मेरी पॉलिसी मेरे हाथ: अंबाला में घर-घर पहुंचेगी फसल बीमा पॉलिसी; 15 मार्च तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान।
अम्बाला, 15 फरवरी (अभी) : कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, अंबाला द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मेरी पॉलिसी मेरे हाथ अभियान की शुरुआत 15 फरवरी से 15 मार्च 2026 तक की जा रही है। इस विशेष अभियान का उद्देश्य किसानों को उनकी फसल बीमा पॉलिसी घर-घर पहुंचाकर उपलब्ध कराना है, ताकि प्रत्येक पात्र किसान को अपनी बीमा पॉलिसी की स्पष्ट जानकारी मिल सके।
उप कृषि निदेशक जसविन्द्र सैनी ने बताया कि मेरी पॉलिसी मेरे हाथ अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बीमित किसान अपनी पॉलिसी से वंचित न रहे तथा फसल क्षति की स्थिति में समय पर दावा कर सके। जिला अंबाला में विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी गांव-गांव जाकर किसानों को उनकी बीमा पॉलिसी की प्रति सौंपेंगे तथा योजना की शर्तों, कवरेज, प्रीमियम राशि, दावा प्रक्रिया एवं समय-सीमा की जानकारी देंगे। इस अभियान के माध्यम से किसानों को पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान अपने संबंधित कृषि अधिकारियों से संपर्क बनाए रखें तथा अपनी पॉलिसी प्राप्त कर उसकी जानकारी अवश्य जांच लें।
कृषि विभाग द्वारा किसानों से आग्रह किया गया है कि वे योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए अपने नजदीकी कृषि कार्यालय या कृषि विकास अधिकारी से संपर्क करें।
#MeriPolicyMereHaath #PradhanMantriFasalBimaYojana #PMFBY #FasalBima #CropInsurance #FarmersSafetyNet #AgricultureHaryana #MeriPolicy_MereHaath #AmbalaAgriculture #AmbalaNews #HaryanaFarmers #KisanKalyan #AmbalaUpdates #HaryanaGovernment #AgriDeptAmbala #FarmerAwareness #KisanShakti #SustainableFarming #AgricultureInsurance #CropProtection #EmpoweringFarmers #JaiKisan