17/02/26

गन्ना किसानों को बड़ी राहत-14 जनवरी 2026 तक भुगतान पूर्ण, मिल प्रशासन ने किसानों से किया अनुरोध नारायणगढ़ शुगर मिल में ही सप्लाई करे गन्ना

जे कुमार शहजादपुर, 17 फरवरी 2026: नारायणगढ़ चीनी मिल लिमिटेड बनौन्दी ने चालू पेराई सत्र 2025-26 के तहत 14 जनवरी 2026 तक का संपूर्ण गन्ना भुगतान किसानों के खातों में जारी कर दिया है। मिल की सीईओ एवं एसडीएम शिवजीत भारती तथा यूनिट हेड वी.के. सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि मिल प्रशासन समयबद्ध भुगतान के लिए पूरी तरह सक्षम और प्रतिबद्ध है। अधिकारियों ने क्षेत्र के किसानों से विशेष आग्रह किया है कि वे अपना गन्ना कोल्हू, क्रैशरों या अन्य मिलों में देने के बजाय केवल नारायणगढ़ चीनी मिल में ही सप्लाई करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि मिल को पर्याप्त गन्ना मिलता है, तो पेराई कार्य लंबे समय तक चलेगा, जिससे चीनी और बिजली उत्पादन बढ़ेगा और भुगतान प्रक्रिया और अधिक सुदृढ़ होगी। मिल प्रबंधन ने गन्ना तौल और पर्ची वितरण को पारदर्शी बनाया है ताकि किसानों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े और क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सके।

#NarayangarhSugarMill #FarmerWelfare #SugarcanePayment #HaryanaAgriculture #AmbalaNews #SugarIndustry #KisanUpdate #SDMNarayangarh #FarmingNews

Previous

दैनिक खबर पर प्रस्तुत हैं आज 17 फरवरी, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

Next

न्याय की जीत: 13 साल बाद दिव्यांग छात्रा को मिला 1.37 करोड़ का मुआवजा, हाईकोर्ट ने यूनिवर्सिटी को ठहराया जिम्मेदार