आर्य कॉलेज अंबाला छावनी में 'नशा मुक्त भारत' का शंखनाद: छात्रों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ
अम्बाला, 19 फरवरी (अन्नू ): आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के प्रांगण में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आरंभ में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजु बाला ने सभी छात्र-छात्राओं को संदेश दिया कि हम सभी का यह कर्त्तव्य बनता है कि भारतीय नागरिक होने के नाते हमें हमारे राष्ट्र को नशा मुक्त बनाना है।
युवा पीढ़ी व अन्य सभी वर्ग के लोगों का दृढ़ निश्चय ही इस सराहनीय कार्य को सफल बना सकता है। बुरी आदत किसी भी प्रकार की क्यों न हो, अति हर चीज की दुष्परिणाम ही देती है। चाहे फोन, चाय, कॉफी या अन्य प्रकार के सभी नशीले पदार्थ ही क्यूं न हो। आधुनिक युग में देश सफलताओं की सीढ़ीयां चढ़ रहा है लेकिन नशे की चपेट में आए व्यक्ति इस सफलताओं को विफल करने का कार्य कर रहा है। हम सभी को प्रण करना है कि ना तो हमें खुद नशा करना है और ना ही दूसरों को नशा करने को उकसाना है।
नशा करने वाले व्यक्ति को समझाकर उसे भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त केन्द्र में जाने की सलाह देनी चाहिए ताकि वहां उसका उपचार सही तरीके से हो सके और वह ठीक हो कर अपने परिवार के साथ आम व्यक्ति की तरह समाज सेवा कर सके और सफल जीवन व्यतीत कर सके। प्रो. रंजू त्रेहन ने कहा कि भारत सरकार द्वारा नशीले पदार्थों को बेचने और नशा करने के लिए उकसाने वाले व्यक्तियों के लिए सजा निर्धारित कर रखी है। ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलती है।
डॉ. रेखा ने कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन करने वाला व्यक्ति केवल अकेला ही जीवन नरक जैसा नहीं जीता बल्कि उसका पूरा परिवार भी इस आग में झुलस जाता है। इसीलिए हम सभी को खुद भी जागरूक होना है और सभी को जागरूक करना है कि नशा एक जानलेवा आदत है। इस आदत से हमें अपने आप को दूर रखना है। तत्पश्चात् शपथ दिलाई गई। इस आयोजन में प्रो. सिल्वी अग्रवाल, डॉ. सरिता चौधरी, डॉ. अनीता गोदारा, डॉ. पंकज, डॉ. प्रगति शर्मा, डॉ. सोनाली, प्रो. रेखा व अन्य सभी सदस्य शामिल हुए।
#NashaMuktBharat #DrugFreeIndia #AmbalaNews #AryaCollegeAmbala #YouthAgainstDrugs #SayNoToDrugs #SocialAwareness #HaryanaNews #HealthyIndia #NashaMuktHaryana