14/02/26

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मौली में फीफा के “फुटबॉल फॉर स्कूल्स” कार्यक्रम के तहत फुटबॉल वितरित

चंडीगढ़, 14 फरवरी (अभी) : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मौली जिला पंचकूला में आज भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय तथा विश्व की अग्रणी फुटबॉल संस्था फीफा के संयुक्त अभियान “फुटबॉल फॉर स्कूल्स ” के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फीफा से प्राप्त 970 फुटबॉल का वितरण जिले के 154 विद्यालयों में किया गया।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी, पंचकूला श्रीमती संध्या छिकारा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर इको क्लब प्रभारी श्री नरेंद्र बलाना, जिला शिक्षा विभाग कार्यालय पंचकूला से श्री पवन शर्मा सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्राचार्य श्री रूपचंद ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विद्यालय के शिक्षक श्री संजय ने “फुटबॉल फॉर स्कूल्स ” कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।

अपने संबोधन में जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों को खेलों के प्रति रुचि विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि फुटबॉल जैसे खेल न केवल शारीरिक विकास में सहायक हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और सौहार्दपूर्ण व्यवहार भी सिखाते हैं। उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय, मौली के विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संगीत शिक्षक श्री सचिन रतन के निर्देशन में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। अंत में जिला शिक्षा अधिकारी को विद्यालय की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री दलीप कुमार (पीजीटी हिंदी) ने किया। विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

#FootballForSchools #FIFA #EducationMinistry #PanchkulaNews #JNVMauli #SportsInEducation #FitIndia #GrassrootsFootball #HaryanaSports #StudentDevelopment #KheloIndia #PanchkulaEducation

Previous

पंचकूला नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: बकाया प्रॉपर्टी टैक्स के लिए नोटिस जारी, आयुक्त ने दी पेनल्टी से बचने की चेतावनी

Next

चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट-कम-सेक्रेटरी ने किया लीगल एड क्लिनिक का औचक निरीक्षण