई लोग गंभीर रूप से झुलसे; ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 8 घायलों को दिल्ली एम्स रेफर किया गया, अस्पताल में जिंदगी की जंग जारी।

    हरियाणा को जल्द मिलेगा अपना एटीएस (ATS):

    मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दी प्रस्ताव को मंजूरी; गुरुग्राम में बनेगा विशेष थाना, एटीएस जवानों को मिलेगा 30 प्रतिशत अतिरिक्त वेतन भत्ता।

    HPSC भर्ती 2026:

    हरियाणा में 102 प्रशासनिक पदों का शेड्यूल जारी; 26 अप्रैल को होगी प्रारंभिक परीक्षा, DSP और तहसीलदार समेत कई विभागों में भर्ती के लिए आवेदन शुरू।

    करनाल के घरौंडा में सनसनी:

    वार्ड पार्षद की बुजुर्ग मां से चाकू की नोक पर सोने के गहने लूटे; गली में टहलते समय बदमाश ने किया हमला, वारदात से इलाके में दहशत।

    अंबाला समाधान शिविर:

    नगराधीश अभिषेक गर्ग ने सुनीं जन-समस्याएं; फैमिली आईडी और राशन कार्ड शिकायतों का मौके पर निपटारा, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश जारी।

    अंबाला के गांव कलेरा में आज कृषि कार्यशाला:

    किसान फसल विविधीकरण और सरकारी योजनाओं की लेंगे जानकारी; जनसूई हेड पर प्रदर्शनी के जरिए पीएम-किसान और प्राकृतिक खेती का मिलेगा प्रशिक्षण।

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना:

    अंबाला डीसी ने बताए लाभ, 2 किलोवाट सोलर सिस्टम पर अंत्योदय परिवारों को मिलेगी 1.10 लाख रुपये तक की भारी सब्सिडी, बिजली बिल होगा अब शून्य।

    आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ।

    #newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate #journalism #newsreporting #publicawareness #information #newday #newyearnews #2026news #knowledge #education #currentevents #insight #dailybrief #newsbrief #digitalnews #socialmedianews #pressrelease #newsanalysis #localnews #internationalnews #MustKnow #danikkhabar

  • NGH-1.jpg
    17/02/26 |

    गन्ना किसानों को बड़ी राहत-14 जनवरी 2026 तक भुगतान पूर्ण, मिल प्रशासन ने किसानों से किया अनुरोध नारायणगढ़ शुगर मिल में ही सप्लाई करे गन्ना

    जे कुमार शहजादपुर, 17 फरवरी 2026: नारायणगढ़ चीनी मिल लिमिटेड बनौन्दी ने चालू पेराई सत्र 2025-26 के तहत 14 जनवरी 2026 तक का संपूर्ण गन्ना भुगतान किसानों के खातों में जारी कर दिया है। मिल की सीईओ एवं एसडीएम शिवजीत भारती तथा यूनिट हेड वी.के. सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि मिल प्रशासन समयबद्ध भुगतान के लिए पूरी तरह सक्षम और प्रतिबद्ध है। अधिकारियों ने क्षेत्र के किसानों से विशेष आग्रह किया है कि वे अपना गन्ना कोल्हू, क्रैशरों या अन्य मिलों में देने के बजाय केवल नारायणगढ़ चीनी मिल में ही सप्लाई करें।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि मिल को पर्याप्त गन्ना मिलता है, तो पेराई कार्य लंबे समय तक चलेगा, जिससे चीनी और बिजली उत्पादन बढ़ेगा और भुगतान प्रक्रिया और अधिक सुदृढ़ होगी। मिल प्रबंधन ने गन्ना तौल और पर्ची वितरण को पारदर्शी बनाया है ताकि किसानों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े और क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सके।

    #NarayangarhSugarMill #FarmerWelfare #SugarcanePayment #HaryanaAgriculture #AmbalaNews #SugarIndustry #KisanUpdate #SDMNarayangarh #FarmingNews

  • punjab_and_haryana_high_court.jpg

    न्याय की जीत: 13 साल बाद दिव्यांग छात्रा को मिला 1.37 करोड़ का मुआवजा, हाईकोर्ट ने यूनिवर्सिटी को ठहराया जिम्मेदार

    चंडीगढ़, 17 फरवरी (अन्‍नू ): पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए मंडी गोबिंदगढ़ की देश भगत यूनिवर्सिटी और इसे संचालित करने वाली संस्था 'आसरा फाउंडेशन' पर भारी जुर्माना लगाया है। अदालत ने साल 2013 में कैंपस की दीवार गिरने से 100 प्रतिशत दिव्यांग हुई एक छात्रा के पक्ष में निर्णय देते हुए संस्थान को 1.37 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। जस्टिस एचएस सेठी और जस्टिस विकास सूरी की खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि किसी भी शिक्षण संस्थान का उत्तरदायित्व केवल किताबी ज्ञान देने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने परिसर के भीतर विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनका अनिवार्य कानूनी कर्तव्य है।


    यह मामला संदीप कौर नामक छात्रा से जुड़ा है, जो घटना के समय बीएससी अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही थीं। याचिका के अनुसार, यूनिवर्सिटी कैंपस के बाथरूम की दीवार अचानक गिर जाने से वह मलबे के नीचे दब गई थीं। इस दर्दनाक हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर फ्रैक्चर हो गया, जिसके कारण वह हमेशा के लिए पूर्ण रूप से दिव्यांग हो गईं। हालांकि विश्वविद्यालय प्रबंधन ने शुरुआत में इलाज का पूरा खर्च उठाने का भरोसा दिलाया था, लेकिन हकीकत में उन्होंने पीड़ित छात्रा को केवल 2.25 लाख रुपये की मामूली सहायता प्रदान की, जिसके बाद न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया गया।



    सुनवाई के दौरान अदालत ने संदीप कौर के मेडिकल रिकॉर्ड, स्थायी शारीरिक अक्षमता और उनके भविष्य की संभावित आय के नुकसान का बारीकी से आकलन किया। कोर्ट ने माना कि लापरवाही के कारण एक होनहार छात्रा का जीवन पूरी तरह बदल गया। इलाज के भारी खर्च और भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए मुआवजे की राशि को बढ़ाकर 1.37 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। उच्च न्यायालय ने संबंधित संस्थान को कड़ा निर्देश दिया है कि इस राशि का भुगतान अगले तीन महीनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए।




    #HighCourtVerdict #JusticeServed #StudentSafety #PunjabHaryanaHighCourt #DeshBhagatUniversity #CompensationLaw #EducationRights #DisabilityRights

  • e7a9fb88-7212-47f4-b4e9-4297fda66446_1771163123.jpg

    पलवल में हेपेटाइटिस का तांडव: 14 दिनों में 12 जिंदगियां खत्म, 700 की स्क्रीनिंग के बीच 18 मरीजों की हालत नाजुक

    जे कुमार पलवल, 17 फरवरी 2026: हरियाणा के पलवल जिले में हेपेटाइटिस संक्रमण ने महामारी का रूप ले लिया है, जहां पिछले 15 दिनों के भीतर 12 लोगों की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। संक्रमण की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रशासन द्वारा अब तक की गई 700 लोगों की स्क्रीनिंग में कई नए मामले मिले हैं, जिनमें से 18 मरीजों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है।

    विशेषज्ञों द्वारा दूषित पेयजल और स्वच्छता के अभाव को इस 'हेल्थ इमरजेंसी' का मुख्य कारण माना जा रहा है, जिसके चलते अब स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पानी के सैंपल ले रही हैं। जिला प्रशासन ने सीवरेज और पेयजल लाइनों की लीकेज जांचने के आदेश जारी किए हैं और नागरिकों को सख्त हिदायत दी है कि वे पानी केवल उबालकर ही पिएं, ताकि संक्रमण की इस घातक चेन को तोड़ा जा सके।

    #PalwalHealthCrisis #HepatitisOutbreak #HaryanaHealthAlert #MedicalEmergency #CleanWater #PublicHealth #PalwalNews #HealthSafety #HepatitisAwareness

  • 1001098870 (1).jpg
    17/02/26 |

    जीएमएन कॉलेज ने छात्रों को सिखाए एआई के गुर: पंजोखरा साहिब कॉलेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर विशेष कार्यशाला आयोजित

    जे कुमार अम्बाला कैंट, 17 फरवरी 2026: गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अम्बाला कैंट द्वारा श्री गुरु हरकिशन साहिब खालसा कॉलेज, पंजोखरा साहिब में कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम के तहत "आधुनिक युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: करियर अवसरों के द्वार खोलना" विषय पर एक प्रभावशाली व्याख्यान आयोजित किया गया।

    इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को एआई, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स और ऑटोमेशन जैसी भविष्य की तकनीकों से रूबरू करवाना था। विशेषज्ञ वक्ता डॉ. गीता कौशिक और डॉ. दिशा अरोड़ा ने लाइव डेमोंस्ट्रेशन के जरिए डिजिटल मार्केटिंग और स्मार्ट टेक्नोलॉजी में एआई के व्यावहारिक उपयोग को समझाया।

    खालसा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुखदेव सिंह और जीएमएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में एआई एक अनिवार्य कौशल बन चुका है और ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने में मील का पत्थर साबित होते हैं।

    #GMNCollege #AIWorkshop #AmbalaEducation #ArtificialIntelligence #CareerOpportunities #TechEducation #CapacityBuilding #FutureSkills #AmbalaCanttNews

  • WhatsApp Image 2026-02-17 at 12.02.21 PM.jpeg
    17/02/26 |

    जालंधर: PPR मार्केट में हाई-वोल्टेज ड्रामा, GST टीम को बंधक बनाने के आरोप में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    पंजाब/जालंधर, 17 फरवरी (अन्‍नू ): पंजाब के जालंधर स्थित प्रसिद्ध पीपीआर (PPR) मार्केट में सोमवार की शाम उस वक्त भारी हंगामा हो गया, जब जीएसटी विभाग की एक टीम छापेमारी करने पहुंची। 'मेजर रियल स्टेट्स' नामक दफ्तर में चल रही इस जांच के दौरान माहौल तब बेहद तनावपूर्ण हो गया, जब वहां मौजूद बाउंसरों ने कथित तौर पर सरकारी अधिकारियों का रास्ता रोक लिया। आरोप है कि टीम को दफ्तर के भीतर ही कैद कर बाहर से शटर गिरा दिया गया, जिससे ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों में हड़कंप मच गया।


    इस घटना की सूचना मिलते ही जालंधर पुलिस की भारी टुकड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों को शटर खुलवाने और बंधक बनाए गए कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि जिस दफ्तर पर यह रेड हुई, उसका संबंध शहर के एक रसूखदार राजनीतिक चेहरे से है, जो कांग्रेस पार्टी से जुड़े बताए जा रहे हैं। टीम जैसे ही दस्तावेजों की पड़ताल के लिए अंदर दाखिल हुई, वहां मौजूद कर्मचारियों और बाउंसरों ने विरोध शुरू कर दिया, जो बाद में हाथापाई और अधिकारियों को कमरे में बंद करने तक पहुँच गया।



    सूत्रों के मुताबिक, संबंधित रियल स्टेट कारोबारी और नेता का नाम पहले भी अवैध कॉलोनियों के निर्माण और जमीन से जुड़े विवादों में उछलता रहा है। विभाग को पुख्ता जानकारी मिली थी कि यहां बड़े पैमाने पर टैक्स की चोरी की जा रही है, जिसके आधार पर सोमवार शाम यह दबिश दी गई थी। हालांकि, नेता के समर्थकों ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित कार्रवाई करार दिया है।


    फिलहाल, पुलिस प्रशासन इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रहा है। सरकारी काम में बाधा डालने, अधिकारियों को बंधक बनाने और उनके साथ दुर्व्यवहार करने के जुर्म में दोषियों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है। देर रात तक पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालती रही ताकि शटर गिराने और माहौल बिगाड़ने वाले मुख्य आरोपियों की पहचान की जा सके। जीएसटी विभाग अब 'मेजर रियल स्टेट्स' के खातों और दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रहा है ताकि वित्तीय गड़बड़ियों का पर्दाफाश किया जा सके।




    #JalandharNews #GSTIntervention #PPRMarket #PunjabPolice #TaxEvasion #LawAndOrder #BreakingNews #PunjabPolitics

  • download - 2026-02-17T115723.237.jpg
    17/02/26 |

    मोहाली में दहशत: डेराबस्सी के स्कूल और फोर्टिस अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए परिसर

    पंजाब, 17 फरवरी (अभी) : पंजाब के मोहाली जिले में मंगलवार को हड़कंप मच गया। डेराबस्सी स्थित गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल और प्रसिद्ध फोर्टिस अस्पताल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। स्कूल प्रशासन को मिले धमकी भरे ईमेल में परिसर को निशाना बनाने की बात कही गई थी, जिसके तुरंत बाद स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। स्कूल प्रिंसिपल ने बिना देरी किए पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद एहतियात के तौर पर पूरे स्कूल को तत्काल खाली करा लिया गया। कक्षा में मौजूद सैकड़ों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर मैदान में इकट्ठा किया गया और उनके अभिभावकों को सूचित किया गया।

    घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में डरे हुए अभिभावक स्कूल गेट पर जमा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की टीमों ने पूरे स्कूल परिसर की सघन तलाशी ली। अभी स्कूल में जांच चल ही रही थी कि मोहाली के फोर्टिस अस्पताल को भी इसी तरह का धमकी भरा ईमेल मिलने की खबर आई। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया, जिसके बाद वहां भी सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया और संवेदनशील हिस्सों की जांच शुरू कर दी गई।

    पुलिस की साइबर सेल अब उन ईमेल एड्रेस की बारीकी से जांच कर रही है जिनसे ये धमकियां भेजी गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती तौर पर यह किसी की शरारत हो सकती है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से कोई भी जोखिम नहीं लिया जा सकता। पुलिस ने अभिभावकों और मरीजों के परिजनों से शांति बनाए रखने की अपील की है और स्पष्ट किया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। फिलहाल दोनों ही जगहों पर भारी पुलिस बल तैनात है और चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है ताकि किसी भी अनहोनी को टाला जा सके।

    #Mohali #BreakingNews #SchoolSafety #BombThreat #PunjabPolice #Derabassi #FortisHospital #PublicSafety #CyberCrime #EmergencyAlert #SecurityUpdate #LiveNews

  • download.png

    जयपुर से होगा ‘भारतविस्तार’ का राष्ट्रीय शुभारंभ— एआई आधारित डिजिटल प्रणाली से सशक्त होंगे देश के किसान

    एन.एस.बाछल, 17 फरवरी, जयपुर।

    कृषि क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ‘भारतविस्तार (BharatVistaar)’ का शुभारंभ राज्य कृषि प्रबंध सस्थान (श्याम), दुर्गापुरा में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा की जाएगी।

    केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय बजट 2026-27 में घोषित ‘भारतविस्तार’ एक बहुभाषी, एआई-आधारित संवादात्मक परामर्श प्रणाली है, जो देश के किसानों को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कृषि संबंधी समग्र सेवाएँ उपलब्ध कराएगी। यह पहल कृषि क्षेत्र में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) के रूप में विकसित की गई है, जिसका उद्देश्य किसानों की उत्पादकता बढ़ाना, लागत कम करना और जोखिम को न्यूनतम करना है।

    एकीकृत डिजिटल समाधान: एक प्लेटफॉर्म, अनेक सुविधाएँ—

    ‘भारतविस्तार’ प्रणाली को एग्रीस्टेक तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के संसाधनों के साथ एकीकृत किया गया है। इसके अतिरिक्त यह विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य कृषि योजनाओं, भारतीय मौसम विभाग (IMD), मंडी मूल्यों एवं राज्य स्तरीय डिजिटल प्रणालियों से जुड़कर किसानों को एक ही स्थान पर सटीक एवं अद्यतन जानकारी प्रदान करेगा।

    इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसानों को फसल आधारित वैज्ञानिक परामर्श, रीयल-टाइम मंडी मूल्य, मौसम पूर्वानुमान, कृषि ऋण एवं बीमा जानकारी, सरकारी योजनाओं की पात्रता व आवेदन मार्गदर्शन जैसी सेवाएँ सरल एवं सुलभ रूप में प्राप्त होंगी।

    ‘भारतविस्तार’ के शुभारंभ के साथ ही भारत ने कृषि क्षेत्र में एआई आधारित नवाचार की दिशा में एक नई मिसाल कायम की है। यह पहल डिजिटल इंडिया के विजन को ग्रामीण भारत तक सशक्त रूप में पहुँचाने की दिशा में एक निर्णायक कदम सिद्ध होगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 234847_HomePage_5e8f1afc-26ab-4746-a383-3ca5d350ae06.jpeg

    फैक्ट्री हादसे के बाद वन मंत्री राजस्थान मौके पर पहुंचे अधिकारियों को दिए निर्देश

    एन.एस.बाछल, 17 फरवरी, जयपुर।

    खुशखेड़ा-भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में हुई फैक्ट्री अग्नि दुर्घटना के बाद पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    इसके पश्चात राज्य मंत्री अस्पताल पहुंचे और वहां मोर्चरी जाकर स्थिति देखी। राज्य मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को घटना से प्रभावित सभी व्यक्तियों को आवश्यक सहायता एवं समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    राज्य मंत्री इसके बाद पुलिस थाने पहुंचे, जहां उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है तथा घटना के कारणों की गंभीरता से जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    इस दौरान तिजारा विधायक महंत बालकनाथ योगी सहित जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक खैरथल मनीष चौधरी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • solar esclip.jpg
    17/02/26 |

    आज साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण: 'रिंग ऑफ फायर' का दिखेगा अद्भुत नजारा, जानें भारत पर इसका असर

    नई दिल्ली, 17 फ़रवरी (अन्‍नू): पंचांग के अनुसार, साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज यानी 17 फरवरी को फाल्गुन मास की अमावस्या के अवसर पर लगने जा रहा है। खगोलीय दृष्टि से यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसे 'रिंग ऑफ फायर' भी कहा जाता है। इस स्थिति में चंद्रमा सूर्य के मध्य भाग को पूरी तरह ढक लेता है, जिससे सूर्य का बाहरी हिस्सा एक चमकती हुई सुनहरी चूड़ी की तरह दिखाई देता है। भारतीय समयानुसार, इस ग्रहण की शुरुआत दोपहर 03:26 बजे से होगी और यह शाम 07:57 बजे समाप्त होगा। ग्रहण की सबसे खास अवस्था, यानी 'रिंग ऑफ फायर', लगभग 2 मिनट 20 सेकंड तक देखी जा सकेगी।



    धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इस ग्रहण का विशेष महत्व है क्योंकि यह शनि की राशि कुंभ में लगने जा रहा है। हालांकि, भारतीय खगोल प्रेमियों के लिए ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा। यह मुख्य रूप से अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, चिली, अर्जेंटीना और मेडागास्कर जैसे देशों में दिखाई देगा। भारत में दिखाई न देने के कारण यहाँ सूतक काल के नियम प्रभावी नहीं होंगे, जिससे लोग बिना किसी भय के अपने दैनिक पूजा-पाठ और मांगलिक कार्य संपन्न कर सकते हैं। विशेष रूप से फाल्गुन अमावस्या पर किए जाने वाले पितृ तर्पण और श्राद्ध कर्म भी निर्बाध रूप से किए जा सकेंगे।



    भले ही भारत में सूतक लागू नहीं है, लेकिन पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल में सावधानी बरतना शुभ माना जाता है। ज्योतिषविदों के अनुसार, ग्रहण के समय नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए ईश्वर का ध्यान और मंत्र जाप करना लाभकारी होता है। विशेषकर गर्भवती महिलाओं को नुकीली वस्तुओं से दूर रहने और घर के भीतर रहने की सलाह दी जाती है। ग्रहण के पश्चात पवित्र नदियों में स्नान करने या घर में गंगाजल का छिड़काव करने की परंपरा है। साथ ही, ग्रहण के बाद सामर्थ्य अनुसार कच्चे अन्न, काले तिल, गुड़ या तांबे के बर्तनों का दान करना पितृ दोष और शनि दोष से मुक्ति दिलाने वाला माना गया है।



    राशियों पर प्रभाव की बात करें तो यह ग्रहण अलग-अलग जातकों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। मेष राशि के जातकों के लिए यह समय करियर में उन्नति और आर्थिक लाभ के संकेत दे रहा है, वहीं वृषभ राशि वालों को निवेश और पारिवारिक कलह से बचने की जरूरत है। मिथुन राशि के लोगों के खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि कर्क राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण खुशियों की सौगात ला सकता है, जिससे उनके रुके हुए कार्य पूर्ण होने की संभावना है।



    #SuryaGrahan2026 #SolarEclipse #RingOfFire #Astrology #SuryaGrahan #SolarEclipse2026 #SpiritualGuidance #PhalgunaAmavasya

  • Screenshot 2026-02-17 114902.png
    17/02/26 |

    यमुनानगर में एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई: 70 ग्राम स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर 'कुश' गिरफ्तार

    यमुनानगर, 17 फरवरी 2026: जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दुर्गा गार्डन निवासी कुश उर्फ अंकुश को 70 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी को उस समय दबोचा जब वह नशे की सप्लाई करने की फिराक में था।

    जांच के दौरान सामने आया कि पकड़ा गया आरोपी पुराना हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में 6 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं जो वर्तमान में अदालत में विचाराधीन हैं। एंटी नारकोटिक्स सेल अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि नशे के इस काले कारोबार से जुड़े मुख्य नेटवर्क और अन्य सहयोगियों का पता लगाकर उन्हें भी सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

    #YamunanagarPolice #AntiNarcoticsCell #DrugFreeHaryana #DrugBust #SayNoToDrugs #CrimeNewsHaryana #NarcoticsSeized #ActionAgainstDrugs #LawAndOrder

  • 234850_HomePage_4dfc00f6-7e2b-4a57-a194-c9399b44c736.jpg

    त्योहारों पर कानून व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द से नहीं होगा कोई समझौता - जयपुर कलक्टर

    एन.एस.बाछल, 17 फरवरी, जयपुर।

    आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा सांप्रदायिक सौहार्द एवं आपसी सद्भाव बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक स्तर पर समन्वय एवं संवाद कायम रखते हुए किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर ने विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने होली, रमजान, चेटीचंड, नवरात्रि, रामनवमी एवं ईद जैसे आगामी पर्वों के दौरान शांति, सौहार्द और भाईचारे का वातावरण बनाए रखने की अपील की।

    जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र के मौजीज व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं के साथ निरंतर संवाद स्थापित रखा जाए। सभी पुलिस थानों में नियमित रूप से सीएलजी एवं शांति समिति की बैठकें आयोजित कर संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान की जाए। संदिग्ध व्यक्तियों, स्थानों तथा भ्रामक एवं साम्प्रदायिक तनाव भड़काने वाले तत्वों पर पैनी नजर रखते हुए उनके विरुद्ध विधि अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए।

    उन्होंने विशेष रूप से सोशल मीडिया की सतत् मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये कि भ्रामक, अफवाह फैलाने वाले अथवा उत्तेजक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी अपील की गई कि वे आमजन को अफवाहों से सावधान रहने एवं सत्यापित जानकारी पर ही विश्वास करने के लिए जागरूक करें।

    जिला कलक्टर ने पुलिस अधिकारियों को नाकाबंदी एवं गश्त व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य बाजारों, पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा अन्य भीड़भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात करने तथा संभावित तनावपूर्ण क्षेत्रों को चिन्हित कर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    साथ ही, पुलिस विभाग, नगर निगम, विद्युत विभाग, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, नागरिक सुरक्षा विभाग तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को त्योहारों के दौरान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन अतिरिक्त सतर्कता एवं समन्वय के साथ करने के निर्देश दिए गए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

    बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव पचार, यातायात पुलिस उपायुक्त सुमित मेहरड़ा, पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद मीणा, पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर युगांतर शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • Screenshot 2026-02-17 114250.png
    17/02/26 |

    अमृतसर: शेरां वाला गेट के पास प्रिंटिंग प्रेस में लाखों की चोरी, शटर तोड़कर एक्टिवा, कैश और मोबाइल ले उड़ा चोर

    जे कुमार अमृतसर, 17 फरवरी 2026: शहर के शेरां वाला गेट स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में बीती रात चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ एक अज्ञात चोर ने शटर तोड़कर करीब एक घंटे तक दुकान को खंगाला। दुकान मालिक नवदीप सिंह को घटना का पता तब चला जब उन्होंने सुबह सीसीटीवी कैमरों की जांच की और एक्टिवा को गायब पाया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चोर दुकान से एक एक्टिवा, मोबाइल फोन और बाबा दीप सिंह जी के नाम का दानपात्र (डोनेशन बॉक्स) सहित करीब डेढ़ से दो लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गया।

    मालिक ने आशंका जताई है कि नशे की लत के कारण चोर ने इस वारदात को अंजाम दिया होगा, क्योंकि वह बिना किसी खौफ के काफी देर तक दुकान के भीतर रहा। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान और तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं और जल्द ही गिरफ्तारी का दावा किया है।

    #AmritsarCrime #TheftIncident #CCTVFootage #PrintingPressBurglary #PunjabPolice #LawAndOrder #CrimeNewsUpdate #SheranWalaGate #AmritsarNews

  • download - 2026-02-17T114307.617.jpg
  • Pic(3)(1)QZTH.jpg
    17/02/26

    आत्मनिर्भरता की नई लहर: चेन्नई में लॉन्च हुआ भारतीय नौसेना का पहला स्वदेशी 'कैडेट ट्रेनिंग शिप'

    आरएस अनेजा, 17 फरवरी नई दिल्ली - चेन्नई में बन रहे तीन कैडेट ट्रेनिंग शिप (CTS) में से पहला है लॉन्च किया गया।

    नौसेना की परंपराओं को ध्यान में रखते हुए अनुपमा चौहान ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान की मौजूदगी में शिप को लॉन्च किया। भारतीय सशस्त्र बलों और मेसर्स L&T शिपबिल्डिंग, चेन्नई के सीनियर अधिकारी इस इवेंट में शामिल हुए।

    यह शिप मेसर्स L&T ने देश में ही डिजाइन और बनाया है। भारतीय नौसेना को शिप की फॉर्मल डिलीवरी 2026 के आखिर में करने की योजना है। इन कैडेट ट्रेनिंग शिप का इस्तेमाल समुद्र में महिलाओं सहित ऑफिसर कैडेट्स को उनकी बेसिक ट्रेनिंग के बाद, और मित्र देशों के कैडेट्स को ट्रेनिंग देने के लिए किया जाएगा।

    यह स्वदेशी शिपबिल्डिंग की दिशा में भारतीय नौसेना की कोशिशों में एक और अहम मील का पत्थर है और यह भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पहल के विजन के मुताबिक है।

    #SelfReliance #IndianNavy #CadetTrainingShip #IndigenousInnovation #NewWave #ChennaiLaunch #NavyPride #YouthInNavy #MaritimeEducation #ShipBuilding #DefenceSector #MakeInIndia #FutureNavigators #EmpoweringYouth #NauticalTraining #MadeInIndia #NavalCadets #SustainableMaritime #ChennaiNavy #IncredibleIndia

  • patiala-house-court.jpg
    17/02/26 |

    लश्कर-ए-तैयबा के मददगारों को 15 साल की जेल: दिल्ली की अदालत ने आतंकी साजिश में दो दोषियों को सुनाई कड़ी सजा

    नई दिल्ली, 17 फ़रवरी (अन्‍नू): दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने आतंकवाद के विरुद्ध एक कड़ा संदेश देते हुए लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े दो मददगारों को 15-15 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। विशेष एनआईए न्यायाधीश प्रशांत शर्मा ने कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के निवासी जहूर अहमद पीर और नजीर अहमद पीर को इस प्रतिबंधित संगठन के पाकिस्तानी आतंकी बहादुर अली की सहायता करने का दोषी पाया। इन दोनों ने न केवल आतंकी को सुरक्षित पनाह दी, बल्कि उसे भोजन और अन्य साजो-सामान (लॉजिस्टिक) उपलब्ध कराने में भी मुख्य भूमिका निभाई थी।


    न्यायालय ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि अभियोजन पक्ष ने आरोपों को संदेह से परे साबित कर दिया है। दोषियों को यूएपीए (UAPA) की विभिन्न धाराओं के तहत सजा सुनाई गई है, जिनमें धारा 18 और 19 के तहत 15-15 वर्ष और धारा 39 के तहत 9 वर्ष की कैद शामिल है। ये सभी सजाएं एक साथ चलेंगी, जिसके चलते उन्हें कुल 15 साल जेल में बिताने होंगे। इसके अतिरिक्त, अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 1.50 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने 18 दिसंबर 2025 को ही इन्हें दोषी करार दे दिया था, क्योंकि रिकॉर्ड पर इनकी बेगुनाही का कोई सबूत नहीं मिला।



    यह पूरा मामला जुलाई 2016 का है, जब एनआईए (NIA) ने भारत में बड़े आतंकी हमलों की साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज किया था। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि लश्कर का आतंकी बहादुर अली, अत्याधुनिक हथियारों और संचार उपकरणों के साथ कुपवाड़ा के रास्ते भारत में दाखिल हुआ था। जहूर और नजीर ने पूरी जानकारी होने के बावजूद उसे सुरक्षित ठिकाना मुहैया कराया और घाटी में उसके संपर्कों को मजबूत करने में मदद की। इन दोनों को सितंबर 2017 में गिरफ्तार किया गया था और अब लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद उन्हें उनके किए की सजा मिली है।


    #LashkarETaiba #PatialaHouseCourt #AntiTerrorism #NIACourt #KashmirUpdate #JusticeServed #IndianJudiciary #SecurityNews #LeTExposed #NationalSecurity #UAPA #BreakingNewsIndia #LeTModusOperandi #TerrorFunding #DelhiLegalNews

  • cbse exam.jpg

    CBSE बोर्ड परीक्षाओं का आगाज़: आज से 43 लाख छात्र देंगे परीक्षा, सुरक्षा और अनुशासन के कड़े इंतजाम

    नई दिल्ली, 17 फ़रवरी (अन्‍नू): केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाएं आज यानी मंगलवार से देशभर में शुरू हो गई हैं। शिक्षा जगत के इस सबसे बड़े आयोजन में इस वर्ष 43 लाख से अधिक विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। कक्षा 10वीं के छात्र आज गणित (बेसिक और स्टैंडर्ड) के साथ अपनी परीक्षा की शुरुआत करेंगे, जबकि 12वीं कक्षा के लिए बायोटेक्नोलॉजी, उद्यमिता और शॉर्टहैंड जैसे विषयों के पेपर निर्धारित किए गए हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो 10वीं कक्षा में लगभग 25.08 लाख और 12वीं में 18.59 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें छात्र और छात्राओं की भागीदारी का उत्साह देखते ही बनता है।



    परीक्षाओं को सुचारू और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए बोर्ड ने देशभर में कुल 15,649 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तय किया गया है, लेकिन अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सुबह 10:00 बजे के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। छात्रों को प्रश्नपत्र को अच्छी तरह समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी प्रदान किया जाएगा। संवेदनशील केंद्रों पर सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के जरिए पैनी नजर रखी जा रही है और मोबाइल या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है।



    परीक्षा के तनाव को कम करने के लिए विशेषज्ञों और प्रधानाचार्यों ने छात्रों को खास सलाह दी है। माउंट आबू पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य ज्योति अरोड़ा के अनुसार, सफलता का असली आधार अनुशासन, ईमानदारी और संयम है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया है कि वे प्रश्नपत्र को शांत मन से हल करें और मुख्य बिंदुओं को रेखांकित करते हुए स्पष्ट उत्तर लिखें। परीक्षा के दौरान घबराने के बजाय समय का सही प्रबंधन करना और उत्तर पुस्तिका को अंत में दोबारा जांचना बेहद जरूरी है। साथ ही, बेहतर फोकस के लिए छात्रों को ध्यान (Meditation) लगाने और पर्याप्त नींद लेने की सलाह भी दी गई है।



    अभिभावकों और शिक्षकों से भी अनुरोध किया गया है कि वे इस समय छात्रों का मनोबल बढ़ाते रहें। यदि किसी परीक्षा में कुछ कमी रह जाए, तो उसे तनाव का कारण न बनने दें और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ें। बोर्ड का मानना है कि विद्यार्थी जितना तनावमुक्त रहकर परीक्षा देंगे, उनके परिणाम उतने ही बेहतर होंगे।

    #CBSEBoardExams2026 #ExamSeason #StudentLife #EducationIndia #CBSE10th12th #ExamTips #SuccessMindset #BoardExams


  • download - 2026-02-16T191246.312.jpg
    16/02/26 |

    HPSC भर्ती: हरियाणा में 102 प्रशासनिक पदों के लिए परीक्षा कार्यक्रम घोषित, 26 अप्रैल को होगी प्रारंभिक परीक्षा

    चंडीगढ़, 16 फरवरी (अभी) : हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने हरियाणा सिविल सेवा (HCS) और अन्य संबद्ध सेवाओं के 102 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। सरकारी सेवाओं में शामिल होने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 6 फरवरी से शुरू हो चुकी है और 26 फरवरी 2026 तक चलेगी।

    आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, पहले चरण की प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जो 27 से 29 जून 2026 तक संचालित होगी। चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण यानी साक्षात्कार अगस्त और सितंबर महीने में संभावित है।

    इन 102 पदों के विस्तृत विवरण के अनुसार, इस भर्ती अभियान में एचसीएस (एग्जीक्यूटिव ब्रांच) के 24 पद, डीएसपी के 8, ईटीओ के 27 और एईटीओ के 22 पद शामिल हैं। इसके अलावा तहसीलदार, नाइब तहसीलदार और अन्य संबद्ध सेवाओं के रिक्त पदों को भी भरा जाएगा। कुल पदों में से 46 पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं, जबकि शेष पद राज्य के आरक्षित वर्गों के लिए निर्धारित किए गए हैं।

    आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रारंभिक परीक्षा केवल स्क्रीनिंग टेस्ट होगी, जबकि अंतिम मेरिट मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। भर्ती से जुड़ी किसी भी तकनीकी जानकारी या अद्यतन सूचना के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.hpsc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

    #HPSC #HCS2026 #HaryanaCivilServices #HPSCRecruitment #HaryanaJobs #HCSNotification #CivilServicesExam #HCSExamDate #HaryanaGovtJobs #CareerInHaryana #StudyUpdate #AdministrativeServices #Danikkhabar

  • images (16).jpg
    16/02/26 |

    हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से: 2 मार्च को मुख्यमंत्री पेश करेंगे 2.15 लाख करोड़ का बजट

    चंडीगढ़, 16 फरवरी (अभी) : हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विधानसभा के बजट सत्र का संभावित कार्यक्रम जारी कर दिया है। सत्र का आगाज 20 फरवरी को सुबह 11:00 बजे राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगा। इस बार का सत्र न केवल लंबा होगा बल्कि आर्थिक दृष्टि से ऐतिहासिक भी माना जा रहा है।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिनके पास वित्त मंत्रालय का कार्यभार भी है, 2 मार्च को विधानसभा में राज्य का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर सकते हैं। बजट का अनुमानित आकार लगभग 2.15 लाख करोड़ रुपये रहने की संभावना है, जो पिछले वर्ष के 2.05 लाख करोड़ के मुकाबले विकास की नई दिशा तय करेगा।

    प्रस्तावित शेड्यूल के अनुसार, 18 मार्च तक चलने वाले इस 17 दिवसीय सत्र में कुल 14 कार्य दिवस होने की संभावना है, जबकि 9 दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सत्र की शुरुआत में राज्यपाल के अभिभाषण पर 23 और 25 फरवरी को चर्चा होगी, जिसके बाद 27 फरवरी को मुख्यमंत्री सदन में जवाब देंगे। बजट पेश होने के बाद 5 से 9 मार्च तक विभागीय स्थायी समितियों की बैठकें होंगी, जहाँ बजट प्रस्तावों पर बारीकी से चर्चा की जाएगी।

    इसके बाद 10 से 13 मार्च तक बजट पर सामान्य चर्चा निर्धारित है। सत्र के दौरान 'लाडो लक्ष्मी योजना' और सामाजिक सुरक्षा पेंशन में की गई वृद्धि जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान रहने की उम्मीद है। हालांकि, इस पूरे कार्यक्रम पर अंतिम निर्णय 19 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में होने वाली बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में लिया जाएगा।

    #HaryanaBudget2026 #NayabSainiGovernment #HaryanaAssembly #BudgetSession #ViksitHaryana #HaryanaEconomy #LadoLakshmiYojna #HaryanaPolitics #BudgetUpdate #CMNayabSaini #HaryanaNews #PublicWelfareBudget

  • download - 2026-02-16T185533.834.jpg
    16/02/26 |

    सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) के एडमिट कार्ड कल से होंगे लाईव

    चंडीगढ़, 16 फरवरी (अभी) : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी  (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) नियमित/स्वयंपाठी वार्षिक परीक्षा फरवरी/मार्च-2026 के लिए प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) कल से बोर्ड वेबसाइट www.bseh.org.in पर जारी होंगे। सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) नियमित/स्वयंपाठी की वार्षिक परीक्षाएं 26 फरवरी से 20 मार्च, 2026  तक तथा सीनियर सैकेण्डरी की परीक्षाएं 25 फरवरी से 01 अप्रैल, 2026 तक संचालित करवाई जाएंगी। इन परीक्षाओं में प्रदेशभर में 1421 परीक्षा केन्द्रों पर करीब 566400 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे। परीक्षाओं का समय दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक रहेगा।

     

    इस आशय की विस्तृत जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षाओं  के प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) कल से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लाईव होंगे। सभी विद्यालय मुखिया बोर्ड वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपने यूजर आई.डी. व पासवर्ड से लॉगिन करके आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए विद्यालय में अध्ययनरत परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र का रंगीन प्रिंट आऊट ए-4 साईज पेपर पर डाउनलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि यदि परीक्षार्थी के  विवरणों में कोई त्रुटि है तो तुरंत बोर्ड कार्यालय में सम्पर्क  करते हुए शुद्धि से सम्बंधित मूल दस्तावेज एवं वांछित शुद्धि शुल्क सहित बोर्ड कार्यालय में उपस्थित होकर शुद्धि करवा सकते हैं। सभी परीक्षार्थी प्रवेश पत्र पर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें।

     

    उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त स्वयंपाठी परीक्षार्थी जिन द्वारा कम्पार्टमेंट (E.I.O.P.), अतिरिक्त विषय एवं पूर्ण विषय अंक सुधार/आंशिक अंक सुधार की परीक्षा दी जानी है वे अपना प्रवेश-पत्र बोर्ड वेबसाइट पर दिये गये लिंक से पिछला अनुक्रमांक/नाम, पिता का नाम, माता का नाम भरते हुए प्रवेश पत्र का रंगीन प्रिंट आऊट ए-4 साईज पेपर पर डाउनलोड कर सकते हैं।

     

    इसी प्रकार मुक्त विद्यालय परीक्षा (फ्रेस, रि-अपीयर,अतिरिक्त विषय, सी.टी.पी., ओ.सी.टी.पी., मर्सी चांस, पूर्ण विषय अंक सुधार व आंशिक अंक सुधार श्रेणी) के लिए परीक्षार्थी अपना पिछला अनुक्रमांक/नाम, पिता का नाम, माता का नाम /रजिस्ट्रेशन नं0 भरते हुए प्रवेश पत्र का रंगीन प्रिंट आऊट ए-4 साईज पेपर डाउनलोड करें। यदि विवरणों में कोई अशुद्धि है तो शुद्धि हेतु परीक्षार्थी 20 फरवरी, 2026 तक मूल दस्तावेजों व शुद्धि शुल्क सहित बोर्ड कार्यालय में व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होकर शुद्धि करवा सकते हैं। परीक्षा समाप्ति उपरांत फोटो व हस्ताक्षर में परिवर्तन की अनुमति किसी भी परीक्षार्थी को नहीं होगी। यदि किसी विद्यालयी/स्वयंपाठी या मुक्त विद्यालय परीक्षार्थी का अनुक्रमांक किसी कारण से रोका गया है तो ऐसे विद्यालय/परीक्षार्थी बोर्ड कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस में व्यक्तिगत तौर पर वांछित साक्ष्यों/दस्तावेज सहित उपस्थित होकर अपना प्रवेश-पत्र जारी करवा सकते हैं।

     

    उन्होंने आगे बताया कि यदि किसी दिव्यांग परीक्षार्थी को लेखक की सुविधा लेनी है तो परीक्षा केन्द्र के मुख्य केन्द्र अधीक्षक/केन्द्र अधीक्षक द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी से प्रामाणिक दिव्यांग प्रमाण पत्र/UDID Card की जांच करने उपरान्त दिव्यांग परीक्षार्थी को परीक्षा आरंभ होने से एक घण्टा पूर्व लेखक उपलब्ध करवाया जाएगा, इसके अतिरिक्त बोर्ड कार्यालय में सहायक सचिव द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी से प्रामाणिक दिव्यांग प्रमाण पत्र/ UDID Card की जांच करने उपरान्त दिव्यांग परीक्षार्थी को परीक्षा आरंभ होने से एक दिन पूर्व लेखक उपलब्ध करवाया जाएगा।

     

    उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की कठिनाई आने पर बोर्ड वेबसाइट पर जारी हैल्पलाइन नं० 01664-254309, सैकेण्डरी शाखा की ई-मेल assec@bseh.org.in  सीनियर सैकेण्डरी शाखा की ई-मेल assrs@bseh.org.in व adhos@bseh.org.in पर तुरन्त संपर्क करते हुए समाधान करवाना सुनिश्चित करें।

    #HaryanaBoard #BSEH #BoardExams2026 #HBSE #AdmitCard2026 #BhiwaniBoard #ExamUpdate #EducationNewsHaryana #Class10Exams #Class12Exams #HaryanaStudents #BSEHAdmitCard

  • NDPS Accused Arjun Ps Mahesh Nagar ANC Staff.png
    16/02/26 |

    अंबाला पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: चरस और हेरोइन मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, 3 दिन के रिमांड पर

    अम्बाला, 16 फरवरी (अभी) : जिले में नशे के बढ़ते जाल को काटने के लिए अंबाला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'नशा मुक्त अभियान' के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने थाना महेश नगर क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों के नेटवर्क पर प्रहार करते हुए मामले के तीसरे मुख्य आरोपी अर्जुन उर्फ कटोरा उर्फ कशीश को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी 11 फरवरी को हुई उस कार्रवाई की कड़ी है, जिसमें पुलिस ने टांगरी बांध क्षेत्र से दो तस्करों को 125 ग्राम चरस और 15 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा था। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया था कि वे नशे की यह खेप न्यू प्रीत नगर के निवासी अर्जुन उर्फ कटोरा से खरीदकर लाए थे।

    पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 15 फरवरी को गिरफ्तार किया गया आरोपी अर्जुन एक हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर पहले भी चोरी, मारपीट और मादक पदार्थ तस्करी के कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन का रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान एएनसी स्टाफ आरोपी से गहनता से पूछताछ करेगा ताकि इस नशा तस्करी के सिंडिकेट से जुड़े बड़े मगरमच्छों और सप्लाई चेन का पर्दाफाश किया जा सके। अंबाला के पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई पर कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि जिले में अवैध धंधा करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है और सूचना तंत्र को इतना मजबूत किया गया है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

    #AmbalaPolice #DrugFreeAmbala #AntiNarcoticsCell #ActionAgainstDrugs #DrugPeddlerArrested #MaheshNagarNews #AmbalaCrimeUpdate #ZeroTolerance #SayNoToDrugs #HaryanaPolice #ANCStaff #DrugSeizure #DanikKhabar

  • Superintendent of police Ambala.jfif
    16/02/26 |

    सड़क सुरक्षा हेतु अंबाला पुलिस सख्त: एसपी ने जारी की विशेष एडवाइजरी, नियमों के उल्लंघन पर होगी जेल और भारी जुर्माना

    अम्बाला, 16 फरवरी (अभी) : जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) अंबाला ने आमजन के लिए एक विस्तृत मार्गदर्शिका और चेतावनी जारी की है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़कों पर लापरवाही बरतने वालों के साथ अब कोई रियायत नहीं बरती जाएगी और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी। अंबाला पुलिस ने पूरे जिले में विशेष चेकिंग अभियान तेज कर दिया है, जिसमें न केवल जमीनी स्तर पर तैनात पुलिसकर्मी बल्कि हाई-टेक सीसीटीवी कैमरों और ई-चालान प्रणाली के जरिए भी 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।

    इस नई एडवाइजरी के तहत दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है, जबकि ट्रिपल राइडिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। चार पहिया वाहन चालकों को यात्रा के दौरान हर हाल में सीट बेल्ट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। हाईवे और मुख्य सड़कों पर 'लेन ड्राइविंग' को लेकर विशेष सख्ती बरती जा रही है; भारी वाहनों को केवल बाईं लेन (Left Lane) में चलने की अनुमति होगी, जिसका उल्लंघन करने पर पहले ही हजारों चालान किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त, नशे में गाड़ी चलाना (Drunken Driving) और ओवर स्पीडिंग को जानलेवा मानते हुए पुलिस ने ऐसे मामलों में गिरफ्तारी और लाइसेंस रद्द करने जैसी सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। नागरिकों को वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने और ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी व बीमा जैसे दस्तावेज हमेशा साथ रखने की सलाह दी गई है।

    #AmbalaPolice #RoadSafety #TrafficAdvisory #AmbalaNews #SafeDriving #ZeroTolerance #TrafficRules #HaryanaPolice #HelmetSaveLife #LaneDriving #NoDrunkenDriving #RoadSafetyAwareness

  • download - 2026-02-16T183937.140.jpg
    16/02/26 |

    इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने 28 फरवरी तक बढ़ाई नए दाखिले और पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि

    चंडीगढ़, 16 फरवरी (अभी) : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र कार्यक्रमों में प्रवेश जनवरी 2026 सत्र के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी, 2026 कर दी है।

     

    विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है, ताकि वे अभ्यर्थी जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा में आवेदन नहीं कर पाए थे उन्हें एक और अवसर मिल सके, जो विद्यार्थी किसी अन्य महाविद्यालय या विश्वविद्यालय में नियमित पाठ्यक्रम (रेगुलर मोड) में अध्ययनरत हैं, वे भी इग्नू से एक अतिरिक्त डिग्री या डिप्लोमा कार्यक्रम में प्रवेश लेकर अपने करियर विकल्पों का विस्तार कर सकते हैं। इससे उन्हें दो अलग-अलग विषयों में गहन ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलता है।

     

    उन्होंने बताया कि इग्नू में प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने एंड्रॉइड मोबाइल फोन या कंप्यूटर के माध्यम से विश्वविद्यालय की आधिकारिक प्रवेश वेबसाइट https://ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

     

    उन्होंने बताया कि पुनः पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों को 200 रुपये विलंब शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय ने सभी पात्र विद्यार्थी निर्धारित तिथि के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पुनः पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि आगे किसी प्रकार की शैक्षणिक असुविधा से बचा जा सके।

    #IGNOU #IGNOUAdmission2026 #DistanceLearning #HigherEducation #IGNOUUpdate #Jan2026Session #OpenUniversity #DualDegree #EducationIndia #IGNOURegistration #StudentAlert #LastDateExtended #DegreeCourse #PostGraduate #DiplomaCourses #IGNOUExam #CareerGrowth #SkillDevelopment #OnlineLearning #EducationForAll #IGNOUStudents #ReRegistration #IGNOUNews #StudyGramIndia #UniversityAdmission

  • download - 2026-02-16T183650.354.jpg
    16/02/26 |

    एडवोकेट जनरल, हरियाणा एवं उच्च न्यायालय कार्यालय में प्रवेश हेतु ऑनलाइन विज़िटिंग पास अनिवार्य

    चंडीगढ़, 16 फरवरी (अभी) :  हरियाणा के महाधिवक्ता तथा उच्च न्यायालय कार्यालय में प्रवेश को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से ऑनलाइन विज़िटिंग पास प्रणाली लागू की जा रही है।

     

    एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अब हरियाणा के महाधिवक्ता तथा उच्च न्यायालय के कार्यालय में कार्यालयों से संबंधित किसी भी आधिकारिक कार्य अथवा किसी केस या सुनवाई के लिए आने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों एवं संबंधित व्यक्तियों को एलएमएस पोर्टल  (https://lmshry.gov.in)  के माध्यम से पूर्व में ऑनलाइन विज़िटिंग पास बनवाना अनिवार्य होगा।

     

    उन्होंने बताया कि ऑनलाइन विज़िटिंग पास के संबंध में आवेदक के पास अपना एम्प्लॉई आईडी कार्ड अनिवार्य होना चाहिए, गेट पास के प्रिंटआउट को अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता से सत्यापित करवाना होगा तथा पास जारी होने के उपरांत संबंधित कार्यालय से उसका सत्यापन करवाना आवश्यक होगा।

     

    प्रवक्ता ने बताया कि इस नई प्रणाली के माध्यम से कार्यालय में प्रवेश प्रक्रिया को अधिक संगठित, सुरक्षित एवं डिजिटल बनाया गया है, ताकि कार्य निष्पादन में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित की जा सकेगी। यह व्यवस्था 09 फरवरी, 2026 से प्रभावी हो चुकी है।

    #HaryanaHighCourt #AdvocateGeneralOffice #LMSPortal #DigitalHaryana #SecurityUpdate #OnlinePass #ChandigarhNews #Governance #LegalNews #DigitalIndia #Danikkhabar #news

  • दैनिक खबर पर प्रस्तुत हैं आज 16 फरवरी, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

    दैनिक खबर पर प्रस्तुत हैं आज 16 फरवरी, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

    गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:

    खालिस्तानी संदेश वाले ईमेल से वडोदरा और अहमदाबाद में मचा हड़कंप, स्कूल खाली कराकर बम निरोधक दस्ते ने शुरू किया सघन तलाशी अभियान।

    चुनाव आयोग का पश्चिम बंगाल में बड़ा एक्शन:

    सात अधिकारी सस्पेंड, वोटर लिस्ट पुनरीक्षण में गंभीर लापरवाही और शक्तियों के दुरुपयोग का आरोप, मुख्य सचिव को सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी।

    भुवनेश्वर में बम बनाते समय बड़ा धमाका:

    मां-बेटे सहित चार लोग बुरी तरह झुलसे, दो की मौत, बदला लेने की साजिश के दौरान हुई घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने।

    सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई:

    चीफ जस्टिस की बेंच 67 पुनर्विचार याचिकाओं और संवैधानिक सवालों पर करेगी विचार, देशभर की टिकी नजरें।

    राजस्थान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट:

    8 मजदूर जिंदा जले, 4 गंभीर घायल दिल्ली एम्स रेफर, खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह धमाके के बाद मची भारी तबाही।

    उत्तर कोरिया में छिड़ी उत्तराधिकार की जंग:

    बुआ किम यो जोंग और भतीजी किम जू ऐ में सत्ता संघर्ष का दावा; दक्षिण कोरियाई खुफिया एजेंसी NIS ने जारी की चौंकाने वाली रिपोर्ट।

    बांग्लादेश में BNP सरकार की तैयारी:

    ढाका-3 से जीते हिंदू सांसद गोयेश्वर चंद्र रॉय बन सकते हैं कैबिनेट मंत्री; 30 साल बाद फिर सत्ता में वापसी की संभावना, गजट अधिसूचना जारी।

    पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के पास धमाका:

    मासूम बच्चे समेत 2 की मौत, 14 घायल; विस्फोटक लदी बाइक से दहला मरियान इलाका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

    चेक बाउंस मामला:

    राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत; 1.5 करोड़ रुपये जमा करने पर सजा निलंबित, भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए मिली अंतरिम जमानत।

    लैंड फॉर जॉब स्कैम:

    लालू और राबड़ी ने कोर्ट में आरोपों को नकारा; खुद को निर्दोष बताते हुए ट्रायल का सामना करने का किया फैसला, अब नियमित सुनवाई में पेश होंगे साक्ष्य।

    जगतपुरी में AMR के खिलाफ जागरूकता रैली:

    बिना पर्ची एंटीबायोटिक्स लेने पर IMA की चेतावनी; दवाओं के दुरुपयोग से सामान्य बीमारियाँ बन रहीं जानलेवा, डॉ. मोंगा ने लोगों को किया सतर्क।

    रोहित शेट्टी फायरिंग केस में बड़ी कामयाबी:

    बहादुरगढ़ STF और मुंबई पुलिस ने लॉरेंस गैंग के 4 शूटर दबोचे; रंगदारी के लिए यूपी के बदमाशों ने फिल्मी हस्तियों में फैलाई थी दहशत।

    फसल बीमा में लापरवाही:

    केंद्र सरकार ने क्षेमा जनरल इंश्योरेंस को थमाया कारण बताओ नोटिस; हरियाणा सहित अन्य राज्यों में परिचालन संबंधी खामियों पर कृषि मंत्रालय ने की सख्त कार्रवाई।

    चंडीगढ़ GMSH-16 में शुरू होगी इवनिंग ओपीडी:

    नौकरीपेशा और दिहाड़ीदारों को मिलेगा बड़ा लाभ; समय की बचत के साथ शाम को भी मिल सकेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा।

    नारनौल में ऐकयम प्रीमियर लीग का भव्य समापन:

    फाइनल में पेंथर्स 11 को हराकर ऑल राउंडर किंग्स बनी चैंपियन; चार महीने तक चले क्रिकेट रोमांच में अटेली के युवाओं ने दिखाया दम।

    अंबाला में 'पीएम सूर्य घर योजना' की धूम:

    उपभोक्ताओं को मिल रही ₹1.10 लाख तक की भारी सब्सिडी; 300 यूनिट फ्री बिजली के साथ अब बिल होगा 'जीरो', ऐसे उठाएं लाभ।

    अंबाला हाईवे पर ट्रक का तांडव:

    शाहपुर टांगरी पुल पर कई वाहनों को रौंदा, 2 की मौत; हादसे के बाद दिल्ली हाईवे पर लगा 10 किलोमीटर लंबा भीषण जाम, पुलिस जांच जारी।

    अंबाला में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत:

    कल लगेगा 'शिकायत निवारण शिविर'; बिलिंग, मीटर और नए कनेक्शन संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा समाधान, अधिकारी सुनेंगे फरियाद।

    कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ।

  • photo-collage.png (12).jpg
    16/02/26 |

    झज्जर में महिला बैंकर की गला काटकर हत्या: हिसार से CA पति के साथ जा रही थी गुरुग्राम, 5 महीने पहले हुई थी शादी

    हरियाणा/झज्जर, 16 फ़रवरी (अन्‍नू): हरियाणा के झज्जर जिले में बादली के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक महिला बैंककर्मी, जिसका नाम महक था, की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महक अपने पति अंशुल धवन के साथ रविवार की रात कार से हिसार से गुरुग्राम जा रही थी। अंशुल गुरुग्राम में सीए (CA) का काम करता है और महक भी वहीं एक बैंक में नौकरी करती थी। दोनों की शादी अभी 5 महीने पहले ही 25 सितंबर को हुई थी।



    पुलिस के अनुसार, दोनों 14 फरवरी को अपने घर हिसार आए थे। रविवार शाम करीब 7 बजे वे वापस गुरुग्राम के लिए निकले। रात को करीब 11 बजे पति अंशुल ने पुलिस को फोन करके बताया कि किसी ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो महक का शव कार के बाहर सड़क से दूर एक कच्चे रास्ते पर पड़ा था और उसका गला कटा हुआ था।



    मृतका के पिता और परिवार ने दामाद अंशुल पर ही हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि अंशुल ने पहले दस्ताने पहनकर महक का गला दबाया और फिर कैंची से गला काट दिया। परिवार का यह भी कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी काफी देर से दी गई, जिससे उनका शक और गहरा गया है। पुलिस ने फिलहाल पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।



    पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में लगी है कि आखिर यह हत्या किसने और क्यों की। घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। महक के भाई और बहन का कहना है कि उन्होंने कभी दोनों के बीच झगड़ा होते नहीं देखा था, इसलिए वे इस घटना से सदमे में हैं। पुलिस की जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।



    #JhajjarNews #CrimeUpdate #HaryanaPolice #Justice ForMehak #JhajjatCrime #BreakingNews

  • chd jail.jpg
    16/02/26 |

    बुड़ैल जेल में बंद हत्यारोपी दोस्त तक गोलियां पहुँचाने की कोशिश नाकाम, दोनों पर केस दर्ज

    चंडीगढ़, 16 फ़रवरी (अन्‍नू): चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में बंद एक कैदी तक नशा पहुँचाने की कोशिश कर रहे उसके दोस्त को सुरक्षाकर्मियों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पंचकूला की राजीव कॉलोनी का निवासी अभिषेक कुमार, अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में सजा काट रहे दोस्त सचिन भारद्वाज से मिलने पहुँचा था। इस मुलाकात के दौरान वह फल लेकर आया था, लेकिन साधारण दिखने वाले केलों के भीतर उसने शातिर तरीके से नशे की गोलियां छिपाई हुई थीं।



    जेल प्रशासन की मुस्तैदी के कारण आरोपी की यह चालाकी सफल नहीं हो सकी। जब जेल स्टाफ ने सुरक्षा जांच के दौरान लाए गए फलों की स्कैनिंग की, तो मशीन में केलों के अंदर संदिग्ध सामग्री दिखाई दी। गहनता से जांच करने पर उनके भीतर से नशे की गोलियां बरामद हुईं। जेल अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद अभिषेक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।



    इस मामले में पुलिस ने केवल नशा लाने वाले अभिषेक ही नहीं, बल्कि जेल में बंद उसके दोस्त सचिन भारद्वाज के खिलाफ भी एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सचिन पहले से ही मौलीजागरां में अपनी पत्नी की हत्या के संगीन जुर्म में सलाखों के पीछे है। प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि नशे की ये गोलियां कहां से खरीदी गई थीं और क्या जेल के भीतर नशा पहुँचाने के पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है।



    #BurailJail #CrimeNews #ChandigarhPolice #DrugSmuggling #PrisonSecurity #NDPSAct #AlertStaff

  • parking.jpg
    16/02/26 |

    चंडीगढ़ सेक्टर-17 में पार्किंग संकट होगा खत्म: नगर निगम दो पुरानी पार्किंगों की जगह बनाएगा आधुनिक मल्टीलेवल कॉम्प्लेक्स

    चंडीगढ़, 16 फ़रवरी (अन्‍नू): चंडीगढ़ के सबसे व्यस्त व्यावसायिक केंद्र सेक्टर-17 में पार्किंग की किल्लत से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। नगर निगम ने शहर की इस पुरानी समस्या को सुलझाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए दो जर्जर हो चुकी अंडरग्राउंड पार्किंगों को ध्वस्त कर वहां नई और आधुनिक मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का निर्णय लिया है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए यूटी अर्बन प्लानिंग विभाग से विस्तृत ड्राइंग की मंजूरी मिल चुकी है। अब निगम प्रशासन इसकी अनुमानित लागत तैयार कर आगामी जनरल हाउस की बैठक में रखेगा, जहां से हरी झंडी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।


    इस पुनर्विकास योजना के अंतर्गत डीसी कार्यालय के पास स्थित 30-बेज बिल्डिंग की पार्किंग और बीएसएनएल भवन के पास वाली अंडरग्राउंड पार्किंग को पूरी तरह नया रूप दिया जाएगा। वर्तमान में इन दोनों स्थलों का कुल क्षेत्रफल लगभग पांच हजार वर्गमीटर है, लेकिन नई मल्टीलेवल पार्किंग बनने के बाद यह क्षमता दोगुनी होकर करीब 10 हजार वर्गमीटर तक पहुंच जाएगी। इस विस्तार से सेक्टर-17 आने वाले व्यापारियों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और पर्यटकों को वाहन खड़े करने के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी।


    योजना के अनुसार, नई पार्किंग में दो भूमिगत तल कारों के लिए सुरक्षित होंगे, जबकि जमीन की सतह (सरफेस) का उपयोग दोपहिया वाहनों के लिए किया जाएगा। क्षमता की बात करें तो डीसी कार्यालय वाली साइट पर 200 इक्विवेलेंट कार स्पेस (ECS) और बीएसएनएल साइट पर 120 ECS विकसित किए जाएंगे। बता दें कि ये दोनों पार्किंग स्थल करीब 50 साल पुराने थे और आईआईटी रुड़की की स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट में इन्हें असुरक्षित घोषित किए जाने के बाद बंद कर दिया गया था। सुरक्षा कारणों से मरम्मत के बजाय अब इन्हें नए सिरे से बनाना ही उचित समझा गया है।



    सेक्टर-17 के साथ-साथ नगर निगम सेक्टर-8 स्थित अंडरग्राउंड पार्किंग के कायाकल्प की तैयारी में भी है। इसके लिए एनआईटीटीटीआर (NITTTR) को संरचनात्मक स्थिरता डिजाइन तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। इस पार्किंग के जीर्णोद्धार के बाद यहां लगभग 50 कारों की क्षमता विकसित होगी। वर्तमान में शहर के पास केवल एक ही कार्यात्मक मल्टीलेवल पार्किंग है, जिसका उपयोग बढ़ाने के लिए भी निगम लगातार प्रयास कर रहा है ताकि सड़कों पर बढ़ते वाहनों के दबाव को कम किया जा सके।



    #ChandigarhNews #ParkingSolution #SmartCity #UrbanDevelopment #Sector17 #MunicipalCorporation #ModernInfrastructure

  • download (3).jpg
    16/02/26 |

    बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत: अम्बाला शहर में कल आयोजित होगी शिकायत निवारण बैठक

    जे कुमार अम्बाला शहर, 16 फरवरी 2026: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) के उपभोक्ताओं के लिए अपनी समस्याओं का समाधान पाने का एक सुनहरा अवसर है। निगम के अधीक्षक अभियंता कार्यालय (नजदीक अजीत पेट्रोल पंप, बलदेव नगर) में कल, 17 फरवरी 2026 को एक विशेष शिकायत निवारण बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी।

    इस बैठक की अध्यक्षता अम्बाला के अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल करेंगे। इस दौरान उपभोक्ता बिजली के बिलों में गड़बड़ी, नए कनेक्शन में देरी, मीटर संबंधी समस्याओं या बिजली आपूर्ति से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायत को सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं। विभाग का लक्ष्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही या समयबद्ध तरीके से निपटारा करना है। अधीक्षक अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस निर्धारित समय के दौरान पहुँचकर अपनी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।

    #UHBVNAmbala #ElectricityGrievance #AmbalaNews #PublicHearing #PowerSupply #ConsumerRights #AmbalaCity #UHBVNUpdate #HaryanaPower

  • images (1).jpg
    16/02/26 |

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: अंबाला के उपभोक्ताओं को मिल रही भारी सब्सिडी, बिजली बिल होगा 'जीरो'

    जे कुमार अंबाला, 16 फरवरी 2026: उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को आम नागरिकों के लिए आर्थिक राहत और पर्यावरण संरक्षण का एक सशक्त माध्यम बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार की संयुक्त सब्सिडी के कारण अब घर की छत पर सोलर सिस्टम लगाना लगभग निशुल्क हो गया है। यह योजना न केवल उपभोक्ताओं को बिजली बिलों से मुक्ति दिला रही है, बल्कि उन्हें ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बना रही है।

    सब्सिडी का गणित: अंत्योदय परिवारों को ₹1.10 लाख तक की मदद

    सरकार ने विभिन्न आय वर्गों के लिए सब्सिडी की श्रेणियां निर्धारित की हैं, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अधिकतम लाभ मिले:

    • ₹1.80 लाख तक आय वाले परिवार: 2 किलोवाट सोलर सिस्टम पर केंद्र से ₹60,000 और हरियाणा सरकार से ₹50,000, यानी कुल ₹1.10 लाख की सब्सिडी

    • ₹3 लाख तक आय वाले परिवार: 2 किलोवाट पर केंद्र से ₹60,000 और प्रदेश सरकार से ₹20,000, कुल ₹80,000 का अनुदान

    • ₹3 लाख से अधिक आय वाले परिवार: इन्हें केंद्र सरकार द्वारा 1 किलोवाट पर ₹30,000, 2 किलोवाट पर ₹60,000 और 3 किलोवाट तक अधिकतम ₹78,000 की सब्सिडी दी जा रही है।

    ब्याज-मुक्त ऋण की विशेष सुविधा

    प्रशासन ने उन उपभोक्ताओं के लिए ब्याज-मुक्त वित्तीय सहायता (Interest-free Loan) की व्यवस्था भी की है जो प्रारंभिक निवेश नहीं कर सकते:

    • श्रेणी-1: ऐसे गैर-डिफॉल्टर उपभोक्ता जिन्होंने पिछले तीन वर्षों (2022-25) में समय पर बिल भुगतान किया है।

    • श्रेणी-2: सरकारी कर्मचारी और एचकेआरएन (HKRN) कर्मचारी। इन श्रेणियों के तहत ₹19,500 प्रति किलोवाट की दर से अधिकतम ₹97,500 तक का ब्याज-मुक्त ऋण मिल सकेगा, जिसकी वसूली 24 महीनों के बिजली बिलों के माध्यम से की जाएगी।

    आवेदन कैसे करें?

    इच्छुक उपभोक्ता आधिकारिक पोर्टल [संदिग्ध लिंक हटा दिया गया] पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन में किसी भी तकनीकी सहायता के लिए अपने नजदीकी उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) के उपमंडल अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। उपायुक्त ने अपील की है कि 2 किलोवाट का सिस्टम प्रतिदिन 8-10 यूनिट बिजली पैदा करता है, जो एक मध्यमवर्गीय परिवार के लिए पर्याप्त है, अतः नागरिक इस योजना का लाभ उठाकर अपने बिल को शून्य करें।

    #PMSuryaGhar #FreeElectricity #SolarSubsidyAmbala #HaryanaSolarScheme #GreenEnergy #ZeroElectricityBill #AmbalaAdministration #SolarRooftop #SustainableLiving

  • photo-collage.png (11).jpg
    16/02/26 |

    मोहाली: शिवरात्रि पर मंदिर से लौट रहे युवक की चाकू मारकर हत्या, फोर्टिस अस्पताल के बाहर परिजनों का भारी हंगामा

    पंजाब, 16 फ़रवरी (अन्‍नू): पंजाब के मोहाली स्थित फेज-11 में शिवरात्रि के पावन पर्व पर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मंदिर में माथा टेककर अपने पिता के साथ घर लौट रहे 27 वर्षीय युवक गुरसेवक सिंह की कुछ हमलावरों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि रास्ते में हुड़दंग कर रहे युवकों को टोकने पर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने गुरसेवक के पेट में घातक प्रहार किया।

    घायल अवस्था में उसे तुरंत फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक मूल रूप से हरियाणा के टोहाना का रहने वाला था और मोहाली में एक इमीग्रेशन कंपनी चलाता था। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।


    इस घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सोमवार (16 फरवरी) की सुबह फोर्टिस अस्पताल के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी। प्रदर्शन का स्थल इसलिए भी संवेदनशील रहा क्योंकि इसी अस्पताल में मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उपचाराधीन हैं। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घायल गुरसेवक को समय पर इलाज नहीं दिया गया और करीब दो घंटे तक उसे भर्ती करने में देरी की गई, जिसके कारण उसकी जान चली गई। साथ ही, लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए कि एयरपोर्ट रोड जैसे व्यस्त इलाके के पास इतनी बड़ी वारदात हो गई और हमलावर भागने में सफल रहे।


    मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस खुद मौके पर पहुँचे और स्थिति को संभाला। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शुरू में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था, जिसे अब हत्या की धारा में बदल दिया गया है। पुलिस ने घटना स्थल से हमलावरों की बाइक बरामद कर ली है और अब तक 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि अस्पताल में भर्ती से लेकर इलाज तक के समय की गहनता से जांच की जाएगी और पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों का एक विशेष बोर्ड गठित किया गया है।


    मृतक के दोस्तों का दावा है कि हमलावरों की संख्या 17 से 18 के बीच थी और वे बाहरी राज्यों से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि रात के समय इलाके में पुलिस गश्त और नाकाबंदी न होने के कारण अपराधी बेखौफ होकर भाग निकले। पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई के भरोसे के बाद परिजन शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।



    #MohaliCrime #PunjabPolice #BreakingNews #ShivratriIncident #JusticeForGursevak #CrimeUpdate #MohaliNews #FortisHospital #LawAndOrder #TohanaNews

  • download (2).jpg
    16/02/26

    कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा अम्बाला में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन: किसानों को दी जाएगी आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी

    अम्बाला, 16 फरवरी 2026: अम्बाला के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत कल, 17 फरवरी 2026 को जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम खण्ड अम्बाला-1 के गांव कलेरा स्थित सामुदायिक केंद्र (जनसूई हैड के नजदीक) में सुबह 10:00 बजे शुरू होगा।

    विभाग ने सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे इस कार्यशाला में भारी संख्या में पहुँचकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्राकृतिक खेती, फसल अवशेष प्रबंधन और 'मेरी फसल-मेरा ब्यौरा' जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें। साथ ही, मौके पर कृषि प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा ताकि किसान नई तकनीकों का लाभ उठाकर अपनी आय बढ़ा सकें।

    #AmbalaAgricultureWorkshop #FarmerEmpowerment #CropDiversification #KisanKalyan #AgriculturalSchemes #HaryanaFarming #ModernAgriculture #AmbalaFarmers #SustainableFarming

  • PR416022026SZXJ.jpg
    16/02/26 |

    भारतीय व्यापार सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

    आरएस अनेजा, 16 फरवरी नई दिल्ली - इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस, डिफेंस एयरोनॉटिकल क्वालिटी एश्योरेंस सर्विस और इंडियन ट्रेड सर्विस के ऑफिसर ट्रेनी आज (16 फरवरी, 2026) राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले।

    ऑफिसर ट्रेनी को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि जानी-मानी सेवाओं में उनके सेलेक्शन से उन्हें देश की सेवा करने का मौका मिलता है। उन्होंने उन्हें यह याद रखने की सलाह दी कि बहुत से युवा हैं जो अपनी जगह तक पहुँचने का सपना देखते हैं, लेकिन कुछ ही लोगों को अपने सपने पूरे करने का मौका मिल पाता है। उन्होंने कहा कि वे कई लोगों के लिए प्रेरणा और रोल मॉडल बन सकते हैं और मिसाल बनकर लीड करने की ज़िम्मेदारी उनके पूरे सफ़र में बनी रहेगी।

    राष्ट्रपति ने कहा कि जब उनके जैसे ऑफिसर भारत के विकास और हर नागरिक की भलाई के लिए कमिटमेंट के साथ काम करेंगे, तो हमारा देश ग्लोबल स्टेज पर और मज़बूत, ज़्यादा काबिल और ज़्यादा इज्ज़तदार बनता रहेगा। वे काम के प्रति जो जुनून लाते हैं, वह एक ऐसी ताकत है जो कल के भारत को बदल सकती है।

    इंडियन ऑडिट और अकाउंट्स सर्विस के अधिकारियों को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि वे जनता के भरोसे के रखवाले और फाइनेंशियल समझदारी के रखवाले हैं। उन्होंने कहा कि जब एग्जीक्यूटिव और ऑडिट संस्थाओं के बीच तालमेल होता है, तो गवर्नेंस सिस्टम पर अकाउंटेबिलिटी के फ्रेमवर्क का असर और वैल्यू एडिशन बढ़ता है। ऑडिट और एग्जीक्यूटिव के बीच एक असरदार पार्टनरशिप पब्लिक खर्च की क्षमता को बढ़ाने और चाहे गए नतीजे पाने में मदद करती है। उन्होंने अधिकारियों से संविधान और सर्विस की परंपराओं और मूल्यों को हमेशा बनाए रखने की कोशिश करने की अपील की।

    इंडियन ट्रेड सर्विस के अधिकारियों को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि वे इन्वेस्टमेंट लाने, नौकरियां पैदा करने और ऐसा माहौल बनाने में योगदान देंगे जहां भारतीय बिजनेस इनोवेट कर सकें, बढ़ सकें और ग्लोबल लेवल पर मुकाबला कर सकें। उन्होंने कहा कि उनका गाइडिंग कम्पास हमेशा भारत का राष्ट्रीय हित होना चाहिए। उन्होंने उन्हें यह याद रखने की सलाह दी कि वे जो भी पॉलिसी लागू करते हैं, जो भी ट्रेड बैरियर को दूर करते हैं, जो भी एग्रीमेंट का समर्थन करते हैं — वह भारत को एक मजबूत और ग्लोबल लेवल पर ज्यादा सम्मानित ट्रेडिंग पार्टनर के रूप में उभरने में योगदान देगा।

  • WhatsApp Image 2026-02-16 at 12.00.17 PM.jpeg
    16/02/26 |

    सोनीपत: उधारी के पैसे मांगने पर युवक को बीच सड़क घेरा, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    हरियाणा/सोनीपत, 16 फरवरी (अन्नू): हरियाणा के सोनीपत जिले में उधारी के लेनदेन को लेकर उपजा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गोहाना के गांव लाठ निवासी एक युवक पर उस समय जानलेवा हमला किया गया, जब वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। हमलावरों ने कारों से रास्ता रोककर पीड़ित को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    डेढ़ लाख के लेनदेन से शुरू हुआ विवाद

    पुलिस को दी गई शिकायत में घायल युवक दीपक (निवासी गांव लाठ) ने बताया कि उसने अपने ही गांव के रोहित को उसकी शादी के समय ₹1.5 लाख उधार दिए थे। दीपक का आरोप है कि जब उसने अपने पैसे वापस मांगे, तो रोहित और उसके साथियों ने पैसे देने से इनकार कर दिया और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

    रास्ता रोककर किया हमला

    घटना शाम करीब 7:40 बजे की है, जब दीपक खानपुर से अपने गांव लौट रहा था। ककाना रोड पर दो कारों (सैंट्रो और आई-20) ने उसकी मोटरसाइकिल का रास्ता आगे-पीछे से ब्लॉक कर दिया। कारों से उतरे करीब 6-7 युवकों ने दीपक पर अचानक हमला बोल दिया। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

    छह गंभीर चोटें, खानपुर रेफर

    पीड़ित को तुरंत गोहाना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बीपीएस खानपुर कलां (BPS Khanpur Kalan) मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, युवक के शरीर पर छह 'ब्लंट' चोटों के निशान मिले हैं।

    पुलिस की कार्रवाई

    मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सदर गोहाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

    #GohanaNews #SonipatCrime #HaryanaPolice #BNS #CrimeNews #MoneyDispute #HaryanaNews #GohanaCrime #LatestNews

  • 3.jpg

    भिवाड़ी केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग: 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

    आरएस अनेजा, 16 फरवरी नई दिल्ली - राजस्थान के भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा जिला) में आज, सोमवार 16 फरवरी 2026 की सुबह एक भीषण हादसा हुआ है। खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से कम से कम 7 मजदूरों की मौत हो गई है।

    आग सोमवार सुबह लगभग 9:30 बजे भिवाड़ी के खुशखेड़ा-करौली इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक निजी केमिकल इकाई में लगी। अब तक 7 शव बरामद किए जा चुके हैं जबकि कुछ मजदूर अंदर फंसने से घायल हो गए। पुलिस को गश्त के दौरान आग का पता चला, जिसके बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

    दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे के वक्त फैक्ट्री में लगभग 20 से 25 मजदूर काम कर रहे थे। आग लगने पर कुछ मजदूर सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन कई अंदर ही फंस गए।

    वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। स्थानीय प्रशासन और अग्निशमन विभाग वर्तमान में कूलिंग ऑपरेशन और लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

  • download - 2026-02-16T125749.824.jpg
    16/02/26 |

    चंडीगढ़ GMSH सेक्टर-16 अस्पताल में अगले हफ्ते से शुरू होगी इवनिंग ओपीडी, नौकरीपेशा लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

    चंडीगढ़, 16 फरवरी (अभी) :  शहर के प्रमुख सरकारी अस्पताल, गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल (GMSH-16) में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए अगले सप्ताह से शाम की ओपीडी (Evening OPD) सेवा शुरू होने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग इस पहल को एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में अमलीजामा पहनाने की तैयारी कर रहा है। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन सिंह के अनुसार, इस सेवा की शुरुआत प्राथमिक तौर पर 4 से 5 विशेषज्ञ (MD) डॉक्टरों के साथ की जाएगी। यदि मरीजों का रिस्पॉन्स सकारात्मक रहता है, तो भविष्य में अन्य विभागों को भी इस शाम की पाली में शामिल किया जाएगा। इस नई सुविधा का समय शाम 5 बजे से लेकर 7 बजे तक निर्धारित किया गया है।

    इस महत्वपूर्ण सेवा को फिर से शुरू करने का विचार चंडीगढ़ प्रशासन की सामाजिक कल्याण समिति द्वारा दिया गया था। समिति का मुख्य उद्देश्य उन नौकरीपेशा लोगों और दिहाड़ी मजदूरों को राहत देना है, जो सुबह के समय अपने काम की व्यस्तता के कारण अस्पताल नहीं आ पाते। गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2013 और 2015 में भी इवनिंग ओपीडी शुरू करने की कोशिश की गई थी, लेकिन स्टाफ की कमी और तकनीकी कारणों से इसे लंबे समय तक जारी नहीं रखा जा सका था। इस बार प्रशासन ने इसके लिए लगभग 6 करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव भी तैयार किया है ताकि अतिरिक्त डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की जा सके और आम जनता को बिना किसी बाधा के गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके।

    #ChandigarhNews #GMSH16 #EveningOPD #HealthCareReform #ChandigarhHealth #PatientCare #MedicalUpdate #DrSumanSingh #Health

  • download - 2026-02-16T123107.221.jpg
    16/02/26 |

    पंजाब प्रशासनिक फेरबदल: आईएएस गिरीश दयालन और प्रीति यादव का तबादला, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

    पंजाब, 16 फरवरी (अभी) : पंजाब सरकार ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में तत्परता लाते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के दो वरिष्ठ अधिकारियों के स्थानांतरण और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। आधिकारिक सूचना के अनुसार, इन तबादलों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है ताकि संबंधित विभागों के कामकाज में गति बनी रहे। इस फेरबदल में आईएएस अधिकारी गिरीश दयालन को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए मार्कफेड के प्रबंध निदेशक (MD) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कृषि प्रधान राज्य पंजाब में मार्कफेड की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है, ऐसे में उनकी नियुक्ति सहकारी विपणन क्षेत्र को नई दिशा देने की कवायद का हिस्सा है।

    वहीं, दूसरी ओर आईएएस अधिकारी प्रीति यादव को रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग के विशेष सचिव के पद पर तैनात किया गया है। युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने की सरकारी प्राथमिकताओं को देखते हुए उनकी यह नई नियुक्ति काफी महत्वपूर्ण है। पंजाब सरकार द्वारा जारी इन निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि दोनों अधिकारियों को बिना किसी विलंब के अपने वर्तमान पदों को छोड़कर नए कार्यालयों में कार्यभार संभालना होगा। यह प्रशासनिक कदम राज्य में शासन संचालन को अधिक प्रभावी बनाने और प्रमुख विभागों में नेतृत्व को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

    #PunjabGovernment #IASTransfer #PunjabAdministration #BhagwantMannGovt #GirishDayalan #PreetiYadav #MarkfedPunjab #EmploymentGeneration #SkillDevelopment #PunjabNews #AdministrativeReform #PunjabIAS

  • photo-collage.jpg

    अंबाला छावनी में भीषण सड़क हादसा: शाहपुर के निकट जीटी रोड पर बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों को रौंदा, बाइक और थ्री-व्हीलर सवार की दर्दनाक मौत

    आरएस अनेजा, 16 फरवरी नई दिल्ली - अम्बाला में जीटी रोड पर शाहपुर के पास आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें ट्रक के पलटने की वजह से बाइक सवार नीचे आ गया जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि हादसे में एक अन्य भी मारा गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक गलत तरीके से ट्रक चला रहा था जिस वजह से उसने पहले कई वाहनों को टक्कर मारी और फिर पलट गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

    ट्रक के पलटने से ट्रक के नीचे आने से बाइक और थ्री व्हीलर सवार की मौत हो गई। हालांकि ये हादसा इतना भयानक था कि ट्रैक ने पहले कई वाहनों को टक्कर मारी और फिर पलट गया जिसके वजह से कई लोग उसके नीचे दब गए।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अम्बाला की ओर सर्विस लाइन पर एक ट्रक बहुत ही गलत तरीके से चला आ रहा था जिसने पहले उनकी गाड़ी को टक्कर मारी और फिर कहीं वाहनों को टक्कर मार कर पलट गया इस दौरान कहीं वाहन उसके नीचे आ गए और लोग दब गए जिसकी वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई, लेकिन गाड़ी सवार चार लोग बच गए।

    जानकारी देते हुए मौके पर मौजूद पड़ाव थाना एसएचओ धर्मवीर ने बताया कि आज सुबह लगभग 10:00 बजे के आसपास के हादसा हुआ है जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

  • Pic(1)(3)8LMV.jpg

    ईस्टर्न नेवल कमांड में 'MILAN विलेज' का आगाज़; 70 से ज़्यादा देशों के साथ सजेगी दोस्ती और संस्कृति की महफ़िल

    आरएस अनेजा, 16 फरवरी नई दिल्ली - इंडियन नेवी ने ईस्टर्न नेवल कमांड में MILAN विलेज का उद्घाटन किया। यह उनके खास इंटरनेशनल नेवल एक्सरसाइज़, MILAN 2026 का हिस्सा था।

    उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता वाइस एडमिरल संजय भल्ला, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, ईस्टर्न नेवल कमांड ने की, जिन्होंने हिस्सा लेने वाली नेवी के लिए औपचारिक तौर पर विलेज खोला और ग्लोबल समुद्री जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई सुविधाओं का दौरा किया।

    सोच-समझकर बनाए गए MILAN विलेज को एक एक्सपीरियंस ज़ोन के तौर पर सोचा और बनाया गया है, जो 70 से ज़्यादा देशों के डेलीगेट्स और नेवी के लोगों को भाईचारे और दोस्ती के माहौल में एक साथ लाता है। यह सोशल और कल्चरल लेन-देन के लिए एक हब के तौर पर काम करता है, जिससे प्रोफेशनल दायरे से आगे भी जुड़ाव मुमकिन होता है।

    MILAN विलेज की एक खास बात कल्चरल लेन-देन पर ज़ोर देना है, जो भारत की अलग-अलग तरह की विरासत और परंपरा की एक गहरी और गहरी झलक दिखाता है। विलेज में वोकल आर्टिस्ट के लाइव परफॉर्मेंस, पारंपरिक लोक-डांस परफॉर्मेंस और भारत की जीवंत कलात्मक विरासत को दिखाने वाले कल्चरल ग्रुप होंगे।

    इस गांव में नौसेना की यादगार चीज़ों, हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम प्रोडक्ट्स के कई स्टॉल हैं। ये सब मिलकर देश भर की कारीगरी दिखाते हैं। इसके अलावा, विज़िटर्स को मुंह में पानी लाने वाले भारतीय खाने का भी मज़ा मिलेगा, जिसमें भारत के अलग-अलग तरह के क्षेत्रीय स्वाद और जायके मिलेंगे।

  • 234753_Image_8f4db07e-ff0c-43f5-99b4-702217d7c924.jpeg

    राज्य सरकार पशुपालकों के हितों के लिए कृत संकल्पित - पशुपालन मंत्री राजस्थान

    एन.एस.बाछल, 16 फरवरी, जयपुर।

    जालोर जिला प्रशासन एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम सायला में माँ कात्यायनी देवी पशुमेला सायला- 2026 का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने की।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि राजस्थान राज्य पशुपालकों का प्रदेश हैं तथा राज्य सरकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं देश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में किसानों एवं पशुपालकों के संरक्षण हेतु निरंतर कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि राजस्थान सरकार की बजट घोषणा के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में पशु मेला का आयोजन किया जा रहा है अतः इसी क्रम में जालोर जिले के सायला ग्राम पंचायत में पशु मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पशु मेलों के माध्यम से पशुपालक आर्थिक रूप से सम्पन्न होंगे साथ ही इन आयोजनों में पशुधन क्रय-विक्रय, पशुपालकों हेतु रोचक प्रतियोगिताएं एवं पशु पालन विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी प्राप्त होंगी।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पशुपालन विभाग में रिक्त रहे पदों को भरा गया हैं, राज्य के विभिन्न ज़िलों में संचालित पशु चिकित्सालयों को क्रमोन्नत किया गया हैं, पशुपालकों को पशुओं के इलाज हेतु पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं, मोबाइल वेटरनरी यूनिट 1962 के माध्यम से निशुल्क इलाज घर-घर जाकर किया जा रहा हैं, पशुपालन विभाग द्वारा लम्पी रोग के बचाव हेतु 1 करोड़ 8 लाख पशुओं का वैक्सीनेशन किया गया, मंगला पशु बीमा योजना में पशुओं का बीमा पशुपालकों को लाभान्वित किया जा रहा हैं, किसानों को बैलों से खेती करने हेतु 30 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि सहायता स्वरूप प्रदान की जा रही हैं, राज्य सरकार द्वारा सेक्स सॉर्टेड सीमन प्रोग्राम के अंतर्गत पशुपालकों को लाभान्वित कर रही हैं एवं गौ-पालक कार्ड के माध्यम से सहायता दी जा रही हैं, नागरिकों को गौशाला के निर्माण हेतु अनुदान सहायता दी जा रही हैं तथा उष्ट्र संरक्षण योजना में ऊंटपालकों को सहायता स्वरूप 20 हजार रुपए दिए जा रहे हैं।

    राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग में इस अवसर पर कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए पशुधन संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है जिसके फलस्वरुप किसानों एवं पशुपालकों को जीवनयापन हेतु आमदनी प्राप्त होती हैं।

    राज्य सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों को लाभवित किया जा रहा हैं, उन्होंने कहा कि क्षेत्र के पशुपालक इस मेले में लगी विभिन्न राजकीय विभागों के स्टॉल्स के माध्यम से पशुपालन हितैषी योजनाओं का लाभ उठाएं।

    इस अवसर पर पशुपालन विभाग जालोर के संयुक्त निदेशक एवं मेला अधिकारी डॉ. गिरधर सिंह सोढ़ा ने बताया में 16 व 18 फरवरी को स्थानीय एवं राजस्थान के प्रसिद्ध लोक कलाकारों के द्वारा सायं 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा एवं मेले में विकास प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि माँ कात्यायनी देवी पशुमेला सायला-2026 के दौरान 16 फरवरी को बकरा, बकरी, नर व मादा भेड़, 17 फरवरी के मादा व नर ऊँट, दुधारू गाय व गौ वंश साण्ड, 18 फरवरी को भैंस, बछड़ी, भैंसा सांड व बछेड़ा, 19 फरवरी को घोड़ा व घोड़ी पशु प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा तथा अंतिम दिवस 19 फरवरी को पारितोषिक वितरण किया जायेगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download - 2026-02-16T120824.896.jpg
    16/02/26 |

    Allegations of fraud in crop insurance scheme: Centre issues notice to Kshema Insurance

    चंडीगढ़, 16 फरवरी (अभी) : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के क्रियान्वयन में गंभीर परिचालन संबंधी खामियां पाए जाने पर क्षेमा जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। मंत्रालय ने कंपनी को एक विस्तृत कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि खरीफ 2026 सीजन से उसे इस योजना के पैनल से क्यों न हटा दिया जाए और भविष्य के लिए ब्लैकलिस्ट क्यों न कर दिया जाए। सरकार के इस नोटिस में कंपनी को अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए 16 फरवरी तक का समय दिया गया था, जिसमें विफल रहने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी।

    हालांकि, इस प्रशासनिक कार्रवाई के बीच बीमा कंपनी को कानूनी मोर्चे पर बड़ी राहत मिली है। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए मंत्रालय द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस की आगे की कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी है। अदालत ने 9 फरवरी को दिए अपने आदेश में स्पष्ट किया कि अगली सुनवाई की तिथि यानी 8 जुलाई तक कंपनी के खिलाफ पैनल से हटाने जैसी कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। यह विवाद मुख्य रूप से हरियाणा और अन्य संबंधित राज्यों में किसानों के दावों के निपटान और योजना के जमीनी कार्यान्वयन में बरती गई कथित लापरवाही से जुड़ा है, जिस पर अब जुलाई में विस्तृत सुनवाई होगी।

    #KshemaGeneralInsurance #PMFBY #CropInsurance #HaryanaNews #AgricultureMinistry #FarmersRights #HighCourtStay #FasalBima #ModiGovernment #AgriNewsIndia #LegalUpdate #Kharif2026 #danikkhabar

  • 22.jpg
    16/02/26

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करेंगे

    आरएस अनेजा, 16 फरवरी नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी 2026 को मुंबई जाएंगे, जहां वे फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 17-19 फरवरी 2026 तक भारत के औपचारिक दौरे पर रहेंगे। वे भारत में हो रहे एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेंगे और मुंबई में प्रधानमंत्री के साथ एक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे। यह राष्ट्रपति मैक्रों का भारत का चौथा और मुंबई का पहला दौरा होगा।

    17 फरवरी को लगभग 3:15 बजे, दोनों नेता मुंबई के लोक भवन में द्विपक्षीय बैठकों में भाग लेंगे। इन बैठकों के दौरान, वे भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। उनकी चर्चा रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने और इसे नए तथा उभरते क्षेत्रों में और विस्तारित करने पर केंद्रित होगी। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी विचार साझा करेंगे।

    लगभग शाम 5:15 बजे, दोनों नेता भारत–फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन करेंगे और दोनों देशों के व्यवसायिक नेताओं, स्टार्ट-अप, शोधकर्ताओं और अन्य नवोन्मेषकों के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

    #ModiMacronMeeting #February17 #MumbaiMeeting #PrimeMinisterNarendraModi #FrenchPresidentMacron #IndiaFranceRelations #Diplomacy #InternationalRelations #PoliticalLeadership #WorldLeaders #BilateralTalks #HistoricMeeting #ModiInMumbai #MacronInIndia #StrengtheningTies #CulturalExchange #StrategicPartnership #GlobalInteractions #PMModi #MacronMeetup

  • 234766_HomePage_ba7ed914-def4-434f-bb6d-384275030a18.jpg

    वित्त वर्ष 2026-27 का बजट विकासशील, राजस्थान को विकसित राजस्थान बनाने में मील का पत्थर साबित होगा – यूडीएच मंत्री

    एन.एस.बाछल, 16 फरवरी, जयपुर।

    राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को लेकर नगरीय विकास, आवास एवं स्वायत्त शासन (स्वतंत्र प्रभार)  झाबर सिंह खर्रा ने सर्किट हाउस, सीकर में पत्रकार वार्ता की। मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा पेश किया गया वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट विकासशील राजस्थान को विकसित राजस्थान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह बजट राज्य के समग्र एवं सतत विकास को सुनिश्चित करेगा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को मजबूती प्रदान करेगा।

    उन्होंने बताया कि यह बजट महिला, युवा, मजदूर, वंचित वर्ग, किसान सहित समाज के सभी तबकों के कल्याण के लिए समर्पित है। शेखावाटी क्षेत्र की वर्षों पुरानी लंबित मांग को पूरा करने के लिए यमुना नदी का जल लाने की परियोजना के लिए 32 हजार करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही सीकर-झुंझुनूं क्षेत्र में नए एयरपोर्ट की स्थापना के लिए सर्वेक्षण करवाया जाएगा। खाटूश्यामजी में हेरिटेज वॉकवे एवं मॉडल रोड की स्वीकृति दी गई है। शेखावाटी क्षेत्र की हवेलियों के संरक्षण के लिए आगामी दो वर्षों में 200 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। सीकर में 10 करोड़ रुपये की लागत से नया यूआईटी भवन निर्मित होगा। साथ ही 25 करोड़ रुपये की लागत से कल्याण सर्किल से नवलगढ़ रोड फ्लाईओवर में एडजॉइन अप्रोच ओवरब्रिज की स्वीकृति प्रदान की गई है।

    यूडीएच मंत्री ने बताया कि बजट में पूंजीगत व्यय (इंफ्रास्ट्रक्चर विकास) के लिए 53,978 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो वर्ष 2023-24 की तुलना में दोगुना से अधिक है। प्रति व्यक्ति आय पहली बार 2 लाख 2 हजार रुपये से अधिक होने की संभावना है, जो 2023-24 की तुलना में 21.15 प्रतिशत अधिक है।

    यह बजट नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार, औद्योगिक विकास एवं निवेश को प्रोत्साहन, मानव संसाधन का सशक्तिकरण, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी, हरित विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा वर्ष 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करने के मजबूत स्तंभों पर आधारित है।

    खाटूश्यामजी में अधिक पार्किंग शुल्क वसूली पर जिला प्रशासन लेगा संज्ञान—

    खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के मेले के दौरान निजी पार्किंग संचालकों द्वारा अधिक राशि वसूलने की शिकायतों पर मंत्री खर्रा ने कहा कि जिला प्रशासन इसकी जांच कर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करेगा। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। निजी पार्किंग की दरें निर्धारित की जाएंगी तथा अधिक वसूली बिल्कुल नहीं होने दी जाएगी। अवैध पार्किंग संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download.png

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 फरवरी को आएंगे अजमेर

    एन.एस.बाछल, 16 फरवरी, जयपुर।

    देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर में प्रस्तावित कार्यक्रम में प्रदेशवासियों को कई सौगातें देंगे। इस अवसर पर प्रदेशभर में 23 हजार 500 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही, रोजगार उत्सव के तहत 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे। 

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति से ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को नई शक्ति मिलेगी तथा प्रदेशवासियों में नई ऊर्जा एवं प्रेरणा का भी संचार होगा। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 234774_HomePage_15e8eaa2-79b0-4980-8782-3faf7d91d832.jpg

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ से रेडियो को जनजीवन का अहम हिस्सा बनाया - मुख्यमंत्री राजस्थान

    एन.एस.बाछल, 16 फरवरी, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में माय एफएम के पांच नवीन स्टेशनों का शुभारंभ किया। उन्होंने पाली में माय एफएम के नवीन स्टेशन के ऑन एयर होने के बाद आज इसकी औपचारिक शुरूआत की। साथ ही, भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर, अलवर एवं सीकर के नए स्टेशनों का शुभारंभ कर ऑन एयर की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 


    भजनलाल शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ के माध्यम से रेडियो को फिर से जनजीवन का अहम हिस्सा बनाया है। उन्होंने कहा कि रेडियो हमारे जीवन में संचार एवं मनोरंजन का प्रमुख साधन है। माय एफएम के इन नए स्टेशनों से हमारी सरकार द्वारा गरीब, युवा, किसान और महिला सहित प्रदेश के हर वर्ग के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी श्रोताओं तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि इससे आमजन को देश-विदेश की भी नई जानकारी मिलेंगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • WhatsApp Image 2026-02-15 at 5.54.19 PM.jpeg
    16/02/26 |

    गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में 'फ्रेशर्स डे' की धूम: गुरप्रीत और आकाशदीप बने मिस्टर फ्रेशर, गुरलीन और मेहक के सिर सजा मिस फ्रेशर का ताज

    अम्बाला छावनी, 16 फरवरी 2026: गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नव प्रवेशित जीएनएम एवं बी.एससी. नर्सिंग विद्यार्थियों के स्वागत के लिए एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य नवागंतुकों को संस्थान के शैक्षणिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण से परिचित कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. रामलखन माली के प्रेरक संबोधन से हुआ, जिसमें उन्होंने इस आयोजन को विद्यार्थियों के पेशेवर जीवन की नई यात्रा का महत्वपूर्ण प्रारंभ बताया। महाविद्यालय के सलाहकार डॉ. रोहित दत्त ने भी विद्यार्थियों को नर्सिंग के पेशे में सेवा और समर्पण के महत्व को समझाते हुए उन्हें उत्कृष्ट नर्स बनने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान वरिष्ठ विद्यार्थियों ने रंगारंग नृत्य और गीतों की प्रस्तुतियाँ दीं, वहीं फ्रेशर्स प्रतियोगिता में गुरप्रीत और आकाशदीप ने मिस्टर फ्रेशर तथा गुरलीन और मेहक ने मिस फ्रेशर का खिताब अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त करण को मिस्टर पर्सनालिटी, रमिंदर व श्रेया को मिस पर्सनालिटी और वर्णिका को मिस चार्मिंग के सम्मान से नवाजा गया। अंत में सभी नव विद्यार्थियों ने इस यादगार स्वागत के लिए कॉलेज प्रबंधन और शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपने करियर की शुरुआत का संकल्प लिया।

    #GMNursingCollege #FreshersDay2026 #NursingStudents #CulturalEvent #AmbalaEducation #MrAndMissFresher #NursingLife #WelcomeParty #FutureNurses #CampusLife

  • WhatsApp Image 2026-02-15 at 15.57.25.jpeg
    16/02/26 |

    गांव छांयसा के ग्रामीणों की स्वास्थ्य सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : उपायुक्त

    जे कुमार पलवल, 16 फरवरी 2026: जिला पलवल के गांव छांयसा में पीलिया और अन्य स्वास्थ्य कारणों से हुई सात लोगों की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने गांव का दौरा कर जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और स्पष्ट किया कि प्रशासन ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने बताया कि संक्रमण को रोकने के लिए गांव में 2 फरवरी से ही तीन अलग-अलग स्थानों पर विशेष मेडिकल कैंप लगाए गए हैं, जहां हेपेटाइटिस-बी, सी, एचआईवी और लिवर फंक्शन टेस्ट जैसी महत्वपूर्ण जांचें निशुल्क की जा रही हैं। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की टीमों को 24 घंटे सक्रिय रहने के निर्देश देते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने की बात कही और ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी लक्षण की स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।

    #PalwalHealthAlert #ChhainsaVillage #DCPalwal #JaundiceOutbreak #HealthEmergencyHaryana #PublicSafety #MedicalCamp #HaryanaAdministration #HealthAwareness

  • download.jpg
    16/02/26 |

    स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव आज पलवल में करेंगी जनसमस्याओं की सुनवाई, जिला परिवाद समिति की बैठक में लंबित मामलों का होगा निपटारा

    जे कुमार पलवल, 16 फरवरी 2026: हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान व आयुष मंत्री आरती सिंह राव आज सुबह 10 बजे जिला सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करेंगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में एक दर्जन से अधिक पुराने और नए परिवादों (शिकायतों) पर सीधे सुनवाई की जाएगी। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि मंत्री महोदया की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक के लिए सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को पूरी रिपोर्ट और तैयारी के साथ मौके पर उपस्थित रहने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

    #AartiSinghRao #PalwalNews #HaryanaGovernment #PublicGrievances #HealthMinisterHaryana #PalwalUpdate #AdministrativeMeeting #JanSunwai #Governance

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
  • "दैनिक खबर" पर प्रातः 10 बजे के समाचार
    16/02/26

    "दैनिक खबर" पर प्रातः 10 बजे के समाचार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूपीए पर तीखा हमला:

    असफल व्यापार वार्ताओं को बताया आर्थिक कुप्रबंधन का नतीजा, 38 देशों के साथ एफटीए को मील का पत्थर बताकर विकसित भारत के लिए नवाचार पर जोर।

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान:

    भारतीय सेना भगवान शिव से लेती है प्रेरणा, बोले- शिव की तरह हमारी सेनाएं सुरक्षा और विनाश की प्रतीक, निडरता और धैर्य है असली ताकत।

    टी20 वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत:

    कोलंबो में पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा, 114 पर ढेर हुई पाक टीम, सोशल मीडिया पर बाबर आजम और पाक खिलाड़ियों की जमकर फजीहत।

    सीआईएसएफ इंस्पेक्टरों ने उठाई पदोन्नति की मांग:

    34 साल की सेवा में मात्र एक प्रमोशन से करियर में ठहराव, सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार निष्पक्ष कैडर समीक्षा की गुहार।

    कन्याकुमारी के मछुआरा बच्चों ने पेश की मिसाल:

    बिना सरकारी मदद 48 गांवों को किया प्लास्टिक मुक्त, 15 किमी क्षेत्र में 6 बीचों का कायाकल्प कर बढ़ाया पर्यटन, उमड़ रही भारी भीड़।

    ईरान-अमेरिका परमाणु वार्ता का दूसरा दौर शुर

    विदेश मंत्री अब्बास अरागची की अगुवाई में जेनेवा पहुंची ईरानी टीम, ओमान की मध्यस्थता में कूटनीतिक और तकनीकी प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक।

    बलूचआर्मी का पाकिस्तान को अल्टीमेटम:

    सात सैनिकों को बनाया बंधक, बलूच लड़ाकों की रिहाई के लिए एक हफ्ते की मोहलत, रिहाई न होने पर दी गंभीर परिणाम की चेतावनी।

    ओबामा ने ट्रंप प्रशासन को बताया ‘जोकरों का शो’:

    विवादित वीडियो पर माफी न मांगने को लेकर जताई चिंता, डेमोक्रेट्स को रिपब्लिकन जैसी नकारात्मक राजनीति से बचने की दी सख्त हिदायत।

    नरेला स्मृति वन में पलाश महोत्सव की धूम:

    देशी-विदेशी फूलों और वन्यजीवों की पुष्प आकृतियों ने मोहा प्रकृति प्रेमियों का मन, 25 रुपये की टिकट के साथ आज महोत्सव का अंतिम दिन।

    यमुना विहार में लीज के नाम पर 20 लाख की बड़ी ठगी:

    फर्जी मकान मालिक मजहर खान ने कई लोगों को ठगा, भजनपुरा थाने में केस दर्ज होने पर भी कार्रवाई न होने का आरोप।

    हत्याकांड का मुख्य आरोपी हिरासत में:

    पांच दिन की रिमांड के बाद पुलिस ने जेल भेजा, अन्य संभावित सहयोगियों और पुराने रिकॉर्ड की तलाश जारी।

    हरियाणा सरकार का खाद्य सुरक्षा पर बड़ा निवेश:

    एनसीआर में ₹53 करोड़ से मजबूत होगा टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, करनाल और चंडीगढ़ में हाई-टेक लैब के साथ 28 नई मोबाइल वैन का संचालन शुरू।

    कुरुक्षेत्र में 23 फरवरी से सजेगा सांग महोत्सव :

    धनपत सिंह सांगी की स्मृति में कलाकारों का होगा समागम, हरियाणा लोक संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु 'धनपत सिंह सांगी पुरस्कार' का होगा ऐलान।

    अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू:

    हरियाणा के 6 जिलों सहित चंडीगढ़ की महिलाओं को मौका, आयु सीमा बढ़कर हुई 22 वर्ष, 1 अप्रैल तक आवेदन की अंतिम तिथि।

    हरियाणा लोक सेवा आयोग ने जारी किया रिजल्ट:

    ट्रेजरी और असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर मेंस का रिजल्ट, 184 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए सफल, 2 और 3 मार्च को होगा साक्षात्कार, नियुक्त होंगे 35 अधिकारी।

    मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत:

    अंबाला सिटी-राजपुरा रेल मार्ग पर डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर के पास मिला शव, शिनाख्त के लिए जीआरपी ने मोर्चरी में रखवाया।

    अंबाला में एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन:

    2 हरियाणा बटालियन के 463 कैडेट्स ने दिखाई सैन्य दक्षता, कर्नल समीत नवानी के नेतृत्व में कड़ी निगरानी में संपन्न।

    आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ।


    #newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate #journalism #newsreporting #publicawareness #information #newday #newyearnews #2026news #knowledge #education #currentevents #insight #dailybrief #newsbrief #digitalnews #socialmedianews #pressrelease #newsanalysis #localnews #internationalnews #MustKnow #ImportantUpdates #DailySearch #VerifiedNews #FactCheck #Inde

  • SRJ-3-15-2-26.jpg
    15/02/26 |

    सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत विजन का जीवंत उदाहरण: राज्यपाल

    चंडीगढ़, 15 फरवरी (अभी) :  हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत विजन का मजबूत व जीवंत उदाहरण है। यह लोकल से ग्लोबल - आत्मनिर्भर भारत के मंत्र से प्रेरित है। सूरजकुंड मेला एक वाइब्रेंट प्लेटफार्म के तौर पर उभर रहा है। यह संस्कृति और परंपरा की ऐसी झांकी है जहाँ ट्रेडिशन और नवाचार मिलकर कार्य करते हैं। माननीय राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष रविवार को 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव के समापन अवसर पर अपना संबोधन दे रहे थे।

     

    अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मेले से ही लोकल शिल्पकारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्लोबल पहचान मिली है और प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में सजग है। इससे पहले माननीय राज्यपाल व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष ने सहकारिता, पर्यटन एवं विरासत मंत्री डा. अरविंद कुमार शर्मा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री विपुल गोयल, मेयर प्रवीण बत्रा जोशी के साथ मेले का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान सभी मेहमानों का आपणा घर पर हरियाणवी पगड़ी से स्वागत किया गया। इस बीच माननीय राज्यपाल ने कला और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिल्पकारों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया।

     

    सूरजकुंड शिल्प मेला को भारतीय सभ्यता और संस्कृति विरासत तथा आत्मनिर्भरता की सामूहिक इच्छा को खूबसूरती से प्रदर्शित करने वाला बताते हुए उन्होंने कहा कि यह मेला विविधता में एकता की भावना को बल दे रहा है। उन्होंने कहा कि देश और दुनिया भर के कारीगरों, बुनकरों और लोक कलाकारों के कौशल, दृढ़ निश्चय व रचनात्मकता की झलक मेले में दिखाई दी है।

     

    हरियाणा के राज्यपाल ने कहा कि मेले में मिस्र ने चौथी बार पार्टनर नेशन के तौर पर हिस्सा लिया है, जिससे हमारे सांझा संस्कृति और सभ्यता के संबंधों को मजबूती मिली है। वहीं इस बार मेले में थीम स्टेट उत्तर प्रदेश और मेघालय ने भी अपनी वाइब्रेंट लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित कर मेले को बेहतर बनाया है। मेले में 50 से ज्यादा देशों के लगभग 800 कलाकारों और कारीगरों ने हिस्सा लेकर पिछले वर्षों की तुलना में मेले के बढ़ते ग्लोबल रुतबे को मजबूती प्रदान की है। यह मेला पारंपरिक शिल्प के संरक्षण को लेकर अंतरराष्ट्रीय संस्कृति सहयोग को बढ़ावा देने में सहायक है। उन्होंने कहा कि सूरजकुंड मेला दुनिया के संस्कृति और पर्यटन के नक्शे पर अपनी गहरी छाप छोड़ता रहेगा।

    #SurajkundMela2026 #SurajkundInternationalCraftsMela #GovernorHaryana #AseemKumarGhosh #AtmanirbharBharat #LocalToGlobal #HaryanaTourism #CulturalHeritage #Handicrafts #FaridabadNews #IncredibleIndia #EgyptPartnerNation #UP_MeghalayaThemeState

  • download - 2026-02-15T191603.170.jpg
    15/02/26 |

    धनपत सिंह सांगी स्मृति में आगामी 23 से 27 फरवरी तक कुरुक्षेत्र में आयोजित होगा सांग महोत्सव-2026 

    चंडीगढ़, 15 फरवरी (अभी) :  पारंपरिक लोकनाट्य विधा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आगामी 23 से 27 फरवरी को कुरुक्षेत्र स्थित हरियाणा कला परिषद के भरतमुनि रंगशाला के सभागार में तीन दिवसीय सांग महोत्सव - 2026 का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा के प्रसिद्ध सांगी धनपत सिंह के हरियाणा लोक संस्कृति में अमूल्य योगदान को ध्यान में रखते हुए इस महोत्सव के दौरान धनपत सिंह सांगी पुरस्कार की घोषणा की जाएगी।

     

    हरियाणा के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के महानिदेशक श्री केएम पांडुरंग ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सांग महोत्सव हरियाणा का एक प्रमुख पारंपरिक लोकनाट्य उत्सव है, जो सांगी (कलाकारों) द्वारा संगीत, नृत्य और लोककथाओं के माध्यम से सामाजिक नैतिकता और पौराणिक कहानियों का मंचन करता है। उन्होंने कहा कि इस सांग महोत्सव में प्रस्तुत किए गए नाटक आमतौर पर बुराई पर अच्छाई की जीत पर आधारित होते हैं, जिनमें पौराणिक कथाएं जैसे प्रह्लाद भगत, राजा हरिश्चंद्र, ऐतिहासिक गाथाएं और सामाजिक मुद्दों जैसे महिला सशक्तिकरण को शामिल किया जाता है।

     

    उन्होंने कहा कि हरियाणा संस्कृति को जीवंत रखे हुए सांग पार्टियां इस महोत्सव में भाग लेंगी और हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का कार्य करेंगी। महोत्सव तीनों दिन सुबह 10 बजे से सायं के 6 बजे तक आयोजित किया होगा। इस अवसर पर नगाड़ा वादन, लोकगायन और सांग प्रस्तुतियां दी जाएँगी।

    #SaangMahotsav2026 #HaryanaCulture #KurukshetraEvents #FolkArt #DhanpatSinghSaangi #HaryanaKalaParishad #TraditionalArt #HaryanviHeritage #LokKala #LivePerformance #CulturalFest

  • CM-11-15-2-26.jpg
    15/02/26 |

    मेवात की धरती ने सदैव साहस, बलिदान और स्वाभिमान की परंपरा को आगे बढ़ाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    चंडीगढ़, 15 फरवरी (अभी) :  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अरावली की गोद में बसा तावडू क्षेत्र अपने मेहनती, स्वाभिमानी और संघर्षशील लोगों के लिए पूरे प्रदेश में जाना जाता है। मेवात की धरती ने सदैव साहस, बलिदान और स्वाभिमान की परंपरा को आगे बढ़ाया है। सन् 1857 की आजादी की प्रथम लड़ाई से लेकर आजादी मिलने तक के संघर्ष में यहां के लोगों ने जो भूमिका निभाई, वह इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण अक्षरों में अंकित है।

     

    मुख्यमंत्री रविवार को सोहना विधानसभा के तावडू की अनाज मंडी में विकसित सोहना-तावडू विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान उपस्थित जनसमूह को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई भी दी और कहा कि यह पावन पर्व है हमें लॉर्ड शिवा के दर्शन करने, उनके जीवन दर्शन से जुड़ने का एक अवसर प्रदान करता है। महाशिवरात्रि हमें यह सिखाती है कि जब जीवन में अंधकार बढ़े तब आत्म चिंतन का दीप जलाओ। उन्होंने कहा कि यह शिवरात्रि सभी के जीवन में स्वास्थ्य, शांति, साहस और सफलता प्रदान करे, साथ ही आपके हर प्रयास में ऊर्जा हो और निर्णय में विवेक हो, हर दिन में आशा का उजाला हो।

     

    मुख्यमंत्री ने इससे पहले 47 करोड़ 36 लाख रुपये लागत की 16 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किए। इनमें 21 करोड़ 77 लाख 25 हजार रुपये लागत के 11 उद्घाटन और 25 करोड़ 58 लाख 58 हजार रुपये की लागत के 5 शिलान्यास शामिल हैं।

     

    अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि तावड़ू सोहना विकास रैली में उमड़ा जनसमूह इस बात का प्रमाण है कि आपका भाजपा सरकार की नीयत, नीति और जन-कल्याणकारी योजनाओं में गहरा विश्वास है। इसी विश्वास के बल पर हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को लगातार तीसरी बार जनसेवा का अवसर मिला है, उन्होंने कहा कि वह पूरे विश्वास के साथ कहते हैं कि क्षेत्र के विकास में किसी भी तरह की कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

     

    उन्होंने कहा कि सोहना हलके के विकास को गति देने के लिए 11 वर्षों के कार्यकाल में 62 सीएम अनाउंसमेंट हुई। इनमें से 49 का काम पूरा हो चुका और 13 का काम प्रगति पर है। उन्होंने सोहना विधानसभा क्षेत्र में करवाये गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने इस हलके में विकास कार्यों पर पिछले 11 वर्षों में 1 हजार 515 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। जबकि, कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में मात्र 222 करोड़ रुपये खर्च किये गये थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से 2024 तक सोहना क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा विकास कार्यों पर 285 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है। इसी प्रकार वर्ष 2024 से अब तक इस विभाग द्वारा 5 करोड़ 70 लाख रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए गए हैं। इसके अलावा, 407 करोड़ रुपये के काम पाइपलाइन में हैं।

     

    उन्होंने कहा कि सोहना में बन रहे सब-डिविजनल कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए लगभग 41 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। यह आधुनिक कॉम्प्लेक्स की प्रशासनिक सेवाओं को एक ही छत के नीचे सुदृढ़ एवं सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 3 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 12 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। तावडू खण्ड के 54 गांवों में 40 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल के भूमिगत जलाश्यों के निर्माण एवं उनको पाईप लाईन से जोड़ने का काम किया गया है।

     

    जो कहते हैं उसे करते भी हैं:

     

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने संकल्प पत्र- 2024 का जिक्र करते हुए कहा कि हम जो कहते हैं, उसे करते भी हैं। इसका प्रमाण यह है कि हमने पिछले विधानसभा चुनावों के अपने संकल्प-पत्र के 217 में से 60 वादों को एक साल में ही पूरा कर दिखाया है। यही नहीं, 157 वादों पर काम प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि आगामी 20 फरवरी से हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। सरकार ने प्रदेश का बजट आम आदमी का बजट बनाने के लिए सभी हितधारकों से परामर्श किया है। परामर्श के आधार पर ही सरकार नया बजट तैयार कर रही है। इसके माध्यम से सबका साथ-सबका विकास का नारा धरातल पर उतारने का काम किया जाएगा।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश 'अमृत काल' के दौर से गुजर रहा है। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए उन्होंने सभी राज्यों के समक्ष एक महत्वाकांक्षी रोडमैप भी रखा है। इसी से प्रेरित होकर प्रदेश सरकार ने व्यापक परामर्श, विशेषज्ञों की भागीदारी और गहन अध्ययन के आधार पर हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट-2047 तैयार किया है। प्रदेश सरकार के इस विज़न डॉक्यूमेंट का विमोचन गत 24 दिसंबर को पंचकूला में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा किया गया। इसमें 387 दीर्घकालिक और 359 अल्पकालिक पाथ-वे के साथ एक स्पष्ट, व्यावहारिक और परिणाम आधारित रोडमैप प्रस्तुत किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विजन डाक्यूमेंट के अनुसार हरियाणा को विकसित राज्य बनाने में सभी नागरिकों की भूमिका रहेगी।

     

    विपक्ष पर साधा निशाना: कहा, खुद के गिरेबां में झांके

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान 3.0 नॉन स्टॉप बीजेपी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल में भी प्रदेश के सर्वांगीण विकास और हर वर्ग के हितों की सुरक्षा के लिए अनेक ठोस कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने पेंशन को लेकर आमजन को गुमराह करने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जो लोग आज बयान देते फिर रहे हैं, पहले वो खुद के गिरेबां में झांके कि उनके राज में 6-6 महीनें पेंशन नहीं मिलती थी। बीजेपी सरकार ने पिछले 11 साल में 2200 रुपये पेंशन बढ़ाई है। पेंशन को लेकर बुजुर्गों को किसी प्रकार से चिंता करने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा बुजुर्गों के उपचार के लिए चलाई गई योजना का भी जिक्र किया।

     

    उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के बारे में कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा बहनों, बेटियों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए 'दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना' शुरू की गई है। इस योजना के तहत 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। अब तक 9 लाख 22 हजार से अधिक बहन-बेटियों को 634 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। गरीब महिलाओं को अपनी रसोई चलाने के लिए हर महीने केवल 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। यह लाभ प्रदेश के लगभग 14 लाख 70 हजार परिवारों को मिल रहा है।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान हित हमारी नीतियों के केंद्र में हैं। आज किसानों की सभी 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के 1 लाख 64 हजार करोड़ रुपये डाले जा चुके हैं। प्रदेश में फसल खराब होने पर गत 11 सालों में किसानों को मुआवजे और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अब तक 15 हजार 448 करोड़ रुपये की राशि दी गई है।

     

    उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार से पहले कांग्रेस सरकार के 10 साल के शासनकाल में 1 हजार 138 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि जारी की गई थी। कांग्रेस सरकार तो किसानों की 269 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि बकाया छोड़कर चली गई थी। इसे बीजेपी सरकार ने वर्ष 2014 में जनसेवा का दायित्व संभालने के बाद वर्ष 2015 में जारी किया। इसी तरह वर्तमान सरकार ने अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे आबियाने को जड़ से खत्म किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में जमीनों व सम्पत्तियों का पेपरलेस रजिस्ट्रेशन शुरू किया है। अब रजिस्ट्री का काम पूरी तरह डिजिटल हो गया है। पिछड़ा वर्ग की क्रीमी लेयर आय सीमा को 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये किया गया है। उन्होंने कहा कि गरीबों के सिर पर छत उपलब्ध करवाने के लिए 'प्रधानमंत्री आवास योजना' के तहत 1 लाख 56 हजार मकान दिये गये हैं।  गरीब परिवारों को 'मुख्यमंत्री आवास योजना-शहरी' के तहत 14 शहरों में 15 हजार 765 गरीब परिवारों प्लॉट दिए हैं। 'मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण' के तहत ग्राम पंचायतों में 12 हजार 31 प्लॉट दिए हैं।

     

    उन्होंने कहा कि अब धन के अभाव में कोई भी गरीब इलाज से वंचित नहीं रहेगा। 'आयुष्मान भारत-चिरायु योजना' में लगभग 26 लाख मरीजों का 4 हजार 126 करोड़ रुपये का मुफ्त इलाज किया गया है। प्रदेश सरकार ने किडनी के रोग से पीड़ित रोगियों के लिए सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में मुफ्त डायलिसिस की सेवाएं शुरू की है। सरकार की तरफ से 11 फरवरी को 17 जिलों में डे केयर कैंसर सेंटर्स का शुभारंभ किया गया है। इन केंद्रों के खुलने से अब 22 जिलों में कैंसर पीड़ित मरीजों का इलाज और आसान होगा।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार रोज़गार देने के कार्य भी पूरी पारदर्शिता और बिना पर्ची खर्ची कर रही है। जबकि पिछली सरकारों में क्या हाल थे, सभी को पता है। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में 36 हजार युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची के सरकारी नौकरियां दी गई हैं। इन्हें मिलाकर पिछले 11 सालों में 1 लाख 80 हजार नौकरियां दी जा चुकी हैं। गत जुलाई मास में कॉमन पात्रता परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इसका परिणाम भी घोषित किया जा चुका है। इसी तरह से हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से नियुक्त 1 लाख 18 हजार युवाओं को रोजगार की सुरक्षा दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश में रोजगार तलाश रहे युवाओं की मदद के लिए हरियाणा ओवरसीज एंप्लॉयमेंट सेल बनाया। पिछले दिनों विदेश सहयोग विभाग ने विदेशों में काम करने के लिए 390 युवाओं को ऑफर लेटर दिलवाये हैं। आज के दिन 7 हजार 500 कंस्ट्रक्शन वर्कर्स के लिए वेकेंसी पोर्टल पर लाइव हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में भी जनकल्याण के काम तेजी से कर रही है। साथ ही उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि हम सब संकल्प लें कि हम हरियाणा को सबसे पहले विकसित राज्य बनाएंगे

     

    केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा: प्रदेश में हो रहा है विकास

     

    केंद्रीय राज्य मंत्री श्री राव इंद्रजीत सिंह ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा 47 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत की दी गई परियोजनाओं के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि 2014 में जब से बीजेपी ने सत्ता संभाली है, तब से केंद्र और राज्य की सरकार प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है। केंद्र और राज्य सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर के हिसाब से बहुत काम किए हैं। उन्होंने तावडू इलाके का जिक्र करते हुए कहा कि यह मेवात एरिया के पास सटा इलाका है। हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के पूरा होने पर तावडू एरिया को भी काफी लाभ होगा। श्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विकास को लेकर इस एरिया पर भी खासा ध्यान देंगे। उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री से केएमपी की मरम्मत करवाने और तावडू में भी गुरुग्राम की तरह विकास कार्य करवाने की मांग की।

     

    सरकार लगातार कर रही है काम: राव नरबीर सिंह

     

    हरियाणा कैबिनेट मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की तारीफ करते हुए कहा कि बीजेपी ने प्रदेश को ऐसा मुख्यमंत्री दिया है जिसके चेहरे पर शिकन नहीं होती। उन्होंने कहा कि अगर रात को 11 बजे भी मुख्यमंत्री चंडीगढ़ आवास पर पहुंचते हैं, तो उस समय भी वो वहां मौजूद लोगों की समस्याएं सुनने लगते हैं। श्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार काम कर रही है, उन्होंने इस दौरान मंच से तावडू को गुरुग्राम जिला में शामिल करने की मांग भी रखी।

     

    इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक व  विधायक श्री तेजपाल तंवर ने  रैली में पहुंचे गणमान्य अतिथियों और विशाल जनसमूह का स्वागत किया।

     

    #NayabSaini #SohnaTawruRally #HaryanaDevelopment #MewatPride #VikasRally #HaryanaVision2047 #PM आवास #FarmersWelfare #JobsInHaryana #MahaShivratri2026 #HaryanaPolitics #BreakingNews #RaoInderjitSingh #RaoNarbirSingh

  • download - 2026-02-15T185819.490.jpg
    15/02/26 |

    बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थी तनाव न लें: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

    चंडीगढ़, 15 फरवरी (अभी) :  हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कहा कि बोर्ड परीक्षाएं केवल पुस्तकों से अर्जित ज्ञान का आकलन नहीं हैं, बल्कि यह विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, परिश्रम, अनुशासन और साहस की भी सच्ची परीक्षा होती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने पूरे वर्ष अपने अध्यापकों के मार्गदर्शन में निरंतर मेहनत और समर्पण के साथ अध्ययन किया है और अब समय है अपनी तैयारी तथा क्षमता पर पूर्ण विश्वास रखने का।

     

    उन्होंने विद्यार्थियों से परीक्षा के दौरान शांत, संयमित और धैर्यवान रहने का आग्रह किया। मंत्री ने कहा कि किसी भी प्रकार की घबराहट या तनाव को मन पर हावी न होने दें। सकारात्मक सोच बनाए रखें और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक प्रश्नपत्र का सामना करें। यदि कोई प्रश्न कठिन लगे तो घबराने के बजाय पहले सरल प्रश्नों को हल करें और फिर शेष प्रश्नों पर ध्यान केंद्रित करें।

     

    शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों को पर्याप्त विश्राम लेने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार ग्रहण करने तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और शांत मन ही सफलता की कुंजी हैं। परीक्षा के दिनों में समय का सदुपयोग करें और पूरी ईमानदारी तथा निष्ठा के साथ प्रयास करें।

     

    उन्होंने कहा कि असफलता के भय को मन में स्थान न दें, क्योंकि सच्ची सफलता निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास से ही प्राप्त होती है। प्रत्येक परीक्षा जीवन की एक सीढ़ी है, जो आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है।

     

    अंत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि हरियाणा के विद्यार्थी प्रदेश की शान और देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी विद्यार्थी उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर प्रदेश और अपने अभिभावकों का नाम रोशन करेंगे।

     

    उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी शुभकामनाएँ सदैव विद्यार्थियों के साथ हैं।

     

    #BoardExams2026 #HaryanaEducation #MahipalDhanda #ExamTips #StudentMotivation #HBSE #FearlessExams #EducationMinisterHaryana #ExamPreparation #HaryanaStudents #SuccessMantra #PositiveVibes

  • download - 2026-02-15T185336.939.jpg

    रेवाड़ी की चहक यादव ने प्रतिभा और मेहनत के बल पर जीता रजत पदक

    चंडीगढ़, 15 फरवरी (अभी) :  नई दिल्ली स्थित डा. करनी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित एशियन राइफल/शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में रेवाड़ी जिले की चहक यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। रेवाड़ी के पी एम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की बारहवीं कक्षा की छात्रा सुश्री चहक यादव ने 10 मीटर ऐयर पिस्टल यूथ महिला वर्ग में 600 में से 574 अंक हांसिल कर रजत पदक और भारतीय टीम की प्रतिभागी के रूप में यह स्वर्ण पदक हासिल किया है। इस उपलब्धि से चहक यादव ने ना केवल अपने जिला रेवाड़ी अपितु हरियाणा व देश का नाम रोशन किया है। चहक यादव हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत सुनील कुमार की पुत्री है।

     

    डा. करनी सिंह शूटिंग रेंज नई दिल्ली में आयोजित एशियन राइफल/शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में एशिया महाद्वीप के 20 देशों के लगभग 300 खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह जानकारी चहक यादव के कोच श्री रमन राव ने दी। उन्होंने बताया कि चहक यादव बारह वर्ष की आयु से उनकी शूटिंग स्पोर्ट्स अकेडमी में शूटिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।

    #ChahakYadav #AsianShootingChampionship2026 #RewariPride #HaryanaSports #GoldMedalist #ShootingStar #IndiaAtAsianChampionship #DaughterOfHaryana #IndianShooting #BreakingNews #SportsUpdate

  • download - 2026-02-15T184834.114.jpg
  • download - 2026-02-15T184525.585.jpg
  • WhatsApp Image 2026-02-15 at 4.55.49 PM.jpeg
    15/02/26 |

    राष्ट्र की प्रगति हमारी संस्कृति के बिना संभव नहीं: हरियाणा विधानसभा हरविन्द्र कल्याण

    चंडीगढ़, 15 फरवरी (अभी) : हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने स्वामी दयानंद सरस्वती को नमन करते हुए कहा कि स्वामी जी के विचार हमें विपरीत परिस्थितियों में भी सही राह पर चलने की ऊर्जा प्रदान करते हैं। राष्ट्र की प्रगति हमारी संस्कृति के बिना संभव नहीं है। आर्य समाज जिस प्रकार हमारी अगली पीढ़ी को अपनी जड़ों और गौरवशाली संस्कृति से जोड़ने का प्रयास कर रहा है, वह वास्तव में एक पावन कार्य है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण रविवार को आर्य समाज द्वारा आयोजित महर्षि दयानंद सरस्वती जन्मोत्सव एवं बोधोत्सव कार्यक्रम के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने अपने निजी कोष से सभा को 11 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमारे महापुरुषों ने उस दौर में अपनी संस्कृति, धर्म और देश के लिए संघर्ष किया जब परिस्थितियां अत्यंत विपरीत थीं। गुलामी के लंबे कालखंड के बाद स्वतंत्रता तो मिली, लेकिन आज भी हमारे सामने कई चुनौतियां मौजूद हैं। देश को पुनः उन ऊँचाइयों पर ले जाने की कल्पना हर नागरिक के सहयोग के बिना संभव नहीं है। विकसित राष्ट्र के संकल्प को सिद्ध करने के लिए हमारा आत्मनिर्भर होना अनिवार्य है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में हर नागरिक की भूमिका अहम है। इसके लिए केवल नई टेक्नोलॉजी और आत्मनिर्भरता ही काफी नहीं है, बल्कि हमारी युवा पीढ़ी का उन संस्कारों से जुड़ना अनिवार्य है, जिनमें स्वयं की उन्नति के साथ समाज की भलाई का भाव भी समाहित होना चाहिए। #HarvinderKalyan #HaryanaVidhanSabha #SwamiDayanandSaraswati #AryaSamaj #MaharshiDayanandJayanti #ViksitBharat2047 #IndianCulture #SelfReliantIndia #SanskariYouth #SocialReform #HaryanaPolitics #Spirituality #NationBuilding #AatmanirbharBharat #ViksitHaryana #CulturalHeritage #PMModiVision #YouthEmpowerment #SocialService #SpiritualLeader #AncientWisdom #AryaSamajFoundation #DayanandSaraswati150 #Inspiration #Values #ModernIndia #CommunityService #PublicWelfare #HaryanaGovernment #NationalProgress

  • दैनिक खबर पर प्रस्तुत हैं आज 15 फरवरी, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

    दैनिक खबर पर प्रस्तुत हैं आज 15 फरवरी, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

    टी20 विश्वकप में महामुकाबला:

    कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, तमाम विवादों के बाद बढ़ी मैच की हाइप और दोनों टीमें जीत के लिए लगाएंगी एड़ी-चोटी का जोर।

    असम में रणनीतिक मजबूती:

    पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी के उद्घाटन के बाद सीएम सरमा ने केंद्र से और अधिक हवाई पट्टियों की मांग की, सामरिक और आपदा प्रबंधन के लिए बताया महत्वपूर्ण कदम।

    महाराष्ट्र एटीएस का बड़ा एक्शन:

    यवतमाल और अहिल्यानगर में 21 ठिकानों पर छापेमारी, आतंकी साजिश के इनपुट पर संदिग्ध युवाओं को सक्रिय करने की कोशिशों के खिलाफ सुबह से सर्च ऑपरेशन जारी।

    अमरावती में रचेगा इतिहास:

    आंध्र प्रदेश सरकार एनवीडिया के सहयोग से बनाएगी देश की पहली एआई यूनिवर्सिटी, 19 फरवरी को बिल गेट्स की मौजूदगी में रखी जाएगी भविष्य को आकार देने वाली आधारशिला।

    रेलवे का ‘52 सप्ताह, 52 रिफॉर्म’ संकल्प:

    अब आरक्षित और जनरल कोचों में भी होगी हर 2 घंटे में सफाई, अश्विनी वैष्णव ने अगले छह महीनों में 80 ट्रेनों के लिए किया बड़ा ऐलान।

    ममता बनर्जी ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई:

    बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी की सफलता पर भेजी फूल और मिठाइयां, दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और भौगोलिक रिश्तों को किया और मजबूत।

    17 फरवरी को लेंगे बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ:

    राष्ट्रपति भवन के बजाय नेशनल पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स में होगा भव्य समारोह, पीएम मोदी समेत कई वैश्विक नेताओं को भेजा न्योता।

    म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में असीम मुनीर की एंट्री पर बढ़ी सख्ती:

    सुरक्षा अधिकारी ने पहचान पत्र दिखाने के लिए रोका, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पाकिस्तानी सेना प्रमुख की चेकिंग का वीडियो।

    मयूर विहार गोलीबारी का आरोपी गिरफ्तार:

    क्राइम ब्रांच ने दबोचा दस से अधिक वारदातों में शामिल कुख्यात बदमाश, कब्जे से ऑटोमेटिक पिस्टल और कारतूस बरामद कर पूछताछ में जुटी पुलिस।

    भारत मंडपम में 'शिव आनंदम ' का भव्य आयोजन:

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने एआई तकनीक, 10 फीट के डिजिटल शिवलिंग और भस्म होली से अध्यात्म व विज्ञान का रचा अद्भुत संगम।

    दिल्ली में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स का बड़ा एक्शन:

    दो मेडिकल स्टोर मालिक गिरफ्तार, 3,360 ट्रामाडोल कैप्सूल और कोडीन सिरप बरामद कर अवैध दवा आपूर्ति रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़।

    मुख्यमंत्री नायब का कांग्रेस और इनेलो पर तीखा प्रहार:

    नूंह रैली में बुढ़ापा पेंशन पर घेरा, बोले- विपक्ष के राज में पेंशन के लिए तरसते थे बुजुर्ग, भाजपा ने बढ़ाया सम्मान।

    पलवल के माहौली में खूनी खेल:

    घर की छत पर टहल रहे पड़ोसी पर कट्टे से की ताबड़तोड़ फायरिंग, दीवार और पाइप ने बचाई जान, आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज।

    झज्जर में सफाई के लिए मशीनों की तैयारी:

    जन स्वास्थ्य विभाग ने की तीन नई मशीनों की मांग, मैन्युअल सफाई के जोखिम को खत्म कर ओवरफ्लो समस्या से मिलेगी बड़ी राहत।

    बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा चुनाव:

    17 और 18 मार्च को होगा मतदान, आठ साल के लंबे इंतजार के बाद उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी, 1968 के नियमों के तहत पूरी हुई प्रक्रिया।

    बलदेव नगर थाना दहलाने की जांच एनआईए के हवाले:

    मास्टरमाइंड शहजाद भट्टी समेत सात गिरफ्तार, अंबाला एसआईटी ने सौंपी कमान और एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार, बढ़ी सुरक्षा और निगरानी।

    अंबाला में नशा तस्करी पर पुलिस का कड़ा प्रहार:

    5 किलो से अधिक गांजे के साथ दूसरा आरोपी बिहार से गिरफ्तार, सीआईए-2 की कार्रवाई और एसपी का नशा तस्करों को सख्त संदेश।

    कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ।

    #T20WorldCup #IndVsPak #IndianRailway #PMModi #MamataBanerjee #BangladeshElection #TariqueRahman #NIA #HaryanaNews #DelhiPolice #CrimeBranch #AmbalaPolice #ShivAnandam #AIUniversity #BillGates #Nvidia #MunichSecurityConference #AsimMunir #PunjabAndHaryanaBarCouncil #OldPensionScheme #DrugFreeIndia #SecurityAlert #BreakingNews #IndianArmy #AssamNews #InfrastructureDevelopment #ModernIndia #DigitalIndia #Spirituality #WorldPolitics #CrimeNews #IndianPolitics #AsimMunirVideo #AmbalaNews #JhajjarNews #PalwalNews #NuhRally #NayabSaini #HimantaBiswaSarma #EmergencyLandingFacility #CleanIndia #RailwayReform #SouthAsiaPolitics #SportsNews #Colombo #CricketFever #LegalNews #NationalSecurity #IndiaBangladeshRelations #DailyNewsUpdate

  • WhatsApp Image 2026-02-13 at 5.05.59 PM.jpeg
    15/02/26 |

    पुरानी अनाज मंडी में एकजुटता की जीत: सुशील गोयल सर्वसम्मति से निर्वाचित, नई कार्यकारिणी का गठन

    जे कुमार अम्बाला, 15 फरवरी 2026: पुरानी अनाज मंडी (वार्ड 9) के व्यापारियों ने आपसी एकजुटता और सौहार्द का परिचय देते हुए संगठन की नई कमान सौंप दी है। मंडी में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान सुशील ट्रेडिंग कंपनी के सुशील गोयल (पानीपत वाले) को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मंडी की समस्याओं पर चर्चा करना और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए एक मजबूत, पारदर्शी व प्रभावी संगठन बनाना था। बिना किसी विरोध के सुशील गोयल के नाम पर बनी सहमति व्यापारियों के बीच उनके प्रति गहरे सम्मान और विश्वास को दर्शाती है।

    नवनियुक्त प्रधान सुशील गोयल ने अपने संबोधन में सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सबको साथ लेकर चलेंगे और मंडी के विकास, पारदर्शिता तथा अनुशासन को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा और हर निर्णय सबको विश्वास में लेकर ही लिया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया, जिसमें विमल अग्रवाल और सुभाष गोयल को उप-प्रधान, अनिल अग्रवाल को सचिव, मनीष को उप-सचिव तथा रवि अग्रवाल को कैशियर नियुक्त किया गया। इसके साथ ही ओम चिल्ली और नरेंद्र खरबंदा को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में टीम में शामिल किया गया है।

    बैठक के समापन पर व्यापारियों ने नई टीम का भव्य स्वागत किया और पुरानी अनाज मंडी के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस नई शुरुआत से मंडी के व्यापारियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि अनुभवी नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती और दिशा मिलेगी।

    #AmbalaNews #OldGrainMarket #TraderUnion #NewElection #SushilGoyal #BusinessNews #AmbalaTraders #UnityIsStrength #GrainMarketUpdate #HaryanaBusiness

  • Screenshot 2026-02-15 125920.jpg
    15/02/26 |

    यमुनानगर: फौजी की पत्नी की घर में घुसकर निर्मम हत्या, सोते समय गर्दन पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

    हरियाणा/यमुनानगर, 15 फ़रवरी (अन्‍नू): यमुनानगर के थाना छप्पर इलाके के अंतर्गत आने वाले गांव भंभोल में शनिवार की आधी रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक सेना के जवान की पत्नी की उसके मायके में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावर ने सोते समय महिला पर चाकू से हमला किया और वारदात को अंजाम देकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। घायल महिला को आनन-फानन में जगाधरी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन घाव गहरे होने के कारण उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


    मृतक महिला की पहचान 34 वर्षीय मोनिका के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, घटना रात करीब 11:30 बजे की है जब मोनिका अपने कमरे में गहरी नींद में थी। इसी दौरान एक अज्ञात हमलावर दीवार फांदकर या किसी अन्य रास्ते से घर में दाखिल हुआ और मोनिका की गर्दन पर चाकू से कई वार किए। मोनिका की चीख पुकार सुनकर जब तक परिवार के लोग उसके कमरे की तरफ दौड़े, हमलावर वहां से भाग चुका था। कमरे का दृश्य देख परिजनों के होश उड़ गए और वे तुरंत उसे अस्पताल लेकर भागे।


    अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, मोनिका की गर्दन की नस कट जाने और बहुत अधिक रक्तस्राव होने की वजह से उसे बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलते ही थाना छप्पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस को मौके से एक खून से सना चाकू भी मिला है, जिसे कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब गांव और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि कातिल का सुराग मिल सके।



    परिजनों ने बताया कि मोनिका की शादी लगभग 10 साल पहले अंबाला के कलरेड़ी निवासी जसवीर सिंह के साथ हुई थी। जसवीर भारतीय सेना में कार्यरत हैं और वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर में है। मोनिका पिछले तीन सालों से अपने 7 वर्षीय बेटे के साथ मायके भंभोल में ही रह रही थी। इस दुखद खबर के बाद पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


    #YamunanagarCrime #HaryanaPolice #MurderNews #ArmyWifeMurder #CrimeUpdate #HaryanaNews #JusticeForMonika #LocalNews

  • kurukshetra.jpg
    15/02/26 |

    ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर कुरुक्षेत्र के युवक से 10 लाख की ठगी

    हरियाणा/कुरुक्षेत्र, 15 फ़रवरी (अन्‍नू): कुरुक्षेत्र के जालखेड़ी गांव के एक युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी और प्रताड़ना का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी एजेंट ने युवक को ऑस्ट्रेलिया भेजने का वादा किया था, लेकिन उसे वहां ले जाने के बजाय एक महीने तक मलेशिया और इंडोनेशिया जैसे देशों में घुमाता रहा। हद तो तब हो गई जब बकाया पैसों के विवाद में एजेंटों ने युवक के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसकी किडनी बेचने तक की खौफनाक धमकी दे डाली।



    पीड़ित विवेक के पिता बबलू शर्मा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने बेटे की उच्च शिक्षा के लिए बाबैन स्थित एक ट्रैवल एजेंट सुशील से संपर्क किया था। एजेंट के साथ 22 लाख 75 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था, जिसमें शर्त यह थी कि पूरी रकम विवेक के ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद दी जाएगी। हालांकि, धोखेबाज एजेंट ने विवेक को अचानक दिल्ली बुलाया और वहां से हैदराबाद और बेंगलुरु भेज दिया। इसके बाद शुरू हुआ धोखे का एक ऐसा सिलसिला जिसमें विवेक को अलग-अलग देशों के चक्कर कटवाए गए और हर कदम पर पैसों की मांग की गई।



    आरोपी एजेंट ने विवेक को छह दिनों तक मलेशिया में रखा और फिर इंडोनेशिया व बाली जैसे स्थानों पर घुमाया। इस दौरान एजेंट ने 'खाते की लिमिट खत्म होने' जैसे बहाने बनाकर पीड़ित परिवार से करीब 10 लाख रुपये वसूल लिए। जब विवेक के पिता ने एजेंट की नीयत पर शक होने पर अपने बेटे को वापस भारत बुलाने की मांग की, तो आरोपियों का असली चेहरा सामने आ गया। एजेंट ने विवेक को बंधक बना लिया, उसके साथ मारपीट की और उसे डराया कि अगर और पैसे नहीं मिले तो उसकी किडनी निकाल ली जाएगी।



    अत्यधिक मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलने के बाद, विवेक किसी तरह 30 अक्टूबर को एजेंटों के चंगुल से बचकर सुरक्षित भारत वापस लौटने में सफल रहा। इस पूरी धोखाधड़ी में पीड़ित परिवार के करीब 12 लाख रुपये (10 लाख एजेंट को और 2 लाख अन्य खर्च) डूब गए। कुरुक्षेत्र पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।



    #TravelScam #KurukshetraNews #VisaFraud #AustraliaVisa #CyberCrime #HumanTrafficking #HaryanaPolice #ForeignEducationScam

  • download (1).jpg

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी

    आरएस अनेजा, 15 फरवरी नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी। श्री मोदी ने कहा, “आदिदेव महादेव सदैव सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। सबका कल्‍याण हो और हमारा भारतवर्ष समृद्धि के शिखर पर विराजमान हो।”

    प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

    “देशभर के मेरे परिवारजनों को महाशिवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि आदिदेव महादेव सदैव सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। उनके आशीर्वाद से सबका कल्याण हो और हमारा भारतवर्ष समृद्धि के शिखर पर विराजमान हो।

    हर हर महादेव!”

  • Screenshot 2026-02-15 120517.png
    15/02/26 |

    यमुनानगर फायरिंग केस: अस्पताल से छुट्टी के बाद बदमाशों की कोर्ट में पेशी, रिमांड के दौरान खुलेंगे रंगदारी और गैंग कनेक्शन के राज

    जे कुमार यमुनानगर, 15 फरवरी 2026: यमुनानगर के सिटी मॉल और एक निजी अस्पताल में अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीनों बदमाशों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हुए इन आरोपियों को आज भारी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया जाएगा। एडिशनल एसपी अमरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस इन तीनों का रिमांड मांगेगी ताकि वारदात के पीछे छिपे विदेशी नेटवर्क और स्थानीय साजिशकर्ताओं का पर्दाफाश किया जा सके।

    पूछताछ में आरोपियों ने दी गलत जानकारी, जांच भटकाने की कोशिश

    अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने का पूरा प्रयास किया। मुख्य आरोपी गुरलाल ने खुद को कुरुक्षेत्र का निवासी बताया था, लेकिन पुलिस जांच में वह पंजाब के समाना का रहने वाला निकला। इसी तरह, करनाल के तरावड़ी निवासी नितिन और सागर ने खुद को नाबालिग बताकर कानूनी राहत पाने की कोशिश की, परंतु दस्तावेजों की जांच में दोनों बालिग पाए गए। अब पुलिस इन आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने की तैयारी में है।

    मुठभेड़ की वो खौफनाक सुबह: 30 राउंड फायरिंग और बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान

    शनिवार रात करीब 11 बजे रेलवे रोड स्थित अस्पताल में 14 राउंड और फिर सिटी मॉल के बाहर फायरिंग करने के बाद ये बदमाश फरार हो गए थे। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की और रविवार सुबह 5 बजे गांव सुड़ैल के पास इन्हें घेर लिया।

    • मुठभेड़: दोनों तरफ से करीब 25-30 राउंड गोलियां चलीं।

    • घायल: जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जबकि तीसरा बाइक से गिरकर घायल हो गया।

    • सुरक्षा: सीआईए-2 इंचार्ज राकेश को दो और सीआईए-1 इंचार्ज राजकुमार को एक गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से दोनों अधिकारी सुरक्षित रहे।

    विदेशी कनेक्शन और रंगदारी का जाल

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरी वारदात विदेश में बैठे भगोड़े गैंगस्टरों के इशारे पर अंजाम दी गई थी। वारदात के बाद हमलावरों ने गैंगस्टरों के नाम की पर्चियां भी फेंकी थीं ताकि व्यापारियों में दहशत फैलाई जा सके। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

    आगे की जांच के मुख्य बिंदु

    पुलिस रिमांड के दौरान मुख्य रूप से इन सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करेगी:

    • आरोपियों को हथियार और बाइक किसने उपलब्ध कराई?

    • विदेश में बैठे गैंगस्टरों से इनका संपर्क किस माध्यम से हुआ?

    • क्या इस हमले का मकसद किसी पुरानी रंगदारी की मांग को मनवाना था?

    • शहर में इनके और कौन-कौन से मददगार (Sleeper Cells) सक्रिय हैं?

    साइबर और क्राइम यूनिट अब आरोपियों के सोशल मीडिया संपर्कों और मोबाइल डेटा की गहनता से जांच कर रही है ताकि इस संगठित अपराध के पूरे ढांचे को ध्वस्त किया जा सके।

    #YamunanagarCrime #PoliceEncounter #GangsterNexus #LawAndOrder #HaryanaPolice #FiringIncident #ExtortionRacket #CrimeNewsUpdate

  • 234717_Image_4f9efa69-56fb-4791-b504-f73bbb9550b9.jpg

    लोगों को जागरूक करके ही मूल्य आधारित समाज की स्थापना की जा सकती है -केंद्रीय मंत्री मेघवाल

    एन.एस.बाछल, 15 फरवरी, जयपुर।

    केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ चारों दिशाओं में शिव का सात्विक तत्व फैला रही है। आज हम सभी को सबसे ज्यादा जरूरत मूल्य आधारित समाज बनाने की है। इसके लिए समाज को जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा सात्विक मूल्यों की ताकत भारत में ही विद्यमान है। अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि जो आध्यात्मिक ज्ञान भारत के पास है वह विश्व के दूसरे देशों के पास नहीं है। भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जो आध्यात्मिकता को लेकर नेतृत्व कर सकता है। 

    अर्जुनराम मेघवाल सिरोही जिले के आबूरोड़ में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की स्थापना के 90 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित 90वें त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। संस्थान द्वारा देश-विदेश में 90वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि पर विश्वभर में 51 हजार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यालय शांतिवन में शनिवार को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने शिवलिंग पर जल और दूध से अभिषेक कर पूजन किया। महोत्सव में मप्र और छग से आए हजारों लोग मौजूद रहे।

    हमारी सरकार दंड संहिता से न्याय संहिता लाई-

    केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि आज देश के कानूनों में तेजी से सुधार हो रहा है। अब तक अंग्रेजों के बनाए कानून चल रहे थे। लेकिन हमारी सरकार ने अंग्रेजों के समय के कानूनों को बदला है। अब पूरे देश में भारतीय दंड संहिता की जगह भारतीय न्याय संहिता लागू हो गई है तथा दूसरे आपराधिक कानूनों को भी भारतीय परिप्रेक्ष्य के अनुसार बनाकर लागू किया गया है। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • IMG-20260213-WA0091.jpg
    15/02/26 |

    एस.ए. जैन सीनियर मॉडल स्कूल में प्रेरणादायक कार्यशाला: "परीक्षा के डर से मन की ताकत तक" का सफर

    जे कुमार अम्बाला शहर, 15 फरवरी 2026: वार्षिक परीक्षाओं के निकट आते ही विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से एस.ए. जैन सीनियर मॉडल स्कूल ने 13 फरवरी 2026 को एक विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन किया। श्री आत्म वल्लभ जैन समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र विद्यार्थियों में परीक्षा के तनाव को दूर करना और भावनात्मक सुदृढ़ता विकसित करना था। यह पूरी कार्यशाला दो अलग-अलग सत्रों में विभाजित रही, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थियों की मनोवैज्ञानिक जरूरतों को ध्यान में रखा गया।

    कार्यशाला का पहला सत्र सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक कक्षा नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित हुआ, जिसका शीर्षक "परीक्षा के डर से मन की ताकत तक" था। इस सत्र का संचालन 'इंवॉल्व माइंडशला' के संस्थापक और एनआईटी कुरुक्षेत्र के गोल्ड मेडलिस्ट श्री ओमेश हांडा ने किया। उन्होंने विज्ञान-आधारित तकनीकों और व्यावहारिक अभ्यासों के माध्यम से छात्रों को सिखाया कि कैसे परीक्षा के दौरान मस्तिष्क को शांत और एकाग्र रखा जा सकता है। उन्होंने आत्मविश्वास बढ़ाने और कठिन विषयों के प्रति डर को दूर करने के कई प्रभावी मंत्र साझा किए।

    दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित दूसरा सत्र कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों के लिए रहा, जिसका शीर्षक "शांत मन, कॉन्फिडेंट एग्जाम" था। सुश्री साक्षी जैन द्वारा संचालित इस संवादात्मक सत्र में छोटे बच्चों को एकाग्रता बढ़ाने, स्मरण शक्ति को तेज करने और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा का सामना करने के गुर सिखाए गए। खेल-खेल में दी गई इस सीख ने विद्यार्थियों को परीक्षाओं के प्रति भय मुक्त होकर स्पष्टता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

    विद्यालय की प्रबंध समिति के प्रधान श्री रजत जैन, उपाध्यक्ष डॉ. विनीत जैन, सचिव श्री हितेश जैन, मैनेजर श्री रितेश जैन, कोषाध्यक्ष श्री सुनील जैन, सलाहकार श्री रविकांत जैन और प्राचार्या डॉ. रेनू गहलावत ने इस सार्थक पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को भावनात्मक रूप से भी इतना सक्षम बनाना है कि वे जीवन की हर चुनौती का सामना दृढ़ता से कर सकें। इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को न केवल परीक्षाओं के लिए बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति भी एक नया दृष्टिकोण प्रदान किया।

    #SAJainSchool #ExamStressRelief #StudentWellness #MentalStrength #AmbalaEducation #InvolveMindshala #ConfidentExams #SchoolWorkshop #StudentSuccess #HolisticEducation

  • WhatsApp Image 2026-02-13 at 15.35.25 (2).jpg
    15/02/26 |

    आर्य कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी: आधुनिक राजनीति और अर्थव्यवस्था में चाणक्य नीति की गूंज

    जे कुमार अम्बाला छावनी, 15 फरवरी 2026: अम्बाला छावनी स्थित आर्य कॉलेज के राजनीति विज्ञान एवं अर्थशास्त्र विभाग द्वारा उच्च शिक्षा निदेशालय, हरियाणा के सहयोग से एक दिवसीय बहुविषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का मुख्य विषय ‘‘वर्तमान युग में राजनीतिक एवं आर्थिक क्षेत्र में चाणक्य नीति की प्रासंगिकता’’ रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ, जिसके बाद प्राचार्या डॉ. अंजु बाला ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए चाणक्य की नीतियों को वैश्विक परिदृश्य में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

    संगोष्ठी के प्रथम सत्र में हरियाणा स्टेट हायर एजुकेशन काउंसिल के वाइस चेयरमैन डॉ. एस.के. गाखर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विद्यार्थियों को चाणक्य की राष्ट्रहित की भावना से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने प्रशासनिक दक्षता और अनुशासन पर बल देते हुए वर्तमान युग में खुद को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (A.I.) द्वारा प्रशिक्षित करने की आवश्यकता को रेखांकित किया। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य राजकुमार मित्तल ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर आर्थिक आत्मनिर्भरता और रणनीतिक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला।

    द्वितीय सत्र के दौरान डॉ. रमेश कुमार, प्रो. रणबीर सिंह और डॉ. विकास संभरवाल ने चाणक्य की कूटनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, शासन व्यवस्था और संतुलित कर-प्रणाली जैसे विषयों पर आधुनिक लोकतांत्रिक परिप्रेक्ष्य में अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। संगोष्ठी की संयोजिका डॉ. सुमन बाला और डॉ. अमनीत कौर के नेतृत्व में यह आयोजन हाइब्रिड मोड में चला, जिसमें देशभर के प्राध्यापकों और शोधार्थियों ने अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए। अंत में डॉ. विकास संभरवाल द्वारा संगोष्ठी को सारबद्ध किया गया और प्राचीन ज्ञान को आधुनिक शासन व्यवस्था का मार्गदर्शक बताते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।

    #AryaCollegeAmbala #ChanakyaNiti #NationalSeminar #PoliticalScience #Economics #HigherEducationHaryana #AmbalaNews #AncientWisdom #EconomicPolicy #AcademicExcellence

  • himanshi khurana.jpg

    पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना से 10 करोड़ की फिरौती की मांग: ईमेल और वॉयस नोट के जरिए मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी मोहाली पुलिस

    पंजाब/मोहाली, 15 फ़रवरी (अन्‍नू): 'बिग बॉस 13' के जरिए घर-घर में पहचान बनाने वाली मशहूर पंजाबी अभिनेत्री और मॉडल हिमांशी खुराना को जान से मारने की धमकी मिली है। अज्ञात हमलावरों ने उनकी आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक संदेश भेजा है, जिसमें उनसे 10 करोड़ रुपये की मोटी रकम की मांग की गई है। धमकी देने वाले ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि यह फिरौती नहीं दी गई, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस डरावने ईमेल के साथ एक वॉयस नोट भी अटैच किया गया है, जिसमें खुद को विदेश में सक्रिय एक कुख्यात गैंगस्टर का करीबी बताया गया है।



    मोहाली के लांडरां रोड स्थित एमार सोसाइटी में रहने वाली अभिनेत्री ने इस घटना के तुरंत बाद सोहाना थाना पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। मोहाली के एसपी (जांच) सौरव जिंदल ने पुष्टि की है कि ईमेल के माध्यम से रंगदारी मांगी गई है और इसमें सीधे तौर पर जान का खतरा बताया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस हिमांशी के संपर्क में है और उनकी सुरक्षा व्यवस्था का भी आकलन कर रही है।


    इस मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस की साइबर सेल टीम को तैनात किया गया है। तकनीकी विशेषज्ञ ईमेल और वॉयस नोट के डिजिटल फुटप्रिंट्स की बारीकी से जांच कर रहे हैं। आईपी एड्रेस और सर्वर लोकेशन के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह धमकी भारत से भेजी गई है या किसी विदेशी धरती से। अधिकारियों का कहना है कि साइबर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि जल्द ही आरोपियों के चेहरे बेनकाब किए जा सकें।



    गौरतलब है कि पंजाब के कलाकारों को धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पिछले महीने गायक दिलनूर ने भी ऐसी ही एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें मशहूर सिंगर बी प्राक के नाम पर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। हिमांशी खुराना ने 2013 में फिल्म 'सड्डा हक' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी और 'बिग बॉस' के बाद उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है ताकि मनोरंजन जगत में फैले इस खौफ को खत्म किया जा सके।



    #HimanshiKhurana #PunjabNews #BreakingNews #EntertainmentNews #CrimeUpdate #MohaliPolice #ThreatCall #BigBoss13 #PunjabiIndustry

  • Screenshot 2026-02-15 113414.jpg
    15/02/26 |

    पंजाब: दो मासूमों की मौत, एक खामोश गांव और कांपती हुई ममता: जब पुलिस ने खंगाला 'मौत का सच' तो कांप उठी सबकी रूह

    पंजाब/बठिंडा, 15 फ़रवरी (अन्‍नू): पंजाब के बठिंडा जिले के थाना फूल के अंतर्गत आने वाले गांव फूलेवाला से ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी मां ने अपने प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे अपने ही दो मासूम बच्चों को जहर देकर मौत की नींद सुला दिया। महज 10 दिनों के भीतर भाई-बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरोपी महिला और उसकी एक मददगार को हिरासत में ले लिया है।



    वारदात का सिलसिला करीब 10 दिन पहले शुरू हुआ था, जब आरोपी महिला जस्सी कौर की बेटी की अचानक मौत हो गई। उस समय महिला ने परिजनों और ग्रामीणों को गुमराह करते हुए इसे सामान्य दर्द से हुई मौत बताया। ग्रामीणों ने उस वक्त मां की बातों पर यकीन कर लिया और बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया। लेकिन जब शुक्रवार रात जस्सी कौर के 7 साल के बेटे की भी संदिग्ध रूप से मौत हो गई, तो गांव वालों का माथा ठनका। सरपंच और ग्रामीणों ने शनिवार सुबह पुलिस से संपर्क कर इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई।



    रामपुरा फूल के डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मृतक बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाया। संदेह के आधार पर जब बच्चों की मां जस्सी कौर को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने जो सच उगला उसे सुनकर पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए। महिला ने कबूल किया कि उसने अपने प्रेमी लक्खी सिंह और एक अन्य साथी मोटो कौर के साथ मिलकर इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया था।



    आरोपी महिला ने खुलासा किया कि उसके प्रेम संबंधों में ये बच्चे रुकावट बन रहे थे, इसलिए उसने खाने में चूहे मारने वाली दवा मिलाकर दोनों को बारी-बारी से मार डाला। पुलिस ने बुद्ध सिंह की शिकायत पर आरोपी जस्सी कौर, मोटो कौर और लक्खी सिंह के खिलाफ हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जस्सी और मोटो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार आरोपी लक्खी सिंह की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और गुस्से की लहर है।


    #BathindaNews #PunjabCrime #MotherKillChildren #CrimeUpdate #HorrificIncident #BathindaPolice #ShockingNews #PunjabNews

  • Screenshot 2026-02-15 112948.png
    15/02/26 |

    पुलिसकर्मी के बेटे की ओवरडोज से मौत, पिता ने शव सड़क पर रख सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा

    जे कुमार अमृतसर, 15 फरवरी 2026: पंजाब में नशे की जड़ें कितनी गहरी हो चुकी हैं, इसका दर्दनाक उदाहरण अमृतसर के गुरु नानकपुरा इलाके में देखने को मिला। यहाँ 'चिट्टे' की आग एक पुलिस अधिकारी के घर तक पहुँच गई, जहाँ पंजाब पुलिस में होम गार्ड के पद पर तैनात अशोक सैनी के 26 वर्षीय बेटे आकाश की नशे का इंजेक्शन लगाने से मौत हो गई।

    मृतक आकाश न केवल एक होनहार फुटबॉल खिलाड़ी था, बल्कि उसने B.Sc. की पढ़ाई भी पूरी की थी। पिता अशोक सैनी ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को बचाने के लिए कई बार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था और बीती रात ही वे उसे केंद्र से घर लेकर आए थे। लेकिन सुबह वह अपने एक दोस्त के साथ गया, जहाँ नशे का इंजेक्शन लेने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया।

    बेटे की मौत से टूटे पिता ने आकाश का शव बीच सड़क पर रखकर पंजाब सरकार और प्रशासन के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अगर अपने बच्चों की जान बचानी है तो पंजाब छोड़ दो, क्योंकि यहाँ घर-घर में ड्रग्स बिक रहे हैं और पुलिस तस्करों को पकड़ने में नाकाम है। उन्होंने भावुक होते हुए कड़े शासन की मांग की और कहा कि सरकार के ड्रग्स खत्म करने के दावे पूरी तरह खोखले हैं।

    मौके पर पहुँचे इस्लामाबाद थाने के पुलिस अधिकारी हर संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने स्थिति का जायजा ले लिया है और परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह घटना एक बार फिर पंजाब में नशे की भयावह स्थिति और युवा पीढ़ी के बर्बाद होते भविष्य पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

    #PunjabDrugCrisis #AmritsarNews #SayNoToDrugs #PunjabPolice #ChittaEpidemic #YouthUnderThreat #GovernmentFailure #DrugOverdose #LawAndOrder #JusticeForAkash

  • chd cyber thana.jpg
    15/02/26 |

    सावधान! पानी का बिल जमा करने के नाम पर सेना के कर्नल से 8.83 लाख की साइबर ठगी, जालसाजों ने व्हाट्सएप कॉल से बुना जाल

    चंडीगढ़, 15 फ़रवरी (अन्‍नू): चंडीगढ़ में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका अपनाते हुए भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी को अपना शिकार बनाया है। टेरिटोरियल आर्मी ग्रुप मुख्यालय, वेस्टर्न कमांड (सेक्टर-8) में तैनात डिप्टी कमांडर कर्नल दीपक कटोच के साथ पानी का बिल बकाया होने के नाम पर 8.83 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर साइबर क्राइम थाना सेक्टर-17 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


    ठगी की शुरुआत 5 फरवरी की शाम को हुई, जब कर्नल कटोच के पास एक अज्ञात व्हाट्सएप कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को जम्मू-कश्मीर के जन स्वास्थ्य इंजीनियरिंग (PHE) विभाग का कर्मचारी बताया। जालसाज ने कर्नल को डराया कि उनका पानी का बिल लंबे समय से लंबित है और यदि तुरंत भुगतान नहीं किया गया, तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। अधिकारी को झांसे में लेने के बाद, ठग ने व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा और उन्हें एक 'एपीके (APK) फाइल' डाउनलोड करने को कहा।


    जैसे ही कर्नल ने वह फाइल डाउनलोड की, उनका फोन हैकर्स के नियंत्रण में आ गया। इसके बाद आरोपियों ने उनसे उपभोक्ता नंबर और बैंक कार्ड की गोपनीय जानकारी हासिल कर ली। शुरुआत में कार्ड से भुगतान विफल (Failed) होने का नाटक किया गया, जिसके बाद कर्नल को नेट बैंकिंग का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कुछ ही देर में अधिकारी के फोन पर संदेश आया कि उनकी एफडी (FD) को समय से पहले बंद कर दिया गया है और 13.72 लाख रुपये उनके बचत खाते में डाल दिए गए हैं।



    इससे पहले कि कर्नल कुछ समझ पाते, जालसाजों ने अलग-अलग किस्तों में उनके खाते से 8.83 लाख रुपये उड़ा लिए। अपनी जमा पूंजी को गायब होते देख उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। फिलहाल, साइबर सेल की टीम उन मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की डिजिटल कुंडली खंगाल रही है, जिनमें ठगी की राशि ट्रांसफर की गई है। पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे अनजान नंबरों से आए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और न ही कोई संदिग्ध फाइल डाउनलोड करें।



    #CyberCrime #ChandigarhPolice #OnlineScam #CyberSafety #ArmyOfficerScam #FinancialFraud #TechAlert #DigitalIndia

  • photo-collage.png (10).jpg

    कुरुक्षेत्र में महाशिवरात्रि की धूम: 56 हजार लीटर गंगाजल से संगमेश्वर महादेव का अभिषेक, मध्यरात्रि में होगी भव्य भस्म आरती

    हरियाणा/कुरुक्षेत्र, 15 फ़रवरी (अन्‍नू): धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के पिहोवा स्थित प्राचीन संगमेश्वर महादेव मंदिर (अरुणाय) में महाशिवरात्रि का पर्व बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर महादेव के अभिषेक के लिए हरिद्वार की हर की पौड़ी से विशेष रूप से 56 हजार लीटर गंगाजल लाया गया है। हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से करीब 5 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर के भीतर और बाहर बड़े टैंकर स्थापित किए गए हैं, जहाँ से श्रद्धालु नि:शुल्क गंगाजल लेकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं।



    इस बार मंदिर प्रबंधन ने तकनीक का भी सहारा लिया है। गंगाजल के टैंकों में आधुनिक गेज सिस्टम लगाया गया है, जिसे एक मोबाइल ऐप के जरिए नियंत्रित किया जा रहा है। यह ऐप न केवल जल के स्तर की निगरानी करता है, बल्कि जल की शुद्धता की जानकारी भी देता है। जैसे ही टैंक में पानी 100 लीटर से कम होता है, सिस्टम ऑटोमैटिक अलर्ट भेज देता है। बुजुर्गों, दिव्यांगों और कांवड़ियों के लिए गेट नंबर-3 से सीधे प्रवेश की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें लंबी कतारों में न लगना पड़े। भीड़ बढ़ने की स्थिति में विशेष 'जलहरी' के माध्यम से बाहर से ही जल चढ़ाने का विकल्प भी रखा गया है।



    महाशिवरात्रि पर चार प्रहर की विशेष पूजा आयोजित की जा रही है, जिसमें मध्यरात्रि की आरती आकर्षण का केंद्र होगी। उज्जैन के महाकाल मंदिर की तर्ज पर यहाँ 21 किलो शुद्ध भस्म से एक घंटे तक विशेष भस्म आरती की जाएगी। इस भस्म को एक महीने की कड़ी मेहनत के बाद गाय के गोबर के उपलों से तैयार कर कपड़े से छानकर शुद्ध किया गया है। आरती के दौरान कुछ समय के लिए अभिषेक रोक दिया जाएगा, जिसे आरती संपन्न होते ही पुनः शुरू कर दिया जाएगा। व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेवादल के 500 स्वयंसेवक मुस्तैद हैं।



    संगमेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास और मान्यताएं भी अद्भुत हैं। महंत विश्वनाथ गिरी के अनुसार, यहाँ का शिवलिंग 'स्वयंभू' है, जिसे प्राचीन काल में महात्मा गणेश गिरी ने खोजा था। मंदिर के चमत्कारों के बारे में कहा जाता है कि यहाँ दूध से कभी मक्खन नहीं निकाला जाता और न ही परिसर में चारपाई का उपयोग होता है। अरुणा, वरुणा और सरस्वती नदियों के संगम पर स्थित होने के कारण इन्हें 'संगमेश्वर' कहा जाता है। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की देखरेख में आयोजित इस महाकुंभ जैसे मेले ने पूरी धर्मनगरी को शिवमय कर दिया है।



    #Kurukshetra #MahaShivratri #SangameshwarMahadev #Shivratri2026 #HaryanaTourism #Spirituality #BhasmAarti #GangaJal

  • 234706_Image_e739ecbc-9613-4f48-9d1b-f1b004732f60.jpg

    कुंभलगढ़ आने वाला प्रत्येक टूरिस्ट दुर्ग तक पहुंचे, यह हमारा दायित्व-केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत

    एन.एस.बाछल, 15 फरवरी, जयपुर।

    केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत कुंभलगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने कुंभलगढ़ दुर्ग तथा चित्तौड़गढ़ दुर्ग के संरक्षण, संवर्धन और आवश्यक विकास कार्यों को लेकर केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई), पर्यटन विभाग तथा जिला प्रशासन राजसमंद एवं चित्तौड़गढ़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक ली।

    बैठक में कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़, पर्यटन विभाग आयुक्त आईएएस रुक्मणी रियार, राजसमंद कलक्टर आईएएस अरुण कुमार हसीजा, चित्तौड़गढ़ कलक्टर आईएएस आलोक रंजन, प्रो. आलोक त्रिपाठी (अपर महानिदेशक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण), टी. लक्ष्मी (क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, पश्चिमी क्षेत्र, मुंबई), राजेश्वरी (निदेशक, वैज्ञानिक परिरक्षण, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, नई दिल्ली), अरविंद कुमार (संयुक्त सचिव, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार), इज़हार आलम हाशमी (अधीक्षण पुरातत्वविद, जोधपुर मंडल), दिनेश चंद शर्मा (उप अधीक्षण पुरातात्विक अभियंता), सिद्धार्थ वर्मा (सहायक अधीक्षण पुरातात्विक अभियंता) तथा दीपक कुमार मीना (संरक्षण सहायक, उदयपुर) सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    एएसआई ने दोनों दुर्गों पर गत वर्षों में किए गए महत्वपूर्ण संरक्षण एवं विकास कार्यों तथा वर्तमान चुनौतियों से मंत्री शेखावत को प्रेजेंटेशन के माध्यम से अवगत कराया। 

    केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री शेखावत ने कुंभलगढ़ दुर्ग पर पर्यटकों के लिए आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया। विशेष रूप से उनका जोर इस बात पर रहा कि अगर दुर्ग पर पार्किंग से लेकर शिकार तक पर्यटकों की पहुँच आसान नहीं होगी तो फूटफ़ॉल नहीं बढ़ सकेगा।

    उन्होंने दुर्ग परिसर में ऊपर तक समुचित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने, पार्किंग स्थल से दुर्ग के ऊपरी भाग तक पर्यटकों की सुविधा हेतु इलेक्ट्रिक कार्ट संचालित करने तथा महाराणा प्रताप की जन्मस्थली पर आवश्यक एवं स्पष्ट साइनेज, तस्वीरें लगाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक स्मारक से संबंधित ऐतिहासिक एवं तथ्यात्मक जानकारी को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराकर क्यूआर कोड के माध्यम से प्रदर्शित करने को कहा, ताकि पर्यटक डिजिटल माध्यम से प्रामाणिक जानकारी प्राप्त कर सकें।

     जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा को पार्किंग संबंधी समस्या का स्थायी समाधान निकालने के निर्देश देते हुए मंत्री ने कहा कि पर्यटक सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। दुर्ग क्षेत्र में अतिक्रमण और अवैध निर्माण को लेकर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

     पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मंत्री ने पर्यटन संयुक्त निदेशक सुमिता सरोच से होटल एवं रिसॉर्ट्स तथा दुर्ग के वर्तमान फुटफॉल के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। दुर्ग पर पर्यटकों की अपेक्षाकृत कम संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक ईज ऑफ ट्रैवल सुनिश्चित नहीं होगा, तब तक पर्यटक दुर्ग तक नहीं पहुंचेंगे।

     उन्होंने स्पष्ट किया कि कुंभलगढ़ आने वाला प्रत्येक पर्यटक दुर्ग अवश्य पहुंचे, यह प्रशासन और पर्यटन विभाग की सामूहिक जिम्मेदारी है। होटल एवं रिसॉर्ट्स से पर्यटकों का डेटा संकलित कर विश्लेषण करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि पर्यटन रणनीति को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

     दुर्ग पर पर्यटन गतिविधियों को जीवंत बनाने के उद्देश्य से पपेट शो, फोक म्यूजिक कार्यक्रम एवं हेरिटेज वॉक प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का विशेष टूर आयोजित करने तथा फोटोग्राफी प्रतियोगिता कराने को कहा गया, जिससे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दुर्ग की दृश्यता बढ़ाई जा सके। मंत्री ने दुर्ग परिसर में इमर्सिव जोन विकसित करने के भी निर्देश दिए, जिससे पर्यटकों को ऐतिहासिक अनुभव आधुनिक तकनीक के माध्यम से आकर्षक रूप में मिल सके।

     चित्तौड़गढ़ दुर्ग को लेकर भी शेखावत ने व्यापक समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण ऐतिहासिक दुर्ग है और यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलना चाहिए। दुर्ग पर ट्रैफिक जाम की समस्या का शीघ्र निराकरण करने तथा एएसआई को लंबित सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। सूरजपोल के पाथ-वे का कार्य इसी वर्ष हर हाल में पूर्ण करने, मृगवन की क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत कराने तथा पद्मिनी पैलेस में इंटरप्रिटेशन सेंटर के कार्य को गति देने पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

     मंत्री ने कहा कि ये धरोहरें हमारी अस्मिता, गौरव और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक हैं। इनका संरक्षण सर्वोपरि है और विकास कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता तथा पर्यटक सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download.jpg

    प्रधानमंत्री ने कश्मीरी पंडित समुदाय को हेराथ पोश्ते की बधाई दी

    आरएस अनेजा, 15 फरवरी नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कश्मीरी पंडित समुदाय के समृद्ध परंपराओं को दर्शाने वाले पवित्र त्योहार ‘हेराथ पोश्ते’ की शुभकामनाएं दीं।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “इस पवित्र अवसर पर, मैं सभी के जीवन में स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं। यह नए सफलता के मार्ग खोले और हर घर को खुशियों और संतोष से भर दे।”

    प्रधानमंत्री ने X पर लिखा: “हेराथ पोश्ते” यह पवित्र त्योहार हमारे कश्मीरी पंडित समुदाय की समृद्ध परंपराओं को दर्शाता है। इस पवित्र अवसर पर, मैं सभी के जीवन में स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं। यह नए सफलता के मार्ग खोले और हर घर को खुशियों और संतोष से भर दे।

  • 234704_HomePage_731e611f-46e4-464d-b208-63c34b27b338.jpg

    राज्यपाल राजस्थान ने छात्र—छात्राअें से किया संवाद, 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के लिए कार्य करने का किया आह्वान

    एन.एस.बाछल, 15 फरवरी, जयपुर।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से लोकभवन में "भारत दर्शन यात्रा" के तहत जम्मू कश्मीर के छात्र-छात्राओं ने मुलाक़ात की।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने इस दौरान विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि जम्मू—कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर सनातन संस्कृति का गढ़ रहा है। यहीं कभी शारदा पीठ ज्ञान का उन्नत केन्द्र था। उन्होंने विद्यार्थियों को विविधता में एकता की भारत भूमि को 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' बताते हुए छात्र—छात्राओं को राष्ट्र के लिए समर्पित होकर भविष्य की दिशाओं का निर्धारण का आह्वान किया। उन्होंने भारत दर्शन यात्रा की विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • photo-collage.png (9).jpg
    15/02/26 |

    करनाल: पुरानी सब्जी मंडी में 100 साल पुरानी करियाणा दुकान में भीषण आग, तीन मंजिला इमारत जलकर खाक

    हरियाणा/करनाल, 15 फ़रवरी (अन्‍नू): हरियाणा के करनाल जिले में स्थित पुरानी सब्जी मंडी में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब क्षेत्र की एक प्रतिष्ठित और सबसे पुरानी होलसेल करियाणा दुकान में अचानक आग लग गई। 'मुल्तानी दी हट्टी' नाम की इस दुकान में आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते लपटों ने बेसमेंट समेत तीनों मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि घटना के समय दुकान बंद थी, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है।



    आसपास के लोगों ने जब दुकान के भीतर से धुआं और आग की लपटें निकलती देखीं, तो तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम को शुरुआत में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। दुकान के शटर बंद होने के कारण पानी की बौछारें अंदर तक नहीं पहुंच पा रही थीं। अंततः फायर कर्मियों ने शटर को उखाड़ा और भीतर प्रवेश कर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियों ने आग पर पूरी तरह काबू पाया।



    आग बुझाने के अभियान के दौरान स्थिति तब और गंभीर हो गई जब दुकान के सामने से गुजर रही बिजली की लाइन टूटकर गिर गई। करंट फैलने के डर से एक बार काम रोकना पड़ा, लेकिन पुलिस ने तुरंत बिजली विभाग से संपर्क कर क्षेत्र की पावर सप्लाई कटवाई। इसके बाद सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए दोबारा अभियान चलाकर हालात को नियंत्रित किया गया। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, यह दुकान लगभग एक सदी पुरानी है और घटना से महज एक घंटा पहले ही इसे बढ़ाकर (बंद कर) मालिक घर गए थे।


    पुलिस जांच अधिकारी एएसआई बलवान सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने की मुख्य वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट नजर आ रही है। दुकान में करियाणा का भारी स्टॉक होने के कारण आग तेजी से फैली, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के सटीक कारणों की गहनता से जांच की जा रही है ताकि किसी भी तरह की साजिश या लापरवाही का पता लगाया जा सके।


    #KarnalNews #FireAccident #HaryanaNews #ShortCircuit #KarnalMandir #BreakingNews #FireBrigade #ShopFire

  • 234711_Image_eb231f74-ae84-49b8-8665-057c9d7b5180.jpeg

    अनार, अंजीर व खजूर जैसे फलों से प्रदेश की बन रही नई पहचान-संसदीय कार्य मंत्री,राजस्थान

    एन.एस.बाछल, 15 फरवरी, जयपुर।

    संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि पहले प्रदेश सूखाग्रस्त व रेतीले धोरों के रूप में जाना जाता था और अब कृषि वैज्ञानिक व काश्तकारों की लगन और कड़ी मेहनत के चलते अनार, अंजीर व खजूर जैसे फलों की बेहतरीन पैदावार कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब गाजर की प्रचुर मात्रा दूसरे शहरों में निर्यात की जा रही है और मूंगफली की भी बेहतरीन पैदावार यहां हो रही है। ऐसे में मंडी स्थापित होने पर किसानों को काफी फायदा होगा। जोगाराम पटेल शनिवार को कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर में नाबार्ड, इफको व आत्मा (कृषि विभाग) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वृहद कृषि विज्ञान मेले में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के इस्तेमाल से धरती बीमार हो रही है, इस समस्या को देखते हुए कृषि वैज्ञानिक जैविक उर्वरकों के नए विकल्प दे रहे हैं। विकसित भारत की संकल्पना को साकार करना है तो स्वास्थ्य एवं गुणवत्ता को प्रमुखता देते हुए किसान जैविक खेती को अपनाएं।

    डिग्गी-पौंड की अवधारणा को अपनाएं—

     

    जोगाराम पटेल ने कहा किसान अपने खेतों में डिग्गी—पौंड की अवधारणा को अपनाएं, इससे फसल को दोगुना फायदा होगा। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे खेती में नए अनुप्रयोग व सरकार की लाभकारी योजनाओं का फायदा लेकर कृषि को अपनाएं। किसान की समृद्धि से ही प्रदेश व देश की आर्थिक उन्नति संभव है। 

    बेरोजगारी दूर करने में कृषि कारगर—

    कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद किसान आयोग के अध्यक्ष सी आर चौधरी ने कहा उन्नत खेती को अपनाने का संदेश हर गांव—ढाणी में जाना चाहिए।‌ उन्होंने कहा कि बेरोजगारी को कम करने में सबसे बेहतर उपाय कृषि है। उन्होंने कहा कि किसान फसलों में गुणवत्ता बढ़ाये, अन्यथा अंतरराष्ट्रीय स्तर  पर उत्पाद स्वीकार्य नहीं होंगे। जैविक उत्पादों की बाजार में तेजी से मांग है, किसान इस पर कार्य करें। 

    विभिन्न प्रकाशनों का विमोचन—

     

    इस दौरान मेले की स्मारिका व विश्वविद्यालय के विभिन्न वैज्ञानिकों की ओर से तैयार प्रकाशनों का विमोचन भी अतिथियों ने किया। कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ स्टॉल सहित कृषि में नवाचार व उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों का सम्मान भी किया गया।

    विभिन्न नव तकनीकियों को दर्शाती 125 से अधिक स्टॉल्स—

     

    मेले की थीम "मरुधरा में विकसित कृषि: आत्म निर्भर भारत"  रखी गई। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में स्टार्टअप व उपकरणों का प्रदर्शन करती हुई सरकारी व गैर सरकारी 125 से अधिक स्टॉल्स व प्रदर्शनी लगाई गई। 

    इसमें कृषि स्टार्टअप, आधुनिक कृषि उपकरणों का प्रदर्शन, विभिन्न फसलों का मूल्य संवर्धन कर आय वृद्धि करने के लिए तकनीकी जानकारी, बीज, उर्वरक व कीटनाशक उत्पाद प्रदर्शन, आयुर्वेदिक उत्पाद, कृषि मशीनरी सहित कृषि से संबद्ध अन्य सामग्री शामिल रही। इस दौरान विभिन्न सरकारी संस्थाओं द्वारा चलाई जा रही कृषि संबंधित जानकारी मेले में आये लोगों को उपलब्ध कराई गई। 

     

    वैज्ञानिक शोध क्षेत्रों का किया भ्रमण—

     

    मेले में उपस्थित किसानों को वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने अनुसंधान क्षेत्र का भ्रमण कराया एवं उन्नत बीजों एवं तकनीकी की जानकारी दी। मेले के दौरान विभिन्न तकनीकी सत्र भी वैज्ञानिकों की ओर से किसानों के लिए आयोजित किये गए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • WhatsApp Image 2026-02-15 at 11.00.16 AM.jpg
    15/02/26 |

    कैथल: किसान कैंटीन के पास मिला किठाना निवासी का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

    हरियाणा/कैथल, 15 फ़रवरी (अन्‍नू): हरियाणा के कैथल जिले में तितरम मोड़ के समीप स्थित किसान कैंटीन के पास एक 47 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह के समय वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर जब जमीन पर पड़े शव पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही तितरम थाना पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेने के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया।


    पुलिस द्वारा की गई शुरुआती शिनाख्त और छानबीन में मृतक की पहचान गांव किठाना के रहने वाले राजमल (47 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों से संपर्क करने पर पुलिस को पता चला कि राजमल पिछले कुछ समय से शारीरिक रूप से बीमार चल रहे थे और मानसिक परेशानी से भी जूझ रहे थे। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने इस मामले में इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है।


    तितरम थाना प्रभारी रामबीर के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक बीती रात ही उस इलाके में आए थे और सुबह उनकी मृत्यु की खबर मिली। शुरुआत में मृतक की पहचान करना चुनौतीपूर्ण था, जिसके लिए पुलिस ने आसपास के सभी थानों और पुलिस चौकियों में सूचना साझा की थी। कुछ ही समय बाद परिजनों ने उनकी पहचान कर ली।



    थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि अभी तक की जांच में किसी भी प्रकार की संदिग्ध परिस्थिति या साजिश के संकेत नहीं मिले हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल, पुलिस ने कानून की संबंधित धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है।


    #KaithalNews #HaryanaCrime #DeadBodyFound #PoliceInvestigation #KaithalPolice #LocalNews #HaryanaUpdates

  • WhatsApp Image 2026-02-15 at 10.50.54 AM.jpeg
    15/02/26 |

    करनाल में खौफनाक वारदात: शादी समारोह से लौट रहे व्यक्ति पर जानलेवा हमला, हथियारबंद बदमाशों ने लूट की नीयत से घेरी कार

    हरियाणा/करनाल, 15 फ़रवरी (अन्‍नू): हरियाणा के करनाल जिले में अपराध का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घरौंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरिसिंहपुरा-पुंडरी मार्ग पर देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक कार सवार युवक को निशाना बनाया।

    घटना 14 फरवरी की अलसुबह करीब 3 बजे की है, जब पीड़ित प्रदीप कुमार अपने दोस्त को गांव पुंडरी छोड़कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान अलीपुरा की ओर से आई एक तेज रफ्तार कार ने फिल्मी अंदाज में प्रदीप की गाड़ी के आगे अड़ाकर रास्ता रोक लिया।


    पीड़ित प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि हमलावर कार से नीचे उतरे, जिनके हाथों में गंडासी, तलवार और लाठी-डंडे जैसे घातक हथियार थे। बदमाशों ने देखते ही चिल्लाना शुरू कर दिया कि "इसे जिंदा मत छोड़ो, इसकी गाड़ी छीन लो।" अचानक हुए इस हमले और जान से मारने की धमकी सुनकर प्रदीप बुरी तरह घबरा गए। उन्होंने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए कार को तुरंत खेतों की ओर मोड़ दिया और शोर मचाना शुरू किया।


    शोर शराबा सुनकर जब आसपास से राहगीर इकट्ठा होने लगे और प्रदीप ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी, तो पकड़े जाने के डर से हमलावर अपनी गाड़ी लेकर कैमला गांव की दिशा में फरार हो गए। इस पूरी घटना के दौरान हमलावरों ने प्रदीप की कार को काफी नुकसान पहुंचाया है। पीड़ित का कहना है कि यह हमला न केवल लूट की कोशिश थी बल्कि उनकी जान लेने का भी प्रयास था।


    घरौंडा थाना पुलिस ने इस मामले में प्रदीप की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। इस घटना के बाद से इलाके के वाहन चालकों में भय का माहौल बना हुआ है।



    #KarnalCrime #HaryanaPolice #HighwayRobbery #CrimeNews #Gharaunda #KarnalNews #SafeHaryana #CrimeAlert

  • WhatsApp Image 2026-02-15 at 10.23.28 AM.jpg
    15/02/26 |

    मोहाली में फिल्मी अंदाज में लूट: पुलिस की बत्ती लगी कार में आए बदमाशों ने सरिए से भरा 18 टायरों वाला ट्राला लूटा

    पंजाब, 15 फ़रवरी (अन्‍नू) : पंजाब के मोहाली में बदमाशों ने बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम देते हुए सरिए से लदे एक विशालकाय 18 टायरों वाले ट्राले को लूट लिया। यह पूरी घटना किसी एक्शन फिल्म की पटकथा जैसी प्रतीत होती है, जहां आरोपियों ने कानून के रखवालों का स्वांग रचकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना 12 फरवरी की रात करीब 3 बजे की है, जब लुटेरे नीली बत्ती लगी एक कार में सवार होकर आए और खुद को सरकारी अधिकारी बताकर ड्राइवर-कंडक्टर को झांसे में ले लिया।



    मंडी गोबिंदगढ़ के रहने वाले ड्राइवर अशोक यादव ने पुलिस को बताया कि वह करीब 35 टन सरिया लेकर खरड़ जा रहे थे। रास्ते में टायर गर्म होने की वजह से उन्होंने लांडरां चौक से कुछ दूरी पहले ट्राला रोका था। इसी दौरान पुलिस की लाइट लगी एक कार वहां आकर रुकी, जिसमें तीन लोग सवार थे। आरोपियों ने खुद को आरटीओ (RTO) विभाग का कर्मचारी बताकर कागजों की जांच शुरू की और ट्राले को ओवरलोड बताते हुए उसे थाने ले जाने की बात कही।



    जालसाजों ने बड़ी ही होशियारी से ड्राइवर अशोक और कंडक्टर अनिल को अपनी कार में बैठा लिया, जबकि उनका एक साथी ट्राला लेकर फरार हो गया। कुछ दूर जाने के बाद बदमाशों ने दोनों पीड़ितों को रास्ते में धक्का देकर उतार दिया और उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए ताकि वे तुरंत पुलिस या मालिक को सूचना न दे सकें। इस सुनसान रास्ते पर असहाय फंसे ड्राइवर और कंडक्टर ने किसी तरह एक स्थानीय टायर मैकेनिक से फोन मांगकर अपने मालिक सुंदर यादव को आपबीती सुनाई।


    पीड़ितों की शिकायत मिलने के बाद मोहाली पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और उस संदिग्ध कार की तलाश कर रही है जिस पर पुलिस की बत्ती लगी हुई थी। इस घटना ने हाईवे पर रात के समय ड्राइवरों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।


    #MohaliCrime #PunjabNews #HighwayRobbery #CrimeUpdate #LootCase #PoliceInvestigation #PunjabCrime

  • 234725_Image_e3d95b0d-2564-46fd-8954-69f230849561.jpeg

    अब ग्रामीण भी डिजिटल तकनीक में होंगे दक्ष -पाली जिले के प्रथम पंचायत लर्निंग सेंटर का शुभारंभ

    एन.एस.बाछल, 15 फरवरी, जयपुर।

    राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) के तहत पाली जिले की सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुख्यालय अनोपपुरा में नव निर्मित पंचायत लर्निंग सेंटर-ई-लाईब्रेरी का लोकार्पण पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत ने फीता काटकर किया। पाली जिले के इस प्रथम सेंटर के लोकार्पण के पश्चात मंत्री जोराराम कुमावत ने स्टूडेंट्स से भी बातचीत की। 

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जोराराम कुमावत ने कहा कि सरकार अब गांवों को भी डिजिटल रूप से और मज़बूत बना रही है। इसका उदेश्य ग्राम पंचायतों को तकनीक से जोड़कर न सिर्फ जन सुविधाएं बेहतर करना है, बल्कि गांव के लोगों को भी नई तकनीकों के इस्तेमाल में दक्ष बनाना है। इसी उद्देश्य से पंचायत लर्निंग सेंटर की स्थापना की गई है। इस सेंटर के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों को 4-5 दिनों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसमें पंचायत शासन, ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) और स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों (LSDGs) पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। यह केंद्र डिजिटल साक्षरता और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में युवाओं की मदद के लिए 'अटल ज्ञान केंद्र' के रूप में भी विकसित किया गया है। श्री कुमावत ने बताया कि इस सेंटर पर 14.50 लाख रुपए की लागत से सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं, जिनमें दो किलो वाट का सोलर सिस्टम, चार कम्यूटर सैट मय प्रिंटर, साउंड सिस्टम, 50 इंच एलईडी टीवी, 25 कुर्सियां व अन्य फर्नीचर मुहैया कराया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इसी तरह स्टूडेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 200 से अधिक पुस्तकें भी उपलब्ध करवाई गई हैं। इसके अलावा सेंटर पर रूफ टॉप हार्वेस्टिंग सिस्टम व शुद्ध पेयजल के लिए आरओ भी लगाया गया है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • दैनिक खबर पर प्रातः 10 बजे के समाचार

    दैनिक खबर पर प्रातः 10 बजे के समाचार

    देशभर में महाशिवरात्रि की धूम:

    महाकाल में उमड़ेगा 10 लाख भक्तों का सैलाब, 44 घंटे लगातार दर्शन के साथ सजेगा 11 फीट का फूलों का सेहरा और होगी साल में एक बार वाली विशेष भस्म आरती।

    भारत-फ्रांस के बीच 3.25 लाख करोड़ का ऐतिहासिक रक्षा सौदा:

    राष्ट्रपति मैक्रों की यात्रा पर लगेगी 114 राफेल विमानों की डील पर मुहर, भारतीय वायुसेना को मिलेंगे छठी पीढ़ी के घातक सुपर राफेल।

    मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला:

    असम में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे 18,662 करोड़ से बनेगी देश की पहली रोड-कम-रेल टनल, गोहपुर से नुमालीगढ़ का 6 घंटे का सफर अब मात्र 20 मिनट में होगा पूरा।

    भारत मंडपम में सजेगा इंडिया-एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन:

    20 से अधिक देशों के दिग्गज करेंगे मंथन, समावेशी विकास और किफायती एआई के लिए 10 हजार जवानों के कड़े पहरे में होगी भविष्य की चर्चा।

    भारत-फ्रांस दोस्ती में नया अध्याय:

    राष्ट्रपति मैक्रों और पीएम मोदी मुंबई में करेंगे मुलाकात, दिल्ली में इंडिया-एआई शिखर सम्मेलन के साथ नवाचार और तकनीक के क्षेत्र में ऐतिहासिक एमओयू पर लगेगी मुहर।

    जर्मनी में ईरान विरोधी रैली का महाकुंभ:

    निर्वासित प्रिंस रजा पहलवी के नेतृत्व में जुटे 2.5 लाख लोग, दुनिया की खामोशी पर जताई चिंता और मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ उठाई पुरजोर आवाज।

    बांग्लादेश में तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह का न्योता:

    पीएम मोदी की मैक्रों संग बैठक के चलते जाने की संभावना कम, उपराष्ट्रपति या विदेश मंत्री के नेतृत्व में भारत की ओर से होगी उच्चस्तरीय शिरकत।

    दिल्ली में इंद्रप्रस्थ फ्लावर शो का भव्य आगाज:

    फूलों की घाटी सा दिखा नजारा; 100 प्रजातियों के फूलों संग बच्चों की प्रतियोगिताओं ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

    दुबई से संचालित अंतरराष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का पर्दाफाश:

    क्राइम ब्रांच ने ठग रोनक ठक्कर को गोवा से दबोचा; शेयर बाजार के नाम पर राजस्थान के व्यक्ति से ठगे 61.72 लाख रुपये।

    जनकपुरी के बैंक्वेट हॉल में भीषण आग:

    कार्यक्रम शुरू होने से पहले मची अफरा-तफरी; दमकल की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा प्रारंभिक कारण।

    रोहतक पोलंगी दोहरा हत्याकांड:

    रंजिश के चलते 10 पर केस दर्ज; सुरक्षा कारणों से गांव के बजाय शहर में हुआ अंतिम संस्कार, जांच के लिए पुलिस की चार टीमें आरोपियों की तलाश में जुटीं।

    कालका-शिमला वर्ल्ड हेरिटेज ट्रैक पर सुरक्षा का नया युग:

    स्वदेशी 'एयर ब्रेक सिस्टम' वाले नैरो गेज कोचों का सफल ट्रायल; पहाड़ों का सफर होगा अब और भी सुरक्षित, उत्तर रेलवे ने दिखाई हरी झंडी।

    फतेहाबाद का लाल बना बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट:

    किसान के बेटे सुनील गोदारा ने ट्रेनिंग में जीता 'बेस्ट ट्रेनी अवॉर्ड'; इकलौते बेटे की उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर।

    करनाल की पुरानी सब्जी मंडी में भीषण आग:

    होलसेल करियाना की तीन मंजिला दुकान जलकर राख; बेसमेंट से ऊपर तक फैली लपटें, दुकान बंद होने से टली जनहानि लेकिन लाखों का नुकसान।

    नंद लाल गीता विद्या मंदिर में खेल समीक्षा बैठक:

    खेल गतिविधियों के सुदृढ़ीकरण और भावी योजनाओं पर चर्चा; उत्तर क्षेत्रीय प्रमुख मलखान ने खिलाड़ियों के कौशल विकास और अनुशासन पर दिया जोर।

    हरियाणा में सक्रिय हुआ 'फर्जी शिक्षा अधिकारी' गिरोह:

    निजी स्कूलों को कार्रवाई और जुर्माने का डर दिखाकर ठगी का प्रयास; अंबाला के 11 प्रिंसिपलों को बनाया निशाना, एसीएस से की गई शिकायत।

    आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ।



    #DainikKhabar #MorningNews #BreakingNews #MahaShivratri2026 #Mahakal #Ujjain #PMModi #PresidentMacron #IndiaFranceRelation #RafaleDeal #DefenseNews #BrahmaputraTunnel #AssamDevelopment #IndiaAISummit #BharatMandapam #ArtificialIntelligence #GermanyProtest #IranHumanRights #RezaPahlavi #BangladeshPolitics #TariqueRahman #GlobalNews #HaryanaNews #RohtakCrime #DoubleMurderCase #KarnalFire #AmbalaPolice #CyberCrimeAlert #FakeOfficerScam #BraveSonOfHaryana #BSF #Fatehabad #KalkaShimlaRailway #UNESCOHeritage #IndianRailways #FlowerShow2026 #EnvironmentAwareness

  • download - 2026-02-14T201911.636.jpg
    14/02/26 |

    39 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर महोत्सव का 15 फरवरी को होगा भव्य समापन

    चंडीगढ़, 14 फरवरी (अभी) : फरीदाबाद में 31 जनवरी से आरंभ हुआ 39 वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर महोत्सव 15 फरवरी (रविवार) को भव्य एवं गरिमामय समापन समारोह के साथ संपन्न होगा। विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला के इस समापन अवसर पर हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

    पर्यटन निगम हरियाणा एवं मेला प्रशासन द्वारा समापन समारोह के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजन स्थल सूरजकुंड पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, अतिथि सत्कार, मंच संचालन तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के सुव्यवस्थित संचालन के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

    15 फरवरी को दोपहर 3 बजे आयोजित होने वाले इस भव्य समापन समारोह में देश-विदेश से आए शिल्पकारों, हस्तशिल्प विशेषज्ञों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान पारंपरिक शिल्प, लोक कलाओं के संरक्षण तथा आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को सशक्त बनाने में उनके विशिष्ट योगदान के प्रति कृतज्ञता स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

  • WhatsApp Image 2026-02-14 at 8.14.36 PM.jpeg
  • download - 2026-02-14T195954.889.jpg

    नई दिल्ली-अंबाला रेल लाइन: ₹5,983 करोड़ की लागत से बिछेंगे 194 किमी लंबे दो नए ट्रैक, सेना और यात्रियों को बड़ी राहत

    नई दिल्ली/अंबाला, 14 फरवरी (अभी) : केंद्र सरकार ने रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए दिल्ली से अंबाला के बीच नई रेल लाइन बिछाने की मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) की बैठक में इस 194 किलोमीटर लंबी परियोजना पर मुहर लगाई गई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को इस महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रोजेक्ट न केवल आम यात्रियों के सफर को आसान बनाएगा, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य गतिविधियों के लिहाज से भी एक गेम-चेंजर साबित होगा।

    रणनीतिक महत्व और क्षेत्रीय लाभ: 5,983 करोड़ रुपये की लागत वाली यह नई रेल लाइन दिल्ली से जम्मू तक एक रणनीतिक कॉरिडोर के रूप में कार्य करेगी। हरियाणा में यह लाइन सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला जिलों से होकर गुजरेगी। इस रूट पर पड़ने वाले 32 रेलवे स्टेशनों की क्षमताओं और सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। सैन्य दृष्टिकोण से यह लाइन बेहद खास है, क्योंकि यह दिल्ली से जम्मू और सीमावर्ती क्षेत्रों तक सेना की टुकड़ियों और भारी साजो-सामान की आवाजाही को अधिक तेज और सुगम बनाएगी। इसके अतिरिक्त, इस कॉरिडोर से हर साल लगभग 43 करोड़ किलोग्राम कार्बन उत्सर्जन में कमी आने का अनुमान है, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।

    परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता इसका त्वरित क्रियान्वयन है। मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्पष्ट किया कि इस कार्य को अगले 4 वर्षों में पूरा कर लिया जाएगा। खास बात यह है कि इस नई लाइन के लिए सरकार को बड़े पैमाने पर निजी भूमि के अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि अधिकांश निर्माण कार्य रेलवे की अपनी मौजूदा खाली जमीन पर ही किया जाएगा। प्रोजेक्ट के तहत मार्ग में एक मुख्य बड़ा पुल और 28 अन्य महत्वपूर्ण पुलों का निर्माण किया जाएगा, जबकि पुराने पुलों का नवीनीकरण होगा। यह मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट दिल्ली-चंडीगढ़ मार्ग पर भीड़भाड़ को कम करेगा और भारतीय रेलवे की परिचालन क्षमता में भारी सुधार लाएगा।

    #DelhiAmbalaRailProject #AshwiniVaishnaw #IndianRailways #StrategicConnectivity #ModiCabinet #HaryanaInfrastructure #AmbalaNews #ViksitBharat #RailwayModernization #TroopMovement #NewIndia #GreenRailways #DelhiToAmbala #EconomicGrowth

  • Pic 3.jpeg

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज का सख्त एक्शन : नशे में पुलिसकर्मी द्वारा ई-रिक्शा सवार युवती को टक्कर मारने से हुई मौत मामले में एसपी को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज अपने आवास पर जनसमस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए

    अम्बाला/चंडीगढ़, 14 फरवरी - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने नशे में धुत कार चालक पुलिस कर्मी द्वारा ई-रिक्शा को टक्कर मारने से हुई युवती की मौत मामले में कड़ा संज्ञान लिया है।

    मंत्री अनिल विज ने आज अम्बाला के एसपी को फोन कर इस मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि जांच में यह सामने आया है कि पुलिस कर्मी ने नशे में गाड़ी चलाई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा पुलिस का काम नशे में गाड़ी चलाने वालों को रोकना है जबकि यहां पुलिस कर्मी स्वयं नशे में गाड़ी चलाकर हादसे कर रहा है।

    इससे पहले मंत्री अनिल विज के समक्ष इस हादसे में मारी गई युवती के परिजनों ने पुलिस द्वारा मामले में ढुलमुल कार्रवाई के आरोप लगाए। परिजनों ने कहा कि पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की जिससे आरोपी पुलिस कर्मी को एक अगले ही दिन जमानत मिल गई। उनका आरोप था कि पुलिस मुलाजिम होने के कारण इस मामले में ठोस कार्रवाई अब तक नहीं हुई है। मंत्री अनिल विज ने परिजनों को मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    गौरतलब है कि अम्बाला छावनी में गत दिनों नशे में धुत एक पुलिस कर्मी ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार 25 साल की युवती सड़क पर गिर गई और कार के नीचे कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात करीब 8:30 बजे जीटी रोड के निकट हुआ था। में हुआ। युवती गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थीं और दिल्ली से परिवार से मिलने अम्बाला आ रही थी। उसका भाई भी उस समय ई-रिक्शा पर सवार था जब यह हादसा हुआ।

    इन शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश दिए

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज को सुंदर नगर से आई महिला ने शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि उसने अपना प्लाट एक व्यक्ति को बेचा था, मगर व्यक्ति ने कुछ राशि दी जबकि शेष 2.80 लाख रुपए की राशि वह व्यक्ति उसे नहीं दे रहा है। इस मामले में मंत्री अनिल विज ने पड़ाव थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।

    बोह से आए युवक ने शिकायत देते हुए कहा कि उसे एक एजेंट ने यूरोप भेजने का झांसा दिया था। एजेंट ने कहा था कि वह तीन यूरोप के तीन देशों का वीजा लगवा सकता है। इसकी एवज में उसने लगभग 6 लाख रुपए की राशि एजेंट को दी। मगर इसके बाद न तो उसे यूरोप भेजा गया न ही वीजा लगा। उसने बताया एजेंट ने उसे कुछ राशि लौटाई, मगर अब भी 4.86 लाख रुपए की राशि एजेंट द्वारा उसे अब तक नहीं दी गई है। मंत्री अनिल विज ने मामले में पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।

    इसके अलावा दलीपगढ़ निवासी युवक ने उसे बैंक लोन के नाम पर 9.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने, कच्चा बाजार निवासी महिला द्वारा उसका बिजली का बिल ज्यादा आने व अन्य शिकायतें आई जिनपर मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

  • प्रस्तुत है "दैनिक खबर" पर आज 14 फरवरी, 2026 शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

    प्रस्तुत है "दैनिक खबर" पर आज 14 फरवरी, 2026 शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

    असम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला:

    असम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला: बोले- कांग्रेस ने सेना की खरीद में हजारों करोड़ के घोटाले कर देश को खतरे में डाला; मोरन बाईपास पर लैंडिंग करने वाले बने पहले प्रधानमंत्री, वहीँ मंत्री अनिल विज बोले कि कांग्रेस के पीएम नार्थ ईस्ट जाने से डरते थे, मगर हमारे पीएम नरेंदर मोदी ने उस क्षेत्र पर विशेष ध्यान देकर इतिहास रचा।

    मुंबई में बड़ा हादसा:

    मुलुंड में जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा; ऑटो और कार दबे, तीन से चार लोग घायल, मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

    सांसद पप्पू यादव बेऊर जेल से रिहा:

    तीन मामलों में मिली जमानत के बाद बोले- 'सच बोलना तकलीफदेह'; दिल्ली और बिहार के नेताओं पर लगाया बड़ी साजिश का आरोप, कोर्ट ने दी सशरीर उपस्थिति की हिदायत।

    सीजेआई सूर्यकांत का न्यायिक नेतृत्व पर बड़ा बयान:

    'परफेक्ट होने का दिखावा करना कमजोरी'; कॉमनवेल्थ देशों में बार और बेंच को जोड़ने हेतु विशेष संस्था बनाने का दिया महत्वपूर्ण सुझाव।

    उत्तर प्रदेश बजट सत्र में मुख्यमंत्री योगी का बड़ा ऐलान:

    निराश्रित महिलाओं, वृद्धों और दिव्यांगों की पेंशन 1500 रुपये होगी; 'वंदे मातरम' का विरोध करने वालों को हिंदुस्तान में रहने का अधिकार नहीं।

    बांग्लादेश में तारीक रहमान सरकार की नई पहल:

    भारत से रिश्ते मजबूत करने दिल्ली आएगा उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल; व्यापार और निवेश पर जोर, भारत-पाकिस्तान तनाव में किसी का पक्ष नहीं लेने का फैसला।

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा दावा:

    वेनेजुएला ऑपरेशन में 'डिसकम्बोबुलेटर' सीक्रेट हथियार से रूस-चीन के डिफेंस सिस्टम किए फेल; बिना गोली चले दुश्मन पस्त, अमेरिकी राष्ट्रपति ने सैन्य बेस से दुनिया को चौंकाया।

    जर्मनी के चांसलर का चेतावनी भरा बयान:

    यूरोप की आजादी अब सुरक्षित नहीं; म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में मर्ज ने कहा- 'नियमों वाली दुनिया' खत्म, अमेरिका से दरार और वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ी।

    दिल्ली की मुख्यमंत्री ने डॉ. हेडगेवार अस्पताल में प्रतिमा का अनावरण किया:

    डेढ़ साल में दिल्ली के सभी अस्पतालों को मिलेंगी एमआरआई-सीटी स्कैन मशीनें; स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का बड़ा ऐलान।

    दिल्ली मेट्रो की नई पहचान:

    मयूर विहार के बाद अब 'उद्योग भवन' स्टेशन का बदला नाम; अब 'सेवा तीर्थ' कहलाएगा यह महत्वपूर्ण स्टेशन, राजधानी की परिवहन पहचान में ऐतिहासिक बदलाव।

    दिल्ली के एलजी ने किया डीडीए ग्रीन एक्सपो का उद्घाटन:

    दिल्ली की हवा होगी साफ; 30,000 बांस के पेड़ों वाले बांसेरा पार्क को बताया मिसाल, टिकाऊ शहरी विकास पर दिया जोर।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज का राहुल गांधी पर तंज:

    बोले : 'कांग्रेस एक रामलीला पार्टी', कलाकार की तरह वर्दियां बदलकर आते हैं नेता; संसद में हंगामे को बताया 140 करोड़ भारतीयों के भविष्य के साथ खिलवाड़।

    मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला:

    दिल्ली-अंबाला के बीच बिछेगी 194 किमी लंबी नई रेल लाइन; 5,983 करोड़ की लागत से सुधरेगा कनेक्टिविटी और रणनीतिक ढांचा, 32 स्टेशनों का होगा कायाकल्प।

    हरियाणा में 70 हजार बुजुर्गों की पेंशन बहाल:

    खातों में पहुंचे जनवरी के पैसे, नवंबर-दिसंबर का एरियर आज होगा जारी; अपात्रता साबित होने तक पेंशन न रोकने के सरकार ने दिए सख्त निर्देश।

    करनाल में बुजुर्ग से 11.83 लाख की ठगी:

    पीएनबी अधिकारी बन जालसाज ने चुराई डेबिट कार्ड डिटेल्स; दो दिन में 12 बार निकाली बड़ी रकम, मामला दर्ज।

    अम्बाला में किसान मेले का आयोजन:

    फसल विविधीकरण और आधुनिक तकनीकों से बढ़ेगी किसानों की आय; विशेषज्ञों ने धान-गेहूं के चक्र से बाहर निकलने का दिया मूलमंत्र।

    अंबाला सीआईए-2 की बड़ी कामयाबी:

    42 वारदातों को अंजाम देने वाला शातिर चोर गिरफ्तार; साढ़े नौ लाख के जेवरात बरामद, सीसीटीवी और फिंगरप्रिंट्स से बचने के लिए पहनता था दस्ताने और नकाब।

    अम्बाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई:

    अवैध भ्रूण लिंग जांच मामले में महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार; जगाधरी गेट स्थित केंद्र पर छापेमारी के बाद कोर्ट ने आरोपियों को भेजा जेल, जांच जारी।

    कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ।

    #newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate #journalism #newsreporting #publicawareness #information #newday #newyearnews #2026news #knowledge #education #currentevents #insight #dailybrief #newsbrief #digitalnews #socialmedianews #pressrelease

  • WhatsApp Image 2026-02-14 at 3.38.59 PM.jpg
    14/02/26 |

    पंचकूला नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: बकाया प्रॉपर्टी टैक्स के लिए नोटिस जारी, आयुक्त ने दी पेनल्टी से बचने की चेतावनी

    चंडीगढ़, 14 फरवरी (अभी) : नगर निगम पंचकूला ने आयुक्त श्री विनय कुमार के नेतृत्व में विभिन्न सरकारी विभागों, निजी संपत्ति मालिकों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और आवासीय संपत्तियों के धारकों को चालू वित्तीय वर्ष के लंबित संपत्ति करों के संबंध में नोटिस जारी किए हैं।

    नगर निगम आयुक्त ने कहा कि जैसे-जैसे वित्तीय वर्ष समाप्त हो रहा है, निगम ने समय पर अनुपालन सुनिश्चित करने और चल रहे एवं आगामी नागरिक विकास कार्यों की वित्तीय योजना को आसान बनाने के लिए यह कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि संपत्ति कर राजस्व का एक महत्वपूर्ण स्रोत है, जो शहर में स्वच्छता, स्ट्रीट लाइटिंग, सड़क रखरखाव, पार्कों की देखभाल और अन्य जनकल्याण कार्यों जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए मदद करता है।

    श्री विनय कुमार ने सभी निवासियों और संपत्ति धारकों से अपील की है कि वे म्युनिसिपल एक्ट के प्रावधानों के अनुसार पेनल्टी, ब्याज या भविष्य में होने वाली कार्रवाई से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना बकाया संपत्ति कर चुका दें। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि समय पर टैक्स का भुगतान सीधे तौर पर पंचकूला में नागरिक अवसंरचना को मजबूत करने और सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने में मदद करता है।

    उन्होंने कहा कि नगर निगम पंचकूला पारदर्शी शासन, बेहतर नागरिक सुविधाओं और जिम्मेदार वित्तीय प्रबंधन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि समय पर टैक्स का अनुपालन और नागरिकों के सक्रिय सहयोग से शहर के समग्र विकास के लिए निगम की सेवा प्रदान करने की क्षमता में काफी वृद्धि होगी।

    #PanchkulaMunicipalCorporation #PropertyTax #PanchkulaNews #UrbanDevelopment #TaxNotice #VinayKumar #CivicAmenities #CityGrowth #PropertyTaxUpdate #HaryanaGovernance #CleanPanchkula #FinancialPlanning

  • 626694608_835268776208336_5575265082953177980_n.jpg
    14/02/26 |

    पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मौली में फीफा के “फुटबॉल फॉर स्कूल्स” कार्यक्रम के तहत फुटबॉल वितरित

    चंडीगढ़, 14 फरवरी (अभी) : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मौली जिला पंचकूला में आज भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय तथा विश्व की अग्रणी फुटबॉल संस्था फीफा के संयुक्त अभियान “फुटबॉल फॉर स्कूल्स ” के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फीफा से प्राप्त 970 फुटबॉल का वितरण जिले के 154 विद्यालयों में किया गया।

    कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी, पंचकूला श्रीमती संध्या छिकारा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर इको क्लब प्रभारी श्री नरेंद्र बलाना, जिला शिक्षा विभाग कार्यालय पंचकूला से श्री पवन शर्मा सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे।

    विद्यालय के प्राचार्य श्री रूपचंद ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विद्यालय के शिक्षक श्री संजय ने “फुटबॉल फॉर स्कूल्स ” कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।

    अपने संबोधन में जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों को खेलों के प्रति रुचि विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि फुटबॉल जैसे खेल न केवल शारीरिक विकास में सहायक हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और सौहार्दपूर्ण व्यवहार भी सिखाते हैं। उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय, मौली के विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की।

    कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संगीत शिक्षक श्री सचिन रतन के निर्देशन में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। अंत में जिला शिक्षा अधिकारी को विद्यालय की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री दलीप कुमार (पीजीटी हिंदी) ने किया। विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    #FootballForSchools #FIFA #EducationMinistry #PanchkulaNews #JNVMauli #SportsInEducation #FitIndia #GrassrootsFootball #HaryanaSports #StudentDevelopment #KheloIndia #PanchkulaEducation

  • WhatsApp Image 2026-02-14 at 3.39.00 PM.jpeg
    14/02/26 |

    चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट-कम-सेक्रेटरी ने किया लीगल एड क्लिनिक का औचक निरीक्षण

    चंडीगढ़, 14 फरवरी (अभी) : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट-कम-सेक्रेटरी श्री अजय कुमार ने हिमाचल बाॅर्डर के समीप स्थित गोरखनाथ गांव में चल रहे लीगल एड क्लिनिक का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण का उदेश्य दूरदराज बार्डर इलाकों में रहने वाले लोगों तक लीगल एड सेवाएं उपलब्ध करवाना है।

    अजय कुमार ने निरीक्षण के दौरान पाया कि गांव के लोगों को सही कानूनी सहायता मिल रही है। लीगल एड क्लिनिक हरियाणा स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी और नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी की गाइडलाइंस के अनुसार काम कर रहा है। उन्होने बताया कि लीगल एड क्लिनिक गोरखनाथ गांव के पंचायत घर से लोगों को लीगल एड सेवाएं उपलब्ध करवा रहा है। निरीक्षण के दौरान गांव की सरपंच श्रीमती बिमला देवी भी उपस्थित रही। सीजेएम-कम-सेक्रेटरी ने सरपंच से भी बातचीत की और लोकल लेवल पर एक्टिव मॉनिटरिंग की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि लीगल सर्विस देने वाली संस्थाएं जागरूकता फैलाने और हरियाणा के हर कोने में हर योग्य व्यक्ति को मुफ्त कानूनी सेवाएं देने के लिए सरकारी पैसा खर्च कर रही हैं। उन्होने बताया कि लीगल एड सेवाएं देते हुए पारदर्शिता और सख्त जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।

    अजय कुमार ने निर्देश दिए कि लीगल एड क्लिनिक में एक सही रजिस्टर रखा जाना चाहिए। उन्होंने वहां तैनात एडवोकेट और (पीएलवी) को कानूनी सलाह के लिए क्लिनिक आने वाले हर व्यक्ति का नाम, पता और फोन नंबर रिकॉर्ड के रूप में रखने के निर्देश दिए।

    उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि रजिस्टर में हर आवेदक को दी गई कानूनी सलाह या मदद के प्रकार के साथ-साथ उनके द्वारा उठाए गए खास सवालों का साफ-साफ जिक्र होना चाहिए। असरदार मॉनिटरिंग और वेरिफिकेशन के लिए, यह भी निर्देश दिया गया कि आवेदक का आधार कार्ड नंबर और कॉन्टैक्ट नंबर भी रजिस्टर में दर्ज किया जाना चाहिए।

    इसके अलावा, सब-डिविजनल लीगल सर्विसेज कमेटी (डीएलएससी) कालका में तैनात संबंधित क्लर्क को निर्देश दिए गए कि वे इन निर्देशों को उस क्लिनिक में तैनात वकील और पीएलवी के ध्यान में लाएं और इनका सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।

    डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी का उदेश्य है कि कानूनी सेवाओं की जमीनी पंहुच मजबूत हो और योग्य व्यक्ति को मुफ्त और सही कानूनी मदद मिले और कोई योग्य व्यक्ति मुफत कानूनी सेवाओं से वंचित न रहे।

    #LegalAid #JusticeForAll #NALSA #HALSA #FreeLegalServices #HaryanaNews #CJMVisit #LegalAwareness #PanchkulaNews #KalkaUpdate #GorakhnathVillage #Governance #JusticeAtDoorstep

  • p-4 (3).jpg
    14/02/26 |

    उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों को समय से पूर्व अपलोड करने पर प्रशासक ने किया अधिकारियों को सम्मानित

    अम्बाला, 14 फरवरी (अभी) : हरियाणा वक्फ बोर्ड, मुख्यालय, अंबाला छावनी में हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक व पूर्व विधायक चौ0 जाकिर हुसैन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ जिसमें हरियाणा वक्फ बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।


    इस बैठक का उद्देश्य वक्फ एक्ट 2025 के अन्र्तगत किए गए प्रावधान के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए उम्मीद पोर्टल पर हरियाणा वक्फ बोर्ड की सभी सम्पत्तियों को अपलोड करना था। वक्फ बोर्ड के प्रशासक चौधरी ज़ाकिर हुसैन व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद शाईन, भा.प्र.से. के कुशल नेतृत्व व सुयोग्य मार्गदर्शन में बोर्ड के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा दिन-रात मेहनत करके समय से पूर्व ही इन सम्पत्तियों को पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया। बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा किए गया यह एक अभूतपूर्व व सराहनीय कार्य रहा।


    प्रशासक ने इस कार्य से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी को सम्मानित करने के लिए मुख्यालय, हरियाणा वक्फ बोर्ड में एक सभा का आयोजन किया और इन सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।


    हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक चौधरी जाकिर हुसैन ने अपने सम्बोधन में कहा कि हरियाणा वक्फ बोर्ड को सुचारू रूप से चलाने में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल का आशीर्वाद मिला मागदर्शन और अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बोर्ड बहुत शानदार तरीके से चल रहा है इसके लिए उन्होंने श्री मनोहर लाल व श्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद व आभार जताया । चौधरी जाकिर हुसैन ने हरियाणा सरकार के आला अधिकारियों का भी आभार जताते हुए कहा कि उनका भी पूरा सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र वितरित किए गए।


    उल्लेखनीय हैं कि हरियाणा वक्फ बोर्ड को अपनी सभी संपत्तियों को अपलोड करने के लिए 6 माह का समय दिया गया था , जिसकी अवधि 6 दिसम्बर, 2025 तक थी, जिसे हरियाणा वक्फ़ बोर्ड ने समय से पहले ही पूरा कर देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

    #HaryanaWaqfBoard #UmeedPortal #DigitalIndia #SuccessStory #ChaudharyZakirHussain #AmbalaNews #Governance #Achievement #DigitalTransformation #WaqfAct2025 #HaryanaPride #NayabSaini #FirstInIndia

  • p-1 (3).jpg
    14/02/26 |

    अंबाला में 'एग्रीस्टैक वैनिटी वैन' रवाना, अब गांव-गांव जाकर ऑन-द-स्पॉट बनेगी फार्मर आईडी

    अम्बाला, 14 फरवरी (अभी) : कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा  कृषि सदन, अंबाला में एग्रीस्टैक वैनिटी वैन को अतिरिक्त उपायुक्त अंबाला द्वारा बीते कल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस पहल का उद्देश्य जिले के किसानों को फार्मर आईडी पंजीकरण की सुविधा उनके गांव स्तर पर उपलब्ध करवाना है।


    अतिरिक्त उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि एग्रीस्टैक योजना के माध्यम से किसानों का एकीकृत डिजिटल डाटाबेस तैयार किया जा रहा है, जिससे उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सरल तरीके से मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि फार्मर आईडी बनने से किसानों को फसल बीमा, अनुदान, सब्सिडी एवं अन्य कृषि योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।


    जिला कृषि उपनिदेशक डॉ. जसविन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह वैनिटी वैन जिले के विभिन्न गांवों में जाकर ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण की सुविधा प्रदान करेगी। किसान अपने आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण एवं भूमि संबंधी दस्तावेज साथ लाकर फार्मर आईडी बनवा सकते हैं। विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम किसानों को आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान करेगी।


    इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारीगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। विभाग ने सभी किसानों से अपील की है कि वे इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी फार्मर आईडी शीघ्र बनवाएं।

    #AgriStack #FarmerID #AmbalaNews #DigitalAgriculture #FarmerWelfare #HaryanaGovernment #PMKisan #SmartFarming #AgricultureDigitalIndia #AmbalaUpdate #KisanSeva #FarmingInnovation

  • 1.jpg

    "कांग्रेस एक 'रामलीला पार्टी', वर्दियां बदल-बदलकर आते हैं कलाकार" – अनिल विज का राहुल गांधी पर तीखा कटाक्ष

    अम्बाला/चंडीगढ़, 14 फरवरी - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पार्टी को रामलीला पार्टी बताते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब लोग तो रहे नहीं, इसीलिए ये वर्दियां बदल-बदलकर आ जाते हैं।



    आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा किसान नेताओं से बातचीत करने के संबंध में पूछे गए सवाल पर बोलते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि जिस प्रकार रामलीला में वही कलाकार अलग-अलग वेशभूषा डालकर कभी रावण और राम दोनों की सेना में शामिल हो जाते हैं, ठीक उसी प्रकार कांग्रेस वाले भी कभी मजदूर, कभी किसान, कभी व्यापारी बनकर आ जाते हैं। इनके (कांग्रेस) पास अब लोग तो रहे नहीं इसीलिए यह वर्दियां बदल-बदलकर आ जाते हैं।

    जिस सदन में 140 करोड़ लोगों के भविष्य पर चर्चा होती है उस सदन में विपक्ष बात करने नहीं बल्कि इसे बाधित करने की मंशा से आता है : अनिल विज

    अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील को लेकर विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा है जिसपर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के पास अब कुछ नहीं रहा सिवाय विघन डालने के। उन्होंने कहा लोकसभा में अपनी बात कहना लोगों के विषय उठाना यह आवश्यक है, लेकिन घर से सोच कर आना कि हमने कार्रवाई बाधित करनी है, ये कभी कोई किताब उठा देते हैं तो कभी कोई।

    मंत्री अनिल विज ने कहा कि सदन में देश हित हेतु 140 करोड़ लोगों के भविष्य पर चर्चा होती है उसे यह बाधित करते हैं। बात करना और बाधित करने में अंतर है। इन्हें बात करनी तो आती नहीं मगर लोकसभा को बाधित करने के लिए ये तरह-तरह के खेल बनाकर आते हैं।

  • download (5).jpg
    14/02/26 |

    फिरोजपुर में सरेआम गुंडागर्दी: थार सवार युवक की गोलियां बरसाकर हत्या

    जे कुमार फिरोजपुर 14 फरवरी 2026 : पंजाब के फिरोजपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक थार सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात फिरोजपुर के व्यस्त इलाके में घटित हुई जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपनी महिंद्रा थार गाड़ी में सवार होकर जा रहा था कि तभी अज्ञात हमलावरों ने उसे घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। चश्मदीदों का कहना है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

    गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और लहूलुहान हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी के रूप में हुई है हालांकि हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। प्राथमिक दृष्टि से यह मामला आपसी रंजिश या गैंगवार से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

    पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के खोल बरामद किए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। फॉरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। पंजाब में पिछले कुछ समय से कानून व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच इस तरह की वारदात ने सुरक्षा प्रबंधों पर एक बार फिर उंगली उठा दी है। पुलिस प्रशासन का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस जघन्य अपराध के पीछे की साजिश का पर्दाफाश किया जाएगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

    #फिरोजपुर_मर्डर_न्यूज_अपडेट_थार_वारदात_पंजाब_क्राइम_अलर्ट

  • download (4).jpg

    हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्त पहरा: डेंगू-मलेरिया की रिपोर्टिंग अब 24 घंटे में अनिवार्य

    जे कुमार चंडीगढ़ 14 फरवरी 2026 : हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों पर लगाम कसने के लिए कड़े नियम लागू कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अब राज्य के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों, क्लीनिकों और प्रयोगशालाओं के लिए किसी भी पुष्ट मामले की रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर संबंधित सिविल सर्जन को देना अनिवार्य होगा। यह आदेश महामारी रोग अधिनियम, 1897 के तहत जारी किया गया है और 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा।

    सरकार ने मरीजों की जेब पर पड़ने वाले बोझ को कम करने के लिए जांच दरों को भी सीमित कर दिया है। अब कोई भी निजी लैब या अस्पताल डेंगू की एलाइजा (ELISA) आधारित जांच के लिए 600 रुपये से अधिक नहीं वसूल सकेगा। साथ ही, गंभीर स्थिति में जरूरत पड़ने वाले सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (SDP) की अधिकतम कीमत 11,000 रुपये प्रति यूनिट तय की गई है।

    नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर भारी जुर्माने का प्रावधान है:

    * पहली बार उल्लंघन: 1,000 रुपये जुर्माना।

    * दूसरी बार उल्लंघन: 5,000 रुपये जुर्माना।

    * तीसरी या उससे अधिक बार: 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

    इसके अलावा, अपूर्ण डेटा देने या बिना पुष्ट जांच के किसी को पॉजिटिव घोषित करने पर भी दंडात्मक कार्रवाई होगी। प्रशासन का मानना है कि इन सख्त कदमों से न केवल बीमारियों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हो सकेगी, बल्कि निजी अस्पतालों द्वारा किए जाने वाले आर्थिक शोषण पर भी रोक लगेगी। स्वास्थ्य विभाग ने स्थानीय स्तर पर फॉगिंग और एंटी-लार्वा गतिविधियों को भी तेज करने के निर्देश दिए हैं।

    #हरियाणा_हेल्थ_अपडेट_डेंगू_मलेरिया_नियम_2026

  • download (2).jpg

    भारतीय पासपोर्ट की वैश्विक धमक: अब 56 देशों में मिलेगी 'वीजा फ्री' एंट्री

    जे कुमार नई दिल्ली 14 फरवरी 2026 : वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती कूटनीतिक शक्ति का असर अब भारतीय पासपोर्ट पर भी साफ दिखने लगा है। लेटेस्ट हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट ने शानदार सुधार करते हुए दुनिया के शक्तिशाली पासपोर्ट्स की सूची में 75वां स्थान हासिल कर लिया है। पिछले साल की तुलना में भारत की रैंकिंग में 10 पायदानों का बड़ा उछाल आया है। इस सुधार के साथ अब भारतीय नागरिक दुनिया के 56 देशों में बिना किसी पूर्व वीजा झंझट के यात्रा कर सकेंगे।

    इस सूची में शामिल 56 गंतव्यों में 'वीजा-फ्री' एंट्री के साथ-साथ 'वीजा-ऑन-अराइवल' और 'इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन' (eTA) की सुविधाएं शामिल हैं। थाईलैंड, मलेशिया, श्रीलंका, कजाकिस्तान और केन्या जैसे लोकप्रिय पर्यटन देशों ने भारतीय यात्रियों के लिए अपनी वीजा नीतियों में ढील दी है, जिससे विदेश यात्रा न केवल आसान बल्कि सस्ती भी हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि खाड़ी देशों और दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ भारत के मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों और पर्यटन समझौतों के कारण भारतीय पासपोर्ट की साख लगातार बढ़ रही है।

    रैंकिंग में इस सुधार का सीधा फायदा भारतीय पर्यटकों और बिजनेस ट्रैवलर्स को मिलेगा, जिन्हें अब लंबी वीजा प्रक्रियाओं और दूतावासों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी। गौरतलब है कि इस इंडेक्स में सिंगापुर पहले स्थान पर है, जबकि जापान और दक्षिण कोरिया संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर काबिज हैं। भारत की इस उपलब्धि ने अफ्रीकी और कैरिबियाई देशों में भी पहुंच को आसान बनाया है, जो भारतीय पर्यटन उद्योग के लिए नए द्वार खोल रहा है। सरकार के निरंतर प्रयासों और 'लुक ईस्ट' व 'लुक अफ्रीका' जैसी नीतियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय यात्रियों की गतिशीलता (Global Mobility) को एक नई ऊंचाई प्रदान की है।

    #भारतीय_पासपोर्ट_रैंकिंग_2026_वीजा_फ्री_ट्रैवल_अपडेट

  • download.jpg
    14/02/26 |

    गुरुग्राम के सेक्टर 5 में कोहराम: बैंकेट हॉल में भीषण आग के बाद सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी

    जे कुमार गुरुग्राम 14 फरवरी 2026 : हरियाणा के साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर 5 इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक प्रसिद्ध बैंकेट हॉल में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के कुछ ही देर बाद बैंकेट हॉल की रसोई में रखे कम से कम दो कमर्शियल गैस सिलेंडरों में जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरा इलाका दहल उठा। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास की इमारतों की खिड़कियों के कांच टूट गए और लोग जान बचाने के लिए सड़कों पर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

    घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया गया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, जिसने बैंकेट हॉल के डेकोरेशन के सामान और पर्दे में पकड़ बना ली थी। गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय बैंकेट हॉल के भीतर कोई बड़ा समारोह नहीं चल रहा था, वरना जनहानि का आंकड़ा बेहद भयावह हो सकता था। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग तीन घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर खाक हो चुका था।

    पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सेक्टर 5 की मुख्य सड़क को यातायात के लिए बंद कर दिया है और आसपास के घरों को खाली करा लिया गया है। दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वे इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या बैंकेट हॉल में अग्निशमन उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था थी और क्या वहां सुरक्षा नियमों (NOC) का पालन किया जा रहा था। इस हादसे ने एक बार फिर शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्थित बैंकेट हॉलों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और कूलिंग का काम जारी है।

    #गुरुग्राम_फायर_न्यूज_सेक्टर5_बैंकेट_हॉल_सिलेंडर_ब्लास्ट_अलर्ट

  • "दैनिक खबर" पर आज 14 फरवरी, 2026 प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार।

    "दैनिक खबर" पर आज 14 फरवरी, 2026 प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज असम दौरा: पूर्वोत्तर की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी का करेंगे उद्घाटन; नेशनल हाईवे पर उतरेंगे राफेल और सुखोई, 40 मिनट तक आसमान में दिखेगा वायुसेना का अद्भुत शौर्य प्रदर्शन।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नए प्रधानमंत्री कार्यालय 'सेवा तीर्थ' का उद्घाटन: साउथ ब्लॉक से विदा हुई गुलामी की मानसिकता; 'कर्तव्य भवन' से चलेगा देश, औपनिवेशिक प्रतीकों को पीछे छोड़ नए भारत का उदय।

    डीजीसीए ने सख्त किए नियम: शराब पीकर उड़ान भरने वाले पायलटों का लाइसेंस होगा रद्द; विदेशी पायलटों का फाटा भी होगा निरस्त, 9 फरवरी से लागू हुई जीरो टॉलरेंस की नई सुरक्षा नीति।

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान की दोटूक: दुनिया में कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं, रणनीतिक जरूरत पर अकेले लड़ने को तैयार रहे भारत; पुणे सेमिनार में मानसिक और भौतिक मजबूती पर दिया जोर।

    सलेम में विजय की रैली के दौरान दुखद हादसा: हीटस्ट्रोक और सीने में दर्द से 37 वर्षीय समर्थक की मौत; महाराष्ट्र से टीवीके चीफ से मिलने पहुंचा था सूरज, अस्पताल में तोड़ा दम।

    पन्नू हत्याकांड साजिश: निखिल गुप्ता ने न्यूयॉर्क कोर्ट में कबूला जुर्म; 24 साल की जेल, भारतीय नागरिक ने सुपारी देने और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को किया स्वीकार।

    मिडिल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी सैन्य तैनाती: दुनिया का सबसे बड़ा जंगी जहाज 'यूएसएस जेराल्ड फोर्ड' रवाना; वेनेजुएला ऑपरेशन के बाद अब ईरान पर दबाव बढ़ाने के लिए संभालेंगे मोर्चा, बढ़ी युद्ध की सुगबुगाहट।

    भारतीय पासपोर्ट की धाक: हेनले इंडेक्स में 10 पायदान की छलांग लगाकर 75वें स्थान पर पहुँचा भारत; अब 56 देशों में मिलेगी वीजा फ्री एंट्री, बदहाल पाकिस्तान की रैंकिंग उत्तर कोरिया से भी नीचे गिरी।

    अल फलाह यूनिवर्सिटी ईडी केस: चेयरमैन जवाद सिद्दीकी की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी; आरोपपत्र पर सुनवाई अब 27 मार्च को, बचाव पक्ष की दस्तावेज मांग पर कोर्ट ने जारी किया नोटिस।

    दिल्ली के स्कूलों में 'कवच' सी सुरक्षा: बम की अफवाहों और अपहरण की खबरों के बाद बाहरी प्रवेश बैन; आईडी सत्यापन अनिवार्य, सीसीटीवी और बहुस्तरीय जांच से सुरक्षित होंगे नौनिहाल।

    ग्रैप प्रतिबंधों और चोरी से दिल्ली के 'गोलचक्कर सुंदरीकरण प्रोजेक्ट' पर लगी ब्रेक: जनवरी की डेडलाइन अब मार्च 2026 तक बढ़ी; कलात्मक लैंडस्केपिंग और लाइटिंग के लिए करना होगा और इंतजार।

    सूरजकुंड मेले में अनुज शर्मा की सुरमयी शाम: बॉलीवुड सिंगर के लोकप्रिय तरानों पर झूम उठे हजारों पर्यटक; मुख्य चौपाल पर शानदार प्रस्तुति से यादगार बना 39वां अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला।

    हरियाणा में अनुबंध कर्मचारियों को बड़ी राहत: जॉब सिक्योरिटी पोर्टल पर ओटीपी और डेटा समस्याओं के समाधान हेतु मुख्य सचिव के सख्त निर्देश; पात्रता पूरी करने वाले कर्मियों को तुरंत मिलेगा सेवा सुरक्षा का लाभ।

    हिसार में पुलिस और अपराधी पवन मूसा के बीच मुठभेड़: बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई पीएसआई की जान; जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, एनएच-52 पर बड़ी वारदात टली।

    रोहतक में जस्टिस सूर्यकांत का आज भव्य अभिनंदन: बार एसोसिएशन के सम्मान समारोह में सीएम सैनी और हाईकोर्ट के जज होंगे शामिल; न्यायिक गरिमा और विकास पर मंथन के लिए जुटे दिग्गज।

    सुखबीर बादल मानहानि मामला: चंडीगढ़ कोर्ट में आज पेशी से मांगी छूट; अमृतसर में अहम पार्टी मीटिंग का दिया हवाला, 8 साल पुराने केस में 16 फरवरी तक के लिए टल सकती है सुनवाई।

    अंबाला पुलिस के रडार पर फर्जी जमानती गिरोह: जाली दस्तावेजों से कोर्ट को गुमराह करने वाले 60 आरोपी गिरफ्तार; पुलिस की अपील- जालसाजों से बचें और धोखाधड़ी की तुरंत सूचना दें।

    अंबाला पुलिस का 'बुलेट' प्रहार: पटाखा छोड़ने और शोर मचाने वाले हुड़दंगियों पर कसा शिकंजा; 12 मोटरसाइकिलें ज़ब्त और भारी चालान, वीडियो भेजकर शिकायत करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी।

    आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ।।.......

    #आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमाचार

  • download (1).jpg

    होली पर वैष्णो देवी भक्तों को सौगात: नई दिल्ली और कटरा के बीच दौड़ेंगी विशेष ट्रेनें

    जे कुमार नई दिल्ली 14 फरवरी 2026 : रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने एक बड़ा और राहत भरा निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच विशेष 'होली स्पेशल' ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। यह कदम उन हजारों तीर्थयात्रियों के लिए एक वरदान साबित होगा जो त्योहार की छुट्टियों के दौरान कटरा की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं और जिन्हें नियमित ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा था।

    रेलवे के आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, ये विशेष गाड़ियां नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होंगी और अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट और जम्मू तवी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेंगी। इन ट्रेनों में स्लीपर क्लास, थर्ड एसी, सेकंड एसी और जनरल कोचों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है ताकि हर वर्ग के यात्री अपनी सुविधा अनुसार सफर कर सकें। होली के दौरान उत्तर भारत के प्रमुख मार्गों पर यात्रियों का दबाव कई गुना बढ़ जाता है, जिसे ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों के फेरों की संख्या और समय सारणी को इस तरह से तैयार किया गया है कि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो।

    विशेष ट्रेनों के चलने से न केवल दिल्ली-एनसीआर के लोगों को फायदा होगा, बल्कि पड़ोसी राज्यों के यात्रियों को भी सुगम यात्रा का विकल्प मिलेगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे काउंटर से अपनी टिकटों की बुकिंग समय रहते करवा लें। सुरक्षा के लिहाज से भी इन ट्रेनों और संबंधित स्टेशनों पर आरपीएफ की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी ताकि त्योहार के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो। इसके अलावा, यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर अतिरिक्त पूछताछ काउंटर भी खोले जा रहे हैं। वैष्णो देवी के अलावा अन्य व्यस्त रूटों पर भी इसी तरह की विशेष सेवाएं संचालित करने पर विचार किया जा रहा है ताकि होली का उत्साह फीका न पड़े।

    #होली_स्पेशल_ट्रेन_वैष्णो_देवी_कटरा_नई_दिल्ली_रेलवे_अपडेट

  • download - 2026-02-14T123538.681.jpg
    14/02/26 |

    दिल्ली के उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम अब हुआ ‘सेवा तीर्थ’, राजधानी को मिली एक और सांस्कृतिक झलक

    चंडीगढ़, 14 फरवरी (अभी) : दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में एक बड़ा और गौरवशाली बदलाव करते हुए केंद्र सरकार ने ‘उद्योग भवन’ मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर अब ‘सेवा तीर्थ’ (या सेवा तीर्थ भवन) कर दिया है। यह घोषणा केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा नए प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के उद्घाटन समारोह के दौरान की गई। यह स्टेशन येलो लाइन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो केंद्रीय सचिवालय और लोक कल्याण मार्ग जैसे प्रमुख प्रशासनिक केंद्रों को जोड़ता है।

    यह बदलाव केवल एक नाम का परिवर्तन नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विजन का हिस्सा है जिसमें उन्होंने नए पीएमओ परिसर का नाम 'सेवा तीर्थ' रखा है। यह परिसर अब प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय का भी ठिकाना है। सरकार का मानना है कि 'सेवा तीर्थ' और इसके साथ जुड़े 'कर्तव्य भवन' (1 और 2) भारत की 'विकसित भारत' की ओर बढ़ती यात्रा और नागरिक-केंद्रित शासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के प्रतीक हैं।

    गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह में दिल्ली मेट्रो में यह दूसरा बड़ा नाम परिवर्तन है। इससे पहले पिंक लाइन पर स्थित ‘मयूर विहार पॉकेट-1’ स्टेशन का नाम बदलकर ‘श्री राम मंदिर मयूर विहार’ किया गया था, ताकि यात्रियों के बीच होने वाले भ्रम को दूर किया जा सके और स्थानीय धार्मिक पहचान को सम्मान दिया जा सके। इसके अलावा रेड लाइन के ‘पीतमपुरा’ स्टेशन का नाम भी बदलकर अब ‘मधुबन चौक’ कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने इन नए नामों के साथ स्टेशन बोर्ड, अनाउंसमेंट सिस्टम और डिजिटल मैप को अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे शहर की परिवहन पहचान अब आधुनिकता और विरासत के अनूठे संगम के रूप में उभर रही है।

    #DelhiMetro #UdyogBhawan #SewaTeerth #NewIdentity #DelhiNews #DMRCUpdate #ViksitBharat #Governance #TransportRevolution #ShreeRamMandirMayur Vihar #CityUpdate #ModernDelhi